Skip to content
Osho

Neti Neti Shunya Ki Naon #5

Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)

मेरे प्रिय आत्मन्‌!

जीवन-देवता के प्रति समर्पण का भाव, स्वीकार, सम्मान और श्रद्धा की मनःस्थिति के संबंध में सुबह थोड़ी सी बातें मैंने कहीं हैं। उस संबंध में बहुत से प्रश्र्न आए हैं। उन पर अभी बात करनी है।

जीवन सदा से अस्वीकृत रहा है। जीवन की श्रद्धा और सम्मान के लिए न तो कभी कोई पुकार दी गई है, न कभी कोई आह्वान किया गया है। जीवन को छोड़ देने, जीवन से पलायन करने को, जीवन को तोड़ देने और नष्ट कर देने को बहुत-बहुत रूपों में चेष्टाएं जरूर की गई हैं। या तो वे लोग पृथ्वी पर प्रभावी रहे हैं, जिन्होंने दूसरों के जीवन को नष्ट करने की कोशिश की हो--राजनीतिज्ञ, सेनापति, युद्धखोर। या जो लोग दूसरों का जीवन नष्ट करने में नहीं लगे हैं, तो वे दूसरी प्रक्रिया में लग गए, वे अपने ही जीवन को नष्ट करने का प्रयास करते रहे--तथाकथित धार्मिक, तथाकथित साधु-संन्यासी।

दो प्रकार की हिंसा चलती रही है। या तो दूसरे का जीवन नष्ट करो या अपना जीवन नष्ट करो। या तो दूसरों को समाप्त करो या स्वयं को समाप्त करो। जीवन की दोनों ही अर्थों में हत्या होती रही है। जीवन का परिपूर्ण सम्मान आज तक भी मनुष्य के मन में प्रतिष्ठित नहीं हो पाया। स्वभावतः, जब मैं कहूं कि जीवन ही देवता है, जीवन ही प्रभु है, तो अनेक प्रश्र्न उठ आने स्वाभाविक हैं।

My beloved Atman! Regarding the feeling of surrender to the deity that is life — the inner posture of acceptance, respect and reverence — I spoke a little this morning. Many questions have come in about that. We have to speak on them now. Life has, from the very beginning, been rejected. No call has ever been given, no invitation ever issued, for reverence and respect for life. Efforts, in countless forms, have certainly been made to abandon life, to flee from life, to break and destroy life. Either those have been influential on the earth who have tried to destroy the lives of others — politicians, generals, warmongers. Or, if they were not busy destroying the lives of others, they took to the other process: they went on attempting to destroy their own lives — the so‑called religious, the so‑called sadhus and sannyasins. Two kinds of violence have been in constant play. Either destroy another’s life, or destroy your own. Either finish the other, or finish yourself. In both senses the murder of life has continued. The complete honoring of life has not yet been established in the human mind. Naturally, when I say that life itself is the deity, life itself is the Lord, many questions are bound to arise.

एक मित्र ने पूछा है: ओशो, अगर ‘जीवन ही प्रभु है’ तो फिर जीवन से छुटकारा और आवागमन से मुक्ति और मोक्ष इस सबका क्या होगा? जीवन को तो बंधन कहा गया है और मैं जीवन को ही प्रभु कह रहा हूं?
A friend has asked: Osho, if “life itself is God,” then what becomes of getting rid of life, liberation from the cycle of birth and death, and moksha? Life has been called a bondage, and here you are calling life itself God?

निश्र्चित ही आज तक जीवन को बंधन ही कहा गया है। लेकिन जीवन बंधन नहीं है। जो लोग जीवन को जीने की कला नहीं जानते, उनके लिए जीवन जरूर बंधन हो जाता है।

Certainly, up to now life has been called a bondage. But life is not bondage. For those who do not know the art of living, life does indeed become a bondage.

एक अजनबी देश से कुछ मित्र यात्रा कर रहे थे। वे भूखे थे और फलों की एक दुकान पर रुके। लेकिन जो फल वहां बिक रहे थे, अपरिचित थे। अजनबी देश था, नहीं जानते थे क्या हैं वे फल। नारियल बिकते थे। लेकिन वे लोग जिस देश से आते थे वहां नारियल नहीं होते थे। उन्होंने पूछा: यह क्या है? दुकानदार ने कहा: बहुत, बहुत स्वादिष्ट, बहुत मधुर, बहुत शक्तिवर्धक फल हैं। उन्होंने उन फलों को खरीद लिया। दुकानदार ने प्रशंसा में यह भी कहा कि बड़े-बड़े शहंशाह भी, बड़े-बड़े सम्राट भी मेरी ही दुकान से इन फलों को खरीदते हैं।

A few friends were traveling through a foreign land. They were hungry and stopped at a fruit shop, but the fruits being sold there were unfamiliar. It was a strange country; they didn’t know what those fruits were. Coconuts were being sold, but in the country they came from there were no coconuts. They asked, What is this? The shopkeeper said, Very, very delicious, very sweet, very strengthening fruits. They bought them. The shopkeeper added in praise that great emperors and kings buy these fruits from my shop.

फिर वे फलों को लेकर आगे बढ़ गए। गांव के बाहर वे रुके और उन्होंने फलों को खाने की चेष्टा की, लेकिन नारियलों से वे परिचित नहीं थे। वे जिन फलों से परिचित थे, उन पर नारियल जैसी कड़ी खोल नहीं होती थी। उन्होंने नारियल को ऊपर से ही खाना शुरू किया। बहुत परेशान हो गए। तिक्त हो गया मुंह। कहीं कोई स्वाद न दिखाई पड़ा। दांत गपाना भी कठिन था, मुश्किल था। फिर उन्होंने एक-एक करके वे फल फेंक दिए, और कहा: बड़े मूढ़ हैं इस देश के सम्राट और शहंशाह, जो इन फलों को खाते हैं। इन फलों में न कोई स्वाद है, न कोई रस है, न कोई अर्थ प्रतीत होता है। कैसे पागल हैं इस देश के लोग!

They moved on. Outside the village they stopped and tried to eat the fruits, but they had no acquaintance with coconuts. The fruits they knew didn’t have such a hard shell. They began to eat the coconut from the outside. They got very troubled. Their mouths turned bitter. No taste appeared anywhere. Biting into them was difficult, almost impossible. One by one they threw the fruits away and said, The emperors and kings of this country are great fools to eat such fruits. There is neither taste nor juice nor any meaning in them. How mad the people of this land are!

उन फलों को फेंक कर वे भूखे ही आगे बढ़ गए और अपने देश में जाकर उन्होंने बहुत प्रचार किया कि हम एक मूर्खों के देश से गुजर कर आ रहे हैं। वहां लोग पत्थरों जैसे फलों को खाते हैं और उनकी प्रशंसा करते हैं!

Throwing away the fruits, they went on hungry, and on returning home they widely proclaimed, We have passed through a country of fools. There people eat stone-like fruits and praise them!

उन बेचारों को पता भी नहीं था कि फल वे पत्थर जैसे नहीं थे, लेकिन खाने की विधि उन्हें ज्ञात न थी। खाने की विधि अज्ञात थी।

Those poor fellows did not even know the fruits weren’t stone-like; they simply didn’t know how to eat them. The method of eating was unknown.

जीवन के फल पर भी जो खाने की विधि से, जीवन को भोगने की विधि से; जीवन के रस के मार्ग से, जीवन के छंद को अनुभव करने के मार्ग से अपरिचित हैं, उन्हें जीवन लोहे की जंजीर प्रतीत होता हो तो आश्र्चर्य नहीं है।

Likewise, for those unfamiliar with the way of tasting the fruit of life—the art of enjoying life, the path to its juice, the way to experience its rhythm—it is no wonder that life appears like an iron chain.

जीवन जंजीर नहीं है और जीवन से भिन्न कोई मोक्ष नहीं है।

Life is not a chain, and there is no moksha apart from life.

जीवन को ही जो उसकी परिपूर्णता में जानने में समर्थ होता है, वह जीवन के मध्य, जीवन के बीच ही मोक्ष को उपलब्ध हो जाता है।

One who is able to know life in its completeness attains moksha in the very midst of life, right in the thick of it.

यह हो भी नहीं सकता है कि जीवन और मोक्ष में कोई विरोध हो। यह हो भी नहीं सकता कि जगत में कोई दो विरोधी सत्ताएं हों। यह हो भी नहीं सकता कि प्रभु और संसार में बुनियादी शत्रुता हो। कोई गहरी मैत्री का सेतु है। कोई एक ही सब संसार में, मोक्ष में प्रकट हो रहा है--देह में, आत्मा में; रूप में, अरूप में।

It cannot be that life and moksha are in opposition. It cannot be that there are two antagonistic realities in existence. It cannot be that God and the world are fundamentally enemies. There is a deep bridge of friendship. The One alone is manifest everywhere—in the world and in liberation; in body and in soul; in form and in the formless.

लेकिन हमारी असफलता, जीवन के फल को चखने की हमारी सीमा हमारे लिए बंधन बनती रही है। जीवन को जीने की कला ही हमने नहीं सीखी। बल्कि कला न जानने से जब जीवन तिक्त और बेस्वाद लगा तो हमने जीवन को ही तोड़ देने की कोशिश की, अपने को बदलने की नहीं। हमने उस पागल की तरह व्यवहार किया है, शायद उस पागल के संबंध में आपने सुना हो। न सुना हो तो मैं कहूं और शायद आप पहचान भी लें कि वह पागल कौन है।

But our failure—our limitation in tasting the fruit of life—has kept becoming bondage for us. We have not learned the art of living. Rather, not knowing the art, when life felt bitter and tasteless, we tried to break life itself, not to change ourselves. We have behaved like that madman; perhaps you have heard of him. If not, let me tell you—and perhaps you will even recognize who that madman is.

एक पागल आदमी था। वह अपने को बहुत ही सुंदर समझता था। जैसा कि सभी पागल समझते हैं। वैसा वह समझता था कि पृथ्वी पर उस जैसा सुंदर और कोई भी नहीं है। यही पागलपन के लक्षण हैं। लेकिन वह आईने के सामने जाने से डरता था। और जब कभी कोई उसके सामने आईना ले आता तो तत्क्षण आईने को फोड़ देता था। लोग पूछते, क्यों? तो वह कहता कि मैं इतना सुंदर हूं और आईना कुछ ऐसी गड़बड़ करता है कि आईना मुझे कुरूप बना देता है। आईना मुझे कुरूप बनाने की कोशिश करता है। मैं किसी आईने को बर्दाश्त नहीं करूंगा, मैं सब आईने तोड़ दूंगा! मैं सुंदर हूं, और आईने मुझे कुरूप करते हैं! वह कभी आईने में न देखता। लोग आईना ले आते तो तत्क्षण तोड़ देता।

There was a madman. He thought himself very beautiful—as all madmen do. He believed there was no one on earth as beautiful as he. These are the signs of madness. But he was afraid to stand before a mirror. Whenever someone brought a mirror before him, he would smash it at once. People asked, Why? He said, I am so beautiful, and the mirror does some mischief—it makes me look ugly. The mirror tries to make me ugly. I will not tolerate any mirror; I will break them all! I am beautiful, and mirrors make me ugly! He never looked into a mirror; if someone brought one, he broke it immediately.

मनुष्य भी उस पागल की तरह व्यवहार करता रहा है। नहीं सोचता कि आईना वही दिखाता है, जो मेरी तस्वीर है। आईना वही बताता है, जो मैं हूं। आईने को कोई प्रयोजन भी नहीं कि मुझे कुरूप करे। आईने को कोई मेरा पता भी नहीं। मैं जैसा हूं, आईना वैसा बता देता है। लेकिन बजाय यह देखने के कि मैं कुरूप हूं, आईने को तोड़ने में लग जाता हूं।

Human beings, too, have behaved like that madman. We don’t consider that the mirror only shows my image. The mirror only tells what I am. The mirror has no purpose to make me ugly. The mirror doesn’t even know me. As I am, so the mirror reveals me. But instead of seeing that I am ugly, we get busy breaking the mirror.

संसार को छोड़ कर भाग जाने वाले लोग आईने को तोड़ने वाले लोग हैं। अगर संसार दुखद मालूम पड़ता है, तो स्मरण रखना कि संसार एक दर्पण से ज्यादा नहीं। वही दिखाई पड़ता है, जो हम हैं।

Those who leave the world and run away are people who break mirrors. If the world appears sorrowful, remember, the world is nothing more than a mirror. Only that is seen which we are.

अगर दुख हमारे जीवन की व्यवस्था है तो संसार में दुख दिखाई पड़ेगा।

अगर चिंता हमारे चित्त की व्यवस्था है तो संसार में चिंता झलकेगी।

अगर कांटे हमने इकट्ठे कर रखे हैं तो संसार में कांटे दिखाई पड़ेंगे।

संसार हमारी प्रतिध्वनि है। जो हमारे भीतर है, वही प्रतिध्वनित हो उठता है, वही री-ईको हो उठता है।

If suffering is the arrangement of our life, suffering will be seen in the world. If anxiety is the arrangement of our mind, anxiety will shimmer in the world. If we have collected thorns, thorns will appear in the world. The world is our echo. What is within us resounds—echoes back.

लेकिन नहीं, यह देखने को हम राजी नहीं हैं। हम कहते हैं, संसार बंधन है। हम कहते हैं, संसार दुख है। हम कहते हैं, संसार असार है--छोड़ दें, तोड़ दें, मुक्त हो जाएं, बाहर हो जाएं।

But no, we are not willing to see this. We say, the world is bondage. We say, the world is sorrow. We say, the world is futile—let us abandon it, smash it, be free, get out.

किससे बाहर होंगे? दर्पण को तोड़ कर कोई मुक्त होता है? प्रतिध्वनियों को बंद कर कोई मुक्त होता है?

Out of what will you get out? Does anyone become free by breaking a mirror? Does anyone become free by stopping echoes?

मुक्त होना है तो स्वयं को बदलना पड़ता है, न कि जीवन को तोड़ना। मुक्त होना हो तो स्वयं को आमूल बदलना पड़ता है। और स्वयं को जो आमूल बदलने को तैयार हो जाता है, वह पाता है कि जीवन एक धन्यता है, एक कृतार्थता है। वह परमात्मा के प्रति धन्यवाद से भर उठता है--इतना सुंदर है जीवन, इतना अदभुत है, इतना रसपूर्ण, इतने छंद से भरा हुआ, इतने गीतों से, इतने संगीत से। लेकिन उस सबको देखने की क्षमता और पात्रता चाहिए। उस सबको देखने की आंखें, सुनने के कान, स्पर्श करने वाले हाथ चाहिए।

If you want to be free, you have to change yourself, not smash life. If you want freedom, you must transform yourself from the very roots. And one who becomes ready for such a radical transformation finds that life is a benediction, a fulfillment. He overflows with gratitude toward the divine—life is so beautiful, so wondrous, so full of savor, so full of rhythm, so many songs, so much music. But to see all that, capacity and receptivity are needed. One needs eyes to see, ears to hear, hands that can truly touch.

और भी कुछ मित्रों ने पूछा है कि मैंने सुबह ‘जीवन की कला’ पर कुछ कहा। मैं और ठीक से कहूं कि ‘जीवन की कला’ से मेरा क्या प्रयोजन है?
Some friends have also asked: this morning I spoke on “the art of living.” Let me say more precisely what I mean by “the art of living.”

‘जीवन की कला’ से मेरा यही प्रयोजन है कि हमारी संवेदनशीलता, हमारी पात्रता, हमारी ग्राहकता, हमारी रिसेप्टिविटी इतनी विकसित हो कि जीवन में जो सुंदर है, जीवन में जो सत्य है, जीवन में जो शिव है, वह सब...वह सब हमारे हृदय तक पहुंच सके। उस सबको हम अनुभव कर सकें।

By “the art of living” I mean this: that our sensitivity, our capacity, our receptivity become so refined that whatever is beautiful in life, whatever is true in life, whatever is the good, the auspicious (shivam) in life—may reach our hearts. That we may be able to experience it all.

लेकिन हम जीवन के साथ जो व्यवहार करते हैं, उससे हमारे हृदय का दर्पण न तो निखरता, न निर्मल होता, न साफ होता; और गंदा होता, और धूल से भर जाता है। उसमें प्रतिबिंब पड़ने और भी कठिन हो जाते हैं। जिस भांति जीवन को हम बनाए हैं--सारी शिक्षा, सारी संस्कृति, सारा समाज मनुष्य के व्यक्तित्व को ठीक दिशा में नहीं ले जाता है। बचपन से ही गलत दिशा शुरू हो जाती है। और वह गलत दिशा जीवन भर, जीवन से ही परिचित होने में बाधा डालती रहती है। उस संबंध में दो-चार बातें समझ लेनी उपयोगी होंगी। उस संबंध में ही प्रश्र्न पूछे गए हैं, वे भी हल हो सकेंगे।

But the way we behave with life, our heart’s mirror neither becomes polished nor pure nor clear; it grows grimy and gathers dust. Reflections become harder to receive. The way we have made life—the whole education, the whole culture, the whole society—does not take a human being’s personality in the right direction. From childhood the wrong direction begins, and that wrong direction keeps obstructing our very acquaintance with life. It will be useful to understand a few points about this; and the questions asked in this regard will also be resolved.

पहली बात, जीवन को अनुभव करने के लिए एक प्रामाणिक चित्त, एक ऑथेंटिक माइंड चाहिए। हमारा सारा चित्त औपचारिक है, फार्मल है, प्रामाणिक नहीं है। न तो हम प्रामाणिक रूप से कभी प्रेम किए हैं, न प्रामाणिक रूप से कभी क्रोध किए हैं, न प्रामाणिक रूप से कभी हमने घृणा की है, न प्रामाणिक रूप से हमने कभी क्षमा की है।

First, to experience life an authentic mind, an authentic consciousness is needed. Our whole mind is formal—ceremonial—not authentic. We have never loved authentically, never been authentically angry, never authentically hated, never authentically forgiven.

हमारे सारे चित्त के आवर्तन, हमारे सारे चित्त के रूप औपचारिक हैं, झूठे हैं, मिथ्या हैं। अब मिथ्या चित्त को लेकर जीवन के सत्य को कोई कैसे जान सकता है? सत्य चित्त को लेकर ही जीवन के सत्य से संबंधित हुआ जा सकता है। हमारा पूरा माइंड, हमारा पूरा चित्त, हमारा पूरा मन मिथ्या और औपचारिक है। इसे समझ लेना उपयोगी है।

The movements and forms of our mind are formal, false, pseudo. With a false mind, how can one know life’s truth? Only with a true mind can one relate to life’s truth. Our entire mind is pseudo and formal. Understand this well.

सुबह ही आप अपने घर के बाहर आ गए हैं और कोई राह पर दिखाई पड़ गया है और आप नमस्कार कर लिए हैं। और आप कहते हैं उसे मिल कर कि बड़ी खुशी हुई, आपके दर्शन हो गए। लेकिन मन में आप सोचते हैं कि इस दुष्ट का सुबह ही सुबह चेहरा कहां से दिखाई पड़ गया।

It is morning; you step outside your home and someone appears on the road. You fold your hands in greeting and say, “I’m so happy to see you, it’s a blessing to have your darshan.” But in your mind you think, “What a wretch—how did his face appear so early in the morning?”

यह अनऑथेंटिक माइंड है, यह गैर-प्रामाणिक मन की शुरुआत हुई। चौबीस घंटे हम ऐसे दोहरे ढंग से जीते हैं, तो जीवन से कैसे संबंध होगा? फिर दोष देना जीवन को! बंधन पैदा होता है दोहरेपन से। जीवन में कोई बंधन नहीं है।

This is the inauthentic mind; here begins the unauthentic. We live twenty‑four hours a day in this double way—how then can there be any relationship with life? And then we blame life! Bondage arises from duplicity. There is no bondage in life itself.

बंधन पैदा होता है मनुष्य के दोहरेपन से। हम दोहरे ढंग से जी रहे हैं। भीतर कुछ है, बाहर कुछ है। दोहरा ढंग भी होता तो भी ठीक है। हम हजार ढंग से जी रहे हैं। एक ही साथ हजार बातें हमारे भीतर चल रही हैं। हमारे व्यक्तित्व में कोई प्रामाणिकता, कोई भी सच्चाई नहीं है। सारा व्यक्तित्व झूठ मालूम होता है। सारा व्यक्तित्व ही अभिनय का, एक्ंिटग का मालूम होता है।

Bondage is born of human doubleness. We live double. Inside something else, outside something else. If it were only double, even that might be manageable; we live in a thousand ways all at once. A thousand voices run within us together. There is no authenticity, no truthfulness in our personality. The whole personality feels false, like acting.

किसको धोखा दे रहे हैं लेकिन आप? किसके सामने यह अभिनय चल रहा है? किसी और को धोखा नहीं होगा। इस धोखा देने में स्वयं को ही जानने से वंचित रह जाएंगे, जीवन से संबंधित होने से वंचित रह जाएंगे। सब तरह का धोखा है, जो आदमी दे रहा है। सबसे गहरा धोखा मन के तलों पर है, जहां हमारी कोई भी चीज सच नहीं रह गई है।

But whom are you deceiving? In whose presence is this acting going on? You won’t fool anyone else. In this deception you will deprive yourself of knowing yourself, deprive yourself of relating to life. There is deception of every kind—most deeply on the levels of the mind, where nothing of ours remains true.

कभी आपने सच में ही किसी को प्रेम किया है? समझदार लोग कहते हैं, प्रेम नासमझ करते हैं। समझदार लोग प्रेम की बातें करते हैं, अभिनय करते हैं, प्रेम वगैरह कभी नहीं करते। व्यावहारिक लोग, जो प्रैक्टिकल लोग हैं, वे कभी प्रेम-व्रेम...सिर्फ प्रेम की बातें करते हैं। हमारे सारे भाव बातों तक सीमित हो गए हैं। कभी कोई जीवन की कोई भी अनुभूति ऐसी तीव्रता से हमने नहीं पकड़ ली है, जिसके लिए हम जी जाएं या जिसके लिए हम मर जाएं।

Have you ever loved anyone truly? The so‑called sensible people say: only fools fall in love. The sensible talk about love, perform it, but never love. The practical people—“practical men”—they only talk of love. All our feelings have shrunk to talk. We have never seized any experience of life with such intensity that we would live for it—or die for it.

कोई ऑथेंटिक, कोई प्रामाणिक दांव हमारे जीवन में नहीं है। क्रोध भी हम करते हैं तो पोच, इंपोटेंट। उस क्रोध में भी कोई बल नहीं होता, कोई शक्ति नहीं होती। जो क्रोध भी नहीं कर सकता प्रामाणिक रूप से, वह क्षमा कैसे कर सकेगा? क्षमा भी वही कर सकता है, जो क्रोध करने में समर्थ हो। मित्र भी वही हो सकता है, जो शत्रु होने में समर्थ हो।

There is no authentic wager anywhere in our life. Even our anger—flaccid, impotent. There is no force, no power in it. One who cannot be authentically angry—how will he authentically forgive? Only one capable of anger can truly forgive. Only one capable of being an enemy can truly be a friend.

लेकिन न हम शत्रु हो सकते हैं, न हम मित्र हो सकते हैं। हम बिलकुल बीच में खड़े रह गए हैं। हम बिलकुल त्रिशंकु हो गए। हमारे जीवन की कोई भाव-दशा नहीं रह गई है।

But we can be neither enemies nor friends. We stand in the middle—suspended, Trishanku. No emotional stance remains in our life.

एक...एक ग्रामीण युवक, पुराने दिनों की बात है, क्योंकि अब तो दुनिया में ग्रामीण कोई भी नहीं रह गया है। ग्राम रह गए हैं, ग्रामीण कोई भी नहीं रह गया है। आदमी सब शहरी हैं। एक ग्रामीण युवक ने विवाह किया। यह अमरीका की कोई दो सौ, ढाई सौ वर्ष पहले की किसी गांव की घटना है। वह विवाह किया और अपनी नववधू, पत्नी को लेकर अपनी घोड़ा-गाड़ी में सवार होकर गांव की तरफ वापस लौटा। रास्ते में घोड़ा एक जगह ठिठक गया, रुक गया। उसने बहुत चलाने की कोशिश की, लेकिन नहीं चला। उसने घोड़े से कहा: दिस इ़ज वन्स! यह एक बार हुआ।

Once—a rustic youth; it’s an old story, because now there are no rustic people left in the world. Villages remain; villagers do not. Everyone has become urban. A country lad married. This happened in America two or two‑and‑a‑half centuries ago in some village. He married and, taking his bride in his horse carriage, started back toward the village. On the way the horse balked and stopped. He tried to urge it on, but it wouldn’t move. He said to the horse, “This is once!”

उसकी पत्नी कुछ भी न समझी कि घोड़े से क्या बात की जा रही है। फिर घोड़ा थोड़ी दूर चला और फिर ठिठक गया। उस जवान ने कहा: दिस इ़ज ट्‌वाइस! यह दुबारा हो गई बात।

His wife didn’t understand what was being said to the horse. A little further, the horse balked again. The young man said, “This is twice!”

उसकी पत्नी फिर भी चुप रही।

His wife still kept quiet.

घोड़ा तीसरी बार ठिठका। उसने कहा: दिस इ़ज थ्राइस! उठा, बंदूक उठा कर घोड़े को गोली मार दी!

The third time the horse balked. He said, “This is thrice!” He got down, took up his gun, and shot the horse.

उसकी पत्नी तो हैरान रह गई! उसने उसे जोर से धक्का मारा और कहा: यह क्या क्रूरता करते हो? यह क्या पागलपन करते हो?

His wife was shocked! She pushed him hard and said, “What cruelty! What madness!”

उसने कहा: दिस इ़ज वन्स! उसने कहा: यह पहली बार हुआ।

He looked at her and said, “This is once.” He said, “That’s the first time.”

उसकी पत्नी तो दंग रह गई!

His wife was stunned.

उस जवान ने कहा: दो मौके और बच गए।

The young man said, “You still have two chances left.”

उसकी पत्नी ने लिखा है कि मैंने पहली बार उस व्यक्ति की तरफ देखा, जिसका क्रोध इतना ज्वलंत हो सकता है; और मुझे पहली दफा उसके व्यक्तित्व में एक बल और एक शक्ति और एक तेज का दर्शन हुआ।

Later his wife wrote: For the first time I looked upon a person whose anger could blaze so intensely; and for the first time I saw a force, a power, a radiance in his personality.

नहीं आपसे कह रहा हूं कि किसी को गोली मार दें...लेकिन उसकी पत्नी ने कहा कि वह व्यक्ति इतना ही प्रेम भी कर सका।

I am not telling you to go shoot anyone... But his wife also said that the same man could love with the same intensity.

मनुष्य-जाति को, उसके जीवन को विषाक्त कर देने वाले जो शिक्षक हुए हैं, उन्होंने सब तरफ से इंपोटेंट कर दिया है, सब तरफ से पंगुता सिखाई है, सब तरफ से--जीवन के समस्त तीव्र भावों पर सब तरफ से रोक लगा दी है, सब तरफ से कैद कर दिया आदमी को। तब उसके भीतर कोई भी चीज बलशाली शेष नहीं रह गई है।

The teachers who have poisoned humankind’s life have made us impotent on all sides, taught paralysis on all sides, put a stop—on all sides—to life’s intense feelings, imprisoned us everywhere. Then nothing strong remains within.

अकबर के दरबार में एक सुबह एक घटना घट गई। दो राजपूत युवक आए हैं। नंगी तलवारें उनके हाथों में हैं। और अकबर के सिंहासन के सामने वे खड़े हो गए और उन्होंने कहा कि हम दो राजपूत जवान हैं, हम दोनों जुड़वां भाई हैं और हम दोनों तलाश में निकले हैं, नौकरी चाहिए।

One morning in Akbar’s court an incident occurred. Two Rajput youths came in, naked swords in their hands. They stood before Akbar’s throne and said, “We are two Rajput brothers, twins. We have come seeking service.”

अकबर ने पूछा: तुम्हारी योग्यता क्या है?

तुम्हारी योग्यता क्या है?

Akbar asked, “What are your qualifications?”

उन्होंने कहा: हम दो बहादुर लोग हैं, और कोई हमारी योग्यता नहीं है।

They said, “We are brave men; we have no other qualification.”

अकबर ने कहा: कोई प्रमाण-पत्र, कोई सर्टिफिकेट लाए हो?

Akbar said, “Do you have any proof—any certificate?”

उन दोनों की आंखें ऐसे चमक उठीं जैसे दो अंगारे। उनकी तलवारें म्यानों के बाहर आ गईं और एक-दूसरे की छाती में एक क्षण में प्रविष्ट हो गईं। एक क्षण बाद दो लाशें पड़ी थीं और खून के फव्वारे बह गए थे।

Their eyes flashed like live coals. Their swords came out of their scabbards and, in a single instant, entered each other’s chests. A moment later, two bodies lay there; fountains of blood were flowing.

अकबर तो घबड़ाया, उसके तो हाथ-पैर कंप गए। उसने अपने राजपूत सेनापति को बुलाया और कहा कि यह क्या हुआ? मैंने तो छोटी सी बात कही थी कि कोई प्रमाण-पत्र लाए हो बहादुरी का?

Akbar was shaken; his hands and feet trembled. He called his Rajput commander and said, “What was this? I only asked a small thing—do you have a certificate of bravery?”

वह राजपूत सेनापति बोला: गलत बात कही थी आपने। राजपूत से कहीं ऐसा पूछना होता है--बहादुरी का प्रमाण-पत्र! और बहादुरी के कोई प्रमाण-पत्र होते हैं सिवाय इसके कि कोई जिंदगी दांव पर लगा कर दिखा दे? और क्या प्रमाण-पत्र हो सकता है? कोई कागज के सर्टिफिकेट होते हैं बहादुरी के? उन दोनों ने दिखा दिया कि बहादुरी का क्या मतलब होता है। एक ही मतलब होता है कि आदमी मौत के सामने खड़ा हो सकता है निर्भय। और कोई मतलब नहीं होता है बहादुरी का। और बहादुरी का कोई प्रमाण-पत्र नहीं होता। और जो आदमी बहादुरी का प्रमाण-पत्र लिए फिरता हो, उस आदमी से ज्यादा कायर कोई आदमी नहीं हो सकता है। असल में प्रमाण-पत्र कायर ही ढोते हैं और कोई प्रमाण-पत्र नहीं लिए घूमता है।

The Rajput commander said, “You said the wrong thing. Do you ever ask a Rajput for a certificate of bravery? What certificates can there be for bravery except that a man stakes his life on the spot? What other certificate could there be? Are there paper certificates for courage? They have shown what bravery means. It means only this: a man can stand fearless before death. There is no other meaning to courage. And courage has no certificates. The man who carries a certificate of bravery—no one could be more cowardly than he. In truth, only cowards haul certificates around; the brave carry none.”

अकबर ने अपने संस्मरणों में लिखवाया है कि वह बात मुझे याद रह गई। मैंने दो जिंदा आदमी देखे थे। एक क्षण में, एक तीव्रता में--एक प्रामाणिक जीवन देखा था, एक क्षण में वह चमक देखी थी, जो आदमी की चमक है।

Akbar had it recorded in his memoirs: That incident stayed with me. I saw two living men. In a single moment, in a single intensity, I saw an authentic life; I saw that flash which is the human flash.

लेकिन हम सबके जीवन से आदमी की चमक विलीन हो गई है। न कभी वहां क्रोध ऐसा चमकता है कि बिजली की लौ पैदा हो जाए, न कभी प्रेम। वहां कोई चमक ही नहीं है। हम बिलकुल बिना चमक के, बिना विद्युत के, बिना बल के, बिना शक्ति के लोग होते चले गए हैं।

But from our lives that flash has vanished. Neither does anger ever blaze like lightning, nor love. There is no radiance at all. We have become people without glow, without electricity, without force, without power.

जीवन से हमारा संबंध नहीं हो सकता है। जीवन से संबंधित होने के लिए शास्त्रों का अध्ययन नहीं, जीवन से संबंधित होने के लिए मंदिरों की प्रार्थनाएं नहीं, जीवन से संबंधित होने के लिए इंटेंसिटी, तीव्रता का जीवन चाहिए। एक ही प्रार्थना है जीवन-देवता के मंदिर में--वह है इंटेंस लिविंग, वह है तीव्र जीवन, वह है उद्दाम जीवन, वह है बल, शक्तिशाली जीवन, ऊर्जा से भरा जीवन।

Then there can be no relationship with life. To relate to life, not scriptures, not temple prayers, but intensity is needed—an intense life. There is only one prayer in the temple of the deity of life: intense living; a vehement life; a strong, powerful life; a life full of energy.

हम सब बिना ऊर्जा के जीते चले जाते हैं। चलते नहीं हैं रास्तों पर, जैसे धक्के खाते हैं।

We all go on living without energy. We don’t walk the roads—we are pushed along.

मेरी दृष्टि में जीवन की कला की पहली शिक्षा जो हो सकती है, वह यह है कि हम जीवन को कितनी तीव्रता से ले सकें। एक-एक क्षण को तीव्रता से ले सकें। जैसे एक-एक क्षण ही हमारा जीवन दांव पर लगा हो। कौन जानता है, एक क्षण के बाद जीवन आए न आए, श्र्वास आए न आए? सच्चाई यही है कि एक-एक क्षण जीवन दांव पर लगा हुआ है।

In my view, the first lesson in the art of living is this: how intensely can we take life? Can we live each moment intensely—as if our whole life were at stake in each single moment? Who knows whether the next moment will come—whether the next breath will come? The truth is: at every moment life is on the line.

अभी आप यहां बैठे हैं, इतनी सुस्ती से, इतने आराम से। अगर आपको खबर की जाए कि बस घंटा भर और है आपके जीवन के लिए--वह घंटा क्या होगा? या आपको कहा जाए कि बस एक क्षण और है, यह अंतिम क्षण है। उस क्षण में आप कैसे जीएंगे?

You are sitting here now—so lazily, so relaxed. If you were told: you have only one hour left—what would that hour be? Or if you were told: only one more moment, this is the last moment—how would you live that moment?

सच्चाई भी यही है कि एक आदमी को एक क्षण से ज्यादा जीवन मिला हुआ नहीं है। दूसरे क्षण का कोई भरोसा नहीं है। वह आए और न आए। जो क्षण मेरे हाथ में है, वही मेरे हाथ में है। अगर उस क्षण को मैं अपनी पूरी शक्ति से नहीं जीता हूं, तो मैं जीवन की कला कभी नहीं सीख पाऊंगा। अगर मैं भोजन कर रहा हूं, तो कौन जानता है कि दुबारा भोजन कर सकूंगा कि नहीं? अगर मैं किसी को प्रेम कर रहा हूं, तो कौन जानता है कि दुबारा यह प्रेम का क्षण आएगा या नहीं? अगर मैं आकाश के तारे देख रहा हूं, तो कौन कह सकता है कि दुबारा ये तारे मुझे देखने को मिलेंगे या नहीं?

The truth is, a person is never given more than one moment of life. There is no guarantee of the next. It may come; it may not. The moment I have in my hand is the only moment in my hand. If I do not live this moment with my total strength, I will never learn the art of living. If I am eating, who knows if I will ever eat again? If I am loving someone, who knows whether this moment of love will come again? If I am watching the stars, who can say I will see these stars again?

तो एक ही बात हो सकती है--जीवन की कला की--पहला सूत्र यही हो सकता है कि जो भी मैं कर रहा हूं, जिस क्षण से भी मैं गुजर रहा हूं, जो भी मैं हूं, वह मैं समग्रता से हो जाऊं, वह मैं पूर्णता से हो जाऊं। वह मेरा टोटल, वह मेरे समग्र जीवन का केंद्रित अणु बन जाए, क्योंकि उसके बाहर का कुछ भी पता नहीं है। उसका कुछ भी पता नहीं है!

So the first sutra in the art of living can only be this: whatever I am doing, whichever moment I am passing through, whatever I am—let me become that totally. Let me be complete in it. Let it become the concentrated nucleus of my whole life—because beyond it, nothing is known. Nothing is known!

आज रात जब आप सोएं तो कौन सा पता है कि कल सुबह आप उठेंगे? तो फिर आज रात पूरी तरह सो लें, क्योंकि दुबारा सोना आएगा कि नहीं, नहीं कहा जा सकता। और अगर मित्र को विदा देने गए हैं तो यह विदा इतनी संपूर्ण हो, इतनी परिपूर्ण कि कौन जाने यह मित्र दुबारा मिलेंगे कि नहीं।

Tonight when you sleep, what is the certainty you will wake up tomorrow morning? Then sleep totally—because whether sleep will come again, there is no saying. And if you go to bid a friend farewell, let that farewell be so complete, so perfect—who knows whether you will ever meet again?

लेकिन हम ऐसे ढीले-ढाले जीते हैं कि वहां हमारे जीवन में क्षणों की तीव्रता का कोई बोध ही नहीं है, कोई स्पष्टता ही नहीं है। हम ऐसे जीते हैं, जैसे हमेशा जीने को हैं। हम ऐसे जीते है, जैसे सुस्ती से और आहिस्ता से, जैसे जीवन एक लेजिनेस है, एक आलस्य है, एक प्रमाद है।

But we live so slackly that there is no sense of the intensity of moments in our lives, no clarity. We live as if we are going to live forever. We live lazily, sluggishly, as if life were laziness, indolence, negligence.

जीवन एक तीव्रता है। और जो जितनी तीव्रता से जीता है, वह जीवन के मंदिर में उतना ही गहरा प्रविष्ट हो जाता है।

Life is intensity. And the more intensely one lives, the deeper one enters the temple of life.

लेकिन तीव्रता तो सिखाई नहीं जाती। न हम रोते हैं कभी तीव्रता से कि हमारे सारे प्राण आंसू बन जाएं। तब वे आंसू भी अदभुत हो जाते हैं, जो पूरे प्राणों से आते हैं। तब उन आंसुओं का मोल बहुत ज्यादा है। तब वे किन्हीं भी हीरे-जवाहरातों, किन्हीं भी मोतियों से ज्यादा बहुमूल्य हैं। वे आंसू जो पूरे प्राणों की झलक लेकर आते हैं, एक बार भी वैसा आदमी जब रो लेता है, तो रोने के द्वार से ही वह जीवन से संबंधित हो जाता है। या कि जब हम मुस्कुराएं तो वह हमारे पूरे प्राणों की मुस्कुराहट हो। तो वह मुस्कुराहट भी हमें उसी तीव्रता में ले जाती है। जीवन का प्रत्येक अनुभव तीव्रता बने, इंटेंसिटी ले।

But intensity is not taught. We never cry with such intensity that our whole life turns into tears. Then even tears become wondrous—when they come from the whole being. Then those tears are more precious than diamonds, jewels, pearls. Tears that carry the glint of one’s entire life—if even once a person weeps like that, he relates to life through the very door of weeping. Or when we smile, let it be the smile of our whole being. That smile too will take us into the same intensity. Let every experience of life become intensity.

लेकिन क्या हमारे जीवन में ऐसी तीव्रता है?

But is there such intensity in our life?

नहीं है तो फिर जीवन एक बंधन मालूम होगा। और वह जीवन का कसूर नहीं है। वह आपके शिथिल, अतीव्र, ढीले-ढाले, सुस्त और प्रमादी जीवन का लक्षण है। वह आप जीना नहीं सीखे, इस बात का सबूत है।

If not, life will appear a bondage. And that is not life’s fault. It is a symptom of your slack, non‑intense, loose, lazy, negligent living. It proves you have not learned how to live.

जीना मेरी दृष्टि में, या कभी भी जब जीवन को आप जानेंगे तो आपकी दृष्टि में भी प्रतिपल एक दांव है, एक जुआ है, उस पर सब-कुछ लगा देना है। जो सब-कुछ लगा देता है, वही सब-कुछ को जान भी पाता है। हम कुछ लगाते ही नहीं। हमारा सब झूठा, सब शाब्दिक है। न हमने कभी श्रद्धा की है पूरे प्राणों से, न कभी प्रेम किया है, न कभी हंसे हैं, न कभी रोए हैं।

To live, in my vision—and when you know life, it will be in yours too—is a wager at every moment, a gamble, on which everything is to be staked. Only the one who stakes all comes to know all. We stake nothing. Everything of ours is false, verbal. We have never had faith with our whole being, never loved, never truly laughed, never truly wept.

एक स्मरण मुझे आता है, विजयनगर के राज्य में एक बहुत बड़ा संगीतज्ञ हुआ। उसकी सत्तरवीं वर्षगांठ राजधानी में मनाई जाती थी, राज-दरबार में मनाई जाती थी। दूर-दूर से उसे प्रेम करने वाले और उसे श्रद्धा करने वाले लोग इकट्ठे हुए थे। वे अनेक-अनेक भेंट लाए थे बहुमूल्य से बहुमूल्य। राजा आए थे, धनपति आए थे, बड़े कुशल संगीतज्ञ आए थे। सब भेंट लाए थे। राजमहल में दरबार भेंटों से भर गया था।

I remember a story. In Vijayanagar there was a great musician. His seventieth birthday was being celebrated in the royal court. People who loved and revered him came from afar, bringing precious offerings. Kings came, wealthy men came, accomplished musicians came. The court overflowed with gifts.

और तभी द्वार पर एक भिखमंगे ने आकर खबर की कि मैं भी कुछ भेंट लाया हूं। मुझे भी भीतर प्रवेश मिल जाए। लेकिन कपड़े उसके फटे थे, दीन-दरिद्र था। द्वारपाल लौटाने लगे। वह रोने लगा और उसने कहा: क्या करते हैं, मैं भी कुछ भेंट लाया हूं, मुझे भीतर तो जाने दें।

At the door a beggar arrived and sent word: “I too have brought an offering. Please let me in.” But his clothes were torn; he was poor and wretched. The doorkeepers tried to turn him back. He began to weep: “What can I do? I too have brought an offering—at least let me enter.”

लेकिन भिखमंगे को कौन भीतर आने दे? लेकिन उसकी आवाज, उसका रोना, उसका चिल्लाना भीतर तक पहुंच गया। संगीतज्ञ को खबर मिली। उसने कहा कि जरूर आ जाने दें...जो भी वह लाया है--भिखमंगा ही सही। भेंट तो प्रेम की होती है। जरूर कुछ लाया होगा।

Who would let a beggar in? But his voice, his weeping, his cry reached inside. The musician heard. He said, “Do let him come in—whatever he has brought. Even if he is a beggar. An offering is of love. Surely he has brought something.”

वह भिखमंगा ज्यादा उम्र का नहीं था, मुश्किल से चालीस वर्ष उसकी उम्र थी। वह द्वार पर आया, हजारों लोग राज-दरबार में थे। वह भीतर लाया गया। वह संगीतज्ञ के चरणों में झुका और उसने कहा कि हे परमात्मा! मेरी शेष उम्र संगीतज्ञ को दे दो! और उसी क्षण उसके प्राण निकल गए! उसी क्षण उसके प्राण निकल गए!

He was not very old, perhaps forty. He was brought in. Thousands were present. He came, bowed at the musician’s feet and said, “O God! Grant the rest of my life to this musician!” And in that very instant, his life departed. In that very instant, he died.

यह ऐतिहासिक घटना है, कोई कहानी नहीं। वे हजारों लोग खड़े रह गए दंग। ऐसी भेंट न तो कभी देखी गई थी, न सुनी गई थी। लेकिन पूर्णता के क्षणों में ही...पूर्णता के क्षणों में ही ऐसी संभावना घटित हो सकती है। पूरे प्राण फिर जो भी चाहते हैं, वह अगर घटित हो जाए तो कोई मिरेकल नहीं, कोई चमत्कार नहीं। पूरे प्राणों से उठी प्रार्थना उठने के पहले पूरी हो जाती है, और पूरे प्राणों से उठी आकांक्षा शब्द बनने के पहले सत्य हो जाती है, और पूरे प्राणों से चाहे गए स्वप्न रूप लेने के पहले यथार्थ हो जाते हैं।

This is a historical event, not a fable. Thousands stood stunned. Such an offering had neither been seen nor heard of. But only in moments of totality—only then—can such a possibility occur. When the whole being desires, then if what is desired happens, it is no miracle. A prayer rising from the whole being is fulfilled before it rises; a longing arising from the whole being becomes truth before it becomes a word; a dream desired with the whole being becomes reality before it takes form.

लेकिन पूरे प्राणों से न हमने कभी कुछ चाहा है, न पूरे प्राणों से हमने जीने की कला सीखी है। इसलिए जीवन एक बंधन मालूम होता है। पूरे प्राणों से जो जीता है, वह निरंतर स्वतंत्रता में जीता है, वह हमेशा फ्रीडम में जीता है। उसके लिए कोई मोक्ष कहीं नहीं। प्रतिपल वह मोक्ष में जीता है। इसलिए कोई मोक्ष स्वर्ग में नहीं है, कोई मोक्ष आकाश में नहीं है। वह है जीवन की परिपूर्णता से जीने की कला में।

But with our whole being we have never desired anything, nor learned the art of living with our whole being. That is why life appears bondage. One who lives with his whole being lives continually in freedom. For him there is no liberation somewhere else; he lives in moksha every moment. Liberation is not in heaven, not in the sky somewhere; it is in the art of living life in totality.

रवींद्रनाथ मरने को थे। एक मित्र ने कहा कि रवींद्रनाथ अब अंतिम क्षण आ गए, जीवन की संध्या आ गई। अब तुम प्रार्थना करो प्रभु से कि जीवन-मरण से छुटकारा दिला दे, आवागमन से मुक्त कर दे।

Rabindranath was nearing death. A friend said, “Now the final moment has come, evening has come to life. Pray to God to free you from the cycle of birth and death.”

रवींद्रनाथ ने आंखें खोल लीं, जो बंद थीं। और वे हंसने लगे। और उन्होंने कहा, रवींद्रनाथ ने कहा अपने मित्र को कि परमात्मा ने जो जीवन मुझे दिया था, वह इतना धन्य हुआ, मैं उसे पाकर इतना कृतार्थ हुआ कि मैं किस मुंह से कहूं कि मुझे जीवन से छुटकारा दिला दो? एक ही प्रार्थना अंतिम क्षण में मेरे हृदय में होगी कि अगर मुझमें जरा भी पात्रता हो तो हे प्रभु, मुझे बार-बार अपनी दुनिया में वापस भेज देना। अगर जरा सी भी पात्रता हो मुझमें तो मुझे बार-बार अपनी दुनिया में भेज देना। तेरी दुनिया बहुत सुंदर थी। और अगर कहीं कोई कुरूपता मुझे दिखी होगी तो वह मेरे देखने का दोष रहा होगा, वह मेरी भूल रही होगी। और तेरी दुनिया में बहुत फूल थे और अगर कांटे गड़ गए होंगे तो मेरी कोई गलती रही होगी। अगली बार आऊं तो और समर्थ होकर आऊं, ताकि तेरे जीवन के आनंद को और भी अनुभव कर सकूं।

Rabindranath opened his eyes, which had been closed, and he laughed. He said to his friend, “The life God gave me was so blessed, I am so fulfilled by it—how could I ask to be freed from life? My only prayer in this final moment will be: if there is even a little worthiness in me, O Lord, send me back again and again into your world. If there is the slightest worthiness in me, send me back again and again. Your world was very beautiful. And if I ever saw any ugliness, it must have been my fault—my mistake. Your world had many flowers; and if thorns pricked me, that too must have been my error. Let me come next time more capable, so that I can experience the joy of your life even more.”

गांधी ने जीवन के अंतिम दिनों में एक अदभुत प्रयोग किया था। शायद आपके खयाल में न हो, क्योंकि गांधी के शिष्यों ने उसे छिपाने की पूरी कोशिश की। उस प्रयोग की चर्चा पूरे मुल्क में नहीं हो सकी। गांधी ने जीवन के अंतिम दिनों में एक छोटा सा प्रयोग किया था। शायद उनके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण प्रयोग। वे एक नग्न युवती को लेकर रात सोने लगे थे, ताकि वे यह पूरा का पूरा अनुभव कर सकें कि उनके मन में कहीं अब भी कोई वासना की रूप-रेखा है, कहीं कोई अब भी शरीर का आकर्षण शेष तो नहीं रह गया है। प्राण जब पूरे के पूरे प्रभु की तरफ बहने लगे हों तो शरीर की तरफ बहने को मन में कोई भाव शेष नहीं रह जाता है। इसका परीक्षण कर लें, पहचान कर लें, खोज-बीन कर लें।

In the last days of his life Gandhi made an unusual experiment. Perhaps you don’t know it, because Gandhi’s disciples tried their best to conceal it. That experiment could not be discussed across the land. In those last days, he made a small experiment—perhaps the most important experiment of his life. He began to sleep at night with a naked young woman, so that he could fully know whether any outline of desire remained in his mind, whether any fascination for the body remained. When the whole life‑energy flows toward God, no feeling remains of flowing toward the body. Let it be tested, recognized, searched out.

लेकिन इसके पहले कि प्रयोग करें, उन्होंने अपने कोई बीस निकटतम मित्रों को पत्र लिखे और उनसे पूछा कि मैं यह प्रयोग करने को हूं। इसके पहले कि मैं प्रयोग करूं, तुमसे पूछ लेना चाहता हूं कि तुम राजी हो, सहमत हो, तुम्हारा कोई एतराज, तुम्हारा कोई, तुम्हारा कोई विरोध तो नहीं। बीस जो पत्र लिखे थे, उन्नीस पत्रों का जो उत्तर आया, उसकी इबारत करीब-करीब ऐसी थी कि आप तो बहुत बड़े महात्मा हैं, आप जो भी करते हैं, ठीक करते हैं, लेकिन इस प्रयोग को न करें तो बड़ी कृपा होगी। इससे बड़ी बदनामी हो जाएगी। इससे यह होगा, इससे वह होगा। सभी का रूप यही था कि आप तो बहुत बड़े महात्मा हैं, लेकिन...वह ‘लेकिन’ सबके पीछे आ जाता था।

गांधी पढ़ते और पत्र को एक तरफ रख देते और कहते, जहां ‘लेकिन’ आ गया, वहां पहले कही गई सारी बात झूठी हो गई, मिथ्या हो गई। आप बड़े महात्मा हैं, लेकिन...अब ‘लेकिन’ की क्या जरूरत है बड़े महात्मा के साथ? अच्छा होता कि कहते कि आप छोटे आदमी हैं इसलिए, वह कम से कम सच होता, ईमानदारी का होता, ऑथेंटिक होता, प्रामाणिक होता।

Before doing the experiment, he wrote to about twenty of his closest friends: “I intend to do this. Before I do, I want to know if you agree, if you consent, if you have any objection, any opposition.” Of the twenty replies, nineteen were essentially like this: “You are a great mahatma; whatever you do is right; but please do not do this experiment. It will bring great disrepute. This will happen, that will happen.” The refrain was the same: “You are a great mahatma, but...” Gandhi would read, set the letter aside, and say, “Where ‘but’ has come, everything said before has become false. ‘You are a great mahatma—but...’ What need is there of ‘but’ with a great mahatma? Better to say, ‘You are a small man, therefore...’—at least that would be true, honest, authentic.”

लेकिन बीस पत्रों में एक पत्र जरूर था। जिसे गांधी हाथ में उठा कर खुशी के आंसुओं से भर गए। वह जे. बी. कृपलानी ने उस पत्र के उत्तर में लिखा था, उस उत्तर में कि आप मुझसे पूछते हैं, तो मैं हैरान हो गया। अगर मैं अपनी आंखों से आपको व्यभिचार करते भी देख लूं तो पहला शक मुझे अपनी आंख पर होगा, आप पर नहीं। पहला शक मुझे अपनी आंखों पर होगा, आप पर नहीं! और आप मुझसे पूछते हैं तो मैं हैरान हो गया हूं। मैं आपसे पूछता तो ठीक था।

But among the twenty there was one letter that filled Gandhi’s eyes with tears of joy. It was from J. B. Kripalani. He wrote, “You ask me, and I am surprised. If I were to see you committing adultery with my own eyes, my first doubt would be of my eyes, not of you. My first doubt would be of my eyes, not you. And you ask me? I am amazed. It would have been fitting if I had asked you.”

ऐसे लोग, जीवन को इस भांति देखने वाले लोग...। लेकिन हम अपनी आंख पर शक नहीं करते, हम पूरे परमात्मा पर ही शक कर लेते हैं। हम कहते हैं, यह जीवन ही बंधन है। हम कहते हैं, यह जीवन ही असार है। हम कहते हैं, यह जीवन ही बुरा है। और एक बार भी खयाल नहीं आता कि कहीं मेरी आंख ही तो कुछ गलत नहीं देखती, कहीं मेरी आंख ही तो बुरी नहीं है।

Such people—who look at life this way... But we do not doubt our eyes; we doubt the whole God. We say, life is bondage. We say, life is futile. We say, life is evil. And never once does it occur to us that perhaps my eyes are at fault—that perhaps my seeing is wrong.

धार्मिक व्यक्ति मैं उसको कहता हूं, जिसे अपनी आंख पर शक आता है, अपने चित्त पर शक आता है, अपने होने के ढंग पर शक आता है, अपने पर संदेह आता है, लेकिन इस विराट जीवन पर नहीं। वह आदमी धार्मिक है। वह आदमी रिलीजस है। और वह आदमी जीवन की कला सीख सकता है। क्योंकि जिसे स्वयं पर संदेह आता है, वह स्वयं को बदलने का कोई उपाय कर सकता है।

I call that person religious who doubts his own eyes, his own mind, his own way of being—who suspects himself, not this vast life. That man is religious. That man can learn the art of living. Because one who doubts himself can find a way to change himself.

और अगर जीवन पर संदेह आता है, तब तो एक ही उपाय है कि पीठ करो जीवन की ओर--और भागो, पलायन करो, छोड़ो, निषेध करो, त्याग करो। धीरे-धीरे ग्रेजुअली मरने का उपाय करो, जीवन से हटो और मृत्यु की तरफ जाओ।

But if you doubt life, there is only one way: turn your back on life—run away, renounce, deny, abandon. Gradually arrange to die—withdraw from life and move toward death.

जीवन की कला की इसलिए पहली स्मरणीय बात यह है कि मैं कहीं गलत हूं, अगर जीवन मुझे बंधन मालूम होता है, दुख मालूम होता है, पीड़ा मालूम होती है। मैं कहां गलत हूं? तो मेरे गलत होने की सबसे पहली भूमि है कि मैं औपचारिक हूं, मैं फार्मल हूं; ऑथेंटिक नहीं, प्रामाणिक नहीं। मेरा होना एक झूठ है। मेरे शब्द झूठ हैं, मेरे इशारे झूठ हैं, मेरी आंखें झूठ कहती हैं, मेरा सब-कुछ झूठ है। इस पर चिंतन, इस पर ध्यान बहुत जरूरी है कि मैंने कहीं कोई झूठा व्यक्तित्व, कोई फॉल्स पर्सनैलिटी तो खड़ी नहीं कर ली है?

Therefore the first memorable point in the art of living is this: if life appears to me bondage, sorrow, pain—somewhere I am wrong. Where am I wrong? The first ground of my wrongness is that I am formal, not authentic. My being is a lie. My words are false, my gestures are false, my eyes speak falsehood—everything is false. Reflect deeply: have I erected a false personality?

हम सबने खड़ी कर ली है। बचपन से ही जहर के बीज बोए जाते हैं कि व्यक्तित्व झूठा हो जाता है। लेकिन जब होश आ जाए, तभी व्यक्तित्व को सत्य बनाने की दिशा में कुछ किया जा सकता है। तो मैं आपसे यह कहूंगा कि एक-एक पल को प्रामाणिक रूप से जीने की हिम्मत और साहस और कोशिश--स्मरणपूर्वक, माइंडफुली--एक-एक क्षण को पूरी तीव्रता से जीने का प्रयास साधना का अनिवार्य अंग है। तो अब जब रोएं तो परिपूर्णता से, पूरे प्राणों से। हंसें तो पूरे प्राणों से। मैत्री तो पूरे प्राणों से। भोजन भी तो पूरे प्राणों से। स्मरण भी तो पूरे प्राणों से; सोएं भी, उठें भी तो पूरे प्राणों से।

We all have. From childhood, the seeds of poison are sown, and personality becomes false. But once awareness dawns, only then can something be done to make it true. So I say: with courage and effort—mindfully—live each moment authentically, with full intensity. When you weep, weep totally, with your whole being. When you laugh, laugh with your whole being. Friendship—let it be with your whole being. Eating too—with your whole being. Remembering—with your whole being. Sleep, wake—with your whole being.

जैसे प्रतिपल जो आ रहा है, वह दुबारा नहीं आएगा। वह एक ही बार अनुभव से गुजरना है। उस रास्ते से दुबारा गुजरने की कोई संभावना नहीं है। वह पल फिर न आएगा, वह अवसर फिर न आएगा। तो जिसे एक बार गुजरना है, मैं पूरे होश से, पूरा जागा हुआ, पूरे प्राणों से गुजर जाऊं। मेरा टोटल व्यक्तित्व, मेरा समग्र व्यक्तित्व समाहित हो जाए, संलग्न हो जाए, एकतान हो जाए। तो धीरे-धीरे आपको दिखाई पड़ना शुरू होगा कि जीवन के बंधन गिरने लगे। बंधन आपके शिथिल जीने में थे। तीव्रता से जीते ही तत्क्षण गिर जाते हैं।

As if each moment that comes will not come again. It is to be passed through only once. There is no possibility of passing that way again. That moment will not return; that opportunity will not return. So if it is to be passed through once, let me pass through with full awareness, fully awake, with my whole life. Let my total personality, my whole being be involved, aligned, in one‑pointedness. Then slowly you will begin to see that life’s bondages are falling away. The bonds lay in your slack living. The very moment you live intensely, they drop.

लेकिन प्रयोग करना पड़े। साधना करनी पड़े। उस दिशा में कुछ कदम उठाने पड़ें, उस दिशा में कुछ स्मरणपूर्वक रोज-रोज, प्रतिपल होश रखना पड़े कि मैं कहीं झूठा जीना तो शुरू नहीं कर रहा हूं।

But you must experiment. You must practice. You must take steps in that direction and keep mindful every day, every moment: am I beginning to live falsely again?

पति है, वह अपनी पत्नी से रोज कहे जाता है कि मैं तुझे प्रेम करता हूं। और जब कहता है, तब उसे पता भी नहीं है कि वह क्या कर रहा है। शब्द ऐसे कह रहा है, जैसे किसी ग्रामोफोन रिकॉर्ड से निकलते हों, जिनमें न कोई प्राण है, न कोई अर्थ है। पत्नी भी जानती है। वह भी जानता है। पत्नी भी कहे जा रही है कि हम तुम्हें प्रेम करते हैं। हम जान लगा देंगे। तुम्हारे बिना एक क्षण नहीं जी सकते।

A husband tells his wife every day, “I love you.” And when he says it, he doesn’t even know what he is doing. Words come out as if from a gramophone record—without life, without meaning. The wife knows it. He knows it. She too says, “I love you. I will stake my life. I cannot live a moment without you.”

और इन शब्दों के पीछे प्राणों की कोई गवाही नहीं है। ये शब्द झूठे हैं। मत कहें। चुप बैठे रहें, वह बेहतर है। लेकिन मत कहें इनको। इनको कह कर आप सारे व्यक्तित्व को जाल में कस रहे हैं अपने हाथ से।

Behind these words there is no testimony of the life-force. These words are false. Do not say them. Sit quietly—better that way. But do not say them. By saying such things you are weaving the net that entangles your whole personality.

जिनके प्रति हमें कोई श्रद्धा नहीं, वहां हम सिर झुकाए चले जा रहे हैं। जिन मंदिरों में हमें पत्थर दिखाई पड़ते हैं, वहां हम पूजा किए चले जा रहे हैं। जिन शास्त्रों में हमें किसी सत्य का कोई दर्शन नहीं हुआ, उन्हें हम सिर पर लिए बैठे हैं। सारा व्यक्तित्व झूठा है।

We keep bowing where we have no reverence. We keep worshiping in temples where we see only stone. We carry on our heads scriptures in which we have never seen any glimpse of truth. The whole personality is false.

तो इस झूठे व्यक्तित्व से जीवन के सत्य की तरफ कैसे कोई मार्ग बने, कैसे कोई द्वार खुले, कैसे कोई कदम उठे? जिस मंदिर में आप हाथ जोड़ कर गए हैं, सच में हाथ आपके जुड़े थे? उस मंदिर में किसी प्रभु का कभी कोई अनुभव हुआ था? फिर क्यों गए उस मंदिर में? फिर किसने कहा था कि उन मूर्तियों के सामने खड़े हो जाएं?

From this falseness, how will any path open toward life’s truth—how will any door open, how will any step arise? When you went to the temple with folded hands, were your hands truly joined? Did you ever experience any divine presence there? Then why did you go? Who told you to stand before those idols?

एक फकीर एक रात जापान के एक मंदिर में ठहरा हुआ है। सर्द रात है, बहुत ठंडी रात है। फकीर के पास कपड़े भी नहीं। मंदिर के पुजार

ी ने दया करके उसे भीतर ठहरा लिया। आधी रात पुजारी की नींद खुली तो घबड़ा कर देखा कि मंदिर के बीच आंगन में आग जल रही है, फकीर आंच ताप रहा है। वह भागा हुआ गया कि यह क्या कर रहे हो? वहां जाकर तो पागल हो गया!

भगवान बुद्ध की तीन मूर्तियां थीं लकड़ियों की। उनमें से एक वह जला कर आंच ताप रहा था। उस पुरोहित ने कहा कि पागल, यह क्या कर रहा है? भगवान की मूर्ति जला रहा है? भगवान को जला रहा है?

A fakir one night stayed in a temple in Japan. A very cold night. He had little clothing. The priest took pity and let him stay inside. At midnight the priest woke and, alarmed, saw that a fire was burning in the temple courtyard and the fakir was warming himself. He rushed: “What are you doing? Have you gone mad!” There were three wooden statues of Gautam Buddha. The fakir had burned one for warmth. The priest cried, “Madman! What are you doing—burning the idol of God? Burning God?”

वह फकीर पास में पड़ा हुआ एक लकड़ी का टुकड़ा उठा कर जल गई मूर्ति की राख में घुमाने लगा, कुरेदने लगा।

उस पुरोहित ने पूछा: आप क्या कर रहे हैं यह?

The fakir took a stick lying nearby and began poking the ashes of the burned statue. The priest asked, “What are you doing?”

उसने कहा: मैं भगवान की अस्थियां खोज रहा हूं।

He said, “I am looking for God’s bones.”

उस पुजारी ने सिर से हाथ ठोक लिया। उसने कहा: मैं पागल को ठहरा कर दिक्कत में पड़ गया। अब लकड़ी की मूर्ति में कहीं अस्थियां होती हैं?

The priest slapped his forehead: “I’m in trouble for sheltering a madman. Where would there be bones in a wooden statue?”

तो वह फकीर हंसने लगा। उसने कहा: जब लकड़ी की मूर्ति में अस्थियां ही नहीं होतीं तो भगवान कैसे हो सकते होंगे? तुम जाओ, अभी रात बहुत बाकी है, दो मूर्तियां और रखी हैं, वे भी उठा लाओ। तुम भी तापो, मैं भी तापता हूं।

The fakir laughed: “If there are no bones in a wooden statue, how can there be God in it? Go—there is a lot of night left. Two more statues are there. Bring them. You warm yourself; I will warm myself.”

रात ही उस फकीर को मंदिर के बाहर निकाल दिया गया, उस सर्द रात में। क्योंकि लकड़ी की मूर्ति में भगवान दिखाई पड़ते थे और इस जीते-जागते भगवान को सर्दी लगेगी बाहर, इसकी फिकर नहीं की गई। उसे बाहर निकाल दिया गया।

That very night the fakir was thrown out of the temple into the cold—because the priest saw God in the wooden statues and did not care that this living God would be cold outside. He was thrown out.

सुबह जब पुजारी उठा, मंदिर के बाहर गया तो देखा कि सड़क के किनारे जो मील का पत्थर लगा है, उसके पास बैठ कर वह फकीर हाथ जोड़े हुए ध्यान कर रहा है। उसे फिर उतनी ही हैरानी हुई, जैसी रात हो गई थी। उसके पास जाकर उसे हिलाया और कहा: पागल, यह क्या कर रहा है? पत्थर को हाथ जोड़ कर प्रार्थना कर रहा है?

In the morning when the priest went out, he saw the fakir sitting by the milestone at the roadside, hands folded in prayer. He was as amazed as he had been at night. He shook him and said, “Madman! What are you doing? Praying to a stone?”

उस फकीर ने कहा: मुझे सभी जगह भगवान ही दिखाई पड़ते हैं--सभी जगह! रात मैंने इसीलिए मूर्ति जलाई थी कि मैं देखना चाहता था कि तुम्हें भगवान कितने गहरे दिखाई पड़ते हैं। अस्थियों के लिए तुम भी राजी न हो सके। तुम्हारे ही तर्क से पता चला कि भगवान तुम्हें बिलकुल दिखाई नहीं पड़ते थे। वह मूर्ति झूठी थी तुम्हारे लिए। वे जुड़े हुए हाथ झूठे थे। वह की गई पूजा झूठी थी।

The fakir said, “I see God everywhere—everywhere! Last night I burned the statue precisely to see how deeply you see God. You were not ready to accept even bones. By your own logic it was clear you did not see God at all. That idol was false for you. Those folded hands were false. That worship was false.”

रामकृष्ण को दक्षिणेश्र्वर में पुजारी की जगह मिली थी। बीस रुपये महीने की नौकरी थी। लेकिन दो-चार-आठ दिन में ही मुश्किल शुरू हो गई। जो कमेटी थी मंदिर की, वह परेशान हो गई। कमेटी जुड़ी और उसने कहा कि यह आदमी तो गड़बड़ मालूम होता है।

ठीक आदमी हमेशा गड़बड़ मालूम होते हैं। बड़ी शिकायतें आ गई हैं, चार ही दिन में--पूजा बड़ी गड़बड़ चल रही है।

Ramakrishna got the post of priest at Dakshineshwar—twenty rupees a month. But in a few days trouble began. The temple committee grew upset. They met and said, “This man seems to be a problem. Only a few days—and big complaints about the worship.”

क्या-क्या शिकायतें थीं?

What complaints?

शिकायतें बड़ी साफ थीं और ठीक थीं। खबर आई थी कि रामकृष्ण फूलों को सूंघ कर मूर्ति को चढ़ाते हैं। खबर आई थी कि प्रसाद को पहले चख लेते हैं, फिर भगवान को लगाते हैं। तो कहा, यह सब क्या गड़बड़ हो रहा है? यह कोई पूजा है?

Very clear, quite right complaints. News came that Ramakrishna would smell the flowers before offering them to the image. News came that he tasted the prasad before offering it to God. They said, “What is this nonsense? Is this worship?”

रामकृष्ण को बुलाया--कि सुना गया है कि तुम फूल पहले सूंघ लेते हो फिर मूर्ति को चढ़ाते हो?

They called him: “We hear you smell the flowers before offering them to the deity?”

रामकृष्ण ने कहा कि मैं वैसे चढ़ा ही नहीं सकता। पता नहीं, फूल में सुगंध हो या न हो।

Ramakrishna said, “I cannot offer otherwise. Who knows whether the flower has fragrance or not?”

कहा कि, सुना है कि तुम पहले भोजन चख लेते हो फिर तुम भगवान को लगाते हो?

They said, “We hear you taste the food before offering it to God?”

उन्होंने कहा: मेरी मां भी ऐसा ही करती थी। पहले चख लेती थी, फिर मुझे देती थी। मैं बिना चखे नहीं दे सकता। पता नहीं, भोजन देने लायक बना भी हो या न बना हो।

He said, “My mother did the same. She would taste first, then give to me. I cannot give without tasting. Who knows whether it is fit to be given?”

यह ऑथेंटिक, यह एक प्रामाणिक पूजा हो गई। लेकिन हमारी सारी पूजा झूठी और बकवास और धोखा है। कुछ दिखाई नहीं पड़ता वहां। हाथ जोड़े खड़े हैं अंधेरे में। शब्द झूठे हैं। प्रार्थना झूठी है। प्रेम झूठा है। और फिर पूछते हैं कि जीवन बंधन है? बंधन जीवन नहीं, मिथ्या व्यक्तित्व बंधन है। वह जो फॉल्स पर्सनैलिटी है, वह जो हमने सब झूठ कर रखा है, वह बंधन है। तोड़ें--औपचारिकता को तोड़ें, छोड़ें।

This is authentic—an authentic worship. But our worship is false, empty talk, deception. Nothing is seen there. We stand with folded hands in the dark. Words are false. Prayer is false. Love is false. And then we ask, “Is life bondage?” Bondage is not life; the false personality is bondage. That false personality, that everything we have made false—that is the bondage. Break it—break formality, drop it.

प्रामाणिकता को, जीवंत अनुभव को तीव्रता से जीएं। उसकी सच्चाई में जीना शुरू करें, फिर आप पाएंगे कि छोटे-छोटे काम पूजा हो गए। उठना-बैठना पूजा हो गई। फिर आप पाएंगे, किसी का हाथ हाथ में लेना पूजा हो गई। फिर आप पाएंगे, किसी की आंख में एक क्षण प्रेम से झांक लेना प्रार्थना हो गई। फिर आपको दिखाई पड़ेगा, वह तो सब तरफ मौजूद होने लगा। उसका मंदिर तो सब तरफ उठने लगा। फिर तो कण-कण में, पत्ते-पत्ते में, फूल-फूल में उसकी झलक आने लगी। फिर तो सब उसी के शब्द हो जाते हैं।

Live authenticity—live the living experience intensely. Begin to live in truthfulness. Then you will find small acts become worship. Getting up, sitting down—worship. You will find that taking someone’s hand in your hand becomes worship. A single moment’s loving gaze into someone’s eyes becomes prayer. Then you will see: He is present everywhere. His temple starts rising everywhere. Then in every particle, every leaf, every flower, his glimpse appears. Then all words become His.

लेकिन जो प्रामाणिक रूप से जीता है, वह प्रामाणिक रूप से जीवन के सत्य से संबंधित हो जाता है।

One who lives authentically, relates authentically to life’s truth.

हम अप्रामाणिक रूप से जीते हैं, इसलिए जीवन से संबंध नहीं होता है।

We live inauthentically; therefore there is no relationship with life.

अभी तो इतना ही। फिर और कुछ दो-चार प्रश्र्न इस संबंध में होंगे, तो कल उनकी बात करेंगे।

For now, this much. If there are a few more questions in this regard, we will speak of them tomorrow.

एक छोटी बात और, फिर हम रात्रि के ध्यान के लिए बैठेंगे।

One small point more, then we will sit for the night’s meditation.

ध्यान के संबंध में भी, इसी संदर्भ में, यह समझ लेना जरूरी है कि वह प्रामाणिक है या अप्रामाणिक। वह हम अपने पूरे प्राणों से बैठ रहे हैं या बस बैठ गए हैं, क्योंकि और सब लोग बैठ गए हैं। अगर इसी भांति आप बैठ गए हैं--चूंकि और सब लोग बैठे हैं, इसलिए हम भी बैठे हैं। चूंकि शिविर में आए हैं, इसलिए बैठे हैं। चूंकि अब आ ही गए हैं, इसलिए बैठ ही जाना चाहिए। अगर इस तरह बैठ रहे हैं तो उस ध्यान में कहीं कोई गति नहीं होगी।

With regard to meditation too—in the same context—understand whether it is authentic or inauthentic. Are we sitting with our whole being—or merely because others are sitting? If you sit like that—because others are sitting, because you came to the camp, because now that you are here you may as well sit—if you sit this way, there will be no movement in that meditation.

लेकिन पूरे प्राणों से, पूरा दांव लगा कर--कौन जानता है कि ध्यान के बाद आप उठ पाएं या न उठ पाएं। कौन जानता है, यह क्षण अंतिम हो। और कहीं यह क्षण हाथ से खो जाए तो हमेशा के लिए खो जाए। कौन कह सकता है? तो इस भांति कि जैसे हो सकता है, यह अंतिम क्षण हो।

But if with your whole being, staking everything—who knows whether you will be able to rise after meditation? Who knows—this moment may be the last. And if this moment slips away, it may be lost forever. Who can say? So sit as if this could be the final moment.

एक...एक युवा संन्यासी अपने गुरु के पास पहुंचा था। उस गुरु के उस आश्रम का नियम था कि जब भी कोई व्यक्ति आए तो पहले तीन परिक्रमा करे गुरु की, फिर सात बार पैर छुए, फिर बैठ कर जिज्ञासा करे। वह युवा पहुंचा। उसने जाकर कंधे पकड़ लिए सीधे और कहा कि मैं कुछ पूछने आया हूं!

Once... a young sannyasin came to his guru. In that ashram the rule was: when anyone came, first bow three times circling the guru, then touch the feet seven times, then sit and ask your question. The young man arrived. He went straight up, seized the guru by the shoulders, and said, “I have come to ask something!”

उस गुरु ने कहा: कैसे बदतमीज हो! कैसे अशिष्ट हो! तुम्हें पता भी नहीं कि पहले तीन परिक्रमा, सात बार चरण-स्पर्श--फिर बैठो, फिर पूछो। ऐसे उत्तर नहीं दिए जाते।

The guru said, “How ill‑mannered! How uncivil! Don’t you know—first three circumambulations, seven prostrations—then sit, then ask. Answers are not given like this.”

उस युवक ने कहा कि तीन बार नहीं, मैं तीन सौ परिक्रमाएं करूंगा और सात बार नहीं, सात सौ बार पैर छुऊंगा, लेकिन क्या आप विश्र्वास दिलाते हैं कि मैं तीन चक्कर लगाऊं उसके बाद भी जिंदा बचूंगा? आप विश्र्वास दिलाते हैं, आप जिम्मा लेते हैं मेरे बचने का? मेरा उत्तर पहले है, मेरा प्रश्र्न पहले है। मुझे पहले उत्तर मिल जाए, फिर फुर्सत से आपके चक्कर लगाऊं, पैर छूऊं।

The youth said, “Not three—I will do three hundred circumambulations; not seven—I will touch your feet seven hundred times. But do you guarantee that after three circumambulations I will still be alive? Do you guarantee—do you take responsibility for my survival? My question comes first. Give me the answer first; then at leisure I will circle and touch your feet.”

उस गुरु ने अपने और शिष्यों से कहा: यह पहली दफा एक ऑथेंटिक, पहली दफा एक प्रामाणिक प्रश्र्न पूछने वाला आदमी आ गया है। अब इसे उत्तर देने की भी जरूरत नहीं है। इसका प्रश्र्न ही काफी है। उत्तर तक पहुंचा देगा।

The guru said to his disciples, “For the first time, an authentic questioner has arrived. There is no need even to answer him. His question is enough. It will carry him to the answer.”

तो ध्यान इतनी संपूर्णता से, समग्रता से हो, तो इसी क्षण हो सकता है--अभी और यहीं! इसी क्षण हो सकता है, अगर पूरे प्राण इकट्ठे हो जाएं।

So let meditation be so complete, so total, that it can happen this very moment—now and here. It can happen this moment, if your whole life‑energy gathers.

स्वामी रामतीर्थ पढ़ते थे, गणित के विद्यार्थी थे। और हमेशा की एक आदत थी--परीक्षा में अगर बारह प्रश्र्न आते और लिखा होता कि कोई भी सात हल करें तो वे बारह ही हल करते और लिखते कि कोई भी सात जांच लें। वैसी आदत थी। हमेशा की आदत थी। जितने प्रश्र्न परीक्षक पूछता, सारे हल कर देते और ऊपर जैसा नोट परीक्षक देता है कि दस दिए हैं प्रश्र्न, कोई पांच हल करें; वैसा ऊपर नोट लिखते कि दस कर दिए हैं प्रश्र्न, कोई भी पांच जांच लें। उतना विश्र्वास भी था कि वे सभी सही हैं।

Swami Ramtirtha studied mathematics. He had a habit: if twelve problems came in an exam and it said “solve any seven,” he would solve all twelve and write, “Check any seven.” Always the same habit. However many problems the examiner asked, he would solve them all, and just as the examiner writes on top “ten given, solve any five,” he would write on top, “Ten solved—check any five.” He had that confidence they were all correct.

एम. ए. की गणित की अंतिम परीक्षा दे रहे थे और सांझ सात बजे से एक प्रश्र्न हल करना शुरू किया। रात के तीन बजे गए और प्रश्र्न का कोई उत्तर नहीं मिल रहा है। साथ जो कमरे में उनका दूसरा सहपाठी है, वह कहने लगा, तुम पागल हो गए हो। सुबह करीब आई जाती है और एक प्रश्र्न पर सारी रात खराब कर रहे हो! कौन कहता है कि यह प्रश्र्न आएगा भी। दूसरों की फिकर भी कर लो।

In his M.A. final in mathematics, he started working on one problem at seven in the evening. By three in the night there was no solution. The roommate said, “You’re crazy. Morning is near, and you’re wasting the whole night on one question! Who says this problem will even come? Think of the others.”

रामतीर्थ ने कहा: और अगर यह आ गया तो क्या आज पहली दफा अंतिम परीक्षा में मुझे सारे प्रश्र्न हल नहीं करने पड़ेंगे? पांच ही करके आ जाऊंगा? नहीं-नहीं, यह मुझे हल करना ही है। फिर परीक्षा का सवाल नहीं है। जो प्रश्र्न हल नहीं हो रहा है, उसने मेरे पूरे प्राणों को चुनौती दे दी है। उसे तो हल करना ही पड़ेगा।

Ramtirtha said, “And if this does come? For the first time in the final, will I not have to solve them all? You think I’ll do only five and go? No—this I must solve. Now it’s not an exam issue. The problem that won’t yield has challenged my whole being. It must be solved.”

साढ़े तीन बज गए, चार बज गए, अब तो दो ही घंटे बचे हैं सुबह के। पूरी रात खो गई। वह प्रश्र्न हल नहीं होता। वह मित्र घबड़ा गया है--साथी, और कह रहा है, क्या पागलपन कर रहे हो?

It was three‑thirty, then four. Only two hours left till morning. The whole night gone. The problem still unsolved. The friend grew anxious and said, “This is madness!”

तभी रामतीर्थ उठे हैं और जाकर उन्होंने अपनी पेटी से एक छुरा निकाल लाए। छुरे को टेबल पर रख लिया। घड़ी में पंद्रह मिनट बाद का अलार्म भर दिया और अपने मित्र से कहा कि भाई नमस्कार! अगर पंद्रह मिनट में यह सवाल हल नहीं हो गया, तो छुरा छाती के भीतर हो जाएगा।

Just then Ramtirtha got up, took a dagger from his trunk, placed it on the table, set the alarm for fifteen minutes, and said to his friend, “Goodbye. If this problem is not solved in fifteen minutes, the dagger goes into the chest.”

मित्र ने कहा: क्या बिलकुल ही पागल हुए जा रहे हो! इस सवाल से ऐसा क्या लेना-देना है?

The friend cried, “Have you gone completely mad! What has this problem to do with such a thing?”

लेकिन रामतीर्थ सुनने के बाहर हो गए थे। पंद्रह मिनट का अलार्म भर दिया था। घड़ी टिक-टिक आगे बढ़ने लगी है। छुरा सामने गपा हुआ है नंगा और वे सवाल हल करने लग गए। सर्द रात है। ठंडी हवाएं हैं। माथे से तीन मिनट के भीतर पसीना चूने लगा। सारे शरीर से पसीने की धाराएं बहने लगीं। पांच मिनट पूरे नहीं हो पाए हैं कि सवाल हल हो गया है! जो छह-सात घंटे से परेशान किए हुआ था, वह सवाल पांच मिनट के भीतर हल हो गया! माथा पोंछा उन्होंने और अपने मित्र से कहा कि सवाल हल हो गया है।

But Ramtirtha was beyond hearing. The alarm was set for fifteen minutes. The clock ticked on. The naked dagger lay before him. He began to solve the problem. It was a cold night, icy winds; within three minutes sweat began to drip from his forehead. Streams of sweat flowed from his whole body. Five minutes had not passed when the problem was solved! What had troubled him for six or seven hours was solved within five minutes. He wiped his brow and said to his friend, “It’s solved.”

उसके मित्र ने कहा: यह तो तरकीब बड़ी अच्छी है। अगली बार जब कभी ऐसी दिक्कत मुझे हुई, मैं भी छुरा रख लूंगा, मैं भी अलार्म भर दूंगा। और किसको छुरा मारना है? अलार्म बज भी जाएगा और नहीं भी हुआ तो हर्ज भी क्या है?

The friend said, “That’s a great trick. Next time I get stuck, I too will set a dagger and an alarm. And who is going to stab anyone? The alarm will ring, and even if it doesn’t get solved, what’s the harm?”

तो रामतीर्थ ने कहा: तू समझता है यह कोई तरकीब हुई। यह तरकीब न थी। किसी को धोखा नहीं दिया जा रहा था। यह तो निश्चय था कि पंद्रह मिनट पूरे होते और छुरा छाती के भीतर हो जाता।

Ramtirtha said, “You think this was a trick? It was not. No one was being deceived. It was certain that if fifteen minutes passed, the dagger would enter the chest.”

जब ऐसी समग्रता से कोई व्यक्ति किसी प्रश्र्न के सामने खड़ा हो जाए तो प्रश्र्न की कोई हस्ती है? कोई हैसियत है? कोई ताकत है? जब इतने प्राणों को पूरा का पूरा कोई दांव पर लगा दे तो किस चीज की ताकत है? कौन सा प्रश्र्न है, जो रुकेगा? कौन सी समस्या है, जो रुकेगी? कौन सी उलझन है, जो रुकेगी? कौन सी अशांति है, जो रुकेगी? जीवन की कौन सी बाधा है, जो रुक सकती है?

When someone stands before a problem with such totality—what status does the problem have? What power? When someone stakes his entire life‑force—what can oppose it? What problem can hold? What tangle can hold? What unrest can remain? What obstacle in life can stand?

समग्रता से जीवन को दांव पर लगाने वाले लोगों के सामने न कभी कुछ आया है, न कभी आ सकता है। सब हट जाता है। सब द्वार खुल जाते हैं। सब ताले टूट जाते हैं। लेकिन हम कभी समग्रता से जीने की कोई, कोई दृष्टि ही हमारे पास नहीं है।

Before those who stake their whole being on life, nothing has ever stood, nor ever will. All falls away. All doors open. All locks break. But we have no vision at all of living with totality.

ध्यान भी केवल उनके लिए कुंजी हो सकती है, जो ध्यान को पूरी प्रामाणिकता से, समग्रता से एक दांव बना लेते हैं। सब-कुछ लगा देते हैं--पूरी शक्ति--सब, सारी ऊर्जा!

Meditation can be a key only for those who make meditation a wager of complete authenticity and totality—who stake everything, all strength, all energy.

तो यह बात और मुझे आपसे कहनी है कि ध्यान तो जीवन के समस्त खजानों की कुंजी है। लेकिन वह कुंजी उन्हीं को उपलब्ध होती है, जो उसे पाने के लिए पूरी प्यास को प्रकट करते हैं, पूरी प्रार्थना को, पूरे प्राणों को सामने ले आते हैं। आज ही हो सकता है। इसी वक्त हो सकता है। करने की भी जरूरत नहीं। मेरे कहते-कहते भी हो सकता है।

So let me say this to you: meditation is the key to all the treasures of life. But that key becomes available only to those who bring their full thirst to it, their full prayer, their whole being. It can happen today. It can happen right now. There is not even a need to do—while I am speaking, it can happen.

अब हम रात्रि के ध्यान के लिए बैठेंगे।

Now we will sit for the night meditation.

(यहां लेटना तो संभव नहीं होगा...तिरछा-इरछा रहेगा...हो जाएगा...ऐसा...)

(This won’t be possible lying perfectly flat... it will be a bit slanted... it will do... like that...)

तो अपनी-अपनी जगह बना लें, क्योंकि लेटना पड़ेगा। चुपचाप, बिलकुल आवाज नहीं। जरा भी बात नहीं। अपनी-अपनी जगह ले लें। और आज पूरे प्राणों से, क्योंकि एक रात आज, एक रात कल, फिर विदा हो जाना है।

So find your places, because we will have to lie down. Quietly, absolutely no sound. Not a word. Find your spot. And tonight with your whole being—only one night today, one night tomorrow, then we part.

जरा भी हंसिए नहीं, जरा भी बात मत करिए, क्योंकि वह सब आपके लिए नुकसान की बात होगी।

Do not laugh even a little, do not talk at all, because it will be harmful for you.

जगह ऊंची-नीची है तो ऐसे लेटिए कि सिर आपका ऊंचाई की तरफ रहे। कोई किसी को छूता हुआ न हो। थोड़े हट जाएं, थोड़ी जगह...बाहर आ जाएं...हां, बीच में तकलीफ हो तो थोड़ा बाहर निकल आएं। अपनी-अपनी जगह ले लें चुपचाप कहीं भी, कहीं भी चुपचाप लेट जाएं।

If the place is uneven, lie so that your head is toward the higher side. No one should be touching anyone. Move a little aside, make some space... move out a little... yes, if it is troublesome in the middle, shift a bit outward. Find your place silently anywhere; lie down silently anywhere.

ठीक है! मैं मान लेता हूं, आपने अपनी जगह बना ली है। जल्दी अपनी जगह बना लें। चुपचाप लेट जाएं। यहां-वहां न घूमें। बैठ जाएं, लेट जाएं।

All right! I take it that you have found your places. Quickly settle. Lie down quietly. Don’t roam here and there. Sit, lie down.

सबसे पहले पूरी प्रामाणिकता से--‘मैं ध्यान में जा रहा हूं’--इस भाव को ठीक से अपने चित्त के केंद्र पर ले लें। पूरी शक्ति से, पूरी प्राणों से, पूरी आत्मा से--‘मैं शून्य में प्रवेश कर रहा हूं।’

First, with complete authenticity—bring this feeling to the very center of your consciousness: “I am going into meditation.” With full strength, with your whole being, with your whole soul—“I am entering the void.”

यह मेरा एक प्रामाणिक संकल्प है। यह कोई औपचारिक बात नहीं कि मैं ध्यान करने बैठ गया हूं। जैसे इस पर ही मेरी पूरी जिंदगी लगी हुई है। मेरी पूरी जिंदगी और मृत्यु का सवाल है। इस भाव को चित्त के केंद्र पर ले लें। फिर आंख बंद कर लें। सारे शरीर को शिथिल छोड़ दें।

This is my authentic resolve. This is not a formality—that I have sat to meditate. As if my whole life hinges on this. It is a matter of my life and death. Bring this feeling to the center of the mind. Then close your eyes. Let the whole body relax.

आंख बंद कर लें। सारे शरीर को शिथिल छोड़ दें। इतनी अदभुत रात है कि जरूर कुछ हो सकेगा। इतनी आपकी प्यास है कि जरूर कुछ हो सकेगा। कौन रोक सकता है होने से। शरीर को शिथिल छोड़ दें। आंख बंद कर लें।

Close your eyes. Let the whole body relax. Such a wondrous night—surely something can happen. Such is your thirst—surely something can happen. Who can stop it from happening? Let the body relax. Close your eyes.

अब मैं थोड़े से सुझाव देता हूं, मेरे साथ पूरे प्राणों से अनुभव करें, फिर वैसा ही होता चला जाएगा।

Now I will give a few suggestions; experience them with your whole being, then it will go on happening by itself.

सबसे पहले भाव करें, शरीर शिथिल हो रहा है...शरीर शिथिल हो रहा है...शरीर शिथिल हो रहा है... शरीर शिथिल हो रहा है...शरीर बिलकुल शिथिल होता जा रहा है...ढीला छोड़ दें, जैसे शरीर है ही नहीं। ढीला छोड़ दें...शरीर शिथिल हो रहा है...शरीर शिथिल हो रहा है...शरीर शिथिल हो रहा है...शरीर शिथिल हो रहा है...शरीर शिथिल हो गया है...।

First feel: the body is relaxing... the body is relaxing... the body is relaxing... the body is relaxing... the body is becoming completely relaxed... let go as if there is no body at all. Let go... the body is relaxing... the body is relaxing... the body is relaxing... the body is relaxing... the body has relaxed...

श्वास भी शांत होती जा रही है...श्वास शांत हो रही है...श्वास शांत हो रही है...श्वास शांत हो रही है...श्वास को भी बिलकुल शांत छोड़ दें...श्वास शांत हो रही है...श्वास शांत हो रही है...।

The breath is becoming calm... the breath is becoming calm... the breath is becoming calm... let the breath become completely calm... the breath is becoming calm... the breath is becoming calm...

मन भी शांत होता जा रहा है...मन शांत हो रहा है...मन शांत हो रहा है...मन भी शांत हो गया है...।

The mind is becoming quiet... the mind is becoming quiet... the mind is becoming quiet... the mind has become quiet...

शरीर ढीला छूट गया...श्वास ढीली छूट गई...मन भी ढीला छूट गया...अब चुपचाप भीतर होश से भरे हुए कोई भी आवाज सुनाई पड़ती हो चुपचाप सुनते रहें...बस सुनते रहें और कुछ भी न करें...रात का सन्नाटा सुनाई पड़ेगा, हवाओं की आवाज सुनाई पड़ेगी, दूर सागर से आता गर्जन सुनाई पड़ेगा, सब चुपचाप सुनते रहें...बस होश से भरे हुए सुनते रहें...सुनें...दस मिनट के लिए बिलकुल मौन सुनते रहें...रात की आवाजों को सुनते रहें...।

The body is relaxed... the breath is relaxed... the mind too is relaxed... now, silently, full of awareness, whatever sounds are heard—just listen... simply listen and do nothing... the night’s silence will be heard, the sound of the winds will be heard, the distant roar of the sea will be heard—just listen silently... listen, filled with awareness... listen... for ten minutes, listen in complete silence... listen to the sounds of the night...

सुनते रहें...रात के सन्नाटे को सुनते रहें...धीरे-धीरे वैसा ही सन्नाटा भीतर भी आ जाएगा...मन शांत होता जाएगा...मन बिलकुल शांत होता जाएगा...सुनें...रात की आवाजें सुनें...छोटी-छोटी आवाज भी सुनाई पड़ेगी...देखें, हवाओं की आवाज...।

Keep listening... listen to the night’s silence... slowly, the same silence will descend within... the mind will grow quiet... the mind will become completely quiet... listen... listen to the night’s sounds... even small, small sounds will be heard... notice the sound of the winds...

परमात्मा बहुत सी आवाजें कर रहा है, चुपचाप सुनें...सुनते ही सुनते मन शांत होता जाता है...मन शांत होता जाता है...मन शांत होता जाता है...।

God is making many sounds; listen silently... as you listen, the mind goes on becoming quiet... the mind goes on becoming quiet... the mind goes on becoming quiet...

मन शांत होता जा रहा है...सुनते रहें...रात की आवाजों को सुनते रहें...मन बिलकुल शांत होता जा रहा है...मन शांत होता जा रहा है...मन शांत होता जा रहा है...सुनते रहें...सुनते ही सुनते मन शांत होता जा रहा है...मन शांत होता जा रहा है...।

The mind is becoming quiet... keep listening... listen to the sounds of the night... the mind is becoming completely quiet... the mind is becoming quiet... the mind is becoming quiet... keep listening... as you listen, the mind goes on becoming quiet... the mind goes on becoming quiet...

रात का सन्नाटा सुनते रहें...फिर धीरे हवाएं ही रह जाएंगी, रात की आवाजें रह जाएंगी; आप मिट जाएंगे, आप न हो जाएंगे, आप नहीं हो जाएंगे। जीवन से एक हो जाएं। मन शांत होता जा रहा है...

Keep listening to the night’s silence... then slowly only the winds will remain, the sounds of the night will remain; you will disappear, you will not be—become one with life. The mind is becoming quiet...