Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
मेरे प्रिय आत्मन्!
My beloved Atman!
एक रात आधी रात हो गई और सुकरात घर नहीं लौटा था। उसके मित्र और उसके शिष्य चिंतित हो गए। सुबह से ही वह घर के बाहर था और आधी रात तक न गांव में देखा गया था, न गांव में किसी को मिला था। और अब आधी रात हो गई है, अब तक उसका कोई पता नहीं। फिर आधी रात वे उसे ढूंढने निकले। गांव की गलियों-गलियों में खोज डाला। फिर गांव के बाहर...चांदनी की रात थी, वे दूर-दूर गांव के बाहर भी उसे खोजते फिरे। सुबह होने के करीब वह एक वृक्ष के पास बैठा हुआ मिला। रात के अंतिम तारे डूबने के करीब थे और उसकी आंखें आकाश की तरफ लगी हुई थीं। वह जैसे पत्थर हो गया हो, रात भर की सर्द में यजैसे जम गया हो!
One night—midnight had passed—and Socrates had not returned home. His friends and disciples grew restless. Since morning he had been out, and till midnight he had been seen nowhere in the village, met no one in the village. And now, with midnight past, there was still no trace of him. At last they went out to search. They combed the lanes and alleys. Then outside the village... it was a moonlit night; they wandered far and wide beyond the outskirts looking for him. Toward dawn they found him, sitting by a tree. The last star of night was about to sink, and his eyes were fixed upon the sky. As if he had turned to stone, as if frozen in the cold of the night!
मित्रों ने जाकर उसे हिलाया। वह जैसे इस पृथ्वी पर नहीं था, कहीं और था, किसी दूसरे लोक में, शायद उन तारों के पास, जिन्हें वह रात भर देखता रहा था। उसने आंखें नीचे कीं। वह हिला। उसने अपने मित्रों को पहचाना और उसने कहा: कितना समय बीत गया होगा? मित्रों ने कहा: पूरी रात बीत गई है। दूसरी सुबह होने के करीब है। तुम सुबह से निकले हो, कहां थे?
His friends went and shook him. As though he were not upon this earth at all—somewhere else, in another realm, perhaps near those stars he had gazed at all night. He lowered his eyes. He stirred. He recognized his friends and said: How much time must have passed?
They said: The whole night has passed. It is close to the next morning. You left at sunrise. Where were you?
सुकरात ने कहा कि मैं यहीं आ गया। सुबह के उगते सूरज को देखा, दोपहर होती देखी, सांझ का सूरज डूबते देखा। सूरज के साथ दिन भर यात्रा करता रहा। फिर रात आ गई, फिर चांद आ गया, फिर सितारे आ गए, फिर उन्होंने मुझे भटका लिया, फिर मैं उनमें डूब गया, और मुझे पता भी नहीं कि कितना समय बीत गया है!
Socrates said: I came here. I watched the morning sun rise, I watched noon come, I watched the evening sun set. I journeyed with the sun the whole day. Then night came, then the moon, then the stars. They led me astray, I was lost in them—and I did not even know how much time had passed!
उसके मित्र पूछने लगे: क्या था चांद-तारों में ऐसा? क्या था सूरज में ऐसा? जो चौबीस घंटे बीत गए और तुम्हें कुछ पता नहीं!
His friends asked: What was there in the moon and the stars? What was there in the sun, that twenty-four hours went by and you knew nothing?
सुकरात ने कहा: आश्र्चर्य तुम्हें होता है, होना मुझे चाहिए। क्या नहीं है चांद-तारों में, क्या नहीं है सूरज में जो आदमी को मंत्रमुग्ध न कर ले, उसे विस्मय से विमुग्ध न कर दे, उसे अपने पास न बुला ले; अपने गीत में, अपने संगीत में न डुबा ले! क्या नहीं है? मुझे पूछना चाहिए, उलटा तुम्हीं मुझसे पूछते हो कि क्या है चांद-तारों में! जो रात बीत गई और तुम्हें पता नहीं! धन्य हैं वे लोग जो चांद-तारों में, वृक्षों में, समुद्रों में, पहाड़ों में, मनुष्य की आंखों में कुछ खोज लेते हैं, जिन्हें वहां कुछ दिखाई पड़ जाता है। शायद वे ही लोग आंखों वाले लोग हैं, बाकी सारे लोग अंधे हैं।
Socrates said: You are surprised—it is I who should be surprised. What is there not in the moon and stars? What is there not in the sun, that would not enchant a man, would not lift him out of himself in wonder, would not call him near; would not drown him in its song, its music! What is not there? I should be the one to ask, and instead you ask me what there is in the moon and stars! That the night passed and you knew it not—blessed are those who discover something in the moon and stars, in trees, in oceans, in mountains, in the eyes of man; to whom something becomes visible there. Perhaps they alone are the ones with eyes. The rest are blind.
हम भी अंधे हैं। हमें भी कुछ दिखाई नहीं पड़ता है!
We too are blind. Nothing appears to our eyes!
यह हमारा अंधापन कैसे निर्मित हो गया है, उस संबंध में थोड़ी बात जान लेनी जरूरी है और इस अंधेपन को हम कैसे तोड़ दें, वह भी समझ लेना आवश्यक है। क्योंकि कोई भी व्यक्ति साधना के जगत में प्रवेश करने में असमर्थ होगा, अगर वह जीवन के प्रति एक बुनियादी अंधेपन को लेकर चलता है।
How has this blindness been fashioned within us? We must understand a little about this—and how to break this blindness is also essential to know. No one can enter the world of sadhana if he walks with a fundamental blindness toward life.
हमें फूल ही दिखाई नहीं पड़ते तो हमें परमात्मा कैसे दिखाई पड़ सकता है?
If we cannot even see a flower, how shall we see Paramatman?
हमें सागर का गर्जन भी सुनाई नहीं पड़ता तो हमें प्रभु की वाणी कैसे सुनाई पड़ सकती है?
If even the roaring of the ocean is not heard by us, how shall we hear the voice of the Lord?
हमें चांद-तारे ही दिखाई नहीं पड़ते तो हमें वह रोशनी कैसे मिल सकती है, जो जीवन का प्राण है?
If the moon and stars are not visible to us, how shall we find that light which is the breath of life?
हमें कुछ भी नहीं दिखाई पड़ता है। हम करीब-करीब सोए-सोए गुजर जाते हैं। आंख बंद किए-किए गुजर जाते हैं। जन्म से लेकर मृत्यु तक जीवन की लहरें कहीं भी हमारे प्राणों को आंदोलित नहीं करती हैं, कोई संवेदना हमें नहीं पकड़ लेती है, कोई हमें मंत्रमुग्ध नहीं कर पाता है।
We see nothing. We pass almost as if asleep. We move with our eyes closed. From birth to death, the waves of life stir our being nowhere; no sensitivity seizes us; nothing can bewitch us.
धर्म का पहला संबंध जीवन के रहस्य के अनुभव से है--वह जो जीवन की मिस्ट्री है। और समग्र जीवन ही रहस्यपूर्ण है--एक छोटे से पत्थर से लेकर आकाश के सूरज तक, एक छोटे बीज से लेकर आकाश को छूते वृक्षों तक--सभी कुछ, जो भी है, अत्यंत रहस्यपूर्ण है।
Religion’s first concern is the experience of life’s mystery—that which is the mystery of life. And the whole of life is mysterious—from a small stone to the sun in the sky; from a tiny seed to trees that touch the heavens—everything that is, is profoundly mysterious.
लेकिन वह रहस्य हमें दिखाई नहीं पड़ता। क्योंकि रहस्य को देखने के लिए जैसी पात्रता चाहिए, शायद हमने अर्जित नहीं की। जैसी रिसेप्टिविटी चाहिए, जैसी ग्राहकता चाहिए, हृदय के द्वार जैसे खुले चाहिए, वे शायद हमारे हृदय के द्वार खुले नहीं, बंद हैं। शायद हम किसी कारागृह के भीतर बैठे हैं, सब खिड़कियों और द्वारों को बंद करके, आंखों को बंद करके। और तब अगर हमारा जीवन अंधकारपूर्ण और उदासी से भर गया हो, गंदी हवाओं ने और दुर्गंध ने हमें घेर लिया हो, चिंताओं ने और तनावों ने हमारे घर में निवास बना लिया हो तो आश्र्चर्य नहीं हो सकता है। यह स्वाभाविक है, यह होगा।
But that mystery does not appear to us. For the capacity required to see the mysterious—we perhaps have not earned it. The receptivity required, the openness required, the doors of the heart that must be flung wide—perhaps our heart’s doors are not open, they are shut. Perhaps we sit in some inner prison, with all the windows and doors closed, with eyes closed. And then if our life is dark and filled with gloom; if foul airs and stench surround us; if anxieties and tensions take up residence in our home—there is no surprise in it. It is natural; it will be so.
कैसे हमने जीवन के प्रति यह जड़ता अंगीकार कर ली है! और फिर हम पूछते हैं, ईश्र्वर है? और हम फिर पूछते हैं, आत्मा अमर है? और फिर हम सारे प्रश्र्न पूछते हैं। लेकिन एक प्रश्र्न हम पूछना भूल जाते हैं--हमारे पास जीवन के रहस्य को देखने की आंखें हैं या नहीं?
How have we adopted this numbness toward life! And then we ask: Is there God? We ask: Is the soul immortal? We ask all the questions—but one question we forget to ask: Do we have eyes to see life’s mystery or not?
जीवन के रहस्य को देखने की आंख मनुष्य रोज-रोज खोता चला गया है। जितने हम सभ्य होते गए हैं, उतनी हमने जीवन के रहस्य को देखने की आंख खो दी है। जितने हम समझदार होते गए हैं, जितना हमारा ज्ञान बढ़ता गया है, उतना हमने जीवन का जो विस्मय है, जीवन में जो अबूझ है, जीवन में जो पहेली की तरह है; जिसका कोई सुलझाव नहीं, उस सबसे हमने अपने को हटा लिया है, उसकी तरफ पीठ कर ली है।
Day by day man has been losing the eye to see the mystery of life. The more civilized we became, the more that eye was lost. The more “understanding” we became, the more our knowledge grew, the more we turned our back upon life’s wonder—the unfathomable, the enigmatic for which there is no solution. We have withdrawn from it.
जीवन एक अबूझ पहेली है, यह हमें भूल गया है--हमारे ज्ञान में, हमारी जानकारी में, हमारी समझ में। हम ऐसा समझने लगे हैं, आदमी ने यह निष्कर्ष ले लिया है कि करीब-करीब सब हमें ज्ञात है, और जो ज्ञात नहीं है, वह भी ज्ञात हो जाएगा। जीवन में कुछ भी अज्ञेय, कुछ भी अननोएबल नहीं है; सब जाना जा सकता है। यह सत्य से बिलकुल ही विपरीत बात है।
We have forgotten that life is an insoluble riddle—forgotten within our knowledge, our information, our cleverness. Man has concluded that almost everything is known, and what is not yet known will be known. There is nothing unknowable in life; everything can be known. This is utterly contrary to truth.
जीवन में सब-कुछ अज्ञेय है। और जिसे हम जानना समझते हैं, वह भी जानना नहीं है। जीवन में कुछ भी नहीं जाना जा सकता है। एक छोटी पत्ती से लेकर जो कुछ दिखाई पड़ता है, वह सभी बहुत, बहुत अज्ञात, बहुत अज्ञेय, बहुत अबूझ, बहुत रहस्यपूर्ण है। यह रहस्य कभी भी नहीं तोड़ा जा सकता है, जो हम थोड़ा सा जान लेते हैं, वह जानना परिचय है, ज्ञान नहीं; एक्वेंटेंस है। परिचय को हम ज्ञान समझ लेते है! थोड़े दिन कुछ हम जान लेते हैं...।
In life, everything is unknowable. And that which we think we know is not knowing. Nothing whatsoever can be known in life. From a tiny leaf to all that appears—everything is very, very unknown, very unknowable, very unfathomable, deeply mysterious. This mystery can never be broken. What little we “know” is acquaintance, not knowledge—acquaintance. We mistake acquaintance for knowledge! For a few days we become acquainted with some things...
इस सरू के वन में हम बैठे हैं, सागर के तट पर। कल आप आए थे तो ये सरू के वृक्षों में, इस सागर के तट पर थोड़ा सा अनजाना मालूम पड़ा होगा। आज आप परिचित हो गए, कल आप और परिचित हो जाएंगे, परसों और। जाते-जाते यह सरू का वन आपको दिखाई नहीं पड़ेगा, यह सागर का गर्जन आपको सुनाई नहीं पड़ेगा; लगेगा जानते हैं। जो यहां निकट रहते होंगे, उन्हें यहां कुछ भी नहीं दिखाई पड़ेगा।
We sit here in this cypress grove, on the seashore. When you came yesterday, these cypress trees and this shore must have felt a little unfamiliar. Today you are acquainted; tomorrow more so; the day after, still more. By the time you leave, this cypress grove will no longer be seen; the roar of the ocean will no longer be heard—it will seem “we know it.” Those who live nearby, nothing is visible to them here.
कश्मीर लोग यात्रा करने जाते हैं। जो वहां रहते हैं, उन्हें वहां कुछ भी दिखाई नहीं पड़ता। हिमालय की पहाड़ियों को--लोग दूर से पागल की तरह यात्रा करते हैं। जो वहां रहते हैं, उन्हें कुछ भी दिखाई नहीं पड़ता। क्या वे जानते हैं? नहीं, वे परिचित हो गए हैं। निकट रहने से, रोज-रोज देखने से उन्हें यह भ्रम पैदा हो गया है कि हम जानते हैं।
People travel to Kashmir. Those who live there see nothing. The hills of the Himalayas—people journey from afar like madmen to behold them. Those who live there see nothing. Do they know? No—only acquaintance has happened. By living near, by seeing daily, the illusion arises that we know.
Acquaintance gives birth to the illusion of knowledge.
परिचय ज्ञान का भ्रम पैदा कर देता है।
मनुष्य परिचित होता चला जा रहा है जगत से और इसी को वह समझ रहा है कि हम जान रहे हैं। यह जानने का भ्रम, यह नोइंग एटिट्यूड कि हमें पता है, जीवन के सारे रहस्य को खंडित कर रहा है।
Man is becoming acquainted with the world and takes this to be knowing. This illusion of knowing—this knowing attitude that “I know”—is shattering life’s entire mystery.
साधक को इस जानने के भ्रम को तोड़ देना चाहिए और विस्मय को उपलब्ध कर लेना चाहिए।
A seeker should break this illusion of knowing and become available to wonder.
क्या आप इन वृक्षों के पास इस भांति बैठ सकते हैं, जैसे आप पहली बार ही एक अज्ञात लोक में उतर आए हों, जहां कुछ भी परिचित नहीं है? क्या आप सागर के गर्जन को ऐसा सुन सकते हैं, जैसा पहली बार, प्रथम बार ही आपने सुना और जाना हो? पृथ्वी पर जो पहला आदमी उतरा होगा, उसने पृथ्वी को जैसा देखा होगा, क्या वैसा आप देख सकते हैं? पहला आदमी चांद पर उतरेगा और जैसा चांद को देखेगा विस्मय-विमुग्ध होकर, अवाक होकर, मौन होकर--सब अपरिचित, सब अनजाना, क्या वैसा आप पृथ्वी पर क्षण भर को खड़े हो सकते हैं? अगर खड़े हो सकते हैं, तो साधना की पहली सीढ़ी पार कर ली गई।
Can you sit near these trees as if for the very first time you have descended into an unknown realm, where nothing is familiar? Can you listen to the ocean’s roar as though hearing and knowing it for the first time, the very first time? As the first man on earth must have seen the earth—can you see like that? When the first man steps on the moon and looks at it—dumbstruck, wonder-struck, silent—everything unfamiliar, everything unknown—can you stand upon the earth for a moment like that? If you can, the first step of sadhana is crossed.
इन तीन दिनों में मैं आपसे यह प्रार्थना करूंगा कि यहां इस भांति खड़े हों, जैसे आपकी नौका टकरा गई हो नारगोल के तट पर और एक अनजान जगह में आप उतर गए हों, जहां कुछ भी परिचित नहीं है। सब अपरिचित है--रेत भी, वृक्ष भी, तट भी, आकाश भी। सब अपरिचित है।
In these three days I will ask you to stand here in that way—as if your boat has struck upon the shore of Nargol and you have disembarked in an unknown land where nothing is familiar. Everything is unfamiliar—the sand, the trees, the shore, the sky. All unfamiliar.
और सच्चाई यही है कि जहां हम जन्म लेते हैं, हम कुछ भी जानते हुए नहीं आते, हम बिलकुल अनजान पैदा होते हैं, बिलकुल स्ट्रेंजर, बिलकुल अजनबी। जन्म एक अजनबी लोक में खड़ा कर देता है। और जब हम मरते हैं, तब भी हम बिना कुछ जाने विदा हो जाते हैं! आदमी क्या जान कर समाप्त होता है? मरते क्षण भी हमारी चेतना वहीं होती है जहां जन्म के क्षण में थी। हम कुछ भी नहीं जान पाते हैं और विदा हो जाते हैं!
And this is the truth: when we are born, we come knowing nothing; we are born wholly unknown, utter strangers. Birth sets us in a strange land. And when we die, we depart without knowing a thing! With what does a man finish? Even at the last moment, our consciousness is where it was at the first moment of birth. We know nothing, and we go.
यह जो बीच में जन्म और मृत्यु के बीच में हमें जानने का भ्रम पैदा हो जाता है, वह परिचय का भ्रम है।
This illusion of knowing that arises between birth and death is only the illusion of acquaintance.
बाप सोचता है, मैं बेटे को जानता हूं; पत्नी सोचती है, मैं पति को; मित्र सोचता है, मैं मित्र को जानता हूं! कोई भी किसी को नहीं जानता है।
A father thinks, I know my son; a wife thinks, I know my husband; a friend thinks, I know my friend. No one knows anyone.
इस अनजानेपन को, इस स्ट्रेंजनेस को, इस अजनबीपन को पकड़ लेना है, पहचान लेना है। इस पर ध्यान को ले जाना है, यह हमारे मेडिटेशन का हिस्सा बन जाए, यह हमारे ध्यान और चिंतन और मनन का केंद्र बन जाए कि हम कुछ भी नहीं जानते हैं। क्या यह बन सकता है?
This unknownness, this strangeness—this is what must be grasped, recognized. Turn your attention to it; let it become part of meditation; let this be the center of your dhyana, your contemplation and reflection—that we do not know anything. Can it become so?
यह बन सकता है, अगर थोड़ा हम साहस करें और अपने उस अहंकार को छोड़ सकें, जो जानने ने पैदा कर दिया है। मनुष्य के भीतर गहरी से गहरी ईगो, गहरा से गहरा अहंकार जानने का अहंकार है।
It can, if we show a little courage and drop the ego that has been created by “knowing.” The deepest ego within man is the ego of knowing.
किसी से भी पूछें: ईश्र्वर है? वह कहेगा: हां, ईश्र्वर है। या कहेगा कि नहीं, ईश्र्वर नहीं है। और दोनों हालतों में वह यह कहेगा कि मैं जानता हूं। शायद ही कोई आदमी खोजे से मिल जाए जो चुप रह जाए और कहे कि मैं नहीं जानता हूं।
Ask anyone: Is there God? He will say, Yes, there is God—or he will say, No, there is no God. And in both cases he will assert, I know. Rarely will you find a person who can remain silent and say, I do not know.
लेकिन चाहता हूं मैं कि आप वह आदमी बनें, जो कह सके निर्भयता से, निश्र्चय से कि मैं नहीं जानता हूं। पूछें अपने से, हम जानते हैं कुछ? गहराई में अपने से यह प्रश्र्न उठाएं, जानता हूं मैं कुछ? क्या जानता हूं?
I would want you to be that person who can say, fearlessly and with certainty: I do not know. Ask yourself: Do I know anything? Raise the question deep within: Do I know? What do I know?
और तो जानना दूर है, स्वयं को भी नहीं जानता हूं, अपने को भी नहीं जानता हूं। नहीं जानता हूं उसे, जो कि मैं हूं! फिर मैं और क्या जान सकूंगा? जो मेरे निकटतम है, जो मेरे भीतर है, वह भी अपरिचित और अनजान, तो जो मेरे बाहर है और मुझसे दूर, वह कैसे परिचित और जाना हुआ हो सकता है? आप अपने को जानते हैं--शायद न पूछा हो कभी आपने अपने से?
Let alone knowing anything else—I do not know myself. I do not know myself; I do not know that which I am! Then what else will I know? That which is closest, which is within me, is unfamiliar and unknown—how will that which is outside and far from me be familiar and known? Do you know yourself? Perhaps you have never asked.
हम कुछ चीजें स्वीकार ही कर लेते हैं, कभी पूछते ही नहीं! हर आदमी यह बात स्वीकार ही कर लेता है कि ‘मैं जानता हूं अपने को!’ और इस भांति चलने और जीने लगता है, जैसे जानता हो! हमने कभी प्रश्र्न ही नहीं पूछा, और जिसने प्रश्र्न ही नहीं पूछा, उसकी यात्रा कैसे आगे बढ़ सकती है?
We accept some things without ever asking! Everyone simply accepts, “I know myself!” and then lives and moves as if he knows. We have never questioned—how can the journey move forward without the question?
पहला प्रश्र्न जो प्रत्येक को अपने से पूछ लेना चाहिए, वह यह कि ‘क्या मैं अपने को जानता हूं?’ मैं कौन हूं? मैं क्या हूं? मैं कहां से हूं? मैं कहां के लिए हूं?
The first question each must ask himself is this: Do I know myself? Who am I? What am I? From where am I? For where am I?
लेकिन किसी बात का कोई उत्तर नहीं है! न ज्ञात है कि मैं कौन हूं, न ज्ञात है कि मैं क्या हूं, न ज्ञात है कि मैं कहां से हूं, न ज्ञात है कि मैं कहां के लिए जा रहा हूं। यह चार बुनियादी प्रश्र्नों का कोई उत्तर नहीं है, लेकिन हम स्वीकार कर लिए हैं कि हम अपने को जानते हैं!
And there is no answer to these four basic questions! Neither is it known who I am, nor what I am, nor whence I come, nor whither I go. There is no answer to these four fundamental questions—yet we have accepted that we know ourselves!
शॉपनहार एक सुबह कोई तीन बजे होंगे एक छोटे से बगीचे में गया हुआ था। रात थी अभी, अंधेरा था। बगीचे का माली हैरान हुआ कि इतनी रात गए कौन आ गया है। उसने अपनी लालटेन उठाई, अपना भाला उठाया और वह गया बगीचे के भीतर। शॉपनहार वहां टहलता है वृक्षों के पास और कुछ अपने से ही बातें कर रहा है!
One morning—about three o’clock—Schopenhauer went into a small garden. It was still night, dark. The gardener was puzzled: who could have come so late? He took his lantern and his spear and went inside. Schopenhauer was walking there among the trees, talking to himself.
उस माली को शक हुआ कि जरूर कोई पागल घुस आया है, अकेला अपने से बातें कर रहा है! उसने दूर से ही खड़े होकर आवाज दी और पूछा कि कौन हो, कहां से आए हो, किसलिए आए हो, क्या चाहते हो?
The gardener suspected: surely a madman has entered—talking alone to himself! From a distance he called out, Who are you? From where have you come? For what have you come? What do you want?
शॉपनहार जोर से हंसने लगा और उसने कहा: तुम ऐसे कठिन प्रश्र्न पूछते हो, जिनका उत्तर आज तक कोई आदमी नहीं दे पाया। पूछते हो, कौन हो? जिंदगी भर हो गई मुझे पूछते-पूछते, अब तक मुझे उत्तर नहीं मिला कि कौन हूं! पूछते हो, कहां से आए हो? आज तक कोई आदमी नहीं बता सका कि कहां से आया है! मैं भी असमर्थ हूं। पूछते हो, किसलिए आए हो? उसका भी मुझे कोई पता नहीं कि किसलिए आया हूं!
Schopenhauer laughed loudly and said: You ask such difficult questions as no man has ever answered till today. You ask, Who are you? I have spent my whole life asking—and I have yet to find who I am. You ask, From where have you come? No one has ever been able to tell from where he came. I am also unable. You ask, For what have you come? I have no idea for what I have come!
निश्र्चित ही उस माली ने समझा होगा कि पागल ही है यह आदमी, जिसे इतना भी पता नहीं। लेकिन माली पागल था या वह आदमी, जिसे पता नहीं था। कौन था पागल?
Surely that gardener must have concluded: this man is mad, who does not know even this much. But who was mad—the gardener, or the man who did not know? Who was mad?
अगर आपको पता है या आपको भ्रम है कि आपको पता है तो आप पागल हो सकते हैं। लेकिन अगर आपको पता नहीं है तो यह मनुष्य की स्थिति है, यह ह्यूमन सिचुएशन है कि आदमी को पता नहीं है। इसमें पागलपन का कोई सवाल नहीं है।
If you know—or you are under the illusion that you know—then you may be mad. But if you do not know, that is the human condition; the human situation is that man does not know. There is no question of madness in this.
लेकिन कहीं हम पागल न मालूम पड़ने लगें, इसलिए हमने कुछ व्यवस्था कर ली है। कुछ अपने को पहचानने और जानने का आयोजन कर लिया है। हमने कुछ उपाय कर लिए हैं, जिससे हमें ऐसा लगे कि हम अपने को जानते हैं। हमने अपने नाम रख लिए है, अपनी जाति बना ली है, अपना धर्म बना लिया है, अपना देश बना लिया है!
But lest we be taken for mad, we have made arrangements. We have organized an identity and knowledge of ourselves. We have devised ways to feel as if we know ourselves. We have taken names, made castes, created religions, created nations!
हमें इंगित किया जा सके कि कौन है यह आदमी--तो हमारा नाम है, हमारी जाति है, हमारा धर्म है, हमारा देश है; हमारे मां-बाप हैं, उनके नाम हैं; हमारी वंश-परंपराएं हैं! और हमने कुछ इंतजाम कर लिया है, जिस भांति पहचाना जा सके कि मैं कौन हूं। और हमारी सारी व्यवस्था झूठी, हमारी सारी व्यवस्था कल्पित और सपने जैसी है। क्या है नाम किसी का? क्या है किसी की जाति? क्या है किसी का धर्म? कौन सा है देश, किसका?
So that when someone points toward us and asks, Who is this man?—we have a name, a caste, a religion, a country; we have parents, their names; lineages, ancestries! We have arranged things so that we may be recognized. And all our arrangement is false—imagined, dreamlike. What is anyone’s name? What is anyone’s caste? What is anyone’s religion? What country—whose?
लेकिन हमने जमीन पर भी झूठी रेखाएं खींच रखी हैं--भारत की और चीन की; रूस की और अमरीका की! झूठी रेखाएं, जो जमीन पर कहीं भी नहीं हैं, लेकिन...ताकि हम कह सकें कि मैं यहां से हूं!
We have drawn false lines on the earth—of India and China, of Russia and America—false lines that exist nowhere on the ground. But... so that we can say: I am from here!
और हमने आदमी के आस-पास भी झूठे नाम और लेबल चिपका रखे हैं--कोई राम है, कोई कृष्ण है, कोई कोई है! वे नाम भी बिलकुल झूठे हैं। आदमी कोई नाम लेकर पैदा नहीं होता है।
And we have pasted false names and labels on man as well—someone is Ram, someone is Krishna, someone is some other. These names are utterly false. Man is born with no name.
और हमने जातियों के नाम भी चिपका रखे हैं! वे नाम भी बिलकुल झूठे हैं। आदमी किसी जाति में पैदा नहीं होता। सब जातियां आदमी के ऊपर से थोपी जाती हैं।
We have pasted the names of castes as well—and they too are utterly false. Man is not born into any caste. All castes are superimposed upon man.
और हमने मां-बाप के नाम भी अपने साथ जोड़ रखे हैं! न उनका कोई नाम था, न उनके मां-बाप का कोई नाम था, न उनके मां-बाप का कोई नाम था।
And we have attached our parents’ names to ourselves. Neither did they truly have a name, nor their parents, nor theirs.
लेकिन हमने एक छोटा सा कोना बना लिया है ज्ञान का, और ऐसा भ्रम पैदा कर लिया है कि हम अपने को जानते हैं। इसी भ्रम में हम जीते हैं और नष्ट हो जाते हैं।
But we have carved out a small corner of knowledge and created the illusion that we know ourselves. In that illusion we live and perish.
साधक को यह भ्रम तोड़ देना चाहिए, यह कोना उजाड़ देना चाहिए। उसे जान लेना चाहिए ठीक-ठीक कि मेरा कोई नाम नहीं, मेरी कोई जाति नहीं, मेरा कोई देश नहीं; मेरा कोई परिचय नहीं, मैं बिलकुल अज्ञात...जैसे ये हवाओं के झोंके अज्ञात हैं, जैसे ये वृक्ष अज्ञात हैं, जैसे ये आकाश के चांद-तारे अज्ञात हैं, जैसे यह सागर का पानी अनाम और अपरिचित और अज्ञात है, वैसे ही आदमी के जीवन की लहरें भी अज्ञात हैं, अनजानी हैं, अपरिचित हैं।
A seeker should break that illusion—raze that corner. He should know precisely: I have no name, no caste, no country; I have no identity. I am wholly unknown—like these gusts of wind are unknown; like these trees are unknown; like the moon and stars of the sky are unknown; like the ocean’s water is nameless, unfamiliar, unknown—so too are the waves of a man’s life unknown, unfamiliar, unknowable.
लेकिन न केवल आदमी ने ऊपर का परिचय बना रखा है, आदमी ने भीतर का परिचय भी बना रखा है। किसी से पूछें कि आपके भीतर कौन है? वह कहेगा, मेरे भीतर आत्मा है! आत्मा अमर है! मेरे पिछले जन्म थे! कर्मों के फल हैं! आगे जन्म होंगे! स्वर्ग है, नरक है! वे लोग जो शुद्ध हो जाते हैं, वे मोक्ष चले जाते हैं!
And not only has man made an outer identity, he has made an inner identity as well. Ask someone: Who is within you? He will say, Within me is Atman. The Atman is immortal. I had past lives. There is the fruit of karma. There will be future births. There is heaven and hell. Those who become pure go to moksha.
हमने अज्ञात में, अंधेरे में न मालूम क्या-क्या लिख लिया है। यह ज्ञान भी आदमी का पकड़ा हुआ और कल्पित ज्ञान है। यह ज्ञान भी हमें पता नहीं--कुछ भी हमें पता नहीं है। लेकिन इन शब्दों को हम दोहराए चले जाते हैं। इन शब्दों को हम पकड़ कर बैठ जाते हैं। इन शब्दों पर हम ध्यान करते हैं।
In the unknown, in the dark—we have written we know not what. This knowledge, too, is man’s contrived and imagined knowledge. We do not know this either—we know nothing at all. Yet we go on repeating these words. We cling to them. We even “meditate” upon these very words.
एक संन्यासी कुछ दिन हुए मेरे पास आए। मैंने उनसे पूछा कि क्या ध्यान करते हैं, क्या साधना करते हैं? कहने लगे, बैठ कर एकांत में यही सोचता हूं कि मैं सत्-चित्-आनंद स्वरूप परमात्मा हूं। मैं शुद्ध-बुद्ध आत्मा हूं। मैं अमृत जीवन हूं। मेरी कोई मृत्यु नहीं। मैं शरीर नहीं हूं। मैं मन नहीं हूं। मैं आत्मा हूं। यह हम ध्यान करते हैं, यह हम मेडिटेशन करते हैं!
A sannyasin came to me recently. I asked him, What do you meditate upon? What sadhana do you do? He said: When I sit in solitude I think, I am sat-chit-ananda, the form of the Divine. I am the pure, intelligent Atman. I am immortal life. I have no death. I am not the body. I am not the mind. I am the Atman. This I meditate. This is my meditation!
मैंने उनसे कहा: ये बातें आपको पता हैं? ये बातें आपको ज्ञात हैं? यह आपका अनुभव है? यह आपका ज्ञान है कि आप शुद्ध-बुद्ध आत्मा हैं? या कि सुने हुए शब्द और सीखे हुए शब्द हैं? फिर मैंने उनको पूछा: अगर यह आपको ज्ञात ही है कि आप शुद्ध-बुद्ध आत्मा हैं, तो रोज-रोज इसे बैठ कर दोहराने की, रिपीट करने की क्या जरूरत है? जो ज्ञात है, उसे कभी कोई नहीं दोहराता।
I asked him: Do you know these things? Are these known to you? Are these your experience—your own knowing—that you are the pure, intelligent Atman? Or are these heard and learned words? Then I asked him: If you truly know that you are the pure, intelligent Atman, what need is there to repeat it every day? What is known is never repeated.
जो ज्ञात नहीं है, उसे दोहरा-दोहरा कर हम यह भ्रम पैदा करना चाहते हैं कि वह ज्ञात है!
What is not known we repeat again and again—to create the illusion that it is known.
अगर यह मालूम है कि मैं परमात्मा हूं, अगर यह पता है--अहं ब्रह्मास्मि, कि मैं ब्रह्म हूं, तो इसे रोज-रोज दोहराने की क्या जरूरत है? कोई कभी नहीं दोहराता, जिसे जानता है। जिसे हम नहीं जानते, उसे हम दोहराते हैं। क्योंकि बार-बार दोहरा लेने से यह भ्रम पैदा होना शुरू हो जाता है, हम परिचित हो जाते हैं शब्दों से। निरंतर दोहराए जाने से परिचय पैदा हो जाता है। हम भूल जाते हैं कि पहली बार जब हमने कहा था तो हमें पता नहीं था। पचास बार कहने के बाद ऐसा लगता है कि हमें मालूम है। लेकिन पहली बात ही जब हमें ज्ञात नहीं थी तो पचास बार दोहरा लेने से वह ज्ञात नहीं हो सकती है।
If it is known that I am Paramatman; if Aham Brahmasmi—I am Brahman—is truly your knowing, what need is there to keep repeating it? No one repeats what he knows. What we do not know, that we repeat. By repeating again and again the illusion arises—we become acquainted with the words. Through constant repetition acquaintance arises. We forget that when we first said it, we did not know. After saying it fifty times, it seems we do. But if at the very first step it was not known, repeating it fifty times cannot make it known.
रिपीटीशन कहीं भी नहीं ले जाता है सिवाय भ्रम के।
Repetition leads nowhere except to illusion.
अगर मुझे पहली बार ही पता नहीं था तो मैं हजार बार दोहराऊं, इससे क्या होगा? झूठ हजार बार दोहरा लेने से सच नहीं हो जाता। और अज्ञान हजार बार दोहरा लेने से ज्ञान नहीं बन जाता।
If at first I did not know, what will happen if I repeat a thousand times? A lie repeated a thousand times does not become truth. And ignorance repeated a thousand times does not become knowledge.
लेकिन हम दोहराते हैं। हम दूसरों को भी जब धोखा देना चाहते हैं तो हम दोहराने का उपाय करते हैं! अपने को भी धोखा देना चाहते हैं तो दोहराने का उपाय करते हैं!
Yet we repeat. When we want to deceive others, we take recourse to repetition. When we want to deceive ourselves, we take recourse to repetition.
एडोल्फ हिटलर ने अपनी आत्म-कथा में लिखा है: ऐसा कोई भी असत्य नहीं है, जिसे बार-बार दोहरा देने से सत्य न बनाया जा सके। ठीक ही लिखा है।
Adolf Hitler wrote in his autobiography: There is no falsehood which cannot be made into truth by repeating it again and again. He wrote rightly.
कोई भी असत्य बार-बार दोहरा देने से सत्य प्रतीत होने लगता है।
Any falsehood, repeated again and again, begins to appear true.
जितने सत्य हम जानते हैं, वे इसी तरह दोहराए गए असत्य हैं, जिनको दोहरा-दोहरा कर हमने सत्य मान लिया है। हम कुछ भी मान सकते हैं। उसे बार-बार दोहरा लेने से, निरंतर दोहरा लेने से भ्रम पैदा हो जाता है।
Most of the truths we “know” are such repeated falsehoods which, by repetition, we have accepted as truth. We can believe anything. Through constant repetition the illusion is created.
हमने शरीर का भी परिचय बना लिया है, हमने भीतर का भी परिचय बना लिया है। न हमें शरीर का कोई पता है, न भीतर का हमें कोई पता है। अगर सत्य की दिशा में कोई भी कदम उठाना है तो प्राथमिक रूप से हमारे यह अज्ञान की स्थिति स्पष्ट हो जानी चाहिए। इस अज्ञान के स्पष्ट बोध से तो यात्रा हो सकती है, क्योंकि यह अज्ञान सत्य है।
We have created an identity for the body and an identity for the within. We know nothing of either. If any step is to be taken toward truth, first of all our state of ignorance should become clear. From a clear awareness of ignorance, the journey can begin—because that ignorance is factual.
यह हमारा न जानना एक तथ्य है, एक फैक्चुअलिटी है। यह मैं आपको सिखा नहीं रहा हूं कि आप नहीं जानते। न जानना हमारी वस्तुस्थिति है। लेकिन दुनिया में निरंतर यह सिखाया जा रहा है कि आप अपने को इस भांति जानें--ये बातें दोहराएं और इनको दोहराते रहें, दोहराते रहें। और दोहराने से आपको ज्ञान पैदा हो जाएगा!
This not-knowing is a fact—a factuality. I am not teaching you that you do not know. Not-knowing is our real situation. But in the world you are constantly taught to “know yourself” in such and such a way—repeat these things, keep repeating them, keep repeating them—and through repetition, knowledge will be born!
हजारों वर्षों से आदमी को कुछ बातें दोहराने के लिए सिखाई जा रही हैं। बैठ कर दोहराओ कि मैं ईश्र्वर हूं, मैं परमात्मा हूं, मैं आत्मा हूं, मैं यह हूं, मैं वह हूं। एक आदमी जीवन भर दोहराता रहे तो भ्रम पैदा हो जाता है कि ‘मैं यह हूं।’ लेकिन जो बात पहले चरण में असत्य थी, वह अंतिम चरण में सत्य नहीं हो सकती।
For thousands of years man has been taught to repeat certain formulas. Sit and repeat: I am God, I am Paramatman, I am Atman, I am this, I am that. If a man repeats his whole life long, the illusion arises that “I am that.” But what was untrue at the first step cannot be true at the last.
मैं आपसे क्या कहना चाहता हूं?
What do I want to say to you?
भूल कर भी इस तरह की बातें आप मत दोहराना। इनसे ज्ञान का भ्रम पैदा होता है, ज्ञान पैदा नहीं होता है। पहली मनुष्य की वास्तविक स्थिति क्या है? चित्त की वास्तविक दशा क्या है? स्टेट ऑफ माइंड क्या है हमारा?
Even by mistake, do not repeat such things. They create the illusion of knowledge; they do not create knowledge. What is man’s actual situation? What is the actual state of our chitta—our state of mind?
सीधी और साफ बात इतनी है कि हम नहीं जानते हैं, हमें कुछ भी पता नहीं है। लेकिन आदमी अज्ञान को स्वीकार नहीं करना चाहता। आदमी का गहरे से गहरा जो अस्वीकार है, वह यह है कि वह अज्ञान को अस्वीकार करता है। हम लड़ने को तैयार हो जाते हैं, कोई अगर हमसे कह दे कि आप नहीं जानते हैं। कोई किसी बात में कह दे कि आप नहीं जानते, हम लड़ने को तैयार हो जाते हैं! सबसे बड़ी चोट हमारे अहंकार को तब लगती है, जब कोई यह कह देता है कि आप नहीं जानते हैं, या कोई कह देता है कि आप गलत जानते हैं।
The plain and simple thing is: we do not know; we know nothing. But man does not want to accept ignorance. Man’s deepest denial is the denial of ignorance. If someone says to us, You do not know, we are ready to fight. If anyone says in any matter, You do not know, we are ready to quarrel. The greatest hurt to our ego happens when someone says, You do not know—or, You know wrongly.
क्यों लगती है यह चोट?
Why does it hurt?
यह चोट भी शायद इसीलिए लगती है कि वह हमारी सच्चाई उघाड़ देता है, जो हम छिपाए हुए हैं भीतर, जिसे हमने बहुत से पर्दे ढांक कर भीतर छिपा रखा है। कोई जरा सा पर्दा उघाड़ देता है तो हम मुश्किल में पड़ जाते हैं। हम लड़ने को उतारू हो जाते हैं, हम विवाद करने को तैयार हो जाते हैं।
Perhaps because he exposes our truth which we have concealed within, covered with many veils. If someone lifts even a corner of the veil, we are in trouble. We are ready to fight, to enter into argument.
दुनिया भर के धर्म आज तक कौन सी लड़ाई करते रहे हैं?
What quarrel have the religions of the world been engaged in till today?
एक ही लड़ाई: हर धर्म यह दावा करता रहा है कि हम जानते हैं। और अगर किसी ने कह दिया कि नहीं, तुम नहीं जानते हो और गलत जानते हो, तो तलवारें चलती हैं। जैसे कि तलवार कोई प्रमाण हैं जानने का। जैसे कि किसी की हत्या कर देना कोई तर्क है, कोई आर्ग्युमेंट है। जैसे कि मंदिरों और मस्जिदों में आग लगा देना, कोई साक्षी है, कोई विटनेस है, कोई गवाही है!
Only one quarrel: Every religion claims, We know. And if someone says, No—you do not know, and you know wrongly—swords begin to flash. As if the sword were any evidence of knowing. As if murdering someone were an argument. As if putting fire to temples and mosques were any witness, any testimony.
आदमी का अज्ञान गहरा है, अज्ञान बुनियादी है और उस अज्ञान के ऊपर ज्ञान की सारी बातें उसने चिपका रखी हैं। जरा सा हवा का झोंका और लेबल उड़ने लगता है, तो वह क्रोध से भर जाता है। जरा सा कोई इनकार कर देता है और गुस्सा भर आता है।
Man’s ignorance is deep, fundamental—and upon that ignorance he has pasted all his talk of knowledge. A slight breeze, and the labels begin to fly off—and he is filled with rage. A small denial from someone, and anger surges.
लेकिन मैं आपसे कहना चाहता हूं: अगर आपको जीवन के सत्य की तरफ कोई भी कदम उठाना है, तो अपने अज्ञान की बुनियादी स्थिति का पहला स्वीकार--पहली स्वीकृति कि हम नहीं जानते हैं। हम कुछ भी नहीं जानते हैं।
But I say to you: If you are to take even a single step toward the truth of life, then the first acceptance—first acknowledgment—must be of our foundational ignorance: We do not know. We know nothing.
क्यों इस पर मेरा इतना आग्रह है?
Why my insistence on this?
क्योंकि तथ्य से सत्य तक जाया जा सकता है। सिद्धांतों से सत्य तक कोई कभी नहीं जा सकता है। जो वास्तविक स्थिति है, जो एक्चुअलिटी है, जो मनुष्य की वास्तविकता है, उससे तो हम कहीं आगे बढ़ सकते हैं।
Because from fact one can go to truth; from theories one never reaches truth. From what is actual, from man’s real situation, one can move onward.
और भी अगर यह स्मरण आ जाए कि हमारा अज्ञान है, हम नहीं जानते हैं, तो फिर न आप हिंदू रह जाते हैं, न मुसलमान, न जैन, न ईसाई। वे सब ज्ञानियों के दंभ हैं। अज्ञानी का कौन सा धर्म हो सकता है? कौन सी फिलॉसफी हो सकती है? अज्ञानी का कौन सा शास्त्र हो सकता है?
And further—if you remember that your state is ignorance, that you do not know—then you are no longer Hindu, nor Muslim, nor Jain, nor Christian. All those are prides of the “knowers.” What religion can an ignorant one have? What philosophy? What scripture?
ज्ञानियों के शास्त्र हो सकते हैं, सिद्धांत हो सकते हैं, संप्रदाय हो सकते हैं।
अज्ञानी का तो कुछ भी संप्रदाय नहीं हो सकता, कोई शास्त्र नहीं हो सकता। उसकी कोई गीता नहीं, उसका कोई कुरान नहीं; उसके कोई कृष्ण नहीं, उसके कोई महावीर नहीं। उसका तो एक ही कहना है कि मैं नहीं जानता हूं। इसलिए वह दावेदार नहीं, उसका दावा नहीं, उसका कोई विरोध नहीं, उसका कोई विवाद नहीं। ऐसा निर्विवाद में खड़ा हुआ व्यक्ति...और स्मरण रहे, जब तक ज्ञान का दावा है, तब तक विवाद से मुक्त कोई भी नहीं हो सकता है। कोई कितना ही कहे कि मैं विवाद नहीं करता, अगर उसको यह खयाल है कि मैं जानता हूं, वह विवाद में है।
The learned may have scriptures, doctrines, sects. The ignorant can have none—no sect, no scripture. No Gita, no Quran; no Krishna, no Mahavira. He has only one thing to say: I do not know. Therefore he has no claim, no assertion, no opposition, no dispute. Such a person stands in non-dispute. And remember—so long as there is the claim of knowledge, no one can be free of dispute. One may say as much as he likes, “I do not argue,” but if he harbors the idea “I know,” he is already in dispute.
हर ज्ञानी विवाद में है। विवाद में रहेगा, और विवाद में मरेगा।
Every knower is in dispute. He will remain in dispute—and die in dispute.
निर्विवाद वही हो सकता है, जिसे ज्ञान का भ्रम न हो। जैसे ही यह भ्रम टूट जाता है कि मैं जानता हूं; एक ह्युमिलिटि, एक विनम्रता पैदा होनी शुरू होती है, जो अभूतपूर्व है, जिसका आपको कोई परिचय नहीं। आप बिलकुल एक छोटे बच्चे की भांति हो जाते हैं।
Only one who has no illusion of knowledge can be without dispute. The moment the illusion “I know” breaks, a humility, a gentleness begins to arise, unprecedented, unknown to you. You become as a small child.
बूढ़े और बच्चे में क्या फर्क है? एक ही फर्क है, बच्चे नहीं जानते हैं; बूढ़े जानते हैं। लेकिन बूढ़ों का जानना झूठ है; और बच्चों का न जानना सच है।
What is the difference between the old and the child? Only one: children do not know; the old “know.” But the knowing of the old is false, and the not-knowing of the child is true.
साधक फिर से बचपन को उपलब्ध हो जाता है। पोंछ देता है स्मृति को, फिर वहां खड़ा हो जाता है जहां बच्चे खड़े हैं। छोटे-छोटे बच्चों को साधारण से चमकदार पत्थर ऐसे विस्मय से भर देते हैं! एक छोटे से पक्षी का गीत किन्हीं ऐसे लोकों में ले जाता है! एक छोटी सी हिलती हुई पत्ती उन्हें किसी दूसरे जीवन में, किसी दूसरी अवस्था में प्रविष्ट करा देती है! बच्चों के लिए जगत बहुत रंग से भरा हुआ, बहुत गीत से, बहुत ध्वनि से भरा हुआ मालूम पड़ता है। यह धूप बहुत स्वर्णिम मालूम पड़ती है। यह चांदनी बहुत चांदी जैसी मालूम पड़ती है। यह सब-कुछ, जो हमें अति साधारण दिखाई पड़ता है, अति असाधारण प्रतीत होता है। क्यों?
The seeker again attains childhood. He wipes the memory clean and stands where the child stands. How small, shiny pebbles fill children with such wonder! The song of a little bird carries them to some other worlds! A tiny leaf trembling in the breeze ushers them into another life, another state! For children, the world seems filled with a thousand colors, with songs and sounds. This sunlight seems so golden. This moonlight so like silver. All that appears to us the most ordinary, appears to them utterly extraordinary. Why?
भीतर विस्मय की आंख है, जानने वाले का दंभ नहीं। जानने का दंभ ही मनुष्य के आस-पास दीवाल खड़ी कर देता है, खोल खड़ी कर देता है, लोहे की मजबूत दीवाल खड़ी कर देता है। आदमी उसके भीतर बंद हो जाता है। फिर जगत से उसके संबंध टूट जाते हैं। जीवन से उसका लेन-देन बंद हो जाता है। संवाद बंद हो जाता है। साधक को यह संवाद वापस उपलब्ध कर लेना है। जीवन से कम्युनिकेशन चाहिए। और जीवन से संवाद तभी हो सकता है, जब यह जानने की खोल टूट जाए।
Within, there is the eye of wonder—not the conceit of knowing. The conceit of knowing erects walls around a man—shells, iron walls. Man becomes imprisoned within. Then his relationship with the world is broken. His dealings with life cease. Dialogue ends. The seeker must reattain this dialogue. Communion with life is needed. And communion with life is possible only when the shell of knowing cracks.
मैं तो मित्रों को कहता हूं कि मैं अज्ञान सिखाता हूं। ज्ञान बहुत सिखाया जा चुका। ज्ञान मनुष्य को कहीं भी नहीं ले गया, सिवाय उपद्रवों के। ज्ञान की शिक्षा मनुष्य को बहुत दी जा चुकी। और मनुष्य उस शिक्षा से पतित हुआ और कहीं भी नहीं पहुंचा। परमात्मा और मनुष्य के बीच बाधाएं खड़ी हुईं। परमात्मा और मनुष्य के बीच सीढ़ियां नहीं बन सका ज्ञान।
I tell friends: I teach ignorance. Knowledge has been taught too much. Knowledge has taken man nowhere—except into trouble. Knowledge has been over-taught—and man has fallen and reached nowhere. Between God and man, obstacles were erected. Knowledge did not become the bridge between God and man.
ज्ञानी शायद ही कभी जीवन को जानने नहीं जान सकते हैं। क्योंकि जानने का खयाल इतने अहंकार से भर देता है, सारी विनम्रता नष्ट हो जाती है। हृदय कठोर और सख्त हो जाता है।
The learned scarcely ever know life—for the idea of knowing fills one with such ego that all humility is destroyed; the heart becomes hard and rigid.
ज्ञानियों से ज्यादा कठोर आदमी खोजने कठिन हैं।
ज्ञानियों से ज्यादा कठोर आदमी मिल ही नहीं सकते। ज्ञानियों ने इतनी हत्याएं कीं और इतनी हत्याएं करवाईं! ज्ञानी अति कठोर हैं। ज्ञान कठोर करता है।
Harder than the learned you will not find. The learned are the hardest. They have done the most killings—and got them done. The learned are supremely hard. Knowledge hardens.
एक घटना मुझे बहुत प्रीतिकर है। एक बहुत बड़ा मेला लगा हुआ है। और उस मेले के पास ही एक कुएं में एक आदमी गिर पड़ा और वह चिल्ला रहा है कि मुझे निकाल लो, मुझे बाहर निकाल लो। मैं डूब रहा हूं, मैं डूबा जा रहा हूं।
There is a story I love. A great fair was being held. Near the fair, a man fell into a well. He cried out, Take me out, take me out—I’m drowning, I’m going down!
वह किसी तरह ईंटों को पकड़े हुए है, किसी तरह सम्हाले हुए है। कुआं गहरा है, और वह आदमी तैरना नहीं जानता। लेकिन मेले में बहुत शोरगुल है, किसको सुनाई पड़े। लेकिन एक बौद्ध भिक्षु उस कुएं के पास से निकला है, पानी पीने को झुका है। नीचे से आवाज आ रही है। उसके झुक कर नीचे देखा। वह आदमी चिल्लाने लगा कि भिक्षुजी मुझे बाहर निकाल लें। मैं मरा जा रहा हूं। कोई उपाय करें। अब मेरे हाथ भी छूटे जा रहे हैं।
He was somehow clinging to the bricks, somehow holding on. The well was deep, and he did not know how to swim. But there was such noise in the fair—who would hear? A Buddhist monk came near the well, bent to drink water, and heard the voice below. He looked down. The man shouted: Bhikshuji, take me out! I am dying. Do something. My hands are slipping...
उस भिक्षु ने कहा: क्यों व्यर्थ परेशान हो रहे हो निकलने के लिए। जीवन एक दुख है। भगवान ने कहा है, जीवन दुख है। बुद्ध ने कहा है, जीवन दुख है। जीवन तो एक पीड़ा है। निकल कर भी क्या करोगे? सब तरफ दुख ही दुख है। फिर भगवान ने यह भी कहा है कि जीवन में जो भी होता है, वह पिछले जन्मों के कर्म-फल के कारण होता है। तुमने किसी को किसी जन्म में गिराया होगा कुएं में। इसलिए तुम भी गिरे हो। अपना फल भोगना ही पड़ता है। फल को भोग लो तो कर्म के जाल से मुक्त हो जाओगे। अब व्यर्थ निकलने की कोशिश मत करो। वह भिक्षु तो पानी पीकर आगे बढ़ गया!
The monk said: Why are you troubling yourself to come out? Life is dukkha—suffering. God has said, life is suffering; Buddha has said, life is suffering. Life is a pain. And Buddha also said, whatever happens in life is the result of past karma. You must have pushed someone into a well in some past birth—therefore you have fallen. One must suffer one’s fruits. Suffer the fruit and you will be freed from the net of karma. Do not try uselessly to come out. And the monk drank water and went on.
उस भिक्षु ने गलत बातें नहीं कहीं। जो शास्त्र में लिखा है, वही कहा। वह जानता था। वह सामने मरता हुआ आदमी उसे दिखाई नहीं पड़ा, क्योंकि बीच में उसके जाने हुए शास्त्र आ गए। वह आदमी डूब रहा है, वह उसे दिखाई नहीं पड़ रहा है। उसे कर्म का सिद्धांत दिखाई पड़ रहा है। उसे जीवन की असारता दिखाई पड़ रही है। वह उस आदमी को उपदेश देकर आगे बढ़ गया। उपदेशक से ज्यादा कठोर कोई भी नहीं होता है।
He did not say wrong things. He said what is written in the scriptures. He knew. The dying man did not appear to him—for in between came the scriptures he knew. The man was drowning—he did not see him. He saw the doctrine of karma. He saw the futility of life. He gave a sermon and moved ahead. No one is harder than a sermonizer.
वह आगे जा भी नहीं पाया है कि पीछे से एक कनफ्यूशियन मांक, एक कनफ्यूशियस को मानने वाला संन्यासी आ गया। उसने भी आवाज सुनी। उसने भी झांक कर देखा है।
He had not gone far when a Confucian monk arrived—a sannyasin who followed Confucius. He also heard the cry. He looked down.
उसने कहा: मेरे मित्र, कनफ्यूशियस ने अपनी किताब में लिखा हुआ है कि हर कुएं के ऊपर घाट होना चाहिए, पाट होना चाहिए; दीवाल होनी चाहिए, ताकि कोई गिर न सके। इस कुएं पर दीवाल नहीं, इसलिए तुम गिर गए। हम तो कितने दिन से समझाते फिरते हैं गांव-गांव कि जो कनफ्यूशियस ने कहा है, वही होना चाहिए। तुम घबड़ाओ मत, मैं जाकर आंदोलन करूंगा। मैं लोगों को समझाऊंगा। हम राजा के पास जाएंगे। हम कहेंगे कि कनफ्यूशियस ने कहा है कि हर कुएं पर दीवाल होनी चाहिए, ताकि कोई गिर न सके। तुम्हारे राज्य में दीवालें नहीं हैं, लोग गिर रहे हैं।
He said: My friend, in his book Confucius has written that every well should have steps, a parapet; a wall should surround it so that no one can fall. This well has no wall, therefore you fell. We have been telling people in village after village that what Confucius has said must be done. Do not worry—I will go and start an agitation. I will explain to people. We will go to the king. We will say: Confucius has said every well must have a wall, so that none can fall. In your kingdom there are no walls, people are falling.
उसने कहा कि वह सब ठीक है। लेकिन तब तक मैं मर जाऊंगा। पहले मुझे निकाल लो।
The man said: All that is fine—but I will die by then. First take me out.
उस आदमी ने कहा: तुम्हारा सवाल नहीं है। यह तो जनता-जनार्दन का सवाल है। एक आदमी के मरने-जीने से कोई फर्क नहीं पड़ता। सबके लिए सवाल है। तुम अपने को धन्य समझो कि तुमने एक आंदोलन की शुरुआत करवा दी! तुम शहीद हो!
The monk said: It is not your question—it is the question of the people. The life and death of one man makes no difference. It is a question for all. Consider yourself blessed that you initiated a movement. You are a martyr!
दुनिया के नेता लोगों को ऐसे ही मूर्ख बनाते हैं कि तुम शहीद हो, तुम मर जाओ! इससे बड़ा आंदोलन आएगा--समाजवाद आएगा, साम्यवाद आएगा! दुनिया में लोकतंत्र आएगा। तुम मरो।
Leaders of the world make people fools in this very way: You are a martyr—die, so that a great movement may arise—socialism will come, communism will come! Democracy will come in the world. You die.
एक-एक आदमी की कोई कीमत नहीं है। कीमत तो आदमियत की है और आदमियत कहीं भी नहीं सिवाय शब्दों के! जहां भी मिलता है, आदमी मिलता है। आदमियत कहीं नहीं मिलती, ह्युमिनिटि जैसी चीज कहीं भी नहीं है सिवाय शब्द के। शास्त्रों में लिखी है मनुष्यता। खोजने से हमेशा मनुष्य मिलता है। लेकिन वे शास्त्रों को मानने वाले कहते हैं कि मनुष्यता बचनी चाहिए! मनुष्य के बलिदान की कोई फिकर नहीं! एक-एक मनुष्य का बलिदान हो जाए, लेकिन मनुष्यता बचनी चाहिए!
The individual has no value; what has value is humanity. And “humanity” is nowhere except in words. Wherever we look, we find only man. “Humanity” is found nowhere—humanity is only a word. Scriptures write of humanity. Search, and you always find a human being. But those who follow scriptures say humanity must be saved. They do not care a whit for the sacrifice of individuals. Let one after another be sacrificed—humanity must be saved!
वह आदमी डूबता रहा, वह आदमी चिल्लाता रहा और वह कनफ्यूशियस को मानने वाला भिक्षु जाकर मंच पर खड़ा हो गया। उसने मेले में हजारों लोग इकट्ठे कर लिए और उसने कहा कि देखो, जब तक कुओं पर पाट नहीं बनता, तब तक मनुष्य-जाति को बहुत दुख झेलने पड़ेंगे। हर कुएं पर पाट होना चाहिए। अच्छे राज्य का यह लक्षण है। कनफ्यूशियस ने किताब में लिखा हुआ है। वह अपनी किताब खोल कर लोगों को दिखा रहा है।
The man kept drowning, kept shouting. The Confucian monk went and climbed a platform. He gathered thousands in the fair and said: Look—until parapets are built on wells, mankind will suffer much. Every well must have a parapet—this is the sign of a good state. Confucius has written in his book. He opened the book and showed people.
वह आदमी चिल्ला ही रहा है। लेकिन उस मेले में कौन सुने? एक ईसाई पादरी वहां से गुजरा है। नीचे से आवाज उसने सुनी है। उसने जल्दी से अपने कपड़े उतारे, अपने झोले में से रस्सी निकाली। वह अपने झोले में रस्सी रखे हुए है। उसने रस्सी नीचे फेंकी, वह कूदा कुएं में, उस आदमी को निकाल कर बाहर लाया।
The man kept shouting. In that fair, who would hear? A Christian missionary passed by. He heard the voice. He quickly took off his clothes, pulled a rope from his bag—he always kept a rope. He threw the rope down, jumped into the well, and brought the man out.
उस आदमी ने कहा कि तुम ही एक आदमी मुझे दिखाई पड़े। एक बौद्ध भिक्षु निकल गया उपदेश देता हुआ, एक कनफ्यूशियस को मानने वाला भिक्षु निकल गया। आंदोलन चलाने चला गया है! वह देखो मंच पर खड़ा हुआ, आंदोलन चला रहा है! तुम्हारी बड़ी कृपा है, तुमने बहुत अच्छा किया।
The man said: You alone seem human to me. A Buddhist monk passed by—preaching and gone. A Confucian monk passed by—he started an agitation. See, there he stands on the platform, stirring up a movement! Your great kindness—you did well.
वह ईसाई मिशनरी हंसने लगा। उसने कहा: कृपा मेरी तुम पर नहीं, तुम्हारी मुझ पर है। तुम कुएं में न गिरते तो मैं पुण्य से वंचित रह जाता। जीसस क्राइस्ट ने कहा है पता नहीं? सर्विस--सेवा ही परमात्मा तक पहुंचने का मार्ग है। मैं परमात्मा को खोज रहा हूं। मैं इसी तलाश में रहता हूं कि कहीं कोई कुएं में गिर पड़े तो मैं कूद जाऊं, कहीं कोई बीमार हो जाए तो मैं सेवा करूं, कहीं किसी की आंखें फूट जाएं तो मैं दवा ले आऊं, कहीं कोई कोढ़ी हो जाए तो मैं इलाज करूं। मैं तो इसी कोशिश में घूमता-फिरता हूं। इसलिए रस्सी हमेशा अपने पास रखता हूं कि कहीं कोई कुएं में गिर जाए...! तुमने मुझ पर कृपा की है, क्योंकि बिना सेवा के मोक्ष पाने का कोई उपाय नहीं है। हमेशा...हमेशा ऐसी ही कृपा बनाए रखना, ताकि हम मोक्ष जा सकें। हमारी किताब में लिखा हुआ है।
The missionary laughed and said: The kindness is not mine upon you; it is yours upon me. Had you not fallen into the well, I would have been deprived of merit. Did you not know that Jesus Christ has said: Service is the path to God. I am seeking God. I roam around only in the hope that someone may fall into a well so I may jump, that someone may become ill so I may serve, that someone may go blind so I may bring medicine, that someone may get leprosy so I may treat him. I wander searching for such chances. Therefore I always keep a rope—lest someone fall into a well... You have done kindness to me; for without service there is no way to attain salvation. Always... always keep such kindness upon me, so that I may go to moksha. It is written in our book.
उस आदमी ने सोचा होगा कि शायद इसने मुझ पर दया की है तो वह गलती में था। इस आदमी से किसी को भी मतलब नहीं है। यह आदमी किसी को दिखाई नहीं पड़ता। सबकी अपनी किताबें हैं, अपने सिद्धांत हैं। सबका अपना ज्ञान है।
The poor fellow must have thought he helped me out of compassion—but he was mistaken. No one cares for this man. This man is visible to no one. Everyone has his own book, his own doctrine. Everyone has his own knowledge.
मनुष्य और मनुष्य के बीच ज्ञान की दीवालें हैं। मनुष्य और वृक्षों के बीच ज्ञान की दीवालें हैं। मनुष्य और समुद्रों के बीच ज्ञान की दीवालें हैं। मनुष्य और परमात्मा के बीच ज्ञान की दीवालें हैं।
Between man and man stand walls of knowledge. Between man and trees—walls of knowledge. Between man and oceans—walls of knowledge. Between man and Paramatman—walls of knowledge.
साधक को ज्ञान की दीवाल बड़ी बेरहमी से तोड़ देनी चाहिए, गिरा देनी चाहिए। एक-एक ईंट गिरा देनी चाहिए जानने की और ऐसे खड़े हो जाना चाहिए, जैसे मैं कुछ भी नहीं जानता हूं। तो जीवन से संबंध हो सकता है, अन्यथा नहीं। तो हम जुड़ सकते हैं। तो इसी क्षण संवाद हो सकता है, इसी क्षण संबंध हो सकता है--इसी क्षण। कौन रोकता है फिर? फिर कौन बाधा देने को है?
A seeker must break these walls of knowledge—ruthlessly, mercilessly. Drop every brick of “knowing,” and stand in such a way that: I know nothing. Then a relationship with life can happen—otherwise, not. Then we can be connected. Then, in this very moment, dialogue can happen—relationship can blossom—this very moment. Who then can prevent it? Who remains to obstruct?
कबीर का एक लड़का था, कमाल। एक सुबह कबीर ने कहा कि कमाल, जा जंगल से थोड़ी घास काट ला।
Kabir had a son—Kamal. One morning Kabir said: Kamal, go to the forest and cut a little grass.
कमाल जंगल गया। सुबह गया, दोपहर हो आई। कबीर रास्ता देख रहा है, रास्ता देख रहा है। फिर सांझ होने लगी। फिर उसने कहा कि कमाल क्या करने लगा है! घास काटने भेजा था, जरूरत थी, गाय को खिलानी थी। वह कहां है?
Kamal went. Morning passed into noon. Kabir kept watching the path, watching. Evening began to fall. Kabir thought: What is Kamal doing! I sent him to cut grass—we needed it to feed the cow. Where is he?
फिर कबीर खोजते हुए जंगल में गया। वहां कमाल गले-गले घास के बीच में खड़ा है। हवाओं के झोंके घास को हिला रहे हैं। कमाल भी उसके साथ हिल रहा है। कबीर ने जाकर उसे पकड़ा और कहा: पागल, यह क्या कर रहा है!
Kabir went seeking him into the forest. There stood Kamal, up to his neck amidst the grasses. The gusts of wind swayed the grass. Kamal swayed with it. Kabir went and caught him, said: Mad boy—what are you doing!
उसने आंख खोली। उसकी आंख बंद थी। उसने आंख खोली, उसने कहा कि मैं काटने में असमर्थ हो गया। मैं जब आया यहां, इतने आनंद में घास झूमती थी। सूरज की ऐसी स्वर्णिम वर्षा हो रही थी, हवाएं इतनी ताजी थीं और घास इतने आनंद में झूमती थी कि मैं भी झूमने लगा। मेरा भी संबंध हो गया घास से। तुम आए और तुमने मुझे हिलाया तो मुझे पता चला कि मैं कमाल हूं। मैं तो सोच रहा था कि मैं भी घास का एक हिस्सा हूं, मैं भी घास हूं! फिर कौन किसको काटता--मैं तो घास हो गया! कबीर की समझ में शायद आया या नहीं आया, लेकिन कमाल ने कहा--मैं तो घास हो गया!
He opened his eyes; they had been closed. He said: I became incapable of cutting. When I came here, the grass was swaying in such bliss. The sun was showering gold; the winds were so fresh; the grass swayed in such joy that I too began to sway. My relationship with the grass was made. You came and shook me, and only then I remembered I am Kamal. I had been thinking I am also a part of the grass—I am grass! Then who would cut whom? I became grass! Whether Kabir understood or not, Kamal said: I became grass.
जब कोई व्यक्ति सागर के पास ऐसे बैठ जाए कि उसका कोई ज्ञान नहीं है तो वह थोड़ी देर में पाएगा कि वह सागर हो गया है। संवाद शुरू हो जाएगा। वह वृक्ष के पास बैठ जाए, उसका कोई ज्ञान न हो, कोई दंभ न हो, कोई अहंकार न हो, कोई ईगो न हो, वह थोड़ी देर में पाएगा वह वृक्ष हो गया है। वह फूल के पास बैठ जाए, वह थोड़ी देर में पाएगा वह फूल हो गया है। एक संबंध है, जो ज्ञान तोड़ता है, जो ज्ञान के कारण नहीं बन पाता। वह संबंध बन जाए तो जीवन चारों तरफ से वह खबर भेजने लगता है, जिसे हम प्रभु की खबर कहें।
If someone sits by the ocean with no knowledge at all, he will soon find he has become the ocean. The dialogue will begin. Sit by a tree, without knowledge, without conceit, without any ego—you will soon find you have become the tree. Sit by a flower—you will find you have become the flower. There is a relationship which knowledge breaks—which cannot be formed because of knowledge. If that connection is made, life sends news from every side—what we may call the tidings of the Lord.
पक्षियों के गीत से वह ध्वनि आने लगती है, जो वेदों से नहीं आती। वृक्षों की कंपती टहनियों से वह आवाज आने लगती है, जो कुरान में नहीं है, जो महावीर नहीं कह सकते, जो बुद्ध नहीं कह सकते। जो कोई वाणी नहीं कह सकती। वह मौन में प्रकट होनी शुरू हो जाती है।
From the songs of birds begins to arrive that sound which does not come from the Vedas. From the trembling branches of trees begins to arise that voice which is not in the Quran, which Mahavira cannot say, which Buddha cannot say—no spoken word can say it. It begins to manifest in silence.
लेकिन उसके लिए पात्रता चाहिए। अज्ञानी का सरल, विनम्र हृदय चाहिए। ज्ञानी का दंभ और कठोर मजबूत मन नहीं।
But for it, a fitness is needed—the simple, humble heart of the ignorant. Not the proud, hard, strong mind of the learned.
इसलिए पहली सीढ़ी पर आपसे यह कहना चाहता हूं, अज्ञानी हो जाएं। अज्ञानी हैं, इसे जान लें, इसे पहचान लें।
Therefore, on the first step I say to you: become ignorant. Acknowledge that you are ignorant.
और यह बड़े रहस्य की बात है कि जो अपने अज्ञान को पहचानता है, उसने ज्ञान की तरफ पहला कदम उठा लिया। वे लोग जो जान लेते हैं कि नहीं जानते हैं, जानने की तरफ उनकी गति शुरू हो गई। वे किसी दिन जान भी सकेंगे, किसी दिन जानना भी हो जाएगा। लेकिन विनम्रता चाहिए जानने के लिए और विनम्रता अज्ञान के अतिरिक्त कहीं भी नहीं है, कहीं भी नहीं हो सकती है।
And it is a great secret—that the one who recognizes his ignorance has taken the first step toward knowledge. Those who come to know that they do not know—their movement toward knowing begins. One day they will truly know. But humility is needed for knowing—and humility exists nowhere except in ignorance. It can exist nowhere else.
तो साधक के लिए पहला सूत्र है: अज्ञान का बोध। अज्ञान का बोध! इस बोध के लिए न तो शास्त्रों को पढ़ने की जरूरत है, क्योंकि जो शास्त्र को पढ़ लेते हैं, उन्हें यह बोध पाने में सिवाय कठिनाई के और कुछ भी नहीं होता। न इस बोध को प्राप्त करने के लिए किन्हीं गुरुओं के पास जाने की जरूरत है, क्योंकि गुरुओं के पास ज्ञान मिल सकता है। अज्ञान का बोध कैसे
मिलेगा? न इस अज्ञान के बोध के लिए सत्संगों की जरूरत है, क्योंकि वहां सब शब्द और सिद्धांत मिल सकते हैं। यह बोध कैसे मिलेगा?
So, the first sutra for the seeker is: the awareness of ignorance. The awareness of ignorance! For this awareness there is no need to read scriptures—indeed, those who read scriptures find nothing but difficulty in attaining it. Nor is there any need to go to a guru—for with gurus, knowledge may be obtained. How will the awareness of ignorance be obtained? Nor is there any need to attend satsangs—for there words and doctrines are found. How will this awareness be attained?
इस बोध के लिए तो एकांत में, अकेले में, अपनी वस्तुस्थिति समझने की जरूरत है। ‘क्या मैं जानता हूं?’ यह अपने से बार-बार पूछ लेने की जरूरत है--क्या मैं जानता हूं? भीतर से उत्तर आएगा कि नहीं, नहीं जानते। हो सकता है, जाने हुए सिद्धांत बीच में खड़े हो जाएं और कहें कि हां, जानते हो। तो थोड़ा उन सिद्धांतों को परख लेना--ये मैंने सुन कर सीखे हैं, पढ़ कर सीखे हैं या मैं जानता हूं? ये मैंने शास्त्र से सीखे हैं। ये शब्द हैं, सिद्धांत हैं या मेरी अनुभूतियां हैं? इतना उनसे पूछ लेना तो वे तत्क्षण गिर जाएंगे, वे खड़े नहीं रह सकेंगे।
For this awareness, in solitude, alone, you must understand your actual state. Do I know? Ask yourself again and again: Do I know? The answer will arise from within: No, I do not. If learned doctrines stand in the way and say, Yes, you know—then test them a little. I learned these by hearing, by reading—or do I know? Did I glean them from scripture? Are these words and doctrines—or are these my experiences? Ask this much of them, and they will instantly fall—they cannot stand.
ज्ञान एकदम बेबुनियाद है।
एक जरा से धक्के की जरूरत है कि जैसे ताश के पत्तों का महल गिर जाता है, ऐसे ही गिर जाएगा।
Knowledge is baseless. It needs only a small jolt—like a palace of cards—it collapses.
ज्ञान बिलकुल कागज की नाव है। छोड़ो इसे पानी में और डूब जाएगी।
Knowledge is a paper boat. Leave it in water and it will sink.
ज्ञान हमारा है ही नहीं, सिर्फ हम बनाए हुए बैठे हैं और माने हुए बैठे हैं कि है। जब तक हम माने हुए बैठे हैं, तब तक वह है। जिस दिन हम आंख खोल कर पहचानेंगे, उसी दिन वह नहीं हो जाता है। और जिस दिन ज्ञान ‘नहीं’ हो जाता है, उस दिन फिर जीवन में प्रवेश का द्वार खुलता है।
This “knowledge” is not ours at all—we are merely sitting having made and believed that it is. So long as we believe it, it is. The day we open our eyes and recognize, that very day it is not. And the day knowledge becomes “not,” the door to enter life opens.
तो आज की सुबह की चर्चा में एक ही बात आपसे कहना चाहता हूं, अज्ञान को उपलब्ध कर लें।
So, in this morning’s talk I say only one thing: become available to ignorance.
अज्ञान का भाव बड़ी धन्यता है, बड़ी कृतार्थता है।
The feeling of ignorance is great blessedness, great fulfillment.
छोड़ दें कचरे को जो जान लिया। अज्ञान की अपनी गहराई है, जो किसी ज्ञान में नहीं। क्योंकि ज्ञान कितना भी होगा, सीमित होगा। अज्ञान असीम हो सकता है, अज्ञान असीम है। ज्ञान कितना ही होगा, और आगे बढ़ाया जा सकता है।
अज्ञान अनंत है। उसमें और कुछ नहीं जोड़ा जा सकता। आप जानते हैं तो कुछ और जान सकते हैं, कुछ और जान सकते हैं, कुछ और जान सकते हैं। आप नहीं जानते हैं तो नहीं जानते हैं। अब उसमें कुछ जोड़ने-घटाने का उपाय नहीं। ऐसा जो अज्ञान का बोध है, उसे अगस्तीन ने एक शब्द दिया था। उसने कहा था, ‘डिवाइन इग्नोरेंस’--दिव्य अज्ञान। सच में ही अज्ञान की बड़ी दिव्यता है, क्योंकि अज्ञान में अहंकार के खड़े होने का कोई उपाय नहीं है, और जहां अहंकार नहीं है वहीं दिव्यता शुरू हो जाती है। और जहां अहंकार के खड़े होने का उपाय है, वहीं दिव्यता खंडित हो जाती है।
Drop the trash of what you have “known.” Ignorance has a depth that no knowledge contains. For however much knowledge there is, it is limited. Ignorance can be infinite—ignorance is infinite. Knowledge, however much, can be added to. Ignorance is endless—nothing can be added or subtracted from it. If you know, you can know more and more and more. If you do not know—you do not know. There is nothing to add or remove. Such awareness of ignorance Augustine named “divine ignorance.” Truly, there is a great divinity in ignorance—for in ignorance there is no way for ego to stand; and where ego is not, there divinity begins. Where there is a possibility for ego to stand, there divinity is shattered.
यह तो सुबह की थोड़ी सी बात मैंने आपसे कही। इसे सोचें, परखें, पहचानें और अगर दिखाई पड़ता तो गिरा दें; ज्ञान के मकान को गिरा दें, ताकि अज्ञान का मंदिर खड़ा हो सके।
This was a little of the morning’s message. Think upon it, examine it, recognize it—and if it becomes visible, then demolish it: demolish the house of knowledge, so that the temple of ignorance can be raised.
ज्ञान के सब मकान हैं, अज्ञान का अपना मंदिर है।
All the edifices belong to knowledge; ignorance has its own temple.
इस बात के बाद सुबह के ध्यान के लिए हम बैठेंगे।
After this, we shall sit for the morning meditation.
तो मैं सुबह के ध्यान के संबंध में दो-तीन बात आपको कह दूं, फिर हम ध्यान के प्रयोग के लिए बैठेंगे।
So I will say two or three things about the morning meditation, then we shall sit for the experiment.
ध्यान तो बड़ी सरल सी बात है। जो भी महत्वपूर्ण है, वह सरल ही हो सकता है। कठिनाई हमेशा असत्य के साथ होती है, सत्य के साथ कोई कठिनाई नहीं।
Meditation is a very simple thing. Whatever is essential is simple. Difficulty always belongs to the untrue; with truth there is no difficulty.
ध्यान बड़ी सरल सी बात है, एकदम सरल सी बात है। कुछ भी करना नहीं है, थोड़ी देर को न-करने की अवस्था में अपने को छोड़ देना है। न-करने की अवस्था में, स्टेट ऑफ नॉट डूइंग। कुछ भी नहीं करना है, थोड़ी देर को छोड़ देना है। यह तो इतना अच्छा अवसर है यहां। यह इतनी सुंदर जगह है कि यहां न-करने में छोड़ना एकदम आसान है।
न-करने के क्या सूत्र होंगे?
Meditation is very simple, utterly simple. There is nothing to do—just for a little while, fall into a state of non-doing. The state of not-doing. Do nothing—drop everything for a while. This is such a good opportunity here, such a beautiful place, that to let go into not-doing is very easy.
न-करने का पहला सूत्र तो यह है कि मन में करने का कोई भाव न हो। हम ध्यान करने बैठते हैं तो एक भाव होता है कि मैं ध्यान कर रहा हूं, पूजा कर रहा हूं, प्रार्थना कर रहा हूं, मैं कुछ कर रहा हूं। करने का भाव तनाव पैदा करता है, टेंशन पैदा करता है। जहां करने का भाव आया, तनाव आया। करने के भाव के पीछे अशांति आएगी ही। न-करने के भाव के पीछे शांति आ सकती है, विश्राम आ सकता है।
What will be the sutras of not-doing?
First: let there be no sense of doing in the mind. When we sit to meditate, there is a sense: I am meditating, I am worshiping, I am praying, I am doing something. The sense of doing creates stress, tension. Where the sense of doing comes, tension comes; restlessness follows in its wake. With the sense of not-doing, peace can come, relaxation can come.
तो पहली बात, अभी जब हम ध्यान के लिए बैठेंगे, हमारी सारी भाषा करने की भाषा है। ध्यान करने बैठेंगे, ऐसा कहेंगे, गलत है कहना, क्योंकि ध्यान में करने जैसी कोई संभावना नहीं है। लेकिन हमारी सारी भाषा, मनुष्य की सारी भाषा करने की भाषा है, न-करने की हमारे पास कोई भाषा नहीं है।
So first: now, when we sit for meditation—our entire language is the language of doing. We even say, We will do meditation. It is wrong to say, for there is no possibility of doing in meditation. But our entire language—human language—is the language of doing; we have no language for non-doing.
जापान में कोई डेढ़ सौ वर्ष पहले एक बहुत बड़ी मोनेस्ट्री थी, एक बड़ा आश्रम था। वहां कोई पांच सौ भिक्षु साधना करते थे। सम्राट उत्सुक हो गया उस आश्रम को देखने और गया। दूर-दूर जंगल में फैला हुआ वह आश्रम था, दूर-दूर फैली हुई कुटियां थीं। एक-एक कुटी को दिखाने लगा भिक्षु, जो प्रधान था और बताने लगा, इस कुटी में हमारे भिक्षु भोजन बनाते हैं, इस कुटी में हमारे भिक्षु अध्ययन करते हैं, इस कुटी में गीत गाते हैं; यहां यह करते हैं, वहां वह करते हैं; वहां स्नान करते हैं।
In Japan, about a hundred and fifty years ago, there was a great monastery, a vast ashram. Some five hundred bhikshus practiced there. The emperor became eager to see it and went. The ashram spread far and wide in the forest; cottages were scattered. The head monk began to show them: In this cottage our monks cook; in this cottage they study; in this cottage they sing—here they do this, there they do that; here they bathe.
बीच में बड़ा भवन है आश्रम का, वह भिक्षु उस भवन के बाबत कुछ भी नहीं कहता है! राजा बार-बार पूछने लगा, ठीक है, ठीक है, लेकिन इस बड़े भवन में क्या करते हैं? यह बात सुनते ही वह भिक्षु चुप हो जाता, जैसे बहरा हो गया हो, जैसे उसे सुनाई नहीं पड़ता हो। फिर दूसरी कुटियों के बाबत बताने लगता है। फिर पूरा आश्रम घूम लिया गया। उस बड़े भवन के आस-पास चक्कर लग गया, लेकिन उस बड़े भवन के संबंध में एक शब्द नहीं। फिर वे द्वार पर आ गए और राजा विदा होने लगा और राजा ने कहा: मैं समझता हूं, या तो मैं पागल हूं या तुम। जो भवन मैं देखने आया था उसके संबंध में तुमने एक शब्द भी नहीं कहा। मैंने बार-बार पूछा, तुम बहरे हो जाते हो क्या? इस बड़े भवन में क्या करते हो?
In the middle stood a large building—the monk said nothing about it. The king asked again and again: Good, good—but in that big building, what do you do? Each time he heard this, the monk fell silent—as if he had gone deaf, as if he could not hear. Then he began to speak again of the other cottages. They circled the large building but not a word was said about it. They came to the gate; the king was about to depart. He said: I understand—either I am mad or you are. The building I came to see—you have not said a word about it. I asked again and again, and you turned deaf. What is done in that big building?
वह भिक्षु कहने लगा, बड़ी मुश्किल में डाल देते हैं आप। आप बार-बार पूछते हैं कि इस बड़े भवन में क्या करते हो। तो मैं समझ गया कि आप करने की भाषा ही समझ सकते हैं; इसलिए मैंने बताया कि यहां हम स्नान करते हैं, यहां हम भोजन बनाते हैं, यहां हम भोजन करते हैं, यहां हम किताब पढ़ते हैं।
तो मैंने करने की भाषा में बताया, मैंने एक्शन की भाषा में बताया। अब रह गया बीच का भवन। बड़ी मुश्किल है। वहां हम कुछ भी नहीं करते हैं, वहां तो जब कोई भिक्षु कुछ भी नहीं करना चाहता तो चला जाता है। वह हमारे ध्यान का भवन है। वह मेडिटेशन हॉल है। और आप पूछते हैं, वहां क्या करते हो? तो आप मुझे मुश्किल में डालते हैं। अगर मैं कहूं कि हम वहां ध्यान करते हैं तो गलती होगी, क्योंकि ध्यान का करने से कोई संबंध नहीं है। वहां हम कुछ भी नहीं करते हैं।
The monk said: You put me in great difficulty. You keep asking: What do you do in that big building? So I understood that you can only understand the language of doing. Therefore I told you: here we bathe, here we cook, here we eat, here we read books—I used the language of action, of doing. Now that building in the center—there we do nothing. When a monk desires to do nothing at all, he goes there. That is our meditation hall. And you ask: What do you do there? You put me in trouble. If I say we do meditation there, it will be a mistake, because meditation has nothing to do with doing. There we do nothing.
यह जो ध्यान की बात मैं कर रहा हूं, यह कुछ भी न-करने की बात है।
This meditation I am speaking of is the art of doing nothing.
आपने राम-राम जपा होगा, उसको ध्यान कहा होगा। आपने माला फेरी होगी, उसको ध्यान कहा होगा। आपने गायत्री पढ़ी होगी, उसको ध्यान कहा होगा। आपने नमोकार जपा होगा, उसको ध्यान कहा होगा। वह कोई भी ध्यान नहीं है। जब तक आप कुछ कर रहे हैं, तब तक आप ध्यान में नहीं जा सकते, चाहे माला फेरते हों, चाहे राम-राम जपते हों, चाहे गायत्री, चाहे नमोकार, चाहे कुछ और। जब तक आप कुछ कर रहे हैं, तब तक आप ध्यान के बाहर हैं। जब आप कुछ भी नहीं कर रहे हैं, सब मौन, सब शांत हो गया, सब शिथिल हो गया, करने का सारा यंत्र चुप हो गया, तब आप ध्यान में प्रविष्ट होते हैं।
ध्यान एक अक्रिया है।
You may have chanted Ram-Ram and called it meditation. You may have turned the mala and called it meditation. You may have recited the Gayatri and called it meditation. You may have chanted the Navkar and called it meditation. None of that is meditation. So long as you are doing something, you cannot enter meditation—whether turning the mala, reciting Ram-Ram, Gayatri, Navkar or anything else. So long as you are doing, you are outside meditation. When you are doing nothing—utterly silent, all at rest, the entire machinery of doing fallen still—then you enter meditation.
Meditation is non-action.
ध्यान एक अक्रिया है...तो यहां हम ध्यान में अभी जाएंगे तो कैसे जाएंगे? अक्रिया में कैसे जाएंगे?
Meditation is non-action... So, how will we enter meditation here—how enter non-action?
अक्रिया में जाने का पहला सूत्र तो यह जान लेना है कि मैं कुछ भी नहीं कर रहा हूं। भाव में यह बात स्पष्ट हो जानी चाहिए कि मैं कुछ कर नहीं रहा हूं, मैं न-करने में डूबने वाला हूं। भाव के तल पर यह बोध कि मैं न-करने में बैठ रहा हूं--मैं चुपचाप, सिर्फ शिथिल होकर बैठ जाऊंगा, कुछ भी नहीं करूंगा, पहली बात।
First, know this within: I am doing nothing. Let it be clear in feeling that I am not doing anything—I am going to sink into non-doing. At the level of feeling, this awareness: I am sitting in not-doing. I will sit quietly, only relaxed; I will do nothing—this is first.
दूसरी बात, आप शिथिल होकर बैठ जाएंगे तो भी हवाएं तो बहती रहेंगी, हवाएं तो शिथिल नहीं हो जाएंगी। पक्षी तो बोलते रहेंगे। वह कौआ बोल रहा है, वह आवाज देता रहेगा। सागर गर्जन करता रहेगा, वृक्षों के पत्ते हिलेंगे और आवाज होती रहेगी। यह सब तो होता रहेगा। आप निष्क्रिय हो जाएंगे, लेकिन यह सारा जगत तो अपनी पूरी क्रिया में गतिमान होगा। इस सारी क्रिया के प्रति आप क्या करेंगे?
Second: Even if you sit relaxed, the winds will still blow; the winds will not relax. Birds will still speak—the crow will caw. The ocean will roar; the leaves of the trees will stir and create sound. All this will continue. You will become inactive—but the whole world will remain in activity. What will you do toward this activity?
इस सारी क्रिया के प्रति आप सिर्फ जागरूक बने रहना। होश से भरे रहना, अवेयर बने रहना। यह कौआ बोले तो यह आपको सुनाई पड़ता रहे। यह सागर गर्जन करे तो आपको सुनाई पड़ता रहे। ये हवाएं आएं और वृक्षों को हिलाएं तो आपको सुनाई पड़ता रहे। यह जो चारों तरफ जो कुछ भी हो रहा है, वह आपके बोध में, आपके जागरण में आपको अनुभव होता रहे। बस आप कुछ मत करना, सिर्फ जागे रहना। सिर्फ सुनते रहना।
Only remain aware of it. Remain filled with wakefulness, with alertness. Let the crow’s cawing be heard. Let the ocean’s roar be heard. Let the winds come and shake the trees—let that be heard. Let whatever is happening around be experienced within your awareness, your wakefulness. You do nothing—only remain awake. Only listen.
और स्मरण रहे, जागना कोई क्रिया नहीं है। जब आप किसी क्रिया में होते हैं, तब भीतर आपका जागरण सो जाता है। जब आप बिलकुल अक्रिया में होते हैं, तब जागरण पूरा प्रकट हो जाता है।
And remember—wakefulness is not an action. When you are engaged in action, your inner wakefulness falls asleep. When you are utterly in non-action, wakefulness manifests fully.
जागरण कोई क्रिया नहीं है, मनुष्य का स्वभाव है। कोई एक्ट नहीं है, कोई कर्म नहीं है, मनुष्य की चित्त-दशा है। मनुष्य की चेतना है।
Wakefulness is not an act; it is man’s nature. Not an act, not a karma—it is man’s state of consciousness.
तो सिर्फ सचेत, होश से भरे हुए, कांशस, चुपचाप, मौन से इन वृक्षों के पास बैठे रहना है। श्र्वास चलती रहेगी तो श्र्वास को चुपचाप अनुभव करते रहें। और सुनते रहें--चारों तरफ जो भी सुनाई पड़ रहा है, उसे सुनते रहें। सुनते ही सुनते आप हैरान हो जाएंगे। एक-दो क्षण भी मौन से सुनते ही भीतर गहरी शांति उतरनी शुरू हो जाएगी। थोड़ी देर में सब विलीन हो जाएगा, एक सन्नाटा भर भीतर रह जाएगा। उस सन्नाटे में कोई पक्षी बोलेगा तो उसकी गूंज सुनाई पड़ेगी। गूंज विलीन हो जाएगी, सन्नाटा और भी ज्यादा गहरा हो जाएगा। कोई चीज बाधा नहीं डालेगी। हर चीज जो चारों तरफ हो रही है, सहयोगी बन जाएगी, मित्र बन जाएगी।
So only aware, filled with alertness, conscious—sit silently by these trees. Breath will continue—silently feel the breath. And keep listening—to whatever is heard around. Just by listening silently, you will be amazed—in one or two moments, a deep peace will begin to descend within. In a little while all will dissolve—only a vast silence will remain within. In that silence, if a bird calls, its resonance will be heard; the resonance will dissolve, and the silence will become still deeper. Nothing will obstruct. Everything happening around will become an ally, a friend.
एक बार आप शिथिल और मौन होकर रह जाएं, विचार अपने आप शांत हो जाएंगे, विलीन हो जाएंगे। उन्हें शांत करना नहीं पड़ता है, उन्हें हटाना भी नहीं पड़ता है। जो मौन में बैठ कर चारों तरफ के जगत के प्रति जागरूक हो जाता है, धीरे-धीरे उसके विचार अपने आप समाप्त हो जाते हैं। यह अभी और यहीं हो सकेगा।
Once you remain relaxed and silent, thoughts will fall quiet of their own accord, will dissolve. They need not be stilled, nor removed. One who sits in silence and becomes aware of the surrounding world—gradually his thoughts cease by themselves. This can happen here and now.
इसके पहले कि हम बैठें...थोड़े दूर-दूर हम बैठ जाएंगे, ताकि कोई किसी को छूता हुआ न हो। और यहां तो इतनी फैली जगह है, इतने वृक्ष हैं, अपना-अपना वृक्ष चुन लें। थोड़े फासले पर हो जाएं, ताकि आप बिलकुल अकेले में निष्क्रिय हो सकें। थोड़े हट जाएं, कोई किसी को छूता हुआ न हो।
Before we sit—let us scatter a little, so that no one is touching anyone. Here is ample space; there are many trees—choose your own tree. Keep some distance, so you can be utterly alone and inactive. Move a little away, so that no one is touching anyone.
(एक-दूसरे का साथ थोड़ा छोड़ो...हां, आप आगे हट आओ...अब हट सकती हो।)
(Leave each other’s company a little... yes, you move forward... now you can move.)
थोड़े फासले पर हो जाएं, थोड़े एक-दूसरे से फासले पर हो जाएं। कोई बात न करें, क्योंकि बात की कोई जरूरत नहीं है। चुपचाप हट जाएं अलग। अलग होने का मजा क्यों छोड़ते हैं, चुपचाप हट जाएं। बिलकुल आराम से बैठ जाएं। शरीर को कोई तनाव नहीं देना है। जैसा आपको सुखद मालूम पड़े वैसे बैठ जाएं। न किसी आसन की जरूरत है, न शरीर पर कोई स्ट्रेन, न कोई तनाव डालने की। बिलकुल आराम से बैठ जाएं।
Spread out a little from each other—keep a little distance. Do not talk; there is no need to talk. Move silently aside. Why miss the joy of being alone—move quietly aside. Sit in complete ease. Give the body no tension. Sit as is comfortable for you. No special asana is needed, no strain, no tension upon the body—sit utterly at ease.
और बीच में भी आपको लगे कि पैर भारी हो गया है तो चुपचाप बदल लें। आपको लगे कि हाथ थक गया है तो बदल लें। आपको जैसा लगे बीच में घबड़ाएं न कि शरीर को हिलाएंगे तो ध्यान नष्ट हो जाएगा। ध्यान का शरीर के हिलने से कोई संबंध नहीं है। शरीर हिलता रहे और मन भीतर शांत और निष्क्रिय बना रहे तो कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन आपका पैर भारी हो गया अब आप जबर्दस्ती उसको रोके हुए बैठे हैं तो आपका सारा चित्त पैर पर ही पकड़ जाएगा और कहीं भी नहीं जाएगा।
And even in the middle, if you feel a leg has grown heavy, quietly change its position. If a hand tires, change it. Do not be anxious that if the body moves, meditation will be destroyed. Meditation has no relation to the movements of the body. The body may move, and the mind remain silent and inactive—there is no harm. But if your leg is heavy and you force it to stay, your whole attention will be trapped in the leg and go nowhere.
बिलकुल ढीला छोड़ दें। आंख अहिस्ता से बंद कर लें। इतने धीरे से आंख बंद करें कि आंख पर भी तनाव न मालूम पड़े। पलक को छोड़ दें, अपने आप पलक बंद हो जाएगा--धीरे
से छोड़ दें। आंख धीरे से बंद कर लें। अब सबसे पहले मस्तिष्क को बिलकुल ढीला छोड़ दें। कोई तनाव नहीं, बिलकुल ढीला छोड़ दें। हम कोई काम नहीं कर रहे हैं, विश्राम में जा रहे हैं। मस्तिष्क पर कोई भार न रखें, बिलकुल ढीला छोड़ दें। जैसे बंधी हुई मुट्ठी कोई खोल दे, ऐसा मन के सारे स्नायुओं को ढीला छोड़ दें। सिर पर कोई भार न रह जाए।
Leave it utterly loose. Close the eyes very gently—so gently that even the eyelids feel no strain. Let the lids fall by themselves—they will close of their own accord. Close the eyes softly. First of all, drop all tension in the brain. No strain—let it be utterly loose. We are doing nothing—we are entering rest. Do not place any burden upon the head—release it utterly. Like an opened fist, let all the nervous tensions of the mind be released. Let no weight remain upon the head.
ठीक है! अब मौन...‘कुछ भी नहीं कर रहे हैं’...इस भाव में प्रविष्ट हो जाएं। मैं कुछ भी नहीं कर रहा हूं...मैं कुछ भी नहीं कर रहा हूं...मैं कुछ भी नहीं कर रहा हूं...इस भाव में प्रविष्ट हो जाएं...मैं कुछ भी नहीं कर रहा हूं...फिर चुपचाप सुनते रहें हवाओं को, पक्षियों को...मौन सुनते रहें। बस सुनते रह जाएं। जागे रह जाएं। सुनें...सुनते रहें पक्षियों की वाणी को, सागर के गर्जन को, हवाओं की आवाज को। सुनते रहें...कोई तनाव नहीं, बिलकुल शांति से सुनते रहें। सुनते-सुनते ही मन मौन होता जाएगा। सुनते ही सुनते मन शांत होता जाएगा। एक गहरा सन्नाटा भीतर पैदा हो जाएगा। आप भूल जाओगे कि आप हो। हवाएं रह जाएंगी, सागर रह जाएगा, पक्षी रह जाएंगे, आप नहीं। सुनें...दस मिनट के लिए बिलकुल सुनते रह जाएं...शांत...मौन...मौन सुनते रह जाएं...।
Good. Now silence... enter the feeling: “I am doing nothing.” Enter this feeling: I am doing nothing... I am doing nothing... I am doing nothing... Enter this feeling... I am doing nothing... Then quietly keep listening to the winds, to the birds. Listen silently—just keep listening. Remain awake. Listen—keep listening to the voices of the birds, to the ocean’s roar, to the sound of the winds. Keep listening. No tension—listen in complete peace. Listening and listening, the mind will grow silent. Listening and listening, the mind will grow still. A deep silence will arise within. You will forget that you are. The winds will remain, the ocean will remain, the birds will remain—you will not. Listen... for ten minutes, only listen... silent... listen in silence...
(एक महिला का जोर-जोर से रोना...)
(A woman sobbing loudly...)
(बात न करें...लिटा दें उनको, लिटा दें...)
(Do not talk... lay her down, lay her down...)
मौन सुनते रहें...शांत सुनते रहें...धीरे-धीरे मन बिलकुल शांत होता जाएगा...मन शांत होता जाएगा...मन बिलकुल मौन हो जाएगा...हवाएं रह गईं, पक्षी रह गए, आप मिट गए...बिलकुल मिट जाएं, आप हैं ही नहीं। देखें...चुपचाप...आप मिट गए हैं...मन शांत होता जा रहा है...।
Keep listening in silence... keep listening in peace... slowly the mind will become utterly quiet... the mind will grow quiet... the mind will become completely silent... the winds remain, the birds remain—you have dissolved. Dissolve utterly—you are not. See... quietly... you have dissolved... the mind is becoming still...
(पक्षियों की आवाजें...सब शांत है...)
(Birds’ voices... all is quiet...)
मन शांत होता जा रहा है...मन बिलकुल शांत होता जा रहा है...मन शांत होता जा रहा है...मन शांत होता जा रहा है...मन बिलकुल शांत हो गया है...मन शांत हो गया है...हवाएं रह गईं, पक्षियों की आवाजें रह गईं...आप मिट गए...बिलकुल मिट जाएं...सब-कुछ शांत हो गया है...मन शांत हो गया है...मन बिलकुल शांत हो गया है...मन शांत हो गया है...।
The mind is growing quiet... the mind is becoming utterly still... the mind is growing quiet... the mind is growing quiet... the mind has become completely still... the mind has become quiet... the winds remain, the birds’ voices remain—you have dissolved... dissolve utterly... all has become quiet... the mind has become quiet... the mind has become completely still... the mind has become quiet...
अब धीरे-धीरे दो चार गहरी श्वास लें...धीरे-धीरे दो चार गहरी श्वास लें...फिर बहुत आहिस्ता से आंख खोलें...जैसे भीतर सब शांत है वैसे ही बाहर भी सब शांत दिखाई पड़ेगा। धीरे-धीरे आंख खोलें...धीरे-धीरे आंख खोलें...।
Now, slowly take two or four deep breaths... slowly take two or four deep breaths... then very gently open the eyes. As all is quiet within, so all will appear quiet without. Gently open the eyes... gently open the eyes...
एक छोटी सी बात अंत में आपसे कह दूं, फिर सुबह की बैठक समाप्त होगी।
One small thing I will say at the end, then the morning sitting will be complete.
वह यह कि ध्यान में हो सकता है कुछ व्यक्तियों को भावावेश की स्थिति पैदा हो। उससे किसी दूसरे को चिंतित होने की जरूरत नहीं है। हो सकता है कुछ भाव प्रकट होना चाहें--कोई रोने लगे, कोई हंसने लगे, तो भी दूसरों को जरा भी चिंतित होने की जरूरत नहीं है। और किसी के भीतर कोई भाव प्रकट होना चाहे, तो उसे भी दबाने की जरूरत नहीं, उसे चुपचाप बह जाने देना है। उसके बह जाने के बड़े गहरे परिणाम हैं। उसके मुक्त हो जाने के बड़े गहरे लाभ हैं।
It is this: in meditation it may happen that some may enter a state of emotional overflow. No one else need be worried by this. Some feelings may want to be expressed—someone may begin to weep, someone to laugh—still, others need not be concerned in the least. And if any feeling wants to arise within someone, there is no need to suppress it—let it flow quietly. To let it flow has deep consequences, profound benefits in release.
अगर भीतर कोई भी भाव प्रकट होना चाहे तो उसे बिलकुल रोकने की जरूरत नहीं है। यहां सब साधक इकट्ठे हुए हैं। वे एक-दूसरे को समझेंगे। कोई भी स्थिति पैदा हो, दूसरों को चिंतित होने की जरूरत नहीं है। और किसी के भी भीतर कोई भाव पैदा होने लगे तो उसे रोकने की जबर्दस्ती कोशिश करने की भी जरूरत नहीं है। किसी को रोने का खयाल आ जाए तो रोओ। किसी के आंसू बहने लगें तो बह जाने दें। जैसा मन में हो हो जाने दें। कोई चीज भीतर रुकी है, सप्रेस्ड है, वह बह जाए तो उसके बाद पीछे मन बहुत गहरी शांति को उपलब्ध होता है। इसलिए उसकी जरा भी चिंता लेने की जरूरत नहीं है।
If any feeling wants to arise within, there is absolutely no need to stop it. All seekers are gathered here. They will understand each other. Whatever state arises, others need not be anxious. And if any feeling arises within anyone, there is no need to force it down. If someone feels like crying—cry. If someone’s tears begin to flow—let them flow. Let whatever wants to happen within, happen. If something has been held back, suppressed within—if it flows away, afterwards the mind attains a very deep peace. So there is no need at all to worry.
सुबह की बैठक समाप्त हुई।
The morning sitting is complete.
