Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
मेरे प्रिय आत्मन्!
My beloved Atman!
एक विस्तार मनुष्य के बाहर है--आंखें बाहर देखती हैं, हाथ बाहर स्पर्श करते हैं, कान बाहर सुनते हैं। एक विस्तार बाहर है। एक विस्तार भीतर भी है, लेकिन न वहां आंख देखती है, न वहां हाथ स्पर्श करते हैं, न वहां कान सुनते हैं। शायद इसीलिए जो भीतर है वह अनजाना और अपरिचित रह जाता है। या इसलिए भी कि वह इतने निकट है कि हमें दिखाई नहीं पड़ता। जो दूर है, वह दिखाई पड़ जाता है। जो निकट है, वह छिप जाता है।
One expanse lies outside a man — the eyes look out, the hands touch what is outside, the ears listen outward. There is an expanse outside. There is an expanse within as well, but there the eyes do not see, the hands do not touch, the ears do not hear. Perhaps that is why what is within remains unknown and unfamiliar. Or perhaps because it is so close that it does not come into view. What is far away becomes visible; what is near hides.
देखने के लिए भी दूरी चाहिए, फासला चाहिए। आप मुझे दिखाई पड़ रहे हैं, क्योंकि मुझसे दूर हैं। मैं स्वयं को ही दिखाई नहीं पडूंगा, क्योंकि वहां दूरी जरा भी नहीं है। आंख सब-कुछ देखती है, सिर्फ स्वयं को छोड़ कर। आंख अपने को ही नहीं देख पाती। जो सबको देखती है वह भी अपने को नहीं देख पाती है!
Even to see, distance is needed, a gap is needed. You are visible to me because you are at a distance from me. I myself will not be visible to myself, because there is not even a trace of distance there. The eye sees everything — except itself. The eye cannot see itself. That which sees all cannot see itself!
हम जो सबको जानते हैं, अपने को ही नहीं जान पाते हैं। और सत्य की खोज में जो अपने को ही नहीं जानता हो, वह और क्या जान सकता है?
We who know everyone else do not know ourselves. And in the search for truth, one who does not know himself — what else can he possibly know?
सत्य का पहला अनुभव स्वयं के भीतर है।
The first experience of truth is within oneself.
क्योंकि वही है निकटतम। वही है, जहां हमारा प्रवेश है। और सबको हम बाहर से ही जान सकते हैं, भीतर प्रवेश नहीं कर सकते। सिर्फ एक बिंदु है अस्तित्व का, जहां हम भीतर भी प्रविष्ट हो सकते हैं। वह स्वयं का बिंदु है। और इसलिए सत्य के मंदिर का पहला द्वार वहीं है--स्वयं के भीतर।
Because that is the nearest. That is where we have entry. Everyone else we can only know from the outside; we cannot enter within. There is only one point of existence where we can enter within — the point of the self. Therefore the first door of the temple of truth is there — within oneself.
लेकिन अदभुत है यह पहेली कि जीवन भर बीत जाता है और हमें अपनी न कोई गंध मिलती है, न अपनी कोई खबर मिलती। अपने से अपरिचित ही पूरा जीवन बीत जाता है।
But it is a strange riddle that a whole lifetime passes and we catch no fragrance of ourselves, no news of ourselves. Life passes in utter unfamiliarity with oneself.
एक विचारक था, शॉपनहार। वह एक रात एक बगीचे में घूमने गया। अभी कोई तीन ही बजे होंगे, अभी सुबह होने में बहुत देर थी। वह रात भर सो नहीं सका था, किसी प्रश्र्न में उलझा था और जल्दी ही बगीचा पहुंच गया। माली ने देखा कि आधी रात गए कौन बगीचे में आ गया। माली अपनी लालटेन और अपना भाला उठा कर देखने गया। दूर से ही देखने की कोशिश की कि कौन है और तब उसे यह भी शक हुआ कि जो आदमी घुस आया है वह पागल भी मालूम होता है। क्योंकि शॉपनहार एक वृक्ष के नीचे खड़े होकर अपने से ही बातें कर रहा था। दूसरा कोई भी न था। और वह जोर-जोर से बात कर रहा था। तो माली ने समझा कि पागल है। उसने जोर से अपने भाले को पटक कर आवाज की और कहा कि कौन हैं आप? और कैसे आ गए हैं यहां? और कहां से आ गए हैं?
There was a thinker, Schopenhauer. One night he went for a walk in a garden. It must have been around three. Dawn was still far off. He had been unable to sleep all night, tangled in some question, and he reached the garden very early. The gardener saw that someone had entered the garden in the middle of the night. He took his lantern and his spear and went to see. From a distance he tried to see who it was, and then he also suspected that the man who had intruded looked mad. For Schopenhauer was standing under a tree, talking to himself. There was no one else — and he was speaking loudly. So the gardener thought, “He is mad.” He struck his spear hard on the ground to make a sound and shouted, “Who are you? And how did you come in here? And from where have you come?”
शॉपनहार बहुत हंसने लगा और उसने कहा: बड़ी मुसीबत हो गई, यही तो मैं अपने से पूछ रहा हूं जिंदगी भर से कि मैं कौन हूं? और कहां से आ गया हूं? और कैसे आ गया हूं? और यही तुम भी पूछते हो! काश, मेरे पास इसका उत्तर होता!
Schopenhauer began to laugh heartily and said, “This is a great problem — it is exactly what I have been asking myself all my life: Who am I? From where have I come? And how have I come? And now you too ask the same! I wish I had the answer!”
निश्र्चित ही माली ने समझा होगा कि आदमी पागल है, जिसे यह भी पता नहीं कि वह कौन है? कहां से आ गया है? और क्यों आ गया है? लेकिन क्या हमें पता है?
No doubt the gardener took him to be mad — a man who does not even know who he is, from where he came, and why he came! But do we know?
शॉपनहार पर हम भी हंस सकते हैं। लेकिन शॉपनहार की जो स्थिति है, वही स्थिति हमारी भी है। हमें भी कुछ पता नहीं कि कौन हैं हम? कहां से आ गए हैं? और क्यों आ गए हैं? और यह यात्रा कहां के लिए चल रही है?
We can laugh at Schopenhauer. But his state is our state. We too do not know who we are, from where we have come, why we have come, and toward where this journey moves.
जीवन का कोई भी जरूरी तत्व हमसे परिचित नहीं है, अपरिचित है। और सबसे बड़ी आश्र्चर्य की बात यह है कि हम अपने से ही अपरिचित है कि मैं कौन हूं? और जो यह भी नहीं जानता कि मैं कौन हूं, वह सत्य के और पहलुओं को कैसे जान सकता है?
No essential element of life is familiar to us — all is unfamiliar. And the greatest wonder is that we are unfamiliar with our very selves — with the question, “Who am I?” And one who does not even know who he is — how can he know the other facets of truth?
स्वयं को जानना, सत्य के जानने की दिशा में अनिवार्य चरण है। उसके बिना कोई सत्य की तरफ नहीं जा सकता।
To know oneself is an indispensable step in the direction of knowing truth. Without it, no one can move toward truth.
हममें से न मालूम कितने लोग पूछते हैं--ईश्र्वर है? न मालूम कितने लोग पूछते हैं--मोक्ष है? न मालूम कितने लोग और कितने प्रश्र्न पूछते हैं। शायद एक प्रश्र्न कोई भी नहीं पूछता है कि मैं कौन हूं? हूं, तो कौन हूं?
How many among us ask, “Is there Ishvara?” How many ask, “Is there Moksha?” Countless people ask countless questions. Perhaps one question hardly anyone asks: “Who am I? If I am, who am I?”
धर्म का सबसे बुनियादी प्रश्र्न ईश्र्वर नहीं है। धर्म का सबसे ज्यादा बुनियादी प्रश्र्न स्वयं का होना है।
The most fundamental question of religion is not Ishvara. The most fundamental question of religion is the being of oneself.
सत्य की यात्रा बाहर की तरफ नहीं है। सत्य की यात्रा भीतर की तरफ है।
The journey to truth is not outward. The journey to truth is inward.
बाहर जो यात्रा चल रही है, खोज चल रही है, उससे सत्य कभी भी उपलब्ध नहीं होता। ज्यादा से ज्यादा कामचलाऊ बातें ज्ञात हो जाती हैं। सत्य की उपलब्धि तो भीतर की तरफ चलने से ही हो सकती है।
The journey that runs outward, the search that runs outward, never attains truth. At most, workable information is gained. The attainment of truth can only happen by moving inward.
मैंने सुना है, एक राजधानी में एक भिखारी की मृत्यु हो गई थी। रोज ही कोई मरता है। उस गांव में भी वह भिखारी मर गया तो कोई आश्र्चर्य की बात तो न थी। लेकिन बड़ा आश्र्चर्य हो गया और सारा गांव उस भिखारी की जहां लाश पड़ी थी वहां इकट्ठा हो गया। तीस-पैंतीस वर्षों तक वह भिखारी उस चौरस्ते पर बैठ कर भीख मांगता रहा, फिर उसकी मौत हुई। तो लोगों ने उसके चीथड़ों में आग लगा दी, उसके फूटे-टूटे बर्तन फेंक दिए, और वे उसकी लाश को उठा कर ले जा रहे थे, तभी किन्हीं लोगों ने कहा: इस भिखारी ने इस जमीन पर बैठ कर तीस वर्षों में जमीन भी गंदी कर दी है। थोड़ी जमीन की मिट्टी भी खोद कर साफ कर दी जाए।
I have heard: In a capital city a beggar died. Someone dies every day. In that town too the beggar died — nothing surprising. But a great surprise occurred, and the whole town gathered where the beggar’s corpse lay. For thirty–thirty-five years that beggar had sat at that crossroads and begged; then he died. People burned his rags, threw away his broken pots, and were lifting his body to carry it away when some said, “This beggar has soiled the ground where he sat for thirty years. Let us dig out a little of the soil to clean the spot.”
जैसे ही उन्होंने जमीन खोदी, वे सब हैरान रह गए। सारा नगर वहीं इकट्ठा हो गया। खुद सम्राट भी वहां आया। जैसे उन्होंने जमीन खोदी, वे हैरान रह गए! वह भिखारी जिस जगह पर बैठ कर भीख मांगता रहा, उस जगह बहुत धन गड़ा हुआ था, बहुत खजाने गड़े हुए थे।
As soon as they dug, they were all astonished. The whole city gathered there. Even the emperor came. As they dug the ground, they were amazed — beneath the place where the beggar had sat, great wealth was buried, many treasures were hidden.
लेकिन उस भिखारी ने सब तरफ हाथ फैलाए, कभी वह जगह खोद कर न देखी जहां वह बैठा था। और तब वे सारे गांव के लोग हंसने लगे कि यह भिखारी बिलकुल पागल था।
But that beggar had stretched his hands in all directions and never once dug the place where he sat. And then all the townspeople began to laugh, “This beggar was utterly mad.”
लेकिन उस गांव में से किसी आदमी को यह खयाल न आया कि कहीं ऐसा ही मेरे साथ भी तो नहीं हो रहा कि मैं जहां खड़ा हूं वहीं खजाने गड़े हों और मैं जिंदगी भर बाहर हाथ फैला कर भीख मांगता रहा?
Yet not one person in that town thought that perhaps the same is happening to him — that where he stands, the treasures may be buried, and he has spent his life stretching his hands outward, begging.
हम जहां खड़े हैं, जहां हमारा अस्तित्व है, जो हमारा होना है, वहीं खजाने गड़े हैं सत्य के।
Where we stand, where our existence is, our very being — there the treasures of truth are buried.
और हम शास्त्रों में खोजेंगे, गुरुओं के चरणों को पकड़ेंगे, शब्दों में खोजेंगे, सिद्धांतों में खोजेंगे और वहां कभी नहीं जहां हम हैं! कोई गीता में खोजेगा सत्य को, कोई कुरान में, कोई बाइबिल में; कोई महावीर के पास, कोई बुद्ध के पास, लेकिन कभी कोई वहां फिकर नहीं करेगा जहां वह है, जहां वह खुद है।
And we will search in the scriptures, clutch at the feet of gurus, search in words and in doctrines — and never where we are! Someone will seek truth in the Gita, someone in the Quran, someone in the Bible; someone will go to Mahavira, someone to Buddha — but never will anyone care for the place where he himself is.
और सत्य जब भी मिलता है, तो वहीं मिलता है, जहां हम हैं। चाहे बुद्ध को मिले--तो किसी और के पास नहीं मिलता, अपने भीतर मिलता है। और चाहे महावीर को मिले--तो किसी के पास नहीं मिलता, अपने भीतर मिलता है। और चाहे क्राइस्ट को मिले--तो किसी के पास नहीं मिलता, अपने भीतर मिलता है।
And whenever truth is found, it is found there where we are. If Buddha finds it — he does not find it with someone else; he finds it within. If Mahavira finds it — he finds it within himself. If Christ finds it — he finds it within himself.
सत्य जब भी मिला है, तो अपने भीतर मिला है। और जिन्हें भी कभी मिलेगा, अपने भीतर ही मिलेगा। और हम सब बाहर ही खोजते-खोजते समाप्त हो जाते हैं, इसलिए उसे उपलब्ध नहीं कर पाते।
Whenever truth has been found, it has been found within. And whoever will ever find it will find it within. We all end up exhausted searching outside — hence we fail to attain it.
इसलिए दूसरे सूत्र की पहली बात समझ लेनी जरूरी है: सत्य है तो स्वयं के भीतर है।
Therefore the first thing to understand in the second sutra is this: if truth is, it is within oneself.
इसलिए किसी और से मांगने से नहीं मिल जाएगा। सत्य की कोई भीख नहीं मिल सकती। सत्य उधार भी नहीं मिल सकता। सत्य कहीं से सीखा भी नहीं जा सकता, क्योंकि जो भी हम सीखते हैं, वह बाहर से सीखते हैं। जो भी हम मांगते हैं, वह बाहर से मांगते हैं। सत्य पढ़ कर भी नहीं जाना जा सकता, क्योंकि जो भी हम पढ़ेंगे, वह बाहर से पढ़ेंगे।
Therefore it will not be obtained by asking from another. No alms of truth can be received. Truth cannot be borrowed. Truth cannot be learned from somewhere, for whatever we learn, we learn from outside. Whatever we ask, we ask from outside. Truth cannot be known by reading either, for whatever we read, we read from outside.
सत्य है हमारे भीतर--न उसे पढ़ना है, न मांगना है, न किसी से सीखना है--उसे खोदना है। उस जमीन को खोदना है, जहां हम खड़े हैं। तो वे खजाने उपलब्ध हो जाएंगे, जो सत्य के खजाने हैं।
Truth is within us — it is neither to be read, nor begged for, nor learned from anyone — it is to be dug out. We must dig the ground where we stand. Then those treasures will become available — the treasures of truth.
एक और छोटी सी कहानी मुझे याद आती है।
Another small story comes to mind.
सुना है मैंने कि जब भगवान ने दुनिया बनाई और आदमी को बनाया, तो आदमी को बनाते ही वह बहुत परेशान हो गया। और उसने सारे देवताओं को बुलाया कि आदमी को बना कर मैं बहुत मुसीबत में पड़ गया हूं और ऐसा मुझे लगता है कि यह आदमी चौबीस घंटे मेरे दरवाजे पर खड़े होकर शिकायतें करता रहेगा। अब मैं न सो सकूंगा, न शांति से बैठ सकूंगा। इस आदमी से मुझे बच जाना बहुत जरूरी है। मैं कहां छिप जाऊं कि आदमी मुझे खोज न पाए?
It is said that when God made the world and made man, He at once became very troubled. He called all the gods and said, “Having made man, I am in great difficulty. It seems this man will stand at my door twenty-four hours a day making complaints. I will neither be able to sleep nor sit in peace. It is very necessary that I save myself from this man. Where shall I hide so that man cannot find me?”
और उसके देवताओं ने बहुत से रास्ते सुझाए। किसी देवता ने कहा कि आप हिमालय पर गौरीशंकर पर बैठ जाएं।
The gods proposed many places. One god said, “Sit upon Gaurishankar — Everest.”
तो ईश्र्वर ने कहा कि तुम्हें पता नहीं है, बहुत जल्द तेनजिंग और हिलेरी नाम के लोग वहां पहुंच जाएंगे और मेरी मुसीबत शुरू हो जाएगी।
God said, “You do not know — very soon people named Tenzing and Hillary will reach there, and my trouble will begin.”
किसी ने कहा कि पैसिफिक महासागर में पांच मील नीचे गहराई में छिप जाएं।
Another said, “Hide five miles deep in the Pacific Ocean.”
ईश्र्वर ने कहा: तुम्हें पता नहीं है, जल्दी ही वहां वैज्ञानिक पहुंच जाएंगे।
God said, “You do not know — soon scientists will reach there.”
किसी ने कहा: चांद-तारों पर बैठ जाएं।
Someone said, “Sit upon the moon and the stars.”
ईश्र्वर ने कहा: तुम्हें पता नहीं, क्षण भी नहीं बीत पाएंगे और वैज्ञानिक वहां चरण रख देंगे। मुझे कोई ऐसी जगह बताओ जहां आदमी न पहुंच सके।
God said, “You do not know — hardly a moment will pass and scientists will step there too. Tell me a place where man cannot reach.”
फिर एक बूढ़े देवता ने ईश्र्वर के कान में कहा कि आप आदमी के भीतर ही छिप जाएं, आदमी वहां कभी नहीं जाएगा। और ईश्र्वर ने वह बात मान ली और वह आदमी के भीतर बैठ गया। और सच में ही आदमी कभी वहां नहीं जाता।
Then an old god whispered in God’s ear, “Hide within man himself. There he will never go.” And God accepted the advice and sat within man. And indeed man never goes there.
एक जगह छोड़ कर आदमी सब जगह जाता है। एक जगह चूक जाती है, वहां वह नहीं जाता। वह खुद के भीतर होने की जो डाइमेन्शन है, वह जो खुद के भीतर होने की दिशा है, वहां हमारे कोई पैर कभी नहीं पड़ते।
To every place but one man goes. One place is missed — there he does not go. The dimension of being within oneself, the direction of being within oneself — our feet never tread there.
शायद हमें उसका पता ही नहीं है कि भीतर भी एक मार्ग है। शायद हमें पता ही नहीं है कि भीतर भी एक द्वार है। शायद हमें पता ही नहीं है कि भीतर भी कुछ है। हमें उसका कोई स्मरण नहीं है और इसलिए यह एक जगह से हम चूक जाते हैं। और उस जगह से जो चूक जाता है, वह सत्य से भी चूक जाता है।
Perhaps we do not even know that there is a path within. Perhaps we do not know there is a door within. Perhaps we do not know there is anything within. We have no remembrance of it; hence we miss this one place. And one who misses that place misses truth itself.
कोई अगर पूछे कि सत्य का मंदिर कहां है? कोई अगर पूछे कि सत्य का आवास कहां है? कोई अगर पूछे कि कहां है सत्य? तो एक ही उत्तर है कि वह जो भीतर है, वह जो इनरनेस है, वह जो भीतर होना है; वही मंदिर है, वही आवास है, वही जगह है जहां सत्य बैठा है।
If someone asks, “Where is the temple of truth?” If someone asks, “Where is the abode of truth?” If someone asks, “Where is truth?” — there is only one answer: that which is within, that innerness, that inner being — that is the temple, that is the abode, that is the place where truth sits.
एक बीज हम जमीन में बो देते हैं। एक अंकुर निकलता है, पत्ते निकलते हैं, पौधा बड़ा होने लगता है। कभी आपने सोचा कि यह पौधा, यह इतना बड़ा वृक्ष, जिसके नीचे हजारों लोग विश्राम करें, यह इतना बड़ा वृक्ष कहां से आया? इस वृक्ष की आत्मा कहां है? वह उस छोटे से बीज में है! उस बीज को तोड़ें-फोड़ें तो उसमें वृक्ष कहीं भी नहीं मिलेगा। लेकिन वहीं कहीं छिपा है। यह जो इतना बड़ा वृक्ष प्रकट हो गया है, उस छोटे से बीज के प्राणों में छिपा है।
We sow a seed in the earth. A sprout appears, leaves come, the plant begins to grow. Have you ever wondered from where this plant, this great tree under whose shade thousands may rest — from where has such a vast tree come? Where is the soul of this tree? It is in that small seed. Break the seed open — you will not find a tree anywhere inside. And yet it is hidden there. This vast tree that has manifested was hidden in the life of that tiny seed.
यह जो इतना बड़ा विस्तार है सारे जगत का, यह भी वह जो भीतर होने का बीज है, वहां कहीं छिपा है। वहीं से सब फैलता है--बड़ा होकर। हम भी अपने भीतर किसी कोने में, किसी बीज में छिपे हैं। वहीं से प्रकट होते हैं, फैलते हैं। फिर सिकुड़ते हैं और फिर विलीन हो जाते हैं।
This vast expanse of the whole cosmos is also hidden in that seed of inner being. From there everything spreads — becoming vast. We too are hidden somewhere within, in some corner, as a seed. From there we manifest, we spread. Then we contract and then we dissolve.
जीवन की सारी गति भीतर से बाहर की ओर है। सारी चीजें भीतर से बाहर की ओर फैलती हैं और विकसित होती हैं। उलटा नहीं होता है, बाहर से भीतर की तरफ कुछ भी नहीं जाता है। सब-कुछ भीतर से बाहर की तरफ आता है। यह जो भीतर होना है, यह जो बीइंग है, आत्मा है--यह जो भीतर होना है, इस पर ध्यान तभी जा सकता है, जब हम बाहर से मुक्त हो जाएं। जब हमारी नजर बाहर से मुक्त हो जाए, तो भीतर की तरफ जा सकती है। बाहर की तरफ भटकती हुई दृष्टि भीतर की तरफ नहीं जा सकती। स्वाभाविक है, जब तक हम बाहर देखते रहते हैं तब तक हम भीतर कैसे देख सकते हैं?
The whole movement of life is from within to without. Everything expands and evolves from within to without. The reverse does not happen — nothing moves from without to within. All arises from within and moves out. This inner being — this being, this Atman — attention can go to it only when we become free from the outer. When our gaze is freed from the outer, it can turn inward. A gaze wandering outward cannot go inward. Naturally, as long as we keep looking outside, how can we look within?
और हम सब बाहर देख रहे हैं। बाहर भी हम इसलिए देख रहे हैं कि हमें यह खयाल है कि जो भी मिलना है, वह बाहर मिलेगा। जो भी पाना है, वह बाहर पाया जा सकता है। जो उपलब्धि होगी, वह बाहर है। इसलिए हम बाहर देख रहे हैं।
And we are all looking outside. We look outside because we imagine that whatever is to be obtained will be obtained outside. Whatever is to be achieved can be achieved outside. The attainment is outside — hence we look outside.
भीतर हम तभी देख सकते हैं, जब हमें यह स्पष्ट हो जाए कि बाहर किसी को कभी कुछ नहीं मिला। बाहर देखने वालों ने व्यर्थ देखा। बाहर दौड़ने वाले व्यर्थ दौड़े हैं। वे कभी कहीं पहुंचे नहीं।
We can look within only when it becomes clear that outside no one has ever obtained anything. Those who looked outside looked in vain. Those who ran outward ran in vain — they never reached anywhere.
शायद आपने सुना हो कि सिकंदर जिस दिन मरा और जिस राजधानी में उसकी अरथी निकली तो लोग देख कर हैरान रह गए। उसकी अरथी के दोनों हाथ बाहर लटके हुए थे। औरलोग पूछने लगे कि सिकंदर की अरथी के बाहर हाथ क्यों लटके हुए हैं? क्योंकि कभी किसी अरथी के बाहर हाथ लटके हुए देखे नहीं गए। इस सिकंदर की अरथी के साथ भूल हो गई कोई?
Perhaps you have heard: On the day Alexander died, when his bier passed through the capital, people were astonished to see that both his hands hung out of the bier. People began to ask, “Why do Alexander’s hands hang out? Never have we seen hands hanging outside a bier. Has some mistake been made with this bier?”
लेकिन यह कोई भिखमंगे की अरथी न थी कि भूल हो जाती, यह सिकंदर की अरथी थी। हजारों सम्राट आए थे, बड़े सेनापति आए थे। बड़े-बड़े सम्राट अरथी में कंधा लगाए हुए थे। किसी को तो दिखाई पड़ जाता कि हाथ बाहर क्यों लटके हुए हैं? फिर हर आदमी यही पूछने लगा।
But this was not a beggar’s bier that mistakes would be made — this was Alexander’s bier. Thousands of emperors had come, great generals had come. Great kings were bearing the bier on their shoulders. Someone would have noticed why the hands were hanging out. Everyone began to ask.
सांझ होते-होते लोगों को पता चला कि सिकंदर ने मरने के पहले अपने मित्रों को कहा था कि मेरी अरथी जब निकले तो मेरे हाथ बाहर लटके रहने देना। तो मित्रों ने पूछा: कैसी पागलपन की बात करते हो? हाथ कभी अरथी के बाहर लटके देखे हैं?
By evening it became known that Alexander had told his friends before dying, “When my bier is taken out, let my hands hang outside.” His friends asked, “What madness is this? Have you ever seen hands hanging out of a bier?”
सिकंदर ने कहा: लेकिन मैं यही चाहता हूं कि मेरे हाथ बाहर लटके रहें।
Alexander said, “But I want my hands to hang out.”
मित्र पूछने लगे: चाहते क्यों हैं ऐसा?
They asked, “Why do you want this?”
सिकंदर ने कहा: मैं इसलिए चाहता हूं, ताकि सारे लोग देख लें कि सिकंदर के हाथ भी खाली हैं। जिंदगी भर दौड़ कर, बाहर सब खोज कर भी हाथ भर नहीं पाए, हाथ खाली रह गए।
Alexander said, “So that all may see that even Alexander’s hands are empty. A whole life of running — searching outside — and not even the hands could be filled; they remain empty.”
सिकंदर के हाथ भी खाली रह जाते हैं। हम सबके हाथ भी खाली रह जाएंगे। बाहर कोई भी कुछ नहीं पा सका है। आशा बंधती है कि बाहर कुछ मिल जाएगा, जीवन चूक जाता है और आशा निराशा हो जाती है।
Alexander’s hands remain empty. Our hands too will remain empty. No one has ever gained anything outside. Hope arises that something will be found outside; life is missed, and hope turns into despair.
एक भी आदमी ने नहीं कहा आज तक पृथ्वी पर कि मैंने खोजा और मुझे बाहर मिल गया हो। और जिन्होंने भीतर खोजा, उनमें से एक ने भी यह नहीं कहा कि मैंने भीतर खोजा और मुझे न मिला हो।
Not a single person has ever said on this earth, “I searched and found it outside.” And of those who searched within, not one has said, “I searched within and did not find.”
इसलिए धर्म को मैं परम विज्ञान कहता हूं, सुप्रीम साइंस कहता हूं। क्योंकि विज्ञान का अर्थ होता है: जहां अपवाद न होते हों, एक्सेप्शन न होते हों। और विज्ञान में, जिसको हम साइंस कहते हैं, अपवाद मिल सकते हैं। धर्म के जगत में आज तक कोई एक भी अपवाद नहीं है। जिन्होंने बाहर खोजा, उन्होंने निरपवाद रूप से कभी कुछ नहीं पाया। जिन्होंने भीतर खोजा, उन्होंने निरपवाद रूप से सदा पाया।
Therefore I call religion the supreme science. Because science means a domain where there are no exceptions. In the domain we call science, exceptions do appear. In the domain of religion, to this day there has not been a single exception: those who sought outside invariably found nothing; those who sought within invariably found.
इसलिए दूसरे सूत्र पर जोर देना चाहता हूं कि बाहर नहीं है सत्य की संपदा। जीवन का सत्य भीतर है। यह बहुत स्पष्ट रूप से मन में साफ हो जाए तो हमारी भीतर की तरफ यात्रा शुरू हो सकती है। लेकिन हमारे मन में कहीं यह खयाल है कि नहीं, बाहर है। बाहर सब-कुछ मालूम पड़ता है, सब बाहर दिखाई पड़ता है। इतना बड़ा विस्तार दिखाई पड़ता है जगत का बाहर कि लगता है भीतर क्या होगा! बाहर सब मालूम पड़ता है, भीतर क्या होगा?
Hence I wish to emphasize in this second sutra: not outside is the wealth of truth. The truth of life is within. If this becomes crystal clear in the mind, the inward journey can begin. But somewhere in our minds remains the notion: no, it is outside. Outside everything seems to be; everything appears outside. The world outside appears so vast that it seems: what can be within? Everything is outside — what can be within?
इतना छोटा मालूम पड़ता है भीतर का होना कि मेरे भीतर, आपके भीतर क्या हो सकता है? जो भी है वह इस अनंत विस्तार में है, बाहर। सब बाहर दिखाई पड़ता है, अंतहीन फैला हुआ। भीतर तो कुछ भी दिखाई नहीं पड़ता। इस बड़े विस्तार के कारण ही यह भ्रम पैदा होता है कि भीतर क्या हो सकता है, छोटी सी जगह में!
The inner seems so small — what can be within me, within you? All that is appears in this infinite expanse outside. Everything appears outside, spread without end. Nothing appears within. By the very vastness of the outer, an illusion arises that within, in so small a space, what can there be?
लेकिन सवाल छोटे का नहीं है। और चूंकि हम भीतर नहीं गए, इसलिए हमें मालूम पड़ता है कि भीतर छोटा है। जिस दिन जाएंगे, उस दिन पता चलेगा कि बाहर, अनंत बाहर समा जाएं उस छोटे में, इतना बड़ा है! जाएंगे, तभी स्मरण हो सकता है, तभी बोध हो सकता है। अनुभव करेंगे, तभी खयाल हो सकता है। बाहर की तो सीमा भी है, भीतर की कोई सीमा नहीं। लेकिन बिना अनुभव के कोई रास्ता नहीं है।
But the question is not of small or big. And because we have not gone within, it appears small. The day you go, you will know that the infinite outer can be contained in that so-called small — it is that big! Only by going will there be remembrance, will there be awareness. Only by experiencing will there be any idea. The outer has a boundary; the inner has no boundary. But without experience there is no way.
और कुछ चीजें हैं, जो केवल अनुभव से ही जानी जा सकती हैं। अगर मेरे हाथ में दर्द हो रहा हो तो मैं किसी दूसरे को नहीं समझा सकता हूं कि वह दर्द कैसा हो रहा है। मैं लाख उपाय करूं तो भी नहीं समझा सकता हूं। और मैं उस दर्द को निकाल कर भी नहीं बता सकता हूं कि वह दर्द यह रहा। और अगर मैं अपने हाथ को भी काटूं-पीटूं तो भी वह दर्द कहीं से निकाल कर मैं खुद भी नहीं देख सकता हूं कि यह है वह दर्द।
There are things that can only be known through experience. If there is pain in my hand, I cannot make another understand what that pain is like. Try as I may, I cannot. Nor can I take the pain out and show it, “Here — this is the pain.” Even if I cut and beat my hand, I cannot take out the pain to see it myself, “This is it.”
हम सबके भीतर विचार चलते हैं और अगर सिर को काट-पीट कर देखा जाए तो नसें मिलेंगी, नाड़ियां मिलेंगी, विचार कहीं भी नहीं मिलेंगे। आज तक एक भी विचार को बाहर निकाल कर नहीं देखा जा सका है। और अगर हम देखने की ही जिद करें तो मानना पड़ेगा कि विचार होते ही नहीं हैं। लेकिन हम सब जानते हैं कि विचार होते हैं।
Thoughts move within us all; and if the head were cut open and examined, you would find nerves, tissues — but nowhere thoughts. To this day not a single thought has been taken out and seen. If we insist on seeing, we will have to conclude that thoughts do not exist. Yet we all know thoughts exist.
हम सब जानते हैं कि भीतर प्रेम भी होता है। लेकिन वैज्ञानिक कहेगा कि हृदय को हम बहुत काटते-छांटते हैं, देखते हैं, वहां तो कोई प्रेम जैसी चीज मिलती नहीं। और न ही मैं अपने भीतर के प्रेम को निकाल कर किसी को दिखा सकता हूं कि यह रहा। किसी दूसरे की फिकर छोड़ दूं, मैं भी नहीं देख सकता हूं कि यह रहा। फिर भी हम जानते हैं कि भीतर प्रेम भी है, भीतर विचार भी है, भीतर अनुभव भी है, दर्द भी है, पीड़ा भी है। लेकिन वे सब अनुभव की बातें हैं।
We all know that love also arises within. But a scientist says, “We dissect the heart much, we examine it; there is nothing like love to be found there.” And I cannot take out my inner love and show it to anyone — “Here it is.” Leave another aside — I cannot see it myself as an object. Still we know that within there is love, there are thoughts, there are experiences — pain and anguish. But these are matters of experience.
और भीतर जो छोटा सा प्रेम है, जब किसी के जीवन में प्रकट होता है, तो छोटा सा नहीं रह जाता। जब भीतर प्रेम प्रकट होता है तो यह सारा जगत छोटा हो जाता है और प्रेम बड़ा हो जाता है। और जब भीतर पीड़ा होती है तो पीड़ा छोटी नहीं रह जाती, यह सारा जगत छोटा हो जाता है और पीड़ा बड़ी हो जाती है। और भीतर जब आनंद का जन्म होता है तो आनंद छोटा नहीं होता, यह सारे जगत का सारा आनंद छोटा पड़ जाता है और वह आनंद बड़ा हो जाता है। छोटा और बड़ा होना तभी पता चल सकता है, जब भीतर जो है उसका हमें अनुभव हो।
And that small love within — when it manifests in someone’s life, it does not remain small. When love manifests within, the whole world becomes small and love becomes vast. When there is anguish within, the anguish is not small — the whole world becomes small and anguish becomes vast. When bliss is born within, the bliss is not small — all the joys of the world become small and that bliss becomes vast. Small and big can be known only when we experience what is within.
और भीतर के जिस सत्य की हम बात कर रहे हैं, जिस दिन उसका अनुभव होता है, उस दिन तो वह सत्य इतना बड़ा है, इतना विराट कि हम जिस जगत को जानते हैं, इस तरह के अनंत जगत भी उसकी विराटता को नहीं छूते। लेकिन उसका हमें कोई पता नहीं है। उस दिशा में हमने कोई कदम ही नहीं उठाया।
And the inner truth of which we speak — the day it is experienced, that day it is so great, so immense, that not even endless worlds such as the one we know can touch its vastness. But we have no inkling of it. We have not taken a single step in that direction.
हम उस अंधे की भांति हैं, जिसे प्रकाश का कोई पता न हो और उस अंधे को हम लाख समझाने की कोशिश करें तो भी उसे पता नहीं चल सकता है कि प्रकाश क्या है। प्रकाश पर लिखे बड़े-बड़े ग्रंथ उसके सामने रख दें तो भी कुछ पता नहीं चलता है। शायद हमारे ग्रंथों से नासमझी पैदा हो जाए, समझ पैदा नहीं हो सकती।
We are like a blind man to whom there is no inkling of light, and however much you try to explain to him, he cannot understand what light is. Place great treatises on light before him — still he will not understand. Perhaps our scriptures may create non-understanding rather than understanding.
रामकृष्ण कहते थे कि एक आदमी, एक अंधा आदमी, अपने मित्रों के घर मेहमान था। मित्रों ने बहुत-बहुत उसका स्वागत किया था, बहुत सत्कार किया था, बहुत स्वादिष्ट मिष्ठान्न बनाए थे। फिर वह अंधा मित्र पूछने लगा कि यह जो, जो मैं खा रहा हूं, बहुत स्वादिष्ट है, यह काहे से बना है, यह क्या है?
Ramakrishna used to say: A blind man was a guest in his friends’ home. They welcomed him greatly, honored him, prepared delicious sweets. Then that blind friend began to ask, “This which I am eating, so delicious — from what is it made? What is it?”
मित्रों ने कहा: यह दूध से बनी हुई चीज है।
The friends said, “It is made of milk.”
वह अंधा आदमी कहने लगा: दूध के संबंध में मुझे कुछ समझाओ, कैसा होता है दूध?
The blind man said, “Explain to me about milk — what is it like?”
वे मित्र कहने लगे: दूध! बगुला देखा है? वह बगुले की तरह सफेद, बगुले के पंखों की तरह सफेद होता है दूध, बिलकुल शुभ्र।
The friends said, “Milk? Have you seen a crane? Milk is white like a crane — pure white, like the crane’s feathers.”
वह अंधा आदमी कहने लगा: पहेलियां मत उलझाओ, मुझे यही पता नहीं कि दूध क्या होता है, अब तुम कहते हो कि बगुले के पंखों की तरह सफेद! मुझे यह भी पता नहीं कि बगुले के पंख क्या होते हैं। मुझे यह भी पता नहीं कि यह सफेद क्या है। तुमने और मुश्किलें खड़ी कर दीं। मेरी पहली मुश्किल अपनी जगह है कि दूध क्या है? और दूसरी मुश्किल खड़ी हो गई कि यह बगुला क्या है? और तीसरी मुश्किल खड़ी हो गई कि यह सफेद क्या है? अब तुम मुझे समझाओ कि यह बगुला क्या है?
The blind man said, “Do not tangle me in riddles. I do not know what milk is, and now you say it is like the crane’s feathers — white! I do not know what a crane’s feathers are. I do not know what white is. You have created more difficulties. My first difficulty remains — what is milk? The second difficulty has arisen — what is a crane? The third — what is white? Now explain to me what a crane is.”
उसके मित्रों ने कहा: यह तो बहुत मुश्किल हो गई। यह आदमी अंधा है, इसे रंग कैसे समझाया जा सकता है?
His friends said, “This is very difficult. The man is blind — how can colors be explained to him?”
उस मित्र ने कहा: कोई तरकीब निकालो, जिससे कि मैं समझ सकूं कि बगुला क्या होता है?
The blind man said, “Find some trick so that I may understand what a crane is.”
एक मित्र बहुत समझदार होगा। वह पास आया और अपना हाथ उस अंधे के पास ले गया और कहा: मेरे हाथ पर हाथ फेरो। जिस तरह मेरा हाथ सुडौल झुका हुआ है, इसी तरह बगुले की गर्दन होती है।
One friend was very clever. He came near and placed his hand in the blind man’s hand. He said, “Stroke my hand. The way my hand bends in a graceful curve, so is the crane’s neck.”
उस अंधे आदमी ने हाथ पर हाथ फेरा, फिर वह खुशी से नाचने लगा और कहने लगा: मैं समझ गया कि दूध कैसा होता है। मैं समझ गया, मैं बिलकुल समझ गया कि मुड़े हुए हाथ की तरह दूध होता है।
The blind man felt the hand and then began to dance with joy, saying, “Now I have understood what milk is like! I have understood, absolutely understood — milk is like a bent hand.”
उस अंधे के मित्रों ने अपने हाथ सिर से ठोक लिए और उन्होंने कहा: यह तो बड़ी मुसीबत हो गई। समझाने हम चले थे और नासमझी पैदा हो गई।
His friends beat their hands on their heads, “This is a great trouble — we set out to explain, and non-understanding arose.”
अंधे को बताना बहुत मुश्किल है कि रंग कैसा होता है। जिसे वह भीतर से नहीं जानता, उसे बाहर से बताने का कोई उपाय नहीं है। अंधा अगर भीतर से जानता हो कि रंग कैसा होता है तो बाहर से बताया जा सकता है। फिर बताने की कोई जरूरत नहीं है।
To tell a blind man what color is like is very difficult. What he does not know from within cannot be conveyed to him from without. If the blind man knew color from within, then it could be indicated from without. Then even indication would not be needed.
यही उलझन है, जीवन की सबसे बड़ी उलझन यही है कि जो जानते हैं, उन्हें बताने की कोई जरूरत नहीं है। और जो नहीं जानते, उन्हें बताने का कोई उपाय नहीं है। जो नहीं जानते हैं, उन्हें बताने से और उलझन पैदा हो जाती है। और जो जानते हैं, उन्हें तो बताने का कोई सवाल नहीं है, कोई जरूरत नहीं है।
This is the tangle — the greatest tangle of life: those who know, to them there is no need to tell. And those who do not know — there is no way to tell them. Tell those who do not know — and more confusion is created. Those who know — there is no question of telling, no need.
लेकिन जाना भीतर से जा सकता है और बताया हमेशा बाहर से जा सकता है। इसलिए सत्य को कभी बताया नहीं जा सकता, जाना जा सकता है। जानने का अर्थ यह हुआ कि भीतर से हमारी कोई पकड़ और पहचान होनी चाहिए। और बताने का यह अर्थ हुआ कि जिनकी पकड़ और पहचान है, वे हमें बता दें।
But knowing can happen from within, and telling always happens from without. Therefore truth can never be told; it can be known. To know means that within, some grasp and recognition must arise. To tell means those who have the grasp and recognition should tell us.
एक गांव में बुद्ध मेहमान थे। कुछ लोग एक अंधे आदमी को पकड़ लाए और कहने लगे कि हम इस मित्र को समझाते हैं कि प्रकाश है। यह आदमी इनकार करता है। यह कहता है, प्रकाश नहीं है। हम जानते हैं कि प्रकाश है, और सिद्ध नहीं कर पाते हैं कि प्रकाश है। यह आदमी हमसे कहता है कि मैं छूकर देखना चाहता हूं तुम्हारे प्रकाश को। कहां है, लाओ, मैं जरा छूकर देख लूं।
In a village the Buddha was a guest. Some people brought a blind man to him and said, “We explain to this friend that there is light. He denies it — says there is no light. We know there is light, but we cannot prove there is light. He says, ‘I want to touch your light. Where is it? Bring it — I will touch and see.’”
अब प्रकाश को छूकर नहीं देखा जा सकता। लेकिन अंधा आदमी तो चीजों को छूकर ही जानता है। उसके जीवन की पहचान का रास्ता स्पर्श है। होने का, अस्तित्व का सबूत स्पर्श है उसके लिए। वह कहता है कि मैं प्रकाश को छूकर देखना चाहता हूं। और गलत तो नहीं कहता, वह चीजों को छूकर ही जानता है। जिनको छू लेता है, मानता है कि वे हैं। जिनको नहीं छू पाता है, मानता है कि वे नहीं हैं। छूना ही होने का प्रमाण है। और फिर वह अंधा आदमी हंसता है और कहता है, नहीं ला पाते अपने प्रकाश को, क्यों व्यर्थ की बातें करते हो? क्यों सपने देखते हो? प्रकाश नहीं होगा।
Now light cannot be touched. But the blind man knows things only by touch. His way of recognition is touch. For him, the proof of being is touch. He says, “I want to touch light and see.” He is not wrong — he knows things by touch. Whatever he can touch, he accepts as existing. What he cannot touch, he considers nonexistent. Touch is the evidence of being. Then the blind man laughs and says, “You cannot bring your light — why talk nonsense? Why dream? There must be no light.”
उन मित्रों ने बुद्ध से कहा कि आप आए हैं गांव में तो हमने सोचा कि शायद आप समझा सकेंगे, इसलिए हम इस मित्र को ले आए हैं। यह कहता है कि मैं छूकर देख सकता हूं, स्वाद लेकर देख सकता हूं। बजाओ तुम्हारे प्रकाश को, मैं ध्वनि सुन लूं। सुगंध हो तुम्हारे प्रकाश में तो उसकी वास ले लूं। लेकिन जब हम कहते हैं कि प्रकाश को न छुआ जा सकता है, न सुगंध ली जा सकती है, न वास; न उसकी ध्वनि है; उसे तो देखा जा सकता है। तो यह अंधा आदमी कहता है कि यह देखना क्या है? क्योंकि अंधे आदमी को अगर देखने का ही पता हो तो वह अंधा नहीं होता। और तब यह हंसता है और कहता है कि नाहक मुझे अंधा सिद्ध करने को क्यों प्रकाश की बातें करते हो? तुम्हें भी नहीं दिखाई पड़ता, किसी को भी दिखाई नहीं पड़ता; जो नहीं है वह कैसे दिखाई पड़ सकता है?
The friends said to Buddha, “You have come to our village — we thought perhaps you would be able to explain. So we brought this friend. He says, ‘I can touch, taste. Strike your light so I can hear its sound. If your light has fragrance, let me smell it.’ But when we say light can neither be touched, nor smelled, nor heard — it can be seen — the blind man says, ‘What is this seeing?’ Because if a blind man knew seeing, he would not be blind. Then he laughs and says, ‘Why do you try to prove me blind by talking of light? You too cannot see it; no one can see it. What is not, how can it be seen?’”
बुद्ध ने कहा: मैं इसे नहीं समझाऊंगा, क्योंकि इस दिशा में समझाना नासमझी होगी। मैं तुमसे कहूंगा कि इसे किसी विचारक के पास ले जाने की जरूरत नहीं है। इसे किसी वैद्य के पास ले जाओ। इसे उपदेश की आवश्यकता नहीं है, इसके उपचार की जरूरत है। इसकी आंख का इलाज करवाओ, ताकि यह देख सके। जिस दिन यह देख सकेगा भीतर से, उस दिन ही जान सकेगा, उसके पहले नहीं। लाख बुद्ध समझाएं तो भी कोई फर्क नहीं पड़ सकता है।
Buddha said, “I will not explain to him — to explain in this direction would be to create non-understanding. I will tell you to take him not to a thinker, but to a physician. He does not need instruction; he needs treatment. Cure his eyes so that he can see. The day he can see from within, he will know — before that, no matter how many Buddhas explain, no difference can be made.”
उस अंधे आदमी को वैद्य के पास ले जाया गया। उसकी आंख पर कोई जाली थी, जो छह महीने के प्रयोग से कट गई। वह आदमी नाचता हुआ बुद्ध के पास आया, उनके चरणों पर गिर पड़ा और कहने लगा प्रकाश है! लेकिन बुद्ध ने कहा: छूकर दिखाओ कहां है? मैं छूकर देखना चाहता हूं। वह अंधा आदमी हंसने लगा और कहने लगा कि न
They took the blind man to a physician. There was a membrane over his eyes which, after six months of treatment, was cut away. The man came dancing to Buddha, fell at his feet and said, “There is light!” But Buddha said, “Show me by touching — where is it? I want to touch and see.”
हीं, वह छूकर नहीं जाना जा सकता। तो बुद्ध ने कहा: मैं उसका स्वाद लेना चाहता हूं। वह अंधा आदमी कहने लगा: आप मजाक न करें, उसका स्वाद भी नहीं लिया जा सकता। तो बुद्ध ने कहा: बजाओ, ताकि मैं उसकी ध्वनि सुन लूं। वह अंधा आदमी कहने लगा: आप पुरानी बातें छोड़ दें। अब मुझे भी दिखाई पड़ता है। प्रकाश को देखा जा सकता है, मैं देख रहा हूं, वह है।
The man laughed and said, “No, it cannot be known by touch.” Buddha said, “I want to taste it.” The man said, “Do not joke — it cannot be tasted.” Buddha said, “Strike it so I can hear its sound.” The man said, “Leave the old talk. Now I too can see — light can be seen. I am seeing it — it is.”
लेकिन बुद्ध ने कहा: पहले भी तुझे समझाते थे, तू नहीं समझता था।
Buddha said, “Earlier too we explained — you did not understand.”
उस आदमी ने कहा: मेरी भी कोई गलती न थी। गलती थी तो उनकी ही थी, जो समझाते थे। क्योंकि अंधे आदमी को कैसे समझाया जा सकता है? और अगर मैं उनकी बात मान लेता तो गलती में पड़ जाता। मैंने उनकी बात नहीं मानी, नहीं मानी, नहीं मानी तो उन्हें मेरा इलाज करवाना पड़ा। अगर मैं उनकी बात मान लेता तो शायद इलाज की भी कोई जरूरत न थी। मैं मान लेता और बात खत्म हो जाती, मैं अंधा ही रह जाता और मैं कभी भी नहीं जान पाता।
The man said, “It was not my fault. The fault was theirs who explained. How can a blind man be made to understand? And if I had believed them, I would have gone wrong. Not believing them made them treat me. If I had believed, perhaps there would have been no need for treatment. I would have believed — and the matter would be over. I would have remained blind and never known.”
जाना जा सकता है सत्य को, माना नहीं जा सकता।
Truth can be known — it cannot be believed.
सीखा नहीं जा सकता, सिखाया नहीं जा सकता। सत्य की कोई लर्निंग नहीं होती। इसीलिए सत्य का कोई स्कूल नहीं हो सकता, जहां कि सिखा दिया जाए और लोग सीख लें।
It cannot be learned, nor taught. There is no schooling for truth. Hence there can be no school where truth is taught and people learn.
लेकिन चिकित्सा हो सकती है। आंख का उपचार हो सकता है। वह आंख का उपचार कैसे हो सकता है, वह कल सुबह हम तीसरे सूत्र में बात करेंगे।
But therapy is possible. The eyes can be treated. How can the eye be treated? About that we will speak tomorrow morning as the third sutra.
अभी दूसरे सूत्र में तो यह समझ लेना जरूरी है कि जाना जा सकता है, लेकिन जानना हमेशा भीतर से आता है। और जिसे हम ज्ञान कहते हैं, वह हमेशा बाहर से आता है। नोइंग भीतर से आती है और नालेज बाहर से आती है। प्रकाश के संबंध में ज्ञान तो प्रकाश के संबंध में लिखी हुई किताबों में मिल जाएगा। लेकिन प्रकाश का जानना किसी किताब में नहीं मिल सकता, वह भीतर से आता है। जानने और ज्ञान में अंतर है, यह समझ लेना। नोइंग और नालेज में अंतर है, यह समझ लेना। जानना भीतर से आता है और ज्ञान बाहर से आता है।
For now, in the second sutra it is essential to understand that truth can be known — but knowing always comes from within. And what we call knowledge always comes from without. Knowing arises from within; knowledge comes from without. Knowledge about light can be found in books written on light. But the knowing of light cannot be found in any book — it comes from within. Understand the difference between knowing and knowledge. Knowing and knowledge differ. Knowing arises from within; knowledge comes from outside.
ज्ञान आदमी को पंडित बना सकता है, ज्ञानी नहीं। ज्ञानी आदमी बनता है जानने से, खुद के जानने से।
Knowledge can make a man a pundit, not a knower. A knower is born of knowing — of knowing himself.
एक आदमी किताबें पढ़ ले तैरने के संबंध में, हजारों किताबें पढ़ ले, तैरने के संबंध का पंडित हो जाए। तैरने के संबंध में जो भी लिखा है, सब जान ले; तैरने के संबंध में जो भी कभी कहा गया है, सब जान ले। तैरने के संबंध में खुद भी किताब लिख सके, व्याख्यान दे सके, तैरने के संबंध में पीएच. डी. कर ले। लेकिन उस आदमी को भूल से भी पानी में धक्का मत दे देना। क्योंकि वह आदमी और सब कर सकता है, तैर नहीं सकता। तैरने के संबंध में जानना, तैरना जानना नहीं है। तैरना जानना बिलकुल और बात है। तैरने के संबंध में जानना बिलकुल और बात है।
A man may read books on swimming — thousands of books — and become a pundit about swimming. He may know all that has ever been written or said about swimming. He may even write a book himself, give lectures, earn a PhD on swimming. But do not push that man into water, even by mistake. He may do everything else — he cannot swim. Knowing about swimming is not knowing how to swim. Knowing how to swim is a totally different matter. Knowing about swimming is altogether different.
और ध्यान रहे, यह भी हो सकता है कि जो तैरना जानता हो, वह तैरने के संबंध में कुछ भी न बता सके। वह कहे कि बस तैरा जा सकता है। हम कूद जाते हैं और तैरते हैं, तुम भी कूद जाओ और तैरो। लेकिन उससे कहो कि एक व्याख्यान दो तैरने के संबंध में। वह कहेगा, व्याख्यान कैसे दें? पानी हो तो हम कूद कर बता दें और तैर जाएं। लेकिन व्याख्यान क्या हो सकता है तैरने के संबंध में? तैरने के संबंध में जानना, नोइंग अबाउट एक बात है।
And remember — it may also be that one who knows how to swim cannot say anything about swimming. He will say, “One can simply swim. We jump and we swim — you too jump and swim.” But if you ask him to give a lecture about swimming, he will say, “How to give a lecture? If there is water, I can jump in and show you by swimming. But what lecture can there be about swimming? Knowing about swimming is one thing.”
सत्य के संबंध में तो जाना जा सकता है, लेकिन वह सत्य का जानना नहीं है। सत्य के संबंध में जो जानते हैं, उन पंडितों की लंबी कतारें सारी दुनिया में हैं। लेकिन जो सत्य को जानते हैं, वे बहुत थोड़े लोग हैं, कभी मुश्किल से।
In the matter of truth, one can know about, but that is not the knowing of truth. Long rows of pundits who know about truth exist in the world; but those who know truth are very few — rarely.
और जो सत्य को जानते हैं, अक्सर सत्य के संबंध में जानने वाले उनके दुश्मन हो जाएंगे। अक्सर यह होगा कि सत्य को जानने वाला आदमी और सत्य के संबंध में जानने वाले आदमियों के बीच दुश्मनी खड़ी हो जाएगी। क्योंकि वह जो सत्य को जानता है वह कहेगा कि सत्य के संबंध में जो भी बातें जानी जाती हैं सब फिजूल हैं, दो कौड़ी की हैं। क्योंकि जो तैरना जानता है, वह कहेगा कि तैरने के संबंध में जानने का क्या अर्थ? जिस संबंध में जानने से तैरना न आ जाता हो--क्या प्रयोजन उस ज्ञान का, जो तैरना न सिखा देता हो?
And those who know truth will often become the enemies of those who know about truth. It will often happen that enmity arises between the knower of truth and the knower about truth. For the knower of truth will say that all that is known about truth is foolishness, of no value. For one who knows how to swim will say, “What is the point of knowing about swimming? What is the use of knowledge that does not teach you to swim?”
आपने सुनी होगी वह बात। एक मुल्ला नसरुद्दीन एक फकीर था। वह एक छोटे से गांव में नाव चलाने का काम करता था। दो पैसे नाव पर लेता था लोगों से। एक दिन गांव का बड़ा पंडित नाव पर सवार होकर पार जा रहा था। बीच नाव में उसने मुल्ला से पूछा कि मुल्ला, गणित जानते हो?
You must have heard the story. There was a fakir, Mulla Nasruddin. In a small village he ferried people across a river — charging two coins. One day the village’s great pundit was crossing in his boat. Midstream he asked Mulla, “Mulla, do you know mathematics?”
उस मुल्ला ने कहा: गणित! गणित कैसा होता है?
Mulla said, “Mathematics? What is that?”
उस पंडित ने कहा: अरे मूर्ख, पूछता है, गणित कैसा होता है? गणित भी नहीं जानता! तेरी जिंदगी बेकार गई, तेरी चार आना जिंदगी बिलकुल बेकार चली गई। क्योंकि जो आदमी गणित नहीं जानता वह और क्या जान सकता है?
The pundit said, “Fool! You ask what mathematics is? You do not even know mathematics? Half your life is wasted — completely wasted. For one who does not know mathematics — what else can he know?”
मुल्ला ने कहा: आप कहते हैं तो ठीक है, चली गई हो।
Mulla said, “If you say so, then so it is — wasted.”
थोड़ी दूर आगे फिर उस पंडित ने कहा: ज्योतिष-शास्त्र जानता है?
A little further the pundit asked, “Do you know astrology?”
मुल्ला ने कहा: ज्योतिष-शास्त्र! यह क्या बला है? उस पंडित ने अपने सिर से हाथ ठोक कर कहा कि तेरी चार आना जिंदगी और बेकार गई। जो आदमी ज्योतिष ही नहीं जानता, वह और क्या जीवन को जानेगा? तेरी आठ आना जिंदगी बेकार हो गई।
Mulla said, “Astrology? What kind of trouble is that?” The pundit smacked his forehead, “Another quarter of your life is wasted! One who does not know astrology — what else will he know? Three-quarters of your life is wasted.”
और तभी जोर का तूफान आया और आंधियां घिर गईं और बादल घिर गए और नाव डगमगाने लगी। उस मुल्ला ने कहा: पंडित जी, आपको तैरना आता है?
Just then a violent storm came. Winds gathered, clouds darkened, the boat began to rock. Mulla said, “Punditji, do you know how to swim?”
पंडित जी ने कहा: बिलकुल नहीं।
The pundit said, “Not at all.”
उस मुल्ला ने कहा: आपकी यह सोलह आना जिंदगी बेकार होती है। मैं कूद कर जाता हूं। गणित मुझे नहीं आता, न ज्योतिष मुझे आता है, लेकिन तैरना मुझे आता है। और मैं जा रहा हूं, और नाव डूबने के करीब है। अब आपकी सोलह आना जिंदगी खराब होती है।
Mulla said, “Then your whole life is wasted. I am going to jump. I do not know mathematics or astrology, but I know how to swim. I am going — and the boat is about to sink. Now your whole life is ruined.”
जिंदगी में वह जो नोइंग अबाउट है, चीजों के संबंध में जानना, वह किसी बहुत मूल्य का नहीं है। सत्य के आमने-सामने खड़े होने का तो कुछ मतलब है, सत्य के संबंध में जानने का कोई भी मतलब नहीं है।
In life, that which is knowing about — that has little value. To stand face to face with truth has meaning; knowing about truth has none.
लेकिन बाहर से जो भी हम जानते हैं, वह संबंध में ही जानते हैं, वह कभी हम सत्य को नहीं जानते। हम जान भी नहीं सकते हैं, यह स्पष्ट हो जाना चाहिए, तो उस दिशा में हमारी यात्रा बंद हो जाए। कोई आदमी आकर आपसे कह सकता है कि सत्य ऐसा है, सत्य वैसा है, आपको इससे क्या पता चलेगा? कोई आदमी आकर कह सकता है, ईश्र्वर ऐसा है, ईश्र्वर वैसा है, आप इससे क्या जान लेंगे? सिवाय शब्दों के आप कुछ भी नहीं जान लेंगे।
But whatever we know from outside is always about — we never know truth itself. We cannot know it that way — this should become clear, so that our journey in that direction stops. Someone may come and tell you, “Truth is like this, truth is like that.” What will you learn from that? Someone may say, “Ishvara is like this, Ishvara is like that.” What will you know from that? Apart from words you will know nothing.
और अकेले शब्दों में कुछ भी नहीं होता। हम जिंदगी में ऐसी भूल नहीं करते हैं। हम जिंदगी में ऐसी भूल नहीं करते: भाषाकोश में लिखा हुआ है घोड़ा, उसको हम घोड़ा समझ कर उसके ऊपर सवारी नहीं करते हैं। घोड़ा अस्तबल में बंधा हुआ है, उस पर सवारी करते हैं। शब्दकोश में भी लिखा हुआ है घोड़ा, लेकिन उस पर सवारी नहीं करते हैं। न हम उस शब्द को घोड़ा मान लेते हैं। जिंदगी के आम हिसाब में हम कभी शब्दों को सत्य नहीं मानते। लेकिन सत्य की खोज में हमने शब्दों को ही सत्य मान लिया है। एक किताब में लिखा हुआ है ईश्र्वर, हम उसको नमस्कार करते हैं--किताब को; क्योंकि उसमें लिखा हुआ है ईश्र्वर! जैसे कि कोई घोड़े पर सवारी कर रहा हो। ईश्र्वर-लिखी किताब में पैर लग जाता है तो घबड़ा जाते हैं कि ईश्र्वर को पैर लग गया।
And in words alone there is nothing. In ordinary life we do not make such a mistake. In life we do not commit such folly: because the word “horse” is written in a dictionary, we do not sit upon it as if it were a horse. The horse is tied in the stable — we ride that. In the dictionary too the word “horse” is written — but we do not ride it. Nor do we take the word to be the horse. In the ordinary accounting of life we never take words to be reality. But in the search for truth we have accepted words as truth. A book has the word “Ishvara” written in it — we bow to the book, because “Ishvara” is written there, as if someone were riding the word “horse.” If one’s foot touches a book wherein “Ishvara” is written, we panic that a foot has touched Ishvara.
शब्द को लगा हुआ पैर ईश्र्वर को लगा हुआ पैर नहीं है। शब्द में कुछ भी नहीं है, शब्द कोरे कागज पर खींची हुई लकीर से ज्यादा नहीं है।
A foot touching a word is not a foot touching Ishvara. Words are nothing — at most, lines drawn on blank paper.
लेकिन एक आदमी कहता है कि धर्मशास्त्रों को हम सम्हाल कर सिर पर ले जा रहे हैं। कोई शास्त्र धर्मशास्त्र नहीं है। क्योंकि धर्मशास्त्र वह शास्त्र हो सकता है, जिसमें सत्य हो। और किसी शास्त्र में सत्य नहीं हो सकता, सिर्फ शब्द होते हैं। शब्दों को हम घोड़ा कभी नहीं मानते, लेकिन शब्दों को ईश्र्वर जरूर मान लेते हैं। शब्दों की पूजा चलती है। शब्दों को कंठस्थ कर लेते हैं, शब्दों को दोहराते रहते हैं और उन दोहराए हुए शब्दों को समझते हैं कि हम जानते हैं।
Yet someone says, “We carry scriptures upon our heads with great reverence.” No scripture is a scripture of religion. A scripture of religion would be that in which truth is. In any scripture there cannot be truth — only words are there. We never take the word “horse” to be a horse — but the word “Ishvara” we readily take as Ishvara. The worship of words goes on. We memorize words, we go on repeating them, and we imagine that by repeating we know.
एक आदमी अगर गीता को कंठस्थ कर लेता है तो वह ज्ञानी हो जाता है। गीता को कंठस्थ करने से कोई ज्ञानी कैसे हो जाएगा? स्टुपिड, बुद्धिहीन आदमी का लक्षण है किसी चीज को कंठस्थ करना। बुद्धिमान आदमी का लक्षण नहीं है।
If a man memorizes the Gita, he is taken to be a knower. How will one become a knower by memorizing the Gita? To memorize is the sign of a stupid mind, not of an intelligent one. The sign of intelligence is not memorization.
लेकिन अगर गीता कंठस्थ हो गई, या कुरान कंठस्थ हो गया और उसकीआयतें कोई आदमी पूरा दोहराने लगा तो वह ज्ञानी समझा जाता है। उसके पास है क्या? शब्दों की रिकॉर्डिंग, शब्दों का जोड़-तोड़ उसके पास है। शब्द उससे छीन लो, उसके पास पीछे कुछ भी नहीं है। उसके पास उतना ही ईश्र्वर है, जैसा किसी ने घोड़ा याद कर लिया हो और कंठस्थ कर लिया हो घोड़ा। जितना घोड़ा उसके पास है, उतना ही ईश्र्वर को कंठस्थ करने वाले के पास ईश्र्वर है।
But if someone memorizes the Gita, or the Quran, and can recite its verses completely, we consider him a knower. What does he have? A recording of words, a jumble of words. Take away the words — nothing remains. He has as much Ishvara as someone who has memorized “horse” has a horse. As much horse exists for the memorizer of the word, just so much Ishvara exists for the memorizer of “Ishvara.”
लेकिन एक आदमी को घोड़ा शब्द कितना ही कंठस्थ हो जाए, हम कभी यह नहीं मानते कि इसके पास घोड़ा है। लेकिन ईश्र्वर का शब्द कंठस्थ हो जाए तो हम मानने लगते हैं कि इस आदमी के पास ईश्र्वर है। सत्य के संबंध में हमने शब्दों को ही स्वीकार कर लिया है और कुछ भी नहीं है पीछे। बाहर से शब्द ही आ सकते हैं, भीतर से आता है सत्य। यह बहुत साफ हो जाए तो हम बाहर के उलझाव से मुक्त हो सकते हैं और भीतर की यात्रा कर सकते हैं। जब तक हमें यह खयाल है बाहर से मिल जाएगा...।
But even if a man memorizes the word “horse,” we never believe he has a horse. Yet if the word “Ishvara” is memorized, we begin to believe this man has Ishvara. In the matter of truth we have accepted words — behind which there is nothing. From outside, only words can come; from within, truth comes. If this becomes utterly clear, we can be free of the entanglement outside and undertake the inward journey. So long as the notion remains that it can be obtained from outside…
रूस में एक बहुत अदभुत विचारक था, आस्पेंस्की। एक फकीर था कॉकेसस में, गुरजिएफ। आस्पेंस्की उससे मिलने गया। आस्पेंस्की जब उससे मिलने गया, तब तक आस्पेंस्की की कई किताबें प्रकाशित हो चुकी थीं। और एक किताब में तो इतनी प्रसिद्धि उसको मिली थी कि लोग कहते हैं कि दुनिया में उसमुकाबले की सिर्फ तीन ही किताबें हैं। एक अरस्तू ने लिखी है किताब, यूनान के बड़े दार्शनिक ने। उस किताब का नाम है: आर्गानम। वह है सत्य का पहला सिद्धांत। फिर बैकन ने एक दूसरी किताब लिखी है: नोवम आर्गानम, सत्य का दूसरा सिद्धांत। और तीसरी किताब आस्पेंस्की ने लिखी है: टर्शियम आर्गानम, सत्य का तीसरा सिद्धांत। तो लोग कहते हैं कि बस ये तीन ही किताबें हैं अदभुत।
In Russia there was a most remarkable thinker, Ouspensky. In the Caucasus there was a fakir, Gurdjieff. Ouspensky went to meet him. By then several books by Ouspensky had been published. One book had brought him so much fame that people said there are only three comparable books in the world. One was written by the great Greek philosopher Aristotle — called the Organon — the first canon of truth. Then Francis Bacon wrote another — the Novum Organum — the second canon of truth. And the third was written by Ouspensky — Tertium Organum — the third canon of truth. People said these three were unique.
आस्पेंस्की की किताब छप गई थी। उसकी बड़ी कीर्ति और प्रसिद्धि फैल गई थी। वह गुरजिएफ से मिलने गया। गुरजिएफ एक बिलकुल ही गांव का फकीर था। गुरजिएफ से जाकर उसने पूछा कि मैं आपसे कुछ पूछने आया हूं। आस्पेंस्की ने कहा कि मैं आपसे कुछ पूछने आया हूं, आस्पेंस्की बड़ा पंडित था।
Ouspensky’s book was out, his renown spread. He went to see Gurdjieff — a village fakir. Ouspensky said, “I have come to ask you something.” He was a great pundit.
गुरजिएफ ने एक कोरा कागज उसको दे दिया और कहा कि पहले इस पर तुम लिख दो--कि तुम जो जानते हो और नहीं जानते हो। क्योंकि जो तुम जानते हो, उस संबंध में मैं कोई बात नहीं करूंगा। क्योंकि तुम जानते ही हो, बात खत्म हो गई। जिस संबंध में तुम नहीं जानते, उस संबंध में कुछ बात करूंगा तो तुम्हें कुछ फायदा हो सकेगा। कहा, जाओ उस कोने में बैठ जाओ और जिन संबंध में तुम्हें मुझसे पूछना हो--ईश्र्वर, आत्मा, मोक्ष--लिख दो कि किस संबंध में तुम जानते हो, किसमें नहीं जानते।
Gurdjieff handed him a blank paper and said, “First write on this — what you know and what you do not know. About what you know, I will not speak. You already know — case closed. Where you do not know, if I speak, you may benefit. Go sit in that corner and, regarding what you wish to ask — Ishvara, Atman, Moksha — write in what you know and what you do not.”
आस्पेंस्की कागज लेकर बैठा और बहुत मुश्किल में पड़ गया। सोचने लगा, ईश्र्वर को मैं जानता हूं? तो खयाल आया, ईश्र्वर के संबंध में जानता हूं, ईश्र्वर को तो बिलकुल नहीं जानता। आत्मा को जानता हूं? तो खयाल आया, आत्मा के संबंध में जानता हूं, आत्मा को तो बिलकुल नहीं जानता। घंटे भर कलम-दवात लिए, कागज लिए बैठा रहा। एक शब्द लिखने की हिम्मत न पड़ी।
Ouspensky took the paper and was in great difficulty. He thought, “Do I know Ishvara?” The thought arose, “I know about Ishvara — Ishvara, I certainly do not know.” “Do I know the soul?” He thought, “I know about the soul — the soul I do not know at all.” For an hour he sat with pen and ink, paper in hand, yet did not have the courage to write even a word.
लौट कर कोरा कागज गुरजिएफ के हाथ में दे दिया और कहा कि क्षमा करना, यह तो मुझे आज तक खयाल ही नहीं आया, तुमने एक मुसीबत खड़ी कर दी। मैं तो समझता था कि मैं जानता हूं। लेकिन तुमने इतने जोर से पूछा और तुम्हारी आंखों को देख कर मुझे डर पैदा हो गया कि यह आदमी भागने नहीं देगा। अगर इससे कहा कि जानता हूं, तो पकड़ लेगा, तो मेरी हिम्मत नहीं पड़ती कि मैं कुछ लिखूं।
He returned the blank page to Gurdjieff and said, “Forgive me — such a thought never occurred to me till today. You have created a crisis. I believed I knew. But the way you asked — and seeing your eyes — I felt fear that this man will not let me escape. If I say I know, he will catch me. I have not the courage to write anything.”
तो गुरजिएफ ने कहा कि वह जो तुमने अब तक बड़ी-बड़ी किताबें लिखी हैं, वे कैसे लिखीं? तुम्हारी किताबों की तो बड़ी कीर्ति है। वे किताबें तुमने कैसे लिखीं?
Gurdjieff said, “Then the great books you have written — how did you write them? Your books are renowned. How did you write them?”
आस्पेंस्की ने कहा: अब तक मुझे यही खयाल था कि मैं जानता हूं। लेकिन आज जब यह सवाल सीधा सामने खड़ा हो गया, यह कभी खड़ा ही नहीं हुआ। तो मुझे लगता है कि मैं कुछ भी नहीं जानता। शब्दों की यात्रा कर ली है मैंने। बहुत से शब्द सीख लिए हैं, उसी को मैंने ज्ञान समझ लिया है। मेरा जहां तक जानने का संबंध है, मैं कुछ भी नहीं जानता।
Ouspensky said, “Till now I believed I knew. But today, when the question stood straight before me — it had never stood so — I feel I know nothing. I have journeyed through words. I have learned many words — and took that as knowledge. As for knowing — I know nothing.”
गुरजिएफ ने कहा कि फिर अब तुम कुछ जान सकते हो, क्योंकि जानने योग्य पहली बात तुमने जान ली है कि तुम कुछ भी नहीं जानते हो। यह पहली बात तुमने जान ली।
Gurdjieff said, “Then now you can know — because you have known the first thing worth knowing: that you do not know. This first thing you have known.”
यह ज्ञान का पहला चरण है कि तुम कुछ भी नहीं जानते। यह बड़ी हिम्मत की बात है। यह समझ लेना कि मैं नहीं जानता हूं कुछ, बड़ी हिम्मत की बात है। क्योंकि भीतर से अहंकार यही कहता है कि ऐसा कैसे हो सकता है कि मैं नहीं जानता हूं? इतने दिन से गीता पढ़ता हूं, इतने दिन से उपनिषद पढ़ता हूं, इतने दिन से मंदिर जाता हूं, सत्संग करता हूं, यह कैसे हो सकता है कि मैं नहीं जानता हूं?
This is the first step of wisdom: to know that you do not know. It is a great courage — to understand, ‘I do not know.’ For the ego within insists, “How can it be that I do not know? For so many days I have read the Gita, the Upanishads; I have gone to the temple, attended satsang — how can it be that I do not know?”
तलवारें निकल आती हैं जानने पर कि मेरा जानना सही है। दूसरा कहता है कि मेरा जानना सही है। जिस संबंध में हमें कुछ भी पता नहीं, उस संबंध में हम दावेदार बन जाते हैं।
Swords are drawn to defend one’s knowing: “My knowing is right,” says one; “No — mine is right,” says another. Precisely in matters about which we know nothing, we become claimants.
और अगर अब तक हम कुछ भी नहीं जान सके हैं शब्दों को सीख कर तो आगे भी शब्दों को सीख कर हम कुछ नहीं जान सकते हैं। एक जन्म नहीं, अनंत जन्मों तक हम शब्दों को सीखते रहें, तो भी हम कुछ नहीं जान सकते हैं। शब्दों को सीखने वाला ज्ञान के भ्रम में होता है, ज्ञान को कभी उपलब्ध नहीं होता।
If up to now we have known nothing by learning words, then by learning words further we will know nothing. Not one life — for infinite lives we may go on learning words — we will still know nothing. The learner of words labors under the illusion of knowledge — wisdom never becomes available to him.
फिर कैसे जान सकते हैं? फिर जानने का मार्ग क्या है?
Then how can we know? What is the path of knowing?
अब तक तो हम यही सोचते थे कि अध्ययन, मनन, यही ज्ञान का मार्ग है। अब तक यही हमें कहा जाता रहा है कि किताबें पढ़ो, सत्संग करो, ज्ञानियों की बातें सुनो, और तुम भी जान लोगे। यह सरासर झूठी बात है। कितनी ही किताबें पढ़ो और कितने ही ज्ञानियों का सत्संग करो, कभी भूल कर कुछ भी नहीं जान सकोगे।
Until now we have believed that study and contemplation are the path to knowing. Until now it has been said to us: read the books, do satsang, listen to the wise — and you will know. This is utterly false. Read as many books as you like, have as much satsang as you like — never, even by mistake, will you know anything.
आज तक सत्संग से कभी किसी ने कुछ नहीं जाना। आज तक शास्त्र को पढ़ कर कभी किसी ने कुछ नहीं जाना। हां, जानने का भ्रम जरूर पैदा हो जाता है। और जानने का भ्रम अज्ञान से भी ज्यादा खतरनाक है। क्योंकि अज्ञानी को तो यह भी रहता है कि मैं नहीं जानता हूं, तो शायद वह कभी जानने की कोई खोज करे। लेकिन ज्ञान के भ्रम को तो यह भी कठिनाई हो जाती है। उसे लगता है, मैं जानता हूं और अब जानने को कुछ बच नहीं रह जाता।
To this day no one has known anything through satsang. To this day no one has known anything by reading scriptures. Yes — the illusion of knowing is certainly created. And the illusion of knowing is more dangerous than ignorance. The ignorant at least knows he does not know — so perhaps he will someday make a search to know. But one who is under the illusion of knowing faces a greater difficulty — he feels he knows, and nothing remains to be known.
यह दुनिया अज्ञान के कारण परेशान नहीं है, झूठे ज्ञान के कारण, सूडो नालेज के कारण परेशान है। यह जो हम सत्य से इतने दूर हैं, यह दूर अज्ञान के कारण हम नहीं हैं, यह दूर झूठे ज्ञान के कारण, मिथ्या ज्ञान के कारण हम दूर हैं।
This world is not troubled because of ignorance, but because of false knowledge — pseudo-knowledge. That we are so far from truth is not because of ignorance, but because of false, borrowed knowledge.
सुकरात जब बूढ़ा हो गया तो सुकरात ने खबर कर दी एथेंस में कि जाओ सबसे कह दो कि कोई मुझे भूल कर ज्ञानी न कहे। जब मैं जवान था, तब मुझे यह भ्रम था कि मैं जानता हूं। जैसे-जैसे मेरी समझ बढ़ी...उसके शब्द सोचने जैसे हैं। उसने कहा कि जैसे-जैसे मेरी समझ बढ़ी वैसे-वैसे वह मेरा ज्ञान सब हवा होता चला गया। जैसे-जैसे समझ बढ़ी वैसे-वैसे ज्ञान हवा हो गया। और अब जब कि समझ पूरी बढ़ गई है, मैं कहता हूं कि मुझसे बड़ा अज्ञानी खोजना मुश्किल है, मैं कुछ भी नहीं जानता हूं।
When Socrates grew old, he sent word throughout Athens: “Go tell everyone that no one should ever call me wise again.” He said, “When I was young, I was under the illusion that I knew. As my understanding grew…” — his words are worth pondering — “as my understanding grew, my knowledge evaporated. As understanding increased, knowledge vanished. And now that understanding is complete, I say it is hard to find a greater ignoramus than me — I know nothing.”
एथेंस के बूढ़े लोगों ने उस दिन खुशी जाहिर की और कहा कि सुकरात, मालूम होता है ज्ञान के मंदिर में प्रविष्ट हो गया।
The elders of Athens rejoiced that day and said, “It seems Socrates has entered the temple of wisdom.”
लोगों ने कहा: वह तो खुद कह रहा है कि मुझसे बड़ा अज्ञानी नहीं है और तुम कहते हो कि ज्ञान के मंदिर में प्रविष्ट हो गया!
People said, “He himself says there is no one more ignorant than him, and you say he has entered the temple of wisdom?”
तो उन बूढ़ों ने कहा कि पागलो, तुम्हें पता ही नहीं, ज्ञान के मंदिर में केवल वे ही प्रविष्ट होते हैं जिनको ज्ञान का भ्रम छूट जाता है; जो कहते हैं, हम नहीं जानते। जो इतने सरल हो जाते हैं कि कह देते हैं कि हमें पता नहीं, ज्ञान के मंदिर के द्वार उनके लिए खुल जाते हैं। क्योंकि जो यह समझ लेता है कि मैं नहीं जानता, उसकी आंख बाहर से भीतर की तरफ लौटनी शुरू हो जाती है। बाहर के ज्ञान से छुटकारा होते ही मनुष्य भीतर के ज्ञान की दिशा में प्रविष्ट होना शुरू हो जाता है।
The elders said, “Fools — you do not know. Only those enter the temple of wisdom whose illusion of knowledge has fallen away; who say, ‘We do not know.’ Those who become so simple as to say, ‘We do not know,’ the doors of the temple open for them. For when one understands, ‘I do not know,’ one’s eyes begin to turn from the outer to the inner. Freed from outward knowledge, a man begins to enter the direction of inner knowing.”
जब तक यह खयाल है कि मैं जानता हूं, जब तक यह खयाल है कि बाहर से जाना जा सकता है, जब तक यह खयाल है कि शास्त्र और शब्दों से जाना जा सकता है, तब तक कोई भीतर की तरफ नहीं मुड़ता, वह टर्निंग नहीं आती, वह मुड़ना नहीं पैदा होता।
So long as the notion remains, “I know,” so long as the notion remains that knowing can come from outside, from scriptures and words — no one turns within. The turning does not happen.
इसलिए दूसरे सूत्र में शब्दों के जाल से मुक्त हो जाना जरूरी है। और उनके जाल से हम तभी मुक्त होंगे, जब हम स्पष्ट जान लें कि शब्द सदा असत्य है। शब्द कभी भी सत्य नहीं है। शब्द सदा असत्य है, शब्द कभी भी सत्य नहीं है। शब्द से कभी सत्य नहीं कहा गया है, न कहा जा सकता है। शब्द सीख कर न कभी सत्य जाना गया है, न जाना जा सकता है। जो शब्दों से मुक्त होते हैं...और शब्दों से मुक्त होने का मतलब ही भीतर जाना शुरू हो जाता है। क्योंकि बाहर हैं शब्द और भीतर है शून्य, भीतर कोई शब्द नहीं हैं।
Therefore, in the second sutra it is necessary to be free of the net of words. And we will be free of that net only when we know clearly that words are always untrue. Words are never truth. Words are always untrue — never can truth be said by words, nor can it be. By learning words, truth has never been known, nor can it be. When one becomes free of words… and becoming free of words means the beginning of going within. For words are outside; within there is emptiness, silence — no words.
यह दूसरी बात, यह दूसरा सूत्र सत्य की खोज में: ज्ञान से मुक्त हो जाएं। ज्ञान जो सीखा हुआ है, ज्ञान जो कल्टीवेटेड है, ज्ञान जो दूसरों से मिला है उधार, बारोड, उससे मुक्त हो जाएं; ताकि वह ज्ञान खोजा जा सके अनबारोड, जो कभी किसी से नहीं मिलता, जो भीतर मौजूद है। वह ज्ञान मिल सके, जो किसी किताब में नहीं लिखा, जो स्वयं के प्राणों में लिखा है। वह ज्ञान मिल सके, जिसकी भीख नहीं मांगनी पड़ती, जो खुद के भीतर से आता है और जीवन पर छा जाता है। वही ज्ञान सत्य है। क्योंकि उस ज्ञान को फिर छीना नहीं जा सकता। जो दूसरे से मिला है, वह छीना जा सकता है। जो अपने से आता है, वही अपना है और कभी नहीं छीना जा सकता। जो ज्ञान दूसरे से सीखा है, संदिग्ध है--हमेशा संदिग्ध है। उस पर कभी श्रद्धा नहीं हो सकती। जो ज्ञान अपने से आता है, वह असंदिग्ध है। उस पर संदेह का कभी कोई सवाल नहीं उठता।
This second point, this second sutra in the search for truth: be free of knowledge — knowledge that is learned, cultivated, borrowed from others. Be free of it; so that the unborrowed knowing can be sought — that which never comes from another, which is present within. So that that knowing may be found which is not written in any book, which is inscribed in one’s very life-breath. So that that knowing may be found for which no alms need be begged — which wells up from within and overflows life. Only that knowing is truth. For that knowing cannot be snatched away. What is borrowed from others can be taken away. What arises from oneself is truly one’s own and can never be stolen. Knowledge learned from others is dubious — always dubious. Faith can never arise on it. The knowing that arises from oneself is indubitable — no question of doubt arises there.
विवेकानंद अपनी खोज में थे, सत्य की। महर्षि देवेंद्रनाथ के पास वे गए। अंधेरी रात थी और महर्षि एक बजरे पर गंगा पर निवास करते थे। विवेकानंद पानी में कूद कर आधी रात में बजरे पर पहुंच गए। द्वार को धक्का दिया, जाकर महर्षि की गर्दन पकड़ ली। वे ध्यान में बैठे थे। घबड़ा कर उन्होंने आंख खोली। कोई युवक, पानी में लथपथ, आधी रात में दरवाजे पर खड़ा था। और विवेकानंद पूछने लगे कि मैं जानना चाहता हूं, ईश्र्वर है?
Vivekananda was in his search for truth. He went to Maharshi Devendranath. It was a dark night; the Maharshi lived upon a barge on the Ganges. Vivekananda jumped into the water and, at midnight, reached the barge. He pushed open the door and caught the Maharshi by the neck. The Maharshi was sitting in meditation. Startled, he opened his eyes. A young man, soaked in water, stood at the door at midnight. Vivekananda asked, “I want to know — is there Ishvara?”
बहुत पूछने वाले लोग महर्षि देवेंद्रनाथ के पास आए होंगे, लेकिन ऐसा आदमी कभी नहीं आया था। गर्दन पकड़ कर किसी से ईश्र्वर के संबंध में पूछा जाता है? और आधी रात बेवक्त पानी को तैर कर आ गया है यह युवक!
Many questioners must have come to Maharshi Devendranath, but never one like this. Does one ask about Ishvara by catching someone by the neck? And at midnight, having swum across!
वह भी घबड़ा गए होंगे, एक क्षण को झिझक गए। कहा कि बेटा, बैठ जाओ, फिर मैं बात करूं। विवेकानंद ने कहा: बात खत्म ही हो गई, आपकी झिझक ने सब-कुछ कह दिया। वह आदमी तो...विवेकानंद कूद कर वापस चला गया। महर्षि बुलाते रहे कि सुनो भी, बैठो भी। उसने कहा कि बात खत्म हो गई।
He must have hesitated a moment, and said, “Son, sit — then I will speak.” Vivekananda said, “The matter is finished — your hesitation has said all.” The man… Vivekananda jumped and swam back. The Maharshi kept calling, “Listen, sit!” He said, “The matter is finished.”
यही युवक दो महीने बाद रामकृष्ण के पास गया। उसी ढंग से जाकर रामकृष्ण को पकड़ लिया और कहा कि ईश्र्वर है? रामकृष्ण ने कहा: है, उसके सिवाय और कुछ भी नहीं, तुझे जानना हो तो बोल?
Two months later this same youth went to Ramakrishna. In the same manner he grabbed Ramakrishna and said, “Is there Ishvara?” Ramakrishna said, “There is — nothing but That. If you wish to know, say so.”
यहां कोई झिझक न थी। और रामकृष्ण ने यह नहीं कहा कि मैं तुझे समझाऊंगा कि है। रामकृष्ण ने कहा, तुझे जानना हो तो बोल। यह फिकर छोड़ कि है या नहीं। तुझे जानना है कि नहीं, यह बता।
There was no hesitation there. And Ramakrishna did not say, “I will explain to you that He is.” Ramakrishna said, “If you wish to know, say so. Leave the worry whether He is or not. Tell me — do you want to know or not?”
विवेकानंद ने कहा है कि पहली दफा मैं झिझक कर खड़ा हो गया। अब तक मैं लोगों को पकड़ कर झिझका देता था। क्योंकि अभी तक मैंने यह सोचा ही नहीं था कि मुझे जानने की तैयारी है या नहीं। रामकृष्ण के पास कुछ बात और थी। जिनसे पहले पूछा था, उनके पास सीखे हुए शब्द होंगे, भीतर उनके खुद भी संदेह होगा।
रामकृष्ण के पास अपना अनुभव था, शब्द नहीं थे। अनुभव के पास झिझक नहीं होती। अनुभव बेझिझक है, अनुभव असंदिग्ध है, वह इनड्यूबिटेबल है, उसमें कोई संदेह नहीं।
Vivekananda has written, “For the first time I stood hesitant. Till then I would grab people and make them hesitant. I had not yet thought whether I was ready to know. With Ramakrishna there was something else. Those I had asked earlier had learned words — within them there was doubt. Ramakrishna had his own experience — not words. Experience has no hesitation. Experience is devoid of doubt — indubitable.”
लेकिन ऐसा ज्ञान सदा भीतर से आता है, जो असंदिग्ध है और जो मुक्त करता है। भीतर से वह आ सके, उसके पहले बाहर के ज्ञान से मुक्त हो जाना जरूरी है। क्योंकि जो बाहर के ज्ञान को ज्ञान समझ कर रुका रहता है, वह कभी भीतर की तरफ नहीं मुड़ता।
But such knowing always arises from within — indubitable and liberating. For it to arise, first one must be free of the outer knowledge. One who takes outer knowledge as knowledge and stops there never turns within.
जिस आदमी ने कंकड़-पत्थर को हीरे-जवाहरात समझ रखे हों और कंकड़-पत्थरों को तिजोरी में बंद करके बैठा हो, वह आदमी कभी हीरे-जवाहरात खोज सकता है? हीरे-जवाहरात की खोज में पहला काम तो यह होगा कि वह जान ले कि जिनको उसने अब तक पकड़ा है, वह कंकड़-पत्थर हैं। यह तिजोरी खाली करके फेंक दे। हीरे-जवाहरात की खोज में पहले यह जान लेना जरूरी है कि पत्थर क्या है, कंकड़ क्या है? कंकड़-पत्थर हीरे नहीं हैं, यह जान लेना पहले जरूरी है। तभी हीरों को खोजा जा सकता है कि हीरे क्या हैं।
If a man has taken pebbles and stones to be diamonds and has locked them in his safe, can he search for diamonds? The first step in the search for diamonds is to know that what he holds are stones. Empty the safe and throw them away. The first thing in the search for diamonds is to know what is stone and what is jewel. To know that stones are not diamonds — only then can diamonds be sought.
ज्ञान क्या नहीं है, ज्ञान की खोज में पहले यह जान लेना जरूरी है। जो भी बाहर से सीखा गया है, वह ज्ञान नहीं है। जो भी शब्दों से आया है, वह ज्ञान नहीं है। जो भी दूसरे से आया है, वह ज्ञान नहीं है। यह बहुत स्पष्ट हो जाए कि ऐसा ज्ञान झूठ है, तो फिर उस जानने की खोज हो सकती है, जो कि सत्य होता है।
In the search for knowing, first know what is not knowledge. Whatever is learned from outside is not knowledge. Whatever comes through words is not knowledge. Whatever comes from another is not knowledge. Let this be utterly clear — that such knowledge is false; then the search for that knowing which is truth can begin.
इसलिए दूसरे सूत्र में मैं कहता हूं: ज्ञान से मुक्त हो जाएं, ताकि वास्तविक ज्ञान उपलब्ध हो सके। ज्ञान से छूट जाएं, ताकि ज्ञान का जन्म हो सके। ज्ञान से मुक्त हो जाएं, ताकि ज्ञान के मंदिर में प्रवेश हो सके। इस दूसरे सूत्र को सोचते हुए थोड़ा जाएंगे कि मेरे पास जो भी ज्ञान है, वह मेरा है? यह एक प्रश्र्न छोड़ कर आज की बात मैं पूरी करता हूं।
Therefore in this second sutra I say: be free of knowledge, so that real knowing can be available. Drop knowledge, so that knowing can be born. Be free of knowledge, so that you may enter the temple of knowing. Thinking over this second sutra, go a little and ask: Is whatever knowledge I have, mine? With this one question I conclude today’s talk.
यह पूछते हुए जाना कि जो भी मैं जानता हूं, वह मेरा है? वह मैं जानता हूं? और अगर मैं नहीं जानता हूं तो उसका कोई भी उपयोग नहीं है। अगर मैं नहीं जानता हूं तो वह ज्ञान नहीं है। बासी, उधार, मरी हुई बातें हैं, इनफर्मेशन है, नालेज नहीं। सूचनाएं हैं, खबरें हैं, अफवाहें हैं।
Go on asking: That which I know — do I know it? If I do not know it, it is of no use. If I do not know it, it is not knowing. It is stale, borrowed, dead stuff — information, not knowing. Notices, news, rumors…
और मजे की बात है कि हम आदमियों के संबंध में तो अफवाहें मान ही लेते हैं, सत्य के संबंध में भी अफवाहें मान लेते हैं!
And the amusing thing is: we accept rumors about people — and we accept rumors about truth as well!
यह अपने से पूछना कि जो जानता हूं, वह मैं जानता हूं? बहुत कठोर है यह प्रश्र्न और बहुत निर्मम। क्योंकि यह प्रश्र्न अहंकार को बहुत दुख पहुंचाएगा। क्योंकि अब तक यह खयाल था कि मैं जानता हूं। वह यह प्रश्र्न सारा खयाल छीन लेगा। एक-एक ईंट गिर जाएगी उस जानने की। इस एक कसौटी पर अपने सारे जानने को कस लेना कि जो मैं जानता हूं, वही ज्ञान हो सकता है। जो मैं नहीं जानता हूं, वह दुनिया जानती हो, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, वह मेरे लिए ज्ञान नहीं है।
Ask yourself: That which I know — do I know it? This question is very hard and very merciless. For it will hurt the ego — for till now the idea was, “I know.” This question will snatch that whole idea away. One by one the bricks of knowing will fall. Test all your knowing on this one touchstone: Only that which I know is knowing. That which I do not know — even if the whole world knows — makes no difference; it is not knowing for me.
और अगर यह स्पष्ट हो जाए कि वह मेरे लिए ज्ञान नहीं है तो फिर तीसरे सूत्र पर काम आगे हो सकता है। उसके पहले तीसरे सूत्र पर काम नहीं हो सकता।
If this becomes clear — that it is not knowing for me — then work on the third sutra can proceed. Before that, it cannot.
एक सीढ़ी हम छोड़ें तो नई सीढ़ी पर पैर रखा जा सकता है। अगर हम पिछली सीढ़ी न छोड़ें तो नई सीढ़ी पर पैर नहीं रखा जा सकता। नई सीढ़ी पर पैर रखने के लिए पुरानी सीढ़ी छोड़ देनी पड़ती है। पुरानी भूमि से पैर उठा लेते हैं तब नई भूमि पर पैर रखा जा सकता है। अगर जिद हो कि हम पुरानी भूमि पर पैर रखे रहेंगे और हमें चलने का रास्ता बताया जाए, तो चलना नहीं हो सकता।
Only when one leaves one step can one place a foot on the new. If we do not leave the previous step, the foot cannot be placed on the new. To step on the new ground, the old must be left. If one insists, “We will keep our foot on the old ground and be told the way to walk,” then walking is not possible.
ज्ञान को जाने दें--जिसको पकड़ा है, सीखा है--तो फिर वह ज्ञान आ सकता है जो अनसीखा है, अनलर्नड है। उसके तीसरे सूत्र में हम बात करेंगे।
Let go of the knowledge you have clutched — that which is learned — then the unlearned, the untrained knowing can come. We will speak of that in the third sutra.
अभी इस सूत्र के बाद दस मिनट के लिए हम ध्यान के लिए बैठेंगे।
For now, after this sutra, we will sit for meditation for ten minutes.
रात तो बहुत भीड़ हो जाती है तो शायद उतना आसान नहीं पड़ता। अभी थोड़े लोग हैं तो हम एक दस मिनट के लिए ध्यान के लिए बैठेंगे।
At night, the crowd becomes very big, so it may not be so easy then. Now we are few — we will sit for ten minutes for meditation.
ध्यान बहुत सरल सी बात है। दो-तीन बातें समझ लें।
Meditation is a very simple matter. Understand two or three things.
पहली बात तो यह कि थोड़ा इतने फासले पर हो जाएं कि कोई किसी को छूता हुआ न हो। अगर बहुत भीड़ में आप हों तो बाहर उठ आएं, दूसरी जगह बैठ जाएं। कोई किसी का स्पर्श न करता हो।
First, sit at such a little distance that no one is touching anyone. If there is a great crowd where you are, get up and move outside, sit elsewhere. No one should be touching anyone.
ध्यान का अर्थ है भीतर जाना। वह तो कल तीसरे सूत्र में हम पूरी तरह समझने की कोशिश करेंगे। लेकिन तैरने के संबंध में जानने के पहले तैरना जान लेना बहुत अच्छा है। तो थोड़ा हम भीतर कूदें और तैरें। एक बहुत सरल सा मार्ग है। और वह सरल मार्ग यह है कि बाहर के प्रति जितना चित्त जागरूक हो उतना ही भीतर चला जाता है।
Meditation means going within. We will try to understand that fully in the third sutra tomorrow. But before knowing about swimming, it is very good to know how to swim. So let us jump a little within and swim. There is a very simple way. And it is this: the more alert the mind is toward the outer, the more it slips within.
इस छोटे से सूत्र को समझ लें।
Understand this small sutra.
बाहर के प्रति चित्त जितना जागरूक हो उतना ही गहरे भीतर चला जाता है।
The more alert the mind is toward the outer, the deeper it goes within.
अभी दस मिनट में हम जागरूकता का, अवेयरनेस का, होश का एक प्रयोग करेंगे।
For ten minutes now we will do an experiment in awareness, in being alert, in wakefulness.
यहां वृक्षों में हवाएं चल रही हैं, पत्तों में आवाज हो रही है, पक्षी आवाज करेंगे, सुबह की हवाओं की खबर होगी। चारों तरफ धीमी-धीमी आवाज है। धूप है, हवाएं हैं, पक्षी हैं। दस मिनट के लिए हम आंख बंद कर लेंगे और दस मिनट हम बाहर के इस जगत के प्रति परिपूर्ण होश रखने की कोशिश करेंगे। एक भी पक्षी की आवाज हमारे बिना सुने न गुजर जाए। एक भी पत्ते का हिलना हमारे बिना जाने न गुजर जाए। चारों तरफ ध्वनियों का जो जाल है वह हम जानते रहें, हमें पता चलता रहे, होश बना रहे। जितने जोर से आप जागेंगे इस बाहर के जगत के प्रति, हैरान हो जाएंगे, उतने ही गहरे भीतर प्रवेश हो जाएगा। उतनी ही भीतर एक शांति और एक अदभुत आनंद का भाव पैदा हो जाएगा।
Here, winds move through the trees, there is sound in the leaves, the birds will call, there will be news on the morning breeze. All around there is a soft murmuring. There is sunlight, there are breezes, there are birds. For ten minutes we will close our eyes, and for ten minutes we will keep perfect awareness toward this outer world. Not even the voice of a single bird should pass without our hearing it. Not even the movement of a single leaf should pass without our knowing it. The web of sounds all around — we should go on knowing it, becoming aware, remaining alert. The more intensely you awaken toward this outer world, you will be amazed — the deeper the entry within will be. The deeper a peace will arise within, and a wondrous bliss.
तो हम बैठें। क्योंकि मैं जो कह रहा हूं वह करने से ही जाना जा सकता है। उसे करें और जानें।
So let us sit. For what I am saying can be known only by doing. Do it and know.
बैठें, शरीर को ढीला और आसान छोड़ दें। कोई तनाव शरीर पर न हो। आंख बिलकुल आहिस्ता से बंद कर लें। उस पर भी कोई जोर न हो। भींचे न, धीमे पलकों को छोड़ दें।
Sit, let the body be loose and at ease. Let there be no tension on the body. Close the eyes very gently. Without any strain upon them. Do not press them shut — just let the lids rest softly.
आंख बंद कर लें। शरीर ढीला छोड़ दें। बिलकुल आराम से बैठ जाएं। बिलकुल शांत बैठ जाएं।
Close your eyes. Let the body be loose. Sit utterly at ease. Sit utterly still.
सुनें...पक्षियों की आवाजें हैं, हवाओं की आवाजें हैं...शांत, मौन बाहर जो भी हो रहा है उसे सुनें...सिर्फ सुनें, पूरे होश से सुनते रहें।
Listen… there are the birds’ voices, the sounds of the winds… in silence, in stillness, listen to whatever is happening outside… just listen, keep listening with total awareness.
सुनें...अनुभव करें, बाहर जो भी हो रहा है; जागे हुए अनुभव करें--हवाएं शरीर को स्पर्श करेंगी, उसका अनुभव होगा; सूरज की किरणें चेहरे पर छा जाएंगी, उसका अनुभव होगा; पक्षियों की आवाजें गूंजेगी, उसका अनुभव होगा। आप अनुभव के एक बिंदु मात्र रह जाएं--एक अनुभोक्ता, एक साक्षी, एक विटनेस।
Listen… experience whatever is happening outside; experience it wakefully — the winds will touch the body, there will be the sensation; the sun’s rays will spread across the face, there will be the sensation; the birds’ voices will resound, there will be the sensation. Become only a single point of experiencing — only an experiencer, a witness.
आप देख रहे हैं, सुन रहे हैं, जान रहे हैं--बस सिर्फ एक ज्ञान मात्र हैं। आप सिर्फ जान रहे हैं, जो भी हो रहा है चारों तरफ। एक दस मिनट के लिए मात्र ज्ञान मात्र रह गए हैं। सुनें...पूरे होश से सुनें...दस मिनट के लिए सिर्फ सुनते, जानते हुए रह जाएं।
You are seeing, hearing, knowing — you are only a knowing. You are only knowing whatever is happening all around. For ten minutes, remain only a knowing. Listen… listen with total awareness… for ten minutes remain only listening, only knowing.
सुनते रहें...जानते रहें...जागे रहें...पूरे होश से एक-एक चीज अनुभव करें: हवाओं को, सूरज की किरणों को, पक्षियों की आवाज को। और जैसे-जैसे अनुभव करेंगे, मन वैसे-वैसे शांत होता जाएगा...मन शांत होता जाएगा...मन धीरे-धीरे शांत होता जाएगा...मन बिलकुल शांत हो जाएगा...।
Keep listening… keep knowing… remain awake… with total awareness experience each thing: the winds, the sun’s rays, the birds’ song. And as you experience, the mind will become quiet… the mind will become quiet… slowly, the mind will become quiet… the mind will become utterly quiet…
मन शांत हो रहा है...मन शांत हो रहा है...मन शांत हो रहा है...मन शांत हो रहा है...मन शांत हो रहा है...।
The mind is becoming quiet… the mind is becoming quiet… the mind is becoming quiet… the mind is becoming quiet… the mind is becoming quiet…
सुनें...अनुभव करें--जितना तीव्रता से अनुभव करेंगे, मन उतना ही शांत हो जाएगा--हवाओं को, सूरज की किरणों को, पक्षी के गीत को--एक साक्षी होकर रह जाएं।
Listen… experience — the more intensely you experience, the more quiet the mind will become — the winds, the sun’s rays, the birds’ song — remain a witness.
मन शांत हो रहा है...मन धीरे-धीरे बिलकुल शांत हो जाएगा...सुनें...एक साक्षीमात्र रह जाएं।
The mind is becoming quiet… slowly, slowly the mind will become utterly quiet… listen… remain only a witness.
सब जान रहे हैं--पक्षियों की आवाजें सुन रहे हैं, हवाओं का अनुभव कर रहे हैं...एक साक्षीमात्र, जो हो रहा है उसे जान रहे हैं चुपचाप...मन शांत होता चला जाएगा...मन धीरे-धीरे बिलकुल शांत हो जाएगा...।
You are knowing everything — you are hearing the birds’ voices, you are feeling the touch of the winds… just a witness, silently knowing whatever is happening… the mind will go on becoming quiet… slowly, slowly the mind will become utterly quiet…
मन शांत हो रहा है...मन गहरे में शांत होता जा रहा है...मन शांत हो रहा है...मन शांत हो गया है...।
The mind is becoming quiet… the mind is settling into deep quiet… the mind is becoming quiet… the mind has become quiet…
