Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
मेरे प्रिय आत्मन्!
My beloved Atman!
जीवन में दो भ्रम हैं। दोनों ही बहुत सत्य मालूम होते हैं। एक भ्रम तो पदार्थ का है, मैटर का और दूसरा भ्रम अहंकार का है, ईगो का। एक भ्रम बाहर है, एक भ्रम भीतर है। दोनों भ्रम एक साथ ही जीते हैं और एक साथ ही मरते भी हैं। वे एक ही भ्रम के दो छोर हैं, एक ही इलूजन के।
There are two delusions in life. Both seem very true. One is the delusion of matter, and the other is the delusion of the ego. One delusion is outside, one delusion is inside. They are born together and they die together. They are the two ends of the same delusion, two poles of the same illusion.
पदार्थ दिखाई पड़ता है और खयाल में भी नहीं आता कि ऐसा भी हो सकता है कि पदार्थ न हो। बहुत ठोस मालूम होता है। पत्थर कितना ठोस है?
Matter appears, and it doesn’t even occur to us that there could be such a thing as no matter. It feels so solid. How solid is a stone?
एक बहुत बड़ा विचारक जॉनसन, बर्कले के साथ घूमने निकला था। और बर्कले कहता था, बाहर जो भी दिखाई पड़ता है, सब भ्रम है। तो जॉनसन ने पत्थर उठा कर बर्कले के पैर पर पटक दिया। बर्कले पैर पकड़ कर बैठ गया। और बहुत चोट लग गई उसे, खून बहने लगा। जॉनसन ने कहा: यह पत्थर भ्रम है, जिससे चोट लगी और खून बहता है?
A great thinker, Johnson, once went walking with Berkeley. Berkeley said, whatever appears outside is all illusion. Johnson picked up a stone and smashed it on Berkeley’s foot. Berkeley grabbed his foot and sat down, badly hurt, bleeding. Johnson said: ‘Is this stone an illusion, that has made you bleed?’
शायद जॉनसन ने सोचा होगा कि बहुत बड़ी दलील दे दी है उसने पत्थर के पक्ष में। लेकिन पत्थर भ्रम है। अब तो विज्ञान कहता है कि मैटर है ही नहीं--पदार्थ नहीं है।
Perhaps Johnson thought he had given a great argument for stone, for matter. But stone is an illusion. Today science says matter is not—matter does not exist.
बहुत पहले कुछ लोगों ने कहा था, पदार्थ माया है, इलूजन है। तब हंसी योग्य बात मालूम हुई होगी। पदार्थ और माया! पदार्थ ही तो सत्य है। जो दिखाई पड़ता है, वही तो सत्य है। आमतौर से हम कहते हैं, जो दिखाई पड़ता है, वही तो सत्य है। जो दिखाई नहीं पड़ता, वह सत्य कैसे हो सकता है? अब विज्ञान कहता है, जो दिखाई पड़ता है, वह बिलकुल सत्य नहीं है। पदार्थ--उसका ठोसपन, उसका होना, सभी असत्य है।
Long ago some people said that matter is maya, illusion. Perhaps it sounded laughable then. Matter and maya? Matter is the truth! What appears is truth—so we ordinarily say. We say, what appears is real, what does not appear, how can that be real? Now science says, what appears is not at all true. The solidity of matter, its being, is all untrue.
लेकिन कैसे हम मानें? पत्थर पैर पर गिरता है तो चोट लगती है। दीवाल से निकलने की कोशिश करें तो सिर टूट जाता है। इस दीवाल को सत्य कैसे न मानें, जिससे सिर टूट जाता हो? सिर जरूर टूट जाता है, फिर भी दीवाल जैसी दिखाई पड़ती है, वैसी नहीं है। हमें जो दिखाई पड़ रहा है बाहर का जगत--ये वृक्ष, आकाश में सूरज, यह पृथ्वी, ये पत्थर--यह चारों तरफ जो फैलाव है, इस फैलाव में हमें दिखाई पड़ता है--एक ठोसपन, एक पदार्थ, एक मैटीरियल!
But how to accept this? When a stone falls on your foot it hurts. Try to walk through a wall and your head breaks. How can we deny as real a wall that breaks our head? The head certainly breaks, and yet the wall is not as it appears. What appears to us as the outer world—the trees, the sun in the sky, the earth, the stones—all this expanse around us appears to be solid, to be material.
लेकिन जैसे गहरी खोज की गई और पदार्थ तोड़ा गया तो पता चला, वहां सिर्फ ऊर्जा है, एनर्जी है, शक्ति है; पदार्थ नहीं है। पदार्थ अणुओं का जोड़ है; और अणु पदार्थ नहीं है। पदार्थ परमाणुओं का संग्रह है और परमाणु--परमाणु केवल ऊर्जा के कण हैं, शक्ति के कण हैं।
But as deeper inquiry was made and matter was broken, it was found there is only energy, shakti; there is no matter. What we call matter is a heap of molecules; and molecules are not matter. Matter is an accumulation of atoms, and atoms are only particles of energy, quanta of force.
लेकिन फिर पदार्थ दिखाई कैसे पड़ता है? पदार्थ दिखाई पड़ता है ऊर्जा के कणों की तीव्र गति से, स्पीड से। एक पंखा है, उसमें तीन पंखुड़ियां हैं। पंखा रुका है, तो तीन पंखुड़ियां दिखाई पड़ती हैं। तेज चलता है पंखा, फिर पंखुड़ियां तीन नहीं दिखाई पड़ती हैं, फिर बीच की खाली जगह दिखाई नहीं पड़ती है, फिर पूरा घूमता हुआ एक वृत्त मालूम होता है। अगर बहुत तेज चले पंखा तो हमें दिखाई पड़ेगा कि टीन का एक गोल घेरा घूम रहा है, जो कि नहीं है! बीच की खाली जगह दिखना बंद हो जाएंगी--तीव्र गति होगी!
पदार्थ के जो अणु हैं, ऊर्जा के जो अणु हैं, वे इतनी तीव्र गति से घूम रहे हैं कि उनकी तीव्र गति के कारण ठोस होने का भ्रम पैदा होता है। उनके बीच की खाली जगह दिखाई नहीं पड़ती। खाली जगह ठोस हो जाती है। वे इतनी तेजी से घूम रहे हैं, उनकी गति बहुत तीव्र है, उनकी गति उतनी ही है जितनी सूरज की किरणों की गति है। सूरज की किरणें एक सेकेंड में एक लाख छियासी हजार मील चलती हैं। एक सेकेंड में एक लाख छियासी हजार मील की सीधी गति है सूरज की किरणों की। और वे अणु छोटी सी जगह में इसी गति से घूमते हैं, वे एक सेकेंड में कितने चक्कर लगा लेते होंगे एक लाख छियासी हजार मील प्रति सेकेंड की गति से?
Then why does matter appear? Matter appears because of the tremendous speed, the whirl, of energy-particles. Their speed gives rise to the illusion of solidity. The empty spaces between them do not appear. The emptiness becomes solid to our eyes. They whirl so fast; their velocity is immense, the same as the speed of the sun’s rays. Sunlight travels one hundred and eighty-six thousand miles in one second. Atoms whirl within a tiny space with this very speed—at one hundred and eighty-six thousand miles per second. How many revolutions will they make within a second?
छोटे-छोटे अणु! और अणु कितने छोटे हैं! अगर हम अपने बाल के किनारे परमाणुओं को खड़ा करें तो एक बाल की मोटाई में एक लाख परमाणु सीधे खड़े हो जाएंगे। इतने छोटे परमाणु हैं, इतनी छोटी उनकी परिधि है घूमने की। और परिधि की घूमने की गति एक लाख छियासी हजार मील प्रति सेकेंड है। इसलिए ठोस दिखाई पड़ती हैं चीजें। कोई चीज ठोस नहीं है। पदार्थ बिलकुल भ्रम है।
Tiny atoms! And how tiny are atoms! If we lined atoms along a strand of hair, one hundred thousand atoms would stand side by side in the thickness of a single hair. So small are the atoms; so tiny is the orbit in which they spin; and the speed of that orbit is one hundred and eighty-six thousand miles per second. Therefore things appear solid. Nothing is solid. Matter is utterly illusory.
एक भ्रम बाहर है और दूसरा इसी भ्रम का छोर भीतर है। भीतर दिखाई पड़ता है कि ‘मैं हूं’, ईगो। यह ‘मैं’ भी बिलकुल झूठ है। यह ‘मैं’ भी एकदम माया है, यह ‘मैं’ भी एकदम इलूजन है।
One delusion is outside, and the other end of that same delusion is inside. Inside it appears that ‘I am,’ the ego. This ‘I’ is also entirely false. This ‘I’ is also sheer maya, sheer illusion.
लेकिन आप कहेंगे, मान भी लें कि पदार्थ ऊर्जा का परिभ्रमण है, लेकिन यह ‘मैं’ कैसे झूठ है? मेरा जन्म नहीं हुआ? मैं बच्चा नहीं था? मैंने शिक्षा नहीं ली? मैं बड़ा नहीं हुआ? मैं आज जवान नहीं हूं? मैं कभी बीमार पड़ता हूं, कभी स्वस्थ होता हूं! फिर मैं अगर नहीं हूं तो यह सब कहां होता है? किस पर होता है? ये सारे अनुभव किस पर गुजरते हैं? मैं हूं। मेरी इज्जत है, मेरी प्रतिष्ठा है, मेरा मान है, मेरा सम्मान है, मेरा ज्ञान है, मेरा त्याग है! मैं नहीं हूं? अगर मैं ही नहीं हूं तो फिर तो सब मिट गया।
You will say: let us grant that matter is a whirl of energy—how is this ‘I’ false? Was my birth not? Was I not a child? Did I not study? Did I not grow up? Am I not young today? Sometimes I fall ill, sometimes I am healthy. If I am not, then where do all these happen? On whom do they happen? Upon whom do all these experiences pass? I am. My honor is, my prestige is, my dignity, my respect, my knowledge, my renunciation is! Am I not? If I am not, then all is erased.
इस ‘मैं’ के भीतर भी अगर हम प्रवेश करें, जैसे वैज्ञानिक परमाणु के भीतर प्रवेश किया--पदार्थ के भीतर और उसने कहा कि मैटर नहीं है। ऐसे ही जब कोई व्यक्ति इस ‘मैं’ के भी भीतर प्रवेश करे और ‘मैं’ के परमाणुओं को जाने, तो उसे पता चलता है कि ‘मैं’ भी एक भ्रम है। ‘मैं’ के परमाणु क्या हैं?--अनुभव। जैसे पदार्थ के परमाणु हैं--विद्युतकण; ऐसे ‘मैं’ के परमाणु हैं--अनुभव के कण। वे अनुभव के कण इकट्ठे हो गए हैं और तेजी से घूम रहे हैं। उनकी तेज गति के कारण यह शक पैदा होता है, यह लगता है कि ‘मैं हूं।’
If we enter into this ‘I’ the way the scientist entered the atom—entered matter and said, there is no matter—so too, when someone enters within this ‘I’ and comes to know the atoms of the ‘I’, he discovers that ‘I’ too is a delusion. What are the atoms of ‘I’?—experiences. Just as matter’s atoms are electrons, so the ‘I’ has atoms—particles of experience. Those particles of experience have clustered and are spinning rapidly. Because of their speed a circle seems to arise, a ring seems to be there: an ego-circle, and it feels as if ‘I am.’
जैसे कि हम एक मशाल जला लें और तेजी से मशाल को घुमाएं तो एक फायर सर्किल बन जाएगा। दिखाई पड़ने लगेगा एक अग्नि का गोल घेरा। वह है नहीं कहीं भी। सिर्फ एक मशाल घूम रही है, लेकिन तेजी से घूम रही है और एक वृत्त बन रहा है। मशाल नहीं दिखेगी, वृत्त दिखाई पड़ेगा। मशाल रुक जाए तो दिखाई पड़ जाएगा--वृत्त झूठ था, वह फायर सर्किल झूठ था, वह अग्नि-वृत्त नहीं था, सिर्फ एक मशाल तेजी से घूमती थी।
If we light a torch and whirl it fast, a fire-circle appears. A flaming ring seems to be there. But it is nowhere. Only a single torch is moving—moved swiftly—and a circle is seen. The torch will not be seen; the ring will be seen. Stop the torch and you will see—the ring was false, the fire-circle was false; there was no fire-ring, only a torch spinning fast.
जब कोई व्यक्ति भीतर प्रवेश करेगा तो पता चलेगा कि अनुभव के कण, स्मृतियों के कण, जो हो चुका है उसके कण इतनी तेजी से घूम रहे हैं कि उन तेजी से घूमते हुए कणों के कारण एक सर्किल पैदा होता है, एक वृत्त पैदा होता है, ईगो-सर्किल पैदा होता है और लगता है कि ‘मैं हूं!’ यह ‘मैं हूं’ लगता है इसलिए कि हम कहते हैं--मेरा जन्म हुआ!
When one goes within, one finds that particles of experience, particles of memory—bits of what has happened—are revolving so rapidly that their whirl creates a circle, a ring, an ego-circle; and it seems, ‘I am.’ It seems ‘I am’ because we say, ‘my birth happened.’
लेकिन सच बात यह है कि मेरा जन्म नहीं हुआ। जन्म हुआ--मेरा कब हुआ? आपको पता है आपका जन्म कब हुआ? जन्म हुआ। आप बड़े हुए। लेकिन आप कहते हैं, मैं बड़ा हुआ! बड़े हुए, बड़े होने की क्रिया हुई। बीमारी आई। स्वास्थ्य आया। लेकिन हम प्रत्येक घटना के साथ जोड़ते हैं कि ‘मैं’ बीमार हुआ, ‘मुझे’ भूख लगी, ‘मैं’ स्वस्थ हुआ, ‘मैं’ गया!
But the truth is: ‘my’ birth did not happen. Birth happened—when did ‘my’ birth happen? Do you know the moment of your birth? Birth happened. You grew. But you say, I grew! Growing happened—there was a process of growth. Illness came. Health came. But to each event we add, ‘I was ill, I felt hungry, I became healthy, I went!’
लेकिन अगर हम एक-एक अनुभव के भीतर प्रवेश करें तो पता चलेगा घटनाएं घटी हैं। लेकिन हमारी सारी भाषा भ्रांत है। हम कहते हैं, आकाश में बिजली चमकी! भाषा से ऐसी भूल पैदा होती है कि बिजली कोई अलग चीज है और चमकना कोई अलग चीज है। बिजली चमकी। हम कहते हैं, बिजली है, जो चमकी। लेकिन विज्ञान कहेगा, बिजली चमकी यह गलत है। चमकने का नाम बिजली है। बिजली कभी नहीं चमकी है। जो चमका है, उसी को हम बिजली कहते हैं। चमकना और बिजली एक ही चीज के दो नाम हैं। दो चीजें नहीं हैं कि बिजली कहीं अलग है और चमकना कहीं अलग है।
If we enter into each experience, we will find events have occurred. But our language is misleading. We say, lightning flashed in the sky! Language creates the mistake that lightning is one thing and flashing is another. Lightning flashed—we think there is lightning that flashed. Science will say, ‘lightning flashed’ is wrong. Flashing is the very name of lightning. Lightning has never flashed; that which flashes is what we call lightning. Flashing and lightning are two names of one thing, not two different things.
आप कहते हैं, मैं गया। अगर भीतर प्रवेश करेंगे तो पाएंगे, जाना हुआ है, मैं नहीं गया हूं। मैं और जाना एक ही चीज के दो नाम हैं। लेकिन हमारी भाषा कहती है कि मैं गया!
You say, I went. If you look within, you will find, going happened; ‘I’ did not go. ‘I’ and going are two names of one event. But our language says, I went!
हम कहते हैं, मुझे प्यास लगी। सच बात यह है कि प्यास लगी। और प्यास लगते वक्त मैं और प्यास दो चीजें नहीं थे। मैं ही प्यास था।
We say, I felt thirsty. The truth is, thirst arose. And in the moment of thirst, there were not two—the ‘I’ and thirst. I was thirst.
लेकिन भाषा दो में तोड़ देती है। वह कहती है, मुझे प्यास लगी। हम कहते हैं, मुझे दुख हो रहा है। अगर हम बहुत गौर से देखेंगे तो सिर्फ दुख हो रहा है। दुख हो रहा है, यही ‘मैं हूं।’ लेकिन भाषा दो हिस्सों में तोड़ देती है। भाषा कहती है, मुझे दुख हो रहा है।
But language splits in two. It says: I felt thirst. We say, I am suffering. Look very closely and only suffering is. That suffering is ‘I’. But language splits it in two—‘I am suffering.’
भाषा का जो हमारा निर्माण है उसमें ‘मैं’ निर्मित होता चला जाता है। मैं कहीं भी नहीं है, लेकिन यह निर्माण बचपन से लेकर जीवन भर चलता है। और एक ‘मैं’ का इलूजन, एक असत्य धीरे-धीरे पुंजीभूत हो जाता है, खड़ा हो जाता है, ठोस हो जाता है। और इसी ठोस ‘मैं’ का बोझ हमारे ऊपर सर्वाधिक है।
By the construction of our language, the ‘I’ gets constructed. There is no ‘I’ anywhere, but this construction goes on from childhood through life. And slowly the illusion of an ‘I’, a falsehood, accumulates, stands, hardens. And this hardened ‘I’ is the greatest burden upon us.
मैंने दो बोझों की बात की आपसे: अतीत का बोझ और भविष्य का बोझ। और अंतिम बोझ है: ‘मैं’ का बोझ, ‘अहंकार’ का बोझ।
I spoke to you of two burdens: the burden of the past and the burden of the future. And the ultimate burden is the burden of ‘I’, the burden of ego.
यह अहंकार का बोझ, जब तक चित्त पर है, तब तक हम सत्य में प्रवेश नहीं पा सकते; क्योंकि यह है असत्य, यह है झूठ।
So long as this burden of ego remains upon consciousness, we cannot enter truth; for ego is untruth, ego is false.
कभी अपने भीतर प्रवेश करें। अब हमारी सारी भाषा गड़बड़ है! जब हम कहेंगे, अपने भीतर, तो वह ‘मैं’ मजबूत होता है। कहना चाहिए, भीतर! लेकिन भीतर से भी वह ‘मैं’ मजबूत होता है, लगता है कि भीतर ‘मैं हूं’ और बाहर ‘मैं नहीं हूं!’
Try to enter within. Already our whole language is mixed up! When we say ‘within’, the ‘I’ is strengthened. We should say only ‘within-ness’—but even ‘within’ strengthens ‘I’; it seems as if inside ‘I am’ and outside ‘I am not.’
अब सच्चाई यह है कि ‘बाहर’ और ‘भीतर’ दोनों शब्द झूठे हैं। ऐसी दो चीजें नहीं हैं कि कुछ बाहर और कुछ भीतर है। एक ही चीज फैली है बाहर और भीतर। बाहर और भीतर दो चीजें नहीं हैं। बाहर और भीतर एक ही चीज के फैलाव हैं, एक ही चीज का एक्सटेंशन है। वही भीतर है, वही बाहर है। लेकिन हमारे देखने में ऐसा लगता है कि भीतर कुछ और है, बाहर कुछ और है।
The fact is, ‘outside’ and ‘inside’ both are false words. There are not two such things that some is outside and some is inside. One and the same is spread as both outside and inside. Outside and inside are not two things; they are extensions of the same. That which is within is that which is without. But in our seeing it seems as if inside is something else, outside something else.
हम कहते हैं, बाहर कुछ भी नहीं है, भीतर सब-कुछ है! हम कहते हैं, बाहर छोड़ो, भीतर जाओ! उस सबसे ‘मैं’ मजबूत होता है। लेकिन बहुत गौर से देखें--क्या है बाहर, क्या है भीतर? कौन सी चीज भीतर है और कौन सी चीज बाहर है? श्र्वास भीतर है कि बाहर? तो हमें पता चलेगा, श्वास बाहर भी है और भीतर भी। श्र्वास बाहर भी जाती है और भीतर भी जाती है। श्र्वास कहां है? श्र्वास बाहर और भीतर का जोड़ है, सेतु है।
We say, outside there is nothing, inside there is everything! We say, leave the outside, go within! All this strengthens the ‘I’. But look very carefully—what is outside and what is inside? Which thing is inside and which outside? Is breath inside or outside? We will discover breath is both outside and inside. Breath goes out and breath comes in. Where is breath? Breath is a bridge between outside and inside.
यह सूरज हमसे बाहर है या भीतर? सूरज की गर्मी हमें भीतर पूरे वक्त मिल रही है। हम उसी से जी रहे हैं। सूरज बाहर है या भीतर, सूरज मेरा हिस्सा है या मुझसे अलग है? अगर सूरज बुझ जाए तो मैं भी बुझ जाऊंगा कि नहीं बुझ जाऊंगा? अगर सूरज बुझ जाए, हम सब यहीं बुझ जाएंगे। तो फिर सूरज बाहर था या भीतर था?
Is the sun outside us or inside? The sun’s warmth is continuously within us. We live by it. Is the sun outside or within? Is the sun part of me or separate from me? If the sun were to go out, would I not also go out? If the sun dies, we all would die here. Then was the sun outside or inside?
ये वृक्ष बाहर हैं कि भीतर? हम कहेंगे, निश्चित ही बाहर हैं। वृक्ष हमसे बाहर दिखाई पड़ रहे हैं। दिखाई पड़ रहे हैं, यह सच है। लेकिन कभी आपने खयाल किया, गेहूं आप कहां से ले आए? वृक्षों से। भोजन कहां से ले आए? वृक्षों से। वृक्ष पूरे वक्त आपके लिए भोजन तैयार कर रहे हैं। आप मिट्टी नहीं खा सकते हैं, लेकिन गेहूं बो देते हैं। गेहूं मिट्टी खाता है। पौधा बड़ा होता है, एक गेहूं की जगह हजार गेहूं लग जाते हैं। वह सब मिट्टी से खींचा है उस गेहूं ने। उस गेहूं ने सूरज की किरणें पी ली हैं। उस गेहूं में वह सारी प्रक्रिया हो गई कि अब इस प्रक्रिया के द्वारा गेहूं आपके शरीर का हिस्सा बन सकता है। अब यह गेहूं आपके भीतर जाएगा, आपका खून बनेगा, आपकी हड्डी बनेगा, आपका मांस बनेगा।
Are these trees outside or inside? We will say, surely outside. Trees appear outside us. That appears true. But have you ever considered—from where do you bring wheat? From trees. Food—from where? From trees. Trees are continuously preparing your food. You cannot eat soil, but you sow wheat. The wheat eats the soil. The plant grows; a single grain becomes a thousand grains. It has drawn it all from the earth. The wheat has drunk the sun’s rays. In that wheat the whole process has occurred so that by that process the wheat can become part of your body. It will enter you, become your blood, your bones, your flesh.
अगर सारे पौधे भोजन बनाना बंद कर दें, आप एक क्षण भी जीएंगे? आप इसी क्षण विदा हो जाएंगे। तो पौधे आपके बाहर हैं या भीतर? या उसी जीवन की बड़ी प्रक्रिया के हिस्से हैं, जिस जीवन की प्रक्रिया के आप भी एक हिस्से हैं। वही जीवन की प्रक्रिया एक तरफ गेहूं पैदा कर रही है और एक तरफ आपको पैदा कर रही है। फिर वही गेहूं आपको पोषण दे रहा है। और कल आप फिर गिर जाएंगे और फिर मिट्टी में मिल जाएंगे!
If all the plants stop making food, can you live even a moment? You will depart this very moment. Then are plants outside you or inside—or are they parts of the same vast process of life of which you too are a part? The same process of life is producing wheat on one side and producing you on the other—and then that wheat nourishes you, and tomorrow you fall and dissolve again into soil!
तो आप, मिट्टी और आप अलग-अलग हैं? उसी मिट्टी से पैदा होते हैं, उसी मिट्टी में विदा हो जाते हैं। उसी मिट्टी से जीते हैं, फिर वही मिट्टी बन जाते हैं। कितनी बार पौधे बन चुके हैं आप, और कितनी बार पौधे आदमी बन चुके हैं। और कितनी बार आदमी फिर मिट्टी बन चुका है, फिर पौधा बन चुका है! ये किसी एकही वृत्त के हिस्से हैं या अलग-अलग हैं? क्या है बाहर और क्या है भीतर?
So are you, and earth, separate? From that very soil you are born; to that very soil you return. By that very soil you live, and then you become soil again. How many times have you become plants, and how many times have plants become man! How many times man has become earth again and again plant again! Are these parts of one circle or separate? What is outside and what is inside?
जो बाहर है, वह प्रतिक्षण भीतर जा रहा है; जो भीतर है, वह प्रतिक्षण बाहर जा रहा है।
What is outside is entering within every moment; what is within is going out every moment.
बाहर और भीतर एक ही जीवन-ऊर्जा की लहरें हैं। जब भीतर की तरफ लहर आती है तो हम कहते हैं ‘मैं’ और जब बाहर की तरफ जाती है तो हम कहते हैं ‘तू।’ लेकिन ‘तू’ और ‘मैं’ एक ही जीवन-ऊर्जा की लहर के दो छोर हैं।
Outside and inside are waves of one life-energy. When the wave turns inward we say ‘I’; when it turns outward we say ‘You’. But ‘You’ and ‘I’ are two ends of one life-wave.
यह दिखाई पड़ना जरूरी है कि यह ‘मैं’ भ्रम है। यह भीतर का भाव भी भ्रम है। और जब तक यह न दिखाई पड़ जाए, तब तक बोझ से मुक्ति नहीं हो सकती। क्योंकि जब तक मैं मानता हूं मैं हूं अलग, भिन्न, पृथक, तब तक एक बोझ रहेगा। क्योंकि तब तक एक संघर्ष रहेगा शेष से जो मैं नहीं है। ‘मैं’ का संघर्ष है ‘न-मैं’ से, ‘आई’ का संघर्ष है ‘नो-आई’ से; जब तक मैं मैं हूं, तू तू है, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। जब तक वृक्ष अलग हैं, मैं अलग हूं; सूरज अलग है, मैं अलग हूं, तब तक एक अंतर्द्वंद्व जारी रहेगा। वह द्वंद्व ही मनुष्य के ऊपर सबसे बड़ा बोझ है, क्योंकि संघर्ष में शांति कहां, कांफ्लिक्ट में, द्वंद्व में शांति कहां?
It needs to be seen that this ‘I’ is a delusion. This feeling of within is also a delusion. Until it is seen, there can be no freedom from burden. For as long as I take myself to be separate, distinct, apart, a burden will remain—since a struggle will remain with the rest that is ‘not-I’. ‘I’ struggles with the ‘not-I’; as long as I am ‘I’ and you are ‘you’, conflict continues. As long as the trees are separate and I am separate; the sun is separate and I am separate—an inner duel continues. That duel is the greatest burden upon man, for where is peace in struggle? Where is peace in conflict?
हम लड़ रहे हैं प्रतिक्षण। सबसे लड़ रहे हैं चारों तरफ। और लड़ने का बिंदु यह भ्रम है कि मैं अलग हूं। अगर यह ज्ञात हो जाए कि मैं अलग नहीं हूं, मैं इसी विराट जीवन-प्रक्रिया का एक अंग हूं, तो किससे है लड़ना, किससे है संघर्ष, कौन है शत्रु?
We are fighting at every moment, fighting with all around. And the point of fight is the delusion that I am separate. If it is known I am not separate, I am a limb of this vast process of life—then with whom is there to fight? With whom to struggle? Who is the enemy?
फिर यह सारा विराट जीवन एक है।
Then the whole vast life is one.
ऐसा ही समझें कि अगर मेरे हाथ को खयाल पैदा हो जाए कि मैं अलग हूं। और मेरी आंख को खयाल पैदा हो जाए कि मैं अलग हूं। और आंख लड़ने लगे हाथ से, पेट लड़ने लगे सिर से, हाथ लड़ने लगे पैर से, तो क्या गति होगी उस व्यक्तित्व की, उस शरीर की? सारा व्यक्तित्व विघटित हो जाएगा। सारा व्यक्तित्व अंतर्द्वंद्व और संघर्ष में नष्ट हो जाएगा। सारा व्यक्तित्व एक कलह और एक कांफ्लिक्ट बन जाएगा। फिर जीवन आनंद नहीं हो सकता उस शरीर में। लेकिन नहीं, आंख जुड़ी है पैर से, हाथ जुड़े हैं सिर से, पेट जुड़ा है, सब जुड़ा है। और सबके भीतर एक सहयोग एक कोऑपरेशन, एक अंतर्संबंध, एक अंतर-ऐक्य। भीतर सब एक है। आंख और पैर का अंगूठा अलग-अलग नहीं, दोनों एक ही जीवन-प्रक्रिया के हिस्से हैं। गौर से देखेंगे, समझेंगे, पहचानेंगे तो समस्त जीवन एक ही प्रक्रिया मालूम होगी।
Imagine if my hand were to get the idea that it is separate. If my eyes were to imagine they are separate. If eyes begin to fight with hands, stomach with head, hands with feet—what will be the fate of that person, that body? The whole organism will disintegrate in inner conflict and struggle. Life in that body cannot be joy. But in truth, the eye is connected to the toe, the hand to the head, the belly to all—everything is connected. Within there is a cooperation, an inter-relationship, an inner unity. Inside, all is one. Eye and big toe are not separate; they are parts of one life-process. Look closely, understand, recognize—and all life will appear as one process.
और जिस दिन ऐसा मालूम होता है कि समस्त जीवन एक ही प्रक्रिया है, उसी दिन ईश्र्वर का अनुभव हो जाता है। ईश्र्वर का और कोई अर्थ नहीं है। ईश्र्वर का अर्थ है: सब एक है। ईश्र्वर का अर्थ है: अनेक नहीं हैं। ईश्र्वर का अर्थ है: खंड-खंड नहीं हैं। सब अखंड है। और वह अखंड का इकट्ठा जीवन है।
And the day it appears that all life is one process, that very day God is experienced. ‘God’ means: all is one. ‘God’ means: there are not many. ‘God’ means: there are no fragments. All is unfragmented, an indivisible flow of life.
लेकिन हमने उस अखंड से अपने को अलग तोड़ा हुआ है। और भक्त भी कहता है कि मैं अलग हूं! भक्त कहता है, हे भगवान, मुझ पर दया करना! वह कहता है कि मैं अलग हूं। तू दया करने वाला है, मैं दया पाने वाला हूं। तू पतित पावन है, मैं पतित हूं। लेकिन भक्त भी कहता है, मैं अलग हूं। भक्त भी कहता है कि मेरा उद्धार करना!
Yet we have broken ourselves off from that indivisible. Even the devotee says, I am separate! The devotee says, O God, have compassion on me! He says, I am separate—you are the compassionate, I am the receiver. You are the purifier of the fallen, I am the fallen. He too says, I am separate. He too says, redeem me!
किससे कह रहे हो? तुम वही हो जिससे कह रहे हो! किससे मांग रहे हो भीख? तुम जिससे भीख मांग रहे हो, वही हो! वहां कोई भी नहीं है और सुनने को। क्योंकि मांगने वाला ही पाने वाला है। देने वाला ही लेने वाला है। वहां दो नहीं हैं। लेकिन सारे भक्त हाथ जोड़े खड़े हैं--किसके सामने?
To whom are you saying it? You are that very one to whom you pray! From whom are you begging alms? The one from whom you beg—you are that! There is no one there to listen. The beggar is the receiver; the giver is the taker. There are not two. And still all the devotees stand with folded hands—before whom?
और इसलिए मैं कहता हूं, सारे भक्त नास्तिक हैं। किसी भक्त को ईश्र्वर का कोई पता नहीं है। किससे हाथ जोड़ रहे हो? हाथ जोड़ने का मतलब है कि कोई दूसरा है। और जहां दूसरा है, वहीं सब उपद्रव शुरू हो गया। वहां हमने तोड़ लिया अपने को। किससे कर रहे हो प्रार्थना? किसके चरणों में हाथ जोड़ कर सिर टेक कर पड़े हो? कौन है वहां दूसरा?
Therefore I say, all devotees are atheists. No devotee has any scent of God. To whom are you folding hands? Folding hands means there is another. And where there is another, there begins all mischief. There we have broken ourselves. To whom are you praying? At whose feet do you lay your head? Who is there as the second?
कोई भी नहीं है। जीवन एक अंतहीन विस्तार है एक ही ऊर्जा का, एक ही जीवन-शक्ति का। लेकिन भक्त भी कहता है कि भगवान अलग है! भगवान को पाने की मैं कोशिश कर रहा हूं! भगवान को पाने की कोशिश भ्रम है। भ्रम इसलिए है कि भगवान को पाने की कोशिश में यह माना हुआ है कि मैं हूं और मैं भगवान को पाऊंगा!
No one at all. Life is an endless expanse of one energy, one life-force. But even the devotee says, God is separate! I am trying to attain God! The effort to attain God is an illusion—because in that effort it is assumed that ‘I am’, and I shall attain God!
नहीं, धर्म नहीं मानता, नहीं जानता ऐसा कि कोई और है। धर्म का ज्ञान, धर्म का जानना यह है कि ‘मैं नहीं हूं।’ और तब सब एक हो जाता है।
No, religion neither believes nor knows that there is any ‘other’. Religious knowing is precisely this: ‘I am not.’ And then all becomes one.
फिर किससे करनी है प्रार्थना? फिर अपने ही हाथ को अपने ही सिर के प्रति जोड़े हुए हैं! अपने ही पैरों पर अपना ही सिर रखे हुए हैं! एब्सर्डिटी है सारी प्रार्थना, सारी पूजा, सारी अर्चना--एकदम ही मूढ़तापूर्ण है, क्योंकि किससे कर रहे हैं यह?
Then whom to pray to? Then one hand is folded to one’s own head! One’s own head is placed at one’s own feet! All prayer, all worship, all ritual becomes absurd—because to whom are you doing it?
वह जो मौलिक भ्रम है, वह जो ओरिजिनल इलूजन है वह कायम है कि दूसरा अलग है और मैं अलग हूं! भीतर वह जो छोर है बाहर का एक, उसमें प्रवेश करके खोजें--‘मैं हूं’? जाएं और खोजें कि ‘मैं कहां हूं?’ और एक-एक जगह पूछें कि मैं यह हूं? मैं शरीर हूं?
The original illusion remains—the primal delusion—that the other is separate and I am separate. Enter that inner end of the outer delusion and inquire: ‘Am I?’ Go and search: where is this ‘I’? Ask at every step—am I this? Am I the body?
हम कहेंगे, साधक पूछते हैं। साधक पूछते हैं, मैं शरीर हूं? और उत्तर उनके पास तैयार है, वे कहते हैं, मैं शरीर नहीं हूं! वह उत्तर कहीं से आता नहीं, वह किताब से पढ़ा हुआ है। उत्तर पहले से मालूम है, पूछते पीछे हैं। पूछना झूठ है। उत्तर पहले से मालूम है, जैसा कि बच्चे नकल करते हैं। गणित करने के पहले किताब उलटा कर देख लेते हैं कि उत्तर क्या है। उत्तर पहले से मालूम है, फिर गणित कर रहे हैं।
We say seekers ask. Seekers ask, am I the body? But their answer is ready-made; they say, I am not the body! That answer is not coming from realization; it is read from a book. The answer is known beforehand; they ask afterward. The asking is false. The answer is already known—like children copying in math: they look up the answer before doing the problem. The answer is known in advance; then they ‘work’ the sum.
ऐसा ही धार्मिक लोग करते हैं। उत्तर पहले से पक्का उन्हें पता है कि हम आत्मा हैं। फिर अपने से पूछ रहे हैं कि मैं शरीर हूं? और फिर खुद ही कह रहे हैं कि मैं शरीर नहीं हूं। क्या पागलपन है! किससे पूछ रहे हो? किसको उत्तर दे रहे हो?
So do the religious. The answer is fixed: we are the soul. Then they ask: am I the body? And then they themselves reply: I am not the body. What madness! To whom are you asking? And to whom are you answering?
और जब पूछना ही शुरू किया है तो फिर अंत तक पूछो, फिर इतनी जल्दी मत रुक जाओ। फिर पूछो कि मैं शरीर हूं? और उत्तर किताब से मत लाओ, क्योंकि किताब से आया हुआ उत्तर आपके लिए झूठा होगा। वह किसी के लिए सच होगा, जिसे मिला था। आपको किताब से मिला है। आपको नहीं मिला है। आपको नहीं आया है आपसे।
If you have begun to ask, go on until the end—don’t stop quickly. Ask: am I the body? And do not bring the answer from the book, for what comes from the book will be false for you. It may have been true for someone to whom it happened. You have not got it—you got it from a book, not from your being.
पूछो, मैं शरीर हूं? पूछो, मैं मन हूं? लेकिन यहीं मत रुक जाओ। जो रुक जाता है, वह पूछता ही नहीं। फिर यह भी पूछो, मैं आत्मा हूं? और हर जगह उत्तर मिलेगा, नहीं। शरीर पर भी मिलेगा, मन पर भी मिलेगा, आत्मा पर भी मिलेगा। असल में जो भी हम पूछ सकते हैं, वही उत्तर मिलेगा--यह मैं नहीं हूं। पूछते चले जाओ, खोजते चले जाओ और आखिर में, अंत में पाओगे कि मैं हूं ही नहीं। उत्तर मिलेगा ही नहीं। अंततः पता चलेगा कि मैं हूं ही नहीं। सब हैं, मैं नहीं हूं।
Ask: am I the body? Ask: am I the mind? But do not stop here. The one who stops never truly asks. Ask also: am I the Atman? And at each step the answer will be: no. It will be no for the body, no for the mind, no for the Atman as an object. In truth, whatever we can ask about—‘am I this?’—the answer will be: this I am not. Keep asking, keep searching—and finally you will find that ‘I am’ is not. No answer will be found. In the end it will be seen that I am not. All is—but I am not.
जैसे कोई प्याज को छीलना शुरू करे, एक पर्त निकाल ले। पूछे, अब प्याज कहां है? यह पर्त तो प्याज नहीं है। फेंक दी, फिर दूसरी पर्त निकाली। यह भी प्याज नहीं है। और प्याज, और प्याज, और खोजता चला जाए और एक-एक पर्त को फेंकता चला जाए। आखिर में क्या मिलेगा? आखिर में शून्य मिलेगा और पता चलेगा प्याज है ही नहीं, सब पर्त ही पर्त थी।
As if someone begins to peel an onion—removes one layer. He says, this layer is not the onion. Throws it away; peels another—this too is not the onion. And he goes on peeling, layer upon layer. What will he find at the end? He will find emptiness; he will discover there was no onion—there were only layers upon layers.
ऐसे ही अगर कोई खोजता चला जाए तो पर्त ही पर्त मिलेगी और ‘मैं’ कहीं भी नहीं मिलेगा। अंततः सब पर्तें शांत हो जाएंगी और मैं का भाव भी शांत हो जाएगा। लेकिन जहां ‘मैं’ शांत हो जाता है, वहां ‘मैं’ तो नहीं मिलता, सब मिल जाता है!
In the same way, if one goes on searching, there will be only layers; ‘I’ will not be found anywhere. Finally all layers will become still and the sense of ‘I’ will fall silent. Where ‘I’ is silent, ‘I’ is not found—but the whole is found!
पूछो, मैं कौन हूं? और आखिर में पता चलेगा मैं हूं ही नहीं। और तब जिसका पता चलेगा--वही है। उसका ही नाम सत्य है, उसी का नाम परमात्मा है। लेकिन जो कहता है, मैं आत्मा हूं, वह परमात्मा को कभी नहीं जान पाता, क्योंकि वह यह मान कर चल रहा है कि मैं हूं। वह जिसको हम आत्मवादी कहते हैं, वह भी परमात्मवादी नहीं है। क्योंकि आत्मवादी कहता है, ‘मैं हूं।’ और वह जिद उसकी कायम है कि मैं अलग हूं! वह कहता है, मुझे मोक्ष चाहिए! और वह कहता है, मोक्ष में भी ‘मैं’ रहूंगा!
Ask, Who am I? and in the end it will be known: I am not. And then what is known—that alone is. Its name is Truth; its name is Paramatman. But the one who says ‘I am the Atman’ never comes to know the Paramatman, because he proceeds with the premise that ‘I am’. The so-called atma-vadi is not a paramatma-vadi, for the atma-vadi says, ‘I am’—and his insistence persists that I am separate! He says, I want moksha! He says, even in moksha ‘I’ will remain!
सब छोड़ने को राजी हो जाता है आत्मवादी, लेकिन ‘मैं’ को छोड़ने को राजी नहीं है। वह कहता है, धन मैं छोड़ दूंगा। वह कहता है, मकान मैं छोड़ दूंगा। वह कहता है, पत्नी-बच्चे मैं छोड़ दूंगा। वह कहता है, संसार मैं छोड़ दूंगा। यहां तक कि वह कहता है, देह मैं छोड़ दूंगा, मर जाऊंगा, संथारा ले लूंगा। लेकिन वह यह कहता है कि ‘मैं’ को मैं नहीं छोडूंगा! मैं बचूंगा! मैं मोक्ष में रहूंगा! मैं परिपूर्ण शांति और आनंद को मोक्ष में अनुभव करूंगा! लेकिन मैं? मैं बचूंगा!
The atma-vadi is ready to give up everything—but not the ‘I’. He says, I will give up wealth, I will give up house, wife and children, I will give up the world. He even says, I will give up the body, I will die, I will take santhara. But he says: I will not give up ‘I’! I shall survive! In moksha I shall be! I shall experience perfect peace and bliss in moksha! But ‘I’—I shall remain!
लेकिन बड़े मजे की बात है, असली संपत्ति ‘मैं’ है, धन असली संपत्ति नहीं है। और धन में जो मजा है, वह ‘मैं’ के मजबूत होने का मजा है और कोई मजा नहीं है। मेरे पास कुछ है, इसका जो मजा है, वह मेरे ‘मैं’ को मजबूत करने का मजा है! आपके पास एक बड़ा मकान है तो उसी अनुपात में आपके पास बड़ा ‘मैं’ होगा। छोटा मकान है, ‘मैं’ छोटा हो जाएगा। छोटे मकान से तकलीफ नहीं होती, तकलीफ ‘मैं’ के छोटे हो जाने से होती है। अगर आप एक बड़ी कुर्सी पर सवार हैं तो आपके पास एक बड़ा ‘मैं’ है। कुर्सी से नीचे उतार दिए गए, छोटा ‘मैं’ हो गया। तकलीफ कुर्सी से नहीं होती। बड़े तख्त पर बैठने से कौन सा सुख मिलता होगा? लेकिन बड़े तख्त पर बैठने से ‘मैं’ बड़ा हो जाता है।
It is curious: the real property is ‘I’, not money. And the pleasure in money is the pleasure of strengthening the ‘I’—no other pleasure. The joy of ‘I have’ is the joy of making ‘I’ strong. If you have a big house, to that extent your ‘I’ will be big. A small house—‘I’ becomes small. The pain is not from the small house; the pain is from the shrinking of ‘I’. Sit on a big throne, you have a big ‘I’. Get pulled down from the chair, the ‘I’ shrinks. The hurt is not from the chair. What pleasure can there be in a big throne? The pleasure is that the ‘I’ grows big upon it.
वह ‘मैं’ बिलकुल काल्पनिक है। बड़े तख्त का सहारा लेकर बड़ा हो जाता है। बड़े धन का सहारा लेकर बड़ा हो जाता है। बड़े पद का सहारा लेकर बड़ा हो जाता है। और हम कहते हैं, पद छोड़ दो, धन छोड़ दो। लेकिन वह ‘मैं’ बहुत होशियार है। वह छोड़ने से भी बड़ा हो जाता है। वह कहता है, ‘मैंने’ धन छोड़ दिया! देखो ‘मैंने’ मिनिस्टरी को लात मार दी, ‘मैंने’ पद छोड़ दिया! मैंने सब छोड़ दिया। लेकिन वह ‘मैं’ कहता है, ‘मैंने’ सब छोड़ दिया! वह फिर नई शक्लों में खड़ा हो जाता है। इसलिए धन छोड़ना आसान है, क्योंकि धन छोड़ने से ‘मैं’ मरता नहीं और मजबूत होता है। धन को तो चोर भी चुरा सकते हैं, लेकिन त्याग को कोई नहीं चुरा सकता। इसलिए अगर तिजोरी ही मजबूत बनानी हो, तो त्याग की तिजोरी बनानी चाहिए। लोहे की तिजोरियां चोरी जाती हैं, टूट जाती हैं। चोर भी बहुत होशियार हैं।
That ‘I’ is utterly imaginary. It grows big leaning on a big throne, on great wealth, on a high position. We say, leave position, leave wealth. But the ‘I’ is very cunning; even by leaving it grows bigger. It says, ‘I’ abandoned wealth! See, ‘I’ kicked away the ministry! ‘I’ renounced position! ‘I’ left everything! But ‘I’ says: ‘I’ left everything! It rises anew in fresh forms. Therefore giving up money is easy, because ‘I’ does not die by giving it up; it becomes stronger. Money can be stolen by thieves; renunciation no one can steal. If you want a strong vault, build the vault of renunciation. Iron vaults can be broken; thieves are clever.
संन्यासी के अहंकार भर की चोरी नहीं हो सकती। गृहस्थ के अहंकार की चोरी हो सकती है, गृहस्थ नासमझ है। संन्यासी होशियार है, ज्यादा कनिंग, ज्यादा चालाक है। वह ऐसा ‘मैं’ मजबूत कर रहा है, जिसको कोई चुरा नहीं सकता। उसके ‘मैं’ को आप कैसे चुराइएगा? अगर आप उसके कपड़े छीन कर ले जाओ, वह कहेगा, हमने कपड़े भी त्याग दिए। चलो यह झंझट भी मिटी, कपड़े भी अब नहीं रहे। अब हम और भी मुक्त हो गए। अब वह ‘मैं’ और मजबूत हो गया--वह कहता है, मैंने कपड़े भी छोड़ दिए!
The householder’s ego can be robbed; the sannyasin’s ego cannot. The householder is naive; the sannyasin is clever, more cunning. He is strengthening such an ‘I’ as none can steal. How will you steal his ‘I’? If you snatch away his clothes, he will say, I have renounced clothes also. Good, this fuss too is gone—no clothes now. Now I am even more free! And the ‘I’ grows stronger—‘I’ have left even clothes!
गृहस्थ नासमझ अहंकारी है, संन्यासी समझदार अहंकारी है।
The householder is a naive egoist; the sannyasin is a sophisticated egoist.
इसलिए गृहस्थ की जब नासमझी टूटती है तो वह भी संन्यासी होना शुरू हो जाता है। उसको समझ में आ जाता है कि हम कहां के पागलपन में पड़े हैं! इसमें कोई सार नहीं है। धन चोरी चला जाता है। सरकार बदल जाए, सब गड़बड़ हो जाता है। कम्युनिज्म आ जाए, सब गड़बड़ हो जाता है।
When a householder’s naivete breaks, he also begins to become a sannyasin. He understands what madness he was caught in! There is no substance in it. Money is stolen. If the government changes, all is upset. If communism comes, all is upset.
संन्यासी से कोई कुछ नहीं छीन सकता है। उसके पास कुछ है ही नहीं जिसको छीनोगे। उसके पास शुद्ध ‘मैं’ बच गया है, जिसके पास अब कुछ भी नहीं है छोड़ने को। लेकिन असली सवाल है ‘मैं’ के छोड़ने का। न धन छोड़ने का सवाल है, न मकान छोड़ने का, न पद छोड़ने का। सवाल है ‘मैं’ छोड़ने का। लेकिन वह तो मोक्ष की खोज करने वाला भी नहीं छोड़ता! वह कहता है, ‘मैं’ तो रहूंगा, शुद्ध रूप में रहूंगा! शरीर छूट जाएगा, लेकिन मैं रहूंगा! मन छूट जाएगा, मैं रहूंगा! वासना छूट जाएगी, मैं रहूंगा!
From the sannyasin nothing can be taken. He has nothing left to take. He has a pure ‘I’ left now, with nothing left to drop. But the real question is the dropping of ‘I’. The question is not leaving money, nor house, nor position. The question is leaving ‘I’. Yet even the seeker of moksha does not leave it! He says, I shall remain—purely. The body will fall, but I will remain. Mind will fall, I will remain. Desire will fall, I will remain.
यह बहुत अदभुत बात है। कि जो सबसे ज्यादा भ्रामक है, उसी को बचाने की चेष्टा चलती है। नहीं, जब तक ‘मैं’ है, तब तक कुछ नहीं छूटता। जिस दिन ‘मैं’ छूट जाता
है, उसी दिन कुछ छूटता है। और जिस दिन ‘मैं’ छूट जाता है, उस दिन मोक्ष है। ‘मैं’ का कोई भी मोक्ष नहीं है, ‘मैं’ से मुक्ति का नाम मोक्ष है। ‘मैं’ की कोई मुक्ति नहीं होती कि मैं मुक्त हो जाऊंगा। मुक्त होने का मतलब कि ‘मैं’ तो मरा, ‘मैं’ तो गया। मुक्ति में कोई ‘मैं’ नहीं बच रहता है।
This is astonishing: that which is most illusory—that alone we strive to preserve. No—so long as ‘I’ is, nothing is dropped. The day ‘I’ drops, that day something drops. And the day ‘I’ drops, that day is moksha. There is no moksha for ‘I’; liberation is from ‘I’. There is no liberation of the ‘I’—as if I shall become free. To be free means the ‘I’ has died, the ‘I’ is gone. In freedom no ‘I’ remains.
मुक्ति का अर्थ है: परमात्म-जीवन। जहां मैं नहीं रहा, समग्र की सत्ता रह गई है। मैं सबके साथ एक--और एकमय हूं। मुझे होना नहीं है, सिर्फ जानना है कि सत्य क्या है। क्या मैं अलग हूं? क्या मैं पृथक हूं? क्या पृथक होकर एक क्षण भी जीया जा सकता है? क्या जीवन का पृथक होना संभव है? क्या एक व्यक्ति को हम एक कैप्सूल में बंद कर दें, सब तरफ से तोड़ दें, वह जीएगा? एक क्षण भी जीएगा?
Freedom means: the life of the Paramatman. Where I am not, only the Whole remains. I am one with all—one-flavored. I do not have to become; I only have to know what is true. Am I separate? Am I distinct? Can one live even for a moment in separateness? Is a separate life possible at all? Lock a person into a capsule, sever every connection—will he live? Will he last even a moment?
जीवन अंतर्संबंध है, इंटररिलेशनशिप है। जीवन विराट अंतर्संबंध है।
Life is interrelationship. Life is vast interconnection.
सोचें कि एक व्यक्ति को हमने बंद कर दिया एक वैक्यूम कैप्सूल में, एक शून्य डिब्बे में बंद कर दिया। उसका कोई संबंध नहीं रहा दुनिया से। वह एक क्षण भी जी सकता है वहां? एक क्षण भी हो सकता है वहां? वह नहीं होगा, नहीं हो सकता।
Imagine a person locked in a vacuum capsule, sealed in emptiness, unrelated to the world. Could he be there even for a moment? He would not be. It cannot be.
लेकिन हम सबने अहंकार का कैप्सूल बनाया हुआ है। और उस अहंकार में हम सब अलग-अलग खड़े हो गए हैं और कहते हैं ‘मैं हूं!’ यद्यपि हम जुड़े हैं। लेकिन फिर भी हम कहते हैं कि ‘मैं हूं’ अलग और पृथक!
But all of us have built a capsule of ego. Inside that ego we stand apart and say: ‘I am!’ Although we are connected, still we say, ‘I am’—separate and distinct!
जीवन है संयुक्त। अहंकार है वियुक्त।
Life is union. Ego is disjunction.
अहंकार की खोज करनी जरूरी है कि कहीं यह भ्रम तो नहीं है? कभी एकांत में बैठ कर देखा है भीतर की तरफ--कहां है अहंकार, कहां हूं मैं? पूछते चले जाएं--यह हूं मैं? और उत्तर आएगा, नहीं। नेति-नेति उत्तर आएगा--नहीं, नहीं, यह भी नहीं हूं।
It is necessary to inquire into ego—whether it is not a delusion. Have you ever sat in aloneness and looked inward—where is the ego, where am I? Keep asking—Is this me? And the answer will come: no. The answer ‘neti, neti’—not this, not this—will come: no, I am not this.
लेकिन अगर किताब से उत्तर सीख लिया तो उत्तर आएगा--हां! शरीर तो नहीं हूं, लेकिन आत्मा हूं! आत्मा तो नहीं हूं, लेकिन परमात्मा हूं! उत्तर अगर सीखा हुआ है तो व्यर्थ हो जाएगा।
If you have learned answers from books, then the answer will come—Yes! I am not the body, but I am the Atman! I am not the Atman, but I am the Paramatman! If the answer is learned, it will be useless.
सिर्फ पूछें--इंक्वायरी चाहिए, अन्वेषण चाहिए कि यह हूं मैं? और फौरन पता चलेगा कि मैं यह नहीं हो सकता। हाथ मैं नहीं हो सकता हूं, क्योंकि मैं तो हाथ को जान रहा हूं, पहचान रहा हूं। शरीर हूं मैं? शरीर मैं नहीं हो सकता हूं, क्योंकि शरीर को मैं पहचान रहा हूं, शरीर को मैं जान रहा हूं। जिसको मैं जान रहा हूं, वही मैं नहीं हो सकता हूं, मैं जानने वाला हूं। तो फिर और पूछें--विचार हूं मैं? विचारों को भी मैं जान रहा हूं। मन हूं मैं? मन को भी मैं जान रहा हूं। पूछते चलें, पूछते चलें। आत्मा हूं मैं? असल में जिसको भी हम पूछ सकते हैं, यह हूं मैं? वही हम नहीं होंगे। और पूछते-पूछते वह घड़ी आएगी कि पता चलेगा कि अब तो पूछने को कुछ नहीं बचा कि क्या हूं मैं। पूछने को ही नहीं बचा कि क्या हूं मैं। और उत्तर भी नहीं मिला! उत्तर भी खो जाएगा, पूछने की वृत्ति भी खो जाएगी, साथ ही ‘मैं’ भी खो जाएगा।
Only ask—inquiry is needed, exploration is needed—Is this me? And instantly it will be evident I cannot be this. I cannot be the hand, because I am knowing the hand, recognizing it. Am I the body? I cannot be the body, because I am knowing the body. That which I know, I cannot be—that which knows is ‘I’. Then ask further—Am I thought? I am knowing thoughts as well. Am I mind? I am knowing mind too. Keep asking, keep asking. Am I the soul as an object? In truth, whatever we can put as a question ‘Am I this?’—that I am not. Ask and ask until a moment comes when nothing remains to ask, ‘What am I?’ Nothing remains to ask—as to who I am. And no answer is found! The answering drops, the tendency to question drops, and with it the ‘I’ also drops.
तब शेष रह जाएगी एक अनंत शांति, तब शेष रह जाएगा अनंत मौन। न वहां प्रश्र्न है, न वहां उत्तर है। तब शेष रह जाएगा अनंत विस्तार। तब शेष रह जाएगा जीवन और जीवन का स्पंदन। और तब दिखाई पड़ेगा, यह वृक्ष भी मैं हूं, यह शरीर भी मैं हूं, यह चांद भी मैं हूं, यह तारा भी मैं हूं। वह जो सामने दूसरी आंखें दिखाई पड़ रही हैं, उनसे भी मैं ही झांक रहा हूं। मैं ही बोल रहा हूं और वह जो सुन रहा हूं, वह भी मैं हूं। मैं ही बोल रहा हूं, दूसरे कोने से मैं ही सुन रहा हूं। वह जिसको मैं प्रेम कर रहा हूं, वह भी मैं हूं। और वह जो प्रेम कर रहा है, वह भी मैं हूं।
Then remains an infinite peace. Then remains infinite silence. There, neither question nor answer is. Then remains an infinite expanse. Then remains life and the throb of life. Then it will be seen—this tree is also me, this body is also me, this moon is also me, that star is also me. Those other eyes looking at me—through them also I am peeping. I am speaking—and that which hears from the other end is also I. I am speaking; from the other corner I am hearing. The one I love is also I. And the one who loves is also I.
जिस दिन दिखाई पड़ेगा, ‘मैं नहीं हूं’, उसी दिन एक क्रांति हो जाएगी। और दिखाई पड़ेगा, ‘मैं ही हूं।’ ये दोनों बातों का एक ही अर्थ है। चाहे यह कहें कि मैं नहीं हूं, सब है। और चाहे यह कहें, कुछ भी नहीं है, मैं ही हूं। ये दोनों एक ही बातें हैं। इन दोनों का एक ही अर्थ है कि जीवन है, जीवन का अंतहीन अनंत विस्तार है। ऊर्जा का सागर है, एक एनर्जी है, जो स्पंदित हो रही है अनंत-अनंत रूपों में। लेकिन एक का ही स्पंदन है। और जब तक यह बोध स्पष्ट न हो जाए, तब तक बोझ से मुक्ति नहीं हो सकती।
The day it is seen ‘I am not’—that very day a revolution happens. And it is seen ‘I alone am.’ Both statements mean the same. Whether you say, I am not, all is—or you say, nothing is but I alone—both are the same. Both mean: life is—an endless, boundless expansion of life. It is an ocean of energy, one energy vibrating in infinite forms. But the vibration is one. Until this awareness becomes clear, there can be no freedom from burden.
अहंकार सबसे बड़ा बोझ है।
Ego is the greatest burden.
लाओत्सु के पास एक आदमी गया और उस आदमी ने पूछा कि मैं मोक्ष चाहता हूं। लाओत्सु हंसने लगा। उसने कहा: पागल, तू मोक्ष चाहता है, तू? उसने कहा: हां मैं, मैं मोक्ष चाहता हूं, मैं मोक्ष को कैसे पाऊं?
A man once went to Lao Tzu and said, I desire moksha. Lao Tzu laughed. He said, ‘Madman, you desire moksha—you?’ He said, Yes I—I want to attain moksha. How can I attain it?
लाओत्सु ने कहा: पहले समझ कर आ कि ‘मैं’ है? अगर हो तो मैं मुक्त करने का रास्ता बता दूंगा। पहले जा, खोज कर आ कि ‘मैं’ है। अगर ‘मैं’ हो तो मैं मुक्त होने का रास्ता बता दूं। और अगर ‘मैं’ ही न हो, तो किसको मुक्त करने का रास्ता मैं बताऊंगा!
Lao Tzu said: First go and understand whether there is an ‘I’. If there is, I will tell the path to free it. First go, search whether ‘I’ is. If there is an ‘I’, I will tell the way to be free. And if there is no ‘I’, whom shall I show the way to free?
वह आदमी वापस गया। वर्षों बाद वापस लौटा, चरणों पर सिर रख दिया। लाओत्सु ने पूछा: खोज लिया ‘मैं?’
The man went back. Years later he returned and laid his head at Lao Tzu’s feet. Lao Tzu asked: Did you find the ‘I’?
उस आदमी ने कहा: आपने भी क्या आश्र्चर्यजनक बात कही। ‘मैं’ को खोजने गया, मैं खो गया!
The man said: What a wondrous thing you said. I went to find ‘I’—and I was lost!
तो लाओत्सु ने कहा: मोक्ष का इरादा?
Lao Tzu said: And your intention for moksha?
उसने कहा: बात ही खत्म हो गई। मैं ही नहीं हूं तो मुक्त किसको होना है! और जब मैं ही नहीं हूं तो मुक्त हो गया। क्योंकि मैं ही बंधन था।
He said: The matter is finished. Since I am not, who is to be freed! And since I am not, I am free—because I was the bondage.
लेकिन हम सब मोक्ष खोज रहे हैं। हम कहते हैं, मुझे शांत होना है। ध्यान रहे, जब तक ‘मैं’ है, तब तक शांति नहीं हो सकती। लेकिन हम पूछते हैं, मैं शांत कैसे हो जाऊं? हम पूछते हैं, मैं शांत कैसे हो जाऊं?
But we all search for moksha. We say, I want to be peaceful. Remember, as long as ‘I’ is, there can be no peace. Yet we ask, How shall I become peaceful? We ask, How shall I become peaceful?
यह ऐसे ही है, जैसे कैंसर पूछे कि मैं स्वस्थ कैसे हो जाऊं? अगर कैंसर आ जाए और आपसे पूछे, टी. बी. आ जाए और आपसे पूछे कि मैं स्वस्थ कैसे हो जाऊं? तो हम उससे कहेंगे कि तू ही तो बीमारी है। इसलिए तू स्वस्थ नहीं हो सकती, तू न रहे तो स्वास्थ्य आ जाएगा। कैंसर स्वस्थ नहीं हो सकता, कैंसर का न होना स्वस्थ होना होगा।
It is like cancer asking, How shall I become healthy? If cancer comes and asks you—if tuberculosis asks—How shall I become healthy? We will tell it, You are the disease. Therefore you cannot be healthy. If you are not, health will be. Cancer cannot be healthy; the absence of cancer is health.
‘मैं’ कभी शांत नहीं हो सकता। लेकिन हम सब ‘मैं’ को शांत करने में पड़े हैं। हम कहते हैं, दुनिया से हमें कोई मतलब नहीं, मैं कैसे शांत हो जाऊं! और ‘मैं’ ही अशांति है, ‘मैं’ ही द्वंद्व है, ‘मैं’ ही कष्ट है, ‘मैं’ ही बंधन है। और हम पूछते हैं, मैं मुक्त कैसे हो जाऊं?
‘I’ can never be peaceful. Yet we are all trying to make ‘I’ peaceful. We say, we have nothing to do with the world—how shall I become peaceful! And ‘I’ itself is unrest, ‘I’ itself is conflict, ‘I’ itself is suffering, ‘I’ itself is bondage. And we ask, how shall I be free?
और बताने वाले लोग हैं, वे कहते हैं, जप करो, तप करो, उपवास करो और मुक्त हो जाओगे! और वह ‘मैं’ कहता है, अच्छी बात! अब मैं उपवास करूंगा। और ‘मैं’ उपवास करता है। और उपवास करने के बाद ‘मैं’ बाजार में आता है और कहता है, मैंने इतने उपवास किए, मैंने इतनी जाप की! एक लाख माला फेर चुका हूं! मैंने राम-राम लिख कर हजारों किताबें भर दीं!
And there are teachers to tell us: chant, do austerities, fast—and you will be free! And the ‘I’ says, wonderful! Now I will fast. And ‘I’ fasts. And after fasting the ‘I’ comes into the marketplace and says, I have done so many fasts! I have done so much japa! I have turned a hundred thousand rosary beads! I have filled thousands of notebooks writing ‘Ram Ram’!
मैं एक गांव में गया। वहां एक मंदिर बनाया हुआ है--राम मंदिर। उस मंदिर में एक ही काम है। उसमें हजारों पुस्तकें हैं। और हर आदमी वहां बैठ कर राम-राम, राम-राम लिखता रहता है किताबों में। और वे किताबें रखते जाते हैं। ऐसा वे कहते हैं, हमारे पास करोड़ों राम-नाम हैं उस मंदिर में। और सारे मुल्क से हजारों लोग लिख-लिख कर राम-राम, राम-राम भेजते रहते हैं और वहां किताबें इकट्ठी होती जाती हैं।
I went to a village. There is a Ram temple there. In that temple there is only one activity: thousands of notebooks, and each person sits and writes ‘Ram Ram, Ram Ram’ in them. They store those notebooks. They say, we have crores of Ram-names in this temple. From all over the country thousands of people keep writing ‘Ram Ram’ and send those notebooks, and the pile grows.
और हर आदमी हिसाब रखता है कि मैंने कितने लाख राम लिख दिए, मैंने कितने लाख नाम ले लिए, मैंने कितनी मालाएं फेर लीं, मैंने कितने उपवास किए! वह ‘मैं’ बड़ा प्रसन्न होता है! वह मैं कहता है कि चलो, ठीक है। मैं को भरने के नये उपाय मिल गए। वह मैं पहले गिनती करता था कि मेरी तिजोरी में कितने रुपये हैं! अब वह मैं कहता है, मेरी तिजोरी में कितने नाम, कितने राम हैं मेरी तिजोरी में! वह पहले कहता था कि मेरे पास कितने मंजिल का मकान है। अब वह मैं कहता है, मेरे पास कितने मंजिल का उपवास है, मैंने कितने उपवास किए, मंजिल-दर-मंजिल उपवास हैं मेरे! अब वह मैं कहता है, मैंने यह-यह छोड़ दिया, मैंने यह-यह कर लिया! मैंने इतने नमोकार पढ़ डाले, मैंने इतनी नमाज पढ़ ली, मैंने यह किया, मैंने वह किया! और वह मैं नये मकान बनाना शुरू कर देता है। और फिर वह मैं कहता है, मुझे मोक्ष चाहिए! मोक्ष कहां है, मोक्ष कैसे मिलेगा!
And each person keeps a tally—how many hundred-thousands of ‘Ram’ I have written, how many hundreds of thousands of names I have taken, how many rosaries I have turned, how many fasts I have done! The ‘I’ is delighted! It says, Good, I have found new ways to fatten myself. Earlier I counted how much money is in my safe. Now I count how many ‘names’, how many ‘Rams’ are in my safe! Earlier I said how many stories my house had. Now I say how many storeys of fasting I have—fast upon fast, storey upon storey! Now I say, I have left this and that; I have done this and that. I have read so many Navkars, so many namaz; I have done this, I have done that! And ‘I’ begins to build new mansions. Then ‘I’ says, I want moksha. Where is moksha? How will moksha be attained?
यह बुनियादी भ्रम है, जिससे साधक भटक जाता है। मैं भटकाता है और कोई नहीं भटकाता। फिर वह मैं न मालूम कितने नये उपाय खोजता है। इस मैं को समझना जरूरी है कि जिसे हम शांत करना चाहते हैं कहीं वही तो अशांति नहीं है?
This is the fundamental illusion by which the seeker goes astray. It is the ‘I’ that misleads—nothing else. Then ‘I’ invents countless new devices. It is necessary to understand this ‘I’—that the very one we want to make peaceful, is it not itself the unrest?
कभी आपने खयाल किया, अशांति क्या है? अगर ‘मैं’ इस वक्त छूट जाए तो कौन सी अशांति है? एक क्षण को सोचा कभी यह कि अगर ‘मैं नहीं हूं’, फिर क्या अशांति है? कभी यह भी सोचा कि मेरी अशांति के पैदा होने में मेरी ‘ईगो’ के अतिरिक्त, मेरे ‘मैं’ के अतिरिक्त और कोई कारण है?
Have you ever noticed—what is unrest? If ‘I’ were to drop this instant, what unrest would remain? Consider for a moment: if ‘I’ is not, what unrest? Have you ever even thought that in the birth of my unrest, besides my ego, my ‘I’, there is any other cause?
एक आदमी ने रास्ते पर नमस्कार नहीं किया और मन अशांत हो जाता है। और एक आदमी ने ऐसी आंख से देख लिया कि मन अशांत हो जाता है। और एक आदमी ने कह दिया कि तुम कुछ भी नहीं हो और मन अशांत हो जाता है। और बेटे ने आज्ञा नहीं मानी और बाप अशांत हो गया। और पति पत्नी की आज्ञा अनुसार नहीं चला और पत्नी अशांत हो गई।
Someone did not greet you on the road—and the mind is disturbed. Someone looked at you with a certain eye—and the mind is disturbed. Someone said you are nothing—and the mind is disturbed. The son did not obey—and the father grew restless. The husband did not follow the wife’s will—and the wife grew restless.
कभी सोचा कि अशांति का कारण क्या है? अशांति का कारण पति का मान कर न चलना है? अशांति का कारण बेटे का बाप की बात न मानना है? या अशांति का कारण बाप का ‘मैं’ है, पत्नी का ‘मैं’ है, बेटे का ‘मैं’ है? कौन है अशांति का कारण? कौन कर रहा है अशांत किसी को?
Ever thought what the cause is? Is the cause the husband not obeying? Is the cause the son not obeying the father? Or is the cause the father’s ‘I’, the wife’s ‘I’, the son’s ‘I’? Who is causing unrest? Who disturbs whom?
वह मेरा ‘मैं।’ वह कहता है, मेरा नहीं माना, ‘मैं’ बाप हूं। वह ‘मैं’ बाप बना बैठा है, वह ‘मैं’ मां बना बैठा है, वह ‘मैं’ पति बना बैठा है। वह कहता है, ‘मैं।’ उसने हजार शक्लें बना रखी हैं। वह जगह-जगह से पुकार कर कह रहा है कि मेरी तृप्ति होनी चाहिए, जो ‘मैं’ कहूं!
It is my ‘I’. It says, he did not heed me—I am the father. That ‘I’ has taken on the role—‘I’ am father, ‘I’ am mother, ‘I’ am husband. It says ‘I’. It has taken on a thousand forms. From all directions it demands that its gratification be met—that what ‘I’ say, happens!
यह जो ‘मैं’ का सारा का सारा जाल है, यही अशांति है। फिर जब अशांति बहुत बढ़ जाती है, जब अशांति बेबूझ हो जाती है, जब अशांति को सहना असंभव हो जाता है, वह असहनीय हो, तो वह ‘मैं’ पूछता है कि शांति कैसे मिले? फिर वह ‘मैं’ शांति की तलाश में जाता है। ‘मैं’ शांति की तलाश में जाता है। ‘मैं’ जाता है शांति की खोज में, गुरुओं के चरण पकड़ता है और कहता है, हमें शांति का रास्ता बताइए, हम शांत होना चाहते हैं! ‘मैं’ शांत होना चाहता हूं!
This network of ‘I’ is unrest. When unrest becomes too much, when unrest becomes baseless, unbearable—then ‘I’ asks how to find peace. Then ‘I’ goes in search of peace. ‘I’ moves in search of peace; ‘I’ catches the feet of gurus and says, show us the way to peace, we want to be peaceful! ‘I’ wants to be peaceful!
और गुरु हैं, उनके पास भी अपना ‘मैं’ है। नहीं तो, ‘मैं’ न हो तो कोई गुरु बन कर बैठेगा? तो वे कहते हैं, आओ, हम शांति देंगे! और जो कहता है, ‘मैं’ शांति दूंगा, उस बेचारे के पास खुद ही शांति नहीं हो सकती, क्योंकि जहां ‘मैं’ है वहां शांति कैसे होगी? वह कहता है, मैं शांति दूंगा, आओ!
And there are gurus—who have their own ‘I’. If there were no ‘I’, who would sit as a guru? So they say, Come, we shall give you peace! And the one who says, ‘I’ will give peace—that poor fellow himself cannot have peace, because where ‘I’ is, how can peace be? He says, I shall give peace—come!
वह अशांत ‘मैं’ उसके आस-पास इकट्ठे होते हैं। ऐसे संप्रदाय खड़े होते हैं, गुरुडम खड़ी होती है, आश्रम खड़े होते हैं, पंथ चलते हैं। सब ‘मैं’ का उपद्रव है।
Around him gather disturbed ‘I’s. Thus sects arise, gurudoms arise, ashrams are built, creeds march. All is the mischief of ‘I’.
गुरु भी ‘मैं’ का उपद्रव है, शिष्य भी।
The guru is the mischief of ‘I’, the disciple too.
और शिष्य बड़े गुरु खोजता है और सिद्ध कर लेना चाहता है कि गुरु पक्का बड़ा है कि नहीं! क्योंकि बड़े गुरु के साथ बड़े शिष्य का ‘बड़ा मैं’ मजबूत होता है। उसको लगता है कि ‘मैं’ कोई साधारण गुरु का चेला नहीं हूं, ‘बड़े गुरु’ का चेला हूं, ‘बड़ा चेला’ हूं! इधर ‘मैं’ मजबूत होता है।
And the disciple seeks a big guru—and wants to prove that his guru is truly big—because with a big guru the disciple’s big ‘I’ is strengthened. He feels, I am not the disciple of some ordinary guru; I am the disciple of a big guru—a big disciple! Thus ‘I’ grows strong.
अगर उससे कहो कि तुम्हारा महावीर कोई बड़ा गुरु नहीं है, तुम्हारा बुद्ध कोई बड़ा गुरु नहीं है, यह तुम्हारा महात्मा आधा महात्मा है, तो उसको पीड़ा लगती है। उसको पीड़ा इससे नहीं लगती है कि महावीर को कोई चोट पहुंच गई तो उसको पीड़ा लगती है। उसको पीड़ा लगती है--‘मेरा गुरु!’ ‘मेरा गुरु’ कमजोर गुरु है! ‘आधा गुरु’ है! कभी नहीं हो सकता। ‘मेरा गुरु’ हमेशा ‘पूरा गुरु’ है! ‘मेरा गुरु’ तीर्थंकर है, ‘मेरा गुरु’ अवतार है, ‘मेरा गुरु’ भगवान है! तो फिर कहता है, तलवारें चल जाएंगी!
If you tell him, your Mahavira is not a big guru, your Buddha is not a big guru, your mahatma is a half-mahatma—he is hurt. He is not hurt out of any wound to Mahavira. He is hurt because ‘my guru’—‘my guru’ is weak! A ‘half guru’! Impossible! ‘My guru’ is always the ‘complete guru’! ‘My guru’ is a Tirthankara, my guru is an avatar, my guru is God! And then he says: let swords be drawn!
बेचारे महावीर को चले ढाई हजार साल हो गए, मोहम्मद को मरे चौदह सौ साल हो गए, जीसस को मरे जमाना गुजर गया। उनकी मिट्टी बहुत पहले राख में मिल गई। वे बहुत पहले खो चुके उसमें, जो सबमें है। अब लेकिन तलवार चलाने वाला पीछे खड़ा है। वह कहता है, हम तलवार चला देंगे, अगर मोहम्मद को कुछ कहा। क्यों भाई, तुम्हें क्या तकलीफ होती है?
Poor Mahavira has been gone two and a half thousand years; Mohammed died fourteen hundred years ago; Jesus has been gone ages. Their dust has long since joined the ashes; they have already dissolved into That which is in all. But the one brandishing the sword stands behind. He says, we shall draw swords if anything is said against Mohammed. Why, brother, what does it harm you?
अगर मोहम्मद छोटे होते हैं तो इस बेचारे का ‘मैं’ छोटा होता है। यह मुसलमान है। और मुसलमान के ‘मैं’ का मजा तभी तक है, तब तक मोहम्मद ‘बड़े’ हैं। यह जैन है। इस जैन का मजा तभी तक है, जब तक महावीर ‘तीर्थंकर’ हैं। अगर पता चल जाए कि महावीर ‘तीर्थंकर’ नहीं हैं, इसके बेचारे का ‘मैं’ मरा। फिर यह किस छोटे गुरु को पकड़ कर चल रहा था। गया, सब खो गया। इसको जो पीड़ा होती है, वह इसके ‘मैं’ की पीड़ा है।
If Mohammed is small, this poor fellow’s ‘I’ becomes small. He is a Muslim—and the pleasure of the Muslim’s ‘I’ lasts only so long as Mohammed is ‘great’. He is a Jain—and his joy lasts only as long as Mahavira is a Tirthankara. If it turns out Mahavira is not a Tirthankara, his ‘I’ dies. Then to which small guru was he clinging? All is gone. The pain he feels is the pain of his ‘I’.
यह खयाल से समझ लेना। जगत की सारी अशांति ‘मैं’ की अशांति है। सारी अशांति मैं की अशांति है, मैं के अतिरिक्त और कोई अशांति नहीं है।
Understand it well: the unrest of the world is the unrest of ‘I’. All unrest is the unrest of ‘I’. There is no other unrest than that of ‘I’.
लेकिन मजा, मजा देखें कि वह ‘मैं’ कहता है कि ‘मुझे’ शांत होना है! यह आखिरी तरकीब है ‘मैं’ की। फिर वह शांत होने के बहाने भी करता है। आंख बंद करके बैठ जाता है, आसन लगा लेता है और कहता है कि मैं शांत हो रहा हूं। और बीच-बीच में आंख खोल कर देखता रहता है कि कोई देखने वाला निकला कि नहीं। देखा किसी ने कि नहीं--कि कितनी शांति से हम आसन लगाए बैठे हुए हैं। मंदिर में बड़ी देर से बैठे हुए हैं--और भी आराधक आए कि नहीं, गांव में खबर पहुंची कि नहीं। वह ‘मैं’ देख रहा है आंख खोल-खोल कर कि कौन कितना मानता है। वह ‘मैं’ बीच-बीच में झांक कर देख लेता है कि ‘मैं’ जब इतनी साधना कर रहा हूं तो जनता को पता चल रहा है कि नहीं? किस-किस को खबर मिल रही है? लोग आने शुरू हो गए हैं कि नहीं?
But see the trick—‘I’ says, ‘I’ want to be peaceful! This is the last device of ‘I’. Then it fabricates practices even in the name of peace. It sits with eyes closed, strikes a pose, and says, I am becoming peaceful. And now and then opens its eyes to see if anyone is watching or not—has anyone noticed how peacefully I am sitting? I have been sitting long in the temple—have other worshippers arrived? Has news reached the village? The ‘I’ keeps peeping—am I being recognized for so much practice? Are people starting to come or not?
एक संन्यासी के आश्रम में मैं गया था। एक बड़े मजे की बात देखी, सभी आश्रमों में वैसी मजे की बात होती है। संन्यासी एक बहुत बड़े तख्त पर विराजमान हैं। उस तख्त के नीचे एक छोटा तख्त है, उस पर एक दूसरे संन्यासी विराजमान हैं। उस तख्त के नीचे और एक छोटी सी तख्त है, उस पर एक तीसरे संन्यासी विराजमान हैं।
I went to a sannyasin’s ashram. I saw a delightful scene there—and in all ashrams it is the same. The sannyasin sits upon a great throne. Beneath it a smaller seat—another sannyasin sits. Beneath that, a still smaller plank—a third sannyasin sits.
मैं गया, उन संन्यासी ने मुझसे कहा कि आप जानते हैं, बगल में कौन बैठा हुआ है?
I went in; the sannyasin said to me, Do you know who is sitting beside us?
मैंने कहा: मैं नहीं जानता, आप बताने की कृपा करें।
I said: I don’t. Kindly tell me.
उन्होंने कहा: आपको पता नहीं, यह आदमी हाई कोर्ट का जज था, संन्यासी हो गया है। सब छोड़ दिया है, बहुत विनम्र है। देखते हैं, यह कभी मेरे बराबर आसन पर भी नहीं बैठता है, आसन छोटा रखता है।
He said: Don’t you know? This man was a High Court judge—he became a sannyasin. Left everything; very humble he is. See—he never sits on a seat equal to mine; he keeps a smaller seat.
मैंने कहा: महाराज, वह आपसे तो आसन छोटा रखे हुए है, लेकिन आपके मरने की प्रतीक्षा कर रहा है, क्योंकि उसके भी नीचे एक तीसरा बैठा हुआ है। वह उससे बड़ा आसन रखे हुए है। और आप मरे कि वह इस आसन पर बैठेगा, और वह जो नंबर की सीढ़ी लगी हुई है, वह दूसरा आदमी उसके आसन पर बैठेगा। हाइरेरकी चल रही है। इसमें भी सब पद हैं, प्रतिष्ठाएं हैं।
I said: Master, he keeps a smaller seat than you—but he is waiting for you to die, because under him sits a third man, on a still smaller plank. When you die, he will sit on your seat, and the one below will move up to his. The hierarchy is in place. Here too there are ranks and dignities.
और इस आदमी को क्यों मजा आ रहा है कि एक हाई कोर्टजज को नीचे बिठाल दिया है। अब बताने की क्या जरूरत है कि हाई कोर्ट जज है। अब नहीं रहा तो मामला खत्म हो गया। जब हाई कोर्ट में जज ही नहीं रहा अब। अब गेरुआ वस्त्र पहन कर संन्यासी हो गया तो अब कैसा जज है?
And why is this man delighted that a High Court judge sits below? Why the need to advertise that he was a judge? He is no longer; the matter is finished. He is now a sannyasin in ochre—what judge?
लेकिन अब यह बताता है, यह बताता है कि यह आदमी हाई कोर्ट का जज था, यह कोई साधारण आदमी नहीं है। यह जो मुझसे नीचे बैठा है, यह कोई साधारण आदमी नहीं है। लेकिन इसको बताता क्यों है? यह बताता इसलिए है कि मैं किसी साधारण आदमी से ऊपर नहीं बैठा हुआ हूं, हाई कोर्ट का जज बैठा हुआ है नीचे। अपने हाथ में हाई कोर्ट के जज भी संन्यासी हो गए हैं। इधर मैं ऊंचा बैठा हुआ हूं। और यह आदमी विनम्र है। क्यों? क्योंकि मेरे बराबर नहीं बैठता। लेकिन यह आदमी विनम्र है और आप क्या हैं? और आपको इसमें मजा आ रहा है कि मेरे बराबर नहीं बैठता! आप बड़े खुश हो रहे हैं!
But he declares it: this man was a High Court judge—not an ordinary fellow. The one sitting below me is no ordinary man. Why declare it? To say that I am not seated above some ordinary person—even High Court judges have become sannyasins at my hands! I sit high. And this man is ‘humble’. Why? Because he does not sit equal to me. But if he is humble, what are you? And why are you rejoicing that he does not sit equal? You are so pleased!
गुरु के पैर तो बहुत बार छुए हैं। एकाध दफा पैर जरा उनके सिर से लगा कर देखना, तब असलियत पता चलेगी कि मामला क्या है। तब गुरु गर्दन पकड़ लेगा, तब पता चलेगा कि वहां भी ‘मैं’ बैठा हुआ है। पैर छुओ तो वह तृप्त होता है। पैर मत छुओ तो नाराज हो जाता है। और अगर सिर से पैर लगा दो तो पागल हो उठेगा। और वह तो पागल होगा, उसके शिष्य भी पागल हो उठेंगे, क्योंकि उनके गुरु को...! सारा का सारा जाल पूरे ‘मैं’ का है।
You have touched the guru’s feet many times. Touch once his feet to your head—and you will see the truth of the matter. Then the guru will grab your neck—then you will know ‘I’ is seated there too. Touch the feet, he is gratified. Do not touch, he is annoyed. And if you touch your head to his feet, he will go mad. And not only he—the disciples will go mad too—because their guru…! The whole net is woven of ‘I’.
और इस ‘मैं’ के जाल के धार्मिक रूप भी हैं, अधार्मिक रूप भी हैं; राजनैतिक रूप भी हैं, सांस्कृतिक रूप भी हैं, साहित्यिक रूप भी हैं, कलात्मक रूप भी हैं। हजार-हजार रास्तों से वह ‘मैं’ आदमी को पकड़े है।
This network of ‘I’ has religious forms and irreligious forms; political forms, cultural forms, literary forms, artistic forms. By a thousand routes ‘I’ holds man.
इसे पहचानना पड़ेगा, इसे भीतर खोजना पड़ेगा। इसकी इंच-इंच तलाश करनी पड़ेगी कि यह कहां-कहां बैठा है। और जहां-जहां आप पहुंच जाएंगे, जहां-जहां आपकी दृष्टि पहुंच जाएगी, वहीं-वहीं से यह तिरोहित हो जाएगा। जहां-जहां आप देख लेंगेकि यहां-यहां बैठा हुआ है, वहीं-वहीं से विलीन होता चला जाएगा। खोजें, और भीतर एक इंच न छोड़ें, जहां खोज नहीं की है। सारे इंच-इंच खोज डालें भीतर और आखिर में आप पाएंगे, वह कहीं भी नहीं है।
It must be recognized; it must be searched for within. Inch by inch it must be investigated—where it sits. Wherever you reach with your seeing, from there it will vanish. Wherever you see—here it is—there it begins to dissolve. Search—do not leave even an inch inside that has not been searched. Search inch by inch within, and in the end you will find it is nowhere.
जैसे कोई दीया लेकर किसी अंधेरे घर में जाए और अंधेरे को खोजने लगे और दीया ले जाए और देखे कोने-कोने में अंधेरा कहां है। जहां-जहां दीया जाएगा, वहीं-वहीं अंधेरा नहीं होगा। आखिर में वह घर के बाहर आकर कहेगा, अंधेरा नहीं है। मैंने दीया ले जाकर भीतर देखा, वह कहीं भी नहीं था। लेकिन दीया मत ले जाएं भीतर तो अंधेरा है और दीया ले जाएं तो नहीं है।
Like taking a lamp into a dark house to search for darkness—wherever the lamp goes, there is no darkness. In the end you will come out and say: there is no darkness. I took a lamp within and looked—it was nowhere. But if you do not take the lamp, there is darkness; if you take the lamp, it is not.
जब तक हमने खोज नहीं की, तब तक ‘मैं’ है। जब हम खोजेंगे, तब वह नहीं होगा।
So long as we have not searched, the ‘I’ is. When we search, it is not.
इसलिए ‘मैं’ को बदलने से बचें, ‘मैं’ की बदलाहट से बचें। ‘मैं’ बदलने के लिए हमेशा तैयार है। वह कहता है कि इस शक्ल में पसंद नहीं रहा, चलो दूसरी शक्ल में मैं राजी हूं। तुम कहते हो, धन में अब मुझे मजा नहीं आता, चलो अब मैं त्याग में राजी हूं। तुम कहते हो, पाप करने में अब मजा नहीं आता, अब अहंकार की तृप्ति नहीं होती, चलो हम पुण्य करने को राजी हैं। तुम कहते हो कि शराबघर में जाने में अब मेरे अहंकार को तृप्ति नहीं मिलती...।
Therefore avoid changing the ‘I’, avoid the ‘I’s trick of changing form. ‘I’ is always ready to change shape. It says, if this form is no longer pleasing, I am willing to take another. You say, I no longer enjoy money—then I am ready for renunciation. You say, I no longer enjoy sin—then I am ready for virtue. You say, I no longer find satisfaction in going to the tavern…
और ध्यान रखें, शराब पीने वाला और सिगरेट पीने वाला और सब--भीतर एक तृप्ति कर रहे हैं! छोटा बच्चा भी अकड़ कर सिगरेट पीना चाहता है, क्योंकि वह देखता है कि जितने लोग सिगरेट पीते हैं अकड़ कर, अहंकार मालूम पड़ता है। छोटे बच्चे सिगरेट सिगरेट के लिए नहीं पीते हैं। सिर्फ पीते हैं--कि सिगरेट पीने से बड़प्पन मिलता है। लगता है कि हां हम भी कुछ हैं! हम भी कोई साधारण नहीं हैं। वह जो सिगरेट पीने में जो रस है, सिगरेट का नहीं है, ‘मैं’ का रस है।
Remember—those who drink, those who smoke—within they are gratifying the ‘I’. Even a small child wants to smoke with swagger, because he sees those who smoke carry a certain strut—an ego feels there. Small boys do not smoke for the cigarette; they smoke to get the sense of being grown-up. They feel, yes, we are something too—not ordinary. The flavor in smoking is not tobacco; it is ‘I’.
धुएं में क्या रस हो सकता है? पागलपन के सिवाय कुछ भी नहीं है। एक आदमी धुआं भीतर ले जाए और बाहर निकाले! यह क्या कर रहे हो? धुआं भीतर-बाहर किसलिए कर रहे हो? क्या हो गया है तुम्हारे दिमाग को? लेकिन चूंकि सारी दुनिया पागल है, इसलिए कोई किसी से नहीं कहता कि यह कर क्या रहे हो? यह हो क्या गया है, धुआं बाहर-भीतर क्यों करते हो? इससे खांसी आ सकती है। तकलीफ हो सकती है। रस तो कुछ भी नहीं है।
What flavor can there be in smoke? Nothing but madness. A man takes smoke in and blows it out—what are you doing? What has happened to your brain? But since the whole world is mad, no one asks anyone: what are you doing—why in and out? It may lead to cough, to illness; there is no flavor in it.
लेकिन रस है और रस बिलकुल दूसरा है। इसलिए जब कोई किसी सिगरेट पीने वाले को समझाता है कि स्वास्थ्य खराब हो जाएगा, इसका कोई असर नहीं होता। क्योंकि रस है ही नहीं इसमें। रस बिलकुल दूसरा है। रस यह है कि सिगरेट पीने वाला एक अकड़ में आ जाता है। ‘मैं’ को लगता है कि हां मैं कुछ हूं। फिर सिगरेट के भी ब्रांड हैं, वे सब ‘मैं’ के ब्रांड हैं। सस्ती सिगरेट गरीब आदमी का ‘मैं’ पीता है। फिर अमीर आदमी का ‘मैं’ है और वह ऐसी सिगरेट पीता है जिसको बहुत थोड़े लोग पी सकते हैं। फिर वह उसको बार-बार भी नहीं पीता, वह हाथ में लगा कर सिर्फ धुआं उड़ाता रहता है। उसको बार-बार पीने की जरूरत भी नहीं है, वह इतनी कीमती सिगरेट को ऐसे ही उड़ा देता है। वह सब ‘मैं’ है। वह एक कश लेता है और फेंक देता है। उसको पीने का सवाल नहीं है असली में, असली सवाल दिखाने का है, असली सवाल यह है कि देखो।
But there is a flavor—of another kind. That is why when someone warns a smoker about health, it has no effect—because the real relish is not in the smoke. The relish is that the smoker comes into a certain swagger; the ‘I’ feels, yes, I am something. Then there are brands—those are brands of ‘I’. Cheap cigarettes are for the poor man’s ‘I’. The rich man’s ‘I’ smokes such a brand that very few can smoke; and he does not even smoke it often—he just holds it and lets the smoke drift. He does not need to draw frequently—he can afford to waste such costly cigarettes. It is all ‘I’. He takes one puff and throws it away. The point is not smoking; the point is showing—see!
यह जो सारा का सारा हमारा जाल है--चाहे हम सिगरेट पीते हों, और चाहे हम शराबघर जाते हों, और चाहे हम कपड़े पहनते हों, उस सबके पीछे असलियत बहुत दूसरी हो गई है। वह सारे के पीछे ‘मैं’ काम कर रहा है। इसकी खोज करनी पड़ेगी, इसकी पहचान करनी पड़ेगी कि यह कहां-कहां मुझे पकड़े हुए है। मैं कहीं ‘मैं’ के आधार पर ही तो नहीं जी रहा हूं?
Our whole web—whether we smoke, or go to taverns, or wear certain clothes—behind it all the reality has turned into something else. Behind it all ‘I’ is at work. This must be searched out, recognized—where it has caught me. Am I living on the foundation of ‘I’?
अगर ‘मैं’ के आधार पर जी रहे हैं तो अशांति ही संभव है, शांति संभव नहीं है। और हम जी रहे हैं, हम उसी आधार पर जी रहे हैं। इसकी खोज करनी जरूरी है, इसकी इंक्वायरी जरूरी है। इसके भीतर जासूसी करनी पड़ेगी, इसके भीतर जाना पड़ेगा, इसका पीछा करना पड़ेगा कि कहां-कहां, कहां-कहां यह छिपा है। जन्मों-जन्मों से वह पकड़े हुए है।
If we live on ‘I’, only unrest is possible—not peace. And we do live—on that very foundation. This inquiry is necessary; this investigation is needed. We must play detective within; we must follow it—where it hides. For births upon births it has held us.
और जब उसकी पहचान पूरी होती है, जब वह रिकग्नाइज कर लिया जाता है, जब पहचान लिया जाता है कि यह रहा ‘मैं’; और जब रत्ती-रत्ती पहचान हो जाती है, और कण-कण और सूक्ष्म से सूक्ष्म उसकी तरंगें पहचान में आ जाती हैं तो वह विदा होने लगता है, वह विलीन होने लगता है। एक घड़ी आती है कि ‘मैं’ विदा हो जाता है। ‘मैं’ के साथ ही आत्मा विदा हो जाती है। तब जो शेष रह जाता है... तब क्या शेष रह जाता है, दि रिमेनिंग, तब क्या शेष रह जाता है--वही शेष सत्य है, वही शेष शांति है, वही शेष आनंद है। उसे कोई भी नाम दो--सत्य कहो, मोक्ष कहो, परमात्मा कहो, नाम से कोई फर्क नहीं पड़ता। कोई भी नाम कहो, सब नाम सत्य हैं उसके लिए। कोई भी नाम काम दे देगा। और कोई भी नाम न दो, तब भी चल जाएगा। लेकिन इधर ‘मैं’ का मिटना जरूरी है।
When recognition is complete—when it is recognized, identified, this is the ‘I’; when the recognition is grain by grain, particle by particle, when its subtlest vibrations are recognized—it begins to depart, to dissolve. A moment comes when ‘I’ departs. Along with ‘I’, even the so-called soul as a separate entity departs. Then what remains… what remains—the Remaining—what remains then? That remainder alone is Truth, that remainder alone is Peace, that remainder alone is Bliss. Call it what you will—Truth, moksha, Paramatman—names make no difference. Any name will do for that. And even without a name, it will do. But here, the dissolution of ‘I’ is essential.
विज्ञान तो पहुंच गया पदार्थ के मिटने पर। इधर धर्म को भी पहुंचना पड़ेगा--मैं, आत्मा, इसके मिटने पर। जब दोनों मिट जाएंगे--पदार्थ भी और आत्मा भी, तब जो शेष रह जाएगा, वह तरंगायित, वह सागर। वही सागर एक तरफ ‘पदार्थ’ की तरह ठोस होकर दिखाई पड़ रहा है, वही सागर दूसरी तरफ ‘मैं’ की तरह ठोस होकर दिखाई पड़ रहा है।
Science has reached the dissolution of matter. Religion too must reach the dissolution of ‘I’, of the separate soul. When both dissolve—matter and self—what remains is that pulsating ocean. That same ocean appears on one side as ‘matter’ solidified; on the other side as ‘I’ solidified.
और वह सागर ठोस नहीं है, वह जीवंत तरंगों का सागर है। जिस दिन यह लगेगा, उस दिन रास्ते पर चलते में ऐसा नहीं मालूम पड़ेगा, मैं चल रहा हूं; लगेगा, ऊर्जा जा रही है। ऐसा नहीं लगेगा, मैं बोल रहा हूं; लगेगा, ऊर्जा बोल रही है, वही बोल रहा है।
That ocean is not solid; it is a living ocean of waves. The day this is felt, then walking on the road, it will not seem ‘I am walking’; it will seem—energy is moving. It will not seem ‘I am speaking’; it will seem—energy speaks, that One is speaking.
इसलिए वेद के, उपनिषद के ऋषि अगर यह कह सके कि हम नहीं बोलते, उसी की वाणी है, तो उसका कारण यह नहीं था--कि वे दावा कर रहे थे कि हम जो बोलते हैं, वह ईश्वर ही है--उसका कुल कारण इतना था कि वे यह कह रहे थे कि हम हैं ही नहीं, बोल कैसे सकते हैं! वही बोल रहा है, वही चल रहा है, वही खा रहा है, वही पी रहा है, वही उठ रहा है, वही जी रहा है, वही जा रहा है, वही जन्मता है, वही मरता है--हम हैं ही नहीं।
Therefore the rishis of the Vedas and Upanishads could say, ‘We do not speak; it is his voice.’ The reason was not that they were claiming, what we say is God himself; the sole reason was: we are not—how can we speak! He alone speaks, he alone walks, he alone eats, drinks, rises, lives, goes; he alone is born, he alone dies—we are not.
और अगर यह बोध स्पष्ट होता चला जाए तो कैसी अशांति है फिर, कैसा दुख है। फिर कैसी मृत्यु, फिर कैसा अज्ञान, फिर कैसा अंधकार है। फिर सब गया! व्यक्ति मिट जाए, सब मिट जाता है, जो भी दुखपूर्ण है, जो भी पीड़ापूर्ण है। और हम सब? हम सब ‘मैं’ की गठरी बने हुए हैं!
As this awareness becomes clear, what unrest remains? What sorrow? What death? What ignorance? What darkness? All gone! Let the person vanish—and all that is painful vanishes. And what are we all? We are all bundles of ‘I’!
मैंने सुना है, बंगाल के गांव में एक छोटा सा लोकनाट्य, एक लोकनाटिका है। उस लोकनाट्य में एक आदमी भगवान के मंदिर पर वृंदावन पहुंचा है। वृंदावन के मंदिर में वह प्रवेश करने लगा। उसके हाथ में कुछ नहीं है, उसके पास कोई गठरीनहीं है। जूते उसने बाहर छोड़ दिए, छड़ी उसने बाहर छोड़ दी। लेकिन द्वारपाल उसे रोकता है कि ठहरो, ठहरो! सामान बाहर रख कर आओ!
I have heard, in a village of Bengal there is a little folk-play. In that play, a man arrives at a temple in Vrindavan. He is about to enter. He has nothing in his hands, no bundle. Shoes left outside, staff left outside. But the gatekeeper stops him—‘Wait! Leave your baggage outside!’
वह आदमी कहता है: लेकिन सामान तो मैं बाहर रख आया हूं, हाथ देखते नहीं खाली हैं? जूते बाहर छोड़ दिए, हाथ की लकड़ी भी बाहर छोड़ दी। मैं बिलकुल खाली हूं। मुझे जाने दें। मैं भगवान की प्रार्थना को आया हूं।
The man says: I have left it—see, my hands are empty! Shoes are outside, the stick too. I am empty. Let me go—I have come to pray.
वह द्वारपाल कहता है: ऐसे नहीं, सब सामान बाहर रख आओ!
The gatekeeper says: Not like that—leave all baggage outside.
वह कहता है: आप पागल हो गए हैं, सामान है कहां?
The man says: Are you mad? What baggage is there?
वह द्वारपाल कहता है: जो सामान तुम बाहर रख आए, उसे ले भी आओ तो कोई हर्जा नहीं है। लेकिन यह जो ‘मैं’ कि ‘मैं’ भीतर जाऊंगा? ‘मैं’ भगवान के दर्शन करूंगा, ‘मैं’ पूजा करूंगा! इस ‘मैं’ को बाहर रख आओ, क्योंकि इस ‘मैं’ को लेकर आज तक कोई भी भगवान के मंदिर में प्रविष्ट नहीं हुआ है।
The gatekeeper says: Even if you bring back what you left outside, no harm—just leave this baggage: ‘I will go inside; I will have darshan of God; I will worship!’ Leave this ‘I’ outside—for with this ‘I’, no one has ever entered God’s temple.
लेकिन वह आदमी कहता है: जो सामान दिखाई पड़ता था, वह तो मैं रख आया, अब यह ‘मैं’ को, इसको कैसे निकाल कर रख दूं?
The man says: What was visible I left. But this ‘I’—how can I take it out and leave it?
तो द्वारपाल कहता है: जाओ खोजो। अगर न पा सको तो आ जाना। क्योंकि रख दिया फिर बाहर, अगर नहीं मिला तो। और मिल जाए, तो रख आना।
The gatekeeper says: Go search. If you cannot find it, then come—then it is already left outside. If you find it, then leave it and come.
रूमी का एक गीत है कि एक प्रेमी अपनी प्रेयसी के द्वार पर जाकर दरवाजा खटखटाता है। पीछे से आवाज आती है: कौन है? कौन हो तुम?
Rumi has a song: a lover knocks on his beloved’s door. From inside comes a voice: Who is it? Who are you?
और वह कहता है: मैं हूं, पहचानी नहीं तू? आवाज नहीं पहचानी? पैर के कदम नहीं पहचानी? मैं हूं तेरा प्रेमी।
He says: It is I—did you not recognize? The voice? The footfalls? It is I, your lover.
और भीतर सन्नाटा हो जाता है। वह फिर बहुत दरवाजा पीटता है, जैसे घर में कोई है नहीं ऐसा गुपचुप।
Inside there is silence. He beats on the door more. As if no one is inside—so still.
वह चिल्लाता है कि क्या हो गया तुझे, बोलती क्यों नहीं? द्वार क्यों नहीं खोलती? मैं आया हूं तेरा प्रेमी।
He cries, What has happened to you? Why do you not speak? Why not open? I have come—your lover.
भीतर से फिर इतनी ही आवाज आती है कि प्रेम के घर में दो नहीं समा सकते। इधर मैं पहले से ही ‘मैं’ हूं। और तुम एक ‘मैं’ और आ गए, तो बड़ी मुश्किल होगी।
From within comes only this: Two cannot dwell in the house of love. Here I am already ‘I’. If another ‘I’ comes, it will be great difficulty.
और सब जानते हैं कि प्रेम के घरों में दो-दो ‘मैं’ समा गए हैं, और बहुत मुश्किल हो रही है। हर प्रेम के घर में दो-दो ‘मैं’ बैठे हैं, और वहां चल रहा है--नरक पैदा हो रहा है।
And you know—two ‘I’s dwell in every house of love, and there is great difficulty. In every house of love two ‘I’s sit—and hell is born there.
उसने कहा: एक ‘मैं’ हूं, अब दूसरे ‘मैं’ की इस घर में जगह नहीं है। अभी तुम लौट जाओ। और उसने यह भी कहा जाते वक्त, ध्यान रखना कि जो प्रेम कहता है ‘मैं’, वह प्रेम कैसे हो सकता है?
She says: I am ‘I’ here—there is no room for another ‘I’. Go back for now. And she adds, Remember, the love that says ‘I’—how can that be love?
वह प्रेमी वापस लौट गया। फिर वर्ष-वर्ष बीते। फिर वह लौटा--न मालूम कितनी बरसातें, कितनी धूप, कितनी रातें, चांद, अंधेरा, सब गुजरा।
The lover returns. Years pass—monsoons, sunlight, nights, moon, darkness and dawns go by.
वह आया, फिर उस द्वार पर दस्तक दी। फिर पीछे से पूछा गया: कौन हो तुम?
He returns, again taps at that door. Again from within—Who are you?
उसने कहा: अब तो मैं नहीं हूं, तू ही है। और रूमी की कविता कहती है कि द्वार खुल गए!
He says: Now I am not—I am you. And Rumi’s poem says the door opened!
लेकिन रूमी को मरे बहुत दिन हो गए। कई दफा मन होता है, जाकर कब्र से उठा कर उससे कहूं, कविता तुमने आधे में रोक दी। यह कविता पूरी नहीं हुई। क्योंकि अब भी उसने कहा, मैं नहीं हूं, तू ही है! लेकिन जिसका ‘मैं’ मिट जाता है, उसका ‘तू’ भी मिट जाता है। क्योंकि ‘तू’ तभी तक दिखाई पड़ता है, जब तक ‘मैं’ हो। तो वह कहने लगा कि ‘मैं’ नहीं हूं! लेकिन अगर तुम नहीं हो तो अब कहने वाला भी कौन है कि मैं नहीं हूं? और अगर तुम नहीं हो तब तुम यह कैसे कहते हो कि ‘तू’ ही है। रूमी ने जल्दी दरवाजा खोल दिया!
But Rumi died long ago. Often I feel like going to the grave and saying—You stopped your poem in the middle. It is not complete. Because he still says, I am not—you are! But when one’s ‘I’ dissolves, the ‘you’ dissolves too—for ‘you’ appears only so long as ‘I’ is. He began to say, ‘I am not’—but if you are not, who is there to say ‘I am not’? And if you are not, how can you say ‘you are’? Rumi opened the door too soon!
मैं राजी नहीं दरवाजा खोलने को। मैं तो कहता हूं, फिर वह प्रेमिका चुप हो गई। और उसने कहा, अभी लौट जाओ, क्योंकि जब तक ‘तू’ है, तब तक ‘मैं’ कैसे मिट सकता है? लेकिन तब आगे कविता को बढ़ाना बड़ा मुश्किल है। और शायद इसीलिए रूमी डर गया हो, कविता उसने रोक दी। आगे कविता बढ़ानी बहुत मुश्किल है, क्योंकि कविता के बढ़ने के लिए भी दो चाहिए।
I am not ready to open the door. I say—the beloved fell silent and said, Go back still—because so long as ‘you’ is, how can ‘I’ dissolve? But to extend the poem beyond that is very difficult—and perhaps that is why Rumi feared and stopped. To carry the poem further is hard—because poetry too requires at least two.
सब नाटक के लिए कम से कम दो तो चाहिए। और जब एक ही रह जाए तो कैसी कविता। और जब एक ही रह जाए तो कैसा आना। और जब एक ही रह जाए तो किसके द्वार पर दस्तक? फिर कौन पूछेगा, कौन उत्तर देगा?
For drama, at least two are needed. When only the One remains, what poetry? When only the One remains, what coming? When only the One remains, at whose door to knock? Who will ask, who will answer?
फिर मैं कहता हूं, कविता लेकिन आगे बढ़ती है। वह प्रेमी फिर चला जाता है। फिर वर्षा आती है, फिर धूप; फिर वर्षा, फिर धूप। लेकिन वह फिर कभी नहीं लौटता, क्योंकि लौटने वाला ही नहीं रह गया है। लेकिन तब वह तो नहीं लौटता, लेकिन जिसकी तलाश थी, वह खुद ही उसके पास पहुंच जाती है। क्योंकि जब मैं ही मिट गया तो फिर रुकने की बात ही क्या रह गई। फिर तो प्रेम बहा चला आता है।
So I say, the poem still goes on: the lover goes away again—rain comes, sun, more rain, more sun. But he never returns—because the one who could return is gone. He does not return—but that which was sought comes of itself to him. For once the ‘I’ is gone, what remains to hold back? Then love flows of itself.
इसलिए मैं कहता हूं, आप कभी परमात्मा तक नहीं पहुंच सकते। लेकिन परमात्मा आप तक आ जाएगा उस दिन, जिस दिन आप नहीं हैं। आज तक कोई आदमी ईश्र्वर तक नहीं पहुंचा है और न पहुंच सकता है। और आज तक कोई आदमी मोक्ष तक नहीं पहुंचा है और न पहुंच सकता है। जिस दिन आदमी मिट जाता है, मोक्ष आ जाता है, परमात्मा आ जाता है। वह आया ही हुआ है। इस ‘मैं’ के कारण दिखाई नहीं पड़ता है। वह मौजूद ही है। वह चारों तरफ खड़ा है, वही है। लेकिन इस ‘मैं’ के कारण दिखाई नहीं पड़ता है। यह ‘मैं’ एकमात्र अंधापन है, एकमात्र ब्लाइंडनेस है। और यह ‘मैं’ चला जाए, आंख खुल जाती है, वही है। इस अनुभव में ही जीवन की सार्थकता और धन्यता उपलब्ध होती है। इस अनुभव में ही वह घड़ी आती है, जो आनंद की है। वह घड़ी, जिसमें फिर दुख का सवाल नहीं, क्योंकि गया वह। वह गांठ ही चली गई, जो दुखती थी। वह ग्रंथि चली गई, जो दुखती थी। वह मैं की जो ग्रंथि थी, वह जो ईगो-कांप्लेक्स था, वही दुखता था, वही चला गया। अब कैसा दुख, अब कैसी पीड़ा, अब कैसी मृत्यु?
Therefore I say—you can never reach Paramatman. But Paramatman will reach you the day you are not. No man has ever reached God, nor can he. The day man disappears, moksha arrives, Paramatman arrives. He is already arrived—only the ‘I’ prevents seeing. He is present. He stands everywhere—he alone is. But because of ‘I’ he is not seen. This ‘I’ is the only blindness. Let ‘I’ go, the eye opens—he is. In this experience life’s meaning and blessedness are attained. In this experience comes that moment of bliss—after which there is no question of sorrow, for that which ached has gone, that knot which hurt has gone. The knot of ‘I’, the ego-complex—what hurt was that; it is gone. What sorrow now, what pain, what death?
क्योंकि वह ‘मैं’ ही था, जो मरता था। जो है, वह तो कभी नहीं मरा है। जो है, वह कभी मरता ही नहीं है। वह ‘मैं’ ही बार-बार जन्मता है और बार-बार मरता है। इसलिए भूल कर भी यह मत कहना कि कभी आत्मा का पुनर्जन्म होता है, आत्मा का कोई पुनर्जन्म नहीं है। सिर्फ ‘मैं’ बार-बार जन्मता है और मरता है। सब पुनर्जन्म ईगो के हैं।
For it was the ‘I’ that died. That which is has never died. That which is never dies. It is the ‘I’ that is born again and again and dies again and again. Therefore never say, the Atman is reborn. The Atman has no rebirth. Only the ‘I’ is born and dies again and again. All rebirths are of the ego.
और जिस दिन ‘मैं’ नहीं, उस दिन कोई पुनर्जन्म नहीं। सिर्फ जीवन है। फिर न कोई जन्म है, न कोई मृत्यु है। फिर अंतहीन अनादि जीवन है। उस अनादि जीवन का नाम परमात्मा है; उसका नाम मोक्ष है, वही सत्य है।
And the day ‘I’ is not, that day there is no rebirth. Only life is. Then there is no birth, no death. Then beginningless, endless life is. The name of that beginningless life is Paramatman; its name is moksha; that alone is Truth.
हम असत्य हैं, और इसलिए हम उस सत्य को नहीं पाते हैं। इस असत्य को खोजें, इस असत्य को लेकर उस सत्य की खोज नहीं की जा सकती है। इस असत्य को खोजें। खोज से यह असत्य मिट जाएगा, गिर जाएगा, शून्य हो जाएगा। इसके शून्य होते ही सत्य प्रकट हो जाता है।
We are untrue; therefore we do not find that Truth. Search out this untruth. With this untruth retained, that Truth cannot be found. Search this untruth—and by searching it will drop, vanish, become void. As it becomes void, Truth is revealed.
‘मैं’ को मिटाना है। ‘मैं’ को मिटते हुए जानना है। ऐसा जानना है कि ‘मैं’ मिट जाए।
‘I’ must be erased. One must know ‘I’ erasing. Know in such a way that ‘I’ dissolves.
और जहां ‘मैं’ नहीं है, वहीं ध्यान है, वहीं द्वार है।
Where there is no ‘I’, there is meditation; there is the door.
जिस द्वार से हमने बात शुरू की थी, वहां बहुत बंद द्वार हैं। एक खुला द्वार है। सब द्वार जो बंद हैं, ‘मैं’ के द्वार हैं। और एक खुला द्वार जो है, वह ‘न-मैं’, वह ‘नो-आई’ का द्वार है, वही ध्यान है। ध्यान यानी जहां आप नहीं हैं। गैर-ध्यान यानी जहां आप हैं। अपने को, अपने को स्वयं को, आत्मा को, अहंकार को, अस्मिता को सबको विदा दे देनी है। लेकिन विदा आप नहीं दे सकते हैं; खोजेंगे और पाएंगे कि नहीं हैं, तो विदा हो जाती है।
At the place from which we began, there are many closed doors. Only one is open. All closed doors are doors of ‘I’. The one open door is ‘not-I’, the door of ‘no-I’—that alone is meditation. Meditation means: where you are not. Non-meditation means: where you are. The self, the ‘I-sense’, the soul as a separate entity—all are to be bid farewell. But you cannot bid it farewell by will; search, and you will find it is not—and it goes.
अब हम ध्यान के लिए बैठेंगे।
Now we will sit for meditation.
एक दस मिनट के लिए जो मैंने कहा है, उसे करें। थोड़े-थोड़े फासले पर हट जाएं। कोई किसी को छूता हुआ न हो। बातचीत न करें। बैठ जाएं, कहीं भी बैठ जाएं। सब जगह बराबर है जब मिटने की तैयारी हो। कहीं भी बैठ जाएं।
For ten minutes, do what I have said. Move a little apart—no one touching anyone. Do not speak. Sit anywhere. When one is ready to dissolve, everywhere is equal. Sit anywhere.
आंख बंद कर लें। शरीर को ढीला छोड़ दें। शरीर को शिथिल छोड़ दें, आंख बंद कर लें।
Close your eyes. Let the body loosen, relax, eyes closed.
और क्या कहना है--मिट जाएं, जैसे हैं ही नहीं। इस सारे विस्तार के साथ एक हो जाएं। यह जो पक्षी बोल रहा है, ये जो हवाएं हैं, यह सूरज की रोशनी है, यही मैं हूं। इस सबके साथ एक हूं। छोड़ दें अपने को, बिलकुल मिट जाएं, जैसे नहीं हैं।
And what to say—dissolve, as if you are not. Become one with this entire expanse. The bird that is calling, the winds, the sunlight—they are I. I am one with all of this. Let go of yourself—dissolve, as if you are not.
(एक साधक का जोर-जोर से रोना...)
(One seeker sobs loudly…)
हां, किसी की चिंता कोई न ले, जिसको जो होता है होने दें। आप अपनी फिकर करें। अपने को मिटाएं। किसी को रोना आएगा, आएगा। छोड़ दें, बिलकुल छोड़ दें। जो भी आवाज सुनाई पड़े, सुनते रहें। जो भी आवाज सुनाई पड़े, सुनते रहें--कोई पक्षी बोले, कोई रोने लगे। वह जो रो रहा है, वह भी आप हैं। वह जो पक्षी की आवाज है, वह भी आप हैं। सारी चीजों को स्वीकार कर लें।
Yes—let no one worry about anyone. Whatever happens to someone, let it happen. Mind your own. Dissolve yourself. If someone cries, let it be. Let go completely. Whatever sounds are heard, keep hearing. Whatever sounds—keep hearing: a bird calls, someone begins to weep. The one who is weeping is also you. The bird’s voice is also you. Accept everything.
सब सुनते रहें, सब जानते रहें। एक ही बात स्पष्ट होती चली जाए भीतर कि मैं नहीं हूं। छोड़ दें...बिलकुल अपने को छोड़ दें शिथिल...जो भी हो रहा है, जो भी है, उसके साथ एक हो जाएं। धीरे-धीरे मन शांत होता चला जाएगा...धीरे-धीरे मन शांत होता चला जाएगा...एक दस मिनट के लिए बिलकुल मिट जाएं।
Keep listening, keep knowing. Let only one thing become clear within: I am not. Let go… relax completely… whatever is happening, whatever is, become one with it. Slowly the mind will become quiet… slowly the mind will become quiet… for ten minutes dissolve completely.
छोड़ दें...बिलकुल छोड़ दें...जैसे मिट गए हैं और सारी प्रकृति के साथ एक हो गए हैं। जो भी चारों तरफ वातावरण है उसके साथ एक हो जाएं। जैसे स्वयं मिट गए हैं और समस्त के साथ एक हो गए हैं। फिर न कोई चिंता है, न कोई पीड़ा, न कोई आसक्ति। छोड़ दें...बिलकुल छोड़ दें...।
Let go… let go completely… as if dissolved, become one with all of nature. Whatever the atmosphere around, become one with it. As if you yourself have dissolved and become one with the whole. Then there is no anxiety, no pain, no attachment. Let go… let go completely…
एक हो जाएं--पक्षियों की आवाज, सूरज की किरणें, छाया, वृक्ष, यह सब जो चारों तरफ है, हम उसके साथ एक हैं, अलग नहीं हैं। हम भी वही हैं। इसे भीतर देखें और समझें कि हम जुड़े हैं, अलग नहीं हैं। जैसे-जैसे यह जोड़ दिखाई पड़ेगा, वैसे-वैसे मन शांत हो जाएगा। जैसे-जैसे मैं मिटेगा, वैसे-वैसे सब शांत हो जाएगा।
Become one—the birds’ voices, the sun’s rays, shade, trees—whatever is all around, we are one with it, not separate. We too are that. See it within and understand that we are connected, not separate. As this connectedness appears, the mind will grow quiet. As ‘I’ dissolves, all will grow quiet.
मिट जाएं...बिलकुल मिट जाएं, जैसे हैं ही नहीं...मिट जाएं, जैसे हैं ही नहीं...इस चारों तरफ फैले हुए सब-कुछ के साथ एक हो जाएं। फिर देखें कि मन कैसा शांत और शून्य होता चला जाता है। हम अलग नहीं हैं।
Dissolve… dissolve completely, as if you are not… dissolve, as if you are not… become one with all that spreads around. Then see how the mind grows quiet and empty. We are not separate.
धीरे-धीरे दो-चार गहरी श्वास लें...प्रत्येक श्वास के साथ समस्त के साथ जुड़ा हुआ अनुभव करें। धीरे-धीरे दो-चार गहरी श्वास लें...धीरे-धीरे दो-चार गहरी श्वास लें...श्वास जोड़े है समस्त से। प्रत्येक श्वास के साथ अनुभव करें, बाहर से जुड़े हैं, सबसे जुड़े हैं।
Slowly take two or four deep breaths… with each breath feel connection with the Whole. Slowly take two or four deep breaths… slowly… with each breath feel: connected with the outside, with all.
फिर आहिस्ता-आहिस्ता आंख खोलें...आंख खोल कर देखें कि बाहर और भीतर सब एक है। बाहर और भीतर के बीच कोई फासला नहीं है। जो बाहर है वही भीतर है। जो भीतर है वही बाहर है। धीरे-धीरे आंख खोलें...दो मिनट देखें, जो बाहर दिखाई पड़ रहा है क्या वह भीतर का ही विस्तार नहीं है?
Then slowly open the eyes… and see, outside and inside are one. There is no distance between. What is outside is within; what is within is outside. Slowly open the eyes… and for two minutes look: is not what appears outside the very extension of the within?
हमारी सुबह की बैठक समाप्त हुई।
Our morning sitting is over.
