Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
प्रिय बहनो!
Beloved sisters!
मैं अत्यंत आनंदित हूं। अपने हृदय की थोड़ी सी बातें आपसे कह सकूंगा। जीवन में बहुत लोग इतनी नासमझी, इतने अज्ञान, इतने भूल भरे ढंग से जीते हैं कि न तो उन्हें जीवन के आनंद का अनुभव हो पाता है और न वे उस संगीत से परिचित हो पाते हैं जो उनकी हृदय की वीणा पर बज सकता था, और न वे उन फूलों की सुगंध को ही उपलब्ध होते हैं जो कि उनके प्राणों को सुवासित कर सकती थी। बहुत कम लोग, बहुत थोड़े से लोग, करोड़ों और अरबों लोगों में कोई एकाध जीवन के अर्थ और अभिप्राय को उपलब्ध होता है।
I am immensely delighted. I shall be able to share a few things of my heart with you. Many people live so unintelligently, so ignorantly, so mistakenly, that they neither taste the joy of life, nor ever become acquainted with that music which could have played upon the veena of their hearts, nor do they ever receive the fragrance of those flowers which could have perfumed their very life-breath. Very few, a rare few, among millions and billions, ever come upon the meaning and the significance of life.
आज की इस चर्चा में तुम सबसे मैं इस संबंध में ही थोड़ी बात कहूं कि तुम्हारा जीवन कैसे उस कला को, उस आर्ट को सीख सके कि तुम्हारे जीवन में वैसा दुर्भाग्य फलित न हो जो कि अधिक लोगों का भाग्य बनता है। अभी तुम्हारे जीवन का प्रारंभ और शुरुआत है। कोई ठीक-ठीक बीज, कोई ठीक दिशा तुम्हारे जीवन को मिले, तो संभव है कि जो सबके साथ होता है वह तुम्हारे साथ न हो। और तुम्हारे भीतर जीवन अपनी परिपूर्णता में, अपने पूरे संगीत में विकसित हो सके। इसके पहले कि मैं कुछ उस संबंध में तुमसे कहूं, एक छोटी सी घटना कहूंगा, ताकि उससे बात शुरू हो सके।
Today, in this gathering, I want to say a little to you about how your life may learn that art so that the misfortune which befalls most does not become your fate. Your life is just beginning. If a true seed, a true direction is given, it is possible that what happens to all may not happen to you — and within you, life may unfold in its fullness, in its total music. Before I say anything further on this, I will tell you a small incident so that we can begin from there.
माओत्से तुंग ने अपने बचपन का एक छोटा सा संस्मरण लिखा है। उसने लिखा है, मैं छोटा था, तो अपने बचपन की एक ही बात मुझे सबसे ज्यादा याद आती है और वह बात यह है कि मेरी मां की एक बहुत ही अदभुत बगिया थी। उसकी बगिया में जैसे फूल खिलते थे उन्हें दूर-दूर के गांव के लोग देखने आते थे। उसके फूलों की बड़ी प्रशंसा होती थी। और अपने बुढ़ापे में उसका वही आनंद था--उसके फूल, उसकी बगिया। लेकिन एक बार वह बीमार पड़ गई और वह इतनी ज्यादा बीमार पड़ गई कि पौधों की फिकर करना संभव न रहा। वह अपनी बीमारी से उतनी दुखी न थी जितनी इस बात से कि उसके फूल कुम्हलाए जाते हैं और उसके पौधे, जिनको उसने खून सींच-सींच कर बड़ा किया था, उनके मरने का समय करीब आ गया। वह अपनी बीमारी से चिंतित न थी, लेकिन फूलों के उजड़ने से बहुत चिंतित और परेशान थी।
Mao Tse-tung once wrote a small reminiscence of his childhood. He wrote: When I was small, one thing stands out among my childhood memories — my mother had an extraordinary garden. People from far-off villages would come to see the flowers that bloomed there. Those flowers were praised greatly. In her old age that was her joy — her flowers, her garden. Once she fell ill; so ill that it became impossible for her to care for the plants. She was not as distressed by her own illness as by the thought that her flowers were wilting, and those plants which she had nurtured with her very blood were nearing death. Her worry was not for her illness, but for the devastation of her garden.
तो माओ ने उससे कहा कि घबड़ाओ मत, मैं तुम्हारे फूलों की फिकर कर लूंगा। और सुबह से सांझ तक माओ उस बगिया को सम्हालने में लगा रहा। लेकिन दो-चार दिन बीते, उसकी सारी चेष्टाएं ऐसी मालूम पड़ीं जैसे व्यर्थ जा रही हैं। बगिया उजड़ती ही चली गई, फूल कुम्हलाते चले गए, पत्ते सूखने लगे और पौधे मृतप्राय हो गए। पंद्रह दिन बीतते-बीतते बगिया बिलकुल उजाड़ हो गई, उसकी कलियां कुम्हला गईं, फूल पैदा होने बंद हो गए। मां थोड़ी ठीक हुई तो बाहर आई और बगिया में जाकर उसने देखा तो उसकी आंखों से आंसू बहने लगे। माओ भी रोने लगा और उसने कहा, मैंने एक-एक फूल को चूमा, एक-एक फूल को पानी से नहलाया, एक-एक पत्ते को पोंछा और उसकी धूल झाड़ी। पंद्रह दिन से मैं पागल हो गया हूं, न मैं सो रहा हूं, न ठीक से खा रहा हूं। लेकिन न मालूम क्या हुआ है कि फूल कुम्हलाते जाते हैं और बगिया उजड़ती जाती है।
So Mao said to her, “Do not be anxious, I will take care of your flowers.” From morning till evening Mao looked after that garden. But after two or four days it became clear that all his efforts were going to waste. The garden kept withering, flowers drooped, leaves dried, the plants became lifeless. In fifteen days the garden was desolate; the buds had withered, flowers stopped appearing. When the mother recovered a little and came out, she went into the garden, saw the state of it, and tears streamed from her eyes. Mao too began to weep and said, “I kissed each flower, bathed each one with water, wiped each leaf and dusted them. For fifteen days I have been almost mad — neither sleeping nor eating properly. Yet somehow the flowers have kept withering and the garden has gone to ruin.”
उसकी मां ने कहा, पागल, आंख से आंसू पोंछ ले! समझ गई कहां भूल हो गई है। तू यह भूल गया और शायद तुझे पता भी नहीं है कि फूलों के प्राण फूलों में नहीं होते, जड़ों में होते हैं। जड़ें दिखाई नहीं पड़तीं, फूल दिखाई पड़ते हैं, पत्ते दिखाई पड़ते हैं। जड़ें जमीन के भीतर छिपी होती हैं।
His mother said, “Foolish boy, wipe your tears! I have understood where the mistake is. You forgot — and perhaps you did not even know — that the life of the flowers is not in the flowers, but in the roots. The roots are not seen; flowers are seen, leaves are seen. The roots are hidden in the earth.
जो फूलों की फिकर करेगा और जड़ों को भूल जाएगा, उसके फूल तो कुम्हला ही जाएंगे, उसकी जड़ें भी सूख जाएंगी। लेकिन जो जड़ों की फिकर करेगा उसके फूल तो अपने आप पैदा हो जाएंगे, उसके पौधे तो अपने आप ठीक हो जाएंगे, जीवंत हो जाएंगे।
Whoever cares for the flowers and forgets the roots — his flowers will wither and his roots will dry. But one who cares for the roots — his flowers will blossom by themselves, his plants will become healthy and vibrant on their own.”
जड़ों में होते हैं प्राण, लेकिन जड़ें दिखाई नहीं पड़ती हैं। और जो दिखाई पड़ते हैं--फूल, पत्ते, फल--उनमें कोई प्राण नहीं होते। जो दिखाई पड़ता है, उसके प्राण उसमें होते हैं जो दिखाई नहीं पड़ता।
Life is in the roots, but the roots are not visible. And what is visible — flowers, leaves, fruits — has no life of its own. That which is seen has its life in that which is unseen.
यह छोटी सी घटना मैंने इसलिए कही ताकि मैं तुमसे यह भी कह सकूं कि जीवन के संबंध में भी यही सच है। जीवन में जो दिखाई पड़ता है उसके प्राण किन्हीं ऐसे रहस्यपूर्ण स्रोतों में छिपे होते हैं जो दिखाई नहीं पड़ते। जड़ों की भांति जीवन भी अपने प्राण बहुत अदृश्य, बहुत अदृश्य स्थानों में छिपाए हुए है।
I have told this small story so that I may also tell you that the same is true of life. In life, the life of what appears is hidden in mysterious sources that do not appear. Like roots, life keeps its very life-force concealed in the utterly invisible.
मनुष्य का शरीर दिखाई पड़ता है, लेकिन शरीर के प्राण उस आत्मा में होते हैं जो दिखाई नहीं पड़ती। मनुष्य का जीवन बाहर की तरफ फैला हुआ दिखाई पड़ता है--उसके कामों में, उसकी चर्या में--लेकिन उसकी चर्या और उसके काम और उसके बाहर के जीवन का सारा फैलाव उसकी उस आत्मा में छिपा होता है जो अदृश्य है और दिखाई नहीं पड़ती।
The body of man is visible, but the life of the body is in that Atman which is not visible. Man’s life seems to be spread outward — in his actions, in his conduct — but the entirety of his conduct, his deeds, the whole expanse of his outer life is hidden in that Atman which is invisible and unseen.
माओ ने जो भूल की थी, वह भूल दुनिया में अधिकतम लोग जीवन के साथ भी करते हैं। वे यह भूल जाते हैं, वे फूल और पत्तों को, जीवन के फूल और पत्तों को सम्हालने में समाप्त हो जाते हैं और जीवन कुम्हला जाता है और नष्ट हो जाता है। उन्हें खयाल नहीं आ पाता इस बात का कि वे जड़ों को पानी दें।
The mistake Mao made is the same mistake that most people make with life. They forget; they exhaust themselves tending to the flowers and leaves of life — and life withers and is lost. It does not occur to them to water the roots.
तो भीतर के जीवन को जो पानी देता है उसके बाहर के जीवन में बहुत फूल लगते हैं। लेकिन जो भीतर के जीवन को भूल जाता है उसके बाहर के जीवन में कोई फूल कभी नहीं लग पाते हैं। वह चाहे कितना ही श्रम करे, दौड़े, मेहनत करे, लेकिन बाहर के जीवन के साथ किया गया श्रम व्यर्थ है, जब तक कि भीतर की जड़ों को सम्हालने की समझ और कला उपलब्ध नहीं हो जाती। उस भीतर के जीवन में ही जड़ें हैं।
One who waters the inner life — in his outer life many flowers bloom. But one who forgets the inner — in his outer life no flowers ever come. No matter how hard he labors, runs, toils — all outward effort is futile until the understanding and the art of tending the inner roots is attained. In that inner life alone are the roots.
लेकिन न तो हमारी शिक्षा का उससे कोई संबंध है, न हमारी सभ्यता का। न हमारे संस्कार, न हमारा समाज, न हमारे मां-बाप इस बात की फिकर में हैं कि भीतर जो आत्मा है उससे हमारा कोई संबंध हो जाए। इसका ही यह परिणाम हुआ है कि हम बहुत महंगी शिक्षा दे रहे हैं बच्चों को, बच्चियों को; उन्हें अच्छे वस्त्र दे रहे हैं, अच्छा भोजन दे रहे हैं; उनके जीवन के लिए सारी सुविधाएं जुटा रहे हैं। लेकिन अंत में आदमी बिलकुल कुम्हलाया हुआ मालूम पड़ता है। उसके जीवन से कोई सुगंध नहीं निकलती और उलटे दुर्गंध निकलती है। उसके जीवन में फूल तो नहीं मालूम पड़ते, बल्कि फूलों की जगह शायद कांटे ही कांटे रह जाते हैं। उसके जीवन में कोई आनंद की ध्वनि तो नहीं पैदा होती, बल्कि दुख की अंधेरी रात घिर आती है। तो हमारा यह सारा श्रम, हमारी शिक्षा, हमारे विद्यापीठ, हमारे संस्कार किस अर्थ के हैं? किस काम के हैं?
But neither our education has anything to do with it, nor our civilization. Neither our conditioning, nor our society, nor our parents are concerned that we come into any relationship with the Atman within. The result is that we give children a very expensive education; we give them good clothes, good food; we arrange all kinds of facilities for their lives. Yet in the end the person seems utterly withered. No fragrance emanates from his life — rather a stench. There seem to be no flowers in his life — perhaps only thorns remain. No note of joy is born in his life — rather a dark night of sorrow descends. What then is the meaning of all our effort, our education, our universities, our conditioning? What use are they?
और जब गलत आदमी पैदा होता है तो गलत आदमी खुद ही गलत नहीं होता, वह अपने आसपास की सारी हवा को भी गलत कर देता है। और तब एक ऐसी दुनिया बन गई है जो बहुत दुख से भरी है, बहुत पीड़ा से, उसमें कोई आनंद का पता भी नहीं है।
And when a wrong kind of person is created, he is not wrong only in himself — he vitiates the entire air around him. Thus a world has come to be that is full of suffering, of great pain, and in which there is no sign of joy.
तुमने सुना होगा लोगों को कहते और तुमने अपनी किताबों में भी ऐसे गीत पढ़े होंगे और ऐसी बातें सुनी होंगी, और तुम भी जैसे-जैसे बड़ी होती जाओगी तुम्हें इस बात का अनुभव होगा, इस बात का अनुभव होगा कि बचपन में जो सुख और आनंद था, वह बाद के दिनों में निरंतर कम होता जाता है। बूढ़े लोगों से पूछो! वे कहेंगे, बचपन में बहुत आनंद था और उसके बाद फिर कोई आनंद नहीं। और उनका मन होता है कि वे वापस बच्चे हो जाएं, फिर लौट जाएं बचपन में।
You must have heard people say — and you have read songs in your books and heard such statements — and as you grow you too will experience this: that the happiness of childhood keeps decreasing as the days go by. Ask old people — they say, “In childhood there was much joy; afterward there has been no joy.” They long to become children again, to return to childhood.
लेकिन जिंदगी में पीछे लौटना तो असंभव है। लेकिन यह बात कि लोग कहते हैं कि बचपन बहुत आनंद का काल है, क्या अर्थ रखती है?
But to go back in life is impossible. What does this oft-repeated statement mean — that childhood is the time of great joy?
यह देखने में बहुत अच्छी मालूम पड़ती है। यह बात बहुत गलत और बहुत खतरनाक है। इस बात का यह मतलब है कि बचपन के बाद जिंदगी रोज ज्यादा से ज्यादा दुखी होती चली जाती है। होना तो चाहिए था उलटा, होना तो यह चाहिए था कि बचपन के बाद जिंदगी रोज-रोज ज्यादा खुशी और आनंद से भरती जाती। क्योंकि बचपन तो है शुरुआत, बुढ़ापे के अंतिम दिन सर्वाधिक आनंद के और शांति के और संगीत के दिन होने चाहिए थे। क्योंकि जीवन विकसित हो रहा है। अगर जीवन विकसित हो रहा है तो बचपन तो शुरुआत है, प्रारंभ है; बुढ़ापा पूर्णता है। तो बुढ़ापे में आनंद, बुढ़ापे में उपलब्धि, बुढ़ापे में ऐसा लगना चाहिए था कि हम जीवन जीए और हमने कुछ पाया।
On the surface it sounds pleasant; in truth it is very wrong and very dangerous. It implies that after childhood life becomes increasingly miserable. It should have been the opposite: after childhood life should have been increasingly filled with happiness and joy. Because childhood is only the beginning; the last days of old age should have been the days of the greatest joy, peace, and music — for life is developing. If life is developing, childhood is the start, the beginning; old age is the fulfillment. In old age there should be joy, achievement, a sense that “I lived — and I attained something.”
लेकिन लगता है यह कि बूढ़ा आदमी कहता है कि बचपन के दिन बहुत अच्छे थे। इसका मतलब? इसका मतलब साफ है, उस आदमी के जीवन की दिशा ठीक से नहीं चली। वह जीवन की कला को नहीं जान पाया। वह जीवन कैसे विकसित हो, इसके रहस्य को नहीं समझ पाया। वह उन सूत्रों को नहीं पहचान पाया जिनके द्वारा जीवन निर्मित होता, कुछ उपलब्ध होता, कोई संपदा मिलती।
But the old man says, “The days of childhood were the best.” What does this mean? It clearly means that the direction of his life did not go rightly. He did not know the art of living. He did not understand the mystery of how life develops. He failed to recognize those sutras by which life is created, by which something is attained, some treasure found.
लेकिन यह सबके साथ सच है। तुम अभी छोटी हो, लेकिन तुम्हें अभी भी इस बात की खबर मिलनी शुरू हो गई होगी कि बचपन के दिन अच्छे थे। अगर तुमको ऐसा लगने लगा हो तो तुम समझ लेना कि तुम्हारी जिंदगी गलत रास्तों पर चलनी शुरू हो गई। खुशी बढ़ती जानी चाहिए जीवन के साथ, आनंद बढ़ता जाना चाहिए। रोज-रोज लगना चाहिए कि कल--कल कुछ भी न था, आज जो है उसके सामने। हर दिन जब आए नया दिन तो वह और बड़ी खुशी, और बड़ा संगीत, और बड़ा सौभाग्य लेकर आना चाहिए। तभी तुम समझना कि तुम्हारा जीवन ठीक दिशा में चल रहा है। नहीं तो जीवन तो एक पतन हो गया। बचपन में थी खुशी और बुढ़ापे में दुख, तो जीवन तो एक पतन हो गया, विकास नहीं; नीचे गिरना हो गया, ऊपर उठना नहीं। यह तो बड़ी आश्चर्य की बात है! और यह इतनी आश्चर्य की बात भी हमें दिखाई नहीं पड़ती है!
Yet this is true of almost all. You are still young, but even you must have begun to feel that childhood days were good. If such a feeling has begun, know that your life has started to move on wrong paths. With life, joy should increase; happiness should grow. Each day you should feel that “Compared to yesterday, there was nothing — today is richer.” Every new day should arrive bringing greater joy, deeper music, and a larger blessing. Only then know that your life is moving in the right direction. Otherwise life becomes a decline. If there is happiness in childhood and sorrow in old age, life is a fall, not a growth; a descent, not a rise. It is astonishing — and we hardly even notice the astonishment!
तो पहली बात, जीवन केवल उनको मिलता है, जीवन के आनंद को केवल वे ही उपलब्ध होते हैं, जो जीवन की कला को, आर्ट ऑफ लिविंग को सीख पाते हैं। तो ही, तो ही सार्थकता मिलती है। और नहीं तो सब व्यर्थ हो जाता है। मनुष्य पैदा तो बहुत होते हैं, लेकिन जीवन को बहुत थोड़े से लोग जान पाते हैं।
So the first thing: Life becomes available only to those, and the joy of life only to those, who learn the art of living. Only then does meaning arise. Otherwise all is in vain. Many are born human, but very few come to know life.
कौन से रास्ते हैं जिनसे जीवन जाना जा सके और पाया जा सके?
By what paths can life be known and attained?
पहली बात, बिलकुल आधार में, बुनियाद में जो बात जाननी जरूरी है वह यह जो मैंने जड़ों के संबंध में कही। जीवन की कला, सबसे पहले जीवन की जड़ों को जानने की कला है। यह जानना जरूरी है कि मेरे जीवन का केंद्र कहां है? जहां से प्राण शक्ति पाते हैं, वह कहां है? वह बाहर है या भीतर? वह मेरा शरीर है या शरीर से भी कोई और गहरी चीज? कहां से मेरा जीवन प्राण पाता है? कहां से शक्ति पाता है? कहां से मेरे जीवन का सारा का सारा आधार है?
First — at the very foundation — is the point I have made about roots. The art of life is, first of all, the art of knowing life’s roots. It is essential to know: Where is the center of my life? Where do my pranas draw their energy from? Is it outside or within? Is it my body, or something deeper than the body? From where does my life receive vitality? From where does it draw strength? What is the very ground of my life?
निश्चित ही जैसा मैंने कहा, अगर हम किसी वृक्ष के पास जाएं, तो जड़ें दिखाई नहीं पड़ती हैं, जड़ें तो जमीन के भीतर छिपी होती हैं। क्यों छिपी होती हैं जमीन के भीतर, कभी सोचा? जमीन के भीतर इसलिए छिपी होती हैं कि जीवन का जो भी काम है, जीवन की जो भी प्रक्रिया है, जीवन की जो भी रहस्यपूर्ण विकास की गति है, वह सब मौन, शांत, एकांत में कार्य करती है। अगर हम किसी आदमी को दस-पांच दिन न सोने दें, वह पागल हो जाएगा। क्यों? क्योंकि जीवन की जो भी गति थी, स्वास्थ्य का जो भी क्रम था, वह सब नींद में काम करता था। जब आदमी सोया हुआ था तब उसके सारे प्राण काम में संलग्न हो जाते थे। एक आदमी को हम जगाए रखें पंद्रह दिन तक, वह पागल हो जाएगा। और ज्यादा दिन जगाए रखें, वह मर भी जा सकता है, आत्महत्या भी कर ले सकता है।
Certainly, as I said, when we approach a tree, its roots are not visible — they are hidden underground. Why hidden — have you ever wondered? They are hidden in the earth because all the processes of life, all its workings, its mysterious growth, happen in silence, in stillness, in solitude. If we keep a person from sleeping for ten or fifteen days, he will go mad. Why? Because the processes of life, the order of health, work in sleep. When a person is asleep, the entire life-energy engages in its tasks. Keep a man awake for fifteen days — he will go insane. Keep him awake longer — he may die, he may commit suicide.
चीन में पुराने दिनों में आदमी को सजा देते थे, तो सबसे बड़ी सजा यही थी कि उसको सोने न दिया जाए, उसे जगाए रखा जाए। दो सिपाही खड़े रहेंगे चौबीस घंटे और उसको जगाते रहेंगे, उसको खीलियों से छेदते रहेंगे ताकि वह सो न पाए। और दो-चार दिन के भीतर ही वह इतनी असह पीड़ा अनुभव करने लगता था, चिल्लाने लगता था, पागल हो जाता था, सिर दीवालों से फोड़ने लगता था। मौत से भी ज्यादा पीड़ा उसे झेलनी पड़ती थी। क्या हो गई तकलीफ? तकलीफ यह हो गई कि जीवन की शक्तियां जो काम करती थीं, जिनसे रोज-रोज ताकत मिलती थी, जिनसे रोज-रोज बल मिलता था, रोज-रोज थकान मिट जाती थी, वह काम करना उन्होंने बंद कर दिया। क्योंकि उनके काम करने के लिए जरूरी था कि सब मौन हो जाए, शांत हो जाए, चुप हो जाए, सब सो जाए। उस अंधेरे में, उस मौन में, उस साइलेंस में वे शक्तियां अपना काम करती हैं।
In ancient China the greatest punishment was to deprive a man of sleep. Two guards would stand day and night, prick him with needles to keep him from dozing. Within two or four days he would suffer unbearable torment, he would scream, go mad, bang his head against the walls. He would endure a pain greater than death. What has happened? The forces of life which work — by which strength is renewed each day, by which fatigue dissolves — those forces cease to function. For them to work it is necessary that everything fall silent, quiet, still; that all fall asleep. In that darkness, in that silence, those energies do their work.
बच्चा मां के पेट में बड़ा होता है, दिखाई नहीं पड़ता, अदृश्य। जड़ें जमीन के भीतर छिपी होती हैं, दिखाई नहीं पड़तीं और काम करती रहती हैं। हमारे शरीर में चौबीस घंटे जीवन काम कर रहा है, हमें पता भी नहीं चलता। खून बह रहा है, हड्डियां बन रही हैं, मांस बन रहा है। तुमने खाना खा लिया है, वह अंधेरे में जाकर पच रहा है, खून बन रहा है, मांस बन रहा है। सारा जीवन अंधेरे में मौन काम कर रहा है। एक-एक आदमी के शरीर के भीतर इतनी बड़ी फैक्ट्री काम कर रही है कि अगर वह शोरगुल करे तो दुनिया में जीना मुश्किल हो जाए।
A child grows in the mother’s womb — unseen, invisible. Roots hide within the earth — unseen — and keep working. Within our bodies, life is at work twenty-four hours, and we have no idea. Blood flows; bones and flesh are formed. You have eaten — in the dark it is being digested, becoming blood and tissue. The whole of life is silently at work in the dark. Within each body such a vast factory is running that if it made noise, living in the world would be impossible.
अब तक आदमी कोई फैक्ट्री नहीं बना सका जिसमें रोटी से खून बन सके; जिसमें हम रोटी डालें और खून तैयार हो जाए; जिसमें हम घास डालें और दूध बन जाए; जिसमें हम कुछ चीजें डाल दें और हड्डियां तैयार हो जाएं। अब तक हम तैयार नहीं कर पाए। हम नहीं तैयार कर पाएंगे। क्योंकि जो भी हम तैयार करेंगे वह इतना ऊपर और साफ होगा और जिंदगी के काम के लिए इतना चुप, इतना मौन, इतनी सीक्रेसी चाहिए, इतनी गुप्तता चाहिए कि उसका किसी को पता भी न चले।
Till now man has not been able to build a factory where bread can be turned into blood; where you put in grass and milk comes out; where you put in certain things and bones are produced. We have not been able to make it — we never will. For whatever we make will be too overt and exposed, while for life’s work a deep hush is needed, such secrecy that no one even knows it is happening.
तुम्हें शायद यह भी पता नहीं कि सारे जगत में तुम्हें जहां भी जीवन काम करता हुआ दिखाई पड़ रहा है--उसे चाहे जीवन कहो, चाहे परमात्मा कहो--वह बिलकुल मौन और अंधेरे में खड़ा हुआ काम कर रहा है। लोग कहते हैं, परमात्मा कहां है? वे परमात्मा को सामने देखना चाहते हैं।
Perhaps you also do not know that wherever you see life at work in the cosmos — call it life, call it Paramatman — it works absolutely silent, hidden in the dark. People ask, “Where is God?” They want to see God in front of them.
छोड़ दें परमात्मा को; पूछें किसी से: जीवन कहां है? तो जीवन भी कहीं खोजने से न मिलेगा; जीवन भी मौन जड़ों में अंधेरे में काम कर रहा है चुपचाप। उसी जीवन से सारे पौधे पैदा होते हैं, पशु और पक्षी और मनुष्य और चांद और तारे, उसी जीवन की अंधेरे में छिपी हुई प्रक्रियाओं से सब कुछ पैदा हो रहा है।
Leave God aside; ask anyone: “Where is life?” You will not find it by looking for it. Life also works silently in the hidden roots. From that life all plants are born, animals, birds, man, the moon and the stars — all arise from those processes veiled in the dark.
लेकिन नासमझी में यह हो सकता है कि हम मान लें कि जो दरख्त दिखाई पड़ रहा है ऊपर जमीन के वही सच है, भीतर छिपी हुई जड़ें हैं ही नहीं, क्योंकि दिखाई नहीं पड़तीं। जो नहीं दिखाई पड़ता वह नहीं है। अगर यह तर्क हमारे खयाल में हो--जो हम सबके खयाल में है--जो दिखाई पड़ता है वह है, जो नहीं दिखाई पड़ता वह नहीं है। अगर यह खयाल हमारे ऊपर आ जाए तो फिर हम जड़ों की फिक्र छोड़ देंगे। पौधों की, पत्तों की फिक्र करेंगे, शाखाओं की फिक्र करेंगे। क्या यह पौधा बहुत दिन जीएगा? और अगर जीएगा भी तो रोज-रोज कुम्हलाता जाएगा, रोज-रोज इसकी हरियाली कम होती जाएगी, रोज-रोज इसमें फूल आने कम होते चले जाएंगे। एक दिन यह पौधा मर जाएगा।
In foolishness we may assume that the tree visible above ground is all that is true, and that the hidden roots do not exist because they are not seen. “What is not seen is not” — if this logic enters our thought — and it has entered everyone’s thought — “what is seen is, and what is not seen is not.” If this notion takes hold, we will stop caring for the roots. We will care for the plants, the leaves, the branches. How long will such a plant live? And even if it lives, it will wither day by day, its greenness will diminish, its flowering will become rare. One day it will die.
अगर पौधा कुम्हलाने लगेगा तो हम समझ जाएंगे कि कोई भूल हो रही है। लेकिन आदमी रोज-रोज कुम्हलाता जाता है और हम नहीं समझ पाते कि कोई भूल हो रही है। और आदमी रोज-रोज दुखी और उदास होता चला जाता है और हम नहीं पहचान पाते कि कोई भूल हो रही है।
If a plant begins to wither, we understand that some mistake is being made. But man withers day by day, and we do not understand that a mistake is being made. Man grows more and more sad and depressed, and we do not recognize that something is wrong.
एक भूल हो रही है, हम आदमी की जड़ों को भूल गए हैं। हम आदमी के भीतर जो अदृश्य जीवन की शक्तियां हैं उनका हमें कोई स्मरण नहीं, उनका हमें विस्मरण हो गया है, उनकी हमें कोई याद नहीं है।
One mistake is there: we have forgotten man’s roots. We have no remembrance of those invisible energies within man; we have become oblivious of them.
जीवन की कला में, जीवन की जड़ों को खोजना पहली बात है। निश्चित ही जड़ें भीतर हैं, क्योंकि वहीं से सब विकसित होता है। हमारा प्रेम कहां से विकसित होता है, कभी तुमने सोचा? हमारा चिंतन कहां से जन्मता है, तुमने कभी सोचा? हमारी सारी शक्ति कहां से आती है, कभी तुमने खयाल किया? भीतर से! एक दिन अचानक हमारे भीतर विचार का जन्म होता है, प्रेम का जन्म होता है। हमारे भीतर से कुछ उठता है और बाहर की तरफ फैलता चला जाता है। जीवन भीतर से बाहर की तरफ है।
In the art of life, the first thing is to seek life’s roots. Certainly the roots are within, for thence all unfolds. From where does our love blossom — have you ever thought? From where are our thoughts born — have you ever considered? From where does all our strength come? From within! One day a thought suddenly arises within, love is born within. Something rises from the within and expands outward. Life moves from within to without.
लेकिन हमारी सारी शिक्षा, हमारा सारा समाज, हमारी सारी संस्कृति बाहर से भीतर की तरफ है। हम क्या कर रहे हैं अपने विद्यापीठों में, अपने स्कूलों में? कुछ ज्ञान बाहर से भीतर डाल रहे हैं। कुछ बातें सिखा रहे हैं, सीख लो। बाहर से डाली जा रही हैं बातें और भीतर हम उन्हें इकट्ठा कर रहे हैं।
Yet our whole education, our whole society, our entire culture is from the outside toward the inside. What are we doing in our universities and schools? We are stuffing some knowledge from outside to inside. “Learn these things.” Things are being poured in from the outside, and we are gathering them within.
यह ज्ञान झूठा है, यह ज्ञान जीवन की तरफ नहीं ले जा सकता। हां, इस ज्ञान से नौकरी मिल सकती है; इस ज्ञान से आजीविका चल सकती है; इस ज्ञान से वस्त्र मिल सकते हैं और अच्छा मकान मिल सकता है। इस ज्ञान से बाहर की कुछ चीजें मिल सकती हैं, क्योंकि यह ज्ञान बाहर से आया हुआ है। लेकिन इस ज्ञान से भीतर की जड़ें नहीं मिल सकतीं, मनुष्य की आत्मा नहीं मिल सकती। क्योंकि उसे जानने के लिए उस ज्ञान का भी जन्म होना चाहिए जो भीतर से आता है। इसलिए आदमी एक तरह की बहुत असंतुलित दशा में खड़ा हो गया है। उसका जड़ों से संबंध टूट गया है, वह अपनी ही रूट्स से टूटा हुआ है, अपनी ही जड़ों से उसका कोई वास्ता नहीं है।
This knowledge is false; it cannot lead to life. Yes, through this knowledge a job can be found; through this knowledge livelihood can be managed; you can get clothes, a good house. Through this knowledge you can obtain outer things because it comes from outside. But through this knowledge you cannot find the inner roots, you cannot find the Atman. To know That, a knowledge must be born that comes from within. Hence man has come to stand in a very unbalanced state. His connection with the roots is broken; he stands cut off from his own roots, with no link to them.
क्या करें? कैसे हम अपनी जड़ों को खोज पाएं?
What to do? How to find our roots?
और अपनी जड़ों को खोज लेना ही आत्मा को खोज लेना है। धर्म का यदि कोई अर्थ है तो यही कि व्यक्ति अपनी आत्मा को कैसे खोज ले। और आत्मा से मतलब है जीवन की जड़ें, जहां से हमारे जीवन के पौधे में सारी शाखाएं निकलती हैं, उस जगह को हम कैसे खोज लें। और अगर हम उसे खोज पाएं तो हमारा आनंद प्रतिदिन बढ़ता चला जाएगा, और हमारे जीवन की हरियाली बढ़ती चली जाएगी, और हमारी खुशी बढ़ती चली जाएगी। मृत्यु के क्षण में जाकर हम परिपूर्ण जीवन तक पहुंच जाने चाहिए। मरते वक्त आदमी उतना आनंदित होना चाहिए जितना कभी न था।
And to find one’s roots is precisely to find the Atman. If dharma has any meaning, it is only this: how a person may discover his Atman. And by Atman I mean the roots of life — the place from which all the branches of the tree of our life emerge — how to find that place. If we can find it, our joy will increase each day; the greenness of our life will increase; our happiness will grow. By the moment of death we should have reached a fulfilled life. At the time of dying one should be as ecstatic as never before.
बच्चा पैदा होते से रोता है। अगर न रोए तो मां-बाप फिकर करते हैं उसे जल्दी से रुला देने की। क्योंकि जो बच्चा नहीं रोया है पैदा होते से, शायद वह बच्चा जी नहीं सकेगा। क्योंकि मां से टूट गया, जहां एकदम शांति थी और एकदम मौन था और सब सुख था, वहां से टूट कर जो बच्चा नहीं रो रहा है, वह बच्चा या तो बीमार है, उसकी चेतना क्षीण है, या मर ही चुका है, या जल्दी मर जाएगा। तो उसे जल्दी से रुलाने की कोशिश की जाती है कि वह रोए। बचपन का पहला क्षण रोने से शुरू होता है, मृत्यु का अंतिम क्षण हंसने पर पूरा होना चाहिए। अगर बच्चा रोने से शुरू नहीं करता तो बीमार है, गलत है, मर जाएगा, बचेगा नहीं। और अगर बूढ़ा आदमी हंसते हुए नहीं मरता तो समझना चाहिए वह भी मरा हुआ जीया, वह भी जीवित नहीं था। जन्म की शुरुआत है रुदन, मृत्यु की पूर्णता होनी चाहिए परिपूर्ण हंसी पर।
A child is born crying. If he does not cry, the parents grow anxious to make him cry quickly. Because if the newborn does not cry, perhaps he will not survive. He has been torn from the mother, from where there was utter peace, utter silence, utter bliss; one who does not cry at such a rupture is either ill, his consciousness dim, or dead, or near death. So we try to make him cry quickly. Birth begins with weeping; the last moment of death should be completed in laughter. If a child does not begin with crying, he is sick, wrong, will not survive. And if an old man does not die laughing, understand — he too lived dead; he was not truly alive. Birth begins with sobbing; death’s fulfillment should be perfect laughter.
एक फकीर दिन-रात हंसा करता था। लोगों ने कभी उसकी आंख में आंसू नहीं देखे, कभी पीड़ा नहीं देखी, कभी उदासी नहीं देखी। फिर उसके मरने का दिन करीब आ गया। और उसने अपने मित्रों को इकट्ठा किया, जो बहुत थे। क्योंकि जो आदमी जीवन भर हंसा है उसके मित्रों की कोई कमी रह जाएगी! जो आदमी जिंदगी में रोया है उसके शत्रु तो होंगे, मित्र उसके नहीं हो सकते। क्योंकि मित्रता का सेतु तो हंसना है, रोने से तो हम लोगों से टूट जाते हैं। रोते हुए आदमी का कौन मित्र होना चाहता है? हम अपनी ही उदासी से परेशान हैं, और एक उदास आदमी को मित्र बनाएंगे तो बोझ और बढ़ जाएगा। रोते हुए आदमियों से कौन संबंध जोड़ना चाहता है? दुखी और उदास और पीड़ित आदमियों को कौन अपने हृदय के निकट लेना चाहता है?
There was a fakir who laughed day and night. No one ever saw tears in his eyes, nor pain, nor sadness. Then the day of his death drew near. He gathered his many friends — and there were many; for a man who laughs all his life is never short of friends! One who weeps has enemies, but not friends — for the bridge of friendship is laughter, and through weeping we are cut off from people. Who wishes to befriend one who is ever crying? We are already burdened with our own sadness; to take on a sad friend would be to increase the load. Who wishes to keep close to the heart those who are miserable, sorrowful, afflicted?
इसीलिए दुनिया में मैत्री कम होती जाती है, प्रेम कम होता जाता है। क्योंकि हर आदमी उदास और दुखी है, फिर चाहे वह पत्नी हो किसी की या पति हो, या मित्र हो, या पिता हो, या पुत्र हो, सब उदास हैं। इसलिए जीवन से मित्रता की सारी सुगंध चली गई, प्रेम का सारा आनंद चला गया।
That is why friendship is waning in the world, love decreasing — because everyone is sad and sorrowful. Whether husband or wife, friend or father or son — all are sad. Hence all the fragrance of friendship has left life, all the joy of love has gone.
वह आदमी जीवन भर हंसता रहा था, जो भी उसके निकट आया था उसका मित्र हो गया था। तुमने कभी हंसते हुए फूलों से शत्रुता की है? कांटों का कोई शत्रु हो सकता है, लेकिन फूलों का कौन होगा शत्रु? और जो आदमी जीवन में आनंदित है वह उस फूल की भांति हो जाता है जिसकी सुगंध सभी को प्रेम में बांध लेती है। उस आदमी के सभी मित्र थे। जब उसके मरने की खबर उड़ी तो लाखों लोग उस छोटे से गांव में इकट्ठे होने लगे। और वह सुबह आ गई जब उसने कहा था कि मेरी श्वासें समाप्त हो जाएंगी।
That man had laughed his whole life; whoever came near became his friend. Have you ever been an enemy to laughing flowers? Thorns may have enemies — but who is the enemy of flowers? One who lives in joy becomes like a flower whose fragrance binds all in love. All were his friends. When news of his death spread, hundreds of thousands gathered in that small village. Morning came — the very morning he had said his breath would cease.
और शायद तुम्हें यह भी मैं कह दूं कि जो आदमी दुख में जीता है, वह मृत्यु से इतना डरा रहता है, इसी कारण उसे अपनी मृत्यु का कोई पता नहीं चल पाता। लेकिन जो परिपूर्ण आनंद में जीता है उसे क्रमशः दिखाई पड़ने लगता है कि अब उसके डूबने का और विदा होने का क्षण आ गया है। जैसे नदी जब सागर में गिरने लगती है तो उसे दिखाई पड़ जाता है कि आ गया सागर सामने। ऐसे ही जो आदमी आनंद में जीता है वह जानता है उस क्षण को कि कब, कब उसकी श्वासें बिखर जाएंगी और अनंत में लीन हो जाएंगी और कब उसके प्राण महाप्राण से जुड़ जाएंगे, कब उसकी नदी सागर में गिर जाएगी। उसे दिखने लगता है। क्योंकि जो आनंदित है, डरा हुआ नहीं है, उसकी आंखें खुली होती हैं। जो डरा हुआ है, भयभीत है, दुख से भरा है, उसकी आंखें बंद होती हैं। इसलिए सबसे बड़ी चीज जो दिखाई पड़ जानी चाहिए थी, अपनी जीवन सरिता की, परमात्मा के महासागर में मिलने की जो घड़ी, वह भी उसे दिखाई नहीं पड़ती। बंद आंखें कुछ भी नहीं देख सकतीं। और आंखें आंसुओं से बंद हो जाती हैं, दुख से बंद हो जाती हैं।
And let me tell you this too: one who lives in sorrow is so afraid of death that he never becomes aware of his own dying. But one who lives in perfect joy gradually begins to see when the moment of sinking and departure has arrived. As a river, upon nearing the ocean, senses that the ocean is before it — so one who lives in bliss knows the moment when his breath will scatter and merge into the Infinite, when his prana will unite with the Mahaprana, when his river will fall into the sea. It becomes visible to him. Because one who is joyful is not afraid — his eyes are open. One who is afraid, frightened, filled with sorrow — his eyes are closed. Hence the greatest thing that should be seen — the hour when one’s life-stream meets the vast ocean of Paramatman — even that he cannot see. Closed eyes can see nothing. Tears and sorrow close the eyes.
तो वह आदमी को खबर हो गई कि कल सुबह विलीन हो जाएगा। बहुत मित्र उसके इकट्ठे हो गए। उसने उन सारे मित्रों को कहा, मेरे मित्रो, मेरी एक प्रार्थना है। मैंने जीवन भर तुमसे कुछ भी नहीं चाहा, कोई आकांक्षा नहीं की, फिर भी तुमने मुझे बहुत कुछ दिया। मैंने तुमसे मांगा नहीं था, लेकिन मेरी झोली हमेशा भरी रही।
So that man knew: “Tomorrow morning I will dissolve.” Many friends gathered. He said to them, “My friends, I have one prayer. I have never asked anything of you my whole life, yet you have given me much. I did not ask, but my begging bowl was always full.
सच तो यह है, जो मांगता है उसकी झोली हमेशा खाली रह जाती है, जो नहीं मांगता उसकी झोली भर जाती है। जो नहीं मांगता उसे देने का मन होता है, जो मांगता है उससे बच जाने की इच्छा होती है। इसलिए जीवन में वे लोग बहुत पा जाते हैं जो नहीं मांगते, और वे लोग भिखारी रह जाते हैं जो मांगते हैं। स्मरण रखना इस बात को, जो चीज चाहनी हो उसे मांगना मत।
In truth, the one who asks — his bowl remains empty; the one who does not ask — his bowl is filled. Toward one who does not beg, the heart longs to give; to the beggar one wishes to escape. Hence in life those attain much who do not ask, and those remain beggars who ask. Remember — whatever you desire, do not beg for it.”
तो उसने कभी नहीं चाहा था, बहुत उसे मिला था। उसने अपने मित्रों से कहा, बहुत तुमने मुझे दिया बिना मांगे, अब एक बात मैं मांगता हूं अंतिम, यह मुझे दे देना। मैं मर जाऊं तो मेरे वस्त्र मत बदलना, मैं जो वस्त्र पहन कर मरूं, उनको ही पहना कर तुम मुझे दफना देना। रही स्नान करने की बात...उस मुल्क में भी, जहां की यह घटना है, आदमी मर जाता था तो उसे स्नान करवाते थे...उस आदमी ने कहा, मैं खुद स्नान किए लेता हूं, ताकि तुम्हें स्नान करवाने की तकलीफ न उठानी पड़े, और मेरे कपड़े मत बदलना।
He had never asked, and yet he had received much. He said to his friends, “You have given me so much without my asking — now I ask one last thing: when I die, do not change my clothes. Bury me in what I am wearing. As for the final bath… in that land too they bathed the dead… I will bathe myself so you are spared the trouble. Do not change my clothes.”
उसने स्नान कर लिया, उसने कपड़े पहन लिए, और वह लेट रहा, और उसने हाथ जोड़ कर अपने मित्रों से विदा ले ली। उसकी आंखों में बड़ी चमक थी, उसके चेहरे पर बड़ी रौनक थी, उसके ओंठों पर बड़े गीत थे; जैसे वह किसी बड़े मिलन को जाता हो; जैसे मृत्यु नहीं, कोई बहुत प्रियजन से मिलने की यात्रा करता हो। वह चल बसा। उसने चाहा था इसलिए उसके कपड़े न बदले गए। लोग रोने लगे, और उदास और दुखी हो गए और आंसुओं से भरे हुए उसे वे मरघट की तरफ ले गए। जब उसे चिता पर चढ़ाया, आंख में आंसू थे, हृदय में आह थी, लेकिन जैसे ही उसकी लाश चिता पर चढ़ी, थोड़ी देर में उस मरघट पर जुड़े हुए वे लाखों लोग हंसने लगे।
He bathed, dressed, lay down, folded his hands, and bid farewell to his friends. There was a great sparkle in his eyes, a radiance on his face, songs upon his lips — as though he were going to meet a beloved; as though it were not death but a journey to a dear one. He departed. They fulfilled his wish and did not change his clothes. People began to weep, sad and tearful, and carried him to the cremation ground. When they placed him upon the pyre, there were tears in the eyes, sighs in the heart — but as soon as his body lay upon the pyre, within moments the hundreds of thousands gathered there began to laugh.
What happened? Who laughs in a cremation ground? But that man must have been amazing —
क्या हो गया? मरघट पर कभी कोई हंसा है? लेकिन वह आदमी बड़ा गजब का होगा,
उसने अपने वस्त्रों में फुलझड़ी और पटाखे छिपा रखे थे। आग लग गई चिता में, फुलझड़ियां फूटने लगीं, पटाखे आवाज करने लगे। लोग हंसने लगे। और लोगों ने कहा, धन्य था वह व्यक्ति, जीया तो हंसता हुआ, मरा तो हंसता हुआ। और हम उसे विदा रोते हुए न दें इसलिए वह फुलझड़ी और पटाखे भी अपने साथ रख कर सो गया, ताकि हम हंसते हुए उसे विदा दें।
He had hidden sparklers and crackers inside his clothing. Fire touched the pyre — the sparklers shot off, the crackers burst. People laughed. They said, “Blessed was he — he lived laughing, he died laughing. And lest we bid him farewell with tears, he even kept sparklers and crackers with him so that we might send him off laughing.”
जीवन अगर ठीक-ठीक हो, तो न केवल वह आदमी हंसता हुआ जीएगा, बल्कि उसके जीवन के करीब जो आएंगे वे भी हंसेंगे और खुशी से भर जाएंगे। न केवल वह हंसता हुआ जीएगा, बल्कि हंसता हुआ मरेगा। और उसकी मृत्यु भी एक बड़ी पवित्रता और प्रेम की घटना होगी और उसकी मृत्यु भी एक मंगल वर्षा की तरह जीवन पर छा जाएगी।
If life goes rightly — not only will a man live laughing, those who come near him will also laugh and be filled with joy. Not only will he live laughing — he will die laughing. His death too will be an event of great purity and love; his death will shower benediction upon life like a blessed rain.
लेकिन मृत्यु हमारी मंगल वर्षा करे, यह तो बहुत दूर, हमारा जीवन ही मंगल वर्षा नहीं कर पाता। यह तो दूर कि हमारी मृत्यु भी लोगों के लिए आनंद की वर्षा बन जाए, हमारा जीवन ही लोगों के लिए आनंद नहीं बन पाता। हमारा जीवन भी दूसरों को दुख देता है। हम जिस ढंग से जीते हैं उस ढंग से हम हरेक को दुख देते हैं जो हमारे निकट आता है। असल में हम गलत जीते हैं, इसलिए हम दुख देंगे ही।
But for our death to shower benediction — that is far away; even our life does not shower benediction. Far from our death becoming a rain of joy, our life itself does not become a joy to others. By the way we live we bring sorrow to all who come near. In truth, we live wrongly — therefore we give sorrow.
तो पहली बात जाननी जरूरी है: जीवन का ठीक-ठीक विकास निरंतर आनंद की ओर है। पर वह तभी हो सकता है...पौधे का विकास निरंतर हरियाली, फूल और फल की ओर है। लेकिन वह तभी हो सकता है जब जड़ों से संबंध हो और जड़ों का खयाल हो, फिकर हो, जड़ों को पानी मिले। हमें जड़ों का खयाल नहीं है। तो मैं जड़ों की याद दिलाना चाहता हूं। और जड़ों की याद से मेरा मतलब है आत्मा की याद।
So the first thing to know: life’s right development is a continual movement toward joy. But that can only happen… as the plant’s development is toward greenness, flowers, fruit — provided there is a living relationship with the roots, provided the roots receive care and water. We have no care for the roots. I wish to remind you of the roots. By “roots” I mean remembrance of Atman.
किन सूत्रों से तुम्हें यह याद आ सकेगी?
By what sutras can you remember this?
पहला सूत्र: हमेशा इस बात का ध्यान रखना कि जिसे अपनी आत्मा को, जड़ों को, आनंद को, मुक्ति को, जो भी जीवन में सुंदर और सत्य है उसे पाना हो, उसे भीतर से बाहर की ओर जीना है, बाहर से भीतर की ओर नहीं। भीतर से बाहर की ओर जीना है, बाहर से भीतर की ओर नहीं।
First sutra: Always remember — whoever wishes to attain the Atman, the roots, bliss, moksha, whatever in life is beautiful and true — must live from the inside out, not from the outside in. Live from the within toward the without — not from the without toward the within.
यह बात थोड़ी कठिन है। मैं समझाऊं तो शायद तुम्हारी समझ में आ सके।
This may sound difficult. Let me explain.
हम अभी जैसा जीते हैं, बाहर से भीतर की ओर जीते हैं। बाहर से भीतर की ओर जीने का सूत्र है--अनुकरण, दूसरों का अनुकरण। बाहर से भीतर की ओर जीने का सूत्र है--अनुकरण, दूसरों का अनुकरण। हम बच्चों को सिखाते हैं--राम जैसे बन जाओ, बुद्ध जैसे बन जाओ, गांधी जैसे बन जाओ। यह बाहर से भीतर की तरफ जीने की तरकीब हुई। यह गलत बात है। जो बाहर से भीतर की तरफ जीएगा, धीरे-धीरे उसकी आत्मा खो जाएगी। क्योंकि आत्मा का जन्म और आत्मा का विकास तो भीतर से बाहर की तरफ जीने से होता है।
As we live now, we live from the outside in. The formula of living from outside in is imitation — following others. We teach children: “Become like Rama, like Buddha, like Gandhi.” This is the technique of living from outside in. It is wrong. Whoever lives from the outside in will, little by little, lose his soul — for the birth and growth of the Atman happens only by living from the inside out.
बाहर से भीतर की तरफ जीने का सूत्र है--अनुकरण। भीतर से बाहर की तरफ जीने का सूत्र है--व्यक्तित्व, इंडिविजुअलिटी। किसी के पीछे मत जाना कभी, किसी का अनुकरण मत करना, किसी के जैसे बनने की कोशिश मत करना। क्योंकि जो किसी और जैसा बनने की कोशिश करता है वह और जैसा तो बन नहीं पाता, बन नहीं सकता, लेकिन हां, जो बन सकता था, उसके बनने से वंचित रह जाता है।
The formula for outside-in is imitation. The formula for inside-out is individuality. Never go behind anyone; never imitate anyone; never try to become like someone else. Whoever tries to become like another does not become that other — cannot become — but what he could have become, that he misses.
जैसे किसी बगिया में हम जाएं और चमेली के फूलों से कहें कि तुम गुलाब के फूल बन जाओ और गुलाब के फूलों से कहें कि तुम जुही के फूल बन जाओ।
Like entering a garden and telling the jasmine to become a rose, and telling the rose to become the juhi.
पहली तो बात यह है कि फूल इतने नासमझ नहीं हैं कि हमारी बात मान लेंगे, लेकिन आदमी इतना नासमझ है कि बातें मान लेता है। फिर भी कोई फूल नासमझ हो और मान ले और चमेली यह कोशिश करने लगे कि मैं गुलाब का फूल हो जाऊं, तो क्या होगा? चमेली गुलाब का फूल हो सकती है? उसकी जड़ों में गुलाब नहीं है, तो उसकी शाखाओं पर गुलाब कैसे हो जाएगा? उसकी जड़ों में तो चमेली छिपी है और वह कोशिश करेगी गुलाब होने की। और गुलाब होने की कोशिश में अनिवार्य रूप से चमेली होने को दमन करेगी, सप्रेस करेगी कि कहीं मैं चमेली न हो जाऊं, मुझे गुलाब होना है। तो मैं चमेली न हो जाऊं, इसको दबाएगी, दबाएगी, और गुलाब होने की कोशिश करेगी। गुलाब तो हो नहीं सकती, क्योंकि वह उसकी जड़ में नहीं; और चमेली वह हो नहीं पाएगी, क्योंकि चमेली होने को खुद दबा लेगी। उसमें फूल नहीं लगेंगे। और जब फूल न लगेंगे तो उसके प्राण इतने तड़फड़ा जाएंगे, इतने आकुल हो उठेंगे कि वह सब तरफ से कुरूप और अग्ली हो जाएगी, सब तरफ से विकृत हो जाएगी, उसके जीवन का सारा सौंदर्य खो जाएगा।
First of all, flowers are not so foolish as to obey us — but man is so foolish that he obeys. Even so, if a flower were foolish and obeyed, and the jasmine tried to become a rose, what would happen? Can jasmine become a rose? The rose is not hidden in its roots; how then will roses appear on its branches? Hidden in its roots is jasmine. If it tries to become a rose, then inevitably it must suppress its being-jasmine, lest it accidentally become what it is. It will repress and repress — “I must not become jasmine; I have to be a rose.” It will strive to be a rose. It cannot be a rose, because rose is not in its root; and it will not be allowed to be jasmine, because jasmine is being suppressed. No flowers will bloom. And when flowers do not bloom, the life-energies will become restless, agitated; it will become ugly and distorted from all sides, all beauty lost.
और जब वह न हो पाएगी गुलाब, तो कितनी दीनता और कितनी हीनता उसके मन में भर जाएगी! कितनी इनफीरिआरिटी भर जाएगी! वह उस बगिया में ऐसा लगने लगेगी कि दुर्भाग्य वाली है। पता नहीं पिछले जन्मों के कर्मों के कारण यह दुर्भाग्य हो गया है या क्या हो गया! वह सोचेगी अपने को कि मेरा कोई दुर्भाग्य है इसलिए मुझमें फूल नहीं खिलते। और जब दूसरों में फूल खिलेंगे तो उसके मन में ईर्ष्या भर जाएगी, जेलेसी भर जाएगी, जलन भर जाएगी। हो सकता है उसका बस चले तो वह दूसरों के फूलों को खिलने के पहले गिरा देगी। उसका बस चले तो दूसरों की जड़ों में वह जहर छिड़क देगी। ताकि अगर मुझमें फूल नहीं खिलते तो किसी में भी फूल न खिल पाएं। तब यह तो कहा जा सके कि फूल खिलते ही नहीं, इसमें मेरा क्या कसूर है! यह उस चमेली की हालत हो जाएगी।
And when it fails to become rose, what inferiority, what humiliation will fill its mind! It will feel accursed. “Perhaps due to past karma I am unfortunate!” It will think itself cursed: “There is some ill fate — that is why no flowers bloom in me.” And when flowers bloom on others, jealousy will arise, envy will burn. If it could, it would pluck the flowers of others before they bloom. If it could, it would spray poison into other roots. “If I cannot bloom, let no one bloom. Then at least I can say: ‘Flowers do not bloom — what is my fault?’” Such will be the condition of that jasmine.
यही हम में से बहुत आदमियों की हालत हो गई है। क्योंकि हमसे कहा जाता है--राम जैसे बन जाओ, बुद्ध जैसे बन जाओ। और पता नहीं हमारे भीतर क्या छिपा हो! और हम किसी और जैसे बनने की कोशिश में लग जाएंगे तो एक बात तय है--जो हमारे भीतर छिपा था वह छिपा ही रह जाएगा, उसके प्रकट होने के द्वार बंद हो जाएंगे। और जो छिपा था वही थी हमारी जड़, वही थी हमारी आत्मा, वही था हमारा व्यक्तित्व। उसकी हत्या हो गई। हत्या नहीं, उसकी हमने आत्महत्या कर ली, अपने हाथ से उसे मार डाला।
This is the condition of most of us. Because we are told: “Become like Rama, become like Buddha.” Who knows what is hidden within us! If we set out to become someone else, one thing is certain — that which was hidden within us will remain hidden; the doors of its expression will be closed. And that hidden thing was our root, our Atman, our individuality. It got murdered. Not murdered — we committed suicide upon it.
हम सब आत्महंता हैं। सारी जमीन पर अधिकतम लोग आत्महंता हैं, अपनी हत्या करने वाले लोग हैं। क्योंकि हम सब अपने खिलाफ लड़ते हैं और किसी और जैसा होने की कोशिश करते हैं। आज तक वह शुभ दिन नहीं आ सका कि हम अपने बच्चों से कह सकें कि तुम अपने जैसे बन जाना, और किसी जैसे नहीं। जो तुम्हारे भीतर छिपा हो उसे विकसित करना।
We are all self-murderers. Throughout the earth most people are killers of themselves — fighting themselves, trying to be someone else. The blessed day has yet to come when we can tell our children, “Become your own self — not anyone else. Let that which is hidden within you unfold.”
और क्या तुम्हें पता है कि दुनिया में एक जैसे दो आदमी कभी नहीं होते! हो भी नहीं सकते। राम को हुए कितने हजार वर्ष हो गए, दूसरा राम कहां है? कितने लोगों ने कोशिश नहीं की, लेकिन दूसरा राम कहां है? बुद्ध को हुए कितना समय हुआ, लेकिन दूसरा बुद्ध कहां है? क्राइस्ट को हुए कितना समय हुआ, लेकिन दूसरा क्राइस्ट कहां है? क्यों नहीं हो सका कोई दूसरा क्राइस्ट?
And do you know — two men alike have never been born in this world, nor can they be. How many thousands of years since Rama — where is another Rama? Many have tried — where is another? How long since Buddha — where is another Buddha? How long since Christ — where is another Christ? Why has no second Christ been possible?
असल में हर आदमी अनूठा है, अद्वितीय है, बेजोड़ है, यूनीक है। आदमी तो दूर, तुम एक जैसे दो पत्थर भी खोज कर नहीं ला सकती हो। तुम एक बड़े भारी दरख्त पर दो पत्ते भी ठीक एक जैसे नहीं खोज सकती हो। पत्तों का भी अपना व्यक्तित्व है, कंकड़ों का भी अपना व्यक्तित्व है, हर चीज की अपनी इंडिविजुअलिटी है, आदमी को छोड़ कर। क्योंकि आदमी दूसरे जैसे होने की कोशिश में अपने व्यक्तित्व को पोंछ बैठा, मिटा बैठा। उसने अपने हाथ से अपनी शक्ल पर रंग पोत लिया है। वह डरा हुआ है कि कहीं मैं अलग न हो जाऊं! और हमारी पूरी संस्कृति यह सिखा रही है कि दूसरे जैसे हो जाओ। जैसे दूसरे लोग कपड़े पहनते हैं वैसे कपड़े तुम भी पहनना; जैसे दूसरे लोग चलते हैं, तुम भी चलना; जैसे दूसरे लोग बाल बनाते हैं, तुम भी बनाना।
In truth, every person is unique, incomparable, one-of-a-kind. Not only man — you cannot find two identical stones. On a huge tree you cannot find two leaves exactly alike. Leaves have their individuality; pebbles have their individuality. Everything has its individuality — except man. Because in becoming like others, man has erased his individuality. He has daubed paint upon his own face. He is afraid to be different. Our entire culture teaches: “Become like others.” Wear clothes like others; walk as others walk; make your hair as others do.
यहां तक तो बात फिर भी ठीक थी...ठीक तो नहीं है, लेकिन धीरे-धीरे हम दूसरों जैसे होने की इतनी आदत में पड़ जाते हैं कि आदमी का व्यक्तित्व खो जाता है। उसका अनूठापन, उसका अपनापन खो जाता है। और उस अनूठेपन में ही उसकी आत्मा थी।
Even this was still tolerable… not right, but gradually we become so habituated to being like others that man’s individuality is lost. His uniqueness, his ownness, is lost — and in that uniqueness was his soul.
मैं तुमसे कहता हूं, दूसरों जैसे होने से बचना, भीड़ से बचना; हमेशा इस कोशिश में मत रहना कि मैं दूसरों जैसा रहूं। दूसरों जैसे रहने में तुम्हारे अपने व्यक्तित्व में जो भी खूबियां थीं वे पैदा नहीं हो पाएंगी। और यह बात कपड़ों तक ही सीमित नहीं है, यह बात पूरी आत्मा तक प्रविष्ट हो जाती है। तुम अपने व्यक्तित्व को खोजने की कोशिश करना। तुम पैदा हुई हो तो जरूर परमात्मा ने चाहा है कि कोई नया व्यक्ति पैदा हो, जरूर तुम्हारे भीतर कोई खजाना छिपा दिया है जो प्रकट हो जाए, जरूर तुम्हारे भीतर कोई फूल की पोटेंशियलिटी है, कोई चीज छिपी है, जो अभिव्यक्त होना चाहती है। दूसरे जैसे होने की कोशिश में वह पड़ी रह जाएगी, वह खजाना दबा रह जाएगा।
I say to you: avoid being like others; avoid the crowd. Do not live forever with the effort to be like others. In being like others the virtues hidden in your individuality will never arise. And this is not confined to clothing — it penetrates to the very soul. Seek your individuality. If you have been born, it is certain that Paramatman has desired that a new person be born. Surely some treasure has been hidden in you to be revealed — some potential of flowering, something concealed that longs to express. In trying to be like others, that will remain buried; the treasure will stay hidden.
इसलिए दुनिया में आदमियत रोज-रोज कम होती जाती है। क्योंकि हममें यह साहस नहीं है कि हम कह सकें कि मैं खुद होने को पैदा हुआ हूं। मैं दूसरा जैसा होने से इनकार करता हूं। यह विद्रोह और यह साहस होना चाहिए हर बच्चे में। और जो मां-बाप उस बच्चे को प्रेम करते हैं और जो गुरु उस बच्चे को प्रेम करते हैं, उन्हें कोशिश करनी चाहिए कि वह बच्चा बगावती हो जाए, रिबेलियस हो जाए। वह कनफर्मिस्ट न हो, वह जैसे दूसरे लोग हैं वैसे होने की कोशिश में न पड़ जाए। यह गुरु का सबसे बड़ा कर्तव्य है और शिक्षालय का कि वह हर बच्चे का जो अनूठा व्यक्तित्व है उसको बताता रहे कि तू अनूठा है। अपने अनूठेपन को खोज, उसे विकसित कर। दूसरों की छाया से बच, दूसरों जैसे होने की आकांक्षा से बच। डर मत।
Therefore humanity decreases day by day — because we lack the courage to say, “I am born to be myself. I refuse to be another.” This rebellion and courage should be in every child. Those parents and those teachers who love the child should help him become a rebel — rebellious. He should not be a conformist, not try to become like others. This is the greatest duty of the teacher and the school — to keep telling each child that he is unique. “Find your uniqueness, develop it. Beware of others’ shadows and the desire to be like them. Do not be afraid.”
हममें डर है, अकेले खड़े होने में डर है। इसलिए तो हम सब एक जैसे कपड़े पहन लेते हैं, एक जैसे बाल बना लेते हैं, एक जैसे गहने खरीद लेते हैं, एक जैसे जूते खरीद लेते हैं। धीरे-धीरे हम इतने डर जाते हैं कि अलग खड़े होने में एक डर है। भीड़ के साथ खड़े होने में अच्छा लगता है। क्योंकि कोई डर नहीं, जैसे सब हैं वैसे हम हैं, उनमें हम खो जाते हैं। लेकिन अनूठे होने में, अपने जैसे होने में एक भय है। कहीं भीड़ नाराज न हो जाए! कहीं भीड़ इनकार न करने लगे! कहीं भीड़ यह न कहने लगे कि यह आदमी ठीक नहीं है!
We are afraid — afraid to stand alone. That is why we all wear the same clothes, the same hair, the same ornaments, the same shoes. Little by little we become so timid that to stand apart feels dangerous. Standing with the crowd feels good — no danger, we are like everyone else, we are lost among them. But to be unique, to be oneself, seems fearful: the crowd may be displeased! The crowd may reject! “This man is not right!”
और भीड़ ऐसा कहेगी और अब तक कहती रही है। क्राइस्ट को सूली पर चढ़ा देती है भीड़, क्योंकि क्राइस्ट अलग तरह का आदमी है। भीड़ जिस मंदिर में जाती है, क्राइस्ट कहता है कि गलत है उस मंदिर में जाना; तो यह आदमी अलग तरह का है। भीड़ जिस किताब को पूजती है, क्राइस्ट कहता है कि गलत है वह किताब। भीड़ कहती है, जो आदमी एक चांटा मारे, दो चांटे तुम उसको मार देना। जो तुम्हारी एक आंख फोड़े, तुम दोनों फोड़ देना। और क्राइस्ट कहते हैं कि जो तुम्हारे एक गाल पर चांटा मारे, दूसरा उसके सामने कर देना। यह आदमी अलग हो गया, यह भीड़ की भाषा में नहीं बोल रहा है। भीड़ गुस्से में आ जाएगी, क्रोध से भर जाएगी। हत्या कर दो ऐसे आदमी की जो अलग है! क्योंकि यह अलग आदमी भीड़ की सत्ता को इनकार करता है। गांधी को हम गोली मार देते हैं, क्योंकि गांधी भीड़ का हिस्सा नहीं है। गांधी अपनी तरह का आदमी है। सुकरात को हम जहर पिला देते हैं, क्योंकि सुकरात भीड़ का हिस्सा नहीं है।
And the crowd will say so — it has always said so. The crowd crucifies Christ, because he is a different kind of man. The temple where the crowd goes, Christ says: “It is wrong to go there.” He is different. The scripture the crowd worships, Christ says: “That book is wrong.” The crowd says, “If one slaps you, slap him twice; if he puts out one of your eyes, put out both of his.” And Christ says, “If someone slaps one cheek, offer him the other.” He is different, he does not speak the language of the crowd. The crowd becomes enraged, filled with anger. “Kill such a man — for he denies the authority of the crowd.” We shoot Gandhi — because Gandhi is not part of the crowd; he is his own man. We give Socrates hemlock — because he is not of the crowd.
लेकिन क्या तुम्हें पता है, दुनिया में जिन लोगों की जिंदगी में भी फूल खिले हैं वे कोई भी भीड़ के हिस्से नहीं थे। जमीन पर जब भी कोई आदमी पूरा आदमी बना है तो वह भीड़ का हिस्सा नहीं था। वह हमेशा अनूठा था, अपने जैसा था, उसकी कोई जोड़ नहीं थी। इसलिए अगर तुम्हें भी अपने जीवन के फूल खिलाने हों तो खयाल रखना, भीड़ से बचना और अपने जैसे होना, डरना मत। और अगर हमारे सारे बच्चे इस बात को समझ जाएं तो फिर भीड़ उन्हें परेशान भी न कर सकेगी। क्योंकि भीड़ कौन बनाता है? हम ही तो भीड़ बनाते हैं। अगर यहां चालीस या पचास ल
ड़कियां बैठी हैं, वे सब मिल कर भीड़ बनाती हैं। और अगर वे सब अपने-अपने व्यक्तित्व को अनूठे रास्तों पर ले जाना शुरू कर दें तो भीड़ कहां है फिर? फिर एक-एक आदमी है, भीड़ नहीं। फिर भीड़ का कोई भय न रह जाएगा। हम ही भीड़ बनाते हैं, हम ही भय पैदा कर देते हैं, फिर हम ही को डरना पड़ता है, फिर हम ही उस भीड़ में दब जाते हैं और परेशान हो जाते हैं।
But know this: whenever flowers have blossomed in anyone’s life, he has never been a part of the crowd. He has always been unique, incomparable — with no counterpart. If you want the flowers of your life to bloom, beware of the crowd; dare to be yourself. If all our children can understand this, then the crowd will not be able to harass them. Who makes the crowd? We do. If there are forty or fifty girls sitting here, together they make a crowd. If each takes her unique path, where is the crowd then? Then there is only the individual — no crowd. Then there is no fear of the crowd. We make the crowd, we create the fear — then we ourselves must tremble before it and be crushed by it.
तो पहला सूत्र है अपनी जड़ें खोजने का: अनुकरण मत करना, अपने व्यक्तित्व को खोजना।
So the first sutra for finding your roots: do not imitate; seek your individuality.
अपने व्यक्तित्व की खोज में बड़ा साहस चाहिए, करेज चाहिए, हिम्मत चाहिए। और इसलिए जितना ज्यादा तुम साहस करोगी, जितनी ज्यादा हिम्मत करोगी, उतनी ही तुम्हारी आत्मा बली होती चली जाएगी, बलवान होती चली जाएगी। जिंदगी फूलों का रास्ता नहीं है, एक बड़ी लड़ाई है। सब तरफ जो लोग हैं, उनका जो ढांचा है, उस ढांचे से बचने की लड़ाई है जिंदगी।
To seek individuality requires great courage. The more courage you gather, the stronger your soul becomes. Life is not a path strewn with flowers — it is a great struggle. It is a struggle to save yourself from the mold in which those around you want to cast you.
एक युवक एक विश्वविद्यालय से शिक्षा लेकर वापस लौटा था। इमर्सन जिस गांव में रहता था उसी गांव का वह लड़का था। उस लड़के के स्वागत में--उस गांव का वह पहला लड़का था जिसने ऊंची से ऊंची शिक्षा पाई थी--उसके स्वागत में एक समारोह हुआ, और बूढ़े इमर्सन को लोगों ने कहा कि वह भी दो शब्द आशीर्वाद के कहे।
A young man returned from university. He belonged to the village where Emerson lived. A ceremony was held to welcome him — he was the first from that village to attain the highest education. The old Emerson was asked to speak a few words of blessing.
इमर्सन ने क्या कहा? उसे अपने मन पर खोद कर रख लेना।
What did Emerson say? Engrave it upon your heart.
इमर्सन ने कहा, मैं इस लड़के की तारीफ करता हूं। इसलिए नहीं कि यह शिक्षा की सबसे बड़ी उपाधि लेकर लौटा है, बल्कि इसलिए कि विश्वविद्यालय से, विश्वविद्यालय की शिक्षा से गुजरने के बावजूद भी यह अपने व्यक्तित्व को बचा कर घर आ गया है। इसमें अपना व्यक्तित्व है, विश्वविद्यालय इसके व्यक्तित्व को नष्ट नहीं कर पाया। यह सामान्यजन नहीं हो गया, यह अपनी खूबियों को बचा कर आ गया।
Emerson said, “I praise this young man — not because he has returned with the greatest degree, but because, despite passing through the university and its education, he has returned home with his individuality intact. He still has his own person; the university could not destroy it. He has not become ordinary — he has preserved his uniqueness.”
हमारी सारी शिक्षा मास-प्रोडक्शन है, भीड़ के लिए है, व्यक्ति के लिए बिलकुल नहीं है। तो इसलिए पंद्रह साल इस फैक्ट्री में से गुजरने पर बहुत स्वाभाविक है कि आदमी आदमी न रह जाए, भीड़ का एक अंक रह जाए। जैसा मिलिटरी में होता है। कोई आदमी मरता है तो वे यह नहीं कहते कि रामलाल मर गया; वे कहते हैं, नंबर तीन मर गया।
Our education is mass-production — for the crowd, not at all for the individual. Thus after fifteen years of passing through this factory it is quite natural that a man ceases to be a man and becomes a mere digit of the crowd. As in the military: if a man dies they do not say, “Ramlal has died”; they say, “Number three is dead.”
तुम सोचो, जब हम कहें कि रामलाल की मृत्यु हो गई, तो ऐसा लगता है कोई आदमी मर गया; और हम कहें नंबर तीन गिर गया, तो कुछ पता नहीं चलता। कितने नंबर गिर जाते हैं, कोई पता नहीं चलता।
Think: when we say “Ramlal has died,” it feels as if a person has died. When we say, “Number three has fallen,” nothing is felt. How many numbers fall — who can keep count?
तो मिलिटरी में नंबर रख लिए हैं, ताकि आदमी मरने का कोई पता न चले। वे कहते हैं, आज पंद्रह नंबर खत्म हो गए। पंद्रह आदमी मर गए, तो चोट लगती है मन पर। लेकिन पंद्रह नंबर खत्म हो गए, क्या फर्क पड़ता है? पंद्रह नंबर की जगह दूसरे पंद्रह नंबर लिख जाएंगे। तो सारी दुनिया में मिलिटरी में आदमी का कोई नाम नहीं होता। क्योंकि नाम से इंडिविजुअलिटी होती है, नाम से एक आदमी अलग हो जाता है। तो नंबर होते हैं, नंबर से कोई अलग नहीं होता।
So in the military they keep numbers so that the sense of a man dying does not arise. “Today fifteen numbers are finished.” If you say fifteen men died, it strikes the heart. But “fifteen numbers are finished” — what difference does it make? In place of fifteen numbers, fifteen new numbers will be written. In the military there are no names — because names create individuality; a name makes a person distinct. So there are numbers — through numbers no one is distinct.
मिलिटरी में एक जैसे कपड़े होते हैं, एक जैसे जूते होते हैं, एक जैसी टोपी होती है। अगर हजार मिलिटरी के आदमी खड़े हैं तो उनमें कोई आदमी दिखाई नहीं पड़ता, हजार सैनिक दिखाई पड़ते हैं। उनके चेहरों में कोई व्यक्तित्व नहीं रह जाता। फिर उनको सुबह से सांझ तक--बाएं घूमो, दाएं घूमो, लेफ्ट टर्न, राइट टर्न--ऐसी बेवकूफियां करवाई जाती हैं जिनका कोई मतलब नहीं है। लेकिन एक गहरा मतलब है। जब एक हजार आदमियों को कहा जाता है--बाएं घूमो! और वह पूरी कतार एक साथ बाएं घूमती है, तो धीरे-धीरे व्यक्ति का बोध खत्म हो जाता है, कतार का बोध रह जाता है, पूरी कतार का बोध! इसीलिए मिलिटरी में सख्त होती है यह बात कि जब सब घूम रहे हैं, कोई अगर खड़ा रह जाए तो उसे सजा मिलेगी। क्योंकि उसने व्यक्तित्व की घोषणा की, वह पंक्ति से अलग उसने होने की हिम्मत की। गलत है यह आदमी, इसको सजा मिलेगी। पंक्ति के साथ घूमो! पंक्ति घूमती है बाएं तो तुम घूम जाओ और आज्ञा का उल्लंघन मत करो।
In the military everyone wears the same clothes, the same shoes, the same cap. If a thousand soldiers stand, no person is seen — a thousand soldiers are seen. Their faces have no personality left. Then from morning to evening they are made to do foolish drills — “Left turn! Right turn!” — which have no practical meaning. But there is a deeper meaning: when a thousand are told “Left turn!” and the whole line turns left in one instant, the sense of personhood dissolves; only the regiment is felt. For this reason it is strictly enforced that if the line turns and someone remains standing, he will be punished. He has declared individuality; he dared to be apart from the line. “Wrong man — punish him! Turn with the line. If the line turns left, you turn left — do not disobey.”
इसलिए मिलिटरी में रहते-रहते आदमी का मस्तिष्क और व्यक्तित्व दोनों समाप्त हो जाते हैं। तभी तो मिलिटरी का आदमी इतनी हिंसा कर पाता है, हत्या कर पाता है। अगर उसमें समझ हो, व्यक्तित्व हो, इतनी हत्या नहीं कर सकता।
Living in the military, a man’s mind and individuality both are destroyed. Only then can the soldier commit such violence, such murder. If he had understanding and individuality, he could not kill so much.
जिस आदमी ने हिरोशिमा पर एटम बम गिराया, उससे पीछे किसी ने पूछा कि तुम्हें कुछ लगा नहीं कि तुम क्या कर रहे हो यह? एक लाख आदमी मर जाएंगे तुम्हारे बम गिराने से! क्या तुम में इतनी हिम्मत न आई कि तुम कह देते अपने जनरल को कि मैं नहीं गिराऊंगा? चाहे मुझे गोली मार दो, एक ही मरूंगा मैं। एक लाख आदमी मारने का मैं...
The man who dropped the atom bomb on Hiroshima was asked later, “Did it not occur to you what you were doing? That your bomb would kill a hundred thousand? Did you not have the courage to say to your general: ‘Shoot me if you must — only one will die — but I will not…’?”
उसने कहा, यह सवाल ही नहीं उठा। आर्डर इज़ आर्डर! आज्ञा आज्ञा है! मुझे तो आदत है। बाएं घूमो! तो मैं बाएं घूमता हूं। दाएं घूमो! तो मैं दाएं घूमता हूं। उन्होंने कहा यह बम गिराओ! मुझे खयाल ही नहीं आया कि क्या मतलब है इसका। मैंने जाकर बम गिराया और मैं लौट आया।
He said, “The question never arose. Order is order! I am habituated. ‘Left turn!’ — I turn left. ‘Right turn!’ — I turn right. They said, ‘Drop the bomb!’ It never occurred to me what it meant. I went, I dropped it, I came back.”
तुम सोच सकते हो, एक आदमी को यह खयाल भी न आए कि इसका क्या परिणाम होगा! एक लाख लोग, छोटे-छोटे बच्चे जो अभी स्कूल से घर लौटे थे, स्त्रियां जो अपने घर में बच्चों के लिए भोजन तैयार कर रही थीं, पुरुष जो अपने दफ्तरों से वापस आ रहे थे, किसी को खयाल भी न था कि जीवन की अंतिम घड़ी आ गई। वे एक लाख लोग थोड़े ही क्षणों में राख हो गए। और उस आदमी को, जिसने गिराया था, न खयाल आया, न विचार आया।
Can you imagine — that it did not even occur to him what the consequence would be? A hundred thousand — little children returning from school, women preparing food for their children, men returning from offices — none knew that the final moment of life had arrived. In a few moments they were reduced to ash. And the man who dropped the bomb — no thought, no reflection.
विचार आता, अगर उसके पास अपनी आत्मा होती। विचार आता, अगर उसके पास अपना व्यक्तित्व होता। खयाल आता उसे और अगर उसमें थोड़ी भी मनुष्यता होती तो वह कहता: गोली मार दो मुझे, लेकिन मैं यह नहीं गिराता।
A thought would arise if he had his own soul. If he had individuality, reflection would come. If he had even a little humanity, he would say, “Shoot me — I will not drop it.”
लेकिन नहीं, दस साल लेफ्ट-राइट करते-करते, एक से कपड़े पहने हुए, पंक्ति में घूमते-घूमते वह भूल गया कि मैं भी हूं। कोई सवाल न रहा उसके होने का।
But no — after ten years of left-right, wearing uniform, turning in line, he forgot there is an “I.” There was no question of his own being.
धीरे-धीरे दुनिया में, जैसा मिलिटरी कैंप में होता है, पूरी दुनिया में, पूरे समाज में हुआ जा रहा है। हमको पता भी नहीं चल रहा कि हम भी एक बड़े मिलिटरी कैंप के हिस्से होते जा रहे हैं। हम सब भी सैनिकों की भांति होते जा रहे हैं। एक से कपड़े, एक सी शिक्षा, एक सा उठना और बैठना, एक सी कवायद, सब एक सा। फिर धीरे-धीरे वह जो अनूठी आत्मा है वह कैसे विकसित हो? वह नहीं होगी।
Gradually, what happens in a military camp is happening in the whole world. Without even noticing, we are becoming part of a great military camp. We too are becoming like soldiers — same clothes, same education, same rising and sitting, same drill, all the same. How then will the unique soul develop? It will not.
इसलिए पहला सूत्र है: अनुकरण मत करना। दूसरों से हमेशा उनके जैसा होने की कोशिश मत करना, बल्कि खोजना अपने जैसा होने का कोई कारण, कोई रास्ता। लेकिन यह तुम तभी खोज पाओगे जब दूसरा सूत्र भी समझ लो। वह दूसरा सूत्र है: विचार।
Therefore the first sutra: do not imitate. Do not forever try to be like others; rather, seek the reason and path to be yourself. But you can only seek this if you also understand the second sutra. The second sutra is: thinking — vichar.
पहला सूत्र है: व्यक्तित्व। विरोधी सूत्र है: अनुकरण।
The first sutra is individuality; its opposite is imitation.
दूसरा सूत्र है: विचार। विरोधी सूत्र है: श्रद्धा, विश्वास।
The second sutra is thought, inquiry. Its opposite is faith, belief.
तो जो भी तुमसे कहा जाए उस पर आंख बंद करके कभी विश्वास मत करना। नहीं तो तुम अनुकरण करने में अपने आप पड़ जाओगे। उस पर विचार करना, सोचना। और चाहे दुनिया का बड़े से बड़ा आदमी कहता हो, खुद भगवान उतर कर कहता हो कि यह ठीक है, तो भी तुम शक करना और कहना कि मैं सोचूंगा। मैं सोचूं, मुझे ठीक लगे, तो मैं स्वीकार करूं, नहीं तो मैं स्वीकार करने को नहीं हूं।
Whatever is told to you — never believe it with closed eyes. Otherwise you will inevitably fall into imitation. Think over it, reflect upon it. Even if the greatest person on earth says something — even if God himself descends and declares, “This is right” — doubt it, and say, “I will think. If, when I think, it feels right, I will accept; otherwise, I will not.”
जिन कौमों के बच्चों ने विचार किया, वहां विज्ञान का जन्म हो गया। जिन कौमों के बच्चों ने विश्वास किया, वहां कोई विज्ञान पैदा नहीं हो सका। हमारी कौम के बच्चे विश्वास करते रहे, उन्होंने विचार नहीं किया, इसलिए इस मुल्क में कोई विज्ञान विकसित नहीं हुआ । दूसरी कौमें चांद-तारों पर पहुंच गईं, हम बैलगाड़ी से आगे नहीं हैं। हम आगे हो भी नहीं सकते। हैरानी है यही कि जिस आदमी ने सबसे पहले बैलगाड़ी बनाई होगी, वह भी बड़ा विद्रोही रहा होगा। नहीं तो पैदल ही चलना काफी था। और जिस पहले आदमी ने सबसे पहले चार पैर की जगह दो पैर से खड़ा हुआ होगा, वह भी बड़ा रिबेलियस रहा होगा। नहीं तो चार ही पैर से चलना ठीक था। और जो बंदर पहली दफा चारों पैर से छोड़ कर दो पैर से खड़ा हुआ होगा, तुम्हें पता है, बाकी बंदरों ने उसकी हत्या कर दी होगी। उन्होंने कहा होगा: यह बड़ा विद्रोही मालूम होता है, बड़ा इंकलाबी मालूम होता है। हम सब चार पैर से चलते हैं, इसको यह सूझी दो पैर से चलने की!
Wherever the children of a people have thought, there science has been born. Where children have believed, there no science could arise. Our children have believed, they did not think — therefore no science developed in this land. Other nations reached the moon and the stars; we remain with the bullock cart. We cannot advance. Strange indeed — even the first man who made a bullock cart must have been a rebel; otherwise walking on foot was enough. And the first who stood on two legs instead of four must have been very rebellious; otherwise walking on four was fine. And when the first monkey stood upon two legs leaving four, you can be sure the other monkeys killed him. “A great rebel, a revolutionary — we all walk on four, and it occurs to him to walk on two!”
लेकिन वही बंदर जो दो पैर से चला, सारी मनुष्यता के विकास का केंद्र हो गया, प्राथमिक बिंदु हो गया।
But that very monkey who walked on two became the center of all human development, its primal point.
हमेशा जिन्होंने विद्रोह किया है, उन्होंने विकास किया है। लेकिन विद्रोह तब होता है जब विचार हो। जो लोग विश्वास करने के आदी हो जाते हैं उनमें विचार पैदा नहीं होता।
Always those who rebel have brought evolution. But rebellion happens when there is thought. Those who are habituated to belief do not give birth to thought.
तुमको सिखाया जाएगा--विश्वास करो। तुम्हारे मां-बाप तुमसे कहेंगे--अगर तुम हिंदू घर में पैदा हुए हो तो तुम हिंदू हो। तुम शक करना इस बात पर--कि आदमी हिंदू और मुसलमान कैसे हो सकता है? आदमी तो आदमी है। बच्चा पैदा होता है, उस पर कहीं नहीं लिखा होता कि यह जैन है, कि बौद्ध है, कि हिंदू है, कि मुसलमान है, कहीं नहीं लिखा होता। ये मां-बाप लेकिन समझाएंगे कि तुम मुसलमान हो, हिंदू हो, फलां हो। और उसी के साथ तुमको वे सब जहर भी सिखा देंगे जो वे खुद जानते हैं। वे सिखा देंगे कि अगर तुम हिंदू हो तो मुसलमान तुम्हारा दुश्मन है। और इसके पहले कि तुम्हारे जीवन में सोच-विचार आए, तुम मुसलमान के दुश्मन हो जाओगे--ईसाई के, हिंदू के दुश्मन हो जाओगे। और यह दुश्मनी मनुष्य को इतना परेशान कर रही है जिसका कोई हिसाब नहीं।
You will be taught — “Believe.” Your parents will say, “If you are born in a Hindu home, you are Hindu.” Doubt this: how can a man be Hindu or Muslim? Man is man. A child is born — nowhere is it written upon him that he is Jain, Buddhist, Hindu, Muslim. Yet parents will explain, “You are Muslim, you are Hindu, you are this or that.” Along with this they will teach you all the poisons they themselves carry. “If you are Hindu, the Muslim is your enemy.” Before any capacity for thought arises, you will become the enemy of Muslims — of Christians, of Hindus. This enmity torments humanity beyond all measure.
लेकिन तुम अगर विचार करो तो तुम्हारे मन में यह खयाल आएगा कि बच्चे तो बच्चे की तरह पैदा होते हैं। एक मुसलमान का बच्चा और एक हिंदू का बच्चा साथ रखा जाए तो उनमें कोई कल पता चल सकेगा कि यह अलग धर्म का है, यह अलग धर्म का? नहीं! कल वे एक-दूसरे की हत्या कर सकेंगे? नहीं! कल वे मस्जिद में आग लगा सकेंगे? हिंदुस्तान और पाकिस्तान बना सकेंगे? नहीं, वे बच्चे इस तरह की बेवकूफियां नहीं करेंगे।
If you think, the thought will arise: children are born as children. Place a Muslim child and a Hindu child together — will you be able to tell which belongs to which religion? No! Will they, tomorrow, be able to kill each other? No! Will they set fire to mosques, create India and Pakistan? No — children will not do such foolishness.
लेकिन जिन पीढ़ियों ने ये बेवकूफियां की हैं, वे पीढ़ियां तुम्हें अपनी नासमझियां भी सिखाने की कोशिश करेंगी। और वे तुमसे कहेंगी--विश्वास करो हमारी बात पर।
But the generations which committed such foolishness will attempt to teach you their un-intelligence. They will say, “Believe us.”
इसलिए अगर तुम्हें कभी अपने जीवन में अपनी आत्मा खोजनी हो तो विश्वास मत करना। संदेह में मर जाना बेहतर है, लेकिन विश्वास में जीना बेहतर नहीं है। क्योंकि जो संदेह करता है, शक करता है, डाउट करता है, उसके भीतर विचार की ताकत जगनी शुरू हो जाती है। और जो विश्वास करता है उसके भीतर विचार की ताकत पैदा ही नहीं होती। जो विश्वास करता है, विचार की कोई जरूरत नहीं है। इसलिए तुम विश्वास मत करना।
Therefore, if you ever wish to find your Atman, do not believe. Better to die in doubt than to live in belief. Because one who doubts, who questions, in him the power of thought begins to awaken. In one who believes, that power never arises — belief makes thought unnecessary. So do not believe.
तुम्हें पता है, हिंदुस्तान में स्त्रियों को हमने हजारों साल तक समझाया कि तुम्हारा पति मर जाए तो तुम भी उसके साथ चिता में मर जाना। करोड़ों स्त्रियों को हमने आग में भून दिया। उन किसी स्त्री ने भी यह शक न किया कि जब स्त्री मरती है तो पुरुष उसके साथ आग में क्यों नहीं कूद जाते? उन्होंने विश्वास कर लिया कि पुरुष यह जो कहता है, ठीक कह रहा है, कि पति जब मर जाए तो पत्नी को मर जाना चाहिए उसके साथ, यह उसका कर्तव्य है। लेकिन किसी स्त्री ने भारत में यह शक न किया कि ये पुरुष क्यों नहीं मरते जब उनकी पत्नी मर जाती है? यह इनका कर्तव्य और धर्म नहीं है? स्त्रियां मरती रहीं। और स्त्रियां जब विश्वास कर लेती हैं तो बहुत खतरनाक हो जाता है, क्योंकि उनका विश्वास उनके बच्चों में भी वे प्रवेश करवा देती हैं।
For thousands of years in India we taught women: if your husband dies, you too must die with him upon the pyre. We roasted millions of women in the fire. Not one asked: “When a woman dies, why do men not jump into the fire? Is it not their duty and dharma?” They believed that what men said was right: when the husband dies, the wife must die with him. But no woman in India doubted: “Why do these men not die when their wives die?” Women perished. And when women believe, it becomes even more dangerous, for they instill their belief into their children.
आज हिंदुस्तान में करोड़ों विधवाएं हैं। लेकिन स्त्रियां शायद पूरी तरह से अभी भी शक नहीं कर रही हैं कि यह क्या पागलपन है? उनके जीवन को ऐसा नरक बनाने की क्या जरूरत है?
Today there are millions of widows in India. Yet women perhaps still have not fully doubted: what madness is this? For what purpose is their life turned into hell?
हिंदुस्तान में करोड़ों लोगों को हमने शूद्र बना कर इतना सताया है जिसका कोई हिसाब नहीं। लेकिन हमारे बच्चों ने कभी नहीं सोचा कि हम आदमियों के साथ यह क्या कर रहे हैं?
We have tormented millions by branding them Shudras. Our children never asked: what are we doing to human beings?
और हमारे बड़े से बड़े महापुरुष भी ऐसी नासमझी की बातें लिख गए हैं कि हैरानी होती है। वे लिख गए हैं कि अगर कोई शूद्र वेद के वचन पढ़ता हुआ मिल जाए, तो उसके कान में शीशा पिघलवा कर भरवा देना। और ऐसी घटनाएं घटी हैं कि शूद्रों के कान में उबलता हुआ शीशा भर दिया गया और वे मर गए। और इस मुल्क ने शक न किया कि यह क्या हो रहा है? यह क्या पागलपन है? यह क्या नासमझी है?
Even our greatest so-called sages wrote such foolish things that it is astonishing. They wrote: “If a Shudra is found reciting the Veda, melt lead and pour it into his ears.” Such things have happened — boiling lead was poured into the ears of Shudras and they died. And this nation did not doubt: what is this? What madness? What stupidity?
शक इसलिए नहीं किया कि बच्चों को शक करना सिखाया ही नहीं गया है, डाउट करना सिखाया ही नहीं गया है। कहा गया है--स्वीकार करो; विश्वास करो; जो कुछ कहा जाता है, विश्वास करो। और मां-बाप तुमसे कहेंगे कि हमारा अनुभव है, हमारी उम्र ज्यादा है, हमने जिंदगी देखी है, इसलिए हमारी बात मानो।
The reason there was no doubt is that children were never taught to doubt, to question. They were told: “Accept; believe; whatever is said — believe.” Parents will say, “We have experience; we are older; we have seen life — therefore obey us.”
लेकिन तुम बहुत सोचना और विचारना। किसी की उम्र ज्यादा होने से उसकी बात सच नहीं हो जाती। सच्चाई तो यह है कि अगर उम्र ज्यादा हो जाए और आदमी समझदार हो तो वह अपने बच्चों से कभी यह न कहेगा कि हमारी उम्र ज्यादा है इसलिए हमारी बात मानो। बल्कि वह यही कहेगा कि जिंदगी भर में खोजने के बाद हमको यही दिखाई पड़ता है कि हम खुद भी कुछ नहीं जानते, हम खुद अज्ञानी हैं। हमको पता नहीं, ईश्वर है या नहीं। हमको पता नहीं, मरने के बाद आदमी बचता है या नहीं। हमको पता नहीं कि जिस मंदिर में जिस मूर्ति को हम पूजते हैं वह पाखंड है कि धर्म है। हमें कुछ पता नहीं। वह अपने बच्चों से यह कहेगा।
But you — think and think deeply. A person’s statement does not become true because he is older. In fact, if someone is truly wise with age, he will never say to his children, “We are older — obey us.” He will say, “After a lifetime of seeking, it is clear to me that even we know nothing — we too are ignorant. We do not know whether God is or is not. We do not know whether after death anything remains. We do not know whether the idol we worship in the temple is hypocrisy or dharma. We know nothing.” He will say this to his children.
यहां तो शिक्षक भी मौजूद हैं, आपकी शिक्षिकाएं मौजूद हैं, उनसे मैं कहूंगा, बच्चों को विश्वास मत सिखाना, बल्कि विचार सिखाना। अगर एक नई दुनिया पैदा करनी है, अगर एक नये तरह का आदमी पैदा करना है, अगर एक ऐसी दुनिया पैदा करनी है जिसमें अलग-अलग जातियां न हों, शूद्र और ब्राह्मण न हों, गोरे और काले का भेद न हो; जिसमें गरीब और अमीर मिट सके, जिसमें पाकिस्तान-हिंदुस्तान और चीन जैसी सीमाएं न हों; जिसमें सारी दुनिया इकट्ठी हो, पूरी मनुष्य-जाति, और एक-दूसरे के प्रति प्रेम से भरी हो और सारी मनुष्य-जाति इकट्ठी कोशिश कर रही हो जीवन में ज्यादा से ज्यादा आनंद, सौंदर्य और संगीत को विकसित करने के लिए, तो फिर विचार सिखाना होगा, विश्वास नहीं।
Here too teachers are present — your lady teachers are here. I say to them: do not teach belief to children — teach inquiry. If a new world is to be born, a new kind of human being, a world without divisions of caste — no Shudra and Brahmin, no white and black; where poverty and wealth can be transcended; where the borders of Pakistan-India and China dissolve; where the whole of humankind gathers in love, striving together to unfold more and more joy, beauty and music — then we must teach inquiry, not belief.
और खुद तुम जब विचार करोगी, संदेह करोगी, तो तुम्हारे भीतर ताकत पैदा होगी। क्योंकि सब ताकत चैलेंज और चुनौती से पैदा होती है। अगर हम अपने पैरों को आराम से घर में बिठाए हुए बैठे रहें, तो वर्ष दो वर्ष में पैर चलने की ताकत खो देंगे। क्योंकि चैलेंज नहीं मिलेगा उनको चलने का, चुनौती नहीं मिलेगी, तो उनकी ताकत सो जाएगी। लेकिन जो आदमी अपने पैरों को दौड़ाएगा, कसरत करेगा, चलेगा, उसके पैर शक्तिशाली से शक्तिशाली होते चले जाएंगे। क्योंकि जब उनको चुनौती मिलेगी, तो सोई हुई ताकत जगेगी। अगर तुम अपनी आंखें बंद करके बैठ जाओ तो धीरे-धीरे आंखें अंधी हो जाएंगी।
And when you inquire, when you doubt, strength arises within. All strength is born of challenge. If we let our legs rest comfortably at home, within a year or two the legs will lose the power to walk. Without challenge, their strength will fall asleep. But one who runs, exercises, walks — his legs grow stronger and stronger. Challenge awakens dormant power. If you close your eyes and stop using them, gradually they go blind.
इसी तरह, जो लोग विचार नहीं करते उनकी विचार की शक्ति खो जाती है। फिर वे अंधे की तरह दूसरों के कंधे पर हाथ रख कर चलने के आदी हो जाते हैं। और तब कोई भी शैतान और कोई भी चालाक अपना कंधा तुम्हारे सामने कर देगा और कहेगा चलो। और तुम उसके कंधे पर हाथ रख कर चलने लगोगी।
Likewise, those who do not think lose the power to think. They become like the blind, walking with their hands on another’s shoulder. Then any devil, any cunning person, will put his shoulder before you and say, “Come.” And you will walk with your hand on his shoulder.
हिटलर ने जर्मनी में लोगों को सिखाया--यहूदियों की हत्या कर दो, क्योंकि यहूदियों के पाप के कारण हमारा मुल्क विकास नहीं कर रहा है। बिलकुल ही अजीब, नासमझी से भरी हुई बात है। लेकिन जर्मन कौम विश्वास करने की आदी थी। हिटलर ने जब जोर-जोर से चिल्ला कर कहा कि मानो, यही सच है! रेडियो ने यही कहा, अखबार ने यही कहा, किताबों ने यही कहा। तो मान लिया जर्मनी के लोगों ने कि यहूदियों की हत्या करनी जरूरी है। तीस लाख यहूदियों की हत्या कर दी गई, पांच सौ यहूदी रोज मारे जाने लगे।
Hitler taught the Germans: “Kill the Jews, because due to their sins our nation cannot develop.” Utter nonsense — but the German people were habituated to belief. When Hitler shouted, “Believe — this is the truth!” — the radio said it, the newspapers said it, the books said it — the Germans believed: “It is necessary to kill the Jews.” Three million Jews were murdered; five hundred were killed each day.
हैरानी होती है हमें! जिन्ना ने मुसलमानों को कह दिया--इस्लाम खतरे में है। और मुसलमान राजी हो गए कि इस्लाम खतरे में है। और हिंदुस्तान में लाखों लोगों की हत्या हो गई, जमीन कट गई--पाकिस्तान बन गया, हिंदुस्तान बन गया।
It astonishes us! Jinnah told Muslims: “Islam is in danger.” And Muslims agreed: “Islam is in danger.” Then millions were murdered in India; the land was cut — Pakistan created, India created.
कोई कुछ कह दे! लेकिन जो हम आदी हैं विश्वास करने के, हम मानने को राजी हो जाएंगे कि ठीक है। बच्चों को सिखाना है विचार करना, ताकि कल कोई जिन्ना, कल कोई हिटलर, कोई मुसोलिनी, कोई स्टैलिन इन बच्चों को बर्बाद न कर सके और इनसे कुछ ऐसा काम न करवा सके जो अब तक करवाया जाता रहा है।
Someone says something — and those habituated to belief readily accept, “It is right.” Children must be taught to think, so that tomorrow some Jinnah, some Hitler, some Mussolini, some Stalin cannot ruin them — cannot use them to commit again what has been committed so far.
पांच हजार सालों में पंद्रह हजार युद्ध लड़े गए। पंद्रह हजार युद्ध! और पंद्रह हजार युद्धों में क्या हुआ है उसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते। यह तभी बंद हो सकता है जब हम विचार करना सिखाएं।
In five thousand years, fifteen thousand wars have been fought. Fifteen thousand! What happened in these wars is beyond imagination. This will only stop if we teach inquiry.
विचार सीखो और लड़ना सीखो, डरो मत। मां-बाप से बहुत सी बातों में लड़ना होगा, क्योंकि मां-बाप ने जो दुनिया बनाई वह गलत थी। शिक्षकों से लड़ना होगा, क्योंकि उन्होंने जो दुनिया बनाई वह गलत थी। अगर उन्होंने फिर तुमको भी वैसे ही राजी कर लिया जैसे वे हैं, तो फिर रिपीटीशन होगा, वही दुनिया फिर दोहर जाएगी, फिर एक नई दुनिया पैदा नहीं हो सकेगी। इसलिए जो तुम्हें प्रेम करते हैं, वे तुमसे कहेंगे कि लड़ो। वे तुमसे यह कहेंगे कि हमसे लड़ो और विचार करो, संदेह करो। और जब तुम्हें दिखाई पड़ जाए कि कोई चीज सच है तभी स्वीकार करना, नहीं तो मत करना। इस भांति तुम्हारे भीतर व्यक्तित्व विकसित होगा, आत्मा विकसित होगी। इस भांति तुम्हारा भीतर से बाहर की तरफ जीना शुरू हो जाएगा। और तब तुम्हारे जीवन में आत्मा से संबंध हो सकता है।
Learn to think — and learn to fight; do not be afraid. You will have to fight with your parents on many points, because the world they created was wrong. You will have to argue with teachers, because the world they created was wrong. If they again persuade you to be as they are, the same old world will be repeated. A new world will not be born. Those who love you will say to you: “Fight.” They will say: “Argue with us — inquire, doubt. When it becomes clear to you that something is true, only then accept; otherwise do not.” In this way, individuality will develop; the soul will grow. In this way you will begin to live from the inside out — and then a relationship with the Atman can arise.
अनुकरण नहीं, व्यक्तित्व; विश्वास नहीं, विचार। ये दो छोटे से सूत्र इस चर्चा में मैंने तुमसे कहे। अगर इन दो सूत्रों को तुम सोच सको और तुम्हारे खयाल में आ जाएं...क्योंकि मेरी बात पर विश्वास मत करना। क्योंकि मैं तो शिक्षक हो गया; यहां तुमसे इतनी बातें कर रहा हूं तो शिक्षक हो गया। और मैं खुद भी दूसरी पीढ़ी का हो गया, तुम तो उसके बाद की पीढ़ी हो। मेरी बात पर विश्वास मत कर लेना। हो सकता है मेरी सब बातें गलत हों, मैंने जो कहा वह सब गलत हो। तो तुम विश्वास मत कर लेना। सोचना, लड़ने की कोशिश करना। मैंने जो कहा है, मन में उसका विरोध करना, संदेह करना, तोड़ना, तर्क करना। और अगर तुम्हारे सारे तर्क और विचार करने के बाद तुम्हें कोई चीज ठीक दिखाई पड़ जाएगी, वह तुम्हारी जिंदगी को बदल देगी। तुम और तरह के जीवन के रास्ते पर गति करने लगोगी। और अगर हिम्मत से कोई, साहस से कोई अपने जीवन पर प्रयोग करता चला जाए, व्यक्तित्व को निखारता चला जाए, तो जैसे पत्थर से मूर्तियां बन जाती हैं, ऐसे ही हमारे सामान्य जीवन से एक विशिष्ट जीवन का जन्म हो जाता है।
No imitation — individuality. No belief — inquiry. These two small sutras I have given you. If you can ponder them and they take root in you… do not believe me blindly. Because here, speaking so much to you, I too have become a teacher. And I am of the earlier generation; you belong to the next. Do not believe what I say. It is possible that everything I have said is wrong. Do not believe. Think. Try to oppose me in your mind. Doubt, break, argue. If after all your arguments and thinking something appears right, it will transform your life. You will begin to move on a different path. If someone courageously experiments with his life, polishes his individuality — just as a statue is carved from stone — so from our ordinary life a special life is born.
सभी पत्थर एक जैसे हैं, लेकिन एक कारीगर एक पत्थर को उठा लेता है और छैनी से, हथौड़ी से उसको तोड़ने लगता है, किनारे गिराने लगता है, और धीरे-धीरे उस पत्थर से एक खूबसूरत मूर्ति निखर आती है। सबकी जिंदगी एक पत्थर की भांति है, लेकिन जो अपनी जिंदगी पर कारीगर बन जाता है, और छैनी उठा लेता है और तोड़ने लगता है, जो गलत है उसे अलग करने लगता है और जो ठीक है उसे विकसित करने लगता है, धीरे-धीरे उसका जीवन एक मूर्ति बन जाता है। और वह मूर्ति बन जाना ही और उसको बना लेने की व्यवस्था को ही मैंने जीवन की कला कहा।
All stones are alike, but a craftsman takes one stone and begins to chisel, to knock off the rough edges — slowly, a beautiful statue emerges. Everyone’s life is like a stone, but one who becomes a craftsman of his own life, picks up the chisel, breaks off what is wrong and develops what is right — slowly his life becomes a statue. To become such a statue, and the method of making it, I have called the art of living.
इस जीवन की कला के दो सूत्र तुमसे कहे और एक आधार बताया। उनको मैं फिर से दोहरा दूं। आधार तो यह है कि जीवन की जड़ें अदृश्य हैं। जो ऊपर दिखाई पड़ता है वह असली जीवन नहीं है, वे केवल फूल-पत्ते हैं। भीतर हैं जड़ें। तो हमेशा भीतर की जड़ों का खयाल रखना, खोजना। और उस भीतर की जड़ों को खोजने और विकसित करने के दो सूत्र मैंने तुमसे कहे। किसी के पीछे मत जाना, कभी किसी को फालो मत करना, कभी किसी को नेता स्वीकार मत करना, कभी किसी को गुरु मत बनाना। खोजना, जीना, सीखना, सब तरफ से सीखना, लेकिन किसी के अंधेपन में पीछे मत चलना। क्योंकि नेताओं ने दुनिया को इतने गड्ढे में पहुंचा दिया है कि अगर तुम आगे भी किसी के पीछे चले तो दुनिया हो सकता है उस बड़े गड्ढे में पहुंच जाए जिसको वे तीसरा महायुद्ध कहते हैं और उसमें सब खत्म हो जाए। किसी के फालोअर मत बनना, अनुयायी मत बनना। अपने को खोजना, अपने को खड़ा करना। और विश्वास मत करना; क्योंकि विश्वास किया तो अनुयायी बन जाओगे, अनुकरण करने लगोगे; विचार करना। और जो जितना ज्यादा विचार करता है उतनी ही बड़ी मनुष्यता उसके भीतर विकसित होती है।
I have given you two sutras of this art, and one foundation. Let me repeat them. The foundation is this: the roots of life are invisible. What appears above is not the real life — those are only flowers and leaves. The roots are within. So always care for the roots within, seek them. To find and develop those inner roots I have given two sutras: Do not go behind anyone; never follow anyone; never accept anyone as leader; never make anyone your guru. Seek, live, learn from all sides — but do not walk behind anyone in blindness. Leaders have brought the world to such a ditch that if you continue to walk behind someone, the world may reach that great abyss called the Third World War — and all will be finished. Do not be a follower, do not be an imitator. Seek yourself, stand on your own. And do not believe; for if you believe, you will become a follower, you will imitate. Think! The more you think, the greater humanity grows within you.
एक छोटी सी अंतिम बात और मैं अपनी चर्चा पूरी करूंगा।
One small final story, and I will end.
एक छोटे से स्कूल में एक अध्यापक ने बच्चों से पूछा कि एक मकान के बाहर छोटी सी बागुड़ में, छोटे से घेरे में, फेंसिंग के भीतर बारह भेड़ें बंद हैं। अगर उनमें से छह भेड़ें छलांग लगा कर बाहर निकल जाएं तो पीछे कितनी भेड़ें बचेंगी?
In a small school a teacher asked the children: “Outside a house, within a small fenced enclosure, there are twelve sheep. If six of them jump out, how many will remain?”
एक छोटे से बच्चे ने हाथ हिलाया। शिक्षक ने पूछा, कितनी?
A small boy raised his hand. The teacher asked, “How many?”
उसने कहा, बिलकुल भी नहीं!
He said, “None at all!”
शिक्षक ने कहा, गलत! तुम्हें इतनी भी समझ नहीं आती? मैंने कहा बारह भेड़ें बंद हैं, छह बाहर निकल जाएं, पीछे कितनी बचेंगी?
The teacher said, “Wrong! Can’t you understand this much? I said twelve sheep are enclosed; six jump out; how many remain?”
उस बच्चे ने कहा, गणित तो मुझे ज्यादा नहीं आता, लेकिन भेड़ों को मैं अच्छी तरह जानता हूं। भेड़ें मेरे घर में हैं। अगर छह भेड़ें कूद गईं, छह तो बहुत ज्यादा हो गईं, अगर एक भेड़ कूद गई तो बाकी ग्यारह भी कूद जाएंगी, पीछे कोई नहीं बचेगा।
The boy said, “I don’t know much arithmetic, but I know sheep very well — we have them at home. If one sheep jumps, the other eleven will follow — six is too many. None will remain.”
भेड़ें अनुगमन करती हैं, एक-दूसरे के पीछे चलती हैं, कनफर्मिस्ट होती हैं। आदमी भेड़ नहीं है। आदमियत किसी के पीछे नहीं चलती, अपना रास्ता बनाती है और चलती है। वही है गौरव मनुष्य का कि अपना रास्ता बनाओ और चलो। पिटे-पिटाए रास्तों पर कमजोर और काहिल और सुस्त लोग चलते हैं। जिनके भीतर थोड़ा भी बल है, वे अपना रास्ता बनाते हैं और उस पर चलते हैं। और उसी चलने से वे एक दिन वहां पहुंचते हैं जहां उन्हें उनकी आत्मा का अनुभव हो। उनके भीतर जो छिपा था वह प्रकट हो जाता है और उसे वे जानते हैं। वही प्रकटीकरण परमात्मा है।
Sheep follow; they walk behind one another; they are conformists. Man is not a sheep. Humanity does not walk behind anyone; it makes its own path and walks it. This is the glory of man — make your own path and walk. The beaten tracks are for the weak, the lazy, the slothful. Those with a little strength make their own path and walk it. By walking thus, one day they arrive at the knowing of their Atman. That which was hidden within becomes manifest — and they know. That revelation is Paramatman.
तो तुम भेड़ मत बनना, आदमी बनना, इसके लिए मैंने ये थोड़ी सी बातें कहीं।
So do not be sheep — become a man. For this I have said these few things.
भेड़ बनना हो, बड़ी सरल बात है, कठिन नहीं। आदमी बनना हो, बड़ी कठिन, बहुत आरडुअस, बहुत श्रम-साध्य बात है। फिर तुम्हारी मर्जी! भेड़ बनना हो तो तुम बन सकती हो। सारा समाज, सारी शिक्षा यही कोशिश कर रही है कि बन जाओ। सारे पोलिटीशियन, सारे राजनीतिज्ञ, सारे नेता कोशिश कर रहे हैं कि भेड़ बन जाओ। इसलिए भेड़ बनने में तुम्हें कोई तकलीफ न होगी; सारा समाज तुम्हें बनाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन अगर आदमी तुम्हें बनना है तो तुम्हीं को मेहनत करनी पड़ेगी, किसी दूसरे का सहारा नहीं है। कोई दूसरा तुम्हें सहारा देने को नहीं है।
To be a sheep is easy — not difficult. To be a man is very difficult, very arduous, full of labor. The choice is yours. If you wish to be sheep, you can — the whole society, the whole education is trying to make you so. All politicians, all leaders are striving to make you sheep. Therefore you will have no trouble in becoming sheep — the whole society is trying to make you one. But if you wish to be a man, you will have to work yourself — no one else can support you. No one else is there to hold you up.
लेकिन अगर तुम्हारे भीतर थोड़ी भी चेतना हो, थोड़ा भी जीवन हो, तो तुम्हारे पूरे प्राण इनकार करेंगे कि भेड़ हम नहीं बनना चाहते। अगर मैं अभी पूछूं कि तुममें से कितने भेड़ बनना चाहते हैं, तो एक भी हाथ ऊपर नहीं उठेगा। कि उठ सकता है? नहीं, तुम्हारे प्राण इनकार करेंगे कि भेड़ हम नहीं बनना चाहते। पर इतना काफी नहीं है, आदमी बनने की कोशिश भी करना। वह कोशिश कैसे हो सकती है, उसकी थोड़ी सी बातें, दो सूत्र मैंने तुमसे कहे।
Yet if there is a little awareness in you, a little life, your whole being will refuse to be sheep. If I ask now, “How many of you wish to be sheep?” not a single hand will rise. Could it? No — your very life will refuse. But this is not enough — you must also strive to become a man. How that striving is possible — a few hints, two sutras I have given you.
मेरी बातों को इतने प्रेम और शांति से सुना, उसके लिए बहुत-बहुत अनुगृहीत हूं। सबके भीतर बैठे परमात्मा को प्रणाम करता हूं। मेरे प्रणाम अंत में स्वीकार करें।
You have listened to my words with such love and silence — I am deeply obliged. I bow to the Paramatman seated in each of you. In the end, please accept my pranam.
