Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
जीवन एक समस्या नहीं है, अन्यथा उसका समाधान हो जाता। जीवन प्रश्न होता तो उत्तर खोजा जा सकता था। जीवन पहेली होती तो बूझ लेते। जीवन एक रहस्य है; बूझने का कोई उपाय नहीं, जीने का उपाय है, मदमस्त होने का उपाय है, पीने का उपाय है; समझने का, सूझने का कोई उपाय नहीं है। इसलिए दर्शनशास्त्र हार जाता है। दर्शनशास्त्र की खोज व्यर्थ खोज है। सदियों-सदियों में आदमी ने सोचा है, खूब सोचा है; बहुत से प्रश्न और बहुत से उत्तर खड़े किए हैं, लेकिन न तो कोई प्रश्न जीवन की गहराई को छूता है और न कोई उत्तर जीवन की गहराई को छूता है। जीवन स्वाद की बात है। जीवन शराब है; पीओगे तो जानोगे। पीओगे, मदमस्त होओगे तो पहचानोगे।
Life is not a problem; otherwise it would have found its solution. If life were a question, an answer could be searched. If it were a riddle, we could guess it. Life is a mystery; there is no way to solve it—there is a way to live it, to be intoxicated by it, to drink it. There is no way to understand it, to figure it out. That is why philosophy fails. Philosophy’s quest is a futile quest. For centuries man has thought and thought; he has raised a thousand questions and a thousand answers, yet neither the questions touch the depth of life nor the answers. Life is a matter of taste. Life is wine; only by drinking will you know. Drink, be drunk—and only then will you recognize.
यही दर्शन और धर्म का भेद है। दर्शन सोचता है, धर्म पीता है। अब प्यास लगी हो तो जल के संबंध में सोचने से क्या होगा? और जल के संबंध में सब पता भी चल जाए तो भी प्यास बुझेगी नहीं। असली सवाल जल के संबंध में जानना नहीं है; असली सवाल है, जल को कंठ से उतार लेना।
This is the difference between philosophy and religion. Philosophy thinks; religion drinks. If you are thirsty, what will thinking about water do? Even if you know everything about water, your thirst will not be quenched. The real issue is not to know about water; the real issue is to let water pass your throat.
फिर क्या तुम सोचते हो जो व्यक्ति जल के संबंध में कुछ भी नहीं जानते, उनकी प्यास नहीं बुझती? पीते हैं तो बुझती है। अज्ञानी की बुझ जाती है पीने से और ज्ञानी की भी नहीं बुझती है सिर्फ जानने-सोचने-विचारने से।
And do you think that those who know nothing about the chemistry of water cannot quench their thirst? If they drink, it is quenched. The ignorant man’s thirst is quenched by drinking, and the learned man’s thirst is not quenched by mere knowing-thinking-contemplation.
धर्म डुबकी लगाने का उपाय है। दर्शन किनारे पर बैठ कर विचार करता है, धर्म नाव छोड़ देता है सागर में। तूफानों से टकराता है, चुनौतियों को स्वीकार करता है और उन्हीं चुनौतियों, उन्हीं तूफानों, उन्हीं आंधियों से आत्मा का जन्म होता है, अनुभव का जन्म होता है।
Religion is the way to dive in. Philosophy sits on the shore and broods; religion pushes the boat into the ocean. It collides with storms, accepts challenges—and from those very challenges, those storms, those tempests, the birth of the soul happens, experience is born.
आज जगजीवन के अंतिम सूत्र हैं; और बड़े प्यारे।
Today come Jagjivan’s final sutras—and they are very dear ones.
सुनु सुनु सखि री, चरनकमल तें लागि रहु री।
'Sunu sunu sakhi ri, charankamal ten lagi rahu ri.'
अपने शिष्यों को कह रहे हैं, अपने मित्रों को कह रहे हैं। क्योंकि धर्म की खोज में शिष्य मित्र ही हैं। इसलिए ‘सखि’ शब्द का प्रयोग कर रहे हैं।
He addresses his disciples, his friends. In the search for religion the disciple is indeed a friend; hence he uses the word 'sakhi.'
शिष्य की तरफ से गुरु कितने ही दूर मालूम पड़े, गुरु की तरफ से शिष्य दूर नहीं समझा जाता। शिष्य गुरु के चरणों में झुकता है। झुकने में रहस्य है, झुकने में कुछ पाने की विधि छिपी है, कुंजी है। लेकिन गुरु तो जानता है कि जो मैं हूं वही तू है। मुझमें-तुझमें जरा भी भेद नहीं है। गुरु तो शिष्य के बुद्धत्व को उसी तरह पहचानता है जैसे अपने बुद्धत्व को पहचानता है।
From the disciple’s side the Master may seem far away; from the Master’s side the disciple is never far. The disciple bows at the Master’s feet. In bowing lies a secret; a method of attaining is hidden in bowing—the key. But the Master knows: what I am, that you are. There is not even the slightest difference between me and you. The Master recognizes the disciple’s Buddhahood just as he recognizes his own.
बुद्ध ने कहा है: जिस दिन मैं बुद्धत्व को उपलब्ध हुआ, सारा अस्तित्व बुद्धत्व को उपलब्ध हो गया। जिसकी आंख खुल गई और जिसे प्रकाश दिखाई पड़ गया अपने भीतर, उसे सब तरफ प्रकाश दिखाई पड़ जाता है। शिष्य की दशा ऐसी है कि प्रकाश उसके भीतर है और उसे पहचान नहीं है। गुरु को तो उसके भीतर का प्रकाश भी दिखाई पड़ता है।
Buddha has said: The day I attained Buddhahood, the whole existence attained Buddhahood. He whose eye opens and who sees the light within, sees light everywhere. The disciple’s state is such that the light is within him and he does not recognize it. The Master sees the light within him too.
इसीलिए जगजीवनदास ने ठीक ही किया है कि शिष्यों को ‘सखि’ कह कर संबोधन दिया है।
That is why Jagjivan has done well to address his disciples as 'sakhi.'
सुनु सुनु सखि री!
हे सहेली, सुन!
'Sunu sunu sakhi ri!'
सखा कहते, सखि क्यों कहा? मित्र कहते, सहेली क्यों कहा? क्योंकि धर्म की खोज में प्रत्येक व्यक्ति को स्त्रैण हो जाना पड़ता है। धर्म की खोज में पुरुष की गति ही नहीं है। खयाल रखना, जब मैं कहता हूं पुरुष की गति नहीं है, तो मेरा मतलब यह नहीं है कि पुरुष वहां नहीं पहुंचते। जगजीवनदास खुद भी पुरुष थे। पुरुष भी वहां पहुंचते हैं। लेकिन पहुंचते वहां जिस ढंग से हैं, उस ढंग को स्त्रैण ही कहा जा सकता है।
Listen, listen, O sakhi—O sister-friend!
Why 'sakhi' and not 'sakha'? Why 'sister-friend' and not 'friend'? Because in the search for religion, each person must become feminine. On the path of religion, the mode of the masculine does not work. Mind this: when I say the masculine cannot move there, I do not mean men cannot reach. Jagjivandas himself was a man. Men reach there too. But the way in which they reach can only be called feminine.
भेद समझें।
Understand the distinction.
पुरुष से अर्थ है: अहंकार, अस्मिता, मैं-भाव। स्त्री से अर्थ है: विनम्रता, झुकने की क्षमता, निर-अहंकार। पुरुष से अर्थ है: आक्रमण, विजय की यात्रा, अभियान। स्त्री से अर्थ है: प्रतीक्षा, प्रार्थना, धैर्य। पुरुष सत्य की खोज में निकलता है, स्त्री सत्य के आने की प्रतीक्षा करती है। पुरुष प्रेयसी की खोज में पहल करता है, स्त्री प्रेमी की राह देखती है। स्त्री प्रेम का निवेदन भी नहीं करती अपनी ओर से, चुपचाप प्रतीक्षा करती है। स्त्री के मुंह से प्रेम का निवेदन भद्दा भी लगता है। पुरुष की ओर से निवेदन उचित है। पुरुष पहल करे यह उचित है।
By 'masculine' I mean ego, selfhood, the sense of 'I.' By 'feminine' I mean humility, the capacity to bow, egolessness. The masculine means aggression, conquest, campaign. The feminine means waiting, prayer, patience. The masculine sets out to search for truth; the feminine waits for truth to come. The masculine initiates the pursuit of the beloved; the feminine keeps watch for the lover. Even to propose love is not the feminine’s way; she waits silently. A woman’s verbal proposal of love sounds crude. A man’s proposal is apt; his initiative is fitting.
परमात्मा की खोज में जो निकले हैं वे अगर पुरुष की अकड़ से चले तो नहीं पहुंचेंगे। परमात्मा पर आक्रमण नहीं किया जा सकता और न परमात्मा को जीता जा सकता है। और पुरुष तो जीतने की भाषा में ही सोचता है। परमात्मा के समक्ष तो हारने में जीत है। वहां तो जो झुके, उठा लिए गए। वहां तो जो गिरे वे शिखर पर चढ़ गए।
Those who set out to search for God—if they go with the stiffness of manhood—they will not arrive. God cannot be attacked, nor can He be conquered. And the masculine thinks in the language of victory. Before the Divine, victory lies in defeat. There, those who bow are lifted up. There, those who fall rise to the peak.
तुमने कहावत सुनी है कि उसकी कृपा हो जाए तो लंगड़े भी पर्वत चढ़ जाते हैं। मैं तुमसे कहता हूं उसकी कृपा ही उन पर होती है जो लंगड़े हैं। लंगड़े ही पर्वत चढ़ते हैं। जिनको अकड़ है अपने पैरों की और अपने बल का भरोसा है, वे तो घाटियों में ही भटकते रह जाते हैं। अंधेरे की घाटियां अनंत हैं। जन्मों-जन्मों तक भटक सकते हो। ईश्वर को पाना हो तो ईश्वर पुरुष है, उसकी प्रतीक्षा करना हमें सीखना होगा। प्रार्थना और पुकार, सुरति और सुमिरन; मगर प्रतीक्षा!
You have heard the saying: if His grace falls, even the lame climb mountains. I tell you, His grace falls precisely on those who are lame. The lame alone climb mountains. Those stiff with confidence in their own legs, those proud of their strength—they wander in the valleys. The valleys of darkness are endless. You can wander for lifetimes. If you would attain God—He is the bridegroom; we must learn to wait. Prayer and calling, remembrance and mindful recollection—yet waiting!
भक्त को स्त्री के गर्भ जैसा होना चाहिए--लेने को राजी, लेने को आतुर, अपने भीतर समाविष्ट करने को उत्सुक, प्रार्थनापूर्ण; अपने भीतर नये जीवन को उतारने के लिए द्वार खुले हुए। लेकिन जीवन को खोजने हम जाएं तो जाएं कहां? परमात्मा की तलाश करें तो कहां करें, किस दिशा में करें?
The devotee should be like a mother’s womb—willing to receive, eager to receive, ready to contain within, full of prayer; with doors open to welcome new life. But if we are to look for life, where shall we go? If we are to seek God, where shall we search, in what direction?
जानने वाले कहते हैं: सब जगह है। न जानने वाले कहते हैं: कहां है, दिखाओ। भक्त जाए तो कहां जाए? खोजे तो कहां खोजे? एक तरफ जानने वाले हैं, वे कहते हैं, रत्ती-रत्ती में वही, कण-कण में वही; वही है और कोई भी नहीं। और एक तरफ न जानने वाले हैं, वे कहते हैं कि और सब-कुछ है, परमात्मा नहीं है।
Those who know say: He is everywhere. Those who do not know say: Where is He? Show us. Where then should the devotee go? Where should he seek? On one side stand the knowers: particle by particle, atom by atom—only that One; that One, and none other. On the other side stand the unknowing: everything is, except God.
भक्त इन दोनों के बीच खड़ा है। न उसे पता है कि सब जगह है, और न ही वह ऐसे अहंकार से भरा है कि कह सके कि कहीं भी नहीं है। क्योंकि वह कहता है: मुझे पता ही नहीं, मैं कैसे कहूं कि कहीं भी नहीं है? ऐसी अस्मिता मेरी नहीं।
The devotee stands between the two. He neither knows it is everywhere, nor is he so filled with ego as to declare: it is nowhere. For he says: I do not know; how can I say it is nowhere? I have no such self-assertion.
तो भक्त क्या करे? भक्त प्रतीक्षा करे, प्रार्थना करे, रोए, गाए, नाचे, पुकारे। पुकार को ऐसा गहन करे, पुकार उसके प्राणों में ऐसी गहरी उतर जाए कि उसका रोआं-रोआं पुकारे, उसकी श्वास-श्वास पुकारे और अगर कहीं परमात्मा है तो आएगा, जरूर आएगा। अगर कहीं परमात्मा है तो आंसू व्यर्थ नहीं जाएंगे, पुकारें सुनी जाएंगी। और जितनी गहरी पुकार होगी उतनी त्वरा से सुनी जाएगी, शीघ्रता से सुनी जाएगी। अगर कोई पूरे प्राण से पुकार सके तो इसी क्षण घटना घट सकती है।
What then should the devotee do? Wait, pray, weep, sing, dance, call out. Make the call so deep that it descends into your very life-breath—so deep that every hair calls, every breath calls, and if God is anywhere, He will come, surely He will come. If God is anywhere, tears will not be wasted; the calls will be heard. The deeper the call, the sooner it is heard, the faster it reaches. If someone can call with his whole being, the happening can occur this very moment.
इसलिए जगजीवनदास ‘सखा’ शब्द का उपयोग नहीं करते। कहते हैं: ‘सुनु सुनु सखि री।’ ऐ सखि सुन। ‘चरनकमल तें लागि रहु री।’
Therefore Jagjivan does not use 'sakha.' He says: 'Sunu sunu sakhi ri'—listen, O sakhi. 'Charankamal ten lagi rahu ri.'
परमात्मा तो दिखाई नहीं पड़ता, लेकिन उसके चरण सब जगह दिखाई पड़ते हैं। परमात्मा तो विराट है, पर उसके चरण सब जगह दिखाई पड़ते हैं। क्या अर्थ हुआ, चरण सब जगह दिखाई पड़ते हैं? अर्थ हुआ कि अगर झुकना हो तो कहीं भी झुक सकते हो।
God Himself is not seen, but His feet are seen everywhere. He is vast, yet His feet are seen everywhere. What does it mean that His feet are seen everywhere? It means: if you wish to bow, you can bow anywhere.
एक गुलाब का फूल खिला, जिसको झुकने की कला आती है, झुक जाएगा। चमत्कार घट रहा है, मिट्टी गुलाब का फूल बन गई और तुम अंधे की तरह चले जा रहे हो बिना झुके, बिना नमस्कार किए?
A rose blooms—one who knows the art of bowing will bow. A miracle is happening: mud has become a rose, and you pass by like a blind man without bowing, without a salutation?
मिट्टी गुलाब का फूल बन गई है, और बड़ा जादू होता है कहीं? साधारण सी मिट्टी में ऐसी सुवास उठी है, और किस चमत्कार की प्रतीक्षा करते हो जब तुम झुकोगे? अगर तय ही कर लिया हो न झुकने का तो बात और, अन्यथा पल-पल, प्रति कदम पर झुकने के लिए अवसर है। सूरज निकला, अब तुम किस प्रतीक्षा में खड़े हो? और परमात्मा की महिमा कैसे प्रकट होगी? उसके चरण और कहां पाओगे? और आकाश तारों से भर गया और तुम झुकोगे नहीं तो तुम कहां झुकोगे, कैसे झुकोगे?
Mud has become a rose—does a greater magic happen anywhere? From ordinary earth such fragrance has arisen—what miracle are you waiting for before you will bow? If you have decided never to bow, that is another matter; otherwise, at every moment, at every step, there is occasion to bow. The sun has risen—what are you waiting for? How else will the glory of God be revealed? Where else will you find His feet? The sky becomes laden with stars—and if you do not bow, where will you bow, how will you bow?
मैं बहुत चमत्कृत होता हूं यह देख कर कि लोग जाकर मंदिरों में झुक जाते हैं, जो आकाश को तारों से भरा देख कर नहीं झुकते। इनका मंदिर में झुकना झूठा होगा, निश्चित झूठा होगा। यह सच नहीं हो सकता। इसमें हार्दिकता नहीं हो सकती। आदमी की बनाई हुई मूर्ति में इन्हें क्या दिखाई पड़ सकता है? अगर परमात्मा की बनाई हुई मूर्तियों में इन्हें कुछ भी नहीं दिखाई पड़ रहा है। इतने अंधे! ये संगमरमर की एक बनी प्रतिमा के सामने झुकते हैं, उसमें हृदय होगा? आदतवश झुक जाते होंगे। बचपन से झुकाए गए होंगे इसलिए झुक जाते होंगे, मां-बाप ने कहा होगा, झुको, इसलिए झुक जाते होंगे, भय के कारण झुक जाते होंगे; डर के कारण--कि कहीं नरक न हो, कहीं दंड न मिले। या लोभ के कारण झुक जाते होंगे कि झुकने से स्वर्ग मिलेगा, पुरस्कार मिलेंगे कि क्या बिगड़ता है, थोड़ी खुशामद कर ली। परमात्मा को भी राजी रखना उचित है। फिर जो करना है करते रहो लेकिन उसे भी राजी रखते रहो।
I am amazed to see people who go to temples and bow, yet who do not bow when the sky is filled with stars. Their bowing in a temple will be false, certainly false. It cannot be true; there can be no heart in it. What can they see in a man-made idol, if in God-made forms they see nothing? So blind! They bow before a carved marble statue—where is the heart in that? They bow by habit. They were made to bow in childhood; mother and father said, bow—and so they bow. They bow out of fear—lest there be a hell, lest there be punishment. Or out of greed—by bowing, heaven will be attained; rewards will come. What is lost by a little flattery? Best to keep God pleased, then live as you like while keeping Him placated.
थी वह शायद अपनी ही बेचारगी की एक पुकार
जिसको अपनी सादालौही से खुदा समझा था मैं
'Maybe it was only my own cry of helplessness Which—in my simple-mindedness—I had mistaken for God.'
लोग अपने भय, कमजोरी, नपुंसकता के कारण झुक जाते हैं और समझ लेते हैं कि हम खुदा के सामने झुक रहे हैं।
People bow out of fear, weakness, impotence—and imagine they are bowing to God.
थी वह शायद अपनी ही बेचारगी की एक पुकार
जिसको अपनी सादालौही से खुदा समझा था मैं
'Maybe it was only my own cry of helplessness Which—in my simple-mindedness—I had mistaken for God.'
अज्ञान से; तुमने प्रार्थना समझी है उसे? वहां प्रार्थना बिलकुल नहीं है, प्रेम बिलकुल नहीं है। सरासर झूठ है। क्यों? क्योंकि अगर आंखों में प्रेम होता तो इन पास खड़े वृक्षों के पास तुम्हारे झुकने का मन न होता? कोयल कूकती और तुम न झुकते? मोर नाचता और तुम न झुकते? आकाश बादलों से भर जाता और तुम न झुकते? चांदनी के फूल झर-झर झरते और तुम न झुकते? कोई हंसता और तुम न झुकते? मिट्टी में और हंसी? किस चमत्कार की प्रतीक्षा कर रहे हो? उसके चरणकमल प्रत्येक पल हैं, प्रत्येक स्थल पर हैं। एक-एक रेत के दाने पर उसके हस्ताक्षर हैं, लेकिन संवेदनशीलता चाहिए।
In ignorance—you took it to be prayer? There is no prayer there at all, no love. It is sheer falsehood. Why? Because if love were in your eyes, would you not feel like bowing near the trees that stand by your side? The cuckoo calls—and you would not bow? A peacock dances—and you would not bow? The sky fills with clouds—and you would not bow? Moonlight showers flowers—and you would not bow? Someone laughs—and you would not bow? Even in dust there is laughter—what miracle are you waiting for? His lotus-feet are present every moment, at every place. On every grain of sand His signature is inscribed—but sensitivity is needed.
जगजीवन कहते हैं:
Jagjivan says:
सुनु सुनु सखि री, चरनकमल तें लागि रहु री।
'Sunu sunu sakhi ri, charankamal ten lagi rahu ri.'
उसके चरणकमलों में लग जाओ। उसके चरणकमलों का विस्तार सब तरफ है। उसका चेहरा तो बहुत दूर है, विराट है लेकिन उसके पैर हरेक के पास हैं। और जो भी झुकना जानता है, उसे उसके पैर मिल जाते हैं। पैरों को खोज कर फिर हम झुकेंगे, ऐसा मत सोचो। झुकने की कला सीखो और पैर मिले। तुम जहां झुके, वहां मंदिर उठा। तुमने जहां अपना सिर जमीन पर टेका, वहीं काबा है। तुमने अगर जमीन को चूम लिया तो तुमने उसके चरण चूम लिए; तुमने उसे ही चूम लिया। तुम्हें काबा का पत्थर चूमने जाने के लिए उतने दूर की यात्रा करने की जरूरत नहीं है। तुम जहां झुक जाओगे, वहीं हज हो गई। वहीं तुम हाजी हो गए।
Cling to His lotus-feet. The expanse of His feet is everywhere. His face is far—vast—but His feet are near to everyone. Whoever knows how to bow finds His feet. Do not think you will first find His feet and then bow. Learn the art of bowing—and the feet will be found. Wherever you bow, there a temple rises. Wherever you lay your head upon the earth, there is the Kaaba. If you kiss the earth, you have kissed His feet; you have kissed Him. There is no need to journey so far to kiss the Black Stone of the Kaaba. Wherever you bow, the pilgrimage is fulfilled; there you become a Haji.
लेकिन झुकना न आता हो तो तुम काबा भी पहुंच कर क्या करोगे? जो जिंदगी भर न झुका हो, जो चांद-तारों के सामने न झुका हो, वह काबा जाकर भी क्या करेगा? कवायत हो जाएगी। सिर झुका लेगा मगर भीतर का अहंकार तो खड़ा ही रहेगा; शायद सिर झुकाने से और अकड़ जाएगा। अहंकारी अगर काबा हो आए तो और अहंकारी हो जाएगा। थोड़े और आभूषण मिल गए अहंकार को। हाजी होकर लौट आया। तीर्थयात्रा कर आए अहंकारी तो और अकड़ जाता है। थोड़ा पुण्य कर ले तो अहंकार में और थोड़ी सी संपदा बढ़ गई, और थोड़ा पोषण मिल गया अहंकार को। यह तो उलटी बात हो गई। यह झुकना न हुआ। यह तो अकड़ने के लिए तुमने धर्म का भी उपयोग कर लिया। तुमने धर्म के माध्यम से भी अपने को अकड़ा लिया। और जितने तुम अकड़े उतने तुम परमात्मा से दूर हुए। जितने तुम झुको उतने तुम उसके करीब हो। अगर तुम परिपूर्णता से झुक जाओ तो तुम्हारे हृदय के भीतर वह विराजमान है।
But if you do not know how to bow, what will you do even if you reach the Kaaba? One who has not bowed all his life—who has not bowed before the moon and stars—what will he do at the Kaaba? It will be mere drill. The head will be lowered, but the inner ego will stand erect; perhaps it will grow even stiffer by the very bowing. If an egoist goes to the Kaaba, he will return even more egoistic. A few more ornaments have been added to the ego. He has come back a Haji. A pilgrimage done—if an egoist undertakes it, his stiffness increases. Do a little meritorious deed, and a little more wealth is added to the ego, a little more nourishment is given. This is the reverse of bowing. You have used religion too to puff up the ego. The more you stiffen, the farther you are from God. The more you bow, the nearer you are. If you bow totally, He is enthroned within your heart.
अभी तो सीधा-सीधा देखना कठिन होगा। अभी तो परोक्ष से खोजना होगा। अभी प्रत्यक्ष नहीं हो सकता। इसलिए झुको। झुकने में उसके चरणों पर तुम्हारे हाथ पड़ेंगे। धीमे-धीमे, आहिस्ता-आहिस्ता क्रमशः तुम्हें तुम्हारी पहचान बढ़ेगी। उसके चरणों की गंध तुम्हारे नासापुटों में भरने लगेगी। इसलिए उसके चरणों को कमल कहते हैं। उसके चरण बड़े सुगंधित हैं। अपूर्व उनकी सुगंध है। उसके चरण बड़े कोमल हैं, बड़े सुंदर हैं। अपूर्व उनका सौंदर्य है। उसके चरण बड़े चमत्कारी हैं जैसे कीचड़ से कमल का होना--यह चमत्कार है, ऐसे कीचड़ में भी वह छिपा है। जो झुकता है वह कीचड़ में भी हीरा पा लेता है। अभी सीधे तो देखना संभव नहीं है।
For now, to see Him directly is difficult. For now, seek Him indirectly. The immediate vision is not yet possible. Therefore bow. In bowing, your hands will touch His feet. Slowly, gently, by and by, you will gain recognition. The fragrance of His feet will begin to fill your nostrils. That is why His feet are called lotus. His feet are very fragrant—of an incomparable fragrance. His feet are very tender, very beautiful—of an incomparable beauty. His feet are miraculous—like the miracle of the lotus rising from the mud; in such mud He too is hidden. The one who bows finds the diamond even in the mire. Direct seeing is not yet possible.
एक प्रेमी ने अपनी प्रेयसी के पास पत्रवाहक को भेजा, नामावर भेजा और पत्रवाहक को कहा:
A lover sent a messenger to his beloved, and said to the messenger:
मजा लेंगे हम देख कर तेरी आंखें
उन्हें खूब तू नामावर देख लेना
'We will take our joy by looking into your eyes— so drink deeply, O courier, of my beloved’s eyes.'
सीधे तो हम जा नहीं सकते। अभी सीधी अपनी प्रेयसी की आंखें नहीं देख सकेंगे, उसका चेहरा नहीं देख सकेंगे लेकिन तू जा रहा है संदेशवाहक, गौर से चेहरे को देख लेना। सौंदर्य को खूब पी लेना मेरी प्रेयसी के, कि तू जब आएगा तो हम तेरी आंखों को देख कर आनंद ले लेंगे।
We cannot go directly. We cannot yet look straight into our beloved’s eyes; cannot see her face. But you go as messenger—gaze closely upon her face. Drink in her beauty, so that when you return we may take delight by looking into your eyes.
मजा लेंगे हम देख कर तेरी आंखें
उन्हें खूब तू नामावर देख लेना
'We will take joy by looking into your eyes— so drink deeply, O courier, of her eyes.'
प्रेम का ही विस्तार है भक्ति। प्रेम का ही परिष्कार है भक्ति।
Devotion is love’s expansion. Devotion is love’s refinement.
आज उनकी नजर में कुछ हमने सबकी नजरें बचा कर देख लिया
सीखी यहीं मेरे दिले-काफिर ने बंदगी
रबे-करीम है तो तेरी रहगुजर में
'Today, in His glance, we secretly saw something— and here my unbelieving heart learned worship. If there is a Merciful Lord, then it is upon your path.'
तुमने अगर किसी को भी प्रेम किया है तो तुम जान ही जाओगे।
If you have ever loved anyone, you will come to know.
सीखी यहीं मेरे दिले-काफिर ने बंदगी
ऐसे तो आदमी सभी काफिर की तरह पैदा होते हैं, सभी धर्मविहीन पैदा होते हैं। झुकने की बात सीखनी पड़ती है।
सीखी यहीं मेरे दिले-काफिर ने बंदगी
प्रेम के रास्ते पर ही प्रार्थना सीख ली जाती है।
रबे-करीम है तो तेरी रहगुजर में
'Here, in love’s very path, my infidel heart learned to bow— If there is a Merciful Lord, He passes along your way.'
और जहां से प्रेम गुजरता है उसी राह पर परमात्मा भी गुजरता है। प्रेम की राह और परमात्मा की राह दो राहें नहीं हैं। अभी परमात्मा का तो तुम्हें पता नहीं है लेकिन प्रेम का तो थोड़ा-थोड़ा पता है। चलो प्रेम से ही शुरू करें। जितना अपने पास है, उस संपदा से ही तो शुरू करोगे न! एक कौड़ी भी पास हो तो करोड़ों रुपयों को खींच ला सकती है। प्रेम तुम्हारे पास है, पर्याप्त है। इतनी पूंजी से हो जाएगा काम। काफिर में ईमान जग जाएगा। न झुकने वाला झुकना सीख जाएगा। विचार तिरोहित हो जाएंगे। विचारों की ऊर्जा भावनाओं में रूपांतरित हो जाएगी।
Begin with love. Of God you may not yet know, but of love you know a little. Start with what you have. Even a small coin can attract in millions. Love is with you; it is enough. With such capital it will do. In the infidel, faith will arise. One who could never bow will learn to bow. Thoughts will fade. The energy trapped in thinking will be transformed into feeling.
नीचे तें चढ़ि ऊंचे पाउ...
'Neeche ten chadhi oonche pau...'
जगजीवन कहते हैं: नीचे हो जाओ तो ऊंचे पहुंच जाओ।
Jagjivan says: Become lowly—then you will reach the heights.
ठीक यही तो जीसस ने कहा है: जो पीछे खड़े होंगे वे आगे पहुंच जाएंगे। और अभागे हैं वे लोग जो आगे होने की कोशिश में हैं क्योंकि पीछे पड़ जाएंगे। यहां जिसने पहाड़ चढ़ना चाहा, वे घाटियों में भटकते रह गए; और जो झुक रहे और जिन्होंने जीवन को स्वीकार कर लिया, जैसा था वैसा स्वीकार कर लिया, वहीं से जिन्होंने पुकार दी, आवाज दी, वे पर्वत-शिखरों पर चढ़ गए हैं, वे ऊंचाई जीवन की पाने में सफल हो गए हैं।
Exactly this has Jesus said: Those who stand at the back shall be brought to the front. And unfortunate are those trying to be in front, for they will be pushed back. Here those who tried to climb the mountain wandered in the valleys; and those who bowed, who accepted life as it was and called from where they were—their voices rose to the summits; they attained the heights of life.
नीचे तें चढ़ि ऊंचे पाउ...
'Neeche ten chadhi oonche pau...'
हो जाओ नीचे, झुक जाओ। ‘चरनकमल तें लागि रहु री।’ लग जाओ उसके चरणों से। नीचे से नीचे हो जाओ।
Become low; bow down. 'Charankamal ten lagi rahu ri'—cling to His lotus-feet. Become lower than the lowest.
...मंदिल गगन मगन ह्वै गाउ।
'...Mandil gagan magan hwai gau.'
और एक बार तुम्हें यह झुकना आ जाए तो तुम्हारे भीतर वह जो शून्य है, वह गीत गाने लगे; तुम्हारे भीतर वह छिपी हुई जो समाधि है, नाचने लगे।
And once you learn this bowing, the temple within—the temple of emptiness—begins to sing; the hidden Samadhi within begins to dance.
पद घुंघरू बांध मीरा नाची रे!
'Pad ghunghroo baandh Meera naachi re!'
तुम भी नाच सकते हो। सब तुम्हारे पास भी उतना ही है जितना किसी मीरा के पास। लेकिन एक कला तुम्हें नहीं आ रही, जरा झुकना नहीं आ रहा। पुरुष वहीं अकड़ा खड़ा है। इसलिए मैं फिर कहता हूं, स्त्री हुए बिना कोई सत्य तक नहीं पहुंचता है।
You too can dance. All that Meera had is present in you. Only one art is missing—you do not know how to bow. The masculine stands stiff. Therefore I say again: without becoming feminine, no one comes to truth.
और स्त्री होने से मेरा मतलब स्त्री की देह से नहीं है। क्योंकि स्त्री की देह भी हो और भीतर अकड़ हो तो यह तो पुरुषता हुई। पुरुष की भी देह हो और भीतर अकड़ न हो तो यह स्त्रैणता हो गई।
And by becoming feminine I do not mean a woman’s body. Even if the body is female yet within there is stiffness, that is masculinity. And even if the body is male, but within there is no stiffness, that is femininity.
इस बात को ही प्रतीक-रूप से कहने के लिए हमने बुद्ध की, महावीर की, राम की, कृष्ण की जो प्रतिमाएं बनाई हैं वे तुमने गौर से देखी हैं? उन सारी प्रतिमाओं में बड़ा स्त्रैण माधुर्य है। उनमें पुरुष का भाव प्रकट नहीं होता। तुमने विचार किया कभी कि बुद्ध की दाढ़ी-मूंछ कहां है? महावीर की दाढ़ी-मूंछ का क्या हुआ? कृष्ण की दाढ़ी-मूंछ का क्या हुआ? राम की दाढ़ी-मूंछ का क्या हुआ? ये कभी बूढ़े हुए कि नहीं? या तो इन सबके भीतर पुरुष हारमोन की कमी थी, जिसकी वजह से इनके चेहरे पर बाल नहीं उगे; और या फिर यह काव्य का प्रतीक है।
To symbolize this, look carefully at the idols we have made of Buddha, Mahavira, Rama, Krishna. In all of them there is a sweet, feminine grace. The masculine mood is not expressed. Have you ever wondered where Buddha’s beard and moustache went? What became of Mahavira’s? Krishna’s? Rama’s? Did they never grow old? Either all of them lacked male hormones, because no hair grew on their faces—or it is a poetic symbol.
यह प्रतीक है। बाल तो उगे जरूर। बुद्ध भी बूढ़े हुए, अस्सी वर्ष के होकर मरे। लेकिन हमने उनके बुढ़ापे की प्रतिमा नहीं बनाई। क्यों? क्योंकि उनके भीतर जो जीवन था, वह सदा युवा रहा। उनकी ताजगी कभी फीकी न पड़ी। वे सुबह की ओस जैसे ताजे ही रहे। और देह तो वे नहीं थे। हमने उनकी आत्मा की चिंता ली। आत्मा सदा युवा है। देह का युवा होना तो बड़ा भ्रामक है। आज युवा, कल बूढ़ी हो जाएगी। आज जीवन, कल मृत्यु। और भीतर तो जीवन की सतत धारा है। दाढ़ी-मूंछ उनको भी थीं लेकिन हमने अपनी मूर्तियों में उनको नहीं बनाई--जान कर। हम एक प्रतीक की तरह उपयोग कर रहे हैं। हम स्त्रैण-भाव को प्रकट कर रहे हैं। हम इसके द्वारा यह सूचना दे रहे हैं कि तुम भी जब समर्पण की ऐसी स्त्रैण-दशा में होओगे तो परमात्मा तुम्हारे भीतर उतरेगा।
It is a symbol. They did have beards. Buddha too grew old; he died at eighty. But we did not make images of their old age. Why? Because the life within them remained ever young. Their freshness never faded. They remained fresh as the morning dew. And they were not the body. We cared about their soul. The Atman is ever young. Bodily youth is deceptive—young today, old tomorrow; life today, death tomorrow. Within flows the unbroken stream of life. They had beards and moustaches, but we did not carve them—knowingly. We use symbol. We express the feminine mood. We deliver the message: When you enter such a feminine state of surrender, God will descend within you.
नीचे तें चढ़ि ऊंचे पाउ मंदिल गगन मगन ह्वै गाउ।
'Neeche ten chadhi oonche pau, mandil gagan magan hwai gau.'
और एक बार झुक जाओ तो तुम्हारे भीतर का मंदिर, शून्य मंदिर तुम्हें मिल जाए। शून्य आकाश तुम्हारे भीतर भी है, वैसा ही जैसे बाहर है। और बाहर का आकाश और बाहर के तारे और बाहर का चांद और बाहर के सूरज उस भीतर के आकाश और भीतर के चांद-तारों और सूरजों के सामने फीके हैं। बाहर तुमने जो देखा है, वह प्रतिफलन है--जैसे दर्पण में देखा हो। भीतर तुम जो देखोगे, वह असली है। बाहर उसी की छाप है, छाया है। बाहर भीतर की छाया है। और जो भीतर को देख लेता है, वह गाएगा नहीं तो क्या करेगा? गाता है, ऐसा कहना ठीक नहीं है, उससे गीत फूटते हैं।
And once you bow, you will find the inner temple—the empty sky within is the same as the sky without. Yet the sky without, the stars without, the moon without, the sun without—are pale before the inner sky, inner moons and stars and suns. What you see outside is the reflection—as if seen in a mirror. What you will see within is the real. Outside is the imprint, the shadow. The outer is the shadow of the inner. And one who sees within—if he does not sing, what else will he do? It is not quite right to say 'he sings'; rather, songs burst forth from him.
इसलिए हमने कहा है कि वेद अपौरुषेय हैं। अपौरुषेय का अर्थ? जिन्होंने गाए उन्होंने नहीं गाए; उनके भीतर परमात्मा गुनगुनाया है। पुरुष की छाप नहीं है उन पर। आदमी के हस्ताक्षर नहीं हैं उन पर। वह वाणी परमात्मा की है। क्योंकि जो गाने वाले थे, वे तो इतने झुक गए थे कि मिट गए थे; थे ही नहीं। बांस की पोंगरी हो गए थे। फिर जो स्वर उठे बांस की पोंगरी से, जिसने उस बांस की पोंगरी को बांसुरी बना दिया, जिन अदृश्य ओंठों से वे स्वर उठे, वे परमात्मा के हैं।
Thus we have said the Vedas are apaurusheya—'not of man.' What does apaurusheya mean? Those who sang did not sing; God hummed within them. There is no human stamp upon them. They bear not man’s signature; that speech is the Divine. For the singers had bowed so utterly that they had disappeared; they were not. They had become hollow reeds of bamboo. The notes that arose in the bamboo—by whose invisible lips the bamboo was made a flute—those notes are God’s.
एक तो गीत है, जिसे तुम गाते हो। तुम्हारा गीत तुमसे बड़ा नहीं होता, तुम्हारा गीत तुमसे छोटा होता है; बहुत छोटा होता है। और तुम्हारा गीत अक्सर झूठ होता है। तुम ही झूठ हो। तुम्हारे भीतर आंसू भरे रहते हैं और बाहर तुम गीत गाते रहते हो। तुम्हारे भीतर रोना चलता रहता है और ओंठों पर मुस्कुराहट चलती रहती है।
मजबूरी है। जीवन से ऐसा समझौता करना पड़ता है। रोते रास्तों से गुजरोगे, नाहक ही दया के पात्र हो जाओगे। तो सज-संवर कर, अपने रोने को भीतर छिपा कर, अपनी छाती में ढांक कर, मुंह पर झूठी मुस्कुराहटें फैला कर निकल पड़ते हो।
जिनके जीवन में प्रेम बिलकुल नहीं है, वे प्रेम का गीत गा कर अपने को समझा लेते हैं, सांत्वना कर लेते हैं। जिनके जीवन में संगीत बिलकुल नहीं है, वे बाहर की वीणाओं के तार छेड़-छेड़ कर सोचते हैं कि संगीत मिल गया।
मनुष्य तो जो भी करेगा, मनुष्य से छोटा होगा। और चूंकि मनुष्य झूठ हो गया है, मनुष्य के होने का ढंग ही झूठ है, पाखंड है। बाहर कुछ, भीतर कुछ। और बचपन से ही यह कथा शुरू हो जाती है। हम बच्चों को भी समझाने लगते हैं कि बाहर से कुछ, भीतर से कुछ। हम बच्चों से कहते हैं: घर में मेहमान आते हैं, अभी शोरगुल मत करना। अब अगर उनके भीतर शोरगुल हो रहा हो तो अब झूठ होना शुरू हुआ। मेहमान हैं तो वे दबा कर बैठे रहेंगे। ऊपर से कुछ दिखाते रहेंगे, भीतर कुछ।
There is one sort of song that you sing. Your song is never greater than you; it is smaller—very small. And your song is often a lie, because you have become a lie. Your way of being has become a lie, a hypocrisy. One thing on the surface, another within. And this story begins in childhood. We instruct children too—outside one thing, inside another. We say: Guests are here—do not make noise. And if turmoil is happening within them—now the lie begins. There are guests, so they will sit suppressed, showing one thing on the surface, another within.
मैं एक घर में मेहमान था। वे मुझे लेकर पास के एक सरोवर पर गए सांझ के समय। सरोवर सुंदर था। वे उतर कर कुछ खरीदने गए, उनका छोटा बच्चा और मैं, दोनों गाड़ी में बैठे रहे। ठंडी-ठंडी हवा! छोटा बच्चा, उसको झपकी आ गई, वह गिर पड़ा। गिरा तो उसके सिर में चोट भी लग गई गाड़ी के स्टीयरिंग-व्हील से। उसे उठा कर मैंने बिठा दिया। मुझे लगे कि वह रोना चाहता है मगर रोता नहीं। अब खुद ही नहीं रोना चाहता तो मैं भी क्या करूं? मैंने कहा: बैठा रह।
I was a guest in a home. They took me in the evening to a nearby lake. The lake was beautiful. They went down to buy something; their small child and I remained in the car. A cool breeze! The child got drowsy and fell—his head bumped the steering wheel. I picked him up and seated him. It seemed to me he wanted to cry, but he did not. If he does not want to cry, what can I do? I said: Sit.
वह बैठा रहा। आधा घंटे बाद उसके पिता लौटे। उनके आते ही से रोने लगा। मैंने कहा: देख, अब बेईमानी की बात है। आधा घंटे पहले तू गिरा था। उसने कहा: गिरा तो आधा घंटा पहले था मगर आपकी तरफ देखा और ऐसा लगा, कोई सार नहीं है रोने से। मैंने पूछा: अब तुझे दर्द हो रहा है? उसने कहा: अब दर्द नहीं हो रहा। फिर क्यों रो रहा है तू? मगर अब रोने में ठीक मालूम पड़ता है क्योंकि पिता आ गए हैं।
He sat. Half an hour later his father returned. As soon as he came, the boy began to weep. I said: Now this is dishonesty. You fell half an hour ago. He said: I did—but I looked at you, and it felt there was no point in crying. I asked: Are you in pain now? He said: Now it doesn’t hurt. Then why are you crying? He said: Now it seems proper to cry because father has come.
अब यह बच्चा झूठ होने लगा। जब रोना चाहेगा तब रोएगा नहीं, जब रोने की कोई जरूरत नहीं होगी तब रोएगा। द्वंद्व शुरू हुआ। पाखंड शुरू हुआ।
Now the child has begun to be false. When he wants to cry, he will not; when there is no need to cry, he will. The duality has begun. Hypocrisy has begun.
हम लोगों से कहते हैं: ईमानदारी से परमात्मा पर विश्वास करो। अब यह झूठ की बात है। अगर ईमानदारी शब्द का प्रयोग करते हो तो विश्वास किया नहीं जा सकता। क्योंकि जिसका पता नहीं उस पर कैसे विश्वास करें? और हम कहते हैं: ईमानदारी से परमात्मा पर विश्वास करो।
इस्लाम तो ईमान शब्द का अर्थ ही धर्म करता है। ‘ईमानदारी से विश्वास करो, ईमान लाओ।’ अब झूठ की बात हो रही है। परमात्मा का पता नहीं है, और ईमान ले आए तो यह बेईमानी हो गई। यह बेईमानी शुरू से हो गई। जब परमात्मा का पता होगा तब ईमान आएगा। वह ईमानदारी होगी। जब अनुभव होगा तब भरोसा होगा। उस भरोसे का नाम श्रद्धा है।
We tell people: Believe in God sincerely. This is falsehood. If you use the word 'sincerely,' belief cannot happen—because how can one believe sincerely in what one does not know? And we say: Bring faith with sincerity; bring 'iman.' Now falsehood is happening. God is unknown, and we have 'brought faith'—that is dishonesty from the very start. When God becomes known, then faith appears. That will be honesty. When experience happens, trust will arise—and that trust is called shraddha.
यह तो श्रद्धा जिसे हम कहते हैं, झूठी है, नकली सिक्का है; है नहीं। मूल से ही बेईमानी का विचार है। मूल से ही झूठ है। और जहां मूल में झूठ हो जाए वहां सारे पत्ते झूठ न हो जाएं तो और क्या हो? हमारी जड़ें झूठ पर खड़ी हैं।
This shraddha we speak of is fake—a counterfeit coin; it is not. From the root it is dishonest. And when there is falsehood at the root, what else can the leaves be but false? Our roots stand upon untruth.
हम लोगों को कुछ सिखा रहे हैं जिससे वे अपने आस-पास एक तरह का रूप बना रखते हैं, एक मुखौटा। भीतर की हमें पहचान ही नहीं हो पाती फिर। फिर हम बाहर ही बाहर जीने लगते हैं। फिर हम रोते हैं तो भी छिछला। आंसू शायद आंख से ही आते हैं, हृदय से नहीं आते। हंसते हैं तो भी छिछला। ओंठ पर ही फैली होती है हंसी--लिपस्टिक के रंग की तरह।
We teach people to maintain an outer form—a mask. Then we lose all recognition of the inner. We begin to live only outwardly. Then even our weeping is shallow—tears perhaps only from the eyes, not from the heart. Even our laughter is shallow—spread only upon the lips, like the color of lipstick.
अब देखते हो लिपस्टिक का रंग? ओंठ सुर्ख हों यह समझ में आता है। ओंठों में जीवन हो, लाली हो, यह समझ में आता है, लेकिन लिपस्टिक पोत कर चल रहे हो। किसको धोखा दे रहे हो? शर्म भी नहीं उठती। संकोच भी नहीं होता। ओंठ लाल होते, ठीक बात थी; होने चाहिए। ओंठ स्वस्थ हों, जीवंत हों, उनमें खून बहता हो, रसधार बहती हो, ठीक है, समझ में आने वाली बात है। लेकिन रंग ऊपर से पोत कर चले!
Look at the color of lipstick. That lips be rosy is understood; that there be life and redness—understood. But you plaster color and go about—whom are you deceiving? No shame arises? No hesitation? Lips red—good; they should be—healthy, alive, blood flowing, the juice-stream flowing—this makes sense. But to smear color from above!
मगर यह हमारी पूरी जिंदगी का ढंग है। लिपस्टिक में हमारी आदमी की पूरी कथा छिपी है। वह उसकी पूरी कहानी है। वही उसकी व्यथा भी है। क्योंकि झूठ, सब झूठ है। सब दिखावा है।
This is the style of our entire life. The whole tale of man is hidden in lipstick—his entire story, his grief. Because everything is false. All show.
जब तुम किसी से कहते हो: मैं प्रेम करता हूं, तब भी तुम शायद कह ही रहे हो। तुम्हारा कोई प्रयोजन नहीं है। शायद तुमने सोचा भी नहीं है। यह कहने की आदत हो गई है।
Even when you say to someone, 'I love you,' you are perhaps just saying it. There is no purpose, no awareness. It has become a habit to say it.
तो आदमी तो गीत भी गाएगा तो झूठ होंगे। एक ऐसा भी गीत है जो आदमी नहीं गाता, आदमी से गाया जाता है; उसी गीत का नाम धर्म है। एक ऐसा भी नृत्य है जो आदमी नहीं नाचता, आदमी के द्वारा नाचा जाता है; उसी नृत्य को अपौरुषेय कहा है।
जैसे वेद के वचन अपौरुषेय हैं, मैं तुमसे कहना चाहता हूं, मीरा का नृत्य भी अपौरुषेय है; यद्यपि किसी ने यह बात इसके पहले कही नहीं है। क्योंकि कौन मीरा को, स्त्री को इतना गौरव दे! उसका नृत्य भी अपौरुषेय है; उतना ही अपौरुषेय जितने वेद के वचन; जितनी कुरान की आयतें।
So when man sings, his songs are lies. There is also a song that man does not sing but is sung through him—and that song is religion. There is a dance that man does not dance but is danced through him—and that dance has been called apaurusheya. Just as the Vedic words are apaurusheya, I tell you: Meera’s dance too is apaurusheya—even though no one has said it before. For who would confer such glory upon Meera, upon a woman! Her dance too is apaurusheya—just as apaurusheya as the Vedic words, as the verses of the Quran.
अपौरुषेय का अर्थ इतना ही होता है कि अब अहंकार नहीं है, अब मैं नहीं हूं। अब गाए तो वही गाए, नाचे तो वही नाचे। बैठे तो वही बैठे, उठे तो वही उठे। सब उसका है। मैं सब तरफ से झुक गया हूं, उसका हो गया हूं।
Aparusheya means only this: the ego is no more, the 'I' is no more. If there is singing, He sings; if there is dancing, He dances. If there is sitting, He sits; if there is rising, He rises. All is His. I have bowed from all sides—I am His.
...मंदिल गगन मगन ह्वै गाउ।
'...Mandil gagan magan hwai gau.'
और एक मगनता आती है, एक मस्ती आती है, एक नशा छा जाता है। एक नशा, जो फिर कभी उतरता नहीं। एक नशा, जो अंगूरों का नहीं है, आत्मा का है। एक नशा, जो बाहर से भीतर नहीं ले जाना पड़ता, भीतर से बाहर की तरफ आता है।
Then a rapture comes, a bliss, an intoxication descends. A wine that never wears off. A wine not of grapes, but of the soul. A wine not to be taken from outside in—but flowing from the inside out.
बाहर से शराब मत पीओ। लेकिन एक ऐसी शराब है जो भीतर से बाहर की तरफ बहती है; उसे जरूर पीओ। उसके संबंध में तो शराबी हो ही जाना चाहिए। सच तो यह है कि बाहर की शराब भी आदमी इसीलिए पीता है कि उसे भीतर की शराब की तलाश है।
Do not drink outer wine. But there is a wine that flows from within outward—drink that surely. About that, do become a drunkard. In truth, man drinks outer wine because he is in search of the inner.
क्या तुम्हें यह पता है कि शराब की सबसे पहले खोज साधुओं ने की? सबसे पहले शराब ढाली गई ईसाई आश्रमों में। अब भी ढाली जाती है। जैसे चाय को बौद्धों ने खोजा--बौद्ध भिक्षुओं ने, वैसे शराब को ईसाई भिक्षुओं ने खोजा। यह आश्चर्य की बात है कि ईसाई भिक्षुओं ने पहाड़ों में बसे अपने आश्रमों में शराब की सबसे पहले खोज की। सबसे पुरानी शराब, सबसे कीमती शराब आज भी ईसाई आश्रमों से उपलब्ध होती है। सैकड़ों वर्ष पुरानी शराब उनके तलघरों में रखी है।
Do you know—wine was first discovered by monks? The first wine was distilled in Christian monasteries—and still is. Just as tea was discovered by Buddhist monks, wine was discovered by Christian monks. It is surprising: the earliest, most precious wines come from Christian monasteries. Hundreds-of-years-old wines lie stored in their cellars.
कैसे खोजा साधुओं ने शराब को? क्यों खोजा? और शराब के प्रति इतना आकर्षण क्यों है सारी दुनिया में। शराब किसी कमी की पूर्ति करती है। क्षण भर को ही सही, मगर कुछ झलक देती है। झलक झूठी है; प्रवंचना है, भ्रांति है। मगर फिर भी झलक जिसकी है, उसके संबंध में हमारी कोई एक आंतरिक आकांक्षा है।
How did monks discover wine? Why did they? And why is the attraction to wine so universal? Wine fills a lack. For a moment—even if only a moment—it gives a glimpse. The glimpse is false; a delusion, a mirage. Yet there is a true hunger within of which it is a hint.
हम सब मस्त होकर जीना चाहते हैं। यह हमारी अंतर्तम अभीप्सा है कि हम मस्त होकर जीएं। कि हमारे जीवन में मस्ती का स्वर हो, नाद हो। कहां से पाएं मस्ती? दो ही तरह मिल सकती है: या तो बाहर के नशे जो थोड़ी देर के लिए मस्त कर देंगे और फिर कल सुबह सिरदर्द भी छोड़ जाएंगे, शरीर को भी तोड़ जाएंगे, रुग्ण भी कर जाएंगे। बड़ी कीमत! और मस्ती भी कुछ बहुत गहरी मस्ती नहीं, सिर्फ बेहोशी है; मस्ती नहीं है, मस्ती का धोखा है।
एक भीतर की मस्ती है, जिसमें बेहोशी नहीं होती, होश होता है। जब भीतर की शराब तुम्हारे जीवन में बहनी शुरू हो जाती है तो तुम मस्त होते हो। और जैसे-जैसे मस्ती बढ़ती है, वैसे-वैसे होश बढ़ता है। अगर बेहोशी बढ़े तो कहीं कुछ भूल हो गई। होश बढ़ना चाहिए। क्योंकि बुद्धत्व तो होश से ही उपलब्ध होगा। मस्ती भी बढ़ेगी, नृत्य भी बढ़ेगा, गीत भी उठेंगे, शांति भी बढ़ेगी, जागरूकता भी बढ़ेगी, प्रेम भी बढ़ेगा, ध्यान भी बढ़ेगा।
We all wish to live in ecstasy. It is our innermost longing—to live intoxicated, that our lives have the note of masti, the sound. Where to find masti? It can come in two ways: through outer intoxicants—which will make you tipsy for a while and leave you with a headache at dawn, break the body, make you ill—a heavy price; and the masti is not deep, only unconsciousness—a cheat, not ecstasy. Then there is an inner masti, in which there is no unconsciousness—there is awareness. When the inner wine starts to flow, you are in masti—and the more the masti grows, the more awareness grows. If unconsciousness grows, somewhere you have erred. Awareness should increase. Buddhahood is attained by awareness. Masti will grow, dance will grow, song will arise; peace will deepen, wakefulness will sharpen; love will blossom, meditation will deepen.
प्रेम और ध्यान जब साथ-साथ बढ़ते हैं, अर्थात मस्ती और होश साथ-साथ बढ़ते हैं, तब समझना कि ठीक दिशा में चल पड़े हो। तब तुम्हारा दिशा सूचक यंत्र ठीक-ठीक तरफ इशारा कर रहा है। अब आगे बढ़े चलो। यही द्वार है।
When love and meditation grow together—when masti and awareness grow together—know the direction is right. Then your compass points true. Go on. This is the gate.
...मंदिल गगन मगन ह्वै गाउ।
दृढ़करि डोरि पोढ़िकरि लाव, इत-उत कतहूं नाहीं धाव।
'...Mandil gagan magan hwai gau. Dridhkari dori, podhikari laav; it-ut kathun nahin dhaav.'
मन तो यहां-वहां दौड़ता है। अब डोरी बांध लो। मन को बांध लो, दृढ़ करके बांध लो। उसी परमात्मा के साथ फेरे डाल लो। इसे यहां-वहां न भागने दो।
The mind runs here and there. Now tie the cord. Bind the mind—bind it firmly. Make the rounds with God; wed your mind to Him. Do not let it stray here and there.
दृढ़करि डोरि पोढ़िकर लाव...
'Firmly tie the cord, strongly fasten the knot...'
कहीं भी भाग जाए, पकड़ कर ले आओ। समझा बुझा कर वापस ले आओ। फिर स्मरण करो प्रभु का। फिर झुको, फिर याद जगाओ। ऐसे जगाते-जगाते-जगाते एक दिन रस का झरना फूट पड़ता है। खोदते-खोदते-खोदते जैसे एक दिन जलस्रोत मिल जाते हैं जमीन में, ऐसे ही जगाते-जगाते अपने भीतर रसस्रोत मिल जाते हैं।
Wherever it runs, catch it and bring it back. Persuade it home again. Remember the Lord again. Bow again, awaken remembrance again. By awakening, awakening, awakening—one day the spring of nectar bursts forth. As by digging, digging, one day subterranean waters are found, so by awakening, awakening, the springs of rasa are found within.
'...Do not run this way and that.'
...इत-उत कतहूं नाहीं धाव।
अभी तो मन बहुत भागता है। इधर भागता है, उधर भागता; फिर बिलकुल नहीं भागता। फिर तो मस्त होकर बैठ रहता है। फिर तो पी लिया कि फिर कहां जाना है। किसलिए जाना है? जिसकी तलाश थी, घर में ही मिल गया। जिस संपदा को खोजने सारी दिशाओं में दौड़ते थे, वह अपने भीतर ही पा ली।
For now the mind runs much. It runs here, it runs there; later it does not run at all. Then it sits, intoxicated. Then—having drunk—where is there to go? For what would one go? What was sought is found at home. The treasure for whose sake we ran in all directions is found within.
नहीं तो मन दौड़ता ही रहता है। मन न मालूम कितनी तरकीबें करता रहता है। मन कहता है: यह भी पा लो, वह भी पा लो, यहां भी हो आओ, वहां भी हो आओ। विकल्प पर विकल्प खड़े करता है।
Otherwise the mind keeps running—concocting a thousand designs: This too, that too; go here, go there—choice upon choice.
अभी शबाब है कर लूं खताएं जी भरके
फिर इस मकाम पे उम्र-ए-रवां मिले, न मिले
मन कहता है: अभी तो कर लो। यह भी कर लो, वह भी कर लो। फिर क्या पता उम्र का! कल बचो, न बचो; यह जवानी रहे न रहे।
'Now that youth is on, let me sin to my fill— Who knows if this station of life shall come again?'
The mind says: Now do it—this too, that too. Who knows about life! Tomorrow you may survive, you may not. Youth may remain, it may not.
तुम जरा देखते हो, मन का तर्क और जो मन के बाहर गए हैं उनका तर्क एक ही आधार पर खड़ा है। बुद्ध कहते हैं, जागो, क्योंकि यह जिंदगी चली जाएगी हाथ से। इस जिंदगी में ज्यादा समय मत गंवाओ। यह रेत का घर है, इसमें अपने को ज्यादा व्यस्त मत करो। असली घर बनाना है तो समय खराब मत करो। यह जिंदगी तो जा रही है। यह तो गई। यह तो देखते-देखते चली जाएगी। यह तो सपना है।
Look closely: the argument of the mind and the argument of those who went beyond the mind stand on the same ground. Buddha says: Wake up, for this life will slip away. Do not waste it. This is a house of sand; do not be too busy in it. If the real house is to be built, do not squander time. This life is passing—it is gone, slipping before your eyes. It is a dream.
मन भी यही कहता है कि यह जिंदगी जा रही है। इसके पहले निकल जाए, भोग लो। देखते हो? दोनों का तर्क एक है। मन भी यही कहता है कि जिंदगी दो दिन की है; चार दिन की है ज्यादा से ज्यादा। भोग लो। क्या पता, फिर मौका मिले न मिले।
The mind says the same: life is passing; before it slips away, enjoy. Do you see? The premise is the same. The mind says: Life is two days—four at most. Enjoy. Who knows if the chance will return?
अभी शबाब है कर लूं खताएं जी भरके
लोग चलो इसको खता ही कहते हैं, बुरा ही कहते हैं, पाप ही कहते हैं, कहने दो। अभी शबाब है--अभी जवानी है।
...कर लूं खताएं जी भरके
फिर इस मकाम पे उम्र-ए-रवां मिले न मिले
फिर यह मकाम दुबारा आए कि न आए; फिर उम्र मिले न मिले, बचे न बचे।
'Now that youth is on, let me sin to my fill— People may call it sin, call it bad, call it evil—let them. Now that youth is on— let me sin to my fill— Who knows if this station of life shall come again?'
तर्क का आधार एक ही है। इसी तर्क के आधार पर चार्वाक कहता है: भोग लो। इसी तर्क के आधार पर बुद्ध, महावीर, कृष्ण, क्राइस्ट कहते हैं: जाग लो।
On the same premise Charvaka says: Enjoy. And on the same premise Buddha, Mahavira, Krishna, Christ say: Awaken.
तर्क दुधारी तलवार है। तर्क से बड़े सावधान होकर चलना। और मन बड़ा कारीगर है। मन बड़ा कुशल है। तर्क तो ऐसा देता है जो बुद्धों का है लेकिन नतीजा ऐसा पकड़ा देता है जो बुद्धुओं का है। तर्क बिलकुल साफ-सुथरा, नतीजा बिलकुल गलत।
Reason is a double-edged sword. Walk with great care. The mind is a master craftsman; it offers arguments that belong to the Buddhas, while delivering results fit for fools. The premise is clean and clear; the conclusion entirely wrong.
सत समरथ पिय जीव मिलाव...
'Sat samarath piy jeev milav...'
एक ही चीज इस जगत में है--सत्य भी देगी, सामर्थ्य भी देगी, प्रेम से भी भर देगी, और वह है: परमात्मा के साथ प्रेम की डोरी दृढ़ हो जाए। परमात्मा से मिलन हो जाए।
There is but one thing in this world that will give you truth, give you strength, fill you with love: let the cord of love with God be tied firm—let the meeting with God happen.
...नैन दरस रस आनि पिलाव।
'...Nain daras ras ani pilav.'
और जब उसकी आंखों से तुम्हारी आंखों में रस उतरने लगे, जब उसकी आंखें और तुम्हारी आंखें एक भाव-भंगिमा में लीन हो जाएं, एकात्म सध जाए, जब तुम उससे जरा भी भिन्न अपने को अनुभव न करो, तब तुमने शराब पी।
And when from His eyes the nectar pours into your eyes, when His eyes and your eyes dissolve into one expression, one mood, when you feel yourself not different from Him at all—then you have drunk the wine.
'You, O pious moralist, tell me: repent and swear off wine— But what will I say, if Someone bids me: drink?'
तू तो जाहिद मुझे कहता है कि तोबा कर ले
क्या कहूंगा जो कहेगा कोई पीना होगा
तू तो कहता है, कसम खा ले न पीने की, लेकिन एक वक्त आएगा जब परमात्मा कहता है: पीओ।
You say to me: swear never to drink—but a time comes when the Beloved Himself says: Drink.
तू तो जाहिद मुझे कहता है कि तोबा कर ले
क्या कहूंगा जो कहेगा कोई पीना होगा
अपने हाथों से दिया यार ने मीना मुझको
एक घड़ी आती है जब परम प्यारा अपने ही हाथ से प्याली भर कर देता है।
'You, O moralist, say: repent, renounce the cup— What shall I answer if Someone says: now drink? With His own hands the Beloved placed the goblet in mine— Then farewell to vows; it became necessary to drink.'
अपने हाथों से दिया यार ने मीना मुझको
रुख्सत-ऐ-तोबा कि लाजिम हुआ पीना मुझको
उस दिन मुझे सारी कसमें छोड़ देनी पड़ीं। सारे व्रत-नियम छोड़ देने पड़े। जब उस प्यारे ने ही हाथ से भर कर दी प्याली तो इनकार तो नहीं किया जा सकता।
On that day I had to abandon all oaths—all vows and rules. When the Beloved Himself, with His own hand, filled the cup, it could not be refused.
इसलिए जो व्यक्ति सच में पहुंच गया है, अगर फिर भी उदास दिखता हो, तो समझना कि पहुंचा नहीं। अभी प्यारे ने प्याली भर कर दी नहीं।
किसी के नैन बोले भी, अबोले भी
भृकुटी में बंक चितवन धनुष भी है, तीर भी है
Therefore, if someone claims to have arrived and yet looks forlorn—know he has not arrived. The Beloved has not yet placed the cup in his hand.
तरल आंसू तरल मोती, हृदय की पीर भी है
किसी के नैन चंचल और भोले भी
उडुप उस पार मन की थाह छूने को तरे हैं
कि वे इस पार उमड़े ज्वार में डूबे भरे हैं
किसी के नैन डोले भी, अडोले भी
कभी इन लोचनों से वे नैन मिल-जुल गए हैं
कभी ये अश्रु उनके आंसुओं में घुल गए हैं
तुला पर नेह की तौले, अतौले भी
किसी के नैन बोले भी, अबोले भी
जब उन परम आंखों से मिलन होता है तो वे बोलती भी नहीं हैं और बोलती भी हैं।
किसी के नैन बोले भी, अबोले भी
तरल आंसू तरल मोती, हृदय की पीर भी है
'Eyes that speak—and eyes that speak not; In the arching brow a curved bow—there is bow and there is arrow; Liquid tears—liquid pearls—the aching of the heart; Eyes playful—and eyes innocent.'
किसी के नैन चंचल और भोले भी
परमात्मा विरोधाभासी है। वह समस्त विरोधों का संगम है। वहां स्त्री-पुरुष एक हो जाते हैं। इसलिए हमने अर्धनारीश्वर की प्रतिमा बनाई--आधा पुरुष, आधा नारी। वहां रात और दिन एक हो जाते हैं।
इसलिए हमने संध्याकाल को प्रार्थना का काल चुना है। क्योंकि संध्या में रात और दिन एक हो जाते हैं। ब्रह्म शब्द को हमने नपुंसक लिंग में रखा है; न पुरुष, न स्त्री। क्योंकि वहां सारे द्वंद्व खो जाते हैं, सारा द्वैत खो जाता है।
The Divine is paradox. He is the confluence of all opposites. There the feminine and the masculine become one; hence we made the image of Ardhanarishvara—half man, half woman. There night and day become one; therefore we chose twilight as the hour of prayer—because in the sandhya night and day fuse. The word Brahman we kept in the neuter—neither male nor female; there all duality dissolves.
कि वे इस पार उमड़े ज्वार में डूबे भरे हैं
किसी के नैन डोले भी, अडोले भी
कभी इन लोचनों से वे नैन मिल-जुल गए हैं
कभी ये अश्रु उनके आंसुओं में घुल गए हैं
तुला पर नेह की तौले, अतौले भी
'Those pupils voyage to touch the fathom of mind beyond— or they drown in the surge on this near shore; Eyes that waver—and yet do not waver; Sometimes with these eyes their eyes have mingled; Sometimes these tears have dissolved in their tears; Weigh on the scales of love—measure immeasurable.'
परमात्मा को पा भी लिया जाता है और पा कर यह भी पाया जाता है कि बहुत पाने को शेष रह गया। उसे जितना पाओ उतना ही पाने को शेष रहता मालूम होता है। हम पूर्ण से पूर्ण को भी निकाल लें तो भी पीछे पूर्ण ही शेष रह जाता है, उपनिषद कहते हैं।
God is attained—and upon attaining, one finds there is still infinitely more to attain. The Upanishads say: take the complete from the Complete—and the complete still remains complete.
तुला पर नेह की तौले, अतौले भी
किसी के नैन बोले भी, अबोले भी
लेकिन वे दो आंखें, इस अस्तित्व की आंखें जब तुम्हारी आंखों से मिल जाती हैं तो मस्ती छाती है।
...नैन दरस रस आनि पिलाव।
'When those two eyes—these eyes of existence—meet your eyes, masti descends. ...Nain daras ras ani pilav.'
तो रसमग्न हो जाते हो तुम। बाढ़ आती है रस की।
Then you become saturated with rasa; a flood of nectar.
माती रहहु सबै बिसराव...
'Maati rahahu—sabai bisarao...'
फिर तो सब भूल जाता है। फिर भूलना नहीं पड़ता। फिर तो एक मदमस्ती, एक मतवालापन।
Then everything is forgotten. Then there is no need to forget; a divine intoxication, a holy madness.
माती रहहु सबै बिसराव आदि अंत तें बहु सुख पाव
'Forget all, be lost in dust—and from the beginning to the end, attain great bliss.'
फिर मिले वह सुख जो पहले भी था और अंत में भी है; जो स्रोत है और गंतव्य भी; जो मूल है और अंत भी; जो उदगम भी है हमारा, जहां से हम आए हैं, हमारा घर, और जो हमारी आखिरी मंजिल भी।
That bliss you find which was at the beginning and is at the end—the source and the goal—our origin and our home, and our final destination.
...आदि अंत तें बहु सुख पाव।
सन्मुख ह्वै पाछे नहिं आव...
'...Aadi ant ten bahu sukh paav.'
'Face to face—do not turn back...'
इतना ही खयाल रखना कि घबड़ा मत जाना, डर मत जाना। एक बार वे आंखें तुम्हारी आंखों में झांकें तो घबड़ा कर लौट मत पड़ना। ध्यान की घड़ी से बहुत लोग घबड़ा कर लौट जाते हैं। प्रेम की आखिरी घड़ी से बहुत लोग घबड़ा कर लौट आते हैं। क्योंकि लगता है: मैं गया! मैं गया! कि अब मैं गया; कि यह तो मृत्यु हुई; कि अब बचना संभव नहीं है; कि अब तो मैं डूबा।
Only remember this: do not panic; do not be afraid. Once those eyes peer into yours, do not turn back in fear. Many retreat from the final moment of meditation; many retreat from love’s ultimate moment. It seems: I am gone! I am gone! Now I am no more; this is death; there is no saving now; I am drowning.
घबड़ा कर लौट मत आना। ठीक कहते हैं जगजीवन: ‘सन्मुख ह्वै पाछे नहिं आव।’ हिम्मत रखना। पीछे कदम मत रखना एक भी। उसके सामने पड़ गए तो और करीब जाना है।
Do not turn back in fear. Jagjivan says well: 'Sanmukh hwai pache nahin aav'—having come face to face, do not return. Keep courage. Do not take even a single step back. Having come before Him, go closer and closer.
...जुग-जुग बांधहु एहै दांव।
'...Jug-jug bandhahu ehai daav.'
यही तो जिंदगी-जिंदगी से दांव लगाने की प्रतीक्षा की थी। अब मौका आ गया, अब लौट मत आना। यही दांव, अपने को पूरा दांव पर लगा देना। जरा भी बचाना मत। इंच भर बचाया कि चूक गए। क्योंकि इंच भर बचाया तो उतनी तुमने खबर दे दी कि श्रद्धा कम है। और पूर्ण श्रद्धा हो तो ही पूर्ण तुम्हारा मेहमान बनेगा। जरा सी भी श्रद्धा अपूर्ण हुई तो चूक हो जाएगी। इंच भर की भी दूरी रह गई परमात्मा और तुममें तो चूक हो जाएगी। फिर इंच भर की दूरी कोसों की दूरी हो सकती है, अनंत कोसों की दूरी हो सकती है। जब एक बार सन्मुख पड़ जाओ तो लौटना मत।
For ages you have been waiting to stake your life on life itself. The moment has come—now do not retreat. This very stake—place your whole being upon it. Do not save even an inch. If you save an inch, you miss—saving an inch proclaims your trust is incomplete. Only if your trust is total will the Total become your guest. If the least fraction of trust is lacking, there will be a miss. If even an inch of distance remains between God and you, there will be a miss—and that inch can become miles, endless miles. Once you are face to face—do not turn back.
ये बहुत प्यारे शिष्यों से कहे हुए वचन हैं, जो पहुंच रहे हैं करीब। जब सदगुरु ऐसे वचन बोलता है तो अकारण नहीं बोलता है, हर किसी से नहीं बोलता है। ये बातें हर किसी से कहने की नहीं हैं। ये बाजार में नहीं कही जातीं। ये भीड़-भाड़ में नहीं कही जातीं। ये उनसे कही जाती हैं जो पहुंच रहे हैं।
These are very tender words, spoken to disciples who are drawing near. When a true Master speaks thus, it is not for nothing; not to everyone. Such things are not said in the marketplace—not to the crowd. They are said to those who are arriving.
'Face to face—do not turn back; stake this wager for ages.'
सन्मुख ह्वै पाछे नहिं आव, जुग-जुग बांधहु एहै दांव।
बाद एक उम्र के मैखाने में आए हैं रियाज
आप बैठे हैं बचाए हुए दामन कैसा!
'After a lifetime we have entered the tavern— Why sit guarding our hem now?'
इतनी मुश्किल से तो आए मधुशाला में, अब दामन बचाए बैठे हो? अब तो छोड़ो सब फिकरें। पी उठो। नाच उठो। कितने जन्मों से इसकी प्रतीक्षा की थी। अब लौट मत आना, कदम पीछे मत ले लेना। क्योंकि ध्यान रखना, आखिरी समय तक भी कदम पीछे लिया जा सकता है। जब तक तुम मिट ही नहीं गए हो तब तक कदम पीछे लिया जा सकता है।
With such difficulty you have reached the tavern of nectar—why clutch your robe now? Let all worries go. Drink. Dance. For lifetimes you have awaited this. Do not turn back now; do not step backward. Mind—up to the last moment—a backward step is still possible. Until you have utterly dissolved, you can still step back.
...जुग-जुग बांधहु एहै दांव।
जगजीवन सखि बना बनाव...
'...Jug-jug bandhahu ehai daav. Jagjivan sakhi—banaa banaav...'
यह मौका बन गया। यह अवसर आ गया। जुग-जुग दांव की प्रतीक्षा की थी, अब दांव की घड़ी आ गई।
The moment has been made. The opportunity has arrived. Ages you have awaited this wager—now the hour is here.
जगजीवन सखि बना बनाव...
'Jagjivan sakhi—banaa banaav...'
अब यह मौका चूक मत जाना, यह अवसर खो मत देना।
Do not miss it now—do not lose this chance.
...अब मैं काहुक नाहिं डेरांव।
'...Ab main kahuk nahin deraav.'
अब तो सोच लेना, अब मैं किसी चीज से नहीं डरता। मौत हो तो मौत सही। परमात्मा के चरणों में मरना, परमात्मा के बिना जीने से लाख गुना बहुमूल्य है। उसके चरणों में मिट जाना, बचने से बहुत बेहतर है। जीसस ने कहा है: याद करो, कि जो अपने को बचाएगा, मिट जाएगा; और जो मिटने को राजी है, बच गया। कबीर ने कहा है: यह कुछ अजीब यात्रा है। यहां जो बचते हैं, डूब जाते हैं; जो डूब जाते हैं, बच जाते हैं।
Decide: now I fear nothing. If death comes—let it. To die at God’s feet is a million times more precious than to live without Him. To be annihilated at His feet is far better than to be saved. Jesus said: Remember—one who saves himself will be lost, and one who is willing to be lost is saved. Kabir said: This is a strange journey—here, those who save themselves drown; those who drown, are saved.
पूछिए मैकशों से लुत्फ-ए-शराब
यह मजा पाकबाज क्या जानें
'Ask the drinkers of wine the delight of wine— What can the pure, the fastidious, know of this joy?'
इस संबंध में लेकिन हर किसी की सलाह लेने मत चले जाना। इस संबंध में उनकी ही सलाह लेना जो मिट गए हों, जो डूब गए हों।
But about this—do not go seeking counsels from anyone. Take counsel only from those who have drowned; who have been annihilated.
पूछिए मैकशों से लुत्फ-ए-शराब
अगर इस शराब का लुत्फ, इसका रस पूछना हो तो पियक्कड़ों से पूछना।
यह मजा पाकबाज क्या जानें
'Ask the drinkers of wine the delight of wine— If you would know this wine’s delight, ask the drunkards. What can the pure and prim know of this joy?'
जिन्होंने कभी पी ही नहीं उनसे मत पूछना। और मजा ऐसा है कि जिन्होंने कभी नहीं पी, वे सलाहें देते रहते हैं। जिनको परमात्मा का कुछ पता नहीं वे सलाहें देते रहते हैं।
Those who have never drunk—do not ask them. And the strange thing is: those who have never drunk keep offering advice. Those who know nothing of God keep dispensing counsel.
दो दिन पहले एक महिला ने मुझे आकर कहा कि मैं क्या करूं? आपने जो ध्यान की विधि दी है, उससे परम आनंद हो रहा है, लेकिन मेरा डॉक्टर कहता है, यह विधि बंद कर दो, नहीं तो पागल हो जाओगी। अब मैं क्या करूं? मैंने उससे कहा: डॉक्टर से जाकर पूछना, उसने कभी ध्यान किया है? उसने या उसके बापदादों ने--किसी ने कभी ध्यान किया है? बापदादों ने किया होता तो ये पैदा नहीं हो सकते थे।
Two days ago, a woman asked me: What shall I do? The meditation you have given brings me supreme delight, but my doctor says: stop this method, or you’ll go mad. What should I do? I said: first ask the doctor—has he ever meditated? He, or his forefathers—has anyone meditated? If his forefathers had meditated, he could not have been born like this!
ध्यान किया है? ध्यान किया हो तो सलाह देनी चाहिए। डॉक्टर को क्या पता ध्यान का! और तेरा अपना अनुभव कह रहा है कि तू मस्त हो रही है। वह कहती है: वही मस्ती की वजह से तो मेरे पति को शक हो रहा है कि मैं पागल हो रही हूं। इसीलिए तो डॉक्टर के पास ले गए कि तू डॉक्टर के पास चल। वे कहते हैं: तू अकेली बैठी-बैठी मुस्कुराती है, यह बात ठीक नहीं है।
Has he meditated? If yes, he may advise. What does a doctor know of meditation! And your own experience says you are becoming intoxicated. She said: It is because of this very intoxication my husband suspects I am going mad. So he took me to the doctor: You must go. He says: You sit alone and smile—this is not right.
और महिला कहने लगी कि मैं अकेले बैठ कर ऐसी मस्त हो जाती हूं कि सबके सामने मुस्कुराऊं तो लोग पागल समझेंगे, सो अकेले में मुस्कुराती हूं। क्योंकि सबके सामने मुस्कुराना, लोग कहेंगे पता नहीं क्यों, क्या कारण है, क्यों मुस्कुरा रही है। तो मैं एकांत में... और मेरे पति जांच-पड़ताल करते रहते हैं। खिड़कियों से झांकते, इधर-उधर से देखते, मैं कुछ ऐसा तो नहीं कर रही हूं कि जिस...। सबके सामने नहीं करती, क्योंकि झंझट खड़ी होगी। एकांत में जो मुझे करने जैसा होता है...।
And the woman said: Sitting alone, I become so blissful that if I smile in public people will think I am mad, so I smile alone. In public they will wonder: why, what reason? So I seek solitude... and my husband investigates—peeking through windows, from here and there: Am I doing something...? I do not do it in public to avoid trouble. In solitude I do what I am moved to...
तो पति को शक होता है कि तू अकेले में मुस्कुराती है, कभी रोती है, कभी झर-झर तेरे आंसू गिरते हैं। और एक दिन उन्होंने मुझे अकेले में आपसे बातें करते पकड़ लिया। आपकी तस्वीर रखे दो-दो बातें हो रही थीं। बस, फिर तो पक्का हो गया कि अब तेरा दिमाग खराब हो गया है। उन्होंने कहा: अब इसी वक्त डॉक्टर के पास चल। अब मैं मस्त हो रही हूं। जिंदगी में पहली दफा मुझे मजा आ रहा है। डॉक्टर कहता है: ध्यान बंद कर दो नहीं तो पागल हो जाओगी।
The husband suspects: You smile alone, sometimes you weep, tears fall in a stream. One day he caught me talking with you alone—your picture before me—and that was the end: your mind is gone. He said: Right now—to the doctor. Now I am intoxicated—first time in life I feel joy. The doctor says: Stop meditation, or you will go mad.
डॉक्टर को क्या पता ध्यान का? और डॉक्टर को क्या पता कि ऐसे भी पागलपन हैं जो बुद्धिमानियों से लाख गुना बेहतर हैं। ऐसे भी पागलपन हैं जो सौभाग्यशालियों को ही मिलते हैं। रामकृष्ण भी पागल थे, और मीरा भी पागल थी, और बुद्ध भी पागल थे।
What does the doctor know of meditation? And what does he know—that there are insanities far better than your intelligences—insanities given only to the fortunate. Ramakrishna was mad; Meera was mad; Buddha was mad.
तुम जानते हो बुद्धू शब्द कैसे पैदा हुआ? बुद्ध की वजह से पैदा हुआ। जब बुद्ध सारा महल, धन, दौलत, पत्नी, परिवार छोड़ कर चले गए तो लोगों ने कहा कि ये देखो बुद्धू। फिर जब भी कोई ऐसा करने लगा तो उन्होंने कहा: तुम भी हो गए बुद्धू? होश सम्हालो, अक्ल में आओ। बुद्ध एकांत बैठ कर, शांत बैठ कर, बोधगया में ध्यान को उपलब्ध हो गए, समाधि को उपलब्ध हो गए। तो जहां भी कोई आदमी चुपचाप बैठ जाए झाड़ के नीचे आंख बंद करके, उन्होंने कहा: ये देखो, ये बुद्धू होने चले। बुद्धू शब्द पैदा हुआ इसलिए--बुद्ध की निंदा में।
Do you know how the word 'buddu'—fool—was born? From 'Buddha.' When Buddha left palace, wealth, wife, family, people said: Look—what a buddu! Thereafter, if anyone did such a thing, they said: You too have become a buddu? Come to your senses. When Buddha sat alone, silent, under the Bodhi tree, attained meditation, attained Samadhi—then whenever anyone sat quietly under a tree with eyes closed, they said: See—he is becoming a buddu. The word was born as an insult to Buddha.
चिकित्सकों का बस चलता तो उन्होंने बुद्ध को भी ठीक कर लिया होता। अच्छा हुआ चिकित्सकों से बच गए। और ऐसा नहीं था कि चिकित्सक नहीं पहुंचे; पहुंचे। जहां बुद्ध गए वहीं झंझट थी। शुरू-शुरू में तो बहुत झंझट थी। क्योंकि बुद्ध बड़े परिवार से आते थे। सारे देश में उनके पिता का नाम था। और सारे देश में खबर पहुंच गई कि बेटा भाग गया है। राज्य को छोड़ दिया था उन्होंने अपने ताकि पिता परेशान न करें। नहीं तो आदमियों को भेजेंगे, खुद आएंगे, खींचतान मचेगी, पत्नी आकार रोएगी, कुछ उपद्रव होगा। राज्य छोड़ दिया। दूसरे राज्य में चले गए थे।
If physicians had their way they would have fixed Buddha too. Good that he escaped physicians. And it’s not that physicians did not come—they did. Wherever Buddha went there was trouble—especially at first. He came from a great family; his father’s name known across the land. News spread: the son has run away. He left his own kingdom so the father would not harass him—otherwise he would send men, or come himself, there would be tug-of-war, the wife would come and weep—there would be trouble. He left the state, went to another.
लेकिन दूसरे राजा को जब खबर मिली... तो वह बचपन का साथी था बुद्ध के पिता का। साथ-साथ पढ़े थे, धनुर्विद्या साथ सीखी थी। उसने सोचा कि हो गया होगा, बेटा है, नाराज हो गया होगा, कुछ बात हो गई होगी। और मैं जानता हूं शुद्धोदन को। क्रोधी आदमी हैं, कुछ कह दिया होगा। तो वह आया; उसने बुद्ध को कहा: तू फिकर मत कर। अगर पिता से नहीं बनती, कोई चिंता की बात नहीं। मुझे अपना पिता मान। यह भी राज्य तेरा है। तू महल चल। यह राज्य तेरे राज्य से बड़ा है। मेरी एक ही बेटी है, उससे तेरा विवाह करवा देता हूं। तू इसका मालिक हो जा। भागने की क्या जरूरत है? छोड़ने की क्या जरूरत है?
But the other king was a childhood friend of Buddha’s father. They studied together, learned archery together. He thought: It must be that the boy is angry; some quarrel happened. I know Shuddhodana—he is hot tempered; he must have said something. He came and said: Don’t worry. If it doesn’t work with your father, make me your father. This kingdom is yours. Come to the palace. This realm is greater than your father’s. I have one daughter—marry her. Become the lord of this land. Why run away? Why leave?
बुद्ध उनको लाख समझाए कि मैं किसी से नाराज नहीं हूं, पिता से झगड़ कर नहीं आया हूं। लेकिन लोग कैसे मानें! झगड़ कर ही लोग भागते हैं। किसी क्रोध में ही लोग भागते हैं। उस राजा ने कहा: मुझे यह बात समझ में नहीं आती। अगर क्रोध भी नहीं है, झगड़ा भी नहीं हुआ... पत्नी से झगड़ा हुआ है? क्या, बात क्या है?
Buddha tried to explain: I am not angry with anyone; I have not fled in quarrel. But how could they accept? People flee only in anger. He asked: What then is the matter? A quarrel with your wife? What is it?
बुद्ध ने कहा: बात कुछ नहीं है, यही है कि वहां बात कुछ थी नहीं इसलिए चला आया छोड़ कर। वहां कुछ सार नहीं था। बात की तलाश में निकला हूं कि जिंदगी में कुछ बात हो जाए। ऐसे ही खाली-खाली न चला जाऊं। उस राजा ने कहा: मेरी समझ में नहीं आती। तुम पागल तो नहीं हो? सारी दुनिया धन की तलाश कर रही है, तुम धन छोड़ कर आ गए हो? मैं अपने चिकित्सक को भेज दूंगा। वह तुम्हारी जांच-पड़ताल कर लेगा, कुछ अड़चन हो, कुछ कठिनाई हो। बुद्ध को वहां से भागना पड़ा कि यह झंझट आई।
Buddha said: There is nothing—only that there was nothing there, so I left. I seek something of substance—so that life may have meaning; so I don’t go empty. The king said: I do not understand. Are you mad? The whole world seeks wealth—you leave it! I’ll send my physician—he will examine you.
Buddha had to leave, to escape the hassle.
कुछ नई बात नहीं है। लेकिन जिन्होंने कभी ध्यान नहीं किया वे भी सलाह देने लगते हैं। अब ठीक है, अगर कोई बीमारी हो तो चिकित्सक की सलाह लेना, लेकिन अगर जूते में पैबंद लगवाना हो तो तुम डॉक्टर के पास नहीं जाते, चमार के पास जाते हो; वह विशेषज्ञ है। और अगर कपड़े फट गए हों और कपड़े सिलाने हों तो दर्जी के पास जाते हो।
Nothing new—it has always been so. Those who have never meditated—even they advise. If you are ill, seek a doctor—but if your shoe needs mending, you do not go to a doctor; you go to the cobbler—he is the specialist. If your clothes are torn, you go to the tailor.
एक भिखारी पश्चिम के बहुत बड़े धनपति, कुबेर, रथचाइल्ड के घर भीख मांगने आया--पांच बजे सुबह। हिंदुस्तान हो तो चल भी जाए। ब्रह्ममुहूर्त समझते हैं लोग पांच बजे सुबह। पश्चिम में पांच बजे सुबह कोई किसी के घर आकर दरवाजा खटखटाए... और उसने बड़ा शोरगुल मचाया भिखमंगे ने। रथचाइल्ड उठा, उसने पूछा कि भाई, यह भी कोई वक्त है भीख मांगने का? उस भिखारी ने क्या कहा पता है? उसने कहा: मैं भीख मांगने आया हूं, सलाह मांगने नहीं। और तुम मुझे सलाह क्या दोगे! किसी को अगर धन कमाने की सलाह लेनी हो तो तुमसे सलाह लेनी चाहिए, और किसी को अगर भीख मांगने की सलाह लेनी हो तो मुझसे लेनी चाहिए। जिंदगी हो गई, बापदादों से यह काम चल रहा है। यह हमारा पुश्तैनी धंधा है। पांच बजे आओ तो जरूर भीख मिलती है क्योंकि आदमी इतना परेशान हो जाता है कि कुछ न कुछ दे कर जल्दी टालता है। तुम हमें मत सिखाओ। हम अपनी कला हम जानते हैं।
A beggar came at five in the morning—at the door of Rothschild, the richest of the West. In India it might be fine—brahmamuhurta. In the West, at five in the morning, someone bangs on the door—a loud ruckus. Rothschild rose and asked: Is this any hour to beg? Do you know what the beggar said? He said: I have come to beg, not to take advice. And what advice can you give me! If someone wants counsel on how to make money, they should ask you. If someone wants counsel on how to beg, they should ask me. It’s a hereditary trade—since my forefathers. Come at five—you’ll surely get alms, because the man is so harassed, he gives something to get rid of us! Don’t teach us—we know our art.
भिखमंगा भी कह सकता है दुनिया के करोड़पति से कि तुम मुझे सलाह मत दो क्योंकि यह मेरा अनुभव है। डॉक्टर से पूछ तो लेना कि तुम्हें कुछ अनुभव है ध्यान का? तुमने कभी इस पागलपन का थोड़ा स्वाद लिया है? अगर लिया हो तो तुम्हें कुछ अधिकार है सलाह देने का।
Even a beggar can say to a millionaire: Don’t advise me—this is my experience. Ask the doctor: Do you have any experience of meditation? Have you tasted this madness? If you have, you have some right to advise.
जगजीवन सखि बना बनाव...
'Jagjivan sakhi—banaa banaav...'
जगजीवन कहते हैं: यह बनाव बन गया है। यह अवसर आ गया है मस्त होने का। मौका छोड़ो मत। कितनी बार तो सौदा बनते-बनते बिगड़ गया है।
Jagjivan says: The moment is made. The opportunity has come to be intoxicated. Do not miss it. How many times has the bargain nearly been struck—then failed.
बाजार-ए-मोहब्बत में कमी करती है तकदीर
बन-बनके बिगड़ जाता है सौदा मेरे दिल का
'In the marketplace of love, fate makes short the measure— The deal of my heart forms—and falls apart.'
मगर अब इस बार बनाव बन गया है, छोड़ो मत। गुरु भी मिल गया, सत्संग भी मिल गया, ध्यान की अभीप्सा भी तुम्हारे भीतर है, प्रेम की आकांक्षा भी जगी है, परमात्मा को पाने की धीमे-धीमे एक लहर मन में उठ रही है, एक प्यास जग रही है।
But this time the moment is made—do not lose it. The Master is found, satsang is found, the urge for meditation is in you, the longing for love has arisen—a wave is rising within, a thirst is awakening to attain the Divine.
जगजीवन सखि बना बनाव...
'Jagjivan sakhi—banaa banaav...'
अब तो सब भय छोड़ दो। अब तो डुबकी मार जाओ। डूबो तो तरो।
Now drop all fear. Now take the plunge. Dive to cross.
तीरथ-ब्रत की तजि दे आसा।
और व्यर्थ की बातों में मत पड़ना। नहीं तो आदमी बड़ा चालबाज है। मन बड़ा होशियार है। मन कहता है कि ठीक है, परमात्मा को खोजना है? चलो तीरथ कर आएं, व्रत कर लें। ध्यान भर से बचो, सत्संग से बचो। तो मन कहता है: और सब करो। तीर्थ जाना है, तीर्थ हो आओ। काशी जाओ, काबा जाओ, कैलाश जाओ। चल पड़ो, केदारनाथ-बद्रीनाथ की यात्रा कर आओ। यह सब करो, कोई हर्जा नहीं है। क्योंकि इससे कोई मन नहीं मिटता।
'Tirtha-vrata ki taji de aasa.'
Do not get entangled in the useless. The mind is cunning; it says: Fine—you want God? Let’s go on pilgrimage, let’s take vows and fasts. Anything to avoid meditation, to avoid satsang. The mind says: Do the rest—go to Kashi, go to the Kaaba, go to Kailash; set off for Kedarnath-Badrinath. Do all this—there is no harm, for none of this destroys the mind.
तुम चाहे केदारनाथ जाओ, चाहे बद्रीनाथ जाओ, कोई मन नहीं मिटता। यह तो मन की ही भाग-दौड़ है।
...इत-उत कतहूं नाहीं धाव।
Whether you go to Kedarnath or to Badrinath—the mind does not die. It is the mind’s running about.
यह मन तो यहां-वहां भगाता है। वह कहता है यह कर लो, वह कर लो। चलो दान कर दो। बहुत ही ज्यादा झक सवार हो गई हो, उपवास कर लो। और क्या करोगे? चलो, चार दिन भूखे रह जाओ। अक्ल आ जाएगी अपने आप। चार दिन भूखे रहोगे, अपने आप समझ में आ जाएगा। रास्ते पर लौट आओगे।
'...Do not run here and there.'
This mind drives you hither and thither: Do this, do that. Give in charity. If the itch grows too much, fast. Go hungry four days; sense will return by itself. After four days hunger will make you sensible—you’ll come back to the track.
जगजीवनदास कहते हैं:
Jagjivandas says:
तीरथ-ब्रत की तजि दे आसा।
सब आशाएं छोड़ो। तीर्थ और व्रत से कभी कुछ नहीं हुआ है।
'Tirtha-vrata ki taji de aasa.'
Drop all hopes attached to pilgrimages and vows. Never has anything essential happened through them.
'By chanting the True Name, ascend the sky—and behold the spectacle.'
सत्तनाम की रटना करिकै, गगन मंडल चढ़ि देखु तमासा।
अगर एक कोई चीज से कभी होता रहा है, दुनिया में कुछ भी महत्वपूर्ण घटा है, परमात्मा उतरा है तो वह सत्यनाम से। उसकी ही रटना से। उसकी ही स्मृति को जगाए-जगाए, जगाए-जगाए, उसी की याद में घुलते-घुलते, मिटते-मिटते--‘गगन मंडल चढ़ि देखु तमासा।’ और तब कोई अपने भीतर के शून्याकाश में बैठ जाता है। और वहां से देखता है रहस्य, तमाशा सारे जगत का।
If ever anything essential has happened—if God has descended—it has been through Satnam: by remembrance of the True Name. By kindling the memory of Him again and again—melting in that memory—dying into that memory—then 'ascend the inner sky and see the spectacle.' Then one sits in the empty sky within—and from there sees the mystery, the spectacle of the whole.
यह अस्तित्व बड़ा रहस्य है। इसलिए मैंने कहा, जीवन समस्या नहीं है, रहस्य है। ठीक जगह से देखोगे तो चमत्कृत हो जाओगे। यहां हर छोटी बात चमत्कार है। एक बीज का फूटना, हरी पत्तियों का निकल आना! देखते हो, और क्या चमत्कार होगा? और तुम मदारियों के चमत्कारों में पड़े हो। कोई आदमी हाथ से राख निकाल देता है, तुम इसको चमत्कार मान रहे हो। राख से फूल निकल रहे हैं, उनमें तुम चमत्कार नहीं देख रहे। तुम अंधे हो बिलकुल। तुम्हें होश नहीं है।
Existence is a great mystery. Therefore I said: life is not a problem; it is a mystery. If you look from the right place—you will be amazed. Every small thing here is a miracle. A seed breaks, green leaves emerge—what greater wonder could there be? Yet you are entangled in conjurers’ tricks. Someone draws ash from his palm—and you take that for miracle? From ash, flowers are blossoming—there you see no miracle. You are blind. You are asleep.
चारों तरफ चमत्कार ही चमत्कार घट रहे हैं। सारा अस्तित्व चमत्कारों का जमघट है। लेकिन ठीक जगह बैठ जाओ तो दिखाई पड़े। ठीक परिप्रेक्ष्य चाहिए। ठीक ऊंचाई चाहिए।
All around, miracle upon miracle is happening. The whole of existence is a fair of miracles. But sit in the right place; then you will see. The right perspective is needed; the right height is needed.
...गगन मंडल चढ़ि देखु तमासा।
और जो लोग तीरथ-व्रत, मंदिर-मस्जिद में उलझ जाते हैं वे गगन-मंडल तक नहीं पहुंच पाते। वे छोटे-छोटे आंगन में घिर जाते हैं, उस विराट आकाश को कैसे पाएंगे? जैसे कोई हिंदू हो गया, कोई मुसलमान हो गया, कोई ईसाई हो गया। फिर इनमें भी और छोटे घरों में घर हैं--कोई ब्राह्मण हो गया, कोई शूद्र हो गया। फिर ब्राह्मणों में भी और घरों में घर हैं; कोई देशस्थ है, कोई कोकणस्थ है। और घरों में घर बनाते जाते हैं लोग। छोटे से छोटी चूहों की खोलें रह जाती हैं, तब उनको चैन पड़ता है। जब तक आदमी चूहा न हो जाए तब तक उसको चैन नहीं पड़ता। बस एक जरा सी खोल रह जाए, उसी में अपना जीए, निकल कर बाहर आ जाए, भीतर हो जाए, जीता रहे। विराट आकाश को कैसे पाओगे?
'...Ascend the inner sky and behold the spectacle.'
Those entangled in pilgrimage and vows, in temple and mosque—they cannot reach the inner sky. They remain enclosed in small courtyards—how will they find the vast sky? One becomes a Hindu, another a Muslim, another a Christian. And within these—smaller houses within houses: one is a Brahmin, another a Shudra. Within Brahmins—yet more houses: Deshastha, Kokanastha... People keep making tiny mouse-holes—and only then feel at ease. Until man becomes a mouse, he finds no peace. He wants a little hole—live inside, poke out and in, go on living. How will you know the vast sky?
'Is it the fault of the shrine that it is walled in? If breadth could not be born within your own bounds?'
दीवार से घिरा था हरम का कसूर क्या?
पैदा अगर हदूद में वुसअत न हो सकी
काबा का कोई कसूर नहीं है, दीवाल से घिरा है। अगर काबा जाने वाले के हृदय में विशालता पैदा न हो सकी तो कसूर काबा का नहीं है। जाहिर बात है कि काबा दीवाल से घिरा है।
The Kaaba is not at fault; it is walled around. If those who go to the Kaaba fail to grow spacious-hearted—is that the Kaaba’s fault? Obviously the Kaaba is walled.
'Is it the fault of the sanctuary that walls enclose it? If in the prison of bounds no vastness could be born?'
दीवार से घिरा था हरम का कसूर क्या?
पैदा अगर हदूद में वुसअत न हो सकी
मंदिरों में जाओगे, हदों से घिरे हैं। उनकी सीमाएं हैं; उन सीमाओं में तुम्हारा हृदय भी सीमित हो जाएगा। खोजो कोई, जो असीम हो। खोजो कोई जगह जहां हिंदू हिंदू न रहे, मुसलमान मुसलमान न रहे। खोजो कोई जगह जहां गोरा गोरा न हो, काला काला न हो। खोजो कोई जगह जहां चीनी चीनी न हो, हिंदुस्तानी हिंदुस्तानी न हो। खोजो कोई जगह जहां विशालता जन्म रही हो, जहां आकाश जैसा फैलाव हो। उस जगह तुम भी विशाल हो सकोगे। तब तुम देख सकते हो गगन-मंडल पर चढ़ कर तमाशा।
ताहि मंदिल का अंत नहीं कछु, रबी बिहून किरिन परगासा।
Temples have bounds; within those bounds your heart too will be bounded. Seek the unbounded. Seek a place where the Hindu is no longer Hindu, the Muslim no longer Muslim; where the white is no longer white, the black no longer black; where the Chinese is no longer Chinese, the Indian no longer Indian. Seek a place where vastness is born, where there is the spread of sky. There you too will become vast. Then you can ascend the inner sky and behold the spectacle.
और वह जो अंतर का आकाश है उसका कोई अंत नहीं है, उसकी कोई सीमा नहीं है। और वहां बड़े चमत्कार हैं। बड़े से बड़ा चमत्कार यह है: रबी बिहून किरिन परगासा! वहां प्रकाश बहुत है और सूरज है ही नहीं। वहां बिना स्रोत के प्रकाश है। बिन बाती बिन तेल! वहां दीया जल रहा है, न बाती है और न तेल है। वहां ऐसा प्रकाश है जो शाश्वत है।
'In that temple there is no end— Light abounds without a sun.'
And that sky within has no end, no boundary. There, wonders abound—the greatest wonder: without a sun, rays of light! Without wick, without oil, the lamp burns—there the light is eternal.
किरण वह बोली नहीं
नाचती रही
थिरकता रहा जल
उन्मत्त आकाश
उलट गिरा सरोवर में
पवन ताल देता रहा
'That ray spoke not— She danced. The water trembled— The sky, mad with joy, Turned over into the lake. The wind kept time— Silence, a still emptiness, remained unshaken.'
मौन एक सूनापन रहा अविचल
तुम चुप हो जाओ, झील जैसे शांत हो जाओ।
Become silent, like a placid lake.
किरण वह बोली नहीं
नाचती रही
थिरकता रहा जल
उन्मत्त आकाश
उलट गिरा सरोवर में
पवन ताल देता रहा
'That ray spoke not— She danced. The water quivered— The sky, in rapture, Fell upside-down into the lake. The wind kept rhythm— Silence, a void, remained unmoved.'
मौन एक सूनापन रहा अविचल
सब-कुछ होता रहे तुम्हारे चारों तरफ, बीच केंद्र पर तुम अविचल हो जाओ, मौन हो जाओ तो तुम देख पाओगे रहस्य जगत का; अनुभव कर पाओगे। और वह अनुभव ही परमात्मा का अनुभव है। रहस्य का अनुभव परमात्मा का अनुभव है।
Let all happen around you—at the center become unmoving, silent—and you will see the world’s mystery; you will experience it. And that experience is the experience of God. The experience of mystery is the experience of the Divine.
तहां निरास बास करि रहिये,...
'Tahan niraas baas kari rahiye...'
छोड़ दो धर्म इत्यादि की आशा; निराश होकर वहां वास कर लो अपने भीतर।
Abandon the hopes of 'religion and suchlike' outside; dwell there—within—in hopelessness toward the outer.
...काहेक भरमत फिरै उदासा।
'...Kahek bharamat phirai udaasa.'
फिर तुम्हारे जीवन में उदासी न रहेगी। बड़ा अदभुत वचन है। कहते हैं: बाहर से निराश हो जाओ तो तुम्हारे जीवन से उदासी चली जाए। उलटी बात कहते मालूम पड़ते हैं। एक ही वचन में कहते हैं--
Then no sadness will remain in your life. A wondrous saying. He says: If you become hopeless toward the outer, sadness will vanish from your life. It seems contradictory: in a single breath—
तहां निरास बास करि रहिए, काहेक भरमत फिरै उदासा।
'Dwell there in hopelessness—why wander sad?'
वहां सब तरह से निराश होकर बैठ जाओ भीतर, और सब उदासी मिट जाएगी। बड़ा विरोधाभासी वचन है, मगर बड़ा बहुमूल्य भी। सच यह है कि सत्य को कहने का एक ही ढंग है: विरोधाभास। और सत्य को कहने का कोई ढंग ही नहीं है।
There—be utterly hopeless toward the outer, and all sadness will be gone. Contradictory—but precious. Truly, there is one way to speak Truth: paradox. And yet, Truth cannot be spoken.
निराश का अर्थ होता है: अब बाहर कोई आशा न रही। सब देख लिया, सब परख लिया, असली बाहर है ही नहीं। बिलकुल निराश हो गए बाहर से।
'Hopeless' means: now no hope remains outside. All has been seen, tested—there is no real outside. One becomes utterly hopeless toward the outer.
लोग बाहर से निराश नहीं होते। एक चीज से निराश होते हैं तो दूसरी चीज में आशा टांग देते हैं। दुकान से निराश हुए, मंदिर पकड़ लिया; खाते-बही से ऊबे, गीता पकड़ ली, कुरान पकड़ लिया। मगर चलते हैं बाहर ही बाहर। खाते-बही भी उतने ही बाहर थे जितने गीता और कुरान हैं। और दुकान भी उतनी ही बाहर थी जितना मस्जिद और मंदिर है। कोई भेद नहीं है। एक उपद्रव से छूटे, दूसरे उपद्रव में समाविष्ट हो गए। एक जेल से निकल भी न पाए थे कि जल्दी से दूसरे में घुस जाते हैं। चूहा एक पोल से निकला, दूसरी पोल में गया। खुला आकाश रुचता ही नहीं। आदत हो गई है जंजीरों में रहने की। कारागृह में पड़े होने का हमारा स्वभाव हो गया है।
People do not become hopeless about the outer; they become hopeless about one thing and hang their hope upon another. Tired of the shop, they grasp the temple; bored of ledgers, they grasp the Gita or Quran—still wandering outside. The ledgers were as outer as the Gita and Quran. The shop as outer as the mosque and temple. From one trouble freed, into another you are absorbed. From one jail, before you can exit, you hurry into another. The mouse exits one hole, enters another. The open sky does not appeal; habit has grown of chains. Prison suits us.
बाहर से बिलकुल निराश हो जाओ। न तो दुकान से मिलता है, न मंदिर से मिलता है; न खाते-बही में कुछ है, न शास्त्रों में कुछ है। जब कोई इतना निराश हो जाता है कि बाहर पकड़ने को कुछ बचता ही नहीं, तभी कोई भीतर जाता है। और भीतर जाते ही से आशाएं पूरी हो जाती हैं। सारी आशाएं फलवती हो जाती हैं। सब मिल गया, जिसको जन्मों-जन्मों तक खोजा था। फिर कैसी उदासी?
Become utterly hopeless regarding the outer—neither shop gives, nor temple; neither ledger holds anything, nor scripture. When nothing remains to hold onto outside—only then someone goes within. And the moment he turns within—hopes are fulfilled. All hopes bear fruit. All that you sought through lifetimes is found. What sadness remains then?
देऊं लखाय छिपावहुं नाहीं,...
'Deun lakhay—chhipavahun nahin...'
क्या प्यारी बात कही है जगजीवन ने! कि दिखा दूं सब तुम्हें अगर राजी हो; छिपाऊं कुछ भी नहीं।
How lovely Jagjivan speaks: I will show you—if you are ready; I will hide nothing.
बुद्ध ने भी कहा है अपने शिष्यों को: मेरी मुट्ठी खुली है। मैंने तुमसे कुछ छिपाया नहीं है। सब कह दिया है। जो समझदार हैं, समझ लेंगे, जाग जाएंगे, पहुंच जाएंगे। जो नासमझ हैं वे इसी विचार में पड़े रहेंगे--क्या करना, क्या नहीं करना, क्या अर्थ था बुद्ध का, क्यों ऐसा कहा था? उसमें से अपने मतलब की बातें निकालते रहेंगे, चुनाव करते रहेंगे।
Buddha too said to his disciples: My fist is open. I have hidden nothing from you. All has been said. The intelligent will understand and awaken and arrive. The foolish will keep wrangling—what to do, what not to do, what did Buddha mean, why did he say so? They will pick what suits them, selecting and choosing.
देऊं लखाय छिपावहुं नाहीं,...
जरा भी छिपाऊंगा नहीं। जो है, सब पूरा दिखा दूं।
'I will show—hide nothing— Exactly as I see Him near me.'
Not a bit will I hide. I will show everything as it is.
...जस मैं देखउं अपने पासा।
'...As I see Him with me.'
जैसे मैं उसे अपने पास देख रहा हूं ऐसा तुम्हें भी दिखा दूं। तुम्हारे भी वह इतने ही पास है, मगर मेरी सुनो।
Just as I see Him close, so I will show you. He is that close to you too—but hear me.
ऐसा कोऊ सब्द सुनि समुझैं, कटि अध-कर्म होइ तब दासा।
'If anyone can hear and understand this word— cut off half-actions, and become a servant.'
अगर तुम्हें मेरा शब्द समझ में आ जाता हो तो मैं इतनी ही बात कह रहा हूं कि तुम झुक जाओ; तुम मिटने को राजी हो जाओ और शेष सब अपने से हो जाएगा।
If my word can enter you, I say only this: Bow down. Be willing to disappear—and the rest will happen of itself.
नैन चाखि दरसन-रस पीवै,...
और तुम झुको तो अभी दरसन-रस पीओ।
...ताहि नहीं है जम की त्रासा।
'Nain chakhi—darshan-ras peeve— For him, there is no fear of Yama.'
और जिसने उस अमृत-रस को पी लिया परमात्मा के, उसकी आंख में आंख डाल कर एक बार देख लिया उसको मृत्यु का भय मिट जाता है क्योंकि उसे अमृत का पता चल गया। उसे चल ही गया पता कि मैं अमृत हूं। अमृत मेरा स्वभाव है।
जगजीवनदास भरम तेहि नाहीं, गुरु क चरन करै सुक्ख-बिलासा।।
And if you bow, then and there drink the nectar of vision. One who has drunk that nectar—who has once looked God in the eye—fear of death is gone. For he has known Amrita; he has known: I am immortal; immortality is my very nature.
उसको फिर कोई भ्रम नहीं रह जाता। फिर तो गुरु के चरण में परम आनंद को, परम भोग को उपलब्ध होता है। करै सुक्ख-बिलासा! सुनते हो ये शब्द?
'For him, delusion remains not; at the Guru’s feet he plays in bliss.'
There remains no confusion then. At the Guru’s feet he attains supreme joy and delight—sukha-vilasa. Do you hear this word?
धर्म तुम्हें दुख देने को नहीं है। धर्म तुमसे कुछ छुड़ाने को नहीं है। धर्म तुम्हें परम भोग की कला देता है। धर्म तुम्हें जीवन के परम विलास में ले जाता है। तुम परमात्मा को भोग सको, इसके योग्य बनाता है। अगर राजी हो--जैसा कहते हैं जगजीवनदास:
Religion is not to give you sorrow. Religion is not to deprive you. Religion gives you the art of supreme enjoyment. Religion leads you into the supreme luxury of life. Religion makes you capable of enjoying God. If you are willing—as Jagjivan says:
ऐसा कोऊ शब्द सुनि समुझैं,...
'If anyone can hear and understand this word—'
अगर मेरी बात तुम्हारी समझ में आती हो...
If my word makes sense to you—
देऊं लखाय छिपावहुं नाहीं, जस मैं देखउं अपने पासा।
क्योंकि वह इतने पास है कि दिखाने में कोई अड़चन ही नहीं है। तुम देखने भर को राजी भर हो जाओ। जरा तुम आंख खोलो। बस, जरा आंख खोलो; जरा घूंघट उठाओ।
'I will show—hide nothing; exactly as I see Him near me.'
For He is so near there is no difficulty in showing. Be willing only to see. Just open your eyes, lift the veil a little.
हालांकि पहली बार ही घूंघट उठा लेने से सदा के लिए घूंघट नहीं उठ जाएगा। आदतें बड़ी पुरानी हैं। पर्दा गिर-गिर जाएगा। आदतें बड़ी पुरानी हैं। तुम देख-देख कर भी आंख बंद कर लोगे। जैसे कोई सूरज की तरफ देखे, आंख झपक जाए। वह तो परम प्रकाश है। तो बहुत बार ऐसा होगा--
Though lifting the veil once will not remove it forever. Habits are ancient; the curtain will fall again. Habits are old—you will look, and close your eyes again. Like looking into the sun—the eyelids flutter. He is supreme light. Many times this will happen—
सखि, बांसुरी बजाय कहां गयो प्यारो।।
'Sakhi, bansuri bajaye—kahan gayo pyaro?'
सुनाई पड़ेगी बांसुरी--यह रही, यह रही। हाथ में आते-आते छूट जाएगी। स्वर सुना था, बिलकुल पास आकर नाच गया था और फिर दूर निकल गया।
The flute will be heard—Here! Here! It comes into your hands—and slips away. You had heard the note; it had come so close it danced upon you—then moved far off again.
सखि, बांसुरी बजाय कहां गयो प्यारो।।
घर की गैल बिसरिगै मोहितें, अंग न वस्त्र संभारो।।
'Sakhi, where have you gone, Beloved—playing your flute?'
The lanes of home are forgotten in enchantment— My limbs forget to hold their garments.
यह क्या हुआ? यह कौन मुझे बांसुरी सुना गया? यह कौन मेरा घूंघट उठा गया? यह किसने मेरे पैरों में घूंघर बांध दी? यह कौन मुझे एक नये जीवन का दर्शन दे गया--एक नई पुलक, एक नया उत्साह, एक नया रस, एक नया अर्थ। यह कौन? और कहां गया?
What happened to me? Who played the flute? Who lifted my veil? Who tied bells upon my feet? Who gave me a vision of a new life—a new thrill, a new elation, a new nectar, a new meaning? Who? And where has He gone?
सखि, बांसुरी बजाय कहां गयो प्यारो।।
'Sakhi, where have you gone, Beloved—playing your flute?'
जब परमात्मा की पहली बार छवि दिखाई पड़ती है तो जीवन का असली आनंद भी शुरू होता है और असली पीड़ा भी। उसके पहले तो आनंद भी नकली था और पीड़ा भी नकली थी। सभी कुछ नकली था। तुम हंसे थे तो नकली था, रोए थे तो नकली था। तुम्हारे फूल भी झूठे थे, तुम्हारे कांटे भी झूठे थे। परमात्मा को देखने के साथ आनंद भी असली होता है और पीड़ा भी होती है असली। भक्त ही जानता है उस पीड़ा को। क्योंकि जैसे ही झलक मिलती है, आनंद से भर जाता है और जैसे ही झलक खो जाती है, गहन अंधकार हो जाता है; ऐसा, जैसा कभी नहीं था।
When God’s first glimpse appears—then both true joy begins and true pain too. Before that, both were false—your joy and your pain. Everything was counterfeit. If you laughed—it was false; if you wept—it was false. Your flowers were false; your thorns were false. Seeing God, joy becomes true—and pain too becomes true. Only the devotee knows that pain. For as soon as the glimpse comes, he is filled with delight—and as soon as it is lost, a dark night descends—such darkness as never was before.
घर की गैल बिसरिगै मोहितें,...
'In the enchantment, the alleys of home are forgotten— I forget to hold my clothes.'
यह क्या हो गया? जिसको मैंने अब तक अपना घर समझा था उसकी गैल बिसर गई।
What has happened? The home I had taken for my home—I have forgotten its lane.
...अंग न बस्त्र संभारो।।
याद ही नहीं रही कि वस्त्रों को सम्हालूं। वस्त्र ढलक गए हैं नीचे। घर का रास्ता भूल गया। घर ही भूल गया जिसको अब तक घर समझा था अपना। अपना परिचय भूल गया। मैं कौन हूं, यही बात खत्म हो गई। यह क्या हो गया? यह कौन बांसुरी बजा गया? यह कौन सा नया स्वर सुना कि सब पुराने स्वर फीके पड़ गए, व्यर्थ हो गए? और फिर यह नया स्वर कहां खो गया है?
'...My limbs forget to hold their garments.'
I do not remember to hold my dress; the clothes have slipped down. The way home is forgotten; the very home I took as mine is forgotten. My identity is gone—Who am I? This very question is finished. What has happened? Who played the flute? What new note is this, by which all old notes have turned pale, gone useless? And where has that new note vanished?
वो आए भी तो बबूले की तरह आए-गए
चिराग बनके जले जिनके इंतजार में हम
'He came like a bubble—came and went. We burned like lamps waiting for him. A wind rose—and a wind went.'
आई हवा, गई हवा। एक झोंका आया--आई सुगंध आकाश की और चला गया। अब मन कभी न लगेगा संसार में। संसार तो व्यर्थ हो गया। अब संसार में शोरगुल ही शोरगुल दिखाई पड़ेगा। जिसने उसकी बांसुरी सुन ली, एक बार भी सुन ली, एक स्वर भी कान में पड़ गया, उसके लिए सब संगीत शोरगुल हो गए।
घर की गैल बिसरिगै मोहितें, अंग न बस्त्र संभारो।।
One gust—fragrance from the heavens came and was gone. Now the world will never again seem home. The world is empty now. Noise, only noise. One who has heard His flute—even once, even a single note—finds all other music merely noise.
आईने में देखो अपनी सूरत
नजरों में झिझक, जबां में लुकनत
पिंदार में बेखुदी की हालत
कहते हैं इसी को क्या मोहब्बत
चितवन के झुकाव में इशारा
आंखों में है आज दिल तुम्हारा
खामोशी में गुफ्तगू की शिद्दत
कहते हैं इसी को क्या मोहब्बत?
'In the mirror, look at your face— A shyness in the eyes, a stammer on the tongue, In the body a state of self-forgetfulness— This is what they call love. In the tilt of the glance, a sign; In the eyes, today, is your heart— In silence, the intensity of conversation— This is what they call love. From those intoxicated, heady eyes, From those beautiful windows of the eyes, A reality peers again— This is what they call love. In the chest is a fire, A sob rises in the heart— A pain—and in that, delight— This is what they call love. Half-choked sighs upon the lips, Stumbling, bewildered looks, A lost, absorbed temperament— This is what they call love.'
मतवाली नशीली अंखड़ियों से
आंखों की हसीन खिड़कियों से
फिर झांक रही है एक हकीकत
कहते हैं इसी को क्या मोहब्बत?
सीने में इक आग-सी लगी है
एक हूक-सी दिल में उठ रही है।
एक दर्द है और उसमें लज्जत
कहते हैं इसी को क्या मोहब्बत?
ओंठों पर घुटी-घुटी-सी आहें
बहकी-बहकी हुई निगाहें
खोयी-खोयी हुई तबियत
कहते हैं इसी को क्या मोहब्बत?
सखि, बांसुरी बजाय कहां गयो प्यारो।।
घर की गैल बिसरिगै मोहितें, अंग न बस्त्र संभारो।।
'Sakhi, where have you gone, Beloved—playing your flute? The alleys of home are forgotten in enchantment; My limbs forget to hold their garments.'
चलत पांव डगमगत धरनि पर, जैसे चलत पतवारो।।
'As I walk, my steps falter upon the earth— As if oars were walking.'
यह क्या हो गया है मुझे? यह मैं डगमगाने लगी। ये रास्ते पर मेरे पैर ऐसे पड़ने लगे जैसे शराबी के पैर। घर की सुध खो गई, वस्त्रों का होश न रहा। अपने ही पैर सम्हाले नहीं पड़ते हैं। यह मुझे क्या हो गया?
What has happened to me? I began to reel; my feet fall upon the road like a drunkard’s steps. The memory of home is lost; the awareness of garments is gone. I cannot even steady my own feet. What has happened to me?
रोकती ही रह गई मासूम दूर अंदेशियां
उनके लब पर मेरा जिक्रे-नात्माम आ ही गया
है जहां इश्क को हविस को ऐतराफ-ए-बेकसी
तल्खी-ए-हस्ती के कुर्बां वो मुकाम आ ही गया
जैसे सागर से छलक जाए मचलती मौज-ए-मै
कांपते ओंठों पे उनके मेरा नाम आ ही गया
'Innocent worries remained, trying to stop me— But upon His lips, the mention of my soul finally came. Where love confesses its helplessness to desire— Blessed the station—that moment finally came. As a wave of wine spills from the sea— Upon his trembling lips my name finally came.'
एक बार परमात्मा के ओंठों पर तुम्हारा नाम आ जाए। जब तुम खूब पुकारोगे, खूब पुकारोगे तो वह भी पुकारेगा। वही अर्थ है: ‘सखि, बांसुरी बजाय कहां गयो प्यारो।’
Once upon God’s lips your name arises—when you have called, called deeply—He too calls. That is the meaning of 'Sakhi, where have you gone, Beloved—playing your flute?'
तुमने तो बहुत पुकारा। एक बार परमात्मा तुम्हें जब पुकारता है, तुम्हारी पुकार जब इस योग्य हो जाती है तो परमात्मा पुकारता है।
You have called much. Once God calls you—when your call becomes worthy—then He too calls.
जो तेरे पास से आता है, मैं पूछूं यही
क्यों जी कुछ जिक्र हमारा भी वहां होता था?
जब सुना तुम भी मुझे याद किया करते हो
क्या कहूं, हद न रही कुछ मेरी हैरानी की
'To the one who comes from your side I ask only this: Tell me—was there also a mention of me there? When I heard that you too remember me— What can I say of the limit of my wonder!'
तुमने ही थोड़े परमात्मा को पुकारा है। यह आग एक तरफ से लगी नहीं है। अगर एक तरफ से लगी हो तो व्यर्थ है। दूसरी तरफ भी आग इतनी ही धधक रही है। परमात्मा भी तुम्हें पुकार रहा है। लेकिन तुम जब खूब गहनता से पुकारोगे तो उसकी पुकार तुम्हें सुनाई पड़ेगी। और तब तुम यह भी जानोगे, वह तुमसे भी पहले से तुम्हें पुकार रहा था।
It is not only you who call God. This fire has not been lit from one side alone. If it is lit from one side only, it is futile. From the other side the fire blazes as much. God is calling you too. When you call with such depth, you will hear His call—and then you will know: He was calling you before you called Him.
जैसे सागर से छलक जाए मचलती मौज-ए-मै
कांपते ओंठों पे उनके मेरा नाम आ ही गया
'As a wave of wine spills from the sea— Upon His trembling lips my name finally came.'
बस, एक बार उसके ओंठों पर नाम आ जाए तो सुन ली बांसुरी।
Once your name comes upon His lips—you have heard the flute.
चलत पांव डगमगत धरनि पर, जैसे चलत पतवारो।।
'As I walk, my steps falter upon the earth— As if oars were walking.'
घर आंगन मोहिं नीक न लागै,...
अब ये छोटे-छोटे घर और ये छोटे-छोटे आंगन और ये छोटी-छोटी सीमाएं, मुझे अच्छी नहीं लगतीं।
'Home and courtyard no longer please me— The arrow of sound has pierced my heart.'
These small houses, small courtyards, small limits—no more do they appeal.
घर आंगन मोहिं नीक न लागै, सब्द बान हिये मारो।
ऐसी तुमने चोट की है, ऐसा बाण मारा है मेरे हृदय पर, ऐसी पीड़ा से भर दिया है मेरा हृदय।
'Home and courtyard no longer please me; The arrow of His sound has struck my heart.'
Such a blow you have given, such an arrow you have shot into my heart—such pain you have filled me with.
लागि लगन में मगन बाहिसों, लोग-लाज कुल-कानि बिसारो।
'Lagi lagan mein—magan bahison— Lok-laj, kul-kaani bisaro.'
अब तो उसके सिवा कोई और याद आती नहीं।
Now, apart from Him, no one else is remembered.
लागि लगन में मगन बाहिसों,...
बस उसकी ही याद में मग्न हूं। उसकी ही याद में डूबी हूं।
'Engrossed in the bond of love— I am drowned in Him— Forgetting reputation, family, lineage.'
लोक-लाज कुल-कानि बिसारो।
सब मर्यादा गई, सब व्यवस्था गई, सब अनुशासन गया, सब लोकलाज गई, लोग क्या कहेंगे इसकी चिंता गई।
All propriety is gone, all order gone, all discipline gone, all public shame gone—the concern of 'what will people say' has vanished.
'By showing me Your glance, You stole my mind— I desire not to be apart even for a moment.'
सुरति दिखाय मोर मन लीन्हों,...
और एक बार अपनी झलक दिखा कर मेरे मन को मोह लिया।
Once You showed me Your glimpse—You took captive my mind.
'...I desire not to be apart.'
...मैं तो चहों होय नहिं न्यारो।
अब तो एक ही चाह भीतर जलती है कि एक क्षण को भी दूर न होना पड़े। यह छवि एक क्षण को भी हटे न आंखों से।
Now only one desire burns within—to not be separated even for a moment; that image must not leave my eyes even for the blink of an eye.
जगजीवन छबि बिसरत नाहीं, तुमसे कहों सो इहै पुकारो।
'Jagjivan—this visage forgets not— To you I make this my sole plea.'
जगजीवन कहते हैं: छवि बिसरती नहीं, भूलती नहीं अब। एक जमाना था कि याद करते थे और याद नहीं आती थी। एक वक्त था कि परमात्मा को याद करते थे और याद नहीं आती थी और अब एक वक्त है कि भुलाना चाहो तो भूलती नहीं। जब ऐसा वक्त आ जाए कि परमात्मा को भुलाना भी चाहो और न भूल सको तो समझना कि घर आ गया; तो समझना कि पहुंच गए मंजिल पर।
...तुमसे कहों सो इहै पुकारो।
जगजीवन कहते हैं: इसलिए पुकार-पुकार कर तुमसे कह रहा हूं, घबड़ाओ मत। जैसी तुम्हारी हालत है, मेरी हालत भी थी एक दिन, कि याद करना चाहता था और याद नहीं आती थी। और अब मैं तुमसे कहता हूं, अब भुलाना चाहता हूं तो भुला नहीं पाता हूं। तुम्हें पुकार-पुकार कर कहता हूं।
देऊं लखाय छिपावहुं नाहीं, जस मैं देखउं अपने पासा।
Jagjivan says: The image does not fade now, does not forget. There was a time I tried to remember, and could not. There was a time I tried to remember God, and could not; and now—I try to forget, and cannot. When the moment comes that you try to forget Him and cannot, know you have come home; know you have reached the goal.
ऐसा कोऊ सब्द सुनि समुझैं,...
कोई सुन ले, कोई समझ ले, इसलिए पुकार रहा हूं।...‘तुमसे कहों सो इहै पुकारो।’
और इसका एक अर्थ और भी हो सकता है।...‘तुमसे कहों सो इहै पुकारो।’ तुम्हारे बहाने मैं उनके लिए भी पुकार कर कह रहा हूं जो पीछे आएंगे। तुमसे कह रहा हूं, ताकि यह पुकार गूंजती रहे। तुम तो निमित्त हो। तुम जाग जाओ तो ठीक; नहीं तो कोई और जागेगा।
'...To you I make this plea.'
And there is another meaning: 'To you I say this—make it your call.' I speak to you for the sake of those who will come after. I speak to you, that this call may echo on. You are but a device. If you awaken, well; if not, another will.
मैं तुमसे बोल रहा हूं। लेकिन तुम्हारे बहाने और लाखों लोगों से बोल रहा हूं जो यहां नहीं हैं। जो अभी जमीन के अलग-अलग कोनों पर कहीं हैं; उन तक भी पुकार पहुंच जाएगी। और जो कल आएंगे, उन तक भी पुकार पहुंच जाएगी। तुम बहाने हो।
I speak to you—but through you, to thousands who are not here. To those scattered on earth’s far corners—the call will reach; to those who will come tomorrow—the call will reach. You are the pretext.
और तुम सौभाग्यशाली भी हो कि तुम निमित्त बने हो इस पुकार के। तुम्हारे माध्यम से यह पुकार औरों तक भी पहुंचेगी। इसका पुण्य तुम्हारा भी पुण्य है। तुम सुन लो तो अच्छा; तो तुम भी जाग जाओ। तुम न भी सुने तो भी तुम एक पुण्य कार्य में भागीदार हुए ही हो। उतना पुण्य तुम्हारा है।
And you are fortunate that you have become the channel of this call. Through you this call reaches others. The merit is yours too. If you hear, good—awake as well. Even if you do not hear, you are a participant in a meritorious work. That much merit is yours.
'Jagjivan—this visage forgets not— To you I make this my plea.'
जगजीवन छबि बिसरत नाहीं, तुमसे कहों सो इहै पुकारो।
ताकि पुकार कायम रहे; ताकि आवाहन कायम रहे। कभी भी कोई भूला-भटका खोज पर निकलेगा तो ये रास्ते के दीये उसको रोशनी दें। कभी कोई भूला-भटका परमात्मा की याद करेगा तो ये शब्द उसका सहारा बन जाएंगे।
So the call endures; the invocation endures. Whenever a wanderer, lost, sets out upon the search, these lamps by the wayside will give him light. Whenever someone remembers God, lost and astray, these words will become his support.
सुनते हो? ‘चलत पांव डगमगत धरनि पर।’ पैर डगमगाते हैं, होश खो गया है, इसी को तो पागलपन कहते हैं। इसी को मैंने कहा, एक ऐसा पागलपन भी है जो तुम्हारी बुद्धिमानी से हजार गुना कीमती है। तुम्हारी बुद्धिमत्ता दो कौड़ी की है उस पागलपन के मुकाबले, जो मीरा को पकड़ता है, जगजीवन को पकड़ता है, बुद्धों को पकड़ता है।
Do you hear? 'As I walk, my steps falter upon the earth...' The feet falter—it is loss of control; this is what they call madness. This is the madness I spoke of—one that is worth a thousand times more than your cleverness. Your cleverness is worth two pennies against the madness that seizes Meera, that seizes Jagjivan, that seizes the Buddhas.
जिस पागलपन से दूसरे लोग जीवन को नष्ट कर लेते हैं, समझदार लोग उसी पागलपन का उपयोग कर लेते हैं, मंजिल की सीढ़ियां चढ़ जाते हैं। कोई धन के पीछे पागल है; यह पागल जरूर है। कोई पद के पीछे पागल है; यह पागल जरूर है। ऐसे पागलों को तुम्हें देखना हो तो दिल्ली कभी-कभी चले गए। दिल्ली दर्शनीय है। देश के सब बड़े से बड़े पागल तुम्हें वहां मिल जाएंगे। अगर दुनिया भर के पागलों को पकड़ना हो तो दस-पच्चीस जो बड़ी-बड़ी राजधानियां हैं उन पर घेरा डाल कर ताले डाल देना चाहिए। सारे पागल पकड़ में आ जाएंगे। असल में राजधानियों को पागलखानों में बदल देना चाहिए। वहां चिकित्सक बिठा देना चाहिए।
The same madness by which others waste their lives—wise ones use the very madness to climb the steps of the goal. One is mad for wealth—that is madness. One is mad for status—that is madness. If you want to see such madmen, go to Delhi. Delhi is worth viewing; the nation’s greatest mad are there. If you want to catch the world’s mad—lock down a couple dozen great capitals. All the mad will be caught. In truth, capitals should be turned into asylums; physicians should be stationed there.
पद का पागलपन, कैसी दौड़ है! कुछ भी हो जाए, पहुंचना है। कुर्सी पर चढ़ना है। कौन गिरेगा, कौन मिटेगा, क्या होगा, कोई फिकरनहीं है बस, कुर्सी पर पहुंचना है। और जो पहुंच गया, फिर वह कहता है, कुर्सी से चिपकना है। अब कोई कितना ही खींचे, अब कुर्सी नहीं छोड़नी। अब तो मर जाएंगे तभी अरथी उठेगी।
Madness for the chair—what a race! Whatever happens must happen—but reach the chair. Whoever will fall, let him fall; whoever is destroyed, let it be—but I must reach the chair. And one who has reached—he says: Now I must cling to it. However they may pull, I will not leave the chair. Only when I die will the bier be lifted.
जो कुर्सी पर नहीं पहुंचा है वह दौड़ में लगा है, जो पहुंच गया वह पकड़ने की दौड़ में लगा है, कहीं छूट न जाए। क्योंकि और लोग चले आ रहे हैं। चली आ रही है भीड़ चिल्लाती: ‘सिंहासन छोड़ो।’ दूसरे भी उसी दौड़ में हैं। पास भी जो खड़े हैं, मित्र भी जो मालूम पड़ रहे हैं। वे भी इसीलिए खड़े हैं कि मौका मिल जाए तो एक धक्का दे दें। तुम चारों खाने चित गिरो कुर्सी से तो वे कुर्सी पर चढ़ जाएं। तुम भी जानते हो, वे भी जानते हैं।
One who has not reached runs to reach; one who has reached runs to hold, lest he be dislodged. Others approach—the crowd surges, shouting: 'Vacate the throne!' Even the friends standing nearby—they are standing only so that if opportunity arises, they can give a push. You fall flat, and they mount the chair. You know it, they know it.
राजनीति में कोई किसी का मित्र नहीं होता। राजनीति में सभी शत्रु होते हैं। राजनीति में कोई मित्र हो कैसे सकता है? महत्वाकांक्षी से कैसी मित्रता? वह तो जब मौका पाएगा, पीठ में छुरा भोंक देगा। इसलिए राजनीतिक जब एक-दूसरे की पीठ में छुरा भोंकें तो तुम चौंका मत करो। यह बिलकुल नियम के अनुकूल हो रहा है। यही होना था। यही होना चाहिए। राजनीति का यह पूरा का पूरा अर्थ है।
In politics, no one is friend. In politics, all are enemies. How can there be friendship among the ambitious? He will stab you in the back at the chance. So when politicians stab one another—do not be shocked. It follows the rule; it had to be so. Politics means this entirely.
धन का पागल है कोई। वह कहता है, धन इकट्ठा करें, इतना इकट्ठा करें कि किसी के पास न हो। और फिर मर जाएगा। यह पागलपन है, सच में पागलपन है।
One is mad for wealth: 'Collect so much that none has as much'—and then he dies. This is madness—truly madness.
मीरा का पागलपन तो महान बुद्धिमत्ता है। क्योंकि उसने एक ऐसा पद पाया, एक ऐसा न्यारा पद, जो किसी से छीनना नहीं पड़ता, पहली बात। मीरा को मिलता है, लेकिन किसी का छिनता नहीं। दूसरी बात, एक बार मिल जाए, तो कोई छीन सकता नहीं। महत्वाकांक्षा नहीं है उसमें, संघर्ष नहीं है, प्रतियोगिता नहीं है, स्पर्धा नहीं है। और ऐसा धन पाया जो मौत भी नहीं छीन पाएगी। देह जल जाएगी चिता पर और धन साथ जाएगा।
Meera’s madness is supreme intelligence. She attained a status extraordinaire—one that need not be snatched from anyone, first point; Meera receives it and none is deprived. Second—once attained, none can take it away. There is no ambition in it, no struggle, no competition. And she gained such wealth that even death cannot steal; the body burns upon the pyre and the wealth goes along.
ध्यान ऐसा धन है, प्रेम ऐसा पद है। ध्यान और प्रेम के इस मिलन का नाम परमात्मा है। जहां तुम्हारे भीतर ध्यान और प्रेम का मिलन होता है, वहीं परमात्मा प्रकट होता है। पागल तो हो जाओगे तुम परमात्मा के साथ भी। पैर डगमगाएंगे। लेकिन यह पागलपन और है।
Meditation is such wealth; love is such status. The union of meditation and love is the name of God. Where meditation and love meet within you—there God appears. You too will become mad with God. Your feet will falter—but this madness is different.
मैं खुदा को पूजता हूं, मैं खुदा से रूठता हूं
यह वो नाजे-बंदगी है जिसे पूछिए खुदा से
कभी वह भी जिंदगी थी कि खुदा खजिल था मुझसे
कभी यह भी जिंदगी है कि खजिल हूं मैं खुदा से
तू वह जुल्फ शाना परवर जिसे खौफ है हवा का
मैं वह काकुले-परेशां जो संवर गई हवा से
'I worship God; I sulk with God— Such are the coquetries of devotion—ask God Himself. Once there was a life when God was embarrassed by me; Now there is a life where I am embarrassed by God. You are the tress, groomed by comb, afraid of the breeze— I am the unruly curl that became beautiful in the wind.'
कुछ लोग हैं, वे कंघी से सम्हाले गए बालों की तरह हैं।
Some people are like hair carefully set by comb.
तू वह जुल्फ शाना परवर जिसे खौफ है हवा का
कंघी से सम्हाला हुआ बाल हवा से डरता है, हवा आएगी और बालों को बिखरा देगी।
'You are the tress, groomed by comb, afraid of the wind—'
Hair set by comb fears the wind—it will dishevel.
तू वह जुल्फ शाना परवर जिसे खौफ है हवा का
मैं वह काकुले-परेशां...
और मैं हवा में झूलती बालों की वह लट हूं...
मैं वह काकुले-परेशां जो संवर गई हवा से
'You are the tress, comb-groomed, in fear of the breeze; I am the wild lock that was made beautiful by the wind.'
जिसे हवाएं आती हैं तो संवार जाती हैं।
एक ऐसा पागलपन है--राजनीति का, धन का, यश का, जो तुम्हें गिरा जाता है; जो तुम्हें दो कौड़ी का कर जाता है; जो तुम्हें कीड़े-मकोड़े की हैसियत दे जाता है; जो तुम्हें पशुओं से नीचे उतार जाता है। और एक ऐसा पागलपन है जो तुम्हें सम्हाल जाता है; जिसकी डगमगाहट सम्हलने का ही दूसरा नाम है। और जो तुम्हें सीढ़ियां चढ़ा देता है परमात्मा की; जो तुम्हें मनुष्य से ऊपर उठा जाता है। एक पागलपन है जो तुम्हें मनुष्य से नीचे गिरा देता है और एक पागलपन है जो तुम्हें मनुष्य से ऊपर उठा देता है। इस दूसरे पागलपन की तलाश करो। इस दूसरे पागलपन को खोजो। इस पागलपन का ही नाम भक्ति है।
There is a madness—the madness of politics, wealth, fame—that drags you down; makes you worth two pennies; gives you the stature of insects; pushes you below the animals. And there is a madness that gathers you, whose staggering is another name for steadiness; that leads you up the steps of God; that lifts you above man. One madness drops you below man; the other raises you above man. Seek the second madness. Search for this second madness. The name of this madness is bhakti—devotion.
ये सूत्र भक्ति के सूत्र हैं। जगजीवन के सूत्रों को समझना, सोचना, विचारना। मगर इतने से ही कुछ न होगा। पीना पड़ेगा। अनुभव करना होगा। और अनुभव हो सकता है। तुम्हारा जन्मसिद्ध अधिकार है। न करो तो तुम्हारे अतिरिक्त और कोई कसूरवार नहीं। कर सकते थे, नहीं किया। तुम्हें स्वतंत्रता है न करने की। लेकिन दोष किसी और को मत देना। दोषी तुम्हीं हो।
These are sutras of bhakti. Understand Jagjivan’s sutras; reflect. But that alone will not do. You must drink. You must experience. And it can be experienced. It is your birthright. If you do not—no one else is to blame. You could have—but did not. You are free to not do—but do not lay blame elsewhere. You alone are responsible.
जगजीवन सखि बना बनाव, अब मैं काहुक नाहिं डेरांव।
'Jagjivan sakhi—banaa banaav; ab main kahuk nahin deraav.'
अब चूको मत मौका। यह बनाव बन गया। यह बनते-बनते बड़ी मुश्किल से बनता है बनाव। यह बन गया बनाव।
Do not miss the moment. The moment has been made. With such difficulty it becomes the right moment—now it is here.
तुम यहां बैठे हो मेरे सामने। तुम्हारे भीतर परमात्मा मुझे उतना ही दिखाई पड़ रहा है जितना अपने भीतर। तुम्हें दिखाई नहीं पड़ रहा। तुम्हें दिखाई न भी पड़े तो भी है। तुम्हें सभी दिखाई नहीं पड़ता जो है। तुम्हारे देखने की क्षमता बहुत छोटी है। तुम केवल बाहर ही देखना जानते हो, तुम भीतर देखना नहीं जानते। तुम आंखें खोल कर ही देखना जानते हो, आंखें बंद करके देखना नहीं जानते। तुम विचार के माध्यम से देखना जानते हो, तुम निर्विचार के माध्यम से देखना नहीं जानते।
You are sitting here before me. Within you, the Divine is as visible to me as within myself. You do not see. Even if you do not, He is. Not everything that is, is seen by you. Your capacity to see is very small. You know only how to look outward; you do not know how to look within. You know to see with eyes open; you do not know to see with eyes closed. You know to see through thought; you do not know to see through no-thought.
लेकिन बनाव बन गया है। तुम एक ऐसे आदमी के साथ बैठे हो जो निर्विचार से देखना जानता है; जो आंख बंद करके देखना जानता है। मेरी भी मुट्ठी खुली है। मैं तुम्हें सब देने को राजी हूं, बस तुम लेने को राजी हो जाओ।
But the moment is made. You sit with one who knows how to see without thought; who knows how to see with eyes closed. My fist too is open. I am ready to give you everything—be you ready to receive.
सन्मुख ह्वै पाछे नहिं आव जुग-जुग बांधहु एहै दांव।
'Face to face—do not turn back; for ages stake this wager.'
कौन जाने कितने जन्मों से तुम सत्संग की तलाश करते थे। अब यह बनाव बन गया। अब लौट मत जाना। अब पैर पीछे न डालना। अब विमुख मत हो जाना।
Who knows for how many births you have sought satsang. Now the moment is made. Do not turn back. Do not put your foot behind. Do not turn away.
देऊं लखाय छिपावहुं नाहीं, जस मैं देखउं अपने पासा।
ऐसा कोऊ सब्द सुनि समुझैं,...
'I will show—hide nothing; as I see Him near me. If anyone can hear and understand this word—'
तुममें से जो भी समझ रहा हो वह जीना शुरू करे। जीओ तो ही तुम सबूत दोगे कि समझे। पीना शुरू करे। यह मधुशाला है, मंदिर नहीं। यहां भी हम शराब ही ढाल रहे हैं। लेकिन शराब ऐसी जो डुबा कर उबारती है; जो बेहोश करके होश देती है; जिसमें पैर डगमगा गए तो बस आ गई धन्यभाग की घड़ी, सम्हल गए; जिसमें डगमगा जाना संयम का दूसरा नाम है; जिसमें डगमगा जाना साधना की फलश्रुति है।
Who among you understands—begin to live. Only by living will you give proof you have understood. Begin to drink. This is a tavern, not a temple. Here too we pour wine—but such wine as drowns and rescues; that brings unconsciousness only to grant awareness; where, if your feet stagger—blessed the hour—there you are steadied; where staggering is another name for discipline; where staggering is the fruit of sadhana.
आज इतना ही।
Enough for today.
