Skip to content
Osho

Nam Sumir Man Bavre #8

8 August 1978 Pune Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)
पहला प्रश्न: ओशो, अल्बेयर कामू का कथन है: ‘इनसान सदैव अपनी सच्चाइयों का शिकार होता है। एक बार सत्यों को स्वीकार करके वह उनसे अपने को मुक्त नहीं कर पाता।’ सत्य की यह कैसी परिभाषा? और आप तो रोज-रोज यही दोहराते हैं कि अपना सत्य ही मुक्त करता है।
First question: Osho, Albert Camus says: “Man is always the victim of his truths. Once he accepts truths, he cannot free himself from them.” What kind of definition of truth is this? And you, on the other hand, keep repeating every day that one’s own truth alone liberates.

नरेंद्र! अल्बेयर कामू एक विचारक है, द्रष्टा नहीं है। और विचार सदा ही अंततः निराशाजनक होता है। विचार की निष्पत्ति नकारात्मक है। विचार को उसके तार्किक अंत तक ले जाया जाए तो नास्तिकता के अतिरिक्त हाथ और कुछ भी नहीं लगता। विचार का स्वरूप ‘नहीं’ है। ‘नहीं’ शब्द में विचार की सारी प्रक्रिया समा जाती है। विचार ‘हां’ को जानता ही नहीं।

Narendra! Albert Camus is a thinker, not a seer. And thinking is, in the end, always disappointing. The outcome of thought is negative. If you carry thought to its logical conclusion, you end up with nothing but nihilism. The very shape of thought is “no.” The entire process of thinking is contained in the word “no.” Thought knows nothing of “yes.”

इसलिए विचारक की यह मजबूरी है कि जितना सोचेगा उतना ही उदास होता जाएगा। क्योंकि जितना सोचेगा उतने जीवन के भ्रम टूटेंगे। सिर्फ भ्रम ही टूटेंगे और जीवन के सत्यों का उसे कुछ भी पता नहीं चलेगा। भ्रम टूटने से रिक्तता हाथ लगती है। और रिक्तता वही नहीं है जिसे जानने वालों ने शून्य कहा है। शून्य तो बड़ा भरा-पूरा होता है, बड़ा रस-विभोर होता है; रस से सरोबोर होता है। रिक्तता में कुछ भी नहीं है, खालीपन है। जो था वह भी गया। पुराने से हाथ छूट जाता है और नये की उपलब्धि नहीं होती।

Hence the thinker is doomed to grow more and more desolate the more he thinks. For the more he thinks, the more life’s illusions break. Only illusions break—he gains no access to life’s truths. When illusions shatter, what one touches is emptiness. And that emptiness is not the shunya the knowers have spoken of. Shunya is richly full, brimming with nectar, soaked in essence. Emptiness is a hollow void—what was there has also gone. Your hands let go of the old and the new is not attained.

जैसे किसी के हाथ में कंकड़-पत्थर थे और उसने मान रखा था कि हीरे हैं। मानने में कम से कम मजा तो था। उसके लिए तो हीरे ही थे। सम्हाल कर रखता था, तिजोड़ी में छिपा कर रखता था। उसे तो यह भरोसा था कि हीरे हैं। कभी जरूरत होगी तो काम आ जाएंगे। उसका ‘कल’ अंधकारपूर्ण नहीं था, उसका भविष्य रोशन था, हीरों की जगमगाहट से भरा था, यद्यपि थे कंकड़-पत्थर; कभी काम आने वाले नहीं थे। मगर उसकी आशा तो जगी-जगी थी! आश्वासन तो था! सपना उसके लिए अभी सच था।

Imagine someone holding pebbles and stones, believing them to be diamonds. In believing, at least there was some joy. For him they were diamonds: he guarded them carefully, hid them in his safe, confident they would be useful in need. His “tomorrow” was not dark; the future was bright, lit by the sparkle of diamonds—though they were only stones and would never be of use. Still, his hope was alive! There was reassurance; the dream—for him—was still true.

विचार बता देगा कि ये कंकड़-पत्थर हैं। सोचो उस आदमी की दशा, जिसे यह पता चल जाए कि उसकी तिजोरी में केवल कंकड़-पत्थर हैं; पूर्ण रूप से पता चल जाए कि ये कंकड़-पत्थर हैं--सपना टूट जाए। उसके साथ ही आशा गई। उसी के साथ उत्साह गया, भविष्य अंधकारपूर्ण हो गया।

Thought will reveal: these are pebbles. Imagine the plight of the man who comes to know his vault holds only stones—comes to know fully that they are stones; the dream breaks. With it, hope goes. With it, enthusiasm goes; the future turns dark.

ऐसी विचार की स्थिति है। ध्यान के अतिरिक्त हीरों का तो पता ही नहीं चलेगा। ध्यान विधेय है; वह अस्तित्व में ले जाता है। विचार निषेध है; वह तुम्हारे भ्रमों को तोड़ देता है। विचार का उपयोग किया जा सकता है लेकिन ध्यान की सेवा में; ध्यान के सेवक की तरह। अगर किसी ने विचार को मालिक बना लिया तो पछताएगा; बहुत पछताएगा।

Such is the situation with thought. Without meditation the diamonds are never found. Thought negates; it breaks your delusions. Thought can be used, but in the service of meditation—as meditation’s servant. If someone makes thought the master, he will regret it, and regret it deeply.

अल्बेयर कामू इसीलिए कह रहा है कि सत्य बहुत खतरनाक है, उनसे सावधान रहना। क्योंकि जिसके भी जीवन के भ्रम टूट जाते हैं उसका जीना मुश्किल हो जाता है।

That is why Camus says truth is dangerous: beware of truths. For when a person’s illusions collapse, living becomes difficult.

ऐसा ही समझो कि कोई आदमी मंदिर में पूजा करता है; मानता है, उसकी पूजा परमात्मा तक पहुंच रही है। मानता है तो मस्त है। फिर विचार जगे, सोचने लगे: कहां परमात्मा, कैसा परमात्मा! कभी देखा तो नहीं। किसने देखा? यह पत्थर की मूर्ति है जिसके सामने मैं पूजा कर रहा हूं। यह मैं ही बाजार से खरीद लाया हूं। यह आदमी की बनाई हुई मूर्ति है। परमात्मा तो वह है जिसने आदमी को बनाया। और यह कैसा परमात्मा, जिसको आदमी ने बनाया? यह परमात्मा नहीं हो सकता।

Consider a man who worships in a temple, believing his worship reaches God. So long as he believes, he is fine. Then thought stirs: what God, where? Have I ever seen him? Who has seen him? This is a stone idol I’m praying before—bought by me in the marketplace. A man-made idol—while God is supposed to be the one who made man. And what sort of God is this, made by man? This cannot be God.

पूजा का थाल गिर जाए हाथ से। फूल बिखर जाएं। प्रार्थना खंडित हो गई। इस आदमी के जीवन में अमावस आ गई। चांद तो कभी था ही नहीं, अमावस ही थी, मगर चांद को मान रखा था। मानने में भी मजा था; वह मजा भी गया।

The offering plate slips from his hands; flowers scatter; the prayer is broken. New moon darkness enters his life. The moon was never there—there was only the dark—but he believed in the moon; even belief has its sweetness. That too is gone.

इसके जीवन में भ्रम टूटा, यह आधा काम है। अब इसके आगे विचार की प्रक्रिया समाप्त हो जाती है। इसके आगे ध्यान की प्रक्रिया शुरू होती है। बाहर भगवान नहीं है, मंदिर में भगवान नहीं है, मूर्ति में भगवान नहीं है। यह पूजा का थाल व्यर्थ हुआ। ये सब पत्थर पा लिए कि हीरे नहीं थे, मान्यता थी। सब मान्यताएं उखड़ गईं।

The breaking of illusion is only half the work. Here the process of thought comes to an end; from here the process of meditation begins. There is no God outside, not in temples, not in idols. The offering plate was in vain. These were stones, not diamonds; mere beliefs. All beliefs get uprooted.

अगर यहीं कोई रुक गया तो आत्मघात के अतिरिक्त और कुछ बचता नहीं। जीएगा भी तो मरा-मरा जीएगा। ध्यान यहीं से शुरू होता है। अब भीतर मुड़ो। बाहर के मंदिर व्यर्थ हो गए, अब भीतर के मंदिर में तलाशो। विचार व्यर्थ हो गया, विचार ने अपना काम पूरा कर दिया, अब निर्विचार को काम करने दो।

If one stops here, nothing remains but self-destruction. Even if he lives, he will live half-dead. Meditation begins exactly here: now turn within. The outer temples have proved futile; now search in the inner temple. Thought has done its job; now let no-thought do its work.

कामू निर्विचार की तरफ नहीं जाता। वह पश्चिम की मजबूरी है। पश्चिम विचार से ऊपर नहीं जाता। ध्यान पूरब की महिमा है। हमने भी खूब विचार किया है। इतना विचार किया है कि विचार बिलकुल व्यर्थ हो गया। विचार को बिलकुल निचोड़ लिया है।

लेकिन वहीं हम रुके नहीं। वहीं हमने परिसमाप्ति नहीं मानी। वहीं से हमने शुरुआत मानी असली यात्रा की। तीर्थयात्रा वहीं से शुरू हुई है। फिर हमने निर्विचार में झांका। फिर हम चुप हुए, मौन हुए। फिर हमने आंखें बंद कीं और आंखें बंद करके देखा। तर्क छोड़ा, सिर्फ देखा। भीतर साक्षी बने। सोचा नहीं, देखा। देखा कि क्या है भीतर? यह मैं कौन हूं? यह मेरा अस्तित्व क्या है? यह मेरा चैतन्य क्या है? उस दर्शन से फिर आशा के फूल खिलते हैं। उस दर्शन से हीरों की खदान मिल जाती है। उस दर्शन से अपना साम्राज्य मिल जाता है। विचार केवल भ्रम तोड़ता है, ध्यान सत्य को देता है।

Camus does not move toward no-mind—that is the West’s limitation. The West does not go beyond thinking. Meditation is the glory of the East. We too have thought profoundly—so far that thought was drained of all value. But we did not stop there; we did not take that as the conclusion. From there we began the real journey. The pilgrimage starts there. We peered into no-thought. We became silent, still. We closed our eyes—and with closed eyes we saw. We dropped reasoning and simply saw. We looked within as a witness. We did not think; we beheld. What is within? Who am I? What is this existence that I am? What is this consciousness of mine? From that seeing, flowers of hope bloom again. From that seeing, a mine of diamonds is found. From that seeing, one’s own kingdom is regained. Thought only breaks illusion; meditation bestows truth.

अल्बेयर कामू अकेला नहीं है ऐसा कहने वाला। नीत्शे ने भी कहा है कि जिस दिन आदमी के सारे भ्रम टूट जाएंगे उस दिन आदमी जी न सकेगा। आदमी के भ्रम मत तोड़ो, आदमी विक्षिप्त हो जाएगा। उसको अपने भ्रमों में जीने दो। करने दो उसे पूजा-पाठ, जपने दो उसे मंत्र, फेरने दो उसे माला, मानने दो उसे आकाश में किसी परमात्मा को, रहने दो भयभीत नरक से, भरा रहने दो लोभ से स्वर्ग के प्रति, करने दो कामना अप्सराओं की, स्वर्ग में बहते हुए शराब के झरनों की। उसके जीवन में उत्साह रहेगा। हैं सब बातें फिजूल, लेकिन इससे क्या लेना-देना है? मस्त रहेगा। डोलता रहेगा। ऐसे मस्त रहते-रहते मर जाएगा। मिट्टी मिट्टी में मिल जाने वाली है; न कोई स्वर्ग है, न कोई मोक्ष है; न कोई परमात्मा है न कोई आगे जीवन है। मगर कहो मत। आदमी के पैर के नीचे की जमीन मत खींच लो।

Camus is not alone in saying this. Nietzsche too said: the day all of man’s illusions break, man will not be able to live. Do not break man’s illusions; he will go mad. Let him live in his illusions. Let him perform his rituals, chant his mantras, turn his rosary. Let him believe in some God in the sky. Keep him frightened of hell, greedy for heaven. Let him yearn for nymphs and streams of wine in paradise. He will have zest for life. All this may be nonsense—but what of it? He will remain merry, swaying through life, and die that way. Dust will return to dust; there is no heaven, no liberation, no God, no life beyond. But do not say it. Do not pull the ground out from under his feet.

और नीत्शे ने ऐसे ही नहीं कह दिया यह। उसके खुद के पैर के नीचे की जमीन खिसक गई। उसने बहुत सोचा। इस पृथ्वी पर जो सोचने वाले लोग हुए हैं उनमें नीत्शे अग्रणी विचारक है। कामू इत्यादि उसके पीछे ही चलने वाले लोग हैं; उसी की छोटी-छोटी धाराएं हैं। नीत्शे स्वयं भी पागल हो गया। जब उसके सारे भ्रम टूट गए तो कैसे जीओगे? विक्षिप्त न हो जाओगे तो क्या करोगे? धन व्यर्थ है, प्रेम व्यर्थ है, परमात्मा भी व्यर्थ हो गया। पद व्यर्थ है, प्रतिष्ठा व्यर्थ है। सब-कुछ व्यर्थ हो गया, अब जीओगे कैसे? अब या तो अपने को मार डालो...।

Nietzsche did not say this idly—his own ground gave way. He thought too much. Among the greatest thinkers ever, Nietzsche stands in the front rank. Camus and the rest follow after him—small streams of his flow. Nietzsche himself went mad. When all illusions have gone, how will you live? If you do not go insane, what will you do? Wealth is vain; love is vain; even God has become vain. Position, prestige—everything is vain. Now how will you live? Either kill yourself...

तो कामू ने कहा है कि वास्तविक आध्यात्मिक समस्या एक ही है कि आदमी आत्महत्या क्यों न करे? क्यों जीए? और अगर अल्बेयर कामू की तर्कसरणी को हम स्वीकार करें तो जरूर यह प्रश्न ही सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न है। ईश्वर नहीं, मोक्ष नहीं, सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न ही यह है कि आदमी जीए ही क्यों? जब सब व्यर्थ है तो चुपचाप मर जाने में ज्यादा सार है। क्यों इतना ऊहापोह? क्यों इतनी आपाधापी? क्यों यह चिंता, बेचैनी? क्यों यह दुखस्वप्नों का जाल? क्यों न चुपचाप गिर जाएं मिट्टी में और सो जाएं सदा को? क्यों न शांत हो जाएं? क्यों ये मन के सारे तनाव और चिंताएं खींचते फिरें?

Camus, therefore, said: there is only one truly serious philosophical problem—why should man not commit suicide? Why live at all? If we accept Camus’ logic, this indeed becomes the central question. There is no God, no liberation. Then the most important question is: why live? When all is futile, there is more sense in quietly dying. Why this turmoil? Why this frenzy? Why this anxiety, this restlessness? Why this web of nightmare-sorrows? Why not quietly fall into the earth and sleep forever? Why not be at peace? Why carry the mind’s tensions and cares?

या तो आत्महत्या कर लें, और अगर आत्महत्या करने में भय लगता हो तो विक्षिप्तता बचती है। वही नीत्शे को हुआ। नीत्शे विक्षिप्त होकर मरा। तो अपने अनुभव से कह रहा है। जब वह विक्षिप्त हो गया था तब भी कभी-कभी बीच में जब उसे होश आता था तो वह यही कहता था: मनुष्यों के भ्रम मत तोड़ो। मैंने अपने भ्रम तोड़े और सिवाय पागलपन के कुछ भी हाथ न लगा। मनुष्य को जीने दो उसके भ्रमों में। मनुष्य बिना भ्रमों के नहीं जी सकता। भ्रम उसका आधार है, उसकी बुनियाद है।

Either commit suicide—or, if suicide frightens you, madness is what remains. That is what befell Nietzsche: he died insane. From his own experience he speaks: don’t break people’s illusions. I broke mine, and found nothing but madness. Let man live in his illusions; he cannot live without them. Illusion is his foundation.

लेकिन यह बात अधूरी है। और ध्यान रखना, अधूरे सत्य... सच्ची है मगर अधूरी है; अधूरे सत्य असत्यों से भी ज्यादा भयंकर होते हैं। तुमसे छीन तो लेते हैं कुछ, लेकिन तुम्हें देते कुछ भी नहीं। तुम्हारे हाथ में कांटा था, वह तो छिन जाता है लेकिन फूल नहीं आता। माना कि कांटा दुख भी दे रहा था तो भी कम से कम कुछ तो हाथ में था! दुख ही सही, अकेले तो नहीं थे! कुछ व्यस्त होने का उपाय तो था। वह भी गया। बीमारी ही सही...।

But this is only a half-truth. And remember: half-truths—true but incomplete—are more dangerous than untruths. They snatch something from you and give you nothing. The thorn in your foot is removed, but no flower appears. Granted, the thorn caused pain—yet at least there was something! Pain perhaps, but you were not utterly alone; there was something to keep you occupied. Now even that is gone. Even sickness...

इस बात को खयाल रखो कि मनुष्य रिक्तता की बजाय बीमारियां पसंद करेगा। कम से कम भरा तो रहता है। रिक्तता की बजाय उलझनें पसंद करेगा। कम से कम उलझा तो रहता है। रिक्तता तो बहुत भयानक है, बहुत घबड़ाने वाली है। रिक्तता में जिसने भी झांका वह पागल हो जाएगा। उसने एक ऐसे जगत में देख लिया जहां कोई अर्थ नहीं है।

Know this: man prefers sickness to emptiness. At least sickness fills him. He prefers entanglements to emptiness. At least he is engaged. Emptiness is terrifying; it unnerves. Whoever has peered into emptiness has gone mad—he has glimpsed a world where nothing has any meaning.

कामू और उस जैसे विचारकों का जन्म पश्चिम में हुए दो महायुद्धों के बाद हुआ। पहला महायुद्ध हुआ, पश्चिम के बहुत से भ्रम टूट गए। फिर दूसरा महायुद्ध हुआ और उसने सारे भ्रम तोड़ डाले। उसने मनुष्य की पाशविकता उघाड़ कर रख दी, उधेड़ कर रख दी। उसने बता दिया कि मनुष्य मनुष्य नहीं है, यह बिलकुल जंगली पशु है। मनुष्यता केवल ऊपर का आवरण है। खोल ओढ़ रखी है इसने। भेड़िए ने भेड़ की खाल ओढ़ रखी है।

Camus and thinkers like him were born in the West after two world wars. The first shattered many illusions; the second broke them all. It ripped human bestiality open, flayed it bare. It showed man to be not human at all, but a wild beast. Humanity turned out to be only a covering, a cloak. A wolf wearing a sheep’s skin.

जो पश्चिम ने देखा दूसरे महायुद्ध में वह इतना भयानक था, इतना दुखांत था...। कैसे आदमी काटे गए, कैसे स्त्रियों का बलात्कार किया गया, कैसे बच्चे जलाए गए! और फिर हिरोशिमा में पूर्णाहुति हुई। अणुबम पर जाकर युद्ध अपना पूर्णविराम पाया। इतनी भयंकर हिंसा न कभी हुई थी, न कभी सोची गई थी। और आदमी ऐसा करेगा? आदमी, जिसको कि शास्त्र कहते हैं, बस देवताओं से एक कदम नीचे, एक सीढ़ी नीचे!

दूसरे महायुद्ध ने सिद्ध कर दिया कि आदमी पशुओं से एक सीढ़ी नीचे है। पशु भी इतने भयंकर नहीं हैं। तुम जानते हो न! कोई पशु अपनी ही जाति के पशुओं को नहीं मारता। कुत्ते कुत्ते की हत्या करते नहीं पाए जाते; न भेड़िए भेड़ियों की हत्या करते हैं, न सिंह सिंहों को मारते हैं। सिर्फ आदमी अकेला प्राणी है सारी पृथ्वी पर, जो आदमी को मारता है। कोई पशु-पक्षी अपनी जाति को नहीं मारते। और दूसरी जातियों को भी मारते हैं तो सिर्फ भोजन की दृष्टि से, भूख के कारण। शिकार खेलने नहीं जाते। आदमी अकेला है जो शिकार खेलता है। कोई सिंह शिकार नहीं खेलता।

What the West saw in the Second World War was so horrific, so tragic—how men were cut down, how women were raped, how children were burned! And then Hiroshima brought the final offering: the atom bomb was the full stop of war. Such monstrous violence had never been—not even imagined. And man—whom the scriptures say stands but one step below the gods! The Second World War proved that man is one step below the animals. Even animals are not so atrocious. You know: no animal kills its own kind. Dogs are not seen murdering dogs; nor wolves wolves; nor lions lions. Only man kills man. And when animals kill others, it is for food, out of hunger. They do not go hunting for sport. Only man hunts for sport. No lion goes on a sporting hunt.

सुनी है मैंने कहानी कि एक सिंह और खरगोश एक होटल में पहुंचे। खरगोश ने नाश्ते का ऑर्डर दिया। वेटर ने पूछा: और आपके मित्र के लिए क्या लाऊं? खरगोश ने कहा कि अगर मेरे मित्र को नाश्ते की जरूरत होती तो मैं उनके साथ हो ही नहीं सकता था। वे नाश्ता कर ही चुके होते। वे बिलकुल भरे पेट हैं इसलिए तो मैं उनके साथ हूं।

I’ve heard a story: a lion and a rabbit entered a restaurant. The rabbit ordered breakfast. The waiter asked, “And for your friend?” The rabbit said, “If my friend needed breakfast, I couldn’t possibly be sitting with him. He would already have eaten. He’s with me precisely because his stomach is full.”

सिंह मारता तभी है जब भूखा हो। सिर्फ आदमी खेल में भी मारता है; मारने में भी रस लेता है। मारने में एक कुत्सित रस है। ध्वंस में एक कुत्सित रस है।

A lion kills only when hungry. Man alone takes delight even in killing; there is a perverse relish in destruction.

दूसरे महायुद्ध ने आदमी की पाशविकता इस बुरी तरह से प्रकट कर दी कि उसका सब परमात्मा, उसके मंदिर-मस्जिद, उसके चर्च, सब झूठे हो गए। और एक बात साफ हो गई कि अच्छी-अच्छी बातों के पीछे भी मनुष्य अपनी बुराइयों को ही छिपाए खड़ा है। बातें करता है चर्च की, इंतजाम करता है जिहाद का, धर्मयुद्ध का। बातें करता है शांति की, फिर कहता है शांति की रक्षा के लिए युद्ध करना होगा। मजा देखो! शांति की रक्षा के लिए युद्ध करना होगा। बातें करता है प्रेम की, लेकिन अगर इसके प्रेम को ठीक से देखो तो हिंसा से बदतर, घृणा से बदतर। इसके प्रेम का शिकंजा जिसके गले पर पड़ जाता है, उसकी ही फांसी लग जाती है। प्रेम सिर्फ कारागृह बनाता हुआ मालूम पड़ता है।

The Second World War exposed human bestiality so starkly that all his gods, his temples, his churches became false. And it became clear that behind fine words man only hides his vices. He speaks of church and arranges crusades and jihads. He talks of peace and then declares, “To defend peace we must wage war.” Look at the absurdity! He talks of love—but if you look closely, his love is worse than violence, worse than hate. The noose of his love, once around your neck, becomes your gallows. Love appears only to build prisons.

आदमी बातें बड़ी अच्छी करता है। बस, बातें करने में कुशल हो गया है। भीतर बड़ी नग्नता है; और बड़ी भयंकर नग्नता है। ऊपर-ऊपर सम्हला दिखता है, भीतर बिलकुल पागल है।

Man speaks beautifully—he has become skillful in saying things. Inside there is nakedness—terrible nakedness. On the surface he looks composed; within he is utterly crazy.

इसीलिए अल्बेयर कामू, सार्त्र और उस जैसे विचारकों ने एक निराशा का दर्शनशास्त्र पश्चिम को दिया: ‘अस्तित्ववाद।’ पूर्ण निराशा का शास्त्र है। आदमी के भ्रम मत तोड़ो।

That is why Camus, Sartre, and thinkers like them gave the West a philosophy of despair: existentialism—a scripture of total hopelessness. Don’t break man’s illusions.

इसलिए कामू कहता है कि इन्सान सदैव अपनी सच्चाइयों का शिकार होता है। उसे सच्चाइयां बताओ ही मत। उसे चुपचाप जीने दो अपने भ्रम में। भ्रम मधुर है। सपना प्रीतिकर है। उसको सपना देखने दो, तोड़ो मत उसका सपना। तोड़ दोगे, फिर उसे सुलाना मुश्किल हो जाएगा। फिर तुम पछताओगे कि इसको जगाया क्यों? फिर उसे वापस नींद में पहुंचाना बहुत कठिन है। एक बार नींद टूट गई तो फिर कोई उपाय उसे सुलाने का नहीं है।

So Camus says: man is always the victim of his truths. Do not tell him truths. Let him live quietly in his dreams. Illusion is sweet; dream is pleasing. Let him dream—do not break his dream. Wake him and you will repent: it will be hard to put him back to sleep. Once the sleep is broken there is no way to lull him again.

इसलिए उसे सोने दो, चुपचाप सोने दो। उसे अपने सपने देखने दो, उसे अपना भ्रम देखने दो। पूजने दो पत्थर, जाने दो काबा। मानने दो भूत-प्रेत--जो उसे मानना हो। गंडे-ताबीज, पूजा-प्रार्थना--जो उसे करना हो करने दो। उसे सत्य मत कहो क्योंकि सत्य भयानक है। ऐसा उनको अनुभव हुआ; क्योंकि जो सत्य युद्धों में प्रकट हुआ वह भयानक था।

अहरमन हंस पड़ा इस तर्जे-जहां बानी पर

So let him sleep, quietly. Let him dream his dreams, live his illusions. Let him worship stone; let him go to Kaaba; let him believe in ghosts—whatever he wants. Amulets, rituals, prayers—let him do whatever he wants. Do not tell him the truth, for truth, as they experienced it, is dreadful—because the “truth” revealed in wars was dreadful.

कंगूरे झुक गए, ईवानों के हिलने लगे दर

 

किस कदर-बे-बसो-कम माया नजर आता है

 

अब गरां कद्र को महदूद किया जाता है

 

फिक्रे-इंसानी की इस दर्जा मुजैय्यन शहकार

 

हर्फे बरबादिए-तहजीब हुआ जाता है

अपने इन हाथों ने अपना ही गला घोंट दिया

काफिलेवालों ने खुद काफिले को लूट लिया

हमने चाहा था कि इस कूवते-बे-पायां से

अपनी खुद-साख्ता दोजख को बना लें जन्नत

न कि उम्मीद जो कुछ थी भी वही मिट जाए

Ahriman burst into laughter at this manner of world‑building; The battlements bent low, the palace doors began to shake. How helpless, how paltry it all now appears— What once had worth is now confined and diminished. This so precisely fashioned “masterpiece” of human thought Turns into the very pronouncement of civilization’s ruin. These very hands of ours throttled our own throat; The caravaners themselves plundered the caravan. We had wanted that, with this boundless power, We would turn our self‑made hell into paradise— Not that even what little hope we had would be erased. In a world of sacrifice, what value remained of the offered ones? Even the split atoms perished—could accomplish nothing; We emptied the very hem of life, and could not fill it.

जिंसे-कुर्बानी की दुनिया में रही क्या कीमत

 

फटके जर्रे भी फना हो गए, कुछ कर न सके

 
 

We split the atom—“even the split atoms perished”—we created such power. What came of it?

दामने-जीस्त ही कर गए, भर न सके

हमने अणु भी तोड़ लिया...‘फटके जर्रे भी फना हो गए’...हमने अणु भी तोड़ लिया, इतनी शक्ति पैदा कर ली मगर फायदा क्या हुआ?

फटके जर्रे भी फना हो गए, कुछ कर न सके

दामने-जीस्त ही कर गए, भर न सके

Even the split atoms perished—could accomplish nothing; We emptied the very hem of life, and could not fill it.

आदमी की जिंदगी की जेब और खाली हो गई, भरी नहीं। सोचा तो हमने कुछ और था।

Man’s pocket of life became emptier, not fuller. We had dreamt otherwise.

हमने चाहा था कि उस कूवते-बे-पायां से

विज्ञान के द्वारा दी गई शक्ति से, इस महान शक्ति से...

हमने चाहा था कि इस कूवते-बे-पायां से

अपनी खुद-साख्ता दोजख को बना लें जन्नत

कि हम इस नरक को, नरक जैसी पृथ्वी को स्वर्ग जैसा बना लेंगे, मगर बात कुछ और हुई। थोड़े-बहुत सपने भी थे स्वर्ग के, वे भी नष्ट हो गए। पृथ्वी और नरक हो गई।

We had wanted that with this boundless power— the power given by science, this great power— We had wanted that with this boundless power we would turn our self-made hell into paradise. Instead, the few dreams of heaven we still had were destroyed. Earth became even more hellish.

अहरमन हंस पड़ा इस तर्जे-जहां बानी पर

शैतान हंसने लगा आदमी को देख कर। हंसने लगा क्योंकि इतना तो शैतान भी चेष्टा करता तो आदमी को बर्बाद नहीं कर सकता था। आदमी तो एक कदम आगे निकल गया।

अहरमन हंस पड़ा इस तर्जे-जहां बानी पर

कंगूरे झुक गए ईवानों के हिलने लगे दर

सब कंप गया। सारे मंदिर कंप गए, सारे महल कंप गए।

Ahriman laughed at man’s way of building the world; The battlements bent, the palace doors trembled. Everything shook. Temples shook, palaces shook.

ऐसे दूसरे महायुद्ध के बाद जो छाया पड़ी पश्चिम के चित्त पर, उसी छाया का परिणाम है अस्तित्ववाद। अस्तित्ववाद कहता है, मत कहो आदमी से उसके सत्य। एक बार सत्य जान लेगा तो फिर तुम बहुत पछताओगे। आदमी को बचकाना ही रहने दो; उसे प्रौढ़ मत बनाओ।

This shadow cast over the Western mind after the Second World War is what resulted in existentialism. It says: do not tell man his truths. Once he knows, you will repent. Let man remain childish; do not make him mature.

मगर यह बात अधूरी है। हमने और आगे भी तलाश की है। जहां कामू और सार्त्र रुक गए हैं वहां बुद्धों ने प्रवेश किया है। उन्होंने विचार के पार ध्यान में झांका है। रिक्तता मिट जाती है, पूर्ण का अवतरण होता है। ध्यान परम आलोक से भर जाता है। शाश्वत जीवन की प्रतीति होने लगती है। मान्यता नहीं; मान्यता के तो बुद्ध भी खिलाफ हैं, मैं भी खिलाफ हूं। मान्यता तो तोड़नी ही होगी। लेकिन कामू डरता है कि मान्यता टूट गई तो फिर क्या होगा? कोई डरने का कारण नहीं है। मान्यता टूट जाए तो हम आदमी को जानने की तरफ ले चलेंगे।

But this is incomplete. We have searched further. Where Camus and Sartre stop, the Buddhas enter. They looked beyond thought into meditation. Emptiness dissolves; the Whole descends. Meditation fills with the supreme light; the intuition of eternal life arises. Not belief—Buddha too is against belief, and so am I. Belief must be broken. Camus fears: if belief breaks, what then? There is nothing to fear. When belief breaks, we shall lead man toward knowing.

मेरे देखे तो जगत में जो निराशा फैली है, यह सूरज के पहले रात का घना हो जाना है; और कुछ भी नहीं है। सुबह होने के पहले रात खूब काली हो जाती है, बस इतना ही। इस निराशा से कुछ निराश होने की जरूरत नहीं है। यह निराशा एक बड़ी आशा का जन्म बनेगी।

As I see it, the despair spread in the world is only the night growing darker before dawn—nothing more. Just before sunrise the night is at its blackest—only that. There is no need to despair over this despair; it will give birth to a great hope.

इसलिए पश्चिम में ध्यान की तलाश शुरू हुई है। विचार ले आया आखिरी कगार पर। अब लौटने का कोई उपाय नहीं है। जीवन के सारे खिलौने टूट गए। जीवन की सारी मान्यताएं उखड़ गईं। अब किताबों में भरोसा नहीं है आदमी को। अब आदमी ध्यान की तलाश में निकला है।

That is why, in the West, the search for meditation has begun. Thought has brought man to the last cliff. There is no way back. All of life’s toys are broken, all beliefs uprooted. Now man has no trust in books. Now he has set out in search of meditation.

मुझसे लोग पूछते हैं कि ‘भारत के लोग ध्यान में इतने उत्सुक क्यों नहीं हैं?’

People ask me, “Why are Indians not as eager for meditation?”

भारत अभी निराश नहीं है। भारत ने अभी कुछ देखा नहीं। भारत पहले महायुद्ध से भी बच गया, दूसरे महायुद्ध से भी बच गया। भारत ने महाभारत के बाद कोई युद्ध ही नहीं देखा है।

और महाभारत भी कभी हुआ कि नहीं, पता नहीं। और हुआ भी हो तो छोटी-मोटी लड़ाई थी! क्योंकि कुरुक्षेत्र में भूमि इतनी नहीं है कि बहुत बड़ा युद्ध हो सके। अठारह अक्षौहिणी सेनाएं तो वहां खड़ी भी नहीं हो सकतीं, जितनी लिखी हैं। लड़ने की तो बात दूर, खड़ा होना ही असंभव है। लड़ने के लिए थोड़ी जगह तो चाहिए! भाग-दौड़ के लिए कोई उपाय चाहिए। हाथी-घोड़ों के लिए कोई जगह चाहिए, रथों के लिए कोई जगह चाहिए। वहां इतनी जगह नहीं है। कुरुक्षेत्र छोटी सी जमीन है।

India is not yet disillusioned. India has seen nothing. India escaped the First World War and the Second. Since the Mahabharata, India has seen no war. And who knows if the Mahabharata ever happened at all? Even if it did, it must have been a small skirmish. Kurukshetra does not have land enough for a great war. Eighteen divisions of armies could not even stand there, let alone fight. You need some space to fight—room to run, room for elephants and horses, room for chariots. There isn’t that much space. Kurukshetra is a small area.

भारत ने, पश्चिम ने जो मनुष्य की नग्नता देखी है, वह नहीं देख पाया। और भारत अभी इतना दीन-दरिद्र है कि विचार भी नहीं कर पाया, ध्यान कैसे करे? अभी विचार में भी हीन है। अभी तो भारत अपनी मान्यताओं में डूबा हुआ है, अभी सपने देख रहा है।

अभी भारत में संत-महात्मा उसको व्यर्थ की पिटी-पिटाई पुरानी बातें दोहराए चले जा रहे हैं। उसको अभी लगाए जा रहे हैं हवन में, यज्ञ में। अभी भी करोड़ों रुपए खर्च किए जाते हैं। विश्वशांति के लिए यज्ञ हो रहा है! एक पति-पत्नी में तो शांति करवा कर दिखला दो यज्ञ से, विश्वशांति करने चले हो। जरा मूढ़ता की कुछ तो, कुछ तो सीमा रखो।

India has not seen the nakedness of man that the West has seen. And India is so poor it has not even been able to think—how will it meditate? It is still drowning in beliefs, still dreaming. Its saints keep repeating the same stale things, keeping people busy with havans and yagnas. Even now crores are spent—“A yagna for world peace!” Create peace between a husband and wife first through a yagna, then talk of world peace. Have at least some limit to your foolishness.

और कितने यज्ञ हो गए, विश्वशांति होती ही नहीं। फिर भी तुम्हें समझ में नहीं आती कि तुम्हारे यज्ञों से विश्वशांति नहीं हो सकती। लेकिन भारत अभी इसी तरह की बातों में लगा हुआ है। आग में गेहूं फेंकता है, घी उ़ंडेलता है, सोचता है विश्वशांति हो जाएगी।

और न केवल गैर-पढ़े-लिखे लोग, पढ़े-लिखे लोग भी व्यर्थ की बातें खोजते हैं। वे कहते हैं कि इससे इस तरह का धुआं उठता है कि उस धुएं से शांति के बादल बन जाते हैं। सारी दुनिया में शांति का वातावरण हो जाता है। और मजा यह है कि वे जो पुजारी यज्ञ करते हैं, वे ही यज्ञ के बाद लड़ते हैं कि किसको ज्यादा मिल गया, किसको कम मिला। बादलों का असर उन पर भी नहीं होता, जिन धुएं के बादलों की बात हो रही है।

और विज्ञान के इस युग में इस तरह की बातें बच्चों की किताबों में हों तो चलेगा, परियों की कथाओं में हों तो चलेगा। अगर तुम्हारे यज्ञ से ऐसा धुआं पैदा होता है तो बड़ा आसान है मामला। दो आदमी लड़ रहे हों, वहां जाकर यज्ञ का धुआं छोड़ कर देखो; लड़ाई और बढ़ जाएगी। वे दोनों तुम पर भी टूट पड़ेंगे कि तुम यह धुआं यहां क्यों ले आए? तुमने समझा क्या है? तुम जरा प्रयोग करके तो देख लो। कहीं भी युद्ध इस तरह बंद हो सकते हैं--घी के जलाए धुएं से और तुम्हारे मंत्रोच्चारों से? और मंत्रोच्चार करने वाले इतनी कलह में हैं जिसका कोई हिसाब नहीं। उनका सारा काम लड़ाई झगड़ा है। लेकिन भारत अभी इस तरह की बातों में उलझा है। अभी विचार की भी क्षमता नहीं है, इसलिए ध्यान की तो बात ही अलग।

So many yagnas, yet no world peace. Still it doesn’t occur to you that your yagnas cannot create world peace. India remains entangled in such things. It pours grain and ghee into fire, imagining world peace will come. And not only the uneducated—even the educated concoct nonsense: “The smoke rising from a yagna forms clouds of peace and an atmosphere of serenity spreads across the globe.” The irony: the very priests who perform the yagna quarrel afterward about who got more and who got less—the clouds have no effect even on them! In this scientific age such talk might suit children’s books or fairy tales. If your yagna produces such a smoke, the matter is simple: find two men fighting and release your smoke there—watch the fight grow fiercer, and both will pounce on you for bringing smoke! Try the experiment. Can any war be stopped by the smoke of burning ghee and your chanting? And those who chant are themselves mired in endless quarrel. Their whole business is fighting. India is caught in such things. It lacks even the capacity to think clearly—how will it meditate?

यहां आते हैं भारतीय मित्र। उनमें से अधिक तो सिर्फ देखने आते हैं कि दूसरे क्या कर रहे हैं। भेद साफ है: पश्चिम से जो भी आता है वह भाग लेना चाहता है। वह कहता है, हम भागीदार होना चाहते हैं, हम अनुभव करना चाहते हैं। भारतीय मित्रों में से थोड़े से ही--जो विचार की क्षमता को उपलब्ध हुए हैं, और जिन्हें दिखाई पड़ना शुरू हुआ है कि विचार के आगे जाना जरूरी है, वे सम्मिलित होते हैं। बाकी तमाशबीन होते हैं। बाकी वे कहते हैं, हम खड़े होकर देखेंगे कि क्या हो रहा है। और खड़े होकर वे सोचते हैं कि समझ गए कि ध्यान क्या है। वे सोचते हैं बात उनकी समझ में आ गई कि यही ध्यान है।

Indian friends come here. Most only come to see what others are doing. The contrast is clear: those who come from the West want to participate; they say, “We want to partake, to experience.” Among Indian friends, only a few—those who have attained some capacity for thought and begun to see the need to go beyond thought—actually join in. The rest are spectators. They stand apart and think they have understood what meditation is. They think it is clear to them just by looking.

ध्यान भीतरी घटना है, बाहर से देखने का कोई उपाय नहीं है।

Meditation is an inner event; there is no way to see it from outside.

इसलिए भारत की उत्सुकता ध्यान में नहीं है, भारत की उत्सुकता धन में है। और तुम लाख कहो कि भारत धार्मिक देश है। कभी रहा होगा, अभी तो नहीं है। और कभी रहा होगा यह भी संदिग्ध है। क्योंकि तुम तो अभी भी यही दोहराए चले जा रहे हो, यही तुम सदा दोहराते रहे हो कि हम धार्मिक हैं।

तुमने धार्मिक होने को मान्यता की बात बना ली है, विश्वास की बात बना ली है। धार्मिक होना विश्वास की बात नहीं है, धार्मिक होना एक जीवंत रूपांतरण है। जब तक तुम्हारे सारे विश्वास गल कर न गिर जाएं, और तुम्हारी सब धारणाएं व्यर्थ होकर न गिर जाएं तब तक तुम जानने के मार्ग पर कदम नहीं उठा सकते।

So India has little eagerness for meditation; its eagerness is for wealth. Say what you will that India is a religious country—perhaps it once was; now it is not. Even that “once” is doubtful—because you keep repeating, as you always have, that we are religious. You have reduced being religious to belief, to faith. But being religious is not a matter of belief; it is a living transformation. Until all your beliefs melt away and your assumptions fall to the ground, you cannot take a step on the path of knowing.

इसलिए मैं तुमसे कहता हूं, अल्बेयर कामू ठीक कहता है। वहां तक तो तुम जाओ, मगर वहां रुक मत जाना। रुके तो गलती होगी। उससे आगे जाना है। अल्बेयर कामू तुमसे छीन लेगा, जो-जो व्यर्थ है। फिर उसके बाद ही तुम्हारे जीवन में सार्थक की खोज शुरू होगी। कंकड़-पत्थर तो कंकड़-पत्थर हो गए, अब हीरे कहां हैं? हीरे भी हैं। और हीरे तुम्हारे भीतर हैं, कंकड़-पत्थर बाहर हैं।

बाहर जो है, सब अधर्म है--तुम्हारे तीर्थ भी, तुम्हारे मंदिर-मस्जिद भी; तुम्हारे पंडित-पुरोहित भी; तुम्हारे मंत्र-यज्ञ-हवन भी। बाहर जो है, सब पाखंड है। अगर परमात्मा को खोजना है तो भीतर खोजो। अकेले चलो। एकला चलो रे। अपने भीतर चलो। जहां कोई न रह जाए, कोई दूसरा न रह जाए, दूसरे की छाया भी न रह जाए; जहां कोई विचार की तरंग न रह जाए, जहां सब निर्विचार हो, उसी निर्विचार चैतन्य में तुम जानोगे कि ईश्वर है। ईश्वर ही है। और फिर वह ईश्वर हिंदुओं का ईश्वर नहीं है, और न मुसलमानों का ईश्वर है, न ईसाइयों का ईश्वर है। वह मात्र ईश्वर है।

Therefore I say to you: Camus is right—go that far, but do not stop there. If you stop there, you err. You must go beyond. Camus will take away from you whatever is worthless; only then will your search for meaning begin. The stones are now stones; where are the diamonds? Diamonds exist—and they are within you. The stones are outside. All that is outside is irreligion—your pilgrimages, your temples and mosques, your pundits and priests, your mantras, yagnas, and havans. All that is outside is hypocrisy. If you want to find God, search within. Walk alone—ekla chalo re. Go within yourself, where no one remains, where not even another’s shadow remains; where not even a ripple of thought remains; where all is thought-free—there, in that thought-free consciousness, you will know that God is. God alone is. And then that God is not the God of Hindus, nor of Muslims, nor of Christians—he is simply God.

और तब श्रद्धा का आविर्भाव होता है। श्रद्धा ज्ञान से उत्पन्न होती है। विश्वास अज्ञान में उत्पन्न होता है। और विश्वास को श्रद्धा मत समझ लेना। विश्वास धोखा है। इसलिए मैं तुममें विश्वास पैदा नहीं करवाना चाहता। मैं तो तुम्हें श्रद्धा देना चाहता हूं, विश्वास छीन लेना चाहता हूं। विश्वास झूठा सिक्का है; श्रद्धा जैसा लगता है। झूठे सिक्के को लगना ही चाहिए ठीक सिक्के जैसा, तभी तो चल सकता है बाजार में; नहीं तो चलेगा कैसे? ठीक असली सिक्के जैसा मालूम पड़ना चाहिए। वैसा ही विश्वास मालूम पड़ता है।

Then trust is born. Trust arises out of knowing. Belief arises out of ignorance. Do not mistake belief for trust. Belief is a counterfeit coin, resembling trust. I do not wish to create belief in you; I wish to give you trust and take away your beliefs. A counterfeit coin must look like the real one, or it cannot circulate. Belief looks like trust.

विश्वास ने आदमी को बहुत भरमाया है, बहुत भटकाया है। और कामू ठीक कहता है, अगर विश्वास छीन लोगे, आदमी घबड़ा जाएगा। इसलिए विश्वास केवल वे ही छीनने में समर्थ हैं, उन्हीं को छीनना चाहिए जो श्रद्धा दे सकते हों। सदगुरु ही केवल विश्वास छीन सकता है। क्योंकि उसे भरोसा है कि जब तुम रिक्त हो जाओगे तो तुम्हें शून्य होने की कला भी सिखा देगा।

Belief has deluded and misled man greatly. And Camus is right: if you snatch people’s beliefs, they will panic. Therefore only those who can give trust should dare to take beliefs away. Only a true master should snatch belief—because he is confident that once you are empty he will also teach you the art of shunya.

और रिक्तता और शून्यता पर्यायवाची शब्द नहीं हैं। भाषाकोश में पर्यायवाची हैं, जीवन के कोष में नहीं हैं। रिक्तता का मतलब है, कुछ भी नहीं है। शून्य का मतलब है, सब-कुछ का स्रोत है। शून्य विधायक शब्द है। शून्य में पूर्ण समाया हुआ है, सोया हुआ है, प्रच्छन्न है। रिक्त में कुछ भी नहीं है। रिक्तता सिर्फ खाली है। रिक्तता में कोई कैसे जीएगा?

And emptiness and shunya are not synonyms. They may be in the dictionary; they are not in the treasury of life. Emptiness means: nothing is there. Shunya means: the source of all is there. Shunya is an affirmative word. In shunya, the Whole is contained—sleeping, latent, veiled. Emptiness is merely hollow. How can anyone live in emptiness?

इसलिए कामू भी ठीक कहता है कि अगर आदमी रिक्त हो गया तो फिर जीओगे कैसे? फिर अपना ही सत्य मार डालेगा; फिर उससे छुटकारा पाना मुश्किल है।

मैं तुमसे उसके आगे की बात कह रहा हूं। मैं तुमसे कह रहा हूं, यह सत्य नहीं है, यह केवल असत्य का छूटना हुआ। असत्य का छूटना सत्य का हो जाना नहीं है। पैर से कांटा निकल गया, इसका यह मतलब नहीं है कि तुम्हारे हाथ में फूल आ गए। पैर से कांटा निकल गया, वह अच्छा हुआ। कांटा चुभा रहता तो फूल को खोजना मुश्किल था। पैर में कांटा चुभा था, चलते कैसे? अब पैर स्वस्थ हैं, अब तुम चल सकते हो। अब फूल की खोज हो सकती है। विचार का कांटा निकल जाए तो ध्यान का फूल खोजा जा सकता है। इसलिए समस्त ध्यानियों ने निर्विचार को समाधि कहा है।

So Camus is right: if man becomes empty, how will he live? Then a man’s “truth” will kill him; he will not be able to escape it. I am telling you what lies beyond. What you are calling “truth” is not truth—it is merely the falling away of untruth. The removal of a thorn from your foot is not the arrival of a flower in your hand. The thorn removed—good; while it pricked, searching for the flower was hard. With the thorn out, you can walk. Now the search for the flower can begin. When the thorn of thought is removed, the flower of meditation can be sought. Hence all meditators have called no-thought samadhi.

सत्य तो मुक्त करता है। तुमने जिसे सत्य मान रखा है वह सत्य नहीं है। इसलिए जब तुम थोड़े जागोगे, थोड़ा सोचोगे तो पहले तो घबड़ाहट आएगी।

Truth does liberate. What you have taken to be truth is not truth; when you awaken a little and think a little, at first there will indeed be panic.

मेरे पास आने में वही तो घबड़ाहट है, वही तो डर है। मेरे पास बहुत लोग आना चाहते हैं और भय के कारण नहीं आ पाते। निरंतर मुझे पत्र मिलते हैं लोगों के कि हम आना चाहते हैं, मगर डर लगता है, कहीं आप हमारे विश्वास न छीन लें।

Many wish to come to me but fear prevents them. I receive letters constantly: “We want to come, but we are afraid you may take away our beliefs.”

विश्वास तो छीनने ही पड़ेंगे। जगह खाली करनी पड़ेगी। सिंहासन खाली करना पड़ेगा कचरे से, तभी परमात्मा आएगा; तभी विराजेगा तुम्हारे भीतर।

Beliefs must be taken away. Space must be cleared. The throne must be emptied of junk—only then will God come to sit within you.

मैं जो कर रहा हूं, दोनों प्रक्रियाएं उसमें सम्मिलित हैं। इसलिए विचार से मैं कुछ झिझकता नहीं हूं। विचार करने को मैं राजी हूं। जितने दूर तक विचार ले जा सकता है उसके साथ चलने को राजी हूं। इसलिए बहुत से लोग मेरे विचारों में ठीक नीत्शे का खतरा पाते हैं। और ठीक है उनका पाना। उतने दूर तक वे सच हैं लेकिन और थोड़े आगे चलो। मेरी तो समझ ही यही है कि नीत्शे अगर पूरब में पैदा हुआ होता तो बुद्ध होता। बुद्ध की क्षमता का आदमी था। विचार उतना ही प्रगाढ़ था, उतना ही प्रखर था। वैसी ही धार थी जैसी बुद्ध की। लेकिन बस, विचार पर ही रुक गया। विचार ध्यान न बन पाया। और वहीं अटकाव हो गया। मैं राजी हूं नीत्शे से जहां तक नीत्शे जाता है, लेकिन उससे भी आगे मैं चलता हूं।

What I am doing contains both processes. Therefore I do not hesitate about thinking. I am willing to think, to go as far as thought can go. That is why many see in my thought the same danger as in Nietzsche—and they are right, up to that point. But then go a little further. My understanding is: had Nietzsche been born in the East, he would have become a Buddha. He had the capacity—the same depth and sharpness of mind, the same edge. But he stopped at thought; thought did not become meditation. There the blockage occurred. Up to where Nietzsche goes, I agree; but I go beyond.

तो ठीक कहता है कामू, नीत्शे, फ्रायड कि आदमी भ्रमों में जीता है। उसके साथ ऐसा मत करना कि तुम भ्रम छीन लो; नहीं तो वह जीएगा कैसे? जैसे छोटे बच्चे के खिलौने छीन लो तो छोटा बच्चा जीएगा कैसे? लेकिन क्या तुम सोचते हो, ऐसी प्रौढ़ता नहीं आती कभी जब खिलौने बच्चा खुद ही छोड़ देता है? फिर भी तो तुम जीते हो बिना खिलौनों के। एक दिन ऐसा लगता था कि बच्चा बिना खिलौनों के नहीं जी सकता। रात भी अपने खिलौने अपने साथ छाती से लगा कर सोता है। सुबह होते ही पहले अपने खिलौने को तलाशता है। पर हम जानते हैं कि कल प्रौढ़ हो जाएगा, यह खिलौना आज जो इतना प्यारा है, किसी दिन कोने में पड़ा रह जाएगा, कचरेघर में फेंक दिया जाएगा। इसे फिर इसका ध्यान भी न आएगा।

So Camus, Nietzsche, Freud are right that man lives in illusions. Do not simply snatch his illusions—how will he live? It is like snatching a child’s toys—how will the child live? But do you think a maturity never comes when the child himself puts away his toys? You, after all, live without toys. Once it seemed the child could not live without them; he slept with them at his chest and in the morning searched for them first. But we know: when he matures, the toy that is so precious today will lie in a corner, be thrown into the trash; he will not even remember it.

ऐसे ही तुम्हारे विश्वास हैं; बचपन के खिलौने हैं। उन्हें तो छोड़ना ही होगा। पीड़ादायी भी है उन्हें छोड़ना। कष्ट भी होगा। कांटा निकाला जाता है तो भी तो तकलीफ होती है। मवाद भरी हो और उसे निकालना हो देह से तो भी तो तकलीफ होती है। सभी तरह की सर्जरी तकलीफ की होती है। और यह तो देह की ही सर्जरी नहीं है, आत्मा की सर्जरी है। लेकिन एक बार सारी मवाद निकल जाए, सारे भ्रम गिर जाएं तो तुम तैयार हो जाओगे उड़ान भरने को। हां, वहीं रुकोगे तो कामू की बात सत्य हो जाएगी। वहां रुकना मत; उससे आगे जाना है। जब तक शून्य न मिल जाए, समाधि न मिल जाए तब तक रुकना ही मत। समाधि है; और तुम्हारा जन्मसिद्ध अधिकार है।

So it is with your beliefs: toys of childhood. They must be dropped. Painful—yes. Even removing a thorn hurts. When pus has accumulated and must be drained, that too hurts. All surgery is painful—and this is not bodily surgery; it is surgery of the soul. But once all the pus is out and all illusions are gone, you will be ready to take flight. Yes—if you stop in between, Camus’ word will become true. Do not stop there; go further. Until shunya is found, until samadhi is attained, do not stop. Samadhi is—and it is your birthright.

दूसरा प्रश्न: ओशो, एक बार स्वामी मनोहरदास वेदांती हमारे गांव आए। आपके संबंध में चर्चा होने पर कहने लगे: उनका सब अललटप्पू है। इसी प्रकार आर्यसमाज के प्रचारक आर्य भिक्खु ने जब आपकी माला देखी तो कहने लगे: उनका संन्यास युवकों को फ्रस्ट्रेशन की तरफ ले जा रहा है। इन दोनों महानुभावों ने इन बातों को आम सभाओं में भी कई रूपों में दोहराया। इन्हें आपसे क्या परेशानी हो सकती है?
Second question: Osho, once Swami Manohardas Vedanti came to our village. When your name came up in discussion, he said, “Everything of his is utter nonsense.” Likewise, when the Arya Samaj preacher Arya Bhikkhu saw your mala, he said, “His sannyas is leading young people toward frustration.” Both these gentlemen also repeated such remarks in various ways in public meetings. What problem could they possibly have with you?

वेदांत! मुझसे इन्हें परेशानी नहीं होगी तो किससे इन्हें परेशानी होगी? स्वाभाविक है। मैं उनकी जड़ें काट रहा हूं। उनकी नाराजगी बिलकुल स्वाभाविक है। मैं उनके सारे धंधे को नष्ट किए दे रहा हूं, उनके व्यवसाय की मूल आधारशिलाएं गिरा रहा हूं।

Vedant! If they don’t have a problem with me, with whom would they have a problem? It’s natural. I am cutting their roots. Their annoyance is perfectly natural. I am undoing their whole trade, knocking down the foundational pillars of their business.

मैं सिर्फ ऊपर-ऊपर हमला नहीं कर रहा हूं, मेरा हमला गहरा है। अगर मैं इतना ही कहूं कि ऊपर-ऊपर का कुछ भेद करना है। तुम ऐसे कपड़े पहनाते हो भगवान को, मैं ऐसे कपड़े पहनाऊंगा भगवान को। तुम इस तरह खड़ा करते हो, मैं इस तरह खड़ा करूंगा। तुम आंखें खुली रखते हो, मैं आंखें बंद रखूंगा भगवान की। तुम कहते हो तीन चेहरे हैं, मैं कहूंगा चार हैं। अगर इस तरह का झगड़ा होता तो ऊपर-ऊपर का झगड़ा था; उसमें कोई अड़चन की बात नहीं थी। इस तरह के झगड़े किसी तरह का कोई भेद पैदा नहीं कर पाते।

I am not merely attacking on the surface; my attack is deep. If all I said was to make superficial distinctions—“You dress God this way; I will dress God that way. You make him stand so; I’ll make him stand otherwise. You keep his eyes open; I’ll keep God’s eyes closed. You say he has three faces; I’ll say he has four”—then it would have been a surface quarrel, not something to stumble over. Such quarrels never create any real difference.

बुद्ध के बाद पच्चीस सौ साल में फिर से एक बार एक घटना घट रही है। बुद्ध के समय में ऐसा हुआ था कि सारे पंडित-पुरोहित, सारे साधु-संत, सारे महानुभाव-महात्मा बुद्ध के खिलाफ हो गए थे। सारे के सारे! एक बात पर राजी हो गए थे कि बुद्ध गलत हैं।

After twenty-five hundred years, once again something is happening that last happened in Buddha’s time. In Buddha’s time, all the pundits and priests, all the monks and sadhus, all the so-called great men and mahatmas turned against him. All of them! They agreed on one point: that Buddha was wrong.

ऐसा फिर हो रहा है। एक बात पर तुम्हारे साधु-संत, महानुभाव-महात्मा, पंडित-पुरोहित राजी होते जा रहे हैं--मेरे विरोध में एकदम राजी हैं। उनके आपस में कितने ही झगड़े हों, आपस में कितने ही विवाद हों... अब वेदांती और आर्यसमाजी का आपस में बहुत विवाद है, लेकिन एक संबंध में कम से कम वे राजी हैं--मेरे विरोध में राजी हैं। मैं इससे भी खुश होता हूं कि चलो इतनी एकता आई, यह भी क्या कम है? कुछ एकता तो आई, किसी बहाने सही! मैं निमित्त बना, यह भी अच्छा है, यह भी सौभाग्य। चलो, इसी कारण वे इकट्ठे हो जाएं।

It is happening again. On one point, your sadhus, saints, great men, mahatmas, pundits and priests are coming to agree—completely agreed in opposing me. However many quarrels and disputes they may have among themselves… Vedantins and Arya Samajis are at great odds with each other, yet on at least one count they agree—on opposing me. Even this makes me happy that at least some unity has come—however it comes! If I am the pretext for that, so be it; that too is fortunate. Let them unite for this reason.

तुम कहते हो: एक सज्जन ने कहा कि ‘मेरा... उनका सब अललटप्पू है।’

You say: one gentleman said, “Everything of his is nonsense.”

यही तो उन्होंने बुद्ध के लिए कहा है। यही उन्होंने महावीर के लिए कहा है। कुछ नई बात वे नहीं कह रहे हैं। जो बात उनकी समझ में नहीं आती वह अललटप्पू मालूम होती है।

That is exactly what they said about Buddha. Exactly what they said about Mahavira. There’s nothing new in what they are saying. Whatever they do not understand looks like nonsense to them.

नास्तिक यही बात तो आस्तिकों के संबंध में कहते हैं कि ईश्वर इत्यादि सब अललटप्पू। है ही नहीं; सब बकवास है। चार्वाकों ने क्या कहा है? चार्वाकों ने यही तो कहा है कि यह सब पंडितों-पुरोहितों की बकवास है, अललटप्पू है। कहीं कोई ईश्वर नहीं है। मरने के बाद कोई लौटता नहीं है। पागलो, इनकी बातों में मत पड़ना। ऋणं कृत्वा घृतं पिबेत। डरो ही मत। ऋण भी लेकर पीना पड़े तो घी पीओ क्योंकि लौट कर कौन आता है! किसको चुकाना है! कौन चुकाने वाला, कौन लेनेवाला, कौन देने वाला? सब मर गए, सब मिट्टी में मिल गए। पंडित-पुरोहितों की बकवास में मत पड़ो। न कोई पुण्य है, न कोई पाप है, सब अललटप्पू है।

Atheists say the same thing about theists—that God and all that is nonsense. “It doesn’t exist; it’s all rubbish.” What did the Charvakas say? Exactly this, that it is the rubbish of pundits and priests—nonsense. There is no God anywhere. No one returns after death. “Fools, don’t get caught in their talk! Borrow and drink ghee. Don’t be afraid—if you must borrow, borrow and drink, because who comes back? Who will repay? Who will collect? All are dead and merged in dust. Don’t get trapped in the babble of pundits and priests. There is no virtue, no sin—it’s all nonsense.”

यही तो चार्वाक ने कहा। चार्वाकों की समझ में नहीं बात आई परलोक की। यही तो मार्क्स ने कहा है धार्मिकों के संबंध में। यही तो फ्रायड ने कहा है धार्मिकों के संबंध में।

That is what the Charvakas said. The hereafter did not enter their understanding. That is exactly what Marx said about the religious. Exactly what Freud said about the religious.

जो बात जिसकी समझ में नहीं आती है, वह सोचता है कि होनी ही नहीं चाहिए। क्योंकि कोई यह तो मानने को तैयार ही नहीं होता कि कोई बात ऐसी भी हो सकती है जो उसकी समझ के आगे हो। अपनी समझ और किसी बात से छोटी पड़ती हो ऐसा तो अहंकार मानने को राजी नहीं होता। तो दूसरा उपाय यही है कि यह बात ठीक होगी ही नहीं। यह बात गलत ही होगी। जो मेरी समझ के बाहर है वह कैसे ठीक हो सकती है? मेरी समझ कसौटी है।

Whatever does not fit someone’s understanding, he concludes it should not exist. For no one is ready to admit that something may be beyond his understanding. The ego won’t admit that one’s understanding could be too small for a certain truth. So the only alternative is to declare that the thing itself must be wrong. “Whatever is beyond my understanding—how could it be right? My understanding is the criterion.”

अब तुम कहते हो कि स्वामी मनोहरदास वेदांती हमारे गांव आए। आपके संबंध में चर्चा होने पर कहने लगे, उनका सब अललटप्पू है। ठीक ही कह रहे हैं। क्योंकि मैं जिस समाधि की बात कर रहा हूं, जिस शून्य की बात कर रहा हूं, मैं जिस श्रद्धा की बात कर रहा हूं, वह उनकी समझ में नहीं आई होगी। आ जाती तो अपने को वेदांती कहलवाते? आ जाती तो किताबों से बंधते? आ जाती तो विशेषण लगाते?

Now you say Swami Manohardas Vedanti came to your village. When your name came up he said, “Everything of his is nonsense.” He is saying just what follows for him to say. For the samadhi I speak of, the emptiness I speak of, the trust I speak of—those likely did not enter his understanding. Had they entered, would he still call himself a Vedantin? Would he still be bound to books? Would he still carry labels?

जिसकी बात समझ में आ जाएगी उसके सारे विशेषण गिर जाएंगे। जो शून्य को समझ लेगा, अब शून्य पर कैसे विशेषण लगाओगे? शून्य वेदांती होगा कि आर्यसमाजी होगा? शून्य तो बस शून्य होगा। शून्य में भेद नहीं होगा। शून्य जैन होगा कि हिंदू होगा? शून्य तो बस शून्य होगा।

When one truly understands, all labels drop. If one understands shunya, how will you put adjectives on emptiness? Will emptiness be Vedantin or Arya Samaji? Emptiness is simply emptiness. There is no division in emptiness. Will emptiness be Jain or Hindu? Emptiness is simply emptiness.

तुम यहां इतने लोग बैठे हो। तुम सब सोच रहे हो तो तुम सब अलग-अलग हो। कोई हिंदू है तो हिंदू ढंग से सोच रहा है। कोई मुसलमान है तो मुसलमान ढंग से सोच रहा है। कोई ईसाई है तो ईसाई ढंग से सोच रहा है। लेकिन अगर तुम सब निर्विचार होकर बैठ जाओ यहां; न हिंदू सोचे, न ईसाई सोचे, न जैन सोचे। अगर सब असोच की शांत अवस्था में हो जाएं तो फिर क्या भेद होगा? क्या हिंदू का शून्य अलग होगा मुसलमान के शून्य से? शून्य तो बस एक ही प्रकार का होगा।

There are so many of you sitting here. As long as you are thinking, you are all different. A Hindu thinks in a Hindu way; a Muslim thinks in a Muslim way; a Christian thinks in a Christian way. But if you all sit here without thought—no Hindu thinking, no Christian thinking, no Jain thinking—if all come to a quiet state of no-thought, then what difference remains? Will the Hindu’s emptiness be different from the Muslim’s emptiness? Emptiness is of one kind only.

विचार में भेद होते हैं; निर्विचार में भेद नहीं होते। मन में भेद होते हैं, अमन में कैसे भेद? उन्मनी दशा में कैसे भेद? जहां मन ही न रहा वहां सब भेद गए।

Differences are in thought; in thoughtlessness there are no differences. Differences are in mind; how can there be differences in no-mind? In the unmani state, how can there be differences? Where the mind itself is gone, all differences are gone.

उनको लगा होगा अललटप्पू। उनकी समझ से ऊपर जाती होगी। इतनी उनकी उड़ान न होगी। और जहां तक तो संभावना इस बात की है कि उन्हें पता भी न होगा कि मैं क्या कह रहा हूं। ऐसे लोग हैं जो मुझे पढ़ते भी नहीं और मेरे संबंध में वक्तव्य देते हैं। उन्हें पता भी नहीं होगा कि यहां क्या हो रहा है।

To them, it must look like nonsense. It must be going beyond their reach. They may not have such wings. And very likely, they don’t even know what I am saying. There are people who don’t read me and yet deliver statements about me. They don’t even know what’s happening here.

अज्ञान में वक्तव्य देना बहुत आसान है। जान कर वक्तव्य देने वाला आदमी झिझकेगा, सोचेगा, विचारेगा, अनुभव करेगा। अगर वे ईमानदार हों तो उन्हें आकर यहां अनुभव करना चाहिए। अनुभव करके कहना चाहिए अललटप्पू। एक घूंट तो आकर पीना चाहिए, थोड़ा स्वाद लेना चाहिए। स्वाद से घबड़ाहट है। यहां पास आने में भी भय है।

It is very easy to make pronouncements in ignorance. One who speaks after knowing will hesitate, will think, reflect, experience. If they were honest, they should come here and experience. And only then call it nonsense. At least come and take a sip, taste a little. But they are afraid of the taste. They are afraid even to come near.

मेरी किताबें भी तुम्हारे साधु-संत पढ़ते हैं तो छिपा कर पढ़ते हैं। किसी को पता न चल जाए कि मेरी किताब पढ़ रहे हैं। इतना भय? इतनी नपुंसकता? इतनी कमजोरी? साधु होने चले हो? जीवन की महायात्रा पर निकले हो और इतना कमजोर मन कि किसी को पता न चल जाए! पढ़ भी लेते हैं तो बताते नहीं कि उन्होंने मेरी किताब पढ़ी है। और मैं जो करने को कह रहा हूं वह तो कर ही नहीं सकते, क्योंकि उसमें तो बड़ी मुश्किल हो जाएगी।

Even your sadhus read my books secretly. They hide while reading, lest anyone find out they are reading me. So much fear? So much impotence? So much weakness? And you call yourself a sadhu? You set out on life’s great quest with a mind so weak that you worry someone may find out! And even if they do read, they won’t admit they have read me. And what I am asking them to do—they cannot do, because that would create real trouble.

एक जैन मुनि ने मुझे पत्र लिखा है कि आप कहते हैं, मुझे बात भी जंचती है, ध्यान करना भी चाहता हूं, लेकिन इतने जोर-जोर से श्वास लूंगा, सबको पता चल जाएगा। और सबको पता है कि यह किसका ध्यान है। तो मैं यह भी नहीं कह सकता कि पतंजलि को पढ़ कर कर रहा हूं कि...। यह तो सबको जाहिर है। बस, जोर से श्वास ली कि उन्होंने कहा, बिगड़ा यह आदमी।

A Jain muni wrote me a letter: “What you say makes sense. I want to meditate too, but if I breathe loudly, everyone will know. And everyone knows whose meditation that is. I can’t even claim I read Patanjali. The moment I breathe strongly, they’ll say, ‘This man has gone astray.’”

मैंने उनको कहा कि आप सुना है कि बंबई आते हैं--तब मैं बंबई था--तो आप यहीं आकर कर लेना। वे बंबई भी आ गए। बड़ी बेचारों को चोरी करनी पड़ी। किसी और के घर जा रहे हैं ऐसा बता कर मुझसे मिलने आए। मुझसे कहा कि किसी को पता न चले। हम ऐसे ही बीच में आ गए हैं। बता कर कुछ और निकले हैं।

I told him, “I hear you come to Bombay—come and do it here.” He came to Bombay as well. Poor fellow had to steal his way in. He told others he was going somewhere else and came to see me. He told me, “Let no one find out. We just slipped over. We announced we were going elsewhere.”

अब जैन मुनि को मुझसे मिलने में झूठ बोलना पड़े तो बड़ी दयनीय दशा हो गई। कहा: आपकी बातें ठीक भी लगती हैं और हम वर्षों से कोशिश करके ध्यान की हार भी चुके हैं। अब एक आपमें ही आशा है कि शायद ध्यान लग जाए; और तो हमारा लगता नहीं। तो हम आकर रोज सुबह-सुबह घूमने निकलेंगे, यहां आकर ध्यान कर जाएंगे। एक पंद्रह दिन आपके पास ध्यान कर लेना है। मगर किसी को पता न चले। चोरी-चोरी कर लेना है।

If a Jain muni has to lie to meet me, what a pitiable state! He said, “What you say feels right. We have tried for years and failed at meditation. Now only in you we have hope—maybe meditation will happen; elsewhere it hasn’t. We’ll come every morning for a walk and meditate here. For fifteen days we’ll meditate with you. But no one should know. We must do it secretly.”

मैंने कहा: पंद्रह दिन तुम चोरी-चोरी कर लोगे, मगर पंद्रह दिन से कुछ हो नहीं जाएगा। स्वाद लगेगा, करना तो फिर आगे भी पड़ेगा। कैसे करोगे? कहां करोगे? पता तो चलने ही वाला है। इसको छिपाया नहीं जा सकता।

I said, “You can do it secretly for fifteen days, but nothing happens fully in fifteen days. You’ll get the taste, and then you’ll have to continue. How will you? Where will you? It cannot be hidden.”

पंद्रह दिन करके भी गए। और बड़े आनंदित होकर गए। जीवन में शायद कभी उछले-कूदे नहीं होंगे, नाचे नहीं होंगे, उछले, कूदे, नाचे। फिर मुझे पत्र लिखवाया कि बड़ा रस आया लेकिन आगे तो जारी रख नहीं सकते। अब और झंझट में हम पड़े। अब हमें मालूम है कि किस दिशा से यात्रा करनी चाहिए, मगर हम कर नहीं सकते।

He did it for fifteen days and left very delighted. Perhaps he had never jumped or danced in his life—he jumped, danced, rejoiced. Then he wrote me a letter: “It was very sweet, but we cannot continue. Now we are in trouble. We know the direction of the journey, but we cannot walk it.”

मनोहरदास वेदांती से तुम्हें पूछना था: कभी गए हो वहां? कभी उस सरोवर से एकाध घूंट पीआ है? कभी उस मधुशाला में सम्मिलित हुए हो? थोड़ी बूंदें पड़ी हैं कंठ में? क्या वहां घट रहा है वह देखा है?

You should have asked Manohardas Vedanti: “Have you ever come here? Have you taken even a sip from this lake? Have you ever joined this tavern? Have a few drops touched your throat? Have you seen what unfolds here?”

लेकिन जो समझ में नहीं आता या जिसको हम समझना नहीं चाहते उसको अललटप्पू कह देना बहुत आसान है। इससे केवल उनकी बुद्धि का पता चलता है, और कुछ भी नहीं। बहुत संकीर्ण दायरे की बुद्धि होगी। आकाश की, विराट की बातें उनको अललटप्पू मालूम हो रही हैं।

But whatever we don’t understand—or refuse to understand—calling it nonsense is very easy. It only reveals their intelligence, nothing more. Their intelligence must be confined within a very small circle. The sky, the vast—these seem like nonsense to them.

और जिसको मेरी बात अललटप्पू मालूम हो रही है उसे वेदांत की बात भी अललटप्पू मालूम होनी चाहिए--अगर वह ईमानदार है। क्योंकि मैं जो कह रहा हूं वह शुद्ध वेदांत है। इतना शुद्ध है कि उस पर वेदांत का विशेषण भी नहीं लगाया जा सकता। ब्रह्म की बात भी उसे अललटप्पू मालूम होनी चाहिए। शायद अनजाने उनके मुंह से उनकी आत्मा का भाव निकल गया है। वे जो बातें कर रहे होंगे वेदांत की, उनको भी वे अललटप्पू ही समझते होंगे। लेकिन वह धंधा है, करना पड़ता है। वही उनकी आजीविका है; उसी से जी रहे हैं।

And if what I say seems like nonsense to him, then Vedanta, too, should seem like nonsense—if he is honest. Because what I am saying is pure Vedanta. So pure that even the adjective “Vedanta” can’t be put on it. Even Brahman should sound like nonsense to him. Perhaps unknowingly, his soul spoke through his mouth. What he goes on talking about as Vedanta, he probably considers nonsense too—but it’s his business; he has to do it. That is his livelihood.

तो कहे जाते हैं लेकिन भीतर से असली स्वर बाहर आ गया है; मेरे बहाने बाहर आ गया है। अगर मेरी बातें अललटप्पू हैं तो सारे उपनिषद झूठे हो जाएंगे। फिर उपनिषदों का सत्य क्या बचेगा? क्योंकि मैं जो कह रहा हूं वह उपनिषदों की सुवास है; उनका सार है, इत्र है। सारे वेद व्यर्थ हो जाएंगे। क्योंकि वेदों में जो कुछ भी है, जो कुछ भी मूल्यवान है वही मैं कह रहा हूं। सारे बुद्धपुरुष अललटप्पू हो जाएंगे।

So he talks, but the real voice slipped out, using me as a pretext. If my words are nonsense, then all the Upanishads are false. What truth would remain of the Upanishads? Because what I am saying is their fragrance, their essence, their attar. All the Vedas would become pointless. For whatever is of value in the Vedas, that is exactly what I am saying. All awakened ones would be labeled nonsense.

उनसे फिर तुम्हारा वेदांत, मिलना हो जाए तो उनसे कहना: पुनर्विचार करो। अपने बुद्धि के थोड़े द्वार-दरवाजे खोलो। थोड़ा पहचानो, समझो। लेकिन वे भरे होंगे कूड़ा-करकट से। वे भरे होंगे तथाकथित ज्ञान से। तथाकथित ज्ञान का बड़ा उपद्रव है।

If you meet your Vedantin again, tell him: reconsider. Open a few doors and windows of your intelligence. Recognize a little, understand a little. But he will be filled with junk—with so‑called knowledge. So‑called knowledge is a great calamity.

मैं अमृतसर था और एक वेदांत सम्मेलन में बोलने गया था। मुझसे पहले एक वेदांती स्वामी हरिगिरी बोले। मैं उनके बाद बोला, वे बहुत मुश्किल में पड़ गए। वे बीच में उठ कर खड़े हो गए और कहा कि ये बातें गलत हैं। और मैं जो कह रहा था वह यही कह रहा था कि परमात्मा को कोई बाहर से नहीं जनवा सकता, भीतर से जानना होगा। स्वयं ही जानना होगा।

I was in Amritsar, invited to speak at a Vedanta conference. Before me, a Vedantin, Swami Harigiri, spoke. I spoke after him; he got into great difficulty. He stood up mid-talk and said, “These things are wrong.” And what I was saying was simply this: no one can give you God from the outside; you have to know from within, by yourself.

तो उन्होंने एक बड़ी प्रसिद्ध कहानी कही। उनको पता नहीं था वे किससे उलझ रहे हैं। क्योंकि कहानी के संबंध में कोई मुझसे न उलझे यही अच्छा है। उन्होंने बड़ी प्रसिद्ध कहानी कही। तुम्हें मालूम होगी, वेदांती निरंतर कहते रहते हैं, कि दस आदमियों ने नदी पार की। वर्षा की नदी थी, पूर आई नदी थी। फिर उस पार जाकर उन्होंने गिनती की तो प्रत्येक अपने को गिनना भूल गया। गिनती नौ होती थी। वे रोने लगे बैठ कर कि एक खो गया। फिर वहां से कोई ज्ञानी निकला। होगा कोई वेदांती! उसने देखी हालत, उसने कहा, क्यों रोते हो? उन्होंने कहा, हम दस नदी पार किए थे, अब नौ रह गए। एक कोई डूब गया है, उसके लिए रो रहे हैं। उसने नजर डाली, दस के दस थे। उसने कहा, जरा गिनती करो तो उन्होंने गिनती की। पकड़ में आ गई भूल कि हरेक अपने को छोड़े जा रहा है। तो उसने कहा: देखो, अब इस तरह गिनती करो: मैं एक चांटा मारूंगा पहले को, तब तुम बोलना, एक; दूसरे को मारूं तो बोलना, दो; तीसरे को मारूं तो बोलना, तीन। मैं चांटा मारते जाऊंगा, तुम बोलते जाना आंकड़े। ऐसा वह मारता चला चांटा। और जब दसवें को मारा तो वह बोला, दस। वे बड़े हैरान हुए। उन्होंने कहा कि चमत्कार कर दिया आपने।

So he told a very famous story. He didn’t know whom he was tangling with. It’s best that no one tangles with me on stories. He told the famous Vedantin tale: Ten men crossed a flooded river. On reaching the other side, each forgot to count himself. The count always came to nine. They sat down weeping that one had been lost. A wise man came by—perhaps a Vedantin—saw their state and asked, “Why do you weep?” They said, “We ten crossed; now we are nine. One must have drowned. We weep for him.” He looked—they were all ten. He said, “Count again.” Their mistake came to light—each was leaving himself out. So he said, “Listen, count like this: I will slap the first one and you say, ‘One’; I’ll slap the second and you say, ‘Two’…” He slapped them one by one, and when he slapped the tenth, the man said, “Ten.” They were amazed: “You have worked a miracle!”

हरिगिरी जी ने बताया लोगों को कि देखो, दूसरे ने बताया तब उनको बोध हुआ। अगर यह वेदांती वहां से न निकलता, कोई बोध करवाने वाला न होता तो वे नौ ही के नौ रहते और रोते ही रहते। अब उन्होंने सोचा कि बात खत्म हो गई। मैंने उनसे पूछा कि यह तो बताइए कि जब इन्होंने नदी पार की, उसके पहले गिनती इन्होंने कैसे की थी? यह कहानी जरा अब आगे ले चलें। नदी जब इन्होंने पार की तो गिनती की थी? उनको कहना पड़ा कि हां, गिनती की थी, दस थे। गिनती कैसे की थी? नदी पार करने में ही भूल गए गिनती करना!

Harigiriji told people: “See, only when someone else told them did they gain understanding. Had no Vedantin passed by, they would have remained nine and gone on weeping.”

He thought the matter ended. I asked him, “Tell me this: when they decided to cross, how did they count before entering the river? Let’s take the story a step back. Did they count before crossing?” He had to say yes—they had counted ten. “How did they count then? Did crossing the river make them forget how to count?

जरूर किसी और की मान ली होगी। किसी और ने कहा होगा, तुम दस हो। खुद गिना होता तो कैसे भूल जाते? फिर भी गिन लेते। किसी और ने कह दिया होगा कि तुम दस हो। मान लिया होगा। मान्यता से चले होंगे कि हम दस हैं, फिर गड़बड़ खड़ी हुई। मान्यता से जो चलेगा, गड़बड़ खड़ी हो जाती है। क्योंकि जब जानने का सवाल आएगा तब चूक हो जाएगी। इसलिए चूक हुई। दूसरे के बताने से ही भूल हुई, मैंने उनसे कहा। वह वेदांती इनको पहले भी कोई मिल गया होगा उस तरफ भी। वेदांती दोनों किनारों पर रहते हैं। और जहां तक तो संभावना है, यही सज्जन रहे होंगे पहले भी, जिन्होंने उनको बताया था कि तुम दस हो। यह दूसरे की बताई बात थी इसलिए बह गई पानी में। यह अपनी जानी बात होती तो कैसे बहती?

“They must have accepted someone else’s say-so. Someone else must have told them, ‘You are ten.’ Had they counted themselves, how would they forget later? They would have counted even after crossing. They moved on borrowed belief—‘we are ten’—and that created the mess. When the time came to know, they missed. That’s why they missed. It was by another’s telling that the mistake arose,” I said. “A Vedantin must have met them on the first bank as well. Vedantins live on both banks. And very likely it was the same gentleman who told them at first that they were ten. Because it was second-hand information, it got washed away in the flood. Had it been their own knowing, how could it wash away?

अपना जानना ही ज्ञान है। दूसरा जो जना देता है, वह जानकारी है। जानकारी तो उधार है। और जितने लोग उधारी से भरे हैं। उनको बड़ा डर रहता है कि कहीं जाननेवाला कोई आदमी न मिल जाए। नहीं तो एकदम उनकी रोशनी फीकी पड़ जाती है। एकदम मुश्किल खड़ी हो जाती है।

“Only one’s own knowing is knowledge. What another gives is information. Information is borrowed. And people filled with borrowings are terrified that they may run into someone who truly knows—for then their light fades and they are in difficulty.”

अब मिल जाए कहीं तुम्हें मनोहरदास वेदांती तो उनको कहना, चले चलो। आमना-सामना हो ले। पता चल जाए कि अललटप्पू क्या है। अगर मैं अललटप्पू हूं तो इस जगत में जो भी महत्वपूर्ण बातें कही गई हैं, सब अललटप्पू हो जाएंगी। मेरे डूबने में सब वेद, सब कुरान, सब उपनिषद डूब जाएंगे। मेरे सही होने में वे सही हैं। मैं गवाह हूं। मैं उनका साक्षी हूं। और जो मैं तुमसे कह रहा हूं, अपने अनुभव से कह रहा हूं। यह गिनती मैंने किसी और से नहीं सीखी है। यह किसी और ने मुझे नहीं बताया है कि तुम दस हो। यह मैंने जाना है। इसे छीन लेने का कोई उपाय नहीं है। यह स्वानुभव है।

If you meet Manohardas Vedanti somewhere, tell him: “Come along. Let there be a face-to-face. Let it be seen what is ‘nonsense’.” If I am nonsense, then everything important ever said in this world becomes nonsense. If I sink, the Vedas, the Quran, the Upanishads all sink with me. If I am true, they are true. I am a witness for them. And what I am telling you, I say from my own experience. I did not learn this counting from someone else. No one told me, “You are ten.” I have known. There is no way to take that from me. It is self-experience.

उन्हें कहना: आ जाओ। ले आना उनको। यहां थोड़ा उछलेंगे-कूदेंगे; थोड़ा गाएंगे-नाचेंगे; थोड़ी नींद टूटेगी। और जो अभी वेदांती का रंग लगा रखा है वह बह जाएगा। और वह बह जाए तो अच्छा। तो फिर भीतर का रंग प्रकट होना शुरू होता है।

Tell him: “Come. Bring him.” Here we will jump and dance a bit; sing a little; a little sleep will break. And the dye of “Vedantin” that has stained him will wash away. And if it washes away—good! Then the inner color begins to show.

और तुम कहते हो: ‘दूसरे सज्जन हैं आर्यसमाज के प्रचारक आर्य भिक्खु। जब आपकी माला देखी तो कहने लगे: उनका संन्यास युवकों को फ्रस्ट्रेशन की तरफ ले जा रहा है।’

And you say: “The other gentleman is an Arya Samaj preacher, Arya Bhikkhu. On seeing your mala, he said: ‘His sannyas is leading young people toward frustration.’”

मेरा संन्यास अगर युवकों को विषाद की तरफ ले जाएगा तो फिर कौन सा संन्यास उन्हें आनंद की तरफ ले जा सकता है? इस बात के लिए भी प्रमाण देने होंगे? मेरे संन्यासी से ज्यादा आनंदित संन्यासी पृथ्वी पर कभी हुआ है? मेरे संन्यासी से ज्यादा स्वतंत्र संन्यास की कोई धारणा कभी पृथ्वी पर जन्मी है? मेरे संन्यासी को उदास होने का तो कोई कारण ही नहीं है। क्योंकि उससे मैं संसार भी नहीं छीनता। उससे मैं कुछ छीनता ही नहीं हूं। उसे सिर्फ जगाता हूं; या कहो कि उसकी नींद छीनता हूं। पुराना संन्यास विषाद ला सकता है। पुराना संन्यास विषाद से जन्मता है और विषाद में ले जाता है।

If my sannyas leads the young toward dejection, then what sannyas could lead them toward bliss? Must I provide proof for even this? Has there ever been a more joyous sannyasi on earth than my sannyasi? Has any vision of sannyas more free than mine ever been born on earth? My sannyasi has no reason at all to be sad—because I don’t take the world away from him. I take nothing away. I only awaken him; or say I take away his sleep. Old sannyas can bring gloom. Old sannyas is born of gloom and leads into gloom.

पुराना संन्यासी, पुराने ढब का संन्यासी उदास आदमी होता है--हारा-थका, बेचैन, डरा हुआ, भयभीत, हर छोटी-छोटी चीज से डरा हुआ। मेरा संन्यासी तो किसी बात से डरा हुआ नहीं है। पुराना संन्यासी तो अपराध-भाव से भरा हुआ होता है कि यह किया तो गलती हो जाएगी, यह किया तो गलती हो जाएगी।

The old-style sannyasi is a sad man—defeated, tired, anxious, fearful, scared of every little thing. My sannyasi is afraid of nothing. The old sannyasi is full of guilt: “If I do this, it will be a mistake; if I do that, it will be a mistake.”

मेरे संन्यासी को तो मैंने कोई अपराध पैदा करने का उपाय नहीं दिया है। मैंने तो सिर्फ उसे कहा है, सहज प्रतिपल अपने बोध से जीना। और तुम्हारा बोध तुम्हें जो करने को कहे, करना। फिर चाहे सारी दुनिया एक तरफ हो, तुम फिकर न लेना।

I have given my sannyasi no means to manufacture guilt. I have told him only this: live each moment simply, from your awareness. And whatever your awareness says to do, do it—even if the whole world stands on the other side; don’t worry.

परमात्मा ने तुम्हें जो जीवन दिया है वह जीने के लिए दिया है। पुराना संन्यास तो जीवन से भयभीत है, डरा हुआ है, घबड़ाया हुआ है। सुंदर स्त्री दिख जाए तो पुराना संन्यास थरथराने लगता है, कंपने लगता है, पसीना-पसीना होने लगता है। मेरे संन्यासी को तो भय का कोई कारण नहीं है क्योंकि मैंने कहा है: सुंदर स्त्री में भी परमात्मा के सौंदर्य को देखना। वहां भी झुकना, वहां भी पूजा का भाव रखना। वहां भी उसी की महिमा है, उसी का रंग है, उसी का रूप है, उसी का रस है। अगर सुंदर फूल में परमात्मा देख सकते हो तो आदमी का कसूर क्या है? एक सुंदर आदमी में क्यों नहीं देख सकते? एक सुंदर स्त्री में क्यों नहीं देख सकते?

The life God has given you—he has given you to live. Old sannyas is frightened of life—trembling, agitated. If a beautiful woman appears, the old sannyasi begins to shiver, to sweat. My sannyasi has no reason for fear because I say: see God’s beauty in a beautiful woman. Bow there too; let there too be the feeling of worship. There too is his glory, his color, his form, his flavor. If you can see God in a beautiful flower, what fault is it of a human? Why not see him in a beautiful man, a beautiful woman?

अगर मेरा संन्यास फैला... और फैलेगा; क्योंकि विधायक है। जीवन के स्वीकार पर खड़ा है। तो जैसे तुम फूल के सौंदर्य की प्रशंसा करते हो वैसे ही किसी दिन पुरुषों के, स्त्रियों के सौंदर्य की भी प्रशंसा कर सकोगे। और प्रशंसा में जरा भी अपराध और भय का भाव नहीं होगा। क्योंकि परमात्मा की ही प्रशंसा है। हम किसी की भी स्तुति करें, उसी की स्तुति है। नदी किसी भी दिशा में बहे, सागर पहुंच जाती है। सभी स्तुतियां उसी की तरफ पहुंच जाती हैं। स्तुति मात्र उसकी है।

If my sannyas spreads—and it will, because it is creative and affirmative, founded on the acceptance of life—then just as you appreciate the beauty of a flower, you will someday be able to appreciate the beauty of men and women too. And in that appreciation there will be no guilt or fear—because it is the divine you are praising. Whomever we praise, it is his praise. However the river flows, it reaches the ocean. All praise reaches him. Praise belongs to him alone.

मैंने तुम्हें भोजन से नहीं तोड़ा है कि तुम यह मत खाना, यह मत पीना; कि अगर कहीं तुमने यह खा लिया तो पाप हो जाएगा, नरक में पड़ोगे।

I have not cut you off from food—“Don’t eat this, don’t drink that; if you do you’ll sin and fall into hell.”

कैसे-कैसे लोग हैं! कोई आलू खा लेगा तो नरक में जाएगा। कोई निर्दोष टमाटर से डरा हुआ है। अब टमाटर से ज्यादा निर्दोष प्राणी देखा तुमने दुनिया में? टमाटर बेचारा! एकदम भोला-भाला। इससे भोली-भाली कोई चीज ही नहीं होती। इसको खाने से तुम कैसे नरक चले जाओगे? लेकिन टमाटर खाने से कुछ लोग डरते हैं। उसका रंग मांस जैसा है। बस रंग ही मांस जैसा है, घबड़ाहट हो गई; भय हो गया।

What kinds of people there are! Someone says if you eat potatoes you go to hell. Someone is frightened of a blameless tomato. Have you seen anything more innocent than a tomato? Poor tomato! Utterly guileless. How will you go to hell by eating it? But some are afraid to eat tomatoes. Its color is like meat—just the color—and they panic.

डरने की तो तुम बात ही मत पूछो कि लोग किस-किस चीज से डरते हैं। अगर तुम सारे डरों को इकट्ठा कर लो तुम्हें इसी वक्त मरना पड़े; तुम जी नहीं सकते। क्वेकर ईसाई हैं, वे दूध पीने से डरते हैं। तुम कहोगे, यह तो हद हो गई। वे दही नहीं खाते, वे मक्खन नहीं छूते क्योंकि यह हिंसा है।

Don’t even ask what all people fear. If you gathered all their fears, you would have to die right now—you couldn’t live. Quaker Christians are afraid to drink milk. You’ll say, “This is the limit.” They won’t eat curd or touch butter because it is violence.

बात में अर्थ तो है। क्योंकि गाय के थन में जो दूध है, वह उसके बच्चों के लिए है, तुम्हारे लिए नहीं है। तुम्हें किसने हक दिया कि तुम उसके बच्चों का दूध छीन कर पी जाओ। जरा सोचो तो कि यही तुम्हारी स्त्रियों के साथ किया जाए कि बच्चे को तो दूध न मिले और कोई भी आकर बच्चे की मां का दूध पी जाए तो इसको हिंसा कहोगे कि नहीं कहोगे? तुम गाय का दूध पी रहे हो बड़े मजे से, कह रहे हो दुग्धाहार कर रहे हैं और बछड़े का क्या हुआ?

There is a logic to it. The milk in a cow’s udder is for her calf, not for you. Who gave you the right to snatch a calf’s milk? Think a moment: if the same were done with your women—that the baby gets no milk and anyone comes and drinks the mother’s milk—would you call it violence or not? You drink cow’s milk with great relish, boast of your milk diet—what about the calf?

लोग बछड़ों को मार डालते हैं और गाय को धोखा देने के लिए झूठा बछड़ा खड़ा कर देते हैं। घास-फूस का बना कर बछड़ा खड़ा कर देते हैं गाय को धोखा देने के लिए। क्योंकि असली बछड़ा रहेगा तो कुछ तो पी ही जाएगा। थोड़ा न बहुत तो पीएगा ही। आखिर जिंदा रखना है तो कुछ न कुछ तो उसको देना ही पड़ेगा। तो झूठा बछड़ा खड़ा कर दिया। हद हो गई बेईमानी की! आदमियों को धोखा दो, दो; गाय को भी धोखा देने लगे? और एक तरफ से गौमाता भी कहते हो उसको। माता ही को धोखा दे रहे हो, उसकी ही जेब काट रहे हो। और आंदोलन भी बड़ा चलाते हो कि गौहत्या नहीं होनी चाहिए। और गौ को चूसे जा रहे हो। तुम्हारी गौओं की हालत देखते हो? हड्डी-हड्डी हो रही हैं और खींचे जा रहे हो उनका दूध, जितना खींच सकते हो; जिस तरह खींच सकते हो।

People kill the calves and set up a fake calf made of straw or grass to deceive the cow—because if the real calf remains, it will drink some milk. To keep it alive, at least a little must be given. So a false calf is propped up. What a height of dishonesty! Deceive people if you like; now you deceive the cow? And on the other hand, you call her “Gau Mata,” mother cow. You deceive the mother herself, pick her pocket. And you run big campaigns that cows must not be slaughtered—and then you suck them dry. Look at the condition of your cows—skin and bones—and you keep tugging at their milk, as much as you can, in any way you can.

क्वेकर कहते हैं: दूध खून का हिस्सा है। इसीलिए तो दूध पीने से खून बढ़ जाता है। तो दूध खून है। दूध पीना खून पीना है। यह तो पाप हो गया। अब मारे गए! अब क्या करोगे? दही ले नहीं सकते, दूध ले नहीं सकते, घी ले नहीं सकते, मक्खन ले नहीं सकते। गए सब रसगुल्ले! गए सब संदेश! सारी मिठाइयां पाप हो गईं।

Quakers say: milk is part of blood. That’s why drinking milk increases blood. So milk is blood. Drinking milk is drinking blood. That is a sin. Now you’re trapped! What will you do? You can’t take curd, milk, ghee, butter. Gone are the rasgullas! Gone are the sandesh! All sweets become sin.

तुम जरा सारे धर्मों का हिसाब तो लगा कर देख लो। कुछ नहीं बचेगा खाने को। उधर जैन तेरापंथी है, वह नाक पर पट्टी बांधे बैठा है कि हिंसा न हो जाए। श्वास से हिंसा हो रही है। गर्म श्वास से कीड़े-मकोड़े हवा में छोटे-छोटे मर जाते हैं, वे मर न जाएं। लेकिन तुम्हारे जीने में ही हिंसा हो रही है। तुम्हारे शरीर के भीतर प्रतिपल न मालूम कितने जीवाणु मर रहे हैं। वे ही तो जीवाणु मर कर तुम्हारे बाल बन कर निकलते हैं, नाखून बन कर निकलते हैं। इसलिए तो बाल को काटने से दुख नहीं होता क्योंकि वे मरे हुए जीवाणु हैं। नाखून काटने से दुख नहीं होता, खून नहीं बहता क्योंकि वे मरे हुए जीवाणुओं की लाशें हैं; हड्डियां हैं। तुम्हारे भीतर प्रतिपल लाखों जीवाणु मर रहे हैं। और इसलिए तो रोज भोजन की जरूरत है ताकि नया भोजन नये जीवाणु दे दे।

Just tally up all religions’ food rules—nothing would be left to eat. Over there, a Terapanthi Jain sits with a cloth over his nose lest he commit violence. Even his breath causes violence—warm breath kills tiny creatures in the air. But your very living causes violence. Within your body, countless microorganisms die every moment. Those very dead microbes emerge as your hair and nails. That’s why cutting hair doesn’t hurt—they are dead cells. Cutting nails doesn’t hurt, no blood flows—they are the corpses of dead cells; they are bones. Within you, millions of microbes die every moment. And that’s why you need food daily—to supply new material for new cells.

एक-एक शरीर में सात-सात करोड़ जीवाणु हैं। पूरी बस्ती हो तुम। पुराने शास्त्रों ने ठीक ही तुमको पुरुष कहा है। पुरुष का मतलब है, पुर के बीच में बसा। एक पूरा नगर तुम्हारे चारों तरफ है। सात करोड़! बंबई भी छोटी है। सात करोड़ जीवाणु, उनके बीच में आप बसे हैं। और उनमें प्रतिपल मरना हो रहा है, जीना हो रहा है, सब चल रहा है। चलते हो, उठते हो, बैठते हो, उसमें हिंसा हो रही है। करवट लेते हो, उसमें हिंसा हो रही है। श्वास लेते हो, उसमें हिंसा हो रही है। जीओगे कैसे? अगर तुम सारे धर्मों का हिसाब करके चलो तो जी ही नहीं सकते। और ये ही धर्म अब तक आदमी को सिखाते रहे हैं। आदमी की जिंदगी में जहर घोल दिया है।

Each body houses some seven crores of microorganisms. You are a whole settlement. The old scriptures called you purusha: one who is “settled in a city.” A whole city surrounds you. Seven crores! Bombay is smaller. Among them, every moment, there is dying and living, all of it going on. When you move, stand, sit—violence is happening. When you turn in your sleep—violence is happening. When you breathe—violence is happening. How will you live? If you live by calculating all religions’ rules, you cannot live at all. And this is what religions have been teaching. They have poured poison into human life.

मैं तो आदमी की जिंदगी को मुक्ति दे रहा हूं। मैं तो तुमसे कह रहा हूं, जो परमात्मा ने दिया है उसे भोगो। और मैं तो तुमसे यह कह रहा हूं, कोई मरता ही नहीं। आत्मा अमर है। कहां की हिंसा, कैसी हिंसा? चिंता छोड़ो। शांति से, सरलता से, स्वभाव से जीओ। और इस जीवन को परमात्मा की भेंट समझ कर अनुग्रह मानो। इस भेंट में ही परमात्मा को खोजो। अगर संगीतज्ञ को खोजना हो तो उसके संगीत में ही खोजना पड़ेगा। अगर स्रष्टा को खोजना हो तो उसकी सृष्टि में ही खोजना पड़ेगा। अगर कवि को खोजना हो तो उसके काव्य में ही खोजना पड़ेगा, और कहां पाओगे? वहीं से सूत्र मिलेंगे, वहीं से सेतु बनेगा।

I am giving life its freedom. I tell you: enjoy what God has given. I tell you: no one dies—atma is immortal. What violence, which violence? Drop the worry. Live peacefully, simply, naturally. Consider this life a gift of God and be grateful. Seek God in this very gift. If you wish to find the musician, you must find him in his music. If you want to find the Creator, you must find him in his creation. If you wish to find the poet, find him in his poetry—where else? From there you will get clues; from there, the bridge will form.

मैं तो जीवन के अहोभाव, जीवन के परम स्वीकार, जीवन के आनंद, जीवन के उत्सव को दे रहा हूं मेरे संन्यासी को। मेरे संन्यासी फ्रस्ट्रेशन में पड़ रहे हैं, विषाद में पड़ रहे हैं, इससे ज्यादा मूढ़ता की कोई बात हो सकती है? हां, मेरे संन्यासियों को देख कर पुराने संन्यासी बड़े फ्रस्ट्रेशन में पड़ रहे हैं, यह जरूर सच है। उनके प्राण बड़ी मुश्किल में पड़ रहे हैं। वे बड़े बेचैन हो रहे हैं कि यह कैसा संन्यास? उनकी बेचैनी यह है कि यह तो हद हो गई, हम इतना छोड़-छाड़ कर मोक्ष पहुंचेंगे और ये बिना छोड़े-छाड़े पहुंच जाएंगे! यहां भी मजा करेंगे और वहां भी!

To my sannyasi I give the spirit of wonder toward life, the supreme acceptance of life, the joy of life, the celebration of life. That my sannyasis are falling into frustration and gloom—can there be anything more foolish? Yes, but seeing my sannyasis, the old sannyasis are indeed falling into frustration; that is certainly true. Their very life-breath is in difficulty. They are very disturbed: “What sort of sannyas is this? We will renounce so much to reach liberation, and these will reach without renouncing! They’ll have fun here and there too!”

और मैं तुमसे कहे देता हूं कि जो यहां मजा करेगा वही वहां भी मजा करेगा। क्योंकि मजे का भी अभ्यास करना होता है। और जो यहां मजा नहीं करेगा, वहां भी मजा नहीं करेगा। क्योंकि यहां अगर उसने गैर-मजे का अभ्यास कर लिया तो बड़ी मुश्किल में पड़ेगा।

And I tell you: only the one who rejoices here will rejoice there. Because even enjoyment needs practice. One who doesn’t rejoice here won’t rejoice there either. If he has practiced non-enjoyment here, he’ll be in trouble there too.

तुम्हारे पुराने ढब के संन्यासियों को नरक में ज्यादा शांति मिलेगी। उनके ज्यादा अनुकूल होगा। यहां उनको कांटों की खुद ही सेज बनानी पड़ती है, वहां शैतान के शिष्य बना देंगे। यहां उनको ही आग जला कर बैठना पड़ता है और भभूत लगानी पड़ती है, वहां शैतान के शिष्य अच्छी मालिश करेंगे। और भभूत से ही मालिश करेंगे और खूब भभूत लगा देंगे--ऐसी कि उतरे ही नहीं। अंगारों सहित मालिश कर देंगे। खूब त्याग-तपश्चर्या करवा देंगे।

The old-style sannyasis will find more peace in hell. It suits them better. Here they have to arrange thorns for themselves; there the devil’s disciples will take good care of them. Here they have to light fires themselves and smear ash; there the devil’s disciples will give them a good massage—with ash, such that it never comes off; with live coals they will massage them. They will put them through rugged austerities.

उनको नरक ही मौजूं पड़ेगा, स्वर्ग नहीं मौजूं पड़ सकता। स्वर्ग में वे करेंगे क्या? बड़

ी मुश्किल में पड़ेंगे। स्वर्ग में अप्सराएं हैं और शराब के झरने हैं। और कल्पवृक्ष हैं। कल्पवृक्ष के नीचे जरा बैठ कर तुम्हारा संन्यासी करेगा क्या--पुराने ढब का? मेरे संन्यासी को तो कोई दिक्कत नहीं है। मगर पुराने ढब का संन्यासी कल्पवृक्ष के नीचे बैठ कर करेगा क्या? कि हे प्रभु, पत्थर गिराओ! कि थोड़ी तपश्चर्या और करवाओ! कल्पवृक्ष किस काम का? पुराने संन्यासी अगर स्वर्ग पहुंचे होंगे तो कुल्हाड़ियां लेकर उन्होंने सब कल्पवृक्ष काट डाले होंगे अब तक। जंगल साफ कर दिया होगा। फिर से वृक्षारोपण करना पड़ेगा।

For them, hell will be suitable; heaven cannot suit them. What will they do in heaven? They’ll be in great difficulty. There are apsaras in heaven and streams of wine. And wish-fulfilling trees. Under a kalpavriksha, what will your old-style sannyasi do? “O Lord, rain stones! Make me do a little more penance!” What use is a wish-fulfilling tree? If old sannyasis have reached heaven, they must have arrived with axes and chopped all the kalpavrikshas down by now. The forest must be cleared. We will have to do reforestation again!

मैं एक संन्यास दे रहा हूं जो सहज है--स्वाभाविक; आनंद जिसका अनुशासन है। मेरा संन्यास और फ्रस्ट्रेशन में ले जा रहा है लोगों को या मेरा संन्यासी फ्रस्ट्रेशन में जा रहा है, इससे ज्यादा व्यर्थ, असंगत बात क्या हो सकती है? हां, मगर आर्यसमाजियों को पड़ गई होगी अड़चन। उनको बड़ी अड़चन है।

I am giving a sannyas that is simple—natural; whose discipline is joy. To say my sannyas leads to frustration—or that my sannyasi falls into frustration—what could be more baseless and absurd? Yes, but the Arya Samajis will be put in a bind. They are in a bind.

यहां शंकराचार्य किसी मठ के कोई मित्र ले आया था द्वार पर। ले आया था मुझे मिलाने। गाड़ी में उन्हें बैठा हुआ छोड़ कर वह पूछने आया दफ्तर में अंदर कि कब मिलना हो सकता है? लेकिन इसी बीच सब गड़बड़ हो गई। एक विदेशी संन्यासी अपनी पत्नी का हाथ हाथ में लिए दरवाजे से प्रविष्ट हुआ। दोनों मस्त! गीत गुनगुनाते हुए! शंकराचार्य को आग लग गई। जब तक उनका शिष्य वापस पहुंचा व्यवस्था करके मिलने की, वे बोले, इसी वक्त चलो। इस जगह से हटो! यह कैसा संन्यास है! संन्यासी और स्त्री का हाथ हाथ में लिए?

A Shankaracharya of some monastery was once brought to my door by a friend to meet me. He left him sitting in the car and came inside to ask when a meeting would be possible. In the meantime, everything went “wrong.” A foreign sannyasi entered at the door, hand-in-hand with his wife. Both cheerful! Humming a song! The Shankaracharya caught fire. By the time his disciple returned with arrangements, he said, “We are leaving this very moment. Move away from this place! What kind of sannyas is this—sannyasi and a woman’s hand in his hand?”

तुम सोचते हो, अगर ये शंकराचार्य स्वर्ग पहुंच जाएं और देख लें कि रामचंद्र जी सीता जी के साथ खड़े हैं, एकदम झपट्टा मार कर अलग कर देंगे दोनों को, हटो! शर्म नहीं आती? राम होकर और सीता जी का हाथ पकड़े हो? तुमने समझा क्या है, जगजननी सीता! छोड़ो हाथ!

Imagine these Shankaracharyas reaching heaven and seeing Rama standing with Sita. They will pounce and separate them at once: “Move! Aren’t you ashamed? Being Rama and holding Sita’s hand? Do you know who she is—mother of the world! Leave her hand!”

यह संन्यासी के कारण बड़ी अड़चन होगी वैकुंठ में। यह कृष्ण महाराज तो एकदम छीन-छान लेगा उनका मोरमुकुट और बंसी-वंसी कि छोड़ो! यह नहीं चलेगा। ये किनकी स्त्रियां तुम्हारे आस-पास नाच रही हैं? तुमको मालूम है कि सोलह हजार स्त्रियां कृष्ण की, उनमें उनकी स्त्रियां कौन थीं? एक रुक्मिणी के सिवाय और कोई ब्याही हुई स्त्री नहीं थी। बाकी ये हजारों स्त्रियां उनके पास नाचीं किसी प्रेम में डूब कर, किसी आनंद में लीन होकर।

Such sannyasis will create big trouble in Vaikuntha. They will snatch Krishna’s peacock-feather and flute: “Leave these! This won’t do. Whose women are dancing around you? Do you know that of Krishna’s sixteen thousand women, how many were his wives? Except for Rukmini, none were married to him. Those thousands danced around him out of love, lost in bliss.”

मैं तो कृष्ण को वापस लौटा रहा हूं। मैं तो संन्यास के ओंठों पर फिर बांसुरी रख रहा हूं। संन्यास गाता हुआ होना चाहिए। अगर गाते हुए परमात्मा तक पहुंच सकते हो तो क्यों रोते हुए जाते हो? अगर नाचते हुए पहुंच सकते हो तो क्यों चलते हुए जाना? और अगर परमात्मा भी नाचता हुआ है... और मैं कहता हूं कि नाचता हुआ है। जरा चारों तरफ प्रकृति को देखो, वह परमात्मा का प्रतीक है--नाचती हुई प्रकृति, सब तरफ मौज से भरी प्रकृति। सब तरफ झरने बह रहे हैं, फूल खिल रहे हैं; सुवास उड़ रही है, बादल घिर रहे हैं, चांद-तारों से भरा आकाश है। इस सबसे तुम्हें याद नहीं पड़ती कि परमात्मा महात्मा तो नहीं है। परमात्मा खूब रंग-रंगीला है। रसो वै सः। रसपूर्ण है, रस का स्रोत है, सच्चिदानंद है।

I am returning Krishna. I am putting the flute back on the lips of sannyas. Sannyas should be singing. If you can reach God singing, why go weeping? If you can reach dancing, why go trudging? And if God himself is dancing—and I say he is. Look at nature all around—it is God’s symbol—dancing nature, brimming with joy. Streams flow everywhere, flowers bloom; fragrance spreads; clouds gather; the sky is full of moon and stars. From all this, do you not see that God is not some grim mahatma? God is full of color, raso vai sah—he is the very essence of rasa, the source of flavor, satchidananda.

लेकिन आर्यसमाजी को यह बात न जंचेगी। उसे यह बात पसंद ही नहीं पड़ेगी। हां, उसे देख कर फ्रस्ट्रेशन पैदा हो जाएगा। मेरे संन्यासी को देखेगा तो उसको जलन और ईर्ष्या पैदा हो जाएगी। वह यह बर्दाश्त नहीं कर सकता। वह चाहता है, लोग दुखी हों। वह दुख को आदर देता है। ये सब दुख का सम्मान करने वाले लोग हैं। जितना जो दुखी होता है उसको उतना आदर देता है। कहता है: यह उतना बड़ा तपस्वी है। जो जितना अपने को सताता है, गलाता है, जो अपने मन को, तन को खूब मारता है, कोड़े फटकारता है, उसको उतना सम्मान। तपश्चर्या उसका लक्ष्य है। त्याग उसका लक्ष्य है।

But an Arya Samaji will not like this. He won’t be able to accept it. Yes—seeing this, frustration will arise in him. Seeing my sannyasi, he will feel jealousy and envy. He cannot tolerate it. He wants people to be unhappy. He honors sorrow. These are the people who honor suffering. The more someone suffers, the more respect he gives: “He is that great a tapasvi.” The more one torments oneself—mind and body—the more respect. Austerity is his aim. Renunciation is his aim.

मेरे संन्यास का लक्ष्य है, परम भोग। और मैं सीधी-सादी बातें कर रहा हूं; कहीं कुछ छिपाना नहीं है, सीधी बात है: परम भोग। मैं अगर तुम्हें परमात्मा की तरफ ले जाना चाहता हूं तो इसलिए नहीं कि भोग बुरा है बल्कि इसलिए कि तुमने जिसको भोग जाना है वह भोग ही नहीं है। इसी जीवन में परम भोग घट सकता है। मैं तुम्हारे जीवन से सुख को छीन नहीं लेना चाहता, तुम्हारे जीवन में सुख को गहराना चाहता हूं, घना करना चाहता हूं।

My sannyas aims at supreme enjoyment. I am speaking plainly, hiding nothing: supreme enjoyment. If I lead you toward God, it is not because enjoyment is bad but because what you know as enjoyment is not enjoyment at all. In this very life, supreme enjoyment can happen. I don’t want to snatch pleasure from your life; I want to deepen it, thicken it.

तो यह बात तो बड़ी बेमौजूं है। वेदांत, तुम्हारा मिलना अगर फिर हो जाए आर्यसमाजी सज्जन से, आर्य भिक्षु से, तो उनसे निवेदन करना। और फिर तो तुम मेरे संन्यासी हो। तुम्हें वहीं जवाब देना था। तुम्हें एकदम खड़े होकर नटराज शुरू कर देना था। हाथ पकड़ लेना था कि आओ, नाचें। वहीं समझ में आ जाता कि फ्रस्ट्रेशन में कौन है। खिलखिला कर हंसना था, आनंदित होना था, निमंत्रण देना था कि आओ, हम नाचें। यहां तक तुम्हें प्रश्न लाने की जरूरत ही न थी, उत्तर वहीं देना था। और उत्तर जीवंत होना चाहिए।

So this is entirely out of place. Vedant, if you meet that Arya Samaji gentleman, Arya Bhikkhu, again, request him. And you—being my sannyasi—should have answered right there. You should have stood at once and begun the Nataraj! Taken his hand and said, “Come, let’s dance.” Right there it would have become clear who is in frustration. You should have burst into laughter, rejoiced, and invited him: “Come, let’s dance.” You need not have brought the question here; the answer should have been given there. And the answer should be living.

तीसरा प्रश्न: ओशो, प्रेम की इतनी महिमा है तो फिर मैं प्रेम करने से डरता क्यों हूं?
Third question: Osho, if love has so much glory, then why am I afraid to love?

इसीलिए, क्योंकि इतनी महिमा है। और तुम्हारे संस्कार तुम्हें इतनी महिमा तक जाने से रोकते हैं। प्रेम विराट है और तुम्हारे संस्कारों ने तुम्हें क्षुद्र बनाया है, छोटा बनाया है, ओछा बनाया है। प्रेम भोग है और तुम्हारे संस्कारों ने तुम्हें त्याग सिखाया है। प्रेम आनंद है और तुम्हारे संस्कार कहते हैं, उदासीन हो जाओ। प्रेम रस है और तुम्हारे संस्कार रस-विपरीत हैं इसलिए तुम भयभीत होते हो।

Exactly for that reason—because it has so much glory. And your conditionings keep you from rising to such glory. Love is vast, and your conditioning has made you petty, small, mean. Love is celebration and your conditioning has taught you renunciation. Love is bliss and your conditioning says, “Become indifferent.” Love is nectar—rasa—and your conditioning is anti-rasa. That is why you are afraid.

और फिर तुम इसलिए भी भयभीत होते हो कि प्रेम के रास्ते पर अहंकार की आहुति देनी होती है। अपने सिर को काट कर चढ़ाना होता है। अपने को खोना होता है। जैसे बूंद सागर में गिरे, ऐसे प्रेम के सागर में गिरना होता है।

And you are afraid also because on the path of love the ego must be sacrificed. You have to cut off your head and offer it. You have to lose yourself. As a drop falls into the ocean, so must you fall into the ocean of love.

फिर भय लगता है कि प्रेम इतना विराट है, इतना बड़ा आकाश! और तुम पिंजड़े में रहने के आदी हो गए हो। तुमने देखा कभी? पिंजड़े में बंद पक्षी को अगर तुम दरवाजा भी खोल दो तो बाहर नहीं निकलता।

Then fear arises: love is so immense, such a great sky! And you have become accustomed to living in a cage. Have you seen? Even if you open the door of a caged bird, it does not fly out.

मैंने तो सुना है, एक सराय में एक आदमी एक रात मेहमान हुआ। कवि था। और दिन भर सुबह से उसने सुना। तोता एक, बड़ा प्यारा तोता बंद है; सराय के दरवाजे पर लटका है। और दिन भर चिल्लाता है: स्वतंत्रता, स्वतंत्रता, स्वतंत्रता। कवि को बड़ी बात जंची। कवि था, उसके हृदय में भी स्वतंत्रता का मूल्य था। उसने सोचा, हद हो गई! मैंने तोते बहुत देखे; कोई कहता, राम-राम, कोई कुछ जपता, कोई कुछ, मगर स्वतंत्रता की याद करने वाला तोता पहली दफा देखा।

I have heard: in an inn a man—a poet—stayed one night. All day from morning he heard a very lovely parrot, caged and hanging at the inn’s doorway, crying, “Freedom, freedom, freedom!” The poet was charmed. He too valued freedom in his heart. He thought, This is too much! I have seen many parrots—some say “Ram-Ram,” some chant this or that—but a parrot who remembers freedom, this I see for the first time.

इतना भावाभिभूत हो गया कि रात जब सब सो गए दूसरे दिन तो वह उठा और उसने पिंजड़ा खोल दिया उसका और कहा: प्यारे, उड़ जा। अब रुक मत। मगर तोता उड़ा नहीं। पिंजड़े के सींकचों को पकड़ कर रुक गया। कवि के हृदय में बड़ी दया आ गई थी। स्वतंत्रता का ऐसा प्रेमी! उसने हाथ डाल कर तोते को बाहर निकालना चाहा तो तोते ने चोंचें मारीं उसके हाथ में, लहूलुहान कर दिया। वह निकलना नहीं चाहता।

So moved was he that when all were asleep he got up, opened the parrot’s cage and said, “Beloved, fly away now. Don’t stay.” But the parrot did not fly. He clutched the bars and stayed put. Great compassion arose in the poet’s heart—for such a lover of freedom! He put his hand in to lift the parrot out; the parrot pecked him, made him bleed. He did not want to come out.

मगर कवि तो कवि होते हैं। पागल तो पागल हैं! उसने तो निकाल ही दिया तोते को, चाहे चोट मारता रहा तोता, चिल्लाता रहा। और मजा यह था कि चोटें मार रहा था, बाहर निकलता नहीं था, सींकचे पकड़े था और चिल्ला रहा था: स्वतंत्रता, स्वतंत्रता, स्वतंत्रता। मगर कवि ने भी निकाल कर... उसकी एक न सुनी, ‘स्वतंत्रता, स्वतंत्रता, स्वतंत्रता।’ निकाल कर उसको स्वतंत्र कर ही दिया। निश्चिंत आकर सो गया कवि अपने कमरे में। हृदय का भार हलका हो गया। लेकिन सुबह जब उसकी आंख खुली, तोता पिंजड़े में बैठा था। वह दरवाजा बंद करना पिंजड़े का रात भूल गया। तोता फिर वापस आ गया था और सुबह से फिर रट लगा रहा था। और पिंजड़े का द्वार खुला था। रट लगा रहा था: स्वतंत्रता, स्वतंत्रता, स्वतंत्रता।

But poets are poets. The mad are mad! He took the parrot out anyway, though the parrot kept pecking and screaming. And the strange thing was: he was striking blows, he would not come out, he clutched the bars, and he kept shouting, “Freedom, freedom, freedom!” The poet paid no heed—“Freedom, freedom, freedom”—he took him out and set him free. Relieved, he went to his room to sleep; a weight lifted from his heart. But in the morning, when he opened his eyes, the parrot was sitting in the cage. In the night he had forgotten to close the door. The parrot had returned, and from morning was again chanting—with the door wide open—“Freedom, freedom, freedom.”

ऐसी तुम्हारी दशा है। तुम प्रेम की मांग भी करते हो मगर पिंजड़े में तुम्हारी रहने की आदत भी हो गई है। तुम प्रार्थना की मांग भी करते हो मगर बस तोतों की तरह रट रहे हो। यह वास्तविक तुम्हारे प्राणों की प्यास हो तो अभी घटना घट जाए।

Such is your state. You ask for love, yet you are habituated to the cage. You ask for prayer too, but you only parrot it. If it were truly the thirst of your very life-breath, the happening would be now.

प्रेम खतरनाक मार्ग है। अपने को गंवाना पड़ता है तब कोई प्रेम को पाता है। इतनी कीमत चुकानी पड़ती है। सस्ता सौदा नहीं है, महंगा सौदा है। अपने को खोने की तैयारी चाहिए। जब इतनी तैयारी हो--

दिलो-दिमाग को रो लूंगा आह कर लूंगा

मैं तेरे इश्क में सब-कुछ तबाह कर लूंगा

जब इतनी तैयारी हो तो प्रेम और उसकी महिमा का स्वाद मिलना शुरू होता है।

Love is a dangerous path. One has to lose oneself; only then does one attain love. The price is high. It is no cheap bargain. One must be ready to be lost. When such readiness is there— I will cry my heart and mind out; I will heave my sighs— in your love I will lay everything to ruin— when such readiness is there, the taste of love and its glory begins to be felt.

फिर प्रेम रुलाता भी बहुत है। क्योंकि आज तुम प्रेम करोगे तो आज थोड़े ही प्रेमी मिल जाएगा! लंबी विरह की रात्रि आएगी तब मिलन की सुबह होती है। विरह की रात्रि का भी डर होता है। इसलिए लोग प्रेम करने से घबड़ाते हैं कि कौन विरह को सहेगा! समझदार आदमी इस तरह की बातों में पड़ते ही नहीं। क्योंकि उसमें पीड़ा है।

And then love also makes one weep a lot. Because if you love today, you do not find the beloved today. Only after the long night of separation does the dawn of meeting come. Separation’s night is frightening too. So people shrink from love: who will bear the pangs of separation? The sensible avoid such things—because there is pain in it.

कोई ऐ ‘शकील’ देखे यह जुनून नहीं तो क्या है

कि उसी के हो गए हम जो न हो सका हमारा

Let someone see, O Shakeel—if this is not madness, what is it: that we became his who could never be ours.

न मालूम कितनी रातों में यही रोना पड़ेगा--कि उसी के हो गए हम जो न हो सका हमारा। तुमने चाहा और प्रेम उसी वक्त थोड़े ही घट जाता है! प्रेम परीक्षाएं मांगता है, कसौटियां मांगता है। प्रेम की विरह की अग्नि से गुजरना पड़ता है तभी तुम योग्य बनते हो, निखरते हो, कुंदन होते हो। और जब तुम निखर जाते हो पूरे-पूरे तभी प्रेम के लिए पात्र हो पाते हो; तभी तुम प्रेम को पाने के अधिकारी हो पाते हो।

Who knows in how many nights you will have to weep the same—“We became his who could never be ours.” You longed, and yet love does not happen the very moment you wish. Love demands trials, touchstones. One has to pass through the fire of separation; only then do you become worthy, refined, pure gold. When you are refined through and through, only then do you become a vessel; only then are you entitled to receive love.

कोई ऐ ‘शकील’ देखे यह जुनून नहीं तो क्या है

कि उसी के हो गए हम जो न हो सका हमारा

यह पागलपन नहीं तो और क्या है? पागलपन मालूम होता है प्रेम।

Let someone see, O Shakeel—if this is not madness, what is it: that we became his who could never be ours. If this is not madness, what else is? Love seems madness.

समझदार बच जाते हैं, इस पागलपन की तरफ नहीं जाते। समझदार धन कमाते हैं, प्रेम नहीं। समझदार दिल्ली की यात्रा करते हैं, प्रेम की नहीं। समझदार और सब करते हैं, प्रेम से बचते हैं क्योंकि प्रेम पागलपन है। और पागलपन है ही। बुद्धि की सब सीमाओं को तोड़ कर, बुद्धि की सारी व्यवस्थाओं को तोड़ कर प्रेम उमगता है। इसलिए तुम डरते होओगे। विचारशील आदमी होओगे।

The sensible save themselves; they do not go toward this madness. The sensible earn money, not love. The sensible travel to Delhi, not into love. The sensible do everything else and avoid love—because love is madness. And it is: it surges up breaking all the limits and arrangements of the mind. That is why you are afraid—you must be a thinking man.

कहूं किससे मैं कि क्या है शबे-गम, बुरी बला है

मुझे क्या बुरा था मरना अगर एक बार होता

Whom should I tell what the night of sorrow is—what an evil affliction; what was so bad about dying, if only it happened once?

प्रेमी को कितनी बार मरना पड़ता है इसका पता है? बार-बार मरना पड़ता है, हर बार मरना पड़ता है। हर बार विरह जब घेरता है, मौत घटती है। इंच-इंच मरना पड़ता है।

Do you know how many times a lover has to die? Again and again, every time. Each time separation envelops him, death happens. One dies inch by inch.

कहूं किससे मैं कि क्या है शबे-गम, बुरी बला है

वह जो विरह की लंबी रात है, बड़ी खतरनाक है।

मुझे क्या बुरा था मरना अगर एक बार होता

Whom should I tell what the night of sorrow is—what a terrible scourge; what was so bad about dying, if only it happened once?

एक बार मर जाता तो भी कोई बात थी। मरते हैं, मरते हैं। जी भी नहीं पाते, मर भी नहीं पाते। प्रेमी की बड़ी फांसी लग जाती है। प्रेम फांसी है। मगर फांसी के बाद ही सिंहासन है। याद करो जीसस की कहानी। सूली लगी, और सूली के बाद ही पुनरुज्जीवन। प्रेम सूली है।

If one could die once, even that would be something. But you die and die; you can neither live nor die. The lover is put to a great hanging. Love is a gallows. But after the gallows comes the throne. Remember the story of Jesus: crucifixion—and only after the cross, resurrection. Love is a crucifixion.

और जिसने प्रेम नहीं जाना उसे भक्ति से तो मिलना कैसे हो पाएगा? प्रेम भक्ति का बीज है। भक्ति प्रेम का फूल है। प्रेम ही प्रगाढ़ होते-होते एक दिन भक्ति बनता है। जो प्रेम से वंचित रह गया, वह भक्ति से वंचित रह जाएगा। और अगर भक्ति करेगा तो उसकी भक्ति थोथी होगी, औपचारिक होगी, क्रियाकांड होगी, पाखंड होगी, दिखावा होगी, धोखा होगी।

And one who has not known love—how will he ever find devotion? Love is the seed of devotion; devotion is the flower of love. Love, deepening and deepening, one day becomes devotion. Whoever is deprived of love will be deprived of devotion. And if he practices devotion, that devotion will be hollow—formal, ritualistic, hypocrisy, display, deception.

बरस रही है हरीमे-हविस में दौलते-हुस्न

गदाए-इश्क के कासे में इक नजर भी नहीं

न जाने किसलिए उम्मीदवार बैठा हूं

इक ऐसी राह पै जो तेरी रहगुजर भी नहीं

The wealth of beauty is raining in the sanctuary of lust; in the beggar-bowl of the mendicant of love, not even a glance. I do not know for what I sit here as a hopeful applicant, upon such a path that is not even your thoroughfare.

बहुत बार ऐसा लगेगा कि कहां बैठा हूं, किसकी राह देख रहा हूं? न कोई आता, न कोई जाता। कहीं ऐसा तो नहीं है एक ऐसी राह पर बैठा हूं जहां से परमात्मा का निकलना होने वाला ही नहीं है! जहां से प्रेमी गुजरेगा ही नहीं!

Many times it will seem: Where am I sitting? Whose road am I watching? No one comes, no one goes. Perhaps I am sitting on a path from which the Divine will never pass—from which the beloved will never pass.

न जाने किसलिए उम्मीदवार बैठा हूं

इक ऐसी राह पै जो तेरी रहगुजर भी नहीं

I do not know for what I sit here as a hopeful applicant, upon such a path that is not even your thoroughfare.

कभी तुझे गुजरते भी नहीं देखा। कभी तेरे पैरों की चाप भी नहीं सुनी। मैं कहीं ऐसा व्यर्थ बैठे-बैठे व्यर्थ ही तो नहीं हो जाऊंगा?

Never have I seen you pass. I have never heard your footfall. Will I sit here vainly, and become vain myself?

प्रेम बड़ी प्रतीक्षा मांगता है, बड़ा धीरज मांगता है। और जिनके पास धीरज की कमी है वे प्रेम के रास्ते पर नहीं जा सकते। और यहां तो सारे लोग जल्दी में हैं। अभी हो जाए कुछ, इसी वक्त हो जाए कुछ, मुफ्त में हो जाए कुछ, उधार हो जाए कुछ। न तो कोई कीमत चुकाने को राजी है, न कोई प्रतीक्षा करने को राजी है, न कोई विरह के आंसू गिराने को राजी है।

Love asks for great waiting, great patience. Those who lack patience cannot walk the path of love. And here everyone is in a hurry: let something happen now, this very moment; let it be for free; let it be on credit. No one is willing to pay the price, no one is willing to wait, no one is willing to shed the tears of separation.

हम भी तस्लीम की खू डालेंगे

बे-नियाजी तेरी आदत ही सही

We too will cultivate the habit of acceptance; indifference may be your habit—so be it.

प्रेमी को तो कहना पड़ता है: अगर तेरा उपेक्षाभाव तेरी आदत है तो रहे तेरी आदत, सम्हाल तू अपनी आदत।

A lover has to say: If your unconcern is your habit, let it remain your habit—keep it.

हम भी तस्लीम की खू डालेंगे

हम भी धैर्य की आदत डालेंगे।

हम भी तस्लीम की खू डालेंगे

बे-नियाजी तेरी आदत ही सही

We too will cultivate the habit of acceptance; we too will cultivate the habit of patience.

तू रख अपनी आदत बेपरवाही की। मत कर चिंता हमारी, मत ले खोज-खबर, मत देख हमारी तरफ। तू कर उपेक्षा जितनी कर सकता हो। हम अपने धीरज से तेरी उपेक्षा को हराएंगे।

We too will cultivate the habit of acceptance; indifference may be your habit—so be it.

You keep your habit of unconcern. Do not worry about me, do not inquire, do not look toward me. Be as indifferent as you can. We will, with our patience, conquer your indifference.

लंबी यात्रा है विरह की, आंसुओं की। मगर जो हिम्मत कर लेता है, पूरी हो जाती है। और जिसे एक बार थोड़ा सा भी स्वाद लग जाता है प्रेम का, फिर लौट नहीं पाता। फिर सिर गंवाना हो तो सिर गंवाता है। फिर जो गंवाना हो, गंवाने को राजी होता है।

It is a long journey—of separation, of tears. But the one who takes heart completes it. And one who once gets even a small taste of love never returns. Then, if he has to lose his head, he loses it. Whatever there is to lose, he is ready to lose.

जीते-जी कूचः-ए-दिलदार से आया न गया

उसकी दीवार का सर से मेरे साया न गया

While living I could neither come nor go from the beloved’s lane; the shadow of his wall never lifted from over my head.

एक बार उसकी दीवाल की छाया भी तुम पर पड़ जाए तो फिर चाहे जान रहे कि जाए, तुम उसके दीवाल के साए को छोड़ कर जा न सकोगे।

Once even the shadow of his wall falls upon you, then whether life remains or goes, you cannot leave that shadow.

तुम तो मंदिर भी हो आते हो और लौट आते हो। तुम्हारा मंदिर झूठा है। उसके मंदिर जाकर कोई कभी लौटा है? जो गया सो गया। जो गया सो उसके मंदिर का हिस्सा हो गया।

You go to temples and then you return. Your temple is false. Has anyone ever returned from his temple? Whoever went—went. Whoever went became a part of his temple.

जीते-जी कूचः ए-दिलदार से आया न गया

प्रेमी की गली से कोई जिंदा लौटता है?

उसकी दीवार का सर से मेरे साया न गया

While living I could neither come nor go from the beloved’s lane— does anyone return alive from the lover’s alley? the shadow of his wall never lifted from over my head.

इतनी हिम्मत नहीं है इसलिए प्रेम की महिमा सुन लेते हो, बुद्धि से समझ भी लेते हो, फिर भी भीतर-भीतर डरे रहते हो।

Lacking such courage, you listen to the glory of love, you even understand it intellectually, yet within you remain afraid.

यह हाल था शब-ए-वादा कि ता-ब-रहगुजर

हजार बार गया मैं, हजार बार आया

Such was my state on the night of the tryst: up to the threshold a thousand times I went, a thousand times I came back.

कितनी बार जाना पड़ता है देखने द्वार पर कि कहीं प्रेमी आ तो नहीं गया? विरह की रात्रि में पत्ता भी खड़कता है तो लगता है, उसी का आगमन हो रहा है। हवा का झोंका आता है तो लगता है, उसी का आगमन हो रहा है। राह से कोई अजनबी गुजर जाता है तो लगता है, वही आ गया।

यह हाल था शब-ए-वादा कि ता-ब-रहगुजर

हजार बार गया मैं, हजार बार आया

How many times must one go to look at the door—has the beloved come? In the night of separation, even a leaf rustles and it seems he is arriving; a gust of wind comes and it seems he is arriving; a stranger passes on the road and it seems—he has come.

 

Such was my state on the night of the tryst: up to the threshold a thousand times I went, a thousand times I came back.

सोने की फिर चैन नहीं। प्रेम में जो पड़ा वह जागा।

Sleep knows no rest again. One who falls in love is awakened.

इसलिए मैं तुमसे कहता हूं: दो मार्ग हैं परमात्मा तक जाने के। एक मार्ग है, ध्यान। ध्यान का अर्थ है, जागो। जो जागेगा वह प्रेम करने लगेगा। जागा हुआ आदमी घृणा नहीं कर सकता क्योंकि जागे हुए आदमी को दिखाई पड़ता है, सब एक है। मैं ही हूं। यहां किसी को चोट पहुंचाना अपने ही गाल पर चांटा मारना है। यहां किसी को दुख देना अपने को ही दुख देना है। जागे हुए पुरुष को दिखाई पड़ता है, एक का ही विस्तार है, एक ही परमात्मा सबमें छाया है। प्रेम अपने आप पैदा होता है।

Therefore I say to you: there are two paths to the Divine. One path is meditation. Meditation means: awaken. One who awakens begins to love. A wakeful person cannot hate, because he sees: all is one. It is I alone. To hurt anyone here is to slap your own cheek. To give pain to anyone here is to give pain to yourself. The awakened sees: it is the expansion of the One; the One Divine pervades all. Love arises of its own accord.

दूसरा रास्ता है प्रेम का। प्रेम करो और तुम जाग जाओगे क्योंकि प्रेमी सो नहीं सकता। उसकी प्रतीक्षा में पलक लगे कैसे? उसकी राह देखनी पड़ती है, कब आ जाए, किस क्षण आ जाए, किस द्वार से आ जाए, किस दिशा से आ जाए। प्रेम हिम्मत की बात है, दुस्साहस की बात है।

The second path is love. Love—and you will awaken, because a lover cannot sleep. How can the eyelids close in his waiting? One has to keep watch—when he might come, from which door, from which direction. Love is a matter of courage, of audacity.

तुम पूछते हो: ‘प्रेम की इतनी महिमा है तो फिर मैं प्रेम करने से डरता क्यों हूं?’

इसीलिए डरते हो। महिमा का तुम्हें थोड़ा-थोड़ा बोध होने लगा है। आकर्षण पैदा हो रहा है, कशिश पैदा हो रही है। प्रेम पुकार दे रहा है। और अब भय पकड़ रहा है। अच्छे लक्षण हैं, भय की मान कर रुकना मत। भय के बावजूद प्रेम की पुकार सुनना और प्रेम के स्वर को पकड़ कर चल पड़ना।

You ask, “If love has so much glory, then why am I afraid to love?” Precisely for that reason you are afraid. You have begun to have a slight sense of its glory. A pull is arising, an attraction is arising. Love is calling—and now fear is taking hold. These are good signs. Do not stop by obeying fear. In spite of fear, listen to love’s call, and, catching hold of love’s note, set out.

प्रेम परमात्मा का आयाम है। निकटतम कोई मार्ग अगर परमात्मा के पास ले जाने वाला है तो प्रेम है। ध्यान का मार्ग लंबा है और रूखा-सूखा है; मरुस्थल जैसा है। प्रेम का मार्ग बहुत हरा-भरा है। प्रेम के मार्ग पर गंगा बहती है, मरुस्थल नहीं है। छोड़ो अपनी नौका गंगा में। भय तो पकड़ता है। जब भी कोई नई यात्रा को निकलता है, नये अभियान को, अज्ञात, अनजान की खोज में, भय स्वाभाविक है। लेकिन स्वाभाविक भय का अर्थ यह नहीं है कि उसके कारण रुको।

Love is a dimension of the Divine. If there is any nearest path to God, it is love. The path of meditation is long and dry, like a desert. The path of love is very green and lush. Along the path of love the Ganga flows; it is not a desert. Leave your boat upon the Ganga. Fear does arise. Whenever one sets out on a new journey, a new venture into the unknown, fear is natural. But the fact that fear is natural does not mean you should stop because of it.

अंतिम प्रश्न: प्यारे ओशो, एक लहर उठी थी और किनारे से टकराने के पहले ही सम्हल गई। और फिर से वही लहर वापस मझधार में डूब गई। उस क्षण का क्या कहूं! डूबने में आनंद घना होकर छा गया और भीग गई। प्रेम-सागर में डूब कर पुनः गाती हूं: ‘झमकि चढ़ जाऊं अटरिया री।’
Final question: Beloved Osho, a wave had risen and, before it struck the shore, it steadied. And then the same wave sank back into midstream. What can I say of that moment! In the drowning, bliss thickened and spread, and I was drenched. Drowning in the ocean of love, I sing again: “In a flash may I spring up to the terrace!”

तरु! जो तुझे हो रहा है, मुझे पता है। धीरे-धीरे औरों को भी पता होना शुरू हो जाएगा।

Taru! I know what is happening to you. Slowly, others will begin to know too.

वाकिफ है जोश इश्क से अपने तमाम शहर

और हम यह जानते हैं कि कोई जानता नहीं

“The entire city is acquainted with love’s fervor, and yet we know that no one truly knows.”

प्रेम का तो पता चलना शुरू हो जाता है। प्रेम तो प्रकट होने लगता है। प्रेमी की चाल बदल जाती है, चलन बदल जाता है, उठना-बैठना बदल जाता है, भाव-भंगिमा बदल जाती है। प्रेम घटता है तो पता चलने ही लगता है। प्रेम को छिपाने का उपाय नहीं है।

Love does begin to show itself. Love starts to be revealed. The lover’s gait changes, the manner changes, the sitting and standing change, the expressions change. When love happens, it begins to be noticed. There is no way to hide love.

पड़ा था सूना सितार दिल का

हुई अचानक यह जाग तुमसे

जो जिंदगी रोग बन चुकी थी

वह बन गई है आज राग तुमसे

यह मेरे जीवन की रागिनी क्या

प्रेम की यह मीठी बांसुरी क्या

The sitar of the heart lay silent; suddenly it awakened because of you. The life that had become a disease has today become a raga through you. Is this the raga of my life? Is this the sweet flute of love? This gift you have given, beloved: this melody the mind has received from you.

यह दान तुमने दिया है साजन

मिला है मन को यह राग तुमसे

परमात्मा को धन्यवाद दो। उसके अनुग्रह में झुको। और जितने अनुग्रह में झुको उतनी ही और प्रेम की वर्षा होगी।

Give thanks to the Divine. Bow into its grace. And the more you bow, the more the rain of love will fall.

उनके ओंठों में है कैसी मय-ए-गुल रंग ‘सुरूर’

देखिए कब वह घड़ी आए कि हम तक पहुंचे

परमात्मा मदिरा है।

“What rose-hued wine of rapture lies upon His lips— let us see when that moment comes that it reaches us.” The Divine is wine.

उनके ओंठों में है कैसी मय-ए-गुल रंग ‘सुरूर’

उसके ओंठ अमृत से भरे हैं।

देखिए कब वह घड़ी आए कि हम तक पहुंचे

“What rose-hued wine of rapture lies upon His lips—” His lips are filled with nectar. “Let us see when that moment comes that it reaches us.”

जितने झुकोगे उतने जल्दी घड़ी आ जाएगी। जो बिलकुल झुक गया उसकी घड़ी आ गई। जरा भी झुकोगे तो बूंदाबांदी शुरू हो जाएगी। अगर बिलकुल झुक गए तो वह भी तुम पर झुक आता है। झुक आई बदरिया सावन की!

The more you bow, the sooner that moment arrives. The one who bows completely—his moment has come. Bow even a little and the drizzle will begin. If you bow utterly, He too bends toward you. The monsoon cloud stoops low!

इक जाम में घोली है बेहोशी-ओ-हुश्यारी

सर के लिए गफलत है, दिल के लिए बेदारी

“In a single goblet he has mixed intoxication and alertness: for the head, forgetfulness; for the heart, awakening.”

और जैसे-जैसे यह मस्ती छाएगी, वैसे-वैसे एक हैरानी की बात समझ में आएगी--‘सर के लिए गफलत है।’ सर तो बेहोश होने लगेगा। दिल के लिए बेदारी--और दिल होश से भरने लगेगा। मस्तिष्क तो सोने लगेगा, खोने लगेगा, हृदय जागने लगेगा।

And as this ecstasy spreads, a wonder becomes clear—“for the head, forgetfulness.” The head begins to grow unconscious. “For the heart, awakening”—and the heart starts to fill with awareness. The brain begins to sleep, to be lost; the heart begins to wake.

साधारणतः खोपड़ी जगी हुई है, हृदय सोया हुआ है। विचार, तर्क जगे हुए हैं, प्रेम सोया हुआ है। जैसे-जैसे कोई परमात्मा के अनुग्रह में डूबता है वैसे-वैसे बुद्धि तो सोने लगती है, हृदय जागने लगता है। हृदय के जागने को ही मैं श्रद्धा कहता हूं। बुद्धि तुम्हें विश्वास दे सकती है, श्रद्धा नहीं। श्रद्धा स्वाद है हृदय का।

Ordinarily the skull is awake and the heart asleep. Thought and logic are awake; love sleeps. As one is immersed in the Divine grace, the intellect begins to sleep and the heart begins to awaken. I call the awakening of the heart shraddha. The intellect can give you belief, not shraddha. Shraddha is the heart’s taste.

इक जाम में घोली है बेहोशी-ओ-हुश्यारी

और एक ही प्याली में दोनों बातें घोली हैं।

इक जाम में घोली है बेहोशी-ओ-हुश्यारी

सर के लिए गफलत है दिल के लिए बेदारी

जिससे सिर तो सो जाएगा और जिससे हृदय सदा के लिए जाग जाएगा। हृदय का जागरण जगत में परमात्मा का अनुभव है।

“In a single goblet he has mixed intoxication and alertness,” and in the same cup he has blended both. “In a single goblet he has mixed intoxication and alertness: for the head, forgetfulness; for the heart, awakening,” by which the head will fall asleep, and the heart will awaken forever. The awakening of the heart is the experience of God in this world.

तरु, तू ठीक ही कहती है कि उस क्षण का क्या कहूं! डूबने में आनंद घना होकर छा गया और भीग गई। उस क्षण के संबंध में कुछ भी नहीं कहा जा सकता। या कुछ ऐसी बातें कही जा सकती हैं--

Taru, you say rightly: what can be said of that moment! In the drowning, bliss thickened and spread, and you were drenched. About that moment nothing can really be said. Or a few things like these can be said—

ख्वाबीदः तरन्नुम है खामोश कयामत है

रफ्तार की शोखी में गंगा की मतानत है

जज्बात की बेदारी जाहिर है रगो-पैसे

तालाब के पानी में बहता हो कंवल जैसे

“A dream-laden melody; a silent apocalypse; within the coquettish pace, the Ganga’s grave calm. The awakening of feelings is plain in vein and pore, like a lotus that, though still, seems to drift upon the pond.”

‘ख्वाबीदः तरन्नुम है’--स्वप्निल संगीत है। इतना सूक्ष्म है कि स्वप्न जैसा मालूम होता है, सत्य नहीं मालूम होता। अनाहत का नाद ऐसा ही है।

“A dream-laden melody”—a dreamlike music. So subtle it seems like a dream; it does not feel like solid reality. The unstruck sound is just so.

ख्वाबीदः तरन्नुम है खामोश कयामत है

सारा अस्तित्व ऐसा चुप है जैसे कयामत हो गई; जैसे सृष्टि का अंत हो गया; जैसे प्रलय आ चुकी, महाप्रलय घट गई।

“A silent apocalypse”—the whole existence is so quiet as if the Day of Judgment had come; as if creation had ended; as if dissolution had occurred.

ख्वाबीदः तरन्नुम है खामोश कयामत है

रफ्तार की शोखी में गंगा की मतानत है

और फिर भी जीवन में एक आनंद है, एक नृत्य है; जैसे गंगा नाचती हुई सागर की तरफ चली हो।

“Within the coquettish pace, the Ganga’s grave calm”—and yet there is a joy in life, a dance; like the Ganga dancing her way toward the ocean.

जज्बात की बेदारी जाहिर है

और भावनाएं जग गई हैं, विचार सो गए हैं।

“The awakening of feelings is plain”—and feelings have awakened; thoughts have fallen asleep.

जज्बात की बेदारी जाहिर है रगो-पैसे

और ऐसा भी नहीं है कि हृदय के भीतर ही भीतर है, रोएं-रोएं में है, रग-रग में है, अंग-अंग में है।

“The awakening of feelings is plain in vein and pore”—nor is it only inside the heart; it is in every pore, in every vein, in every limb.

जज्बात की बेदारी जाहिर है रगो-पैसे

एक-एक रोआं खबर दे रहा है उसकी।

“The awakening of feelings is plain in vein and pore”—each hair reports it.

तालाब के पानी में बहता हो कंवल जैसे

और जैसे तालाब के पानी पर एक कमल थिर हो और बहता हो।

“Like a lotus that, though still, seems to drift upon the pond”—as though a lotus were steady upon the pond’s water and yet flowing.

नहीं, उस क्षण के संबंध में कुछ भी नहीं कहा जा सकता।

No, about that moment nothing at all can be said.

तालाब के पानी में बहता हो कंवल जैसे

मगर यह भी कुछ नहीं कहना है। हमारे सब प्रतीक छोटे पड़ जाते हैं। हमारे सब प्रतीक ओछे पड़ जाते हैं। भाषा लंगड़ी हो जाती है। व्याकरण का दिवाला निकल जाता है। उस क्षण को तो जो जानता है, वही जानता है। लेकिन वह क्षण जिसके जीवन में आना शुरू हो जाता है उसके जीवन में परमात्मा ने प्रवेश शुरू किया। एक-एक किरण धीरे-धीरे घने सूरज बन जाते हैं। एक-एक बूंद सागर बन जाते हैं।

“Like a lotus that, though still, seems to drift upon the pond”— and even that says nothing. All our symbols fall short. All our symbols are petty. Language becomes lame. Grammar goes bankrupt. That moment is known only by the one who knows it. But when that moment begins to come into one’s life, the Divine has begun to enter. Single rays slowly become a dense sun. Single drops become the ocean.

और उसकी अटरिया पर तो हम चढ़ ही रहे हैं। झमकि चढ़ जाऊं अटरिया री! यह तो खयाल ही तब आता है जब सीढ़ियों पर पैर पड़ने लगते हैं। तब दो-दो सीढ़ियां एक साथ छलांग लगा जाने का मन होता है। ‘झमकि चढ़ जाऊं अटरिया री।’ उमंग में, उत्साह में, आनंद में। कोई होश रह जाता है चढ़ने का? छलांगें लगती हैं। क्रम टूट जाते हैं, छलांगें घटती हैं।

And onto His terrace we are indeed climbing. “In a flash may I spring up to the terrace!” This thought arises only when the feet start touching the steps. Then one feels like leaping two steps at a time. “In a flash may I spring up to the terrace!” In elation, in enthusiasm, in bliss. Is there any sober calculation left in the climbing? Leaps happen. Sequence breaks; there are only leaps.

जगजीवन का यह वचन: ‘झमकि चढ़ जाऊं अटरिया री।’ बड़ा प्यारा है। मैं तुम्हें जो संन्यास दिया हूं वह ऐसा ही है--झमक कर चढ़ जाए अटरिया! नाचता हुआ, गीत गाता हुआ, परम आनंद में लीन।

Jagjeevan’s line—“In a flash may I spring up to the terrace!”—is very lovely. The sannyas I have given you is just such: spring up to the terrace in a flash! Dancing, singing, absorbed in supreme bliss.

आज इतना ही।

That is all for today.