Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
इस पुण्य स्मरण-दिवस पर मैं दुखी भी हूं और आनंदित भी हूं। दुखी इसलिए हूं कि महावीर का हम स्मरण करते हैं, लेकिन महावीर से हमें कोई प्रेम नहीं है। दुखी इसलिए हूं कि धर्म-मंदिरों में हम प्रवेश करते हैं, लेकिन धर्म-मंदिरों पर हमारी कोई श्रद्धा नहीं है। दुखी इसलिए हूं कि हम सत्य की चर्चा करते हैं, लेकिन सत्य पर हमारी कोई निष्ठा नहीं है। और ऐसे लोग जो झूठे ही मंदिर में प्रवेश करते हों, और ऐसे लोग जो झूठा ही भगवान का स्मरण करते हों, उन लोगों से बुरे लोग हैं, जो भगवान का स्मरण नहीं करते और मंदिरों में प्रवेश नहीं करते। क्योंकि वे लोग जो स्पष्टतया धर्म के विरोध में खड़े हैं, कम से कम नैतिक रूप से ईमानदार हैं--उनकी बजाय, जो धर्म के पक्ष में तो नहीं हैं, लेकिन पक्ष में खड़े हुए दिखाई पड़ते हैं।
On this sacred day of remembrance I am both sorrowful and rejoicing. Sorrowful because we remember Mahavira, yet we have no love for Mahavira. Sorrowful because we enter temples of dharma, yet we have no reverence for those temples. Sorrowful because we talk of truth, yet we hold no commitment to truth. And those who enter temples falsely, who remember God falsely, are worse than those who do not remember God and do not enter temples. For those who stand openly against religion are at least morally honest — unlike those who are not for religion, yet pretend to stand for it in appearance.
सारी जमीन इस तरह के धार्मिक लोगों से भर गई है जो धार्मिक नहीं हैं, और उनके कारण धर्म रोज डूबता चला जाता है। और सारे मंदिर ऐसे लोगों से भर गए हैं जो नास्तिकों से भी बदतर हैं, और इसलिए मंदिर मंदिर नहीं रह गए हैं। उन ओंठों से भगवान महावीर का या बुद्ध का या कृष्ण का स्मरण, जिन ओंठों में सच में ही धर्म की कोई प्रतिष्ठा नहीं है, अपमानजनक है। इसलिए मैं दुखी हूं।
The whole earth has been filled with such religious people who are not religious, and because of them religion sinks a little more every day. The temples are crowded with people who are worse than atheists, and thus temples have ceased to be temples. To chant the name of Lord Mahavira, or Buddha, or Krishna with lips that hold no true honor for dharma is an insult. Therefore, I am sorrowful.
और इसलिए आनंदित भी हूं कि इतना सब हो जाने के बाद भी, मनुष्य के जीवन से धर्म की सारी जड़ें टूट जाने के बाद भी, मनुष्य के अंतस्तल से धर्म से सारे संबंध विच्छिन्न हो जाने के बाद भी, सारी निष्ठा और सारी आस्था खंडित हो जाने के बाद भी इसलिए आनंदित हूं, कि कम से कम हमारे मन में पच्चीस सौ वर्ष पहले कोई हुआ हो, पच्चीस सौ वर्ष पीछे इतिहास में कोई हुआ हो, उसके प्रति एक स्मृति की रेखा हमारे हृदय में उठती है। जो अंधकार घना है, उसके लिए दुखी हूं, लेकिन जो स्मृति की थोड़ी सी प्रकाश-किरण है, उसके कारण आनंदित भी हूं।
And yet I rejoice that despite all this — after all the roots of dharma seem to have been severed from human life, after the inner, vital connection with dharma appears broken, after faith and trust stand shattered — still, within us a faint line of remembrance rises for someone who lived twenty-five centuries ago. I am sorrowful for the depth of the darkness, but I rejoice for the little ray of light that remembrance still is.
हम कितने ही दूर चले गए हों, लेकिन हमारे मन में एक स्मरण और एक स्मृति और एक खयाल मौजूद है। उस किरण के सहारे शायद पूरे अंधेरे को भी मिटाया जा सकता है।
However far we may have strayed, some remembrance, some memory, some hint still lingers in the mind. By the grace of that ray, perhaps the whole darkness can one day be dispelled.
इस स्मृति-दिवस पर महावीर के संबंध में कुछ थोड़ी सी बातें कहूंगा और कुछ थोड़ी सी बातें आपके संबंध में कहूंगा। क्योंकि जो बातें केवल महावीर के संबंध में हों, वे आपके किसी काम की नहीं होंगी। और जो बातें केवल आपके संबंध में हों, उनसे महावीर का कोई संबंध नहीं होगा। इसलिए उचित है कि मैं थोड़ी सी बातें आपके संबंध में कहूं और थोड़ी सी बातें महावीर के संबंध में कहूं, ताकि आप महावीर से संबंधित हो सकें। ताकि रास्ता बन सके और आप उनके विचार तक, उनके उस आकाश तक आपकी आंखें खुल सकें। इसलिए थोड़ी सी बात आपकी और थोड़ी सी बात महावीर की।
On this day of remembrance I will say a few small things about Mahavira, and a few small things about you. For what is said only about Mahavira may be of no use to you; and what is said only about you may bear no relation to Mahavira. It is therefore fitting that I speak a little of you and a little of Mahavira, so that you may come into rapport with him — so that a path opens, and your eyes can be lifted to his vision, to that sky. So a little about you, and a little about Mahavira.
इसके पहले कि महावीर के संबंध में कुछ कहूं, बहुत उचित है कि आपके संबंध में कहूं। क्योंकि आप महावीर को समझना चाहते हैं, आप महावीर को प्रेम करना चाहते हैं, आप महावीर के प्रति निष्ठावान होना चाहते हैं। और आप महावीर के विचार और उनकी साधना से लाभान्वित होना चाहते हैं, तो आपके संबंध में कुछ बातें बहुत जरूरी हैं।
Before I say anything of Mahavira, it is more appropriate that I speak of you. You wish to understand Mahavira, to love Mahavira, to be devoted to Mahavira. You wish to be benefitted by his insight and his sadhana. Then a few points about you are essential.
पहली बात तो यह जरूरी है कि आप इस बात को समझ लें कि अगर आप जैन घर में पैदा हुए हैं इसलिए महावीर को श्रद्धा देते हों तो वैसी श्रद्धा का मूल्य दो कौड़ी से ज्यादा नहीं है। अगर आप जैन घर में पैदा होने से महावीर को आदर देते हों तो क्षमा मुझे करें, आप कोई भी आदर नहीं देते हैं। आपके किसी घर में पैदा होने से महावीर को दिए गए आदर का क्या संबंध हो सकता है? आपका किसी समाज में पैदा हो जाना, आपका किसी परिवार में पैदा हो जाना, महावीर से आपको संबंधित नहीं करता।
The first: understand that if you give reverence to Mahavira because you were born in a Jain household, such reverence is not worth even a penny. If your respect for Mahavira arises from being born Jain — forgive me — you offer no respect at all. How can your birth into some home confer any meaning upon your reverence for Mahavira? Your birth into a society or a family does not relate you to Mahavira.
इसे स्मरण रखें, कोई व्यक्ति ईसाई घर में पैदा हो जाने से क्राइस्ट से संबंधित नहीं होता। और कोई व्यक्ति जैन घर में पैदा हो जाने से महावीर से संबंधित नहीं होता। कोई व्यक्ति हिंदू घर में पैदा हो जाने से कृष्ण से संबंधित नहीं होता। यह बात इतनी सस्ती नहीं है। धर्म से संबंधित होना जीवन का सबसे मंहगा सौदा है। और जिन लोगों ने समझा हो कि खून से और जन्म से तय हो जाता है, उन पागलों के लिए क्या कहा जाए?
Remember this: one born in a Christian home is not thereby related to Christ; one born in a Jain home is not thereby related to Mahavira; one born in a Hindu home is not thereby related to Krishna. It is not that cheap. To be related to dharma is life’s costliest bargain. What shall we say of those deluded ones who think it is decided by blood and birth?
धार्मिक होना दुरूह साधना की बात है। और धार्मिक होने के लिए किसी जन्म से कोई संबंध नहीं है, बल्कि अपने भीतर जो भी बुरा है और जो भी अंधकार है, उसकी मृत्यु से धर्म का संबंध है। आपके जन्म से नहीं, आपके मर जाने से आप धर्म से संबंधित होंगे। आपके किसी घर में पैदा हो जाने से नहीं, आपकी संपूर्ण अहंता को लेकर अगर आप मर सकेंगे, तो आप धर्म से संबंधित हो जाएंगे।
To be religious is the work of arduous sadhana. Religiousness has no connection with any birth; rather it is related to the death of all that is dark and evil within. Not by your birth, but by your dying — you will be related to dharma. Not by being born into some house, but by allowing your entire ego to die will you be connected with dharma.
और मैं आपको यह भी कहूं, जैसा मैंने कहा कि ईसाई घर में पैदा होने से कोई क्राइस्ट से संबंधित नहीं होता और जैन घर में पैदा होने से महावीर से संबंधित नहीं होता, वैसे ही मैं आपको यह भी कहूं कि जो महावीर से संबंधित हो जाता है वह क्राइस्ट से भी संबंधित हो जाता है और कृष्ण से भी संबंधित हो जाता है। इन जीते और जागते प्रकाश स्रोत में से किसी एक से भी जो संबंधित हो जाता है, वह अनंत प्रकाशों से संबंधित हो जाता है।
And let me say this as well: just as being born Christian does not relate one to Christ, and being born Jain does not relate one to Mahavira — likewise, whoever becomes related to Mahavira becomes related to Christ and to Krishna too. Whoever becomes connected to any one of these living, luminous sources, becomes related to infinite lights.
गांधी जी को किसी ने अमरीका से एक पत्र लिखा था और उनको पूछा था कि आप गीता को बहुत आदर देते हैं, क्या मुझे आप आज्ञा देंगे कि मैं भी हिंदू हो जाऊं? गांधी जी ने उसे उत्तर दिया कि मैं किसी को यह नहीं कह सकता कि वह हिंदू हो जाए, या मुसलमान हो जाए। मैं तो यही कहूंगा, वह जिस धर्म में है, उस धर्म की संपूर्ण गहराई में उतर जाए। अगर वह क्रिश्चियन है तो वह अच्छा क्रिश्चियन हो जाए, अगर वह मुसलमान है तो अच्छा मुसलमान हो जाए। अच्छे मुसलमान में, अच्छे ईसाई में, और अच्छे जैन में कोई फासला नहीं रह जाता है। सब फासले बुरे लोगों में हैं। सारे फासले बुराई के बीच हैं, भलाई के बीच कोई फासला नहीं है।
Someone once wrote to Gandhi from America: you honor the Gita greatly; may I have your permission to become a Hindu? Gandhi replied: I cannot tell anyone to become a Hindu or a Muslim. I can only say: go to the very depth of the religion you are in. If he is a Christian, let him become a good Christian; if a Muslim, a good Muslim. Between a good Muslim, a good Christian, and a good Jain there remains no distance. All distances exist among the bad; there are no distances among the good.
और इसीलिए जो धर्म अलग-अलग खड़े दिखाई पड़ते हों, जो मंदिर और चर्च अलग खड़े दिखाई पड़ते हों, जानना कि वे बुरे लोगों ने खड़े किए होंगे। वे भले लोगों के खड़े किए हुए नहीं हो सकते। और जो संप्रदायों और संगठनों में विभक्त दिखाई पड़ते हों और जो आर्गनाइजेशंस में बंधे हुए दिखाई पड़ते हों, समझना कि उसमें बुरे लोग नेता होंगे। वह भले लोगों का काम नहीं हो सकता। साधु जगत में किसी को लड़ाते नहीं हैं और असाधु सिवाय लड़ाने के कुछ भी नहीं करते हैं।
Therefore, those religions that stand opposed, those temples and churches that stand apart — know this: they must have been erected by the bad. They cannot be the work of the good. Wherever divisions into sects and organizations arise, know the leaders there are bad; it cannot be the work of the virtuous. In the world of sadhus no one sets people to fighting; the unholy do nothing but incite conflict.
यदि महावीर से आप संबंधित हो गए तो आप क्राइस्ट से और कृष्ण से भी संबंधित हो जाएंगे। क्योंकि ये नाम अलग हैं, इनके भीतर जो सचाई है, वह एक है। यहां बहुत, हजार दीए जलते हों, वे हजार दीए अलग-अलग हैं, लेकिन उनमें जो ज्योति जलती है वह एक है। और लाख फूल यहां खिले हों, वे फूल सब अलग-अलग हैं, लेकिन जो सौंदर्य उनमें प्रकट होता है वह एक है। सारी जमीन पर जो भी श्रेष्ठ पुरुष हुए हैं, और जिनके जीवन में परमात्मा का प्रकाश उतरा है, और जिनके जीवन में सौंदर्य का अनुभव हुआ है, और जिन्होंने सत्य को उपलब्ध किया है, उनकी देहें अलग हों, उनकी आत्माएं अलग नहीं हैं।
If you become related to Mahavira, you will become related to Christ and to Krishna as well. Names may differ; the truth within is one. A thousand lamps may burn here — the lamps are many, but the flame is one. A hundred thousand flowers may bloom — the flowers differ, but the beauty manifest in them is one. All over the earth, those rare ones in whose lives the light of the Divine has descended, who have tasted beauty, who have realized truth — their bodies may be different; their souls are not.
इसलिए महावीर के इस जन्म-दिवस पर पहली बात आपसे यह कहूं कि आप सिर्फ इस कारण महावीर के प्रति अपने को श्रद्धा से भरे हुए मत समझ लेना कि आपका जन्म जैन घर में हुआ है।
So on this birth-day of Mahavira, first I say to you: do not imagine your heart is full of reverence for him merely because you were born in a Jain home.
धर्म बपौती नहीं है और किसी को वंशक्रम से नहीं मिलता।
Dharma is no inheritance, and it does not come by lineage.
धर्म प्रत्येक व्यक्ति की निजी उपलब्धि है और अपनी साधना से मिलता है।
Dharma is each person’s own attainment, found only through one’s sadhana.
इस समय सारी जमीन जिस भूल में पड़ी है, वह भूल यह है कि हम उस धर्म को, जिसे कि चेष्टा से, साधना से, प्रयास से उपलब्ध करना होगा, उसे हम पैदाइश से उपलब्ध मान लेते हैं! इससे बड़ा धोखा नहीं हो सकता। और जो आपको यह धोखा देता है, वह आपका दुश्मन है। जो आपको इसलिए जैन कहता हो कि आप जैन घर में पैदा हुए, वह आपका दुश्मन है, क्योंकि वह आपको ठीक अर्थों में जैन होने से रोक रहा है। इसके पहले कि आप ठीक अर्थों में जैन हो सकें, आप गलत अर्थोें में जो जैन हैं, उसे छोड़ देना होगा। इसके पहले कि कोई सत्य को पा सके, जो असत्य उसके मन में बैठा हुआ है, उसे अलग कर देना होगा।
The great delusion covering the earth today is this: that what must be attained through effort, practice, and striving — we presume we have acquired by birth! There can be no greater deceit. Whoever deceives you thus is your enemy. Whoever calls you Jain because you were born in a Jain home is your enemy, because he blocks you from becoming a Jain in the true sense. Before you can be truly Jain, you must drop being Jain in the false sense. Before truth can be realized, the untruth seated in the mind must be set aside.
तो यह तो मैं आपके संबंध में कहूं कि आप अपने संबंध में यह निश्चित समझ लें कि अगर आपका प्रेम और श्रद्धा केवल इसलिए है, तो वह श्रद्धा झूठी है। और झूठी श्रद्धा मनुष्य को कहीं भी नहीं ले जाती। झूठी श्रद्धा भटकाती है, पहुंचाती नहीं है। झूठी श्रद्धा चलाती है, लेकिन किसी मंजिल को निकट नहीं लाने देती है। झूठी श्रद्धा अनंत चक्कर है। और सच्ची श्रद्धा एक ही छलांग में कहीं पहुंचा देती है।
So, about you: if your love and reverence arise only from birth, they are false. And false reverence leads nowhere. False reverence misleads; it never delivers. False reverence keeps you moving, but never near to the goal. False reverence is an endless circling. True reverence carries you in a single leap.
तो आपकी झूठी श्रद्धा छूटे। आपका यह खयाल मिट जाना चाहिए कि खून से और पैदाइश से मैं धार्मिक हो सकता हूं। धार्मिक होना अंतस-चेतना के परिवर्तन से होता है। यह तो पहली बात आपके संबंध में कहूं।
Let this false reverence fall. Erase the notion that through blood and birth one can be religious. Religiousness arises through a transformation of inner consciousness. This is the first thing about you.
दूसरी बात आपके संबंध में यह कहना चाहूंगा कि शायद आपको यह पता न हो कि धर्म क्या है? आप रोज सुनते हैं--जैन धर्म, हिंदू धर्म, मुसलमान धर्म। ये सब नाम हैं, ये धर्म नहीं हैं। शायद आप सोचते हों कि धर्म का संबंध किन्हीं सिद्धांतों को याद कर लेने से है। शायद आप सोचते हों किसी तत्व-प्रणाली को, किसी फिलासफी को, किसी तत्व-दर्शन को सीख लेने से है। तो आप भूल में होंगे।
Second, perhaps you do not really know what dharma is. Every day you hear: Jain dharma, Hindu dharma, Muslim dharma. These are names; they are not dharma. Perhaps you think dharma means memorizing doctrines. Perhaps you imagine it means learning some system of thought, some philosophy. Then you are mistaken.
धर्म का संबंध किन्हीं सिद्धांतों के स्मरण कर लेने से और याद कर लेने से नहीं है। आपको सारे सिद्धांत याद हो जाएं, तो भी आप धार्मिक नहीं बन सकेंगे। स्मृति से धर्म का क्या संबंध है? कोई भी संबंध नहीं है। यह हो सकता है कि आप सारे धर्म के सिद्धांत दोहराने लगें, वे आपकी वाणी और विचार में प्रविष्ट हो जाएं, उससे कुछ भी न होगा।
Dharma has nothing to do with remembering or reciting doctrines. You may memorize all the doctrines and yet never become religious. What has memory to do with dharma? Nothing at all. It may happen that you repeat every tenet of religion; they may enter your speech and thought — and still nothing will happen.
बहुत लोग समझते हैं धर्म के संबंध में कुछ जान लेंगे तो धार्मिक हो जाएंगे! धर्म के संबंध में कुछ भी जानने से कोई धार्मिक नहीं होता। कोई धार्मिक हो जाए तो धर्म के संबंध में सब जान लेता है। इस सूत्र को मैं पुनः दोहराऊं, धर्म के संबंध में जान लेने से कोई धार्मिक नहीं होता, धार्मिक कोई हो जाए तो धर्म के संबंध में सब जान लेता है।
Many think that if they know something about religion, they will become religious. No one becomes religious by knowing about religion; one who becomes religious comes to know all about it. Let me repeat this sutra: by knowing about religion no one becomes religious; when one becomes religious, one knows all about religion.
तो यदि आप जैन धर्म के संबंध में कुछ जानते हों, महावीर के धर्म के संबंध में कुछ जानते हों, उसका कोई मूल्य नहीं है। अगर महावीर जिसे धर्म कहते हैं, उस अर्थ में आप थोड़े बहुत धार्मिक हों तो उसका बहुत मूल्य है।
So if you know something about Jain dharma, something about Mahavira’s dharma — it has no great value. But if, in Mahavira’s sense of the word, you are even a little religious, it has immense value.
धर्म जानकारी नहीं है, धर्म आमूल जीवन को परिवर्तित करना है। धर्म कुछ सीखना नहीं है, धर्म कुछ वस्त्रों की भांति ऊपर से ओढ़ लेना नहीं है, धर्म तो श्वासों की भांति, प्राणों की भांति, हृदय की धड़कन की भांति, जब समग्र जीवन में प्रविष्ट हो जाए, तो ही सार्थक होता है।
Dharma is not information; dharma is the transformation of life at the very root. Dharma is not something to be learned or worn like a garment; it is like the breath, the life-force, the heartbeat — meaningful only when it permeates your whole life.
तो दूसरी बात आपसे मैं यह कहूं कि अगर महावीर के सिद्धांत आपको मालूम हों तो उसका कोई बहुत मूल्य नहीं है। अगर महावीर की जीवन-चर्या आपको मालूम हो तो उसका मूल्य है। महावीर क्या कहते थे कि सृष्टि कैसे बनी, महावीर क्या कहते थे कि कितने पदार्थ हैं और कितने तत्व हैं, महावीर क्या कहते थे कि तर्क क्या है और सत्य क्या है, इसे जान लेने का कोई मूल्य नहीं है। मूल्य इस बात का है कि महावीर कैसे चलते थे, कैसे उठते थे, कैसे जीते थे। महावीर के तत्व-चिंतन का मूल्य नहीं है, महावीर की जीवन-चर्या का मूल्य है।
So, second: if you merely know Mahavira’s doctrines, it is of little worth. If you know his way of living, it has value. What Mahavira said about how the cosmos came to be, how many substances and elements there are, what logic is and what truth is — knowing this has no value. The value lies in how Mahavira walked, how he rose, how he lived. His metaphysical reflections are secondary; his way of life is primary.
जो जीवन-चर्या को साधेगा, वह महावीर के तत्व-ज्ञान को अपने आप उपलब्ध हो जाएगा। जो महावीर के तत्व-ज्ञान को सीख कर बैठा रहेगा, वह तत्व-ज्ञानी बन कर रह जाएगा, वह महावीर की जीवन-चर्या को उपलब्ध नहीं होगा। जीवन-चर्या मूल है, तत्व-ज्ञान गौण है। जीवन-चर्या का वृक्ष कोई लगाए, तो तत्व-ज्ञान की शाखाएं अपने आप फूट आती हैं। और जो तत्व-ज्ञान की शाखाओं को इकट्ठा करता रहे, उसके हाथ में लकड़ियों का बंडल तो बहुत इकट्ठा हो जाता है, भार तो बहुत हो जाता है, उसके जीवन में मुक्ति का प्रकाश उपलब्ध नहीं होता है। इसलिए दूसरी बात आपसे यह कहूं।
Whoever practices the way of life will, of himself, come upon Mahavira’s insight into the elements. Whoever only learns his doctrines will remain a theoretician; he will never know Mahavira’s way. The way is the tree; knowledge are its branches that sprout on their own. But one who merely gathers branches ends up with a heavy bundle of sticks in hand; no light of liberation dawns in his life. This is the second thing.
और तीसरी बात आपसे यह कहूं कि धर्म केवल उनके काम का है, जिन्हें प्यास हो। एक कुएं के पास हम खड़े हों। कुएं में जो पानी है, वह पानी केवल उन्हीं के लिए है, जिन्हें प्यास हो, अन्यथा पानी पानी नहीं है। पानी का होना पानी के भीतर नहीं है, आपकी प्यास में है। प्यास हो तो पानी पानी बन जाता है, प्यास न हो तो पानी कुछ भी नहीं रह जाता।
Third, dharma is only for those who are thirsty. We may stand by a well; the water there is only for the thirsty. Otherwise, water is not water. The being of water is not in the water; it is in your thirst. If there is thirst, water becomes water; without thirst, it is nothing.
यह प्रकाश जल रहा है यहां। इस प्रकाश का होना प्रकाश में ही नहीं है, मेरी आंख में भी है। अगर आंख हो तो यह प्रकाश बन जाता है, आंख न हो तो सब अंधकार हो जाता है।
This lamp is burning here. Its being is not only in the lamp; it is also in my eyes. If there are eyes, this is light; without eyes, all is darkness.
धर्म के सत्य तो निरंतर उपलब्ध हैं, जैसे प्रकाश निरंतर उपलब्ध है। प्रश्न धर्म के सत्यों का नहीं, प्रश्न मेरे भीतर आंख के होने का है। पानी तो हमेशा उपलब्ध है--प्रश्न पानी का नहीं, मेरे भीतर प्यास के होने का है। तो इसके पहले कि मैं पानी की चर्चा करूं, यह जरूरी है कि मैं आपकी प्यास की चर्चा कर लूं। इसलिए तीसरी बात मैं आपसे यह कहना चाहता हूं, जहां तक मेरी समझ है, आपमें शायद ही धर्म की प्यास हो। क्योंकि जिनमें धर्म की प्यास हो, वे बहुत दिन बिना धार्मिक हुए नहीं रह सकते हैं। यह मैं सोच ही नहीं सकता कि कोई आदमी मुझसे कहे कि मैं वर्ष भर से प्यासा हूं और अभी पानी की तरफ गया नहीं! यह मैं सोच ही नहीं सकता, यह मेरी कल्पना में नहीं आता कि कोई आदमी वर्ष भर से प्यासा है और कुएं की तरफ गया नहीं! उसका न जाना इस बात का सबूत है, उसके भीतर प्यास न होगी। प्यास हो तो जाना ही पड़ेगा। प्यास हो तो चरण उस तरफ चले ही जाएंगे, प्यास हो तो सांसें खिंची चली जाएंगी, प्यास हो तो प्राण उसी तरफ भागेंगे।
The truths of dharma are eternally available, as light is eternally available. The question is not about the truths of dharma; the question is whether the eye is present within me. Water is always available — the question is not of water, but of thirst.
Therefore, before I speak of water, it is necessary to speak of your thirst. So, third, let me say as far as I can see: perhaps you have no thirst for dharma. For those who are thirsty for dharma cannot remain long without becoming religious. I cannot even imagine someone saying to me, 'I have been thirsty for a year and have not yet gone toward water.' It does not enter my imagination that a man has been thirsty for a year and has not gone to the well. His not going proves there was no thirst. If there is thirst, one has to go. If there is thirst, the feet move that way; the breath is drawn that way; the life-energy rushes there.
जहां प्यास है, वहां गति है। और जहां प्यास नहीं है, वहां कोई गति नहीं है।
Where there is thirst, there is movement. Where thirst is absent, there is no movement.
दुनिया को लोग कह रहे हैं कि अधार्मिक हो गई है! दुनिया अधार्मिक नहीं हो गई। केवल एक बात हो गई है कि वह जो प्यास है धर्म की तरफ जाने की, वह क्षीण हो गई है; उसका बोध विलीन हो गया है, उसका खयाल मिट गया है। खयाल चीजों को देख कर पैदा होते हैं। विचार और आकांक्षाएं बाहर घटनाएं घटें तो हमारे भीतर अनुप्रेरित होती हैं।
People say the world has become irreligious. The world has not become irreligious; only one thing has happened: the thirst to go toward dharma has waned. The awareness of it has dissolved; even the idea of it has faded. Ideas arise in response to seeing. Thoughts and longings are inspired within when events happen without.
जब महावीर जैसा व्यक्ति गांव से निकलता होगा और उनके आनंद को, और उनकी शांति को, और उनके प्रकाश को जब लाखों लोग देखते होंगे, तो स्वाभाविक था कि यह प्यास उनके भीतर पैदा होती हो कि ऐसी शांति और ऐसा आनंद हमें कैसे उपलब्ध हो जाए! मैं आपको कहूं कि महावीर या बुद्ध या उस तरह के व्यक्ति किसी को कोई उपदेश नहीं देते हैं। उनका उपदेश एक ही है। और वह बहुत गहरा है, और वह यह है कि जब वे आपके करीब से निकलते हैं, तो आपके भीतर एक प्यास को सरका कर जगा देते हैं। उनकी शिक्षाओं का उतना मूल्य नहीं है। इसलिए शिक्षाएं तो सब किताबों में लिखी हुई हैं, उनका आप पर कोई असर नहीं होता। इसलिए दुनिया से जब भी कोई शिक्षक मिट जाता है, तो उसकी शिक्षाएं तो सब मौजूद होती हैं, उनका कोई अर्थ नहीं रह जाता। क्योंकि शिक्षक की खूबी शिक्षाओं में नहीं थी। शिक्षक की खूबी थी आपके भीतर प्यास को जगा देने में। कोई मुर्दा शिक्षा उसको नहीं जगा सकती है। केवल जीवित व्यक्ति ही उसे पैदा कर सकते हैं।
When a man like Mahavira passed through a village, and thousands saw his bliss, his peace, his radiance, naturally a thirst would arise: how can we too come upon such peace and bliss? Let me tell you: Mahavira or Buddha or such beings do not really give 'teachings' to anyone. Their teaching is one — and it is very deep: when they pass near you, they jolt awake a thirst within. Their words do not matter so much. Hence their teachings remain written in books, but they make no impact on you. Whenever the Teacher disappears from the world, his teachings remain; yet they lose their meaning. Because the Teacher’s power did not lie in the teachings; it lay in awakening thirst within you. No dead teaching can do that. Only a living presence can.
कल्पना में भी अगर आप खयाल करें महावीर का, अगर कल्पना में भी विचार उठे कृष्ण का, क्राइस्ट का, तो आपके भीतर क्या होगा?
Even if in imagination you contemplate Mahavira — if the thought of Krishna or Christ arises — what will happen within you?
आपके भीतर यह होगा कि आपको लगेगा कि अगर हड्डी-मांस की इस देह में यह संभावना हो सकी कि यह सौंदर्य फलित हुआ है, तो क्या मेरे हड्डी-मांस दूसरे ढंग के बने हुए हैं? क्या महावीर के हड्डी-मांस किसी विशेष ढंग के बने हुए हैं?
Within, this will happen: you will feel that if in a body of flesh and bone such a flowering of beauty is possible, then is my flesh of a different kind? Are Mahavira’s bones made of some special stuff?
कुछ ऐसे नासमझ हैं, जो कहेंगे, विशेष ढंग के बने हुए हैं। कुछ ऐसे नासमझ हैं, जो कहेंगे, उनके शरीर में खून ही नहीं है, दूध भरा हुआ है! लेकिन मैं आपको कहूं, उनके शरीर में बिलकुल वैसे ही खून है, जैसे आपके शरीर में है। और उनकी हड्डियां बिलकुल वैसी ही नश्वर हैं, जैसी आपकी हैं। यह मैं इसलिए कहना चाहता हूं ताकि आपको यह न भूल जाए कि महावीर होना आपकी भी संभावना है।
The unintelligent will say: yes, special. The unintelligent will say: in their bodies there was no blood — only milk. But I tell you: in their bodies flowed exactly the same blood as in yours. Their bones were as mortal as yours. I say this so you do not forget: becoming a Mahavira is your possibility too.
अगर महावीर के शरीर में दूध रहता हो खून की जगह, तो फिर आप महावीर नहीं हो सकते। अगर महावीर की काया वज्र-काया हो, तो फिर आप महावीर नहीं हो सकते। कमजोर लोग जो दो-चार दिन में अस्पताल जाते हों, ये महावीर कैसे होंगे! उन नासमझों ने जिन्होंने यह प्रचार किया कि महावीर की काया वज्र-काया थी और जिन्होंने यह प्रचार किया उनका शरीर कोई दूसरे नियम पालता था, उन्होंने सारी दुनिया को महावीर से वंचित कर दिया।
If instead of blood their veins held milk, then you could never be Mahavira. If Mahavira’s body were made of thunderbolt, you could never be Mahavira. How could the weak, who reach the hospital every few days, be Mahavira? Those naive ones who propagated that Mahavira’s body was Vajra-like, who said his body obeyed different laws — they deprived the whole world of Mahavira.
मेरी बात हो सकती है ऐसा लगे कि मैं महावीर को नीचे उतार रहा हूं! मैं महावीर को एक सामान्य आदमी बना देना चाहता हूं, ताकि सामान्य आदमियों के वे काम के हो जाएं। जो सीढ़ी आप तक न पहुंचती हो, वह आपको आकाश तक कैसे ले जाएगी? वही सीढ़ी ऊपर उठा सकती है, जो मेरे पैर तक आती हो। अगर महावीर को अपना सिर बनाना है, अगर महावीर की ऊंचाई तक उठना है, तो महावीर की सीढ़ी आप तक आनी चाहिए।
Some may feel I am bringing Mahavira down. I want to make Mahavira an ordinary man — so that ordinary men may find him useful. A ladder that does not reach you — how will it take you to the sky? Only a ladder that comes to your feet can lift you upward. If you would place Mahavira as your summit, if you would rise to his height, then the ladder of Mahavira must reach you.
एक गलती हुई पीछे सदियों में, आदर और श्रद्धा के मोह में हमने इन सारे लोगों को अलौकिक बना दिया। हमने महावीर को, बुद्ध को भगवान बना दिया। और हमने कहा कि वे अलौकिक पुरुष हैं! हमने अपने प्रेम में ये बातें कहीं, लेकिन हमें पता न रहा कि यह प्रेम मंहगा पड़ जाएगा। और यह प्रेम मंहगा पड़ गया। अब हम उनकी श्रद्धा करते हैं और आदर करते हैं, लेकिन कभी यह आकांक्षा हमारे भीतर पैदा नहीं होती कि हम महावीर बन जाएं। और अगर मैं आपसे कहूं कि मेरे मन में यह आकांक्षा पैदा हो कि मैं महावीर बन जाऊं, तो अनेक को तो ऐसा लगेगा यह बात तो नास्तिकता की हो गई, अनेक को तो ऐसा लगेगा यह महावीर का अपमान हो गया।
A great mistake occurred across the centuries: in the intoxication of reverence we made these beings supernatural. We made Mahavira and Buddha into gods. We said they are superhuman. We spoke so in love, but we did not see that this love would prove costly. And it has. Now we worship and honor them, but the longing never arises within to become a Mahavira. If I tell you to let the longing arise to become Mahavira, many will feel it is irreverent, even an insult to Mahavira.
मैं आपको कहूं कि अगर इसमें महावीर का अपमान भी होता हो, तो भी मैं तैयार हूं। क्योंकि महावीर का कोई क्या अपमान कर सकेगा! मान-सम्मान के जो पार निकल गए हों, उनका कोई अपमान नहीं कर सकता। लेकिन आपका मैं सम्मान जरूर कर सकता हूं। महावीर के अपमान में भी अगर आप सम्मानित होते हों, एक क्षुद्रतम मनुष्य अगर महावीर के अपमान से सम्मानित होता हो, हम महावीर का अपमान करने को तैयार हैं--उस क्षुद्रतम मनुष्य को ऊपर उठाने के लिए, उसे महावीर तक पहुंचाने के लिए।
I tell you, even if it were an insult to Mahavira, I am ready. For who can insult one who has gone beyond honor and dishonor? But I can honor you. Even if Mahavira were insulted and you were uplifted by it, we would choose that 'insult' — to raise the lowliest human being, to bring him to Mahavira.
महावीर आप जैसे व्यक्ति हैं--आप ही जैसे व्यक्ति। लेकिन एक दिन आया कि वे आप जैसे बिलकुल नहीं रह गए। वे बिलकुल आप ही के जैसे हड्डी-मांस के बने हुए व्यक्ति हैं। लेकिन एक वक्त आया कि उनके भीतर एक ऐसी आत्मा का उदय हुआ, जो अलौकिक है। देह तो आपकी थी, आत्मा आपकी नहीं थी। देह तो बिलकुल आपकी थी, आत्मा महावीर की आपकी नहीं थी। और इसलिए एक रास्ता है। कम से कम देह के तल पर आप महावीर के साथ खड़े हैं। कम से कम देह के तल पर आप महावीर के साथी और मित्र हैं। और अगर देह के तल पर साथी और मित्र हैं, तो क्यों न आत्मा के तल पर मित्र होने की आकांक्षा पैदा हो?
Mahavira is a person like you — just like you. But a day came when he was no longer like you. He too was made of your flesh and bone. But a moment came when within him a soul awakened that is beyond the ordinary. The body was yours; the soul was not yours. The body was just like yours; the Mahavira-soul was not like yours. Therefore a way exists. At least on the plane of the body you stand with Mahavira, as companion and friend. If on the bodily plane you are his companion, why not let the longing arise to be his friend on the plane of soul?
अगर बीज के तल पर हम समान हैं वृक्षों से...अगर एक वट-वृक्ष के पास पड़ा हुआ एक वट का बीज यह सोचे कि मैं समान हूं इस वृक्ष से, क्योंकि यह वृक्ष भी बीज था और मैं भी बीज हूं। अगर उसे यह पता चले कि इस विराट वृक्ष के भीतर भी वे ही तत्व विराजमान हैं जो मेरे भीतर विराजमान हैं, जो इसके भीतर जाग गया है वह मेरे भीतर सोया हुआ है, तो उस बीज के भीतर प्यास पैदा होगी। प्यास तब पैदा होगी, जब संभावना संभावित दिखाई पड़े।
If at the level of seed we are equal to the trees... If a banyan seed, lying near a great banyan tree, thinks: I am the same as this tree — for it too was once a seed and I am a seed. If it comes to know that within this vast tree abide the very elements that abide within me — that what has awakened in the tree sleeps within me — then thirst will arise in that seed. Thirst arises when possibility is seen as possible.
हमने सारे इन पुरुषों को लोकोत्तर बना कर बिठा दिया है, और तब हमारे भीतर प्यास क्षीण हो गई। हमने अपने हाथों अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारी है। हमने आदर और श्रद्धा में ऐसी बातें गढ़ ली हैं, जिनके कारण हम खुद अपने ही उन प्यारे लोगों से वंचित हो गए हैं, जो हमारे हृदय की धड़कन बनने चाहिए थे।
By deifying these men we have weakened our own thirst. We have struck our own feet with our own axe. Out of reverence we have fabricated such notions that have deprived us of our own beloved ones who should have become the heartbeat of our hearts.
तो मैं आपको कहूं, महावीर को भगवान बाद में कहना, पहले महावीर को अपना मित्र, साथी, सहयोगी और पड़ोसी कहें। उन्हें निकट समझें, ताकि उस दूर तक उठना आपके लिए संभव हो जाए, जहां तक वे पहुंचते हैं।
So I say to you: call Mahavira 'God' later; first call him your friend, companion, colleague, neighbor. Feel him near, so that rising to his far height becomes possible for you.
ये तीन बात मैं आपसे कहना चाहता हूं। और इन तीन बातों के आधार पर ही संभव होगा कि कुछ महावीर के संबंध में कहूं, उसे आप समझ सकें।
These are the three things I want to say to you. On the basis of these three, it becomes possible that whatever I say of Mahavira, you can understand.
पहली बात मैंने आपसे यह कही कि आपके जन्म से आपका धर्म तय नहीं होता, उसके लिए कुछ और करना होता है। अगर महावीर का जीवन देखें, अगर उनकी उत्कट आकांक्षा और अभीप्सा का जीवन देखें, अगर उनकी साधना और प्यास का जीवन देखें--तो महावीर क्या कर रहे हैं? महावीर क्या कर रहे हैं? महावीर केवल एक उपाय कर रहे हैं, महावीर की पूरी साधना एक बात की है कि उनके भीतर वर्द्धमान की मृत्यु हो जाए, ताकि महावीर का जन्म हो सके। अगर धर्म जन्म से मिलता होता, तो महावीर को भी मिल गया होता। फिर बारह वर्षों की उत्कट तपश्चर्या में जाना नासमझी होती। फिर अपने जीवन को गलाना और बदलना पागलपन होता। फिर अपने रत्ती-रत्ती को जलाना और उस दुर्गम अकेली चढ़ाई को चढ़ना हम कैसे समझा पाते कि ठीक है?
First, I said: your birth does not decide your dharma; something else must be done. Look at Mahavira’s life — his intense longing and aspiration — his sadhana and thirst. What is Mahavira doing? His entire sadhana is for one thing: that Vardhaman may die within, so that Mahavira may be born. If dharma were obtained by birth, he too would have had it. Then to enter twelve years of austere tapascharya would be foolishness. Then to melt and transform his life would be madness. Then to burn himself bit by bit and climb that arduous solitary ascent — how would we justify it?
लेकिन महावीर जानते हैं कि धर्म जन्म से उपलब्ध नहीं होता। धर्म संकल्प से उपलब्ध होता है। धर्म श्रम से उपलब्ध होता है--अपनी मेहनत से, अपने श्रम से। इसलिए महावीर की परंपरा श्रमण परंपरा कहलाई। श्रमण का अर्थ है: धर्म किसी भी भांति सिवाय श्रम के और उपलब्ध नहीं होता। उतना ही उपलब्ध होता है जितना हम श्रम करते हैं। उससे ज्यादा नहीं। कोई प्रसाद नहीं मिल सकता भगवान की तरफ से। कोई गुरु का आशीर्वाद कुछ नहीं कर सकता। किसी प्रार्थना, किसी स्तुति से धर्म नहीं पाया जा सकता।
But Mahavira knows: dharma is not obtained by birth. Dharma is attained by resolve. Dharma is attained by labor — by one’s own effort. Hence Mahavira’s lineage was called the Shramana tradition. Shramana means: dharma is attained only by shram, by effort, by toil — not otherwise. Exactly to the measure that we labor, it is attained — not more. No 'prasad' can come from God’s side. No guru’s blessing can accomplish it. By prayer or praise it cannot be found.
यह बड़ी अदभुत बात थी। लेकिन हम ऐसे नासमझ हैं कि जिन महावीर ने यह कहा कि स्तुति से धर्म नहीं पाया जा सकता, प्रार्थना से धर्म नहीं पाया जा सकता, भगवान के प्रसाद से धर्म नहीं पाया जा सकता, धर्म किसी से भिक्षा में नहीं पाया जा सकता--जिन्होंने यह कहा, उनके भक्त उनकी ही मूर्तियों के सामने हाथ जोड़े खड़े हुए हैं और उनसे प्रार्थना कर रहे हैं कि वे कुछ दे दें! जिन्होंने कहा, कुछ भी नहीं दिया जा सकता, जो भी लेना हो छीनना होगा; जो भी लेना हो पराक्रम से, अपने पराक्रम से पाना होगा। यह बड़े गौरव की बात उन्होंने कही। मनुष्य के संबंध में बड़े गौरव की और बड़ी गरिमा की बात उन्होंने कही। इससे बड़ा सम्मान मनुष्य का कभी नहीं हुआ है।
This was a wondrous proclamation. But we are so unintelligent that the very Mahavira who said that by praise and prayer dharma cannot be found, that there is no 'prasad' to be received, that nothing of dharma can be obtained in alms — his devotees stand with folded hands before his statues praying that he give them something. He who said: nothing can be given; whatever is to be had must be seized — through your own daring, by your own valor. He spoke words of great glory about man — never has man been honored more.
अगर मुझसे कोई कहे कि हम तुम्हें यह सत्य दिए देते हैं, तुम्हें कुछ न करना पड़ेगा, तो मैं उससे कहूंगा, ऐसे सत्य को मैं लूंगा कैसे! जिस सत्य के लिए मुझे कुछ न करना पड़ा हो, उसे केवल नपुंसक स्वीकार कर सकेंगे, पुरुषार्थहीन स्वीकार कर सकेंगे। जिनकी जीवन की सारी ऊर्जा बुझ चुकी है, वे स्वीकार कर सकेंगे। और ऐसा उधार और भिक्षा में पाया गया सत्य क्या जीवंत हो सकता है? क्या ऐसी चीज जीवन को प्रकाश और ज्योति से भर सकती है?
If someone says to me: we will give you truth; you need do nothing — I will say: how shall I take such a truth? Only the impotent can accept a truth for which they have done nothing; the unvirtuous, those whose life-energy is extinguished, can accept it. And can such a truth, obtained in loan or alms, ever be alive? Can such a thing fill life with radiance?
महावीर ने कहा, सत्य कहीं भिक्षा से नहीं मिलेगा, सत्य के लिए तो आक्रमण करना होगा। सत्य के लिए भिक्षु नहीं, क्षत्रिय होना पड़ेगा।
Mahavira said: truth is never obtained by begging; truth must be conquered. For truth one must be a kshatriya, not a bhikshu.
आज तक जगत में जिन्होंने भी सत्य को पाया हो, उन सबको क्षत्रिय हो जाना पड़ेगा। क्षत्रिय का अर्थ है, उन्हें तो अपने श्रम की तलवार के बदौलत, अपने पराक्रम से, अपनी चेष्टा से पाना होगा। और इसलिए महावीर की परंपरा श्रमण परंपरा कहलाई। इसलिए महावीर उदघोषक कहलाए इस अदभुत मानवीय गरिमा के कि उन्होंने मनुष्य को इस बात का स्वाभिमान दिया कि तुम सत्य को मांगो मत, सत्य को जीतो।
Whoever has realized truth in this world has had to become a kshatriya — a warrior — to win it by the sword of one’s own effort, by one’s own striving. Thus his lineage was called the Shramana tradition. Thus Mahavira became the herald of an astonishing human dignity: he gave man this pride — do not beg for truth; win it.
सत्य को मांगो मत, सत्य के लिए जीतो। सत्य के लिए स्तुतियां मत करो, सत्य के लिए संघर्ष करो। सत्य के लिए लड़ो, सत्य के लिए अपना बलिदान दो, सत्य के लिए अपने को समर्पित करो। जिस मात्रा में जो अपने को देने को राजी होगा, उसी मात्रा में सत्य पर उसका अधिकार सुनिश्चित होता है। इस बात को महावीर ने तपश्चर्या कहा।
Do not beg for truth; live for truth. Do not sing praises for truth; struggle for it. Fight for truth; sacrifice for truth; surrender yourself for truth. To the extent that one is ready to give oneself, to that extent one’s claim upon truth is assured. Mahavira called this tapascharya.
तपश्चर्या का अर्थ है: इंच-इंच अपने को देना सत्य को पाने के लिए। जिस दिन व्यक्ति अपने को समग्रतया देने में समर्थ हो जाता है, उस दिन वह समग्र सत्य को उपलब्ध भी हो जाता है। अपने को देना और सत्य को पा लेना, एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। इसलिए सत्य की फिकर छोड़ दे कोई आदमी और अपने को देने की फिकर कर ले।
Tapascharya means: to give oneself inch by inch in order to attain truth. The day a person becomes capable of offering his totality, that day he attains the total truth. To give oneself and to receive truth are the two faces of one coin. Therefore, leave worrying about truth, and worry about giving yourself.
अपने को देने का मतलब क्या है? क्या आप सोचते हैं, घर-द्वार छोड़ कर भाग जाएं, तो आपने अपने को दिया? क्या आप सोचते हैं कि पत्नी और बच्चों को छोड़ कर भाग जाएं, तो आपने अपने को दिया? क्या आप सोचते हैं, अपनी संपत्ति और पद छोड़ कर चले जाएं, तो आपने अपने को दिया?
What does it mean to give oneself? Do you think that if you abandon your home you have given yourself? Do you think leaving wife and children is to give yourself? Do you think renouncing property and position is to give yourself?
यह अपने को देना नहीं है। क्योंकि पद का क्या मूल्य था? धन का क्या मूल्य था? धन का मूल्य था कि उससे मेरी अहंता तृप्त होती थी। पद का मूल्य था कि मेरा अहंकार उससे बलिष्ठ होता था। अगर धन को छोड़ कर मेरे मन में त्याग का अहंकार पैदा हो गया हो, तो धन छोड़ना व्यर्थ हो गया। अगर पद को छोड़ कर मेरे मन में त्यागी होने का दंभ पैदा हो गया हो, तो पद को छोड़ना व्यर्थ हो गया।
This is not giving oneself. What was the value of position? What was the value of wealth? Wealth served only to gratify my ego. Position had value only because it strengthened my pride. If by discarding wealth the ego of renunciation arises, then renouncing wealth is futile. If by discarding position the vanity of being a renunciate arises, then abandoning position is futile.
पद को और धन को छोड़ने की बात नहीं है, बात तो अहंता को छोड़ने की है। जो अहंता को छोड़ता है, वह अपने को छोड़ता है। और जो अहंता के अतिरिक्त कुछ भी छोड़ता हो, उसका छोड़ना सब फिजूल है; क्योंकि उस छोड़ने में भी उसकी अहंता फिर बलिष्ठ हो जाएगी। जो धन से प्रगाढ़ होती थी, वह धन के त्याग से प्रगाढ़ हो जाएगी। और जो अहंकार रास्तों पर चलता था कि मेरे पास इतना है, वही अहंकार फिर कल रास्तों पर चलेगा कि मेरे पास कुछ भी नहीं है। लेकिन मैं! मैं उसमें उतना ही मौजूद होगा।
It is not a question of dropping wealth and position; it is a question of dropping egoity. Whoever drops ego drops himself. And whoever drops anything other than ego, his renunciation is futile; for in that very renunciation his ego will grow stronger. What was thickened by wealth will be thickened by the renunciation of wealth. The ego that strutted down the road boasting 'I possess so much' will tomorrow strut proclaiming 'I possess nothing — but I!' The 'I' remains intact.
मैंने सुना है, एक बादशाह अपने बचपन में एक स्कूल में पढ़ता था। उसके साथ एक मित्र था। बाद में वह मित्र फकीर हो गया, नग्न फकीर हो गया। उसने सब छोड़ दिया। बादशाह भी युवा हुआ, गद्दी पर बैठा। उसने दूर-दूर के राज्य जीते और अपने साम्राज्य को विस्तीर्ण किया। राजधानी नवीन बनाई। वैभव के दूर-दूर तक उसकी पताकाएं फहरीं। और तब एक दिन उस पुराने मित्र फकीर का नगर में आगमन हुआ, राजधानी में आगमन हुआ। राजा ने कहा, मेरा मित्र आता है। सब त्याग करके आ रहा है, बहुत उसकी उपलब्धि है। हम उसका स्वागत करें और शाही सम्मान दें। उसने सारे नगर को सजवाया। और जिस संध्या उसका प्रवेश होना था, उस दिन सारे नगर में दीपावली मनवाई। रास्तों पर कालीन बिछवाए, जहां से वह गांव में प्रवेश करेगा। राजा खुद अपने दरबारियों को लेकर द्वार पर स्वागत करने गया।
I have heard: a king, as a child, studied in a school. He had a friend. Later that friend became a fakir, a naked mendicant, having left everything. The king came of age, ascended the throne, conquered distant lands, expanded his empire, built a new capital, unfurled his banners of splendor far and wide. One day the old friend, the fakir, came to the city. The king said: my friend comes, having renounced everything; his attainment is great. We shall welcome him with royal honor. He adorned the entire city. On the evening of the fakir’s entry he celebrated a festival of lights. He had rich Iranian carpets spread along the route. He himself, with his courtiers, went to the gate to receive him.
यह सारा स्वागत का इंतजाम चलता था, कुछ लोगों ने उस फकीर को जाकर कहा, राजा अपना धन दिखलाना चाहता है। राजा अपनी संपत्ति और वैभव दिखलाना चाहता है। इसलिए सारी राजधानी को सजा रहा है, ताकि तुम्हें हतप्रभ कर सके, ताकि तुम्हें दिखा सके कि तुम क्या हो, अकिंचन दरिद्र! नंगे भिखारी! और राजा क्या है।
Some people, seeing all this, warned the fakir: the king wants to display his wealth and splendor, to dazzle you — to show you that you are a poor nobody, a naked beggar, and what the king is.
उस फकीर ने कहा, अगर वह दिखलाना चाहता है अपनी संपत्ति, अपना वैभव, तो हम भी उसे कुछ दिखला देंगे। सुनने वाले हैरान हुए। फकीर के पास दिखलाने को क्या था! सिवाय नंगे शरीर के उसके पास कुछ भी नहीं था। लेकिन उसने कहा, हम भी दिखला देंगे!
The fakir said: if he wishes to display his wealth and splendor, we too shall show him something. They were surprised: what could the fakir show? He had nothing but a naked body. But he said: we too shall show him.
और जिस दिन नगर में उसका प्रवेश हुआ, उन बहुमूल्य ईरानी कालीनों पर जब वह आकर चला तो लोग देख कर हैरान हुए। दिन तो अभी वर्षा के न थे, लेकिन उसके पैर घुटने तक कीचड़ से भरे थे! वह नंगा फकीर कीचड़ से भरा हुआ था और कीचड़ भरे पैरों से उन कीमती कालीनों पर चलता था। राजा को, सब को हुआ कि ये पैर इतने कीचड़ में कैसे भर गए! महल की सीढ़ियों पर चढ़ते वक्त राजा से नहीं रहा गया और उसने पूछा कि मित्र, क्या मैं यह पूछूं कि ये पैर इतनी कीचड़ से कैसे भर गए हैं?
When he entered the city and walked upon those precious carpets, people were astonished: though it was not the rainy season, his feet up to the knees were caked in mud. That naked fakir was covered with mud and walked with muddy feet upon the costly carpets. Climbing the palace steps, the king could not restrain himself: 'Friend, may I ask how your feet are so full of mud?'
उस फकीर ने कहा कि अगर तुम कालीन बिछा कर रास्तों पर अपना वैभव दिखलाना चाहते हो तो हम फकीर हैं, हम उस पर कीचड़ भरे पैर चल कर अपनी फकीरी दिखला देंगे!
The fakir said: if you spread carpets along the roads to display your wealth, we are fakirs — we will walk upon them with muddy feet to display our fakiri.
उस बादशाह ने कहा, मैं तो सोचता था कि हममें तुममें कोई फर्क पड़ गया होगा। लेकिन हम पुराने ही मित्र हैं और कोई फर्क नहीं पड़ा। तुम भी वहीं हो, जहां मैं हूं। तुमने छोड़ कर भी उसी दंभ को तृप्त किया है, जिसे मैं पाकर तृप्त कर रहा हूं।
The king said: I thought a difference would have arisen between us, but we remain old friends; no difference at all. You too are where I am. You have renounced and yet gratified the same conceit that I gratify by possessing.
इसलिए सवाल छोड़ने का नहीं है और पकड़ने का नहीं है। इसलिए सवाल स्वयं को देने का है, छोड़ने-पकड़ने का बिलकुल भी नहीं। संपत्ति को देने का नहीं है, स्वत्व को देने का है।
Therefore the question is neither of leaving nor of holding. The question is to give oneself — not to give away property, but to give away the selfhood.
महावीर की जो साधना है, वह संपत्ति छोड़ने की नहीं, स्वत्व को छोड़ने की है। स्वत्व छूटता है तो संपत्ति तो अपने आप छूट जाती है। जो संपत्ति छोड़ते हैं, उनका स्वत्व जरूरी रूप से नहीं छूटता।
Mahavira’s sadhana is not to abandon property but to abandon swatva — the sense of 'mine-ness' and 'I-ness'. When swatva drops, property drops by itself. Those who abandon property do not necessarily abandon swatva.
महावीर की साधना स्वयं को विलीन और विसर्जित कर देने की है।
Mahavira’s sadhana is to dissolve and immerse the self.
महावीर का कहना यह है कि जिसका अहंकार मर जाएगा, अहंकार की मृत्यु पर उसे आत्मा के दर्शन होंगे। जब तक अहंकार है, तब तक आत्मा का कोई दर्शन नहीं है। जो आत्मा को जानना चाहता हो, उसे मैं को, मैं-भाव को विसर्जित और विलीन कर देना होगा।
Mahavira says: when ahankar dies, at the death of ego there will be the vision of the Atman. As long as ego is, there can be no vision of the soul. Whoever would know the Atman must dissolve the 'I', the feeling of 'I'.
मैं की बदलियों के पीछे आत्मा का सूरज छिपा है। और जब तक मैं की बदलियां घिरी रहें, तब तक आत्मा के सूरज के दर्शन नहीं होंगे। इसलिए महावीर की समस्त साधना मैं को छोड़ देने की साधना है। सब तरफ से, सब उपायों से यह भाव छूट जाए कि मैं कुछ हूं। जिसका यह भाव छूट जाता है कि मैं कुछ हूं, उसे यह भाव मिलता है कि मैं सब कुछ हूं। जो शून्य हो जाता है, वह पूर्ण को पा लेता है। और जो सब छोड़ कर नग्न खड़ा हो जाता है, रिक्त और खाली, वह इस सारे, समस्त सृष्टि के रहस्य का मालिक हो जाता है।
The sun of the soul is hidden behind the clouds of 'I'. So long as the clouds of 'I' remain, there will be no glimpse of that sun. Hence Mahavira’s entire sadhana is the sadhana of dropping the 'I'. From every side, by every means, let the feeling 'I am something' fall away. In whom that feeling dissolves — 'I am something' — in him the feeling arises: 'I am all.' Whoever becomes empty finds the Full. Whoever, leaving all, stands naked, empty — he becomes master of the mystery of the whole existence.
मैं को छोड़ना महावीर का बुनियादी आधार है।
Leaving the 'I' is Mahavira’s fundamental foundation.
आपने सुना होगा कि महावीर की शिक्षा अहिंसा की है। और मैं आपको यह कहूं कि अहिंसक केवल वही होता है, जिसके भीतर मैं-भाव विलीन हो जाता है। मैं ही एकमात्र हिंसा है, अहंकार! यह बोध कि मैं कुछ हूं, यह एकमात्र हिंसा है और सब हिंसाओं में ले जाती है। हिंसक में और कुछ भी नहीं है, मैं की प्रगाढ़ता है।
You have heard that Mahavira’s teaching is ahimsa. I tell you: only he is truly ahimsak in whom the sense of 'I' has dissolved. The only violence is 'I', the ego. The belief 'I am something' is the one violence, and it leads to all violences. The violent man has nothing but a thickened 'I'.
अहिंसक में क्या है?
मैं की शून्यता है, मैं-भाव का विलीन हो जाना है।
What is in the ahimsak? Emptiness of 'I'; the dissolution of the 'I'-sense.
आज दोपहर ही मैं एक साधु की बात करता था। वहां दूर चीन में एक साधु हुआ। वह जब अपने गुरु के आश्रम पर गया तो उसके गुरु ने आंख उठा कर उसको देखा। गुरु के देखते ही उसे खुशी हुई कि गुरु ने मुझे देखा, मुझे स्वीकार किया, मुझे इज्जत दी। लेकिन जैसे ही उसके मन में यह खयाल उठा कि गुरु ने मुझे स्वीकार किया, मुझे देखा, मुझे इज्जत दी, वैसे ही गुरु की आंखें नीचे झुक गईं और बंद हो गईं। उसके तीन वर्ष तक गुरु ने फिर आंख उठा कर नहीं देखा। वह बहुत हैरान हुआ कि मुझसे क्या भूल हो गई?
Just this afternoon I spoke of a monk far away in China. When he came to his master’s ashram, the master lifted his eyes and looked at him. Seeing that the master had looked, joy arose: the master has seen me, accepted me, honored me. But the moment that thought arose — 'he has accepted me, seen me, honored me' — the master’s eyes dropped and closed. For three years after that the master did not raise his eyes to look at him. He was baffled: what mistake have I made?
उसने अपने किसी मित्र साधु को पूछा कि मुझसे क्या भूल हो गई? गुरु ने मुझे देखा था, मैं प्रसन्न हुआ और उस दिन से उनकी आंखें नीचे झुक गईं! तो उसके मित्र ने कहा, मत घबड़ाओ। उनके देखने से तुम्हारे मैं-भाव में सजगता आई होगी, इसलिए उन्होंने फिर नहीं देखा। क्योंकि तब तो देखना पाप हो जाएगा। तुम्हारा मैं प्रगाढ़ होगा उनके देखने से, कि गुरु मेरी ओर देखते हैं, तो पाप हो जाएगा। इसलिए गुरु तुम्हारी ओर नहीं देखते हैं। तुम उस दिन उनकी आंख के योग्य बनोगे जब उनकी आंख तुम्हें देखे, लेकिन तुम्हें कुछ भी पता न पड़े।
He asked a fellow monk, 'What is my mistake? The master looked at me; I was pleased — and from that day his eyes have stayed lowered.' The friend replied: 'Do not worry. When he looked, your 'I' was stirred into alertness; hence he did not look again. For then looking would be a sin, for your 'I' would be thickened by his gaze — that the master looks at me. Therefore he does not look. You will be worthy of his eyes the day his eyes look upon you and nothing stirs within you.'
ऐसे तीन वर्ष बीते। एक दिन बगीचे में गुरु ने न केवल देखा, बल्कि गुरु उसे देख कर हंसे और मुस्कुराए भी। उसे पहले जैसा बोध तो नहीं हुआ अहंकार का, लेकिन एक आश्चर्य का भाव आया कि आज वे क्यों तीन साल के बाद हंस रहे हैं!
Three years passed. One day in the garden the master not only looked at him but smiled. The monk did not feel the old ego, but a wave of wonder arose: 'After three years why is he smiling today?'
जैसे ही उसे यह भाव आया, गुरु की हंसी विलीन हो गई और आंखें नीचे की नीचे झुक गईं। तीन वर्ष और बीते, उसने किसी को पूछा कि यह क्या हुआ? वे मुस्कुराए थे, फिर मुस्कुराहट वापस चली गई। जिससे पूछा उसने कहा कि उनकी मुस्कुराहट से अगर तुम्हारे भीतर कुछ भी हुआ हो, अगर आश्चर्य भी पैदा हुआ हो, अगर जिज्ञासा भी आई हो, तब भी तुम अभी बाहर की बातों से कंपित होते हो। अभी बाहर की बातें तुम्हारे भीतर स्पंदन पैदा करती हैं। इसलिए गुरु ने डर कर अपनी मुस्कुराहट वापस ले ली होगी। वे तो तब मुस्कुराएंगे, जब उनकी मुस्कुराहट तुम्हारे भीतर कोई फर्क पैदा न करे।
The instant this arose, the master’s smile vanished and his eyes again dropped. Three more years passed. He asked another, 'What happened? He smiled, then took it back.' The other said: 'If even wonder arose within you from his smile, if even curiosity — then outer happenings still ripple you within. The master must have withdrawn his smile in fear. He will smile when his smile makes no difference within you.'
ऐसे तीन वर्ष और बीते। और तीन वर्ष बाद उसके गुरु ने उसे रास्ते में पकड़ा और गले लगाया और उसे पास बिठाया। और उसके गुरु ने कहा, आज मैं प्रसन्न हूं। आज जब मैंने तुम्हें गले लगाया तो तुमने ऐसे देखा कि मैं शायद किसी और को गले लगा रहा हूं। उसके गुरु ने कहा कि आज मैं प्रसन्न हूं। जब मैंने तुम्हें गले लगाया तो तुमने मुझे ऐसे देखा, जैसे मैं किसी और को गले लगा रहा हूं। और अभी जब मैं तुमसे बातें कर रहा हूं, तो तुम ऐसे सुन रहे हो, जैसे मैं किसी और से बातें कर रहा हूं। अब तुम हवा-पानी की तरह हो गए। अब तुम्हारे भीतर जो मैं की कठिनाई थी, काठिन्य था, वह विलीन हो गया। अब तुम्हारे भीतर मैं का पत्थर चला गया। अब तुम तरल हो गए, अब तुम सरल हो गए। अब प्रभु का तुम्हें साक्षात निकट है।
Three more years passed. Then the master caught him on the path, embraced him, seated him near, and said: 'Today I am pleased. When I embraced you, you looked as though I were embracing someone else. As I speak to you now, you listen as though I were speaking to someone else. Now you have become like air and water. The hardness of 'I' within you has dissolved. The stone of 'I' has gone. Now you have become fluid, simple. Now the Lord’s presence is near to you.'
जो मैं की कठिनता को छोड़ देते हैं, वे ही साधुता को और सरलता को उपलब्ध होते हैं।
Those who drop the rigidity of 'I' alone attain saintliness and simplicity.
महावीर ने उस मैं-शून्य सरलता को ही अहिंसा कहा है।
Mahavira has called this 'I'-less simplicity ahimsa.
महावीर का अहिंसा से प्रयोजन दूसरे को दुख देना, न देना नहीं है। महावीर की बात बहुत गहरी है। वे यह कहते हैं, जिसके भीतर मैं-भाव है, वह चाहे या न चाहे, उससे दूसरों को दुख मिलेगा। वह न भी हिंसा करे, तो भी उससे हिंसा होगी। उसकी वाणी में, उसके चलने में, उसके उठने में हिंसा होगी। उसके भाव में, उसके विचार में हिंसा होगी, उसके स्वप्नों में हिंसा होगी। तो महावीर कहते हैं, जो मूलतः अहिंसक होना चाहता हो, दूसरे को दुख देने, न देने का प्रश्न नहीं है; अपने भीतर मैं को विलीन कर लेने का प्रश्न है। वहां मैं शून्य हो जाएगा, दूसरे को दुख देना असंभव हो जाएगा।
By ahimsa, Mahavira does not merely mean 'do not hurt others'. His point is deeper: one in whom the 'I'-sense persists — whether he wishes it or not — will hurt others. Even if he does nothing violent, violence will happen through him — in his speech, in the way he walks and rises. Violence will be in his feelings, in his thoughts, even in his dreams. So Mahavira says: if you wish to be fundamentally non-violent, the question is not about hurting or not hurting others; the question is to dissolve the 'I' within. Where the 'I' becomes empty, hurting another becomes impossible.
और यह भी स्मरण रखें, जिस दिन दूसरे को दुख देना आपको असंभव हो जाएगा, उसी दिन--ठीक उसी दिन--दूसरा भी आपको दुख देने में असमर्थ हो जाएगा। जैसे वृक्ष जितने ऊंचे जाते हैं उतनी ही गहरे उनकी जड़ें होती हैं। वृक्ष की ऊंचाई जितनी ऊपर होती है, उतनी ही गहरी उसकी जड़ें होती हैं। जितना ऊपर वृक्ष विकसित होता है, उतना ही भीतर गहरा होता है। जितना लंबा वृक्ष होगा, उतनी लंबी उसकी जड़ें होंगी। ऐसे ही जो व्यक्ति दूसरों के जीवन में दूर तक दुख पहुंचाता है, उतने ही दूर तक उसके जीवन में भीतर गहरे दुख पहुंच जाता है। बाहर हम जितना दुख फैलाते हैं, उतनी ही गहरी दुख की जड़ें हमारे भीतर पहुंच जाती हैं। जो व्यक्ति बाहर दूसरों को दुख पहुंचाने में असमर्थ हो जाता है, उस वृक्ष के कट जाने पर उसकी जड़ें भी विलीन हो जाती हैं।
And remember this as well: the day it becomes impossible for you to hurt another, that very day the other becomes incapable of hurting you. As trees rise taller, their roots go deeper. As the tree grows upward, it delves inward. The longer the tree, the longer the roots. Likewise, the one who carries sorrow far into others’ lives has sorrow’s roots sunk just that far into his own. The more we spread sorrow without, the deeper its roots reach within. When one becomes incapable of hurting others, then when the tree is cut, its roots vanish too.
अगर जीवन में आनंद पाना हो तो महावीर कहते हैं, दूसरे को दुख देने में असमर्थ हो जाओ, तो आनंद को उपलब्ध हो जाओगे। अभी तो हम आनंद पाने में दूसरों को दुख देने की फिकर नहीं करते, बल्कि शायद आनंद पाने में दूसरों को दुख देने को भी सीढ़ियां बना लेते हैं। महावीर कहते हैं, ऐसा व्यक्ति कभी आनंद को उपलब्ध नहीं होगा। ऐसा व्यक्ति कितनी ही आनंद की खोज करे, वह जितना दुख दूसरों में व्याप्त करता रहेगा, उतना ही गहरा दुख उसके भीतर प्रविष्ट होता चला जाएगा।
If you would attain joy in life, Mahavira says: become incapable of giving pain to others; then joy will be yours. As of now, we do not care whether we hurt others in our pursuit of pleasure; indeed, we even make others’ pain the steps to our joy. Mahavira says: such a person will never come upon bliss. However he seeks bliss, the more he spreads pain around him, the deeper pain will enter within him.
इसे महावीर कर्म-बंध कहते हैं: जो दुख देगा, वह दुख पाने के कर्म बांध लेगा।
Mahavira calls this karmic bondage: whoever gives pain will bind the karma of pain to himself.
लेकिन उनकी बुनियादी शिक्षा यह नहीं है कि दूसरे को दुख देने से बचो। उनकी बुनियादी शिक्षा यह है कि उस जड़ को काट दो, जिसके कारण दूसरों को दुख देने की मजबूरी ऊपर पड़ती है। और वह जड़ मैं की है।
But his basic teaching is not 'avoid hurting others'. His basic teaching is to cut the root because of which the compulsion to hurt arises — and that root is 'I'.
धर्म मैं की मृत्यु चाहता है। जिसका मैं मर जाता है, वही केवल धार्मिक होता है।
Dharma seeks the death of 'I'. Only he whose 'I' has died is truly religious.
इसलिए मैंने कहा कि जन्म से धर्म का संबंध नहीं, मृत्यु से धर्म का संबंध है। जब हमारा मैं मर जाएगा, तो हम धर्म से संबंधित होंगे। इसलिए जो धर्म में जाने को उत्सुक हों, उन्हें मरने को तैयार होना चाहिए।
Therefore I said: dharma is related not to birth but to death. When our 'I' dies, we are related to dharma. Whoever longs for dharma must be ready to die.
मरने से मेरा अर्थ समझे? मरने को तैयार होना चाहिए--उन्हें उस मैं को, जिसे हम सजाते और संवारते हैं, जिसे हम जीवन भर चेष्टा करते हैं परिपुष्ट करने की, उसे छोड़ने का साहस चाहिए। इसलिए धर्म इस जगत में सबसे बड़ा दुस्साहस है।
Do you understand my meaning by dying? One must be ready to let go of that 'I' which we adorn and polish all our lives, which we ceaselessly strive to fatten. Thus, dharma in this world is the greatest audacity.
हम क्या देखते हैं लेकिन?
हम देखते हैं बूढ़े, मरणासन्न धार्मिक होने में उत्सुक होते हैं!
And what do we see? The old, on the verge of death, become eager to be religious.
धार्मिक होना हो तो अंतिम दिन की प्रतीक्षा न करें। धार्मिक होना हो तो जब शक्तियां परिपूर्ण हों और जब जीवन ऊर्जा से भरा हो और जब कुछ दुस्साहस करने का सामर्थ्य हो, तब कूद पड़ें। इसमें भी महावीर ने क्रांति की। पुराना धर्म यह कहता था कि धर्म अंतिम चरण है जीवन का। चार आश्रमों में विभक्त है जीवन। तीन आश्रम व्यतीत करो, चतुर्थ आश्रम में जब सब जीवन विलीन हो जाए, तब वृद्धावस्था में धर्म की साधना करो!
महावीर ने इसमें भी क्रांति की है। और महावीर ने कहा कि धर्म की साधना करनी है तो जब युवा हो, जब सारा बल और पराक्रम साथ है, सारा वीर्य और ओज साथ है, तब संलग्न हो जाओ। धर्म बुढ़ापे की दवा नहीं है, धर्म युवा होने का दुस्साहस है।
If you would be religious, do not wait for the last day. If you would be religious, then when your strength is whole, when life is brimming with energy, when you have the power to dare — jump in. Here too Mahavira brought a revolution. The old religion said: religion is the last stage of life — life is divided into four ashramas; pass through three, and in the fourth, when life is ebbing, practice religion. Mahavira overturned even this. He said: if you would practice dharma, do it when you are young — when all strength and valor, virility and vigor are with you. Dharma is not a medicine for old age; it is the daring of youth.
इसलिए स्मरण रखें, शक्ति के क्षीण होने की प्रतीक्षा न करें। धर्म मरतों का सांत्वना और आश्वासन नहीं है, धर्म जीवितों की दुस्साहसपूर्ण साधना है। इसलिए जब शक्ति और ऊर्जा मालूम हो, जितनी मालूम हो, उसके क्षीण होने की प्रतीक्षा न करें, उसे संलग्न करें, उसे उपाय में लगाएं, उसे संयोजित करें और जीवन को अनुशासित बनाएं, तो संभावना हो सकती है कि एक दिन क्रमशः अपने मैं-भाव पर चोट करते-करते मैं विलीन हो जाए।
So remember: do not wait for your strength to wane. Dharma is not a consolation for the dying; it is the venturesome sadhana of the living. Therefore, when you feel energy, whatever measure of it there is, do not wait for it to wither — engage it, apply it, harness it, discipline your life. Then perhaps, one day, by striking again and again upon the sense of 'I', the 'I' dissolves.
सतत जागरूक रह कर, अपनी समस्त क्रियाओं में यह बोध रखते हुए कि मेरा मैं तो काम नहीं कर रहा है? मेरा अहंकार तो काम नहीं कर रहा है? मेरी अहंता तो पुष्ट नहीं हो रही है? जो ऐसी विवेक और अप्रमत्तता को साधता है, वह धीरे-धीरे मैं की बदलियों को मुक्त, उनको विसर्जित करने में समर्थ हो जाता है। और तब उसे उस सूरज का बोध होता है, जिसे हम धर्म कहते हैं। धर्म इसलिए ग्रंथों में नहीं है। मैं के पीछे छिपा है, ग्रंथों के शब्दों के पीछे नहीं। धर्म महापुरुषों की वाणी में नहीं छिपा है, अपने ही मैं की ओट में छिपा है। जो उसे वाणियों में खोजते रहते हैं, वे पंडित होकर समाप्त हो जाते हैं। जो उसे अपनी मैं की ओट में खोजते हैं, वे जीवन में उस सत्य को पाते हैं, जिसे हम साधुता कहते हैं, जिसे हम संन्यास कहते हैं, जिसे हम ज्ञान कहते हैं और जिसे अंत में हम मोक्ष कहते हैं।
Remain continually aware. In all your actions, watch: is my 'I' at work? Is my ego at play? Is my egoity growing? Whoever cultivates such discernment and wakefulness slowly becomes capable of dispersing the clouds of 'I'. Then he comes upon that sun which we call dharma. Dharma is therefore not in scriptures; it is hidden behind the 'I', not behind the words of books. It is not concealed in the words of great ones; it is concealed behind one’s own 'I'. Those who search for it in words become pundits and end there. Those who search for it behind their own 'I' find that truth in life which we call saintliness, which we call sannyas, which we call knowledge — and finally we call moksha.
यदि मुक्त होना है तो एक ही बंधन है जिससे मुक्त होना है--और वह बंधन मैं-भाव का है। और वही बंधन हिंसा है। मैं-भाव हिंसा है। मैं-भाव का शून्य हो जाना अहिंसा है। इसलिए महावीर ने अहिंसा को परम धर्म कहा। एक ही बात कही कि अहिंसा परम धर्म है। इस अर्थों में परम धर्म है, जो उसको ही साध ले तो शेष सब उसका अपने आप सध जाता है।
If one is to be free, there is only one bondage from which to be freed — the bondage of 'I'-ness. 'I'-ness is violence; the zeroing of 'I'-ness is ahimsa. Therefore Mahavira called ahimsa the supreme dharma. In this sense it is supreme: whoever masters it, everything else is mastered of itself.
इस अहिंसा का जैन, हिंदू, मुसलमान से क्या वास्ता है? इस मैं को छोड़ने से हिंदू, मुसलमान, ईसाई का क्या वास्ता है? यह तो सार्वभूत, सार्वभौमिक, शाश्वत सत्य है। और धर्म का कोई सत्य किसी संप्रदाय के लिए नहीं है।
What has this ahimsa to do with Jain, Hindu, Muslim? What has dropping the 'I' to do with Hindu, Muslim, Christian? This is a universal, timeless truth. The truths of dharma belong to no sect.
इसलिए कृपा करें, महावीर से खुद मुक्त हो जाएं और महावीर को अपने से मुक्त कर दें। न उन्हें संप्रदाय में बांधें, न उनके संप्रदाय में खुद बंधें। उनका कोई संप्रदाय नहीं है। अपने मैं को विलीन करें, अपने अहंकार को विलीन करें। और उसके माध्यम से अपनी हिंसा को छोड़ दें, अहिंसा को उपलब्ध हों। मैं की मृत्यु को पाएं। और तब आप पाएंगे, आप महावीर के हो गए। उस धर्म के हो गए, जो महावीर का है; उस धर्म के हो गए, जो सब महावीरों का है। वे महावीर चाहे क्राइस्ट के रूप में कहीं पैदा हुए हों, चाहे कृष्ण के रूप में पैदा हुए हों, चाहे आपके रूप में कल पैदा हो जाएं।
Therefore, please — free yourself from Mahavira and free Mahavira from yourself. Do not bind him in a sect, and do not bind yourself in his sect. He has no sect. Dissolve your 'I', dissolve your ego. Through that, drop your violence and attain ahimsa. Come to the death of the 'I'. Then you will find you belong to Mahavira — to that dharma which is Mahavira’s, which is the dharma of all Mahaviras, whether they appeared as Christ, or as Krishna, or whether one appears as you tomorrow.
कुछ थोड़ी सी बातें आपके संबंध में कहीं, कुछ थोड़ी सी बातें महावीर के संबंध में कहीं। अंत में एक बात और आपसे कह दूं। जो मैंने कहा कि प्यास नहीं है, उस प्यास को अगर नहीं जगाते हैं, तो अपने जीवन को व्यर्थ खो देंगे। लेकिन प्यास को कैसे जगाएंगे?
I have said a few things about you and a few about Mahavira. In the end one more thing. I said there is no thirst; if you do not awaken thirst, you will squander your life in vain. But how to awaken thirst?
प्यास जगती है जीवन के अनुभव से। चारों तरफ आंख खोल कर देखें--क्या हो रहा है? जब रास्ते पर एक आदमी मर जाता है, उसकी अरथी निकलती है, तब आप उस अरथी को देखते हैं, लेकिन सोचते नहीं। जो देख कर रह जाता है, वह अरथी से जो संदेश मिल सकता था, उससे वंचित हो जाता है। जो उसे सोचता है--जो उसे सोचेगा, वह थोड़ी देर में पाएगा, अरथी किसी और की नहीं, मेरी जा रही है। अगर कोई व्यक्ति सोचेगा तो पाएगा, अरथी किसी और की नहीं, मेरी जा रही है--दस दिन बाद सही, लेकिन अरथी मेरी जा रही है। और मैं जिस अरथी में कंधा दिए हूं--कंधा देते वक्त अगर कोई सोचेगा तो पता चलेगा, दूसरे उसकी अरथी को कंधा दे रहे हैं।
Thirst awakens from the experience of life. Open your eyes all around — what is happening? When a man dies on the road and his bier passes by, you look at it but you do not think. Whoever only looks remains deprived of the message that the bier could have given. Whoever thinks will soon see: the bier is not someone else’s — it is mine. If one reflects while giving a shoulder to another’s bier, he will realize: others are giving a shoulder to mine.
अगर हम आंख खोल कर अपने चारों तरफ देखें, तो यह संसार हमको धार्मिक बनाने को प्रतिक्षण तैयार है। अगर हम चारों तरफ व्याप्त दुख को देखें, अपने भीतर व्याप्त दुख को देखें, संसार में भागते हुए प्राणियों को चारों तरफ देखें, तो सब बदल जाएगा।
If we look around with open eyes, this world is at every moment ready to make us religious. If we see the suffering spread all around, the suffering within, the creatures running hither and thither, everything will change.
एक फकीर हुआ, वह फकीर एक गांव के बाहर एक झोपड़े में रहता था। किसी आदमी ने उस गांव के भीतर प्रवेश करते हुए उस फकीर को पूछा कि मैं बस्ती का रास्ता जानना चाहता हूं। उस फकीर ने कहा, अगर बस्ती का रास्ता जानना चाहते हो तो बाएं तरफ मुड़ जाओ, थोड़ी दूर ही बस्ती मिल जाएगी। वह आदमी बाएं तरफ मुड़ा और थोड़ी दूर जाकर उसने देखा वहां कब्रिस्तान है! वह बहुत गुस्से में वापस आया और उसने लौट कर उस फकीर को कहा, आप पागल मालूम होते हैं। वहां बस्ती नहीं, कब्रिस्तान है। उसने कहा, और अगर कब्रिस्तान जानना चाहते हो तो अब इस तरफ चले जाओ, दाएं तरफ। वहां गया, वहां बस्ती थी। वह सांझ को लौटा और उसने कहा, आप पहेलियां बुझाते हैं! उस फकीर ने कहा, हमने तो जैसा जाना, वैसा कहते हैं। वहां जो बसे हैं कब्रिस्तान में, सदा को बस गए हैं। और यहां जो बसे मालूम होते हैं, वे सब कब्रिस्तान के रास्ते पर हैं, वे सब कब्रों के भीतर जाने की तैयारी में हैं। इसलिए अगर बस्ती को देखना है तो उधर देखो, अगर कब्रिस्तान को देखना है तो इधर देखो।
There was a fakir who lived in a hut outside a village. A man, entering the village, asked him the way to the habitation. The fakir said: if you want the way to the habitation, turn left — a little way and you will find it. The man turned left and soon came upon a graveyard. He returned angrily: you seem mad. There is no habitation there — only graves. The fakir said: and if you wish to find the graveyard, now go to the right. He went and there was the bustling town. He returned at dusk and said: you speak in riddles. The fakir said: I speak as I have come to know. Those who dwell there in the graveyard have settled forever. And those who seem to dwell here are all on the road to the graveyard; they are preparing to enter the graves. If you wish to see habitation, look there; if you wish to see the graveyard, look here.
और यह सच है। हम हंस रहे हैं, क्योंकि हमें लग रहा है यह फकीर ने किसी और से कहा था। यह फकीर आपसे ही कह रहा है। जो हंस रहे हैं, उनसे ही कह रहा है। यह किसी और से कही हुई बात नहीं है। यह आपसे कही गई है। और आप देखें, यहां बैठे हुए देखें आप चारों तरफ। अगर आपकी थोड़ी आंख गहरी हो तो आप यहां मुर्दों को इकट्ठा हुआ पाएंगे। यहां सब मुर्दे हैं, तिथियां अलग-अलग हैं। यहां सब मुर्दे हैं। मुर्दे होने के सबके शिड्यूल, टाइम अलग-अलग हैं, बाकी सब मुर्दे हैं।
And it is true. We laugh because we think the fakir said this to someone else. He is saying it to you. To those who laugh he speaks. This is not said to another; it is said to you. Look around as you sit here. If your eyes are even a little deep, you will see the dead gathered here. All are dead; only the dates differ. All are dead; the schedules and times of dying differ — that is all.
अगर जीवन को चारों तरफ हम देखें तो मृत्यु दिखाई पड़ेगी; दुख, पीड़ा दिखाई पड़ेगी। कुछ सार नहीं दिखाई पड़ेगा, असार दिखाई पड़ेगा। कुछ अर्थ नहीं दिखाई पड़ेगा, सब अनर्थ दिखाई पड़ेगा, व्यर्थ दिखाई पड़ेगा। उस बोध से प्यास पैदा होगी। उस बोध से लगेगा, अगर यह सब असार है, अगर यह सब व्यर्थ है, तो सार क्या है? अर्थ क्या है? अगर यह सब व्यर्थ है तो सार्थक क्या है? और तब भीतर एक आकांक्षा सरकेगी, एक लपट पैदा होगी, और वह लपट आपको धर्म की तरफ ले जाएगी।
If we look thoroughly at life, we will see death; we will see pain and anguish. We will see no essence — only the inessential. No meaning — only meaninglessness, futility. From that awareness thirst is born. Seeing that all this is inessential and vain, the question will arise: what is essential? What is meaningful? And then a longing will slide within, a flame will be born — and that flame will take you toward dharma.
वह लपट प्रत्येक व्यक्ति के भीतर पैदा हो, यही मेरी कामना है। वह लपट बहुत दुख देगी। वह लपट बहुत चिंता पैदा करेगी। वह लपट आपकी सारी शांति को खंडित कर देगी। वह लपट आपके सारे संतोष को छीन लेगी। वह लपट आपकी नींद को छीन लेगी। वह आपको बेचैन कर देगी।
May that flame arise in each of you — this is my prayer. That flame will bring pain, great anxiety. It will shatter your so-called peace. It will rob you of your complacency. It will take away your sleep. It will make you restless.
और ईश्वर करे कि वैसी बेचैनी आपके भीतर पैदा हो जाए। और ईश्वर करे, आपकी सारी झूठी शांति खंडित हो जाए, आप अशांत हो जाएं। और ईश्वर करे, आपके सारे संतोष के ढकोसले समाप्त हो जाएं और आप इतने असंतुष्ट हो जाएं कि आपको कोई कूल-किनारा न दिखाई पड़े।
May that restlessness arise within you. May your false peace be shattered; may you become unquiet. May all the pretenses of your contentment fall away, and may you become so discontent that no shore is visible to you.
जिस दिन मनुष्य को इस जगत में कोई कूल-किनारा नहीं दिखाई पड़ता, जिस दिन मनुष्य को इस जगत में कोई सहारा और आधार नहीं दिखाई पड़ता, उस दिन वह पहली दफा भगवान के आधार को उपलब्ध होता है। जिसके जगत में सब आधार और शांतियां छिन जाती हैं, उसे धर्म की शरण पहली दफा उपलब्ध होती है। धर्म की शरण जाना हो, जगत की शरण से मुक्त हो जाना जरूरी है। उससे प्यास...उससे प्यास पैदा होगी।
The day a person sees no shore, no support in this world — that day for the first time he finds the support of God. When all supports and all peace in the world are taken away, the refuge of dharma becomes available. To take refuge in dharma, one must be freed of the world’s refuge. From that, thirst arises.
और आज के इस पुनीत पर्व पर और इससे बेहतर मैं और कुछ नहीं प्रार्थना कर सकता। और मेरे हृदय में कोई बात उठती नहीं मालूम पड़ती और कोई कामना नहीं मालूम पड़ती, और वह यही है, प्रभु करे, आप सबके हृदय प्यास से भर जाएं। और आप सबके हृदय जगत को देख पाएं, जगत के अर्थ को देख पाएं, जगत की व्यर्थता को देख पाएं, ताकि आपके भीतर वह लपट पैदा हो जो जगत के पार और ऊपर उठाती है। वही लपट धीरे-धीरे व्यक्ति को सत्य तक और ज्ञान तक और मुक्ति तक ले जाने की सीढ़ी है।
And on this sacred festival today I can pray for nothing better. No other wish stirs in my heart but this: may your hearts be filled with thirst. May your hearts see the world, see the meaning of the world, see the world’s meaninglessness — so that within you the flame is born that lifts you across and beyond the world. That flame, little by little, becomes the ladder leading one to truth, to knowledge, to liberation.
आज इस पुनीत पर्व पर यही मेरी प्रार्थना और कामना है।
On this sacred day that is my prayer and my wish.
मेरी इन बातों को इतने प्रेम और शांति से सुना है, इतनी प्यास से सुना है, उसके लिए बहुत अनुगृहीत हूं, बहुत ऋणी हूं। उस अनुग्रह के धन्यवाद स्वरूप मेरे प्रणाम स्वीकार करें। प्रत्येक व्यक्ति के भीतर बैठे हुए परमात्मा को मेरे प्रणाम हैं।
You have listened to my words with such love and quiet, with such thirst — I am deeply obliged, deeply indebted. In gratitude for that grace, accept my salutations. My pranam to the Paramatma seated within each and every one.
