Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
इस संबंध में थोड़ी सी बातें समझ लेनी उपयोगी हैं।
A few things are useful to understand in this connection.
एक तो महावीर गुजरते हों रास्ते से, और किसी की हत्या हो रही हो, तो हत्या में जो हम देख पाते हैं, वह महावीर को नहीं दिखाई पड़ेगा। जो महावीर को दिखाई पड़ेगा वह हमें कभी दिखाई नहीं पड़ता है। पहले तो इस भेद को समझ लेना चाहिए।
First: if Mahavira were passing by and a killing were taking place, what you and I see in a killing is not what Mahavira would see. What Mahavira sees is something we never see. First grasp this distinction.
जब भी हम किसी की हत्या होते देखते हैं, तो हम समझते हैं, कोई मारा जा रहा है। महावीर को यह नहीं दिखाई पड़ेगा कि कोई मारा जा रहा है। क्योंकि महावीर जानते हैं कि जो भी जीवन का तत्व है, वह मारा नहीं जा सकता, वह अमृत है। दूसरी बात, जब भी हम देखते हैं कि कोई मारा जा रहा है, तो हम सोचते हैं मारने वाला ही जिम्मेवार है। महावीर को इसमें फर्क दिखाई पड़ेगा। जो मारा जाता है, वह भी बहुत गहरे अर्थों में जिम्मेवार है। और हो सकता है केवल अपने ही किए गए किसी कर्म का प्रतिफल पाता हो।
Whenever we see someone being killed, we think someone is dying. Mahavira would not see that someone is being killed, because he knows the essence of life cannot be killed—it is deathless. Second: when we see someone being killed, we think the killer alone is responsible. Mahavira will see a difference here too: in a very deep sense, the one who is killed is also responsible, perhaps simply receiving the fruit of his own deed.
जब भी हम देखेंगे तो मारने वाला जिम्मेवार और मारा जाने वाला हमेशा निर्दोष मालूम पड़ेगा। हमारी दया और हमारी करुणा उसकी तरफ बहेगी, जो मारा जा रहा है। महावीर के लिए ऐसा जरूरी नहीं होगा, क्योंकि महावीर का देखना और गहरा है। हो सकता है कि जो मार रहा है वह केवल एक प्रतिकर्म पूरा कर रहा हो। क्योंकि इस जगत में कोई अकारण नहीं मारा जाता है। जब कोई मारा जाता है तो वह उसके ही कर्मों के फल की श्रृंखला का हिस्सा होता है।
When we look, the killer appears responsible and the one killed always appears innocent; our pity and compassion flow to the one being killed. For Mahavira it need not be so, because his seeing is deeper. It may be that the killer is only completing a counter-action, because nothing is killed in this world without a cause. Whenever someone is killed, it is a link in the chain of the fruits of his own karma.
इसका यह अर्थ नहीं है कि जो मार रहा है वह जिम्मेवार नहीं है। लेकिन हमारे और महावीर के देखने में फर्क पड़ेंगे। जब भी हम देखते हैं, कोई मारा जा रहा है तो हम सोचते हैं निश्चित ही पाप हो रहा है; निश्चित ही बुरा हो रहा है। क्योंकि हमारी दृष्टि बहुत सीमित है। महावीर इतना सीमित नहीं देख सकते हैं। महावीर देखते हैं जीवन की अनंत श्रृंखला को। यहां कोई भी कर्म अपने में पूरा नहीं है, वह पीछे से जुड़ा है, और आगे से भी।
This does not mean that the killer is not responsible. But our seeing and Mahavira’s will differ. Our vision is very limited. Mahavira cannot see so narrowly; he sees the infinite chain of life. No act is complete in itself; it is linked to what is behind and to what is ahead.
हो सकता है कि अगर हिटलर को किसी आदमी ने मार डाला होता उन्नीस सौ तीस के पहले तो वह आदमी हत्यारा सिद्ध होता। हम नहीं देख पाते कि एक ऐसा आदमी मारा जा रहा है जो कि एक करोड़ लोगों की हत्या करेगा। महावीर ऐसा भी देख पाते हैं। और तब तय करना मुश्किल है कि हिटलर का हत्यारा सच में बुरा कर रहा था या अच्छा कर रहा था। क्योंकि हिटलर अगर मरे तो करोड़ लोग बच सकते हैं। फिर भी इसका यह अर्थ नहीं है कि हिटलर को जो मार रहा था वह अच्छा ही कर रहा था। सच तो यह है कि महावीर जैसे लोग जानते हैं कि इस पृथ्वी पर अच्छा और बुरा ऐसा चुनाव नहीं है; कम बुरा और ज्यादा बुरा, ऐसा ही चुनाव है--लेसर इविल का चुनाव है। हम आमतौर से दो हिस्सों में तोड़ लेते हैं--यह अच्छा और यह बुरा। हम जिंदगी को अंधेरे और प्रकाश में तोड़ लेते हैं। महावीर जानते हैं कि जिंदगी में ऐसा तोड़ नहीं है। यहां जब भी आप कुछ कर रहे हैं तो ज्यादा से ज्यादा इतना ही कहा जा सकता है कि जो सबसे कम से कम बुरा विकल्प था वह आप कर रहे हैं। वह आदमी भी बुरा कर रहा है जो हिटलर को मार रहा है, लेकिन जो संभव हो सकता है हिटलर से वह इतना बुरा है कि इस आदमी को बुरा कहें?
Suppose someone had killed Hitler before 1930—he would have been proved a murderer. We could not see that the one being killed would go on to murder ten million. Mahavira can also see that. Then it is hard to decide whether the killer of Hitler would have been doing bad or good. If Hitler dies, millions could be saved. Yet even that does not mean the slayer of Hitler would be doing something good. The truth is, Mahavira knows there is no such choice on this earth as good versus bad; the choice is between the lesser evil and the greater evil. We usually split life into two halves—good and bad, darkness and light. Mahavira knows there is no such split. Whatever you do, at best it can be said you choose the least harmful option among harmful options. The man who kills Hitler is also doing something bad, but compared to what Hitler might do, how shall we call that man bad?
तो पहली बात मैं यह कहना चाहता हूं कि जैसा आप देखते हैं ऐसा महावीर नहीं देखेंगे। इस देखने में यह बात भी जोड़ लेनी जरूरी है कि महावीर जानते हैं कि इस जीवन में चौबीस घंटे अनेक तरह की हत्या हो ही रही है। आपको कभी-कभी दिखाई पड़ती है। जब आप चलते हैं तब किसी की आप हत्या कर रहे हैं। जब आप श्र्वास लेते हैं तब आप किसी की हत्या कर रहे हैं। जब आप भोजन करते हैं तब किसी की हत्या कर रहे हैं। आपकी आंख की पलक भी झपकती है तो हत्या हो रही है। हमें तो जब कभी कोई किसी की छाती में छुरा भोंकता है, तभी हत्या दिखाई पड़ती है।
The first point I want to make is: Mahavira will not see as you see. Add to that this: Mahavira knows that all the time, twenty‑four hours a day, many forms of killing are happening. You notice it only sometimes. When you walk, you kill. When you breathe, you kill. When you eat, you kill. Even when your eyelid blinks, killing happens. We notice “murder” only when someone plunges a dagger into a chest.
महावीर देखते हैं कि इस जीवन की जो व्यवस्था है वह हिंसा पर ही खड़ी है। यहां चौबीस घंटे प्रतिपल हत्या ही हो रही है। एक मित्र मेरे पास आए थे, वे कह रहे थे कि महावीर जहां चलते थे, वहां अनेक-अनेक मीलों तक अगर लोग बीमार होते तो वे तत्काल ठीक हो जाते थे। मेरा मन हुआ उनसे कहूं कि शायद उन्हें बीमारी के पूरे रहस्यों का पता नहीं है। क्योंकि जब आप बीमार होते हैं तो आप तो बीमार होते हैं लेकिन अनेक कीटाणु आपके भीतर जीवन पाते हैं। अगर महावीर के आने से आप ठीक हो जाएंगे तो अन्य कीटाणु मर जाएंगे तत्काल। तो महावीर इस झंझट में न पड़ेंगे, ध्यान रखना। क्योंकि आप कुछ विशिष्ट हैं, ऐसा महावीर नहीं मानते। यहां प्रत्येक प्राण का मूल्य बराबर है। प्राण का मूल्य है। और आप अकेले बीमार होते हैं तब करोड़ों जीवन आपके भीतर पनपते हैं और स्वस्थ होते हैं। तो आप अगर सोचते हों कि महावीर कृपा करके और आपको ठीक कर दें, तो ऐसी कृपा महावीर को करनी बहुत मुश्किल होगी, क्योंकि आपके ठीक होने में करोड़ों का नष्ट होना निहित है। और आप इतने मूल्यवान नहीं हैं जितना आप सोचते हैं। क्योंकि वे जो करोड़ों आपके भीतर जी रहे हैं, वे भी प्रत्येक अपने को इतना ही मूल्यवान समझते हैं। आपका उनको पता भी नहीं है। आपके शरीर में जब कोई रोग के कीटाणु पलते हैं तो उनको पता भी नहीं है कि आप भी हैं। आप सिर्फ उनका भोजन हैं।
Mahavira sees that the very arrangement of life stands upon violence. Killing is occurring moment to moment, all the time. A friend once told me that wherever Mahavira walked, people for miles around would be instantly cured of their illnesses. I felt like telling him he did not know the whole secret of disease. When you are ill, yes, you are ill—but many microbes are getting life inside you. If by Mahavira’s coming you are cured at once, those other beings will die at once. Mahavira will not get into such a tangle, remember. He does not consider you special. Every life has equal value. When you alone become ill, millions of lives thrive and become healthy within you. If you hope Mahavira will graciously cure you, such “grace” would be difficult, because your cure implies the destruction of millions. And you are not as valuable as you think. Those millions living in you also consider themselves just as valuable. They do not even know you are there; you are only their food.
तो जैसा हम देखते हैं हत्या को, उतना सरल सवाल महावीर के लिए नहीं है, जटिल है ज्यादा। महावीर के लिए जीवेषणा ही हिंसा है, हत्या है। वह किसकी जीवेषणा है, इससे कोई सवाल नहीं उठता। कौन जीना चाहता है, वह हत्या करेगा। ऐसा भी नहीं है कि जो जीवेषणा छोड़ देता है, उससे भी हत्या बंद हो जाएगी। जब तक वह जीएगा तब तक हत्या उससे भी चलेगी। हां इतना महावीर कहते हैं--उसका संबंध विच्छिन्न हो गया, जीवेषणा के कारण उसका संबंध था।
So what we call “killing” is not so simple a matter for Mahavira; it is more complex. For Mahavira, the urge to live itself is violence, is killing. Whose urge is not the question. Whoever wants to live will kill. Nor is it that if one drops the life‑urge, killing will stop; as long as he lives, killing will go on through him. Yes, Mahavira says only this: the link has been severed—the link that was there because of the life‑urge.
महावीर भी ज्ञान के बाद चालीस वर्ष जीवित रहे। उन चालीस वर्षों में महावीर भी चलेंगे तो कोई मरेगा। उठेंगे तो कोई मरेगा। यद्यपि महावीर इतने संयम में जीते हैं कि न्यूनतम जो संभव हो, तो रात एक ही करवट सोते हैं, दूसरी करवट नहीं लेते। अब इससे कम करना मुश्किल है। एक ही करवट रात को गुजार देते हैं क्योंकि दूसरी करवट लेते हैं तो फिर कुछ जीवन मरेंगे। धीमे श्र्वास लेते हैं, कम से कम जीवन का ह्वास होता हो। लेकिन श्र्वास तो लेनी ही पड़ेगी। हम कह सकते हैं, तो कूद कर मर क्यों नहीं जाते हैं। अपने को समाप्त कर दें। लेकिन अगर अपने को समाप्त करेंगे तो एक आदमी के शरीर में सात करोड़ जीवन पलते हैं--साधारण स्वस्थ आदमी के, अस्वस्थ के तो और ज्यादा। तो महावीर एक पहाड़ से अपने को कूद कर मारते हैं तब सात करोड़ को साथ मारते हैं। जहर पी लें, तो भी सात करोड़ को साथ मारते हैं। महावीर जब देखते हैं हिंसा को, तब जटिल है सवाल। इतना आसान नहीं, जितना आपकी आंखें देखती हैं।
Mahavira himself lived forty years after enlightenment. In those forty years, if he walked, some would die; if he stood up, some would die. Yet he lived with such restraint that he did the minimum possible. At night he slept on one side only, not turning to the other—because even turning would kill some lives. He breathed softly, so that the least loss of life would occur. But he had to breathe. You might say, then why not jump off a mountain and die? End himself! But if he ends himself, in one human body seventy million lives are thriving—in a healthy person; in an unhealthy one, even more. If Mahavira jumps and kills himself, those seventy million die with him. If he drinks poison, they die with him. When Mahavira looks at violence, the question is complex—not as easy as your eyes make it.
क्या है हत्या? कौन सी चीज हत्या है? महावीर के देखे तो जीवन को जीने की कोशिश में ही हत्या है और जीवन को जीने में हत्या है। हत्या प्रतिपल चल रही है। और प्रत्येक जीना चाहता है, इसलिए जब उस पर हमला होता है तब उसे लगता है हत्या हो रही है। बाकी समय हत्या नहीं होती। अगर जंगल में आप जाकर शेर का शिकार करते हैं तो वह खेल है, और शेर शिकार आपका करे तब शिकार नहीं कहलाता वह, तब वह हत्या है। तब वह जंगली जानवर है, और आप बहुत सभ्य जानवर हैं।
What is killing? Which act is killing? In Mahavira’s vision, the very attempt to live is killing, and living is killing. Killing is happening every moment. Each being wants to live; so when an attack comes, he feels killing is happening—only then. At other times, he does not call it killing. If you go to the jungle and hunt a lion, that is called sport; but if the lion hunts you, it is called murder. Then he is a wild animal and you are a very civilized animal.
और मजा यह है कि शेर आपको कभी नहीं मारेगा जब तक उसको भूख न लगी हो और आप तभी उसको मारेंगे जब आपको भूख न लगी हो, पेट भरा हो। कोई भूखे आदमी जंगल में शिकार करने नहीं जाते हैं। जिनको ज्यादा भोजन मिल गया है, जिनको अब पचाने का उपाय नहीं दिखाई पड़ता है, वे शिकार करने चले जाते हैं। शेर तो तभी मारता है जब भूखा हो, अनिवार्यता हो।
The strange thing is, a lion will not kill you unless he is hungry; and you will hunt him only when you are not hungry, when your belly is full. No hungry man goes hunting. Those who have had more than enough to eat, who find no way to digest any more, they go hunting. The lion kills only when hungry, out of necessity.
मैंने सुना है कि एक सर्कस में उन्होंने एक नया प्रदर्शन शुरू किया था। एक भेड़ को और एक शेर को एक ही कटघरे में रखने का, मैत्री का। लोग बड़े खुश होते थे, देख कर चमत्कृत होते थे कि शेर और भेड़ गले मिला कर बैठे हुए हैं। जैनी देखते तो बहुत ही खुश होते। वे भी अपने चित्र बनाए बैठे हुए हैं, शेर और गाय को साथ बिठाया हुआ है। लेकिन एक आदमी थोड़ा चकित हुआ क्योंकि यह बड़ा कठिन मामला है। तो उसने जाकर मैनेजर से पूछा कि है तो प्रदर्शन बहुत अदभुत, लेकिन इसमें कभी झंझट नहीं आती?
I have heard a circus started a new act: a lamb and a lion kept together in one cage—friendship! People were delighted, amazed to see the lion and the lamb sitting with their necks entwined. Jains would be very happy; their paintings show a lion sitting with a cow. But one man was puzzled because this was difficult. He asked the manager, “The show is wonderful, but doesn’t it cause trouble?”
The manager said, “Not much trouble.”
“Still, with a lion and a lamb living together—doesn’t an uproar ever occur?”
उसने कहा: कोई ज्यादा झंझट नहीं आती।
फिर भी उसने कहा कि शेर और भेड़ का साथ-साथ रहना! क्या कभी उपद्रव नहीं होता?
उस मैनेजर ने कहा: कभी उपद्रव नहीं होता। सिर्फ हमें रोज एक नई भेड़ बदलनी पड़ती है। और कोई दिक्कत नहीं है, बाकी सब ठीक चलता है। और जब शेर भूखा नहीं रहता तब दोस्ती ठीक है, फिर कोई झंझट नहीं है। फिर वह दोस्ती चलती है। जब भूखा होता है, तब वह खा जाता है। दूसरे दिन हम दूसरी बदल देते हैं। यह प्रदर्शन में कोई इससे बाधा नहीं पड़ती।
The manager said, “Never an uproar. We only have to replace the lamb every day. No other difficulty; everything else runs fine. As long as the lion isn’t hungry, the friendship is fine. When he’s hungry, he eats. Next day we put in another lamb. The show goes on.”
शेर भी भेड़ पर हमला नहीं करता जब भूखा न हो। गैर-अनिवार्य हिंसा कोई जानवर नहीं करता, सिवाय आदमी को छोड़ कर। लेकिन हमारी हिंसा हमें हिंसा नहीं मालूम पड़ती। हम उसे नये-नये नाम और अच्छे-अच्छे नाम दे देते हैं। आदमी की हिंसा न हो। फिर आदमी के साथ भी सवाल नहीं है। उसमें भी हम विभाजन करते हैं। हमारे निकट जो जितना पड़ता है, उसकी हत्या हमें उतनी ज्यादा मालूम पड़ती है। अगर पाकिस्तानी मर रहा है तो ठीक है, हिंदुस्तानी मर रहा हो तो तकलीफ होती है। फिर हिंदुस्तानी में भी अगर हिंदू मर रहा हो तो मुसलमान को तकलीफ नहीं होती। मुसलमान मर रहा हो तो जैनी को तकलीफ नहीं होती, जैनी मर रहा हो तो हिंदू को तकलीफ नहीं होती।
Even the lion does not attack the lamb when he’s not hungry. No animal indulges in non‑essential violence—except man. But our violence does not look like violence to us; we dress it in new and noble names. And not just toward animals—our divisions run among humans too: the nearer someone is to us, the more their killing pains us. If a Pakistani dies, it is okay; if an Indian dies, it hurts. Among Indians, if a Hindu dies, a Muslim does not feel hurt. If a Muslim dies, a Jain does not feel hurt. If a Jain dies, a Hindu does not feel hurt.
और निकट हम खींचते चले आते हैं। दिगंबर मर रहा हो तो श्र्वेतांबर को कोई तकलीफ नहीं होती। श्र्वेतांबर मर रहा हो तो दिगंबर को कोई तकलीफ नहीं होती। फिर और हम नीचे निकल आते हैं--और गच्छ हैं--फिर आपके परिवार का कोई मर रहा हो तो तकलीफ होती है। दूसरे के परिवार का कोई मर रहा हो तो सहानुभूति दिखाई जाती है, होती तक नहीं है। फिर वहां भी, अगर आपके ही ऊपर सवाल आ जाए कि आप बचो कि आपके पिता बचें? तो पिता को मरना पड़ेगा। भाई बचे कि आप बचें तो फिर भाई को मरना पड़ेगा। फिर इसमें भी हिसाब है। अगर आपका सिर बचे कि पैर बचे, तो पैर को कटना पड़ेगा।
We pull the circle of nearness tighter and tighter. If a Digambara dies, the Shvetambara does not mind; if a Shvetambara dies, the Digambara does not mind. Then down we go into further sub‑sects. If someone from your family dies, you feel pain; if from another’s family, you show sympathy—but you don’t feel it. Even there, if the question comes: you or your father? The father must die. Your brother or you? The brother must die. And even within yourself: your head or your leg? The leg must be cut off.
मुल्ला नसरुद्दीन के गांव में एक सैनिक आया हुआ है। वह बहुत अपनी बहादुरी की बातें कर रहा है, काफी हाउस में बैठ कर। वह कह रहा है कि मैंने इतने सिर काट दिए, इतने सिर काट दिए।
In Mulla Nasruddin’s town a soldier came, boasting in the coffee house of his bravery. “I have cut off so many heads, so many heads.”
मुल्ला बहुत देर सुनता रहा। उसने कहा कि दिस इ़ज नथिंग। यह कुछ भी नहीं है। एक दफा मैं भी गया था युद्ध में, मैंने न मालूम कितने लोगों के पैर काट दिए।
Mulla listened a long while and said, “This is nothing. Once I too went to war; I cut off so many people’s legs!”
उस योद्धा ने कहा कि महाशय, अच्छा हुआ होता कि आप सिर काटते।
The warrior said, “Sir, it would have been better if you had cut off heads.”
मुल्ला नसरुद्दीन ने कहा कि सिर कोई पहले ही काट चुका था। न मालूम कितनों के पैर काट कर हम घर आ गए, कोई जरा सी खरोंच भी नहीं लगी। तुम तो काफी पिटे-कुटे मालूम पड़ते हो। तो आपको इकोनामी वहां भी करनी पड़ेगी, अगर सिर और पैर का सवाल आपके कटने का उठे तो पैर को कटवा डालिएगा और क्या करिएगा!
Nasruddin said, “Someone had already cut off the heads. We came home after cutting many legs—didn’t even get a scratch. You look quite beaten up.” So there too you will do economy: if it is a question of your head or your leg, you will have the leg cut off—what else will you do?
मैं हूं केंद्र सारे जगत का। अपने को बचाने को मैं सारे जगत को दांव पर लगा सकता हूं। यही हिंसा है, यही हत्या है। महावीर इतना व्यापक देखते हैं, उस पर्सपेक्टिव में, उस परिप्रेक्ष्य में, आपको जो हत्या दिखाई पड़ रही है, वह महावीर को दिखाई पड़ेगी? ऐसी ही दिखाई पड़ेगी? इतना तो तय है कि ऐसी दिखाई नहीं पड़ेगी। और यह तो साफ ही है कि आपको वैसी नहीं दिखाई पड़ सकती जैसी महावीर को दिखाई पड़ेगी। इसलिए महावीर के लिए यह प्रश्र्न बहुत जटिल है। किसको आप बलात्कार कहते हैं? रास्ते पर बलात्कार हो रहा है... किसको आप बलात्कार कहते हैं? पृथ्वी पर सौ में निन्यानबे मौके पर बलात्कार ही हो रहा है। लेकिन किसको आप बलात्कार कहते हैं? पति करता है तो बलात्कार नहीं होता, लेकिन अगर पत्नी की इच्छा न हो तो पति का किया हुआ भी बलात्कार है। और कितनी पत्नियों की इच्छा है, कभी पतियों ने पूछा है?
“I am the center of the whole world. To save myself I can stake the whole world.” That is violence, that is killing. Mahavira sees so vast a perspective. In that perspective, will what you call killing appear to him as it appears to you? Certainly not. And it is obvious you cannot see as Mahavira sees. Therefore the question is very complex for him.
What do you call rape? On this earth, ninety‑nine out of a hundred occasions are rape. But what do you call rape? If a husband does it, you say it is not rape; but if the wife has no desire, even the husband’s act is rape. How many wives have desire—have husbands ever asked?
बलात्कार का अर्थ क्या है?
कानून ने संज्ञा दे दी कि यह बलात्कार नहीं है तो बलात्कार नहीं है। समाज ने सैंक्शन दे दिया तो फिर बलात्कार नहीं है। बलात्कार है क्या? दूसरे की इच्छा के बिना कुछ करना ही बलात्कार है। हम सब दूसरे की इच्छा के बिना बहुत कुछ कर रहे हैं। सच तो यह है कि दूसरे की इच्छा को तोड़ने की ही चेष्टा में सारा मजा है। इसलिए जिस पुरुष ने कभी बलात्कार कर लिया किसी स्त्री से, वह फिर किसी स्त्री से प्रेम करने में और सहज प्रेम करने में आनंद न पाएगा। क्योंकि जद्दोजहद से, जबरदस्ती से वह जो अहंकार की तृप्ति होती है, वह सहज नहीं होती है।
What does rape mean? Law declares, “This is not rape,” so it is not rape. Society sanctions, so it is not rape. What is rape? To do anything without the other’s willingness is rape. We all do a great many things without the other’s willingness. The truth is, the very attempt to override the other’s will carries the fun. That is why the man who has once raped a woman finds no joy in simple love. The ego’s gratification in struggle and force is not available in the simple.
अगर आप किसी आदमी से कुश्ती लड़ रहे हों, वह अपने आप गिर कर लेट जाए और कहे--बैठ जाओ मेरी छाती पर, हम हार गए तो मजा चला गया। जब आप उसको गिराते हैं, बड़ी मुश्किल से गिराते हैं। जितनी मुश्किल पड़ती है उसे गिराने में, उसकी छाती पर बैठ जाने में, उतना ही रस पाते हैं। रस किस बात का है। रस विजय का है। इसलिए तो पत्नी में उतना रस नहीं आता जितना दूसरे की पत्नी में रस आता है। क्योंकि दूसरे की पत्नी को अभी भी जीतने का मार्ग है। अपनी पत्नी जीती जा चुकी--टेकन फॉर ग्रांटेड। अब उसमें कुछ मतलब है नहीं। रस क्या है? रस इस बात का है कि मैं कितनी विजय के झंडे गाड़ दूं, चाहे वह कोई भी आयाम हो--चाहे कामवासना हो, चाहे धन हो, चाहे पद हो। जहां जितना मुश्किल है, वहां उतना अहंकार को जीतने का उपाय है। वहां अहंकार उतना विजेता होकर बाहर निकलता है।
If you are wrestling and your opponent lies down by himself and says, “Sit on my chest—I surrender,” the fun is gone. When you throw him down with great difficulty and sit on his chest, the taste is there. What is the taste? The taste of victory. That is why there is less taste in one’s own wife than in another man’s wife—because another’s wife can still be “won,” one’s own has been won—taken for granted. What is the relish? Planting the flag of victory—be it in sex, wealth, or position. The more difficult, the more scope for the ego to win; the ego emerges a victor.
अगर महावीर से हम पूछें, गहरे में हम समझें तो जहां-जहां अहंकार चेष्टा करता है वहीं-वहीं बलात्कार हो जाता है। यह बलात्कार अनेक रूपों में है। लेकिन फिर भी हम जो देखेंगे, हम सदा ऐसा ही देखेंगे कि अगर एक व्यक्ति किसी स्त्री के साथ रास्ते पर बलात्कार कर रहा हो, तो सदा बलात्कार करने वाला ही जिम्मेवार मालूम पड़ेगा। लेकिन हमें खयाल नहीं है कि स्त्री बलात्कार करवाने के लिए कितनी चेष्टाएं कर सकती है। क्योंकि अगर पुरुष को इसमें रस आता है कि वह स्त्री को जीत ले तो स्त्री को भी इसमें रस आता है कि वह किसी को इस हालत में ला दे।
कीर्कगार्ड ने अपनी एक अदभुत किताब लिखी है: डायरी ऑफ ए सिड्यूसर, एक व्यभिचारी की डायरी। उसमें कीर्कगार्ड ने लिखा है कि... वह जो व्यभिचारी है, जो डायरी लिख रहा है, एक काल्पनिक कथा है। वह व्यभिचारी जीवन के अंत में यह लिखता है कि मैं बड़ी भूल में रहा, मैं समझता था, मैं स्त्रियों को व्यभिचार के लिए राजी कर रहा हूं। आखिर में मुझे पता चला कि वे मुझसे ज्यादा होशियार थीं, उन्होंने ही मेरे साथ व्यभिचार करवा लिया था। दे सिड्यूस्ड मी। देयर टेक्नीक वा़ज निगेटिव। इसलिए मुझे भ्रम बना रहा। कोई स्त्री कभी प्रस्ताव नहीं करती किसी पुरुष से विवाह करने का। प्रस्ताव करवा लेती है पुरुष से ही। इंतजाम सब करती है कि वह प्रस्ताव करे। प्रस्ताव करती नहीं है। वह स्त्री और पुरुष के मन का भेद है।
If we ask Mahavira and understand deeply, then wherever the ego exerts, there is rape. It takes many forms. Yet we will always see it as: if a man on the road is raping a woman, then the rapist alone appears responsible. But we forget how much a woman can do to invite rape, because if men love to “win,” women enjoy bringing someone to that state. Kierkegaard wrote an extraordinary book, Diary of a Seducer. In it the seducer writes at the end of his life: “I was in a great illusion. I thought I was seducing women. At last I came to know they were more clever than I; they seduced me. Their technique was negative; that is why my illusion lasted. No woman ever proposes marriage; she gets the proposal made by the man. She arranges everything so that he proposes. She does not propose.” That is the difference between the male and the female mind.
स्त्री के मन का ढंग बहुत सूक्ष्म है। आप देखते हैं कि अगर एक आदमी जा रहा है और एक स्त्री को धक्का मार दे, तो फौरन हमें लगता है कि गलती इसने किया। और वह स्त्री घर से पूरा इंतजाम करके चली है कि अगर कोई धक्का न मारे तो उदास लौटेगी। धक्का मारे तो भी चिल्ला सकती है। लेकिन चिल्लाने का कारण जरूरी नहीं है कि धक्का मारने पर नाराजगी है। चिल्लाने का सौ में निन्यानबे कारण यह है कि बिना चिल्लाए किसी को पता नहीं चलेगा कि धक्का मारा गया। पर यह बहुत गहरे में उसको भी पता न हो, इसकी पूरी संभावना है। क्योंकि स्त्रियां जितनी बन-ठन कर और जिस व्यवस्था से निकल रही हैं, वह धक्का मारने के लिए पूरा का पूरा निमंत्रण है। उस निमंत्रण में हाथ उनका है। हमारे सोचने के जो ढंग हैं वे एकदम हमेशा पक्षपाती हैं। हम हमेशा सोचते हैं, कुछ हो रहा है तो एक आदमी जिम्मेवार है। हमें खयाल ही नहीं आता कि इस जगत में जिम्मेवारी इतनी आसान नहीं, ज्यादा उलझी हुई है। दूसरा भी जिम्मेवार हो सकता है। और दूसरे की जिम्मेवारी गहरी भी हो सकती है। कुशल भी हो सकती है। चालाक भी हो सकती है। सूक्ष्म भी हो सकती है। महावीर जब देखेंगे तो पूरा देखेंगे। और उस पूरे देखने में, हमारे देखने में फर्क पड़ेगा। महावीर का जो ‘व़िजन’ है, वह टोटल होगा।
The feminine mind works very subtly. You see a man walking; if he bumps into a woman, we instantly feel the fault is his. And the woman has left home fully arranged so that if no one bumps into her, she will return home disappointed. Even if bumped, she may shout; but the shouting need not be anger. Ninety‑nine times out of a hundred it is because without shouting no one will know she was bumped. It is possible she herself does not know this deeply. For the way women dress and step out is a full invitation to be bumped. In that invitation their hand is there. Our ways of thinking are always biased. We think one person is responsible; it never occurs to us that responsibility in this world is not so simple; it is tangled. The other may also be responsible—more deeply, more skillfully, more subtly. Mahavira will see the whole; and in that total seeing, his vision and ours will differ. His vision will be total.
अब दूसरी बात यह है कि महावीर कुछ करेंगे कि नहीं! भला अलग देखेंगे, यह भी समझ लिया जाए। कुछ करेंगे कि नहीं? तो मैं आपसे कहना चाहता हूं: महावीर कुछ न करेंगे, जो होगा उसे हो जाने देंगे। इस फर्क को समझ लें। आप रास्ते से गुजर रहे हैं और किसी की हत्या हो रही है तो आप खड़े होकर सोचेंगे कि क्या करूं। करूं कि न करूं? आदमी ताकतवर है कि कमजोर दिखता है? करूंगा तो फल क्या होंगे? किसी मिनिस्टर का रिश्तेदार तो नहीं है? करके उलटा मैं तो न फंसूंगा? आप पच्चीस बातें सोचेंगे, तब करेंगे। महावीर से कुछ होगा, सोचेंगे वे नहीं। सोचने का वक्त बीत जा चुका। जिस दिन सोचना गया, उसी दिन वे महावीर हुए। विचार अब नहीं चलता। विचार हमेशा पार्शियल होता है, व़िजन टोटल होता है। विचार हमेशा पक्षपाती होता है; दृष्टि, दर्शन, पूर्ण होता है। महावीर को एक स्थिति दर्शन में दिखाई पड़ेगी। फिर जो हो जाएगा वह हो जाएगा। महावीर लौट कर भी नहीं सोचेंगे कि मैंने क्या किया? क्योंकि उन्होंने कुछ किया नहीं। इसलिए महावीर कहते हैं: पूर्ण कृत्य, कर्म का बंधन नहीं बनता। टोटल एक्ट कोई बंधन नहीं लाता। कुछ उनसे होगा कि नहीं होगा, लेकिन इसे हम प्रिडिक्ट नहीं कर सकते, इसे हम कह नहीं सकते कि वे क्या करेंगे। महावीर भी नहीं कह सकते पहले से कि मैं क्या करूंगा। उस सिचुएशन में, उस स्थिति में महावीर से क्या होगा, इसके लिए कोई प्रिडिक्शन, कोई ज्योतिषी नहीं बता सकता।
The second question: Will Mahavira do something or not? Understand first that he will see differently. Will he do anything? I say to you: Mahavira will not “do”; what has to happen will be allowed to happen. Understand the difference. You pass a road and see a killing; you stand and think, “What should I do? Should I or not? Is the man strong or weak? If I act, what will be the consequences? Is he a minister’s relative? Might I get trapped?” You will think twenty‑five things and then act. With Mahavira, something will happen; he will not think. The time for thinking is past; the day thinking dropped, he became Mahavira. Thought no longer runs. Thought is always partial; vision is total. Thought is always partisan; seeing, insight, is whole. Mahavira will see a situation in vision; then what happens, happens. He will not even look back and ask, “What did I do?”—because he did not do. Hence Mahavira says: a total act does not bind as karma. A total act brings no bondage. Something may happen through him or not, but we cannot predict it; we cannot say what he will do. Even Mahavira cannot say beforehand what he will do. In that situation, in that moment, what will happen through him—no prediction is possible.
हमारे बाबत प्रिडिक्शन हो सकता है, इसे थोड़ा समझ लेना चाहिए। जितनी कम समझ हो, उतने हम प्रिडिक्टेबल होते हैं। जितनी हमारी नासमझी हो, उतनी हमारे बाबत जानकारी बताई जा सकती है कि हम क्या करेंगे। मशीन के बाबत हम पूरे प्रिडिक्टेबल हो सकते हैं। जानवर के बाबत थोड़ी दिक्कत होती है, लेकिन फिर भी नब्बे प्रतिशत हम कह सकते हैं कि गाय आज सांझ घर आकर क्या करेगी कि नहीं कह सकते? बिलकुल कह सकते हैं। कभी-कभी भूल-चूक हो सकती है, क्योंकि गाय एकदम यंत्र नहीं है। लेकिन मशीन क्या करेगी, यह तो हम जानते हैं। जैसे-जैसे जीवन चेतना विकसित होती है, वैसे-वैसे अनप्रिडिक्टेबिलिटी बढ़ती है। साधारण आदमी के बाबत कहा जा सकता है कि यह कल सुबह क्या करेगा। महावीर या बुद्ध जैसे व्यक्तियों के बाबत नहीं कहा जा सकता कि वे क्या करेंगे। उनसे क्या होगा, यह बहुत अज्ञात और रहस्यपूर्ण है। क्योंकि उनके टोटल व़िजन में, उनकी पूर्ण दृष्टि में क्या दिखाई पड़ेगा, और उस दिखाई पड़ने को वे सोच कर कुछ करने नहीं जाएंगे। वहां दिखाई पड़ेगा, यहां कृत्य घटित हो जाएगा। वे दर्पण की तरह हैं। जो घटना चारों तरफ घट रही होगी वह दर्पण में प्रतिलक्षित हो जाएगी, परिलक्षित हो जाएगी, रिफ्लेक्ट हो जाएगी। पर उसका जिम्मा महावीर पर बिलकुल नहीं है।
Predictions can be made about us; understand this. The less understanding one has, the more predictable he is. Machines are fully predictable. Animals are a bit harder, but still you can say with ninety percent certainty what a cow will do at dusk. With a machine we know exactly. As life and consciousness evolve, unpredictability increases. We can say what an ordinary man will do tomorrow morning. About a Mahavira or a Buddha, we cannot. What will happen through them is mysterious—because in their total vision, what is seen cannot be followed by thinking “what to do.” The seeing happens, and here the act happens. They are like mirrors. What happens out there is reflected in the mirror; but the responsibility is not on Mahavira.
अगर महावीर ने किसी की हत्या होते रोका या किसी पर व्यभिचार होते रोका तो महावीर कहीं किसी से कहेंगे नहीं कि मैंने किसी पर व्यभिचार होते रोका था। महावीर कहेंगे कि मैंने देखा था कि व्यभिचार हो रहा है और मैंने यह भी देखा था कि इस शरीर ने बाधा डाली। एंड आइ वा़ज ए विटनेस। महावीर गहरे में साक्षी ही बने रहेंगे, व्यभिचार के भी और व्यभिचार के रोके जाने के भी। तभी वे बाहर होंगे कर्म के, अन्यथा कर्म के बाहर नहीं हो सकते। विचार से, वासना से, इच्छा से, अभिप्राय से, प्रयोजन से किया गया कर्म फल को लाता है। महावीर के ज्ञान के बाद अब जो भी वे कर रहे हैं वह प्रयोजन रहित, लक्ष्य रहित, फल रहित, विचार रहित, शून्य से निकला हुआ कर्म है। शून्य से जब कर्म निकलता है तब वह भविष्यवाणी के बाहर है। मैं नहीं कह सकता कि महावीर क्या करेंगे। और अगर आपने महावीर से पूछा होता तो महावीर भी नहीं कह सकते थे कि मैं क्या करूंगा। महावीर कहेंगे कि तुम भी देखोगे कि क्या होता है, और मैं भी देखूंगा कि क्या होता है। करना मैंने छोड़ दिया है। इसीलिए महावीर या लाओत्से या बुद्ध या कृष्ण जैसे लोगों के कर्म को समझना इस जगत में सर्वाधिक दुरूह पहेली है।
If Mahavira prevented a killing or stopped a rape, he would not tell anyone, “I stopped a rape.” He would say, “I saw that a rape was happening, and I saw that this body intervened. And I was a witness.” Deep down Mahavira remains a witness—to the violation and to its being prevented. Only then is he beyond karma. An act done out of thought, desire, intention, purpose, brings fruit. After enlightenment, whatever happens through Mahavira is purposeless, goalless, fruitless, thoughtless—an act arising from emptiness. When an act arises from emptiness, it is beyond prediction. I cannot say what Mahavira will do. Had you asked Mahavira, he too could not have said. He would say, “You will see what happens, and I will also see what happens. I have dropped doing.” That is why the actions of a Mahavira, Lao Tzu, Buddha, or Krishna are the most difficult riddle in the world.
हम क्या करते हैं, और हम पूछना क्यों चाहते हैं? हम पूछना इसलिए चाहते हैं कि अगर हमें पक्का पता चल जाए कि महावीर क्या करेंगे, तो वही हम भी कर सकते हैं। ध्यान रहे, महावीर हुए बिना आप वही नहीं कर सकते। हां, बिलकुल वही करते हुए मालूम पड़ सकते हैं, लेकिन वह वही नहीं होगा। यही तो उपद्रव हुआ है। महावीर के पीछे ढाई हजार साल से लोग चल रहे हैं। और उन्होंने महावीर को विशेष-विशेष स्थितियों में जो-जो करते देखा है, उसकी नकल कर रहे हैं। वह नकल है। उससे आत्मा का कोई अनुभव उपजता नहीं। महावीर के लिए वह सहज कृत्य था, इनके लिए प्रयास-सिद्ध है। महावीर के लिए दृष्टि से निष्पन्न हुआ था, इनके लिए सिर्फ केवल एक बनाई गई आदत है। अगर महावीर किसी दिन उपवासे रह गए थे तो महावीर के लिए वह उपवास और ही अर्थ रखता था। उसके निहितार्थ अलग थे। हो सकता है उस दिन वे इतने आत्मलीन थे कि उन्हें शरीर का स्मरण ही न आया हो। लेकिन आज उनके पीछे जो उपवास कर रहा है, वह जब भोजन करता है तब उसे शरीर का स्मरण नहीं आता और जब वह उपवास करता है तब चौबीस घंटे शरीर का स्मरण आता है। अच्छा था, वह भोजन ही कर लेता क्योंकि वह महावीर के ज्यादा निकट होता, शरीर के स्मरण न आने में। और भोजन न करके चौबीस घंटे शरीर का स्मरण कर रहा है। और महावीर का उपवास फलित हुआ था इसलिए कि शरीर का स्मरण ही नहीं रहा था तो भूख का किसे पता चले, कौन भोजन की तलाश में जाए।
Why do we ask what he would do? Because if we knew for sure what Mahavira would do, we could do the same. Remember: without becoming a Mahavira, you cannot do the same—even if it looks the same, it won’t be the same. This is the mischief that has gone on for twenty‑five hundred years. People watched Mahavira in particular situations and have been imitating. Imitation bears no fruit for the soul. For Mahavira it was a spontaneous act; for imitators it is a practiced habit. For Mahavira the act was born of vision; for them it is a cultivated routine. If one day Mahavira fasted, for him the fast meant something else. Perhaps he was so absorbed that he forgot the body. But the one who fasts today in his name remembers the body when he eats, and when he fasts he remembers the body all day long. Better that he ate—he would be closer to Mahavira in not remembering the body! By not eating, he remembers the body for twenty‑four hours. Mahavira’s fast bore fruit because there was no memory of the body—who would know hunger then, who would go seeking food?
महावीर जैसे व्यक्तियों की अनुकृति नहीं बना जा सकता। कोई नहीं बन सकता। और सभी परंपराएं यही काम करती हैं। यही काम विनष्ट कर देता है। देख लेते हैं हम, महावीर क्या कर रहे हैं। और इसी से दुनिया में सारे धर्मों के झगड़े खड़े होते हैं। क्योंकि कृष्ण ने कुछ और किया, बुद्ध ने कुछ और किया, क्राइस्ट ने कुछ और किया, सबकी स्थितियां अलग थीं। महावीर ने कुछ और किया। तो महावीर का अनुसरण करने वाला कहता है कि कृष्ण गलत कर रहे हैं क्योंकि महावीर ने ऐसा कभी नहीं किया। बुद्ध गलत कर रहे हैं क्योंकि महावीर ने ऐसा कभी नहीं किया। वही बुद्ध का मानने वाला कहता है कि बुद्ध ठीक कर रहे हैं। और ऐसी स्थिति में महावीर ने ऐसा नहीं किया, इससे सिद्ध होता है कि उन्हें ज्ञान नहीं हुआ था।
हम कर्मों से ज्ञान को नापते हैं, यहीं भूल हो जाती है। कर्म ज्ञान से पैदा होते हैं और ज्ञान कर्म से बहुत बड़ी घटना है। जैसे लहर होती है सागर में पैदा, लेकिन लहरों से सागर को नहीं नापा जाता। और अगर हिंद महासागर में और तरह की लहर पैदा होती है और प्रशांत महासागर में और तरह की लहर क्योंकि और तरह की हवाएं बहती हैं, और दिशाओं में बहती हैं; तो आप यह मत समझना कि हिंद महासागर सागर है और प्रशांत महासागर सागर नहीं है; क्योंकि वैसी लहर यहां कहां पैदा हो रही है! न पानी का वैसा रंग है।
No one can make a replica of a Mahavira. All traditions do this—and this destroys. We see what Mahavira did and cling to it. Then all religious quarrels arise. Krishna did one thing, Buddha another, Christ another; contexts differ. A follower of Mahavira says, “Krishna is wrong, Mahavira never did this.” A follower of Buddha says, “Mahavira is wrong, Buddha did not do this.” They measure knowledge by acts; here is the mistake. Acts arise from knowing, and knowing is far greater than acts—like waves arise in the ocean, but we do not measure the ocean by the waves. If the Indian Ocean has waves of one kind and the Pacific of another because winds differ, do not think the Indian Ocean is the ocean and the Pacific is not.
महावीर की स्थितियों में महावीर क्या करते हैं, वही हम जानते हैं। बुद्ध की स्थितियों में बुद्ध क्या करते हैं, वही हम जानते हैं। फिर पीछे परंपरा जड़ हो जाती है। फिर हम पकड़ कर बैठ जाते हैं। फिर हम शास्त्रों में खोजते रहते हैं कि इस स्थिति में महावीर ने क्या किया था वही हम करें। न तो स्थिति है वही, और अगर स्थिति भी वही हो तो एक बात तो पक्की है कि आप महावीर नहीं हैं। क्योंकि महावीर ने कभी नहीं लौट कर देखा कि किसने क्या किया था, वैसा मैं करूं। महावीर से जो हुआ... इसलिए ठीक से समझें तो महावीर जो कर रहे हैं वह कृत्य नहीं है, एक्ट नहीं है, हैपनिंग है, वह घटना है। वैसा हो रहा है। वह कोई नियमबद्ध बात नहीं है। वह नियम मुक्त चेतना से घटी हुई घटना है। वह स्वतंत्र घटना है। इसीलिए कर्म का उसमें बंधन नहीं है। महावीर से जरूर बहुत कुछ होगा। क्या होगा, नहीं कहा जा सकता। कर्म उसका नाम नहीं है, होगा। हैपनिंग होगी। इसलिए मैं कोई उत्तर नहीं दे सकता कि महावीर क्या करेंगे।
We know only what Mahavira did in Mahavira’s situations, what Buddha did in Buddha’s. Then tradition becomes rigid; we sit clutching at it. We search the scriptures to see what Mahavira did in such a situation, so we can do the same. But the situation is not the same; and even if it were, one thing is certain—you are not Mahavira. He never looked back to see what someone else did so that he could imitate. What happened through him… To be precise, what happens through Mahavira is not a “deed,” not an act, but a happening. It happens. It is not rule‑bound; it is a free event from a rule‑free consciousness. That is why there is no bondage of karma in it. Much will certainly happen through Mahavira. What will happen cannot be said. It is not “doing,” it is happening. Therefore I cannot answer what Mahavira would do.
प्रतिपल जीवन बदल रहा है। जिंदगी स्टिल फोटोग्राफ की तरह नहीं है। जैसा कि जड़ फोटोग्राफ होता है, ऐसी नहीं है। जिंदगी चलचित्र की भांति, भागती हुई फिल्म की भांति है, डाइनैमिक है! वहां सब बदल रहा है, सब पूरे समय बदल रहा है। सारा जगत बदला जा रहा है। सब बदला जा रहा है। हर बार नई स्थिति है। और हर बार नई स्थिति में महावीर हर बार नये ढंग से होंगे प्रकट।
Life changes every moment. It is not a still photograph; it is like a moving film—dynamic. Everything is changing all the time. The whole world is changing. Each time there is a new situation; each time Mahavira will appear in a new way.
अगर महावीर आज हों, तो जैनों को जितनी कठिनाई होगी उतनी किसी और को नहीं होगी। क्योंकि उनको बड़ी दिक्कत होगी। वे सिद्ध करेंगे कि यह आदमी गलत है, क्योंकि वे महावीर की पच्चीस सौ साल पहले वाली जिंदगी उठा कर जांच करेंगे कि यह आदमी वैसे ही कर रहा कि नहीं कर रहा है। और एक बात पक्की है कि महावीर वैसा नहीं कर सकते, क्योंकि वैसी कोई स्थिति नहीं है। सब बदल गया है। सब बदल गया है। और जब वे कुछ और करेंगे--वे और करेंगे ही--तो जिसने जड़ बांध रखी है वह बड़ी दिक्कत में पड़ेगा। वह कहेगा: यह नहीं हो सकता है। यह आदमी गलत है। सही आदमी तो वही था जो पच्चीस सौ साल पहले हुआ। इसलिए महावीर को जैन भर स्वीकार न कर सकेंगे। हां, और कोई मिल जाएं नये लोग स्वीकार करने वाले, तो अलग बात है। यही बुद्ध के साथ होगा, यही कृष्ण के साथ होगा। होने का कारण है क्योंकि हम कर्मों को पकड़ कर बैठ जाते हैं।
If Mahavira came today, Jains would have more difficulty than anyone else, because they would test him against a life of twenty‑five hundred years ago. One thing is certain: he cannot act “the same,” because nothing is the same today. Everything has changed. When he does something else—and he will—those who have become rigid will be in trouble: “This cannot be. The true one was only the one long ago.” Jains alone would not accept Mahavira. Perhaps some new people might.
कर्म तो राख की तरह हैं, धूल की तरह हैं। टूट गए पत्ते हैं वृक्षों के--सूख गए पत्ते हैं वृक्षों के। उनसे वृक्ष नहीं नापे जाते। वृक्ष में तो प्रतिपल नये अंकुर आ रहे हैं। वही उसका जीवन है। सूखे पत्ते उसका जीवन नहीं हैं। सूखे पत्ते तो बताते यही हैं कि अब वे वृक्ष के लिए व्यर्थ होकर बाहर गिर गए हैं। सब कर्म आपके सूखे पत्ते हैं। वे बाहर गिर जाते हैं। भीतर तो जीवन प्रतिपल नया और हरा होता चला जाता है। वह डाइनैमिक है। हम सूखे पत्तों को इकट्ठा कर लेते हैं और सोचते हैं, वृक्ष को जान लिया। सूखे पत्तों से वृक्ष का क्या लेना-देना! वृक्ष का संबंध तो सतत धारा से है प्राण की; जहां नये पत्ते प्रतिपल अंकुरित हो रहे हैं। और नये पत्ते कैसे अंकुरित होंगे, नहीं कहा जा सकता। क्योंकि वृक्ष सोच-सोच कर पत्ते नहीं निकालता। वृक्ष से पत्ते निकलते हैं। सूरज कैसा होगा, हवाएं कैसी होंगी, वर्षा कैसी होगी, चांद-तारे कैसे होंगे, यह सब पर निर्भर करेगा। उस सबसे पत्ते निकलेंगे। टोटल से निकलेगा सब, समग्र से निकलेगा सब। महावीर जैसे लोग कास्मिक में जीते हैं, समग्र में जीते हैं। कुछ नहीं कहा जा सकता कि वे क्या करेंगे। और हो सकता है जिस पर बलात्कार हो रहा है, उसको डांटें-डपटें। कुछ कहा नहीं जा सकता। नहीं तो भूल हो जाती है।
Acts are like ash, like fallen dry leaves; you cannot measure the tree by them. The living tree sprouts fresh shoots every moment; that is its life. Dry leaves are not its life; they only show they have become useless and fallen away. All your acts are dry leaves; they fall. Inside, life is ever new and green. We collect dry leaves and think we have known the tree. What have dry leaves to do with the tree! The tree belongs to the flowing stream of life, ever sprouting new leaves. What form the new leaves will take cannot be said; the tree does not sit and plan. Leaves come out. How the sun is, how the winds blow, how the rains fall, how the stars are—everything matters. From the total, everything emerges. People like Mahavira live in the cosmic, in the total. Nothing can be said in advance about what they will do. It may even be that he scolds the one being assaulted—you cannot say otherwise; mistakes are easy.
मुल्ला नसरुद्दीन गुजर रहा है एक गांव से। देखा कि एक छोटे से आदमी की एक बहुत बड़ा, तगड़ा आदमी, अच्छी पिटाई कर रहा है। उसकी छाती पर बैठा हुआ है। मुल्ला को बहुत गुस्सा आ गया। मुल्ला दौड़ा और तगड़े आदमी पर टूट पड़ा। बामुश्किल--तगड़ा आदमी काफी तगड़ा था; मुल्ला और उसके लिए भी काफी पड़ रहा था--किसी तरह उसको नीचे गिरा पाया। दोनों ने मिल कर उसकी अच्छी मरम्मत की।
जैसे ही वह छोटा आदमी छूटा, वह निकल भागा। वह बड़ा आदमी बहुत देर से कह रहा था, मेरी सुन भी तो, लेकिन मुल्ला इतने गुस्से में था कि सुने कैसे। जब वह निकल भागा तब मुल्ला ने कहा: तू क्या कहता है?
Mulla Nasruddin was passing a village. He saw a big, strong man beating a small man, sitting on his chest. Mulla was enraged, rushed, and pounced on the strong man. With great difficulty—they were well matched—he managed to throw him down, and together they thrashed him well. As soon as the little man was freed, he ran away. The big man had been saying for a long time, “Listen to me!” but Mulla was so angry—how to listen? When the small fellow fled, Mulla asked, “What were you saying?”
वह बोला कि वह मेरी जेब काट कर भाग गया। वह मेरी जेब काट रहा था, उसी में तो झगड़ा हुआ। और तू उलटे मेरी ही कुटाई कर दिया और उसको निकाल दिया।
He said, “He picked my pocket and ran. He was cutting my pocket; that’s why we were fighting. And you thrashed me and let him go!”
मुल्ला ने कहा यह तो बहुत बुरी बात है। लेकिन तूने पहले क्यों नहीं कहा?
Mulla said, “That’s very bad. But why didn’t you say so earlier?”
उस आदमी ने कहा: मैं बार-बार कह रहा हूं, लेकिन तू सुने तब न! तू तो एकदम पिटाई में लग गया।
The man said, “I kept saying, but you wouldn’t listen! You just started beating.”
जिंदगी बहुत जटिल है। वहां कौन पिट रहा है, जरूरी नहीं कि वह पिटने के योग्य न हो। कौन पीट रहा है, जरूरी नहीं कि वह बेचारा गलत ही कर रहा हो। मुल्ला ने कहा: उस आदमी को मैं ढूंढूंगा। ढूंढा जरूर। लेकिन जो छोटा सा आदमी इतने बड़े आदमी से जेब काट कर निकल भागा हो--वह मुल्ला को मिल गया और उसने फौरन मनीबैग जो चुराया था, मुल्ला को दे दिया, कि तू सम्हाल, असली मालिक तू ही है। क्योंकि मैं तो पिट गया था।
Life is complex. The one being beaten is not necessarily unworthy of being beaten. The one beating is not necessarily in the wrong. Mulla said, “I’ll find that man.” He did. But a man who could pick a big man’s pocket and run—he found Mulla first and quickly handed him the stolen purse: “You keep it; the real owner is you—because I was getting beaten.”
जिंदगी जटिल है। महावीर जैसे व्यक्ति उसको उसकी पूरी जटिलता में देखते हैं और जब वह उसकी पूरी जटिलता में दिखाई पड़ती है तो क्या होगा उनसे, कहना आसान नहीं है। और प्रत्येक घटना में जटिलता बदलती चली जाती है। डाइनैमिक बहाव है।
Life is complex. People like Mahavira see it in its full complexity; and since the complexity changes with each event, what will happen through them cannot be said. It is a dynamic flow.
संयम पर आज कुछ समझ लें।
Now, understand something about restraint—samyam.
क्योंकि महावीर उसे धर्म का दूसरा महत्वपूर्ण सूत्र कहते हैं। अहिंसा आत्मा है, संयम जैसे श्र्वास और तप जैसे देह। महावीर ने शुरू किया, कहा: पहले ‘अहिंसा संजमो तवो।’ तप आखिर में कहा; संयम बीच में कहा; अहिंसा पहले कहा। हम जब भी देखते हैं, तप हमें पहले दिखाई पड़ता है। तप हमें पहले दिखाई पड़ता है, संयम पीछे दिखाई पड़ता है। अहिंसा तो शायद ही दिखाई पड़ती है, बहुत मुश्किल है दिखाई पड़ना।
Mahavira calls it the second most important sutra of dharma. Ahimsa is the soul; samyam is like the breath; tapas (austerity) like the body. He begins: “Ahimsa, samyam, tapas.” He places tapas last, samyam in the middle, ahimsa first. We, looking from outside, always see tapas first; samyam we see later; ahimsa we hardly see at all.
महावीर भीतर से बाहर की तरफ चलते हैं, हम बाहर से भीतर की तरफ चलते हैं। इसलिए हम तपस्वी की जितनी पूजा करते हैं उतनी अहिंसक की न कर पाएंगे। क्योंकि तप हमें दिखाई पड़ता है, वह देह जैसा बाहर है। अहिंसा गहरे में है। वह दिखाई नहीं पड़ती, वह अदृश्य है। संयम का हम अनुमान लगाते हैं। जब हमें कोई तपस्वी दिखाई पड़ता है तो हम समझते हैं, संयमी है। क्योंकि नहीं तो तप कैसे करेगा! जब कोई हमें भोगी दिखाई पड़ता है तो हम समझते हैं, असंयमी है, नहीं तो भोग कैसे करेगा! जरूरी नहीं है ऐसा। तपस्वी भी असंयमी हो सकता है और ऊपर से दिखाई पड़ने वाला भोगी भी संयमी हो सकता है। इसलिए संयम का हम सिर्फ अनुमान लगाते हैं, वह इनफरेंस है। तब हमें दिखाई पड़ जाता है, वह साफ है। संयम का हम अनुमान लगाते हैं, वह साफ नहीं है। वह अनुमान हमारा ऐसा ही है कि जैसे रास्ते पर गिरा हुआ पानी देख कर हम सोचें कि वर्षा हुई होगी। लेकिन म्युनिसिपल की मोटर भी पानी गिरा जा सकती है। पुराने तर्कशास्त्रों की किताबों में लिखा है कि जहां-जहां पानी गिरा दिखाई पड़े समझना कि वर्षा हुई होगी, क्योंकि उस वक्त म्युनिसिपल की मोटर नहीं थी।
संयम... हम अनुमान लगाते हैं कि जो आदमी तप कर रहा है, वह संयमी है--जरूरी नहीं। तप करने वाला असंयमी हो सकता है, यद्यपि संयमी के जीवन में तप होता है। लेकिन तपस्वी के जीवन में संयम का होना आवश्यक नहीं है। महावीर भीतर से चलते हैं। क्योंकि वहीं प्राण है और वहीं से चलना उचित है। क्षुद्र से विराट की तरफ जाने में सदा भूलें होती हैं। विराट से क्षुद्र की तरफ आने में कभी भूल नहीं होती। क्योंकि क्षुद्र से जो विराट की तरफ चलता है वह क्षुद्र की धारणाओं को विराट तक ले जाता है। उससे भूल होती है। उसकी संकीर्ण दृष्टि को वह खींचता है। उससे भूल होती है।
Mahavira moves from within outward; we move from without inward. That is why we worship the ascetic more than the nonviolent—because tapas is visible, of the body; ahimsa is deep within, invisible. Samyam we only infer. Seeing an ascetic, we think, “He must be restrained; otherwise, how could he undertake austerity?” Seeing a sensualist, we think, “He is unrestrained.” Not necessary. An ascetic can be unrestrained, and one who looks like a sensualist can be restrained. Our “restraint” is inference: like seeing water on the road and assuming it rained. But the municipal tanker could have sprinkled it. Old logic books said, “Wherever you see water on the ground, assume it has rained”—they had no municipal tankers then.
तो संयम के पहले तो हम अर्थ समझ लें। संयम से जो समझा जाता रहा है, वह महावीर का प्रयोजन नहीं है। जो आमतौर से समझा जाता है, उसका अर्थ है निरोध, विरोध, दमन, नियंत्रण, कंट्रोल। ऐसा भाव हमारे मन में बैठ गया है संयम से। कोई आदमी अपने को दबाता है, रोकता है, वृत्तियों को बांधता है, नियंत्रण रखता है तो हम कहते हैं: संयमी है। संयम की हमारी परिभाषा बड़ी निषेधात्मक है, बड़ी निगेटिव है। उसका कोई विधायक रूप हमारे खयाल में नहीं है। एक आदमी कम खाना खाता है, तो हम कहते हैं, संयमी है। एक आदमी कम सोता है तो हम कहते हैं, संयमी है। एक आदमी विवाह नहीं करता तो हम कहते हैं, संयमी है। एक आदमी कम कपड़े पहनता है तो हम कहते हैं, संयमी है। सीमा बनाता है तो हम कहते हैं, संयम है। जितना निषेध करता है, जितनी सीमा बनाता है, जितना नियंत्रण करता है, जितना बांधता है अपने को, हम कहते हैं, उतना संयमी है।
What we usually mean by restraint is not Mahavira’s meaning. Commonly, we think restraint means suppression, opposition, control. If a man represses himself, holds back his tendencies, binds himself, we say he is restrained. Our definition is negative. It has no positive flavor. He eats less—we say restrained. He sleeps less—restrained. He does not marry—restrained. He wears few clothes—restrained. He makes limits—restrained. The more he forbids, the more he limits, the more he controls and binds himself, the more restrained he is.
लेकिन मैं आपसे कहता हूं कि महावीर जैसे व्यक्ति जीवन को निषेध की परिभाषाएं नहीं देते। क्योंकि जीवन निषेध से नहीं चलता है। जीवन चलता है विधेय से, पाजिटिव से। जीवन की सारी ऊर्जा विधेय से चलती है। तो महावीर की यह परिभाषा नहीं हो सकती। महावीर की परिभाषा तो संयम के लिए बड़ी विधेय की होगी, बड़ी विधायक होगी। सशक्त होगी, जीवंत होगी। इतनी मुर्दा नहीं हो सकती जितनी हमारी परिभाषा है।
But Mahavira will not define life by negations, because life does not move by negation; it moves by the positive. All the energy of life moves by affirmation. So Mahavira’s definition of restraint is positive, creative, strong, alive—not as dead as ours.
इसीलिए हमारी परिभाषा मान कर जो संयम में जाता है उसके जीवन का तेज बढ़ता हुआ दिखाई नहीं पड़ता, और क्षीण होता हुआ मालूम पड़ता है। मगर हम कभी फिकर नहीं करते, हम कभी खयाल नहीं करते कि महावीर ने जिस संयम की बात कही है उससे तो जीवन की महिमा बढ़नी चाहिए, उससे तो प्रतिभा और आभामंडित होनी चाहिए। लेकिन जिनको हम तपस्वी कहते हैं इनके आई क्यू की कभी जांच करवाई कि इनकी बुद्धि का कितना अंक बढ़ा? इनकी बुद्धि का अंक और कम हो जाता है। लेकिन हमें प्रयोजन नहीं कि इनकी प्रतिभा नीचे गिर रही है। हमें प्रयोजन है कि रोटी कितनी खा रहे हैं, कपड़ा कितना पहन रहे हैं। बुद्धिहीन से बुद्धिहीन पुज सकता है, अगर लंगोटी लगा ले, अगर दो रोटी पर राजी हो जाए, अगर एक बार भोजन को तैयार हो जाए।
That is why those who adopt our definition do not become radiant; they become withered. If restraint is what Mahavira means, life’s glory should increase, intelligence should become luminous. But have you ever checked the IQ of those we call ascetics? Their intelligence declines. We do not care; we only care how many chapatis they eat, how few clothes they wear. The mindless can be worshipped if he wears a loincloth, eats two flatbreads, or eats once a day.
एक साधु मेरे पास आए थे। वे मुझसे कहने लगे कि आपकी बात मुझे ठीक लगती है। मैं छोड़ देना चाहता हूं यह परंपरागत साधुता। लेकिन मैं बड़ी मुश्किल में पडूंगा। अभी करोड़पति मेरे पैर छूता है। कल वह मुझे पहरेदार की नौकरी भी देने को तैयार नहीं हो सकता, वही आदमी। कभी सोचा है आपने कि जिसके आप पैर छूते हैं अगर वह घर में बर्तन मलने के लिए आपके पास आए तो आप कहेंगे, सर्टिफिकेट है? कहां करते थे नौकरी, पहले? कहां तक पढ़े हो? कोई चोरी-चपाटी तो नहीं करते? लेकिन पैर छूने में किसी प्रमाण-पत्र की कोई जरूरत नहीं होती। इतना ही प्रमाण-पत्र काफी होता है कि आपकी बुद्धि को समझ में आ जाए कि यह संयमी है। संयम का जैसे अपने में हमने कोई मूल्य समझ रखा है कि जो अपने को रोक लेता है तो संयमी है। रोक लेने में जैसे अपना कोई गुण है। नहीं, जीवन के सारे गुण फैलाव के हैं। जीवन के सारे गुण विस्तार के हैं। जीवन के सारे गुण विधायक उपलब्धि के हैं, निषेध के नहीं हैं। महावीर के लिए संयम और है। उसकी हम बात करें, लेकिन हम जिसे संयम समझते हैं उसका भी हम खयाल ले लें।
A sadhu once told me, “What you say feels right; I want to drop this traditional sainthood. But I will be in trouble. Today a millionaire touches my feet; tomorrow that same man will not even offer me a watchman’s job.” Think: the one whose feet you touch—if he came asking to wash your dishes, you would ask, “Have you a certificate? Where did you work? How educated? Do you steal?” But to touch feet needs no certificate; only your stupidity needs to decide, “He is restrained.” As if there is virtue in simply holding back. No—life’s virtues are expansive. They are of growth, of attainment—not of negation. For Mahavira, restraint means something else.
हमारे लिए संयम का अर्थ है: अपने से लड़ता हुआ आदमी; महावीर के लिए संयम का अर्थ है: अपने साथ राजी हुआ आदमी। हमारे लिए संयम का अर्थ है: अपनी वृत्तियों को सम्हालता हुआ आदमी; महावीर के लिए संयम का अर्थ है: अपनी वृत्तियों का मालिक हो गया जो। सम्हालता तो वही है, जो मालिक नहीं है। सम्हालता वही है जो मालिक नहीं है। सम्हालना पड़ता ही इसलिए है कि वृत्तियां अपनी मालकियत रखती हैं। लड़ना पड़ता इसीलिए है कि आप वृत्तियों से कमजोर हैं। अगर आप वृत्तियों से ज्यादा शक्तिशाली हैं तो लड़ने की जरूरत नहीं रहती। वृत्तियां अपने से गिर जाती हैं। महावीर के लिए संयम का अर्थ है: आत्मवान, इतना आत्मवान कि वृत्तियां उसके सामने खड़ी भी नहीं हो पातीं, आवाज भी नहीं दे पातीं। उसका इशारा पर्याप्त है। ऐसा नहीं कि उसे क्रोध को दबाना पड़ता है, ताकत लगा कर। क्योंकि जिसे ताकत लगा कर दबाना पड़े, उससे हम कमजोर हैं। और जिसे हमने ताकत लगा कर दबाया है, उसे हम कितना ही दबाएं, हम दबा न पाएंगे। वह आज नहीं कल टूटता ही रहेगा, फूटता ही रहेगा, बहता ही रहेगा। महावीर कहते हैं: संयम का अर्थ है--आत्मवान। वह इतना आत्मवान है व्यक्ति कि क्रोध क्षमता नहीं जुटा सकता कि उसके सामने आ जाए।
For us, restraint means a man fighting himself. For Mahavira, restraint means a man at home with himself. For us, restraint is someone managing his impulses. For Mahavira, restraint is one who has become master of his impulses. One needs to manage what one does not own. Fighting is needed only when you are weaker than your tendencies. If you are stronger, there is no need to fight; tendencies drop by themselves. Restraint means: so self‑possessed, so full of the self, that tendencies cannot even stand before you, cannot even call to you—your gesture is enough. Not that he suppresses anger with force; to suppress with force proves you are weaker. And whatever you suppress with force will keep breaking out. Mahavira says: restraint means self‑power—so much self‑power that anger cannot gather strength to arise.
एक कॉलेज में मैं था। वहां एक बहुत मजेदार घटना घटी। उस कॉलेज के प्रिंसिपल बहुत शक्तिशाली आदमी थे। बहुत दिन से प्रिंसिपल थे। उम्र भी हो गई रिटायर होने की, पर वे रिटायर नहीं होते थे। प्राइवेट कॉलेज था। कमेटी के लोग उनसे डरते थे। प्रोफेसर उनसे डरते थे। फिर दस-पांच प्रोफेसरों ने इकट्ठा होकर कुछ ताकत जुटाई। और उनमें जो सबसे ताकतवर प्रोफेसर था, उसको आगे बढ़ाने की कोशिश की और कहा कि तुम सबसे ज्यादा पुराने भी हो, सीनियर मोस्ट भी हो, तुम्हें प्रिंसिपल होना चाहिए और यह आदमी को अब हटना चाहिए। सारे प्रोफेसरों ने ताकत लगा कर... मैंने उनसे कहा भी कि देखो, तुम झंझट में पड़ोगे, क्योंकि मैं जानता हूं कि तुम सब कमजोर हो। और जिस आदमी को तुम आगे बढ़ा रहे हो, वह आदमी बिलकुल कमजोर है। फिर भी वे नहीं माने। उन्होंने कहा: सब संगठित हैं, संगठन में शक्ति है। सारे प्रोफेसर प्रिंसिपल के खिलाफ इकट्ठे हो गए और एक दिन उन्होंने कॉलेज पर कब्जा भी कर लिया। और जिन सज्जन को चुना था, उनको प्रिंसिपल की कुर्सी पर बिठा दिया।
मैं देखने पहुंचा कि क्या वहां होने वाला है। जो प्रिंसिपल थे वे ठीक वक्त पर... उनके घर खबर कर दी गई कि ऐसा-ऐसा हुआ है। उन्होंने कहा: हो जाने दो। वे ठीक वक्त पर ग्यारह बजे, जैसा रोज आते थे, आए दफ्तर में। वे दफ्तर में आए तो जिनको बिठाला था, उस आदमी ने उठ कर नमस्कार किया और कहा आइए, बैठिए। वह तत्काल हट गया वहां से। उस प्रिंसिपल ने पुलिस को खबर नहीं की। इन लोगों ने खबर कर रखी थी कि कोई गड़बड़ हो तो! मैंने उनसे पूछा कि आपने पुलिस को खबर नहीं की? उन्होंने कहा: इन लोगों के लिए पुलिस को खबर! इनको जो करना है, करने दो।
I once saw a college incident. The principal was a powerful man, long in office, nearing retirement but not retiring—private college. The committee feared him; the professors feared him. Ten or so professors gathered strength, chose the seniormost—a very weak man—and said, “You should be principal; this man should go.” I told them, “You will get into trouble; you are all weak, and the man you push forward is the weakest.” They said, “We are organized; in organization is strength.” They seized the college and sat their man in the principal’s chair. At eleven, as always, the principal arrived. The man in the chair stood, bowed, and said, “Please, sit.” He instantly vacated it. The principal had not called the police. They had alerted the police. I asked him, “Why didn’t you call?” He said, “For these people, call the police? Let them do what they want.”
शक्ति जब स्वयं के भीतर होती है तो वृत्तियों से लड़ना नहीं पड़ता। वृत्तियां आत्मवान व्यक्ति के सामने सिर झुका कर खड़ी हो जाती हैं; वे तो कमजोर आत्मा के सामने ही सिर उठाती हैं। इसलिए जो हमने आमतौर से सुन रखी है परिभाषा संयम की कि जैसे कोई सारथी रथ में बंधे हुए घोड़ों की लगामें पकड़े बैठा हुआ है--ऐसा अर्थ संयम का नहीं है। वह दमन का अर्थ है और गलत है।
When strength is within, you need not fight tendencies; they bow their heads before the self‑possessed; they raise their heads only before a weak soul. Hence the common definition—that restraint is like a charioteer holding tight reins—belongs to repression and is wrong.
संयम का महावीर के लिए तो अर्थ है: जैसे कोई शक्तिवान अपनी शक्ति में प्रतिष्ठित है। उसकी शक्ति में प्रतिष्ठित होना ही, उसका अपनी ऊर्जा में होना ही वृत्तियों का निर्बल और नपुंसक हो जाना है, इंपोटेंट हो जाना है। महावीर अपनी कामवासना पर वश पाकर ब्रह्मचर्य को उपलब्ध नहीं होते। ब्रह्मचर्य की इतनी ऊर्जा है कि कामवासना सिर नहीं उठा पाती। यह विधायक अर्थ है। महावीर अपनी हिंसा से लड़ कर अहिंसक नहीं बनते। अहिंसक हैं, इसलिए हिंसा सिर नहीं उठा पाती। महावीर अपने क्रोध से लड़ कर क्षमा नहीं करते। क्षमा की इतनी शक्ति है कि क्रोध को उठने का अवसर कहां! महावीर के लिए अर्थ है: स्वयं की शक्ति से परिचित हो जाना संयम है।
For Mahavira, restraint means: one established in his own energy. Established in one’s power, tendencies become impotent. Mahavira does not gain brahmacharya by conquering lust; such is the energy of brahmacharya that lust cannot raise its head. He does not become nonviolent by fighting violence; being nonviolent, violence cannot arise. He does not practice forgiveness by fighting anger; such is the power of forgiveness that anger finds no chance. Restraint means: becoming acquainted with your own strength.
संयम इसे क्यों नाम दिया है? संयम नाम बहुत अर्थपूर्ण है और संयम का, संयम शब्द का भी अर्थ बहुत महत्वपूर्ण है। अंग्रेजी में जितनी भी किताबें लिखी गई हैं और संयम के बाबत जिन्होंने भी लिखा है, उन्होंने उसका अनुवाद ‘कंट्रोल’ किया है, जो कि गलत है। अंग्रेजी में सिर्फ एक शब्द है जो संयम का अनुवाद बन सकता है, लेकिन भाषाशास्त्री को खयाल में नहीं आएगा। क्योंकि भाषा की दृष्टि से वह ठीक नहीं है। अंग्रेजी में जो शब्द है ‘ट्रैंक्विलिटी,’ वह संयम का अर्थ हो सकता है। संयम का अर्थ है: इतना शांत कि विचलित नहीं होता जो। संयम का अर्थ है: अविचलित, निष्कंप। संयम का अर्थ है: ठहरा हुआ। गीता में कृष्ण ने जिसे स्थितप्रज्ञ कहा है, महावीर के लिए वही संयम है। संयम का अर्थ है: ठहरा हुआ, अविचलित, निष्कंप, डांवाडोल नहीं होता जो। जो यहां-वहां नहीं डोलता रहता, जो कंपित नहीं होता रहता, जो अपने में ठहरा हुआ है। जो पैर जमा कर अपने में खड़ा हुआ है।
Why the name “samyam”? The word is deeply meaningful. In English it is usually translated as “control,” which is wrong. The only correct English word would be “tranquility.” Samyam means so quiet that you do not get disturbed. It means unwavering, unshaken, still—what Krishna in the Gita calls sthitaprajna. It is a standing‑in‑oneself.
इसे हम और दिशा से समझें तो खयाल में आ जाएगा। अगर संयम का ऐसा अर्थ है तो असंयम का अर्थ हुआ कंपन, वेवरिंग, ट्रेम्बलिंग। वह जो कंपता हुआ मन है, और कंपते हुए मन का नियम है कि वह एक अति से दूसरी अति पर चला जाता है। अगर कामवासना में जाएगा तो अति पर चला जाएगा। फिर ऊबेगा, परेशान होगा क्योंकि किसी भी वासना में होना संभव नहीं है सदा के लिए। सब वासनाएं उबा देती हैं, सब वासनाएं घबड़ा देती हैं क्योंकि उनसे मिलता कुछ भी नहीं है। मिलने के जितने सपने थे, वे और टूट जाते हैं। सिवाय विफलता और विषाद के कुछ हाथ नहीं लगता। तो वासना घिरा मन अति पर जाता है, फिर वासना से ऊब जाता है, घबड़ा जाता है तो दूसरी अति पर चला जाता है। तो वह वासना के विपरीत खड़ा हो जाता है। कल तक ज्यादा खाता था, फिर एकदम अनशन करने लगता है।
Seen from another side: if samyam means this, then asamyam is wavering, trembling—mind swinging from one extreme to the other. If it moves into sex, it goes to the extreme; then it gets bored and sick, because no desire can satisfy forever. Desires bring only failure and sadness. The mind at one extreme then runs to the opposite extreme. He who used to overeat suddenly fasts.
और इसलिए ध्यान रखिए, अनशन की धारणा सिर्फ ज्यादा भोजन उपलब्ध समाजों में होती है। अगर जैनियों को उपवास और अनशन अपील करता है तो उसका कारण यह नहीं कि महावीर को वे समझ गए हैं कि उनका क्या मतलब! उसका कुल मतलब इतना है कि वह ओवर-फैड समाज है। ज्यादा उनको खाने को मिला हुआ है, और कोई कारण नहीं। कभी आपने देखा है कि गरीब का जो धार्मिक दिन होता है, उस दिन वह अच्छे खाने बनाता है। और अमीर का जो धार्मिक दिन होता है, उस दिन वह उपवास करता है। अजीब मजा है। तो जितने गरीब धर्म हैं दुनिया में, उनका उत्सव का दिन ज्यादा भोजन का दिन है। जितने अमीर धर्म हैं दुनिया में, उनके उत्सव का दिन उपवास का दिन है। जहां-जहां भोजन बढ़ेगा वहां-वहां उपवास का कल्ट बढ़ता है। आज अमरीका में जितने उपवास का कल्ट है, आज दुनिया में कहीं भी नहीं है। अमरीका में जितने लोग आज उपवास की चर्चा करते हैं और फास्ंिटग की सलाह देते हैं और नेचरोपैथी पर लोग उत्सुक होते हैं, उतने दुनिया में कहीं भी नहीं। उसका कारण है। लेकिन इसका यह अर्थ नहीं है कि आप महावीर को समझ कर उत्सुक हो रहे हैं। आप ज्यादा खा गए हैं, इसलिए उत्सुक हो रहे हैं। दूसरी अति पर चले जाएंगे। पर्युषण आएगा, आठ दिन, दस दिन आप कम खा लेंगे और दस दिन योजनाएं बनाएंगे खाने की, आगे। और दस दिन के बाद पागल की तरह टूटेंगे और ज्यादा खा जाएंगे और बीमार पड़ेंगे। फिर अगले वर्ष यही होगा।
Note: the cult of fasting arises in overfed societies. If Jains are attracted to fasting, it is not because they understand Mahavira; it is because they have been overfed. The poor man celebrates his holy day by eating well; the rich celebrate by fasting. The richer the religion, the more fasting on festivals. Today America has the largest fasting cult in the world—because they have eaten too much. This does not mean they understand Mahavira; they are just shifting to the other extreme. Paryushan comes: eight or ten days you eat less and spend ten days planning feasts afterward; then you break like mad and fall ill; next year the same.
सच तो यह है कि ज्यादा खाने वाला जब उपवास करता है तो उससे कुछ उपलब्ध नहीं होता, सिवाय इसके कि उसको भोजन करने का रस फिर से उपलब्ध होता है, रीओरिएंटेशन हो जाता है। आठ-दस दिन भूखे रह लिए, स्वाद जीभ में फिर आ जाता है। और महावीर कहते हैं: उपवास में रस से मुक्ति होनी चाहिए, इनका रस और प्रगाढ़ हो जाता है। उपवास में सिवाय रस के बाबत के, आदमी और कुछ नहीं सोचता, रस चिंतन चलता है और योजना बनती है। भूख जगती है, और कुछ नहीं होता। मर गई भूख, स्टिल हो गई भूख, फिर सजीव हो जाती है। दस दिन के बाद आदमी टूट पड़ता है जोर से भोजन पर। अति पर जाता है मन। असंयम है एक अति से दूसरी अति--अति पर डोलते रहना। फ्रॉम वन एक्सट्रीम टु दि अदर। संयम का अर्थ है: मध्य में हो जाना--अनति, नो एक्सट्रीम।
In truth, when a glutton fasts, he attains nothing except the rediscovery of taste. After eight or ten days, taste returns to the tongue. Mahavira says: fasting should bring freedom from taste; here taste thickens. During the fast the mind thinks of nothing but flavors and menus. The hunger that had died is revived. After ten days he pounces on food. The mind goes to extremes. Asamyam is swinging from one extreme to the other. Samyam means entering the middle—no extremes.
अगर हम समझते हों कि ज्यादा भोजन असंयम है, तो मैं आपसे कहता हूं: कम भोजन भी असंयम है, दूसरी अति पर। सम्यक आहार संयम है, सम्यक आहार बड़ी मुश्किल चीज है। ज्यादा भोजन करना बहुत आसान है। बिलकुल भोजन न करना बहुत आसान है। ज्यादा खा लेना आसान, कम खा लेना आसान, सम्यक आहार अति कठिन। क्योंकि मन जो है, वह सम्यक पर रुकता ही नहीं। और महावीर की शब्दावली में अगर कोई शब्द सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है तो वह सम्यक। सम्यक का अर्थ है: इन दि मिडल, नेवर टु दि एक्सट्रीम। कभी अति पर नहीं, सम। जहां सब चीजें सम हो जाती हैं, अति का कोई तनाव नहीं रह जाता, जहां सब चीजें ट्रैंक्विलिटी को उपलब्ध हो जाती हैं। जहां न इस तरफ खींचे जाते, न उस तरफ। जहां दोनों के मध्य में खड़े हो जाते हैं। वह जो समस्वर है जीवन का, सभी दिशाओं में... सभी दिशाओं में, उस समस्वरता को पा लेना संयम है। हम उसे कभी न पा सकेंगे। क्योंकि हम निषेध करते हैं। और निषेध में हम दूसरी अति पर होते हैं। निषेध के लिए दूसरी अति पर जाना जरूरी होता है।
If we think overeating is asamyam, I say to you: undereating is also asamyam, the other extreme. Right diet is samyam—and it is hardest. Overeating is easy; eating nothing is easy; right diet is difficult because the mind will not stop at the middle. In Mahavira’s vocabulary, the most important word is samyak—right, balanced, in the middle, never at extremes. Where everything becomes even, where there is no tension of extremity, where all becomes tranquil—that is samyak. There you are not pulled this way or that; you stand in between. That resonance of evenness in all directions is samyam. We never reach it because we practice negation; in negation we move to the opposite extreme.
सुना है मैंने कि मुल्ला नसरुद्दीन एक चुनाव में खड़ा हो गया था। दौरा कर रहा था अपनी कांस्टिट्यूएंसी का, अपने चुनाव-क्षेत्र का। बड़े नगर में आया, जो केंद्र था चुनाव-क्षेत्र का। मित्रों से मिला। एक मित्र ने कहा कि फलां आदमी तुम्हारे खिलाफ ऐसा-ऐसा बोलता था। तो मुल्ला जितनी गाली जानता था, उसने सब दीं।
I have heard: Mulla Nasruddin was contesting an election. Touring his constituency, he reached the main town. A friend said, “So-and-so speaks ill of you.” Mulla poured out every abuse he knew.
उसने कहा: वह आदमी कोई आदमी है, शैतान की औलाद है। और एक दफा मुझे चुन जाने दो, उसे नरक भिजवा कर रहूंगा।
“That man,” he said, “is a child of the devil! Elect me once; I will send him to hell.”
उस मित्र ने कहा कि मैंने तो सिर्फ सुना था कि मुल्ला, तुम बहुत अच्छी गालियां दे सकते हो, इसलिए मैंने यह कहा। वह आदमी तुम्हारा बड़ा प्रशंसक है।
The friend said, “I had only heard you can swear well; that’s why I said it. He is your great admirer.”
मुल्ला ने कहा कि मैं पहले से ही जानता हूं कि वह देवता है। एक दफा मुझे चुन जाने दो, देखना, न उसकी पूजा करवा दूं, मंदिरों में बिठा दूं! वह आदमी देवता है।
Mulla said, “I knew from the start he is a god! Elect me once; I will have him worshipped in temples. He is a god.”
उस आदमी ने कहा: मुल्ला, इतनी जल्दी तुम बदल जाते हो?
The man said, “Mulla, you change so quickly!”
मुल्ला ने कहा: कौन नहीं बदल जाता? सभी बदल जाते हैं। मन ऐसा ही बदलता है। जो आज रूप की देवी मालूम पड़ती है, कल वही साक्षात कुरूपता मालूम पड़ सकती है।
Mulla said, “Who doesn’t? The mind is like that. The one who seems a goddess of beauty today may look the very embodiment of ugliness tomorrow.”
मन तत्काल एक अति से दूसरी अति पर चला जाता है। जिसे आज आप शिखरों पर बिठाते हैं, कल उसे आप घाटियों में डाल दे सकते हो। मन बीच में नहीं रुकता। क्योंकि मन का अर्थ है: तनाव, टेंशन। बीच में रुकेंगे तो तनाव तो होगा नहीं। जब तक अति पर न हो तब तक तनाव नहीं होता। इसलिए एक अति से दूसरी अति पर मन डोलता रहता है। मन जी ही सकता है अति में। संयम में तो मन समाप्त हो जाता है। इसलिए जब आप कहते हैं: फलां आदमी के पास बहुत संयमी मन है तब आप बिलकुल गलत कहते हैं। संयमी के पास मन होता ही नहीं। इसलिए झेन-बौद्धों में जो फकीर हैं वे कहते हैं: संयम तभी उपलब्ध होता है जब नो-माइंड उपलब्ध होता है। जब मन नहीं रह जाता। कबीर ने कहा है: जब अ-मनी अवस्था आती है, नो-माइंड की, अ-मनी--मन नहीं रह जाता, तभी संयम उपलब्ध होता है। अगर हम ऐसा कहें कि मन ही असंयम है, तो कुछ अतिशयोक्ति न होगी। ठीक होगा यही। मन ही असंयम है। मन का नियम है--तनाव, खिंचे रहो। खिंचे रहो इसके लिए जरूरी है कि अति पर रहो, नहीं तो खिंचे नहीं रहोगे। अति पर रहो, तो खिंचाव बना रहेगा, तनाव बना रहेगा, चित्त तना रहेगा। और हम सब ऐसे लोग हैं कि जितना चित्त तना रहे, उतना ही हमें लगता है कि हम जीवित हैं। अगर चित्त में कोई तनाव न हो तो हमें लगता है मरे, मर न जाएं, खो न जाएं।
जो लोग ध्यान में गहरा उतरते हैं, वे मुझे आकर कहने लगते हैं कि अब तो बहुत डर लगता है। ऐसा लगता है, कहीं मर न जाएं। मरने का कोई सवाल नहीं है ध्यान में, लेकिन डर लगने का सवाल है। डर इसलिए लगता है कि जैसे-जैसे ध्यान गहरा होता है, मन शून्य होता है। और जब मन शून्य होता है, तो हमने तो अपने को मन ही समझा हुआ है, तो लगता है हम मरे। मिट न जाएंगे! अगर अतीत छोड़ देंगे तो समाप्त न हो जाएंगे! गति कहां रहेगी, फिर हम समाप्त ही हो जाएंगे।
The mind moves instantly from one extreme to the other. Today you put someone on a pedestal; tomorrow you cast him into the valley. The mind cannot stop in the middle, because mind means tension. In the middle there is no tension. Tension requires extremes. Hence the mind lives at extremes. In restraint, the mind ends. So when you say, “He has a very restrained mind,” you are wrong. The restrained has no mind. That is why Zen says restraint is available only when no‑mind is available. Kabir says: restraint is found in the a‑mani state—no‑mind. If we say mind itself is asamyam, we will not exaggerate. Mind means tension—so you must live at extremes. Then the mind stays taut. We all feel as alive as our mind is taut. If there is no tension, we fear we will die or be lost. Those who go deep in meditation come and say, “Now we feel afraid, as if we might die.” No one dies in meditation, but fear arises because as meditation deepens, mind empties. Having assumed ourselves to be the mind, it feels like death. “If I drop the past, will I not end? If there is no movement, will I not vanish?”
डॉक्टर ग्रीन ने अमरीका में एक यंत्र बनाया हुआ है, फीड-बैक यंत्र है, और कीमती है। और आज नहीं कल, सभी मंदिरों में लग जाना चाहिए, सभी गिरजाघरों में, सभी चर्चों में। एक यंत्र है जिसकी कुर्सी पर आदमी बैठ जाता है और सामने उसकी कुर्सी पर पर्दा लगा होता है। उस पर्दे पर थर्मामीटर की तरह प्रकाश घटने बढ़ने लगते हैं। दो रेखाओं में प्रकाश ऊपर बढ़ता है, जैसे थर्मामीटर का पारा ऊपर बढ़ता है। आपके मस्तिष्क में दोनों तरफ खोपड़ी पर तार बांध दिए जाते हैं। वे तार उन प्रकाशों से जुड़े होते हैं। और आपका मन जब अतियों में चलता है तो एक रेखा बिलकुल आसमान छूने लगती है, दूसरी जीरो पर हो जाती है। बहुत अदभुत, महत्वपूर्ण है वह। जब आप सोच रहे होते हैं कामवासना के संबंध में, तब एक रेखा आपकी आसमान छूने लगती है, दूसरी शून्य हो जाती है। सामने पास में ग्रीन खड़ा है, वह आपको तस्वीरें दिखाता है, नंगी औरतों की, और आपके मन में कामवासना को जगाता है। साथ में संगीत बजता है, जो आपके भीतर कामवासना को जगाता है। एक रेखा आसमान छूने लगती है, दूसरी शून्य हो जाती है। फिर तस्वीरें हटा ली जाती हैं। फिर बुद्ध और महावीर और क्राइस्ट के चित्र दिखाए जाते हैं। फिर संगीत बदल दिया जाता है। ब्रह्मचर्य का कोई सूत्र आदमी के सामने रख दिया जाता है, उससे कहा जाता है ब्रह्मचर्य के संबंध में चिंतन करो। वह एक रेखा नीचे गिरने लगती है, दूसरी रेखा ऊपर चढ़ने लगती है। और वह तब तक नहीं रुकता आदमी, जब तक कि पहली शून्य न हो जाए और दूसरी पूर्ण न हो जाए। ग्रीन कहता है: यह चित्त की अवस्था है।
Dr. Green in America has made a biofeedback device—costly, but one day it should be in every temple and church. You sit on a chair; before you is a screen on which two light bars rise and fall like a thermometer. Electrodes are attached to each side of your skull. When your mind is at extremes, one bar shoots up, the other drops to zero. When you think lustful thoughts, one bar rises high, the other falls. Green shows nude pictures, plays music to arouse sexuality; one bar goes sky‑high, the other to zero. Then the pictures are removed; he shows pictures of Buddha, Mahavira, Christ; the music changes; a sutra of celibacy is given; the bar reverses: the first falls, the other rises—until the first hits zero and the second is full. He says, “This is the mind’s state.”
फिर ग्रीन तीसरा प्रयोग करता है। वह कहता है: तुम कुछ मत सोचो। न तुम ब्रह्मचर्य के संबंध में सोचो, न तुम कामवासना के संबंध में सोचो। तुम तो सामने देखो और सिर्फ इतना ही खयाल करो कि यह शांत मेरा मन हो जाए और ये दोनों रेखाएं समतुल हो जाएं। वह आदमी देखता है, एक रेखा नीचे गिरने लगी, दूसरी ऊपर बढ़ने लगी। इसको फीड-बैक कहता है: ग्रीन। इससे उसकी हिम्मत बढ़ती है कि कुछ हो रहा है।
इसलिए मैं कहता हूं कि ध्यान के लिए सारे मंदिरों में यह यंत्र लग जाना चाहिए। क्योंकि आपको पता नहीं चलता कि कुछ हो रहा है कि नहीं हो रहा है। पता चले कि हो रहा है तो आपकी हिम्मत बढ़ती है। तो जितनी उसकी हिम्मत बढ़ती है, उतनी जल्दी उसकी रेखाएं करीब आने लगती हैं। जितनी करीब आने लगती हैं, तो फीड-बैक मैकेनिज्म हो गया। वह देखता है, उसको लगता है, हो रहा है मन शांत। वह और शांत होता है, और शांत होता है। यंत्र में दिखाई पड़ता है, और शांत हो रहा है, और शांत होने की हिम्मत बढ़ती है। बहुत शीघ्र पंद्रह, बीस मिनट, तीस मिनट में दोनों रेखाएं साथ, समान आ जाती हैं। और जब दोनों रेखाएं समान आती हैं तब वह आदमी कहता है: आह! ऐसी शांति कभी नहीं जानी। ऐसा कभी जाना ही नहीं। इसको ग्रीन को एक नया ही शब्द देना पड़ा है, क्योंकि कोई शब्द नहीं कि इसको कौन सा अनुभव कहें। तो वह कहता है: अहा एक्सपीरिएंस! जब वे दोनों रेखाएं शांत हो जाती हैं तो वह आदमी कहता है: अहा!
Then he does a third experiment: “Think nothing—neither of celibacy nor of sex. Just watch the screen and intend only this: let my mind be quiet, and let both bars become equal.” You watch; one bar comes down, the other goes up. This is biofeedback; seeing it happen gives you courage. That is why I say: meditation rooms should have such devices; you don’t know whether anything is happening. When you see it happening, courage grows; the bars come closer; within fifteen, twenty, thirty minutes, both bars become equal. And when they become equal, the person says, “Aah! Such peace I have never known.” Green had to coin a new term for this—he calls it the “aha experience.” When both bars are equal, an “aha!” arises.
और एक दफा यह अनुभव में आ जाए तो संयम का खयाल आ सकता है, नहीं तो संयम का खयाल नहीं आ सकता। संयम का अर्थ है: चित्त जहां कोई भी अति में न हो, और अहा एक्सपीरिएंस में आ जाए। एक अहोभाव भर रह जाए, एक शांत मुद्रा रह जाए, तो संयम है। और यह संयम बड़ी पाजिटिव बात है।
Once this is tasted, the idea of samyam is possible. Samyam means the mind in which no pole is firing—the aha experience. Only an ah‑bhava remains, a quiet mood. That is restraint—and it is profoundly positive.
जब दोनों अतियां साथ खड़ी हो जाती हैं तो दोनों एक-दूसरे को काट देती हैं, और आदमी मुक्त हो जाता है। लोभ और त्याग दोनों सम हो गए, तो फिर आदमी त्यागी भी नहीं होता, लोभी भी नहीं होता। और जहां तक लोभ होता है वहां तक बेचैनी होती है और जहां तक त्याग होता है वहां तक भी बेचैनी होती है। क्योंकि त्याग उलटा खड़ा हुआ लोभ ही है, और कुछ भी नहीं है--शीर्षासन करता हुआ लोभ है।
जब तक कामवासना मन को पकड़ती है तब तक भी बेचैनी होती है और जब तक ब्रह्मचर्य आकर्षण देता है तब तक भी बेचैनी होती है, क्योंकि ब्रह्मचर्य है क्या? उलटा खड़ा हुआ काम है, शीषार्सन करता हुआ काम। वास्तविक ब्रह्मचर्य तो उस दिन उपलब्ध होता है--जिस दिन ब्रह्मचर्य का भी पता नहीं रह जाता। वास्तविक त्याग तो उस दिन उपलब्ध होता है जिस दिन त्याग का बोध भी नहीं रह जाता। पता भी नहीं रहता, क्योंकि पता कैसे रहेगा? जिसके मन में लोभ ही नहीं रहा, उसे त्याग का पता कैसे रहेगा? अगर त्याग का पता है तो लोभ कहीं न कहीं पीछे छिपा खड़ा है। वही तो पता करवाता है। कंट्रास्ट चाहिए न, पता होने को। काली रेखा चाहिए न, सफेद कागज पर! काले ब्लैक-बोर्ड पर सफेद चाक चाहिए न। नहीं तो दिखेगा कैसे? जब तक आपको दिखता है--मैं त्यागी, तब तक आप जानना कि भीतर मैं लोभी... मजबूती से खड़ा है। नहीं तो दिखेगा कैसे। जब तक आपको यह लगता है कि मैं ब्रह्मचारी! जब तक आप चोटी-वोटी बांध कर और तिलक-टीका लगा कर जोर से घोषणा करते फिरते हैं खड़ाऊं बजा कर कि मैं ब्रह्मचारी! तब तक आप समझना कि पीछे उपद्रव छिपा है। आपकी चोटी देख कर लोगों को सावधान हो जाना चाहिए कि खतरनाक आदमी आ रहा है। खड़ाऊं वगैरह की आवाज सुनी कि लोगों को सचेत हो जाना चाहिए। वह पीछे छिपा है जो ब्रह्मचर्य का दावा कर रहा है, वह कामवासना का ही रूप है।
When two extremes stand together, they cancel each other, and you are free. If greed and renunciation are equal, you are neither greedy nor a renunciate. Greed brings restlessness, and so does renunciation—because renunciation is greed standing on its head. As long as sex holds the mind, you are restless; as long as celibacy attracts you, you are also restless—because celibacy is sex inverted. Real brahmacharya is attained the day even “brahmacharya” is not known. Real renunciation is attained the day even “renunciation” is not known—because how could you know it? If there is no greed, how would you know renunciation? If you know “I am a renunciate,” somewhere greed is still standing behind—it provides the contrast. You need black ink for white paper; you need white chalk for a blackboard—otherwise, how will anything be seen? If you feel, “I am a celibate,” sporting a tuft and tilak, loudly proclaiming with clanking wooden sandals—beware: trouble is hiding behind. Seeing your tuft, people should become cautious: a dangerous fellow is coming. The one claiming celibacy is only sex in another form.
संयम महावीर कहते हैं उस क्षण को--जहां न काम रहा, न ब्रह्मचर्य रहा। जहां न लोभ रहा, न त्याग रहा। जहां न यह अति पकड़ती है, न वह अति पकड़ती है। जहां आदमी अनति में, मौन में, शांति में थिर हो गया। जहां दोनों बिंदु समान हो गए। और जहां एक-दूसरे की शक्ति ने एक-दूसरे को काट कर शून्य कर दिया। संयम यानी शून्य। और इसलिए संयम सेतु है। इसलिए संयम के ही माध्यम से कोई व्यक्ति परमगति को उपलब्ध होता है।
Mahavira calls that moment restraint—when neither sex nor celibacy remains; neither greed nor renunciation remains; no extreme seizes you. You are steady in the middle, in silence, in peace; both poles become equal; their forces cancel to zero. Restraint is zero. Therefore restraint is the bridge; through restraint alone one attains the ultimate.
इसलिए संयम को श्र्वास मैंने कहा। और कारणों से भी श्र्वास कहा। क्योंकि आपको शायद पता न हो, आप श्र्वास में भी असंयमी होते हैं। या तो आप ज्यादा श्र्वास लेते होते हैं या कम श्र्वास लेते होते हैं। पुरुष ज्यादा श्र्वास लेने से पीड़ित हैं, स्त्रियां कम श्र्वास लेने से पीड़ित हैं। जो आक्रामक हैं वे ज्यादा श्र्वास लेने से पीड़ित होते हैं, जो सुरक्षा के भाव में पड़े रहते हैं वे कम श्र्वास लेने से पीड़ित होते हैं। हममें से बहुत कम लोग हैं जिन्होंने सच में ही संयमित श्र्वास भी ली हो, और तो दूसरे काम करने बहुत कठिन हैं। श्र्वास तो आपको लेनी भी नहीं पड़ती, उसमें कोई हानि-लाभ भी नहीं है। लेकिन वह भी हम संयमित नहीं लेते। हमारी श्र्वास भी तनाव के साथ चलती है। खयाल करें आप, कामवासना में आपकी श्र्वास तेज हो जाएगी। आप उतने ही समय में, जितनी आप साधारण श्र्वास लेते हैं, दुगुनी और तिगुनी श्र्वास लेंगे। इसलिए पसीना आ जाएगा, शरीर थक जाएगा। अब अगर कोई आदमी ब्रह्मचर्य साधने की कोशिश करेगा तो साधने में वह श्र्वास कम लेने लगेगा। ठीक विपरीत होगा--होगा ही।
असल में ब्रह्मचारी जो है, वह एक अर्थ में कंजूस है, सब मामलों में। यह नहीं कि वह वीर्य-शक्ति के मामले में कंजूस है। जैसे वह कंजूस होता है सब मामलों में, वैसे वह श्र्वास के मामले में भी कंजूस हो जाता है। अगर हम बॉयोलॉजिकली समझने की कोशिश करें तो जो ब्रह्मचर्य की कोशिश है, वह एक तरह की कांस्टिपेशन की कोशिश है। कोष्टबद्धता है वह। आदमी सब चीजों को भीतर रोक लेना चाहता है, कुछ निकल न जाए शरीर से उसके। तो श्र्वास भी वह धीमी लेगा। सब चीजों को रोक लेगा। वह रुकाव उसके चारों तरफ व्यक्तित्व में खड़ा हो जाएगा। ये अतियां हैं।
That is why I called restraint the breath. For other reasons too: you may not know, but you are unrestrained even in breathing. Either you over‑breathe or you under‑breathe. Men suffer from over‑breathing; women from under‑breathing. The aggressive over‑breathe; the defensive under‑breathe. Very few of us have ever breathed in a truly restrained way—and if even breath, which you don’t have to take consciously and has no profit and loss, is not restrained, how will other things be? Our breath moves with tension. In sexuality your breath speeds up; you take double or triple the breaths per unit time; you sweat, the body tires. Now if someone tries to practice celibacy, he will breathe less—the exact opposite. The celibate is a miser in all matters—not only about seminal energy. Being a miser in everything, he becomes a miser with breath too. Biologically understood, the effort at celibacy is a kind of constipation; he holds everything in, lets nothing out. He will slow the breath; this holding becomes his personality. These are extremes.
श्र्वास की सरलता उस क्षण में उपलब्ध होती है, जब आपको पता ही नहीं चलता कि आप श्र्वास ले भी रहे हैं। ध्यान में जो लोग भी गहरे जाते हैं उनको वह क्षण आ जाता है कि वे मुझे आकर कहते हैं कि कहीं श्र्वास बंद तो नहीं हो जाती, पता ही नहीं चलता! बंद नहीं होती श्र्वास। श्र्वास चलती रहती है। लेकिन इतनी शांत हो जाती है, इतनी समतुल हो जाती है, बाहर जाने वाली श्र्वास, भीतर आने वाली श्र्वास ऐसी समतुल हो जाती है कि दोनों तराजू बराबर खड़े हो जाते हैं। पता ही नहीं चलता। क्योंकि पता चलने के लिए थोड़ा बहुत हलन-चलन चाहिए। पता चलने के लिए थोड़ी बहुत डगमगाहट चाहिए। पता चलने के लिए थोड़ा मूवमेंट चाहिए। यह सब मूवमेंट एक अर्थ में थिर हो जाता है। ऐसा नहीं है कि नहीं चलता। चलता है, लेकिन दोनों तुल जाते हैं। जो व्यक्ति जितना संयमी होता है उतनी उसकी श्र्वास भी संयमित हो जाती है। या जिस व्यक्ति की जितनी श्र्वास संयमित हो जाती है उतना उसके भीतर संयम की सुविधा बढ़ जाती है।
The simplicity of breath is available when you do not even know that you are breathing. Those who go deep in meditation come and say, “Perhaps the breath stops—we cannot tell!” The breath does not stop; it becomes so calm, so balanced—the outgoing and incoming so equal—that the two pans of the scale stand level. You cannot tell, because to know there must be some noticeable movement. This movement comes to rest—not that it ceases, but both sides balance. The more restrained a person is, the more restrained his breath; and the more restrained the breath, the more ease for restraint within.
इसलिए श्र्वास पर बड़े प्रयोग महावीर ने किए। श्र्वास के संबंध में भी अत्यंत संतुलित, और जीवन के और सारे आयामों में भी अत्यंत संतुलित। महावीर कहते हैं: सम्यक आहार, सम्यक व्यायाम, सम्यक निद्रा, सभी कुछ सम्यक हो। वे नहीं कहते कि कम सोओ; वे नहीं कहते कि ज्यादा सोओ; वे कहते: उतना ही सोओ जितना सम है। वे नहीं कहते: कम खाओ, ज्यादा खाओ; वे कहते हैं: उतना ही खाओ जितना सम पर ठहर जाता है। इतना खाओ कि भूख का भी पता न चले और भोजन का भी पता न चले। अगर खाने के बाद भूख का पता चलता है तो आपने कम खाया और अगर खाने के बाद भोजन का पता चलने लगता है तो आपने ज्यादा खा लिया। इतना खाओ कि खाने के बाद भूख का भी पता न चले और पेट का भी पता न चले। लेकिन हम दोनों नहीं कर पाते हैं, या तो हमें भूख का पता चलता है और या हमें पेट का पता चलता है। भोजन के पहले भूख का पता चलता है और भोजन के बाद भोजन का पता चलता है, लेकिन पता चलना जारी रहता है।
Hence Mahavira experimented greatly with breath: balance in breath, and balance in all dimensions—right diet, right exercise, right sleep—everything right. He does not say, “Sleep less” or “Sleep more.” He says, “Sleep just the right amount.” Not “eat less” or “eat more,” but “eat the right amount”—so that after eating, you feel neither hunger nor fullness. If after eating you still feel hungry, you ate too little; if you feel the weight of food, you ate too much. Eat so that after eating you feel neither hunger nor belly. But we manage neither; either we feel hunger or we feel our belly. Before eating we feel hunger; after eating we feel food—and the feeling continues.
महावीर कहते हैं: पता चलना बीमारी है। असल में शरीर के उसी अंग का पता चलता है जो बीमार होता है। स्वस्थ अंग का पता नहीं चलता। सिरदर्द होता है तो सिर का पता चलता है, पैर में कांटा गड़ता है तो पैर का पता चलता है। महावीर कहते हैं: सम्यक आहार, पता ही न चले--भूख का भी नहीं, भोजन का भी नहीं, सोने का भी नहीं, जागने का भी नहीं--श्रम का भी नहीं, विश्राम का भी नहीं। मगर हम दो में से कुछ एक ही कर पाते हैं। या तो हम श्रम ज्यादा कर लेते हैं, या विश्राम ज्यादा कर लेते हैं।
Mahavira says: to feel is illness. You feel only that organ which is ill; the healthy is not felt. If your head aches, you feel the head; if a thorn pricks, you feel the foot. Right diet means: no sense of hunger, no sense of eating; right sleep: no sense of sleeping, no sense of wakefulness; neither strain nor rest. But we do one of the two—overwork or over‑rest.
कारण क्या है यह ज्यादा कर लेने का? कुछ भी ज्यादा कर लेने का? कारण यही है कि ज्यादा करने में हमें पता चलता है कि हम हैं। हमें पता चलता है कि हम हैं और हम चाहते हैं कि हमें पता चलता रहे कि हम हैं। यही महावीर की अहिंसा के बाबत मैंने आपसे कहा कि अहिंसा का अर्थ है: हमें पता ही न चले कि हम हैं। एब्सेंट हो जाएं, अनुपस्थित। पर हमारा मन होता है कि हमारा पता चले कि हम हैं। यही अहंकार कि हमें पता चलता रहे कि हम हैं। न केवल हमें, बल्कि औरों को पता चलता रहे कि हम हैं। तो फिर असंयम के सिवाय हमारे लिए कोई मार्ग नहीं रह जाता। इसलिए जितना असंयमी आदमी हो, उतना ही उसका पता चलता है।
एमाइल जोला ने अपने संस्मरणों में लिखा है कि अगर दुनिया में सब अच्छे आदमी हों तो कथा लिखना बहुत मुश्किल हो जाए। कथानक न मिले। अच्छे आदमी की कोई जिंदगी की कहानी होती है? नहीं होती। क्या बताइएगा? बुरे आदमी की जिंदगी में कहानी होती है। बुरे आदमी की जिंदगी एक कहानी होती है। अच्छे आदमी की जिंदगी अगर सच में ही अच्छी है तो शून्य हो जाती है। कहानी कहां बचती है! कुछ नहीं बचता। जीसस की जिंदगी का बहुत कम पता है। ईसाई बड़े परेशान रहते हैं कि जिंदगी का बहुत कम पता है। वे कोई उत्तर नहीं दे पाते। जीसस पैदा हुए, इसका पता है। फिर पांच साल की उम्र में एक बार मंदिर में देखे गए, इसका पता है। फिर तीस साल की उम्र में देखे गए, इसका पता है। फिर तैंतीसवें साल में सूली लग गई, इसका पता है। बस इतनी कहानी है। तीस साल की जिंदगी का कोई पता नहीं है।
एक ईसाई फकीर मुझे मिलने आया था। वह कहने लगा: आप महावीर के संबंध में कहते हैं, बुद्ध के संबंध में कहते हैं, कभी आप क्राइस्ट के संबंध में कहें। और वह जो तीस साल, जो बिलकुल पता नहीं हैं, उनके संबंध में कहें। तो मैंने कहा: थोड़ा तो कहा जा सकता है। लेकिन सच बात यह है कि पता न होने का कुल कारण इतना है कि जीसस की जिंदगी में कुछ भी नहीं था, नो इवेंट। और अगर लोग सूली न लगाते... यह भी जीसस की जिंदगी का इवेंट नहीं है, लोगों की जिंदगी का है। लोगों ने सूली लगा दी। अब इसमें जीसस क्या करें! अगर लोग सूली न लगाते तो यह भी कथा न होती। लोग न माने तो लोगों ने सूली लगा दी। इसलिए कथा है, नहीं तो जीसस का पता ही नहीं चलता, इस जमीन पर। वह सूली लगाने वालों ने उनको टिका दिया। तो जीसस कोरे कागज की तरह आते और विदा हो जाते। बहुत लोग आए और इसी तरह विदा हो गए हैं।
Why this over‑doing? Because in over‑doing we feel “I am.” We want to keep feeling “I am.” This is the ego. Without it, we cannot live in restraint. The more unrestrained someone is, the more noticeable he is. Emile Zola wrote in his memoirs: if everyone were good, it would be very hard to write stories—no plots. The life of a good man has no story; the life of a bad man is a story. If a good man is truly good, he becomes a blank page. There is very little known about Jesus’ life; Christians are troubled that so little is known. Jesus was born—we know. Seen at age five in a temple—we know. At thirty—seen. At thirty‑three—crucified. That is all. Thirty years are blank. A Christian monk once asked me to speak on Christ, especially on those thirty missing years. I said, “A little can be said, but the truth is: nothing is known because nothing happened—no event. Had people not crucified him—even that is not an event in Jesus’ life, it is an event in the lives of those who crucified him. What can Jesus do? If they had not crucified him, there would be no story at all. People did not accept him—so they crucified him. They nailed him down; otherwise Jesus would have come and gone like a blank page.” Many have come and gone like that.
अगर हम महावीर की जिंदगी में भी खोजें तो किस बात का पता है? कभी किसी ने कान में कीले ठोक दिए, इसका पता है। लेकिन, दिस इ़ज नॉट एन इवेंट इन महावीर्स लाइफ। यह महावीर की जिंदगी की घटना नहीं है, यह तो कीले ठोकने वाले की जिंदगी की घटना है। महावीर का क्या है इसमें हाथ! कि कोई आया और महावीर के चरणों में सिर रख दिया। यह भी महावीर की जिंदगी की घटना नहीं है। यह तो सिर रखने वाले की जिंदगी की घटना है, कि किसी ने चिल्ला कर महावीर को तीर्थंकर कह दिया, यह भी महावीर की जिंदगी की घटना नहीं है। यह भी तो किसी के चिल्लाने की घटना है। अगर हम शुद्ध रूप से महावीर की जिंदगी खोजने जाएं तो कोरा कागज हो जाएगी। अच्छे आदमी की कोई जिंदगी नहीं होती। बुरे आदमी की ही जिंदगी होती है। इसलिए कहानी लिखनी हो कि सिने-कथा लिखनी हो, बुरे आदमी को चुनना पड़ता है। इसके बिना नहीं, इसके बिना बहुत मुश्किल हो जाएगा।
रावण के बिना हम रामायण की कल्पना नहीं कर सकते। राम के बिना कर भी सकते हैं। राम की जगह कोई भी अ ब स ड भी काम दे सकता है। लेकिन रावण अपरिहार्य है। उसके बिना कहानी में जान ही निकल जाएगी। वही असली कथा है। लोग समझते हैं कि राम हैं कथा के केंद्र, नायक। मैं नहीं समझता। रावण है। हमेशा बुरा आदमी हीरो होता है। इसलिए हीरो बनने से जरा बचना। नायक होने के लिए बुरा होना बिलकुल जरूरी है।
If we search Mahavira’s life purely, what do we know? That someone hammered nails into his ears—this is known. But this is not an event in Mahavira’s life; it is an event in the life of the nail‑hammerer. That someone laid his head at Mahavira’s feet—again, not Mahavira’s event; the event is in the one who placed his head. That someone shouted “Tirthankara!”—again, the shouter’s event. If we looked for Mahavira’s life in pure form, it would be a blank sheet. The good man’s life has no story; the bad man’s does. So if you want to write a novel or film script, you must choose the bad man. Without him it is very difficult. We cannot imagine the Ramayana without Ravana. Without Ram, perhaps; anyone—A, B, C, D—might do. But Ravana is indispensable; without him the story’s life is gone. People think Ram is the hero; I do not. Ravana is. The bad man is always the hero. So avoid becoming a “hero”; to be a hero, you must be bad.
संयमी व्यक्ति के जीवन से सारी घटनाएं विदा हो जाती हैं। और घटनाएं विदा होते ही उसे ‘मैं हूं’ यह कहने का भी उपाय नहीं रह जाता। और हम सब कहना चाहते हैं कि मैं हूं। इसलिए असंयम हमें जरूरी होता है। कभी ज्यादा खाकर हम जाहिर करते हैं कि मैं हूं, कभी उपवास करके जाहिर करते हैं कि मैं हूं। कभी वेश्यालय में जाहिर करते हैं कि मैं हूं, कभी मंदिर में जाकर जाहिर करते हैं कि मैं हूं। लेकिन हमारा जाहिर करना जारी रहता है। मंदिर में भी कोई देखने वाला न आए तो हमारा जाने का मन नहीं होता।
हम वही करते हैं जिसे लोग देखते हैं और मानते हैं कि कुछ हो। मैं हूं, इसे बताना है सब तरफ। मनोवैज्ञानिक कहते हैं कि जितने लोग इस जमीन पर बुरे हो जाते हैं, अगर हम ऐसा समाज बना सकें कि जितना बुरे आदमी को नाम मिलता है, लोग उसको बदनाम कहते हैं, अगर उतना अच्छे आदमी को भी नाम मिलने लगे तो कोई आदमी बुरा न हो। वे अच्छे हो जाएं। बुरा आदमी भी अस्मिता की, अहंकार की खोज में ही बुरा होता है। आप इसको देखते ही नहीं, आप इसकी तरफ ध्यान ही नहीं देते, आप मानते ही नहीं कि तुम हो। उसे कुछ न कुछ करना पड़ता है। उसे कुछ करके दिखाना पड़ता है। अखबार किसी ध्यान करने वाले की खबर नहीं छापते, किसी की छाती में छुरा भोंकने वाले की खबर छापते हैं। अखबार इसकी खबर नहीं छापते कि एक स्त्री अपने पति के प्रति जीवन भर निष्ठावान रही। अखबार इसकी खबर छापते हैं कि कौन स्त्री भाग गई।
In the restrained person’s life, events depart; and when events depart, the very capacity to say “I am” disappears. But we want to say “I am.” Hence we must live in tension, in extremes: sometimes overeating to show “I am,” sometimes fasting to show “I am”; sometimes in a brothel to show “I am,” sometimes in a temple to show “I am.” Even in the temple, if no one is watching, we do not feel like going. We do what will be seen and acknowledged. Psychologists say: if we could build a society where a good man gets as much “name” as a bad man does now, no one would be bad. The bad man is bad in search of ego. Newspapers never report on someone who meditates; they report the man who stabs a chest. They do not report that a woman remained faithful to her husband all her life; they report the one who ran away.
मुल्ला नसरुद्दीन को उसके गांव के लोगों ने मजिस्ट्रेट बना दिया था, बुढ़ापे में। पहला ही दिन--अदालत में कोई मुकदमा न आया। दोपहर हो गई, मुंशी बेचैन होने लगा--मुल्ला का जो मुंशी था वह बेचैन होने लगा, उदास होने लगा, मक्खी उड़ाते-उड़ाते।
Mulla Nasruddin was made a magistrate by his village elders in his old age. On the first day no case came to court. By noon the clerk grew restless, swatting flies.
मुल्ला ने कहा: बेचैन मत हो, घबड़ा मत। हैव फेथ ऑन ह्यूमन नेचर। आदमी के स्वभाव पर भरोसा रखो। सांझ तक कुछ न कुछ होकर रहेगा। तू घबड़ा मत, इतना बेचैन मत हो। कोई न कोई हत्या होगी, कोई न कोई स्त्री भाग जाएगी, कोई न कोई उपद्रव होकर रहेगा। हैव फेथ ऑन ह्यूमन नेचर। आदमी के स्वभाव पर भरोसा रख। आदमी बिना कुछ किए नहीं रहेगा।
Mulla said, “Don’t be restless; have faith in human nature. By evening something will happen. Some murder, some woman will run away, some mischief will occur. Have faith in human nature. Man will not remain without doing something.”
आदमी के स्वभाव पर भरोसा... सब अखबार उसी भरोसे पर चलते हैं, नहीं तो कोई अखबार न चले। लेकिन कल घटनाएं घटेंगी, अखबार में जगह नहीं बचेगी। पक्का पता है, आदमी के स्वभाव पर भरोसा है। कोई स्त्री भागेगी, कोई हत्या करेगा, कोई चोरी करेगा, कोई गबन करेगा, कोई मिनिस्टर कुछ करेगा, कोई न कोई कुछ करेगा। कहीं युद्ध होगा, कहीं उपद्रव होगा, कहीं सेना भेजी जाएगी, कहीं क्रांति होगी। आदमी के स्वभाव पर भरोसा है, नहीं तो अखबार सब मुश्किल में पड़ जाएं। भले आदमी की दुनिया में अखबार बहुत मुश्किल होंगे। इसलिए हमने सुना--स्वर्ग में कोई अखबार नहीं हैं, नरक में सब हैं। स्वर्ग में कोई घटना नहीं घटती, नो इवेंट। खबर भी क्या छापिएगा? अगर छापिएगा भी तो, छपते-छपते, बस, और लेकिन कुछ छपेगा नहीं।
All newspapers run on the strength of that faith—otherwise none could run. Tomorrow events will happen; there will be no space in the paper. Someone will run away; someone will murder; someone will steal; some minister will do something; somewhere war, somewhere revolt. Have faith in human nature—otherwise newspapers will be in trouble. In heaven there are no newspapers; in hell there are all. In heaven nothing happens—no events. What will you report?
भले आदमी की जिंदगी में कोई घटना नहीं है और हम चाहते हैं कि हम हों। और घटनाओं के जोड़ के बिना हम नहीं हो सकते। और अगर घटनाएं चाहिए तो आपको तनाव में जीना पड़ेगा, अतियों पर डोलना पड़ेगा। क्रोध करना पड़ेगा, क्षमा करना पड़ेगा। भोग करना पड़ेगा, त्याग करना पड़ेगा। दुश्मनी करनी पड़ेगी, दोस्ती करनी पड़ेगी। संयमी का अर्थ है: जो द्वंद्व में कुछ भी नहीं करता, जो द्वंद्व के बाहर सरक जाता है। जो कहता है--न दोस्ती करेंगे, न दुश्मनी करेंगे। महावीर किसी से मित्रता नहीं करते क्योंकि महावीर जानते हैं मित्रता एक अति है। महावीर किसी से शत्रुता भी नहीं करते क्योंकि महावीर जानते हैं शत्रुता अति है। लेकिन हम! हम उलटा सोचते हैं। हम सोचते हैं कि अगर दुनिया से शत्रुता मिटानी हो तो सबसे मित्रता करनी चाहिए। आप गलती में हैं। मित्रता एक अति है, उससे शत्रुता पैदा होती है। इधर आप मित्रता करते हैं, ठीक उतनी ही बैलेंसिंग आपको किसी से शत्रुता करनी पड़ेगी। उतना ही संतुलन बनाना पड़ेगा।
In a good man’s life there are no events, but we want to be—and without the heap of events, we cannot be. If you want events, you must live in tension, at extremes: be angry, be forgiving; indulge, renounce; make enemies, make friends. The restrained does not do anything within the duality; he slips out. He says, “Neither friendship nor enmity.” Mahavira makes no friendships because friendship is an extreme; no enmities because enmity is an extreme. But we think the opposite: “To abolish enmity, make friends with all.” You are mistaken. Friendship is one extreme; it creates enmity on the other side. As you make friends here, you will have to balance by making enemies there.
मुसलमान फकीर हुआ है, हसन। बैठा है अपनी झोपड़ी में। साधक कुछ पास बैठे हैं। एक अजनबी सूफी फकीर भीतर प्रवेश करता है, चरणों में गिर जाता है हसन के और कहता है: तुम भगवान हो, तुम साक्षात अवतार हो, तुम ज्ञान के साकार रूप हो। बड़ी प्रशंसा करता है। हसन बैठा सुनता रहता है। जब वह फकीर सब प्रशंसा कर चुकता है तो एक और फकीर वहां बैठा हुआ है--बायजीद वहां बैठा हुआ है। वह हसन जैसी ही कीमत का आदमी है। जब वह फकीर प्रशंसा करके जा चुका होता है चरण छूकर, तो बायजीद एकदम से हसन को गाली देना शुरू कर देता है। सभी लोग चौंक जाते हैं कि बायजीद और हसन को गालियां दे! पीड़ा भी अनुभव करते हैं, लेकिन बायजीद भी कीमती फकीर है। कुछ कोई बोल तो सकता नहीं। हसन बैठा सुनता रहता है। फिर बायजीद गालियां देकर चला जाता है। बायजीद के जाते ही शिष्यों में से कोई पूछता है हसन से कि हमारी समझ में नहीं आया कि बायजीद ने इस तरह का अभद्र व्यवहार क्यों किया? हसन ने कहा: कुछ नहीं, जस्ट बैलेंसिंग। कोई अभद्र व्यवहार नहीं किया। वह एक आदमी देखते हो पहले, भगवान कह गया। इतनी प्रशंसा कर गया। तो किसी को तो बैलेंस करना ही पड़ेगा। कोई तो संतुलन करेगा ही। नाउ एवरीथिंग इ़ज बैलेंस्ड। अब हम वही हैं जहां इन दोनों आदमियों के पहले थे। अपना काम शुरू करें।
There was a Sufi, Hasan, sitting in his hut. Disciples were around. A stranger Sufi entered, fell at Hasan’s feet, and said, “You are God, an avatar, the very form of knowledge,” praising him greatly. Hasan sat quietly. When the man finished and left, another Sufi, Bayazid—of equal stature—began to abuse Hasan. All were shocked: Bayazid abusing Hasan! They felt hurt, but Bayazid too was precious; no one spoke. Hasan listened. When Bayazid left, a disciple asked, “We don’t understand such rude behavior.” Hasan said, “Nothing—just balancing. One man came and called me God, praised me so much. Someone had to balance. Now everything is back where it was before these two came. Let us begin our work.”
जिंदगी में आप इधर मित्रता बनाते हैं, उधर शत्रुता निर्मित हो जाती है। इधर आप किसी को प्रेम करते हैं, उधर किसी को घृणा करना शुरू हो जाता है। जिंदगी में जब भी आप किसी द्वंद्व को चुनते हैं, दूसरे द्वंद्व में भी ताकत पहुंचनी शुरू हो जाती है। आप चाहें, न चाहें, यह सवाल नहीं है। जीवन का नियम यह है। इसलिए महावीर किसी को मित्र नहीं बनाते। और जब वे कहते हैं कि सबसे मेरी मैत्री है, तो उसका मतलब मित्रता नहीं होता। उसका मतलब है कि मेरी किसी से कोई शत्रुता नहीं, मित्रता नहीं। जो बच रहता है, उसको मैत्री कहते हैं। जो बच रहता है! कुछ बच नहीं रहता है, एक निराकार भाव बच रहता है। कोई संबंध बच नहीं रहता। एक असंबंधित स्थिति बच रहती है। कोई पक्ष नहीं बच रहता, एक तटस्थ दशा बच रहती है।
In life, as you make friendship here, enmity arises there. As you love one, you begin to hate another. When you choose one pole of a duality, strength flows into the other, whether you intend it or not. That is the law of life. Therefore Mahavira does not make friends. When he says, “I have friendliness toward all,” it does not mean friendship; it means I have neither enmity nor friendship—the remainder is friendliness. No relationship remains—only a relationship‑less state; no side remains—only a neutralness.
जब वे कहते हैं: सबसे मेरी मैत्री है, तो उसका मतलब सिर्फ इतना ही है--उससे हम भूल में न पड़ें कि वह हमारे जैसी मित्रता है। हमारी मित्रता तो बिना शत्रुता के हो नहीं सकती। जब वे कहते हैं: सबसे मुझे प्रेम है, तो हम इस भ्रम में न पड़ें कि हमारे जैसा प्रेम है। हमारा प्रेम बिना घृणा के नहीं हो सकता, बिना ईर्ष्या के नहीं हो सकता। इसलिए महावीर जैसे लोगों को समझने की जो सबसे बड़ी कठिनाई है, वह यह है कि शब्द वे वही उपयोग करते हैं, जो हम। और कोई उपाय भी नहीं है--वही शब्द हैं, उपयोग करने के लिए। और हमारे भाव उन शब्दों से बहुत और हैं, हमारे अर्थ बहुत और हैं, और महावीर के अर्थ बहुत और हैं।
When he says, “I love all,” do not fall into the illusion that it is the same as our love. Our love cannot be without hatred, without jealousy. The biggest difficulty in understanding people like Mahavira is that they must use the same words we do—there is no other language—but their meanings differ.
The positive meaning of restraint is: to become so settled in oneself that no movement toward any extreme occurs in the mind.
संयम का विधायक अर्थ है: स्वयं में इतना ठहर जाना कि मन की किसी अति पर कोई हलन-चलन न हो।
आज इतना ही।
That is enough for today.
फिर हम कल बात करेंगे।
अभी जाएं न। थोड़ी देर बैठें। धुन संन्यासी करते हैं, उसमें सम्मिलित हों...!
We will talk again tomorrow. Do not leave yet. Sit a little. Join the humming the sannyasins are doing…
