Skip to content
Osho

Mahaveer Vani #51

8 September 1973 Bombay Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)

पहले ज्ञान है, बाद में दया। इसी क्रम पर समस्त त्यागी वर्ग अपनी संयम-यात्रा के लिए ठहरा हुआ है। भला, अज्ञानी मनुष्य क्या करेगा? श्रेय तथा पाप को वह कैसे जान सकेगा?

First comes Gyaan, afterwards compassion. On this very sequence the entire order of renunciates is stationed for its journey of sanyam. And tell me, what can an ignorant man do? How will he even recognize what is truly beneficial and what is harmful?

सुन कर ही कल्याण का मार्ग जाना जाता है। सुन कर ही पाप का मार्ग जाना जाता है। दोनों ही मार्ग सुन कर जाने जाते हैं। बुद्धिमान साधक का कर्तव्य है कि पहले श्रवण करे और फिर अपने को जो श्रेय मालूम हो, उसका आचरण करे।

Only by listening does one come to know the path of blessedness. Only by listening does one come to know the path of sin. Both paths are known by listening. The duty of an intelligent seeker is first to listen, and then to live that which, upon listening, reveals itself as the good.

पाप क्या है, पुण्य क्या है; कृत्य जो हम करते हैं, उसमें पाप है या कर्ता में है, जो करता है उसमें; चोरी में पाप है या चोर की भाव-दशा में? दान में पुण्य है या दानी की अंतस-चेतना में? कृत्य महत्वपूर्ण है या भीतर का अभिप्राय? और अभिप्राय से भी ज्यादा भीतर की चेतना--मनुष्य के लिए पुराने से पुराना शाश्र्वत सवाल है।

What is sin and what is virtue? In the deed we do, does the sin lie in the act, or in the doer who acts? Is sin in the theft, or in the inner state of the thief? Is virtue in giving, or in the giver’s inner consciousness? Is the act important, or the intent within? And beyond intent, that deepest consciousness — this has been humanity’s most ancient, eternal question.

नीति कृत्य का विचार करती है; क्या न करें, क्या करें।

Morality considers the act: what not to do, what to do.

धर्म कर्ता का विचार करता है; करने वाला कैसा हो, कैसा न हो।

Dharma considers the doer: what the one who acts should be, and what he should not be.

जब पहली बार उपनिषदों का पश्र्चिमी भाषाओं में अनुवाद हुआ तो वहां के विचारक बड़े हैरान हुए, क्योंकि उनमें दस आज्ञाओं, टेन कमांडमेंट्‌स की तरह कोई भी बातें नहीं हैं। चोरी मत करो; व्यभिचार मत करो; न करो, या करो--ऐसा कोई आदेश नहीं है। और यहूदी और ईसाई धर्म तो करने के आदेश पर ही खड़े हैं। दस आज्ञाएं मो़जे़ज की, वे ही आधार-स्तंभ हैं।

When, for the first time, the Upanishads were translated into Western languages, the thinkers there were utterly astonished, because they found none of the things like the Ten Commandments. Do not steal; do not commit adultery; don’t do this, do that — no such commands at all. And Judaism and Christianity stand precisely on commands to do. The Ten Commandments of Moses are their foundational pillars.

उपनिषदों में भी उन्होंने सोचा कि कुछ आज्ञाएं होंगी, लेकिन कोई आज्ञाएं नहीं थीं। उन्हें लगा कि शायद उपनिषद धर्मग्रंथ नहीं हैं। लेकिन उपनिषद धर्मग्रंथ हैं। उपनिषद की दृष्टि से कृत्य की आज्ञा देना या न देना नीति का काम है, धर्म का नहीं। और नैतिक उसे होना पड़ता है जो धार्मिक नहीं है।

They thought they would surely find some commandments in the Upanishads too — but there were none. Then it seemed to them perhaps the Upanishads are not religious scriptures. But the Upanishads are religious scriptures. In the Upanishadic vision, issuing commands about acts — do or don’t — is the work of morality, not of dharma. And one has to be moral only when one is not religious.

इस बात को थोड़ा ठीक से समझ लें।

Understand this a little more clearly.

नैतिकता एक सब्स्टीट्यूट है, एक परिपूरक है। जो व्यक्ति धार्मिक नहीं है, उसे नीति की जरूरत है। जो व्यक्ति धार्मिक है, उसे नीति की कोई भी जरूरत न रही।

Morality is a substitute, a stopgap. One who is not religious needs morality. One who is religious has no need whatsoever of morality.

इसका यह अर्थ नहीं कि वह अनैतिक हो जाएगा। इसका यह अर्थ है कि उसने नीति का इतना मूल-स्रोत पा लिया है कि अब ऊपरी व्यवस्था और नियम की कोई आवश्यकता नहीं रही।

This does not mean he will become immoral. It means he has found the very source of morality so deeply that outer arrangements and rules are no longer required.

ऐसा समझें, एक अंधा आदमी है, तो लकड़ी से टटोल कर चलता है। आंख वाला आदमी लकड़ी से टटोल कर नहीं चलता। क्योंकि लकड़ी से टटोलने की जरूरत है, आंख न हो तो। आंख हो तो लकड़ी से टटोलने की जरूरत नहीं है। अगर अंधे आदमी को हम समझाएं कि जब तेरी आंख ठीक हो जाएगी तो तू लकड़ी फेंक देगा, तो वह बहुत हैरान होगा। वह कहेगा, बिना लकड़ी के मैं चलूंगा कैसे? जीवन भर लकड़ी से ही चला है। लकड़ी उसकी आंख हो गई है। लेकिन लकड़ी क्या आंख हो सकती है? बस कामचलाऊ है।

Consider: a blind man feels his way with a stick. One with eyes does not grope with a stick. A stick is needed only if there are no eyes. If there are eyes, the stick is not needed. If you tell the blind man that when his eyes are cured he will throw away the stick, he will be very puzzled. He will say, How will I walk without the stick? All his life he has walked with it; the stick has become his very eyes. But can a stick ever be eyes? It is only a makeshift.

नीति कभी धर्म नहीं है, कामचलाऊ लकड़ी है जो अधार्मिक आदमी के हाथ में पकड़ानी पड़ती है। जिसके पास भीतर की आंख नहीं है, उसे बाहर के नियम पकड़ाने पड़ते हैं। और जिसके पास भीतर की आंख है, उसे बाहर के नियम पकड़ाने की कोई भी जरूरत नहीं है। उसकी भीतर की आंख जहां उसे ले जाएगी, वही ठीक है।

Morality is never dharma; it is a makeshift staff that must be placed in the hand of the irreligious. One who lacks the inner eye must be given outer rules. And one who has the inner eye needs no outer rules whatsoever. Wherever his inner eye takes him, that is right.

यह भारतीय और गैर-भारतीय धर्मों के बीच बुनियादी फर्क है। इस्लाम या ईसाइयत दोनों इस अर्थों में नैतिक धर्म हैं। उनका सारा आधार नीति पर है। जैन, बौद्ध और हिंदू इस अर्थ में अतिनैतिक धर्म हैं, सुपर मॉरल धर्म हैं। उनका आधार नीति पर नहीं है। उनकी सारी फिकर इस बात की है कि भीतर की चेतना परिशुद्ध हो। और अगर भीतर की चेतना परिशुद्ध है, तो आचरण अपने आप परिशुद्ध हो जाएगा।

This is the fundamental difference between Indian and non-Indian religions. Islam and Christianity, in this sense, are moral religions; their whole foundation is on morality. Jain, Buddhist and Hindu paths are, in this sense, supra-moral religions. Their foundation is not on morality. Their entire concern is that inner consciousness be purified. And if inner consciousness is pure, conduct will of itself become pure.

आचरण को नहीं बदलना है, अंतरात्मा को बदलना है। आप क्या करते हैं, वह मूल्यवान नहीं है। आप क्या हैं, वही मूल्यवान है। आपकी डूइंग का बहुत मूल्य नहीं है, आपकी बीइंग का, आपके अस्तित्व का मूल्य है। और गलत अस्तित्व हो भीतर और ठीक आचरण हो, तो सिवाय पाखंड के कुछ भी नहीं है। और ठीक अस्तित्व हो भीतर, तो गलत आचरण के होने का कोई उपाय नहीं है।

It is not conduct that is to be changed, it is the inner self that is to be transformed. What you do is not of the highest value. What you are — that alone is valuable. Your doing has little worth; it is your Being, your very existence, that has worth. And if within there is a wrong being and outwardly the conduct is right, it is nothing but hypocrisy. And if within there is a right being, then there is no way that wrong conduct can arise.

यह मौलिक भेद है धर्म और नीति का। नीति सामाजिक व्यवस्था है। इसलिए अधार्मिक समाज में भी नीति की जरूरत होगी।

This is the basic distinction between dharma and morality. Morality is a social arrangement. Therefore, even an irreligious society will require morality.

सोवियत रूस धर्म से इनकार कर सकता है, नीति से नहीं। उसको भी नैतिक नियम बनाने पड़े हैं। आदमी कैसा व्यवहार करे, इसकी चिंता नास्तिक को भी करनी पड़ेगी। अगर पूरी पृथ्वी भी नास्तिक हो जाए, तो नीति नष्ट नहीं होगी। नीति तो रहेगी, धर्म नष्ट हो जाएगा। और अगर पूरी पृथ्वी धार्मिक हो जाए, तो नीति की कोई जरूरत न रहेगी। वह ऊपरी खोल की तरह फेंकी जा सकती है।

Soviet Russia can deny religion, but not morality. It too had to frame moral rules. Even the atheist must concern himself with how man should behave. If the whole earth were to become atheistic, morality would not be destroyed; it would remain. Dharma would be lost. And if the whole earth were to become religious, then morality would have no more use. It could be discarded like an outer shell.

अगर लोग सच में भीतर से अच्छे हों, तो बाह्य-आचरण, नियम, व्यवस्था की कोई भी आवश्यकता नहीं है। जितनी हमें बाहर की व्यवस्था करनी पड़ती है, उतनी ही खबर मिलती है कि भीतर हम विकृत और रुग्ण हैं। वह जो सड़क पर खड़ा हुआ पुलिस का सिपाही है, अदालत में बैठा हुआ मजिस्ट्रेट है, वह आपकी वजह से वहां बैठा है; चूंकि आप गलत हैं। अगर लोग ठीक हों तो पुलिसवाले और मजिस्ट्रेट की कोई जरूरत नहीं है। वह विदा हो जाए। उसे रखना फिजूल हो जाएगा; व्यर्थ हो जाएगा। कानून इसलिए हैं कि आप गलत हैं।

If people are truly good from within, there is no need whatsoever for outer conduct, rules, arrangements. The more we must arrange outwardly, the more it indicates that inwardly we are distorted and diseased. That policeman standing on the road, that magistrate sitting in the court — they are there because of you, because you are wrong. If people were right, there would be no need for policemen and magistrates. They could be sent away. Keeping them would be pointless. Laws exist because you are wrong.

लाओत्सु ने कहा है, नीति का जन्म तभी होता है, जब धर्म खो जाता है। जब भीतर का ताओ नष्ट हो जाता है, तो बाह्य आचरण का हमें इंतजाम करना पड़ता है। जब प्रेम नहीं होता तो कर्तव्य को जगह देनी पड़ती है।

Lao Tzu has said: morality is born only when dharma is lost. When the inner Tao is destroyed, we have to make arrangements for outward conduct. When love is not, duty has to be given its place.

एक बेटा अपनी मां की सेवा कर रहा हो। अगर यह प्रेम के कारण है तो बेटा यह कभी भी नहीं कहेगा कि मेरा कर्तव्य है, इसलिए मैं मां की सेवा करता हूं। प्रेम के लिए ड्यूटी और कर्तव्य से ज्यादा कुरूप और भद्दा कोई शब्द नहीं है। प्रेम, इसलिए सेवा करता है कि सेवा आनंद है। जब प्रेम नहीं रह जाता, तो फिर बेटे को समझाना पड़ता है कि तुम्हारा कर्तव्य है, कि तुम मां की सेवा करो; वह तुम्हारी मां है; उसने तुम्हें जन्म दिया है, उसने तुम्हें बड़ा किया है; कि बूढ़े बाप के पैर दबाओ, यह तुम्हारा कर्तव्य है। और जब भी आप कहने लगते हैं, ‘मेरा कर्तव्य है’ तब आप समझना कि भीतर का प्रेम खो गया।

A son is serving his mother. If it is out of love, he will never say, My duty is to serve my mother. For love, no word is more ugly and graceless than ‘duty’. Love serves because service is bliss. When love has disappeared, then the son has to be told: It is your duty to serve your mother; she is your mother; she gave you birth; she raised you. Press the feet of your old father — it is your duty. And whenever you begin to say, ‘It is my duty,’ then know that love within has been lost.

एक पति कहता है कि मैं पत्नी के लिए काम कर रहा हूं; नौकरी कर रहा हूं, धन कमा रहा रहा हूं--क्योंकि कर्तव्य है, ड्यूटी है--इसका अर्थ हुआ कि प्र्रेम समाप्त हो गया। जो पति प्रेम में है वह यह भूल कर भी सोच नहीं सकता कि यह कर्तव्य है। वह कहेगा, यह मेरा आनंद है। जिसे मैं प्रेम करता हूं, उसके लिए मैं सब-कुछ करूंगा। यह मेरा आनंद है, कर्तव्य नहीं; करने योग्य नहीं है, यही मेरा रस है। अगर मैं न करूं तो दुखी होऊंगा, करता हूं तो आनंदित हूं।

A husband says, I work for my wife, I do my job, I earn money — because it is my duty. This means love has ended. A husband in love cannot even conceive that it is ‘duty’. He will say, This is my joy. For the one I love I will do everything. It is my delight, not a duty; not something to be done, but my very flavor. If I do not do it I will be unhappy; when I do it I am blissful.

कर्तव्य वाले आदमी को अगर मौका मिल जाए कर्तव्य से बचने का, तो वह सुखी होगा। तो अगर वह नर्स को खोज सके मां की सेवा के लिए, तो नर्स को लगाना पसंद करेगा; क्योंकि कर्तव्य ही है। और नर्स कर्तव्य आपसे ज्यादा बेहतर ढंग से कर सकेगी--टें्रड है, प्रशिक्षित है। अगर मां अपने बेटे को इसीलिए पाल रही है, क्योंकि कर्तव्य है, तो उचित होगा कि वह दाई को रख ले। दाई वह रख ही लेगी। वह अपने स्तन से दूध भी नहीं पिलाना पसंद करेगी--एक काम है, जो कोई और भी कर सकता है।

A man of duty, if he gets the chance to escape from duty, will be happy. If he can find a nurse to serve his mother, he will prefer to hire the nurse — for it is only a duty. And the nurse will perform the duty better than you — she is trained. If a mother is raising her child only because it is her duty, then it is appropriate that she hire a wet nurse. And she will hire one. She will not wish even to feed the child at her own breast — it is a task that someone else can do.

प्रेम काम नहीं है। उसे कोई दूसरा नहीं कर सकता। प्रेम में हम किसी दूसरे को नहीं रख सकते। प्रेम हम खुद ही करेंगे; वह कर्तव्य नहीं है। वह हमारे प्राणों का भीतरी स्वर है, वह बाहरी व्यवस्था नहीं है।

Love is not a task. It cannot be delegated. In love, no one else can be placed in your stead. In love, we ourselves do — it is not a duty. It is the inner voice of our very life-breath; it is not an outer arrangement.

धर्म प्रेम की तरह है; नीति कर्तव्य की तरह है। इसलिए नीति करने की भाषा में बोलती है; यह करो, यह मत करो। और धर्म होने की भाषा में बोलता है; ऐसे हो जाओ, और ऐसे मत हो जाओ।

Dharma is like love; morality is like duty. Therefore morality speaks in the language of doing: do this, do not do that. And dharma speaks in the language of being: become such, and do not become such.

महावीर के ये सूत्र धर्म के सूत्र हैं। इन्हें समझने के पहले यह खयाल में ले लेना जरूरी है कि जोर बीइंग पर है, अंतरात्मा पर है; कर्म पर, कृत्य पर नहीं है। इसलिए महावीर से जब पूछा जाता है, तो वे यह नहीं कहते कि यह-यह काम मत करना। वे यह कहते हैं, इस भांति की चेतना हो जाना। बस, पाप-कर्म अपने आप बंद हो जाएंगे।

These sutras of Mahavira are sutras of dharma. Before understanding them, it is essential to keep in mind that the emphasis is on Being, on the inner consciousness; not on karma, not on the act. Therefore, when Mahavira is asked, he does not say: do not do this or that. He says: become this kind of consciousness — and then the karmas of sin will cease by themselves.

संत अगस्तीन से किसी ने पूछा है कि मैं क्या करूं कि पाप न हो; क्या करूं कि पुण्य हो? तो अगस्तीन ने कहा कि अगर मैं कर्तव्यों को गिनाने बैठूं तो बड़ी लंबी फेहरिस्त हो जाएगी; यह करो, यह मत करो। अगर एक-एक कर्तव्य को विस्तार से गिनाने बैठूं तो फेहरिस्त का कभी अंत नहीं होगा। और कितनी ही बड़ी फेहरिस्त हो, फिर भी तुम उसके भीतर से तरकीब निकाल लोगे जो तुम्हें करना है उसकी।
Someone asked Saint Augustine: “What should I do so that sin does not happen; what should I do so that virtue happens?” Augustine said, “If I begin to enumerate duties, it will turn into an endless list: do this, don’t do that. Even if I detail each duty, the list will never end. And no matter how long it is, you will still find a way, a loophole, to do what you want.”

इसलिए कानून किसी को अपराध से नहीं रोक पाता। कानून के बीच से हमेशा रास्ता निकल आता है अपराध करने का। असल में कानून लोगों को सिर्फ कुशल अपराधी बनाता है। अकुशल अपराधी पकड़े जाते हैं, कुशल अपराधी सिंहासनों की यात्रा करते रहते हैं। कानून सिर्फ आपको समझदार बनाता है; चालाक बनाता है; होशियार बनाता है; गैर-अपराधी नहीं बनाता।

That is why law never manages to prevent crime. The law always leaves a passage through which crime can slip. In fact, law only trains people to become skillful criminals. The unskillful get caught; the skillful keep traveling toward thrones. Law makes you clever, cunning, smart—but it does not make you non-criminal.

अगस्तीन ने उस आदमी को कहा: इसलिए तुझे मैं एक ही बात कह दूं, क्योंकि लंबी फेहरिस्त से कुछ न होगा। अगर तू प्रेम कर सकता है, तो फिर तू जो भी करेगा, वह ठीक होगा। और अगर तू प्रेम नहीं कर सकता, तो तू जो भी करेगा, वह गलत होगा।

Augustine told the man: “So I’ll tell you just one thing, because a long list will not help. If you can love, then whatever you do will be right. And if you cannot love, then whatever you do will be wrong.”

अगस्तीन कह रहा है कि प्रेम एकमात्र नियम है। बात वही है, क्योंकि प्रेम कृत्य नहीं है, भीतरी अवस्था है। आपके कृत्य से प्रेम का पता नहीं चलता, आपके होने के ढंग से ही पता चलता है कि आप प्रेमपूर्ण हैं या नहीं।

Augustine is saying love is the only rule. The point is the same, because love is not an act; it is an inner state. One cannot know love by your actions, only by the way you are.

आप कितने ही कृत्य करें, तो भी प्रेम को आप भर नहीं सकते। अगर प्रेम खो गया है, तो कितनी ही भेंट लाएं प्रेयसी के लिए और कितना ही इंतजाम करें, कितना ही अच्छा मकान बनाएं, बगीचा लगाएं, सब साधन-सुविधाएं जुटाएं; अगर प्रेम खो गया है, तो कोई भी चीज परिपूरक नहीं हो सकती। बड़े से बड़ा मकान, बड़े से बड़ी गाड़ी, बड़े से बड़ी व्यवस्था, नौकर-चाकर कुछ भी पूरा नहीं कर सकते। और अगर प्रेम है, तो सड़क पर भीख भी आप मांगते हों, तो भी घटना घट सकती है।

However many acts you perform, you cannot substitute for love. If love is lost, bring as many offerings as you like to your beloved, make all kinds of arrangements, build the finest house, plant gardens, gather all the comforts and conveniences—if love is lost, nothing can compensate. The biggest house, the grandest car, the most elaborate arrangements, a retinue of servants—none of it can fulfill. And if love is there, even if you are begging on the road, the event can still happen.

प्रेम आंतरिक है। आपके करने से संबंध नहीं है, आपके होने के ढंग से संबंध है। इसलिए प्रेम धर्म के निकटतम है। और अगर जीसस ने कहा कि लव इ़ज गॉड, ईश्र्वर प्रेम है, तो उसका अर्थ यही है कि हमारे जीवन में प्रेम, जैसे आंतरिक है, ऐसी ही आंतरिकता जब ईश्र्वर की हमारे भीतर होनी शुरू हो जाए तो हम धर्म के जगत में प्रवेश करते हैं।

Love is inner. It is not about what you do; it is about the way you are. That is why love is nearest to religion. And if Jesus said, “Love is God,” it means just this: the way love is inner in our lives, when the innermost presence of the divine begins to dawn within us in the same way, we enter the realm of religion.

सूत्र को लें:

‘भंते!’

कोई पूछता है महावीर से, कोई जिज्ञासा करता है:

‘भंते! साधक कैसे चले? कैसे खड़ा हो? कैसे बैठे? कैसे सोए? कैसे भोजन करे? कैसे बोले--जिससे पाप-कर्म का बंध न हो?’

Take the sutra: “Bhante!” Someone asks Mahavira, a seeker inquires: “Bhante! How should a sadhaka walk? How should he stand? How should he sit? How should he sleep? How should he eat? How should he speak—so that there is no bondage of sinful karma?”

पूछने वाला कृत्यों के संबंध में पूछ रहा है। कैसे चले, कैसे बैठे, कैसे सोए, कैसे भोजन करे, कैसे बोले? यह सब कृष्ण से अर्जुन ने पूछा है गीता में कि स्थितप्रज्ञ की भाषा क्या है? वह कैसे बोलता है? समाधिस्थ का व्यवहार क्या है? वह कैसा व्यवहार करता है? ऐसा ही कोई साधक, कोई जिज्ञासु महावीर से पूछ रहा है कि हम क्या करें? जोर, ध्यान दें, करने पर है; हम क्या करें, जिससे कि पाप-कर्म का बंध न हो।

The questioner is asking about actions: how to walk, sit, sleep, eat, speak. This is what Arjuna asks Krishna in the Gita: “What is the language of the man of steady wisdom? How does he speak? What is the conduct of one established in samadhi?” In the same way, some seeker, some inquirer, is asking Mahavira: “What should we do?” Emphasis—notice—is on doing: what should we do so that the bondage of sinful karma does not occur?

पाप-कर्म के बंध से अर्थ है, जिससे मैं बंधूं न, गुलाम न होऊं; जिससे मैं कारागृह में बंद न होऊं; जिससे मेरी आंतरिक स्वतंत्रता नष्ट न हो; जिससे मैं भीतर खुले आकाश में विचरण कर सकूं; मुझे कोई बांधे न; कोई भी घटना मुझे बांधे न; मैं मुक्त रहूं, मेरा भीतरी मोक्ष नष्ट न हो।

“Bondage of sinful karma” means: so that I am not bound, do not become a slave; so that I am not imprisoned; so that my inner freedom is not destroyed; so that within I can roam in the open sky; that nothing binds me, no event binds me; that I remain free, my inner liberation is not lost.

यह समझ लेने जैसा है कि आदमी की गहनतम आकांक्षा स्वतंत्रता की है; गहनतम आकांक्षा मुक्ति की है। और जहां भी आप पाते हैं कि आपकी स्वतंत्रता में बाधा पड़ती है, वहीं कष्ट शुरू हो जाता है।

Understand this: the deepest longing of man is freedom; the deepest longing is liberation. Wherever you find that your freedom is obstructed, suffering begins.

इसलिए जो भी आपकी स्वतंत्रता में बाधा डालते हैं--वे चाहे मित्र ही क्यों न हों--वे दुश्मन की भांति मालूम होने लगते हैं। जिनसे आप प्रेम करते हैं, अगर वे भी आपके जीवन में बाधा बन जाएं और परतंत्रता लाएं, तो प्रेम कड़वा हो जाता है; जहरीला हो जाता है और पाय़जन हो जाता है। फिर उस प्रेम से रस नहीं बहता। फिर उस प्रेम में दुख और पीड़ा समाविष्ट हो जाती है।

That’s why whoever obstructs your freedom—even if they are friends—begins to feel like an enemy. Those you love, if they become obstacles in your life and bring dependence, love turns bitter, poisonous; it becomes poison. Then no juice flows in love; sorrow and pain are mixed with it.

जगत में ऐसा कुछ भी नहीं है जो आपको सुख दे सके, अगर आपकी स्वतंत्रता को नष्ट करता हो। इसलिए मनीषियों ने कहा है कि मोक्ष परम तत्व है। इसका अर्थ आप समझ लेना। इसका अर्थ हुआ, टु बी फ्री--टोटल फ्री--समग्र रूप से मुक्त। जहां कोई चीज बाधा नहीं बनती, और जहां मैं अपने निज-स्वभाव में पूरी तरह रह सकता हूं। जहां कोई मजबूरी नहीं है।

There is nothing in the world that can give you happiness if it destroys your freedom. That is why sages have said that moksha is the supreme value. Understand what this means: to be free—totally free. Where nothing becomes an obstacle, where I can live completely in my own nature, with no compulsion.

ऐसे चित्त की दशा ही मनुष्य की खोज है।

Such a state of consciousness is man’s quest.

तो न धन से पूरी होती वह खोज, क्योंकि धन भी चारों तरफ दीवाल बन जाता है। वह भी मुक्त कम करता और बांधता ज्यादा है।

So that quest is not fulfilled by wealth, for wealth becomes a wall around you. It frees you less and binds you more.

धनी आदमी को देखें। वह धन से मुक्त नहीं मालूम पड़ता; धन से और भी बंधा हुआ मालूम पड़ता है। इसका यह मतलब नहीं है कि आप गरीब हैं तो धन से मुक्त होंगे। गरीब तो और भी मुक्त नहीं हो सकता। जो नहीं है धन उसके पास, वह उसे बांधे रहता है।

Look at a rich man. He does not appear free from wealth; he seems bound by it. This does not mean that if you are poor you are free from wealth. The poor man cannot be free either. The one who does not have wealth is bound by the want of it.

तो दुनिया में गरीब और अमीर नहीं हैं। दुनिया में धन के आकांक्षी और जिनको धन उपलब्ध हो गया, धनिक; दो तरह के लोग हैं। एक जिनको धन अभी उपलब्ध नहीं हुआ है; ऐसे धनी; और एक जिनको धन उपलब्ध हो गया है, ऐसे धनी। गरीब तो खोजना बहुत मुश्किल है; गरीब का मतलब यह है कि जिसे धन की आकांक्षा ही नहीं है; जो धन की दौड़ में ही नहीं है। लेकिन वैसा गरीब सम्राट हो जाता है। धन मिल जाता है तो धन मुक्त नहीं करता दिखाई पड़ता; और भी बांध लेता है, कस कर बांध लेता है।

So in the world there are not poor and rich; there are those who desire wealth and those who have obtained it—two types of “wealthy.” One to whom wealth has not yet come—he is a would-be wealthy; and one to whom wealth has come—he is wealthy. It is very hard to find a truly poor person. Poor would mean one who has no desire for wealth at all; who is not in the race for wealth. But such a poor man becomes an emperor. When wealth comes, it does not appear to liberate; it binds even more, binds tight.

सुना है मैंने कि मुल्ला नसरुद्दीन के गांव में एक अमीर आदमी था। और जैसा कि अमीर होते हैं, महाकृपण था। कपड़े भी कभी धोता था, इसमें शक था; क्योंकि धोने से कपड़े जल्दी नष्ट हो जाते। घर में बीमारी आ जाए तो इलाज नहीं करवाता था! क्योंकि बीमारी तो अपने से ही ठीक हो जाती है, इलाज तो नाहक पैसे का खर्च है! उसने सब तरह के सिद्धांत बना रखे थे जो उसके पैसे को बचाते थे।

I have heard: in Mulla Nasruddin’s village there was a rich man—like the rich, he was a great miser. You’d doubt whether he ever washed his clothes—washing wears them out quicker. If illness struck the house, he wouldn’t get treatment—because illnesses cure themselves and treatment is needless expense. He had invented all sorts of principles to save his money.

फिर गांव में एक जादूगर, एक मदारी आया और उसकी बड़ी चर्चा फैली कि वह बड़े गजब के खेल दिखा रहा है। उसके खेल का नाम था: दि मिरेकल--चमत्कार। आखिर उस कंजूस को भी मन में खयाल उठने लगा। लेकिन मन में बड़ी पीड़ा होती थी, क्योंकि पत्नी कहती थी अगर तुम गए तो मैं भी जाऊंगी; बेटा कहता था, अगर तुम गए तो मैं भी जाऊंगा। तो तीन रुपये का खर्च था; एक रुपया टिकट थी एक-एक आदमी की।

Then a magician, a showman, came to the village, and word spread that he was doing amazing tricks. His show was called “The Miracle.” Even the miser began to feel tempted. But he was in great pain, because his wife said, “If you go, I’ll go too,” and the son said, “If you go, I’m going.” So it was three rupees—one rupee a ticket each.

तो तीन रुपये के मारे वह बड़ा परेशान था। मगर रोज खबरें आतीं कि बड़ा चमत्कार हो रहा है; बड़ा अदभुत जादू है, ऐसा कभी देखा नहीं। तो उसकी जिज्ञासा बढ़ती गई। आखिर संयम टूट गया। आखिरी दिन जब कि वह मदारी जाने वाला था, वह भी पहुंच गया अपनी पत्नी, बच्चे को लेकर। क्यू में खड़ा हो गया।

For those three rupees he was terribly troubled. But every day came news: a great miracle, an astonishing magic, never seen before. His curiosity kept increasing. At last, on the last day, when the showman was about to leave, he too arrived with his wife and child, and stood in the queue.

नसरुद्दीन भी यह देख कर कि कंजूस तीन रुपये खर्च करने जा रहा है, उसके पीछे-पीछे गया। वह भी क्यू में खड़ा हो गया कि क्या होता है। जब कंजूस पहुंचा खिड़की पर तो उसने मोल-भाव करना शुरू किया। खिड़की पर बैठी लड़की ने बहुत बार कहा कि मोल-भाव का सवाल ही नहीं है, तुम्हें देखना हो तो तीन रुपये खर्च होंगे। और अब देर मत करो, पहली घंटी हो चुकी है।

Seeing that the miser was about to spend three rupees, Nasruddin followed and stood behind him. When the miser reached the window, he began to bargain. The girl at the window said many times that bargaining was out of the question: “If you want to see, it will cost three rupees. And don’t delay; the first bell has rung.”

वह बार-बार खीसे में हाथ डालता और बाहर निकाल लेता। वह कहता कि आखिर डेढ़ रुपये में नहीं हो सकता क्या? और अब कोई भी तो नहीं है, हम तीन ही बचे हैं; एक मुल्ला नसरुद्दीन भर पीछे खड़ा है।

He kept putting his hand in his pocket and pulling it out. “Can’t it be done for one and a half?” he pleaded. “And anyway, there’s no one else—we three are the last; only one Mulla Nasruddin is behind us.”

उस लड़की ने कहा: अब आप टिकट लेते हैं या मैं खिड़की बंद करूं? आखिर उसने तीन रुपये... उसकी आंखों में आंसू भी आ गए। उसने तीन रुपये निकाल कर दिए। नसरुद्दीन ने कहा: नाउ आइ कैन गो टु माई होम, आइ हैव सीन दि मिरेकल--अब मुझे अंदर जाने की कोई जरूरत ही नहीं है, चमत्कार तो मैंने देख ही लिया।

The girl said, “Are you buying the tickets or shall I close the window?” At last he took out the three rupees—tears in his eyes—and paid. Nasruddin said, “Now I can go home; I have seen the miracle. There’s no need to go inside—the miracle I’ve already seen!”

धन भी पकड़ लेता है; प्रेम भी जिसे हम कहते हैं, वह भी पकड़ लेता है और जकड़ लेता है। हम जीवन में जो कुछ भी करते हैं, वह सब हमें गुलाम ही किए चला जाता है।

Wealth grabs you; so does what we call love—it grabs and shackles you. Whatever we do in life tends to enslave us.

जिज्ञासु महावीर से पूछ रहा है कि वह कौन सी कला है--किस ढंग से उठें, बैठें, चलें, व्यवहार करें कि कोई बंधन हमें न बांधे?

The inquirer asks Mahavira: what is that art—how to get up, sit down, walk, behave—so that no bondage binds us?

‘पाप-कर्म’ बंधन का पुराना नाम है। वह पुरानी भाषा है, जिससे हमारी स्वतंत्रता नष्ट न हो और हम उस अवस्था में पहुंच जाएं, जहां हम परम स्वतंत्र हैं। वही आनंद है। इसलिए महावीर ब्रह्म को भी परम अवस्था नहीं कहते--मोक्ष को परम अवस्था कहते हैं। क्योंकि जहां ब्रह्म भी मौजूद हो, दूसरा भी मौजूद हो, वहां थोड़ा बंधन होगा। जहां कोई भी न रह जाए; सिर्फ स्वयं का होना ही आखिरी स्थिति है, उस कैवल्य को कैसे पाया जाए? लेकिन पूछने वाला पूछ रहा है कर्म की भाषा में। जिज्ञासु कर्म की भाषा में ही पूछेगा।

“Sinful karma” is the old name for bondage. It is an old language for saying, “So that our freedom is not destroyed and we reach the state of supreme freedom.” That is bliss. That is why Mahavira does not call Brahman the ultimate state—he calls moksha the ultimate. For where Brahman too is present, where there is still the other, a subtle bondage remains. Where nothing remains—only one’s own being, that final aloneness—how is that attained? But the questioner asks in the language of action; a seeker will ask in the language of action.

महावीर ने उससे कहा:

‘आयुष्मान! साधक विवेक से चले; विवेक से खड़ा हो; विवेक से बैठे; विवेक से सोए; विवेक से भोजन करे; विवेक से बोले, तो उसे पाप-कर्म नहीं बांधता।’

Mahavira said to him: “Ayushman! Let the seeker walk with vivek; stand with vivek; sit with vivek; sleep with vivek; eat with vivek; speak with vivek—and sinful karma will not bind him.”

यहां एक क्रांतिकारी फर्क हो गया। महावीर का जोर कैसे चले, इस पर नहीं है; कैसे बैठे, इस पर नहीं है; कैसे उठे, इस पर नहीं है। सभी क्रियाओं के बीच उन्होंने विवेक को जोड़ दिया--विवेक से चले, विवेक से खड़ा हो, विवेक से बैठे।

Here a revolutionary shift occurs. Mahavira’s emphasis is not on how to walk, sit, get up. He inserts one thing into all actions: vivek—walk with awareness, stand with awareness, sit with awareness.

उठने-बैठने का मूल्य नहीं है, विवेक का मूल्य है। और ‘विवेक’ महावीर का कीमती शब्द है। विवेक से महावीर का अर्थ है: अवेयरनेस, होश। लेकिन जैन-परंपरा उसे बड़ा गलत समझी। जैन-परंपरा ने विवेक का शाब्दिक अर्थ लिया है--डिसक्रिमिनेशन। जैन-परंपरा ने सोचा कि भेद करके चलें कि यह गलत है, यह न करूं; और यह ठीक है, यह करूं, यह विवेक का अर्थ लिया।

It is not the posture that matters, but vivek. And “vivek” is Mahavira’s precious word. By vivek Mahavira means awareness, consciousness. But the Jain tradition misunderstood it. They took the literal meaning—discrimination. They thought: walk by discriminating, “this is wrong, don’t do it; this is right, do it.” That is how they defined vivek.

अगर यह विवेक का अर्थ लिया तो जिज्ञासु की और परमज्ञानी की भाषा में कोई फर्क ही नहीं हुआ। जिज्ञासु भी यही पूछ रहा था। इसलिए पंडितों को भी लगा कि अर्थ यही होगा महावीर का कि ‘विवेक से चले’--इसका मतलब यह कि देख कर चले कि जमीन पर कोई कीड़ा-मकोड़ा तो नहीं चल रहा है, हरी घास तो नहीं उगी है।

‘विवेक से सोए’--देख कर सोए कि कोई स्त्री तो कमरे में मौजूद नहीं है।

‘विवेक से भोजन करे’--देख ले कि जो भोजन दिया गया है, वह सब तरह से शुद्ध है। शुद्ध हाथों से बनाया गया है। और उसमें कोई अशुद्धि तो नहीं है।

If you take this meaning, then the language of the ignorant questioner and of the enlightened master remain on the same plane. The inquirer was asking just this. So the pundits also felt this must be what Mahavira meant: “Walk with vivek”—that is, look carefully to avoid stepping on insects, on green grass. “Sleep with vivek”—make sure no woman is present in the room. “Eat with vivek”—that the food is pure, prepared with clean hands, with no impurity.

एक अर्थ में पंडितों ने जो अर्थ लिया, वह ठीक मालूम पड़ेगा। क्योंकि साधक ने जो पूछा था, जिज्ञासु ने जो सवाल उठाया था, अगर महावीर उसी तल पर जवाब दे रहे हों, तो पंडितों ने जो अर्थ किए हैं जैन-परंपरा में, वे ठीक हैं। लेकिन जहां अज्ञानी पूछता है और ज्ञानी उत्तर देता है, वहां डाइमेन्शन, आयाम बदल जाते हैं; अज्ञानी की भाषा और ज्ञानी की भाषा में बुनियादी अंतर हो जाता है। जहां अज्ञानी की भाषा बहिर्मुखी होती है, ज्ञानी की भाषा अंतर्मुखी हो जाती है।

In one sense, the pundits’ meaning can seem right, because the seeker asked on that plane. But when the ignorant asks and the knower answers, the dimension changes; the ignorant speaks outwardly, the knower turns inward.

इसमें समझ लेना यह है कि सारी क्रियाओं के बीच जिस बात पर जोर है, वह विवेक है। क्रियाएं गौण हैं, विवेक महत्वपूर्ण है। और विवेक का अर्थ डिसक्रिमिनेशन नहीं है, भेद नहीं है। विवेक का अर्थ होश है, अमूर्च्छा है, अप्रमाद है, जागरूकता है। अगर विवेक का अर्थ--भेद है--गलत और सही में, तो बात बाहरी हो गई कि मैं चोरी न करूं, दान करूं। लेकिन अगर विवेक का अर्थ आंतरिक जागरूकता है, तो बाहर भेद करने का कोई सवाल नहीं है; भीतर मैं जागरूक रहूं। अगर भीतर मैं जागरूक हूं, तो चोरी होगी ही नहीं; नहीं करने का सवाल नहीं है। दान होगा; करने का सवाल नहीं है।

Understand: among all actions the emphasis is on vivek. Actions are secondary; awareness is primary. And vivek does not mean discrimination between right and wrong; it means awareness, non-stupor, heedfulness, wakefulness. If vivek meant outward discrimination—“let me not steal, let me donate”—then it remains external. But if vivek means inner awareness, there is no question of outward discrimination; let me be aware within. If I am aware within, stealing simply will not happen; there is no question of “not doing.” Giving will happen; there is no question of “doing.”

विवेक से जागा हुआ व्यक्ति बांटता ही रहता है। बांटना उसका आनंद हो जाता है। विवेक से जीता हुआ व्यक्ति दूसरे से छीनने का सोच भी नहीं सकता, क्योंकि दूसरे के पास न छीनने को कुछ है, न दूसरे से कुछ छीना जा सकता है। और छीनने की कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि जो भी हो सकता है, वह मेरे भीतर स्वयं मौजूद है। विवेक से जागा हुआ व्यक्ति अपनी अपार संपदा को देखता है।

One awakened by vivek simply shares; sharing becomes his joy. One who lives in awareness cannot even think of snatching from the other, because the other has nothing to snatch, nor can anything really be taken from another—and there is no need to snatch, for whatever can be is present within oneself. The awakened one sees his own inexhaustible treasure.

इस अपार संपदा का मालिक चोरी करने जाएगा, किसी से छीनेगा, झपटेगा; यह सवाल ही नहीं उठता है। और इस विवेक में एक महत्वपूर्ण बात दिखाई पड़नी शुरू होती है कि जो मैं देता हूं, उसी का मैं मालिक हूं; जो मैं दे सकता हूं, वही मेरी संपदा है; जो मैं रोक लेता हूं, उसका मैं मालिक नहीं हूं।

A crucial insight appears: I am the owner only of what I can give; what I can give is my real wealth; whatever I hoard, I do not own—it owns me.

इसलिए ध्यान रहे, जो भी आप दे पाते हैं, आप सिर्फ उसके ही मालिक हैं। दान ही खबर देता है कि आप मालिक थे। कंजूस मालिक नहीं है अपने धन का, धन ही कंजूस का मालिक है। जो दे सकता है, आनंद से दे सकता है! ध्यान रहे, सामान्य आदमी आनंद से ले सकता है, दे नहीं सकता। देने में पीड़ा है, लेने में सुख है। लेकिन अगर लेने में सुख है और देने में पीड़ा है, तो आपका जीवन पूरा का पूरा पीड़ा से भरा रहेगा।

So remember: you are the owner only of what you can give. Giving alone tells you that you were the master. The miser is not the master of his wealth; wealth is the master of the miser. He who can give, can give joyfully! Note: the ordinary man can take joyfully, not give. Giving hurts; taking pleases. But if taking pleases and giving hurts, your life will be filled with pain.

जैसे ही व्यक्ति के जीवन में क्रांति घटित होती है, होश आता है, सारे नियम बदल जाते हैं। लेने की जगह देना नियम हो जाता है। लेने में सुख नहीं, देने में सुख शुरू हो जाता है। इसलिए चोरी का तो प्रश्र्न नहीं है। दूसरे को नुकसान पहुंचाने का सवाल नहीं है। क्योंकि हम नुकसान दूसरे को इसीलिए पहुंचाना चाहते हैं कि हम भयभीत हैं कि दूसरा हमें नुकसान न पहुंचा दे।

When the inner revolution happens, when awareness arises, all rules change: giving replaces taking—it becomes the rule. Joy moves from taking to giving. So there is no question of stealing. No question of harming another. We harm others only because we are afraid the other may harm us.

मैक्यावली ने कहा है कि इसके पहले कि कोई तुम पर आक्रमण करे, तुम आक्रमण कर देना; क्योंकि पहले आक्रमण कर देना सुरक्षा का सुगमतम उपाय है, एकमात्र डिफेंस है जगत में। जहां हम खड़े हैं अंधेरे में, वहां पहले हमला कर देना है, इसके पहले कि कोई हमला करे।

Machiavelli said: before someone attacks you, attack him—preemptive strike is the easiest and only defense in this world. In the darkness where we live, better to strike first.

इसके पहले कि कोई मुझसे छीन ले, मैं छीन लूं; इससे पहले कि कोई मुझे दुख दे, मैं उसे दुख दे दूं; यही इस अंधेरे में चलती हुई व्यवस्था है। जैसे ही कोई भीतर होश से भरता है, यह सारी व्यवस्था बदल जाती है। इसके पहले कि कोई मुझसे छीने, मैं दे दूं, और देने से आनंदित हो जाऊं।

Before someone snatches from me, let me snatch; before someone hurts me, let me hurt him—that is how the arrangement runs in this darkness. As soon as one fills with awareness, the whole arrangement changes: before anyone can snatch from me, let me give—and be delighted in giving.

जीसस ने कहा है: कोई अगर तुम्हारा कोट छीने, तो तुम कमीज भी दे देना। और कोई अगर तुमसे एक मील बोझ ढोने को कहे, तो तुम दो मील तक चले जाना।

Jesus said: if someone takes your coat, give him your shirt too. And if someone asks you to carry his load for one mile, go with him two.

जीसस के इस वचन को ईसाइयत ठीक से समझ नहीं पाई। यह वचन जीसस को भारत से ही मिला। यह वचन बौद्ध विश्र्वविद्यालयों की हवा से जीसस को मिला। और इसके पीछे दान का सवाल नहीं है, इसके पीछे होश का सवाल है। जितना होशपूर्ण व्यक्ति हो, उतना छीनने से मुक्त हो जाता है और देने में सरल हो जाता है।

Christianity has not understood this saying. It came to Jesus from India—from the air of Buddhist universities. Behind it is not the question of charity but of awareness. The more aware a person is, the freer he is from grabbing and the simpler in giving.

महावीर को ध्यान रखें। चलें, खड़े हों, बैठें, सोएं, भोजन करें, बोलें--यह सब गौण है। सबके भीतर एक शर्त है, विवेक से। अगर विवेक सध जाए, तो सब सध जाएगा।

Keep Mahavira in mind. Walking, standing, sitting, sleeping, eating, speaking—all are secondary. One condition underlies all: with awareness. If awareness is mastered, all is mastered.

मैंने सुना है कि मुल्ला नसरुद्दीन को उसके चिकित्सक ने कहा कि तू शराब पीना बंद कर दे। अब नशा बहुत ज्यादा बढ़ने लगा है।

...गया था चिकित्सक के पास। तो हाथ जब चिकित्सक ने उसका अपने हाथ में नाड़ी देखने को लिया, तो उसका हाथ इतना कंप रहा था कि उसके चिकित्सक ने कहा कि मालूम होता है, जरूरत से ज्यादा पीने लगे हो! बहुत पी रहे हो! हाथ इतना कंप रहा है!

I have heard: Nasruddin’s doctor told him, “Stop drinking. The intoxication is getting too much.” When the doctor took his pulse, his hand trembled so much that the doctor said, “It seems you’re drinking excessively! Your hand trembles that much!”

नसरुद्दीन ने कहा: कहां पी पाता हूं! ज्यादा तो जमीन पर ही गिर जाती है। पर चिकित्सक ने कहा: अब बहुत हो गया, अब रुको! तुम्हारे गिरने का वक्त करीब आया जा रहा है। तुम यह शराब बंद करो, इसी से नशा हो रहा है।

Nasruddin said, “I hardly manage to drink. Most of it spills on the floor.” The doctor said, “Enough! Stop now. You’re approaching a dangerous fall. It’s the alcohol that’s causing the intoxication.”

नसरुद्दीन ने कहा कि मैं थोड़ा वैज्ञानिक बुद्धि का आदमी हूं। पक्का नहीं कि नशा किस बात से हो रहा है, क्योंकि मैं शराब में सोडा मिला कर पीता हूं। पता नहीं, सोडा से हो रहा है।

Nasruddin said, “I’m a bit of a scientific man. It’s not certain what causes the intoxication, because I drink alcohol mixed with soda. Who knows—maybe it’s the soda.”

चिकित्सक ने कहा: क्या तुम पागल हो गए हो, नसरुद्दीन?

The doctor said, “Have you gone mad, Nasruddin?”

नसरुद्दीन ने कहा: मुझे कुछ दिन का वक्त दो। मेरे पास जरा वैज्ञानिक बुद्धि है, मैं प्रयोग करके देख लूं।

Nasruddin said, “Give me a few days; I have a scientific mind. I’ll experiment.”

तो उसने एक दिन ब्रांडी में सोडा मिला कर पीया। फिर दूसरे दिन उसने व्हिस्की में सोडा मिला कर पीया। फिर तीसरे दिन तीसरी तरह की शराब में सोडा मिला कर पीया। ऐसे सात दिन उसने देखा कि हर हालत में नशा होता है--और एक ही कामन एलिमेंट है, सोडा।

So one day he drank brandy with soda, the second day whiskey with soda, the third day another liquor with soda. For seven days he saw that in every case intoxication occurred—and only one common element was present: soda.

तो उसने चिकित्सक को कहा कि तुम गलती में हो, और जिसने भी तुमको कहा कि शराब से नशा होता है, वह नासमझ है। मैंने हर हालत में, हर चीज से सोडा मिला कर पीकर देख लिया है। लेकिन सोडा ही नशे का कारण है। तो अब मैं सोडा छोड़ता हूं, खाली शराब पीऊंगा।

So he told the doctor, “You are mistaken. Whoever told you intoxication comes from alcohol is ignorant. I have tested every liquor mixed with soda. It’s the soda that causes intoxication. Now I’ll drop soda—drink only alcohol.”

महावीर ने अनुभव से जाना है कि मूर्च्छा हर कृत्य के पीछे पाप है। हर कृत्य के पीछे मूर्च्छा पाप है। आप क्या करते हैं, यह बात बहुत मूल्यवान नहीं है। उसके पीछे मूर्च्छा है, बेहोशी है। वही बेहोशी उपद्रव है। बेहोशी का कारण कोई भी हो सकता है।

Mahavira, out of experience, saw that the stupor behind every act is sin. Whatever you do is less important; the stupor, the unconsciousness behind it, is the trouble. The cause of stupor can be anything.

मैं एक बहुत बड़े सिने-दिग्दर्शक सी. बी. डिमायल का जीवन पढ़ता था। उसने बड़े अनूठे चित्र निर्मित किए हैं। अरबों रुपये के खर्च से एक-एक दृश्य बनाया। मरते वक्त डिमायल का खयाल था कि एक दृश्य और मैं ले लूं--जगत की सृष्टि का दृश्य, जब परमात्मा छह दिन में जगत बनाता है--कैसे बनता है जगत। अरबों-अरबों डालर का खर्च था। लेकिन उसने हिम्मत की और स्पेन में एक घाटी खरीदी। और उस एकांत निर्जन घाटी में अरबों रुपयों का वैज्ञानिक इंतजाम किया; दस मिनट की व्यवस्था की कि कैसे प्रकाश पैदा होता है। फिर कैसे पृथ्वी का जन्म होता है। फिर कैसे पौधे पैदा होते हैं। फिर कैसे जीवन का अवतरण होता है--और छह दिन में परमात्मा कैसे प्रकृति को पूरा निर्मित करता है।

I was reading the life of the great film director Cecil B. DeMille. He created amazing pictures. At the time of his death he wanted to film one more scene—the creation of the world: how God makes the world in six days. It would cost millions of dollars. He bought a valley in Spain, made an enormous scientific set, a ten-minute extravaganza—how light is created, then the birth of the earth, then plants, then the descent of life—how in six days God completes nature.

जगत का, विश्र्व का जन्म! यह इतना खर्चीला मामला था, और दस मिनट में अरबों डालर का खर्च था। और एक ही बार यह हो सकता था। अगर इसका दुबारा फिर से चित्र लेना पड़े, अगर एक दफे में फिल्म गलत हो जाए, कैमरामैन भूल-चूक कर जाए, तो फिर दस गुना खर्च होगा। और बड़ा उपद्रव था।

It was so costly that it had to be done in one take. If the filming failed, doing it again would cost ten times more; it was a huge risk.

इसलिए डिमायल ने चारों तरफ पहाड़ियों पर चार कैमरामैन के समूह खड़े किए; और सबको हर हालत में चेतावनी दी कि सब चित्र लेना ताकि कोई भूल-चूक न हो जाए। एक ही बार में यह घटना हो जानी चाहिए।

So DeMille placed four camera crews on surrounding hills, warning everyone: “In any case capture it. This must happen in a single try.”

फिर जन्म हुआ उस वैज्ञानिक व्यवस्था से प्रकाश का, खुद डिमायल रोने लगा, इतना अदभुत दृश्य था; कंपने लगा; आनंदविभोर हो गया। और जब दृश्य पूरा हुआ दस मिनट के बाद, तो उसने पहला काम किया कि पहले कैमरामैन को फोन किया और पूछा कि क्या हालत है? उस कैमरामैन ने कहा कि क्षमा करें, मैं शर्मिंदा हो रहा हूं कि क्या कहूं। मैं तो भूल ही गया। दृश्य इतना अदभुत था कि मैं देखने में लग गया, चित्र तो ले नहीं पाया।

As the engineered light burst forth, DeMille himself began to weep, so wondrous was the scene; he trembled, was ecstatic. When it ended after ten minutes, the first thing he did was call the first cameraman: “How did it go?” The cameraman said, “Forgive me, I’m ashamed to say it—I forgot to shoot. The scene was so amazing I started watching it, not filming it.”

डिमायल की जैसी आदत थी, उसने दो-चार भद्दी गालियां दीं, और उसने कहा कि मुझे पता ही था कि यह उपद्रव होने वाला है, इसलिए मैंने चार इंतजाम किए।

दूसरे को फोन किया। उसने कहा कि सब ठीक था, लेकिन फिल्म चढ़ाना भूल गए। यह तो जब दृश्य खत्म हो गया, कैमरे में झांका तो पता लगा कि हम नाहक ही शटर दबाते रहे, फिल्म तो थी ही नहीं।

True to his temper, DeMille swore a few curses. “I knew this would happen; that’s why I made four arrangements.” He called the second. “Everything was fine, but we forgot to load the film. When the scene ended and I looked into the camera, I realized we were pressing the shutter for nothing—there was no film.”

अब तो उसका हृदय धड़कने लगा कि यह तो बहुत मुश्किल मामला दिखता है।

तीसरे को डरते हुए फोन किया। तीसरे ने कहा कि क्या आपको कहूं, मर जाने का मन होता है। सब ठीक था; फिल्म ठीक चढ़ी थी; कैमरा बिलकुल तैयार था--लेंस से टोपी उतारना भूल गया। दृश्य ही ऐसा था डिमायल, कि हम क्या करें।

His heart began to pound. He called the third, fearing the worst. “I feel like dying,” the third said. “Everything was ready—film loaded, camera set—but I forgot to remove the cap from the lens. The scene was like that, DeMille! What could I do?”

चौथे को तो उसे भय होने लगा फोन करने में। लेकिन जब चौथे को फोन किया तो आशा बंधी। उसने कहा: हलो सी. बी.--चौथे आदमी ने कहा, उसकी आवाज से ऐसा लगा कि कम से कम चौथा ठीक अवस्था में चित्र ले लिया होगा। तो उसने पूछा कि कोई गड़बड़ तो नहीं? उसने कहा कि बिलकुल नहीं। सब ठीक है? उसने कहा: ऐसा ठीक कभी नहीं था, जैसा सब ठीक है।

फिल्म चढ़ी है?

बिलकुल फिल्म चढ़ी है।

तुमने टोपी अलग कर ली लेंस की?

He dreaded calling the fourth. But when he did, there was hope. “Hello, C.B.,” the fourth said; his voice sounded confident. “Any problems?” “None at all. Everything’s perfect.” “Film loaded?” “Absolutely.” “Lens cap off?” “Completely.”

बिलकुल अलग है।

 

डिमायल ने कहा: धन्यवाद परमात्मा का!

उसे चौथे आदमी ने कहा: रिलैक्स सी. बी., जस्ट गिव ए हिंट; व्हेन यू आर रेडी, वी आर रेडी--बस, जरा इशारा करो, हम बिलकुल तैयार हैं।

पता चला वह चौथे आदमी में जो जान मालूम पड़ रही थी, वह नशा किए था। वह शराब पी गया था। अभी उनको यह पता ही नहीं था कि वह दृश्य हो चुका!

“Thank God!” said DeMille. The fourth replied, “Relax, C.B. Just give a signal—when you’re ready, we’re ready.” It turned out that the confidence in his voice came from the fact that he was drunk. They didn’t even know the scene had already happened!

महावीर जीवन की सारी भूल, सारे पाप के पीछे, मूर्च्छा को, बेहोशी को...।

बेहोशी का कारण कुछ भी हो। चाहे उत्तेजना आ जाए, तो भी आदमी बेहोश हो जाता है। क्रोध आ जाए, तो भी आदमी बेहोश हो जाता है। कामवासना आ जाए, तो भी आदमी बेहोश हो जाता है। लोभ पकड़ ले, तो भी आदमी बेहोश हो जाता है। अहंकार पकड़ ले, तो भी आदमी बेहोश हो जाता है।

Mahavira says the root of all mistake, all sin in life, is stupor—unconsciousness. The cause can be anything: excitement makes you unconscious; anger makes you unconscious; lust makes you unconscious; greed binds you; ego grabs you—all make you unconscious.

एक तत्व खयाल में रखने जैसा है कि जब भी कोई बुराई पकड़ती है, तो उसमें एक अनिवार्य भीतरी शर्त है कि आप बेहोश होने चाहिए। आपने क्रोध में देखा होगा कि आप ऐसा काम कर लेते हैं, जो आप कभी कर नहीं सकते थे। बाद में पछताते हैं, रोते हैं, सोचते हैं, यह कैसे किया? लेकिन वह किया इसलिए कि आप उस वक्त होश में नहीं थे।

Note this one thing: whenever any evil seizes you, an unavoidable inner condition is present—you must be unconscious. In anger you do what you could never imagine doing; later you repent, cry, wonder, “How did I do that?” Because at that moment you were not aware.

लोभ में आदमी कुछ भी कर लेता है। अहंकार में आदमी कुछ भी कर लेता है। कामवासना से भरा हुआ आदमी कुछ भी कर लेता है। विक्षिप्तता पकड़ लेती है। महावीर का निदान यह है कि आप जब भी बुरा करते हैं, तो क्या बुरा करते हैं, यह महत्वपूर्ण नहीं है; उस बुरे के पीछे एक अनिवार्य बात है कि आप होश में नहीं होते।

In greed a person can do anything. In ego a person can do anything. Filled with lust, a person can do anything. A frenzy takes over. Mahavira’s diagnosis: whenever you do wrong, what you do is not important; behind it one unavoidable thing is present—you were not aware.

इसलिए कृत्यों को बदलने का कोई सवाल नहीं है। भीतर से होश सम्हालने का सवाल है। और मूर्च्छा छोड़ने का सवाल है। उठते, बैठते, सोते, भोजन करते, होशपूर्वक करना है।

So there is no question of changing actions; the question is to regain inner awareness, to drop stupor. Whether walking, sitting, sleeping, eating—do it with awareness.

आप चलते हैं--आपका चलना बेहोश है। आपको चलते वक्त बिलकुल पता नहीं होता कि आप चल भी रहे हैं। चलने का काम शरीर करता है। यह ऑटोमैटिक है, यांत्रिक है।

You walk—your walking is unconscious. You don’t even know you are walking. The body does it; it’s automatic, mechanical.

चलने को भी छोड़ दें। एक आदमी साइकिल चला रहा है; उसे पता भी नहीं होता है कि वह चला रहा है। आप अपनी कार चला रहे हैं। आप कहां मुड़ जाते हैं, कब घर के दरवाजे पर आप आ जाते हैं, कब अपने गैरेज में चले जाते हैं, इस सबके लिए आपको सोचने की जरूरत नहीं है। इस सबका होश भी रखने की जरूरत नहीं है। यह सब होता है रोज की यांत्रिकता से। अगर कोई बीच में एक्सीडेंट होने की अवस्था आ जाए, तो क्षण भर को होश आता है, अन्यथा यंत्रवत सब चलता रहता है।

Let alone walking. A man rides a bicycle; he may not be aware he is riding. You drive your car; when do you turn, when do you reach home, when do you pull into your garage—you don’t need to think, you don’t need to be aware. Habit does it. If an accident looms, awareness flashes for a split second; otherwise all runs mechanically.

आपने कभी देखा, अचानक एक्सीडेंट होने की हालत आप कार चलाते हों और आ जाए, तो एक झटका लगता है नाभि पर; सारा शरीर का यंत्र हिल जाता है। विचार बंद हो जाते हैं। एक सेकेंड को होश आता है, अन्यथा सब बेहोशी में चलता चला जाता है।

You may have noticed: when an accident almost happens, a jerk hits the navel, the whole mechanism shakes, thinking stops—for a second awareness comes; otherwise all goes on in sleep.

हमारी जिंदगी पूरी बेहोशी में चलती चली जाती है। जैसे हम सोते हुए चल रहे हों। हमें पता ही नहीं होता, हम क्या कर रहे हैं। बस, यंत्रवत करते चले जाते हैं। रोज वही करते हैं, इसलिए रोज वही करते चले जाते हैं। ठीक वक्त भोजन कर लेते हैं; ठीक वक्त सो जाते हैं; ठीक वक्त प्रेम कर लेते हैं; ठीक वक्त स्नान कर लेते हैं। सब बंधा हुआ है। उस बंधे में आपको सोच-विचार की, होश की कोई भी आवश्यकता नहीं है।

Our life goes on in sleep. We are walking as if asleep. We don’t know what we are doing. We just go on mechanically. We eat at the set time, sleep at the set time, make love at the set time, bathe at the set time. Everything is fixed; no need for thinking or awareness.

इस अवस्था को महावीर सोई हुई अवस्था कहते हैं, एक तरह से हिप्नोटाइज्ड, नशे में। और महावीर कहते हैं, यही पाप का मूल कारण है। इसलिए जो भी हम करते हैं, उस करने में होश न होने की वजह से हम बंधते हैं। हम प्रेम करें तो बंध जाते हैं। हम धर्म करें तो बंध जाते हैं। हम मंदिर जाएं तो गुलामी हो जाती है, हम न जाएं तो गुलामी हो जाती है।

Mahavira calls this a sleeping state—a kind of hypnotic trance, a drunkenness. And he says this is the root cause of sin. Because we are un-aware in our doing, we are bound. We love and get bound. We practice religion and get bound. We go to the temple and are enslaved; we don’t go and are enslaved.

हम जो कुछ भी करें, मूर्च्छा से गुलामी का जन्म होता है। मूर्च्छा गुलामी की जननी है। इसलिए महावीर कहते हैं, विवेक से चले, विवेक से खड़ा हो, विवेक से बैठे, विवेक से सोए, विवेक से भोजन करे, विवेक से बोले, तो उसे पाप-कर्म नहीं बंधता।

Whatever we do, stupor gives birth to bondage. Stupor is the mother of slavery. Therefore Mahavira says: walk with awareness, stand with awareness, sit with awareness, sleep with awareness, eat with awareness, speak with awareness—and sinful karma does not bind.

प्रत्येक कृत्य में विवेक समाविष्ट हो जाए। प्रत्येक कृत्य की माला मनके की तरह हो जाए और भीतर विवेक का धागा फैल जाए। चाहे किसी को दिखाई पड़े या न पड़े लेकिन आपको विवेक भीतर बना रहे।

Let awareness be threaded through every act. Let every act be a bead on the mala, and within let the string of awareness run. Whether anyone sees it or not, you keep awareness inside.

कैसे करेंगे इसे? हमें आसान होता है, अगर कोई कृत्य बदलने को कह दे। कह दे कि दुकान छोड़ दो, मंदिर में बैठ जाओ; समझ में आता है; सरल बात है; क्योंकि छोड़ने वाला तो बदलता नहीं है। वह तो पकड़ने वाला ही बना रहता है।

How to do this? It is easy for us if someone tells us to change an action: “Leave your shop, sit in a temple.” That we can understand—simple, because the one who grasps doesn’t change; the grasping remains.

मकान छोड़ देते हैं, मंदिर पकड़ लेते हैं। पकड़ने में कोई फर्क नहीं आता। मुट्ठी बंधी रहती है। धन छोड़ते हैं, त्याग पकड़ लेते हैं। गृहस्थ का वेश छोड़ते हैं, साधु का वेश पकड़ लेते हैं। पकड़ना जारी रहता है। मूर्च्छा में कोई अंतर नहीं पड़ता है।

You leave the house, you grasp the temple; the fist stays clenched. You drop wealth, you grasp renunciation. You drop the householder’s robe, you grasp the monk’s robe. The grasping continues; the stupor remains.

ऊपरी चीजें बदल जाती हैं; लेबल बदल जाते हैं; नाम बदल जाते हैं; भीतर की वस्तु वही की वही बनी रहती है। इसलिए बहुत आसान है कि कोई हम से कह दे कि हिंसा मत करो। मांसाहार मत करो। रात पानी मत पीओ। बिलकुल आसान है, छोड़ देते हैं।

लेकिन कोई हमसे कहे, चौबीस घंटे होश रखो। यह बड़ा कठिन है। एक सेकेंड भी होशपूर्वक जीना अत्यंत दूभर है। अत्यंत दूभर है! अगर आप कोशिश करें पांच मिनट रास्ते पर चलने की कि मैं होशपूर्वक चलूंगा, तो आप पाएंगे कि एक सेकेंड भी नहीं चल पाए, दो कदम भी नहीं उठा पाए कि मन कहीं और चला गया। आप फिर यंत्र की भांति चलने लगे।

Outer things change; labels change; names change; inside remains the same. So it’s very easy when someone says, “Don’t be violent. Don’t eat meat. Don’t drink water at night.” Easy to drop. But if someone says, “Be aware twenty-four hours”—that is hard. To live even one second in awareness is tremendously difficult. Try to walk for five minutes on the road with awareness—you will find you cannot walk one second; you cannot raise two steps before the mind wanders. You begin again to walk mechanically.

भीतर से इस यांत्रिकता को तोड़ने का सवाल है। भीतर यह यंत्रवत्ता न रह जाए। कुछ भी हो मेरे जीवन में, हाथ भी हिले, आंख भी झपके, तो मेरी जानकारी के बिना न हो। मैं होश से भरा रहूं, तो ही हो।

The task is to break this inner mechanicalness, so that nothing happens without your knowing. Even a blink should not be without your awareness.

कठिन होगा। तपश्र्चर्या होगी। और बड़ी चेष्टा के बाद ही, वर्षों और जन्मों की चेष्टा के बाद ऐसी क्षमता भीतर आनी शुरू होती है, ऐसा इंटिग्रेशन और क्रिस्टेलाइजेशन होता है, जब आदमी होशपूर्वक होता है।

It will be difficult. It is a tapascharya. Only after great effort, after years and lifetimes of effort, does the capacity come, that integration and crystallization, where one becomes aware.

गुरजिएफ पश्र्चिम में एक महत्वपूर्ण संत था अभी, इस सदी में। मरने के कुछ दिन पहले उसने डेढ़ सौ मील की रफ्तार से कार चलाई और जान कर दुर्घटना की। दुर्घटना भयंकर थी; जान कर की गई थी। एक चट्टान, एक वृक्ष से जाकर टकरा गया। कोई डेढ़ सौ फ्रैक्चर हुए। पूरे शरीर की हड्डी-हड्डी टूट गई। कुछ बचा ही नहीं साबित। और जब उसके मित्रों ने कहा... लेकिन वह पूरे होश में था, होश नहीं खोया था। तो जब उसके मित्रों ने, शिष्यों ने कहा कि यह आपने क्या किया? डेढ़ सौ मील की रफ्तार से गाड़ी चलाने का कोई कारण न था इतने संकरे रास्ते पर। कोई प्रयोजन भी नहीं था। कोई जल्दी भी नहीं थी।

तो गुरजिएफ ने कहा कि यह सब जान कर किया गया है। और मैं मरने के पहले यह देखना चाहता था कि मेरा शरीर चकनाचूर हो जाए, तो भी मेरा होश न खोए। अब मैं निश्र्चिंत हूं। अब मरते वक्त मौत मेरा कुछ भी नहीं बिगाड़ सकती; मेरा होश कायम रहेगा। इससे ज्यादा मौत क्या करेगी! सारा शरीर टूट गया है, लेकिन एक क्षण को होश नहीं खोया है!

Gurdjieff, an important saint in the West in this century, a few days before dying drove a car at a hundred and fifty miles an hour and deliberately crashed it. The crash was terrible; he did it knowingly. He rammed into a rock, a tree. Around a hundred and fifty fractures—every bone shattered. Nothing left intact. Yet he remained fully conscious, didn’t lose awareness. When his friends asked, “What have you done? Why drive at such speed on such a narrow road? No purpose, no hurry,” he said, “I did it knowingly. Before dying I wanted to see whether, if my body is crushed, I still would not lose awareness. Now I am at ease. Death can do nothing to me; my awareness will remain. What more can death do? The whole body is broken, yet not for a moment did awareness slip.”

उसका शिष्य ऑस्पेंस्की मरते वक्त, गुरजिएफ का शिष्य अपने मित्रों को अपने साथ लिया और कार से यात्रा पर निकल गया। कहीं रुके ही नहीं। रात आ जाए, तो भी गाड़ी चलाता रहे। आखिर उसके मित्रों ने कहा, यह क्या कर रहे हो? तीन दिन हो गए हैं, न तुम रुकते, न तुम सोते।

तो ऑस्पेंस्की ने कहा कि मैं जागते हुए ही मरना चाहता हूं। सोते में, नींद में पता नहीं, मैं मौत के वक्त ठीक होश रख सकूं, न रख सकूं। तो मैं मरूंगा तो मैं चलते ही रहना चाहता हूं इस कार में; चलाते ही रहना चाहता हूं इसको। मैं मरना चाहता हूं जागता हुआ, ताकि मुझे पक्का पता हो कि जब मौत आई, तो मेरे भीतर होश जरा भी नहीं खोया।

His disciple Ouspensky, at the time of his own death, took his friends in a car journey, not stopping anywhere. Night fell, still he drove. His friends said, “What are you doing? Three days now, neither stopping nor sleeping.” Ouspensky said, “I want to die awake. In sleep I don’t know whether at the moment of death I can keep awareness. So I will die while driving; I’ll keep driving. I want to die awake, so I know for certain that when death comes, my awareness does not falter.”

महावीर इस विवेक को कह रहे हैं। उनका विवेक कोई नैतिक बात नहीं है, एक बड़ी यौगिक प्रक्रिया है। आप कुछ भी करते हैं, आपको पता ही नहीं होता। आप बैठे हैं, आपका पैर हिल रहा है कुर्सी पर। आप कोई कारण बता सकते हैं, क्यों हिल रहा है? अगर आपको मैं कहूं कि आपका पैर हिल रहा है, आप नाहक पैर हिला रहे हैं; क्योंकि चल नहीं रहे हैं, बैठे हैं, तो पैर क्यों हिला रहे हैं? तो पैर रुक जाएगा। क्योंकि आपको होश आ गया। लेकिन कारण आप भी नहीं बता सकते।

This is what Mahavira calls vivek. His vivek is not a moral notion; it is a profound yogic process. You do things without knowing. You sit on a chair and your leg is shaking. Can you say why? If I tell you your leg is shaking needlessly—because you’re not walking, you’re sitting—then the leg will stop, because awareness has come. But you cannot say why it was shaking.

महावीर कहेंगे कि अगर कुर्सी पर बैठ कर पैर भी हिल रहा है, तो होशपूर्वक ही हिलाओ, जानते हुए हिलाओ कि कोई कारण है। कारण जरूर है वहां; एक बेचैनी है भीतर। वह बेचैनी पैर से बह रही है। आप बैठे हैं, तो करवट ही बदलते रहेंगे बैठे हुए। वह बेचैनी करवट बदल रही है। भीतर एक बेचैनी का विक्षिप्त ज्वर चल रहा है। कोई चैन नहीं है।

Mahavira would say: if even a leg is to shake while sitting, shake it knowingly; be aware, for there is a reason—there is inner restlessness flowing out through the leg. You are sitting and keep changing posture—restlessness is shifting. There is a fever of restlessness within; no ease.

इस बेचैनी को जानो और निकालो--लेकिन होशपूर्वक। इसको बेहोशी में मत बहने दो। क्योंकि यह बेहोशी में अगर बह रहा है, तो इसका मतलब यह हुआ कि तुम न तो अपने मालिक हो, न अपने कृत्यों के मालिक हो सकते हो। क्योंकि जो इतने छोटे कृत्यों का मालिक नहीं है, वह सोचे कि मैं चोरी नहीं करूंगा, मैं क्रोध नहीं करूंगा, मैं हत्या नहीं करूंगा, उसका आप भरोसा मत करना।

Know this restlessness and dissolve it—but consciously. Don’t let it run unconsciously, for that would mean you are not the master of yourself, nor can you be master of your actions. He who is not master of such small acts—can he be trusted not to steal, not to be angry, not to kill? Don’t trust him.

आप कभी सोचते हैं कि आप हत्या करेंगे? आप कभी नहीं सोचते। जिन्होंने हत्या की हैं, उन्होंने भी करने के पहले कभी नहीं सोचा था कि हत्या करेंगे। मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि जो लोग निरंतर सोचते रहते हैं कि हत्या करेंगे, वे हत्या नहीं करते। अक्सर वे लोग हत्या करते हैं, जिन्होंने कभी सोचा ही नहीं। लेकिन किसी ज्वर के क्षण में, विक्षिप्तता के क्षण में घटना घट जाती है। वे किसी की गर्दन दबा देते हैं। दबाने के बाद ही उनको पता चलता है कि यह क्या कर बैठे! यह क्या हो गया!

Do you ever think you will murder? Never. Those who murdered had never thought beforehand that they would. Psychologists say the ones who keep thinking of murder don’t commit it; often those murder who had never thought of it. In a fevered moment, in a fit, it happens—they press someone’s throat, and only afterward do they realize: “What have I done! What happened!”

लेकिन यह आप भी कर सकते हैं! क्योंकि जिन्होंने किया है, वे आप ही जैसे भले लोग थे। उनमें कोई अंतर नहीं था करने के पहले। करने के पहले वे भी भरोसा नहीं कर सकते थे कि उनसे और हत्या हो सकती है! लेकिन उनसे हो गई। आपसे भी हो सकती है।

You too can do it, because those who did were good people like you. Before doing it they could not have imagined it either. But it happened to them. It can happen to you.

होने का सारा कारण मौजूद है--क्योंकि आप बेहोश हैं। आप जा रहे हैं, आपने कभी चोरी नहीं की, लेकिन आपको लाख रुपये के नोट रखे हुए दिखाई पड़ जाएं, चोर जो भीतर सोया था, फौरन जग जाएगा। वह आपको हजार दलीलें दे देगा। वह हजार दलीलें खोज लेगा। वह दलीलें फिर बुद्धि को समझाने के लिए हैं ताकि होश न रह जाए; ताकि बुद्धि सो जाए। चोरी आपसे हो जाएगी। यह जो चोरी है, यह आप किसी भी क्षण कर सकते हैं। आप कहेंगे कि मैं नहीं कर सकता। उसका कारण है कि पांच रुपये का नोट रहा होगा, पांच लाख नहीं रहे होंगे। पांच रुपये के नोट की आप चोरी नहीं करते--उतना आपकी मूर्च्छा के लिए काफी नहीं है। हर आदमी की चोरी की सीमा है। गरीब आदमी पांच रुपये की कर लेता है, अमीर आदमी पांच लाख की करता है। और अमीर आदमी है, पांच करोड़ की करता है। वह पांच करोड़ की चोरी करने वाला पांच की चोरी नहीं करता, इससे आप यह मत समझ लेना कि अचोर है। पांच रुपये की चोरी करने वाला पांच कौड़ी की नहीं करेगा, इससे आप यह मत समझना कि वह अचोर है।

The entire cause is present—you are unconscious. You are walking; you have never stolen, but if bundles of a million rupees lie there, the thief sleeping within will awaken. He will give you a thousand arguments, find a thousand rationalizations—to put your intelligence to sleep so that awareness doesn’t arise. You will steal. You say, “I can’t.” That’s only because the note was five rupees, not five million. Each person has his price. A poor man steals five rupees; a rich man steals five lakhs; a richer one steals fifty million. The one who steals fifty million won’t steal five—don’t imagine he’s honest. The one who steals five won’t steal five paise—don’t imagine he’s honest.

तब तक चोरी नहीं मिटेगी, जब तक मूर्च्छा नहीं मिटती। यह हो सकता है कि आपकी चोरी की कीमत हो कि कितनी कीमत पर आप चोरी करेंगे। छोटे आदमी छोटी चोरी करते हैं, बड़े आदमी बड़ी चोरी करते हैं। छोटे आदमी बहुत सी चोरी करते हैं--क्योंकि छोटी-छोटी करते हैं। बड़े आदमी थोड़ी चोरी करते हैं; कभी करते हैं; एकाध करते हैं--लेकिन बड़ी करते हैं। वह सब पूरा कर लेते हैं। पूरी जिंदगी की चोरी एक दफा में निपटा लेते हैं।

हर आदमी की कीमत है। और कीमत परिस्थिति पर निर्भर है, आपके होश पर निर्भर नहीं है। आप सभी तरह के पाप कर सकते हैं, जो किसी मनुष्य ने कभी किए हों।

Stealing will not end until stupor ends. Your “price” can vary. Small people commit many small thefts; big people a few big ones—finish a lifetime’s thieving in one go.

इसे ध्यान में रखें। हर आदमी के भीतर पूरी मनुष्यता बैठी हुई है। जो पाप कभी भी हुआ है इस पृथ्वी पर, वह आप भी कर सकते हैं। उलटी बात भी सही है, जो पुण्य इस पृथ्वी पर कभी भी हुआ है, वह आप भी कर सकते हैं। आपके भीतर चंगीज खान बैठा है और महावीर भी बैठे हैं। दोनों की मौजूदगी है। और दोनों की मौजूदगी इस बात पर निर्भर करती है कि कौन सक्रिय हो जाएगा।

Every human being carries all of humanity within. Every sin ever committed on this earth—you too can commit. The reverse is also true: every virtue that ever blossomed—you too can. Genghis Khan sits within you—and so does Mahavira. Both are present. Which one acts depends on which becomes active.

मूर्च्छा बढ़ती चली जाए तो आप चंगीज खान की तरफ गिरने लगते हैं। होश बढ़ने लगे तो महावीर की तरफ उठने लगते हैं। परम होश के क्षण में वही आपके भीतर से भी होगा जो बुद्ध को, महावीर को, कृष्ण को, क्राइस्ट को हुआ है। परम बेहोशी के क्षण में वही आपसे होगा जो हिटलर से, नेपोलियन से, सिकंदर से, चंगीज खान से, तैमूरलंग से हुआ है।

If stupor increases, you gravitate toward Genghis Khan; if awareness rises, you move toward Mahavira. In the moment of total awareness, what happened to Buddha, Mahavira, Krishna, Christ happens in you. In the moment of total unconsciousness, what happened to Hitler, Napoleon, Alexander, Genghis Khan, Tamerlane happens in you.

आपके भीतर दोनों छोर मौजूद हैं। और ये जो सीढ़ियां हैं बीच की, ये होश या मूर्च्छा की सीढ़ियां हैं। नीचे की तरफ उतरें तो मूर्च्छित होते चले जाते हैं। ऊपर की तरफ उठें तो होश से भरते चले जाते हैं। होश से भरते चले जाएं तो आप ऊपर उठते हैं। यह महावीर की मौलिक आधारशिला है।

Both poles exist within you; the steps between are the steps of awareness or stupor. Go down and you grow more unconscious; go up and you fill with awareness. Filling with awareness, you rise. This is Mahavira’s foundational insight.

‘जो सब जीवों को अपने समान समझता है, अपने-पराए, सबको समान दृष्टि से देखता है, जिसने सब आश्रवों का निरोध कर लिया है, जो चंचल इंद्रियों का दमन कर चुका है, उसे पाप-कर्म का बंधन नहीं होता।’

“He who sees all beings as himself, who sees friend and stranger alike, who has stopped all asravas (inflows, cravings), who has tamed his restless senses—him sinful karma does not bind.”

जैसे-जैसे होश बढ़ता है, वैसे-वैसे सभी जीवों के भीतर वही ज्योति दिखाई पड़ने लगती है, जो मेरे भीतर है। जैसे-जैसे बेहोशी बढ़ती है, खुद के भीतर ही आत्मा का पता नहीं चलता, दूसरों के भीतर तो चलने का कोई सवाल ही नहीं है। जिसे मैं अपने भीतर नहीं जानता, उसे मैं दूसरे के भीतर कभी भी नहीं जान सकता हूं। जो मैं अपने भीतर जानता हूं, वही मुझे दूसरे के भीतर भी दिखाई पड़ सकता है।

As awareness grows, you begin to see in every being the same flame that shines within you. As unconsciousness grows, you cannot even glimpse your own soul, let alone another’s. If I don’t know it within me, how can I know it within another? What I know within, that alone I can recognize without.

ज्ञान का पहला चरण भीतर घटेगा। फिर उसकी किरणें दूसरों पर पड़ती हैं। मुझे यही पता नहीं है कि मेरे भीतर कोई आत्मा है। इतना बेहोश हूं कि जो भीतर मौजूद है, वह भी दिखाई नहीं पड़ता। आंखों पर धुंध है, नशा है। धुआं घिरा है भीतर, कुछ दिखाई नहीं पड़ता; लेकिन हम चले चले जाते हैं।

The first step of knowing happens within; then its rays fall on others. If I don’t even know that there is a soul within me—so unconscious that what is inside is invisible, the eyes fogged, drugged, filled with smoke—how will I see the other?

मैंने सुना है, एक दिन जोर की वर्षा हो रही है और मुल्ला नसरुद्दीन अपनी पत्नी को लेकर कहीं जा रहा है। गाड़ी चला रहा है। वर्षा इतने जोर की है, लेकिन उसने वाइपर नहीं चलाया। तो उसकी पत्नी कहती है कि नसरुद्दीन वाइपर तो चला लो, कुछ दिखाई नहीं पड़ता। नसरुद्दीन ने कहा: कोई मतलब नहीं, क्योंकि मैं चश्मा घर ही भूल आया हूं। मुझे वाइपर ही नहीं दिखाई पड़ रहे हैं। इसलिए वाइपर चले, न चले, मुझे क्या फर्क पड़ने वाला है!

और जोर से गाड़ी भगाए जा रहा है। एक पुलिसवाला उसको रोकता है और पूछता है कि क्या तुम पागल हो गए हो? इतनी जोर से गाड़ी भगा रहे हो! इतना धुंध छाया हुआ है और वाइपर तुम्हारे चल नहीं रहे।

नसरुद्दीन कहता है कि एक्सीडेंट होने के पहले मैं घर पहुंच जाना चाहता हूं, इसलिए तेजी से चला रहा हूं।

I have heard: it is raining hard. Nasruddin is driving with his wife. The rain is so heavy and he hasn’t turned on the wipers. His wife says, “Turn on the wipers; we can’t see.” Nasruddin says, “No point—I forgot my glasses at home; I can’t see the wipers. Whether they run or not, what difference does it make to me?” And he drives faster. A policeman stops him: “Are you mad? Racing like this! It’s all fog, and your wipers aren’t running.” Nasruddin says, “I want to reach home before the accident happens; that’s why I’m driving fast.”

मूर्च्छा में ऐसा ही हो रहा है। और आप जो भी कर रहे हैं, सुरक्षा ही के लिए कर रहे हैं। वह तेजी से चला रहा है, ताकि एक्सीडेंट होने के पहले घर पहुंच जाए। जो आपके भीतर अगर ऐसी घनी मूर्च्छा है, जहां कुछ भी नहीं दिखाई पड़ रहा है, जहां खुद का होना नहीं दिखाई पड़ रहा है, वहां दूसरे का होना दिखाई पड़ने का तो कोई सवाल ही नहीं है। आपको अपना पता नहीं है, दूसरे का पता तो कैसे हो सकता है!

This is how we are in stupor. And whatever you do, you do for safety. He is driving fast to reach home before the accident.

If such dense stupor is within that nothing is visible—not even your own being—how can the other be visible? Without knowing yourself, how can you know another?

आत्म-ज्ञान समस्त ज्ञान का आधार है, स्रोत है।

Self-knowledge is the basis and source of all knowledge.

तो महावीर कहते हैं:

‘जो सब जीवों को अपने समान समझता है...।’

यह होश के बाद ही होगा।

So Mahavira says: “He who sees all beings as himself…” This comes only after awareness.

‘जो अपने-पराए को समान दृष्टि से देखता है...।’

क्योंकि जैसे ही होश बनना होना शुरू होता है, यह साफ हो जाता है कि न कोई अपना है, और न कोई पराया है। क्योंकि अपने-पराए के सब संबंध मूर्च्छा में निर्मित हुए थे। किसी को अपना कहा था, क्योंकि वह मेरी मूर्च्छा को भरता था; मेरे स्वार्थ को पूरा करता था; मेरे शोषण का आधार था। किसी को पराया कहा था, क्योंकि वह बाधा डालता था। कोई मित्र था, क्योंकि सहयोगी था। कोई दुश्मन था, क्योंकि बाधक था।

“He who sees friend and stranger alike…” As awareness begins, it becomes clear: no one is truly “my own” and no one is “other.” Those bonds arose in stupor: someone was “mine” because he fed my stupor, fulfilled my interest, served my exploitation; someone was “other” because he obstructed. One was friend because cooperative; one enemy because a hinderer.

लेकिन जैसे-जैसे होश बढ़ता है, यह साफ होने लगता है कि न कोई सहयोगी हो सकता है, न कोई बाधक; न मुझे कोई सुख दे सकता है, न दुख; इसलिए न कोई मित्र हो सकता है, और न कोई शत्रु। तो अपना-पराया समान होने लगता है।

As awareness grows, it becomes clear: no one can be a helper or a hindrance; no one can give me happiness or sorrow. So friend and foe become alike.

‘जिसने आश्रवों का निरोध कर लिया है...।’

जैसे ही होश बढ़ता है, पाप ग्रहण करना बंद हो जाता है। अभी तो हम आतुर होते हैं। कहीं से खबर भर मिल जाए पाप की, तो हम एकदम आकर्षित होते हैं। हमारी सारी चेतना जैसे पाप के लिए तैयार बैठी रहती है। पाप में हमें रस है।

“Who has stopped all asravas…” As awareness grows, the intake of sin ceases. Now we are eager for it; the moment news of some sin arrives, we are attracted. Our whole consciousness seems ready for sin. We relish it.

अखबार देखते हैं; कहीं हत्या, कहीं लूट, कहीं किसी की पत्नी भाग गई किसी के साथ--एकदम अटक जाते हैं। बिना पढ़े फिर आगे नहीं बढ़ा जाता। जिस फिल्म में सभी कुछ शुभ हो, उसे देखने कोई जाएगा ही नहीं। अशुभ हमें खींचता है। जिस कहानी में सिर्फ संतों की चर्चा हो, उसमें कुछ कहानी जैसा न रह जाएगा।

We look at the newspaper—murder here, robbery there, someone’s wife ran away—and we get stuck; without reading we cannot move on. A film in which everything is wholesome—no one will go. The unwholesome draws us. A story that only talks of saints—there would be nothing of story left.

आस्कर वाइल्ड ने कहा है: अच्छे आदमियों का कोई चरित्र ही नहीं होता। उसने ठीक कहा है। अच्छे आदमी का कोई चरित्र नहीं होता, चरित्र बुरे आदमी का होता है। इसलिए अच्छे आदमी के आस-पास कहानी खड़ी नहीं हो सकती-- बुरे आदमी के आस-पास कहानी खड़ी होती है। चरित्र ही नहीं है!

अच्छा आदमी निश्र्चरित्र होता है, ऐसा समझना चाहिए: शून्य होता है; खाली होता है। कुछ घटना उसके आस-पास घटती नहीं। न हत्या होती है, न चोरी होती है, न बेईमानी होती है--कुछ नहीं होता। वह खाली होता है, जैसे न होता, तो भी कोई फर्क नहीं पड़ता। अच्छा आदमी हट जाए तो कोई फर्क नहीं पड़ता। क्योंकि अच्छा आदमी कुछ कर ही नहीं रहा था।

Oscar Wilde said: good men have no character. He is right—meaning, nothing eventful forms around them; stories form around the bad. The good man is characterless, in the sense of empty. Nothing happens around him—no murder, no theft, no cheating. He is empty, as if he were not.

महावीर कहते हैं: जैसे ही होश बढ़ना शुरू होता है, वैसे ही पाप के प्रति जो हमारा प्रबल आकर्षण है, जो आश्रव है, जिससे हम खिंच रहे हैं और खींचे जा रहे हैं, वह गिरने लगता है। पाप के प्रति हमारी रुचि क्षीण होने लगती है। आप चाहे पाप न कर रहे हों, लेकिन कोई पाप करता है, उसमें आपका रस है। वह रस भी पाप करने जैसा ही है। वह पाप है प्राक्सी के द्वारा। दूसरे के माध्यम से आप पाप का मजा ले रहे हैं।

Mahavira says: as awareness grows, our intense attraction to sin—this asrava, this pull—starts falling. Our interest in sin wanes. Even if you don’t commit sin, when someone else does, you have relish. That relish is sin by proxy. Through another you enjoy sin.

आपने देखा, फिल्म देखते वक्त आप आइडेंटिफाइड हो जाते हैं किसी पात्र से, आप एक हो जाते हैं किसी पात्र से। और वह पात्र आपके जीवन को जीने लगता है। उसमें आप अपने भीतर से जो निकालना चाहते थे और नहीं निकाल पाए हैं, वह उसमें निकालते हैं। यह प्रॉक्सी से जीवन है। यह अभिनेता के माध्यम से आप काम कर रहे हैं। इसमें आपका निकास होता है--मनोवैज्ञानिक कहते हैं, कैथार्सिस होता है। वे ठीक कहते हैं। अगर आप खून से भरी फिल्म, हत्याओं से भरी फिल्म देख कर घर लौटते हैं, तो आपकी खुद की हत्या करने की वृत्ति और खून करने की वृत्ति थोड़ी सी राहत पाती है। किसी के द्वारा आपने यह काम कर लिया। घर आप हलके होकर लौटते हैं।

Watching a film you identify with a character; that character lives your life for you. In him you express what you wanted to but couldn’t. It is vicarious living—a catharsis. Psychologists say if you watch a film full of blood and murder, your own urges to kill get some relief; you commit crime for three hours and go home light.

मनोवैज्ञानिकों का तो कहना है कि ये फिल्में हत्या आप में बढ़ाती नहीं, कम करती हैं। उनकी बात में सत्य हो सकता है। क्योंकि ये आपको थोड़ा सा हत्या करने का मौका दे देती हैं; और बिना किसी झंझट के, बिना अपराध में फंसे। थोड़े से पैसे फेंक कर और तीन घंटे अपराध करके आप घर वापस आ जाते हैं।

They even say such films reduce murder, not increase it—there’s some truth, for they give you a chance to murder without risk. A few rupees, three hours, and you’re back home.

क्या आपने देखा है, अगर फिल्म में कोई अश्लील, कामुक दृश्य हो, तो आप कामोत्तेजित हो जाते हैं। उसका अध्ययन नहीं किया गया है, किया जाना चाहिए। लोगों पर यंत्र लगाए जा सकते हैं, जो उनके मस्तिष्क की खबर दें। जब कोई नग्न स्त्री चित्र में आती है, तो आप कामोत्तेजित हो जाते हैं। वह कामोत्तेजना एक तरह का संभोग है--प्रॉक्सी से...।

Have you noticed—if a pornographic scene comes, you become sexually aroused. It should be studied. With brain monitors you’d see: when a nude woman appears, arousal spikes. It is a kind of proxy intercourse.

मुल्ला नसरुद्दीन एक फिल्म में बैठा हुआ है। खूब पी गया है। पहला शो खत्म हो गया है, लेकिन वह वहां से हटता नहीं। नौकर आकर उसे कहते हैं कि यह शो खत्म हो गया है। वह कहता है, दूसरी टिकट लाकर यहीं दे दो। दूसरा शो भी खत्म हो गया। वह कहता है, तीसरी टिकट भी लाकर...। मैनेजर भागा हुआ आता है... आप होश में हैं, नसरुद्दीन?

नसरुद्दीन कहता है कि जरा कुछ कारण है।

मैनेजर पूछता है, कारण क्या है?

फिल्म में एक दृश्य है कि कुछ स्त्रियां कपड़े उतार कर तालाब में कूदने की तैयारी कर रही हैं। वे बिलकुल उन्होंने कपड़े उतार दिए हैं। आखिरी कपड़ा उतारने को रह गया है और तभी एक रेलगाड़ी दृ

श्य को ढांक लेती है। पानी में कूदने की आवाज आती है, लेकिन तब तक उस रेलगाड़ी ने सब गड़बड़ कर दिया। वे पानी में खड़ी हैं। वह रेलगाड़ी चली गई।

नसरुद्दीन कहता है, कभी तो रेलगाड़ी लेट होगी। मैं यहां से हटने वाला नहीं हूं, कब तक ठीक वक्त पर आती चली जाएगी! एक सेकेंड भी लेट हो गई कि...!

Nasruddin sits in a cinema, quite drunk. The first show ends; he doesn’t leave. The attendants say, “Show’s over.” He says, “Bring me a ticket here for the next show.” The second show ends; “Bring me a third ticket…” The manager rushes in: “Are you in your senses, Nasruddin?” Nasruddin says, “There’s a reason.” “What reason?” “There’s a scene where some women are about to jump into the lake after taking off their clothes. They’ve removed everything; only the last garment is left—just then a train passes and blocks the view. You hear splashes, but by then the train has ruined everything. They’re standing in the water; the train goes. I’m not leaving. Someday the train will be late! If it’s late by even a second…”

आदमी पाप के लिए बिलकुल आतुर है। महावीर इस पाप की आतुरता को ‘आश्रव’ कहते हैं। जैसे होश बढ़ता है, वैसे ही ये आश्रव क्षीण होने लगते हैं।

Man is eager for sin. Mahavira calls this eagerness asrava. As awareness grows, asravas wane.

‘जो चंचल इंद्रियों का दमन कर चुका है...।’

यह ‘दमन’ शब्द समझ लेना जरूरी है। क्योंकि जिन अर्थों में महावीर ने ढाई हजार साल पहले इसका उपयोग किया, उस अर्थ में आज इसका उपयोग नहीं होता। दमन का आज अर्थ होता है, रिप्रेशन। और फ्रायड ने इसका अलग अर्थ साफ कर दिया है, किसी चीज को दबा लेने का नाम दमन है।

महावीर के लिए दम का अर्थ था: किसी चीज का शांत हो जाना। दम का अर्थ है: शांत हो जाना। दमन का अर्थ है, कोई चीज इतनी शांत हो गई कि अब आप में हिलती-डुलती नहीं। महावीर के लिए दमन का अर्थ दमन नहीं था, रिप्रेशन नहीं था। महावीर के लिए अर्थ था: किसी चीज का बिलकुल शांत हो जाना, निर्जीव हो जाना।

तो जिसकी चंचल इंद्रियां इतनी शांत हो गई हैं। वह जैसे ही होश बढ़ता है, चंचल इंद्रियां शांत हो जाती हैं। उनकी चंचलता हमारी बेहोशी के कारण है। जैसे हवा चलती है तो वृक्ष के पत्ते कंपते हैं; हवा रुक जाती है तो पत्ते रुक जाते हैं। आप पत्तों को रोक कर हवा को नहीं रोक सकते। कि एक-एक पत्ते को पकड़ कर रोकेंगे? और पत्ते आप पकड़ कर रोक भी लें तो भी कोई फर्क नहीं पड़ेगा--हवा चल रही है। पत्तों को रोकना बिलकुल पागलपन होगा, क्योंकि हवा धक्के मारती ही रहेगी। हवा रुक जाए, पत्ते रुक जाते हैं।

“Who has restrained his restless senses…” Understand this word “restraint.” In Mahavira’s time it did not mean what it does today. Today “repression” is what we mean, and Freud made that meaning clear. For Mahavira, dam meant calming, becoming quiet; daman meant so quiet that there is no movement. Not repression, but quietus. As awareness grows, the chanchalata, the restlessness of senses, subsides. Their turbulence is due to our stupor. When wind blows, leaves tremble; stop the wind and the leaves rest. You cannot stop the wind by holding leaves one by one. Even if you could, the wind would still blow. Stopping the leaves would be madness; stop the wind and the leaves stop.

आपकी इंद्रियां चंचल हैं, क्योंकि भीतर मूर्च्छा है, हवा चल रही है। मूर्च्छा में चंचलता होगी। सिर्फ होश में स्थिरता हो सकती है। तो जैसे ही भीतर की हवा चलनी बंद हो जाती है, इंद्रियां थिर हो जाती हैं। कोई इंद्रियों को थिर करके मूर्च्छा से नहीं ऊपर उठता, लेकिन मूर्च्छा से ऊपर उठ जाए तो इंद्रियां थिर हो जाती हैं।

Your senses are restless because within the wind of stupor blows. Only in awareness is there stillness. When the inner wind ceases, the senses settle. One does not transcend stupor by stilling senses; rather, transcend stupor and the senses still.

‘चंचल इंद्रियों का जो दमन कर चुका है...।’

जो पार हो चुका है इंद्रियों की अशांति के, और इंद्रियां शांत हो गईं--उसे पाप-कर्म का बंधन नहीं होता।

“Who has restrained restless senses…” He for whom the senses have grown quiet—the bondage of sinful karma does not arise.

‘पहले ज्ञान है, बाद में दया--पढमं नाणं तओ दया।’

यह सूत्र बड़ा अदभुत है। और जैन इस सूत्र को बिलकुल भी नहीं समझ पाए या बिलकुल ही गलत समझे। इस सूत्र से क्रांतिकारी सूत्र खोजना कठिन है--पहले ज्ञान बाद में दया।

“First knowledge, then compassion—padhamam nãnam tao dayã.” This sutra is astonishing. The Jains have not understood it, or have completely misread it. Nothing is more revolutionary: first knowledge, then compassion.

महावीर कहते हैं: अहिंसा पहले नहीं हो सकती--पहले आत्म-ज्ञान है। पहले भीतर का ज्ञान न हो, तो जीवन का आचरण दयापूर्ण नहीं हो सकता; अहिंसापूर्ण नहीं हो सकता। क्योंकि जिसके भीतर ज्ञान का ही उदय नहीं हुआ, उसके जीवन में हिंसा होगी ही। वह लक्षण है।

Mahavira says: nonviolence cannot come first—first is self-knowledge. Without the dawn of inner knowing, your conduct cannot be compassionate or nonviolent, because where knowledge has not arisen, violence is inevitable—it is a symptom.

इसे हम ठीक से समझ लें।

एक आदमी को बुखार चढ़ा है। शरीर का गर्म हो जाना लक्षण है, बीमारी नहीं है। लेकिन कोई नासमझ यह कर सकता है कि ठंडे पानी से इसको नहलाओ ताकि इसकी गर्मी कम हो जाए; बीमारी ठीक हो जाएगी। बुखार बीमारी नहीं है, बुखार तो केवल लक्षण है। बीमारी तो भीतर है। उस बीमारी के कारण शरीर उत्तप्त है। क्योंकि शरीर के कोष्ठ आपस में लड़ रहे हैं। शरीर में एक संघर्ष छिड़ा है। शरीर में कोई विजातीय जीवाणु प्रवेश कर गए हैं, और शरीर के जीवाणु उन जीवाणुओं से लड़ रहे हैं। उस लड़ने के कारण गर्मी पैदा हो गई है। शरीर एक कुरुक्षेत्र बना है। उस कुरुक्षेत्र में शरीर उत्तप्त हो गया है।

उत्तप्तता बीमारी नहीं है। उत्तप्तता केवल बीमारी की खबर है। और उत्तप्तता शुभ है, क्योंकि वह खबर दे रही है कि कुछ करो--जल्दी करो। ठंडे पानी से उसको ठंडा किया जा सकता है, लेकिन इससे बुखार के मिटने की संभावना कम, मरीज के मिट जाने की संभावना ज्यादा है।

Understand it well. A man has a fever. The heat of the body is a symptom, not the disease. A fool might bathe him in cold water to reduce the heat and imagine he has cured the disease. Fever is not the illness—it is just the sign. The illness is within: alien germs have invaded and the body’s own cells are fighting them; the fight generates heat; the body is a Kurukshetra. That heat is merely a message: do something, quickly. Cool the body from outside and you may not cure the fever—you may kill the patient.

लक्षणों से लड़ना अज्ञान है। आप हिंसक हैं, क्योंकि भीतर कोई मूर्च्छा है। हिंसा लक्षण है, बीमारी नहीं। आप चोर हैं, दुष्ट हैं, कामुक हैं, पापी हैं--ये लक्षण हैं। इनसे लड़ने की कोई जरूरत नहीं है। इनसे जो लड़ता है, वह भटक जाएगा। उसने चिकित्सा-शास्त्र का प्राथमिक नियम भी नहीं समझा। ये केवल खबर दे रहे हैं कि भीतर आत्मा सोई हुई है--बस, इतनी खबर दे रहे हैं। आत्मा को जगाओ, ये बदल जाएंगे।

Fighting symptoms is ignorance. You are violent because of inner stupor. Violence is a symptom, not the disease. You are a thief, licentious, sinful—these are symptoms. No need to fight them. Whoever fights them goes astray. He has not understood the first rule of the science of healing. They only announce that the soul is asleep. Awaken the soul and these will change.

अहिंसक होने से कोई आत्म-ज्ञानी नहीं होता, आत्म-ज्ञानी होने से अहिंसक होता है। पहले ज्ञान, फिर दया। लेकिन जैन इसको बिलकुल खयाल में नहीं ले पाए। वे ‘पहले दया, फिर ज्ञान’ की पूरी कोशिश कर रहे हैं। पहले अहिंसा साधो, आचरण साधो, व्रत-नियम साधो--सब तरह से बाहर की पहले व्यवस्था करो, फिर भीतर की। वे कहते हैं कि पहले बाहर और फिर भीतर। और महावीर कहते हैं: पहले भीतर और फिर बाहर।

No one becomes self-knowing by becoming nonviolent; one becomes nonviolent by becoming self-knowing. First knowledge, then compassion. But the Jains missed this and try “first compassion, then knowledge.” First practice nonviolence, vows, outer discipline—then the inner. They say, first outside, then inside. Mahavira says, first inside, then outside.

बाहर अटक जाना साधक के लिए सबसे खतरनाक है। क्योंकि वह अटकाव इतना लंबा है कि जन्मों लग सकते हैं और उससे छुटकारा न हो; और छुटकारा होगा नहीं।

To get stuck outside is the greatest danger for a seeker, for one can remain stuck for lifetimes—and never be free.

हिंसा को बाहर से रोको, बुखार को बाहर से रोको--बुखार दूसरी तरफ से निकलना शुरू हो जाएगा। और जब दूसरी तरफ से निकलेगा तो ज्यादा खतरनाक होगा। पहला निकलना नैसर्गिक था; दूसरा विकृत, परवर्टेड होगा।

Stop violence from the outside, stop the fever—the fever will start to come out from another side, more dangerously. The first outlet was natural; the second will be perverted.

कामवासना को बाहर से रोक लो, कामवासना दूसरी तरफ से निकलना शुरू हो जाएगी। और यह दूसरी तरफ से निकलना रोगपूर्ण होगा। पहला तो कम से कम प्राकृतिक था, यह अप्राकृतिक होगा।

Suppress lust from the outside—it will ooze out from another place; that second channel will be diseased. The first was at least natural; the second unnatural.

कामवासना से लड़ने से कोई ब्रह्मचर्य को उपलब्ध नहीं होता, लेकिन स्वयं का बोध आना शुरू हो जाए, ब्रह्मचर्य उसकी छाया की तरह पीछे आने लगता है।

No one attains celibacy by fighting sex; when self-awareness arises, celibacy follows like a shadow.

आचरण छाया है। छाया को खींचने की कोशिश मत करो। उसे कोई भी खींच नहीं सकता। आप जहां होओगे, वहां छाया पहुंच जाएगी। अगर आप आत्मा में हो, तो छाया आत्मिक हो जाएगी। अगर आप शरीर में हो, तो छाया शारीरिक होगी। फिर आप कुछ भी करो, आपके करने से कोई फर्क नहीं पड़ता। इसलिए मौलिक करने की जो बात है, गहरी करने की जो बात है, वह आत्मिक ज्ञान है।

Conduct is a shadow. Don’t try to pull the shadow—you cannot. Wherever you are, the shadow appears. If you abide in the soul, the shadow will be of the soul; if you abide in the body, the shadow will be bodily. Then whatever you do outwardly won’t matter. The essential work is inner knowing.

महावीर कहते हैं: वह विवेक से फलित होगा। जितना भीतर होश जगेगा, उतनी भीतर की प्रतीति होगी। वही ज्ञान है।

Mahavira says: that comes from vivek. As inner awareness awakens, inner realization grows. That is knowledge.

पहले ज्ञान बाद में दया। इसी क्रम पर--यह क्रम बहुत मूल्यवान है--त्यागी अपनी संयम यात्रा पूरी करता है। इसी क्रम पर--पहले ज्ञान, फिर दया। लेकिन आदमी होशियार है, और अपने मतलब की बातें निकालता रहता है और गणित बिठाता रहता है।

First knowledge, then compassion. In this sequence—this sequence is precious—the renunciate completes his journey of restraint. First knowledge, then compassion. But man is clever; he keeps extracting what suits him.

इस सूत्र को बदलना तो बहुत मुश्किल है।

मैं एक जैन मंदिर में गया। एक मुनि को बड़ी इच्छा थी कि मुझसे मिलें। वे आ नहीं सकते थे मिलने क्योंकि उनके आस-पास जो गृहस्थों का जाल है, कारागृह है, वह उन्हें आने नहीं देता।

This sutra is hard to distort—yet I went to a Jain temple. A muni deeply wished to meet me. He could not come because the net of householders around him would not allow it.

यह बड़े मजे की बात है। मुनि जाता है मुक्त होने। एक गृहस्थी से छूटता है, पच्चीस गृहस्थियों के चक्कर में फंस जाता है।

It’s a great irony: the monk goes to be free from one household and gets entangled in twenty-five households.

उन मुनि ने खुद मुझे खबर भेजी कि मैं आ नहीं सकता, क्योंकि श्रावक बाधा डालते हैं। वे कहते हैं, आपको जाने की क्या जरूरत? तो मैंने कहा कि मैं खुद आऊंगा, क्योंकि मुझे बाधा डालने वाला कोई भी नहीं है। मैं श्रावकों को बाधाएं डालता हूं, मुझे बाधा डालने वाला कोई नहीं है।

मैं गया। पर मैंने उनसे कहा कि आप भ्रांति में हैं कि श्रावक आपको बाधा डालते हैं। श्रावकों से आप डरते हैं, उसका कुछ कारण है। और कारण यह है कि आप उनसे साफ क्यों नहीं कहते कि मुझे पता नहीं है, मैं पूछने जाना चाहता हूं। श्रावकों को आप यही समझाए जा रहे हैं कि मुझे ज्ञान उपलब्ध हो गया है, और ज्ञान उपलब्ध नहीं हुआ है। इसलिए मुझसे मिलने आना चाहते हैं।

The muni himself sent word: “I can’t come; the shravakas obstruct. They say, ‘What need is there for you to go?’” I said, “I will come, because no one can obstruct me. I put obstacles in the way of shravakas; no one can block me.” I went. I told him, “You are mistaken that shravakas obstruct you. You fear them for a reason: why not tell them simply, ‘I don’t know; I want to go and ask’?” You keep convincing shravakas that you have attained knowledge—when you haven’t. That is why you want to meet me.

वे कहने लगे, जोर से मत बोलिए। वे लोग पास ही बैठे हैं। वे सब दरवाजे पर बैठे सुन रहे हैं।

वे आपको नहीं बांधे हुए हैं--आपका भ्रांत अहंकार कि आपको ज्ञान हो गया है। और उनके पीछे तख्ती लगी है, ‘पढमं नाणं तओ दया।’ मैंने कहा: यह पीछे तख्ती किसलिए लगा रखी है? तो उन्होंने क्या व्याख्या की, वह मैं आपको कहना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि नहीं, इसका मतलब यह है कि पहले शास्त्र-ज्ञान, पहले पढ़ कर शास्त्र से जानना पड़ेगा और फिर अहिंसा साधनी पड़ेगी।

He said, “Don’t speak loudly; they are sitting nearby, listening at the door.” “It is not they who bind you—it is your deluded ego that you ‘know.’” Behind him hung a board: “Padhamam nãnam tao dayã.” I asked, “Why is this board here?” His interpretation: “First comes scriptural knowledge—read and know from the scriptures—and then practice nonviolence.”

महावीर विवेक के सूत्र में यह बात कर रहे हैं। इसमें शास्त्र का कहीं कोई संबंध नहीं है। और महावीर शास्त्र की बात तो कह ही नहीं सकते, क्योंकि महावीर से शास्त्र-विरोधी आदमी ही नहीं हुआ। महावीर हिंदू धर्म के विपरीत गए--सिर्फ इसलिए कि हिंदू धर्म शास्त्रवादी धर्म हो गया। वेद परम हो गया। तो महावीर अवैदिक हैं। वे कहते हैं, वेद परम नहीं है। जो आदमी कहता है, वेद परम नहीं है, वह शास्त्र को परम नहीं कह सकता। और शास्त्र-ज्ञान से कहीं ज्ञान हुआ है?

But Mahavira is speaking of vivek—awareness—not scripture. And Mahavira cannot be advocating scripture, for no one was more anti-scripture. He opposed Vedic authority because Hinduism had become scriptural—the Veda the supreme. Mahavira is Avedic; he says the Veda is not supreme. If a man says the Veda is not supreme, how can he make scripture supreme? And has scripture ever given knowledge?

तो मैंने उनसे पूछा कि शास्त्र तो आप पढ़ चुके हैं, ज्ञान हो चुका? अगर हो चुका तो आपकी व्याख्या ठीक है, और अगर ज्ञान नहीं हुआ तो व्याख्या में भूल है।

So I asked him, “You have read the scriptures—has knowledge happened? If yes, your interpretation is right; if not, it is wrong.”

महावीर सीधा कह रहे हैं कि पहले ज्ञान, फिर दया। पहले भीतर का होश--अवेयरनेस, अप्रमत्तता, जागरूकता, सावधानी--फिर बाहर का आचरण अपने साथ-साथ चलने लगता है। जो हमें दिखाई पड़ जाए कि गलत है, वह बंद हो जाता है जीवन से। जो हमें दिखाई पड़ जाए कि सही है, वह होना शुरू हो जाता है।

Mahavira plainly says: first knowledge, then compassion. First inner awareness—heedfulness, wakefulness, mindfulness—then outward conduct follows of itself. What you see as wrong drops away; what you see as right begins to happen.

और अगर आपको पता चलता है कि क्या सही है और क्या गलत है, फिर भी गलत आप करते हैं और सही नहीं करते, तो उसका मतलब है: वह शास्त्र-ज्ञान है, ज्ञान नहीं। और शास्त्र-ज्ञान अज्ञान से भी खतरनाक हो सकता है, क्योंकि उसमें भ्रांति होती है कि मैं जानता हूं, जानता हूं--बिना जाने लगता है कि मैं जानता हूं।

And if you know what is right and wrong and still do the wrong and not the right, then your “knowledge” is scriptural, not knowing. Scriptural knowledge can be more dangerous than ignorance because it carries the delusion “I know” without knowing.

इसलिए पंडित पापी से भी ज्यादा भटक जाता है। और पापी तो कभी-कभी मोक्ष में पहुंच जाते सुने हैं, पंडित कभी नहीं पहुंच पाता। हालांकि पंडित गणित बिठाता रहता है। और हर गणित जिसको वह दूसरे से सरल करता है, जिससे वह हल करता है पहले को, जिस दूसरे गणित से हल करता है, वह दूसरा पहले से भी ज्यादा उपद्रव में ले जाता है। फिर उसको दस तरकीबें और दस तर्क और खोजने पड़ते हैं।

That’s why the pundit strays even more than the sinner. Sinners have sometimes been heard to attain liberation; the pundit never. Although the pundit keeps doing arithmetic; each formula he uses to solve the previous problem creates worse problems, and then he needs ten more tricks.

मुल्ला नसरुद्दीन जा रहा है ट्रेन से अपनी पत्नी के साथ। ट्रेन भागी जा रही है साठ-सत्तर मील की रफ्तार से। एक खेत में, एक पहाड़ की खाई के करीब, एक भेड़ों का बड़ा भारी झुंड है। पत्नी कहती है, कितनी भेड़ें हैं।

नसरुद्दीन कहता है, ठीक सत्रह सौ चौरासी! पत्नी कहती है, क्या कह रहे हो? इतनी शीघ्रता से तुमने गिन भी लिया? ठीक सत्रह सौ चौरासी?

नसरुद्दीन ने कहा कि सीधा गिनना तो संभव नहीं है--इट इ़ज इंपासिबल टु काउंट डाइरेक्टली। आइ डिड इट इनडाइरेक्टली--मैंने जरा यह परोक्ष रूप से किया। पत्नी ने उससे पूछा कि वह कौन सा परोक्ष रूप है?

तो नसरुद्दीन ने कहा: एक छोटे से छोटा बच्चा भी जानता है--ईवन ए स्कूल बॉय नोज दि ट्रिक: फर्स्ट काउंट दि लेग्ज, देन डिवाइड देम बाई फोर--पहले पैर गिन लो, फिर चार से भाग दे दो। पहले मैंने पैर गिने, फिर चार से भाग दे दिया। ठीक सत्रह सौ चौरासी भेड़ें हैं।

Nasruddin is traveling by train with his wife. The train is rushing at seventy miles an hour. In a field near a cliff is a huge flock of sheep. His wife says, “How many sheep.” Nasruddin says, “Exactly one thousand seven hundred eighty-four.” “What are you saying? You counted so quickly? Exactly 1,784?” “Counting directly is impossible,” says Nasruddin. “I did it indirectly.” “What method?” “Even a schoolboy knows the trick: first count the legs, then divide by four.”

पंडितों के सारे गणित ऐसे हैं। जिस बात से वे पहले उपद्रव को हल करते हैं, वह और भी ज्यादा उपद्रव के हैं। फिर उनसे और पूछिए तो वे और चार तर्क खड़े कर देते हैं। एक रेश्र्नेलाइजेशन का जाल है। वे खड़ा करते चले जाते हैं। लेकिन उससे मूल भूल मिटती नहीं। हां, जो नहीं समझ पाते हैं गणित को, उनको शायद चमत्कार हो जाता हो। शायद वे सोचते हों कि जरूर कोई रहस्य होगा, तभी तो इतना गणित हल हो रहा है। लेकिन पहली, प्राथमिक भूल मिटती नहीं।

बुनियादी भूल यह है कि कोई भी चरित्र पैदा नहीं होता बोध के बिना। अगर बोध के बिना चरित्र पैदा करने की कोशिश की, तो चरित्र थोथा और पाखंड होगा--हिपोक्रेसी होगा। और ऐसा चरित्र नरक भला ले जाए, मोक्ष नहीं ले जा सकता। और ऐसा चरित्र यहां भी पीड़ा देगा; यहां भी कष्ट देगा

The pundits’ mathematics are like this. The thing they use to “solve” the first confusion leads to more confusion; then they add more arguments. It is a web of rationalizations. But the basic error remains: no character arises without awareness. If you try to engineer character without awareness, it will be hollow and hypocritical—and such character may lead to hell, not to liberation. It will bring suffering even here because it is false, forced.

--क्योंकि झूठा होगा, जबरदस्ती होगा।

मेरे पास लोग आते हैं। वे कहते हैं कि जिंदगी भर हमने कोई चोरी नहीं की, बेईमानी नहीं की--लेकिन कैसा नियम है जगत का कि चोर और बेईमान धनपति हो गए हैं, आनंद लूट रहे हैं; कोई पद पर है; कोई प्रतिष्ठा पर है; कोई सिंहासन पर बैठा हुआ है, और हम ईमानदार रहे और दुख भोग रहे हैं!

उनको मैं कहता हूं कि तुम सच्चे ईमानदार नहीं हो। नहीं तो ईमानदारी से ज्यादा सुख तुम्हें महल में दिखाई पड़ नहीं सकता था। तुम्हारी ईमानदारी पाखंड है। तुम भी बेईमान हो, लेकिन कमजोर हो। वह बेईमान ताकतवर है। वह साहसी है। वह कर गुजरा, तुम बैठे सोचते रहे हो। तुम सिर्फ कायर हो, पुण्यात्मा नहीं हो। तुममें बेईमानी करने की हिम्मत भी नहीं है, लेकिन बेईमानी का फल मिलता है, उसमें रस है। तुम चाहते हो कि बेईमानी किए बिना और महल तुम्हें मिल जाएं। तब तुम जरा ज्यादा मांग रहे हो। बेईमान ने बेचारे ने कम से कम बेईमानी तो की; कुछ तो किया; दांव पर तो लगाया ही है; झंझट में तो पड़ा ही है; जेल में भी हो सकता था। उतनी उसने जोखम ली है।

People come to me: “All our lives we never stole, never cheated—yet how is it that thieves and cheaters are wealthy and enjoying—on seats of power, prestige—while we, honest, suffer?” I tell them, “You are not truly honest. If you were, you would see more bliss in honesty than any palace could offer. Your honesty is a facade. You too are dishonest, but weak. The dishonest man is at least courageous; he does it. You keep brooding. You are cowards, not virtuous. You lack the courage even to be dishonest, yet you want the fruits of dishonesty. You want palaces without cheating. You ask too much. The dishonest fellow at least took a risk; he put something on the line; he could have gone to jail. He took a gamble.”

जोखम हमेशा हिम्मतवर का लक्षण है। तुम सिर्फ कमजोर हो, और कमजोरी को तुम ईमानदारी कह रहे हो। तुम नहीं कर सकते बेईमानी, इसका मतलब यह नहीं है कि तुम ईमानदार हो। इसका कुल मतलब इतना है कि तुममें साहस की कमी है। अगर तुम ईमानदार होते, तो तुम कहते कि बेचारा महलों में सड़ रहा है। बेईमानी करके देखो--यह फल मिला--कि महलों में सड़ रहा है; कि सिंहासन पर सड़ रहा है। तुम्हें दया आती, और तुम आनंदित होते।

Risk is a sign of courage. You are merely weak, and you call your weakness honesty. You cannot be dishonest—that doesn’t make you honest; it only means you lack courage. If you were truly honest, you would feel compassion for the man rotting in palaces: “See, by dishonesty he got the result—he is rotting on the throne.” You would feel pity and rejoice in your own integrity.

लेकिन एक बड़े मजे की बात है कि बेईमान कभी ईमानदारों की ईर्ष्या नहीं करते। यह बड़े मजे की बात है। और ईमानदार हमेशा बेईमानों की ईर्ष्या करते हैं। इससे बात साफ है कि वह जो ईमानदार है, झूठ है; धोखा है। उसकी ईमानदारी ऊपरी कवच है, उसका आंतरिक प्रकाश नहीं है। और वह जो बेईमान है, वह कम से कम सच्चा है; साफ है, कम से कम जटिल नहीं है; उलझा हुआ नहीं है।

Curiously, the dishonest never envy the honest; but the “honest” always envy the dishonest. This shows the so-called honest are false; their honesty is outer armor, not inner light. The dishonest at least are straightforward, not complicated.

भला आदमी... उसका भला होना ही इतना बड़ा आनंद है कि वह क्यों ईर्ष्या करेगा? दया कर सकता है। लेकिन आप सब भले आदमियों को ईर्ष्या करते पाएंगे। वे समझते हैं कि अपनी भलाई की वजह से वे असफल हो गए हैं।

A truly good man—his goodness is such a bliss in itself that why would he envy? He may feel compassion. But look at your “good men”—they are full of envy. They think their goodness has made them fail.

भलाई की वजह से दुनिया में कोई अभी असफल नहीं होता और बुराई की वजह से दुनिया में कोई सफल नहीं होता। सफलता का कारण है: बुराई के साथ कोई साहस जुड़ा है; कोई सच्चाई जुड़ी है; यह जरा समझ लें। असफलता का कारण है: भलाई के साथ कोई कमजोरी, कोई कायरता, कोई नपुंसकता जुड़ी है।

No one has ever failed because of goodness, and no one has ever succeeded because of badness. Success comes from authenticity—even if authentic in badness; it comes from commitment—even if committed to the wrong.

बेईमान अपनी बेईमानी में जितना साहसी है, ईमानदार अपनी ईमानदारी में उतना साहसी नहीं है, वह साहस प्राण ले लेता है, उसकी कमी सब गड़बड़ कर जाती है। जगत में सफलता ऑथेंटिक, प्रामाणिक को मिलती है, चाहे वह प्रामाणिक अपनी बेईमानी में ही क्यों न हो; निष्ठावान को मिलती है, चाहे उसकी निष्ठा गलत में ही क्यों न हो।

सत्य भी कमजोर है अगर निष्ठा उसके पीछे नहीं है। लेकिन पाखंडी...। यह तो आप पक्का जानते हैं कि आपको बेईमान पाखंडी मिलना मुश्किल है कि ऊपर-ऊपर बेईमानी और भीतर-भीतर ईमानदार। कभी आपने ऐसा कोई पाखंडी देखा है कि ऊपर-ऊपर बेईमानी, ऊपर-ऊपर चोरी, असत्य; भीतर-भीतर सब ठीक।

नहीं, अधर्म में कोई पाखंडी होते ही नहीं। सिर्फ धर्म में पाखंडी होते हैं--भीतर बेईमानी, चोरी, बदमाशी, सब--बाहर-बाहर अच्छा, कपड़ों पर सब रंग-रोगन है, भीतर सब गंदगी है। इस पाखंड, इस द्वंद्व, इस आंतरिक और बाह्य के विरोध के कारण, जिसको हम भला आदमी कहते हैं, वह असफल होता है।

Truth is weak if commitment is lacking. But have you ever seen a hypocrite of vice—someone outwardly dishonest, a thief, liar, but inwardly pure? No. There are no hypocrites in adharma; hypocrisy exists only in “dharma”: inside—dishonesty, theft, mischief; outside—goodness, painted on the clothes while within is filth. Because of this hypocrisy, this split between inner and outer, the so-called good fail.

सफलता उसको मिलती है तो एकजुट है। और मैं कहता हूं कि बुराई तक सफल हो जाती है अगर एकजुट हो, तो जिस दिन भलाई एकजुट होती है, उसकी सफलता का तो कोई मुकाबला नहीं कर सकता। सारा जगत उसके विपरीत हो जाए, तो भी उसकी सफलता का कोई मुकाबला नहीं हो सकता। लेकिन हम हमेशा बुरे में निष्ठावान होते हैं।

Success comes to the integrated. Even evil succeeds if integrated. When goodness integrates, nothing can rival its success; even if the whole world opposes, it will triumph. But we are committed in our vices.

मुल्ला नसरुद्दीन एक कुत्ता बेचना चाहता है। बाजार में खड़ा है। कुत्ता बड़ा खूबसूरत है; बड़ा शानदार है; देखने में बड़ा ताकतवर है। एक आदमी खरीदने आता है। मुल्ला कहता है कि तीन सौ रुपया।

वह आदमी कहता है कि जरा ज्यादा दाम बता रहे हैं! दिस इ़ज टू मच।

मुल्ला नसरुद्दीन कहता है, पहले इस कुत्ते को भी तो देखो ठीक से। दिस डॉग इ़ज आलसो टू मच! इस कुत्ते की शान देखो! इसका सौंदर्य देखो! वह आदमी कहता है, शान और सौंदर्य तो ठीक है, इनसे कोई आखिरी काम नहीं निकलता। इ़ज दिस डॉग फेथफुल आल्सो? क्या यह कुत्ता ईमानदार भी है; निष्ठावान भी है?

नसरुद्दीन ने कहा: वह तो बात ही मत करो! डोंट टॉक अबाउट हिज फेथफुलनेस। आइ हैव सोल्ड हिम सेवन टाइम्स, ही कम्स बैक विदिन ट्‌वेल्व ऑवर्स--इसकी निष्ठा की तो बात मत करो! सात दफे बेच चुके हैं, बारह घंटे में वापस आ जाता है। इसकी तुम फिकर ही मत करो। मालिक के प्रति इसकी निष्ठा तो बिलकुल अटूट है!

Nasruddin is trying to sell a dog. A beautiful, magnificent, strong-looking dog. A man comes to buy. “Three hundred rupees,” says Nasruddin. “That’s too much.” “First, look at the dog,” says Nasruddin. “This dog is also ‘too much’! Look at his bearing, his beauty.” The man says, “Fine, but beauty and bearing get you only so far. Is this dog faithful?” Nasruddin says, “Don’t even talk about his faithfulness! I’ve sold him seven times; he comes back within twelve hours. Don’t worry about his loyalty—his faithfulness to his master is unshakable!”

जहां हम जी रहे हैं, वहां अगर दुख है, पीड़ा है और हम सोचते हैं कि हम शुभ हैं, धार्मिक हैं, तो समझना, कहीं भूल हो रही है। धार्मिक व्यक्ति को पीड़ा होती ही नहीं, हो नहीं सकती। वह असंभव है। शुभ के साथ दुख का कोई संबंध ही नहीं है। और अगर दुख है, तो समझना कि सुख झूठ है, धोखा है। महावीर इसीलिए कहते हैं--पहले ज्ञान बाद में दया।

Where we live, if there is suffering and we imagine we are virtuous and religious, there is a mistake. A religious person cannot have misery—it is impossible. Goodness has no connection with sorrow. And if sorrow is present, know that your “happiness” is false, a deception. Hence Mahavira says—first knowledge, then compassion.

‘इस क्रम पर त्यागी वर्ग अपनी संयम-यात्रा के लिए ठहरा हुआ है।’

यही क्रम है, पहले ज्ञान फिर दया। पहले आंतरिक बोध, पहले भीतर का दीया जले, फिर आचरण में प्रकाश।

“In this sequence the renunciate class is established in its journey of restraint.” This is the sequence: first knowledge, then compassion. First the lamp within must be lit; then there will be light in conduct.

‘भला, अज्ञानी मनुष्य क्या करेगा? श्रेय तथा पाप को वह जान ही कैसे सकेगा?’ जिसके भीतर का दीया बुझा हुआ है, उसे कैसे पता चलेगा, क्या प्रकाश है और क्या अंधेरा है? क्या करने योग्य है, क्या करने योग्य नहीं है? कहां जाऊं, कहां न जाऊं? उसे दिशाओं का कोई भी पता नहीं हो सकता है। इसलिए विवेक, होश पहली शर्त है।

“Well, what can an ignorant man do? How will he even know what is wholesome and what is sinful?” If the inner lamp is extinguished, how will he know light from darkness—what should be done, what not—where to go, where not? He cannot have any sense of direction. Therefore awareness is the first condition.

‘सुन कर ही कल्याण का मार्ग जाना जाता है। सुन कर ही पाप का मार्ग जाना जाता है। दोनों ही मार्ग सुन कर जाने जाते हैं। बुद्धिमान साधक का कर्तव्य है कि पहले श्रवण करे, फिर अपने को जो श्रेय मालूम हो, उसका आचरण करे।’

“By hearing alone one knows the path of welfare; by hearing alone one knows the path of sin. Both paths are known by hearing. The duty of the intelligent seeker is first to hear, and then to practice that which seems wholesome to him.”

यह बात ठीक से समझ लेनी चाहिए।

और महावीर की परंपरा में इसका बड़ा मूल्य है। इतना मूल्य है कि महावीर ने अपने साधक को ‘श्रावक’ कहा है।

Understand this well. In Mahavira’s tradition, this has great value—so much so that he called his lay disciple “shravaka”—a listener.

श्रावक का अर्थ है: ठीक सुनने वाला--राइट लिसनर। हम सभी सुनते हैं। इसलिए महावीर कुछ ज्यादती करते मालूम पड़ते हैं। वह ठीक सुनने का क्या मतलब? जिसके कान ठीक हैं, वह ठीक सुनने वाला है। कान खराब हों तो ठीक सुनने वाला नहीं है।

लेकिन महावीर कहते हैं: ठीक सुनने वाला वह है जो सुनते समय विचार का बिलकुल ही त्याग कर देता है। जो सिर्फ सुनता है। जिसकी सारी ऊर्जा और सारी चेतना सुनने में लग जाती है। जो सुनते वक्त न तो पक्ष सोचता है, न विपक्ष सोचता है। न तो कहता ठीक, न कहता गलत। न कोई तर्क खड़े करता, न भीतर द्वंद्व करता। न अपने शास्त्रों से मिलाता, न अपने अतीत के साथ तुलना करता। जो सुनते वक्त एक शून्य की भांति हो जाता है।

Shravaka means a right listener. We all hear, so Mahavira seems to be exaggerating: what is “right listening”? If your ears are fine, you hear right. If your ears are impaired, you don’t—right? Mahavira says: right listening is when you drop thinking while listening; you only listen. All your energy and consciousness are in listening. While listening, you neither take sides nor oppose; you neither say “right” nor “wrong,” neither argue nor struggle within, neither compare with scriptures nor with your past. While listening, you become like a void.

इसका यह मतलब नहीं है कि सुन कर वह अंधा हो जाता है। महावीर कहते हैं, पहले सुन ले साधक पूरा, फिर सोचे। लेकिन सुनने की घटना पहले घट जाए। आमतौर से ऐसा नहीं होता है। जब आप सुनते हैं, तभी आप सोचते रहते हैं। और आपका सोचना सुनने को विकृत कर देता है। फिर जो आप सुन कर जाते हैं, उसमें जो कहा गया है, वह शायद ही होता है; आपने जो जोड़ लिया, वही होता है। आपकी व्याख्याएं सम्मिलित हो जाती हैं।

This doesn’t mean that after listening you become blind. Mahavira says: first listen totally, then think. Let the event of listening happen first. Ordinarily you think while listening—and your thinking distorts your listening. What you carry away are your additions; what was said rarely remains. Your mind intrudes.

आपका मन अगर सम्मिलित हो जाए; आपके अतीत का कचरा, आपकी स्मृतियां अगर सुनते वक्त हमला बोल दें, तो जो भी आपने सुना वह अशुद्ध हो गया। उस अशुद्ध के आधार पर कोई साधना के जगत में जा नहीं सकता है। इसलिए महावीर कहते हैं: पाप भी सुन कर जाना जाता है, पुण्य भी सुन कर जाना जाता है।

If the mind, your past junk, your memories attack while listening, what you hear becomes impure. On such impurity, no spiritual practice can stand. So Mahavira says: both sin and virtue are first known by hearing.

प्राथमिक चरण में, जहां हम अंधेरे में खड़े हैं, हम उनसे ही सुनेंगे, जो प्रकाश में पहुंच गए हैं। पहली आवाज इस अंधेरे में हमें सुनाई पड़ेगी उनकी, जो कि प्रकाश को उपलब्ध हो गए हैं। उनकी आवाज के सहारे हम भी बाहर जा सकते हैं। लेकिन पहले सुन लेना, बिलकुल ठीक से सुन लेना जरूरी है।

In the initial stage, standing in darkness, we will hear those who have reached the light. The first voice that reaches us in this darkness is theirs. By relying on that voice, we can also find our way out. But first listen—listen rightly.

हम अगर रेडियो भी सुनने बैठते हैं, तो ठीक से ट्यूनिंग करते हैं। दो-तीन स्टेशन एक साथ लगे हों, तो आप नहीं मानेंगे कि आप जो सुन रहे हैं, वह ठीक है। रेडियो के साथ हम जितनी समझदारी बरतते हैं, उतनी अपने भीतर नहीं बरतते। वहां कई स्टेशन एक साथ लगे रहते हैं।

अब मैं बोल रहा हूं--आपके भीतर कई स्टेशन साथ में बोल रहे हैं। कुछ आपने पढ़ा है, वह बोल रहा है। कुछ और सुना है, वह बोल रहा है। किसी धर्म को आप मानते हैं, वह बोल रहा है। किसी गुरु को आप मानते हैं, वह बोल रहा है। और आप तो बोल ही रहे हैं निरंतर! और आप कोई एक नहीं हैं, आप पूरी एक भीड़ हैं! आपके भीतर बाजार है--शेयर मार्केट, जो भीतर चल रहा है। वहां कुछ सुनाई नहीं पड़ रहा है कि क्या हो रहा है।

Even with a radio we tune carefully. If two or three stations are bleeding together, you know you aren’t hearing right. With the radio we are careful; within ourselves we are not. Inside many stations speak at once. I am speaking—and within you many voices are speaking: things you have read, heard; the religion you belong to; the guru you follow; and you yourself are speaking constantly. You are not one—you are a crowd, a marketplace inside, a stock exchange. Nothing can be heard clearly.

महावीर कहते हैं: श्रवण, शुद्ध श्रवण। जब मन बिलकुल शून्य है। सिर्फ सुन रहा है, सोच नहीं रहा है और पूरी तरह आत्मसात कर रहा है, जो कहा जा रहा है, ताकि एक दफा पूरा का पूरा भीतर साफ हो जाए, फिर सोच लेंगे; फिर अपनी बुद्धि का पूरा प्रयोग कर लेंगे। इसलिए महावीर अंधश्रद्धा के आग्रही नहीं हैं। कोई यह न समझे कि महावीर कहते हैं: जो मैं कहता हूं, वह मान लो। महावीर कहते हैं, सुन लो। मानने की जल्दी नहीं है। न मानने की भी जल्दी मत करो। पहले सुन लो ताकि तुम न्याय कर सको। और फिर पीछे सोच लेना।

Mahavira says: shravan—pure listening. When the mind is empty, just listening, not thinking, assimilating wholly what is said, so that you are completely cleansed inside; then think; then use your intelligence fully. Mahavira is not advocating blind faith. Do not think he says, “Accept what I say.” He says: listen. Don’t be in a hurry to accept; don’t be in a hurry to reject. First listen so that you can judge. Then think.

‘सुन कर कल्याण का मार्ग जाना जाता है। सुन कर ही पाप का मार्ग जाना जाता है। दोनों ही मार्ग सुन कर जाने जाते हैं। बुद्धिमान साधक का कर्तव्य है कि पहले श्रवण करे और फिर अपने को जो श्रेय मालूम हो, उसका आचरण करे।’

“By hearing one knows the path of welfare; by hearing one knows the path of sin. Both are known by hearing. The intelligent seeker’s duty is first to hear, and then to practice what seems wholesome.”

अंततः आचरण के पहले, साधना में उतरने के पहले निर्णय करे। लेकिन वह निर्णय तभी किया जाए, जब शुद्ध श्रवण घट चुका हो। इसलिए महावीर ने कहा कि चार तीर्थ हैं जिनसे मोक्ष जाया जा सकता है: श्रावक, श्राविका, साध्वी, साधु। चार तीर्थ हैं।

Ultimately, before practice, before entering sadhana, decide—but only after pure listening has happened. That is why Mahavira said there are four tirthas—fords—to cross to liberation: shravaka, shravika, sadhvi, sadhu—four fords.

यह बड़े मजे की बात है कि महावीर के कहा कि अगर कोई ठीक से सुन भी ले, तो भी मोक्ष जा सकता है। ठीक सुनना भी एक बड़ी आंतरिक घटना है। कृष्णमूर्ति बहुत जोर देते हैं: राइट लिसनिंग, ठीक से सुनो। पर उनके सामने लोग बैठे हैं, जो नोट करते रहते हैं। वे सुनेंगे कैसे! उनकी फिकर इसमें है कि कुछ नोट करने में चूक न जाए, घर जाकर फिर...। जिंदा आदमी बोल रहा है, वे नोट कर रहे हैं।

It is a wonderful point: Mahavira said that if one listens rightly, even then one can reach moksha. Right listening itself is a great inner happening. Krishnamurti insists on this: right listening. But before him are people taking notes! How will they listen? They are afraid to miss a point to write down; a living man is speaking and they are writing.

एक सज्जन को मैं यहां भी देखता हूं, वे नोट करते रहते हैं। वे लेखक हैं। वे किताबें लिखते हैं। उनको यहां सुनने से मतलब नहीं है। उनको कुछ समझने से भी मतलब नहीं है। उन्हें यहां से कुछ इकट्ठा कर लेना है, जिसको जाकर वे किताब में लिख देंगे। आपको सुनने का एक क्षण मिले, उसको आप गंवा देते हैं। आप कुछ और कर रहे हैं, जब सुना जा सकता था। और जब सुना नहीं जा सकेगा, तब आप सोचेंगे। सब विकृत हो जाएगा।

I see a gentleman here too who keeps taking notes—he’s a writer, compiling books. He has no interest in listening, nor in understanding; he wants to collect material to write later. The living moment of listening is lost; you do something else when it is time to listen; and when you cannot listen later, then you will think—all will be distorted.

महावीर कहते हैं कि अगर कोई ठीक से सुन ले, श्रावक हो, तो भी सीधा मोक्ष जा सकता है। उनकी आवाज ठीक से सुन ले, जो प्रकाश में उठ गए हैं--तो उस आवाज की दिशा को पकड़ कर...।

Mahavira says: if one truly listens—be a shravaka—one can go straight to liberation. If you truly catch the direction of the voice of one who has risen into the light…

ध्यान रखें, यह बड़ा फर्क है। क्या कहा गया है, वह उतना मूल्यवान नहीं है। किस दिशा से आवाज आई है, उस दिशा को पकड़ कर श्रावक भी मुक्त हो सकता है। आप अंधेरे में खड़े हैं और एक आवाज आती है। आवाज में क्या कहा गया है, वह उतना सवाल नहीं है, आवाज किस दिशा से आती है, उस दिशा को अगर आप पकड़ लें, तो थोड़ी ही देर में अंधेरे के बाहर हो जाएंगे।

Remember the difference: what is said is not as valuable as the direction from which the voice comes. You stand in darkness; a voice arrives. What it says is secondary; from which direction it comes—if you catch that, in a little while you will step out of the dark.

महावीर और बुद्ध या कृष्ण के वचन अर्थों से नहीं समझे जाते, दिशाओं के बोध...। जब महावीर बोलते हैं, तो किस दिशा से बोलते हैं? कहां से, किस महाशून्य से वह आवाज आती है? उस दिशा को आप पकड़ लें, आप महाशून्य के पथ पर चल पड़ेंगे। और फिर, फिर आप सोचें, आचरण करें, निर्णय करें--क्या श्रेय है, क्या अश्रेय है।

The words of Mahavira, Buddha, or Krishna are not understood through meanings but through the sense of direction. From where does Mahavira speak? From what great void does the voice arise? If you catch that direction, you begin to walk the path of that great void. Then think, practice, decide—what is wholesome, what unwholesome.

जो नासमझ हैं, वे जल्दी निर्णय कर लेते हैं। जो समझदार हैं, वे प्रतीक्षा करते हैं; आत्मसात हो जाने देते हैं; खून-हड्डी में मिल जाने देते हैं उस आवाज को, ताकि दिशा का बोध होने लगे। और दिशा का बोध असली बात है।

The foolish decide in haste. The wise wait; they let it be assimilated; let it soak into blood and bone, so that the direction is felt. And direction is the real thing.

महावीर मूल्यवान नहीं हैं, किस दिशा से महावीर की आवाज आ रही है, वह मूल्यवान है। अगर वह दिशा आपको दिखाई पड़नी शुरू हो जाए, तो आप समझेंगे कि यह दिशा वही है, जहां से क्राइस्ट की आवाज आती है; कृष्ण की आती है; मोहम्मद की आती है। लेकिन अगर आप शब्दों को पकड़ें, तो शब्द अलग हैं। क्योंकि मोहम्मद अरबी बोलते हैं; महावीर प्राकृत बोलते हैं; कृष्ण संस्कृत बोलते हैं; जीसस हिब्रू बोलते हैं। वे आवाजें बड़ी अलग-अलग हैं।

Mahavira himself is not the value; the direction from which his voice arises is. If you begin to sense that direction, you will see it is the same from which Christ’s voice comes, Krishna’s, Mohammed’s. If you cling to words, they differ—Mohammed speaks Arabic, Mahavira Prakrit, Krishna Sanskrit, Jesus Hebrew. The sounds differ greatly.

पंडित आवाजों से उलझ जाते हैं। श्रावक दिशा के बोध से भर जाता है और उस दिशा में सरकने लगता है। अगर आप ठीक सुनें, तो आपके भीतर रेडार पैदा हो जाता है। उस रेडार में पकड़ आने लगती है, कौन सी दिशा।

Pundits get entangled in the sounds; a shravaka fills with the sense of direction and moves. If you listen rightly, a radar awakens in you; it begins to catch the direction.

महावीर मूल्यवान नहीं हैं। कहां से आती है यह आवाज; कौन बोलता है महावीर के भीतर से; कौन सा महाशून्य, कौन सा महासत्य, उस तरफ आप हटने शुरू हो जाते हैं एक-एक कदम। जल्दी ही आप पाएंगे, अंधेरे के बाहर आ गए हैं; महाप्रकाश आपको चारों ओर से घेरे हुए है।

Mahavira is not the value; from where this voice comes—who speaks within Mahavira, what great void, what great truth—you begin to move step by step in that direction. Soon you will find yourself outside the darkness, surrounded by the great light.

पांच मिनट रुकें, कीर्तन करें, फिर जाएं...!

Pause for five minutes, sing a kirtan, then go…