Skip to content
Osho

Mahaveer Vani #41

29 August 1973 Bombay Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)

महावीर की उत्सुकता न तो काव्य में है, और न तर्क में। उनकी उत्सुकता है जीवन के तथ्य, जीवन की वैज्ञानिक खोज, आविष्कार में। इसलिए महावीर ने समाधि के कोई गीत नहीं गाए। और न ही महावीर ने जो कहा है उसके लिए कोई तर्क उपस्थित किए हैं। तर्क उपस्थित किए जा सकते हैं, हर बात के लिए। और ऐसी कोई भी बात नहीं, जिसके पक्ष में या विपक्ष में तर्क उपस्थित न किए जा सकें। तर्क दुधारी तलवार है। तर्क मंडन भी कर सकता है, खंडन भी। लेकिन तर्क से कोई सत्य की निष्पत्ति नहीं होती।

Mahavira’s concern is neither poetry nor argument. His concern is with the fact of life, the scientific search of life, discovery. Therefore Mahavira sang no songs of Samadhi. Nor did he supply arguments in support of what he said. Arguments can be supplied—for anything. There is nothing for which arguments cannot be produced either pro or con. Argument is a double-edged sword. It can establish, and it can demolish. But no truth is ever arrived at by argument.

काव्य अभिव्यक्ति है। जो अनुभव हुआ है, उसके आनंद की झलक उसमें मिल सकती है। लेकिन आनंद कैसे अनुभव हुआ है, उसका विज्ञान उससे निर्मित नहीं होता। अधिक शास्त्र तार्किक हैं, जिनको बुद्धि की खुजली है, उनके लिए उनमें रस हो सकता है। शेष शास्त्र काव्यात्मक हैं, जिन्हें अनुभव हुआ है, उन्हें उन शास्त्रों में अपनी अभिव्यक्ति मिल सकती है। बहुत थोड़े से शास्त्र वैज्ञानिक हैं; उनके लिए हैं जिन्हें न तो बुद्धि की खुजली की बीमारी है, और न जो पहुंच गए हैं। जो जीवन में उलझे हैं और मार्ग की तलाश कर रहे हैं।

Poetry is expression. It can carry a glimpse of the joy of what has been experienced. But how that joy was experienced—the science of it—poetry does not construct. Most scriptures are for the logically itchy—their intellects itch; they will find taste there. The rest of the scriptures are poetic; those who have experienced find their expression in them. Very few scriptures are scientific; they are for those who neither suffer from the itch of intellect nor have they arrived—they are entangled in life and are seeking the path.

महावीर उस तीसरे कोण से ही बोल रहे हैं।

Mahavira speaks from that third angle alone.

मैंने सुना है, एक यहूदी पंडित की मृत्यु हुई। वह ईश्र्वर के सामने उपस्थित किया गया। ईश्र्वर ने उससे पूछा कि पृथ्वी पर तुम क्या कर रहे थे पूरे जीवन? तो उस पंडित ने कहा: मैं धर्म का, शास्त्र का, शास्त्र को सिद्ध करने वाले तर्कों का अध्ययन कर रहा था। ईश्र्वर ने कहा: मैं खुश हूं, मेरे आनंद के लिए तुम कोई तर्क, ‘ईश्र्वर है’, इसके प्रमाण में उपस्थित करो।

I have heard: a Jewish pundit died. He was presented before God. God asked, “What were you doing on earth all your life?” The pundit said, “I was studying religion, scripture, and the arguments that establish scripture.” God said, “I am pleased. For my delight, present some argument as proof that ‘God is.’”

पंडित ने जीवन भर तर्क किए थे, लेकिन ईश्र्वर को सामने पाकर उसकी बुद्धि अड़चन में पड़ गई। क्या तर्क उपस्थित करे ईश्र्वर के होने का? दो क्षण तो वह सोचता रहा, फिर कुछ सूझा नहीं, बुद्धि खाली मालूम पड़ी, तो उसने कहा कि बड़ी मुश्किल है--आपके कानों के योग्य मैं कुछ कह सकूं, ऐसा खोज नहीं पाता, अच्छा तो यह हो कि आप खुद ही कोई तर्क उपस्थित करें--यू परफार्म सम पॉइंट, एंड आइ विल शो यू हाउ टु रिफ्यूट इट--आप ही कोई तर्क उपस्थित कर दें और मैं तरकीब बताऊंगा कि उसका खंडन कैसे किया जा सकता है।

The pundit had argued all his life, but confronted with God, his intellect got stuck. What argument could he present for God’s existence? He pondered for two moments; nothing came. The intellect felt empty. He said, “It is very difficult—I cannot find anything worthy of Your ears. Better that You Yourself present some argument—You perform some point, and I will show You how to refute it.”

ठीक से समझें तो तर्क सदा खंडनात्मक है, निषेधात्मक है। वस्तुतः बुद्धि का स्वभाव नकार है। इसे समझ लें, ठीक से। बुद्धि का स्वभाव निगेटिव है, नकारात्मक है। जब बुद्धि कहती है नहीं--तभी होती है। और जब आप कहते हैं हां, तब बुद्धि विसर्जित हो जाती है, हृदय होता है। जब भी आपके भीतर ‘हां’ होती है, ‘यस’ होता है, तब हृदय होता है। और जब ‘नहीं’ होती है, ‘नो’ होता है, तब बुद्धि होती है। इसलिए जो व्यक्ति जीवन को पूरी तरह ‘हां’ कह सकता है, वह आस्तिक है; और जो व्यक्ति ‘नहीं’ पर जोर दिए चला जाता है, वह नास्तिक है।

Understand well: argument is always negative, refutational. In truth, the nature of intellect is negation. Get this clear. The nature of intellect is negative. When intellect says ‘no’—then it is. And when you say ‘yes,’ intellect dissolves; the heart is. Whenever there is a ‘yes’ within you, then the heart is. And when there is ‘no,’ then the intellect is. Therefore the person who can say a total ‘yes’ to life is theist; and the person who keeps pressing upon ‘no’ is atheist.

नास्तिक होने से कोई संबंध नहीं कि वह ईश्र्वर को अस्वीकार करता है या नहीं करता। नास्तिक होने का अर्थ है कि ‘नहीं’ उसके जीवन की व्यवस्था है; ‘न’ कहना उसका सुख है, ‘हां’ कहने में उसे अड़चन है, कठिनाई है।

Being atheist has nothing to do with whether one denies God or not. Atheist means ‘no’ is the structure of his life; saying ‘no’ is his pleasure, saying ‘yes’ is difficult, obstructed.

इसलिए आप देखते हैं, जैसे ही बच्चे में बुद्धि आनी शुरू होती है वह इनकार करना शुरू कर देता है। जैसे ही बच्चा जवान होने लगता है, उसकी अपनी बुद्धि चलने लगती है, उसे ‘न’ कहने में रस आने लगता है, ‘हां’ कहना मजबूरी मालूम पड़ती है।

Hence you see: as soon as a child’s intellect begins to arise, he starts to refuse. As soon as the child begins to become young and his own intellect begins to function, he begins to relish the word ‘no’; to say ‘yes’ feels like a compulsion.

बुद्धि का स्वभाव संदेह है, हृदय का स्वभाव श्रद्धा है। तो कुछ लोग हैं जिनको तर्क की ही कुल जमा बेचैनी है, पक्ष में या विपक्ष में। और कोई अंतर नहीं पड़ता, जो तर्क पक्ष में है वही विपक्ष में हो सकता है। तर्क वेश्या है। वह कोई गृहिणी नहीं है, कोई पत्नी नहीं है; कोई एक पति से उसका संबंध नहीं है। जो उसे पैसे दे, उसी के साथ है।

The nature of intellect is doubt; the nature of heart is trust. Some people have only this total restlessness—argument, pro or con. It makes no difference—the argument that is for can be made against. Argument is a courtesan. It is no housewife, no wife; it belongs to no single husband. Whoever pays, it goes with him.

मैंने सुना है, एक बहुत बड़े वकील डॉक्टर हरिसिंह गौर, जिन्होंने सागर विश्र्वविद्यालय की स्थापना की, प्रिवी कौंसिल में एक मुकदमा लड़ रहे थे। भुलक्कड़ स्वभाव के आदमी थे। तो जो उनका सहयोगी वकील था, वही उनको सब सूचनाएं दे देता था रास्ते में कि अदालत में क्या-क्या, किस-किस संबंध में उनको विवाद करना है। उस दिन सहयोगी वकील बीमार था और हरिसिंह गौर भूल गए कि वे किसके पक्ष में हैं और किसके विपक्ष में। प्रिवी कौंसिल में जाकर उन्होंने बोलना शुरू कर दिया।

I have heard: a very great lawyer, Dr. Harisingh Gaur, founder of Sagar University, was arguing a case in the Privy Council. He was forgetful by nature. His junior would feed him all the details on the way—what to contend in court, on which points. That day the junior was ill, and Gaur forgot whether he was for the plaintiff or the defendant. He began to speak in the Privy Council.

न्यायाधीश भी चकित हुए, विरोधी वकील भी हैरान हुआ; क्योंकि वे अपने ही मुवक्किल के खिलाफ बोल रहे थे, और ऐसे तर्क दे रहे थे कि अब कोई उपाय ही न रहा। विरोधी वकील हैरान हुआ कि अब मैं क्या करूंगा, उसको करने को कुछ बचा ही नहीं। तभी असिस्टेंट को खयाल आया कि वह तो बीमार पड़ा है, लेकिन कुछ गड़बड़ न हो जाए, तो वह भागा हुआ आया। तब तक तो वे फैसला ही कर चुके थे अपने मुवक्किल का पूरी तरह से। आकर उसने उनका कोट हिलाया और कान में कहा कि आप क्या कर रहे हैं? यह अपना मुवक्किल है! तो उन्होंने कहा कि कोई फिकर न करो।

The judge was astonished; the opposing counsel was stunned—because he was speaking against his own client, with such force that no way remained. The opposing counsel wondered what he would do now—nothing was left to do. Just then the assistant, though ill, ran in lest something go awry. By the time he arrived, Gaur had already settled the case—completely against his own client. The assistant tugged his coat and whispered, “What are you doing? This is our client!” He said, “Don’t worry.”

उन्होंने कहा: न्यायाधीश महोदय! अब तक मैंने वे दलीलें दीं, जो मेरा विरोधी पक्ष का वकील देना चाहेगा, अब मैं उनका खंडन शुरू करता हूं। और उन्होंने खंडन किया। और जितनी प्रबलता से समर्थन किया था, उतनी ही प्रबलता से खंडन भी किया।

He said, “My Lord! Until now I have presented those arguments which my opposing counsel would have presented; now I begin their refutation.” And he refuted them—with a force equal to that with which he had supported them.

वकील और वेश्या में बड़ा संबंध है। वेश्या अपना शरीर बेचती है, वकील अपनी बुद्धि बेचता है। उसके पास अपना कोई पक्ष नहीं है। जो भी पक्ष खरीद सकता है, वही उसका पक्ष है।

Between lawyer and courtesan there is a deep kinship. The courtesan sells her body; the lawyer sells his intellect. He has no side of his own. Whichever side can buy him—that is his side.

तर्क वेश्या है। इसलिए महावीर, बुद्ध या कृष्ण जैसे लोगों की उत्सुकता तर्क में नहीं है, और मैंने कहा कि उनकी उत्सुकता काव्य में भी नहीं है; क्योंकि काव्य तो आखिरी फूल है। जब कोई व्यक्ति समाधि को उपलब्ध होता है, तो उसके जो गीत की स्फुरणा होती है, वह जो संगीत उससे बहने लगता है, उसके उठने-बैठने में काव्य आ जाता है, वह अंतिम चीज है। उसका रस लिया जा सकता है। लेकिन उसका रस वे ही ले सकते हैं जो उस जगह तक पहुंच गए हैं। साधक के लिए उसका कोई मूल्य नहीं है। खतरा भी है।

Argument is a courtesan. Hence the interest of people like Mahavira, Buddha or Krishna is not in argument; and, as I said, not in poetry either, because poetry is the final flower. When one attains Samadhi, then the inspiration of song arises, music begins to flow, poetry enters even his sitting and standing—this is the last thing. Its flavor can be relished—but only by those who have reached that place. For the seeker it has no value. There is even danger.

सोलोमन के गीत हैं बाइबिल में। वे समाधिस्थ व्यक्ति के गीत हैं। लेकिन बड़ा खतरा हुआ है। क्योंकि सोलोमन ने अपनी उस परम समाधि को स्त्री-पुरुष के प्रतीक से प्रकट किया है। क्योंकि उससे बेहतर कोई प्रतीक हो भी नहीं सकता। जीवन में मिलन का जो आत्यंतिक अनुभव हो सकता है साधारण मनुष्य को, वह दो प्रेमियों का मिलन है। इसलिए सोलोमन ने अपने समाधि की पूरी व्यवस्था को, पूरी अनुभूति को स्त्री और पुरुष के प्रेम से प्रकट किया है।

In the Bible there is the Song of Solomon—songs of one in Samadhi. But a great danger occurred. For Solomon expressed that ultimate Samadhi through the symbol of man and woman—for no better symbol exists. The most ultimate experience of union available to an ordinary person is the union of two lovers. Hence Solomon disclosed his entire Samadhi through the love of woman and man.

लेकिन खुद बाइबिल पर भक्ति रखने वाले लोग भी सोलोमन के गीत से डरते हैं; क्योंकि लगता है कि वह गीत तो अत्यंत पार्थिव है। लेकिन मजबूरी है। उस परम तत्व को भी अगर गीत में प्रकट करना हो तो इस जगत में गीत की जो भाषा है--‘प्रेम’, उसी में प्रकट करना पड़ेगा। इसलिए अनेकों को मीरा के गीत में कामवासना की झलक मिल सकती है। क्योंकि मीरा कह रही है कि आओ, मेरी सेज पर सोओ। मैं तैयार बैठी हूं, तुम कहां हो? मैंने फूल बिछा दिए हैं, सेज तैयार है; दिया जला लिया है, मैं तुम्हारी प्रतीक्षा कर रही हूं। और जब तक तुम आकर मेरी सेज पर मेरे साथ न सो जाओ, तब तक मुझे चैन नहीं आएगा।

But even those devoted to the Bible are afraid of the Song of Solomon; it seems extremely earthly. Yet there is a compulsion: even the ultimate must be expressed in the language of this world—and the language of song here is ‘love.’ Therefore many can glimpse lust in Meera’s songs, for Meera says, “Come, sleep upon my bed. I am ready; where are you? I have strewn flowers, prepared the bed; I have lit the lamp—I wait for you. And until you come and sleep with me upon my bed, I shall know no peace.”

यह भाषा प्रेमियों की है। इसलिए अगर फ्रायड को मानने वाले लोग मीरा का अध्ययन करें तो उन्हें लगेगा कि जरूर कोई कामवासना भीतर दबी रह गई है। गीत में अगर प्रकट करना हो उस परम सत्य को तो भाषा प्रेम की ही चुननी पड़ेगी, और कोई उपाय नहीं। क्योंकि इस पृथ्वी पर निकटतम--उस परम तत्व के करीब, प्रेम ही आता है।

This is the language of lovers. So if Freudians study Meera they will feel some repressed sexuality hidden within. If one must express the Ultimate in song, one must choose the language of love—there is no other way. For on this earth the closest to the Ultimate is love itself.

लेकिन तब खतरा है। और डर यह है कि पढ़ने वाले लोग समाधि की तरफ तो न झुकें, संभोग की तरफ झुक जाएं। और डर यह है कि उनके मन में इससे उस परम का विचार तो पैदा न हो, लेकिन क्षुद्र वासना का जन्म हो जाए।

But then there is danger: the readers may incline not towards Samadhi but towards sex. The fear is that instead of the Ultimate, petty lust may be born in their minds.

महावीर तर्क की चिंता नहीं करते। महावीर गीत की भी चिंता नहीं करते। महावीर आत्मिक जीवन का शुद्ध विज्ञान उपस्थित करना चाहते हैं। वह दिशा बिलकुल अलग है। क्या अनुभव हुआ है, उसे प्रकट करना व्यर्थ है, उन लोगों के सामने जिन्हें कोई अनुभव नहीं हुआ। कैसे अनुभव हो सकता है, उसकी प्रक्रिया ही प्रकट करनी आवश्यक है। और अनुभव के मार्ग पर क्या-क्या घटित होगा, उसका नक्शा देना जरूरी है। क्योंकि अनंत है यात्रा और कहीं से भी भटकाव हो सकता है। अनंत हैं पहेलियां, अनंत हैं मोड़, एक पगडंडियों का जाल है, उसमें अगर नक्शा साफ न हो तो आप एक भूलभुलैया में भटक जाएंगे।

Mahavira has no concern with argument. Nor with song. Mahavira wants to present the pure science of inner life. The direction is altogether different. To reveal what has been experienced is futile before those who have no experience. What is necessary is to reveal the process—how experience can happen. And to give the map of what will happen upon the path of experience. For the journey is infinite, and from anywhere one may go astray. Infinite are the riddles, infinite the turns; it is a network of footpaths. Without a clear map you will wander in a labyrinth.

इसलिए महावीर की पूरी चेष्टा है, एक स्प्रिचुअल मैप, एक आध्यात्मिक नक्शा निर्मित करने की कि आपके हाथ में एक ठीक गाइड हो और आप एक-एक कदम जांच कर सकें; और एक-एक पड़ाव को पहचान सकें कि यात्रा ठीक चल रही है, दिशा ठीक है। और जिस तरफ मैं जा रहा हूं वहां अंततः मुक्ति उपलब्ध हो पाएगी। यह दृष्टि खयाल में रहे तो महावीर को समझना बहुत आसान हो जाएगा।

Therefore Mahavira’s entire endeavor is to create a spiritual map—so that a true guide be in your hand, and you may examine each step; recognize each stage—that the journey is right, the direction right. And that where I am going, ultimately liberation will be possible. Keeping this perspective in view, Mahavira becomes very easy to understand.

अब उनका हम सूत्र लें:

Now let us take his sutra:

‘कृष्ण, नील, कापोत, तेज, पदम और शुक्ल--ये लेश्याओं के क्रमशः छह नाम हैं।’

“Krishna, Neel, Kapot, Tej, Padma and Shukla—these are, respectively, the six names of the leshyas.”

यह किताब ऐसी मालूम पड़ती है, महावीर के वचनों की--जैसे फिजिक्स की हो, केमिस्ट्री की हो, गणित की हो। इसलिए बहुत कम लोग इसमें रस ले पाएंगे। गीता का पाठ किया जा सकता है, एक महाकाव्य छिपा है। महावीर की बातें सीधी गणित की हैं, जैसे कि यूक्लिड थ्योरम लिख रहा हो, ज्यामिति की।

This book of Mahavira’s utterances appears as if it were physics, chemistry, mathematics. Hence very few will savor it. The Gita can be recited; a great epic is hidden in it. Mahavira’s words are straight mathematics—as if Euclid were writing theorems of geometry.

‘कृष्ण, नील, कापोत, तेज, पदम और शुक्ल--ये छह लेश्याओं के क्रमशः छह नाम हैं।’

“Krishna, Neel, Kapot, Tej, Padma and Shukla—these are the six names of the leshyas.”

तो पहले तो समझ लें कि ‘लेश्या’ क्या है? महावीर के कुछ खास परिभाषिक शब्दों में एक लेश्या भी एक है।

First understand: what is ‘leshya’? Among Mahavira’s special technical terms, leshya is one.

ऐसा समझें कि सागर शांत है, कोई लहर नहीं है। फिर हवा का एक झोंका आता है, लहरें उठनी शुरू हो जाती हैं, तरंगें उठती हैं, सागर डांवाडोल हो जाता है, छाती अस्त-व्यस्त हो जाती है, सब अराजक हो जाता है। महावीर कहते हैं, शुद्ध आत्मा तो शांत सागर की तरह है, अशुद्ध आत्मा अशांत सागर की तरह है, जिस पर लहरें ही लहरें भर गई हैं। उन लहरों का नाम ‘लेश्या’ है। मनुष्य की चेतना में जो लहरें हैं, उनका नाम लेश्या है। और जब सब लेश्याएं शांत हो जाती हैं, तो शुद्ध आत्मा की प्रतीति होती है। इन लेश्याओं में भी छह तरह की लेश्याओं का महावीर ने विभाजन किया है। तो लेश्या का अर्थ हुआ चित्त की वृत्तियां।

Consider: the ocean is silent, no wave. A gust of wind arrives—waves begin to rise, billows arise; the ocean is tossed, the breast disordered, all becomes chaotic. Mahavira says: the pure Atman is like the silent ocean; the impure Atman is like the restless ocean, flooded with waves. Those waves are called ‘leshya.’ The waves in human consciousness—these are leshyas. And when all leshyas are stilled, the pure Atman is realized. Mahavira has also divided these leshyas into six kinds. Leshya means the modifications of mind.

जिसको पतंजलि ने ‘चित्त-वृत्ति’ कहा है, उसको महावीर ‘लेश्या’ कहते हैं। चित्त की वृत्तियां, चित्त के विचार, वासनाएं, कामनाएं, लोभ, आकांक्षाएं, अपेक्षाएं, ये सब लेश्याएं हैं। अनंत लेश्याओं से आदमी घिरा है। प्रतिपल कोई न कोई तरंग पकड़े हुए है।

What Patanjali called chitta-vritti, Mahavira calls leshya. The modifications of chitta, the thoughts of mind, desires, cravings, greed, ambitions, expectations—these are leshyas. Man is surrounded by infinite leshyas. Every moment he is seized by some wave or other.

और ध्यान रहे, जब सागर में तरंगें होती हैं तो आपको तरंगें ही दिखाई पड़ती हैं, सागर तो बिलकुल छिप जाता है। जब तरंगें नहीं होतीं, तभी सागर होता है, तभी सागर दिखाई पड़ता है। तो जितनी ज्यादा तरंगें होंगी चित्त की, उतना ही ज्यादा भीतर का जो गहन सागर है, वह अनुभव में नहीं आएगा। और हम चित्त की तरंगों से ही उलझे रह जाते हैं, अटके रह जाते हैं, अंतर्यात्रा नहीं हो पाती।

And remember: when there are waves on the ocean, you see only the waves; the ocean is hidden. When there are no waves, then the ocean is, then the ocean is seen. So the more the waves of mind, the less the deep inner ocean is experienced. And we go on entangled in these waves, stuck with them—the inner journey does not happen.

अनंत हैं ये लेश्याएं, अनंत हैं ये तरंगें लेकिन महावीर कहते हैं, उनके छह रूप हैं। और छह ही रूप बड़े वैज्ञानिक हैं। और अब विज्ञान भी सिद्ध कर रहा है कि महावीर ने जिस ढंग से इन लेश्याओं का वर्गीकरण किया है, शायद वही एक मात्र आधार है वर्गीकरण करने का, और कोई आधार नहीं हो सकता।

These leshyas, these waves, are infinite. But Mahavira says: they have six forms. And these six are highly scientific. Now science too confirms that Mahavira’s way of classifying leshyas seems the only basis possible—there can be no other.

महावीर ने रंग के आधार पर वर्गीकरण किया है। कलर--पश्र्चिम में रंग के ऊपर बड़ा गहन अध्ययन चल रहा है। और रंग के आधार पर कई चीजें पैदा हो रही हैं। कलर थेरेपी पैदा हुई है। रंग के द्वारा मनुष्य के चित्त की चिकित्सा, शरीर की चिकित्सा, और अदभुत परिणाम उपलब्ध होते हैं। ऐसा मालूम पड़ता है कि आदमी के अंतर-जगत में रंग की कोई बड़ी बहुमूल्य स्थिति है। मनोवैज्ञानिक कहते हैं कि अगर आपके कमरे को सब तरफ से लाल रंग िदया जाए, खून के रंग में--सब चीजें लाल हों, प्रकाश लाल हो, फर्श लाल हो, दीवालें लाल हों तो आप तीन घंटों में विक्षिप्त हो जाएंगे। क्योंकि लाल आपको उद्विग्न करेगा; रक्त को उत्तेजित करेगा, हृदय की धड़कन बढ़ जाएगी; ब्लड-प्रेशर बढ़ जाएगा और मस्तिष्क पर बुरे परिणाम होंगे।

Mahavira classified them by color. In the West a deep study of color is underway. Many things are emerging from color. Color therapy has arisen—the healing of mind and body through color—with astonishing results. It seems there is some precious status of color in man’s inner world. Psychologists say: if your room is colored all around in red—the color of blood—everything red, the light red, the floor red, the walls red—you will go mad within three hours. Red will agitate you; it will stimulate the blood; the heartbeat will increase; blood pressure will rise and there will be bad effects on the brain.

हरे को जब आप देखते हैं, मन शांत होता है। इसलिए जंगल में जाकर आपको लगता है, ‘कैसी शांति है।’ उस शांति में ज्यादा हिस्सा हरे रंग का है। हरियाली मन को एक शीतलता से भर जाती है। लाल रंग उत्तेजना दे सकता है। इसलिए कोई आश्र्चर्य नहीं कि कम्युनिस्टों ने और सभी क्रांतिकारियों ने लाल झंडा चुना है। वह खून का, उपद्रव का प्रतीक है।

When you look at green, the mind is soothed. Hence, in the forest you feel, “What peace!” A great part of that peace is green. Verdure fills the mind with coolness. Red can arouse excitation. No surprise then that the communists and all revolutionaries chose the red flag—it is the symbol of blood and upheaval.

...आकस्मिक नहीं है, आकस्मिक इस जगत में कुछ भी नहीं होता। जिनका भरोसा खून पर, हत्या पर है, स्वाभाविक है कि वे लाल रंग को प्रतीक की तरह चुनें।

…Nothing is accidental; nothing happens by accident in this world. Those who trust in blood and killing, naturally they choose red as their symbol.

इस्लाम ने हरा रंग चुना है अपने झंडे के लिए, उसका कारण है, ‘इस्लाम’ शब्द का अर्थ ही ‘शांति’ होता है। इसलिए शांति को खयाल में रख कर हरे रंग को चुना। यह दूसरी बात है कि मुसलमानों ने न हरे रंग के सबूत दिए और न शांति के। लेकिन इसमें मोहम्मद का कसूर नहीं है। शब्द इस्लाम का अर्थ होता है शांति और इसलिए हरे रंग को चुना, क्योंकि हरा रंग गहरे रूप से शांतिदायी है।

Islam chose green for its flag. The reason: the very word ‘Islam’ means peace. So, keeping peace in view, green was chosen. It is another matter that Muslims neither gave evidence of green nor of peace. But it is not Muhammad’s fault. The word Islam means peace, and therefore green was chosen—for green is deeply peace-giving.

रंग आपको चालित करते हैं, उत्तेजित करते हैं। पश्र्चिम में एडवरटाइजमेंट की सलाह देने वाले लोग इसकी भी सलाह देते हैं कि आप अपनी चीजें बेचें तो किस रंग के डिब्बे में बेचें; क्योंकि सभी रंगों के डिब्बे एक से नहीं दिखते; क्योंकि सभी रंग अलग-अलग तरह से पकड़ते हैं। आप चकित होंगे कि बहुत बार ऐसा हुआ है कि कोई एक ही चीज, जैसे कोई साबुन, पीले रंग के डिब्बे में बिक रही थी और उसकी बिक्री बाजार में कम थी। और फिर सलाहकारों ने सलाह दी कि रंग का उपद्रव हो रहा है; साबुन तो ठीक है लेकिन डिब्बे का रंग गलत है, इतना आकर्षक नहीं है कि लोगों को पकड़ ले। और जहां हजारों साबुन के डिब्बे रखे हों दुकान पर, वहां रंग ऐसा होना चाहिए जो आकर्षित कर ले, पकड़ ले, सम्मोहित कर ले--कि नौ सौ निन्यानबे डिब्बे पीछे छूट जाएं और एक डिब्बे पर हाथ पहुंच जाए।

Colors move you, excite you. In the West, advertising advisors even tell you in what color box to sell your product, for not all colors appear the same; different colors catch differently. You would be amazed: often it has happened that the same soap, when sold in a yellow box, had poor sales. Advisors suggested: the mischief is the color—the soap is fine, but the box color is wrong; it is not attractive enough to catch the eye. Where thousands of boxes sit on a shelf, the color should attract, catch, hypnotize—so that nine hundred ninety-nine remain behind and the hand goes to just one.

तो डिब्बे का रंग बदल देने से साबुन की बिक्री बढ़ गई। किताबों के कवर का रंग बदल देने से बिक्री बढ़ जाती है, घट जाती है। एक्सपर्ट जाकर बाजारों में जांच करते रहते हैं कि स्त्रियां जो खरीदने आती हैं, सुपरमार्केट में, वे किस रंग से आंदोलित होती हैं। किस उम्र की स्त्री किस रंग से आंदोलित होती है। तो जिस उम्र की स्त्री को बेचना हो चीज को, उसके रंग का खयाल रखना जरूरी है।

By changing the color of the box, the sales rose. By changing the color of book covers, sales rise or fall. Experts survey markets to see which colors stir women who come to shop in supermarkets—what colors stir which age of woman. If you want to sell to a certain age, choose the color accordingly.

आप जैसे कपड़े पहनते हैं, वे भी आपके चित्त की लेश्या की खबर देते हैं। कामुक आदमी एक तरह के कपड़े पहनेगा, कामवासना से हटता हुआ आदमी दूसरे तरह के कपड़े पहनेगा। रंग बदल जाएंगे, कपड़े के ढंग बदल जाएंगे। कामुक आदमी चुस्त कपड़े पहनेगा, गैर-कामुक आदमी ढीले कपड़े पहनना शुरू कर देगा। क्योंकि चुस्त कपड़ा शरीर को वासना देता है, हिंसा देता है।

The clothes you wear also reveal the leshya of your mind. A lustful person will wear one kind of clothes; one who is moving away from lust will wear another. Colors will change; styles will change. The lustful will wear tight garments; the non-lustful will begin to wear loose garments, for tight clothes feed passion, feed violence.

सैनिक को हम ढीले कपड़े नहीं पहना सकते। ढीले कपड़े पहन कर सैनिक लड़ने जाएगा तो हार कर वापस लौटेगा। साधु को चुस्त कपड़े पहनाना बिलकुल नासमझी की बात है, क्योंकि चुस्त कपड़े का काम नहीं साधु के लिए, इसलिए साधु निरंतर ढीले कपड़े चुनेगा, जो शरीर को छूते भर हैं, बांधते नहीं।

A soldier cannot be put in loose clothing. If he goes to fight in loose clothes, he will come back defeated. To dress a sadhu in tight clothes is sheer foolishness, for tight clothes are not for a sadhu; hence a sadhu will continuously choose loose garments—touching the body, not binding it.

आपको खयाल में नहीं होगा कि बहुत छोटी-छोटी बातें आपके जीवन को संचालित करती हैं; क्योंकि चित्त क्षुद्र चीजों से ही बना हुआ है। अगर आप चुस्त कपड़े पहने हुए हैं तो आप सीढ़ियों पर दो-दो सीढ़ियां चढ़ने लगते हैं, एक साथ। अगर आप ढीले कपड़े पहने हुए हैं तो आपकी चाल शाही होती है, एक सीढ़ी भी आप मुश्किल से एक दफे में चढ़ते हैं। चुस्त कपड़े पहन कर आप में गति आ जाती है; ढीले कपड़े पहन कर एक सौम्यता आ जाती है, गति खो जाती है।

You may not have noticed how very small things drive your life, for the mind is woven of tiny things. If you wear tight clothes you will start climbing stairs two at a time; in loose clothing your gait becomes royal—you barely climb one step at a time. Tight clothes bring speed; loose bring gentleness—the haste is lost.

आप जो रंग चुनते हैं, वह भी खबर देता है आपके चित्त की। क्योंकि चुनाव अकारण नहीं है, चित्त चुन रहा है।

The colors you choose also tell of your mind, for choice is not causeless—the mind is choosing.

महावीर ने रंग के आधार पर चित्त की तरंगों के छह विभाजन किए हैं। तीन को महावीर कहते हैं, ‘अधर्म-लेश्याएं’, जिनसे मनुष्य पतित होता है। और तीन को महावीर कहते हैं, ‘धर्म-लेश्याएं’, जिनसे मनुष्य शुद्ध होता है, पवित्र होता है।

Mahavira divided the mind’s waves into six by color. Three he calls adharma-leshyas—through which man falls. And three he calls dharma-leshyas—through which man is purified, sanctified.

पहली लेश्या को महावीर कहते हैं, ‘कृष्ण’--काली। दूसरी लेश्या को ‘नील’--नीली। तीसरी लेश्या को ‘कापोत’--कबूतर के कंठ के रंग की। चौथी लेश्या को ‘तेज’--अग्नि के रंग की, सुर्ख लाल। पांचवीं को ‘पदम’--पीत, पीली। छठवीं को ‘शुक्ल’--शुभ्र, सफेद। ये छह लेश्याएं हैं। इनमें प्रथम तीन अधर्म-लेश्याएं हैं और अंतिम तीन धर्म-लेश्याएं हैं।

The first leshya Mahavira calls Krishna—black. The second Neel—blue. The third Kapot—the color of a pigeon’s neck. The fourth Tej—the color of fire, scarlet red. The fifth Padma—peet, yellow. The sixth Shukla—shubhra, white. These are the six leshyas. The first three are adharma-leshyas; the last three, dharma-leshyas.

रंग से चुनने का कारण यह है कि जब आपके चित्त में एक वृत्ति होती है तो आपके चेहरे के आस-पास एक ऑरा, एक प्रभामंडल निर्मित होता है। इस प्रभामंडल के अब तो चित्र भी लिए जा सकते हैं। आपके प्रभामंडल का चित्र भी कह सकता है कि आपके भीतर क्या चल रहा है? कारण हैं, क्योंकि आपका पूरा शरीर विद्युत का एक प्रवाह है। आपको शायद खयाल न हो कि पूरा शरीर वैद्युतिक यंत्र है।

Why choose by color? Because when a particular modification is in your mind, an aura, a halo arises around your face. This halo can now even be photographed. The picture of your aura can tell what is going on within you—because your whole body is a flow of electricity. Perhaps you do not realize that the whole body is an electrical instrument.

स्केंडेनेविया में ऐसा हुआ, कोई छह-सात वर्ष पहले, कि एक स्त्री छत से गिर पड़ी और उसके शरीर की वैद्युतिक-व्यवस्था गड़बड़ हो गई, शॉर्ट-सर्किट हो गई। तो वह स्त्री जिसको छुए उसे शाक लगने लगे। उसके पति ने अदालत में तलाक के लिए अर्जी दी, क्योंकि उस स्त्री के पास ही जाना कठिन हो गया। उसको छूते से ही शाक लगेगा। और जब उस स्त्री के वैज्ञानिक परीक्षण किए गए तो बड़ी आश्र्चर्य की बात हुई, उस स्त्री के हाथ में पांच कैंडल का बल्ब रख कर जलाया जा सकता था।

In Scandinavia, some six or seven years ago, a woman fell from a roof and the electrical system of her body was disturbed—short-circuited. Whoever she touched got a shock. Her husband filed for divorce in court, for it became difficult even to go near her—you would get a shock on touching her. Scientific tests revealed something astonishing: a five-candle bulb could be lit in the woman’s hand.

जो विद्युत वर्तुल की तरह घूमती है शरीर में, वह वर्तुल टूट गया, शॉर्ट-सर्किट हो गया कहीं। कहीं तार अस्त-व्यस्त हो गए और विद्युत शरीर के बाहर जाने लगी। ऐसे भी विद्युत शरीर के बाहर जाती है, लेकिन उसकी मात्रा बड़ी धीमी है।

The current that circulates within the body as a circuit—somewhere that circuit broke, a short occurred; wires went awry, and the electricity began to go outside the body. Even otherwise electricity goes out, but in a very slow measure.

आप पूरे जीवन विद्युत से जी रहे हैं। सारे जगत का जो मूल आधार है, वह विद्युत-कण है, इलेक्ट्रान है। शरीर भी उसी पदार्थ से बना है। और सारे शरीर की यात्रा विद्युत की यात्रा है।

You live your whole life by electricity. The basic foundation of the world is the electron. The body too is made of the same stuff. The entire functioning of the body is the journey of electricity.

अभी स्त्रियों के संबंध में एक खोज पूरी हुई है। उस खोज ने स्त्रियों के मन के संबंध में बड़ी गहरी बातें साफ कर दी हैं, जो अब तक साफ नहीं थीं। लेकिन खोज विद्युत की है। मनोवैज्ञानिक जिसे साफ नहीं कर पाता था।

A research on women has just been completed. It has clarified very deep things about the feminine mind, which were not clear till now. But the research is of electricity—what psychology could not clarify.

हजारों साल से स्त्री एक समस्या रही है। और वह किस तरह का व्यवहार करेगी किस क्षण में, अनिश्र्चित है। स्त्री अनप्रिडिक्टेबल है, उसकी कोई भविष्यवाणी नहीं हो सकती। ज्योतिषी उससे बुरी तरह हार चुके हैं। अभी क्षण भर को प्रसन्न दिखाई पड़ रही थी, और क्षण भर बाद एकदम अप्रसन्न हो जाएगी और पुरुष के तर्क में बिलकुल नहीं आता कि कोई कारण उपस्थित नहीं हुआ है, वह क्षण भर पहले बड़ी भली चंगी है, आनंदित है, और क्षण भर बाद दुखी और आंसू बहने लगें, और वह छाती पीटने लगे! बेबूझ मालूम रही है!

For thousands of years woman has been a problem. What she will do in which moment is uncertain. Woman is unpredictable; there can be no prophecy. Astrologers have been defeated by her. She may appear happy one moment and the very next become unhappy—and for the male intellect, which finds no cause presented, it makes no sense: a moment ago all was well, she was delighted, and a moment later she is sad, tears flowing, and she begins to beat her breast—she seems unreasonable!

फ्रायड ने चालीस साल के अध्ययन के बाद कहा कि स्त्री के संबंध में कुछ कहने की संभावना नहीं है। और जिन लोगों ने कुछ कहा भी है, उनका कहा हुआ भी पक्षपातपूर्ण मालूम पड़ता है। वह उनकी दृष्टि है, उससे स्त्री की बात जाहिर नहीं होती।

After forty years of study Freud said: nothing can be said about woman. And those who have said something—their saying appears biased; it reveals their view, not woman.

बड़ी प्रसिद्ध घटना है: चेखव ने लिखा है कि चेखव खुद, टाल्सटाय और गोर्की--रूस के तीन महालेखक, एक पार्क की बेंच पर बैठ कर बात कर रहे हैं। बात स्त्री पर पहुंच गई। पुरुषों की बात अक्सर ही स्त्री पर पहुंच जाएगी, और बात करने को कुछ है भी नहीं। टाल्सटाय बिलकुल बूढ़ा हो चुका था, लेकिन तब तक उसने स्त्रियों के बाबत कोई वक्तव्य नहीं दिया था। तो चेखव और गोर्की ने उससे कहा कि तुम कुछ कहो। उसने कहा कि मैं कहूंगा, लेकिन जब मेरा एक पैर कब्र में हो और एक बाहर, तब मैं कह कर एकदम कब्र में चला जाऊंगा! क्योंकि अगर मैं सत्य कहूं तो अभी भी स्त्रियों से मैं जुड़ा हूं, वे मेरी जान ले लेंगी, और असत्य मैं कहना नहीं चाहता!

A famous episode: Chekhov writes that Chekhov himself, Tolstoy and Gorky—the three great Russian writers—were sitting on a park bench talking. The talk reached woman. Men’s talk often reaches woman—and there is little else to talk about! Tolstoy had become quite old, yet he had given no statement about women. Chekhov and Gorky asked him to say something. He said, “I will say it when one leg is in the grave and one outside; then I will speak and go straight into the grave. If I speak the truth, I am still tied to women—they will kill me; and a lie I do not wish to speak!”

लेकिन बॉयो-एनर्जी की खोज ने एक नई बात खबर में दी है, और वह यह कि जैसे ही स्त्री की माहवारी शुरू होती है, उसके शरीर का विद्युत-प्रवाह प्रति दस मिनट में सिकुड़ता है, कांट्रेक्ट होता है। और यह चलता है मोनोपाज तक, जब तक कि माहवारी बंद नहीं हो जाती, पैंतालीस-पचास साल तक। प्रति दस मिनट में, स्त्री को भी पता नहीं चलता कि उसके पूरे शरीर की विद्युत सिकुड़ती है, फिर फैलती है, फिर सिकुड़ती है, फिर फैलती है। इस हर दस मिनट के परिवर्तन के कारण उसका चित्त हर दस मिनट में परिवर्तित होता रहता है।

But bio-energy research has brought a new piece of news: as soon as a woman’s menstruation begins, the electrical flow of her body contracts every ten minutes—and expands. This continues until menopause, forty-five to fifty years. Every ten minutes—unknown even to her—her bodily electricity contracts, then expands, contracts, expands. Because of this change every ten minutes, her mind changes every ten minutes.

और यह जो संकुचन है, फैलाव है, यह बच्चे के लिए जरूरी है। बच्चे के विकास के लिए जरूरी है। जब बच्चा उसके गर्भ में होता है तो यह संकुचित होना, फैलना बच्चे को एक तरह का आंतरिक व्यायाम देता है, एक एक्सरसाइज देता है, इससे बच्चा बढ़ता है। इसलिए माहवारी शुरू होने और माहवारी अंत होने के बीच, तीस साल, पैंतीस साल, स्त्री का पूरा शरीर दस मिनट में एक झंझावात से गुजर रहा है। और वह झंझावात उसके चित्त को प्रभावित करता है। इसलिए जब स्त्री बहुत परेशान हो तो आप परेशान न हों; थोड़ी देर रुकें, थोड़ी देर प्रतीक्षा करें; वह झंझावात वैद्युतिक है। और स्त्री को भी खयाल में आ जाए, तो वह उस झंझावात से इतनी परेशान न हो, साक्षी हो सकती है।

This contraction and expansion are necessary for the child. When the child is in the womb, this contracting and expanding gives the child a kind of inner exercise; thus the child grows. Therefore, between the beginning and the end of menstruation—thirty, thirty-five years—the woman’s whole body passes through a storm every ten minutes. That storm affects her mind. So when a woman is very troubled, you do not be troubled—wait a little; the storm is electrical. And if the woman becomes aware of it, she will not be so disturbed; she can be a witness.

पुरुष के शरीर में ऐसा कोई झंझावात नहीं है। इसलिए पुरुष ज्यादा तर्कयुक्त मालूम होता है। एक सीमा होती है उसकी बंधी हुई। उसके बाबत भविष्यवाणी हो सकती है कि वह क्या करेगा। उसके भीतर कोई झंझावात नहीं चल रहा है। विद्युत की एक सीधी धारा है। इस विद्युत की सीधी धारा के कारण उसके चित्त की लेश्याओं का ढंग सीधा-साफ है। स्त्री की चित्त की लेश्याएं ज्यादा बड़ी तरंगें लेंगी, क्योंकि विद्युत सिकुड़ेगी,फैलेगी, सिकुड़ेगी, फैलेगी; यह संकोच और फैलाव स्त्री को प्रतिपल झंझावात में और तरंगों में रखता है।

In the man’s body there is no such storm. Hence man appears more logical, within a certain bound—predictable. One can say what he may do. No inner storm is running—there is a straight current. Because of this straight current, the leshyas of his mind are straightforward. Woman’s leshyas will take bigger waves—electricity contracting and expanding keeps her in storms and waves moment to moment.

महावीर ने रंग के आधार पर विश्लेषण किया, शायद वही एकमात्र रास्ता हो सकता है। जब भी चित्त में कोई वृत्ति होती है तो उसके चेहरे के आस-पास उसके रंग-आभा आ जाती है। आपको दिखाई नहीं पड़ती। छोटे बच्चों को ज्यादा प्रतीत होती है। आपको भी दिखाई पड़ सकती है, अगर आप थोड़े सरल हो जाएं। जब कोई व्यक्ति सच में साधु-चित्त हो जाता है, तो वह आपकी आभा से ही आपको नापता है; आप क्या कहते हैं, उससे नहीं। वह आपको नहीं देखता, आपकी आभा को देखता है।

Mahavira analyzed by color—perhaps the only possible way. Whenever there is a mood in the mind, a hue appears around the face. You do not see it. Small children perceive it more. You too could, if you became a little simple. When a person truly becomes saintly in heart, he gauges you by your aura—not by what you say. He does not look at you; he sees your aura.

अब एक आदमी आ रहा है। उसके आस-पास कृष्ण-आभा है, काला रूप है चारों तरफ; उसके चेहरे के आस-पास एक पर्त है काली, तो वह कितनी ही शुभ्रता की बातें करे, वे व्यर्थ हैं, क्योंकि वह काली पर्त असली खबर दे रही है। अब तो सूक्ष्म कैमरे विकसित हो गए हैं, जिनसे उसका चित्र भी लिया जा सकता है। और वह चित्र बताएगा कि आपकी क्या भीतरी अवस्था चल रही है। और यह आभा प्रतिपल बदलती रहती है।

Now a man is coming. Around him is a black aura—a dark layer around the face. Let him speak ever so many pure words—they are useless, because that black layer is giving the real news. Subtle cameras have now been developed; they can photograph this. The picture will tell what inner state is going on. And the aura changes every moment.

महावीर, बुद्ध, कृष्ण और राम, और क्राइस्ट के आस-पास, सारी दुनिया के संतों के आस-पास हमने उनके चेहरे के आस-पास एक प्रभामंडल बनाया है। हमारे कितने ही भेद हों--ईसाई में, मुसलमान में, हिंदू में, जैन में, बौद्ध में--एक मामले में हमारा भेद नहीं है कि इन सभी ने अपने जाग्रत महापुरुषों के चहेरे के आस-पास प्रभामंडल बनाया है। वह प्रभामंडल खबर देता है उस अंतिम घड़ी की, जहां, जब चेहरे के आस-पास श्र्वेत आभा प्रकट होती है, शुभ्र आभा प्रकट होती है।

Around Mahavira, Buddha, Krishna, Rama, Christ—around the faces of all the awakened ones—we have drawn a halo. However many differences we may have—Christian, Muslim, Hindu, Jain, Buddhist—on this one point we do not differ: all have drawn a halo around the faces of their awakened ones. That halo announces the final moment—when a white aura appears around the face, a pure aura.

हमारे चेहरे के आस-पास सामान्यतया काली आभा होती है, और या फिर बीच की आभाएं होती हैं। प्रत्येक आभा भीतर की अवस्था की खबर देती है। अगर आपके आस-पास काला आभामंडल है, ऑरा है, तो आपके भीतर भयंकर हिंसा, क्रोध, भयंकर कामवासना होगी। आप उस

अवस्था में होंगे, जहां आपको खुद भी नुकसान हो तो कोई हर्ज नहीं, दूसरे को नुकसान हो तो आपको आनंद मिलेगा। खुद को नुकसान पहुंचा कर भी अगर दूसरे को नुकसान पहुंचा सकें तो आप प्रसन्न होंगे। कृष्ण-लेश्या की अवस्था का आदमी ऐसा होगा।

Ordinarily around our faces there is a black aura, or the intermediate hues. Each aura announces the inner state. If there is a black aura around you, there will be fierce violence within, anger, intense lust. You will be in that state where even if you yourself are harmed it does not matter; if another is harmed, you will feel joy. Even by harming yourself, if you can harm the other, you will be pleased. Such is the man of Krishna-leshya.

मैंने सुना है कि एक आदमी मरा, तो उसने अपने बेटों को पास बुलाया और उनसे कहा कि मेरी आखिरी मर्जी पूरी कर देना। लेकिन बड़े बेटे तो सब समझदार थे, बाप को भलीभांति जानते थे कि वह उपद्रवी है। और आखिरी मर्जी कुछ ऐसी न उलझा जाए कि हम फंस जाएं जिंदगी भर को तो, वे तो दूर ही बैठे रहे। छोटा बेटा नासमझ था; उसे कुछ पता नहीं था बाप की हरकतों का। वह पास आ गया... और मरता बाप! उसने कहा: पहले वचन दे कि मेरी बात तू पूरी करेगा। उसने कहा कि मरते हुए पिता की बात पूरी नहीं करूंगा तो क्या करूंगा? आप कहें। तो उसने कहा कि तू ही मेरा असली बेटा है। ...उसके कान में कहा: एक काम करना, जब मैं मर जाऊं तो मेरी लाश के टुकड़े करके मोहल्ले के लोगों के घरों में फेंक देना, और पुलिस में रिपोर्ट कर देना कि इन लोगों ने मार डाला। मेरी आत्मा को इतनी प्रसन्नता होगी, जब मैं देखूंगा कि चले हैं हथकड़ियों में बंधे सब!

I have heard: a man was dying. He called his sons and said, “Fulfill my last wish.” The elder sons were wise; they knew the father well—that he was a mischief-maker. Lest he weave some snare that would trap them for life, they stayed away. The youngest was naive; he knew nothing of his father’s tricks. He came near… The dying father said, “First give your word that you will fulfill what I say.” He said, “If I do not fulfill a dying father’s wish, what will I do? Tell me.” The father said, “You alone are my real son.” He whispered in his ear: “Do this—when I die, cut my corpse into pieces and throw them into the neighbors’ houses, then report to the police that these people murdered me. My soul will be so delighted—when I see them go handcuffed!”

यह कृष्ण-लेश्या का आदमी है। इसको अपनी फिकर नहीं है।

This is the man of Krishna-leshya. He cares not for himself.

पंचतंत्र में बड़ी पुरानी कथा है कि एक आदमी भक्त था शिव का, और बड़े दिनों से प्रार्थना, बड़े दिनों से पूजा कर रहा था। आखिर शिव ने कहा कि ‘भाई, तू क्यों पीछे पड़ा है, क्या चाहता है?’

There is an old story in the Panchatantra: A man was a devotee of Shiva, praying and worshipping for long. At last Shiva said, “Why are you after me? What do you want?”

आखिर आपकी प्रार्थना-पूजा से निश्र्चित घबड़ा जाते होंगे!

After all, even deities must get nervous at such persistent prayer!

शिव के संबंध में एक और कथा है, कि भक्त इतनी ज्यादा पूजा-प्रार्थना करने लगे कि उन्होंने नाराज होकर कहा कि तुम जाओ, सब कबूतर हो जाओ। वे जो शिव की पिंडी के आस-पास कबूतर घूमते हैं, वे भक्त हैं पुराने।

Another story about Shiva: the devotees prayed so excessively that, annoyed, he said, “Go, all of you—become pigeons.” Those pigeons circling the linga are ancient devotees.

इस आदमी ने जब बहुत परेशान कर दिया तो शिव ने कहा कि तू आखिर चाहता क्या है? उसने कहा कि बस, एक... कि जो भी मैं मांगू, वह सदा पूरा किया जाए। तो शिव ने एक बड़ी उलटी शर्त रख दी। उन्होंने कहा कि होगा पूरा, लेकिन जो भी तू मांगेगा, वह तेरे लिए तो पूरा होगा ही, उससे दुगुना तेरे पड़ोसियों के लिए होगा।

When this man became too troublesome, Shiva said, “What do you want?” He said, “Just this—that whatever I ask be always granted.” Shiva set a perverse condition: “It will be granted, but whatever you ask will be granted to you—and the neighbors will receive double.”

उस आदमी ने कहा: मार डाला! मतलब ही खत्म हो गया! मैं मांगूं महल, पड़ोसी को मिल जाएं दो महल। मैं मांगूं हीरा, पड़ोसियों को, सबको मिल जाएं दो-दो हीरे। मतलब ही खो गया; बेकार कर दी सारी बात!

The man said, “I’m ruined! The meaning is finished. If I ask for a palace, the neighbors will get two. If I ask for a diamond, they’ll get two each. The whole point is lost—spoiled everything!”

बड़ा चिंतित रहा। कई दिन तक कुछ भी नहीं मांगा। फिर सोचा कि किसी वकील से सलाह ले लूं, कुछ तो रास्ता हो ही सकता है। हर कानून से कोई न कोई रास्ता तो निकल ही आता है। वकील ने कहा कि इसमें घबड़ाने की क्या बात है? तू ऐसी चीजें मांग कि पड़ोसी मुश्किल में पड़ जाएं। तू कह कि मेरी एक आंख फोड़ दे भगवान, उनकी दोनों फूट जाएंगी।

He worried for days—asked for nothing. Then he thought to consult a lawyer; there must be some way! A lawyer said, “Why worry? Ask for such things that the neighbors fall into trouble. Ask God to blind one of your eyes—both of theirs will be blinded.”

वह आदमी नाचता हुआ घर लौटा। उसने कहा: गजब हो गया! यह खयाल ही नहीं आया। फिर तो सूत्र हाथ लग गया। फिर तो उसने कहा कि मेरी एक आंख फोड़ दे। उसकी एक आंख फूटी, पड़ोसियों की दोनों फूट गईं। इतने से मन न भरा--उसने कहा कि मेरे घर के सामने एक कुआं खोद दे। उसके घर के सामने एक कुआं खुदा, पड़ोसियों के सामने दो कुएं खुद गए। अब जब लोग गिरने लगे कुओं में--अंधे सारे पड़ोसी--तब उसके आनंद की सीमा न रही। कृष्ण-लेश्या अपनी आंख फोड़ सकती है, अगर दूसरे की दो फूटती हों। अपने लाभ का कोई सवाल नहीं है, दूसरे की हानि ही जीवन का लक्ष्य है। ऐसे व्यक्ति के आस-पास काला वर्तुल होगा।

The man danced home, “Wonderful! Never thought of it!” Then he found the formula. He said, “Put out one of my eyes.” One eye was blinded; the neighbors’ both were. Even that did not satisfy him—he said, “Dig a well in front of my house.” One well was dug before his; two before the neighbors’. When the blind neighbors began to fall into the wells, his joy knew no bounds. Krishna-leshya will pluck out his own eye if the others lose two. There is no question of his own gain—the loss of the other is the very goal. Around such a man there will be a black ring.

महावीर कहते हैं, वह निम्नतम दशा है, जहां दुख, दूसरे का दुख ही एकमात्र सुख मालूम पड़ता है। ऐसा आदमी सुखी हो नहीं सकता, सिर्फ वहम में जीता है। क्योंकि हमें मिलता वही है जो हम दूसरों को देते हैं--वही लौट आता है। जगत एक प्रतिध्वनि है।

Mahavira says, this is the lowest state—where another’s misery seems the only happiness. Such a man cannot be happy—he lives in delusion. For we receive exactly what we give—what we send returns. The world is an echo.

इसलिए हमने यम को, मृत्यु को काले रंग में चित्रित किया है; क्योंकि उसका कुल रस इतना है कि कब आप मरें, कब आपको ले जाया जाए। आपकी मृत्यु ही उसके जीवन का आधार है, इसीलिए काले रंग में हमने यम को पोता है। आपकी मृत्यु उसके जीवन का आधार है--कुल काम इतना है कि आप कब मरें, प्रतीक्षा इतनी है।

Therefore we have painted Yama, Death, in black—for his whole relish is but this: when will you die, that he may take you away. Your death is the basis of his life; hence he is painted black. Your death is his life’s foundation—his only business is to wait for your death.

यह जो काला रंग है, इसकी कुछ खूबियां, वैज्ञानिक खूबियां समझ लेनी जरूरी हैं। काला रंग गहन भोग का प्रतीक है। काले रंग का वैज्ञानिक अर्थ होता है जब सूर्य की किरण आप तक आती है, तो उसमें सभी रंग होते हैं। इसलिए सूर्य की किरण सफेद है, शुभ्र है। सफेद सभी रंगों का जोड़ है, एक अर्थ में अगर आपकी आंख पर सभी रंग एक साथ पड़ें तो सफेद बन जाएंगे। छोटे बच्चों को स्कूल में एक सभी रंगों का वर्तुल दे दिया जाता है, उस वर्तुल को जोर से घुमाया जाता है, तो सभी रंग गड्ड-मड्ड हो जाते हैं और सफेद बन जाता है।

Understand some scientific features of black. Black is the symbol of intense indulgence. Its scientific meaning: when the sun’s ray comes to you it contains all colors—hence the sun’s ray is white. White is the sum of all colors—if all colors fall together upon the eye, white emerges. In school children are given a wheel of all colors; spin it fast and the colors blur into white.

सफेद सभी रंगों का जोड़ है। जीवन का समग्र स्वीकार सफेद में है, कुछ अस्वीकार नहीं है, कुछ निषेध नहीं है। काला सभी रंगों का अभाव है, वहां कोई रंग नहीं है। जीवन में रंग होते हैं, मौत में कोई रंग नहीं होता। वहां कोई रंग नहीं है। जीवन रंगीन है, मौत रंग-विहीन है।

White is the sum of all colors. In white there is the total acceptance of life—no rejection, no negation. Black is the absence of all colors—no color is there. In life there are colors; in death there is none. Life is colorful; death is colorless.

काले का अर्थ है... काला कोई रंग नहीं है, काला रंग का अभाव है। सभी रंगों के अभाव का नाम है, काला। और सभी रंगों के भाव का नाम है, सफेद। और इन दोनों के बीच में बाकी रंगों की सीढ़ियां हैं, वैज्ञानिक अर्थों में। पर पुराने प्रतीक बड़े कीमती मालूम पड़ते हैं। मृत्यु को हमने काला रंग दिया है, क्योंकि वहां जीवन की सब रंगीनी समाप्त हो जाती है। वहां कोई रंग नहीं बचता।

Black means—black is not a color; it is the absence of color. The absence of all colors is black. The presence of all colors is white. Between these, the remaining colors are steps—scientifically. The old symbols prove very precious: we gave death the color black, for there the whole colorfulness of life ceases. No color remains.

दुख का रंग काला है। कोई मर जाता है तो हम काले कपड़े पहनते हैं। सब जीवन का रंग शून्य हो जाता है। जब आप काले कपड़े पहनते हैं तो वैज्ञानिक रूप से क्या घटता है? सूर्य की किरणें जब काले कपड़े पर पड़ती हैं तो कोई भी किरण वापस नहीं लौटती। काले कपड़े में सभी किरणें डूब जाती हैं। आपकी आंख देख रही है, उसका मतलब यह कि काला कपड़ा दिखाई पड़ रहा है। उसका मतलब यह कि उस कपड़े से आपकी आंख तक कोई भी किरण का हिस्सा नहीं आ रहा। काले कपड़े में सभी किरणें डूब गई हैं; आप तक कोई भी किरण नहीं आ रही है, इसलिए कपड़ा काला दिखाई पड़ रहा है।

The color of sorrow is black. When someone dies we wear black; all color of life becomes zero. Scientifically, what happens when you wear black? When sunrays fall on black cloth, none are reflected back. All rays sink into black cloth. Your eyes see—meaning, the black cloth is visible. Meaning: no portion of the ray is coming to your eye from that cloth. All rays have sunk into the black; none is coming back—hence the cloth appears black.

ध्यान रहे, रंग आपको दिखाई पड़ते हैं उन किरणों से जो आपकी आंखों तक आती हैं। अगर आपको लाल साड़ी दिखाई पड़ रही है, तो उसका मतलब है कि उस कपड़े से लाल किरण वापस आ रही है। प्रकाश पड़ रहा है, लाल किरण कपड़े से वापस लौट कर आपकी आंख पर आ रही है। लाल कपड़े का मतलब है कि उसने सब रंग पी लिए, सिर्फ लाल को नहीं पीया--वह लाल वापस लौट आया। पीले कपड़े का अर्थ है कि सब रंग पी लिए, पीला रंग नहीं पीया--पीला वापस लौट आया।

Remember, colors are what reach your eyes. If you see a red sari, it means the red ray is returning from that cloth. Light falls; the red ray returns from the cloth to your eye. Red cloth means it has drunk all colors except red—that red returned. Yellow cloth means it drank all, except yellow—that returned.

तो जो आपको दिखाई पड़ता है लाल, वह सब रंग पी गया, सिर्फ लाल को उसने छोड़ दिया है--तो लाल किरण आपकी आंख पर आ रही है। सफेद कपड़े का अर्थ है, उसने सभी किरणें वापस लौटा दीं, कुछ भी नहीं पीया--इसलिए आपको सफेद दिखाई पड़ रहा है।

So what appears red has drunk all colors and left only red—the red is reaching your eye. White cloth means it returned all rays—drank nothing; hence you see white.

तो एक अर्थ में काला सभी रंगों का अभाव है, क्योंकि आंख तक कोई भी किरण नहीं आती। आंख के लिए सभी रंगों का अभाव हो गया--काला। और सफेद सभी रंगों का भाव है, क्योंकि आंख तक सब किरणें आती हैं--एक अर्थ में। दूसरे अर्थ में सफेद कपड़े का अर्थ है: उसने सभी त्याग दिया, सभी किरणें वापस लौटा दीं, कुछ भी लिया नहीं।

In one sense, black is absence of all colors, for the eye receives no ray. In another sense, white is the presence of all colors, for all rays reach the eye. And again, in another sense, white cloth means: it renounced all—it returned all rays, took nothing.

इसलिए महावीर ने सफेद को त्याग का प्रतीक कहा है और काले को भोग का प्रतीक कहा है। उसने सभी पी लिया, कुछ भी छोड़ा नहीं--सभी किरणों को पी गया। तो जितना भोगी आदमी होगा, उतनी कृष्ण-लेश्या में डूबा हुआ होगा। जितना त्यागी व्यक्ति होगा, उतना ही कृष्ण-लेश्या से दूर उठने लगेगा।

Therefore Mahavira called white the symbol of renunciation and black the symbol of indulgence. Black has drunk everything—left nothing—drank all rays. The more indulgent a man, the more he is drowned in Krishna-leshya. The more renunciate, the farther he rises from Krishna.

दान और त्याग की इतनी महिमा लेश्याओं को बदलने का एक प्रयोग है। जब आप कुछ देते हैं किसी को, आपकी लेश्या तत्क्षण बदलती है। लेकिन जैसा मैंने कहा कि अगर आप व्यर्थ की चीज देते हैं तो लेश्या नहीं बदल सकती। कुछ सार्थक, जो प्रतिकर है, जो आपके हित का था और काम का था, और दूसरे के भी काम पड़ेगा--जब भी आप ऐसा कुछ देते हैं, आपकी लेश्या तत्क्षण परिवर्तित होती है। क्योंकि आप शुभ्र की तरफ बढ़ रहे हैं, कुछ छोड़ रहे हैं।

The much-praised charity and renunciation are experiments to change leshyas. Whenever you give something to someone, your leshya changes instantly. But as I said, if you give something useless, the leshya cannot change. When you give something meaningful—valuable to you, useful to the other—your leshya transforms immediately. For you are moving toward white—letting go of something.

महावीर ने अंत में वस्त्र भी छोड़ दिए, सब छोड़ दिया। उस सब छोड़ने का केवल अर्थ इतना ही है कि कोई पकड़ न रखी। और जब कोई पकड़ नहीं रहती तो श्र्वेत, शुक्ल, शुभ्र-लेश्या का जन्म होता है। वह अंतिम लेश्या है; उसके पार लेश्याएं नहीं हैं।

Mahavira, in the end, let go even of clothes—let go of all. The sole meaning is: no clinging remained. And when no clinging remains, the white, shukla, pure leshya is born. It is the final leshya; beyond it there are no leshyas.

यह सघनतम लेश्या है, काली। तो काली निम्नतम स्थिति है, और शुभ्र श्रेष्ठतम स्थिति है।

The densest leshya is black. Black is the lowest state; white, the highest.

‘कृष्ण-लेश्या’ को पहली लेश्या...।

‘Krishna-leshya’ is the first…

‘नील’ दूसरी लेश्या है। जो व्यक्ति अपने को भी हानि पहुंचा कर दूसरे को हानि पहुंचाने में रस लेता है, वह कृष्ण-लेश्या में डूबा है। जो व्यक्ति अपने को हानि न पहुंचे और दूसरे को हानि पहुंचे, इतनी चेष्टा करता है, खुद को हानि पहुंचने लगे तो रुक जाता है, वैसा व्यक्ति नील-लेश्या में है।

‘Neel’ is the second. The person who takes delight in harming another even by harming himself is sunk in Krishna-leshya. The one who strives to harm another only so long as he himself is not harmed—but stops when harm begins to come to him—that person is in Neel-leshya.

नील-लेश्या कृष्ण-लेश्या से बेहतर है। थोड़ा हलका हुआ कालापन, थोड़ा नीला हुआ। जो लोग निहित स्वार्थ में जीते हैं... यह जो पहला आदमी--जिसके बारे में मैंने कहा कि मेरी एक आंख फूट जाए--यह तो स्वार्थी नहीं है, यह तो स्वार्थ से भी नीचे गिर गया है। इसको अपनी आंख की फिकर ही नहीं है। इसको दूसरे की दो फोड़ने का रस है। यह तो स्वार्थ से भी नीचे खड़ा है।

Neel is better than Krishna—the black lightens a little into blue. Those who live in vested interest… The first man, who said, “Blind one of my eyes”—he is not selfish; he has fallen even below self-interest. He cares not for his own eye; his relish is in blinding the others’ two. He is below self-interest.

नील-लेश्या वाला आदमी वह है, जिसको हम सेलफिश कहते हैं, जो सदा अपनी चिंता करता है। अगर उसको लाभ होता हो तो आपको हानि पहुंचा सकता है। लेकिन खुद हानि होती हो तो वह आपको हानि नहीं पहुंचाएगा। ऐसे ही आदमी को, नील-लेश्या के आदमी को हम दंड देकर रोक पाते हैं। पहले आदमी को दंड देकर नहीं रोका जा सकता। जो कृष्ण-लेश्या वाला आदमी है, उसको कोई दंड नहीं रोक सकते पाप से क्योंकि उसे फिकर ही नहीं कि मुझे क्या होता है। दूसरे को क्या होता है, उसका रस उसको नुकसान पहुंचाना। लेकिन नील-लेश्या वाले आदमी को पनिशमेंट से रोका जा सकता है। अदालत, पुलिस, भय कि पकड़ जाऊं, सजा हो जाए तो वह दूसरे को हानि करने से रुक सकता है।

The man of Neel-leshya is the one we call selfish—he always worries about himself. If he gains, he can harm you; but if he is harmed, he will not harm you. Such a man can be stopped by punishment. The first cannot. The man of Krishna-leshya cannot be stopped by any punishment, for he does not care what happens to him; his relish is to hurt the other. But the one in Neel can be stopped by punishment—the court, police, fear of being caught and punished can restrain him from harming another.

तो ध्यान रहे, जो अपराधी इतने अदालत-कानून के बाद भी अपराध करते हैं, उनके पास निश्र्चित ही कृष्ण-लेश्या पाई जाएगी। और आप अगर डरते हैं अपराध करने से कि नुकसान न पहुंच जाए, और आप देख लेते हैं कि पुलिसवाला रास्ते पर खड़ा है, तो रुक जाते हैं लाल लाइट देख कर। कोई पुलिसवाला नहीं है--नील-लेश्या--कोई डर नहीं है, कोई नुकसान हो नहीं सकता है, निकल जाओ, एक सेकेंड की बात है।

Note: the criminals who commit crime even after so much law and court—surely Krishna-leshya will be found in them. And if you refrain from wrongdoing out of fear—seeing the policeman on the road you stop at the red light; if no policeman—Neel-leshya—no fear, no harm will come, slip through in a second.

मैंने सुना है, एक दिन मुल्ला नसरुद्दीन अपने मित्र के साथ कार से जा रहा था। मित्र कार को भगाए लिए जा रहा है। आखिर मोटर साइकिल पर चढ़ा हुआ एक पुलिस का आदमी पीछा कर रहा है। जोर से साइरन बजा रहा है, लेकिन वह आदमी सुनता नहीं है।

I have heard: one day Mulla Nasruddin was going with a friend in a car. The friend was driving madly. A policeman on a motorcycle followed, siren blaring; the man paid no heed.

दस मिनट के बाद मुश्किल से वह पुलिस का आदमी जाकर पकड़ पाया और उसने कहा कि मैं गिरफ्तार करता हूं चार कारणों से। बीच बस्ती में पचास-साठ मील की रफ्तार से तुम गाड़ी चला रहे हो। तुम्हें प्रकाश की कोई फिकर नहीं है। रेड लाइट है तो भी तुम चलाए जा रहे हो। जिस रास्ते से तुम जा रहे हो, यह वन-वे है और इसमें जाना निषिद्ध है। और मैं दस मिनट से साइरन बजा रहा हूं, लेकिन तुम सुनने को राजी नहीं हो।

After ten minutes the policeman somehow caught up and said, “I arrest you for four reasons: you were driving fifty-sixty miles per hour in a crowded area; you have no concern for signals—you drive through red lights; this is a one-way street and entry is prohibited; and I have been sounding my siren for ten minutes, and you refuse to listen.”

नसरुद्दीन, जो उसके बगल में बैठा था, मित्र के, खिड़की से झुका और उसने कहा: यू मस्ट नॉट माइंड हिम ऑफिसर, ही इ़ज डेड ड्रंक। वह पांचवा कारण बता रहे हैं। इस पर खयाल मत करिए, वह बिलकुल बेहोश है, शराब में धुत है, माफ करने योग्य है।

Nasruddin, sitting beside the friend, leaned out the window and said, “You must not mind him, officer—he is dead drunk.” He added the fifth reason. “Do not mind—he is smashed, forgivable.”

जब भी आप कुछ गलत करते हैं तब आप शराब में धुत होते ही हैं। क्योंकि गलत हो ही नहीं सकता मूर्च्छा के बिना। लेकिन मूर्च्छा भी इतना खयाल रखती है कि खुद को नुकसान न पहुंचे, इतनी सुरक्षा रखती है। हममें से अधिक लोग कृष्ण-लेश्या में नहीं जीते। कभी-कभी कृष्ण लेश्या में उतरते हैं। वह हमारे जीवन का रोजमर्रा का ढंग नहीं है। लेकिन कभी-कभी हम कृष्ण-लेश्या में उतर जाते हैं।

कोई क्रोध आ जाए, तो हम उतर जाते हैं और इसीलिए क्रोध के बाद हम पछताते हैं। और हम कहते हैं, जो मुझे नहीं करना था, वह मैंने किया। जो मैं नहीं करना चाहता था, वह मैंने किया। बहुत बार हम कहते हैं कि मेरे बावजूद यह हो गया। यह आप कैसे कह पाते हैं? क्योंकि आपने ही किया। आप एक सीढ़ी नीचे उतर गए। जो आपके जीवन का ढांचा था; जिस सीढ़ी पर आप सदा जीते हैं--नील लेश्या--उससे जब आप नीचे उतरते हैं तो ऐसा लगता है कि किसी और ने आप से करवा लिया। क्योंकि उस लेश्या से आप अपरिचित हैं। नील-लेश्या शुद्ध स्वार्थ है, लेकिन कृष्ण-लेश्या से बेहतर है।

Whenever you do something wrong, you are drunk—because wrong cannot happen without unconsciousness. But even unconsciousness keeps this much watch: that no harm come to oneself. Most of us do not live in Krishna-leshya; sometimes we slip into it—not our daily mode. In anger we slip—and therefore we repent afterward. We say, “What I should not have done, I did. What I did not want to do, I did. It happened despite me.” How can you say that? You did it. You stepped one rung down from the level where you usually live—Neel. When you descend, it feels as if someone else made you do it, for you are unfamiliar with that leshya. Neel—pure self-interest—but better than Krishna.

तीसरी लेश्या को महावीर ने ‘कापोत’ कहा है--कबूतर के कंठ के रंग की। नीला रंग और भी फीका हो गया, आकाशी रंग हो गया। ऐसा व्यक्ति खुद को थोड़ी हानि भी पहुंच जाए, तो भी दूसरे को हानि नहीं पहुंचाएगा। खुद को थोड़ा नुकसान भी होता हो तो सह लेगा, लेकिन इस कारण दूसरे को नुकसान नहीं पहुंचाएगा। ऐसा व्यक्ति परार्थी होने लगेगा। उसके जीवन में दूसरे की चिंतना और दूसरे का ध्यान आना शुरू हो जाएगा।

The third leshya Mahavira calls Kapot—the color of a dove’s throat. The blue fades further—becomes sky-blue. Such a person, even if he suffers some harm himself, will not harm another. He will bear some loss, but he will not cause a loss to another for that reason. Such a person begins to be other-centered. Concern for the other, attention to the other, begins to arise.

ध्यान रहे, पहली दो लेश्या वाले लोग प्रेम नहीं कर सकते। कृष्ण-लेश्या वाला तो सिर्फ घृणा कर सकता है। नील-लेश्या वाला व्यक्ति सिर्फ स्वार्थ के संबंध बना सकता है। कापोत-लेश्या वाला व्यक्ति प्रेम कर सकता है, प्रेम का पहला चरण उठा सकता है; क्योंकि प्रेम का अर्थ ही है कि दूसरा मुझसे ज्यादा मूल्यवान है। जब तक आप ही मूल्यवान हैं और दूसरा कम मूल्यवान है, तब तक प्रेम नहीं है। तब तक आप शोषण कर रहे हैं। तब तक दूसरे का उपयोग कर रहे हैं, दूसरा एक वस्तु है, व्यक्ति नहीं। जिस दिन दूसरा भी मूल्यवान है, और कभी आपसे भी ज्यादा मूल्यवान है, कि वक्त आ जाए तो आप हानि सह लेंगे लेकिन उसे हानि न सहने देंगे। तो आपके जीवन में एक नई दिशा का उदभव हुआ।

Remember: the first two cannot love. The man of Krishna can only hate. The one of Neel can only build relationships of self-interest. The one of Kapot can love—the first step of love can arise. For love means: the other is more valuable than me. As long as you are more valuable and the other less, there is no love. You are exploiting; the other is an object, not a person. The day the other becomes valuable—and sometimes more valuable than you—when the time comes you will bear the harm but you will not let the other be harmed—then a new direction has arisen in your life.

यह तीसरी लेश्या अधर्म की धर्म-लेश्या के बिलकुल करीब है, यहीं से द्वार खुलेगा। परार्थ, प्रेम, दया, करुणा की छोटी सी झलक इस लेश्या में प्रवेश होगी, लेकिन बस छोटी सी झलक।

This third leshya is on the very edge of adharma and dharma; here the door opens. A small glimpse of otherness, of love, compassion enters—but only a small glimpse.

आप दूसरे पर ध्यान देते हैं, लेकिन वह भी गहरे में अपने ही लिए। आपकी पत्नी है, अगर कोई हमला कर दे तो आप बचाएंगे उसको--यह कापोत-लेश्या है। आप बचाएंगे उसको--लेकिन आप बचा इसीलिए रहे हैं कि वह आपकी पत्नी है। किसी और की पत्नी पर कोई हमला कर रहा हो तो आप खड़े देखते रहेंगे!

You pay attention to the other—but still, deep down, for your own sake. Your wife—if someone attacks her, you will protect her—this is Kapot-leshya. You protect her because she is your wife. If someone attacks another’s wife, you will stand and watch.

‘मेरे’ का विस्तार हुआ है लेकिन ‘मेरा’ मौजूद है। और अगर आपको यह भी पता चल जाए कि यह पत्नी धोखेबाज है, तो आप हट जाएंगे। आपको पता चल जाए कि इस पत्नी का लगाव किसी और से भी है, तो सारी करुणा, सारा प्रेम, सारी दया खो जाएगी। इस प्रेम में भी एक गहरा स्वार्थ है कि पत्नी मेरी है, और पत्नी के बिना मेरा जीवन कष्टपूर्ण होगा; पत्नी जरूरी है, आवश्यक है। उस पर ध्यान गया है, उस को मूल्य दिया है, लेकिन मूल्य मेरे लिए ही है।

‘Mine’ has expanded, but ‘my’ remains. And if you come to know that this wife is unfaithful, you will step aside; all compassion, all love, will vanish. Even this love has a deep self-interest—that she is mine, and without her my life will be painful; she is necessary. You have given value to her—but for your own sake.

कापोत-लेश्या अधर्म की पतली से पतली कम से कम भारी लेश्या है। लेकिन अधर्म वहां है। हममें से मुश्किल से कुछ लोग ही इस लेश्या तक उठ पाते हैं कि दूसरा मूल्यवान हो जाए। लेकिन इतना भी जो कर पाते हैं, वह भी, वह भी काफी बड़ी घटना है। अधर्म के द्वार पर आप आ गए, जहां से दूसरे जगत में प्रवेश हो सकता है। लेकिन आमतौर से हमारे संबंध इतने भी ऊंचे नहीं होते। नील-लेश्या पर ही होते हैं। और कुछ के संबंध तो प्रेम के संबंध भी कृष्ण-लेश्या पर होते हैं।

Kapot is the thinnest and least heavy of the adharma-leshyas—but adharma is there. Very few among us rise to this, where the other becomes valuable. Even this is a great event. You have arrived at the gate of adharma’s end, where entry into another world is possible. But ordinarily our relationships are not so high; they are on Neel. Some relationships—even of ‘love’—are on Krishna.

आपने दि सादे का नाम सुना होगा। फ्रांस का एक बहुत बड़ा लेखक, जिसके नाम पर पूरा एक रोग पैदा हो गया--सैडिज्म। दि सादे जब भी किसी स्त्री को प्रेम करता था, तो पहले उसे मारेगा, पीटेगा, कोड़े लगाएगा, नाखून चुभाएगा, कीलें गपाएगा, लहूलुहान कर देगा--तभी उससे संभोग कर सकेगा, उससे प्रेम कर सकेगा। और दि सादे का कहना था कि जब तक सताओ न, तब तक दूसरा व्यक्ति जगता ही नहीं। तो पहले उसे जगाओ, जब उसको कोड़े मारो, उसका खून तेजी से बहने लगे और उत्तेजित हो जाए और विक्षिप्त हो जाए, तब जो रस है संभोग का, वह साधारणतया चुपचाप संभोग कर लेने में नहीं हो सकता। यह आदमी कृष्ण-लेश्या का आदमी है। इसका प्रेम भी हिंसा से आता है। और जब तक हिंसा तीव्र न हो जाए तब तक इसके प्रेम में उत्तेजना नहीं मालूम होगी। जैसे आप भोजन करते हैं तो मिर्च के बिना स्वाद नहीं आता, ऐसा दि सादे को जब तक मार-पीट न कर ले तब तक कोई रस नहीं आता।

You must have heard of de Sade, a great French writer, after whom a whole disease is named—sadism. Whenever de Sade loved a woman he would first beat her, whip her, gouge with nails, drive in pins, make her bleed—only then could he make love, could he ‘love.’ He said: unless you torment, the other does not awaken. First awaken her—when lashes fall, the blood runs fast, she becomes excited, mad; then the rasa of sex is there—otherwise in quiet lovemaking it cannot be. This man is of Krishna-leshya—his love comes through violence. Until violence is intense, there is no taste in his love. Like those who cannot taste the meal without chili—de Sade cannot taste love until he has beaten.

लेकिन दूसरी तरह के लोग भी हैं। एक दूसरा लेखक हुआ, मैसोच, वह उलटा था। वह जब तक अपने को न पीट ले, खुद को न मार ले, तब तक वह प्रेम में नहीं उतर सकता था। तो प्रेमिका खड़ी देखेगी, वह खुद को मारेगा और प्रेमिका से भी कहेगा कि वह सहायता करे। मारे, पीटे, लहूलुहान कर दे, तब...।

There are also the opposite kind. Another writer, Masoch—he was the reverse. Until he beat himself, harmed himself, he could not enter love. The beloved would stand watching; he would beat himself and ask the beloved to help: “Beat me, whip me, make me bleed,” then…

दो तरह के लोग हैं कृष्ण-लेश्या में: मैसोचिस्ट और सैडिस्ट, मैसोचिवादी और सादेवादी। अगर इन दोनों का मिलन हो जाए तो विवाह बड़ा सुखद होता है। अगर एक स्वयं को दुख देने वाला, स्व-पीड़क, और पर-पीड़क--ये पति-पत्नि हो जाएं तो इनसे अच्छा जोड़ा खोजना मुश्किल है। क्योंकि पति मारे तो पत्नी रस ले, या पत्नी पीटे तो पति रस ले। इसको कहते हैं, राम मिलाई जोड़ी। इनमें बिलकुल तालमेल है। दोनों कृष्ण-लेश्या पर एक-दूसरे के परिपूरक हैं।

There are two types in Krishna-leshya: masochist and sadist. If these two meet, the marriage is very pleasant—if a self-tormentor and an other-tormentor become husband and wife, it is hard to find a better pair. If the husband beats, the wife enjoys; if the wife beats, the husband enjoys—Ram-milai jodi, a heaven-made match. They are perfectly attuned—two complements in Krishna-leshya.

कभी-कभी सौभाग्य से ऐसी जोड़ी भी बन जाती है, लेकिन कभी-कभी। अक्सर तो ऐसा नहीं हो पाता, क्योंकि हम इस विचार से सोचते नहीं, विवाह करते वक्त हम और सब चीजें सोचते हैं, यह कभी नहीं सोचते कि इन दोनों में एक पीड़ा देने वाला और एक पीड़ा लेने वाला होना चाहिए, नहीं तो जिंदगी कैसे चलेगी।

Sometimes such a pair indeed forms—but rarely. Often it doesn’t, because when we arrange marriages we think of everything but this—we never consider that one should be a pain-giver and the other a pain-taker, else how will life go on?

अगर मनौवैज्ञानिक के हाथ में हमने दिया कि वह तय करे कि कौन सा जोड़ा ठीक होगा, तो वह इस जोड़े को पहले तय करेगा कि यह जोड़ा बिलकुल ठीक रहेगा। इसमें कभी कलह नहीं होगी। कलह का कोई कारण नहीं है।

If we handed over the choice to a psychologist to decide the best pair, he would choose this first—such a couple will be perfectly fine. No quarrel—there is no cause.

यह जो कृष्ण-लेश्या है इसमें प्रेम का भी जन्म हो तो वह भी हिंसा के ही माध्यम से होगा। ऐसे प्रेमियों की अदालतों में कथाएं हैं, जिन्होंने अपनी प्रेयसी को मार डाला सुहागरात पर ही! ...और बड़े प्रेम से विवाह किया था। थोड़ी-बहुत तो आप में भी, सबमें यह वृत्ति होती है--दबाने की, नाखून चुभाने की। वात्स्यायन ने अपने काम-सूत्रों में इसको भी प्रेम का हिस्सा कहा है: दांत से काटो। इसको उसने प्रेम की जो प्रक्रिया बताई है: कैसे प्रेम करें? उसने दांत से काटना भी कहा है। नाखून चुभाओ, शरीर पर निशान छूट जाएं--इनको लव मार्क्स, प्रेम के चिह्न कहा है...।

In Krishna-leshya, even if love is born, it will be through violence. Courts hold tales of lovers who killed their beloved on the nuptial night—and had married out of great love. A little of this is in you too—in all—the urge to press, to scratch with nails. Vatsyayana, in his Kama Sutras, has included this as part of love: bite with teeth; he details the process of love—how to love—he includes biting, scratching, leaving marks on the body—love marks.

वात्स्यायन अनुभवी आदमी था, बड़ी गहरी उसकी दृष्टि रही होगी; क्योंकि वह जानता है कि कृष्ण-लेश्या वाले लोग हैं, ये जब तक सताएंगे नहीं, तब तक इनको रस ही नहीं आ सकता। जब तक ये एक-दूसरे को परेशान नहीं करेंगे, मरोड़ेंगे-तोड़ेंगे नहीं, तब तक इनको रस नहीं आ सकता। इनका रस ही पीड़ा है।

Vatsyayana was experienced, his vision deep; he knew there are people of Krishna-leshya—until they torment, they cannot taste; until they make each other suffer, twist and wrench, there is no taste—their taste is pain.

छोटे बच्चों में भी जग जाता है, कोई बड़ों में ही जगता है, ऐसा नहीं। छोटा बच्चा भी, कीड़ा दिख जाए, फौरन मसल देगा उसको पैर से। तितली दिख जाए--पंख तोड़ कर देखेगा, क्या हो रहा है? मेढक को पत्थर मार कर देखेगा, क्या हो रहा है, कुत्ते की पूंछ में डिब्बा बांध देगा--छोटा बच्चा! वह भी पीड़ा में रस ले रहा है।

It awakens in small children too—not only in grown-ups. A small child, seeing an insect, instantly crushes it underfoot; sees a butterfly—tears its wings to see what happens; throws stones at a frog to see what happens; ties a tin to a dog’s tail—the little child! He too relishes pain.

छोटा बच्चा भी आपका ही छोटा रूप है, बड़ा हो रहा है। आप कुत्ते की पूंछ में डिब्बा नहीं बांधते, आप आदमियों की पूंछ में डिब्बा बांधते हैं--रस लेते हैं, फिर क्या हो रहा है? कुछ लोग उसको राजनीति कहते हैं, कुछ लोग उसको व्यवसाय कहते हैं, कुछ लोग उसको जीवन की प्रतिस्पर्धा कहते हैं; लेकिन दूसरे को सताने में बड़ा रस आता है। जब दूसरे को बिलकुल चारों खाने चित कर देते हैं, तब आपको बड़ी प्रसन्नता होती है कि जीवन में कोई परम गुह्य की उपलब्धि हो गई।

The little child is your own small version—growing. You don’t tie tins to dogs’ tails; you tie them to people’s tails—take relish, “Now what happens?” Some call it politics, some business, some the competition of life—but there is great relish in tormenting the other. When you fell another flat on his back, you feel a strange delight—as if some ultimate secret of life has been attained.

नील-लेश्या वाला व्यक्ति आमतौर से, जिसको हम विवाह कहते हैं, वह नील-लेश्या वाले व्यक्ति का लक्षण है--दूसरे से कोई मतलब नहीं है, प्रेम की कोई घटना नहीं है। इसलिए भारतीयों ने अगर विवाह पर इतना जोर दिया और प्रेम-विवाह पर बिलकुल जोर नहीं दिया, तो उसका बड़ा कारण यही है कि सौ में से निन्यानबे लोग नील-लेश्या में जीते हैं। प्रेम उनके जीवन में है ही नहीं, इसलिए प्रेम को कोई जगह देने का कारण नहीं है। उनको जीवन में कुल एक स्त्री चाहिए, जिसका वे उपयोग कर सकें--एक उपकरण।

The person of Neel-leshya, ordinarily, what we call marriage—that is the symptom of Neel—no concern for the other, no event of love. Therefore if Indians emphasized arranged marriage and almost none on love marriage, the big reason is that ninety-nine of a hundred live in Neel-leshya. Love is not in their life; there is no reason to give it a place. They only need a woman in life to use—an instrument.

मुल्ला नसरुद्दीन का विवाह होने को था। लड़की दिखाई नहीं गई थी। पुराने जमाने की बात थी। फिर जिस दिन सगाई का मुहूर्त होने को था, उस दिन बाप और गांव के कुछ लोग नसरुद्दीन को सजा-धजा कर लड़की वालों के गांव ले गए। पास ही गांव था। तब तक लड़की देखी नहीं गई थी, न लड़की वालों का घर देखा गया था, न परिवार के लोग देखे गए थे। वहां लड़की भी सज-धज कर तैयार थी, उसकी सखियां भी सब सज-धज कर तैयार थीं। कोई पंद्रह-बीस युवतियां स्वागत के लिए थीं।

Mulla Nasruddin was to be married. The girl had not been shown—old times. On the day of the engagement, the father and some villagers took the groom, decked out, to the bride’s village—nearby. Neither the girl, her home, nor family had been seen. There the girl was adorned, her friends too. Fifteen-twenty girls stood to welcome them.

नसरुद्दीन के बाप ने ऐसे ही नसरुद्दीन से पूछा, वह जानता तो था कि यह लड़का कुछ तिरछा-तिरछा है, ऐसे ही पूछा कि क्या तू बता सकता है, नसरुद्दीन, कि इनमें से, बीस लड़कियों में से कौन सी लड़की तेरी पत्नी होने वाली है? नसरुद्दीन ने कहा: निश्र्चित! उसने एक नजर डाली और कहा कि यह लड़की।

Nasruddin’s father asked casually—he knew his son was slightly askew—“Can you tell, Nasruddin, among these twenty, which is to be your wife?” Nasruddin said, “Certain!” He glanced once and said, “That one.”

बाप हैरान हो गया। वह लड़की ठीक वही लड़की थी, जिससे शादी होने वाली थी। उसने कहा कि हद कर दी, नसरुद्दीन! तू कैसे पहचाना? क्योंकि तूने कभी देखा नहीं। तो नसरुद्दीन ने कहा: इसका कारण है, अभी उसको देख कर मुझे घबड़ाहट हो रही है। यही मेरी पत्नी होने वाली है, इसमें कोई शक नहीं है। अभी से मेरा डर, हृदय कंपित हो रहा है।

The father was amazed. It was indeed the same girl. “Incredible, Nasruddin! How did you recognize—never having seen her?” Nasruddin said, “There is a reason—upon seeing her I felt a sudden dread. She is certainly to be my wife; there is no doubt. Already my heart is trembling.”

कोई प्रेम का संबंध नहीं है, कोई प्रेम की बात नहीं है, उपकरण चाहिए। इसलिए विवाह एक लंबी कलह है, जिसमें पति पत्नी का उपयोग कर रहा है, पत्नी पति का उपयोग कर रही है। बस दोनों साथ-साथ जी लेते हैं, इतना ही काफी है कि साथ-साथ चल लेते हैं। साथ-साथ रह कर दोनों अकेले ही रहते हैं--अलोन टुगेदर। कोई मेल नहीं हो पाता, क्योंकि मेल तो सिर्फ प्रेम से ही हो सकता है।

No relation of love—no talk of love—an instrument is needed. Therefore marriage is a long quarrel in which husband uses wife and wife uses husband. They somehow live together—enough if they can walk side by side. Living together, both remain alone—alone together. No meeting happens—for meeting is possible only through love.

‘कापोत’...आकाशी रंग की जो लेश्या है, उसमें प्रेम की पहली किरण उतरती है। इसलिए अधर्म के जगत में प्रेम सबसे ऊंची घटना है। ज्यादा से ज्यादा धर्म की घटना है। और अगर आपके जीवन में प्रेम मूल्यवान है, तो उसका अर्थ है कि दूसरा व्यक्ति मूल्यवान हुआ। यद्यपि वह भी अभी आपके लिए ही है। इतना मूल्यवान नहीं है कि आप कह सकें कि मेरा न हो तो भी मूल्यवान है। अगर मेरी पत्नी किसी और के भी प्रेम में पड़ जाए तो भी मैं खुश होऊंगा क्योंकि वह खुश है। इतनी मूल्यवान नहीं है; उसके व्यक्तित्व का कोई इतना मूल्य नहीं है कि मेरे सुख के अलावा किसी और का सुख उससे निर्मित होता हो, तो भी मैं सुखी रहूं।

Kapot—the sky-blue leshya—is where the first ray of love enters. In the world of adharma, love is the highest occurrence—and the utmost event in adharma. If love is valuable in your life, it means the other has become valuable. Though even now it is for you. Not so valuable that you can say, “Even if she is not mine, she is valuable.” If my wife falls in love with another, I will be happy because she is happy—this value has not arisen; her personhood holds no value beyond my pleasure—if another’s joy arises through her, I remain joyful.

फिर तीन लेश्याएं हैं: ‘तेज’, ‘पदम’ और ‘शुक्ल।’ तेज का अर्थ है: अग्नि की तरह सुर्ख लाल। जैसे ही व्यक्ति तेज-लेश्या में प्रवेश करता है, वैसे ही प्रेम गहन प्रगाढ़ हो जाता है। अब यह प्रेम दूसरे व्यक्ति का उपयोग करने के लिए नहीं है। अब यह प्रेम लेना नहीं है, अब यह प्रेम सिर्फ देना है, यह सिर्फ दान है। और इस व्यक्ति का जीवन प्रेम के इर्द-गिर्द निर्मित होता है। यह जो लाल रं

ग है, इसके संबंध में कुछ बातें समझ लेनी चाहिए; क्योंकि धर्म की यात्रा पर यह पहला रंग हुआ। आकाशी, अधर्म की यात्रा पर अंतिम रंग था। लाल, धर्म की यात्रा पर पहला रंग हुआ। इसलिए हिंदुओं ने लाल को, गैरिक को संन्यासी का रंग चुना है; क्योंकि धर्म के पथ पर वह पहला रंग है। साधक के लिए गैरिक रंग चुना है, क्योंकि उसके शरीर की पूरी आभा लाल से भर जाए। उसका आभामंडल लाल होगा, उसके वस्त्र भी उसमें तालमेल बन जाएं, एक हो जाएं। तो शरीर और उसकी आभा में, उसके वस्त्रों और आभा में किसी तरह का विरोध न रहे; एक तारतम्य, एक संगीत पैदा हो जाए।

Then come three leshyas: Tej, Padma and Shukla. Tej means: scarlet like fire. As one enters Tej-leshya, love deepens—now love is not to use the other; now love is not taking but giving—sheer giving. The whole life of this person begins to be formed around love. About this red, understand a few things, for on the religious journey this is the first color. The sky-blue was the last on the journey of adharma; red is the first on the journey of dharma. Hence Hindus chose red—ochre—for the sannyasin; for on the path of dharma it is the first color. For the seeker, saffron is chosen so that his whole aura becomes filled with red—his halo red; his garments attuned to it, in harmony—so no contradiction remains between body and aura, garment and aura—there is a single accord, a music.

हिंदुओं ने गैरिक को, लाल को संन्यासी का रंग चुना, क्योंकि वहां से मंजिल शुरू होती है। जैनों ने ‘शुभ्र’ को, सफेद को संन्यासी का रंग चुना, क्योंकि वहां मंजिल अंत होती है, वहां पूरी होती है।

Hindus chose red for the sannyasin because from there the goal begins. Jains chose shukla—white—for the sannyasin, because there the goal ends, is fulfilled.

दोनों सही और गलत हो सकते हैं, हिंदू कह सकते हैं कि जो अभी हुआ नहीं, उस रंग को चुनना ठीक नहीं है, प्रथम को ही चुनना ठीक है; क्योंकि अभी साधक यात्रा शुरू कर रहा है, अभी मंजिल मिली नहीं। और जैन कह सकते हैं कि मंजिल को ही ध्यान में रखना उचित है। जो आज है वह मूल्यवान नहीं है, जो वस्तुतः कल होगा; अंत में, वही मूल्यवान है। उसी पर नजर होनी चाहिए।

Both can be right and wrong. The Hindu may say: what is not yet, it is not right to choose its color; choose the first, for the seeker is starting, the goal not attained. The Jain can say: keep the goal in view; what is today is not valuable—what will ultimately be is valuable—fix your gaze upon that.

दोनों सही हो सकते हैं, दोनों गलत हो सकते हैं। लेकिन दोनों मूल्यवान हैं।

Both may be right, both may be wrong—but both are precious.

हिंदू ने लाल रंग चुना है संन्यासी के लिए। जैन ने सफेद रंग चुना है। बौद्धों ने पीला रंग चुना है--दोनों के बीच। बुद्ध हमेशा मध्य-मार्ग के पक्षपाती थे, हर चीज में।

Hindus chose red for the sannyasin; Jains chose white; Buddhists chose yellow—between the two. Buddha was always a partisan of the middle way—in everything.

ये तीन धर्म के रंग हैं--तेज, पदम, शुक्ल। ‘तेज’ हिंदुओं ने चुना है। ‘शुक्ल’ जैनों ने चुना है। ‘पदम’--पीला, पीत-वस्त्र बुद्ध ने अपने भिक्षुओं के लिए चुने हैं; क्योंकि बुद्ध कहते हैं कि जो है वह मूल्यवान नहीं, क्योंकि उसे छोड़ना है, और जो अभी हुआ नहीं वह भी बहुत मूल्यवान नहीं, क्योंकि उसे अभी होना है--दोनों के बीच में साधक है।

These are the three colors of dharma—Tej, Padma, Shukla. Hindus chose Tej. Jains chose Shukla. Buddhists chose Padma—yellow garments for their bhikshus—because Buddha says: what is, is not valuable, for it is to be left; and what is not yet is also not very valuable, for it is yet to come—between these two is the seeker.

लाल यात्रा का प्रथम चरण है, शुभ्र यात्रा का अंतिम चरण है--पूरी यात्रा तो पीत की है। इसलिए बुद्ध ने भिक्षुओं के लिए पीला रंग चुना है। तीनों चुनाव अपने आप में मूल्यवान हैं; कीमती, बहुमूल्य हैं।

Red is the first stage of the journey; white is the final—while the entire journey is of yellow. Therefore Buddha chose yellow for the monks. All three choices are valuable.

यह जो लाल रंग है, यह आपके आस-पास तभी प्रकट होना शुरू होता है, जब आपके जीवन से स्वार्थ बिलकुल शून्य हो जाता है, अहंकार बिलकुल टूट जाता है। यह लाल आपके अहंकार को जला देता है। यह अग्नि आपके अहंकार को जला देती है। जिस दिन आप ऐसे जीने लगते हैं जैसे ‘मैं नहीं हूं’, उस दिन धर्म की तरंगें उठनी शुरू हो जाती हैं। जितना आपको लगता है कि ‘मैं हूं’, उतनी ही अधर्म की तरंगें उठती हैं। क्योंकि ‘मैं’ का भाव ही दूसरे को हानि पहुंचाने का भाव है। मैं हो ही तभी सकता हूं, जब मैं आपको दबाऊं। जितना आपको दबाऊं, उतना ज्यादा मेरा ‘मैं’ मजबूत होता है। सारी दुनिया को दबा दूं पैरों के नीचे, तभी मुझे लगेगा कि ‘मैं हूं।’

This red appears around you only when self-interest becomes utterly zero, when ego breaks completely. This red burns your ego—this fire consumes your ego. The day you live as if ‘I am not,’ the waves of dharma begin to arise. The more you feel ‘I am,’ the more waves of adharma arise—because the very feeling ‘I’ is the urge to harm the other. I can be only when I suppress you; the more I suppress, the stronger my ‘I.’ Only when I press the whole world under my feet will I then feel ‘I am.’

अहंकार दूसरे का विनाश है। धर्म शुरू होता है वहां से, जहां से हम अहंकार को छोड़ते हैं। जहां से मैं कहता हूं कि अब मेरे अहंकार की अभीप्सा, वह जो अहंकार की महत्वाकांक्षा थी, वह मैं छोड़ता हूं। प्रतिस्पर्धा छोड़ता हूं, संघर्ष छोड़ता हूं, दूसरे को हराना, दूसरे को मिटाना, दूसरे को दबाने का भाव छोड़ता हूं। अब मेरे प्रथम होने की दौड़ बंद होती है। अब मैं अगर अंतिम भी खड़ा हूं, तो प्रसन्न हूं।

Ego is the destruction of the other. Dharma begins where we leave the ego. Where I say: the craving of ego—the ambition of ego—I abandon. I leave competition, struggle; I leave the urge to defeat the other, erase the other, suppress the other. The race to be first stops. Even if I stand last, I am content.

संन्यासी का अर्थ ही यही है कि जो अंतिम खड़े होने को राजी हो गया। जीसस ने कहा है, मेरे प्रभु के राज्य में वे प्रथम होंगे, जो यहां पृथ्वी के राज्य में अंतिम खड़े होने को राजी हैं।

Sannyasin means: one ready to stand last. Jesus said: In my Father’s kingdom those will be first who here in the kingdom of earth are willing to stand last.

ध्यान रहे, ‘अंतिम खड़े हैं’, ऐसा नहीं कहा है--‘अंतिम खड़े होने को राजी हैं।’ अंतिम तो बहुत लोग खड़े हैं लेकिन खड़े नहीं रहना चाहते हैं वहां। मजबूरी है कि क्यू में कोई आगे जाने ही नहीं देता, ज्यादा ताकतवर लोग आगे खड़े हैं। क्यू से निकल नहीं पाते हैं, इच्छा तो निकलने की है। दिल तो क्यू में आगे ही खड़े होने का है। लेकिन खड़े पीछे हैं, यह मजबूरी है। इस मजबूरी वाले को प्रभु के राज्य में प्रथम मौका मिल जाएगा, ऐसा नहीं है।

Note: he did not say ‘are standing last’—he said ‘willing to stand last.’ Many stand last—but not willingly. Compulsion—the queue does not allow them to go ahead; stronger people stand in front. They cannot get out—though the heart longs to. They wish to be up front. Such a one will not be given the first chance in God’s kingdom.

जीसस कहते हैं: जो अंतिम खड़ा होने को राजी है। जो पहले की तलाश ही नहीं करता, जो चुपचाप पीछे खड़ा है, और पीछे संतुष्ट है। और हैरान है कि आगे होने की इतनी दौड़ क्यों चल रही है? क्या होगा...? आगे होकर क्या होगा?

संन्यासी का अर्थ है: जिसने महत्वाकांक्षा छोड़ दी, जिसने संघर्ष छोड़ दिया; जिसने दूसरे अहंकारों से लड़ने की वृत्ति छोड़ दी। इस घड़ी में चेहरे के आस-पास लाल, गैरिक रंग का उदय होता है। जैसे सुबह का सूरज जब उगता है, जैसा रंग उस पर होता है, वैसा रंग पैदा होता है। इसलिए संन्यासी अगर सच में संन्यासी हो, तो उसके चेहरे पर जो रक्ताभ, जो लाली होगी, जो सूर्य के उदय के क्षण की ताजगी होगी, वही खबर दे देगी।

Jesus says: the one willing to stand last—the one who does not seek the first; who stands quietly behind, content behind; who wonders why this race to be first—what will happen if I am first? Sannyasin means: he who drops ambition, struggle; who drops the urge to fight other egos. In that moment a red, saffron hue arises around the face—like the rising sun. If the sannyasin is truly a sannyasin, the ruddy glow, the freshness of dawn on his face—these will announce it.

‘पदम’...महावीर कहते हैं, दूसरी धर्म-लेश्या है: ‘पीत।’ इस लाली के बाद जब जल जाएगा अहंकार... स्वभावतः अग्नि की तभी तक जरूरत है जब तक अहंकार जल न जाए। जैसे ही अहंकार जल जाएगा, तो लाली पीत होने लगेगी। जैसे, सुबह का सूरज जैसे-जैसे ऊपर उठने लगेगा, वैसा लाल नहीं रह जाएगा, पीला हो जाएगा। स्वर्ण का पीत रंग प्रकट होने लगेगा। जब स्पर्धा छूट जाती है, संघर्ष छूट जाता है, दूसरों से तुलना छूट जाती है और व्यक्ति अपने साथ राजी हो जाता है--अपने में ही जीने लगता है--जैसे संसार हो या न हो कोई फर्क नहीं पड़ता--यह ध्यान की अवस्था है।

Padma—Mahavira calls the second dharma-leshya ‘peet’—yellow. After this redness, when the ego has burned—fire is needed only until the ego burns. As soon as the ego burns away, the red becomes yellow. As the morning sun rises higher, it is no longer red; it becomes yellow. The golden hue appears. When competition drops, struggle drops, comparison with others drops—and the person is reconciled to himself, lives in himself—as if whether the world is or not, it makes no difference—this is the state of meditation.

लाल रंग की अवस्था में व्यक्ति पूरी तरह प्रेम से भरा होगा, खुद मिट जाएगा, दूसरे महत्वपूर्ण हो जाएंगे। पीत की अवस्था में न खुद रहेगा, न दूसरे रहेंगे, सब शांत हो जाएगा। पीत ध्यान की अवस्था है--जब व्यक्ति अपने में होता है, दूसरे का पता ही नहीं चलता कि दूसरा है भी। जिस क्षण मुझे भूल जाता है कि ‘मैं हूं’, उसी क्षण यह भी भूल जाएगा कि दूसरा भी है।

In red, the person is full of love; he vanishes, the other becomes important. In yellow, neither self remains nor other; all becomes silent. Yellow is the state of meditation—when one is in oneself—there is no sense of the other. The moment I forget ‘I am,’ that very moment I forget that the other is.

पीत, बड़ा शांत, बड़ा मौन, अनउद्विग्न रंग है। स्वर्ण की तरह शुद्ध, लेकिन कोई उत्तेजना नहीं। लाल रंग में उत्तेजना है, वह धर्म का पहला चरण है।

Yellow is very calm, very silent, unagitated—pure like gold, but without excitation. Red has excitation; it is the first step of dharma.

इसलिए, ध्यान रहे, जो लोग धर्म के पहले चरण में होते हैं, बड़े उत्तेजित होते हैं। धर्म के प्रति बड़े ऑब्सेस्ड होते हैं। धर्म उनके लिए खींचता है--जोर से। धर्म भी एक ज्वर की तरह होता है। लेकिन जैसे-जैसे धर्म में गति होती जाती है, वैसे-वैसे सब शांत हो जाता है।

Therefore note: those in the first step of dharma are very excited—obsessed with religion. Religion pulls them strongly—like a fever. But as the movement goes deeper, all becomes quiet.

पश्र्चिम के धर्म हैं--ईसाइयत है, वह लाल रंग को अभी भी पार नहीं कर पाई; क्योंकि अभी भी दूसरे को कनवर्ट करने की आकांक्षा है। इस्लाम लाल रंग को पार नहीं कर पाया। गहन दूसरे पर ध्यान है, दूसरे को बदल देना है, किसी भी तरह बदल देना है, उसकी वजह से एक मतांधता है।

The Western religions—Christianity—have not yet crossed red; because they still have the urge to convert others. Islam has not crossed red—deep concern with the other—change him at any cost; hence bigotry.

आप जान कर हैरान होंगे कि दुनिया के दो पुराने धर्म--हिंदू और यहूदी, दोनों पीत अवस्था में हैं। हिंदुओं और यहूदियों ने कभी किसी को बदलने की कोशिश नहीं की। बल्कि कोई आ भी जाए तो बड़ा मुश्किल है उसको भीतर लेना। द्वार जैसे बंद हैं, सब शांत है। दूसरे में कोई उत्सुकता नहीं है। संख्या कितनी है, इसकी कोई फिकर नहीं है।

You will be surprised: the two ancient religions—Hindu and Jewish—both are in yellow. Hindus and Jews never tried to convert anyone. In fact, even if someone wants to enter, it is hard to let him in—the doors seem closed; all is quiet. No curiosity about the other. No concern for numbers.

व्यक्ति जब पहली दफा धार्मिक होना शुरू होता है, तो बड़ा धार्मिक जोश-खरोश होता है। यही लोग उपद्रव का कारण भी हो जाते हैं, क्योंकि उनमें इतना जोश-खरोश होता है कि वे फैनेटिक हो जाते हैं; वे अपने को ठीक मानते हैं, सबको गलत मानते हैं। और सबको ठीक करने की चेष्टा में लग जाते हैं--दयावश! लेकिन वह दया भी कठोर हो सकती है।

When one first becomes religious, there is great zeal. These become the cause of upheaval, because in their zeal they become fanatic; they hold themselves right and all others wrong, and set out to make everyone right—out of compassion! But even that compassion can be harsh.

जैसे ही ध्यान पैदा होता है, प्रेम शांत होता है। क्योंकि प्रेम में दूसरे पर नजर होती है, ध्यान में अपने पर नजर आ जाती है। पीत-लेश्या--पदम-लेश्या ध्यानी की अवस्था है। बारह वर्ष तक महावीर उसी अवस्था में थे। और पीला भी जब और बिखरता जाता है, विलीन होता जाता है तो शुभ्र का जन्म होता है। जैसे सांझ जब सूरज डूब जाता है--रात नहीं आई और सूरज डूब गया, और संध्या फैल जाती है--शुभ्र, कोई उत्तेजना नहीं, वह समाधि की अवस्था है। उस क्षण में सभी लेश्याएं शांत हो गईं, सभी लेश्याएं सफेद बन गईं--शुभ्र बच रहा है। वह अंतिम अवस्था है चित्त की तरफ से।

As soon as meditation arises, love becomes silent—because love’s gaze is on the other, meditation’s gaze comes upon oneself. Padma-leshya—yellow—is the state of the meditator. For twelve years Mahavira was in this state. And when the yellow diffuses further, dissolves, white is born. As at dusk when the sun sets—night has not yet come and the sun has gone and evening spreads—white, no excitation—that is the state of Samadhi. In that moment, all leshyas are stilled, all become white—only purity remains. That is the ultimate state from the side of mind.

ये चित्त की लेश्याएं हैं। ‘शुभ्र’ चित्त की आखिरी अवस्था है। झीने से झीना पर्दा बचा है, वह भी खो जाएगा। तो सातवीं को महावीर ने नहीं गिनाया; क्योंकि सातवीं फिर चित्त की अवस्था नहीं, आत्मा का स्वभाव है। वहां सफेद भी नहीं बचता। उतनी उत्तेजना भी नहीं रह जाती, सब रंग खो जाते हैं।

These are leshyas of mind. ‘Shukla’ is the final state of mind. The thinnest of veils still remains—that too will go. Mahavira did not count a seventh—for the seventh is not a state of mind but the nature of Atman. Even white does not remain; even that much excitation vanishes—all colors are lost.

मृत्यु में जैसे खोते हैं, वैसे नहीं, जैसा काले में खोते हैं, वैसे नहीं--मुक्ति में जैसे खोते हैं। काले में तो सारे रंग इसलिए खो जाते हैं कि काला सभी रंगों को हजम कर जाता है, पी जाता है, भोग लेता है। मुक्ति में सभी रंग इसलिए खो जाते हैं कि किसी भी रंग पर पकड़ नहीं रह जाती; जीवन की कोई वासना, जीवन की कोई आकांक्षा, जीवेषणा नहीं रह जाती--सभी रंग खो जाते हैं। इसलिए सफेद के बाद जो अंतिम छलांग है, वह भी रंग-विहीन है।

Not as in death—where black swallows the rays—but as in liberation. In black, all colors are lost because black digests them, drinks them, enjoys them. In liberation, colors are lost because there is no clinging to any color—no desire for life, no craving, no tanha—so all colors disappear. The final leap after white is also beyond color.

और ध्यान रहे, मृत्यु और मोक्ष बड़े एक जैसे हैं और बड़े विपरीत भी; दोनों में रंग खो जाते हैं। एक में इसलिए रंग खो जाते हैं कि जीवन खो जाता है, दूसरे में इसलिए रंग खो जाते हैं कि जीवन पूर्ण हो जाता है, और अब रंगों की कोई इच्छा नहीं रह जाती।

Remember: death and liberation are alike—and opposite. In both, colors are lost. In one, because life is lost; in the other, because life is fulfilled and no wish for colors remains.

मोक्ष मृत्यु जैसा है, इसलिए मुक्त होने से हम डरते हैं। जो मरने को राजी है, वही मुक्त हो सकता है। जो जीवन को पकड़ता है, वह बंधन में बना रहता है। ‘जीवेषणा’, तनहा जिसको बुद्ध ने कहा है, लस्ट फॉर लाइफ, वही इन रंगों का फैलाव है। और अगर जीवेषणा बहुत ज्यादा हो तो दूसरे की मृत्यु बन जाती है--वह कृष्ण-लेश्या है। अगर जीवेषणा तरल होती जाए, कम होती जाए, फीकी होती जाए, तो दूसरे का जीवन बन जाती है--वह प्रेम है।

Moksha resembles death; hence we fear liberation. Only one who is ready to die can be liberated. One who clings to life remains bound. Tanha—what Buddha called lust for life—is the spread of these colors. If tanha becomes too strong it becomes another’s death—Krishna-leshya. If tanha becomes thin, less, it becomes another’s life—love.

ये महावीर ने छह लेश्याएं कही हैं। अभी पश्र्चिम में इस पर खोज चलती है तो अनुभव में आता है कि ये छह रंग करीब-करीब वैज्ञानिक सिद्ध होंगे। और मनुष्य के चित्त को नापने की इससे कुशल कुंजी दूसरी नहीं हो सकती, क्योंकि यह बाहर से नापा जा सकता है, भीतर जाने की कोई जरूरत नहीं है। जैसे एक्सरे लेकर कहा जा सकता है कि भीतर कौन सी बीमारी है, वैसे आपके चेहरे का ऑरा पकड़ा जाए तो उस ऑरे से पता चल सकता है कि चित्त किस तहर से रुग्ण है, कहां अटका है। और तब मार्ग खोजे जा सकते हैं कि क्या किया जाए कि चित्त इस लेश्या के ऊपर उठे।

Thus Mahavira has spoken of six leshyas. Even in the West research is going on; it appears these six colors will be almost scientifically confirmed. And there can be no more skillful key to measure the mind’s state, for it can be measured from outside; no need to go within. As with x-ray one can tell what disease is within, so if your facial aura is caught, from it one can know how the mind is diseased or stuck—and then ways can be sought: what to do so that the mind rises above this leshya.

अंतिम घड़ी तो लक्ष्य वही है, जहां कोई लेश्या न रह जाए। लेश्या का अर्थ: जो बांधती है, जिससे हम बंधन में होते हैं, जो रस्सी की तरह हमें चारों तरफ से घेरे रहती है। जब सारी लेश्याएं गिर जाती हैं तो जीवन की परम ऊर्जा मुक्त हो जाती है। उस मुक्ति के क्षण को हिंदुओं ने ‘ब्रह्म’ कहा है--बुद्ध ने ‘निर्वाण’ कहा है--महावीर ने ‘कैवल्य’ कहा है।

The last moment is the goal—where no leshya remains. Leshya means: that which binds, that by which we are in bondage, that which surrounds us like ropes. When all leshyas fall, the supreme energy of life is set free. That moment of freedom the Hindus called Brahman—the Buddha called Nirvana—Mahavira called Kaivalya.

‘कृष्ण, नील, कापोत--ये तीन अधर्म-लेश्याएं हैं। इन तीनों से युक्त जीव दुर्गति में उत्पन्न होता है।’

“Krishna, Neel, Kapot—these three are the adharma-leshyas. A being endowed with these three is born into a bad destiny.”

‘तेज, पदम और शुक्ल--ये तीन धर्म-लेश्याएं हैं। इन तीनों से युक्त जीव सदगति में उत्पन्न होता है।’

“Tej, Padma and Shukla—these three are the dharma-leshyas. A being endowed with these three is born into a good destiny.”

ध्यान रहे, शुभ्र-लेश्या के पैदा हो जाने पर भी जन्म होगा। अच्छी गति होगी, सदगति होगी, साधु का जीवन होगा। लेकिन जन्म होगा क्योंकि लेश्या अभी भी बाकी है, थोड़ा सा बंधन शुभ्र का बाकी है। इसलिए पूरा विज्ञान विकसित हुआ था प्राचीन समय में--मरते हुए आदमी के पास ध्यान रखा जाता था कि उसकी कौन सी लेश्या मरते क्षण में है, क्योंकि जो उसकी लेश्या मरते क्षण में है, उससे अंदाज लगाया जा सकता है कि वह कहां जाएगा, उसकी कैसी गति होगी।

Remember, even after the arising of the white leshya there will be birth—an auspicious birth, the life of a sadhu. But birth will happen, for leshya is still there—a slight bondage of white remains. Therefore an entire science developed in ancient times: at the dying man’s side attention was kept upon which leshya was present at the moment of death. From it one could estimate where he would go, what destiny he would meet.

सभी लोगों के मरने पर लोग रोते नहीं थे, लेश्या देख कर... अगर कृष्ण-लेश्या हो तो ही रोने का कोई अर्थ है। अगर कोई अधर्म-लेश्या हो तो रोने का अर्थ है, क्योंकि यह व्यक्ति फिर दुर्गति में जा रहा है, दुख में जा रहा है, नरक में भटक रहा है।

At everyone’s death people did not weep—seeing the leshya… Only if there was Krishna-leshya did it make sense to weep—if any adharma-leshya was present—for then the person was going to bad destinies, into sorrow, wandering in hell.

तिब्बत में बारदो पूरा विज्ञान है, और पूरी कोशिश की जाती थी कि मरते क्षण में भी इसकी लेश्या बदल जाए, तो भी काम का है। मरते क्षण में भी इसकी लेश्या काली से नील हो जाए, तो भी इसके जीवन का तल बदल जाएगा। क्योंकि जिस क्षण में हम मरते हैं--जिस ढंग से, जिस अवस्था में--उसी में हम जन्मते हैं। ठीक वैसे, जैसे रात आप सोते हैं, तो जो विचार आपका अंतिम होगा, सुबह वही विचार आपका प्रथम होगा।

In Tibet there is the whole science of Bardo—and the entire effort was to change the dying man’s leshya even then. If, at the time of death, his leshya changed from black to blue, even then the level of his next life would change—for the manner, the state in which we die—exactly in that we are born. Just as at night you sleep—the thought that is last, in the morning that very thought is first.

इसे आप प्रयोग करके देखें। बिलकुल आखिरी विचार रात सोते समय जो आपके चित्त में होगा, जिसके बाद आप खो जाएंगे अंधेरे में नींद के--सुबह जैसे ही जागेंगे, वही विचार पहला होगा। क्योंकि रातभर सब स्थगित रहा, जो अंतिम था वही पहले सुबह प्रथम बनेगा। बीच में तो गैप है, अंधकार है, सब खाली है। इसलिए हमने मृत्यु को महानिद्रा कहा है। इधर मृत्यु के आखिरी क्षण में जो लेश्या होगी, जन्म के समय में वही पहली लेश्या होगी।

Experiment and see: the very last thought at night, after which you drop into the darkness of sleep—in the morning, as you awaken, the very same thought will be first. The night is a suspension—what was last becomes first. Between is a gap, darkness, emptiness. Hence we call death the great sleep. At the last moment of death—whatever the leshya—at birth that is the first.

इसलिए मरते समय जाना जा सकता है कि व्यक्ति कहां जा रहा है। मरते समय जाना जा सकता है कि व्यक्ति जाएगा कहीं या नहीं जाएगा और महाशून्य के साथ एक हो जाएगा। जन्म के समय भी जाना जा सकता है। ज्योतिष बहुत भटक गया, और कचरे में भटक गया। अन्यथा जन्म के समय सारी खोज इस बात की थी कि व्यक्ति किस लेश्या को लेकर जन्म रहा है। क्योंकि उसके पूरे जीवन का ढंग और ढांचा वही होगा।

Therefore at the time of dying it can be known where a person is going, whether he will go anywhere or not—or become one with the Great Void. At the time of birth too it can be known. Astrology wandered and got lost in rubbish; otherwise at birth the entire inquiry was: with which leshya the person is being born—for his whole life’s mode and pattern will be that.

बुद्ध पैदा हुए...। और जब भी कोई व्यक्ति श्र्वेत-लेश्या के साथ मरता है, तो जो लोग भी धर्म-लेश्याओं में जीते हैं--पीत या लाल--उन लोगों को अनुभव होता है; क्योंकि यह घटना जागतिक है। और जब भी कोई व्यक्ति शुभ्र लेश्या में जन्म लेता है तो जो लोग भी धर्म और पीत लेश्याओं के करीब होते हैं, या शुभ्र लेश्या में होते हैं, उनको अनुभव होता है कि कहां कौन पैदा हो रहा है।

Buddha was born… Whenever someone dies with white leshya, those who live in dharma-leshyas—yellow or red—feel it, for that event is cosmic. And whenever someone is born with white, those who are near dharma and yellow, or are in white themselves—experience where that one is being born.

जीसस के जन्म पर पूरब से तीन व्यक्ति जीसस की खोज में निकले। जीसस का जन्म हुआ बेथलहम की एक जहां जानवर बांधे जाते हैं, उस पशुशाला में गरीब बढ़ई के घर। और पूरब के तीन मनीषी यात्रा पर निकले कि कहीं कोई शुभ्र-लेश्या का व्यक्ति जन्मा है। इन तीन की वजह से हेरोत को पता चला, सम्राट को पता चला, क्योंकि ये तीन पहले हेरोत के पास पहुंचे। इन्हें क्या पता? इन्होंने कहा, सम्राट खुश होगा। इन्होंने जाकर हेरोत को कहा कि तुम्हारे राज्य में कोई व्यक्ति पैदा हुआ है, क्योंकि हम तीनों को संकेत मिले हैं। और हम तीनों ने ध्यान में यह जाना है। हम तीनों को यात्रा कराता हुआ आकाश में एक शुभ्र तारा चला है, और वह तारा बेथलहम पर आकर रुक गया है, तुम्हारे राज्य में। इस गांव में कोई व्यक्ति जन्मा है जो सच में सम्राट है।

At Jesus’ birth, three men set out from the East in search of him. He was born in a Bethlehem cowshed—to a poor carpenter. From the East three seers journeyed, “Somewhere one with white leshya is born.” Because of these three, Herod, the emperor, came to know, for they first came to him—thinking he would be pleased. They said, “In your realm someone has been born, for we three have received the signal. In meditation we have known. A white star in the sky has led us, and it has stopped over Bethlehem—in your kingdom. In this village a real emperor is born.”

यह बात हेरोत को अखर गई--सच में सम्राट! तो उसने कहा कि तुम जाओ और उसका पता लगाओ, और लौटते में मुझे खबर करते जाना। हेरोत ने तय कर लिया कि हत्या कर देगा इस बच्चे की। क्योंकि सच में कोई सम्राट जन्म जाए तो मेरा क्या होगा? अहंकार, प्रतिस्पर्धा!

This offended Herod—‘a real emperor!’ He said, “Go, find him, and on returning inform me.” He decided to kill the child—if a real emperor is born, what of me? Ego, competition!

वे तीनों व्यक्ति खोज करते हुए उस जगह पहुंचे। उस पशुशाला में जहां जीसस का जन्म हुआ था--घुड़साल में, उन्होंने जीसस की मां को भेंटें दीं, जीसस के चरण छुए। और उसी रात उनको स्वप्न आया कि तुम लौट कर हेरोत के पास मत जाओ, तुम भाग जाओ यहां से। और जीसस की मां को कह दो कि वह बच्चे को लेकर जितनी जल्दी हो सके बेथलहम छोड़ दे। उसी रात तीनों मनीषी छोड़ गए राज्य को और जीसस की मां और पिता लेकर इजिप्त जीसस को चले गए।

The three searched and reached the cowshed where Jesus was born. They offered gifts to his mother; they touched Jesus’ feet. That night they dreamed: do not return to Herod—flee. And tell Jesus’ mother to leave Bethlehem with the child as soon as possible. That very night the three left the kingdom, and Jesus’ mother and father took him to Egypt.

बुद्ध का जन्म हुआ, तो हिमालय से एक महर्षि भागा हुआ बुद्ध की राजधानी में आया। उस वृद्ध तपस्वी को देख कर बुद्ध के पिता बड़े हैरान हुए। उन्होंने कहा कि तुम्हें पता कैसे चला? तो उसने कहा कि पता चल गया; क्योंकि जिस लेश्या में मैं हूं, जिस क्षण में मैं हूं, वहां से दिखाई पड़ सकता है। अगर कोई इतना शुभ्र तारा जमीन पर पैदा हो। तुम्हारा बच्चा तीर्थंकर होने को है, बुद्ध होने को है।

When Buddha was born, from the Himalayas a great seer ran to the capital. Seeing the old ascetic, Buddha’s father was amazed. “How did you know?” He said, “I came to know, because from the leshya-state I am in, it can be seen—if such a white star is born on earth. Your child is to be a Tirthankara—a Buddha.”

बच्चे को लाया गया। बुद्ध के पिता तो बहुत हैरान हुए! उनको तो भरोसा न आया कि यह आदमी पागल तो नहीं है, क्योंकि उसने बच्चे के चरणों में सिर रख दिया। अभी कुछ ही दिन का बच्चा, और वह मनीषी रोने लगा ़जार-़जार! बुद्ध के पिता डरे, और उन्होंने कहा कि क्या कुछ अशुभ होने को है? तुम रोते क्यों हो?

The child was brought. The father was stunned; he could not believe—the seer placed his head at the infant’s feet, and wept profusely. The father feared and asked, “Is something inauspicious going to happen? Why do you weep?”

तो उसने कहा कि नहीं, मैं इसलिए रोता हूं कि मेरी मृत्यु करीब है; और जिस क्षण यह व्यक्ति बुद्धत्व को उपलब्ध होगा, उस समय मैं इसका सान्निध्य न पा सकूंगा। और ऐसी घड़ी को उपलब्ध होने की घटना कभी-कभी हजारों वर्षों में घटती है। तो मैं अपने लिए रो रहा हूं, इसके लिए नहीं रो रहा हूं। इसका तो यह आखिरी जीवन का शिखर है।

He said, “No—I weep because my death is near; and when this being attains Buddhahood, I will not be able to be in his presence. Such a moment comes only once in hundreds of years. I weep for myself, not for him. For him, this is the summit of his last life.”

श्र्वेत-लेश्या को लेकर जो व्यक्ति पैदा होता है, वह निर्वाण को उपलब्ध हो सकता है--इसी जन्म में। क्योंकि धर्म की अंतिम सीमा पर पहुंच गया, अब धर्म के भी पार जा सकता है।

One who is born with white leshya can attain Nirvana—in this very life. For he has reached the final limit of dharma; now he can go beyond even dharma.

निर्वाण, ब्रह्म, मोक्ष--अधर्म के तो पार हैं ही, धर्म के भी पार हैं।

Nirvana, Brahman, Moksha—are not only beyond adharma, they are beyond dharma too.

पांच मिनट रुकें, कीर्तन करें, फिर जाएं...!

Let us pause five minutes, sing kirtan, then go…!