Skip to content
Osho

Mahaveer Vani #38

26 August 1973 Bombay Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)

चेतना का लक्षण है, उपयोग या अनुभव। अनुभव को थोड़ा समझ लेना जरूरी है। अस्तित्व तो पदार्थ का भी है। राह पर पड़े हुए पत्थर का भी अस्तित्व है, एक्झिस्टेंस है, लेकिन उस पत्थर को अपने अस्तित्व का कोई बोध नहीं है, कुछ पता नहीं है, कुछ पता नहीं कि ‘मैं हूं।’ उसे अनुभव नहीं है।

The hallmark of consciousness is upayoga—use, or experience. We must understand “experience” a little. Existence belongs to matter too. A stone lying on the road also exists—it has existence—but that stone has no awareness of its own existence, no sense, no knowledge that “I am.” It has no experience.

अस्तित्व के बोध का नाम ‘अनुभव’ है--और वही चैतन्य में और अजीव में, आत्मा में और पदार्थ में भेद है। अस्तित्व दोनों का है--पदार्थ का भी और आत्मा का भी, लेकिन आत्मा के साथ एक नये तत्व का उदभावन है। एक नया आयाम खुलता है कि आत्मा को यह पता भी है कि ‘मैं हूं।’

The awareness of one’s own existence is called “experience”—and this is the very divide between the conscious and the non-conscious, between Atman and matter. Existence belongs to both—matter and Atman—but with Atman a new element arises, a new dimension opens: Atman also knows, “I am.”

होने में कोई फर्क नहीं है। पत्थर भी है, आत्मा भी है, पर आत्मा को यह भी पता है कि ‘मैं हूं।’ और यह बहुत बड़ी घटना है। इस घटना के इर्द-गिर्द ही जीवन की सारी साधना, जीवन की सारी यात्रा है। यह तो पता है कि ‘मैं हूं’, और जिस दिन यह भी पता चल जाता है कि ‘मैं क्या हूं’, उस दिन यात्रा पूरी हो जाती है।

In being there is no difference. The stone is, the soul is; but the soul also knows that “I am.” And this is a tremendous event. Around this very event revolves the whole of sadhana, the entire pilgrimage of life. That “I am” is known; and the day it is also known, “What am I?” the journey is complete.

पदार्थ है, उसे पता नहीं है कि वह है। आत्मा है, उसे यह भी पता है कि ‘मैं हूं’ लेकिन यह पता नहीं है कि ‘मैं कौन हूं।’ और परमात्मा उस अवस्था का नाम है, जहां तीसरी घटना भी घट जाती है, जहां यह भी पता है कि ‘मैं कौन हूं।’

Matter is—and does not know it is. The soul is—and knows “I am,” but does not yet know “Who am I?” And “Paramatman” is the name of that state where the third happening has occurred too: where it is known “Who I am.”

तो अस्तित्व की तीन स्थितियां हुईं: एक कोरा अस्तित्व--बोधहीन; दूसरा भरा हुआ अस्तित्व--अनुभव से; और तीसरा परिपूर्ण विकसित अस्तित्व--जहां यह भी अनुभव हो गया कि ‘मैं कौन हूं, मैं क्या हूं।’

So there are three states of existence: first, bare existence—without awareness; second, filled existence—with experience; and third, fully blossomed existence—where it is also realized, “Who I am, what I am.”

और ऐसा नहीं है कि ये अवस्थाएं पत्थर की, आदमी की और परमात्मा की हैं, आप इन तीनों अवस्थाओं में भी बराबर रूपांतरित होते रहते हैं। किसी क्षण में आप पत्थर की तरह होते हैं, जहां आप होते हैं और आपको पता नहीं होता। किसी क्षण में आप आदमी की तरह होते हैं, जहां आपको होने का भी बोध होता है। और किसी क्षण में आप परमात्मा को भी छू लेते हैं, जहां आपको पता होता है कि ‘मैं कौन हूं।’

And it is not that these are the states of the stone, of man, and of God separately—you go on shifting among all three. In some moments you are like a stone—where you are, yet you do not know. In some moments you are like man—where you also know that you are. And in certain moments you even touch the divine—where you know who you are.

तो ये तीन पदार्थ--अस्तित्व की ही अवस्थाएं नहीं हैं--चेतना इन तीनों में निरंतर डोलती रहती है। किसी-किसी क्षण में आप बिलकुल परमात्मा के करीब होते हैं। कुछ क्षणों में आप मनुष्य होते हैं। बहुत अधिक क्षणों में आप पत्थर ही होते हैं।

These three are not merely states of existence—consciousness goes on swinging among all three. In certain moments you are almost next to Paramatman. In some moments you are human. In most moments you are only a stone.

मैंने सुना है कि मुल्ला नसरुद्दीन अपने बाल बनवाने एक नाई की दुकान पर गया है। दाढ़ी पर साबुन लगा दी गई है, गले में कपड़ा बांध दिया गया है--और नाई बिलकुल तैयार ही है काम शुरू करने को कि एक लड़का भागा हुआ आया और उसने कहा: ‘शेख, तुम्हारे घर में आग लगी है।’ नसरुद्दीन ने कपड़ा फेंका, भूल गया अपना कोट उठाना भी, चेहरे पर लगी हुई साबुन, और उस लड़के के पीछे भागा घबड़ा कर। लेकिन पचास कदम के बाद अचानक ठहर गया, और कहा कि ‘मैं भी कैसा पागल हूं! क्योंकि पहले तो मेरा नाम शेख नहीं, मेरा नाम मुल्ला नसरुद्दीन है; और दूसरा, मेरा कोई मकान नहीं जिसमें आग लग जाए!’

I have heard: Mulla Nasruddin went to a barber. Lather on the beard, a cloth tied round the neck—the barber was just about to begin when a boy came running: “Sheikh, your house is on fire!” Nasruddin flung off the cloth, even forgot to pick up his coat, lather on his face—and ran after the boy in panic. But after fifty steps he suddenly stopped: “What a fool I am! First—my name is not Sheikh, my name is Mulla Nasruddin; and second—I don’t even have a house to catch fire!”

ऐसे क्षण आपके जीवन में भी हैं। आपको भी न तो अपने नाम का पता है और न अपने घर का पता है। न तो आपको पता है कि आप कौन हैं और न आपको पता है कि आप कहां से आते हैं और कहां जाते हैं। न आप अपने मूल-स्रोत से परिचित हैं और न अपने अंतिम पड़ाव से और नाम जो आप जानते हैं कि आपका है, वह बिलकुल कामचलाऊ है, दिया हुआ है। राम की जगह कृष्ण भी दिया जाता, तो भी चल जाता काम। कृष्ण की जगह मोहम्मद भी दिया जाता, तो भी चल जाता काम। नाम दिया हुआ है, नाम कोई अस्तित्व नहीं है। लेकिन इस झूठे नाम को हम मान कर जी लेते हैं कि मैं हूं। और एक घर बना लेते हैं, जो कि घर नहीं है। क्योंकि जो छूट जाए, उसे घर कहना व्यर्थ है। और जिसे बनाना पड़े, वह मिटेगा भी। उस घर की तलाश ही धर्म की खोज है, जो हमारा बनाया हुआ नहीं है और जो मिटेगा भी नहीं। और जब तक हम उस घर में प्रविष्ट न हो जाएं--जिसे महावीर ‘मोक्ष’ कहते हैं; जिसे शंकर ‘ब्रह्म’ कहते हैं; जिसे जीसस ने ‘किंगडम ऑफ गॉड’ कहा है--जब तक उस घर में हम प्रविष्ट न हो जाएं तब तक जीवन एक बेचैनी और एक दुख की यात्रा रहेगी।

Such moments exist in your life too. You neither know your own name nor your own home. You neither know who you are, nor where you come from and where you go. You are neither acquainted with your source, nor with your final destination; and the name you think is yours is purely makeshift—given. If instead of Rama you had been called Krishna, it would have served; instead of Krishna, Mohammed—it would have served. A name is given; it has no existence. Yet, mistaking this false name as “me,” we live. And we build a house that is no house—because what can be left behind cannot be called home. What needs to be constructed will also be destroyed. The search for that home is religion’s quest—the home we have not made, and which will not perish. Until we enter that home—which Mahavira calls Moksha, which Shankara calls Brahman, which Jesus called the Kingdom of God—until we enter that house, life remains a restless and sorrowful pilgrimage.

महावीर जीव का पहला लक्षण कहते हैं, अनुभव--यह बोध कि ‘मैं हूं।’ लेकिन यह पहला लक्षण है, यात्रा की शुरुआत है। यह भी अनुभव में आ जाए कि ‘मैं कौन हूं?’ तो यात्रा पूरी हो गई; वह यात्रा का अंत है।

Mahavira calls the first characteristic of Jiva “experience”—the awareness “I am.” But this is only the first mark—the beginning of the journey. When it also comes into experience, “Who am I?” the journey is over; that is the journey’s end.

‘ज्ञान, दर्शन, चारित्र्य, तप, वीर्य और उपयोग--ये सब जीव के लक्षण हैं।’

“Jnana, Darshan, Charitra, Tapas, Virya and Upayoga—these are the marks of Jiva.”

थोड़ा-थोड़ा इन लक्षणों के संबंध में समझ लें, क्योंकि आगे हम विस्तार से इनकी बात कर पाएंगे।

Let us understand these a little, for later we shall go into them in detail.

ज्ञान से महावीर का अर्थ है, जानने की क्षमता--सामग्री नहीं, क्षमता; इनफर्मेशन नहीं, सूचनाओं का संग्रह नहीं, क्योंकि सूचनाओं का संग्रह तो यंत्र भी कर सकता है। आपके मस्तिष्क में जो-जो सूचनाएं इकट्ठी हैं, वे तो टेप-रिकॉर्डर पर भी इकट्ठी की जा सकती हैं। और वैज्ञानिक कहते हैं कि आपका मस्तिष्क टेप-रिकॉर्डर से कुछ भिन्न नहीं है! इसलिए आपके मस्तिष्क को चोट पहुंचाई जाए, तो आपकी स्मृति खो जाएगी। आपके मस्तिष्क से कुछ स्मृतियां बाहर भी निकाली जा सकती हैं, जिनका आपको फिर कभी भी पता नहीं चलेगा। और आपके मस्तिष्क में ऐसी स्मृतियां भी डाली जा सकती हैं, जिनका आपको कभी कोई अनुभव नहीं हुआ।

By jnana Mahavira means the capacity to know—not content but capacity; not information, not a storehouse of data, for a machine too can store information. Whatever information sits in your brain can also sit on a tape-recorder. And scientists say the brain is not very different from a tape-recorder! Injure the brain and memory is lost. Some memories can be removed from your brain so that you never know them again. And memories can also be implanted in your brain that you never actually lived.

नवीनतम खोजें कहती हैं कि मेमोरी ट्रांसप्लांट भी की जा सकती है। आइंस्टीन मरता है तो आइंस्टीन के साथ उसकी स्मृतियों का पूरा का पूरा संग्रह भी नष्ट हो जाता है। यह बड़ा भारी नुकसान है। अब विज्ञान कहता है कि दस-बीस वर्ष के भीतर हम इस जगह पहुंच जाएंगे--प्राथमिक प्रयोग सफल हुए हैं--जहां मरते हुए आइंस्टीन को तो मरने देंगे, लेकिन उसकी स्मृति को बचा लेंगे; उसके मस्तिष्क में जो स्मृतियों का तानाबाना है, उसे बचा लेंगे और एक नवजात बच्चे के ऊपर ट्रांसप्लांट कर देंगे। एक नये बच्चे को उन स्मृतियों के साथ जोड़ देंगे। वह बच्चा स्मृतियों के साथ ही बड़ा होगा। और जो उसने कभी नहीं जाना, वह भी उसे लगेगा कि मैं जानता हूं। अगर आइंस्टीन की पत्नी सामने आ जाए तो वह कहेगा, यह मेरी पत्नी है; जिसे उसने कभी देखा भी नहीं। क्योंकि अब स्मृति आइंस्टीन की काम करेगी।

Latest research says memory too can be transplanted. When Einstein dies, the entire repository of his memories is destroyed with him. This is a great loss. Now science says that within ten or twenty years—we have had preliminary success—while a dying Einstein will be allowed to die, we will save his memory; we will preserve the fabric of memories in his brain and transplant it into a newborn child. Join the newborn with those memories. The child will grow with that memory-set, and what he has never known will seem known to him. If Einstein’s wife appears, he will say, “This is my wife”—whom he never even saw—because now Einstein’s memory will function.

छोटे प्रयोग इसमें सफल हो गए हैं, पशुओं पर प्रयोग सफल हो गए हैं। इसलिए आदमी पर प्रयोग बहुत दूर नहीं हैं।

Small experiments have succeeded—on animals. So human experiments are not far.

यह जान कर आपको हैरानी होगी कि महावीर पहले व्यक्ति हैं मनुष्य-जाति के इतिहास में जिन्होंने स्मृति को पदार्थ कहा, जिन्होंने स्मृति को चेतना नहीं कहा; जिन्होंने कहा, स्मृति भी सूक्ष्म पदार्थ है।

You will be surprised to know Mahavira was the first in human history to call memory matter—who did not call memory consciousness; who said memory too is subtle matter.

आपके मस्तिष्क को खास जगह अगर इलेक्ट्रिकली स्टिम्युलेट किया जाए, विद्युत से उत्तेजित किया जाए, तो खास स्मृतियां पैदा होनी शुरू हो जाती हैं। जैसे आपके मस्तिष्क में बचपन की स्मृतियां किसी कोने में पड़ी हैं, उनको विद्युत से जगाया जाए, तो आप तत्काल बचपन में वापस चले जाएंगे और सारी स्मृतियां सजीव हो उठेंगी। उत्तेजन बंद कर दिया जाए, स्मृति बंद हो जाएगी। फिर से उत्तेजित किया जाए, फिर से वही स्मृति वापस लौटेगी, फिर से वही कथा वापस होगी। जैसे टेप-रिकॉर्डर पर आप एक ही बात को कितनी ही बार सुन सकते हैं, हजार बार उसी जगह को उत्तेजित करने पर वही स्मृति फिर लौटने लगेगी।

If specific zones of your brain are electrically stimulated, particular memories begin to surface. Childhood memories lying in some corner—stimulate them with electricity and you are immediately back in childhood, all memories vivid. Stop the stimulation—memory stops. Stimulate again—the same memory returns, the same story repeats. As on a tape-recorder you can hear the same thing a thousand times—so too, stimulate that one spot a thousand times and the same memory will return.

मस्तिष्क शरीर का हिस्सा है, इसलिए स्मृति भी शरीर की ही प्रक्रिया है--आणविक पदार्थ।

The brain is part of the body, so memory too is a bodily process—a molecular material.

ज्ञान का अर्थ स्मृति नहीं है। ज्ञान का अर्थ, स्मृति को भी जानने वाला जो तत्व है भीतर, उससे है। इसे ठीक से समझ लें, अन्यथा भूल होनी आसान है। आप जो जानते हैं, उससे ज्ञान का संबंध नहीं है। अगर आप अपने जानने को भी जानने में समर्थ हो जाएं, तो ज्ञान का संबंध शुरू होगा।

Jnana does not mean memory. Jnana means the inner principle that is aware even of memory. Understand this well, otherwise the mistake is easy. What you know is not the concern of jnana. If you become capable of knowing even your knowing, then the concern of jnana begins.

आपके मन में एक विचार चल रहा है। आप चाहें तो दूर खड़े होकर इस विचार को चलते हुए भी देख सकते हैं। अगर यह संभव न होता तो ध्यान का कोई उपाय भी न था। ध्यान इसीलिए संभव है कि आप अपने विचार को भी देख सकते हैं। और जिसको आप देख रहे हैं, वह पराया हो गया, वह देखने वाला आप हो गए।

A thought is running in your mind. You can, if you wish, stand a little apart and watch the thought run. If that were not possible, no meditation would be possible. Meditation is possible because you can see even your thought. And whatsoever you can see becomes “other”; the seer becomes you.

तो महावीर का ज्ञान से अर्थ है--जानने की क्षमता; संग्रह नहीं जानने का, ज्ञान का संग्रह नहीं--ज्ञान की प्रक्रिया के पीछे साक्षी का भाव। वहीं चेतना का पता चलेगा। अन्यथा अगर स्मृति ही मनुष्य की चेतना हो, तो बहुत जल्दी मनुष्य को पैदा किया जा सकेगा। कोई कठिनाई नहीं है। स्मृति तो पैदा की जा सकती है। कंप्यूटर हैं, उनकी स्मृति आदमी से ज्यादा प्रगाढ़ है। और आदमी से भूल भी हो जाए, कंप्यूटर से भूल होने की भी कोई संभावना नहीं है।

So Mahavira’s jnana means—the capacity to know; not a stock of knowledge, but the witnessing behind the process of knowing. Only there is consciousness known. Otherwise if memory is man’s consciousness, then man can be manufactured very soon. No difficulty—memory can be produced. Computers exist—their memory is deeper than man’s. And where man may err, the computer will not.

आज नहीं कल, हम मनुष्य से भी बेहतर मस्तिष्क विकसित कर लेंगे। कर ही लिया है। लेकिन फिर भी एक कमी रह जाएगी, इस बात की कोई संभावना नहीं है कि कंप्यूटर ध्यान कर सके। कंप्यूटर विचार कर सकता है--और आप से अच्छा विचार कर सकता है, नवीनतम कंप्यूटर उस जगह पहुंच गए हैं। मैं एक आंकड़ा पढ़ रहा था कि अगर दुनिया के सारे बड़े गणितज्ञ--समझ लें दस हजार गणितज्ञ--एक सवाल को हल करने में लगें, तो जिस सवाल को दस हजार गणितज्ञ दस हजार वर्ष में हल कर पाएंगे, उसे कंप्यूटर एक सेकेंड में हल कर दे सकता है।

Today or tomorrow, we will develop brains better than man’s—we already have. Yet one lack will remain: the computer will never meditate. The computer can think—and better than you; the latest computers have reached that point. I was reading a statistic: if the world’s ten thousand great mathematicians work on a problem, that which ten thousand mathematicians might solve in ten thousand years—a computer can solve in one second.

तो स्मृति की क्षमता तो बहुत विकसित हो गई है यंत्र के पास। आदमी की स्मृति का यंत्र तो आउट ऑफ डेट है। उसका कोई बहुत मूल्य नहीं रह गया। लेकिन, इतना सब करने के बाद भी, दस हजार आइंस्टीन का काम, दस हजार वर्ष में जो हो पाता, वह कंप्यूटर एक सेकेंड में कर देगा, लेकिन एक महावीर का काम जरा भी नहीं कर सकता। क्योंकि महावीर का काम स्मृति से संबंधित नहीं, स्मृति के पीछे जो साक्षी है, वह जो विटनेस है, जो स्मृति को भी देखता है, उससे संबंधित है। कंप्यूटर साक्षी नहीं हो सकता। वह अपने को बांट नहीं सकता, कि खुद खड़े होकर देख सके भीतर कि क्या चल रहा है। हम बांट सकते हैं। वह जो बांटने की कला है, उससे ही ज्ञान का जन्म होता है।

So the capacity for memory is highly developed—in the machine. Man’s memory-machine is out of date. Of little value now. Yet for all this—the work of ten thousand Einsteins in ten thousand years a computer can do in one second—but it cannot do even a little of Mahavira’s work. Because Mahavira’s work is not related to memory, but to the witness behind memory—the one who sees memory. A computer cannot be a witness. It cannot divide itself and stand aside to see what is happening within. We can. From that very art of dividing—jnana is born.

तो महावीर कहते हैं, आत्मा का लक्षण है--ज्ञान, दर्शन। जो पहली झलक है स्वयं की, उसका नाम ज्ञान है। और जब हम उस झलक को सारे जगत और अस्तित्व के साथ संयुक्त करके देखने में समर्थ हो जाते हैं, गेस्टाल्ट पैदा हो जाता है, अपनी झलक के साथ जब सारे जगत की झलक का भी हमें बोध हो जाता है।

So Mahavira says: the mark of Atman is—jnana, darshan. The first glimpse of oneself is jnana. And when we are able to extend that glimpse to the whole world and existence, when a gestalt arises—when along with the glimpse of oneself the glimpse of the whole becomes conscious—that is darshan.

ध्यान रहे, जो भी मैं अपने संबंध में जानता हूं, उससे ज्यादा मैं किसी के संबंध में नहीं जान सकता। मेरा ज्ञान ही, अपने संबंध में फैल कर जगत के संबंध में ज्ञान बनता है। अगर आप कहते हैं कि कहीं कोई परमात्मा नहीं है, तो उसका अर्थ यही हुआ कि आपको अपनी आत्मा का कोई अनुभव नहीं है। अगर आपको अपनी आत्मा का अनुभव हो, तो पहला ज्ञान तो यही होगा कि आत्मा है। दर्शन यह होगा कि सभी तरफ आत्मा है। जिस क्षण अपने भीतर जाने हुए तत्व को आप फैला कर कॉस्मिक, जागतिक कर लेंगे, उस क्षण दर्शन की स्थिति निर्मित हो जाएगी।

Remember: whatsoever I know of myself, I cannot know more of anyone else than that. My knowledge, spread out from myself, becomes knowledge of the world. If you say there is no Paramatman anywhere, it only means you have no experience of your own Atman. If your Atman is experienced, the first knowledge is simply this: soul is. Darshan is: soul is everywhere. The moment what is known within is extended—made cosmic, universal—darshan is formed.

किसी पशु के पास दर्शन नहीं है, क्योंकि ज्ञान भी नहीं है। पशु अपने से पीछे खड़ा नहीं हो सकता। स्मृति तो पशु के पास है। आपका कुत्ता आपको पहचानता है। आपकी गाय आपको पहचानती है। स्मृति तो पशु के पास है, वृक्षों के पास भी स्मृति है...!

No animal has darshan, because it has no jnana. An animal cannot stand behind itself. Animals have memory. Your dog recognizes you. Your cow recognizes you. Trees too have memory...!

अभी वैज्ञानिक प्रयोग करते हैं कि अगर आप वृक्ष के पास रोज प्रीतिपूर्ण ढंग से जाएं, तो वृक्ष का रिस्पांस, उसका उत्तर भिन्न होता है। अगर आप क्रोध से जाएं, घृणा से जाएं, तो भिन्न होता है। जब आप प्रेम से वृक्ष के पास खड़े होते हैं, तो वृक्ष खुलता है। अब इसके वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध हैं और जब प्रेम से कोई वृक्ष को थपथपाता है, तो वृक्ष भीतर संवेदित होता है। वृक्ष भी अपने मित्र को और अपने शत्रु को पहचानता है। शत्रु करीब आता है तो वृक्ष सिकुड़ता है, जैसे आप सिकुड़ जाएंगे। कोई छुरा लेकर आपके पास आए तो आप भीतर सिकुड़ जाएंगे बचने की आकांक्षा में। वृक्ष भी सिकुड़ता है। और जब कोई मित्र करीब आता है तो वृक्ष भी फैलता है।

Now scientists experiment: if you go near a tree daily with lovingness, the tree’s response differs. If you go with anger, with hatred—it differs. Stand near a tree in love—the tree opens. There are scientific proofs now—when someone pats a tree with love, the tree is sensitively stirred within. The tree recognizes its friend and enemy. When an enemy comes close, the tree shrinks—just as you would shrink if someone came with a knife. And when a friend comes near, the tree expands.

अब जाना गया हैकि वृक्ष के पास भी स्मृति है। लेकिन ध्यान सिर्फ मनुष्य के पास है। और इसलिए जब तक कोई ध्यान को उपलब्ध न हो जाए, तब तक मनुष्य होने की पूरी गरिमा को उपलब्ध नहीं होता। सिर्फ मनुष्य के शरीर में जन्म ले लेने से कोई मनुष्य नहीं हो जाता। सिर्फ संभावना है कि मनुष्य हो सकता है। द्वार खुला है, लेकिन यात्रा करनी पड़ेगी। मनुष्य कोई जन्म के साथ पैदा नहीं होता। मनुष्यता एक उपलब्धि है, एक अर्जन है। और इस अर्जन की जो दिशा है, वह ज्ञान और दर्शन है।

It is now known that the tree too has memory. But attention—only man has. Therefore until one attains to attention, one does not attain the full dignity of being human. Merely being born in a human body does not make one human. It is only a possibility. The door is open—but the journey must be made. Man is not born with humanness; humanness is an attainment. And the direction of this attainment is jnana and darshan.

महावीर के इस सूत्र को ठीक से समझें।

Understand Mahavira’s aphorism rightly.

ज्ञान का अर्थ है, पहली बार उसकी झलक पाना जो सबसे गहराई में मेरे भीतर साक्षी की तरह छिपा है। फिर उस झलक को जागतिक संबंध में जोड़ना और जो भीतर देखा है, उसे बाहर देख लेना दर्शन है। और फिर जो भीतर देखा है, उसे जीवन में उतर जाने देना, चारित्र्य है। वह जो भीतर देखा है और बाहर पहचाना है, वह जीवन भी बन जाए, सिर्फ बौद्धिक झलक न रहे। क्योंकि आप कह सकते हैं कि मैं आत्मा हूं, ऐसी मुझे झलक मिल गई है, लेकिन आपका आचरण कहेगा कि आप शरीर हैं, आपका व्यवहार कहेगा कि आप शरीर हैं; आपका ढंग, उठना, बैठना कहेगा कि आप शरीर हैं; आपकी आंखें, आपकी नाक, आपकी इंद्रियां खबर देंगी कि आप शरीर हैं। तो आपकी सिर्फ बौद्धिक झलक से कुछ भी न होगा। यह आपका आचरण हो जाए--हो ही जाएगा, अगर आपका ज्ञान वास्तविक हो, और ज्ञान दर्शन बने, तो आचरण अनिवार्य है। उसे महावीर ‘चारित्र्य’ कहते हैं।

Jnana means—the first glimpse of that which hides in my innermost depth as witness. Then to relate that glimpse to the totality, to see without what has been seen within—this is darshan. And then to let what is seen within flow into life—this is charitra: conduct. That which is seen within and recognized without—let that become your life, not remain a mere intellectual glimpse. You may say, “I am Atman—I have had such a glimpse.” But your conduct will say you are body; your behavior will say you are body; your very manner—sitting, standing—will say you are body; your eyes, your nose, your senses will report you are body. A mere intellectual glimpse will not do. Let it become your conduct—it will inevitably become so if your jnana is real and jnana flowers into darshan; then conduct is unavoidable. Mahavira calls that “charitra.”

किसी पशु के पास चरित्र नहीं है--हो नहीं सकता, क्योंकि ज्ञान के बिना दर्शन नहीं, दर्शन के बिना चरित्र नहीं।

An animal has no character—it cannot have; without jnana there is no darshan, without darshan no character.

मनुष्य की क्षमता है कि वह जैसा देखे, वैसा ही जी भी सके। और ध्यान रहे, इस जीने में चेष्टा नहीं करनी पड़ती। यह जरा जटिल है। जैन साधुओं ने पूरी स्थिति को उलटा कर दिया है, पहले चरित्र। महावीर पहले चरित्र का उपयोग नहीं करते, महावीर कहते हैं--ज्ञान, दर्शन, चरित्र। जैन साधु से पूछें, वह कहता है चरित्र पहले। जब चरित्र पहले होगा--ज्ञान के पहले होगा, दर्शन के पहले होगा, तो झूठा और पाखंडी होगा। क्योंकि जो मैंने जाना नहीं है, उसे मैं जी कैसे सकता हूं? जो मैंने देखा नहीं है, वह वस्तुतः मेरा आचरण कैसे बन सकता है? थोप सकता हूं, जबरदस्ती कर सकता हूं अपने साथ।

Man’s capacity is to live what he sees. And remember, in this living no effort is needed. This is a little subtle. Jain monks have turned the whole situation upside down—first character. Mahavira never begins with character. He says—jnana, darshan, charitra. Ask a Jain monk: he says character first. If character comes before jnana and before darshan, it will be false and hypocritical. How can I live what I have not known? How can that which I have not seen become my true conduct? I can impose, force upon myself.

आदमी हिंसा करने में कुशल है--दूसरों के साथ भी, अपने साथ भी। तो आप चाहें तो आप अहिंसक हो सकते हैं, मगर वह अहिंसा झूठी होगी और भीतर हिंसा उबलती होगी। आप चाहें तो आप ब्रह्मचर्य को उपलब्ध हो सकते हैं, वह थोथा होगा, भीतर कामवासना भरी होगी।

Man is skillful in violence—toward others and toward himself. You can try to be non-violent, but that non-violence will be false; inside, violence will boil. You may force celibacy—but it will be hollow; inside, sex will be seething.

लेकिन महावीर जिस ढंग से चल रहे हैं, वह बिलकुल वैज्ञानिक है बात। पहली झलक ज्ञान--अपने होने की--फिर दर्शन। अपने होने और दूसरों के होने के बीच का पूरा तारतम्य खयाल में आ जाए, क्योंकि मैं तभी अहिंसक हो सकता हूं, अगर मुझे पता चले कि मैं तो आत्मा हूं और पता चले कि आप आत्मा नहीं हैं, तो अहिंसक होने की कोई जरूरत नहीं है। जिस दिन मुझे लगता है, जैसा मेरे भीतर है, वैसा ही आपके भीतर भी है, जिस दिन मेरा भीतर और आपका भीतर एक होने लगते हैं, जिस दिन मैं आपमें अपने को ही देख पाता हूं और मुझे लगता है कि आपको पहुंचाई गई चोट खुद को ही पहुंचाई गई चोट होगी, उस दिन अहिंसा का जन्म हो सकता है।

Mahavira’s way is utterly scientific: the first glimpse—of one’s being—is jnana; then darshan—the whole harmony between one’s being and others’ being is seen, because only then can I be non-violent. If I know I am Atman, and know you are not, there is no need to be non-violent. The day I feel what is within me is within you too—the day my within and your within begin to be one—the day I see myself in you, and it is clear that the wound I inflict on you will be inflicted on myself—that day non-violence can be born.

महावीर चींटी पर भी पैर रखने में हिचकिचाते हैं, सम्हल कर चलते हैं, इसलिए नहीं कि चींटी को दुख हो जाएगा, चींटी का दुख महावीर का अपना ही दुख होगा। कोई चींटी की फिकर नहीं कर सकता इस जगत में, सब अपनी ही फिकर करते हैं। लेकिन जिस दिन अपना इतना फैलाव हो जाता है कि चींटी भी उसमें समाहित हो जाती है--इसे ‘दर्शन’ कहेंगे। महावीर को लगा कि जो मैं हूं, वही सब ओर सबके भीतर है। यह प्रतीति जब प्रगाढ़ हो जाती है, तब आचरण में उतरनी शुरू हो जाती है। उतरेगी ही।

Mahavira hesitates to set his foot on an ant—not because the ant will suffer; the ant’s pain will be Mahavira’s own pain. No one, in this world, cares for the ant—each cares only for himself. But the day one’s self expands so much that even the ant is included—that is “darshan.” Mahavira felt: what I am, that is within all and everywhere. When this recognition becomes deep, it begins to descend into conduct—it will descend.

तो ध्यान रहे, जब आचरण को जबरदस्ती लाना पड़ता है, तब आप व्यर्थ की चेष्टा में लगे हैं। तब ज्यादा से ज्यादा हिपोक्रेट, एक पाखंडी आदमी पैदा हो जाएगा जो बाहर कुछ होगा भीतर कुछ होगा--ठीक उलटा होगा, और बड़ी बेचैनी में होगा; क्योंकि उसके जीवन की व्यवस्था सहज नहीं हो सकती; उसके भीतर से कुछ बह नहीं रहा है; अहिंसा भीतर से नहीं आ रही है, ऊपर से थोपी जा रही है। तो एक बड़े मजे की घटना घटेगी, एक तरफ अहिंसा थोप लेगा तो हिंसा दूसरी तरफ से शुरू हो जाएगी। क्योंकि हिंसा भीतर है तो उसे बहाव चाहिए। किसी झरने को हम रोक दें पत्थर से, तो झरना दूसरी तरफ से फूटना शुरू हो जाएगा। बहुत पत्थर लगा देंगे तो झरना रिस-रिस कर बूंद-बूंद बहुत जगह से फूटने लगेगा। झरना नहीं रह जाएगा, बूंद-बूंद झरने लगेगा।

So remember: whenever conduct has to be enforced, you are engaged in futility. At best you will produce a hypocrite—one thing outside, another inside—utterly the reverse; and in great restlessness, because life’s arrangement cannot become spontaneous; nothing is flowing from within; non-violence is not arising from the heart, it is being imposed from above. Then a curious thing happens: force non-violence on one side and violence will start on the other, because violence is within—it seeks an outlet. If you block a spring with stones, it will burst forth on the other side; block too much, and it will ooze out as drops from many places—the stream will no longer be a stream, but a thousand leaking drops.

जो लोग आचरण को ऊपर से थोप लेते हैं, उनका दुराचरण बूंद-बूंद होकर झरने लगता है। और ऐसे ढंग से झरता है कि वे खुद भी नहीं पहचान पाते। मवाद हो जाती है भीतर, सब सड़ जाता है, सिर्फ ऊपर शुभ्र आवरण होता है।

Those who impose conduct from above—their misconduct begins to ooze drop by drop. In such ways that even they do not recognize. Pus collects within; everything rots; only a white covering remains on top.

महावीर चारित्र्य उसे कहते हैं, जो ज्ञान और दर्शन के बाद घटता है। उसके पहले घट नहीं सकता। मनुष्य को बदलना हो तो वह क्या करता है, उसे बदलने से शुरू नहीं किया जा सकता। वह क्या है, उसकी ही बदलाहट से ज्ञान बदलता है तो कर्म अनिवार्यरूपेण बदल जाता है। वह उसकी छाया है।

Mahavira calls charitra that which happens after jnana and darshan. Before that it cannot happen. If man is to be transformed, it cannot begin by changing what he does; it must begin by changing what he is. When being changes, action inevitably changes—it is its shadow.

तो महावीर कहते हैं: ‘ज्ञान, दर्शन, चारित्र्य, तप, वीर्य और अनुभव--ये जीव के लक्षण हैं।’

So Mahavira says: “Jnana, Darshan, Charitra, Tapas, Virya and Upayoga—these are the marks of Jiva.”

‘तप’ भी महावीर का समझने जैसा शब्द है। हम आमतौर से तप का अर्थ समझते हैं--अपने को सताना; तपाना। इससे बड़ी कोई भ्रांति नहीं हो सकती, भ्रांति पुरानी है, लेकिन परंपरागत है। और जैन साधु निरंतर अपने को सताने और तपाने में गौरव अनुभव करते हैं। लेकिन तप एक वैज्ञानिक प्रक्रिया है--अल्केमिकल।

“Tapas” too is a word of Mahavira to be understood. Commonly we take tapas to mean torturing oneself, roasting oneself. No greater misunderstanding is possible—old, but traditional. Jain monks feel pride in constantly tormenting and roasting themselves. But tapas is a scientific process—alchemical.

मनुष्य की जीवन-ऊर्जा एक तरह की अग्नि है। और अगर हम ठीक से समझें तो जिन लोगों ने भी जीवन को समझने की कोशिश की है, वे मानते हैं कि जीवन एक प्रगाढ़ अग्नि का नाम है। हेराक्लतु ने यूनान में यही बात कही--करीब-करीब महावीर के समय में--कि अग्नि जीवन का मौलिक तत्व है। और अब विज्ञान कहता है कि ‘विद्युत’ जीवन का मौलिक तत्व है। लेकिन ‘विद्युत’ अग्नि का ही एक रूप है, या ‘अग्नि’ विद्युत का एक रूप है।

Man’s life-energy is a kind of fire. Those who have tried to understand life say life is the name of an intense fire. Heraclitus in Greece—almost in Mahavira’s time—said fire is the basic element of life. Today science says “electricity” is the basic element of life. But electricity is a form of fire—or fire a form of electricity.

आपके शरीर में प्रतिपल अग्नि पैदा हो रही है। आप एक दीया हैं। जैसे दीया जलता है, वैसे ही आपका जीवन जलता है। और ठीक वैज्ञानिक हिसाब से भी जो कुछ दीये में घटता है, वही आप में घटता है।

In your body, fire is born every moment. You are a lamp. As a lamp burns—so does your life burn. And, precisely scientifically, what happens in a lamp happens in you.

दीया जल रहा है, वह क्या कर रहा है? आस-पास जो ऑक्सीजन है, प्राणवायु है, उसको अवशोषित कर रहा है। वह प्राणवायु दीये में जल रही है। इसलिए कभी ऐसा हो सकता है कि तूफान आ रहा हो और आप सोचें कि दीया बुझ न जाए, तो उसे एक बर्तन से ढंक दें। हो सकता था तूफान दीये को न बुझा पाता, लेकिन आपका बर्तन दीये को बुझा देगा। क्योंकि बर्तन के भीतर की ऑक्सीजन थोड़ी ही देर में समाप्त हो जाएगी। और जैसे ही ऑक्सीजन समाप्त हुई कि दीया बुझ जाएगा।

A lamp is burning—what is it doing? It is absorbing the oxygen around it, the life-air. That oxygen burns in the lamp. So sometimes you may think a storm is coming—you cover the lamp with a vessel to save it. The storm might not have been able to put it out—but your vessel will. The oxygen inside the vessel will finish quickly; when it is finished—the lamp goes out.

ऑक्सीजन के बिना अग्नि नहीं हो सकती। आप भी यही कर रहे हैं। श्र्वास लेकर, जीवन के दीये को ऑक्सीजन दे रहे हैं। आपकी श्र्वास बंद हुई कि आप भी बुझ जाएंगे। तो वैज्ञानिक तो कहते हैं कि जीवन ऑक्सीडाइजेशन है। विज्ञान की भाषा में ठीक कहते हैं। सारा जीवन ऑक्सीजन पर निर्भर है। आप ऑक्सीजन को जला रहे हैं। और जब जल जाती है ऑक्सीजन, तो कार्बन डाइऑक्साइड को बाहर फेंक रहे हैं। एक क्षण को भी हवा से ऑक्सीजन तिरोहित हो जाए, जीवन पृथ्वी से तिरोहित हो जाएगा।

Without oxygen, there can be no fire. You are doing the same. By breathing, you give oxygen to the lamp of life. If your breathing stops—you go out. Scientists say life is oxidization. In the language of science this is exact. All life depends on oxygen. You are burning oxygen within; and when it burns, you throw out carbon dioxide. If oxygen were removed from the air even for a moment, life would vanish from the earth.

ऑक्सीजन जब भीतर जलती है, तो जीवन की ज्योति पैदा होती है।

When oxygen burns within, the flame of life is produced.

यह जो जीवन की ज्योति है, इसके दो उपयोग हो सकते हैं। एक उपयोग है, कामवासना में इस जीवन की ज्योति को बाहर निष्कासित करना।

This flame of life can be used in two ways. One way is to expel this flame outward in sexual desire.

और ध्यान रहे, जीवन जब भर जाता है भीतर, अगर आप उसका कोई भी उपयोग न करें तो बोझिल हो जाएंगे, परेशान हो जाएंगे। प्रवाह रुक जाए तो बेचैनी हो जाएगी।

Remember, when life becomes full within, if you do not use it somehow, you will feel burdened, uneasy. When its flow is blocked, restlessness arises.

कामवासना का इसीलिए इतना आकर्षण है। क्योंकि कामवासना जीवन की बढ़ी हुई शक्ति को फेंकने का उपाय है। आप फिर खाली हो जाते हैं, फिर श्र्वास लेकर जीवन को भरने लगते हैं। फिर जीवन इकट्ठा हो जाता है। फिर आप खाली हो जाते हैं।

Hence the attraction of sex. Sex is a method of throwing away the increased force of life. You become empty again; then, by breathing, you refill life; life accumulates; again you empty.

‘तप’ ठीक इसी से संबंधित दूसरी प्रक्रिया है। वह जो जीवन की अधिक ऊर्जा भीतर इकट्ठी होती है, उस ऊर्जा को कामवासना में न बहने देने का नाम ‘तप’ है। उस गर्मी को, उस अग्नि को बाहर न जाने देना और भीतर की तरफ ऊर्ध्वगामी करने का नाम तप है। वह जो जीवन की ज्योति है, भीतर की तरफ बहने लगे--बाहर की तरफ नहीं, दूसरे की तरफ नहीं।

Tapas is the other process. The name “tapas” is not letting the extra energy of life flow into sex. That heat, that fire—do not let it go outward; turn it upward within. Let the flame of life flow inward—not outward, not toward another.

कामवासना का अर्थ है: दूसरे की तरफ; साधना का अर्थ है: अपनी ही तरफ। अंतर्यात्रा पर जीवन-ऊर्जा बहने लगे, वह जो अग्नि जीवन की पैदा हो रही है, वह बाहर न जाए, बल्कि भीतर उसकी यात्रा शुरू हो जाए। अग्नि की अंतर्यात्रा का नाम तप है। उसके वैज्ञानिक उपाय हैं कि वह कैसे भीतर बहना शुरू हो सकती है।

Sexuality means: toward the other. Sadhana means: toward oneself. Let life-energy move on the inner pilgrimage; let the fire being born flow within. Its scientific methods exist—how it can begin to flow inward.

ध्यान रहे, जो चीज भी बाहर बह सकती है, वह भीतर भी बह सकती है। जो चीज भी बह सकती है, उसकी दिशा भी बदली जा सकती है। अगर बहाव है पूरब की तरफ, तो पश्र्चिम की तरफ भी हो सकता है। प्रक्रिया का पता होना चाहिए कि वह पश्र्चिम की तरफ कैसे हो जाए। हमारी सारी जीवन-ऊर्जा बाहर बह रही है।

Remember: whatsoever can flow outward can flow inward. Whatever flows can change direction. If the flow is eastward, it can be westward. One needs to know the process of how to reverse the current. All our life-energy is flowing outward.

मैंने सुना है, मुल्ला नसरुद्दीन मरने के करीब था। उसकी पत्नी ने कहा कि नसरुद्दीन, अगर तुम पहले मर जाओ तो मरने के बाद संपर्क साधने की कोशिश करना। मैं जानना चाहती हूं कि ये हिंदू जो कहते हैं कि आत्मा फिर से जन्म लेती है, यह सच है या नहीं? अगर मैं मरूं तुमसे पहले तो मैं कोशिश करूंगी तुमसे संपर्क साधने की।

I have heard: Mulla Nasruddin was close to death. His wife said, “Nasruddin, if you die first, try to make contact after death. I want to know whether these Hindus are right—whether the soul takes birth again. If I die before you, I will try to contact you.”

नसरुद्दीन मरा पहले। साल भर तक उसकी विधवा पत्नी राह देखती रही। कुछ हुआ नहीं। कोई खबर न मिली। फिर धीरे-धीरे बात ही भूल गई। एक दिन अचानक सांझ को चाय बनाती थी चौके में और नसरुद्दीन की आवाज आई--फातिमा! घबड़ा गई। आवाज वैसी ही थी जैसे नसरुद्दीन रोज सांझ को जब जीवित था और बाजार से, दुकान से वापस लौटता था और--नसरुद्दीन ने कहा: घबड़ा मत, वायदे के अनुसार तुझे खबर करने आया हूं। मेरा जन्म हो गया है। और दूसरे खेत में देख, एक खूबसूरत गाय खड़ी है। सफेद काला रंग है।

Nasruddin died first. For a year his widow waited—nothing. No news. Then she slowly forgot. One evening, while making tea in the kitchen, suddenly Nasruddin’s voice: “Fatima!” She trembled. The voice was exactly like when he returned each evening from the market, from the shop... “Do not be afraid,” said Nasruddin. “As promised, I have come to inform you. I have been born again. And look across to the other field—there stands a beautiful cow—white with black.”

पत्नी को थोड़ी हैरानी हुई कि गाय की चर्चा उठाने की क्या जरूरत है? पर उसने बात टाली। उसने कहा: कुछ और अपने संबंध में कहो--प्रसन्न तो हो, आनंदित तो हो? नसरुद्दीन ने कहा: बहुत आनंदित हूं, थोड़ा मुझे गाय के संबंध में और बताने दे। बड़ी प्यारी और आकर्षक गाय है, उसकी चमड़ी बड़ी चिकनी और कोमल है। पत्नी ने कहा कि छोड़ो भी गाय की बकवास, गाय से क्या लेना-देना है। मैं तुम्हारे संबंध में जानने को आतुर हूं, और तुम एक मूर्ख गाय के संबंध में कहे चले जा रहे हो। नसरुद्दीन ने कहा: क्षमा कर, इट सीम्स आइ फारगाट टु टैल यू दैट नाउ आइ एम ए बुल इन पंजाब--मैं भूल गया बताना कि मैं एक बैल हो गया हूं, सांड हो गया हूं पंजाब में। सांड की उत्सुकता गाय में ही हो सकती है।

The wife was puzzled—why a cow? She tried to ignore it: “Tell me about yourself—are you happy, blissful?” Nasruddin said, “Very blissful—but let me tell you a little more about that cow. A very lovely, attractive cow, her hide is smooth and soft.” The wife said, “Stop this nonsense about the cow. What have I to do with a cow? I am eager to know of you, and you keep talking of a foolish cow!” Nasruddin said, “Forgive me—It seems I forgot to tell you that now I am a bull in Punjab.” A bull’s interest can only be in cows.

जीवन कामवासना है, जैसा जीवन हम जानते हैं। पुरुष उत्सुक है स्त्री में, स्त्री उत्सुक है पुरुष में। तप का अर्थ है: यह उत्सुकता अपने में आ जाए, दूसरे से हट जाए। जब तक यह उत्सुकता दूसरे में है--महावीर कहते हैं--संसार है। जिस दिन यह सारी उत्सुकता अपने में लौट कर वर्तुल बन जाती है, तप शुरू हुआ। तप कहना उचित है, क्योंकि अति कठिन है यह बात--दूसरे से उत्सुकता अपने में ले आना। होनी तो नहीं चाहिए, कठिन होनी तो नहीं चाहिए, क्योंकि दूसरे में भी हम उत्सुक अपने लिए ही होते हैं। गहरे में तो उत्सुकता अपने ही लिए है। दूसरे के द्वारा घूमकर अपने में लौटते हैं।

Life, as we know it, is sexuality—man eager for woman, woman eager for man. Tapas means: this eagerness turns toward oneself, away from the other. As long as eagerness is for the other—Mahavira says—samsara is. The day all eagerness returns to oneself, becomes a circle—tapas begins. It is rightly called tapas, because it is exceedingly difficult—to bring eagerness back from the other to oneself. Though it should not be difficult—for even in the other, we are eager for ourselves. Deep down, the eagerness is for oneself; via the other, we come back to ourselves.

उपनिषद कहते हैं: कोई पति पत्नी को प्रेम नहीं करता, पत्नी के द्वारा अपने को ही प्रेम करता है। कोई मां बेटे को प्रेम नहीं करती, बेटे के द्वारा अपने को ही प्रेम करती है। प्रेम तो हम अपने को ही करते हैं, लेकिन हमारा प्रेम वाया--किसी से होकर आता है। जब हमारा प्रेम किसी से होकर आता है, तो उसका नाम अब्रह्मचर्य है। और जब हमारा प्रेम किसी से होकर नहीं आता है, सीधा अपने में ठहर जाता है--तपश्र्चर्या है, ब्रह्मचर्य है।

The Upanishads say: No husband loves the wife; through the wife he loves only himself. No mother loves the son; through the son she loves only herself. We love only ourselves—but our love comes via someone. When love comes via someone, it is abrahmacharya. When love comes not via anyone, but settles directly in oneself—that is tapas, that is brahmacharya.

तप शब्द चुनना जरूरी था, क्योंकि जब कोई व्यक्ति अपनी ऊर्जा को बाहर जाने से रोकता है, तो उत्तप्त होता है; सारा जीवन एक नई अग्नि से भर जाता है। वह अग्नि बड़े अदभुत काम करती है, जीवन की पूरी कीमिया को बदल देती है। जीवन का एक-एक कोष्ठ उस अग्नि के प्रवाह में बदल जाता है। अल्केमिस्ट कहते हैं कि लोहा सोना हो जाता है, अगर अग्नि पास हो। तप उसी अग्नि का नाम है, जिसमें आपकी साधारण धातु लोहा स्वर्ण बन जाएगी। जो कचरा है वह जल जाएगा।

The word tapas was necessary, because when someone prevents energy from going out, he becomes heated; life fills with a new fire. That fire works wonders—changes the whole alchemy of life. Every cell changes in the stream of that fire. Alchemists say: when fire is near, iron becomes gold. Tapas is the name of that fire in which your ordinary metal—iron—becomes gold. The garbage burns away.

उपनिषदों ने नचिकेत-अग्नि की बात कही है। वह इसी अग्नि की चर्चा है। कठोपनिषद में नचिकेता पूछता है यम से कि किस भांति उस परम तत्व को पाया जा सकता है, जो मृत्यु के पार है। तो नचिकेता को यम ने कहा है कि तीन तरह की अग्नियों से गुजरना जरूरी है, और चूंकि तू पहला पूछने वाला है, इसलिए वे अग्नियां तेरे ही नाम से पहचानी जाएंगी; नचिकेत-अग्नि कही जाएंगी। वे तीन अग्नियां--महावीर उन्हीं तीन अग्नियों की प्रक्रिया को तप कहते हैं।

The Upanishads speak of Nachiketa’s fire. It is this fire. In the Katha Upanishad Nachiketa asks Yama—how can that ultimate, beyond death, be found? Yama says: three kinds of fire must be passed through; and because you ask first, these fires shall be known by your name—the Nachiketa fires. These three fires—Mahavira calls the process tapas.

दूसरे से अपने पर लौटना पहली अग्नि है। दूसरे से अपने पर लौटना, दूसरे को खोना, छोड़ना--पहली अग्नि है। दूसरी अग्नि में स्वयं को भी छोड़ना है। पहली अग्नि में दूसरा जल जाएगा, सिर्फ मैं बचूंगा। लेकिन मैं का कोई उपयोग नहीं है, जब तू खो जाए। वह तू का ही संदर्भ है, वह उसका ही अटका हुआ हिस्सा है। दूसरी अग्नि में मुझे भी जल जाना है; मैं भी न बचूं, शून्य रह जाए। और तीसरी अग्नि में शून्य का भाव भी न रह जाए; इतनी शून्यता हो जाए कि यह भी भाव न रहे कि अब मैं शून्य हो गया, कि अब मैं निर-अहंकारी हो गया।

Returning from the other to oneself is the first fire—losing, dropping the other is the first fire. In the second fire, even the self must be dropped. In the first—the other burns, only “I” remains. But there is no use for “I” when “you” is gone—the “I” is only a reference to “you,” a stuck fragment of “you.” In the second fire, “I” too must burn—let zero remain. And in the third fire even the sense of zero should not remain—such emptiness that not even the feeling remains, “I am now empty,” “I am now egoless.”

इन तीन अग्नियों का नाम तप है। और इस तप से जो गुजरता है वह उस परम अवस्था को उपलब्ध हो जाता है, जिसे महावीर ने ‘मुक्ति’ कहा है; परम स्वतंत्रता, ‘मोक्ष’ कहा है।

These three fires are called tapas. Passing through this tapas one attains that supreme state Mahavira calls “liberation”—the ultimate freedom, Moksha.

‘वीर्य और उपयोग--ये सब जीव के लक्षण हैं।’

“Virya and upayoga—these too are marks of Jiva.”

वीर्य का अर्थ है: पुरुषार्थ। और वीर्य का अर्थ काम-ऊर्जा भी है। काम-ऊर्जा के संबंध में एक बात खयाल में ले लें कि काम-ऊर्जा के दो हिस्से हैं। एक तो शारीरिक हिस्सा है, जिसे हम वीर्य कहते हैं। महावीर उसे वीर्य नहीं कह रहे। एक उस शारीरिक हिस्से वीर्य के साथ, सीमेन के साथ जुड़ा हुआ आंतरिक हिस्सा है, जैसे शरीर और आत्मा है, वैसे ही प्रत्येक वीर्यकण भी शरीर और आत्मा है। इसीलिए तो वीर्यकण जाकर नये बच्चे का जन्म हो जाता है। प्रत्येक वीर्यकण दो हिस्से लिए हुए है। एक तो उसकी खोल है, जो शरीर का हिस्सा है। और उसके भीतर छिपा हुआ जीव है, वह उसकी आत्मा है।

Virya means manliness, valor. Virya also means sex-energy. Understand that sex-energy has two aspects. One is the bodily aspect we call semen. This is not what Mahavira calls virya. Along with the bodily semen there is an inner aspect—just as body and soul exist, so each semen-cell has a body and a soul. Hence from a semen-cell a new child can be born. Each semen-cell has two parts: its shell, bodily; and hidden within—life, its soul.

इस भीतर छिपे हुए जीव के दो उपयोग हो सकते हैं: एक उपयोग है नये शरीर को जन्म देना, और एक उपयोग है कि यह वीर्य की खोल तो पड़ी रह जाए और भीतर की जो जीवन-धारा है, वह ऊर्ध्वमुखी हो जाए स्वयं के भीतर। तो स्वयं का नया जन्म हो जाता है, स्वयं का नया जीवन हो जाता है।

This inner life can be used in two ways: one—to give birth to a new body; and the other—to leave the semen-shell in the body and turn the hidden life-current upward within—thus a new birth of oneself happens, a new life of oneself.

मनुष्य दो तरह के जन्म दे सकता है: एक तो बच्चों को जन्म दे सकता है, जो उसके शरीर की ही यात्रा है; और एक अपने को जन्म दे सकता है, जो उसकी आत्मा की यात्रा है। अपने को जन्म देना हो तो वीर्य में छिपी हुई जो ऊर्जा है उसको मुक्त करना है देह से और ऊर्ध्वमुखी करना है।

Man can give two kinds of birth: one—to children, which is the journey of his body; and one—to himself, which is the journey of his soul. If you would give birth to yourself—free the energy hidden in semen from the body and make it upward-moving.

महावीर ने उसके बड़े अदभुत सूत्र खोजे हैं, कैसे वह वीर्य-ऊर्जा मुक्त हो सकती है; खोल पड़ी रह जाएगी शरीर में, उसके भीतर छिपी हुई शक्ति अंतर्मुखी हो जाएगी। इसलिए जोर इस बात पर नहीं है कि कोई वीर्य का संग्रह करे, जोर इस बात पर है कि वीर्य से शक्ति को मुक्त करे।

Mahavira discovered marvelous sutras for this—how the semen-energy can be freed, the shell left in the body and the power hidden within turned inward. Therefore the emphasis is not on hoarding semen, but on freeing its energy.

महावीर उसमें सफल हो पाए, इसलिए हमने उन्हें ‘महावीर’ कहा। उनका नाम इसी कारण ‘महावीर’ पड़ा। नाम तो वर्धमान था उनका, लेकिन जब वे इस वीर्य की ऊर्जा को मुक्त करने में सफल हो गए, तो यह इतने बड़े संघर्ष और इतनी बड़ी विजय की बात थी कि हमने उन्हें ‘महावीर’ कहा। वर्धमान नाम को तो लोग धीरे-धीरे भूल ही गए, महावीर ही नाम रह गया।

Mahavira succeeded in this; therefore we called him “Mahavira”—the Great Hero. His given name was Vardhaman, but when he succeeded in freeing the virya-energy, it was such a great struggle and such a victory that we called him Mahavira. Vardhaman was forgotten—Mahavira remained.

महावीर ने कहा है कि मनुष्य के जीवन में सबसे बड़ा विजय का क्षण उस समय होता है, जब वह अपने जीवन को ही अपने नये जन्म का आधार बना लेता है; अपने को ही पुनर्जीवित करने के लिए अपने जीवन की प्रक्रिया को मोड़ दे देता है और अपनी जीवन शक्ति का मालिक हो जाता है।

Mahavira said: the greatest victorious moment in a man’s life is when he makes his very life the basis of his new birth—when he turns the process of life for his own re-quickening and becomes the master of his life-energy.

उसे महावीर ‘पुरुषार्थ’ कहते हैं। और अनुभव यह जीव के लक्षण हैं।

This Mahavira calls “purusharth”—manly endeavor. And upayoga—these are the marks of Jiva.

‘शब्द, अंधकार, प्रकाश, प्रभा, छाया, आतप, वर्ण, रस, गंध और स्पर्श--ये पुदगल के लक्षण हैं।’

“Sound, darkness, light, radiance, shadow, heat, color, taste, smell and touch—these are the marks of Pudgala.”

महावीर अति वैज्ञानिक हैं अपने दृष्टिकोण में। उनका दृष्टिकोण दार्शनिक का नहीं, वैज्ञानिक का है। इसलिए शंकर से वे राजी नहीं होंगे कि जगत माया है, कि जगत असत्य है। इसलिए वे उन लोगों से भी राजी नहीं होंगे जो कहते हैं एक ही ब्रह्म है और सब स्वप्न है। क्योंकि महावीर कहते हैं कि तुम्हारा सिद्धांत सवाल नहीं है; जीवन को परखो, सिद्धांत को जीवन पर थोपो मत। जीवन ही निर्णायक है, तुम्हारा सिद्धांत निर्णायक नहीं है। तो महावीर कहते हैं कि जीवन को देखकर तो साफ पता चलता है कि जीवन दो हिस्सों में बंटा है: एक चैतन्य और एक अचैतन्य, एक आत्मा और एक पदार्थ। तुम्हारे सिद्धांतों का सवाल नहीं है।

Mahavira is supremely scientific in his approach. His outlook is not of a philosopher, but of a scientist. Therefore he would not agree with Shankara that the world is maya, that the world is unreal. Nor with those who say only Brahman is and all else a dream. Mahavira says: your theory is not the issue—test life; do not impose theory upon life. Life is decisive, not your theory. Looking at life it is clear—life is divided in two parts: the conscious and the non-conscious, Atman and matter. Your theories are not the question.

महावीर सिद्धांतवादी नहीं हैं, ठीक प्रयोगवादी हैं। वे कहते हैं, जीवन को देखो, तर्क का सवाल नहीं है। और तर्क से भी आदमी पहुंचता कहां है?

Mahavira is not a doctrinaire—he is an empiricist. He says: look at life; logic is not the issue. And where does logic take man anyway?

शंकर बड़ी कोशिश करते हैं कि जगत असत्य है, लेकिन कुछ असत्य हो नहीं पाता। शंकर से भी पूछा जा सकता है कि अगर जगत असत्य है तो इतनी चेष्टा भी क्या करनी उसको असत्य सिद्ध करने की? जो है ही नहीं उसकी चर्चा भी क्यों चलानी? इतना तो शंकर को भी मानना पड़ेगा कि है जरूर, भले ही असत्य हो। पदार्थ की सत्ता है, उसे इनकार नहीं किया जा सकता। और महावीर का एक और दृष्टिकोण समझ लेने जैसा है।

Shankara strives mightily to prove the world unreal. But nothing becomes unreal. Shankara can also be asked: if the world is unreal, why so much effort to prove it unreal? Why even talk of what is not? Even Shankara must admit—it is certainly there, even if unreal. Matter has being; it cannot be denied. And there is another angle of Mahavira to understand.

महावीर कहते हैं दुनिया में दो तरह के लोग हैं। एक, जिनको हम ब्रह्मवादी कहते हैं, जो कहते हैं--ब्रह्म है, पदार्थ नहीं है। दूसरे, जो बिलकुल इनका ही शीर्षासन करता हुआ रूप हैं, वे कहते हैं--ब्रह्म नहीं है, पदार्थ है। पर दोनों ही मोनिस्ट हैं, दोनों ही एकवादी हैं। एक तरफ मार्क्स, दिदरो, एपीकुरस, चार्वाक जैसे लोग हैं--जो कहते हैं कि सिर्फ पदार्थ है, ब्रह्म नहीं है; ब्रह्म मनुष्य की कल्पना है। ठीक इनके विपरीत खड़े हुए शंकर और अद्वैतवादी हैं, बर्कले और-और लोग हैं जो कहते हैं कि पदार्थ असत्य है, ब्रह्म सत्य है। लेकिन दोनों में एक बात की सहमति है कि एक ही सत्य हो सकता है। और महावीर कहते हैं कि दोनों ही यथार्थ से दूर हैं, दोनों अपनी मान्यता को थोपने की कोशिश में लगे हैं। और दोनों सहमत हैं, दोनों में भेद ज्यादा नहीं है। भेद इतना ही है कि उस एक तत्व को शंकर कहते हैं ‘ब्रह्म’ और मार्क्स कहता है ‘पदार्थ’--‘मैटर।’ और कोई भेद नहीं है। लेकिन पदार्थ एक ही होना चाहिए।

Mahavira says there are two kinds of people in the world. One we call Brahmavadins, who say—Brahman is, matter is not. The other is their headstand—who say—Brahman is not, matter is. But both are monists—one-real-ists. On one side stand Marx, Diderot, Epicurus, Charvaka—only matter is, Brahman is not; Brahman is man’s imagination. Opposite them stand Shankara and the Advaitins, Berkeley and others—matter is unreal, Brahman is real. But both agree on one point—that there can be only one reality. Mahavira says both are far from fact; both are trying to impose their belief. And they even agree—there is little difference. Only this: that the one element, Shankara calls “Brahman,” Marx calls “matter.” There is no other difference. But reality must be one.

महावीर कहते हैं, मेरा कोई सिद्धांत नहीं है थोपने को। मैं तो जीवन को देखता हूं तो पाता हूं कि वहां दो हैं: वहां ‘पदार्थ’ है और ‘चैतन्य’ है। शरीर में भी झांकता हूं तो पाता हूं कि दो हैं: पदार्थ है और चैतन्य है। और दोनों में कोई भी एकता नहीं है; और दोनों में कोई समता नहीं है; और दोनों में कोई तालमेल नहीं है। दोनों बिलकुल विपरीत हैं, क्योंकि पदार्थ का लक्षण है, ‘अचेतना’; और जीव का लक्षण है, ‘चेतना।’ यह चैतन्य एक भेद है--जो महावीर कहते हैं, इतने स्पष्ट है कि इसे झुठलाने की सारी चेष्टा निरर्थक है। इसलिए महावीर दोनों को स्वीकार करते हैं।

Mahavira says: I have no theory to impose. I look at life and find there are two: there is “matter” and there is “consciousness.” I look into the body and find there are two: matter and consciousness. And there is no unity between them, no sameness, no harmony. They are utterly opposite—because the mark of matter is “unconsciousness”; and the mark of Jiva is “consciousness.” This consciousness is a difference so clear that to deny it is futile. Therefore Mahavira accepts both.

पर महावीर पदार्थ को जो नाम देते हैं, वह बड़ा अदभुत है, वैसा नाम दुनिया की किसी दूसरी भाषा में नहीं है। और दुनिया के किसी भी तत्वचिंतक ने पदार्थ को पुदगल नहीं कहा है--पदार्थ कहा है, मैटर कहा है, और हजार नाम दिए हैं। लेकिन पुदगल अनूठा है, इसका अनुवाद नहीं हो सकता किसी भी भाषा में।

But the name Mahavira gives to matter is most marvelous—nowhere else in the world is there such a name. No philosopher has called matter “Pudgala”—they have called it “matter,” “materia,” and a thousand names. But Pudgala is unique; it cannot be translated in any language.

पदार्थ का अर्थ है: जो है। मैटर का भी अर्थ है: मैटीरियल--जो है, जिसका अस्तित्व है। ‘पुदगल’ बड़ा अनूठा शब्द है। पुदगल का अर्थ है: जो है, नहीं होने की क्षमता रखता है; और नहीं होकर भी नहीं, नहीं होता। पुदगल का अर्थ है: प्रवाह। महावीर कहते हैं--पदार्थ कोई स्थिति नहीं है, बल्कि एक प्रवाह है।

“Padartha”—matter—simply means “that which is.” “Matter” too means—what is. “Pudgala” is a unique word. Pudgala means: that which is, has the capacity to be “not,” and even in being “not,” does not altogether become “not.” Pudgala means flux. Mahavira says—matter is not a state, but a flow.

पुदगल में जो शब्द है ‘गल’, वह महत्वपूर्ण है--जो गल रहा है। आप देखते हैं पत्थर को, पत्थर लग रहा है--है, लेकिन महावीर कहते हैं--गल रहा है। क्योंकि यह भी कल मिट कर रेत हो जाएगा। गलन चल रहा है, परिवर्तन चल रहा है। है नहीं पत्थर, पत्थर भी हो रहा है। नदी की तरह बह रहा है। पहाड़ भी हो रहे हैं।

In Pudgala, the syllable “gal” is significant—what is “melting, dissolving.” You see stone—it seems “is”—but Mahavira says—melting. For tomorrow it will be sand. A melting is on, a transformation is on. It is not; it is becoming. Flowing like a river. Mountains too are becoming.

जगत में कोई चीज ठहरी हुई नहीं है। पुदगल गत्यात्मक शब्द है। पुदगल का अर्थ है: मैटर इन प्रोसेस, गतिमान पदार्थ। महावीर कहते हैं, कोई भी चीज ठहरी हुई नहीं है, बह रही हैं चीजें। पदार्थ न तो कभी पूरी तरह मिटता है, और न पूरी तरह कभी होता है। सिर्फ बीच में है, प्रवाह में है।

Nothing stands still in the world. Pudgala is a kinetic word. Pudgala means: matter in process—moving matter. Mahavira says: nothing is stationary; things are flowing. Matter never entirely disappears, nor entirely is; it is only in between—in flow.

आप देखें अपने शरीर को: बच्चा था, जवान हो गया, बूढ़ा हो गया। एक दफा आप कहते हैं--बच्चा है शरीर, एक दफा कहते हैं--जवान है, एक दफा कहते हैं--बूढ़ा है, लेकिन बहुत गौर से देखें, शरीर कभी भी ‘है’ की स्थिति में नहीं है--सदा हो रहा है। जब बच्चा है, तब भी ‘है’ नहीं, तब वह जवान हो रहा है। जब जवान है, तब भी ‘है’ नहीं, तब वह बूढ़ा हो रहा है। शरीर हो रहा है, एक नदी की तरह बह रहा है।

Look at your body. It was a child; became young; became old. Once you say—child body; once—youth; once—old; but look closely—the body is never in the state of “is”—it is always “becoming.” When the body is a child, it still is not—it is becoming youth. When youth, it still is not—it is becoming old. The body is becoming—flowing like a river.

पुदगल का अर्थ है, प्रवाह। पदार्थ एक प्रवाह है। न तो कभी पूरी तरह होता है कि आप कह सकें, ‘है’ और न पूरी तरह कभी मिटता है कि कह सकें कि ‘नहीं है’, दोनों के बीच में सधा है--है भी, नहीं भी है। बड़ी गहरी दृष्टि है, क्योंकि विज्ञान राजी है अब महावीर से। क्योंकि विज्ञान कहता है, पदार्थ भी जहां हमें ठहरा हुआ दिखाई पड़ता है, वहां भी ठहरा नहीं है।

Pudgala means flow. Matter is a flow—neither fully “is” so you can say “it is,” nor fully “is not” so you can say “it is not”—poised between the two. A profound vision—science now agrees with Mahavira. Science says—matter, even where it seems at rest, is not at rest.

आप जिस कुर्सी पर बैठे हैं, वह भी गतिमान है, उसके भी इलेक्ट्रांस घूम रहे हैं। बड़ी तेजी से घूम रहे हैं। इतनी तेजी से घूम रहे हैं कि आप गिर नहीं पाते हैं, सम्हले हुए हैं। जैसे बिजली का पंखा अगर बहुत तेजी से घूमे, तो आपको उसकी तीन पंखुड़ियां दिखाई नहीं पड़तीं, इतनी तेजी से घूम रहा है कि बीच की खाली जगह दिखाई नहीं पड़ती। इसके पहले कि खाली जगह दिखाई पड़े, पंखुड़ी आ जाती है और आपको पूरा एक गोला, घूमता हुआ वर्तुल दिखाई पड़ता है।

The chair you sit on is moving; its electrons whirl—at great speed. So great that you cannot fall through—it supports you. As a fan, when it whirls fast, its three blades are not seen; the gaps between seem filled—you see a circle.

अगर बिजली का पंखा उतनी गति से घुमाया जा सके, जितनी गति से आपकी कुर्सी के इलेक्ट्रांस घूम रहे हैं, तो आप बिजली के पंखे पर मजे से बैठ सकते हैं--जैसे कुर्सी पर बैठे हैं। आपको पता भी नहीं चलेगा कि नीचे कोई चीज घूम रही है। क्योंकि गति इतनी तेज होगी कि आपको पता चलने के पहले पंखुड़ी आपके नीचे आ जाएगी। बीच के खड्डे में आप गिर न पाएंगे, क्योंकि गिरने में जितना समय लगता है, उससे कम समय पंखुड़ी के आने में लगेगा। आप सम्हले रहेंगे।

If a fan could spin as fast as the electrons in your chair, you could sit on the fan as you sit on the chair—without knowing something is spinning beneath. The speed would be such that before you could slip into a gap, a blade would arrive—the gap would not be available long enough—you would be held up.

अब विज्ञान कहता है कि हर चीज घूम रही है, हर चीज गतिमान है। वह जो पत्थर का टुकड़ा है, वह भी ठहरा हुआ नहीं है, वह भी बह रहा है। अपने भीतर ही बह रहा है। महावीर का शब्द बड़ा सोचने जैसा है। आज से पच्चीस सौ साल पहले महावीर का पुदगल कहना, कि पदार्थ गतिमान है, गत्यात्मक है; जगत में कोई चीज ठहरी हुई नहीं है। बहुत बाद में एडिंग्टन ने कहा, अभी तीस साल पहले, कि मनुष्य की भाषा में एक शब्द गलत है, और वह है--रेस्ट: कोई चीज ठहरी हुई नहीं है; सब चीजें चल रही हैं। महावीर ने पच्चीस सौ साल पहले जो शब्द दिया पदार्थ के लिए, वह है--पुदगल। और पुदगल का अर्थ है--रेस्टलेसनेस।

Science says now—everything is moving. That piece of stone is not at rest either—flowing within itself. Mahavira’s word is worth pondering. Twenty-five centuries ago he said “Pudgala”—matter is kinetic. Much later Eddington said, only thirty years ago: there is a wrong word in human language—“rest”: nothing is at rest; all things move. Twenty-five centuries earlier Mahavira gave matter the name “Pudgala,” meaning “restlessness.”

इसलिए एक और बात समझ लेनी जरूरी है: जब तक आप शरीर से जु़ड़े हैं, रेस्ट इ़ज नॉट पॉसिबल। जब तक आप शरीर से जुड़े हैं, तब तक रेस्टलेसनेस है। तब तक बेचैनी रहेगी। इसलिए महावीर कहते हैं, शरीर से मुक्त होकर ही कोई शांत हो सकता है। क्योंकि शरीर का स्वभाव परिवर्तन है। इसके पहले कि आप ठहरें, शरीर बदल जाता है। अभी स्वस्थ है, अभी बीमार है। अभी ठीक है, अभी गलत है।

Therefore another thing: as long as you are tied to the body, rest is not possible. As long as you are bound to body—there is restlessness. Hence Mahavira says—only freed from body can one be at peace. Because the body’s nature is change. Before you settle, the body changes. Now healthy, now sick. Now right, now wrong.

शरीर बदल रहा है। अगर ठीक से कहें तो शरीर स्वस्थ कभी भी नहीं होता। जिसको आप स्वास्थ्य कहते हैं वह भी स्वास्थ्य नहीं होता। शरीर स्वस्थ हो ही नहीं सकता, ठीक अर्थों में, सिर्फ आत्मा ही स्वस्थ हो सकती है। इसलिए हमने जो शब्द दिया है स्वास्थ्य के लिए वह बड़ा समझने जैसा है। उसका अर्थ है, स्वयं में स्थित हो जाना--स्वस्थ। शरीर कभी स्वयं में स्थित नहीं हो सकता, वह हमेशा बह रहा है। और उसे हमेशा पर की जरूरत है--भोजन चाहिए, श्र्वास चाहिए, वह पर-निर्भर है, वह कभी स्वस्थ नहीं हो सकता, सिर्फ आत्मा ही स्वस्थ हो सकती है।

The body changes. Strictly speaking, the body is never healthy. What you call health is not truly health. The body cannot be healthy in the exact sense—only the soul can be. Therefore our word for health—swasthya—is worth understanding: “being established in oneself.” The body can never be established in itself—it is always flowing; always dependent on the other—needs food, needs breath; it is other-dependent; it can never be truly healthy—only Atman can be healthy.

यह जो महावीर का शब्द है--पुदगल, यह पूरे जगत में चेतना को छोड़ कर सभी पर लागू है। सिर्फ चेतना पुदगल नहीं है। बुद्ध ने चेतना के लिए भी पुदगल शब्द का प्रयोग किया है। क्योंकि बुद्ध कहते हैं कि वह भी बदल रही है। यहां बुद्ध और महावीर का बुनियादी भेद है। महावीर ने पदार्थ को पुदगल कहा है, बुद्ध ने आत्मा को भी पुदगल कहा है। क्योंकि बुद्ध कहते हैं कि पदार्थ ही नहीं बदल रहा है, आत्मा भी बदल रही है। आत्मा के लिए अपवाद करने की क्या जरूरत है? सब चीजें बदल रही हैं। जैसे सांझ को हम दीया जलाते हैं और सुबह दीये को बुझाते हैं, तो हम सुबह कहते हैं उसी दीये को बुझा रहे हैं, पर बुद्ध कहते हैं कि नहीं, क्योंकि वह दीया तो रात भर बदलता रहा--ज्योति बदलती रही, धुआं बनती रही, नई ज्योति आती रही; दीये की ज्योति तो प्रवाह थी। तो तुमने जो दीया जलाया था, उसको तुम बुझा नहीं सकते। वह तो न मालूम कब का बुझ गया, उसकी संतति बची है, उसकी संतान बची है, उसकी धारा बची है। वह किसी दूसरी ज्योति को जन्म दे गया है। तो सुबह तुम उसकी संतान को बुझा रहे हो, उसको नहीं बुझा रहे, बुद्ध कहते हैं चेतना भी ऐसे ही दीये की लौ की तरह जल रही है।

Mahavira’s word “Pudgala” applies to the whole universe—except consciousness. Only consciousness is not Pudgala. Buddha used Pudgala even for consciousness—because he says: that too is changing. Here is the fundamental difference: Mahavira calls matter Pudgala; Buddha calls even soul Pudgala. Because Buddha says: not only matter—consciousness also changes. Why make an exception? All things change. In the evening you light a lamp; in the morning you put it out; you say you are putting out the same lamp. But Buddha says—no, that lamp changed all night; the flame kept changing, turning to smoke, a new flame arising; the flame was a flow. The lamp you lit—you cannot put it out. It went out unknown when; its progeny remains, its stream remains. In the morning you put out its descendant, not the one you lit. Buddha says: consciousness too burns like a lamp’s flame.

बुद्ध कहते हैं, जगत में कुछ भी ठहरा हुआ नहीं है, सभी पुदगल है। लेकिन महावीर की बात ज्यादा वैज्ञानिक मालूम पड़ती है--कारण है। और कारण यह है कि जगत में हर चीज विपरीत से बनी है। अगर सभी कुछ परिवर्तन है, तो परिवर्तन को नापने और जानने का भी कोई उपाय नहीं है। अगर परिवर्तन पता चलता है तो जरूर कोई तत्व होना चाहिए जो परिवर्तित नहीं होता। नहीं तो परिवर्तन का पता किसको चलेगा? परिवर्तन से विपरीत कुछ होना जरूरी है।

Buddha says: nothing is static; all is Pudgala. Mahavira seems more scientific—for a reason. Everything exists by polar opposition. If all is change, there is no way to measure or know change. If change is known, there must be something unchanging to witness it. Without the opposite, nothing is possible.

जगत में विपरीत के बिना कोई उपाय नहीं है। अगर सिर्फ अंधेरा हो तो आपको अंधेरे का पता नहीं चल सकता, या कि चल सकता है? क्योंकि प्रकाश के बिना कैसे अंधेरे का पता चलेगा? विपरीत चाहिए। अगर सिर्फ जीवन हो और मृत्यु न हो, तो आपको जीवन का पता नहीं चलेगा। जीवन का पता मृत्यु के साथ ही चल सकता है। सिर्फ प्रेम हो, घृणा न हो, तो आपको प्रेम का पता नहीं चलेगा। सिर्फ मित्रता हो, शत्रुता न हो, तो आपको मित्रता का पता नहीं चलेगा। द्वंद्व है जीवन।

Without the opposite, life cannot be. If there were only darkness, you could not know darkness—how without light? If only life and no death, you could not know life—only with death. Only love and no hate—you could not know love. Only friendship and no enmity—you could not know friendship. Life is a polarity.

अगर पता चल रहा है--तो महावीर कहेंगे कि अगर किसी को पता चल रहा है कि सब प्रवाह है, तो एक बात पक्की है कि वह खुद प्रवाह नहीं हो सकता क्योंकि प्रवाह से बाहर किसी का खड़ा होना जरूरी है। लगता है, नदी बह रही है, क्योंकि आप खड़े हैं। नहीं तो नदी बहती हुई नहीं मालूम पड़ेगी, अगर आप भी बह रहे हों!

If it is known—Mahavira will say: if someone knows all is flux, one thing is certain—he himself cannot be flux, for someone must stand outside the flow. It seems the river flows because you stand. If you too flow—you cannot know the river flows.

इसे ऐसा समझें:

Understand it so:

आइंस्टीन कहा करता था कि दो ट्रेनें शून्य आकाश में चलाई जाएं, दोनों एक ही गति से चल रही हों, तो क्या पता चलेगा कि चल रही हैं? दो ट्रेन, एक साथ समानांतर, शून्य आकाश में, जहां आस-पास कुछ भी नहीं है--क्योंकि वृक्ष हों तो पता चल जाएगा कि चल रही हैं, वे खड़े हैं--शून्य आकाश में दो ट्रेनें चल रही हों एक समानांतर, दोनों बराबर एक गति से चल रही हों, तो दोनों ट्रेनों के यात्रियों को पता नहीं चल सकता क्योंकि आप खिड़की के बाहर मुंह निकालिए, तो उस तरफ जो आदमी था, वह सदा वहीं है, वही खिड़की, वही नंबर। आप कभी पता नहीं लगा सकते कि चल रही हैं, क्योंकि चलने का पता कोई चीज ठहरी हो तो चलता है। इसलिए जब एक ट्रेन खड़ी रहती है और एक ट्रेन चलती है, तो कभी-कभी खड़ी ट्रेन वालों तक को शक हो जाता है कि उनकी ट्रेन चल पड़ी है। और जब एक ट्रेन खड़ी होती है और एक ट्रेन चलती है--समझें कि एक ट्रेन खड़ी है, और दूसरी ट्रेन उसके पास से गुजरती है, पचास मील की रफ्तार से तो अभी उसकी गति पचास मील प्रति घंटा है। दूसरी कल्पना करें कि पहली ट्रेन भी पचास मील की रफ्तार से विपरीत दिशा में जा रही है और फिर एक ट्रेन उसके करीब से गुजरती है जो पचास मील की रफ्तार से दूसरी दिशा में जा रही है, तो जब वे दोनों करीब होती हैं, तो उनकी रफ्तार सौ मील होती है--एक-दूसरे की तुलना में। इसलिए जब एक ट्रेन आपके करीब से गुजरती है, तो आपको लगता है कि आपकी ट्रेन--अगर चल रही है, तो बहुत तेजी से चलने लगी है। क्योंकि दूसरी ट्रेन पचास मील रफ्तार से पीछे जा रही है, आपकी पचास मील की रफ्तार से आगे जा रही है। दोनों ट्रेनें एक-दूसरे की तुलना में सौ मील की रफ्तार से चल रही हैं।

वृक्ष खड़े हैं किनारे पर, उनकी वजह से आपको पता चलता है कि आपकी ट्रेन चल रही है। किसी दिन वृक्ष तय कर लें और साथ चल पड़ें तो जिस ट्रेन से आप चल रहे हैं, थोड़ी देर में आप समझ जाएंगे कि ट्रेन चल नहीं रही है, स्टेशन साथ ही चली जा रही है।

Einstein used to say: let two trains run in empty space, parallel, at the same speed—will it be known that they move? In empty space—nothing around. If trees were there, you would know—you move, they stand. But in empty space, if both trains run parallel at the same speed, passengers in both cannot know—they look out, the man opposite remains at the same window, same number—you cannot know movement, because movement is known only if something stands still. Therefore when one train stands and the other moves, sometimes even those in the standing train feel as if theirs is moving. When one stands and one moves—if one is at fifty miles per hour in the opposite direction, then relative speed is a hundred—so when one passes close by, you feel as if your standing train suddenly moved fast. Trees on the side stand—only then you know your train moves. If someday trees decide to run along, then soon you will feel your train is not moving—the station is moving along!

गति की प्रतीति हो रही है, क्योंकि कहीं कोई गति से विपरीत है। जीवन की सब प्रतीतियां विपरीत पर निर्भर हैं। पुरुष को अनुभव होता है, क्योंकि स्त्री है; स्त्री को अनुभव होता है, क्योंकि पुरुष है--सारा विपरीत, दि पोलर अपोजिट!

Perception of motion depends on something opposite to motion. All perception depends on the polar opposite. Man is known because woman is; woman because man—the polar opposites!

ध्रुवीय विपरीतता है, अभी तो विज्ञान भी इस नतीजे पर पहुंचा है। अभी विज्ञान साफ नहीं हो पा रहा है, लेकिन विज्ञान में एक नई धारणा पैदा हुई है, वह है, एंटी-मैटर--वे कहते हैं कि पदार्थ है, तो विपरीत पदार्थ भी चाहिए। और बहुत अनूठी बात अभी पैदा हुई है, और इस आदमी को नोबल प्राइज भी मिला जिसने यह अनूठी बात कही है कि एंटी-मैटर होना चाहिए। और उसने एक और अजीब बात कही कि समय बह रहा है, अतीत से भविष्य की तरफ, तो समय की एक विपरीत धारा भी चाहिए, जो भविष्य से अतीत की तरफ बह रही हो। नहीं तो समय बह नहीं सकता।

Even science now arrives here. A new notion—anti-matter: if matter is, its opposite must be. A strange idea has arisen, and a man received the Nobel Prize for it—that anti-matter must exist. He also said something even more strange: time flows from past to future—there must be an opposite current too—from future to past; otherwise time cannot flow.

यह बहुत अजीब धारणा है, और इसकी कल्पना करना बहुत घबड़ाने वाली है। इसका मतलब यह है--हेजनबर्ग का कहना है कि कहीं न कहीं कोई जगत होगा, इसी जगत के किनारे, जहां समय उलटा बह रहा होगा। जहां बूढ़ा आदमी पैदा होगा, फिर जवान होगा, फिर बच्चा होगा, और फिर गर्भ में चला जाएगा। और हेजनबर्ग को नोबल प्राइज मिली है, क्योंकि उसकी बात तात्विक है।

It is a strange notion, hard to imagine. Heisenberg says: somewhere, at the edge of this very universe, there will be a world where time flows backward—an old man will be born, then become young, then a child, and then return to the womb. He got the Nobel Prize—his point is ontological.

जगत में विपरीतता होगी ही, यह एक शाश्र्वत नियम है। इसलिए बुद्ध की बात किसी और अर्थ में अर्थपूर्ण हो, लेकिन वैज्ञानिक अर्थों में महत्वपूर्ण नहीं है। महावीर ठीक कह रहे हैं कि विपरीतता है; वहां पुदगल है और यहां भीतर अपुदगल, एंटी-मैटर है। वहां सब चीजें बाहर बह रही हैं--पदार्थ में, यहां कुछ भी नहीं बह रहा है, सब-कुछ खड़ा है, सब ठहरा हुआ है।

There will be polarity—this is an eternal law. Therefore Buddha’s statement may have meaning in some sense, but not in the scientific sense. Mahavira is right—polarity is. There is Pudgala there—and here within—apudgala, anti-matter. There everything flows outward—in matter; here nothing flows—all stands, all is at rest.

इस ठहरी हुई स्थिति का अनुभव ‘मुक्ति’ है। और इस बहते हुए के साथ जुड़े रहना ‘संसार’ है। संसार का अर्थ है, बहाव। पदार्थ के लक्षण महावीर ने कहे, ‘शब्द, अंधकार, प्रकाश, प्रभा, छाया, आतप, वर्ण, रस, गंध, स्पर्श--ये सब पदार्थ के लक्षण हैं।’

The experience of this stillness is “liberation.” And being tied to the flowing is “samsara.” Samsara means flow. The marks of matter Mahavira has said: sound, darkness, light, radiance, shadow, heat, color, taste, smell, touch—these are marks of matter.

‘जीव, अजीव, बंध, पुण्य, पाप, आस्रव, संवर, निर्जरा और मोक्ष--ये नौ सत्य-तत्व हैं।’

“Jiva, Ajiva, Bandha, Punya, Paap, Asrava, Samvara, Nirjara and Moksha—these are the nine true elements.”

पहले छह महातत्व कहे हैं महावीर ने। वे महातत्व मैटाफिजिकल हैं। जगत, जागतिक रूप उन छह तत्वों में समा गया है। अब जिन नौ तत्वों की बात वे कर रहे हैं, ये नौ तत्व--साधक, साधक के आयाम, और साधक के मार्ग के संबंध में हैं। जगत की बात छह तत्वों में पूरी हो गई, फिर एक-एक साधक एक-एक जगत है अपने भीतर। विराट है जगत, फिर वह विराट एक-एक मनुष्य में छिपा है। उस मनुष्य को साधना की दृष्टि से जिन तत्वों में विभक्त करना चाहिए, वे नौ तत्व हैं।

First, Mahavira named six Mahatatvas—metaphysical. The universal world is contained in those six. Now the nine he speaks of concern the seeker, his dimensions and path. The world’s description is completed in the six; then, within each individual, the vast is hidden. Viewing man from the standpoint of sadhana, he is to be divided into these nine.

‘जीव’, ‘अजीव’--यह पहला विभाजन है। अजीव पुदगल है, जीव चैतन्य, जिसे अनुभव की क्षमता है। यह जो अनुभव की क्षमता है, यह सात स्थितियों से गुजर सकती है। उन सात स्थितियों का इतना मूल्य है, इसलिए महावीर ने उनको भी ‘तत्व’ कहा है--वे तत्व हैं नहीं। वे सात स्थितियां हैं--बंध, पुण्य, पाप, आस्रव, संवर, निर्जरा और मोक्ष। इनको एक-एक को बारीकी से समझना जरूरी है, क्योंकि महावीर का पूरा का पूरा साधना-पथ इन सात की समझ पर निर्भर होगा।

“Jiva” and “Ajiva”—this is the first division. Ajiva is Pudgala; Jiva is consciousness—the capacity to experience. This capacity can pass through seven states. Those seven are so valuable that Mahavira calls them “tattva”—though they are states: Bandha, Punya, Paap, Asrava, Samvara, Nirjara and Moksha. Each must be understood with care, for Mahavira’s entire path depends on understanding these seven.

‘जीव’ और ‘अजीव’ दो विभाजन हुए जीवन के: पदार्थ और परमात्मा। पदार्थ से परमात्मा तक जाने का, पदार्थ से परमात्मा तक मुक्त होने की सात सीढ़ियां हैं, या परमात्मा से पदार्थ तक उतरने की भी सात सीढ़ियां हैं। ये सात सीढ़ियां--महावीर के हिसाब से बड़ी अनूठी इनकी व्याख्या है।

Two divisions: Jiva and Ajiva—matter and Paramatman. From matter to Paramatman are seven steps—or from Paramatman down to matter—seven steps. Mahavira’s exposition is unique.

‘बंध’: महावीर कहते हैं, बंध भी एक तत्व है--बांडेज, परतंत्रता। किसी ने भी परतंत्रता को तत्व नहीं कहा है। महावीर कहते हैं, परतंत्रता भी एक तत्व है। इसे समझें, क्या अर्थ है? आप वस्तुतः स्वतंत्र होना चाहते हैं? सभी कहेंगे, ‘हां’, लेकिन थोड़ा गौर से सोचेंगे तो कहना पड़ेगा, ‘नहीं’।

“Bandha”—bondage—is a tattva. No one else has called bondage a tattva. Mahavira does. What does it mean? Do you truly want to be free? All will say, “Yes.” Think a little—you will have to say, “No.”

एरिफ फ्रोम ने अभी एक किताब लिखी है, किताब का नाम है: फियर ऑफ फ्रीडम; स्वतंत्रता का भय। लोग कहते जरूर हैं कि हम स्वतंत्र होना चाहते हैं, लेकिन कोई भी स्वतंत्र होना नहीं चाहता। थोड़ा सोचें, सच में आप स्वतंत्र होना चाहते हैं? खोजते तो रोज परतंत्रता हैं--और जब तक परतंत्रता न मिल जाए तब तक आश्र्वस्त नहीं होते। रोज खोजते हैं--कोई सहारा, कोई आसरा, कोई शरण, कोई सुरक्षा। खोजते तो परतंत्रता हैं।

Erich Fromm wrote a book—Fear of Freedom. People say they want to be free—but no one wants freedom. Think a little—do you? Daily you seek dependency—and until you find a dependence, you are not reassured. We seek bondage daily—a prop, a refuge, a shelter, security. We seek dependence.

एक आदमी धन इकट्ठा कर रहा है। वह सोचता है कि धन होगा, तो मैं स्वतंत्र हो जाऊंगा। क्योंकि जितना धन होगा, उतनी शक्ति होगी। लेकिन होता यह है कि जितना धन होता है, उतना वह परतंत्र होता है। अमीर आदमी से गरीब आदमी खोजने बहुत मुश्किल हैं। उनका खयाल होता है कि पैसों की मालकियत उनके पास है, लेकिन पैसा मालिक हो जाता है। एक कौड़ी भी छोड़ना मुश्किल हो जाता है, एक पैसा भी छोड़ना मुश्किल हो जाता है।

A man accumulates wealth thinking: if I have money, I will be free—for power is wealth. But the more the money, the more the dependence. The rich are harder to find than the poor. They think they own the money—but the money becomes the master. It becomes difficult to part with even a penny.

रॉकफेलर लंदन आया तो एक होटल में ठहरा और उसने आते से ही पूछा कि सबसे सस्ता कमरा कौन सा है? अखबारों में फोटो उसका निकला था। मैनेजर पहचान गया। उसने कहा कि आप रॉकफेलर मालूम होते हैं, और आप सस्ता कमरा खोजते हैं? और आपके बेटे यहां आते हैं तो वे सबसे कीमती कमरा खोजते हैं। तो रॉकफेलर ने ठंडी श्वास भर कर कहा कि दे आर मोर फॉरच्युनेट, दे हैव ए रिच फादर, आइ एम नॉट सो फॉरच्युनेट--मैं इतना भाग्यशाली नहीं हूं, मैं एक गरीब बाप का बेटा हूं। वे मौज कर रहे हैं, उड़ा रहे हैं, वे एक अमीर बाप के बेटे हैं।

Rockefeller came to London; he stayed in a hotel. He asked for the cheapest room. His photo had been in the papers. The manager recognized him: “You seem to be Rockefeller—and you ask for the cheapest room! When your sons come, they ask for the costliest.” Rockefeller sighed: “They are more fortunate—they have a rich father. I am not so fortunate—I am the son of a poor father.” They squander—sons of a rich father.

धन स्वतंत्रता दे, ऐसा हमारा खयाल है--देता नहीं, परतंत्रता देता है। सम्राट को लगता होगा कि वह स्वतंत्र है, क्योंकि इतनी शक्ति उसके पास है। लेकिन जितनी शक्ति इकट्ठी होती है, उतना परतंत्र हो जाता है, उतना घिर जाता है, उतना मुश्किल में पड़ जाता है।

We think wealth gives freedom—it gives bondage. A king thinks he is free—for so much power—but the more power, the more bondage, the more entanglement.

प्रेम में हमें लगता है कि प्रेम से स्वतंत्रता मिलेगी--मिलनी चाहिए, लेकिन मिलती नहीं। जिसके भी प्रेम में आप पड़ते हैं, परतंत्रता शुरू हो जाती है। पत्नी पति को बांधने की कोशिश में लगी है, पति पत्नी को बांधने की कोशिश में लगा है। दोनों के हाथ एक-दूसरे की गर्दन पर हैं। दोनों कोशिश में लगे हैं कि दूसरे को किस भांति बिलकुल वस्तु की तरह, पदार्थ की तरह कर दें। और दोनों सफल हो जाते हैं, एक-दूसरे को गुलाम बना लेते हैं। इसलिए बहादुर से बहादुर पति जब घर की तरफ आता है, तब देखें, तब उसके हाथ-पैर कंपने लगते हैं। तब वह तैयारी करने लगता है कि अब क्या करें। क्योंकि जिससे भी हम प्रेम करते हैं, वहीं परतंत्रता शुरू हो जाती है।

In love we feel freedom should come—but it doesn’t. Whose love you fall into—there bondage begins. The wife tries to bind the husband, the husband tries to bind the wife—both hands on each other’s necks. Both strive to make the other a thing, matter. And both succeed—make slaves of each other. So the bravest of husbands, approaching home—watch—his hands and feet tremble; he prepares—what now? Wherever we love—bondage begins.

प्रेम का मतलब हुआ कि हमने अपने को जरा भी शिथिल छोड़ा कि दूसरे ने हम पर कब्जा किया। हमने जरा ही अपने अस्त्र-शस्त्र हटा कर रखे कि दूसरा हम पर हावी हुआ। और आप भी उसी कोशिश में लगे हैं कि आप हावी हो जाएं। बाप बेटे पर हावी होने की कोशिश में लगा है, बेटे बाप पर हावी होने की कोशिश में लगे हैं।

Love means: we relaxed a little—and the other took possession. We laid down our arms—and the other dominated. And you too are trying to dominate. The father tries to dominate the son; the sons try to dominate the father.

हमारे पूरे जीवन की चेष्टा यही है कि हम मालिक हो जाएं। लेकिन आखिरी परिणाम यह होता है कि हम न मालूम कितने लोगों के गुलाम हो जाते हैं। निश्र्चित ही, कहीं गहरे में हम स्वतंत्रता से डरते हैं। थोड़ी देर सोचें कि अगर आप अकेले रह जाएं पृथ्वी पर तो आप पूरे स्वतंत्र होंगे क्योंकि कोई परतंत्र करने वाला ही नहीं होगा, तो कोई उपाय नहीं होगा। लेकिन क्या आप अकेले होने पसंद करेंगे पृथ्वी पर? सब भोजन की सुविधा हो--सब हो, लेकिन आप अकेले हों, सारा जीवन का रस चला जाएगा। पूरी तरह स्वतंत्र होंगे, लेकिन रस बिलकुल खो जाएगा।

Our entire effort is to be master—but the final result: we become slaves of countless people. Deep down, we fear freedom. Think—if you were alone on the earth—you would be wholly free, no one to enslave you. But would you like to be alone? All comforts present—yet alone? Life’s juice would drain out. You would be fully free—but the juice would be gone.

स्वतंत्रता में हमारा रस ही नहीं है, इसलिए लोग मोक्ष की बात सुनते हैं, लेकिन मोक्ष को खोजने नहीं जाते। महावीर कहते हैं कि बंध, परतंत्रता हमारे जीवन का एक तथ्य है। हम बंधन चाहते हैं--कोई बांध ले। फिर बड़े मजे की बात है कि कोई न बांधे, तो हमें बुरा लगता है, और कोई बांधे, तो बुरा लगता है।

There is no taste for freedom; hence people hear of Moksha—but do not seek it. Mahavira says: Bandha—dependence—is a fact in our lives. We want bondage—someone to bind us. And curious—if no one binds us, we feel bad; if someone binds us—we feel bad.

एक फिल्म अभिनेता से उसका एक मित्र पूछ रहा था कि तुम जरूर थक जाते होओगे, क्योंकि जहां भी तुम जाते हो, वहीं इतनी भीड़ घेर लेती है, लोग हस्ताक्षर मांगते हैं, धक्कम-धुक्की होती है--तुम जरूर थक जाते होओगे? तुम जरूर ऊब गए होओगे? तो उसने कहा कि बिलकुल ऊब गया हूं, लेकिन इससे भी एक बुरी चीज है, और वह यह है कि कोई न घेरे और कोई हस्ताक्षर न मांगे--उससे यह बेहतर है।

A friend asked a film actor: “You must get tired—wherever you go crowds surround you—autographs, pushing—you must be bored.” He said, “I am indeed bored. But there is worse—that no one surrounds and no one asks for autographs—that’s worse.”

मैं एक कॉलेज में शिक्षक था। और एक युवती ने मुझे आकर कहा कि एक युवक उसे कभी चिट्ठियां फेंकता है लिख कर, कभी कंकड़ मारता है। वह बहुत नाराज थी। मैंने उससे कहा: तू बैठ, और तू इस तरह सोच कि तू छह साल कॉलेज में रहे, कोई कंकड़ न मारे, कोई चिट्ठी न फेंके, फिर क्या हो? वह थोड़ी बेचैन हो गई। उसने कहा कि आप किस तरह की बातें करते हैं, वह ज्यादा दुखद होगा। मैंने कहा: ‘फिर फेंकने दे चिट्ठी। और तू जो यहां कहने आई है उसमें सिर्फ तेरा क्रोध ही नहीं, तेरा गौरव और गरिमा भी मालूम हो रही है, तेरे चेहरे पर शान भी है कि कोई पत्थर मारता है, कोई चिट्ठी फेंकता है। तू फिर से सोच कर, इस पर ध्यान करके आना कि तू इसका रस भी ले रही है या नहीं ले रही है? क्योंकि मैं उन लड़कियों को भी जानता हूं, जिनकी तरफ कोई नहीं देख रहा है, तो वे परेशान हैं।

I taught in a college. A young woman came to say: a boy sometimes throws letters at her, sometimes pebbles—she was angry. I said, “Sit—and think—if you stayed six years in college and no one ever threw a pebble or a letter—what then?” She became uneasy: “Why do you talk like that? That would be more painful.” I said, “Then let him throw letters. In what you say I see not only your anger, but your vanity. There is pride on your face—that someone throws pebbles, someone writes letters. Go, meditate and come back—are you also taking relish in it? I know girls no one even looks at—they are miserable.”

सुना है मैंने कि एक स्त्री ने--जो पचास साल की हो गई और विवाह नहीं कर पाई, क्योंकि कोई बांधने नहीं आया, कोई बंधने नहीं आया--एक दिन सुबह-सुबह फायर डिपार्टमेंट में फायर ब्रिगेड को फोन किया, बड़ी घबड़ाहट में कि दो जवान आदमी मेरी खिड़की में घुसने की कोशिश कर रहे हैं, शीघ्रता करें। तो फायर ब्रिगेड के लोगों ने कहा कि क्षमा करें, आपसे भूल हो गई, यह तो फायर डिपार्टमेंट है, आप पुलिस स्टेशन को खबर करें। उस स्त्री ने कहा कि पुलिस स्टेशन से मुझे मतलब नहीं, मुझे फायर डिपार्टमेंट से ही मतलब है। तो उन्होंने पूछा कि क्या मतलब है? हम क्या कर सकते हैं? उस स्त्री ने कहा कि बड़ी सीढ़ी ले आएं, वे लोग छोटी सीढ़ी से घुसने की कोशिश कर रहे हैं। बड़ी सीढ़ी की जरूरत है।

I have heard: a woman—fifty years old—unmarried—no one came to bind her or be bound—one morning phoned the fire department, in great panic: “Two young men are trying to enter my window—come quickly!” The firemen said, “Madam, you called the wrong place—this is the fire department; call the police.” She said, “I don’t want the police—I want the fire department.” “Why?” “Bring a long ladder—their ladder is too short!”

पचास साल जिसे किसी ने कंकड़ न मारा हो, चिट्ठी न लिखी हो, उसकी हालत ऐसी हो ही जाएगी।

For fifty years if no one throws a pebble or writes a letter—this is bound to happen.

आदमी बंधने के लिए आतुर है। न बंधे तो मुसीबत में पड़ता है। लगता है मैं बेकार हूं, मेरे जीवन का कोई अर्थ नहीं है। बांध ले कोई तो लगता है कि बंधन हो गया, कैसे छुटकारा हो? आदमी एक उलझन है, और उलझन का कारण यह है कि वह चीजों को साफ-साफ नहीं समझ पाता कि क्या, क्या है?

Man is eager to be bound. If he is not, he suffers—feels useless, meaningless. If someone binds him—then he suffers—how to be free? Man is a tangle—because he cannot see clearly what is what.

पहली बात समझ लेनी जरूरी है कि बंध हमारे भीतर एक तत्व है, हम बंधना चाहते हैं। और जब तक हम बंधना चाहते हैं, तब तक दुनिया में कोई भी हमें मुक्त नहीं कर सकता।

First understand: Bandha is a tattva within—we want to be bound. So long as we want bondage, no one in the world can free us.

मजे की बात यह है कि हम अगर बंधना चाहते हैं, तो जो हमें मुक्त करने आएगा, हम उसी से बंध जाएंगे; महावीर से बंध गए हुए लोग हैं। वह बंध-तत्व काम कर रहा है। वे कह रहे हैं कि हम जैन हैं। आपके जैन होने का क्या मतलब है? महावीर को मरे पच्चीस सौ साल हो गए, आप क्यों पीछा कर रहे हैं?

The strange thing: if you want to be bound, you will bind yourself even to the one who comes to free you—people are bound to Mahavira. The element of bondage is at work. They say, “We are Jains.” What does your being Jain mean? Mahavira died twenty-five centuries ago—why keep clinging?

इधर मैं देखता हूं, जब मैं महावीर पर बोलता हूं, मुझे दूसरी शक्लें दिखाई पड़ती हैं, जब मैं लाओत्सु पर बोलता हूं, दूसरी शक्लें दिखाई पड़ती हैं। लाओत्सु से आपका कोई बंधन नहीं है, बंध-तत्व महावीर से लगता है। तब आप दिखाई नहीं पड़ते, आपको कोई रस नहीं है लाओत्सु में। आप वहीं दिखाई पड़ते हैं, जहां आपका बंधन है। जहां आपकी गर्दन बंधी है, वहां आप चले जाते हैं। गुलाम हैं।

I observe: when I speak on Mahavira, certain faces appear; when I speak on Lao Tzu—others. You have no bondage to Lao Tzu, the bondage-element is toward Mahavira. Then you are not seen where Lao Tzu is. You appear where your bondage is—where your neck is tied, there you go—slaves.

महावीर आपको मुक्त करना चाहते हैं, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। महावीर क्या करेंगे, आप बंधना चाहते हैं। महावीर कहते हैं, अपने पैर पर खड़े हो जाओ। आप कहते हैं, आप ही हमारी शरण हैं। महावीर कहते हैं, कोई किसी का सहारा नहीं, कोई किसी का आसरा नहीं, आप कहते हैं कि आपके बिना यह भवसागर से कैसे पार होंगे? और वे कह रहे हैं कि हमारे ही कारण डूब रहे हो भवसागर में।

Mahavira wants to free you—but it makes no difference. What can Mahavira do—you want bondage. Mahavira says, “Stand on your own feet.” You say, “You are our refuge.” Mahavira says, “No one is anyone’s support”—you say, “Without you how will we cross the ocean of becoming?” He says, “Because of me you are drowning.”

दूसरे के कारण आदमी डूबता है, अपने कारण उबरता है। कोई गुरु उबार नहीं सकता। लेकिन आपने डूबना पक्का कर रखा है। आपकी पूरी चेष्टा यही है कि किसी तरह डूब जाएं।

Through the other a man drowns; through himself he rises. No guru can rescue. But you are determined to drown. Your whole effort is to drown somehow.

इस भीतर के तत्व को ठीक से समझ लेना जरूरी है। और जब तक बंध की वृत्ति काम कर रही है, तब तक मोक्ष से आपका कोई संपर्क नहीं हो सकता, मुक्ति की हवा भी आपको नहीं लग सकती। आप पहचानें इस मानसिक बात को कि आप जहां भी जाते हैं, वहां जल्दी से बंधने को आतुर हो जाते हैं। स्वतंत्र रहना कष्टपूर्ण मालूम पड़ता है, मुक्त रहना कष्टपूर्ण मालूम पड़ता है, क्यों?

See this inner element clearly. As long as the tendency to bind is at work, you cannot be touched even by the breeze of liberation. Observe how wherever you go, you are eager to become bound. Being free feels painful—why?

क्योंकि अकेले रहना कष्टपूर्ण मालूम पड़ता है। अकेले में आप बैठ नहीं पाते--अखबार खोल लेते हैं, किताब खोल लेते हैं, रेडियो खोल लेते हैं, टेलीविजन--कोई नहीं मिलता, तो होटल, क्लब, रोटरी, लायंस; सब इंतजाम हैं, वहां भागे जाते हैं, क्यों? थोड़ी देर अकेले होने में इतनी अड़चन क्या है? अपने साथ होने में इतना दुख क्या है? दूसरे का साथ क्यों इतना जरूरी है?

Because being alone feels painful. Alone, you cannot sit—you open a newspaper, a book, the radio, television—if none—clubs, hotels, Rotary, Lions—so many arrangements—why? What difficulty is there in being a little alone? What suffering is there in being with oneself? Why is the other so necessary?

अकेले में डर लगता है, भय लगता है। अकेले में जीवन की सारी समस्या सामने खड़ी हो जाती है। अगर ज्यादा देर अकेले रहेंगे तो सवाल उठेगा, मैं कौन हूं? भीड़ में रहते हैं तो पता रहता है कि मैं, कौन हूं, क्योंकि भीड़ याद दिलाती रहती है--आपका नाम, आपका गांव, आपका घर, आपका पेशा--भीड़ याद दिलाती रहती है। अकेले में भीड़ याद नहीं दिलाती।

Alone—fear arises. Alone, the whole problem of life stands before you. In a crowd you know who you are, because the crowd reminds you—your name, your village, your house, your profession. Alone—there is no reminder.

और भीड़ के दिए हुए जितने लेबल हैं, वे भीड़ के साथ ही छूट जाते हैं। इसलिए महावीर कहते हैं, जो व्यक्ति बंधन से मुक्त होना चाहता है, उसे एकांत में रस लेना चाहिए, अकेले में रस लेना चाहिए, अपने में रस लेना चाहिए। धीरे-धीरे दूसरे की निर्भरता छोड़नी चाहिए। उस जगह आ जाना चाहिए, जहां अगर मैं अकेला हूं तो पर्याप्त हूं।

And the labels given by the crowd fall away in solitude. Therefore Mahavira says: the one who would be free of bondage must take delight in solitude—ras in being alone—joy in oneself. Slowly leave dependence on the other. Come to that place where, if I am alone—I am sufficient.

अगर कोई व्यक्ति अकेले में पर्याप्त है, तो बंधन का तत्व गिर गया। अगर कोई अकेले में पर्याप्त नहीं है, तो वह बंधेगा ही, वह खोजेगा ही कुछ न कुछ। उसे कोई न कोई डूबने के लिए सहारा चाहिए। तब एक सुविधा है कि जब दूसरा हमें डुबाता है, तो हम दोष दूसरे को दे सकते हैं, दूसरे में दोष दिखाई पड़ते हैं। लेकिन हम दूसरे की तलाश क्यों करते हैं? और जब आप एक गलत आदमी से मैत्री बना लेते हैं, या विवाह कर लेते हैं एक गलत स्त्री से, तो आप सोचते हैं--गलती हो गई, गलत स्त्री से विवाह कर लिया। आपको पता नहीं है कि आप गलत स्त्री से ही विवाह कर सकते हैं। ठीक स्त्री की आप तलाश ही मत करना।

If someone is sufficient alone—the bondage-element has dropped. If not, he will bind—he will search. He needs some prop with which to drown. When someone else drowns us, we can blame the other—see faults in him. But why did we search for that other? And when you marry a wrong woman—you think, “A mistake—I married the wrong one.” You do not know—you can marry only a wrong woman. Do not search for the right one.

मैंने सुना है कि एक आदमी एक बार ठीक स्त्री की तलाश करते-करते अविवाहित मरा। उसने पक्का ही कर लिया था कि जब तक पूर्ण स्त्री न मिल जाए, तब तक मैं विवाह न करूंगा। फिर जब वह बूढ़ा हो गया, नब्बे साल का हो गया, तब किसी ने पूछा कि आप जीवन भर से तलाश कर रहे हैं पूर्ण स्त्री की, क्या पूर्ण स्त्री मिली ही नहीं इतनी बड़ी पृथ्वी पर? उसने कहा: पहले तो बहुत मुश्किल था, मिली नहीं, फिर मिली भी...।

तो उस आदमी ने पूछा: आपने विवाह क्यों नहीं कर लिया? तो उसने कहा कि वह भी पूर्ण पुरुष की तलाश कर रही थी। तब हमको पता चला कि यह असंभव है मामला। यह नहीं होने वाला।

I have heard of a man who died unmarried while searching for the perfect woman. He had vowed—until the perfect woman is found, I will not marry. In old age he was asked: “You searched all your life—did you not find a perfect woman on this vast earth?” He said: “At first it was very hard—then I did find one...” “Then why didn’t you marry?” “She too was searching for the perfect man.” Then I knew—it is impossible! It cannot be.”

वह भी अविवाहित ही मरी होगी, उसका कुछ पता नहीं है।

She too perhaps died unmarried—we do not know.

हम जो हैं, उसी को हम खोजते हैं। वही हमें मिल भी सकता है। तो जो भी आपको मिल जाए, वह आपकी ही खोज है, और आपके ही चित्त का दर्शन है उसमें। अगर आपने गलत स्त्री खोज ली है, तो आप गलत स्त्री खोजने में बड़े कुशल हैं। और आप दूसरी भी खोजेंगे तो ऐसी ही गलत स्त्री खोजेंगे। आप अन्यथा नहीं कर सकते, क्योंकि आप ही खोजेंगे।

We find only what we are. Only that can come to us. So whomever you find—that is your own search, your own mind reflected. If you found a wrong woman—you are very skillful at finding wrong ones. You will find another of the same kind. You cannot do otherwise—because you are the finder.

हम जो भी कर रहे हैं अपने चारों तरफ--दुख, चिंता, पीड़ा--वे सब हमारे ही उपाय हैं। और आप चकित होंगे जान कर कि अगर आपके दुख आपसे छीन लिए जाएं, तो आप राजी नहीं होंगे। क्योंकि वे आपने खड़े किए हैं। उनका कुछ कारण है।

All that we do around us—sorrow, anxiety, pain—are our own devices. You will be amazed: if your miseries were taken away, you would not agree—because they are your creations; they serve a purpose.

मेरे पास लोग आते हैं, वे ऐसी चिंताएं बताते हैं। मैं उनसे कहता हूं कि आप कहते तो जरूर हैं, लेकिन आप चिंताएं बताते वक्त ऐसे लगते हैं कि बड़ा भारी काम कर रहे हैं, कि कोई बड़ी उपलब्धि कर ली है आपने!

आप चिंताओं में रस लेते हैं। लोग अपने दुख को कितने रस से सुनाते हैं। आप ऊबते हैं, वे नहीं ऊबते। उनकी दुख कथा आप सुनो, कितना रस लेते हैं। पश्र्चिम में तो पूरा धंधा खड़ा हो गया है साइकोएनालिसिस का। वह पूरा धंधा इस बात पर निर्भर है कि लोग अपना दुख सुनाने में रस लेते हैं। और अब कोई राजी नहीं है सुनने को, किसी के पास समय नहीं है। तो प्रोफेशनल सुनने वाला चाहिए। यह जो साइकोएनालिस्ट है, वह प्रोफेशनल सुनने वाला है, वह पैसा लेता है। उसको कोई मतलब नहीं है। वह बड़े गौर से सुनता है। लेकिन पता नहीं कि वह गौर और उसका ध्यान, सिर्फ दिखावा भी हो सकता है।

People come to me—they talk of their worries. And they talk of their worries as if it is some great achievement. They take relish in anxiety. People narrate their suffering with such relish—you get bored; they do not. Their tale of woe—how much relish they take! In the West a whole profession has arisen—psychoanalysis—based on the fact that people take relish in telling their suffering. No one is willing to listen now—no one has time. A professional listener is needed. The psychoanalyst is a professional listener—he takes money. He only listens—perhaps his attention is only a show.

मैंने सुना है कि एक दिन फ्रायड को उसके एक युवक शिष्य ने पूछा कि मैं तो थक जाता हूं, दो-चार-पांच मरीजों को सुनने के बाद, और आप शाम को भी ताजे दिखाई पड़ते हैं। फ्रायड ने कहा: सुनता ही कौन है? सिर्फ चेहरे का ढंग होता है कि हां, सुन रहे हैं। मगर वह आदमी हलका होकर ठीक भी हो जाता है।

I have heard: one day a young disciple asked Freud: “I get tired after listening to two, three, four patients—and you, even in the evening, look fresh!” Freud said: “Who listens? Only the face is arranged as if listening.” But the person, unburdening, gets well.

दुख की चर्चा करने में रस आता है, उससे लगता है कि आप महत्वपूर्ण हैं, कुछ आपकी जिंदगी में भी हो रहा है।

Talking of suffering brings relish—one feels important, that something is happening in one’s life.

मैंने सुना है कि एक स्त्री एक डॉक्टर के पास गई। और उसने कहा कि कोई न कोई ऑपरेशन कर ही दें। डॉक्टर ने कहा: लेकिन तुझे कोई जरूरत ही नहीं है, तू बिलकुल स्वस्थ है। उसने कहा: वह तो सब ठीक है, लेकिन जब भी स्त्रियां मिलती हैं--कोई कहती है किसी का अपेंडिक्स का ऑपरेशन हो गया है, किसी का टांसिल का हो गया है, हमारा कुछ भी नहीं हुआ है। तो जिंदगी बेकार ही जा रही है--कुछ भी कर दें, चर्चा के लिए।

A woman went to a doctor: “Do some operation.” The doctor said, “There is no need—you are healthy.” She said, “That may be—but whenever women meet—one says her appendix was removed, another—tonsils; nothing has happened to me. Life is passing uselessly—do something—for conversation!”

आदमी अपनी बीमारी में, अपने दुख में, अपनी पीड़ा में, अपनी चिंता में रस ले रहा है। महावीर उस रस को ही बंध कहते हैं।

Man relishes his disease, his pain, his worry. Mahavira calls this very relish “bandha.”

‘पुण्य’, ‘पाप’--महावीर के हिसाब से पुण्य-पाप की बड़ी अलग धारणा है। महावीर पुण्य-पाप को भी पौदगलिक कहते हैं, मैटीरियल कहते हैं। वे कहते हैं, जब आप पाप कर

ते हैं तब आप की चेतना के पास खास तरह के परमाणु इकट्ठे हो जाते हैं, जब आप पुण्य करते हैं तब खास तरह के परमाणु इकट्ठे हो जाते हैं। इसलिए महावीर कहते हैं, पुण्य करने से कोई मुक्त नहीं होगा, क्योंकि पुण्य भी परमाणुओं को इकट्ठा करता है। पुण्य करने से अच्छा शरीर मिल सकता है, पुण्य के परमाणु होंगे। और पाप करने से बुरा शरीर मिल सकता है, बुरे परमाणु होंगे।

“Punya” and “Paap”—Mahavira’s notion is different. He even calls Punya and Paap “pudgalic”—material. He says, when you do Paap (sin), specific atoms gather around your consciousness; when you do Punya (merit), different atoms gather. Therefore he says: by Punya no one is freed—Punya too collects atoms. Through Punya you may get a good body—Punya’s atoms; through Paap a bad body—bad atoms.

महावीर कहते हैं, पाप है, जैसे लोहे की हथकड़ियां और पुण्य है, जैसे सोने की हथकड़ियां। लेकिन सोने की हथकड़ियों को लोग हथकड़ियां नहीं कहते, उनको आभूषण कहते हैं। जब आपको किसी स्त्री को बांधना है, तो लोहे की हथकड़ी भेंट मत करना--सोने की, उनको लोग आभूषण कहते हैं। सोना जिस तरह बांध लेता है, उतना लोहा कभी भी नहीं बांध सकता, क्योंकि लोहे में कोई रस पैदा होता नहीं मालूम होता। इसलिए महावीर कहते हैं, पुण्य भी बांधता है।

He says: Paap is like iron handcuffs; Punya is like golden handcuffs. But golden handcuffs are not called handcuffs—people call them ornaments. If you want to bind a woman—do not gift iron handcuffs—give gold; people call them ornaments. Gold binds more than iron—because iron creates no relish. Therefore Punya also binds.

बुरे कर्म तो बांधते ही हैं, अच्छे कर्म भी बांध लेते हैं। और हर कर्म पौदगलिक है--यह बड़ी क्रांतिकारी धारणा है। महावीर कहते हैं जब तुम शुभ कर्म करते हो तो तुम्हारे पास शुभ परमाणु इकट्ठे होते हैं, वस्तुतः। तुम्हारी चेतना के आस-पास अच्छे तत्व इकट्ठे हो जाते हैं। इसलिए तुम्हें अच्छा लगता है। जैसे चारों तरफ फूल खिले हों और किसी को अच्छा लगे, ऐसा ही पुण्य करते वक्त अच्छा लगता है। पाप करते वक्त बुरा लगता है, जैसे कोई दुर्गंध के बीच बैठा हो।

Bad deeds bind—good deeds also bind. Every karma is pudgalic—this is revolutionary. When you do auspicious acts, auspicious atoms gather around you—literally. Around your consciousness good elements assemble. That is why you feel good. As flowers bloom around and one feels good—so with Punya. With Paap you feel bad—as if sitting in stench.

तो जब आप चोरी करते हैं तो मन को बुरा लगता है, झूठ बोलते हैं तो मन को बुरा लगता है, क्रोध करते हैं तो मन को बुरा लगता है; उस बुरे लगने का कारण है कि आप गलत, विकृत, दुर्गंधयुक्त परमाणुओं को अपने पास बुला रहे हैं, निमंत्रण दे रहे हैं। और जब आप किसी पर दया करते हैं, किसी पर करुणा प्रकट करते हैं, किसी गिरे को उठने का सहारा दे देते हैं--कोई छोटा सा कृत्य भी--कि एक बूढ़े आदमी को देख कर मुस्कुरा देते हैं, जिसको देख कर अब कोई नहीं मुस्कुराता, तो आपके भीतर एक हलकापन छा जाता है; आप उड़ने लगते हैं, पंख निकल आते हैं।

So when you steal—you feel bad; when you lie—you feel bad; when you are angry—you feel bad; the reason is—you are inviting wrong, distorted, stench-full atoms to yourself. And when you are compassionate, kind, when you give a hand to the fallen—even a small act—smiling at an old man whom no one smiles at—then a lightness descends within; you begin to fly; wings sprout.

यह जो आपको उड़ने का हलकापन मालूम होता है, यह जो ग्रेवीटेशन कम हो जाता है, कशिश कम हो जाती है जमीन की, यह जो प्रसादयुक्त अवस्था है, इसको महावीर ‘पुण्य’ कहते हैं।

This sense of flying, this lessening of gravitation, this grace-filled state—Mahavira calls “Punya.”

महावीर के हिसाब से जो करके भी आपको हलकापन मालूम होता हो, प्रसन्नता मालूम होती हो, खिलते हों आप, फूल की तरह बनते हों, वह पुण्य है। और जिससे भी आप भारी होते हों, पथरीले होते हों, डूबते हों नीचे, और जिससे बोझिलता बढ़ती हो--वह पाप है। जो नीचे लाता हो, डुबाता हो, वजन देता हो, वह पाप है; और जो ऊपर ले जाता हो, हलका करता हो, आकाश में खोलता हो, वह पुण्य है।

According to him, whatsoever makes you light, joyous, blooming like a flower—is Punya. And whatsoever makes you heavy, stony, sinking—adds burden—is Paap. What pulls you down—is Paap; what lifts you up, makes you light, opens the sky—is Punya.

इसका अर्थ अगर खयाल में आ जाए तो आप बहुत हैरान होंगे। अगर आपका धर्म भी आपको भारी करता है, और सीरियस करता है, तो पाप है। अगर आपका धर्म आपको उत्सव देता है, आनंद देता है, नृत्य देता है, तो ही पुण्य है। पुण्य का लक्षण है कि आप हलके हो जाएंगे, बच्चे की तरह नाचने लगेंगे; पाप का अर्थ है, आप भारी हो जाएंगे, बैठ जाएंगे पत्थर की तरह।

If you grasp this, you will be surprised: if your religion makes you heavy and serious—it is Paap. If your religion gives you festivity, joy, dance—only then is it Punya. The sign of Punya is—you become light, dancing like a child. Paap means—you become heavy, like a stone.

अपने साधु-संन्यासियों को जाकर गौर से देखें, क्या उनके जीवन में उत्सव है? और जिनके जीवन में उत्सव ही नहीं है, उनके जीवन में मोक्ष तो बहुत दूर है। अभी पुण्य भी जीवन में नहीं है। क्या आपका साधु हंस सकता है? बच्चे की तरह किलकारी ले सकता है? नाच सकता है? प्रफुल्लित हो सकता है?

Look closely at our monks, sannyasins—is there festivity in their lives? Without festivity, Moksha is far—Punya has not yet arrived. Can your monk laugh? Laugh like a child? Dance? Be jubilant?

नहीं, वह भारी है। और न केवल खुद भारी है, अगर आप हंसते हुए उसके पास पहुंच जाएं, तो अपमान अनुभव करेगा। वह आपको भी भारी करता है। तो जब आप मंदिर में पहुंचते हैं, तो आप जूते ही बाहर नहीं उतारते, सब हलकापन भी बाहर रख देते हैं। एकदम गंभीर, रीढ़ को सीधी करके, आंखें भारी करके, नीची करके आप अंदर प्रवेश करते हैं।

No—he is heavy. And not only heavy—if you approach him laughing, he feels insulted. He makes you heavy too. So when you enter a temple, not only your shoes you leave outside—you leave your lightness too. You straighten the spine, lower the eyes, make them heavy—and enter.

मंदिर में जिंदा आदमी के लिए कोई जगह नहीं मालूम होती, मरे-मराए लोग, इसलिए अगर मंदिर में बच्चे आ जाएं, तो सबको लगता है कि डिस्टर्बेंस कर रहे हैं। सच्चाई उलटी है। बच्चे मंदिर में पुण्य ला रहे हैं। और अगर आप भी बच्चों की तरह कूद सकें, और नाच सकें, और गीत गा सकें, तो ही, तो ही मंदिर पुण्य के तत्व देगा।

There seems no place in the temple for a living man—only for half-dead. If children enter a temple, all feel disturbed. The truth is the reverse: children bring Punya to the temple. If you too could jump and dance and sing like children—only then will the temple give elements of Punya.

मैं निरंतर कहता हूं कि कभी एक बगीचे में भी पुण्य के तत्व हो सकते हैं, कभी एक नदी के किनारे भी, कभी एक पहाड़ के एकांत में भी। जरूरी नहीं है कि मंदिर में ही हों। क्योंकि मंदिर पर गंभीर लोगों ने बड़े पुराने दिनों से कब्जा कर रखा है। गंभीर लोग एक लिहाज से खतरनाक हैं, क्योंकि जहां भी गंभीर लोग हों, वे हलके-फुलके लोगों को निकाल कर बाहर कर देते हैं।

I say again and again—sometimes a garden can hold Punya, sometimes a riverbank, sometimes a mountain solitude. Not necessarily a temple. Temples have been occupied by serious people since old days. The serious are dangerous—they drive out the light-hearted.

इकॉनामिक्स का एक नियम है कि जब भी बुरे सिक्के हों तो अच्छे सिक्के चलन के बाहर हो जाते हैं। रद्दी नोट अगर आपके खीसे में पड़ा हो, तो पहले आप रद्दी को चलाएंगे कि असली को? रद्दी पहले चलेगा, असली को आप छिपा कर रखेंगे। रद्दी हमेशा असली को चलन के बाहर कर देता है।

Economics has a law: bad coins drive good coins out of circulation. If a counterfeit note is in your pocket, you will spend that before the real one. The counterfeit pushes the real out.

गंभीर लोग प्रफुल्लता को सदा बाहर कर देते हैं। और उन्होंने ऐसी हालत पैदा कर दी है कि प्रफुल्लता पाप मालूम होने लगी है। अगर आप हंसते हैं, तो आप पापी हैं। आपको एक रोती हुई लंबी शक्ल चाहिए, तब आप पुण्यात्मा मालूम होते हैं।

Serious people always push out cheerfulness. They have created such a situation that cheerfulness itself looks sinful. If you laugh—you are a sinner. You must wear a long, weeping face—then you look virtuous.

महावीर कहते हैं, पुण्य का तत्व प्रफुल्ल करने वाला तत्व है। और यह निश्र्चित सही है। और इससे ज्यादा सही कोई और बात नहीं हो सकती। अगर आपने जीवन में कभी भी कोई हलकापन अनुभव किया है, तो आप समझ लेना कि वहां पुण्य का तत्व आपने आकर्षित किया था। अगर आपको भारीपन अनुभव होता है, बोझिलता अनुभव होती है, तो उसका मतलब है कि शरीर वजनी हो रहा है, आत्मा ताकत खो रही है, शरीर ज्यादा भारी होकर छा रहा है।

Mahavira says: the element of Punya is that which makes one cheerful. This is exactly right. If you have ever felt lightness in life—know that there you attracted Punya. If you feel heaviness, burden—body grows weighty, soul loses strength—body smothers.

प्रफुल्लता की तलाश, पुण्य की तलाश है। और ध्यान रहे, जो खुद प्रफुल्लित रहना चाहता है, वह दूसरे को प्रफुल्लित करेगा; क्योंकि प्रफुल्लता संक्रामक है। अगर यहां इतने लोग रो रहे हों, तो आप प्रफुल्लित नहीं हो सकते अकेले। आप दब जाएंगे। तो जो आदमी आनंदित होना चाहता है, वह दूसरे को दुख नहीं देना चाहेगा; क्योंकि आनंदित होने की बुनियादी शर्त यह है कि आनंद चारों तरफ हो, तो ही आप आनंदित हो पाएंगे। और जो आदमी दुखी होना चाहता है, वह अपने चारों तरफ दुखी चेहरे पैदा करेगा; क्योंकि दुख के बीच ही दुखी हुआ जा सकता है।

The search for cheerfulness is the search for Punya. And remember—one who wants to be cheerful will make others cheerful; cheerfulness is contagious. If all around you are crying, you cannot be cheerful alone—you will be pressed down. One who wants to be blissful will not inflict sorrow on others—because the basic condition for bliss is a blissful climate around you. One who wants to remain miserable will produce miserable faces around himself—for only amidst misery can one stay miserable.

जब धर्म जन्म लेता है, तो नाचता हुआ होता है, और जब धर्म संप्रदाय बनता है तो मुर्दा हो जाता है, लाश हो जाता है--गंभीर। और उसके आस-पास बैठे हुए लोग वैसे ही हो जाते हैं, जब घर में कोई मर जाता है तो जो पड़ोस के लोग आकर आस-पास बैठ जाते हैं। मंदिरों में, मस्जिदों में, गिरजाघरों में, गुरुद्वारों में बैठे हैं लोग लाश के आस-पास।

When religion is born—it dances; when religion becomes a sect—it dies—a corpse—serious. Those who sit around it become like neighbors around a corpse. In temples, mosques, churches, gurudwaras—people sit around a corpse.

महावीर के पास जो प्रफुल्लता रही होगी, वह महावीर की मूर्ति के पास नहीं बची। जरा महावीर का चेहरा देखें, जाकर अपने ही मंदिर की मूर्ति में जरा गौर से देखें। यह चेहरा बिलकुल हलका है, इस चेहरे पर लेशमात्र भी बोझ नहीं है; यह छोटे बच्चे की भांति निर्दोष है; इस पर कोई भार नहीं, कोई चिंता नहीं। महावीर इसीलिए नग्न भी खड़े हो गए। छोटा बच्चा ही नग्न खड़ा हो सकता है।

The cheer that must have been around Mahavira has not remained around Mahavira’s statue. Just look at Mahavira’s face—your own temple’s statue—look closely. It is utterly light—no burden even in a trace; innocent like a small child; no weight, no worry. Mahavira stood naked too—only a small child can stand naked.

नहीं कि आप नग्न खड़े हो जाएं तो छोटे बच्चे हो जाएंगे। कुछ पागल भी नग्न खड़े हो जाते हैं। लेकिन अगर आप नग्न खड़े हैं और आपको पता है कि आप नग्न खड़े हैं तो आप छोटे बच्चे नहीं हैं।

Not that if you stand naked you will become a child—some madmen too stand naked. But if you stand naked and you know you are naked—you are not a child.

महावीर इतने हलके हो गए, कि नग्न खड़े हो गए। उन्हें पता भी नहीं चला होगा कि वे नग्न हैं। और उनकी नग्नता का दूसरों को भी पता नहीं चलता कि वे नग्न हैं। एक निर्दोष, एक इनोसेंस, एक कुंआरापन भीतर आ गया, जहां सब बोझ गिर गए।

Mahavira had become so light that he stood naked. He would not even have known he was naked. And others too would not perceive his nakedness. An innocence, a virginity within—where all burdens have fallen.

महावीर कहते हैं: पुण्य हलका करने वाला तत्व है, पाप बोझिल करने वाला तत्व है। लेकिन ध्यान रहे, पुण्य से ही कोई मुक्त नहीं हो जाएगा। पुण्य पाप से मुक्त करेगा। और आखिरी घड़ी आती है, जब आदमी को पुण्य से भी मुक्त हो जाना पड़ता है, क्योंकि वह कितना ही हलका करता हो, फिर भी थोड़ा तो भारी होगा ही। तत्व है तो उसका थोड़ा तो बोझ होगा ही। आपने कितना ही पतला कपड़ा पहन रखा हो, मलमल पहन रखी हो ढाका की, तो भी थोड़ा सा बोझ देगी। उतना बोझ भी मोक्ष के लिए बाधा है।

Mahavira says: Punya makes one light; Paap makes one heavy. But remember: by Punya alone one is not freed. Punya frees from Paap. And the last moment comes when one must be free even of Punya—however light, it is still a little heavy. As a thing, it has some weight. Even the finest muslin bears weight. That too is an obstacle to Moksha.

तो महावीर कहते हैं: पहला पड़ाव है पाप से मुक्ति, पाप के तत्वों से छुटकारा; और दूसरा पड़ाव है पुण्य से मुक्ति, और तीसरा पड़ाव नहीं है, मंजिल है आखिरी, क्योंकि वहां फिर कुछ भी नहीं बचता जिससे छूटना है।

So Mahavira says: the first station is freedom from Paap; the second—freedom from Punya; and the third is not a station—it is the goal, for then nothing remains to be left.

‘आस्रव’ का अर्थ है: बुलाना, निमंत्रण, आने देना। आप खुले होते हैं कुछ चीजों के लिए। एक सूबसूरत स्त्री पास से निकलती है, आपके भीतर एक दरवाजा खुल जाता है। साथ में पत्नी हो तो बात अलग है। तो आप दरवाजे को पकड़े रखते हैं, खुलने नहीं देते। पत्नी न हो तो दरवाजा एकदम खुल जाता है।

“Asrava” means: to invite, to let in, to allow to flow in. You open to certain things. A beautiful woman passes—within you a door opens. If the wife is beside you—it is different; you hold the door shut. If no wife—the door opens.

‘आस्रव’ का अर्थ है: आपकी वृत्ति खुलने की, पाप की तरफ। जहां-जहां गलत है, आप एकदम खुल जाते हैं। शराब की दुकान है, भीतर कोई कहने लगता है, चलो।

“Asrava” means: your tendency to open—toward Paap. Wherever wrong is—you open. There is a liquor-shop—something inside says: Come.

‘आस्रव’ का अर्थ है: खुलने की वृत्ति पाप की तरफ। वह हमारे भीतर है। हम सब आस्रव में जी रहे हैं। यह हो सकता है कि सबके आस्रव की अपनी-अपनी शर्तें हैं।

Asrava means: the tendency to open toward the wrong. It is in us. We all live in asrava. It may be that each has his own conditions.

मैंने सुना है, एक साधु अपनी आजीविका के लिए एक छोटी सी नाव चलाता था, इस किनारे से उस किनारे तक नदी के। एक दिन एक स्मगलर ने उससे कहा कि यह सोने का इतना पाट है, इसको ले चलो, मैं सौ रुपये दूंगा।

I have heard: a sadhu earned his living by ferrying people across the river in a small boat. One day a smuggler said, “Take this bundle of gold across—I’ll give you a hundred rupees.”

उसने कहा कि भूल कर ऐसी बात मत करना। मैं किसी पाप में नहीं उतर सकता। मैं सिर्फ आजीविका के लिए, दो पैसे कमाने के लिए...।

“Never speak so,” said the sadhu. “I cannot enter into any sin. I row only to earn my livelihood...”

स्मगलर नाव में चढ़ आया और उसने कहा कि मैं हजार रुपये दूंगा। साधु ने कहा कि छोड़ रुपयों की बात ही छोड़। तू रुपयों से मुझे प्रलोभित न कर पाएगा। उसने कहा कि मैं तुझे दस हजार दूंगा।

The smuggler climbed into the boat: “A thousand.” The sadhu said, “Don’t talk of money—you cannot tempt me with money.” “Ten thousand.”

जैसे ही उसने कहा, दस हजार दूंगा, साधु ने उसे जोर से धक्का दिया और नीचे गिरा दिया। उस आदमी ने कहा: सीधी तरह बात क्यों नहीं करते? उसने कहा कि तू बिलकुल मेरे करीब आया जा रहा है, मेरे आस्रव के करीब आया जा रहा है। दस हजार...! मेरा दरवाजा खुला जा रहा है। तू हट, भाग यहां से।

At “ten thousand” the sadhu pushed him into the water: “Why not speak plainly? You were coming too close to my asrava. Ten thousand—my door was about to open. Go, get away!”

हरेक की सीमा है। हम सबने सीमाएं बांध रखी हैं। कोई पांच रुपये पर प्रलोभित हो जाता है, कोई पचास पर, कोई पांच सौ पर, कोई पांच लाख पर। पर इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, इसका मतलब इतना ही है कि आपके आस्रव का दरवाजा अपनी एक शर्त रखे हुए है। और जब भी आप बेचैन होते हैं, तो उसका मतलब है दरवाजा खुलने के करीब है। बहुत सी स्त्रियों के पास से आप बिलकुल शांत गुजर जाते हैं। उसका मतलब है कि उनकी स्थिति आपका दरवाजा खोलने के लिए काफी दस्तक नहीं है। जिस स्त्री के पास आप बेचैन होने लगते हैं, उसका अर्थ है कि दरवाजा खुलना चाहता है। बेचैनी का मतलब है कि भीतर अब कुछ खुलना चाहता है और बाहर से भीतर कुछ प्रवेश करना चाहता है।

Each has a limit. We all draw our own line. One is tempted at five; one at fifty; one at five hundred; one at five lakhs. It makes no difference. It only means your asrava-door has a condition—when that is met, it opens. Whenever you feel restless—it means the door is about to open. You pass by many women utterly at ease—their presence does not knock enough to open your door. Where restlessness begins—the door wants to open. Restlessness means—within something wants to open and something from outside seeks to enter.

हम किस चीज के प्रति खुले हैं, इसका निरंतर ध्यान रखना जरूरी है। अगर हम पाप के प्रति खुले हैं तो पाप इकट्ठा होता चला जाएगा; अगर हम पुण्य के प्रति खुले हैं तो पुण्य इकट्ठा होता चला जाएगा। जिस तरफ आप खुले हैं, उसकी आप तलाश करते हैं। हर आदमी अपने ही आस्रव के लिए खोज कर रहा है। अगर आप चोर हैं, तो बहुत जल्दी आप चोरों से मिल-जुल जाएंगे। अगर आप धार्मिक हैं, तो बहुत जल्दी आप धार्मिक लोगों की तलाश कर लेंगे। अगर आपके जीवन में साधुता की तरफ खुलाव है, तो आप किसी साधु को खोज लेंगे, सत्संग करने लगेंगे। अगर आप बेईमान हैं, तो आपके आस-पास बेईमान इकट्ठे हो जाएंगे।

It is essential to be constantly aware of what we are open to. If open to Paap, Paap will gather; if open to Punya, Punya will gather. To what you are open—you will seek that. Every man searches his own asrava. If you are a thief, you will soon mix with thieves. If you are religious, you will soon seek religious people. If you are open toward saintliness, you will find a saint, begin satsang. If you are dishonest—dishonest people will gather around you.

आप जो भी भीतर से हैं, आप उसी तरफ सरक रहे हैं। हर आदमी अपना जगत खोज लेता है। जरूरी नहीं कि आप महावीर के गांव में होते, तो महावीर के पास जाते। बहुत से लोग नहीं गए। महावीर से कुछ लेना-देना नहीं मालूम पड़ा।

Whatever you are within—you slide that way. Each person finds his own world. It is not necessary that if you lived in Mahavira’s village, you would go to him. Many did not. They felt no business with him.

मैं एक मकान में रहता था, आठ वर्ष तक रहता था। मेरे मकान के ऊपर ही एक प्रोफेसर रहते थे। आठ वर्ष! जब वे चलते थे, तो ठीक उनके पैर की आवाज मुझे सुनाई पड़ती थी। नीचे हम बात करते थे, तो उसकी आवाज उन तक जाती होगी। लेकिन कभी नमस्कार भी होने का कोई संबंध नहीं बना। फिर उनका ट्रांसफर हो गया। वे कहीं प्रिसिंपल होकर चले गए। कोई दो वर्ष बाद उनके कॉलेज में मैं बोलने गया, नये गांव में। वे एकदम रोने लगे मुझे सुन कर। कहने लगे कि क्या हुआ, आठ वर्ष तक मैं ठीक आपके सिर पर बैठा हुआ था...!

I lived eight years in one house. Above me lived a professor. Eight years! When he walked, I could hear his footsteps; when we talked below, our voices must have gone up. Never even a namaste occurred. Then he was transferred—became principal somewhere. Two years later I went to speak in his college, in his new town. On hearing me he wept: “What happened? For eight years I sat directly above you!”

संबंध बनता है तब, जब भीतर कुछ खुलता हो। आप किस तरफ खुले हैं, इसे ध्यान रखना। महावीर आस्त्रव को एक तत्व कहते हैं--खुलेपन को। अगर पाप की तरफ खुले हैं, तो जीवन नीचे उतरता चला जाएगा। और लक्षण यह होगा कि आप भारी होते जाएंगे, दुखी होते जाएंगे, चिंतित होते जाएंगे, विक्षिप्त होते चले जाएंगे; अगर पुण्य की तरफ खुले हैं, तो जीवन हलका होता जाएगा, प्रफुल्लित होने लगेंगे, जीवन एक गीत बन जाएगा, अनजाने फूल खिलने लगेंगे और अनूठी सुगंध आपको घेर लेगी।

Contact forms only when something opens within. Watch which way you are open. Mahavira calls asrava a tattva—openness. If open toward Paap, life descends—and the signs: you grow heavy, unhappy, worried, unhinged. If open toward Punya, life becomes light, cheerful; life becomes a song; unknown flowers bloom; strange fragrance surrounds you.

‘संवर’: महावीर कहते हैं आस्रव है आने देना, संवर है रोकना। बाहर से भीतर आने देना एक बात है, और भीतर से बाहर जाने देना भी दूसरी बात है। बहुत सी ऊर्जा आपकी निरंतर बाहर जा रही है, अकारण सिर्फ अज्ञान में। उसे संवरित कर लेना, उसे रोक लेना, वह भी एक तत्व है।

“Samvara”: Mahavira says—if asrava is letting in, samvara is stopping. Letting things in is one side; letting energy out is another. Much energy constantly goes out of you—for no reason, only out of unawareness. To conserve it—to stop it—that too is a tattva.

आप रास्ते पर चले जा रहे हैं। जो भी आस-पास विज्ञापन लगे हैं, पढ़ते चले जा रहे हैं--किसलिए? लेकिन जो भी आप पढ़ते हैं, वह आपको अछूता नहीं छोड़ेगा। वह आपके भीतर जा रहा है, तो आस्रव हो रहा है। कुछ भी कचरा भीतर जा रहा है। ‘पनामा सरस सिगरेट छे’--उसको भी पढ़े जा रहे हैं। उसको भीतर लिए जा रहे हैं। वह भरता जा रहा है। वह काम करेगा, क्योंकि आस्रव हो रहा है। और जब आप पढ़ रहे हैं, तो आपकी ऊर्जा बाहर जा रही है, आपकी चेतना बाहर जा रही है, आपकी शक्ति बाहर जा रही है।

You walk the road—you read every advertisement—what for? Whatever you read will not leave you untouched—it enters—so asrava happens. All kinds of rubbish go in: “Panama saras cigarette che”—you read it; you carry it. It accumulates—and will work. And when you read—your energy goes out; your consciousness goes out; your power goes out.

छोटे से कृत्य में भी शक्ति का अपव्यय हो रहा है। इसलिए महावीर कहते हैं कि जमीन पर चार कदम देख कर साधु चले। ज्यादा देखने की जरूरत नहीं है, चार कदम काफी है। जब चार कदम चल लेंगे, तो आंख चार कदम और देख लेगी। पर जमीन पर देख कर चलें, कई कारण हैं: जमीन पर जब आप देख कर चलते हैं, तो आप हैरान होंगे, आपकी आंखें थकेंगी नहीं। और कहीं भी आप देख कर चलेंगे तो आंखें थकेंगी, क्योंकि जमीन हमारी जीवन-दात्री है, वहां से हम पैदा हुए हैं। शरीर भी एक वृक्ष है, जो जमीन से पैदा हुआ है। मिट्टी इसके कण-कण में है।

Even in small acts energy is wasted. So Mahavira says: a sadhu should walk looking four steps ahead. No need to look more—four are enough. When he has walked four, the eyes will see four more. But keep eyes on the ground. Reasons are many: when you walk looking at the earth, you will be surprised—your eyes do not tire. Looking elsewhere—eyes tire—because the earth is our life-giver—we are born of it. The body is a tree that has grown from the earth; its particles are soil.

जब आप जमीन पर देख कर चलते हैं, तो जो ऊर्जा जमीन पर जा रही है, वह वापस लौट आती है, द्विगुणित होकर वापस लौट आती है। जब आप घास पर देख कर चलते हैं; तो ऊर्जा वापस लौट आती है। आदमी के कृत्यों को देख कर मत चलें, और आदमी को मत देखें। आदमी से थोड़ा बचें। आदमी खतरनाक है। उसकी छोटी-छोटी बात भी आपको बाहर ले जा रही है, भीतर कर रही है।

When you walk looking at the earth, the energy that goes to the earth returns—doubled. Look at grass—energy returns. Do not look at people’s acts—do not look at people. Save yourself—man is dangerous. The smallest thing about him pulls you out.

लेकिन हम ऊर्जा नष्ट करने में लगे हैं। हमें संवरित करने का खयाल ही नहीं है। संवर का सुख हमें पता नहीं है। महावीर कहते हैं कि संवर का एक सुख है। शुद्ध ऊर्जा जब भीतर होती है, आप कुछ उसका उपयोग नहीं करते, सिर्फ ऊर्जा होती है, ऊर्जा उबलती है, ऊर्जा नाचती है, कोई उपयोग नहीं कर रहे, सिर्फ शक्ति का शुद्ध आनंद--संवर है। और जो व्यक्ति आस्रव से बचे और संवर करे अपनी ऊर्जा का--वह शक्तिशाली होता चला जाएगा। उसके पास वीर्य होगा; उसके पास पुरुषार्थ होगा; उसके पास साहस होगा। अगर वह आदमी आपकी आंख में आंख डाल देगा, तो आपके भीतर कुछ हिल जाएगा। लेकिन आपकी आंख तो खर्च हो चुकी है। वह वैसे ही है, जैसे चला हुआ कारतूस होता है। उससे आप किसी को देखें भी तो कहीं उसके भीतर कुछ नहीं होता।

But we keep wasting energy—samvara does not occur to us. We do not know the joy of samvara. Mahavira says there is a joy in samvara. When pure energy is within—you do not use it—it simply is; it boils, it dances—no use—you simply enjoy pure power—that is samvara. The one who avoids asrava and practices samvara—becomes powerful. He will have virya; he will have purusharth; he will have courage. If he looks into your eyes—something will stir in you. But your eyes are spent—like a fired cartridge—however you look—nothing stirs within the other.

आप एक प्रयोग करें। एक सात दिन सिर्फ जमीन पर देख कर चलें और सात दिन बाद जरा किसी की तरफ देखें। अनूठा अनुभव होगा। अगर सात दिन आप जमीन पर देख कर चलते रहे हैं और फिर कोई आदमी जा रहा हो आपके सामने, तो सिर्फ उसकी चेंथी पर सिर के पीछे आप दोनों आंखें गड़ा कर कहें कि पीछे लौट कर देख, तो वह आदमी उसी वक्त लौट कर देखेगा। आपके पास शक्ति है। करने की जरूरत नहीं है, एकाध दफे प्रयोग करके देख लेना। करने की जरूरत नहीं है क्योंकि उसमें भी शक्ति, ऊर्जा नष्ट हो रही है।

Try an experiment. For seven days walk looking at the ground. On the eighth—look at someone. A strange experience: if for seven days you have looked only at the ground, and a man walks ahead of you—fix both eyes on the back of his head and say within, “Turn and look”—he will turn that very moment. You have power. You need not do it—try once or twice if you must—but it too wastes energy.

अगर महावीर जैसे व्यक्तियों के पास लोग जाकर सम्मोहित हो जाते हैं, तो ऐसा नहीं है कि महावीर सम्मोहित कर रहे हैं उन्हें। महावीर का क्या प्रयोजन हो सकता है? लेकिन महावीर इतनी ऊर्जा से भरे हैं कि स्वभावतः उस विराट ऊर्जा की तरफ आप चुंबक की तरह खिंचे जाते हैं। आपको भला लगेगा कि आप सम्मोहित हो गए, हिप्नोटाइज हो गए, महावीर ने कुछ खींच लिया, महावीर खींच नहीं रहे हैं। लेकिन संवरित ऊर्जा आकर्षित करती है, मैग्नेटिक हो जाती है।

If people are hypnotized near Mahavira—it is not that he hypnotizes them. What purpose has Mahavira? But he is so full of energy that naturally you are drawn like iron to a magnet. You may feel you were hypnotized, that Mahavira drew you—he is not drawing you. But conserved energy attracts—becomes magnetic.

‘निर्जरा’ और ‘मोक्ष।’

“Nirjara” and “Moksha.”

‘निर्जरा’ महावीर का विशेष शब्द है और बड़ा बहुमूल्य शब्द है। निर्जरा का अर्थ है: वे जो हमने जन्मों-जन्मों में कर्म इकट्ठे किए हैं, वे जो हमने जन्मों-जन्मों में बंध किए हैं, पाप किए हैं, पुण्य किए हैं, वे हमारे चारों तरफ इकट्ठे हैं, जैसे धूल--यात्री चले रास्ते पर और धूल इकट्ठी हो जाए वस्त्रों पर। वस्त्रों से धूल को झाड़ दे, तो वह जो धूल गिर जाए झड़ कर, वह झड़ जाने का नाम निर्जरा है।

“Nirjara” is Mahavira’s special and precious word. Nirjara means: what karmas we have accumulated over births, what bondages we have taken—Paap, Punya—these have gathered around us like dust—like a traveler’s clothes collect dust on the road. When the dust is shaken off the clothes—the falling of dust is called Nirjara.

निर्जरा का अर्थ है: जो हमने जन्मों-जन्मों में इकट्ठा किया है, वह सब झड़ जाए, हम फिर खाली हो जाएं, शून्य हो जाएं। निर्जरा का अर्थ है: सारा, जो हमने संग्रह किया है, वह सब झड़ जाए। इस संग्रह में... बड़े सूक्ष्म संग्रह हैं हमारे: हमारा ज्ञान, हमारी स्मृति, हमारे कर्म, हमारे जन्मों-जन्मों के संस्कार, वे सब इकट्ठे हैं। वे गिरने शुरू हो जाते हैं। निर्जरा की प्रक्रिया ही महावीर का योग है, कि वे कैसे गिरें?

Nirjara means: what we have accumulated over births—let it all fall; let us become empty again, a zero. Nirjara means: let the whole hoard fall. In this hoard—there are very subtle hoards: our knowledge, our memory, our karmas, our sanskaras of many births—all gathered. Let them begin to drop. The process of Nirjara—this is Mahavira’s yoga—how they drop.

आस्रव बदलें। गलत की तरफ द्वार को खुला न रखें, शक्ति को व्यर्थ मत जाने दें; जब जरूरी हो तभी जाने दें; संवर करें। और जो भीतर इकट्ठा है, पुराना इकट्ठा है। नया इकट्ठा होना बंद हो जाएगा, अगर आस्रव और संवर का ध्यान रहे। लेकिन पुराना जो इकट्ठा है, उसके प्रति साक्षी भाव रखें; उसे सिर्फ देखें, उसे शक्ति मत दें।

Change asrava. Do not keep the door open toward the wrong. Do not let power go to waste; let it go only when needed. Practice samvara. And what has been collected within—the old—will stop collecting anew if asrava and samvara are in awareness. But what is already there—toward that be a witness. Just watch it—do not feed it power.

एक आदमी आपको गाली दे जाता है। जैसे ही वह गाली देता है, आपको भी गाली देने की इच्छा होती है। इस इच्छा को देखें; यह इच्छा पुरानी आदत है। यह पुराना संस्कार है। जब-जब आपको गाली दी गई है, तो आपने भी गाली दी है। यह सिर्फ उसकी लकीर है। इसे देखें, इसे काम मत करने दें। क्योंकि अगर आप गाली देते हैं, तो आप ऊर्जा भी बाहर भेज रहे हैं। फिर नया संस्कार बन रहा है, फिर नया कर्म बन रहा है।

Someone abuses you. The moment he abuses—you feel like abusing back. Watch this urge—this is an old habit, an old sanskara. Whenever abused—you abused; it is only a trace. Watch it—do not let it act. For if you abuse, you send energy outward; a new sanskara is formed; new karma is made.

महावीर एक जंगल में खड़े हैं। एक ग्वाला आया और उसने कहा कि मैं जरा जल्दी काम में हूं, मेरी गाएं ये बैठी हैं यहां, तुम जरा ध्यान रखना। उसे पता नहीं कि वे मौन खड़े हैं। और उसने सुना भी नहीं कि उन्होंने हां-हूं कुछ भी नहीं कहा। वह जल्दी में है, वह जल्दी चला गया। सांझ को लौट कर आया, तो महावीर तो मौन खड़े थे। उन्होंने तो हां-ना कुछ भी नहीं कहा था। उन्होंने तो हां-ना कहना बंद कर दिया था। उन्होंने तो बाहर से सब संबंध शिथिल कर दिए थे, सब सेतु तोड़ डाले थे। गाएं अपने आप उठ कर जंगल की तरफ चल दीं। वह ग्वाला आया और उसने देखा कि... कहा कि कहां हैं मेरी गाएं? महावीर को चुपचाप खड़ा देख कर उसने समझा कि आदमी चालबाज है। बोलता नहीं, गाएं कहां गईं मेरी? फिर भी महावीर चुपचाप ही खड़े रहे, तो उसने सोचा, हो सकता है, पागल हो! किस तरह का आदमी है? न आंख खोलता है, न बोलता है! मैंने गलत आदमी से कह दिया। तो वह गया जंगल में खोजने। वह जब तक खोज रहा था, गाएं जंगल से चर कर वापस महावीर के आस-पास आकर बैठ गईं जैसे वे पहले बैठी थीं। सांझ होने लगी और वे अपने अड्डे पर वापस लौट आईं। जब वह आदमी लौट कर आया, तो देखा कि महावीर के पास गाएं इकट्ठी हैं। उसने कहा कि यह आदमी तो गायों को लेकर भागने का इरादा रखता है। इसने गाएं छिपा दीं और अब गाएं निकाल ली हैं। अब अंधेरा हुआ, अब यह भाग जाता। तो उसने उनकी अच्छी पिटाई की, और उनको बोलते नहीं देख कर उसने कहा: क्या तुम बहरे हो? इतना गुस्सा आया गया कि उसने दो लकड़ियां उठा कर उनके कान में ठोक दीं। महावीर सब देखते रहे। वह आदमी चला गया।

Mahavira stands in a forest. A cowherd comes: “I am in a hurry—my cows are sitting here—keep watch.” He does not know Mahavira is silent. He does not hear a yes or no—he rushes off. By evening he returns—Mahavira stands silent as before. He has said neither yes nor no. He has said neither for a long time. He has loosened all ties with the outer, broken all bridges. The cows got up and wandered into the forest. The cowherd returns: “Where are my cows?” Seeing Mahavira silent, he thinks—the man is cunning. “Where are my cows?” Still silent—he thinks perhaps a madman. “What kind of man—neither opens eyes nor speaks! I told the wrong man.” He goes to search in the forest. While he searches, the cows, having grazed, return and sit around Mahavira as before. Evening deepens—they return to their shed. The cowherd comes back and sees the cows near Mahavira. “This man intended to steal them—hid them and now has brought them out—now in the dark he would have run.” He thrashes Mahavira hard; and seeing he does not speak—he says, “Are you deaf?” Anger rises—he picks two sticks and drives them into Mahavira’s ears. Mahavira keeps watching. The man goes away.

बड़ी प्यारी कथा है कि इंद्र को पीड़ा हुई। शुभ को पीड़ा होगी ही, इतना ही मतलब है। दिव्य जो है, उसे पीड़ा होगी ही, अकारण सताए जाने पर। तो इंद्र आया, और इंद्र ने महावीर के अंतस्तल में, क्योंकि ऊपर से तो वे चुप हैं, अंतस्तल में भीतर कहा कि दुख होता है, अकारण आपको सताया। महावीर ने कहा, अकारण कुछ भी नहीं होता, भीतर। मैंने कभी न कभी कुछ किया होगा, उसका फल है। निर्जरा हो गई; एक संबंध छूटा, एक झंझट मिटी। उस आदमी को जो करना था, कर गया। इंद्र ने कहा कि हमें कुछ कहें, हम कुछ इंतजाम करें, कोई प्रतिबंध करें। तो महावीर ने कहा: तुम कुछ मत करो। क्योंकि मैं तुमसे करने को कुछ भी कहूं, तो वह कहना एक नया बंध हो गया--एक नया कर्म। फिर मुझे उससे भी निबटना पड़ेगा। तुम मुझे छोड़ो। पुराना लेन-देन चुक जाए, नया मुझे कोई लेन-देन शुरू नहीं करना है; मैं व्यापार सिकोड़ रहा हूं।

It is a beautiful story: Indra felt hurt. The divine feels pain when the innocent is troubled. He came and spoke within Mahavira’s heart: “It hurts—without cause you were hurt.” Mahavira answered within: “Nothing happens without cause. I must have done something sometime—this is the fruit. Nirjara has happened; one account ended; one trouble ended. That man did what he had to do.” Indra said, “Say something—let us arrange protection, put some restriction.” Mahavira said: “Do not do anything. If I ask you to do something—that asking becomes a new bondage—a new karma. Then I must settle that too. Leave me. Let the old accounts be paid. I want no new trading; I am shrinking my business.”

निर्जरा का अर्थ है: वह जो पुराना लेन-देन है, वह चुक जाए। जब कोई गाली दे, तो उसे देख लेना। ताकि पुराना लेन-देन चुक जाए। धीरे-धीरे एक क्षण आता है, सब संस्कार झर जाते हैं। ऐसी निर्जरा की अवस्था के पूरे हो जाने पर जो बच रहता है वह मोक्ष है, वह मुक्त अवस्था है--जहां चेतना पर कोई भी बंधन नहीं, कोई बोझ नहीं, कोई कंडिशनिंग, कोई संस्कार नहीं।

Nirjara means: let the old accounts finish. When someone abuses—just watch—so the old account is paid. Slowly a moment comes—every sanskara falls. When Nirjara is complete, what remains—that is Moksha—the free state—where consciousness carries no bondage, no weight, no conditioning, no sanskara.

ये सत्य तत्व हैं। ऐसे सत्य तत्वों के संबंध में सदगुरु के उपदेश से या स्वयं अपने ही भाव से श्रद्धान करना (श्रद्धा करना)सम्यकत्व कहा गया है।

These are true elements. To place one’s trust in such true elements—by the Sadguru’s instruction, or by one’s own feeling—is called Samyaktva.

सम्यकत्व का अर्थ है: सम-संतुलित हो जाना--टोटली बैलेंस्ड। यह घटना दो तरह से घट सकती है: सदगुरु के उपदेश से, या अपने ही प्रयास से।

Samyaktva means: becoming balanced—totally balanced. This can happen in two ways: through a Sadguru’s teaching, or by one’s own effort.

सदगुरु के उपदेश का अर्थ है... सदगुरु का मतलब है: जिसने स्वयं जाना हो। पंडित के उपदेश से यह घटना नहीं घट सकती। जिसने स्वयं जाना हो, उसके उपदेश से। लेकिन उसके उपदेश से क्या घटेगी, क्योंकि अगर आप उपदेश लें ही न, अगर कुछ आपमें प्रवेश ही न करे। तो वर्षा के पानी की तरह आपके शरीर पर गिर कर उपदेश विदा हो जाएगा, धूल में खो जाएगा।

“Sadguru” means: one who knows himself. Not by a pundit’s instruction. One who has known—by his instruction. But what can happen by his instruction—if you do not receive it? Like rainwater falling on the body, it will roll off and be lost in dust.

वर्षा का पानी गिरता है। अगर आप उसे आकाश में ही झेल लें अपने मुंह में, तो वह शुद्ध होता है। वह जमीन पर गिर जाए, फिर तो अशुद्ध हो गया। पंडितों से सुनना, जमीन पर गिरे हुए पानी को इकट्ठा करना है; महावीर जैसे व्यक्ति से सुनना, सीधे आकाश से गिरी शुद्ध बूंद को मुंह में ले लेना है।

When rain falls—if you catch it in your mouth while it is still in the sky—it is pure. If it touches the ground—impure. Hearing pundits is collecting water fallen to the ground. Hearing a Mahavira is taking the pure drop straight from the sky into your mouth.

सदगुरु का अर्थ है: जिसने स्वयं जाना है, जो दूसरों के जाने हुए को नहीं कह रहा है, जिसकी अपनी प्रतीति, अपना दर्शन है; जिसका अपना साक्षात्कार है--उसके उपदेश से...। उसके उपदेश को लेने की तैयारी हो, मन खुला हो, हृदय के द्वार उन्मुक्त हों, तो ही श्रद्धा घटित होती है। सुन कर ही घटित हो जाती है, अगर सुनने वाला तैयार हो। इसलिए महावीर ने सुनने वाले को अलग ही नाम दिया, उसे ‘श्रावक’ कहा है।

Sadguru means: one who has known—not one who repeats others’ knowing; one whose is his own vision, his own seeing—by his instruction... If you are prepared to receive—mind open, heart unlatched—then shraddha arises. Simply by listening—if the listener is ready. Hence Mahavira gave the listener a special name—“Shravaka.”

सभी सुनने वाले श्रावक नहीं होते हैं। यहां इतने लोग सुन रहे हैं, सभी श्रावक नहीं हैं। जो श्रावक है, वह सुन कर ही श्रद्धा को उपलब्ध हो जाएगा। श्रावक का अर्थ है: जो इतना हार्दिक रूप से सुन रहा है, इतनी सहानुभूति से सुन रहा है, इतने प्रेम से सुन रहा है कि उसके भीतर कोई भी विरोध, कोई रेसिस्टेंस नहीं है, कोई बचाव नहीं है। वह सब तरह से बह जाने को राजी है। गुरु जहां ले जाए उस धारा में बह जाने को राजी है। वह चाहे मौत में ही क्यों न ले जाए, तो भी बह जाने को राजी है। उस सरल भाव से सुनी गई बात से श्रद्धा का जन्म होता है। और या फिर अपने ही प्रयास से।

Not all who hear are shravakas. Many are listening here—not all are shravakas. The shravaka—listening so heartfully, so sympathetically, so lovingly—that there is no inner opposition, no resistance, no defense. He is ready to flow wherever the master leads—even if to death. In that simplicity of listening—shraddha is born. Or—by one’s own effort.

सौ में से एक व्यक्ति अपने प्रयास से भी कर सकता है। लेकिन उसका अपना प्रयास भी इसलिए सफल होता है कि पिछले जन्मों में सदगुरु के पास, किसी ने जाना है, उसके पास उसे कुछ झलक, कोई संपर्क मिल चुका है।

One in a hundred can do it by his own effort—but his effort succeeds because in past births he has been near a Sadguru—some glimpse, some contact from someone who knew has already happened.

जैसे जन्म अपने ही द्वारा नहीं मिलता, मां-बाप से मिलता है; वैसे ही श्रद्धा भी वस्तुतः अपने द्वारा नहीं मिलती, वह भी सदगुरु से ही मिलती है। कोई आदमी जैसे अपने को ही जन्म देने की कोशिश करे कि मैं अपना ही मां-बाप भी बन जाऊं, तो मुसीबत होगी, बहुत झंझट होगी। शायद हो भी नहीं सकता है। वैसे ही ज्ञान का जन्म भी, जहां ज्ञान घटा हो, उस आदमी के निकट आसानी से हो जाता है।

As birth does not come by oneself—it comes through parents—so too shraddha does not truly come by oneself; it also comes through the Sadguru. If a man tries to give birth to himself—becoming his own mother and father—what a trouble! Perhaps impossible. Likewise the birth of knowing—near one where knowing has happened—occurs easily.

इसलिए नहीं कि वह आपको ज्ञान दे देता है। ज्ञान कुछ दी जाने वाली चीज नहीं है। पर वह कैटेलिटिक एजेंट है, गुरु कैटेलिटिक एजेंट है। उसकी मौजूदगी में घटना घट जाती है। घटना तो आपके भीतर ही घटती है, घटना आपसे ही घटती है, पर उसकी मौजूदगी आपको साहस और हिम्मत दे देती है। उसकी मौजूदगी में आप निर्दोष हो पाते हैं। उसकी मौजूदगी में उसका संगीत आपको शांत कर पाता है। उसकी उपस्थिति आपको उठा लेती है उन ऊंचाइयों पर, जिन पर आप अपने ही बल नहीं उठ सकते। उन ऊंचाइयों पर सत्य का दर्शन हो जाता है। उस सत्य के दर्शन की स्थिति को ‘सम्यकत्व’ कहा है।

Not that he gives you knowledge. Knowledge is not a thing to be given. The Guru is a catalytic agent. In his presence the event happens. The event happens within you, through you—but his presence gives you courage. In his presence you can become innocent. His music calms you. His presence lifts you to heights you cannot reach by your own strength. On those heights the vision of truth happens. That state of the vision of truth is called “Samyaktva.”

ऐसा व्यक्ति संतुलित हो जाता है, सम्यक हो जाता है। और जो व्यक्ति सम्यकत्व को उपलब्ध हो जाता है, उसके जीवन की सबसे बड़ी कठिनाई हट गई; दिशा बदल गई, यात्रा का रुख बदल गया। संसार की तरफ उसने पीठ कर ली, और मोक्ष की तरफ उसका मुंह हो गया।

Such a person becomes balanced—samyak. And for one who attains Samyaktva, the greatest difficulty of life is removed; the direction changes—the journey turns. He turns his back to the world—and his face toward Moksha.

आज इतना ही।

Enough for today.

पांच मिनट रुकें, कीर्तन करें, और फिर जाएं...!

Sit for five minutes, sing kirtan—and then go...!