Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
अब सूत्र:
‘जैसे कमल शरद-काल के निर्मल जल को भी नहीं छूता, और अलिप्त रहता है।’
Now the sutra: “As the lotus does not touch even the limpid waters of autumn, remaining unattached.”
कमल को देखा आपने? कमल हमारा बड़ा पुराना प्रतीक है। महावीर बात करते, कृष्ण बात करते, बुद्ध बात करते, उनकी बातों में कितने ही फर्क पड़ते हों; लेकिन कमल जरूर आ जाता है।
Have you seen the lotus? The lotus is our ancient symbol. Whether Mahavira speaks, Krishna speaks, Buddha speaks—their doctrines may differ, but the lotus always appears.
इस मुल्क में तीन बड़े धर्म पैदा हुए, हिंदू, जैन, बौद्ध, और फिर सैकड़ों महत्वपूर्ण संप्रदाय पैदा हुए। लेकिन अब तक एक सदगुरु ऐसा नहीं हुआ जो कमल को भूल गया हो। कमल की बात करनी ही पड़ती है। कुछ मामला है, कुछ एक सबके भीतर, सब धर्मों की आवाज के भीतर दौड़ता हुआ एक स्वर है--चाहे कोई भी हो सिद्धांत। अलिप्तता मार्ग है, इसलिए कमल की बात आ जाती है।
In this land three great religions were born—Hindu, Jain, Buddhist—and then hundreds of significant sects. Yet not one true master has been who forgot the lotus; one has to speak of it. There is something here—a note running through the voice of all religions, however different their doctrines: nonattachment is the path; hence the lotus appears.
भारत के बाहर जिन मुल्कों में कमल नहीं होता, उन मुल्कों के सदगुरुओं को बड़ी कठिनाई रही है। कोई उदाहरण नहीं है उनके पास संन्यासी का, कि संन्यासी का क्या अर्थ है?
संन्यासी का अर्थ है: कमलवत। कमल के पत्ते पर बूंद गिरती है पानी की, पड़ी रहती है, मोती की तरह चमकती है। जैसी पानी में भी कभी नहीं चमकी थी, वैसी कमल के पत्ते पर चमकती है। मोती हो जाती है। जब सूरज की किरण पड़ती है, तो कोई मोती भी क्या; फीका हो जाए, वैसी कमल के पत्ते पर बूंद चमकती है। लेकिन पत्ते को कहीं छूती नहीं, पत्ता अलिप्त ही बना रहता है। ऐसी चमकदार बूंद, ऐसा मोती जैसा अस्तित्व उसका, और पत्ता अलिप्त बना रहता है। भागता भी नहीं छोड़ कर पानी को, पानी में ही रहता है। पानी में ही रहता है, पानी में ही उठता है, पानी के ही ऊपर जाता है और कभी छूता नहीं, अछूता बना रहता है, कुआंरा बना रहता है।
In the lands outside India, where the lotus does not grow, masters have had difficulty: they lacked a ready example of the sannyasi. What does sannyasi mean? It means: lotus-like. A drop of water falls on the lotus leaf and rests there, gleaming like a pearl—more lustrous than it ever was in water—yet it does not touch the leaf; the leaf remains untouched. Such a shining drop, pearl-like in its being—and the leaf remains untouched. The lotus does not run away from water; it lives in water. It grows in water, rises above water, yet never touches, remains untouched, remains virgin.
एक यह अलिप्तता का जो भाव है, यह संसार के बीच संन्यास का अर्थ है। इसलिए कमल प्रतीक हो गया। पर कमल एक और कारण से भी प्रतीक है। मिट्टी से पैदा होता है, गंदे कीचड़ से पैदा होता है। ऊपर उठ जाता है और कमल हो जाता है। कमल में और कीचड़ में कितना फासला है! जितना फासला हो सकता है दो चीजों में। कहां कमल का निर्दोष अस्तित्व! कहां कमल का सौंदर्य! और कहां कीचड़! पर कीचड़ से ही कमल निर्मित होता है।
This sense of nonattachment is the meaning of sannyas in the midst of the world. Therefore the lotus became the symbol. And for another reason too: it is born from mud, from filthy mire, yet it rises above and becomes a lotus. How vast the distance between lotus and mud—the greatest possible between two things! What innocence the lotus has! What beauty! And what is mud! Yet from mud alone the lotus is formed.
इस कारण से भी कमल की बड़ी मीठी चर्चा जारी रही सदियों-सदियों तक। आदमी संसार में पैदा होता है कीचड़ में, पर कमल हो सकता है। कीचड़ में ही पैदा होना पड़ता है। चाहे महावीर हों, चाहे बुद्ध हों, कीचड़ में ही पैदा होते हैं। चाहे आप हों, चाहे कोई हो--सभी को कीचड़ में पैदा होना पड़ता है। संसार कीचड़ है। थोड़े से लोग इस कीचड़ के पार जाते हैं और कमल हो जाते हैं। वे ही लोग इस कीचड़ के पार जाते हैं जो अलिप्तता को साध लेते हैं।
For this reason the sweet talk of the lotus continued through centuries. Man is born in the world—in the mire—but he can become a lotus. One must be born in mud—whether Mahavira or Buddha or you; all are born in mud. The world is mire. A few cross beyond it and become lotuses. Those who cross are the ones who master nonattachment.
अलिप्तता ही कीचड़ के पार जाने की डंडी है। उससे ही वे दूर हो पाते हैं। कीचड़ नीचे रह जाती है, कमल ऊपर आ जाता है। जिस दिन कमल ऊपर आ जाता है, कमल को देख कर कीचड़ की याद भी नहीं आती। कभी कमल आपको दिखाई पड़े, कीचड़ की याद आती है? वह याद भी नहीं आती। इसलिए बड़ी अदभुत घटनाएं घटीं।
Nonattachment is the pole that carries you beyond the mire. By it they get free; the mire remains below, the lotus rises above. And the day the lotus rises, seeing the lotus you don’t even remember the mud. When you see a lotus, do you remember mud? Not even the memory arises. Therefore wondrous notions arose.
जीसस के मानने वाले कहते हैं कि जीसस सामान्य संभोग से पैदा नहीं हुए, कुंआरी मां से पैदा हुए हैं। यह बात बड़ी मीठी है और बड़ी गहरी है। असल में जीसस को देख कर ऐसा नहीं मालूम पड़ता कि दो व्यक्तियों की कामवासना से पैदा हुए हों। कमल को देख कर कहां कीचड़ का खयाल आता है। जीसस को देख कर खयाल नहीं आता कि दो व्यक्ति जानवरों की तरह कामवासना में गुंथ गए हों, और उनके शरीर की बेचैनी, और उनके शरीर की अस्त-व्यस्तता, अराजकता, पशुता और उनके शरीर की वासना की दुर्गंध की कीचड़ से जीसस पैदा हुए।
The followers of Jesus say Jesus was not born of ordinary intercourse, but of a virgin mother. This is sweet and profound. To see Jesus, one does not feel he was born of two people’s lust. Seeing the lotus, who remembers the mud? Seeing Jesus it does not occur that two people, like animals, entangled in lust—bodies restless, disordered, animal-like, the stench of desire—that from such mire Jesus arose.
कमल को देख कर कीचड़ का खयाल ही भूल जाता है। और अगर हमें पता ही न हो कि कीचड़ से कमल पैदा होता है, और जिस आदमी ने कभी कीचड़ न देखी हो और कमल ही देखा हो, वह कहेगा यह असंभव है कि यह कमल और कीचड़ से पैदा हो जाए।
Seeing the lotus, the mud is forgotten. And if we had no knowledge that the lotus is born of mud, if a man had never seen mud and only a lotus, he would say it’s impossible that such a flower be born of mire.
इसलिए जीसस को देख कर अगर लोगों को लगा हो कि ऐसा व्यक्ति कुंआरी मां से ही पैदा हो सकता है, तो वह लगना वैसा ही है, जैसे कमल को देख कर किसी को लगे कि ऐसा कमल जैसा फूल तो मक्खन से ही पैदा हो सकता है, कीचड़ से नहीं। लेकिन मक्खन से कोई कमल पैदा नहीं होता। अभी तक कोई मक्खन कमल पैदा नहीं कर पाया। कमल कीचड़ से ही पैदा होता है। असल में पैदा होने का ढंग कीचड़ में ही संभव है। इसलिए हमने कहा जो एक दफा कमल हो जाता है, फिर वह दुबारा पैदा नहीं होता, क्योंकि दुबारा पैदा होने का कोई उपाय नहीं रहा। अब वह कीचड़ में नहीं उतर सकता है इसलिए दुबारा पैदा नहीं हो सकता। इसलिए हम कहते हैं, उसकी जन्म-जन्म की यात्रा समाप्त हो जाती है, जिस दिन व्यक्ति कमल हो जाता है। कमल तक यात्रा है कीचड़ की। कीचड़ कमल हो सकती है लेकिन फिर कमल कीचड़ नहीं हो सकता। वापस गिरने का कोई उपाय नहीं है।
So, if on seeing Jesus people felt, “Such a one could be born only of a virgin mother,” that feeling is like seeing a lotus and thinking, “Such a flower could only be born of butter, not of mud.” But no lotus is ever born of butter. None has produced a lotus from butter yet. The lotus is born of mud. In truth, the way of birth is only possible in mud. Therefore we say: once one becomes a lotus he is never born again, because there is no way to be born again—he cannot descend into mud, so he cannot be born. Hence we say: the journey of births ends the day one becomes a lotus. Up to the lotus is the journey of mud; mud can become lotus, but lotus cannot become mud again. There is no way to fall back.
इसलिए भी कमल बड़ा मीठा प्रतीक हो गया। अगर हम भारतीय चेतना का, पूर्वीय चेतना का कोई एक प्रतीक खोजना चाहें तो वह कमल है।
For this too the lotus became a sweet symbol. If we were to choose one symbol for Indian or Eastern consciousness, it would be the lotus.
महावीर कहते हैं: ‘जैसे कमल शरद-काल के निर्मल जल को भी नहीं छूता।’
बड़ी मजे की बात कही है। गंदे जल को तो छूता ही नहीं--निर्मल, शरद-काल के निर्मल जल को भी नहीं छूता। जिसको छूने में कोई हर्जा भी न होगा, लाभ भी शायद हो जाए, उसको भी नहीं छूता। छूता ही नहीं। लाभ-हानि का सवाल नहीं है। गंदे और पवित्र का भी सवाल नहीं है। छूना ही छोड़ दिया है। पाप को तो छूता ही नहीं, पुण्य को भी नहीं छूता है।
Mahavira says, “As the lotus does not touch even the limpid waters of autumn…” How delightful the statement! It does not touch dirty water—nor does it touch the limpid, autumn water. Even where there would be no harm in touching, where perhaps there might be benefit—it does not touch. It does not touch at all. It is not a question of profit and loss, nor of impure and pure. Touching itself has been dropped. It does not touch sin, nor does it touch virtue.
‘शरद-काल के निर्मल जल को भी नहीं छूता, जैसे कमल, अलिप्त रहता है। वैसे ही संसार से अपनी समस्त आसक्तियां मिटा कर सब प्रकार के स्नेह-बंधनों से रहित हो जा गौतम!’
“As the lotus does not touch even the limpid waters of autumn, remaining unattached—so, Gautam, erasing all attachments to the world, free yourself from all bonds of affection!”
वह गौतम को कह रहे हैं कि ऐसा ही तू भी हो जा। जहां-जहां हमारा स्नेह है, वहां-वहां स्पर्श है, स्नेह हमारे छूने का ढंग है। जब आप स्नेह से किसी को देखते हैं, छू लिए, चाहे कितने ही दूर हों।
He is telling Gautam: become like this. Wherever we have affection (sneh), there is touch. Affection is our way of touching. When you look at someone with affection, you have touched them—even from far away.
एक आदमी क्रोध से आकर छुरा मार दे आपको, तो भी छूता नहीं है। छुरा आपकी छाती में चला जाए, लहूलुहान हो जाए सब, तो भी आपको छूता नहीं है। दूर है बहुत। और एक आदमी हजारों मील दूर हो और आपकी याद आ जाए स्नेह-सिक्त, तो छू लेता है, उसी वक्त। स्नेह स्पर्श है। जब आप स्नेह से किसी की तरफ देखते हैं, तब आपने अलिंगन कर ही लिया, छू लिया। छूना हो गया। मन छू ही गया।
A man may come in anger and stab you, and still he has not touched you. The knife may enter your chest, there may be blood, yet he has not touched you—he is far away. And another, thousands of miles away, if remembered with love, touches you that very moment. Affection is touch. When you look at someone with affection, you have embraced him; you have touched him—the touch has happened; the mind has touched.
महावीर कहते हैं, जब तक यह स्पर्श चल रहा है बाहर, यह आकांक्षा चल रही है कि किसी का स्पर्श सुख देगा, यही स्नेह का अर्थ है। तब तक व्यक्ति संसार में ही होगा, संन्यास में नहीं हो सकता।
Mahavira says: so long as this outer touching continues, so long as the hope remains that someone else’s touch will give you joy—and that is the very meaning of affection—you will remain in the world; you cannot be a sannyasi.
जब तक कमल कीचड़ को छूने को आतुर है, तब तक दूर कैसे जाएगा, उठेगा कीचड़ से पार कैसे? जब तक कमल खुद ही छूने को आतुर है, तब तक मुक्त कैसे होगा। स्नेह बंधन है। जहां-जहां हम छूने की आकांक्षा से भरते हैं, जहां-जहां हम दूसरे में, दूसरे से सुख पाने की आकांक्षा से भरते हैं, वहां-वहां हम लिप्त हो जाते हैं। असल में, जहां दूसरा महत्वपूर्ण मालूम पड़ता है, वहीं हम लिप्त हो जाते हैं।
So long as the lotus is eager to touch the mud, how will it rise beyond? So long as the lotus itself longs to touch, how will it be free? Affection is a bond. Wherever we are filled with the desire to touch, wherever we are filled with the hope of getting joy from another, there we become entangled. Wherever the “other” seems important, there we are caught.
जहां दूसरे पर ध्यान जाता है, वहीं हम लिप्त हो जाते हैं। आपका ध्यान चारों तरफ तलाश करता रहता है कि किसको देखें, किसको छुएं। आपका ध्यान चारों तरफ दौड़ता रहता है। जैसे आक्टोपस के पंजे चारों तरफ ढूंढते रहते हैं किसी को पकड़ने को। आपका ध्यान आपकी सारी इंद्रियों से बाहर जाकर तत्पर रहता है, किसको छुएं! आप अपने को रोकते होंगे, सम्हालते होंगे। जरूरी है, उपयोगी है, सुविधापूर्ण है। लेकिन आपका ध्यान भागता रहता है चारों तरफ। आप अपने मन की खोज करेंगे तो पाएंगे कि कहां-कहां आप लिप्त हो जाना चाहते हैं, कहां-कहां आप छू लेना चाहते हैं।
Your attention keeps searching all around for whom to see, whom to touch. Your attention runs in all directions. Like an octopus, your tentacles seek to grasp. Through all your senses your attention keeps going out, eager to touch someone. You may restrain yourself, manage yourself—that’s necessary, useful, convenient—but your attention keeps running everywhere. If you search your mind you will find where you want to get entangled, where you want to touch.
यह जो भागता हुआ, चारों तरफ बहता हुआ मन है आपका, यह जो सारे संसार को छू लेने के लिए आतुर मन है आपका, वायरन ने कहीं कहा है कि एक स्त्री से नहीं चलेगा, मन तो सारी स्त्रियों को ही भोग लेना चाहता है। रिल्के ने अपने एक गीत में एक कड़ी लिखी है और कहा है कि यह नहीं है कि एक स्त्री को मैं मांगता हूं। एक स्त्री के द्वारा मैं सारी स्त्रियों को मांगता हूं। और ऐसा भी नहीं है कि सारी स्त्रियों को भोग लूं तो भी तृप्त हो जाऊंगा। तब भी मांग जारी रहेगी। छूने की मांग है, वह फैलती चली जाती है--स्त्री हो या पुरुष हो, धन हो या मकान हो--वह फैलती चली जाती है।
This mind of yours, running and flowing toward the whole world, eager to touch the whole world—as Byron has said somewhere, “One woman will not do; the mind wants to enjoy all women.” Rilke writes in a poem: “It is not that I ask for one woman—through one woman I ask for all women.” And even if all women were enjoyed, he says, I still would not be satisfied; the demand would continue. This demand to touch spreads—whether it is woman or man, wealth or house—it spreads.
महावीर कहते हैं: ‘अलिप्त हो जा समस्त आसक्तियां मिटा कर, सब तरफ से अपने स्नेह-बंधन को तोड़ ले। यह जो फैलता हुआ वासना का विस्तार है, इसे काट दे।’
Mahavira says: “Become unattached—erase all attachments, cut this expanding web of desire.”
यह कैसे कटेगा?
तो महावीर कहते हैं: ‘गौतम! क्षण मात्र भी प्रमाद मत कर।’
How will it be cut? Mahavira says: “Gautam, do not be negligent even for a moment.”
प्रमाद का अर्थ है: बेहोशी। प्रमाद का अर्थ है: गैर-ध्यानपूर्वक जीना, प्रमत्त, मूर्च्छा में। यह जब-जब भी हम संबंध निर्मित करते हैं स्नेह के, तब-तब मूर्च्छा में ही निर्मित करते हैं। यह कोई होश में निर्मित नहीं करते। होशपूर्वक जो व्यक्ति जीएगा, वह कोई स्नेह के बंधन निर्मित नहीं करेगा। इसका यह मतलब नहीं है कि वह पत्थर हो जाएगा, और उससें प्रेम नहीं होगा। सच तो यह है कि उसी में प्रेम होगा, लेकिन उसका प्रेम अलिप्त होगा। यह कठिनतम घटना है जगत में, प्रेम का और अलिप्त होना!
Negligence (pramāda) means unawareness; it means living inattentively—intoxicated, in a swoon. Whenever we forge bonds of affection, we do so in a swoon. We do not forge them in awareness. One who lives with awareness will not forge bonds of affection. This does not mean he will turn to stone and be without love. The truth is: only he will have love—but his love will be unattached. This is the hardest event in the world: to have love and yet be unattached.
महावीर जब गौतम को यह कह रहे हैं, तो यह बड़ा प्रेमपूर्ण वक्तव्य है कि गौतम, तू ऐसा कर कि तू मुक्त हो जा, कि तू ऐसा कर गौतम कि तू पार हो जाए। इसमें प्रेम तो भारी है, लेकिन स्नेह जरा भी नहीं है, मोह जरा भी नहीं है। अगर गौतम मुक्त नहीं होता तो महावीर छाती पीटकर रोने वाले नहीं हैं। अगर गौतम मुक्त नहीं होता, तो यह कोई महावीर की चिंता नहीं बन जाएगी। अगर गौतम महावीर की नहीं सुनता तो इससे महावीर कोई परेशान नहीं हो जाएंगे।
When Mahavira says this to Gautam, it is an utterance full of love: “Gautam, do this so you become free; do this so you go beyond.” There is abundant love, but not a trace of attachment, not a trace of infatuation. If Gautam does not become free, Mahavira will not beat his chest and weep. If Gautam does not become free, it will not become Mahavira’s worry. If Gautam does not listen, Mahavira will not become disturbed.
महावीर जब गौतम से कह रहे हैं कि तू मुक्त हो जा, और ये करुणापूर्ण वचन बोल रहे हैं, तब वे ठीक कमल की भांति हैं, जिस पर पानी की बूंद पड़ी है। बिलकुल निकट है बूंद, और बूंद को यह भ्रम भी हो सकता है कि कमल ने मुझे छुआ। और मैं मानता हूं, बूंद को होता ही होगा यह भ्रम। क्योंकि बूंद यह कैसे मानेगी कि जिस पत्ते पर मैं पड़ी थी उसने मुझे छुआ नहीं। जिस पत्ते पर मैं रही हूं, जिस पत्ते पर मैं बसी हूं, जिस पत्ते पर मेरा निवास रहा, उस पत्ते ने मुझे नहीं छुआ, यह बूंद कैसे मानेगी! बूंद को यह भ्रम होता ही होगा कि पत्ते ने मुझे छुआ। पत्ता बूंद को नहीं छूता है।
When Mahavira speaks to Gautam—“Be free”—and speaks words soaked in compassion, he is exactly like the lotus on which a drop of water has fallen. The drop is so close that it may well imagine the lotus has touched it. And I say, the drop must have this illusion—how will it believe that the leaf on which it rested did not touch it? The leaf on which I lay, on which I dwelt—how could that leaf not touch me? The drop will surely feel it was touched. But the leaf does not touch the drop.
गौतम को भी लगता होगा कि महावीर मेरे लिए चिंतित हैं। महावीर चिंतित नहीं हैं। महावीर जो कह रहे हैं, इसमें कोई चिंता नहीं है, सिर्फ करुणा है। ध्यान रहे, करुणा अपेक्षारहित प्रेम है। मोह, अपेक्षा से परिपूर्ण प्रेम है। अपेक्षा जहां है वहां स्पर्श हो जाता है। जहां अपेक्षा नहीं है, वहां कोई स्पर्श नहीं होता। प्रमाद है स्पर्श का द्वार, आसक्ति का द्वार, मूर्च्छित।
Gautam too may have felt that Mahavira was concerned for him. Mahavira is not “concerned.” What he says carries no anxiety—only compassion. Remember, compassion is love without expectation. Attachment is love full of expectation. Where there is expectation, there is touch. Where there is no expectation, there is no touch. Negligence is the door of touch, the door of attachment—the swoon.
कभी आपने खयाल किया, जब आप किसी के प्रेम में पड़ते हैं तो होश में नहीं रह जाते। बेहोशी पकड़ लेती है। बायोलॉजिस्ट कहते हैं कि इसका कारण ठीक वैसा ही है, जैसा शराब पीकर आपके पैर डगमगाने लगते हैं, वैसा ही है। या एल.एस.डी. मारिजुआना लेकर जगत बहुत रंगीन मालूम होने लगता है। एक साधारण सी स्त्री या एक साधारण सा पुरुष, जब आप उसके प्रेम में पड़ जाते हैं, तो एकदम अप्सरा हो जाती है, देवता हो जाता है।
Have you ever noticed? When you fall in love you do not remain conscious—unconsciousness seizes you. Biologists say the cause is the same as when you drink wine and your feet stagger—or when you take LSD or marijuana and the world turns very colorful. An ordinary woman or an ordinary man—when you fall in love, she suddenly becomes a celestial nymph, he becomes a god.
एक साधारण सी स्त्री अचानक, जिस दिन आप प्रेम में पड़ जाते हैं। कल भी इस रास्ते से गुजरी थी, परसों भी इस रास्ते से गुजरी थी, हो सकता है, बचपन से आप उसे देखते रहे हों, और कभी नहीं सोचा था कि यह स्त्री अप्सरा है। अचानक एक दिन कुछ हो जाता है आपके भीतर। आपको भी पता नहीं चलता क्या होता है, और एक स्त्री अप्सरा हो जाती है। उस स्त्री का सब-कुछ बदल जाता है, मेटामार्फोसिस हो जाती है। उस स्त्री में आपको वह सब दिखाई पड़ने लगता है, जो आपको कभी दिखाई नहीं पड़ा था। सारा संसार उस स्त्री के आस-पास, इर्द-गिर्द इकट्ठा हो जाता है। सारे सपने उस स्त्री में पूरे होते मालूम होने लगते हैं। सारे कवियों की कविताएं एकदम फीकी पड़ जाती हैं, यह स्त्री काव्य हो जाती है।
An ordinary woman—yesterday she passed this way, the day before too; perhaps you have seen her since childhood and never thought she was a nymph. Suddenly, one day something happens within—you don’t even know what—and a woman becomes a celestial being. Everything about her changes—a metamorphosis. You begin to see in her what you had never seen. The whole universe seems gathered around her. All your dreams seem to be fulfilled in her. All the poets’ poetry goes pale—this woman becomes poetry.
क्या हो जाता है?
बायोलॉजिस्ट कहते हैं कि आपके शरीर में भी सम्मोहित करने के केमिकल्स हैं। कोई आदमी ऊपर से एल.एस.डी. लेता है, एल.एस.डी. लेने से ही; जब हक्सले ने एल.एस.डी. लिया तो जिस कुर्सी के सामने बैठा था, वह कुर्सी एकदम इंद्रधनुषी रंगों से भर गई। लिया एल.एस.डी., भीतर एक केमिकल डाला, उससे सारी आंखें आच्छादित हो गईं। कुर्सी--साधारण कुर्सी, जिसको उसने कभी ध्यान ही नहीं दिया था, जो उसके घर में सदा से थी, वह उसके सामने रखी थी--उस कुर्सी में से रंग-बिरंगी किरणें निकलने लगीं। वह कुर्सी एक इंद्रधनुष बन गई।
What has happened? Biologists say: your body secretes hypnotic chemicals. A man may take LSD from outside—when Huxley took LSD, the chair he sat before became suffused with iridescent colors. A chemical went inside, ran in the blood, and veiled his eyes. That ordinary chair, always in his house, never noticed—began to emit rainbow rays. It became a rainbow.
हक्सले ने लिखा है, कि उस कुर्सी से सुंदर कोई चीज ही नहीं थी उस क्षण में। ऐसा मैंने कभी देखा ही नहीं था। हक्सले ने लिखा है कि क्या कबीर ने जाना होगा अपनी समाधि में, क्या इकहार्ट को पता चला होगा, जब वह कुर्सी ऐसी रंगीन हो गई, स्वर्गीय हो गई। देवताओं के स्वर्ग की कुर्सियां फीकी पड़ गईं। सारा जगत ओछा मालूम पड़ने लगा।
Huxley wrote: in that moment nothing could be more beautiful. “Had Kabir known in his samadhi, had Eckhart known?”—so Huxley wondered—“when a chair becomes so radiant, heavenly, that the chairs of the gods grow dull.” The whole world looked petty.
क्या हो गया उस कुर्सी को? उस कुर्सी को कुछ नहीं हुआ। कुर्सी अब भी वही है। हक्सले को कुछ हो गया। हक्सले को भीतर कुछ हो गया। वह जो भीतर केमिकल गया है, खून में दौड़ गया है, उसने हक्सले की मनोदशा बदल दी। हक्सले अब सम्मोहित है। अब यह कुर्सी अप्सरा हो गई। छह घंटे बाद जब नशा उतर गया एल.एस.डी. का, कुर्सी वापस कुर्सी हो गई। कुर्सी, कुर्सी थी ही; हक्सले वापस हक्सले हो गए। फिर कुर्सी साधारण है।
What happened to the chair? Nothing. The chair is still the same. Something happened to Huxley. A chemical inside changed his state of mind. Huxley became hypnotized. Now the chair became a nymph. Six hours later, when the LSD wore off, the chair returned to being a chair; the chair was always a chair. Huxley became Huxley again. The chair became ordinary.
इसलिए हनीमून के बाद अगर स्त्री साधारण हो जाए, पुरुष साधारण हो जाए तो घबड़ाना मत। कुर्सी, कुर्सी हो गई। कोई आदमी सुहागरात में ही जिंदगी बिताना चाहे तो गलती में है। पूरी रात भी सुहागरात हो जाए तो जरा कठिन है। कब नशा टूट जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता।
Therefore, if after the honeymoon the woman becomes ordinary, the man becomes ordinary—don’t panic. The chair has become a chair again. If someone wants to live his whole life on the wedding night, he is mistaken. Even one whole night being a wedding night is difficult—who knows when the intoxication will break?
मुल्ला नसरुद्दीन स्टेशन पर खड़ा था। पत्नी को विदा कर रहा था। गाड़ी छूट गई। किसी परिचित ने पूछा कि नसरुद्दीन! पत्नी कहां जा रही है?
मुल्ला ने कहा: हनीमून पर, सुहागरात पर।
मित्र थोड़ा हैरान हुआ। उसने कहा: क्या कहते हो? तुम्हारी ही पत्नी है न?
मुल्ला ने कहा: मेरी ही है।
तो अकेली कैसे जा रही है हनीमून पर?
मुल्ला ने कहा: हम पिछले साल हनीमून पर हो आए, यह सस्ता भी था, अलग-अलग जाना, सुविधापूर्ण भी था।
Mulla Nasruddin was at the station, seeing his wife off. The train left. An acquaintance asked, “Nasruddin, where is your wife going?” Mulla said, “On a honeymoon.” The friend was startled: “What are you saying? She is your own wife, isn’t she?” Mulla said, “She is.” “Then how is she going on a honeymoon alone?” Mulla said, “We went last year—this way it was cheaper, and more convenient, to go separately.”
दो-तीन बातें समझनी चाहिए। एक, आपके प्रश्र्न पर निर्भर होता है कि उत्तर चेतना से दिया जा सकता है या स्मृति से। यदि आपका प्रश्र्न बाह्य-जगत से संबंधित है तो चेतना से उत्तर देने का कोई भी उपाय नहीं है। न महावीर दे सकते हैं, न बुद्ध दे सकते हैं, न कोई और दे सकता है। चेतना से तो उत्तर चेतना के संबंध में पूछे गए प्रश्र्न का ही हो सकता है। अगर महावीर से जाकर पूछें कि कार पंक्चर हो जाती हो तो कैसे ठीक करनी है, तो इसका उत्तर चेतना से नहीं आ सकता। महावीर की स्मृति में हो तो ही आ सकता है।
A few things need to be understood. First, it depends on your question whether the answer can be given from consciousness or from memory. If your question pertains to the outer world, there is no way to answer it from consciousness. Neither Mahavira nor Buddha nor anyone else can do that. From consciousness one can answer only questions related to consciousness. If you go to Mahavira and ask how to fix a punctured tire, that answer cannot come from consciousness. It can come only if it exists in Mahavira’s memory.
बाह्य-जगत को जानने का सूचनाओं के अतिरिक्त कोई भी उपाय नहीं है। और ठीक ऐसा ही अंतर-जगत को जानने का सूचनाओं के द्वारा कोई उपाय नहीं है। बाहर का जगत जाना जाता है इनफर्मेशन से, सूचनाओं से, और भीतर का जगत नहीं जाना जाता है सूचनाओं से। इसलिए अगर कोई व्यक्ति बाहरी तथ्यों के संबंध में चेतना से उत्तर दे तो वे वैसे ही गलत होंगे जैसे कोई चेतना के संबंध में शास्त्रों से पाई गई सूचनाओं से उत्तर दे। वे दोनों ही गलत होंगे।
There is no way to know the outer world except through information. And just so, there is no way to know the inner world through information. The outer is known by information; the inner is not. Therefore, if someone answers questions about outer facts from consciousness, those answers will be as wrong as someone answering questions about consciousness from scriptural information. Both will be wrong.
हम दोनों तरह की भूल करने में कुशल हैं। हमने सोचा कि चूंकि महावीर या बुद्ध, कृष्ण ज्ञान को उपलब्ध हो चुके हैं, इसलिए अब बाहर के जगत के संबंध में भी उनसे जो हम पूछेंगे, वह भी विज्ञान होने वाला है। वहां हमसे भूल हुई, इसलिए हम विज्ञान को पैदा नहीं कर पाए।
We are adept at committing both errors. We imagined that since Mahavira or Buddha or Krishna attained knowing, therefore whatever we ask them about the outer world will also be science. There we made a mistake, and so we did not give birth to science.
विज्ञान पैदा करना है तो भीतर पूछने का कोई उपाय नहीं है, बाहर के जगत से ही पूछना पड़ेगा। अगर पदार्थ के संबंध में कुछ जानना है तो पदार्थ से पूछना पड़ेगा। वृक्षों के संबंध में कुछ जानना है तो वृक्षों में ही खोजना पड़ेगा। लेकिन हमने इस मुल्क में ऐसा समझा कि जो आत्मज्ञानी हो गया, वह सर्वज्ञ हो गया। इसलिए हमने विज्ञान को कोई जन्म न दिया और हम सारी दुनिया में पिछड़ गए।
If science is to be created, there is no method of inquiring within; one has to inquire of the outer world itself. If you want to know about matter, you must ask matter. If you want to know about trees, you must search among trees. But in this land we believed that one who knows the Self knows everything. Therefore, we did not give birth to science, and we fell behind the world.
महावीर जो भी कहते हैं अंतस के संबंध में, वह उनकी चेतना से आया है। लेकिन महावीर भी जो बाहर के जगत के संबंध में कहते हैं, वे सूचनाएं हैं। इसलिए एक और बात समझ लेनी चाहिए।
वे सूचनाएं जो महावीर बाहर के जगत के संबंध में देते हैं, कल गलत हो सकती हैं। क्योंकि महावीर के समय तक बाहर के जगत के संबंध में जो सूचनाएं थीं, वही महावीर देते थे। फिर सूचनाएं बदलेंगी, विज्ञान तो रोज बढ़ता है, बदलता है। नई खोज होती है। तो महावीर ने भी जो बाहर के जगत के संबंध में कहा है, वह कल गलत हो जाएगा। उस कारण महावीर गलत नहीं होते। महावीर तो उसी दिन गलत होंगे जो उन्होंने भीतर के संबंध में कहा है, जब गलत हो जाए। इससे बड़ी तकलीफ होती है।
Whatever Mahavira says concerning the inner comes from his consciousness. But what he says about the outer world is information. So understand one more thing: the information Mahavira gives about the outer world may be wrong tomorrow. For up to Mahavira’s time, whatever information existed about the outer world, that is what he conveyed. Later that information changed—science grows and changes every day; new discoveries happen. So what Mahavira said about the outer world will become wrong tomorrow. That does not make Mahavira wrong. Mahavira would be wrong only if what he said about the inner turned out to be wrong. That is what causes real difficulty.
जीसस ने उस समय जो उपलब्ध सूचनाएं थीं, उसके संबंध में बातें कही हैं। कहा कि जमीन चपटी है। क्योंकि उस समय तक यही सूचना थी। जीसस भी नहीं जान सकते कि जमीन गोल है। फिर ईसाइयत बड़ी मुश्किल में पड़ गई। जब पता चला कि जमीन गोल है और जमीन चपटी नहीं है तो बड़ा संकट आया। तो ईसाइयत ने पूरी कोशिश की कि जमीन चपटी ही है, क्योंकि जीसस ने कहा है। और जीसस गलत तो कह ही नहीं सकते। इसमें डर था। अगर जीसस एक बात गलत कह सकते हैं तो फिर दूसरी भी गलत हो सकती है, यह संदेह था।
अगर जीसस इतनी गलत बात कह सकते हैं कि जमीन चपटी है गोल की बजाय, तो क्या भरोसा? ईश्र्वर के संबंध में जो कहते हैं, आत्मा के संबंध में कहते हैं, वह भी गलत कहते हों। जब किसी की एक बात गलत हो जाए तो दूसरी बातों पर भी संदेह निर्मित हो जाता है। इसलिए ईसाइयत ने भरसक कोशिश की कि जो जीसस ने कहा है, सभी सही है। लेकिन उसका परिणाम घातक हुआ। क्योंकि विज्ञान ने जो सिद्ध किया, हजार जीसस भी कहें, उसको गलत नहीं किया जा सकता।
Jesus, too, spoke in keeping with the information available in his time. He said the earth is flat—because that was the information then. Jesus could not have known that the earth is round. Then Christianity was thrown into great trouble. When it became known that the earth is round and not flat, a crisis arose. Christianity tried its utmost to maintain that the earth is flat, because Jesus had said so—and Jesus cannot be wrong. The fear was this: if Jesus can be wrong in one matter, then he could be wrong in another—this suspicion. If Jesus can say something as wrong as that the earth is flat rather than round, then what trust can we have? What he says about God, about the soul—could that be wrong too? When one statement is found wrong, doubts arise about the rest. So Christianity tried its best to insist that everything Jesus said is true. But the result was disastrous. Because once science has established something, even a thousand Jesuses cannot undo it.
गैलीलियो को सजा दी जाए, सताया जाए, इससे कोई अंतर नहीं पड़ता, तथ्य को झुठलाया नहीं जा सकता। और तब आखिर में, मजबूरी में ईसाइयत को मानना पड़ा कि जमीन गोल है। तब ईसाइयों के मन में ही संदेह उठना शुरू हो गया कि फिर क्या होगा! जीसस जो कहते हैं और चीजों के संबंध में, कहीं वह भी तो गलत नहीं है!
Punish Galileo, persecute him—it changes nothing. Facts cannot be falsified. In the end, out of compulsion, Christianity had to accept that the earth is round. Then in the minds of Christians doubts began to arise: what now? Might Jesus be wrong in other matters too?
महावीर के मानने वाले सोचते हैं कि महावीर ने कहा है कि चंद्रमा देवताओं का आवास है। उस समय तक ऐसी बाहरी जानकारी थी। उस समय तक जो श्रेष्ठतम जानकारी थी, वह महावीर ने दी है। लेकिन यह महावीर के कहने की वजह से सच नहीं होती। यह तो वैज्ञानिक तथ्य है, बाहर का तथ्य है। इसमें महावीर क्या कहते हैं, सिर्फ उनके कहने से सही नहीं होता।
Mahavira’s followers believe that he said the moon is the abode of gods. At that time, that was the external information. He conveyed the best information available then. But it does not become true because Mahavira said it. It is a scientific matter, an external fact. What Mahavira says does not make it true.
अब जैन मुनि तकलीफ में पड़ गए हैं। क्योंकि चांद पर आदमी उतर गया है, कोई देवता नहीं है। तो अब जैन मुनि उसी दिक्कत में पड़ गए हैं जिस दिक्कत में ईसाइयत पड़ गई थी। अब क्या करें? तो अब वे सिद्ध करने की कोशिश कर रहे हैं! सिद्ध करने की तीन-चार कोशिशें हैं, वह पिटी-पिटाई हैं, वही कोशिशें की जाती हैं। पहली तो यह, कि यह चांद वह चांद ही नहीं है, एक यह कोशिश है। तो कौन सा चांद है? दूसरी यह कोशिश की जा रही है कि इस चांद पर वैज्ञानिक उतरे ही नहीं हैं, यह झूठ है, यह अफवाह है। यह भी पागलपन है। तीसरी कोशिश यह की जा रही है कि वे उतर तो गए हैं--एक जैन मुनि कोशिश कर रहे हैं--वे उतर तो गए हैं, अफवाह भी नहीं है, चांद भी यही है, लेकिन वे चांद पर नहीं उतरे हैं। चांद के पास देवी-देवताओं के जो बड़े-बड़े यान, उनके बड़े-बड़े रथ, विराटकाय रथ और यान ठहरे रहते हैं चांद के आस-पास, उन पर उतर गए हैं। उसी को वे समझ रहे हैं कि चांद है।
Now Jain monks are in difficulty because man has landed on the moon and there are no gods there. So the Jain monks are in the same predicament Christianity was in. What to do now? They are trying to prove their point. There are three or four stock attempts—they are stale, but still used. First: “This moon is not that moon.” Then which moon is it? Second: “No scientist has landed there; it is a hoax, a rumor.” That too is madness. Third: they say, “They did land—one Jain monk argues—yes, they landed; it is no hoax; and this is the same moon, but they did not land on the moon itself. Around the moon are the immense chariots and craft of the gods; they landed on those, and mistook them for the moon.”
यह सब पागलपन है। लेकिन इस पागलपन के पीछे तर्क है। तर्क यह है कि अगर महावीर की यह बात गलत होती है, तो बाकी बातों का क्या होगा? तो मैं आपसे कहना चाहता हूं, महावीर, बुद्ध या कृष्ण किसी ने भी बाहर के जगत के संबंध में जो भी कहा है, वह उस समय तक की उपलब्ध जानकारी में जो श्रेष्ठतम था, वही कहा है। वह उस समय तक जो सत्यतर था, वही कहा है। लेकिन, बाहर की जानकारी रोज बढ़ती चली जाती है। और आज नहीं कल, महावीर और बुद्ध से आगे बात निकल जाएगी। जब आगे बात निकल जाएगी तो भक्त को, अनुयायी को परेशान होने की जरूरत नहीं है। एक विभाजन साफ कर लेना चाहिए। वह विभाजन यह कि महावीर ने जो बातें बाहर के जगत के संबंध में कही हैं, वे सूचनाएं हैं। और महावीर ने जो अंतस-जगत के संबंध में बातें कही हैं, वे अनुभव हैं।
All this is madness. But there is a logic behind it: if Mahavira is wrong on this point, what about the rest? So I want to tell you: whatever Mahavira, Buddha, or Krishna said about the outer world was the best available at their time—the truest then. But outer information grows day by day. So sooner or later, matters will go beyond Mahavira and Buddha. When that happens, the devotee or follower need not be troubled. One clear division must be kept: what Mahavira has said about the outer world is information; what he has said about the inner world is experience.
उचित होगा कि हम आर्मस्ट्रांग की बात मान लें चांद के संबंध में, बजाय महावीर की बात के। हम आइंस्टीन की बात मान लें पदार्थ के संबंध में, बजाय कृष्ण के। उसका कारण यह है कि बाहर के जगत में जो खोज चल रही है वह खोज रोज बढ़ती चली जाएगी। आज मैं आपसे जो बातें कह रहा हूं, उसमें जब भी मैं बाहर के जगत के संबंध में कुछ कहता हूं तो वह आज नहीं कल गलत हो जाएगा। गलत हो जाएगा, उससे ज्यादा ठीक खोज लिया जाएगा। लेकिन तब भी जो मैं भीतर के जगत के संबंध में कह रहा हूं, वह गलत नहीं हो जाएगा। वह मैं अपने अनुभव से कह रहा हूं।
It is appropriate that we accept Armstrong regarding the moon rather than Mahavira, and accept Einstein regarding matter rather than Krishna. Because the search in the outer world keeps advancing daily. Even what I am telling you today—whenever I speak about the outer world—today or tomorrow it will be found wanting; something more accurate will be discovered. But what I say about the inner world will not become wrong; that I say from my own experience.
सूचना और ज्ञान का अगर यह फासला हम न रख पाए तो आज नहीं कल, बुद्ध, महावीर, कृष्ण सब नासमझ मालूम होने लगेंगे। यह फासला रखना जरूरी है।
If we fail to maintain this distinction between information and knowing, then sooner or later Buddha, Mahavira, Krishna will all begin to seem unintelligent. Keeping this distance is essential.
आपके प्रश्र्न पर निर्भर करता है कि मैं उत्तर कहां से दे रहा हूं। कुछ उत्तर तो केवल स्मृति से ही दिए जा सकते हैं। क्योंकि बाहर के संबंध में स्मृति ही होती है, ज्ञान नहीं होता है। भीतर के संबंध में ज्ञान होता है, स्मृति नहीं होती। तो आप क्या पूछते हैं, इस पर निर्भर करता है।
It depends on your question where I am answering from. Some answers can only be given from memory, because regarding the outer there is memory, not knowing. Regarding the inner there is knowing, not memory. So it depends on what you ask.
दूसरी बात पूछते हैं कि ‘अगर भीतर का ज्ञान हो गया हो, तो फिर शास्त्र, साहित्य, पुस्तक, इसका क्या प्रयोजन है?’
You ask a second thing: “If inner knowing has happened, then what is the purpose of scriptures, literature, books?”
इसका प्रयोजन है, आपके लिए, मेरे लिए नहीं। आज मेरे पास कोई आ जाता है पूछने, या महावीर के पास, या बुद्ध के पास कोई जाता था पूछने, चांद के संबंध में, तो महावीर कुछ कहते थे। महावीर को कोई प्रयोजन नहीं है चांद से, लेकिन जो पूछने आया था, उसका प्रयोजन है। लेकिन इसे भी कहने की क्या जरूरत है?
They have a purpose—for you, not for me. Today someone comes to me to ask—or someone would go to Mahavira or Buddha to ask—about the moon, and Mahavira would say something. Mahavira has no use for the moon, but the one who came asking does. But why say even this?
कारण हैं। मेरे पास ऐसे लोग आते हैं। कोई फ्रायड को पढ़ कर विक्षिप्त हुआ जा रहा है, तो वह मेरे पास आता है। जब तक मैं फ्रायड के संबंध में उसे कुछ न कह सकूं तब तक उससे मेरा कोई सेतु निर्मित नहीं होता। जब उसे यह समझ में आ जाता है कि मैं फ्रायड को समझता हूं, तभी आगे चर्चा हो पाती है, तभी आगे बात हो पाती है। मेरे पास कोई आदमी आइंस्टीन को समझ कर आता है, और अगर मैं पिटी-पिटाई तीन हजार साल पुरानी फिजिक्स की बातें उससे कहूं, तो मैं तत्काल ही व्यर्थ हो जाता हूं। आगे कोई संबंध ही नहीं जुड़ पाता। अगर मुझे उसे कोई भी आंतरिक सहायता पहुंचानी है तो उसे मैं बाहर के जगत में उतना तो कम से कम जानता ही हूं, जितना वह जानता है, इतना भरोसा दिलाना अत्यंत आवश्यक है। इस भरोसे के बिना उससे गति नहीं हो पाती, उससे संबंध नहीं बन पाता।
There are reasons. People come to me: someone has read Freud and is losing his sanity; he comes. Until I can say something to him regarding Freud, no bridge is built between us. Only when he sees that I understand Freud can the discussion proceed. Someone comes having grasped Einstein; if I speak to him in the stale physics of three thousand years ago, I become useless immediately. No relationship can be formed further. If I am to offer him any inner help, it is absolutely necessary to assure him that I know at least as much about the outer world as he knows. Without that trust, there is no movement, no connection.
आज साधुओं-संन्यासियों से आम आदमी का जो संबंध टूट गया है, उसका कारण यह है कि आम आदमी उनसे ज्यादा जानता है बाहर के जगत के संबंध में। और जब आम आदमी भी उनसे ज्यादा जानता है तो यह भरोसा करना आदमी को मुश्किल होता है कि जिन्हें बाहर के जगत के संबंध में भी कुछ पता नहीं, वे भीतर के संबंध में कुछ जानते होंगे। आज हालत यह है कि आपका साधु आपसे कम जानकार है। महावीर के वक्त का साधु आम आदमी से ज्यादा जानकार था।
Today the link between ordinary people and monks/renunciates has snapped, because the ordinary person knows more about the outer world than they do. And when even ordinary people know more than they do, it becomes difficult to trust that those who know nothing of the outer could know anything of the inner. In Mahavira’s time, the monk knew more than the layman.
आपसे अगर कोई भी संबंध निर्मित करना है, तो पहले तो आपका जो बाह्य ज्ञान है, उससे ही संबंध जुड़ता है और जब तक मैं आपके बाह्य ज्ञान को व्यर्थ न कर दूं तब तक भीतर की तरफ इशारा असंभव है। अपने लिए नहीं पढ़ता हूं, आपके लिए पढ़ता हूं। उसका पाप आपको लगेगा, मुझको नहीं।
If any relationship is to be formed with you, first it is formed through your outer knowledge. And until I render your outer knowledge futile, pointing toward the inner is impossible. I do not read for myself; I read for you. Its sin will attach to you, not to me.
और यह, मैं ऐसा कर रहा हूं, ऐसा नहीं है। बुद्ध या महावीर या कृष्ण सभी को यही करना पड़ा है। करना ही पड़ेगा। अगर कृष्ण अर्जुन से कम जानते हों बाहर के जगत के संबंध में, तो बात आगे नहीं चल सकती। अगर महावीर गौतम से कम जानते हों बाहर के जगत के संबंध में तो बात आगे नहीं चल सकती। महावीर गौतम से ज्यादा जानते हैं। आपको पता होना चाहिए, गौतम महावीर का प्रमुख शिष्य है, जिसका नाम इस सूत्र में आया है। उसके संबंध में थोड़ा समझना अच्छा होगा, ताकि सूत्र समझा जा सके।
And it is not only that I do this. Buddha or Mahavira or Krishna—all had to do the same; they must. If Krishna knew less than Arjuna about the outer world, their dialogue could not proceed. If Mahavira knew less than Gautam about the outer world, it could not proceed. Mahavira knew more than Gautam. You should know: Gautam is Mahavira’s chief disciple, whose name appears in this sutra. It will be good to understand a little about him, so the sutra can be understood.
गौतम उस समय का बड़ा पंडित था। हजारों उसके शिष्य थे, जब वह महावीर को मिला, उसके पहले। वह एक प्रसिद्ध ब्राह्मण था। महावीर से विवाद करने ही आया था। गौतम, महावीर से विवाद करने ही आया था। महावीर को पराजित करने ही आया था। अगर महावीर के पास गौतम से कम जानकारी हो, तो गौतम को रूपांतरित करने का कोई उपाय नहीं था। गौतम पराजित हुआ महावीर की जानकारी से। और गौतम ज्ञान से पराजित नहीं हो सकता था, क्योंकि ज्ञान का तो कोई सवाल ही नहीं था। जानकारी से ही पराजित हो सकता था। जानकारी ही उसकी संपदा थी। जब महावीर से वह जानकारी में हार गया, गिर गया, तभी उसने महावीर की तरफ श्रद्धा की आंख से देखा। और तब महावीर ने कहा कि अब मैं तुझे वह कहूंगा, जिसका तुझे कोई पता ही नहीं है। अभी तो मैं वह कह रहा था जिसका तुझे पता है। मैंने तुझसे जो बातें कहीं हैं वह तेरे ज्ञान को गिरा देने के लिए, अब तू अज्ञानी हो गया। अब तेरे पास कोई ज्ञान नहीं है। अब मैं तुझसे वे बातें कहूंगा जिससे तू वस्तुतः ज्ञानी हो सकता है। क्योंकि जो ज्ञान विवाद से गिर जाता है, उसका क्या मूल्य है? जो ज्ञान तर्क से कट जाता है, उसका क्या मूल्य है?
Gautam was a great scholar of his time. He had thousands of disciples even before meeting Mahavira. He was a renowned Brahmin. He came to Mahavira to debate, to defeat him. If Mahavira had had less information than Gautam, there would have been no way to transform Gautam. Gautam was defeated by Mahavira’s information. He could not have been defeated by knowing, because knowing was not yet in question. He could be defeated only by information, for information was his wealth. When he was defeated, he fell; only then did he look at Mahavira with eyes of reverence. And then Mahavira said, “Now I will tell you that of which you have no idea. Until now I was saying what you already knew. I spoke to bring down your knowledge; now you have become ignorant. Now you have no knowledge. Now I shall tell you that by which you can truly become a knower. For what is the worth of knowledge that falls in debate? What is the worth of knowledge that is cut by argument?”
गौतम महावीर के चरणों में गिर गया, उनका शिष्य बना। गौतम इतना प्रभावित हो गया महावीर से कि आसक्त हो गया, महावीर के प्रति मोह से भर गया। गौतम महावीर का प्रमुखतम शिष्य है, प्रथम शिष्य, श्रेष्ठतम। उनका पहला गणधर है। उनका पहला संदेशवाहक है। लेकिन गौतम ज्ञान को उपलब्ध नहीं हो सका। गौतम के पीछे हजारों-हजारों लोग दीक्षित हुए और ज्ञान को उपलब्ध हुए, और गौतम ज्ञान को उपलब्ध नहीं हो सका। गौतम महावीर की बातों को ठीक-ठीक लोगों तक पहुंचाने लगा, संदेशवाहक हो गया। जो महावीर कहते थे, वही लोगों तक पहुंचाने लगा। उससे ज्यादा कुशल संदेशवाहक महावीर के पास दूसरा न था। लेकिन वह ज्ञान को उपलब्ध न हो सका। वह उसका पांडित्य बाधा बन गया। वह पहले भी पंडित था, वह अब भी पंडित था। पहले वह महावीर के विरोध में पंडित था, अब वह महावीर के पक्ष में पंडित हो गया। अब महावीर जो जानते थे, जो कहते थे, उसे उसने पकड़ लिया और उसका शास्त्र बना लिया। वह उसी को दोहराने लगा। हो सकता है, महावीर से भी बेहतर दोहराने लगा हो। लेकिन ज्ञान को उपलब्ध नहीं हुआ, वह पंडित ही रहा। उसने जिस तरह बाहर की जानकारी इकट्ठी की थी, उसी तरह उसने भीतर की जानकारी भी इकट्ठी कर ली। यह भी जानकारी रही, यह भी ज्ञान न बना।
Gautam fell at Mahavira’s feet and became his disciple. He was so affected that he became attached—filled with infatuation for Mahavira. Gautam is the foremost disciple, the first, the most excellent—Mahavira’s first ganadhar, his first messenger. But Gautam could not attain knowing. Thousands came after Gautam, were initiated, and attained; yet Gautam did not. His scholarship became his obstacle. He had been a pundit before; he remained a pundit now. Earlier he was a pundit in opposition to Mahavira; now he became a pundit on Mahavira’s side. He grasped what Mahavira knew and said, made it into scripture, and repeated it—perhaps even better than Mahavira. But he did not attain; he remained a pundit. As he had gathered outer information, likewise he gathered inner information. That too remained information; it did not become knowing.
गौतम बहुत रोता था। वह महावीर से बार-बार कहता था, मेरे पीछे आए लोग, मुझसे कम जानने वाले लोग, साधारण लोग, मेरे जो शिष्य थे वे, आपके पास आकर ज्ञान को उपलब्ध हो गए। यह दीया मेरा कब जलेगा? यह ज्योति मेरी कब पैदा होगी? मैं कब पहुंच पाऊंगा?
Gautam wept often. Again and again he would tell Mahavira, “Those who came after me, who knew less than I, ordinary people—even my own disciples—came to you and attained knowing. When will my lamp be lit? When will this flame arise in me? When will I arrive?”
जिस दिन महावीर की अंतिम घड़ी आई, उस दिन गौतम को महावीर ने पास के गांव में संदेश देने भेजा था। गौतम लौट रहा है गांव से संदेश देकर, तब राहगीर ने रास्ते में खबर दी कि महावीर निर्वाण को उपलब्ध हो गए। गौतम वहीं छाती पीट कर रोने लगा, सड़क पर बैठ कर। और उसने राहगीरों से पूछा कि वह निर्वाण को उपलब्ध हो गए? मेरा क्या होगा? मैं इतने दिन तक उनके साथ भटका, अभी तक मुझे तो वह किरण मिली नहीं। अभी तो मैं सिर्फ उधार, वे जो कहते थे, वही लोगों को कहे चला जा रहा हूं। मुझे वह हुआ नहीं, जिसकी वे बात करते थे। अब क्या होगा? उनके साथ न हो सका, उनके बिना अब क्या होगा। मैं डूबा, मैं भटका। अब मैं अनंतकाल तक भटकूंगा। वैसा शिक्षक अब कहां? वैसा गुरु अब कहां मिलेगा? क्या मेरे लिए भी उन्होंने कोई संदेश स्मरण किया है, और कैसी कठोरता की उन्होंने मुझ पर? जब जाने की घड़ी थी तो मुझे दूर क्यों भेज दिया?
On Mahavira’s final day, he had sent Gautam to a nearby village with a message. Gautam was returning after delivering it when a wayfarer told him on the road, “Mahavira has attained nirvana.” Gautam sat down in the road, beating his chest and weeping. He asked the travelers, “He has attained nirvana? What will become of me? I have wandered with him all this time and have not yet received that ray. Until now, I have only been passing on, on loan, what he used to say. That which he spoke of has not happened in me. What will happen now? If I could not do it while with him, what will happen without him? I am drowned, I am lost. Now I will wander for eternity. Where will I find such a teacher again, such a guru? Did he remember any message for me—and how hard he was with me! When it was time to go, why did he send me away?”
तो राहगीरों ने यह सूत्र उसको कहा है। यह जो सूत्र है, राहगीरों ने कहा है। राहगीरों ने कहा: कि तेरा उन्होंने स्मरण किया और उन्होंने कहा है कि गौतम को यह कह देना। गौतम यहां मौजूद नहीं है, गौतम को यह कह देना। यह जो सूत्र है, यह गौतम के लिए कहलाया गया है।
Then those wayfarers told him this sutra. This sutra was spoken for him. They said, “He remembered you and said, ‘Tell this to Gautam. Gautam is not here—tell this to Gautam.’” This sutra was uttered for Gautam:
‘जैसे कमल शरद-काल के निर्मल जल को भी नहीं छूता और अलिप्त रहता है, वैसे ही संसार से अपनी समस्त आसक्तियां मिटा कर सब प्रकार के स्नेह-बंधनों से रहित हो जा। अतः गौतम! क्षण मात्र भी प्रमाद मत कर।’
“Just as the lotus remains untouched by, and aloof from, even the crystal-clear waters of autumn, so too, erasing all your attachments to the world, be free of every bond of affection. Therefore, Gautam, do not be negligent even for a single moment.”
‘तू इस प्रपंचमय विशाल संसार-समुद्र को तैर चुका, भला किनारे पहुंच कर तू क्यों अटक गया है। उस पार पहुंचने के लिए शीघ्रता कर। हे गौतम! क्षणमात्र भी प्रमाद न कर।’
“You have swum across this vast ocean of the world, teeming with entanglements—why do you stall upon the shore? Make haste to reach the other side. O Gautam, do not be negligent even for a single moment.”
ये जो आखिरी शब्द हैं कि ‘तू सारे संसार के सागर को पार कर गया’... गौतम पत्नी को छोड़ आया, बच्चों को छोड़ आया, धन, प्रतिष्ठा, पद। प्रख्यात था, इतने लोग जानते थे, सैकड़ों लोगों का गुरु था, उस सबको छोड़ कर महावीर के चरणों में गिर गया, सब छोड़ आया। तो महावीर कहते हैं, तूने पूरे सागर को छोड़ दिया गौतम, लेकिन अब तू किनारे को पकड़ कर अटक गया। तूने मुझे पकड़ लिया। तूने सब छोड़ दिया, तूने महावीर को पकड़ लिया। तू किनारा भी छोड़ दे, तू मुझे भी छोड़ दे। जब तू सब छोड़ चुका तो मुझे क्यों पकड़ लिया? मुझे भी छोड़ दे।
These last words—“You have crossed the ocean of the world.” Gautam left his wife, his children, wealth, prestige, position. He was renowned, known to many, a guru to hundreds; he left all that and fell at Mahavira’s feet—he left everything. So Mahavira says, “You have left the whole ocean, Gautam, but now you have grabbed the shore and are stuck. You have clutched me. You left everything, but you have held onto Mahavira. Leave the shore as well; leave me too. When you have left all, why hold me? Leave me as well.”
जो श्रेष्ठतम गुरु हैं, उनका अंतिम काम यही है कि जब उनका शिष्य सब छोड़ कर उन्हें पकड़ ले, तो तब तक तो वे पकड़ने दें जब तक यह पकड़ना शेष को छोड़ने में सहयोगी हो, और जब सब छूट जाए तब वे अपने से भी छूटने में शिष्य को साथ दें। जो गुरु अपने से शिष्य को नहीं छुड़ा पाता, वह गुरु नहीं है। यह महावीर का वचन है, कि अब तू मुझे भी छोड़ दे, किनारे को भी छोड़ दे। सब छोड़ चुका, अब नदी भी पार कर गया, अब किनारे को पकड़ कर भी नदी में अटका हुआ है, नदी को नहीं पकड़े हुए है। किनारे को पकड़े हुए है। किनारा नदी नहीं है। लेकिन कोई आदमी किनारे को पकड़ कर भी तो नदी में हो सकता है। और फिर किनारा भी बाधा बन जाएगा। किनारा चढ़ने को है, बाधा बनने को नहीं। इसे भी छोड़ दे और इसके भी पार हो जा।
The final task of the highest guru is precisely this: when the disciple, having left all, clings to him, the guru allows that clinging as long as it helps the disciple to drop the rest; and when everything else has been dropped, he helps the disciple to drop even himself. A guru who cannot free the disciple from himself is no guru. This is Mahavira’s word: “Now leave me too; leave even the shore.” You have left everything; you have crossed the river; and yet, holding the shore, you are still in the river. You are not holding the river—you are holding the shore. The shore is not the river. But one can still be in the river while holding the shore. Then the shore too becomes an obstacle. The bank is to be climbed upon, not clung to. Let it go as well and go beyond.
इस सूत्र को हम समझेंगे। उसके पहले एक-दो सवाल और हैं।
जिन मित्र ने यह पूछा है: ‘ज्ञान और स्मृति का’--वे ठीक से समझ लें। स्मृति व्यर्थ नहीं है। स्मृति सार्थक है बाहर के जगत के लिए। पांडित्य व्यर्थ नहीं है, सार्थक है, बाहर के जगत के लिए। भीतर के जगत के लिए व्यर्थ है। मगर उलटी बात, इससे विपरीत बात भी सही है।
अंतःप्रज्ञा भीतर के जगत के लिए सार्थक है, लेकिन बाहर के जगत के लिए सार्थक नहीं है। विज्ञान बाहर के जगत के लिए है, धर्म भीतर के जगत के लिए है। विज्ञान है स्मृति, धर्म है अनुभव। इसलिए विज्ञान दूसरों के सहारे बढ़ता है, धर्म केवल अपने सहारे। अगर हम न्यूटन को हटा लें तो आइंस्टीन पैदा नहीं हो सकता। हालांकि मजे की बात है कि आइंस्टीन न्यूटन को ही गलत करके आगे बढ़ता है, लेकिन फिर भी न्यूटन के बिना आगे नहीं बढ़ सकता। न्यूटन ने जो कहा है, उसके आधार पर ही आइंस्टीन काम शुरू करता है। फिर पाता है कि वह गलत है। तो फिर छांटता है। लेकिन अगर न्यूटन हुआ ही न हो तो आइंस्टीन कभी नहीं हो सकता, क्योंकि बाहर का ज्ञान सामूहिक है, पूरे समूह पर निर्भर है।
We will explore this sutra. Before that, there are one or two more questions. To the friend who has asked about “knowledge and memory”—please understand this well. Memory is not useless. Memory is meaningful for the outer world. Erudition is not useless; it is meaningful for the outer world. For the inner world it is useless. But the reverse, the opposite statement, is also true. Inner insight is meaningful for the inner world, but it is not meaningful for the outer world. Science is for the outer world; religion is for the inner world. Science is memory; religion is experience. Therefore science grows with the support of others; religion grows only on one’s own support. If we remove Newton, Einstein cannot be born. The amusing thing is that Einstein advances precisely by proving Newton wrong; yet without Newton he still cannot move ahead. Einstein begins his work on the very foundation of what Newton has said, then discovers where it is wrong and prunes it. But if there had been no Newton at all, Einstein could never be—because outer knowledge is collective, dependent upon the whole community.
ऐसा समझ लें कि अगर हम विज्ञान की सारी किताबें नष्ट कर दें, तो क्या आप समझते हैं कि आइंस्टीन पैदा हो सकेगा, बिलकुल पैदा नहीं हो सकेगा। अ ब स से शुरू करना पड़ेगा। अगर हम विज्ञान की सब किताबें नष्ट कर दें तो क्या आप सोचते हैं, अचानक कोई आदमी हवाई जहाज बना लेगा? नहीं बना सकता। बैलगाड़ी के चक्के से शुरू करना पड़ेगा, और कोई दस हजार साल लगेंगे, बैलगाड़ी के चक्के से हवाई जहाज तक आने में। और यह दस हजार साल में एक आदमी का काम नहीं होने वाला है, हजारों लोग काम करेंगे। विज्ञान परंपरा है, ट्रेडिशन है। हजारों लोगों के श्रम का परिणाम है।
Understand it this way: if we were to destroy all the books of science, do you think an Einstein could arise? Absolutely not. We would have to start from A B C. If we destroyed all the scientific books, do you think someone would suddenly build an airplane? He cannot. He would have to begin with the wheel of a bullock cart, and it would take some ten thousand years to come from the bullock-cart wheel to the airplane. And in those ten thousand years, it would not be the work of one person—thousands would be working. Science is tradition. It is the outcome of the labor of thousands.
धर्म? महावीर न हों, बुद्ध न हों, तो भी आप महावीर हो सकते हैं। कोई बाधा नहीं है। जरा भी बाधा नहीं है। क्योंकि मेरे महावीर या मेरे बुद्ध होने में महावीर और बुद्ध के ऊपर उनके कंधे पर खड़े होने की कोई जरूरत नहीं है। कोई खड़ा हो भी नहीं सकता। धर्म के जगत में हर आदमी अपने पैर पर खड़ा होता है, विज्ञान के जगत में हर आदमी दूसरे के कंधे पर खड़ा होता है। इसलिए विज्ञान की शिक्षा दी जा सकती है, धर्म की शिक्षा नहीं दी जा सकती। विज्ञान की शिक्षा हमें देनी ही पड़ेगी। अगर हम एक बच्चे को गणित न सिखाएं, तो कैसे समझेगा आइंस्टीन को?
Religion? Even if there were no Mahavira, no Buddha, you can still become a Mahavira. There is no obstacle—not even the slightest. For my becoming a Mahavira or a Buddha, there is no need to stand upon their shoulders; in fact, no one can stand upon them. In the realm of religion, each person stands on his own feet; in the realm of science, each person stands on another’s shoulders. Hence science can be taught; religion cannot be taught. We must impart the education of science. If we do not teach a child mathematics, how will he understand Einstein?
धर्म का मामला उलटा है। अगर हम एक बच्चे को बहुत धर्म सिखा दें तो फिर महावीर को न समझ सकेगा। धर्म की कोई शिक्षा नहीं हो सकती। शिक्षा बाहर की होती है, भीतर की नहीं होती, भीतर की साधना होती है। बाहर की शिक्षा होती है। शिक्षा से स्मृति प्रबल होती है, साधना से ज्ञान के द्वार टूटते हैं। इसको और इस तरह से समझ लें कि बाहर के संबंध में हम जो जानते हैं वह नई बात है, जो कल पता नहीं थी और अगर हम खोजते न तो कभी पता न चलती। भीतर के संबंध में जो हम जानते हैं वह सिर्फ दबी थी। पता थी गहरे में। खोज लेने पर जब हम उसे पाते हैं तो वह कोई नई चीज नहीं है। बुद्ध से पूछें, महावीर से पूछें, वे कहेंगे, जो हमने पाया, वह मिला ही हुआ था। सिर्फ हमारा ध्यान उस पर नहीं था।
Religion is the reverse. If we teach a child too much religion, then he will not be able to understand Mahavira. There can be no education in religion. Education belongs to the outside, not to the inside; inwardly there is sadhana, practice. On the outside there is education. Education strengthens memory; sadhana breaks open the doors of knowing. Understand it in another way: with regard to the outer, what we come to know is something new—what was not known yesterday, and which would never be known if we did not inquire. With regard to the inner, what we come to know was only suppressed—known deep within. When, through seeking, we find it, it is not something new. Ask Buddha, ask Mahavira; they will say, “What we found was already there; our attention simply was not upon it.”
आपके घर में हीरा पड़ा हो, रोशनी न हो, दीया जले, रोशनी हो जाए, हीरा मिल जाए तब आप ऐसा नहीं कहेंगे कि हीरा कोई नई चीज है जो हमारे घर से जुड़ गई, थी ही घर में। प्रकाश नहीं था, अंधेरा था, दिखाई नहीं पड़ता था।
If a diamond lies in your house and there is no light, and then a lamp is lit and you find the diamond, you will not say the diamond is something new that has been added to your house. It was already in the house. There was no light—there was darkness—it could not be seen.
आत्म-ज्ञान आपके पास है, सिर्फ ध्यान उस पर पड़ जाए। लेकिन विज्ञान आपके पास नहीं है, उसे खोजना पड़ता है। जैसे हीरे को खदान से खोज कर, निकाल कर घर लाना पड़े। इस फर्क के कारण विज्ञान सीखा जा सकता है। जो खदान तक गए हैं, जिन्होंने हीरा खोदा है, कैसे लाए हैं, क्या है तरकीब? वह सब सीखी जा सकती है। धर्म सीखा नहीं जा सकता, साधा जा सकता है। साधने और सीखने में बुनियादी फर्क है। सीखना, सूचनाओं का संग्रह है। साधना, जीवन का रूपांतरण है। अपने को बदलना होता है। इसलिए कम पढ़ा-लिखा आदमी भी धार्मिक हो सकता है। लेकिन कम पढ़ा-लिखा आदमी वैज्ञानिक नहीं हो पाता। बिलकुल साधारण आदमी, जो बाहर के जगत में कुछ भी नहीं जानता है, वह भी कबीर हो सकता है, कृष्ण हो सकता है, क्राइस्ट हो सकता है।
Self-knowledge is with you; it only needs your attention to fall upon it. But science is not with you; it has to be discovered—like a diamond that must be sought in the mine, dug out and brought home. Because of this difference, science can be learned. Those who have gone to the mine and dug out the diamond—how did they bring it, what is the technique? All that can be learned. Religion cannot be learned; it can be practiced. There is a fundamental difference between practicing and learning. Learning is the accumulation of information. Practice is the transformation of life. One has to change oneself. Therefore even a little-educated person can be religious; but a little-educated person cannot become a scientist. A completely ordinary person, who knows nothing of the outer world, can still be a Kabir, a Krishna, a Christ.
क्राइस्ट खुद एक बढ़ई के लड़के हैं, कबीर एक जुलाहे के, कुछ बड़ी जानकारी बाहर की नहीं है। कोई पांडित्य नहीं है, कोई बड़ा संग्रह नहीं है, फिर भी अंतःप्रज्ञा का द्वार खुल सकता है। क्योंकि जो पाने जा रहे हैं, वह भीतर छिपा ही हुआ है, थोड़े से खोदने की बात है। हीरा पास है, मुट्ठी बंद है, उसे खोल लेने की बात है। यह जो मुट्ठी खोलना है, यह साधना है। हीरा क्या है, कहां छिपा है, किस खदान में मिलेगा, कैसे खोदा जाएगा, इन सबकी जानकारी बाह्य सूचना है। शास्त्रों में अगर हम यह भेद कर लें तो हम शास्त्रों को बचाने में सहयोगी हो जाएंगे, अन्यथा हमारे सब शास्त्र डूब जाएंगे। क्योंकि कृष्ण के मुंह से ऐसी बातें निकलती हैं जो जानकारी की हैं। वे गलत होंगी आज नहीं कल। महावीर ऐसी बातें बोलते हैं, जो जानकारी की हैं, वे गलत हो जाएंगी।
Christ himself is the son of a carpenter; Kabir is a weaver’s son—no great information about the outer, no erudition, no great accumulation. Even so, the doorway of inner insight can open—because what you are going to attain is hidden within. It is only a matter of a little digging. The diamond is close by; the fist is closed—it is only a matter of opening it. This opening of the fist—that is sadhana. What the diamond is, where it is hidden, in which mine it will be found, how it will be dug out—all that knowledge is external information. If, in our scriptures, we make this distinction, we will become helpers in preserving the scriptures; otherwise all our scriptures will sink. For words issue from Krishna’s mouth that are of information; they will become wrong—if not today, then tomorrow. Mahavira speaks things of information; they will become wrong.
विज्ञान के जगत में कोई कभी सदा सही नहीं हो सकता। रोज विज्ञान आगे बढ़ेगा और अतीत को गलत करता जाएगा। बुद्ध ने ऐसी बातें कही हैं जो गलत हो जाएंगी। जीसस ने, मोहम्मद ने, ऐसी बातें कही हैं जो गलत हो जाएंगी। लेकिन इससे कोई भी धर्म का संबंध नहीं है। धर्मशास्त्र में दोनों बातें हैं, वे भी जो भीतर से आई हैं, और वे भी जो बाहर से आई हैं। अगर भविष्य में हमें धर्मशास्त्र की प्रतिष्ठा बचानी हो तो हमें धर्मशास्त्र के विभाजन करने शुरू कर देने चाहिए। जानकारी एक तरफ हटा देनी चाहिए, अनुभव एक तरफ।
In the world of science no one can ever be right forever. Every day science will advance and go on proving the past wrong. Buddha has said things that will become wrong. Jesus and Mohammed have said things that will become wrong. But this has nothing to do with religion. In religious scriptures there are both kinds of things: those that have come from within, and those that have come from without. If in the future we wish to preserve the prestige of religious scriptures, we should begin to divide them—information on one side, experience on the other.
अनुभव सदा सही रहेगा, जानकारी सदा सही नहीं रहेगी।
Experience will always remain true; information will not always remain true.
तो मैं कुछ जानकारी की बातें आपसे कहता हूं। जरूरी नहीं है कि आपसे कहूं, और आपकी तैयारी बढ़ जाए तो नहीं कहूंगा। लेकिन जहां आप हैं वहां जो जानकारी की बातें हैं वही आपकी समझ में आती हैं। वे जो अनुभव की बातें कहता हूं वे तो आपको सुनाई ही नहीं पड़तीं। इस आशा में जानकारी की बात कहता हूं कि शायद उसी के बीच में एकाध अनुभव की बात भी आपके भीतर प्रवेश हो जाए। वह जानकारी की बात करीब-करीब ऐसी है जैसी एक कड़वी दवा की गोली पर थोड़ी शक्कर लगा दी जाए। वह शक्कर देने के लिए आपको नहीं लगाई गई है, उस शक्कर के पीछे कुछ छिपा है जो शायद साथ चला जाए। अगर आप समझदार हैं तो शक्कर लगाने की जरूरत नहीं है, दवा सीधी ही दी जा सकती है। लेकिन दवा थोड़ी कड़वी होगी। उसको समझदार ले सकेगा, बालबुद्धि के लोग नहीं ले सकेंगे।
So I tell you some things of information. It is not necessary that I tell you—and if your preparedness grows, I will not say them. But where you are, only the things of information are understandable to you. What I say that is of experience—you do not hear at all. With this hope I say things of information: that perhaps in the midst of them one or two things of experience may also enter within you. That information is almost like putting a little sugar on a bitter pill. That sugar is not put there for your sake; there is something hidden behind that sugar that perhaps will travel along with it. If you are intelligent, there is no need for the sugar-coating; the medicine can be given directly. But the medicine will be a little bitter. The intelligent will be able to take it; the childish-minded will not be able to take it.
सत्य, वह जो अनुभव का सत्य है वह थोड़ा कड़वा होगा। क्योंकि वह आपकी जिंदगी के विपरीत होगा। उसे आप तक पहुंचाना हो तो जानकारी केवल एक साधन है।
Truth—the truth that is of experience—will be a little bitter, because it will be contrary to your life. To bring it to you, information is only a means.
सिद्धपुरुष को कोई खतरा नहीं है, क्योंकि वह मिट ही गया। खतरा तो उसको है जो अभी है। ऐसा समझें कि क्या बीमारों के बीच मरे हुए आदमी को रहने में कोई खतरा है? कोई बीमारी न लग जाए। लगेगी नहीं अब। मरे हुए आदमी को बीमारी नहीं लगती। चारों तरफ प्लेग हो, चारों तरफ हैजा हो, मरे हुए आदमी को बिठा दें बीच में आसन लगा कर, वे मजे से बैठे रहेंगे। न हैजा पकड़ेगा, न प्लेग पकड़ेगी। क्योंकि बीमारी लगने के लिए होना जरूरी है, पहली शर्त। वह मरा हुआ आदमी है ही नहीं अब। लगेगी किसको? सिद्धपुरुष को तो कोई खतरा नहीं है। क्योंकि सिद्धपुरुष एक गहरे अर्थों में मर गया है, भीतर से वह अहंकार मर गया, जिसको बीमारियां लगती हैं। लोभ लगता है, क्रोध लगता है। वह अहंकार अब नहीं है। अब सिद्धपुरुष को कोई खतरा नहीं है। सिद्धपुरुष का अर्थ ही यह है कि जो अब नहीं है। खतरा तो रास्ते पर है। जब तक आप सिद्ध नहीं हो गए हैं तब तक खतरा है।
There is no danger for the realized one, because he is no more. Danger exists only for the one who still is. Think of it this way: is there any danger for a dead man living among the sick? Will he catch a disease? He won’t. A dead man doesn’t catch diseases. Let there be plague all around, cholera all around—seat a dead man right in the middle and he will sit there in perfect ease. Cholera won’t catch him, nor will plague. Because for disease to catch, there must first be someone there to catch it. That man is dead—he is no more. Whom will it catch? So the realized one has no danger, because in a profound sense he has died within: the ego that diseases catch hold of—the greed, the anger—that ego is finished. Now there is no danger for the realized one. The very meaning of realized one is: one who is no more. Danger lies on the path. Until you are realized, there is danger.
मगर एक बड़े मजे की बात है, अगर आपको ऐसा पता चलता है कि मैं सिद्ध हो गया हूं, तो अभी खतरा है। क्योंकि अगर आपको पता चलता है कि मैं मर गया हूं तो अभी आप जिंदा हैं। आंख बंद करके बैठे और आप सोच रहे हैं कि मैं मर गया हूं, अब मुझे कोई बीमारी लगने वाली नहीं है तो आप पक्का समझना, अभी सावधानी बरतें। अभी काफी जिंदा हैं, अभी बीमारी लगेगी।
But there is an amusing point: if you come to know, “I have become realized,” then danger is still there. Because if you know, “I have died,” you are still alive. You sit with eyes closed thinking, “I am dead; no disease can catch me now”—then know it for certain: be careful. You are still very much alive; diseases will catch you.
सिद्धपुरुष का अर्थ है: जो हवा-पानी की तरह हो गया। अब जिसे कुछ भी नहीं है, जिसे यह भी नहीं है कि मैं सिद्धपुरुष हो गया हूं। ऐसा भाव ही मैं का जहां खो गया है वहां कोई बीमारी नहीं है। क्योंकि बीमारी लगने के लिए मैं की पकड़ने की क्षमता चाहिए, और मैं बीमारी पकड़ने का मैग्नेट है। वह जो मैं का भाव है, जो अहम है, वह है मैग्नेट, वह बीमारियों को खींचता है। और आप ऐसा मत सोचना कि दूसरा ही आपको बीमारी दे देता है। आप लेने के लिए तैयार होते हैं तभी देता है।
A realized one is one who has become like air, like water—one to whom nothing belongs, who does not even carry the sense, “I am realized.” Where the very feeling of “I” has dissolved, there no disease can be. For disease to take hold, the capacity of the “I” to grasp is needed, and the “I” is a magnet for disease. That sense of “I,” that ego, is the magnet that pulls diseases. And don’t imagine that the other “gives” you disease; it is only given when you are ready to receive it.
आपने कभी खयाल किया होगा, प्लेग है और डॉक्टर घूमता रहता है और उसको प्लेग नहीं पकड़ती, और आपको पकड़ लेती है। क्या मामला है? खुद चिकित्सक बहुत परेशान हुए हैं इस बात से कि डॉक्टर है, वहीं घूम रहा है। दिन भर हजारों मरीजों की सेवा कर रहा है, इंजेक्शन लगा रहा है, भाग-दौड़ कर रहा है। उन्हीं कीटाणुओं के बीच में भटक रहा है। जहां आपको बीमारी पकड़ती है, उसे बीमारी नहीं पकड़ती। कारण क्या है? कारण सिर्फ एक है कि डॉक्टर की उत्सुकता मरीज में है, अपने में नहीं है। इसलिए मैं क्षीण हो जाता है। वह उत्सुक है दूसरे को ठीक करने में। वह इतना व्यस्त है दूसरे को ठीक करने में कि उसके होने की उसे सुविधा ही नहीं है जहां बीमारी पकड़ती है। वह नॉन-रिसेप्टिव हो जाता है, क्योंकि उसको पता ही नहीं रहता है कि मैं हूं।
Have you ever noticed? In a plague the doctor moves among patients and the plague does not catch him, but it catches you. What is the matter? Physicians themselves have been puzzled: the doctor goes about all day, serving thousands of patients, giving injections, running here and there, moving among the very germs—and where you get sick, he does not. Why? For only one reason: the doctor’s keen interest is in the patient, not in himself. Hence his “I” thins out. He is so intent on helping the other that he has no leisure left to be where disease catches. He becomes non-receptive, because he barely remembers, “I am.”
जब बीमारी जोर की होती है, महामारी होती है, तो डॉक्टर अपने को भूल ही जाता है। न भूले, तो बीमार पड़ेगा। यह भूलना बाहर की बीमारी तक को रोक देता है। वे जो दूसरे लोग हैं चारों तरफ, वे भयभीत हो जाते हैं कि कहीं बीमारी मुझे न पकड़ जाए। यह कहीं बीमारी मुझे न पकड़ जाए, यह मैं भाव ही बीमारी को पकड़ने का द्वार बन जाता है। रिसेप्टिव हो जाता है।
When the epidemic is fierce, the doctor completely forgets himself. If he doesn’t forget, he will fall ill. This forgetfulness even wards off outer disease. Others around are afraid—“I might catch it.” That very “I might catch it”—that “I”-feeling—becomes the door for disease. You become receptive.
यह तो बाहर की बीमारी के संबंध में है, भीतर की बीमारी के संबंध में तो और जटिलता हो जाती है।
That is with outer disease; with inner disease the complexity is even greater.
ये सारी सूचनाएं साधक के लिए हैं। यही सूचनाएं नहीं, सूचनाएं मात्र साधक के लिए हैं। सिद्धपुरुष के लिए क्या सूचना है। सिद्धपुरुष का अर्थ ही यह है कि जिसको करने को अब कुछ न बचा। सिद्ध का अर्थ क्या होता है? सिद्ध का अर्थ होता है: जिसे करने को कुछ न बचा, सब पूरा हो गया, सब सिद्ध हो गया। उसके लिए तो कोई भी सूचना नहीं है। ये सारी सूचनाएं मार्ग पर चलने वाले के लिए हैं, साधक के लिए हैं।
All these instructions are for the seeker. Not only these, but all instructions are only for the seeker. What instruction is there for the realized one? The very meaning of realized is: nothing remains to be done. What does “realized” mean? That there is nothing left to do; everything is fulfilled. For him there is no instruction. All instruction is for the traveler on the path, the seeker.
एक और प्रश्र्न है।
आशुप्रज्ञ होना प्रकृतिदत्त आकस्मिक घटना है या साधनाजन्य परिणाम?
There is another question: Is āshupragya—instant wisdom—nature-given, a chance happening, or the result of practice?
प्रकृतिदत्त घटना नहीं है, आकस्मिक घटना नहीं है, साधनाजन्य परिणाम है। प्रकृति है अचेतन। आपको भूख लगती है, यह प्रकृतिदत्त है। आपको प्यास लगती है, यह प्रकृतिदत्त है। आप सोते हैं रात, यह प्रकृतिदत्त है। आप जागते हैं सुबह, यह प्रकृतिदत्त है। यह सब प्राकृतिक है, यह अचेतन है। इसमें आपको कुछ भी नहीं करना पड़ा है, यह आपने पाया है। यह आपके शरीर के साथ जुड़ा हुआ है। लेकिन एक आदमी ध्यान करता है, यह प्रकृतिदत्त नहीं है। अगर आदमी न करे तो अपने आप यह कभी भी न होगा। भूख लगेगी अपने आप, प्यास लगेगी अपने आप, ध्यान अपने आप नहीं लगेगा। कामवासना जगेगी अपने आप, मोह के बंधन निर्मित हो जाएंगे अपने आप, लोभ पकड़ेगा, क्रोध पकड़ेगा अपने आप। धर्म नहीं पकड़ेगा अपने आप। इसे ठीक से समझ लें।
It is not nature-given, not accidental; it is the result of practice. Nature is unconscious. You feel hunger—that is given by nature. You feel thirst—that is given by nature. You sleep at night—that is given by nature. You wake in the morning—that is given by nature. All this is natural and unconscious; you did not have to do anything—it is inherited with the body. But if a man meditates, that is not nature-given. If a man does not do it, it will never happen by itself. Hunger will come by itself, thirst by itself; meditation will not. Lust will arise by itself, the bonds of delusion will form by themselves, greed will seize you, anger will seize you—these happen by themselves. Religion will not happen by itself. Understand this well.
धर्म निर्णय है, संकल्प है, चेष्टा है, इनटेंशन है। बाकी सब इंस्टिंक्ट है। बाकी सब प्रकृति है। आपके जीवन में जो अपने आप हो रहा है, वह प्रकृति है। जो आप करेंगे तो ही होगा और तो भी बड़ी मुश्किल से होगा। वह धर्म है। जो आप करेंगे, तभी होगा, बड़ी मुश्किल से होगा क्योंकि आपकी प्रकृति पूरा विरोध करेगी कि यह क्या कर रहे हो? इसकी क्या जरूरत है? पेट कहेगा, ध्यान की क्या जरूरत है? भोजन की जरूरत है। शरीर कहेगा, नींद की जरूरत है, ध्यान की क्या जरूरत है? काम-ग्रंथियां कहेंगी कि काम की, प्रेम की जरूरत है। धर्म की क्या जरूरत है?
Religion is a decision, a resolve, an effort, an intention. Everything else is instinct. Everything else is nature. Whatever in your life is happening by itself is nature. What will happen only if you do it—and even then with great difficulty—that is religion. It will happen only if you do it, with great difficulty, because your nature will oppose it at every step: “What are you doing? What is the need?” The belly will say, “What is the need of meditation? Food is needed.” The body will say, “Sleep is needed; what is the need of meditation?” The sexual glands will say, “Sex is needed, love is needed; what is the need of religion?”
आपके शरीर को अगर सर्जन के टेबल पर रख कर पूरा परीक्षण किया जाए तो कहीं भी धर्म की कोई जरूरत नहीं मिलेगी, किसी ग्रंथि में। सब जरूरतें मिल जाएंगी। किडनी की जरूरत है, फेफड़े की जरूरत है, मस्तिष्क की जरूरत है, वह सब जरूरतें सर्जन काट कर अलग-अलग बता देगा कि किस अंग की क्या जरूरत है, लेकिन एक भी अंग मनुष्य के शरीर में ऐसा नहीं जिसकी जरूरत धर्म है।
If a surgeon were to lay your body on a table and examine it thoroughly, nowhere in any gland would he find a need for religion. He will find all other needs: the kidneys’ need, the lungs’ need, the brain’s need—he can dissect and show the need of every part—but there is not a single organ in the human body whose need is religion.
तो धर्म बिलकुल गैर-जरूरत है। इसीलिए तो जो आदमी केवल शरीर की भाषा में सोचता है वह कहता है, धर्म पागलपन है, शरीर के लिए कोई जरूरत है नहीं। बिहेवियरिस्ट्स हैं, शरीरवादी मनोवैज्ञानिक हैं; वे कहते हैं, यह क्या पागलपन है? धर्म की कोई जरूरत ही नहीं है। और जरूरतें हैं, धर्म की क्या जरूरत है? समाजवादी हैं, कम्युनिस्ट हैं, वे कहते हैं, धर्म की क्या जरूरत है? और सब जरूरतें हैं। और जरूरतें समझ में आती हैं। क्योंकि उनको खोजा जा सकता है। धर्म की जरूरत समझ में नहीं आती। कहीं कोई कारण नहीं है। इसलिए पशुओं में सब है जो आदमी में है। सिर्फ धर्म नहीं है। और जिस आदमी के जीवन में धर्म नहीं है, उसको अपने को आदमी कहने का कोई हक नहीं है। क्योंकि पशु के जीवन में सब है जो आदमी के जीवन में है। ऐसे आदमी के जीवन में, जिसके जीवन में धर्म नहीं है, वह कहां से अपने को अलग करेगा पशु से?
So religion is utterly non-necessary. That is why the man who thinks only in the language of the body says religion is madness—for the body there is no need for it. Behaviorists, body-centered psychologists say, “What madness is this? There is no bodily need for religion. There are needs; what need is religion?” Socialists, communists say, “What need is religion?” Other needs make sense because they can be traced; the need for religion does not. There is nowhere any reason for it. Therefore animals have everything man has—except religion. And the man in whose life religion is absent has no right to call himself “man,” because the animal has everything the irreligious man has. How then will such a man distinguish himself from an animal?
पशु प्रकृतिजन्य है। आदमी भी प्रकृतिजन्य है, जब तक धर्म उसके जीवन में प्रवेश नहीं करता। जिस क्षण धर्म जीवन में प्रवेश करता है, उसी दिन मनुष्य प्रकृति से परमात्मा की तरफ उठने लगा।
The animal is nature-born. Man too is nature-born—until religion enters his life. The moment religion enters, that day man begins to rise from nature toward the divine.
प्रकृति है निम्नतम, अचेतन छोर; परमात्मा है अंतिम, आत्यंतिक चेतन छोर। जो अपने आप हो रहा है, अचेतना में हो रहा है, वह है प्रकृति। जो होगा चेष्टा से, जागरूक प्रयत्न से, वह है धर्म। और जिस दिन यह प्रयत्न इतना बड़ा हो जाएगा कि अचेतन कुछ भी न रह जाएगा, भूख भी लगेगी तो मेरी आज्ञा से, प्यास भी लगेगी तो मेरी आज्ञा से, चलूंगा तो मेरी आज्ञा से, उठूंगा तो मेरी आज्ञा से, शरीर भी जिस दिन प्रकृति न रह जाएगा, अनुशासन बन जाएगा, उस दिन व्यक्ति परमात्मा हो गया।
Nature is the lowest, unconscious pole; God is the ultimate, absolute conscious pole. Whatever happens by itself, in unconsciousness, is nature. What will happen through effort, through aware endeavor, is religion. And the day this endeavor becomes so total that nothing unconscious remains—when even hunger comes by my permission, thirst by my permission; when I walk by my permission, rise by my permission; when even the body ceases to be nature and becomes discipline—on that day the person has become divine.
अभी तो हम जो भी कर रहे हैं, सोचते भी हैं तो, मंदिर भी जाते हैं तो, प्रार्थना भी करते हैं तो, खयाल कर लेना, प्रकृतिजन्य तो नहीं है। हमारा तो धर्म भी प्रकृतिजन्य होगा। इसलिए धर्म नहीं होगा, धोखा होगा। जिसको हम धर्म कहते हैं, वह धोखा है धर्म का। इसलिए जब आप दुख में होते हैं तो धर्म की याद आती है। सुख में नहीं आती।
As of now, whatever we do—even what we think, even going to the temple, even praying—look closely: is it not nature-born? Our “religion” too is nature-born; hence it is not religion, it is a counterfeit. What we call religion is a deception. That is why you remember religion in sorrow, not in joy.
बर्ट्रेंड रसल ने तो कहा है कि जब तक दुख है, तभी तक धर्मगुरु भगवान से प्रार्थना करें कि बचे हुए हैं। जिस दिन दुख नहीं होगा उस दिन धर्मगुरु नहीं होगा। वह ठीक कहता है। निन्यानबे प्रतिशत बात ठीक है। कम से कम आपके धर्मगुरु तो नहीं बच सकते, अगर दुख समाप्त हो जाए। क्योंकि दुखी आदमी उनके पास जाता है। दुख जब होता है तब आपको धर्म की याद आती है, क्यों? क्योंकि आप सोचते हैं कि अब यह दुख मिटता नहीं दिखता है, अब कोई उपाय नहीं दिखता मिटाने का, तो अब धर्म की तलाश में जाएं। जब आप सुखी होते हैं तो निश्चिंत हैं, तब कोई बात नहीं। आप ही अपने मसले हल कर रहे हैं, परमात्मा की कोई जरूरत नहीं है। जब आपकी समस्या कहीं ऐसी उलझ जाती है--प्रकृतिगत समस्या--जो आप हल नहीं कर पाते, तब आप परमात्मा की तरफ जाते हैं।
Bertrand Russell has said: so long as there is suffering, the priests will survive by praying to God; the day suffering ends, the priest will not be. He is right—ninety-nine percent right. At least your kind of priests cannot survive if suffering ends, because it is the suffering who go to them. When you are in trouble you remember religion. Why? Because you see the sorrow won’t go; you see no way to end it, so you turn to religion. In happiness you are carefree; then there is no need. You are solving your issues yourself; God is not needed. When your problem gets trapped in some natural tangle you cannot undo, then you turn toward God.
आदमी की असमर्थता उसका धर्म है? आदमी की नपुंसकता उसका धर्म है? उसकी विवशता? जब वह कुछ नहीं कर पाता तब वह परमात्मा की तरफ चल पड़ता है। तब तो उसका मतलब यह हुआ कि वह परमात्मा की तरफ भी किसी प्रकृतिजन्य प्यास या भूख को पूरा करने जा रहा है। अगर आप परमात्मा के सामने हाथ जोड़ कर प्रार्थना करते हैं कि मेरे लड़के की नौकरी लगा दे, कि मेरी पत्नी की बीमारी ठीक कर दे, तो उसका अर्थ क्या हुआ? उसका अर्थ हुआ कि आपकी भूख तो प्रकृतिजन्य है, और आप परमात्मा के सामने हाथ जोड़ कर खड़े हैं। आप परमात्मा से भी थोड़ी सेवा लेने की उत्सुकता रखते हैं। थोड़ा अनुगृहीत करना चाहते हैं उसको भी, कि थोड़ा सेवा का अवसर देना चाहते हैं। इसका, ऐसे धर्म का कोई भी संबंध धर्म से नहीं है।
Is man’s helplessness his religion? His impotence? His compulsion? If, when he can do nothing, he goes to God, then he is going even to God to meet some nature-given hunger or thirst. If you stand before God with folded hands asking, “Give my boy a job; cure my wife’s illness,” what does it mean? It means your need is natural, and you stand before God to get service from him too. You would like to oblige him a bit by giving him an opportunity to serve you. Such “religion” has nothing to do with religion.
यह जो आशुप्रज्ञ होना है, यह प्रकृतिदत्त नहीं है। यह आपकी इंस्टिंक्ट, आपकी मूल वृत्तियों से पैदा नहीं होगा। कब होगा पैदा यह? अगर यह प्रकृति से पैदा नहीं होगा तो फिर पैदा कैसे होगा? यह कठिन बात मालूम होती है। यह तब पैदा होता है जब हम प्रकृति से ऊब जाते हैं, यह तब पैदा होता है जब हम प्रकृति से भर जाते हैं। यह तब पैदा होता है जब हम देख लेते हैं कि प्रकृति में कुछ भी पाने को नहीं है। यह दुख से पैदा नहीं होता। जब हमें सुख भी दुख जैसा मालूम होने लगता है, तब पैदा होता है। यह अतृप्ति से पैदा नहीं होता है।
This āshupragya is not nature-given. It will not arise from your instinct, from your basic drives. When will it arise, then? If it does not come from nature, how will it be born? This seems difficult. It is born when we are bored with nature, when we are sated with nature—when we see that there is nothing to be gained from nature. It does not arise from sorrow; it arises when even happiness begins to taste like sorrow. It does not arise from mere dissatisfaction.
इसे थोड़ा ठीक से समझ लें।
प्रकृति की सब भूख प्यास कमी से पैदा होती है। शरीर में पानी की कमी है तो प्यास पैदा होती है। शरीर में भोजन की कमी है तो भूख पैदा होती है। शरीर में वीर्य-ऊर्जा ज्यादा इकट्ठी हो गई तो कामवासना पैदा होती है। फेंको उसे बाहर, उलीचो उसे, फेंक दो उसे, खाली हो जाओ, ताकि फिर भर सको।
Understand this well. Every hunger and thirst of nature arises from lack. When there is deficiency of water in the body, thirst arises. When there is lack of food, hunger arises. When seminal energy accumulates in excess, sexual desire arises—throw it out, drain it, empty out so you can fill again.
शरीर की दो तरह की जरूरतें हैं--भरने की और निकालने की। जो चीज नहीं है उसे भरो, जो चीज ज्यादा हो जाए उसे निकालो। यह शरीर की कुल दुनिया है। वीर्य भी एक मल है। जब ज्यादा हो जाए तो उसे फेंक दो बाहर, नहीं तो वह बोझिल करेगा, सिर को भारी करेगा। इसलिए फ्रायड ने तो कहा है कि संभोग से ज्यादा अच्छा ट्रैंक्वेलाइजर कोई भी नहीं है। नींद के लिए अच्छी दवा है। क्योंकि अगर शक्ति भीतर है तो सो न पाएंगे। उसे फेंक दो बाहर, हलके हो जाओ, खाली हो जाओ। नींद लग जाएगी।
The body has only two kinds of needs: to fill what is lacking, and to throw out what is excessive. That is the whole world of the body. Semen too is a waste. When there is too much, throw it out or it will burden you, make your head heavy. Hence Freud said there is no better tranquilizer than sex—it’s good medicine for sleep. If energy is inside, you will not be able to sleep; throw it out, feel light, empty—sleep will come.
तो दो ही जरूरतें हैं--जब कमी हो तो भरो, जब ज्यादा हो जाए तो निकाल दो। इसलिए दुनिया में इतनी कामवासना दिखाई पड़ रही है आज, उसका कारण यह है कि भरने की जरूरतें काफी दूर तक काफी लोगों की पूरी हो गई हैं, निकालने की जरूरत बढ़ गई है, भूखा आदमी है, गरीब आदमी है, मकान नहीं, कपड़ा नहीं, प्रतिपल भरने की चिंता है, तो निकालने की चिंता का सवाल नहीं उठता। इसलिए आज अगर अमरीका में एकदम कामुकता है, तो उसका कारण आप यह मत समझना कि अमरीका अनैतिक हो गया है। जिस दिन आप भी इतनी समृद्धि में होंगे, इतनी ही कामुकता होगी। क्योंकि जब भरने का काम पूरा हो गया, तब निकालने का ही काम बचता है। जब भोजन की कोई जरूरत न रही, तो सिर्फ संभोग की ही, सेक्स की ही जरूरत रह जाती है, और कोई जरूरत बचती नहीं है।
So there are only two needs—when there is lack, fill; when there is excess, empty. That is why so much sexuality is visible in the world today: the needs to fill have been met for many people, far enough; the need to empty has increased. A hungry man, a poor man, without house or clothes, is busy every moment with filling—there is no question of emptying. So if America is suddenly obsessed with sex today, don’t think America has become immoral. The day you become that prosperous, you will be just as sexual. When filling is done, only emptying remains. When food is no longer needed, only sex remains; no other need is left.
भोजन है भरना, और संभोग है निकालना। तो जब भोजन ज्यादा होगा, तो तकलीफ शुरू होगी। इसलिए सभी सभ्यताएं जब भोजन की जरूरत पूरी कर लेती हैं, तब कामुक हो जाती हैं। इसलिए हम बड़े हैरान होते हैं कि समृद्ध लोग अनैतिक क्यों हो जाते हैं! गरीब आदमी सोचता है, हम बड़े नैतिक हैं। अपनी पत्नी से तृप्त हैं। ये बड़े आदमी, समृद्ध आदमी, तृप्त क्यों नहीं होते, शांत क्यों नहीं हो जाते? ये क्यों भागते रहते हैं।
Food is filling; sex is emptying. When food is abundant, trouble begins. That is why whenever civilizations meet the needs of food, they become sexual. And we are amazed: why are the prosperous immoral? The poor man thinks, “We are very moral, content with our one wife.” Why are the rich not content, not at peace? Why are they running?
मोरक्को का सुलतान था, उसके पास अनगिनत पत्नियां थीं, कभी गिनी नहीं गईं। लेकिन अनगिनत होंगी--उसके पास दस हजार बच्चे पैदा करने की कामना थी, उसकी। काफी दूर तक सफल हुआ। एक हजार छप्पन लड़के और लड़कियां उसने पैदा किए। गरीब आदमी को लगेगा, यह क्या पागलपन है! लेकिन एक सुलतान को नहीं लगेगा। भरने की जरूरतें सब पूरी हैं, जरूरत से ज्यादा पूरी हैं, अब निकालने की ही जरूरत रह गई है।
The Sultan of Morocco had countless wives—never counted. But they must have been countless; he had the desire to father ten thousand children. He succeeded fairly far: he sired 1,056 sons and daughters. A poor man will think, “What madness!” But to a sultan it won’t seem so. All filling-needs are over—more than over—only emptying-needs remain.
यह जो स्थिति है, यह तो प्रकृतिगत है। धर्म कहां से शुरू होता है? धर्म वहां से शुरू होता है, जहां भरना भी व्यर्थ हो गया, निकालना भी व्यर्थ हो गया। जहां दुख तो व्यर्थ हो ही गए, सुख भी व्यर्थ हो गए। जहां सारी प्रकृति व्यर्थ मालूम होने लगी।
This is nature’s way. Where does religion begin? It begins where even filling is seen as futile and emptying is seen as futile—where sorrows are futile, and even pleasures are futile—where the whole of nature appears vain.
एक स्त्री से असंतुष्ट हैं तो आप दूसरी स्त्री की तलाश पर जाएंगे। लेकिन अगर स्त्री-मात्र से असंतुष्ट हो गए, तब धर्म का प्रारंभ होगा। इस भोजन से असंतुष्ट हैं, दूसरे भोजन की तलाश में जाएंगे। लेकिन भोजन मात्र, एक व्यर्थ का क्रम हो गया, तो धर्म की खोज शुरू होगी। यह सुख भोग लिया, इससे असंतुष्ट हो गए तो दूसरे सुख की खोज शुरू होगी। सब सुख देखे, और व्यर्थ पाए, तो धर्म की खोज शुरू होगी। जहां प्रकृति व्यर्थता की जगह पहुंच जाती है, मीनिंगलेसनेस, वहां आदमी आशुप्रज्ञ, उस अंतस चैतन्य, उस भीतरी ज्योति की तरफ यात्रा करता है।
If you are dissatisfied with one woman, you will look for another woman. But if you are dissatisfied with womanhood itself, religion will begin. If this food doesn’t satisfy, you’ll look for another food. But if food as such looks like a meaningless cycle, the search for religion begins. This pleasure was enjoyed; it didn’t satisfy—then you seek another pleasure. But if all pleasures are seen and found empty, the search for religion begins. When nature reaches the point of meaninglessness, man turns toward āshupragya—toward that inner consciousness, that inner flame.
क्यों?
क्योंकि प्रकृति है बाहर। जब बाहर से कोई व्यर्थता अनुभव करता है तो भीतर की तरफ आना शुरू होता है। एक है जगत, जो खाली है उसे भरो, जो भरा है उसे खाली करो ताकि फिर भर सको, ताकि फिर खाली कर सको। एक है जगत इस सर्कल, विसियस सर्कल का। और एक और जगत है, बाहर व्यर्थ हो गया, भीतर की तरफ चलो। प्रकृति व्यर्थ हो गई, परमात्मा की तरफ चलो।
Why? Because nature is outside. When the outer is felt as futile, one begins to come within. One world is this: what is empty you fill, what is full you empty—so you can fill again and empty again—this vicious circle. The other world is: the outer has become futile—move inward. Nature has become futile—move toward God.
इसलिए प्रकृति की ही मांग के लिए अगर आप परमात्मा की तरफ जाते हों, तो जानना कि अभी गए नहीं हैं। जिस दिन आप परमात्मा के लिए ही परमात्मा की तरफ जाते हों, उस दिन जानना कि धर्म का प्रारंभ हुआ।
Therefore, if you go toward God to satisfy nature’s demands, know that you have not yet gone. The day you go to God only for God, know that religion has begun.
