Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
अब सूत्र:
‘सदा अप्रमादी, सावधान रहते हुए, असत्य को त्याग कर हितकारी सत्य वचन ही बोलने चाहिए। इस प्रकार का सत्य बोलना सदा बड़ा कठिन है।’
Now the sutra: ‘Always apramadi, remaining alert, renouncing the untrue, one should speak only truth that is beneficial. To speak such truth is always very difficult.’
बड़ी शर्तें महावीर ने सत्य में लगाई हैं। सत्य बोलना चाहिए, इतना महावीर कह सकते थे। इतना नहीं कहा। महावीर पर्त-पर्त चीजों को उघाड़ने में अति कुशल हैं। इतना काफी था कि सत्य वचन बोलना चाहिए। इससे ज्यादा और क्या जोड़ने की जरूरत है? लेकिन महावीर आदमी को भलीभांति जानते हैं, और आदमी इतना उपद्रवी है कि सत्य बोलना चाहिए, इसका दुरुपयोग कर सकता है। इसलिए बहुत सी शर्तें लगाईं।
Mahavira places great conditions upon truth. He could have said only this much: one should speak the truth. He does not. Mahavira is supremely skilled at uncovering layer upon layer. It would seem enough to say: speak words of truth. What more need be added? But Mahavira knows human beings well, and man is so troublesome that even the dictum “speak the truth” can be misused. Hence so many conditions.
सदा अप्रमादी, होशपूर्वक सत्य बोलना चाहिए।
कई बार आप सत्य बोलते हैं सिर्फ दूसरे को चोट पहुंचाने के लिए। असत्य ही बुरा होता है, ऐसा नहीं, सत्य भी बुरा होता है, बुरे आदमी के हाथ में। आप कई बार सत्य इसीलिए बोलते हैं कि उससे हिंसा करने में आसानी होती है। आप अंधे आदमी को कह देते हैं, अंधा। सत्य है बिलकुल। चोर को कह देते हैं, चोर। पापी को कह देते हैं, पापी। सत्य है बिलकुल। लेकिन महावीर कहेंगे: बोलना नहीं था।
Always apramadi—speak truth with awareness. Many times you speak truth only to wound another. It is not that only untruth is evil; truth too can be evil—in the hands of an evil person. Often you speak truth precisely because it makes violence easier. You tell a blind man, “Blind!” Totally true. You tell a thief, “Thief.” You tell a sinner, “Sinner.” All true. But Mahavira would say: it should not have been spoken.
क्योंकि जब आप किसी को चोर कह रहे हैं तो वस्तुतः आप उसकी चोरी की तरफ इंगित करना चाहते हैं, या चोर कह कर उसे अपमानित करना चाहते हैं? वस्तुतः आपको प्रयोजन है सत्य बोलने से? या एक आदमी को अपमानित करने से? वस्तुतः जब आप किसी को चोर कहते हैं, तो आपको पक्का है कि वह चोर है? या आपको मजा आ रहा है किसी को चोर कहने में? क्योंकि जब भी हम किसी को चोर कहते हैं, तो भीतर लगता है, हम चोर नहीं हैं। वह जो रस मिल रहा है, वह सत्य का रस है? वह सत्य का रस नहीं है।
Because when you are calling someone a thief, are you really pointing to his thievery—or are you intent on insulting him? What truly is your purpose in speaking truth? Is your purpose to utter the true—or to humiliate a man? When you call someone a thief, are you certain he is a thief—or are you simply enjoying calling someone a thief? For whenever we call someone a thief, somewhere inside we feel, “We are not thieves.” The relish that arises—does it belong to truth? It does not.
इसलिए महावीर कहते हैं: ‘सदा अप्रमादी।’ पहली शर्त: होशपूर्वक सत्य बोलना। बेहोशी में बोला गया सत्य असत्य से भी बदतर हो सकता है। सावधान रहते हुए, एक-एक बात को देखते हुए, सोचते हुए सावधानीपूर्वक, ऐसे मत बोल देना तत्काल। बोलने के पहले क्षण भर चेतना को सजग कर लेना, रुक जाना, ठहर जाना, सब पहलुओं से देख लेना ऊपर उठ कर--अपने से, परिस्थिति से।
Therefore Mahavira says: ‘Always apramadi.’ The first condition: speak truth consciously. Truth spoken in unconsciousness can be worse than untruth. Remain alert, weighing each word carefully, observing, considering, cautiously; do not blurt out immediately. Before speaking, gather your awareness for a moment, pause, stop, look from all sides—rising above yourself and the situation.
सावधान का अर्थ है, क्या होगा परिणाम? क्या है हेतु? जब आप बोल रहे हैं सत्य, क्या है हेतु? क्यों बोल रहे हैं? क्या परिणाम की इच्छा है? बोल कर क्या चाहते हैं कि हो जाए?
To be alert means: What will be the consequence? What is the motive? When you are speaking truth—what is the motive? Why are you speaking? What result do you desire? By speaking, what do you want to bring about?
सत्य बोल कर आप किसी को फंसा भी दे सकते हैं। सत्य बोल कर आपके भीतर क्या हेतु है, क्या मोटिव? क्योंकि महावीर का सारा जोर इस बात पर है कि पाप और पुण्य कृत्य में नहीं होते, हेतु में होते हैं। मोटिव में होते हैं, एक्ट में नहीं होते।
You can entangle someone even by truth. What is the motive within you when you speak truth? For Mahavira’s entire emphasis is that sin and merit do not lie in the act, but in the motive. They lie in the intention, not in the act.
एक मां अपने बेटे को चांटा मार रही है। इस चांटा मारने में और एक दुश्मन एक दुश्मन को चांटा मार रहा है, फिजियोलॉजिकली, शरीर के अर्थ में कोई भेद नहीं है। और अगर एक वैज्ञानिक मशीन पर दोनों के चांटे को तौला जाए तो मशीन बता नहीं सकेगी, चांटे का वजन बता देगी, कितने जोर से पड़ा, कितनी चोट पड़ी, कितनी शक्ति थी चांटे में, कितनी विद्युत थी, सब बता देगी। लेकिन यह नहीं बता पाएगी कि हेतु क्या था? लेकिन मां के द्वारा मारा गया चांटा, दुश्मन के द्वारा मारा गया चांटा, दोनों एक से कृत्य हैं, लेकिन एक से हेतु नहीं हैं।
A mother slaps her child. In that slap—and a slap given by an enemy to his enemy—physiologically, in bodily terms, there is no difference. If a scientific machine weighed both slaps, it could not tell whose is whose; it could report the weight of the slap, how strong the blow, how much pain, how much force, how much electricity—everything. But it cannot tell what the motive was. The slap by the mother, the slap by the enemy—both are the same act, but not the same motive.
जरूरी नहीं है कि मां का चांटा भी हर बार मां का ही चांटा हो। कभी-कभी मां का चांटा भी दुश्मन का चांटा होता है। इसलिए मां भी दो बार चांटा मारे तो जरूरी नहीं है कि हेतु एक ही हो। इसलिए माताएं ऐसा न समझें कि हर वक्त चांटा मार रही हैं, तो हेतु मां का होता है। सौ में निन्यानबे मौके पर दुश्मन का होता है। मां भी इसलिए चांटा नहीं मारती कि लड़का शैतानी कर रहा है, मां भी इसलिए चांटा मारती है कि लड़का मेरी नहीं मान रहा है। शैतानी बड़ा सवाल नहीं है, सवाल मेरी आज्ञा है, सवाल मेरा अधिकार है, सवाल मेरा अहंकार है।
Nor is it necessary that the mother’s slap is every time a mother’s slap. Sometimes even a mother’s slap is an enemy’s slap. So even if a mother slaps twice, it is not necessary that the motive be the same. Hence mothers should not assume that whenever they slap, the motive is maternal. Ninety-nine times out of a hundred, it is the enemy’s. The mother does not slap because the child is being naughty; she slaps because the child is not obeying her. Naughtiness is not the big issue; the issue is my command, my authority, my ego.
So a mother’s slap is not always a mother’s. Mahavira holds: What is the motive? What is within? For what reason?
तो मां का चांटा भी सदा मां का नहीं होता। महावीर मानते हैं कि मोटिव क्या है? भीतर क्या है? किस कारण?
इसको... फर्क समझ लें।
एक बच्चा शैतानी कर रहा है और मां ने चांटा मारा। आप कहेंगे: कारण साफ है कि बच्चा शैतानी कर रहा था। लेकिन यह हेतु नहीं है, यह कारण है कि बच्चा शैतानी कर रहा था। हेतु आपके भीतर होगा, क्योंकि कल भी यह बच्चा इसी वक्त शैतानी कर रहा था, लेकिन आपने नहीं मारा। आज मारा। कल भी परिस्थिति यही थी। परसों भी यह बच्चा शैतानी कर रहा था। लेकिन तब आपने पड़ोसियों से इसकी प्रशंसा की कि मेरा बच्चा बड़ा शैतान है। कल मारा नहीं, देख लिया, आज मारा। क्या बात है? हेतु बदल रहे हैं, कारण तो तीनों में एक हैं; आपके भीतर हेतु बदल रहे हैं। जब आपने पड़ोसी से कहा: मेरा बच्चा बड़ा शैतान है, तब आपके अहंकार को तृप्ति मिल रही थी। इस बच्चे की शैतानी आपको रसपूर्ण मालूम पड़ी। कल बच्चा शैतानी कर रहा था, आप अपने भीतर खोए थे, आप अपने में लीन थे। इस बच्चे की शैतानी ने आपको कोई चोट नहीं पहुंचाई। आज सुबह ही पति से या पत्नी से कलह हो गई है और आप अपने भीतर नहीं जा पाते और क्रोध उबल रहा है, और यह बच्चा शैतानी कर रहा है, चांटा पड़ जाता है।
Understand this difference… A child is being naughty and the mother slaps him. You will say: the reason is clear—he was naughty. But that is not the motive; that is only the occasion—that the child was naughty. The motive will be within you, because yesterday at the same time the child was naughty and you did not slap. Today you did. Yesterday the situation was the same. The day before, too, he was naughty, but you praised him before the neighbors, “My boy is quite a rascal!” Yesterday you did not slap—you even enjoyed it; today you slapped. What has happened? The motives are shifting though the occasion is the same in all three; within you the motive is changing. When you told the neighbor, “My child is such a rascal,” your ego was gratified. The child’s mischief seemed delightful to you. Yesterday he was naughty, but you were absorbed within yourself; his mischief did not hurt you. This morning you quarreled with your husband or wife; you cannot go within; anger is boiling; the child is naughty—the slap lands.
यह चांटा आपके भीतर के क्रोध के हेतु से उपजता है। यह बच्चे का कारण सिर्फ बहाना है, खूंटी है, कोट आपके भीतर से आकर टंगता है। महावीर कहते हैं: सावधानीपूर्वक। उसका अर्थ है--हेतु को देखते हुए कि मैं क्यों सच बोल रहा हूं।
That slap arises from the motive of your inner anger. The child is only an excuse, a peg; the coat comes from within you and hangs there. Mahavira says: Be careful. Meaning—look to the motive: Why am I speaking the truth?
‘सावधान रहते हुए असत्य को त्याग कर हितकारी सत्य वचन ही बोलने चाहिए।’
सावधान रहें और जो भी असत्य मालूम पड़े, उसे त्याग दें। कोई भी मूल्य हो--महावीर मूल्य नहीं मानते। साधक के लिए एक ही मूल्य है, उसकी आत्मा का निर्माण, सृजन। कोई भी कीमत हो, अप्रमाद से सावधानीपूर्वक हेतु की परीक्षा करके, जो भी असत्य है, उसे तत्काल छोड़ दें।
‘Remaining alert, renouncing untruth, speak only truth that is beneficial.’ Remain alert, and whatever is seen to be untrue, drop it. Whatever the price—Mahavira does not accept worldly values. For the seeker there is only one value: the formation, the creation of his own soul. At any cost, having examined the motive with apramada, with care, drop whatsoever is untrue—at once.
यह निगेटिव बात हुई, नकारात्मक, असत्य को छोड़ दें। और इसके बाद वे कहते हैं: हितकारी सत्य वचन ही बोलें। अभी सत्य वचन में फिर एक शर्त है, वह यह कि वह दूसरे के हित में हो।
This is the negative step: drop the untrue. Then he says: speak only truth that is beneficial. And even truth comes with another condition: it must be for the other’s good.
आपके भीतर कोई हेतु न हो बुरा, यह भी काफी नहीं है। क्योंकि मेरे भीतर कोई हेतु बुरा न हो, फिर भी आपका अहित हो जाए। तो महावीर कहते हैं: वैसा जो दूसरे का अहित कर दे वैसा सत्य भी नहीं। बड़ी शर्तें हो गईं। असत्य का त्याग सीधी बात न रही। असत्य के त्याग में असावधानी का त्याग हो गया। प्रमाद का त्याग हो गया। और दूसरे के अहित का भी त्याग हो गया, और तब जो सत्य बचेगा वही बोलें। आप मौन हो जाएंगे। बोलने को शायद कुछ बचेगा नहीं।
It is not enough that you bear no ill motive within. For even without ill motive, your truth may harm another. So Mahavira says: a truth that harms another is not to be spoken either. The conditions have become very many. Renunciation of untruth is no longer a simple thing. Renunciation of untruth has absorbed the renunciation of carelessness, the renunciation of negligence, and the renunciation of another’s harm. And then the truth that remains—that alone may be spoken. You will become silent. Perhaps nothing will remain to be spoken.
महावीर बारह वर्ष तक मौन रहे, इस साधना में। न बोलेंगे वे। आप कहेंगे: हद्द हो गई। अगर सत्य भी बोलना है, तो भी बोलने को बहुत बातें हैं। आप गलती में हैं। अगर महावीर जैसी निकस कसौटी आपके पास हो तो मौन हो जाना पड़ेगा। क्योंकि असत्य बहुत प्रकार के हैं। पहले तो असत्य ऐसे हैं, जिनको आप सत्य माने हुए बैठे हैं, जो सत्य हैं नहीं। और अगर आपके समाज ने भी उनको माना है तो आपको पता ही नहीं चलता कि ये असत्य हैं।
Mahavira remained silent for twelve years in this discipline. He would not speak. You will say: This is too much. Even if one is to speak truth, there are still so many things to be said. You are mistaken. If you hold a touchstone as exacting as Mahavira’s, you will have to become silent. For untruth exists in multitudes. First, there are those untruths that you sit believing as truths, which are not truths. And if your society also believes them, you will not even know they are untrue.
आप कहते हैं: ईश्र्वर है। आपको पता है? महावीर नहीं बोलेंगे। वे कहेंगे: यह मेरे लिए असत्य है, मुझे पता नहीं है। लेकिन जिस समाज में आप पैदा हुए हैं, अगर यह असत्य कि ईश्र्वर है--असत्य इसलिए नहीं कि ईश्र्वर नहीं है, असत्य इसलिए कि बिना जाने इसे मानना असत्य है। जिस समाज में आप पैदा हुए हैं, वह मानता है कि ईश्र्वर है, तो आप भी मानते हैं कि ईश्र्वर है। आपने फिर कभी लौट कर सोचा ही नहीं कि है भी?
You say: Ishwar is. Do you know? Mahavira will not speak. He will say: For me this is untrue; I do not know. But in the society where you were born, this untruth—untruth not because Ishwar is not, but because believing without knowing is untruth—if your society believes Ishwar is, then you too believe Ishwar is. You have never returned to ask: Is He, indeed?
जब मैं मंदिर के सामने हाथ जोड़ रहा हूं, तो यह हाथ जोड़ना तब तक असत्य है जब तक मुझे ईश्र्वर का कोई पता न हो। महावीर मंदिर के सामने हाथ न जोड़ेंगे। क्योंकि महावीर कहते हैं: सामूहिक असत्य है, क्लेक्टिव अनट्रूथ। जब पूरा समूह बोलता है, तो आपको पता ही नहीं चलता। बल्कि पता ही तब चलता है, जब समूह में कोई बगावती पैदा हो जाता है। वह कहता है: कहां है ईश्र्वर? तब आपको क्रोध आता है।
When I fold my hands before a temple, that folding is untrue so long as I have no clue of Ishwar. Mahavira will not fold his hands before a temple. He says: this is a collective untruth. When the whole group speaks, you do not even notice. You notice only when someone rebellious arises within the group. He says: Where is Ishwar? Then you become angry.
अगर आपके पास सत्य है तो उसे दिखा देना चाहिए। क्रोध का कोई कारण नहीं है। लेकिन जब कोई पूछता है: कहां है ईश्र्वर? तो आप दिखाने को उत्सुक नहीं होते, उसको मारने को उत्सुक हो जाते हैं। यह आपकी वृत्ति बताती है, क्योंकि क्रोध सदा असत्य से पैदा होता है, सत्य से पैदा नहीं होता। अगर ईश्र्वर है, तो दिखा दो। इस गरीब ने कुछ गलत नहीं पूछा है। एक जिज्ञासा की है। लेकिन नास्तिक को हम सदा मारने को उत्सुक होते हैं। इसका मतलब है कि आस्तिकता झूठी है। होकस-पोकस है। उसमें कुछ जान नहीं है, ऊपरी ढांचा है। जरा ही कोई अंगुली डाल देता है तो भीतर खलबली मच जाती है।
If truth is with you, you should be able to show it. There is no cause for anger. But when someone asks, “Where is Ishwar?” you are not eager to show—you are eager to kill him. Your tendency betrays you, for anger arises only from untruth, not from truth. If Ishwar is, then show. The poor man has asked nothing wrong; he has only asked a question. Yet we are always keen to kill the atheist. Which means our theism is false. Hokum. It has no life; it is an outer scaffolding. A little probing finger and the inside is in turmoil.
आप मानते हैं कि आपके भीतर आत्मा है। आपको पता है? कभी मुलाकात हुई? छोड़ो ईश्र्वर! ईश्र्वर बड़ी दूर है। भीतर आत्मा बिलकुल पास है, वे कहते हैं: हृदय से भी करीब। मोहम्मद कहते हैं कि गले की फड़कती नस से भी करीब। इसका आपको पता है? यह भी किताब में पढ़ा है। बड़ा मजेदार है!
You believe there is an Atman within you. Do you know? Have you ever met it? Forget Ishwar—He is too far. The Atman is utterly near; they say—nearer than your heart. Mohammed says: nearer than the throbbing vein in your neck. Do you know this? You have read it in a book. Delightful!
रामकृष्ण के पास एक दिन एक आदमी आया। रामकृष्ण ने कहा कि सुना है कि पड़ोस में तुम्हारे मकान गिर गया। उसने कहा: मैंने सुबह का अखबार अभी देखा नहीं। जरा जाता हूं, देखता हूं। पड़ोसी का मकान गिरे, तो भी अखबार में ही पता चलता है। मगर यह भी ठीक है, क्योंकि पड़ोस अब कोई छोटी बात नहीं है, बड़ी बात है। और पड़ोस पुराने गांव से भी बड़ी बात है। नहीं पता चला होगा। लेकिन आपको आपकी आत्मा का पता भी अखबार में पढ़ने से चलता है कि है, कि नहीं है।
One day a man came to Ramakrishna. Ramakrishna said, “I hear the neighbor’s house has collapsed.” He replied, “I haven’t seen the morning paper yet. I’ll go and check.” Even that you learn from the newspaper—though the neighbor’s house is not a small matter nowadays, and the neighborhood has become vast. Perhaps you did not hear. But that you have an Atman—you know that as well from reading a paper: that it is, or is not.
अखबार में एक लेख निकल जाए कि आत्मा नहीं है, तो आपको भी शक आ जाता है। किताब में पढ़ लें कि आत्मा है, आपको भरोसा आ जाता है। लोग पूछते फिरते हैं: आत्मा है? बड़े मजे की बात है, और सब चीजें पूछी जा सकती हैं दूसरे से। यह भी दूसरे से पूछने की बात है? आप यह पूछ रहे हैं, मैं हूं? कोई मुझे बता दे कि मैं हूं।
If a paper carries an article that there is no soul, you begin to doubt. If a book asserts that the soul is, you begin to trust. People go around asking, “Is there an Atman?” Amusing! You can ask others about all sorts of things—but this too? You are asking: Am I? Let someone tell me that I am.
महावीर कहते हैं: यह भी असत्य है। मत कहो कि मैं हूं, जब तक तुम्हें पता न चल जाए। मत कहो कि भीतर आत्मा है, जब तक तुम्हें पता न चल जाए। कौन जाने, सिर्फ हुड्डी-मांस का जोड़ हो, और यह बोलना और चालना सिर्फ एक बाइ-प्रॉडक्ट हो। जैसा कि चार्वाक ने कहा है कि पान में हम पांच चीजें मिला लेते हैं, फिर ओंठों पर लाली आ जाती है। वह लाली बाइ-प्रॉडक्ट है। क्योंकि उन पांच चीजों को अलग-अलग मुंह में ले जाएं तो लाली नहीं आती। पांचों को मिला दें तो पांचों के मिलने से लाली पैदा हो जाती है। लेकिन लाली कोई चीज नहीं है, पांचों का दान है। पांचों को अलग कर लें, लाली खो जाती है। पांच को अलग करके आप यह नहीं कह सकते कि लाली अब कहीं है। छिप गई, अदृश्य हो गई, सिर्फ खो जाती है।
Mahavira says: This too is untruth. Do not say, “I am,” until you know. Do not say there is an Atman within, until you know. Who knows—perhaps it is but a conjunction of bones and flesh, and this speaking and walking is only a by-product. As Charvaka said: we mix five things in paan and a redness comes upon the lips. That redness is a by-product. Each of the five, taken alone, brings no redness. Let the five be mixed and the redness arises out of their combination. But redness is no independent entity; it is the gift of the five. Separate them and the redness is lost. With the five separated, you cannot say the redness is somewhere—hidden or invisible; it is simply gone.
तो चार्वाक ने कहा कि यह शरीर भी पांच तत्वों का जोड़ है। इसमें जो आत्मा दिखाई पड़ती है, वह बाइ-प्रॉडक्ट है, उप-उत्पत्ति है। वह कोई तत्व नहीं है। तत्व तो पांच हैं। उनके जोड़ से, उनके संयोग से आत्मा दिखाई पड़ती है। पांचों तत्वों को अलग कर लें, आत्मा बचती नहीं। खो जाती है। समाप्त हो जाती है।
So Charvaka said: this body too is an aggregate of five elements. The Atman that appears here is a by-product, an up-udbhava. It is no element in itself. The elements are five. From their combination the soul appears. Separate the five and the soul does not remain. It is lost, it ends.
तो महावीर कहते हैं: कौन जाने, चार्वाक सच हो। मत, झूठ मत बोलें कि मैं आत्मा हूं, कि मैं अमर हूं, यह मत बोलें। मत कहें कि पुर्नजन्म है, जब तक जान न लें। मत कहें कि पीछे जन्म थे, जब तक जान न लें। मत कहें कि पुण्य का फल सदा ठीक होता है। मत कहें कि पाप सदा दुख में ले जाता है। जब तक जान न लें।
Mahavira says: Who knows—perhaps Charvaka is right. Do not utter untruth saying, “I am Atman, I am immortal.” Do not say it. Do not say there is rebirth until you know. Do not say there were past lives until you know. Do not say the fruit of punya is always right. Do not say papa always leads to suffering—until you know.
अगर सत्य की ऐसी बात हो तो चुप हो जाना पड़े। सामूहिक असत्य हैं। फिर रोजमर्रा के कामचलाऊ असत्य हैं, जिनको हम कभी सोचते नहीं कि असत्य हैं।
If truth is of this order, you will have to be silent. There are collective untruths. And then there are the workaday, utilitarian untruths we never even consider untrue.
रास्ते पर एक आदमी मिला, पूछते हैं: कैसे हैं? कहते हैं: बड़े मजे में हैं। कभी नहीं सोचते कि क्या कहा! बड़े मजे में हैं! एक दफा फिर से सोचें, बड़े मजे में हैं? कहीं कोई भीतर समर्थन न मिलेगा। लेकिन जब कोई पूछता है, रास्ते पर, कैसे हैं? तो कहते हैं: बड़े मजे में हैं। और जब कहते हैं: बड़े मजे में हैं, तो पैर की चाल बदल जाती है। टाई वगैरह ठीक करके चलने लगते हैं। ऐसा लगता भी है कि बड़े मजे में हैं।
On the road you meet someone, ask, “How are you?” He says, “Just great.” Never pauses to consider what he said. “Just great!” If you were to consider again—“Just great?”—you would find no inner support. But when someone asks along the way, “How are you?” we say, “Just great.” And when we say it, even our gait changes—we adjust our tie and walk on. It even feels as if we are doing just great.
दूसरे से कहने में ऐसा लगता भी है। चार लोग पूछ लें तो दिल खुश हो जाता है। कोई न पूछे, दिल उदास हो जाता है। जब कोई आदमी कहता है: हे! हलो! भीतर गुदगुदी हो जाती है। लगता भी है उस क्षण में कि जिंदगी बड़े मजे में जा रही है।
Saying it to another, it even feels true. If four people ask, the heart becomes happy. If none asks, the heart becomes sad. When someone says, “Hey! Hello!” a tickle arises within. For a moment it seems life is going very well.
हम दूसरे से ही कह रहे हों, ऐसा नहीं है, इसलिए ये कामचलाऊ असत्य हैं। ये उपयोगी हैं, एक-दूसरे को हम ऐसे सहारा देते रहते हैं उसके झूठों में।
We are not only saying it to the other; these are utilitarian untruths. They are useful—we support each other’s lies thus.
महावीर कहते हैं: कामचलाऊ असत्य भी नहीं हैं। कुछ भी हम बोलते रहते हैं। आदतन असत्य हैं--आदतन। कोई कारण नहीं होता, कोई हेतु नहीं होता, आदतन बोलते रहते हैं।
Mahavira says: Even utilitarian untruths are not to be spoken. We keep talking. Habitual untruths—habitual. There is no cause, no motive; we speak them by habit.
मेरे एक प्रोफेसर थे। किसी भी किताब का नाम लो, वे सदा कहते कि हां मैंने पढ़ी थी, पंद्रह-बीस साल हो गए। यह आदतन था। क्योंकि पंद्रह-बीस साल वे सदा कहते थे। सारी किताबें उन्होंने पंद्रह-बीस साल पहले नहीं पढ़ी होंगी। कोई सोलह साल पहले पढ़ी होगी, कोई दस साल पहले पढ़ी होगी, कोई पचास साल पहले पढ़ी होगी। बूढ़े आदमी थे, लेकिन वे सदा कहते: पंद्रह-बीस साल पहले मैंने यह किताब पढ़ी थी। यह तकिया कलाम था--आदतन।
I had a professor. Name any book and he would always say, “Yes, I read it—fifteen, twenty years ago.” It was habitual. Because he always said fifteen or twenty years. He could not have read all the books fifteen or twenty years ago. Some he might have read sixteen years ago, some ten, some fifty. He was an old man, yet he always said, “Fifteen, twenty years back I read that book.” A stock phrase—habit.
फिर मैंने ऐसी-ऐसी किताबों के नाम लिए जो कि हैं ही नहीं, पर वे उनके लिए भी कहते कि हां मैंने पढ़ी थी, पंद्रह-बीस साल पहले। तब मुझे पता चला कि वे झूठ नहीं बोलते हैं, आदतन झूठ बोलते हैं। ऐसा उनकी आंख से भी पता नहीं चलता था कि वे झूठ बोल रहे हैं। और झूठ बोलने का कोई कारण भी नहीं था। कोई उन किताबों को पढ़ा हो, न पढ़ा हो, इससे उनकी प्रतिष्ठा में भी फर्क नहीं पड़ता था। वे काफी प्रतिष्ठित थे।
Then I named books that do not exist at all, and he said of those too, “Yes, I read it—fifteen, twenty years ago.” Then I realized he was not lying—he was habitually lying. Even his eyes did not betray that he was lying. And there was no reason to lie. Whether he had read a book or not made no difference to his prestige. He was already well regarded.
एक दिन मैंने उनको जाकर कहा कि यह किताब तो है ही नहीं, जिसको आपने पद्रह-बीस साल पहले पढ़ा था। न तो यह कोई लेखक है, न यह कोई किताब है। तो उन्हें होश आया। उन्होंने कहा कि वह मेरी आदत हो गई है।
One day I told him, “That book does not exist—the one you read fifteen or twenty years ago. Neither is there such an author nor such a book.” He came to. He said, “It has become my habit.”
पर यह आदत क्यों हो गई है? इस आदत के पीछे भी कहीं गहरा कोई हेतु है। ऐसी कोई किताब हो कैसे सकती है जो प्रोफेसर ने न पढ़ी हो? वह हेतु है, बहुत गहरा दब गया वर्षों पीछे। लेकिन अब आदतन है।
But why has this habit formed? Even behind a habit there is some deep motive. How can there be a book that the professor has not read—such a thing cannot be! That motive is there, pushed deep down by years. Now it functions as habit.
आप बहुत सी बातें आदतन बोल रहे हैं। जो असत्य हैं।
You speak many things by habit—which are untrue.
महावीर बारह साल तक चुप हो गए। फिर ऐसी बातें हैं, जो अनिश्चित हैं। इसलिए जब आप कह देते हैं कि फलां आदमी पापी है, तो आप गलत बात कह रहे हैं; क्योंकि आपको जो खबर है वह पुरानी पड़ चुकी है। पापी इस बीच पुण्यात्मा हो गया हो। क्योंकि पापी कोई ठहरी हुई बात नहीं है, जो आज सुबह पापी था, सांझ साधु हो सकता है। और जो आज सुबह परम साधु था, सांझ पापी हो सकता है।
Mahavira became silent for twelve years. Then there are statements that are uncertain. When you say, “So-and-so is a sinner,” you are speaking wrongly; because the information you have is already out of date. In the meantime the sinner may have become a saint. For “sinner” is not a frozen thing; what was a sinner in the morning can be a sadhu by evening. And the one who was a supreme sadhu in the morning can be a sinner by night.
जिंदगी तरल है, लेकिन शब्द फिक्स्ड होते हैं। आप कहते हैं: फलां आदमी पापी है। महावीर न कहेंगे। वे कहेंगे कि आदमी एक प्रवाह है। तो महावीर कहेंगे: स्यात। शायद पापी हो, शायद पुण्यात्मा हो।
Life is fluid, but words are fixed. You say: so-and-so is a sinner. Mahavira will not say so. He will say: man is a flow. Mahavira will say: syat—perhaps he is a sinner, perhaps a saint.
फिर जो आदमी पापी है वह पाप करने में भी पूरा पापी नहीं होता। उसके पाप में भी पुण्य का हिस्सा हो सकता है, और जो आदमी पुण्य कर रहा है, उसके पुण्य में भी पाप का हिस्सा हो सकता है।
And the man who is a sinner is not wholly a sinner even in his sin. In his sin there may be a portion of merit; and the man who is doing punya—his merit may contain a portion of sin.
आदमी बड़ी घटना है, कृत्य बड़ी छोटी बात है। चोर भी आपस में सत्य बोलते हैं और ईमानदार होते हैं और जिनको हम साधु कहते हैं, उनसे ज्यादा सत्य बोलते हैं आपस में, और ज्यादा ईमानदार होते हैं। दस साधुओं को पास बिठाना मुश्किल है, दस चोर गले मिल जाते हैं। दस साधुओं को इकट्ठा करना ही मुश्किल है। पहले तो इस पर ही झगड़ा हो जाएगा कि कौन कहां बैठे; कौन नीचे बैठे, कौन ऊपर बैठे। किसी चोर में कभी झगड़ा नहीं हुआ इस बात पर।
Man is a great event; the act is a small thing. Thieves speak truth among themselves and are honest—and those we call sadhus, the thieves among them speak more truth among themselves and are more honest. Seat ten sadhus together—it is difficult; ten thieves embrace one another. To gather ten sadhus is itself hard. First there will be conflict about who sits where: who below, who above. Among thieves there is never quarrel about such things.
साधु के भीतर भी असाधु छिपा है, चोर के भीतर भी साधु छिपा है। चोर की चोरी बाहर है, पीछे साधु छिपा है। चोरी भी करनी हो तो वचन मानना पड़ता है, नियम मानने पड़ते हैं, सच्चाई रखनी पड़ती है, ईमानदारी रखनी पड़ती है।
Within the sadhu the asadhu is hidden; within the thief the sadhu is hidden. The thief’s thievery is outside; behind it a sadhu is concealed. Even to steal, one must keep one’s word, accept rules, keep truthfulness, keep honesty.
मैंने सुना है कि मुल्ला नसरुद्दीन पर चोरी का एक मुकदमा चला। पकड़ इसलिए गया कि वह सात बार एक ही रात में एक दुकान में घुसा। सातवीं बार पकड़ा गया। मजिस्ट्रेट ने उससे पूछा कि नसरुद्दीन, चोरी भी हमने बहुत देखी, मुकदमे भी बहुत देखे। एक ही रात में सात बार घुसना, एक ही मकान में, मामला क्या है? अगर ज्यादा ही सामान ढोना था, तो संगी-साथी क्यों नहीं रखते हो? अकेले ही सात दफा!
I have heard: a case was brought against Mulla Nasruddin for theft. He was caught because in one night he entered the same shop seven times. On the seventh, he was caught. The magistrate asked, “Nasruddin, we have seen many thefts, many cases; but to enter the same shop seven times in one night—what is this? If you had so much to carry, why not take companions? Why alone seven trips?”
नसरुद्दीन ने कहा: बड़ा मुश्किल है। लोग इतने बेईमान हो गए हैं कि किसी को संगी साथी बनाना चोरी तक में मुश्किल हो गया है--एक, और दुकान थी कपड़े की, जो भी चुरा कर ले गया, पत्नी ने कहा: नापसंद। फिर वापस। रात भर कपड़े ढोता रहा, उसमें ही फंसा। और लोग इतने बेईमान हो गए हैं कि अकेले ही चोरी करनी पड़ती है। किसी का भरोसा नहीं किया जा सकता, चोरी तक में। साधुओं में तो कभी भरोसा आपस में रहा नहीं, लेकिन चोरों में सदा रहा है।
Nasruddin said, “Very difficult! People have become so dishonest that it is hard to take partners—even in theft. One. And it was a cloth shop; whatever I brought home my wife would say: ‘Dislike.’ Then back again. All night I hauled cloth—that’s what delayed me. And people have become so dishonest that one has to steal alone. No one can be trusted—even in theft. Among sadhus trust was never there, but among thieves it always was.”
और चोर कभी चोर को धोखा नहीं देता। चोरी का भी कोड है। जैसे हिंदू कोड बिल है ऐसा चोरों का कोड है। उनका अपना नियम है, वे कभी धोखा नहीं देते।
And a thief does not deceive a thief. There is a thief’s code—just as there is a Hindu Code Bill, so a thief’s code. Their own rules—they do not betray.
महावीर कहते हैं: जब हम किसी को चोर कहते हैं, तो हम पूरा ही चोर कह देते हैं, जो कि गलत है। जब हम किसी को साधु कहते हैं तो पूरा ही साधु कह देते हैं जो कि गलत है। जीवन मिश्रण है, सभी चीजें मिली-जुली हैं। मत कहो। बड़ा मुश्किल है! फिर क्या बोलिएगा? क्या बोलिएगा?
Mahavira says: When we call someone a thief, we call him wholly a thief—which is wrong. When we call someone a sadhu, we call him wholly a sadhu—which is wrong. Life is a mixture; everything is blended. Do not say so. Very difficult! Then what will you speak? What will you speak?
एक आदमी कहता है: सुबह सूरज निकला है, बड़ा सुंदर है। यह सत्य है? मुश्किल है कहना, क्योंकि यह सत्य निजी सत्य है। और एक का निजी सत्य दूसरे का निजी सत्य न हो। जिसका बच्चा आज सुबह मर गया है, सूरज आज उसे सुंदर नहीं मालूम पड़ेगा। तो सूरज सुंदर है, यह निजी सत्य है। यह एब्सल्यूट सत्य नहीं है। जिसका बच्चा मर गया है वह रो रहा है, और आज वह चाहता है कि सूरज उगे ही न। अब कभी सूरज न उगे। अब दिन कभी हो ही न। अब अंधेरा ही छा जाए, और सब रात ही हो जाए। अब यह सूरज उसे दुश्मन की तरह मालूम होगा, जब सुबह उगेगा। यह सुंदर नहीं हो सकता।
A man says: the sun rose this morning, it is very beautiful. Is this truth? Hard to say, for it is a private truth. One person’s private truth may not be another’s. The one whose child died this morning—the sun will not appear beautiful to him today. So “the sun is beautiful” is a private truth, not an absolute truth. The one whose child has died weeps, and today he wishes the sun would not rise. May the sun never rise. May there be no day. Let darkness descend, and let it be all night. The sun will seem an enemy when it rises. It cannot be beautiful.
सूरज कब सुंदर होता है? जब आपके भीतर सूरज को सुंदर बनाने की कोई घटना घटती है। सूरज असुंदर हो जाता है, जब आपके भीतर सूरज को अंधेरा करने की कोई घटना घट जाती है।
When is the sun beautiful? When within you some event has occurred that makes the sun beautiful. The sun becomes unbeautiful when within you some event darkens the sun.
आप अपने को ही फैला कर जगत में देखते रहते हैं। तो जो आप देखते हैं वह निजी सत्य है, प्राइवेट ट्रूथ। और सत्य कभी निजी नहीं होता। असत्य निजी होते हैं। सत्य तो सार्वजनीन होता है, यूनिवर्सल होता है। सार्वभौम होता है। इसलिए महावीर कहेंगे: शायद सूरज सुंदर है। कभी न कहेंगे कि सूरज सुंदर है। कहेंगे: शायद, परहेप्स। क्यों? महावीर एक वचन में भी ऐसा न कहेंगे कभी कि ऐसा है। वे ऐसा कहेंगे: हो सकता है। वे यह भी कहेंगे: इससे विपरीत भी हो सकता है।
You project yourself and see the world. What you see is private truth, a private vision. And truth is never private. Untruths are private. Truth is universal—sarvajanik, universal. Therefore Mahavira will say: perhaps the sun is beautiful. He will never say: the sun is beautiful. He will say: perhaps, perhaps. Why? Mahavira will never say in any sentence that “it is so.” He will say: it may be so. He will also say: the opposite may also be so.
यह सूरज हजारों लाखों लोगों के लिए निकला है। कोई दुखी होगा, सूरज असुंदर होगा। कोई सुखी होगा, सूरज सुंदर होगा। कोई चिंतित होगा, सूरज दिखाई ही नहीं पड़ेगा। कोई कविता से भरा होगा और सूरज पूरा जीवन और आत्मा बन जाएगी। कुछ कहा नहीं जा सकता, यह निजी सत्य है।
This sun has risen for hundreds of thousands. Someone will be sorrowful—the sun will be unbeautiful. Someone will be happy—the sun will be beautiful. Someone will be anxious—the sun will not be seen at all. Someone full of poetry—the sun will become his very life and soul. Nothing can be said—it is private.
महावीर बारह वर्ष तक चुप रह गए, क्योंकि सत्य बोलना बहुत कठिन है। इसलिए महावीर कहते हैं: इस प्रकार का सत्य बोलना सदा बड़ा कठिन है। ऐसा सत्य जो बोलना चाहता हो उसे लंबे मौन से गुजरना पड़ेगा। गहरे परीक्षण से गुजरना पड़ेगा। और तब महावीर ने बोला।
Mahavira remained silent for twelve years, because to speak truth is very difficult. Therefore Mahavira says: to speak such truth is always very difficult. One who wishes to speak truth of this kind must pass through long silence—through deep testing. And then Mahavira spoke.
इसलिए अगर जैन यह कहते हैं कि महावीर जैसी वाणी फिर नहीं बोली गई तो उसका कारण है। महावीर जैसा मौन भी कभी नहीं साधा गया। इसलिए महावीर जैसी वाणी भी फिर नहीं बोली गई। इतने मौन से, इतने परीक्षण से, इतनी कठिनाइयों से, इतनी कसौटियों से, गुजार कर जो आदमी बोलने को राजी हुआ, उसने जो वह बोला है वह बहुत गहरा और मूल्य का ही है। नहीं तो वह बोलता ही नहीं।
Therefore if the Jains say that speech like Mahavira’s has not been spoken again, there is reason. Silence like Mahavira’s has never been practiced. Hence speech like Mahavira’s has not been uttered again. From so much silence, so much testing, so many difficulties, so many touchstones—when a man consents to speak, what he says is very deep and of real value. Otherwise, he would not speak at all.
‘श्रेष्ठ साधु पापमय, निश्र्चयात्मक, और दूसरों को दुख देने वाली वाणी न बोलें।’
‘The noble sadhu should not speak speech that is sinful, certainist, or that gives pain to others.’
श्रेष्ठ साधु पापमय, निश्र्चयात्मक, सर्टेन बातें न बोलें। ऐसा न कह दें कि वह आदमी चोर है। इतने निश्र्चयात्मक होना असत्य की तरफ ले जाता है।
The noble sadhu should not speak sinful, nishchayatmak—certaintist—words. Do not say: that man is a thief. To be so certain leads toward untruth.
यह बड़ी अदभुत बात है, यह थोड़ा सोच लेने जैसी बात है। हम तो कहेंगे कि सत्य निश्र्चय होता है। लेकिन महावीर कहते हैं, सत्य इतना बड़ा है कि हमारे किसी निश्चित वाक्य में समाहित नहीं होता। जब हम कहते हैं, फलां आदमी पैदा हुआ, तब यह अधूरा सत्य है, क्योंकि उस आदमी ने मरना शुरू कर दिया।
This is a very amazing point; it deserves a little pondering. We would say truth is certain. But Mahavira says: truth is so vast that it cannot be contained in any of our definite sentences. When we say: so-and-so was born—this is partial truth, because the man began to die the moment he was born.
संत अगस्तीन ने लिखा है--उसका बाप मर रहा है। मरणशय्या पर पड़ा है। डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। आखिर इलाज काम नहीं आया। एक दिन तो काम आता नहीं। कभी न कभी डॉक्टर हारता है, और मौत जीतती है। वह लड़ाई हारने वाली ही है। डॉक्टर बीच-बीच में कितना ही जीतता रहे, आखिर में हारेगा ही। उस लड़ाई में अंतिम जीत डॉक्टर के हाथ में नहीं है, सदा मौत के हाथ में है।
Saint Augustine has written—his father was dying. He lay on his deathbed. Doctors were treating him. Finally the treatment failed. One day it does fail. Sooner or later the doctor loses, and death wins. That battle is bound to be lost. The doctor may win in the middle, but in the end he will lose. The final victory in that battle is never in the doctor’s hands; it is always in death’s hands.
इसलिए मामला ऐसा है, जैसे एक बिल्ली को आपने चूहा दे दिया, वह उससे खेल रही है। वह छोड़ देती है, क्योंकि छोड़ने में मजा आता है। फिर पकड़ लेती है। फिर छोड़ देती है। उससे चूहा चौंकता है, भागता है, और बिल्ली निश्चिंत है, क्योंकि अंत में वह पकड़ ही लेगी। यह सिर्फ खेल है।
The matter is like this: you give a mouse to a cat, and she plays with it. She lets it go because letting go is fun—then grabs it again. Again lets go. The mouse is startled and runs; the cat is unconcerned, because in the end she will catch it. It is only a game.
तो मौत आदमी के साथ ऐसे ही खेलती है। कभी छोड़ देती है, जरा बीमारी, ज्यादा बीमारी छोड़ दी... डॉक्टर बड़ा प्रसन्न! मरीज भी बड़ा प्रसन्न! और मौत सबसे ज्यादा प्रसन्न! क्योंकि यह खेल चलता है, क्योंकि जीत निश्चित है। इस खेल में कोई अड़चन नहीं है। कभी चूहा बिल्ली से चूक भी जाए, मौत से आदमी नहीं चूकता।
So death plays with man. Sometimes it lets go—a little illness, a big illness—and lets go… The doctor very pleased! The patient very pleased! And death the most pleased—because the game continues and the victory is certain. In this game there is no obstacle. A mouse may escape a cat sometimes; man never escapes death.
डॉक्टर इकट्ठे हुए, सारे गांव के डॉक्टर इकट्ठे हो गए और उन्होंने कहा: नाउ वी आर हेल्पलेस। नाउ नथिंग कैन बी डन। नाउ दिस मैन कैन नॉट रिकवर। अब कुछ हो सकता नहीं, अब यह आदमी मरेगा ही। नाउ दिस मैन कैन नॉट रिकवर।
The doctors gathered—the doctors of the whole village—and they said: Now we are helpless. Now nothing can be done. Now this man cannot recover. Now this man will die. Now this man cannot recover.
अगस्तीन ने अपने संस्मरणों में लिखा है कि उस दिन मुझे पता चला कि जो बात डॉक्टर मरते वक्त कहते हैं, यह तो जब बच्चा पैदा होता है तभी कहनी चाहिए, नाउ दिस चाइल्ड कैन नॉट रिकवर। यह बच्चा जो पैदा हो गया, अब नहीं बच सकता। उसी दिन कह देना चाहिए कि नाउ दिस चाइल्ड कैन नॉट रिकवर। पैदा होने के बाद मौत से बच सकते हैं? फिजूल इतने दिन रुकते हैं कहने के लिए कि नाउ दिस मैन कैन नॉट रिकवर। उसी दिन कह देना चाहिए।
Augustine writes in his memoirs: That day I understood—the sentence doctors say at the time of death ought to be said the day a child is born: Now this child cannot recover. This child that is born now cannot be saved. We should say it that very day. Having been born, can one be saved from death? Useless to wait so long to say: Now this man cannot recover. Say it that day.
महावीर कहते हैं: निश्र्चयात्मक मत होना, अगर सत्य होना है तो। सत्य होने का मतलब ही यह है कि जीवन है अनंत पहलुओं वाला, और जब भी हम बोलते हैं, एक पहलू जाहिर होता है। एक पहलू, अनंत पहलुओं में से। अगर हम उस पहलू को इतने निश्र्चय से बोलते हैं कि ऐसा मालूम होने लगे कि यही पूर्ण सत्य है, तो असत्य हो गया।
Mahavira says: Do not be nishchayatmak—if you wish to be true. To be true means: life has infinite facets, and whenever we speak, only one facet gets revealed—one facet out of the infinite. If we utter that facet with such certainty that it seems the whole truth, it becomes untruth.
इसलिए महावीर ने सप्त-भंगी निर्मित की--बोलने का सात अंगों वाला ढंग। तो महावीर से आप एक सवाल पूछिए तो वे सात जवाब देते थे। क्योंकि वे कहते कि... और सात जवाब सुनते-सुनते आपकी बुद्धि चकरा जाए, और फिर आपको एक भी जवाब समझ में न आए। क्योंकि आप पूछ रहे हैं कि यह आदमी जिंदा है कि मर गया। अब यह साफ कहना चाहिए कि हां, मर गया; कि हां, जिंदा है, इसमें सात का क्या सवाल है। लेकिन महावीर कहते: शायद मर गया, शायद जिंदा है, शायद दोनों है। शायद दोनों नहीं है। ऐसा वे सात भंगियों में उत्तर देते। आपको कुछ समझ में न पड़ता। लेकिन महावीर सत्य बोलने की अथक चेष्टा किए हैं, ऐसी चेष्टा किसी आदमी ने पृथ्वी पर कभी नहीं की।
Therefore Mahavira devised the saptabhangi—the sevenfold way of speaking. Ask Mahavira one question and he would give seven answers. Because he would say… And hearing seven answers, your mind would be dizzy, and you would understand nothing at all. For you are asking: is this man alive or dead? This should be said clearly: yes, dead; or yes, alive—where is the question of seven? But Mahavira says: perhaps dead, perhaps alive, perhaps both, perhaps neither. Thus he would answer in seven modes. You would understand nothing. But Mahavira made an untiring effort to speak truth—no man on earth has ever labored so.
लेकिन सत्य बोलने की चेष्टा अति जटिल मामला है। जब कहते हैं आप: एक आदमी मर गया, जरूरी नहीं है, मर गया हो। क्योंकि अभी इसकी छाती पर मसाज की जा सकती है। अभी इसे आक्सीजन दी जा सकती है। अभी खून दौड़ाया जा सकता है और हो सकता है यह जिंदा हो जाए। तो आपका कहना कि यह मर गया है, गलत था।
Yet, to attempt to speak truth is a most intricate affair. When you say: a man has died—it is not necessary that he has died. His chest can still be massaged. He can still be given oxygen. His blood can be made to circulate, and it may be that he revives. So your saying “he is dead” was wrong.
रूस में पिछले महायुद्ध में कोई बीस लोगों पर प्रयोग किए गए। उसमें से छह जिंदा हो गए, वे अभी भी जिंदा हैं। डॉक्टर ने लिख दिया था, वे मर गए हैं।
In Russia during the last great war, experiments were tried on some twenty people. Of those, six revived—and are still alive. The doctor had written: dead.
मृत्यु भी कई हिस्सों में घटित होती है शरीर में। मृत्यु कोई इकहरी घटना नहीं है। जब आप मरते हैं तो पहले आपके जो बहुत जरूरी, बहुत जरूरी हिस्से हैं, वे टूटते हैं, ऊपरी हिस्से टूट जाते हैं, जो आपको परिधि पर सम्हाले हुए हैं, जो आपको शरीर से जोड़े हुए हैं, वे हिस्से टूटते हैं। लेकिन अभी आप मर नहीं गए। अभी आप जिलाए जा सकते हैं। अभी अगर हृदय दूसरा लगाया जा सके तो आप फिर जी उठेंगे, धड़कन फिर शुरू हो जाएगी। लेकिन यह हो जाना चाहिए छह सेकेंड के भीतर। अगर छह सेकेंड पार हो गए... तो जो लोग भी हृदय के टूट जाने से मरते हैं, हार्ट फेल्योर से मरते हैं वे छह सेकेंड के भीतर उनमें से बहुत से लोग पुनरुज्जीवित हो सकते हैं, और इस सदी के बाद पुनरुज्जीवित हो जाएंगे। लेकि
न छह सेकेंड के भीतर उनका हृदय बदल दिया जाना चाहिए। इसका तो इतने जल्दी उपाय हो नहीं सकता, इसका एक ही उपाय वैज्ञानिक सोचते हैं जो कि जल्दी कारगर हो जाएगा कि एक एक्सट्रा, स्पेयर हृदय पहले से ही लगा रखना चाहिए। और यह ऑटोमैटिक चेंज होना चाहिए। जैसे ही पहला हृदय बंद हो, दूसरा धड़कना शुरू हो जाए, तो ही छह सेकेंड के भीतर यह हो पाएगा। आदमी जिंदा रहेगा। लेकिन अगर छह सेकेंड से ज्यादा हो गया, तो मस्तिष्क के गहरे तंतु टूट जाते हैं, उनको स्थापित करना मुश्किल है। और एक दफा वे टूट जाएं तो फिर हृदय भी नहीं धड़क सकता। क्योंकि वह भी मस्तिष्क की आज्ञा से ही धड़कता है। आपको पता हो आज्ञा का या न पता हो।
Even death occurs in stages in the body; it is not a single event. When you die, first those parts that are very essential break; the outer parts, which keep you at the periphery, which attach you to the body, break. But you have not yet died. You can still be revived. If a heart could be inserted, you would rise again—the pulse would start. But this has to happen within six seconds. If six seconds pass… then for those who die of the breaking of the heart—heart failure—within six seconds many can be revived; in the century to come they will be revived. But within six seconds the heart must be replaced. Such quick replacement is not yet possible; one expedient scientists are thinking, which will soon be effective: an extra, spare heart attached beforehand. And it should switch automatically—as soon as the first stops, the second begins to beat. Only then can it happen within six seconds; only then will the man live. If more than six seconds pass, deep brain fibers break; to reestablish them is difficult. And once they break, then even the heart cannot beat—for it beats by the brain’s command, whether you know of that command or not.
इसलिए अगर आदमी कोई पूरे मन से भाव कर ले मरने का, तो इसी वक्त मर सकता है। या कोई जीवन की बिलकुल आशा छोड़ दे इसी वक्त, तो मस्तिष्क अगर आशा छोड़ दे पूरी तो हृदय धड़कना बंद कर देगा, क्योंकि आज्ञा मिलनी बंद हो जाएगी। इसलिए आशावान लोग ज्यादा जी लेते हैं, निराश लोग जल्दी मर जाते हैं।
Therefore if a man inwardly decides with his whole mind to die, he can die this very moment. Or if he drops hope of life entirely—if the brain drops hope completely—the heart will stop beating, because commands stop arriving. Hence hopeful people live longer; despairing people die sooner.
ध्यान रखना, दुनिया में सहज मृत्युएं बहुत कम होती हैं। स्वाभाविक मृत्यु बड़ी मुश्किल घटना है। अधिक लोग आत्महत्या से मरते हैं--अधिक लोग। लेकिन जब कोई छुरा मारता है, तो हमें दिखाई पड़ता और जब कोई निराशा मारता है भीतर, तो हमें दिखाई नहीं पड़ता है। जब कोई जहर पी लेता है तो हमें दिखाई पड़ता है कि उसने आत्मघात कर लिया, बिचारा! और आप भी आत्मघात से ही मरेंगे। सौ में निन्यानबे मौके पर आदमी आत्मघात से मरता है।
Note: natural deaths are very few in the world. A truly natural death is rare. Most people die by suicide—most. When a knife is thrust, it is visible. When despair kills within, it is not visible. When someone drinks poison, you see he has killed himself—poor fellow! And you too will die by suicide. Ninety-nine times out of a hundred, man dies by self-destruction.
पशु मरते हैं स्वाभाविक मृत्यु, आदमी नहीं मरता। मर नहीं सकता आदमी, क्योंकि उसके जीवन पर वह पूरे वक्त प्रभाव डाल रहा है--आशा, निराशा, जीना, नहीं जीना, वह भीतर से प्रभावित कर रहा है। और जिस दिन मन पूरा राजी हो जाता है कि नहीं, उसी दिन हृदय की धड़कन बंद हो जाती है। इसलिए अगर मस्तिष्क के तंतु टूट गए तो फिर मुश्किल है। अभी मुश्किल है, सौ दो सौ साल में मुश्किल नहीं होगा, क्योंकि मस्तिष्क के तंतु भी रिप्लेस, किसी न किसी दिन किए जा सकते हैं। कोई अड़चन नहीं है। तब आदमी जिंदा हो जाएगा।
Animals die natural deaths; man does not. He cannot, because he influences his life at every moment—hope, despair, to live, not to live—he impacts it from within. The day the mind fully agrees, “No,” that day the heart’s beat stops. Therefore if the brain’s fibers break, it is difficult. It is difficult now; in a hundred or two hundred years it will not be difficult, for even brain fibers will be replaced one day. There is no obstacle. Then man will live again.
तो आदमी कब मरा हुआ है, कब कहें?
So when is a man dead? When should we say so?
जब तक शरीर और आत्मा का संबंध नहीं टूट जाता तब तक आदमी मरा हुआ नहीं है। और यह संबंध कब टूटता है, अभी तक तय नहीं हो सका। कहीं टूटता है, लेकिन कब टूटता है, अभी तक तय नहीं हो सका। किसी गहरे क्षण में जाकर टूट जाता है, फिर कुछ भी नहीं किया जा सकता। फिर मस्तिष्क बदल डालो, फिर हृदय बदल डालो, फिर सारा खून बदल डालो, फिर पूरा शरीर बदल डालो, तो भी वह लाश ही होगी।
Until the relationship between body and soul is broken, a man is not dead. And when does this break? It has not yet been determined. It breaks somewhere—but when, we do not know. At some deep moment it breaks; after that nothing can be done. Replace the brain, replace the heart, the entire blood, the whole body—still it will be a corpse.
एक दफा शरीर और आत्मा का संबंध टूट जाए... तो क्या शरीर और आत्मा का संबंध टूट जाए, तब हमें कहना चाहिए कि आदमी मर गया? लेकिन तब भी यह बात अधूरी है, क्योंकि मरा कोई भी नहीं, शरीर सदा से मरा हुआ था, वह मरा हुआ है। और आत्मा सदा से अमर थी, वह अब भी अमर है। मरा कोई भी नहीं। तो कब हम कहें कि आदमी मर गया!
Shall we then say: when the body–soul relationship breaks, the man has died? Even then the statement is incomplete, for no one ever dies—the body was always dead; it is dead. And the soul was always immortal; it remains immortal. No one dies. So when shall we say that a man has died!
यह मैंने एक उदाहरण के लिए लिया।
I have taken this as one example.
महावीर कहेंगे: स्यात। निश्र्चयात्मक कुछ मत बोलना, एब्सोल्यूटिस्टिक कुछ मत बोलना।
Mahavira will say: syat. Do not speak nishchayatmak, do not speak absolutistically.
इसलिए महावीर शंकर को पसंद न पड़े। बुद्ध को भी पसंद न पड़े। हिंदुस्तान में बहुत कम विचारकों को पंसद पड़े। क्योंकि विचारक का मजा यह होता है कि कुछ निश्चित बात पता चल जाए, नहीं तो मजा ही खो जाता है।
Therefore Mahavira will not be liked by Shankara. Nor by Buddha. In India, very few thinkers have liked him. For the thinker enjoys a definite conclusion; otherwise the joy is lost.
शंकर कहते हैं: ब्रह्म है। महावीर कहेंगे: स्यात। शंकर कहेंगे: माया है। महावीर कहेंगे: स्यात। चार्वाक कहता है: आत्मा नहीं है। महावीर कहते हैं: स्यात। ईश्र्वर नहीं है, महावीर उसे भी कहेंगे: स्यात। वे कहते यह हैं कि हम जो भी बोल सकते हैं, जो भी कहा जा सकता है वह सदा ही अंश होगा। और उस अंश को पूर्ण मान लेना असत्य है। इसलिए महावीर कहते हैं: सभी दृष्टियां असत्य होती हैं--सभी दृष्टियां। सभी देखने के ढंग अधूरे होते हैं, इसलिए असत्य होते हैं। और पूर्ण देखने का कोई ढंग नहीं है। क्योंकि सभी ढंग अधूरे होंगे।
Shankara says: Brahman is. Mahavira will say: syat. Shankara says: Maya is. Mahavira says: syat. Charvaka says: there is no soul. Mahavira says: syat. “There is no Ishwar”—Mahavira will say to that also: syat. He says: whatever can be said will always be a fragment. To take the fragment as the whole is untruth. Therefore Mahavira says: all viewpoints are untrue—all viewpoints. All ways of seeing are incomplete, hence untrue. And there is no way of seeing that is total—for every way will be partial.
मैं आपको कहीं से भी देखूं, वह अधूरा होगा। कैसे भी देखूं, वह अधूरा होगा। इसलिए महावीर कहते हैं: पूर्ण को तो वही देख सकता है जो सब दृष्टियों से मुक्त हो गया हो। इसलिए महावीर के दर्शन का, सम्यक दर्शन का अर्थ है: सब दृष्टियों से मुक्त हो जाना। एक ऐसी स्थिति में पहुंच जाना, जहां कोई दृष्टि शेष नहीं रह जाती, देखने का कोई ढंग शेष नहीं रह जाता। तब आदमी पूर्ण सत्य को जानता है। लेकिन जान सकता है, जब कहेगा, फिर दृष्टि का उपयोग करना पड़ेगा। तब वह फिर अधूरा हो जाएगा। इसलिए महावीर की यह बात समझ लेने जैसी है।
From wherever I look at you, it will be partial. However I look, it will be partial. Therefore Mahavira says: the Whole can be seen only by one who is free of all viewpoints. Hence the meaning of samyak darshan in Mahavira’s philosophy is: to be freed of all drishtis—of all standpoints. To reach a state where no viewpoint remains, where no way of seeing remains. Then one knows the complete truth. But when he speaks, again a viewpoint must be used—and then it will be partial. Therefore Mahavira’s point deserves understanding.
सत्य पूरा जाना जा सकता है, लेकिन कहा कभी नहीं जा सकता। जब भी कहा जाएगा, वह असत्य हो ही जाएगा। इसलिए सावधानी बरतना और निश्र्चयात्मक रूप से कुछ भी मत कहना।
Truth can be fully known—but it can never be fully said. Whenever said, it will be untrue. Hence be careful, and do not say anything in the mode of certainty.
हम तो असत्य को भी इतने निश्र्चय से कहते हैं जिसका हिसाब नहीं। और महावीर कहते हैं: सत्य को भी निश्र्चय से मत कहना। हम तो असत्य को भी बिलकुल दावे की तरह कहते हैं। सच तो यह है कि जितना बड़ा असत्य होता है, उतने जोर से हम टेबल पीटते हैं। क्योंकि सहारा देना पड़ता है। जितना असत्य बोलना हो, उतने जोर से बोलना चाहिए। धीमे बोलो, लोग समझेंगे, कुछ गड़बड़ है। जोर से बोलो। टेबल को पीट कर बोलो।
We, however, utter even untruth with such certainty that there is no measure. And Mahavira says: do not utter even truth with certainty. We assert even untruth with absolute claim. In fact, the greater the untruth, the harder we pound the table. Because support is needed. The greater the untruth to be spoken, the louder one must speak. If you speak softly, people will suspect something is amiss. Speak loudly. Pound the table.
सागर युनिवर्सिटी के वाइस चांसलर थे, डॉक्टर गौड़। वे बड़े वकील थे। उन्होंने मुझसे कहा कि मेरे गुरु ने मुझे कहा कि जब तुम्हारे पास कानूनी प्रमाण हों अदालत में, तो धीरे बोलने से भी चल जाएगा। जब तुम्हारे पास प्रमाण हों कानूनी, तो किताबें ले जाने की और कानूनों का उल्लेख करने की कोई आवश्यकता नहीं। जब तुम्हारे पास कानूनी प्रमाण न हों, तो अदालत बड़े-बड़े ग्रंथ लेकर पहुंचना। और जब तुम्हें पक्का हो कि इसके विपरीत प्रमाण हैं, तब टेबल को जितने जोर से पीट सको, जज के सामने पीटना।
Dr. Gaur, Vice-Chancellor of Sagar University, was a great lawyer. He told me, “My guru said to me: when you have legal evidence in court, a soft voice will do. When you have evidence, there is no need to carry big law books and cite statutes. When you do not have legal evidence, enter court with big tomes. And when you know there is evidence against you, then pound the table before the judge as hard as you can.”
जितना बड़ा असत्य हो, उतने निश्र्चय से बोलना पड़ता है। नहीं तो आपके असत्य को कोई मानेगा कैसे? इसलिए असत्य बोलने के लिए भोली शक्ल हो, निश्र्चयवाला मन हो, आवाज तेज हो, तो आप कुशल हो सकते हैं, नहीं तो मुश्किल में पड़ेंगे। साधु होने के लिए भोली शक्ल उतनी आवश्यक नहीं है। इसलिए अक्सर भोली शक्ल के साधु खोजना मुश्किल है, लेकिन भोली शक्ल के अपराधी निरंतर मिल जाएंगे; क्योंकि अपराध के लिए भोली शक्ल अनिवार्य जरूरत है! झूठ बोलने के लिए और तरह के प्रमाण चाहिए, हवा चाहिए।
The bigger the untruth, the more certain it must sound. Otherwise who will accept your lie? For lying, you need an innocent face, a certaintist mind, a loud voice—then you may succeed; otherwise you will be in trouble. To be a sadhu an innocent face is not so necessary. Hence innocent-faced sadhus are hard to find, but innocent-faced criminals you will meet continually; because for crime an innocent face is essential. For lying you need other sorts of proof—the air must be created.
महावीर कहते हैं: सत्य को भी निश्र्चय से मत बोलना। इसलिए महावीर का बहुत प्रभाव नहीं पड़ा। हैरानी की बात है, महावीर जैसी ज्वलंत प्रतिभा के व्यक्ति का प्रभाव न्यून पड़ा, न के बराबर पड़ा। जीसस को मानने वाली आधी दुनिया है। बुद्ध को मानने वाले करोड़ों-करोड़ों लोग हैं। मोहम्मद को मानने वाले करोड़ों-करोड़ों लोग हैं। महावीर को मानने वाला कोई भी नहीं है। वह जो पच्चीस लाख लोग दिखाई पड़ते हैं उनको मानते हुए, वे भी मजबूरी में। कोई मानने वाला नहीं है।
Mahavira says: do not utter even truth with certainty. Therefore Mahavira’s influence did not spread much. Strange that a blazing genius like Mahavira should have such little impact, almost none. Half the world follows Jesus. Crores upon crores follow Buddha. Crores follow Mohammed. No one follows Mahavira. Those twenty-five lakhs who appear to follow him do so by compulsion; there is no one really following.
महावीर को मानना कठिन है, क्योंकि मानने में गुरु के पास आदमी जाता है इसलिए कि हम अनिश्चित हैं, आप निश्र्चयता से कुछ कहें तो भरोसा मिले, और महावीर निश्र्चय से बोलते नहीं। वे कहते हैं: एक ही बात निश्चित है कि निश्चित रूप से सत्य बोला नहीं जा सकता।
To follow Mahavira is difficult. People go to a guru because they are uncertain; they want the guru to speak with certainty so they can gain trust—and Mahavira refuses to speak certainly. He says: only one thing is certain—that truth cannot be spoken with certainty.
तो जो आदमी आश्र्वासन खोजने आया है--और सभी लोग आश्र्वासन खोजने आते हैं गुरु के पास--वह ऐसे गुरु को कैसे मान पाएगा! महावीर को मानने के लिए तो बड़ी गहन जिज्ञासा चाहिए, बड़ी गहन जिज्ञासा। आश्र्वासन की तलाश नहीं, सांत्वना नहीं, खोज।
How can the man who came seeking reassurance—and everyone comes to the guru seeking reassurance—follow such a guru! To follow Mahavira calls for a very deep inquiry—very deep. Not the search for assurance, not consolation, but quest.
इसलिए बहुत थोड़े से लोग महावीर को मान पाए। ज्यादा लोग कभी भी मान सकेंगे, यह शक मालूम पड़ता है। लेकिन किसी न किसी दिन जैसे-जैसे मनुष्य का मन विस्तीर्ण होगा और सत्य के अनंत पहलू हमें दिखाई पड़ने शुरू होंगे, वैसे-वैसे हमें निश्र्चय का जोर गिर जाएगा। निश्र्चय कमजोरी है, अनिश्र्चय बड़ी प्रज्ञा है।
Hence very few people could follow Mahavira; and it seems doubtful that many ever will. Yet some day—as human consciousness widens and the infinite facets of truth begin to appear—our clinging to certainty will fall away. Certainty is weakness; uncertainty is great wisdom.
आइंस्टीन अनिश्चित है विज्ञान के जगत में। महावीर अनिश्चित हैं दर्शन के जगत में। ये दो शिखर हैं, अदभुत। और महावीर ने दर्शन को जितना दिया उतना ही आइंस्टीन ने विज्ञान को दिया। दोनों अनिश्चित हैं। महावीर का नाम है स्यातवाद, आइंस्टीन का नाम है रिलेटिविटी। आइंस्टीन कहता है: कोई भी सत्य निरपेक्ष नहीं है; सापेक्ष है, तुलना में है, किसी की तुलना में है; सीधा पूर्ण सत्य कुछ भी नहीं है।
Einstein is uncertain in the world of science; Mahavira is uncertain in the world of philosophy. Two peaks—astonishing. And Mahavira gave philosophy as much as Einstein gave science. Both are uncertain. Mahavira’s name is syadvada; Einstein’s name is Relativity. Einstein says: no truth is absolute; it is relative—relative to something, in comparison to something. There is no straight, complete truth.
विज्ञान को हम सोचते थे, बहुत निश्चित बात, लेकिन नया विज्ञान एकदम अनिश्चित होता चला जाता है। मेरी अपनी समझ यह है कि जहां भी सत्य के निकट पहुंचता है मनुष्य, वहीं अनिश्चित हो जाता है।
We thought science was very certain—but the new science becomes utterly uncertain. My own understanding is: wherever man comes close to truth, there he becomes uncertain.
जब हम दर्शन में सत्य के निकट पहुंचे महावीर के साथ, तो अनिश्र्चय हो गया। स्यात, रिलेटिव, निरपेक्ष नहीं, सापेक्ष। कहो, लेकिन जान कर कि अधूरा है। अंश है, पूरा नहीं है। और कहो जान कर कि उससे विपरीत भी सही हो सकता है। तुम्हारा वक्तव्य, तुम जो कहते हो वह बताता है, लेकिन किसी का खंडन नहीं करता।
When, with Mahavira, we approached truth in philosophy, uncertainty arrived. Syat—relative, not absolute; say it, but knowing it is incomplete. A fraction, not the whole. And say it knowing that the opposite may also be true. Your statement tells something, but it refutes no one.
विज्ञान में आइंस्टीन के साथ हम फिर दूसरी दिशा से सत्य के निकट पहुंचे। सब अनिश्चित हो गया। आइंस्टीन ने कहा: कहो, लेकिन ध्यान रखना कि सब तुलनात्मक है। कोई चीज पूर्ण नहीं है, सब अधूरा है। और इसलिए अनिश्र्चय ज्ञान का अनिवार्य अंग है। वक्तव्य अनिश्चित होंगे, अनुभव निश्र्चित हो सकता है।
In science with Einstein we approached truth from another direction—and everything became uncertain. Einstein said: speak, but remember everything is comparative. Nothing is complete; all is partial. Therefore uncertainty is an essential part of knowledge. Statements will be uncertain; experience can be certain.
सत्य के लिए इतनी कठिन शर्तें--क्रोध, लोभ, भय, हंसी-मजाक में भी असत्य नहीं बोलना चाहिए।
Such stringent conditions for truth—even in anger, greed, fear, and in jest—do not speak untruth.
हंसी-मजाक में भी हम अहैतुक नहीं बोलते असत्य, उसमें हेतु होता है। अक्सर तो जब आप मजाक करते हैं किसी का, तो चोट पहुंचाने के लिए ही करते हैं। इसलिए बुद्धिमान आदमी दूसरे का मजाक न करके, अपना ही मजाक करता है। दूसरे पर कोई मजाक हिंसा हो सकती है।
Even in jest we do not speak untruth without motive; there is motive. Often when you make fun of someone, it is to wound him. Therefore the wise do not make fun of the other; they make fun of themselves. A joke at another can be violence.
यह मुल्ला नसरुद्दीन की मैं इतनी कहानियां आपको कहता हूं। इसकी कहानियां खुद के ऊपर किए गए मजाक हैं, खुद के ऊपर किए गए मजाक हैं। हर कहानी में मुल्ला खुद ही फंसता है। खुद ही मूढ़ सिद्ध होता है। अपने पर हंस रहा है।
These many stories I tell you of Mulla Nasruddin—they are jokes made at oneself. In every story, Mulla himself gets trapped; he himself is proved foolish. He laughs at himself.
नसरुद्दीन ने कहा है कि जो दूसरों पर हंसता है, वह नासमझ और जो अपने पर हंस सकता है, वह समझदार है।
Nasruddin has said: one who laughs at others is unwise; one who can laugh at himself—wise.
हम मजाक भी करते हैं, तो उसमें चोट है, आघात है किसी के लिए। फ्रायड ने मजाक पर बड़ी खोज की है। वह महावीर से राजी होता, अगर उसको पता चलता कि महावीर ने कहा है कि मजाक में भी असत्य मत बोलना। फ्रायड ने कहा है: तुम्हारी सब मजाकें तरकीबें हैं। तुम जो हिम्मत से सीधा नहीं बोल पाते, वह तुम मजाक से बोलते हो।
Even in jest we have our motives—our blows and wounds for someone. Freud made a great inquiry into jokes. He would have agreed with Mahavira had he known that Mahavira said: even in jest, do not speak untruth. Freud said: your jokes are strategies. What you cannot speak directly with courage, you speak through a joke.
इसलिए कभी खयाल किया आपने कि अगर आप जितनी जोक्स आपने सुनी हों उनमें निन्यानबे प्रतिशत सेक्स से संबंधित क्यों होती हैं? और जिस मजाक में कामवासना न आ जाए, उसमें कुछ मजाक जैसा भी मालूम नहीं पड़ता। क्यों? क्योंकि सेक्स के संबंध में हम सीधा नहीं बोल सकते, इसलिए मजाक से बोलते हैं। वह झूठ है हमारा, छिपाया हुआ। जो हम सीधा नहीं बोल सकते, उसे हम गोल-गोल घुमा-घुमा कर बोलते हैं।
Have you noticed that ninety-nine percent of jokes are related to sex? And a joke without sexuality hardly seems a joke. Why? Because we cannot speak directly about sex; hence we speak through jokes. It is our lie—covered. What we cannot say directly, we circle around and say.
कभी आपने खयाल किया कि मजाक में आप किसको अपमानित करते हैं?
Have you noticed whom you insult through jokes?
समझ लें कि एक रास्ते पर एक राजनीतिक नेता एक केले के छिलके पर फिसल कर गिर पड़े, तो आपको ज्यादा मजा आएगा, बजाय एक मजदूर गिर पड़े तो। क्यों? क्योंकि राजनीतिक नेता को आप नीचे गिरा कर देखने की बड़ी दिल से इच्छा रख कर बैठे हैं। एक मजदूर गिर पड़े तो दया भी आएगी कि बेचारा। एक राजनीतिक गिर पड़े तो दिल खुश हो जाएगा। केला, छिलका वही है, गिरने की घटना वही है। लेकिन राजनीतिक नेता गिरता है तो इतना मजा क्यों आता है? बहुत दिनों से चाहा था कि गिरे। जो हम न कर पाए वह केले के छि
लके ने कर दिखाया। इसलिए दिल खुश हो जाता है।
Imagine on a street a political leader slips on a banana peel and falls—you will enjoy it far more than if a laborer fell. Why? Because you harbor a deep wish to see the leader fall. If a laborer falls, compassion will arise: poor fellow. If a politician falls, the heart rejoices. The banana peel is the same, the falling the same. But why such delight when a politician falls? Because you longed that he fall. What we could not do, the banana peel did—and so the heart is glad.
हमारी मजाक में भी हमारे हेतु हैं। हम जब हंसते हैं, तब भी हमारे हेतु हैं। हम न तो अकारण हंस सकते हैं और न अकारण रो सकते हैं। सब जगह हेतु हैं।
Even in our jokes there are motives. When we laugh, there are motives. We can neither laugh without cause nor weep without cause. Everywhere motive.
महावीर कहते हैं: वहां भी खोजते रहना, सावधान रहना, मजाक में भी असत्य नहीं।
Mahavira says: search there too; remain alert; even in jest—no untruth.
आज इतना ही।
Enough for today.
रुकें पांच मिनट, कीर्तन करें...!
Let us pause five minutes, let us sing kirtan…!
ये दो साधना पद्धतियां हैं। एक, कि अहंकार को हम शुद्ध करते चले जाएं। क्योंकि जब अहंकार शुद्धतम हो जाता है तो बचता नहीं। शुद्ध होते-होते, होते-होते ही विलीन हो जाता है... एक।इसके सारे मार्ग अलग हैं कि हम अहंकार को कैसे शुद्ध करते चले जाएं। खतरे भी बड़े हैं। क्योंकि अहंकार शुद्ध हो रहा है या परिपुष्ट हो रहा है, इसकी परख रखनी बड़ी कठिन है।
There are two approaches to sadhana. One: we keep purifying the ego. Because when the ego becomes utterly pure, it does not remain. In becoming purer and purer, it dissolves… That is one. There are many ways of how we may go on purifying the ego. The dangers are great too, because it is very difficult to tell whether the ego is being purified or being nourished.
दूसरा रास्ता है, हम अहंकार को छोड़ते चले जाएं, शुद्ध करने की कोशिश ही न करें, सिर्फ छोड़ने की कोशिश करें। जहां-जहां दिखाई पड़े, वहां-वहां त्याग करते जाएं। इसके भी खतरे हैं। खतरा यह है कि हमारे भीतर एक दूसरा अहंकार जन्म जाए कि मैंने अहंकार का त्याग कर दिया है, कि मैं ऐसा हूं, जिसके पास अहंकार बिलकुल नहीं है।
The second path is that we keep dropping the ego—do not try to purify it, only try to let it go. Wherever it shows its face, renounce it right there. This too has dangers. The danger is that a second ego is born within: “I have renounced the ego. I am such a one who has absolutely no ego.”
साधना निश्चित ही खतरनाक है। जब भी आदमी किसी दिशा में बढ़ता है तो भटकने के डर भी निश्चित हो जाते हैं। और कोई रास्ता ऐसा बंधा हुआ रास्ता नहीं है कि सुनिश्चित हो, कि आप जाएं और मंजिल पर पहुंच ही जाएं। क्योंकि इस अज्ञात के लोक में आपके चलने से ही रास्ता निर्मित होता है। रास्ता पहले से निर्मित हो तब तो आसानी हो जाए। यह कोई रेल की पटरियों जैसा मामला हो कि डिब्बों के भटकने का उपाय ही नहीं है, पटरी पर दौड़ते चले जाएं, तब तो ठीक है।
Sadhana is certainly dangerous. Whenever one moves in any direction, the fears of going astray become certain. And there is no path so laid out that it is guaranteed you will reach the destination. In this unknown realm, the path is created by your very walking. If the path were ready-made, it would be easy. If it were like railway tracks where there is no possibility of the carriages straying and you just run along the track—then fine.
यह रेल की पटरियों जैसा मामला नहीं है। यहां रास्ता, लोह-पथ निर्मित नहीं है कि आप एक दफे पटरी पर चढ़ गए तो फिर उतरने का उपाय नहीं है, चलते ही चले जाएंगे और मंजिल पर पहुंचेंगे ही। नियति इतनी स्पष्ट नहीं है।
But this is not a matter of railway tracks. Here the way, the iron rails, are not laid in advance; once you climb onto them there is no way to get off and you will reach the destination—destiny is not so explicit.
और अच्छा है कि नहीं है, इसलिए जीवन में इतना रस, और रहस्य और आनंद है। अगर रेल की पटरियों की तरह आप परमात्मा तक पहुंच जाते हों, तो परमात्मा भी एक व्यर्थता हो जाएगी।
And it is good that it is not; that is why life has so much juice, mystery, and joy. If you could reach God as on railway tracks, even God would become a futility.
खोजना पड़ता है। सत्य की खोज, परमात्मा की खोज, मूलतः पथ की खोज है। और पथ भी अगर निर्मित हों बहुत से, तो भी आसान हो जाए कि हम अ को चुनें, ब को चुनें, स को चुनें। एक दफा तय कर लें और फिर चल पड़ें।
One has to search. The search for truth, the search for the divine, is essentially a search for the path. And if even many paths were ready-made, it would still be easy: we would choose A, or B, or C—decide once and start walking.
पथ की खोज, पथ का निर्माण भी है। आदमी चलता है, और चल कर ही रास्ता बनाता है, इसलिए खतरे हैं। इसलिए भटकने के सदा उपाय हैं। पर अगर सचेतना हो, तो सभी विधियों से जाया जा सकता है। अगर अप्रमाद हो, अगर होश हो, जागरूकता हो, तो कोई भी विधि का उपयोग किया जा सकता है। और अगर होश न हो, तो सभी विधियां खतरे में ले जाएंगी। इसलिए एक तत्व अनिवार्य है--रास्ता कोई हो, मार्ग कोई हो, विधि कोई हो--होश, अवेयरनेस अनिवार्य है।
The search for the path is also the creation of the path. A man walks, and by walking he makes the way. Hence the dangers; hence the constant possibilities of going astray. But if there is awareness, all methods can be used. If there is vigilance, if there is wakefulness, awareness, any method can be used. And if there is no awareness, every method will lead into danger. Therefore one element is indispensable—whatever the road, whatever the method—awareness is indispensable.
अगर आप अहंकार को शुद्ध करने में लगे हैं तो अहंकार के शुद्ध करने का क्या अर्थ होता है? पापी का अहंकार होता है कि मुझसे बड़ा डाकू कोई भी नहीं। यह भी एक अहंकार है। साधु का अहंकार होता है कि मुझसे बड़ा साधु कोई भी नहीं। पापी का अहंकार कहें कि काला अहंकार है। साधु का अहंकार कहें कि शुभ्र अहंकार है। लेकिन अगर साधु को होश न हो, डाकू को तो होगा ही नहीं होश, नहीं तो डाकू होना मुश्किल है। साधु को अगर होश न हो, और यह बात मन को ऐसा ही रस देने लगे कि मुझसे बड़ा साधु कोई नहीं है, जैसा कि डाकू को देती है, कि मुझसे बड़ा डाकू कोई नहीं है, तो यह भी काला अहंकार हो गया, यह भी अशुद्ध हो गया।
If you are engaged in purifying the ego, then what does the purification of ego mean? The sinner’s ego is: “There is no greater bandit than me.” That too is an ego. The saint’s ego is: “There is no greater saint than me.” Call the sinner’s ego a dark ego; call the saint’s ego a snow-white ego. But if the saint has no awareness—of course the bandit will not have awareness; otherwise it would be difficult to be a bandit—if the saint lacks awareness and the mind begins to relish, just as the bandit relishes, “There is no greater bandit than me,” so “There is no greater saint than me,” then this too becomes a dark ego, impure.
मुझसे बड़ा साधु कोई नहीं, इसमें अगर साधुता पर जोर हो और होश रखा जाए, तो अहंकार शुद्ध होगा। इसमें ‘मुझसे बड़ा’ इस पर जोर रखा जाए, तो तो अहंकार अशुद्ध होगा। मुझसे बड़ा साधु कोई नहीं, इस भाव में साधुता ही महत्वपूर्ण हो, और मुझे यह भी पता चलता रहे कि जब तक मुझे यह लग रहा है कि मुझसे बड़ा कोई नहीं, तब तक मेरी साधुता में थोड़ी कमजोरी है। क्योंकि साधु को यह भी पता चलना कि मैं बड़ा हूं, असाधु का लक्षण है।
If in “There is no greater saint than me” the emphasis is on saintliness and awareness is kept, the ego is purified. If the emphasis is on “greater than me,” the ego is impure. In the feeling “There is no greater saint than me,” if only saintliness is important, and it is also seen that as long as I feel “there is none greater than me,” there is some weakness in my saintliness—because for a saint to know “I am great” is a sign of the un-saintly.
कोई मुझसे छोटा है, तो यह हिंसा है। इसको धीरे-धीरे छोड़ते जाना है। एक दिन साधु ही रह जाए, मुझसे बड़ा, मुझसे छोटा कोई भी न रह जाए। मैं साधु हूं, इतना ही भाव रह जाए तो अहंकार और शुद्ध हुआ।
If someone is smaller than me, that is violence. This has to be dropped, slowly. One day only saintliness remains—no one greater than me, no one lesser than me. Let only “I am a saint” remain; then the ego is further purified.
लेकिन अभी मैं साधु हूं, तो असाधु से मेरा फासला बना हुआ है। अभी असाधु के प्रति मैं सदय नहीं हूं। अभी असाधु मुझे अस्वीकार है। अभी कहीं गहरे में असाधु के प्रति निंदा है, कंडेमनेशन है। इसे भी चला जाना चाहिए, नहीं तो मैं साधु पूरा नहीं हूं।
But even now, if I am a saint, a distance from the un-saint remains. I am not yet compassionate toward the un-saint. I still reject the un-saint. Somewhere deep down there is condemnation toward the un-saint. This too should go, else I am not a complete saint.
तो जिस दिन मुझे यह भी पता न चले कि मैं साधु हूं कि असाधु हूं, इतना ही रह जाए कि ‘मैं हूं’, साधु-असाधु का फासला गिर जाए, तो अहंकार और भी शुद्ध हुआ।
So the day it does not even occur to me whether I am a saint or a sinner—only “I am” remains—the gap of saint and sinner drops, and the ego is purified even more.
लेकिन मैं हूं, इसमें भी अभी दो बातें रह गईं--‘मैं’ और ‘होना।’ यह मैं भी बाधा है, यह भी वजन है। यह होने को जमीन से बांध रखता है। अभी पंख पूरे नहीं खुल सकते, अभी आकाश में पूरा नहीं उड़ा जा सकता।
But even in “I am,” two things are still there—“I” and “am-ness.” This “I” is also a hindrance, a weight. It ties being to the earth. The wings cannot open fully yet; the sky cannot be flown completely yet.
इस मैं को भी आहिस्ता-आहिस्ता विलीन कर देना है, और इतना ही रह जाए कि हूं, होना मात्र रह जाए, जस्ट बीइंग, इतना भर खयाल रह जाए कि ‘हूं’, तो यह अहंकार की शुद्धतम अवस्था है। लेकिन यह भी अहंकार की अवस्था है। जब यह भी खो जाती है कि हूं या नहीं, जब मात्र अस्तित्व रह जाता है, तब अहंकार से हम आत्मा में छलांग लगा गए।
This “I” too has to be dissolved, gently, and only “am-ness” remain—just being—only this much sense: “am.” This is the purest state of ego. But it is still a state of ego. When even this is lost—whether “I am” or “I am not”—when only existence remains, then from ego we have leapt into the soul.
यह शुद्ध करने की बात हुई। लेकिन शुद्ध करने में भी छोड़ते तो जाना ही होगा। और एक होश सदा रखना होगा कि जो भी मेरा भाव है, उस भाव में आधा हिस्सा गलत होगा, आधा हिस्सा सही होगा। तो पचास प्रतिशत जो गलत है, वह मैं पचास प्रतिशत सही के लिए कुर्बान करता रहूं, और करता चला जाऊं, जब तक कि एक ही न बच जाए। लेकिन एक जब बचता है, तब भी अहंकार की आखिरी रेखा बच गई; क्योंकि एक का भी दो से फासला तो होता है। जब एक भी न बचे, जब अद्वैत भी न बचे, जब अद्वैत भी खो जाए, जब हम ऐसे हो जाएं, जैसे फूल हैं, जैसे पत्थर हैं, जैसे आकाश है, हैं लेकिन इसका भी कोई पता नहीं कि ‘हैं’, जब इतनी सरलता हो जाए भीतर कि दूसरे का सारा बोध खो जाए, तब छलांग आत्मा में लगी।
This was the way of purification. But even in purification, letting go has to continue. And one awareness must always be kept: whatever my state, half of it will be wrong and half right. So the fifty percent that is wrong, I go on sacrificing for the fifty percent that is right, and keep doing so until only one remains. But even when one remains, the last line of ego still remains; because even the one has a distance from two. When not even the one remains—when even non-duality does not remain, when even advaita is lost—when we become as flowers are, as stones are, as the sky is—there, but with no knowledge that “there is”—when such simplicity arises within that the whole sense of the other is lost, then the leap happens into the soul.
यह तो शुद्ध करने का उपाय है, लेकिन खतरे हैं। क्योंकि जोर अगर हमने गलत पर दिया तो शुद्ध होने की बजाय अशुद्ध होता चला जाएगा। और जब अशुद्धि शुद्धता के रूप में आती है तो बड़ी प्रीतिकर होती है। जंजीरें अगर आभूषण बन कर आएं तो बड़ी प्रीतिकर होती हैं, और कारागृह भी अगर स्वर्ण का बना हो, हीरे मोतियों से सजा हो तो मंदिर मालूम हो सकता है।
This is the method of purification—but there are dangers. If we place the emphasis wrongly, instead of being purified the ego will grow impure. And when impurity comes in the form of purity, it is very pleasing. If chains come in the form of ornaments, they are very pleasing; and even a prison made of gold, studded with diamonds and pearls, can look like a temple.
दूसरा उपाय है कि हम प्रतिपल, जहां भी ‘मैं’ का भाव उठे, जहां भी; उसे उसी क्षण छोड़ दें। मेरा मकान, तो हम सिर्फ मकान पर ध्यान रखें, और मेरा को उसी क्षण छोड़ दें; क्योंकि कोई मकान मेरा नहीं है। हो भी नहीं सकता। मैं नहीं था, तब भी मकान था; मैं नहीं रहूंगा तब भी मकान होगा। मैं केवल एक यात्री हूं, एक विश्रामालय में थोड़े क्षण को, और विदा हो जाने को।
The second method is that at every moment, wherever the feeling of “I” or “mine” arises—anywhere—drop it right then. “My house”—attend only to the house, and drop the “my” at that very moment; because no house is mine. It cannot be. The house was there when I was not; it will be there when I am no more. I am only a traveler, halting for a few moments in an inn, and then to depart.
यह मेरा ‘मैं’ जहां भी जुड़े तत्काल उसे वहीं तोड़ देना। मेरी पत्नी, मेरा पुत्र, मेरा धन, मेरा नाम, मेरा वंश, जहां भी यह मेरा जुड़े उसे तत्काल तोड़ देना। उसे जुड़ने ही नहीं देना। शुद्ध करने की कोशिश ही नहीं करनी, उसे जुड़ने नहीं देना, उसे छोड़ते ही चले जाना।
Wherever this “mine” attaches, break it there and then. My wife, my son, my wealth, my name, my lineage—wherever this “mine” attaches, break it immediately. Do not let it attach. Do not try to purify it; do not let it attach—keep dropping it.
मेरा धर्म, मेरा मंदिर, मेरा शास्त्र--जहां भी मेरा जुड़े उसे तोड़ते जाना। फिर मेरा शरीर, मेरा मन, मेरी आत्मा, जहां भी मेरा जुड़े, उसे तोड़ते चले जाना। अगर यह मेरा टूट जाए, सब जगह से और एक दिन आपको लगे, मेरा कुछ भी नहीं, मैं भी मेरा नहीं, उस दिन छलांग हो जाएगी।
My religion, my temple, my scripture—wherever “mine” attaches, keep breaking it. Then my body, my mind, my soul—wherever “mine” attaches, keep breaking it. If this “mine” breaks everywhere, and one day you feel, “Nothing is mine; even I am not mine,” that day the leap will happen.
लेकिन रास्ता अपना-अपना चुन लेना पड़ता है। क्या आपको प्रीतिकर लगेगा? प्रतिपल तोड़ते जाना प्रीतिकर लगेगा, या प्रतिपल शुद्ध करते जाना प्रीतिकर लगेगा। श्रेष्ठतर मेरा बनाना उचित लगेगा कि मेरे को जड़ से ही तोड़ देना उचित लगेगा।
But the path has to be chosen for oneself. What will be agreeable to you? Will it be agreeable to keep dropping every moment, or to keep purifying every moment? Does it seem proper to make the “mine” nobler, or to uproot the “mine” altogether?
इसकी जांच भी अत्यंत कठिन है। इसीलिए साधना में गुरु का इतना मूल्य हो गया। इसकी जांच अति कठिन है कि आपके लिए क्या ठीक होगा। अक्सर तो यह होता है कि जो आपके लिए गलत होगा, वह आपको ठीक लगेगा। यह कठिनाई है। जो गलत होगा आपके लिए वह आपको तत्काल ठीक लगेगा, क्योंकि आप गलत हैं। गलत आपको आकर्षित करेगा तत्काल।
This diagnosis is extremely difficult. That is why the master has such value in sadhana. It is very difficult to discern what will be right for you. Usually, what will be wrong for you will seem right to you. This is the difficulty. What is wrong for you will immediately seem right, because you are wrong. The wrong will instantly attract you.
जो आपको आकर्षित करे, जरूरी मत समझ लेना कि आपके लिए ठीक है। होशपूर्वक प्रयोग करना पड़े--होशपूर्वक जो आप कहते हैं कि यह मेरे लिए ठीक है, सौ में निन्यानबे मौके तो यह हैं कि वह आपके लिए गलत होगा। क्योंकि आप गलत हैं और आपके आकर्षण अभी गलत होंगे। इसलिए गुरु की जरूरत पड़ी, ताकि शिष्य अपनी आत्महत्या न कर ले। शिष्य आत्महत्याएं करते हैं। और कई बार तो बहुत मजा होता है, शिष्य गुरु को भी जाकर बताते हैं कि मेरे लिए क्या उचित है। आप ऐसा करवाइए, यह मेरे लिए उचित है।
What attracts you—do not assume it is necessarily right for you. You will have to experiment with awareness—mindfully. What you say is right for you—ninety-nine times out of a hundred it will be wrong for you. Because you are wrong, and your attractions will still be wrong. Therefore the need of a master arose, so that the disciple does not commit suicide. Disciples do commit suicides. And many times they even go and tell the master what is proper for them: “Have me do this; this is proper for me.”
वे खुद ही अनुचित हैं, वे जो भी चुनेंगे वह अनुचित होगा। उचित नहीं हो सकता। और जो उचित है, वह उन्हें विपरीत मालूम पड़ेगा कि यह तो विपरीत है, यह मुझसे न हो सकेगा। इसीलिए गुरु की जरूरत पड़ी कि वह सोच सके, निदान कर सके, खोज सके कि क्या ठीक होगा; निष्पक्ष दूर खड़े होकर पहचान सके कि क्या ठीक होगा।
They themselves are inappropriate; whatever they choose will be inappropriate. It cannot be appropriate. And what is appropriate will appear contrary to them: “This is opposite; I will not be able to do it.” Hence the need of a master—to think it through, to diagnose, to search out what will be right; to recognize, standing apart and impartial, what will be right.
आप खुद ही उलझे हुए हैं, आप पहचान न सकेंगे। आप खुद ही बीमार हैं, अपनी बीमारी का निदान करना जरा मुश्किल हो जाता है। क्योंकि मन बीमारी की वजह से बेचैन होता है। मन जल्दी ठीक होने के लिए अधैर्य से भरा होता है। मन किसी भी तरह बीमारी इसी वक्त समाप्त हो जाए, इसमें ज्यादा उत्सुक होता है। बीमारी क्या है, इसकी शांति से परीक्षा की जाए, इसमें उत्सुक नहीं होता। इसलिए बीमार अपना निदान नहीं कर पाता है।
You are entangled yourself; you will not be able to recognize. You are sick yourself; diagnosing your own illness becomes a little difficult. Because the mind, due to illness, is restless. The mind, to get well quickly, is full of impatience. The mind is more eager that the illness end somehow right now. It is not eager to examine calmly what the illness is. Therefore the sick person cannot diagnose himself.
लेकिन बिना गुरु के भी चला जा सकता है। तब एक ही रास्ता है: ट्रायल एंड एरर। एक ही रास्ता है कि भूल करें और सुधार करें। प्रयोग करें और जो आपको ठीक लगे उस पर प्रयोग करें। एक वर्ष तय कर लें कि इस पर प्रयोग करता ही रहूंगा। फिर इसके परिणाम देखें। वे दुखद हैं, अप्रीतिकर हैं, अहंकार को घना करते हैं--दूसरा प्रयोग करें, छोड़ दें।
But it is also possible to proceed without a master. Then there is only one way: trial and error. One way only—that you make mistakes and correct them. Experiment, and experiment on what seems right to you. Decide for one year that you will experiment with this alone. Then see the results. If they are painful, unpleasant, if they thicken the ego—do another experiment; drop it.
एक उपाय है, भूल-चूक, अनुभव। दूसरा उपाय है, जो भूल-चूक से गुजरा हो, अनुभव तक पहुंचा हो, उससे पूछ लें। दोनों की सुविधाएं हैं, दोनों के खतरे हैं।
One way is trial and error, experience. The other is to ask one who has gone through trial and error and reached experience. Both have their conveniences, and both have their dangers.
