Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
मेरे प्रिय आत्मन्!
ईश्र्वर मर गया है! कैसे पुनरुज्जीवित हो सकता है, इस संबंध में पिछले तीन दिनों में थोड़ी सी बातें मैंने आपसे कहीं। उस बाबत बहुत से प्रश्र्न यहां आए हैं। उनमें से थोड़े प्रश्र्नों का, जो कि सभी प्रश्र्नों के प्रतिनिधि प्रश्र्न हैं, मैं आपको उत्तर दूंगा।
My beloved Atman! God is dead! In the last three days I have spoken a little to you about how he can be resurrected. Many questions have come here regarding that. Of them, I will answer a few—the representative questions of all.
nआपको दुख हुआ इस बात से मुझे बहुत खुशी हुई। क्योंकि मैं ऐसे लोगों को भी जानता हूं, जिनसे मैंने कहा कि ईश्र्वर मर गया है, तो उन्होंने कहा: मर जाने दो, हर्जा क्या है? मैं ऐसे लोगों को भी जानता हूं, जिनसे मैंने कहा कि ईश्र्वर मर गया है, तो उन्होंने कहा: कौन? ईश्र्वरलाल ठेकेदार? अच्छा आदमी था बेचारा! कैसे मर गया? मैं ऐसे लोगों को भी जानता हूं, जिनसे मैंने कहा कि ईश्र्वर मर गया है, तो उन्होंने कहा: उससे कहा किसने था कि वह जिंदा रहे?
That it made you sad makes me very happy. Because I also know people to whom I said, “God is dead,” and they replied, “Let him die—what’s the loss?” I know others who said, “Who? Ishwarlal the contractor? Poor fellow—such a good man! How did he die?” And there are those who said, “Who told him he had to stay alive?”
इसलिए, जब मुझे यह पता चला है कि आपमें से बहुत से मित्रों को दुख पहुंचा है, तो मुझे खुशी हुई। ईश्र्वर के मरने की बात से जिन्हें दुख पहुंचा है, उनका ईश्र्वर से कोई न कोई लगाव है। कोई न कोई प्रेम है। वे ईश्र्वर के संबंध में कुछ सोचते और विचार करते होंगे।
So when I learned that many of you felt sorrow, I was glad. Those who are pained at the news that God has died must have some tie with God, some love. They must think and reflect about God.
अगर दुनिया में कुछ लोगों को इस बात से दुख होता रहा कि ईश्र्वर मर गया है, तो शायद ईश्वर पुनरुज्जीवित हो सके। लेकिन अगर लोगों ने उपेक्षा ग्रहण कर ली, तो फिर ईश्र्वर के पुनरुज्जीवित होने की कोई संभावना नहीं है। नास्तिक कभी भी ईश्र्वर की हत्या नहीं कर सकता है, लेकिन जिनके मन में उपेक्षा है, इनडिफरेंस है, वे ईश्र्वर की हत्या कर सकते हैं। अगर सारी दुनिया उपेक्षा से भर जाए, तो ईश्र्वर जिंदा भी रहे तो उसका क्या जिंदा होने का अर्थ होगा?
If in this world there remain a few who are saddened that God is dead, perhaps God can be resurrected. But if people lapse into indifference, then there is no possibility of any resurrection. An atheist can never kill God; but those whose minds are indifferent, they can kill God. If the whole world fills up with indifference, even if God remained alive, what meaning would that “being alive” have?
इसलिए मैं स्वागत करता हूं, अगर किसी को इस बात से दुख पहुंचा हो कि ईश्र्वर मर गया है। यह बड़ी खुशी की बात है। लेकिन इस दुख में कहीं ऐसा न हो कि हम मरे-मराए ईश्र्वर को अपना दुख भुलाने के लिए पूजते चले जाएं। कहीं ऐसा न हो कि मरे-मराए ईश्र्वर की ही मंदिर में हम पूजा किए चले जाएं। क्योंकि हमें यह जान कर बहुत दुख होता है कि ईश्र्वर मर गया, इसलिए मानते चले जाएं कि अभी जिंदा है। यह खतरनाक बात होगी।
Therefore I welcome it, if anyone felt hurt by the news that God is dead. It is a great joy. But in our sorrow, let it not happen that we go on worshipping a dead God just to forget our grief; that we keep worshipping in a temple where that dead God is enthroned. Because we feel so sad hearing “God is dead,” we go on believing he is still alive—this would be dangerous.
अगर ईश्र्वर मर गया है, तो जो ईश्र्वर मर गया हो, जिन्हें दुख हो रहा हो, वे चाहे रोएं, चाहे आंसू बहाएं, लेकिन कृपा करें, उस ईश्र्वर को जाकर दफना दें। पिता मर जाते हैं, मां मर जाती है तो हम क्या करते हैं? रोते हैं, लेकिन दफना आते हैं। मुर्दे को घर में रखना मरने से भी ज्यादा खतरनाक बात हो जाएगी। किसी का मर जाना उतना खतरनाक नहीं है, उसकी लाश को घर में रखे रहना बहुत खतरनाक है। क्योंकि जो जिंदा हैं, उनके भी मरने की संभावना उससे पैदा हो जाती है।
If God has died, then those of you who feel the pain—weep if you must, shed tears if you must—but please, go and bury that God. When a father dies, when a mother dies, what do we do? We weep, but we bury them. Keeping a corpse in the house is more dangerous than death itself. Someone’s dying is not as dangerous as keeping the corpse at home, because then even the living are put at risk.
ईश्र्वर तो मर गया है, लेकिन मनुष्य के मंदिरों में उसकी पूजा जारी है। इससे यह खतरा है कि कहीं मनुष्य भी न मर जाए, क्योंकि मुर्दे को घर में रखना बहुत खतरनाक है। यह तो मैंने कहा कि ईश्र्वर मर गया है, अब डर यह है कि कहीं आदमी भी न मर जाए। इसके पहले कि आदमी मरे, इस मरे हुए ईश्र्वर को दफना देना। और जब तक इसे न दफनाया जाएगा, तब तक उस ईश्र्वर को नहीं पाया जा सकता, जो कि न कभी जन्मता है और न कभी मरता है।
God has died, but in the temples of man his worship continues. The danger is that man himself may die, because keeping a corpse in the house is very dangerous. I have said: God is dead. Now my fear is that man may die. Before man dies, bury this dead God. And until he is buried, the God who is never born and never dies cannot be found.
यह मनुष्य-निर्मित ईश्र्वर है, जो मरा है। ये मनुष्य-निर्मित धर्म हैं, जो बनते हैं और मिट जाते हैं। ये मनुष्य-निर्मित ग्रंथ हैं, जो लिखे जाते हैं और भूल जाते हैं। ये मनुष्य-निर्मित मूर्तियां हैं, जो गढ़ी जाती हैं और बिखर जाती हैं। मनुष्य जो भी बनाएगा, वह शाश्र्वत नहीं हो सकता। बनाया हुआ कुछ भी शाश्र्वत नहीं हो सकता; क्योंकि जो बनाया गया है, वह मिटने के बीज अपने में लिए होता है।
It is the man-made God who has died. These are man-made religions, which arise and pass away. These are man-made scriptures, which are written and then forgotten. These are man-made idols, which are fashioned and then crumble. Whatever man makes cannot be eternal. Nothing manufactured can be eternal, because whatever has been made carries within it the seeds of its own decay.
क्या आपका ईश्र्वर आपका बनाया हुआ है? अगर है, तो चाहे उसे कितना ही छाती से संजो कर रखो, वह मरेगा। अगर आपका ईश्र्वर आपका बनाया हुआ नहीं है, तो आप सब मिल कर कोशिश करो कि वह मर जाए, तो भी नहीं मर पाएगा।
Is your God one you have made? If he is, then no matter how tightly you clutch him to your chest, he will die. If your God is not of your making, then even if all of you together try to kill him, you won’t be able to.
लेकिन हमारा ईश्र्वर तो हमारा बनाया हुआ है। इसीलिए तो इतना कमजोर, इतना इंपोटेंट है, इतना नपुंसक है। कहते तो हम हैं कि ईश्र्वर है सर्वशक्तिमान, लेकिन उस सर्वशक्तिमान ईश्र्वर के मंदिर के बाहर भी एक सिपाही को बंदूक लेकर खड़ा कर देते हैं कि तुम इनकी रक्षा करो। बड़े अदभुत सर्वशक्तिमान ये ईश्र्वर हैं, एक सिपाही इनकी रक्षा के लिए बाहर खड़ा है!
But our God is of our own making. That’s why he is so weak, so impotent. We say God is omnipotent—and yet outside the temple of that omnipotent God we post a guard with a gun: “You protect him.” What marvelous omnipotent gods—needing a sentry to protect them!
यह हमारा बनाया हुआ ईश्र्वर है, जिसको सिपाही की जरूरत है। जिसको चोरी हो जाने का भय है। जिसे दुश्मनों के द्वारा फोड़े जाने का खतरा है। फिर यह ईश्र्वर बड़ा कमजोर है। हम इसके सामने प्रार्थनाएं भी करते रहते हैं। कोई प्रार्थना कभी नहीं सुनी जाती।
This is our man-made God, who needs a guard; who is afraid of being stolen; who is in danger of being smashed by enemies. Such a God is very feeble. We keep praying before him. Not a single prayer is ever heard.
पिछले तीस साल से, चालीस साल से सारी मनुष्य-जाति प्रार्थना कर रही है कि अब युद्ध न हो। लेकिन दो महायुद्ध हो गए। और दो महायुद्धों में दस करोड़ लोगों की हत्या भी हो गई। एकाध आदमी के मरने की बात न सुने ईश्र्वर, लेकिन हर दस-पांच वर्षों में युद्ध हो और करोड़ों लोग मर जाएं, और करोड़ों हृदय प्रार्थना करें और न सुने, या तो ईश्र्वर बहरा है और या फिर जिस ईश्र्वर के सामने हम प्रार्थनाएं कर रहे हैं वह जिंदा ही नहीं है। बहरा ईश्र्वर भी सुन लेता है। कितना हम चिल्लाते हैं, कितना रोते हैं, गिड़गिड़ाते हैं। लेकिन अब ईश्र्वर हो ही न, हम अपनी ही किसी कल्पित प्रतिमा के सामने खड़े होकर चिल्ला रहे हों...।
For the last thirty, forty years the whole of humanity has been praying for no more war. Yet two world wars happened. And in those two wars, a hundred million people were slaughtered. A God who would not hear the death of even one person—but every five or ten years there is a war, and millions die, and millions of hearts pray, and he does not hear? Either God is deaf, or else the God before whom we pray is not alive at all. Even a deaf God would hear eventually—how much we shout, how much we cry and plead. But perhaps there is no God there; perhaps we are standing before a figure of our own imagination and shouting...
लेकिन अगर कोई वहम बहुत दिनों तक पोसा जाए, तो हम भूल जाते हैं कि यह पागलपन है। घरों में छोटे-छोटे बच्चे गुड्डियों का विवाह रचाते हैं। हम हंसते हैं कि बच्चे हैं। और हम रामचंद्र जी का विवाह रचाते हैं, तो हम समझते हैं हम धार्मिक हैं। उम्र बढ़ने से किसी का बचपन नहीं मिटता; उम्र बढ़ जाती है, बच्चे बच्चे ही बने रहते हैं।
If a delusion is nursed for long enough, we forget it is madness. Little children at home conduct marriages of dolls. We laugh—children will be children. And we perform the marriage of Lord Rama and think we are religious. Age does not erase anyone’s childhood; the years advance, the children remain children.
दो तरह के बच्चे होते हैं: छोटे बच्चे और बड़े बच्चे। बच्चे गुड्डे-गुड्डियों को कपड़े पहनाते हैं, मिठाइयां खिलाते हैं, तो हम हंसते हैं कि बच्चे हैं। बड़े हो जाएंगे, अपने आप छोड़ देंगे। और हम रोज भगवान की मूर्ति को भोग लगाते हैं और न मालूम क्या-क्या पागलपन करते हैं और सोचते हैं कि हम धार्मिक हैं। इडियाटिक है, मूढ़तापूर्ण है, जड़तापूर्ण है।
There are two kinds of children: little children and big children. When children dress their dolls and feed them sweets, we laugh: they are only children. They will grow up and drop it on their own. And we, every day, offer food to God’s idol and do all sorts of insanities and think we are religious. It is idiotic, foolish, insensate.
बच्चों को माफ किया जा सकता है, बूढ़ों को माफ नहीं किया जा सकता। बच्चे आखिर बच्चे हैं। लेकिन बूढ़े क्या हैं ये? और बच्चे तो गुड्डे-गुड्डी को थोड़ी देर खेलते हैं, फिर भूल भी जाते हैं, एक कोने में पटक देते हैं, अपना दूसरा काम करने लगते हैं। लेकिन ये बड़े? जिन भगवान की गुड्डे-गुड्डियों जैसी मूर्तियां बना लेते हैं, मौका आ जाए तो तलवारें निकाल लेते हैं, हत्याएं कर देते हैं, लाखों लोगों को मार डालते हैं कि इनके भगवान को चोट पहुंच गई, इनके भगवान का अंग तोड़ दिया गया, इनके भगवान को गाली दे दी गई। खून करते हैं, हत्याएं करते हैं, आग लगाते हैं, न मालूम क्या-क्या करते हैं। क्या नहीं किया धार्मिक लोगों ने जमीन पर, इन पूजा करने वाले लोगों ने, मंदिर और मस्जिद बनाने वाले लोगों ने क्या नहीं किया है जमीन पर जिसको पाप न कहा जा सके?
Children can be forgiven; old people cannot. Children are, after all, children. But what are these old ones? And children play a while with dolls and then forget them—throw them in a corner and move on to something else. But these grown-ups? Having made doll-like idols of their gods, if the occasion arises they draw swords, commit murders, slaughter hundreds of thousands, because “their” God was hurt, an arm of their God was broken, their God was insulted. They spill blood, kill, burn—God knows what not they do. What is there that so-called religious people have not done on this earth, these worshippers, these temple- and mosque-builders, which cannot be called sin?
सब तरह के पाप किए हैं। एक-एक आदमी ने अकेले-अकेले कोई बड़ा पाप नहीं किया है। लेकिन समूह, संगठन और धर्म के नाम पर ऐसे पाप किए गए हैं कि उनको अगर खयाल में भी ले आएं तो ऐसा प्रतीत होता है कि अगर यह दुनिया में इतने धर्म न होते तो शायद दुनिया ज्यादा धार्मिक होती। इनसे इतना अधर्म आया है जिसका कोई हिसाब नहीं है।
Every kind of sin has been committed. No single person alone has committed such great sins. But in groups, in organizations, and in the name of religion, such sins have been done that if you even bring them to mind, it seems that had there not been so many religions in the world, perhaps the world would have been more religious. From them has come so much irreligion that there is no measure for it.
लेकिन हम कहते हैं कि हम धार्मिक हैं! ऐसे लोग, जिनका मस्तिष्क बिलकुल बचकाना। यह हमारा बनाया हुआ भगवान किसी भी काम का साबित नहीं हुआ है। हो भी नहीं सकता। आदमी कमजोर है। जो आदमी भगवान बनाएगा वह उससे भी ज्यादा कमजोर होगा। स्रष्टा से उसकी सृष्टि कभी ज्यादा ताकत की नहीं हो सकती है। मैं जो बनाऊंगा, वह मुझसे कमजोर होगा। आप जो बनाएंगे, वह आपसे कमजोर होगा। बनाने वाले से जो बनाई गई चीज है, वह बड़ी नहीं हो सकती, ताकतवर नहीं हो सकती। यह भगवान तो हमारा बनाया हुआ है, यह हमसे ज्यादा ताकतवर नहीं हो सकता। इसकी सुरक्षा के लिए भी हमारी जरूरत पड़ती है। और इसी के सामने हम हाथ जोड़ कर खड़े हैं। कैसा पागलपन है? खुद ही मूर्तियां गढ़ लेते हैं, उनको प्रतिष्ठा दे देते हैं, उनके सामने हाथ जोड़ कर खड़े हो जाते हैं। खुद ही प्रार्थनाएं बना लेते हैं, उनको करने लगते हैं।
Yet we say we are religious! People whose minds are utterly childish. This God of our making has proved useless—nor could it be otherwise. Man is weak; whatever he makes is weaker than he. The creation can never be more powerful than the creator. Whatever I make will be weaker than I; whatever you make will be weaker than you. What is made cannot be greater or stronger than its maker. This God is our own product; it cannot be stronger than us. It even needs our protection. And before it we stand with folded hands. What madness! We ourselves sculpt the idols, install them, and then stand with folded hands before them. We ourselves compose the prayers and then begin to recite them.
यह भगवान मर गया है। न मरा हो, तो मर जाना चाहिए। और जिनके मन में भी धर्म के प्रति थोड़ा प्रेम है, उन्हें इन भगवान के मर जाने में सहारा और सहयोग देना चाहिए। यह विदा हो जाए।
This God is dead. If he has not died, he should die. And those who have even a little love for religion should assist and support his passing. Let him be bid farewell.
तो स्मरण रखिए, मनुष्य का मन भगवान से मुक्त नहीं हो सकता। लेकिन अगर झूठा भगवान विदा हो जाए, तो एक खालीपन पैदा होगा। एक खालीपन पैदा होगा! और उस खालीपन से एक प्यास पैदा होगी और हम भगवान की खोज में संलग्न होंगे। लेकिन यह जो सब्स्टीट्यूट गॉड है, यह जो पूरक भगवान है, यह प्यास को पैदा नहीं होने देता। प्यास को पैदा नहीं होने देता! यह पूर्ति कर देता है।
Remember, the human mind cannot be free of God. But if the false God departs, a emptiness will be born. An emptiness will arise—and from that emptiness a thirst will be born, and we will engage in the search for God. But this substitute God, this make-do God, does not allow thirst to arise. It blocks the thirst. It supplies a fake fulfillment.
जैसे किसी आदमी को रुपयों की तलाश हो और हम नकली सिक्के उसके हाथ में दे दें, वह निश्चिंत हो जाए और सो जाए। उसकी खोज बंद हो जाए। वह तिजोरी में ताला लगा दे और प्रसन्न घूमने लगे कि सिक्के मेरे पास आ गए, बात खत्म हो गई। अब वह, अब वह सिक्कों की खोज भी बंद कर देगा। अब उसका अन्वेषण भी बंद हो जाएगा, अब उसका श्रम भी बंद हो जाएगा।
Like a man in search of money—if we place counterfeit coins in his hand, he will relax and go to sleep. His search will stop. He will lock the coins in his safe and go about happily: “Now the coins are with me; the matter is settled.” Now his quest for real coins will cease; his inquiry, his labor, will stop.
यह जो हमारे हाथ में एक परिपूरक भगवान हमें मिल गया है, इससे हमारी असली भगवान की खोज बंद हो गई है।
This replacement God in our hands has stopped our search for the real God.
एक रात दो साधु एक पहाड़ी स्थान से निकलते थे। वृद्ध साधु था, वह अपने कंधे पर एक झोला लटकाए हुए था; पीछे उसका युवा साधु, उसका शिष्य था, वह साथ में था। बार-बार वह वृद्ध साधु कहने लगा: जंगल...अंधेरी रात है...अपने शिष्य से पूछने लगा: यहां कोई खतरा तो नहीं है?
One night two sannyasins were passing through a hilly region. The elder sannyasin had a bag slung over his shoulder; behind him walked his young disciple. Again and again the elder said—it was a dark night, in a forest—he asked his disciple, “There isn’t any danger here, is there?”
उसके शिष्य ने कहा: संन्यासी को और खतरा? रात अंधेरी हो तो हो, जंगल हो तो हो, खतरा क्या है?
The disciple said, “Danger—to a sannyasin? Let the night be dark, let it be a forest—what danger is there?”
लेकिन थोड़ी बहुत दूर चल कर वह वृद्ध साधु फिर पूछे: रात बड़ी अंधेरी है, अमावस है, रास्ता खतरनाक तो नहीं है कुछ? पूछा था किसी से? गांव में पता लगाया था?
But after they had gone a little further, the elder again asked, “It is a very dark night, it’s the new moon. Isn’t the road dangerous? Did you ask anyone? Did you inquire in the village?”
उसे कुछ हैरानी हुई, इस भांति तो इस साधु ने कभी नहीं पूछा।
The disciple found it strange—he had never seen the elder ask like this.
फिर वे एक कुएं के पास ठहरे। उस साधु ने कहा कि मैं थोड़ा हाथ-मुंह धो लूं। झोला अपने युवक शिष्य को दिया और कहा कि इसे सम्हाल कर रखना! साधु हाथ-मुंह धोने गया। उस युवक ने उस झोले के भीतर देखा एक सोने की ईंट उस झोले में थी। उसे शक तो हो गया था कि साधु को खतरा है तो जरूर झोले में कुछ होना चाहिए। नहीं तो खतरा क्या होगा? उसने वह ईंट देखी। साधु अपने काम में लगा हुआ था। उसने ईंट तो फेंक दी एक गड्ढे में और एक पत्थर उठा कर उसके झोले में रख दिया। सब्स्टीट्यूट ईंट रख दी। एक पूरक ईंट रख दी। साधु हाथ-मुंह धोकर आया। उसने अपना झोला जल्दी से कंधे पर टांगा और देखा कि वजन है, मजे से चलने लगा। फिर थोड़ी देर चल कर उसने पूछा कि अब तो रात गहरी हो गई, क्या कोई गांव करीब नहीं है कि हम रुक जाएं? कोई खतरा तो नहीं है?
They stopped by a well. The elder said, “Let me wash my hands and face a little.” He gave his bag to the young disciple: “Keep it carefully.” The elder went to wash. The disciple looked inside the bag—a brick of gold was there. He had suspected that the elder’s sense of danger meant there must be something in the bag; otherwise why fear? He saw the brick. The elder was busy washing. The disciple threw the brick into a pit and put a stone brick in the bag instead—a substitute brick, a replacement. The elder returned, quickly slung the bag over his shoulder, felt the weight, and walked on contentedly. After a while he asked, “Now the night has deepened; isn’t there a village nearby where we can stop? There isn’t any danger, is there?”
उस युवक ने कहा कि कोई खतरा नहीं है, बिलकुल चले चलिए। साधु ने कई बार पूछा था, लेकिन इस युवक ने यह नहीं कहा था अब तक कि कोई खतरा नहीं है। साधु को शक हुआ। उसने टटोल कर अपनी ईंट देखी। देखा कि ईंट अपनी जगह है। फिर उसने थोड़ी देर में पूछा कि मुझे बहुत भय लगता है।
The disciple said, “There is no danger at all—let’s go on.” The elder had asked many times before, but until now the disciple had never said, “There is no danger.” The elder became suspicious. He felt for the brick—found something in its place. After a bit he said, “I feel great fear.”
उस युवक ने कहा: आप बिलकुल निर्भय हो जाइए, आपके भय को मैं पीछे गड्ढे में फेंक आया हूं।
The disciple said, “Be completely fearless. I threw your fear back there into a pit.”
उसने घबड़ा कर अपनी झोली खोली, देखी, तो वहां तो एक पत्थर की ईंट रखी हुई है!
The elder panicked, opened his bag, and saw—there was a stone brick inside!
उसने कहा: आप निर्भय हो जाइए और मजे से चलिए, मैं भय को पीछे फेंक आया हूं।
The disciple said, “Be fearless and walk easily. I threw the fear back there.”
वह साधु बोला: हद हो गई! हद हो गई!! मैं तो इसी ईंट को सम्हाले हुए चला जा रहा था। मैं तो इसी ईंट को प्राणों से लगाए हुए चले जा रहा था। और अगर कोई हमला कर देता मुझ पर और इस ईंट को छीनने की कोशिश करता, तो शायद खून-खराबा हो जाता, मैं अपनी जान दे देता, लेकिन इस ईंट को बचाता।
The elder said, “This is the limit! The limit! I have been carrying that brick as if it were my very life. If someone had attacked me and tried to snatch it, there might have been bloodshed; I would have given my life, but I would have saved that brick.”
हमारा भगवान इसी तरह की ईंट है। जिसको आप सम्हाले चले जा रहे हैं और खून-खराबा किए दे रहे हैं और लड़े जा रहे हैं और मरे जा रहे हैं। और झोली खोल कर नहीं देखते कि सोने की ईंट बहुत पहले विलीन हो गई है। पत्थर की ईंट आप ढो रहे हैं।
Our God is that kind of brick. You carry it, you are ready to shed blood, to fight and die for it. And you don’t open your bag to see that the gold brick vanished long ago; you are hauling a stone.
यह मर गया भगवान है! यह मरे हुए भगवान को ढोते रहिए, ढोते रहिए, आपकी मर्जी!
कुछ लोगों को बोझ ढोना अच्छा लगता है। कोई क्या कर सकता है? लेकिन यह बहुत मंहगा पड़ रहा है। सारी मनुष्य-जाति मरी जा रही है, पत्थर के नीचे दबी जा रही है। थोड़ा देखिए खोल कर अपने इस भगवान को कि यह है क्या? इसे छोड़ना नहीं पड़ेगा। इसे खोल कर देखते ही आप निर्भय हो जाएंगे कि यह पत्थर की ईंट है। भय विलीन हो जाएगा। फिर इसके मरने से दुख भी नहीं होगा। दुख इसलिए हो रहा है कि आप सोच रहे हैं कि ईंट सोने की न हो।
This is a dead God! Keep lugging this dead God if you like—your choice! Some people enjoy carrying loads. What can one do? But it is very costly. The whole of humanity is dying, being crushed under this stone. Just open and look at your God—what is it? You will not have to “give it up.” The moment you open and see, you will be fearless—seeing it is a stone. Fear will dissolve. Then his death will not sadden you. You are sad only because you believe the brick must be gold.
इसलिए अगर कोई आपको खबर दे दे कि वह ईंट खो गई तो आप प्रश्न पूछेंगे कि ईंट के खोने से हमें बड़ा दुख हो रहा है? लेकिन अगर आपको पता चल जाए कि ईंट पत्थर की है, तो आप कहेंगे, ईंट उतर गई कंधे के बोझ से तो हमें बहुत आराम मिल रहा है, बहुत सुख हो रहा है।
So if someone tells you the brick is lost, you ask, “Its loss grieves us greatly.” But if you learn the brick is stone, you will say, “The brick has dropped from my shoulder—the burden is gone; what a relief, what joy!”
मैं आपको कहता हूं: यह जो ईश्र्वर मर गया है, यह उनके हृदय के लिए खुशी का समाचार है जिन्हें ईश्र्वर से कोई प्रेम है।
I tell you: this God who has died is good news for those whose hearts have any love for God.
इस संबंध में बहुत से प्रश्र्न पूछे हैं। वह करीब-करीब उस संबंध में मैंने तीन दिनों में बहुत सी बातें कही हैं। इसलिए उस संबंध में और ज्यादा कुछ कहना ठीक नहीं होगा।
Many questions have been asked on this topic. I have said a great deal over these three days, so it would not be right to say much more on it now.
मैं कहना चाहूंगा: प्रेम तो सेवा है, लेकिन सेवा प्रेम नहीं है। फिर से दोहराऊं: प्रेम तो सेवा है, लेकिन सेवा प्रेम नहीं है।
I would like to say: love is service, but service is not love. Let me repeat: love is service, but service is not love.
जहां प्रेम होता है, वहां तो सेवा अनिवार्य आ जाती है; लेकिन उसका पता नहीं चलता कि मैं सेवा कर रहा हूं। और अगर यह पता चलता हो कि मैं सेवा कर रहा हूं, तो समझ लेना कि प्रेम नहीं है।
Where love is, service becomes inevitable; but you don’t even know you’re “serving.” And if you do know you are serving, understand that love is not there.
सेवक को पूरे वक्त पता चलता है कि मैं सेवा कर रहा हूं। पता न चले तो वह करे ही नहीं सेवा। वह सेवा करने के लिए सेवा करता है। सेवा उसके लिए एक कर्तव्य है, एक ड्यूटी है। सेवा उसके लिए एक साधन है, जिसके द्वारा मोक्ष पाना है, ईश्र्वर पाना है, कुछ और पाना है।
The server is aware the whole time: “I am serving.” If he didn’t have that awareness, he wouldn’t serve at all. He serves for the sake of serving. For him, service is a duty. Service is a means—by which he will attain liberation, find God, gain something.
प्रेमी सेवा करता नहीं है। सेवक सेवा करता है। प्रेमी सेवा करता नहीं; प्रेमी से सेवा होती है, निकलती है। जैसे फूल से सुगंध निकलती है, ऐसे प्रेम से सेवा निकलती है। और अगर प्रेमी से पूछो कि क्या तुम सेवा कर रहे हो, तो वह कहेगा, कैसी सेवा, मैं तो जानता नहीं।
The lover does not do service. The server does service. The lover does not serve; service happens through him, flows from him. As fragrance flows from a flower, so service flows from love. And if you ask the lover, “Are you serving?” he will say, “What service? I don’t even know.”
एक पहाड़ी पर एक छोटी सी लड़की, होगी कोई बारह-तेरह वर्ष की, अपने छोटे भाई को कंधे पर बांधे हुए पहाड़ चढ़ती थी। पीछे से एक संन्यासी भी आया, वह भी पहाड़ चढ़ रहा था। वह लड़की तो जा रही थी अपने गांव। वह संन्यासी तीर्थ जा रहा था। पसीने से तर-बतर थी लड़की। संन्यासी भी। संन्यासी अपना बिस्तर अपने कंधे पर लिए हुए था। लड़की अपने एक छोटे से भाई को कंधे पर बांधे हुई थी। जब वह करीब पहुंचा, भरी दोपहर, सूरज ऊपर आग बरसाए, पहाड़ की सीधी चढ़ाई, पसीने से तर-बतर, थका-मांदा, श्र्वास चढ़ गई। उसने उस लड़की के पास जाकर कहा कि बेटा, तुझे बहुत वजन लग रहा होगा।
On a mountain path a little girl, twelve or thirteen, was climbing with her younger brother tied to her back. A monk was also climbing from behind. The girl was going to her village; the monk to pilgrimage. Midday heat, the sun blazing, the climb steep, both drenched in sweat, breath heaving. The monk came near and said, “Child, that must be very heavy for you.”
उस लड़की ने उस संन्यासी की तरफ देखा और कहा: स्वामी जी वजन आप लिए हुए हैं, यह तो मेरा छोटा भाई है। उसने कहा: वजन आप लिए हुए हैं, यह तो मेरा छोटा भाई है!
The girl looked at the monk and said, “Swamiji, you are carrying the weight—that is my little brother.” She said it twice: “You are carrying weight; this is my little brother!”
तराजू पर तौलें, तो संन्यासी के बिस्तर में भी वजन होगा और इसके छोटे भाई में भी। लेकिन हृदय के तराजू पर बिस्तर में वजन है और छोटे भाई में वजन नहीं है।
On a scale, there is weight in the monk’s bedding and in her small brother. But on the heart’s scale, the bedding has weight; the little brother does not.
सेवा का वजन होता है। प्रेम का कोई वजन नहीं होता। इसलिए सेवा से अहंकार घनीभूत होता है। सेवक का अहंकार: मैं सेवक हूं! हम सभी उससे परिचित होंगे। लेकिन प्रेमी का कोई अहंकार नहीं होता।
Service has weight. Love has no weight. That’s why service thickens the ego. The server’s ego: “I am a servant!” We all know it. But the lover has no ego.
बड़े मजे की बात है, जितना सेवक सेवा करेगा, उतना ही अहंकार पुष्ट होगा कि मैं कुछ हूं। और जो व्यक्ति प्रेम में जितना गहरा उतरेगा, वह पाएगा कि जितना अहंकार विलीन होता है, उतनी ही प्रेम में गहराई आती है।
The strange thing is: the more a person serves as a server, the more his ego is nourished—“I am somebody.” And the deeper one goes into love, the more the ego dissolves; the deeper love becomes.
प्रेम का फूल जब खिलता है, तो अहंकार अनुपस्थित होता है, एब्सेंट होता है। और सेवा का चक्कर जब बहुत जोर से चलता है, तो अहंकार घनीभूत होकर बीच में स्तंभ की भांति खड़ा हो जाता है।
When the flower of love blooms, the ego is absent. And when the wheel of service spins hard, the ego condenses and stands like a pillar in the middle.
इसलिए मैं कहता हूं: प्रेम तो सेवा है, लेकिन सेवा प्रेम नहीं है। और प्रेम एक हार्दिक संबंध है। सेवा, सेवा एक बौद्धिक संबंध है। सोच-विचार से संबंध है सेवा का। और इसलिए सेवा अपमानजनक है। जिसकी हम सेवा करते हैं, उसे निश्र्चित अपमान का अनुभव होता है।
Therefore I say: love is service, but service is not love. Love is a relationship of the heart. Service is a relationship of the head—of thinking and calculation. Hence service is humiliating. The one we “serve” inevitably feels insulted.
प्रेम सम्मानजनक है। जिसे हम प्रेम देते हैं, वह गौरवान्वित अनुभव करता है। प्रेम जिसे हम देते हैं, वह गौरवान्वित होता है। क्यों? क्योंकि प्रेम देने वाले के पास कोई अहंकार नहीं होता। सेवा जब कोई हमारी करता है तो हमें संकोच लगता है। अपमान मालूम होता है। किसी से सेवा न लेना पड़े, ऐसा मालूम होता है। क्योंकि सेवा करने वाले का अहंकार सामने खड़ा होता है, वह मजबूत होता है।
Love is honoring. The one to whom we give love feels ennobled. Why? Because the giver of love has no ego. When someone “serves” us, we feel awkward, even insulted. One wishes not to have to take service from anyone—because the server’s ego stands there, strong and visible.
सेवा तो धर्म नहीं है। यद्यपि धार्मिक व्यक्ति बहुत सेवा करता है।
Service is not religion. Although a religious person serves a great deal.
प्रेम जितना विकसित होता है, जीवन में सेवा के फूल अपने आप लगने शुरू होते हैं।
As love develops, the flowers of service start blooming on their own.
कोई यह कहे कि जब प्रेम से सेवा आ जाती है, तो सेवा से प्रेम भी आ सकता है?
Someone may ask: “If service arises from love, can love arise from service?”
तर्क में और गणित में तो ऐसा दिखाई पड़ता है। जैसे एक घर में अंधकार छाया हो, और हम कहें कि अगर अंधकार को निकाल दें तो प्रकाश जल जाएगा, क्योंकि प्रकाश को जलाते हैं तो अंधकार निकल जाता है। तो तर्क तो बिलकुल ठीक है। लॉजिक का जहां तक सवाल है, बिलकुल ठीक है। प्रकाश को जलाते हैं तो अंधकार निकल जाता है, तो अगर अंधकार को निकाल दें तो प्रकाश जल जाएगा। तो तर्क तो बिलकुल ठीक है।
In logic and mathematics it looks so. Suppose a house is dark and we say: if we remove the darkness, the light will come on—because when we light the lamp, darkness goes. Logically it seems right: since lighting the lamp removes darkness, then removing darkness should produce light. Logically okay.
लेकिन ऐसा होगा नहीं। जीवन में ऐसा नहीं होगा। प्रकाश जलाएंगे तो अंधकार तो निकल जाएगा, अंधकार निकालने गए तो खुद समाप्त हो जाएंगे। अंधकार को कभी निकाल ही नहीं सकेंगे। प्रकाश के जलने का तो सवाल ही नहीं है। तो ऐसा तो होगा कि प्रकाश जल जाए, अंधकार निकल जाए; लेकिन ऐसा कभी न होगा कि अंधकार को आप निकाल दें और प्रकाश जल जाए। अंधकार निकाला ही नहीं जा सकता।
But it will not happen. Not in life. If you light a lamp, darkness goes; if you try to remove darkness itself, you will end up exhausted. You can never “take darkness out.” The question of light being lit does not arise. Yes: if the lamp is lit, darkness is gone. But it will never be that you take darkness out and light appears. Darkness cannot be removed.
तो मेरा कहना है: प्रेम का दीया जल जाए, तो वे सारे तत्व जीवन से विलीन हो जाते हैं जिनके कारण सेवा के खिलने में, फैलने में बाधा है। अगर प्रेम का तत्व उपलब्ध हो जाए, तो सेवा के मार्ग के सारे अवरोध, सारे पत्थर हट जाते हैं। सेवा प्रवाहित होने लगती है। लेकिन कोई चाहे कि हम सेवा को प्रवाहित कर दें और इससे प्रेम का जन्म हो जाए। यह वैसे ही गलत है कि कोई सोचे कि हम अंधेरे को बाहर निकाल दें और घर का दीया जल जाए। कभी नहीं जलेगा।
So my point is: if the lamp of love is lit, all the elements that obstruct the flowering of service melt away. If love is obtained, all the stones on the path of service roll aside; service begins to flow. But if someone tries to force “service” to flow so that love will be born—this is like thinking you will push the darkness out and the lamp will light. It will never happen.
लेकिन यह भूल बहुत पुरानी है। और मनुष्य-जाति ने जिन भूलों के कारण कष्ट उठाया है उन बुनियादी दो-चार भूलों में से एक है। हम सभी को यह खयाल है। जिस आदमी को खयाल पैदा होता है कि मेरे मन में प्रेम होना चाहिए, वह सोचता है कि घृणा को निकाल कर बाहर कर दूं तो प्रेम आ जाएगा। यह गलती बात है। जिस आदमी के मन में खयाल आता है कि मेरे भीतर क्षमा होनी चाहिए, तो वह सोचता है कि क्रोध को निकाल कर बाहर कर दूं तो क्षमा आ जाएगी। जिस आदमी को खयाल होता है कि मेरे भीतर ब्रह्मचर्य आ जाए, वह सोचता है कि सेक्स को निकाल कर बाहर कर दूं तो ब्रह्मचर्य आ जाएगा। ये एक ही श्रेणी की भूलें हैं। वही कि अंधकार को निकाल दूं तो प्रकाश आ जाएगा। यह बिलकुल ही एब्सर्ड, एकदम गलत, एकदम गणित ही गलत है। यह कभी हो ही नहीं सकता।
Yet this mistake is ancient. Among the few basic mistakes for which humanity has suffered, this is one. When a man thinks, “I should have love in my heart,” he decides, “Let me drive hatred out—and then love will come.” Wrong. When one thinks, “I should have forgiveness,” he says, “Let me remove anger—and forgiveness will come.” When one decides, “Let celibacy arise in me,” he says, “Let me remove sex, and celibacy will arrive.” All these are of one category—the same absurdity of “Let me remove darkness, then light will be.” It is simply wrong—mathematics itself is wrong there. It can never happen.
यही तो वजह है कि ब्रह्मचर्य लाने वाला सेक्स को निकालते-निकालते सेक्स में ही डूबता चला जाता है। और ब्रह्मचर्य कभी नहीं आता। और क्रोध को निकालने वाला क्रोध को निकाल-निकाल कर और क्रोधी होता चला जाता है। और कभी क्षमा नहीं आती।
Hence the one who tries to create celibacy by “removing sex” gets more and more entangled in sex. Celibacy never comes. The one who tries to remove anger becomes angrier through the very effort to remove it. Forgiveness never arrives.
एक क्रोधी सज्जन एक गांव में निवास करते थे। जैसा कि सभी गांव में सभी सज्जन निवास करते हैं। वह सज्जन भी उस गांव में निवास करते थे। बहुत क्रोधी थे। छोटी-छोटी बात पर, छोटी-छोटी बात पर क्रोध उनके भीतर जल जाता था। आग लग जाती थी। छोटी-छोटी बात पर बबूला हो उठते थे। पत्नी की हत्या कर दी क्रोध में आकर। एक बच्चे को उठा कर कुएं में फेंक दिया। गांव घबड़ा गया। गांव में एक संन्यासी आए, एक मुनि आए, तो गांव के लोगों ने कहा कि यह परम क्रोधी हैं हमारे गांव में। इनको कोई ठीक करने का उपाय नहीं?
There lived, in a village, a very angry gentleman—as all villages have such gentlemen. He would flame up over trifles. In anger he killed his wife. He once threw a child into a well. The village panicked. A monk came to the village; people said, “He is utterly wrathful. Is there no remedy?”
संन्यासी ने कहा: इसमें क्या कठिनाई है। क्रोध को छोड़ दो। बिलकुल सरल सी तरकीब बताई। जैसा कि सभी संन्यासी बताते हैं। क्रोध को छोड़ दो, बात खत्म हो गई।
The monk said, “What difficulty? Just drop anger.” A very simple trick—as all monks prescribe. “Drop anger; the matter ends.”
जैसे कोई बीमार हो और कहे कि मैं बहुत बीमार हूं और डॉक्टर आए और कहे कि इसमें क्या गड़बड़ है, बीमारी छोड़ दो, बात खत्म हो जाएगी। नुस्खा बहुत आसान है। मरीज सिर पकड़े बैठा रहेगा कि यह कहते तो आप ठीक हैं कि हम बीमारी छोड़ दें। कभी किसी ने बीमारी छोड़ी है? नहीं, आज तक दुनिया में कोई बीमारी नहीं छोड़ सका। हां, स्वास्थ्य पैदा किया जाता है तो बीमारी छूट जाती है। स्वास्थ्य पाजिटिव हेल्थ। बीमारी तो निगेटिव है, नकारात्मक है। बीमारी छोड़ी नहीं जा सकती। स्वास्थ्य पैदा किया जाए। तो स्वास्थ्य पैदा करने की कोशिश की जाए तो बीमारी नष्ट होती है, अपने आप विलीन हो जाती है।
As if a patient says, “I am very ill,” and the doctor says, “What is the problem? Drop the illness, and it’s finished.” The recipe is easy. The patient holds his head—“You say, ‘Drop illness’—has anyone ever just dropped an illness?” No. No one has ever dropped any illness. Yes: when health is created—positive health—illness falls away. Illness is negative. It cannot be “dropped.” Cultivate health, and illness dissolves by itself.
लेकिन उन संन्यासी ने कहा: क्रोध को छोड़ दो।
But the monk said, “Drop anger.”
वह आदमी तो पक्का क्रोधी था। उसने कहा कि मैं कसम खाता हूं कि क्रोध को छोड़ कर रहूंगा।
The man was a dyed-in-the-wool angry type. He said, “I vow I will live having dropped anger.”
क्रोधी आदमी ऐसी कसम अक्सर खा लेते हैं, क्रोध में। हालांकि उन्हें पता नहीं कि यह क्रोध का हिस्सा है। यह जो कसम कि मैं क्रोध छोड़ कर रहूंगा, चाहे जान रहे कि जाए, उसने कहा। बातें वह वही की वही बोल रहा था जो कल तक बोलता था। किसी से झगड़ा हो जाता था तो वह कहता था कि मेरी जान रहे कि तुम्हारी।
संन्यासी ने कहा: क्रोध को छोड़ दो! बिलकुल सरल बात है।
Angry people often take such vows—in anger, though they don’t see that the vow itself is anger’s expression. “I will abandon anger—even if my life is at stake!” He spoke the same language he always had: when fighting he’d shout, “My life go if yours must!” The monk said, “Drop anger—simple.”
वह खड़ा हो गया और उसने कहा कि मैं क्रोध छोड़ कर रहूंगा, चाहे जान रहे कि जाए!
The man stood up: “I will abandon anger—even if my life is at stake!”
यह वही का वही क्रोध था। इसमें कोई फर्क थोड़े ही था। लेकिन संन्यासी भी खुश हुए कि यह तो बड़ा संकल्पवान आदमी है। ऐसे मूढ़ अक्सर संकल्पवान समझ लिए जाते हैं। कि यह बड़ा विल-पॉवर का आदमी है।
It was the same anger, unchanged. But the monk was pleased: “Such a resolute man!” Fools are often mistaken for men of willpower.
संन्यासी ने कहा कि अगर तूने ऐसा संकल्प ही कर लिया है, तो संन्यासी हो जा!
The monk said, “If you have resolved so, become a monk.”
वह आदमी संन्यासी हो गया। क्रोधी आदमी कुछ भी कर सकता है। संन्यासी भी हो सकता है। क्रोधी आदमी से कुछ भी हो सकता है। जो हत्या कर सकता है अपनी पत्नी की, वह संन्यासी नहीं हो सकता? यह तो बिलकुल आसान बात है। उसने कपड़े-लत्ते वहीं उतार कर फेंक दिए! वह गया बाजार और कपड़े रंग कर आ गया और संन्यासी हो गया। जैसा कि किसी को भी संन्यासी होना हो, कपड़ा बदल दे, रंग ले और संन्यासी हो जाए। वह भी हो गया।
The man became a monk. An angry man can do anything—he can even become a monk. He threw off his clothes in the marketplace, dyed a robe, came back a sannyasin. As if anyone can become a monk by changing clothes. He did.
गांव के लोगों ने कहा कि है तो परम तपस्वी मालूम होता है! कितनी शीघ्रता से, कितने संकल्प से परिवर्तन हो गया!
Villagers said, “He seems a great ascetic! How swiftly, how resolutely he has changed!”
बुद्धिमान आदमी में परिवर्तन धीरे-धीरे होता है, मूढ़ आदमियों में एकदम से भी हो जाता है।
In the intelligent, change is gradual. In fools, it can be overnight.
उस मुनि ने कहा कि ठीक। मैंने बहुत लोग देखे, लेकिन तेरे जैसा खोजी मैंने नहीं देखा कि एक दो मिनट के भीतर तुझमें परिवर्तन हो गया। उस संन्यासी को उन्होंने कहा कि हम तेरा नाम--मुनि शांतिनाथ--रख देते हैं। तू तो शांति का अवतार मालूम होता है। इतनी शीघ्रता से!
The teacher said, “I have seen many, but none like you—transformed in minutes! I will name you Muni Shantinath—sage lord of peace. You are the very incarnation of peace, so swiftly!”
मुनि शांतिनाथ, जो अभी ढीले से बैठे थे, वह और अकड़ कर सीधे हो गए, उन्होंने रीढ़ ऊंची कर ली। लोगों ने कहा कि मुनि शांतिनाथ! वह जो कि परम क्रोधी था, बिलकुल आंख बंद करके शांत होकर बैठने लगा।
Muni Shantinath, who had been slouching, stiffened, straightened his spine. People said, “Muni Shantinath!” He, who had been inflamed with rage, now sat with eyes closed, “peaceful.”
क्रोध ऐसे कहीं विलीन तो हो नहीं जाएगा। वह भीतर-भीतर घूमता है। पहले निकल जाता था, तो थोड़े-बहुत छुटकारा भी होता था। अब वह भी न रहा। अब कोई निकास का कोई द्वार न रहा। कोई एक्झिट कोई भी नहीं। अब वह भीतर-भीतर उसका क्रोध घूमने लगा। क्रोध में वह बड़ी तेजी से भाषण करने लगा। क्रोध में कोई भी तेजी से भाषण कर सकता है। क्रोध में वह बड़ी ऊंची सिद्धांतों की बातें बोलने लगा। खंडन-मंडन करने लगा। शास्त्रार्थ करने लगा। क्रोधी कुछ भी कर सकता है। और ये सब क्रोध के लक्षण हैं।
But anger does not vanish like that. It whirls within. Before, when it came out, there was some release. Now even that outlet was gone: no exit anywhere. Inside, his anger circled. In anger he began to give fiery speeches. Anyone can speak energetically when angry. He gave lofty discourses, refuted, argued scriptures. These are all symptoms of anger.
दस साल बीत गए। वह क्रोधी व्यक्ति जो कि मुनि शांतिनाथ हो गए थे, बहुत प्रसिद्ध हो गए। प्रसिद्धि के लिए जो भी गुण चाहिए, सभी उन्हीं में थे। कोई उनमें कमी न थी। नेता होने के लिए, गुरु होने के लिए क्रोध होना बहुत जरूरी है। नहीं तो कोई हो नहीं सकता। वह एक बड़ी राजधानी में आए। वहां उनके बचपन के साथी एक मित्र रहते थे। उन्हें तो हैरानी थी कि उनका वह परम क्रोधी मित्र और संन्यासी हो गया और सुनते हैं मुनि शांतिनाथ कहलाने लगा!
Ten years passed. The angry fellow—now Muni Shantinath—became famous. He had all the qualities needed for fame. To be a leader or a guru, anger is almost necessary; otherwise it’s hard to be one. He came to a great capital. A childhood friend lived there. The friend was amazed that his intensely angry companion had become a monk, called Muni Shantinath.
अब तक तो उन्होंने लंगोटी और कपड़े भी छोड़ दिए थे। अब वह नग्न ही रहने लगे थे। जब क्रोधी आदमी कोई काम करता है तो एक्सट्रीम तक करता है। बीच में कभी नहीं रुकता। उन्होंने लंगोटी-वंगोटी सब छोड़ दी थी। अब वह बिलकुल नग्न, परम दिगंबर हो गए थे।
By now he had even abandoned his loincloth; he lived naked—a “supreme digambara.” When an angry man does something, he goes to extremes. He never stops in the middle. He threw away the loincloth—became naked, thoroughly “sky-clad.”
तो वह मित्र उनका मिलने गया। मित्र तो उनको पहचान गया। लेकिन जो दस साल तक संन्यासी रह चुके थे, अब वे किसी मित्र को पहचान सकते थे? संन्यासी का कोई मित्र होता ही नहीं। संन्यासी का तो कोई लाग-लगाव होता है?
तो यद्यपि पहचान तो गया वह, लेकिन वह कुछ बोला नहीं, क्योंकि मित्रता दिखानी एक सामान्य आदमी से अशोभन है। बड़े आदमी छोटे आदमियों से कोई मित्रता कभी नहीं रखते। उनके आप शिष्य हो सकते हैं, वे आपके गुरु हो सकते हैं। मित्र आप उनके कभी नहीं हो सकते।
तो वह बड़ा आदमी हो गया था। महान त्यागी था। मित्र बैठे हुए थे तो उनकी तरफ देख भी नहीं रहा था। तो इन्होंने उनसे पूछा कि क्या महानुभाव,... उसके हिसाब से मित्र पहचान तो गया कि मुझे पहचान लिया है। बार-बार किनारे की आंख से वह देख लेता था। लेकिन पहचानना नहीं चाहता है। जब कोई आदमी बड़ा आदमी हो जाता है तो छोटे आदमियों को सड़क पर पहचानना पसंद नहीं करता, क्योंकि उनके पहचान से यह पता चलता है कि तुम भी कभी छोटे थे, जब इनसे दोस्ती रही होगी। तो कोई नहीं पहचानता। कोई बड़ा आदमी कभी छोटे आदमियों को नहीं पहचानता है। वह भी नहीं पहचाना। तो इसमें कोई कसूर की बात तो नहीं है। इसमें उस पर नाराज होने की कोई जरूरत भी नहीं है। मित्र ने पूछा कि क्या महानुभाव, मैं पूछ सकता हूं कि आपका नाम क्या है?
The friend came to meet him. The friend recognized him, of course. But after ten years as a monk, could the monk recognize friends? Do monks have friends? Any attachments? Though he recognized him, he said nothing; for a “great man,” showing friendship with ordinary folks is unbecoming. A great man never has small friends—only disciples. You can be his disciple; never his friend.
So the great man sat there, not even looking. The friend asked, “Sir, may I ask your name?”
उसने कहा: मेरा नाम? क्या अखबार नहीं पढ़ते हो! आंखें बंद करके जिंदा रहते हो! सारी दुनिया मेरा नाम ले रही है--मुनि शांतिनाथ!
He said, “My name? Don’t you read newspapers? Do you live with your eyes closed? The whole world utters my name—Muni Shantinath!”
मित्र समझ तो गया कि आदमी वहीं का वहीं है, कहीं गया नहीं है। थोड़ी देर संन्यासी कुछ ब्रह्मचर्चा करते रहे। आत्म-ज्ञान की बातें, उपनिषद की बातें बताते रहे। फिर उस मित्र ने पूछा: क्या महानुभाव, मैं पूछ सकता हूं आपका नाम क्या है?
The friend understood the man was unchanged. After some lofty discourse—Self-knowledge, Upanishads—the friend asked again, “Sir, may I ask your name?”
उन्होंने बड़े गुस्से से उसे देखा। और बोले: हद हो गई। मैंने अभी तेरे को बताया है कि मेरा नाम मुनि शांतिनाथ है। भूल गया इतनी जल्दी?
He glared, “Enough! I just told you, my name is Muni Shantinath. Forgotten so soon?”
बात आई-गई। फिर ब्रह्मचर्चा चलने लगी। कोई दो मिनट बीते होंगे। उस मित्र ने फिर पूछा: क्या महानुभाव, मैं पूछ सकता हूं आपका नाम क्या है?
Two minutes later the friend asked a third time, “Sir, may I ask your name?”
उन्होंने डंडा उठा लिया। उन्होंने कहा: कह दिया कि मेरा नाम मुनि शांतिनाथ है! और अगर अबकी दफा पूछा तो वह मजा चखाऊंगा कि जीवन भर याद रहेगा।
He grabbed his staff: “I said my name is Muni Shantinath! Ask again and I’ll teach you a lesson you’ll remember for life.”
उस मित्र ने कहा: मैं पहचान गया कि आप वही शांतिनाथ हैं जो अपने बचपन में साथ में रहे, और कोई फर्क नहीं हुआ है! इसी बात को पूछने के लिए तीन दफा मुझे नाम पूछ कर आपको कष्ट देना पड़ा।
The friend said, “Now I know—you are the very same Shantinath of our childhood. Not a bit has changed! To confirm it I had to ask three times.”
क्रोध वहीं का वहीं है। ऐसे कहीं कोई क्रोध नहीं छूटता है। सो साधु-संन्यासी अभिशाप देते रहे, शाप देते रहे। काहे के लिए? ऋषि-मुनि अभिशाप देते रहे कि जाओ कई जन्मों तक भटको, नरक में जाओ, यह हो जाए। कैसे लोग रहे होंगे? इनको ऋषि-मुनि कौन कहता रहा होगा? ये परम क्रोधी लोग रहे होंगे। क्रोध से ही इनका संन्यास निकला होगा। वह क्रोध भीतर मजबूत रहा होगा। छोटी-छोटी बात पर अभिशाप! ऋषि से और अभिशाप? मुनि से और अभिशाप? यह तो अकल्पनीय है। इनकी तो कोई कल्पना भी नहीं हो सकती। लेकिन सारी कथाएं, सारे पुराण भरे हैं।
Anger is where it was. Anger never leaves like that. Hence sages cursing, showering imprecations—“Go, wander for many births, go to hell!” What sort of people were they? Who kept calling them rishis and munis? Thoroughly angry types! Their monkhood was born of anger; their anger remained strong within. For trifles, a curse! From a rishi? From a muni? Unthinkable. Yet the stories and Puranas are full of it.
क्रोध ऐसे नहीं जाता, नहीं जा सकता। जीवन में कोई भी निषेधात्मक, कोई भी निगेटिव इमोशन कभी सीधा नहीं हटाया जा सकता। घृणा नहीं छोड़ी जा सकती, क्रोध नहीं छोड़ा जा सकता। हां, प्रेम जगाया जा सकता है। और प्रेम जग जाए, तो क्रोध विलीन हो जाता है, घृणा छूट जाती है। यह वैसे ही है, जैसे दीया जल जाए, तो अंधकार चला जाता है।
Anger cannot go that way. No negative emotion can be removed head-on. Hatred cannot be dropped; anger cannot be dropped. Yes, love can be awakened. And when love is lit, anger dissolves; hatred falls away—as darkness goes when a lamp is lit.
इसलिए मैं नहीं कहता कि क्रोध छोड़ो। मैं नहीं कहता कि घृणा छोड़ो। मैं नहीं कहता हूं कि कठोरता छोड़ो। मैं नहीं कहता हूं कि सेक्स, काम छोड़ो। मैं नहीं कहता हूं कि लोभ छोड़ो। छोड़ने की भाषा गलत है। मैं कहता हूं: प्रेम को उपलब्ध करो, प्रकाश को उपलब्ध करो। उसकी उपलब्धि, इनका छोड़ना अपने आप बन जाएगी। उसे पा लेना, इनका छूट जाना है।
So I do not say: “Drop anger.” I do not say: “Drop hatred.” I do not say: “Drop hardness.” I do not say: “Drop sex.” I do not say: “Drop greed.” The language of dropping is wrong. I say: Attain love, attain light. In attaining that, the dropping of these happens by itself. To find that, is for these to fall away.
इसलिए जो धर्म छोड़ना सिखाता है, वह धर्म ही नहीं है। जो धर्म पाना सिखाता है, उपलब्ध करना, पाजिटिव, विधायक रूप से कुछ होना सिखाता है, वही सच्चा है। निषेधात्मक धर्म का ईश्र्वर मर गया, जो कहता था कि क्रोध छोड़ो, हिंसा छोड़ो।
विधायक धर्म के ईश्र्वर को जन्म देने का इरादा है क्या? जो कहे कि प्रेम को फैलाओ, प्रेम को विकसित करो, प्रकाश को जगाओ। अगर संसार में कभी भी कोई धर्म का राज्य होगा, तो वह विधायक खोज से होगा, निषेधात्मक निषेध से नहीं।
Hence any religion that teaches renunciation is not religion. The true religion teaches attainment—positive, creative becoming. The God of negative religion—who said, “Drop anger, drop violence”—that God is dead. Do we intend to give birth to the God of a creative religion—the one who says, “Let love spread; develop love; light the lamp”?
If ever there is a reign of religion on earth, it will come by constructive seeking, not by negation.
इसलिए मैं कहता हूं: धर्म त्याग नहीं है, धर्म है उपलब्धि। धर्म छोड़ना नहीं है, धर्म है पाना। धर्म संसार का विरोध नहीं है, धर्म है ईश्र्वर को पा लेना। यह जो विरोध की भाषा है--छोड़ने की, त्यागने की--गलत है।
Therefore I say: religion is not renunciation; religion is attainment. Religion is not leaving; religion is receiving. Religion is not opposition to the world; religion is finding God. This language of opposition—of leaving and renouncing—is wrong.
इसलिए मैंने कहा: प्रेम तो सेवा है, सेवा प्रेम नहीं है।
Therefore I have said: love is service, service is not love.
अंत में बहुत से ऐसे प्रश्र्न हैं, जिनमें कोई तारतम्य और कोई संगति नहीं है।
Lastly, I have many questions here, but they lack sequence.
जैसे कोई पूछता है: ईश्र्वर कहां रहता है?
ठीक है। जब उन्होंने सोचा कि मैंने खबर कर दी कि ईश्र्वर मर गया है, तो इतना तो पता ही होगा कि रेसिडेंस कहां है? रहते कहां हैं ये सज्जन?
तो पूछना उनका स्वाभाविक है कि ‘ईश्र्वर कहां रहता है? कितने हाथ-पैर हैं? कैसा मुंह है? क्या शक्ल है? अगर आपने देखा है तो क्या उनका रूप बतला सकते हैं? स्वर्ग और नरक हैं या नहीं? हैं तो उनके बीच फासला क्या है? क्या कोई नरक से स्वर्ग जा सकता है? दुनिया में जनसंख्या आदमी की बढ़ती जा रही है और कहते हैं कि आत्माएं सीमित हैं, तो ये कैसे बढ़ती जा रही हैं?’
For example: “Where does God live?” Fair enough. If I have given notice that God has died, at least I must know His residence? Where did the gentleman live? So they ask: “Where does God live? How many hands and feet? What face? If you have seen Him, can you describe Him? Is there heaven and hell? If yes, how far apart? Can one go from hell to heaven? The world’s population is rising while souls are said to be limited; how then is population increasing?”
ऐसे बहुत-बहुत प्रश्र्न हैं, अनेक-अनेक प्रकार के।
Many, many such questions.
तो जब ऐसे बहुत से प्रश्र्न मेरे पास होते हैं तो उस दिन मैं एक सपना जरूर देखता हूं। आज मैंने वह सपना देखा। उसी सपने को मैं आपसे कहूंगा। जब भी ऐसे बहुत से प्रश्र्न मेरे पास होते हैं तो उस दिन मैं एक सपना जरूर ही देखता हूं। आज ही दोपहर मैंने एक सपना देखा। उस सपने को ही आपसे कहूंगा। अब प्रश्र्नों के उत्तर नहीं दूंगा। हो सकता है उस सपने में इन प्रश्र्नों में से बहुतों के उत्तर मिल जाएं और बहुत से प्रश्न जिनका मैं उल्लेख भी नहीं कर रहा हूं उनके भी उत्तर मिल जाएं। और यह भी हो सकता है कि कोई भी उत्तर न मिले। सपने का क्या भरोसा?
On days like this, when I have so many questions, I always have a dream. Today I had that dream. I’ll tell you the dream, and not answer the questions individually. Perhaps in that dream the answers to many of these—and even to those I’m not mentioning—may be found. And it could also be that no answer is found. Who can rely on a dream?
दोपहर में सोया और मैंने एक सपना देखा कि मैं एक बहुत टूटे-फूटे से मकान के सामने खड़ा हूं। उसके सामने ही एक बहुत बड़ी हवेली है। सिर उठा कर देखता हूं तो उस हवेली के ऊपर का आखिरी हिस्सा दिखाई नहीं पड़ता, वह आकाश में कहीं दूर उठती ही चला जाती है। और उसके ही सामने एक टूटे-फूटे फाटक पर उसके पीछे एक छोटा सा झोपड़ा है।
In the afternoon I slept and dreamt I was standing before a very dilapidated house. Opposite it stood a huge mansion. I lifted my head—the top was beyond sight, rising into the sky. In front of the hut there was a rickety gate and behind it a small shack.
मैंने सोचा कि यह क्या है? लेकिन स्वाभाविक है। जहां बहुत बड़े मकान होते हैं, उनके सामने छोटे झोपड़े होने जरूरी हैं, नहीं तो बड़े मकान होंगे कैसे? छोटे मकानों को और छोटा करके ही तो बड़ा मकान और बड़ा होता है। तो एक मकान बड़ा होता चला गया है, दूसरा मकान छोटा होता चला गया है। धीरे-धीरे एक मकान आकाश छू लेगा, दूसरा मकान जमीन पर बिछ जाएगा और सो जाएगा। ठीक है। ये किसके मकान हैं? तो मैंने देखा, वह जो टूटा सा झोपड़ा है, उसके सामने एक तख्ती लगी है। वर्षा में शायद उसके रंग उड़ गए हैं। शायद बहुत दिन से कोई पुताई नहीं हुई है। उस पर लिखा हुआ है: श्री भगवान।
I thought, “What is this?” But of course, where there are very big houses, small huts must stand opposite—otherwise how would the big look big? Make the small smaller and the big becomes bigger. One house has grown to the sky; the other has shrunk to the ground. Fine. But whose houses are these? I saw a board on the broken hut. The rains had faded it; perhaps it hadn’t been painted for years. On it was written: Shri Bhagwan.
मैं बहुत घबड़ाया। भगवान का मकान! दिखता है किसी शरारती ने, होली का वक्त करीब आता है, तख्ती बदल दी है। भगवान का मकान यह होना चाहिए! भगवान जो कि परम शक्तिशाली, परमपिता, सबके बनाने वाले, वे कोई झोपड़े में रहेंगे, इस झोपड़े में?
I was alarmed. God’s house! It looked like some prankster had swapped boards before Holi. Could this be God’s house? God—the Almighty Father, Creator of all—living in a shack?
लेकिन सामने जो तख्ती लगी है वह तो लगी है। इधर तो लिखा है: श्री भगवान। बिलकुल हिंदी में लिखा है। और वह भी आड़े-टेढ़े अक्षरों में। उधर लिखा है: डॉक्टर डेविल डी़. डी़.--डॉक्टर ऑफ डिग्निटी और डॉक्टर डेविल। शैतान का घर है यह।
But the boards were there. Here: “Shri Bhagwan,” in crooked Hindi letters. Over there: “Doctor Devil, D.D.—Doctor of Dignity, Doctor Devil.” That was the devil’s house.
और इनको डी़ डी़. किसने दे दी है--यह डॉक्टर ऑफ डिग्निटी कब हो गए? यह धर्माचारी कब हो गया डेविल? जो है यह शैतान!
Who gave him a D.D.—Doctor of Dignity? When did the devil become a divine doctor?
तख्ती में कोई गड़बड़ है। और यह श्री भगवान की तख्ती बहुत दिन से पुती भी नहीं है। और सन्नाटा है। और इधर कोई दिखाई भी नहीं पड़ता। फिर भी मैंने कहा कि जब पूछना ही है तो बजाय शैतान के घर में जाने के भगवान के घर में जाकर पूछना ठीक है।
The signs seemed wrong. The “Shri Bhagwan” board was unpainted for ages. Silence everywhere. Still, if I must inquire, better go to God’s house than the devil’s.
मैंने वह फटकी खोली, उस पर इतनी धूल जमी है कि जिससे पता चलता है कि इस पर कभी कोई आता ही नहीं है। मैं अंदर घुसा, तो एक बहुत बड़े कुत्ते को वह झोपड़े के बाहर बैठा देखा। तो मैं थोड़ा डरा। क्योंकि कुत्ते कई प्रकार के होते हैं। जैसे आदमी कई प्रकार के होते हैं। पता नहीं किस प्रकार का कुत्ता हो।
I pulled the gate; the dust showed no one ever came. I went in and saw a very large dog outside the hut. I was a little scared. Dogs are of many types—like men. Who knows which type this was?
एक तो वह कुत्ता होता है, बिलकुल मरियल। उसकी जाति अलग होती है। और उसको पहचानने का एक ढंग होता है। बच्चे अगर घर में मिठाई भी खा रहे हों और बाहर मरियल कुत्ता आ जाए, तो मिठाई खाना छोड़ कर फौरन पत्थर उठा कर उसके पीछे भागते हैं। मरियल कुत्ते में कुछ मैग्नेटिक फोर्स होती है, कोई जादू होता है कि बच्चे एकदम भागते हैं और पत्थर उठा लेते हैं। चाहे लाख मिठाई खा रहे हों, गुड्डी से खेल रहे हों, या कुछ भी कर रहे हों। मरियल कुत्ता बाहर निकलता है, तो बच्चे भाग कर निकल आते हैं, पत्थर उठा लेते हैं। एक तो कुत्ता मरियल होता है। मरियल कुत्ता हमेशा कानून से चलता है। जैसे सड़क पर लिखा रहता है: बाएं चलो; तो वह हमेशा बाएं चलता है। वह गरीब का कुत्ता। उसको नियम पालन करना पड़ता है। नहीं तो पुलिसवाला कहेगा, चलो, रास्ते से बाएं चलो।
There is the scrawny dog—a breed of its own. You can recognize it: if children at home are eating sweets and a scrawny dog appears, they drop the sweets at once, pick up stones, and chase him. Scrawny dogs have some magnetic force, some spell—they make children run for stones—no matter the sweets or dolls. The scrawny dog appears and children rush out. He always obeys the law: if the road sign says “Keep left,” he keeps left. Poor man’s dog; he must follow rules—or the policeman will say, “Keep to the left.”
एक अलसेसियन डॉग होता है। वह सड़क के बीच में चलता है। वह कभी बाएं नहीं चलता है। क्योंकि पुलिसवाला उसको नमस्कार करता है। वह बड़े साहब का कुत्ता है। और अलसेसियन कुत्ता जब निकलता है, तो बच्चा चाहे घर के बाहर गिल्ली-डंडा खेलता हो, वह फौरन भाग कर दरवाजा बंद करता है और होमवर्क करने लगता है। उसको पत्थर नहीं मारता।
And there is the Alsatian. He walks in the middle of the road, never keeps left; policemen salute him. He is the big sahib’s dog. When an Alsatian passes, a child playing outside runs in, bolts the door, and starts his homework. He does not throw stones.
ऐसे कुत्ते कई तरह के होते हैं। लेकिन यह दो तो खास जातियां हैं। तो मैंने कहा, पता नहीं यह मरियल कुत्ता है कि अलसेसियन कुत्ता है। इसके पास जाना उचित है कि नहीं। पर फिर भी जाना तो था, तो मैं धीरे-धीरे बढ़ा।
Dogs are of many kinds—but these two are special. I wondered: is this one scrawny or Alsatian? Is it wise to go closer? But I had to go, so I moved slowly.
बढ़ने पर बड़ी हैरानी हुई। करीब जाने पर देखा, तो कुत्ता बिलकुल आंखें बंद किए हुए सोया है। तो मैंने सोचा: श्री भगवान का कुत्ता है। शायद कोई योग-साधना करता हो। सत्संग से तो पत्थर तक जीवित हो गए हैं, तो यह तो कुत्ता है। तो सत्संग के प्रभाव से मालूम होता है आंख बंद करके... जैसा कि सुनते हैं ऋषि-मुनियों के घर के तोते भी वेद-मंत्र पढ़ते थे, ऐसे ही दिखता है यह कुत्ता भी कोई ध्यान वगैरह कर रहा है, कोई समाधि लगा रहा है, क्या कर रहा है!
Nearer, I was surprised: the dog had his eyes closed, fast asleep. I thought, “God’s dog—perhaps he practices yoga.” In the company of sages even stones come alive, they say—so this is only a dog. Perhaps by satsang he sits with eyes closed… As they say, the parrots in a rishi’s house recited the Vedas; maybe this dog is meditating, in samadhi!
पर मैंने कहा, फिर भी सम्हल कर जाना चाहिए, क्योंकि कई समाधि बगुले जैसी समाधि होती है। बगुला समाधि लगाता रहता है और मछली को ताकता भी रहता है। पास गए और कुत्ता कहीं धोखा दे दे और टूट पड़े और समाधि झूठी निकले तो मुश्किल हो जाए। जैसा कि अक्सर समाधियां झूठी निकलती हैं। पास जाओ टूट जाती हैं। दूर से समाधि मालूम पड़ती है, पास जाकर पता चलता है समाधि नहीं थी, धोखा था।
Still, better be careful. Some samadhis are like the heron’s—sitting still while watching for fish. Get too close and the dog might trick me—pounce—and the samadhi might be false, as samadhis often are: from a distance they seem real; up close, the illusion breaks.
तो मैंने कहा, पता नहीं किस प्रकार का योगी है। बगुला योगी है कि सचमुच योगी है, कुछ कहा नहीं जा सकता। फिर भी पास जाना जरूरी था। पास जाकर, कितना ही पास चला गया, लेकिन वह तो परम ध्यान में है, वह हिलता-डुलता नहीं है।
Who knows what kind of yogi he is—heron-yogi or true? Yet I had to go. I went very close; he didn’t stir—utterly absorbed.
तो मैंने कहा कि चमत्कार है! एक कुत्ता भी देखो, आदमी को छोड़ो, एक कुत्ता भी भाव-दशा को उपलब्ध हो गया! पता नहीं ब्रह्मलीन है इस समय, या क्या करता है, कहां है! स्वभावतः मैंने हाथ जोड़े और उसको नमस्कार कर ही रहा था तब मुझे एक खयाल आया कि कहीं ऐसा तो नहीं है कि कुत्ता मर गया हो और हम सोचते हों कि यह ब्रह्मलीन है। उस पर एक कंकड़ मार कर देखा, तो पता चला कि कुत्ता तो मरा हुआ है। और जब मैं उसको हाथ जोड़ता था तभी एक बूढ़ा आदमी बाहर निकला और उसने कहा: क्या करते हैं?
“A miracle,” I thought. “Even a dog—forget man—has attained a divine mood! Perhaps he is Brahma-absorbed—who knows!” I folded my hands to bow—and a thought struck me: perhaps the dog is dead, and I’m mistaking it for samadhi. I tossed a pebble; the dog was indeed dead. Just then an old man came out and said, “What are you doing?”
तो मैंने कहा कि मुझे प्रतीत होता है कि यह जीव ब्रह्मज्ञान की स्थिति में है। इसको नमस्कार करता हूं।
I said, “It seems this creature is in God-realization. I was bowing.”
तो उन्होंने कहा कि नहीं, यह कुत्ता ब्रह्मज्ञान की स्थिति में नहीं है, ब्रह्मलोक सिधार चुका है। इसने ब्रह्मलोक उपलब्ध कर लिया है। यह बड़ा अदभुत कुत्ता था। यह बड़ा साधक था। यह बड़ा योगी था। इसने सब तरह के योग साधे और आखिर यह परमगति को प्राप्त हो गया।
He said, “No, this dog is not in realization—he has departed to Brahmaloka. He has attained the highest. He was an extraordinary dog—great seeker, great yogi. He practiced all yogas and finally attained the ultimate.”
तो मैंने कहा कि क्या श्री भगवान यहीं रहते हैं?
I asked, “Does Shri Bhagwan live here?”
उन्होंने कहा कि मालूम होता है आप कुछ भी नहीं जानते हैं। मैं ही श्री भगवान हूं। वह बूढ़ा आदमी बोला।
He said, “It seems you know nothing. I am Shri Bhagwan.” The old man spoke.
उस बूढ़े आदमी को देख कर मुझे भी बड़ी घबड़ाहट हुई, क्योंकि कभी कल्पना नहीं की थी कि ऐसे श्री भगवान होंगे। उनके कपड़े भी फटे हुए थे। उनकी हालत बड़ी खराब थी। चश्मा उनका टूटा हुआ था, एक रस्सी बांधे हुए थे।
Seeing him, I panicked—never imagined God would look like this. His clothes were torn. He was in bad shape. His glasses were broken, tied with string.
तो मैंने कहा: मुझे विश्र्वास नहीं आता। और फिर मेरा विश्र्वास में विश्र्वास भी नहीं है। मुझे शक होता है।
I said, “I can’t believe it. And I don’t believe in belief either. I suspect.”
उन्होंने कहा: देखो, विश्र्वास फलदायी होता है। शक करोगे, भटक जाओगे। संदेह जिन्होंने किया, गए नरक में। मैं जो कहता हूं मानो।
He said, “Look, faith bears fruit. If you doubt, you will go astray. Those who doubted—went to hell. Believe what I say.”
तब मुझे भी डर हुआ और मैंने सोचा कि ठीक ही कहते हैं, भगवान कई रूपों में प्रकट होते हैं। कई दफा कछुए के रूप में प्रकट हो जाते हैं। तो हो सकता है कि इस बार उन्होंने यही बूढ़े का रूप प्रकट किया हो। किस भेष में मिल जाएं, कुछ पता भी नहीं है। तो क्यों झंझट करनी। मैंने जल्दी से झुक कर नमस्कार किया। वे बड़े प्रसन्न हुए। और उन्होंने कहा कि आओ, अंदर आ जाओ।
I got scared too, and thought, “He is right—God appears in many forms; sometimes as a tortoise.” Perhaps this time he took this old man’s form. Who knows in what disguise He appears? Why create trouble? I quickly bowed. He was very pleased: “Come inside.”
भीतर मैं गया, तो मैं बहुत हैरान हुआ। मैंने देखा कि वहां तो कुछ भी नहीं था। कोई फर्नीचर भी नहीं था, कोई सामान भी नहीं था। हम तो सुनते थे कि बड़े सिंहासन पर भगवान बैठते हैं। वहां कुछ भी नहीं था। एक फटी चटाई पर बैठे हुए थे। और क्या कर रहे थे, उसे देख कर और हैरानी हुई। हम तो सोचते थे कि शायद दुनिया को बनाने की, बदलने की, गरीबों की, इसकी, उसकी योजना करते होंगे। नये-नये प्राणी बनाते होंगे। वे एक स्लेट-पट्टी लिए, कुछ किताबें रखे हुए--सी ए टी कैट, कैट यानी बिल्ली--यह पढ़ रहे थे। आर ए टी रैट, रैट यानी चूहा। मैं बहुत हैरान हुआ कि यह कैसे भगवान हैं!
I entered and was astonished. There was nothing—no furniture, no throne. He sat on a torn mat—and what he was doing shocked me more. I had thought he might be planning to create the world anew, to help the poor. He was holding a slate and some books, reading: C-A-T, cat. R-A-T, rat.
मैंने उनसे पूछा: यह क्या कर रहे हैं आप?
“What are you doing?” I asked.
वे बोले कि मैं संस्कृत के चक्कर में पड़े-पड़े बर्बाद हो गया, अब अंग्रेजी सीख रहा हूं। वह सामने जो शैतान रहता है, अंग्रेजी उसने पहले सीख ली। और मैं इसी भूल-भुलक्कड़ में पड़ा रहा कि संस्कृत देवभाषा है, भटक गया। उसने सब जिंदगी, दुनिया जीत ली उसने। अंतर्राष्ट्रीय भाषा सीख गया। हम संस्कृत के पीछे पड़े रहे। अभी-अभी किसी ने कहा कि तुम पिछड़ते ही जा रहे हो, पिछड़ते ही जा रहे हो। अंतर्राष्ट्रीय भाषा सीखो! तो मैं अंग्रेजी सीख रहा हूं। वे जल्दी से अपनी किताब उठा कर बैठ गए और पढ़ने लगे: सी ए टी कैट, कैट यानी बिल्ली! आर ए टी रैट, रैट यानी चूहा!
He said, “I wasted myself with Sanskrit. Now I’m learning English. That devil across the way learned English first. I remained deluded that Sanskrit is the divine language—got lost. He won the world—learned the international language. I kept clinging to Sanskrit. Someone recently told me, ‘You are falling behind. Learn the international language!’ So I’m learning English.” He quickly picked up his book and read: “C-A-T, cat. R-A-T, rat.”
मुझे तो इतनी घबड़ाहट होने लगी कि यह क्या हो रहा है? ये कैसे भगवान हैं?
I was alarmed. “What is this? What sort of God are you?”
मैंने उनको पूछा: हद कर दी! इस उम्र में अंग्रेजी सीख रहे हो?
“You’re learning English at this age?” I asked.
तो उन्होंने कहा: उम्र का क्या सवाल है? उम्र का सवाल होता है तुम्हारी दुनिया में, जहां आदमी मरते हैं। यहां मुसीबत है कि कोई मरता ही नहीं। उम्र का कोई सवाल ही नहीं है यहां। तुम्हारी दुनिया में लोग चिल्लाते हैं कि हे भगवान, हमें अमर कर दो। और हम यहां अपनी छाती पर हाथ रख कर रोते हैं कि कोई मरने का उपाय मिल जाए। क्योंकि कितने-कितने दिन से बैठे हैं, बैठे हैं, कुछ रास्ता ही नहीं मिलता, कोई मरने का उपाय नहीं है।
अमरता बड़ी खतरनाक है, क्योंकि मर नहीं सकते, कभी नहीं मर सकेंगे। इससे ऐसी घबड़ाहट होती है कि यही बोझ रोज, यही बोझ, यही बोर्डम। यही सुबह से लोगों की प्रार्थनाएं, पतित-पावन चिल्ला रहे हैं दुनिया भर के लोग और हम सुन रहे हैं बैठे। कोई रघुपति राघव राजा राम कर रहा है, कोई कुछ कर रहा है। हम इसको सुन रहे हैं। हमारा दिमाग खराब हो गया!
“What has age to do with it?” he said. “Age matters in your world where people die. Here the trouble is: no one dies. There is no question of age. In your world people beg, ‘O God, make us immortal.’ Here we beat our chest, ‘Find us some way to die!’ We have been sitting forever—no exit. Immortality is dangerous—you can never die; and this burden every day, this boredom. From morning people praying ‘O savior of the fallen!’ all over the world; we have to listen—our brains are fried!
इधर पीछे तो एक आदमी आ गया था, उसने सलाह दी कि तुम अपने कान खराब करवा लो, तो हमने कान खराब करवा लिए। अब तो हमने यंत्र बनवा लिया है। जिसकी सुननी होती है, यंत्र लगा लेते हैं; नहीं सुननी होती है, यंत्र बाहर निकाल लेते हैं। तो जो बहुत अपने वाले हैं, उनकी सुन भी लेते हैं। जो नहीं हैं, उनकी नहीं भी सुनते।
“Recently someone came and advised: spoil your ears. So we did. Now we have devices—when we must listen, we switch them on; otherwise we take them off. For those very close to us, we listen; for others, we don’t.”
मुझे तो बहुत घबड़ाहट हुई। मैंने तो सोचा कि यह ढंग दुनिया में चलता है, यहां भी चलता है? वे बोले कि मैं अंग्रेजी सीख रहा हूं। जल्दी, आशाहै कि सीख लेंगे, तो शायद शैतान के मुकाबले कोई जीत भी हो जाए। देखते हैं शैतान मकान पर मकान बनाता जा रहा है। यहां जमीन उखड़ती जा रही है। मैंने उनसे पूछा कि लेकिन आपके ऋषि-मुनि कहां हैं, जो हजारों-हजारों हो गए और यहां स्वर्ग में आ चुके हैं? यह स्वर्ग है न?
I was shaken: “The way of the world runs even here?” He said, “I’m learning English. Soon, I hope, we can challenge the devil. See—his mansion grows; our ground erodes. I asked, ‘Where are your rishis and munis? Thousands upon thousands must have reached heaven.’ This is heaven, right?”
उन्होंने कहा: हां, यह स्वर्ग है।
और मैंने कहा: वह सामने?
उन्होंने कहा: वह नरक है।
“Yes,” he said. “And that—over there—is hell.”
हम तो सुने थे कि नरक में आग की लपटें जलती हैं, और वहां तो बढ़िया रास्ते बने हुए हैं, बढ़िया मकान और बगीचे लगे हुए हैं।
We had heard hell is aflame—but there were fine roads, great houses, gardens there.
भगवान ने कहा: वह सब शैतान की करतूत है। उन्होंने सब गड़बड़ कर डाला है।
“Devil’s doing,” God said. “He has overturned everything.
और यहां? हमने कहा: कहां हैं कल्पवृक्ष वगैरह?
“And here? Where is the wish-fulfilling tree?” I asked.
उन्होंने कहा: अब कहां? नदी पर उन लोगों ने बांध बांध लिया है। पानी इस तरफ आने नहीं देते नरक से। सारे वैज्ञानिक वहां इकट्ठे हो गए हैं, वे बादलों को नहीं आने देते इस तरफ। सारे राजनीतिज्ञ वहां इकट्ठे हो गए हैं, वे रोज एन्क्रोचमेंट किए चले जाते हैं, जमीन स्वर्ग की हड़पते चले जाते हैं। हमको पीछे हटना पड़ रहा है। हम अकेले रह गए हैं।
“Where now? They dammed the river; won’t let the water flow from hell. All the scientists gathered there; they keep the clouds from coming our way. All the politicians gathered there; they encroach daily—occupying heaven’s land. We have to retreat. We are alone.
ऐसे सौ-दो सौ थोड़े-बहुत लोग हैं--बुद्ध हैं, महावीर हैं, क्राइस्ट हैं, राम हैं, कृष्ण हैं--वे लोग यहां रहते हैं। अभी यह गांधी आया बूढ़ा, यह भी यहां रहता है। ऐसे दस-पांच लोग यहां हैं। लेकिन इनसे कुछ काम नहीं चलता। ये कोई भी लड़ाक नहीं हैं। इनसे कहो, तो ये कहते हैं: जो तुम्हारे एक गाल पर चांटा मारे, दूसरा उसके सामने कर दो। अब क्या करें? ये लड़ने को तैयार नहीं होते। ये कहते हैं: जो बाएं गाल पर चांटा मारे, दायां उसके सामने कर दो। और वह शैतान के सब आदमी, सारे प्राइम मिनिस्टर दुनिया के वहां हैं। सारे मिनिस्टर वहां हैं। सारे प्रेसिडेंट्स वहां हैं। सारे धर्म-पुरोहित वहां इकट्ठे हैं।
“Some hundred or two are here—Buddha, Mahavira, Christ, Rama, Krishna. That old man Gandhi just arrived; he’s here too. But they’re no use. None of them will fight. Tell them to, and they say, ‘If someone slaps you on one cheek, offer the other.’ What to do? They won’t fight. And on the devil’s side: all the world’s prime ministers, ministers, presidents—and all the priests—have gathered.”
तो मैंने कहा: और ऋषि-मुनि कहां गए, जो इतने आए थे?
“And the rishis and munis?” I asked. “Where did they go? So many came!”
उन्होंने कहा: तुम चूंकि बहुत ज्यादा निकट हो गए इतनी देर में, मैं तुम्हें अपने दिल की बात कह देता हूं। सौ ऋषि-मुनि आते हैं तो तुम यह मत सोचना कि सौ स्वर्ग में आ जाते हैं। सौ में से मुश्किल से एक आता है।
He said, “Since you’ve come so close, I’ll tell you my heart. If a hundred rishis and munis come, don’t think all hundred reach heaven. Out of a hundred, barely one arrives.”
और मैंने कहा: निन्यानबे?
“Ninety-nine?”
उन्होंने कहा: निन्यानबे लोगों को तो स्वर्ग भेजने का रास्ता बताते हैं, खुद पीछे के रास्ते से नरक चले जाते हैं। इतने होशियार हैं ऋषि-मुनि कि जनता को कहते हैं कि स्वर्ग जाओ और पीछे से सीक्रेट-पाथ बना रखे हैं उन्होंने। किताबें भी हैं सीक्रेट-पाथ की। वह पीछे के गुप्त रास्ते बना रखे हैं। उनसे खुद नरक चले जाते हैं। एकाध कोई भूल-चूक में उनके चक्कर में फंस कर स्वर्ग आ भी जाता है, तो दो-तीन दिन में घबड़ा जाता है और एकदम दरवाजे पर धरना दे देता है। कहता है,हम उपवास करेंगे, अनशन करेंगे, हड़ताल कर देंगे, हमको नरक भेजो।
“Ninety-nine show the public the path to heaven—but take the back route to hell. They are so clever! They tell the masses to go to heaven; they’ve made secret paths for themselves—their books on ‘secret paths’—and they themselves go to hell. If by mistake one or two get caught and drift into heaven, they panic in two or three days, stage a sit-in at the gate—‘We will fast, we will strike. Send us to hell!’”
तो मैं बहुत हैरान हुआ। मैंने कहा: हम तो जमीन पर से स्वर्ग आने की कोशिश करते हैं। यहां आए हुए, पहुंच गए लोग नरक जाना चाहते हैं?
I was astonished. “We on earth try to reach heaven; those who have reached want hell?”
बोले: हां।
कारण?
तो उन्होंने कहा: वे ऋषि-मुनि कहते हैं कि बिना भाषण किए रात हमें नींद नहीं आती है। यहां किसको भाषण करें? यहां स्वर्ग में कोई सुनने को राजी ही नहीं; क्योंकि जितने हैं वे सब खुद ही भाषण देने वाले हैं। और वे ऋषि-मुनि कहते हैं कि बिना अनुयायियों के हमारे मन को राहत नहीं मिलती है। हमें अनुयायियों से, फॉलोअर्स से बहुत प्रेम है। और फॉलोअर्स सब नरक में हैं। तो वे कहते हैं, हम वहीं जाएंगे।
“Yes,” he said. “Reason? They say: without delivering a speech, we can’t sleep at night. Whom to address here? In heaven no one agrees to listen; everyone here is a speaker. And they say: without followers our hearts find no relief—we love followers. All the followers are in hell, so we will go there.
वे कहते हैं कि यहां सुबह अखबार भी नहीं छपता। स्वर्ग में कोई अखबार नहीं छपता है--भगवान ने बताया। और नरक में तो अखबार ही अखबार छपते हैं। तो वे ऋषि-मुनि कहते हैं कि बिना अखबार में सुबह नाम पढ़े दिन भर हमें बड़ी बेचैनी रहती है, गर्मी लगती है। तो वहीं जाएंगे। तो दो दिन, चार दिन रहते हैं मुश्किल से, फिर नरक चले जाते हैं। सौ-दो सौ आदमी यहां टिके हैं हजारों साल से। कोई रस नहीं है।
“They say: there is no morning newspaper here. In hell, it’s all newspapers. Without reading our names in the morning, we feel restless all day. So they go there. They endure two or four days here then leave. A hundred or two hundred have stayed here for thousands of years—no zest in it.”
भगवान ने कहा: कई दफा तो मेरा मन भी होता है कि नरक ही चला जाऊं। यहां कोई रस नहीं है। एकदम बोर्डम है। किसी से बात करो, तो वह कहता है, सब असार है। सब ज्ञानी यहां हैं। वे कहते हैं कि सब असार है, सब माया है। किसी बात में कोई रस नहीं लेते। कोई संगीत नहीं, कोई नृत्य नहीं।
God said, “Many times I feel like moving to hell myself. No flavor here. Utter boredom. You speak to anyone, he says, ‘All is vain, all is Maya.’ No music, no dance.”
तो मैंने कहा: यह तो बड़ी घबड़ाहट की बात है। मुझे तो बहुत दया आने लगी है। मैंने तो सोचा था कि आपसे कुछ दया पाऊंगा और मुझे तो आप पर दया आने लगी है। यह तो बड़े दुख की स्थिति में आप फंसे हैं। आपका छुटकारा कैसे किया जाए?
“This is troubling.” I felt pity. “I came to receive compassion from you; I find myself feeling compassion for you. How to free you?”
उन्होंने कहा: इधर एक तरकीब निकाल ली है। एक वृद्धजन आए थे, उनको मैंने कहा, तो उन्होंने कहा कि तुम एक तरकीब करो। पुराना ताला निकाल कर अलग करो। बीच में दीवाल है नरक के और भगवान के स्वर्ग के और बीच में दरवाजा है, ताला है। उन्होंने कहा: यह ताला अलग करो। नये ढंग का ताला लगाओ, जिसमें की-होल होता है, जिसमें छेद होता है चाबी का। चाबी को निकाल कर की-होल में से नरक का मजा देखते रहा करो।
He said, “Recently we found a trick. An elder suggested: remove the old lock from the door in the wall between heaven and hell. Fit a modern lock with a key-hole. Take the key out and peep through the key-hole to enjoy hell.
वह बूढ़े ने कहा कि इसी तरह तो हम दुनिया में दिन गुजारते हैं। पड़ोसी के की-होल में से देखते रहते हैं कि क्या-क्या हो रहा है। दिन गुजर जाते हैं बड़े सुख से। रातें गुजर जाती हैं बड़े सुख से। पड़ोसी की लीला देखते रहते हैं कि क्या-क्या हो रहा है: प्रेम हो रहा है कि लड़ाई हो रही है, कि पत्नी पति को मार रही है कि क्या हो रहा है, क्या नहीं हो रहा है। उसे देखने से बड़ा रस आता है। तो उस बूढ़े ने तरकीब बताई।
हमने एक नया ताला लगा लिया है। इसी की-होल में से दिन गुजार देते हैं। या तो आर ए टी रैट, चूहा; सी ए टी कैट, बिल्ली, यह पढ़ते हैं, इस की-होल में से नरक का मजा देखते हैं।
“‘This is how we pass our days on earth—peeping through the neighbor’s key-hole,’ he said. ‘Watching the neighbor’s play—love or fighting, the wife beating the husband—great fun!’ So we got a new lock. We pass the days either reading C-A-T, cat—R-A-T, rat—or peeping through the key-hole, enjoying hell.”
मेरा भी मन हुआ कि उस की-होल में से देखूं नरक का मजा। कौन नहीं देखना चाहेगा? अगर आपमें से भी कोई होता तो उसका मन होता कि छोड़ो इन श्री भगवान को। जरा नरक का मजा देखें, क्या हो रहा है वहां!
मैंने भी उस की-होल में से... तो उन्होंने कहा: यह जो दरवाजा है, यह वह कल्पवृक्ष जो सूख गया, जिसके नीचे बैठ कर सब इच्छाएं पूरी हो जाती थीं, उसी को काट कर बना लिया है। इस दरवाजे में एक खूबी है: जिसका भी स्मरण करोगे, इस की-होल में से वही दिखाई पड़ने लगेगा। तो मैंने कहा कि हे ऋषि-मुनि! जो तुम नरक में निवास कर रहे हो, तुमको देखना चाहता हूं।
I too felt like peeping. Who wouldn’t? You would also forget “Shri Bhagwan” and look. He said, “This door is made from the dried wish-fulfilling tree. It has a special quality: whatever you remember will appear through the key-hole. I said, ‘O rishis and munis living in hell, I want to see you.’”
‘एकदम सामने की-होल के एक दृश्य आ गया। कोई दस हजार से ज्यादा ऋषि-मुनि रहे होंगे। बड़ी भारी सभा हो रही है। पर उस सभा में बड़ी गजब की बातें दिखाई पड़ीं। उसमें एक बड़ी गजब की बात यह दिखाई पड़ी कि वह सभा बड़ी डेमोक्रेटिक थी। ऐसा नहीं था कि जैसे हम यहां--मैं एक बोल रहा हूं और आप सब सुन रहे हैं। आप सबके साथ अन्याय कर रहा हूं और अकेला बोल रहा हूं। उस डेमोक्रेटिक सभा में दस हजार आदमी इकट्ठे बोल रहे थे। क्योंकि उनका कहना है कि किसी मनुष्य को यह अधिकार नहीं है कि किसी के ऊपर अनाचार करे। तो वहां दस हजार माइक लगे हुए थे और दस हजार आदमी बोल रहे थे। वहां ऐसा तूफान मचा हुआ था कि कुछ समझ में नहीं आता था।’
Immediately a scene appeared. Ten thousand rishis and munis at least, in a great assembly. But what a sight: utterly democratic! Not like here—where I speak and you all listen, I alone commit injustice. In that democratic assembly ten thousand were speaking simultaneously. Their principle: no man has the right to oppress another—so ten thousand mics, ten thousand speakers. Such a storm you couldn’t understand a thing.
मैंने श्री भगवान से कहा: ये नरक के लोग तो हमसे बहुत आगे निकल गए हैं। जमीन पर ऐसा होता है कि एक आदमी बोलता है, बाकी लोग भी बोलते हैं, लेकिन मन ही मन में बोलते हैं। ऐसा नहीं करते। एक आदमी बोलता है, बाकी लोग अपने मन-मन में बोलते रहते हैं। ऐसा नहीं होता कि सभी लोग... ये तो बहुत ही विकसित हो गए। यह तो ह्यूमन इक्वॉलिटी, यह तो मनुष्य-जाति समानता का सिद्धांत इन्होंने पूरा कर दिया। ये कोई किसी की सुन नहीं रहे। किसको फुरसत है!
जमीन पर भी ऐसा होता है। कोई किसी की नहीं सुनता। लेकिन फिर भी ढंग तो हम दिखलाते हैं कि सुन रहे हैं। इस ढंग से बैठे रहते हैं कि मालूम होता है सुन रहे हैं। वैसे अपनी बातें भीतर-भीतर कहते रहते हैं। लेकिन यह क्या बात हुई?
I said to God, “These hell-dwellers are far ahead. On earth one speaks and others also speak—but inside themselves. They don’t all speak out loud. These have perfected human equality—no one listens to anyone. Who has the time!” On earth too, no one listens—but we keep up the appearance. Here all appearance is gone.
भगवान ने कहा: ये नरक के लोग बड़े प्रोगे्रसिव हैं, बड़े प्रगतिशील हैं। इनका तो मुकाबला ही नहीं। तुम्हारी पृथ्वी क्या, स्वर्ग को इन्होंने बर्बाद कर दिया।
God said, “Hell’s people are very progressive. They’ve even ruined heaven.”
‘और दृश्य बदलते गए। ऋषि नाच रहे हैं नदियों के किनारे, बड़े आधुनिक ढंग के नाच।’
Scenes changed. “Rishis dancing on the riverbanks—very modern dances.”
बहुत घबड़ाहट देख कर होने लगी। पूछा, तो उन्होंने कहा: इसमें कोई कसूर नहीं है। इन सब ऋषियों का कहना है कि हमने खूब त्याग-तपश्र्चर्या की, अब हम उसका फल चाहते हैं। हमने बहुत कष्ट भोगे, बहुत उपवास किए, शरीर को सुखाया, अब हम फल चाहते हैं। हमें सुख चाहिए। अच्छे मकान चाहिए, एअरकंडीशन चाहिए। और नरक पूरा एअरकंडीशन कर डाला है उन लोगों ने। और नाच चाहिए और शराब चाहिए। और शराब के झरने बहा रहे हैं और बगीचे बसा रहे हैं।
I grew anxious. I asked, and He said, “No one is to blame. They say, ‘We practiced renunciation and austerity; now we want the fruit. We suffered much, we fasted; now we want joy—good houses, air-conditioning.’ Hell is fully air-conditioned. ‘We want dancing and liquor.’ They have made rivers of wine and planted gardens.”
मैंने कहा: यह तो बिलकुल स्वाभाविक है। ऐसा ही तो हमारे मुल्क में हुआ। आजादी के पहले कुछ लोगों ने--थोड़ा सा जेल गए, तपश्र्चर्या की। पीछे वे कहने लगे: हमको गद्दी चाहिए, हमको दिल्ली चाहिए; क्योंकि हमने किया त्याग। हम भोग करेंगे। ऐसा तो जमीन पर भी हुआ। वही यहां हो रहा है। यह तो सब जगह होगा। जो त्याग करेगा, वह भोग करने के लिए तो त्याग करेगा। वह कहता है, हम छोड़ते हैं तो हम पाने के लिए छोड़ते हैं।यहां छोड़ोगे, तो कहते हैं, वहां स्वर्ग में मिलेगा। स्वर्ग में नहीं मिला, तो वे लोग नरक में ले रहे हैं। बहुत घबड़ाहट, बहुत बेचैनी मुझे मालूम हुई। श्री भगवान से मैंने कहा: आपकी हालत तो बड़ी खराब है। और छोड़िए, इस उम्र में इसको मत सीखिए, यह अंग्रेजी भाषा कोई अब आपके पल्ले नहीं पड़ेगी।
I said, “This is natural. On our earth too: before independence some did a little austerity—spent a bit of time in jail—then demanded the throne, Delhi—‘We renounced, now we will enjoy.’ He who renounces does so to enjoy. ‘We leave here to gain there.’ In heaven they didn’t get it; they are taking it in hell.”
I felt restless. “Your condition is bad,” I told God. “Forget it—at this age you won’t grasp English.”
He said, “How can I stop? I’ve hired a tutor. He scolds a lot—makes me stand and sit, old-fashioned tutor—cane and curses, much anger.”
वे बोले कि अब कैसे करूं, एक ट्यूटर लगा छोड़ा है! वह आता है, सिखाता है। बहुत डांट-डपट बताता है, बहुत परेशान करता है। छोटी-छोटी बात पर कहता है, खड़े होओ, बैठो। पुराने ढंग का ट्यूटर है। बेंत बताता है, गाली बकता है। बड़ा गुस्सा जाहिर करता है।
मैंने कहा: आपको पता नहीं है। होमवर्क न हो पाए तो कॉपी में पांच रुपये का नोट छिपा कर बता दिया करें। उसी वक्त ट्यूटर भी आ गए। वे बूढ़े सज्जन थे। हिंदुस्तान के किसी हाई स्कूल में प्रधान अध्यापक रहे थे। वे आए और उन्होंने आते से ही डांटना शुरू किया कि होमवर्क किया कि नहीं?
I said, “Don’t you know? If the homework isn’t done, slip a five-rupee note into the notebook.” Right then the tutor arrived—an elderly gentleman, formerly a headmaster at an Indian high school. He began scolding the moment he entered: “Did you do your homework?”
श्री भगवान थर-थर कांपने लगे। उन्हें विषाद-योग हो गया। बहुत घबड़ाहट हुई। उन्होंने कॉपी निकाली, डरते-डरते पांच का नोट रखा और कॉपी दी।
God began trembling. He was overcome with the Yoga of despondency. He took out his notebook, slipped in a five-rupee note, and handed it over.
ट्यूटर ने देखा और कहा कि शाबाश! आज तूने होमवर्क किया। और अब तू बिलकुल बेफिकर रह। अगर ऐसा ही होमवर्क रोज किया, परीक्षा भी देने की अब कोई जरूरत नहीं पड़ेगी। और अगर सदा ही इसी तरह का अनुशासन, इसी तरह का डिसिप्लिन माना और इसी तरह रोज-रोज प्रगति की--पांच से दस, दस से पंद्रह, पंद्रह से बीस--तू पक्का मान, तेरा मैरिट में स्थान निश्र्चित है। ...ट्यूटर ने कहा कि मैं जरा सब्जी ले आऊं। तू अपना आगे काम कर। मैं थोड़ी देर में फिर आता हूं, फिर होमवर्क देखूंगा।
The tutor looked and said, “Excellent! Today you did your homework. Now rest easy. If you continue to do homework like this daily, even the exam won’t be necessary. If you maintain such discipline and progress day by day—five to ten, ten to fifteen—you can be sure: a place on the merit list is guaranteed.” He added, “I’ll just get some vegetables. Keep working; I’ll check again.”
ट्यूटर तो चला गया। भगवान ने कहा कि धन्य हैं, आपने अच्छी तरकीब बताई। यह नया टेक्नीक है शिक्षा का? हमको पता भी नहीं। हम वही पुराने ढंग से आर ए टी रैट, आर ए टी रैट रटे जा रहे हैं। अब तो हम जरूर ही, न सही कुछ, हो गए हैं डी़ डी़ शैतान, तो हम भी मैट्रिक तो पास हो ही जाएंगे। अब तो आशा बंधती है।
The tutor left. God said, “Blessed you are! What a technique! We never knew this new method of education. We were stuck at R-A-T, rat. Now surely—even if not a D.D. like the devil—I’ll pass matric. Hope has arisen.”
मैंने उनसे पूछा: आपकी मातृभाषा क्या है? यह कुछ लोग कहते हैं संस्कृत है; कोई कहता है अरबी है; कोई कहता है हिब्रू है। आपकी मदर-टंग क्या है?
I asked, “What is your mother tongue? Some say Sanskrit; some Arabic; some Hebrew. What is your mother-tongue?”
भगवान ने कहा: बड़ी मुश्किल की बात है। सारी दुनिया में लोग मुझसे कहते हैं, हे अनाथों के नाथ! और हमारी हालत यह है कि हम सुप्रीम ऑर्फन, हमारे मां-बाप हैं ही नहीं! और दुनिया हमसे कहती
है, हे अनाथों के नाथ! और हमसे ज्यादा अनाथ कोई नहीं है, क्योंकि हमारा कोई मां-बाप ही नहीं है! जो जमीन पर अनाथ हैं, उनके मां-बाप तो रहे होंगे। मर गए होंगे। हमारे हैं ही नहीं, कभी थे ही नहीं। हम तो परम अनाथ हैं, सुप्रीम ऑर्फन। तो हमारी कौन सी मातृभाषा है!
God said, “What a difficulty! People everywhere call me ‘Lord of the orphaned,’ but our condition is that we are the supreme orphan—no parents at all! The world calls us ‘protector of the parentless’—and no one is more parentless than we. Those called orphans on earth at least had parents—who died. We never had any. The supreme orphan! So how should we have a mother tongue?”
मुझे बड़ी मुश्किल हुई। हम तो यही सुनते थे कि उनकी कोई खास मातृभाषा है।
I was perplexed. I had always heard He had some special mother tongue.
उन्होंने कहा: मातृभाषा ही नहीं है, क्योंकि हमारी कोई मां ही नहीं है!
He said, “No mother tongue—because we have no mother!”
मैंने उनसे पूछा कि यह बड़ी अजीब बात है, सारी दुनिया में भाषाएं मातृभाषाएं क्यों कही जाती हैं? पितृभाषाएं क्यों नहीं कही जातीं? फादर-टंग क्यों नहीं कहते? मदर-टंग क्यों कहते हैं?
I asked, “Then why in the whole world are languages called ‘mother tongues’? Why not ‘father tongues’?”
वे बेचारे बड़े दिक्कत में पड़ गए। सिर खुजलाने लगे। कहने लगे, यह तो मेरे कोर्स में कहीं लिखा भी नहीं है। और इस शिक्षक ने पढ़ाया भी नहीं है। परीक्षा में आएगा भी नहीं। आप कहां-कहां के प्रश्र्न पूछते हैं?
He was in a fix. He scratched his head: “It’s not in my course. The teacher didn’t teach it. It won’t come in the exam. Why do you ask such questions?”
तो मैंने उनसे कहा--कि फिर मुझसे पूछ लीजिए।
“Then ask me,” I said.
उन्होंने कहा: आप बता दें तो बड़ी कृपा हो। मैं नोट कर लूं। उन्होंने अपनी कॉपी निकाल ली और नोट करने लगे।
“Please tell me,” he said. “I’ll note it down.” He took out his notebook.
मैंने उनसे कहा कि जहां तक मैं समझता हूं इसका एक ही कारण हो सकता है। बच्चों की भाषा मातृभाषा इसीलिए कहलाती है कि बच्चे कभी पिता को मां के सामने बोलते देख ही नहीं पाते हैं, मां ही हमेशा बोलती है। पिता सुबह उठ भी नहीं पाता कि मां बोलना शुरू कर देती है। और न मालूम क्या-क्या बोलना शुरू कर देती है। पिता बेचारा डर के मारे अखबार पढ़ता रहता है और मां बोलती ही चली जाती है। पिता किसी तरह नाश्ता करता है और मां बोलती चली जाती है। पिता दफ्तर से लौटता है, खाना खाता है और मां बोलती चली जाती है। यह क्रम रात पिता सोकर घुर्राने लगता है और मां बोलती चली जाती है। इसलिए बच्चे इसको कहते हैं मदर-टंग। यह मातृभाषा है। इसलिए दुनिया में कहीं इसे पितृभाषा नहीं कहा जाता।
“As I understand,” I said, “there is only one reason. Children never see fathers speaking before the mother; the mother is always speaking. Before the father can get up in the morning, the mother starts talking—and goes on and on. The poor father, frightened, hides behind the newspaper; the mother keeps talking. He somehow eats breakfast; the mother keeps talking. He returns from office; the mother keeps talking. At night the father begins to snore—and the mother keeps talking. So children call it the ‘mother tongue.’ Nowhere is it called the ‘father tongue.’”
श्री भगवान ने जल्दी से उसे नोट कर लिया। वे बड़े उत्सुक विद्यार्थी मालूम पड़े।
God quickly noted it down—an eager student.
मैंने उनसे कहा कि अब मैं जाऊं। मैं तो आया था कुछ आपसे पाने को। यहां तो हालत उलटी हुई जा रही है, आप मुझी से पूछने लगे और मेरी बातों को लिखने लगे। हम तो सोचते थे कि ज्ञान मिलेगा, यहां उलटा ज्ञान देना पड़ रहा है। मैं जाता हूं।
I said, “Now I should go. I came to receive from you; here it’s the reverse—you are asking me and writing my answers. I thought I would receive knowledge; instead, I’m having to give it. I’m going.”
मैं बाहर निकलने लगा, तो वे भागे हुए बाहर आए और उन्होंने कहा कि अपना पता-ठिकाना तो देते जाओ, कभी जरूरत पड़े। एक ऐसी तरकीब बता दी परीक्षा पास होने की! कोई और मौका आ जाए तो पूछने आ जाऊंगा।
As I stepped out, he hurried after me: “At least give me your address—in case I need you again. You’ve given such a trick for passing exams! If another chance comes, I’ll ask.”
मैंने कहा: पता मैं बताए देता हूं, लेकिन पहले से अपाइंटमेंट अगर नहीं लिया तो मिलना बहुत मुश्किल है। तो मैंने उनको पता लिखा दिया: पांच सौ पांच, कालबा देवी रोड, जीवन जागृति केंद्र। फोन नंबर लिखा दिया: 22331 और कहा, इसको रख लो। लेकिन पहले से अपाइंटमेंट ले लेना, क्योंकि जीवन जागृति केंद्र के लोग बड़े मजबूत हैं। तुम लाख सिर पटको, बहुत मुश्किल से भीतर घुसने देंगे और मुझसे मिलने देंगे। लेकिन तुम भी हठयोग पकड़ कर बैठ ही जाना और कहना कि मैं जाऊंगा ही नहीं बिना मिले। तो शायद किसी को दया आ जाए और तुमको भीतर ले आए और दो-चार-पांच मिनट मिलने का वक्त मिल जाए।
I said, “I’ll give the address, but without prior appointment it’s hard to meet.” I wrote: “505, Kalbadevi Road, Jeevan Jagruti Kendra.” Phone: 22331. “Keep this. But get an appointment first—the people at Jeevan Jagruti Kendra are tough. Even if you bang your head, it’s hard to get in and meet me. But sit in hatha-yoga at the door—‘I won’t leave without meeting’—maybe someone will take pity and bring you in for two or five minutes.”
फिर मैंने कहा: अब मैं जाऊं? तुम्हारी घड़ी में कितने बजे हैं?
“May I go now? What time is it on your watch?”
उन्होंने कहा: घड़ी मेरी बहुत दिन से बंद है। यह जो गांधी बुड्ढा आया था, उसी ने मुझको यह घड़ी भेंट कर दी थी। तो मैंने इसको लटका लिया। न इसमें कांटा है, न इसमें डायल है, न कुछ है, न कुछ है। लेकिन यहां कोई जरूरत भी नहीं पड़ती कि देखें कि कितना बजा है।
“My watch has been stopped for years,” he said. “That old man Gandhi gave it to me; I hung it up. No hands, no dial. But here we never need to see what time it is.”
तो मैंने कहा: अब मुझे जाने दें, मुझे ठीक साढ़े छह बजे क्रॉस मैदान में पहुंचना है। वहां कुछ लोग मनोरंजन के लिए इकट्ठे हुए होंगे। उनको देर हो जाएगी तो बहुत दिक्कत होगी।
“Let me go then; I must reach Cross Maidan at six-thirty. People will be gathered for entertainment; if I’m late, it will be trouble.”
इसी घबड़ाहट में मेरी नींद खुल गई। जाग कर बहुत सोचने लगा कि यह कैसा सपना है! कैसा! यह कैसा सपना है? अब लेकिन सपने से कोई झगड़ा भी नहीं कर सकता कि कैसा है। सपना जैसा है, है।
In that agitation I woke up. Awake, I pondered, “What kind of dream is this?” But one can’t quarrel with a dream. It is as it is.
ये कैसे श्री भगवान हैं? यह कैसा शैतान है? लेकिन हालत ऐसी हो गई है। शैतान के मकान बड़े होते चले गए, भगवान का मकान छोटा होता चला गया। शैतान ने लोगों की अंतर्राष्ट्रीय भाषा समझ ली, आदमी की कमजोरी समझ ली। इंटरनेशनल लैंग्वेज और कोई भी नहीं है, आदमी की कमजोरी है। अंग्रेज भी उसी बात में कमजोर है, जिसमें हिंदू। जर्मन भी उसी बात में कमजोर है, जिसमें अफ्रीकन। कमजोरियां, ह्यूमन वीकनेसेस एक ही हैं। शैतान ने आदमी की कमजोरी की भाषा समझ ली। अंतर्राष्ट्रीय भाषा समझ ली। वह अंग्रेजी, वह अंतर्राष्ट्रीय भाषा से सारे मनुष्यों को देख रहा है।
“What kind of God? What kind of devil?” But the condition has become like that. The devil’s houses grow; God’s house shrinks. The devil learned the international language—understood human weakness. The true international language is not English; it is human weakness. The Englishman is weak in the same way as a Hindu; the German as an African. Human weaknesses are one. The devil learned that language—he sees all humanity through it.
भगवान अभी तक अंतर्राष्ट्रीय भाषा नहीं समझ पाया। और आदमी, जो भगवान को प्रेम करते हैं, उन्होंने लोकल लैंग्वेजस बना ली हैं कि हम हिंदू हैं, हम मुसलमान हैं, हम ईसाई हैं। उन्होंने खंड-खंड बना लिए। क्या आपको पता है कि शैतान के शिष्यों के कितने संप्रदाय हैं? बिलकुल भी नहीं। एक भी नहीं!...
God has not yet understood the international language. And the people who “love God” have created local languages: “We are Hindus, Muslims, Christians”—creating fragments. Do you know how many sects the devil’s disciples have? None. Not a single one.
स्वर्ग उजड़ता जा रहा है। नरक बसता जा रहा है। भगवान ने सोचा कि कि मैं नरक में जाकर रहने लगूं तो शायद कुछ राहत मिल जाए।
Heaven is desolating. Hell is flourishing. God has thought, “If I move to hell, perhaps I’ll get some relief.”
एक आदमी मरा। उसकी पत्नी ने एक प्रेतात्मविद से कहा कि क्या तुम मेरे पति की आत्मा को बुला सकते हो? उसने उसके पति की आत्मा को बुलाया। उसकी पत्नी ने उस आत्मा से पूछा कि तुम कहां हो? क्या तुम सुख में हो? आनंद में हो?
A man died. His wife asked a spirit-medium, “Can you call my husband’s soul?” He called it. She asked, “Where are you? Are you in happiness?”
उसके पति ने कहा कि मैं परम आनंद में हूं। हे देवी! मैं बहुत परम आनंद में हूं।
He said, “I am in supreme bliss.”
उसकी पत्नी ने कहा: क्या उससे भी ज्यादा आनंद में हो जितने मेरे साथ थे?
“More bliss than you had with me?”
उसने कहा कि अब तो भय का कोई कारण नहीं है। तुम मुझसे काफी दूर हो। मैं सच्ची बात कह दूं। तुम्हारे साथ था, उससे भी बहुत ज्यादा आनंद में हूं।
“Now there is nothing to fear—you are far. I will tell the truth. Even more than with you.”
उसकी पत्नी ने कहा: इसका मतलब स्पष्ट है कि तुम स्वर्ग में हो।
“So you are in heaven!” she said.
उसके पति ने कहा कि नहीं देवी! मैं नरक में हूं।
“No,” he said, “I am in hell.”
बहुत घबड़ाई। उसने कहा कि नरक में होकर तुम यहां से आनंद में?
She was shocked. “In hell—and you are happy?”
उसके पति ने कहा कि जमीन नरक से भी ज्यादा बदतर हो गई है। अब तो नरक में भी अच्छा लगता है जमीन से।
“Earth has become worse than hell,” he said. “Now even hell feels good compared to earth.”
तो अगर भगवान भी यह सोचने लगा हो कि नरक में बस जाएं, तो कोई आश्र्चर्य नहीं है। क्योंकि स्वर्ग बिलकुल उजाड़ हो गया है। वहां अब कोई नहीं जाता। वहां के दरवाजों पर मिट्टी जमी है। धीरे-धीरे वे दरवाजे टूट जाएंगे दो-चार वर्षाओं में। दो-चार वर्षाएं और आएंगी, मनुष्य-जाति पर वह मकान गिर जाएगा। दो-चार और तूफान आएंगे, वे बल्लियां उखड़ जाएंगी। कुत्ता तो मर गया है भगवान का, जो उनका रखवाला था। कौन जाने भगवान भी मर गए हों, या किसी दिन मर जाएं!
So if even God thinks of moving to hell, don’t be surprised. Heaven is deserted. No one goes there. Dust gathers on its gates. In a few monsoons the doors will rot. A few more storms—the beams will be uprooted. God’s dog has died—the guard. Who knows if God himself has died, or will die some day!
मैंने आपको पूर्व सूचना दे दी है कि भगवान मर चुके हैं। ये भगवान जो हमने अब तक पुराणों की कथाओं के आधार पर गढ़े थे, जो हमने कल्पना के लोक में निर्मित किए थे, वे जा चुके।
I have forewarned you: the old God is dead. The God we fashioned out of myth and imagination—he is gone.
क्या किसी दूसरे भगवान को जन्म देने की इच्छा है?
निश्र्चित ही! वह भगवान किसी रूप का भगवान नहीं होगा--उसकी कोई शक्ल नहीं होगी, उसके हाथ-पैर नहीं होंगे, उसका नाम नहीं होगा, उसके मंदिर नहीं होंगे, उसकी मस्जिदें नहीं होंगी। उस भगवान का एक व्यापक विस्तार होगा--प्रेम का, आनंद का, शांति का, प्रकाश का, ज्योति का।
Do we wish to give birth to another kind of God? Certainly—but he will not be a person with a form. No face, no hands and feet, no name, no temples, no mosques. That God will be a vast presence: of love, bliss, peace, light.
भगवान से अर्थ किसी व्यक्ति से नहीं है। इसलिए यह न पूछें कि उसकी शक्ल कैसी है और वह कहां रहता है? भगवान से अर्थ है एक अनुभूति का। भगवान से अर्थ है एक अनुभूति का! कोई नहीं पूछता है कि प्रेम कैसा है और कहां रहता है? फिर क्यों पूछते हैं कि परमात्मा कैसा है और कहां रहता है?
“God” does not mean a person. So do not ask what He looks like or where He lives. God means an experience. No one asks, “What does love look like, and where does it live?” Then why ask, “What does the divine look like, and where does it live?”
प्रेम है एक अनुभूति। प्रेम की ही पराकाष्ठा परमात्मा की अनुभूति है। एक व्यक्ति से मैं प्रेम करूं, यह प्रेम कहलाता है; और अगर समस्त के प्रति मेरी वही भाव-दशा हो जाए, तो यह परमात्मा कहलाती है। परमात्मा प्रेम का परम विकास है।
Love is an experience. The pinnacle of love is the experience of the divine. When I love one person, we call it love; when the same mood overflows toward all, that is God. God is love’s ultimate flowering.
ये बच्चों जैसी एंथ्रोपोमॉर्फिक बातें कि एक ईश्र्वर बैठा हुआ है ऊपर और दुनिया बना रहा है और दुनिया चला रहा है। ये बच्चों जैसी बातें छोड़ें, ये बातें गईं। ये बातें छोड़ें कि भगवान ने एक दिन तय किया और दुनिया बना दी और कहा कि जाओ बन गई दुनिया और चलो। ये बच्चों जैसी बातें छोड़ें। भगवान ने ऐसी किसी दिन दुनिया नहीं बना दी है।
Give up these childish anthropomorphic notions—that some God sits above, making and running the world. These are children’s stories. God never “decided on a day” and made the world.
और भगवान और उसकी सृष्टि दो अलग बातें नहीं हैं। क्रिएटर और क्रिएशन दो अलग बातें नहीं हैं।
क्रिएटिविटी, सर्जनात्मक ऊर्जा जब अप्रकट होती है, तो उसे हम परमात्मा कहते हैं और जब प्रकट होती है, तो हम उसे सृष्टि कहते हैं।
Nor are “Creator” and “creation” two separate things. Creative energy—when unmanifest—we call “God;” when manifest—we call “creation.”
जब हृदय में कोई गीत उठता है, तो वह परमात्मा है और जब वह वाणी से प्रकट हो जाता है, तो वह सृष्टि है।
When a song arises in the heart, that is God; when it expresses through the voice, that is creation.
यह समस्त सृष्टि, यह समस्त सत्ता, यह पूरा एक्झिस्टेंस किसी बहुत अंतर-निनाद को अपने भीतर लिए है--कोई गीत, कोई संगीत, कोई आनंद--वह फूटना चाह रहा है, वह प्रकट हो रहा है। वही प्रकटीकरण यह संसार है। संसार और परमात्मा दो विरोधी बातें नहीं हैं। परमात्मा का ही प्रकाशन संसार है।
This entire existence carries within it a deep inner hum—a song, a music, a bliss—wanting to burst forth. That bursting is the world. World and God are not opposites; the world is God’s own expression.
और जो लोग प्रेम को अनुभव करेंगे, वे सब तरफ उस परमात्मा की छवि को--छवि से भूल में न पड़ जाएं, नहीं तो वही कृष्ण कन्हैया बांसुरी बजाते हुए देखने लगें, या धनुर्धारी राम देखने लगें--वे परमात्मा के स्पर्श को सब तरफ अनुभव करेंगे। सब तरफ जो है, वही है। लेकिन उसे जानने के लिए, उसे पाने के लिए खुद के भीतर ना-कुछ हो जाना जरूरी है। शून्य हो जाना जरूरी है। मैंने कल उसकी बात आपसे कही है।
Those who experience love will sense the divine’s touch everywhere—do not trip over the word “image” lest you begin to see a flute-playing Krishna or a bow-bearing Rama. They will experience the touch of the divine everywhere. What is, is that. But to know it, you must become “nothing” within—become empty. Yesterday I spoke of that.
कैसे शून्य हो सकते हैं?
How to be empty?
ज्ञान को छोड़ दें और प्रेम को विकसित होने दें। जहां ज्ञान का तट छूटता है और प्रेम के फूल खिलने शुरू हो जाते हैं, वहीं वह संगीत पैदा होता है जो समस्त के भीतर छिपा है। और खुद के प्राणों को उस समस्त से जोड़ लेता है, वह अनुभव ही परमात्मा है।
Let go of knowledge and allow love to bloom. Where the shore of knowledge is left behind and the flowers of love begin to open, there the music hidden in the whole arises; it links your life-breath with the total. That experience is God.
ये थोड़ी सी बातें इन चार दिनों में मैंने आपसे कही हैं। इस आशा में नहीं कि मेरी बातों को आप मान लेना। मान लेने का मैं दुश्मन हूं। मेरी बातों को मानना मत। मैं कोई उपदेशक नहीं हूं, न मैं कोई गुरु हूं। और न मेरी कोई यह मंशा है कि मेरी बात कोई माने।
These few things I have said in these four days—not with the hope you will believe me. I am an enemy of belief. Do not believe me. I am not a preacher, nor a guru. I have no desire that anyone “believe” what I say.
फिर मेरी मंशा क्या है?
Then what is my intent?
मेरी मंशा यह है कि मैंने अपने हृदय की बातें आपसे कहीं, इन पर विचार करना। मानना मत। मानने की जल्दी मत करना, न मानने की जल्दी भी मत करना। क्योंकि जो मानने या न मानने की जल्दी करता है, वह सोच-विचार नहीं कर पाता।
Only this: I have shared the feelings of my heart. Reflect on them. Do not believe. Do not be in haste either to accept or reject. The one in a hurry to believe or disbelieve cannot inquire.
तो मैंने जो कहा है उस पर सोच-विचार करना। और सोच-विचार भी उस सीमा तक करना जब तक कि उस बात के संबंध में जरा सा भी संदेह शेष न रह जाए। जरा सा भी संदेह शेष रहे, तो और सोचना, और सोचना। सत्य के संबंध में बहुत जल्दी नहीं--बहुत धैर्य, बहुत शांति, बहुत पेशेंस। सोचना, सोचना, संदेह करना, संदेह करना... और संदेह करते-करते, सोचते-विचारते किसी क्षण अगर कोई चीज दिखाई पड़ेगी कि सत्य है, तो फिर वह मेरा कहा हुआ सत्य नहीं होगा, किसी और का कहा हुआ नहीं, वह आपका सत्य हो जाएगा। और स्मरण रहे, खुद का सत्य ही केवल मुक्त करता है। किसी और का सत्य मुक्त नहीं करता है।
So reflect on what I have said—until not even a trace of doubt remains. If any doubt remains, think more, doubt more. About truth there must be no haste—only patience, silence, forbearance. Keep inquiring, keep doubting—and if at some moment something shines as true, then it will no longer be “my truth” or someone else’s; it will be yours. And remember: only one’s own truth liberates. Another’s truth never does.
तो अंत में एक निवेदन कर दूं, जिसका खतरा रोज है, कहीं मेरी बातें आपके भीतर जाकर, बैठ कर विश्र्वास न बन जाएं। कोई मेरी बातों को न मान ले। नहीं तो वह एक खतरा पैदा हो जाएगा। मेरी बातों को मानना मत, इतनी कृपा करना। चार दिन सुना है, बड़ी कृपा की। अंतिम कृपा की प्रार्थना यह करता हूं: मेरी बातों को मानना मत। सोचना, विचारना, खोजना, काटना। और अगर किसी दिन कुछ बच जाए, वह फिर आपका होगा। और वह जो आपका है, वही आपकी आत्मा है, वही आपका सत्य है। वही सत्य मुक्त करता है। परमात्मा करे, सत्य आपको मुक्त करे, ऐसी प्रार्थना करता हूं।
So a final request—there is always this danger: may my words not enter you and sit there as belief. Do not believe me. I ask this grace. You have shown me great kindness these four days—one last kindness I ask: do not believe me. Think, reflect, search, even refute. If someday something survives that process, then it will be yours. That which is yours—that alone is your soul, your truth. That truth liberates. May the divine grant that truth liberate you—that is my prayer.
और इतने दिन इतनी शांति से न मालूम कितनी कड़वी-मीठी बातों को इतने प्रेम से सुना, उसके लिए बहुत-बहुत अनुगृहीत हूं। अंत में पुनः सबके भीतर बैठे परमात्मा को प्रणाम करता हूं। मेरे प्रणाम स्वीकार करें।
And for listening with such peace, with such love, to so many bitter-sweet things—my deep gratitude. In the end, I bow again to the divine seated in everyone. Please accept my pranam.
