Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
प्रेम जीवन की परम समाधि है। प्रेम ही शिखर है जीवन-ऊर्जा का। वही गौरीशंकर है। जिसने प्रेम को जाना, उसने सब जान लिया। जो प्रेम से वंचित रह गया, वह सभी कुछ से वंचित रह गया।
Love is life’s ultimate Samadhi. Love is the summit of life-energy. That is Gaurishankar. One who has known love has known all. One who remained deprived of love remained deprived of everything.
प्रेम की भाषा को ठीक से समझ लेना जरूरी है। प्रेम के शास्त्र को ठीक से समझ लेना जरूरी है। क्योंकि प्रेम ही तीर्थयात्रा है। उससे ही पहुंचने वाले पहुंचे हैं। और जो नहीं पहुंचे, वे इसलिए नहीं पहुंचे कि उन्होंने जीवन को कोई और रंग दे दिया, जो प्रेम का नहीं था।
It is necessary to rightly understand the language of love. It is necessary to rightly understand the scripture of love. For love alone is the pilgrimage. Only through it have the few arrived. And those who have not arrived, have not arrived because they colored life in some other hue that was not love’s.
प्रेम का अर्थ है: समर्पण की दशा, जहां दो मिटते हैं और एक बचता है। जहां प्रेमी और प्रेम-पात्र अपनी सीमाएं खो देते हैं। जहां उनकी दूरी समग्ररूपेण शून्य हो जाती है। यह भी कहना उचित नहीं कि प्रेमी और प्रेम-पात्र करीब आ जाते हैं; क्योंकि करीब होना भी दूरी है। पास नहीं आते, एक-दूसरे में खो जाते हैं। निकटता में भी तो फासला है। प्रेम उतना फासला भी बर्दाश्त नहीं करता। प्रेम दो को एक बना देता है। प्रेम अद्वैत है।
Love means: a condition of surrender, where two dissolve and one remains. Where lover and beloved lose their boundaries. Where the distance between them becomes, in its totality, zero. It is not even right to say that the lover and the beloved come close; for nearness too is distance. They do not merely come near; they lose themselves into one another. Even in nearness there is a gap. Love does not tolerate even that much gap. Love makes two into one. Love is Advaita.
इस प्रेम को हम थोड़ा समझें।
Let us understand this love a little.
तुमने भी प्रेम किया है। ऐसा तो व्यक्ति ही खोजना कठिन है, जिसने प्रेम न किया हो। गलत ढंग से किया हो, गलत प्रेम-पात्र से किया हो, लेकिन प्रेम किए बिना तो कोई बच नहीं सकता। क्योंकि वह तो जीवन की सहज अभिव्यक्ति है।
You too have loved. It is difficult to find a person who has not loved. Perhaps in a wrong way, perhaps with a wrong beloved, but one cannot escape loving. For love is the spontaneous expression of life.
तो तीन तरह के प्रेम हैं, वे हम समझ लें।
There are three kinds of love—let us understand them.
पहला, जिसमें सौ में से निन्यानबे लोग उलझ जाते हैं। वह वस्तुओं का प्रेम है--धन का, संपदा का, मकान का, तिजोड़ियों का। वस्तुओं का प्रेम, प्रेम के लिए सबसे बड़ा धोखा है।
The first is the one in which ninety-nine out of a hundred get entangled. It is love of things—of money, of property, of houses, of safes. Love of objects is the greatest deception in the name of love.
लेकिन उसमें कुछ खूबी है; इसलिए सौ में से निन्यानबे लोग उसमें पड़ जाते हैं। और वह खूबी यह है कि वस्तुओं के प्रति तुम्हें समर्पण नहीं करना पड़ता। वस्तुओं को तुम अपने प्रति समर्पित कर लेते हो। तुम्हारी कार, तुम्हारी कार है। तुम्हारा मकान, तुम्हारा मकान है। तुम समर्पित होने से बच जाते हो। और तुम्हें यह अहसास होता है कि वस्तुएं तुम्हारे प्रति समर्पित हैं। एक तरह का अद्वैत सध जाता है।
Yet it has its charm; that is why ninety-nine out of a hundred fall into it. And its charm is that toward things you need not surrender. You make things surrender to you. Your car is your car. Your house is your house. You are saved from surrendering. And you feel as if the objects are surrendered to you. A kind of nonduality seems to be achieved.
तुम हाथ में रुपया रखे हो। रुपये की सीमा और तुम्हारी सीमा मिट गई। रुपया बाधा नहीं डालता सीमा के मिटने में। और तुम्हें समर्पण करने के लिए मजबूर नहीं करता। रुपया समर्पित है। तुम जो चाहो करो, रुपया ना-नुच नहीं करेगा। तुम चाहे नदी में फेंक दो, तुम चाहे भिखारी को दे दो, तुम चाहे कुछ सामान खरीद लो, तुम चाहे तिजोड़ी में सम्हाल कर रखो, रुपये की अपनी कोई मनोदशा नहीं है। रुपया पूरा समर्पित है।
You hold a rupee in your hand. The boundary of the rupee and your boundary seem to disappear. The rupee does not obstruct the melting of boundaries. Nor does it force you to surrender. The rupee is surrendered. Do what you wish: throw it into a river, give it to a beggar, buy some goods, or lock it safely in a strongbox—the rupee has no mind of its own. The rupee is wholly surrendered.
तुमने समर्पित कर लिया वस्तुओं को, इससे तुम्हें अहसास होता है कि अद्वैत सध गया। यह अहसास झूठा है। क्योंकि वस्तुओं के समर्पण का कोई अर्थ ही नहीं होता। वस्तुएं तो चेतन नहीं हैं। उनका समर्पण, न समर्पण सब बराबर है। तुम भ्रांति में हो।
Having made objects surrender, you get the feeling that nonduality has been attained. This feeling is false. For the surrender of objects has no meaning. Objects are not conscious. Their surrender or nonsurrender is all the same. You are in illusion.
रुपया जितना तुम्हारे लिए समर्पित है, उतना ही जिस भिखारी को तुम दे दोगे, उसके लिए भी समर्पित है। नदी में फेंक दोगे, नदी के लिए भी समर्पित है। तिजोड़ी में रख दोगे, तिजोड़ी के लिए समर्पित है।
रुपया तो वेश्या है। उसका कोई समर्पण नहीं है। वह तो जिसके पास है उसी के लिए समर्पित है। उसकी कोई आत्मा थोड़े ही है। लेकिन समर्पित कर लिया किसी को, इससे भीतर एक भ्रांति पैदा होती है कि अद्वैत सध गया।
The rupee is as surrendered to you as it will be to the beggar to whom you hand it. Throw it into the river—it is surrendered to the river. Put it into the safe—it is surrendered to the safe.
सौ मैं से निन्यानबे लोग इसी प्रेम में जीते और समाप्त हो जाते हैं--वस्तुओं का प्रेम, यह सुविधापूर्ण भी है। क्योंकि रुपया, धन-संपदा, किसी तरह की कलह की स्थिति पैदा नहीं करते। तुम्हें उनसे लड़ना नहीं पड़ता। कोई संघर्ष नहीं है। बड़ी शांति है। तिजोड़ी चुप बैठी रहती है। तुम जब आज्ञा दो, सक्रिय हो जाती है। आज्ञा न दो, शांत तुम्हारी प्रतीक्षा करती है। धन परिपूर्ण सेवक है। इसलिए सौ में से निन्यानबे लोग धन पाने को ही प्रेम समझ लेते हैं।
Money is a prostitute. It has no surrender. It is surrendered to whosoever holds it. It has no soul. Yet, having made something surrender, an inner delusion arises that nonduality has been achieved.
Ninety-nine out of a hundred live and end in this so-called love—love of things. It is convenient too. For money and wealth do not create situations of quarrel. You need not fight with them. There is no struggle. Great quiet prevails. The safe sits silently. When you command, it becomes active; if you do not command, it waits in silence for you. Wealth is a perfect servant. Therefore ninety-nine out of a hundred take the gaining of wealth to be love.
फिर धन में सुरक्षा है। किसी मित्र से प्रेम करो, पक्का नहीं है कि कल भी प्रेम करेगा। कल का कौन जानता है? क्षण भर में हवा बदल जाती है। मौसम बदल जाता है। क्षण भर पहले जो प्रेमपूर्ण था, क्षण भर बाद क्रोध से भर जाता है, अभी जो मित्र था, अभी शत्रु हो सकता है।
Moreover, there is security in wealth. Love a friend—who knows if tomorrow he will still love? Who knows about tomorrow? In a single moment the wind can change, the season can change. The one who was loving a moment ago may be full of anger the next; the friend may become an enemy in a flash.
इसलिए मित्र पर भरोसा नहीं किया जा सकता। पत्नी का क्या भरोसा है? पति का क्या भरोसा है? आज हैं, कल न हों। प्रेम का भी भरोसा हो, मौत का क्या भरोसा है? धन कभी नहीं मरता। धन अमृत है। व्यक्ति तो मरते हैं।
Hence you cannot rely upon a friend. What trust can there be in a wife? What trust can there be in a husband? Even if love could be trusted, how about death? Money never dies. Money is immortal. Persons die.
कल ही एक युवती मुझसे पूछती थी कि उसका प्रेम किसी व्यक्ति से है। लेकिन दोनों की उम्र में बड़ा फासला है। उसकी उम्र होगी कोई तीस वर्ष। और उस व्यक्ति की उम्र है कोई पचास वर्ष। प्रेम दोनों में गहन है, लेकिन वह भयभीत है। डर है उसे कि कहीं वह व्यक्ति मर न जाए जल्दी, अन्यथा जीवन का अंत वैधव्य होगा। और जीवन का अंत दुख से भर जाएगा। पीड़ा से भर जाएगा। इसलिए अपने को सम्हाले है, रोके है।
Only yesterday a young woman asked me: she loves a man, but there is a great gap in their ages. She is about thirty. The man is about fifty. Love between them is deep, yet she is afraid: what if he dies early? Then the end of life will be widowhood. Life will end filled with sorrow, with pain. Hence she holds herself back.
मौत का डर तो है। व्यक्ति मरते हैं, वस्तुएं कहां मरती हैं? और जब व्यक्ति मरते हैं, तो उनको रिप्लेस नहीं किया जा सकता। कोई दूसरा व्यक्ति उनकी जगह नहीं भर सकता। क्योंकि हर व्यक्ति अनूठा है। एक फियेट कार मर जाए, दूसरी फियेट कार उसकी जगह आ सकती है। कोई अंतर नहीं है। एक तरह की लाखों कारें हैं।
There is the fear of death. People die; objects do not die. And when persons die, they cannot be replaced. No other person can fill their place. For every person is unique. If a Fiat car dies, another Fiat car can be put in its place. There is no difference. There are millions of cars of the same kind.
लेकिन एक व्यक्ति मर जाए, तो उस जैसा व्यक्ति फिर इस संसार में कहीं भी नहीं है। उसे खो देने पर सदा के लिए ही खो देना होता है। कोई दूसरा उसकी जगह को भर नहीं सकता। जगह सदा रिक्त रह जाती है। और हृदय में रिक्त जगह खलती है, चोट करती है, घाव बन जाती है। खतरा है व्यक्तियों के प्रेम में पड़ना। पचास साल के व्यक्ति के प्रेम में तो खतरा है ही, तीस साल के व्यक्ति के प्रेम में भी खतरा है; क्योंकि तीस साल के व्यक्ति भी मर जाते हैं।
But if a person dies, there is no other person anywhere in the world like him. To lose him is to lose him forever. No one else can fill that place. The place remains forever empty. And the empty place in the heart aches, pricks, becomes a wound. There is danger in falling in love with persons. There is danger in loving a man of fifty; but there is danger even in loving a man of thirty—men of thirty also die.
मौत तो सदा मौजूद है। सुरक्षा नहीं है व्यक्तियों के साथ। एक तो व्यक्ति बदल सकते हैं; न बदलें, तो भी मर सकते हैं।
Death is always present. With persons there is no security. Either people can change; or even if they do not change, they can die.
और भी बड़ा खतरा है कि जिन व्यक्तियों के तुम आज प्रेम में हो, हो सकता है वे कल भी तुम्हारे प्रेम में हों, लेकिन तुम उनके प्रेम में न रह जाओ। तब वे बोझ हो जाएंगे। तब उन्हें उतारना मुश्किल हो जाएगा। तब उनकी जंजीरों को तोड़ना असंभव हो जाएगा। तब कहां भागोगे? कैसे भागोगे? और अपने ही दिए गए वचन पैर में मजबूत बेड़ियों की तरह पड़ जाएंगे। अपने ही प्रेम की हवा में कहे गए शब्द गर्दन को जकड़ लेंगे। कहां जाओगे? खतरा भारी है।
There is an even greater danger: the persons you love today—perhaps tomorrow they still love you, but you may no longer love them. Then they will become a burden. Then it will be difficult to set them down. It will be impossible to break those chains. Where will you run? How will you run? And the promises given by your own lips will become strong fetters around your feet. Words spoken in the breeze of love will seize your throat. Where will you go? The danger is immense.
वस्तुओं के प्रेम में कोई भी खतरा नहीं है। बड़ी सुरक्षा है। न तो वस्तुएं मरती हैं। मिट भी जाएं, तो बदली जा सकती हैं। और अगर तुम्हारा प्रेम खो जाए, तो वस्तुएं जंजीर नहीं बनती। एक कार को तुमने बहुत चाहा था। आज तुम्हारा मन उठ गया। बाजार में बेच आते हो। कार रोती-धोती नहीं। शोरगुल नहीं मचाती, दया की भिक्षा नहीं मांगती। चुपचाप मौन विदा हो जाती है। इसलिए निन्यानबे प्रतिशत लोग...।
In the love of things there is no danger. There is great security. Things do not die. Even if they are lost, they can be replaced. And if your love fades, things do not become chains. Once you greatly loved a car; today your fancy is gone. You sell it in the market. The car does not weep or wail, it does not raise a commotion, it does not beg for pity. It departs silently. That is why ninety-nine percent of people...
समर्पण सुविधापूर्ण है वस्तुओं का। खुद समर्पण नहीं करना पड़ता, अहंकार बचा रहता है और वस्तुएं अहंकार को बढ़ाती चली जाती हैं।
Surrender is convenient with things. You need not surrender yourself; the ego remains intact, and things go on fattening the ego.
प्रेम में तो अहंकार खोएगा। वस्तुओं के प्रेम में बचता है, बढ़ता है। जितनी तुम्हारी संपदा होती है, उतना अहंकार ऊपर उठने लगता है। वस्तुओं का प्रेम वस्तुतः प्रेम नहीं है, प्रेम का धोखा है। लेकिन वही पहला प्रेम है; जिसमें निन्यानबे प्रतिशत लोग पड़े हैं। इसलिए बुद्ध तृष्णा के विरोध में हैं। क्योंकि तृष्णा वस्तुओं के प्रेम का नाम है। महावीर परिग्रह के विरोध में हैं, क्योंकि परिग्रह वस्तुओं के प्रेम का नाम है। समस्त ज्ञानी संग्रह के विरोध में हैं। क्योंकि संग्रह का अर्थ है, तुम्हारा प्रेम गलत यात्रा कर रहा है।
In love, the ego will be lost. In love of things it remains—and grows. The more your wealth, the more your ego rises. Love of objects is not truly love; it is a counterfeit of love. Yet it is the first love into which ninety-nine percent fall. Therefore the Buddha is against trishna—craving. For trishna is the name of love of objects. Mahavira is against parigraha—possessiveness—because parigraha is love of objects. All the wise are against hoarding. For hoarding means your love is travelling on a wrong journey.
ऐसा जो व्यक्ति है, जो वस्तुओं के प्रेम में पागल है। तुमने कृपण को देखा? उसके चेहरे का कभी अध्ययन किया? अगर तुम खुद कृपण हो, तो कभी आईने में तुमने अपनी कृपणता की छवि देखी? कृपण आदमी से ज्यादा कुरूप आदमी नहीं होता।
Look at the person mad after things. Have you seen a miser? Have you ever studied his face? If you yourself are a miser, have you ever looked in the mirror and seen the image of your miserliness? There is no one more ugly than a miser.
इसलिए कोई तुम्हें कंजूस कह दे तो बड़ी चोट लगती है। भला तुम कंजूस होओ, लेकिन कंजूस कोई कह दे, तो बड़ा आघात लगता है, कंजूस को भी लगता है। इससे बड़ी गाली नहीं मालूम होती कि कोई तुम्हें कृपण कह दे। क्यों?
That is why, if someone calls you stingy, it hurts deeply. You may well be a miser, but if someone calls you one, it wounds—even the miser feels hurt. There seems no greater abuse than to be called a miser. Why?
क्योंकि कृपण का अर्थ है, तुम वस्तुओं के प्रेम में पड़े हो। वस्तुएं तुमसे नीची हैं। तुम आत्मवान हो। तुम अपने से नीचे के प्रेम में पड़े हो। और यह बात कोई स्वीकार करने को राजी नहीं होता कि मैं वस्तुओं के प्रेम में पड़ा हूं। वस्तुओं के प्रेम का अर्थ है कि तुम्हारी आत्मा नीचे झुक रही है। वस्तुओं के प्रेम का अर्थ है कि तुम अपनी आत्मा खो रहे हो। क्योंकि जहां तुम्हारा प्रेम होगा, वहीं तुम्हारी आत्मा होगी। जहां तुम्हारा प्रेम होगा, वहीं तुम्हारा हृदय धड़केगा।
Because a miser means you are enamored of objects. Objects are lower than you. You are a soul, a being. You have fallen in love with something beneath yourself. And no one is ready to accept that he is in love with things. Love of objects means your soul is bowing down. It means you are losing your soul. For where your love is, there your soul will be. Where your love is, there your heart will beat.
जो व्यक्ति वस्तुओं को प्रेम करता है, वह धीरे-धीरे वस्तुओं जैसा हो जाता है। क्योंकि प्रेम बड़ा रूपांतरण करने वाला तत्व है। तुम जिसे प्रेम करते हो, उसी जैसे हो जाते हो।
One who loves things slowly becomes like things. For love is a great transformer. You become like that which you love.
तुमने कभी खयाल किया कि अगर दो व्यक्ति एक-दूसरे को प्रेम करते हैं तो धीरे-धीरे उनमें एक-दूसरे की छवि दिखाई पड़ने लगती है। अगर एक स्त्री ने किसी पुरुष को एकांत भाव से प्रेम किया हो तो तुम धीरे-धीरे पाओगे, उसके चलने में, उसकी आंखों में, उसके चेहरे पर उस पुरुष की छाप आने लगती है।
Have you noticed that if two people love each other, slowly each begins to show the other’s image? If a woman has loved a man with a single-pointed heart, you will slowly find in her walk, in her eyes, upon her face, the imprint of that man appears.
अगर किसी पुरुष ने किसी स्त्री को एकांतरूपेण प्रेम किया हो, तुम पाओगे, उसकी वाणी में उस स्त्री का माधुर्य समा जाता है। उनके हाव-भाव में, भंगिमाओं में एक-दूसरे प्रविष्ट हो जाते हैं। अगर उन्होंने ठीक से प्रेम किया हो, तो तुम भीड़ में भी उनको खोज सकते हो कि दोनों एक-दूसरे के प्रेमी मालूम पड़ते हैं। क्योंकि एक-दूसरे की छवि उनमें धीरे-धीरे प्रविष्ट हो जाती है। प्रेमी धीरे-धीरे एक जैसे हो जाते हैं।
If a man has loved a woman, you will find the sweetness of that woman enters his voice. In their gestures, their postures, they enter one another. If they have truly loved, even in a crowd you can pick them out: they seem each other’s lovers. For each other’s image has slowly entered them. Lovers slowly become alike.
शरीर-शास्त्री बहुत चिंतन करते रहे हैं कि यह कैसे घटित होता है? बच्चा पैदा होता है, तो कभी तो बच्चे में छवि स्त्री की झलकती है, कभी पुरुष की झलकती है। कभी दोनों की नहीं झलकती, कभी दोनों की सम्मिलित झलकती है। कभी बिलकुल ही किसी तीसरे व्यक्ति की छवि झलकती है, जिसका कोई लेना-देना नहीं है।
Physiologists have pondered long: how does this happen? A child is born—sometimes the child shows the mother’s image, sometimes the father’s; sometimes neither, sometimes a mixture of both; sometimes altogether the image of some third person who has no obvious connection.
शरीर-शास्त्री चिंतित रहे हैं कि यह कैसे घटित होता है? अगर स्त्री-पुरुष के ही ऊर्जा से निर्माण हुआ है, तो सदा घटना एक सी ही घटनी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं होता। मनोवैज्ञानिक एक अनूठी बात पर पहुंचे हैं और वह यह है कि अगर स्त्री पुरुष को ठीक से प्रेम करती हो, पूरा प्रेम करती हो, तो ही उसके बच्चों में पति की छवि झलकेगी। क्योंकि वह छवि उसमें लीन हो जाती है। वह उसके रोएं-रोएं में समा जाती है।
Physiologists have been perplexed: how does this come to pass? If the child is formed by the energy of man and woman, the happening should always be the same. But it is not so. Psychologists have reached a strange insight: if the woman truly loves the man, loves fully, only then will the father’s image shine in the children. Because that image gets absorbed into her, it permeates every fiber of her being.
अगर स्त्री अपने को ही प्रेम करती हो और पति को प्रेम न करती हो, और पति एक नौकर-चाकर हो, तो स्त्री की स्वयं की छवि ही उसमें प्रवेश होगी। और यह भी हो सकता है कि स्त्री, पत्नी तो किसी और की हो, बच्चा किसी और से ही पैदा हुआ हो, लेकिन भाव किसी और पुरुष का मन में हो, तो उस पुरुष की छवि भी बच्चे में प्रवेश कर जाएगी।
If the woman loves herself and not her husband, and the husband is merely a servant, then only the woman’s own image will enter the child. And it can also happen that the woman is someone’s wife, and the child is conceived with someone else, but the feeling in her heart is for yet another man—then the image of that man will enter the child.
क्योंकि छवि तो मन में झलकती है, मन में झलकती है। मन के दर्पण पर बनी हुई छाया है। अगर एक स्त्री किसी व्यक्ति को प्रेम करती है और बच्चा किसी और से पैदा होता है, तो भी जिसको वह प्रेम करती है, वही उस बच्चे में झलक आएगा। तो छवि शरीर से निर्मित नहीं होती, छवि मन से निर्मित होती है।
For the image reflects in the mind—in the mirror of the mind. If a woman loves one person and the child is born of another, still the one she loves will shine forth in the child. Thus the image is not formed by the body; the image is formed by the mind.
दो व्यक्ति जब एक-दूसरे को प्रेम करते हैं, तो धीरे-धीरे एक जैसे होते जाते हैं। उनके ढंग, उनकी आदतें, उनका व्यवहार। आखिरी क्षणों में जीवन के तुम उन्हें पाओगे कि वे एक ही हो गए। उनकी दुई खो गई।
When two people love each other, slowly they begin to become alike. Their ways, their habits, their behavior. In the last moments of life you will find they have become one. Their duality has gone.
वस्तुओं को जो व्यक्ति प्रेम करता है, वह वस्तुओं जैसा हो जाता है। इसलिए कृपण से ज्यादा कुरूप आदमी संसार में दूसरा नहीं। क्योंकि विराट आत्मा थी और क्षुद्र के प्रेम में छोटी हो गई। इसलिए कृपण को तुम हमेशा छोटा पाओगे। हमेशा ओछा पाओगे। वह मनुष्यता की कसौटी पर भी पूरा नहीं उतरता। परमात्मा की कसौटी की तो बात ही अलग है। तुम पाओगे कि वह पूरा मनुष्य भी नहीं है। उसकी मनुष्यता में भी कुछ कमी मालूम पड़ती है। वस्तुएं ज्यादा हैं उसके ऊपर; चेतना कम है। होश कम है, बोझ ज्यादा है। कृपण आदमी के चेहरे पर तुम्हें धन में जो छिपी हिंसा है, वह दिखाई पड़ेगी।
One who loves things becomes like things. Hence there is no one more ugly than a miser. For a vast soul was there, and in love with the mean, it became small. You will always find the miser small. Always petty. He does not even pass the test of humanity, let alone the test of the Divine. You will find he is not even fully human. On him things weigh more; consciousness is less. Awareness is less, load is more. In the miser’s face you will see the violence hidden in wealth.
धन बड़ी गहरी हिंसा से पैदा होता है। वह गहन शोषण है। धन पर रक्त के चिन्ह तो हैं ही। उससे धन मुक्त हो नहीं सकता। वह किसी से छीना गया है। किसी के साथ जबर्दस्ती की गई है। किसी को मिटाया गया है। चाहे मिटाने के ढंग कितने ही परिष्कृत क्यों न हों। मिटने वाले को भी पता न चलता हो, मिटाने वाले को भी पता न चलता न हो, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन धन पर खून के धब्बे हैं।
Wealth is born of deep violence. It is intense exploitation. There are marks of blood upon wealth. Wealth cannot be free of it. It has been snatched from someone. Some force has been used against someone. Someone has been erased—even if the manner of erasing is highly refined, even if the erased one does not know, even if the eraser does not know—it makes no difference. The stains of blood are on wealth.
इसलिए कृपण के चेहरे पर भी धब्बे आ जाएंगे। और कृपण के चेहरे से तुम लार टपकती हुई देखोगे। वह हमेशा वस्तुओं के लिए दीवाना है, पागल है। उसे वस्तुएं ही दिखाई पड़ती हैं। और कुछ दिखाई नहीं पड़ता। संसार उसके लिए व्यक्तियों का महोत्सव नहीं है, केवल वस्तुओं का बाजार है। खरीदना है, इकट्ठा करना है, मर जाना है। जीना नहीं है।
Therefore stains will appear upon the miser’s face. And you will see drool at the miser’s lips. He is always crazed for things, mad. He sees only objects. He sees nothing else. For him, the world is not a festival of persons, it is only a marketplace of things. Buy, accumulate, die. Not live.
कृपण जीता नहीं, केवल जीने की तैयारी करता है। तैयारी कभी पूरी नहीं होती। जीने का कभी मौका नहीं आता। वह सिर्फ समायोजन करता है कि कभी जीएंगे। जीने को स्थगित करता है, पोस्टपोन करता है। आज कैसे जी सकता है, जब तक महल न हो? आज जीना संभव ही कैसे है, जब तक तिजोड़ी भरपूर न हो? जब तक सारे कलों के लिए इंतजाम न कर लिया हो और भविष्य पूरा सुरक्षित न हो गया हो, तब तक जी कैसे सकता है? मूढ़ जी सकते हैं, कृपण कहता है, समझदार कैसे जी सकता है? कल की चिंता निश्चिंतता में बदल जाए, तिजोड़ी हो, बैंक-बैलेंस हो, सब सुख सुविधा हो, फिर मैं जीऊंगा।
A miser does not live; he only prepares to live. The preparation is never complete. The moment to live never comes. He merely arranges that someday he will live. He postpones living. How can I live today before I have a palace? How can I live before the safe is full? Before arrangements for all tomorrows are made, before the future is fully secured—how can one live? Fools can live, says the miser; how can the intelligent live? When worry for tomorrow turns into certitude—there is the safe, the bank balance, all comforts—then I will live.
ऐसी घड़ी कभी नहीं आती। सिकंदर को नहीं आती, तुम्हें कैसे आ सकती है? किसी को नहीं आती। ऐसी घड़ी आती ही नहीं, जब समायोजन पूरा हो जाए।
Such a moment never comes. It did not come to Alexander; how will it come to you? It has not come to anyone. Such a moment never comes when the arrangement is complete.
जिन्हें जीना है, उन्हें हमेशा आधे समायोजन में ही जीना होता है। जिन्हें जीना है, उन्हें हमेशा आधी तैयारी में ही जीना होता है। उन्हें आज ही जीना होता है। जिन्हें हंसना है, नाचना है, वे इस की बहुत चिंता नहीं करते कि आंगन टेढ़ा है। कहावत है: ‘नाच न आवे आंगन टेढ़ा।’ जीने की कला नहीं आती और लोग कहते हैं आंगन टेढ़ा है, पहले सीधा कर लें। वह कभी सीधा हुआ मालूम होता नहीं। वे मर जाते हैं, आंगन टेढ़ा ही रहता है।
Those who want to live must always live with half arrangements. Those who want to live must live with half preparations. They must live today. Those who want to laugh, to dance, do not worry much whether the courtyard is uneven. There is a saying: I cannot dance because the courtyard is crooked. The art of living does not come, and people say the courtyard is crooked; first let us level it. It never seems leveled. They die, and the courtyard remains crooked.
वस्तुओं को इकट्ठा करने वाले के चेहरे पर तुम्हें रुपये का घिसा-पिटापन दिखाई पड़ेगा। जैसे रुपया सरकता है हाथों हाथ। बासा होता जाता है। हर हाथ की गंदगी उसमें लगती जाती है। हर प्राण की तृष्णा उसमें भरती जाती है। रुपया सरकता जाता है, एक हाथ से दूसरे हाथ, हजारों हाथ।
Upon the face of the accumulator you will see the staleness of money. As money slips from hand to hand, it becomes stale. The dirt of every hand gathers on it. The craving of every being saturates it. Money travels from one hand to another, thousands of hands.
रुपये से ज्यादा जूठा इस संसार में और कुछ नहीं हो सकता। उच्छिष्ठ! कितने हाथों में चलता है। कितनी गंदगियों से गुजरता है। कितनी यात्रा करता है। घिस-पिट जाता है। वैसी ही घिसन और घिसा-पिटापन तुम्हें कृपण की आंखों में और चेहरे पर दिखाई पड़ेगा। वहां तुम्हें ताजगी न दिखेगी, सुबह की ओस की। वहां तुम्हें फूलों की गंध न दिखेगी नये-नये खिले। वहां तुम्हें रुपये का घिसा-पिटापन दिखाई पड़ेगा।
There is nothing more defiled in this world than money. Leavings! How many hands it passes through. How much filth it crosses. How much journeying. It gets rubbed and worn. The same rub and staleness you will see in the miser’s eyes and on his face. You will not see freshness there, not the dew of morning. You will not find the fragrance of newly blossomed flowers. You will see the rubbed and worn look of money.
कृपण कभी मौलिक नहीं होता। हमेशा उधार होता है। उसके जीवन में कभी कोई ऊर्जा सुबह जैसी नहीं होती। हमेशा थकान होती है। वह हमेशा ऊबा हुआ होता है।
A miser is never original. He is always borrowed. In his life there is never energy like a morning. There is always fatigue. He is always bored.
स्वाभाविक है कि धन के साथ किसी के जीवन में नृत्य न कभी आया है, न आ सकता है। ऊब आती है। इसलिए धनी आदमी को तुम बोअर्ड पाओगे, ऊबा हुआ पाओगे। तुम उसके चेहरे पर गौर करोगे तो तुम पाओगे, वह थका है। उसे विश्राम चाहिए। वह विश्राम कर नहीं सकता; क्योंकि वस्तुएं अभी बहुत बाकी हैं, जो इकट्ठी करनी हैं।
Naturally, with wealth, dance has never come into anyone’s life—nor can it come. Boredom comes. Therefore you will find the rich man bored, weary. Look closely at his face—you will find he is tired. He needs rest. He cannot rest; for there are still too many things yet to be gathered.
धीरे-धीरे कृपण व्यक्ति वस्तुओं जैसा हो जाता है। उसमें और उसकी वस्तुओं में बहुत फर्क नहीं रह जाता। उसके और उसके मकान में बहुत फर्क नहीं रह जाता। क्योंकि प्रेमी एक जैसे हो जाते हैं। इसलिए कभी क्षुद्र से प्रेम मत करना। अन्यथा तुम क्षुद्र हो जाओगे। तुम वही हो जाओगे, जिसको तुम प्रेम करोगे।
Slowly, the miser becomes like the things he loves. There is little difference left between him and his goods. Little difference between him and his house. For lovers become alike. Therefore never love the mean; otherwise you will become mean. You will become that which you love.
धन और वस्तुओं का प्रेमी मनुष्यों को घृणा करता है। क्योंकि हर मनुष्य उसके धन के लिए खतरा है। हर मनुष्य और मनुष्य का संबंध उसे भयभीत करता है। क्योंकि मनुष्य के साथ संबंध बनाने का अर्थ होता है, अपने धन में भागीदार खोजना। कृपण, मनुष्यों से बचना चाहता है। मनुष्यों से दूर रहना चाहता है। मनुष्यों से एक फासला रखता है कि कहीं कोई जेब तक न पहुंच जाए। उसकी तिजोड़ी तक न आ जाए।
The lover of wealth and objects comes to despise persons. For every person is a threat to his wealth. Every relationship with persons frightens him. To relate with a person means to find a partner in one’s wealth. The miser wants to avoid people. He wants to stay away from people. He keeps a distance—lest someone’s hand reach his pocket, lest someone approach his safe.
कृपण, वस्तुओं को प्रेम करने वाला व्यक्ति मनुष्यों के प्रति घृणा से भरा होता है, और परमात्मा के प्रति उपेक्षा से। इसलिए वास्तविक नास्तिक कृपण है; वस्तुओं का प्रेमी है। वह चाहे मंदिर में पूजा करता हो, उसकी पूजा के पीछे भी धन की ही मांग छिपी होती है। वह परमात्मा को नहीं मांगता, वह और धन को मांगता है।
The miser—the lover of things—is filled with contempt for people, and with indifference towards God. Therefore the real atheist is the miser—the lover of objects. Even if he goes to the temple to worship, behind his worship is hidden the demand for wealth. He does not ask for God; he asks for more wealth.
परमात्मा अगर मौजूद भी हो जाए, और उससे कहे कि तू एक वरदान मांग ले, तो वह परमात्मा को छोड़ कर सब चीजों की सोचेगा। कि एक रॉल्स रॉयस मांग लूं कि राष्ट्रपति का पद मांग लूं कि सारी दुनिया की संपदा मांग लूं। एक बात उसे याद न आएगी कि परमात्मा को मांग लूं। उस भर को वह सोच भी न सकेगा। वह उसकी सीमा के बाहर है।
Even if God were to appear and say: Ask for one boon—he would think of everything except God. Shall I ask for a Rolls-Royce? Or the president’s chair? Or the world’s wealth? One thing will not occur to him: to ask for God. For even the very thought is outside his horizon.
वस्तुओं से जो घिरा है, वह मनुष्यों से घृणा करेगा, और परमात्मा की उपेक्षा। और बड़े मजे की बात यह है कि ये ही लोग तुम्हें मंदिरों-मस्जिदों में बैठे मिलेंगे। इन्हीं से मंदिर-मस्जिद भरे हैं। इन्हीं के कारण धर्म मर गया है। ये वस्तुएं मांगने ही वहां जाते हैं। इनकी तिजोड़ी और कैसे बड़ी हो जाए! इनका राज्य और कैसे फैले, उसकी ही मांग करने परमात्मा के पास जाते हैं।
One who is encircled by objects will despise persons and neglect God. And the irony is that these are the very people you will find sitting in temples and mosques. These fill the temples and mosques. Because of them religion has died. They go there only to beg for things. How can their safes grow larger? How can their kingdom spread? They go to God to ask only for this.
और ध्यान रखना, परमात्मा के पास जो परमात्मा के अतिरिक्त कुछ भी मांगने गया, वह उसके पास पहुंच ही नहीं पाता। जानने वाले तो कहते हैं कि उसके पास वे ही पहुंच पाते हैं, जो उसको भी नहीं मांगते। जो मांगते ही नहीं। जिनकी मांग ही खो जाती है। जो बिना मांगे उसके द्वार पर खड़े हो जाते हैं। ‘बिन मांगे मोती मिलें।’ वह बरस उठता है उनके ऊपर।
And remember, whoever goes to God asking for anything other than God, never reaches Him at all. The knowers say that only those reach who do not even ask for Him. Who do not ask at all. Whose asking has disappeared. Who stand at His door without asking. Unasked, pearls are given. He showers upon them.
लेकिन वह बहुत दूर की बात है। कोई बुद्ध कभी उस द्वार पर बिना मांगे खड़ा होता है। लेकिन तुम जिस जगत में जी रहे हो--भिखारियों के--वहां कम से कम इतना तो कर ही सकते हो कि परमात्मा को मांगो।
But that is a far-off thing. Some Buddha stands at that door without asking. But in the world you live in—the world of beggars—at least do this much: ask for God.
इतना ही फर्क है, भक्त और ज्ञानी में। भक्त परमात्मा को मांगता है, ज्ञानी उतना भी नहीं मांगता। इसलिए ज्ञान से ऊंची भक्ति नहीं है। इसलिए भक्ति द्वार तक पहुंचा देती है। लेकिन आखिरी क्षण में भक्ति को भी खो जाना पड़ता है। क्योंकि तभी मिलन पूरा होता है। जब परमात्मा की मांग भी छूट जाती है। क्योंकि उतनी मांग भी तो परमात्मा और तुम्हारे बीच में बनी रहेगी। उतनी मांग भी नहीं चाहिए।
This is the only difference between bhakta and jnani. The bhakta asks for God; the jnani does not even ask that. Hence there is nothing higher than bhakti. Therefore bhakti brings you to the door. But in the last moment bhakti too has to be dropped. Only then the union is complete. When even the demand for God is dropped. For even that demand would remain between you and God. Not even that is needed.
नास्तिक वही है, जो वस्तुओं से घिरा है। इसलिए पश्चिम नास्तिक है। इसलिए नहीं कि वहां लोग परमात्मा को नहीं मानते। तुमसे ज्यादा लोग चर्च जाते हैं। हिंदुओं के पास तो मंदिर जाने की कोई व्यवस्था ही नहीं है। जाओ, न जाओ। जब मौज हो, जाओ। लेकिन ईसाइयों में तो व्यवस्था है कि रविवार जाना ही है।
The atheist is the one encircled by things. Hence the West is atheistic. Not because they do not believe in God. More of them go to church than you do. Hindus have no arrangement to go to temples—go or don’t go, as you please. But among Christians there is an arrangement: on Sunday one must go.
अगर तुम्हारे मंदिरों की कोई जांच करे मंगल ग्रह से आकर, तो सदा उनको खाली पाएगा। या कभी इक्के-दुक्के आदमी आते हुए जाते हुए मालूम पड़ेंगे। किसी की पत्नी बीमार है, आना पड़ा। किसी का दिवाला निकलने के करीब है, आना पड़ा।
If someone from Mars were to audit your temples, they would always find them empty. Or sometimes an odd person coming or going. Someone’s wife is ill—he had to come. Someone is near bankruptcy—he had to come.
लेकिन चर्चों में भरे हुए लोग पाए जाएंगे। क्योंकि रविवार नियम से जाना है। वह एक सामाजिक औपचारिकता है। लेकिन पश्चिम की दौड़ वस्तुओं के लिए है। इसलिए पश्चिम आस्तिक हो नहीं सकता।
But in churches people are found in crowds. Because on Sunday, by rule, one must go. It is a social formality. But the West’s race is for objects. Therefore the West cannot be theistic.
इससे तुम यह मत सोच लेना कि तुम आस्तिक हो। अक्सर ऐसा होता है कि जब भी कोई कहता है कि पश्चिम आस्तिक नहीं है, तब तुम बड़े प्रसन्न होते हो। तुम सोचते हो, हम आस्तिक हैं। तुम भी आस्तिक नहीं हो।
From this, do not conclude that you are theistic. Often, when someone says the West is atheistic, you become pleased. You think: we are theistic. You too are not theistic.
आस्तिक होना बड़ी क्रांतिकारी घटना है। उसका पूरब-पश्चिम से कुछ लेना देना नहीं। वह कोई भूगोल की बात नहीं है। आस्तिक होना तो परम क्रांति है। कभी कोई व्यक्ति आस्तिक होता है। समाज तो अब तक कोई आस्तिक नहीं हुआ। न हिंदू समाज, न जैन समाज, न भारतीय समाज, न चीनी समाज। कोई समाज, कोई राष्ट्र अब तक धार्मिक नहीं हुआ। क्योंकि समूह तो निन्यानबे प्रतिशत लोगों से बना है--वे जो वस्तुओं के प्रेमी हैं।
To be theistic is a great revolutionary event. It has nothing to do with East or West. It is not a matter of geography. To be theistic is the ultimate revolution. Seldom does a person become theistic. No society has yet become theistic—not Hindu society, not Jain society, not Indian society, not Chinese society. No society, no nation has yet become religious. For a group is made of the ninety-nine percent—the lovers of objects.
दूसरा प्रेम है, व्यक्तियों का प्रेम। व्यक्तियों का प्रेम वस्तुओं से ऊपर है। कम से कम तुम समानधर्मा, समान जातीय व्यक्ति से प्रेम करते हो। कम से कम तुम किसी चैतन्य से प्रेम करते हो। माना, वह भी तुम जैसा ही अधंकार से भरा है। फिर भी उसकी जागने की संभावना है; जैसी तुम्हारी है। व्यक्तियों का प्रेम, वस्तुओं के प्रेम के ऊपर है। जो व्यक्तियों को प्रेम करता है, उसके जीवन में वस्तुओं के प्रति उपेक्षा होती है। और परमात्मा के प्रति तटस्थता होती है।
The second love is love of persons. Love of persons is higher than love of things. At least you love one of your own kind, of the same species. At least you love a consciousness. Granted, it is as full of darkness as you. Yet it has the possibility to awaken, as you do. Love of persons is above love of objects. One who loves persons becomes indifferent towards objects, and remains neutral towards God.
इन शब्दों को ठीक से समझ लेना। क्योंकि भाषा-कोष में उपेक्षा और तटस्थता का एक ही अर्थ लिखा है। वह गलत है। जो व्यक्ति, व्यक्तियों को प्रेम करता है, वह वस्तुओं के प्रति उपेक्षा से भर जाता है। वह वस्तुओं को दे सकता है, सहजता से दान कर सकता है। उसकी पकड़ नहीं रह जाती।
Understand these words rightly. For in the dictionary indifference and neutrality are given the same meaning. That is wrong. One who loves persons becomes filled with indifference towards objects. He can give away things, can donate easily. His grip loosens.
क्योंकि जिसने व्यक्ति को प्रेम कर लिया, जिसने ऊंचे प्रेम के रस को चख लिया, उसे तत्क्षण दिखाई पड़ जाता है कि वस्तुओं से तो कभी कुछ मिलने वाला नहीं है। व्यक्तियों से मिलने वाला है। इसलिए व्यक्तियों को वस्तुएं देने में उसे अड़चन नहीं आती। वह बांट सकता है। वह दानी हो सकता है। वह कृपण नहीं रह जाता। कृपणता उसकी खो जाती है। वह जानता है कि व्यक्तियों के प्रेम में सुरक्षा नहीं है। लेकिन व्यक्तियों का प्रेम जीवंत है।
For one who has loved a person, who has tasted the higher nectar of love, immediately sees that nothing will ever be received from objects—receiving is from persons. Therefore he has no difficulty giving things to persons. He can share. He can be charitable. He is no longer a miser. His miserliness is gone. He knows there is no security in love of persons. But love of persons is alive.
वस्तुओं का प्रेम मुर्दा है, सुरक्षा है। वैसे ही जैसे प्लास्टिक के फूल में सुरक्षा होती है। मिटने का डर नहीं होता। असली गुलाब का फूल तो सुबह खिलेगा, सांझ मिट जाएगा। डर मिटने का है, लेकिन क्या इसी कारण तुम प्लास्टिक का फूल लिए घूमते रहोगे? जीवन में खतरा है। प्लास्टिक के लिए कोई खतरा नहीं है। वर्षों तक वैसा ही बना रहेगा। जब चाहो तब धूल झाड़ देना, वह फिर ताजा मालूम पड़ेगा।
Love of things is dead—secured. Just as there is security in a plastic flower. There is no fear of withering. A real rose will bloom in the morning and be gone by evening. There is fear of its fading. But will you roam about with a plastic flower for that reason? Life carries risk. Plastic carries no risk. For years it remains the same. Dust it whenever you wish and it looks fresh.
असली फूल तो खिलते हैं और मिटते हैं। असली फूलों का मजा ही यही है कि क्षण भर को जीवन और मृत्यु के बीच ऊपर उठते हैं। असली फूलों की असलियत यही है कि क्षण भर को मृत्यु के ऊपर अतिक्रमण कर जाते हैं। क्षण भर को, चारों तरफ घिरी मृत्यु के बीच भी वे कमल की तरह ऊपर उठ आते हैं। क्षण भर को जीवन का उदघोष होता है।
Real flowers bloom and fade. The very relish of real flowers is that for a moment they rise between life and death. Their reality is that for a moment they transcend death. Surrounded by death on all sides, like a lotus they rise above for a moment. For a moment the proclamation of life rings forth.
प्लास्टिक के फूल में यह उदघोष कभी भी नहीं होता। वस्तुओं का प्रेम, प्लास्टिक के फूलों से प्रेम है। और जिसको असली फूल मिल गए, वह प्लास्टिक के फूलों को फेंक आता है कचरे घर में। उसे वस्तुओं को छोड़ना नहीं पड़ता, व्यक्तियों का प्रेम मिल जाए, वस्तुएं छूटना शुरू हो जाती हैं।
This proclamation never happens with plastic flowers. Love of objects is love of plastic flowers. And one who finds real flowers throws the plastic into the trash. He need not renounce things—if love of persons happens, things begin to drop by themselves.
वस्तुओं का प्रेम तो व्यक्तियों के प्रेम का सब्स्टीट्यूट था, परिपूरक था।
Love of objects was a substitute for love of persons, a makeshift.
व्यक्तियों को प्रेम करने वाला व्यक्ति कृपण नहीं रह जाता। उसके जीवन में ऊब नहीं होती, पुलक होती है। एक उत्साह होता है। पैरों में एक लगन होती है। कंठ में एक छोटा सा गीत उठने लगता है।
One who loves persons does not remain a miser. There is no boredom in his life—there is thrill. There is a zest. A certain swing comes into the step. A small song begins to arise in the throat.
ये पक्षियों को तुम गाते देखते हो, ये प्रेम के गीत हैं। आदमी के कंठ को क्या हो गया? आदमी क्यों कोकल जैसी धुन नहीं उठा पाता? आदमी क्यों पपीहा जैसा पुकार नहीं पाता? आदमी क्यों...? छोटे-छोटे पक्षी गा लेते हैं बिना कहीं सीखे, बिना किसी संगीत महाविद्यालय में प्रविष्ट हुए, बिना किसी गुरु के चरणों में वर्षों सेवा किए। पक्षी गा लेते हैं, आदमी के गीत को क्या हो गया है?
You see the birds singing—these are love’s songs. What has happened to man’s throat? Why can man not pour a koel’s melody? Why can man not call like the papiha? Why…? Tiny birds sing without lessons, without entering any music school, without years of service at a master’s feet. Birds sing—what has happened to man’s song?
आदमियों का गीत वस्तुओं में दब कर मर गया है। आदमियों के कंठ में वस्तुएं भरी हैं। गीत निकल नहीं पाता। व्यक्तियों से प्रेम होता है, कंठ के अवरोध टूट जाते हैं। एक पुलक आती है, एक लगन पैदा होती है। जीवन अर्थपूर्ण मा
लूम होता है। जीवन से ऊब हटती है और लगता है, जीवन में एक रस है।
Man’s song has been smothered beneath objects. The throat of man is stuffed with things—song cannot pass. If there is love of persons, the blocks at the throat break. A thrill comes, a passion arises. Life feels meaningful. Weariness drops, and it seems life has a savor.
लेकिन व्यक्तियों का प्रेम भी कभी पूर्ण प्रेम नहीं हो पाता--हो नहीं सकता। क्योंकि दो अहंकार कैसे मिट सकते हैं? दोनों की चेष्टा होती है कि दूसरा मिट जाए। प्रेमी चाहता है कि प्रेयसी का अहंकार टूट जाए और वह मेरे प्रति समर्पित हो जाए।
But even love of persons can never be complete—it cannot be. How can two egos dissolve? Each strives for the other to dissolve. The lover wants the beloved’s ego to break and for her to surrender to him.
सभी प्रेमी वही कह रहे हैं, जो कृष्ण ने अर्जुन से कहा था: ‘मामेकं शरणं व्रज।’ सब छोड़ कर, तू मेरी शरण आ जा।
All lovers are saying that which Krishna said to Arjuna: Mamekam sharanam vraja—abandon all, come to my sole refuge.
कृष्ण ने कहा था, वह तो सार्थक है। क्योंकि वहां एक निरअहंकारी था। वहां एक शून्यवत--महाशून्य था। तो कृष्ण ने कहा, सब छोड़ कर मेरी शरण आ जा। इसमें अड़चन नहीं है क्योंकि कृष्ण महाशून्य हैं। अर्जुन डूब सकता है।
Krishna said it; there it is fulfilled. For there was one without ego—void, a great Void. So when Krishna said, abandon all and come to my refuge, there is no obstacle—because Krishna is a great emptiness. Arjuna can drown.
लेकिन दो प्रेमी भी यही कह रहे हैं--मामेकं शरणं व्रज। पति पत्नी से कह रहा है, आ, मेरी शरण। पत्नी कह रही है, तुम्हीं आ जाओ। लाख चेष्टाएं चलती हैं। छुपी, प्रकट, अप्रकट, जाने में, अनजाने में कि दूसरा झुक जाए और मिट जाए। इसलिए प्रेम एक संघर्ष हो जाता है। व्यक्तियों से प्रेम एक संघर्ष हो जाता है।
But two lovers also say the same—mamekam sharanam vraja. The husband says to the wife: come to my refuge. The wife says: you come to mine. A thousand strategies go on—hidden, open, conscious, unconscious—so that the other bends and dissolves. Hence love becomes a struggle. Love of persons becomes a struggle.
इसलिए तुम कृपण आदमी के जीवन में थोड़ी शांति पाओगे। लेकिन प्रेमी आदमी के जीवन में तुम्हें शांति न मिलेगी। पुलक तो मिलेगी, पर पुलक के पीछे अशांति छिपी होगी। और एक संघर्ष दिखाई पड़ेगा सतत। कौन मिटे? कोई मिटना नहीं चाहता। कोई मिटने की तैयारी में नहीं है। और समर्पण के बिना प्रेम न होगा पूरा। बिना मिटे वह परम अनुभूति न होगी।
Therefore you will find a little peace in the life of a miser. But in the life of a lover you will not find peace. You will find thrill, but behind the thrill there will be restlessness. And you will see a continuous struggle—who will dissolve? No one wants to dissolve. No one is prepared. Without surrender, love cannot be complete. Without dissolving, the supreme experience cannot be.
और मिटे कोई कैसे? पति पत्नी के लिए मिटे कि पत्नी पति के लिए मिटे? बहुत चेष्टाएं समाज ने कर ली हैं। लाख समझाया है स्त्रियों को कि पति परमात्मा है। पतियों ने ही समझाया है। पुरुषों ने ही समझाया है कि तुम दासी हो। वे लिखती भी हैं पत्र में कि तुम्हारी दासी; लेकिन पत्र में यह भाव कहीं नहीं होता। नीचे दस्तखत में होता है सिर्फ। पति को वे कहती भी हैं कि तुम स्वामी हो। लेकिन उनके व्यवहार से कहीं दिखाई नहीं पड़ता। औपचारिकता दिखाई पड़ती है।
And for whom should one dissolve? Should the husband dissolve for the wife, or the wife for the husband? Society has tried much. Men have told women a thousand times that the husband is God. Husbands have said it. Men have said it: you are a slave. They even write in letters: your slave. But the feeling is nowhere—only the signature at the end. They call the husband master, but their behavior shows nothing of it—only formality.
पुरुष की चेष्टा रही कि स्त्री झुक जाए, स्त्री की चेष्टा रही कि पुरुष झुक जाए। पुरुष ने आक्रमण के उपाय किए हैं। स्त्री ने ज्यादा सूक्ष्म उपाय किए हैं। वे आक्रमण के नहीं हैं। वे ज्यादा गहन हैं। पुरुष सीधा ही सिर पकड़ कर झुकाना चाहता है। स्त्री पैर पकड़ कर झुकाना चाहती है। लेकिन झुकाना चाहती है।
Man’s effort has been that the woman should bend; woman’s effort has been that man should bend. Man has adopted aggressive means; woman subtler means. They are not aggressive—they are deeper. Man wants to push the head down directly; woman wants to bend by holding the feet—but bend she wants.
और दोनों में से तब तक आश्वस्त कोई भी नहीं होता, जब तक उसे पक्का भरोसा न आ जाए कि दूसरे को झुका लिया गया है। खतरा यह है कि अगर दूसरा सच में ही झुक जाए, तो दूसरा वस्तु जैसा हो जाता है। उसमें से व्यक्ति खो जाता है।
And neither feels assured until he or she gets the firm sense that the other has been bent. The danger is that if the other truly bends, the other becomes like a thing. The person disappears.
इसलिए अगर पत्नी तुममें बिलकुल समर्पण कर दे, तो उसमें तुम्हारा रस चला जाएगा। इसलिए तो पत्नियों में रस चला जाता है। अगर पत्नी बिलकुल ही झुक जाए, सच में ही झुक जाए, जैसा तुम चाहते थे, तो वह वस्तु बन जाती है।
Therefore, if the wife surrenders utterly to you, your relish in her will be gone. This is why relish in wives goes. If the wife truly bends as you wanted, she becomes a thing.
इसलिए हिंदुओं ने कहा कि पत्नी संपत्ति है। झुका लिया होगा उन्होंने। जिन्होंने यह लिखा है, उनका अनुभव होगा कि पत्नी अगर झुक जाए, तो संपत्ति हो जाती है। तब वह गाय-बैल की तरह है, बांधो, हटाओ, जो करना है, करो। आज्ञा दो, वह मानती है। और जब मर जाए, तो तुम दूसरी पत्नी ले आओ। परिपूरण हो सकता है, उसका स्थान भरा जा सकता है। वह कार हो गई, मकान हो गई, लेकिन स्त्री न रही। उसका व्यक्तित्व चला गया।
Hence Hindus said the wife is property. They must have bent her. Those who wrote this had the experience that if the wife bends, she becomes property. Then she is like a cow or an ox—tie, untie, do what you will. Command, she obeys. And when she dies, you bring another wife. The gap can be filled; her place can be replaced. She becomes a car, a house—but no longer a woman. Her person is gone.
अब यह बड़ी दुविधा है। अगर न झुके, तो कलह है। लेकिन जब तक नहीं झुकती, तब तक आकर्षण है। क्योंकि वह व्यक्ति है, आत्मा है, आत्मवान है, अपना बल है। उसका अपना निजी व्यक्तित्व है। जैसे ही झुकती है, वैसे ही शांति तो हो जाती है, लेकिन मन में दूसरी स्त्रियों का आकर्षण उठने लगता है। और जो स्त्री जितनी कठिनाई पैदा करती है झुकने में, उतनी ही चुनौती मालूम पड़ती है।
A great dilemma. If she does not bend, there is quarrel. But as long as she does not bend, there is attraction. For she is a person, a soul, self-possessed, with her own strength. She has her own individuality. The moment she bends, there is peace—but the attraction to other women rises. And the woman who is hardest to bend seems the greater challenge.
ऐसा ही पुरुष के संबंध में सच है। अगर पुरुष बिलकुल झुक जाए, स्त्री को वह पुरुष ही नहीं मालूम पड़ता। उसकी कोई स्थिति न रही। अगर न झुके तो झुकाने का संघर्ष चलता है। क्योंकि जब तक झुक न जाए तब तक उसे भरोसा नहीं आता कि मैं जीत गई। तो एक विजय का संघर्ष है व्यक्तियों के साथ। झुकने से पूरा नहीं होता क्योंकि झुकने से व्यक्ति वस्तु हो जाता है। बात ही खतम हो गई। और झुकना न हो तो संघर्ष चलता है, समर्पण नहीं हो पाता।
The same is true of man from woman’s side. If the man bends completely, he no longer seems a man to her—he loses status. If he does not bend, the struggle to make him bend continues. For until he bends, she does not feel assured that she has won. There is a struggle for victory with persons. Bending does not fulfill, for with bending the person becomes an object. The very point is lost. And if there is no bending, struggle continues; surrender does not happen.
लेकिन जो व्यक्ति, व्यक्तियों को प्रेम करता है उसकी वस्तुओं के प्रति उपेक्षा हो जाती है। यह बहुत बड़ी घटना है। वह परिग्रही नहीं होता। और परमात्मा के प्रति उसकी तटस्थता हो जाती है।
But one who loves persons becomes indifferent to objects. This is a great happening. He is not possessed by parigraha. And his stance towards God becomes neutral.
तटस्थता का अर्थ है: वह परमात्मा के प्रति खुला होता है। निर्णय नहीं लिया उसने अभी कि परमात्मा है या नहीं, लेकिन खुला है। जिसको पश्चिम में एग्नास्टिक कहते हैं--अज्ञेयवादी, अनिर्णीत। उसका निर्णय मुक्त है। वह खड़ा है। वह कहता है, हो भी सकता है, न भी हो। खोज से पता चलेगा। जाऊंगा, पहचानूंगा जब समय होगा।
Neutral means: he is open towards God. He has not yet decided whether God is or is not—but he is open. In the West this is called agnostic—unresolved. His decision is free. He stands open. He says: it may be so, it may not be so; by searching I will know; I will go and recognize when the time comes.
यह जरा बारीक बिंदु है, इसे ठीक से समझना।
This is a subtle point; understand it rightly.
व्यक्तियों के साथ प्रेम में दो स्थितियां बन रही हैं। एक स्थिति है कि अगर व्यक्ति न झुके, तो संघर्ष। अगर व्यक्ति झुक जाए, तो वस्तु हो जाता है। दोनों ही विकल्प चुनने योग्य नहीं हैं। दो घटनाएं होंगी इसलिए, व्यक्तियों को प्रेम करने वाले लोगों के जीवन में दो घटनाएं घटेंगी।
In love with persons two states arise. If the person does not bend—there is struggle. If the person bends—he becomes a thing. Neither option is worth choosing. Hence, two things will happen in the lives of those who love persons.
जवान व्यक्ति व्यक्तियों को प्रेम करेगा। बूढ़े होते-होते उसमें दो घटनाओं में से एक घट गई होगी। या तो उसने व्यक्तियों से हार कर वस्तुओं से प्रेम शुरू कर दिया होगा। और या व्यक्तियों में जो थोड़ा सा रस पाया, उसकी समझ के आधार पर, उसने परमात्मा की खोज शुरू कर दी होगी। या तो वह व्यक्तियों के ऊपर उठ कर महा व्यक्ति को, समष्टि को प्रेम करने लगेगा। और या नीचे गिर कर वस्तुओं को प्रेम करने लगेगा।
As a young person, one loves persons. By old age, one of two events will have occurred. Either he has been defeated by persons and has begun to love things. Or, based on the little nectar found in persons, he has started the search for God. Either he rises above persons into love of the Great Person, the Whole—or he falls below into love of objects.
ये दो घटनाएं इसलिए घटती हैं कि व्यक्तियों के प्रेम में दो विकल्प सदा मौजूद हैं। व्यक्तियों के प्रेम में रस भी मिलता है। और व्यक्तियों के प्रेम में संघर्ष भी मिलता है। दुख भी मिलता है और सुख भी मिलता है। व्यक्तियों का प्रेम दोहरा है। प्रेमी सुख भी देते हैं, दुख भी देते हैं। तुम सभी जानते हो। अगर कभी किसी को प्रेम किया है, तो उससे दोनों चीजें मिलती हैं।
These two happenings occur because love of persons always contains two options. In love of persons there is also relish. And there is also struggle. There is pain and there is joy. Love of persons is double. Lovers give joy and they give sorrow too. You all know—if you have loved, both have come through it.
अब यह तुम पर निर्भर है कि तुम व्यक्तियों के द्वारा पाए गए अगर दुख पर तुमने बहुत ध्यान दिया, तो धीरे-धीरे तुम वस्तुओं के प्रेम में गिर जाओगे। और अगर व्यक्तियों के द्वारा मिले गए सुख पर ध्यान दिया, तो तुम धीरे-धीरे महा व्यक्ति की तलाश में निकल जाओगे। यहीं गुरु की जरूरत शुरू होती है।
Now it depends on you. If, from persons, your attention dwells on the pain, slowly you will fall into love of things. If your attention dwells on the joy received through persons, slowly you will set out in search of the Great Person. Here begins the need for a guru.
कृपण के लिए तो गुरु किसी काम का नहीं है। कृपण तो गुरु से डरता है। क्योंकि गुरु के प्रति समर्पित करना होगा, और यही तो कृपण का भय है। वह समर्पण कर नहीं सकता। इसलिए कृपण अगर गुरु के पास भी आता है। तो खुद को समर्पित नहीं करता, एक आम ले आता है। एक-दो केले ले आता है। यह तरकीब है बचने की। वह कह रहा है, लो महाराज, मुझे छोड़ो। इतना काफी है।
For the miser, a guru is of no use. The miser is afraid of the guru. For to a guru one must surrender—and that is precisely the miser’s fear. He cannot surrender. Therefore if the miser even comes to a guru, he does not surrender himself—he brings a mango, two bananas. This is a trick to escape. He is saying: Take this, Master, leave me alone—that is enough.
गुरु के पास केला लेकर आ रहे हो कि आम लेकर चले आ रहे हो! कुछ तो सोचो। लाते हो तो अपने को लाओ। अन्यथा मत आओ। उससे कम में न चलेगा। उससे कम में जो गुरु राजी हैं, वे तुम्हारे जैसे ही हैं। वे गुरु नहीं हैं। वे भी तीसरे ही दर्जे के लोग हैं, जो वस्तुओं के प्रेम में पड़े हैं।
You bring bananas and mangoes to a guru! Think a little. If you must bring something, bring yourself. Otherwise, do not come. Nothing less will do. Those gurus who are content with less are just like you; they are not gurus. They are third-rate folk, also in love with things.
गुरु तुम्हें चाहता है। उससे कम में काम नहीं चलेगा। अपना सिर ही लेकर आओ। कबीर ने कहा है जिसकी हिम्मत हो, आ जाए; सिर रखे और ले जाए सब। लेकिन वह सिर रखना शर्त है।
A guru wants you. Nothing less will do. Bring only your head. Kabir has said: Whoever has the courage, come—place your head and take all. But placing the head is the condition.
गुरु एक मृत्यु है क्योंकि गुरु एक पुनर्जीवन भी है। मृत्यु के बाद ही पुनर्जीवन होगा। गुरु एक मृत्यु है क्योंकि गुरु एक जन्म भी है। अब केले का क्या कसूर है? केले ने तुम्हारा क्या बिगाड़ा? इसको तुम काहे को चढ़ा रहे हो? आदमी सदा से चढ़ाता आया है दूसरी चीजें। कभी पशु चढ़ाता रहा, कभी फल चढ़ाता रहा, कभी फूल चढ़ाता रहा। यह सिर्फ अपने को चढ़ाने से बचने की व्यवस्था है।
A guru is a death because a guru is a rebirth. Only after death is there rebirth. A guru is a death because a guru is a birth. What fault is it of the banana? What has the banana done to you that you are offering it? Man has always offered other things—sometimes animals, sometimes fruits, sometimes flowers. This is only a contrivance to avoid offering oneself.
फिर आदमी ने कई तरकीबें निकाल लीं। नारियल चढ़ाता है। क्योंकि वह आदमी के सिर जैसा लगता है। वह सब्स्टीट्यूट है, परिपूरक है। उसमें आंखें भी हैं, दाढ़ी भी है, मूंछ भी है, सब है। इसलिए तो हिंदी में उसको खोपड़ा कहते हैं--खोपड़ी! उसको आदमी चढ़ाता है जाकर मंदिर में।
Then man devised many devices. He offers a coconut—because it looks like a human head. It is a substitute. It has eyes, beard, mustache—hence in Hindi it is called khopra—skull! He offers that in the temple.
अपनी खोपड़ी ले जाओ।
Take your skull.
आदमी सिंदूर लगाता है। वह खून का प्रतीक है। अपना खून दो, सिंदूर लगाने से क्या होगा?
Man smears vermilion—it is a symbol of blood. Give your blood—what will vermilion do?
आदमी प्रतीक खोजता है, अपने को बचाता है।
Man seeks symbols to save himself.
जो इन प्रतीकों का सम्मान कर रहा है, वह भी तुम्हारे ही जगत का हिस्सा है। वह तीसरे दर्जे का प्रेमी है। गुरु और चेला एक ही नाव में सवार हैं। और तुम दोनों डूबोगे: आप डूबते पांडे ले डूबे जजमान। वे डूब ही रहे थे गुरुजी, तुम और चढ़ गए नाव पर!
One who honors these symbols is part of your world. He is a third-rate lover. Guru and disciple both are in the same boat—and both will drown: Sinking himself, the priest also drowned the devotee. The gurus were already drowning—and you climbed aboard!
दूसरे कोटि का व्यक्ति, जो प्रेम करता है व्यक्तियों से, उसके जीवन में गुरु की संभावना शुरू होती है। काश, उसे गुरु मिल जाए! अन्यथा डर है कि वह तीसरे प्रेम में नीचे गिर जाएगा। अभी मौका था कि वह पहले प्रेम की तरफ ऊपर उठ जाए। गुरु उसे सिखाएगा कि यह जो कलह थी, यह कलह प्रेम के कारण न थी। यह कलह अहंकार के कारण थी। प्रेम में जो तुम्हें दुख मिला प्रेयसी से, प्रेमी से जो तुम्हें पीड़ा मिली, वह पीड़ा प्रेम के कारण नहीं मिली, वह तुम्हारे अहंकार के कारण मिली।
For the second kind of person, the one who loves persons, the possibility of a guru begins. If only he finds a guru! Otherwise there is danger he will fall into the third, lower love. There was still a chance for him to rise to the first love—the highest. The guru will teach him that the quarrels were not because of love. The quarrels were because of ego. The pain you received from lover or beloved was not because of love; it was because of your ego.
प्रेम से तो सुख ही मिला। इतने अहंकार के होते भी थोड़ा सा सुख मिला, यह चमत्कार है। लेकिन प्रेम के कारण कभी दुनिया में कोई दुख किसी को मिला नहीं है। अगर तुमने समझा, प्रेम के कारण दुख मिला, तो तुम वस्तुओं के प्रेम में लग जाओगे। क्योंकि वहां फिर कोई दुख नहीं है।
From love you received only joy. That you received any joy at all, despite so much ego—this is the miracle. But because of love no one has ever received sorrow. If you think sorrow came because of love, you will turn to love of things—where there is no sorrow.
लेकिन अगर तुम्हें यह समझ में आ गया है कि दुख मिला अहंकार के कारण। और अहंकार कैसे समर्पित करोगे दूसरे अहंकार को? दूसरा अहंकार बाधा देता है समर्पण में। क्योंकि दूसरा अहंकार मांग करता है, समर्पित करो। सिर्फ परमात्मा मांग नहीं करता समर्पण की।
But if you understand that the sorrow came because of ego—then how will you surrender ego to another ego? The other ego obstructs surrender; the other ego demands surrender. Only God does not demand surrender.
जहां मांग नहीं है, वहां समर्पण आसान है।
Where there is no demand, surrender is easy.
प्रेम से थोड़ा सा सुख मिला; अगर तुम पूरा समर्पण कर सको तो अनंत सुख की वर्षा हो जाए। सुख के मेघ अभी घिर आएं--घिरे ही हैं। तुम्हारा हृदय थोड़ा खाली हो अहंकार से कि वर्षा हो जाए।
From love you received a little joy; if you could surrender wholly, a rain of infinite joy would fall. Clouds of joy are already gathering—they have gathered. Let your heart be a little empty of ego—then the rain will pour.
परमात्मा की तरफ वही व्यक्ति जाता है, जिसने प्रेम में सुख को पहचाना। और यह भी पहचाना कि बाधा थी मेरे कारण, अहंकार के कारण। अब मैं वह तलाश करूंगा, उस बिंदु की, जहां मैं अपने अहंकार को छोड़ दूं। व्यक्तियों के साथ कैसे छोड़ा जा सकता है? वे तुम्हारे जैसे ही हैं। वे उसी तल पर खड़े हैं, जहां तुम खड़े हो।
One moves toward God who has recognized the joy in love—and who has also recognized that the obstacle was himself—his ego. Now he will seek that point where he can drop his ego. With persons how can it be dropped? They are like you—standing on the same level as you.
कोई चाहिए विराट, कोई चाहिए इतना विराट कि उसके पैरों तक तुम्हारा सिर पहुंचे। उतना भी पहुंच जाए तो बड़ी यात्रा। कोई चाहिए शून्य की भांति, जो मांग न करे, ताकि तुम्हें चुपचाप समर्पण करने की सुविधा मिल जाए। जो कहे ना कि झुको। क्योंकि जब भी कोई कहता है, झुको, तभी तुम्हारा अहंकार बाधा डालने लगता है। वह कहता है, मत झुको।
One is needed who is Vast—so vast that your head can at least reach his feet. If even that happens, it is a great journey begun. One is needed like a Void, who makes no demand, so that you can surrender silently. One who does not say “Bow.” For the moment anyone says “Bow,” your ego begins to resist. It says: Do not bow.
जब कोई कहता है झुको, तो अहंकार में अकड़ आती है। वह कहता है, क्यों झुकें? क्यों झुकें, यह झुकाने वाला कौन है? मैं क्यों किसी के सामने झुकूं? अहंकार की मजबूती बढ़ती है। प्रतिशोध बढ़ता है। परमात्मा तुमसे नहीं कहता कि झुको। वह महाशून्य है, वह आकाश है। तुम झुक जाओ, तुम्हारी मर्जी। और अहंकार को झुकने में सुविधा होती है, वहां, जहां कोई झुकाने वाला नहीं होता।
If someone says bow, pride stiffens. Why should I bow? Who is this one to make me bow? Why should I bow before anyone? The strength of ego increases; resentment rises. God does not say to you: Bow. He is a great Void—like the sky. You bow if you wish. And it is easy for ego to bow where there is no demander of bowing.
तीसरे तरह का प्रेम है, परमात्मा की तरफ प्रेम। वह प्रेम, पूर्ण प्रेम है। क्योंकि वहां तुम झुक जाते हो। कोई झुकाने वाला पहले से ही नहीं है। परमात्मा है थोड़े ही! होता, तो आदमी कभी भी न झुक पाता। परमात्मा नहीं होने का नाम है। परमात्मा की कोई मौजूदगी थोड़े ही है। अगर मौजूदगी होती, तो अड़चन पड़ती। परमात्मा एक गैर-मौजूदगी है। परमात्मा उपस्थिति नहीं है, परमात्मा परम-अनुपस्थिति है--एब्सोल्यूट एब्सेंस। इसलिए तो तुम उसे खोज नहीं पाते। लाख भागो, दौड़ो, हिमालय पर जाओ, कैलाश चढ़ो, मानसरोवर में खोजो, कहीं नहीं मिलता। परमात्मा एक महान गैर-मौजूदगी है, अनुपस्थिति है।
The third kind of love is love toward God. That love is complete love. For there you bow down. There is no one beforehand to make you bow. God is not a person! If He were, man would never be able to bow. God is the very name of not-being. God has no presence. God is the Absolute Absence. That is why you cannot find Him. Run as you will, fly to the Himalayas, climb Kailash, search in Manasarovar—you will not find Him anywhere. God is a great non-presence, an absence.
वह ऐसे है, जैसे न हो। उसका होना, न होने जैसा है। उसका होना शून्यवत है। वह आकाश जैसा है।
He is such that He seems not to be. His being is like non-being. His being is void-like. He is like the sky.
इसीलिए कबीर ‘आकाश’ शब्द का प्रयोग बार-बार करते हैं। वह परमात्मा का स्वभाव है। शून्य उसका स्वभाव है। वह तुम्हें झुकाता नहीं। तुम झुक रहे होओगे, तो वहां कोई मुस्कुराता नहीं। क्योंकि उतनी मुस्कुराहट भी तुम्हें रोक देगी। तुम झुक रहे होओगे तो कोई तुम्हारी पीठ थपथपाता नहीं। क्योंकि उतने में भी अकड़ वापस लौट आएगी कि अरे! यहां भी कोई मौजूद है। तुम्हारी अकड़ वापस आ जाएगी। संघर्ष शुरू हो जाएगा।
This is why Kabir uses the word akash—sky—again and again. It is God’s nature. Shunya—emptiness—is His nature. He does not make you bow. If you are bowing, no one smiles there—for even that much smiling would stop you. If you are bowing, no one pats your back—for even that much and your stiffness will return: Ah! here too someone is present. Your stiffness will return. The struggle will start again.
परमात्मा से लड़ने का उपाय नहीं है। क्योंकि वह इतना छिपा हुआ है कि तुम कैसे लड़ोगे? परमात्मा को पाने का भी उपाय नहीं है। सिर्फ अपने को खोने का उपाय है। जो खो देते हैं, वे पा लेते हैं। जो पाने निकलते हैं, वे कभी नहीं खोज पाते।
There is no way to wrestle with God. He is so hidden—how will you fight? There is no way to attain God. There is only the way to lose yourself. Those who lose, find. Those who set out to gain, never find.
मेरे पास लोग आते हैं। वे कहते हैं, हमें ईश्वर खोजना है। मैं उनसे कहता हूं कि तुम खोजो। बाकी तुम्हें मिलेगा नहीं। वे कहते हैं, क्यों? हमारी क्या गलती?
People come to me and say: We want to find God. I tell them: Search, but you will not find. They ask: Why? What is our fault?
सवाल गलती का है ही नहीं। खोजने वाले को कभी मिलता ही नहीं। जो खोने को तैयार है, उसको मिलता है। खोना ही उसे पाने का ढंग है। क्योंकि वह खुद खोया हुआ है। तुम भी वैसे ही हो जाओ, तत्क्षण मेल हो जाता है। तुम अनुपस्थित हो जाओ। तुम्हारा अहंकार चला जाए। तुम न रहो। तुम ऐसे हो जाओ, जैसे हो नहीं, तत्क्षण मेल हो गया। भीतर का आकाश बाहर के आकाश से मिल गया।
The question of fault does not arise. The seeker never finds. The one ready to lose finds. Losing is the way to find Him. For He Himself is lost. Become like Him—and the union happens instantly. Become absent. Let your ego go. Become a nonentity. Become as if you are not—and the union happens in a flash. The inner sky merges with the sky without.
और तब प्रेम का परम प्रकाश प्रकट होता है। तब प्रेम का गौरीशंकर उठता है। प्रेम मोक्ष है। क्योंकि प्रेम तुम्हारी तुमसे ही मुक्ति है। प्रेम परम प्रकाश है। क्योंकि तुम्हारे अहंकार के अतिरिक्त और कोई अधंकार नहीं है। सब तरफ सूरज उगा है। एक तुम आंख बंद किए बैठे हो। आंख खुली, प्रकाश ही प्रकाश है।
Then the supreme radiance of love manifests. Then love’s Gaurishankar rises. Love is moksha. For love frees you from yourself. Love is the supreme light. For other than your ego there is no darkness. All around the sun has risen—only you have your eyes closed. When they open, there is only light.
ऐसी जिसे प्रतीति होने लगे--ऐसी प्रतीति कब होती है? जब तुमने व्यक्तियों का प्रेम जाना हो और उस प्रेम की विफलता भी। जब तुमने व्यक्तियों के प्रेम का सुख जाना हो और उसकी पीड़ा भी। इसलिए मैं निरंतर कहता हूं, प्रेम करो। क्योंकि उस प्रेम के बिना परमात्मा की तरफ तुम जाओगे कैसे? वही प्रेम तुम्हें रस लगाएगा परमात्मा की तरफ जाने का। और वही प्रेम तुम्हें व्यक्तियों से मुक्त होने की सुविधा भी देगा। प्रेम बड़ी अनूठी कला है।
When does such a realization dawn? When you have known love of persons and also its failure. When you have known love’s joy and also its pain. Therefore I say again and again: love. Without that love, how will you move toward God? That very love will flavor you for the journey toward God. And that same love will grant you the ease to be free of persons. Love is a very unique art.
लेकिन वस्तुओं से प्रेम मत करना, अन्यथा तुम अटके रह जाओगे। व्यक्तियों से प्रेम करना। क्योंकि व्यक्तियों का प्रेम तुम्हें तृप्ति भी देगा और तृप्ति होने भी न देगा। यही खूबी है। व्यक्तियों का प्रेम तुम्हारे कंठ को भिगाएगा भी और प्यास को बुझाएगा भी नहीं। बल्कि प्यास और प्रज्वलित होकर जलने लगेगी।
But do not love things—otherwise you will be stuck. Love persons. For love of persons will give you taste—yet not let you be satisfied. That is its beauty. Love of persons will moisten your throat—and will not quench the thirst. Rather, thirst will flame more intensely.
व्यक्तियों का प्रेम तुम्हें एक ऐसी दुविधा देगा, ऐसे दोराहे पर खड़ा कर देगा, जहां से एक रास्ता तो वस्तुओं के प्रेम में जाता है, जहां परिग्रही गिरता है और भटकता है; वही नरक है। और जहां से दूसरा रास्ता स्वर्ग में जाता है, परमात्मा की तरफ जाता है।
Love of persons will give you such a dilemma, will set you at such a crossroads, from where one road goes toward love of things—where the possessor falls and wanders; that is hell. And the other road goes toward heaven—toward God.
मैं निरंतर अपने साधकों को कहता हूं कि एक बात ध्यान रखना, प्रार्थना शुरू नहीं होगी, जब तक तुम्हारा प्रेम पक न जाए; जब तक तुम प्रेम को न जान लो, और प्रेम को जानने का अर्थ है, प्रेम का नरक भी जानना और प्रेम का स्वर्ग भी। प्रेम का नरक तुम्हें व्यक्तियों के प्रेम से ऊपर उठाएगा और प्रेम का स्वर्ग तुम्हें परमात्मा के प्रेम में ले जाएगा।
I tell my seekers continually: remember one thing—prayer will not begin until your love ripens; until you have known love—and knowing love means knowing its hell and its heaven both. Love’s hell will raise you above love of persons; love’s heaven will take you into love of God.
अब हम कबीर के इन सूत्रों को समझने की कोशिश करें।
Now let us try to understand Kabir’s sutras.
प्रीति लागी तुम नाम की, पल बिसरे नाही।
Love has fastened upon Your Name; not for a moment is it forgotten.
Turn Your glance of grace now; meet me, O Lord.
जब व्यक्तियों के प्रेम के ऊपर कोई उठता है और परमात्मा का प्रेम जगता है, तब ‘प्रीति लागी तुम नाम की।’ नाम का ही पता है; अभी उसका तो कुछ पता नहीं। अभी उस प्रेमी को देखा भी नहीं है। अभी वह प्रेमी मिल जाए तो पहचान भी न सकेंगे। प्रतिभिज्ञा भी न होगी। अभी तो उस प्रेमी की खबर मिली है। एक हवा का झोंका आया है।
प्रीति लागी तुम नाम की,...
अभी तो नाम सुना है। एक भनक पड़ी है।
यह कैसे लगती है नाम की प्रीति? क्योंकि जिसे देखा नहीं, जिसे जाना नहीं, जिसे पहचाना नहीं, जिसे कभी आलिंगन नहीं किया, जिसका कभी स्पर्श नहीं हुआ, उसकी प्रीति कैसे लगती है?
व्यक्तियों के जगत में, नंबर दो के प्रेम में तो जिस स्त्री को तुमने देखा हो, पहचाना हो, स्पर्श किया हो, उसकी ही प्रीति जगती है। कोई अपरिचित स्त्री, जो कहीं तिब्बत में हो, जिसका कुछ पता ही नहीं, न जिसकी तस्वीर देखी हो, न कभी जिसे फिल्म में देखा हो, उससे तुम्हारा प्रेम होता है? कैसे होगा? नाम भी कोई बता दे, तो भी क्या नाम सुन कर प्रेम हो जाएगा?
फिर परमात्मा का प्रेम कैसे लगता है?
When one rises above love of persons and the love of God awakens, then: Love has fastened upon Your Name. There is only news of the Name; as yet there is no news of Him. As yet that Beloved has not been seen. If He were to come, one would not even recognize Him. Recognition would not arise. As yet there is only news of the Beloved—a whiff on the wind has arrived.
प्रीति लागी तुम नाम की,...
Love has fastened upon Your Name...
यह घटना कैसे घटती है? यह अनघट घटना कैसे घटती है? इसका राज है। यह गुरु के कारण घटती है।
कबीर के गुरु थे रामानंद। कबीर उनको नाचते देखते। तंबूरा बजता है, रामानंद नाचते हैं। कबीर उनके पास बैठते हैं। उनसे बहते आनंद के झरने का स्पर्श होता है। उनकी मस्ती, उनकी समाधिस्थ आनंद की दशा, सोते-जागते रामानंद को सब रूपों में देखते हैं। उस रूप में धीरे-धीरे अरूप की भनक पड़ने लगती है। रामानंद के पास होते-होते राम के पास होने लगते हैं। क्योंकि रामानंद यानी राम को पाकर मिला आनंद।
यह नाम बड़ा प्यारा है कबीर के गुरु का--‘रामानंद।’ जिसको राम मिल गया और जो उसके आनंद से भरा है। राम का तो पता नहीं कबीर को, लेकिन रामानंद में घटे आनंद का पता है। वह घट रहा है। वह प्रतिपल बरस रहा है। वहां मेघ गरज ही रहे हैं। चहुं दिस दमके दामिनी। वहां तो बिजली चमक रही है। वह रामानंद के पास रोग लगता है। रामानंद संक्रामक बीमारी हो जाते हैं।
जैसे बीमारियां पकड़ती हैं, वैसे स्वास्थ्य भी पकड़ता है। और जैसे बीमारियां पकड़ती हैं और बीमारियों के कीटाणु होते हैं, वैसे ही स्वास्थ्य के भी कीटाणु होते हैं, और वैसे ही परमात्मा की धुन भी पकड़ती है, क्योंकि वह परम स्वास्थ्य है।
रामानंद के पास एक नई पुलक उठने लगी। एक नई पुकार! कोई दूर से बुलाता है। पहचाना नहीं है, जाना नहीं है, लेकिन हृदय आंदोलित होता है।
प्रीति लागी तुम नाम की,...
अभी तुम्हारा कुछ पता नहीं है। अभी सिर्फ नाम सुना है। वह भी रामानंद से सुना है। लेकिन रामानंद में ऐसा घट रहा है कि भरोसा आ रहा है कि वह नाम जरूर किसी का होगा। उसकी खोज करनी पड़ेगी।
As yet only the Name is heard. Even that through Ramananda. But such a happening is happening around Ramananda that trust arises that the Name must belong to someone indeed. One will have to seek Him.
बुद्ध से कोई पूछता कि क्या आपको सुन कर ज्ञान हो जाएगा? क्या आपको समझ कर ज्ञान हो जाएगा? बुद्ध कहते नहीं। बुद्धों को सुन कर तो केवल प्यास जगती है। ज्ञान तो परमात्मा के मिलने से होगा; सत्य के मिलने से होगा। बुद्धों के पास तो पीड़ा जगती है, विरह उठता है। हृदय रुदन से भर जाता है। आंखों में आंसू झलक आते हैं। कोई अनजानी पुकार, कोई आवाहन, जिसकी दिशा भी पहचानी नहीं, जहां कभी पैर नहीं चले, ऐसा कोई रास्ता, ऐसा कोई मार्ग बुलाने लगता है। और ऐसी उठती है पुकार--‘पल बिसरे नाही’--कि एक क्षण भी भूलती नहीं।
Someone asked the Buddha: Will enlightenment happen by hearing you? By understanding you? Buddha said: No. By hearing the Buddhas only thirst arises. Enlightenment happens by meeting Truth—by meeting God. Near Buddhas, only pain arises, separation arises. The heart fills with sobbing. Tears glisten in the eyes. An unknown call, an invitation whose direction is yet unrecognized; a path on which feet have never walked begins to beckon. And such a longing arises—Pal bisre nahi—not forgotten for even a moment.
प्रीति लागी तुम नाम की, पल बिसरे नाही।
नजर करो अब मिहर की, मोहे मिलो गुसाई।।
Love has fastened upon Your Name; not for a moment is it forgotten.
अब बहुत हो चुका। अब थोड़ी कृपा इस तरफ भी हो जाए। नजर करो मेहर की। अनुकंपा मुझ पर भी हो जाए। अब मिलो गुसाईं। अब बहुत विरह हो गया।
Turn Your glance of grace now; meet me, O Lord.
Now enough. Now let a little compassion shower on this side too. Turn Your glance of grace. Let me be graced. Now meet me, O Lord. Enough of separation.
जिस दिन पहली दफा विरह का भाव उठता है। विरह के भाव का अर्थ है, लगता है कि परमात्मा को पाए बिना कुछ भी सार्थक नहीं है। लगता है सब कुछ दांव पर लगा देने जैसा है, लेकिन परमात्मा को पाना है। लगता है अपने को खोने को तैयार हूं, लेकिन तुम्हें अब और खोए रहने को तैयार नहीं। सब चुकाने को राजी हूं, लेकिन तुमसे मिलन होना ही चाहिए, जिस दिन सारा जीवन-मरण दांव पर लगता है, जिस दिन हम जीते हैं तो उसके लिए, और मरते हैं तो उसके लिए, उस दिन फिर पल भर भी उसकी याद नहीं भूलती।
The day the first mood of separation arises—separation means: it seems that without attaining God nothing is meaningful; it seems that everything is worth staking, but God must be attained; it seems I am ready to lose myself, but I am no longer willing to go on losing You. I am ready to pay all, but union with You must happen. The day life and death are staked thus—the day we live, we live for Him; and if we die, we die for Him—on that day not even for a moment does His remembrance fade.
सोते-जागते भी प्रेमी प्रेयसी की ही याद करता है। गालिब का कोई पद है कि रात आंख नहीं झपकाता; क्योंकि पता नहीं उसी क्षण तुम्हारा आना हो जाए। पता नहीं मैं सोया रहूं, तुम द्वार पर दस्तक दो और लौट जाओ।
Even in sleep the lover remembers the beloved. Ghalib has a verse: I do not shut my eyes at night—who knows, at that very moment You may arrive? Lest I be asleep while You knock and You turn back.
बड़ी बेचैनी की दशा हो जाती है प्रेमी की। पत्ते खड़खड़ाते हैं, लगता है, प्रेयसी आई कि प्रेमी आया। हवा का झोंका गुजरता है वृक्षों से, प्रेमी द्वार खोल कर देखता है, शायद आना हो गया। राहगीर गुजरते हैं, पदचाप सुनाई पड़ती है, प्रेमी भागा द्वार के बाहर आ जाता है कि शायद आ गए।
Great restlessness becomes the lover’s state. Leaves rustle—perhaps the beloved has come. A gust passes through the trees—the lover opens the door: perhaps the arrival has happened. A passerby’s footsteps sound—the lover runs out: perhaps he has come.
प्रीति लागी तुम नाम की, पल बिसरे नाही।
एक क्षण को भी भूलती नहीं याद। और तभी याद, याद है। जो भूल-भूल जाए, जिसे सम्हाल-सम्हाल कर लाना पड़े, वह भी कोई याद है?
Love has fastened upon Your Name; not for a moment is it forgotten.
कबीर कहते हैं: जैसे पनघट से कोई पानी भर कर चलती है नारी, गपशप करती, गीत गुनगुनाती, सखियों से बात करती, हंसी-ठिठोली होती, लेकिन उसकी याद तो सिर पर रखे घड़े में लगी रहती है। यह सब चलता है बाहर-बाहर। वह हाथ से भी नहीं सम्हालती घड़े को। घड़ा सम्हला रहता है। याद सम्हाले रहती है। बात चलती, चर्चा होती, हंसती, गीत गाती, हजार गपशप होती, लेकिन यह सब बाहर-बाहर का व्यापार होता है। केंद्र पर एक सुरत बनी रहती है, एक स्मृति बनी रहती है घड़े को सम्हालने की।
जब विरह की अग्नि पहली दफा उठती है, तो गुरु से उठती है। गुरु के बिना नहीं उठ सकती। जब तक तुमने ऐसा आदमी ना देखा हो, जिसके जीवन से मिलने की सुवास उठ रही हो, जिसके भीतर तुम्हें अहसास होने लगे कि गुसाईं का आना हो गया; जिसके पदचापों में तुम्हें किसी तरह उस अज्ञात परमात्मा की धुन सुनाई पड़े जिसके पद-चिह्नों में उसके ही पद-चिह्न न हों, परमात्मा के भी पद-चिह्न मालूम पड़ने लगें। इसलिए तो हमने बुद्धों के पैर बचा के रखे हैं, पद-चिह्न बचा के रखे हैं। क्योंकि वे सिर्फ गौतम सिद्धार्थ नाम के आदमी के पद-चिह्न नहीं हैं। अन्यथा कौन फिकर करता है? कितने लोग इस पृथ्वी पर चलते हैं और जाते हैं। उन पैरों में, जो लोग निकट थे, उन्होंने किसी और पैर को भी देखा है। उस बुद्ध की मूर्ति में सिर्फ शुद्धोधन के बेटे गौतम सिद्धार्थ की प्रतिमा को हमने निर्मित नहीं किया है; उस प्रतिमा में कुछ अप्रतिम है जो किसी प्रतिमा में बांधा नहीं जा सकता; कोई मूर्ति जिसे सम्हाल नहीं सकती, वह अमूर्त झलका है। उस बूंद में हमने सागर को देखा है। उस पत्ते में हमें पूरे वृक्ष की खबर मिली है। उस मुट्ठी में हमने सारे आकाश को देखा है। हम किसी को कह भी नहीं सकते, समझा भी नहीं सकते।
इसलिए शिष्य की बड़ी दुविधा है। शिष्य अपने गुरु के संबंध में किसी को कुछ नहीं समझा सकता। क्योंकि जो उसने देखा है, वह उसने देखा है। समझाने का कोई उपाय नहीं है। प्रमाण देने का कोई मार्ग नहीं है।
कौन प्रेमी अपनी प्रेयसी के संबंध में समझा पाता है? तुम लाख कहो कि तुम्हारी प्रेयसी विश्व सुंदरी होने के योग्य है, कोई सुनता नहीं। विश्व सुंदरियों के चित्र छपते हैं, तुम देखते हो, तुम ऐसा फेंक देते हो कि कुछ नहीं; मेरी पत्नी के मुकाबिले क्या? या मेरी प्रेयसी के मुकाबिले क्या? और पड़ोसी विचार में पड़ते हैं कि तुम इस स्त्री के पीछे दीवाने क्यों हो? क्या देख लिया तुमने? दिमाग खराब हो गया है? माथा बिगड़ गया है? सम्मोहित हो? इस स्त्री ने कुछ खिला-पिला दिया? कोई ताबीज बांध दिया? मामला क्या है? इसमें हमको तो कुछ दिखाई नहीं पड़ता।
शिष्य भी गुरु के संबंध में कुछ नहीं समझा पाता। कोई प्रमाण नहीं दे सकता। कुछ अप्रमाण उसे घटा है। कुछ बिना प्रमाण के घटा है। कुछ देखा है, बस देखा है। उस देखने में वह मोहित हुआ है। परमात्मा के तरफ विरह जगता है, जब तुम गुरु के पास आते हो।
जैसे-जैसे गुरु के प्रति प्रेम बढ़ता है, वैसे-वैसे परमात्मा की तरफ विरह बढ़ता है--यह सूत्र है।
यह सार समझ लेना। जैसे-जैसे गुरु के प्रति प्रेम बढ़ता है, वैसे-वैसे परमात्मा के प्रति विरह की अग्नि जलती है। धीरे-धीरे गुरु तुम्हें तड़फा देता है। गुरु तुमसे सब छीन लेता है, जो कल तक तुम्हारा सुख था। सब छीन लेता है, जो कल तक तुम्हारा प्रेम था। सब छीन लेता है। तुम्हारी नींद छीन लेता है, तुम्हारा चैन छीन लेता है। जैसे-जैसे गुरु के प्रति प्रेम बढ़ता है, वैसे-वैसे परमात्मा की विरह जगती है। एक अनूठी प्यास कंठ को पकड़ लेती है। प्राण जकड़ जाते हैं।
अब तुम तड़फते हो, जैसे मछली तड़फती है। पानी से निकाल ली किसी ने मछली और डाल दी रेत पर; और तड़फती है। ऐसा गुरु तुम्हें पहली दफा तुम्हारे गलत प्रेमों से निकाल कर ठीक प्रेम की रेत पर डाल देता है। तुम तड़फते हो। पहली दफा विरह की अग्नि पैदा होती है।
प्रीति लागी तुम नाम की, पल बिसरे नाही।
नजर करो अब मिहर की, मोहि मिलो गुसाई।।
बिरह सतावै मोहि को, जिव तड़फे मेरा।
तुम देखन की चाव है, प्रभु मिला सबेरा।।
Turn Your glance of grace now; meet me, O Lord.
Separation torments me; my life writhes.
I long to behold You; morning has come with the Master.
Separation torments me; my life writhes.
बिरह सतावै मोहि को, जिव तड़फे मेरा।
प्राण तड़फते हैं तुम्हारे लिए। श्वास चलती है तुम्हारे लिए। पल भर को भी विश्राम नहीं है। याद चुभती है काटें की तरह; जैसे हृदय में कांटा लगा हो। एक मीठी पीड़ा जो घेर लेती है; जिससे बाहर होने का कोई उपाय नहीं सूझता। क्या करे विरह का मारा हुआ? रोता है, गाता है। उसके रोने में तुम गीत पाओगे, उसके गीत में तुम रोना पाओगे। हंसता है, उसके हंसने में तुम आंसू पाओगे। आंसू टपकते हैं। उसके आंसू में तुम मुस्कुराहट पाओगे।
The life-breath writhes for You. Breath moves for You. There is no rest even for a moment. The remembrance pricks like a thorn in the heart. A sweet pain encircles—there is no way out of it. What does the one struck by separation do? He weeps, he sings. In his weeping you will find song; in his song you will find weeping. He laughs—within his laughter you will find tears. Tears drop—in his tears you will find a smile.
क्योंकि एक तरह से तो वह बड़ा प्रसन्न है कि विरह पैदा हो गया। क्योंकि आधा मिलन हो गया। विरह यानी आधा मिलन। सौभाग्य है कि विरह जग गया। कम से कम यात्रा शुरू तो हो गई। राह पर तो आ गए। मंदिर कितनी ही दूर हो, लेकिन शिखर दिखाई पड़ने लगा। अभी मंदिर की प्रतिमा नहीं दिखी, लेकिन आकाश में चमकता हुआ स्वर्ण-शिखर दिखाई देने लगा। आशा बंधती है, भरोसा आता है। भक्त दौड़ने लगता है।
For in one sense he is delighted that separation has arisen—for half the union has happened. Separation is half union. It is good fortune that separation has arisen. At least the journey has begun. The path has been found. However far the temple, the golden spire gleams in the sky. Hope is born; trust comes. The devotee starts to run.
बिरह सतावै मोहि को, जिव तड़फे मेरा।
Separation torments me; my life writhes.
तुम देखन की चाव है,...
I long to behold You...
बस, एक ही चाह बची--सब चाहें एक ही चाह में गिर गईं, जैसे सभी नदियां एक ही सागर में गिर जाएं, वह है--‘तुम देखन की चाव।’
...प्रभु मिला सबेरा।
…only one longing remains. All desires have poured into one, as all rivers pour into one ocean—that is: the longing to see You.
सुबह हो गई। अब अंधेरा नहीं है। सब दिखाई पड़ता है। बस अब एक ही चाह है कि इस रोशनी में तुम भी दिखाई पड़ जाओ।
…morning has come with the Master.
Morning has come. Now there is no darkness. Everything is visible. Now there is only one wish: in this light, You also appear.
यह ध्यान की अवस्था है। जब रोशनी तो हो जाती है, लेकिन समाधि नहीं फलती। जब प्रकाश तो हो जाता है, सुबह तो हो गई, लेकिन अभी सूरज नहीं निकला है। रात जा चुकी, अंधेरा अब नहीं है, सुबह हो गई--सबेरा; लेकिन सूरज अभी नहीं निकला है। अभी सूरज के दर्शन नहीं हुए।
This is the state of dhyana—meditation. The light has dawned, but Samadhi has not borne fruit. There is light, morning has come, but the sun has not yet risen. Night has gone; darkness is no more; it is morning—sabera—but the sun is yet to appear. His darshan is not yet.
वह जो मध्यकाल है, रात्रि के जाने और सूरज के आने के बीच में जो संध्या-काल है, उसको ही हिंदुओं ने अपनी प्रार्थना का समय बनाया है। क्योंकि वही ध्यान है। वही ध्यान का प्रतीक है। इसलिए हिंदू प्रार्थना को संध्या कहते हैं। संध्या का अर्थ है, सुबह। रात गई, दिन अभी आया नहीं। वह जो मध्यकाल है, संध्या, या--सांझ। सूरज जा चूका, रात अभी आई नहीं, वह भी संध्या है। ध्यान, संध्या की अवस्था है। इसलिए हिंदुओं ने ध्यान का नाम ही संध्या रख लिया। ठीक किया। वह प्रतीक बिलकुल सही है। ध्यान की अवस्था में प्रकाश तो हो जाता है, लेकिन प्रभु का दर्शन नहीं होता। सूरज अभी निकला नहीं है।
That middle period—the time between the going of night and the coming of the sun—that sandhya has been made by Hindus the time of prayer. For it is the symbol of meditation. Therefore the Hindus call prayer sandhya—twilight. Night has gone, day has not yet come. That middle period—morning or evening—both are sandhya. Meditation is a state of twilight. Hence Hindus have named meditation itself sandhya. Rightly so. In meditation there is light, but there is not yet the vision of the Lord. The sun has not yet risen.
कबीर कहते हैं:
Kabir says:
Separation torments me; my life writhes.
बिरह सतावै मोहि को, जिव तड़फे मेरा।
तुम देखन की चाव है, प्रभु मिला सबेरा।।
I long to behold You; morning has come with the Master.
सुबह हो गई। अब तो दिखाई पड़ जाओ।
Morning has come—now appear.
The eyes yearn for a glimpse; the eyelids refuse to close.
नैना तरसै दरस को, पल पलक न लागे।
दर्दबंद दीदार का, निसि बासर जागे।।
The wound bound with longing for Your vision keeps me awake night and day.
अब आंखों में बस एक ही तड़फ, एक ही तरस है--
नैना तरसै दरस को,...
Now in the eyes there is only one thirst, one ache—
तुम्हारा दर्शन हो जाए। तुम दिखाई पड़ जाओ। जन्मों-जन्मों से भूखी आंखें तृप्त हो जाएं। ये जन्मों-जन्मों से तड़फीं आंखें तुम से भर जाएं। तुम्हें समा लें अपने भीतर।
The eyes yearn for a glimpse…
May Your darshan be. May You be seen. May the eyes, hungry for lives upon lives, be fulfilled. These eyes, parched for lives upon lives, be filled with You. May they absorb You into themselves.
…The eyelids refuse to close.
...पल पलक न लागे।
इस डर से पलक नहीं झपकाता कि पता नहीं, इधर पलक झपके, उधर तुम आओ। अवसर चूक जाए। पलक झपकाने से भी डर लगता है। एक क्षण... कौन जाने वही क्षण मिलने का क्षण हो।
From fear the eyelids do not blink—who knows, I blink here and You arrive there; the opportunity may be missed. One is afraid even to blink. A moment—who knows, it may be the moment of meeting.
The wound bound with longing for Your vision…
दर्दबंद दीदार का,...
वह जो देखने के लिए दीवाना है, वह जो देखने के लिए पीड़ा से भरा है--
The one bound by the pain of seeing—
...निसि बासर जागे।
वह सोता ही नहीं। सोने की सुविधा उसे नहीं। वह जागता है--दिन भी और रात भी। कौन जाने कब उसका आगमन हो! कब उसका रथ रुक जाए आकर द्वार पर! कहीं ऐसा न हो कि वह मुझे सोया हुआ पाए।
…keeps me awake night and day.
He does not sleep. He has no convenience of sleep. He stays awake—day and night. Who knows when His coming will be! When His chariot may halt at the door! Lest He find me asleep.
ध्यान की अवस्था सतत जागरण की अवस्था है। सतत चेष्टा है कि जागा रहूं।
The meditative state is constant wakefulness. A continuous effort to remain awake.
If now the Beloved be met, I will not part even for a blink.
जो अब कै प्रीतम मिलें, करूं निमिख न न्यारा।
अब कबीर गुरु पाइया, मिला प्राण पियारा।।
Now that Kabir has found the guru, the Beloved of his life is found.
जो अब कै प्रीतम मिलें,...
If now the Beloved be met…
ये शब्द बड़े अनूठे हैं। इनका अर्थ...
कबीर कहते हैं कि--‘जो अब कै प्रीतम मिलें।’ वे कहते हैं कि मिले तो तुम पहले भी होओगे। मेरे अनजाने मिले। मिलते तो तुम पहले भी रहे होओगे, क्योंकि तुम्हारे बिना जीवन कहां? बहे तो तुम पहले भी मेरी श्वासों में होओगे, लेकिन मैं सोया था। आए तो तुम बहुत बार मेरे द्वार पर होओगे, क्योंकि कैसे तुम मुझे भूल सकते हो? मैं तुम्हारा ही हूं। कितना ही दूर भटक गया होऊं, तुमने छाया की तरह मेरा पीछा किया होगा। लेकिन मुझे तुम्हारी पहचान न थी। न मालूम कितने रूपों में तुम आए होओगे। मैंने रूप तो देखे, लेकिन तुम्हें न देख पाया। फूल में तुम हंसे होओगे। मुझे दिखाई न पड़ा, मैं अंधा था। वृक्षों में तुम खिले होओगे, मैं गाफिल था। मनुष्यों की आंखों से तुमने झांका होगा मेरी तरफ, लेकिन मैंने सिर्फ समझा कि मनुष्यों की आंखें हैं। इसलिए कबीर कहते हैं: ‘जो अब कै प्रीतम मिलें।’
These words are unique. Kabir says: If now the Beloved be met. He says: You must have met me before too. Without my knowing, You must have met. You must have flowed in my breath before as well—how else life? But I was asleep. You must have come to my door many times too—for how could You forget me? I am Yours. However far I may have wandered, like a shadow You must have followed me. But I had no recognition of You. In countless forms You must have come. I saw the forms, but not You. You must have smiled in the flower; I did not see—I was blind. You must have bloomed in the trees; I was heedless. Through human eyes You must have peered at me—but I thought only: these are human eyes. Therefore Kabir says: If now the Beloved be met…
वे यह नहीं कहते कि यह मिलन कोई पहली दफा होने वाला है। वे यह नहीं कहते कि यह मिलन नया है। हम हो ही नहीं सकते बिना परमात्मा के। हमारा होना वही है। जैसे मछली नहीं हो सकती बिना सागर के, पैदा होती सागर में, जीती सागर में, मिटती सागर में, ऐसे हम परमात्मा के सागर में हैं। चेतना की मछली, परमात्मा का सागर। चेतना हो नहीं सकती परमात्मा के बिना। हम चेतन हैं।
He does not say this is the first meeting that will be. He does not say the meeting is new. We cannot be without God. Our being is His being. As fish cannot be without the ocean—born in the ocean, living in the ocean, dissolving in the ocean—so we are in the ocean of God. Consciousness is the fish; God is the ocean. Consciousness cannot be without God. We are conscious.
तो यह तो नहीं कहते कबीर कि यह पहली दफा मिलना हो रहा है। वे कहते हैं कि मिलना तो बहुत बार हुआ होगा, लेकिन मैं बेहोश, मैं सोया, मैं गाफिल, मैं नशे में धुत पड़ा रहा। तुम आए होओगे। क्षमा करो उन भूलों को।
Therefore Kabir does not say this is the first meeting. He says: We must have met many times—but I was unconscious, asleep, intoxicated. You must have come. Forgive those mistakes.
जो अब कै प्रीतम मिलें,...
If now the Beloved be met…
लेकिन अब एक बात पक्की है कि इस बार अगर मिलना हुआ, अगर अब तुम्हें पहचान पाया, कहीं भी, किसी भी चांद तारे के पास तुम्हारी छाया दिख गई, तो पकड़ लूंगा। अब छोडूंगा न ।
But now one thing is certain: if this time there is meeting—if now I can recognize You—if, anywhere, beside any moon or star, I catch Your shadow, I will seize You. Now I will not let go.
…I will not part even for a blink.
...करूं निमिख न न्यारा।
अब एक क्षण को भी तुमसे अलग न हो सकूंगा। अब तुम्हें अलग न करूंगा। अब मैं तुम्हारी छाया बन जाऊंगा।
Not for a single moment will I be separate from You. I will not separate You. I will become Your shadow.
अब कबीर गुरु पाइया,...
Now that Kabir has found the guru…
और अब भरोसा है क्योंकि गुरु मिल गया। अब डर नहीं है। अब तुम ज्यादा दिन न बच सकोगे। अब तुम कितने ही छिपो, छिपा न पाओगे। कितने ही अवगुंठन धरो, कितने ही घूंघट पहनो--‘अब कबीर गुरु पाइया।’ अब मैं अकेला नहीं हूं। अब कोई है, जो तुम्हें पहचानता है और साथ है। और कोई है, जिसकी भलीभांति पहचान है और जिसे तुम धोखा नहीं दे सकते, और जिससे तुम छिप नहीं सकते। अब वह साथ है, अब मेरा हाथ किसी के हाथ है।
अब कबीर गुरु पाइया, मिला प्राण पियारा।
अब तुम कितनी देर बचोगे? गुरु के मिलने में ही तुम मिल ही गए। करीब-करीब मिल गए। यात्रा पूरी होने के करीब है।
And now there is trust—because the guru is found. There is no fear now. You will not be able to hide for long. However much You conceal, You will not be able to. However many veils You wear—Now that Kabir has found the guru. I am no longer alone. Now there is One who recognizes You and is with me. There is One who knows You well, whom You cannot deceive, from whom You cannot hide. He is with me, my hand is in someone’s hand.
अब कबीर गुरु पाइया, मिला प्राण पियारा।
अब प्राण-प्यारा मिल ही गया। समझो कि मिल ही गया।
Now that Kabir has found the guru, the Beloved of his life is found.
गुरु मिल गया कि परमात्मा का द्वार मिल गया। गुरु मिल गया कि गुरुद्वारा मिल गया। गुरु मिल गया कि सहारा मिल गया। अब हाथ किसी ने सम्हाल लिया। अब तुम अंधेरे में नहीं भटक रहे हो। अब तुम यूं ही अंधेरे में नहीं टटोल रहे हो। कोई है जिसकी आंख खुली है और जो परिपूर्ण रोशनी में जी रहा है।
Now the life-beloved is found. Consider that He is found.
To find the guru is to find the gate of God. To find the guru is to find the guru-dwara—the guru’s door. To find the guru is to find the support. Now someone has held your hand. You no longer wander in the dark. You no longer grope in the dark. There is someone whose eyes are open and who lives in perfect light.
If now the Beloved be met, I will not part even for a blink.
जो अब कै प्रीतम मिलें, करूं निमिख न न्यारा।
अब कबीर गुरु पाइया, मिला प्राण पियारा।।
Now that Kabir has found the guru, the Beloved of his life is found.
गुरु को पा लिया, सार में परमात्मा को पा लिया। इसलिए तो गुरु की इतनी चर्चा इस देश में चलती रही है। जैसे गुरु के बिना कुछ भी न हो सकेगा। जैसे गुरु के बिना कोई उपाय नहीं है।
Having found the guru, in essence He is found. That is why the guru has been discussed so much in this land—as if without the guru nothing is possible, as if without the guru there is no way.
गुरु इतना महत्वपूर्ण क्यों हो गया है इस देश में? जिन्होंने भी पाया, सदा गुरु के द्वार से पाया। गुरु की आंखों से झांक कर पाया। गुरु के हाथों से छू कर पाया। गुरु के हृदय में धड़क कर पाया।
Why has the guru become so important in this land? Because whoever found, found always at the guru’s door; peered through the guru’s eyes; touched through the guru’s hands; beat within the guru’s heart.
If now the Beloved be met, I will not part even for a blink.
जो अब कै प्रीतम मिलें, करूं निमिख न न्यारा।
अब कबीर गुरु पाइया, मिला प्राण पियारा।।
Now that Kabir has found the guru, the Beloved of his life is found.
आज इतना ही।
Enough for today.
