Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
रजनीकांत! मनुष्य-जाति आज तक विरोधाभास में ही जी रही है। इस विरोधाभास को ठीक से समझो, तो मुक्त भी हो सकते हो।
Rajnikant! Humanity has lived in contradiction up to now. If you understand this contradiction rightly, you can be free of it.
विरोधाभास यह है कि जो तुमसे कहते हैं, ‘सत्य बोलो’, वे भी सत्य नहीं बोल रहे हैं। उनका जीवन कुछ और कहता है। उनकी वाणी कुछ और कहती है। उनके व्यक्तित्व में पाखंड है। और बच्चों की नजरें बड़ी साफ होती हैं। बच्चों के पास दृष्टि बड़ी निखरी होती है। होगी ही? ताजी होती है। बच्चे शीघ्र ही देख लेते हैं कि कहना कुछ--करना कुछ!
The contradiction is that those who tell you “Speak the truth” are not themselves speaking the truth. Their life says one thing, their words say another. Their personality is split by hypocrisy. And children’s eyes are very clear; their vision is fresh. Naturally so. Children very quickly see: they say one thing—do another!
बच्चों से कहा जाता है: ‘ईश्वर में विश्वास करो।’ एक तरफ कहा जाता है, ‘सत्य से डिगो मत।’ दूसरी तरफ कहा जाता है, ‘विश्वास करो।’ विश्वास का अर्थ ही होता है--असत्य। ईश्वर को जाना नहीं--और विश्वास करो! यह तो असत्य का आधार हो गया। यह तो स्रोत हो गया, जहां से बहुत असत्य जन्मेंगे।
Children are told, “Have faith in God.” On the one hand they say, “Do not deviate from truth.” On the other hand they say, “Believe.” But belief itself means untruth. God has not been known—and yet you must believe! That becomes the very basis of falsehood, the source from which many lies are born.
कौन मां-बाप अपने बच्चों से कहता है, ‘ईश्वर को जानना--तब मानना।’ हर मां-बाप अपने बच्चों को कहता है, ‘मानो--तो जानोगे।’ और मानने का अर्थ झूठ होता है। मानने का अर्थ होता है--जिसे जाना नहीं उसे मान लेना। जिसे देखा नहीं, उसे मान लेना। जिसकी कोई प्रतीति नहीं--उसे मान लेना।
Which parents tell their children, “Know God—then accept”? Every parent says, “Accept—then you will know.” And acceptance, belief, means taking as true what you have not known, taking as seen what you have not seen, taking as realized what has not been realized.
अंधा आदमी प्रकाश को ‘मानता’ है--जानता नहीं। आंख वाला जानता है; मानने की जरूरत नहीं।
A blind man “believes” in light—he does not know it. One who has eyes knows; he has no need to believe.
आंखें तो नहीं दी जातीं--विश्वास दिया जाता है। और साथ ही शिक्षा चल रही है कि ‘सत्य का अनुसरण करो। सत्य ही परमात्मा है।’ यह भी वे ही लोग कह रहे हैं, जो कहते हैं कि परमात्मा में विश्वास करो और विश्वास अर्थात झूठ।
Instead of eyes, belief is given. And alongside runs the instruction: “Follow truth. Truth is the divine.” The same people say “Have faith in God,” and faith means falsehood.
श्रद्धा तो अनुभव से पैदा होती है। विश्वास अज्ञान को छिपाने की चेष्ठा है। विश्वास बहुत सस्ता है, उधार है, बासा है। ये विश्वासियों की जमातों से तो जमीन भरी है। कोई हिंदू, कोई मुसलमान, कोई ईसाई, कोई जैन--ये सब विश्वासी हैं, सब अंधे। किसी ने देखा नहीं। किसी ने जाना नहीं।
Shraddha (reverence) arises from experience. Belief is a device to hide ignorance. Belief is cheap, borrowed, stale. The earth is full of congregations of believers. Hindu, Muslim, Christian, Jain—believers all, blind all. None has seen. None has known.
जो तुम्हें समझा रहे हैं, उन्होंने भी नहीं देखा, उन्होंने भी नहीं जाना, वे भी झूठ बोल रहे हैं। मगर इस ढंग से बोल रहे हैं कि जैसे जाना हो। इस बल से बोल रहे हैं, जैसे यह उनका आत्म-साक्षात्कार हो। बेझिझक बोल रहे हैं!
Those who instruct you have not seen either; they have not known; they too lie. But they speak as if they have known. They speak with a force as if it were their self-realization. They speak without hesitation!
बाप बेटे से कहता है, ‘सच बोलो।’ लेकिन बेटा देखता है कि बाप जीता तो झूठ है! कभी इसी बेटे को कह कर भेज देता है; द्वार पर कोई खड़ा है--कि कह दो कि ‘पिताजी घर में नहीं हैं?’ बेटा देखता है कि ‘मामला क्या है? सच बोलूं कि पिता जो कहते हैं वह मानूं?’
A father tells his son, “Speak the truth.” But the son sees the father lives a lie! Sometimes that same son is sent to the door to tell a visitor, “Father is not at home.” The boy wonders, “What is the matter? Should I speak the truth or obey my father?”
यह भी सिखाया जा रहा है--‘आज्ञाकारी रहो। आज्ञा मानो।’ और यह भी सिखाया जा रहा है--‘सच बोलो।’ पर सवाल यह है कि कभी आज्ञा और सत्य विपरीत हो सकते हैं। फिर क्या करें? कभी आज्ञा ऐसी हो सकती है कि अगर मानें, तो झूठ होता है; सत्य का खंडन होता है। और अगर सत्य बोलें, तो आज्ञाकारिता नष्ट होती है। दुविधा खड़ी हो जाती है।
He is also taught, “Be obedient.” And also taught, “Speak the truth.” But sometimes command and truth can stand opposed. What then? Sometimes a command may be such that to obey it is to lie, to betray truth. And if you speak truth, obedience is broken. A dilemma is created.
बच्चे को तुम उलझा रहे हो, सुलझा नहीं रहे हो। कहते तो हो: हिंसा न करो। और बच्चा देखता है--तुम्हारे जीवन में हिंसा ही हिंसा है! तुम्हारी सारी कठोरता--उससे छिपाई नहीं जा सकती। माना कि तुम पानी छान कर पीते होओगे। पानी छान कर पीने में क्या हर्जा है! लाभ ही लाभ है। स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है। हल्दी लगे न फिटकरी, रंग चोखा हो जाए! पानी छान कर पी लिया--और खून बिना छाने पी जाते हो!
You are tangling the child, not untangling him. You say, “Do not be violent.” But the child sees—your life is nothing but violence! Your hardness cannot be hidden. Granted you strain water before drinking—straining water harms nothing; in fact it is healthy: turmeric is not used, no alum is added, yet the color comes out pure! You strain water and drink—and you drink blood unstrained!
जैनों की शिक्षा है: ‘अहिंसा परमोधर्मः।’ और जितना शोषण जैन कर सकते हैं, कोई दूसरा नहीं कर सकता। तुमने जैन भिखारी देखा? और सब तरह के भिखारी देखे होंगे--हिंदू, मुसलमान। लेकिन तुमने जैन भिखारी देखा? ‘जैन भिखारी’ होता ही नहीं।
Jains proclaim: “Ahimsa paramo dharmah—nonviolence is the supreme religion.” And yet the kind of exploitation Jains can practice, no one else can. Have you seen a Jain beggar? You have seen beggars of all kinds—Hindu, Muslim. But have you seen a Jain beggar? A “Jain beggar” does not exist.
जैनों की संख्या कितनी है भारत में? कुल पैंतीस लाख। सत्तर करोड़ लोगों में पैंतीस लाख कोई संख्या है! सागर में बूंद। लेकिन फिर भी जैन दिखाई पड़ते हैं। क्योंकि धन है। धन कहां से आता है? धन कैसे आता है? कोई जैन उत्पादन तो करते नहीं। ब्याज खा सकते हैं। पानी छान कर पी लेते हैं। खूब बिना छाने पी जाते हैं! बेटा यह देखता है।...
How many Jains are there in India? Only three and a half million. In seven hundred million they are just a drop in the ocean. Yet Jains are conspicuous—because there is wealth. Where does the wealth come from? How does it come? Jains don’t produce anything. They live off interest. They strain the water and drink; and drink the blood without straining! The son sees this....
तुमने नचिकेता की कथा तो जानी। कठोपनिषद उसी कथा से शुरू होता है। बूढ़ा बाप यज्ञ किया है और दान कर रहा है। नचिकेता, छोटा सा बच्चा, उसके पास ही बैठा है। बूढ़ा बाप समृद्ध है, सम्राट है, और दान क्या कर रहा है! जिन गायों ने दूध देना बंद कर दिया, वे दान कर रहा है; उन गायों को दान कर रहा है! तो बेटा देखता है कि यह क्या धोखा हो रहा है! यह कैसा दान? गाएं जो दूध देती ही नहीं--यह दान हुआ, कि जिसको दे रहे हो, उसकी फांसी लगा रहे हो?
You know the story of Nachiketa. The Katha Upanishad begins with it. An old father performs a sacrifice and makes donations. Little Nachiketa sits beside him. The old man is rich, a king, and what is he donating? Cows that have stopped giving milk! He is donating those cows. The son sees the deception. What sort of charity is this? A gift that is a noose for the receiver!
तो वह पूछता है बाप को कि आप यह क्या कर रहे हैं? ये गाएं दूध तो देती नहीं, इनको दान देने से क्या फायदा?
He asks his father, “What are you doing? These cows no longer give milk—what merit is there in donating them?”
बाप तिलमिला जाता है। बाप कभी बरदाश्त नहीं करता। बेटे की स्वच्छ दृष्टि देख पा रही है कि मामला क्या है यह! यह कैसा दान? क्रोध में बाप कहता है, ज्यादा बकवास मत कर, नहीं तो तुझे भी दान कर दूंगा!
The father flares up. Fathers never tolerate the child’s clarity. The boy’s clear eyes can see what is happening. The father shouts, “Don’t talk nonsense, or I will donate you too!”
नचिकेता सीधा सा बच्चा, वह यही पूछने लगा बार-बार कि मुझे कब दान करिएगा? अब तो यज्ञ भी समाप्त हुआ जा रहा है, मुझे कब दान करिएगा? मुझे किसको दान करिएगा? बाप ने क्रोध में कहा: तुझे मृत्यु को दान कर दूंगा।
Straight as he is, the boy keeps asking, “When will you donate me? The ritual is ending—when will you donate me? And to whom?” In anger the father blurts, “I donate you to Death!”
अब यह क्रोधी आदमी--यह दान कर रहा है; यज्ञ कर रहा है! और इसके खरीदे हुए ब्राह्मण, पंडित-पुरोहित यशगान कर रहे हैं! स्तुतियां गा रहे हैं--कि तुम महादानी हो!
This angry man—this is the one doing charity, performing sacrifice! His hired priests sing his praise: “Great donor! Blessed benefactor!”
वह बेटा देखता है--यह कैसा दान! उसकी समझ के बाहर है। क्योंकि अभी उसके पास देखने वाली दृष्टि है। बड़ों को जो नहीं दिखाई पड़ता, वह बच्चों को दिखाई पड़ जाता है।
The boy sees—what kind of charity is this? It is beyond his understanding—because he still has eyes that see. What elders cannot see, children can.
बाप का क्रोध--ऐसा क्रोध कि बेटे को कहता है कि मृत्यु को दे दूंगा।
The father’s rage—so great he says to his son, “I will give you to Death.”
प्रसिद्ध कथा है कि एक बहुत चालबाज आदमी ने एक सम्राट को कहा कि आपके पास सब है। सारी दुनिया की दौलत है। जो भी इस पृथ्वी पर सुंदरतम है, आप उसके मालिक हैं। लेकिन एक चीज की कमी रह गई। कहें तो पूरी कर दूं।
There is a famous story: a very cunning man told an emperor, “You have everything—wealth, all that is beautiful on earth. Only one thing is missing. If you wish, I can provide it.”
सम्राट उत्सुक हुआ। उसने कहा: किस चीज की कमी रह गई? वह हमेशा उत्सुक था इस बात में कि किसी चीज की कमी न रह जाए। कौन उत्सुक नहीं है! फिर वह तो सम्राट था--चक्रवर्ती सम्राट था। सारी पृथ्वी जीत चुका था। उसके भंडारों में हीरे-जवाहरात भरे थे। दुनिया में किसी के पास इतनी संपदा न थी। तो कोई चीज की कमी रह गई--यह बात उसे अखरी। उसके अहंकार को चोट पड़ी। उसने कहा: बोल, कौन सी चीज की कमी है? जो भी मूल्य हो, मैं चुकाने को राजी हूं।
The emperor was eager. “What is missing?” He was always obsessed that nothing should be lacking. Who isn’t? And he was a world conqueror, with treasuries brimming with jewels. To be told something was missing hurt his pride. “Speak! Whatever the price, I will pay.”
उसने कहा: मूल्य तो बहुत लगेगा।
“The price will be great,” the man said.
उसने कहा: उसकी फिकर ही मत कर। तू बोल, चीज कौन सी है, जिसकी कमी है?
“Don’t worry about price. Tell me: what is it?”
उस चालबाज आदमी ने कहा: रहा होगा कोई राजनीतिज्ञ, कोई कूटनीतिज्ञ कोई बिलकुल छंटा हुआ बदमाश--उसने कहा कि महाराज, यह शोभा नहीं देता कि आप साधारण मनुष्यों जैसे वस्त्र पहनें। ये वस्त्र तो कोई भी पहन रहा है। आपके लिए तो स्वर्ग से वस्त्र ला सकता हूं देवताओं के। वही आपके योग्य हैं।
“A king of your stature should not wear ordinary clothes, like commoners. I can bring garments from heaven—divine clothes fit for you.”
The emperor suspected a trick—he was no simpleton. “Heavenly clothes?”
सम्राट को थोड़ा तो शक हुआ। वह भी कुछ कम चालबाज तो न था। देवताओं के वस्त्र!
उस आदमी ने कहा कि आप सोचते होंगे कि यह बात सच नहीं। करके दिखा दे सकता हूं। ला सकता हूं। लेकिन खर्च बहुत है!
“You think it’s not true,” the man said. “I can show you. But the expense is huge!”
सम्राट ने कहा कि खर्च की कोई फिकर नहीं। लेकिन अगर धोखा देने की कोशिश की, तो गर्दन उतार लूंगा। तो यह पड़ोस का महल है मेरा, इसमें चला जा। क्या करना है? कितना खर्च है?
“Expense is no matter. But if you try to cheat me, I’ll have your head. Go to the palace next door; stay there. How much?”
उसने कहा: खर्च काफी लगेगा। क्योंकि वहां भी रिश्वत चलती है। द्वारपाल से लेकर पहुंचते-पहुंचते देवताओं के वस्त्रों तक बहुत खर्च हो जाएगा। करोड़ों का खर्च है। खर्च की बात करते हों, तो यह बात ही छोड़ दें। खर्च की तो पूछें मत। जितना मांगूंगा, उतना देना पड़ेगा।
“Much—there, too, bribes must be given, from the gatekeepers upwards. It will cost crores. If we start speaking of expenses, let’s drop the whole idea. Don’t even ask. Whatever I ask, you will have to give.”
सम्राट ने कहा: ठीक है। लेकिन ध्यान रखना: भागने की कोशिश मत करना। इसी महल के भीतर रहना पड़ेगा। बाहर पहरे लगवा दिए, फौजों के घेरे डलवा दिए कि यह आदमी भाग न सके। और रोज वह आदमी कभी करोड़ मांगे, कभी दो करोड़ मांगे। पता नहीं अंदर क्या करता था--द्वार-दरवाजे बंद कर के। पर सम्राट ने कहा: जाएगा कहां भाग कर! धन भी कहां ले जाएगा!
“Agreed. But don’t run. You’ll have to remain in that palace.” Guards were posted so he couldn’t escape. Every day the man demanded crores. Who knows what he did with the doors bolted. The emperor thought, “Where can he go! And how can he carry the wealth!”
और पंद्रह दिन बाद उसने खबर भेजी कि वस्त्र ले आया हूं। दरबार भर गया। वह आदमी एक बड़ी सुंदर मंजूषा में वस्त्र लेकर आया। उसने आकर मंजूषा रखी और सम्राट से कहा: वस्त्र तो ले आया। लेकिन देवताओं ने कहा कि एक शर्त है। ये साधारण वस्त्र नहीं--देवताओं के वस्त्र हैं। ये उन्हीं को दिखाई पड़ेंगे, जो अपने ही बाप से पैदा हुए हैं!
After fifteen days he sent word: “I have brought the garments.” Court assembled. He came with a beautiful chest. “There is one condition,” he said. “These are no ordinary clothes—divine. They will be visible only to those who are born of their own father!”
सम्राट ने कहा: इसमें क्या अड़चन है। यह शर्त स्वीकार है।
“What difficulty is that?” said the emperor. “I accept.”
उसने पेटी खोली। सम्राट को कुछ उसमें दिखाई न पड़ा। पेटी बिलकुल खाली थी; दिखाई पड़ता भी कैसे? उसने कहा: महाराज, आपकी पगड़ी दें और यह देवताओं की पगड़ी लें। खाली हाथ! अब सम्राट अगर यह कहे कि मुझे दिखाई नहीं पड़ता कि इसमें कहां पगड़ी है--तो सिद्ध होगा कि अपने बाप से पैदा नहीं हुआ। बड़ा हैरान हुआ। और दरबारी एकदम से प्रशंसा करने लगे कि अहा! क्या पगड़ी है! किरणों का जाल! चांद-तारे जड़े हैं! ऐसी पगड़ी नहीं देखी। धन्य हो गए देख कर।
He opened the chest. The emperor could see nothing; it was empty—how could he see? “Your turban, Majesty—and take this heavenly turban.” Empty hands! Now if the emperor said, “I see nothing,” it would prove he was not born of his own father! He was stunned. Courtiers instantly began to praise, “Ah! What a turban! A mesh of rays! Studded with moon and stars! Never seen such splendor!”
सब दरबारियों को दिखाई पड़ रही है! सम्राट ने कहा: अब अगर मुझे दिखाई न पड़े, तो जाहिर है कि मैं अपने बाप से पैदा नहीं हुआ! सो देखनी पड़ी पगड़ी! जो पगड़ी दिखाई पड़ती थी, उसे बेईमान को दे दी। उसने उसे तो पेटी में डाल दिया। और जो पगड़ी थी ही नहीं, वह सम्राट के सिर पर रख दी और कहा कि महाराज, अब शोभा देखते बनती है! वर्णन नहीं हो सकता इस शोभा का!
Everyone could “see” it! The emperor thought, “If I alone don’t see it, it’s obvious I wasn’t born of my father!” So he had to “see” it. He handed over his real turban; the cheat put it in the chest. He placed the nonexistent turban on the emperor’s head: “Majesty, words fail to describe your glory!”
तालियां पिट गईं, क्योंकि दरबारियों ने भी एक-दूसरे से होड़ बांधी। किसी को दिखाई नहीं पड़ रही थी पगड़ी। और जो थोड़ा झिझके--झिझकने ही से साबित हो जाए। तो तालियां जोर से पिटीं और एक-दूसरे से होड़ लग गई प्रशंसा में, क्योंकि जो जरा चुप रह जाए, कहीं शक हो जाए कि यह आदमी चुप क्यों खड़ा है! और सबको यह लगा--सबको भीतर यह लगा--कि मुझे ही भर नहीं दिखाई पड़ रही है! अब बेहतर यही है कि चुप रहो। इस संबंध में कि कहना कि मुझे नहीं दिखाई पड़ रही, क्यों अपनी बदनामी करनी! मरे बाप को बदनाम करना! मां को बदनाम करना! सारी प्रतिष्ठा खो जाएगी। दरबार भी खो जाएगा। दरबार से निकाल बाहर किया जाऊंगा।
Thunderous applause—courtiers competed with one another in praise. None could see the turban, and whoever wavered would be exposed. So the clapping grew louder, and each vied to outdo the rest. Anyone who kept quiet would arouse suspicion: “Why is he silent?” Each felt inside, “It’s only me who cannot see!” Best to remain quiet; why tarnish one’s reputation! Why defame one’s dead father! One’s mother! One’s status will be ruined, one’s place in court lost.
फिर कमीज भी उतर गया। बनियान भी उतर गई। धोती भी उतर गई। अब सम्राट खड़ा है--सिर्फ अपने लंगोटी बांधे हुए! और क्या प्रशंसा हो रही है वस्त्रों की! और जब उसने कहा कि महाराज, लंगोटी भी दे दें! तब तो उसे बहुत घबड़ाहट हुई। पसीना भी आने लगा। मगर अब करे क्या! अब मजबूरी थी। लंगोटी भी गई!
Then the shirt came off, the vest came off, the dhoti came off. The emperor stood in his loincloth—what praises were sung of the garments! When the man said, “Majesty, please hand over the loincloth as well!” the emperor became very nervous, he began to sweat. But what could he do! He had to give it.
उसने पेटी में सब बंद कर लिया और कहा कि कुछ भेंट मिल जाए।... और देवताओं ने कहा कि पहली बार पृथ्वी पर ये वस्त्र जा रहे हैं। ऐसा कभी हुआ नहीं। फिर कभी होगा नहीं। यह अभूतपूर्व घटना है। इसलिए जुलूस निकलना चाहिए। रथ तैयार किया जाए!
The man locked everything in the chest and said, “A gift please. And the gods said this is the first time such garments are coming to earth—unprecedented, never to be repeated. A procession must be held!”
और जनता बाहर इकट्ठी है और गांव भर में राजधानी में खबर पहुंच गई। दूर-दूर से लोग आ गए थे। राजधानी के राजपथ के दोनों तरफ करोड़ों लोग खड़े थे प्रतीक्षा में कि सम्राट बाहर आएं। आवाजें आ रही थीं कि सम्राट के दर्शन करने हैं! कौन नहीं देखना चाहता देवताओं के वस्त्र!
और वह चालबाज आदमी रथ पर चढ़ कर डुंडी पीटता गया कि ये वस्त्र उन्हीं को दिखाई पड़ेंगे, जो अपने बाप से पैदा हुए हैं। निश्चित ही सभी अपने बाप से पैदा हुए हैं। सबको वस्त्र दिखाई पड़े। और क्या तालियां पिटीं! और सब देख रहे हैं कि सम्राट बिलकुल नंगा बैठा है। ठंड के दिन हैं; ठिठुर रहा है। दांत बज रहे हैं! मगर यह शोभायात्रा चल रही है!
Crowds gathered. The cheat beat the drum: “These garments will be visible only to those born of their own father.” Surely everyone is born of his father—so everyone “saw” the clothes. What applause! And all saw the emperor utterly naked. It was winter; he shivered, his teeth chattered—and yet the triumphal procession went on.
मगर सब प्रशंसा कर रहे हैं। सिर्फ एक छोटा सा बच्चा अपने बाप के कंधे पर बैठ कर आ गया था देखने। उसने अपने बाप से कहा कि दद्दू! सम्राट बिलकुल नंगा है! उसके बाप ने कहा: चुप नालायक! उल्लू के पट्ठे! बिलकुल चुप!
All praised. Only a small boy, sitting on his father’s shoulder, said, “Daddy! The emperor is completely naked!” His father hissed, “Shut up, you wretch! Be quiet!”
मगर बेटा बोला: चुप कैसे रहूं? और हैरानी मुझे इससे भी हो रही है कि सब लोग वस्त्रों की प्रशंसा कर रहे हैं। वस्त्र तो मुझे दिखाई नहीं पड़ते। आपको दिखाई पड़ते हैं? उसने कहा: हां, दिखाई पड़ते हैं? क्या सुंदर वस्त्र हैं। तुझको भी दिखाई पड़ेंगे, जरा उम्र बड़ी होनी चाहिए। अभी तू नालायक है, इसलिए दिखाई नहीं पड़ते। अभी तू बच्चा है!
But the boy said, “How can I be quiet? What surprises me more is that everyone is praising the clothes. I don’t see any clothes. Do you?” The father replied, “Yes, of course! Beautiful clothes. You will also see them when you grow up. Right now you are a fool; that’s why you don’t see.”
सिर्फ एक बच्चे ने कहा था उस भीड़ में कि सम्राट नंगा है। बच्चों के पास आंख होती है, क्योंकि अभी धोखाधड़ी नहीं सीखे; राजनीति नहीं सीखे; चालबाजी नहीं सीखे; गणित नहीं सीखे जिंदगी का। जिंदगी का गणित धोखे का गणित है।
Only a child said in that whole crowd: “The emperor is naked.” Children have eyes—because they have not yet learned deceit, politics, trickery, the arithmetic of life. The arithmetic of life is the arithmetic of deception.
रात तारों से बच के चलता हूं
गमगुसारों से बच के चलता हूं
मुझको धोखा दिया सहारों ने
अब सहारों से बच के चलता हूं
I walk by, wary of stars at night; I walk by, wary of sympathizers; It was my props that deceived me— Now I walk wary of props.
ये जो तुम्हें शिक्षा दे रहे हैं, ये जो तुम्हारे सहारे हैं, इनसे जरा सावधान! जरा सजग! इनकी शिक्षा में ही भ्रांति है। ये खुद पाखंडी हैं, और तुम्हें भी पाखंड में घसीट रहे हैं।
Those who instruct you, those you lean on—be a little careful! A little alert! The confusion is in the instruction itself. They are themselves hypocrites and are dragging you into hypocrisy.
जरूर तुम्हें कहा गया है, सच बोलो। क्यों? क्यों सच बोलो? इसलिए सच बोलो कि सच बोलने से स्वर्ग मिलता है; पुण्य मिलता है! सत्य भी साधन है! वह भी लाभ के लिए है। सत्य भी अंत नहीं, साध्य नहीं--साधन है! और जब सत्य साधन होता है, तो अड़चन हो जाती है।
Yes, you have been told, “Speak the truth.” Why? Why speak the truth? So that you may attain heaven; so that you may earn merit! Even truth is made into a means, a tool for profit. Truth is not an end—only a means. And when truth is a means, trouble begins.
वहां तक तो आदमी सत्य बोलेगा, जहां तक लाभ होने की संभावना है। और जहां हानि होने लगेगी, वहां क्या करेगा? लाभ के लिए सत्य बोलता था। अब लाभ होता नहीं। अब झूठ से लाभ हो रहा है, तब आदमी क्या करे?
One will speak truth only so long as it is profitable. When loss looms, what then? If you have been speaking truth for gain, and now lie brings gain—what will you do?
और यही मां-बाप, यही शिक्षक, यही गुरु, यही महात्मा--हमेशा सिखा रहे हैं कि हमेशा लाभ पर दृष्टि रखो। चाहे लौकिक लाभ हो, चाहे पारलौकिक लाभ हो--लाभ में फर्क नहीं। लाभ यानी लोभ का विस्तार।
The same parents, teachers, gurus, mahatmas always teach: keep your eyes on profit—worldly or otherworldly, no matter. Profit is only an extension of greed.
क्या तुम सोचते हो: तुम सत्य बोलोगे, अगर सत्य बोलने का परिणाम नरक में पड़ना हो? नहीं। तुम सत्य बोलते हो, क्योंकि सत्य बोलने से स्वर्ग मिलता है। स्वर्ग में क्या मिलेगा? अप्सराएं मिलेंगी। उर्वशियां मिलेंगी। मेनकाएं मिलेंगी।
Do you think you will speak truth if speaking truth takes you to hell? No. You speak truth because it takes you to heaven. And what will you get in heaven? Apsaras—celestial nymphs: Urvashis, Menakas.
क्या मजा है! यहां स्त्रियों से भागो, क्योंकि स्त्री नरक का द्वार है। और स्त्री से भाग कर स्वर्ग में और सुंदर स्त्रियां पाओगे! यह कैसा उलटा गणित है? यहां त्यागो इच्छाओं को--और स्वर्ग में क्या होगा? कल्पवृक्ष मिलेंगे! जिनके नीचे बैठ कर इच्छा करते ही पूरी हो जाती। यह क्या बेईमानी है!
What a joke! Here you are told to flee women, because woman is the gate of hell; and in heaven you will get even more beautiful women! What a topsy-turvy arithmetic! Here you are told, renounce desires—and what is in heaven? Wish-fulfilling trees! Sit beneath them and your desire is instantly fulfilled. What dishonesty!
मुसलमानों का स्वर्ग, हिंदुओं का स्वर्ग, ईसाइयों का स्वर्ग--विचारणीय है--बड़ा विचारणीय है। सारे धर्मों का स्वर्ग विचारणीय है। क्योंकि उससे पता चलता है कि तुम्हारे संतों, महात्माओं की असली इच्छा क्या है! स्वर्ग का पता नहीं चलता; सिर्फ तुम्हारे महात्माओं के भीतर दबी हुई वासनाओं का पता चलता है।
The Muslim heaven, the Hindu heaven, the Christian heaven—all are worth examining. They reveal not heaven but the repressed desires of your saints and mahatmas.
कल्पवृक्ष हिंदुओं का! यहां तपश्चर्या कर रहे हैं। सिर के बल खड़े हैं। शरीर को गला रहे हैं। किस आशा में? इस आशा में कि आज नहीं कल सभी इच्छाओं की तृप्ति हो जाएगी। अरे, जिंदगी तो चार दिन की है; गुजर ही जाएगी। भूखे भी रहना पड़ा; नंगे भी रहना पड़ा; तप भी करना पड़ा--गुजर ही जाएगी। कोई बहुत लंबी नहीं है। और फिर अनंत काल तक--अनंतकाल तक--खयाल रखना--कल्पवृक्ष के नीचे मजा ही मजा है! जो इच्छा करोगे, तत्क्षण पूरी हो जाएगी!
Kalpavriksha, the wish-tree, for Hindus! Here they practice austerity, stand on their heads, mortify the body. In the hope that sooner or later all desires will be fulfilled. Life is short; it will pass—even if hungry, naked, austere—still it will pass. And then for eternity, mind you—under the wish-tree, only delight! Whatever you wish will be fulfilled at once!
मुसलमानों के स्वर्ग में शराब के चश्मे बह रहे हैं। यहां शराब पर पाबंदी है और वहां शराब के झरने बह रहे हैं। डुबकी लो! तैरो! पीयो-पिलाओ। कुछ खर्च नहीं लगता। यहां स्त्रियों से तुम्हारा साधु-संन्यासी बच-बच कर चलता है और वहां पाएगा क्या? कांचन-देह, स्वर्ण जैसी देह जिनकी है--ऐसी सुंदर अप्सराएं, जो सदा युवा रहती हैं, जो कभी बूढ़ी नहीं होतीं। जिनके शरीर से पसीना नहीं निकलता। उस अभीप्सा से भरा है।
In the Muslim heaven rivers of wine flow. Here wine is forbidden; there wine flows in streams. Dive in! Swim! Drink and make drink! No expense. Here your sadhus and sannyasins avoid women; there what will they find? Golden-bodied houris, forever young, who never age, never perspire. The longing is overflowing.
स्वर्ग यानी क्या? ‘स्वर्ग’ शब्द तो कंबल की तरह है। उसके भीतर जरा झांक कर देखो, क्या-क्या छिपा है। स्वर्ग तो पोटली है। पोटली खोलो, तब तुम समझोगे। स्वर्ग शब्द के धोखे में मत पड़ जाना। उसके भीतर क्या-क्या छिपा है!
What is “heaven”? The word “heaven” is like a blanket; look under it and see what is hidden. It’s a bundle—open it and only then will you understand. Don’t be tricked by the word.
मुसलमानों के स्वर्ग में, चूंकि मुसलमान देशों में समलैंगिकता, होमोसेक्सुअलिटी बहुत प्रचलित रही है, तो वहां सुंदर लड़कियां ही नहीं मिलेंगी, सुंदर लड़के भी मिलेंगे! हूरें ही नहीं--गिल्में भी! क्या गजब है! यहां जो समलैंगिकता में पड़ा है, उस जैसा पापी नहीं--विकृत। और स्वर्ग में देवता क्या कर रहे हैं? लड़कियां ही नहीं, लड़कों को भी भोग रहे हैं! शर्म भी नहीं आती!
In Muslim lands, because homosexuality was widespread, in their heaven there are not only beautiful girls but beautiful boys too—no only houris but ghilmans! What a wonder! Here one who indulges in homosexuality is condemned as perverse; and in heaven, what are the gods doing? Not only girls but boys too! No shame!
पूछो ईसाइयों से कि उनके स्वर्ग में क्या है? सारे स्वर्गों को छान डालो और तुम वही पाओगे, जो तुम्हारे संतों-महात्माओं ने यहां दबाया है, उसको ही वहां उभारा है। जो यहां छोड़ा है, उसको हजार-करोड़ गुना कर के वहां पा लेना चाहा है।
Ask the Christians—what is in their heaven? Examine all heavens and you will find exactly what your saints have suppressed here—they have inflated a thousand-fold there.
हिंदू कहते हैं, यहां एक पैसे का दान करो; एक रुपये का दान करो, करोड़ गुना मिलेगा स्वर्ग में। यह सस्ता सौदा है। करने जैसा है। यह किसी भी व्यवसायी को जंचेगा। किस धंधे में ऐसा मिलता है--एक रुपया लगाओ और करोड़ रुपये! सिर्फ लाटरी में मिलते हैं। स्वर्ग न हुआ, लाटरी हो गई! और तुम्हारे महात्मा लाटरी में लगे हुए हैं।
Hindus say, donate a rupee here and you will get it back a crore-fold in heaven. A cheap bargain—every businessman will love it. Which business gives such returns—invest one, get a crore? Only a lottery does. Heaven has become a lottery, and your mahatmas sell tickets.
ये कहते तो हैं, ‘सच बोलो’, मगर सत्य से इन्हें प्रयोजन नहीं। इनसे पूछो, नरक देखा है? स्वर्ग देखा है? ईश्वर देखा है? छोड़ो--ईश्वर, स्वर्ग, नरक--बहुत दूर की बातें हो गईं। आत्मा देखी है? जो भीतर ही है; जो तुम स्वयं हो--उसको पहचाना है? और ‘सत्य बोलो!’ और ये आत्मा का उपदेश दे रहे हैं लोगों को। और ईश्वर का उपदेश दे रहे हैं। और स्वर्ग-नरकों की बातें बता रहे हैं लोगों को।
They say “Speak truth,” but they have no love for truth. Ask them: have you seen hell? seen heaven? seen God? Leave God, heaven, hell—those are distant matters. Have you seen the soul? The one within you—have you known it? And they say, “Speak truth!” They preach the soul, speak of God, describe heavens and hells.
मंदिरों में नक्शे टंगे हैं! जो जमीन का नक्शा नहीं बना सके, उन्होंने स्वर्ग-नरक के नक्शे बना लिए हैं! स्वर्ग-नरक का नक्शा बनाना आसान है। जमीन का नक्शा बनाना मुश्किल बात थी। यह क्या मजा है!
Temples hang maps of heaven and hell! Those who could not map the earth have mapped heaven and hell! Mapping heaven and hell is easy. Mapping earth took science. On earth, lies get caught. In heaven and hell you can say anything you like!
जैनों के पास नक्शे हैं स्वर्ग और नरक के। लेकिन पृथ्वी का कोई नक्शा नहीं था। क्योंकि पृथ्वी का नक्शा बनाने के लिए तो विज्ञान को आना पड़ा, तब पृथ्वी का नक्शा बना। पृथ्वी के नक्शे में झूठ नहीं चल सकता था। पकड़ जाते। स्वर्ग-नरक में तो मौज है। जिसका दिल आए, जिसका जी चाहे, जैसा चाहे!
Jains have maps of heaven and hell. But there was no map of earth. Maps of earth needed science; then maps came. On earth’s maps lies don’t work—you’d be caught. In heaven and hell, fun and freedom—say what you like!
एक छोटा सा बच्चा बड़ी तल्लीनता से तस्वीर बना रहा था, फर्श पर फैलाए हुए सारे कागजात, रंग बिखेरे हुए। और बड़ा तल्लीन था। उसके पिता ने पूछा: बड़े तल्लीन हो, क्या कर रहे हो? उसने कहा: ईश्वर की तस्वीर बना रहा हूं! बाप ने कहा: हद्द हो गई! आज तक कोई ईश्वर की तस्वीर नहीं बना पाया। ईश्वर कैसा है--यह भी पता नहीं। उस बेटे ने कहा: ठहरो। मेरी तस्वीर पूरी हो जाए; पता चल जाएगा कि ईश्वर कैसा है। जरा तस्वीर पूरी हो जाने दो; रंग भर लेने दो, फिर तुम देख लेना कि ईश्वर कैसा है!
A little boy was absorbed, sprawled on the floor, papers and colors scattered. His father asked, “So absorbed—what are you doing?” “I’m painting God!” “Impossible! No one has ever painted God. How does one know what He looks like?” The boy said, “Wait. When my painting is finished, you will know. Let me finish; let me fill the colors—then you can see what God looks like!”
ईश्वर की तस्वीर कोई भी बना सकता है और विवाद हो नहीं सकता। क्या विवाद करोगे! मूल का ही पता नहीं है, तो तस्वीर को कैसे जांचोगे कि सही कि गलत?
Anyone can paint God—and how will you dispute it? You don’t know the original, how will you verify the picture?
जैन कहते हैं--सात नरक हैं। हिंदू तो एक ही नरक से राजी हैं। जैन कहते हैं--सात नरक हैं! उस समय जब महावीर ने जन्म लिया, संजय वेलट्ठी पुत्त नाम का एक बहुत अदभुत विचारक था। जब उससे किसी ने जाकर कहा कि जैन कहते हैं कि सात नरक हैं! उसने कहा कि गलत। सात सौ नरक हैं, कैसे तय करोगे कि एक है कि सात हैं कि सात सौ हैं?
Jains say there are seven hells. Hindus are satisfied with one. Jains insist on seven. In Mahavira’s time there was a thinker named Sanjaya Belatthiputta. When told the Jains spoke of seven hells, he said, “False—there are seven hundred. How will you decide whether it is one, seven, or seven hundred?”
राधा स्वामी संप्रदाय के मानने वाले एक व्यक्ति ने मुझे आकर पूछा कि आपका क्या खयाल है! हमारे गुरुओं का वचन है कि स्वर्ग चौदह खंडों में बंटा है। चौदह खंड हैं। अंतिम खंड--सत्य खंड--सच्च खंड--चौदहवां। और सिर्फ हमारे गुरु चौदहवें तक पहुंचे हैं। बाकी अच्छे लोग हुए। लेकिन कृष्ण भी बस सातवें तक पहुंचे। राम भी बस छठवें तक पहुंचे। महावीर और बुद्ध पांचवें तक पहुंचे। मोहम्मद और जीसस तो चौथे ही तक पहुंचे।
A Radhasoami follower asked me, “What do you think? Our gurus say heaven has fourteen regions. The last, the fourteenth, is the Sach Khand—the true realm. Only our guru has reached the fourteenth. Others were good: Krishna up to the seventh; Rama the sixth; Mahavira and Buddha the fifth; Mohammed and Jesus only up to the fourth.”
सिर्फ इनके गुरु, जिनका नाम भी किसी को पता नहीं, वे भर चौदहवें तक पहुंचे!
Only their guru, whose name nobody knows, has reached the fourteenth!
मैंने कहा कि तुम्हारे गुरु बिलकुल ठीक कहते हैं। वे चौदहवें ही में हैं। उन्होंने कहा: मतलब!
I said, “Your guru is exactly right: he is in the fourteenth.” He said, “Meaning?”
मैंने कहा कि पंद्रह हैं। मैं पंद्रहवें में बैठा हुआ हूं। उनको देख रहा हूं लटका हुआ--चौदहवें में! वे मुझसे पूछते हैं बार-बार कि पंद्रहवें तक कैसे आऊं?
“There are fifteen. I am in the fifteenth. I see him hanging in the fourteenth. He keeps asking me how to come to the fifteenth.”
उन्होंने कहा: आप भी क्या बात कर रहे हैं! अरे, किसी ने पंद्रह पहले बताए नहीं!
He flared up: “What are you saying? Nobody ever spoke of fifteen!”
मैंने कहा: बताते ही वे कैसे? जब पंद्रह तक कोई पहुंचेगा, तभी बताएगा न। जैसे तुम्हारे गुरु ने चौदह बताए--जब चौदहवें तक पहुंचे। अब बेचारे महावीर कैसे बताएं! वे अगर पांचवें ही में अटके हैं...। कोई छठवें में अटका है। कोई सातवें में अटका है। कृष्ण से पूछोगे चौदहवें की, तो वे कैसे बताएंगे! सातवें की बता सकते हैं बहुत से बहुत। अब मैं पंद्रहवें तक पहुंचा, तो पंद्रहवें की बता रहा हूं। और तुम्हारे गुरु चौदहवें में ही अटके हैं। वे मुझसे पूछते हैं बार-बार कि पंद्रहवें तक कैसे आएं!’
“How could they? Only one who reaches the fifteenth can speak of it. Your guru spoke of fourteen when he reached fourteen. Poor Mahavira—how could he tell? If he was stuck at the fifth! Someone stuck at the sixth, someone at the seventh—ask Krishna about the fourteenth, how can he tell? At best the seventh. Now I reached the fifteenth, so I speak of the fifteenth. Your guru is stuck at the fourteenth—he keeps asking me how to come up!”
वे तो बड़े नाराज हो गए। मैंने कहा: तुम थोड़ा सोचो, ये बच्चों जैसी बातों में उलझे हुए हो। बचकानी बातों में उलझे हुए हो। और इसको ज्ञान समझते हो! और बच्चों को समझा रहे हो कि सच बोलो। अच्छे काम करो।
He was very angry. I said, “Think a little. You are trapped in childishness and you call this knowledge! And you teach children, ‘Speak truth, do good works.’”
कौन सा काम अच्छा है? किस काम को तुम अच्छा कहते हो? किस कसौटी पर कसते हो? गऊ-माता की सेवा करना अच्छा है? तो गऊ-भक्त हैं इस देश में! आदमी को जीना मुश्किल हो रहा है--गऊ की चिंता पड़ी है! और गऊएं मर रही हैं, सड़ रही हैं। जैसा इस देश में सड़ रही हैं--दुनिया में कहीं नहीं सड़ रही हैं!
दुनिया भर में गाएं स्वस्थ हैं, सुंदर हैं। कितना दूध देती हैं दुनिया में गाएं! और ये गऊ-माता के भक्त--पुरी के शंकराचार्य से लेकर गुजरात के शंभू महाराज तक--ये सारे के सारे गऊ-माता के भक्त। और दूध गाय देती है आधा सेर! स्वीडन में देती है चालीस सेर। और कोई गऊ-भक्त नहीं। गऊएं भी खूब हैं! बेटों पर नाराज होती हैं। भक्तों पर बिलकुल प्रसन्न ही नहीं हैं।
Which work is “good”? On what criterion? Serving the “Holy Cow” is good? We have cow-devotees! Man cannot survive, but the cow must be saved! And cows rot in this country as nowhere else—while elsewhere cows are healthy, beautiful, give plentiful milk. Our cow-devotees—from Puri’s Shankaracharya to Gujarat’s Shambhu Maharaj—tireless cow-lovers. And our cows give half a seer of milk. In Sweden they give forty! And there are no cow-devotees. The cows are pleased with their sons but never with their devotees.
भक्ति से क्या खाक कुछ होगा? लेकिन किसी की दृष्टि में ‘जीवन भर गऊ सेवा’--यह अच्छा कार्य है।
What can bhakti accomplish here? Yet in some eyes “a life of cow-service” is a great deed.
कैसे-कैसे लोग हैं! किस बात को अच्छा कहते हो! इस दुनिया में ऐसी कोई बात नहीं, जिसको कहीं न कहीं अच्छा न माना जाता हो--और उसी बात को कहीं न कहीं बुरा न माना जाता हो।
What is good? In this world there is nothing that isn’t considered good somewhere—and the same thing considered bad somewhere else.
अब जैसे जैन रात्रि को भोजन नहीं करते। वह महापाप है। और मुसलमान--जब वे उपवास करते हैं, तो रात्रि को भोजन करते हैं। वह महापुण्य है। दिन भर भोजन न करेंगे। दिन भर उपवास--रोजा; रात भोजन करेंगे। तब रोजा तोड़ा जाता है, तब उपवास तोड़ा जाता है। और जैनों के लिए महापाप! रात्रि भोजन महापाप! सूरज डूबा कि बात खत्म। फिर भोजन नहीं कर सकते।
Jains do not eat at night; it is a great sin. Muslims, during fasting, eat at night; that is a great virtue. They won’t eat by day, they fast—roza; at night they eat, breaking the fast. For Jains, eating at night is a great sin. Once the sun sets, matter finished—no food.
किसको अच्छा कहते हो? क्या कसौटी है? अब तक कोई मानवीय कसौटी तुम्हारे सामने है?
What do you call good? What is your yardstick? Do you have any human criterion?
कृष्ण अर्जुन से कहते हैं कि जी भर कर मार, क्योंकि आत्मा न मरती है, न मारी जा सकती है। तू कहां भागा जा रहा है?
Krishna says to Arjuna: “Kill to your heart’s content, the soul cannot be killed. Where are you fleeing?”
अर्जुन को लगता है--जैन शास्त्रों का प्रभाव पड़ गया था! उस समय जैनों के बड़े तीर्थंकर नेमिनाथ मौजूद थे--उस काल में। वे कृष्ण के चचेरे भाई थे। लगता है नेमिनाथ की छाया पड़ गई अर्जुन पर भी। अर्जुन बड़ी ज्ञान की बातें बोलने लगा! उसने कहा: मैं जाता हूं। क्या करना मार कर इन सबको? क्या मिलेगा इतने लोगों को मार कर?
Arjuna is speaking like a Jain—under the influence of the time. Then the great Jain Tirthankara Neminath lived—Krishna’s cousin. It seems Neminath’s shadow fell on Arjuna too. Arjuna started speaking the language of wisdom: “I will not fight. Why kill? What will be gained by killing so many?”
और थोड़े लोग नहीं मरे। अगर हम उनके हिसाब को मान कर चलें, तो कोई सवा अरब लोग मरे। हालांकि इतने लोग मर नहीं सकते। यह बात झूठ है। सवा अरब आदमी उस समय सारी दुनिया में नहीं थे। बुद्ध के समय में भारत की कुल आबादी दो करोड़ थी। तो कृष्ण के समय में तो एक करोड़ से ज्यादा नहीं हो सकती--पूरी आबादी।
And not a few killed—if you believe the texts, one and a quarter billion. Though that is impossible; so many people did not exist on earth. In Buddha’s time India had a total of twenty million. In Krishna’s time perhaps ten million in all India.
और जरा सोचो भी: कुरुक्षेत्र के मैदान में कितने आदमी खड़े कर सकते हो? फुटबॉल या हाकी का मैच करना हो, तो मुश्किल पड़ जाए, कि अगर एक लाख आदमी देखने इकट्ठे हो जाएं, तो मुसीबत हो जाए। वहां एक अरब नहीं, सवा अरब आदमी मारे गए! जहां सवा अरब आदमी मारे गए हों, वहां कम से कम दस अरब आदमी लड़े होंगे--नहीं तो मारेगा कौन! कि इन्होंने खुद ही छाती में छुरा मार लिया और मर गए? आखिर हाथी-घोड़ों को भी खड़ा करने की जगह चाहिए। जहां सवा अरब आदमी मरे हों, वहां कितने रथ और कितने हाथी और कितने घोड़े रहे होंगे! ये कुरुक्षेत्र में बनेंगे? पूरा भारत भी अगर युद्ध-क्षेत्र बन जाए तो।...
And think practically: how many can you stand on Kurukshetra’s field? Even a football match creates a problem if a hundred thousand come to watch. There one and a quarter billion were killed! To kill that many, at least ten billion must have fought—otherwise who killed them? Did they stab themselves? And elephants, horses—where to put them? Kurukshetra cannot contain that. Even if all India became a battlefield....
अभी भी भारत की आबादी कुल सत्तर करोड़ है। एक अरब होगी इस सदी के पूरे होते-होते। यह पूरे भारत को अगर हम युद्ध का मैदान बना लें, तो शायद सवा अरब आदमियों को मारा जा सके। तब भी बड़ी भीड़-भाड़ हो जाएगी।
Even today India has only seven hundred million. It may reach a billion by century’s end. Even if all India were turned into a battlefield, perhaps one and a quarter billion could be killed—still a tight squeeze.
मगर अगर मान लो कि सवा अरब आदमी मारे गए, तो अर्जुन ठीक ही कह रहा है कि इतने आदमी मारना और राज्य के लिए, पद-प्रतिष्ठा के लिए!... चार दिन की चांदनी फिर अंधेरी रात! इसके लिए क्या इतना उपद्रव करना? और इन सबको मार कर फायदा क्या होगा? राज्य ही मिलेगा न! और मौत आएगी--सब छिन जाएगा!
But suppose one and a quarter billion were killed—then Arjuna is right: to kill so many for a kingdom, for power and prestige? A few days of moonlight—and then the dark night! Why this uproar? And after killing them, what benefit? Only a kingdom! And death will come—and all will be taken away.
‘और अपनों को मार कर...। ये सब अपने ही हैं’, क्योंकि परिवार का ही झगड़ा था। उस तरफ भी अपने लोग हैं, इस तरफ भी अपने लोग हैं। दोनों तरफ रिश्तेदार ही खड़े हैं। कोई भाई है। कोई चचेरा भाई है। कोई ममेरा भाई है। कोई बहिन के रिश्तेदार हैं। कोई किसी और तरह से रिश्तेदार हैं। एक ही गुरु के शिष्य हैं ये सब, द्रोणाचार्य के। शिष्य इस तरफ लड़ रहे हैं, द्रोणाचार्य उस तरफ लड़ रहे हैं। कृष्ण इस तरफ खड़े हैं, उनकी फौजें उस तरफ खड़ी हैं! किसको मार रहे हो? क्या फायदा है?
“And killing one’s own...” For it was a family quarrel. On both sides were one’s own. Brothers, cousins, in-laws. Disciples of one guru, Dronacharya—his disciples fought on one side, while Dronacharya fought on the other. Krishna stood on this side, his armies on that. Whom are you killing? What is the point?
लेकिन कृष्ण ने कहा कि ‘अर्जुन, अज्ञान की बातें न कर। आत्मा न तो मरती है, न मारी जा सकती है। न हन्यते हन्यमाने शरीरे! शरीर मरता है--आत्मा तो मरती नहीं। नैनं दहति पावकः! नैनं छिंदन्ति शस्त्राणि! न तो शस्त्र छेद सकते हैं और न आग जला सकती है। तू कैसी अज्ञान की बातें कर रहा है? जी भर कर मार। कोई पाप नहीं है।’
But Krishna said, “Arjuna, do not speak ignorance. The soul is neither born nor dies. Na hanyate hanyamane sharire—the body dies, the soul does not. Nainam dahati pavakah—fire cannot burn it. Nainam chhindanti shastrani—no weapon can cut it. Why such ignorance? Kill to your heart’s content. There is no sin.”
किसको मानें सच? महावीर कहते हैं--कदम भी सम्हाल-सम्हालकर रखो। कहीं चींटी न मर जाए। आदमी की तो बात छोड़ दो, महावीर के संबंध में कहा जाता है, वे रात करवट नहीं बदलते थे कि रात अंधेरे में करवट बदलें--नंग-धड़ंग तो थे ही, जमीन पर सोते, कोई बिस्तर वगैरह तो था नहीं; पलंग वगैरह का उपयोग तो कर नहीं सकते थे--यह सब तो पाप है!
Whom to believe? Mahavira says: place your foot carefully lest even an ant die. As to men—forget men—Mahavira is said not to turn even in his sleep lest in the dark some bug be crushed. Naked, sleeping on the ground—no cot or bed, all that is sin!
ध्यान रखना, पलंग पर मरे तो नरक जाओगे। और अक्सर लोग पलंग पर ही मरते हैं। कुछ सौभाग्यशाली लोगों को छोड़ कर--जो हवाई जहाज में मर जाते हैं; कि कोई रेलगाड़ी में मर जाते हैं; कोई कार के एक्सीडेंट में मर जाते हैं। कुछ थोड़े से सौभाग्यशाली लोगों को छोड़ दो...। जिसको तुम दुर्घटना कहते हो। और जिसको तुम कहते हो ठीक-ठीक मरना, वह तो खाट पर ही होता है। निन्यानबे प्रतिशत आदमी तो खाट पर ही मरते हैं! खाट से जरा सावधान रहना।
Beware: if you die on a cot you will go to hell. And most die on cots. A few fortunate die in planes or train or car accidents. Leave those few “fortunate” ones—what you call accidents. “Proper” deaths occur on cots. Ninety-nine percent die on cots. Beware of the cot!
मैं जबलपुर बीस साल रहा। वहां एक गाली चलती है, जो और मुल्क में कहीं नहीं चलती। वह गाली है--‘तेरी खाट खड़ी कर दूंगा!’ मैं भी बहुत चौंका, जब पहली दफा सुनी--कि ‘खाट खड़ी कर दूंगा’--इसका मतलब! उन्होंने कहा: इसका मतलब कि खाट की अरथी बना देंगे। खाट खड़ी कर देंगे!
I lived twenty years in Jabalpur. There a curse exists nowhere else: “I’ll set up your cot!” I was startled when I heard it. They said it means turning your cot into your bier—“setting it upright.”
खाट पर ही लोग मरते हैं। वह मरने की गाली है। वे मरने का अभिशाप दे रहे हैं कि खाट को तेरी अरथी बना देंगे! जब कोई मरता है, तो कहते हैं, ‘उसकी खाट खड़ी हो गई!’ वे तो लेट गए; उनकी खाट खड़ी हो गई! वे क्या लेटे--अरथी उठ गई!
People die on cots. It is a curse of death—“your cot will be set up.”
महावीर कोई खाट पर नहीं सोते थे। होशियार आदमी रहे होंगे! अरे, खाट पर मरना हो जाता है! ऐसी झंझट ही क्यों लेना। जमीन पर ही सोते। और जमीन पर चींटे-मकोड़े-कीड़ा...! और भारत में क्या-क्या जीव-जंतु पलते हैं! जब तो चौरासी करोड़ योनियों का खयाल आया। किसी को नहीं आया दुनिया में यह खयाल। हमको आया खयाल! क्या-क्या मच्छड़! क्या-क्या खटमल! अरे, खाट भी छोड़ दोगे, तो भी खटमल नहीं छूटेंगे।
Mahavira never slept on a cot—wise man! One may die on it! Why the risk? Sleep on the ground. But on the ground there are ants, insects—and India breeds all sorts of creatures. That’s how the idea of 8.4 million species arose. No one else thought of it—only we did! What mosquitoes! What bedbugs! Even if you renounce the cot, the bugs won’t renounce you.
तो महावीर बेचारे करवट नहीं बदलते रात में, कि कहीं करवट बदलने में कोई खटमल दब जाए; कि कोई मच्छड़ दब जाए! और नंग-धड़ंग महावीर को खटमल और मच्छड़ सताते तो बहुत होंगे, इसमें कोई शक नहीं। महावीर ने कहा भी है अपने शिष्यों को कि ध्यान में मच्छड़ बाधा डालेंगे। फिकर न करना। यह परीक्षा है। मच्छड़ सदा से दुश्मन हैं ध्यानियों के!
So Mahavira would not turn at night lest a bug be crushed. And naked Mahavira must have been tormented by bugs and mosquitoes—no doubt. Mahavira told his disciples: mosquitoes will disturb meditation—don’t worry; it’s a test. Mosquitoes have always been enemies of meditators!
मैंने तो एक मच्छड़ को अपने बच्चों से कहते सुना है कि बेटा, अगर आज ठीक से व्यवहार किया, तो सुबह ही बुद्धाहॉल में ले चलेंगे प्रवचन सुनवाने! मगर अगर ठीक से व्यवहार किया तो! अगर गड़बड़झाला किए, फिर नहीं ले जाएंगे!
I once heard a mosquito telling his kids, “If you behave today, in the morning I will take you to Buddha Hall for discourse! But only if you behave!”
मच्छड़ पुराने दुश्मन हैं। महावीर ने कहा है कि मच्छड़ सताएंगे, ये व्यवधान खड़ा करेंगे ध्यान में। तपस्वी इन पर ध्यान नहीं देता। तपस्वी तो अपने ध्यान में ही लगा रहता है। काटे जाओ--कोई फिकर नहीं। हिलता ही नहीं; डुलता ही नहीं।
Mosquitoes are old enemies. Mahavira said: mosquitoes will torture you; they will create obstacles in meditation. The ascetic pays them no attention; he remains in his meditation—let them bite; he won’t move a muscle.
और महावीर को तो और भी मच्छड़ सताते रहे होंगे, क्योंकि जैनी कहते हैं कि जब सांप ने उनको काटा, तो खून नहीं--दूध निकला! अब मच्छड़ छोड़ेंगे दूध पीना! ऐसा सस्ता मिलता हो दूध--बिना डेयरी गए--कि महावीर को चूसा और दूध पीया! पी-पी कर फूले न समाते होंगे!
And Mahavira must have been all the more tormented—Jains say that when a snake bit him, milk flowed instead of blood! Will mosquitoes leave milk? So cheap—without going to a dairy—just suck Mahavira and drink milk! They must have swelled with joy!
तो वह तो महावीर कहते हैं, करवट भी सम्हल कर लेना। रात लेना ही मत। एक ही करवट सोते रहे बेचारे। और इधर एक कृष्ण हैं, जो कहते हैं कि जी भर कर मार। कोई हर्जा नहीं। कौन सा अच्छा काम है?
So Mahavira says: even turning in sleep—mindfully! Don’t turn at night—sleep in one posture. On the other side stands Krishna saying: kill to your heart’s content. Which is a good deed?
जीसस शराब पीते थे। शराब पीना अच्छा काम है या बुरा? मोरारजी भाई स्वमूत्र पीते हैं। अब स्वमूत्र पीना अच्छा काम है या बुरा? किसको कहोगे? किसको तय करोगे? कैसे तय करोगे?
Jesus drank wine. Is drinking wine good or bad? Morarji-bhai drinks his own urine—is that good or bad?
रामकृष्ण परमहंस मछली खाते थे। बंगाली और मछली न खाएं बहुत मुश्किल! मछली और चावल--इसके बिना बंगाली बनता ही नहीं! इसलिए तो बिलकुल फुसफुसा होता है! इसलिए कहते हैं--‘बंगाली बाबू।’ बाबू तो बंगाली ही होता है। पंजाबी को बाबू नहीं कह सकते तुम। वह बाबू होता ही नहीं। वह बिलकुल ठोस होता है।
बंगाली ‘बाबू’ होता है। बंगाल की हवा में थोड़ा बिहारी बाबू होता है। मगर थोड़ा। पचास प्रतिशत। फिर वहीं खत्म हो जाते हैं। असली बाबू वहीं खत्म हो जाते हैं।
पंजाबी को बाबू कहोगे? ये विनोद बैठे हैं--इनको बाबू कहोगे! ये हमारे संत महाराज बैठे हैं--इनको बाबू कहोगे! ये लट्ठ लेकर खड़े हो जाएंगे। ये समझेंगे--गाली दे रहे हो। बाबू का मतलब भी गाली ही होता है। बाबू का मतलब होता है: बू-सहित; जिसमें बास आती हो।
असल में अंग्रेजों ने बंगालियों के लिए यह गाली खोजी थी। क्योंकि बंगालियों में मछली की बास आती है।
पहली राजधानी अंग्रेजों ने कलकत्ता में बनाई और बंगालियों से पाला पड़ा। और बंगालियों में बास आती है--आएगी ही। मछली खाओगे, तो बास नहीं आएगी, तो क्या होगा! झर-झर के रोएं-रोएं से मछली की गंध उठेगी।
तो अंग्रेजों को बास आने के कारण उन्होंने यह शब्द खोजवाया कि इनको नाम क्या देना--बा-बू--बू-सहित! और क्या मजा है! जो गाली की तरह उपयोग किया गया, वह सम्मान बन गया! जब सत्ताधिकारी गाली भी देते हैं, तो वह सम्मानजनक हो जाता है। क्योंकि बाबू वे उन्हीं को कहते थे, जो उनके पास थे। पास थे मतलब--ऊंचे पदों पर थे। गवर्नर के पास जो था, वह गवर्नर की कौंसिल का सदस्य था।
Ramakrishna Paramhansa ate fish. Bengalis without fish? Hard! Fish and rice—without them a Bengali isn’t a Bengali. That’s why he is a bit feeble—“Bengali babu.” You can’t call a Punjabi “babu.” He is solid—he’ll take a stick to you if you call him “babu.” Babu has even become an honorific, though originally a British slur—“ba-boo”—“with stink,” because fish-eaters smelled of fish. Colonial history!
तो ‘बाबू’ सम्मानित शब्द हो गया। बाबू कोई ही हो सकता था; सभी नहीं हो सकते थे। कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर--ये बाबू थे। तो फिर सम्मान का शब्द हो गया। फिर हम जिनको भी सम्मान देना चाहते हैं, उनको कहते हैं--बाबू--बाबू जगजीवन राम! उनको भी शरम नहीं आती कि कह दें कि क्या गाली दे रहे हो! शायद पता भी न हो। जग्गू भैया--बेहतर! बाबू राजेंद्र प्रसाद! नाम के पहले ही गाली लगी है!
रामकृष्ण तो मछली खाते थे। अब मछली खाने को अच्छा काम कहोगे कि बुरा? विवेकानंद भी मछली खाते थे। कश्मीर के ब्राह्मण भी मांसाहारी हैं। इसलिए तो नेहरू मांसाहारी हैं। क्योंकि वे कश्मीरी ब्राह्मण।
किसको अच्छा कहते हो। क्या कसौटी है अच्छे की? बाहर के जगत में कोई कसौटी नहीं है। कसौटी तो सिर्फ एक है और वह ध्यान है।
Ramakrishna ate fish. Was that good or bad? Vivekananda ate fish. Kashmiri Brahmins are non-vegetarian—hence Nehru too. What is “good”? What criterion? In the outer world there is none. There is only one criterion: meditation.
तुम जब ध्यान को उपलब्ध होओ, तो तुम्हें पता चलता है: क्या मेरे लिए ठीक है, और क्या मेरे लिए गलत। और जो तुम्हारे लिए ठीक है, जरूरी नहीं सबके लिए ठीक हो। और जो तुम्हारे लिए गलत है--जरूरी नहीं, सबके लिए गलत हो। जो तुम्हारे लिए अमृत है, वह किसी के लिए जहर हो सकता है। और जो तुम्हारे लिए जहर है, वह किसी के लिए औषधि हो सकती है। लेकिन यह व्यक्तिगत निर्णय होगा। इसकी कोई सामूहिक धारणा नहीं हो सकती।
When you come to meditation, you know what is right for you and what is wrong for you. And what is right for you is not necessarily right for all; what is wrong for you is not necessarily wrong for all. What is nectar for you may be poison for someone else; what is poison for you may be medicine for another. This is an individual discernment; it cannot be a collective doctrine.
मगर हर मां-बाप अपने बच्चों के ऊपर, रजनीकांत! थोप देता है कि ‘यह अच्छा काम है। इसको करो।’ जो उसकी धारणा है अच्छे काम की। इसका कुल परिणाम इतना होता है कि वह अच्छा काम करे या न करे...। क्योंकि हो सकता है, वह अच्छा काम उसको रुचे ही न। वह उसको प्रीतिकर ही न पड़े। लेकिन इसका एक परिणाम जरूर होगा--और वह यह होगा कि वह पाखंडी हो जाएगा। ऊपर-ऊपर से दिखाएगा अच्छा काम कर रहा है, और भीतर-भीतर से जो उसे करना है, वह करेगा। इसलिए उसके दोहरे चेहरे हो जाएंगे। उसकी जिंदगी दो खंडों में बंट जाएगी।
Yet every parent imposes his notion of “good deeds” on his children, Rajnikant. Whether the child does those deeds or not—he may not even like them—but one result is certain: he will become a hypocrite. Outwardly he will show he is doing good deeds; inwardly he will do what he wants. Thus he will grow a double face, a split life.
मैं एक जैन ब्रह्मचारी के साथ यात्रा को निकला। बड़ी इंपाला कार! और जब जैन ब्रह्मचारी उसमें आकर बैठे, तो उनके पहले उनके शिष्य ने इंपाला गाड़ी की गद्दी पर चटाई लाकर रख दी! फिर उस पर, चटाई पर ब्रह्मचारी जी विराजमान हो गए।
मैं तो थोड़ा हैरान हुआ। मैंने कहा कि मैं कुछ समझा नहीं--यह चटाई का राज। गद्दी काफी सुखद है, अब और इस पर चटाई किसलिए रखनी?
I once traveled with a Jain brahmachari—in a big Impala car. Before he sat, his disciple placed a mat on the seat, then the brahmachari sat on the mat. I asked, “What is this mat business? The upholstery is comfortable—why the mat?”
उन्होंने कहा: हम तो चटाई पर ही बैठते हैं। हमें गद्दी से क्या लेना-देना!
He said, “We sit only on mats. What have we to do with cushions!”
इंपाला कार की गद्दी पर बैठे हुए हैं, मगर बीच में चटाई! वे अपनी चटाई पर बैठे हुए हैं!
मैंने कहा: तुम्हारी चटाई आकाश में उड़ रही है? यह इंपाला कार चल रही है कि तुम्हारी चटाई चल रही है?
He sat on his mat—on the Impala’s cushion! I said, “Is your mat floating in the air? Is the Impala moving or your mat?”
उन्होंने कहा: हमें क्या मतलब!
He said, “What have we to do with that!”
मैं आचार्य तुलसी के एक अणुव्रत सम्मेलन में बोला, तो उनको बड़ी अड़चन हुई। अड़चन यह हुई कि कोई बीस हजार लोग इकट्ठे हुए थे। वे सब मेरी बात सुन सके, समझ सके। वे खुद बोले, तो बिना माइक के बोले। तो कितने लोग समझें! सौ दो सौ लोग सुन पाए। उसका कोई परिणाम नहीं हुआ। दूसरे दिन देखा कि माइक लग गया!
I once spoke at an Anuvrat conference of Acharya Tulsi. There was a problem: twenty thousand people had gathered. They could all hear me; but when he spoke without a microphone, how many could hear—maybe a hundred or two. There was no effect. Next day a microphone appeared.
मैंने उनसे पूछा कि ‘जैन मुनि तो माइक का उपयोग नहीं करते, क्योंकि जैन शास्त्रों में उल्लेख नहीं है। हो भी कैसे? माइक था भी नहीं उन दिनों। तो आप माइक का उपयोग कैसे कर रहे हैं?’
I asked, “Jain monks don’t use microphones; their scriptures don’t mention them—how could they, there were no mics. How are you using one?”
उन्होंने कहा: मैं उपयोग नहीं कर रहा। मैं तो बोल रहा हूं। अब किसी ने माइक लाकर रख दिया, तो मैं क्या करूं!
He said, “I’m not using it. I’m speaking. Someone put a mic there—what can I do?”
और तब से बीस साल हो गए, कोई न कोई माइक लाकर रख देता है--रोज! अब बेचारे आचार्य तुलसी क्या करें। वे तो अपना बोल रहे हैं; उनको तो अपना बोलना है। वे नहीं कहते किसी से कि माइक रखो, कि न रखो।
And for twenty years since, someone “puts” a mic there—every day! Poor Acharya Tulsi can’t help it. He’s only speaking. He neither asks for a mic nor forbids it!
अब क्या दोहरे झूठ चलते हैं! यह उनके ही इशारे पर माइक रखा गया है। इसके पहले क्यों नहीं रखा गया था? उस दिन जो उन्होंने देखा कि उनकी बात का कोई परिणाम नहीं हुआ, तो उनको धक्का लगा। अहंकार को चोट लग गई। तो उस दिन से माइक रखा जाने लगा। इशारा उन्होंने ही किया होगा--मगर पीछे के दरवाजे से।
What double lies! It was placed at his signal. Why wasn’t it there earlier? He saw his words had no effect; his ego was hurt. From that day the mic began to appear—at his hint, but through the back door.
तो मैंने कहा: ठीक है। अगर कोई माइक उठा ले--फिर? उन्होंने कहा: मतलब!
मैंने कहा: मैं कल माइक उठा कर बता दूंगा।
I said, “Fine. If someone takes the mic away, then?” He said, “Meaning?” I said, “I will take it away tomorrow.”
उस दिन से जो मेरी उनसे खटपट हो गई, वह चलती है। मैंने माइक उठाया नहीं; सिर्फ कहा था कि कल मैं उठा कर बता दूंगा। मगर तब से उनके मन में एक दुश्मनी छिड़ गई।
From that day our tussle began. I didn’t even take it; I only said I would. But enmity arose in his mind.
दूसरे दिन तो मेरा जो प्रवचन होना था, वह उन्होंने रद्द ही कर दिया। क्योंकि उनका ही सम्मेलन था। प्रवचन ही रद्द नहीं किया कि कहीं मैं माइक न उठा लूं, मुझे लेने जो आने वाले थे, जहां मुझे ठहराया गया था--वे लेने ही नहीं आए वक्त पर। अब यह भी इशारा किया होगा क्योंकि यह मैंने उनसे निजी तौर से कहा था, किसी और से तो कहा नहीं था। यह कैसे प्रवचन रद्द हुआ? मुझे कोई लेने नहीं आया--यह कैसे हुआ?
Next day my discourse was canceled—because it was his conference. Not only canceled; those supposed to fetch me didn’t come on time. Obviously his instruction—because I had told him privately; no one else knew. How else was it canceled? How did no one come?
और मैंने उनसे कहा कि कोई आकर, आप खाना खा रहे हैं और गौ-माता का गोबर रख दे, तो आप खा लेंगे--कि मैं क्या करूं; अब इसने थाली में परोस दिया? तो वे कहने लगे, क्या बातें करते हैं!
I said to him, “If someone serves you dung while you’re eating, will you eat it and say, ‘What can I do—he served it?’” He said, “What are you talking!”
मैं सिर्फ यह पूछ रहा हूं कि यह माइक जो रखा गया है, साफ-साफ क्यों नहीं कहते कि माइक से बोलना है! बोलो माइक से, मुझे कोई एतराज नहीं। मैं तो कहता हूं कि बोलना ही चाहिए। एक जैन स
I only asked: why not say plainly, “We will use the mic!” Use it—I have no objection. I say one should use it.
ाध्वी मुझे मिलने आई। देखा, उसने पैर पर कपड़े की पट्टियां बांध रखी हैं। मैंने पूछा: क्या हुआ! तो वह बोली कि अब धूप है और पैर में छाले हो गए हैं।
A Jain nun came to see me; she had cloth bandages on her feet. “What happened?” “It is hot; my feet have blisters.”
तो मैंने कहा: कपड़े का जूता मिलता है। नाहक ये चिंदियां बांधना! इससे जूता क्यों नहीं पहन लेती?
I said, “Wear cloth sandals. Why wrap in rags? Wear sandals.”
जूते का शास्त्रों में विरोध है!
“Scriptures prohibit shoes!”
तो चप्पल पहन ले। चप्पल तो थी नहीं उस समय, तो चप्पल का कोई विरोध है भी नहीं। मैंने कहा: शास्त्र में तो मैं रास्ता निकाल सकता हूं। चप्पल का उल्लेख ही नहीं है। चप्पल पहन ले। देख, मैं चप्पल पहनता हूं कि नहीं! शास्त्र सम्मत एक ही बात करता हूं बस कि जूता नहीं पहनता। जूता मुझे रास नहीं आता। तू चप्पल पहन ले।
“Then wear sandals. Sandals didn’t exist then, so no prohibition exists. I can even find you a scriptural loophole—sandals aren’t mentioned. Wear sandals. Look, I wear sandals. I don’t wear shoes—that’s all. Shoes don’t suit me. You wear sandals.”
और चप्पल तो अब प्लास्टिक की बन सकती है; रबर की बन सकती है। चमड़े का जूता बनता था उन दिनों, इसलिए महावीर ने कहा कि चमड़े का जूता मत पहनना। कपड़े का जूता बनता नहीं था। रबर का जूता बनता नहीं था। नहीं तो मना नहीं करते। क्योंकि चमड़े का मतलब है कि हिंसा होगी। किसी न किसी जानवर को मारा जाएगा। उसकी खाल उधेड़ी जाएगी। न, मत करना इतनी हिंसा। मगर अब तो कोई सवाल नहीं है। अब तो प्लास्टिक की भी चप्पल हैं, जिसमें किसी की कोई मृत्यु नहीं होती। और फिर ये इतनी पट्टियां बांधना और गंदी पट्टियां, क्योंकि वह रास्ते पर चलेगी पट्टियां बांध कर। सारा पैर बंधा हुआ है कपड़े से!...
“And now there are plastic or rubber sandals. In those days only leather shoes were made; that’s why Mahavira said: don’t wear leather shoes—because leather means killing an animal. But now there is no such question. With plastic sandals no one dies. And these filthy bandages—because you walk the road in them; the whole foot is wrapped in cloth!”
तो उसने कहा कि वह ठीक है। लेकिन मैंने अपने गुरुदेव को पूछा। तो उन्होंने कहा कि इतना कर सकती है कि पट्टियां बांध सकती है। वे भी बांधते हैं पट्टियां--गर्मी के दिन में।
She said, “That’s right. But my guru said I may bandage—he too bandages in summer.”
स्वभावतः महावीर चलते थे, तो मिट्टी थी रास्ते पर; अब सीमेंट है। सीमेंट ही नहीं, कोलतार की सड़कें हैं। और गर्मी में कोलतार पिघलता है, उस पर जैन मुनि और साध्वियों को चलवाना! नरक होगा कहीं आगे--इनको नाहक यहीं नरक में डाल दिया! कोलतार गर्म हो जाता है, पिघल जाता है--उस पर इनके पैर जले जाते हैं। अब ये न पहनें जूते, तो कपड़े बांध लेते हैं।
Naturally, Mahavira walked on mud paths; now there is cement, tar. In heat, tar melts; to make Jain monks and nuns walk on it is hell here and now. The tar melts; their feet burn. They won’t wear shoes—so they wrap in cloth.
मगर कपड़ा बांधना--यह बेहूदा ढंग हुआ! जूता है क्या आखिर? कपड़ा बांधने का ही ठीक-ठीक, समुचित, वैज्ञानिक रास्ता है। लेकिन इस तरह का पाखंड पैदा हो जाता है।
But wrapping is a clumsy method. What is a shoe after all? A precise, scientific way of wrapping the foot. Thus such hypocrisy arises.
अच्छे काम की धारणा तुम अगर दूसरे से लोगे रजनीकांत, तो इससे पाखंड पैदा होने वाला है। ‘हिंसा न करो’--समझाया जाता है। मगर तुम्हें कुछ बोध नहीं है, आत्म-बोध नहीं है। तुम जो भी करो, उसमें हिंसा हो जाएगी। कैसे बचोगे हिंसा से?
If you borrow your idea of “good” from others, Rajnikant, hypocrisy is the result. “Do not be violent”—they say. But you have no awareness, no self-knowing. Whatever you do will carry violence. How will you avoid it?
जैनों के हिसाब से तो फल भी खाना हिंसा है--क्योंकि उसमें भी जीवन है--वृक्ष में। फल में भी जीवन है। फल तोड़ना हिंसा है; जब तक कि फल पक कर अपने आप न गिर जाए। और तब तक तोते, और कौए, और जमाने भर के पशु-पक्षी, वे नहीं छोड़ेंगे। वे तुम्हारे पहले खा जाएंगे। पकने के पहले उनको पता चल जाता है। तुम तक बचने देंगे वे! गिरने के पहले खा जाएंगे।
For Jains, even eating fruit is violence—there is life in the tree, in the fruit. Plucking fruit is violence—unless it drops of its own accord. And by then parrots, crows, animals will not leave it for you; they know even before it ripens. They won’t let it reach you.
पका फल जब गिरे अपने आप, तो हिंसा नहीं है। तुमने तोड़ा तो हिंसा है। सब्जी खाओगे--हिंसा है। इसलिए जैनों ने खेती-बाड़ी बंद कर दी। क्योंकि खेती-बाड़ी में तो वृक्ष काटने पड़ेंगे, पौधे काटने पड़ेंगे; और हिंसा होगी--महान हिंसा होगी! मगर गेहूं तुम खा रहे हो। कोई दूसरा काट रहा है। लेकिन काट तुम्हारे लिए रहा है।
When a fruit falls of itself, there is no violence. If you pluck, there is violence. Eat vegetables—violence. Hence Jains gave up agriculture; in farming you cut plants, trees—great violence! Yet you eat wheat. Someone else cuts it—but cuts it for you.
तुमने किसी को पैसे देकर किसी की हत्या करवा दी। क्या तुम सोचते हो, तुम हत्या के भागीदार नहीं? क्या तुम सोचते हो, जिसने हत्या की, वही भागीदार है? ज्यादा तो तुम्हीं भागीदार हो। तुमने ही पैसा दे कर हत्या करवा दी।
If you pay someone to murder, are you not a partner in the crime? Are you not even more responsible?
तो माली बगीचे में काम कर रहा है पैसे लेकर। खेत में किसान काम कर रहा है, क्योंकि पैसा मिलेगा। करवा तो तुम रहे हो। कटवा तुम रहे हो। मगर तुम निश्चिंत हो कि हिंसा मैं नहीं कर रहा; हिंसा कोई और कर रहा है! हमें क्या लेना-देना! हम तो अलग खड़े हैं। हम तो दूर खड़े हैं।
A gardener works in a garden for wages; a farmer tills for money. You are getting it done. Yet you relax: “I am not doing violence—someone else is. What have I to do with it! I stand apart.”
हिंसा तो श्वास लेने में भी हो रही है। एक बार जब तुम श्वास लेते हो, तो कम से कम एक लाख जीवाणु मरते हैं। कैसे बचोगे हिंसा से?
Violence occurs even in breathing. With one breath at least a hundred thousand microorganisms die. How will you avoid violence?
आत्म-बोध हो, तो तुम जो भी करोगे, उसमें प्रेम होगा।
If self-knowing arises, whatever you do will carry love.
मैं हिंसा से बचने को नहीं कहता। नहीं कह सकता। क्योंकि जीवन ही हिंसा है। मैं तो इतना ही कह सकता हूं कि जितना तुम्हारा प्रेम प्रगाढ़ हो जाए, उतनी कम हिंसा। और प्रेम अगर परिपूर्ण हो जाए, तो अभी वैज्ञानिकों ने खोज की है कि अगर वृक्षों को भी प्रेम से काटा जाए, तो हिंसा नहीं है। इसके अब तो वैज्ञानिक सबूत उपलब्ध हैं। क्योंकि इस तरह के यंत्र बन गए हैं, जैसे तुमने कार्डियोग्राम देखा, जिसमें तुम्हारे हृदय की धड़कनों की जांच-परख की जाती है। जैसे नब्ज तुम्हारी देखता है चिकित्सक, या तुम्हारा रक्तचाप देखता है, वैसे ही सूक्ष्म यंत्र बन गए हैं, जो वृक्षों की संवेदनशीलता को आंकते हैं।
I don’t tell you to avoid violence; I cannot—life itself is violence. I only say: let your love grow deeper, then violence lessens. And if love becomes total, science now shows even trees do not suffer if felled with love. There are instruments now—just as an electrocardiogram registers heartbeats, sensitive instruments measure the sensitivity of trees.
जब वृक्ष दुखी होता है, तो यंत्र में से चीख की आवाज आती है। और जब वृक्ष आनंदित होता है, तो यंत्र में से दूसरी आवाज आती है--सुमधुर--जैसे गीत गा रहा हो! इशारे यंत्र में आ जाते हैं। ग्राफ बन जाता है, कि वृक्ष दुखी है या सुखी है।
जब कोई आकर वृक्ष को क्रूरता से काटने लगता है, तो चीख उठ आती है यंत्र में। ग्राफ एकदम बिगड़ जाता है; एकदम अस्त-व्यस्त हो जाता है। लेकिन अगर तुम प्रेम से वृक्ष को कहो कि ‘एक फल मुझे चाहिए।’ तुम चकित होओगे। वृक्ष यूं बोलते नहीं, लेकिन तुम्हारे प्रेम को समझेंगे, तुम्हारी भाषा को समझते हैं। तुम अगर प्रेम से कहो, ‘मुझे एक फल चाहिए; मैं भूखा हूं। तुम्हारी बड़ी कृपा होगी--मुझे एक फल दे दो।’ और तुम एक फल प्रेम से तोड़ लो, तो यंत्र में ग्राफ बनता है, जिसमें कोई चीख-पुकार नहीं--कोई चीख-पुकार नहीं! ग्राफ संगीतपूर्ण बना रहता है। अस्त-व्यस्त नहीं होता; असंगत नहीं होता; विसंगत नहीं होता। रेखाएं एकदम अराजक नहीं हो जातीं। वही पूर्ण लयबद्धता बनी रहती है।
When a tree is unhappy, the instrument registers a scream. When it is happy, another melody—like a song. A graph forms. If someone crudely hacks a tree, the instrument screams—the graph goes chaotic. But if you say with love, “Give me one fruit, please; I am hungry, be kind,” and pluck a fruit lovingly, there is no scream; the graph remains musical, harmonious.
और चकित होओगे तुम यह जान कर कि एक वृक्ष को तुम जब काटते हो, तो आस-पास के खड़े वृक्ष भी दुखी होते हैं। वही वृक्ष दुखी नहीं होता। उन वृक्षों की संवेदनशीलता भी जांची गई है। पाया गया है कि वे सब दुखी हो जाते हैं। और यूं ही नहीं कि एक वृक्ष को काटने पर दुखी होते हैं। तुम एक पक्षी को मारो, तो भी वृक्ष दुखी होते हैं।
And you will be amazed: when one tree is cut, nearby trees also become unhappy. Their sensitivity has been measured—they all suffer. Not only when a tree is cut; if you kill a bird, the trees suffer.
तो महावीर ने ठीक कहा कि वृक्षों में जीवन है। महावीर पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने कहा कि वृक्षों में परिपूर्ण जीवन है--उतना ही, जितना तुम में है।
बात तो सही कही। ध्यान के अनुभव से कही। लेकिन परिणाम जैनों में क्या हुआ! कुल इतना हुआ कि उन्होंने खेती-बाड़ी बंद कर दी। परिणाम यह होना चाहिए था कि उन्हें खेती-बाड़ी का कोई नया सृजनात्मक, प्रेमपूर्ण मार्ग खोजना था।
Mahavira was right—trees have life, as full as yours. He spoke from meditative experience. But what happened among Jains? They stopped farming. What should have happened is that they discovered a new, creative, loving way to farm.
कनाडा के एक विश्वविद्यालय में उन्होंने एक ही तरह के पौधे लगाए--दो पंक्तियों में, थोड़े से फासले पर। उनको एक सी खाद दी। एक सा पानी दिया। कोई और भेद नहीं। बराबर उम्र के पौधे लगाए। लेकिन एक पंक्ति में पौधों को माली ने प्रेम दिया। थपथपाए। दो बात करे। उनसे कहे कि जल्दी बड़े हो जाओ! प्रतीक्षा कर रहा हूं। खिलो। फूल बनें। और दूसरों की बिलकुल उपेक्षा करे। उनसे कोई बात नहीं। उनकी तरफ से पीठ कर के चला आए। उनको सुविधा उतनी ही दे, जितनी पहले को, लेकिन प्रेम बिलकुल नहीं।
और चकित हुए वैज्ञानिक यह जान कर कि जिन पौधों को प्रेम दिया गया, वे दुगुने बड़े हुए। उनके फूल दुगुने बड़े हुए। उनके फूलों की शान और। उनकी गंध और। और जिन पौधों को कोई प्रेम नहीं दिया गया, वे अधूरे ही बढ़े। उनके फूल भी छोटे आए। उनकी गंध भी वैसी प्रगाढ़ न थी। उनका सौंदर्य और निखार भी वैसा न था।
At a Canadian university they planted two rows of identical plants—same soil, same water, same age. To one row the gardener gave love—patted them, talked: “Grow quickly, I am waiting; blossom.” The other row he ignored—same care, no love. The scientists were amazed: plants given love grew twice as tall; their flowers were larger, fragrance deeper, beauty richer. The unloved were stunted; smaller blooms, thinner scent, less radiance.
अगर मैं तुमसे कहूंगा, तो यह नहीं कहूंगा कि खेती-बाड़ी बंद कर दो। मैं तुम्हें खेती-बाड़ी का नया ढंग सिखाऊंगा। क्योंकि खेती-बाड़ी कैसे बंद हो सकती है? कोई तो करेगा। तुम बिना भोजन के तो नहीं रह सकते। महावीर भी नहीं रह सकते। कोई जैन नहीं रह सकता। तो कोई खेती-बाड़ी करेगा।
तो फिर खेती-बाड़ी करने का कोई प्रेमपूर्ण ढंग खोजना चाहिए। जब खेती-बाड़ी करनी ही है, जब बगीचा लगाना ही होगा, तो कोई नया ढंग खोजना होगा। ऐसे भगोड़ेपन से काम नहीं चलेगा। हिंसा मत करो--इतने से काम नहीं चलेगा। प्रेम करो। विधायकता देनी होगी। हिंसा मत करो--यह नकारात्मक बात है। नकार से जीवन नहीं जीआ जाता। विधेय से जीवन जीया जाता है। लेकिन विधेय पैदा होता है ध्यान से। और नकार पैदा होता है विचार से।
If I advise you, I won’t tell you to stop farming; I will teach you a new way—because someone must farm; you cannot live without food, not even Mahavira or a Jain. So find a loving way to farm. Mere negation won’t do. “Do not be violent” is negative; life needs the positive. The positive arises from meditation; negation is the product of thought.
तुम सिर्फ विचार के अनुसार चल रहे हो। कोई सिखाता है उधार, तुम सीख लेते हो और चल पड़ते हो। तुम्हारे जीवन में कोई क्रांति नहीं होती।
You live by borrowed ideas. Someone teaches you second-hand, you borrow and begin to live it—no revolution happens in your life.
तुमसे कहा जाता है, ‘पाप न करो।’ यह ऐसे ही है, जैसे कोई अंधे से कहे कि ‘देखो, फर्नीचर से मत टकराना।’ और अंधा निकलेगा, तो टकराएगा। दीवाल से टकराएगा, फर्नीचर से टकराएगा। उसकी लकड़ी खट-खट कर के चारों तरफ ठोंक-पीट कर जांच करेगा, तब चलेगा। नहीं तो वह हाथ-पैर तोड़ लेगा अपने। लेकिन जिसके पास आंख हैं, उससे तुम नहीं कहते कि फर्नीचर से मत टकराना। तुम जानते हो, उसके पास आंख हैं; उसे दरवाजा दिखाई पड़ता है, वह दरवाजे से निकल जाएगा।
You are told, “Do not sin.” This is like telling a blind man, “Don’t bump into furniture.” He will bump—into walls, into furniture. He will probe with a stick, tapping all around, then he will move, else he will break his limbs. But to a man with eyes you don’t say, “Don’t bump.” He sees the door; he will go out.
ध्यान भीतर की आंख को खोल देता है। बाहर की शिक्षा, अंधे को दी गई शिक्षा है।
Meditation opens the inner eye. Outer instruction is advice given to the blind.
‘पाप न करो।’ अभी तुम्हें पता ही नहीं कि पाप क्या है। पाप जानोगे कैसे? आंख कहां? अभी पुण्य क्या है? पाप क्या है? इसलिए बड़ा उलटा काम चलता रहता है।
“Do not sin.” You don’t even know what sin is. How will you know? You have no eyes. What is virtue? What is sin? Therefore the opposite happens.
पुण्य के नाम से तीर्थयात्रा कर आते हो। गंगा नहा आए। हज यात्रा कर आए। ‘सौ-सौ चूहे खाए के बिल्ली चली हज को!’ और फिर लौटती है, तो हाजी हो जाती है! हाजी मस्तान! छोटी-मोटी हाजी नहीं। ‘मुंह में राम बगल में छुरी!’ दोनों साथ-साथ चलेंगे। राम-राम भी करते रहोगे, और जेबें भी काटते रहोगे। क्योंकि खुद की कोई दृष्टि तो नहीं है।
In the name of merit you go on pilgrimages—bathe in Ganga, go to the Hajj. “A cat that ate a hundred mice goes on Hajj!” And returns a Haji—Haji Mastan! “Ram on the lips, a dagger in the armpit”—both together. Because you have no vision of your own.
और मजा यह कि खुद की दृष्टि न हो, तो एक अदभुत घटना घटती है। तुम थोथा पाखंड जीते हो; उसको समझते हो पुण्य। और हरेक आदमी का पाप तुम्हें दिखाई पड़ता है--हरेक पापी! इससे अहंकार और मजबूत होता है।
And the strange thing is: when you lack your own vision, a peculiar phenomenon happens—you live hollow hypocrisy and think it is virtue, and you see sin in everyone else. Ego strengthens.
यहां दूसरे की भूलें देखना बहुत आसान है। दूसरे की छोटी सी भूल पहाड़ जैसी मालूम पड़ती है। तिल का ताड़ हो जाता है। अपनी भूल दिखाई ही नहीं पड़ती। क्योंकि अपनी भूल देखने के लिए जागरूकता चाहिए, ध्यान चाहिए।
It is easy to see others’ mistakes; your own you cannot see—because to see your own needs awareness, meditation.
मैंने सुना है, एक सेनापति अपनी फौज का निरीक्षण कर रहा था। सारे फौजी सज-बज कर आए थे। बड़ा सेनापति आ रहा था। और फौजियों का अधिकतर काम सजना ही बजना है। और तो काम कभी-कभी आता है। तो कपड़े--लोहा--कलफ! जूतों पर पालिश रगड़-रगड़ कर--घंटों इस पर मेहनत करते हैं। संगीनों पर मालिश। संगीनों को चमकाना। तलवारों को चमकाना। सजे-बजे खड़े थे सब। और सेनापति बड़ा प्रसन्न था। तभी उसने देखा कि एक जवान के पैंट के बटन ही खुले हैं! भनभना गया।
फिर फौजी भाषा तो तुम जानते ही हो! एकदम चिल्लाया: अरे कुत्ते के पिल्ले! अरे उल्लू के पट्ठे! पैंट के बटन बंद कर। शर्म नहीं आती! इसी वक्त बंद कर।
I have heard: an army general was inspecting his troops. All spick and span—this is most of a soldier’s work; real work is rare. Pressed uniforms, shining boots, oiled bayonets. The general was pleased—then he saw one soldier’s fly was open. He erupted: “You son of a dog! You idiot! Button your fly—right now, right here!”
वह जवान बोला--घबड़ा गया, सकपका गया--उसने कहा: हुजूर, अभी, यहीं!
The soldier, flustered, said, “Sir, right now, right here?”
उसने कहा: अभी, यहीं। पूछता क्या है! बंद कर।
“Right now, right here. Don’t ask!”
और उस जवान ने सेनापति के पैंट के बटन बंद कर दिए। खुले हुए थे। मगर कौन कहे। वह तो जब उसने बंद किए, तब सेनापति को पता चला!
And the soldier buttoned the general’s fly. It was the general’s that was open! How would he know? Only when it was buttoned did he realize!
जिंदगी बड़ी अजीब है यहां। यहां दूसरे के दोष दिखाई पड़ जाते हैं; अपने दोष दिखाई नहीं पड़ते। दिखाई भी कैसे पड़ें। अपने दोष को देखने के लिए भीतर की आंख चाहिए।
Life is strange: others’ faults are visible, your own are not. How could they be? To see your own requires the inner eye.
‘पाप न करो। हिंसा न करो। अच्छे काम करो। सच बोलो।’
“Do not sin. Do not be violent. Do good deeds. Speak truth.”
तुम कहते हो रजनीकांत: ‘हम संन्यासी इसी रास्ते पर जाने की कोशिश करते हैं, तो हमारा विरोध क्यों?’
You say, Rajnikant: “We sannyasins are trying to walk this very path; then why the opposition?”
विरोध इसीलिए कि तुम सच में ही इस रास्ते पर जा रहे हो। कोई
नहीं चाहता कि सच में ही तुम इस रास्ते पर जाओ। बस, बातें अच्छी-अच्छी करो। करते रहो बेईमानी--और ईमानदारी की तख्ती लगाए रखो। राम-राम जपते रहो; माला फेरते रहो--और जब मौका लग जाए, तो चूको मत; अवसर चूको मत। जब हाथ लग जाए कोई मौका, ‘मत चूक चौहान!’ मार दो हाथ। फिर राम-राम जप लेना। फिर गंगाजल पी लेना। क्या बिगड़ता है!
Exactly because you are really walking it. No one wants you to truly walk it. Let your words be pious—go on with your dishonesty, and hang a signboard of honesty. Chant “Ram, Ram,” turn the rosary—and when opportunity strikes, don’t miss it. “Don’t miss, Chauhan!” Grab it. Then chant Ram again. Then drink Ganga water. What changes?
यहां जिंदगी पाखंड सिखा रही है।
Life here teaches hypocrisy.
जो तुमसे कहते हैं, अच्छे काम करो, सच बोलो, हिंसा न करो, पाप न करो--वे ही तुमसे कह रहे हैं कि बेटा, संसार में कुछ करके दिखा जाना। नाम छोड़ जाना। प्रधानमंत्री हो जाना कम से कम। राष्ट्रपति हो जाना। अरे, कुछ तो हो जाना!
वे ही सिखा रहे हैं महत्वाकांक्षा। वे कहते हैं, ‘कक्षा में प्रथम आना। आगे खड़े होना दुनिया में। धन कमाना। नाम कमाना। यश कमाना। समय की रेत पर कोई चिह्न छोड़ जाना। इतिहास में स्वर्ण-अक्षरों में तुम्हारा नाम लिखा जाए। कुल की मर्यादा रखना!’ अब ये दोनों बातें साथ-साथ नहीं हो सकतीं। अगर महत्वाकांक्षी होओगे, तो झूठ भी बोलना पड़ेगा। राजनीतिज्ञ और झूठ न बोले--असंभव।
Those who tell you, “Do good, speak truth, don’t be violent, don’t sin”—the same also tell you: “Son, do something in the world; leave a name; at least become a prime minister, a president—become something!” They teach ambition. “Stand first in class; be in front; earn wealth, fame; leave footprints on the sands of time; have your name inscribed in golden letters in history; uphold the family honor!” These two things cannot go together. If you are ambitious, you will have to lie. An honest politician—impossible.
मुल्ला नसरुद्दीन एक कब्रिस्तान से निकल रहा था। उसने एक कब्र पर देखा कि लिखा है, ‘यहां एक ईमानदार राजनीतिज्ञ विश्राम कर रहा है!’ मुल्ला नसरुद्दीन ने कहा: एक-एक कब्र में दो-दो आदमी कैसे हो सकते हैं?
Mulla Nasruddin was passing a graveyard. On a tombstone: “Here lies an honest politician.” Mulla said, “How can two people be buried in one grave?”
ईमानदार और राजनीतिज्ञ? ईमानदार हो, तो उसकी कब्र ही न बनेगी। बेईमान हो, तो शिखर पर चढ़ सकता है यहां दुनिया के। जितना कुशल हो, जितना बेईमान हो, जितना चालबाज हो, जितना चतुर हो, जितना कपटी हो--कहे कुछ, बोले कुछ, करे कुछ! जिसको पहचान ही न पाओ कि आ रहा है कि जा रहा है।...
An “honest” and a “politician”? If honest, there will be no grave for him at all. If dishonest, he can climb to the top—here the more cunning, more deceitful, more clever, the higher he rises. Say one thing, do another; so slippery that no one can tell whether he is coming or going.
मुल्ला नसरुद्दीन का एक मित्र है राजनेता। एक दिन मुल्ला नसरुद्दीन ने उससे कहा कि मैं बड़ा परेशान रहता हूं। लोग आ जाते हैं, बैठ जाते हैं मोहल्ले के। और घंटों सिर खाते हैं। जाते ही नहीं।
Mulla had a politician friend. Mulla said, “I’m bothered—people come and sit for hours; they eat my head; they don’t go.”
राजनेता ने कहा: इसकी भी तरकीब है। मुझको देखो, मैं क्या करता हूं! तुम्हारे पास इतने लोग नहीं आते, जितने मेरे पास आते हैं। मगर जैसे ही कोई आता है, मैं तत्क्षण उठ कर खड़ा हो जाता हूं। जूते पहन लेता हूं। छतरी उठा लेता हूं। टोपी लगा लेता हूं। वह आदमी पूछता है कि आप आ रहे हैं कहीं से कि कहीं जा रहे हैं? तो जैसा आदमी होता है...। अगर कोई आदमी जिसको मुझे खिसकाना है, तो मैं कहता हूं--मैं जरा बाहर जा रहा हूं भाई! अगर बिठालना है; काम का आदमी है, जिससे कुछ मतलब है, तो कहता हूं--अभी-अभी आया। बड़े मौके पर आ गए!
The politician said, “There’s a trick. See what I do. Many more come to me. As soon as anyone comes, I spring up, put on my shoes, pick up my umbrella, don my cap. The man asks, ‘Are you coming or going?’ According to the person: if I want to get rid of him, I say, ‘I was just going out!’ If he is useful, I say, ‘Just came in—you arrived at the right moment!’”
अब देखते हो इस आदमी की होशियारी! छाता उठा लिया। टोपी लगा ली। जूते पहन लिए। एकदम खड़ा हो गया। जो भी आदमी आएगा पूछेगा कि ‘आप आ रहे हैं कि जा रहे हैं!’ राजनेता का कुछ पक्का नहीं कि आ रहा है कि जा रहा है!
See the cleverness! Umbrella, cap, shoes, standing at once—whoever comes will ask: “Are you coming or going?” With politicians, nothing is fixed—coming or going!
एक मां अपने बेटे को समझा रही थी कि बेटा, आदमी तो मिट्टी है। मिट्टी से आया--मिट्टी में जाता।
दूसरे दिन बेटा भागा हुआ आया। उसने कहा कि मां, जल्दी आओ।
उसने कहा: क्या काम ऐसा जल्दी आ पड़ा?
उसने कहा: जल्दी आ। बिस्तर के नीचे या तो कोई आ रहा है या कोई जा रहा है!
मिट्टी पड़ी थी। और मां ने कहा था कि मिट्टी में से ही हम आते हैं, और मिट्टी में ही हम जाते हैं! तो बेटा बेचारा समझा कि ठीक है। कोई या तो आ रहा है या कोई जा रहा है! कुछ गड़बड़ हो रही है--बिस्तर के नीचे--मेरे ही बिस्तर के नीचे हो रही है। अपनी आंखों से देखा!
A mother told her son, “Man is dust—he comes from dust and goes to dust.” Next day the boy came rushing, “Mum, come quickly! Under the bed someone is either coming or going!” There was dust; the mother had said man comes from and goes to dust—so the boy concluded someone under his bed is either coming or going!
राजनेता भी यूं चलता है कि तुम पहचान न पाओ--उत्तर जा रहा कि दक्षिण जा रहा, कि पूरब जा रहा कि पश्चिम जा रहा!
जिन लोगों ने भगवान के चतुर्मुखी होने की कल्पना की है, बड़े होशियार रहे होंगे। चारों मुख! राजनेता के इतने ही होते हैं। चारों दिशाओं में! तुम पहचान ही नहीं सकते कि पूरब जा रहे हो, कि पश्चिम जा रहे, कि दक्षिण जा रहे कि उत्तर जा रहे! कहीं से आ रहे कि जा रहे--कुछ पक्का नहीं। देख लेता है कि जो काम की बात हो; जो जिस समय काम आ जाए--वही बोलने लगता है, वही कहने लगता है, वैसा ही करने लगता है!
A politician walks so you cannot tell east from west, north from south—coming or going. Those who imagined a four-faced God were smart—politicians are like that: faces in all directions; you can’t know where he is headed. He watches what’s expedient and speaks and acts accordingly.
मैं ढेर राजनेताओं को जानता हूं, जो चरखा रखे बैठे रहते हैं! कभी कातते-वातते नहीं। बस, कोई मिलने आया--कि जल्दी से चरखा कातने लगे!
एक राजनेता के घर मैं मेहमान था। मैं बड़ा हैरान हुआ, क्योंकि अब मुझसे कब तक धोखा देते! मैं घर में ही था। सो चरखा चले ही नहीं उनका! और जब भी कोई बाहर से आए, तत्क्षण वे अपना चरखा ठीक करने लगें। धागा निकालने लगें!
मैंने उनसे पूछा: यह मामला क्या है? ऐसे कब तक आप कात पाओगे सूत! क्योंकि वह आदमी आ जाता है, तो आप फिर रख देते हो कि अब वह आदमी आ गया। और आदमी जब दरवाजे के भीतर आता है, तभी आप धागा उठाते हो। ऐसे कब तक सूत कतेगा?
उसने कहा: सूत कातना किसको है! अरे, इन मूर्खों को दिखलाना पड़ता है। और सूत कातना क्या मुझे आता है--टूट-टूट जाता है।
I know many politicians who keep a spinning wheel. They never spin—but if someone comes, quickly they begin! I was a guest in one politician’s home; after some days I asked, “How long can you go on cheating me? I live here; your wheel never turns—yet whenever visitors come, you begin threading!” He said, “Who is spinning! These idiots must be shown. Even the spinning thread breaks—I don’t know how to spin!”
मगर होशियार राजनेता छोटे-छोटे चर्खे बना कर रखे हुए हैं! हवाई जहाज में भी लेकर चलते हैं। काम के कुछ नहीं हैं वे चरखे। खादी तो वे खरीदते हैं--महीन से महीन कि ढाका की मलमल मात हो। वह कुछ खुद की काती हुई खादी नहीं है। शुद्ध हो, यह भी जरूरी नहीं है। जहां-जहां तुम देखो कि ‘यह शुद्ध खादी भंडार’--समझ लेना कि अशुद्ध खादी बिकती है। नहीं तो ‘शुद्ध’ किसलिए लिखा है?
Clever politicians keep tiny wheels—carry them on planes. They are useless wheels. They buy the finest khadi—Dhaka muslin; not self-spun. Where you see “Pure Khadi Store,” know impure khadi is sold—otherwise why write “pure”?
तुम जानते हो कि जहां-जहां लिखा होता है, ‘शुद्ध घी की मिठाई बिकती है’, पक्का समझ लेना कि अशुद्ध घी की बिकती है। जब शुद्ध ही घी की बिकती थी, तो कहीं कोई तख्ती नहीं लगी होती थी: ‘शुद्ध घी की मिठाई बिकती है!’ वह तो अशुद्ध जब शुरू होता है, तो शुद्ध की भाषा शुरू हो जाती है।
Where you see “Pure ghee sweets,” know they are not. When only pure was sold, no signboard existed. The language of “pure” begins when adulteration begins.
तुम्हारे समझाने वाले, सिखाने वाले, रजनीकांत, चाहते नहीं कि तुम सच में ही सच बोलो। वे भी यही चाहते हैं कि तुम भी अपने बेटों को सिखा जाना कि सच बोलो बेटा। अच्छे काम करो बेटा। हिंसा न करो। पाप न करो। और जी भर कर यही सब करना, क्योंकि इसके बिना कहीं पहुंच न सकोगे। दो कौड़ी के हो जाओगे।
Those who teach you, Rajnikant, do not want you to truly speak the truth. They want you to pass this on to your children: “Speak the truth, my son. Do good deeds. Do not be violent. Do not sin.” And then go on doing exactly the opposite, otherwise you won’t get anywhere; you will become worth two pennies.
मेरी यही झंझट रही अपने अध्यापकों से, अपने परिवार में। क्योंकि अगर मुझसे उन्होंने कहा: सच बोलो। तो मैं सच ही बोला। फिर उन्हें ही मुझे समझाना पड़ा कि ऐसा सच नहीं बोलते! तुम बिलकुल ही सच बोल देते हो!
तो मैंने कहा: आपने कहा कि सच बोलो। तो सच बोल दिया। आप कहते हैं कि घर में नहीं हैं। तो मैंने जाकर कह दिया कि वे हैं तो घर में ही, लेकिन कहते हैं कि कह दो घर में नहीं हैं! आप ही कहते हैं, सच बोलो। अब मैं क्या करूं? या तो साफ-साफ कहो कि झूठ बोलो। या साफ-साफ कहो कि सच बोलो। या यूं कहो कि जब जैसा मौका हो, तब तैसा बोलो। मगर कुछ स्पष्ट तो करो बात।
This was always my trouble with my teachers and my family. If they told me “Speak truth,” I spoke truth. Then they had to explain, “Not like that! You speak too much truth!” I said, “You told me to speak truth—so I did. You say tell the visitor ‘he is not at home’—I tell him he is home but told me to say he isn’t. Either say clearly: lie—or say clearly: speak truth. Or say: speak as per convenience. But be clear.”
पति-पत्नी झगड़ते रहेंगे और जैसे ही कोई मेहमान आया कि देखो मुस्कुरा रहे हैं एक-दूसरे की तरफ देख कर। सुखी दांपत्य जीवन! और ऐसे एक-दूसरे की जान खा रहे हैं!
Husband and wife quarrel—and as soon as a guest arrives they smile at each other: a happy marriage! Yet they are eating each other alive!
चंदूलाल एक होटल में गए और बैरा से कहा कि भैया, जली-भुंजी रोटी ले आ। सब्जी में या तो नमक ज्यादा डाल या बिलकुल न डाल। सूप ऐसा बना कि जैसे जीवन-जल का स्वाद!
बैरा भी बहुत हैरान हुआ कि आप कह क्या रहे हैं!
तू मेरी मान, चंदूलाल ने कहा, और फिर सामने बैठ कर मेरी खोपड़ी खा। उसने कहा: क्यों? उसने कहा: मुझे घर की बहुत याद आ रही है। पत्नी से बिछुड़े तीन महीने हो गए। गुलाबो की बहुत याद आ रही है। सामने बैठ जा और खोपड़ी खा। पचा, जितनी पचा सकता हो।
Chandulal went to a hotel and told the waiter, “Bring burnt bread; in the vegetable either add too much salt or none; soup like dishwater. And sit and chew my head.” The waiter was baffled. Chandulal said, “Do as I say—I am missing my wife. We’ve been apart three months. Sit and chew as much as you can.”
सुखी दांपत्य जीवन चल रहा है सब जगह! वह सब धोखा है।
Happy marriages everywhere! All deception.
मैंने सब तरह के दंपति देखे--सुख वगैरह कहीं भी नहीं। इसलिए हर कहानी खत्म हो जाती है विवाह पर। फिल्में भी खत्म हो जाती हैं। शहनाई बजने लगती है बिस्मिल्ला खान की। और भांवर पड़ रही है। और फूल फेंके जा रहे हैं। और खेल खत्म! क्योंकि फिर! फिर जो होता है, वह कहना ठीक नहीं। फिर तो दोनों ‘सुख’ से रहने लगे! अब कहने को क्या बचा। जब दोनों सुख से ही रहने लगे, तो कहानी कहां बची! फिर तो दांपत्य जीवन का स्वर्गीय सुख लूटते हैं लोग। और बच्चे देखते हैं कि कैसा दांपत्य जीवन! क्योंकि बच्चों से कैसे छिपाओगे? देखते हैं कि मां बाप के पीछे पड़ी है चौबीस घंटे! बाप पिटाई कर रहा है मां की। मां पिटाई कर रही है बाप की। यह सब चल रहा है!
I have seen all kinds of couples—there is no “happiness.” That’s why every story ends with marriage; films end with Bismillah Khan’s shehnai, the sacred rounds, flower showers, the end! Because what follows is not nice to show. After that the couple lives “happily ever after.” What is there to say then? And children see what a marriage is—how will you hide from them? They see the mother after the father every waking hour; the father beating the mother, the mother beating the father—this goes on!
चंदूलाल अपने बेटे झुम्मन के साथ फिल्म देखने गया था। फिल्म में चुंबन लेने की तो मनाही है। मगर और चीजों की मनाही नहीं है। असली चीजों की मनाही नहीं है। एक पत्नी ने अपने पति को चांटा रसीद कर दिया। इसकी मनाही नहीं है। यह बड़ा मजा है!
जब पत्नी ने पति को चांटा रसीद कर दिया, तो पति बिलकुल खड़ा ही रह गया। झुम्मन अपने बाप से बोला: पिताजी, बिलकुल आप जैसा है! चंदूलाल ने कहा: चुप रह बे। बेवक्त बातें नहीं करते। खेल देख।
Chandulal went to a film with his son Jhummaan. Kissing is censored, but other things aren’t. A wife slaps her husband—a big delight. When the wife slapped, the husband stood frozen. Jhummaan said to his father, “Daddy, just like you!” Chandulal said, “Shut up! Don’t speak out of turn.”
घर में यही चल रहा है!
At home the same goes on!
एक सेल्समैन दरवाजा खटखटा रहा था। कोई दरवाजा नहीं खोल रहा था। तभी खिड़की से एक आदमी बाहर आकर गिरा धड़ाम से! खिड़की से ही आया था। सो उसने पूछा कि भैया, क्या बता सकते हो कि घर में घर का मालिक है या नहीं? आपको तो पता ही होगा, भीतर से ही आ रहे हो!
A salesman knocked. No one opened. Suddenly a man fell out the window. The salesman asked, “Brother, can you tell me—is the master of the house at home or not? You would know—you’re coming from inside.”
उसने कहा कि है घर का मालिक भीतर ही है। अभी यही तो तय हुआ कि घर का मालिक कौन है। हम नहीं हैं, इतना तो पक्का हो गया। घर का मालिक भीतर है। इसलिए तो हिंदुस्तान में पत्नी को ‘घरवाली’ कहते हैं। पति को ‘घरवाला’ नहीं कहते। घर खरीदे पति और घरवाली पत्नी। पति तो खिड़की से फेंक दिए जाते हैं!
He said, “He is inside. It’s just been decided who is master. We are not—that much is sure. The master is inside.” That’s why in India the wife is called gharwali—owner of the house. The husband is not called gharwala. He buys the house; she becomes house-owner. Husbands get thrown out of windows!
मुल्ला नसरुद्दीन से मैंने पूछा कि घर के हालात कैसे चल रहे हैं? सब ठीक-ठाक?
उन्होंने कहा: बिलकुल ठीक-ठीक। फिफ्टी-फिफ्टी!
मैंने कहा: मतलब!
उन्होंने कहा कि पत्नी चीजें फेंक-फेंक कर मारती है। जब मुझे चोट लग जाती है, तो वह खुश होती है। यानी फिफ्टी! जब नहीं लगती, तो मैं खुश होता हूं--यानी फिफ्टी। फिफ्टी-फिफ्टी चल रहा है। और अभी कल ही निपटारा हो गया है, फिफ्टी-फिफ्टी वह भी। उसने घर का भीतरी हिस्सा सम्हाल लिया है; मैंने घर का बाहरी। अब हम बाहर ही रह रहे हैं! मगर शांति बड़ी चीज है!
I asked Mulla Nasruddin, “How are things at home—alright?” He said, “Perfect—fifty-fifty.” “Meaning?” “She throws things at me. If they hit me, she’s happy—fifty. If they miss, I’m happy—fifty. And just yesterday we settled the inside and outside: she manages the inside; I manage the outside. I live outside now—but peace is a great thing!”
ये मां-बाप तुम्हें क्या सिखाएंगे! कैसे सिखाएंगे? इनका जीवन कुछ और है; ये बातें कुछ और कर रहे हैं! ये शिक्षक तुम्हें कैसे सिखाएंगे? ये पंडित-पुरोहित तुम्हें क्या सिखाएंगे?
What will such parents teach you! Their life is one thing, their words another. What will these teachers teach? These priests and pundits?
मनुष्य-जाति पाखंड में जीयी है। और इसलिए चूंकि मेरा संन्यासी प्रामाणिक रूप से जीना चाहता है--और प्रामाणिक का मेरे लिए अर्थ, शास्त्र-सम्मत रूप से नहीं। प्रामाणिक का अर्थ है--अपने बोध से। और यह बोध उसका निजी होगा, स्वतंत्र होगा; यह किसी के द्वारा आरोपित नहीं होगा। इसलिए मेरे संन्यासी का विरोध होने ही वाला है। इसमें कुछ आश्चर्यचकित करने वाली बात नहीं है।
Humanity has lived in hypocrisy. And my sannyasin wants to live authentically—not scripturally authentic, but authentic to his own awareness. His discernment is personal, independent, not imposed by anyone. Therefore my sannyasin will be opposed; nothing surprising in it.
अगर तुम प्रामाणिक होकर जीओगे, तो पाखंडी समाज में तुम्हारा विरोध होगा ही। क्योंकि तुम उन सबके पाखंड के लिए एक प्रश्न-चिह्न बन जाओगे।
If you live authentically, a hypocritical society will oppose you, because you become a question mark to their hypocrisy.
मैं कहता हूं कि जैसा सत्य तुम्हारे भीतर हो, वैसा ही जीना है। उससे अन्यथा जीने की कोई जरूरत नहीं है। मुखौटे लगाने की कोई जरूरत नहीं है। फिर चाहे अपमान मिले--तो अपमान। फिर चाहे नरक भी जाना पड़े, तो तैयार रहना; कोई फिकर मत करना।
I say: live according to the truth that arises within you. There is no need to live otherwise. No need to wear masks. If insult comes—so be it. Even if you must go to hell, be ready; don’t worry.
मेरी अपनी प्रतीति यह है कि जो प्रामाणिक रूप से जीता है, वह नरक को भी स्वर्ग बना लेगा। और जो पाखंडी है, वह अगर स्वर्ग भी चला गया, तो वह भी नरक हो जाएगा।
My experience is: one who lives authentically will transform even hell into heaven. And the hypocrite—even if he reaches heaven—will turn it into hell.
एक यहूदी धर्मगुरु मरा। स्वर्ग पहुंचा। देख कर बहुत हैरान हुआ कि वहां कुल-जमा तीन आदमी हैं! कुल तीन! बड़ा चकित हुआ। वे भी तीन क्या कर रहे हैं--बड़ा हैरान हुआ! एक तो हैं मगरूर जी भाई मोरारजी भाई देसाई। वे मेरी किताब ‘संभोग से समाधि की ओर’ पढ़ रहे हैं! दूसरे हैं अयातुल्ला खोमैनियाक, वे ‘प्लेबॉय’ पढ़ रहे हैं! तीसरा है पोप वेटिकन का, पोलक; वे ‘प्लेगर्ल’ पढ़ रहे हैं। और वे भी पुराने न मालूम कब के संस्करण, जो किसी तरह स्मगल कर लाए होंगे स्वर्ग में। क्योंकि स्वर्ग में ये सब पत्रिकाएं नहीं मिलतीं। और न किताबें मिलतीं!
उस यहूदी फकीर ने जाकर परमात्मा से कहा कि यह मैं क्या देख रहा हूं! कुल तीन आदमी! और वे भी गजब की चीजें पढ़ रहे हैं। और बड़े धार्मिक भाव से पढ़ रहे हैं! तो मैं एक बार इसके पहले कि तय करूं कि मुझे कहां बसना है--नरक भी देख लेना चाहता हूं।
A Jewish rabbi died and went to heaven. He was astonished—only three people there. What were they doing? One was Morarji-bhai Desai, reading my book “From Sex to Superconsciousness”; the second was Ayatollah Khomeini, reading Playboy; the third, the Pope, reading Playgirl—old smuggled editions, because such magazines are not available in heaven! The rabbi said to God, “What is this! Only three—and what are they reading! Before I decide whether to settle here, I want to see hell.”
परमात्मा ने कहा: तुम्हारी मर्जी। नरक भी देख आओ।
God said, “As you wish. Go see hell.”
तो चौबीस घंटे वह नरक गया। देखा तो बड़ा दंग हुआ। वहां न तो कोई आग के कड़ाहे जल रहे हैं; न कोई आग के कड़ाहों में भूना जा रहा है। न किन्हीं की गर्दनें काटी जा रही हैं; न कोई सूली पर लटकाया जा रहा है! न कोई कोड़े चल रहे हैं। वहां तो बड़ा सन्नाटा है; बड़ी शांति है। संगीत बज रहा है। बांसुरी बज रही है। कृष्ण वहां बांसुरी बजा रहे हैं। महावीर वहां ध्यान कर रहे हैं। बुद्ध वहां मौन से बैठे हैं। लोग नाच रहे हैं! लोग समारोह मना रहे हैं। उसने सोचा--हद्द हो गई! और बड़े बैंड-बाजे हैं।
He went for twenty-four hours and was stunned: no cauldrons of fire, no roasting, no beheadings, no crucifixion, no whips. Great silence and peace. Music. Krishna playing the flute, Mahavira meditating, Buddha in silence. People dancing, celebrating. He thought, “Amazing! Great bands!”
वह लौट कर आया। उसने कहा कि यह मामला क्या है? यह सब उलट हालत हो गई है! यह स्वर्ग है आपका! सब उदास पड़ा है। धूल जमी है। और ये तीन खूसट--ये बैठे हैं यहां! इनको देख कर आदमी को घबड़ाहट लगे। इनका कौन सत्संग करे! और नरक में बड़ी मौज चल रही है। आनंद ही आनंद है। कम से कम आप एक बैंड-बाजा तो खरीद लो।
He returned: “What is this? Heaven is dull, dusty—and these three fossils! Who would do satsang with them! Hell is full of joy. At least buy a band for heaven.”
तो ईश्वर ने गुर्रा कर कहा कि इन तीन खूसटों के लिए बैंड-बाजा खरीदने के लिए पैसा कहां!
God growled, “Where is the money to buy a band for these three fossils!”
तो उस यहूदी फकीर ने कहा: मैं तो नरक चला। आप क्षमा करें। नाराज न हों। मैं नरक चला।
ईश्वर ने कहा: ठहरो। मैं भी आता हूं। ये तीन मेरी भी जान खाए जा रहे हैं!
The rabbi said, “Forgive me—I’m going to hell.” God said, “Wait—I’m coming too. These three are eating my head!”
जहां बुद्ध होंगे, वहां स्वर्ग होगा। स्वर्ग में बुद्ध नहीं जाते; जहां जाते हैं, वहां स्वर्ग बन जाता है।
Where there is Buddha, there is heaven. Buddhas don’t go to heaven; wherever they go becomes heaven.
तुमसे कहा गया है कि बुद्धपुरुष स्वर्ग जाते हैं। मैं तुमसे कहता हूं--बुद्धपुरुष जहां जाते हैं, वहां स्वर्ग बन जाता है। तुमसे कहा गया है कि जो अबुद्ध हैं, वे नरक जाते हैं। नहीं। वे जहां जाएं--स्वर्ग में भी चले जाएं--वहां नरक बन जाएगा। आदमी अपने साथ अपना स्वर्ग और नरक लेकर चलता है। पाखंडियों की जमात जहां इकट्ठी हो जाएगी, वहां नरक होगा।
You’ve been told: enlightened ones go to heaven. I tell you: wherever the enlightened go, heaven flowers. And the unenlightened—wherever they go—even into heaven—turn it into hell. Man carries his heaven and hell within. Wherever hypocrites form a crowd, hell appears.
मत फिकर करना अपमान की। प्रामाणिक रूप से जी कर अपमान मिले, तो भी जीवन में एक सुगंध होती है, एक रस होता है, एक अहोभाव होता है। गर्दन भी कट जाए...। जीसस की कटी, मगर ओंठों पर प्रार्थना रही। मंसूर की कटी, मगर ओंठों पर मुस्कुराहट रही। सुकरात की कटी, मगर चारों तरफ धन्यता बरस रही थी।
Don’t worry about insult. If it comes from living authentically, life has a fragrance, a juice, an ah-ha. Even if the neck is cut—Jesus’s was, yet prayer remained on his lips; Mansur’s was, yet a smile remained; Socrates’s was, and blessedness poured in all directions.
प्रामाणिक व्यक्ति को दुख दिया नहीं जा सकता। हालांकि दुख देने की बहुत कोशिश की जाएगी। जिसने भीतर अपने को खंडों में नहीं तोड़ा है, उसने स्वर्ग बसा ही लिया है। अखंड जो हो गया, वह स्वर्ग हो गया। और जो खंडों में बंटा है, वह नरक है। नरक और स्वर्ग भौगोलिक नहीं हैं; आंतरिक अवस्थाएं हैं।
You cannot make an authentic man suffer—though you will try. One who is not divided within has already created heaven. Wholeness is heaven; division is hell. Hell and heaven are not geography; they are inner states.
मेरी एक ही शिक्षा है--अखंड बनो; सहज बनो--और अपनी सहजता को समग्रता से जीओ। इसकी फिकर ही मत करो कि किसी शास्त्र के अनुकूल बैठती है कि नहीं। क्योंकि जिसने शास्त्र रचा, वह और ढंग का आदमी रहा होगा। उसने शास्त्र अपने हिसाब से रचा है। लेकिन लोग उलटी स्थिति में पड़े हुए हैं।
I have one teaching: become whole; be natural; and live your naturalness totally. Don’t worry whether it fits any scripture—because whoever composed that scripture was a different sort of person; he composed according to himself. People are doing the opposite.
कोई मनु के हिसाब से जी रहा है। कोई महावीर के हिसाब से जी रहा है। कोई बुद्ध के हिसाब से जी रहा है। कोई कृष्ण के हिसाब से जी रहा है। लेकिन ध्यान रखो, तुम्हें अगर कृष्ण के कपड़े नहीं बनते हैं, तो फिर क्या करोगे! हाथ-पैर काटोगे अपने!
Some live according to Manu, some according to Mahavira, some according to Buddha, some according to Krishna. But remember: if Krishna’s clothes don’t fit you, what will you do—cut off your hands and feet?
यहूदी कथा है: एक बिलकुल पागल सम्राट था, उसके पास एक सोने का बिस्तर था; हीरे-जवाहरात जड़ा। उसके घर जब भी कोई मेहमान होता...। भूल-चूक से ही लोग होते थे मेहमान। क्योंकि धीरे-धीरे खबर पहुंच गई थी। मगर फिर भी कभी-कभी कोई मेहमान हो जाता। तो वह उसको बिस्तर पर लिटाता। वह पागल आदमी था। अगर वह बिस्तर से लंबा साबित होता, तो वह उसके हाथ-पैर कटवा देता। बिस्तर के बराबर करके रहता! और अगर छोटा होता, तो उसने पहलवान रख छोड़े थे, वे उसके हाथ-पैर खींच कर उसको लंबा करते! उसमें हाथ-पैर उखड़ जाते। मगर बिस्तर के अनुकूल होना चाहिए! आदमी को बिस्तर के अनुकूल होना चाहिए। आदमी के लिए बिस्तर नहीं है; आदमी बिस्तर के लिए हैं! वह बिलकुल शास्त्रीय बात कह रहा था। ऐसे धार्मिक आदमी था।
There is a Jewish tale: a mad emperor had a bed of gold, studded with jewels. Any guest—rare, because word spread—he would lay on the bed. If the guest was longer than the bed, he had his hands and feet cut off to fit; if shorter, he had wrestlers stretch him—limbs torn—to fit the bed. Man must fit the bed; the bed is not for man. He spoke like a scriptural man—religious in quotes.
यही तो सारे धर्म कर रहे हैं--तुम्हें शास्त्रों के अनुसार होना चाहिए! फिर अगर तुम थोड़े लंबे हो, तो काटो। अगर थोड़े छोटे हो, तो खींचो। तुम्हारी जिंदगी मुश्किल में पड़ जाएगी।
This is what all religions do—make you fit their scriptures. If you are a little longer, cut; a little shorter, stretch. Your life becomes a misery.
तुम्हें सिर्फ अपने अनुसार होना है। परमात्मा ने तुम जैसा कोई दूसरा नहीं बनाया। तुम्हें अनूठा बनाया है। इस सौभाग्य को तो समझो। कुछ तो देखो। कुछ तो समझो। कुछ तो पहचानो। परमात्मा ने तुम जैसा कोई आदमी न पहले बनाया है और न फिर बनाएगा। वह दोहराता नहीं। वह प्रत्येक व्यक्ति को अनूठा बनाता है। इसीलिए तुम किसी के अनुसार, किसी ढांचे के अनुसार, जी नहीं सकते हो। जीओगे--मुश्किल में पड़ोगे। जीओगे--कष्ट पाओगे। अपनी ज्योति से जीओ।
You have only to be according to yourself. Existence has made none other like you—you are unique. Understand this blessing. Existence never repeats. Each person is unique. That is why you cannot live according to any mould; if you try, you will suffer. Live by your own light.
बुद्ध ने अंतिम क्षण में यही कहा था: ‘अप्प दीपो भव। अपने दीये खुद बनो।’ मत पूछो...।
Buddha’s last words were: Appo deepo bhava—be a light unto yourself. Don’t ask....
तो मैं किसी को आचरण नहीं देता। मेरे ऊपर यही सबसे बड़ा लांछन है; सबसे बड़ी आलोचना है--कि मैं अपने संन्यासियों को आचरण नहीं सिखाता। मैं कैसे सिखाऊं?
मैं उन्हें अपने कपड़े नहीं दे सकता। क्योंकि किसी को छोटे पड़ेंगे, किसी को लंबे पड़ेंगे। किसी को ढीले पड़ेंगे। किसी को चुस्त पड़ेंगे। मैं उन्हें कैसे आचरण दूं! मैं सिर्फ उन्हें भीतर का दीया जलाने की कला सिखाता हूं। फिर वे अपने कपड़े खुद काटें; बनाएं। अपना आचरण खुद निर्मित करें। अपनी रोशनी में जीएं।
So I give no code of conduct. This is the greatest charge against me—that I don’t teach my sannyasins a code. How can I? I cannot give them my clothes—some will find them short, some long, some tight, some loose. I can only teach them how to light the inner lamp. Then they will cut their own clothes; make their own conduct; live by their own light.
आचरण नहीं देता मैं--अंतस देता हूं। और तुम अब तक आचरण ही के अनुसार जीए हो। तुम्हारे सब गुरुओं ने तुम्हें अंतस नहीं दिया--आचरण देने की कोशिश की है। वे तुम्हें एक ढर्रा दे देते हैं कि बस, ऐसा करो। चाहे तुम्हें रुचे, चाहे न रुचे।
I don’t give conduct—I give interiority. All your gurus have given you conduct, not interiority. They give you a rut: “Do this”—whether it suits you or not.
शास्त्र लिखते हैं अक्सर बूढ़े लोग। स्वभावतः उन दिनों में बुढ़ापे की बड़ी कीमत थी। अब भी हमारे देश में तो बुढ़ापे की बड़ी कीमत है। बूढ़ा कहे, तो सच ही कहता होगा!
अक्सर यह होता है कि बूढ़ा बहुत बेईमान हो जाता है। बूढ़ा होते-होते--जीवन भर का अनुभव...!
बच्चे सरल होते हैं; बूढ़े कपटी हो जाते हैं। शास्त्र बूढ़ों ने रचे; वे कपटपूर्ण हैं। उनमें बेईमानी है। उनमें होशियारी है। और फिर कब रचे! किसने रचे! जमाने बीत गए। वह वक्त न रहा। वे लोग न रहे। सब बदल गया। अब तुम उनके अनुसार जीओगे, तो कष्ट पाओगे।
Scriptures are mostly written by old men. In those days old age was respected—still is in our country. If the old say it, it must be true. Often the old become very cunning—after a lifetime of experiences. Children are simple; old people become crafty. Scriptures written by the old are full of cunning, dishonesty, cleverness. And then, written in ages past—times have changed. If you live by them you will suffer.
मंजिल का पता मालूम नहीं, रहबर भी नहीं, साथी भी नहीं
जब रह गई मंजिल चार कदम, हम पांव उठाना भूल गए!
The destination unknown, no guide, no fellow-traveler; When only four steps remained, we forgot to lift our feet.
तुम जब तक उधार जीओगे, ऐसी ही झंझट में पड़ोगे। ईश्वर भी सामने खड़ा होगा, पहचान न सकोगे। चूंकि तुम एक तस्वीर टांगे चल रहे हो। उस तस्वीर से मेल खाना चाहिए। और तुम्हारी बात क्या; तुम्हारे बड़े से बड़े तथाकथित श्रद्धेय और पूज्य लोगों की भी यह दशा है।
As long as you live borrowed lives, you will be in such trouble. Even if God stands before you, you won’t recognize him—because you carry a picture and he doesn’t match. This is the condition of even your most revered ones.
बाबा तुलसीदास के संबंध में यह कहानी है कि जब उनको कृष्ण के मंदिर में ले जाया गया वृंदावन में, तो उन्होंने झुकने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा: मैं तो सिर्फ धनुर्धारी राम के सामने झुकता हूं। मैं और किसी के सामने नहीं झुक सकता! मैं तो एक राम को ही जानता हूं। उन्होंने कहा कि ‘जब तक धनुषबाण नहीं लेऊ हाथ--तुलसी झुके न माथ।’ मेरा माथा तो तब झुकेगा, जब धनुषबाण हाथ में लोगे।
एक तस्वीर टांगे हुए हैं, जैसे धनुषबाण की कोई बड़ी खूबी हो! जैसे धनुषबाण का कोई बड़ा राज हो! धनुषबाण तो सिर्फ हिंसा के प्रतीक हैं। यह बांसुरी कहीं ज्यादा प्रेम का प्रतीक है। और ये बाबा तुलसीदास अंधे मालूम होते हैं! ये बाबा तुलसीदास नहीं हैं--बाबा सूरदास मालूम होते हैं! आंखें हैं इनके पास?
ये बांसुरी के सामने नहीं झुक सकते--धनुषबाण के सामने झुकेंगे। ये कृष्ण को नहीं पहचान सकते। राम को ही पहचानते हैं! एक बांध ली जकड़।
There is a story about Tulsidas. When taken to Krishna’s temple in Vrindavan, he refused to bow. “I bow only before Rama with bow and arrow. I cannot bow before anyone else. I know only Rama. Till he takes the bow in his hands, my head won’t bow.” He carried a picture—as if the bow had some great virtue! A flute is a greater symbol of love. Tulsidas seems blind. He is more like Surdas. Has he eyes? He won’t bow to the flute—but to the bow. He cannot recognize Krishna; he recognizes only Rama. Bound to one image.
और परमात्मा अनंत रूपों में प्रकट होता है। और तुम कोई एक रूप पकड़ कर बैठ रहे, तो चूकोगे--चूकते ही जाओगे। ‘जब रह गई मंजिल चार कदम, हम पांव उठाना भूल गए!’ उधार चलोगे, तो यह हालत होगी। मंजिल सामने खड़ी होगी और तुम पांव उठाना भूल जाओगे। पांव तुमने कभी उठाए नहीं। धक्कम-धुक्की में आ गए। भीड़भाड़ चल रही थी, तुम भी चले आए।
Existence manifests in infinite forms. If you cling to one form, you will miss—again and again. “When only four steps remained, we forgot to lift our feet!” If you live on borrowed images, this happens; the goal stands before you, and you forget to move—because you never moved by yourself, you were pushed by crowds.
मंजिल का पता मालूम नहीं, रहबर भी नहीं, साथी भी नहीं
जब रह गई मंजिल चार कदम, हम पांव उठाना भूल गए!
The destination unknown, no guide, no fellow-traveler; When only four steps remained, we forgot to lift our feet.
उधार जीना पाखंड है। उदघोषणा करो अपनी निजता की। परमात्मा तुम्हारे भीतर भी है उतना, जितना कृष्ण के भीतर था। तुम्हारे भीतर से भी श्रीमद्भगवतगीता पैदा हो सकती है। होनी चाहिए। वह झरने का स्रोत तुम्हारे भीतर भी है। तुम्हारे भीतर से भी बुद्धत्व की ज्योति जल सकती है। तुम उतने ही सक्षम हो, जितने सिद्धार्थ गौतम। तुम्हारी क्षमता कम नहीं।
Borrowed living is hypocrisy. Proclaim your own uniqueness. The divine is within you as much as within Krishna. From your within a Gita can arise—should arise. The source of the spring is within you too. The lamp of Buddhahood can be lit within you. You are as capable as Siddhartha Gautama. Your capacity is not less.
परमात्मा किसी को कम और ज्यादा देकर नहीं भेजता। सबको बराबर संभावना देता है। फिर हमारे ऊपर है--हम उस संभावना को वास्तविक बनाते हैं या नहीं।
Existence does not send one with more, another with less. It gives equal possibility to all. It is up to us whether we actualize it or not.
और जो आदमी और कुछ होने की कोशिश में लगा है, किसी दूसरे की नकल में पड़ा है, वह कभी स्वयं तो हो नहीं पाएगा; और दूसरा हो नहीं सकता। बिगूचन में पड़ा रह जाएगा। विडंबना में उलझा रह जाएगा। उसका जीवन सुलझेगा नहीं; उलझन ही उलझन से भर जाएगा। उसका जीवन एक पहेली हो जाएगा। कांटे ही कांटे--फूल उसमें नहीं खिलेंगे।
One who tries to become somebody else, who imitates, will never be himself—and cannot become the other either. He remains in a muddle, a paradox; his life becomes a riddle, thorns everywhere—no flowers.
जरा सोचो, अगर गुलाब जुही होना चाहे, तो बस पागल हो जाए! गुलाब भी न हो सकेगा, जुही भी न हो सकेगा। गुलाब को गुलाब ही होना है। जुही को जुही होना है। जुही जुही होकर अर्पित होगी परमात्मा को। गुलाब गुलाब होकर अर्पित होगा परमात्मा को। न तो गुलाब का शास्त्र जुही के लिए लागू हो सकता; और न जुही का आदेश गुलाब के लिए लागू हो सकता।
Think: if a rose wants to be jasmine, he will go mad. He will be neither a rose nor jasmine. A rose must be a rose; jasmine must be jasmine. Jasmine will be offered to the divine as jasmine; the rose as rose. The rose’s scripture does not apply to jasmine; jasmine’s injunction does not apply to rose.
अपनी अद्वितीयता पहचानो।
Know your uniqueness.
इसलिए मेरे संन्यासी का रजनीकांत, विरोध होगा, क्योंकि मैं कुछ बात कह रहा हूं, जो परंपरा की नहीं है; जो परंपरा-मुक्त है।
Therefore, Rajnikant, my sannyasin will be opposed, because I speak something that is not traditional, that is free of tradition.
मैं तुम्हें स्वतंत्रता का पाठ दे रहा हूं--और स्वतंत्रता के पक्ष में कोई भी नहीं है। हम सदियों से गुलाम हैं। हम पहले आध्यात्मिक रूप से गुलाम हुए, इसीलिए हम राजनीतिक रूप से गुलाम हुए। हमारी राजनीतिक गुलामी हमारी आध्यात्मिक गुलामी का तार्किक निष्कर्ष थी। और हम अभी भी गुलाम हैं आध्यात्मिक रूप से। इसलिए हम किसी भी दिन राजनीतिक रूप से गुलाम बनाए जा सकते हैं; इसमें कुछ अड़चन नहीं है।
I teach you freedom—and no one is in favor of freedom. We have been slaves for centuries. First spiritually enslaved, then politically. Our political slavery was a logical consequence of our spiritual slavery. We are still spiritually enslaved; hence any day we can be politically enslaved again—no obstacle.
हमें स्वतंत्रता का पाठ ही भूल गया; हम भाषा ही भूल गए। और पंडित-पुरोहितों ने तुम्हारे जीवन को विषाक्त कर दिया है। मैं चाहता हूं: मुक्त हो जाओ उन सबसे।
We have forgotten the very language of freedom. Priests and pundits have poisoned your life. I want you free of all that.
छोटी सी जिंदगी है, इतना कर लो कि अपने भीतर ध्यान जल जाए, ध्यान की ज्योति उठ आए, शेष सब अपने आप हो जाएगा। फिर कितना ही कष्ट झेलना पड़े, हर कष्ट एक चुनौती होगी। और हर कष्ट तुम्हारे लिए एक विकास का अवसर होगा, एक मौका होगा।
Life is short. Do at least this much: let meditation arise within you; let the flame be lit—everything else will follow. Whatever the difficulty, each difficulty will be a challenge, an opportunity for growth.
विरोध होगा। गालियां पड़ेंगी। अपमान होगा। मगर भीतर तुम्हारे शांति होगी, आनंद होगा, उत्सव होगा। भीतर तुम्हारे परमात्मा के साथ मिलन चलता रहेगा।
There will be opposition. There will be abuses, insults. But within you there will be peace, joy, celebration. Within you a meeting with the divine will go on.
परमात्मा से मिलना है, तो समाज की चिंता न करना। और समाज की चिंता करना है, तो फिर परमात्मा की बात ही उठाना उचित नहीं है।
If you want to meet the divine, don’t worry about society. And if you want to worry about society, then it is best not to speak of the divine at all.
संत महाराज! जल्दी न करो, लगेगा। मगर जल्दी की, तो गड़बड़ हो सकती है।
Sant Maharaj! Do not hurry—it will happen. If you hurry, you may spoil it.
संत की इच्छा तो प्यारी है, क्योंकि कौन अपने मां-बाप को वह आनंद न देना चाहेगा, जो उसे स्वयं मिल रहा हो! तुम चाहोगे कि तुम्हारे मां-बाप भी इस मस्ती के आलम में डूब जाएं। अब आ गए हैं इस महफिल में, तो कहीं खाली न चले जाएं! किसी बहाने आ गए। तुम्हीं को मिलने के बहाने आ गए, क्या फर्क पड़ता है! कोई बहाना चाहिए आने के लिए। आ गए--यह बहुत।
Your wish is lovely, because who would not want to share with their parents the bliss that has come to them? Naturally you would wish your mother and father to be drenched in this ecstasy too. They have come into this gathering; let them not go away empty-handed! They came on some pretext—on the pretext of meeting you—what does it matter? One always needs some pretext to come. They have come—that is much.
और तुम्हारे माता-पिता सीधे-सादे आदमी हैं। सरल आदमी हैं। लेकिन सरलता की एक झंझट है, और वह झंझट यह है कि सरलता अतीत के साथ बंधी होती है; परंपरा के साथ बंधी होती है। सरलता आज्ञाकारी होती है।
And your parents are straightforward people—simple people. But simplicity has a snag: it is tied to the past; it is tied to tradition. Simplicity is obedient.
तो वे भी स्वभावतः एक रंग में ढले हैं। मेरा रंग थोड़ी बगावत चाहता है; थोड़ा विद्रोह चाहता है। संन्यास है ही विद्रोह समाज से। यह समाज का त्याग नहीं है--यह समाज से विद्रोह है। यह समाज से भाग जाना नहीं है--समाज में जीना है और क्रांति के रंग को लेकर जीना है।
So, by nature, they are cast in a certain mold. My color asks for a touch of rebellion, a little revolt. Sannyas is rebellion against society. It is not a rejection of society—it is revolt. It is not running away from society—it is living in society, but living with the color of revolution upon you.
लेकिन सरलता का एक लाभ भी है कि अगर वे यहां आ गए हैं, तो जरूर मेरी बात उन तक पहुंच जाएगी; उतर जाएगी उनके हृदय में। मगर तुम जल्दी मत करना। तुम जल्दी किए, तो वे बंद हो जाएंगे। तुमने कोशिश की, तो कठिनाई हो जाएगी।
Yet simplicity has a great advantage: if they have come here at all, my word will surely reach them; it will descend into their hearts. But you must not hurry. If you press, they will close. If you try to make it happen, you will create difficulty.
कभी भूल कर भी कोई कोशिश न करे कि संन्यासी बन जाए--मेरा पिता, मेरी मां, मेरी पत्नी, मेरा पति, मेरा बेटा, मेरी बेटी। कोई कोशिश न करे। क्योंकि तुम्हारी कोशिश जबरदस्ती मालूम पड़ेगी। तुम तो प्यार से कर रहे हो। तुम तो बांटना चाहते हो। तुम्हारी नीयत तो ठीक। तुम्हारा भाव तो सुंदर। लेकिन दूसरे की स्वतंत्रता पर भी खयाल रखना।
Never, even by mistake, try to make someone—my father, my mother, my wife, my husband, my son, my daughter—a sannyasin. Make no attempt. Your effort will feel like force. You may be acting out of love, you may want to share, your intention may be right, your feeling beautiful—but remember the other’s freedom.
मेरा रंग जबरदस्ती नहीं थोपा जा सकता। यह तो फिर वही भूल हो जाएगी!
My color cannot be imposed by force. Do not repeat that old mistake.
समझ में आएगी उनके बात। उनके बात समझ में आनी शुरू हुई है।
They will understand. In fact, they have already begun to.
और जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे दो घटनाएं घटती हैं। एक तो यह कि बदलना मुश्किल हो जाता है, क्योंकि लगता है आदमी को कि अब इतनी जिंदगी तो एक ढंग से जी लिए, अब कैसे बदलें! आदतें मजबूत हो गई होती हैं।
As age advances, two things happen. First, change becomes difficult, because one feels, “I have lived so long in one way—how can I change now?” Habits have grown strong.
लेकिन एक फायदा भी है। और फायदा यह है कि मौत करीब आ रही होती है। मौत दरवाजे पर दस्तक देने लगती है। तो यह भी सवाल उठना शुरू हो जाता है कि जिंदगी भर इस ढंग से जीए तो जरूर, मगर पाया क्या? हाथ क्या लगा? और मौत करीब आई जा रही है। अब देर करने का समय नहीं है। अब समय गंवाने का मौका नहीं है। अब कल पर नहीं टाला जा सकता। पता नहीं कल हो या न हो। और एक क्षण में मौत आ जाती है। और एक क्षण में सब बदल जाता है।
But there is also a benefit: death draws nearer. Death begins to knock at the door. Then another question begins to arise: “All my life I lived this way, yes—but what did I really gain? What have I in my hand? And death keeps coming closer. Now is no time to delay. There is no time left to waste. It cannot be put off till tomorrow. Who knows whether there will be a tomorrow? In a single moment death arrives; in a single moment everything changes.”
दबा के कब्र में सब चल दिए, दुआ न सलाम
जरा सी देर में क्या हो गया जमाने को!
They were hurried into the grave—no prayer, no farewell; In such a little while, what happened to the world!
एक क्षण में जो अपने थे--अपने नहीं रह जाते। बेगाने हो जाते हैं। क्षण में जीवन तिरोहित हो जाता है।
In a moment, those who were “ours” are no longer ours. They become strangers. In a moment life evaporates.
दबा के कब्र में सब चल दिए, दुआ न सलाम
और कोई सलाम भी नहीं करता; दुआ भी नहीं करता। यह भी नहीं कहता कि अलविदा! जल्दी पड़ती है। आदमी मरा कि कैसे छुटकारा हो अब इस लाश से! क्योंकि पक्षी तो उड़ आया, अब तो पिंजड़ा पड़ा रह गया। अब इस पिंजड़े को क्या दुआ करो, क्या सलाम करो!
They were hurried into the grave—no prayer, no farewell; No one even says salam, no one offers a blessing. Not even a goodbye! People are in a hurry. The man dies and the concern is, how to be rid of this corpse now! The bird has flown; only the cage remains. What is there to bless or salute in a cage?
दबा के कब्र में सब चल दिए, दुआ न सलाम
जरा सी देर में क्या हो गया जमाने को!
They were hurried into the grave—no prayer, no farewell; In such a little while, what happened to the world!
वही हैं हम कभी जो रात-दिन फूलों में तुलते थे
वही हम हैं कि तुरबत चार फूलों को तरसती है।
We are the very ones who once were weighed in flowers day and night; Now our tomb longs in vain for even four flowers.
तो जैसे मौत करीब आती है, वैसे एक लाभ भी है कि मौत जगाने लगती है। मौत पूछने लगती है, ‘कमाया कि गंवाया? तैयार हो चलने को उस अनंत यात्रा पर कि यूं ही व्यर्थ के उलझनों में उलझे रहे? व्यर्थ के धोखे खाते रहे? आत्मवंचनाओं में पड़े रहे?’
So as death comes closer, there is a blessing in it: death starts to wake you up. Death asks, “Did you earn, or did you lose? Are you ready to set out on that infinite journey, or were you entangled in trifles? Were you living on self-deceptions?”
तो तुम्हारे माता-पिता संत, अब बूढ़े हो रहे हैं। तो यूं तो मुश्किल होगा बदलना, क्योंकि पुरानी आदतें। मगर मौत भी दरवाजे पर दस्तक देगी अब। इसलिए बदलना आसान भी हो सकता है। इस पर निर्भर करता है कि किस बात पर ज्यादा ध्यान देते हैं। अगर पुरानी आदतों पर ही आंखें गड़ाए रहे, तो मौत को नकारते रहेंगे। लेकिन तुम जैसा बेटा जिनके घर में पैदा हुआ है, वे देखेंगे आगे।
Your parents, Sant, are growing old now. So in one sense change will be hard—old habits. But death will knock at the door now; therefore change may also become easy. It depends on what they give their attention to. If they keep their eyes fixed only on old habits, they will go on denying death. But the parents into whose home a son like you has been born—they will look ahead.
संत से मुझे प्रेम है, इसलिए तो ‘संत महाराज’ कहता हूं। ऐसे आदमी संत नहीं हैं--अंट-शंट हैं! मगर उनको मैं ‘संत महाराज’ कहता हूं। मुझे प्रेम है, लगाव है। सरल है संत। बहुत सरल है। बहुत सीधा-सादा है। छोटे बच्चे जैसा है। तो जिसमें इतना सरल फूल खिला हो, उन मां-बाप के जीवन में भी क्रांति होने की संभावना पूरी है।
I love Sant—hence I call him “Sant Maharaj.” Such a man is not a saint—just all this-and-that! Still I call him “Sant Maharaj” out of love. He is simple, very simple—guileless, like a small child. Where such a simple flower blooms, there is every possibility of revolution in the lives of his parents too.
जाने कितना जीवन पीछे
छूट गया अनजाने में
अब तो कुछ कतरे हैं बाकी
सांसों के पैमाने में।
How much life has slipped behind, Unwittingly left in the past; Now only a few drops remain In the measure of our breaths.
जज्बों की, तिस्मार इमारत
सांसों की बेजार खंडहर
जाने क्यों बैठे हैं तन्हा
हम ऐसे वीराने में।
The proud edifice of passions Is now the weary ruin of breath; Why do we sit so utterly alone In this desolate wilderness?
क्या-क्या रूप लिए रिश्तों ने
जाने क्या-क्या रंग भरे
अब तो फर्क नहीं लगता है
अपने और बेगानों में।
What shapes relationships have taken, What colors they have worn; Now one can scarcely tell the difference Between our own and strangers.
इस दुनिया में आकर हमने।
कुछ ऐसा दस्तूर सुना
अक्ल की बातें करने वाले
होंगे पागलखाने में।
We came into this world and heard A strange rule proclaimed: Those who speak with wisdom Belong in the madhouse.
यहां तो बातें अक्ल की हो रही हैं। यहां तो बातें साधारण जीवन की नहीं हैं; परम जीवन की हैं। सरल चित्त व्यक्ति--साहस कर सकते हैं, हिम्मत कर सकते हैं, छलांग लगा सकते हैं। इस पर निर्भर करता है सब, कि पुरानी आदतों को ही तो नजर में नहीं रखेंगे। जो बीत गया वह बीत गया!
Here, we speak of reason. Here, we do not talk of ordinary life; we talk of the Supreme Life. A simple-hearted person can dare, can be courageous, can leap. It all depends on whether the eyes are not kept glued to old habits. What is gone is gone.
जाने कितना जीवन पीछे
छूट गया अनजाने में
How much life has slipped behind, Unwittingly left in the past—
तो जो भूलें हो गईं--हो गईं। जो गया--गया। और सुबह का भूला सांझ भी घर आ जाए, तो भूला नहीं कहा जाता।
Mistakes were made—so be it. What is gone—let it be gone. And if a man who went astray in the morning returns home by evening, he is not called astray.
अब तो कुछ कतरे हैं बाकी
सांसों के पैमाने में।
Now only a few drops remain In the measure of our breaths.
तो जब कुछ कतरे ही बाकी रह जाते हैं, सांसों के पैमाने में, तो अगर मौत पर नजर आ जाए, अगर मृत्यु का खयाल आ जाए, तो क्रांति हो जाती है। मगर तुम जल्दी मत करना। तुम्हारी जल्दी बाधा बन सकती है। आए हैं यहां, अपने आनंद में उन्हें भागीदार बनाओ। यहां जो नृत्य चल रहा है, उसमें उन्हें निमंत्रित करो। यहां जो शराब ढल रही है, उसे उन्हें पीने दो। फिर अपने से घट जाती है बात।
When only a few drops are left in the measure of breath, if one can really see death, if the thought of death dawns, revolution happens. But you must not hurry. Your haste can become a hindrance. They have come—let them share your joy. Invite them into the dance that is happening here. Let them drink the wine that is being poured here. Then it will happen by itself.
लग जाएगा रंग। यहां से वही नहीं जाएंगे, जैसे आए थे। अब यह बात और है कि इस बार डूबें कि अगली बार डूबें। यह उन पर छोड़ दो। जरा भी खींचतान मत करना। क्योंकि बड़ी कठिनाई है।
The color will take. They will not leave here the same as they came. Whether they drown this time or the next—leave that to them. Do not pull, not even a little. These matters are delicate.
नाते-रिश्ते बड़ी नाजुक बातें हैं। अगर पति कोशिश करे कि पत्नी संन्यासिनी हो जाए, तो वह अकड़ जाती है, क्योंकि उसके अहंकार को चोट लगती है। अगर पत्नी कोशिश करे कि पति संन्यासी हो जाए, पति अकड़ जाता है; उसके अहंकार को चोट लगती है। और बेटा अगर कोशिश करे कि बाप और मां संन्यासी हो जाएं, तब तो और भी अड़चन आ जाती है, क्योंकि मां-बाप--तुम्हारी कितनी ही उम्र हो, तुम्हारी कितनी ही समझ हो, कितना ही ध्यान हो--उनके सामने तो तुम बच्चे हो। उनके अहंकार को बहुत चोट लग जाती है। बहुत चोट लग जाती है--कि मेरा बेटा और अपने ढंग से मुझे चलाना चाहे! कभी नहीं। बहुत अड़चन आ जाती है।
Relationships are very fragile things. If a husband tries to make his wife a sannyasin, she stiffens—her ego is hurt. If a wife tries to make her husband a sannyasin, he stiffens—his ego is hurt. And if a son tries to make his father and mother sannyasins, an even greater obstacle arises; for to parents—no matter how old you are, how wise you are, how deep your meditation—you are still a child. Their ego is hurt deeply: “My son wants to run me in his fashion? Never!” Great obstacles arise.
यहां मेरी एक संन्यासिनी है अमरीका से, शून्यो। उसकी उम्र होगी कोई सत्तर वर्ष। उसकी मां की उम्र है नब्बे वर्ष। मां अभी जिंदा है। उसकी मां के पत्र आते हैं। वह देख कर मैं दंग हुआ। सत्तर वर्ष की लड़की! अब तो खुद भी सत्तर वर्ष की लड़की बूढ़ी हो गई--शून्यो। शून्यो यहां आकर संन्यस्त हो गई। और फिर उसने अमरीका का खयाल ही विस्मरण कर दिया। यहां डूब गई पूरी तरह।
There is a sannyasin here from America, Shunyo. She is about seventy. Her mother is ninety, still alive. I have seen her mother’s letters—and I was amazed. A seventy-year-old daughter! The daughter herself has grown old—Shunyo. She came here and took sannyas, and then she forgot America completely—drowned here wholly.
उसकी मां उसे लिखती है कि अरी मूरख, तुझमें अक्ल न आई! तू बच्ची ही रही! सत्तर साल की बेटी को लिखती है कि तू बच्ची ही रही। घर वापस आ। किस उलझन में पड़ गई! किस चक्कर में उलझ गई! किसके सम्मोहन में आ गई!
Her mother writes to her: “You fool, you still have no sense! You remained a child!” A mother writes this to a seventy-year-old daughter: “You remained a child. Come home. What tangles have you fallen into? What circle have you become caught in? Under whose spell have you come?”
सत्तर वर्ष की बेटी भी नब्बे वर्ष की मां को बेटी ही मालूम पड़ती है, क्योंकि मां और बेटी के बीच जो बीस साल का फासला है, वह तो उतना का ही उतना है। जब शून्यो पांच साल की थी, तब भी फासला इतना ही था--बीस साल का। अब सत्तर साल की है, तो भी फासला तो बीस ही साल का है। इसलिए मां-बाप की नजरों में बच्चे कभी बड़े नहीं होते।
Even a seventy-year-old daughter seems a daughter to a ninety-year-old mother, because the gap of twenty years between mother and daughter remains twenty. When Shunyo was five, the gap was twenty; now she is seventy, the gap is still twenty. In the eyes of parents, children never become grown-ups.
मैं बीस साल तक यात्रा करता रहा। जितनी यात्रा मैंने की, इस देश में शायद ही किसी व्यक्ति ने की होगी। महीने में कम से कम चौबीस दिन या तो कार में या हवाई जहाज में या ट्रेन में चलता ही रहा--चलता ही रहा।
I traveled for twenty years. Perhaps no one in this country traveled as much as I did. At least twenty-four days a month I was on the move—in a car, in a plane, in a train—always moving.
लेकिन जब भी मैं अपने गांव जाता, मेरी नानी मुझसे एक बात हमेशा कहतीं। क्योंकि उनको हमेशा दो बातों की चिंता लगी रहती थी। तो वे मुझे याद दिला देती थीं कि एक तो चलती गाड़ी में कभी मत चढ़ना!
But whenever I went to my village, my grandmother would always tell me two things, for she was always worried about two things, and she would remind me:
मैं उनको कहता कि चलती गाड़ी में मैं चढूंगा ही क्यों!
वे कहती कि नहीं; चलती गाड़ी में चढ़ना ही मत। न चलती गाड़ी में उतरना। गिर-गिरा जाओ, कुछ हो जाए! और यह तुम्हें क्या सनक सवार है कि बस, घूमते ही रहते हो! अब थिर होकर बैठो--एक जगह बैठो।
First: never board a moving train! I would tell her, “Why would I board a moving train?” She would say, “No—never get on a moving train. Nor get off a moving train. You might fall, something might happen! And what is this craze of yours—always wandering! Now settle down, sit in one place.”
और दूसरी बात कि किसी से विवाद नहीं करना!
उसकी उन्हें हमेशा चिंता लगी रहती थी। वे जानती थीं मुझे बचपन से--कि किसी से भी मेरा विवाद हो जाता था। घर में कोई मेहमान आए, उससे विवाद हो जाए। कोई पंडित पूजा-पत्री के लिए आए, उससे विवाद हो जाए। स्कूल में शिक्षकों से विवाद हो जाए। शिकायतों पर शिकायतें! मोहल्ले में जिससे भी आए शिकायत ही आए!
And the second thing: never argue with anyone! She was always worried about that. She knew me from childhood—how I would get into arguments with anyone. A guest came to the house—I would argue. A priest came for some ritual—I would argue. In school I would argue with the teachers. Complaints upon complaints! Whoever came to the neighborhood, came only to complain!
तो उनको हमेशा चिंता बनी रहती कि देखो, किसी से ट्रेन में अनजान-अजनबी आदमियों से कोई विवाद नहीं करना नाहक! तुम्हें क्या मतलब दुनिया से? जाने दो भाड़ में, जिसको जाना है। नाहक झंझट-झगड़ा खड़ा नहीं करना कहीं!
So she was always anxious: “Look, in the train, do not argue with strangers for no reason! What have you to do with the world? Let it go to blazes, if it wants. Don’t start any useless quarrel!”
ये दो उपदेश वे देती ही रहीं--अंतिम समय तक! उनकी नजरों में स्वभावतः मैं सदा बच्चा ही रहा। और यह स्वाभाविक भी है। इसमें कुछ अस्वाभाविक नहीं।
She kept giving me those two commandments—till her last days. In her eyes, naturally, I remained a child. And that is natural; there is nothing unnatural in it.
तो तुम्हारे मां-बाप को यहां सुविधा दो। यहां ध्यान में लाओ। यहां धीरे से उनको छोड़ दो। और हट गए छोड़ कर। तुम खड़े रहोगे, तो वे ध्यान भी न करेंगे--कि बेटा देख रहा है--कैसे नाचें! बेटा देख रहा है--कैसे गाएं! क्या कहेगा यह कि हमारे मां-बाप को क्या हुआ! सो ये भी होने लगे! ये भी पगलाने लगे! अब यह तो पगला ही गया है!
So give your parents ease here. Bring them into meditation. Gently leave them there—and step aside. If you stand there, they will not even meditate: “The son is watching—how can we dance? The son is watching—how can we sing? What will he say—that our parents, what has happened to them! They too have begun this! They too have gone mad! This one has already gone mad!”
तुम उनको छोड़ दिए ध्यान में। तुम हट गए--बिलकुल हट गए वहां से, ताकि वे मुक्त भाव से, सरलता से सम्मिलित हो सकें।
Leave them in meditation and withdraw—absolutely withdraw—so they can join freely, simply, unselfconsciously.
