Skip to content
Osho

Jyun Tha Tyun Thaharaya #1

11 September 1980 Pune Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)
पहला प्रश्न: ओशो, आज प्रारंभ होने वाली प्रवचनमाला को जो शीर्षक मिला है, वह बहुत अनूठा और बेबूझ है: ‘ज्यूं था त्यूं ठहराया।’ ओशो, हमें इस सूत्र का अर्थ समझाने की अनुकंपा करें।
First question: Osho, the title given to the discourse series beginning today is very unique and unfathomable: "Jyun tha tyun thaharaya" (As it was, so it was restored). Osho, please have the compassion to explain the meaning of this sutra to us.

आनंद मैत्रेय! यह सूत्र निश्चय ही अनूठा है और बेबूझ है। इस सूत्र में धर्म का सारा सार आ गया है--सारे शास्त्रों का निचोड़। इस सूत्र के बाहर कुछ बचता नहीं। इस सूत्र को समझा, तो सब समझा। इस सूत्र को जीया, तो सब जीया।

Anand Maitreya! This sutra is indeed unique and unfathomable. The whole essence of religion has entered into it—the quintessence of all the scriptures. Nothing remains outside this sutra. Understand this sutra, and you have understood all. Live this sutra, and you have lived all.

सूत्र का अर्थ होता है: जिसे पकड़ कर हम परमात्मा तक पहुंच जाएं। ऐसा ही यह सूत्र है। सूत्र के अर्थ में ही सूत्र है। सेतु बन सकता है--परमात्मा से जोड़ने वाला। यूं तो पतला है बहुत, धागे की तरह, लेकिन प्रेम का धागा कितना ही पतला हो, पर्याप्त है।

Sutra means: that which, when held, takes us to the divine. Such is this sutra. Its very meaning is its method. It can become a bridge—linking us to the divine. It may appear slender, like a thread, but however fine the thread of love, it is enough.

‘ज्यूं था त्यूं ठहराया।’ मनुष्य स्वभाव से परमात्मा है, लेकिन स्वभाव से भटक गया। वह भटकाव भी अपरिहार्य था। बिना भटके पता ही नहीं चलता कि स्वभाव क्या है? जैसे मछली को जब तक कोई पानी से बाहर न निकाल ले, तब तक उसे याद भी नहीं आती कि क्या है पानी का राज, कि पानी जीवन है। यह तो जब मछली तट की रेत पर तड़फती है, तभी अनुभव में आता है। सागर में ही रही, सागर में ही बड़ी हुई, तो सागर का बोध असंभव है। भटके बिना बोध नहीं होता। भटके बिना बुद्धत्व नहीं होता।

“Jyun tha tyun thaharaya.” By his very nature, man is the divine, but he has strayed from his nature. That wandering too was inevitable. Without wandering, how would one ever know what one’s nature is? A fish does not remember the secret of water—that water is life—until it is lifted out of the water. Only when it writhes on the sandy shore, scorched by the sun, does realization dawn. If it remains always in the ocean, grows up in the ocean, the ocean cannot be known. Without wandering, there is no knowing. Without wandering, there is no buddhahood.

इसलिए अपरिहार्य है भटकाव, लेकिन फिर भटकते ही नहीं रहना है! अनुभव में आ गया कि सागर है जीवन, तो फिर सागर की तलाश करनी है। धूप में तप्त रेत पर तड़फते ही नहीं रहना है।

So the wandering is unavoidable—but do not remain lost in it! Once it is realized that the ocean is life, set out to find the ocean. Don’t go on thrashing on the burning sand forever.

और हम सब तड़फ रहे हैं। हमारा जीवन सिवाय तड़फन के और क्या है--एक विषाद, एक संताप, एक चिंताओं का झमेला, एक दुख स्वप्नों का मेला! एक दुखस्वप्न छूट नहीं पाता कि दूसरा शुरू हो जाता है। कतार लगी है--अंतहीन कतार! कांटे ही कांटे--जैसे फूल यहां खिलते ही नहीं! दुख ही दुख! सुख की बस आशा। और आशा धीरे-धीरे निराशा बन जाती है। जब बहुत बार आशा हार जाती है; हर बार टूट जाती है, बिखर जाती है, तो स्वभावतः उम्र के ढलते-ढलते, सांझ आते-आते मनुष्य हताश हो जाता है, निराश हो जाता है। सूर्यास्त के साथ होते-होते उसके भीतर भी कुछ जीवन टूट जाता है, बिखर जाता है।

And all of us are thrashing about. What is our life if not torment—melancholy, anguish, a tangle of anxieties, a fair of sorrow-dreams! One sorrow-dream hardly leaves before another begins—an endless queue! Thorns upon thorns—as if flowers never bloom here! Pain upon pain! Only the hope of happiness. And slowly, hope turns into hopelessness. When hope loses repeatedly, breaks again and again, shatters again and again, then naturally, as the years decline, as evening approaches, a person becomes dejected, becomes despairing. With the sunset, something inside him also breaks and falls apart.

मरने के पहले ही लोग मर जाते हैं। जीने के पहले ही लोग मर जाते हैं! जीते-जी जान नहीं पाते जीवन क्या है? और कारण--इतना ही कि मछली तड़फती रहती है रेत पर; पास ही सागर है; एक छलांग की बात है। एक कदम से ज्यादा दूरी नहीं है। लेकिन अपनी तड़फन में ही ऐसी उलझ जाती है, याद भी आती है सागर की। वे सुख के दिन विस्मृत भी नहीं होते। इसीलिए तो आकांक्षा है आनंद की।

People die before they die. They die before they live! Living, they never come to know what life is. And the reason? Only this: the fish keeps writhing on the sand; the ocean is nearby; it is only a matter of a leap. Not even more than a single step away. But in its very thrashing it gets so entangled—even though the memory of the ocean comes. Those days of bliss are not wholly forgotten. That is why there is longing for joy.

आनंद की आकांक्षा इस बात का सबूत है कि कभी हमने आनंद जाना है। जिसे जाना न हो, उसकी आकांक्षा कैसी! जिसे कभी चखा न हो, स्वाद न लिया हो, उसकी अभीप्सा असंभव है। जाना है कभी; स्वाद अब भी हमारी जबान पर है। अभी भी भूली नहीं। कितनी ही बिसर गई हो बात, बिलकुल नहीं भूल गई, बिलकुल नहीं मिट गई!

The longing for joy is proof that once we knew joy. How could one long for what one has never known? If one had never tasted it, how could the craving arise? We have known it sometime; the taste is still on our tongue. It is not completely forgotten. However much else may have been forgotten, this has not wholly faded, it has not entirely been erased.

कितने ही दूर की हो गई हो आवाज, अब भी आती है। अब भी पुकार उठती है, मगर साहस नहीं होता फिर--इस विराट सागर में डूबने का। जब तट पर इतनी कठिनाई है, तो सागर में पता नहीं और क्या मुश्किल हो जाए!

However faraway that call has grown, it still comes. It still calls—but there is no courage left to plunge again into the vast ocean. If the shore is so difficult, who knows what greater difficulties the ocean holds!

मछली सागर में फिर पहुंच जाए, तो ज्यूं था त्यूं ठहराया! हट गई थी स्वभाव से, फिर वापस लौट आई। फिर आनंद है। फिर उत्सव है। फिर हर रोज होली है, हर रोज दीवाली है।

If the fish reaches the ocean again, then: “As it was, so it is restored.” It had strayed from its nature, and now it returns. Again there is bliss. Again there is celebration. Then every day is Holi, every day Diwali.

और अब पहली बार पहचान होगी। सागर में पहले भी थी; सागर में अब भी है। मछली भी वही, सागर भी वही, फिर भी बात बदल गई। पहले अज्ञान था, अब बुद्धत्व है।

And now, for the first time, there is recognition. The fish was in the ocean before; it is in the ocean now. The fish is the same, the ocean is the same, yet everything has changed. Before there was ignorance; now there is buddhahood.

यह शीर्षक एक अपूर्व फकीर रज्जब जी के वचन का एक अंश है। पूरा वचन खयाल में लोगे, तो यह अंश जल्दी समझ में आ सकेगा।

This title is a line from an extraordinary fakir, Rajjab. If you hold the whole verse in mind, this fragment will be easier to grasp.

ज्यूं मुख एक देखि दुई दर्पन, गहला तेता गाया।

जन रज्जब ऐसी बिधि जानें, ज्यूं था त्यूं ठहराया।।

“As one face appears two in a mirror, as much as was grasped, that much was sung. Says Rajjab: I know such a way—As it was, so it was restored.”

‘ज्यूं मुख एक देखि दुई दर्पन।’ चेहरा तो एक है, लेकिन दर्पण में झांकोगे, तो दो हो जाता है। और दर्पण में झांके बिना चेहरे का पता नहीं चलता। सो मजबूरी है। झांक कर ही पता चलेगा। दर्पण में झांकना तो होगा। मगर झांकते ही जो एक था, वह दो हो जाता है! इसलिए खतरा भी है। अनिवार्यता और खतरा साथ-साथ।

“As one face appears two in a mirror.” The face is one, but look into a mirror and it becomes two. And without looking into a mirror, one does not come to know the face. So there is a compulsion: you must look. Only by looking will you know. But by looking, what was one becomes two! Hence, danger too. Necessity and danger together.

अनिवार्यता--कि बिना दर्पण में झांके पता ही न चलेगा कि मेरा चेहरा कैसा है! नाक-नक्श क्या है! मैं कौन हूं? कहां से हूं? क्या है मेरा स्वरूप? दर्पण में तो झांकना ही होगा। लेकिन झांकते ही एक दुविधा खड़ी हो जाती है, दुई खड़ी हो जाती है।

The necessity: without looking in the mirror, you cannot know what your face is like—its nose and features, who you are, from where you are, what your form is. You must look in the mirror. But as soon as you look, a dilemma arises; duality arises.

मैंने सुना है, अमृतसर से एक रेलगाड़ी दिल्ली की तरफ रवाना हुई। सरदार विचित्तर सिंह को जोर से लघुशंका लगी थी। जाकर सरदारी झटके से संडास का दरवाजा खोल दिया। झांक कर देखा; दर्पण में अपना चेहरा दिखाई पड़ा! जल्दी से कहा: माफ करिए सरदार जी! दरवाजा बंद कर दिया! मगर लघुशंका जोर से लगी थी। पांच मिनट सम्हाला, दस मिनट सम्हाला। मगर यह भीतर जो सरदार घुसा है, निकला ही नहीं, निकला ही नहीं! फिर जाकर दरवाजा खटखटाया, मगर जवाब भी न दे! फिर खोला। सरदार मौजूद था! कहा: माफ करना सरदार जी! फिर बंद कर दिया।

I have heard: a train left Amritsar for Delhi. Sardar Vichittar Singh felt an urgent need to urinate. He hurried to the lavatory and flung the door open. He glanced in—and saw his own face in the mirror! Quickly he said, “Sorry, Sardarji!” and shut the door! But the urgency mounted. He held it five minutes, ten minutes. But the Sardar who had gone in did not come out at all! He knocked again; no reply. He opened—the Sardar was there! “Forgive me, Sardarji!” He shut it again.

लेकिन अब सम्हालना मुश्किल हो गया। संयम की भी सीमा है! तभी कंडक्टर आ गया। तो विचित्तर सिंह ने कहा कि हद्द हो गई! एक आदमी अंदर घुसा है, सो घंटे भर से निकलता ही नहीं है! कंडक्टर ने कहा: देखो, मैं जाता हूं।

Now it was hard to hold on. Even self-control has its limit! Just then the conductor arrived. Vichittar Singh said, “This is the limit! A man has gone in and for an hour hasn’t come out!” The conductor said, “Let me see.”

कंडक्टर ने झांका। कंडक्टर भी सरदार! जल्दी से दरवाजा बंद करके विचित्तर सिंह को कहा कि भई, तुम दूसरे डब्बे के संडास में चले जाओ। भीतर तो कंडक्टर है! देखा कि ड्रेस वगैरह कंडक्टर की है!

The conductor peeped in. He too was a Sikh! He swiftly closed the door and told Vichittar Singh, “You go to the lavatory in the next coach. The conductor is inside!” He had seen a uniform—and took it to be the conductor’s!

वह जो दर्पण है, वह सिर्फ सरदारों को ही धोखा दे रहा है--ऐसा मत सोचना। दर्पण सबको धोखा दे रहा है। और जीवन में बहुत तरह के दर्पण हैं। हर आंख एक दर्पण है।

Don’t think that mirror deceives only Sikhs. The mirror deceives everyone. And in life there are many kinds of mirrors. Every pair of eyes is a mirror.

मां की आंख में बच्चा अपने को झांकता है, तो उसे पहले प्रतीति होती है कि मैं कौन हूं। वह प्रतीति जीवन भर पीछा नहीं छोड़ती। वह दुई छाया की तरह पीछे लगी रहती है। क्योंकि मां ने जैसा अगाध, बेशर्त प्रेम दिया, कौन देगा! कुछ मांगा नहीं। बच्चे के पास देने को कुछ था भी नहीं। बच्चा कुछ भी नहीं देता है; मां सब देती है। इससे एक भ्रांति पैदा होती है, कि बच्चे को यूं लगता है कि लेने का मैं हकदार हूं!

A child looks into his mother’s eyes and then first forms an impression of who he is. That impression haunts him throughout life. That duality clings like a shadow. For the unconditional love given by the mother—who else will give it? She asks nothing. The child has nothing to give; the mother gives all. A delusion is born: the child feels he has a right to receive!

दर्पण से धोखा खा गया। अब वह जिंदगी भर मांगेगा कि दो। पत्नी से मांगेगा। मित्रों से मांगेगा। जहां जाएगा--कहीं छिपी भीतर आकांक्षा रहेगी कि प्रेम दो। ‘प्रेम मैं दूं’--यह तो बात ही नहीं उठेगी। क्योंकि पहला दर्पण जो मिला था, वह मां का दर्पण था। उस दर्पण से जो उसे छवि दिखाई पड़ी थी, वह यह थी कि मैं जैसा हूं, प्रेम का पात्र हूं। प्रेम मुझे मिलना चाहिए; यह मेरा हक है, अधिकार है। प्रेम को अर्जित नहीं करना है; बिना अर्जित मिलता है। और जीवन भर दुखी होगा, क्योंकि पत्नी मां नहीं होगी। मित्र मां नहीं होंगे। यह समाज मां नहीं होगा। फिर मां कहां मिलेगी? फिर मां कहीं भी नहीं मिलेगी। इस बड़ी दुनिया में हर जगह दुतकारा जाएगा। और कठिनाई यह है कि इस बड़ी दुनिया में जो भी लोग मिलेंगे, उन सबने मां के दर्पण में अपने चेहरे को देखा है। वे भी मांग रहे हैं कि दो!

He is deceived by a mirror. All his life he will demand: give. He will demand from his wife, demand from friends. Wherever he goes, a hidden craving remains: give me love. “Let me give love”—that idea does not even arise. Because the first mirror was the mother’s mirror. The image seen there was: as I am, I am worthy of love; love should come to me—it is my right, my due. Love need not be earned; it is given without earning. And he will suffer all his life, because the wife will not be the mother. Friends will not be the mother. Society will not be the mother. Where will he find the mother? Nowhere. In this vast world, everywhere he will be rebuffed. And the difficulty is that all the people he meets have also seen their faces in the mirror of a mother’s eyes. They too are asking: give!

तो मांग उठ रही है कि दो। प्रेम दो। पत्नी पति से मांग रही है। पति पत्नी से मांग रहा है। मित्र मित्र से मांग रहा है। देने वाला कोई भी नहीं! मांगने वालों की भीड़ है, जमघट है। मांगने वाले मांगने वालों से मांग रहे हैं! भिखारी भिखारी के सामने हाथ फैलाए खड़े हैं! दोनों के हाथों में भिक्षापात्र है।

So the demand arises: give. Give love. The wife demands from the husband; the husband from the wife; friends from friends. There is no one willing to give. There is a crowd of beggars. Beggars have their bowls out to other beggars! Both have begging bowls in their hands.

वह जो दुई पैदा हो गई दर्पण से, अब अड़चन आएगी; अब छीना-झपटी शुरू होगी। जब नहीं मिलेगा मांगे से, तो छीनो, झपटो, जबरदस्ती लो। इस जबरदस्ती का नाम ही राजनीति है। नहीं मिलता मांगे से, तो क्या करें! फिर येन-केन-प्रकारेण, जैसे भी मिल सकता हो, लो।

The duality born of mirror now brings obstacles; snatching and grabbing begins. When it is not given upon asking, then snatch, grab, take by force. The name of this force is politics. If asking doesn’t work, what to do! Then by any means—get it.

कैसी-कैसी विडंबनाएं पैदा हो जाती हैं! लोग प्रेम के लिए वेश्याओं के पास जा रहे हैं! सोचते हैं, शायद पैसा देने से मिल जाएगा! पैसा देने से प्रेम कैसे मिलेगा? प्रेम तो खरीदा नहीं जा सकता। सोचते हैं, बड़े पद पर होंगे, तो मिलेगा। लेकिन कितने ही बड़े पद पर हो जाओ, प्रेम नहीं मिलेगा। हां, खुशामदी इकट्ठे हो जाएंगे। लेकिन खुशामद प्रेम नहीं है।

What strange ironies arise! People go to prostitutes for love, imagining perhaps money will buy it. How can love be bought? They think: if I attain a high post, I will receive love. But no matter how high your post, love will not come. Yes, flatterers will gather—but flattery is not love.

लाख अपने को धोखा देने की कोशिश करो, दे न पाओगे। एक तस्वीर देखी थी पिता की आंखों में, वह धोखा दे गई। एक तस्वीर देखी थी भाई-बहनों की आंखों में, वह धोखा दे गई। फिर तस्वीरें ही तस्वीरें हैं--अपनी ही तस्वीरें--लेकिन दर्पण अलग-अलग। तो अपनी ही कितनी तस्वीरें देखीं। हर दर्पण अलग तस्वीर दिखलाता है।

You can try to deceive yourself a million times; you won’t succeed. You saw one picture in your father’s eyes; it deceived you. You saw a picture in your siblings’ eyes; it deceived you. And then there are only pictures upon pictures—your own pictures—but different mirrors. You see so many of your own pictures. Each mirror shows a different one.

एक तस्वीर देखी पत्नी की आंखों में, पति की आंखों में। एक तस्वीर देखी अपने बेटे की आंखों में, बेटी की आंखों में। एक तस्वीर देखी मित्र की आंखों में, एक तस्वीर देखी शत्रु की आंखों में। एक तस्वीर देखी उसकी आंखों में--जो न मित्र था, न शत्रु था; जिसको परवाह ही न थी तुम्हारी। लेकिन तस्वीर तो हर दर्पण में दिखाई पड़ी। ऐसे बहुत सी अपनी ही तस्वीरें इकट्ठी हो गईं। हमने अलबम सजा लिया है! दुई ही नहीं हुई--अनेकता हो गई! एक दर्पण में देखते, तो दुई होती।

You see one picture in the wife’s eyes, in the husband’s eyes. One in the eyes of your son or daughter. One in a friend’s eyes; one in an enemy’s eyes. One in the eyes of the indifferent—neither friend nor foe, who don’t care for you. Yet in every mirror some picture appears. So many of your own pictures are collected—you have made an album! Not just duality—multiplicity! In one mirror there would be two.

रज्जब ठीक कहते हैं: ‘ज्यूं मुख एक देखि दुई दर्पन।’

Rajjab says rightly: “As one face appears two in a mirror.”

देखा नहीं दर्पण में कि दो हुआ नहीं। इसलिए द्वैत हो गया है। है तो अद्वैत। स्वभाव तो अद्वैत है। एक ही है। लेकिन इतने दर्पण हैं, दर्पणों पर दर्पण हैं! जगह-जगह दर्पण हैं! और तुमने इतनी तस्वीरें अपनी इकट्ठी कर ली हैं कि अपनी ही तस्वीरों के जंगल में खो गए हो। अब आज तय करना मुश्किल भी हो गया कि इसमें कौन चेहरा मेरा है! जो मां की आंख में देखा था--वह चेहरा? कि जो पत्नी की आंखों में देखा--वह चेहरा? कि जो वेश्या की आंखों में देखा--वह चेहरा? कौन सा चेहरा मेरा है? जो मित्र की आंखों में देखा--वह? या जो शत्रु की आंखों में देखा--वह?

Not to have looked into mirrors is not to have become two. Hence duality has arisen. In reality there is nonduality. The nature is nondual. There is only one. But there are so many mirrors—mirrors over mirrors—mirrors everywhere! And you have gathered so many pictures of yourself that you are lost in the jungle of your own images. Now it is difficult to decide which of these is my face. The one seen in the mother’s eyes? Or in the wife’s eyes? In the prostitute’s eyes? Which one is mine? The one seen in a friend’s eyes—or in an enemy’s?

जब धन था पास, तब जो आंखें आस-पास इकट्ठी हो गई थीं, वह चेहरा सच था; कि जब दीन हो गए, दरिद्र हो गए--अब जो चेहरा दिखाई पड़ रहा है? क्योंकि अब दूसरी तरह के लोग हैं।

When you had wealth, the eyes that gathered around you showed one face; now, when you are poor, destitute—the face you see is different. For different people are around you now.

एक बहुत बड़ा धनी बर्बाद हो गया। जुए में सब हार गया। मित्रों की जमात लगी रहती थी, मित्र छंटने लगे। उसकी पत्नी ने पूछा...। पत्नी को कुछ पता नहीं। पत्नी को उसने बताया नहीं कि हाथ से सब जा चुका है; अब सिर्फ लकीर रह गई है--सांप जा चुका है। तो पत्नी ने पूछा कि क्या बात है! बैठक तुम्हारी अब खाली-खाली दिखती है? मित्र नहीं दिखाई पड़ते। आधे ही मित्र रह गए!

A very rich man was ruined—lost everything gambling. He used to have a crowd of friends; they began to thin out. His wife asked—she knew nothing; he had not told her that all was lost, that only the line remained, the snake had gone. She asked, “What is it? Your drawing room looks empty. No friends are seen. Only half remain.”

पति ने कहा: मैं हैरान हूं कि आधे भी क्यों रह गए हैं! शायद इनको अभी पता नहीं। जिनको पता चल गया, वे तो सरक गए। पत्नी ने कहा: क्या कहते हो! किस बात का पता?

The husband said, “I’m surprised that even half remain! Perhaps they haven’t heard yet. Those who have heard have slipped away.” She said, “What are you saying! Heard what?”

पति ने कहा: अब तुझसे क्या छिपाना। सब हार चुका हूं। जो धन था--हाथ से निकल चुका है। सब जुए में हार चुका। जो मेरे पास इकट्ठे थे लोग, वे धन के कारण थे, यह तो आज पता चला! जिन-जिन को पता चलता जा रहा है कि अब मेरे पास कुछ भी नहीं है, वे खिसकते जा रहे हैं। ठीक है: गुड़ था, तो मक्खियां थीं! अब गुड़ ही नहीं, तो मक्खियां क्यों? फूल खिले थे, तो भंवरे आ गए थे। अब फूल ही गिर गया, मुर्झा गया, तो भंवरों का क्या!

He said, “What’s the point hiding from you. I’ve lost everything. Those people had gathered around me because of my wealth—that much is clear today. As soon as each learns I have nothing, he quietly departs. It’s right: where there is jaggery, flies gather. Now there is no jaggery—why flies? When the flower was blooming, bumblebees came. The flower has withered—what will the bees do!”

पत्नी ने यह सुना और बोली कि मेरे पिता ठीक ही कहते थे कि इस आदमी से शादी मत करो। यह आज नहीं कल गड्ढे में गिराएगा। मैं मायके चली!

पति ने कहा: क्या कहती हो! तुम भी छोड़ चली!

Hearing this, the wife said, “My father was right—do not marry this man. If not today then tomorrow he will land you in a pit. I’m going to my parents’!”

पत्नी ने कहा: अब यहां रह कर क्या अपने जीवन को बरबाद करना है!

The husband said, “What are you saying! Even you are leaving?”

She said, “Why stay here and ruin my life!”

यहां लोग सब कारणों से जुड़े हैं। अकारण तो प्रीति कहां मिलेगी? और जब तक अकारण प्रीति न मिले, तब तक प्राण भरेंगे नहीं।

यहां तो सब कारण हैं। लोग शर्तबंदी किए हुए हैं!

Here, all relationships are tied to reasons. Love without cause—where will you find it? And until you find love without cause, life will not be fulfilled.

एक मित्र अपने बहुत प्रगाढ़ हितैषी से कह रहा था कि दो स्त्रियों के बीच मुझे चुनाव करना है--किससे शादी करूं? एक सुंदर है--अति सुंदर है, लेकिन दरिद्र है, दीन है। और एक अति कुरूप है, पर बहुत धनी है। और अकेली बेटी है बाप की। अगर उससे विवाह करूं, तो सारा धन मेरा है। कोई और मालिक नहीं उस धन का। बाप बूढ़ा है। मां तो मर चुकी, बाप भी आज गया, कल गया! लेकिन स्त्री कुरूप है। बहुत कुरूप है! तो क्या करूं, क्या न करूं?

Here, everything has a condition. One friend asked his most intimate well-wisher: “I have to choose between two women—whom should I marry? One is exquisitely beautiful, but poor. The other is very ugly, but very rich. She is her father’s only daughter. If I marry her, all the wealth will be mine. The father is old. The mother is dead; the father will go today or tomorrow! But she is very ugly. What should I do?”

उसके मित्र ने कहा कि इसमें सोचने की बात है! अरे, शर्म खाओ। प्रेम और कहीं धन की बात सोचता है। जो सुंदर है, उससे विवाह करो। प्रेम सौंदर्य की भाषा जानता है, प्रेम धन की भाषा नहीं। जो सुंदर है, उससे विवाह करो।

His friend said, “This needs thinking! Shame on you. Does love think of money? Marry the beautiful one. Love knows the language of beauty, not of money.”

मित्र ने कहा: तुमने ठीक सलाह दी। और जब मित्र जाने लगा, तो उसके हितैषी ने पूछा कि भई, और उस कुरूप लड़की का पता मुझे देते जाओ!

The man said, “You have advised well.” And as the adviser was leaving, he added, “By the way, give me the address of that ugly girl!”

इस दुनिया में सारे नाते-रिश्ते बस ऐसे हैं! फिर ये सारी तस्वीरें इकट्ठी हो जाती हैं। फिर यह तय करना ही मुश्किल हो जाता है कि मैं कौन हूं! और अपने को तो तुमने कभी जाना नहीं; सदा दर्पण में जाना!

In this world, relations are just like that. Then all these pictures pile up. It becomes impossible to decide who I am. And you have never known yourself directly; you have always known yourself in mirrors.

तुमने कभी किसी म्यूजियम में अनेक तरह के दर्पण देखे! किसी में तुम लंबे दिखाई पड़ते हो। किसी में तुम ठिगने दिखाई पड़ते हो। किसी में तुम मोटे दिखाई पड़ते हो। किसी में तुम दुबले दिखाई पड़ते हो। तुम एक हो, लेकिन दर्पण किस ढंग से बना है, उस ढंग से तुम्हारी तस्वीर बदल जाती है। और इतने दर्पण हैं कि अनेकता पैदा हो गई है!

Have you been to a museum where there are many sorts of mirrors? In one you appear tall, in another short; in one fat, in another thin. You are one, but the way the mirror is made changes your appearance. There are so many mirrors that multiplicity arises.

रज्जब तो कहते हैं: दुई! दुई पर ही कहां बात टिकी? बात बहुत हो गई। दो से चार होते हैं, चार से सोलह होते हैं। बात बढ़ती ही चली जाती है। दुई हुई कि चूके। फिर फिसलन पर हो। फिर फिसलते ही जाओगे, जब तक फिर पुनः एक न हो जाओ। एक हो जाओ--तो ‘ज्यूं था त्यूं ठहराया।’

Rajjab says “two”—but did it stop at two? It became many. From two come four; from four, sixteen. The thing keeps multiplying. Once duality begins, you are on a slippery slope; you go on sliding until you once again become one. Become one—and then: “As it was, so it is restored.”

दर्पण से मुक्त होना संसार से मुक्त होना है। दर्पणों से मुक्त होना संसार से मुक्त होना है।

To be free of mirrors is to be free of the world. To be free of mirrors is to be free of samsara.

जिस व्यक्ति को दूसरों की आंखें क्या कहती हैं, इसकी जरा भी परवाह नहीं, उसी को मैं संन्यासी कहता हूं।

The person who cares not at all for what other eyes say—that is the one I call a sannyasin.

मुझसे लोग पूछते हैं, आपको इतनी गालियां पड़ती हैं; इतना आपके खिलाफ लिखा जाता है! करीब-करीब सारी दुनिया में। आपको कुछ परेशानी नहीं होती!

People ask me, “So many abuses are hurled at you; so much is written against you—almost all over the world. Aren’t you troubled?”

मुझे परेशानी होने का कोई कारण नहीं, क्योंकि कोई दर्पण क्या कह रहा है, यह दर्पण जाने। मुझे क्या पड़ी।

I have no reason to be troubled, because what a mirror says is the mirror’s business. What is it to me?

यह दर्पण में जो छवि बन रही है, यह दर्पण के संबंध में कुछ कहती है; मेरे संबंध में कुछ भी नहीं कहती। यह वक्तव्य दर्पण के संबंध में है--मेरे संबंध में नहीं।

The image that forms in the mirror speaks about the mirror; it says nothing about me. That statement pertains to the mirror—not to me.

इसलिए हमारे पास कहावत है कि कुत्ते भौंकते रहते हैं, हाथी निकल जाता है। हाथी प्रतीक है--मस्त फकीरों का। हाथी की चाल मस्ती की चाल है; मतवाली चाल है। कुत्ते भौंकते रहते हैं। भौंक-भांक कर चुप हो जाते हैं। आखिर कब तक भौंकते रहेंगे? कुत्ते दर्पणों की तरह हैं। और दर्पण पीछा करते हैं।

Hence our saying: dogs bark, the elephant moves on. The elephant is the symbol—of intoxicated fakirs. The elephant’s gait is the gait of ecstasy—majestic, carefree. Dogs go on barking. They bark and bark and then fall silent. How long can they bark? Dogs are like mirrors. And mirrors keep following.

दर्पण नाराज हो जाता है, अगर तुम उसकी फिकर न लो। अगर तुम उसकी न सुनो, तो उसे क्रोध आता है। दर्पण भौंकेगा। दर्पण हजार तरह से तुम्हारी निंदा करेगा। दर्पण चाहेगा कि तुम च्युत हो जाओ; तुम अपने केंद्र से सरक आओ। तुम दर्पण पर भरोसा कर लो। लेकिन दर्पण पर जिसने भरोसा किया, वह चूका। वही संसारी है--जो दर्पण पर भरोसा करता है।

The mirror gets irritated if you ignore it. If you don’t listen to it, it feels anger. The mirror will bark. The mirror will defame you in a thousand ways. The mirror wants you to be displaced, to move away from your center. It wants you to trust the mirror. But the one who trusts the mirror has missed. He is worldly—one who trusts the mirror.

जो दर्पण पर भरोसा नहीं करता, जो कहता है: मैं तो अपने को आंख बंद करके जानता हूं; अब किस दर्पण में देखना है! मैंने अपना असली चेहरा देख लिया, अब कहां मुझे, किससे पूछना है! और कौन मेरा चेहरा बता सकेगा! जब मुझे पता नहीं, तो कौन मेरा चेहरा बता सकेगा!

The one who does not trust the mirror, who says, “I know myself with eyes closed—what need to look into a mirror! I have seen my real face: whom should I ask now? Who could tell me my face? When I did not know, who else could?”—

कुछ बातें हैं, जो आंख खोल कर देखी जाती हैं। बाहर का संसार आंख खोल कर देखा जाता है। भीतर का संसार आंख बंद करके देखा जाता है। आंख बंद करके जो दिखाई पड़ता है, वही तुम हो।

There are things to be seen with open eyes. The outer world is seen with open eyes. The inner world is seen with eyes closed. What appears when the eyes are closed—that is you.

दर्पण में भटके तो भटके । ‘ज्यूं मुख एक देखि हुई दर्पन।’ देखा नहीं दर्पण में, कि दो हुआ नहीं!

If you wander in mirrors, you are lost. “As one face appears two in a mirror.” If you do not look in the mirror, the two never arises.

छोटे बच्चों को जब पहली दफा दर्पण दिखाओ, तो तुम देखना, उनकी क्या प्रतिक्रिया होती है! छोटा बच्चा, जिसने अभी दर्पण नहीं देखा, उसके सामने दर्पण रख दो। चौंकेगा। किंकर्तव्यविमूढ़ हो जाएगा क्षण भर को कि अब क्या करना--यह दूसरा बच्चा सामने है! या तो डर जाएगा या अपनी मां की तरफ भागेगा। या अगर हिम्मतवर हुआ, तो टटोल कर देखेगा कि कौन है! कहां है? दर्पण पर टटोलेगा, तो पकड़ में तो कुछ आएगा नहीं; हाथ फिसल-फिसल जाएगा!

Show a small child a mirror for the first time and see his reaction! The child who has never seen a mirror—place it before him. He will start, be bewildered for a moment: What to do now—another child is here! He will either be frightened and run to his mother, or, if he is courageous, he will try to touch and see who is there, where he is. He will touch the mirror—but nothing will be grasped; the hand will slip.

दर्पण में कुछ है तो नहीं; सिर्फ भ्रांति है! तो छोटा बच्चा अगर बुद्धिमान होगा थोड़ा, तो दर्पण के पीछे जाकर देखेगा। सरक कर, घुटने के बल पीछे जाएगा, कि छिपा है कोई पीछे!

यह प्रत्येक छोटे बच्चे की प्रतिक्रिया होगी, जो पहली बार दर्पण के सामने आएगा। समझेगा कि कोई दूसरा है। जरूर छिपा है। पीछे छिपा होगा। यहां से पकड़ में नहीं आता, तो पीछे से जाकर पकडूं! और जब भी लौट कर आएगा, तो फिर पाएगा उसको कि छिपा है! थोड़ी देर में परेशान हो जाएगा; पसीना-पसीना हो जाएगा, कि करना क्या! इस दूसरे के साथ अब करना क्या? रोने लगेगा, चिल्लाने लगेगा; मां को पुकार देने लगेगा।

In the mirror there is nothing—only an illusion. If the child is a little intelligent, he will try to go behind the mirror. Crawling, he will go around, thinking someone is hiding behind. Again and again he will return and find that the other is still “there.” Soon he will be upset, sweating, “What to do with this other!” He will begin to cry, to shout, to call his mother.

छोटे बच्चे जल्दी से टटोल कर देखना चाहते हैं, पहचानना चाहते हैं--कौन है? कैसा है?

छोटे बच्चे भी पहचानते हैं कि कौन प्रेमपूर्ण है, कौन अप्रेमपूर्ण है। छोटा बच्चा जिसको प्रेमपूर्ण पाता है, उसके पास सरक आता है। जिसको अप्रीतिकर पाता है, उससे दूर हट जाता है। छोटे बच्चे को क्रोध से देखो, रोने लगता है। प्रेम से देखो, पास आने को ललचाने लगता है।

Little children quickly try to feel out who is loving and who is not. The child, upon sensing love, slides closer; upon sensing unlove, he recoils. Look at a child with anger—he begins to cry. Look with love—he longs to come close.

और इन दर्पणों के साथ हम भी यही कर रहे हैं। लेकिन दर्पण हमारे सूक्ष्म हैं। इसलिए हम बहुत चिंतित होते हैं। जिस दर्पण ने कल हमारी सुंदर छवि दिखाई थी, अगर वह आज असुंदर छवि दिखाए, तो हमें लगता है--धोखा दिया गया, बेईमानी की गई! हम क्रोधित होते हैं। हम कहते हैं, कल की बात को बदलो मत; इतने जल्दी मत बदलो!

With these subtle mirrors we are doing the same. And because the mirrors are subtle, we get very anxious. The mirror that showed us a beautiful image yesterday—if today it shows an unbeautiful one—we feel betrayed, cheated. We get angry. We say, “Don’t change yesterday’s verdict so soon!”

हम नातों को थिर करना चाहते हैं। हम चाहते हैं, हमारे नाते-रिश्ते शाश्वत हो जाएं। हम चाहते हैं, समय उनमें कोई व्यवधान न डाले। यह हमारे सारे संसार का फैलाव है।

We want to make relationships permanent. We want our ties to be eternal. We want time to bring no disturbance to them. This is the whole spread of our world.

इस छोटे से वचन में अदभुत बात कह दी रज्जब ने: ‘ज्यूं मुख एक देखि दुई दर्पन, गहला तेता गाया।’ और जिन्होंने जितना जाना, जिन्होंने जितना पहचाना, उतना कहने की कोशिश की है, गाने की कोशिश की है। लेकिन जो सत्य है, वह किसी गीत में समाता नहीं है।

In this short saying Rajjab speaks a wondrous truth: “As one face appears two in a mirror, as much as was grasped, that much was sung.” Those who have known, each has tried to say as much as he could, to sing as much as he could. But truth does not fit into any song.

‘गहला तेता गाया।’ जितना बन पड़ा है, उतना जानने वालों ने कहा है। लेकिन उस एक को कहने का कोई उपाय नहीं, क्योंकि शब्द भी दर्पण है। शब्द में लाते ही वह एक भी दो हो जाता है।

“As much as was grasped, that much was sung.” As much as was possible, the knowers have uttered. But that One cannot be said—because words too are mirrors. As soon as you bring it into word, the One becomes two.

जब व्यक्ति अपने भीतर परिपूर्ण शून्य में, ध्यान में डूबता है, तो अनुभव होता है, साक्षात्कार होता है कि मैं कौन हूं। अभी कोई दर्पण नहीं, सिर्फ प्रतीति होती है, शुद्ध अनुभूति होती है कि मैं कौन हूं। ऐसा भी नहीं कि कोई उत्तर मिलता है, कि मैं कौन हूं। बस, एक भाव-दशा। यह परम शिखर है।

When a person sinks into the inner, into the perfect void of meditation, there is realization, there is direct seeing of who I am. There is no mirror at all—only pure feeling, sheer awareness of who I am. Not even that a verbal answer arises—who I am. Just a state of being. This is the supreme peak.

जैसे ही तुमने अपने भीतर भी कहा कि अरे, यह रही समाधि! दर्पण शुरू हुए। एक से दो हो गई बात। बोलने वाला भीतर आ गया। मन लौट आया। मन ने कहा, सुनो मेरी! यह है समाधि। यही तो है निर्विकल्प समाधि। यही तो है निर्बीज समाधि। यही तो पतंजलि ने गाई। यही तो कबीर ने गुनगुनाई। यही तो नानक बोले। यही तो महावीर के वचनों में है। यही तो बुद्ध का संदेश है। यही तो कुरान; यही गीता; यही बाइबिल! आ गए तुम। पहुंच गए तुम। अब भ्रांति शुरू हुई। दर्पण आ गया। मन ने एक दर्पण सामने कर दिया।

The moment you say within, “Ah, here is samadhi!” mirrors have begun. From the one, the two has arisen. The speaker has entered; the mind has returned. Mind says, “Listen to me. This is samadhi—this is nirvikalpa samadhi, this is nirbija samadhi. This is what Patanjali praised; this is what Kabir hummed; this is what Nanak spoke; this is in Mahavira’s words; this is Buddha’s message; this is the Quran; this is the Gita; this is the Bible!” You have come back. Now delusion begins. A mirror has arrived. The mind has held up a mirror.

समाधि एक बात थी; मन दर्पण दिखाने लगा। अब समाधि दो हो गई। शब्द बनी; विकृति शुरू हो गई।

Samadhi was one thing; the mind began to show a reflection. Now samadhi has become two—a word; distortion has begun.

फिर तुम किसी से कहोगे, तब और विकृति हो जाएगी। क्योंकि जो तुम्हारे भीतर छिपा था, उसको जब तुम किसी से कहने जाओगे, तो बात और बिगड़ जाएगी। क्योंकि जिससे तुम कहोगे, उसका कोई अनुभव नहीं है समाधि का। वह ‘समाधि’ शब्द को तो सुन लेगा... और चूंकि बहुत बार इस शब्द को सुना है, इसलिए ऐसा भी मान लेगा कि अर्थ मेरी पकड़ में आता है। मगर अनुभव के बिना अर्थ कहां! उसके लिए शब्द थोथा है, अर्थहीन है। वह सुन लेगा। शायद तोते की तरह दोहराने भी लगेगा।

Then you tell someone, and it is distorted further. What was hidden within you—when you try to tell another, it goes still more astray. For the listener has no experience of samadhi. He hears the word “samadhi”… and since he has heard it many times, he imagines its meaning is within his grasp. Without experience, where is meaning? For him the word is hollow, without sense. He will hear it, and perhaps begin to parrot it.

इसी तरह के तोते तो तुम्हारे मंदिरों में, मस्जिदों में, गुरुद्वारों में बैठे हैं! इसी तरह के तोते तो तुम पूज रहे हो। यही तोते तो तुम्हारे पंडित हैं। ये दोहराए चले जा रहे हैं! इनका अपना कोई अनुभव नहीं है।

Such parrots sit in your temples, mosques, gurudwaras! Such parrots you worship. These parrots are your pundits. They go on repeating, with no experience of their own.

जिनका अपना अनुभव है, वे भी जब कहने जाते हैं, तो बात बिगड़ जाती है; बन ही नहीं पाती। हजार बार कही गई, और हजार बार बिगड़ गई है।

Even those who have their own experience—when they attempt to say it, the thing goes wrong; it simply won’t be made right. A thousand times it has been said, and a thousand times it has gone awry.

रवींद्रनाथ मरणशय्या पर थे। उनके एक मित्र ने उनसे कहा कि आप धन्यभागी हैं। आपको तो दुखी नहीं मरना चाहिए! क्योंकि रवींद्रनाथ की आंखों से आंसू झर रहे थे।

Rabindranath was on his deathbed. A friend said to him, “You are truly blessed. You should not die sorrowful!” For tears were flowing from Rabindranath’s eyes.

मित्र ने कहा: मैं तो सोचता था कि तुम तो कृतकृत्य हो गए। तुमने छह हजार गीत गाए! दुनिया के किसी कवि ने इतने गीत नहीं गाए। कालिदास और भवभूति, और शेक्सपियर और शैली--सब पीछे पड़ गए।

The friend said, “I thought you were fulfilled. You have sung six thousand songs! No poet in the world has sung so many. Kalidasa and Bhavabhuti and Shakespeare and Shelley—all fall behind.”

शैली ने दो हजार गीत गाए हैं। वह पश्चिम का सबसे बड़ा कवि है--संख्या की दृष्टि से--महाकवि है। रवींद्रनाथ ने उसी कोटि के छह हजार गीत गाए हैं, जो सब संगीत में बंध सकते हैं; जो छंद-मात्रा में आबद्ध हो सकते हैं; जो गीत से, शब्द से रूपांतरित होकर संगीत बन सकते हैं।

Shelley has written two thousand songs; he is the West’s greatest poet by number—a great poet. Rabindranath sang six thousand songs of the same order—each can be set to music, bound in meter and cadence, translated into song.

इतना विराट दान तुमने जगत को दिया। तुम धन्यभागी हो, मित्र ने कहा, तुम किसलिए रो रहे हो!

“You have given such a vast gift to the world,” the friend said. “Why are you weeping!”

रवींद्रनाथ ने कहा: ठहरो, तुम मेरी बात समझे नहीं। मैं इसलिए रो रहा हूं: मैं प्रार्थना कर रहा हूं कि हे प्रभु, अभी तो साज बिठा पाया था। अभी गीत गाया कहां! और यह विदा का क्षण आ गया! यह कोई बात हुई! यह कैसा अन्याय? जिंदगी भर तो मैं साज बिठाता रहा...।

Rabindranath said, “Wait—you misunderstand. I am praying: O Lord, I have only just tuned the instrument. I have not yet sung the song—and the hour of departure has come! What kind of injustice is this? My whole life I was tuning…”

साज बिठाना जानते हो न! जब तबलची लेकर अपनी हथौड़ी और तबले को ठोक-ठोक कर साज बिठा रहा होता है। जब सितारवादक तारों को कस-कस कर उस जगह ला रहा होता है, उस स्वर में, जो न तो बहुत तना हो, न बहुत ढीला हो। क्योंकि तार बहुत ढीले हों, तो संगीत पैदा नहीं होता। और तार बहुत खिंचे हों, तो तार टूट ही जाएंगे; संगीत क्या पैदा होगा--विसंगीत पैदा होगा।

You know tuning: the tabla player taps with his hammer to bring it into pitch; the sitarist tightens and loosens strings to the point where they are neither too tight nor too slack. If the strings are too slack, music will not arise. If too tight, they will snap—what music then, only discord.

तारों को लाना पड़ता है उस मध्य में--बुद्ध ने कहा है: मज्झिम निकाय--उस ठीक मध्य-बिंदु पर, जहां न तो तार बहुत कसे होते हैं, न बहुत ढीले होते हैं। न कसे, न ढीले--जहां कसना और ढीला होना दोनों का अतिक्रमण हो जाता है। तार जब परिपूर्ण स्वस्थ होते हैं--न यह अति, न वह अति, जब पेंडुलम घड़ी का बीच में रुक गया होता है, तो घड़ी रुक जाती है। ऐसे ही जब तार बिलकुल मध्य में हो जाते हैं, तब संभावना है संगीत के जन्म की।

They must be brought to the exact middle—Buddha called it the Majjhima Nikaya—the precise center where neither tightness nor slackness remains, where tension and laxness are both transcended. When the strings are perfectly healthy—neither this extreme nor that—when the clock’s pendulum comes to rest in the middle, the clock stops. So when strings are exactly in the middle, then the possibility of the birth of music arises.

रवींद्रनाथ ने कहा कि मैं तो अभी सितार के तार बिठा पाया था। तबले को ठोक-ठोक कर रास्ते पर लाया था बामुश्किल! ये छह हजार गीत उस गीत को गाने की कोशिश में गाए हैं--जो अब तक मैं गा नहीं पाया। ये छह हजार असफलताएं हैं। ये छह हजार असफल प्रयास हैं। एक गीत गाना चाहता हूं। बस, एक गीत। मगर जब भी गाता हूं, कुछ का कुछ हो जाता है!

Rabindranath said, “I had only just brought the sitar strings into tune. With great difficulty I had brought the tabla to pitch. These six thousand songs were efforts to sing that one song—which I have still not sung. These six thousand are six thousand failures, six thousand unsuccessful attempts. I want to sing one song—just one. But whenever I sing, it turns into something else!”

‘गहला तेता गाया।’ बहुत गाया गया है। गीत एक है। सत्य एक है। लेकिन कोई अब तक उसे कह नहीं पाया। कोई कभी कह भी न पाएगा। रवींद्रनाथ नाहक रो रहे थे। रवींद्रनाथ को बुद्धत्व का कोई अनुभव नहीं था, नहीं तो नहीं रोते। जानते इस सत्य को कि उस गीत को गाया नहीं जा सकता। हां, जितना बने, उतना गा दो। मगर यह आशा मत करो कि कभी पूर्ण रूप से सत्य को शब्द में बांधा जा सकेगा। न उपनिषद बांध पाते हैं, न ब्रह्मसूत्र, न कुरान; कोई नहीं बांध पाता। हां, जिससे जितना बन सका; जिसमें जितनी सामर्थ्य थी--उसने गुनगुनाने की कोशिश की है।

“As much as was grasped, that much was sung.” Much has been sung. The song is one; truth is one. But no one has yet been able to say it—and no one ever will. Rabindranath wept unnecessarily. He had no experience of buddhahood—otherwise he would not have wept. He would have known this truth: that song cannot be sung. Yes—sing as much as you can. But do not hope that truth can ever be bound fully in words. Neither the Upanishads bind it, nor the Brahma Sutras, nor the Quran—none bind it. Each, according to his capacity, has tried to hum.

अनुकंपा है कि बुद्ध बोले, कि मोहम्मद गाए। अनुकंपा है। लेकिन सत्य तो अनुभव है। जैसे ही शब्द में आया कि दो हो गया--दुई हो गई! और जैसे ही किसी को कहा, त्रैत हो गया! और जैसे ही किसी ने सुन कर उसकी व्याख्या की--बात और बिगड़ गई!

It is compassion that Buddha spoke, that Mohammed sang. Compassion. But truth is experience. The moment it enters words—two. And as soon as you tell someone—three! And as soon as someone hears and begins to interpret—it goes more astray!

गीता की हजार व्याख्याएं उपलब्ध हैं! बात बिगड़ती ही चली जाती है। टीकाओं पर टीकाएं होती रहती हैं! बात बिगड़ती ही चली जाती है।

There are a thousand commentaries on the Gita. The thing keeps going astray. Commentaries upon commentaries! The thing keeps going astray.

इसीलिए जब कोई बुद्धपुरुष जीवित होता है, तब जो उसके निकट होते हैं, बस, वे ही थोड़ा-बहुत स्वाद ले लें, तो ले लें। बाद में तो बात बिगड़ती ही जाएगी। जितनी देर होती जाएगी, उतनी बिगड़ती जाएगी।

That is why when an enlightened one is alive, only those near him may taste a little. Later the thing keeps going wrong. The more time passes, the more it goes astray.

इसलिए धर्म जितना पुराना होता है, उतना ही सड़ जाता है। धर्म तो नया हो, अभी-अभी अनुभव के सागर में जिसने डुबकी मारी है, जो अभी-अभी मोती लाया हो--शायद कुछ थोड़ा गुनगुना पाए; शायद थोड़ा कुछ इशारा कर पाए। लेकिन जितना पुराना हो जाता है, उतना ही सड़ जाता है।

Hence the older a religion becomes, the more it decays. Religion must be new—freshly dipped in the ocean of experience, one who has just now brought the pearl—perhaps he can hum a little, perhaps gesture a little. But the older it grows, the more it rots.

हिंदू धर्म का यही दुर्भाग्य है कि यह सबसे पुराना धर्म है पृथ्वी पर। इसलिए इसकी सड़ांध गहरी है। यह भूल ही गया नया होना। इसे अपनी काया बदलनी है बार-बार। यह कायाकल्प की प्रक्रिया भूल गया। और जब भी इसकी कायाकल्प करने की किसी ने चेष्टा की, तो इसने इनकार कर दिया।

This is Hinduism’s misfortune—that it is the oldest religion on earth. Hence its stench is deep. It forgot how to be new. It must renew its body again and again. It forgot the process of transfiguration. And whenever someone tried to transfigure it, it refused.

हम मुर्दे के पूजक हो गए। हमने बुद्ध को इनकार कर दिया। महावीर को इनकार कर दिया। हमने कबीर को इनकार कर दिया; हमने नानक को इनकार कर दिया। काश! हम बुद्ध को इनकार न करते, तो बुद्ध उपनिषदों को फिर जन्म दे जाते। काश! हम कबीर को इनकार न करते, तो कबीर ने फिर बुद्ध को पुनरुज्जीवित कर दिया होता। काश! हम नानक को इनकार न करते, तो बात फिर निखर-निखर आती।

We became worshipers of corpses. We denied Buddha. Denied Mahavira. Denied Kabir; denied Nanak. If only we had not denied Buddha, he would have given birth to the Upanishads again. If only we had not denied Kabir, he would have revived Buddha. If only we had not denied Nanak, the truth would have come fresh again.

धर्म का रोज पुनर्जन्म होना चाहिए। जैसे पुराने पत्ते गिरते जाते हैं और नये पत्ते आते चले जाते हैं। जैसे नदी की धार--पुराना जल बहता जाता है और नया जल उसकी जगह लेता जाता है। धार रुकी--कि सड़ी। धार रुकी--कि सरिता मरी। फिर डबरा हुआ। बहने दो। बहते रहने दो।

Religion must be reborn daily—like old leaves falling and new leaves coming. Like a river’s flow—the old water flowing away, new water taking its place. Let the current not stop; if it does, it stinks. If it stops, the river dies, becomes a stagnant pool. Let it flow. Let it keep flowing.

ये गंगा को पूजने वाले भी राज न समझ सके! गंगा को पूजा, लेकिन असली गंगा को भूल गए। असली गंगा को तो इन्होंने कठौती में बंद कर लिया! ये कहते हैं: मन चंगा, तो कठौती में गंगा! कठौती में कहीं गंगा होगी? पागल हो गए? मन कितना ही चंगा हो। मन क्या खाक चंगा होगा? जब कठौती में गंगा होगी, तो मन क्या खाक चंगा होगा?

Those who worship the Ganges have not understood the secret! They worship the Ganges but forget the real Ganges. They lock the “Ganges” in a washbasin! They say, “If the mind is pure, the Ganges is in the basin.” How will the Ganges be in a basin? Have you gone mad? However pure your mind—how pure will it be if you imagine the Ganges in a basin?

गंगा तो बहे। लेकिन तुमने गंगा की कथा पढ़ी न...। भगीरथ ने बड़े प्रयास से... इतना प्रयास किया कि भगीरथ का नाम ही महाप्रयास का पर्यायवाची हो गया। अब जब कभी कोई बड़ा प्रयास करता है, तो उसको हम कहते हैं--भगीरथ प्रयास!

The Ganges must flow. But read the story: with great effort Bhagirath brought the Ganges down from the heavens. So great was the effort that his name became synonymous with supreme effort. Whenever someone undertakes a great endeavor, we call it a “Bhagirath effort.”

भगीरथ ने इतना प्रयास किया कि आकाश से गंगा को उतार लाए। लेकिन गंगा आधी ही आ पाई। आधी आकाश में ही रह गई। यह सूचक है।

Bhagirath strove so much that he brought the Ganges down from the sky—but it came only halfway. Half remained in the heavens. This is symbolic.

जितना जाना है, उतना शब्द में न ला सकोगे। जितना भीतर है, उतना बाहर न ला सकोगे। आधा ही आ जाए, तो बहुत।

As much as you know, you will not be able to bring that much into words. As much as is within, that much will not be brought out. If even half comes, it is much.

भगीरथ सौभाग्यशाली रहे होंगे कि आधा भी आ गया। आधा तो स्वर्ग में ही रह गया। आधा तो अनुभव के लोक में ही रह गया। आधा तो परलोक में ही रह गया! आधा तो आकाश में ही रह गया। आधा पृथ्वी पर उतरा।

Bhagirath was fortunate that even half came. Half remained in heaven—in the realm of experience; in the beyond; in the sky. Half descended to earth.

लेकिन गंगोत्री में गंगा की जो पवित्रता है, जो शुद्धता है, जो निश्छलता है, वह फिर वाराणसी की गंगा में नहीं है। वाराणसी की गंगा तो गंदी है। गंदा नाला है। फिर तो कितना कूड़ा-करकट मिल गया उसमें! फिर तो कितनी नालियां और नाले गिरते गए, गिरते गए, गिरते गए!

But the purity and innocence at Gangotri, the source, is no longer there in Banaras. The Ganges at Banaras is filthy—a dirty drain. So much garbage has flowed into it. So many drains and sewers have merged into it.

वैज्ञानिक कहते हैं: आज गंगा से ज्यादा गंदी कोई नदी नहीं है। उसमें तुम डुबकियां मार रहे हो! लाशें गंगा में डाली जाती हैं। मुर्दे गंगा में बहाए जाते हैं। और फिर इतने पापी अपने पाप गंगा में धोते हैं!

Scientists say today there is no river more polluted than the Ganges. Yet you dip in it! Corpses are consigned to it. Dead bodies float in it. And so many sinners wash their sins there!

जरा सोचो तो, कितने पापी कितनी सदियों से गंगा में पाप धोते रहे! अगर इन सबके पाप गंगा में धुल गए हैं, तो भूल कर गंगा को छूना भी मत, क्योंकि पाप बुरी बला है। अंगुली में भी लग जाए, तो धीरे-धीरे भीतर प्रवेश कर जाएगा! गंगा तो बिलकुल अछूत समझना। यह तो शूद्र हो गई! अब इसमें डुबकी मार रहे हो। आशा यही है कि तुम और थोड़े पाप लेकर घर आ जाओगे! अब यह गंगा तुम्हारे पाप क्या छुड़ाएगी? तुम कीचड़ से कीचड़ को धो रहे हो। मगर यही दशा धर्म की होती है।

Just imagine—how many sinners for how many centuries have washed their sins in the Ganges! If all those sins have been washed into it, then do not even touch the Ganges by mistake, because sin is a nasty thing—if it touches even your finger, it will slowly enter within! Consider the Ganges untouchable—now it has become a Shudra! Yet you plunge into it—hoping to return home with fewer sins! How will this Ganges wash your sins? You are washing mud with mud. Such is the condition of religion.

अनुभव के लोक में तो धर्म पूरा होता है, एक होता है, अखंड होता है। अभिव्यक्ति में आते ही, बाहर उतरते ही आधा हो जाता है। फिर जब तक तुम तक पहुंचे, फिर तुम समझो और आधे में आधा हो गया। फिर तुम किसी और से कहो--और आधे में आधा हो गया!

In the realm of experience, religion is whole, one, indivisible. In expression, the moment it descends, it becomes half. By the time it reaches you, it is halved again by your understanding. Then when you tell another—it is halved again.

और अब तो बात इतनी पुरानी हो गई कि अब तो पता ही नहीं कि किसने किससे कहा! कितने लोगों ने किसको दिया? कैसे बात चलती रही! कानों में कान--एक-दूसरे को लोक फूंकते रहे; एक-दूसरे के कान में डालते रहे! और हम आग्रह करते हैं इस बात का कि हमारा धर्म बहुत पुराना! जितना पुराना, उतना श्रेष्ठ। इस गलती में मत पड़ना। जितना पुराना, उतना सड़ा।

And now it has grown so old that we no longer know who told whom. How many people passed it on? How did the thing travel? From ear to ear—each whispering into the next. And we insist, “Our religion is very ancient!” The more ancient, the more rotten. Do not fall into this mistake. The more ancient, the more decayed.

धर्म को भी पुनरुज्जीवित होना पड़ता है। हर बार भगीरथ को गंगा को वापस लाना होता है, तो गंगोत्री पैदा होती है।

Religion too must be rejuvenated. Each time, Bhagirath must bring the Ganges back, and Gangotri is born again.

‘गहला तेता गाया।’ मगर शब्द में अटकना मत--शून्य में उतरना। शब्द में भटकना मत। गाने वालों ने गाया है। उनके इशारे पकड़ लेना; लेकिन उनके शब्दों की पूजा मत करना। लेकिन शास्त्रों की पूजा चल रही है!

“As much as was grasped, that much was sung.” But don’t get stuck in words—descend into silence. Do not wander in words. The singers have sung—catch their hints. But do not worship their words. Yet the worship of scriptures goes on!

जन रज्जब ऐसी बिधि जानें,...

“Says Rajjab: I know such a way…”

रज्जब कहते हैं: मैं तो सीधा-सादा, साधारणजन हूं। मैं कोई पंडित नहीं। मैं कोई ज्ञानी नहीं। मुझे कुछ शास्त्रों का पता नहीं है। मुझे तो सिर्फ एक विधि का पता है; एक तरकीब जानता हूं; एक कीमिया मेरे हाथ में है।

Rajjab says: I am plain and simple, an ordinary man. I am no pundit, no scholar. I know nothing of scriptures. I know only one method; I know one device; I have one alchemy in my hand:

जन रज्जब ऐसी बिधि जानें, ज्यूं था त्यूं ठहराया।

“Says Rajjab: I know such a way—As it was, so it was restored.”

बस, मेरे पास तो एक छोटा सा सूत्र है कि जैसा था--मेरा स्वभाव, जैसा था जन्म के पहले--वैसा ही मैंने उसे ठहरा दिया है। और उसके ठहरने में ही सब पा लिया है।

I have only this small sutra: as it was—my nature as it was before birth—just so I have let it become still again. And in that stillness, everything is attained.

सब शास्त्र आ गए, सब सिद्धांत आ गए। सब बुद्ध आ गए; सब कृष्ण, सब क्राइस्ट--सब आ गए। क्योंकि कृष्ण ने भी कैसे पाया--ज्यूं था त्यूं ठहराया! और बुद्ध ने कैसे पाया--ज्यूं था त्यूं ठहराया! और जीसस ने कैसे पाया--ज्यूं था त्यूं ठहराया! तुम भी ठहरा लो--ज्यूं था त्यूं ठहरा लो।

All scriptures are included, all doctrines, all Buddhas, all Krishnas, all Christs—because how did Krishna attain? “As it was, so it was restored!” How did Buddha attain? “As it was, so it was restored!” How did Jesus attain? “As it was, so it was restored!” You too—let it be restored as it was.

क्या है वह विधि? क्या है वह राजों का राज? क्या है वह रहस्य? छोटा सा रहस्य है। ध्यान कहो उसे, तो चलेगा। जागरण कहो उसे, तो चलेगा। बोध कहो उसे, तो चलेगा। साक्षीभाव--बस, मन में जो चल रहा है--विचारों का सिलसिला, तांता, वह जो भीड़ मन में चल रही है--वासनाओं की, इच्छाओं की, ऐषणाओं की; स्मृतियों का प्रवाह बंधा हुआ है; कल्पनाओं का जाल बुना जा रहा है!

What is that method? What is the king of secrets? A small secret: call it meditation, call it awakening, call it bodhi, call it witnessing. In the mind a procession is going on—thoughts in a queue, a crowd of desires, cravings, ambitions; a stream of memories; a net of imaginings being woven.

अतीत और भविष्य के बीच तुम दबे जा रहे हो, पिसे जा रहे हो। कबीर कहते हैं: दो पाटन के बीच में साबित बचा न कोए! ये हैं दो पाट--अतीत और भविष्य--चक्की के दो पाट--इनके बीच पिसे जा रहे हो! ‘साबित बचा न कोय।’

Between past and future you are being crushed. Kabir says: “Between the two millstones, not one grain remains whole.” These are the two millstones—past and future. Between them you are being ground. “Not one remains whole.”

लेकिन जब कबीर ने यह पद गाया: ‘दो पाटन के बीच में साबित बचा न कोय’--तो कबीर के बेटे कमाल ने इसके उत्तर में एक सूत्र लिखा कि चक्की के बीच में कील लगी होती है, जिस कील पर चक्की का पाट घूमता है।

But when Kabir sang, “Between the two millstones not one grain remains whole,” his son Kamal wrote a counter-sutra: there is a peg in the center between the two stones, upon which the upper stone turns.

कमाल था कबीर के बेटे का नाम। कमाल ने कहा कि सुनिए, कुछ बच जाते हैं--कुछ! कबीर ने कहा: कौन? तो कमाल ने कहा: वे जो वह बीच में कील ठहरी हुई है, जो चलती नहीं है, जो ठहरी हुई है, जो सदा से ठहरी हुई है--उसका सहारा ले लेते हैं; वे बच जाते हैं। दो पाटों के बीच तो कोई नहीं बचता; उनमें पिसता ही है। लेकिन वह जो छोटी सी कील खड़ी हुई है थिर, उसका जो सहारा ले लेता है...। इसलिए कुछ गेहूं के दाने बच जाते हैं।

Kamal was Kabir’s son. He said, “Listen, some are saved—some.” Kabir asked, “Who?” Kamal replied, “Those who take hold of that central peg, which stands still, which does not move, which has always been still—they are saved. Between the two stones no one survives; they are ground. But the one who takes support of that little fixed peg—he is saved. That’s why a few grains remain whole.”

तुम चक्की चलाओ तो पता चलेगा। कुछ गेहूं के दाने बड़े होशियार! वे दोनों पाटों के बीच से सरक कर कील के पास पहुंच जाते हैं। वे कील का सहारा ले लेते हैं। वहां नहीं पीस सकती चक्की।

Run a millstone and you’ll see: some grains, very clever, slip from between the stones and reach the peg. They take refuge at the peg. There the mill cannot grind them.

तुम्हारे भीतर भी ऐसी कील है।

Within you too there is such a peg.

कबीर ने कहा कि मैं यह देखता था कि कोई इस सूत्र को पूरा कर सकता है या नहीं। कमाल, मैं खुश हूं!

Kabir said, “I was waiting to see if anyone could complete this sutra. Kamal, I am happy!”

उसी दिन कबीर ने कमाल को यह बात कही थी कि ‘बूड़ा वंश कबीर का, उपजा पूत कमाल।’

That very day Kabir said of Kamal: “Withered the line of Kabir, a son Kamal was born.”

लोग समझते हैं, यह कमाल की निंदा की। नहीं। यह कमाल की प्रशंसा में कहा।

People think this was criticism. No. It was praise.

कबीर ने कहा: मैं तो कबीर ही रहा। कम से कम मैंने कुछ तो पैदा किया; एक बेटा पैदा किया, एक बेटी पैदा की।

Kabir said, “I remained Kabir—at least I produced something: a son, a daughter.”

कबीर का बेटा था कमाल, और बेटी थी कमाली। कबीर ने नाम भी उनको कमाल, कमाली इसीलिए दिया था कि कबीर ने साक्षीभाव में ही उनको जन्म दिया था--इसलिए कमाल था।

Kabir’s son was Kamal, his daughter Kamali. He named them Kamal and Kamali because he had begotten them in witnessing—hence, they were marvels.

यही तो कमाल है कि संन्यासी रहता संसार में है, और संसार उसे छुए न। कबीर पत्नी के साथ रहे; बाजार में रहे। जुलाहे थे, कपड़ा बुनते रहे, बेचते रहे। और आखिर में यह भी कह सके...। हिम्मत के आदमी थे, गजब के आदमी थे! यह भी कह सके परमात्मा को कि ‘ज्यों की त्यों रख दीन्हीं चदरिया’--यह ले अपनी चादर सम्हाल। यह ज्यों की त्यों रख दे रहा हूं। जैसी तूने दी थी, वैसी ही रख दे रहा हूं। दाग भी नहीं लगा। यूं संसार में रह आया हूं। काजल की कोठरी से गुजर आया हूं। और यह तेरी चादर देख! यह ले, सम्हाल, अपनी चादर!

That is the marvel: the sannyasin lives in the world yet remains untouched. Kabir lived with his wife, lived in the bazaar; he was a weaver who wove cloth and sold it. And in the end he was bold enough—an astonishing man!—to say to God: “Jyon ki tyon rakh dihini chadariya”—Here, take your sheet back. I return it just as it was given. Not a stain upon it. I have lived in the world, I have passed through the room full of soot—look at your sheet! Take care of your sheet!

‘ज्यों की त्यों रख दीन्हीं चदरिया।’ साक्षीभाव में ही जीए! संभोग भी साक्षीभाव में ही! इसलिए अपने बेटे को नाम दिया--कमाल! और साक्षीभाव में बेटा पैदा हो, तो कमाल तो है। और बेटा फिर कमाल का ही होगा। कमाल का ही था।

“Jyon ki tyon rakh dihini chadariya.” He lived only in witnessing—even in sex he remained a witness. Hence he named his son—Kamal! When a son is conceived in witnessing, it is a marvel—and the son will be a marvel. He was.

कबीर ने कम से कम जन्म भी दिया कुछ, सिलसिला भी छोड़ा। लेकिन कमाल ने सिलसिला भी नहीं छोड़ा; किसी को जन्म ही नहीं दिया।

Kabir at least gave birth, left a lineage. But Kamal left no lineage—he begot no one.

“Withered the line of Kabir; a son Kamal was born.”

बूड़ा वंश कबीर का, उपजा पूत कमाल।

ऐसा सपूत पैदा हुआ कि बात ही खतम कर दी। उसने सिलसिला ही तोड़ दिया। उसने कहा: अब क्या चलाते रखना सिलसिले को! इस संसार को क्यों बढ़ाए चले जाना!

Such a son was born that he finished the matter. He broke the lineage. He said, “What is the point of prolonging it? Why keep running the chain of the world!”

यह उस दिन कबीर ने कहा था, जिस दिन कमाल ने यह बात जोड़ दी थी कि इतना जोड़ दें और कि जिसने बीच की कील के सहारे को पकड़ लिया, वह बच गया।

Kabir said this the day Kamal added: “Add one thing more—that he who takes refuge in the central peg is saved.”

दो पाट हैं--अतीत और भविष्य के, और बीच में कील है--वर्तमान। साक्षीभाव का अर्थ होता है: वर्तमान में ठहर जाना। न अतीत रह जाए, न भविष्य। फिर क्या बचा?

Two stones—past and future; and the peg between them—the present. Witnessing means: to settle in the present. Neither past remains, nor future. Then what remains?

तुम्हारे पास अतीत और भविष्य के सिवाय और क्या है? कुछ भी नहीं। अतीत गया, भविष्य गया, कि शून्य बचा। उस शून्य में सिर्फ प्रकाश है; सिर्फ बोध है; सिर्फ होश है; कोई विषय नहीं है। दर्पण है, लेकिन दर्पण में कोई छवि नहीं बनती अब। कोई पराया नहीं, कोई दूसरा नहीं, कोई दूजा नहीं।

What do you have besides past and future? Nothing. When past goes and future goes, there is emptiness. In that emptiness there is only light; only knowing; only awareness; no object at all. There is a mirror—but no image forms now. No other, no second.

साक्षी है, लेकिन कोई साक्षी के सामने नहीं है। द्रष्टा है, लेकिन दृश्य कोई भी नहीं है। ज्ञानी है, लेकिन ज्ञान के लिए कुछ भी नहीं बचा।

There is a witness—but nothing before it. There is a seer—but no seen. There is a knower—but nothing remains to be known.

‘ज्यूं था त्यूं ठहराया।’ ऐसी साक्षी की अवस्था में तुम पुनः स्वभाव में थिर हो जाते हो।

“As it was, so it was restored.” In such a state of witnessing, you are again stilled in your nature.

बुद्ध इसको कहते हैं: ‘तथाता।’ बुद्ध का एक नाम है ‘तथागत।’ जो ऐसा ठहर गया, जो तथाता में आ गया--वह तथागत।

Buddha calls this “tathata”—suchness. One of Buddha’s names is “Tathagata”—the one who has thus-gone, who has come into suchness.

जो स्वभाव में आ गया, जो स्वरूप में डूब गया, उसने फिर सागर पा लिया। फिर मछली नहीं तड़फती। फिर मस्ती है। फिर उत्सव है। फिर जीवन एक समारोह है। फिर आनंद ही आनंद की वर्षा है। फिर अमृत के मेघ गरजते हैं।

The one who has come into his nature, who has drowned in his own being, has found the ocean. The fish no longer thrashes. Then there is ecstasy; celebration. Life becomes a festival. Then there is a shower of bliss. Then the clouds of nectar thunder.

ज्यूं मुख एक देखि दुई दर्पन, गहला तेता गाया।

जन रज्जब ऐसी बिधि जानें, ज्यूं था त्यूं ठहराया।।

“As one face appears two in a mirror, as much as was grasped, that much was sung. Says Rajjab: I know such a way—As it was, so it was restored.”

इसलिए मैं कहता हूं, इस छोटे से सूत्र में सब आ गया। कुछ शेष नहीं रह जाता। इस एक बात को तुम पूरी कर लो, तो तुम्हारे जीवन में धर्म का अवतरण हुआ; तुम्हारी ज्योति जली--ज्योति जो जन्मों से बुझी पड़ी है। तुम्हारे भीतर फिर जीवन का प्रवाह बहा; प्रवाह, जो कितने जन्मों से अवरुद्ध है।

Therefore I say, in this small sutra everything is included. Nothing remains. Fulfill this one thing and religion descends into your life; your lamp is lit—the lamp that has been extinguished for lifetimes. The current of life flows again within you—the current that has been blocked for lifetimes.

कठौती की गंगा हो गए हो तुम! इस सूत्र को पूरा करते ही फिर गंगोत्री। फिर वही पावन गंगा। फिर तुम जहां से बहोगे, वहां तीर्थ बनेंगे। तुम जहां उठोगे-बैठोगे, वहां तीर्थ बनेंगे। तुम जहां उठोगे-बैठोगे वहां काबा और काशी!

You have become a basin-Ganges! Fulfilling this sutra, you become Gangotri again. Again the holy Ganga. Wherever you flow, there will be pilgrimage. Wherever you rise and sit, there will be pilgrimage. Wherever you rise and sit, there will be Kaba and Kashi.

दूसरा प्रश्न: ओशो, इश्के बुतां करूं कि मैं यादे खुदा करूं?
Second question: Osho, Shall I love the idols, or shall I remember God?

इस छोटी सी उम्र में, मैं क्या-क्या खुदा करूं?

अब्दुल करीम!

‘इश्के बुतां करूं कि मैं यादे खुदा करूं?’

तुमने दो कर लिए! वही बात कर ली: ‘ज्यूं मुख एक देखि दुई दर्पन।’ ‘इश्के बुतां’ और ‘यादे खुदा’ क्या दो बातें हैं? वह जो मंदिर में मूर्ति है और मस्जिद में जो शून्य है, वह एक के ही दो दर्पण हैं। मंदिर एक दर्पण है; मस्जिद एक दर्पण है। सत्य तो एक है। किसी ने उसे निर्गुण की तरह देखा; किसी ने उसे सगुण की तरह देखा। सब गुण भी उसके हैं। और जिसके सब गुण हैं, वह निर्गुण होगा ही।

In this little span of life, O God, what all am I to do? Abdul Karim! “Ishq-e-butaan karoon ki main yaad-e-khuda karoon?” You have already made them two! That is the very mistake: “As one face seen in two mirrors.” Is “love of the idols” and “remembrance of God” really two different things? The image in the temple and the emptiness in the mosque are two mirrors reflecting the One. The temple is a mirror; the mosque is a mirror. Truth is one. Some have seen it as without attributes, others as with attributes. All qualities are His; and the One in whom all qualities abide is, of course, beyond qualities too.

इस्लाम उसे निर्गुण की तरह पूजता है; दूसरे मजहब, दूसरे धर्म उसे सगुण की तरह पूजते हैं। मगर सब गुण उसके हैं।

Islam worships Him as the attributeless; other religions worship Him as the One with attributes. But all qualities are His.

यह जो अभिव्यक्त जगत दिखाई पड़ रहा है; ये जो रंग इंद्रधनुष के--सब रंग उसके। ये सुबहें उसकी, ये सांझें उसकी, ये चांद-तारे उसके। ये अलग-अलग रूपों में बैठे हुए लोग उसके। स्त्री में वह स्त्री है, पुरुष में पुरुष है। वृक्षों में वृक्ष। पत्थरों में पत्थर।

This manifest world we see, these rainbow colors—every color is His. These dawns and dusks are His, these moon and stars are His. These many forms seated here are His. In woman He is woman; in man He is man. In trees He is tree; in stone He is stone.

हम दो में तोड़ लेते हैं, बस दुविधा में पड़ जाते हैं। फिर सवालों पर सवाल हैं। फिर सवालों का कोई अंत नहीं।

We split the One into two—and fall into doubt. Then question upon question arises, and there is no end to it.

‘इश्के बुतां करूं कि मैं यादे खुदा करूं?’

अब मुश्किल खड़ी हुई कि मैं मस्जिद जाऊं, कि मंदिर जाऊं! और फिर कितने मंदिर हैं, कितने मस्जिद हैं! फिर मस्जिदों में भी झगड़े हैं; फिर मंदिरों में भी झगड़े हैं। फिर हिंदू के मंदिर जाऊं, कि जैन के मंदिर जाऊं, कि बुद्ध के मंदिर जाऊं? फिर जैनों के मंदिरों में भी झगड़े हैं--कि श्वेतांबर का मंदिर, कि दिगंबर का मंदिर? फिर दिगंबरों में भी झगड़े हैं--कि बीसपंथी का मंदिर, कि तेरापंथी का मंदिर!

“Ishq-e-butaan karoon ki main yaad-e-khuda karoon?” Now the difficulty begins: Should I go to the mosque or to the temple? And how many temples, how many mosques! Even within mosques there are quarrels; even within temples there are quarrels. Should I go to a Hindu temple, a Jain temple, a Buddhist temple? And within Jain temples there are quarrels—Shvetambara temple or Digambara temple? And even among Digambaras—Beespanthi temple or Terapanthi temple!

झगड़ों पर झगड़े हैं! फिर बात बिखरने लगी। दो हुई कि फिर खिसलने लगे तुम। फिर बिगड़ती ही चली जाएगी बात। फिर इसका कोई अंत नहीं है बिगड़ाव का। फिर यह जो एक था--अनंत होकर रहता है; अनेक होकर बंट जाता है!

Quarrels upon quarrels! Split it into two and you start slipping; the whole thing keeps getting worse, without end. The One, which remains infinite as One, gets fragmented into many!

मस्जिदों में कितने झगड़े हैं! मस्जिद और मंदिर में ही झगड़े होते तो भी समझ लेते। मस्जिदों में झगड़े हैं। शिया और सुन्नियों में झगड़े हैं। एक-दूसरे की गर्दन काटने को तैयार हैं! फुर्सत कहां गर्दन काटने से कि खुदा की इबादत हो। गर्दन काटने में ही वक्त चला जाता है। और गर्दन किसकी काट रहे हो। काटने वाला भी वही है, और कटने वाला भी वही है! हिंदू को मारो, तो उसे मारते हो। मुसलमान को मारो, तो उसे मारते हो। मंदिर को जलाओ, तो उसे जलाते हो। मस्जिद को जलाओ, तो उसे जलाते हो।

How many quarrels within the mosques! If conflict were only between mosque and temple, one might still understand; but inside the mosques too: Shias and Sunnis at each other’s throats, ready to cut one another’s necks! Where is the leisure to worship God when you are busy cutting throats? All the time goes in the cutting. And whose neck are you cutting? The cutter is He, the one being cut is He! Kill a Hindu—you kill Him. Kill a Muslim—you kill Him. Burn a temple—you burn Him. Burn a mosque—you burn Him.

‘इश्के बुतां करूं कि मैं यादे खुदा करूं?’

लेकिन भूल वहीं हो जाती है शुरू में, जहां दो कर लेते हो। दो मत करो। ज्यूं मुख एक देखि दुई दर्पन! क्यों दो करते हो? जो रुच जाए।

“Ishq-e-butaan karoon ki main yaad-e-khuda karoon?” The mistake begins right at the start, when you divide into two. Don’t make it two. As one face seen in two mirrors! Why split it? Whichever way your heart inclines.

‘इश्के बुतां।’ अगर मूर्तियां प्यारी लगती हों, तो हर्ज कुछ भी नहीं। अगर अमूर्त प्यारा लगता हो, तो हर्ज कुछ भी नहीं। किस बहाने अपने घर लौट आते हो, बहाने का कोई सवाल नहीं। बैलगाड़ी में आते हो, कि पैदल आते हो, कि हवाई जहाज से आते हो, कि रेलगाड़ी में आते हो--घर आ जाओ।

“Ishq-e-butaan”—if images please you, there is no harm. If the formless pleases you, there is no harm. By whatever excuse you return home, the excuse is irrelevant. Come by bullock cart, on foot, by airplane, or by train—just come home.

मगर लोग झगड़ रहे हैं! बैलगाड़ी भी नहीं चलती; रेलगाड़ी भी नहीं चलती। झगड़े से निपटें, तब तो चलें। झगड़े इतने खड़े हो जाते हैं कि कुछ चलता ही नहीं। सब अटके हैं। झगड़े में जो पड़ा, वह अटक जाएगा। कोई गीता में अटका है, कोई कुरान में अटका है। जो नावें बन सकती थीं, वे अटकाव बना लिए हैं हमने। कैसी मूढ़ता है!

But people are quarrelling! The bullock cart won’t move; the train won’t move. First settle the quarrels, then travel. The quarrels pile up so much that nothing moves. Everything is stuck. Whoever enters the quarrel will be stuck. Someone is stuck in the Gita, someone in the Quran. What could have been boats, we have turned into obstacles. What foolishness!

धार्मिकता तो एक है; धर्म अनेक हैं। इसलिए धर्म गलत हैं; धार्मिकता सच है। और धार्मिक व्यक्ति न हिंदू होता, न मुसलमान होता। धार्मिक व्यक्ति को मस्जिद में बिठा दो, तो भी साक्षी होता है; और मंदिर में बिठा दो, तो भी साक्षी होता है। अब इससे क्या फर्क पड़ता है--कहां साक्षी हुए! दीवालें हिंदुओं ने खड़ी की थीं कि मुसलमानों ने! क्या फर्क पड़ता है!

Religiousness is one; religions are many. Therefore religions are false; religiousness is true. A truly religious person is neither Hindu nor Muslim. Seat a religious person in a mosque—he remains a witness; seat him in a temple—he remains a witness. What difference does it make where you witness! Whether the walls were raised by Hindus or by Muslims—what difference?

मैं एक गांव में मेहमान था। मेरे सामने ही एक मंदिर बन रहा था--जिस घर में मैं मेहमान था--मंदिर बन रहा था। जो राज मंदिर को बना रहे थे, जो कारीगर मंदिर के पत्थर तोड़ रहे थे, मूर्तियां निर्मित कर रहे थे, मुझे उनकी बातचीत से लगा कि वे मुसलमान मालूम होते हैं। तो मैंने जानकारी की, पूछताछ की तो पता चला कि हां, वे मुसलमान हैं।

I was once a guest in a village. Right before me a temple was being built—the very house where I stayed was having a temple constructed. The masons raising the walls, the craftsmen carving the stones and sculpting the images, from their talk it seemed they were Muslims. I inquired and found yes, they were Muslims.

तो जिनके घर में ठहरा था, जो उस मंदिर को बनवा रहे थे, मैंने उनसे पूछा कि यह बड़े मजे की बात है! इस मंदिर की दीवालें मुसलमान उठा रहे हैं। और इस मंदिर की मूर्ति भी मुसलमान गढ़ रहे हैं! और इस मंदिर की सीढ़ियां भी मुसलमान खड़ी करेंगे। और यह मंदिर हिंदुओं का होगा? और इसी को एक दिन मुसलमान जलाएंगे।

So I asked my hosts, who were having the temple built: This is amusing! The walls of this temple are being raised by Muslims; the image too is being sculpted by Muslims; the steps will be set by Muslims; and then the temple will be “Hindu”? And one day these very Muslims will burn it down!

मैंने उनसे पूछा कि यह मंदिर हिंदुओं का कैसे हो जाएगा? दीवालें मुसलमान उठा रहे हैं। कितने ही मंदिर हैं भारत में, जो मस्जिद बना दिए गए हैं, क्योंकि मुसलमानों के जमाने में, जब उनका राज्य था, उन्होंने हर किसी मंदिर को मस्जिद बना दिया। देर क्या लगती थी! थोड़े से फर्क करने थे, और मंदिर मस्जिद हो गई! और फिर अगर हिंदुओं का राज्य लौट आया किसी क्षेत्र में, तो उन्होंने मस्जिद को फिर मंदिर बना लिया!

I asked them: How will this become a Hindu temple? The walls are raised by Muslims. Many temples in India have been turned into mosques, because in the Muslim era, when they ruled, they converted any temple into a mosque. It took no time—change a few things and a temple becomes a mosque. And if later the Hindus ruled some region, they turned the mosque back into a temple!

मंदिर और मस्जिद में कुछ फर्क नहीं है। नासमझों को होगा फर्क। समझदारों को कोई फर्क नहीं है।

Between temple and mosque there is no essential difference. For the uncomprehending there may be; for the wise, none.

मुझे तुम मस्जिद में बिठा दो, क्या फर्क पड़ेगा! इसी मौज और इसी मस्ती में बैठूंगा। तुम मुझे मंदिर में बिठा दो, कोई फर्क न पड़ेगा। इसलिए तो गीता पर बोलूं कि कुरान पर, कोई भेद नहीं पड़ता। मुझे तो जो बोलना है, वही बोलना है। मुझे तो जो कहना है, वही कहना है। मुझे तो जो गीत गाना है, वही गाना है। तुम साज मेरे हाथ में कोई भी थमा दो, गीत मैं वही गाऊंगा, राग मैं वही गाऊंगा। तुम बांसुरी पकड़ा दो तो; और तुम सितार दे दो तो, बोलूं तो वही बोलूंगा। चुप रहूं तो उसके लिए ही चुप रहूंगा। मेरे मौन में भी वही होगा; मेरी मुखरता में भी वही होगा।

Seat me in a mosque—what difference will it make? I will sit in the same joy and ecstasy. Seat me in a temple—no difference. That’s why whether I speak on the Gita or on the Quran, it makes no difference. What I have to say is what I will say; the song I am to sing is the one I will sing. Hand me any instrument—you give me a flute or a sitar—I will sing the same song, the same raga. If I remain silent, it will be for That alone; in my silence That will be, and in my speech That will be.

धार्मिक व्यक्ति न हिंदू होता, न मुसलमान होता, न ईसाई होता, न सिक्ख होता। सिर्फ धार्मिक होता है। मेरा प्रयास--भगीरथ प्रयास--यही है कि किसी तरह धर्मों से मुक्ति हो जाए तुम्हारी और धार्मिकता तुम्हारे जीवन में खिल जाए।

A religious person is not Hindu, not Muslim, not Christian, not Sikh—just religious. My effort—a Bhagirath effort—is to free you from religions so that religiousness may blossom in your life.

मत पूछो मुझसे: ‘इश्के बुतां करूं कि मैं यादे खुदा करूं?’

जिस भांति तुम धार्मिक हो सको। अलग-अलग लोग हैं, अलग-अलग उनकी रुचियां हैं। अब मीरा को तुम जबरदस्ती महावीर बनाना चाहो, तो गलती हो जाएगी। मीरा बेचारी मीरा भी न हो पाएगी--महावीर तो हो ही नहीं सकती। तुम महावीर को मीरा बनाना चाहो, तो गड़बड़ हो जाएगी। फिर वे महावीर भी न हो पाएंगे; और मीरा हो नहीं सकते।

Don’t ask me: “Shall I love the idols or shall I remember God?” In whatever way you can be religious. People differ; their inclinations differ. If you try to force Meera to become Mahavira, you will make a mistake. Poor Meera will not even remain Meera—and Mahavira she cannot be. If you try to make Mahavira into Meera, it will be a mess; he will no longer be Mahavira, and Meera he cannot be.

यह यूं पागलपन है, जैसे कोई बेला को जुही बनाए; जुही को चंपा बनाए। चंपा को गुलाब होने के पाठ पढ़ाए। सारी बगिया पागल हो जाए! यह सारे आदमी का बगीचा पागलों से भर गया है। यहां पागल ही पागल हैं। यहां कोई होश की बात ही जैसे नहीं कर रहा है।

It is madness, like trying to make bela into juhi, juhi into champa, champa into gulab. The whole garden would go mad! Humanity’s garden has gone mad. There is hardly a sane word spoken anywhere.

मैं न किसी को मुसलमान बनाना चाहता हूं, न किसी को हिंदू। हां, इतना मैं जरूर कहना चाहता हूं: जो तुम्हें रुचे।

I don’t want to make anyone Muslim or Hindu. I only say this: follow what resonates with you.

कुरान की अपनी मौज है, अपनी मस्ती है। अगर भा जाए किसी के दिल को, तो बस, ठीक। तो कुरान की नाव बना लेना। और किसी को गीता भा जाए, तो क्या अड़चन! गीता की नाव बना लेना।

The Quran has its own flavor, its own intoxication. If someone’s heart delights in it, fine—make the Quran your boat. If someone loves the Gita, what obstacle is there? Make the Gita your boat.

डूबता यह नहीं देखता कि जो नाव मुझे बचाने को आई है, उसका मांझी कौन है? हिंदू है कि मुसलमान? ईसाई है कि सिक्ख? यह भी नहीं पूछता कि आस्तिक है कि नास्तिक! डूबता ये बातें पूछता है? डूबता यह पूछेगा कि तुम कौन हो?

A drowning person doesn’t ask, “Who is the boatman of the boat that comes to save me—a Hindu, a Muslim, a Christian, a Sikh?” He doesn’t ask even, “Are you theist or atheist?” Does a drowning man ask, “Who are you?”

तुम जब बीमार होते हो, तो तुम यह नहीं पूछते कि डॉक्टर ईसाई है और मैं हिंदू; कि डॉक्टर हिंदू है और मैं जैन--कैसे चिकित्सा करवाऊं? तुम जब बीमार होते हो, तब तुम फिकर नहीं करते। और तुम बीमार हो--आध्यात्मिक रूप से बीमार हो।

When you are ill, you don’t ask whether the doctor is Christian and you are Hindu, or the doctor is Hindu and you are Jain—how will you get treated? When ill, you don’t worry. And you are ill—spiritually ill.

तुम यह फिकर क्या करते हो! तुम्हें जो चिकित्सक रुच जाए। क्योंकि ध्यान रखना: दवा से भी ज्यादा मूल्यवान है--चिकित्सक। दवा तो गौण है। जिस हाथ पर तुम्हें भरोसा आ जाए, उस हाथ से राख भी मिल जाए, तो दवा हो जाती है। और जिस आदमी पर तुम्हें भरोसा न हो, वह तुम्हें स्वर्ण-भस्मी भी दे, मोतियों की भस्मी पिलाए--कुछ न होगा। राख ही समझो। तुम्हारा संदेह तुम्हें खा जाएगा।

Why this worry! Choose the physician you trust. Remember: more vital than the medicine is the physician. Medicine is secondary. If you can trust the hand, even ash from that hand becomes medicine. And if you do not trust the person, he may give you gold bhasma or pearl ash—nothing will happen. Consider it ash. Your doubt will devour you.

श्रद्धा जहां जन्म जाए... अब्दुल करीम! जहां तुम्हारी श्रद्धा को पंख लग जाएं, वहीं से आकाश को खोज लो।

Wherever trust takes wing, Abdul Karim—where your faith grows feathers—begin to search the sky from there.

यह क्या बात पूछनी: किस घाट से उतरना है?

घाट अनेक हैं--सागर एक है। किसी घाट से उतरो।

Why ask: From which ghat should I step into the water? Ghats are many—the ocean is one. Enter from any ghat.

‘इश्के बुतां करूं कि मैं यादे खुदा करूं?

इस छोटी सी उम्र में, मैं क्या-क्या खुदा करूं?’

“Ishq-e-butaan karoon ki main yaad-e-khuda karoon? In this brief life, how many things, O God, can I do?”

और बांटा, तो जरूर उम्र बहुत छोटी है। अगर चिंता में पड़े, तो मुश्किल में आ जाओगे। फिर बहुत हैं--पृथ्वी पर तीन हजार धर्म हैं। यह ‘इश्के बुतां’ और ‘यादे खुदा’ की ही बात नहीं है। यहां तीन हजार धर्म हैं। तीन हजार धर्मों के कम से कम तीस हजार उप-धर्म हैं! अगर तुम इस चिंता में पड़ गए, तो एक जिंदगी क्या अनेक जिंदगियां छोटी हैं। यही तय न हो पाएगा कि किस नाव पर बैठना है!

Once you divide, life certainly feels short. If you get lost in anxious choosing, you will be in trouble. There are three thousand religions on earth. It isn’t only “love of idols” or “remembrance of God.” There are three thousand religions, with at least thirty thousand sub-sects! If you get entangled in this, one life—no, many lives—will be too short. You won’t even be able to decide which boat to sit in!

और सब मांझी पुकार दे रहे हैं कि आओ, मेरी नाव में। यही नाव पहुंचा सकती है। बस, यही नाव पहुंचाएगी। अब तुम अगर इसी चिंता में पड़ गए कि किस नाव में बैठूं, और किस नाव में न बैठूं! तो जिंदगी जरूर बहुत छोटी है। चिंता के कारण छोटी है। और अगर तुम निश्चिंत हो जाओ, तो यह जिंदगी बहुत बड़ी है। एक क्षण भी शाश्वत जितना बड़ा है।

Every boatman is calling: Come, sit in my boat. Only this boat can take you across. If you keep worrying which boat to choose, life will indeed be very short—short because of your worry. If you become free of worry, life is vast. A single moment is as vast as the eternal.

अगर तुम निश्चिंत हो, चिंता छूट गई, तो जिंदगी को छोटी कहते हो! तुम्हें समय का अंदाज है--कि समय घड़ी के अनुसार ही नहीं होता; समय तुम्हारे चित्त की दशा के अनुसार भी होता है। एक समय तो बाहर का समय है जो घड़ी बताती है। और एक समय भीतर का समय है। वह भीतर का समय तुम पर निर्भर है।

If you are carefree, if anxiety drops, will you still call life short? You need to understand time—not only by the clock. There is outer time, measured by the clock; and inner time, which depends on the state of your consciousness.

तुम अपनी प्रेयसी के पास बैठे हो, अब्दुल करीम! वर्षों बाद मिले हो, तो घंटे यूं बीतेंगे, जैसे पल बीते। इतनी तेजी से भागेंगे! रात गुजर जाएगी और पता न चलेगा।

You sit by your beloved, Abdul Karim, meeting after many years—hours will pass like moments, racing by! The night will be gone and you won’t notice.

यहां मेरे संन्यासी मुझसे कहते हैं कि समय कैसे गुजरा जा रहा है, पता नहीं चलता! ऐसा भागा जा रहा है! मस्ती के कारण। दुख में समय लंबा मालूम पड़ता है, मौज में समय छोटा हो जाता है।

My sannyasins tell me: We don’t know how the time flies! It races—because of ecstasy. In sorrow, time seems long; in delight, time becomes short.

आठ सितंबर को विवेक मुझसे कहने लगी: ‘एक वर्ष हो गया! भरोसा नहीं आता कि आपके पिता के महापरिनिर्वाण को एक वर्ष हो गया! ऐसा लगता है यूं, अभी, कुछ ही दिन पहले तो हमने उन्हें विदा दी थी--और फिर आठ सितंबर का दिन आ गया। इतने जल्दी! दिन यूं भागे जाते हैं!’

On the eighth of September, Vivek said to me: “A year has passed—it’s hard to believe it’s been a year since your father’s Mahaparinirvana. It feels as if only a few days ago we bid him farewell—and again the eighth of September is here. So soon! The days are racing!”

अगर तुम मस्त हो, तो दिन भागे जाते हैं। समय का पता नहीं चलता। और अगर तुम दुख में हो, तो समय ठहर-ठहर कर, अटक-अटक कर चलता है। समय बूढ़े आदमी की तरह लकड़ी टेक कर चलने लगता है। रुक-रुक जाता है। पैसेंजर गाड़ी की तरह चलता है।

If you are in joy, the days race. You don’t notice time. If you are in sorrow, time halts, stutters along. Time walks with a stick like an old man, stopping, starting—like a passenger train.

मेरे एक मित्र थे, रेखचंद्र पारेख; अभी कुछ दिन पहले विदा हो गए। उनको पैसेंजर गाड़ी से चलने का बहुत शौक था। मैंने उनको कई दफा कहा कि यह क्या पागलपन है! उन्होंने कहा: एक बार मेरी भी मानो। तो एक बार उनकी मान कर मैं पैसेंजर गाड़ी से यात्रा किया। और सच में ही मैंने पाया कि वे कहते थे, उसमें भी राज था।

I had a friend, Rekhchandra Parekh—he departed a few days ago. He loved to travel by passenger train. Many times I told him, What madness is this! He said: For once, follow my lead. So once I agreed and traveled by passenger train. And truly, I found he had his secret in it.

जहां हम हवाई जहाज से एक घंटे में पहुंच सकते थे, वहां पहुंचने में चार दिन लगे! मगर उनकी बात भी मुझे समझ में आई कि उनकी बात भी ठीक थी।

Where we could have reached in one hour by plane, it took four days! But I understood his point—it was right.

हर स्टेशन पर गाड़ी का रुकना। घंटों रुकना। हर स्टेशन पर उनके जाने-पहचाने लोग थे। परिचित थे। कुली-कुली उनको पहचानता था! स्टेशन मास्टर उनको पहचानता। टिकट कलेक्टर उनको पहचानता। होटल वाला उनको पहचानता! जहां गए, वहीं स्वागत था। और उनको पता था एक-एक जगह का कि कहां भजिए अच्छे, कहां दूध अच्छा, कहां की चाय अच्छी, कहां की कचौड़ियां अच्छी; उनको एक-एक चीज का पता था।

At every station the train stopped. Stopped for hours. He had acquaintances at every station. Even the porter knew him! The station master knew him; the ticket collector knew him; the hotel man knew him! Wherever we went, there was a welcome. He knew every spot—where the fritters are best, who has good milk, where the tea is good, whose kachoris are the finest—he knew every little thing.

एक स्टेशन पर गाड़ी खड़ी हुई, वे मुझसे बोले: जल्दी आओ। स्टेशन के बाहर ले गए! मैंने कहा: कहां ले जा रहे हो? गाड़ी चली गई तो क्या होगा? उन्होंने कहा: तुम फिकर मत करो!

At one station the train halted; he said: Quick, come! He took me out of the station. I asked: Where are you taking me? What if the train leaves? He said: Don’t you worry!

बाहर बहुत से आमों के वृक्ष थे। आम का एक झुंड का झुंड खड़ा था। और आम पक गए थे। उन्होंने कहा: आम का समय है। और इस स्टेशन से तो मैं कभी जाता ही नहीं जब कि पके आम का मौसम होता है। तो कुछ आम तोड़ लें। मैंने कहा: हद्द हो गई! अब ये आमों पर चढ़ना पड़ेगा। इस बीच अगर गाड़ी छूट गई...! उन्होंने कहा: तुम फिकर मत करो। यहां गाड़ी रुकेगी।

Outside there were many mango trees, a whole grove, with ripe mangoes. He said: It’s mango season, and I never pass this station in mango season without plucking some. Let’s pick a few. I said: This is too much! We’ll have to climb the trees—and if the train leaves…! He said: Don’t worry. The train will wait here.

जब हम ऊपर चढ़े तो एक आदमी हमसे भी पहले उस पर चढ़ा हुआ था। उन दोनों ने नमस्कार भी किया और गपशप भी की। मैंने कहा कि अब उतर चलें अपन! उन्होंने कहा: तुम बिलकुल फिकर ही मत करो। जब तक यह आदमी इस पर सवार है झाड़ पर, गाड़ी चलने वाली नहीं। मैंने कहा: यह है कौन? उन्होंने कहा: यह ड्राइवर है! इसी के पीछे-पीछे मैं आता हूं। गाड़ी चलेगी कैसे? फिकर ही मत करो।

When we climbed up, we saw a man already up there before us. They greeted each other and chatted. I said: Let’s get down now! He said: Don’t worry at all. As long as that man is up in the tree, the train isn’t going anywhere. I asked: Who is he? He said: He’s the driver! I come right behind him. How will the train go? Don’t worry.

और गाड़ी चलती भी कैसे! ठीक ही था। फिर बेफिकरी से सबने आम तोड़े। झोलियां भर कर आम लाए। अब ड्राइवर ही चढ़ा हो, तो तुम समझ सकते हो कि चार दिन लगने ही वाले थे। जहां आम भी तोड़ने हों रास्ते में रुक कर, और भजिए भी खाने हों, और चाय भी पीनी हो, और दूध भी लेना हो। और बच्चों के लिए मिठाइयां भी लेनी हों; खिलौने भी उनको मालूम थे कहां मिलते हैं, अच्छे, लकड़ी के, और कहां क्या--वह सारा का सारा... घर आते-आते उन्होंने डब्बे को सामान से भर लिया!

And how could it go! It was perfect. Then, carefree, everyone plucked mangoes, filled our bags, and returned. If the driver himself is up the tree, you can imagine it would take four days—stopping to pick mangoes, to eat fritters, to drink tea, to buy milk, sweets for the children, wooden toys—they knew where to get the best—by the time we reached home, they had filled the compartment with things!

मैंने उनको कहा: यह बात तो ठीक है। उन्होंने कहा: अब तुम ही कहो--हवाई जहाज से जाते, तो यह मजा कहां! और हवाई जहाज से जो आदमी उड़ता है, उन्होंने कहा: उसको जनता कभी क्षमा नहीं करती। मैंने कहा: यह बात भी ठीक है। क्योंकि किसी के ऊपर से उड़ोगे, तो वह क्षमा कैसे करेगा? किसी के सिर पर चढ़ोगे--कैसे क्षमा करेगा?

I told him: Your point is right. He said: You tell me—had we flown, where would this fun be! And people never forgive the one who flies. I said: That too is true—if you fly over someone’s head, how will he forgive you? Climb on someone’s head—how will he forgive?

और पैसेंजर गाड़ी में!... मेरे आग्रह से वे फर्स्ट क्लास में चले। नहीं तो वे कहते थे कि मजा थर्ड क्लास में ही चलने का है। क्योंकि दोस्ती, पहचान, मैत्री, नये-नये संबंध, और एक से एक मजेदार लोग, और उनकी जीवन-कथाएं! और जब रहना है चार दिन साथ, तो फिर सभी अपनी-अपनी खोल देते हैं। जो सगे-संबंधियों से लोग नहीं कहते, वह ट्रेन में अपरिचितों से कह जाते हैं। अपनों से कहने में डरते हैं, वह अजनबियों से कह जाते हैं। तो हर आदमी एक कहानी है। हर आदमी एक अनूठी कहानी है।

And in the passenger train! On my insistence he came to first class; otherwise he said the fun is only in third class: friendship, familiarity, camaraderie, new connections, the most delightful people, and their life stories! And when you stay together four days, everyone opens up. What people don’t tell relatives they tell strangers in trains. They fear telling their own, but they tell strangers. Every person is a story—an extraordinary story.

तो वे कहते कि यह क्या फर्स्ट क्लास में चलना! मैंने कहा: तुम इतनी कृपा करो कि थर्ड क्लास में मुझे मत घसीटो। मैं पैसेंजर में आने को राजी हो गया, इतना ही बहुत। तुम मुझे फर्स्ट क्लास में तो कम से कम चलने दो!

He said: What’s the point of first class! I said: Be kind enough not to drag me into third class. It’s enough that I agreed to the passenger train—at least let me be in first!

मगर वे बीच-बीच में जाते रहे मिलने लोगों से; थर्ड क्लास में बैठते रहे! उनको चैन न पड़े। भीड़-भाड़!

But he kept going to meet people—sat in third class! He couldn’t rest—he loved the bustle and crowd.

लोगों की रुचियां भिन्न हैं। रुचियों को ध्यान में रखो और तुम्हारी रुचि जिस बात से जुड़ जाए, वहां समय एकदम भिन्न हो जाता है। समय की धारा बदल जाती है।

People’s tastes differ. Pay heed to your taste, and wherever your interest connects, time changes utterly there. Its flow shifts.

एक मजे की बात है, जो तुमने शायद खयाल में न ली हो। समय के संबंध में एक विरोधाभास है। जब सुख के क्षण होते हैं, तो जल्दी जाते हैं। लेकिन दुख के क्षण धीरे-धीरे जाते हैं। और बाद में जब तुम याद करोगे, तो तुम चकित होओगे। बाद में स्थिति बिलकुल उलट जाती है। जब तुम याद करोगे, तब सुख के क्षण लंबे मालूम होंगे, और दुख के क्षण जल्दी बीत जाएंगे। क्योंकि दुख को हम स्वीकारते नहीं, अंगीकार नहीं करते। कर नहीं सकते। वह हमारे स्वभाव के प्रतिकूल है। फूलों को हम संजो लेते हैं; कांटों को हम छोड़ देते हैं।

There is a curious fact about time—perhaps you haven’t noticed. There’s a paradox. In moments of pleasure, time runs fast; in moments of pain, it moves slowly. But when you remember later, the situation reverses. The happy moments, in memory, seem long; the painful ones seem short. Because we accept flowers and keep them; we discard thorns.

तो जब तुम बाद में याद करोगे, तो तुम कहोगे, अहा, प्यारा बचपन! क्या थे दिन! जब तुम बुढ़ापे में जवानी याद करोगे, तो कहोगे, अहा! क्या थे दिन! इधर हुई शाम, उधर हाथ में जाम! क्या थे दिन! हालांकि जवान आदमी अपनी मुसीबतें जानता है। जवानी में उसको मुसीबतें दिखाई पड़ती हैं। बुढ़ापे में मुसीबतें भूल जाती हैं।

Remember later and you’ll say, Ah, sweet childhood! What days! In old age recall your youth—Ah! What days! Evening on one side, a goblet in hand on the other—what days! Though a young man knows his troubles; in youth troubles are visible. In old age we forget them.

बच्चा अपनी मुसीबतें जानता है। तुम जरा फिर से सोचो। बचपन को पुनरुज्जीवित करके सोचो, तब तुम्हें पता चलेगा--कितनी मुसीबतें थीं। रोज-रोज स्कूल जाना। रोज-रोज स्कूल में पिटाई-कुटाई। कान पकड़-पकड़ कर उठाया जाना। घुटने टिकवाना। सजाएं--दंड-बैठक लगवाना! कौन जाना चाहता है। सुबह-सुबह सर्द दिन, और शनिवार आ जाए--कौन उठना चाहता है सुबह-सुबह? एक करवट और लेकर आदमी कंबल ओढ़ कर सो जाना चाहता है।

A child knows his troubles too. Think again—revive your childhood and you will see how many troubles there were. Daily school. Daily beatings. Holding your ears and doing sit-ups. Kneeling punishments. Who wants to go! Cold mornings, and if it’s Saturday—who wants to get up early? One wants to turn over and sleep under the quilt.

जरा याद करो, पुनरुज्जीवित करो, फिर से जीओ, तो तुम इतना सुखी नहीं पाओगे, जितना तुम अभी पा रहे हो। लेकिन अगर तुम यूं देखोगे खड़े, दूर होकर, तो जवानी में लगेगा: बचपन बड़ा अदभुत था। सुख ही सुख था। न कोई चिंता। मगर यह अब तुम कह रहे हो। तब बहुत चिंता थी--कि परीक्षा में पास होंगे कि नहीं होंगे? माना कि नौकरी की चिंता नहीं थी। दूसरी चिंताएं थीं। स्कूल में शैतान बच्चे थे, वे सताते।

Revive it and live it again—you will not find it as happy as you now imagine. But from a distance youth thinks childhood was wonderful—only joy, no worry. That’s what you say now. Then, there were worries: Will I pass the exam? Maybe there was no worry of a job; there were other worries. Mischievous kids in school teased you.

मेरे स्कूल में एक लड़का था, उसकी चांद पिलपिली थी। वह भी मुझे जब बाद में मिला, तो कहने लगा, अहा, कैसे अच्छे दिन थे! मैंने कहा: तू तो मत कह! उसने कहा: क्यों? मैंने कहा: मुझे भलीभांति तेरी जिंदगी याद है।

In my school there was a boy with a wobbling, spongy bald spot. He too met me later and said, Ah, how good those days were! I said: Don’t you say it! He asked why. I said: I remember your life very well.

जो भी उससे जरा मजबूत था, वही उसकी चांद पिलपिलाता था! जो भी मिल जाए; वह टोपी उतार कर पहले उसकी चांद दबाए। और मैंने उसकी चांद इतनी दबाई कि मुझे एक दफा हेडमास्टर के पास भेजा गया कि तुम क्यों इस लड़के को सताते हो! तुम क्यों इसकी टोपी उतार इसकी चांद...?

Anyone slightly stronger would wobble his bald spot! Whoever met him took off his cap first to wobble it. I wobbled it so much that once I was sent to the headmaster: Why do you harass this boy? Why do you take off his cap and wobble his…?

तो मैंने हेडमास्टर से कहा कि आप इसके पहले कि मुझे कुछ कहें, मैं इसकी टोपी उतारता हूं, आप इसकी चांद पिलपिला कर देखें! उन्होंने कहा: इसमें क्या है! इसकी चांद में क्या है? वे भी उत्सुक हुए। मैंने कहा: आप देखें तो। जब उन्होंने उसकी चांद पिलपिलाई, तो वे भी हंसने लगे। उन्होंने कहा कि बात तो ठीक है। चांद इसकी अदभुत है!

I told the headmaster: Before you say anything to me, let me remove his cap and you wobble his bald spot! He said: What’s in that? He too became curious. I said: You just try. When he wobbled it, he too burst out laughing: You’re right—his bald spot is extraordinary!

उसकी बड़ी पिलपिली चांद थी। मैंने कहा: अब आप ही कहो, ऐसी चांद हो, तो कसूर किसका? ऐसे देना हो सजा, आप मुझे दे सकते हो। मगर इसकी चांद इतनी अदभुत है कि किसका जी इसकी चांद दबाने का न होगा।

It was very spongy. I said: Now you tell me—if someone has such a bald spot, whose fault is it? If you must punish, punish me. But it’s so extraordinary—who wouldn’t want to press it!

उस लड़के की जान मुसीबत में थी। शिक्षक भी उसको सजा देते, तो टोपी निकाल उसकी चांद दबाते! उसका कान नहीं पकड़ते; उसकी चांद दबाते। क्योंकि वही उसका सबसे बड़ा दंड हो सकता था।

The poor boy was in trouble. Even teachers punished him by removing his cap and wobbling it—didn’t pull his ears; they pressed his bald spot, because that was the harshest punishment for him.

उसकी हालत मैं जानता था कि वह छिपा-छिपा स्कूल आता; गली-कूचों में से आता--कि कहीं सीधी सड़क से गया, तो मिलने वाले हैं दुष्ट--और वे सताएंगे। तो हमेशा स्कूल देर से आता। और जल्दी छुट्टी मांगता कि जब स्कूल की छुट्टी होती, तो एक हजार लड़के! एक साथ छूटना! उसकी मुसीबत हो जाती। घर जाते-जाते उसकी चांद इतनी दबाई जाती कि उसकी जान मुसीबत में थी।

He would come to school sneaking through alleys so as not to meet rascals on the main road, who would harass him. He was always late, and sought early leave—because if a thousand boys are let out at once, by the time he got home his bald spot had been wobbled so much he was in misery.

वही मुझे बाद में जब मिला, तो मैंने कहा: चंदूलाल! तू तो मत कह!

 

अभी परसों एक पत्र लक्ष्मी लेकर आई। किसी सज्जन ने उत्तरप्रदेश से पत्र लिखा है कि आपसे मेरी विनती है कि आप कृपा करके चंदूलाल के नाम से लतीफे कहना बंद कर दें। बिलकुल बंद कर दें। क्योंकि मेरे बाप का नाम चंदूलाल है। आप कोई दूसरा नाम चुन लें। आपका कुछ न बिगड़ेगा। आप कोई दूसरा नाम चुन लें। मगर यह चंदूलाल की वजह से मेरी मुसीबत हुई जा रही है। क्योंकि मैं आपका प्रेमी हूं और टेप सुनने जाता हूं। और जब भी आप चंदूलाल का नाम लेते हैं, सब लोग मेरी तरफ देख कर हंसते हैं कि यह चंदूलाल का बेटा! और मेरे बाप आप पर बहुत नाराज हैं कि यह आदमी क्यों मेरे पीछे पड़ा है!

 

अब मैंने कहा कि यह बड़ी मुश्किल हो गई। मैं कोई दूसरा नाम चुनूंगा, वह किसी का बाप होगा, किसी का बेटा होगा। और चंदूलाल कोई एक है? इसका चंदूलाल तो मुझे पता ही नहीं था कि ये चंदूलाल कहीं उत्तरप्रदेश में रहते हैं! मैं तो यूं ही चुन लिया था चंदूलाल! अरे, इस देश में कम से कम लाखों चंदूलाल होंगे।

 

मगर इस लड़के का नाम ही मुझे भूल गया है, क्योंकि हम उसे चंदूलाल ही कहते थे। उसका नाम कुछ और ही था। मगर उसको सभी लोग चंदूलाल के नाम से जानते थे। शिक्षक भी उसको बुलाते, तो कहते, चंदूलाल! वह नाराज होता था। झुंझलाता था। परेशान होता था।

 

मगर अभी मुझे मिला, तो कहने लगा कि अहा, क्या दिन थे वे! मैंने कहा: तू तो कम से कम मत कह! तू तो याद कर कि तेरी क्या गति थी। मैंने कहा: उठा टोपी! कि तुझे याद दिलाऊं कि फिर तुझे भूली-बिसरी यादें आएं, तो शायद तुझे कुछ खयाल में पड़े!

When he met me later and said, Ah, what days those were! I said: You, of all people, don’t say that! Remember what you went through. Lift your cap so I can jog your memory—maybe your forgotten memories will return!

वह कहने लगा कि यह बात तो ठीक है। अगर लौट कर सोचूं, तो मुझे बहुत सताया गया। मगर अब वे बातें तो भूल गईं। अब तो सब अच्छी-अच्छी बातें याद रहीं।

He said: True—if I think carefully, I was harassed a lot. But now those things are forgotten; only the nice memories remain.

जब तुम पीछे लौट कर देखोगे, तो जो सुखद क्षण थे, वे लंबे मालूम पड़ेंगे, क्योंकि वे तुमने चुन लिए। और जो दुखद थे, वे छोटे मालूम पड़ेंगे, क्योंकि वे तुमने चुने नहीं हैं। बस, उनकी तो हलकी लकीर रह गई मजबूरी में। वह लकीर भी तुम मिटा देना चाहते हो। इसलिए बूढ़ा आदमी सोचता है--जवानी अच्छी थी। जवान सोचता है--बचपन अच्छा था। और जो मर गए हैं, वे शायद सोचते होंगे कि बुढ़ापा अच्छा था--कब्र में लेटे-लेटे--कि अहा, क्या दिन थे!

Looking back, the pleasant moments seem long because you chose to keep them; the painful ones seem short because you didn’t choose them—only a faint line remains, which you would erase if you could. That’s why the old think youth was good; the young think childhood was good; and perhaps the dead, lying in their graves, think old age was good—Ah, what days!

अमरीका का एक सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नब्बे साल का होकर मरा। जब वह नब्बे साल का था, तो अपने बेटे के साथ बगीचे घूमने गया था। बेटे की उम्र थी पैंसठ साल। यूं बात चल रही थी दोनों में। एक सुंदर स्त्री पास से गुजरी। स्वभावतः बेटे की नजर उस पर पड़ी, बाप की भी नजर पड़ी। स्त्री बहुत सुंदर थी, नजर बचाना मुश्किल था। तो बेटे ने अपने बाप से कहा कि पिताजी, आपका मन होता होगा कि आप भी जवान होते...! तो बाप ने कहा कि यह तो मन नहीं होता कि जवान होता। लेकिन इतना कम से कम मन होता है कि कम से कम पैंसठ साल का होता ही! कम से कम तेरी उम्र का तो होता ही! अब पैंसठ साल भी यूं बुढ़ापा है। मगर जो नब्बे साल का है, उसके लिए तो पैंसठ साल का होना भी जवानी है।

A U.S. Supreme Court justice died at ninety. When he was ninety, he was strolling in a garden with his son, who was sixty-five. A beautiful woman passed by. Naturally the son looked; the father looked too—she was so beautiful it was hard not to. The son said: Father, you must wish you were young! The father said: It’s not that I wish I were young—but at least I wish I were sixty-five! At least your age! Sixty-five is “old,” but for a ninety-year-old, sixty-five is youth.

पीछे लौट कर देखोगे, तो समय का रूप बदल जाता है। दुख में समय लंबा मालूम होता है। स्मृति में दुख का समय छोटा हो जाता है। सुख में समय छोटा मालूम होता है; स्मृति में सुख का क्षण लंबा हो जाता है। और समय के संबंध में आखिरी जो बात समझने की है, वह यह है कि दुख और सुख में समय का इतना अंतर पड़ता है; आनंद में समय की क्या अवस्था होती है? आनंद में समय मिट ही जाता है।

Look back, and the shape of time changes. In suffering, time feels long; in memory, it contracts. In joy, time feels short; in memory, it expands. And the final thing to understand about time is this: if pain and pleasure alter time so much, what is time’s state in bliss? In bliss, time disappears.

जब कोई व्यक्ति ठीक समाधिस्थ अवस्था में होता है, शून्य भाव में होता है, साक्षीभाव में होता है; ‘ज्यूं था त्यूं ठहराया’--उस अवस्था में होता है, तब समय समाप्त हो जाता है। समय होता ही नहीं। और अगर इस क्षण को तुम लौट कर याद करोगे, तो लगेगा शाश्वत था! क्योंकि इतना अपूर्व था! इतना गदगद तुम हुए थे कि शाश्वत भी उस विराट आनंद को अपने में कैसे समाएगा, यह भी भरोसा नहीं आता।

When one enters true samadhi—the void, the witnessing—“as it was, so it stands”—then time ends. There is no time. And if you remember such a moment later, it feels eternal—so unprecedented, so overflowing, you wonder how even eternity could contain that vast joy.

अब्दुल करीम, इस छोटी सी उम्र में, पूछते हो: ‘मैं क्या-क्या खुदा करूं?’

कुछ न करो! बस, एक बात करो--‘ज्यूं था त्यूं ठहराया।’ इतना ही करो, और सब हो जाएगा। ‘इश्के बुतां’ भी हो जाएगा, ‘यादे खुदा’ भी हो जाएगी। मूर्ति में जो अमूर्त छिपा है, वह मिल जाएगा।

Abdul Karim, you ask in this short life, “What all am I to do, O God?” Do nothing—only one thing: “as it was, so it stands.” Do just this, and all will be done. Both “love of idols” will happen and “remembrance of God” will happen. In the form you will find the formless hidden.

फिर मूर्त से जाना हो, तो मूर्त से जाओ। अमूर्त में सीधी छलांग लगानी हो, तो सीधी छलांग लगाओ। मगर दिखाई नहीं पड़ता मुझे कि कोई अमूर्त में सीधी छलांग लगा पाता हो। माना कि मस्जिद में कोई बुत नहीं है, कोई मूर्तियां नहीं हैं। लेकिन काबा का पत्थर क्या है? आखिर मस्जिद क्या है? मस्जिद भी वही काम करने लगी, जो मूर्ति करती है! आखिर मस्जिद में तुम हाथ धोकर वजू करके प्रवेश क्यों करते हो? मस्जिद की पवित्रता क्या है? अगर मस्जिद भी एक मकान है, जैसे और मकान हैं, तो मस्जिद में नमन क्या करते हो! अगर ईंट-पत्थर-गारा ही है, जैसा सब मकानों में लगा है। नहीं। लेकिन मस्जिद की कुछ खूबी है। वही खूबी मूर्ति हो गई।

Go by the form if you wish; leap straight into the formless if you have the courage. But I have not seen anyone leaping straight into the formless. Granted, there are no images in a mosque—but what is the Black Stone of the Kaaba? And what is a mosque after all? The mosque, too, ended up doing what an image does. Why wash your hands and perform wudu before entering? What is the sanctity of the mosque? If a mosque is just a building like any other, why bow there? If it’s only brick-mortar, like other houses—no. There is a sacred quality to the mosque; that same quality becomes “image.”

माना कि तुम्हारी मस्जिद में मूर्ति नहीं है... बहुत से मंदिर हैं, जिनमें मूर्ति नहीं होती--ग्रंथ होते हैं। मैं जिस जैन परिवार में पैदा हुआ उसके मंदिर में मूर्ति नहीं होती, उसके मंदिर में ग्रंथ होता है, जैसे गुरुद्वारा में ग्रंथ होता है।

Granted your mosque has no image—many temples too have no image; they have a scripture. In the Jain family I was born into, the temple had no image; it had a scripture—like the Guru Granth in a gurdwara.

तारण एक फकीर हुए नानक के समय में ही हुए। मेरा परिवार परंपरागत रूप से उन्हीं की श्रृंखला में हैं। जैसा नानक ने मूर्ति को हटा दिया और गुरुग्रंथ को जगह दे दी; वैसे ही तारण ने भी किया। वह एक हवा थी उस समय--आज से पांच सौ साल पहले। कबीर, नानक, तारण, रैदास--एक हवा थी कि क्यों पत्थर की मूर्ति पूजनी?

Taran, a fakir of Nanak’s time, arose then. My family traditionally belongs to his lineage. Just as Nanak removed the image and placed the Guru Granth, so Taran did. It was a breeze then, five hundred years ago—Kabir, Nanak, Taran, Raidas—one breeze: Why worship a stone image?

मगर कागज की किताब भी तो आखिर पत्थर की मूर्ति ही है। शायद पत्थर की मूर्ति ज्यादा टिकाऊ है कागज की किताब से--अगर स्थिरता की सोचो। अगर परमात्मा की शाश्वतता की सोचो, तो पत्थर की मूर्ति शायद उसकी शाश्वतता की खबर देती है। लेकिन अगर विचार की बात सोचो, तो शास्त्र ज्यादा उपयोगी हो सकता है। मूर्ति क्या कहेगी? शास्त्र पढ़ा जा सकता है; चिंतन-मनन किया जा सकता है। तो जिनको चिंतन-मनन प्रिय था, उन्होंने शास्त्र रख लिया। जिनको भजन-कीर्तन प्रिय था, उन्होंने मूर्ति रख ली। जो रुचिकर हो।

But the paper book is also, after all, an “image.” Perhaps a stone image outlasts a paper book—if permanence is your concern. If you think of God’s eternity, the stone might better hint at that. But if you think of thought, the scripture can be more helpful. What will a statue say? A scripture can be read, contemplated, meditated upon. Those who preferred contemplation kept scripture; those who loved singing and kirtan kept the image. As per taste.

हिंदू घर में पैदा होने से कोई हिंदू नहीं; मुसलमान घर में पैदा होने से कोई मुसलमान नहीं। जन्म से धर्म का कोई संबंध नहीं।

Being born in a Hindu home doesn’t make one a Hindu; born in a Muslim home doesn’t make one a Muslim. Birth has nothing to do with dharma.

हमने बहुत संबंध जोड़ रखा है। इस गलत संबंध ने, इस नाजायज संबंध ने हमारी न मालूम कितनी मुसीबत कर दी है! हमारे जीवन की बहुत सी जड़ता इसी नाजायज संबंध के कारण हो गई है।

We have tied too many false connections. These illegitimate ties have caused us untold misery; much of our inner rigidity comes from them.

अब यह हो जाता है कि एक व्यक्ति जैन घर में पैदा हुआ, तो उसके मन में अगर मीरा जैसी भक्ति उठे, तो क्या करे? तड़फेगा। कृष्ण को कहां पाए! और महावीर के पास तुम नाच नहीं सकते। जंचेगी नहीं बात। महावीर खड़े हैं बिलकुल नग्न। इनके पास तुम नाचोगे--शोभा नहीं देगा। तालमेल नहीं बैठेगा। उसके लिए तो कृष्ण ही चाहिए। वही रूप चाहिए। वही श्रृंगार; वही मोरमुकुट; वही परिधान; वही नृत्य की मुद्रा; वही हाथ में बांसुरी--लगती है यूं कि अब बजी, तब बजी! वही नाचते हुए कृष्ण की प्रतिमा हो, तो तुम भी नाच सकोगे--तालमेल होगा।

महावीर की खड़ी हुई नग्न प्रतिमा के पास क्या नाचोगे? वहां तो सब नृत्य बंद हो गया; सब थिर हो गया है।

A person born in a Jain home—if a Meera-like devotion arises in his heart, what is he to do? He will ache. Where will he find Krishna? And you cannot dance before Mahavira—it won’t suit. Mahavira stands utterly naked—dancing there would be out of place, no harmony. For that you need Krishna—those ornaments, the peacock feather, the attire, the dancing posture, the flute in hand—one feels it will sound any moment! With a dancing Krishna image you too can dance—the rhythm matches.

बुद्ध की प्रतिमा के पास नाचोगे; जंचेगा नहीं। वहां तो चुप हो जाना। वहां गीत भी नहीं गाना। वहां मौन-सन्नाटा चाहिए। मगर कोई गाकर भी सन्नाटे में उतरता है। कोई नाच कर भी सन्नाटे में उतरता है। कोई नाचते-नाचते खो जाता है नाच में। मिट जाता है। गल जाता है। पिघल जाता है। और उसी पिघलाव में, जब अहंकार नहीं होता--तो ज्यूं था त्यूं ठहराया!

Before Mahavira’s standing, naked image, how would you dance? There everything has come to stillness.

Before Buddha’s image, if you dance, it won’t fit; there you fall silent. No songs there—only hush. But some enter silence by singing too; some enter by dancing. Someone loses himself in the dance, melts, dissolves—and in that melting, when ego is gone—then “as it was, so it stands.”

So follow your own taste.

अब तुम्हारी मौज।

मेरे इस मंदिर के द्वार अनेक हैं। कोई नाचता हुआ आए, तो उसके लिए मैंने कृष्ण की मूर्ति सजा रखी है। और किसी को नाच न जंचता हो, चुप बैठना हो, तो उसके लिए मैंने बुद्ध की मूर्ति बिठा रखी है। जिसकी जैसी रुचि हो।

In my temple the doors are many. If someone comes dancing, for him I have adorned Krishna’s image. If someone prefers to sit silently, for him I have seated Buddha’s image. According to each one’s taste.

पहले अपनी रुचि को पहचानो। पहले अपने दिल को पहचानो; अपने दिल को टटोलो--और उसी आधार पर चलना, वहीं से संकेत लेना, तो यह दुविधा खड़ी नहीं होगी, तो यह दुई खड़ी नहीं होगी।

First know your own taste. Feel your own heart—then go by that indication. Then this dilemma won’t arise; duality won’t arise.

‘ज्यूं मुख एक देखि दुई दर्पन।’ दर्पणों में मत देखो। आंख बंद करो और अपने भीतर के रुझान को पहचानो कि मेरा रुझान क्या है! और कठिनाई नहीं होगी। अगर तुम दूसरों की सुनोगे, तो कठिनाई में पड़ोगे, क्योंकि दूसरे अपनी सुनाएंगे।

“As one face seen in two mirrors.” Don’t look into the mirrors; close your eyes and recognize your inner leaning—what is my inclination? Then there will be no difficulty. If you listen to others, you will be in trouble, because others will speak from their own inclination.

इसलिए मैं निरंतर अनेक जीवन-दृष्टियों पर बोल रहा हूं। कहीं ऐसा न हो कि कोई जीवन-दृष्टि तुमसे अपरिचित रह जाए। तुम्हें परिचित करा देता हूं।

That is why I speak continually on many visions of life—lest some vision remain unfamiliar to you. I make you familiar.

और निरंतर यह घटना घटती है: जब मीरा पर बोला हूं, तो किसी के हृदय की घंटियां बजने लगीं। और जब बुद्ध पर बोला हूं, तो किसी के हृदय की गूंज उठी। और मैंने यह पाया है कि जिसको मीरा को सुन कर गूंजा था हृदय, उसको बुद्ध को सुन कर नहीं गूंजा। और जिसको बुद्ध को सुन कर हृदय आंदोलित हुआ, वह मीरा से अप्रभावित रह गया। जो मीरा को सुन कर रोया था, आंख आंसुओं से गीली हो गई थीं--वह बुद्ध को सुन कर ऐसा ही बैठा रहा। कहीं तालमेल न बैठा।

And this happens again and again: when I speak on Meera, someone’s heart-bells begin to ring. When I speak on Buddha, someone else’s heart resounds. I have seen that the one who was moved to tears by Meera doesn’t resonate with Buddha; and the one who was stirred by Buddha remains untouched by Meera. The one who wept hearing Meera, whose eyes grew wet—he sits unmoved with Buddha. No harmony.

और जो बुद्ध को सुन कर गदगद हो आया, जिसके भीतर कुछ ठहर गया बुद्ध को सुनते-सुनते--वह मीरा को सुन कर सोचता रहा था; यह सब कल्पना-जाल है! यह सब भ्रम है! ये सब मन के ही भाव हैं। कहां कृष्ण? कहां की बांसुरी? कैसा नृत्य? यह मीरा स्त्री थी, भावुक थी, भावनाशील थी। भजन तो अच्छे गाए हैं! वह उनकी भजन की प्रशंसा कर सकता है--काव्य की दृष्टि से, संगीत की दृष्टि से, मगर, और उसके भीतर कुछ नहीं होता।

And the one who overflowed hearing Buddha, who found an inner stillness—he hears Meera and thinks: This is all imagination! Mere delusion! Feelings of the mind—what Krishna, what flute, what dance! Meera was a woman, sentimental, emotional. He can praise her hymns as poetry or music—but within, nothing happens.

लेकिन जो मीरा को देख कर डांवाडोल हो गया था, वह बुद्ध को सुनता है, लगता है: हैं रेगिस्तान जैसे! उसके भीतर कोई फूल नहीं खिलते। उसका दिल ऐसा नहीं होता कि दौड़ पडूं इस रेगिस्तान में। कि जाऊं और खो जाऊं इस रेगिस्तान में। न कोई कोयल बोलती है। न कोई पक्षी चहचहाते हैं। कुछ भी नहीं। सन्नाटा है।

But the one who reeled under Meera’s spell hears Buddha and finds a desert: no flowers bloom within, his heart does not leap to run into that desert and lose himself there. No cuckoo calls, no birds sing—only silence.

यहां मैं सारे द्वार तुम्हारे लिए खोल रहा हूं। इस तरह की बात कभी पृथ्वी पर नहीं की गई। इसलिए मैं इसे भगीरथ प्रयास कह रहा हूं। यह पहली बार हो रहा है। महावीर ने अपनी बात कही। मैं भी अपनी बात कह कर चुप हो सकता हूं। मगर मेरी बात कुछ लोगों के काम की होगी, थोड़े से लोगों के काम की होगी।

Here I open all doors for you. This kind of thing has never been done before on earth. That’s why I call it a Bhagirath effort. It is happening for the first time. Mahavira spoke his truth. I too could speak only mine and fall silent, but my truth would serve only a few.

मीरा ने अपनी बात कही। बुद्ध ने अपनी बात कही। कृष्ण ने अपनी बात कही। अब समय आ गया कि कोई इन सबकी बात को पुनरुज्जीवित कर दे। इसलिए तुम्हें मेरी बातों में बहुत से विरोधाभास मिलेंगे। मिलने वाले हैं। क्योंकि जब मैं मीरा पर बोलता हूं, तो मीरा के साथ एकरूप हो जाता हूं। फिर मैं भूल ही जाता हूं--बुद्ध को, महावीर को। फिर मेरा कुछ लेना-देना नहीं। और अगर किसी ने बुद्ध-महावीर की बात छेड़ी, तो मैं मीरा के सामने उन्हें टिकने नहीं दूंगा! जब मीरा मैं हूं, तो उस समय मीरा मैं हूं।

Meera spoke hers; Buddha his; Krishna his. Now the time has come for someone to re-enkindle all of them together. That’s why you will find many contradictions in what I say—inevitably. When I speak on Meera, I become one with Meera; I forget Buddha and Mahavira. I have nothing to do with them then. If someone brings them up, I won’t let them stand before Meera! When I am Meera, then I am Meera.

और जब मैं बुद्ध के संबंध में बोल रहा हूं; किसी ने कहा कि अब मेरी आंखों में आंसू नहीं आ रहे--तो मैं उसे झकझोरूंगा। तो मैं कहूंगा कि तुम्हें रोना हो, तो कहीं और जाकर रोओ। रोने की जरूरत क्या है! मीरा के समय जरूर कहूंगा कि रोओ, जी भर कर रोओ। गीले हो जाओ। इतने गीले कि बिलकुल भीग ही जाओ। तराबोर हो जाओ।

And when I speak of Buddha—if someone says, Now tears don’t come to my eyes—I will shake him: If you want to cry, go elsewhere. Why cry! With Meera I will certainly say: Cry, cry your fill; get soaked—drenched through and through.

तो मेरी बातों में तुम्हें विरोधाभास मिलेंगे, क्योंकि मैं सारे द्वार खोल रहा हूं। वे अलग-अलग द्वार हैं। उनकी कुंजियां अलग; उनके ताले अलग; उनकी स्थापत्य कला अलग; उनका रंग-ढंग अलग। मगर ये सब द्वार एक ही जगह ले जा रहे हैं। ज्यूं था त्यूं ठहराया!

So you will find contradictions, because I am opening all the doors. They are different doors, with different keys, different locks, different architecture, colors, styles. But all doors lead to the same place: “as it was, so it stands.”

अब्दुल करीम! मत पूछो:

‘इश्के बुतां करूं कि मैं यादे खुदा करूं

इस छोटी सी उम्र में, मैं क्या-क्या खुदा करूं?’

Abdul Karim! Do not ask: “Shall I love the idols or remember God? In this short life, how many things can I do, O God?”

बस, इतना सा कर लो। यह छोटी उम्र नहीं है, बहुत है। हिसाब से दी गई है। इससे ज्यादा शायद तुम झेल भी न पाओ। इससे ज्यादा शायद झेलना मुश्किल हो जाए।

Just do this much. This life is not small; it is plenty—measured out precisely. More than this you perhaps could not bear; more might be a burden.

पश्चिम में उम्र बढ़ गई है; सौ साल के पार जा चुकी है। आज रूस में बहुत से लोग हैं जिनकी उम्र एक सौ पचास के करीब पहुंच गई। सबसे बड़ी उम्र का आदमी एक सौ चौरासी वर्ष का है, और अभी भी काम कर रहा है।

In the West, lifespan has increased—past a hundred. In Russia there are many approaching 150. The oldest is 184 and still working.

अमरीका में, स्वीडन में, स्विटजरलैंड में उम्र का मापदंड बहुत ऊपर पहुंच गया। और तब वहां एक नई चर्चा शुरू हुई--अथनासिया की, मृत्यु की स्वतंत्रता की। क्योंकि बूढ़े यह कह रहे हैं कि हमारा यह जन्मसिद्ध अधिकार है कि जब हम मरना चाहें, हमें मरने दिया जाए!

In America, Sweden, Switzerland—the yardstick has risen. And there a new discussion has begun—euthanasia, the freedom to die. The old are saying: It is our birthright to die when we wish!

हमें हैरानी होती है सुन कर--अथनासिया की बात। ‘मृत्यु का जन्मसिद्ध अधिकार’--यह भी कोई बात है! किसी ने सुनी? किसी विधान में दुनिया के अभी तक नहीं रही। लेकिन अब लानी पड़ेगी, क्योंकि आंदोलन गति पकड़ रहा है। लानी पड़ेगी।

It shocks us to hear of euthanasia—“the birthright to die”—what a notion! No constitution yet has recognized it. But it will have to come; the movement is gathering speed.

जो आदमी सौ साल के ऊपर हो गया, जी चुका काफी, वह कहता है कि अब मुझे जीकर क्या करना है? जो देखना था, देख लिया। जो भोगना था, भोग लिया। अब मुझे क्यों सड़ाते हो? और अभी मुश्किल यह है कि कानूनी उसको मरने का हक नहीं है। अगर वह मरने की कोशिश करे, तो सजा खाएगा, जेल जाएगा। आत्महत्या का प्रयास समझा जाएगा। पाप है। अपराध है।

A man over a hundred says: What is the point of living now? I have seen what I had to see, enjoyed what I had to enjoy. Why make me rot? And the legal difficulty is that he has no right to die. If he tries, he will be punished, jailed—it’s attempted suicide, a crime, a sin.

अभी अस्पतालों में यूरोप और अमरीका के ऐसे बहुत से लोग पड़े हैं, जिनकी हालत जीवित नहीं कही जा सकती। लेकिन बस, श्वास ले रहे हैं। श्वास भी ले रहे हैं, वह भी कृत्रिम, यंत्र के द्वारा श्वास ले रहे हैं। डाक्टरों के सामने सवाल है--करीब-करीब दुनिया के सभी प्रतिष्ठित डाक्टरों के सामने यह चिंता है कि करना क्या? क्या हम उनको ऑक्सीजन देना बंद कर दें? बंद करते ही वे मर जाएंगे। तो पुरानी अब तक की धारणा कहती है कि ऑक्सीजन तुमने अगर बंद की, तो तुम उनकी हत्या के जिम्मेवार हुए। तुमने उस आदमी को मार डाला। और इस आदमी को जिला कर क्या करना है? क्योंकि वह पड़ा है--साग-सब्जी की भांति--गोभी-गाजर! गोभी-गाजर भी नहीं, क्योंकि कम से कम गोभी-गाजर किसी काम आ जाए; वह किसी काम का नहीं। और दस-पांच आदमियों को उलझाए हुए है। एक नर्स लगी हुई है। एक डॉक्टर लगा हुआ है। और चौबीस घंटे उसकी फिकर करनी पड़ रही है। यह इंजेक्शन दो, वह इंजेक्शन दो! टांगें ऊपर बंधी हुई हैं; वजन लटकाए गए हैं। न उसे होश है। वह कोमा में पड़ा है।

In Europe and America many lie in hospitals whose condition cannot be called living—merely breathing, that too artificially, on machines. Doctors everywhere face the dilemma: What to do? Should we switch off the oxygen? Switch it off and they will die. The old view says: If you stop oxygen, you are responsible for their murder—you killed them. And what is the point of keeping them alive? They lie there like vegetables—cabbage-carrots! Not even that, since cabbages and carrots are at least useful. They are of no use, and tie up many people: a nurse, a doctor, around the clock. This injection, that injection; legs hoisted with weights. They are unconscious, in a coma.

एक महिला को मैं देखने गया। वह नौ महीने से कोमा में है। अब सवाल उठता है कि इसको कब तक जिलाए रखना? क्यों? क्या प्रयोजन है? मगर कौन मारने का हकदार है! क्या डॉक्टर ऑक्सीजन देना बंद कर दे। तो डॉक्टर के हृदय में भीतर कचोट होगी, क्योंकि उसका भी शिक्षण तो हुआ है पुराने आधारों पर। वह भी सो नहीं पाएगा रात में, कि यह मैंने क्या किया! मैंने उस आदमी को मार डाला! पता नहीं: वह ठीक हो जाता, फिर। या हो सकता है, वह अभी और जीना चाहता हो। उसकी आकांक्षा के विपरीत जाने वाला मैं कौन हूं! और उसको जिलाए रखूं...! और हो सकता है, वह मरना चाहता हो। क्योंकि क्या करेगा जीकर ऐसी अवस्था में?

I went to see a woman—nine months in a coma. The question arises: How long to keep her alive? Why? For what? But who has the right to kill? Should the doctor stop oxygen? His heart will ache—his training is on old foundations. He will not sleep at night: What have I done! I killed her! Who knows—she might have recovered. Or perhaps she wishes to live—who am I to go against her wish? And if I keep her alive—perhaps she wants to die. What will she do, living like this?

सत्तर साल मेरे हिसाब से ठीक प्राकृतिक उम्र है। सत्तर से ज्यादा आदमी बोझपूर्ण मालूम होने लगेगा। खुद को भी बोझ लगने लगेगा, औरों को भी बोझ लगने लगेगा। और अगर सत्तर साल जिंदगी में कुछ न कर पाए, तो अब और क्या करोगे? अब विदा होने का क्षण आ गया।

Seventy years, to me, is a natural lifespan. Beyond seventy a person begins to feel like a burden—to himself and to others. And if in seventy years you have not done the essential, what more will you do? The moment to depart has come.

सत्तर साल से ज्यादा अगर चिकित्साशास्त्र ने लोगों को जिलाने की कोशिश की, तो उसका अंतिम परिणाम यह होगा कि सभी समृद्ध देशों के विधानों में इस बात को जोड़ना ही होगा--जहां और जन्मसिद्ध अधिकार हैं, वहां एक जन्मसिद्ध अधिकार और जोड़ना होगा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मृत्यु का वरण करने का अधिकार है। तुम उसे जबरदस्ती जिला नहीं सकते। वह अगर मरना चाहता है, तो तुम्हें उसे मरने की सुविधा देनी होगी। तुम कौन हो, जो उसे जबरदस्ती जिलाओ?

If medical science keeps pushing life beyond seventy, the end result will be that all advanced nations will have to add one more birthright to their laws: along with other fundamental rights, the right to choose one’s death. You cannot keep someone alive by force. If he wants to die, you must facilitate it. Who are you to keep him alive against his will?

अब्दुल करीम, यह उम्र छोटी नहीं है। यह उम्र ठीक उतनी है, जितनी चाहिए। प्रकृति ने उतना दिया है, जितना चाहिए--न ज्यादा, न कम। लेकिन इस उम्र का अगर तुम आनंद के लिए उपयोग कर लो, तो यह शाश्वत है, बहुत है--जरूरत से बहुत ज्यादा है। क्योंकि एक क्षण भी आनंद का अगर मिल जाए, तो बस, तुमने चख ली बूंद अमृत की; तुम अमर हुए। फिर यह देह जाएगी, यह मन जाएगा, मगर तुम जहां हो वहीं हो।

Abdul Karim, this life is not short; it is exactly as long as it should be. Nature has given what is needed—no more, no less. But if you use this life for bliss, it is eternal, abundant—more than enough. For if even one moment of bliss is attained, you have tasted a drop of nectar—you are immortal. The body will go, the mind will go, but you remain as you are.

श्री रमण के मृत्यु के समय जब उनसे पूछा गया कि भगवान, आप विदा हो रहे हैं। आप कहां जाएंगे? उन्होंने कहा: पागल हुए हो! कहां जाऊंगा? जहां हूं वहीं रहूंगा। जैसा हूं वहीं रहूंगा। यहीं के यहीं रहूंगा। ज्यूं था त्यूं ठहराया!

At the time of Sri Ramana’s passing, when asked, “Bhagavan, you are leaving—where will you go?” he said: Are you mad? Where would I go! I will remain where I am, as I am. Right here. “As it was, so it stands.”

जो अपने साक्षीभाव में बैठ गया, उसको न अब कहीं आना है, न कहीं जाना है। वह शाश्वत का अंग हो गया; वह अनंत का हिस्सेदार हो गया; वह परमात्मा का रूप हो गया; वह परमात्मामय हो गया। इसलिए तो हमने बुद्ध को भगवान कहा। महावीर को भगवान कहा। कहने का कारण था। भगवत्ता को उपलब्ध हो गए।

The one established in witnessing neither comes nor goes. He becomes part of the eternal; a shareholder in the infinite; he becomes the form of God, God-suffused. That is why we called Buddha “Bhagwan,” Mahavira “Bhagwan”—because they attained “Bhagwatta,” godliness.

भगवत्ता का अर्थ है: जिसने भी जान लिया कि मैं जन्म के पहले था और मृत्यु के बाद भी रहूंगा; जिसने अपने स्वरूप को पहचान लिया। इतना ही करो। फिर किस बहाने करते हो, यह तुम्हारी मर्जी।

Godliness means: one who has known, “I was before birth, and I will remain after death,” who has recognized his own nature. Do just this. By what excuse you do it is your choice.

‘इश्के बुतां’--मूर्तियों से प्रेम हो, चलेगा। तो कोई प्यारी मूर्ति चुन लो। और अगर शून्य तक सीधी छलांग लगाने का साहस हो, तो कोई जरूरत नहीं मूर्ति चुनने की।

“Ishq-e-butaan”—if you love images, fine—choose a beloved image. If you have the courage to leap directly into the void, there is no need to choose an image.

मूर्ति चुनो, तो प्रार्थना तुम्हारा पथ होगा। और अगर अमूर्ति चुनो, तो ध्यान तुम्हारा पथ होगा। मगर ये पथ हैं। और ये सारे पथ एक ही शिखर पर पहुंच जाते हैं।

Choose an image, and prayer will be your path. Choose the formless, and meditation will be your path. These are paths—and all paths reach the same summit.

मैंने सारे पथों को छान-बीन कर देखा है, ये सब एक ही शिखर पर पहुंच जाते हैं। कोई कुरान गुनगुनाता आता है। कोई गीता गुनगुनाता आता है। कोई कृष्ण को भजता आता है। कोई शांत-साक्षीभाव में आता है। मगर सबको आ जाना है अपने उस बिंदु पर, जो शाश्वत है, जो अमृत है।

I have examined all the paths: they all reach the same peak. Someone comes humming the Quran, someone the Gita, someone singing to Krishna, someone in quiet witnessing—but all arrive at that point which is eternal, which is nectar.

आज इतना ही।

That is all for today.