Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
और एक-दो दिन में लोग परिचित हो जाते हैं, फिर कठिनाई नहीं होती।
लोग नमाज पढ़ते हैं तो कठिनाई नहीं होती; लोग प्रार्थना करते हैं तो कठिनाई नहीं होती; लोग भजन गाते हैं तो कठिनाई नहीं होती; लोग रामधुन करते हैं तो कठिनाई नहीं होती। क्योंकि लोग परिचित हो गए हैं।
साल, दो साल की कठिनाई है। इस ध्यान से पूरे मुल्क में लाखों लोग प्रयोग करेंगे, तो फिर कठिनाई नहीं रह जाएगी। यह ज्ञात हो जाएगा कि यह प्रक्रिया भी ध्यान की प्रक्रिया है। और यह इतनी तीव्र प्रक्रिया है कि दो-चार-दस लोग नहीं, लाखों-करोड़ों लोग इसे कर सकेंगे।
तो जो प्राथमिक रूप से इस प्रयोग को कर रहे हैं, उन्हें थोड़ी अड़चन होगी। लोगों का हंसना भी झेलना पड़ेगा। वह स्वाभाविक है। उतना साहस जुटाना जरूरी है। और जो ध्यान में जाने की तैयारी रखते हैं, उनसे साहस की अपेक्षा की जा सकती है।
फिर यह कोई बहुत बड़ा साहस नहीं है।
And within a day or two people become familiar—then there is no difficulty. People perform namaz—no difficulty; people pray—no difficulty; people sing bhajans—no difficulty; people do the Ramdhun—no difficulty. Because people have become familiar. For a year or two there will be difficulty. When, through this meditation, millions across the country begin to experiment, then the difficulty will not remain. It will be recognized that this too is a process of meditation. And it is such an intense process that not just two or four or ten, but millions—indeed, tens of millions—will be able to do it. So those who are doing this experiment in the beginning will have a few hindrances. They will have to bear people’s laughter too. That is natural. That much courage needs to be gathered. And from those who are prepared to enter meditation, such courage can be expected. Besides, this is not any very great courage.
अगर आपको प्रक्रिया हो गई है, तो मेरे होने की कोई जरूरत नहीं है। आप खुद ही आत्म-सुझाव दे सकेंगे। और सच तो यह है कि अगर प्रक्रिया आपमें प्रवेश कर गई, तो सुझाव की भी जरूरत नहीं होगी, आप सीधे बिना सुझाव के चरण पूरा कर सकेंगे। दस मिनट तक श्वास का, दस मिनट तक नाचने-चिल्लाने का, दस मिनट तक ‘मैं कौन हूं?’ यह पूछने का। यह आप कर सकेंगे।
If the process has happened to you, there is no need for me to be there. You will be able to give yourself autosuggestion. And the truth is, if the process has entered you, even suggestion will not be needed; you will be able to complete the stage directly, without any suggestion. Ten minutes of breathing, ten minutes of dancing and shouting, ten minutes of asking, “Who am I?”—this you will be able to do.
जरूरी नहीं है कि ठीक दस ही मिनट हो। बारह मिनट हो जाए तो हर्ज नहीं, पंद्रह मिनट हो जाए तो हर्ज नहीं। आप सिर्फ इतना ही अनुमान रखें कि दस मिनट से कम न हो। वह दो-चार दिन में आपको अनुमान हो जाएगा कि दस मिनट से कम न हो बस। ज्यादा कितना ही हो जाए, हर्ज नहीं है।
It’s not necessary that it be exactly ten minutes. If it becomes twelve minutes, no harm; if fifteen, no harm. Just keep this estimate: it should not be less than ten minutes. In two to four days you’ll get the feel for it—just make sure it isn’t less than ten minutes. However much more it becomes, there’s no harm.
फिर तीन महीने तक ही चारों चरण पूरे करने पड़ेंगे। जैसे ही आपकी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी--किसी की तीन सप्ताह में भी हो सकती है, किसी की तीन दिन में भी हो सकती है, लेकिन आमतौर से तीन महीने लग जाएंगे प्रक्रिया के पूरे प्रवेश करने में--तो दूसरा और तीसरा चरण अपने आप गिर जाएंगे। आप मिनट, दो मिनट श्वास लेंगे कि सीधे चौथे चरण में प्रवेश हो जाएगा। वे जरूरी नहीं रह जाएंगे। इसलिए तीन महीने तक आपको जरूर श्रम लेना है। और अपनी तरफ से बंद नहीं करना है। जब कोई चरण अपने आप गिर जाए, तब बात अलग। आप अपनी तरफ से जारी रखें।
Then for three months you will need to complete all four stages. As soon as your process is complete—someone’s may be in three weeks, someone’s even in three days, but generally it will take three months to fully enter the process—then the second and third stages will drop away on their own. You will breathe for a minute or two and directly enter the fourth stage. They will no longer be necessary. Therefore, for three months you must certainly make the effort. And don’t stop it from your side. When any stage falls away on its own, that is another matter. You just keep going from your side.
सवाल साक्षी होने का है। यह साक्षी होना किसी भी चीज पर हो सकता है।
The question is about being a witness. This witnessing can be of anything.
सवाल मेरा नहीं है। खुले आकाश की तरफ चालीस मिनट बिना आंख झपके देखते रहें। और बहुत अदभुत परिणाम होंगे। खुले आकाश की तरफ चालीस मिनट देखते-देखते आप अचानक पाएंगे कि आप आकाश का हिस्सा हो गए हैं, आकाश आपके भीतर प्रवेश कर गया। समुद्र के किनारे बैठ जाएं, चालीस मिनट तक अपलक समुद्र को देखते रहें और आप पाएंगे कि आप और लहरें एक हो गईं। वृक्षों को देखते रहें और यही हो जाएगा। कुछ भी उपयोग किया जा सकता है। और जिन्हें मेरी तरफ देखने से एक अंतर्संबंध निर्मित हुआ है--जैसा आज बहुत से मित्रों ने आकर मुझे खबर दी कि उन्हें बहुत कुछ प्रतीति हुई है--वे मेरा चित्र रखेंगे, तो भी मेरा काम पूरा हो जाएगा।
The question is not about me. Keep gazing at the open sky for forty minutes without blinking. And very wondrous results will follow. As you look at the open sky for forty minutes, you will suddenly find that you have become a part of the sky, the sky has entered within you. Sit by the ocean; gaze unblinkingly at the sea for forty minutes, and you will find that you and the waves have become one. Keep looking at the trees and the same will happen. Anything can be used. And for those in whom an inner connection has been formed by looking at me—as many friends came today and told me that much was revealed to them—if they keep my picture, even then my work will be accomplished.
नहीं, मेरी कोई भी जरूरत नहीं है। तीसरे चरण के बाद आपकी भी जरूरत नहीं है। तीसरे चरण तक आपकी जरूरत है। तीसरे चरण के बाद आपकी भी जरूरत नहीं है। चौथा चरण घटित होगा। और चौथे चरण के बाद पांचवां चरण अपने से घटित होगा, उसकी आपको चिंता लेने की जरूरत नहीं है। किसी माध्यम की कोई जरूरत नहीं है। तीन चरण आप पूरे कर सकें पूरी शक्ति से, तो बाकी अपने आप पीछे से आ जाएगा छाया की भांति। फिर भी, अगर आप चौथे चरण तक पहुंच सकते हैं, तो कभी भी मेरी जरूरत मालूम पड़े तो मैं कहीं भी मौजूद हो सकता हूं। आपका स्मरण भर काफी होगा। चौथे चरण तक पहुंच सकते हैं तो! अगर चौथे चरण में आपका प्रवेश हो जाता है, तो मेरी मौजूदगी किसी भी क्षण पुकारी जा सकती है। उसमें बहुत कठिनाई नहीं है। वह बहुत सरल सी बात है।
No, there is no need of me. After the third stage, there is no need of you either. Up to the third stage you are needed. After the third stage, even you are not needed. The fourth stage will happen, and after the fourth the fifth will happen on its own; you need not worry about it. No medium is needed. If you can complete the first three stages with your total strength, the rest will follow of itself, like a shadow. Even so, if you can reach the fourth stage and at any time you feel my presence is needed, I can be present anywhere. Your very remembrance will be enough—if you can reach the fourth stage! If your entry into the fourth stage happens, my presence can be invoked at any moment. It is not very difficult; it is a very simple matter.
असल में हम एक-दूसरे को शरीर से ही देखने के आदी हैं, इसलिए कठिनाई है। हमारे और जीवन-तल भी हैं, हमारी और यात्राएं भी हैं, हम और तरह से भी जुड़ते हैं जहां समय और काल और क्षेत्र, स्पेस और टाइम का कोई संबंध नहीं रह जाता है।
In truth, we are accustomed to seeing one another only as bodies; that is why it seems difficult. We have other planes of life, other journeys; we are connected in other ways where time and space have no relevance.
अगर चौथे चरण तक आप पहुंच जाते हैं, तो मुझसे कुछ सवाल भी पूछना हो तो आप पूछ सकते हैं सिर्फ अपने मन में, और उत्तर भी पा सकते हैं। वह बहुत कठिन नहीं है। लेकिन सवाल असल में चौथे चरण में प्रवेश का है।
If you reach the fourth stage, you can even ask me questions only within your mind and receive the answers. That is not very difficult. But the real issue is entry into the fourth stage.
तो तीन चरण आप पूरी ताकत से करें, चौथे चरण में भी प्रवेश हो जाएगा। और आज की तो यह अंतिम बैठक है इसलिए बहुत कुछ घटित होगा। करीब सत्तर प्रतिशत लोगों को बहुत कुछ अनुभव इन तीन दिनों में हुआ है। जिनको कुछ भी अनुभव हुआ है, आज उनके अनुभव की चरम स्थिति भी प्रकट होगी। तो आज तो बहुत गहराई से प्रयोग में जाना है। जिनको थोड़े ही अनुभव हुए हैं, वे भी आज गहरे अनुभव में उतर सकते हैं। जिनको कोई अनुभव नहीं हुआ है, वे भी आखिरी प्रयास करने की कोशिश करें। कई बार ऐसा होता है कि जमीन हम खोदते हैं और लंबा खोदते हैं और पानी नहीं निकलता, लेकिन कभी एक कुदाली और कि पानी निकल आता है। कई बार जरा सी मिट्टी की पर्त रह जाती है और हम लौट आते हैं।
So do the first three stages with your total strength; entry into the fourth will also happen. And today is the final meeting, so much will happen. About seventy percent of people have experienced much in these three days. For those who have had any experience, today the peak of their experience will also be revealed. So today, go very deeply into the experiment. Those who have had only slight experiences can also descend into deeper experience today. Those who have had no experience should make a last effort. Many times it happens that we dig and dig for long and no water appears, but sometimes just one more stroke of the spade and the water bursts forth. Often a thin layer of earth remains and we turn back.
तो जिनको नहीं कुछ हो सका है--बहुत थोड़ी संख्या, तीस प्रतिशत लोगों की है, जिनको नहीं कुछ हो सका है--वे आखिरी प्रयास और करें। और आज और भी अर्थों में बहुत कुछ हो सकेगा, क्योंकि तीन दिन के परिणाम ने इस जगह को एक विशेषता दे दी है। और आज तो पूरी शक्ति से पुकार उठेगी। तो जिनको नहीं हुआ है, उनको बाकी लोगों की मौजूदगी भी फायदा पहुंचाने का कारण बन सकती है। इसलिए आज अपनी पूरी शक्ति को पुकार कर, अपने पूरे संकल्प को भर कर और परमात्मा से पूरी प्रार्थना करके रात्रि का प्रयोग करना है।
So those to whom nothing has happened—a very small number, about thirty percent—let them make one last effort. And today, in more ways, much can happen, because the results of these three days have given this place a special quality. And today the call will rise with full power. Those to whom nothing has happened can also benefit from the presence of others. Therefore today, summon your total strength, fill yourself with complete resolve, and, with full prayer to the divine, undertake the night’s experiment.
आज के इस आखिरी प्रयोग में दो-तीन बातें समझ लेनी जरूरी हैं।
For this final experiment today, two or three points are necessary to understand.
एक तो, जिन लोगों ने भी इन तीन दिन के प्रयोग में वस्त्र अलग किए हों, वे आज पहले से ही वस्त्र अलग कर देंगे तो उचित होगा, वह उनके लिए बाधा नहीं रह जाएगी। दूसरा, जो लोग भी खड़े होना चाहते हैं, वे दीवाल के किनारे तीनों तरफ खड़े हो जाएंगे ताकि बीच में बैठने वाले लोगों को मैं दिखाई पड़ना बंद न हो जाऊं। तीसरी बात, आज एक भी व्यक्ति दर्शक की हैसियत से भीतर नहीं रहेगा, अन्यथा उसे नुकसान भी हो सकता है। आज कोई भी व्यक्ति दर्शक की हैसियत से भीतर नहीं रहेगा। अगर किसी को दर्शक की हैसियत से होना है तो ऊपर गैलरी पर चला जाए, भीतर भूल कर न रहे। इससे दूसरों को ही नुकसान नहीं, उसको भी नुकसान हो सकता है।
First: those who, in these three days, removed their clothing during the experiment—if they remove them in advance today, it will be better; then it will not remain a hindrance for them.
Second: all who want to stand will stand along the walls on all three sides so that those sitting in the center do not lose sight of me.
Third: not a single person will remain inside in the capacity of a spectator; otherwise, harm can happen to them. If anyone wants to be a spectator, go up to the gallery; do not, by mistake, stay inside. That would not only harm others; it could harm you too.
जिन लोगों ने वस्त्र निकाले थे, वे आज पहले से ही अलग कर देंगे, ताकि उन्हें बीच में वस्त्र अलग करने का कष्ट न रह जाए--एक। जिन लोगों ने गहरा प्रयोग किया है और वस्त्र निकालने की मनःस्थिति आ गई थी--मुझे कई लोगों ने आकर कहा है कि वस्त्र निकालने की मनःस्थिति थी, लेकिन वे संकोच कर गए, रोक गए--वे भी आज आखिरी प्रयोग में अलग उनको फेंक देंगे तो उचित होगा। जिन लोगों को बहुत गहरा प्रयोग होने वाला है वे ऊपर आ जाएंगे। और ऊपर जो लोग बैठे हों वे नीचे सामने आ जाएंगे। और जिनको खड़े होना है वे दीवाल के किनारे चारों तरफ खड़े हो जाएं, कोई व्यक्ति बीच में नहीं घूमेगा। जिनको खड़ा होना है, जो बाद में खड़े हो जाते हैं, वे अभी से दीवाल के किनारे खड़े हो जाएं। बीच में सिर्फ बैठने वाले लोग रहेंगे, उनको फिर खड़े नहीं होना है। जिनको जरा भी खयाल हो कि बीच में मैं खड़ा हो सकता हूं, वे दीवाल के किनारे आ जाएं। ऊपर जो लोग बैठे हों और जिनको खयाल हो कि वे बहुत गति में नहीं आ सकेंगे, वे नीचे सामने आ जाएं। ऊपर तो सिर्फ जो तीव्र गति में आने वाले हैं वे ही लोग होंगे।
Those who had removed clothing should take it off beforehand today so that they do not have the trouble of removing it in the middle—this is one. Those who went deep and reached the inner state of removing clothes—I have been told by many that they felt like removing their clothes but hesitated, restrained themselves—let them too, in this last experiment, throw them aside; that will be appropriate. Those for whom a very deep experiment is going to happen should come up. And those seated upstairs should come down to the front. And those who wish to stand should stand along the walls on all four sides; no one will move about in the middle. Those who intend to stand—who later stand up—stand by the walls from now on. In the middle, only those who will sit are to remain; they are not to stand later. Anyone who has even the slightest thought that they might stand in the middle should come to the walls. Those seated upstairs who feel they will not be able to come into very fast movement, come down to the front. Only those who are going to come into intense movement will be upstairs.
हां, दीवाल के किनारे खड़े हो जाएं खड़े होने वाले लोग, तीनों तरफ दीवाल के किनारे हो जाएं। दरवाजा बंद कर दें वहां और दीवाल के किनारे खड़े हो जाएं। और ध्यान रहे, अपनी जगह से नहीं हटना है आपको, अपनी जगह पर ही होना है। शीघ्र कर लें, फिर मैं दो-तीन बातें और कहने वाला हूं, वे समझ लें। दीवाल के किनारे चले जाएं। जिनको बैठे ही रहना है, वे ही लोग बीच में रहेंगे, बाकी लोग किनारे हट जाएं।
Yes—those who are to stand, stand along the walls; on all three sides stand by the walls. Close the door there and stand by the wall. And remember, you are not to move from your place; stay at your own place. Do it quickly; then I will say two or three more things—understand them. Move to the walls. Only those who are to remain seated will stay in the middle; the rest move to the sides.
देखें, अपनी जगह से कोई इधर-उधर नहीं घूमेगा। किसी को बीच में नहीं घूमना है। अपनी ही जगह पर होना है। जो बैठा है, वह बैठा रहेगा; जो खड़े हैं, वे खड़े रहेंगे। अभी खड़े हो जाएं, जिनको जरा भी खयाल हो कि उनको खड़े होने में सुविधा होगी, वे किनारे पर खड़े हो जाएं। हां, किनारे पर हट जाइए, यहां बीच में नहीं खड़े होंगे।
See that no one wanders from their place. No one is to roam in the middle. Stay exactly where you are. Whoever is seated will remain seated; whoever is standing will remain standing. Those who have even the slightest sense that it will be convenient for them to stand, stand by the walls now. Yes, move to the sides; you will not stand here in the middle.
दो-तीन बातें समझ लें। एक तो, तीन दिन हमने पूरी शक्ति लगाई, आज एक नया सूत्र उसमें जोड़ देना है। यह आखिरी विदा की बैठक है। आज जो भी आप करेंगे, पूरे आनंद-भाव से भी करना है, सिर्फ शक्ति का भाव ही नहीं। अगर आप हंस रहे हैं, तो सिर्फ शक्ति काफी नहीं है, उसमें आनंद के भाव से हंसें। अगर नाच रहे हैं, तो सिर्फ शक्ति ही काफी नहीं है, उसको आनंद का भाव भी दे दें, आनंद से नाचें। आपके चेहरे, आपके हाथ-पैर, आपकी आवाज, आपकी पुकार, उस सब में आपका आनंद भी प्रकट हो, आपकी शक्ति ही केवल प्रकट न हो। बहुत कुछ घटित होगा। जैसे ही हम चार्ज्ड हो जाएंगे, इस कमरे में आज बहुत कुछ होगा। इसलिए जो मैं कह रहा हूं उसे ठीक से समझ लें। कल मैंने पंद्रह मिनट में ही प्रयोग को पूरा किया, जो तीस मिनट करना चाहिए था। कुछ लोग बीच में खड़े हो गए, उनकी वजह से बाधा पड़ी, लोगों को मैं दिखाई पड़ना बंद हो गया। तो कोई बीच में खड़ा नहीं होगा।
Understand two or three things. First, for three days we put in our total energy; today we add a new sutra to it. This is the farewell sitting. Whatever you do today must be done in a mood of bliss as well—not only with the feeling of power. If you are laughing, power alone is not enough; laugh with the feeling of joy. If you are dancing, strength alone is not enough; give it the feeling of bliss—dance with joy. In your face, your hands and feet, your voice, your call, let your joy also be expressed; let not only your energy be expressed. Much will happen. As soon as we are charged, a great deal will happen in this room today. Therefore understand carefully what I am saying. Yesterday I completed the experiment in fifteen minutes that should have been thirty. Some people stood up in the middle, which caused an obstruction; people lost sight of me. So no one will stand in the middle.
ध्यान मेरे ऊपर रहेगा; आंखें झपकनी नहीं हैं, पूरे समय मुझे देखते रहना है; और फिर जो भी आपको हो उसे करना है। हो सकता है किसी को कुछ भी करते हुए मालूम न हो, तो उसके पड़ोस में जो हो रहा है उसकी धुन में उसे सम्मिलित हो जाना है, पड़ोसी को उसकी प्रतिध्वनि और उत्तर दे देना। लेकिन पूरे भवन में कोई भी आदमी खाली न रह जाए, सभी कुछ कर रहे हों। तीस मिनट ताकि उनके करने के हों, फिर पीछे हम दस मिनट विश्राम में चले जाएंगे। जो तीस मिनट विश्राम में बैठा रहेगा, वह पीछे के दस मिनट का राज और रहस्य नहीं पा सकेगा।
Keep your attention on me; do not blink your eyes; keep looking at me the whole time; and then, whatever happens to you, do that. It may be that someone does not know what to do; then, to the rhythm of what is happening to your neighbor, become part of it—give your neighbor an echo and a response. But in the entire hall, let no one remain empty; let everyone be doing something. Let there be thirty minutes for doing; afterward we will go into ten minutes of rest. Whoever sits in rest during the thirty minutes will not be able to obtain the secret and mystery of the ten minutes that follow.
ध्यान रहे, शक्ति के साथ आनंद भी सम्मिलित हो जाए। कोई आनंद से नाचेगा, कोई आनंद से हंसेगा, कोई आनंद से रोएगा, कोई आनंद से चिल्लाएगा, कोई आनंद से गीत गाने लगेगा, पर वह सब आनंद के भाव शक्ति के साथ उसे जोड़ देना। यह विदा की बैठक है, वह आनंद के भाव से हम परमात्मा को धन्यवाद भी दे सकेंगे। और आज अपनी पूरी शक्ति लगा देनी है, कुछ भी बचाना नहीं है।
Remember: let bliss be joined with strength. Someone will dance with joy, someone will laugh with joy, someone will cry with joy, someone will shout with joy, someone will begin to sing with joy—but add that feeling of bliss to the power. This is the farewell sitting; with the feeling of joy we will also be able to thank the divine. And today, you must put in your total energy; do not hold anything back.
