Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
एक छोटी सी घटना से आज की बात शुरू करना चाहूंगा।
I would like to begin today’s talk with a small incident.
सिकंदर महान की मृत्यु हो गई थी। लाखों लोग नगर के रास्तों पर खड़े उसकी अरथी की प्रतीक्षा कर रहे थे। अरथी आई और अरथी महल से बाहर निकली। वे जो खड़े हुए लाखों लोग थे, उन सबके मन में एक ही प्रश्न, उन सब की बात में एक ही प्रश्न और जिज्ञासा पूरे नगर में फैल गई। बड़े आश्चर्य की बात हो गई थी, ऐसा कभी भी न हुआ था। अरथियां तो रोज निकलती हैं, रोज कोई मरता है। लेकिन सिकंदर की अरथी निकली थी तो जो बात हो गई थी वह बड़ी अजीब थी। अरथी के बाहर सिकंदर के दोनों हाथ लटके हुए थे। हाथ तो भीतर होते हैं अरथी के। क्या कोई भूल हो गई कि हाथ अरथी के बाहर लटके हुए थे? लेकिन सिकंदर की अरथी और भूल हो जाए, यह भी संभव न था। और एक-दो लोग नहीं, सैकड़ों लोग महल से उस अरथी को लेकर आए थे। किसी को तो दिखाई पड़ गया होगा--हाथ बाहर निकले हुए हैं। सारा गांव पूछ रहा था कि हाथ बाहर क्यों निकले हुए हैं?
Alexander the Great had died. Hundreds of thousands of people stood along the avenues of the city, awaiting his funeral bier. The bier came, and it moved out from the palace. In the minds of those hundreds of thousands who stood there, one question spread across the whole city, one single wonder passed from mouth to mouth. Something unprecedented had happened. Funeral biers pass every day, people die every day. But when Alexander’s bier came out, something strange, something never seen before, was there. From the bier, Alexander’s two hands were hanging outside. The hands are always inside the bier. Had someone made a mistake that the hands were left dangling outside? Yet to think a mistake could happen in Alexander’s funeral was also impossible. Not one or two—hundreds of people had carried that bier from the palace. Someone must have noticed—his hands are outside. The whole town asked: why are his hands outside?
सांझ होते-होते लोगों को पता चला। सिकंदर ने मरते वक्त कहा था, मेरे हाथ अरथी के भीतर मत करना। सिकंदर ने चाहा था, उसके हाथ अरथी के बाहर रहें, ताकि सारा नगर यह देख ले कि उसके हाथ भी खाली हैं।
By evening the people came to know. At the moment of death Alexander had said, do not place my hands inside the shroud. He wanted his hands to remain outside, so that the entire city could see that his hands too were empty.
हाथ तो सभी के खाली होते हैं मरते वक्त। उनके भी जिनको हम सिकंदर जानते हैं, उनके हाथ भी खाली होते हैं। लेकिन सिकंदर को यह खयाल कि उसके खाली हाथ लोग देख लें--जिसने दुनिया जीतनी चाही थी, जिसने अपने हाथ में सब कुछ भर लेना चाहा था--वे हाथ भी खाली हैं, यह दुनिया देख ले।
At the time of death, everyone’s hands are empty—those whom we know as Alexanders, their hands too are empty. Yet Alexander had this thought, that people should see his empty hands—he who wanted to conquer the whole world, who wanted to fill his hands with everything—those hands too are empty; let the world see it.
सिकंदर को मरे हुए बहुत दिन हो गए। लेकिन शायद ही कोई आदमी अब तक देख पाया है कि सिकंदर के हाथ भी खाली हैं। और हम सब भी छोटे-मोटे सिकंदर हैं, और हम सब भी हाथों को भरने में लगे हैं। लेकिन आज तक कोई भी जीवन के अंत में क्या भरे हुए हाथों को उपलब्ध कर सका है? या कि हाथ खाली ही रह जाते हैं? या कि हाथ नहीं भर पाते और हमारा सारा श्रम और हमारी सारी शक्ति अपव्यय हो जाती है?
It has been many days since Alexander died. But perhaps hardly anyone has yet truly seen that even Alexander’s hands are empty. And we all are small or big Alexanders; we too are busy filling our hands. But has anyone, to this day, at life’s end, ever attained hands that were full? Or do the hands remain empty? Do we fail to fill them, and all our effort and all our strength become mere waste?
अधिकतम लोग असफल मरते हैं। यह हो सकता है कि उन्होंने बड़ी सफलताएं पाई हों संसार में। यह हो सकता है कि उन्होंने बहुत यश और धन अर्जित किया हो। लेकिन फिर भी असफल मरते हैं, क्योंकि हाथ खाली होते हैं मरते वक्त। भिखारी ही खाली हाथ नहीं मरते, सम्राट भी खाली हाथ ही मरते हैं। तो फिर यह सारी जिंदगी का श्रम कहां गया? अगर सारे जीवन का श्रम भी संपदा न बन पाया और भीतर एक पूर्णता न ला पाया, तो क्या हम रेत पर महल बनाते रहे? या पानी पर लकीरें खींचते रहे? या सपने देखते रहे और समय गंवाते रहे? क्या है, इस दौड़ की सारी निष्फलता क्या है?
Most people die unsuccessful. It may be that they achieved great success in the world. It may be that they earned much fame and wealth. Yet still they die unsuccessful—because at the moment of death, the hands are empty. Not only beggars die empty-handed, emperors die empty-handed too. Then where did the labor of an entire life go? If the work of a whole life could not become wealth, could not bring a completeness within, then were we building palaces on sand? Or drawing lines upon water? Were we seeing dreams and wasting time? What is this futility of the whole race?
एक और छोटी कहानी मुझे स्मरण आती है।
Another small story comes to my mind.
एक महल के द्वार पर बहुत भीड़ लगी हुई थी। और भीड़ बढ़ती ही जा रही थी। और दोपहर से भीड़ बढ़नी शुरू हुई थी, अब सांझ होने आ गई, सारा गांव ही करीब-करीब उस द्वार पर इकट्ठा हो गया था। क्या हो गया था उस द्वार पर राजमहल के? एक छोटी सी घटना हो गई थी। और घटना ऐसी बेबूझ थी कि जिसने भी सुना वह वहीं खड़ा होकर देखता रह गया। किसी की कुछ भी समझ में न आ रहा था।
At the gate of a palace a vast crowd had gathered. And it kept growing. From noon onward the crowd began to swell; by evening the whole village had nearly assembled at that royal gate. What had happened there? A small event—yet so baffling that whoever heard it just stood transfixed, watching. No one could make any sense of it.
एक भिखारी सुबह-सुबह आया और उसने राजा के महल के सामने अपना भिक्षापात्र फैलाया। राजा ने कहा कि कुछ दे दो, अपने नौकरों को।
A beggar had come early in the morning and held out his begging bowl in front of the king’s palace. The king told his servants, give him something.
उस भिखारी ने कहा, एक शर्त पर लेता हूं। यह भिक्षापात्र उसी शर्त पर कोई चीज स्वीकार करता है जब यह वचन दिया जाए कि आप मेरे भिक्षापात्र को पूरा भर देंगे, तभी मैं कुछ लेता हूं।
The beggar said, I accept only on one condition. This bowl accepts a gift only if a promise is given that you will fill it completely—only then will I take anything.
राजा ने कहा, यह कौन सी मुश्किल है! छोटा सा भिक्षापात्र है, पूरा भर देंगे! और अन्न से नहीं, स्वर्ण अशर्फियों से भर देंगे।
The king said, what difficulty is that! It is a small bowl—we will fill it! Not with grain, but with gold coins we will fill it.
भिक्षुक ने कहा, और एक बार सोच लें, पीछे पछताना न पड़े। क्योंकि इस भिक्षापात्र को लेकर मैं और द्वारों पर भी गया हूं और न मालूम कितने लोगों ने यह वचन दिया था कि वे इसे पूरा भर देंगे। लेकिन वे इसे पूरा नहीं भर पाए और बाद में उन्हें क्षमा मांगनी पड़ी।
The beggar said, think once more, lest you have to repent later. For with this bowl I have gone to other doors as well, and countless people gave this same promise—to fill it completely. But they could not fill it, and later they had to ask forgiveness.
राजा हंसने लगा और उसने कहा कि यह छोटा सा भिक्षापात्र! उसने अपने मंत्रियों को कहा, स्वर्ण अशर्फियों से भर दो।
The king laughed and said, this small begging bowl! He ordered his ministers: fill it with gold coins.
यही घटना हो गई थी, राजा स्वर्ण अशर्फियां डालता चला गया था, भिक्षापात्र कुछ ऐसा था कि भरता ही नहीं था। सारा गांव द्वार पर इकट्ठा हो गया था देखने। किसी की समझ में कुछ भी न पड़ता था कि क्या हो गया है! राजा का खजाना चुक गया। सांझ हो गई, सूरज ढलने लगा, लेकिन भिक्षा का पात्र खाली था। तब तो राजा भी घबड़ाया, गिर पड़ा पैरों पर उस भिक्षु के और बोला, क्या है इस पात्र में रहस्य? क्या है जादू? भरता क्यों नहीं?
That is what happened—the king kept pouring in gold coins, yet the bowl would not fill. The whole town gathered at the gate to watch. No one could understand what was happening. The king’s treasury was emptied. Evening fell, the sun began to set, yet the bowl remained hollow. Now even the king panicked, fell at the beggar’s feet and cried, what is the secret of this bowl? What magic is this? Why will it not fill?
उस भिखारी ने कहा, कोई जादू नहीं है, कोई रहस्य नहीं है, बड़ी सीधी सी बात है। एक मरघट से निकलता था, एक आदमी की खोपड़ी मिल गई, उससे ही मैंने भिक्षापात्र को बना लिया। और आदमी की खोपड़ी कभी भी किसी चीज से भरती नहीं है, इसलिए यह भी नहीं भरता है।
The beggar said, there is no magic, no secret—only a very simple thing. I was passing by a cremation ground, found a human skull, and from that skull I made this bowl. A human skull never fills with anything—therefore this bowl does not fill.
आदमी खाली हाथ जाता है, इसलिए नहीं कि खाली हाथ जाना जरूरी है, बल्कि आदमी की खोपड़ी में कहीं कुछ भूल है। इसलिए नहीं कि खाली हाथ जाना जीवन से कोई नियम है, कोई अनिवार्यता है। नहीं; जीवन से भरे हाथों भी जाया जा सकता है। और कुछ लोग गए हैं। और जो भी जाना चाहे वह भरे हाथों भी जा सकता है। लेकिन आदमी की खोपड़ी में कुछ भूल है। और इसलिए भरते हैं बहुत, भर नहीं पाता, हाथ खाली रह जाता है।
Man goes empty-handed, not because it is necessary to go empty-handed—but because there is some mistake in man’s skull. Not because leaving empty-handed is some law or inevitability of life. No; one can go with full hands. And some have gone. Whoever wishes can go with full hands. But there is some error in man’s head. And so we gather much, but nothing gets filled—the hands remain empty.
कौन सी भूल है? कौन सा सीक्रेट है? कौन सा रहस्य है मनुष्य के मन के साथ कि वह भर नहीं पाता? कौन सा जादू है? और यह मत सोचना कि किसी राजमहल के द्वार पर ही कोई भिक्षु खड़ा था और उसका पात्र नहीं भर पाया था। हम सबके द्वारों पर भिक्षु खड़े हैं और पात्र नहीं भर पा रहे हैं। हम सभी भिक्षु हैं, हमारे पात्र भी नहीं भर पा रहे हैं।
What is this error? What is the secret? What is the mystery lurking with the human mind that it cannot be filled? What spell is this? Do not think that only some beggar stood at a royal door and his bowl could not fill. Beggars stand at all our doors—and their bowls cannot fill. We are all beggars; our bowls too are not filling.
यहां हम इतने लोग इकट्ठे हैं, आधा जीवन तो करीब-करीब हममें से सभी का बीत चुका है। किसी का आधे से ज्यादा भी बीत चुका होगा, किसी का अभी आधे से कम भी बीता होगा। लेकिन क्या हमारे पात्र थोड़े-बहुत भर पाए हैं? और अगर आधा जीवन बीत जाने पर बिलकुल नहीं भरे हैं, तो शेष आधे जीवन में फिर कैसे भर जाएंगे? पात्र खाली हैं, पात्र खाली रहेंगे, क्योंकि आदमी के मन के साथ कुछ गड़बड़ है। क्या गड़बड़ है? उसी संबंध में थोड़ी सी बात आज संध्या मैं आपसे कहूंगा।
Here we have gathered in such numbers—half of life has passed for almost all of us. For some, more than half has passed, for some, less than half. But have our bowls filled even a little? And if after half a life they have not filled at all, then how will they fill in the remaining half? The bowl is empty; the bowl will remain empty—because something is wrong with the human mind. What is wrong? On that, a few words I will speak with you this evening.
मनुष्य के मन के साथ क्या भूल है? क्या उलझाव, कौन सी पहेली है जो सुलझ नहीं पाती? और इस पहेली को बिना सुलझाए जो जिंदगी में भाग-दौड़ करने में लग जाता है, वह तो बिलकुल पागल है। जिसने अपने मन की समस्या को, इस उलझाव को, इस रहस्य को नहीं समझ लिया है ठीक से, उसके जीवन की सारी दौड़ व्यर्थ है, निरर्थक है। वह तो बिना समस्या को समझे और समाधान करने को निकल पड़ा है। और जिसने समस्या ही न समझी हो क्या वह समाधान कर सकेगा?
What is the mistake with the human mind? What entanglement, what riddle is this that will not be solved? And whoever, without solving this riddle, begins to run about in life—that person is utterly mad. One who has not rightly understood the problem of his own mind, this tangle, this mystery—his whole race of life is futile, meaningless. He sets out to solve, without even understanding the problem. And if one has not understood the problem, how will one find the solution?
तिब्बत में एक शिक्षक के बाबत बड़ी प्रसिद्धि है, बाद में वह फकीर हो गया। जब वह शिक्षक था विश्वविद्यालय में, तीस वर्षों तक शिक्षक रहा, गणित का शिक्षक था, हर वर्ष जब नये विद्यार्थी आते और उसकी कक्षा शुरू होती, तो तीस वर्ष से निरंतर एक ही सवाल से उसने कक्षा को शुरू किया था, एक ही गणित, एक ही प्रश्न। वह जैसे ही पहले दिन, वर्ष के पहले दिन कक्षा में जाता और नये विद्यार्थियों का स्वागत करता; तख्ते पर जाकर दो अंक लिख देता--चार और दो--और लोगों से पूछता, क्या हल है इसका? कोई लड़का चिल्लाता, छह! लेकिन वह सिर हिला देता। कोई लड़का चिल्लाता, दो! लेकिन वह सिर हिला देता। और तब सारे लड़के चिल्लाते--क्योंकि अब तो एक ही और संभावना रह गई थी; जोड़ लिया गया, घटा लिया गया, अब गुणा करना और रह गया था--तो सारे लड़के चिल्लाते, आठ! लेकिन वह फिर सिर हिला देता। और तीन ही उत्तर हो सकते थे, चौथा कोई उत्तर न था, तो लड़के चुप रह जाते।
In Tibet there is a famous story about a teacher—later he became a fakir. When he was a teacher at the university, for thirty years he taught mathematics. Each year, when new students came and his class began, for thirty years he started with one and the same problem, one and the same question. On the first day, the first day of the year, he would welcome the new students, then go to the board and write two numbers—four and two—and ask, what is the solution? Some boy would shout, six! He would shake his head. Another would shout, two! He would shake his head again. Then all the boys would shout—now only one possibility remained; addition and subtraction were tried, multiplication remained—so they would shout, eight! He would still shake his head. There were only three answers possible; a fourth was not there. So the boys fell silent.
और तब वह शिक्षक उनसे कहता, तुमने सबसे बड़ी भूल यही की कि तुमने मुझसे यह नहीं पूछा कि प्रश्न क्या है, और तुम उत्तर देना शुरू कर दिए। मैंने चार लिखा और दो लिखा, यह तो ठीक, लेकिन मैंने प्रश्न कहां बोला था? और तुम उत्तर देना शुरू कर दिए। और वह शिक्षक कहता कि मैं अपने अनुभव से कहता हूं, गणित में ही यह भूल नहीं होती, जिंदगी में भी अधिक लोग यही भूल करते हैं। जिंदगी के प्रश्न को नहीं समझ पाते और उत्तर देना शुरू कर देते हैं।
Then the teacher would say to them, your greatest mistake is this: you did not ask me what the question is, and you began to answer. I wrote four and two—that is fine—but where did I state the question? Yet you began to answer. And he would add, from my experience I tell you, this mistake is not made only in mathematics; most people make this same mistake in life. They do not understand life’s question, and they begin answering.
जिंदगी की समस्या, जिंदगी का प्रॉब्लम क्या है? किस बात का उत्तर खोज रहे हैं? कौन सी पहेली को हल करने निकल पड़े हैं? इसके पहले कि कोई पहेली को हल कर पाए, उसे ठीक से जान लेना होगा--प्रश्न क्या है? जिंदगी की समस्या क्या है?
What is life’s problem, life’s question? What answer are we striving after? Which riddle are we off to solve? Before anyone can solve a riddle, he must first know it properly—what is the question? What is the problem of life?
मनुष्य की समस्या उसका मन है। और मन की समस्या, कितना ही उसे भरो, न भरना है। मन भर नहीं पाता है। क्या है इसके पीछे? कौन सा गणित है जो हम नहीं समझ पाते और जीवन भर रोते हैं और परेशान होते हैं? कौन सी कुंजी है जो इस जीवन की समस्या को सुलझाएगी और हल कर देगी? बिना इसे समझे, चाहे हम मंदिरों में प्रार्थनाएं करें, चाहे मस्जिदों में नमाज पढ़ें, चाहे आकाश की तरफ हाथ उठा कर परमात्मा से आराधना करें, कुछ भी न होगा, कुछ भी न होगा। क्योंकि जो आदमी अभी अपने मन को ही सुलझाने में समर्थ नहीं हो सका, उसकी प्रार्थना का कोई भी मूल्य नहीं हो सकता है। और जो मनुष्य अभी अपने भीतर ही स्पष्ट नहीं हो सका है जीवन की समस्या के प्रति, वह जिन मंदिरों में जाएगा, उसके साथ ही और भी उपद्रव वहां पहुंच जाएंगे। मंदिर से वह तो शांत होकर नहीं लौटेगा, लेकिन मंदिर की शांति को जरूर खंडित कर आएगा। भीतर जो उलझा हुआ है वह जो भी करेगा, कनफ्यूज्ड माइंड जो भी करेगा, उससे जीवन में और कनफ्यूजन, और परेशानी, और उलझाव बढ़ता है।
Man’s problem is his mind. And the problem of mind is—no matter how much you fill it, it does not fill. The mind does not fill. What is behind this? What kind of mathematics is it that we do not grasp, and so we weep and are harried our whole life long? What is the key that will unlock this problem of life? Without understanding this, whether we pray in temples, bow in mosques, or raise our hands to the sky in worship of Paramatma—nothing will happen, nothing at all. For one who has not yet been able to set right his own mind—his prayer can have no value. And one who has not yet become clear within about life’s problem—wherever he goes, he will carry disturbance with him there. From the temple he will not return peaceful, but he will surely disturb the temple’s peace. One who is tangled within—whatever he does, a confused mind will only breed more confusion, more trouble, more entanglement.
हम एक पागल आदमी से सलाह लेने नहीं जाते, क्योंकि पागल जो भी सलाह देगा वह और भी उपद्रव की हो जाएगी। पागल जो सुलझाव उपस्थित करेगा वह और भी पागलपन का हो जाएगा।
We do not go to a madman for counsel, because whatever he advises will cause further mischief. Whatever solution a madman offers will only be more madness.
एक राजा का एक मंत्री पागल हो गया था। और अक्सर मंत्री पागल हो जाते हैं। सच तो यह है कि जो पागल नहीं होते वे कभी मंत्री ही नहीं होते। राजा का मंत्री पागल हो गया था। राजा सोया हुआ था, उस मंत्री ने जाकर सोए हुए राजा को चूम लिया। राजा घबड़ा कर उठा और उसने कहा कि यह तुम क्या करते हो? इसकी सजा सिवाय मौत के और कुछ भी नहीं हो सकती! मुझे चूमने का तुमने साहस किया!
A king once had a minister who went mad. And often ministers go mad. The truth is, those who are not mad never become ministers at all. The minister had gone mad. The king was asleep; the minister went and kissed the sleeping king. The king woke in a fright and said, what are you doing! There can be no punishment for this except death—how dare you kiss me!
उस मंत्री ने कहा, माफ करें, मैं तो समझा कि महारानी सो रही हैं।
The minister said, forgive me—I thought the queen was asleep there.
यह उन्होंने उत्तर दिया था। राजा हैरान हो गया, वह बोला कि निश्चित ही तुम्हारा दिमाग खराब हो गया है। क्योंकि तुमने जो अपराध किया है और उस अपराध से बचने के लिए तुम जो दलील दे रहे हो, वह और भी बड़ा अपराध है।
This was his reply. The king was astonished: surely your mind has gone wrong. For the crime you committed, and then the argument you make to escape—this is an even greater crime.
करीब-करीब ऐसे ही जीवन की समस्या को सुलझाने के लिए हम जो करते हैं वह और भी बड़ी समस्या खड़ी कर देता है। हमारे मन उलझे हुए हैं, उलझे हुए मन को लेकर हम क्या हल कर पाएंगे? लेकिन हम बड़े अजीब लोग हैं। इस उलझे हुए मन को लेकर गीता पढ़ते हैं, गीता पर टीका भी करते हैं; कुरान पढ़ते हैं, कुरान पर भाष्य लिखते हैं; उपनिषद पढ़ते हैं। हम जब गीता और उपनिषद पढ़ते हैं, तब जो हम जान पाते हैं, वह गीता और उपनिषद नहीं हैं। हमारे उलझे मन गीता को भी उलझा लेते हैं, उपनिषद को भी उलझा लेते हैं। और तब हमारा उलझाव बढ़ता ही चला जाता है और फैलता ही चला जाता है, उसमें कोई ओर-छोर मिलना कठिन हो जाता है।
Almost in the same way, whatever we do to solve life’s problem only creates a bigger problem. Our minds are tangled—what solution can we produce carrying such a mind? Yet we are very strange people. With this tangled mind we read the Gita, we even write commentaries on it; we read the Quran and write exegesis; we read the Upanishads. But when we read the Gita or the Upanishads with such a mind, what we come to know is not the Gita or the Upanishads. Our tangled minds tangle the Gita as well, tangle the Upanishads too. Then our confusion just grows and spreads, and it becomes hard to find any end or beginning in it.
इसलिए पहली और बुनियादी बात पूछनी जरूरी है: इस मन का प्रॉब्लम क्या है? इस मन की समस्या क्या है?
Therefore the first and fundamental question must be asked: what is the problem of this mind? What is this mind’s issue?
सबसे पहली बात, वह यह, हमारे भीतर जो यह आकांक्षा और दौड़ होती है कि हम भर लें अपने को, फुलफिलमेंट की, पूर्णता की, पा लेने की, कुछ हो जाने की, यह दौड़ इसलिए पैदा होती है कि हमें अहसास होता है कि भीतर हम खाली हैं, भीतर अभाव है, भीतर एंप्टीनेस है, भीतर कुछ भी नहीं है। भीतर मालूम होता है ना-कुछ, भीतर मालूम होता है शून्य, उस शून्य को भरने के लिए हम दौड़ते हैं, दौड़ते हैं, दौड़ते हैं।
The very first thing is this: within us there arises a craving and a race—to fill ourselves, to have fulfillment, completeness, attainment, to become something. This race arises because we sense that within we are empty, there is lack inside—emptiness—there is nothing within. Inside there is a feeling of nothingness, of shunya; to fill that emptiness we run, we run, we run.
लेकिन क्या आपको पता है कि जो शून्य भीतर है, उसे बाहर की कितनी ही सामग्री से भरना असंभव है! क्योंकि शून्य है भीतर और हमारे साम्राज्य होंगे बाहर, साम्राज्य बढ़ते चले जाएंगे, शून्य अपनी जगह बना रहेगा। इसीलिए तो सिकंदर खाली हाथ मरता है। नहीं तो सिकंदर के हाथ में तो बड़ा साम्राज्य था, बड़ी धन-दौलत थी। शायद ही किसी आदमी के पास इतना बड़ा साम्राज्य रहा हो, इतनी धन-दौलत रही हो। खाली हाथ क्यों मरता है यह आदमी? यह खाली हाथ किस बात की सूचना है? यह सूचना है कि भीतर जो खालीपन है वह नहीं भरा जा सका। बाहर सब इकट्ठा हो गया; लेकिन नहीं, भीतर कुछ भी नहीं पहुंच सका।
But do you know—whatever you bring from the outside can never fill the inner emptiness! For emptiness is within, and all empires will be outside. Empires may grow, the emptiness will remain where it is. That is why Alexander dies empty-handed. Otherwise, Alexander had a vast empire, enormous wealth. Perhaps no one has ever possessed such a realm, such riches. Why does this man die with empty hands? What does this emptiness of hands announce? It announces that the inner emptiness could not be filled. Outside, everything was gathered—but within, nothing could be reached.
कौन सी चीज भीतर पहुंच सकती है?
What can reach within?
बाहर की कोई भी चीज भीतर नहीं पहुंच सकती। बाहर के मित्र बाहर हैं, बाहर की संपदा बाहर है, बाहर का धन, बाहर की यश-प्रतिष्ठा, सब बाहर है। और भीतर हूं मैं। मेरे अतिरिक्त मेरे भीतर कोई भी नहीं। मेरा होना ही मेरा भीतर है। मेरा बीइंग ही मेरा, मेरा आंतरिक शून्य है, मेरी आंतरिक रिक्तता है। भीतर मैं हूं खाली, बाहर मैं दौड़ता हूं कि भरूं, भरूं। बहुत इकट्ठा कर लेते हैं दौड़ कर। लेकिन जब आंख उठा कर देखते हैं तो पाते हैं--भीतर तो सब खाली है, दौड़ तो व्यर्थ गई।
Nothing of the outside can ever reach the inside. Outer friends are outside, outer possessions are outside, the wealth outside, fame and prestige outside—everything is outside. And inside—I am. None other than me is within. My being is my within. My being is my inner void, my inner emptiness. Within I am empty; outside I run to fill, to fill. We collect much by running. But when we lift our eyes we find—inside all is empty. The race has been in vain.
दौड़ इसलिए व्यर्थ गई कि जिस दिशा में शून्यता थी, उसके विपरीत दिशा में हमने श्रम किया। दौड़ इसलिए खाली गई कि जहां गड्ढा था वहां तो हमने नहीं भरा, हमने ढेर कहीं और लगाए। गड्ढा गड्ढा बना रहा; ढेर बड़े-बड़े हो गए, लेकिन गड्ढा नहीं मिटा।
It has been vain because we labored in the opposite direction from where the emptiness was. It has been empty because where the pit was, we did not fill; we made heaps elsewhere. The pit remained a pit; the heaps grew higher and higher—but the pit did not vanish.
भीतर है गड्ढा, भीतर एक खाई-खंदक है। भीतर देखें: एकदम खाली है, कुछ भी तो नहीं वहां। न वहां आपका मकान है, न आपका धन, न आपकी दौलत। हो सकता है कि बाहर एक के पास बड़ा मकान हो और दूसरे के पास कुछ भी न हो, सड़क पर खड़ा हो। लेकिन भीतर? भीतर दोनों एक समान खाली हैं। भीतर कोई फर्क नहीं है भिखारी और सम्राट में, भीतर का खालीपन बराबर एक सा है। भीतर हम सब भिखमंगे हैं।
Inside there is a pit, a trench, a gulf. Look within—utterly empty. There is nothing there. There is no house of yours there, no money, no wealth. It may be that outside one has a mansion and another has nothing, standing in the street. But inside? Inside both are equally empty. Within there is no difference between beggar and emperor; the inner emptiness is equally the same. Within, we are all mendicants.
एक मुसलमान फकीर था, फरीद। वह अकबर से मिलने गया। उसके मित्रों ने फरीद से कहा था, अकबर से करना प्रार्थना कि हमारे गांव में एक स्कूल बना दे। अकबर फरीद को बहुत मानता था, आदर देता था। फरीद ने सोचा: जाऊं। वह गया, सुबह-सुबह जल्दी गया। अकबर नमाज पढ़ता था। फरीद पीछे खड़ा हो गया। अकबर ने नमाज पढ़ी, नमाज पूरी की और हाथ जोड़े परमात्मा की तरफ और कहा, हे परमपिता, मेरे राज्य को और बड़ा कर, मेरे धन को और बढ़ा।
There was a Sufi fakir, Farid. He went to meet Akbar. His friends had told Farid, request Akbar to build a school in our village. Akbar honored Farid greatly. Farid thought: let me go. He went, early in the morning. Akbar used to say his namaz. Farid stood behind. Akbar finished his namaz, folded his hands toward Paramatma and said, O Supreme Father, expand my kingdom, increase my wealth.
फरीद वापस लौट पड़ा। अकबर उठा तो देखा फरीद मस्जिद की सीढ़ियां उतर रहा है। अकबर दौड़ा और रोका कि कैसे आए और कैसे चले?
Farid turned back. When Akbar rose, he saw Farid descending the mosque steps. Akbar ran to him and asked, how did you come, and why are you leaving?
फरीद ने कहा, मैं सोचता था एक सम्राट के पास जा रहा हूं। यहां मैंने देखा, यहां भी एक भिखारी है। मैंने भूल से तुम्हारी नमाज का आखिरी हिस्सा सुन लिया। तुमने भी मांगा और राज्य, और धन। तुम भी मांगते हो! मैं लौट पड़ा कि जो अभी खुद ही मांग रहा है उससे हमारा मांगना ठीक नहीं, अशिष्ट है। और फिर मैंने सोचा: तुम जिससे मांगते हो, अगर मांगना ही होगा तो हम भी उसी से मांग लेंगे, तुमको बीच में क्यों लें?
Farid said, I thought I was going to a sovereign. Here I saw—here too is a beggar. By mistake I heard the last part of your prayer. You asked for more realm, more wealth. You too are asking! I turned back—one who himself is still begging, to ask him would be improper, discourteous. And I thought: the One from whom you ask—if there is asking to be done, we too will ask from Him; why take you in between?
लेकिन फरीद ने अपने गांव में जाकर कहा, मित्रो, मैं सोचता था अकबर सम्राट है और मैं भिखारी हूं। मैंने जाकर जब झांक कर देखा तो मैंने पाया, अकबर भी भिखारी है! तो मैं उससे नहीं कह सका कि स्कूल बनवा दो गांव में एक। वह तो खुद ही अभी मांग रहा है। उसका मांगना खत्म हो जाए तो फिर हम उससे कुछ कहें।
But when he returned to his village Farid said, friends, I had thought Akbar is an emperor and I am a beggar. When I peeped, I found—Akbar is a beggar too! So I could not ask him to build a school. He himself is still asking. When his asking ends, then we may speak to him.
लेकिन मांगना क्या कभी किसी का खत्म होता है? मरते दम तक, आखिरी क्षण तक आदमी मांगे चला जाता है। क्यों? भीतर का खालीपन नहीं भरता! आखिरी क्षण भी हम सोचते हैं कि शायद कुछ मिल जाए और हम भर जाएं, और हमें लगे कि हम कुछ हो गए और हमने कुछ पा लिया। नहीं लेकिन, यह नहीं हो पाता। यह नहीं हो सकता है, यह इंपासिबिलिटी है, इसके होने का कोई उपाय नहीं है।
But does anyone’s asking ever end? Till the last breath, the final moment, man goes on asking. Why? Because the inner emptiness does not fill. Even in the last moment we think—perhaps we might get something, and we will be filled; we will feel that we have become something and have attained something. No—this does not happen. It cannot happen. It is an impossibility—there is no way it can be.
इसलिए नहीं है उपाय कि भीतर है शून्य, बाहर है सामग्री। फिर हम क्या करें? इस भीतर के शून्य को कैसे भरें? कैसे हमें अहसास हो जाए कि अब मेरी कोई मांग नहीं?
Not because there is no way at all—but because emptiness is within and the materials are outside. Then what shall we do? How to fill this inner emptiness? How will we come to feel that now there is no more asking in us?
उसी दिन आदमी जीवन में कहीं पहुंचता है जिस दिन उसकी कोई मांग नहीं रह जाती, जिस दिन उसका भिखारी मर जाता है। धर्म प्रत्येक मनुष्य को ऐसी जगह ले जाना चाहता है जहां वह सम्राट हो जाए। दिखता तो ऐसा है कि संसार में सम्राट होते हैं, लेकिन जो जानते हैं वे कहेंगे, संसार में कभी कोई सम्राट नहीं हुआ, सभी भिखारी हैं। यह दूसरी बात है कि कुछ भिखारी छोटे हैं, कुछ भिखारी बड़े हैं; यह दूसरी बात है कि किन्हीं का भिक्षापात्र छोटा है, किन्हीं का बड़ा है; यह दूसरी बात है कि कुछ रोटी मांगते हैं, कोई राज्य मांगता है। लेकिन मांगने के संबंध में कोई भिन्नता नहीं, भिखमंगेपन में कोई भेद नहीं।
A person arrives somewhere in life only on the day when no asking remains—the day his inner beggar dies. Religion wants to take every person to such a space where he becomes a king within. Outwardly it appears there are emperors in the world, but those who know will say: there has never been an emperor in the world—all have been beggars. It is another matter that some beggars are small, some are great; another matter that some have a small bowl, others a large one; another matter that some beg for bread, others for kingdoms. But as far as asking goes there is no difference—there is no distinction in beggary.
धर्म तो समझता है कि केवल वे ही लोग सम्राट हो सकते हैं जो भीतर एक आंतरिक संपूर्णता को उपलब्ध होते हैं। उनकी सारी मांग मिट जाती है। उनकी दौड़, उनके भिक्षा का पात्र टूट जाता है।
Religion understands that only those can be emperors who attain an inner completeness. All their asking disappears. Their race, their begging bowl—breaks.
बुद्ध बारह वर्षों के बाद अपने गांव वापस लौटे थे। उनके हाथ में भिक्षापात्र था, भिखारी के वस्त्र थे। उनके पिता उन्हें लेने गांव के बाहर आए। तो पिता ने अपने लड़के को कहा, मुझे देख कर दुख होता है! राज-परिवार में पैदा होकर तू क्यों हमारे नाम को कलंक लगाता है और भिक्षा का पात्र अपने हाथ में लिए हुए है? क्या कमी है हमारे पास जो तू भिक्षा का पात्र लेकर घूम रहा है?
Twelve years after his enlightenment, Buddha returned to his village. In his hand was a begging bowl, his robe that of a monk. His father came to receive him outside the village. The father said to his son, it pains me to see you! Born in a royal family, why do you stain our name by carrying a begging bowl? What is lacking with us that you go about with a bowl?
बुद्ध हंसे और उन्होंने अपने पिता से क्या कहा? उन्होंने कहा, क्षमा करें, लेकिन मेरे देखे भिखारी आप हैं, मैं तो सम्राट हो गया हूं। मेरी तो सारी मांग समाप्त हो गई, मैंने तो मांगना बंद कर दिया, मैं तो कुछ भी नहीं मांगता हूं। आपकी मांग अभी जारी है, आप अभी मांगे ही चले जा रहे हैं। फिर भी अपने को सम्राट कहते हैं?
Buddha laughed and said to his father, forgive me—but as I see it, the beggar is you; I have become an emperor. All my asking has ended; I have stopped asking—I ask for nothing. Your asking continues—you go on asking. Yet you call yourself an emperor?
लेकिन हमें यह दिखाई नहीं पड़ता, हमें यह खयाल में नहीं आता कि हम मांगे चले जा रहे हैं, मांगे चले जा रहे हैं। क्या मांग रहे हैं हम?
We do not see this; it does not occur to us that we go on asking and asking. What are we asking for?
हम सारे लोग ही एक बात मांग रहे हैं कि किसी भांति हमारे भीतर का यह खालीपन मिट जाए, यह शून्यता मिट जाए। हम भरे-पूरे हो जाएं, हमारे जीवन में कुछ आ जाए जो हमारे भीतर के अभाव को, जो नथिंगनेस मालूम होती है भीतर, उसको पूरा कर दे। हम किसी भांति पूर्ण हो जाएं।
We all are asking for one thing only—that somehow this inner emptiness be erased, that this nothingness within dissolve. That we become full, that something enter our lives which can complete this sense of lack, this inner nothingness. That somehow we may become whole.
लेकिन यह नहीं होगा तब तक, जब तक हम बाहर दौड़े चले जाते हैं। बाहर की दौड़ का भ्रम, वह इल्यूजन कि बाहर से हम अपने को भर लेंगे, टूट जाना जरूरी है। तोड़ने के लिए कोई बहुत श्रम करने की बात भी नहीं है, केवल आंख खोलने की बात है। थोड़ा जीवन को आंख खोल कर देखने की बात है, चारों तरफ आंख खोल कर देखने की बात है। सिकंदर के खाली हाथ आंख खोल कर देखने की बात है, सब के खाली हाथ आंख खोल कर देखने की बात है। जीवन में चारों तरफ देखने की बात है कि लोग क्या कर रहे हैं और क्या पा रहे हैं? क्या मिल रहा है? क्या है उनकी उपलब्धि? क्या है जीवन भर का निष्कर्ष? कहां वे पहुंच गए हैं? कहीं पहुंच गए हैं या कोल्हू के बैल की तरह चक्कर काट रहे हैं? सिर्फ लगता है कि चल रहे हैं या कि कहीं पहुंच भी रहे हैं? पूछें लोगों से, देखें लोगों को, समझें लोगों को, झांकें लोगों के भीतर--कौन कहां पहुंच रहा है? और अपने भीतर भी--मैं कहां पहुंच रहा हूं?
But this will not happen so long as we go on running outward. The illusion must shatter—that by running outward we will fill ourselves. To break it no great effort is needed—only to open the eyes. To look at life with open eyes. To look around with eyes open. To look at Alexander’s empty hands; to look at everyone’s empty hands. To look around in life—what are people doing and what are they getting? What is being gained? What is their attainment? What is the conclusion of a whole life? Where have they reached? Have they reached anywhere, or are they going round like the bullock at the oil-press? Does it merely seem that they are moving, or are they arriving anywhere? Ask people—look at people, understand people, peer within people—who is arriving where? And within yourself as well—where am I arriving?
जो मनुष्य इतना भी नहीं पूछता और चला जाता है, बहा जाता है, वह तो मनुष्य होने का अधिकार भी खो देता है। फिर उसके जीवन में अगर उलझनें बढ़ती चली जाएं तो कौन है जिम्मेवार? कौन है रिस्पांसिबल? किसका उत्तरदायित्व है? सिवाय स्वयं के और तो किसी का भी नहीं।
Whoever does not even ask this much, but goes on, swept away—he loses even the right to be called human. Then if entanglements in his life keep increasing, who is responsible? Who is answerable? None but oneself.
हम जीवन को कभी खोज के लिए, जीवन को पूछने के लिए खड़े भी नहीं होते, आंख खोल कर देखते भी नहीं कि यह क्या हो रहा है? जिन गड्ढों में हम दूसरे लोगों को गिरते देखते हैं, हम खुद उन्हीं गड्ढों की तरफ बढ़े जाते हैं। जिन रास्तों पर हम दूसरे लोगों को जीवन को मिटाते देखते हैं, उन्हीं रास्तों पर हम भी दौड़े चले जाते हैं। देखते हैं चारों तरफ, फिर भी आंख शायद हम खोल कर नहीं देखते। अन्यथा यह कैसे हो सकता था कि वे ही भूलें हजारों वर्ष से जो मनुष्य कर रहा है, हर पीढ़ी उन्हीं भूलों को किए चली जाए!
We never pause to inquire into life, never stand to search, never open our eyes to see—what is happening? In the same pits where we see others falling, we march toward those very pits. On the same paths where we see others wasting their lives, we too go running. We look all around, yet perhaps we do not see with eyes open. Otherwise how could it be—how could it be possible—that the same mistakes that humans have made for thousands of years, every generation keeps repeating!
दस हजार वर्ष का इतिहास क्या है? दस-पांच भूलों को बार-बार दोहराए जाने के सिवाय और क्या है? हर पीढ़ी कोई नई भूलें करे तो भी ठीक है, तो भी समझ में आए कि कोई नई भूलें हो रही हैं, दुनिया में विकास हो रहा है। हर पीढ़ी वही भूलें करती है, वही रिपीटीशन, रिपीटीशन.। जो मेरे पिता भूल करते हैं, जो उनके पिता करते हैं, जो उनके पिता, वही मैं करता हूं, वही मेरे बच्चे करेंगे, वही उनके बच्चे करेंगे। मनुष्य-जाति किसी कोल्हू के चक्कर में पड़ गई है। करीब-करीब एक सी भूलें हर पीढ़ी दोहरा देती है और खत्म हो जाती है।
What is ten thousand years of history? Beyond repeating five or ten errors again and again—what is it? Even if each generation made new mistakes, it would be fine—it would at least indicate some growth, some development. But every generation makes the same mistakes, the same repetition, repetition. The mistakes my father made, those his father made, and his father—those very ones I repeat, those my children will repeat, and theirs. Humanity seems to have fallen into a mill-circle. Nearly the same mistakes every generation repeats and is finished.
नई भूलें हों तो भी स्वागत किया जा सकता है उनका, लेकिन पुरानी भूलें अगर बार-बार होती हों, तो एक ही बात पता चलती है कि शायद मनुष्य आंख खोल कर भी देखता नहीं और चल पड़ता है। शायद हम सोए-सोए चल रहे हैं, शायद हम नींद में हैं, शायद हम जागे हुए नहीं हैं, कोई गहरी निद्रा हमें पकड़े हुए है। अन्यथा यह कैसे हो सकता था, यह कैसे संभव था कि दस हजार वर्ष तक मनुष्य निरंतर कुछ बुनियादी भूलों को बार-बार दोहराता चला जाए? दस हजार साल की महत्वाकांक्षा की मूर्खता आज भी हमें दिखाई नहीं पड़ती। एंबीशन का पागलपन आज भी दिखाई नहीं पड़ता। दस हजार वर्ष की हिंसा, युद्ध, उनकी नासमझी हमें आज भी दिखाई नहीं पड़ती। हम नये-नये नाम लेकर फिर भी लड़े जाते हैं, नाम बदल लेते हैं, लड़ाई जारी रखते हैं।
Even new mistakes would be welcome—but if the old ones recur again and again—only one thing is evident: perhaps man does not even look with open eyes; he moves on in sleep. Perhaps we walk asleep, perhaps we are not awake—a deep slumber holds us. Otherwise how could it be, how is it possible, that for ten thousand years man keeps repeating some basic mistakes? The foolishness of ambition for ten thousand years is still not visible to us. The madness of ambition still we do not see. Ten thousand years of violence, war—their stupidity still we do not see. We change the names and still we keep fighting—change the names, continue the wars.
पांच हजार साल में पंद्र्रह हजार युद्ध लड़े हैं आदमी ने। पंद्र्रह हजार युद्ध केवल पांच हजार साल में! तीन युद्ध प्रति वर्ष! या तो आदमी पागल है या यह क्या है? और हर युद्ध को लड़ने वालों ने यह समझा है कि हम शांति के लिए लड़ रहे हैं। पंद्रह हजार युद्ध! और हर युद्ध का लड़ने वाला यह समझता है कि हम शांति के लिए लड़ रहे हैं। और आज भी जो युद्ध हम लड़ते हैं, उसमें भी हम कहते हैं, शांति के लिए इस युद्ध को लड़ रहे हैं। पंद्रह हजार युद्ध लड़े जा चुके शांति के लिए, शांति नहीं आई। एक और युद्ध लड़ने से शांति आ जाएगी? पंद्र्रह हजार युद्धों की मूर्खता दिखाई नहीं पड़ती?
In five thousand years man has fought fifteen thousand wars. Fifteen thousand wars in only five thousand years! Three wars per year! Either man is mad—or what is this? And those who fought every war believed they were fighting for peace. Fifteen thousand wars! And every side believed: we fight for peace. And even today in the wars we fight, we say: we fight this war for peace. Fifteen thousand wars have been fought for peace—peace has not come. Will peace come by one more war? Does the foolishness of fifteen thousand wars still not show?
जरा भी दिखाई नहीं पड़ती। हर नया युद्ध ऐसा मालूम पड़ता है और ही तरह का युद्ध है। पुराने लोगों ने की होगी गलती। हम जो युद्ध लड़ रहे हैं, यह बात ही और है, इससे तो शांति की रक्षा हो जाएगी।
Not at all. Each new war appears to be a different kind. Perhaps the earlier people were mistaken. The war we fight is a different matter—by this peace will be secured.
यही वहम उनको भी था। अगर यह वहम उनको न होता तो वे भी न लड़े होते। और जब तक हमें भी यह वहम है तब तक हम भी लड़े जाएंगे, लड़ाई बंद नहीं हो सकती है। लेकिन वहम नहीं टूटता, पंद्रह हजार युद्ध लड़ने के बाद भी हमें दिखाई नहीं पड़ती युद्ध की मूर्खता, नासमझी। और भी सब मामलों में यही है, सब मामलों में यही है।
They too had the same delusion. If they had not, they would not have fought. And as long as we too have this delusion, we will go on fighting—war cannot end. But the delusion does not break. After fifteen thousand wars, the stupidity of war, the unawareness—still we do not see. And so it is in every matter, in every matter the same.
हम से पहले अरब-अरब लोग जमीन पर रहे हैं, उन सबने क्या किया था, वही हम कर रहे हैं। किन चीजों के लिए वे जीए और मरे, वही हम कर रहे हैं।
Billions upon billions lived before us upon this earth—what they did, we are doing. For what things they lived and died—we are doing the same.
च्वांगत्से नाम का एक चीनी फकीर एक मरघट से निकलता था। वह मरघट कोई साधारण मरघट नहीं था। उस राजधानी में दो मरघट थे: छोटे लोगों का मरघट और बड़े लोगों का मरघट। आदमी जिंदा में तो छोटे और बड़े होते ही हैं, मरने के बाद भी फासला रखते हैं। बड़े आदमियों का मरघट अलग होता है। मिट्टी में मिल जाते हैं, लेकिन बड़े होने का
खयाल नहीं मिटता। कब्र अलग बनवाते हैं, चिता अलग जलवाते हैं। वह मरघट बड़े लोगों का मरघट था। च्वांगत्से वहां से निकलता था तो उसके पैर में एक खोपड़ी की चोट लग गई। उसने उस खोपड़ी को उठा लिया और अपने मित्रों से कहा, बड़ी भूल हो गई। किसी बड़े आदमी के सिर में मेरा पैर लग गया।
A Chinese sage, Chuang Tzu, was once passing by a cremation ground. It was no ordinary cremation ground. There were two in that capital—one for common people and one for the great. People are small and big while alive—and even after death they keep their distance. The great have their own cremation ground. They mix with dust, yet the notion of greatness does not mix. Separate tombs, separate pyres. Chuang Tzu passed there, and his foot struck a skull. He picked it up and said to his friends, a great mistake has happened—the foot has touched the head of some great man.
उसके मित्र हंसे और उन्होंने कहा, एक मुर्दे को पैर लग भी गया तो क्या हर्जा है?
His friends laughed, saying, if a foot touched a dead man, what harm?
च्वांगत्से ने कहा, हंसो मत! क्योंकि यह आदमी किसी दिन जिंदा रहा होगा और किसी दिन इसके सिर में पैर लगाना तो दूर इसके सिर की तरफ अंगुली उठाना भी खतरनाक हो सकता था। संयोग की बात है कि बेचारा मर गया। इसके बस में न था, नहीं तो यह मरता भी नहीं। लेकिन फिर भी मुझे तो क्षमा मांगनी ही चाहिए, भूल हो गई।
Chuang Tzu said, do not laugh! For this man was alive someday, and there was a time when not only touching his head with a foot—even raising a finger toward his head could have been dangerous. By chance the poor fellow died. It was not in his power—otherwise he would not have died either. Still, I must ask forgiveness—a mistake has happened.
वह उस खोपड़ी को घर उठा लाया। उस खोपड़ी को सदा अपने पास रखता था। लोग उससे पूछते, यह क्या किए हुए हैं? तो वह कहता, मैं इससे रोज क्षमा मांग लेता हूं। जिंदा आदमी होता तो एक ही बार क्षमा करने से, क्षमा मांगने से क्षमा भी मिल जाती। अब यह मुर्दा है, यह बोलता भी नहीं, उत्तर देता भी नहीं। मैं बड़ी अड़चन में पड़ गया हूं। जिंदा आदमी हो तो क्षमा भी मिल सकती है, मुर्दा आदमी से क्षमा मिलना भी कठिन है। इसीलिए तो जो मुर्दा होते हैं वे कभी किसी को क्षमा नहीं करते, जिंदा आदमी तो क्षमा भी कर सकता है।
He brought that skull home. He kept it with him always. People asked, what are you doing with it? He said, every day I ask pardon of it. Had it been a living man, a single request for forgiveness would have been enough, and forgiveness would have come. But now it is dead—it does not speak, it does not answer. I am in a great fix. A living man can forgive; a dead one makes forgiveness difficult. That is why those who are inwardly dead never forgive anyone; the living can forgive.
तो उस च्वांगत्से ने कहा, बड़ी मुश्किल है। ये है मुर्दा, मुझसे हो गई है भूल, सिर में लग गई है इसके चोट, नाराज तो जरूर हो रहा होगा। क्योंकि जो आदमी जिंदा है वह तो नाराज भी नहीं होता है, मुर्दे बहुत नाराज होते हैं, बहुत गुस्से में आ जाते हैं। इससे मांगता हूं क्षमा, पता नहीं इस तक पहुंचती है कि नहीं पहुंचती, इसलिए रोज मांग लेता हूं। फिर एक बात और है, इसे साथ रखने से मुझे एक फायदा हुआ। मुझे अपनी खोपड़ी के बाबत जो इल्यूजन था, जो भ्रम था, वह टूट गया। अब मेरे सिर में कोई लात भी मार दे तो भी मैं हंसूंगा, क्योंकि मैं जानता हूं कि यह सिर आज नहीं कल लातों के नीचे आ जाने को है। तो जो आज नहीं कल लातों के नीचे आ जाने को है, उसके लिए परेशान होना कहां की समझदारी हो सकती है?
Chuang Tzu said, it is a difficulty. This is a dead one, my foot struck it—surely it must be annoyed. For one who is alive is not so easily offended—the dead are very offended, they get very angry. I ask this skull for forgiveness—who knows whether it reaches it or not—so I ask each day. And there is one more thing—keeping it with me brought a benefit. The illusion I had about my own skull—my delusion—has broken. Now if someone were to kick this head of mine, I would still laugh—for I know this head today or tomorrow is bound to be under someone’s feet. That which is bound to fall beneath feet today or tomorrow—what sense is there in worrying for it?
च्वांगत्से ने कहा, इस खोपड़ी को देखते-देखते मुझे अपनी खोपड़ी के बाबत भी बड़ी सच्चाइयों का पता चल गया। मैं इसके बाबत नाहक भ्रम में था, मैं इसको सदा ऊंचा और ऊपर रखने की कोशिश करता था। फिर मुझे पता चला यह तो नीचे गिरने को है। तो मैंने, मुझे एक बात दिखाई पड़ गई।
Chuang Tzu said, gazing at this skull, many truths about my own head became clear. I was in vain illusion about it; I always tried to hold it high, above. Then I came to know—its destiny is to fall below. So one thing became visible to me.
यह बात हम में से कितनों को दिखाई पड़ती है? और अगर नहीं दिखाई पड़ती, तो हम अगर सोए हुए या अंधे की तरह चल रहे हैं, यह कहने में कौन सी गलती है? यह हमें कुछ भी दिखाई नहीं पड़ता है। और इसीलिए हमें यह भी नहीं दिखाई पड़ता कि बाहर की दौड़ हमेशा व्यर्थ रही है, हम भी उसी दौड़ में दौड़े चले जाते हैं। हमें असल में कुछ भी दिखाई नहीं पड़ता। दिखाई पड़ने से हमारा कोई संबंध ही नहीं रहा। हम जीवन के किसी भी, किसी भी तल पर आंख खोल कर देखने में असमर्थ से हो गए हैं। हम देखते ही नहीं, या हो सकता है हम देखना न चाहते हों।
How many of us see this? And if we do not see, then if we go on walking like the blind or asleep—what error is there in saying so? Nothing at all is seen by us. That is why we do not see that the outer race has always proved futile—yet we keep running in the same race. The truth is, we see nothing at all. We have lost all connection with seeing. On no level of life can we look with open eyes. We do not see—or perhaps we do not want to see.
एक फकीर था, इब्राहिम। एक गांव के बाहर रहता था। अनेक राहगीर उस रास्ते से गुजरते, चौराहा था वह, दूसरे रास्ते भी उस जगह आकर मिलते और फूटते थे। तो राहगीर उससे पूछ लेते कि पास की जो बस्ती है उसका रास्ता कहां है? रोज झगड़ा हो जाता, रोज मुश्किल हो जाती। वह फकीर बड़ा गड़बड़ रहा होगा। एक दिन तो बहुत झंझट हो गई। एक आदमी ने उसके सिर पर लकड़ी भी मार दी। उस आदमी ने पूछा था कि बस्ती का रास्ता कहां है? उसने कहा, पूरब की तरफ चले जाओ, दो-तीन मील के बाद बस्ती आ जाएगी। और भूल कर भी पश्चिम की तरफ मत जाना, वहां बस्ती नहीं है।
There was a fakir, Ibrahim. He lived outside a village. Many travelers passed that way—a crossroads where other roads also met and branched. Travelers would ask him, which way to the nearby settlement? Trouble arose daily, disputes daily. The fakir must have been a great disturbance. One day a major quarrel erupted. A man even struck his head with a stick. That man had asked, which way to the settlement? Ibrahim said, go toward the east—after two or three miles you will reach the settlement. And do not by mistake go west—no settlement there.
वह आदमी पूरब की तरफ गया, तीन मील के बाद मरघट आ गया। तो उसे बड़ा गुस्सा आया कि यह आदमी बड़ा पागल है! लौट कर आया तो पता चला कि बस्ती तो पश्चिम की तरफ है। तो वह इब्राहिम के पास गया और कहा, तुम्हारा दिमाग खराब है? मरघट को बस्ती बताते हो! और मुझसे कहा कि बस्ती वहां है नहीं पश्चिम की तरफ, जहां कि बस्ती है!
The man went east—after three miles he came to the cremation ground. He was furious—this man is mad! He returned, and found the settlement lay to the west. He went to Ibrahim: is your mind rotten? You point to a cremation ground as a settlement! And you told me there is no settlement to the west—where it actually is!
उस इब्राहिम ने कहा कि मेरे भाई, बहुत दिन से मैं यहां रहता हूं। मरघट में जो लोग बस गए हैं उनको मैंने कभी वहां से हटते नहीं देखा, इसलिए उसको बस्ती कहता हूं। और यहां जो लोग बसते हैं वे तो रोज हट जाते हैं, रोज गुजर जाते हैं। तो यहां तो मैं देखता हूं मरने वालों की भीड़ लगी है, आज मरेगा कोई, कल मरेगा कोई, परसों मरेगा कोई। उसे बस्ती कैसे कहूं? वहां तो रोज कोई विदा होता है, वहां कोई बसता तो है ही नहीं। लेकिन उस मरघट में जो भी बसा है, वहां जो बस गया, बस गया; वहां से कभी जाता हुआ दिखाई नहीं पड़ता।
Ibrahim said, brother, I have lived here long. Those who settle in the cremation ground—I have never seen them move from there, so I call that the settlement. And those who settle here—every day they shift, every day they pass away. So here I see only a crowd of dying—today one will die, tomorrow another, the day after someone else. How shall I call that a settlement? But in that cremation ground—whoever settles there, settles; I have never seen anyone leave from there.
लेकिन कौन समझेगा उसको? उस आदमी ने तो मारा इब्राहिम को और कहा कि तुम पागल हो, तुम यहां से अपना स्थान हटा लो। क्योंकि तुम मुझको ही नहीं गुमराह किए, तुमने और न मालूम कितने लोगों को गुमराह करके मरघट भेजा होगा।
But who will understand him? The man beat Ibrahim and said, you are mad; shift your place from here. You have not only misled me—you must have misled countless others to the cremation ground.
लेकिन मैं आपसे कहता हूं, इब्राहिम को दिखाई पड़ता था। और सच बात तो यह है कि जिन लोगों को भी दिखाई पड़ता है, वे ही हमें ऐसे मालूम पड़ते हैं कि जैसे गुमराह कर रहे हैं। अंधों की भीड़ है, उसमें एकाध आदमी को कभी दिखाई पड़ता है तो अंधे उस पर टूट पड़ते हैं, मार डालते हैं--कि इसको खत्म करो, यह आदमी कुछ हमारे बीच का नहीं है, कुछ गड़बड़ है। मालूम होता है इसकी आंखें खराब हो गई हैं। इसलिए सुकरात को जहर पिला देते हैं, क्राइस्ट को फांसी लगा देते हैं, गांधी को गोली मार देते हैं।
But I tell you—Ibrahim could see. And truly, those who can see always appear to us as if they are misleading. Among the blind, if a few ever gain sight, the blind fall upon them and kill them—finish them off, this man is not one of us, something is wrong. It seems his eyes have gone bad. That is why we give Socrates poison, we crucify Christ, we shoot Gandhi.
अंधों के बीच आंख होना बड़ी खतरनाक बात है, जिंदा रहना बड़ा मुश्किल है। पागलों के बीच स्वस्थ होने से ज्यादा खतरा और दुर्भाग्य कोई भी नहीं हो सकता, क्योंकि पागल बेचैन हो जाते हैं। क्यों हो जाते हैं बेचैन? बेचैन हो जाते हैं इसलिए कि जब भी कोई आंख वाला आदमी गैर आंख वालों की बस्ती में पैदा हो जाए, तो उसकी आंखें हमारे लिए अपमान बन जाती हैं, हमारे लिए पीड़ादायी हो जाती हैं। उसकी आंखों के होने से हमको इस बात का अहसास होना शुरू हो जाता है कि हम अंधे हैं। और कोई भी अपने को अंधा नहीं देखना चाहता। इसलिए उसे खतम कर देने के लिए हम एकदम उत्सुक और पागल हो जाते हैं। उसको खतम करके हम निश्चिंत हो जाते हैं, फिर हमें फिकर मिट जाती है। फिर बाकी सब अंधे होते हैं, जिनके साथी हम होते हैं, उनसे हमें कोई बेचैनी नहीं होती। बाकी अंधे हमारे ऊपर क्रिटिसिज्म नहीं हैं, हमारी आलोचना नहीं हैं, हमारा अपमान नहीं हैं। लेकिन आंख वाला आदमी हमारी आलोचना है, उसका होना हमारे लिए अपमान है।
Among the blind, to have eyes is dangerous—living becomes very difficult. Among the insane, there is no misfortune greater than being healthy—for the mad become restless. Why do they become restless? Because whenever an eyed man is born in the village of the eyeless, his eyes become our insult—they become painful to us. His eyes make us feel that we are blind. And no one wants to see himself as blind. So we become eager, even mad, to finish him. After finishing him we are at ease again, our worry is gone. The rest are blind like us; with our companions we feel no unease. The other blind are not a criticism of us, not an insult to us. But an eyed man is a criticism—his very existence is our insult.
लेकिन हम सब जब तक आंख बंद किए चलते रहेंगे, तब तक यह संभव नहीं है कि जो व्यर्थ है जीवन में वह छूट जाए और जो सार्थक है उसकी दिशा में हमारे कदम बढ़ सकें। सबसे बड़ी केंद्रीय बात तो यही है कि जो आदमी आंख खोल कर नहीं देखेगा, वह मरते वक्त पाएगा हाथ खाली हैं। आंख खोल कर देखना जरूरी है जिंदगी को।
Until we all open our eyes, it is not possible that the futile should be dropped and our steps turn toward what is meaningful. The central thing is this: one who will not look with open eyes will find at death that his hands are empty. It is necessary to look at life with open eyes.
शास्त्रों को नहीं! शास्त्रों को देखने में कोई कठिनाई नहीं है। आंख बंद करके शास्त्र पढ़े जा सकते हैं। लेकिन जिंदगी आंख खोले बिना नहीं देखी जा सकती। शास्त्र आंख बंद किए पढ़े जा सकते हैं। अगर यह बात सच न होती, तो शास्त्र पढ़ने वाले लोग सत्य को उपलब्ध हो गए होते। लेकिन शास्त्र पढ़ने वाले लोग तो सत्य से बहुत दूर मालूम पड़ते हैं। आंख बंद किए शास्त्र पढ़ने में कोई कठिनाई नहीं है। जैसे अंधे भी किताबें पढ़ लेते हैं, उनकी अपनी पद्धति होती है पढ़ने की। ऐसे ही आंख बंद किए गीता और कुरान पढ़े जा सकते हैं। कोई कठिनाई नहीं है। नहीं तो हिंदू और मुसलमान लड़ते? मौलवी और पंडित लड़ते? अगर आंख खोल कर शास्त्र पढ़े होते तो लड़ाई हो सकती थी? लेकिन आंख खोलने की कोई शर्त नहीं है शास्त्र पढ़ने में। आंख बंद किए मजे से पढ़े जा सकते हैं।
Not at the scriptures! There is no difficulty in looking at scriptures. One can read scriptures with eyes closed. But life cannot be seen with eyes shut. Scriptures can be read with eyes closed. If this were not so, then those who read scriptures would have attained truth. But those who read scriptures seem very far from truth. There is no difficulty in reading with closed eyes—just as the blind read books, they have their own method. So too the Gita and the Quran can be read with eyes shut—no difficulty. Otherwise would Hindus and Muslims fight? Would mullahs and pandits fight? If they had read the scriptures with eyes open, could there be wars? But there is no prerequisite of open eyes for reading scriptures. One can read comfortably with eyes closed.
लेकिन जिंदगी को जिसे देखना हो उसे तो आंख खोलनी पड़ेगी। जिंदगी आंख बंद किए नहीं देखी जा सकती। जिंदगी चारों तरफ मौजूद है। जिंदगी की भूल-चूकें चारों तरफ मौजूद हैं। रास्ते पर हजारों लोग चल रहे हैं, उनके पैर डगमगा रहे हैं, वे गिर रहे हैं। रोज कोई गिर जाता है, रोज हमारे चारों तरफ कोई मिट जाता है, उसके हाथ खाली होते हैं। लेकिन फिर भी हम आंख खोल कर नहीं देखते। हम अपनी दौड़ में इतने व्यस्त हैं कि आंख खोलने की फुर्सत नहीं है।
But whoever would see life must open his eyes. Life cannot be seen with closed eyes. Life surrounds us on all sides. Life’s mistakes and right moves are all around. Thousands walk along the road—their steps wobble, they fall. Every day someone falls, someone perishes all around us—his hands are empty. Yet we do not look with open eyes. We are so busy with our race that we have no leisure to open our eyes.
एक बात तो जाननी जरूरी है, थोड़ा ठहर कर जिंदगी को देखना आवश्यक है। चौबीस घंटे में कभी थोड़ी देर को ठहर कर जिंदगी को देखें। जिस रास्ते पर आप रहते हैं, कभी आधा घंटा उस रास्ते के किनारे बैठ कर भागते हुए लोगों को देखा है? नहीं देखा होगा, किसको फुर्सत है? अगर रास्ते के किनारे भी आधा घंटा बैठ कर भागते लोगों को देखा होता तो बहुत घबड़ाहट होती कि ये लोग पागल हैं क्या? कहां भागे जा रहे हैं? ये क्या कर रहे हैं?
One thing must be learned—pause a little and look at life. In twenty-four hours, set aside a while to pause and look at life. On the street where you live, have you ever sat half an hour at the roadside and watched the running people? Likely not—who has the time? Yet if you had sat half an hour and watched the runners, you would have been very startled: are these people mad? Where are they rushing? What are they doing?
कभी गौर से अपनी पत्नी का चेहरा भी देखा है? कभी गौर से अपने पति को देखा है? कभी शांति से, पंद्रह मिनट मौन से अपने बच्चे को देखा है?
Have you ever looked carefully at your wife’s face? Ever really looked at your husband? Ever sat in silence fifteen minutes and watched your child?
नहीं, किसी को फुर्सत नहीं है। जिंदगी क्या देखेंगे आप? परमात्मा के दर्शन क्या करेंगे? बहुत दूर की बातें हैं। आसपास जो हमारे चारों तरफ मौजूद हैं, उनकी तरफ भी हमारी आंखें खुली हुई नहीं हैं। आपके द्वार पर जो वृक्ष लगा है, कभी दो क्षण उसे देखा है? किसको फुर्सत है! आकाश में इतने तारे निकलते हैं रोज रात, कभी आधा घड़ी मौन से उनकी तरफ निहारा है? किसको फुर्सत है! किसको समय है! दौड़ है तेज, और रुकने का किसी के पास कोई समय नहीं है। और दौड़ कहां ले जाती है? बड़ी तेजी से दौड़ कर मौत में पहुंच जाते हैं। और रुकने का किसी के पास समय नहीं है।
No one has time. What will you see of life? What vision of Paramatma will you have? These are far-off matters. Even those around us, present on all sides—our eyes are not open toward them. The tree standing at your gate—have you ever looked at it for two moments? Who has the time! Every night so many stars appear in the sky—have you ever gazed at them in silence half an hour? Who has time! The race is fast, and no one has time to stop. And where does the race bring us? By running very fast we arrive at death. No one has time to stop.
तो मैं निवेदन करूंगा, अगर जीवन में कहीं पहुंचना हो तो थोड़ी देर रुकना भी सीखना चाहिए। वे ही थोड़े से लोग जो रुकने में समर्थ हो पाते हैं, देखने में समर्थ हो पाते हैं। देखने की पहली शर्त है--रुकना। थोड़ी देर रुक कर देखें तो! चारों तरफ देखें--क्या हो रहा है?
So I request—if you wish to arrive anywhere in life, learn to stop a little. Only those few who can stop become capable of seeing. The first condition for seeing is—to stop. Stop for a while and look! Look around—what is happening?
अगर चारों तरफ आप गौर से देखेंगे, तो उन्हीं भूलों को आप नहीं कर पाएंगे जो आपके चारों तरफ हो रही हैं।
If you look carefully around, you will not be able to commit the very mistakes being committed all around you.
एक छोटी सी कहानी कहूं, उससे मेरी बात समझ में आ जाए।
Let me tell a small story—through it my point will be understood.
एक युवक एक रात अपने मित्र के घर एक राजधानी में आकर ठहरा। चिंतित था, रात करवटें बदलता था, नींद नहीं आती थी। उसके मित्र ने पूछा, क्या बात है?
A young man came one night to stay at a friend’s house in the capital. He was anxious—tossed and turned, could not sleep. His friend asked, what is the matter?
पुराने दिनों की बात है, आज की बात नहीं। नहीं तो कितनी ही करवटें बदलिए, कोई मित्र न पूछेगा कि क्या बात है? यह तो बहुत पुरानी कहानी है, उस वक्त मित्र पूछते थे। किसी को करवट बदलते देखते थे तो पूछते थे--क्या बात है? अब तो कोई मित्र नहीं पूछता, आप करवट बदलिए तो वह और गहरी नींद में सो जाता है। लेकिन पुरानी कहानी है इसलिए मैंने उसको बदला नहीं, वैसे ही रहने दिया।
It is an old story, not of today. Otherwise, no matter how much someone turns, no friend asks what is the matter. In the old stories, friends did ask. Seeing someone turn and toss, they would ask—what is the matter? Today no friend asks—if you toss, he goes into deeper sleep. But it is an old tale; I have not changed it.
वह करवट बदलता था तो उसके मित्र ने पूछा, क्या बात है? नींद नहीं आती, कोई पीड़ा? कोई बेचैनी?
The friend asked as he turned, what is the matter? No sleep—some pain? Some restlessness?
उस युवक ने कहा, बहुत मन में बेचैनी है। जिस गुरुकुल में मैं पढ़ता था, दस वर्ष वहां रहा, गुरु ने ही भोजन दिया, गुरु ने ही कपड़ा दिया, गुरु ने ही ज्ञान दिया। सब कुछ लिया उनसे और मेरे पास एक कौड़ी भी न थी कि उनको भेंट कर सकता। जब अंत में विदा हुआ, सारे मेरे मित्रों ने कुछ न कुछ भेंट दिया, मैं कुछ भी भेंट नहीं दे पाया। आज वहीं से लौटा हूं गुरुकुल से, मेरी आंखों में आंसू हैं और मेरे हृदय में बड़ी वेदना है कि मैं गुरु को कुछ भी भेंट नहीं कर पाया हूं।
The young man said, there is great unrest in my heart. In the gurukul where I studied I lived ten years. The guru gave me food, gave me clothes, gave me knowledge. I took everything from him, and I had not a single coin to offer him as a gift. At the end, when I took leave, all my friends gave some offering; I could give nothing. I have just returned, my eyes are full of tears, and my heart is in great pain—that I could not offer anything to my guru.
उसके मित्र ने पूछा, क्या तुम भेंट करना चाहते हो?
His friend asked, do you wish to give an offering?
ज्यादा नहीं, उसने कहा, पांच स्वर्ण अशर्फियां मिल जाएं तो बहुत है।
Not much, he said, five gold coins would be enough.
उसके मित्र ने कहा, चिंता मत करो। इस गांव का जो राजा है, उसका नियम है, उसका व्रत है कि पहला याचक उससे जो भी मांग ले, वह भेंट कर देता है। तो तुम कल जल्दी जाना सुबह, राजा से मांग लेना। पांच अशर्फियां मिल जानी कठिन नहीं हैं।
His friend said, don’t worry. The king of this town has a rule, a vow—that whatever the first supplicant asks, he gives. So go early in the morning, ask the king. Five coins will not be hard to get.
वह युवक रात भर न सो सका। जिसको सुबह पांच अशर्फियां मिलनी हों वह कभी रात भर सो सकता है? वह भी नहीं सो सका। सुबह बहुत जल्दी अंधेरे में ही भागा हुआ राजमहल पहुंच गया। राजा निकला तो उसने कहा कि मैं पहला याचक हूं। मेरी मांग है थोड़ी सी, पूरी कर देंगे?
The youth could not sleep all night. One who is to receive five gold coins in the morning—can he sleep? He too could not. Before dawn, in the dark, he rushed to the palace. The king came out; the youth said, I am the first supplicant. My request is small—will you fulfill it?
राजा ने कहा, स्वागत है तुम्हारा। और तुम आज के ही पहले याचक नहीं, मेरे जीवन के ही पहले याचक हो। यह हमारा राज्य बड़ा समृद्ध है, कोई मांगने नहीं आता। इसीलिए तो मैं भी हिम्मत कर सका कि कोई जो भी मांगेगा उसको दे दूंगा। नहीं तो मैं भी कैसे हिम्मत कर सकता था! लेकिन आज तक कोई मांगने आया नहीं, तुम पहले ही याचक हो, आज के ही नहीं, पूरे जीवन के। तुम जो भी मांगोगे, मैं दूंगा।
The king said, welcome. And you are not only today’s first supplicant—you are the first supplicant of my entire life. Our kingdom is very prosperous—no one comes to ask. That is why I dared to vow that I will give whatever the first person asks—otherwise how would I dare! Until today no one has come; you are the first—the first of today and of my whole life. Whatever you ask, I will give.
राजा ने कहा, जो भी मांगोगे, मैं दूंगा। युवक के भीतर पांच अशर्फियां मिट गईं, खयाल उसे भूल गया। उसने सोचा, जो भी मांगोगे दूंगा, तो मैं पागल हूं जो मैं पांच मांगूं! पचास क्यों न मांगूं? या पांच सौ या पचास हजार या पांच लाख? संख्या बड़ी होती गई। राजा सामने खड़ा था, भीतर संख्या बड़ी होती जाती थी। युवक तय न कर पाता था कितने मांगूं, क्योंकि राजा कहता है जो भी मांगोगे। वह भूल गया यह कि पांच अशर्फियां मांगने आया था, जरूरत मेरी पांच की थी। जरूरत खतम हो गई अब, जरूरत कोई भी न थी, अब तो संख्या का सवाल था।
The king said, whatever you ask, I will give. Inside the youth, the five coins dissolved—he forgot. He thought, if anything I ask will be given, am I mad to ask for five? Why not ask for fifty? Or five hundred, five thousand, five hundred thousand? The number grew and grew. The king stood before him, and inside the numbers kept growing. The youth could not decide how many to ask—because the king says, whatever you ask. He forgot that he had come to ask five; his need was five. Need vanished—there was no need now; it had become a matter of numbers.
राजा ने कहा, तुम चिंतित मालूम पड़ते हो, विचार नहीं कर पाते। तुम सोच लो ठीक से, मैं घूम कर आया, बगिया में एक चक्कर लगा आऊं।
The king said, you seem worried, unable to decide. Think it through; I will take a round in the garden and return.
युवक ने कहा, ठीक है, बड़ी कृपा है। आप चक्कर लगा आएं, मैं थोड़ा विचार कर लूं।
The youth said, fine—great kindness. Please walk around; I will think.
विचार क्या करना था? संख्याओं पर संख्याएं बढ़ती चली गईं। आखिर संख्या का अंत आ गया, जितनी संख्याएं उसे मालूम थीं। आज उसके हृदय में बड़ा दुख और बड़ी पीड़ा घिर गई। उसके गुरु ने बहुत कहा कि और गणित सीखो, लेकिन गणित में वह कमजोर रहा। सोचता था: गणित का फायदा क्या है आखिर इतना सीखने का? आज पता चला कि फायदा था, आज संख्या अटक गई एक जगह जाकर, उसके बाहर, उसके ऊपर कोई संख्या उसे मालूम नहीं। इतना ही मांग कर लौट जाना पड़ेगा। पता नहीं राजा के पास पीछे और कितना बच जाए? एक मौका मिला था वह खोया जा रहा है। मिलने की खुशी न रही, जो छूटता था उसका दुख पकड़ लिया।
What was there to think? The numbers went on increasing. At last, the numbers he knew were exhausted—came to their end. Now his heart filled with sorrow and pain. His guru had often told him, learn more mathematics. He had always been weak in it. He used to think, what is the use of so much arithmetic? Today he found there was use. Today he stumbled—at the limit of his numbers. Beyond that he knew no higher number. He would have to ask within that limit. Who knows how much would remain in the king’s treasury after that? A unique chance was slipping away. The joy of gaining evaporated; the pain of what might be lost seized him.
सभी के साथ ऐसा होता है, उसके साथ भी ऐसा ही हुआ। राजा लौट कर आ गया, उसने पूछा कि मालूम होता है निश्चिंत तुमने सोच लिया।
It happens to all; it happened to him. The king returned and asked, it seems you have decided.
तब युवक ने अंतिम छलांग ली, उसे एकदम अंतर्दृष्टि मिली। संख्याएं तो खत्म हो गई थीं, उसने सोचा संख्याओं की बात ही बंद करूं। राजा के पास जो कुछ है सब मांग लूं। राजा से कह दूं कि दो वस्त्र तुम्हारे लिए काफी हैं, पहने हो, बाहर निकल जाओ। अब भीतर जाने की कोई भी जरूरत नहीं। जैसे मैं दो वस्त्र पहन कर आया, ऐसे ही आप भी विदा हो जाएं। सब मेरा हुआ। संख्या में भूल-चूक हो सकती थी इसलिए सब मांग लेना उचित था।
Then the youth took the final leap; suddenly an insight arose—numbers are finished. He thought, let me stop talking numbers. I will ask for everything the king has. I will tell the king—two garments are enough for you; you are wearing them—step out. No need to go inside. Just as I came wearing two pieces of cloth, so you too depart. Everything is mine. In numbers there was room for miscalculation; therefore it was wise to ask for everything.
जो भी गणित में ठीक-ठीक समझता है, वह भी यही करता। सोचा था राजा घबड़ा जाएगा। बात लेकिन उलटी हो गई। कई बार नाव पर लोग सवार होते हैं, कभी-कभी नाव भी लोगों पर सवार हो जाती है। उस दिन भी ऐसा ही हो गया। उस युवक ने सोचा था राजा घबड़ा जाएगा। एकदम सम्राट से हो जाएगा दो कौड़ी का भिखारी। कोई भी घबड़ा जाएगा। हो सकता है मर ही जाए। लेकिन बात हो गई उलटी। जैसे ही उस युवक ने कहा कि सब मुझे दे दें; जो दो कपड़े पहने हुए हैं, केवल ये ही लेकर बाहर निकल जाएं। उस राजा ने जोड़े हाथ आकाश की तरफ और कहा, हे परमात्मा, जिसकी मैं प्रतीक्षा और प्रार्थना करता था, तूने उसे भेज दिया! उस युवक को लगा लिया गले और कहा, दो कपड़े नहीं, दो कपड़े भी नहीं ले जाऊंगा। इतना भी दुख तुझे न दूंगा कि दो कपड़े ले जाऊं, वे भी छोड़ देता हूं, नग्न ही बाहर निकल जाता हूं।
One who truly understands arithmetic would do the same. He thought the king would panic—instantly become a beggar from an emperor. Anyone would panic—might even die. But the opposite happened. Sometimes people ride a boat, and sometimes the boat rides people. That day, the boat rode him. As soon as the youth said, give me everything you have—leave only the two garments you are wearing, and go out—the king folded his hands to the sky and cried, O Paramatma, the one I waited and prayed for, You have sent him! He embraced the youth and said, not even two garments—no, I will not carry even these, lest I cause you that sorrow. I leave them too—I go out naked.
युवक तो बहुत घबड़ा गया। बात क्या है? उसने पूछा, बात क्या है? इतने प्रसन्न क्यों हैं? इतने आनंदित क्यों हैं?
The youth was terrified—what is happening? He asked, what is the matter? Why are you so delighted, so joyous?
राजा ने कहा, मुझसे मत पूछ। महलों में रह और देख। राज्य को सम्हाल और समझ। आखिर मैंने भी मुफ्त में नहीं जाना, तीस साल इन दीवालों के भीतर बिताए हैं तब जान पाया हूं। तो तू भी रह और विचार। अभी तू युवा है, इतनी जल्दी क्या है, मुझसे क्या पूछता है? और दुनिया में कोई किसी से पूछ कर कभी समझा है? कोई भी नहीं समझ पाता। तू रुक! तू रुक और ठहर और मैं जाता हूं, ये कपड़े भी सम्हाल।
The king said, do not ask me. Live in the palace and see. Manage the kingdom and understand. After all, I did not arrive here free of charge—I spent thirty years within these walls—then I understood. You too live, and reflect. You are still young—what hurry is there? And in this world, has anyone ever understood by asking another? No one has. You stay. You stay and hold the throne, and I will go—and keep even these clothes.
वह युवक बोला, ठहरें! एक क्षण ठहरें! मैं अनुभवी नहीं हूं, एक मौका मुझे सोचने का और दें।
The youth said, wait—a moment wait! I am not experienced. Give me one more chance to think.
राजा ने कहा कि नहीं, जो सोचता है वह मुश्किल में पड़ जाता है। इसीलिए तो दुनिया में कोई सोचता नहीं, हर आदमी बिना ही सोचे चला जाता है। तू भी मत सोच। सोचने वाले मुश्किल में पड़ जाते हैं; सोचने वालों के सामने जीवन एक समस्या बन जाता है; सोचने वालों के लिए जीवन एक साधना बन जाता है। सोच मत। अभी जिंदगी पड़ी है, खूब सोच लेना बाद में। पहले तू भीतर जा, मैं बाहर जाऊं।
The king said, no. Those who think get into trouble. That is why, in this world, no one thinks—everyone goes on without thinking. You too don’t think. Those who think get into difficulty; for them life becomes a problem, for them life becomes a sadhana. Do not think. There is much life ahead—think later. First you go inside—I will go out.
जितना राजा ने आग्रह किया कि तू सम्हाल, उतना ही युवक ढीला होता गया। उस युवक के हाथ-पैर ढीले हो गए। उसने कहा, माफ करें, एक मौका मुझे दें। मैं नासमझ हूं और आप मेरे पिता की उम्र के हैं, मुझ पर इतनी कृपा करें--एक बगिया का चक्कर और लगा आएं, मैं एक दफा और सोच लूं।
The more the king insisted he take charge, the more the youth weakened. His hands and feet went limp. He said, forgive me—give me a chance. I am ignorant, and you are of my father’s age. Show me this kindness—take one more round of the garden; I will think once again.
राजा ने कहा कि देख, बगिया का चक्कर तो मैं लगा आऊंगा, लेकिन तू यहां मुझे वापस मिलेगा इसमें संदेह है।
The king said, look, I will go around the garden, but whether I find you here when I return is doubtful.
और यही हुआ, राजा चक्कर लगा कर लौटा, वह युवक वहां नहीं था। वह भाग गया था। वह पांच अशर्फियां भी छोड़ गया जो कि उसे लेनी थीं। क्यों? क्या हो गया?
And so it was—the king returned from his walk; the youth was not there. He had run away. He even abandoned the five coins he had come to take. Why? What happened?
उस युवक के पास देखने वाली आंखें थीं, वह देख पाया। इसको मैं देखना कहता हूं। जिंदगी में ऐसी आंख जिसके पास है वही आदमी धार्मिक हो सकता है। देखने वाली आंख! आंखें तो हम सबके पास हैं; हम उनसे कभी देखने का काम ही नहीं लेते। जिंदगी भी चारों तरफ मौजूद है, सब कुछ मौजूद है, हम आंखों का काम ही नहीं लेते। आंख खोलें और थोड़ा देखें, जिंदगी में वे सारे इशारे हैं जो निरंतर दोहराई गई भूलों से किसी भी आदमी को जगा देने में समर्थ हैं। कोई शास्त्र नहीं कर सकता जो, कोई गुरु नहीं कर सकता जो, जिंदगी वह कर सकती है, लेकिन खुली हुई आंख चाहिए। कौन खोलेगा यह आंख? कोई दूसरा आपकी आंख खोल सकता है? नहीं, आंखें आपके पास हैं; आज से ही खोल कर देखें जिंदगी को चारों तरफ, छोटी-छोटी घटनाओं को देखें।
The youth had eyes that see—he could see. This is what I call seeing. Only one who has such eyes can be religious. Seeing eyes! We all have eyes—but we never use them to see. Life is present all around, everything is present—but we do not use our eyes for seeing. Open the eyes and look a little—life itself contains all the hints that can awaken any person from the endlessly repeated errors. No scripture can do what life can do. No guru can do what life can do. But open eyes are needed. Who will open them? Can someone else open your eyes? No—the eyes are yours. From today, open them and look at life all around—observe small events.
एक मित्र अभी आठ दिन पहले ही मेरे पास आए और उन्होंने मुझसे कहा कि निरंतर आप कहते हैं, आंख खोल कर देखें, आंख खोल कर देखें। क्या आंख खोल कर देखें? यह एक घटना है, इसमें बताइए मैं क्या करूं? एक पत्र मेरे सामने रखा। किसी ने उन्हें लिखा था, बहुत जहर भर दिया था पत्र में। जितनी भी गालियां हो सकती थीं, दी थीं; जितना भी क्रोध प्रकट किया जा सकता था, किया था; जितना भी अपमान किया जा सकता था, किया था। वे थर-थर कांप रहे थे क्रोध से और मुझसे बोले, मेरा मन होता है इस आदमी के साथ जो भी मैं कर सकूं करूं। अब आप क्या कहते हैं? आंख खोल कर क्या देखूं? आप कहते हैं कि क्रोध हजारों वर्ष से आदमी कर रहा है, आंख खोल कर देखना चाहिए। मैं क्या देखूं?
A friend came to me eight days ago and said, you keep saying, look with open eyes, look with open eyes—what is there to look at with open eyes? This event is before me—tell me what should I do? He placed a letter before me. Someone had written to him—filled it with poison. As many abuses as could be there, were there; as much anger as could be poured, had been poured; as much insult as could be done, had been done. He was trembling with rage and said to me, I feel like doing whatever I can do to this man. Now what do you say? What should I see with open eyes? You say man has been angry for thousands of years—one should look with open eyes. What should I look at?
मैंने उनसे कहा, एक पत्र इसके उत्तर में लिखें, यहीं मेरे सामने। वे मेरे सामने बैठ गए और उन्होंने एक उत्तर में पत्र लिखा। मैंने वह पत्र उन्होंने जो लिखा था रख लिया और मैंने कहा, सुबह वापस आ जाएं, सुबह इस पत्र को पोस्ट कर देंगे।
I said to him, write a reply to this letter—here, in front of me. He sat before me and wrote a reply. I put that letter aside and said, come back in the morning—we will post it then.
वे सुबह आए। मैंने उनसे कहा, एक दफा इस पत्र को फिर पढ़ जाएं जो आपने लिखा है। फिर हम इसे पोस्ट कर दें।
He came in the morning. I said, read once more the letter you have written. Then we will post it.
उन्होंने उस पत्र को पढ़ा और बोले कि नहीं, यह थोड़ा ज्यादा कठोर हो गया।
He read it and said, no—this is a bit too harsh.
तो मैंने कहा, दुबारा लिखें, अभी हर्ज क्या हुआ!
So I said, write again—what harm is there!
उन्होंने दूसरा पत्र लिखा। पहले पत्र से दूसरे पत्र में जमीन-आसमान का फर्क हो गया था। मैंने उनसे कहा, शाम फिर आ जाएं, शाम को पोस्ट कर देंगे।
He wrote a second letter. Between the first and second there was a difference like earth and sky. I said, come again in the evening—we will post it then.
उन्होंने कहा, अभी नहीं करेंगे?
He said, not now?
मैंने कहा, अगर आंखें होतीं तो तुम समझ जाते, कि अगर रात को ही इसे पोस्ट कर दिया होता तो क्या होता? लेकिन सुबह तुम बदलने को राजी हो गए। हो सकता है शाम को और बदलने को राजी हो जाओ, शाम तक प्रतीक्षा करने में कोई हर्जा नहीं है। गाली थोड़ी देर से देने से कुछ बिगड़ा नहीं जाता है, शाम तक रुक जाओ।
I said, had you eyes, you would understand—had we posted it last night, what would have happened? But this morning you agreed to change it. Perhaps by evening you will agree to change it again. There is no harm in waiting till evening. An abuse sent a little late—nothing is lost. Wait till evening.
शाम को वे फिर आए, उन्होंने पत्र पढ़ा और कहा कि नहीं, अभी भी कठोर है।
In the evening he came, read the letter and said, no—it is still harsh.
मैंने कहा, फिर से लिख दें, हर्ज क्या है!
I said, write again—what harm is there!
फिर पत्र मैंने उनको दे दिया और मैंने कहा, इसे अब अपने पास रख लें और जिस दिन आपको लगे कि अब इसमें परिवर्तन करने की कोई गुंजाइश नहीं, उस दिन डालें, उसके पहले नहीं।
Then I gave him the letter and said, keep it with you—and the day you feel there is no further room for change, post it that day—not before.
आठ दिन बाद वे मेरे पास आए और उन्होंने कहा, पत्र डालने की कोई जरूरत ही नहीं है।
Eight days later he came and said, there is no need to post the letter at all.
जो क्रोध के क्षण में गालियां उगली थीं वह पत्र भी मौजूद था, दूसरी सुबह जो पत्र लिखा था वह भी, आठ दिन बाद कोई लिखने की जरूरत न रही, क्यों? आठ दिन में जितना उन्होंने गौर से देखा, उतना ही क्रोध की व्यर्थता दिखाई पड़ती चली गई।
In the moment of rage, the abuses he had vomited—that letter too remained; the next morning’s letter too; and after eight days—no letter was needed. Why? In eight days, the more carefully he looked, the more the futility of anger became visible.
गुरजिएफ एक फकीर था, उसके पिता ने उससे मरते वक्त कहा, एक बात खयाल रखना, अगर किसी को प्रेम देना हो तो एक क्षण की भी देर मत करना। आदमी बहुत कंजूस है, एक क्षण भी रुक जाए तो फिर प्रेम नहीं देता है। और किसी को गाली देना हो तो एक क्षण की देर जरूर कर देना। आदमी बहुत समझदार है, एक क्षण रुक जाए तो फिर किसी को गाली नहीं देता है।
There was a fakir, Gurdjieff. On his deathbed his father said to him, keep one thing in mind—if you want to give love to someone, do not delay even a moment. Man is very stingy—if he delays even a moment, he will not give love. And if you want to give someone an abuse—delay it at least a moment. Man is very wise—if he pauses even a moment, he will not give the abuse.
जिंदगी में देखने का सूत्र चाहिए, चौबीस घंटे हम कुछ कर रहे हैं--बिना देखे कर रहे हैं--क्रोध, घृणा, सब बिना देखे कर रहे हैं। लोगों को भी नहीं देख रहे हैं, आंखें बंद हैं; इस बंद आंख में फिर हम जो भी करते हैं उससे जीवन उलझता चला जाता है। तो जीवन की समस्या के प्रति आंख खुली चाहिए। इस खुली आंख को ही हम दर्शन कहते हैं। दर्शन किताबों में नहीं है, फिलासफी की किताबों में नहीं है। दर्शन है देखने वाले की क्षमता में। और जो आदमी देखने लगता है, देखने लगता है, ऑब्जर्व करता है, निरीक्षण करता है, देखता है--एक बात दिखाई पड़ जाती है, बाहर की दौड़ व्यर्थ हो जाती है, क्रोध की दौड़ व्यर्थ हो जाती है, हिंसा की दौड़ व्यर्थ हो जाती है। फिर क्या बचता है? फिर क्या शेष रह जाता है? जब बाहर की सारी दौड़ व्यर्थ हो जाती है, तो एक क्रांति हो जाती है भीतर, भीतर की तरफ गमन शुरू हो जाता है।
We need a formula for seeing in life. For twenty-four hours we keep doing things—without seeing—anger, hate, all without seeing. We do not even see people—our eyes are closed; and then whatever we do in that closed-eyed state only tangles life further. So toward life’s problem our eyes must be open. This open eye is what we call darshan. Darshan is not in philosophy books. Darshan is in the capacity to see. And the one who begins to see, to observe, to witness—one thing becomes visible: the outer race becomes futile, the race of anger becomes futile, the race of violence becomes futile. Then what remains? What is left? When the whole outer race proves futile, a revolution happens within—the movement turns inward.
क्या आपको यह पता है--जिंदगी में कोई चीज थिर नहीं है, ठहरी हुई नहीं है। अगर बाहर की तरफ सारी दौड़ बंद हो जाए, तो जीवन अपने आप भीतर की तरफ गति करने लगता है। भीतर की तरफ गति करनी नहीं होती, बाहर के सब द्वार बंद हो जाएं, तो जीवन भीतर की तरफ गति करने लगता है।
Do you know—nothing in life is stationary, nothing is at rest. If all movement outward ceases, then life by itself begins to flow inward. One need not make an effort to move inward—if all the doors to the outside are closed, life naturally begins to move within.
अगर हम, एक झरना बहता हो, उसे बंद कर दें, तो झरना दूसरा मार्ग खोज लेता है। चेतना की जो धारा है, जो स्ट्रीम ऑफ कांशसनेस है, वह बाहर की तरफ बह रही है। अगर बाहर की दौड़ व्यर्थ मालूम हो जाए, तो चेतना की धारा कहां जाएगी? दो ही दिशाएं हैं चेतना के लिए, तीसरी कोई दिशा नहीं, या तो बाहर या भीतर। अगर बाहर की सारी दौड़ मीनिंगलेस मालूम हो, दिखाई पड़ जाए कि व्यर्थ है, तो चेतना अपने आप अंतर्गमन करती है, भीतर प्रवेश करती है। और चेतना का जो अं
तर्गमन है, वही परमात्मा में प्रवेश है। चेतना का जो अंतर्गमन है, वही धर्म में प्रवेश है। चेतना का जो अंतर्गमन है, वही सत्य में, वही जीवन में प्रवेश है। और जिस दिन चेतना भीतर पहुंचती है, उस दिन जानते हैं हम--क्या है जीवन, क्या है सत्य, क्या है परमात्मा। उसी दिन सार्थकता का अनुभव और कृतार्थता का अनुभव होता है। उस दिन हम जानते हैं कि भीतर खाली नहीं है। जिसे हमने खाली समझा था वह हमारी भूल थी। भीतर तो सब भरा है, भीतर तो परमात्मा है। लेकिन बाहर को खोने को जो राजी होते हैं, वे ही केवल भीतर की पूर्णता को पाने में समर्थ हो पाते हैं। जो बाहर को भरते रहते हैं, वे भीतर को खो देते हैं।
If a stream is flowing and we block its path, the stream finds another channel. The current of consciousness—the stream of consciousness—is flowing outward. If the outer race is felt as meaningless—seen as futile—where will the stream of consciousness go? For consciousness there are only two directions, no third—either outward or inward. If all outer movement is seen as meaningless, the stream by itself turns inward—enters within. And this inward turning of consciousness is entry into Paramatma. The inward turning of consciousness is entry into religion. The inward turning of consciousness is entry into truth, entry into life. On the day consciousness reaches within, that day we know—what life is, what truth is, what Paramatma is. On that day we experience meaningfulness and fulfillment. On that day we know the within is not empty. That which we assumed to be empty—that was our mistake. Within, all is full—within is Paramatma. But only those who are ready to lose the outer attain the inner fullness. Those who go on filling the outside—lose the inside.
एक छोटी सी कहानी, और मैं अपनी चर्चा पूरी करूंगा।
One small story, and I will complete my talk.
एक भिक्षु एक दिन सुबह अपने घर के बाहर आया, अपनी झोली कंधे पर उसने डाल ली थी और अपनी झोली में घर से चलते वक्त थोड़े से चावल के दाने भी डाल लिए थे। जो समझदार भिखारी होते हैं वे हमेशा ऐसा करते हैं। जो नासमझ होते हैं वे खाली झोली लेकर दूसरों के घर के सामने खड़े हो जाते हैं। जो समझदार होते हैं वे अपनी झोली में कुछ दाने घर से डाल कर निकलते हैं। उससे दो फायदे हो जाते हैं। देने वाले को ऐसा लगता है कि मैं अकेला ही देने वाला नहीं हूं, और लोगों ने भी दिया है। और देने वाले के अहंकार को चोट पहुंचती है, कि जब दूसरों ने दिया और मैं न दूं, तो अहंकार को धक्का लगता है। और फिर देने वाले को यह भी सुख मिलता है कि मैं ही अकेला इसके चक्कर में नहीं पड़ा हूं, दूसरे लोग भी पड़ चुके हैं। मैं कोई अकेला ही इसके चक्कर में नहीं पड़ गया हूं, मैं कोई अकेला ही मूढ़ नहीं बनाया जा रहा हूं, और लोग भी बनाए जा चुके हैं। इसलिए समझदार भिखारी अपनी थाली में थोड़े पैसे डाल लेते हैं, थोड़े चावल डाल लेते हैं।
A beggar came out one morning, slung his bag over his shoulder, and before leaving home he put a few grains of rice into it. Wise beggars always do this. The foolish go out with an empty bowl and stand before others’ doors. The wise put a few grains from home into their bowl before they leave. Two benefits come of this. The giver feels—I am not the only one giving; others have also given. And the giver’s ego is pricked—if others have given and I do not, it hurts the pride. Then the giver also finds comfort—I am not the only one caught by this fellow; others too have been caught. I am not the only fool being made—others have been made before me. Hence the wise beggar puts a few coins or a little rice in his bowl.
यहां जो ऐसे भिखारी आए हों जो बिना ही डाले निकल जाते हों, तो उनको डाल कर निकलना चाहिए। यहां भी कुछ जरूर आए होंगे। जरूर आए होंगे, यह बिलकुल असंभव है कि यहां न आए हों। क्योंकि भिखारी सब तरफ कुछ न कुछ खोजने की कोशिश में भटकते ही रहते हैं। कोई सत्य की तलाश में कहीं जाता है, कोई ज्ञान की तलाश में कहीं जाता है। वे सब भिखारी हैं, वे सब मांगने गए हैं--कहीं कुछ मिल जाएगा। कहीं कुछ मिलता है? लेकिन दौड़ चलती है।
If any such beggar has come here who goes out without putting anything in first—then he should put something and go. Surely some have come here too. Surely—this is impossible, that none have. For beggars everywhere go about seeking something. Some go in search of truth, some in search of knowledge. They are all beggars—they have gone to ask—perhaps they will get something somewhere. Does one get anything anywhere? Yet the race goes on.
वह भिखारी भी सुबह से निकला। जैसे ही राजपथ पर पहुंचा, सूरज उगता था, और आता था दूर से राजा का रथ, स्वर्ण से बना, रत्नों से खचित। सूर्य की किरणों में चमकता था रथ, दूसरा सूर्य ही मालूम पड़ता था। भिखारी की आंखें चकाचौंध से भर गईं और भिखारी ने धन्यवाद दिया अपने भाग्य को और कहा: धन्य हूं आज। रोज जाता था राजमहल तक, द्वार के सिपाही ही भगा देते थे, कभी राजा तक पहुंच नहीं पाया। आज तो मौका मिल गया है, मार्ग पर ही राजा मिल गया है, तो आज तो जी भर कर मांग लूंगा। हो सकता है सदा के लिए मांगना ही छूट जाए।
That beggar too set out in the morning. As he reached the royal road, the sun was rising—and in the distance came the king’s chariot, made of gold, studded with jewels. In the sun’s rays it glittered—like a second sun. The beggar’s eyes were dazzled. He thanked his fortune and said, blessed am I today. I used to go to the palace gates; the guards would drive me away. I could never reach the king. Today the chance has come—the king himself meets me on the road. Today I will ask to my heart’s content. Perhaps my begging might cease forever.
सोचते ही सोचते में समय बीत न पाया और राजा का रथ सामने आ गया। उड़ती थी धूल, भिखारी घबड़ाया हुआ खड़ा था, राजा को देख कर भूल गया भिक्षा के पात्र को उठाना, कभी राजा को देखा नहीं था। इसके पहले कि वह अपनी झोली फैलाता, राजा ने अपनी झोली फैला दी और उस भिखारी से कहा, आज तो यही सोच कर निकला था, जो भी पहला व्यक्ति मिल जाएगा उसके सामने भिखारी बन जाऊंगा। राजा बने-बने बड़ी पीड़ा में पड़ गया हूं, अब तो भिखारी बन जाना चाहता हूं। राजा बने-बने बहुत पीड़ा झेल ली है, अब तो भिखारी बन जाना चाहता हूं। तो सोचा था आज कि जो भी पहला व्यक्ति मिल जाएगा, उसी के सामने भिखारी बन जाऊंगा। तुम ही मिल गए, मुझे कुछ दान करो!
While he was thinking, the chariot had arrived. Dust flew. The beggar, flustered, stood there. Seeing the king, he forgot to raise his bowl. He had never seen the king before. Before he could spread his bag, the king spread his own and said to that beggar, today I set out thinking—whoever I meet first, I will become a beggar before him. Remaining king has put me in great pain—I want now to become a beggar. Remaining king I have suffered much—now I want to be a beggar. So I decided—whoever I meet first, I will become a beggar before him. You met me—give me something!
भिखारी की मुसीबत आप समझ सकते हैं, पहाड़ गिर गया। सोचा था मांग लेगा, बात उलटी हो गई, यहां कोई और मांगने वाला मिल गया। जीवन में कभी किसी को दिया न था, हमेशा लिया था, देने की कोई आदत न थी। झोली में हाथ डालता था, खाली वापस निकाल लेता था, देने की हिम्मत न पड़ती थी। थोड़े से चावल के दाने थे, छूटते न थे। किससे छूटते हैं? दाने कितने ही छोटे हों, थोड़े हों, छूटते किससे हैं? उससे भी नहीं छूटते थे। झोली में हाथ डालता, वापस निकाल लेता।
You can imagine the beggar’s plight—a mountain had fallen upon him. He had thought to ask; the scene was reversed—there was another asking. He had never given anything to anyone in life—always only taken. He had no habit of giving. Whenever he put his hand into the bag, it came out empty—he had no courage to give. There were a few grains of rice—but even those would not part. From whom do they part? However small the grains, however few—who lets go? He could not let go either. He put his hand into the bag, and pulled it back.
राजा ने कहा, जल्दी करो, जो भी देना हो दे दो। न देना हो, इनकार कर दो।
The king said, be quick—whatever you will give, give. If you will not, then refuse.
बड़ी हिम्मत की, मुट्ठी बांधी, एक दाना बाहर निकाला और राजा की झोली में डाल दिया। एक दाना! साहस की बात थी, ऐसे एक दाना भी कौन छोड़ सकता है? और भिखारी कैसे छोड़ सकता है? राजा बैठा रथ में, चला गया, धूल उड़ती रह गई, भिखारी पछताता रह गया। जो मिलना था वह तो मिला नहीं, वे सपने तो धूल-धूसरित हो ही गए और पास का एक दाना चला गया।
He gathered courage, clenched his fist, took out a single grain—and dropped it into the king’s bag. One grain! It was an act of bravery—even one grain, who can let go! And a beggar—how can he! The king sat in the chariot and departed. Dust kept swirling. The beggar kept repenting. What was to be gotten was not gotten—those dreams were dust. And a grain from his own bag was gone.
जिंदगी बड़ी गड़बड़ है। मांगने निकलते हैं, उलटा खोना हो जाता है। खोजने निकलते हैं, उलटे गंवा कर लौट आते हैं। उस भिखारी के साथ भी यह हो गया। सभी भिखारियों के साथ यह होता है। खोजने निकलते हैं, पाने निकलते हैं, बाद में पाते हैं कि गंवा कर लौट आए, पास में भी जो था वह भी गया। दिन भर उसने भीख मांगी, लेकिन.बहुत भिक्षा मिली उस दिन, सारी झोली भर गई.लेकिन झोली भरने से कोई सुख न हुआ, एक दाना जो खोया था उसकी पीड़ा बड़ी थी। झोली कितनी ही भर जाए, कोई फर्क न पड़ेगा, जो खोया है उसकी पीड़ा न छूटेगी। रोता सा मन लिए घर लौटा।
Life is very strange. You set out to ask—and instead, you end up losing. You go to seek—and return having lost what you had. It happened to that beggar too. It happens to all beggars. We go to gain, to attain—and later we find we returned having lost; what we had also slipped away. The whole day he begged. He got much alms that day; his bag filled to the brim. But—no happiness came from a full bag. The pain of the single grain he had lost was great. No matter how full the bag becomes, there is no difference—the pain of what is lost will not leave. With a weeping heart he came home.
पत्नी ने कहा, बड़े उदास हो? लेकिन झोली तो बहुत भरी है!
His wife said, you seem very sad—but your bag is very full!
उसने कहा, और भरी हो सकती थी। लेकिन एक दाना पास का भी चला गया। और अजीब था वह राजा, हम भिखारियों से भी भीख मांगने को तैयार हो गया।
He said, it could have been even fuller. But one grain from my own has gone. And strange was that king—he was even ready to beg from beggars like us.
सच तो यह है कि राजा अगर भिखारियों से भीख न मांगें तो राजा कैसे बनें? भिखारियों को लूट कर ही कोई राजा बनता है। तो उसने भी भिखारी से भीख मांग ली थी तो कुछ बुरा न किया था। लेकिन भिखारियों को यह कभी समझ में नहीं आया है कि राजा भिखारियों से मांग कर ही राजा बनते हैं। उसकी भी समझ में नहीं आता था। उसने अपनी पत्नी से कहा कि बड़ी मुश्किल में पड़ गया। एक राजा मिल गया था। सोचा था कुछ मिलेगा, उलटा उसने मुझसे छीन लिया।
The truth is—if kings did not beg from beggars, how would they be kings? Only by looting beggars does one become a king. So he begged from a beggar—he did nothing wrong. But beggars never understand that kings become kings by begging from beggars. He did not understand. He said to his wife, I fell into great trouble. I found a king. I thought I would get something—but instead, he snatched from me.
झोली खोली, पूरी झोली भरी थी अन्न के दानों से। पूरी झोली गिरी, छाती पीटने लगा वह भिखारी। बड़ा मुश्किल हो गया। अभी किसी और बात के लिए दुखी था, अब किसी और बात के लिए दुखी हो गया। झोली खोल कर देखा: एक दाना सोने का हो गया था। तब रोने लगा, चिल्लाने लगा कि यह तो बड़ी भूल हो गई। काश, मैंने सभी दाने दे दिए होते तो सभी सोने के हो जाते!
He opened the bag—completely filled with rice. He poured it all out—struck his chest and cried—now a new sorrow! Just now he was grieving for another thing; now he grieved for something else. He opened the bag and saw—one grain had turned to gold. Then he began to weep and shout—what a great mistake! If only I had given all the grains—then all would have turned to gold!
जीवन में जो बाहर के दाने बटोरता है, भीतर की जिंदगी मिट्टी की हो जाती है। जो बाहर के दाने छोड़ता है, भीतर की जिंदगी सोने की हो जाती है। जिंदगी के आखिर में पता चलता है कि जो इकट्ठा किया था वह मिट्टी का साबित होता है, जो दे दिया था वह सोने का हो जाता है। धन्य हैं वे लोग जो बाहर के जीवन को छोड़ पाते हैं; क्योंकि भीतर के जीवन को स्वर्ण का बना हुआ पाते हैं। और वे लोग जो बाहर के जीवन को पकड़े ही पकड़े रह जाते हैं, उनकी झोली कितनी ही भर जाए, उनके दुख का कोई अंत नहीं। और आखिर में वे रोएंगे इस बात के लिए कि जो हमने पकड़ लिया था वही मिट्टी का हो गया और जो हमने छोड़ा था वही केवल सोने का।
In life, the more you hoard the outer grains, the more your inner life turns to dust. The more you let go of the outer grains, the more your inner life turns to gold. At the end of life it becomes clear—that what we accumulated proved to be mud; what we gave away turned to gold. Blessed are those who can renounce the outer life—for they find the inner life made of gold. And those who go on clutching the outer life—no matter how much their bag fills—there is no end to their sorrow. And at the end they will weep—that what we clutched became mere earth, and what we let go—that alone became gold.
लेकिन उस भिखारी ने तो एक दाना छोड़ा था, इसलिए सोने का हो गया। उन भिखारियों का क्या होगा जिन्होंने एक दाना भी नहीं छोड़ा है?
But that beggar had given only a single grain—so one grain turned to gold. What will happen to those beggars who have not given even a single grain?
इसी बात पर अपनी चर्चा को छोड़ देता हूं। फिर से दोहरा देता हूं: उस भिखारी ने तो एक दाना छोड़ा था, इसलिए वह सोने का हो गया। लेकिन उन भिखारियों का क्या होगा जिन्होंने एक भी दाना नहीं छोड़ा है?
On this point I leave our talk. Let me repeat: that beggar had given one grain—so it turned to gold. But what will happen to those beggars who have not given even one grain?
मेरी बात को इतने प्रेम और शांति से सुना, उससे अत्यंत आनंदित और अनुगृहीत हूं। परमात्मा करे भीतर का जीवन कभी सोने का हो जाए। लेकिन केवल उन्हीं का भीतर का जीवन सोने का हो सकता है, जो बाहर की मिट्टी को छोड़ने और बाहर की मिट्टी को मिट्टी समझने में समर्थ हो जाते हैं। सबके भीतर बैठे परमात्मा को प्रणाम करता हूं, मेरे प्रणाम स्वीकार करें।
You have listened to me with such love and peace—that delights and obliges me immensely. May it be that the inner life becomes gold. But only those whose outer clay they can drop—and can see outer clay as clay—only they can have an inner life of gold. I bow to the Paramatma seated in all of you within. Please accept my pranam.
