Skip to content
Osho

Jeevan Sangeet #5

5 June 1969 Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)

मेरे प्रिय आत्मन्‌!

My beloved Atman!

मनुष्य दुख में है और सुख की केवल कल्पना करता है। मनुष्य अज्ञान में है और ज्ञान की केवल कल्पना करता है। मनुष्य ठीक अर्थों में जीवित नहीं है, जीवन की केवल कल्पना करता है।

Man is in misery and only imagines happiness. Man is in ignorance and only imagines knowledge. Man is not truly alive; he only imagines life.

आज की सुबह की इस बैठक में इस संबंध में मैं कुछ कहना चाहूंगा कि हम जो कल्पना करते हैं, उसके कारण ही हम जो हो सकते हैं, वह नहीं हो पाते हैं। जैसे कोई बीमार आदमी कल्पना कर ले कि वह स्वस्थ है, तो फिर स्वास्थ्य की दिशा में कदम उठाना बंद कर देगा। जब वह स्वस्थ है, तो स्वस्थ होने का कोई सवाल नहीं है। अगर कोई अंधा आदमी कल्पना करने लगे कि उसे प्रकाश का पता है कि प्रकाश कैसा होता है, तो फिर वह अंधा आदमी आंख की खोज बंद कर देगा।

In this morning’s meeting I would like to say something about this: precisely because we keep imagining, we do not become that which we can be. If a sick man imagines he is healthy, he will stop taking steps toward health—when he believes he is already healthy, the question of becoming healthy does not arise. If a blind man imagines he knows what light is, that blind man will give up seeking eyes.

अंधे को पता होना चाहिए कि उसे प्रकाश का पता नहीं है। और बीमार को ज्ञात होना चाहिए कि वह स्वस्थ नहीं है। और दुखी को ज्ञात होना चाहिए कि सुखी वह नहीं है। लेकिन अपने को राहत और सांत्वना देने के लिए हम जो नहीं हैं, उसकी हम कल्पना कर लेते हैं।

The blind should know they do not know light. The sick should know they are not healthy. The unhappy should know they are not happy. But to console and soothe ourselves, we imagine what we are not.

दुखी आदमी सुख की कल्पना में जी रहा है। और ध्यान रहे, सुख की कल्पना के कारण दुख मिटता नहीं; सुख की कल्पना के कारण दुख चलता ही चला जाता है, और बढ़ता चला जाता है।

The unhappy man lives in the imagination of happiness. And remember, the imagination of happiness does not dissolve misery; through the imagination of happiness, misery simply continues—and grows.

यदि दुख को मिटाना हो, तो सुख की कल्पना छोड़ देनी पड़ेगी और दुख को ही जानना पड़ेगा। जो दुख को जानता है, उसका दुख मिट जाता है। जो सुख को मानता है, उसका दुख छिप जाता है; मिटता नहीं, भीतर चलता चला जाता है।

If misery is to end, the imagination of happiness must be dropped, and misery itself must be known. The one who knows misery—his misery disappears. The one who believes in happiness—his misery gets hidden; it does not end, it keeps running within.

अगर अज्ञान को मिटाना है, तो ज्ञान की कल्पना नहीं करनी है--अज्ञान को ही जानना है। अज्ञान को जो जानता है, वह ज्ञान को उपलब्ध हो जाता है। लेकिन जो ज्ञान को, झूठे ज्ञान को, कल्पित ज्ञान को पकड़ लेता है, उसका अज्ञान छिप जाता है, अज्ञान मिटता नहीं। और ज्ञान उसे मिलता नहीं, क्योंकि कल्पित ज्ञान का कोई भी अर्थ नहीं है।

If ignorance is to end, do not imagine knowledge—know ignorance itself. The one who knows ignorance attains to knowledge. But the one who clings to knowledge—false, imagined knowledge—his ignorance goes underground; it does not end. And he never receives knowledge, because imagined knowledge means nothing at all.

इसे दो-तीन कोणों से समझना अच्छा होगा।

It will be good to see this from two or three angles.

जैसे, मैं पूछना चाहता हूं, क्या हम सुखी हैं? क्या हमने कभी भी सुख जाना है? अगर कोई बहुत निष्पक्ष होकर अपने जीवन पर लौट कर देखेगा, तो पाएगा, सुख--सुख तो कभी नहीं जाना, दुख ही जाना है।

For example, I want to ask: Are we happy? Have we ever known happiness? If someone looks back at his life with full impartiality, he will find: happiness—happiness has never really been known; only misery has been known.

लेकिन दुख को हम भुलाते हैं। और जिस सुख को नहीं जाना, उसको कल्पित करते हैं, उसको थोपते हैं। हां, एक आशा है मन में कि कभी जानेंगे। और आशा उसी की होती है, जिसे न जाना हो। सुख को जाना नहीं है, इसलिए निरंतर सोचते हैं--कल, आने वाले कल, भविष्य में सुख मिलेगा। जो और भी ज्यादा काल्पनिक हैं, वे सोचते हैं, अगले जन्म में। जो और भी ज्यादा काल्पनिक हैं, वे सोचते हैं, किसी स्वर्ग में, किसी मोक्ष में सुख मिलेगा।

But we forget misery. And that happiness which we have not known, we imagine and impose. Yes, there is a hope in the mind that someday we will know it. And hope is always of that which has not been known. Happiness has not been known; hence we keep thinking—tomorrow, in the coming days, in the future happiness will arrive. Those who are even more given to imagination think: in the next life. Those even more fanciful think: in some heaven, in some moksha, happiness will be attained.

अगर आदमी ने सुख जाना होता, तो स्वर्ग की कल्पना कभी न की गई होती। स्वर्ग की कल्पना उन लोगों ने की है, जिन्होंने सुख कभी भी नहीं जाना है। जो नहीं जाना है, उसको स्वर्ग में निर्मित करने की आशा बांधे बैठे हुए हैं!

Had man known happiness, the imagination of heaven would never have arisen. The imagination of heaven belongs to those who never tasted happiness at all. What they have not known, they are hoping to manufacture in heaven!

सुख हमने जाना है कभी? कोई ऐसा क्षण है जीवन का जब हम कह सकें कि मैंने जाना सुख? और ध्यान रहे, बहुत जल्दी में ऐसा मत कह देना; क्योंकि जिसने एक बार सुख जान लिया, वह दुख जानने में असमर्थ हो जाता है। जिसने सुख जान लिया, वह दुख जानने में असमर्थ हो जाता है। फिर वह दुख जानता ही नहीं। फिर वह दुख जान ही नहीं सकता। क्योंकि जो सुख जानता है, उसे यह भी पता चल जाता है कि मैं सुख हूं। यह बहुत मजे की बात है। और चूंकि हम दुख जानते ही चले जाते हैं, यह इस बात का सबूत है कि सुख हमने कभी जाना नहीं। आशा है, कल्पना है। और कभी-कभी सुख को थोप भी लेते हैं।

Have we ever known happiness? Is there a single moment in life of which we can say: I knew happiness? And remember, do not be quick in saying so; for the one who has known happiness even once becomes incapable of knowing misery. The one who has known happiness becomes incapable of knowing misery. Then he simply does not know misery, cannot know it. Because the one who knows happiness comes to see: I am happiness. This is something very curious. And because we go on knowing misery and more misery, that itself is proof that we have never known happiness. There is only hope, imagination. And sometimes we also force happiness upon things.

एक मित्र आया है, गले लग गया है और हम कहते हैं, बहुत सुख आ रहा है। गले मिल कर कितना सुख मिला है, उसके आलिंगन में कितना रस मिला है; लेकिन कभी आपने सोचा है कि जो मित्र आकर गले मिल गया है, वह गले मिला ही रहे दस मिनट, पंद्रह मिनट, बीस मिनट और गला छोड़े ही नहीं, तब ऐसी तबीयत होगी कि कोई पुलिसवाला निकल आए, किसी तरह इससे छुटकारा दिलाए, यह क्या कर रहा है? और अगर घंटे दो घंटे वह गले को न छोड़े तो फांसी मालूम पड़ेगी।

A friend has arrived; he embraces you and you say: I feel so much happiness. How much bliss in that embrace! But have you ever considered: if that friend were to keep embracing you—ten minutes, fifteen minutes, twenty minutes—and refused to let go, you would begin to feel that a policeman should somehow appear and free you: What is he doing? And if for two hours he does not release your neck, it will feel like a hanging.

अगर सुख था तो और बढ़ जाता? जो एक क्षण में सुख मिला था तो दस क्षण में और दस गुना हो जाता? लेकिन एक क्षण में सुख लगा था और दस क्षण में फांसी मालूम होने लगी! सुख नहीं था, कल्पित था; एक क्षण में खो गया। जो कल्पित है, वही क्षण भर टिकता है; जो सत्य है, वह सदा है। जो कल्पित है, वही क्षणभंगुर है। जो क्षणभंगुर है, उसे कल्पित जानना। क्योंकि जो है, वह शाश्र्वत है, वह सदा है। वह क्षण में नहीं है, वह नित्य है, वह कभी मिटता नहीं। वह है, और है, और है। था, और होगा, और होगा। कभी ऐसा क्षण नहीं आएगा, जब वह न हो जाए।

If it were happiness, more would mean more, would it not? If in one moment it was happiness, then in ten moments it should be tenfold. But what seemed happiness for one moment becomes like a noose in ten! It was not happiness; it was imagined—and in a single moment it was lost. What is imagined lasts only a moment; what is true is forever. What is imagined is momentary. Whatever is momentary, take it to be imagined. Because that which is, is eternal, it is ever. It is not in a moment, it is perennial, it never ceases. It is—and is—and is. It was—and will be—and will be. There will never come a moment when it is not.

जो सुख दुख में बदल जाता है, उसे कल्पित जानना। वह सुख था ही नहीं। और सब सुख जो हम जानते हैं, दुख में बदलने में समर्थ हैं।

Whatever happiness turns into misery—know it to be imagined. It was never happiness. And all the happiness we know is capable of turning into misery.

खाना खाने आप बैठे हैं, और बहुत सुखद खाना लग रहा है, और खाते चले जाएं, और एक सीमा पर दुख शुरू हो जाएगा। और अगर खाते ही चले गए, जैसा कि कुछ लोग खाते ही चले जाते हैं, तो सारी जिंदगी खाने के दुख से ग्रसित हो जाती है।

You sit down to eat, and the food seems delightful, and you keep eating—and at a certain point, misery begins. And if you keep on eating, as some people do, the whole life becomes afflicted with the misery of eating.

डॉक्टर कहते हैं, आप जितना खाते हैं, उससे आधे से आपका पेट भरता है, आधे से डॉक्टरों का भरता है। अगर आप आधा ही खाएं तो किसी डॉक्टर की कोई जरूरत न रह जाए। आप ज्यादा खा जाते हैं, बीमारी चली आती है और डॉक्टर उसके पीछे चला आता है। अगर हम खाते ही चले जाएं तो खाना मौत बन सकती है। ज्यादा खाने से आदमी मर सकता है।

Doctors say: of what you eat, half fills your own belly, the other half fills the doctors’. If you eat just half, there would be no need of any doctor at all. You eat more, illness comes—and the doctor follows it. If we go on eating, food can become death. A man can die from overeating.

एक गीत कोई आपको सुनाता है, आप कहते हैं, कितना सुख आया। वह दुबारा सुनाता है, तब आप नहीं कहते कि कितना सुख आया, तब आप चुप रह जाते हैं। वह तीसरी बार सुनाता है, आप कहते हैं, अब बस भी करो। वह चौथी बार सुनाता है, आप कहते हैं कि अब क्षमा करिए। वह पांचवीं बार सुनाएगा, आप भागने की कोशिश करेंगे। और अगर द्वार बंद हो और अगर वह छठवीं बार सुनाए, तो आपका मस्तिष्क घूमने लगेगा। और अगर वह सुनाता ही चला जाए तो आप पागल हो जाएंगे। वही गीत पागल कर देगा, जो पहली दफा सुख दिया था।

Someone sings you a song; you say, how much happiness it gave. He sings it again; you do not say any more that it gave happiness—you keep quiet. He sings the third time; you say, now please stop. He sings the fourth time; you say, forgive me now. The fifth time he sings; you will try to run away. And if the door is locked and he sings the sixth time, your head will begin to spin. And if he goes on singing, you will go mad. The very song that gave delight the first time will drive you insane.

सुख अगर था तो दस बार सुनने से दस गुना हो जाना था। इसे पहचान के लिए कसौटी समझ लेना। इसे कसौटी मानना कि जो सुख क्षण में विलीन हो जाता है और उसी की पुनरुक्ति दुख ले आती है, वह सुख रहा ही न होगा, सुख आपने कल्पित किया होगा। एक बार कल्पना कर ली, दुबारा कल्पना करनी मुश्किल हो गई, तीसरी बार कल्पना में और मुश्किल हो गई, दस बार में कल्पना उखड़ गई; चीजें जैसी थीं वैसी साफ हो गईं और सामने हो गईं। हमारे सब सुख दुख में बदल जाते हैं।

If it were happiness, ten hearings should make it tenfold. Take this as a touchstone to recognize. Make it your criterion: whatever happiness vanishes in a moment, and the very repetition of it brings misery, that could not have been happiness—you must have imagined it. Once you imagine, the second imagining becomes harder; the third time, harder still; by the tenth time, imagination is uprooted—things stand as they are, clear and plain. All our happiness turns into misery.

.सुख दुख हैं, हम सिर्फ सुख कल्पित करते हैं, ऊपर से मानते हैं कि यह सुख है। माना हुआ सुख कितनी देर टिक सकता है? सुख हमने जाना नहीं है, सिर्फ कल्पना की है। दुख हमने जाना है। और कल्पना क्यों की है?

Happinesses are miseries; we only imagine happiness, we assert from above that this is happiness. How long can an asserted happiness last? We have not known happiness; we have only imagined it. Misery we have known. And why have we imagined?

कल्पना इसीलिए की है कि अगर कल्पना न करें तो दुख हमारी जान ले लेगा, दुख हमारे प्राण ले लेगा। अगर हम कल्पना न करें तो दुख के साथ जीएंगे कैसे? इसलिए झूठे सुख के जाल बुन कर हम दुख को बिताने की कोशिश करते हैं, भुलाने की कोशिश करते हैं। हमारा सारा जीवन दुख को भुलाने की एक लंबी कोशिश है और कुछ भी नहीं। लंबी कोशिश है दुख को भुलाने की।

We imagine because if we do not, misery will take our very life—how will we live with it? So by weaving nets of false happiness we try to pass our misery, to forget it. Our whole life is nothing but a long attempt to forget misery. A long attempt to forget.

नीत्शे बहुत हंसता था। और किसी ने नीत्शे को कहा कि तुम कितना हंसते हो, कितने सुखी हो?

Nietzsche laughed a lot. Someone said to him: You laugh so much—how happy you must be.

नीत्शे ने कहा: यह मत पूछो, यह मत कहो। मेरे हंसने का कारण बिलकुल दूसरा है।

Nietzsche said: Do not ask that, do not say that. The reason for my laughter is altogether different.

उसके मित्रों ने कहा: और क्या कारण हो सकता है सिवाय इसके कि तुम आनंदित हो?

His friends said: What other reason could there be except that you are joyous?

उसने कहा: छोड़ो यह बात, आनंद को छोड़ कर और ही कोई कारण है। आनंद तो बिलकुल कारण नहीं है।

He said: Leave this talk—the cause is anything but joy. Joy is no cause at all.

मित्रों ने कहा: क्या कारण है?

They asked: Then what is the reason?

नीत्शे न कहा: इसलिए हंसता हूं, ताकि रोने न लगूं। अगर नहीं हंसूंगा तो रोना शुरू हो जाएगा। रोना भीतर चल रहा है। हंसने में भुलाए रखता हूं अपने को, ताकि रोना रुका रहे।

Nietzsche said: I laugh so that I do not start crying. If I do not laugh, weeping will begin. The weeping is going on within. By laughing I keep myself distracted, so that the weeping stays halted.

इसलिए दुनिया जितनी ज्यादा सुख की खोज में तल्लीन दिखाई पड़ती है, जानना कि दुनिया उतनी दुखी हो गई है। चौबीस घंटे सुख चाहिए। क्योंकि चौबीस घंटे दुख है। इसलिए हम मनोरंजन के नये-नये साधन ईजाद करते चले जाते हैं। मनोरंजन के साधनों की ईजाद दुखी दुनिया का सबूत है। जो आदमी दुखी नहीं है, वह मनोरंजन की खोज में कभी नहीं जाता।

Therefore the more the world seems engrossed in the pursuit of happiness, know that the world has become that much more miserable. We want happiness twenty-four hours a day because misery is present twenty-four hours a day. So we go on inventing new means of entertainment. The invention of entertainments is proof of a miserable world. The man who is not miserable never goes in search of entertainment.

सिनेमागृहों में जो लोग बैठे हैं, वे अगर सुखी होते, तो अपने घरों में होते। वे दुखी हैं, इसलिए सिनेमागृहों में हैं। शराबघरों में जो लोग बैठे हैं, अगर वे सुखी होते, तो घरों में होते। शराबघरों में बैठे हैं, क्योंकि दुखी हैं। वेश्याओं के नृत्य जो देख रहे हैं, अगर वे सुखी होते, तो आंख बंद करके सुख में लीन होते। वे उन नृत्यों में बैठे हैं, वे दुखी हैं, वे दुख को भूलने की कोशिश कर रहे हैं। सब तरफ दुख को भुलाने की कोशिश चल रही है।

Those sitting in cinema halls—if they were happy, they would be at home. They are unhappy, therefore they are in the cinema. Those sitting in bars—if they were happy, they would be at home. They sit in bars because they are unhappy. Those watching a prostitute’s dance—if they were happy, they would close their eyes and be absorbed in their happiness. They sit there because they are unhappy, trying to forget their misery. On every side the attempt to forget misery is going on.

और यह मत सोचना कि सिनेमा में बैठा हुआ आदमी दुख भुला रहा है, शराब पीने वाला दुख भुला रहा है, वेश्या के दरवाजे पर बैठा हुआ आदमी दुख भुला रहा है। नहीं, मंदिर में बैठ कर जो भजन-कीर्तन कर रहा है, वह भी दुख भुला रहा है। इसमें कोई फर्क नहीं है। सुखी आदमी किसलिए जाकर झांझ-मंजीरे पीटेगा? पागल हो गया है? सुखी आदमी किसलिए हाथ-पैर जोड़ कर किसी मूर्ति के सामने खड़ा हो जाएगा? दुखी आदमी भुला रहा है, कोशिश खोज रहा है। राम-राम जपता है, जितनी देर राम-राम की धुन लगाए रखता है, दुख भूल जाता है। फिर दुख वापस खड़ा है। जितनी देर माला सरकाता है, दुख भूल जाता है। किसी भी चीज में उलझ जाता है, दुख भूल जाता है।

And do not think that only the one in the cinema is forgetting misery, or the one drinking alcohol, or the one sitting at a prostitute’s door. No, the one who sits in a temple and sings bhajan-kirtan is also forgetting misery. There is no difference. Why would a happy man go and beat cymbals and manjiras? Has he gone mad? Why would a happy man fold his hands and stand before some statue? The unhappy man is forgetting—seeking a device. He chants ‘Ram, Ram’; as long as the rhythm of ‘Ram, Ram’ continues, he forgets misery. Then misery stands again. As long as he moves the beads, he forgets misery. Whatever he entangles himself in, he forgets misery.

चाहे सिनेमा देखता हो, चाहे रामलीला देखता हो, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। दुख भुलाने की कोशिश चल रही है। अपने को भुलाने की कोशिश चल रही है। शराब में भी वही हो रहा है और प्रार्थना में भी वही हो रहा है। एक बुरा रास्ता है भुलाने का, एक अच्छा रास्ता है भुलाने का। लेकिन दोनों रास्ते भुलाने के हैं, फॉरगेटफुलनेस के हैं। अपने को भुला लेना है किसी तरह। जो आदमी दुखी है, वह भुलाना चाहता है। कोई ताश खेल कर भुला रहा है, कोई शतरंज खेल कर भुला रहा है, कोई गीता ही पढ़ रहा है। क्या कर रहे हैं आप?

Whether he watches a cinema or watches a Ramleela—it makes no difference. The attempt to forget misery is on. The attempt to forget oneself is on. The same thing is happening in alcohol and in prayer. One is a bad route of forgetting, one a good route—but both are routes of forgetfulness. Somehow to forget oneself. The man who is miserable wants to forget. One forgets by playing cards, another by chess, another by reading the Gita. What are you doing?

सुखी होने का हमें कोई पता नहीं है। हम दुखी हैं। हम किसी तरह इस दुख से बचना चाहते हैं, भूल जाना चाहते हैं। किसी तरह भूल जाना चाहते हैं! चाहे वेद के युग से उठा कर देखें, वेद के युग में सोमरस पीया जा रहा है। वह सोमरस यानी शराब। लेकिन ऋषि-मुनि शराब पीएं, तो उसका नाम सोमरस है। साधारण आदमी सोमरस पीए, तो उसका नाम शराब है! वेद से लेकर अभी ठेठ आज के आधुनिक अमरीका तक! सोमरस से लेकर मेस्कलीन और लिसर्जिक एसिड तक! आज सारी अमरीका में लिसर्जिक एसिड और मेस्कलीन और मारिजुआना, सब पीया जा रहा है। और अमरीका के बड़े से बड़े विचारक, अल्डुअस हक्सले जैसे लोग यह कहते हैं कि दुख इतना है कि भुलाने का कोई उपाय चाहिए! हम दुख भुलाना चाहते हैं।

We have no clue about being happy. We are miserable. We want somehow to escape this misery, to forget it—somehow to forget! Whether you look back to the age of the Vedas—there too soma was drunk. Soma means alcohol. But when seers and sages drink alcohol, it is called soma; when an ordinary man drinks soma, it is called liquor! From the Vedas right up to modern America! From soma to mescaline and lysergic acid! Today all over America lysergic acid and mescaline and marijuana are being used. And great thinkers of America, like Aldous Huxley, say: There is so much misery that we need some means to forget! We want to forget misery.

हमारे सुख के सारे उपाय कहीं दुख को भुलाने के मार्ग ही तो नहीं हैं?

Are not all our measures of ‘happiness’ only routes to forgetting misery?

और इसलिए सब उपाय उखड़ जाते हैं। एक आदमी एक स्त्री के पीछे पागल है, और सोचता है कि यह मिल जाए, तो सुख हो जाएगा। और जिस दिन वह मिल जाती है, उसी दिन व्यर्थ हो जाती है। प्रेयसियों के चेहरे तो लोग देखते हैं, पत्नियों के चेहरे किसी ने देखे हैं? जिसको घर ले आए, वह व्यर्थ हो जाती है। वह जो कल्पना थी, एक क्षण में टूट गई है। घर पत्नी आ गई है, अब वह भूल गई है। पड़ोस के लोग उसको देख सकते हैं और उसमें सुख पा सकते हैं, लेकिन पति को अब कोई सुख नहीं मिलता मालूम होता है।

Hence all measures fail. A man goes mad after a woman and thinks: if she is attained, happiness will be. And the day she is attained, that very day she becomes futile. People look at the faces of beloveds; has anyone looked at the faces of wives? The one brought home becomes futile. The imagination is shattered in a single moment. The wife has come home; now she is forgotten. Neighbors may see her and find happiness in her, but the husband seems to find none.

बायरन ने शादी की। अदभुत आदमी था। जब तक शादी नहीं हुई थी तो पागलथा कि अगर इस स्त्री से शादी न हो सकी तो जीवन व्यर्थ हो जाएगा। फिर उससे शादी करके चर्च से नीचे उतर रहा है, सीढ़ियों पर उसका हाथ हाथ में लिए हुए है। पीछे अभी चर्च की घंटियां बज रही हैं और मेहमान विदा हो रहे हैं। शादी हुई है अभी। अभी जो मोमबत्तियां जलाई थीं शादी के लिए, वे जल रही हैं, वे बुझी नहीं हैं। बायरन अपनी पत्नी का हाथ पकड़ कर उतर कर बग्घी में बैठने को है--और तभी सड़क पर एक दूसरी स्त्री दिखाई पड़ती है।

Byron married. He was a strange man. Until he married, he was frantic that if he could not marry that woman, life would be meaningless. Then, having married her, he was coming down the church steps, her hand in his. Behind them the bells were still ringing and the guests taking leave. The wedding had just happened. The candles lit for the ceremony were still burning; they had not yet been put out. Byron held his wife’s hand, descending the steps to sit in the carriage—just then, on the road, another woman appeared.

बायरन बहुत ईमानदार आदमी होगा। उसने बग्घी में बैठ कर अपनी पत्नी को कहा कि कैसा आश्र्चर्य! कल तक मैं सोचता था कि तू मिल जाएगी तो मुझे सब मिल जाएगा। और अभी, जब हम सीढ़ियां उतर रहे थे, वह सामने से जो स्त्री जा रही थी, मैं उसके पीछे हो लिया, तू मुझे भूल गई और मन में हुआ, काश, यह स्त्री मुझे मिल जाए! तू तो भूल ही गई, क्योंकि तू मेरी मुट्ठी में आ गई और बेकार हो गई। अब तू मेरी है और बेकार है।

Byron must have been a very honest man. Seated in the carriage, he said to his wife: How strange! Until yesterday I thought that if I could get you, I would get everything. And just now, as we were coming down the steps, that woman passing—my mind ran after her; I forgot you, and a desire arose: if only that woman were mine! You are already forgotten, because you are in my fist, and thus you have become useless. You are mine now—and useless.

सारा आकर्षण दूर का है। सारा आकर्षण उसका है, जो नहीं मिला है। जो मिल गया है, वह व्यर्थ हो जाता है। क्यों?

All attraction is for what is far. All attraction for what has not been attained. What has been attained becomes futile. Why?

क्योंकि जो नहीं मिला, उसमें सुख की कल्पना जारी रह सकती है। लेकिन जो मिल जाता है, उसमें सुख की कल्पना टूट जाती है, क्योंकि वह मिल गया। क्षण भर की झलक आई और खो गई। वह जो कल्पना थी, वह गई और नष्ट हो गई।

Because in what is not attained, the imagination of happiness can go on. But in what is attained, the imagination of happiness is shattered—because it is attained. A momentary glimpse comes and is gone. What was imagination departs and is destroyed.

किसी एक कवि ने तो यह कहा है कि धन्य हैं वे प्रेमी जिन्हें उनकी प्रेमिकाएं कभी नहीं मिलती हैं, क्योंकि वे जीवन भर कम से कम सुख की कल्पना तो कर सकते हैं। और अभागे हैं वे प्रेमी जिनको उनकी प्रेमिकाएं मिल जाती हैं, क्योंकि मिल जाने के बाद पता चलता है कि यह तो नरक अपने हाथ से मोल ले लिए।

One poet has said: Blessed are those lovers who never get their beloveds, for they can at least imagine happiness for their whole lives. And accursed are those lovers who do get their beloveds, for after getting them they find that they have purchased hell with their own hands.

हमारे सारे सुख, किसी भी तल पर हों, काल्पनिक हैं। और दुख एकदम वास्तविक है। दुख की तो कोई कल्पना नहीं करता। कौन करेगा दुख की कल्पना? दुख से तो हम बचना चाहते हैं, दुख की तो कोई कल्पना करेगा नहीं। दुख तो है--और सुख काल्पनिक है। यही जीवन की कठिनाई है। और कल्पना के सुखों में जो चला जाता है, वह खो जाता है। फिर हम बहुत तरह की कल्पनाएं कर सकते हैं।

All our happiness—on any level—is imaginary. And misery is starkly real. No one imagines misery—who would? We want to escape misery, no one imagines it. Misery is—happiness is imagined. This is the difficulty of life. And one who drifts into imagined happiness is lost. Then we can imagine in many ways.

मजनू से उसके गांव के सम्राट ने बुला कर पूछा कि तू पागल है! वह लैला साधारण सी लड़की है, तू दीवाना है! हम उससे बहुत अच्छी लड़कियां तेरे लिए खोज दें। हमने लड़कियां बुलाई हैं, तू चल और देख। तू पागल हो गया है! उसका बाप नहीं है राजी, छोड़, लैला में कुछ भी नहीं है। साधारण सी, सांवली सी लड़की है।

Majnun was summoned by the emperor of his town, who asked: Are you mad? That Layla is an ordinary girl; you are insane! We will find for you much more beautiful girls than her. We have called girls; come, see. You have gone mad! Her father does not agree. Leave it. There is nothing in Layla—she is an ordinary, dusky girl.

आपको भी शायद खयाल होगा कि लैला सुंदर रही होगी, तो आप गलती में हैं। लैला अति साधारण, जिसको होमली कहते हैं, घरेलू लड़की थी। लेकिन मजनू ने क्या कहा?--कि नहीं-नहीं, आप जानते नहीं; लैला के सौंदर्य को मैं ही जानता हूं।

You too perhaps suppose Layla must have been beautiful; if so, you are mistaken. Layla was extremely ordinary—what they call homely, a domestic girl. But what did Majnun say? ‘No, no—you do not know; Layla’s beauty, only I know.’

सम्राट ने कहा: तेरा मतलब! हम अंधे हैं?

The emperor said: What do you mean? Are we blind?

मजनू ने कहा: नहीं, आप अंधे नहीं हैं, मैं अंधा हूं। लेकिन जो मुझे दिखाई पड़ता है, वह मुझे ही दिखाई पड़ता है और किसी को दिखाई नहीं पड़ सकता। मुझे तो लैला में ही सब दिखाई पड़ता है! और कोई नहीं दिखाई पड़ता।

Majnun said: No, you are not blind—I am blind. But what I see, I alone see; none else can. To me, only in Layla is everything seen—none else is seen.

अब किसी को दिखाई नहीं पड़ता है, मजनू को दिखाई पड़ता है! इसलिए तो प्रेमी जो हैं वे पागल मालूम पड़ते हैं। खुद को छोड़ कर--सारा गांव उन्हें पागल कहेगा कि यह आदमी पागल है। उसको खुद मालूम नहीं पड़ेगा। उसने तो कल्पना का जाल इतना बुन लिया है कि जो आपको दिखाई पड़ रहा है, वह उसे थोड़े ही दिखाई पड़ रहा है; उसे तो कुछ और ही दिखाई पड़ रहा है।

Now no one else sees it; Majnun sees it! That is why lovers appear mad to the whole village. Everyone except themselves calls them mad. They themselves do not know. They have woven such a net of imagination that what appears to you does not appear to them; they see something else entirely.

प्रेयसी में जो दिखता है, वह प्रेमी की कल्पना का प्रोजेक्शन है; प्रेयसी में वह होता ही नहीं। प्रेमी में जो दिखता है, वह प्रेयसी की कल्पना का प्रक्षेपण है; वह उसमें होता ही नहीं। हमें जो दूसरों में सुख दिखाई पड़ता है, वह हमारी ही कल्पना है, जो हमने फैला कर उनके ऊपर आरोपित कर दी है। और उस आरोपित कल्पना को टूटने में कितनी देर लगेगी? वह आरोपित कल्पना क्षण में टूट जाती है। पास आते ही टूट जाती है। पहचान होते ही टूट जाती है। जानते ही टूट जाती है। दूरी पर, फासले पर, वह कल्पना ही थी।

What appears in the beloved is the projection of the lover’s imagination; it is not in the beloved at all. What appears in the lover is the projection of the beloved’s imagination; it is not in him at all. Whatever happiness we see in others is our own imagination spread and imposed upon them. And how long will that imposed imagination take to break? It breaks in a moment. It breaks on coming close. It breaks when you recognize. It breaks upon knowing. At a distance, with a gap, it was only imagination.

न केवल लोगों ने सामान्य जीवन में सुख की कल्पना की है--जब सामान्य जीवन में सुख नहीं मिला है और दुख को नहीं भुलाया जा सका है, तो लोगों ने और-और बड़ी कल्पनाएं की हैं। कोई मुरली बजाते भगवान की कल्पना कर रहा है; वह अपना आंख बंद करके मुरली बजाते भगवान में लीन हो रहा है! कोई जीसस क्राइस्ट की कल्पना कर रहा है! कोई धनुर्धारी राम की कल्पना कर रहा है! ये सारी कल्पनाएं सत्य के पास ले जाने वाली नहीं हैं। चाहे कोई कितनी ही गहरी कल्पना कर ले। चाहे किसी को बिलकुल बांसुरी बजाते हुए कृष्ण दिखाई पड़ने लगें, धनुर्धारी राम दिखाई पड़ने लगें, और चाहे सूली पर लटका हुआ ईसा दिखाई पड़ने लगे, चाहे बुद्ध और महावीर दिखाई पड़ने लगें--आपके दिखाई पड़ने में बुद्ध, महावीर, राम, कृष्ण का कोई कसूर नहीं है, उनका कोई हाथ ही नहीं है। आपकी कल्पना के अतिरिक्त वहां और कुछ भी नहीं है।

Not only have people imagined happiness in ordinary life—when ordinary life did not yield happiness and misery could not be forgotten, they imagined even greater things. Someone imagines God playing the flute; with eyes closed he gets absorbed in the flute-playing God. Someone imagines Jesus Christ. Someone imagines Rama with his bow. None of these imaginations lead to truth—no matter how deep the imagination. Even if a person begins to actually ‘see’ Krishna with flute, Rama with bow, Jesus on the cross, or Buddha and Mahavira—if they appear to you, Buddha, Mahavira, Rama, Krishna have no share in it, no hand in it. Apart from your imagination, there is nothing there.

लेकिन उस कल्पना में अपने को खोया जा सकता है। और ध्यान रहे, यह कल्पना लंबी हो सकती है; क्योंकि ठोस तो कुछ पास नहीं है जो उखड़ जाए, सिर्फ कल्पना ही है। कल्पना लंबी चल सकती है।

But one can get lost in that imagination. And remember, this imagination can last long; because nothing tangible is near to uproot it—only imagination is there. Imagination can continue for long.

तो साधारण मनुष्य के प्रेमी तो मुक्त भी हो सकते हैं कल्पना से, लेकिन भगवान की कल्पना करने वाले भक्त मुक्त भी नहीं हो पाते। क्योंकि कल्पना हवाई है। हमारे हाथ में है--जैसा चाहो वैसा। एक ठोस आदमी से प्रेम करोगे तो जैसा चाहोगे वैसा थोड़े ही होगा। अगर उससे कहोगे कि बायां पैर ऊपर उठाओ और हाथ मुरली पर रखो और खड़े रहो घंटे भर, तो वह कहेगा, क्षमा करो, नमस्कार! लेकिन अपने ही कृष्ण हैं--कल्पना के, बेचारे को खड़ा रखो एक पैर पर, बांसुरी पकड़े हुए वह खड़े हैं! वह कुछ नहीं कर सकते। और जैसी तबीयत हो, कहो कि रखो दूसरा पैर नीचे, तो नीचे रखना पड़ेगा दूसरा! आपकी ही कल्पना का जाल है, वहां कोई दूसरा है नहीं। इसलिए भक्त बड़ा प्रसन्न होता है भगवान को मुट्ठी में पाकर। चाहो जैसा नचाओ, भगवान मुट्ठी में है! लेकिन जो मुट्ठी में है, वह हमारी कल्पना का है।

Thus ordinary lovers can sometimes be freed from imagination, but those devotees who imagine God are not even freed—because imagination is aerial. It is in your hand—whatever you want. If you love a solid man, he will not be as you wish. If you tell him: raise your left leg and place your hands on a flute and stand for an hour—he will say, forgive me, good-bye! But the Krishna of your own imagination—poor fellow—keep him standing on one leg holding a flute, he stands! He can do nothing. And as the mood takes you, say: now put the other foot down—and he must put it down! It is your own web of imagination; there is no other there. Therefore the devotee becomes very pleased to have God captured in his fist. Play him as you like—God is in your fist! But the one in your fist belongs to your imagination.

और कल्पना में खोकर फायदा क्या है? मिलेगा क्या?

And lost in imagination—what is the gain? What will you obtain?

दुख भूल सकता है, लेकिन सुख नहीं मिल सकता। दुख को भूलना हो, तो कल्पना सार्थक उपाय है। लेकिन सुख को पाना हो, तो कल्पना अत्यंत घातक उपाय है। कल्पना से बचना तब जरूरी है।

Misery can be forgotten, but happiness cannot be attained. If the goal is to forget misery, imagination is a useful device. But if the goal is to attain happiness, imagination is extremely dangerous. Then one must be saved from imagination.

यह मैं कहना चाहता हूं कि हमने सब तरफ से भुलाने की कोशिश की है दुख को। और जो दुख को भुलाने की कोशिश कर रहा है, वह अपने हाथ अपने को ऐसे जाल में डाल रहा है जिससे निकलना मुश्किल होता चला जाएगा। उसे रोज-रोज नये-नये जाल बनाने पड़ेंगे। एक झूठ के लिए फिर रोज नये झूठ गढ़ने पड़ेंगे। और झूठों की इतनी लंबी श्रृंखला हो जाएगी कि उसे पता भी नहीं रहेगा कि सत्य कहां है!

This is what I want to say: on every side we have tried to forget misery. And the one who tries to forget misery is putting himself in such nets that it becomes more and more difficult to get out. He will have to weave new nets every day. For one lie, he will have to mint new lies every day. And such a long chain of lies will arise that he will not even know where the truth is.

हमने न मालूम कितने झूठ तय किए हैं! जन्मों-जन्मों से झूठ की एक लंबी कतार खड़ी कर ली है। और उस झूठ में हम सब खो गए हैं। हमें कुछ पता नहीं है। हमारा परिवार झूठ है; हमारी कल्पना पर खड़ा है, सत्य पर नहीं। हमारी मित्रता झूठ है; हमारी कल्पना पर खड़ी है, सत्य पर नहीं। हमारी शत्रुता झूठ है, हमारा धर्म झूठ है, हमारी भक्ति झूठ है, प्रार्थना झूठ है; हमारी कल्पना पर खड़ी है, सत्य पर नहीं।

Who knows how many lies we have settled upon! Birth after birth, we have formed a long queue of lies. And in that lie we are all lost. We know nothing. Our family is a lie; it stands upon imagination, not upon truth. Our friendship is a lie; it stands upon imagination, not upon truth. Our enmity is a lie, our religion is a lie, our devotion is a lie, our prayer is a lie; it stands upon imagination, not upon truth.

और हमने झूठ का इतना व्यापक जाल फैलाया है कि आज कहां से तोड़ें इसे, यह बहुत मुश्किल हो गया है! एक आदमी हाथ जोड़े मंदिर में खड़ा है--किसके सामने हाथ जोड़े हैं? भगवान का कुछ पता है? जिसका पता नहीं है, उसके सामने हाथ जोड़े गए हों, तो हाथ झूठे हो जाएंगे। किसलिए हाथ जोड़े हैं?

And we have spread such a vast net of lies that today it has become very difficult to see from where to break it. A man stands with folded hands in a temple—before whom are the hands folded? Is there any knowledge of God? If there is no knowledge, and before that unknown hands are folded, those hands become false. For what are the hands folded?

मैंने सुना है, एक यात्रियों का दल एक नाव से वापस लौट रहा है। वे बहुत धन कमा कर वापस लौटे हैं। हीरे-जवाहरात लेकर लौटे हैं। सौदागर हैं। उनमें एक फकीर भी है, जो लौटते में सवार हो गया है। उसने कहा, मुझे भी देश लौटना है, मुझे भी बिठा लो। उसे भी बिठा लिया है। आखिरी दिन है, ऐसा लगता है कि थोड़ी ही देर में जमीन आ जाएगी। लेकिन बड़े जोर का तूफान आया है। बादल घिर गए, सूरज ढंक गया, हवाएं चलने लगीं, पानी उछालें भरने लगा। नाव अब डूबी, अब डूबी होने लगी।

I have heard: A group of travelers were returning by boat. They were coming back with much wealth—diamonds and jewels. Traders. Among them was a fakir who had boarded the return journey. He said, I too must return to my land; let me sit along. They seated him as well. The last day came; it seemed they would touch land shortly. But a fierce storm arose. Clouds gathered, the sun was covered, winds began to blow, waves rose high. The boat seemed about to sink.

वे तीस ही यात्री हाथ जोड़ कर, घुटने टेक कर, आंख बंद किए आकाश की तरफ हाथ उठाए और कह रहे हैं: हे भगवान हमें बचाओ! हमें बचाओ! हम से जो भी हो सकेगा, हम करेंगे। अगर हम बच गए और जमीन पर उतर गए--तो कोई कह रहा है कि मैं जितनी संपत्ति लाया हूं, सब गरीबों में बांट दूंगा! कोई कहता है कि मैं सारी संपत्ति सेवा में लगा दूंगा! कोई कहता है कि जो भी तुम कहोगे, मैं करूंगा, लेकिन मुझे बचाओ!

Those thirty travelers folded their hands, knelt down, closed their eyes, raised their hands toward the sky and said: O God, save us! Save us! Whatever we can do, we will. If we are saved and we touch land—one said, I will distribute all the wealth I have brought among the poor. Another said, I will dedicate all my wealth to service. Another said, whatever you say, I will do—but save me!

लेकिन वह फकीर है एक, वह हंस रहा है बैठा हुआ। और वे सारे लोग कह रहे हैं कि तुम कैसे आदमी हो! हमारी जान खतरे में है, तुम्हारी जान भी खतरे में है, प्रार्थना करो! और तुम तो फकीर हो, तुम्हारी प्रार्थना शायद जल्दी सुन ली जाए। लेकिन वह फकीर कहता है, तुम ही करो प्रार्थना। और फिर जब वे आंखें बंद किए हुए प्रार्थना कर रहे हैं, तो वह फकीर एकदम से चिल्लाता है कि ठहरो, गलती में वायदे मत कर देना कि सब दे देंगे! जमीन करीब है, जमीन दिखाई पड़ने लगी। और वे सारे लोग उठ कर खड़े हो गए हैं। प्रार्थनाएं अधूरी रह गईं। और वे सब हंस रहे हैं और अपना सामान बांध रहे हैं। और उन्होंने कहा: तुमने ठीक समय पर चेता दिया। नहीं तो हम वायदा कर देते, और मुसीबत होती।

But that fakir sat laughing. They all said: What kind of man are you? Our lives are in danger—yours too—pray! And you are a fakir; perhaps your prayer will be heard more quickly. But the fakir said: You pray. And while they closed their eyes and prayed, the fakir suddenly shouted: Wait! Do not mistakenly make promises like ‘I will give everything!’ Land is near; land has begun to appear. They all stood up. The prayers remained unfinished. They all laughed and began to tie up their goods. They said: You warned us at the right time. Otherwise we would have promised—and it would have been a trouble.

लेकिन एक आदमी ने वायदा कर दिया था। और सबने वायदा सुन लिया था। वह गांव का सबसे बड़ा धनपति था। और उसने यह कह दिया था कि मैं अपना मकान बेच कर, जितना पैसा होगा, वह गरीबों को बांट दूंगा। सबने कहा: तुम मुसीबत में पड़ गए। वह आदमी चिंतित दिखाई पड़ा!

But one man had made a vow. And all had heard his vow. He was the richest man of the village. He had said: I will sell my house, and whatever money comes, I will distribute among the poor. All said: You are in trouble now. The man looked worried.

लेकिन उस फकीर ने कहा लोगों से कि घबड़ाओ मत, वह इतना होशियार है कि भगवान को भी धोखा दे देगा।

But the fakir said to the people: Do not worry—he is so clever he will even deceive God.

और यही हुआ। पंद्रह दिन बाद गांव के लोगों ने देखा कि डुंडी पीटी जा रही है। उस अमीर ने खबर की है कि मैं अपने मकान को बेच रहा हूं, और जितना पैसा आएगा, वह गरीबों को बांट दूंगा।

And that is what happened. Fifteen days later the villagers saw that drums were being beaten in announcement. That wealthy man had spread the news: I am selling my house, and whatever money comes, I will distribute among the poor.

सारा गांव आया। क्योंकि उससे बढ़िया मकान नहीं था। लाखों की कीमत थी उसकी। जब सारे लोग आ गए, तो दरवाजे के बाहर वह आया। उसने एक छोटी सी बिल्ली दरवाजे के बाहर बांधी हुई थी। लोग पूछने लगे: यह बिल्ली किसलिए बांधी?

The whole village came—there was no house better than his; it was worth hundreds of thousands. When all had gathered, he came to the gate. A small cat was tied outside the door. People asked: Why have you tied this cat?

उसने कहा: दोनों मुझे बेचने हैं--बिल्ली भी और मकान भी। मकान का दाम है एक रुपया और बिल्ली का एक लाख रुपया। दोनों इकट्ठा ही बेचूंगा, जिसको भी लेना हो ले ले।

He said: I have to sell both—the cat and the house. The price of the house is one rupee, and the price of the cat is one lakh rupees. I will sell both together; whoever wants can buy them together.

फकीर भीड़ में था, उसने कहा: समझ गए, समझ गए।

The fakir was in the crowd; he said: I understand, I understand.

वह बेच दिया। मकान तो लाख का था। लोगों ने कहा: हमें क्या मतलब, एक लाख एक में लेते हैं। एक रुपये की बिल्ली भी थी! कोई हर्जा नहीं है। किसी ने मकान खरीद लिया।

He sold it. The house was worth a lakh. People said: What do we care—we will take them for one lakh and one. There was also a one-rupee cat! No harm. Someone bought the house.

एक रुपये में मकान बेचा, लाख में बिल्ली बेची। लाख रुपये खीसे में रखे, एक रुपया गरीबों में बांट दिया।

He sold the house for one rupee, and the cat for one lakh. He put the lakh in his pocket and distributed the one rupee among the poor.

कहा था उसने कि मकान बेच कर गरीबों में बांट दूंगा!

He had said: I will sell the house and distribute among the poor!

ये हमारी प्रार्थनाएं, ये हमारी सारी आराधनाएं, आखिर में बेईमानियां हैं! और ईश्र्वर को भी धोखा देने में हम पीछे नहीं हैं! और स्वाभाविक है, क्योंकि ईश्र्वर से हमें कोई मतलब नहीं है। हमारे दुख से बचने की चेष्टा है। ईश्र्वर से क्या मतलब है?

These our prayers, these our adorations—ultimately they are dishonesties. We do not even step back from deceiving God. And naturally so, for we have no concern with God. We are trying to escape our misery. What concern have we with God?

जब नाव डूबती थी, तो हमने कहा कि हम यह कर देंगे। कोई ईश्र्वर से मतलब था? कोई गरीब से मतलब था? अपने दुख से बचने का सवाल था। जब बच गए--तब अब दूसरा दुख सिर पर आ गया कि लाख रुपये का मकान चला जाएगा। अब इससे बचने की तरकीब निकाली।

When the boat was sinking, we said we would do this or that. Was there any concern with God? Any concern with the poor? It was a question of saving our own misery. When we were saved, another misery stood up—that a house worth a lakh would be lost. Now a device to escape this had to be found.

दोनों बातों में कोई विरोध नहीं है। नाव पर किया गया वायदा भी दुख से बचने के लिए था और यह चालाकी भी दुख से बचने के लिए है। और आदमी जो दुख से बचने के लिए कर रहा है, वह कभी धर्म नहीं हो सकता।

There is no contradiction between the two. The promise on the boat was also for escaping misery, and the trickery now is also for escaping misery. And whatever a man does to escape misery can never be religion.

धर्म दुख से बचने की तरकीब नहीं है। ‘दुख से बचाव’ तो गलत रास्ते पर ले ही जाएगा। क्योंकि ‘दुख से बचाव’ में एक बुनियादी झूठ स्वीकार कर लिया गया है, और वह यह कि ‘मैं दुखी हूं।’ मैं दुखी हूं--यह बुनियादी झूठ स्वीकार कर लिया गया है। मुझे दुख से बचना है अब।

Religion is not a technique of escape from misery. ‘Escape from misery’ will lead you to a wrong path—because in ‘escape from misery’ a fundamental lie has already been accepted: ‘I am miserable.’ I am miserable—this fundamental lie has been accepted. Now I must escape misery.

और मैं कहता हूं कि रास्ता दूसरा है, और वह यह है कि मुझे जानना है कि दुख क्या है? कहां है?--बचना नहीं है। और जो आदमी जानने जाता है कि दुख क्या है, कहां है, वह हैरान होकर पाता है कि दुख बाहर है, मैं तो अलग हूं, मैं तो कभी दुखी हूं नहीं। मैं दुखी हूं ही नहीं, इसलिए बचना क्या है? इसलिए बचना किससे है? और जिसे यह पता चल जाता है कि मैं दुखी नहीं हूं, वह क्या किस हालत में पहुंच जाता है? जिसे यह पता चल गया कि मैं दुखी नहीं हूं, उसे यह पता चल जाता है कि मैं सुखी हूं।

I say the path is the other way: I must know what misery is, where it is—not escape it. And the man who goes to know what misery is and where it is, is astonished to find that misery is outside. I am separate. I have never been miserable. I am not miserable at all, so what is there to escape? From what is there to escape? And the one to whom it is revealed that ‘I am not miserable’—in what state does he arrive? The one who has seen that he is not miserable sees that he is happiness.

लेकिन हम माने हुए हैं कि हम दुखी हैं--मैं दुखी हूं, मैं दुखी हूं, मैं दुखी हूं। और यह जो मान्यता है, यह एक नये झूठ में ले जा रही है कि दुख से कैसे बचूं?

But we are convinced that we are miserable—‘I am miserable, I am miserable, I am miserable.’ And this very conviction is taking us into a new lie: How to escape misery?

एक फकीर के पास एक आदमी गया है और उसने कहा कि मुझे मरने से बचने का कोई रास्ता बताइए? उस फकीर ने कहा: किसी और के पास जाओ, क्योंकि मैं कभी मरा ही नहीं। कई बार मौत आई और मैं नहीं मरा। अब मैं इस झंझट के बाहर हो गया हूं। अब मैं जानता हूं कि मैं मर ही नहीं सकता। इसलिए मुझे कोई तरकीब भी पता नहीं है। तुम उस आदमी के पास जाओ, जो मर चुका हो। उससे पूछो, वह शायद तुम्हें बता सके कि मरने से बचने की तरकीब क्या है। मैं क्या बताऊं, क्योंकि मैं कभी मरा नहीं! और अब मैं जानता हूं कि मैं मर ही नहीं सकता। इसलिए मृत्यु मेरे लिए सवाल ही नहीं है।

A man went to a fakir and said: Show me some way to escape death. The fakir said: Go to someone else, because I have never died. Many times death came, and I did not die. Now I am out of this trouble. I know now that I cannot die. So I know no device. Go to the man who has died—ask him; perhaps he can tell you a device to escape death. What can I tell you—since I have never died! And now I know I cannot die. So death is not a question for me.

एक तो सवाल है कि मृत्यु को मान लिया हमने। अब हम पूछते हैं कि कैसे बचें? पहली झूठ हमने स्वीकार कर ली कि हम मरते हैं। अब दूसरी झूठ ईजाद करनी पड़ेगी कि मरने से कैसे बचें? और झूठ की श्रृंखला चलती रहेगी। लेकिन जो भवन झूठ की नींव पर खड़ा हो, वह कितना ही बड़ा हो जाए, वह कभी भी ठहर नहीं सकता। झूठ की नींव पर खड़ा हुआ भवन पूरा झूठ ही होगा। वह किसी भी दिन गिरेगा। और जब वह गिरने लगेगा, तो झूठ के नये-नये और हमें सहारे खड़े करने पड़ेंगे कि वह गिर न जाए। और इस तरह हम एक ऐसे विसियस सर्कल में, एक ऐसे दुष्टचक्र में फंस जाएंगे जिसका हिसाब लगाना मुश्किल है। बस झूठ के बाद झूठ, झूठ के बाद झूठ होती चली जाएगी।

One thing is that we have accepted death; now we ask how to escape. First, the lie has been accepted—that we die. Now a second lie will have to be invented—how to escape dying? And the chain of lies will continue. But a mansion built upon the foundation of a lie, however tall, can never truly stand. If the foundation is false, the edifice is entirely false. Any day it will collapse. And as it begins to collapse, you will have to prop it up with fresh lies so that it does not fall. In this way we get caught in a vicious circle so intricate that it is difficult to calculate. One lie after another, lie after lie.

लेकिन हमें होश नहीं आता कि जिस चित्त ने एक झूठ हमें सिखाई है, उसी चित्त की मान कर हम चलेंगे तो और झूठ भी हमें सिखाएगा।

But we never become alert that the very mind that taught us the first lie, if we follow that mind, will go on teaching us more lies.

माइंड जो है, चित्त जो है, अगर ठीक से समझें, तो झूठ पैदा करने की मशीन है--वहां से झूठ पैदा होती है।

The mind, the chitta, if rightly understood, is a machine for manufacturing lies—lies arise from there.

परसों रात ही मैं एक कहानी कह रहा था।

Just the night before last, I told a story.

एक गरीब फकीर है, एक गरीब आदमी है। वह दिन-रात भगवान की प्रार्थना में ही लीन रहता है। उसकी पत्नी परेशान हो गई है। भगवान की प्रार्थना करने वाले पतियों से पत्नियां परेशान हो ही जाती हैं। वह बहुत परेशान हो गई है। खाने को कहां से आए, रोटी कहां से आए? वह है कि बस भगवान है।

There is a poor fakir, a poor man. He remains day and night absorbed in prayer to God. His wife is exasperated. Wives do get exasperated with husbands who pray to God. She was very troubled—where is food to come from? He is only about ‘God, God’.

आखिर एक दिन उसने क्रोध में कहा कि यह अब ज्यादा नहीं चलेगा। यह कहां से लाएं हम खाने को? तुम निरंतर यही कहते हो, मैं भगवान का सेवक हूं, भगवान का सेवक हूं! अरे साधारण आदमी के भी सेवक हो जाओ, तो दो रोटी तो मिल सके। और भगवान के सेवक हो, मिलता क्या है?

At last one day she said in anger: This will not go on for long. Where shall we bring food from? You continuously say, ‘I am a servant of God, a servant of God!’ Become a servant of some ordinary man at least—then you may get two loaves. And being a servant of God—what do you get?

उस फकीर ने कहा: बात मत कर। कभी मैंने मांगा नहीं, यह बात दूसरी है। अगर मांगूं, तो सब अकाउंट में जमा होगा। इतने दिन भगवान की सेवा की है, तो सब वहां जमा होगा। मांगा नहीं मैंने, यह दूसरी बात है।

The fakir said: Do not talk. I have never asked—that is different. If I ask, everything will be credited to my account. So many days of service to God—surely it is all deposited there. I have not asked—that is different.

उसकी पत्नी ने कहा: तो आज मांग कर दिखा दो।

His wife said: Then today ask and show me.

वह आदमी बाहर गया। उसने जोर से चिल्ला कर आकाश की तरफ कहा कि एक हजार रुपया फौरन भेज दें!

The man went out. He cried loudly toward the sky: Send a thousand rupees immediately!

पड़ोस में एक सेठ रहता था। वह सुन रहा था यह सारी बातचीत। उसे मजाक सूझी। उसने एक हजार रुपये थैली में भर कर फेंक दिए--मजाक। हद हो गई, उसने जब सुना कि वह आदमी भगवान को आज्ञा दे रहा है बाहर आकर कि फौरन एक हजार रुपये भेज दो! बहुत दिन हो गए, मैंने कुछ मांगा भी नहीं सेवा करते-करते!

A merchant lived next door. He had been listening to the whole conversation. A joke occurred to him. He filled a pouch with a thousand rupees and threw it over—just for fun. It had gone too far—when he heard the man commanding God from outside: ‘At once send a thousand rupees! It has been many days; I have asked nothing while serving!’

एक हजार रुपये नीचे गिरे। उस आदमी ने थैली उठा ली और कहा: धन्यवाद! बाकी अभी जमा रखना। जब जरूरत होगी, ले लेंगे।

A pouch of a thousand fell. The man picked it up and said: Thank you! Keep the rest deposited. When needed, I will take more.

अंदर गया, पत्नी के सामने रुपये पटक दिए। पत्नी तो हैरान हो गई! प्रभावित भी हो गई कि हद हो गई--हजार रुपये नकद सामने थे! अब तो कुछ कहना भी ठीक न था।

He went inside and threw the money before his wife. The wife was astonished—also impressed—that it had gone too far: a thousand rupees in cash before her! Now it was not proper to say anything.

सेठ ने सोचा कि थोड़ी देर मजा ले लेने दो, फिर चले जाएंगे। लेकिन तभी देखा कि बड़ा सामान बाजार से चला आ रहा है। तो सेठ ने कहा: अरे, यह तो मुश्किल हो जाएगी। मजाक तो महंगी पड़ जाएगी। वह तो सामान खरीदने उसने आदमी भेज दिए हैं। सामान चला आ रहा है। कीमती चीजें आ रही हैं।

The merchant thought: Let them enjoy the joke a little; then I will go. But then he saw large goods coming from the market. He said: Ah, this will become costly fun. He has sent men to buy goods. Valuable things are arriving.

सेठ भागा हुआ आया। उसने कहा: भई मैंने मजाक की थी। तुम क्या समझ रहे हो? रुपये मैंने फेंके हैं!

The merchant ran. He said: Brother, I was joking. What are you thinking? I threw that money!

उस आदमी ने कहा: हद हो गई। तुमने साफ सुना कि मैंने भगवान से कहा कि भेजो हजार रुपये! और फिर मैंने धन्यवाद भी दिया। तुमने सुना नहीं?

The man said: This is too much. You clearly heard that I asked God for a thousand rupees. And I also said ‘thank you’. Did you not hear?

कहा: वह मैंने सुना। लेकिन रुपये मैंने फेंके हैं।

He said: That I did hear. But I threw the money.

उसने कहा: यह मैं मान नहीं सकता। पत्नी मेरी गवाह है।

He said: I cannot accept that. My wife is witness.

सेठ ने कहा: यह तो जाल हो गया! सेठ ने कहा: फिर सीधे इसी वक्त गांव की अदालत में चले चलो, काजी के पास।

The merchant said: This is a trap! Then the merchant said: Come straightaway to the village court, to the qazi.

उस फकीर ने कहा: मैं नहीं जाऊंगा ऐसे। क्योंकि मैं गरीब आदमी हूं, देखते हैं कपड़े फटे-पुराने! आप घोड़े पर सवार होंगे, शानदार कपड़ों में होंगे, मजिस्ट्रेट आपकी तरफ झुक जाएगा। मजिस्टे्रट कहीं गरीब की तरफ झुका है कभी? वह समझ लेगा कि यह आदमी ठीक कहता है। जिसके पास पैसे हैं, वह ठीक कहता है। यह मेरे गरीब कपड़े देख कर ही कह देगा कि छोड़, कहां की बातें कर रहा है--वापस करो रुपये।

The fakir said: I will not go like this. I am a poor man—look at my torn clothes. You will be mounted on a horse, dressed splendidly. The magistrate will lean toward you. When has a magistrate ever leaned toward the poor? Seeing my poor clothes, he will say: Enough of this—return the money.

नहीं, पहले मुझे ठीक कपड़े दे दें, अपना घोड़ा दे दें। जब मैं शान से चलूं, तो ही मैं चल सकता हूं। नहीं तो वहां सब गड़बड़ हो जाएगी।

No—first give me good clothes, give me your horse. Only when I go with splendor can I go. Otherwise, everything will go wrong there.

सेठ को हजार रुपये वापस लेने थे। बेचारे ने घोड़ा दिया, अपने कपड़े दिए। खुद पैदल चला। फकीर शान से घोड़े पर चला।

The merchant wanted his thousand back. Poor fellow gave his horse, gave his clothes. He himself walked, and the fakir rode in style.

अदालत के सामने जाकर घोड़ा बांधा। आदमी को चिल्ला कर कहा: घोड़े का खयाल रखना, ताकि मजिस्ट्रेट भीतर सुन ले। अंदर गया शानदार कपड़ों में। सेठ ने निवेदन किया कि ऐसी-ऐसी बात हो गई। यह भगवान से प्रार्थना कर रहा था, मैं सिर्फ मजाक में हजार रुपये की थैली फेंक दिया। कहीं भगवान कोई रुपये फेंकता है? कभी सुना है आपने--मजिस्ट्रेट से उसने कहा--कि भगवान ने रुपये फेंके हों? लेकिन यह पागल मान कर बैठ गया है कि इसके रुपये हैं! मैं रुपये वापस चाहता हूं।

Before the court he tied the horse. He called out loudly to the attendant: Take care of the horse—so that the magistrate hears inside. He went in, splendid in attire. The merchant presented: This is what has happened. He was praying to God; in jest I threw a thousand-rupee pouch. Did you ever hear—he asked the magistrate—that God throws money? But this mad fellow insists the money is his. I want my money back.

मजिस्ट्रेट ने उस फकीर से कहा कि तुम्हें क्या कहना है?

The magistrate asked the fakir: What have you to say?

उसने कहा: मुझे कुछ भी नहीं कहना है। इस आदमी का दिमाग खराब हो गया है, यह पागल है।

He said: I have nothing to say. This man’s mind is deranged—he is mad.

मजिस्ट्रेट ने कहा: सबूत?

The magistrate said: Proof?

उसने कहा: सबूत यह है कि आप तो रुपये की कह रहे हैं, अगर इससे पूछिए कि ये कपड़े किसके हैं, तो यह कहेगा, इसी के हैं! घोड़ा किसका है, यह कहेगा, इसी का है! सभी कुछ इसी का है?

He said: The proof is this—this man says the money is his. Ask him whose clothes these are—he will say: his! Whose horse is it—he will say: his! Is everything his?

उस सेठ ने कहा: चुप, कपड़े मेरे हैं और घोड़ा भी मेरा है।

The merchant cried: Silence! The clothes are mine, and the horse is mine too!

मजिस्ट्रेट ने कहा: मुकदमा बर्खास्त! यह आदमी का दिमाग खराब हो गया है!

The magistrate said: Case dismissed. This man’s mind is unbalanced.

वह सेठ यह नहीं समझ पाया कि जो फकीर इतना बड़ा झूठ बोल सकता है, उसको कपड़े देना खतरनाक है, उसको घोड़ा देना खतरनाक है। वह और भी झूठ बोल सकता है।

The merchant did not understand that a fakir who can tell so big a lie—giving him clothes is dangerous, giving him a horse is dangerous; he can tell even bigger lies.

जो मन हमें झूठ की बुनियाद सिखाता है, उस मन की मान कर हम जो-जो इंतजाम करते हैं, वे सब झूठ होते चले जाते हैं।

The mind that teaches us the foundation-lie—if we go on listening to that mind, every arrangement we make is false.

लेकिन हमें कभी खयाल भी नहीं आता कि मन का हमने पहला झूठ मान लिया है और उसने यह कह दिया है कि ‘मैं दुखी हूं।’ यह झूठ है। कोई मनुष्य, कोई आत्मा कभी भी दुखी नहीं है। दुख आस-पास घिरता है और मन कह देता है, मैं दुखी हूं!

But we never even suspect that we have accepted the first lie of the mind—its statement that ‘I am miserable’. This is a lie. No human being, no soul is ever miserable. Misery encircles from around, and the mind declares: ‘I am miserable!’

यह ‘मैं दुखी हूं’ कि जो आइडेंटिटी है, यह जो तादात्म्य है, यह बुनियादी झूठ है। इस झूठ को मान कर फिर हमें एक दूसरे झूठों में उतरना पड़ता है कि दुख को कैसे भुलाएं?--शराब से, प्रार्थना से, पूजा से, नृत्य से, गीत से, संगीत से--कैसे भुलाएं? दुख है--दुख को कैसे भुलाएं? और जो दुख को भुलाने चला जाता है, वह आदमी सत्य की तरफ कभी भी नहीं जा पाता।

This identification—‘I am miserable’—this basic identity is a fundamental lie. Having accepted it, we then have to descend into a second lie: How to forget misery? Through alcohol, through prayer, through worship, through dance, through song, through music—how to forget? There is misery—how to forget it? And one who goes to forget misery can never go toward truth.

फिर क्या रास्ता है?

What then is the way?

इस सुबह की बैठक में आपसे मैं कहना चाहता हूं, दुख को भुलाएं मत। भुलाने से कोई कभी दुख से नहीं छूटा है। क्योंकि भुलाने वाले ने यह मान ही लिया है कि मैं दुखी हूं। अब भुलाए, या कुछ भी करे, दुख से छुटकारा नहीं है।

In this morning’s meeting I want to tell you: Do not forget misery. No one has ever been freed from misery by forgetting it. For the one who forgets has already accepted ‘I am miserable’. Now, whether he forgets or does anything else—there is no release from misery.

रास्ता यह है कि जानें कि दुख कहां है? दुख क्या है? है भी? पहले दुख को पहचानें। और जिसने दुख को पहचानने की कोशिश की है और अपनी आंख दुख पर गड़ा दी हैं--दुख तिरोहित हो गया है, ऐसे ही जैसे सुबह का सूरज निकलता है और ओस के कण तिरोहित हो जाते हैं।

The way is: Know where misery is. What it is. Whether it is at all. First recognize misery. And the one who has tried to recognize misery and has fixed his eyes upon it—misery has vanished, just as the morning sun rises and the dewdrops evaporate.

ठीक जिसने अपनी आंख दुख पर गड़ा दी है और ज्ञान का सूरज दुख पर बैठ गया है, दुख ऐसे ही उड़ गया है, जैसे ओस-कण उड़ जाते हैं और उनका कोई पता नहीं चलता। और पीछे जो स्थिति छूट जाती है, उसका नाम सुख है।

Exactly so—whoever fixes his gaze upon misery and whose sun of knowing falls upon it—misery flies away as the dewdrops vanish without a trace. And the state that remains behind is called happiness.

सुख दुख से विपरीत अवस्था नहीं है। दुख से लड़ कर कोई सुखी नहीं हो सकता। सुख दुख का अभाव है, एब्सेंस है। दुख चला जाए, तो जो शेष रह जाता है उसका नाम सुख है।

Happiness is not the opposite state of misery. No one becomes happy by fighting misery. Happiness is the absence of misery. When misery goes, what remains is called happiness.

इसे ठीक से समझ लें।

Understand this well.

दुख से लड़ कर कोई सुखी नहीं हो सकता। दुख से उलटा नहीं है सुख--कि आप दुख को हरा दो और सुख को ले आओ। दुख से उलटा नहीं है सुख। हां, दुख न हो जाए, दुख शून्य हो जाए, दुख क्षीण हो जाए, पता चले कि दुख नहीं है, तो जो अवस्था शेष रह जाती है, वह सुख है।

No one becomes happy by fighting misery. Happiness is not the reverse of misery—as if you defeat misery and bring happiness. Happiness is not the reverse. Yes—if misery is not, if it becomes zero, if it thins away, if it is seen there is none—then the state that remains is happiness.

सुख हमारा स्वभाव है, उसे कहीं से लाना नहीं है।

Happiness is our nature; it is not to be brought from elsewhere.

दुख ऊपर से छा गई बदली है और हम उस बदली से इतने मोहित हो गए हैं कि उसी-उसी का सोच रहे हैं, उसको भूल ही गए हैं जो बदली में छिपा है और बिलकुल बाहर है! जैसे सूरज के चारों तरफ बादल घिर गए हों। घिर जाएं बादल, बादलों के घिरने से सूरज को क्या फर्क पड़ता है। कोई बादलों के घिरने से सूरज अंधेरा हो जाता है? कोई बादलों के घिरने से सूरज मिट जाता है? कोई बादलों के घिरने से सूरज की रोशनी में कोई भी फर्क पड़ता है? सूरज के स्वभाव में कोई फर्क पड़ता है? लेकिन अगर सूरज में बुद्धि हो, होश हो और सूरज डर जाए और कहे कि बादल घिर गए, मैं मरा, अब मैं बादलों से बचने के लिए क्या करूं?

Misery is a cloud that has gathered above; and we have become so fascinated with that cloud that we keep thinking of it and have forgotten that which is hidden behind the cloud and utterly beyond it—like clouds circling around the sun. Do clouds make any difference to the sun? Do clouds make the sun dark? Do clouds abolish the sun? Do clouds change anything in the nature of sunlight? Anything in the sun’s nature? But if the sun had intelligence, and the sun became frightened and said, ‘Clouds have gathered—I am finished! Now, how shall I escape these clouds?’

बस सूरज मुश्किल में पड़ जाएगा। बादलों से सूरज बचेगा भी कैसे? बादलों से सूरज लड़ेगा भी कैसे? और जितना लड़ेगा, जितना बचेगा, उतना ही ध्यान बादलों पर अटका रहेगा और सूरज भूल जाएगा कि मैं सूरज हूं और किससे लड़ रहा हूं--बादलों से! लेकिन अगर सूरज गौर से देखे और देखे कि बादल वहां हैं, मैं यहां रहा--मेरे और बादलों के बीच तो बड़ा फासला है। और कितने ही पास आ जाएं बादल, तो भी फासला है। और फासला हमेशा इनफिनिट है, फासला हमेशा अनंत है।

Then the sun would be in trouble. How will the sun escape clouds? How will it fight them? And the more it fights, the more the attention will get stuck on clouds, and the sun will forget that it is the sun—and with whom is it fighting? With clouds! But if the sun looks carefully and sees: the clouds are there, I am here—there is a great distance between me and the clouds. And however near the clouds may come, there is distance. And the distance is always infinite, always endless.

इन दो हाथों को मैं कितने ही पास ले आऊं, तो भी फासला मौजूद है और फासला अनंत है। दोनों हाथ के बीच का फासला नहीं मिटता। पास लाने से नहीं मिटता। अगर फासला मिट जाए तो दोनों हाथ एक हाथ हो जाएं। दो हैं, फासला जारी है। चाहे कितने ही पास लाओ, फासला जारी है।

चाहे बादल कितने ही करीब आ जाएं.। अभी वैज्ञानिक कहते हैं कि दो अणु कितने पास होते हैं, लेकिन अनंत फासला है दोनों के बीच में। फासला बहुत है। फासला मिट नहीं सकता।

These two hands I may bring very close, yet distance remains—and the distance is infinite. The distance between two hands never disappears by bringing them close. If distance disappears, the two hands would become one hand. They are two; distance remains. However close you bring them, the distance remains.

दो प्रेमी कितने पास आ जाते हैं, कितने पास बैठ जाते हैं--फासला मौजूद है। और वही तो कष्ट देता है प्रेमियों को कि इतने पास आ गए, फिर भी फासला नहीं मिटता! सात चक्कर लगाए, फिर भी फासला नहीं मिटता! अदालत से रजिस्ट्री करवाई, फिर भी फासला नहीं मिटता! एक-दूसरे की गर्दन दबा रहे हैं, फिर भी फासला नहीं मिटता! फासला मौजूद है।

 

फासला मिट ही नहीं सकता। कितने ही बादल आ जाएं सूरज के पास--सूरज सूरज है, बादल बादल हैं। और फासला अनंत है। लेकिन अगर बादल पर ध्यान अटक गया, तो मुश्किल हो जाती है।

However near the clouds may come to the sun—the sun is the sun, the clouds are clouds. And the distance is infinite. But if attention gets arrested by clouds, then difficulties begin.

तो सूरज अपने को भूल जाता है और बादलों का खयाल करने लगता है। और जो अपने को भूल गया, वह धीरे-धीरे जिसका खयाल करता है, समझ लेता है, वही मैं हूं। फिर थोड़े दिन में सूरज कहने लगे, मैं तो बादल हूं! मैं तो अंधेरा बादल हूं! जैसे सूरज को हम कहेंगे कि यह हालत नासमझी की है, वैसी हालत आदमी की नासमझी की है।

The sun forgets itself and starts thinking of clouds. And the one who forgets himself slowly comes to believe he is that which he is thinking about. After a while the sun will say, ‘I am a cloud—I am a dark cloud!’ As we would call such a state foolish for a sun, such is man’s foolishness.

वह जो भीतर आत्मा है, वह आनंद है। चारों तरफ दुख के बादल हैं। और दुख ही दुख को देखते-देखते भूल गई है यह बात कि मैं कौन हूं? और वही बात पकड़ गई है कि यह जो दिखाई पड़ रहा है, यही मैं हूं, यही मैं हूं, यही मैं हूं! अब इससे कैसे बचें! अब कैसे भागें! कैसे छूटें!--प्रार्थना करें? शराब पीएं? कहां जाएं? जीएं, मरें, क्या करें? सीधे खड़े हों, शीर्षासन करें? कुछ भी करें? वह एक बात जो पकड़ ली है कि यह दुख जो दिखाई पड़ रहा है, यही मैं हूं, तो फिर बहुत कठिनाई हो गई।

That which is inside—the soul—is bliss. Around it, clouds of misery. Gazing only at misery upon misery, it has forgotten who it is. And it has clutched at that which is visible: ‘This is me, this is me! Now how to escape? Where to run? How to be free? Shall I pray? Shall I drink? Where shall I go? Live, die—what shall I do? Stand upright, or stand on my head?’ Anything at all—because once one has grasped: ‘This visible misery is me’—then difficulties multiply.

लौटना पड़ेगा इस बात से और जांच करनी पड़ेगी कि दुख क्या है? कहां है? और मैं कौन हूं और कहां हूं?

One will have to return from this, and inquire: What is misery? Where is it? And who am I, and where am I?

और जो इस बात की खोज करता है, उसके बीच और दुख के बीच एक फासला खड़ा हो गया। और तत्काल एक क्रांति घटित हो जाती है। वह जानता है, दुख वहां है, मैं यहां हूं। दुख वह है, मैं यह हूं। दुख जाना जा रहा है, मैं जान रहा हूं। दुख दृश्य है, मैं द्रष्टा हूं। दुख ज्ञेय है, मैं ज्ञाता हूं। मैं अलग हूं। मैं दुखी नहीं हूं, मैं दुख नहीं हूं। और जिसको यह पता चल गया, उसका ध्यान अपने पर लौट आता है। और वहां तो सूरज है, वहां तो आनंद है, वहां तो सुख है। और जिसको एक बार उसकी झलक मिल गई, वह हंसता है और अनंत जन्मों तक हंसता रहता है। और तब वह हैरान होता है कि कैसे लोग पागल हैं! कैसे लोग दुखी हैं!

The one who inquires into this—between him and misery a distance arises. And instantly a revolution takes place. He knows: misery is there; I am here. Misery is that; I am this. Misery is being known; I am the knower. Misery is the seen; I am the seer. Misery is the known; I am the knower. I am separate. I am not miserable, I am not misery. And the one to whom this is revealed—his attention returns to himself. And there is the sun, there is bliss, there is happiness. The one who gets even a single glimpse of this laughs—and goes on laughing for infinite births. Then he is amazed: How mad people are! How miserable people are!

बुद्ध को ज्ञान हुआ। उसी दिन सुबह उनके पास लोग आए और उन्होंने कहा: आपको क्या मिल गया है? क्योंकि बुद्ध खुशी में डूबे हुए हैं। पूछा: क्या मिल गया है?

Buddha became enlightened. That very morning people came and asked: What have you attained? Because Buddha was bathed in joy. They asked: What have you attained?

बुद्ध ने कहा: मिला कुछ भी नहीं, जो अपना ही था सदा से, उसका पता चल गया है। बुद्ध ने कहा: मिला कुछ भी नहीं, जो सदा से अपना था और जिसे भूल गए थे, उसका पता चल गया है। हां, खोया जरूर बहुत कुछ। दुख खोया, पीड़ा खोई, पलायन खोया। खोया बहुत कुछ, मिला कुछ भी नहीं। मिला तो वही, जो था ही। जो अपना ही था, मिला ही था। चाहे पता चलता और चाहे पता न चलता। वही मिल गया। खोया बहुत कुछ, जो अपना नहीं था और मान लिया था अपना है। जो मैं नहीं था और जान लिया था कि मैं हूं, वह सब खोया है। मिला कुछ भी नहीं, खोया बहुत कुछ है।

Buddha said: I have attained nothing. What was always my own—I have come to know it. Buddha said: Nothing has been attained; what was always my own and had been forgotten—of that I have come to know. Yes, much has been lost. Misery lost, pain lost, escape lost. Much has been lost—nothing attained. What is ‘attained’ is only that which already was. What was mine was already attained—whether it had been recognized or not. That is what has ‘been attained’. Much that was not mine, yet which I had assumed to be mine, is lost. What I was not, but had taken myself to be—that is all lost. Nothing has been attained—much has been lost.

जो भी जागेगा भीतर, वह पाएगा, मिलने को क्या है! जो मिलने को है, वह मिला ही हुआ है। खोने को बहुत कुछ है। वह जो हमने पकड़ा है, जो हमने सोचा है। और हमने क्या-क्या पकड़ा है? हम क्या-क्या पकड़ सकते हैं? आदमी की क्षमता बहुत अदभुत है। आदमी का पागलपन बहुत गहरा है। आदमी की ऑटो-हिप्नोसिस, आत्म-सम्मोहित होने की क्षमता अनंत है। हम अपने ही दुख से सम्मोहित हो गए हैं। हम किसी भी चीज से सम्मोहित हो जा सकते हैं।

Whoever awakens within will find: What is there to attain? What is to be attained is already attained. There is much to lose—what we have grasped, what we have thought. And what all have we grasped? What all can we grasp! Man’s capacity is amazing. His madness is deep. His capacity for auto-hypnosis, for self-suggestion, is infinite. We have become hypnotized by our own misery. We can be hypnotized by anything.

मैं कुछ घटनाएं सुनाऊं, फिर अपनी बात पूरी करूं, उससे खयाल आ सके।

Let me tell a few incidents and complete my talk—so that a sense can arise.

जब हिंदुस्तान में नेहरू जिंदा थे, तो दस-पचास आदमी थे हिंदुस्तान में, जिनको यह खयाल था कि वे भी पंडित जवाहरलाल नेहरू हैं। एक आदमी मेरे गांव ही थे। उनको यह खयाल पैदा हो गया कि वे पंडित जवाहरलाल नेहरू हैं। वे दस्तखत भी नेहरू के करते थे। और सर्किट हाउस वगैरह में तार करके सर्किट हाउस वगैरह भी रुकवा देते थे और पहुंच जाते थे। और जब उनको लोग देखते थे, तो लोग हैरान होते थे कि आप कौन हैं?

When Nehru was alive, there were a dozen or fifty people in India who had the notion that they too were Pandit Jawaharlal Nehru. There was a man in my town. He came to think he was Pandit Nehru. He even signed as Nehru. He would telegraph to reserve the circuit house and would arrive there. When people saw him, they were astonished: Who are you?

वे तो पंडित नेहरू थे! फिर उनको पागलखाने में रखना पड़ा। बहुत से पंडित नेहरूओं को पागलखाने में रखना पड़ा।

He was Pandit Nehru! They had to keep many such ‘Pandit Nehrus’ in the asylum.

एक बार एक पागलखाने में ऐसे ही एक पागल पंडित नेहरू से पंडित नेहरू का मिलना हो गया। पंडित नेहरू गए थे उस पागलखाने को देखने। अधिकारियों ने सोचा कि वह जो आदमी पंडित नेहरू की तरह तीन साल पहले भर्ती हुआ था, अब वह ठीक हो गया है, अब उसे छुट्टी देनी है। तो उसे नेहरू के हाथ से ही छुट्टी क्यों न दिला दी जाए। और बड़ी गड़बड़ हो गई।

Once, in one asylum, such a mad Nehru got to meet Pandit Nehru himself. Nehru went to visit the asylum. The officers thought that the man who had been admitted three years ago, thinking himself Nehru, had now recovered—release him, and let Nehru himself give him the discharge. Great confusion followed.

उस आदमी को लाया गया। नेहरू से मिलाया गया। नेहरू ने उस आदमी से पूछा: आप बिलकुल ठीक तो हो गए हैं?

They brought the man. He met Nehru. Nehru asked him: Are you fully well now?

उसने कहा: मैं बिलकुल ठीक हो गया हूं। अब मैं बिलकुल ठीक हूं। इस पागलखाने के अधिकारियों का धन्यवाद। तीन साल में मेरा मन बिलकुल ठीक हो गया। अब मैं वापस ठीक होकर जा रहा हूं।

He said: I am perfectly fine. Now I am completely fine. Thanks to the officers of this asylum—in three years my mind has become perfectly fine. Now I am leaving, fully cured.

चलते वक्त उसने पूछा: लेकिन मैं भूल गया आपसे पूछना कि आप कौन हैं?

As he was leaving he asked: But I forgot to ask—who are you?

पंडित नेहरू ने कहा: तुम्हें पता नहीं कि मैं कौन हूं! पंडित जवाहरलाल नेहरू।

Pandit Nehru said: You do not know who I am? Pandit Jawaharlal Nehru.

वह आदमी हंसने लगा, उसने कहा: घबड़ाइए मत, तीन साल यहां रह जाइए, आप भी ठीक हो जाएंगे। तीन साल पहले इसी हालत में मैं भी आया था। मगर तीन साल में बिलकुल ठीक हो गया हूं। आप बिलकुल बेफिकर रहिए। चिंता मत करिए। बड़ा अच्छा इलाज है यहां के चिकित्सकों का। आपको तीन साल में ठीक कर देंगे।

The man began to laugh: Do not worry; stay here for three years—you too will be cured. I came here in exactly this condition three years ago. But in three years I have become completely fine. Be carefree. Do not worry. The doctors here have fine treatment. They will cure you in three years.

इस आदमी को पंडित नेहरू होने का खयाल इतने जोर से पकड़ सकता है कि वह भूल ही गया!

A man can so strongly pick up the notion of being Pandit Nehru that he forgets completely.

अमरीका में तो ऐसी घटना घटी कुछ वर्षों पहले। अब्राहम लिंकन की शताब्दी मनाई गई। तो एक आदमी खोजा गया--अब्राहम लिंकन का चेहरा जिसका मिलता हो। एक नाटक किया गया। सारे मुल्क के बड़े-बड़े नगरों में वह नाटक हुआ। और उस आदमी को लिंकन बनाया गया। उसने एक साल तक गांव-गांव में घूम कर लिंकन का पार्ट किया। उसका चेहरा मिलता-जुलता था। और एक साल निरंतर अभ्यास करने से वह आदमी पागल हो गया और भूल गया कि मैं कौन हूं। और वह आदमी कहने लगा कि मैं तो अब्राहम लिंकन हूं!

In America something like this happened some years back. On Abraham Lincoln’s centenary, they searched for a man whose face resembled Lincoln’s. A play was staged in all the big cities; that man played Lincoln. For a year he toured, playing Lincoln. His face resembled him. And after a year of continuous practice, the man went mad and forgot who he was. He insisted: I am Abraham Lincoln!

पहले तो लोग समझे मजाक करता है। लेकिन जब वह आखिरी रात विदा हो रहा था नाटक से और नाटक-मंडली टूट रही थी, तब उसने वह कपड़े उतारने से इनकार कर दिया, जो उसने नाटक में पहने थे।

At first people thought he was joking. But on the final night when the play ended and the troupe dispersed, he refused to take off the clothes he wore in the role.

मंडली ने कहा: ये कपड़े तो वापस करने पड़ेंगे।

The troupe said: These clothes must be returned.

उस आदमी ने कहा: ये कपड़े तो मेरे हैं। मैं अब्राहम लिंकन हूं!

The man said: These are my clothes. I am Abraham Lincoln!

लोगों ने फिर भी समझा कि वह मजाक कर रहा है। लेकिन वह मजाक नहीं कर रहा था। वह आदमी पागल हो गया था। वह उन्हीं कपड़ों को पहने घर चला गया। घर के लोगों ने भी समझाया कि ये कपड़े पहन कर नाटक तो ठीक है, लेकिन अगर सड़कों पर निकले तो लोग पागल समझेंगे।

People still thought he was joking. He was not. He had gone mad. He went home wearing those clothes. The family too advised him: Wearing these clothes in the play is fine, but if you walk the streets in them, people will think you are mad.

उसने कहा: पागल का सवाल क्या, मैं अब्राहम लिंकन हूं!

He said: What of madness? I am Abraham Lincoln!

पहले घर के लोग भी मजाक समझे। लेकिन जब यह रोज चला, तो पता चला, वह आदमी तो पागल हो गया है। वह आम बात भी करता था, तो लिंकन के लहजे में करता था! अगर लिंकन अटकता था, तो वह आदमी भी बोलने में अटकने लगा! अगर लिंकन जिस भांति चलता था, वैसे ही वह चलता था! वही डायलॉग, जो उसने नाटक में सीख लिए थे, मजबूत हो गए थे, वह वही बोलता था!

At first the family thought he was joking. But when this went on day after day, they realized he had gone mad. Even when he spoke of ordinary things, he spoke in Lincoln’s cadence. If Lincoln stammered, the man began to stammer. If Lincoln walked in a certain way, he walked in that way. Those very dialogues he had learned in the play had become strong—he spoke only those.

आखिर चिकित्सकों से पूछा। चिकित्सकों ने कहा: बड़ा मुश्किल है। क्या इतना, इतना गहरे तक इसको यह खयाल हो गया कि मैं अब्राहम लिंकन हूं!

Finally they asked physicians. The doctors said: This is difficult. So deep, so deep has the notion taken hold that ‘I am Abraham Lincoln’.

एक साल तक लिंकन होने का ही बादल उसके चारों तरफ घूमता रहा--सुबह, सांझ, रात। और लिंकन होने में मजा भी बहुत आया। खूब आदर मिला।

For a year, only the cloud of ‘being Lincoln’ circled him—morning, evening, night. And there was much pleasure in being Lincoln—tremendous respect.

कोई आदमी रामचंद्र जी बन जाए उदयपुर में, फिर देखो, उदयपुर के पागल उसके ही पैर पड़ रहे हैं, फूल चढ़ा रहे हैं, उसके ही चरण का अमृत पीया जा रहा है! तो उस आदमी का दिमाग खराब हो ही जाए कि क्या फायदा साधारण आदमी होने में, रामचंद्र जी ही क्यों न हो जाओ?

Let someone become Rama in Udaipur—and see: the mad of Udaipur will fall at his feet, shower flowers, drink the amrit of his feet. His mind will be spoiled—what is the use of being ordinary? Why not be Rama?

वह आदमी हो गया है। चिकित्सकों के पास ले गए।

He had become so. They took him to the doctors.

अमरीका में उन्होंने एक मशीन बनाई हुई है, लाई-डिटेक्टर। उसको अदालत में उपयोग करते हैं झूठ पकड़ने के लिए। छोटी सी मशीन है। अदालत में आदमी आता है--तो जिस कठघरे में उसे खड़ा करते हैं, उसके नीचे मशीन लगी रहती है, वह ऊपर खड़ा होता है। उससे पूछते हैं, तुम्हारी घड़ी में इस वक्त कितना बजा है? वह अपनी घड़ी देख कर कहता है कि इतना बजा है। झूठ क्यों बोलेगा? तो मशीन नीचे अंकित करती है उसके हृदय की गति। फिर उस आदमी से पूछा जाता है कि दो और दो कितने होते हैं? तो वह कहता है, चार होते हैं। झूठ क्यों बोलेगा? मशीन अंकित करती है उसके हृदय की गति। फिर उससे पूछा जाता है, तुमने चोरी की? तो हृदय तो कहता है की, क्योंकि उसने की है, और ऊपर से वह कहता है कि नहीं की, तो हृदय की गति में झटका लगता है और वह झटका नीचे मशीन अंकित कर लेती है।

In America they have made a machine—the lie-detector. They use it in court to catch lies. It is a small machine. In the witness stand beneath where a person stands, the machine is fixed. They ask: What time is it by your watch? He looks and answers. Why should he lie? The machine marks the rhythm of his heart. Then they ask: Two and two make how much? He says: four. Why lie? The machine records the heart’s pace. Then they ask: Did you steal? The heart says ‘yes’—for he did; but outwardly he says ‘no’. A jolt appears in the heart’s rhythm, and the machine records it below.

तो उस अब्राहम लिंकन हो गए आदमी को लाई-डिटेक्टर पर खड़ा किया। वह घबड़ा गया था। जो भी पूछे, उससे वह यही पूछे, आप अब्राहम लिंकन हैं? तो वह घबड़ा गया था। उसने आज से तय किया था कि अब चाहे कोई कितना ही पूछे, मैं कहूंगा कि मैं हूं ही नहीं। लाई-डिटेक्टर मशीन पर खड़ा किया। डॉक्टर घेरे खड़े हैं। उन्होंने पूछा कि क्या आप अब्राहिम लिंकन हैं?

They put the ‘Abraham Lincoln’ on the lie-detector. He was frightened—whatever they asked, they were going to ask: Are you Abraham Lincoln? He had decided today that however much they ask, he will say: I am not. They stood him on the machine. Doctors stood around. They asked: Are you Abraham Lincoln?

उसने कहा कि नहीं, मैं अब्राहम लिंकन नहीं हूं। लेकिन मशीन ने नीचे नोट किया कि यह आदमी झूठ बोल रहा है! उसके हृदय में तो कह रहा था कि मैं अब्राहम लिंकन हूं। ऊपर से झूठ बोल रहा है। मशीन ने कहा कि यह आदमी अब्राहम लिंकन है, यह झूठ बोल रहा है!

He said: No, I am not Abraham Lincoln. But the machine recorded below: This man is lying! In his heart he was saying: I am Abraham Lincoln. Outwardly he lied. The machine said: This man is Abraham Lincoln—he is lying!

इतना गहरा, इतना गहरा भाव पकड़ सकता है! इसे मैं कहता हूं, ऑटो-हिप्नोसिस है यह। यह किसी विचार और भाव से सम्मोहित हो जाना है।

So deep, so deep a mood can be picked up! This I call auto-hypnosis—being mesmerized by an idea and a feeling.

हम सब भी दुख से सम्मोहित हो गए हैं। और चौबीस घंटे दुख में जी रहे हैं। और चौबीस घंटे दुख से बचने की कोशिश कर रहे हैं। और दिन-रात दुख ही दुख देखने से सम्मोहन गहरा हो गया है। और अनंत जन्मों का दुख का यह सम्मोहन है। और इसलिए हम किसी से भी जाकर पूछते हैं कि दुख से बचने का उपाय क्या है? अशांति से बचने का उपाय क्या है? अंधकार से बचने का उपाय क्या है? अज्ञान से बचने का उपाय क्या है? और जब तक हम ये उपाय खोजते रहेंगे, तब तक हम मुक्त हो भी नहीं सकेंगे, क्योंकि बुनियादी बात ही झूठ है। न हम अज्ञान हैं, न हम दुख हैं, न हम बंधन हैं, न हम अमुक्ति हैं। हम ये हैं ही नहीं, इसलिए इनसे बचने का कोई सवाल नहीं है।

We too have been hypnotized by misery. We live twenty-four hours a day in misery. We try twenty-four hours a day to escape misery. And by night and day seeing misery alone, the hypnosis has grown deep. It is a hypnosis of suffering that spans endless births. Therefore we ask anyone we meet: What is the way to escape misery? What is the way to escape unrest? What is the way to escape darkness? What is the way to escape ignorance? And as long as we keep seeking such ways, we cannot be free—because the fundamental point is false. We are not ignorance, we are not misery, we are not bondage, we are not non-liberation. We are not these—so the question of escaping them does not arise.

लेकिन यह कैसे पता चलेगा?

But how will this be known?

यह अपने दुख पर ध्यान को केंद्रित करना पड़ेगा।

You will have to concentrate your attention on your misery.

भागें मत, पलायन मत करें, एस्केप न लें। दुख आए, उसे देखें और पहचानें और जानें कि वह कहां है। और जैसे ही आप जानेंगे, पहचानेंगे, आप हैरान हो जाएंगे, लगेगा मैं तो सदा अलग हूं, मैं तो सदा भिन्न हूं। दुख आता है, चला जाता है; दुख घेरता है, भाग जाता है। मैं? मैं अलग हूं। जानता हूं, जानना हूं।

Do not run, do not escape, take no flight. When misery arises, look at it, recognize it; know where it is. And the moment you know and recognize, you will be astonished—you will feel: I am always separate; I am always other. Misery comes and goes; it encircles and runs away. And I—I am separate. I am the knower.

मनुष्य की आत्मा ज्ञान है, सिर्फ जानना है। सब भोगना झूठ है। सब भोगना असत्य है। ज्ञान मात्र सत्य है। इसे ही मैं ध्यान कहता हूं। अगर दुख के प्रति यह जागरण हो, तो ध्यान हो गया।

The soul of man is knowing—just knowing. All experiencing is false. All enjoying is untrue. Only knowing is truth. This I call dhyan—meditation. If this awakening toward misery happens, meditation has happened.

रात्रि हम बैठेंगे तो ध्यान रखना, आप दिन भर यह सोच कर आना कि आप दुख हो या दुख से अलग हो? आप ही दुख हो या दुख के जानने वाले हो? यह जान कर आना, यह खोज कर आना। और अगर यह साफ हो जाए कि दुख वहां है, मैं यहां हूं, तो बस वह क्रांति होनी शुरू हो गई, जो अंततः मनुष्य को स्वयं में और सत्य में ले जाती है।

Tonight we will sit, so remember: all day reflect and come—are you misery or separate from misery? Are you yourself misery, or the knower of misery? Come knowing this, come having inquired. And if it becomes clear that misery is there and I am here—then the revolution has begun which ultimately leads man into himself and into truth.

रात्रि हम प्रयोग

के लिए भी बैठेंगे कि कैसे हम यह प्रयोग करें और भीतर प्रविष्ट हो जाएं।

Tonight we will sit for the experiment—how to do this experiment and enter within.

मेरी बातों को इतनी शांति और प्रेम से सुना, उससे अनुगृहीत हूं। और अंत में सबके भीतर बैठे परमात्मा को प्रणाम करता हूं। मेरे प्रणाम स्वीकार करें।

I am grateful for how peacefully and lovingly you have listened to my words. And in the end, I bow to the Paramatman seated in each one. Please accept my pranam.