Skip to content
Osho

Jeevan Sangeet #4

4 June 1969 Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)

एक अदभुत व्यक्ति हुआ, नाम था, च्वांगत्सु। रात सोया, एक स्वप्न देखा। स्वप्न देखा कि एक तितली हो गया हूं, फूल-फूल उड़ रहा हूं। सुबह उठा तो बहुत उदास था। मित्र उसके पूछने लगे: कभी उदास नहीं देखा, इतने उदास क्यों हैं? दूसरे उदास होते थे तो पूछते थे राह, च्वांगत्सु से मार्ग पाते थे। और उसे तो कभी किसी ने उदास नहीं देखा था।

There was an extraordinary man, his name was Chuang Tzu. At night he slept and saw a dream. He dreamt he had become a butterfly, flying from flower to flower. In the morning he rose very dejected. His friends asked: We have never seen you sad — why are you so sad today? When others were sad they would ask the way, and from Chuang Tzu they would find a path. But no one had ever seen him sad.

च्वांगत्सु ने कहा: क्या बताऊं, क्या फायदा है। एक बहुत उलझन में पड़ गया हूं। रात एक सपना देखा कि मैं तितली हो गया हूं।

Chuang Tzu said: What to tell you — what is the use? I have fallen into a great confusion. At night I dreamt that I had become a butterfly.

मित्र कहने लगे: पागल हो गए हो, इसमें चिंता की क्या बात है?

His friends said: Have you gone mad? What is there in that to worry about?

च्वांगत्सु ने कहा: सपना देखा इसमें चिंता नहीं है, लेकिन सुबह उठ कर मुझे एक खयाल ने घेर लिया है और वह यह कि रात आदमी सपना देखता है कि तितली हो गया, तो कहीं ऐसा तो नहीं है कि अब तितली सो गई हो और सपना देखती हो कि आदमी हो गई है! अगर आदमी सपने में तितली हो सकता है, तो तितली भी तो सपने में आदमी हो सकती है! तो च्वांगत्सु कहने लगा: मैं बड़ी मुश्किल में पड़ गया हूं कि मैं असली में आदमी हूं, जिसने तितली का सपना देखा, या तितली हूं, जो आदमी का सपना देख रही है? और कैसे तय करूं कि क्या सही है?

Chuang Tzu said: The dream itself is not the worry. But upon waking a strange thought seized me — that at night a man can dream he has become a butterfly; then is it not possible that now a butterfly has fallen asleep and is dreaming it has become a man? If a man can be a butterfly in a dream, then a butterfly too can be a man in a dream! So I am in great difficulty: am I truly a man who dreamt of being a butterfly, or am I a butterfly now dreaming I have become a man? And how am I to decide what is true?

हम भी कैसे तय करेंगे कि जो रात हम देखते हैं वह सपना है, या जो दिन हम देखते हैं वह सपना है? हम भी कैसे तय करेंगे कि जो हम देखते हैं वह सच है या सपना है? और जब तक हम यह न तय कर लें कि जो हम जी रहे हैं वह सपना है या सत्य, तब तक हमारे जीवन से कोई अर्थ निष्पन्न नहीं हो सकता।

How shall we decide whether what we see at night is a dream, or what we see by day is a dream? How shall we decide whether what we perceive is true or only a dream? And until we decide whether what we are living is dream or truth, no meaning can be distilled from our life.

सत्य की खोज में--स्वप्न को स्वप्न की भांति जानना, असत्य को असत्य की भांति जानना, असार को असार की भांति जानना तो जरूरी है। जो भी सत्य को जानना चाहता है, उसे स्वप्न से तो जागना ही पड़ेगा।

On the search for truth — to know the dream as a dream, the untrue as untrue, the unsubstantial as unsubstantial — this is essential. Whoever wants to know the truth must awaken from the dream.

लेकिन रात हम सोते हैं, तो भूल जाते हैं दिन को, भूल जाता है सब-कुछ, जो था। यह भी भूल जाता है कि हम कौन थे जाग कर--धनी हैं या गरीब, आदृत हैं या अनादृत, जवान हैं या वृद्ध, सब भूल जाता है। जो हम जागे हुए थे, स्वप्न में सब भूल जाता है।

But at night, when we sleep, we forget the day; we forget everything that was. We even forget who we were on waking — rich or poor, honored or dishonored, young or old — all is forgotten. Whatever we were while awake is all forgotten in the dream.

स्वप्न से उठते हैं, तो जाग कर सब भूल जाता है, जो स्वप्न में देखा। जाग कर हम कहते हैं, सपना झूठा था। क्यों? क्योंकि जागरण ने उसे भुला दिया। तो निद्रा में भी हमें कहना चाहिए कि जो जाग कर देखा था, वह झूठा था।

When we rise from the dream, then on waking we forget whatever was seen in the dream. On waking we say, the dream was false. Why? Because wakefulness has caused us to forget it. Then in sleep we should also say: what was seen in wakefulness is false.

बल्कि एक बहुत बड़ी मजे की बात है। जाग कर तो हमें खयाल रहता है कि सपना देखा था, सपना याद रहता है, लेकिन सपने में हमें जागने का इतना भी खयाल नहीं रहता कि हमने जो देखा था वह कभी देखा था, या हम कभी जागे हुए भी थे। जागने में तो सपने की थोड़ी स्मृति रह जाती है, सपने में जागने की इतनी भी स्मृति नहीं रह जाती। इतना भी भूल जाता है। सब तरह खो जाता है।

Indeed, there is a great curiosity here. On waking, we still retain some memory that a dream was seen; but in the dream we retain not even so much as the faintest memory that waking ever happened at all, or that we ever were awake. In waking, a small memory of the dream remains; in the dream not even this much memory of waking remains. Even that much is forgotten. In every way it is lost.

फिर मरने पर तो हमने जीवन में जो देखा, वह फिर सब खो जाएगा। तो जीवन में जो हमने देखा, वह मृत्यु के बाद, मृत्यु के क्षण में सपना रह जाता है कि सत्य? इस संबंध में थोड़ी बात जाननी जरूरी है, क्योंकि उसे जान कर ही हम सत्य की दिशा में गतिमान हो सकते हैं।

Then, upon dying, all that we have seen in life will again be lost. So whatever we have seen in life — after death, in the moment of death — does it remain a dream or is it truth? It is necessary to understand a little in this regard, for only by understanding it can we move in the direction of truth.

अगर यह साफ हो जाए कि हम अपने से जितने दूर जाते हैं, उतने ही सपनों में चले जाते हैं; तो हम सपनों से जितने पीछे लौटेंगे, उतने ही अपने में आ जाएंगे। अपने में आने के लिए सब तरह के सपने छोड़ कर आना पड़ेगा।

If it becomes clear that the farther we go from ourselves, the more we move into dreams — then the more we return from the dreams, the more we come back into ourselves. To come into oneself, one has to return, leaving all manner of dreams behind.

लेकिन जिंदगी को हम असत्य कहें, यह तो मुश्किल है। हम तो असत्यों तक को सत्य मान लेते हैं।

But to call life untrue — that is difficult. We even take untruths for truth.

मैंने सुना है, और हम सब जानते हैं। चित्र देखने जाते हैं, फिल्म देखने जाते हैं। कोई दुखी है पर्दे पर--पर्दे पर कोई भी नहीं है, सिर्फ धूप और छाया का खेल है, सिर्फ प्रकाश और अंधकार का मेल है; कुछ भी नहीं है कोरे पर्दे पर, सिवाय इसके कि कुछ किरणें नाच रही हैं--और कोई दुखी है और हम दुखी हो जाते हैं! और कोई सुंदर है और हम मोहित हो जाते हैं! और कोई पीड़ित है और हमारे आंसू बहने लगते हैं! और किसी की खुशी में हम खुश भी हो जाते हैं! और तीन घंटे फिल्म में बैठ कर भूल जाते हैं कि जो था, वह सिर्फ एक पर्दा था और नाचती हुई किरणें थीं, और कुछ भी नहीं था। और उन नाचती हुई किरणों में, उन झूठे बने चित्रों में, हम रोए भी, हम हंसे भी, हम लीन भी हुए और उसके लिए हमने पैसे भी दिए! उसके लिए हमने समय भी दिया! अक्सर तो लोग गीले रूमाल लेकर बाहर निकलते हैं, इतने आंसू बह गए। चित्रों में!

I have heard — and we all know it. We go to see pictures, to see films. Someone is sorrowful on the screen — on that screen there is no one at all, it is only a play of light and shadow, only a mingling of brightness and darkness; there is nothing on the bare screen except that a few rays are dancing — and yet someone suffers there and we become sad; someone is beautiful and we are enchanted; someone is tormented and our tears begin to flow; and in another’s joy we too become joyful. For three hours we sit in a movie and forget that what was there was only a screen and dancing rays — nothing else. And in those dancing rays, in those falsely fabricated images, we wept, we laughed, we became absorbed — and for this we even paid money; for this we gave our time. Often people come out with wet handkerchiefs — so many tears have been shed. For pictures!

हमारी भ्रमजाल में पड़ जाने की बड़ी संभावना मालूम पड़ती है। हम सपने को सत्य मान लेने के लिए इतने, इतने आदी हो गए हैं। .

It seems there is a great possibility of our falling into the net of delusion. We have become so habituated to taking dreams as truth. We are so accustomed to believing any dream to be true.

एक बहुत बड़ा विचारक था बंगाल में, विद्यासागर। एक दिन एक नाटक देखने गया है। और एक पात्र है, जो एक स्त्री के पीछे बहुत बुरी तरह पड़ा हुआ है, उसे परेशान कर रहा है। एकांत एक अंधेरी रात में उस पात्र ने, उस अभिनेता ने उस स्त्री को पकड़ लिया है। विद्यासागर का होश खो गया। वे भूल गए कि सामने है जो नाटक है! निकाला जूता, कूद पड़े स्टेज पर, लगे मारने उस अभिनेता को!

There was a great thinker in Bengal, Vidyasagar. One day he went to see a play. There was a character who was hounding a woman in a very wicked way, harassing her. On a dark night, in solitude, that character — that actor — seized the woman. Vidyasagar lost his wits. He forgot that this was a play on the stage. He took off his shoe, leapt onto the stage, and began beating the actor!

लोग तो हैरान हो गए कि यह क्या हो रहा है! एक क्षण में उनको भी खयाल आ गया कि यह क्या कर रहा हूं? लेकिन उस अभिनेता ने विद्यासागर से भी ज्यादा बुद्धिमानी प्रदर्शित की। उसने वह जूता उनके हाथ से लेकर सिर से लगा लिया, और लोगों से कहा कि इससे बड़ा पुरस्कार अभिनय के लिए मुझे पहले नहीं मिला! कभी सोचा भी नहीं था कि विद्यासागर जैसा बुद्धिमान आदमी भी नाटक की एक कथा को इतना सच मान लेगा! मैं धन्य हुआ। इस जूते को सम्हाल कर रखूंगा। यह सबूत रहा, कि मैंने कोई अभिनय किया था, जो इतना सच हो गया था! विद्यासागर तो बड़े झेंपे होंगे।

People were astonished — What is happening! In a moment he too became aware: What am I doing? But the actor displayed even more intelligence than Vidyasagar. He took the shoe from Vidyasagar’s hand, touched it to his head, and said to the audience: I have never before received a greater award for acting! I had never imagined that even a wise man like Vidyasagar would take a tale of the stage to be so true! I am blessed. I will keep this shoe safe — as proof that I once performed a role which became so real! Vidyasagar must have been greatly embarrassed.

नाटक को हम सच मान सकते हैं। क्यों? कभी सोचा आपने कि ऐसा क्यों हो जाता है?

We can take a drama to be real. Why? Have you ever reflected why this happens?

ऐसा हो जाने का कारण है बहुत गहरा मनोवैज्ञानिक। और वह यह है कि हम सत्य को तो जानते ही नहीं, हम सपनों को ही सत्य मानने के आदी रहे हैं। हम किसी भी सपने को सत्य मान लेते हैं! हमारी आदत है सपने को सत्य मान लेने की। इसलिए रात आंख के पर्दे पर सपनों को हम सच मान लेते हैं। यहां तक कि सपने में कोई आपकी छाती पर चढ़ गया है.अब नींद खुल गई है, आप जानते हैं कि सपना टूट गया, लेकिन छाती है कि धड़के चली जा रही है। अब आप कहते भी हैं कि सपना था सब, लेकिन हाथ-पैर कंपे चले जा रहे हैं। सपने में जो इंपैक्ट, सपने में जो संघात हो गया था, वह अब तक अपना प्रभाव जारी रखे है।

Its cause is very deep and psychological — that we do not know truth at all; we have been habituated to taking dreams to be the truth. We take any dream to be true. Our habit is to accept dreams as facts. Therefore at night we take the dreams on the eyelids’ screen to be true. Even to the extent that — someone is sitting on your chest in a dream — now you have awakened, you know the dream is broken — but the chest continues to throb. You say, It was all a dream — yet the hands and feet continue trembling. The impact that happened in the dream, its aftereffect continues.

दिन में भी, जिंदगी में भी, हम सपनों को ही सच मानते हैं। और जो-जो हम सच समझते हैं, करीब-करीब सपना है।

By day also, in life also, we take dreams to be true. And whatever we hold to be true is, almost wholly, a dream.

एक आदमी धन इकट्ठा किए चला जा रहा है। रोज गिनता है, तिजोरी बंद करता है, खातेबही, हिसाब रखता है--इतना बढ़ गया, इतना बढ़ गया, इतना बढ़ गया। कोई सपना देख रहा है--धन का सपना देख रहा है--बढ़ाता चला जा रहा है, इकट्ठा करता जा रहा है।

A man goes on hoarding wealth. Each day he counts, locks the safe, keeps the ledger — it has grown, it has grown, it has grown. He is dreaming — dreaming a dream of money — adding to it, storing it up.

मैंने सुना है, एक ऐसे धनी आदमी ने बहुत धन इकट्ठा कर लिया था। न तो कभी खाया, न कभी ठीक से पीया, न कपड़े पहने। कपड़े, खाना-पीना गरीब आदमी ही कर पाते हैं। अमीर आदमी सिर्फ पैसा इकट्ठा कर पाते हैं। जिंदगी बेच देते हैं और रुपया इकट्ठा कर लेते हैं। बहुत रुपया उसने इकट्ठा कर लिया था। पत्नी बीमार पड़ी, पास-पड़ोस के लोगों ने कहा: इलाज करवा लो।

I have heard of a wealthy man who had amassed a great deal. He never ate properly, never drank properly, never wore proper clothes. Clothes and food are enjoyed by poor people; the rich only hoard money. They sell their life and gather rupees. He had piled up a lot. His wife fell ill. The neighbors said: Have her treated.

उस आदमी ने कहा: बचना होगा, तो कोई उठा नहीं सकता। भगवान की मर्जी होगी, कौन उठा सकता है? बड़ी ज्ञान की बात कही! और भगवान की मर्जी नहीं है, कितनी ही दवा खर्च करो, व्यर्थ पैसा खराब होगा, उठ जाएगी। तो हम तो उस पर विश्र्वास करते हैं।

The man said: If it is her destiny to be saved, no one can lift her away. If it is God’s will, who can take her? He spoke great wisdom! And if it is not God’s will, then however much medicine you spend, the money will be wasted — she will go. We believe in that.

अब लोग क्या करते हैं--कई बेईमान होते हैं, कमजोरियों को भी सिद्धांतों में छिपा लेते हैं। और अक्सर बेईमान कमजोरियों को सिद्धांतों में छिपाते हैं। अब उसने एक ऐसी बात कही कि लोग क्या कहते!

Many are deceitful — they hide their weaknesses behind principles. Often the dishonest hide their weakness behind doctrines. He said such a thing that what could people say!

आखिर पत्नी मर गई। जब मर ही गई, तो लोगों ने कहा: अरथी पर कुछ खर्च करना पड़ेगा।

At last the wife died. When she died, people said: You will have to spend something for the bier and funeral.

उसने कहा: अब जो मर ही गई, उस पर खर्च करना तो बिलकुल फिजूल है। अब जो मर ही गया, उससे क्या मतलब है? म्युनिसिपल की बैलगाड़ी भी डाल आएगी। अब मरे को ढोना और शोरगुल मचाना और खर्च करना, इसमें सार क्या है? अरे जब जिंदा को नहीं बचा सके, तो अब मुर्दे पर हम क्या कर सकते हैं?

He said: Now that she is gone, spending on her is absolutely futile. The dead — what concern have we with them? The municipal ox-cart will carry her. To carry the dead, to make a noise and spend money — what worth is there? When the living could not be saved, what can we do now for the corpse?

फिर तो उसकी खुद की मौत आई। तो लोगों ने कहा कि अब तो तुम भी बूढ़े होते हो, मरने के करीब होते हो, कमजोर होते हो, बीमारियां आती हैं, इलाज करवा लो।

Then his own death approached. People said: Now you are growing old, coming near death, becoming weak; illnesses will come—get treatment.

उसने कहा कि मैं बेकार पैसा खराब नहीं कर सकता हूं। बीमारियां तो भाग्य से आती हैं। पिछले जन्मों के कर्म से आती हैं। पैसा क्या करेगा?

He said: I cannot waste money. Diseases come by fate, by past karmas. What will money do?

लोगों ने कहा: अब ज्यादा हद हो गई। अब खुद पर ही खर्च नहीं करोगे? मर जाओगे तो यह सारा पैसा लोग बर्बाद कर देंगे। न कोई लड़का है तुम्हारा, न कोई।

People said: This has gone too far. You won’t even spend on yourself? When you die, all this money will be wasted by others. You have no son, no one at all.

उसने कहा: मैं एक पैसा नहीं छोड़ कर जाने वाला हूं।

He said: I am not going to leave even a paisa behind.

लोगों ने कहा: यह तो आज तक सुना नहीं!

People said: That has never been heard of!

सभी को यह खयाल है कि कुछ छोड़ कर नहीं जाएंगे। क्योंकि अगर यह साफ हो जाए कि सब छोड़ कर जाना पड़ेगा, तो पकड़ छूट जाए इसी क्षण, अभी। वह पकड़ उतनी ही मजबूत है, जितना यह खयाल है कि नहीं छोड़ कर नहीं जाएंगे। नहीं तो एक-एक इंच जमीन के लिए आदमी लड़े और खून बहाए? और एक-एक पैसे के लिए जिंदगी को कौड़ी का कर दे? पकड़ ऐसी है कि लगता है, कभी नहीं छोड़ेंगे। उस आदमी ने भी कहा, कुछ गलत नहीं कहा। कहा कि हम छोड़ कर नहीं जाएंगे। लोगों ने कहा: अब तक तो सुना नहीं, सबको छोड़ कर जाना पड़ता है!

Everyone imagines that they will not leave anything. Because if it becomes clear that we must leave everything, then the grip would loosen this very moment. The grip is strong only so long as the thought persists: We shall not have to leave it. Otherwise would a man fight and shed blood for an inch of land? Reduce his life to a penny for one rupee? The grip is such that it seems we will never let go. He too said nothing wrong — We will not leave anything. People said: It has never been heard — everyone has to leave all behind!

उसने कहा कि लेकिन मैंने ऐसा इंतजाम किया है कि मैं छोड़ कर जाने वाला नहीं हूं।

He said: But I have made such arrangements that I shall not leave anything.

मरने की रात करीब आने लगी, उसे शक हुआ। तो उसने रात अपनी सारी सोने की मोहरें एक गठरी में बांधीं। उनको कंधे पर लेकर नदी के किनारे गया। एक सोए हुए मल्लाह को जगाया। और उससे कहा कि मुझे नाव में बिठा कर ले चल, मैं बीच गंगा में डूब कर प्राण-विसर्जन करना चाहता हूं। अरे, जब मरना ही है तो तीर्थ में मरना चाहिए। उसने सोचा, मर गए तो वह रुपयों का क्या होगा, इसलिए रुपयों को साथ लेकर गंगा में कूद जाओ।

On the night of his dying, suspicion arose. He tied all his gold coins into a bundle, took them on his shoulder, went to the riverbank. He roused a sleeping boatman and said: Take me into the middle of the Ganges; I wish to dissolve my life in its waters. If one must die, one should die at a tirtha. He thought: If I die, what will happen to the money? So take the money with me and jump into the Ganges.

पैसे वाले इसीलिए तीर्थों में जाकर मरते हैं। जो साथ में है, उसे कुछ ले जाने का उपाय तीर्थ में खोजते हैं। मंदिर बनाते हैं, धर्मशाला बनाते हैं। ये तरकीबें हैं रुपयों को साथ ले जाने की। ये तरकीबें हैं, यह आश्र्वासन मिला है कि इस तरह खर्च करोगे, धर्म में लगाओगे, तो उधर मिल जाएगा। इधर एक लगाओ, उधर लाख मिल जाएंगे। कंजूस, लोभी आदमी लगा देता है, कि उधर लाख मिल जाएंगे!

That is why the moneyed go to die at the tirthas. Whatever is with them, they try to find a way to take it along from there. They build temples, dharmashalas. These are devices to carry money along. The assurance is given: If you spend like this, if you invest in religion, you will receive it there — invest one here, get a million there. The miserly, the greedy, invest because there they will get millions!

वह सारी बांध कर गठरी. मल्लाह ने कहा कि एक सोने की मोहर लूंगा, आधी रात, सो गया, मुझे गड़बड़ मत करो।

He tied the bundle. The boatman said: I’ll take one gold coin — it’s midnight, I was asleep, don’t trouble me.

उस आदमी ने कहा: एक सोने की मोहर, तुझे शर्म नहीं आती! एक मरते हुए आदमी पर इतनी भी दया नहीं आती। एक सोने की मोहर, बेशर्म! कभी जिंदगी में मैंने नहीं दी किसी को! और तुझे मरते हुए आदमी पर दया भी नहीं आती, इतना कठोर और दुष्ट है तू!

The man said: One gold coin! Have you no shame! You have not a drop of pity for a dying man. One gold coin — shameless! All my life I have never given to anyone! Even seeing a dying man, you feel no compassion — how hard and wicked you are!

उस मल्लाह ने कहा: तो आप किसी और को ठहरा लें।

The boatman said: Then hire someone else.

उसने कहा: मैं ज्यादा शोरगुल भी नहीं मचा सकता हूं, कि लोगों को पता चल जाए कि सब मोहरें लेकर कूद गया, तो मैं तो मरूं और लोग मोहरें निकाल लें। तो उसने कहा: चल भाई। लेकिन जरा ठहर जा, मैं छोटी से छोटी मोहर खोज लूं।

He said: I cannot create much fuss, otherwise people would learn that I have jumped with all the coins — then I die and others snatch the coins. He said: All right, come. But wait a bit — let me find the smallest coin.

अब वह आदमी मरने जा रहा है, वह गंगा में कूदने जा रहा है, लेकिन उसका चित्त! जरूर वह किसी सपने में जीया है--जिंदगी भर सपने में या पागलपन में, किसी मैडनेस में! वह आदमी विक्षिप्त रहा है!

Now the man is going to die — to leap into the Ganges — but his mind! He surely lived in a dream — all his life in a dream or in a madness! He was deranged!

जो भी आदमी पैसे को पकड़े हुए दिखाई पड़े, समझना कि वह पागल है। हालांकि इतने पागल हैं दुनिया में--कि इतने पागलखाने भी तो नहीं बनाए जा सकते हैं? सच तो यह है कि अगर दुनिया में पागलों और गैर-पागलों को अलग करना हो, तो गैर-पागलों के लिए छोटे-छोटे घर बना देने चाहिए। क्योंकि बाकी तो सब पागल हैं, उनको बाहर रखना पड़े।

Whenever you see a man clutching money, know he is mad. Though there are so many mad ones in the world — there aren’t enough asylums for them! Truthfully, if we were to separate the mad from the sane, we would build tiny houses for the sane. For the rest are mad — they would have to be kept outside.

एक आदमी पैसे के लिए मरा जा रहा है! वह कोई सपना देख रहा है। कोई जिसका कुछ उसे पता नहीं कि वह क्या कर रहा है! जिंदगी से कोई वास्ता नहीं दिखाई पड़ता उसका। हां, कोई आदमी पैसे कमा रहा हो और जी रहा हो उनसे, तो भी समझ में आता है।

A man dying for money! He is dreaming. He knows not what he does. No connection to life is visible. Yes, if a man earns money and lives through it, that still can be understood.

कोई आदमी और तरह के सपने देख रहा है! कोई आदमी पदों के सपने देख रहा है। छोटे पद से बड़े पद; बड़े पद से बड़े पद पर जाना है। पदों की यात्रा करनी है। उसके मन में कोई ड्रीम है, कोई सपना है, जिसको वह पूरा करना चाहता है कि मैं करूंगा!

Others dream different dreams. Someone dreams of positions — from a small post to a higher post, from higher to highest. He must journey through ranks. In his mind there is some dream that he wants to fulfill — I will do it!

सिकंदर या नेपोलियन या कोई भी--सब उसी दौड़ में लगे हुए हैं। वे एक सपना देख रहे हैं। सिकंदर सपना देख रहा है कि सारी दुनिया को जीत लूं! लेकिन क्या मतलब है सारी दुनिया को जीत लिया तो? जीत ही लिया समझो। आपने ही जीत लिया, फिर क्या है? फिर क्या होगा? फिर भी तो कुछ नहीं होगा। लेकिन एक दौड़ है, एक पागल दौड़ है! वह आदमी दौड़ रहा है।

Alexander or Napoleon or anyone — all are engaged in the same race. They are dreaming. Alexander dreams: I will conquer the whole world! But what meaning is there if you conquer the world? Suppose you do conquer — you have conquered — then what? What will happen then? Still nothing will happen. But there is a mad race. The man rushes.

मैंने सुना है, सिकंदर जब हिंदुस्तान आता था, तो रास्ते में एक फकीर से मिल लिया था। एक फकीर था, डायोजनीज। एक नंगा फकीर। एक गांव के किनारे पड़ा रहता था। खबर की थी किसी ने सिकंदर को, कि रास्ते में जाते हुए--एक अदभुत फकीर है, डायोजनीज--उससे मिल लेना।

I have heard, when Alexander was coming to India, he met a fakir on the way — Diogenes. A naked fakir. He would lie on the edge of a village. Someone informed Alexander on the way: There is an extraordinary fakir, Diogenes — meet him.

सिकंदर मिलने गया है। फकीर लेटा है नंगा सुबह सर्द आकाश के नीचे। धूप पड़ रही है, सूरज की धूप ले रहा है। सिकंदर खड़ा हो गया है, सिकंदर की छाया पड़ने लगी है डायोजनीज पर। सिकंदर ने कहा कि शायद आप जानते न हों, मैं हूं महान सिकंदर, अलेक्जेंडर दि ग्रेट! आपसे मिलने आया हूं।

Alexander went to meet him. The fakir lay naked under the cold morning sky, sunning himself. Alexander stood; his shadow began to fall on Diogenes. Alexander said: Perhaps you do not know me — I am Alexander the Great! I have come to meet you.

वह फकीर जोर से हंसा और उसने अपने कुत्ते को, जो कि अंदर मांद में बैठा हुआ था, उसको जोर से बुलाया कि इधर आ, सुन, एक आदमी आया है, जो अपने मुंह से अपने को महान कहता है! कुत्ते भी ऐसी भूल नहीं कर सकते!

The fakir laughed loudly and called to his dog inside the den: Come here! Listen — a man has come who calls himself great with his own mouth! Even dogs cannot make such a mistake!

सिकंदर तो चौंक गया। सिकंदर से कोई ऐसी बात कहे, एक नंगा आदमी! जिसके पास एक वस्त्र भी नहीं है। एक छुरा भोंक दो, तो कपड़ा भी नहीं है कि बीच में आड़ बन जाए। सिकंदर का हाथ तो तलवार पर चला गया।

Alexander was startled. Who speaks thus to Alexander — a naked man who doesn’t even have a garment? Drive a dagger and there isn’t even clothing to come between to offer cover. Alexander’s hand went to his sword.

उस डायोजनीज ने कहा: तलवार अपनी जगह रहने दे, बेकार मेहनत मत कर; क्योंकि तलवारें उनके लिए हैं जो मरने से डरते हैं। हम पार हो चुके उस जगह से, जहां मरना हो सकता है। हमने वे सपने छोड़ दिए, जिनसे मौत पैदा होती है। हम मर चुके उन सपनों के प्रति। अब हम वहां हैं, जहां मौत नहीं है। तलवार भीतर रहने दे। बेकार मेहनत मत कर।

Diogenes said: Let the sword remain where it is — don’t waste your effort. Swords are for those who fear death. We have gone beyond that place where death can happen. We have dropped the dreams from which death is born. We have died to those dreams. Now we are where death is not. Keep the sword within. Don’t waste yourself.

सिकंदर से कोई ऐसा कहेगा? और सिकंदर इतना बहादुर आदमी, उसकी तलवार भी भीतर चली गई! ऐसे आदमी के सामने तलवार बेमानी है। और ऐसे आदमी के सामने तलवार रखे हुए लोग खिलौनों से खेलते हुए बच्चों से ज्यादा नहीं हैं।

Who would speak thus to Alexander? And Alexander so brave — his sword slipped back into its sheath! Before such a man, a sword is meaningless. Before such a man, those who hold swords are no more than children playing with toys.

सिकंदर ने कहा: फिर भी मैं आपके लिए क्या कर सकता हूं?

Alexander said: Still, what can I do for you?

डायोजनीज ने कहा: क्या कर सकते हो! तुम क्या कर सकोगे? इतना ही कर सकते हो कि थोड़ा जगह छोड़ कर खड़े हो जाओ। धूप पड़ती थी मेरे ऊपर, आड़ बन गए हो। और ध्यान रखना, किसी की धूप में कभी आड़ मत बनना।

Diogenes said: What can you do? What can you possibly do? At most, you can do this — stand a little to the side. The sun was falling on me; you have become an obstruction. And remember — never stand in anyone’s sunlight.

सिकंदर ने कहा कि जाता हूं, लेकिन एक ऐसे आदमी से मिल कर जा रहा हूं, जिसके सामने छोटा पड़ गया और लगा कि जैसे पहली दफा ऊंट पहाड़ के पास आ गया हो। अब तक बहुत आदमी देखे थे, बड़ी से बड़ी शान के आदमी देखे थे, झुका दिए थे, लेकिन इस आदमी के सामने. अगर भगवान ने फिर जिंदगी दी, तो अब की बार कहूंगा कि डायोजनीज बना दो।

Alexander said: I go — but I depart having met a man before whom I feel small, as if a camel had come for the first time before a mountain. Until now I had seen many people, men of great pomp; I had bowed down many — but before this man... If God grants me life again, this time I will ask to be made a Diogenes.

डायोजनीज ने कहा: और यह भी सुन ले कि अगर भगवान हाथ-पैर जोड़े मेरे और मेरे पैरों पर सिर रख दे और कहे कि सिकंदर बन जा, तो मैं कहूंगा, इससे तो न बनना अच्छा है। पागल हूं कोई कि सिकंदर बनूं!

Diogenes said: And listen also — if God were to join his hands before me, place his head at my feet, and say, Become an Alexander — I would say, Better not. Am I mad to become an Alexander?

पूछता हूं जाने के पहले कि इतनी दौड़-धूप, इतना शोरगुल, इतना फौज-फाटा लेकर कहां जा रहे हो?

Before you go, I ask — all this running, this tumult, this army — where are you going?

सिकंदर ने कहा--आंख पर रौनक छा गई, चेहरा खुश हो गया--कहा: पूछते हैं? एशिया माइनर को जीतने जा रहा हूं।

Alexander’s eyes shone, his face lit up — he said: You ask? I go to conquer Asia Minor.

डायोजनीज बोला: फिर, फिर क्या करेंगे?

Diogenes asked: And then, then what will you do?

फिर हिंदुस्तान जीतूंगा।

Then I will conquer India.

और फिर?

And then?

कहा: फिर चीन जीतूंगा।

Then I will conquer China.

और फिर?

And then?

फिर सारी दुनिया जीतूंगा।

Then I will conquer the whole world.

डायोजनीज ने पूछा: आखिरी सवाल और। फिर क्या करने के इरादे हैं?

Diogenes asked: One last question — after that, what is your intention?

सिकंदर ने कहा: उतनी दूर तक नहीं सोचा है, लेकिन आप पूछते हैं, तो मैं सोचता हूं कि फिर आराम करूंगा।

Alexander said: I have not thought so far, but since you ask I think — then I will rest.

डायोजनीज कहने लगा: ओ कुत्ते, फिर वापस आ! यह कैसा पागल आदमी है, हम बिना दुनिया को जीते आराम कर रहे हैं, यह कहता है हम दुनिया जीतेंगे फिर आराम करेंगे! हमारा कुत्ता भी आराम कर रहा है, हम भी आराम कर रहे हैं। तुम्हारा दिमाग खराब है! आराम करना है न आखिर में?

Diogenes called out: O dog, come back! See what a madman — we are resting without conquering the world, and he says he will conquer the world and then rest! Our dog is resting; we are resting. Your mind is unhinged! You want to rest in the end?

सिकंदर ने कहा: आराम ही करना चाहते हैं।

Alexander said: In the end I wish to rest.

तो उसने कहा: दुनिया कहां तुम्हारे आराम को खराब कर रही है! आओ, हमारे झोपड़े में काफी जगह है। दो भी समा सकते हैं। गरीब का झोपड़ा हमेशा अमीर के महल से बड़ा है। अमीर के महल में एक ही मुश्किल से समा पाता है। और बड़ा महल चाहिए, और बड़ा महल चाहिए! एक ही नहीं समा पाता, वही नहीं समा पाता! गरीब के झोपड़े में बहुत समा सकते हैं। गरीब का झोपड़ा बहुत बड़ा है। वह फकीर कहने लगा: बहुत बड़ा है, दो बन जाएंगे, आराम से बन जाएंगे। तुम आ जाओ, कहां परेशान होते हो?

Diogenes said: Then how is the world disturbing your rest? Come — my hut has space enough. Two can fit. The hut of a poor man is always larger than a rich man’s palace. In a rich palace even one hardly fits — he needs a bigger palace, then bigger still! Even one cannot be contained. In the poor man’s hut many can be accommodated. My hut is vast. Two will be easily contained. Come — why be troubled?

सिकंदर ने कहा: तुम्हारा निमंत्रण मन को आकर्षित करता है। तुम्हारी हिम्मत, तुम्हारी शान, तुम्हारी बात छिदती है मन को। लेकिन आधी यात्रा पर निकल चुका, आधे से कैसे वापस लौट आऊं? जल्दी, जल्दी वापस आ जाऊंगा।

Alexander said: Your invitation is enticing. Your courage, your majesty — your words pierce the heart. But I have already set out half way; how to return now? I shall come back quickly.

डायोजनीज ने कहा: तुम्हारी मर्जी! लेकिन मैंने बहुत लोगों को यात्राओं पर जाते देखा है, कोई वापस नहीं लौटता है।

Diogenes said: As you wish. But I have seen many set out upon journeys — none return.

और गलत यात्राओं से कभी कोई वापस लौटता है? और जब होश आ जाए, तभी अगर वापस नहीं लौट सकते, तो फिर.मतलब यह हुआ कि होश नहीं आया। एक आदमी कुएं में गिरने जा रहा हो। रास्ता गलत हो और आगे कुआं हो। उसे पता भी न हो। कोई कहे कि अब मत जाओ, आगे कुआं है। वह कहे, अब तो हम आधे आ चुके हैं, अब कैसे रुक सकते हैं! नहीं, लौट आएगा तत्क्षण। एक आदमी सांप के पास जा रहा हो और कोई कहे कि मत जाओ, अंधेरे में सांप बैठा है। वह आदमी कहे, लेकिन हम दस कदम चल चुके हैं, अब हम पीछे कैसे वापस लौट सकते हैं!

And from wrong journeys, does anyone ever return? If even after coming to awareness you cannot turn back, then it means awareness has not come. A man is heading toward a well by a wrong road — he does not know. Someone says: Do not go — a well lies ahead. He answers: But I have come half-way — how can I stop now! He will turn back instantly. A man approaches a snake, and someone warns: Do not go — a snake sits in the dark. He says: But I have already walked ten steps — how can I return!

और फिर वह डायोजनीज कहने लगा कि सिकंदर, सपने बड़े होते हैं, आदमी की जिंदगी छोटी होती है। जिंदगी चुक जाती है, सपने पूरे नहीं होते हैं। फिर तुम्हारी मर्जी। खैर, कभी भी तुम आओ, हमारा घर खुला रहेगा। इसमें कोई दरवाजा वगैरह नहीं है। अगर हम सोए भी हों, तो तुम आ जाना और विश्राम करना। या अगर हमें न भी पाओ, क्योंकि कोई भरोसा नहीं कल का, आज सुबह सूरज उगा है, कल न भी उगे, हम न हों, तो भी झोपड़े पर हमारी कोई मालकियत नहीं है। तुम आ जाओ, तो तुम ठहरना। झोपड़ा रहेगा।

And then Diogenes said: Alexander, dreams are large; a man’s life is small. Life is exhausted, the dreams remain unfulfilled. As you wish. In any case, come whenever — my house will remain open. There is no door. If I should be asleep, you come and rest. And if you do not find me — who knows of tomorrow; the sun has risen today, tomorrow it may not — I may not be. There is no proprietorship over the hut. You come and stay — the hut will remain.

सिकंदर को ऐसा कभी न लगा होगा। असल में जो लोग सपने देखते हैं, अगर वे सच देखने वाले आदमी के पास पहुंच जाएं, तो बहुत कठिनाई होती है। क्योंकि दोनों की भाषाएं अलग हैं। और सिकंदर लेकिन बेचैन हो गया होगा। वापस लौटता था हिंदुस्तान से, तो बीच में मर गया, लौट नहीं पाया।

Alexander had never felt like that. Those who dream — if they happen to come to one who sees the true — it creates great unease, for the languages are different. Alexander must have grown restless. While returning from India he died on the way — he could not return.

असल में, अंधी यात्राएं कभी पूरी नहीं होती हैं, आदमी पूरा हो जाता है। और सच तो यह है कि न मालूम कितने-कितने जन्मों से हमने अंधी यात्राएं की हैं, हम पूरे होते गए हैं बार-बार और फिर उन्हीं अधूरे सपनों को फिर से शुरू कर देते हैं! अगर एक आदमी को एक बार पता चल जाए कि उसने पिछली जिंदगी में क्या किया था, तो यह जिंदगी उसकी आज ही ठप हो जाए; क्योंकि यही सब उसने पहले भी किया था। यही नासमझियां, यही दुश्मनियां, यही दोस्तियां, यही धन, यही यश, यही पद, यही दौड़! न मालूम कितनी बार एक-एक आदमी कर चुका है! इसलिए प्रकृति ने व्यवस्था की है कि पिछले जन्म को भुला देती है, ताकि आप फिर उसी चक्कर में सम्मिलित हो सकें, जिसमें आप कई बार हो चुके हैं। अगर पता चल जाए कि यह चक्कर तो बहुत बार हुआ है, यह सब तो मैंने बहुत बार किया है, तो फिर एकदम सब व्यर्थ हो जाएगा।

In fact, blind journeys are never completed — the man is completed. And truly, from uncountable births we have been on blind journeys. We get completed again and again — and then again we begin the same unfinished dreams. If a man comes to know just once what he did in his previous life, this very life of his would become still — because he did the same things before. The same foolishness, the same enmities, the same friendships, the same wealth, the same fame, the same positions, the same running! Who knows how many times each one has done the same! Therefore existence has arranged that the past life is forgotten so you can again enter the same wheel you have entered many times. If it became known that this is a wheel that has turned many times, that I have done all this many times, then all would become futile.

वह सिकंदर मर गया। संयोग की बात कि उसी दिन डायोजनीज भी मर गया। और बड़ी अदभुत घटना घटी। यूनान में एक कहानी चल पड़ी, मरने के बाद। मरने के पहले पहली कहानी चल पड़ी थी कि सिकंदर से एक आदमी ने ऐसा कह दिया, एक फकीर ने। फिर दोनों एक दिन मरे। किसी होशियार आदमी ने एक कहानी चला दी कि वैतरणी पर फिर दोनों का मिलना हो गया। आगे सिकंदर है, पीछे डायोजनीज है। सिकंदर घंटे भर पहले मरा है, डायोजनीज घंटे भर बाद मरा है। सिकंदर ने पीछे खड़बड़ की आवाज सुनी पानी में, और किसी का जोर का कहकहा सुना। प्राण कंप गए। यह हंसी पहचानी हुई मालूम पड़ी। यह उसी आदमी की हंसी थी, डायोजनीज की!

Alexander died. By coincidence, that same day Diogenes also died. A strange tale arose in Greece after their deaths. There had been one tale earlier — that a fakir had spoken thus to Alexander. Then both died on one day. Some clever man started another story: on Vaitarani they met again. Alexander was ahead, Diogenes behind. Alexander died an hour earlier, Diogenes an hour later. Alexander heard a noisy splashing behind, and a loud laugh. His soul trembled — that laughter he recognized — it was that same man’s laughter, Diogenes’!

डायोजनीज जैसा कोई दूसरा आदमी हंस भी तो नहीं सकता था। असल में हम जो हंसते हैं, वह हंसना कभी हंसना नहीं होता। क्योंकि जिनकी रोने की आदत पड़ी है, उनका हंसना भी झूठा ही होता है। ऊपर हंसी होती है, भीतर रोना होता है। हंसी में भी आंसू ही होते हैं। हंसी सदा झूठी होती है। हंस तो वही सकता है, जिसके प्राणों तक हंसी प्रवेश कर गई हो। और जिसके प्राणों में तो रोना चल रहा हो और ऊपर से हंसता हो, वह सब मन का बहलाव है। वह सिर्फ रोने को भुलाए रखने की कोशिश है।

No one else could laugh like Diogenes. Indeed, the way we laugh is never laughter, because those who are addicted to weeping — their laughter is also false. On the surface laughter, inside weeping. Even in laughter there are tears. Laughter is always false. Only one can truly laugh whose very life-breath has become laughter. He whose breath is weeping within and who laughs on the surface — all that is a mind’s diversion, merely an effort to forget the weeping.

हंसी है डायोजनीज की! सिकंदर तो कंप गया। और सिकंदर ने देखा, आज तो बड़ी मुसीबत हो गई। पिछली बार जब मिले थे, तो सिकंदर तो बादशाह के लिबास में था, डायोजनीज नंगा था। आज बड़ी मुश्किल हो गई, सिकंदर भी नंगा था। और डायोजनीज तो पहले से ही नंगा था, उसको तो शर्म की कोई बात न थी। पीछे लौट कर देखा, हिम्मत बढ़ाने के लिए, जरा आत्मविश्र्वास बढ़ाने के लिए, वह भी हंसा। लेकिन डायोजनीज ने कहा: बंद कर हंसी! झूठी हंसियां! जिंदगी भर झूठे काम किए, मरने के बाद भी झूठी हंसी हंस रहा है! बंद कर यह हंसी!

The laughter is Diogenes’! Alexander trembled. He saw: a great difficulty today. The previous time they met, Alexander wore a king’s robes and Diogenes was naked. Today a big trouble — Alexander too was naked. And Diogenes was naked anyway — for him there was no shame. Alexander turned back, to bolster courage, to gather confidence — he too laughed. But Diogenes said: Stop that laughter — false laughter! All your life you did false acts; after dying you still laugh falsely. Stop it!

सिकंदर घबड़ा गया! और सिकंदर ने कहा: बड़ी खुशी हुई फिर से मिल कर आपसे। कितना अदभुत है यह। शायद ही कभी वैतरणी पर एक फकीर का--एक नंगे फकीर का और एक सम्राट का मिलना हुआ हो। यह पहला ही मौका होगा।

Alexander was frightened. He said: Great joy to meet you again — how wondrous. Perhaps never before has a naked fakir and an emperor met on Vaitarani. This must be the first time.

डायोजनीज ने कहा: ठीक कहता है तू। लेकिन थोड़ी सी गलती करता है समझने में कि कौन है सम्राट और कौन है फकीर। सम्राट पीछे है, फकीर आगे है! क्योंकि तू सब खोकर लौट रहा है। क्योंकि तूने जो भी पाना चाहा, वह सपने का पाना था। और मैं सब पाकर लौट रहा हूं। क्योंकि मैंने सपने तो तोड़ दिए। फिर जो बचा, उसी को पा लिया।

Diogenes said: You speak right. But you make a small mistake in understanding who is the emperor and who the fakir. The emperor is behind; the fakir is ahead — for you return having lost everything. Whatever you sought to gain was the gain of a dream. And I return having gained all — for I broke the dreams, and what remained I attained.

सारी दौड़ हमारी सपने की दौड़ है। क्या मिलेगा इससे कि एक आदमी बड़ा यश पा ले कि बड़ा पद पा ले? क्या होगा? क्या होगा इससे कि सारे लोग पूजें और आदर दें, सम्मान दें? कुछ भी तो नहीं हो सकता है। और कुछ जो हो सकता है भीतर की खोज से--इस पागलपन की दौड़ के कारण वह खोज के लिए समय नहीं मिलेगा।

All our running is the running of dreams. What will come of it if a man attains great fame or high office? What will be? What will come of it if all people worship and honor you? Nothing at all can come of it. And what could happen through the inner search — that will not happen because the mad race leaves no time for it.

लोग मुझे मिलते हैं, वे कहते हैं, आप जो कहते हैं, ठीक है, लेकिन फुर्सत कहां है?--कब ध्यान करें? कब भगवान को खोजें? समय कहां है? सपना सब समय ले लेता है। आदमी कहता है, सत्य के लिए समय कहां है!

People meet me and say: What you say is right — but where is the leisure? When to meditate? When to seek God? Where is the time? The dream takes all the time. Man says: Where is time for the truth?

अजीब अदभुत बात है! सपने इतने जोर से मन को पकड़े हैं कि वे कहते हैं, इंच भर समय मत छोड़ो। और क्यों ऐसा करते हैं सपने? निश्र्चित इसलिए कि अगर सत्य की एक किरण भी आ जाए, तो एक सपना नहीं, सारा सपने का चित्त विसर्जित हो

जाता है। इसलिए जरा सा भी मौका मत दो। दौड़ाए रखो, दौड़ाए रखो! एक दौड़ चुके न कि दूसरी लगा दो! मन कहता है, यह इच्छा चुके न कि दूसरी पकड़ा दो! एक इच्छा चुक भी नहीं पाती कि दूसरी इच्छा के अंकुर फूटने शुरू हो जाते हैं। मन कहता है, एक खोज बंद न हो पाए कि दूसरी खोज लगा दो! मन कहता है, एक सपना टूटे इसके पहले नये सपने जगा दो। क्योंकि एक किरण भी सत्य की--अगर मौका मिल गया दो सपनों के बीच में सत्य की एक किरण के प्रवेश का, तो सब गड़बड़ हो जाएगा। सब गड़बड़ हो जाएगा!

Strange indeed! The dreams grip the mind so tightly they say: Do not leave even an inch of time. Why do dreams do so? Certainly because if even a single ray of truth enters, then not one dream — the entire mind of dreams is dissolved. So do not give even the smallest chance. Keep him running, keep him running! Let one desire be finished, immediately give the next. Before one desire is complete, the sprouting of another begins. Do not allow any quest to end before a fresh quest begins. Before one dream breaks, arouse new dreams. For if even a single opportunity opens between two dreams for a ray of truth to enter, all will be upset. All will be overturned.

सपने कितने ही गहरे हों, जागरण की जरा सी चोट भी तो उन्हें नहीं बचा सकती।

However deep a dream may be, even a small touch of awakening cannot spare it.

तो आज इस तीसरी बैठक में यह कहना चाहता हूं कि अगर जाना है स्वयं की तरफ, सत्य की तरफ, तो पहले तो यह पहचानना होगा कि क्या-क्या है जो सपना है? और यह पहचानना होगा कि मैं सपनों को पानी तो नहीं सींचता हूं? यह खोज करनी होगी कि मैं सपनों की जड़ें तो नहीं बढ़ाता हूं? मैं सपनों को पुष्ट तो नहीं करता हूं? मैं कहीं सपनों के ही लिए सपनों में ही तो नहीं जीता हूं? यह खोज करनी पड़ेगी। और अगर यह खोज ठीक चले, तो चित्त खुद जानेगा, चेतना जानेगी कि यह सपना है। और जैसे ही पता चल जाए कि सपना है, हाथ ढीले हो जाते हैं।

So today, in this third meeting, I want to say: If you wish to go toward yourself, toward truth, first you must recognize what is dream. You must search whether you are watering your dreams, whether you are nourishing their roots, whether you are living only for dreams within dreams. This inquiry must be made. If the search goes rightly, the mind itself will know — consciousness will know — this is a dream. And the moment it is known to be a dream, the hands loosen their grip.

सपने को भी पकड़ रखने के लिए यह भ्रांति रहनी चाहिए कि वह सत्य है! असल में सपना इतना कमजोर है कि सत्य का धोखा दिए बिना वह आप पर हावी भी नहीं हो सकता। अगर झूठ को भी चलना हो, तो सच के कपड़े पहनने पड़ते हैं! अगर बेईमानी को भी बाजार में गति करनी हो, तो तख्ती लगानी पड़ती है कि ईमानदारी ही हमारा नियम है! अगर झूठे घी को बिकना हो, तो सच्चे घी की दुकान खोलनी पड़ती है!

To hold a dream, this delusion must persist — that it is true. The dream is so weak that without the disguise of truth it cannot dominate you. If falsehood must walk in the marketplace, it must wear the garments of truth. If dishonesty must travel, it must hang the sign: Honesty is our principle. If adulterated ghee must sell, it must open its shop under the name of pure ghee.

सपने, और असत्य, और असार इतना कमजोर है, इतना इंपोटेंट, इतना नपुंसक है कि उसे हमेशा सत्य से उधार लेना पड़ते हैं पैर!

Dreams, untruth, the unsubstantial — so weak, so impotent — they must always borrow legs from truth.

मैंने सुना है कि पहली दफा पृथ्वी बनी और सब चीजें आकाश से उतरीं। एक कहानी है। भगवान ने सौंदर्य की देवी भी बनाई और कुरूपता की भी। वे दोनों भी उतरीं। और वे दोनों आकाश से जमीन तक आईं। तो आकाश की देवियां थीं--रास्ते की धूल-धवांस, आकाश से जमीन तक आना, और फिर जमीन की धूल और जमीन की दुनिया। वे दोनों के सब कपड़े, सब शरीर धूल से भर गया है, स्वेद से भर गया है।

I have heard — the world first formed, and things descended from the sky. A story. God created the goddess of beauty and also the goddess of ugliness. Both descended. They were goddesses of the heavens — the dust of the road, the journey from sky to earth, and then the earth’s dust and world — their garments and bodies were filled with dust and sweat.

उन्होंने कपड़े रखे एक झील के किनारे, स्नान करने को उतरीं। सुंदरता की देवी तो तैरती हुई दूर चली गई। कुरूपता की देवी किनारे पर वापस निकली, सुंदरता की देवी के कपड़े पहने और चलती बनी!

They kept their clothes by a lake and went to bathe. The goddess of beauty swam far out. The goddess of ugliness came back to the shore, put on beauty’s garments and went away.

लौट कर सुंदरता की देवी ने देखा, बड़ी मुश्किल है, सुबह होने के करीब आ गई है, गांव के लोग जगने लगे हैं। भागी, बाहर आई, नंगी है, क्या करे? उसके कपड़े तो ले गई है कुरूपता की देवी। अब कुरूपता के कपड़े भर मौजूद हैं। मजबूरी है, उन्हीं को पहन कर भागी कि कहीं मिल जाएगी रास्ते में कुरूपता की देवी तो कपड़े बदल लेगी।

Beauty returned and saw — great difficulty — it was near dawn, the villagers were waking. She hurried out — naked — what to do? Ugliness had taken her clothes. Only ugliness’s clothes remained. Helpless, she donned them and ran, thinking: somewhere on the way I will meet ugliness and exchange.

तब से सुना है कि सौंदर्य की देवी तो कुरूपता के कपड़े पहने घूम रही है और कुरूपता की देवी सौंदर्य के कपड़े पहने हुए है। और दोनों का मिलना नहीं हो पा रहा है। क्योंकि कुरूपता की देवी कहीं ठहरती ही नहीं, भागती ही रहती है, भागती ही रहती है। और अब तो बहुत दिन बीत गए, अब खयाल भी छोड़ दिया है सौंदर्य ने।

Since then, it is said, the goddess of beauty moves about wearing ugliness’s garments, and the goddess of ugliness wears the garments of beauty. They cannot meet — because the goddess of ugliness never stops anywhere; she is always running. And now many days have passed; Beauty has even given up hope.

असत्य भी यही कर रहा है, सपने भी यही कर रहे हैं। चलना हो, तो सत्य के पैर चाहिए, वस्त्र चाहिए। सपने भी तभी तक चल सकते हैं, जब तक यह खयाल हो कि वे सत्य हैं। अगर यह दिखाई पड़ जाए कि वे सपने हैं, तो तत्काल टूट जाते हैं।

Just so does untruth move, and dreams too — to travel they need the feet of truth, its garments. Dreams can continue only so long as the thought persists that they are truth. If it becomes visible they are dreams — they break instantly.

आपने कभी खयाल किया रात में, जब सपना चलता है, कभी पता नहीं चलता कि यह सपना है। और अगर पता चल जाए, तो समझना कि सपना टूट गया। अगर पता चल जाए सपने में कि यह सपना है, आप फौरन पाएंगे कि जागरण हो चुका, सपना टूट चुका है। आप जाग गए हैं, तभी पता चल रहा है कि यह सपना है।

Have you ever noticed — at night, while the dream runs, you never know it is a dream. If you do know, understand that the dream is broken. If within the dream you know this is a dream, you will immediately find that wakefulness has happened, the dream has ended. You are awake — that is why you are aware it is a dream.

साधक को, जो खोज में निकला हो परम सत्य की, उसे सपनों की खोज-बीन करनी पड़ती है कि क्या-क्या सपना है? कौन-कौन सी बात सपने की है? जितना ही होशपूर्वक यह मनन होगा, यह विश्लेषण होगा कि यह रहा सपना, वही सपना विलीन हो जाएगा। और जैसे-जैसे समझ बढ़ेगी, अंडरस्टैंडिंग बढ़ेगी, साफ होगी बात, वैसे-वैसे सपने घनीभूत होने बंद हो जाते हैं और चेतना अपने पर विश्राम करती हुई वापस आने लगती है, वहां, जहां सत्य है। सपनों से लौटती हुई चेतना सत्य पर पहुंच जाती है।

The seeker who sets out for the Supreme Truth must investigate dreams: What is dream? Which things are of the dream? The more alertly this contemplation, this analysis proceeds — This was a dream — that dream will itself dissolve. As understanding grows, becomes clear, dreams stop coagulating — and consciousness, resting in itself, begins to return to where truth is. Returning from dreams, consciousness arrives at truth.

और हमारी सारी चेतना सपनों की तरफ भाग रही है! सपनों की तरफ हम भागे चले जा रहे हैं! और बचपन से लेकर मरने तक पूरा समाज जोर देता है सपनों के लिए! एक छोटा सा बच्चा स्कूल में गया है, मां-बाप कहते हैं, पहले नंबर आना! सपना पैदा करना शुरू हुआ। स्कूल में शिक्षक कहता है, नंबर एक! जो नंबर एक आएगा वही धन्य है। बाकी जो पिछड़ जाते हैं, सब अभागे हैं।

And our whole consciousness is running toward dreams! From childhood to death, the entire society urges us toward dreaming. A small child goes to school — the parents say, Come first in class! The birth of dream begins. The teacher says: Number one. Blessed is he who stands first; the rest who lag behind are unfortunate.

दौड़ शुरू हो गई है। एक छोटे से बच्चे के मन में जहर डाल दिया गया। अब वह बच्चा जिंदगी भर इसी कोशिश में रहेगा कि नंबर एक, नंबर एक! जहां भी जाएगा, नंबर एक! मुझे नंबर एक खड़े होना है! और एक दौड़ शुरू हो गई।

The race begins. In the small child’s mind poison is poured. Now he will strive all life long — Number one, number one! Wherever he goes — number one. I must stand first! The race has begun.

लेकिन कोई पूछे कि नंबर एक किसलिए खड़ा होना है? यह तो समझ में आ सकता है कि कोई कहे कि जहां भी तुम खड़े रहो वहां आनंदित होना। लेकिन समझाया यह जा रहा है कि नंबर एक खड़े होओगे तो ही आनंदित हो सकते हो। हालांकि अदभुत बात है कि नंबर एक खड़ा आदमी आज तक आनंदित नहीं देखा गया है। लेकिन अजीब अंधे हैं हम!

But someone should ask: Why stand first? One can understand this — wherever you stand, be blissful there. But what is taught is: Only if you stand first will you be blissful. Although, it is strange — we have never seen a number-one man blissful. Yet we are such blind ones!

कौन नंबर एक आदमी कब आनंदित रहा है? और सच तो यह है कि कौन आदमी कभी नंबर एक हो पाया है? कहीं भी चले जाओ, आगे फिर कोई मौजूद है! हमेशा कोई आगे है, हमेशा कोई पीछे है। जैसे एक वर्तुल में, एक सर्किल में मनुष्यता भाग रही है। जैसे एक गोल घेरे में हम दौड़ रहे हों। कितना ही दौड़ो, फिर भी कोई आगे है, फिर भी कोई पीछे है। और आगे जाना है, नंबर एक जाना है!

When has a number-one man ever been blissful? And truly, who has ever been number one? Wherever you go, someone is ahead; someone is behind. As if humanity runs in a circle. However fast you run, there is someone ahead, someone behind. And you want to go ahead — to be number one!

जीसस ने कहा है: धन्य हैं वे लोग जो अंतिम खड़े होने में समर्थ हैं। गलत कहा होगा, क्योंकि हमारे सब शिक्षक, हमारी सब सभ्यता, हमारा समाज तो कहता है: नंबर एक! चाहे धन में, चाहे पद में, चाहे ज्ञान में, चाहे मोक्ष में; कहीं भी--नंबर एक!

Jesus said: Blessed are those who can stand last. He must be wrong — for all our teachers, our civilization, our society say: Number one! In wealth, in position, in knowledge, even in moksha — anywhere — number one!

संन्यासी भी कोशिश करता है कब जगतगुरु हो जाएं, किस शंकराचार्य की पीठ पर बैठ जाएं! और बैठ कर ऐसे अकड़ जाता है जैसे कोई मिनिस्टर अकड़ जाता है! वैसे वह भी अकड़ जाता है! उसकी अकड़ भी अपनी है। वह भी ऐसे देखने लगता है कि बाकी सब कीड़े-मकोड़े हैं, वह जगतगुरु है! और मजा यह है कि जगत से बिना पूछे लोग जगतगुरु हो कैसे जाते हैं? कोई जगत से पूछता ही नहीं, जगतगुरु हो जाते हैं!

Even the sannyasi strives to become a world-teacher, to sit on some Shankaracharya’s seat — and having sat, he becomes as stiff as any minister. His stiffness is his own — he begins to look as if all others are worms and insects, and he is the Jagatguru. And the wonder — without asking the world, people become world-teachers! No one asks the world, yet they become its gurus!

दंभ है पीछे, सपने हैं पीछे। जगत के सम्राट होने की कामनाएं हैं, गुरु होने की भी कामनाएं हैं। बात वही है। सबकी छाती पर चढ़ने की चेष्टा है। लेकिन मिलेगा क्या? लेकिन दौड़ यह है महत्वाकांक्षा की! महत्वाकांक्षा यानी सपना, एंबीशन यानी सपना।

Behind it is vanity, behind it dreams — the cravings to be the emperor of the world; even the wish to be a guru. The same thing — climbing on everyone’s chest. But what will be gained? This race is ambition — ambition is dream.

हम सब महत्वाकांक्षी हैं। और जो जितना महत्वाकांक्षी है, उतना ही स्वयं से दूर चला जाएगा। सत्य से दूर चला जाएगा। सत्य उन्हें मिलता है, जो महत्वाकांक्षी नहीं हैं। नॉन-एंबीशस माइंड। ऐसा मन जिसकी कोई महत्वाकांक्षा नहीं है। जो न कुछ होना चाहता है, न कहीं जाना चाहता है, न कुछ पाना चाहता है, न किसी के ऊपर बैठना चाहता है, न किसी का मालिक होना चाहता है, न किसी का गुरु होना चाहता है। जो कुछ होना ही नहीं चाहता। जो, जो है उसे जानना, उसमें जीना, उसमें खड़ा होना; उसमें ही होना चाहता है, जो है। जिसकी कोई बिकमिंग आगे, अपने से अलग कोई दौड़ नहीं है। लेकिन सब दौड़ रहे हैं।

We are all ambitious. The more ambitious, the farther he goes from himself, from truth. Truth meets those who are not ambitious — a non-ambitious mind. A mind without any ambition — which wants to be nothing, to go nowhere, to attain nothing, to sit above no one, to be the master of no one, to be the guru of no one. Who wants to be nothing — to know what is, to live in it, to stand in it — to be only that which is. Whose becoming holds no race ahead, separate from himself. But all are running.

देखो, एक संन्यासी भागा चला जा रहा है, और उससे पूछो, कहां जा रहे हो? वह कह रहा है कि जब तक हम मोक्ष न पहुंच जाएं, तब तक चैन नहीं है! कहां है मोक्ष? वह कहता है, जितनी जोर से दौड़ेंगे उतने जल्दी पहुंचेंगे। लेकिन उससे पूछो, दौड़ोगे कहां, जाओगे कहां, कहां है मोक्ष? वह कहता है, समय खराब मत करवाओ, मुझे तेजी से दौड़ने दो, जितनी तेज दौड़ होगी उतनी जल्दी मैं पहुंच जाऊंगा। लेकिन यह उसे पता नहीं कि कहां है! कहां दौड़ रहे हो? कहीं मोक्ष बाहर है कि तुम दौड़ोगे और पहुंच जाओगे?

Look — a sannyasi runs and if you ask, Where are you going? he says: Until I reach moksha there is no rest! Where is moksha? He says: The faster I run, the sooner I’ll reach. Ask him: Where will you run, where will you go — where is moksha? He says: Don’t waste my time — let me run faster. He does not know where! Where are you running? Is moksha somewhere outside that you can run and reach?

कोई आदमी कहता है कि मुझे धनी होना है--और दौड़ रहा है, दौड़ रहा है। लेकिन कभी पूछता नहीं कि धन बाहर है? हां, एक धन है, रुपये-पैसे का। लेकिन कोई आदमी कितना ही धन इकट्ठा करके कभी धनी हुआ है? भीतर की निर्धनता तो शेष रह जाती है। धन बाहर इकट्ठा हो जाता है, भीतर की गरीबी भीतर रह जाती है।

A man says: I want to be wealthy — and he runs. But does he ever ask if wealth is outside? Yes, there is a wealth of rupees. But has anyone, however much he collected, become inwardly rich? The inner poverty remains. Outside wealth is heaped, inner poverty remains within.

अकबर का एक मित्र था, फरीद। एक दिन फरीद के गांव के लोगों ने कहा: जाओ, अकबर तुम्हें इतना मानता है, उससे प्रार्थना करो कि गांव में एक मदरसा खोल दे, एक स्कूल खोल दे।

Akbar had a friend, Farid. One day the people of Farid’s village said: Go — Akbar honors you so — ask him to open a madrasa, a school in the village.

फरीद तो कभी कहीं गया नहीं था। फरीद ने कहा: मैं कभी कहीं गया नहीं। मैंने कभी किसी से कुछ मांगा नहीं। लेकिन तुमने मुझे बड़ी मुश्किल में डाल दिया। अगर मैं न जाऊं तो तुम सोचोगे कि गांव के लिए इतना सा काम न किया; और अगर मैं जाऊं तो पता नहीं अकबर क्या सोचे; क्योंकि अकबर मेरे पास ही मांगने आता है, तो मैं उसके पास मांगने जाऊं? लेकिन ठीक है, तुम कहते हो, मैं जाऊंगा।

Farid had never gone anywhere. He said: I have never gone anywhere; I have never asked anything of anyone. But you have put me in difficulty. If I don’t go you will think I wouldn’t do so small a thing for the village; if I go — who knows what Akbar will think, because Akbar himself comes to me to ask, and I shall go to him to ask? Still, you say so — I will go.

फरीद गया। सुबह-सुबह जल्दी पहुंच गया, ताकि दरबार के पहले मिल ले। गया। अकबर? भीतर लोगों ने कहा, मस्जिद में वह नमाज पढ़ते हैं। फकीर अंदर गया। अकबर नमाज पढ़ कर उठा है, हाथ जोड़े परमात्मा से कह रहा है, हे प्रभु, मेरे धन को और बढ़ा! मेरी दौलत को बढ़ा! मेरे साम्राज्य को बड़ा कर!

Farid went. He reached early morning, to meet before court assembled. They said: Akbar? He is in the mosque offering namaz. The fakir entered. Akbar had finished namaz, and with folded hands was saying to God: O Lord, increase my wealth! Increase my riches! Enlarge my empire!

फरीद उलटे पांव वापस लौट पड़ा। अकबर उठा तो देखा--फरीद सीढ़ियां उतर रहा है। आवाज दी, कैसे आए, कैसे चले? कुछ गलती हो गई?

Farid turned back. When Akbar rose he saw Farid descending the steps. He called: How did you come, why are you going? Is there some mistake?

उसने कहा: नहीं, कोई गलती नहीं। तुमसे नहीं, गलती मुझसे हो गई है।

Farid said: No mistake with you — the mistake is mine.

अकबर ने कहा: क्या गलती? आपसे और गलती!

Akbar said: What mistake? You — mistake!

उसने कहा: मैं बड़ी गलत जगह आ गया। गांव के लोगों ने कहा कि अकबर सम्राट है और यहां आकर हमने देखा कि अकबर भी भिखारी है! वह भी मांग ही रहा है! तेरी मैं कुछ कमी नहीं करूंगा, मुझे माफ करना, गलत जगह आ गया। और फिर तू जिससे मांग रहा है, अगर मांगना होगा, उसी से हम मांग लेंगे। तेरी मैं कमी नहीं करूंगा। मदरसा बनाने में बड़ा मुश्किल हो जाएगा।

Farid said: I have come to the wrong place. The villagers said Akbar is an emperor, and here I see Akbar too is a beggar — he is also asking! I will not lessen your store — forgive me — I came to the wrong door. And since the One from whom you ask is there, if we must ask, we shall ask from Him. I will not diminish your supply. Building a madrasa will cause you great loss.

अकबर कुछ समझा नहीं। कहा: कैसा मदरसा? क्या बात है?

Akbar could not understand. He said: What madrasa? What is this?

उसने कहा: नहीं, अब कुछ बात ही नहीं है। और फकीर कहने लगा, नहीं, अब नहीं बनाना मदरसा। मदरसे से बड़ी कमी हो जाएगी। तेरे पास वैसे ही कमी है, भगवान से मांगना पड़ रहा है। हम तुझे गड़बड़ नहीं करते। हम फकीर, भिखारी के पास आ गए, यह पता नहीं था।

Farid said: No, now there is no matter at all. We shall not build a madrasa — it would be a great loss. You already have a deficiency — you must ask of God. We will not disturb you. We came to a beggar without knowing.

अकबर भी अमीर नहीं है। असल में अमीर तो अमीर कभी हो ही नहीं पाता है। धन बाहर इकट्ठा हो जाता है, भीतर का निर्धन बैठा हुआ है। वह मांग करता है, और लाओ! इससे कुछ नहीं होता, हमारी गरीबी इससे नहीं मिटती!

Even Akbar is not rich. In truth the rich can never be rich. Wealth piles outside, the inner poor one sits within. He asks — Bring more! — but nothing happens. Our poverty is not cured by this.

एक धन और भी है। वह धन, वह धन शायद बाहर के सिक्कों में नहीं है। पद है--एक पद बाहर है। कितने ही बड़े पद पर चढ़ जाओ, कुछ फर्क नहीं पड़ता। बच्चों का खेल है, इससे ज्यादा नहीं। छोटे बच्चे होते हैं घर में, कुर्सी पर चढ़ जाते हैं; अपने बाप से कहते हैं, देखो, आपसे बड़े हो गए। बाप हंसता है कि जरूर, बिलकुल बड़े हो गए। कंधे पर बिठाल लेता है कि बड़े हो गए। और बच्चा खुश होता है, अकड़ कर देखता है कि देखो हम बड़े हो गए।

There is another wealth — perhaps not in outer coins. There is position — no matter how high you climb, nothing changes. It is a children’s game. Small children stand on a chair and say to their father: See, I am taller than you. The father laughs — Certainly, you have become big. He lifts the child on his shoulder — Now you are even bigger. The child is delighted, struts — See, I am big now.

कुर्सी पर खड़े होकर बच्चा बड़ा हो जाता है, तो पद की कुर्सी पर खड़े होकर कोई बड़ा अगर हो जाए, तो चाइल्डिश और बचक

ाना ही जानना चाहिए। और तो कुछ बात नहीं होगी। आप कुर्सी पर हो गए तो बड़े कैसे हो गए?

If a child becomes big standing on a chair, then someone who becomes big standing on an office chair — know it to be childish. Nothing more. Because you sat on a chair, how did you become big?

मद्रास में एक मजिस्ट्रेट था, अंग्रेज था। और बड़ी फिकर रखता था कि आदमी को पद के अनुसार कुर्सी होनी चाहिए। खयाल तो हम सब रखते हैं, लेकिन इतने पागल नहीं। वह बिलकुल कंसिस्टेंटली मैड, बिलकुल व्यवस्थित रूप से पागल था।

There was an English magistrate in Madras who was very particular that a man should have a chair worthy of his rank. We too keep such fancies, but not so madly. He was consistently mad — systematically insane.

फिकर तो हम भी रखते हैं। नौकर घर में आता है, कितना ही बूढ़ा है, तो भी कोई नहीं कहता कि बैठिए। बूढ़ा आदमी खड़ा है और जवान आदमी बैठा है! वह ऐ-तू करके बोल रहा है कि जाओ यह करो, वह करो। बूढ़े आदमी से कोई नहीं कहता कि बैठिए! बूढ़ा आदमी दिखाई ही नहीं पड़ता! वह भी किसी का बाप है। लेकिन गरीब का बाप भी किसी का बाप होता है? फिर एक पैसे वाला आ जाता है। दो कौड़ी का आदमी है, लेकिन पैसा उसके पास बहुत है। और आप उठ कर खड़े हो गए हैं, और जी-हजूरी कर रहे हैं, और बैठिए, और बैठिए! है तो दिमाग हमारा भी वही।

We too share the fancy. A servant comes home — however old, no one says, Sit. The old man stands, the young sits. He is ordered about — Go do this, do that. No one says to the old man, Sit. He is not even seen — he too is someone’s father. But is the poor man’s father anyone’s father? Then a fellow with money comes — a two-bit fellow — but with wealth. You stand up and fawn — Please sit, please sit. Our mind is the same.

वही उसका था। लेकिन वह बड़ा व्यवस्थित था। उसने सात नंबर की सात कुर्सियां बना रखी थीं। आदमी देख कर नंबर की कुर्सी बुलवाता था। सबसे कमजोर आदमी को तो ऐसे ही खड़ा रखता था, बैठने ही नहीं देता। अदालत थी उसकी। अपनी कुर्सी पर बैठा रहता था। फिर आदमी कोई अंदर आता, तो वह चपरासी से कहता, जाओ, नंबर एक ले आओ, या नंबर दो ले आओ, या तीन ले आओ, या सात ले आओ। सात नंबर की कुर्सियां थीं।

So was his — but he was very systematic. He had seven numbered chairs. On seeing a man he would instruct the peon to bring number one or number two or three or seven. There were seven chairs.

सात नंबर की कुर्सी सबसे छोटे आदमी के लिए थी। और आठ नंबर के लिए तो कोई कुर्सी नहीं थी। उसको ऐसे ही खड़ा रहना पड़ता था। और सातवें नंबर की भी कुर्सी क्या थी, एक मुढा था।

Chair number seven was for the smallest of men — and for number eight there was no chair, he had to stand. And what was the seventh chair — a small stool.

एक आदमी आया एक दिन सुबह। और यह घटना कहानी नहीं है, यह घटना असलियत है। और डॉक्टर पट्टाभि सीतारमैया ने अपनी आत्म-कथा में लिखा है कि वे उस मजिस्ट्रेट से परिचित थे। और उस अदालत की पूरे गांव में चर्चा थी।

एक आदमी अंदर आया; बूढ़ा आदमी है, लकड़ी टेक रहा है, कपड़े पुराने हैं। देखा कि खड़े-खड़े काम चल जाएगा, तो खड़े ही रहने दिया। लेकिन उस बूढ़े ने ऐसे हाथ उठा कर अपनी घड़ी देखी। घड़ी कीमती मालूम पड़ी। मजिस्ट्रेट ने फौरन कहा अपने चपरासी को, जा नंबर तीन ले आ। वह तीन लेकर आ रहा था, तब तक उस बूढ़े ने कहा: आप शायद पहचाने नहीं, मैं फलां-फलां गांव का जमींदार, रायबहादुर, फलां.। अरे, रायबहादुर! नौकर तीन नंबर की कुर्सी लेकर आ रहा था, मजिस्ट्रेट ने कहा: रख, भीतर रख, वापस भीतर रख; नंबर दो की लेकर आ। नौकर नंबर दो की ला रहा है, तब उस रायबहादुर ने कहा: नहीं, आप पहचाने नहीं, पिछले महायुद्ध में दस लाख रुपये सरकार को दिए थे। नौकर तब तक नंबर दो की ला रहा था, उस मजिस्ट्रेट ने कहा: अंदर रख, अंदर रख; नंबर एक की लेकर आ।

One morning an old man entered, with a stick, worn clothes. The magistrate thought the matter could be managed standing — let him remain standing. But the old man raised his hand to check his watch. The watch looked costly. The magistrate instantly ordered his peon: Bring number three. The peon was bringing number three when the old man said: Perhaps you do not recognize me — I am the zamindar of such-and-such village, Rai Bahadur so-and-so. Ah — Rai Bahadur! The peon was carrying number three. The magistrate said: Put it back, bring number two. While the peon went for number two, the Rai Bahadur said: No, you may not know — in the last Great War I gave ten lakh rupees to the government. The peon was bringing number two when the magistrate said: Put it back, bring number one.

उस बूढ़े आदमी ने कहा: मैं खड़े-खड़े थक गया, आखिरी नंबर की बुला लो, क्योंकि मैं दस लाख रुपये और देने के खयाल से आया हूं।

The old man said: I am tired of standing — call the last number, because I have come with the thought of giving ten lakhs more.

आदमी ऐसे नापा जाता है। यही आदमी रहता, अगर इसके पास रुपये न होते तो आदमी दूसरा होता? अगर इसके पास अच्छी घड़ी न होती तो आत्मा दूसरी होती? अगर इसने दस लाख रुपये न दिए होते तो? तो बस यह कुछ न था, फिर ना-कुछ था, फिर कुछ मतलब का न था।

Thus men are measured. If this man had no money, would he be another man? If he had no fine watch, would his soul be different? If he had not given ten lakhs — then he was nothing; he was of no use; no meaning.

यह हमारा मूल्यांकन है! हम सपने तौल रहे हैं कि सत्य तौल रहे हैं? सत्य तो आदमी है, उसके भीतर की आत्मा है, वह जो है। ये सपने हैं कि उसके पास कैसी घड़ी है, कैसा मकान है, कैसी पदवी है। ये सपने हैं जो चारों तरफ से जुड़े हैं। लेकिन हम सब सपने ही पहचानते हैं, क्योंकि हम खुद उन्हीं सपनों में जीते हैं, उन्हीं का आग्रह रखते हैं, वही हम होना चाहते हैं!

This is our valuation. Are we weighing dreams, or are we weighing truth? Truth is the man — his inner Atman — that which he is. These are dreams — what watch he has, what house, what rank. These are dreams woven around him. But we recognize only dreams, because we ourselves live in dreams, cherish them, wish to become them.

सपनों की दुनिया कपड़ों की दुनिया है। सपनों की दुनिया बाहर की आंखों की दुनिया है। भीतर कोई सपना नहीं है, सब सपने बाहर हैं। लेकिन जो तोड़ेगा इनको, जागेगा इनसे, लौटेगा भीतर की तरफ।

The world of dreams is a world of garments. It is the world of outward eyes. Within, there is no dream — all dreams are without. But he who breaks these, who awakens from them, returns toward the inner.

तो हमें देखना यह है कि दूसरे से कोई प्रयोजन नहीं है। एक-एक को यह जानना चाहिए कि मैं भी तो एक ड्रीमर, एक सपना देखने वाला नहीं हूं स्वप्न-द्रष्टा? एक स्वप्न-निर्माता--मैं भी तो सपने नहीं बना रहा हूं?

So we must see — with others there is no concern. Each must know: Am I too a dreamer? A maker of dreams? Am I not constructing dreams?

सब बना रहे हैं हम, कितने-कितने सपने हैं हमारे! क्या-क्या हो जाने की इच्छा है! क्या-क्या बन जाने का खयाल है! क्या-क्या.! कभी-कभी हम बन ही जाते हैं! कौन नहीं है जो कभी रास्ते पर चलते-चलते एकदम राष्ट्रपति नहीं हो जाता? कई दफे मन होने लगता है कि पड़ोस के लोग कुछ सोचेंगे नहीं मेरे बाबत? कोई संसद में कहेगा नहीं कि फलां आदमी को बना दो अब? खयाल आ ही जाता है। कौन नहीं बन जाता? मन ही मन में क्या नहीं बन जाता? किसको लॉटरी नहीं मिल जाती सड़क पर चलते-चलते कि लाख रुपये मिल ही गए?

We are all making them — how many dreams we have! What all do we wish to become! What things to attain! Sometimes we become them — who is there who has not suddenly become president while walking on the road? Many a time one feels — Will not the neighbors think of me? In parliament will someone not say: Make this man? The thought does arise. Who does not become something inwardly? What does one not become in the mind? Who does not win a lottery while walking, that a lakh has just arrived?

मेरे एक मित्र थे डॉक्टर। दिन-रात क्रॉसवर्ड प़जल भरते थे। दिन-रात। और लाखों से नीचे नहीं उतरते थे। दवाखाना तो चलता नहीं था। क्योंकि वैसे आदमी का क्या दवाखाना चले। जब भी मरीज पहुंचे, तब वे अपनी पहेली भर रहे हैं! मरीज से कह रहे हैं कि रुको, क्योंकि वहां लाखों का मामला है। दो रुपये की फीस के लिए कौन पंचायत में पड़े!

I had a friend, a doctor. Day and night he filled out crossword puzzles. Day and night. And never below lakhs. His clinic would not run — how could such a man’s clinic run? Whenever a patient came he would be filling his puzzle. He would say to the patient: Wait — there is the matter of lakhs here. Who will get entangled for two rupees’ fee!

मैं भी कभी-कभी वहां जाता था। हर महीने उनको लाखों मिलते थे। मिले तो कभी नहीं थे। फिर तारीख खो जाती थी। फिर मामला वही, दूसरी भरने लगते थे। एक दिन मुझसे बोले कि इस बार तो बिलकुल पक्का है, ये एक लाख रुपये निश्र्चित रहे।

I too would visit sometimes. Every month he would win lakhs. He never received a penny. Then the deadline would pass; and again the same — he would fill out the next. One day he said to me: This time it is utterly certain — this one lakh is assured.

मैंने कहा कि अगर एक लाख मिल जाएं, तो एक काम करना, गांव की लाइब्रेरी के लिए कुछ चंदे की जरूरत है। कुछ उसमें दोगे?

I said: If one lakh comes, do one thing — the village library needs some donation; will you give something?

सोचने लगे कि कितना दें? बड़ी मुश्किल से बोले कि पांच हजार दे दूंगा! एक लाख मिलने को थे। पांच हजार! ऐसा कष्ट मालूम पड़ा।

He pondered — How much? With difficulty he said: I will give five thousand. One lakh was coming — five thousand! He looked pained.

मैंने कहा: नहीं, ज्यादा हो जाएंगे पांच हजार। आपका मन बहुत भारी है।

I said: No — five thousand will be too much. Your heart is very heavy.

आप कहते तो ठीक हैं, गरीब आदमी हूं, पांच हजार भी बहुत मुश्किल है। ढाई हजार पक्का रहा। बिलकुल ढाई हजार दे दूंगा।

You are right — I am a poor man — five thousand is very difficult. Two and a half thousand fixed. I will certainly give two and a half.

मैंने कहा: लिख कर दे दो, बदल जाओ।

I said: Give it in writing — you will change.

लिखते वक्त कहने लगे कि ढाई हजार! और किसने क्या दिया है? गांव में और कौन कितना दे रहा है? बड़े सेठ गांव के जो हैं, वे कितना दे रहे हैं?

While writing he said: Two and a half thousand! And what have others given? How much are the big seths of the village giving?

मैंने कहा: वे तो केवल दो सौ एक रुपया दे रहे हैं।

I said: They are giving only two hundred and one rupees.

तो कहा: मुझ गरीब डॉक्टर को आप ढाई हजार! दो सौ एक वे देते हैं, तो दो सौ एक मुझसे ले लें।

He said: To a poor doctor you ask two and a half thousand! If they give two hundred and one, then take two hundred and one from me too.

अभी वह मिलने वाली है, पहेली अभी मिल नहीं गई है। और मिलने वाले हैं लाख उसमें, और मामला बिलकुल पक्का है।

Still the prize had not come; still a lakh was about to come; the matter was certain.

मैंने कहा: जैसी मर्जी लिख दो।

I said: Write as you wish.

उन्होंने कहा: लिखने की क्या बात है, आपसे बात हो गई, दे ही देंगे।

He said: What is there to write — we have spoken — I will give.

मैं तो गपशप करके वापस लौट आया, हंसता हुआ, सोचता हुआ कि आदमी भी कैसा है! आदमी कैसा है, कैसा दिमाग है!

I returned home laughing — thinking, What kind of creature man is! What a mind!

रात को कोई ग्यारह बजे--मैं अपनी छत पर सोया था, गर्मी के दिन थे--नीचे से उन्होंने आवाज दी कि सुनिए!

At night around eleven — I was sleeping on the terrace; it was summer — he called from below: Listen!

मैंने कहा: क्या मामला है?

I said: What is it?

उन्होंने कहा कि देखिए, इस बार रहने दीजिए, अगली बार जब मिलेगा, तब दे देंगे।

He said: See, let it be this time — the next time I surely will give.

वे ग्यारह बजे रात तक सोच कर फिर आए वापस। आधा मील फासला था मेरे और उनके घर का।

He had thought till eleven, then came again — half a mile between our houses.

मैंने कहा: आप सुबह बता देते।

I said: You could have said in the morning.

उन्होंने कहा: नींद ही नहीं आई। कि अगली बार पक्का मानिए।

He said: Sleep would not come — trust me for the next time.

वह मिली तो है ही नहीं, अगली बार का तो सवाल नहीं उठा।

It never came — so there was no question of next time.

लेकिन आदमी कैसे जीता है! और हम सब ऐसे जीते हैं! उन पर हंसना मत। क्योंकि वह आदमी कोई खास नहीं है, बिलकुल हमारे ही, हम ही जैसे आदमी हैं। हम सब ऐसे ही जीते हैं। बिलकुल ऐसे ही जीते हैं!

But see how a man lives! And we all live like that. Do not laugh at him — he is not special; he is exactly like us. We all live just so.

यह जो चित्त है, ऐसा जीने वाला चित्त सत्य को जान सकता है? और कौन आदमी है जो सपने खड़े नहीं किए हुए हैं? कितने दूर तक खड़े किए हुए हैं? कौन आदमी है जिसने सपनों की नावें नहीं चला दी हैं सागरों में?

Can a mind like this know truth? Who is there who has not erected dreams — far and wide? Who has not launched dream-boats into oceans?

अब कागज की नाव भी कमजोर होती है, लेकिन सपने की नाव तो और भी कमजोर होती है। कागज की नाव तक डूब जाती है। सपने की नाव तो चलती ही नहीं। लेकिन सब चला रहे हैं! फिर जब नावें डूबती हैं, तो दुख होता है, तब हम जल्दी दूसरी नावें बना लेते हैं! एक डूबी कि हमने दूसरी बनाई!

A paper boat is weak — but a dream-boat is weaker still. A paper boat drowns; a dream-boat never sails — yet everyone sails them. When the boats sink we are miserable; then we hurriedly make new boats. One sinks — we make another.

एक-एक क्षण में व्यक्ति को सजग होकर जांच करनी पड़ती है भीतर कि कहां-कहां सपना है? और दिखाई भर पड़ जाए कि यह सपना रहा, सपना तत्क्षण गिर जाएगा। यह पता भर चल जाए कि यह रहा सपना मेरा, मैं सपने में चला, सपना फौरन गिर जाएगा। बैठे हैं, कुर्सी पर बैठे हैं और दिमाग सपने देखने लगा--दिवास्वप्न चल रहे हैं।

At each moment one must be alert and examine within — where is the dream? The moment it is seen — This is a dream — the dream falls. Only know: This was my dream — I moved into a dream — and the dream drops immediately. You sit on a chair and the mind begins to dream — daydreams begin to run.

यह जो चित्त की दशा है, यह ध्यान में सबसे बड़ी बाधा है। ड्रीमिंग माइंड जो है, सपने देखने वाला चित्त जो है, वह ध्यान में सबसे बड़ी बाधा है।

This state of mind is the greatest obstacle in meditation. The dreaming mind is the greatest hindrance.

ध्यान में वह जाता है, जो स्वप्न तोड़ देता है।

Meditation is for him who breaks the dreams.

लेकिन पहचान हमें नहीं है। दूसरे की बात तो हमें पहचान में आ जाएगी कि हां, यह आदमी सपना देख रहा है। लेकिन हम, अपनी तरफ जब जांचने जाएंगे तो हमें पता ही नहीं चलता कि हम सपने देख रहे हैं।

But we lack recognition. In another it is easy to recognize — Yes, this man is dreaming. But when we examine within, we do not see that we are dreaming.

हर आदमी जब निकलता है अपने घर से, तो देखें कैसा आईने में सजता है, संवरता है, बनता है। इसी खयाल में है कि सारा गांव उसको देखेगा! हालांकि किसी को फुर्सत है गांव में देखने की किसी को? इतना तैयार होकर जा रहा है! इतनी तैयारी! जब मैं देखता हूं कि इतनी तैयारी हो रही है, तब मेरे मन में बड़ा दुख होता है कि गांव के लोग तो बड़े कठोर हैं, कोई देखेगा ही नहीं। यह बेचारा कितनी मेहनत कर रहा है। यह निकल जाएगा। और गांव के लोगों को फुर्सत कहां है, वे खुद अपनी तैयारी करके आए हैं! वे चाहते हैं कि कोई दूसरा देखे। अब बड़ी मुश्किल है। कौन किसको देखे?

Watch anyone as he steps out of his house — how he grooms himself before the mirror. He is in the notion that the whole town will look at him. But who has the leisure to look? So much preparation! When I see such preparation I feel sad — the townspeople are hard-hearted; none will bother to look. This poor fellow labors so much. He will pass — and the townspeople, where have they time? They themselves have prepared too. They want others to look at them. Now the difficulty — who will look at whom?

एक बाप अपने बेटे से कह रहा था कि भगवान ने तुम्हें बनाया है इसलिए कि तुम दूसरों की सेवा करो। पुराना जमाना होता तो बेटा मान लेता। अब बेटे काफी समझदार हैं। उस बेटे ने कहा: मैं समझ गया, कि भगवान ने मुझे इसलिए बनाया है कि मैं दूसरों की सेवा करूं। मैं यह पूछता हूं कि भगवान ने दूसरों को किसलिए बनाया है? यह भी तो पता हो जाना चाहिए न कि उनको दूसरों को किसलिए बनाया हुआ है? अगर उनको भी दूसरों की सेवा के लिए बनाया है, तो बड़ा ही जाल पैदा कर दिया--कि हम उनकी सेवा करें, वे हमारी सेवा करें। इससे तो बेहतर यह है कि हम अपनी-अपनी सेवा कर लें।

A father said to his son: God made you so that you might serve others. In the old days the son would accept; now sons are quite intelligent. The son said: I understand — God made me to serve others. I ask — for what did God make those others? This too should be known — for what were they made? If they too were made to serve others, then a great tangle is created — that we serve them and they serve us. Better that we each serve ourselves.

हर आदमी निकल रहा है घर से कि दूसरे उसे देखें--हर आदमी! दूसरा भी इसलिए निकला है कि दूसरे उसे देखें। इससे तो अच्छा है कि हम अपना-अपना आईना अपने साथ रखें और जब तबीयत हो देख लें। कुछ होशियार स्त्रियों ने रखना शुरू कर दिया है। यह जो पुरुष है, यह उतना होशियार नहीं है, या उतना हिम्मतवर नहीं है।

Everyone steps out that others may see him — everyone. The other too has stepped out that others may see him. Better to carry your own mirror and look when your heart desires. Some clever women have started doing so. Men are not as clever — or not as bold.

कौन किसको देखे? किसको फुर्सत है? लेकिन क्या सपना देख रहे हैं फिजूल? अगर दस लोगों ने सड़क पर झांक कर भी देख लिया तो मतलब क्या है? क्या होगा उससे? लेकिन एक सपना है कि सारी दुनिया मुझे देखे। लेकिन किसलिए? और जरूरत क्या है? और मतलब क्या है? प्रयोजन क्या है? और फायदा क्या है? और होगा क्या? पर हमें खयाल में नहीं है कि जब हम जूते का बंध भी लगा रहे हैं, जब टाई कस रहे हैं, तब पता नहीं किस काल्पनिक दुनिया में जी रहे हैं कि कौन देख लेगा!

Who will look at whom? Who has the leisure? But what a useless dream we dream. Even if ten people glance at you on the road — what is the meaning? What will come of it? Yet there is a dream that the whole world should look at me. But why? What is needed? What is the purpose? What is the profit? What will happen? We are unaware that even as we tie our shoelace, as we tighten our tie, we are living in some imaginary world — that someone will see me.

कपड़े को भी हम कोई तन ढंकने के लिए नहीं पहन रहे हैं। कपड़े भी--कुछ और मतलब भी रखते हैं। तन ढंकने के लिए तो कोई भी कपड़ा काम दे सकता है। लेकिन तन ढंकने का सवाल नहीं है इतना। सवाल कुछ और है। तन ढंकना बिलकुल गौण हो गया है। मामला कुछ और है। सच तो यह है कि बहुत कम लोग शरीर को ढंकने के लिए कपड़ा पहन रहे हैं; शरीर को प्रकट करने के लिए कपड़ा पहना जा रहा है। तो जो कपड़ा शरीर को जितना प्रकट करता हो, उतना बढ़िया कपड़ा समझा जा रहा है।

We do not wear clothes to cover the body. Clothes mean something else. To cover the body, any cloth would serve. But that is not the point. The truth is very few wear clothes to cover the body; clothes are worn to reveal the body. The more the cloth shows the body, the better the cloth is considered.

इसलिए तो कपड़े एकदम चुस्त होते चले जा रहे हैं। आदमी की जान निकल रही है भीतर और कपड़े कसते चले जा रहे हैं। क्योंकि कसे हुए कपड़े में से शरीर दिखाई पड़ता है, नहीं तो दिखेगा नहीं। तो जान निकली जा रही है। अगर आदमी को देखें, उसकी हालतें देखें, जितना कपड़ा कसता चलेगा, भीतर जान निकल रही है। लेकिन संयम साधे हुए हैं। संयम साधे हुए चले जा रहे हैं! तपश्र्चर्या कर रहे हैं! गर्म मुल्क है, आदमी टाई कसे हुए है! फांसी नहीं लगा लेते? गर्म मुल्क है, आदमी जूता और मोजा पहने हुए है! सच्चाई में जी रहे हो, कहां जी रहे हो? पूरे वक्त न मालूम कोई दूसरा मूल्य काम कर रहा है।

Hence clothes grow tighter and tighter. The life is squeezed out inside, and clothes draw tighter. Because through tight clothes the body is visible; otherwise it will not show. See the condition — as the cloth tightens, life within leaks away. Yet one holds discipline — exercises a great austerity! In a hot country a man tightens a tie! Why not hang himself? In a hot country a man wears shoes and socks! Do you live in the truth? Where do you live? At every moment some other value is at work.

गालिब को एक दफा बहादुरशाह जफर ने बुलाया निमंत्रण के लिए, सम्राट ने। और गालिब तो गरीब आदमी हैं। तो पुराने कपड़े हैं, कवि हैं। और कवि अब तक अमीर तो नहीं हो सका। कवि अमीर हो सके, इसके अभी बहुत जमाने में देर है। कवि तो अमीर नहीं हो सकता; सिर्फ चोर अमीर हो सकते हैं। कवि कैसे अमीर होगा? हां, अगर कवि भी चोर हो, यानी दूसरों की कविताएं चुराता हो, तो हो सकता है।

Bahadur Shah Zafar once invited Ghalib to the court. Ghalib was poor — a poet. A poet has not yet become rich — there is time before that happens. Poets do not become rich; only thieves become rich. A poet can be rich only if he is a thief — that is, he steals others’ poems.

लेकिन वह गालिब तो गरीब आदमी है। और कविताओं के लिए कुछ मिलता है! अब सम्राट ने बुलाया है, तो वह चल पड़ा। मित्रों ने कहा: पागल हो गए हो, ये कपड़े पहन कर जा रहे हो? दरवाजे के भीतर दरबान घुसने नहीं देगा।

Ghalib was poor — wearing old clothes. The emperor had invited him — he set out. Friends said: You are mad — going dressed like this? The guard will not even let you enter the gate.

गालिब ने कहा: मुझे बुलाया है कि मेरे कपड़ों को? नहीं माना। कुछ नासमझ नहीं मानते। तो नासमझ ही रहा होगा गालिब। समझदार तो. समझदार यानी चालाक, यानी कनिंग। वे जितने चालाक थे, वे तो ठीक कह रहे थे। वे कह रहे थे, कोई पहचानेगा नहीं, तुम कहां जा रहे ये कपड़े पहन कर? सम्राट ने तुम्हारी कविताएं सुन ली हैं, कविताओं की खबर पहुंच गई है, लेकिन दरबान को क्या पता?

Ghalib said: Did he invite me — or my clothes? He did not agree to borrow clothes. The clever do not agree — he remained a simpleton. Clever means cunning — he was not that. They said: No one will recognize you dressed like that. The emperor has heard your poetry, but the guard does not know.

नहीं माना गालिब। चला गया। द्वार पर जाकर बोला कि मुझे भीतर जाने दें, मैं सम्राट का मित्र हूं। उन्होंने भोजन के लिए निमंत्रण भेजा है।

Ghalib did not agree. He went. At the gate he said: Allow me in — I am the emperor’s friend. He has invited me for dinner.

पहरेदार ने जवाब तो नहीं दिया, एक धक्का दिया। और कहा कि जितने भी गांव के भिखमंगे हैं सभी सम्राट के दोस्त! दिन भर यही परेशानी! फिर कोई आ गया! जो देखो वही महल में जाने को आए! रास्ते पर लगो अपने!

The guard gave no reply — he gave a shove. All day, he said, this problem — any beggar from the village claims to be the emperor’s friend. Everyone wants to enter the palace! Get lost!

गालिब की तो समझ के बाहर हो गया। सोचा कि मित्र ही ठीक कहते थे। वापस लौट पड़ा। मित्रों से कहा: तुम ठीक कहते थे। उधार कपड़े ले आओ।

Ghalib could not understand. He thought: my friends were right. He returned. They said: You were right — fetch some clothes on loan.

पड़ोस-पास से उधार कपड़े मांग लाए गए। अच्छा कमीज है, कोट है, कुर्ता है, पगड़ी है, जूते हैं, सब उधार। उधार कपड़े पहन कर चल पड़ा गालिब। अब बड़ा जंच रहा है। उधार आदमी बहुत जंचते हैं! अब जो भी देखो वही झांक कर देख रहा है उसी सड़क पर, कौन जा रहा है? दरबान झुक-झुक कर नमस्कार करने लगा कि आइए, अंदर आइए। आप कौन हैं? गालिब ने कहा: ये! वह कुछ समझा नहीं कि क्या मतलब है। डर के मारे कि कोई बड़ा आदमी है, भीतर जाने दिया। गालिब ने कहा: ये! वह दरबान समझा नहीं कि क्या मतलब है, कहा, अच्छी बात है, भीतर जाइए। इतना बड़ा आदमी है, सोने की जंजीर लटकी हुई है। अब यह थोड़े ही पता लगाना पड़ता है कि जंजीर किसकी है। किसी की हो, लटकी होनी चाहिए। और जिस पर लटकी है, उसी की है--और क्या, इससे ज्यादा और क्या सबूत हो सकता है?

Garments were borrowed from here and there — a fine shirt, coat, turban, shoes — all borrowed. Ghalib set out, now greatly impressive. Borrowed men always look very impressive! People peered on the same street — Who is this? The guard bowed deeply: Please come in. Who are you? Ghalib said: These! The guard did not understand — out of fear that he was a great man he let him pass. Ghalib said: These! The guard still did not understand — said, Please enter. Such a great one — a golden chain hangs from him. Who needs to inquire whose chain it is? Whoever wears it — it is his.

भीतर गया गालिब। सम्राट.बड़ी देर.परेशान हो गए हैं। समय गुजर गया। कहा कि बड़ी देर लगा दी?

He went in. The emperor had waited long — was worried. Time had passed. He said: You are late.

गालिब ने कहा कि नहीं, देर नहीं लगाई। कुछ जरा अड़चन में फंस गया। कुछ नासमझी में फंस गया। कुछ भूल-चूक में पड़ गया। समझदारों की न मानी, इससे देर हो गई।

Ghalib said: No, not late — I fell into a little trouble — a little confusion — I failed to heed the wise. This delayed me.

सम्राट कुछ समझा नहीं कि वह क्या बातें कर रहा है। फिर कहा: अच्छा बैठिए, बहुत देर हो गई। खाना सामने रखा है। खाना उठाया है गालिब ने और पगड़ी से बोला, कि ले पगड़ी खा! कोट से बोला, कि ले कोट खा! सम्राट ने कहा: क्या करते हैं आप? आपके खाने की बड़ी अजीब आदतें मालूम होती हैं! यह क्या कर रहे हैं?

The emperor did not understand. He said: Sit — we are late. The food was placed. Ghalib took the food and said to the turban: Eat, turban. To the coat he said: Eat, coat. The emperor said: What are you doing? Your eating customs are strange! What is this?

गालिब ने कहा: मैं तो बहुत देर पहले भी आया था, मैं तो लौट गया। अब तो कपड़े आए हैं, अब कपड़े ही भोजन करेंगे। माफ करिए, आदत का सवाल नहीं है। मैं हूं ही नहीं, मैं तो जा चुका वापस। इस बार कपड़े ही आ गए हैं, कपड़े खाएंगे, कपड़ों से मिलिए, बातचीत करिए, गले लगिए।

Ghalib said: I had come long ago and went back. Now the clothes have come. The clothes will eat. Forgive me — it is not a matter of habit. I am not here — I had already left. This time the clothes have arrived. Let the clothes eat. Meet the clothes, converse with them, embrace them.

ठीक कहा उसने। कपड़े ही हैं। और उन्हीं कपड़ों में हम सब जी रहे हैं! और सब झूठे कपड़े हैं। वह जो भीतर जो सच है, वह तो दब गया है। सपनों के बहुत कपड़े हैं--पद के, प्रतिष्ठा के, मान-मर्यादा के, ज्ञान के, पांडित्य के। त्याग तक के कपड़े हैं।

He spoke the truth. Clothes — and in those clothes we all live! All false garments. The inner truth is suppressed under many garments — of rank, prestige, honor, knowledge, scholarship — even of renunciation.

एक आदमी को देखो जरा त्याग कर दे तो कैसा अकड़ कर चलता है! क्या अकड़ रहे हैं आप कि उन्होंने सात दिन का उपवास किया है! तुम्हारी किस्मत खराब है, भूखे मरो, जो तुम्हें करना हो करो। लेकिन अकड़े किसलिए जा रहे हो? तुम सात दिन उपवास करो तो इसमें किसी का क्या कसूर है? बैंड-बाजा बजा कर गांव के बच्चों की परीक्षा क्यों खराब कर रहे हो? यह अकड़ किसलिए? तुम्हारी मौज है कि तुम सात बार खाओ दिन में या सात दिन बिलकुल मत खाओ।

Watch a man who has practiced a little renunciation — how he struts. What are you so proud of — that you fasted seven days? Your fate is bad — starve if you wish. But why strut? If you fast seven days, what fault is it of anyone else? Why ruin the exams of village children with band and procession? Why this pride? It is your whim — whether you eat seven times a day or do not eat for seven days.

नहीं, लेकिन वह सारी दुनिया को खबर करके बता रहा है कि मैंने सात दिन उपवास किए हैं। मैं कोई खास आदमी हो गया। खूब सपने में जी रहे हो! भूखे मरने से कोई खास हो जाएगा?

No — he informs the whole world: I have fasted seven days. I have become someone special. He lives in strong dreams. Will starving make you special?

सब तरह के, न मालूम किस-किस तरह के हम--इस तरह की बातें जिनका, जिनका जीवन के सत्य तक जाने से कोई संबंध नहीं है, लेकिन जीवन को झुठलाने और असत्य करने से बहुत संबंध है, उनसे हम बंधे हैं। अगर इनसे हम बंधे हैं, तो हमारी यात्रा ध्यान की तरफ नहीं हो सकती है।

So many things — countless things — that bear no relation to reaching the truth of life, but bear a great relation to falsifying and denying it — we are bound to them. If we are bound, our journey cannot move toward meditation.

तो इसलिए दूसरी बात, अभी जब हम ध्यान के लिए बैठेंगे, तो मैं आपसे कहना चाहता हूं कि थोड़ा जागें कि हमने क्या-क्या सपने देखे हैं। और उनको क्षमा करें, जाने दें।

Therefore, secondly — when we sit now for meditation — I want to say to you: Wake a little to what dreams you have woven, and forgive them — let them go.

बड़ा बुरा लगेगा मन को। क्योंकि सपने उखड़ते हैं, तो बड़ी चोट पड़ती है। क्योंकि सपने ही सब-कुछ रहे हैं। वही हमारी संपत्ति, वही हमारा प्राण, वही हम! सपने उखड़ते हैं तो जान निकलती है। वही तो सब-कुछ हैं। उखड़ गए तो हम तो कुछ न रह जाएंगे। नंगे, ना-कुछ--कुछ हमारे पास बचेगा नहीं। कपड़ों के सिवाय और क्या है? खयालों के सिवाय और क्या है? चारों तरफ बंधी हुई बातचीत के सिवाय और क्या है हमारे पास? वही संपदा है, वही प्राण हैं! वही हमारी आत्मा हो गई है! उसको ही कहते हैं छोड़ दें! तो गए, फिर हम खो जाएंगे।

The mind will feel hurt — when dreams are uprooted, deep blows are felt. Because dreams have been all — our property, our very life, our very self. When dreams are uprooted, it feels like life is leaving. They were everything. If they are uprooted, nothing will remain — naked — nothing. Nothing will be left with us. What do we have besides garments? What do we have besides ideas? What do we have besides the talk tied on all sides? That was our wealth, our breath — it had become our very soul. And you say: Drop it. Then we will be lost.

लेकिन जो खोने को राजी है, वह पाने का हकदार हो जाता है। जो अपने को मिटाने को राजी है, वह स्वयं होने का अधिकारी हो जाता है।

But he who is willing to lose becomes worthy to gain. He who is willing to efface himself becomes entitled to be himself.

और अपने को मिटाना क्या है? मिटता केवल वही है, जो मिट सकता है। सपना ही मिट सकता है। वह तो मिट ही नहीं सकता, जो है! सत्य तो मिट नहीं सकता।

And what is this effacing? Only that which can be effaced will be effaced. Only the dream can be destroyed. That which is — cannot be destroyed. Truth cannot be erased.

इसलिए उखाड़-उखाड़ कर भीतर से जहां-जहां मालूम पड़े कि यहां-यहां मैंने देखा स्वप्न और बांध लिया भवन कल्पना का, वहां-वहां गिरा देना, वहां-वहां मिटा देना, सब तरफ साफ कर देना।

So uproot and throw out from within wherever you feel — here I dreamt, here I built a house of imagination — throw it down there, erase it there. Clean everything.

जैसे बच्चे नदी की रेत पर इकट्ठे हो जाते हैं, रेत के घर बनाते हैं। और लड़ते हैं कि मेरे घर से दूर रहना। अपनी टांग दूर रखो, अपना पैर दूर रखो, मेरा घर न गिर जाए। एक तो रेत का घर बनाते हैं, फिर दूसरों से कहते हैं, दूर रहो। कोई पास मत आ जाना, मेरा रेत का घर, मेरा घर गिर न जाए!

एक तो रेत का घर बनाते हो, फिर गिरने से डरते हो? फिर दूसरा कोई पास न आ जाए। फिर अगर एक बच्चे का पैर दूसरे बच्चे के घर पर पड़ जाए तो झगड़ा हो जाता है, मार-पीट भी हो जाती है, कपड़े भी फाड़ दिए जाते हैं, खून भी निकल जाता है, सिर भी फोड़ दिए जाते हैं।

As children gather on the river sand and build houses of sand — they fight too, Keep away from my house. Keep your leg away — do not step near — my house may fall. First they build a house of sand, then they tell others to keep away. If another child’s foot touches the house, a fight begins, blows are exchanged, clothes torn, blood drawn, heads broken.

कोई पूछे कि क्या कर रहे हो? रेत के घरों के लिए सिर फोड़ रहे हो! कपड़े फाड़ रहे हो, मार रहे हो!

Ask: What are you doing? Breaking heads for sand houses! Tearing clothes and fighting!

और फिर सांझ हो गई है और सूरज ढलने लगा है और मां की घर से आवाज आती है कि लौट आओ, खाने का वक्त हो गया है। और लड़के अपने घरों में खुद ही पैर मार कर भाग जाते हैं! और रेत पर सब पड़ा रह जाता है! जिसके लिए लड़े थे, वह सब वहीं छूट जाता है!

Then evening comes, the sun begins to set, and the mother calls from the house: Come back — it is time to eat. And the children themselves kick down their own houses and run. All remains lying on the sand. For which they fought — all left there.

लेकिन लड़कों की जो बात है वही बूढ़ों की भी है। जिंदगी की रेत पर बहुत घर बनाते हैं सपनों के, फिर लड़ते हैं पड़ोसी से, इससे-उससे। अदालतें हैं, मुकदमे हैं और न मालूम क्या-क्या जाल है! और काहे का जाल है--कि कुछ रेत के घर मैंने बनाए, कुछ रेत के घर आपने बनाए, एनक्रोचमेंट हो गया है! मेरा घर आपके घर पर चढ़ गया है, आपका घर थोड़ा मेरे घर के इधर आ गया, आपका छप्पर थोड़े मेरे घर के भीतर आ रहा है--एनक्रोचमेंट। एक-दूसरे के सपने में घुस गया है सपना। जान निकल रही है। अदालतें खड़ी हैं वहां। देखें, ढोंग कैसा अदभुत है। नासमझ लड़ रहे हैं, और अदालतों में और नासमझ बड़े मोरमुकुट बांधे हुए बैठे फैसले दे रहे हैं!

What is true for children is true for the old as well. On the sand of life we build many houses of dreams — then we quarrel with neighbors, this one and that. There are courts and lawsuits and networks of all kinds. And what are these for? I built some sand houses; you built some — encroachment has happened! My house has come over yours; your house a little into mine. Your eaves enter my yard a little — encroachment. One dream has entered another’s dream. Life is being squeezed out. Courts stand there. See — how strange the farce. Fools fight, and in the courts other fools with peacock crowns sit delivering judgments.

और मजा यह है कि किस बात पर लड़ रहे हो? क्यों लड़ रहे हो? यह अगर बोध थोड़ा जगे. कोई दूसरा नहीं जगा सकता। यह तो आपको ही इंच-इंच अपनी जिंदगी देखनी पड़ेगी कि किस बात के लिए जी रहा हूं, किस बात के लिए लड़ रहा हूं, क्या बना रहा हूं, क्या खोज रहा हूं, क्या होने की आकांक्षा कर रहा हूं? और अगर इसकी खोज जारी हो, तो अचानक ऐसी शांति भीतर आनी शुरू हो जाएगी, ऐसा दिखने लगेगा साफ कि यह रहा सपना, यह गया।

And the wonder — about what are you fighting? Why are you fighting? If a little awareness awakens — no one else can awaken it for you — you yourself must examine inch by inch: For what do I live? For what do I fight? What do I build? What do I seek? What do I wish to become? If this inquiry continues, suddenly a peace will begin to descend within. It will become clear: This was a dream — it is gone.

सपने गिर जाएं और सत्य प्रकट हो जाता है। सत्य सदा से है। सपनों में दबा है, जैसा कल मैंने कहा। और सत्य कहीं सपनों में दब सकता है? वह ऐसे ढंग से दबता है, जैसे चांद कुएं में उलझ जाता है। सच तो नहीं दब सकता--सत्य कैसे सपने में दब सकता है? हां, सपने के कुएं में चांद का प्रतिबिंब फंस सकता है। और चांद ऊपर भागा चला जा रहा है!

When dreams fall, truth appears. Truth always is. It is only suppressed under dreams, as I said yesterday. And can truth be suppressed by dreams? It is suppressed as the moon is entangled in a well. The true cannot be suppressed — how can the true be suppressed by a dream? Yes — in the well of a dream the reflection can be caught, and the moon above runs free.

वह जो हम हैं असली में भीतर, वह तो सदा बाहर है। लेकिन हमारे चारों तरफ सपने का जाल गूंथा है, सपने की जाल में परछाईं बन रही है। परछाईं फंस गई है। अब परेशान हैं!

That which we truly are within is forever free — but around us a net of dreams is woven; in that net a shadow forms. The shadow is caught. And we are troubled.

ध्यान का अर्थ है: इस परछाईं को तोड़ देना, परछाईं से हट जाना; उसको जान लेना, जिसकी परछाईं है।

Meditation means: Break this shadow — move away from shadow; know that of which it is the shadow.

अब हम रात के प्रयोग के लिए बैठेंगे। दो मिनट समझ लें, क्या करेंगे।

Now we shall sit for the night’s experiment. Understand for two minutes what we will do.

सच तो यह है कि करना कुछ नहीं है। न करने की हालत में सब छोड़ देना है। एक दस मिनट के लिए सब छोड़ कर हम बैठेंगे।

In truth, there is nothing to do. In a state of non-doing, everything is to be left. For ten minutes we will sit, leaving all.

शरीर को शिथिल छोड़ देंगे, आंख बंद कर लेंगे। और एक ही बात देखने की कोशिश करेंगे कि सब मुझसे बाहर है। और जो भी मुझसे बाहर है, वह सपना है। मैं जो भीतर हूं, अकेला मैं, यह चेतना, कांशसनेस, मेरी आत्मा, मेरा जो साक्षी होना है, वही सत्य है। और धीरे-धीरे उस साक्षी में थिर हो जाना है। थिर हो जाना हो जाता है, एक बार साफ खयाल में आना शुरू हो। वह खयाल में आ जाएगा। फिर दस मिनट के लिए मैं छोड़ दूंगा। फिर आप सिर्फ साक्षी होकर रह जाएंगे।

Leave the body relaxed, close the eyes. And make one effort — to see that everything is outside me. And whatever is outside me is a dream. I who am within — the solitary I — this consciousness, this witness, this Atman — that alone is truth. Slowly, slowly, become steady in that witnessing. Steadiness happens on its own once the insight grows clear. It will come into view. Then for ten minutes I will be silent. You remain only as the witness.

थोड़े-थोड़े फासले पर बैठें, कोई किसी को छूता न हो। एनक्रोचमेंट बिलकुल नहीं। कोई किसी के भीतर नहीं घुस जाना चाहिए, न किसी को छूना चाहिए। थोड़े-थोड़े हट जाएं। और कोई बातचीत न करें। कोई बातचीत न करें। किसी को जाना भी हो, तो भी दस मिनट बैठ कर जाए, ताकि दूसरों को कोई डिस्टरबेंस न हो। आपको न भी करना हो, तो बाहर चुपचाप बैठ जाएं, लेकिन आप जाने की फिकर न करें कोई भी, क्योंकि दूसरों को बाधा पड़ेगी। आप जितनी देर तक जाएंगे, उतनी देर तक गड़बड़ जारी रहेगी। दूसरों को खयाल रख कर भी बैठ जाएं। अगर किसी को जल्दी भी जाना हो, तो भी दस मिनट चुपचाप बाहर बैठ जाए। और अलग-अलग फैल जाएं। कहीं भी बैठ जाएं.।

Sit with a little space between you, so no one touches another. No encroachment at all. No one should move into another’s space or touch another. Spread out a little. Do not converse. Even if someone must go, sit these ten minutes so that others are not disturbed. If you cannot do it, sit quietly outside — but do not be anxious to leave, for others will be hindered. As long as you move about, disturbance continues. Sit with concern for others. Even if someone must go soon, sit silently outside for ten minutes. Spread out wherever you wish and sit.