Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
मेरे प्रिय आत्मन्!
My beloved Atman!
एक अंधेरी रात छोटा सा गांव और एक फकीर की झोपड़ी के द्वार पर कोई जोर से दस्तक दे रहा है। आमतौर से आपके घर पर कोई द्वार ठोके, तो आप पूछेंगे: कौन है? बुलाने वाला कौन है? लेकिन उस फकीर ने उलटी बात पूछी। उस फकीर ने पूछा: किसको बुला रहे हैं? किसको बुलाया जा रहा है? वह फकीर अपनी झोपड़ी के भीतर है, बाहर कोई द्वार ठोकता है, वह फकीर भीतर से पूछता है: किसको बुला रहे हैं? आमतौर से ऐसा नहीं पूछा जाता। पूछा जाता है: कौन बुला रहा है?
A dark night, a small village, and at the door of a fakir’s hut someone is knocking hard. Ordinarily, if someone knocks on your door you will ask: Who is it? Who is calling? But that fakir asked in reverse. He asked: Whom are you calling? Who is being called? The fakir is inside his hut; someone pounds the door from outside; from within the fakir asks: Whom are you calling? Normally no one asks this. People ask: Who is calling?
उस बाहर से द्वार पीटने वाले आदमी ने कहा: मैं बायजीद को बुलाता हूं। बायजीद घर में है?
The man pounding from outside said: I am calling Bayazid. Is Bayazid at home?
और फिर भीतर से वह फकीर जोर से हंसने लगा, हंसता ही चला गया। वह बाहर का आदमी बेचैन हो गया। उसने कहा: हंसने से कुछ भी न होगा। मैं पूछता हूं: बायजीद भीतर है?
And then the fakir inside began to laugh loudly, and kept laughing. The man outside became restless. He said: Your laughter won’t help. I am asking: Is Bayazid inside?
उस फकीर ने कहा: बायजीद को खोजने निकले हो, तो बहुत मुश्किल है। मैं खुद बायजीद को पचास साल से खोज रहा हूं, अभी तक खोज नहीं पाया। ऐसे लोग मुझको ही बायजीद समझते हैं! लेकिन बायजीद को मैं पचास साल से खोज रहा हूं और अब तक खोज नहीं पाया हूं! इसलिए मैं हंसता हूं कि तुम भी किस आदमी को खोजने निकल पड़े हो जो अपने को ही अभी नहीं खोज पाया है!
The fakir said: If you have set out to find Bayazid, it is very difficult. I myself have been looking for Bayazid for fifty years, and have not yet found him. People like you mistake me for Bayazid! But I have been searching for Bayazid for fifty years and have not yet found him. That is why I laugh—at the absurdity that you too are looking for a man who has not yet found himself!
उस आदमी ने शायद समझा होगा कि कोई पागल आदमी है। यह बायजीद भी खुद है और कहता है कि मुझे पता नहीं कि मैं कौन हूं!
That man must have thought he was mad. This is Bayazid himself—and he says he does not know who he is!
हम सारे लोग सोचते हैं कि हम जानते हैं कि हम कौन हैं। और इस झूठे ज्ञान की वजह से ही जीवन के सत्य को उपलब्ध नहीं हो पाते, न जीवन के आनंद को, न जीवन का रहस्य पता चल पाता है। एक बुनियादी भूल हो जाती है कि हमने यह मान ही लिया है कि हम जानते हैं--कौन हैं। यह हमने मान ही लिया है कि जीवन क्या है वह हमें पता है। और जिस आदमी को यह भ्रांति हो गई हो कि उसे जीवन का पता है, वह जीवन को जानने से सदा के लिए वंचित रह जाए तो कोई आश्चर्य नहीं है।
We all think we know who we are. And because of this false knowing we never attain to the truth of life, nor to life’s joy, nor do we come upon life’s mystery. A basic error occurs—we have assumed we know who we are. We have assumed we know what life is. And if a man is deluded into thinking he knows life, there is no wonder if he remains forever deprived of knowing it.
पहली बात: जो हमें पता नहीं है, पता होना चाहिए कि हमें पता नहीं है।
First thing: What we do not know—we must know that we do not know.
जो हमें नहीं मालूम है, उसे जान लेना कि मालूम है, बहुत बड़ी भ्रांतियों के रास्तों पर भटक जाने का द्वार है।
To take the unknown as known is the doorway to great delusions and endless wandering.
जीवन क्या है, यह भी पता नहीं है, तो जीवन में क्रांति कैसे हो सकती है!
If we do not know what life is—how can there be any revolution in life?
और हमें चूंकि यह खयाल बैठ गया है कि हमें पता है जीवन क्या है, इसलिए चारों ओर जीवन हजार-हजार इशारे करता है, उन इशारों को भी हम नहीं देखते। हजार खबरें भेजता है, उन खबरों को भी नहीं सुनते। हजार रूपों में प्रकट होता है, हमारी आंखें अंधी रह जाती हैं। हजार स्वर में गीत गाता है, हमारे कान नहीं सुन पाते। हजार-हजार रूपों में आता है, हमारी बाहें आलिंगन नहीं कर पातीं। क्योंकि हमें यह पता है कि हमें पता ही है, इसलिए जानने के लिए न हम आंख उठाते हैं, न हाथ फैलाते हैं, न कानों से सुनते हैं, न प्राणों को उस दिशा में लगाते हैं, जहां जीवन जाना जा सकता है!
And since the idea has settled within us that we know what life is, life gestures a thousand ways all around us, yet we do not see those gestures. It sends us a thousand messages, and we do not listen. It manifests in a thousand forms, but our eyes remain blind. It sings in a thousand tones, yet our ears do not hear. It comes in myriad forms, but our arms cannot embrace. Because we “know” that we already know, we neither lift our eyes to see nor spread our hands to receive, we do not listen with the ears nor engage our very breath in the direction where life can be known.
और भी आश्चर्य की बात है कि जो हम जीवन को बिलकुल नहीं जानते, जीवन की हजार भांति निंदा करते हैं, जीवन को हजार गालियां देते हैं, जीवन की हजार भूलें खोजते हैं, जीवन में हजार कांटे खोज लेते हैं। जिन्हें जीवन के एक भी फूल का पता नहीं है, वे कांटों का ढेर लगा लेते हैं। और जिन्हें रोशनी की एक किरण नहीं मिली, वे अंधकार को इकट्ठा करते चले जाते हैं। ऐसे हम लोग हैं, हमारे जीवन में कैसे क्रांति हो सकती है?
More astonishing is this: we do not know life at all, yet we malign life in a thousand ways, abuse it in a thousand ways, find a thousand faults with it—we find thorns by the heap. Those who have not known a single flower of life keep gathering piles of thorns. Those who have never received a single ray of light keep collecting darkness. Such are we—how can there be revolution in our lives?
एक छोटी सी कहानी से मैं इन सूत्रों की चर्चा को शुरू करना चाहता हूं।
I want to begin this thread of sutras with a small story.
मैंने सुना है, एक सम्राट अपने पहाड़ी राज्य के हिस्से से गुजरता था। कभी नहीं आया था उस मार्ग पर। दुर्गम पहाड़ियां थीं और उन दुर्गम पहाड़ियों में बहुत गहरे घनी खोह में बसे हुए लोग थे। पता था कि वह उसके राज्य की सीमा है, लेकिन कभी वहां गया नहीं था। उस राज्य से गुजरा तो हैरान हो गया। उस पहाड़ के रहने वालों को मकान बनाने का पता ही नहीं था। वे वृक्षों के नीचे ही सोते थे। और वर्षा होती थी तो चट्टानों के नीचे छिप जाते थे। उन्हें मकान बनाने की कला का कोई बोध ही नहीं था। उन्होंने मकान देखे भी नहीं थे। वे कभी मैदानों में उतर कर न आए थे और मैदानों के लोग कभी वहां न जाते थे।
I have heard: An emperor was passing through a hilly part of his kingdom. He had never come by that route. Rugged mountains, and in deep dense caves lived people. He knew it was his border, but had never gone there. Passing through that region he was amazed. The mountain folk knew nothing of building houses. They slept under trees. When it rained they hid under rocks. They had no sense of the art of making a dwelling; they had never seen houses. They had never come down into the plains, and the people of the plains never went there.
वह राजा वापस लौटा। तो उसने अपने सबसे बड़े शिल्पी को बुलाया, राजभवन बनाने वाले सबसे बड़े कारीगर को बुलाया। और उस कारीगर को कहा कि जाओ, उस राज्य में एक सुंदर भवन बनाओ, ताकि जो ठहरना चाहें वे ठहर सकें, जिनको जरूरत हो वे मेहमान बन सकें। और वहां के लोग मकान बनाना सीख जाएं। वहां कोई मकान ही नहीं है।
He returned and called for his greatest architect, the finest craftsman who built palaces for the court. He said: Go, and build a beautiful building in that region so that travelers may stay, guests may find shelter, and the people there may learn how to build houses. There is not a single house there.
वह शिल्पी उस राज्य में गया। बहुत बड़ा महल बनाने के लिए राजा ने आज्ञा दी थी। उतने लोगों को वहां तक ले जाना कठिन था। फिर यह भी उचित था कि वहीं के लोगों से काम करवाया जाए, ताकि वे महल बनाना भी सीख जाएं और सारा, सारा उनका फैलाव पहाड़ों में दूर-दूर तक बसे हुए लोगों तक महल बनाने की खबर भी पहुंच जाए।
The craftsman went. The emperor had ordered a very large palace. It was difficult to take that many workers so far. It was also fitting to employ the local people, so they would learn to build, and news of the palace would spread far to the scattered hamlets in the mountains.
उसने जाकर लोगों को इकट्ठा किया और उसने कहा कि मैं सम्राट के द्वारा भेजा गया हूं कि यहां एक महल बनाऊं।
He gathered the people and said: I have been sent by the emperor to build a palace here.
वे लोग हंसने लगे। उन्होंने कहा: महल! महल तो कुछ होता ही नहीं। ये क्या झूठी बातें हमसे कर रहे हैं आप! महल क्या होता है?
They began to laugh. They said: A palace! No such thing exists. Why are you telling us lies? What is a palace?
बहुत मुश्किल था उन लोगों को बताना कि मकान क्या होता है, क्योंकि मकान उन्होंने नहीं देखा था। और वह सारी भीड़ आपस में हंसने लगी और आपस में सोचने लगी कि यह आदमी कोई धोखेबाज मालूम होता है, कोई षडयंत्रकारी मालूम होता है, हम गरीब सीधे आदमियों को भटकाना चाहता है। मकान! कभी देखा है? सुना है?
It was very difficult to explain to those people what a house is—they had never seen one. The whole crowd laughed among themselves; they suspected the man was some trickster, some conspirator trying to deceive simple poor folk. A house! Have you ever seen one? Heard of one?
वहां भीड़ उन्हीं लोगों की थी। वह अकेला कारीगर, शिल्पी बहुत मुश्किल में पड़ गया। जीवन में उसने बहुत महल बनाए थे, लेकिन उन लोगों को समझाना मुश्किल था कि महल क्या होता है। और वे अपने अज्ञान में इतने ठहरे हुए थे कि उन्होंने यह इनकार कर दिया कि महल हो भी सकता है।
They were many; he was alone. The craftsman was in great difficulty. He had built many palaces in his life, yet could not make these people understand what a palace is. So settled were they in their ignorance that they denied that a palace could even exist.
फिर भी उस शिल्पी ने मेहनत की और उसने कहा कि मैं तुम्हें बना कर बताऊंगा। उसने कुछ लोग चुने। सारे लोग ही महल बनाने के लिए खुद मजदूर बनना चाहते थे, क्योंकि बहुत संपत्ति राजा की तरफ से मिलने को थी। लेकिन सभी लोग नहीं चुने जा सके। उतने लोगों की जरूरत भी न थी। और वे उतने कुशल भी न थे, उतने बुद्धिमान भी न थे। जो बुद्धिमान लोग थे और जिनकी संभावना थी कि वे महल बना सकेंगे, उनको शिल्पी ने चुना और महल बनाना शुरू किया।
Still the craftsman labored. He said: I will build it and show you. He selected some people. Everyone wanted to become a laborer to build the palace—there was much wealth to be paid from the emperor. But not all could be chosen. Nor were all needed, nor were all competent or intelligent enough. He chose those who were intelligent and capable of building, and began the work.
जो लोग नहीं चुने गए थे, उन्होंने जाकर आस-पास खबर फैलानी शुरू कर दी कि उसने अपने ही आदमियों को चुन लिया है मालूम होता है। और यह महल हम नहीं बनने देंगे। यह महल खतरनाक है। जिस चीज का हमें पता नहीं है, उसे हम अपनी भूमि पर बनने दें, यह उचित नहीं है। और उन्होंने हजार-हजार तरह की अफवाहें उड़ाईं कि इस महल में जो जाएगा, वह मर जाएगा। यह महल जो बनेगा, तो हमारा राज्य अभिशाप से भर जाएगा। जो चीज हमने कभी नहीं देखी और हमारे बापदादाओं ने नहीं देखी, उस चीज को न हम देखना चाहते हैं और न बनाना चाहते हैं।
Those who were not chosen started spreading rumors around: He seems to have chosen his own men. We will not allow this palace to be built. It is dangerous. What we do not know, we should not allow on our land. They spread countless rumors: Whoever enters this palace will die. If this palace is built, our land will be filled with a curse. What we have never seen, what our ancestors never saw—we neither want to see it nor have it built.
दिन भर शिल्पी महल बनाता था और रात बाकी लोग आकर उसकी ईंटें उखाड़ कर फेंक देते थे। वह महल उनके लिए ही बनाया जा रहा था और वे ही उस महल को उखाड़ने की दिन-रात कोशिश करते थे! बहुत मुश्किल से उन्हें समझा कर राजी किया जा सका कि पूरा बन जाने दो, फिर तुम्हें पसंद न आए तो तुम गिरा देना।
By day the craftsman built; by night the others came and pulled out the bricks. The palace was being made for them—and they were the ones trying night and day to tear it down! With great difficulty they were persuaded: Let it be completed. If you do not like it, then you may demolish it.
आधे के करीब महल बन कर तैयार हुआ होगा और तब गांव के आस-पास के लोगों ने खबर उड़ाई कि यह हमारे लिए नहीं बन रहा है, यह शिल्पी स्वयं अपने लिए बना रहा है। क्योंकि हमने... कभी सुना है कि किसी आदमी ने पहाड़ चढ़ कर किसी दूसरे के लिए कोई सेवा का काम किया हो? कौन किसी दूसरे के लिए कुछ करता है? उस शिल्पी ने बहुत समझाया कि मैं तुम्हारे लिए बना रहा हूं, लेकिन कोई भी मानने को तैयार नहीं हुआ। कौन किसी के लिए पहाड़ पर आकर मेहनत करता है? यह शिल्पी अपने लिए ही बना रहा है।
When the palace was half done, people in the nearby villages spread word: This is not being built for us; the craftsman is building it for himself. Have you ever heard of anyone climbing a mountain to do service for others? Who does anything for others? The craftsman tried hard to explain: I am building it for you. No one was ready to believe it. Who climbs a mountain and labors for someone else? He must be building for himself.
जो लोग उसके साथ काम किए थे, उसने उन लोगों को भेजा कि तुम समझाओ उन्हें, उनकी भाषा में। उन्होंने जाकर समझाया, लेकिन उन लोगों ने कहा: ये सब उस शिल्पी के नौकर हैं, उसके जासूस हैं, उसका भोजन खाते हैं और उसकी बजाते हैं, इनकी बात हम नहीं सुन सकते। शिल्पी को स्वयं भेजो, वह हमें समझाने आए।
He sent those who had worked with him to explain in the people’s own tongue. They went, but the villagers said: These are his servants, his spies; they eat his bread and sing his tune—we will not listen. Send the craftsman himself to explain.
शिल्पी खुद समझाने गया। जो समय लगाना जरूरी था महल के बनाने में, वह उन लोगों को समझाने में लग रहा था जिनके लिए महल बनाया जा रहा था। वह हजार काम छोड़ कर लोगों को समझाने गया।
The craftsman went. The time that should have gone into building the palace was being spent explaining to those for whom it was being built. Leaving a thousand tasks he went to persuade them.
उन लोगों ने कहा: अब तुम समझाने आए हो? जब हमने दोषारोपण किया, तब तुम उत्तर देने आए हो? उत्तर पहले दिया जाना चाहिए था।
They said: Now you come to explain? You answer only after we accuse? Answers should have been given first.
उस शिल्पी ने कहा: पहले मैं उत्तर कैसे देता? तुमने पूछा, इसलिए मैं कहने आया हूं।
The craftsman said: How could I answer first? You asked, so I have come to speak.
उन लोगों ने कहा: हमें तुम बुद्धू मत समझो। इतना हम काफी समझते हैं कि कोई आदमी पहाड़ पर चढ़ कर हमारे लिए मेहनत करने नहीं आएगा। इसके पीछे कोई षडयंत्र है। और हम मुसीबत में पड़ जाएंगे। हम यह महल नहीं चाहते।
They said: Do not think us fools. We at least understand this much: No one climbs a mountain to work for others. There is some conspiracy behind this. We will be in trouble. We do not want this palace.
उसने बहुत समझाने की कोशिश की।
He tried to reason.
उन लोगों ने कहा: तर्क से समझाना व्यर्थ है। इतनी बुद्धि हमारे पास है, हम भटकने को राजी नहीं हैं। लेकिन उस भीड़ में किसी एक समझदार आदमी ने कहा कि अगर यह आदमी कहता है कि सम्राट ने भेजा है महल बनाने को, तो इसके पास कुछ प्रमाण-पत्र होना चाहिए। उन सारे लोगों ने कहा: अगर प्रमाण-पत्र हो तो हमें दिखा दो।
They said: Reasoning is useless. We have enough sense; we will not be led astray. But among the crowd one sensible man said: If this man says the emperor sent him to build a palace, he should have some document. All said: If there is a document, show it.
वह आदमी, वह शिल्पी प्रमाण-पत्र लेकर आया। लेकिन उस पूरे राज्य में कोई पढ़ना-लिखना नहीं जानता था। वे सारे लोग कहने लगे: हमें बुद्धू बनाने की कोशिश करते हो। इस कागज पर सिर्फ काली लकीरें खींची हुई हैं और कुछ भी नहीं है। प्रमाण-पत्र कहां है?
The craftsman brought the document. But in the whole region no one could read or write. They all said: You are trying to make fools of us. This paper has only black lines—nothing else. Where is the document?
उस शिल्पी ने कहा: यह प्रमाण-पत्र है। सम्राट के हस्ताक्षर हैं। लेकिन वहां कोई पढ़ने वाला नहीं था, तब बड़ी मुश्किल हो गई।
The craftsman said: This is the warrant. The emperor’s signature is here. But there was no one who could read—great difficulty!
और वे लोग यह कहने लगे कि हमें धोखा दिया जा रहा है। इसमें तो कुछ भी नहीं लिखा हुआ है, इसमें तो कोई प्रमाण-पत्र नहीं है--कागज है और काली लकीरें हैं।
They said: We are being deceived. There is nothing written here—only a paper with black scratches.
जो पढ़ना नहीं जानते हों, उन्हें लिखा हुआ काली लकीरों से ज्यादा और कुछ भी नहीं होता, उससे ज्यादा नहीं होता। बामुश्किल उस भीड़ में एक आदमी बाहर आया और उसने कहा कि मैं पढ़ना जानता हूं। लेकिन शिल्पी को एक तरफ ले जाकर उसने कहा कि मैं इतने हजार रुपये चाहूंगा, तो मैं पढ़ कर बता सकता हूं।
For those who cannot read, writing is nothing more than black lines. Hardly did a man from the crowd step forth and say: I can read. But he took the craftsman aside and whispered: I will need many thousand coins to read it out.
शिल्पी ने कहा कि प्रमाण-पत्र सही है, उसके लिए मैं रिश्वत देने को राजी नहीं हूं।
The craftsman said: The warrant is genuine. I refuse to give a bribe for truth.
उस आदमी ने जाकर भीड़ में अफवाह उड़ा दी कि उस कागज में कुछ भी लिखा हुआ नहीं है। वह बिलकुल धोखाधड़ी है। और वह शिल्पी धोखा देने की कोशिश कर रहा है।
That man went back and spread the rumor: Nothing is written on that paper. It is a complete fraud. The craftsman is trying to deceive us.
लोग कहने लगे कि हम तुमसे पूछने आए हैं कि तुम क्या बना रहे हो? किसलिए बना रहे हो? और तुम हमें पढ़ने-लिखने की बातों में भटकाना चाहते हो?
People said: We asked what you are building and for what. And you try to confuse us with talk of reading and writing?
वह महल नहीं बन सका। उस राज्य के लोगों ने एक-एक ईंट उखाड़ कर फेंक दी। और उस शिल्पी को वापस लौट आना पड़ा।
The palace could not be completed. The people of that region pulled out every brick and threw them away. The craftsman had to return.
यह कहानी मैंने सुनी, और यह कहानी इस जिंदगी के बाबत बहुत सही मालूम पड़ती है, जो हम जीते हैं। हम करीब-करीब ऐसी जिंदगी जीते हैं, जिसे बनाने की कोई कला हमें मालूम नहीं है। पहली तो बात, जिंदगी क्या है, यही हमें मालूम नहीं। मकान क्या है, यही मालूम न हो, तो मकान को बनाने की कला बहुत मुश्किल है। और अगर कोई कभी आए और जिंदगी को जान कर आकर कहे कि जिंदगी ऐसी है, तो हम मानने को राजी नहीं होते। क्योंकि हम जो जानते हैं, हम उसे पूरी तरह जानते हैं। हम उससे भिन्न जानने को जरा भी राजी नहीं हैं।
I heard this story—and it seems utterly true to the life we live. We live almost such a life as if we knew no art of making it. First of all, we do not know what life is. If you do not know what a house is, the art of building one is very difficult. And if someone comes who has known life and says: This is what life is—we refuse to accept. Because what we “know,” we know fully; we are not ready to know anything different.
इसलिए जीसस जैसे आदमी को सूली पर लटका दिया जाता है, मंसूर जैसे आदमी के हाथ-पैर काट दिए जाते हैं, सुकरात जैसे आदमी को जहर पिला दिया जाता है। ये वे लोग हैं, जो जिंदगी के महल की खबर लाते हैं--वे शिल्पी। और हम क्रोध से भर जाते हैं! क्योंकि हमने न ऐसे जीवन के बाबत सुना है, न देखा है, न हम मानने को राजी हैं। वे प्रमाण-पत्र भी लाते हैं अपने साथ, लेकिन उन प्रमाण-पत्रों में हमें सिवाय कागजों के और लकीरों के कुछ भी दिखाई नहीं पड़ता है। और हम कहते हैं कि हम चाहते हैं प्रमाण-पत्र और तुम हमें कागज और लकीरें दिखलाते हो? तुम हमें पढ़ने-लिखने की बात करते हो? तुम हमें सोचने-समझने की बात करते हो? हम सीधे प्रमाण चाहते हैं। और जो भाषा हम नहीं जानते हैं, उसे हम कैसे पढ़ें? और जिस जीवन के द्वार पर हमने कभी दस्तक नहीं दी है और कभी झांक कर नहीं देखा, उसे हम कैसे पहचानें?
Thus men like Jesus are crucified, Mansoor’s limbs are cut, Socrates is given poison. They are the ones who bring news of life’s palace—the craftsmen. And we are filled with anger! Because we have neither heard of such a life, nor seen it, nor are we willing to accept it. They too bring documents, but to us they are only papers and lines. We demand proof—and they show us papers and lines! You talk of reading and thinking? We want direct evidence. But how can we read a language we do not know? And how can we recognize a life at the door of which we have never knocked, never peered in?
उस शिल्पी ने उस गांव के लोगों के बीच जैसा अनुभव किया होगा, जीवन के शिल्पी हमारे बीच सदा ऐसा ही अनुभव करते हैं।
What that craftsman experienced among the villagers—life’s craftsmen ever experience among us.
इसलिए पहला सूत्र आपसे मैं यह कहना चाहता हूं: जीवन क्या है, यह हमें ज्ञात नहीं है। अगर इतना हमें अनुभव हो जाए, तो हम जीवन को जानने की यात्रा पर निकल सकते हैं। जीवन क्या है, इसका हमें कोई पता नहीं है। अगर यह हमें अनुभव हो जाए, तो हम जहां जड़ होकर बैठ गए हैं, वहां से हिलना हो सकता है और नई यात्रा शुरू हो सकती है। अगर हम यह मानने को राजी हो जाएं कि जो हम जानते हैं, उतना ही जानने को नहीं है, जानने को बहुत-कुछ बाकी है और शेष है। अगर हम यह मानने को राजी हो जाएं कि जो हमें दिखाई पड़ता है, वही पर्याप्त नहीं है, बहुत-कुछ अनदीखा रह जाता है, बहुत-कुछ अनसुना रह जाता है, बहुत-कुछ अस्पर्शित रह जाता है। अगर हमें यह खयाल आ जाए कि हमारे चारों तरफ जितने से हम परिचित हैं, उससे बहुत ज्यादा अपरिचित सदा शेष रह जाता है, तो शायद हम अपरिचित को जानने की दिशा में आंखें उठाएं, कदम बढ़ाएं, हाथ फैलाएं, कुछ श्रम करें, कुछ मेहनत करें, कोई नाव बनाएं, कोई मकान बनाएं, उस तरफ जाने का कोई रास्ता, कोई प्रयत्न, कोई साधना शुरू हो।
So the first sutra I would say to you: We do not know what life is. If this much is felt, we can set out on the journey to know. If we feel we have no clue what life is, perhaps we will stir from where we have become petrified, and a new journey may begin. If we consent to admit that what we know is not all that can be known, that much remains, much is still left; if we accept that what appears to us is not sufficient, much remains unseen, unheard, untouched. If we sense that around us the unfamiliar ever outweighs the familiar, then perhaps we will lift our eyes toward the unknown, take steps, spread our hands, make some effort, build some boat, some house—begin some path, some endeavor, some sadhana in that direction.
जीवन की क्रांति एक साधना है।
Life’s revolution is a sadhana.
जीवन को जानना जन्म ले लेने से पूरा नहीं हो जाता। कोई आदमी पैदा हो गया, इसलिए जीवन को नहीं जान लेता है। जन्म तो बीज की भांति है। अगर बीज को हम बगीचे में बोएं, तो वह कभी फूल बन सकता है। बीज के भीतर फूल छिपा है, लेकिन बीज खुद फूल नहीं है। और अगर बीज यह समझ ले कि मैं फूल हूं, तो बात खत्म हो गई। फिर बीज बीज ही रह जाएगा--सड़ेगा, नष्ट हो जाएगा, लेकिन कभी फूल नहीं बन सकेगा। बीज को जानना पड़ेगा कि वह कुछ होने की यात्रा है, कोई संभावना, कोई पॉसिबिलिटी, कोई पोटेंशियलिटी। वह अभी है नहीं, हो सकता है।
To know life is not accomplished by merely being born. A man is born—that does not mean he knows life. Birth is like a seed. If the seed is sown in a garden, it may one day become a flower. The flower is hidden in the seed, but the seed is not itself a flower. And if the seed concludes, I am a flower—the matter ends. It will remain only a seed—rot, decay, but never become a blossom. The seed must recognize it is a journey of becoming, a possibility, a potentiality. It is not yet—it can be.
आदमी हो सकता है कुछ, आदमी है नहीं। हम कुछ हो सकते हैं, हम कुछ हैं नहीं। हम सिर्फ होने की एक संभावना मात्र हैं। हम एक बीज हैं, जो टूट जाए, तो फूल खिल सकते हैं। और अगर न टूटे, तो सड़ सकता है, नष्ट हो सकता है, दुर्गंध फैल सकती है।
A man can be something; he is not yet. We can become something; we are not yet. We are only a possibility of becoming. We are a seed which, if it breaks open, may bloom; if it does not, it may rot, decay, and stink.
जिस बीज के फूल बन जाने से सुगंध फैलेगी, आकाश में नृत्य होगा रंगों का। वही फूल अगर न बन पाए, बीज ही रह जाए, तो सिर्फ दुर्गंध फैलेगी, न कोई नृत्य होगा, न कोई सुगंध होगी, सिर्फ दुर्गंध फैलेगी। सड़ेगा बीज, नष्ट होगा और मरेगा।
From the seed becoming a flower, fragrance spreads and the sky dances with colors. But if it never becomes a flower, remains a seed, then only stench spreads—no dance, no fragrance. The seed will rot, perish, and die.
हम मरते हैं, नष्ट होते हैं, लेकिन न तो हम जीवित हैं और न हम जीवन को उपलब्ध होते हैं। हम उन बीजों की तरह हैं, जो पागल हो गए हों और समझते हैं कि हम फूल हो गए हैं।
We die, we perish; but we are neither alive nor do we attain life. We are like seeds gone mad, thinking we have become flowers.
मनुष्य को जानना पड़ेगा कि वह सिर्फ बीज है। एक संभावना है। कुछ हो सकता है; लेकिन हो नहीं गया है। यह मैं पहला सूत्र कहना चाहता हूं आपसे।
Man must recognize he is only a seed—a possibility. Something can be; but has not yet happened. This is the first sutra I want to tell you.
हम हैं, कुछ होने के लिए। जैसे कोई तीर किसी प्रत्यंचा पर चढ़ा हो, कोई तीर किसी धनुषबाण पर चढ़ा हो; और धनुष पर चढ़ा हुआ तीर सिर्फ संभावना है। वह जा सकता है वहां जहां अभी गया नहीं है, वह पहुंच सकता है उन लक्ष्यों पर जो बहुत दूर हैं, लेकिन अभी वह धनुष पर चढ़ा है, अभी कहीं गया नहीं है।
We exist in order to become. Like an arrow set upon a bowstring—an arrow on the bow is only a possibility. It can fly to where it has not yet gone; it can reach targets far away. Yet for now it rests on the bow.
आदमी धनुष पर चढ़ा हुआ तीर है। चल जाए तो परमात्मा तक पहुंच सकता है, रुक जाए तो धनुष पर ही रह जाता है। हम शरीर पर चढ़ी हुई आत्माएं हैं। चल जाएं तो परमात्मा तक पहुंच सकते हैं, रुक जाएं तो कब्र के अतिरिक्त और कहीं नहीं पहुंचते, कहीं नहीं पहुंच सकते हैं। लेकिन जन्म को ही हमने सब-कुछ समझ लिया है।
Man is an arrow set upon the bow. If he flies, he can reach Paramatma; if he stops, he remains upon the bow. We are souls mounted upon bodies. If we move, we can reach Paramatma; if we stop, we reach nowhere but the grave. But we have taken birth to be the whole story.
एक आदमी पैदा हो जाता है और मान लेता है कि बस बात पूरी हो गई, अब जीना है। जो जीवन मिला ही नहीं, उसे जीएंगे कैसे? सिर्फ जन्म मिला है। जन्म जीवन नहीं है। जन्म केवल मौका है। चाहें तो जीवन मिल सकता है, चाहें तो नहीं भी मिल सकता है।
A man is born and assumes the matter is complete—now he must “live.” How will you live what you have not yet received? Only birth has happened. Birth is not life. Birth is merely an opportunity. If you wish, life can be found; if you wish, it may not be found.
लेकिन चारों तरफ सारे लोग मानते हैं कि यही जीवन है! बच्चा पैदा हो गया, बड़ा हो गया, शिक्षित हो गया, नौकरी कर रहा है, मकान बना रहा है, धन कमा रहा है और जीवन मिल गया। यह जीवन है? फिर मकान बनाते, धन कमाते, नये बच्चों को पैदा करते, यह आदमी एक दिन मर जाता है। यह जन्म से लेकर मरने तक की पूरी यात्रा हो जाती है। लेकिन जीवन का रस कहां मिलता है? जीवन की सुगंध कहां मिलती है? जीवन का संगीत कहां सुनाई पड़ता है?
Yet all around people accept that this is life: The child is born, grows up, is educated, gets a job, builds a house, earns money—and life is attained. Is this life? Then he builds houses, earns money, begets new children—and one day he dies. From birth to death the journey is complete. But where is the juice of life? Where its fragrance? Where is the music of life heard?
जैसे कोई आदमी वीणा को कंधे पर रखे हुए जीवन भर घूमता रहे और कहे कि मेरे पास संगीत है। वह झूठ नहीं कहता है; लेकिन झूठ कहता है। एक अर्थ में वह सही कहता है, क्योंकि वीणा उसके पास है, जिससे संगीत पैदा हो सकता है। लेकिन वीणा ही संगीत नहीं है। और एक आदमी जिंदगी भर वीणा को रखे घूमता रहे, तो भी संगीत अपने आप पैदा नहीं हो जाएगा।
Like a man who roams all his life with a veena on his shoulder saying, I have music. He is not lying, yet he is. In one sense he is right—the veena is with him, from which music could arise. But the veena is not music. And if a man carries a veena all his life, music will not arise by itself.
वीणा स्वयं संगीत नहीं है, वीणा से संगीत पैदा हो सकता है।
The veena is not itself music; music can be born from it.
जन्म स्वयं जीवन नहीं है, जन्म से जीवन पैदा हो सकता है।
Birth is not itself life; life can be born from it.
और कोई चाहे तो जन्म की वीणा को कंधे पर रखे हुए मृत्यु के दरवाजे तक पहुंच जाए, उसे जीवन नहीं मिल जाएगा।
And a man may carry the veena of birth upon his shoulder right up to the gate of death—life will not be attained.
जन्म तो मिलता है मां-बाप से, जीवन कमाना पड़ता है स्वयं। जन्म मिलता है दूसरों से, जीवन पाना पड़ता है खुद।
Birth is received from parents; life must be earned by oneself. Birth is given by others; life must be found by oneself.
जन्म मिलता है, जीवन खोजना पड़ता है।
Birth is given. Life must be sought.
जीवन की खोज एक कला है।
The search for life is an art.
और जन्म ले लेना बिलकुल ही प्राकृतिक घटना है, जिसका कोई बहुत बड़ा मूल्य नहीं है। इतना ही मूल्य है कि उसके बाद जीवन मिल सकता है। लेकिन करोड़ों-करोड़ों में कभी कोई एक आदमी जीवन को उपलब्ध होता है।
And being born is purely a natural event, not of great value—except that after it, life can be attained. Yet among millions upon millions, only once in a while does someone attain life.
हम सब मरे हुए ही जीते हैं और मरे हुए ही मर जाते हैं। हम सिर्फ जन्मते हैं और मर जाते हैं। जन्म और मृत्यु के बीच जो लंबा फासला है, हम सोचते हैं, वही जीवन है।
We all live dead—and die dead. We are merely born and we die. The long stretch between birth and death—we imagine that is life.
धन जरूर हम इकट्ठा करते हैं, ज्ञान भी इकट्ठा करते हैं, पद-प्रतिष्ठा भी इकट्ठी करते हैं और फिर शायद सोचते हैं, यह जो इकट्ठा कर लिया, यही जीवन है। कितना ही धन इकट्ठा हो जाए, जीवन का धन से क्या संबंध है? और कितने ही शास्त्रों का ज्ञान जान लिया जाए, और कितना ही बड़ा कोई पंडित हो जाए, जीवन को जानने से पांडित्य का क्या संबंध है? और चाहे कोई सारे जगत को जीत ले, सारी पृथ्वी का सम्राट हो जाए, और चाहे कोई चांद-तारों पर जाकर झंडे गाड़ दे, लेकिन इस सबसे जीवन का क्या संबंध है?
We certainly accumulate wealth, we accumulate knowledge, we gather status and prestige, and perhaps we think what we have amassed—that is life. However much wealth is gathered—what has life to do with wealth? And however many scriptures you may learn, however great a scholar you become—what has scholarship to do with knowing life? Conquer the whole world, be emperor of the earth, plant flags on moon and stars—what has any of this to do with life?
मैंने एक रूसी लोककथा सुनी है। मैंने सुना है कि एक कवि एक वृक्ष के नीचे बैठा हुआ है। सुबह सूरज निकला है और वह कवि उस वृक्ष के नीचे बैठ कर अपनी कविताएं पढ़ रहा है। वहां कोई भी नहीं है, सिर्फ वृक्ष पर एक कौआ बैठा हुआ है। वह कवि अपनी पहली कविता पढ़ता है और कहता है कि मैंने सारी दुनिया के धन को पा लिया, मैं सोलोमन का खजाना पा लिया हूं, मैं कुबेर हो गया हूं। मेरे पास सब-कुछ है। जो भी पाया जा सकता है, वह मैंने पा लिया है। और वह बहुत गौरव से चारों तरफ देखता है।
I have heard a Russian folk tale. A poet sits under a tree at dawn reading his poems. There is no one there—except a crow perched on the tree. He reads his first poem and says: I have obtained all the wealth of the world; I have found Solomon’s treasure; I am Kubera himself. I have everything that can be had. He looks around with great pride.
वहां तो कोई भी नहीं है, सिर्फ ऊपर कौआ बैठा हुआ है। वह कौआ जोर से हंसता है और कहता है: सो वॉट? इससे क्या हुआ?
There is no one—only the crow above. The crow laughs loudly and says: So what? What comes of it?
उस कवि ने बहुत घबड़ा कर देखा। वहां कोई भी नहीं है। एक कौआ ऊपर बैठा हुआ है। उसने कहा: क्या यह कौआ बोल रहा है--सो वॉट? मैंने बड़े-बड़े मनुष्यों के सामने अपनी कविताएं पढ़ी हैं और लोगों ने प्रशंसा की है और तू एक मूर्ख कौआ कहता है: सो वॉट? इससे क्या हुआ?
The poet is startled. There is no one. A crow is sitting above. He says: Did this crow say—So what? I have read my poems before great men and they praised me, and you, foolish crow, say—So what? What comes of it?
वह कौआ कहता है कि निश्चित ही मैं कहता हूं, क्योंकि जहां तक हम समझते हैं, धन की मूढ़ता मनुष्यों को छोड़ कर न किसी पशु को है, न किसी पक्षी को है, न किसी पौधे को है। तो अगर तुम मनुष्यों के बीच में यह कविता पढ़ोगे कि मैंने सोलोमन का खजाना पा लिया है, तो लोग ताली बजाएंगे, क्योंकि वे भी सोलोमन का खजाना भीतर से पाना चाहते हैं। वे उतने ही नासमझ हैं, जितने नासमझ तुम हो। उनकी नासमझी कविता नहीं बन पाती, तुम्हारी नासमझी कविता बन गई है। इसके अतिरिक्त और कोई फर्क नहीं है।
The crow says: Indeed, I say it. For as far as we understand, the stupidity about wealth belongs only to humans, not to animals, birds, or trees. If you read among humans that you have found Solomon’s treasure, they will clap—because they too want to obtain it within. They are as foolish as you are. Their foolishness does not become poetry; yours has become verse—that is the only difference.
वह कौआ कहता है: लेकिन पा लिया तुमने सारा खजाना, फिर क्या होगा? इससे क्या होता है?
The crow says: But suppose you have obtained all treasure—what then? So what?
उस कवि ने कहा: नासमझ कौए, तू समझेगा नहीं। मैं तुझे दूसरी कविता सुनाता हूं। लेकिन वह आदमी तो वही है, कविताएं कितनी ही करे, उसका मन वही है, उसका लोभ वही है। दूसरी कविता में वह कहता है: मैंने सारी पृथ्वी जीत ली, मैं चक्रवर्ती सम्राट हो गया हूं। मुझसे ऊपर अब कोई भी नहीं है, सब मेरे पैरों के नीचे हैं।
The poet says: You foolish crow, you will not understand. I will recite another poem. But the man is the same; however many poems, his mind is the same, his greed the same. In the second poem he says: I have conquered the whole earth; I am a universal emperor. None stands above me; all are beneath my feet.
वह कौआ फिर हंसता है और कहता है: सो वॉट? इससे क्या होगा? माना कि सारे लोग तुम्हारे नीचे आ गए, तुम्हारे पैरों के नीचे और तुम सबके मालिक हो गए, लेकिन इससे होगा क्या? इससे तुम पा क्या लोगे?
The crow laughs again: So what? What will come of it? Suppose everyone is beneath your feet, and you are master of all—what will happen then? What will you gain?
उस कवि ने क्रोध में तीसरी कविता पढ़ी। उसने कहा: छोड़ो इसे भी। मैंने सारे शास्त्र पढ़ लिए हैं--मैंने गीता, कुरान, उपनिषद, बाइबिल सब पढ़ लिए हैं। जितना भी ज्ञान है मैंने जान लिया है, मुझसे बड़ा कोई ज्ञानी नहीं है। मैं सर्वज्ञ हो गया हूं। मैं सब-कुछ जानता हूं।
The poet, in anger, recites a third poem: Let that be. I have read all the scriptures—the Gita, the Koran, the Upanishads, the Bible. I have known all knowledge. None is more learned than I. I am omniscient. I know everything.
उस कौए ने कहा: सो वॉट? इससे क्या होगा? तुमने सब जान लिया, तो भी क्या होगा? एक चीज फिर भी अनजानी रह गई। तुमने सब धन पा लिया, लेकिन एक धन बिना पाया रह गया। तुमने सारा साम्राज्य पा लिया, लेकिन एक राज्य अपरिचित रह गया। वह कौआ अपनी बातें कहता जाता है, कवि क्रोध से कविता फेंक कर चल पड़ता है।
The crow says: So what? What will come of it? You may know everything—and still one thing will remain unknown. You have obtained all wealth—and one treasure will remain unpossessed. You have won all kingdoms—and one realm remains unfamiliar. The crow goes on; the poet, enraged, throws away his poem and walks off.
उस कौए से किसी दूसरे कौए ने पूछा: तू हर बात में कहता गया--सो वॉट? इससे क्या होगा? कविता कौन सी पढ़ी जाती कि तू दाद देता?
Another crow asks that crow: You kept saying in every case—So what? What poem would have made you applaud?
उस कौए ने कहा: एक ही कविता है जीवन की और वह है जीवन को जानने की! न तो धन को जानने से कविता पैदा होती है, और न यश को जानने से, और न पांडित्य को जानने से। एक ही कविता है जीवन की, वह जीवन को जानने से पैदा होती है। और उस कवि को उस कविता का कोई पता नहीं है। जब तक वह वह कविता न गाता, तब तक मैं कहता ही चला जाता--सो वॉट?
That crow says: There is only one poem of life—and that is the knowing of life! Not in knowing wealth, nor fame, nor punditry is poetry born. The one poem of life is born from knowing life itself. And that poet knows nothing of that poem. Until he sang that, I had to go on saying—So what?
आपसे मैं कहना चाहूंगा कि जब आपका मन कहे कि सारा धन इकट्ठा कर लो, तो अपने से पूछना--सो वॉट? क्या होगा इससे? और जब मन कहे कि सारी दुनिया जीत लो, राज-सिंहासनों पर पहुंच जाओ, तो अपने मन से पूछना--सो वॉट? इससे क्या होगा? और जब मन इस तरह की दौड़ों की बातें करें, जिनकी बातें मन रोज करता है, तो निरंतर अपने से पूछना--इससे क्या होगा?
I would say to you: When your mind says gather all wealth, ask yourself—So what? What will happen? When the mind says conquer the world, reach the thrones of kings, ask—So what? What will come of it? Whenever mind proposes its races—the proposals it makes every day—keep asking: So what?
जब तक मैं स्वयं को नहीं जानता और जीवन के स्वर को नहीं जानता, मेरा सारा जानना, सारा पाना क्या अर्थ रखता है? यह प्रश्न उठ जाए, तो आदमी की दुनिया में धर्म की शुरुआत हो जाती है।
Until I know myself and the tone of life, what is the meaning of all I know and all I gain? When this question arises, the beginning of religion happens in a man’s world.
उस आदमी को मैं धार्मिक नहीं कहता, जो पूछता है: ईश्वर है या नहीं? धार्मिक आदमी को ईश्वर से कोई भी प्रयोजन नहीं है। उस आदमी को मैं धार्मिक नहीं कहता, जो कहता है: सृष्टि किसने बनाई? सृष्टि के बनाने के न बनाने के प्रश्न वैज्ञानिक पूछ सकते हैं, धार्मिक आदमी को दो कौड़ी का मतलब नहीं है कि किसने बनाई। मैं उस आदमी को धार्मिक नहीं कहता, जो
कहता है: कितने नरक हैं, कितने स्वर्ग? स्वर्ग और नरक से धार्मिक आदमी को क्या प्रयोजन? नरक की चिंता वे करते हैं, जो ऐसे काम कर रहे हों कि नरक जाना पड़े। या स्वर्ग की चिंता ऐसे लोग करते हैं, जो नरक जाने के काम कर रहे हैं; लेकिन स्वर्ग का पता चल जाए, तो कुछ रिश्वत देकर स्वर्ग में भी प्रवेश पा सकें। लेकिन धार्मिक आदमी को स्वर्ग-नरक से क्या प्रयोजन?
I do not call that man religious who asks: Is God? The religious man has no business with such a God. I do not call religious the one who asks: Who created this universe? Questions of creation can be asked by scientists; to a religious man it is not worth a farthing who made it. I do not call religious the one who asks: How many hells, how many heavens? What business has a religious man with heaven and hell? The anxious about hell are those doing such work as will take them there; or anxious about heaven are those doing the work of hell, hoping that by knowing its address they may bribe their way in. But the religious man—what has he to do with heaven and hell?
धार्मिक आदमी का एक ही प्रश्न है, एक ही जिज्ञासा है, उसका एक ही अल्टीमेट कनसर्न जिसको कहें, उसका जो आखिरी लगाव है, वह एक है--इस बात को जान लेने का कि मैं हूं, लेकिन मैं क्या हूं? मेरा अस्तित्व है, लेकिन मेरा अस्तित्व क्यों है? अगर मैं न होता, तो क्या हर्ज था? और अगर मैं हूं, तो प्रयोजन क्या है? क्या मैं अपने इस होने को क्षुद्रतम में खोता चला जाऊं? रोज सुबह उठूं और वही करूं चालीस-पचास वर्षों तक--रोज दफ्तर, रोज दुकान, रोज मकान, रोज सोना, रोज खाना? क्या मैं पचास वर्षों तक एक कोल्हू के बैल की तरह यही करता रहूं या यह भी पूछूं कि मैं क्यों हूं, किसलिए हूं, क्या प्रयोजन है मेरे होने का?
The religious man has one question only, one inquiry only—one ultimate concern: I am—but what am I? I exist—why do I exist? If I were not, what loss would there be? And if I am, what is the purpose? Shall I go on squandering this being upon the most trivial? Rising each morning and doing the same for forty or fifty years—office, shop, house, sleep, food. Shall I go on like an ox at the oil-press, or shall I also ask why I am, for what, what is the purpose of my being?
धार्मिक आदमी यह जानना चाहता है कि मैं क्यों हूं आखिर? आखिर मेरे होने की जरूरत क्या है? और जैसे ही कोई आदमी यह प्रश्न पूछेगा कि ‘मेरी जरूरत क्या है’ वैसे ही वह पूछना शुरू करेगा कि मैं यह भी तो जान लूं कि मैं कौन हूं, क्या हूं, कहां से हूं, क्यों हूं? और इस सारी बात की खोज की तरफ अगर ध्यान चला जाए, तो जीवन को जाना जा सकता है।
A religious man wants to know why I am at all. And the moment this question arises—Why am I needed?—he begins to ask: Then let me know who I am, what I am, from where, for what. And if attention turns toward the search for all this—life can be known.
लेकिन हम तो जीवन वहां खोज रहे हैं, जहां जीवन नहीं है। हम तो वहां खोज रहे हैं, जहां जीवन का कोई संबंध नहीं है। हम वहां खोजते रहें, खोजते रहें, हम खोजते-खोजते खुद मिट जाएंगे, पर जीवन का हमें कोई पता नहीं पड़ पाएगा।
But we seek life where it is not. We seek where life has no connection. We will keep seeking until we perish, and still life will not be found.
मरते हुए आदमी से पूछो, वह भी यही कर रहा था, जो आप कर रहे हैं। लेकिन उसके पहले भी मरने वाले लोगों से उसने यह नहीं पूछा था। हर आदमी मर रहा है और हर आदमी वही कर रहा है, जो दूसरे मरने वालों ने किया है। और कोई भी यह नहीं पूछ रहा है कि हम यह क्या कर रहे हैं?
Ask the dying—he too was doing what you are doing. But he had not asked those who died before him. Everyone is dying and everyone is doing what the dead have done. No one asks, What are we doing?
एक रात एक महल के ऊपर सम्राट सोया है। सो नहीं पा रहा है, नींद नहीं लग रही है। किस सम्राट को नींद लगती है? सम्राट को नींद लगना बहुत मुश्किल है। जो बहुत लोगों की नींद छीन लेते हैं, उनकी खुद की नींद कैसे लग सकती है? वह करवटें बदल रहा है। सम्राट हमेशा ही करवटें बदलते हैं। और इसलिए, सम्राटों को करवट बदलने में सुविधा रहे, इसलिए बहुत अच्छे गद्दे-तकियों का इंतजाम करना पड़ता है। सोने वाला बहुत गद्दे-तकियों की फिकर नहीं करता। जिसे नींद आती है, उसे जमीन भी बहुत बहुमूल्य गद्दी हो जाती है। और जिसे नींद नहीं आती है, उसे गद्दियां भी कांटें ही मालूम पड़ती रहती हैं।
One night an emperor lies awake in his palace. Sleep does not come. What emperor sleeps easily? It is very difficult. Those who deprive many of sleep—how can their own sleep come? He tosses and turns—emperors always do. And to ease their turning, the finest mattresses and pillows must be arranged. The sleeper cares not for soft beds. To whom sleep comes, the earth is a royal mattress. To whom sleep does not come, cushions feel like thorns.
वह करवटें बदल रहा है, आधी रात बीत गई है, तब उसे खयाल आता है कि कोई ऊपर छप्पर पर चल रहा है। वह पूछता है: कौन है ऊपर? वह घबड़ा गया है। सम्राटों के पास बंदूकें हैं, तलवारें हैं, पहरे हैं। असल में, पहरे उन्हीं के पास हैं जो भीतर बहुत डरे हुए हैं। जो भीतर डरा हुआ न हो, उसके आस-पास पहरे की कोई भी जरूरत नहीं है। सिर्फ डरे हुए आदमी के आस-पास बंदूकों के पहरे होते हैं। वह एकदम डर गया है। कौन है ऊपर? उसने चिल्ला कर पूछा।
He turns and turns. Past midnight he hears footsteps above on the roof. Who is there? He is frightened. Emperors have guns and swords and guards. In truth guards stand around those who are very afraid within. One who is not afraid inside needs no guards outside. He is terrified. Who is there? he shouts.
ऊपर से किसी ने कहा: घबड़ाइए मत, परेशान मत होइए, आपसे मुझे कोई मतलब नहीं। मेरा ऊंट खो गया है, मैं अपने ऊंट को खोज रहा हूं।
From above a voice says: Do not be alarmed. I have nothing to do with you. My camel is lost; I am searching for my camel.
उस सम्राट ने कहा: कोई पागल आदमी मालूम पड़ते हो! महलों की छतों पर ऊंट खोया करते हैं? छप्परों पर, खपड़ों पर ऊंट खोते हैं?
The emperor says: You seem mad! Do camels get lost on palace roofs—on tiles and rafters?
सम्राट ने पहरेदार को उठाया और कहा कि देखो, कौन है ऊपर, पकड़ो उसे। लेकिन वह आदमी न मालूम कहां चला गया।
He awakens the guards: Go, see who is above. Catch him. But the man has vanished.
लेकिन सम्राट रात भर सोचता रहा: इसका मतलब क्या है, कोई आदमी छप्पर पर ऊंट खोजता है! वैसे ही नींद नहीं आई, रात भर सोचता रहा, रात भर सोचता रहा। सुबह-सुबह झपकी लगी, तो उसे सपना दिखाई पड़ा कि सपने में वह आदमी फिर छप्पर पर ऊंट खोज रहा है। वह उससे पूछता है कि क्या ऊंट छप्परों पर खोजे जाते हैं? ऊंट छप्परों पर खोते ही नहीं! तो वह आदमी उससे सपने में कहता है: और तुम वहां जीवन खोज रहे हो, जहां जीवन खोया ही नहीं! अगर जीवन मिल सकता है धन में, यश में, पद में, प्रतिष्ठा में, तो ऊंट भी छप्परों पर मिल सकते हैं। ऊंट तो छप्परों पर खो भी सकते हैं, लेकिन जीवन? जीवन न तो धन में खोया है, न पद में, न बाहर के सामान में, न मकानों में। जीवन तो वहां है, जहां तुम हो। वह घबड़ा कर जाग गया है।
Still the emperor thinks all night: What did it mean—a man searching for a camel on the roof? He cannot sleep. At dawn he dozes and sees a dream: The same man is searching on the roof. He asks him: Are camels found on roofs? Camels are not lost on roofs! The man replies in the dream: And you are searching for life where it is not lost! If life can be found in wealth, in fame, in position and prestige, then camels too can be found on roofs. In fact camels can be lost on roofs—but life? Life is not lost in wealth or rank or outer goods or mansions. Life is where you are. He wakes, trembling.
सुबह वह अपने दरबार में बैठा है, चिंतित है। और तभी एक आदमी दरबार में घुसता हुआ भीतर चला आया। द्वारपाल ने रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुका। द्वारपाल ने उससे पूछा भी: कहां जाते हो?
In the morning he sits in court, troubled. An unknown man enters the court. The doorkeeper tries to stop him, but he does not stop. The doorkeeper asks: Where are you going?
उस आदमी ने कहा कि मैं इस धर्मशाला में थोड़े दिन के लिए मेहमान होना चाहता हूं, मैं इस सराय में रुकना चाहता हूं।
The man says: I wish to be a guest for a few days in this dharmashala, this inn. I want to stay here.
उस द्वारपाल ने कहा: पागल हो गए हो! मालूम होता है इस बस्ती में पागल छूट गए हैं। रात एक पागल मकान के ऊपर चढ़ा हुआ था और जो कहता था कि ऊंट खो गया है। एक तुम पागल हो कि राजा के महल को तुम सराय कह रहे हो, धर्मशाला कह रहे हो। यह सराय नहीं है, सम्राट का निवास-स्थान है।
The doorkeeper says: You must be mad. It seems the lunatics have been let loose. Last night one lunatic was on the roof searching for a camel. Now you call the king’s palace an inn? This is not an inn; this is the emperor’s residence.
उसने कहा कि तुमसे बात नहीं करूंगा, सम्राट से ही बात करूंगा।
He says: I will not talk to you; I will speak to the emperor.
वह भीतर गया। दरबार में उसने जाकर सम्राट से कहा कि मैं इस सराय में कुछ दिन मेहमान होना चाहता हूं। आपको कोई एतराज तो नहीं है?
He enters. In the court he says to the emperor: I wish to be a guest in this inn for a few days. You have no objection?
उस सम्राट ने कहा कि बड़ी मुश्किल की बातें हैं। यह मेरा निवास-स्थान है, सराय नहीं है।
The emperor says: This is difficult talk. This is my residence, not an inn.
लेकिन वह अजनबी आदमी कहने लगा: निवास-स्थान! कुछ वर्षों पहले मैं आया था, तब यहां मैंने इसी सिंहासन पर दूसरे आदमी को बैठे देखा था।
The stranger says: Residence? A few years ago I came and saw another sitting on this very throne.
सम्राट ने कहा कि वे मेरे पिता थे। उनका देहावसान हो गया।
The emperor says: That was my father. He passed away.
उस अजनबी आदमी ने कहा: मैं उनके पहले भी आया था, तब मैंने तीसरे ही आदमी को बैठे देखा था।
The stranger says: I came even earlier and saw a third.
सम्राट ने कहा: वे मेरे पिता के पिता थे। वे भी चल बसे।
The emperor says: My father’s father. He too passed.
वह आदमी हंसने लगा। उसने कहा कि जहां मेरे देखते-देखते रहने वाले बदल जाते हैं, उसको निवास-स्थान कहना उचित होगा? तुम कितने दिन तक यहां रहोगे? जहां तक मैं समझता हूं, जब मैं दुबारा आऊंगा, चौथा आदमी मिलेगा और वह कहेगा कि पिताजी थे वे, जो पहले बैठे थे, उनका देहावसान हो गया। इसलिए मैं इसे सराय कहता हूं और कुछ दिन यहां ठहर जाना चाहता हूं। तुम्हें कोई एतराज तो नहीं है?
The man laughs: Where, before my very eyes, residents keep changing—is it right to call this a residence? How long shall you stay? As I see it, when I come again there will be a fourth man here saying: Those who sat before were my fathers; they passed away. That is why I call it an inn—and I want to stay a few days. You have no objection?
उस सम्राट को एकदम खयाल आया कि यह आदमी वही होना चाहिए जो रात ऊंट खोज रहा था। उसने, उस सम्राट ने उतर कर उसके पैर पकड़ लिए।
The emperor at once feels—this must be the man who searched for the camel. He descends and touches the man’s feet.
उस आदमी ने कहा: मेरे पैर मत पकड़ो, अपने ही पैर पकड़ लो! क्योंकि तुम्हारे पैर तुम्हें वहां ले जा रहे हैं, जहां तुम्हें जाना नहीं है। तुम्हारे पैर तुम्हें वहां पहुंचा रहे हैं, जहां पहुंचने को कुछ नहीं है। तुम्हारे पैर तुम्हें उस यात्रा पर गतिमान किए हुए हैं, जो शून्य में समाप्त होती है। अपने ही पैर पकड़ो और उस तरफ चलो, जहां जीवन है, जहां सत्य है।
The man says: Do not touch my feet—catch hold of your own! For your feet are carrying you where you should not go. Your feet are taking you where nothing is to be attained. Your feet have set you on a journey that ends in emptiness. Hold your own feet—and walk where life is, where truth is.
वह आदमी, वह सम्राट उसी दिन उस महल को छोड़ कर चला गया। उसके घर के लोग कहने लगे: महल को छोड़ कर आप कहां जा रहे हैं? उसने कहा: महल होता तो मैं छोड़ कर न जाता। सराय है, जिसे छोड़ ही देना पड़ेगा। उसे पकड़ कर रखने से परेशानी ही होने को है और कुछ भी नहीं।
That emperor left the palace that very day. His household said: Where are you going, leaving the palace? He said: If it were a residence, I would not leave. It is an inn—one has to leave. To cling to it will only bring trouble and nothing else.
लेकिन हम जिंदगी में सराय को घर समझे हुए हैं। कौड़ियों को धन समझे हुए हैं। आस-पास की भीड़ को मित्र-परिवार समझे हुए हैं। और एक चीज जिसे समझने से कुछ हो सकता था, उसको भर अंधेरे में डाले हुए हैं--वह स्वयं के होने को अंधेरे में डाले हुए हैं।
But in life we take inns for homes. Pebbles for diamonds. The crowd around us for friends and family. And the one thing which, if understood, could change everything—we keep that in darkness: our own being.
कोई अगर आपकी छाती पर आकर द्वार खटखटाए और पूछे कौन है भीतर? तो जैसा बायजीद ने कहा था: खोज रहा हूं पचास साल से, मुझे पता नहीं चला। ऐसा आप कह सकेंगे कि खोज रहा हूं, पता नहीं चला? खोजा ही नहीं है। खोजा ही नहीं है! खोजें और पता न चले, तो भी एक बात है, लेकिन खोजा ही न हो, तब तो किसी दूसरे को उत्तरदायी भी नहीं ठहराया जा सकता है।
If someone comes and knocks upon the door of your chest and asks, Who is inside? will you, like Bayazid, be able to say: I have been searching for fifty years—I have not found out? Have you even searched? Not at all. To search and not find is one thing; but not to search—then no one else can be held responsible.
जीवन क्रांति की दिशा में पहला सवाल है: मैं क्यों हूं? यह अस्तित्व क्यों है? हम किसलिए श्वास ले रहे हैं, किसलिए सुबह उठते हैं, किसलिए रात सो जाते हैं? जीवन एक प्रश्न बनना जरूरी है। जीवन एक इंक्वायरी बननी जरूरी है। जीवन एक जिज्ञासा और खोज बननी जरूरी है।
The first question in the direction of life’s revolution is: Why am I? Why this existence? For what do we breathe, for what do we rise in the morning, for what do we sleep at night? Life must become a question, an inquiry, a seeking.
लेकिन हम तो दूसरों की मान लेते हैं, खुद तो खोजते नहीं। दूसरे कह देते हैं, यही जीवन है। बाप बेटे से कह देता है, यही जीवन है और बेटा मान लेता है। गुरु विद्यार्थियों से कह देते हैं, यही जीवन है। नेता अनुयायियों को कह देते हैं, यही जीवन है। जाने वाले आने वालों को कहते चले जाते हैं, यही जीवन है। और हम सब मानते चले जाते हैं।
But we accept others’ answers—we do not search ourselves. Others say, This is life. The father tells the son, This is life, and the son believes. Teachers tell students, This is life. Leaders tell followers, This is life. The departing tell the arriving, This is life. And we all go on believing.
जो इस तरह मानते चला जाता है, वह आदमी तो अपने को आदमी कहलाने का हकदार भी नहीं है। उसने अपनी तरफ से प्रश्न भी नहीं पूछा। उसने यह भी नहीं पूछा--यह जीवन है! और अगर यह जीवन नहीं है, तो फिर जीवन क्या है? हम तो जैसे मालूम होता है जीवन के संबंध में भी लोकतंत्र का उपयोग कर रहे हैं, वोट लेकर पता लगा लेते हैं कि जीवन क्या है, जो सारे लोग कहते हैं वह हम मान लेते हैं।
One who believes like this is not even worthy to be called a man. He has not raised his own question. He has not even asked—Is this life? And if this is not life, then what is life? We seem to be practicing democracy about life too—taking a vote on what life is and accepting what the majority says.
मैंने सुना है, एक गांव में एक आदमी मर गया। वह मरा नहीं था, बेहोश हो गया था। लेकिन गांव के लोग तो जल्दी में होते हैं, कोई मर जाए तो जल्दी उसे विदा करना चाहते हैं। जगह खाली हो, एक और आदमी उसकी जगह आ सके।
I have heard: In a village a man “died.” He was not dead—only unconscious. But villagers are in a hurry; when someone dies they want to dispatch him quickly—to make space for another.
एक राष्ट्रपति मरता है, वह मर भी नहीं पाता और दूसरे की दौड़ शुरू हो जाती है। उसको पहुंचा भी नहीं पाते--कि जहां पहुंचाने जाते हैं वहां चेहरे तो लटके रहते हैं, लेकिन भीतर खोज जारी रहती है कि कौन, कौन बैठ रहा है इसकी जगह?
A president dies—before he is even dead the race for the next begins. They do not even manage to send him off—faces hang long at the funeral, but within, the search goes on: Who will sit in his chair?
वह आदमी मर गया था। उसे जल्दी से वह कब्र में--उसको जल्दी से उन्होंने बांधा अरथी और ले चले। वह आदमी मरा नहीं था, सिर्फ बेहोश था। गांव के अधिकारियों ने भी प्रमाण-पत्र दे दिया कि वह मर गया है। जिंदा आदमी की कोई तलाश नहीं करता, मरे हुए आदमी की कौन तलाश करता है! प्रमाण-पत्र दे दिया गया कि वह मर गया है।
The man was “dead.” They quickly tied him to the bier and set off. He was not dead—only fainted. The village authorities issued a certificate: dead. No one searches for the living; who would search for the dead? The certificate was given.
वे उसे ले गए। वह जब उसे कब्र में उतारने को नीचे उतारा, तो वह आदमी करवट लेकर उठ कर बैठ गया। और उसने कहा: लेकिन मैं जिंदा हूं!
They reached the grave. As they lowered him, the man stirred, sat up, and said: But I am alive!
गांव के लोगों ने कहा: ऐसा कैसे हो सकता है! हम प्रमाण-पत्र लाए हैं कि तुम मरे हो। और अधिकारी ने दिया हुआ है। और हमारा अधिकारी कभी भूल नहीं कर सकता।
The villagers said: How can that be? We have a certificate that you are dead—issued by the authorities. Our authority never errs.
उस आदमी ने कहा: होगा यह, लेकिन मैं जिंदा हूं!
The man said: Be that as it may, I am alive!
लेकिन उन लोगों ने कहा: हम कैसे मान सकते हैं? ऐसा कभी हुआ नहीं।
They said: How can we accept it? It has never happened before.
उस आदमी ने चारों तरफ नजर दौड़ाई, पचास आदमी उसको विदा करने आए थे, उसमें गांव का एक न्यायाधीश भी था। उसके निष्पक्ष होने का खयाल था। उसने उस न्यायाधीश से हाथ जोड़े कि आप कृपा करके कुछ निर्णय करें--मैं जिंदा हूं!
He looked around—fifty had come to send him off. Among them was a judge reputed to be impartial. He folded his hands to the judge: Please decide—I am alive!
उस न्यायाधीश ने कहा: आप लोगों ने कथित मरे हुए आदमी का वक्तव्य सुना, आप सब लोगों की क्या गवाही है?
The judge said: You have heard the statement of the allegedly dead man. What is your testimony?
उन सब लोगों ने कहा: हम कैसे, अधिकारी के खिलाफ हम कैसे बोल सकते हैं? सारे गांव के सामने प्रमाण-पत्र दिया गया है कि यह आदमी मर गया है। हम मानते हैं कि यह आदमी मर गया है।
They all said: How can we speak against the authorities? In front of the whole village a certificate has been issued—this man is dead. We accept that he is dead.
उस न्यायाधीश ने कहा: तब मैं भी निर्णय देता हूं कि इसे दफना दिया जाए। यह आदमी जिंदा नहीं है!
The judge said: Then I too decide—bury him. This man is not alive!
आप क्यों हंसते हैं? वह तो मरने के संबंध में दूसरों से निर्णय लिया था, हमने तो जीवन के संबंध में दूसरों से निर्णय लिया हुआ है! जीवन के संबंध में हम दूसरों की बात माने हुए बैठे हैं! दूसरे कहते हैं, यही जीवन है--दौड़ो, धन कमाओ, मकान ऊंचे से ऊंचा बनाते चले जाओ, जमीन से चांद तक की यात्राएं करो और मरो, यही जीवन है। दूसरे कहते हैं, हजारों-हजारों साल की गवाही--न्यायाधीश कहते हैं, नेता कहते हैं, समझदार लोग कहते हैं, चारों तरफ की भीड़ कहती है। और इस भीड़ के दबाव में हर आदमी मान लेता है, यही जीवन है।
Why do you laugh? He took others’ decision about death. We have taken others’ decision about life! We are sitting with others’ opinions about life. Others say, This is life: run, earn, build ever taller houses, travel from earth to moon—and die. This is life. There are thousands of years of testimony—judges say so, leaders say so, the so-called wise say so, the crowd all around says so. Under the pressure of this crowd every man accepts: This is life.
और मैं आपसे कहना चाहता हूं: यह जीवन बिलकुल नहीं है। यह मरने से भी ज्यादा बदतर है। इसका जीवन से कोई भी संबंध नहीं है। जीवन कुछ बात ही और है। यह सिर्फ आजीविका है। यह लाइफ नहीं है, सिर्फ लिविंग है। यह सिर्फ रोटी-रोजी कमाना है। और रोटी-रोजी कमाने का उपयोग है, अगर उस जीवन की खोज जारी हो। और अगर उस जीवन की खोज जारी नहीं है, तो रोजी-रोटी को कमाना बिलकुल फिजूल है, बेमानी है, उसका कोई अर्थ नहीं है, कोई प्रयोजन नहीं है।
I tell you: This is not life at all. It is worse than death. It has nothing to do with life. Life is something utterly different. This is only livelihood. It is not life—it is merely living. It is just bread-winning. Bread-winning is useful only if the search for life is ongoing. If the search is not ongoing, earning bread is utterly meaningless—futile, without purpose.
जिस बीज से फूल आने को न हों, उसमें फिर पानी और खाद डालना बेमानी है। खाद और पानी हम इसलिए डालते हैं कि फूल आ सकें। फूलों के लिए खाद और पानी है। लेकिन खाद और पानी हम दिए चले जा रहे हैं। और ऐसा लगता है कि जैसे पौधे के जीवन का एक ही लक्ष्य है कि खाद और पानी मिलता चला जाए! न कभी फूल आते हैं, न कभी सुगंध फैलती है, न कभी कोई वीणा बजती है! क्या है यह? कैसा जीवन?
To pour water and manure into a seed from which no flowers will come is meaningless. We water and manure so that flowers may bloom. But we go on giving water and manure as if the plant’s entire goal is to keep receiving manure and water! No flowers, no fragrance, no veena ever sounds! What is this? What kind of life?
एक प्रश्न उठ जाना जरूरी है: क्या यही जीवन है?
A question must arise: Is this life?
बहुत कठिन है प्रश्न पूछना। दूसरों से पूछना तो बहुत सरल है, क्योंकि बंधे-बंधाए उत्तर दूसरों के पास तैयार हैं। खुद से पूछना बहुत मुश्किल है, क्योंकि वहां बंधे-बंधाए उत्तर नहीं हैं। वहां प्रश्न पूछने का मतलब, वहां प्रश्न पूछने का मतलब एक लंबे श्रम और एक साधना और यात्रा से गुजरना है। लेकिन हमने जीवन के सब महत्वपूर्ण प्रश्नों को, जवाबों को बांध कर, तय करके रख लिया है। सब हमें सिखा दिया गया है। सब कल्टिवेटेड उत्तर हैं हमारे पास। और जब भी जिंदगी सवाल उठाती है, हम फौरन उत्तर दे देते हैं! अपना दे देते हैं, दूसरों से दिलवा लेते हैं!
It is very difficult to ask a question. Asking others is very easy, for others have ready-made answers. Asking oneself is very difficult, for there no answers are ready-made. Asking there means entering a long labor, a sadhana, a journey. But we have fixed answers for all the important questions of life. Everything has been taught to us. We have cultivated answers—and whenever life raises a question, we promptly give an answer; either our own or borrowed from others.
हम भी जो उत्तर देते हैं, वह भी दूसरों से सीखा हुआ उत्तर ही है। वह भी हमें फीड-इन किया गया है, वह भी बचपन से हमारे दिमाग में डाला गया है। अगर कोई आदमी कहता है कि नहीं, यह जीवन नहीं है, शरीर का जीवन जीवन नहीं है, आत्मा का जीवन जीवन है। वह आदमी भी हो सकता है किसी किताब में पढ़ कर कह रहा हो, किसी गुरु से सुन कर कह रहा हो। और सौ में निन्यानबे मौके यही हैं कि उसने किसी से सुन कर यह बात कही है। अगर वह सुन कर कह रहा है, तो यह भी बेमानी है, इसमें भी कोई अर्थ नहीं है।
What we give is also learned from others—fed into us since childhood. If someone says: No, this is not life; the life of the body is not life; the life of the soul is life—he too may be saying it from a book or some guru. Ninety-nine times out of a hundred he has merely heard it. If he is saying what he heard, it is also meaningless. There is no significance in it.
कौन जानता है आत्मा है या नहीं? खुद ही जानना पड़ेगा। दूसरे के उत्तर काम नहीं दे सकते।
Who knows whether Atman is or not? One must know oneself. Another’s answer cannot do.
कौन कह सकता है कि शरीर के साथ सब नहीं मर जाता है? जो जानता है, वही कह सकता है। लेकिन उसके कहे हुए का उपयोग दूसरे के लिए क्या है? दूसरे के लिए तो आकाश में गूंजती हुई आवाज से ज्यादा नहीं है उसकी बात।
Who can say that with the body’s end everything ends? Only one who knows can say. But what use is his saying to another? To the other it is nothing more than an echoing voice in the sky.
कोई कहता है कि आत्मा है, मैं कहता हूं कि आत्मा है, क्या मतलब है इससे आपका? कोई भी तो मतलब नहीं है। एक शब्द गूंजता है और खत्म हो जाता है। हम शरीर ही रह जाते हैं, इस शब्द के सुनने से हम आत्मा नहीं हो जाते। हां, यह हो सकता है कि आप इस शब्द को सीख लें और याद कर लें और जब जिंदगी सवाल पूछे तो आप कहने लगें: मैं आत्मा हूं! मैं अमर हूं! मैं ब्रह्म हूं! मैं परमात्मा हूं! वह सब झूठी बकवास होगी। यह जानना पड़ेगा। और यह जानना तब होगा, जब यह इंक्वायरी, यह प्रश्न हमारे प्राणों में तीर की तरह उतर जाए, हमारे रोएं-रोएं को घेर ले, हमारा कण-कण पूछने लगे कि मैं हूं कौन? मैं किसलिए हूं?
Someone says: There is Atman. I say: There is Atman. What does that mean to you? Nothing at all. A word resounds and fades. We remain bodies; by hearing the word we do not become souls. Yes, you may memorize the word—and when life asks, you may start saying: I am Atman, I am immortal, I am Brahman, I am Paramatma! All of that will be false babble. This must be known. And it will be known only when this inquiry, this question, pierces our very being like an arrow, encircles every hair of us, until each particle asks: Who am I? For what am I?
हमने कभी नहीं पूछा। अगर प्यास लग आए हमें, तो जितने जोर से हम पूछते हैं पानी कहां है, उतने जोर से भी हमने नहीं पूछा कि जीवन कहां है। अगर भूख लग आए, तो जितना प्राणों में क्रंदन होने लगता है, उतना भी जीवन के लिए हमारे प्राणों में कभी कोई रुदन नहीं उठा।
We have never asked. When thirst comes, we ask with great urgency for water. But never with that urgency have we asked: Where is life? When hunger comes, we cry with our whole being—never has such a cry arisen for life.
फिर लोग मेरे पास आते हैं, वे कहते हैं, ईश्वर को खोजना है! उनके मन में इतनी प्यास भी नहीं, जितनी पानी के लिए हो। वे कहते हैं: मोक्ष कहां है? और वे ऐसे पूछते हैं कि जैसे कोई उन्हें उठाए और वहां पहुंचा दे।
Then people come to me and say: We want to seek God! In their hearts there is not even the thirst they would have for water. They ask: Where is liberation? As if someone will lift them up and take them there.
कौन पहुंचाएगा किसको? और ईश्वर कहीं बैठा है कि आप चले जाएंगे और वह मिल जाएगा? कि आप किसी मंदिर में हाथ जोड़ लेंगे और नारियल फोड़ देंगे और कोई मंत्र पढ़ लेंगे और वह मिल जाएगा? वह है, तो आपके भीतर है। अगर कुछ भी है सत्य, तो वह आपके साथ है। उसे खोजना पड़ेगा। खोजना बहुत कष्टपूर्ण है, बहुत आरडुअस है।
Who will take whom? And is God sitting somewhere that you will go and find him? That you will fold your hands in a temple, break a coconut, chant a mantra—and he will be found? If he is, he is within you. If anything is true, it is with you. It must be sought. The search is arduous, very arduous.
असल में, बंधे हुए उत्तर हमेशा आसान हैं। लेकिन बंधे हुए उत्तर आदमी को पागल किए दे रहे हैं। सारी दुनिया एक मैडहाउस हो गई है, बंधे हुए उत्तरों के कारण।
Ready-made answers are always easy. But ready-made answers are driving men insane. The whole world has become a madhouse because of ready-made answers.
मैंने सुना है, एक गांव में सम्राट आने को था। गांव के जो खास-खास बड़े लोग थे, उन सबको सम्राट के सामने दरबार में पेश किया जाने को था। गांव में एक फकीर भी था। वह गांव का फकीर भी बहुत प्रसिद्ध था। गांव के लोग उसे पूजते थे। गांव के लोगों ने कहा: हमारा फकीर भी जाएगा। और नंबर एक वही खड़ा होगा हमारे गांव की तरफ से सम्राट से मिलने को।
I have heard: An emperor was to visit a village. The notable people of the village were to be presented before him. There was also a fakir, very well known, whom the villagers revered. They said: Our fakir will go—he will stand first in our delegation.
लेकिन सम्राट के काम करने वाले नौकर-चाकरों ने कहा: फकीर कभी सम्राट से मिला नहीं, उसे तौर-तरीका मालूम नहीं, शिष्टाचार मालूम नहीं, वह कुछ गड़बड़ कर दे, उससे कुछ कह दे, तो फकीर को सब सिखा दिया जाना चाहिए कि वह क्या-क्या उत्तर दे।
But the emperor’s attendants said: The fakir has never met an emperor; he does not know manners and etiquette. He may blunder, he may say something—he must be taught what answers to give.
गांव के लोगों ने कहा: हम इसके लिए राजी हैं। फकीर भी राजी हो गया। उसने कहा: मुझे पता नहीं दरबार में क्या कहना है, क्या पूछा जाएगा, सब गड़बड़ हो सकता है। राजा के आदमियों ने फकीर को कुछ चार-छह बातें सिखाईं। पहला तो उन्होंने कहा कि सम्राट आपसे पूछेंगे कि आपकी उम्र क्या है। वृद्ध फकीर है। आपकी उम्र कितनी है? उसने कहा: मेरी उम्र सत्तर वर्ष है। तो आप ठीक से याद रखना। पहले पूछेंगे: आपकी उम्र कितनी है? फिर आपसे वे पूछेंगे: कितने दिन से आप साधना कर रहे हैं? उसने कहा: मैं तीस वर्ष से साधना कर रहा हूं। ऐसे चार-छह प्रश्न तैयार करवा दिए।
The villagers agreed; the fakir too. He said: I do not know what to say in court; what will be asked—I may blunder. The emperor’s men taught him four or six things. First, they said, the emperor will ask your age. An old fakir—How old are you? He said: Seventy years. Remember. Then: How many years have you practiced sadhana? He said: Thirty years. They prepared a few such questions and answers.
फिर सम्राट आए और सब गड़बड़ हो गई। सम्राट ने पहले पूछा कि आप कितने दिन से फकीर हो गए हैं? कितने दिन से साधना कर रहे हैं?
The emperor came—and everything went awry. He first asked: How long have you been a fakir? How many years of sadhana?
उस आदमी ने कहा: सत्तर वर्ष से। क्योंकि उत्तर तो तैयार था।
The man said: Seventy years. For the answers were prepared.
सम्राट ने कहा: सत्तर वर्ष से! तब तो आपकी उम्र बहुत होगी। आपकी उम्र कितनी है?
The emperor said: Seventy years! Then you must be very old. How old are you?
उस आदमी ने कहा: तीस वर्ष। उत्तर तो तैयार था।
He said: Thirty years. The answers were prepared.
सम्राट ने कहा कि इंपॉसिबल! यह तो हो नहीं सकता, यह तो असंभव है। तीस साल आपकी उम्र है और सत्तर साल से आप साधना कर रहे हैं! आप पागल तो नहीं हैं? या तो आप पागल हैं या मैं पागल हूं!
The emperor said: Impossible! How can this be? You are thirty years old—and for seventy years you have been doing sadhana! Are you mad? Either you are mad or I am mad.
उस फकीर ने कहा: हम दोनों पागल हैं।
The fakir said: We are both mad.
सम्राट ने कहा: क्या मतलब? तुम मुझे पागल कहते हो!
The emperor said: What do you mean? You call me mad!
उस फकीर ने कहा कि निश्चित! क्योंकि आप गलत सवाल पूछ रहे हैं और मुझे गलत जवाब देने पड़ रहे हैं। और सब तैयार हैं। और पहले से नौकर-चाकरों ने सब सिखा कर रखा है कि गड़बड़ करना मत। आप पागल हैं, क्योंकि आप गलत सवाल पूछ रहे हैं और मैं पागल हूं, क्योंकि मैं गलत जवाब दे रहा हूं। लेकिन मेरी मजबूरी है, सब उत्तर तैयार हैं।
The fakir said: Certainly. Because you ask the wrong questions—and I have to give wrong answers. And all is prepared. The attendants have taught everything in advance and warned me not to blunder. You are mad—asking wrong questions; I am mad—giving wrong answers. But I am compelled; the answers are ready.
हमारे सब उत्तर भी तैयार हैं। अगर परमात्मा के सामने कभी हम खड़े किए गए और परमात्मा ने हमसे कुछ सवाल पूछे, तो एकाध उत्तर आपका अपना होगा? एकाध ऐसा उत्तर होगा, जो आप कह सकें, मैं दे रहा हूं? अगर एक भी उत्तर ऐसा आपके पास नहीं है, तो आपको जीवन की कोई, कोई रूप-रेखा, कोई ओर-छोर, कुछ भी नहीं मिल सकता।
Our answers are ready too. If we are ever made to stand before Paramatma and he asks us something—will there be a single answer that is our own? One answer you can truly say: I am giving it? If not even one answer is yours, no outline of life, no hint, no end or beginning can be found.
परमात्मा के सामने आप खड़े हैं, समझ लें, और पूछा गया है कुछ, एक भी उत्तर आपके पास अपना है, या कि सब सीखा हुआ है? स्कूल में सीखा हुआ, पाठशाला में सीखा हुआ, गुरु के पास, साधु के पास, मुनि के पास, शास्त्र में, समाज से, मां-बाप से, सब सीखा हुआ है, एक उत्तर आपका अपना नहीं है! कम से कम जीवन के संबंध में तो एक उत्तर अपना होना चाहिए।
Imagine yourself standing before Paramatma. He asks you—do you have even one answer of your own? Or are all learned—at school, in the monastery, from gurus, monks, scriptures, society, parents? Not one answer is yours! At least regarding life there should be one answer of your own.
जीवन क्या है, यह प्रश्न ही पैदा नहीं होता हमारे भीतर, उत्तर कहां से आएगा? यह प्रश्न ही हमने नहीं पूछा है। और हम पूछने में डरते भी हैं। क्योंकि अगर हम यह पूछेंगे, तो जिसे हम जीवन समझ रहे हैं, वह सब अस्त-व्यस्त होना शुरू हो सकता है।
What is life? This question has not arisen within us—whence will the answer come? And we are afraid to ask. Because if we do, what we have been calling life may begin to fall apart.
एक आदमी पागल की तरह धन इकट्ठा किए जा रहा है। अगर वह पूछे कि जीवन क्या है, तो निश्चित है यह बात कि पागल की तरह कल धन इकट्ठा नहीं कर सकेगा। यह प्रश्न सब गड़बड़ कर देगा। अगर धन पागल की तरह इकट्ठा करते चले जाना है, तो प्रश्न से बचना जरूरी है। इसलिए हम सब अवाइड कर रहे हैं, जिंदगी के असली सवालों को हटाते हैं। कहते हैं, कल पूछ लेंगे।
A man goes hoarding wealth like a madman. If he asks, What is life?—certainly he will no longer be able to go on madly hoarding tomorrow. This question will disrupt everything. If hoarding must go on madly, then you must avoid the question. So we all avoid life’s real questions. We say: Tomorrow we will ask.
जवान आदमी कहता है, अभी तो मैं जवान हूं, परमात्मा की बातचीत, बुढ़ापे में पूछ लूंगा। आदमी कहता है, कल पूछ लेंगे, परसों पूछ लेंगे। रोज हम आगे टालते हैं। रोज हम आगे टालते हैं! क्यों इतना डर है? जीवन के असली सवाल जो अभी, इसी वक्त पूछे जाने चाहिए। क्योंकि जिंदगी का अगर कोई भी अर्थ खुल सकता है, तो अभी और यहां, हियर एंड नाउ। कल नहीं, क्योंकि कल तो है ही नहीं; जब भी है आज और अभी है।
A young man says: I am still young—talk of God can wait till old age. He says: Tomorrow, the day after. We postpone day after day. Why such fear? The real questions of life must be asked now, here—here and now. Not tomorrow, for there is no tomorrow; whenever there is, it is today, it is now.
मैंने सुना है, एक सूफी फकीर एक तीर्थयात्रा पर निकला हुआ था। चार-छह मित्र और साथ थे। एक गांव में ठहरे। उन चारों ने भीख मांगी। फिर उस सूफी फकीर को कहा कि तुम जाओ और बाजार से हलवा खरीद लाओ।
I have heard: A Sufi fakir set out on a pilgrimage. Four or six friends were with him. They stayed in a village. Those four begged alms. Then they told the Sufi: Go to the market and buy halva.
वह हलवा खरीद कर ले आया। फिर उन पांचों में विवाद होने लगा, क्योंकि हलवा थोड़ा था, और पांच वे ज्यादा थे, और भूख ज्यादा थी। और उनमें विवाद होने लगा कि सबसे ज्यादा हिस्सा किसे मिलना चाहिए। उनमें एक भक्त था, उसने कहा: मैं भगवान का सबसे ज्यादा प्यारा हूं, मुझे हिस्सा ज्यादा मिलना चाहिए।
He bought halva and brought it. A dispute began among the five—there was little halva, five were many, and hunger was great. They argued: Who should get the largest share? One devotee said: I am dearest to God—my share should be largest.
उनमें एक योगी था, उसने कहा: क्या बात करते हो, मुझसे ज्यादा शीर्षासन किसी ने कभी नहीं किया। मुझे ज्यादा मिलना चाहिए।
A yogi said: What are you talking about? None has ever done headstands like me. I deserve the most.
उनमें तीसरा एक पंडित था, उसने कहा: मेरे से ज्यादा शास्त्र जानने वाला कोई भी नहीं है। हलवे पर पहला हक मेरा है। जो बचे वह तुम्हारा। पहले मैं लूंगा।
A pundit said: None knows more scripture than I. The first right is mine. I will take first—what remains is yours.
आखिर विवाद बढ़ गया। और सुबह तो बीत गई, सांझ आ गई। वह हलवा एक तरफ रखा है। विवाद बढ़ता चला गया। और निर्णय नहीं हो सका कि कौन ले।
The dispute grew. Morning passed—evening came. The halva lay aside. The quarrel continued. No decision—who should take.
तब उस सूफी फकीर ने कहा: एक काम किया जाए, हम पांचों सो जाएं और रात जो सबसे श्रेष्ठ सपना देखे, वह सुबह बताए। हम पांचों अपने सपने बताएं, जिसका श्रेष्ठतम सपना होगा, वही मालिक है।
The Sufi suggested: Let us do this—we five will sleep. In the night whoever sees the most exalted dream will tell it in the morning. We five will recite our dreams—whoever’s is highest, he is the owner.
रात भर सोना पड़ा। सुबह उठते ही भक्त ने कहा कि मैंने सपना देखा कि भगवान खड़े हैं और कह रहे हैं, तुझसे ज्यादा प्यारा भक्त मेरा कोई भी नहीं है। इसलिए मैं कहता हूं कि हलवे पर मेरा हक है।
They had to sleep all night. At dawn, the devotee said: I dreamt God was standing and saying—none is dearer to me than you. Therefore the halva is yours.
योगी ने कहा कि मैं जैसे ही सोया, देखा कि समाधि की अवस्था में चला गया हूं। ऐसी निर्विकल्प समाधि, जैसी मुश्किल कभी किसी को मिलती है। हकदार मैं हूं। उन चारों ने अपने दावे किए। फिर पांचवां, उस सूफी फकीर का सवाल आया। उससे पूछा: तुम्हारा क्या कहना है?
The yogi said: As soon as I slept I entered Samadhi—such nirvikalpa Samadhi as few ever attain. I am the rightful one. All four made their claims. Then came the Sufi’s turn. They asked: What is your claim?
उसने कहा कि मुझे, मैंने रात में देखा कि भगवान मुझसे कह रहे हैं कि उठ और हलवा खा! तो मजबूरी थी, आज्ञा मुझे पालन करनी पड़ी। मैं तो हलवा खा गया!
He said: In the night I saw God telling me—Get up and eat the halva! So I had to obey; I am compelled to keep his command. I got up and ate the halva.
उस सूफी फकीर ने अपनी आत्म-कथा में यह कहानी लिखी है और उसने लिखा है कि यह कहानी सिर्फ हंसने के लिए नहीं है। जिन्हें जीवन का स्वाद चखना है, उन्हें भी ‘उठ और अभी चख’--वही आदेश है। वह कल के लिए नहीं हो सकता है। और जो सपने देख रहे हैं, वे कल के लिए खोते चले जाएंगे।
That Sufi wrote this story in his autobiography and said: It is not just for laughter. Whoever wants to taste life must hear the same command—Get up and taste now. It cannot be for tomorrow. Dreamers will go on losing it to tomorrow.
जीवन एक प्रश्न बनना चाहिए।
Life must become a question.
अपनी जिंदगी को एक प्रश्न बनाइए।
Make your life a question.
कठिनाई होगी। बेचैनी होगी। जिंदगी में बहुत प्रश्न वैसे ही हैं, यह प्रश्न और परेशान करेगा। लेकिन इस प्रश्न की बेचैनी बड़ी सार्थक है। अगर यह प्रश्न बेचैन कर दे, तो हम बहुत शीघ्र जीवन के द्वार पर भी पहुंच सकते हैं। अगर यह प्रश्न पूरे प्राणों को मथ डाले, तो वह अमृत भी निकल स
कता है जो मंथन से निकलता है। अगर यह प्रश्न धक्का दे दे और किसी यात्रा पर पहुंचा दे, तो हम वहां भी पहुंच सकते हैं जहां प्रभु का मंदिर है। लेकिन यह प्रश्न की बेचैनी लेनी जरूरी है।
There will be difficulty, restlessness. Life already has many questions; this one will disturb you more. But the restlessness of this question is profoundly meaningful. If it unsettles you, soon you may reach life’s very door. If it churns your whole being, the amrit may emerge that comes from churning. If this question shoves you and sets you on a journey—you may reach where the temple of the Lord is. But you must accept the restlessness of this question.
इसलिए पहला सूत्र जीवन क्रांति के लिए आपसे कहता हूं: एक प्रश्न पूछने वाला चित्त चाहिए। जवाब पकड़ लेने वाला नहीं, उत्तर पकड़ लेने वाला नहीं--प्रश्न पूछने वाला चित्त!
So the first sutra for life’s revolution is: A mind that asks. Not one that grasps answers, not one that clutches at conclusions—a mind that questions!
हिम्मतवर आदमी पूछता है, नपुंसक और कमजोर केवल दूसरों के उत्तर पकड़ लेता है और बैठ जाता है। कोई हिंदू बन कर बैठ गया है, कोई मुसलमान, कोई जैन, कोई ईसाई, कोई सिख, कोई कुछ और। हम सारे लोग कुछ बन कर बैठ गए हैं।
यह हम कैसे बन कर बैठ गए हैं?
The courageous ask; the impotent and the weak only seize others’ answers and sit. Someone sits as a Hindu, someone as a Muslim, a Jain, a Christian, a Sikh, something or other. We have all become something and sat down.
ये उत्तर हमारे सीखे हुए हैं। ये हमने नहीं पूछे हैं। यह हमने परमात्मा से सीधी टक्कर नहीं ली है, हम आमने-सामने खड़े नहीं हुए हैं, हमने कोई एनकाउंटर नहीं किया है। हमने जिंदगी को पकड़ कर नहीं पूछा है कि क्या हो? हमने दूसरों के उधार उत्तर मान लिए हैं। और फिजूल की चीजों को हम नापते फिर रहे हैं।
How have we become like this?
These are learned answers. We have not asked. We have not confronted Paramatma face-to-face, we have had no encounter. We have not seized life and demanded: What are you? We have accepted others’ borrowed answers—and we busy ourselves measuring the trivial.
एक आदमी बाजार में दो पैसे की मटकी खरीदता है, तो चारों तरफ ठोक-बजा कर देख रहा है। एक मटकी दो पैसे की खरीदने वाला ठोक-बजा कर देख रहा है। और जिंदगी? जिंदगी हम सब उधार, बारोड, दूसरे के ज्ञान पर बैठे हुए हैं।
A man buying a two-paisa earthen pot in the market taps it all around to test it. For a two-paisa pot he tests carefully. And life? We are all sitting on borrowed knowledge.
दूसरे के ज्ञान पर बैठा हुआ आदमी अज्ञान पर बैठा हुआ है। दूसरे के ज्ञान को जिसने अपनी मुट्ठी में बांधा है, वह समझ ले, उसकी मुट्ठी में कुछ भी नहीं है। दूसरे के ज्ञान के आधार पर जिसने समझ लिया कि मैं जान गया हूं, उससे ज्यादा खतरनाक अज्ञानी खोजना मुश्किल है। दूसरों के उधार उत्तर जिसके पास हैं और अपना प्रश्न नहीं है, वह आदमी मुर्दा है, वह आदमी जिंदा नहीं है।
He who sits on another’s knowledge—sits on ignorance. He who has tied another’s knowledge in his fist should know—his fist holds nothing. He who on the basis of another’s knowledge concludes I have known—more dangerous an ignoramus you will hardly find. He whose answers are borrowed and whose own question is absent—that man is dead, not alive.
एक तीर चाहिए पूछने वाला प्राणों में, जो पूछे। और अगर हम पूछने की हिम्मत जुटाएं, तो परमात्मा उत्तर देने को हमेशा तैयार है। लेकिन हम पूछें ही नहीं, तो उत्तर भी उसका नहीं आ सकता है। जो पूछते हैं, उन्हें उत्तर मिलता है।
We need an arrow of inquiry in our very breath—one that asks. And if we gather the courage to ask, Paramatma is always ready to answer. But if we do not ask, his answer cannot come. Those who ask, receive.
एक फकीर था, वह रोज-रोज यह कहता था कि द्वार खटखटाओ और द्वार खुलेंगे।
A fakir used to say daily: Knock—and the doors will open.
जैसा जीसस ने कहा है: ‘नॉक, एंड दि डोर शैल बी ओपन्ड अनटु यू। खटखटाओ और द्वार खुलेंगे।’
As Jesus said: Knock, and the door shall be opened unto you.
एक बूढ़ी औरत राबिया भी उसकी, उसकी सभाओं में बैठ कर सुना करती थी। वह रोज कहता था: खटखटाओ दरवाजे, दरवाजे खुलेंगे। एक दिन राबिया खड़ी हुई और उस बूढ़ी औरत ने कहा: बहुत हो चुका सुनते-सुनते खटखटाओ-खटखटाओ, कब तक कहते रहोगे खटखटाओ? द्वार बंद ही नहीं हैं। आंख खोल कर देखो, द्वार खुला हुआ है। लेकिन आंख कौन उठाए?
An old woman, Rabia, used to sit in his gatherings. One day Rabia stood and said: Enough of this—knock, knock. How long will you go on saying knock? The door is not closed at all. Open your eyes and see—the door is open. But who will lift their eyes?
प्रश्न से भरी आंख खोज शुरू कर देती है, प्रश्न से भरी आंख उठती है, प्रश्न से भरी आंख पूछती है। और जो पूछता है, वह किसी न किसी क्षण उपलब्ध हो जाता है उस उत्तर को जिसे पा लेने के बाद जीवन क्या है यह हमें दूसरों से नहीं मांगना पड़ता, जीवन क्या है यह हम जान लेते हैं।
An eye filled with the question begins the search; it rises and asks. And the one who asks is, in some moment, granted that answer after which we no longer need to ask others what life is—we know it.
और जब हम जीवन को जानते हैं इस तरह, जैसे खून दौड़ता हो अपनी नसों में; और जब हम जीवन को जानते हैं इस तरह, जैसे श्वास दौड़ती हो फेफड़ों में; और जब हम जीवन को जानते हैं इस तरह, जैसे प्रेम हृदय के कोनों में सरकता हो; और जब हम जीवन को जानते हैं, इस तरह जैसे गंगा बहती है, हवाएं बहती हैं, आकाश में तारे खिलते हैं। जब हम जीवन को उसकी पूरी समग्रता में अपने प्राणों से जानते हैं, तो एक विस्फोट, एक एक्सप्लोजन हो जाता है। एक नया आदमी हमारी जगह आ जाता है। हम गए, दि ओल्ड मैन, वह जो पुराना आदमी था, गया। उसकी जगह एक बिलकुल नया आदमी आ जाता है। उस नये, ताजे आदमी का नाम ही धार्मिक आदमी है।
When we know life as blood coursing through our veins; when we know life as breath rushing in the lungs; when we know life as love slips through the chambers of the heart; when we know life as the Ganga flows, as the winds move, as the stars blossom in the sky—when we know life in its totality with our very being—then a detonation, an explosion happens. A new man appears in our place. The old man—gone. In his place a completely new man arrives. The name of that fresh, new man is the religious man.
इन तीन दिनों में मैं उन सूत्रों की बात करूंगा कि वह नया धार्मिक आदमी कैसे आ जाए।
In these three days I will speak on those sutras by which that new religious man may arrive.
प्रत्येक के भीतर वह मौजूद है। बुलाना है, पुकारना है, उसे बाहर लाना है। ऊपर हम खोल, पुराने कपड़े पहने हुए बैठे हैं। इन्हें फेंक देना है। इनके फेंकते ही नया अंकुर भीतर से निकल आएगा। और उस अंकुर पर बड़े फूल खिलते हैं। उन खिले हुए फूलों का नाम ही परमात्मा का अनुभव है। उन फूलों से बड़ी सुगंध फैलती है। उस फैली हुई सुगंध का नाम ही प्रार्थना है। उन फूलों में बड़ा अमृत है। उस अमृत को जो जान लेता है, उसे जानने को फिर कुछ शेष नहीं रह जाता। और उस अमृत को जो पा लेता है, वह सब पा लेता है।
He exists within each of you. He must be called, invoked, brought out. We sit above, clad in old skins. Throw them away. The moment they are cast off, a new sprout will emerge from within. And on that sprout great flowers bloom. The name of those blooming flowers is the experience of Paramatma. From those flowers great fragrance spreads. The name of that spreading fragrance is prayer. In those flowers there is great amrit. One who knows that amrit—nothing remains to be known. One who attains that amrit—has attained all.
उस अमृत को पा लेने वाले से तुम सब छीन लो, तो वह हंसता रहेगा। क्योंकि तुम उसका कुछ भी नहीं छीन सकते हो। उसने वह चीज पा ली, जो नहीं छीनी जा सकती है। और हमारे पास जो कुछ भी है, वह सब छीना जा सकता है। जिसके पास वही संपदा है, जो छीनी जा सकती है, वह आदमी निर्धन है। और जिसके पास वह संपदा आ जाती है, जो नहीं छीनी जा सकती, वह आदमी संपत्तिशाली हो जाता है, वह प्रभु के राज्य का मालिक हो जाता है।
From one who has attained that amrit you may take away everything—he will go on laughing. Because you cannot take anything of his. He has attained that which cannot be taken. And whatever we possess can be snatched away. He who has only what can be snatched—is poor. He to whom comes that wealth which cannot be snatched—becomes truly rich, master of the kingdom of the Lord.
तो आज एक प्रश्न पूछने के सूत्र पर आपको छोड़ देता हूं। पूछें--रात सोते पूछें, सुबह उठते पूछें, खाना खाते पूछें, दुकान पर काम करते पूछें, दफ्तर में जाकर पूछें: जीवन क्या है? क्या यही जीवन है--कोल्हू के बैल की तरह मैं घूमता रहूं, घूमता रहूं--यही है जीवन? और किसी बंधे हुए बासे उत्तर को स्वीकार न करें। निश्चित ही वह उत्तर आएगा, जो आपका अपना है; और जो परमात्मा देता है।
So today I leave you with the sutra of asking. Ask—ask as you fall asleep at night, ask as you rise in the morning, ask as you eat, ask while working at the shop, ask as you go to the office: What is life? Is this life—to go round and round like an ox at the mill? And do not accept any stale, prefabricated answer. The answer will surely come—the one that is truly yours, the one that Paramatma gives.
मेरी बातों को इतने प्रेम और शांति से सुना, उससे बहुत अनुगृहीत हूं। और अंत में सबके भीतर बैठे परमात्मा को प्रणाम करता हूं। मेरे प्रणाम स्वीकार करें।
You have listened to my words with such love and peace—I am deeply obliged. And in the end I bow to the Paramatma seated within all. Please accept my pranam.
