Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
बहुत से प्रश्न हैं। बहुत मूल्यवान प्रश्न हैं। एक-एक प्रश्न पर बहुत सी बातें कहूं, ऐसा उन्हें पढ़ कर मेरा मन हुआ। फिर भी सभी प्रश्नों के उत्तर शायद संभव नहीं हो पाएंगे। कुछ प्रश्न समान हैं, थोड़ी भाषा के भेद होंगे, लेकिन बात एक ही पूछी है, इसलिए उनका इकट्ठा उत्तर दे दूंगा। कुछ प्रश्न शेष रह जाएंगे, उन पर कल चर्चा हो सकेगी।
सबसे पहले तीन-चार प्रश्न पूछे गए हैं।
There are many questions. Very valuable questions. Reading them, I felt moved to speak at length on each one. Even so, it may not be possible to answer all of them. Some questions are similar—there may be slight differences of wording, but the inquiry is the same—so I will answer them together. Some questions will remain; we can take them up tomorrow. To begin with, three or four questions have been asked.
तो सबसे पहले तो मैं यह कहूं कि उपवास से मेरा विरोध नहीं है। लेकिन अनाहार का नाम उपवास नहीं है। भोजन न करने का नाम उपवास नहीं है। अनाहार से मेरा विरोध है। और इन दोनों के भेद को आपको समझा दूं।
First of all, let me say I am not opposed to upavasa. But “upavasa” is not the same as not eating. The name for not eating is anāhāra. I am opposed to anāhāra. Let me explain the difference.
उपवास शब्द में भोजन न लेने की कोई ध्वनि भी नहीं आती। उपवास का अर्थ है: आत्मा के निकट रहना। उसका अर्थ है: परमात्मा के निकट वास करना। उससे भोजन का कोई संबंध ही नहीं है। भोजन करने वाला उपवासपूर्ण हो सकता है। और जिसने भोजन नहीं किया, हो सकता है उपवास में न हो। साधारणतः यही होता है कि जिसने भोजन नहीं किया है उसका चित्त भोजन के निकट ही वास करता है। उसका चित्त आत्मा के निकट वास नहीं करता। उसका चित्त और भोजन न देने के कारण शरीर के निकट हो जाता है। वह चौबीस घंटे भोजन के संबंध में ही विचार करता है। उपवास बड़ी दूसरी बात है।
In the word upavasa there is no echo of “not taking food.” Upavasa means: to dwell near the Self; to abide near the Divine. It has nothing to do with food. One who eats can be in a state of upavasa; and one who doesn’t eat may not be in upavasa at all. Ordinarily, when someone doesn’t eat, the mind stays very close to food. It does not abide near the Self; lacking food, its attention clings to the body. For twenty-four hours it keeps thinking of food. Upavasa is something entirely different.
एक संन्यासी मेरे घर कुछ दिन तक मेहमान थे। उन्होंने एक दिन मुझसे कहा: आज मैं उपवास करूंगा। मैंने कहा: उपवास भी किया जा सकता है क्या? अनाहार किया जा सकता है। आप भोजन न करें, यह हो सकता है। लेकिन भोजन न करने से अगर कोई परमात्मा के निकट पहुंचता हो, तब तो बड़ी आसान बात है। बहुत आसान बात हो गई। परमात्मा के निकट पहुंचने का अर्थ मरना हो गया। एक आदमी भोजन न करे और मर जाए तो मोक्ष हो गया, तो निश्चित ही परमात्मा के निकट पहुंच जाएगा। उपवास तो हुई मृत्यु का नाम, भूखे मरते हुई मृत्यु का नाम परमात्मा के पास पहुंच जाना अगर नहीं है, तो आप दिन भर अगर भूखे रहे उससे परमात्मा के निकट कैसे पहुंच जाएंगे?
A monk stayed at my house as a guest for a few days. One day he said to me, “Today I will fast.” I said, “Can you ‘do’ upavasa? You can do anāhāra—skip food. But if not eating brings one near God, then it’s a very easy matter indeed. Nearness to God would simply mean dying. If a man refuses food and dies, then he would be liberated—certainly he would reach near God. If upavasa is another name for death by starvation, and reaching God is not just dying hungry, then how will being hungry for a day bring you closer to the Divine?”
मैंने उनसे कहा कि आप यह कर सकते हैं कि भोजन न करें, लेकिन उपवास बड़ी दूसरी बात है। वे बोले: उपवास फिर क्या है? मैंने कहा: अगर भीतर मन इतना तल्लीन हो जाए कि भोजन का स्मरण न आए और भोजन चूक जाए तो उपवास है। अगर आत्मा में ध्यान इतना तल्लीन हो जाए कि शरीर की स्मृति न आए, तो जो भोजन चूक जाए तो उपवास है। भोजन चूकने से आत्मा की स्मृति नहीं आती, लेकिन आत्मा की स्मृति में कभी भोजन चूक सकता है। उपवास में अनाहार हो सकता है, लेकिन अनाहार में अनिवार्य उपवास नहीं है। उपवास का अर्थ है: अपने भीतर ध्यान को आत्मलीन हो जाने देना। वे बोले: यह तो बड़ा कठिन हुआ। फिर उपवास हमारे हाथ में नहीं रहा। वे कुछ दिन मेरे पास थे, मैंने उनसे कहा: किसी दिन जब चित्त बहुत शांत हो और स्मरण न आए देह का, तो समझना कि उस दिन उपवास हुआ है।
I told him, “You can refrain from food, yes—but upavasa is something else.” He asked, “Then what is upavasa?” I said, “If inwardly the mind becomes so absorbed that the very memory of food does not arise and the meal is missed, that is upavasa. If attention in the soul becomes so deep that even the body is not remembered and meals are missed, that is upavasa. Missing meals does not produce remembrance of the soul; but in remembrance of the soul, meals can be missed. In upavasa, anāhāra may occur; but in anāhāra, upavasa is not necessary. Upavasa means letting your inner attention become absorbed in the Self.” He said, “But that is very difficult—then upavasa is no longer in our hands.” He stayed with me for some days, and I told him, “On a day when your mind is very quiet and you don’t remember the body at all, understand that that day upavasa has happened.”
एक दिन उन्होंने आकर मुझे कहा: आज पूरा दिन बीत गया। आज मैं कुछ ऐसा लीन था भीतर कि मुझे दिन भर खयाल नहीं आया। अब मुझे खयाल आया है कि दिन बीत गया और भोजन नहीं किया। तो मैंने कहा: अब उपवास तोड़ दें। उपवास पूरा हो गया।
One day he came and said, “The whole day has passed. I was so inwardly absorbed that I didn’t remember anything. Only now do I realize the day is over and I haven’t eaten.” I said, “Now break your fast. The upavasa is complete.”
वे क्षण जो आत्म-ध्यान में व्यतीत हो जाएं और शरीर की स्मृति न लाएं, वे क्षण उपवास के क्षण हैं। ऐसे क्षण जरूर मनुष्य को जीवन में ऊंचाई की तरफ ले जाते हैं। लेकिन जिसे आप उपवास कहते हैं वह भूखा मरने से ज्यादा नहीं है। और अगर भूखे मरना कोई गुण है, तो फिर दुनिया में दरिद्रता बढ़ानी चाहिए, भूखे मरने के उपाय बढ़ाने चाहिए। भूखे मरना कोई गुण नहीं है।
The moments spent in self-attention that do not bring up the memory of the body—those are moments of upavasa. Such moments certainly lift a person upward in life. But what you call fasting is little more than starving. And if starving were a virtue, then we should increase poverty in the world and create more ways for people to starve. Starving is not a virtue.
यह कहा है कि भोजन न देने से इंद्रियां शिथिल होती हैं। तो यह तो आत्मघात हुआ। किसी कुएं में कूद जाएं, पहाड़ से कूद जाएं, इंद्रियां नष्ट ही हो जाएंगी, तो भगवान आपको मिल जाएगा। इंद्रियों को शिथिल नहीं करना है, इंद्रियों को जीतना है। आप सोचते होंगे, इंद्रियों को शिथिल कर देंगे तो जीत जाएंगे, तो आप गलती में हैं।
It is said that by withholding food the senses become sluggish. Then that is self-harm. Jump in a well, jump off a mountain—the senses will be destroyed; will that make you find God? The aim is not to make the senses sluggish but to master them. If you think you will win by dulling the senses, you are mistaken.
शिथिल इंद्रियां शक्ति तो खो देती हैं, लेकिन वासना नहीं खोती हैं। शिथिल इंद्रियां शक्ति खो देती हैं, लेकिन वासना नहीं खोती हैं। एक आदमी बूढ़ा हो जाए, इसी से क्या ब्रह्मचर्य हो जाता है? इंद्रियां तो शिथिल हो गईं, लेकिन बूढ़े का मन युवक के मन से अधिकतर ज्यादा कामातुर होता है। इंद्रियां शिथिल हो जाने के कारण ही उसका मन और-और वासना से उत्तेजित होता है, क्योंकि पूर्ति का कोई उपाय भी नहीं रह जाता। पूर्ति का उपाय नहीं रहता, मन बार-बार पूर्ति के लिए चिंतातुर होने लगता है। इसलिए बूढ़े, मात्र बूढ़े होने से इंद्रियों के पार नहीं हो जाते, बल्कि इंद्रियां और पीड़ित करने लगती हैं।
Sluggish senses lose strength, but they do not lose desire. Sluggish senses lose power, but not passion. Does merely becoming old make one celibate? The senses grow weak, yet the old man’s mind is often more obsessed with sex than a youth’s. Precisely because the senses are sluggish and there is no way to fulfill, the mind becomes all the more agitated by desire—craving and brooding over fulfillment. So merely becoming old does not carry one beyond the senses; rather, the senses torment even more.
पीछे अमरीका की एक युनिवर्सिटी में उन्होंने कुछ प्रयोग किया। उन्होंने बीस युवकों को भोजन देना बंद रखा। और रोज उनका अध्ययन किया कि उनकी चित्त-गतियों में क्या परिवर्तन हो रहा है। कोई तीन-चार दिन तक उनको बहुत जोर से भूख सताती रही। चार दिन के बाद अक्सर भूख नहीं सताती है, क्योंकि भूखे रहने की आदत हो जाती है। और शरीर में एक परिवर्तन हो जाता है। वह परिवर्तन यह होता है।
Recently, at an American university they conducted an experiment. They kept twenty young men without food and studied daily what changes occurred in their mental states. For three or four days they felt very strong hunger. After about the fourth day, hunger generally stops pressing—one gets used to being hungry and a change occurs in the body.
शरीर तो बड़ा अदभुत यंत्र है, हमारे शरीर में जो मांस और चर्बी इकट्ठी है, वह अकारण नहीं है। अगर हम भोजन बंद कर दें, तो शरीर अपनी चर्बी पचाना शुरू कर देता है, वह मांसाहार है एक तरह का। हम अपना ही मांस खाने लगते हैं। इसलिए आपका वजन गिरने लगता है। आप एक दिन भोजन नहीं करेंगे, एक पौंड वजन गिर जाएगा। आपने अपने शरीर का एक पौंड मांस पचा लिया। शरीर ने दिन भर काम किया, शरीर ने मांस पचा लिया। मांस को पचाना रोज ही पड़ता है। आप भोजन से उसे पूरा कर देते हैं, तो काम चलता जाता है। आप भोजन बंद कर देंगे, तो जो स्टॉक है आपके पास मांस का, वह कम होता चला जाएगा। चार-पांच दिन के भीतर आपका शरीर नया भोजन लेने की आदत छोड़ देता है और अपने ही मांस को पचाने लगता है।
The body is an amazing mechanism. The flesh and fat stored in our body are not without purpose. If we stop eating, the body starts digesting its own fat and flesh—a kind of carnivory. We begin to eat our own meat. That is why your weight drops. If you don’t eat for a day, a pound can drop—you’ve digested a pound of your own flesh. The body has to work every day and needs to digest flesh; ordinarily you supply it from food and all goes on. If you stop eating, the stock of flesh you carry begins to be consumed. Within four or five days, the body drops the habit of taking new food and starts digesting its own tissues.
आपने मेढक देखे होंगे, तो वे वर्षा में जिंदा हो जाते हैं करीब-करीब और बाकी समय मुर्दे की भांति मिट्टी में पड़े रहते हैं। लेकिन सूख जाते हैं, सारा मांस पचा जाते हैं। वहां रीछ होते हैं साइबेरिया में, वे जब बहुत बर्फ गिरती है, तो बर्फ में दबे पड़े रहते हैं। जब वे बर्फ में दबते हैं, तब उनका शरीर बहुत भारी होता है। जब महीने, दो महीने, चार महीने बाद बर्फ पिघलती है तो निकलते हैं, तो बिलकुल हड्डी के ढांचे रह जाते हैं। उस बीच वे वहां पड़े-पड़े अपना मांस पचा जाते हैं।
You must have seen frogs—they almost come alive in the rains and spend the rest of the time almost like dead, buried in the earth; they dry up and digest their own flesh. In Siberia there are bears: when heavy snows fall, they lie buried in the snow. When they get buried, their bodies are very heavy; after a month, two months, four months, when the snow melts and they emerge, they are just skeletons. In between, lying there, they have digested their own flesh.
तो अगर आप भोजन बंद कर दें, तो आपका मांस पचना शुरू हो जाता है। इसलिए मैंने कहा कि एक तरह की हिंसा है। आप दूसरे का मांस खाएं या अपना, दोनों स्थितियों में हिंसा है। और आप दूसरे का खा रहे हैं या अपने शरीर का खा रहे हैं, दोनों स्थितियों में शरीर हमेशा पराए हैं। दूसरे का शरीर भी मेरे लिए उतना ही पराया है, जितना मेरा शरीर पराया है। दोनों स्थितियों में शरीर शरीर है और दोनों स्थितियों में मांस मांस है। इसलिए उपवास अनाहार वाला, जिसमेें कि आप अनाहार पर ही जोर दे रहे हैं, एक तरह का स्व-मांसाहार है।
So if you stop eating, your flesh begins to be consumed. That is why I said it is a kind of violence. Whether you eat someone else’s flesh or your own, it is violence in both cases. And whether it is another’s body you are eating or your own, the body is always “other” to you. Another’s body is as much “not-me” as my own body is “not-me.” In both situations, body is body and flesh is flesh. Therefore fasting-as-no-food, where you put the emphasis on mere abstinence, is a kind of self-carnivory.
वह उन्होंने प्रयोग किया अमरीका में। चार-पांच दिन के बाद उनकी भूख की प्रवृत्ति चली गई। इंद्रियां शिथिल होने लगीं। सातवें दिन उनकी बहुत सी रुचियों में परिवर्तन हुआ। उनके पास नंगी लड़कियों की तस्वीरें रखी रहीं, उन्होंने उन्हें उठा कर नहीं देखा। उनके पास गंदी से गंदी किताबें रखी गईं, वे उनके प्रति बिलकुल विरक्त रहे। पंद्रह दिन पूरे होते-होते कोई उनके सामने कैसी ही वासनापूर्ण बात करें, उनमें कोई उत्तेजना नहीं हुई। बिलकुल विरक्त हो गए। पंद्रह दिन के उपवास के बाद विरक्ति आ गई। फिर उनको धीरे-धीरे खिलाना शुरू किया, जिस ढंग से भोजन के छूटने से वासनाएं विलीन हुई थीं उसी ढंग से वह वापस जागने लगीं। पंद्रह दिन में वापस वे वही के वही आदमी हो गए।
In that American experiment, after four or five days the urge of hunger subsided; the senses began to grow dull. By the seventh day, many of their interests had changed. They were given nude photographs—they never picked them up. Filthy books were placed near them—they remained utterly indifferent. By fifteen days, no matter how sexual the talk before them, they felt no arousal. They became completely detached. After fifteen days of fasting, dispassion arrived. Then they were fed gradually, and in the same measure that desires had vanished with the dropping of food, they began to reawaken. In fifteen days they were back to being the same men.
तो इसमें क्या हुआ? कोई वृत्तियां नष्ट हो गईं? केेवल वृत्तियां शिथिल हो गईं। केवल इंद्रियां शिथिल हो गईं। मूल वृत्ति अपने भीतर वैसी की वैसी बनी रही।
So what happened? Were any drives destroyed? Only the drives were dulled; only the senses became sluggish. The root drive remained intact within.
इसलिए जो व्यक्ति भोजन छोड़ कर सोचता हो कि मैंने इंद्रियों को जीत लिया, वह केवल नासमझी में है, अज्ञान में है। अभी उसको भोजन दिया जाए, इंद्रियां फिर सजग हो जाएंगी। वापस सारी इंद्रियां अपनी सक्रियता पूरी कर लेंगी। इसलिए भोजन के न करने से कोई वासना नष्ट नहीं होती है, केवल इंद्रियां शिथिल होती हैं और वासना भीतर छिपी पड़ी रह जाती है। बीज-रूप में वासना बनी रहती है।
Therefore the person who leaves food and imagines he has conquered the senses is only being naive, ignorant. Give him food again and the senses will awaken. All the senses will resume their full activity. Not eating does not destroy desire; it only makes the senses sluggish while the desire lies hidden like a seed.
सवाल इंद्रियों को शिथिल करने का नहीं, सवाल वासना के परिवर्तन का है। इसलिए आप देखेंगे, महावीर या बुद्ध, इनकी आपको इंद्रियां शिथिल मालूम होती हैं? इनकी मूर्तियां आपने देखी हैं, इनके चित्र देखे हैं, इनकी इंद्रियां आपको शिथिल मालूम होती हैं? इनसे ज्यादा स्वस्थ इंद्रियों के लोग खोजने कठिन हो जाएंगे। लेकिन इनके पीछे चलने वाले साधुओं को देखें, तो उनकी इंद्रियां जरूर शिथिल मालूम होती हैं।
The issue is not to slacken the senses but to transform desire. Look at Mahavira or Buddha: do their senses appear dull to you? See their statues, their pictures—do their senses look sluggish? You will hardly find people with healthier senses. But look at many of the monks who follow them—their senses do appear dull.
वे उपवासी लोग थे, ये अनाहारी लोग हैं। भोजन उन्होंने छोड़ा नहीं है, कभी-कभी भोजन छूटा है, और मन भी छूट गया है। और यह बड़े रहस्य की बात है कि अगर भोजन अपने आप छूट जाए, तो उसका दुष्परिणाम शरीर पर अत्यंत न्यून होता है। और अगर चेष्टा से छोड़ा जाए, तो शरीर पर बहुत ज्यादा हो जाता है। शरीर पर इसलिए बहुत ज्यादा होता है कि आप चौबीस घंटे सोचते हैं, मैंने भोजन नहीं किया। यह सजेशन, यह ऑटो-सजेशन कि मैंने भोजन नहीं किया, और मैं कमजोर हो रहा हूं, और इंद्रियां शिथिल हो रही हैं, आपके चित्त को प्रभावित करता है और शरीर को क्षीण करता है।
They practiced upavasa—these others practice anāhāra. The enlightened ones did not “give up” food; sometimes food dropped away, and the mind dropped away too. And here is a great secret: if food drops away on its own, the adverse effect on the body is minimal; but if it is renounced by effort, the body suffers a great deal. It suffers because you think about it all the time: “I haven’t eaten.” This suggestion—this auto-suggestion—“I haven’t eaten, I am growing weak, my senses are becoming dull,” affects your mind and it weakens the body.
लेकिन जिस व्यक्ति को शरीर का स्मरण ही न आए, जिसे खयाल ही न हो कि मैंने भोजन नहीं किया, और इंद्रियां शिथिल हो रही हैं, और शरीर कमजोर हो रहा है, तो यह ऑटो-सजेशन उसको उसके भीतर नहीं पकड़ते हैं, ये सुझाव उसको नहीं पकड़ते हैं, उसका शरीर बहुत मात्रा में अक्षुण्ण अपनी शक्ति को बचा पाता है।
But in one who does not remember the body at all, who has no thought, “I haven’t eaten,” “my senses are growing dull,” “my body is growing weak,” those auto-suggestions do not take hold. Such a person’s body remains, to a great extent, intact, able to conserve its strength.
उपवास बड़ी दूसरी बात है। मैंने जो विरोध किया, वह अनाहार का किया। अनाहार के मैं विरोध में हूं। क्योंकि मेरा मानना है कि इंद्रियों को शिथिल नहीं करना, बल्कि वासना को परिवर्तित करना है। और वासना के परिवर्तन के लिए स्वस्थ इंद्रियां अत्यंत आवश्यक हैं। अस्वस्थ इंद्रियों वाला व्यक्ति वासना के परिवर्तन को उपलब्ध नहीं होता है।
Upavasa is a very different thing. What I opposed is anāhāra. I am against anāhāra, because in my view we are not to dull the senses but to transform desire. And for the transformation of desire, healthy senses are essential. A person with unhealthy senses cannot attain the transformation of desire.
इसलिए आम बीमार आदमी को कोई आध्यात्मिक आदमी मत समझ लेना। या जर्जर हुई वाले, इंद्रियों वाले आदमी को कोई आध्यात्मिक मूल्य मत दे देना। लेकिन दुनिया को कुछ ऐसा हुआ है और हमारे जैसे मुल्कों में इस बात का बहुत प्रचार किया गया है, धीरे-धीरे हम बीमारी और अस्वास्थ्य को भी अध्यात्म समझने लगे हैं।
So don’t mistake an ordinarily sick man for a spiritual man. Don’t confer spiritual worth on one whose senses are withered. Yet the world has come to this—especially in countries like ours—that illness and unhealthiness have gradually been marketed as spirituality.
एक काउंट कैसरलिंग हुआ वहां जर्मनी में। वह हिंदुस्तान से बहुत प्रभावित था। उसने अपनी किताबों में लिखा है कि स्वास्थ्य एक गैर-आध्यात्मिक बात है। स्वस्थ होना एक गैर-आध्यात्मिक बात है।
अगर इंद्रियों का शिथिल होना अध्यात्म है, तो बीमार होना अध्यात्म होगा और इंद्रियों का स्वस्थ होना अध्यात्म का विरोध हो जाएगा। इंद्रियां स्वस्थ होनी चाहिए, वासना शून्य होनी चाहिए, तो जीवन परिपूर्णता को उपलब्ध होता है। और वासना तो पूर्ण रहे और इंद्रियां सुस्त और शिथिल हो जाएं, तो जीवन केवल कुरूप हो जाता है। जीवन केवल अस्वस्थ हो जाता है। और वैसा व्यक्ति केवल कुंठा और पीड़ा में जीता है, किसी आत्मानंद को उपलब्ध नहीं होता।
There was a Count Keyserling in Germany who was greatly influenced by India. In his books he wrote that health is a non-spiritual thing—that to be healthy is unspiritual. If dulled senses are spirituality, then disease is spirituality, and healthy senses would be opposed to it. The senses should be healthy, and desire should be empty—then life attains fulfillment. But if desire remains full and the senses become sluggish and dull, life turns ugly and unhealthy; such a person lives only in frustration and pain and never attains inner bliss.
यह मैं इसलिए कह रहा हूं कि मैं शरीर को मनुष्य की आत्मा का शत्रु नहीं मानता हूं। शरीर केवल वाहन है। आप उससे जो उपयोग लेना चाहते हैं वह देता है। अगर आप पाप में जाना चाहते हैं, शरीर राजी होता है। अगर आप पुण्य में जाना चाहते हैं, तो भी शरीर राजी होता है। नरक की यात्रा करनी हो, तो भी शरीर से होती है। और मोक्ष में भ्रमण करना हो, तो भी शरीर से होता है। शरीर का अपना कोई आप पर आग्रह नहीं है कि आप क्या करें। आप जो करना चाहते हैं, शरीर हमेशा उसको करने के लिए राजी और तैयार हो जाता है। शरीर अदभुत यंत्र है, शत्रु नहीं है, हमेशा मित्र है। पाप में जाएं तो भी मित्र है, पुण्य में जाएं तो भी मित्र है। और शरीर आपसे कुछ भी नहीं करवाता है, आप जो करना चाहते हैं वही शरीर से कर लेते हैं।
I say this because I do not take the body to be the enemy of the soul. The body is only a vehicle; it serves whatever use you wish to make of it. If you want to go into sin, the body cooperates. If you wish to go into virtue, the body cooperates. The journey to hell is through the body; the pilgrimage to liberation is also through the body. The body has no insistence upon you about what you should do. Whatever you choose, the body is always ready and willing. The body is an amazing instrument—not an enemy, always a friend. Go to sin, and it is your friend; go to virtue, and it is your friend. The body makes you do nothing—it merely does what you want to do.
लेकिन हम शरीर के शत्रु हो जाते हैं। और हम समझते हैं कि शरीर के विरोध में लड़ कर कोई आत्मा उपलब्ध होगी। शरीर के विरोध में कोई सवाल ही नहीं है। शरीर से विरोध का कोई प्रश्न ही नहीं है। असल में शरीर से विरोध अध्यात्म नहीं है, एक तरह का रिएक्शन और प्रतिक्रिया है।
But we become enemies of the body and imagine that by fighting the body we will attain the soul. There is no question of opposing the body; opposition to the body is not spirituality, it is a reaction.
संसार में शरीर काम आता है, भोग में शरीर काम आता है, तो हम सोचते हैं कि शरीर जो कि भोग में काम आता है वह योग में कैसे काम आएगा? उसका विरोध करो, उसको नष्ट करो। भोगी की भूल थी कि वह सोचता था कि शरीर से मैं भोग कर रहा हूं। भोग भी मन से होता है। शरीर तो केवल उपकरण होता है। योगी की भूल होगी कि वह सोचे कि मैं शरीर को नष्ट करके योग कर रहा हूं। योग भी मन से होता है। शरीर हमेशा सहयोगी है, छाया की भांति आपके पीछे है। जहां आपका मन जाना चाहता है शरीर वहां जाने को हमेशा तैयार और तत्पर है। इसलिए जो जानते हैं वे शरीर के प्रति हमेशा अनुगृहीत अनुभव करते हैं, उसके प्रति विरोध और शत्रुता अनुभव नहीं करते। वे हमेशा शरीर के प्रति धन्यवाद अनुभव करते हैं।
In the world the body serves for bhoga—indulgence—so we think: a body that serves indulgence, how can it serve yoga? Oppose it, destroy it. The hedonist’s mistake is to think he indulges through the body. Indulgence, too, is through the mind; the body is only a tool. The yogi’s mistake would be to think he will attain yoga by destroying the body. Yoga, too, is through the mind. The body is always a collaborator—your shadowlike companion. Wherever your mind wishes to go, the body is eager and ready to go. Those who know feel grateful toward the body; they do not feel opposition or enmity. They feel thankfulness.
संत फ्रांसिस की कल मैं बात कर रहा था। जिस दिन वह मरा, उसने अपने शरीर को अंतिम धन्यवाद दिया। और उसने कहा: मेरे शरीर, तेरे इतने उपकार हैं मेरे ऊपर, तूने ही सारे अनुभव मुझे दिए। तेरे ही अनुभवों, तेरी ही यात्रा से मैं आगे बढ़ा और ऊपर उठा। और तू सदा मेरा साथी था, चाहे मैंने बुरा किया हो, चाहे मैंने भला किया हो। तब इस अंतिम क्षण में जब कि मैं तुझसे विदा हो रहा हूं, तो मैं तुझे कैसे धन्यवाद दूं? किन शब्दों में मैं तेरा धन्यवाद करूं?
Yesterday I spoke of Saint Francis. On the day he died he offered final thanks to his body. He said, “My body, I owe you so much. Through you I have had all my experiences. Through your experiences, through your journey, I have gone forward and risen higher. You were always my companion—whether I did good or bad. Now, at this last moment, as I bid you farewell, how shall I thank you? In what words can I thank you?”
और मुझे दिखाई पड़ता है, जो जानेगा उसका शरीर के प्रति विरोध गिर जाएगा। शरीर शत्रु नहीं है। शरीर हमेशा मित्र है। किसी क्षण में शरीर आपका शत्रु नहीं है। लेकिन हम अपनी ही भ्रांति से अगर शरीर को शत्रु बना लें, तो हमारा जीवन शरीर से लड़ने में व्यतीत हो जाता है। और मेरा मानना है कि जो व्यक्ति शरीर से लड़ता है, वह एक अर्थ में मैटीरियलिस्ट है, वह भौतिकवादी है। वह आदमी अध्यात्मवादी नहीं है। शरीर के ऊपर उसकी बड़ी मान्यता है, बड़ा आग्रह है।
And I can see: one who knows will drop his opposition to the body. The body is not an enemy; it is always a friend. At no moment is the body your foe. But through our own delusion we make the body an enemy, and then our life is spent fighting it. In my view, the person who fights the body is, in a sense, a materialist—not a spiritual man. He places great importance and insistence on the body.
अभी मैं एक जगह था। एक साध्वी ने मुझे कुछ प्रश्न पूछे, उन्होंने एक कागज पर लिखा हुआ था। तो मैंने उनसे कहा: कागज मुझे दे दें। उन्होंने बड़े ऊपर हाथ करके मुझे वह कागज छोड़ा। जैसे कहीं मेरे हाथ में उनका हाथ न छू जाए। तो मैंने उनको पूछा: इतने दूर हाथ को ले जाने का कष्ट क्यों दे रही हैं? क्या घबड़ाहट है मेरे हाथ से? अगर मेरा हाथ आपके हाथ को छू भी जाएगा, तो कौन सी परेशानी हो जाएगी?
Recently I was at a place. A nun asked me some questions, written on a sheet. I said, “Please give me the paper.” She stretched her hand very far to drop it, as if our hands must not touch. I asked, “Why extend your hand so far and make the effort? What fear is there of my hand? Even if my hand were to touch yours, what trouble would arise?”
निश्चित ही हाथ के छूने का डर अत्यंत भौतिकवादी मन का सबूत है। यह बुद्धि अत्यंत मैटीरियलिस्ट है। इसका विश्वास शरीर पर है, इसका विश्वास आत्मा पर नहीं है।
और मैंने उनसे कहा: आप ही निरंतर कहती हैं कि हम शरीर नहीं हैं, आत्मा हैं। और फिर यह शरीर से छूने की घबड़ाहट क्या है?
Surely, fear of a touch is proof of an intensely materialistic mind. Such a mind believes in the body, not in the soul. I said to her, “You keep saying you are not the body, you are the soul—then what is this fear of bodily touch?”
असल में भीतर दमन किया हुआ है सेक्स को। दूसरे का स्पर्श तत्क्षण उसमें गति दे देगा, उसको जगा देगा। वह घबड़ाहट, वह परेशानी। वह परेशानी दे रही है, यह हाथ तकलीफ नहीं दे रहा है। वह भीतर दबा हुआ सेक्स, वह भीतर दबी हुई कामना तकलीफ दे रही है। कोई भी स्पर्श तत्क्षण उसे जगा देगा। हाथ क्या करेगा? हाथ तो कुछ भी नहीं कर सकता है। शरीर क्या करेगा? लेकिन भीतर मन में दमन हो तो शरीर से शत्रुता मालूम होने लगती है। और मन की भूल-चूक को हम शरीर पर आरोपित करते हैं। हमारी आदत है यह, हमारी आदत यह है, हमेशा दूसरे पर दोष देने की हमारी आदत।
अगर मेरा आपसे झगड़ा हो जाए, तो मैं आपको दोष दूंगा, आप मुझे दोष देंगे। हमारी आदत है दूसरे को दोष देने की। जब जीवन में हम तकलीफ अनुभव करते हैं, तब भी हम अपने मन पर दोष नहीं लेते। इस गरीब शरीर पर दोष दे देते हैं कि इस शरीर का सब दोष है। और फिर इससे लड़ना शुरू कर देते हैं। ये सब भ्रांति की बातें हैं। इस शरीर से कोई शत्रुता का प्रश्न नहीं है। और जो शरीर से शत्रुता करेगा वह शरीर की शक्तियों को बदलने में कभी समर्थ नहीं हो सकता है।
In truth, sex has been repressed within, and another’s touch would instantly stir it, awaken it. That inner repression, that anxiety—that is what troubles you; the hand does nothing. The body can do nothing. But when the mind is repressed, one begins to feel enmity toward the body. We then project the mind’s errors onto the body. It is our habit—always to blame the other. If I quarrel with you, I will blame you; you will blame me. When we feel pain in life, we do not blame our mind—we blame this poor body. Then we start fighting it. All this is confusion. There is no question of enmity with this body. And one who becomes an enemy of the body will never be capable of transforming its energies.
वासना शक्ति है, और वासना-शक्ति से जो लड़ेगा वह नष्ट हो जाएगा। वासना को परिवर्तित करना होता है, उससे लड़ना नहीं होता है। सेक्स ही परिवर्तित होकर ब्रह्मचर्य हो जाता है। सेक्स ब्रह्मचर्य का विरोध नहीं है। ब्रह्मचर्य सेक्स की ही परावर्तित ट्रांसफार्म स्थिति है। जगत में कोई शक्तियां नष्ट नहीं होती हैं। सिर्फ परिवर्तन होता है। जगत में कुछ भी नष्ट नहीं होता है, सिर्फ परिवर्तन होता है। शक्तियों का तो कोई विनाश कभी नहीं होता। घृणा की ही शक्ति परिवर्तित होकर प्रेम बन जाती है। क्रूरता की ही शक्ति परिवर्तित होकर दया और करुणा बन जाती है। जिनको आप वासना कह रहे हैं, वे ही वासनाएंं परिवर्तित होकर जीवन में सत्य के लिए गति देने वाली शक्तियां हो जाती हैं।
Lust is energy, and whoever fights with the energy of lust will be destroyed. Lust is to be transformed, not fought with. Sex, when transformed, becomes brahmacharya. Sex is not the opposite of brahmacharya. Brahmacharya is the transformed state of sex itself. In this world no energies are destroyed—only transformation happens. In this world nothing is destroyed; only transformation happens. Energies are never annihilated. The very energy of hatred, when transformed, becomes love. The very energy of cruelty, when transformed, becomes kindness and compassion. What you are calling lust—those very urges, when transformed, become forces that move life toward truth.
आखिर आपने देखा होगा, अभी मैं रास्ते में आया तो बीच में एक जगह फूल लगे हुए थे। आपने देखा होगा घूरे पर गंदगी पड़ी रहती है। उस गंदगी से बास निकलती है, बदबू फैलती है। कोई पास से निकले तो नाक बंद कर लेता है। लेकिन वही गंदगी बगीचे में डाल दी जाए और बीज लगा दिए जाएं, तो वही गंदगी फूलों में सुगंध बन जाती है। वही गंदगी, वही फूलों मेें खिलती है और आप उन फूलों को खरीद कर लाते हैं, और प्रेम का उपहार देते हैं। वह वही गंदगी है जो घूरे पर पड़ी थी। यह उसका ही परिवर्तित रूप है।
After all, you must have seen: just now, on my way here, I passed a place where flowers were blooming. You must have seen a garbage heap where filth lies piled up. From that filth a stench arises, a bad odor spreads; anyone passing by holds his nose. But if that same filth is put into a garden and seeds are sown, that very filth becomes fragrance in flowers. The same filth blossoms as flowers, and you buy those flowers, bring them home, and offer them as a gift of love. It is that very filth that lay on the rubbish heap—this is its transformed form.
सुगंध दुर्गंध का ही परिवर्तित रूप है। जीवन में जो भी श्रेष्ठ है, जिसे आप निकृष्ट कह रहे हैं, उसी से जन्मता है, उसी से विकसित होता है, उसी से बनता है। इसलिए निकृष्ट का मेरा विरोध नहीं है। श्रेष्ठ निकृष्ट के विरोध में नहीं है, निकृष्ट का विकास है। उसी का ही परिशुद्ध, उसका ही शुद्ध होता हुआ रूप है।
Fragrance is the transformed form of stench. In life, whatever is noble is born from exactly what you call ignoble; it grows out of it; it is made of it. Therefore I have no opposition to the base. The superior is not in opposition to the inferior; it is the development of the inferior—its purified, ever more refined form.
मैं किसी वासना के विरोध में नहीं हूं। वासना के परिवर्तन के पक्ष में हूं। और जो वासना से लड़ेगा वह परिवर्तन नहीं कर सकता है। वासना से लड़ने वाला परिवर्तन कैसे करेगा? अगर कोई व्यक्ति अपने क्रोध से लड़ने लगा, तो क्रोध को परिवर्तित कैसे करेगा? लड़ने का प्रश्न नहीं है, क्रोध को जानने का, क्रोध से मैत्री करने का, क्रोध से परिचित होने का, क्रोध के रास्ते समझने का। और यह सब तो बहुत सहानुभूति और प्रेम में ही हो सकता है।
I am not against lust. I am in favor of the transformation of lust. And one who fights with lust cannot bring about transformation. If someone starts fighting his anger, how will he transform anger? The point is not to fight, but to know anger, to befriend anger, to become acquainted with it, to understand its pathways. And all this can happen only in deep sympathy and love.
मैं इस जीवन में जो भी है उस सबको प्रेम करने के पक्ष में हूं, प्रेम के माध्यम से ही उसे हम जानेंगे, परिचित होंगे। और उसके परिवर्तन का रास्ता संभव हो सकेगा। परिवर्तन का मार्ग ही धर्म है। विनाश नहीं है वासना का, वासना का परिवर्तन है।
I am in favor of loving whatever is in this life; through love we will know it, become familiar with it. And then the path of its transformation will become possible. The way of transformation is religion. It is not the annihilation of lust; it is the transformation of lust.
और इसलिए विनाश की जो दृष्टि है उसे मैं डिस्ट्रक्टिव कहता हूं। वह क्रिएटिव नहीं है। वह सृजनात्मक नहीं है। और दुनिया में धर्म का जो ह्रास हुआ, धर्म का जो पतन हुआ, उसका एकमात्र कारण है कि धर्म ने बहुत विनाशक दृष्टिकोण पकड़ लिया है। सृजनात्मक दृष्टिकोण उसका नहीं है। वह आपकी सारी वासनाओं के विरोध में खड़ा हो गया है। जब कि उसे आपकी वासनाओं के परिवर्तन का मार्ग बनना चाहिए।
Therefore I call the outlook of annihilation destructive. It is not creative. And the decline of religion in the world—the fall of religion—has a single cause: religion has adopted a very destructive approach. It does not have a creative vision. It has taken a stand against all your passions, whereas it should have become the path for their transformation.
धर्म का पतन इसलिए हो रहा है कि जिनको हम जानते हैं कि महावीर को, बुद्ध को वे सारे लोग अपनी वासनाओं को सृजनात्मक रूप से परिवर्तित किए, लेकिन उनके पीछे आने वाला आदमी उनको विनाश करने लगा। और यह होने के पीछे कुछ कारण हैं।
Religion is declining because those we know as Mahavira, as Buddha—all those people—creatively transformed their passions, their energies; but those who came after them began trying to destroy those very energies. And there are reasons for this.
कारण यह है कि जब भी हम किसी ऐसे व्यक्ति को देखते हैं जिसकी वासनाएं विलीन हो गईं, तो हम भी सोचते हैं कि हमारी भी वासनाएं विलीन हो जाएं। पर हम जो रुख अख्तियार करेंगे--वह भूल इसलिए हो जाती है, महावीर को लोगों ने देखा, लोगों ने देखा कि महावीर के जीवन में अब बिलकुल हिंसा नहीं रही, उनका जीवन परिपूर्ण अहिंसक है। तो लोगों ने सोचा, हम भी हिंसा को नष्ट करें। लेकिन उन्हें पता नहीं महावीर ने हिंसा नष्ट नहीं की, महावीर ने अहिंसा उपलब्ध की है।
The reason is that when we see someone in whom passions have dissolved, we too think our passions should dissolve. But the stance we adopt becomes the mistake. People saw Mahavira; they saw that in Mahavira’s life there was no violence left—his life was perfectly nonviolent. So they thought, “We too should destroy violence.” They did not know that Mahavira did not destroy violence; Mahavira attained nonviolence.
इन दोनों के फर्क को समझ लें आप। महावीर ने हिंसा नष्ट नहीं की है, महावीर ने अहिंसा उपलब्ध की है। अहिंसा को उपलब्ध होने से हिंसा विलीन हो गई। लेकिन हमको दिखाई पड़ता है महावीर के जीवन में कोई हिंसा नहीं है, तो हम भी पैर फूंक कर रखें, हम भी पानी छान कर पीएं, हम भी रात्रि में खाना न खाएं, हम भी कुछ ऐसे उपाय करें कि हमारी हिंसा विलीन हो जाए।
Understand the difference between the two. Mahavira did not destroy violence; Mahavira realized nonviolence. With the attainment of nonviolence, violence dissolved. But what is visible to us is that there is no violence in Mahavira’s life; so we start treading gingerly, straining our water before drinking, not eating at night—we devise all kinds of measures so that our violence may dissolve.
इस भवन में प्रकाश जल रहा है, बाहर से लोग देखेंगे कि इस भवन के लोगों ने अंधेरा अलग कर दिया। अब कोई पागल अपने घर जाए, उसके घर में अंधेरा हो, तो वह भी अंधेरे को धक्के देकर निकालने लगे--कि एक कमरे में हमने देखा है कि लोगों ने अंधेरा अलग कर दिया है, अंधेरा अलग हो गया है, वहां प्रकाश आ गया है।
In this hall a light is burning. From outside people will think the people here have somehow removed the darkness. Now let a madman go home, find his house dark, and begin pushing the darkness out—because he saw that in one room people had separated darkness and thrown it out, and then light came in.
लेकिन बात उलटी है, अंधेरा अलग नहीं होता। प्रकाश आता है और अंधेरा नहीं पाया जाता। अंधेरे को अलग करके प्रकाश नहीं आता है, प्रकाश के आने से अंधेरा विलीन हो जाता है। लेकिन हमें दिखाई यही पड़ता है कि अंधेरा नष्ट हो गया। ऐसे ही हमें दिखाई पड़ता है कि महावीर के जीवन में हिंसा नष्ट हो गई। क्राइस्ट के जीवन में दुश्मनी, शत्रुता नष्ट हो गई। बुद्ध के जीवन में क्रूरता नष्ट हो गई। यह हमें दिखाई पड़ता है। तो हम भी अपनी क्रूरता को, हिंसा को नष्ट करने में लग जाते हैं।
But the truth is the opposite: darkness is not removed. Light arrives—and darkness is not found. It is not by removing darkness that light comes; it is by the coming of light that darkness dissolves. Yet what we see is “the darkness was destroyed.” In the same way it appears to us that violence was destroyed in Mahavira’s life, enmity and hostility were destroyed in Christ’s life, cruelty was destroyed in Buddha’s life. Seeing this, we set about destroying our own cruelty and violence.
जब कि सच्चाई यह है कि कोई चीज नष्ट नहीं होती, कोई चीज उपलब्ध होती है। बुद्ध को प्रेम उपलब्ध हुआ है, प्रेम को उन्होंने पाया है और इसलिए सारी घृणा विलीन हो गई है। वह सारी शक्ति जो घृणा के मार्ग से बहती थी, अब प्रेम के मार्ग से बह रही है। धर्म नकारात्मक, निगेटिव हो तो उसका ह्रास बिलकुल अनिवार्य है। धर्म पाजिटिव हो, विधायक हो, तो उसका विकास होता है। जिन लोगों ने भी सत्य को या परमात्मा को या आत्मा को अनुभव किया है, वे सारे लोग विधायक थे। उन सबका जीवन दृष्टिकोण पाजिटिव था। लेकिन उनके पीछे अनुगमन करने वाले का दृष्टिकोण हमेशा निगेटिव होता है।
Whereas the truth is that nothing is destroyed; something is attained. Buddha attained love; he realized love. Therefore all hatred dissolved. The very energy that once flowed through the channel of hatred began to flow through the channel of love. If religion is negative, its decline is inevitable. If religion is positive, creative, it grows. All those who have realized truth—or God, or the soul—were creative. Their whole approach to life was positive. But the outlook of the followers who come after them is almost always negative.
यह निगेटिव होना बिलकुल स्वाभाविक है, क्योंकि हमें व्यक्ति का आचरण दिखाई पड़ता है, उसकी आत्मा दिखाई नहीं पड़ती। अगर आप मुझे देखें तो आपको मेरी आत्मा तो दिखाई नहीं पड़ेगी, मेरा आचरण दिखाई पड़ेगा। तो आप भी आचरण से चलना शुरू कर देंगे। आचरण हमेशा नकारात्मक होता है; और आत्मा हमेशा विधायक होती है।
This negativity is quite natural, because we see a person’s conduct; we do not see his soul. If you look at me, you will not see my soul; you will see my behavior. So you start from behavior. Conduct is always negative—defined by what is not done; the soul is always creative—defined by what overflows.
महावीर को हम देखें, बुद्ध को देखें, तो हमें क्या दिखाई पड़ता है? दिखाई पड़ता है कि वे हिंसा नहीं करते, यह दिखाई पड़ता है। उनके भीतर जो प्रेम का जन्म हुआ है वह हमें दिखाई नहीं पड़ता। हिंसा नहीं करते हैं, यह दिखाई पड़ता है। किसी का अपमान नहीं करते हैं, यह दिखाई पड़ता है। किसी का बुरा नहीं करते हैं, यह दिखाई पड़ता है। लेकिन उनके भीतर कौन सा विधायक तत्व पैदा हुआ है, जिसके कारण वे यह नहीं करते, वह हमें दिखाई नहीं पड़ता।
When we look at Mahavira or Buddha, what do we see? We see that they do not commit violence—that is visible. The love that has been born within them is not visible to us. We see that they do not insult anyone, they do no harm to anyone—that is visible. But the creative essence that has arisen within them, because of which they do not do these things—that does not meet our eye.
आचरण दिखाई पड़ता है, क्योंकि आचरण बाहर है। आत्मा दिखाई नहीं पड़ती, क्योंकि आत्मा भीतर है। और तब हम सोचते हैं अगर ऐसा ही आचरण हमारा भी हुआ, तो हम भी उनके जैसी आत्मा को पहुंच जाएंगे। यह गलती बात हो जाती है। आत्मा से आचरण निकलता है, आचरण से आत्मा नहीं पहुंची जाती। आप बिलकुल महावीर जैसा आचरण करें, तो भी आपके भीतर महावीर का ज्ञान उत्पन्न नहीं होगा। आप एक एक्टर हो जाएंगे, एक अभिनेता हो जाएंगे।
Conduct is visible because it is outside. The soul is not visible because it is within. Then we think: if we adopt the same conduct, we will reach the same soul. That is the mistake. Conduct flows from the soul; the soul is not reached through conduct. You may imitate Mahavira’s conduct down to the last detail, but the knowing of Mahavira will not arise within you. You will become an actor.
आखिर एक्टर्स क्या कर रहे हैं दुनिया में? अभिनेता क्या कर रहे हैं? आचरण बिलकुल कर सकते हैं। और कई दफा तो यह हो सकता है कि जिसका आचरण कर रहे हैं, वह आदमी भी संदेह में पड़ जाए।
After all, what do actors do in this world? They can perform the conduct perfectly. Many times it can even happen that the person being portrayed himself begins to doubt.
जापान में पिछले, पहले महायुद्ध में एक बहुत बड़ा सेनापति हुआ। उसकी प्रसिद्धि सारी दुनिया में थी। सारा जापान उसके पीछे पागल था। एक लड़का भी उन दिनों मिलिटरी में शिक्षा ले रहा था। और उसके मन में भी कामना थी कि वह भी वैसा ही सेनापति बन जाए। लेकिन सारी परीक्षाएं उत्तीर्ण करने के बाद तैरने की एक परीक्षा में उसके सिर में चोट आ गई और वह फिर मिलिटरी से बहिष्कृत कर दिया गया। वह तो इतना दुखी हुआ, क्योंकि उसकी कामना थी कि वैसा सेनापति बन जाए। उसने अपना आत्मघात करने के लिए हाराकिरी कर ली। लेकिन बचा लिया गया किसी भांति। बचा लेने के बाद उसका पिता उसे अमरीका ले गया। वहां जाकर वह धीरे-धीरे अभिनय करने लगा, ड्रामा। बाद में उस सेनापति के ऊपर एक फिल्म बनी। और उसने उसमें काम किया। उस लड़के ने उस सेनापति की जगह काम किया। खुद बुढ़ापे में वह सेनापति उस फिल्म को देखने गया। और उसने उस अभिनेता को एक पत्र लिखा कि मैं हैरान हूं, अगर मुझे चुनना पड़े तो तुम्हीं असल मालूम पड़ोगे और मैं नकल मालूम पडूंगा। उसने उस पत्र को सम्हाल कर रख लिया। उसने कहा: यह मेरे जीवन की आकांक्षा थी कि मैं तुम जैसा बन जाऊं। मैं बन गया।
In Japan, after the First World War, there was a very great general, famous the world over; the whole of Japan was crazy about him. A young man, training in the military at that time, also aspired to become such a general. After passing all the exams, he suffered a head injury in a swimming test and was expelled from the military. He was so distraught—his longing was to become a general—that he performed harakiri. Somehow he was saved. Afterward his father took him to America. There, little by little, he began acting, doing drama. Later, a film was made about that general, and the young man played the general’s part. In his old age the general went to see the film. He wrote to the actor: “I am astonished—if I had to choose, you would seem the real one and I the imitation.” The actor treasured that letter. He said, “It was the longing of my life to become like you. I have become so.”
और ऐसे पागल बहुत दुनिया में हैं। जो अभिनय करके सोचते हैं कि हमारी आकांक्षा थी कि हम महावीर जैसे बन जाएं, बुद्ध जैसे बन जाएं। हम बन गए।
अगर महावीर आ जाएं, तो ये महावीर के जो साधु हैं, उनसे अव्वल नंबर ले लेंगे। यह उनसे, अगर इनकी परीक्षा हो, तो उनसे पहले उत्तीर्ण हो जाएंगे, इनको ज्यादा मार्क्स मिलेंगे। क्योंकि ये अभिनेता हैं। अभिनेता जितना कुशल हो सकता है, उतना वह आदमी होना कठिन हो जाता है जो मूल है। क्योंकि उसके तो एक्शन स्पांटेनियस होते हैं, सहज होते हैं। इनका तो सब बंधा हुआ होता है। यह भूल-चूक इनसे बिलकुल नहीं होती।
And there are many such madmen in the world—who think that by acting they have fulfilled the longing to become like Mahavira, like Buddha. If Mahavira himself were to come, these “monks of Mahavira” would score higher marks than him. If there were an exam, they would pass before him; they would get more marks—because they are actors. An actor can be more skillful than the original man, for the original is spontaneous; his gestures are natural. The actor’s every move is rehearsed. He makes no slips.
अभिनय पैदा होता है आचरण को देख कर। और इसलिए धर्म का पतन होता है। धर्म अभिनय नहीं है। धर्म असल में किसी का अनुकरण ही नहीं है। जो भी आदमी किसी को फॉलो करता है, किसी का अनुकरण करता है, वह अभिनेता हो ही जाएगा। अनुकरण का अर्थ ही अभिनय है।
Acting is born from watching conduct. And that is why religion declines. Religion is not acting. In truth, religion is not imitation at all. Whoever follows someone—whoever imitates—will inevitably become an actor. Imitation is acting.
लेकिन सारी दुनिया में यही सिखाया जाता है: अनुकरण करो, पीछे जाओ, महावीर जैसे हो जाओ, बुद्ध जैसे हो जाओ, राम जैसे हो जाओ। यह बिलकुल पागलपन की शिक्षा है। इससे ज्यादा मूर्खतापूर्ण और कोई बात नहीं हो सकती कि कोई आदमी किसी दूसरे जैसा हो जाए। अभिनेता हो जाएगा, और क्या होगा!
Yet this is exactly what is taught everywhere: imitate; follow; become like Mahavira, like Buddha, like Rama. This is sheer madness. Nothing more foolish can be taught than that one person should become like another. You will become an actor—what else?
हर मनुष्य की अपनी गरिमा है, और हर मनुष्य का अपना अद्वितीय स्वभाव है। अगर हम खोजने जाएं, एक छोटे से पत्थर को भी, तो दूसरा वैसा ही पत्थर इस जमीन पर नहीं मिल सकेगा। अगर एक पत्ते को हम तोड़ लें दरख्त के और खोजने जाएंं सारी जमीन पर, तो ठीक वैसा दूसरा पत्ता नहीं मिल सकेगा। लेकिन आदमी को पागलपन सवार है कि क्राइस्ट जैसे बनो, मोहम्मद जैसे बनो। और फिर भी पच्चीस सौ वर्षों के अनुभव के बाद हमारी आंखें नहीं खुलतीं। क्राइस्ट को मरे दो हजार वर्ष होते हैं, दूसरा क्राइस्ट बन सका? लेकिन लाखों पागल इस कोशिश में लगे हैं कि क्राइस्ट जैसे बन जाएं। महावीर को हुए ढाई हजार वर्ष हो गए। कृष्ण को हुए और भी ज्यादा वर्ष हो गए, राम को हुए और भी ज्यादा, कोई दूसरा कृष्ण और दूसरा राम पैदा होता है? लेकिन हमारी आंखें नहीं खुलतीं, फिर भी हम कहते हैं, अनुकरण करो, उन जैसे बन जाओ।
Every human being has his own dignity; every human being has his own unique nature. If we set out to search, even for a small stone, we would not find another exactly like it on this earth. Pluck a leaf from a tree and search the whole earth—you will not find another leaf exactly the same. But man is possessed by madness: “Become like Christ, become like Mohammed.” And even after twenty-five centuries of experience, our eyes do not open. Two thousand years have passed since Christ died—has a second Christ been born? Yet millions of madmen are trying to become like Christ. Two and a half thousand years have passed since Mahavira; even more since Krishna and Rama. Has a second Krishna or a second Rama been born? Our eyes still don’t open, and we go on saying: imitate, become like them.
कोई मनुष्य किसी दूसरे जैसा नहीं हो सकता। और अगर भगवान को यही इच्छा थी कि उन्हीं जैसा बनाना है, तो आपके पैदा करने की कोई जरूरत नहीं थी। आप यूनीक हैं, आप अद्वितीय हैं, आप अपनी सत्ता लेकर पैदा हुए हैं। आपको किसी की नकल करने का जिम्मा नहीं है। आपके ऊपर कोई रिस्पांसिबिलिटी नहीं है कि आप दूसरे आदमी की नकल बन जाएं। और दुनिया में नकलची हो जाएंगे, तो दुनिया विकृत होती चली जाएगी, क्योंकि वहां असली आदमी बिलकुल नहीं रह जाएंगे। इस दुनिया में झूठापन इसीलिए है कि सारे लोग किसी दूसरे जैसे बनने की कोशिश में लगे हैं। अगर हर आदमी अपने ही जैसा बनने की कोशिश में लगे जो वह है, अपने भीतरी तल पर वही हो जाए, दुनिया बेहतर हो जाएगी।
No human being can be like another. And if it were God’s wish that everyone should be made like those few, there would have been no need to create you. You are unique; you are one of a kind; you are born with your own being. You are not under any responsibility to copy anyone. If the world fills up with imitators, it becomes distorted—because then no real person is left. The falseness in this world is exactly because everyone is trying to become someone else. If each person tried to become what he himself is—if he became that on his inner plane—the world would be better.
धर्म अनुकरण नहीं है, धर्म स्वयं हम जैसे हैं वैसा होने की शिक्षा है। किसी के पीछे जाने का कोई सवाल नहीं है। धर्म का क्यों पतन हुआ है इतनी शिक्षाओं के बाद, उसका कारण यह है।
Religion is not imitation; religion is the teaching to be as you are. There is no question of following anyone. This is why religion has declined, in spite of so many teachings.
यह तो ऐसी ही बात हुई कि आप कहें कि मेरे पिता ने बहुत शिक्षा ली थी, तो अब, अब मैं अशिक्षित कैसे हूं? अब मुझे शिक्षा की कौन सी जरूरत है? या आप कहें कि मेरे पिता तो बहुत बड़े पढ़े-लिखे आदमी थे, तो अब मुझे पढ़ने-लिखने की कौन सी जरूरत है? नहीं, आपके पिता कितने ही पढ़े-लिखे हों, आपके खून में पढ़ाई-लिखाई नहीं आती। आपको फिर पढ़ना-लिखना होगा।
It is like saying, “My father was highly educated, so how can I be uneducated now? What need have I for education?” Or, “My father was a very learned man; then why should I have to study?” No—however learned your father may be, learning is not transmitted through your blood. You will have to study and learn again yourself.
तो दुनिया में बड़े लोग पैदा होते हैं, बड़ी हवाएं पैदा होती हैं, बड़े समाज पैदा होते हैं, लेकिन वह सब उनकी पीढ़ी के साथ समाप्त हो जाता है। नई पीढ़ी को फिर वहीं से शुरू करना होता है, जहां उन्होंने शुरू किया था। धर्म के जीवन में हम किसी के कंधे पर खड़े नहीं हो सकते। अपने ही पैरों पर खड़े होना होगा। कोई आप महावीर, बुद्ध के कंधों पर खड़े नहीं हो सकते कि हम तो उनके कंधों पर खड़े हैं, हमें उनसे बेहतर होना चाहिए। आप अपने पैर पर खड़े हैं, महावीर अपने पैर पर खड़े हैं। कोई किसी के कंधे पर खड़ा नहीं हो सकता। उनकी उपलब्धि उनकी चेष्टा है, आपकी चेष्टा आपकी उपलब्धि बनेगी। इसलिए दुनिया में ऐसा नहीं हो सकता। अभी यह दुनिया है, बहुत कोशिश की जाए, बहुत बड़ा आंदोलन हो, बहुत बड़ी क्रांति हो, लाखों लोग ज्ञान को उपलब्ध हो जाएं, आत्मसाक्षात हो जाए। तो इसका मतलब यह थोड़े ही है कि पचास साल बाद इनके जो बच्चे होंगे वे आत्मसाक्षात को उपलब्ध होंगे। उनको फिर कोशिश वहीं से प्रारंभ करनी पड़ेगी।
In the world, great people are born, great winds blow, great societies arise—but all that ends with their generation. The new generation has to begin again from the point where they began. In the life of religion, we cannot stand on anyone else’s shoulders. We must stand on our own feet. You cannot stand on the shoulders of Mahavira or Buddha and say, “We stand on their shoulders; we should be better than they.” You stand on your own feet, and Mahavira stands on his. No one can stand on another’s shoulders. Their attainment is the fruit of their effort; your effort will become your attainment.
Therefore it cannot be otherwise. Even if right now enormous effort is made—a vast movement, a great revolution—and millions attain enlightenment, realize the Self, it does not mean that fifty years later their children will be self-realized. They will again have to begin their effort from the very beginning.
जीवन का कोई भी सत्य खुद ही सीखना होता है। और अपने ही पैरों पर सीखना होता है। यही वजह है कि हमेशा हम वापस वहीं के वहीं पहुंच जाते हैं। जहां से, जहां से दूसरे लोगों ने अंत किया था वहां से हमारा प्रारंभ नहीं होता, हमें अपना ही प्रारंभ अपने ही प्रारंभ से करना होता है। इसलिए दुनिया में आध्यात्मिक तल पर कोई विकास दिखाई नहीं पड़ता है। और वह कभी नहीं होगा, क्योंकि विकास दूसरे से नहीं आता। उसे लाने की चेष्टा अपनी और निज होती है।
Every truth of life has to be learned by oneself—and on one’s own feet. That is why we always find ourselves back at the same place. Where others ended, from there our beginning does not happen; we must make our own beginning, from our own beginning. Hence, no evolutionary progress is visible on the spiritual plane in the world—and it never will be—because growth does not come from another. The endeavor to bring it about is one’s own and utterly personal.
यह जो मैंने कहा, मृत्यु का बोध, यह कोई निषेधात्मक बात नहीं है। मृत्यु कोई, कोई झूठी और कोई काल्पनिक बात नहीं है। मृत्यु से बड़ा सत्य कुछ नहीं है। मृत्यु से ज्यादा पाजिटिव और क्या है? मृत्यु से ज्यादा विधायक और क्या है? और सब चीजें संदिग्ध हो सकती हैं, मृत्यु भर असंदिग्ध। और सब चीजें की हुई, न की हुई हो सकती हैं, और सारी घटनाएं घटें, न घटें, लेकिन मृत्यु भर असंदिग्ध है। तो मृत्यु को निगेटिव क्यों कहते हैं आप? मृत्यु से ज्यादा पाजिटिव और क्या है? उससे ज्यादा विधायक और क्या है? वही तो निश्चित तथ्य है।
What I said—awareness of death—is not something negative. Death is not false, nor is it imaginary. There is no truth greater than death. What could be more positive than death? What could be more constructive than death? Everything else may be doubtful; death alone is undoubted. All other things may or may not happen; all events may or may not occur—but death alone is beyond doubt. Then why do you call death negative? What could be more positive, more creative, than the one certain fact?
लेकिन मृत्यु से हम डरे हुए लोग हैं, इसलिए हमें लगता है कि मृत्यु की याद करेंगे तो सब निषेधात्मक हो जाएगा। मृत्यु की याद करने का सवाल नहीं है, आप मृत्यु में खड़े ही हुए हैं। आप मृत्यु में खड़े ही हैं। याद करें या न करें, यह थोड़े ही, कोई जबरदस्ती याद करने को थोड़े ही कहा जा रहा है। आप उसमें खड़े हुए हैं, आपको चारों तरफ से मृत्यु घेरे हुए है। इसे देखना जरूरी है।
But we are people frightened of death; that is why it seems to us that if we remember death everything will become negative. It is not a question of remembering death; you are already standing in death. You are standing in it. Whether you remember it or not is irrelevant—it is not that you are being asked to force some remembrance. You are standing within it; on all sides death surrounds you. It needs to be seen.
क्योंकि यह तो तथ्य है, और तथ्य को जो नहीं देखेगा, वह सत्य को कैसे पा सकेगा? तथ्यों को देख कर ही सत्य तक जाने का मार्ग बनता है। लेकिन डर लगता है कि अगर हम मृत्यु-मृत्यु का सतत स्मरण रखेंगे, तो जीवन से हमारे पंजे हट जाएंगे। जीवन पर हमारी पकड़ छूट जाएगी। निश्चित ही जिसको आप जीवन समझ रहे हैं, उस पर पकड़ छूट जाएगी। लेकिन उस पर पकड़ छूट ही जानी चाहिए। वह जीवन है ही नहीं।
Because it is a fact—and one who does not see facts, how will he attain truth? Only by seeing facts does the path to truth open. The fear is: if we keep a continual remembrance of death, our claws will withdraw from life, our grip will loosen. Certainly, the thing you are taking to be life—your grip upon that will loosen. And it should loosen. That is not life at all.
वह जीवन होता तो पकड़ नहीं छूटती। अगर मौत के स्मरण से जीवन पर पकड़ छूट जाती है, तो वह जीवन नहीं है। जिस पर पकड़ छूट जाए, वह कोई जीवन है? मृत्यु के स्मरण मात्र से जो जीवन व्यर्थ हो जाए, वह कोई जीवन है? वह जीवन नहीं है। लेकिन हम डरते हैं, क्योंकि हम उसी को जीवन समझे हुए हैं। हम उन चीजों को जीवन समझे हुए हैं, जो कि हमारे पास हैं ही नहीं।
If it were life, the grip would not loosen. If the mere remembrance of death loosens your grip on “life,” then that is not life. What kind of life is it that becomes worthless just by recalling death? That is not life. But we are afraid because we have mistaken that for life. We have taken things to be life which are not ours at all.
अब जैसे, एक भारतीय साधु रामतीर्थ अमरीका और यूरोप से घूम कर वापस लौटे। वे हिंदुस्तान में एक छोटी सी रियासत के मेहमान हो गए। उस राजा ने उनसे एक दिन सुबह आकर पूछा कि मैं ईश्वर को जानना चाहता हूं। मुझे कुछ बताएं।
For example, an Indian sannyasin, Ram Tirtha, returned after traveling in America and Europe. In India he became a guest in a small princely state. One morning the king came to him and said, “I want to know God. Please tell me something.”
रामतीर्थ ने कहा: ईश्वर को जानना चाहते हो या ईश्वर से मिलना चाहते हो?
Ram Tirtha said, “Do you want to know God, or do you want to meet God?”
उस राजा ने कहा: मिला दें तो और भी बड़ी कृपा होगी। लेकिन जब उसने यह कहा, मिला दें, तो उसे जरा भी खयाल नहीं था कि यह आदमी मिलाने को राजी हो जाएगा। कौन मिलाने को राजी होगा? उसने बहुत संन्यासी देखे, बहुत पंडित देखे थे, जो ईश्वर की बातें तो करते हैं, लेकिन मिलाने का सवाल उठे तो मार्ग से हट जाएंगे।
The king said, “If you can make me meet Him, that would be an even greater grace.” But when he said, “Make me meet Him,” it never occurred to him that this man would actually agree to arrange it. Who would agree to arrange such a meeting? He had seen many renunciates and many pundits who talk about God, but when it comes to the question of meeting Him, they step aside.
रामतीर्थ ने कहा कि मिलना चाहते हैं, तो अभी मिलना चाहते हैं या थोड़ी देर ठहर सकते हैं?
Ram Tirtha said, “If you want to meet Him, do you want to meet Him now, or can you wait a little?”
राजा और भी हैरान हुआ। उसने कहा: यह आदमी या तो पागल है और यह हद झूठी बात कह रहा है। अब कहने लगा कि अभी मिलना चाहते हैं या थोड़ी देर ठहर सकते हैं? उस राजा ने कहा: जब आप कहते ही हैं, तो मैं अभी मिल लूं।
The king was even more astonished. He thought, “This man is either mad or telling an extreme untruth. Now he asks whether I want the meeting now or after a while?” The king said, “Since you are saying it, let me meet Him now.”
रामतीर्थ ने कहा: यही मैं चाहता था, ऐसे लोग मुश्किल से ही आते हैं जो अभी मिलना चाहते हों। तो ठीक है, फिर थोड़ा सा काम कर दें। मैं जरा उनको खबर कर दूं आपसे मिलने के लिए।
Ram Tirtha said, “That’s what I wanted—people who want to meet now are rare. Good. Then do a small task. I’ll just inform Him that you wish to meet.”
वह राजा बहुत हैरान हुआ कि क्या बातें कर रहे हैं! उसने कहा भी कि मैं परमात्मा से मिलने की बात कर रहा हूं, आप कुछ गलती तो नहीं समझ गए हैं, किसी और से मिलने की बात तो नहीं समझ गए हैं?
The king was bewildered: “What are you saying? I am talking about meeting the Supreme, perhaps you misunderstood and took it to mean someone else?”
तो रामतीर्थ ने कहा: मैं तो परमात्मा के सिवाय किसी की बात ही नहीं करता हूं, इसलिए भूलने का कोई सवाल नहीं है। आप एक कागज पर अपना परिचय लिख दें, मैं जरा उनके पास पहुंचा दूं। आपसे भी कोई मिलने आता होगा तो आप लिखवा लेते हैं कि आप कौन हैं।
Ram Tirtha said, “I speak of none but the Divine, so there is no question of misunderstanding. Please write your introduction on a piece of paper; I’ll take it to Him. When someone comes to meet you, you also ask who he is.”
राजा ने कहा: उचित है, ठीक ही है। मैं भी किसी से मिलता हूं तो पूछ लेता हूं कि कौन है, क्या है, किसलिए मिलना चाहता है।
The king said, “Fair enough. When I meet someone, I also ask who he is, what he is, and why he wants to meet.”
उसने अपने कागज पर अपना नाम लिखा। लिखा कि मैं फलां स्टेट का मालिक हूं, लिखा कि मेरा फलां मकान है, ये सारी बातें लिखीं। और उसने रामतीर्थ को दिया। रामतीर्थ हंसने लगे और उन्होंने कहा: इतने झूठ को लेकर भगवान से मिलना नहीं हो सकता। झूठ? उस राजा ने कहा: इसमें झूठ जरा भी नहीं है। मैं राजा हूं। यही मेरा नाम है। यही मेरा भवन है। रामतीर्थ ने कहा: इस भवन में तुम कितने दिन से हो? इस भवन में तुम्हारे पहले कोई और था और उसके पहले भी कोई और था। और तुम अपने साथ भवन को ले जाओगे या तुम्हारे पीछे कोई और इसमें रहेगा? तुम मालिक कैसे हो सकते हो? राजा थोड़ी चिंता में पड़ गया। इस भवन का मालिक होना कठिन है। रामतीर्थ ने कहा: यह सराय है, तुम्हारा मकान नहीं है, इसमें और लोग भी रहे हैं, और लोग रहेंगे। इसमें तुमसे पहले बहुत लोग रहे हैं, तुमसे बाद में बहुत लोग रहेंगे। तुम भी एक मेहमान हो इस मकान में। लेकिन तुम्हारा मकान, इस भ्रम में मत रहो।
He wrote his name on a paper, wrote, “I am the owner of such-and-such state,” wrote that he had such-and-such mansion—he wrote all these things and gave it to Ram Tirtha. Ram Tirtha laughed and said, “With so much untruth you cannot meet God.” “Untruth?” the king protested, “There is not the slightest untruth in this. I am a king. This is my name. This is my palace.” Ram Tirtha said, “How long have you been in this house? Before you someone else lived here, and before him someone else. Will you take this house with you, or will someone else live in it after you? How can you be the owner?” The king became thoughtful; being the owner of this house is difficult. Ram Tirtha said, “This is an inn, not your house. Others have stayed here; others will stay. Before you, many lived here; after you, many will live here. You too are a guest in this house. Do not remain under the delusion that it is yours.”
उस राजा ने कहा: यह तो ठीक ही कहते हैं कि मेरे बाद कोई न कोई इस मकान में रहेगा। मैं इसको ले जाने में असमर्थ हूं। तो जिसको तुम ले जा नहीं सकते, उसके मालिक कैसे हो सकते हो? उस राजा ने कहा: छोड़ें, मकान की बात छोड़ दें। लेकिन मैं राजा तो हूं। यह जो मेरा नाम है, यह तो मेरा है।
The king said, “What you say is true—after me someone will live in this house. I cannot take it along.” “Then that which you cannot take with you, how can you be its owner?” The king said, “Leave the house aside. But I am a king. This name—at least that is mine.”
रामतीर्थ ने कहा: अगर तुम्हारा नाम तुम्हारे पिता ने दूसरा रख दिया होता, तो क्या तुम दूसरे आदमी हो जाते? या आज तुम्हारा नाम हम बदल दें, तो क्या तुम दूसरे आदमी हो जाओगे? क्या नाम के बदलने से तुम्हारे भीतर कुछ बदलेगा?
Ram Tirtha said, “If your father had given you a different name, would you have become a different person? Or if we change your name today, would you become someone else? Would anything within you change by changing the name?”
उस राजा ने कहा: नाम के बदलने से भीतर क्या बदलेगा? नाम ही बदलेगा, मैं तो जो हूं वही रहूंगा।
The king said, “Nothing within would change by changing the name. Only the name would change; I would remain who I am.”
तो रामतीर्थ ने कहा: फिर यह नाम तुम्हारा होना नहीं है। यह तुम्हारा कोई, कोई अनिवार्य हिस्सा नहीं है। इसके बदलने से कुछ बदलाहट नहीं आती। तुम फिर भी वही रहोगे। और तुम कहते हो मैं राजा हूं। कल अगर तुम भिखारी हो जाओ, तो तुममें क्या बदल जाएगा? तुम्हारे भीतर क्या बदल जाएगा? तुम्हारे बाहर चीजें बदल जाएंगी--महल की जगह झोपड़ा होगा, बहुत नौकर-चाकर की जगह कोई भी नहीं होगा, बहुत संपत्ति तुम्हारे बाहर है, फिर बाहर तुम्हारे पास टूटे-फूटे बर्तन होंगे, भिक्षा का पात्र होगा। लेकिन तुम्हारे भीतर क्या बदल जाएगा तुम्हारे राजा न होने से?
Ram Tirtha said, “Then this name is not yours; it is not an essential part of you. Changing it changes nothing. And you say, ‘I am a king.’ If tomorrow you become a beggar, what will change in you? What will change within? Outside, things will change—the palace will be replaced by a hut; many servants will become none; wealth is outside you; outside you’ll have broken utensils, a begging bowl. But within you, what will change by not being a king?”
उसने कहा: यह भी मैं सोचता हूं तो पाता हूं कि मेरे भीतर तो कुछ भी नहीं बदलेगा। सब बदलाहट बाहर होगी। तो फिर रामतीर्थ ने कहा: वह जो भीतर है, जो किसी बदलाहट से नहीं बदलता, उसका अगर तुम परिचय दो, तो परमात्मा से मिलाऊं। और नहीं तो यह सब जो झूठा है, इससे कोई वास्ता नहीं। इससे कोई संबंध नहीं है। यह नाम तुम्हारा नहीं है, मालिक तुम नहीं हो, राजा तुम नहीं हो। तुम कौन हो, उसके बाबत कुछ बात होनी चाहिए। वह राजा चुप रह गया। अगर यह शर्त हो, तो फिर उसने कहा, बड़ा कठिन है, मैं तो अपने को जानता नहीं।
He said, “Thinking about it, I find nothing within will change; all change would be outside.” Then Ram Tirtha said, “That which is within, which does not change despite any change—if you can introduce me to that, I will introduce you to God. Otherwise all this is false and has no relevance. This name is not yours; you are not the owner; you are not a king. Who are you? There should be some talk about that.” The king fell silent. “If that is the condition, then it is very difficult; I do not know myself.”
हम जिसे जीवन कहते हैं, वह जीवन है? अगर आप विचार करेंगे, तो पाएंगे वह जीवन नहीं है। जिसे आप समझते हैं अपना व्यक्तित्व, वह आपका व्यक्तित्व है? विचार करेंगे, तो पाएंगे यह व्यक्तित्व नहीं है। तो इस डर से कि कहीं यह भ्रम टूट न जाए। सोचें कि विचार करना बड़ी खतरनाक बात है। विचार तो बड़ा निषेधात्मक है। जो भी चीज पर विचार करो उसी का निषेध हो जाता है। इसलिए फिर विचार ही मत करो। अगर यह सोचते हो, तो दूसरी बात है। लेकिन अविचार ही निषेधात्मक है। उसके कारण ही जो वास्तविक जीवन है वह दिखाई नहीं पड़ता और जो अवास्तविक जीवन है वह दिखाई पड़ता है।
What we call life—is it life? If you reflect, you will find it is not. What you take to be your personality—is that your personality? Reflect, and you will find it is not. Out of the fear that this illusion may break, we think that thinking is dangerous, that thought is very negative—“Whatever you think about gets negated; therefore don’t think.” If you think so, that is another matter. But it is non-thinking that is negative. Because of it, the real life is not seen, and the unreal appears as life.
एक शराबी शराब पीए हो, हम उससे कहें कि तुम जरा शराब पीना बंद करो, फिर दुनिया को देखो। वह कहे, मेरी सारी दुनिया बदल जाएगी। जो मैं शराब पीकर देख रहा हूं, उस सबका निषेध हो जाएगा। आप कैसी निषेध की शिक्षा देते हैं! मेरी सारी दुनिया गड़बड़ हो जाएगी। हम उससे कहेंगे कि तुम शराब पीकर जो देख रहे हो, वह दुनिया नहीं है। तुम बिना शराब के जो देखोगे, वही दुनिया है।
A drunkard drinks; we say to him, “Stop drinking for a while, then look at the world.” He says, “My whole world will change. All that I see under the influence of alcohol will be negated. What a negative teaching you give! My whole world will be disturbed.” We say to him, “What you see while drunk is not the world. What you will see without drink—that is the world.”
जीवन में विचार कर, जाग कर जो देखा जाता है, वही सत्य है। इसलिए मृत्यु कोई निषेध नहीं है। मृत्यु तो एक सत्य है। वह चारों तरफ घेरे हुए है। जो उसे नहीं देख रहा है, वह अंधा है। जो उसे नहीं देख रहा है, वह जीवन को कभी नहीं जान सकेगा।
What is seen in life by inquiring, by awakening—that is truth. Therefore, death is not a negation. Death is a fact; it surrounds you on all sides. One who does not see it is blind; one who does not see it will never know life.
इसलिए मैंने कहा कि मृत्यु को जानें। लेकिन मैंने यह नहीं कहा कि मृत्यु को सतत स्मरण रखें। सतत स्मरण का तो अर्थ ही यह है कि आप जानते नहीं हैं। जिसे आप जानते नहीं हैं, उसका स्मरण रखना होता है। जिसे आप जानते हैं, उसका स्मरण नहीं रखना होता। आप जिस चीज को नहीं जानते हैं, उसका स्मरण रखना होता है।
That is why I said: know death. But I did not say: keep a continual remembrance of death. Continual remembrance means you do not know. What you do not know, you have to keep remembering; what you know, you do not need to remember. You keep remembering only that which you do not know.
एक संन्यासी मेरे मित्र हैं, वे जब भी बैठते हैं, तो वे हमेशा स्मरण रखते हैं कि मैं ब्रह्म हूं। अहं-ब्रह्मास्मि। तो मैंने उनसे कहा कि आपको पता नहीं है इसलिए बार-बार दोहराते हैं, अगर पता हो कि मैं ब्रह्म हूं तो यह बार-बार बकवास क्यों लगा रखी है कि अहं-ब्रह्मास्मि, अहं-ब्रह्मास्मि। यह बकवास तो इस बात का सबूत है कि आपको पता नहीं है। अगर आपको पता हो तो मामला खत्म हो गया, स्मरण रखने की क्या बात है।
A sannyasin friend of mine, whenever he sits, always keeps remembering, “I am Brahman—Aham Brahmasmi.” I told him, “You don’t know; that is why you repeat it. If you knew ‘I am Brahman,’ why this constant chatter—Aham Brahmasmi, Aham Brahmasmi? This chatter is proof that you do not know. If you knew, the matter would be finished. What need would there be to remember?”
स्मरण तो हम उन्हीं बातों को रखते हैं जिनका हमें पता नहीं होता। अज्ञान का स्मरण रखा जाता है, ज्ञान का कोई स्मरण नहीं होता, ज्ञान तो है। आप जानते हैं, बात खत्म हो गई। आपको दिख जाए कि मृत्यु है, बात खत्म हो गई। अब इसको कोई घोटना थोड़े ही पड़ेगा दिन-रात कि मृत्यु चारों तरफ मुझे घेरे हुए है। अगर ऐसा आप दोहरा रहे हैं कि मृत्यु मुझे चारों तरफ घेरे हुए है, तो अभी आपको पता नहीं है, आप एक झूठी बात को बार-बार दोहरा कर विश्वास दिला रहे हैं। मैं लोगों को देखता हूं, वे इस तरह की झूठी बातों को बहुत दिन दोहराते रहते हैं, उनको लगने लगता है हमें कुछ बात का पता चल गया।
We remember only those things we do not know. Memory belongs to ignorance; knowledge has no remembrance—knowledge simply is. When you know, the matter is finished. If it becomes clear to you that death is, the matter is finished. You won’t have to keep grinding day and night: “Death surrounds me on all sides.” If you are repeating that death surrounds you, then you do not yet know; you are trying to convince yourself by repeating a falsehood. I see people repeating such falsehoods for a long time, and then it begins to seem to them that they have come to know something.
नहीं, मैंने यह नहीं कहा कि सतत स्मरण रखें। मैंने कहा, स्मरण को उपलब्ध हो जाएं। सतत स्मरण रखना एक बात है, स्मरण को उपलब्ध हो जाना...। आपको यह दिख जाना चाहिए। यह अवेकनिंग आपके भीतर हो जानी चाहिए कि मृत्यु है। बात खत्म हो गई। इसके बाद कुछ याद थोड़े ही रखना है। याद रखना ही फिजूल की बातें याद रखनी पड़ती हैं। जिन बातों को आप जान लेते हैं उन्हें याद नहीं रखना पड़ता है।
No, I did not say: keep continual remembrance. I said: become available to remembrance. Keeping continual remembrance is one thing; becoming available to remembrance is another. It should be seen by you—this awakening should happen within you—that death is. The matter is finished. After that there is nothing to remember. Only useless things have to be remembered; what you truly know you do not need to remember.
स्मृति इसीलिए ज्ञान नहीं है। ज्ञान बड़ी दूसरी बात है। स्मृति भूली जा सकती है। ज्ञान भूला नहीं जा सकता। जिसे याद रखा है उसे किसी दिन भूल भी सकते हैं। लेकिन जिसे जाना है उसे भूलने का कोई उपाय नहीं होता। क्योंकि उसे कभी याद थोड़े ही किया है, उसे जाना है। जो जाना है, वह कभी भूला नहीं जाता। और जो याद किया है, वह कभी भी भूला जा सकता है।
Memory is not knowledge. Knowledge is something altogether different. Memory can be forgotten; knowledge cannot be forgotten. What has been memorized can be forgotten some day; what has been known cannot be forgotten. Because it was never “remembered”; it was known. What is known is never forgotten; what is remembered can be forgotten at any time.
तो मैंने यह नहीं कहा कि आप बैठते-उठते, सोते-जागते, स्मरण रखें कि मृत्यु है। ऐसे में तो पागल हो जाएंगे। ऐसा स्मरण रखेंगे तो जरूर जीवन गड़बड़ हो जाएगा। नहीं, मैंने कहा: जानें, जागें और देखें कि क्या है, तो आपको मृत्यु दिखाई पड़ेगी। और मृत्यु दिखाई पड़ेगी तो आपके भीतर आकांक्षा पैदा होगी कि अगर यह मृत्यु है तो फिर जीवन क्या है? अगर यह सब मृत्यु है, तो मैं जीवन को जानने के लिए क्या करूं? तो आपके भीतर प्यास पैदा होगी। उस प्यास के लिए मैंने कहा कि मृत्यु के प्रति जागना उचित है।
So I did not say: while sitting, standing, sleeping, waking, keep remembering that there is death. That way you will certainly go mad; life will be disturbed. No. I said: know, awaken, and see what is—then you will see death. And if death is seen, a longing will arise within you: “If this is death, then what is life? If all this is death, what shall I do to know life?” A thirst will arise within you. For that thirst I said: awakening toward death is appropriate.
मैंने डर नहीं कहा मृत्यु का, क्योंकि मृत्यु से डर का मतलब ही क्या है? मृत्यु है, यह जानना जरूरी है। जो इसे नहीं जानता वही डरता है। डरने का अर्थ यह होता है कि हमेें यह खयाल है कि हम किसी दिन मर जाएंगे। अभी जिसे हम जीवन समझ रहे हैं, वह छीन लिया जाएगा। तो डर इस बात का होता है कि जो हमारा जीवन है वह कहीं मृत्यु छीन न ले। डर इस बात का होता है।
I did not speak of fearing death, because what does fear of death even mean? It is essential to know that death is. The one who does not know this is the one who is afraid. To be afraid means we carry the notion that someday we will die—that what we presently take to be life will be snatched away. So the fear is that death might take away our life. That is what the fear is.
लेकिन अगर आपको पता चल जाए कि आप मरे ही हुए हैं, तो डर किस बात का होगा? अगर आपको पता चल जाए कि आप मर ही रहे हैं रोज, मर ही चुके हैं काफी, तो डर किस बात का होगा? जिसे आप जीवन समझ रहे हैं, वह जीवन मालूम हो, तो फिर मृत्यु का डर मालूम होता है। और अगर यही मृत्यु दिखाई पड़ने लगे, तो डर क्या होगा मृत्यु का? जो इसे मृत्यु जान लेते हैं, मृत्यु के डर के बाहर हो जाते हैं। और मृत्यु के डर के जो बाहर हो जाता है, वही व्यक्ति जीवन को जानने में समर्थ होता है। हम इसीलिए डरते हैं--डरते इसीलिए हैं कि यह सब जो हमारा जीवन है, यह छिन जाएगा मृत्यु में। छिन जाएगा तो हमें मृत्यु का डर लगता है कि मृत्यु छीन लेगी।
But if you come to know that you are already dead, what is there to fear? If you come to see that every day you are dying, that much of you has already died, what is there to fear? As long as what you take to be life appears to you as life, the fear of death appears. And if this very thing begins to be seen as death, what fear of death can remain? Those who recognize this as death step outside the fear of death. And only the one who has gone beyond the fear of death is capable of knowing life. We are afraid precisely because we think all that we call our life will be snatched away by death. Because it will be taken, we fear that death will seize it.
एक साधु था जापान में। एक गांव के बाहर ठहरा हुआ था। उसकी कुछ बातें ऐसी थीं कि लोग उसके विरोध में हो गए। उसकी बातें कुछ ऐसी विद्रोह की थीं कि लोगों ने सोचा, इसकी हत्या ही कर दो। जब लोगों को कोई उत्तर नहीं सूझता किसी बात का, तो हत्या सूझती है। जब किसी बात की कोई समझ न सूझे, कुछ दिखाई न पड़े कि इस आदमी को क्या उत्तर दें, तो फिर गोली से या फांसी से उत्तर देना होता है। इसलिए जो असली प्रश्न हैं, असली उत्तर हैं, वह हमेशा लोग फिर फांसी से या जहर से दे देते हैं।
There was a monk in Japan. He was staying outside a village. Some of his statements made people oppose him. His words were so rebellious that the people decided to kill him. When people can find no answer to something, they think of murder. When no understanding dawns, when nothing appears as to how to answer a man, then a bullet or a noose is made into the answer. That is why to real questions and real answers, people have so often replied with gallows or with poison.
तो सोचा इस आदमी को मार ही डालें। कुछ दो-चार लोग उसको प्रेम भी करते थे, उन्होंने रात को जाकर उस साधु को खबर की कि आज तुम इस झोपड़े को छोड़ दो, आज रात खतरा है। एक गांव के एकांत में, अकेले में यह झोपड़ा है नदी के पार, लोग हत्या करने का विचार कर रहे हैं। उस साधु ने कहा: मुझे अगर पता न होता, तो मैं कहीं चला भी जाता। अब वे लोग यहां ढूंढते हुए आएंगे और मैं यहां नहीं मिलूंगा, तो कैसा, अच्छा नहीं लगेगा। तो वैसे मुझे पता नहीं होता, तो मैं कहीं चला भी जा सकता था। साधु ही ठहरा, कहीं आता-जाता रहता हूं, लेकिन आज की रात तो अब हजार काम छोड़ कर भी यहीं रहना पड़ेगा। वे लोग आएंगे और मैं नहीं मिलूंगा, अच्छा नहीं मालूम होगा। जब पता चल जाए कि मेहमान आने वाले हैं और घर का मालिक छोड़ कर भाग जाए, ठीक नहीं है।
So they decided to kill the man. A few who loved him went at night to warn him: “Leave this hut tonight—there is danger. This hut stands alone across the river, outside the village; people are planning to murder you.” The monk said, “If I had not known, I might have gone somewhere. But now they will come here searching for me and not find me—how would that look? If I had not known, I could have gone anywhere—I am a monk, I come and go. But tonight, even if I have to leave a thousand tasks, I must stay right here. They will come and I won’t be here—this would not be good. When one learns that guests are coming, and the master of the house runs away, it is not right.”
वह साधु रुक गया। उन लोगों ने समझा, यह पागल है। और इसके साथ बैठना या इसके साथ पता चलना भी खतरनाक है। वे लोग भाग गए वहां से। रात अंधेरे में लोग उसे हत्या करने पहुंचे। रोज तो वह दरवाजा बंद करके सोता था, आज उसने दरवाजा खुला रखा था। क्योंकि बेहद उनको परेशानी हो, आकर दरवाजा खोलना पड़े। तो नाहक की परेशानी क्या देनी, उसने दरवाजा खुला रखा था। और दरवाजे के पास ही वह एक तख्त पर सोया हुआ था। वे लोग अंधेरे में गए, उन्होंने तलवार उठाई, जैसे ही तलवार उठाई वह साधु ने कहा कि मेरी आदत किसी को बीच में टोकने की कभी नहीं है, जो आदमी जो काम कर रहा है उसे करने दो। लेकिन बिलकुल गलत काम होते हुए भी देखा नहीं जाता। तुम जिस तरफ तलवार उठाए हो उस तरफ मेरे पैर हैं, गर्दन मेरी इस तरफ है। अब तुम बिलकुल गलती काम किए दे रहे हो। मारना हो तो तलवार गर्दन की तरफ मारनी चाहिए। अंधेरा है इसलिए तुम्हें दिखाई नहीं पड़ रहा है, लेकिन मुझे तो समझ में आ रहा है। मैं बड़ी देर से अंधेरे में हूं तो मुझे थोड़ा समझ में आता है। तुम अभी-अभी आए हो, तुम्हें दिखाई नहीं पड़ रहा। गर्दन इस तरफ है।
The monk stayed. The friends thought, “He is mad. Even to sit with him or be known as his companion is dangerous,” and they ran away. In the dark of night the men came to kill him. On other nights he would lock his door, but that night he left it open—why cause them needless trouble by having to break it? He lay sleeping on a cot just inside the door. They entered in the dark and raised their swords. As soon as a sword was lifted, the monk said, “It is never my habit to interrupt anyone; let a man do what he is doing. But it is hard to watch a completely wrong act being done. The side toward which you have raised your sword—my feet are there; my neck is on this side. Now you are about to do a wholly mistaken thing. If you must kill, the sword should fall toward the neck. It is dark, so you cannot see, but I can. I have been in the dark a long time; I understand it a little. You have just come; you cannot see. The neck is on this side.”
वे लोग तो घबड़ा गए कि यह आदमी कैसा है जो दरवाजा खोल कर सोया है! पता चला है, इसको पता भी चल चुका है, फिर भी भागा नहीं है। और अब यह बता रहा है कि भूल-चूक मुझसे नहीं देखी जाती, पैर उस तरफ हैं, गर्दन इस तरफ है। उन लोगों ने कहा: क्या तुम्हें मरने से कोई डर नहीं है? वह साधु हंसने लगा, उसने कहा: जिस दिन मैंने जाना कि जिसे तुम जीवन कहते हो, वह मृत्यु है। उसी दिन मृत्यु का भय विलीन हो गया। और अब जिसे मैं जीवन जान रहा हूं, उसे तुम्हारी तलवार न छीन सकती है, न नष्ट कर सकती है। जिसे तुम जीवन जानते थे, वह मेरे लिए मृत्यु हो चुका है। और जिसे तुम मृत्यु जानते हो, वह मेरे लिए जीवन है।
They were shaken: what kind of man is this who sleeps with the door open? He knows, he has been warned, and still he has not fled. And now he is telling them, “I cannot bear to see mistakes—my feet are that way, my neck is this way.” They asked, “Are you not afraid of dying?” The monk laughed and said, “The day I came to know that what you call life is death, that very day the fear of death dissolved. And what I now know as life—your sword can neither snatch it nor destroy it. What you took to be life has become death for me. And what you call death—that is life for me.”
उस साधु ने कहा: जो मर चुके हैं अपनी तरफ से उन्हें मारने का कोई उपाय नहीं है। जो जान चुके हैं कि मृत्यु हो चुकी उन्हें अब मारने का कोई रास्ता नहीं है। जो जीवन के भ्रम में हैं, वे ही केवल मर सकते हैं। उन्हीं को केवल मरने का भय सताता है।
The monk said, “Those who have already died from their own side—there is no way to kill them. Those who have known that death has already happened—there is now no way to kill them. Only those who are in the illusion of life can die. Only they are haunted by the fear of dying.”
यह जो मैंने कहा, मैंने यह नहीं कहा कि मृत्यु के भय से आप पीड़ित हो जाएं। न, मैंने तो यह कहा कि सभी कुछ मृत्यु है--इसे जान लें, इसको समझ लें, इसे देख लें--तो उस देखने से आपके भीतर एक क्रांति घटित होगी।
What I have said is not that you should be tormented by the fear of death. No. I have said: everything is death—know it, understand it, see it—and from that seeing a revolution will take place within you.
साधुत्व का तो मैं...यह तो मैंने कहा ही नहीं कि साधुत्व पर मुझे दया आती है। मुझे तो साधु पर दया आती है। और साधुत्व में और साधु में बड़ा फर्क है। असल में जिसके भीतर साधुत्व होता है, उसे पता भी नहीं होता कि मैं साधु हूं कि गृहस्थ हूं कि क्या हूं। और जिसको इस बात का पता है कि मैं साधु हूं, वह अभी साधु का ढोंग कर रहा है।
As for saintliness—I never said I feel pity for saintliness. I feel pity for the sadhu. And there is a great difference between saintliness and a sadhu. In truth, the one in whom saintliness lives doesn’t even know whether he is a sadhu, a householder, or what. And the one who knows, “I am a sadhu,” is still acting the role of a sadhu.
साधुता कोई ऐसी चीज नहीं है कि आप लेबल बदल लें, कपड़े बदल लें, रंग-रूप बदल लें, तो साधु हो गए। असल में जितने लोग साधु की शक्लों में दिखाई पड़ते हैं, समझ लेना कि इन आदमियों को अपने साधु होने पर शक है। अन्यथा यह वेश-भूषा रखने की कोई जरूरत नहीं है। इन्हें शक है थोड़ा। इन्हें शक है कि आप इन्हें साधु नहीं समझेंगे। इसलिए साधु होने का सारा ढोंग है। सारी व्यवस्था है। साधु क्या कोई, ये कोई मिलिटरी के सैनिक हैं क्या कि इनको तगमे लगा दिए और ड्रेस पहना दी और नंबर लगा दिए। और वैसी ही हालत साधुओं की भी है। वे भी तगमे लगाए हुए हैं।
Being a sadhu is not a matter of changing labels—change your clothes, change your color and form—and you are a sadhu. In fact, most of those who appear in the guise of sadhus are precisely the people who doubt their own sainthood. Otherwise, why the costume? They have a doubt. They fear you won’t recognize them as sadhus. Hence the whole show, the entire apparatus. Are sadhus like soldiers in the military—that you pin medals on them, put them in uniform, give them numbers? That is exactly the condition of the “sadhus”—they too wear badges.
एक साधु गांधी के पास पीछे आया था। संन्यासी था। गैरिक वस्त्र पहने हुए था। उसने आकर गंाधी से कहा कि मैं सेवा करना चाहता हूं। मैं आपकी बातों से प्रभावित हो गया हूं। अमरीका में था, वहां से चला आया हूं। तो गांधी ने कहा: पहली सेवा यह करो कि ये गैरिक वस्त्र उतार दो। ये गेरुए वस्त्र अलग कर दो, पहली सेवा यह करो। उसने कहा: क्यों इससे क्या बाधा है आपको? तो गांधी ने कहा: क्या तुम्हें अपने साधु होने में शक है? क्या तुम्हें संदेह है कि तुम्हारे गेरुए वस्त्र छिन जाएंगे तो तुम्हारी साधुता छिन जाएगी? और जिनकी साधुता वस्त्रों में इस तरह बंधी हो, उनको साधु कहिएगा?
A sadhu once came to Gandhi. He was a renunciate, dressed in ochre robes. He said to Gandhi, “I want to serve. I am influenced by your words. I was in America; I have come from there.” Gandhi said, “Then do this first service: take off these ochre robes. Put aside this saffron. Do this first.” The man asked, “Why? How does this hinder you?” Gandhi said, “Are you unsure about being a sadhu? Do you suspect that if your ochre robes are taken away, your sainthood will be taken away too? And if someone’s sainthood is so bound to his garments, will you call him a sadhu?”
साधु बड़ी दूसरी बात है, साधुत्व बड़ी दूसरी बात है। साधुत्व का तो आदर होना ही चाहिए। लेकिन साधु के आदर के कारण साधुत्व का आदर नहीं हो पाता। आप साधुओं को पूज रहे हैं, और इसलिए अनेक बार साधुत्व आपकी नजर में दिखाई ही नहीं पड़ता। और सच में जिसके भीतर साधुत्व होगा, वह कोई साइनबोर्ड लगा कर घूमेगा, यह मैं कल्पना भी नहीं कर सकता। ऐसी चाइल्डिश, ऐसी बचकानी बात उसके दिमाग में उठेगी कि वह ढोंग करे, व्यवस्था करे, खास तरह के कपड़े पहने और खास तरह के, खास तरह के पाखंड को रचे, यह कल्पना इतनी इम्मैच्योर है, यह इतनी बचकानी है कि किसी थोड़े से समझदार आदमी को भी इसमें शक मालूम होगा। लेकिन वह हमें दिखाई पड़ रहा है।
A sadhu is one thing; saintliness is another. Saintliness must be honored. But because you honor the sadhu, saintliness goes unhonored. You worship sadhus; therefore, many times saintliness doesn’t even come into your view. Truly, I cannot even imagine that one who carries saintliness within will roam about with a signboard: it would not occur to him to put on a show, to stage arrangements, to wear special clothes, to craft a special kind of hypocrisy. The very idea is so immature, so childish, that even a somewhat intelligent person would smell the fraud. And yet that is what we are being shown.
और इसका कारण यह हुआ कि धीरे-धीरे साधुत्व तो आदर के नीचे उतर गया है और साधु आदर पर बैठ गया है। मैं साधु को आदर से उतार ही देना चाहता हूं, ताकि साधुत्व की प्रतिष्ठा हो सके। और साधुत्व को देखने के लिए आंखें चाहिए। साधु को देखने को तो अंधे भी पहचान लेते हैं कि यह साधु जा रहा है। लेकिन साधुत्व को देखने के लिए आंखें चाहिए। बड़ी गहरी आंखें चाहिए। साधुत्व को पहचानना उतना आसान नहीं है। और साधुत्व को आदर देना तो और भी कठिन है। इसलिए कठिन है कि साधुत्व आपके बंधे-बंधाए ढांचोें में नहीं पाया जाता। और आपने जो ढांचे बना दिए हैं, उनमें कभी खड़ा नहीं होता।
What has happened is this: bit by bit, saintliness has been pushed down beneath the pedestal, and the sadhu has climbed up onto it. I want to pull the sadhu down from that pedestal, so that saintliness can be established in honor. And to see saintliness you need eyes. Even the blind can recognize a “sadhu” when he passes by. But to see saintliness, you need eyes—deep eyes. Recognizing saintliness is not so easy. And honoring saintliness is harder still—harder because saintliness is not found within your ready-made molds. It never stands inside the frames you have fabricated.
इसलिए हमेशा यह होता है जब साधु पैदा होता है साधुत्व वाला, तभी दुनिया में एक नया पंथ बन जाता है। क्योंकि पुराने किसी पंथ के ढांचे में वह साधु बैठता नहीं। उसी साधु को लेकर अब नया पंथ बनाना पड़ता है, क्योंकि वह एक नये ढांचे का आदमी होता है। अगर आप जैनियों से पूछें कि क्राइस्ट साधु हैं? तो वे कहेंगे, कैसे हो सकते हैं, क्योंकि महावीर के ढंग के तो नहीं हैं। कैसे हो सकते हैं? आखिर महावीर का एक ढंग है, नंगे खड़े हुए हैं। तो क्राइस्ट तो कपड़े पहने हुए हैं, तो यह कैसे साधु होंगे? यह कैसे साधु हो सकते हैं?
तो एक ढांचा है, महावीर को देख कर एक ढांचा बना लिया गया। अब उस ढांचे में जो फिट हो जाएगा, वह जैनियों को साधु दिखाई पड़ेगा। बुद्ध को देख कर बौद्धों ने एक ढांचा बना लिया। उस ढांचे में जो फिट हो जाएगा, वह बौद्धों को साधु दिखाई पड़ेगा। और बड़े मजे की बात यह है, कोई साधु आपके ढांचे में फिट होने को आएगा? और जो आपके ढांचे में फिट होने को आ जाए, उसको साधु कहिएगा?
That is why, whenever a sadhu with true saintliness is born, a new sect arises—because he does not fit the old sects’ molds. A new mold has to be cast around him, because he is a man of a new form. Ask the Jains, “Is Christ a sadhu?” They will say, “How could he be? He is not in Mahavira’s style.” Mahavira stood naked; Christ wore clothes. “How can he be a sadhu?” A mold was formed after seeing Mahavira; whoever fits that mold appears a sadhu to the Jains. Seeing the Buddha, the Buddhists formed another mold; whoever fits that looks like a sadhu to them. But tell me—will any real sadhu come to fit your mold? And if someone does contort himself to fit your mold, will you call that person a sadhu?
साधु अपना जीवन जीता है। सहज जीवन जीता है। अपना ढांचा उसका विकसित होता है, वह किसी के ढांचे को अंगीकार नहीं करता। वह अपने ढंग से जीता है। अपने बोध से जीता है। तो जब भी ये ढांचे में बंधे हुए लोग दिखाई पड़ें, तो समझना कि इनके भीतर अभी साधुता का जन्म नहीं हुआ। अभी ये साधु होने के भ्रम में पड़े हुए हैं।
A sadhu lives his own life—natural, uncontrived. His form grows from within; he does not adopt anyone else’s mold. He lives in his own way, from his own awakening. So whenever you see people tight in molds, understand that sainthood has not yet been born within them. They are still caught in the illusion of “being a sadhu.”
एक स्मरण मुझे आता है। एक आश्रम में बहुत से भिक्षु थे। और एक आदमी ने आकर पूछा उस आश्रम के गुरु से, मुझे भी साधु होना है। तो उस आश्रम के गुरु ने कहा: तुम्हें साधु दिखना है या साधु होना है? इन दोनों में फर्क है। उस गुरु ने कहा: तुम्हें साधु दिखना है या साधु होना है? अगर दिखना है तो बिलकुल आसान बात है, अगर होना है तो बहुत कठिन है। दिखना बिलकुल आसान है। अभी आप यहां बैठे हैं, आधा घड़ी भी नहीं लगेगी, आप साधु हो जाएंगे। कपड़े बदल लीजिए, सिर घुटा लीजिए, किसी का आशीर्वाद ले लीजिए, आप साधु हो गए। अभी आप दूसरों के पैर पड़ते थे, दूसरे आपके पैर पड़ने लगेंगे। आधा घड़ी में आप गृहस्थ थे, अब आप साधु हो गए। इतनी मजाक बनाई हुई है साधुता की।
I recall an incident. In an ashram there were many monks. A man came and asked the master of that ashram, “I too want to be a sadhu.” The master said, “Do you want to look like a sadhu, or be one? There’s a difference.” He asked again, “Do you want to look like a sadhu, or be one? If you want to look like one, it’s easy; if you want to be one, it’s very difficult. Looking like one is very easy. You’re sitting here now—within half an hour you’ll be a sadhu. Change your clothes, shave your head, take someone’s blessing—and you’re a sadhu. A little while ago you used to touch others’ feet; now others will touch yours. In half an hour you were a householder; now you’re a sadhu. Sainthood has been made into such a joke.”
साधुता जीवन भर की गहरी उपलब्धि है। कोई साधु नहीं होता।
Saintliness is a deep, lifelong attainment. No one becomes a sadhu just like that.
अभी एक बहुत बड़े साधु ने मुझसे पूछा, आप साधु क्यों नहीं हो जाते? मैंने कहा: साधुता कोई ऐसी बात है कि कोई चाहे तो हो जाए? साधुता तो विकसित होती है, ग्रोथ है। बहुत आहिस्ता-आहिस्ता मनुष्य के चित्त में परिवर्तन होता रहता है और एक बढ़ती होती है। उसे पता भी नहीं चलता कि कब क्या हो गया। कब दुनिया छूट गई और वह दूसरा आदमी हो गया। दूसरों को भला पता चल जाता हो, उसे पता भी नहीं चलता।
A very prominent sadhu recently asked me, “Why don’t you become a sadhu?” I said, “Is sainthood something you become just because you decide to? Saintliness develops—it’s growth. Very slowly, slowly, the human mind is transformed; growth happens. One doesn’t even notice when something has changed—when the world fell away and he became another man. Others may notice; he himself does not.”
आपको पता चला आप किस दिन जवान हुए? आपको पता चला आप किस दिन बूढ़े हुए? आपको बिलकुल पता नहीं चला, दूसरों ने आपको कहा होगा कि अब तो आप बूढ़े हो गए। लेकिन आपको पता चला था पहले कि आप बूढ़े हो गए, किस दिन बूढ़े हो गए?
Did you know on which day you became young? Did you know on which day you became old? You did not know at all. Others may have told you, “Now you’re old.” But did you know first, on which day you turned old?
जीवन में जो भी महत्वपूर्ण है, वह बहुत धीरे-धीरे भीतर-भीतर विकसित होता रहता है। उसका पता भी नहीं चलता कि कब क्या हुआ। लेकिन हम देखते हैं, एक आदमी कल तक गृहस्थ था। उसकी पत्नी मर गई, वह अब साधु हो गया। एक आदमी दुकानदार था। उसका घाटा लग गया, वह साधु हो गया। एक आदमी को कोई और तकलीफ आ गई, वह साधु हो गया। एक आदमी का दिमाग खराब था, उसने ज्यादा जोर से गीता पढ़ ली, वह साधु हो गया। किसी ने रामायण पढ़ ली, वह साधु हो गया। किसी ने किसी की बात सुन ली, वह प्रभावित हो गया, भावाविष्ट हो गया, और साधु हो गया। इतनी, इतनी आसान बात है क्या?
Whatever is significant in life develops slowly, quietly within. You cannot tell when it happened. Yet what do we see? A man was a householder yesterday. His wife died—he is now a sadhu. A shopkeeper took a loss—he became a sadhu. Another man faced some trouble—he became a sadhu. Someone’s mind was unbalanced; he read the Gita too hard—he became a sadhu. Someone read the Ramayana—became a sadhu. Someone heard someone, was impressed, became emotional—and became a sadhu. Is it so easy?
साधुता जीवन भर का अर्जन है। बड़े धीरे-धीरे पौधा बड़ा होता है और फूल आते हैं। बहुत धीरे-धीरे जीवन भर के अनुभव और बोध से भीतर साधुता का फूल उत्पन्न होता है। और जब वह उत्पन्न होता है, तो वह इस तरह की नासमझी की बातों में प्रकट नहीं होता।
Saintliness is a lifelong earning. The plant grows very slowly, and then the flowers come. Out of the experiences and awakenings of a lifetime, the flower of saintliness blossoms within. And when it blossoms, it does not manifest in such childish ways.
जापान का एक राजा था, उसने कहा है कि मैं किसी साधु को मिलना चाहता हूं। लोगों ने उससे कहा: इतने साधु हैं, किसी से भी मिल लें। उसने कहा: ये, लेकिन इनसे नहीं, मैं तो किसी साधु से मिलना चाहता हूं। तो उन्होंने कहा: गांव के बाहर पहाड़ी के पास एक आदमी रहता है, एक बूढ़ा आदमी। शायद, उसके वजीरों ने कहा कि वह आपको साधु मालूम पड़े। वह राजा वहां गया। उसके निकट रहा, वह उससे बहुत प्रभावित हुआ। कुछ दिन रहने के बाद उसने जाना कि इस आदमी को कुछ मिला है, इसकी आंखों में कोई झलक है, इसके प्राणों में कोई स्पंदन है, इसके आचरण में कोई संगीत है, इसने कुछ जाना है। तो उसने कहा कि मैं आपको अपना राज्य-गुरु बनाना चाहता हूं। वह एक बहुत बहुमूल्य कीमती लबादा बनवा कर ले गया। उसमें उसने हीरे-जवाहरात जड़वाए, मखमल का उसे बनवाया और जाकर उस साधु को पहनाया। वह साधु खूब हंसने लगा, उसने कहा कि इसे तुम प्रेम से देते हो, तो मैं इनकार कैसे करूं? लेकिन तुम इसे ले जाओ। इसलिए इसे यहां से ले जाओ कि यहां जंगल में तो भालू हैं, बंदर हैं, कुत्ते हैं, ये ही मेरे मित्र हैं। वे इस लबादे में मुझे पहने देख कर बहुत हंसने लगेंगे कि यह बूढ़ा हो गया है फिर भी अभी बचपना, फिर भी इसमें बचपना है अभी, अभी भी नीला चोगा पहन कर घूम रहा है जंगल में। तो इसे तुम ले जाओ। यहां कोई आदमी तो रहता नहीं जो मेरे चोगे को देख कर बुद्धू बन जाए, यहां तो जंगल के जानवर हैं, वे बहुत हंसने लगेंगे। वे कहेंगे कि यह बूढ़ा हो गया, फिर भी अभी इसकी बुद्धि बचकानी है, चोगा पहन कर घूम रहा है। तो उसने कहा कि इसे ले जाओ।
There was a king in Japan who said, “I want to meet a sadhu.” People told him, “There are so many sadhus—meet any of them.” He said, “Not these; I want to meet a sadhu.” His ministers said, “Perhaps the man who lives outside the village near the hill—a certain old man—he may appear a sadhu to you.” The king went there. He stayed near him; he was deeply impressed. After a few days he realized that this man had found something: there was a glint in his eyes, a pulse in his life-breath, a music in his conduct—he had known something. The king said, “I want to make you my preceptor.” He had a very precious cloak made, velvet, studded with jewels, and he went and put it on the sadhu. The sadhu laughed and said, “If you offer it with love, how can I refuse? But take it away—take it from here because here in the forest my friends are bears, monkeys, and dogs. If they see me wearing this cloak, they will laugh a lot—‘This old fellow is still childish, still immature, roaming the forest in a blue robe.’ So take it away. There aren’t people here who can be fooled by my robe; there are only the animals of the forest—they will laugh a lot. They’ll say, ‘He’s grown old and still his intelligence is childish—roaming around in a cloak.’ So take it away.”
लेकिन यह आप जिनको साधु कहते हैं, वे क्या कर रहे हैं? इनकी बुद्धि बड़ी बचकानी है। और इसलिए ये बचकानी बुद्धि के लोग सारी दुनिया में उपद्रव का कारण बने हुए हैं। ये साधु दुनिया को लड़वा रहे हैं और कटवा रहे हैं और परेशान कर रहे हैं। इन साधुओं के ऊपर बहुत हत्या, बहुत भार, बहुत जिम्मा है। जितना असाधुओं ने पाप नहीं किया, इन साधुओं ने किया है और कर रहे हैं और रोज किए जा रहे हैं। और फिर भी हम पूछते हैं कि साधु का अपमान।
And what are these people you call sadhus doing? Their intelligence is highly childish. And it is because of this childish intelligence that they have become a nuisance across the world. These “sadhus” are making the world fight and butcher and suffer. Upon these sadhus lies a great weight of blood, a great burden, immense responsibility. The irreligious have not sinned as much as these “sadhus” have—and are doing so daily. And yet we ask whether the sadhu is being insulted.
साधु के अपमान का प्रश्न नहीं है। यह साधु के नाम से जो चल रहा है, उसका मैं कह रहा हूं। और इसीलिए उसके लिए कह रहा हूं कि ताकि वास्तविक साधुता के प्रति हमारे मन में एक सम्मान पैदा हो, हम उसे पहचानना और जानना सीख सकें। उसे जानने और पहचानने के लिए कुछ और बातेें जरूरी हैं, कपड़े का परिवर्तन नहीं। तो सारे जीवन की क्रांति जरूरी है। सारे जीवन की क्रांति। और जीवन की सहजचर्या जरूरी है।
It is not a question of insulting a sadhu. I am speaking about what is going on under the label “sadhu.” I speak of it precisely so that a genuine respect for real saintliness may arise in us, so that we learn to know and recognize it. To know and recognize it, other things are needed—not a change of clothes. What is needed is a revolution of the whole of life. A revolution of the whole of life—and a natural, unforced way of living.
जब कोई साधु हो जाता है तो जीवन अत्यंत सहज हो जाता है। उसके जीवन की सारी जटिलता विलीन हो जाती है। उसके जीवन में लाभ-हानि शून्य हो जाते हैं। इनको आप साधु कह रहे हैं, ये चौबीस घंटे लाभ-हानि की भाषा में सोच रहे हैं। इन्होंने अगर घर भी छोड़ा है तो इस खयाल में कि इसके बदले में स्वर्ग मिलेगा या मोक्ष मिलेगा। ये पुराने दुकानदार ही हैं। इनके सोचने के ढंग वही प्रॉफिट के हैं। यह छोड़ा है, यह मिलेगा।
When someone becomes a sadhu, life becomes utterly simple. All the complexity of life dissolves. Gain and loss become zero for him. The ones you call sadhus think in the language of profit and loss twenty-four hours a day. Even if they have left home, it is with the idea that in exchange they will gain heaven or liberation. They are the same old shopkeepers. Their pattern of thinking is profit. “I gave this up; I’ll get that.”
जो आदमी भी त्याग इसलिए करता हो कि इसके बदले में कुछ मिलेगा, उसने त्याग किया ही नहीं। वह तो अभी पुराने ही हानि-लाभ के हिसाब से सोच रहा है। इन साधुओं में आप जाइए और पूछिए कि आपने घर-त्याग क्यों किया? वे कहेंगे, मोक्ष के लिए। यानी घर-त्याग जैसी सड़ी चीज के बदले में मोक्ष पाने का हिसाब बिठा रहे हैं। घर क्या छोड़ दिया है, मोक्ष पाना चाहते हैं। बहुत सस्ती कीमत पर पाना चाहते हैं। और अगर घर की कीमत पर ही मोक्ष मिलता हो, तो कितने समझदार लोग लेने उसे राजी होंगे? कौन उसे लेने राजी होगा जो घर के छोड़ देने से मिल जाता हो? पर यह सोच रहे हैं, कुछ छोड़ दिया तो कुछ मिल जाएगा। जो मिलने के खयाल से छोड़ रहा है, वह छोड़ ही नहीं रहा। छोड़ना तो होता है व्यर्थता के बोध से। एक चीज व्यर्थ हो जाती है और छूट जाती है। वह तो अलग बात है।
Anyone who “renounces” so as to obtain something has not renounced at all. He is still thinking in the old profit-and-loss arithmetic. Go ask these sadhus, “Why did you leave home?” They will say, “For liberation.” That is, they are trying to balance the books—trading something as stale as “house-renunciation” for liberation. “I left my home; now I want liberation.” They want to buy it cheap. And if liberation could be had at the price of a house, how many truly intelligent people would be ready to take it—who would want a liberation that comes just from leaving home? Yet this is the thinking: “Give up something and you’ll get something.” One who leaves in order to get has not left. Letting go happens from a seeing of futility. When something becomes futile, it drops. That is a different matter.
इसलिए साधु को मैं कहता हूं, वह कुछ भी छोड़ता नहीं है, उससे चीजें छूट जाती हैं। वह कुछ छोड़ता नहीं है, उससे चीजें छूट जाती हैं। वह किन्हीं चीजों का त्याग नहीं करता है, उससे कुछ चीजें परित्यक्त हो जाती हैं। उसके जीवन में जो-जो व्यर्थ हो जाता है उस पर उसकी पकड़ विलीन हो जाती है। किसी चीज के बदले में पाने के लिए नहीं। मोक्ष त्याग का बदला नहीं है। असल में त्याग अगर ठीक से हो जाए तो वही मोक्ष है। त्याग बदला नहीं है किसी चीज के छोड़ने का। मोक्ष का मतलब है: सब चीजें छूट जाएं, तो आप मुक्त हैं।
Therefore I say: a sadhu does not leave things; things fall away from him. He leaves nothing; things drop from him. He does not practice renunciation; certain things become relinquished of themselves. Whatever becomes useless in his life—his grip on it dissolves. Not in exchange for some reward. Liberation is not the reward for renunciation. In truth, if renunciation is complete, that itself is liberation. Renunciation is not a price paid for getting something. Liberation means: when everything has dropped, you are free.
लेकिन जो आदमी किसी चीज को पाने के लिए कुछ छोड़ रहा है, वह तो बंधन में ही है। जो अभी मोक्ष की कामना से संन्यासी हुआ है वह अभी बंधन के भीतर है। अभी उसकी कामना भी है, अभी बंधन भी है, अभी लेन-देन भी है, अभी कुछ छोड़ रहा है, कुछ पाने का खयाल भी है। अभी वासना, अभी कामना कहीं गई नहीं है। तो इनको मैं साधु नहीं कहता हूं।
But one who gives up something to gain something else remains in bondage. The one who has become a renunciate out of the desire for liberation is still bound—still craving, still tied to transaction, still giving up something with an eye to gain. Desire has not gone anywhere. I do not call such people sadhus.
साधु मैं उसे कहता हूं, जिसके जीवन के ज्ञान में कुछ चीजें उसके हाथों से अपने आप छूट गई हों। धीरे-धीरे, धीरे-धीरे उसका सब छूट जाए और वह अकेला ही रह जाए। अकेली चेतना मात्र रह जाए, और उसकी कोई पकड़ किसी चीज पर न हो। वैसी स्थिति में जब साधुता फलित होती है, तो मैंने कहा पहचानना कठिन होता है। हम बहुत अंधे लोग हैं, हम ऊपरी चीजें पहचान लेते हैं, भीतरी चीजें पहचानना बहुत मुश्किल है। इसलिए जब असली साधु पैदा होगा तो आप या तो उसको पत्थर मारेंगे, या उसको गोली मारेंगे, या जहर पिलाएंगे, या फांसी लटका देंगे। और जब नकली साधु होगा, तो आप उसके पैरों में सिर रखेंगे, धन चढ़ाएंगे, उसकी पूजा करेंगे, प्रार्थना करेंगे। असली साधु के साथ तो बहुत दुर्व्यवहार होता रहा है। और नकली साधु के साथ बहुत सदव्यवहार होता रहा है।
I call him a sadhu in whose understanding things have slipped away from his hands of themselves. Slowly, slowly, everything falls away and he remains alone—pure consciousness only, with no grasp on anything. In that state, when saintliness ripens, it is difficult to recognize. We are very blind people; we recognize the outer; recognizing the inner is very difficult. Hence, when a true sadhu appears, you will either throw stones at him, or shoot him, or give him poison, or hang him. And when a fake appears, you will place your head at his feet, pour wealth at him, worship and pray. The real sadhu has always been treated badly; the fake has always been treated well.
इसलिए मैं साधु के तो विरोध में हूं, जिसको हम साधु करके जानते हैं। लेकिन साधुता के विरोध में नहीं हूं। उसी के लिए तो सारी बातें कह रहा हूं कि वह साधुता कैसे विकसित हो सके ?
Therefore I am opposed to the “sadhu” as we commonly know him—but not opposed to saintliness. It is for that very saintliness that I am saying all this—so that it may grow.
प्रश्न और बहुत से हैं, कल उनकी चर्चा हो सकेगी।
There are many more questions; we can take them up tomorrow.
बिलकुल भी जरूरी नहीं है। धर्म के संबंध में कुछ जानना हो, तो पुस्तकें पढ़नी जरूरी हैं। लेकिन धर्म को जानना हो, तो पुस्तकें पढ़नी जरूरी नहीं हैं। धर्म के संबंध में कुछ जानना हो, तो पुस्तकें बहुत जरूरी हैं, लेकिन धर्म को जानना हो, तो पुस्तकें बिलकुल जरूरी नहीं हैं। धर्म को जानना हो, तो स्वयं को पढ़ना होगा। और धर्म के संबंध में जानना हो, तो ग्रंथ हैं, शास्त्र हैं, उनको पढ़ना होगा। धर्म के संबंध में जो पढ़ता है वह धार्मिक नहीं होता, धर्म-पंडित हो जाता है। और धर्म को जो जानता है वह धार्मिक हो जाता है।
Not at all. If you want to know something about religion, then books are necessary. But if you want to know religion, books are not necessary. To know about religion, books are very necessary; to know religion, books are absolutely unnecessary. To know religion, you will have to read yourself. And to know about religion, there are texts, there are scriptures—you will have to read them. One who reads about religion does not become religious; he becomes a pundit of religion. One who knows religion becomes religious.
‘धार्मिक’ में और ‘पंडित’ में फर्क तो आपको दिखाई पड़ता है न?
You do see the difference between the “religious” and the “pundit,” don’t you?
पंडित वह है जो धर्म के संबंध में सब जानता है, लेकिन उसके ऊपर शास्त्र गधे पर लदे हुए शास्त्रों की भांति है। उसके जीवन में उसका कोई संबंध नहीं है। वह धार्मिक आदमी नहीं है। वह बोझ ढो रहा है। पंडित बोझ ढोता है। उसकी अपनी प्रज्ञा नहीं खुली हुई है। उसका अपना बोध नहीं जगा हुआ है। लेकिन धार्मिक आदमी बिलकुल दूसरी बात है।
A pundit is one who knows everything about religion, but the scriptures on him are like scriptures loaded on a donkey. They have no connection with his life. He is not a religious man. He is carrying a burden. The pundit carries a load. His own wisdom has not opened; his own awareness has not awakened. But a religious man is an altogether different matter.
इसलिए कई बार यह होता है कि जिन्होंने कोई शास्त्र नहीं जाने, वे भी धार्मिक हो जाते हैं। और जिन्होंने बहुत शास्त्र जाने हैं, वे भी धार्मिक नहीं हो पाते। अभी तक दुनिया के इतिहास में ऐसे मौके कम ही आए हैं जब शास्त्रों को जानने वाले भी धार्मिक हो गए हों। अभी तक मौके तो ऐसे ही आते रहे हैं कि शास्त्रों को जानने वाले नहीं, शास्त्रों को न जानने वाले लोग धार्मिक हो गए हैं। और कारण है उसका, शास्त्रों को जानने से चित्त जटिल हो जाता है, ज्यादा कांप्लेक्स हो जाता है।
Therefore, many times it happens that those who have known no scripture at all still become religious; and those who have known many scriptures still do not become religious. In the history of the world, occasions have been rare when the knowers of scriptures also became religious. Mostly it has happened that not the knowers of scriptures but the non-knowers have become religious. And there is a reason for this: by knowing scriptures the mind becomes complicated, more complex.
और शास्त्रों को जानने से प्रश्न अधूरे ही मर जाते हैं, क्योंकि दूसरों के उत्तर से तृप्ति हो जाती है। खुद की खोज बंद हो जाती है। हम राजी हो जाते हैं कि जो शास्त्रों में लिखा है ठीक है। खोज समाप्त हो जाती है। हम उत्तर सीख लेते हैं और दोहराने लगते हैं। और बार-बार दोहराने से हमको खुद ही भ्रम हो जाता है कि हम जानते हैं। इसलिए बहुत बार शास्त्र को पढ़ने वाला इस भ्रम में पड़ जाता है कि वह सत्य को जानता है। सत्य को जानना बिलकुल दूसरी बात है।
By knowing scriptures, questions die half-born, because others’ answers satisfy us. Our own search stops. We settle that what is written in the scriptures is right. The search ends. We learn answers and begin to repeat them. And by repeating again and again, we fall into the illusion that we know. That is why so often the reader of scriptures falls into the delusion that he knows the Truth. Knowing Truth is an altogether different thing.
सत्य के जानने के लिए चित्त का सरल होना जरूरी है। और चित्त इतना सरल हो कि उसमें कोई शास्त्र न रह जाए, कोई शब्द न रह जाए, कोई सिद्धांत न रह जाए। जब चित्त इतना सरल होता है कि उसमें न कोई शास्त्र है, न कोई शब्द है, न कोई विचार है, न कोई सिद्धांत है, न कोई धर्म है, उस सरलता में, उस इनोसेंस में जिस चीज का अनुभव होता है--वह सत्य है, वह धर्म है। और उसके अनुभव के बाद जीवन में क्रांति हो जाती है। सारा जीवन बदल जाता है। उस शांति में जो जाना जाता है, वह अनिवार्यतया आचरण में आ जाता है। ज्ञान ही आचरण बन जाता है।
To know Truth, the mind must become simple—and so simple that no scripture remains in it, no word remains, no doctrine remains. When the mind is so simple that there is no scripture, no word, no thought, no doctrine, no religion—then in that simplicity, in that innocence, what is experienced—that is Truth, that is Religion. And after that experience, a revolution happens in life. The whole life changes. What is known in that peace inevitably becomes conduct. Knowing itself becomes action.
इस संबंध में और कुछ बातें होंगी तो वह मैं कल आपसे कर सकूंगा।
If there are a few more points on this, I can speak with you tomorrow.
इन सारी बातों को इतने प्रेम से सुना है, उसके लिए बहुत-बहुत अनुगृहीत हूं। और अंत में सबके भीतर बैठे परमात्मा को प्रणाम करता हूं। मेरे प्रणाम स्वीकार करें।
You have listened to all this with such love; for that I am deeply grateful. And in the end, I bow to the Divine seated within each of you. Please accept my salutations.
