Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
नई दिल्ली से एक मित्र रतन प्रकाश ने लिखा है:
मेरे महबूब, मेरे दिलबर, मेरे रहबर!
आज के दिन भी तेरी महफिल सजी होगी
जोक दर जोक लोग आए होंगे
मुंतजिर होंगे तुझे देखने तुझे सुनने को
आज के दिन तू फिर बन संवर के आया होगा
धीरे-धीरे हाथों को जोड़े हुए
अंधेरे बादलों से जैसे चांद निकलता हो
गुलफशानी भी हुई होगी अमृत वर्षा भी
तूने हयातो कायनात के राज खोले होंगे
A friend from New Delhi, Ratan Prakash, has written: My beloved, my darling, my guide! Even today your gathering must be adorned— people must have come in wave after wave, waiting to see you, to hear you. This day too you must have arrived, bathed and bedecked, hands slowly joined in greeting, as the moon emerges from dark clouds. There must have been a rain of blossoms, an ambrosial shower; you must have opened the secrets of life and cosmos; yet again a wall of heresy must have fallen— that wall which blackened the centuries behind us. Your balance must have weighed falsehood and truth; those who keep shops in the name of God— coffins for them must have been nailed shut. Wandering souls must have found solace; thirsts of many lifetimes you must have offered the goblet to; revelers must have risen swaying from your tavern. What did you say today—what did you say? This is what the heart thinks, what the heart asks. My beloved, my guide, my darling! Alas, I am not there today, I am not there. My beloved, my darling, my guide— this is what the heart thinks, what the heart asks.
फिर इक कुफ्र की दीवार भी गिरी होगी
वो दीवार जिसने कर दी स्याह पिछली सदियां भी
तेरे तराजू ने झूठ और सच तौले होंगे
खुदाई के नाम पर जिन्होंने दुकानें सजा रक्खी हों
उनके ताबूत में कीलें गाड़ी होंगी
भटकी हुई रूहों को तसकीन मिली होगी
जन्मों के प्यासों को जाम पिलाए होंगे
झूम कर उठे होंगे रिंद तेरे मैखाने से
तूने क्या कहा होगा, आज क्या कहा होगा
यही दिल सोचता है, यही दिल पूछता है
मेरे महबूब, मेरे रहबर, मेरे दिलबर! अफसोस
मैं नहीं हूं आज वहां मैं नहीं हूं
मेरे महबूब, मेरे दिलबर, मेरे रहबर
यही दिल सोचता है, यही दिल पूछता है।
मैं एक ही बात कह रहा हूं। एक ही अंदाज है मेरा, एक ही बयां! एक ही तरफ इशारा है। रोज नई-नई बात नहीं कह रहा हूं। वही बात कह रहा हूं, फिर-फिर वही कह रहा हूं। एक ही बात दोहरा रहा हूं, लेकिन आदमी के कान बहरे हैं। आदमी चूक-चूक जाता है।
I am saying only one thing. My way is one, my utterance one— pointing in a single direction. I am not saying new things each day. I am saying the same thing, again and again. Repeating one thing, and yet man's ears are deaf. Man goes on missing.
और ऐसा ही नहीं कि मैं एक बात दोहरा रहा हूं, एक ही बात सदा से दोहराई जा रही है। सारे बुद्धों ने एक ही बात कही है--‘हरि बोलौ हरि बोल।’ उस एक बात में सब समाया है: मैं का स्मरण छूटे और प्रभु का स्मरण आए! मैं मिटूं और वह हो जाए! मैं हटूं, मैं न बचूं। मैं बांस की पोंगरी हो जाऊं, उसके गीत मुझसे बहें, मेरा अवरोध न हो। मैं बीच में पत्थर बन कर अटकूं न। उसकी मर्जी पूरी हो! एक ही बात है।
And it is not only that I repeat one thing; that very one thing has forever been repeated. All the Buddhas have voiced but one thing—‘Hari bolau, Hari bol.’ Everything is contained in that one statement: let the remembrance of I fall away and the remembrance of the Lord arise! Let I dissolve and He be! Let I step aside, let I not remain. Let me become a hollow bamboo, that his song may flow through me—let there be no obstruction. Let me not block the way like a stone. May his will be fulfilled! It is a single thing.
शायद तुम्हें लगता हो कि रोज-रोज मैं नई बातें कहता हूं। नई बात कहने को नहीं है। सत्य एक है, झूठ अनेक हैं। अगर झूठ कहना हो तो रोज-रोज नये कहे जा सकते हैं। क्योंकि झूठ की ईजाद की जा सकती है। आदमी झूठ को बना सकता है। झूठ जितने चाहो उतने हो सकते हैं; जैसे बीमारियां जितनी चाहो उतनी हो सकती हैं; स्वास्थ्य एक है। स्वास्थ्य के नाम भी नहीं होते। तुम अगर कहो मैं स्वस्थ हूं, तो कोई यह भी नहीं पूछ सकता कि कौन से प्रकार का स्वास्थ्य? तुम कहो बीमार हूं, तो संगत रूप से पूछा जा सकता है, कौन सी बीमारी? क्षय रोग हुआ, कि टी. बी. है, कि कुछ और? बीमारियों में बीमारियां हैं। बीमारियों की बड़ी पर्तें हैं। स्वास्थ्य तो एक है।
Perhaps it seems to you that each day I say new things. There is nothing new to say. Truth is one, untruths are many. If one must speak falsehoods they can be coined daily, for falsehoods can be manufactured. Man can create lies—endless in number; as diseases can be endless, while health is one. Even health has no varieties, no names. If you say, “I am healthy,” no one can ask, “Which kind of health?” If you say, “I am ill,” naturally you will be asked, “Which illness? Consumption, T.B., or something else?” There are illnesses within illnesses, whole layers of disease. Health is one.
झूठ अनेक हैं, सत्य एक है। झूठ का मतलब--आदमी की ईजाद। सत्य का अर्थ है: जो है। जो है, उसी को रोज-रोज कह रहा हूं। उसी को बार-बार कह रहा हूं। शायद शब्द बदल जाते हों, शायद रंग बदल जाते हों, ढंग बदल जाते हों--मगर सार वही है, चोट वही है। तीर एक ही तरफ जा रहा है--एक ही इशारे की तरफ।
Lies are many; Truth is one. Lie means—man's invention. Truth means—that which is. That which is—I am saying that each day, again and again. Perhaps the words change, the colors change, the style changes—but the essence is the same; the strike is the same. The arrow flies toward one and the same target—one pointing only.
इसलिए रतन प्रकाश, दूर होओ या पास, यहां बैठो या यहां न बैठो, कुछ भेद नहीं पड़ता। बस एक बात याद रहे--‘हरि बोलौ हरि बोल।’ फिर जहां हो तुम मेरे साथ हो। सच कहा जाए तो ऐसा कहना चाहिए: यह मेरी महफिल नहीं है, उसकी महफिल है। यहां मैं नहीं बोल रहा हूं, वही बोल रहा है। वही बोल रहा है, इसलिए बोलने में कुछ सार है। वही बोल रहा है, इसलिए सुनने में कुछ सार है। वही बोल रहा है, इसलिए इसे पी जाने में और इसके द्वारा रूपांतरित होने की संभावना है।
Therefore Ratan Prakash, whether you are near or far, whether you sit here or do not sit here—there is no difference. Only one thing be remembered—‘Hari bolau, Hari bol.’ Then wherever you are, you are with me. To speak truly, one should say: this is not my gathering, it is His. Here I am not speaking, He is speaking. Because He is speaking there is some substance in the speaking. Because He is speaking there is some substance in the listening. Because He is speaking, by drinking this in there is a possibility of transformation.
आज के दिन भी तेरी महफिल सजी होगी
यह उसी की महफिल है और यह सदा सजी हुई है। यह सारा अस्तित्व उसकी महफिल है। और इस सारे अस्तित्व में एक ही स्वर उठ रहा है। मगर आदमी बज्र-बहरा है। और आदमी ऐसा अंधा है कि आंख के सामने खड़ा है कोई, और दिखाई नहीं पड़ता। कानों पर ढोल बजाए जा रहे हैं, और सुनाई नहीं पड़ता। जैसे आदमी ने चूकने का निर्णय ही ले रखा है; जैसे जिद ही बांध रखी है। शायद जिद के पीछे कारण भी है। कारण एक ही है कि अगर परमात्मा को देखो तो तुम मिटे। इसलिए तुम तभी तक बच सकते हो जब तक परमात्मा को न देखो। तुम दोनों साथ-साथ नहीं हो सकते। ‘प्रेम गली अति सांकरी, तामें दो न समाय।’ या तुम या हरि। इसलिए लोग हरि नहीं बोलते। बोलना मंहगा सौदा है।
Even today your gathering must be adorned— It is His gathering, and it is ever adorned. This entire existence is His assembly. And in this whole existence one single tone is rising. But man is thunder-deaf. Man is so blind that one who stands before his eyes is not seen. Drums are being beaten upon his ears, and nothing is heard. As if man has resolved to miss; as if he has gripped a stubbornness. Perhaps there is a reason behind the stubbornness. Only one reason: if you see the Paramatma, you are effaced. You can survive only so long as you do not see the Paramatma. You cannot both be together. “Love's lane is narrow, two cannot enter.” Either you or Hari. Therefore people do not utter Hari. To utter is a costly bargain.
‘हरि बोलौ हरि बोल।’ यह बोल जब तुम्हारे भीतर उठेगा, तुम न रह जाओगे। तभी उठ सकता है। तुम मिटो तो ही उठ सकता है। तुम्हारी राख पर ही यह फूल खिलेगा। और लोग मिटना नहीं चाहते। इसलिए लोग सुन भी लेते हैं और सुनते भी नहीं। सुनकर भी अनसुना रखते हैं। देख लेते हैं और देखते नहीं।
‘Hari bolau, Hari bol.’ When this utterance rises within you, you will no longer be. Only then can it rise. It can bloom only upon your ashes. And people do not wish to be effaced. Hence they hear and do not hear. They see and do not see.
मगर याद रहे, आदमी जब तक परमात्मा से न भरे तब तक बांझ है--ऐसा जैसे वृक्ष हो और फूल न लगें, जैसे किसी स्त्री की कोख में बच्चा जन्म न ले; जैसे पृथ्वी में अंकुर न फूटें; जैसे सूरज हो और अंधेरा घिरे। जब तक आदमी के जीवन में हरि नहीं, तब तक हरियालापन नहीं, हरियाली नहीं। जब तक आदमी के जीवन में हरि नहीं, तब तक कुछ भी नहीं। फिर लाख तुम ठीकरे इकट्ठे करो, पद और प्रतिष्ठाएं और प्रमाण-पत्र जुटाओ, सब कूड़ा-करकट है। तुम किसे धोखा दे रहो हो? संपदा तो एक है। उसके बिना आदमी बांझ रह जाता है, इसे याद रखना। उसके बिना आदमी ऐसा है--जैसे चली हुई कारतूस, जिसमें कुछ भी नहीं। दिखती कारतूस जैसी ही है, मगर आत्मा नहीं है। परमात्मा के स्मरण से ही तुम आत्मवान होते हो।
But remember, until man is filled with the Paramatma, he is barren—like a tree on which no blossoms appear; like a womb in which a child is never born; like earth from which no sprout breaks; like a sun around which darkness gathers. Until there is Hari in a man's life there is no greenness, no verdure. Without Hari, there is nothing. Then collect potsherds if you like—ranks and reputations and certificates—trash and refuse. Whom are you deceiving? There is only one wealth. Without Him, man remains barren—remember it. Without Him, man is like a fired cartridge—looks like a cartridge, but has no soul. Only by the remembrance of the Paramatma do you become soul-full.
मैं रोज-रोज यही कह रहा हूं कि बहुत दिन बांझ रह लिए, अब हरे हो जाओ। अब जन्माओ अपने भीतर प्रभु को। बहुत दिन खाली रह लिए, अब भरो। बहुत दिन यह दीया बुझा-बुझा रह लिया, अब जलो! यह विराट अवसर ऐसे ही न चूक जाए। यही रोज कह रहा हूं। इसलिए तुम चिंता मत करो कि--
Day after day I am saying this: we have remained barren long enough—now turn green. Now give birth to the Lord within. We have remained empty long enough—now be filled. This lamp has remained extinguished long enough—now be aflame! Do not let this vast opportunity be missed for nothing. This I say each day. Therefore do not worry—
तूने क्या कहा होगा, आज क्या कहा होगा?
यही दिल सोचता है, यही दिल पूछता है।
मेरे महबूब, मेरे दिलबर, मेरे रहबर! अफसोस
मैं नहीं हूं आज वहां, मैं नहीं हूं।
What did you say today—what did you say? This is what the heart thinks, what the heart asks. My beloved, my darling, my guide! Alas I am not there today, I am not there.
क्या तुम सोचते हो जो यहां हैं, वे सुनेंगे? क्या तुम सोचते हो जब तुम यहां थे तब तुमने सुना? अगर तुमने सुन लिया होता तो दिल्ली में भी होकर दूर नहीं हो सकते थे। अगर तुमने सुन लिया होता तो अफसोस की फिर बात ही न थी। फिर तुम कहीं भी होते, तुम इसी महफिल के हिस्से हो जाते। तुम इसी मधुशाला में बैठते। तुम यही रस पीते। क्योंकि यह रस कहीं बंधा नहीं है--किसी तीर्थ से, किसी मंदिर से, किसी स्थल से, किसी व्यक्ति से, किसी शास्त्र से। इस रस के बादल तो सारे अस्तित्व को घेरे हुए हैं। जहां भी प्यास है, वहीं बरस जाते हैं। और जहां भी पात्रता है, वहीं यह शराब उतरती है और पात्र को भर देती है।
Do you think those who are here will listen? Do you think that when you were here you listened? If you had heard, being in Delhi you could not be far. If you had heard, there would be no question of regret. Wherever you might be, you would belong to this assembly. You would sit in this tavern. You would drink this very wine. For this wine is not bound—by any pilgrimage, any temple, any place, any person, any scripture. The clouds of this wine encircle the whole existence. Wherever thirst is, there it pours. And wherever receptivity is, there this wine descends and fills the vessel.
सुनो! देखो! आंख खोलो!
अक्सर ऐसा हो जाता है, यहां सुनते वक्त सुनते नहीं; फिर जब दूर चले जाते हो तब याद आती है। आदमी बहुत अजीब है। अतीत की याद करता है, भविष्य की याद करता है, वर्तमान को चूकता है। जो नहीं रहा, उसका विचार करता है। अब कुछ किया नहीं जा सकता। जो नहीं रहा, नहीं रहा। जो नहीं हुआ, नहीं हुआ। अब तुम्हारे विचार से कुछ भी न होगा। अब व्यर्थ स्मृति की धूल को मत संजोए फिरो। या आदमी भविष्य की सोचता है--ऐसा हो, वैसा हो।
Listen! Look! Open your eyes! Often it happens: while sitting here, you do not listen; then when you go far away, remembrance arises. Man is very strange—he remembers the past, he imagines the future, he misses the present. He broods about what is no more. Now nothing can be done about that. What is gone is gone. What has not happened has not happened—your thinking will not do anything. Do not go on gathering the dust of futile memory. Or man thinks of the future—this should happen, that should happen.
जो अभी नहीं हुआ, नहीं हुआ और तुम्हारे सोचने से कभी कुछ न हुआ है, न होगा। जो होना है, वही होगा। उसका तुम्हारे सोचने से कुछ लेना-देना नहीं है।
तुम सोचो तो होगा, तुम न सोचो तो होगा। वह हो ही रहा है। तुम नहीं थे तो भी होता था। तुम नहीं रहोगे तो भी होता रहेगा। भविष्य तुम पर निर्भर नहीं है।
What has not yet happened has not happened; by thinking, nothing ever has happened, nor will. What is to happen, will happen. It has no concern with your thinking. It will happen whether you think or not. It is happening even now. It was happening when you were not. It will go on happening when you are no more. The future does not depend on you.
आदमी अतीत की सोचता है। आदमी भविष्य की सोचता है। बस एक चीज से आदमी चूकता चला जाता है--वर्तमान। और वर्तमान परमात्मा का द्वार है। वर्तमान ही है। न तो अतीत है, न भविष्य है। एक है कल्पना। एक है स्मृति। अस्तित्व तो वर्तमान का है।
Man thinks of the past; man thinks of the future. Only one thing he keeps missing—the present. And the present is the doorway to the Paramatma. Only the present is. Past and future are not. One is imagination, one is memory. Existence belongs to the present.
इसलिए मत पूछो रतन प्रकाश कि यहां क्या हो रहा है? जहां हो, वहीं जागो। और देखो वहां क्या हो रहा है। और तुम पाओगे कि सब जगह हरि ही व्याप्त है। उसी का अंतर्नाद उठ रहा है। उसी के फूल खिल रहे हैं। उसी के झरने फूट रहे हैं। उसी की रोशनी बह रही है। धारे पर धारे, झरनों पर झरने, फव्वारे पर फव्वारे. सब तरफ वही है। तुम जहां हो, वहीं शांत हो जाओ, निर्विचार हो जाओ--और तुम महफिल में सम्मिलित हो गए! और तुम बैठ गए उसकी सभा में!
So do not ask, Ratan Prakash, what is happening here. Wherever you are, wake up there. And see what is happening there. And you will find that everywhere Hari alone pervades. It is His inner resonance that is rising; His blossoms that are flowering; His springs that are bursting; His light that is flowing—stream upon stream, fountain upon fountain—everywhere only He. Wherever you are, be still there, thought-free—and you are included in the assembly! You are seated in His court!
परमात्मा के बिना आदमी बांझ है। तुम कैसे बांझ न रह जाओ, यही एक बात तुमसे बार-बार कह रहा हूं।
Without the Paramatma, man is barren. How to not remain barren—this one thing I am saying to you again and again.
कितने ही साल सितारों की तरह टूट गए
मेरी गोदी में कोई चांद जनम ले न सका
टकटकी बांध के अफलाक पे रोई बरसों
आज तक कोई भी वापस मेरा गम ले न सका
वह जमीं जो कोई पौधा न उगल सकती हो
कायदा है कि उसे छोड़ दिया जाता है
घर में हर रोज यही जिकर यही शोर सुना
शाख सूखे तो उसे तोड़ दिया जाता है
मुझे बांहों में उठा ले मुझे मायूस न कर
अपने हाथों की लकीरों में सजा ले मुझको
अपने एहसां के सिले में मेरा जोबन ले ले
कर दिया सबने मुकद्दर के हवाले मुझको
एक, दो, तीन--कहां तक कोई गिनता जाए
अनगिनत सांस महकते हैं मेरे सीने पर
मेरे लब पर कोई नग्मा कोई फरियाद नहीं
लोग अंगुश्त-बदन्दां हैं मेरे जीने पर
कितने हाथों ने टटोला है मेरी तन्हाई को
कोई जुगनू, कोई मोती, कोई तारा न मिला
कितने झुलों ने झुलाया है मेरे अरमानों को
दिल में सोई हुई ममता को सहारा न मिला
कल भी खामोश थी मैं, आज भी खामोश हूं मैं
मेरे माहौल में तूफान न आया कोई
कितने अरमान मिटे एक तमन्ना के लिए
घर लुटाने पे भी मेहमान न आया कोई
कितने ही साल सितारों की तरह टूट गए.
जैसे कोई स्त्री बांझ रह जाए, उसकी कोख न भरे, उसकी गोद में कोई चांद न उतरे--ऐसा ही जब तक हरि तुम्हारी गोद में न उतर आए, हरि का चांद तुम्हारे हृदय में न उतर आए, तब तक समझना अभी कुछ भी नहीं हुआ। अभी असली बात होने को है। तलाशना, खोजना! रुके मत रह जाना, बैठे मत रह जाना। जगाना अतृप्ति को, जगाना असंतोष को। जगाना उसकी तृषा को। जगाना एक भयंकर लपट कि उसे पाकर ही रहूंगा; कि उसे बिना पाए नहीं जाना है; कि सब दांव पर लगाऊंगा, कि मिटना पड़े तो मिटूंगा, कुछ भी बचाऊंगा नहीं। तब कोई बोल सकता है: ‘हरि बोलौ हरि बोल।’
So many years have fallen like shooting stars, no moon could be born into my lap. For years I stared at the skies with unblinking eyes— no one could take away the burden of my grief. A land that can sprout no plant— by rule such land is left alone. Daily in the house I heard the same refrain, the same noise: when a branch dries, it must be broken. Lift me in your arms, do not leave me desolate; arrange me in the lines of your hands. In return for your grace take my youth— all have consigned me to the verdict of fate. One, two, three—how long can one keep counting? Countless breaths are fragrant upon my breast. There is no song upon my lips, no lament— people bite their fingers in wonder that I still live. How many hands have groped my loneliness— no firefly, no pearl, no star was found. How many swings have rocked my desires— no support came for the motherhood asleep in my heart. Yesterday I was silent, today too I am silent— no storm has visited my surroundings. How many desires have perished for a single longing— though I lost my home, no guest ever came. So many years have fallen like shooting stars.
As a woman remains barren, her womb does not fill, no moon descends into her lap—so it is with you until Hari descends into your lap, the moon of Hari into your heart. Understand, nothing has yet happened. The real is yet to happen. Seek, search! Do not stop, do not sit. Awaken the dissatisfaction, awaken the thirst for Him. Awaken a fierce flame—that I will attain Him; that without attaining Him I shall not go; that I will stake everything, if I must die I will die, I will save nothing. Only then may someone be able to say: ‘Hari bolau, Hari bol.’
और हरि के बोलते ही तुम्हारे जीवन में हजार-हजार कमल खिलने शुरू हो जाते हैं। बस यही एक बात रोज-रोज कह रहा हूं। और मैं ही नहीं कह रहा हूं, यही एक बात रोज-रोज कही गई है--कृष्ण ने, बुद्ध ने, मोहम्मद ने, नानक ने, कबीर ने, दादू ने, सुंदरदास ने। बस यही एक बात कही है। दूसरी बात कहने को नहीं है।
And with Hari spoken upon your lips, thousands upon thousands of lotuses begin to bloom in your life. This is the one thing I say day after day. And not I alone—this is the one thing that has been said day after day: by Krishna, by Buddha, by Mohammed, by Nanak, by Kabir, by Dadu, by Sundardas. Only this one thing has been said. There is nothing else to say.
इस एक बात को सुन लेने पर, सब सुन लिया गया। इस एक बात को समझ लेने पर, सब समझ लिया गया। और इस एक से चूके तो कितना ही तुम जानो, तुम्हारे जानने का दो कौड़ी मूल्य है। और तुमने कितना ही सुना हो, कितना ही पढ़ा हो, समझना कि अपने को धोखा देते रहे। हरि-दर्शन हो, हरि-मिलन हो, तो ही इस जीवन में श्रृंगार है, तो ही इस जीवन में उत्सव है।
Upon hearing this one thing, all is heard. Upon understanding this one thing, all is understood. And if you miss this one, however much you may know—your knowing is worth two coppers. However much you may have heard or read—know that you have been deceiving yourself. Only when there is Hari-darshan, Hari-meeting, is there adornment in life, is there festival in life.
सुनो यह सूत्र:
Listen to this sutra:
सुंदरदास पुकारिकै, कहत बजाएं ढोल।
ढोल बजा कर कह रहे हैं। मगर आदमी कुछ ऐसा है, व्यर्थ की बातें आहिस्ता-आहिस्ता कहो तो भी सुन लेता है; सार्थक बातें जोर से कहो तो भी नहीं सुनता। सुनना नहीं चाहता। और जो तुम नहीं सुनना चाहते वह ढोल बजा कर भी कहा जाए तो सुना नहीं जाएगा।
Sundardas calls out, speaking while beating the drum. Beat the drum and say it. Yet man is such that idle talk, even whispered, he will hear; meaningful truths, even shouted, he will not. He does not wish to hear. And what you do not wish to hear, even if said with drums, will not be heard.
जीसस ने अपने शिष्यों को कहा है: जाओ, चढ़ जाओ मकानों की मुंडेरों पर। बजाओ ढोल। चिल्ला-चिल्ला कर कहो कि मैं आ गया हूं शायद हजार लोगों के कान में पड़े तो एकाध सुने।
Jesus said to his disciples: go, climb to the rooftops. Beat the drum. Cry out that I have come—perhaps in the ears of a thousand, one or two may hear.
बुद्ध चालीस वर्षों तक निरंतर सुबह-सांझ समझाते रहे, समझाते रहे। कितने थोड़े से लोग उनके कुएं से पानी पीए। जिन्होंने पीया, उनकी प्यास सदा के लिए मिट गई। मगर अनंतों ने तो तय यही किया कि नहीं पीएंगे, प्यासे ही रहेंगे। आदमी के इस निर्णय के पीछे क्या है कारण? जरूर कोई बड़ा कारण है। आखिर इतनी क्या अड़चन है ईश्वर को स्मरण करने में? कीमत चुकाने की तैयारी नहीं है। और कीमत कुछ ऐसी नहीं कि दो फूल चढ़ा दिए, कि चार पैसे चढ़ा आए। तुम भी क्या कचरा परमात्मा को चढ़ाते हो जाकर! जब तक अपने को नहीं चढ़ाया तब तक कुछ नहीं चढ़ाया। और कुछ मत चढ़ाना। और सब चढ़ाना अपमान है परमात्मा का। चढ़ाना तो अपने को चढ़ाना। तुम भी क्या पागलपन की बात करते हो कि चार पैसे चढ़ा आए! और अक्सर तो वे चार पैसे खोटे होते हैं। और चार पैसे चढ़ाते हो तो न मालूम कितनी आकांक्षा में चढ़ाते हो कि और कितने मिल जाएंगे। मजबूरी में चढ़ाते हो।
For forty years Buddha explained, morning and evening—explained and explained. How few drank water from his well! Those who drank—their thirst was quenched forever. But innumerable people decided not to drink; to remain thirsty. What is the reason behind man's decision? There must be some great reason. After all, what hindrance is there in the remembrance of God? The willingness to pay the price is lacking. And the price is not such as offering two flowers or a few coins. What trash is it that you go and offer God! Until you have offered yourself, nothing has been offered. Offer nothing else. All other offerings are an insult to God. To offer is to offer yourself. What madness is this—to offer a few coins! And often those coins are counterfeit. And even those few coins are offered with the calculation of how many more will be gained in return. Offered in compulsion.
एक छोटे बच्चे को उसकी मां ने दो चवन्नियां दीं और कहा: आज कृष्ण जन्माष्टमी है। एक तू रख लेना और एक जाकर कृष्ण के मंदिर में चढ़ा आ।
बड़ा प्रसन्न था बच्चा। उन चमकती हुई चवन्नियां को उछालता हुआ मंदिर की तरफ जा रहा था। एक उसके हाथ से छूटी, गिरी सड़क पर, सरकी और नाली में चली गई। धक से रह गया उसका दिल! लेकिन आदमी का बच्चा! उसने आकाश की तरफ देख कर कहा कि है कृष्णदेव महाराज! आपकी चवन्नी तो चढ़ गई। अब आप तो सर्वव्यापी हो। अब मैं कहां खोजूंगा उस चवन्नी को? वह तुम्हारी रही।
A little boy was given two four-anna coins by his mother who said: today is Krishna-janmashtami. Keep one and offer one at Krishna’s temple. The child was delighted, tossing those shining coins in his hand, on his way to the temple. One slipped, fell upon the road, rolled and went into the gutter. His heart sank. But he was a human child! He looked up at the sky and said: Lord Krishna, sir! Your four-anna coin has been offered. And since you are all-pervading, how shall I ever find it? That one is yours.
जो व्यर्थ है, जो हमसे छूटा ही जा रहा है, जो हमारे किसी काम का ही नहीं है, उसे हम चढ़ा आते हैं। तुम क्या धोखा दे रहे हो? तुम्हारे सिक्के वहां नहीं चलते। तुम्हारे सिक्के यहां भला चलते हों, एक देश के सिक्के दूसरे देश में नहीं चलते। इस लोक के सिक्के उस लोक में कैसे चलेंगे? थोड़ा सोचो तो! मगर लोग बड़े होशियार हैं।
What is worthless, what is already slipping from our grasp, what is of no use to us—that is what we go and offer. Whom are you deceiving? Your coins do not work there. Even coins of one land do not work in another; how will this world’s currency work in that world? Think a little! But people are very clever.
एक आदमी मरा। अपने तीन मित्रों को कह गया था कि मर जाऊं तो जिंदगी भर की याद में मेरी लाश पर कुछ भेंट चढ़ा देना। उनमें एक तो पारसी था--सीधा-सादा पारसी। उसने सौ रुपये का नोट चढ़ा दिया। दूसरा आदमी गुजराती था--होशियार! उसने देखा कि सौ रुपये का नोट चढ़ाया है, ये सौ रुपये व्यर्थ चले जाएंगे। उसने एक हजार का नोट चढ़ा दिया। सौ रुपये उठा कर रख लिए। हजार के नोट अब चलते नहीं। उसने कहा: भाई, नौ सौ मेरी तरफ से।
तीसरा मारवाड़ी था। उसने वह नोट उठा लिया और एक चेक लिख कर रख दिया। अब न मुर्दा चेक भुनाने आएगा, न कोई झंझट होगी।
A man died. He had said to his three friends that after I die, in memory of me for life, place an offering upon my corpse. One of them was a Parsi—simple, straightforward—he placed a hundred-rupee note. The second was a Gujarati—clever! He saw a hundred-rupee note—these hundred rupees would be wasted. He placed a thousand-rupee note, and pocketed the hundred. Thousand-rupee notes no longer circulate. He said: brother, nine hundred from my side. The third was a Marwari. He took that note away and left a cheque. Now the dead will not come to cash it, nor any trouble.
आदमी परलोक को भी धोखा देने के सारे उपाय कर रहे हैं। परलोक से भी जब मारवाड़ी अपना संबंध जोड़ता है, तो अपने हिसाब से जोड़ता है। वहां भी अपनी चालबाजी लगा देता है। और यहां सभी तो मारवाड़ी हैं। मारवाड़ से थोड़े ही मारवाड़ का कुछ लेना-देना है। जहां चालाकी है, वहीं मारवाड़ी है। जहां बेईमानी है, वहीं मारवाड़ी है। जहां कृपणता है, वहीं मारवाड़ी है। यहां कौन है, जो मारवाड़ी नहीं है! और तुमने अपनी चालाकियां परमात्मा तक फैला दी हैं।
People devise all means to deceive the other world too. And when a Marwari relates himself to the beyond, he relates in his fashion; he brings his cunning there too. And here all are Marwaris. It has nothing to do with Marwar; wherever there is cunning, there is Marwari; wherever there is dishonesty, there is Marwari; wherever there is miserliness, there is Marwari. Who is not a Marwari here! And you have extended your cleverness up to the Paramatma.
नहीं; कुछ और चढ़ाने से काम नहीं चलेगा। अपने को चढ़ाना होगा। उतनी हिम्मत कुछ मर्दों में होती है। वे ही मर्द पा पाते हैं।
No; it will not do to offer anything else. You must offer yourself. Only a few have that courage. Only such men attain.
धर्म भीरु का और कायर का रास्ता नहीं है--साहसी का, दुस्साहसी का रास्ता है।
Religion is not the path of the timid, the coward—it is the path of the brave, the audacious.
आज के वचन बड़े प्यारे हैं। एक-एक वचन ऐसा कि चुकाओ मूल्य, तो चुकाया न जा सके।
Today’s sayings are very sweet. Each line is such that even if you pay the price, it cannot be fully paid.
बांकि बुराई छांड़ि सब, गांठि हृदै की खोल।
बेगि विलंब क्यों बनत है, हरि बोलौ हरि बोल।।
Abandon all crookedness; untie the knot of the heart. Why delay, why procrastinate—Hari bolau, Hari bol.
सुंदरदास कहते हैं: ऐसे ही बहुत देर हो गई, अब और देर क्यों लगा रहा है? सुबह सांझ होने लगी। कहते हैं: सुबह का भूला सांझ आ जाए तो भूला नहीं कहलाता। लेकिन अब तो सांझ भी होने लगी और तू अब भी घर नहीं लौटा है! सच तो यह है--कितनी सुबहें सांझे बन चुकीं, कितने जन्म मौत बने--और फिर भी तू उसी वर्तुल में घूमता रहा है, कोल्हू के बैल की भांति। कितना विलंब तो हो ही चुका है। अब और स्थगित मत करो। अब मत कहो कि कल! अब तो आज! अब तो अभी।
Sundardas says: enough delay has already happened—why delay further? Morning turns toward evening. They say: the one who loses his way in the morning, if he returns by evening, is not called lost. But now even evening is nearing, and you have still not returned home! Truth is—how many mornings have turned to evenings, how many births to deaths—and still you revolve in the same circle, like an ox tied to a mill. So much postponement has already occurred. Do not postpone further. Do not say “tomorrow.” Now—today! Now—this very moment.
बेगि विलंब क्यों बनत है,.
जरा देख, क्यों विलंब कर रहा है?
विलंब करने में हम बड़े कुशल हैं। हम कल पर टालने में बड़े होशियार हैं। और तुमने कभी देखा, हमारा गणित क्या है? व्यर्थ तो हम अभी कर लेते हैं, सार्थक हम कल पर टाल देते हैं। अगर कोई तुम पर क्रोध करे तो तुम यह नहीं कहते कि कल जवाब दूंगा। जब कोई तुम पर क्रोध करता है तो तुम उसी क्षण क्रोधित हो उठते हो। तत्क्षण! नगद होता है तुम्हारा क्रोध। तुम आग से भर जाते हो। तुम उसी क्षण कुछ करना चाहते हो। लेकिन अगर प्रेम उठे, तो तुम कहते हो: कल। अगर दया उठे, तो तुम कहते हो: कल। अगर दान का भाव उठे, तो तुम कहते हो: कल। क्रोध उठे तो अभी, लोभ उठे तो अभी, हिंसा उठे तो अभी। करुणा उठे तो कल।
Why delay, why procrastinate— Just look, why are you delaying? We are great experts at delaying. We are clever at putting things off till tomorrow. Have you seen our mathematics? What is futile we do now; what is meaningful we put off till tomorrow. If someone gets angry with you, you do not say, “I will respond tomorrow.” The moment someone angers you, you flare up—instantaneously! Your anger is cash. You fill with fire at once. But if love arises, you say: tomorrow. If compassion arises: tomorrow. If charity arises: tomorrow. Anger—now, greed—now, violence—now. Compassion—tomorrow.
और ध्यान रखना, जो कल पर छोड़ा वह सदा के लिए छोड़ा। असल में कल हमारी एक तरकीब है छोड़ने की और साथ ही यह भी माने रखने की--छोड़ा थोड़े ही है, कल कर लेंगे। ऐसे मन को सांत्वना बनी रहती है। कल तो करना ही है। आज नहीं किया तो कोई छोड़ ही थोड़े दिया है, कल करेंगे। कल कभी आता नहीं। और रोज-रोज हम कल पर टाले चले जाते हैं। और जो व्यर्थ है, हम रोज किए चले जाते हैं। इस प्रक्रिया को बदलो। व्यर्थ को कहना कल। सार्थक को कहना आज। क्योंकि जो न करना हो उसे कल पर टाल दो। जो करना हो उसे आज कर लो।
And remember, what is left for tomorrow is left forever. In truth, tomorrow is our trick for abandoning while maintaining self-respect—“I have not abandoned it; I will do it tomorrow.” Thus the mind remains consoled. It is to be done tomorrow. If not today, no matter—we will do it tomorrow. Tomorrow never comes. Daily we defer to tomorrow. What is futile we go on doing. Reverse this process. Say “tomorrow” to the futile. Say “today” to the meaningful. What you do not intend to do, postpone to tomorrow. What you do intend to do, do today.
गुरजिएफ का बाप मरता था। बूढ़ा था। उसने अपने बेटे को पास बुलाया। और कहा कि तुझे देने को मेरे पास कुछ और नहीं, सिर्फ एक छोटा सा सूत्र है, जो मेरे बाप ने मुझे दिया था। उसने मेरी जिंदगी बदल दी। मेरा बाप बेपढ़ा-लिखा था, मैं भी बेपढ़ा-लिखा हूं। हमारे पास बहुत नहीं है देने को। लेकिन यह सूत्र मेरी जिंदगी में ऐसा था, जैसे सोना बरसा और जिसमें सुगंध रही हो। तू भी इसको याद रख ले।
गुरजिएफ छोटा ही था, नौ ही साल का था। बाप ने कहा कि शायद अभी तू समझे भी नहीं, मगर याद रख ले। कभी जब बड़ा होगा तो काम आ जाएगा। भुना लेना बाद में। मगर याद रख ले अभी। छोटा सा सूत्र था। गुरजिएफ बाद में कहता था कि उस छोटे से सूत्र ने मेरा पूरा जीवन बदल दिया। सूत्र क्या था? यही था कि अगर कोई अपमान करे तो चौबीस घंटे का समय मांग कर जवाब देना। कहना कि चौबीस घंटे का समय दे दो। सोचूंगा, विचारूंगा, चौबीस घंटे के बाद आकर जवाब दे दूंगा। ऐसी जल्दी भी क्या है? हो सकता है, चौबीस घंटे में दिखाई पड़ जाए कि जो उसने कहा, वह ठीक ही है। जैसे किसी ने तुम्हें चोर कह दिया बीच बजार में, सौ में निन्यानबे मौके तो यह हैं कि वह ठीक ही कह रहा है। इस जमीन पर ऐसा आदमी पाना मुश्किल है जो चोर न हो, किसी न किसी अर्थ में चोर न हो। चौबीस घंटे सोचोगे तो शायद लगेगा उसने ठीक ही तो कहा। अपमान कहां है? बुराई कहां है? जाऊं, धन्यवाद दे आऊं। या यह भी हो सकता है कि तुम उन लोगों में से होओ जो चोर नहीं हैं। तो तुम्हें हंसी आएगी चौबीस घंटे में कि क्या व्यर्थ बात कही। इसको कुछ भी पता नहीं। तुम हंसोगे। इसमें क्रोध का क्या कारण है? जो तुम पर लागू ही नहीं होता उस पर क्रोध क्या करना है? जैसे तुमसे कहा ही नहीं गया। इससे तुम्हारा कोई संबंध नहीं है।
ये दो ही संभावनाएं हैं। या तो सत्य दिखाई पड़ जाएगा--जो कहा गया है, उसका; या उसका असत्य दिखाई पड़ जाएगा। या तो कोई चीज सच होती है या झूठ होती है। अगर सच है तो जाकर धन्यवाद देना और अगर झूठ है तो जाकर कह आना कि भाई, इससे मैं मेल नहीं खाता। मेरा समझौता नहीं होता। इसे मैंने बहुत खोजा। यह बात मेरे भीतर जंचती नहीं। यह मुझ पर लागू नहीं होती। मगर झगड़ा कहां है?
और गुरजिएफ ने कहा कि इस सूत्र को मैं मान कर चला, मेरी जिंदगी में किसी से झगड़ा नहीं हुआ। और चौबीस घंटे का जब मैंने किसी से समय मांगा तो वह भी बहुत चौंका। और जब चौबीस घंटे के बाद जाकर मैंने धन्यवाद दिया, तब तो उसकी आंख से आंसू गिरने लगे। या कभी चौबीस घंटे के बाद जाकर मैंने कहा कि क्षमा करना भाई, यह बात मुझ पर लागू नहीं होती, मैंने बहुत सोचा; तुम्हारी बात पर जितना ध्यान दे सकता था, दिया। क्षमा करना, यह मुझ पर लागू नहीं होती। मैं क्या करूं?. तो भी वह आदमी चमत्कृत हुआ।
Gurdjieff’s father was dying—old. He called his son near. He said: I have nothing else to give you, only a small sutra that my father had given to me. It changed my life. My father was illiterate, I too am illiterate. We have not much to give. But this sutra in my life was like a shower of gold, fragrant besides. Keep it in mind. Gurdjieff was only nine. The father said: perhaps you will not understand now, but remember it—later it will serve you. Use it later. But remember it now. A small sutra. Gurdjieff later said that small sutra changed my whole life. What was it? This: if someone insults you, ask for twenty-four hours’ time before responding. Say: give me twenty-four hours. I will think, I will consider, and after twenty-four hours I will answer. What is the hurry? Perhaps within twenty-four hours it will be seen that what he said was right. If someone calls you a thief in the market, ninety-nine times out of a hundred he is right. On this earth it is hard to find a person who is not a thief in some sense. If you think for twenty-four hours perhaps it will seem: he said rightly—where is the insult? Where the wrong? I should go and thank him. Or it may be that you are among those who are not thieves; then you will laugh: what a futile thing he said! He knows nothing. You will laugh. Why anger? What does not apply to you—why be angry? As if it had not been said to you at all. It has nothing to do with you. There are only two possibilities: either the truth of what was said becomes visible, or its untruth. If it is true, go and thank him; if it is false, go and say: brother, this does not fit me. I sought it within. It does not resonate with me. It does not apply. But where is the quarrel? Gurdjieff said: I lived by this sutra—no quarrel occurred with anyone. And when I asked anyone for twenty-four hours’ time, he too was startled. And when after twenty-four hours I went and thanked him, tears fell from his eyes. Or when I went and said, Forgive me brother, this does not apply to me—I thought deeply; your words I attended to as much as possible—forgive me, they do not apply; what can I do?—even then the man was amazed. No one ever asks for time to be angry. For wrongdoing, no one asks for time. We perform what we wish to perform at once.
एक तो क्रोध के लिए कोई चौबीस घंटे का समय नहीं मांगता। बुराई के लिए कोई समय मांगता ही नहीं। बुराई तो हम तत्क्षण करते हैं, क्योंकि हम करना चाहते हैं। जो हम करना चाहते हैं, वह हम अभी करते हैं।
एक मनोवैज्ञानिक ने एक आदमी को सलाह दी.। क्योंकि वह आदमी कह रहा था कि मेरे दफ्तर में कोई काम नहीं करता है। मैं बड़ी परेशानी में पड़ गया हूं। मैं थक गया हूं उनसे कह-कह कर।
उस मनोवैज्ञानिक ने कहा कि तुम एक तख्ती टांग दो दफ्तर के हर कमरे में। हर टेबल पर तख्ती लगा दो। उससे लोगों को बोध आएगा कि जो भी करना हो अभी कर लो। जो भी करना है, अभी करना है। इस तरह के वचन सारे दफ्तर में टांग दो। उसने टांग दिए। सुंदर-सुंदर वचन बनवाए और टांग दिए। जिनका सबका सार यही था कि टालो मत, स्थगित मत करो। जो करना है अभी करो। फाइल में रख कर इकट्ठा मत करते जाओ। आलस्य मत करो। कल का क्या पता! कल तो मौत है।
कुछ दिनों बाद मनोवैज्ञानिक ने कहा कि क्या हालत है, कुछ परिवर्तन हुआ? वह आदमी बड़ा क्रोधित हो उठा, मनोवैज्ञानिक को मिला तो। उसने कहा: परिवर्तन? जिस दिन मैंने पहले दिन तख्ती टांगी, उसी दिन जो झंझटें हुई उनका हिसाब लगाना मुश्किल है। कैशियर पूरी की पूरी तिजोरी लेकर भाग गया।. काल करे सो आज कर, बहुरि करोगे कब!. मेरा सेक्रेटरी मेरी टाइपिस्ट को लेकर भाग गया। और मेरे दरबान ने मुझे घूंसा मारा। और जब मैंने उससे पूछा कि तू यह क्या कर रहा है, तो उसने कहा कि आपने ही तो तख्ती लगवा दी। यह मैं सदा से करना चाहता था। एक घूंसा! सम्हालता था अपने को। तो फिर जब आपने तख्ती ही लगा दी, मैंने कहा, जब अब मालिक ही कह रहे हैं कि कर ही ले जो करना है.।
अगर तुमसे कोई कहे, अभी कर लो, तो तुम जरा सोचना, तुम क्या करोगे? कौन से विचार तुम्हारे मन में उठते हैं? तुम्हारे मन में भी यही सब विचार उठेंगे। बुरे को आदमी तत्क्षण कर लेना चाहता है, भले को टाल देता है; भले को करना ही नहीं चाहता।
बेगि विलंब क्यों बनत है,.
A psychologist advised a man who complained: no one in my office works—I am exhausted telling them again and again. The psychologist said: hang placards in every room, on every desk—let people become aware: whatever is to be done, do it now. Do not postpone. He had them made—beautiful lines whose essence was: do not delay; do now. Do not pile up files; do not be lazy; who knows about tomorrow—tomorrow is death. After some days the psychologist asked: any change? The man was furious. He said: change? The very day I hung the first placard, the cashier ran away with the safe—“What is to be done tomorrow, do today; what is to be done today, do now!” My secretary ran away with my typist. And the gatekeeper punched me. When I asked why, he said: you yourself hung the placard—this I always wanted to do; I used to restrain myself. Since you have put the board up, and the boss himself says do what you want to do now— If someone said to you, do it now—just think, what would you do? What thoughts would arise? The same thoughts will arise—man wants to do the bad immediately, delays the good; in truth, he does not want to do the good.
अब देर न करो। सुंदरदास कहते हैं: अगर हरि को पुकारना है तो पुकार ही लो। अब यह मत कहो: कल पुकारेंगे।
Why delay, why procrastinate— Delay no more. Sundardas says: if you are to call upon Hari, then call now. Do not say: tomorrow.
बांकि बुराई छांड़ि सब,.
जीवन की सबसे बड़ी बुराई क्या है? बांकापन। तिरछापन। चालबाजी। कम से कम परमात्मा और अपने बीच तो तिरछापन न आने दो। कम से कम उससे तो साफ सुथरे रहो, कम से कम उसके सामने तो नग्न हो जाओ। उसके सामने तो निष्कपट हो जाओ। उसके समाने तो हृदय वैसा ही खोल दो, जैसे तुम हो। उससे तो मत छिपाओ। उससे तो दुराव मत करो।
Abandon all crookedness— What is the greatest evil in life? Crookedness—twistedness—trickery. At least between the Paramatma and yourself let no crookedness enter. At least with Him be clean. At least before Him be naked. Before Him be guileless. Open your heart as you are. Do not hide from Him. Do not be estranged from Him.
बांकि बुराई छांड़ि सब,.
और अगर तुम यह तिरछापन छोड़ दो तो बाकी बुराइयां अपने आप छूट जाती हैं। इसी एक बुराई के आधार पर सारी बुराइयां खड़ी हुई हैं। तुम सोच रहे हो अपनी होशियारी में कि अस्तित्व को भी धोखा दे लोगे। तुमने धोखे के कई आयोजन कर रखे हैं। असली पूजा से बचने के लिए तुमने नकली पूजा ईजाद कर रखी है। असली परमात्मा से बचने के लिए तुमने परमात्मा की मंदिर में मूर्तियां बना रखी हैं। असली सत्य से बचने के लिए तुम शास्त्रों में उलझ गए हो, शब्दों को पकड़ लिया है।
तुम ये चालबाजियां किसके साथ कर रहे हो? सोचो जरा। ये धोखे तुम किसको दे रहे हो? क्योंकि अंततः सब दिए गए धोखे, उसी को दिए गए धोखे हैं, क्योंकि वही सबके भीतर मौजूद है। तुम जब भी किसी को धोखा देते हो, परमात्मा को ही धोखा देते हो। किसको धोखा दोगे? उसके अतिरिक्त कोई है नहीं। यह तिरछापन छोड़ो। यह होशियारी छोड़ो। सरल हो जाओ। सहज हो जाओ। जैसे हो, वैसे ही। यह दोहरापन छोड़ो।
Abandon all crookedness— If you drop this one crookedness, all other evils drop by themselves. On the foundation of this one evil stand all evils. In your cleverness you think you can deceive Existence too. You have made many arrangements for deception. To avoid real worship you have invented false worship. To escape the real God you have installed idols in temples. To avoid real Truth you have become entangled in scriptures—caught hold of words. With whom are you playing these tricks? Think. To whom are these deceptions given? In the end all deceits are given only to Him, for He resides in all. Whenever you deceive anyone, you deceive the Paramatma. Whom will you deceive? There is none other than Him. Drop this crookedness. Drop this cleverness. Become simple. Become spontaneous. As you are, be so. Drop this doubleness.
आदमी भीतर कुछ है, बाहर कुछ है। और इन दोनों के बीच इतना फासला है कि कभी-कभी तुम्हें खुद भी धोखा हो जाता है, कि तुम हो कौन? तुम्हें अपना परिचय भी नहीं हो पा रहा है इसी धोखे के कारण। अगर तुम पूछो भी कि मैं कौन हूं, तो कोई उत्तर नहीं आता। क्योंकि तुमने मैं कौन हूं के नाम पर इतने मुखौटे ओढ़ रखे हैं कि आज कैसे पहचानोगे अचानक कि कौन सा तुम्हारा असली चेहरा है?
झेन फकीर कहते हैं कि अगर आदमी अपना असली चेहरा पहचान ले, तो फिर कुछ और करने को नहीं बचता। असली चेहरा. जो जन्म के पहले तुम्हारा था, और मृत्यु के बाद फिर तुम्हारा होगा। उस असली चेहरे को पहचान लेने का मतलब यह होता है, बीच में जो नकली चेहरे हमने खड़े कर रखे हैं, वे हटा दिए, उनको सरका दिया।
कितने नकली चेहरे तुमने अपने ऊपर लगा रखे हैं! तुमने कभी विचार किया है? एक दो नहीं, हजारों हैं। और दिन भर तुम चेहरे बदलते हो। पत्नी के सामने एक चेहरा होता है, प्रेयसी के सामने दूसरा चेहरा होता है। मालिक के सामने एक चेहरा होता है, नौकर के सामने दूसरा चेहरा होता है।
Man is one thing within, another without. Between the two the gap is so wide that at times you yourself are deceived: who are you? Because of this deception you cannot even recognize yourself. If you ask, “Who am I?” no answer comes—for under the name of “I” you have put on so many masks—how will you suddenly recognize which is your real face? Zen sages say: if a man recognizes his real face, nothing else remains to be done. The real face—that which you had before birth, and will have again after death. Recognizing that real face means all the false faces put on in between are removed, shifted aside. How many false faces have you stuck upon yourself! Ever reflected? Not one or two—thousands. All day you change faces. One face before the wife, another before the beloved; one before the boss, another before the servant.
मुल्ला नसरुद्दीन की पत्नी मर रही थी। आखिरी श्वासें गिन रही थी। उसने आंखें खोलीं और कहा कि नसरुद्दीन, तुम मुझे प्रेम करते हो न?
इस दुनिया में इतना प्रेम कम है कि लोग यही पूछते जीते हैं और यही पूछते मरते हैं, कि तुम मुझे प्रेम करते हो न? कितना कम होगा प्रेम दुनिया में! हर स्त्री यही पूछ रही है हजार ढंगों से, कि तुम मुझे अब भी प्रेम करते हो न? और हर पुरुष यही पूछ रहा है हजार ढंगों से, तुम मुझे अब भी प्रेम करती हो? प्रेम की ऐसी प्यास! और इतनी कमी क्यों है प्रेम की? कोई करता ही नहीं।
नसरुद्दीन ने एक बड़ा सा आंसू टपका दिया आंख से। तैयार ही बैठा होगा। और कहा कि तेरे बिना मैं जी न सकूंगा। तू पूछती है प्रेम की बात? तू मरी, तो मैं मरा।
फिर पत्नी बेहोश हो गई। डाक्टर आया। डाक्टर ने नसरुद्दीन की गीली आंख देखी, आंसू देखा, तो बहुत दुखी हो गया और कहा कि मैं दुखी हूं कि असमय में तुम्हारी पत्नी को जाना पड़ रहा है। हम कुछ भी नहीं कर सकते। जो किया जा सकता था, किया जा चुका है। मैं तुम्हें यह कह देना चाहता हूं--यद्यपि मेरा हृदय टूटता है यह कहते हुए, तुम्हें देख कर--कि तुम्हारी पत्नी अब तीन-चार घंटे की मेहमान और है।
पता है, नसरुद्दीन ने क्या कहा? कहा: डॉक्टर साहब, आप नाहक कष्ट में न हों। तीन-चार घंटे दुख और सह लूंगा। जिंदगी भर सहा है तो तीन-चार घंटे और सह लूंगा। आप नाहक दुखी न हों।
अभी मर रहा था पत्नी के लिए। अब पत्नी बेहोश है तो चेहरा बदल गया। अब प्रसन्न हो रहा है भीतर। अब भीतर एक स्वतंत्रता अनुभव कर रहा होगा कि चलो एक झंझट छूटी, एक जाल छूटा। चलो अब मुक्त हुआ। चलो अब दूसरी स्त्रियों का पीछा कर सकूंगा।
Mulla Nasruddin’s wife was dying, counting her last breaths. She opened her eyes and said: Nasruddin, you love me, don’t you? Love is so rare in this world that people live asking this, die asking this: you love me, don’t you? How scant must love be! Every woman is asking in a thousand ways: you still love me, don’t you? Every man too is asking in a thousand ways. Nasruddin let a large tear fall—he must have been ready. He said: without you I cannot live. You ask of love? If you die, I die. Then the wife became unconscious. The doctor came; seeing Nasruddin’s wet eyes, he was moved. He said: I am sorry that your wife must pass away untimely—we can do nothing. What could be done has been done. I must tell you—though it breaks my heart seeing you—that your wife is a guest only three or four hours more. Do you know what Nasruddin said? Doctor, do not grieve needlessly. I will endure three or four hours more. I have endured all my life; three or four hours more I will endure. You need not be sad. Just now he was dying for his wife; now that she is unconscious the face has changed—inside he is pleased, feeling a freedom: one entanglement gone, one net cut, now I am free; now I can chase other women.
तुम जरा देखना अपने चेहरे। किस तरह तुम तिरछे हो गए हो। कहते कुछ हो, सोचते कुछ हो, करते कुछ हो। तुम्हारा पक्का पता लगाना कठिन है, तुम कौन हो।
मनोवैज्ञानिक कहते हैं कि इस सदी में जो सबसे बड़ी समस्या है मनुष्य के सामने, वह यही है। उसको उन्होंने खास नाम दिया है--आइडेंटिटी क्राइसिस। आदमी को यह पता नहीं चल पाता कि मैं कौन हूं। यह आत्म-बोध का संकट कैसे पैदा हो गया है? यह इसीलिए पैदा हो गया है कि तुमने इतनी तस्वीरें अपनी बना रखी हैं, कि उन तस्वीरों में अब तुम्हीं उलझ गए हो। तुम्हारा वह चेहरा सच था जो तुमने मालिक के सामने दिखाया, या वह चेहरा सच था, जो तुमने अपने नौकर के सामने दिखाया?
तुम देखते हो, लोग कितने जल्दी बदलते हैं! तुम्हारा नौकर तुम्हारे पास आकर खड़ा होता है, तुम कैसे अकड़े होते हो! जैसे सिकंदर हो तुम! उसको तो वैसे देखते हो जैसे वह कोई कीड़ा-मकोड़ा है। और तभी तुम्हारा मालिक आ गया और तुम एकदम बदल जाते हो, तरल हो जाते हो। तुम्हारी पूंछ एकदम हिलने लगती है। तुम एकदम चाटुकारिता में पड़ जाते हो।
अगर ये बदलते चेहरे तुम्हें देखने हों तो दिल्ली जाना चाहिए। वहां तुम्हें चमत्कार दिखाई पड़ेंगे। जो सत्ता में आ जाता है, चाटुकार उसी की चाटुकारिता करने लगते हैं। यही कल दूसरों की खुशामद कर रहे थे। यही कल दूसरों को जिंदाबाद कह रहे थे। अब ये उनको मुर्दाबाद कह रहे हैं। जिनको कल यह मुर्दाबाद कहते थे। अब उनको जिंदाबाद कह रहे हैं। इनके चेहरे की तरलता देखो। उसी तन्मय-भाव से कह रहे हैं। इनको पूंछ हिलानी है। जहां ताकत हो उसके सामने पूंछ हिलानी है। इनकी कोई निष्ठा नहीं है। इनकी कोई आत्मा नहीं है। इनके पास कोई आत्म-गौरव भी नहीं है। इनके पास थोड़ा सा स्वाभिमान भी नहीं है। फिर हवा बदलेगी और फिर ये बदल जाएंगे। वही चमचे! सभी की चमचागिरी करते हुए तुम पाओगे।
जिन लोगों को तुम इंदिरा के पास इकट्ठे देखते हो, उन्हीं को तुम मोरार जी के पास इकट्ठे पाओगे। दिल्ली जाओ। चमत्कार देखने कभी-कभी दिल्ली जाना चाहिए। इनके कोई चेहरे नहीं हैं। अगर जिंदगी के बाद में इनसे कोई पूछे कि तुम कौन हो, तो इनको पक्का याद ही नहीं आएगा कि मैं कौन हूं। क्योंकि इन्होंने इतने चेहरे बदले हैं, इतनी बार बदले हैं! और तत्क्षण तैयार होते हैं ये बदलने को।
मगर तुम भी करते हो। छोटे-मोटे पैमाने पर तुम भी करते हो। दिल्ली में जो होता है, वह बड़े पैमाने पर होता है। दिल्ली में जो होता है, वह तुम्हारा ही बढ़ा हुआ रूप है। तुम छोटे पैमाने पर करते हो। तुम अपनी सीमा में जीते हो। मगर वही. कोई गुणात्मक भेद नहीं है। परिमाण का भेद होगा।
Look at your faces—how twisted you have become. You say one thing, you think another, you do a third. Hard to locate who you are. Psychologists say the greatest problem before man in this century is precisely this. They have given it a special name—identity crisis. A man cannot find who he is. How was this crisis born? Because you have made so many pictures of yourself, that now you are tangled in them. Was your true face the one shown to your boss, or the one you showed to your servant? See how quickly people change! Your servant comes and stands before you—how you stiffen up, like Alexander! You look at him as though he were some insect. And just then your boss arrives and you melt, your tail begins to wag; you slip into flattery. If you wish to see changing faces, go to Delhi. There you will see wonders. Whoever comes into power, the flatterers flatter him. Those who yesterday licked others’ boots now shout them down; those whom yesterday they shouted down, today they hail. See the liquidity of their faces! With the same absorption they say it. They must wag their tails before power—no loyalty, no soul, no self-respect. When the wind changes, they change. The same sycophants! You will find them flattering everyone. Those you see gathered near Indira, you will see gathered near Morarji. Go to Delhi—sometimes one must go to see miracles. They have no faces. If after life someone asks them, “Who are you?” they will not be able to recall. They changed faces so many times, so often—ready at once to change. But you do the same, on small scales. What happens in Delhi is on a big scale; it is your magnified image. You do it within your limits—the same in quality, only a difference in quantity.
बांकि बुराई छांड़ि सब, गांठि हृदै की खोल।
सुंदरदास कहते हैं: अगर तुम यह तिरछापन छोड़ दो, तो ही तुम्हारे हृदय की गांठ खुले। इसी तिरछेपन से तुम्हारे हृदय की गांठ बंधी है। तुम जैसे हो वैसे ही हो जाओ न! तुम जैसे हो वैसे ही होने की घोषणा कर दो। बुरे तो बुरे, अच्छे तो अच्छे। रत्ती भर अन्यथा मत करो और तुम अचानक पाओगे, हृदय बालक जैसा सरल हो गया, निर्दोष हो गया, निर्मल हो गया। और उसी निर्मल हृदय में परमात्मा की अवतारणा होती है। ‘हरि बोलौ हरि बोल।’ वही निर्मल हृदय परमात्मा को पुकार सकता है। अभी तो तुम पुकार भी नहीं सकते।
Abandon all crookedness; untie the knot of the heart. Sundardas says: only if you drop crookedness will the knot of your heart open; through this crookedness it is tied. Be as you are. Declare yourself as you are—bad, then bad; good, then good. Not a grain otherwise. Suddenly you will find the heart has become simple as a child—innocent, pure. And in that pure heart the Paramatma descends. ‘Hari bolau, Hari bol.’ Only such a pure heart can call to God. As you are, you cannot even call.
मैंने सुना है, मुल्ला नसरुद्दीन जब खुद मरने को हुआ तो उसने हाथ जोड़े आकाश की तरफ और कहा: हे परमात्मा! हे शैतान! मुझे बचा। पास खड़े मौलवी ने कहा: नसरुद्दीन! यह तू क्या कह रहा है? यह क्या कुफ्र बोल रहा है? परमात्मा से लोग प्रार्थना करते हैं बचाने की, शैतान से नहीं। यह शैतान का नाम क्यों बीच में ले रहा है?
उसने कहा: अब मरते वक्त मैं खतरा मोल नहीं लेना चाहता। पता नहीं किसके हाथ में पडूं। दोनों से प्रार्थना कर लेनी उचित है। और पता नहीं कौन असली मालिक है। फिर पीछे पता चले मरने के बाद, देर हो जाएगी।
यह जिंदगी भर की चालबाजी आखिरी क्षण तक भी आदमी छोड़ नहीं पाता। दोनों की ही प्रार्थना कर लेनी उचित है। परमात्मा का भी पैर दबा दो एक हाथ से, एक हाथ से शैतान का भी पैर दबा दो। पता नहीं कौन असली में मालिक हो। पता नहीं किसके हाथ में पड़ें। पता नहीं किसके साथ सामना करना पड़े बाद में। यह होशियार आदमी, राजनीतिज्ञ आदमी का लक्षण है। यह कुशल आदमी का लक्षण है। मगर ये कुशल आदमी ही हृदय को गंवा देते हैं।
जितने तुम चतुर होते जाते हो उतना हृदय तुम्हारा टूटता जाता है। सभी बच्चे निष्कपट हृदय लेकर पैदा होते हैं, और मरते-मरते तक सभी के हृदय इतने कपट से भर जाते हैं कि उसमें परमात्मा की जगह नहीं रह जाती।
यह कपट छोड़ो। एकरस हो जाओ। अगर उसे बुलाना है तो कम से कम एक चेहरा थिर कर लो। जो तुम्हारा स्वाभाविक चेहरा है वही रह जाए।
I have heard: when Mulla Nasruddin himself came to die, he folded his hands toward the sky and said: O God! O Devil! Save me! The mullah standing by said: Nasruddin! What are you saying? What blasphemy! People pray to God to save them, not to Satan. Why take the Devil’s name? He said: At the moment of death I do not want to take a risk. Who knows in whose hands I will fall? Better to pray to both. And who knows who the real master is? If I find out later, after death, it will be too late. This lifetime’s trickery man cannot drop even in the last moment. Better to massage both God’s foot with one hand and the Devil’s with the other. Who knows who is the real master? Who knows in whose hands one will fall? Who knows whom one may face later? This is the sign of the clever, the politician. But such clever men lose the heart. The more clever you become, the more your heart breaks. All children are born with guileless hearts. By the time they die, their hearts are so stuffed with guile that no space remains for the Paramatma. Drop this guile. Become of one taste. If you are to call him, then at least settle on one face—the natural face.
बांकि बुराई छांड़ि सब, गांठ हृदै की खोल।
बेगि विलंब क्यों बनत है, हरि बोलौ हरि बोल।।
Abandon all crookedness; untie the knot of the heart. Why delay, why procrastinate—Hari bolau, Hari bol.
और जितना यह हृदय का प्याला स्वच्छ होगा, साफ होगा, निष्कपट होगा, इरछा-तिरछा नहीं होगा, उतनी ही तुम्हारी पात्रता बढ़ जाती है।
And as this cup of the heart becomes clean, guileless, not slanted—so does your capacity increase.
जितनी दिल की गहराई हो
उतना गहरा है प्याला;
जितनी दिल की मादकता हो
उतनी मादक है हाला;
जितनी उर की भावुकता हो
उतना सुंदर साकी है;
जितना हो जो रसिक उसे है
उतनी रसमय मधुशाला
As deep as the heart, so deep the cup; as intoxicating the heart, so intoxicating the wine; as sensitive the heart, so beautiful the cupbearer; as one is truly a rasika, so raptureful the tavern.
सब तुम पर निर्भर है। और एक बार तुम्हारा प्याला परमात्मा के रस ले भर जाए तो यह जगत दूसरा हो जाता है। यही जगत! सब ऐसा ही रहता है, फिर भी कुछ ऐसा नहीं रह जाता।
All depends on you. And once your cup fills with the wine of the Paramatma, this world becomes other—this very world; everything remains the same, and yet nothing remains the same.
किसी ओर मैं देखूं, मुझको
दिखलाई देता साकी,
किसी ओर देखूं, दिखलाई
पड़ती मुझको मधुशाला।
हर सूरत साकी की सूरत
में परिवर्तित हो जाती
आंखों के आगे हो कुछ भी
आंखों में है मधुशाला।
Wherever I look I behold the cupbearer; wherever I look I behold the tavern. Every face turns into the face of the cupbearer— whatever stands before the eyes, within the eyes is the tavern.
हृदय का पात्र स्वच्छ करो, सरल करो, एकरस करो।
Cleanse the vessel of the heart—make it simple, of one taste.
हिरदै भीतर पैंठि करि, अंतःकरण विरोल।
और अगर कहीं भी कुछ खोज करना है तो वहीं करनी है--हृदय के भीतर बैठ कर। वहीं गहरी बैठक मारनी है। यह बाहर आसन लगाने से कुछ भी न होगा। ये योगासन काम नहीं पड़ेंगे। आसन वहां लगाना है। वहां भीतर हृदय की तरलता में, सरलता में डुबकी मारनी है।
Entering within the heart, churn the inner being. And if any search is to be made, it is to be made there—seated within the heart. Sit deeply there. These external postures will not help—these yogasanas will not do. Adopt the posture there—within the heart’s softness, its simplicity—dive there.
हिरदै भीतर पैंठि करि, अंतःकरण विरोल।
मंथन वहां करना है। वहां छिपा है अमृत, मगर वहां तो तुम जाते ही नहीं, तुम तो बाहर-बाहर ही भागते रहते हो। तुम तो भीतर आते ही नहीं। तुमने तो एक बात समझ रखी है, शायद भीतर कुछ है ही नहीं, बाहर सब-कुछ है।
बाहर कुछ भी नहीं है। धूल के अतिरिक्त और कभी किसी के हाथ कुछ भी नहीं लगा है। भीतर है मालिक! और भीतर है तुम्हारी मालकियत। भीतर है तुम्हारा साम्राज्य! और भीतर है तुम्हारा सम्राट! मगर भीतर जाने के लिए सीधा-सरल हृदय हो, तो ही भीतर जा सकोगे। अगर बहुत ज्यादा उलझा हुआ हृदय हुआ तो भटक जाओगे, पहुंच न सकोगे। पहेली मत बनाओ अपने हृदय को। वही तुमने कर लिया है। तुमने एक बेबूझ पहेली बना ली है।
Entering within the heart, churn the inner being. The churning is to be done there. There the nectar is hidden, but you never go there—you keep running outside. You do not enter within. You have assumed that perhaps there is nothing within; everything is outside. Outside is nothing. Beyond dust, nothing ever came into anyone’s hands. Within is the Master! Within is your royalty; within your empire; within your emperor! But to go within your heart must be straight and simple—else you will wander and miss. Do not make a riddle of your heart. That you have already done. You have made it into a senseless puzzle.
हिरदै भीतर पैंठि करि, अंतःकरण विरोल।
को तेरौ तू कौन को, हरि बोलौ हरि बोल।।
और वहां जाकर तुम्हें पता चलेगा, न तुम्हारा कोई है, न तुम किसी के हो।
Entering within the heart, churn the inner being. Whose are you? Who is yours?—Hari bolau, Hari bol.
यहां दो हैं ही नहीं। कौन किसका हो सकता है? यहां बस परमात्मा ही है।
There are not two here—who can belong to whom? Here there is only the Paramatma.
हर सूरत साकी की सूरत
में परिवर्तित हो जाती,
आंखों के आगे हो कुछ भी
आंखों में है मधुशाला
Wherever I look I behold the cupbearer, whatever stands before my eyes, within my eyes is the tavern.
वस्ल का ख्वाब कुजा लज्जते-दीदार कुजा
है गनीमत तो तेरा दीदार भी हो जाए
जब्त भी, सब्र भी, इम्कां में सब-कुछ है मगर
पहले कमबख्त मेरा दिल तो मेरा दिल हो जाए
आह उस आशिके-नाशाद का जीना ऐ दोस्त
जिसको मरना भी तेरे इश्क में मुश्किल हो जाए
The dream of union—where? The sweetness of the sight—where? It is blessing enough if a glimpse of you be granted. Endurance, patience—everything is possible, but first, the wretch—let my heart at least become my own heart. Ah, the life of that ill-starred lover, friend— for whom even dying in your love becomes difficult.
बस एक ही चीज होने की है, एक ही चीज करने की है--
जब्त भी सब्र भी इम्कां में सब-कुछ है मगर
पहले कमबख्त मेरा दिल तो मेरा दिल हो जाए
तुम्हारा दिल भी तुम्हारा नहीं, और सारी दुनिया को जीतने चल पड़े हो। अपने मालिक नहीं हो और संसार में मालकियत करने के इरादे बांध रहे हो। यह मालकियत पहले भीतर तो हो जाए। और जो अपना मालिक हो गया उसे चिंता ही नहीं रह जाती है दुनिया की मालकियत करने की। इस सूत्र को समझना।
Only one thing has to happen, only one thing has to be done— Endurance, patience—everything is possible, but first let this wretched heart at least become my heart. Your heart is not even yours—and you set out to conquer the world. You are not master of yourself, and yet you bind intentions to be master of the world. Let mastery first happen within. And one who becomes his own master has no concern with owning the world. Understand this sutra.
मनस्विद कहते हैं कि जो व्यक्ति अपना मालिक नहीं है, वह दूसरों का मालिक बन कर, परिपूरक खोजता है। जो आदमी भीतर निर्धन है, वह बाहर धन इकट्ठा करता है। कुछ तो तृप्ति मिले। भीतर नहीं सही तो बाहर। जो आदमी भीतर हीनता की ग्रंथि से पीड़ित है, इनफीरिआरिटी कांप्लेक्स से पीड़ित है, वह आदमी पद की यात्रा पर निकलता है। वह राजनीति में उतरता है। वह पदों की सीढ़ियां चढ़ता है। वह बड़े सिंहासनों पर बैठना चाहता है। वह यह दिखाना चाहता है, कि चलो भीतर तो जो है ठीक है, कम से कम बाहर तो मैं दिखा दूं कि मैं कुछ हूं; भीतर तो ना कुछ हूं।
जो आदमी भीतर के सत्य को अनुभव करने लगता है उसे पदों की चिंता नहीं रह जाती। वह राह पर भिखारी की तरह भी खड़ा हो, तुम उसमें सम्राट का प्रसाद पाओगे। वह निर्धन हो तो भी तुम देख पाओगे कि उसके भीतर कोई धन है, जो कोई नहीं छीन सकता। देह के भीतर भी तुम उसके भीतर चमकती हुई कोई रोशनी पाओगे--जो रोशनी इस जमीन की नहीं है; जो पार से आती है।
Mansvid says: one who is not master of himself seeks compensation by becoming master of others. One who is inwardly impoverished accumulates wealth outside, to feel some satisfaction—if not within, then without. One who suffers from inferiority inside embarks upon the journey of status; he descends into politics; he climbs the ladders of office; to sit upon big thrones; to show at least outwardly that he is something—for inwardly he is nothing. One who begins to experience inner truth has no concern with status. Even if he stands like a beggar by the roadside, you will sense the grace of an emperor in him. He may be poor, yet you will see within him a wealth that none can snatch. Even within the body you will glimpse a light shining—no light of this earth; from beyond it comes.
हिरदै भीतर पैंठि करि, अंतःकरण विरोल।
को तेरौ तू कौन को, हरि बोलौ हरि बोल।।
Entering within the heart, churn the inner being. Whose are you? Who is yours?—Hari bolau, Hari bol.
एक ही है तुम्हारा अगर कोई है, नाता एक ही बनाने जैसा है--वह हरि से है। और तुमने सब नाते बनाए और सब नातों में बहुत कष्ट पाया। अब नाता उससे बनाओ, उससे लग जाए लगन, सब लगन अपने आप शेष फीकी पड़ जाती है।
तुझसे लाग लगी जब मन की
हुई वासना जग की बासी
फिर कुछ नहीं सुहाता।
तेरौ तेरे पास है, अपनैं मांहि टटोल।
If you have any true relationship, it is only one—your bond with Hari. You forged all other ties and suffered in them. Now bind with Him; once you bond there, all other bonds pale by themselves.
Once the heart is attached to you, worldly desires turn stale— then nothing else delights.
कहां खोजते फिर रहे हो? किसके सामने भिक्षा पात्र फैलाए हुए हो? किससे मांगने निकले हो?
तेरौ तेरे पास है, अपनैं माहिं टटोल।
अगर खोजना हो तो भीतर खोज लो। परमात्मा ने तुम्हें सारी सम्पदा देकर भेजा है। रत्ती भर कमी नहीं रखी है। तुम्हें परिपूर्ण बना कर भेजा है। तुम्हें जैसा होना चाहिए, वैसा बना कर भेजा है। परमात्मा का कृत्य अपूर्ण हो भी कैसे सकता है? अगर उसके हाथ से ही तुम गढ़े गए हो तो तुम अधूरे हो कैसे सकते हो?
और बड़ा मजा है, धार्मिक आदमी कहे चले जाते हैं: परमात्मा ने संसार बनाया, आदमी बनाए, पशु-पक्षी बनाए.। फिर भी उन्हें यह समझ में नहीं आता, अगर उसके हाथ से यह सब बना है तो यह पूर्ण होना चाहिए। पूर्ण से पूर्ण ही निकल सकता है। मगर हम तो बड़े अपूर्ण मालूम होते हैं। शायद जहां उसने हीरे सम्हाल कर रख दिए हमारे भीतर.! और हीरे तो सम्हाल कर रखने होते हैं न! तुम भी अपने हीरे मकान के बाहर कूड़े-कचरे के पास नहीं रख देते हो। घर के भीतर से भीतर, जो कमरा सबसे ज्यादा गहराई में होता है भीतर, सबसे ज्यादा सुरक्षित होता है, वहां गड्ढा खोदते हो, गहरा गड्ढा खोदते हो। जितना बहुमूल्य हीरा होता है उतना गहरा गड्ढा खोदते हो, ताकि चुराया न जा सके, ताकि खो न जाए।
What is yours is with you—seek within yourself. Where are you wandering seeking with your begging bowl? From whom are you asking? What is yours is with you—seek within yourself. If you must seek, seek within. The Paramatma has sent you with all riches—no lack at all. He has sent you complete. How could the work of God be incomplete? If from His hands you are fashioned, how can you be unfinished? And there is great wonder—religious folk go on saying: God created the world, made man, made beasts and birds; yet they fail to grasp: if all is from His hand, it must be perfect. From the Perfect only the perfect can come. But we seem very imperfect. Perhaps He has hidden the diamonds carefully within us—and diamonds are to be kept safe! You too do not keep your diamonds outside near the trash. You keep them in the innermost chamber of the house, the safest; you dig a pit there—the more precious the gem, the deeper the pit—so it cannot be stolen or lost. Your supreme treasure is kept within your deepest well. Descend there.
तुम्हारी परम संपदा तुम्हारे ही गहरे कुएं में रखी है। वहीं उतरो।
तेरौ तेरे पास है, अपनैं मांहि टटोल।
राई घटै न तिल बढ़ै, हरि बोलौ हरि बोल।।
What is yours is with you—seek within yourself. A mustard-seed is not reduced, a sesame not increased—Hari bolau, Hari bol.
यह एक सूत्र सारे शास्त्रों का सार है। न तो तुम्हारे भीतर की संपदा घटती है और न बढ़ती है।
राई घटै न तिल बढ़ैं,.
जैसा है वैसा ही रहेगा। जैसा है वैसा ही सदा से है। तुम परिपूर्ण हो और परिपूर्ण रहोगे। इसमें कुछ जुड़ना नहीं है, घटना नहीं है।
लोग सोचते हैं: आध्यात्मिक विकास करना है। तुम पागल हो! आध्यात्मिक विकास होता ही नहीं। आध्यात्मिक अनुभव होते ही पता चलता है: विकास इत्यादि सब कल्पना का जाल है। ‘राई घटै न तिल बढ़ैं।’ विकास कहां? दस रुपये हैं तो बीस रुपये हो सकते हैं। दस लाख हैं तो बीस लाख हो सकते हैं। हजार आदमी तुम्हें सम्मान देते हैं, दो हजार दे सकते हैं। इसमें बढ़ती हो सकती है। मगर तुम्हारे भीतर परमात्मा जितना है उतना ही है। पूरा का पूरा है।
इसलिए उपनिषद कहते हैं: उस पूर्ण से पूर्ण को भी निकाल लो, तो भी पीछे पूर्ण ही शेष रह जाता है। तुम ऐसा मत समझना कि टुकड़े-टुकड़े में मिला है। तो किसी को ज्यादा मिल गया होगा, किसी को कम मिल गया होगा। तुम्हें सभी को पूरा-पूरा मिला है।
इसे हम ऐसा समझें तो शायद समझ में आ जाए, बात तो जरा समझने के पार की है। पूरे चांद को देखा रात में, पूरा चांद निकला है, पूर्णिमा की रात। हजारों नदी हैं, हजारों नद हैं, हजारों सरोवर, हजारों सागर, छोटे पोखरे, तालाब, कुएं--सबमें चांद का प्रतिबिंब बनेगा और सब में पूरा-पूरा बनेगा। वह जो नदी में झलक रहा है चांद, वह कुछ अधूरा नहीं है। और बड़े से बड़े सागर में जो झलकेगा वह भी कुछ बड़ा नहीं है। और रास्ते के किनारे वर्षा में भर गया गड्ढा पानी से, उसमें जो झलक रहा है चांद, वह कुछ छोटा नहीं, गड्ढे का चांद कुछ छोटा नहीं है। चांद तो एक है। सरोवर अनेक हैं--छोटे हैं, बड़े हैं; मगर जो झलक रहा है वह सब में बराबर झलक रहा है।
ऐसे ही परमात्मा सबमें बराबर झलक रहा है। कृष्ण में और बुद्ध में और क्राइस्ट में और तुम में--सबमें बराबर झलक रहा है। सुंदर देह में, स्वस्थ देह में, रुग्ण देह में, गरीब में, अमीर में, बुद्धिमान में, बुद्धू में, सबमें बराबर झलक रहा है। इसका स्मरण पर्याप्त है। कोई आध्यात्मिक विकास नहीं होता है। अध्यात्म केवल स्मरण मात्र है--‘हरि बोलौ हरि बोल।’ बस इतना स्मरण, एक स्मरण की जागृति! भीतर एक होश कि मैं कौन हूं--और तत्क्षण सारा साम्राज्य उपलब्ध हो जाता है! जिसे तलाश-तलाश कर कभी नहीं पाया था, वह बिना तलाशे मिल जाता है।
तेरौ तेरे पास है, अपनैं मांहि टटोल।
This one sutra is the essence of all scriptures. Your inner wealth neither decreases nor increases. A mustard-seed is not reduced, a sesame not increased— As it is, so it remains. As it is, so it has always been. You are perfect and will remain perfect. Nothing is to be added, nothing to be subtracted. People think: spiritual development must be done. You are fooling yourself! There is no spiritual development. When spiritual experience happens, it is seen: development and such are webs of imagination. “A mustard-seed is not reduced, a sesame not increased.” What development? Ten rupees can become twenty; ten lakhs can become twenty. A thousand people honor you; two thousand may. There can be increase there. But the Paramatma within—He is as much as He is—the whole. Therefore the Upanishads say: from that Full, take away the Full, yet the Full remains. Do not assume He is received in pieces—more to one, less to another. You all have received the Whole, whole. Consider it like this—the matter is beyond understanding but perhaps it will become clearer. Look at the full moon in the night, the night of fullness. There are thousands of rivers, lakes, ponds, seas—reflections will form in all, and each is full—no reflection is partial. In the great ocean the reflection is not greater; in the roadside rain-puddle the reflected moon is not smaller. The moon is one. The waters are many—small, large—but what is reflected is equally full. Just so the Paramatma is reflected equally in all—in Krishna, in Buddha, in Christ, and in you. In the beautiful body, in the healthy body, in the sick body, in the poor, in the rich, in the wise, in the foolish—equally. Its remembrance is enough. There is no spiritual development. Spirituality is remembrance only—‘Hari bolau, Hari bol.’ Just this awakening of remembrance; an inward awareness—who am I?—and instantly the whole kingdom becomes available—what you never found through seeking, comes unsought.
और बाहर तुम कुछ पा लोगे, तो भी तुम्हारा नहीं है वह, इसलिए छीना जाएगा। और बाहर तुम जो पा लोगे, दूसरों से छीन कर ही पाओगे। तुमसे भी छीना जाएगा। और बाहर तुम जो पा लोगे, अगर किसी तरह जिंदगी भर सम्हाल भी लिया तो मौत में छिन जाएगा। जो बाहर से तुम्हारा है, वह कभी तुम्हारा हो नहीं पाता। पराया पराया ही रहता है। ‘तेरौ तेरे पास है।’ लेकिन जो वस्तुतः तुम्हारा है वह तुम्हारे पास है। उसे चिता की लपटें भी जलाएंगी नहीं।
What is yours is with you—seek within yourself. Whatever you obtain outside is not yours, therefore it will be snatched away. Whatever you obtain outside, you obtain by snatching from others. It will be snatched from you as well. Even if somehow you keep it your whole life, death will snatch it. Whatever is yours outside has never truly been yours—ever alien. But that which is truly yours is with you—its flames will not be burned by the funeral pyre. Seek within yourself.
.अपनैं मांहि टटोल।
कभी मुझको साथ लेकर, कभी मेरे साथ चल के
वो बदल गए अचानक मेरी जिंदगी बदल के
हुए जिस पे मेहरबान तुम कोई खुशनसीब होगा
मेरी हसरतें तो निकलीं मेरे आंसुओं में ढल के
तेरी जुल्फो-रुख के कुर्बां दिलेजार ढूंढ़ता है
वही चम्पई उजाले वही सुरमई धुंधलके
कोई फूल बन गया है कोई चांद कोई तारा
जो चिराग बुझ गए हैं तेरी अंजुमन में जल के
मेरे दोस्तो! खुदारा मेरे साथ तुम भी ढूंढो
वो यहीं कहीं छुपे हैं मेरे गम का रुख बदल के
Sometimes taking me along, sometimes walking beside me, he suddenly changed—and changed my whole life. Whomever you favored must have been fortunate; my longings melted and flowed into my tears. Your wounded-heart devotee seeks your tresses and face— those same pale gold dawns, those dusky twilights. One has become a flower, another a moon, another a star— those lamps that died, burned in your assembly. Friends, for God's sake—search with me too— he is hidden somewhere here, altering the course of my grief. May that free laughter of yours soil no one’s heart— this is a city of mirrors, even to breathe take care. Friends, for God's sake—search with me too— he is hidden somewhere here, altering the course of my grief.
तेरी बेझिझक हंसी से न किसी का दिल हो मैला
यह नगर है आईनों का यहां सांस ले संभल के
मेरे दोस्तो! खुदारा मेरे साथ तुम भी ढूंढो
वो यहीं कहीं छुपे हैं मेरे गम का रुख बदल के
दूर नहीं छिपा है परमात्मा--यहीं कहीं छिपा है--यहीं तुम्हारे भीतर छिपा है।
तेरौ तेरे पास है, अपनैं मांहि टटोल।
राई घटै न तिल बढ़ैं हरि बोलौ हरि बोल।।
The Paramatma is not far, not hidden afar—hidden here—hidden within you. What is yours is with you—seek within yourself. A mustard-seed is not reduced, a sesame not increased—Hari bolau, Hari bol.
सुंदरदास पुकारिकै, कहत बजाएं ढोल।।
चेति सकै तो चेतिले, हरि बोलौ हरि बोल।।
Sundardas calls out, speaking while beating the drum. If you can awaken, then awaken—Hari bolau, Hari bol.
बस इतनी ही बात है, इतनी सी बात है: ‘चेति सकै तो चेतिले।’ इससे ज्यादा नहीं। अध्यात्म कोई साधना नहीं है--चेतना है; अभ्यास नहीं है--स्मरण है। कहीं जाना नहीं है, कुछ होना नहीं है--सिर्फ नींद तोड़ देनी है; सिर्फ आंख खोल लेनी है। ‘चेति सकै तो चेतिले।’
सुंदरदास क्यों कहते हैं: ‘कहत बजाएं ढोल?’ क्योंकि आदमी चेतना नहीं चाहता। आदमी कहता है: थोड़ी देर और सो लेने दो। एक करवट और ले लूं। अभी तो बड़ी जल्दी है। जरा और सो लूं। थोड़ी देर और.।
It is only this much, this little: “If you can awaken, then awaken.” Nothing more. Spirituality is not practice—it is awareness; not exercise—it is remembrance. Nowhere to go, nothing to become—only to break the sleep; only to open the eyes. “If you can awaken, then awaken.” Why does Sundardas say, “speaking while beating the drum”? Because man does not want awareness. Man says: let me sleep a little more, let me turn once more to the other side; there is much hurry just now—let me sleep a little more.
मैं एक नगर में बोल रहा था। एक मित्र मेरे सामने ही बैठे सुन रहे थे। मैंने देखा उनकी आंखों से आंसू बह रहे हैं और फिर बीच में अचानक वे उठ गए। कोई और उठ गया होता तो मुझे खयाल में भी न आता। उनकी आंख से बहती आंसुओं की धार और उनके हृदय की तरंग, और उनका भाव, उनके उठने से मेरे लिए महफिल उठ गई। जैसे उन्हीं के लिए बोल रहा था! जैसे उन्हीं से बोल रहा था! बाकी तो बहरे थे। बाकी तो ठीक थे, सो थे। मगर उनसे मेरी तरंग जुड़ गई थी, उनसे मेरा भाव जुड़ गया था। मेरे साथ उनकी श्वास धड़क रही थी। मेरे हृदय के साथ उनका हृदय धड़क रहा था। क्यों उठ गए?
मैं आगे बोल नहीं सका। मैंने पूछा कि बात क्या हुई? उनकी पत्नी भी बैठी थी। उसने मुझे एक चिट लाकर दी, और कहा कि वे यह चिट लिख कर दे गए हैं। चिट में लिखा था: आपको सहना असंभव है। और अगर आपको और ज्यादा सुना तो मेरा सब अस्त-व्यस्त हो जाएगा। इसलिए मैं जा रहा हूं। और ज्यादा नहीं सुनना चाहता। पत्नी है, बच्चे हैं, गृहस्थी कच्ची है। अगर और थोड़ा सुना तो मैं घर न लौट सकूंगा।
अगर आदमी चेतने के करीब भी आने लगे तो हजार भय खड़े हो जाते हैं।
मैंने उन्हें ऐसे छोड़ नहीं दिया, मैं उनके घर पहुंच गया। .‘कहत बजाएं ढोल।’ अब ढोल ही बजाना हो तो फिर ऐसे कोई भाग जाए तो उसको भाग थोड़े ही जाने देगें। मुझे घर देख कर वे तो एकदम चकित हो गए। उन्होंने कहा: आप. आप कैसे आए? मैंने कहा: बात आधी रह गई है। उसे पूरा करना होगा।
और मैंने कहा: घबड़ाओ मत, मैं तुम्हारी पत्नी से तुम्हें छुड़ाना नहीं चाहता। परमात्मा से जोड़ना जरूर चाहता हूं, पत्नी से नहीं छुड़ाना चाहता। और परमात्मा क्या इतना कमजोर है कि पत्नी बीच में आ जाए तो परमात्मा से संबंध टूट जाए? तो जिन्होंने यह परमात्मा गढ़ा है वे कमजोर रहे होंगे, उनका परमात्मा भी कमजोर है। मैं तुम्हारे बच्चों से भी तुम्हें तोड़ना नहीं चाहता; सिर्फ याद दिलाना चाहता हूं कि ये बच्चे तुम्हारे नहीं हैं, परमात्मा के हैं। सिर्फ इतनी याद दिलाना चाहता हूं कि यह पत्नी तुम्हारी संपदा नहीं है, इसमें परमात्मा विराजमान है, इसका सम्मान करो। इसको मेरा-तेरा मान कर मत चलो। सब उसका है।
I was speaking in a city. A friend sat right in front listening. I saw tears flowing from his eyes. Suddenly he stood up. If someone else had stood, I would not have noticed. Seeing that stream of tears, and the vibration of his heart, and his feeling—his rising ended the assembly for me; as if I was speaking only for him; as if I was speaking only to him. The rest were deaf, asleep. But with him my wave had connected, my feeling had joined; his breath beat with mine; his heart throbbed with mine. Why did he rise? I could not continue. I asked: what happened? His wife too sat there. She brought me a slip saying he has written this: “To bear you is impossible. If I listen to you more, my life will be thrown into disorder. So I am going. I do not want to hear more. I have a wife, children, a fragile household. If I hear more, I will not be able to return home.” When man comes near awakening, a thousand fears arise. I did not leave him so. I went to his home—“speaking while beating the drum.” If one must beat the drum, then if someone runs away, we will not let him run. Seeing me at his house he was startled. He said: How have you come? I said: the matter was left half, it must be completed. And I said: do not be afraid; I do not wish to separate you from your wife. I do wish to join you with the Paramatma, not separate you from your wife. And is God so weak that if a wife stands in between your relationship with Him breaks? Those who made such a God must themselves be weak; their God is weak. I do not wish to break you from your children either; I only wish to remind you: these children are not yours—they are God’s. Only so much: that this wife is not your property; the Paramatma dwells in her—respect her. Do not walk with “mine” and “yours.” All is His.
तेरौ तेरे पास है, अपनैं मांहि टटोल।
कौ तेरौ तू कौन को, हरि बोलौ हरि बोल।।
राई घटै न तिल बढ़ैं,.
.कहत बजाएं ढोल।
चेति सकै तौ चेतिले, हरि बोलौ हरि बोल।।
What is yours is with you—seek within yourself. Whose are you? Who is yours?—Hari bolau, Hari bol. A mustard-seed is not reduced, a sesame not increased— speaking while beating the drum. If you can awaken, then awaken—Hari bolau, Hari bol.
न तो पत्नी को छोड़ना है, न बच्चों को छोड़ना है, छोड़ने का सवाल ही कहां है? छोड़ना तो तब हो सकता था जब अपना कुछ होता। अपना कुछ है ही नहीं तो छोड़ोगे कैसे?
इसलिए मैं तुमसे कहता हूं: जो सोचते हैं कि हमने त्याग किया, उन्होंने त्याग नहीं किया। वे कुछ समझे ही नहीं। उन्होंने तो त्याग में भी वही पुरानी धारणा कायम रखी कि अपना था।
एक मेरे परिचित हैं। जब भी मिलते थे, तब वे यही बात करते कि मैंने लाखों पर लात मार दी। मैंने उनसे पूछा कि भाई मेरे, लात मारी कब? उन्होंने कहा कि कोई तीस साल हो गए। तो मैंने कहा: लात लगी नहीं। तीस साल हो गए, अब लाखों की याद क्या कर रहे हो? अगर लात लग ही गई, तो अब याद क्या करते हो? पहले सोचते थे मेरे पास लाखों हैं, अब सोचते हैं कि मैंने लाखों त्याग दिए! न तो तुम्हारे थे, तो त्यागोगे कैसे? यह तो बड़ा पागलपन हुआ।
यह तो ऐसा ही पागलपन हुआ कि मैंने उनसे कहा कि दो आदमी, दो अफीमची पिनक में आ गए थे, एक झाड़ के नीचे पड़े थे। एक ने आंख खोलीं और उसने कहा: मेरा दिल होता है कि सारी दुनिया खरीद लूं। दूसरे ने कहा: तेरा दिल होता रहे, मगर मैं बेचना ही नहीं चाहता।
दुनिया किसी की नहीं है।. लाख तेरा दिल होता रहे, मगर जब हम बेचें तब न! हमारा बेचने का दिल ही नहीं है।
कुछ हैं, जो कहते हैं: हमारा; और कुछ कहते हैं: हमने त्यागा। भोगी तो भ्रांति में है ही, तुम्हारा त्यागी महा भ्रांति में है।
नहीं कुछ छोड़ना है। सिर्फ इतना ही जानना है कि हमारी पकड़ में ही कुछ नहीं है। छोड़ोगे कैसे? छोड़ने के पहले पकड़ में था, यह तो मान ही लेना होगा। यह तो अनिवार्य है कि मेरा था, तो छोड़ना हो सकता है। यहां कुछ मेरा नहीं है।
‘को तेरौ तू कौन को।’ इसलिए मैं अपने संन्यासी को नहीं कहता कि पत्नी को छोड़ कर भाग जाओ। तेरी है ही नहीं, भागोगे कहां? अगर भागे तो इसी भ्रांति में रहोगे कि मेरी थी। भागना कहां है? जागना है। ‘चेति सकै तौ चेतिले।’ इतना देखना भर है कि यहां कोई अपना नहीं है, कोई पराया नहीं। बस यह दृष्टि आ जाए तो तुम जहां हो वहीं सब घटित हो जाता है। और तुम जैसे हो वैसे ही सब मिल जाता है। ‘राई घटै न तिल बढ़ैं।’
पिय कै विरह वियोग भई हूं बावरी।
Neither wife nor children are to be abandoned—where is the question of renouncing? Renouncing could be only if there were something of your own. When nothing is yours, what will you renounce? Therefore I say: those who think they have renounced—have not. They have not understood. Even in renunciation they keep the old assumption—that it was theirs. An acquaintance of mine—whenever he met me, he said: I kicked lakhs aside. I asked: when did you kick? He said: thirty years ago. I said: then the kick did not land. Thirty years have passed; why remember the lakhs now? If the kick had landed, why remember now? Before, you thought you had lakhs; now you think you have renounced lakhs. They were not yours—how did you renounce? This is madness. It is like two opium-eaters, high, lying under a tree. One opened his eyes: I feel like buying the whole world. The other said: Feel as you like, but I am not inclined to sell. The world belongs to no one—feel like buying if you wish; when we decide to sell! We have no wish to sell. Some say “ours,” others say “we renounced”—the enjoyer is deluded, but your renunciate is doubly deluded. Nothing is to be dropped; only to know that nothing is in our grasp. How will you drop? To drop, first it must have been in your grip—this must be admitted; that it was mine; only then can it be renounced. Here, nothing is mine. “Whose are you? Who is yours?” Therefore I do not tell my sannyasin to run away from wife. She is not yours anyway—where will you run? If you run you will remain in the same delusion—that she was mine. Running is not needed—waking is. “If you can awaken, then awaken.” Only see that here no one is “mine,” no one “not mine.” With that vision, where you are, all happens. As you are, all is attained. “A mustard-seed is not reduced, a sesame not increased.”
चेतना जगे तो विरह जगेगा, तो वियोग जगेगा। चेतना जगे तो यह याद आएगी कि जो अपना है उसे छोड़ बैठे हैं, जो अपना नहीं है, उसे अपना मान बैठे हैं। चेतना जगे तो इस बात की याद आएगी कि मेरा स्वरूप क्या, मेरा स्रोत क्या? मेरा मूल उदगम क्या? क्योंकि जो मूल उदगम है, वही अंतिम लक्ष्य है। गंगा सागर में ही पैदा होती है और सागर में ही गिरती है। जो मूलस्रोत है, वही अंतिम गंतव्य भी है।
चेतोगे तो स्मरण आना शुरू होगा कि कैसे मेरा वियोग हो गया? मैं परमात्मा से कैसे दूर हट गया हूं? मैंने परमात्मा की तरफ पीठ कैसे कर ली? मैं विमुख कैसे हो गया हूं?
पिय कै विरह वियोग भई हूं बावरी।
इस विरह का रंग ही संन्यास का रंग है। इस वियोग से जो भरा वही योग का अनुभव कर पाएगा। वियोग यानी कैसे टूट गए परमात्मा से। जिसने ठीक से देख लिया, कैसे टूट गए, वह जुड़ जाता है--देखने में ही जुड़ जाता है। कुछ करना नहीं पड़ता। जिस दिन तुम्हें समझ में आ गया कि मुझे सूरज क्यों दिखाई नहीं पड़ रहा है, क्योंकि मैं पीठ किए हूं, उसी क्षण तुम मुड़ गए। इतनी ही बात है। इतनी सी बात है। और सूरज सदा तुम्हारी आंख के सामने है। तुम पीठ करो तो दिखाई नहीं पड़ता। या यह भी हो सकता है, तुम मुंह भी सूरज की तरफ करो और आंख बंद रखो, तो भी दिखाई नहीं पड़ता। इतनी बात समझ में आ गई कि आंख खोल लूं तो सूरज सामने है।
परमात्मा सदा सामने है। बस तुम्हारी आंख बंद है। विरह में रो-रो कर आंख खुल जाती है।
पिय कै विरह वियोग भई हूं बावरी।
पागल हो गई हूं!
In the pangs of separation from my Beloved I have gone mad. When awareness awakens, separation awakens. The remembrance arises that what is truly mine has been lost; what is not mine I have called mine. Awakening brings the recall of one’s own nature—my source, my origin; for the original source is the final goal. The Ganges is born of the ocean and merges into the ocean. One’s origin is one’s destination. When you awaken, you begin to ask: how did separation happen? How did I move far from the Paramatma? How did I turn my back? How did I become adverse? In the pangs of separation from my Beloved I have gone mad. The color of this separation is the color of sannyas. One who is filled with this separation will experience yoga. Separation means: how I am torn from God. One who sees rightly how he is torn—joins; in the very seeing is the union. Nothing to do. The day you understand why you do not see the sun—it is because your back is turned—you turn at once. Just this much. And the sun is always before your eyes. Turn your back, and you do not see. Or your face is toward the sun but your eyes are closed—still you do not see. Once it is understood: I open my eyes, the sun is in front. Paramatma is ever before you. Only your eyes are closed. Through tears of separation the eyes open. In the pangs of separation from my Beloved I have gone mad.
तुमने देखा, जब भी संत उसके वियोग की बात करते हैं, तब तत्क्षण वे अपने को स्त्रैण रूप में अनुभव करने लगते हैं। क्योंकि विरह की गहराई स्त्री का मन ही जान सकता है। जब विरह की गहराई कोई जानता है तब तत्क्षण उसके भीतर पुरुष विलीन हो जाता है। उसके भीतर स्त्री ही आ जाती है। फिर एक ही पुरुष रह जाता है--वही परमात्मा!
पिय कै विरह वियोग भई हूं बावरी।
मैं पागल हो गई!
Whenever saints speak of His separation, at once they experience themselves in a feminine mode; for the depth of separation the feminine heart knows. When the depth of separation is known, immediately the male dissolves within; only the feminine remains—then only one male remains: the Paramatma. In the pangs of separation from my Beloved I have gone mad.
कल तुमने पूछा था--किसी ने--कि ‘क्या आप मुझे पागल ही करके छोड़ेंगे?’ उसका ही आयोजन चल रहा है। यहां जो भले-चंगे आते हैं, उन्हें पागल बनाया जाता है। वे पागल हो जाएं तो काम हो गया। उनमें विरह का पागलपन जग जाए। और पागलपन ही है। क्यों पागलपन है? क्योंकि धन खोजो, धन सबको दिखाई पड़ता है, इसलिए पागलपन नहीं है। और सब जानते हैं धन का मूल्य, इसलिए पागलपन नहीं है। सबकी भाषा में है, सबके अनुभव में है। इसलिए पागलपन नहीं है। परमात्मा को खोजो, लोग पूछते हैं: कैसे पागल हो गए? कहां है परमात्मा? तुम दिखा भी न पाओगे। तुम किसी को समझा भी न पाओगे। लोग कहेंगे: किस भ्रांति में पड़ रहे हो? किस भ्रम में उलझ रहे हो? कहां है परमात्मा? दिखा तो दो पहले, फिर खोजना, फिर अपने जीवन को उस पर बलिदान करना। हो भी तो। हो तो हम भी कर दें बलिदान! लेकिन दिखाओ, दिखलाओ!. पागल ही लगोगे।
और जहां सारे लोग धन खोज रहे हैं वहां तुम ध्यान खोजोगे, पागल ही लगोगे। जहां सारे लोग एक तरफ जा रहे हैं, वहां तुम दूसरी तरफ चलने लगे. स्वभावतः भीड़ कहेगी: क्या हो गया है तुम्हें? तुम्हें बोध नहीं है? सारी दुनिया कहां जा रही है, तुम कहां जा रहे हो? तुम उलटे जा रहे हो।
मजा यह है कि यहां जो सीधा जाता है वह उलटा मालूम पड़ेगा, क्योंकि भीड़ उलटी जा रही है। यहां जो वस्तुतः स्वस्थ है, वह पागल मालूम पड़ेगा, क्योंकि यहां पागल स्वस्थ समझे जा रहे हैं। धन को इकट्ठा करने वाला ठीक समझा जाता है। पद की यात्रा पर चलने वाला ठीक समझा जाता है। क्योंकि मां-बाप यही सिखाते, स्कूल यही सिखाते, कालेज, विश्वविद्यालय यही सिखाते--महत्वाकांक्षा! सबसे प्रथम हो जाना है।
जीसस ने कहा है: ध्यान रखना जो प्रथम हैं, वे अंतिम पड़ जाएंगे। और मैं तुमसे कहता हूं कि जो यहां अंतिम होने की सामर्थ्य रखेंगे, वे मेरे प्रभु के राज्य में प्रथम होंगे। अब अंतिम होने की सामर्थ्य तो पागलपन है।
Yesterday someone asked: “Will you leave me mad?” That is precisely what is being arranged here. Those who come healthy are made mad. If they go mad, the work is done—mad with separation. And mad it is—why? Because if you seek wealth, all see it, hence it is not madness. All know the value of wealth; common language, common experience—no madness. Seek the Paramatma and people ask: have you gone mad? Where is God? You will not be able to show him. You will not be able to explain. People will say: what illusion? What fantasy? Where is God? Show first; then seek, then sacrifice your life. If He is—well then we too will sacrifice. But show! You will look mad. Where all seek wealth, you seek meditation—you will look mad. Where all are going one way, you go the other—naturally the crowd will say: what has happened to you? Have you no sense? Where the whole world goes, you go opposite? The jest is: he who goes straight here will appear upside down, for the crowd goes upside down. He who is truly healthy appears mad, for here the mad are held to be healthy. The gatherer of money is deemed right; the one walking the path of position is deemed right, for parents teach this, schools teach this, colleges, universities teach this—ambition; to be first. Jesus said: beware—the first will be the last. And I tell you: those who can dare to be last here will be first in my Lord’s kingdom. But to dare to be last is madness here.
लाओत्सु ने कहा है कि मैं जब किसी सभा में जाता हूं तो सबसे अंत में बैठ जाता हूं, जहां से मुझे कोई उठा न सके। जो आगे बैठते हैं, उठाए जा सकते हैं। क्योंकि आगे बैठने के लिए प्रतिस्पर्धा होती है, संघर्ष होता है।
लाओत्सु कहता है: मैं वहां बैठता हूं जहां लोग जूते उतार देते हैं। वहां से मुझे कभी कोई नहीं हटाता, वहां मैं निश्चिंत भाव से बैठता हूं। वहां कोई भय नहीं होता।
अंतिम आदमी को क्या भय! अब अंतिम से और क्या अंतिम होगा? लेकिन जो अंतिम होने चला है, वह पागल तो लगेगा, जहां सब प्रथम होने की दौड़ में हैं, जहां एक ही जहर ने सबको पकड़ा है कि कैसे प्रथम हो जाएं.?
Lao Tzu said: whenever I go to an assembly I sit at the very last place, where none can push me further back. Those who sit in front can be pushed away, for there is competition for the front, struggle. Lao Tzu says: I sit where people leave their shoes; there no one ever moves me—I sit with ease; there is no fear. What fear for the last man? Beyond the last there is no last. But one who decides to be last appears mad where all run to be first—one poison grips all: how to be first?
मैक्सिको में एक छोटा सा गांव है दूर पहाड़ों में बसा हुआ। छोटी आबादी है, सात सौ आदमी हैं। सब अंधे हैं। बड़ा विशिष्ट गांव है। सब बच्चे आंख वाले पैदा होते हैं, लेकिन तीन-चार महीने के भीतर अंधे हो जाते हैं। एक खास तरह की मधुमक्खी वहां पाई जाती है, जिसके काट लेने से आदमी अंधा हो जाता है। और वह मधुमक्खी बड़ी मात्रा में पाई जाती है। उससे बचने का भी कोई उपाय नहीं, क्योंकि बाकी भी सब अंधे हैं। आज से सौ साल पहले पहला आदमी आंखों वाला उस कबीले में प्रवेश किया। एक वैज्ञानिक अध्ययन करने पहुंच गया। वह बड़ा हैरान हुआ। सात सौ लोगों की बस्ती, सब अंधे! वहां कभी आंख वाला सदियों से हुआ ही नहीं है। काम चलता है, घसिटता हुआ किसी तरह। थोड़ी-बहुत सब्जी भी उगा लेते हैं, थोड़ी-बहुत खेती भी कर लेते हैं। बड़ा मुश्किल मामला है। किसी तरह जुटा लेते हैं, एक जून पेट भर लेते हैं। वह आदमी, वह वैज्ञानिक उस कबीले की एक लड़की के प्रेम में पड़ गया। वह अध्ययन करने गया था। अध्ययन कर रहा था। वह उसके प्रेम में पड़ गया। लेकिन गांव वालों ने कहा: एक शर्त है, विवाह हम करवा देंगे, लेकिन आंखें फोड़नी होंगी। क्योंकि यह हम मान ही नहीं सकते कि आंख वाला आदमी स्वस्थ है। सात सौ जहां अंधे हों और सदा से जहां अंधे ही आदमी रहे हों, वहां आंख वाले को अस्वस्थ तो मानेंगे ही! कुछ गड़बड़ है।
तुम्हीं सोचो, अगर अचानक एक आदमी पैदा हो जाए जिसकी तीन आंखें हों तो बस तुम ले जाओगे अस्पताल, डॉक्टर से कहोगे कि इसका आपरेशन करो। अगर बुद्धिमान हुए तो ऑपरेशन करवाने में लगोगे। अगर बुद्धू हुए तो पूजा करने लगोगे कि शायद शंकर जी का अवतार हुआ है या क्या मामला है! मगर स्वीकार कोई भी नहीं करेगा कि यह सामान्य है। कुछ विकृति है। कुछ गड़बड़ है।
उस कबीले के लोगों ने कहा कि हम राजी हैं, विवाह तुम्हारा कर देंगे, मगर आंखें गंवानी पड़ेंगी। वह वैज्ञानिक वहां से भाग खड़ा हुआ। भागना ही पड़ा। उसने कहा: यह तो खतरनाक मामला है। आंखें अपनी गंवानी पड़ें और इन पागलों को कौन समझाए कि अंधा होना कोई स्वस्थ बात नहीं है। मगर जहां भीड़ अंधों की हो, वहां कठिनाई हो जाती है।
In Mexico there is a tiny village in the mountains—seven hundred people, and all are blind. A unique village. All children are born with sight but within three or four months go blind. A particular kind of bee lives there whose sting blinds; they are there in great number; there is no way to avoid them, for all are blind. A hundred years ago the first man with sight entered that tribe, a scientist, to study. He was amazed—a village of seven hundred, all blind; for centuries none had sight. Somehow life limps along—some vegetables, some farming—great difficulty. He fell in love with a girl there. The villagers said: one condition—we will marry you, but you will have to pluck out your eyes. We cannot accept that a man with eyes is healthy. Where seven hundred are blind, where forever only blind people have been, a man with eyes must be judged unhealthy—something is wrong. Think: if suddenly a man was born with three eyes, you would take him to the hospital to have the third removed. If intelligent, you would operate; if foolish, you would worship: perhaps Shiva’s incarnation. But none would accept it as normal—some abnormality. The people of the tribe said: we agree to marry, but you will have to lose your eyes. The scientist fled—it was dangerous. He said: to lose my eyes! And how to explain to these mad people that blindness is not health. Where the crowd is blind, difficulty arises.
जिब्रान की बड़ी प्रसिद्ध कहानी है। एक गांव में एक चुड़ैल आई और उसने एक मंत्र फूंका और एक कुएं में कुछ चीज फेंक दी और कहा कि जो भी इसका पानी पीएगा, पागल हो जाएगा। उस गांव में दो ही कुएं थे--एक गांव का कुआं, एक राजा का कुआं। गांव के कुएं का सबको पानी पीना ही पड़ा, और कुआं ही न था। वे सब सांझ होते-होते पागल हो गए। सिर्फ राजा, उसका वजीर, उसकी रानी, ये तीन बच गए। वे बड़े प्रसन्न थे, भगवान को धन्यवाद दे रहे थे कि हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारे कुएं में कुछ खतरा नहीं हुआ, लेकिन शाम को उन्हें पता चला कि गलती में हैं वे। जब सारा गांव पागल हो गया तो गांव में एक अफवाह जोर से उड़ी कि राजा का दिमाग खराब हो गया। स्वाभाविक। गांव भर के लोग इकट्ठे होने लगे महल के पास, कि राजा का दिमाग खराब हो गया। और उसमें कुछ राजनेता भी होंगे, वे चिल्लाने लगे कि राजा को बदलेंगे, क्योंकि पागल राजा हम बरदाश्त नहीं कर सकते। राजा के सिपाही भी पागल हो गए थे। राजा के पहरेदार भी पागल हो गए थे। वे भी भीड़ में सम्मिलित थे। अब बड़ी मुश्किल थी। राजा उन्हीं के बल पर तो राजा था। जब पागलों की भीड़ सब तरफ इकट्ठी हो गई--और राजा जानता है कि ये पागल हैं, मगर अब क्या उपाय है?
उसने अपने बूढ़े वजीर से कहा--कंपते हुए--कि अब मैं क्या करूं? हमें पक्का पता है कि हम ठीक हैं, ये गलत हैं; मगर यह भीड़ है। सारा गांव पागल हो गया है। मेरे लिए कोई उपाय है?
वजीर ने कहा: आप एक काम करो, मैं इनको उलझा कर रखता हूं थोड़ी देर, आप भागो, उस कुएं का पानी पीकर आ जाओ। अब और कोई उपाय नहीं।
राजा भागा, उस कुएं का पानी पीकर जब आया तो नंग-धड़ंग नाचता हुआ चला आ रहा था। उस गांव में बहुत जलसा मनाया गया उस रात कि अपने राजा का दिमाग ठीक हो गया है। अपना प्यारा राजा! इसका दिमाग बिलकुल ठीक हो गया! नंगे राजा को लेकर वे खूब उछले-कूदे, खूब जिंदाबाद किया।
भीड़ जो करती है वह ठीक मालूम होता है। भीड़ से जो अन्यथा करोगे, भीड़ पागल समझेगी। इसलिए जिसको धर्म के रास्ते पर जाना हो वह इतनी तैयारी रखे कि लोग पागल कहें तो चुपचाप सुन लेना, समझ लेना। इसमें झगड़े की बात भी नहीं है। ठीक ही कहते हैं लोग। उनकी तरफ से ठीक ही कहते हैं।
Gibran tells a famous tale: a witch came to a village, cast a spell and threw something into a well—whoever drank it would go mad. The village had two wells—one for the people, one for the king. All had to drink from the village well; by evening all were mad except the king, his vizier and queen. They were delighted—thanking God that their well was safe; by evening they discovered their mistake. As all went mad, a rumor surged: the king has lost his mind. Naturally. People gathered at the palace—“the king is mad”—some leaders cried: we will change the king, we cannot endure a mad king. The king’s soldiers were mad too; his guards were mad; they joined the crowd. Now the king knew the truth—that they were mad—but what to do? He said to his old vizier—trembling—what do I do? We know with certainty we are right—they are wrong—but this is a crowd. Any remedy? The vizier said: do one thing—I will keep them engaged; you go drink from their well. There is no other way. The king went, drank, and returned, dancing naked. The whole village celebrated that night—their beloved king’s mind had become all right. They rejoiced. Whatever the crowd does seems right. If you walk otherwise, they will deem you mad. So one who goes the religious path must be prepared: when people call you mad, quietly listen and understand; from their side they speak rightly.
पिय कै विरह वियोग भई हूं बावरी।
और जैसे-जैसे विरह बढ़ता है, वैसे-वैसे बेचैनी बढ़ती है, आंसू बढ़ते हैं, दुख और पीड़ा बढ़ती है, लपटें बढ़ती हैं।
बारहा देखी हैं उनकी रंजिशें
पर कुछ अब के सरगरानी और है
In the pangs of separation from my Beloved I have gone mad. And as separation grows, restlessness grows, tears grow; sorrow and anguish grow; the flames rise.
“I have seen their displeasure many times, but somehow this time the disturbance is different.”
कठिनाइयां बढ़ती हुई मालूम पड़ती हैं। एकदम से हल नहीं हो जाता। पुराने समाधान खो जाते हैं। नई समस्याएं खड़ी हो जाती हैं। समाधि सस्ती थोड़े ही मिलती है। पहले पुराने सब समाधान खो जाते हैं और सब समस्याएं ही समस्याएं हो जाती हैं। व्यक्ति एकदम अंधकार में घिर जाता है, तब रोशनी मिलती है।
बारहा देखी हैं उनकी रंजिशें
Difficulties seem to increase. The solution does not come at once. Old solutions fall away; new problems arise. Samadhi is not gained cheaply. First all old solutions fall away and all becomes problem upon problem. One is surrounded by darkness—then the light arrives. “I have seen their displeasure many times, but somehow this time the disturbance is different.”
पर कुछ अब के सरगरानी और है
जब प्रभु की याद आनी शुरू होती है तो हृदय में एकदम घाव लगते हैं, कटार चुभ जाती है।
When the Lord’s remembrance begins, wounds open in the heart; a dagger pierces.
मैं तुझको भूल चुका लेकिन इक उम्र के बाद
तेरा खयाल किया था चोट उभर आई।।
“I had forgotten you, but after an age I recalled you— and the wound rose again.”
जन्मों-जन्मों के बाद भी चोट उभर आती है। हृदय दुखने लगता है। हृदय एक घाव हो जाता है। रिसने लगता है दर्द! अब बिना मिले एक क्षण काटना मुश्किल हो जाता है। इसलिए भक्त पागल मालूम होता है, रोता है, गिरता है, पड़ता है। उसकी आंख के आंसू, उसकी आहें, किसी की समझ में नहीं आतीं। लेकिन जब पहुंच जाता है भक्त तब वह जानता है कि वे दिन भी अनिवार्य थे। वह धन्यवाद करता है। क्योंकि वे दिन न आते, वे दुख के दिन न आते, तो ये सुख के दिन भी न आते।
Even after lifetimes the wound rises; the heart aches; the heart turns into a wound—pain flows. Now without meeting, a single moment becomes impossible. Hence the devotee seems mad—he weeps, falls, rolls. His tears and sighs none can understand. But when he arrives, he knows those days were indispensable—he gives thanks. Without those days of sorrow, these days of joy could not have come.
हर हकीकत मजाज हो जाए
काफिरों की नमाज हो जाए
मिन्नते चारासाज कौन करे
दर्द जब जां-नवाज हो जाए
इश्क दिल में रहे तो रुसवा हो
लब पे आए तो राज हो जाए
लुत्फ का इंतजार करता हूं
जोर ता-हद्दे-नाज हो जाए
जब भक्त पहुंच जाता है तब उसे अनुभव होना शुरू होता है कि अरे! वह विरह की रात्रि न होती तो यह मिलन का सूर्योदय भी नहीं हो सकता था.। तो सदगुरु अपने शिष्यों को समझाते हैं कि जब दर्द उठे तो उसका इलाज मत कर लेना। जब दर्द उठे तो प्रार्थना करना कि बेहद हो जाए, दर्द बढ़ता चला जाए।
“Let every reality become metaphor, let the prayers of the unbelievers become the prayer. Who will plead with healers for a cure when pain itself becomes the life-giver? If love remains in the heart it brings disgrace; if it reaches the lips it becomes a secret. I wait for the taste until the limit of coquetry is reached.”
When the devotee arrives he begins to feel—ah! Without that night of separation this sunrise of union could not be. So the true Master teaches his disciples: when pain arises, do not cure it. Pray that pain become boundless—let it grow.
हर हकीकत मजाज हो जाए
काफिरों की नमाज हो जाए
मिन्नते-चारासाज कौन करे--
“Let every reality become metaphor, let the prayers of the unbelievers become the prayer. Who will plead with healers— when pain becomes the life-giver?”
तब जाकर वैद्यों की, चिकित्सकों की, खुशामदें मत करने लगना। नानक को ऐसा ही विरह सताया; ऐसा ही विरह! एक रात पपीहा बोले गया--पी-कहां? पी कहां? और नानक भी रोए गए--पी-कहां? पी-कहां? उनकी मां आई।. युवा थे अभी. उसने कहा: अब सो भी जाओ! यह क्या लगा रखा है--पी-कहां? पी-कहां? नानक ने कहा: अभी पपीहा भी नहीं थका, मैं कैसे थक जाऊं? अभी पपीहा भी नहीं चुप हुआ, मैं कैसे चुप हो जाऊं? पपीहे से होड़ बंधी है। अगर पपीहा पुकारता है तो मैं भी पुकारे जाऊंगा। जब तक पपीहा नहीं रुकता मैं भी नहीं रुकने वाला हूं। पपीहे से थोड़े ही हार जाऊंगा? मैं भी अपने पी को पुकार रहा हूं, रात भर पुकारते रहे। पपीहा भी पागल रहा होगा! आजकल ऐसे पपीहे भी नहीं मिलते। एकाध-दो दफे पुकारा, चुप हो जाते हैं। कलियुगी पपीहे! पपीहा भी पुकारता रहा। शायद जिद्द बांध ली होगी नानक से भी कि तूने भी क्या समझा है? सुबह तो मुश्किल हो गई। घर के लोगों ने समझा कि पागल हो गए हैं। वैद्य को बुलाया गया। वैद्य नब्ज पकड़े हैं और नानक उसको हंस कर कहते हैं कि यह बीमारी ऐसी नहीं, जिसका तुम इलाज कर सको। यह तुम्हारी चिकित्सा-शास्त्र के बाहर की बीमारी है।
मिन्नते-चारासाज कौन करे
दर्द जब जां-नवाज हो जाए
Such separation tormented Nanak. One night the papiha cried—“Pi kaha? Where is the Beloved?” And Nanak wept: “Pi kaha? Where is the Beloved?” His mother came—he was young: now sleep! What is this—“Pi kaha? Pi kaha?” Nanak said: the papiha has not tired; how can I tire? The papiha has not fallen silent; how can I? I have a contest with the papiha—if it calls, I too will call. Until the papiha stops, I will not stop. Perhaps the papiha too bound himself by a vow to Nanak—“What do you think?” Morning brought trouble at home—people thought he had gone mad; the physician was called. He took Nanak’s pulse. Nanak laughed: this illness is not of the kind you can cure—this is beyond your medicine.
दर्द ही तो जीवनदायी है। प्रभु के रास्ते पर पाया गया दर्द, दर्द नहीं है, सुख की सघनता है। सुख इतना घना है, इसलिए पीड़ा मालूम होती है।
“Who will plead with healers when pain becomes life-giving?”
Pain on the path to the Lord is no pain—it is condensed bliss—so dense it appears as pain.
शीतल मंद सुगंध सुहात न बाव री।
अब कुछ सुहाता नहीं। ठंडी हवा, मलयानिल से आती हवा.
शीतल मंद सुगंध सुहात न बाव री।
जिसे परमात्मा की याद आने लगी, फिर कुछ नहीं सुहाता। अब तो वही सुहाता है, उसी की याद सुहाती है--‘हरि बोलौ हरि बोल।’
मुद्दत हुई है जख्म दिल पे खाते-खाते
ऐ काश! वो पूछ लेते आते जाते
Cool, soft, fragrant breezes please me not, O mad one. Nothing pleases anymore—the cool breeze from the Malaya hills— Cool, soft, fragrant breezes please me not, O mad one. One to whom the Lord’s remembrance has come—nothing else pleases; only that remembrance—“Hari bolau, Hari bol.”
जब गम का पहाड़ टूट पड़ता है असर
आता है करार दिल को आते-आते
समय लगता। रोना चलता। अनुभव होते-होते होता है।
“For ages I have taken wounds upon my heart— oh, if only you had but asked after me in passing! When the mountain of grief falls on Asar, only then does the heart find ease, little by little.” Time passes; tears flow; experience ripens only by experience.
Cool, soft, fragrant breezes please me not, O mad one.
शीतल मंद सुगंध सुहात न बाव री।
न पूछ जब से तेरा इंतिजार कितना है
कि जिन दिनों से मुझे तेरा इंतिजार नहीं
तेरा ही अक्स है उन अजनबी बहारों में
जो तेरे लब तेरे गेसू तेरा किनार नहीं।
“Do not ask me how great is my waiting for you— for from the day when I have not waited for you, I have seen your image in unknown springs— on my lips, in your hair, at your shore.”
कई दफे भक्त तय कर लेता है कि छोड़ो, कहां की झंझट में पड़ गया! किस उपद्रव को मोल ले लिया! इस पीड़ा का कोई अंत नहीं है। रोता है और रात का अंधेरा बढ़ता है। सुबह की कोई किरण दिखाई नहीं पड़ती। कई बार सोच लेता है: भूलो! छोड़ो! मगर अब भूलना संभव नहीं। भुलाओ तो और याद आता है। ‘हरि बोलौ हरि बोल।’ विस्मरण करो तो और स्मरण सघन होता है। बचना चाहो तो और सब तरफ से घेरता है।
Often the devotee decides: enough—what complication have I taken up! What mess! This pain has no end. He weeps and the night darkens further; no ray of dawn appears. Many times he thinks: forget it! But forgetting is no longer possible. The more you try to forget, the more remembrance deepens. “Hari bolau, Hari bol.” The more you seek escape, the more you are surrounded.
अब मुहि दोष न कोई परौंगी बावरी।
सुंदरदास कहते हैं कि हालत मेरी ऐसी है कि अगर मैं जाकर बावड़ी में गिर पडूं तो मुझे दोष मत देना, उसी को दोष देना!
इन वचनों में उन्होंने यमक अलंकार का प्रयोग किया है--एक ही शब्द के बहुत अर्थ।
Now do not blame me—if I should fall into a well, O mad one. Sundardas says: my state is such that if I fall into a well, do not blame me—blame Him! In these lines he has employed the figure of yamak—one word bearing many meanings.
पिय कै विरह वियोग भई हूं बावरी।
बावरी का वहां अर्थ है: पागल!
“In the pangs of separation from my Beloved I have gone mad”— there, “bawari” means: mad.
शीतल मंद सुगंध सुहात न बाव री।
वहां बावरी का अर्थ होता है: वायु!
अब मुहि दोष न कोई परौंगी बावरी।
“Cool, soft, fragrant breezes please me not, O mad one”— there “bawari” means: breeze.
“Now do not blame me—if I should fall into a well, O mad one”— there “bawari” means: well.
मुझे दोष मत देना. यहां बावरी का अर्थ होता है: बावड़ी! कुआं!
हरि हां सुंदर चहुं दिश विरह सुघेरि बावरी।
यहां बावरी का अर्थ होता है: भौंरी। भंवरा।
“O Hari, Sundar, on all four sides the bee-like separation encircles me”— there “bawari” means: bhanwari, the bee.
कहते हैं जाकर गिर पडूं कुएं में, ऐसी हालत है। मगर मुझे पता है कि वह मुझे कुएं में भी छोड़ेगा नहीं। वह मुझे घेरे ही रहेगा। मैं उससे इस तरह घिर गई हूं, जैसे कि कोई भंवरा कमल से घिर जाता है। बैठ जाता है कमल में और चारों तरफ से कमल की पंखुड़ियां बंद हो जाती हैं।
He says: if I fall into a well, such is my state. But I know that even in the well He will not leave me. He surrounds me still—He has encircled me as a bee encloses itself in the lotus—sits within, and the petals close from all sides.
हरि हां सुंदर चहुं दिश विरह सुघेरि बावरी।
उसने मुझे इस तरह घेरा है, इतनी सुघड़ता से घेरा है, इतनी कुशलता से घेरा है, कि अब जाने का कहीं कोई उपाय नहीं है। जहां जाऊं वही है। जिसे देखूं वही है।
ताजा है अभी याद में ऐ साकी-ए-गुलफाम
वो अक्से-रुखे-यार से लहके हुए अय्याम
वो फूल सी खिलती हुई दीदार की साअत
वो दिल सा धड़कता हुआ उमीद का हंगाम
O Hari, Sundar, on all four sides the bee-like separation encircles me with skill. He has encircled me so—so deftly, so skilfully—that now there is no way to go. Wherever I go, there He is. Whomever I look at—He.
उमीद कि लो जागा गमे-दिल का नसीबा
लो शौक की तरसी हुई शब हो गई आखिर
लो डूब गए दर्द के बेख्वाब सितारे
अब चमकेगा बेसब्र निगाहों का मुकद्दर
इस बाम से निकलेगा तेरा हुश्न का खुरशीद
उस कुंज से फूटेगी किरण रंगे-हिना की
इस दर से बहेगा तेरी रफ्तार का सीमाब
इस राह पर फूटेगी शफक तेरी कबा की
फिर देखे हैं वो हिज्र के तपते हुए दिन भी
जब फिक्रे-दिलो-जां में फुगां भूल गई है
“Fresh in memory, O rose-hued cupbearer, those days perfumed by the reflection of the Beloved’s face; that hour that blossomed like a flower in his sight, that hour of hope beating like a heart. Hope awoke that sorrow’s fate might turn; a night parched with longing turned at last; the sleepless stars of pain sank and drowned— now the fate of eager eyes will shine. From this rooftop will rise the sun of your beauty; from that bower will burst the henna-tinted ray; from this door will flow the quicksilver of your pace; on this path will flush the twilight of your cloak. And then there were the burning days of separation, when in the cares of heart and soul the cry was forgotten; night after night that black weight pressed the heart down; each morning’s flame struck the breast like an arrow. In loneliness I remembered you in a thousand ways— my wounded heart sought a thousand shelters; sometimes I placed the morning breeze upon my eyes; sometimes I wound my arms round the neck of the moon.”
हर शब वो स्याह बोझ कि दिल बैठ गया है
हर सुबह की लौ तीर-सी सीने में लगी है
तनहाई में क्या क्या न तुझे याद किया है
क्या क्या न दिले जार ने ढूंढी हैं पनाहें
आंखों से लगाया है, कभी दस्ते-सबा को
डाली हैं कभी गर्दने-मेहताब में बांहें।
भक्त की भाव-भंगिमाएं. एक क्षण लगता है कि डूब ही मरूं, जाऊं। अब जीने में कुछ सार नहीं। मिलन होगा नहीं। संसार तो गया ही गया, और परमात्मा का कुछ पता नहीं चलता है। डूब ही जाऊं, मिट ही जाऊं। अब जीना दूभर है। मगर यह भी समझ में आता है: ‘परिहां सुंदर चहुं दिश विरह सुघेरि बावरी।’ लेकिन उसने भी खूब घेरा है, मर कर भी छूटने का उपाय नहीं है! वह मृत्यु में भी घेरे रहेगा।
भक्त मरेगा भी तो भगवान में मरेगा। भक्त जलेगा भी तो भगवान में जलेगा। अग्नि भी उसकी, चिता भी उसकी, सब उसका। अब भगवान से जाने का कोई उपाय नहीं है। और फिर आशा की हजार-हजार किरणें भी फूटती हैं, उम्मीदें भी बनती हैं।
Such are the devotee’s gestures. One moment he thinks to drown and die—living holds no value; union will not be; the world is lost, God nowhere to be found—let me drown, let me end; life has become impossible. But he also understands: “O Hari, Sundar, on all four sides separation has encircled me with skill.” He has surrounded me well—there is no escape even in death—He will encircle me even in death. The devotee will die only in God. He will burn only in God—fire His, pyre His—everything His. Now there is no way to depart from God. And rays of hope break, thousands upon thousands.
उमीद कि लो जागा गमे-दिल का नसीबा
लगता है कि यह हुई सुबह, ये बोले पक्षी, यह किरण फूटी।
Hope awoke that sorrow’s fate might turn— It seems dawn is done; the birds call; a ray breaks.
उमीद कि लो जागा गमे-दिल का नसीबा
कि जागे मेरे भाग्य! बस अब हो गई रात समाप्त और सुबह होने के करीब है। आ गई सुबह।
लो शौक की तरसी हुई शब हो गई आखिर
लो डूब गए दर्द के बेख्वाब सितारे
अब चमकेगा बेसब्र निगाहों का मुकद्दर
अब मेरे भाग्य का क्षण आ रहा है, मेरे भाग्योदय का क्षण आ रहा है। अब सौभाग्य मुझ पर बरसेगा। बस अब हुआ, अब हुआ.।
इस बात से निकलेगा तेरा हुश्न का खुरशीद
तेरे सौंदर्य का सूरज निकलने के ही करीब है।
उस कुंज से फूटेगी किरण रंगे-हिना की
और हिना से रंगे हुए तेरे हाथ इस कुंज से बाहर आने के ही करीब हैं.
Hope awoke that sorrow’s fate might turn— my destiny awakens—night is ending, morning arrives—dawn has come. The night parched with longing has at last passed; the sleepless stars of pain have drowned; now the fate of eager eyes will shine. The moment of my fortune is coming; the moment of my grace approaches; now—now— From this rooftop the sun of your beauty will rise; from that bower the henna-tinted ray of your hand will burst forth. From this door the quicksilver of your gait will flow; on this road the twilight of your robe will flush—the sense: now you are arriving… And then again those burning days of separation— when in the anxieties of heart and soul the cry is forgotten; night after night the black weight sits on the heart; each morning’s flame pierces the breast like an arrow. When hope is born, all those days of sorrow are forgotten; the devotee swings between pain and hope, despair and hope.
इस दर से बहेगा तेरी रफ्तार का सीमाब
इस राह पर फूटेगी शफक तेरी कबा की
बस अब तू आता ही है, अब तू आता ही है।.
फिर देखे हैं वो हिज्र के तपते हुए दिन भी
जब फिक्रे दिलो-जां-में फुगां भूल गई है
हर शब वो सियाह बोझ कि दिल बैठ गया है
हर सुबह की लौ तीर-सी सीने में लगी है
और जब यह उम्मीद बंधती है तो सब भूल जाते हैं वे दिन, जो दुख के थे; पीड़ा के थे। पीड़ा और उम्मीद, निराशा और आशा के बीच झूले लेता है भक्त।
पिय नैननि की बोर सैन मुहि देहरी।
क्या देखा तुमने, किस ढंग से देखा, किस अंदाज से, किस अदा से!
पिय नैननि की बोर सैन मुहि देहरी।
कि मुझे हर लिया, कि मेरे हृदय को चुरा लिया। यह ‘हरि’ शब्द बड़ा प्यारा है। इसका मतलब होता है, जो चुरा ले, जो तुम्हारे दिल को चुरा ले। इस दुनिया में बहुत चुराने वाले मिलते हैं, मगर कोई चुरा नहीं पाता। लगता ही है बस! असली चोर तो तभी मिलता है जब हरि से मिलन होता है।
With the intoxication of your eyes you robbed me at my threshold— what did you see, in what manner, with what gesture! With the intoxication of your eyes you robbed me at my threshold. You stole me; you stole my heart. This word “Hari” is sweet—it means the one who steals—who steals your heart. Many thieves in this world, but none can steal; it only seems so. The true thief is found only when you meet Hari. With the intoxication of your eyes you robbed me at my threshold. With a little gesture of your eyes you stole my heart away. You never came again—not at my door, not at my threshold. And now so long has passed; again your darshan did not happen. At times the devotee has glimpses—even amidst pain grace showers: in the midst of separation a ray breaks, and dance arises, and ecstasy comes. Then days pass—no trace. Then one begins to doubt oneself—did it really happen? Was it a dream? A fancy? Some web of mind? Some hypnosis?
पिय नैननि की बोर सैन मुहि दे हरी।
जरा सी आंख का इशारा किया और मेरे हृदय को चुरा कर ले गए।
फेरि न आए द्वार न मेरी देहरी।
With the intoxication of your eyes you robbed me at my threshold. You never came again—not at my door, not at my threshold.
और अब कितनी देर हो गई, फिर दुबारा तुम्हारे दर्शन न हुए! कभी-कभी भक्त को झलकें आती हैं। पीड़ा के बीच भी प्रसाद बरस जाता है कभी-कभी। विरह के बीच भी एक क्षण को किरण फूटती है और नाच छा जाता है, और मस्ती आ जाती है। फिर दिन बीत जाते हैं, कोई पता नहीं चलता। फिर अपने पर ही भरोसा खोने लगता है। फिर अंदेशा होने लगता है कि जो हुआ था, वह हुआ भी था? कोई सपना तो नहीं देखा था? कोई कल्पना तो नहीं कर ली थी? कोई मन का ही जाल तो नहीं था? किसी सम्मोहन में तो नहीं पड़ गया था?
पिय नैननि की बोर सैन मुहि दे हरी।
फेरि न आए द्वार न मेरी देहरी।।
विरह सु अंदर पैठि जरावत देह री।
हरि हां सुंदर बिरहिणी दुखित सीख का देह री।।
The fire of separation entering within burns the body. O Hari, Sundar, the woman of separation is in pain—no counsels do her any good.
वही यमक अलंकार का उपयोग जारी रखा है।
पिय नैननि की बोर सैन मुहि दे हरी।’
‘देहरी’. आंखों ने हरि की इस तरह का सैन, इस तरह का इशारा किया कि मेरे हृदय को चुरा ले गए।
फेरि न आए द्वार न मेरी देहरी।
देहरी यानी देहली! फिर द्वार पर नहीं आए। देहरी पर नहीं आए। फिर झांका नहीं। तड़पा गए, जला गए, फिर पता नहीं है। उकसा गए आग, भड़का गए। फिर पता नहीं है।
विरह सु अंदर पैठि जरावत देह री।
और इस तरह जला गए हैं अग्नि को कि अब सारी देह जल रही है। देह री!
हरि हां सुंदर बिरहिणी दुखित सीख का देह री।
और हालत ऐसी हो गई कि अब कोई कितनी ही सिखावन दे, कितनी ही सीख दे, शास्त्र समझाए, ज्ञान की बातें करे, कुछ काम नहीं पड़ता। अब कोई सीख काम नहीं पड़ेगी। अब उसकी आंख से आंख मिल गई है। अब तो वही मिले। उससे कम में कोई चीज काम नहीं पड़ सकती। उससे कम में अब हृदय भर नहीं सकता।
The same yamak continues. “With the intoxication of your eyes you robbed me”—“dehari”—your eyes, “dehari”—threshold—word-play. “You never came again—not at my door, not at my threshold”—“dehari,” dehali—threshold; you did not return at my door, you did not appear at my threshold; you kindled the fire and left—no trace. “The fire of separation entering within burns the body”—burned in such a way that now the whole body is aflame. “O Hari, Sundar, the woman of separation is in pain—no counsels do her any good.” Her state is such that however many teachings you give, discourses of scripture and knowledge—no help; now only He will do. Nothing less will fill the heart.
है लबरेज आहों से ठंडी हवाएं
उदासी में डूबी हुई हैं घटाएं
मोहब्बत की दुनिया पे शाम आ चुकी है
सियाह-पोश हैं जिंदगी की फजाएं
मचलती हैं सीने में लाख आरजूएं
तड़फती हैं आंखों में लाख इल्तजाएं
तगाफुल के आगोश में सो रहे हैं
तुम्हारे सितम और मेरी वफाएं
मगर फिर भी ऐ मेरे मासूम कातिल
तुम्हें प्यार करती हैं मेरी दुआएं।
“The breezes are brimming with sighs; clouds are sunk in sadness. Evening has settled upon the world of love; the horizons of life are clad in mourning. In my breast a hundred thousand desires stir; in my eyes a hundred thousand pleas tremble. Your cruelties sleep in the lap of indifference— my faithfulness too; yet even so, O my innocent killer, my prayers love you.”
फिर भक्त कहता है कि तुमने मुझे मार डाला।
मगर फिर भी ऐ मेरे मासूम कातिल
तुम्हें प्यार करती हैं मेरी दुआएं।
और मिला क्या है?
तगाफुल के आगोश में सो रहे हैं
तुम्हारे सितम और मेरी वफाएं।
तुम सताए जाते हो और मेरी श्रद्धा! और तुम तड़फाए जाते हो।
यह परीक्षा भी है भक्त की। इस परीक्षा से जो गुजर जाता है, वही परमात्मा को पाने का हकदार भी है। मुफ्त नहीं मिलता, कीमत चुकानी पड़ती है। बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है।
The devotee says: you have killed me— yet even so, O my innocent killer, my prayers love you. And what has he received? Your cruelties sleep in the lap of indifference— my faithfulness too. You keep tormenting, and my devotion. This too is the devotee’s test. Only he who passes this test is worthy of God. He is not given free—one must pay the price—great price.
अंजामे सफर देख के रो देता हूं
टूटे हुए पर देख के रो देता हूं
रोता हूं कि आहों में असर हो लेकिन
आहों का असर देख के रो देता हूं
“Seeing the end of the journey, I weep; seeing broken wings, I weep; I weep that my sighs may have effect; then I weep seeing the effect of my sighs.”
रोता ही रहता है भक्त। रोना ही उसकी प्रार्थना बन जाता है, रोता है, पुकारता है। फिर रोने की व्यर्थता देख कर रोता है, कि कुछ भी तो न हुआ! आंसू आए और गए। और आंखों में उसकी झलक नहीं आ रही।
The devotee goes on weeping; weeping becomes his prayer—he weeps, he calls. Then seeing the futility of weeping—he weeps again—nothing happened; tears came and went; his image does not appear in the eyes.
दूभर रैनि बिहाय अकेली सेज री।
रात बितानी कठिन हो जाती है। सेज पर जैसे अकेले.
दूभर रैनि बिहाय अकेली सेज री।
जिनकै संगि न पीव बिरहिनी से जरी।।
विरह सकल वाहि बिचारी से जरी।
हरि हां सुंदर दुख अपार न पाऊं से जरी।।
The night is hard to pass—alone upon the bed. The night is hard to pass—alone upon the bed; for her whose Beloved is not with her, the bed of separation burns. Bound in the chain of separation, she burns utterly. O Hari, Sundar, the sorrow is boundless—no medicament do I desire.
दूभर रैनि बिहाय अकेली सेज री।
सेज री यानी शय्या। शय्या पर अकेली पड़ी हूं, रात कटती नहीं।
जिनकै संगि न पीव बिरहिनी सेज री।
और जिनके पिया साथ न हों, और जिन्हें पिया की याद आ गई हो, और जिन्हें पिया की झलक मिल गई हो.‘से जरी’.वह तो जल ही रही है। चिता में जल रही है। सेज कहां है? चिता है। अग्नि की लपटें हैं।
विरह सकल वाहि बिचारी से जरी।
और उसे तो जकड़ दिया तुमने विरह की सांकलों में।
हरि हां सुंदर दुख अपार न पाऊं से जरी।
मगर फिर भी भक्त कहता है: यह दुख बड़ा सुंदर है, बड़ा प्यारा है! यह तुम्हारा दिया हुआ है, इसलिए प्यारा है। तुम दुख दो, तो भी प्यारा है। संसार सुख दे तो भी प्यारा नहीं है। संसार में सफलता मिले तो भी व्यर्थ है। और परमात्मा को पुकारने में असफलता मिले तो भी सफलता है। व्यर्थ को पाने में जीत भी हार है। सार्थक को खोजने जो चला है, वहां हर हार जीत की तरफ एक उपाय है। हर हार जीत की एक सीढ़ी है।
हरि हां सुंदर दुख अपार न पाऊं से जरी।
The night is hard to pass—alone upon the bed—“sej ri,” the bed. When the Beloved is not with those for whom the Beloved has become all, who have seen a glimpse, “se jari”—they burn. Not a bed but a pyre—flames. Bound in the chain of separation, she burns utterly. O Hari, Sundar, though the sorrow is boundless, I ask for no medicine. Give me no herb. The sorrow is boundless—but let there be no remedy. You alone come—You are the remedy.
जड़ी-बूटी की जरूरत भी नहीं है। दुख अपार है, लेकिन किसी चिकित्सा की मुझे आकांक्षा नहीं। तुम ही आओ। तुम ही मेरी चिकित्सा हो, तुम ही मेरी औषधि हो।
कली कली ने भी देखा न आंख भर के मुझे।
गुजर गई जरसे-गुल उदास करके मुझे।।
मैं सो रहा था किसी याद के शबिस्तां में
जगा के छोड़ गए काफिले सहर के मुझे
तेरे फिराक की रातें कभी न भूलेंगी
मजे मिले इन्हीं रातों में उम्र भर के मुझे
जरा सी देर ठहर ऐ गमे-दुनिया
बुला रहा है कोई बाम से उतर के मुझे
फिर आज आई थी एक मौजे-हवाएं-तरब
“Not a single bud looked at me with full eyes; I passed by—spring made me sad. I was sleeping in the bedchamber of some memory— caravans of dawn woke me and went. I will never forget your nights of separation— all my life my joy was found in those very nights. Hold a little while, O grief of the world— someone is calling me to step down from the rooftop. Today again there came a wave of playful breeze— it told me tales from here and there.”
सुना गई है फसाने इधर-उधर के मुझे
पीड़ा चलती रहती है और लपटें उठती रहती हैं, मगर बीच-बीच में अमृत की बूंदें भी झलकती रहती हैं। हवा के झोंके आते रहते हैं। परमात्मा जलाता है कि निखार सके। जैसे अग्नि में सोने को फेंकते हैं। मिट्टी को तो कोई अग्नि में फेंकता नहीं। धन्यभागी हैं वे, जो विरह की अग्नि में फेंके जाते हैं। वे चुने गए। वे सौभाग्यशाली हैं। और जब बाद में उपलब्धि होती है, तब तुम धन्यवाद दोगे।
Pain continues; flames rise; yet in between, drops of nectar sprinkle—gusts of breeze. God burns you to refine you—like putting gold into fire. Clay no one puts into fire. Blessed are those thrown into the fire of separation—they have been chosen; they are fortunate. Later, when attainment happens, you will give thanks.
तेरे फिराक की रातें कभी न भूलेंगी
वे तेरे विरह की रातें.
तेरे फिराक की रातें कभी न भूलेंगी
मजे मिले इन्हीं रातों में उम्र भर के मुझे
पीछे से लौट कर जब तुम देखोगे तो पाओगे इंतजार की घड़ियां भी बड़ी प्यारी थीं। वह पीड़ा भी सौभाग्य थी। वह अभिशाप नहीं था, वरदान था। क्योंकि उसी की प्रक्रिया से गुजर कर परमात्मा तक पहुंचना होता है।
मनुष्य में बहुत कूड़ा-करकट इकट्ठा हो गया है, उसका जलना जरूरी है। बहुत गंदगी इकट्ठी हो गई है, उसका काटा जाना जरूरी है। और हम उसी गंदगी को अपनी आत्मा समझे हैं। इसलिए जब काटी जाती है, तो हमें पीड़ा होती है। लगता है हमारे अंग भंग किए जा रहे हैं।
तुम जैसे हो, गलत हो। तुम्हें तो तोड़ा ही जाएगा। तुम्हें तो काटा ही जाएगा। तुम पर तो बहुत चोटें की जाएंगी। छैनी और हथौड़ा लेकर परमात्मा तुम्हारे अंग भंग करेगा। तभी तुम्हारी वास्तविक प्रतिमा प्रकट होगी। इस पीड़ा में बहुत बार भक्त सोच लेता है--लौट चलो। पुराने दिन ही अच्छे थे। सब ठीक-ठाक था। किस झंझट में पड़ा! किस पागलपन में पड़ा! मगर लौटने का कोई उपाय नहीं है। परमात्मा की तरफ जो चला है, उसे लौटने का कोई उपाय नहीं है।
होती है तेरे नाम से वहशत कभी-कभी
बरहम हुई ये यूं भी तबियत कभी-कभी
I will never forget your nights of separation— bliss came to me through those very nights all my life. Looking back you will find even the waiting was sweet. The pain too was fortune—not a curse, a blessing. For only through that process is the Lord reached. Much rubbish is gathered in man; it must burn. Much filth has accumulated; it must be cut. We took that filth to be our soul; hence when it is cut, it pains. As you are, you are wrong—you must be broken; you must be cut; many blows will be struck upon you. With chisel and hammer the Paramatma will break your limbs—only then will your true image appear. In this pain the devotee often thinks—let me go back; the old days were good, everything fine; what madness is this? But there is no way to return. One who has set forth toward God—there is no turning back.
ऐ दिल किसे नसीब एक तौफीके-इज्तिराब।
मिलती है जिंदगी में यह राहत कभी-कभी।
जोशे-जुनूं में दर्द की तुग्यानियों के साथ।
अश्कों में ढल गई तेरी सूरत कभी-कभी।।
तेरे करीब रह के भी दिल मुतमइन न था।
गुजरी है मुझ पे यह कयामत कभी-कभी।
कुछ अपना होश था न तुम्हारा ख्याल था।
यूं भी गुजर गई शबे-फुर्कत कभी-कभी।।
ऐ दोस्त हमने तर्के-मोहब्बत के बावजूद।
महसूस की है तेरी जरूरत कभी-कभी।
“Sometimes my heart is so agitated by your name; my whole temperament becomes upset. O heart, who is granted the grace of such tumult? Only sometimes does such relief arrive in life. In the fury of passion with the flood of pain your image flowed into my tears. Even staying near you, my heart was not content— sometimes such calamity passed over me. Neither was I myself aware nor had I thought of you— thus too the night of separation has passed sometimes. O friend, despite my renunciation of love I have felt your need—sometimes.”
कभी-कभी कसम खा लेता है भक्त कि बस, हो गया बहुत। चला वापस। अब दुबारा नहीं पुकारूंगा। अब दुबारा नाम नहीं लाऊंगा।
ऐ दोस्त हमने-तर्के-मोहब्बत के बावजूद
कभी-कभी त्याग ही कर देता है प्रेम का और प्रार्थना का।
.तर्के-मोहब्बत.
ऐ दोस्त हमने तर्के-मोहब्बत के बावजूद।
महसूस की है तेरी जरूरत कभी-कभी।
लेकिन फिर,. फिर याद आ जाती है, फिर सघन होकर आ जाती है। फिर चल पड़ता है।
बहुत पड़ाव आते हैं, जहां से लौट जाने का मन होगा। सावधान रहना। पीड़ा जितनी बढ़े, स्मरण रखना, प्रभात उतना ही करीब है। रात जितनी अंधेरी हो, समझना कि सुबह उतनी ही करीब है। और जो पहुंच गए हैं सुबह पर, वे कहते हैं कि सौभाग्यशालियों को ही ऐसी पीड़ा मिलती है। धन्यभागियों को ही!
Sometimes the devotee swears: enough—no more; I will return; I will not call your name again. O friend, despite renouncing love—he even renounces love and prayer—yet again remembrance returns—dense, and he sets out again. Many halts come where you will wish to turn back—be alert. The greater the pain, remember—the nearer the dawn. The darker the night, the nearer the morning. Those who have reached the morning say: only the fortunate are granted such pain. Blessed ones!
सुंदरदास के ये सूत्र तुम्हारे हृदय में थोड़ी सी भी चिनगारी पैदा कर दें, जरा सी आग भभक उठे, तो ही तुम इनका अर्थ समझ पाओगे। मेरे समझाने से नहीं होगा। इनका अर्थ तुम्हारे अनुभव से प्रकट होगा। ये सैद्धांतिक शब्द नहीं हैं, अनुभव-सिक्त हैं। अनुभव से ही समझे-बूझे जा सकते हैं।
If Sundardas’s sutras spark even a tiny ember in your heart, if a little flame leaps up, only then will you understand them. My explaining will not suffice. Their meaning will be revealed by your experience. They are not theoretical words; they are soaked in experience. Only by experience can they be understood.
बांकि बुराई छांड़ि सब, गांठि हृदै की खोल।
बेगि विलंब क्यों बनत है, हरि बोलौ हरि बोल।।
हिरदै भीतर पैंठि करि, अंतःकरण विरोल।
Abandon all crookedness; untie the knot of the heart. Why delay, why procrastinate—Hari bolau, Hari bol.
Entering within the heart, churn the inner being. Whose are you? Who is yours?—Hari bolau, Hari bol.
को तेरौ तू कौन को, हरि बोलौ हरि बोल।।
तेरौ तेरे पास है, अपनैं मांहि टटोल।
राई घटै न तिल बढ़ैं, हरि बोलौ हरि बोल।।
What is yours is with you—seek within yourself. A mustard-seed is not reduced, a sesame not increased—Hari bolau, Hari bol.
सुंदरदास पुकारिकै, कहत बजाएं ढोल।
चेति सकै तौ चेतिले, हरि बोलौ हरि बोल।।
Sundardas calls out, speaking while beating the drum. If you can awaken, then awaken—Hari bolau, Hari bol.
आज इतना ही।
That is all for today.
