Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
सूफी फकीर राबिया एक मस्जिद के सामने से गुजरती थी और सालिक नाम का फकीर मस्जिद के द्वार पर दुआ में हाथ फैलाए परमात्मा से प्रार्थना कर रहा था। सालिक कह रहा था: हे प्रभु! अब द्वार खोलो। कब तक पुकारूं? सुनो मेरी, बहुत देर हो गई, अब द्वार खोलो। मैं सिर पटक-पटक कर पुकार रहा हूं कि द्वार खोलो।...
राबिया ठिठकी, सालिक के पास गई, कंधा पकड़ कर हिलाया और कहा: क्या बकवास कर रहे हो सालिक, द्वार खुले हैं। द्वार बंद कब थे? आंखें खोलो।
The Sufi mystic Rabia was once passing by a mosque. At the gate a fakir named Salik stood with hands spread in prayer, beseeching God. Salik was saying: O Lord! Now open the door. How long must I call? Hear me—it's been so long; now open the door. I am beating my head and crying out, Open the door... Rabia stopped, went up to Salik, shook his shoulder and said: What nonsense are you talking, Salik? The doors are open. When were they ever closed? Open your eyes.
लेकिन मनुष्य की एक बुनियादी भ्रांति है--वह दोष अपने पर नहीं लेता, दोष दूसरों पर टाल देता है। जो दोष दूसरों पर टाल देता है, उसकी जिंदगी में कभी सवेरा नहीं होगा। जो दोष अपने पर ले लेता है, उसकी जिंदगी में सवेरा होने लगा, पहली किरण फूट ही गई।
But man has a fundamental delusion—he will not take the fault upon himself; he shifts it to others. The life of one who shifts the blame to others will never see the dawn. The one who takes the fault upon himself—dawn has begun in his life; the first ray has already broken.
और यह मन की तरकीब इतनी प्राचीन है और इतनी गहरी और इतनी सूक्ष्म कि एकदम से पकड़ में नहीं आती। मन कहता है: रात है, हम क्या करें? मन यह मानने को राजी नहीं कि हमने आंख बंद कर रखी हैं इसलिए रात है। मन कहता है: भाग्य है, हम क्या करें? मन यह मानने को राजी नहीं कि हमारे चुनाव गलत हैं, हमारे निर्णय भ्रांत हैं, हमारा बोध सोया हुआ है, इसलिए जीवन में दुख है, भाग्य के कारण नहीं।
And this trick of the mind is so ancient, so deep, so subtle that it does not get caught at once. The mind says: It is night—what can I do? The mind is not ready to admit that it is night because we have kept our eyes closed. The mind says: It is fate—what can I do? The mind is not ready to accept that our choices are wrong, our decisions confused, our awareness asleep—that is why there is suffering in life, not because of fate.
जीवन में दुख हो तो भी कारण तुम हो और जीवन में सुख हो तो भी कारण तुम हो--जीवन में कुछ भी हो कारण तुम हो। सत्यानंद, यह बात तीर की तरह हृदय में चुभ जाने दो--मैं कारण हूं। और जिस व्यक्ति को यह स्मरण आने लगा कि मैं कारण हूं, उसके जीवन में धर्म की शुरुआत हो गई। दूसरे कारण हैं--यह राजनीति; मैं कारण हूं--यह धर्म। दूसरों पर टाल देना फिर वह ईश्वर हो, भाग्य हो, प्रकृति हो, समाज हो, राज्य हो--दूसरों पर टाल देना राजनीति है। और मन बड़ा कुशल राजनीतिज्ञ है। मन चाणक्य है। मन मेक्यावेली है। मन बहुत सूक्ष्म चालबाजियां करता है--दूसरे तो पहचान ही न पाएंगे, तुम ही न पहचान पाओगे।
If there is suffering in life, you are the cause; if there is joy in life, you are the cause—whatever happens in life, you are the cause. Satyanand, let this pierce your heart like an arrow: I am the cause. And the moment a person begins to remember that I am the cause, religion begins in his life. To say there are other causes—that is politics. To say I am the cause—that is religion. Shifting the responsibility onto others—whether onto God, fate, nature, society, the state—is politics. And the mind is a very skillful politician. The mind is a Chanakya. The mind is a Machiavelli. The mind plays such subtle tricks that not only will others fail to recognize them—you yourself will not recognize them.
मत पूछो कि सुबह कब होगी। पूछो कि मैं आंख कैसे खोलूं, तो तुमने ठीक प्रश्न पूछा। सुबह कब होगी, तुमने प्रश्न टाल दिया; अब तुम क्या करोगे जब होगी सुबह तब होगी। मगर बुद्ध को पच्चीस सौ साल पहले हो गई और तुम्हें अब तक नहीं हुई! और नानक को पांच सौ साल पहले हो गई और तुम्हें अब तक नहीं हुई! और मोहम्मद को चौदह सौ साल पहले हो गई, तुम्हें अब तक नहीं हुई! जब बुद्ध को सुबह हुई तो और करोड़ों लोग थे बुद्ध के आस-पास, उनको सुबह नहीं हुई!
Do not ask when morning will come. Ask how to open my eyes—then you have asked the right question. When you ask when morning will come, you have postponed the matter; what will you do now? When it comes, it will come. Yet Buddha saw the dawn twenty-five hundred years ago, and it has not dawned for you yet! Nanak saw it five hundred years ago, and it has not dawned for you yet! Muhammad saw it fourteen hundred years ago, and it has not dawned for you yet! When Buddha saw the dawn, millions were around him and it did not dawn for them.
जरूर मामला सुबह का नहीं है, मामला आंख का है। और करोड़-करोड़ लोग थे--आंख बंद रखी तो रात ही रही, बुद्ध ने आंख खोली तो सुबह हुई। जब आंख खोलो तब सुबह।
Surely the issue is not morning—it is the eye. Among countless millions, those who keep their eyes closed remain in night; Buddha opened his eyes and it was morning. When you open your eyes, it is morning.
कहानी मैंने सुनी है। एक गांव में एक नास्तिक था। बड़ा तार्किक, बड़ा बौद्धिक। गांव के आस्तिक उससे हार चुके थे। गांव के महात्मा, पंडित, पुरोहित, सब उससे हाथ जोड़ लिए थे। आखिर एक परिव्राजक संन्यासी गांव में आया। उस नास्तिक ने उससे भी विवाद किया। उस संन्यासी ने कहा कि मुझसे न करो विवाद, मुझसे समय न गंवाओ; मुझे खुद ही पता नहीं है, खोज रहा हूं, कह नहीं सकता कि ईश्वर है, इसलिए यह तो कैसे कहूं कि तुम गलत हो। मुझे सत्य का खुद को ही पता नहीं है। लेकिन एक आदमी है जो जानता है। तुम वहां चले जाओ। व्यर्थ यहां समय खराब न करो--अपना और दूसरों का। उस आदमी से तुम्हें मिल जाएगा। अगर जवाब मिल सकता है तो उस आदमी से मिल सकता है। और मैं सारा देश घूम चुका हूं, बस वह एक आदमी है जो तुम्हें तृप्ति दे दे तो दे दे, न दे तो समझना कि तृप्ति तुम्हारे भाग्य में ही नहीं है।
I have heard a story. In a village there was an atheist—very logical, very intellectual. The believers of the village had been defeated by him. The village’s mahatmas, scholars, priests—all had given up. At last a wandering sannyasin came to the village. The atheist argued with him as well. The sannyasin said: Don’t argue with me, don’t waste your time on me; I myself do not know—I am searching. I cannot say that God is, so how can I say you are wrong? I myself do not yet know the truth. But there is a man who knows. Go to him. Don’t waste time here—yours or others’. From that man you will get your answer. If an answer can be had, it can be had from him. And I have traveled the whole country; there is only that one man who can satisfy you—if he cannot, then understand that satisfaction is not in your destiny.
कौन वह आदमी है? पूछा उस नास्तिक ने।
तो उसने एक फकीर का नाम लिया। चल पड़ा नास्तिक उस फकीर की तलाश में। वह फकीर एक मंदिर में ठहरा हुआ था। सुबह हुए तो देर हो चुकी थी, अब तो नौ बज रहे थे। सारी दुनिया जाग गई थी। आलसी से आलसी भी जाग गए थे और फकीर अभी मस्त नींद में सोया हुआ था। इतना ही नहीं, शंकरजी की पिंडी पर पैर रखे हुए था।
Who is that man? the atheist asked. The sannyasin gave the name of a fakir. The atheist set off in search of him. The fakir was staying at a temple. Morning had long since come; it was already nine. The whole world was awake; even the laziest had risen—and the fakir was still fast asleep. Not only that—his feet were resting on the Shiva lingam.
नास्तिक की तो छाती दहल गई। उसने कहा: यह तो कोई महा-नास्तिक है। मैं विवाद करता हूं जरूर, ईश्वर नहीं है, ऐसे तर्क भी देता हूं लेकिन शंकरजी की पिंडी पर पैर रख कर लेटने की हिम्मत मेरी भी नहीं, पता नहीं, कौन जाने, ईश्वर हो ही, फिर पीछे झंझट आए। तर्क और विवाद तो ठीक है मगर कृत्य...ऐसा नास्तिक कृत्य तो मैं भी नहीं कर सकता। इस आदमी ने भी किसके पास भेज दिया! यह तो महागुरु है, हमसे भी बहुत आगे गया हुआ है। और यह कोई समय है संन्यासी के सोने का? सारी दुनिया जग गई। आलसी से आलसी आदमी भी जग गया। जो रात आधी रात तक जागा था, वह भी जग गया। और ये महापुरुष अभी सो रहे हैं! और शास्त्र कहते हैं कि जाग जाना चाहिए साधक को ब्रह्ममहूर्त में। और इनके संबंध में मुझे बताया गया कि ये साधक नहीं सिद्ध हैं।
The atheist’s heart quailed. He said: This must be a great atheist. I do argue, indeed, that there is no God and offer arguments to that effect, but even I would not dare to lie with my feet on the Shiva lingam. Who knows—God may exist, and then there will be trouble. Argument and debate are all right, but such an act—such an atheistic act—even I cannot commit. Where has this man sent me! This is a grandmaster, far ahead of me. And is this any time for a renunciate to sleep? The whole world is awake; even the laziest have awakened. He who stayed up until midnight has also risen—and this great man is still asleep! And the scriptures say a seeker should rise in brahma-muhurta, before dawn. And I was told of him that he is not a seeker but a siddha—a realized one.
झकझोर कर फकीर को जगाया। फकीर ने आंख खोली। उस नास्तिक ने पूछा कि पूछने तो बहुत प्रश्न हैं लेकिन पहले दो प्रश्न जो अभी-अभी उठे हैं और ताजे हैं। पहला तो यह कि साधु-संन्यासियों को ब्रह्ममहूर्त में उठना चाहिए, आप अब तक क्यों सो रहे हैं?
He shook the fakir awake. The fakir opened his eyes. The atheist said: I have many questions to ask, but first two that have just arisen—still fresh. First: ascetics should rise in brahma-muhurta; why are you still sleeping?
वह फकीर हंसने लगा। उसने कहा: मैंने एक राज समझ लिया है कि जब आंख खोलो तब ब्रह्ममहूर्त। और तो कोई ब्रह्ममहूर्त है ही नहीं। जब तक आंख बंद तब तक रात। हम ब्रह्ममहूर्त में नहीं उठते, हम जब उठते हैं तब ब्रह्ममहूर्त होता है।
The fakir laughed. He said: I have understood one secret—whenever one opens one’s eyes, that is brahma-muhurta. There is no other brahma-muhurta. As long as the eyes are closed, it is night. We do not rise in brahma-muhurta; whenever we rise, that is brahma-muhurta.
यह बात बड़ी गहरी है। ऊपर से तो लगे कि जैसे फकीर मजाक कर रहा है, हलकी-फुलकी बात कह रहा है। लेकिन उसने सारे शास्त्रों का सार कह दिया। सारे सदगुरुओं का निचोड़ इतना ही है कि आंख खोलो तो सुबह और आंख बंद रही तो रात।
This is very deep. On the surface it may seem the fakir is joking, speaking lightly. But he has given the essence of all the scriptures. The quintessence of all true masters is only this: open your eyes and it is morning; keep them closed and it is night.
नास्तिक ने कहा कि मेरा मुंह बंद कर दिया। मेरा मुंह आज तक कोई बंद नहीं कर सका। मगर मैं अब तुमसे क्या कहूं! तुम भी ठीक ही कह रहे हो। और दूसरा प्रश्न--शंकर जी की पिंडी पर पैर क्यों रखे हो?
The atheist said: You have shut my mouth. No one has ever been able to silence me. But what can I say to you now! You are right. And the second question—why are your feet on the Shiva lingam?
तो उस फकीर ने कहा: और कहां पैर रखूं? जहां है वही है। जहां पैर रखूं उसी के सिर पर पड़ते हैं। यह पृथ्वी भी उसी का पिंड है। यह छोटी सी पिंडी है, यह जरा बड़ा पिंड है। और बड़े पिंड हैं, महापिंड हैं--सूरज है, महासूर्य है। कहां पैर रखूं? आखिर कहीं तो रखूं? पैर दिए हैं तो कहीं तो रखूंगा? और तू कौन है पूछने वाला? जब मुलाकात मेरी होगी तो आमने-सामने बात हो लगी कि पैर क्यों दिए थे पैर दिए थे तो कहीं तो रखूंगा! और फिर पिंडी में शंकर हैं, और मेरे पैरों में नहीं? पत्थर में शंकर हैं, और मुझ जीवित देह में नहीं? जब से जागा हूं तब से वही बाहर है, वही भीतर है--बस वही है।
The fakir said: Where else should I put them? Wherever I place them, they fall upon his head. This earth too is his body. This little lingam is a small form; that is a bigger form. And there are greater forms yet, vast bodies—the sun, the great suns. Where should I set my feet? In the end I must place them somewhere. If feet have been given, I must put them somewhere! And who are you to ask? When I meet him face to face, then we will talk: Why did you give me feet? If you gave me feet, I have to place them somewhere! And if Shiva is in the stone, is he not in my living body? Since I awakened, it is the same outside and inside—only that One.
मत पूछो सत्यानंद कि सुबह कब होगी। पूछो कि आंख कैसे खोलूं! टालो मत। कारण तुम हो। समझा तुम्हारे प्रश्न को और तुम्हारी पीड़ा को भी समझा। क्योंकि ऐसे प्रश्न पीड़ा से उठते हैं, जिज्ञासा से नहीं।
Do not ask, Satyanand, when morning will come. Ask how to open the eyes! Do not postpone. You are the cause. I understand your question, and I understand your pain too—because such questions arise out of pain, not out of curiosity.
ऐसे प्रश्नों में आंसू हैं। ऐसे प्रश्नों में पीड़ा है, प्रार्थना है। ऐसे प्रश्नों में इस बात का बोध है कि घना अंधेरा है। और कब तक, और कब तक? कब तक जीए चलें अंधेरे में और टकराए चलें और गिरते चलें? कब तक टटोलते रहें? कब होगा अनुभव? कब होगी प्रतीति? कब वे क्षण आएंगे जब हम भी सम्हल जाएंगे? यह सब छिपा है तुम्हारे प्रश्न में।
There are tears in such questions. There is pain, a prayer. There is the sense that the darkness is dense. How long, how long still? How long shall we live in the dark, keep colliding and keep falling? How long must we grope? When will there be experience? When will there be realization? When will those moments arrive when we too will find our balance? All this is hidden in your question.
मगर घबड़ाओ मत; रात जितनी अंधेरी होती है, उतना ही सुबह करीब होता है। सदगुरुओं के पास जाओगे, पहले तो रात अंधेरी होनी शुरू हो जाएगी। क्योंकि रात का अंधेरा होना ही सुबह होने को करीब लाता है। रात के गर्भ में ही तो सुबह पकती है।
But don’t be afraid; the darker the night gets, the nearer the dawn comes. Go to a true master, and at first your night will begin to grow darker—for the deepening of night is what brings the morning close. It is in the womb of night that dawn ripens.
अगर पंडित-पुरोहितों के पास जाओगे तो सांत्वना मिलेगी। अगर सदगुरुओं के पास जाओगे तो थोड़ी-बहुत जो सांत्वना थी वह भी छिन जाएगी; थोड़ा-बहुत जो संतोष था वह भी लुट जाएगा। हमने तो भगवान को भी हरि कहा है। हरि यानी चोर। हरि यानी हरण कर लेने वाला। हरि यानी लूट ले जो। तो सदगुरु तो उसी के प्रतिनिधि हैं; वे भी खूब लूटते हैं--तुम्हारी सांत्वना लूट लेंगे, तुम्हारा संतोष लूट लेंगे, तुम्हारी मान्यता, तुम्हारी आस्था, तुम्हारी श्रद्धा, तुम्हारा सब थोथा जिसे तुमने अब तक जीवन समझा है और जिसे तुमने अब तक संपदा समझा है--सब लूट लिया जाएगा। लुटने की तैयारी हो तो ही सदगुरुओं से सत्संग हो सकता है। और जब यह सब झूठा लुट जाएगा तो तुम्हारे भीतर सत्य की अभिव्यक्ति होगी।
If you go to pundits and priests, you will get consolation. If you go to a true master, even the little consolation you had will be taken away; the small satisfaction you had will be looted. We have even called God by the name Hari. Hari means thief—one who takes away, one who plunders. True masters are his representatives; they too plunder well—your consolations, your satisfactions, your beliefs, your faiths, your entire bundle of falsehoods you had taken to be life, the accumulation you had thought was your wealth—everything will be taken. Only if you are ready to be plundered can there be satsang with a true master. And when all that is false is looted, then the truth will manifest within you.
तो पहले तो जाकर पता चलेगा कि हम जो मानते थे सब गलत है। मानते थे तो थोड़ा भरोसा था। सब गलत है, तो हाथ एकदम खाली हो गए, अंधेरा और घना हो गया। मानते थे सब गलत है--सुना हुआ सब गलत है; पढ़ा हुआ सब गलत है; शास्त्रों को रट लेना तोतों जैसी रटन थे--सदगुरुओं के पास जब यह पता चलेगा तो तुम्हारी जमीन खिसकने लगी; तुम्हारे पैर के नीचे से जमीन हटने लगी; तुम गिरने लगे अतल में। और अंधेरा घना होता मालूम पड़ेगा, पर घबड़ाना मत। इसके पहले कि तुम्हें सांत्वना मिले, झूठी सांत्वना छूट जानी जरूरी है। इसके पहले कि तुम्हें सत्य मिले, मिथ्या भरोसे, विश्वास छूट जाने जरूरी हैं। इसके पहले कि श्रद्धा का फूल खिले, विश्वासों के पत्थर हट जाने जरूरी हैं। विश्वास तो होता है उधार; श्रद्धा होती है स्वयं की। विश्वास होता है किसी का दिया हुआ; श्रद्धा होती है अपने अनुभव की
First you will discover that what you believed, all of it was wrong. While you believed, there was at least a little ground under your feet. When it is seen that it was all wrong—what you had heard was wrong; what you had read was wrong; parroting the scriptures was mechanical rote—when you find this at a true master’s feet, your ground begins to shift; the earth is pulled out from under you; you start falling into the abyss. The darkness will seem to grow even denser—but do not panic. Before true consolation can be yours, false consolation must fall away. Before you can find truth, false trusts and beliefs must drop. Before the flower of living faith (shraddha) can bloom, the stones of belief must be cleared. Belief is borrowed; faith is one’s own. Belief is given by others; faith arises from your own experience.
इसके पहले कि तुम जाग सको, बहुत कुछ छीना जाएगा। और जैसे-जैसे तुम्हारा पुराना घर गिरेगा तुम घबड़ाओगे; तुम आए थे घर को सजाने, घर को बड़ा करने; तुम आए थे घर को और सुरक्षित बनाने--टूटने लगा, एक-एक ईंट गुरु खींचता जाएगा। लेकिन पुराना घर गिराना ही होगा, तभी नया घर बनाया जा सकता है। पुराना जब तक छूट न जाए तब तक नये के होने की कोई संभावना नहीं।
Before you can awaken, much will be taken from you. And as your old house collapses you will be alarmed—for you had come to decorate the house, to enlarge it, to make it more secure. The master will pull out one brick after another. But the old house has to be demolished; only then can a new house be built. As long as the old is not dropped, there is no possibility for the new.
एक चर्च बहुत पुराना हो गया था--जरा-जीर्ण, गिरने के करीब, अब गिरा तब गिरा। हवा के झोंके आते थे तो चर्च कंपता था। चर्च के भीतर कोई जाकर उपासना करने को राजी नहीं था--कब गिर जाए! इतनी जोखिम चर्च जाने वाले लोग नहीं लेते। चर्च जाने वाला जोखिम लेने नहीं जाता, सुरक्षा खोजने जाता है। आखिर चर्च के पंचों को बैठक बुलानी पड़ी कि अब कुछ करना ही होगा। और चर्च बहुत पुराना था। और पुराने से मोह होता है। जितना पुराना हो उतना मोह होता है। बड़ा मोह था उसे बचाने का लेकिन अब बचने का कोई उपाय दिखाई नहीं देता था। अब उपासक आने ही बंद हो गए थे। अब तो चर्च का पादरी भी भीतर जाते डरता था, कंपता था; जाता भी था तो जल्दी बाहर निकल आता था। आकाश में बादल गड़गड़ाते, मेघ घुमड़ते तो लोग घर के बाहर निकल कर देखते कि चर्च बचा कि गिर गया!
There was a church, very old—dilapidated, on the verge of collapse. A gust of wind would make it shudder. No one was willing to go in to worship—who knew when it would fall! People don’t go to church to take risks; they go seeking safety. The church council had to convene a meeting: something had to be done. But old things tug at the heart; the older, the stronger the attachment. They longed to save it, yet saw no way. Worshippers had stopped coming. Even the priest was afraid to enter; if he did, he quickly slipped back out. When clouds thundered in the sky, people stepped outside to see whether the church was still standing or had fallen.
पंचायत बैठी लेकिन पंच भी चर्च के भीतर बैठक नहीं बुलाए, वे भी चर्च से काफी दूर एक झाड़ के नीचे मिले। बड़ा विरोध था। अनेकों ने विरोध किया कि पुराना चर्च, इतना प्राचीन, बापदादों की धरोहर, सदियों-सदियों का अनुभव, सदियों-सदियों की प्रीति, ऐसे गिराया नहीं जा सकता। मगर फिर उपासक कोई आते भी नहीं तो चर्च का प्रयोजन क्या, गिराना तो होगा ही। तो फिर उन्होंने कुछ प्रस्ताव पास किए। पहला प्रस्ताव था कि हम बहुत दुखी हैं, मजबूरी है, हे प्रभु हमें क्षमा करना, इस पुराने चर्च को गिराने का हम प्रस्ताव करते हैं। लेकिन तत्क्षण अपराध-भाव से पीड़ित वे थे, दूसरा प्रस्ताव उन्होंने किया कि नया चर्च बनाएंगे और बिलकुल पुराने जैसा बनाएंगे, ठीक हूबहू यही होगा, ऐसा ही होगा। लेकिन अपराध-भाव बड़ा था, इतनी पुरानी चीज को तोड़ने जा रहे थे, तो तीसरा प्रस्ताव किया कि नया चर्च बनाएंगे तो पुराने चर्च की ही ईंट, द्वार, दरवाजे, खिड़कियां, कांच, सब पुराने चर्च के ही लगाएंगे, नई एक चीज जरा भी न लगाएंगे। लेकिन अपराध-भाव बहुत गहरा था, तो चौथा प्रस्ताव उन्होंने पास किया कि जब तक नया न बन जाएगा, तब तक पुराने को गिराएंगे नहीं।
The council met—yet not inside the church; they gathered under a tree, at a safe distance. There was much opposition: “The ancient church, our forefathers’ heritage, centuries of experience and love—how can we pull it down?” But if no worshippers come, what is a church for? It must be done. So they passed some resolutions. First: with great sorrow, out of compulsion, O Lord forgive us—we resolve to demolish the old church. But instantly, struck by guilt, they passed a second: we will build a new church exactly like the old one, a perfect replica. Still the guilt hurt, so a third: we will build the new church using the old church’s bricks, doors, windows, glass—nothing new will be used. But the guilt was very deep; they passed a fourth: until the new is built, the old will not be pulled down.
हमारे मोह शब्दों से, सिद्धांतों से, शास्त्रों से, मंदिर-मस्जिदों से, ऐसे सघन हैं कि तुम जब पंडित-पुरोहितों के पास जाते हो तो वे तुम्हारे मोह को ही मजबूत करते हैं; तुम्हारे संतोषों को ही और पानी सींच देते हैं, और थोड़ी टेक लगा देते हैं कि गिर न जाएं--पुराने मंदिरों में ही टेक लगा देते हैं। मेरे पास तो पुराना गिरेगा, और नया बन जाए तब पुराना गिरेगा, इतनी देर हम रुक सकते नहीं; पुराने को गिराना ही नये को बनाने का पहला कदम है। और नया नई ईंटों से बनेगा, पुरानी ईंटों से नहीं। नया बिलकुल नया होगा जिसकी तुम्हें कल्पना भी नहीं है।
Our attachment to words, doctrines, scriptures, temples and mosques is just as thick. When you go to pundits and priests, they strengthen your attachment; they water your satisfactions, prop up your old temples with supports so they won’t fall. With me, the old will fall—and we cannot wait to let the old stand until the new is ready. Demolishing the old is the first step to building the new. And the new will be built with new bricks, not the old. The new will be wholly new—beyond anything you can imagine.
तुम्हारे भीतर सच्ची सांत्वना जब पैदा होगी तब तुम चकित होओगे कि जिसको तुमने अब तक सांत्वना समझा था वह सांत्वना नहीं थी, केवल अपने मन को समझा लिया था, अपने अज्ञान को ढांक लिया था, अपने घाव पर फूल रख लिया था गुलाब का। लेकिन गुलाब के फूल रखने से घाव मिटता नहीं और न मवाद समाप्त होती है। फूल रखने से घाव और बढ़ेगा, मवाद और बढ़ेगी क्योंकि घाव छिप जाएगा, आंख से ओझल हो जाएगा। भूल कर भी घावों पर फूल मत रखना।
When true consolation arises within you, you will be astonished to see that what you had taken for consolation wasn’t consolation at all—you had merely persuaded your mind, covered your ignorance, placed a rose upon a wound. But laying a rose upon a wound neither heals it nor drains the pus. On the contrary, because the wound is hidden from sight, the infection deepens. Never, even by mistake, lay flowers upon your wounds.
मेरे पास आए हो तो रात तो अंधेरी होगी, रोज-रोज अंधेरी होगी। जैसे-जैसे मैं तुमसे छीनूंगा--तुम्हारी धारणाएं, तुम्हारे विश्वास, तुम्हारी मान्यताएं--वैसे-वैसे तुम लगोगे कि और अंधेरे में भटकने लगे; कुछ थोड़ी सी रोशनी दिखाई प़़ड़ती थी वह भी हाथ से छूटी जा रही है। पराई रोशनी रोशनी नहीं है, उसका छूट जाना शुभ है। और जिस दिन कोई रोशनी न रह जाएगी तुम्हारे हाथ में पराई, उस दिन तुम्हें, पीड़ा में आंखें खोलनी ही पड़ेंगी।
If you come to me, the night will grow darker—day by day. As I take from you—your notions, your beliefs, your convictions—you will feel you are wandering deeper into the dark; even the little borrowed light you seemed to have will slip from your hand. But another’s light is not light; losing it is auspicious. And the day no borrowed light remains in your hand, that day, out of your very anguish, you will have to open your eyes.
जब किसी को हम सोते से जगाते हैं तो उसे पीड़ा होती है, पीछे चाहे धन्यवाद दे कि धन्यवाद, आभारी हूं कि मुझे जगा दिया। लेकिन जब हम जगाते हैं तो उसे पीड़ा होती है क्योंकि वह मीठे सपने देख रहा है। पता नहीं सपने में सम्राट हो। पता नहीं सपने में सुंदर रानियां हों। पता नहीं सपने में सोने के महल हों। पता नहीं सपनों में स्वर्ग पहुंच गया हो, कल्पवृक्षों के नीचे बैठा हो। पता नहीं सपनों में कहां की यात्राएं कर रहा हो।...
सपने प्रीतिकर हो सकते हैं। और नींद सुखद हो सकती है। और सुबह-सुबह की नींद तो बड़ी सुखद होती है। और एक करवट लेकर आदमी सो जाना चाहता है। एक झपकी और। और जब तुम किसी को जगाते हो सुबह-सुबह तो उसे नाराजगी पैदा होती है। यह भी हो सकता है कि सांझ तुमसे कहा हो कि सुबह मुझे उठा देना, लेकिन सुबह जब तुम उठाओगे तो वह कुछ प्रसन्न नहीं होने वाला है, नाराज ही होगा।
Waking someone from sleep causes pain; later they may thank you, but in the moment it hurts—for they were seeing sweet dreams. Who knows, in the dream he is an emperor, with beautiful queens, golden palaces; perhaps he has reached heaven, sitting beneath wish-fulfilling trees. Dreams can be charming, sleep can be sweet—and the sleep before dawn sweetest of all. One wants to turn over for just one more wink. Wake someone at daybreak and they will be annoyed—even if last evening they asked you to wake them.
जर्मनी का प्रसिद्ध विचारक हुआ, इमेनुअल कांट। वह बड़ा नियमबद्ध आदमी था, घड़ी के कांटे की तरह चलता था। कहते हैं लोग उसे जब विश्वविद्यालय जाते देखते थे--विश्वविद्यालय में शिक्षक था--तो लोग अपनी घड़ियां ठीक कर लेते थे। तीस साल तक निरंतर उसका विश्वविद्यालय जाना ठीक एक-एक क्षण के हिसाब से बंधा हुआ था, लोग उसे देखते और घड़ी मिला लेते। उसने कभी देर की ही नहीं। वह कभी एक गांव को छोड़ कर दूसरे गांव नहीं गया। एक बार तो विश्वविद्यालय जाते हुए--कीचड़ थी रास्ते में--एक जूता उसका कीचड़ में फंस गया तो उसने उसे निकाला नहीं क्योंकि निकाले तो मिनट आधा मिनट देर हो जाए; उसे वहीं छोड़ गया, एक ही जूता पहने हुए विश्वविद्यालय पहुंचा।
पूछा उससे कि दूसरे जूते का क्या हुआ?
तो उसने कहा: वह कीचड़ में उलझ गया; वह लौटते वक्त अगर बचा रहा, कोई न ले गया तो कोशिश करूंगा, लेकिन अभी देर हो जाती। आधा मिनट की शायद देर हो जाती।
There was Germany’s famous philosopher, Immanuel Kant. He was a man of strict regimen, moving like the hands of a clock. People would set their watches by watching him walk to the university, where he taught—thirty years without once being late. He never moved from town to town. Once, on the way to the university, his shoe got stuck in the mud; he did not stop to pull it out—he would be late by half a minute. He left it there and reached the university wearing only one shoe. Someone asked, “What happened to the other shoe?” He said, “It got stuck in the mud. If it’s still there when I return and no one has taken it, I will try to retrieve it—but right now I would be late, perhaps by half a minute.”
वह बिलकुल लकीर का फकीर आदमी था। दस बजे सोना तो दस बजे सोता था। फिर दस बजे अगर मेहमान भी बैठे हों तो उनसे यह भी नहीं कहता था कि भाई, अब मैं सोता हूं। इतनी देर भी नहीं कर सकता था। मेहमान बैठे रहें वह जल्दी से उचक कर अपने बिस्तर में होकर कंबल ओढ़ ले। लोग जानते थे उसकी आदतें। नौकर आकर कहता था कि अब आप जाइए; वे तो सो गए।
He was a true stickler. He slept at ten—if guests were sitting there, he wouldn’t even tell them, “Pardon me, now I must sleep.” He didn’t have time even for that. The guests stayed; he would quietly hop into bed and pull up the blanket. People knew his habits; the servant would come and say, “Please go now; the master has gone to sleep.”
सुबह चार बजे उठता था। एक तो जर्मनी और सुबह चार बजे उठना--भारत हो तो चले--बड़ा मुश्किल काम था। लेकिन नौकर से उसने कह दिया था चाहे मार-पीट भला हो जाए, मैं चाहे गाली दूं, चाहे मारूं, मगर उठाना है चार बजे सो चार बजे उठाना है। उसके पास नौकर नहीं टिकते थे। सिर्फ एक ही नौकर था मजबूत जो उसके पास टिका। वह उसके ऊपर निर्भर हो गया था, बिलकुल निर्भर हो गया था। क्योंकि दूसरा नौकर कौन टिके! एक तो चार बजे नौकर को उठाना तो उसको साढ़े तीन बजे, तीन बजे उठना पड़े, तैयार होना पड़े, फिर इसको उठाना। और उठाना बड़ी जद्दोजहद की बात क्योंकि वह मारे और चिल्लाए और उपद्रव करे। और उसी ने कहा है कि उठाना और यह भी कह दिया है कि मारूंगा भी, चिल्लाऊंगा भी। और अगर तुम्हें भी मुझे मारना पड़े तो मारना मगर छोड़ना मत, उठाना तो है चार बजे तो चार बजे।
He rose at four in the morning. In Germany, that is no small feat. Yet he told his servant: whether I curse or beat you, still wake me at four. Servants wouldn’t last—except one robust man on whom he came to depend completely. For who else would endure it? The servant had to rise by three or three-thirty to wake him, and then struggle with a man who had himself warned: “Wake me, and know that I’ll shout and I may hit you. If you must hit me to wake me, do it—but don’t leave me asleep.”
लोग इतनी बड़ी मात्रा में तो लकीर के फकीर नहीं हैं मगर छोटी मात्राओं में सब लकीर के फकीर हैं। आदतें बना ली हैं। परमात्मा को स्मरण करना भी तुम्हारी आदत हो सकती है। सत्य के संबंध में प्रश्न पूछना भी आदत हो सकती है। शास्त्र को पढ़ लेना भी आदत हो सकती है। पूजा, प्रार्थना, ध्यान कर लेना भी आदत हो सकती है।
People may not be such sticklers in large measures, but in small ways we all are. Even remembering God can become a habit. Asking questions about truth can be a habit. Reading scripture can be a habit. Worship, prayer, meditation can become habits.
और आदत से कोई सत्य तक नहीं पहुंचता। आदत तो यांत्रिकता है। फिर किसी को शराब पीने की तलफ लगती है, और किसी को सिगरेट पीने की तलफ लगती है, और किसी को भजन करने की तलफ लगती है, मगर तलफ तो तलफ है, अच्छी और बुरी से कोई फर्क नहीं पड़ता। तुम अगर रोज सुबह उठ कर भजन कर लेते हो और एक दिन न करोगे तो दिन भर कुछ खाली-खाली लगेगा। उस खाली-खाली लगने को तुम यह मत समझना कि तुम्हारे जीवन में भजन फलित हो गया है इसलिए खाली-खाली लग रहा है। वह तो किसी को भी लगता है। तुम कोई भी उपद्रव पकड़ लो--सुबह उठ कर कुर्सी को सात दफे बाएं से दाएं रखना, दाएं से बाएं रखाना, यह भी अगर तुम रोज करो और एक दिन न करो तो दिन भर याद आएगी कि आज कुर्सी को सात दफे उठाया नहीं, रखा नहीं। फिर चाहे माला फेरो, चाहे मंत्र पढ़ो, कोई अंतर नहीं है।
And no one reaches truth through habit. Habit is mechanical. One person craves liquor, one craves cigarettes, another craves devotional singing—but craving is craving; good and bad make little difference. If you sing bhajans every morning and one day you don’t, the whole day will feel empty. Don’t imagine that emptiness means devotion has borne fruit—that emptiness happens to anyone. Pick up any obsession—say, every morning you move the chair seven times left-to-right and right-to-left. Do it daily, and if one day you don’t, you will miss it all day: “I didn’t lift and place the chair seven times today.” Whether you turn a mala or chant a mantra—no difference.
The question is not what you do; the question is how much awareness you bring. Therefore, how will morning come, how will the eyes open? The first step is that all your habits be taken away. All the props you lean on must be removed. Your crutches must be snatched. Certainly, when the crutches are taken you will fall. But that fall is good—it is the first beginning of standing on your own feet. The night will be dark. Come to a true master and first it will become the night of no-moon. But if you keep your courage, make your chest broad enough to accept even the new-moon night, the full moon will not be long in coming. Before the full moon, the new moon is necessary.
सवाल तुम क्या करते हो, इसका नहीं है; सवाल तुम कितने होश से भरे हो, इसका है। इसलिए सुबह कैसे होगी, आंख कैसे खुलेगी--इसका पहला चरण तो यह होगा कि तुम से तुम्हारी सारी आदतें छीन ली जाएं। तुम्हारी सारी टेकें जिनके सहारे तुम खड़े हो हटा ली जाएं। तुम्हारी बैसाखियां छीन ली जाएं। निश्चित ही, बैसाखियां छीनेंगी तो तुम एकदम से गिर पड़ोगे। मगर वह गिरना अच्छा है क्योंकि वह अपने पैर पर खड़े होने की पहली शुरुआत है। रात तो अंधेरी होगी। सदगुरु के पास आओगे तो पहले तो अमावस हो जाएगी। लेकिन अगर हिम्मत रखी और साहस रखा और अमावस को भी स्वीकार कर लेने के लिए छाती तुम्हारी बड़ी हुई तो पूर्णिमा के होने में देर नहीं लगेगी। पूर्णिमा होने के पहले अमावस होनी जरूरी है।
रात डूबी, चांद ऊबा, पश्चिमा के अंक
नीलिमा के निपट दलदल में फंसा आकंठ
दिवस ऊगा है न पूरा, छा रहा आतंक;
चार पंछी चहचहाते भर रहे हैं पंख।
फट रही चादर पुरानी है अंधेरे की
Night has sunk; the moon is drowning in the western lap, Stuck to the throat in the sheer blue marsh. Day has not fully risen; a fear spreads; Four birds, chirping, are filling their wings. The old sheet of darkness is tearing; Blue servitude has died, like blood in the grass. This hour is so strange we are defeated by weariness; The locks are ringing; the circle’s chain is loosening. The moon has set, yet a pale brightness strolls; Will this stifling tedium pass or not? Break the old bonds in a rain of colors. Look—an uproar stirs in these silent eyes. Do not lament the one sunk in sorrow’s mud; The sun’s face will float up through the dark.
मर गई नीली गुलामी लहू सी दूब,
यह घड़ी ऐसी अजब हम हार जाते ऊब;
बज रहे ताले खुली जंजीर घेरे की।
चांद डूबा है, उजेला भी टहलता है,
बीत जाएगा उमस उकताहटों का क्या?
रंग वर्षा में पुराने पाश तोड़े आ।
देख तो खामोश नजरों में तहलका है।
दुख कीचड़ में धंसे का रो नहीं दुखड़ा
तैर आवेगा तिमिर में सूर्य का मुखड़ा।
Today there is mud—do not be afraid; it is sorrow’s mud, sorrow’s darkness— Do not lament the one sunk in sorrow’s mud; The sun’s face will float up through the dark.
आज तो कीचड़ है, घबड़ाओ मत, दुख की कीचड़ है, दुख का अंधेरा है--
दुख कीचड़ में धंसे का रो नहीं दुखड़ा,
तैर आवेगा तिमिर में सूर्य का मुखड़ा।
घबड़ाओ मत; अंधेरा जितना सघन हो रहा है, सूरज आता ही होगा, द्वार पर दस्तक देने ही वाला है।
Do not be afraid; as the darkness grows denser, the sun must be arriving; he is about to knock at the door. Do not lament the one sunk in sorrow’s mud; The sun’s face will float up through the dark.
दुख कीचड़ में धंसे का रो नहीं दुखड़ा,
तैर आवेगा तिमिर में सूर्य का मुखड़ा।
जल्दी ही सूर्य के दर्शन होंगे। लेकिन जब मैं कहता हूं जल्दी ही सूर्य के दर्शन होंगे, तो तुम मेरी बात को गलत मत समझ लेना; मेरी बात को गलत समझने की बहुत सुविधा है। जब मैं कहता हूं जल्दी ही सूर्य के दर्शन होंगे, तो तुम कहीं जल्दबाजी में न लग जाना; कहीं तुम आतुरता से न भर जाना; कहीं तुम अशांत न हो जाना, अधैर्यवान न हो जाना। जल्दी ही सूरज निकलेगा लेकिन जल्दी उनका निकलता है--शर्त समझ लो--जो धैर्य रखते हैं। और जो जितना अधैर्य रखते हैं उतनी देर हो जाती है। धैर्य अनिवार्य गुण है साधक का, आधारभूत गुण है।
Soon you will have the sun’s darshan. But when I say “soon,” don’t misunderstand me; it is easy to misunderstand. Don’t get into haste, don’t get feverish, anxious, impatient. The sun rises soon—this is the condition—only for those who keep patience. The more impatience, the more delay. Patience is a seeker’s indispensable, foundational quality.
जल्दी नहीं करनी है। ध्यान करो! होश को जगाओ! व्यर्थ के कूड़े-करकट, से अपने को मुक्त करो! सुबह होगी, जल्दी ही होगी मगर तुम जल्दी मत करना, नहीं तो देर हो जाएगी। तुम्हें भी अनुभव है इस बात का--जब भी तुम जल्दी करते हो तब देर हो जाती है। तुमने देखा--ट्रेन पकड़नी है और तुम जल्दी में हो, तो कोट का बटन ऊपर का नीचे लग जाता है, फिर से खोलो, फिर से लगाओ, और देर हो गई। इतनी जल्दी है कि सूटकेस में कुछ का कुछ रख लेते हो, फिर खोलो, निकालो, जो रखना था वह बाहर रह गया, जो नहीं रखना था वह भीतर चला गया। इतनी जल्दी है कि सामान लेकर नीचे भागते हो, कुछ सामान घर ही छूट गया। वह स्टेशन पर जाकर पता चलता है कि टिकट तो घर ही भूल आए। जितनी जल्दी करोगे...जल्दी का मतलब होता है तुम बेचैन हो गए और बेचैनी में भूल-चूक हो जानी बिलकुल स्वाभाविक है।
Do not hurry. Meditate. Awaken your awareness. Free yourself of useless litter and junk. Morning will come, it will come soon—but do not hurry, or it will be delayed. You know this: whenever you hurry, you get late. You are rushing to catch a train—your coat buttons wrong, top to bottom; you must unbutton and redo—more delay. In such haste you stuff the suitcase with the wrong things; then reopen, take out what shouldn’t be in, what should have gone stays out. In such hurry you run downstairs and leave something at home; at the station you discover you forgot the ticket. The more haste…the less speed.
जितना धैर्य रखोगे, जितने शांत, उतनी ही जल्दी होगी। और जितनी जल्दी करोगे, उतनी ही जल्दी की संभावना कम है। फिर जीवन अनंत है, क्या जल्दी? आज जागे, कल जागे। कब जागे कोई फर्क नहीं पड़ता, अनंतकाल है। जिस दिन जागोगे उस दिन ऐसा थोड़े ही लगेगा कि बुद्ध पच्चीस सौ साल पहले जागे और तुम पच्चीस सौ साल बाद जागे। पच्चीस सौ साल की क्या गणना है, इस अंतहीन समय की यात्रा में! पृथ्वी को बने वैज्ञानिक कहते हैं चार अरब वर्ष हो गए। चार अरब वर्षों में पच्चीस सौ साल की क्या गणना है! और पृथ्वी बहुत नया-नया ग्रह है। सूरज को बने कोई हजार अरब वर्ष हो गए। और सूरज कोई बहुत पुराना सूरज नहीं है, उससे भी पुराने सूर्य हैं। ऐसे भी सूर्य हैं जिनकी अब तक गणना नहीं बिठाई जा सकी कि वे कितने पुराने हैं! इस अंतहीन विस्तार में पच्चीस सौ साल का क्या हिसाब--पलक मारते बीत गए ऐसा लगेगा। जब तुम जागोगे तब तुम्हें ऐसा लगेगा कि बुद्ध जागे और मैं जागा, बीच में पलक शायद झपकी।
The more patience you keep, the more calm you are, the sooner it will be. And the more you rush, the less the chance of “soon.” Life is infinite—what hurry? Whether today you awaken or tomorrow, what difference does it make? The day you awaken it will not feel as if Buddha awakened twenty-five centuries earlier and you twenty-five centuries later. In this endless journey of time, what are twenty-five hundred years? Scientists say the earth formed about four billion years ago. In four billion years, what are twenty-five hundred years? And the earth is a very new planet. The sun, they say, has existed some hundred billion years; and our sun is not even very old; there are suns older than it—so old their age can scarcely be calculated. In such infinite expanse, what are twenty-five hundred years? They pass like the blink of an eye. When you awaken, it will feel as though Buddha awakened and I awakened—with perhaps a blink in between.
तुमने फिल्मों में देखा न समय की गति को बताने के लिए कैलेंडर की तारीखें एकदम बदलती जाती हैं, महीने बदलते जाते हैं, घड़ी का कांटा तेजी से घूमता जाता है--समय की गति बताने के लिए। मगर अगर अनंत को हम खयाल में रखें तो पच्चीस सौ साल ऐसे बीत जाते हैं जैसे पल बीता। हजारों साल का कोई हिसाब नहीं।
You’ve seen in films—just to show the speed of time—the calendar pages flip, months fly, the clock hand spins fast. If we consider the infinite, then twenty-five hundred years pass like a moment. Thousands of years don’t count.
इस विस्तीर्ण जगत में तुम्हारी जल्दबाजी सिर्फ नासमझी है। और तुम अपनी जल्दबाजी में सब खराब कर लोगे; कुछ का कुछ हो जाएगा।
In this vast universe, your haste is simply lack of understanding. In your rushing you will spoil everything; something else will result.
मुल्ला नसरुद्दीन ने एक दिन बाथरूम से जोर से आवाज दी अपनी पत्नी को कि दौड़, जल्दी आ; जिसका डर था वह बात हो गई। पत्नी आई तो मुल्ला बिलकुल झुका खड़ा है, कमर झुकी हुई है। किसी तरह सम्हाल कर मुल्ला को ले जाकर बिस्तर पर लिटाया। पूछा कि हुआ क्या?
मुल्ला ने कहा कि डाक्टर ने कहा था कभी न कभी यह होने वाला है, लकवा लग जाएगा, लकवा लग गया।
डाक्टर को फोन किया। डाक्टर भागा हुआ आया। जांच-पड़ताल की। सब ठीक मालूम पड़े। नाड़ी देखी! सब ठीक है। ब्लड-प्रेशर ठीक है। फिर जरा गौर से देखा, फिर हंसने लगा। उसने कहा कि बड़े मियां, कोई और मामला नहीं है, तुमने कोट की बटन पेंट की बटन से लगा ली है इसलिए तुम उठ नहीं पा रहे, घबड़ाओ मत।
Mulla Nasruddin once shouted from the bathroom to his wife, “Run, come quickly—the very thing I feared has happened!” She came to find Mulla bent double, his back locked. With great effort she got him to bed. “What happened?” Mulla said, “The doctor had warned me—some day paralysis would strike. It has struck.” They phoned the doctor; he rushed in. Pulse—fine; blood pressure—fine; everything seemed okay. He looked carefully, then began to laugh. “Old friend, it’s nothing like that. You’ve buttoned your coat to your trouser button—that’s why you can’t straighten up. Don’t be afraid.”
मुल्ला की तो कहानी है लेकिन बड़े साहित्यकार अंग्रेजी के, डाक्टर जॉनसन के जीवन में वस्तुतः उल्लेख है। एक भोज में सम्मिलित हैं। उनके ही सम्मान में भोज दिया गया है। लोग भोजन में लगे हैं। और अचानक डाक्टर जान्सन ने कहा कि भई क्षमा करो, डाक्टर को बुलाओ; लगता है कि जिस बात का डर था, वह हो गई बात। डाक्टरों ने कहा है मुझे कि लकवा लग सकता है। मेरा बायां पैर बिलकुल सुन्न हो गया है। मैं च्यूंटी भी ले रहा हूं तो भी पता नहीं चल रहा है।
तभी बगल की महिला बोली: क्षमा करिए, आप मेरे पैर च्यूंटी ले रहे हैं, तो पता कैसे चलेगा आपको!
Mulla’s tale is a joke, but there is a real note about the great English man of letters, Dr. Samuel Johnson. At a banquet in his honor, everyone was dining when Johnson said, “Forgive me—call a doctor. The very thing I feared has happened. The doctors warned me that paralysis might come; my left leg is completely numb. I’m pinching it and feel nothing.” The lady beside him said, “Pardon me—you are pinching my leg. How would you feel it?”
जॉनसन जरा पी गया होगा, जरा ज्यादा पी गया होगा। ज्यादा पी जाने पर कहां पता चलता है--कौन अपना पैर और कौन किसका पैर! मगर इतनी याद रह गई होगी कि डाक्टरों ने कहा है कभी बुढ़ापे में लकवा लग सकता है।
Perhaps Johnson had drunk a little too much. When one has, who can tell whose leg is whose? But the memory remained: the doctors had warned that paralysis might come in old age.
जल्दी न करना; कोई जल्दी नहीं है--आहिस्ता चलो, हौले-हौले चलो, शनैः-शनैः।
Don’t hurry; there is no hurry—walk gently, slowly, gradually.
प्राण बहुत जीते हैं,
गीतों के मरने का दर्द बहुत पीते हैं।
प्राण बहुत जीते हैं।
गीतों की लड़ियों से,
तारों के झरने का एक तार टूट गया;
चंदा से, चांदी से,
अंतर की धरती का नाता-सा टूट गया।
सांसों का चरखा है, गरमी है, बरखा है;
इस पर भी तानों में, मुर्दा मुस्कानों में,
गान बहुत जीते हैं, प्राण बहुत जीते हैं।
जीतों की लड़ियों से
हारों के झरने का एक तार टूट गया;
हिरनी के छौने-सा,
किसी एक बच्चे के लाड़ले खिलौने-सा,
छूट गिरा हाथों से, सहसा ही फूट गया!
ऐसे में यादें क्या? ढहती बुनियादें क्या?
इस पर भी राहों में, साधों में, चाहों में
दान बहुत जीते हैं, प्राण बहुत जीते हैं।
प्यासों की लड़ियों से
अधरों के झरने का एक तार टूट गया;
लहरों के अंदर की
धानी परछाईयों को कोई ज्यों लूट गया।
करती-अनकरती को, वाजिब को, भरती को,
पाला-सा मार गया;
अपनी ही हिम्मत से कोई ज्यों हार गया।
लेकिन, यह पूरब है, नई सांस लेता है;
लेकिन, यह सूरज है, बहुत आग देता है।
ऐसे में ऊबो क्यों? आहों में डूबो क्यों?
तुमने क्या देखा है? लंबी-सी रेखा है--
बहुत-बहुत प्यारी है, आशा-सी क्वांरी है;
कई मोड़ खाती है, जीवन तक जाती है;
हावों में, भावों में, इसके फैलावों में,
बस्ती तो बस्ती है--
बियावान-निर्जन-वीरान बहुत जीते हैं।
प्राण बहुत जीते हैं।
गीतों के मरने का दर्द बहुत पीते हैं;
Lives live long; they drink deeply the pain of the dying of songs. Lives live long. From chains of songs, one string of the starry cascade has snapped; From the moon, from silver, some inner earth-bond seems to have broken. The wheel of breath spins; there is heat, there is rain; yet even in these strains and dead smiles, song endures, life endures. From garlands of victories a stream of defeats has snapped one string; Like a fawn of a doe, like a child’s beloved toy, it slipped from the hands and suddenly shattered. What use are memories then? What use crumbling foundations? Even so, along the roads, in disciplines, in desires, giving goes on, and life goes on. From chains of thirst one string of the lips’ fountain has snapped; Within the waves, some green shadows seem to have been looted. Of do and don’t, of right, of fullness, a frost seems to have struck; By his own strength someone seems to have lost. Yet this is the East—taking a new breath; yet this is the sun—giving great fire. Why then grow bored? Why drown in sighs? What have you seen? A long, long line— so very lovely, maiden-like as hope; it bends at many turns and reaches life. In its motions and feelings, in its unfoldings, there are towns upon towns— and in the wilds too, in the barren, the empty, life still endures. Lives live long; they drink deeply the pain of the dying of songs— lives live long.
प्राण बहुत जीते हैं।
जल्दी नहीं है कोई। यह देह भी जाएगी तो भी तुम नहीं जाने वाले हो। ऐसे तो बहुत देहें आईं और गईं, तुमने बहुत रूप धरे। यहां प्रत्येक व्यक्ति बहुरूपिया है। तुमने बहुत वस्त्र, परिधान पहने और छोड़े। तुम न मालूम कितनी बार जनमें और मरे; अंतहीन श्रृंखला है। इस अंतहीन श्रृंखला को जो याद रखता है उसकी बेचैनी, उसका तनाव, उसकी अशांति, सब समाप्त हो जाते हैं।
There is no hurry at all. Even if this body goes, you are not going. Many bodies have come and gone; you have worn many forms. Here each person is a quick-change artist. You have donned and discarded countless costumes. You have been born and died innumerable times—an endless chain. One who remembers this—their restlessness, tension, and anxiety all melt away.
क्या तुमने इस बात का खयाल किया--पश्चिम में लोग बहुत अशांत हैं, पूरब की बजाय! होना तो उलटा चाहिए, पूरब के लोग ज्यादा अशांत होने चाहिए--गरीब हैं, दीन हैं, दरिद्र हैं। पश्चिम के लोग ज्यादा शांत होने चाहिए--समृद्ध हैं, संपन्न हैं, सुविधाशाली हैं, विज्ञान ने संपदा के नये-नये द्वार खोल दिए हैं। पश्चिम के लोग ज्यादा शांत और आनंदित होने चाहिए। पूरब भिखमंगा है, दीन है, दरिद्र है, दुखी है, बीमार है--लेकिन अजीब सी बात है, पूरब के लोग थोड़े ज्यादा शांत मालूम होते हैं पश्चिम की बजाय। पूरब में कम लोग पागल होते हैं, पश्चिम में ज्यादा लोग पागल होते हैं। पूरब में कम लोग आत्महत्याएं करते हैं, पश्चिम में ज्यादा लोग आत्महत्याएं करते हैं।
Have you noticed—people in the West are more restless than those in the East? It should be the other way round. The East is poorer, more deprived; the West is prosperous, full of conveniences; science has opened new doors of wealth. The West should be more peaceful and joyful. The East is beggarly, sick, suffering—and yet strangely, people in the East seem a bit more at ease. Fewer go mad in the East; more go mad in the West. Fewer commit suicide in the East; more in the West.
कारण क्या होगा? कारण समझने जैसा है। पूरब में धारणा है अनंत जीवन की, जीवन के बाद जीवन। पूरब जीता है अनंतकाल की छाया में। इसलिए जल्दी क्या, बेचैनी क्या! आज नहीं तो कल, कल नहीं तो परसों, इस जन्म नहीं तो अगले जन्म--खूब समय है, अतिशय समय है, जितना चाहो उससे ज्यादा समय है। पश्चिम में समय बहुत कम है इसलिए आपा-धापी है। क्योंकि पश्चिम में जो धर्म पैदा हुए--यहूदी, ईसाई, और उन्हीं से जुड़ा हुआ धर्म इस्लाम; उन तीनों की मान्यता है; एक ही जन्म है।
What is the reason? In the East there is the notion of infinite life—life after life. The East lives in the shadow of eternity. So why hurry? If not today then tomorrow; if not this birth, then the next—there is abundant time. In the West time is very short; those religions—Judaism, Christianity, and Islam—hold there is only one life.
जिंदगी बड़ी छोटी हो गई। सत्तर साल की जिंदगी समझो। सत्तर साल में पहले पच्चीस साल तो पढ़ने-लिखने में बीत गए। सत्तर साल में बीस-पच्चीस साल तो सोने में बीत जाएंगे। एक तिहाई तो सोओगे न! सत्तर साल में बीस-पच्चीस साल तो मजदूरी, रोटी कमाने में लग जाएंगे। बचता क्या है? हाथ क्या बचता है? जिंदगी बहुत छोटी है। एक हिस्सा सोने में चला गया, एक हिस्सा रोटी-रोजी कमाने में चला गया, बड़ा हिस्सा पढ़ने-लिखने में चला गया। कुछ थोड़ा-बहुत जो बचा वह पूना से बंबई की ट्रेन पकड़ो, बंबई से पूना की ट्रेन पकड़ो, उसमें निकल गया। कुछ थोड़ा-बहुत और बचा तो पत्नी से लड़ो-झगड़ो कि मोहल्ला-पड़ोस के लोगों से बकवास करो। कुछ और बचा थोड़ा-बहुत तो ताश खेलो, शतरंज बिछाओ। मगर बचता क्या है?
Life becomes very brief. Say seventy years. The first twenty-five go in study. Twenty to twenty-five will go in sleep; a third of life is spent sleeping. Another twenty to twenty-five go in earning a living. What remains? What is left in your hand? Life seems very short. One part to sleep, one to livelihood, a big part to schooling. What little remains goes catching trains from Pune to Bombay and back. A little more remains to quarrel with your wife or gossip with the neighbors. What is left goes to cards and chess. What remains?
तो एक घबड़ाहट है। जिंदगी भागी जा रही है, हाथ से निकली जा रही है और अभी कुछ हुआ नहीं, और अभी कुछ हुआ नहीं। और अब तक न परमात्मा का दर्शन है, न सुबह हुई, न आनंद के द्वार खुले। अभी तक मंदिर का ही पता नहीं, किन सीढ़ियों को चढ़ें, किन मंदिरों में प्रवेश करें!
So panic arises. Life is slipping away from the hand; nothing has happened yet—no vision of God, no dawn, no opening of the gates of bliss. You don’t even know where the temple is, which steps to climb, which sanctum to enter.
इसलिए बहुत घबड़ाहट है। उसी घबड़ाहट का परिणाम है--पश्चिम में बड़ा संताप है। सुख की सारी सुविधा होने पर भी सुखी होने योग्य धीरज नहीं है; लोग भागे जा रहे हैं। गति का अपने आप में मूल्य हो गया है! गति का अपने आप में कोई मूल्य नहीं होता, गति का मूल्य होता है अगर कहीं पहुंचो तो। गति का अपने आप में क्या मूल्य है? अगर कहीं पहुंचो ही न और कोल्हू के बैल की तरह दौड़ते रहो तो गति का क्या मूल्य है?
Hence such anguish in the West. Even with all the means of comfort, people lack the patience to be happy—they keep running. Speed has become a value in itself. But speed has value only if it takes you somewhere. If you go nowhere and run like an ox around the mill, what is the value of speed?
मैंने सुना है एक हवाई जहाज के पाइलट ने यात्रियों को कहा कि क्षमा करें, रास्ता भटक गया है और रास्ता खोजने का यंत्र खराब हो गया है लेकिन घबड़ाएं न। इतना तो बुरा समाचार है कि रास्ता खोजने का यंत्र खराब हो गया है, अब हमें पता नहीं हम कहां हैं और कहां जा रहे हैं--इतना बुरा समाचार है। लेकिन एक अच्छी बात भी है, एक सुसमाचार भी है। सुसमाचार यह है कि हम जहां भी जा रहे हैं, गति से जा रहे हैं, पूरी गति से जा रहे हैं।
I have heard that a pilot announced to his passengers, “Forgive us—the navigation instrument has failed; we are off course and have no idea where we are or where we are going. That is the bad news. The good news is that wherever we are going, we are going at full speed.”
लेकिन अगर यही पता न हो कि कहां जा रहे हो, तो कितनी ही गति से जा रहे होओ, क्या फर्क पड़ता है? गति का क्या मूल्य है? लेकिन पश्चिम में गति का मूल्य बहुत बढ़ गया है; समय बचता है। और फिर समय बचा कर लोग क्या करते हैं? पहले समय बचा लेते हैं तो कारों की गति बढ़ती जाती है, ट्रेनों की गति बढ़ती जाती है, हवाई जहाजों की गति बढ़ती जाती है। पहले समय बचाना है, फिर समय बचा कर क्या करना है? फिर समय काटो क्योंकि समय काटे नहीं कटता।
यह खूब मजा रहा। पहले समय बचाओ, उसके लिए बड़े उपद्रव मोल लो। और फिर इसके बाद जब समय बच जाए तो सिर से हाथ लगा कर सोचो कि अब करना क्या! अब शराब पीओ, जुआ, खेलो, सिनेमा जाओ, टेलीविजन देखो, ताश खेलो, शतरंज बिछाओ--करो क्या, अब समय बच गया!
If you don’t know where you are headed, what does it matter how fast you go? Yet in the West, speed has become precious; time is saved. And when time is saved, what then? First save time—so cars get faster, trains faster, planes faster. Save time—and then what to do with it? Then kill time, because it won’t pass. First you save time, taking on great trouble; then, once you have it, you scratch your head: now what? Then drink, gamble, go to the cinema, watch television, play cards, set up the chessboard—what else to do, now that you’ve saved time?
लेकिन यह समय बचाने की दौड़ और यह इतना अधैर्य, उस धारणा का परिणाम है जो कहती है बस एक जिंदगी सब कुछ है, एक जिंदगी के बाद फिर कोई जिंदगी नहीं है। पूरब के पास बड़ा विस्तीर्ण समय है। और पूरब की धारणा ज्यादा अस्तित्व के अनुकूल है। एक जिंदगी का क्या मूल्य हो सकता है? और एक जिंदगी आकस्मिक दुर्घटना जैसी आएगी और चली जाएगी।
This race to save time and this impatience are the fruits of the belief that there is only one life. The East holds a vast sense of time—and that view is more in tune with existence. What value can a single life have? A single life would be an accidental event—come and gone.
नहीं, अनंत काल तक आदमी सीखता है, पकता है, प्रौढ़ होता है। यह आदमी की चेतना का बीज कोई छोटा-मोटा बीज नहीं है, इस बीज में परमात्मा छिपा है। मौसमी फूल नहीं है यह, बड़े-बड़े दरख्त जो आकाश छूते हैं, समय लेते हैं बढ़ने में। और यह चेतना का दरख्त तो सबसे बड़ा दरख्त है, यह तो बदलियों के पार जाता है, यह तो आसमानों के पार जाता है, यह तो सात आसमानों को पार करता है और परमात्मा के चरण छूता है। इसलिए जल्दी नहीं।
No—the human seed of consciousness is no small thing; God is hidden in this seed. It is not a seasonal flower; the great trees that touch the sky take time to grow. And the tree of consciousness is the greatest—beyond the clouds, beyond the skies; it crosses the seven heavens and touches the feet of God. Therefore, no hurry.
मत पूछो कि सुबह कब होगी। सुबह होगी। सुबह हो ही गई है, मेरे हिसाब से सुबह ही है। तुम्हारे हिसाब से नहीं हुई तो तुम्हें आंख खोलने का रास्ता सिखाएंगे। और वही मैं कर रहा हूं कि आंख कैसे खोली जाए। सुबह की चिंता ही नहीं है।
Do not ask when morning will come. Morning will come. In my reckoning, it already is morning. If in your reckoning it is not yet, I will teach you how to open your eyes. That is precisely what I am doing—how to open the eyes. The concern is not with morning.
आंख खोलने में दो बातें सर्वाधिक महत्वपूर्ण हैं। एक, विचारों की भीड़ रहे तो आंख बंद रहती है, विचारों की भीड़ छंट जाए तो आंख खुलने लगती है। पतंजलि कहते हैं: ‘निर्विचार हो जाओ तो आंख खुल गई।’ और दूसरी बात ,विचार से भी गहरी भाव की दशा है; अगर विचार भी चले जाएं और भावों की तरंगें बनी रहें तो आंख अधखुली ही रहेगी, बस जरा-जरा खुली, एक कोर खुला, थोड़ी सी सुबह दिखाई पड़ेगी। लेकिन अगर भाव की तरंगें बनी रहीं तो तुम पूरे सूर्य के दर्शन न कर पाओगे। भरोसा आ जाएगा कि सुबह है लेकिन भरोसे के साथ-साथ संदेह भी खड़ा रहेगा क्योंकि आंख जरा सी खुली, जितनी खुली है, उतना भरोसा प्रकाश पर; और जितनी नहीं खुली है, उतना भरोसा अंधकार पर। तुम दुविधा में रहोगे, द्वंद्व में रहोगे। आंख पूरी खुलनी चाहिए तो निर्द्वंद्व होता है आदमी।
Two things are most important in opening the eyes. First: if there is a crowd of thoughts, the eyes remain closed; when thoughts disperse, the eyes begin to open. Patanjali says: “Become thoughtless, and the eyes are open.” Second: deeper than thought lies the state of feeling; even if thoughts go, if waves of emotion persist, the eyes will remain half open—just a sliver. You will glimpse a little morning, but if emotional waves continue, you will not be able to behold the full sun. Trust will arise that morning is there, yet along with trust, doubt will stand—for as much as the eye is open, there is trust in light; as much as it is not, there is trust in darkness. You will remain in dilemma, in duality. For the eyes to open fully, one must become free of duality.
तो दूसरा सूत्र--निर्भाव हो जाओ। न तो विचार रहे, न भाव रहे। शुद्ध चैतन्य रह जाए दर्पण की भांति, साक्षीमात्र। बस, खुल गई आंख, हो गई सुबह।
So the second formula: become without feeling. Let neither thought remain nor emotion. Let only pure consciousness remain, like a mirror—mere witnessing. Then the eyes open; the morning has happened.
तरु! जीवन तो बार-बार मिलता है, लेकिन परम जीवन बार-बार नहीं मिलता। यह जीवन तो बार-बार मिला है, बार-बार मिलेगा, लेकिन एक और जीवन है, परमात्म-जीवन कहो, उसे परम-जीवन कहो उसे, दिव्य-जीवन कहो उसे, वह बार-बार नहीं मिलता।
Taru! Life does come again and again, but the Supreme Life does not come again and again. This life has come many times, and will come many times; but there is another life—call it God-life, call it the supreme life, call it the divine life—that one does not recur.
मैंने द्वारका में तुझसे उसी जीवन की बात कही थी। वह तो एक ही बार मिलता है। क्यों एक ही बार मिलता है? क्योंकि एक बार मिला कि मिला; फिर छूटता नहीं। यह जीवन तो मिला और छूटा, इसलिए बार-बार मिलता है। यह जीवन क्षणभंगुर है, बबूले की तरह है--बना और फूटा। इधर जन्में, उधर मरे; देर कितनी है! बीच में थोड़ी आपा-धापी है, थोड़ी भाग-दौड़ है लेकिन झूले में और कब्र में बहुत ज्यादा फासला नहीं है। जो अभी झूले में है, बहुत जल्दी कब्र में होगा; और जो अभी कब्र में डाला है, देर नहीं लगेगी कि झूले में पहुंच जाएगा। तुम इधर डाल कर लौटे भी नहीं कि हो सकता है वे झूले में पहुंच गए हों। और जो झूले में आया है, वह मरने को ही आया है।
At Dwarka I spoke to you of that life. It is attained only once. Why only once? Because once you have it, you have it—then it never leaves. This life comes and goes, therefore it comes again and again. It is momentary, like a bubble—formed and burst. Here you are born, there you die; how long does it take! In between there is a little huffing and puffing, a bit of running about—but there isn’t much distance between the cradle and the grave. The one in the cradle today will soon be in the grave; and the one you just put in the grave, before you even return home he may already be back in the cradle. Whoever comes into the cradle has come only to die.
यहां जन्म मरण की शुरुआत है और मृत्यु जन्म का द्वार है। यहां जन्म और मृत्यु एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।
Here birth is the beginning of death, and death is the door to birth. Birth and death are two sides of the same coin.
तो यह जीवन तो बहुत बार मिला और बहुत बार छीना गया; बहुत बार मिला और बहुत बार टूटा। इसके मिलने और छीनने में एक राज है। वह राज यह है कि धीरे-धीरे उस परम जीवन की आकांक्षा जगे जो एक बार मिले और फिर न छीना जाए--जो मिले सो मिले; जिसमें बसे तो बसे; जो असली बस्ती हो; जहां से फिर उजड़ना न पड़े; जो असली घर है। फिर वहां से छूटना नहीं होगा, हटना नहीं होगा, कोई निकाल न सकेगा।
So this life has been given many times and taken away many times; given and broken, again and again. In that giving and taking lies a secret: slowly, slowly the longing awakens for that Supreme Life which, once attained, is never snatched away—once found, it is found; once you dwell there, you dwell there. The real dwelling, where you will never again be uprooted; the true home, from which no one can evict you.
इस जगत में तो हम परदेसी हैं। और यह जगत तो एक धर्मशाला है--रात रुके, सुबह चलना है। ज्यादा देर यहां टिकने नहीं दिया जाता। ज्यादा देर यहां रुकने नहीं दिया जाता। यह स्थान रुकने को नहीं है--यह पड़ाव है, यह मार्ग के बीच का पड़ाव है, मंजिल नहीं है। मील के पत्थर के पास थोड़ी देर सो लो लेकिन फिर चलना होगा, फिर आगे बढ़ना होगा।
In this world we are travelers. This world is an inn—halt for the night; move on in the morning. You are not allowed to tarry here for long. This is not a place to settle—it is a wayside stop, not the destination. Sleep a little by the milestone, but then you must walk again, move on.
मैंने तुझसे उस परम जीवन की ही बात कही थी। वह बार-बार नहीं मिलता; वह एक ही बार मिलता है। उस परम जीवन का नाम ही मोक्ष है। क्यों उसे हम मोक्ष कहते हैं? उसे मोक्ष कहते हैं क्योंकि जन्म-मरण के बंधन से छुटकारा हो जाता है; देह में उतरना नहीं पड़ता। देह में उतरना बड़ा कष्टपूर्ण है। क्यों देह में उतरना कष्टपूर्ण है? क्योंकि आत्मा है बहुत विराट और देह है बहुत छोटी। इस छोटी देह में उस विराट आत्मा का समाना पीड़ादायी है।
एक पिता अपने बच्चे को नेपोलियन का जीवन पढ़ा रहा था और नेपोलियन के प्रसिद्ध वचन पर आया जहां नेपोलियन कहता है: इस जगत में असंभव कुछ भी नहीं। वह छोटा सा बेटा हंसने लगा।
I spoke to you of that Supreme Life. It does not come again and again; it is attained once. The name of that Supreme Life is moksha. Why do we call it moksha—liberation? Because one is freed from the bondage of birth and death; one need not descend into a body. To descend into a body is painful. Why painful? Because the soul is vast, and the body is very small. For that vastness to be confined within this smallness is painful. The sky of the soul has to fit into the little courtyard of the body. The ocean of the soul is poured into the tiny pitcher of the body. That hurts.
बाप ने कहा: तू क्यों हंसता है? नेपोलियन ठीक कहता है--इस जगत में असंभव कुछ भी नहीं है।
उसने कहा कि मैं एक चीज जानता हूं जो असंभव है।
बाप ने बहुत सिर मारा और सोचा कि कौन सी चीज होगी जो यह जानता है जो असंभव है। उसने कहा कि नहीं, कोई चीज असंभव नहीं है।
तो उसने कहा कि फिर मैं अभी बताए देता हूं। वह भागा हुआ बाथरूम में गया और वहां से टुथपेस्ट ले आया।
बाप ने कहा: इससे क्या होगा?
उसने कहा: मैं बताता हूं क्योंकि मैं प्रयोग करके देख चुका हूं। टुथपेस्ट बाहर निकालो फिर इसको भीतर करो--तब समझें, तब तुम्हारा नेपोलियन सही। यह देखो निकाला मैंने टुथपेस्ट बाहर। उसने निकाल दी टुथपेस्ट को बाहर और कहा कि अब इसको भीतर करके दिखा दो।
बाप ने हाथ सिर से मार लिया। उसने कहा: यह नहीं होगा।
तो बेटे ने कहा कि फिर कुछ चीजें असंभव हैं।
लेकिन टुथपेस्ट तो शायद वापस भेजा जा सकता है; कोई उपाय किए जा सकते हैं। बड़ी से बड़ी असंभव जो बात घटती है, वह है आत्मा की विराट क्षमता देह की सीमा में आबद्ध हो जाती है। आत्मा का आकाश देह के आंगन में समा जाता है। आत्मा का सागर देह की गागर में भर जाता है। यह पीड़ादायी है।
जन्म दुख है और मृत्यु तो दुख है ही। इसलिए बुद्ध ने कहा: ‘जन्म भी दुख, मृत्यु भी दुख। यहां दुख ही दुख हैं।’ वह इसी बात को ध्यान में रख कर कह रहे हैं कि यहां हमें सीमाओं में आबद्ध होना पड़ता है; सीमाओं में आबद्ध होना दुख है। हम मूलतः असीम हैं। हम स्वरूपतः असीम हैं। असीम होने में ही हमारा आनंद है और असीम ही परमात्मा का स्वरूप है। लेकिन एक बार जब तक हम जान न लें असीम के स्वाद को, जब तक हम छलांग न लगा लें असीम में, तब तक हम सोचते हैं यही देह हमारा एकमात्र सत्य है।
Birth is suffering—and death is suffering. So Buddha said: “Birth is suffering; death is suffering. Here there is suffering upon suffering.” He says this because here we must be bound by limits; and to be bound by limits is pain. Our nature is the limitless. In being limitless lies our joy, and the limitless is the very nature of the Divine. But until we taste the flavor of the limitless, until we leap into it, we go on thinking that this body is our only truth.
मैंने उसी जीवन की बात कही जो असीम है, देहातीत है, कालातीत है, क्षेत्रातीत है, जो सारी सीमाओं के पार है, सारी सीमाओं का अतिक्रमण करता है। मैंने तुझसे निश्चित कहा था: जीवन बार-बार नहीं मिलता। मैं तुझे मोक्ष दूंगा। मैं जैसा कहूं, वैसा करना। मोक्ष दिया नहीं जा सकता। जो मैंने कहा वह तो एक व्यावहारिक ढंग है--एक पारमार्थिक सत्य को कहने का। मोक्ष दिया नहीं जा सकता क्योंकि मोक्ष तो तुम्हारा स्वभाव है। सिर्फ तुम्हें जगाया जा सकता है तुम्हारे स्वभाव के प्रति, मोक्ष तो तुम्हारी अंतर संपदा है। सिर्फ तुम्हें झकझोरा जा सकता है ताकि तुम्हें याद आ जाए। तुम्हें स्मरण दिलाया जा सकता है।
I spoke to you of that life which is infinite, beyond the body, beyond time, beyond space—across all limitations, transcending every boundary. I certainly told you: Life is not given again and again. I will give you moksha. Do as I say. Liberation cannot be given. What I said is a practical way of expressing a transcendental truth. Liberation cannot be given, because liberation is your very nature. You can only be awakened to your own nature; moksha is your inner treasure. You can only be shaken awake so that you remember. You can only be reminded.
मैं तुम्हें मोक्ष दूंगा, इसका इतना ही अर्थ होता है कि मैं तुम्हें याद दिला दूंगा कि तुम कौन हो। लेकिन निश्चित ही वह याद तभी हो सकती है जब मैं जैसा कहूं वैसा करना।
“I will give you moksha” means only this: I will remind you of who you are. But certainly that remembrance becomes possible only if you do as I say.
एक बहुत पुराना सूत्र है--गुरु जैसा कहे वैसा करना, गुरु जैसा करे वैसा मत करना। यह सूत्र अटपटा मालूम होता है क्योंकि आमतौर से हमसे कहा जाता है: गुरु जैसा करे वैसा करो। गुरु का आचरण, गुरु का व्यवहार, उसका अनुसरण करो। लेकिन पुराना सूत्र कहता है कि गुरु जैसा कहे वैसा करो, जैसा करे वैसा नहीं; क्योंकि गुरु की चेतना की एक स्थिति है, उसका कृत्य उसकी स्थिति से निकलता है। और जब वह कुछ कहता है तो तुम्हारी स्थिति को देख कर कहता है। डाक्टर जैसा करे, वैसा मत करना; डाक्टर जैसा कहे, वैसा करना क्योंकि वह तुम्हारी बीमारी को देख कर कह रहा है। अब यह भी हो सकता है कि डाक्टर तो मजे से मिठाई खा रहा हो और तुमसे कह रहा हो कि मिठाई खाना बंद कर दो क्योंकि तुम डायबिटीज से परशेान हो। और तुम यह कहो कि हम तो आपका ही अनुसरण करेंगे। अब जब आपको डाक्टर मान लिया तो आपका आचरण ही हमारा आदर्श है। आप जैसा करेंगे, हम तो वैसा ही करेंगे, तो अड़चन हो जाएगी।
There is an ancient dictum: Do as the guru says; do not do as the guru does. It sounds odd, because we are usually told to imitate the guru’s conduct. But the ancient dictum says: Do as he says, not as he does—because the guru’s action issues from his state of consciousness, while whatever he says, he says keeping your state in view. Do not imitate the doctor’s habits; follow his prescription. The doctor may be happily eating sweets while telling you to stop, because you have diabetes. If you say, “We shall do as you do,” there will be trouble.
गुरु जीता है अपने चैतन्य से और बोलता है विद्यार्थी, शिष्य, वह जो सीखने आया है, उसकी अवस्था को ध्यान में रख कर। और इसलिए गुरु के वचनों में सदा ही विरोधाभास होगा क्योंकि वह एक शिष्य से एक बात कहेगा, दूसरे शिष्य से दूसरी बात कहेगा। कहना ही पड़ेगा क्योंकि शिष्य शिष्य की बीमारी अलग हैं डाक्टर एक ही प्रिस्क्रिप्शन सबको नहीं दिए चला जाता। बीमारी अलग है तो निदान अलग होगा; निदान अलग होगा तो उपचार अलग होगा।
The guru lives out of his awareness, and he speaks with the disciple’s condition in mind. That is why there is always apparent contradiction in a guru’s words: he will tell one disciple one thing, another disciple something different. It must be so—the illnesses differ; the diagnosis differs; therefore the treatment must differ. One prescription cannot be given to all.
इसलिए मैंने तुझसे कहा: मैं जैसा कहूं वैसा करना। और तूने भरसक चेष्टा की है। मैं खुश हूं। और तेरी चेष्टा से फल आने शुरू हो गए हैं। और वह घड़ी दूर नहीं है जब परम जीवन का भी अनुभव होगा, रोज-रोज वह घड़ी करीब आ रही है। यह संभव है कि यह जीवन अंतिम सिद्ध हो। संभव इसलिए कह रहा हूं कि कहीं मैं कहूं कि निश्चित है तो तू शिथिल न हो जाए! मैं कहूं कि निश्चित है तो तू फिर तान चादर, ओढ़ कर, चादर तान कर सो न जाए कि अब जब निश्चित ही है तो अब क्या फिकर। इसलिए कह रहा हूं बहुत संभव है कि यह जीवन आखिरी सिद्ध हो। जागरूकता को बनाए चल, बढ़ाए चल, होश को सम्हाले चलो।
Hence I said to you: Do as I say. And you have done your utmost. I am happy. Your effort has begun to bear fruit. The moment is not far when the Supreme Life will also be experienced; day by day that hour is drawing near. It is possible that this very life proves to be the last. I say “possible” so that if I say “certain,” you do not relax and go to sleep—“If it’s certain, why worry?” Therefore I say: very possible. Keep your awareness alive, deepen it; hold fast to watchfulness.
तूने पूछा: ‘प्रभु! मोक्ष तो दूर, अब तक बंबई और पूना के चक्कर काट रही हूं।’
बंबई और पूना के चक्कर को ही तो शास्त्रों में आवागमन कहा है। अभी तो आवागमन थोड़ा चलेगा। जब तक श्वास है तब तक थोड़ा आवागमन रहेगा। श्वास यानी आना-जाना। फिकर न कर। साक्षीभाव से आवागमन कर--पूना से बंबई, बंबई से पूना, मगर साक्षीभाव बना रहे। तो साक्षीभाव तो पूना में भी वही है, बंबई में भी वही है; बाजार में भी वही है, हिमालय पर भी वही है। साक्षीभाव तो किसी स्थान में आबद्ध नहीं होता। विषय बदल जाते हैं लेकिन साक्षी तो नहीं बदलता। जैसे दर्पण को लेकर कोई चले तो बाजार में खड़ा हो जाए तो दर्पण में बाजार झलकता है और नदी के किनारे खड़ा हो जाए तो नदी झलकती है और चांद-तारों की तरफ दर्पण कर दे तो चांद-तारे झलकते हैं मगर दर्पण नहीं बदलता। बाजार झलके कि नदी कि चांद-तारे, दर्पण तो दर्पण है।
You ask: “Lord! Far from liberation, I am still making rounds between Bombay and Poona.” Those very rounds the scriptures call transmigration. As long as breath remains, there will be some coming and going. Breath means coming and going. Do not worry. Commute with witnessing—from Poona to Bombay, Bombay to Poona—but let witness-consciousness remain. The witness is the same in Poona and in Bombay; the market and the Himalayas. Witnessing is not confined to any place. Objects change, but the seer does not. Carry a mirror: stand in the marketplace—market reflections; stand by the river—river reflections; turn it to the moon and stars—moon and star reflections. But the mirror does not change. Whether it reflects market or river or the stars, a mirror is a mirror.
दर्पण झलकन से रूपांतरित नहीं होता और वही तो मेरी शिक्षा है कि दर्पण बनो, साक्षी बनो,जहां भी रहो होश सम्हाले रहो। इतना ही स्मरण रहे कि मैं देखने वाला हूं, द्रष्टा हूं। बस पर्याप्त है, यही स्मरण सघन होता जाए। और तरु, यह स्मरण सघन हो रहा है।
The mirror is not transformed by reflections. That is my teaching: be a mirror, be a witness; wherever you are, keep aware. Let only this be remembered: I am the watcher, the seer. That is enough—let this remembrance become dense. And Taru, it is becoming dense.
इसलिए तो तू कहती है: ‘पर यह जो अहर्निश सुमिरन हो रहा है, इस पर तो मेरा वश नहीं है।’
निश्चित ही एक घड़ी आ जाती है साधते-साधते, होते-होते बात हो जाती है। और जब हो जाती है तो फिर साधना नहीं पड़ती; फिर स्वाभाविक सुमिरन होगा, स्वाभाविक साक्षीभाव बना रहेगा। उसके लिए कोई अलग से आयोजन न करना पड़ेगा।
That is why you say: “This day-and-night remembrance goes on; it is not in my control.” Indeed a moment comes—practicing, practicing—suddenly it happens. And when it happens, no practice is needed. Then remembrance becomes natural; witnessing remains on its own. There is no longer any special arrangement to be made for it.
शुरू-शुरू में बीज बोते हैं तो चिंता करनी पड़ती है--पानी भी डालो, पौधा ऊगता है तो बागुड़ भी लगाओ, नहीं तो जानवर चर जाएं या पड़ोसियों के छोकरे उखाड़ कर ले जाएं। फिर जब वृक्ष बड़ा हो जाता है तो बागुड़ भी हटा ली जाती है, फिर पानी भी नहीं देना पड़ता, फिर वृक्ष अपनी चिंता स्वयं करने लगता है। उसकी जड़ें इतनी गहरी चली गईं भूमि में कि वह अपना रस खुद खोज लेता है। और वह इतना मजबूत हो गया है कि अब अपनी रक्षा करने में स्वयं समर्थ है।
At first, when a seed is sown, you must care for it—water it, and when the sprout appears you build a fence, or animals will graze it down or the neighbor’s boys uproot it. When the tree is big, the fence is removed; you need not water it; the tree takes care of itself. Its roots have sunk so deep that it finds its own sap. It is strong enough now to protect itself.
बस ऐसे ही साधक के भीतर साक्षी की भी गति होती है। धीरे-धीरे जड़ें मजबूत होती हैं; वृक्ष की शाखाएं आकाश में उठती हैं; फूल आते हैं, फल आते हैं। फिर रक्षा की जरूरत नहीं रह जाती। फिर प्रतिपल स्मरण रखने की चेष्टा नहीं करनी पड़ती। और जब अप्रयास, निष्प्रयत्न साक्षी बना रहे तभी जानना कि साक्षी घटा। उसके पहले तो केवल तैयारी थी। उसके पहले तो केवल अभ्यास था। उसके पहले तो हम स्वभाव को खोज रहे थे, टटोल रहे थे, अंधेरे में टटोल रहे थे, अब द्वार खुल गया।
So it is with the witness in the seeker. Little by little the roots strengthen; the branches rise into the sky; flowers come, fruits come. Then there is no need of protection. Then you do not have to try to remember at every moment. And when effortless, uncontrived witnessing abides, know that witnessing has happened. Before that, there was only preparation—only practice. Before that we were searching for our nature, groping in the dark. Now the door has opened.
ठीक हो रहा है तरु! और जीवन निश्चित ही मजाक और हंसी से ज्यादा नहीं है, ऐसा जान लेना ही मोक्ष है। जन्म और मृत्यु का मूल्य खो जाए, जन्म और मृत्यु का कुछ अर्थ न रह जाए, सुख और दुख बराबर मालूम होने लगें, समतुल हो जाएं, बस यही मोक्ष है। और जिस दिन यह घड़ी हो गई, उस दिन व्यक्ति वर्षान्त का बादल हो जाता है।
It is going well, Taru! And truly, life is not more than a joke and laughter—knowing this is moksha. When birth and death lose their value, when they carry no meaning; when pleasure and pain become equal, balanced—that is liberation. And the day this hour arrives, that day a person becomes a year-end cloud.
देखे वर्षान्त के बादल? झर चुके, दे चुके, बरस चुके, रिक्त और शून्य, खाली और हलके, धीरे-धीरे खो जाते शून्य में। फिर घने होंगे वर्षा के पहले। लेकिन जैसे ही कोई रिक्त हो जाता है, वैसे ही शून्य में विलीन होने लगता है। तुमने कभी सोचा कि वर्षा में इतने बादल आ जाते हैं, फिर कहां चले जाते हैं? फिर आकाश में उनका कोई पता भी नहीं चलता। चुक गए, निर्भार हो गए।
साक्षी होना इस जगत में निर्भार होकर जीने का नाम है--वर्षान्त के बादल की भांति।
जा रहे वर्षान्त के बादल
हैं बिछुड़ते वर्ष भर को नील जलनिधि से
स्निग्ध कज्जलिनी निशा की ऊर्मियों से
स्नेह गीतों की कड़ी-सी राग रंजित ऊर्मियों से
गगन की श्रृंगार-सज्जित अप्सराओं से
जा रहे वर्षान्त के बादल
Have you seen the year-end clouds? They have poured, given themselves, rained themselves out—emptied and hollow, vacant and light, slowly melting into the void. They will thicken again before the rains. But as soon as one is emptied, one dissolves into the emptiness. Have you ever wondered where all those clouds of the monsoon go? Later there is no trace in the sky. Spent, they are weightless.
किस महावन को चले
अब न रुकते अब न रुकते ये गगनचारी
नींद आंखों में बसी गति में शिथिलता
किस गुफा में लीन होंगे
To be a witness is to live in this world weightlessly—like the year-end cloud.
सांध्य-विहगों से थके डैने लिए भारी
साथ इनके जा रहा अगणित विरहिणी-विरहियों का दाह
दे रही अनिमेषनयनों से हरित वसुधा बिदाई
किस सुदूर निभृत कुटी में पूजिता सुधि की इन्हें फिर याद आई
भर गई आ रिक्त कानों में
किस कमल-वन में अनिद्रित शारदीया की करुण, चंचल रुलाई
जा रहे आलोक-पथ से मंद गति
वर्षान्त के बादल
हैं सलिल-प्लावित नदी-नद-ताल-पोखर
वेग-विह्लल झर रहे गिरि-स्रोत निर्झर
देह भरे मन से विदा, कर कुसुम-किरणों से नमन
The year-end clouds are going, parting for a year from the blue ocean, from the moist, kohl-dark undulations of night, from those wave-strings tinged with the melodies of love-songs, from the sky’s ornamented apsaras. The year-end clouds are going— to which great forest do they depart? Now they do not stop, these sky-wanderers; sleep in their eyes, slackness in their motion. In which cave will they be absorbed, with wings heavy, wearied like the evening birds? Along with them goes the burning ache of countless lovers and beloveds in separation. With unblinking eyes the green earth gives them farewell. In what far, secluded hut did some worshiped memory call them again, filling their empty ears— in which lotus-grove the sleepless autumn’s plaintive, restless sobbing? They go, along the path of light, with gentle pace. Rivers, streams, lakes, ponds are water-laden, mountain springs, overwhelmed, fall as cataracts. With bodies full of heart they bid farewell, bowing to the flower-like rays of light, leaving behind the sprouted, new, blossoming fields, leaving the love in the eager eyes of kinsmen, leaving the countless tender plants, the ailing fields of grain. Where is that kohl-dark cave, that deep, vast store, enchanted rest, into which, like tired forest-beasts, they go with thirst upon their lips—thirst for whose meeting? Filling the world with new life, surrounded by the memory of which Beloved do they go, the year-end clouds, filled with a new longing? The year-end clouds are going!
छोड़ कर अंकुरित नूतन फुल्ल-खेत
छोड़ उत्सुक बंधुओं के नेत्रों का प्यार
छोड़ लघु पौधे व्यथातुर शस्य-शालि अपार
जा रहे वर्षान्त के बादल
खोह अंजन की कहां वह गुरु गहन
आगार वह विश्राम मुग्ध विराम की
जा रहे जिसमें चले ये थके वन-पशु से
प्यास ओंठों पर लिए किसके मिलन की
भर जगत में नव्य जीवन
जा रहे किस प्रिया की सुधि से घिरे
नई आकांक्षा भरे वर्षान्त के बादल
जा रहे वर्षान्त के बादल!
जब व्यक्ति अपने जीवन को सब विचारों, सब भावों, सब कर्मों से निर्भार कर लेता है--और निर्भार करने की कला याद दिला दूं साक्षी के अतिरिक्त और कुछ भी नहीं है--तो उसकी नई यात्रा शुरू हुई। गंगा बही गंगोत्री की तरफ। लौट चले अपने घर, अपने मूल उदगम की ओर। वह मूल उदगम ही मोक्ष है। हमें वहीं जाना है, जहां से हम आए हैं। हमें वही होना है जो हम प्रथमतः थे। हमें अपने उस मूल मुखड़े को खोज लेना है जो देह का नहीं है, जो आत्मा का है: जो जन्म के पहले भी हमारा था और मृत्यु के बाद भी हमारा होगा। स्वरूप को अनुभव कर लेना ही सच्चिदानंद को अनुभव कर लेना है।
When one makes one’s life weightless of all thoughts, all feelings, all actions—and let me remind you, the art of becoming weightless is nothing but witnessing—then a new journey begins. The Ganges begins to flow toward Gangotri—homeward, to its source. That original source is moksha. We must return to where we came from. We must become what we were in the first place. We must discover our original face—not the face of the body, but of the soul—the one that was ours before birth, and will be ours after death. To experience our essence is to experience sat-chit-ananda.
भोलेराम! भोले ही रहे। राजनेताओं से, और अपेक्षा! और उनके आश्वासनों पर भरोसा! मगर तुम ही भोले नहीं हो, सारी जनता भोली है। इस देश में तो भोलेराम, भोलेराम, भोलेराम ही हैं। इसीलिए तो आयाराम-गयाराम उनको धोखा देते रहते हैं। तुम किसी के भी आश्वासनों पर भरोसा कर लेते हो।
Bholeram! Stay naïve then. From politicians you still expect more? And you trust their assurances? But you’re not the only simpleton; the whole public is simple. In this country it’s Bholerams all around. That’s why the ayarams-gayarams—the turncoats—keep cheating you. You trust anyone’s promises.
यह देश सरल है। लोग सीधे-सादे हैं। राजनेता कुटिल हैं। राजनेता लोगों को उलझाए रखते हैं। बड़े-बड़े भरोसे, बड़े-बड़े नारे और लोग नारों और शब्दों के प्रभाव में आ जाते हैं। इस देश को थोड़ा सीखना पड़ेगा, इस देश को थोड़ा राजनीतिक चालबाजियों के प्रति सजग होना पड़ेगा। नहीं तो इस देश का भाग्योदय होने वाला नहीं है।
This country is guileless. People are straightforward. Politicians are cunning. They keep people tangled up. Big assurances, big slogans—and people get hypnotized by slogans and words. This country must learn a little, must become a little alert to political tricks. Otherwise this nation’s good fortune will not dawn.
तीस साल से ऊपर हो चुके देश को आजाद हुए, बस कोल्हू की तरह हम चक्कर लगा रहे हैं। देश की लकलीफें रोज बढ़ती ही चली गई हैं, कम नहीं हुई हैं। और देश की तकलीफें रोज बढ़ती जा रही हैं। राजनेता को देश की तकलीफों से चिंता भी नहीं; उसकी अपनी तकलीफें हैं। वह अपनी फिकर करे कि तुम्हारी? जब तक वह पद पर नहीं होता तब तक उसकी फिकर है कि पद पर कैसे हो? सो तुम जो भी कहो वह आश्वासन देता है। वह बात ही तुम्हारी तोड़ नहीं सकता। तुम जो कहो वह हां भरता है। उसे ‘मत’ चाहिए। जब तक वह सत्ता में नहीं पहुंचता तब तक उसकी चिंता एक है कि सत्ता में कैसे पहुंचे? और जब वह सत्ता में पहुंच जाता है तब दूसरी चिंता, और बड़ी चिंता पैदा होती है कि अब सत्ता में बना कैसे रहे? क्योंकि चारों तरफ उसकी टांगें लोग खींच रहे हैं; कोई हाथ खींच रहा है, कोई कुर्सी का एक पैर ही ले भागा। कुर्सी को कैसे जोर से पकड़े रहे; क्योंकि कोई अकेला ही नहीं है, और भी बहुत हैं जो जद्दोजहद कर रहे हैं। धक्कम-धुक्की कुर्सियों पर इतनी ज्यादा है कि किस तरह राजनेता थोड़े दिन भी कुर्सियों पर बने रहते हैं, यह भी आश्चर्य की बात है।
It’s been over thirty years since independence; we are circling like an ox around a mill. The country’s troubles have only kept increasing day by day; they haven’t decreased. And politicians are not worried about the country’s troubles; they have their own troubles. Should he worry about you or himself? Until he’s not in office, his worry is how to get there. So whatever you say, he gives you assurances. He won’t contradict you; whatever you say he nods yes. He needs your vote. Until he reaches power his only concern is how to reach it. And once he reaches power, another and greater concern arises: how to remain there. Because people are pulling at his legs from all sides; someone is tugging at his arm, someone has run away with one leg of the chair. How to cling to the chair tight? Because he’s not alone; many others are jostling for it. There is so much shoving and scuffling for chairs that it’s a wonder they manage to remain seated even for a few days.
एक ही तरकीब जानता है राजनेता कुर्सी पर बने रहने की, कि जो उसकी कुर्सी को छीनना चाह रहे हैं, उनको लड़ाता रहे। वे आपस में लड़ते रहें, उतनी देर वह कुर्सी पर बैठा रहता है। वे अगर आपस में लड़ना बंद कर दें, उसकी मुसीबत हुई। जब तक पद पर नहीं है, कैसे पद पर पहुंचे? और पहुंचना कोई आसान नहीं है; बड़ा संघर्ष है, बड़ी प्रतियोगिता है। और पद पर पहुंचते समय तुम जो कहो वह कहता है, हां; तुम्हें न तो कह ही नहीं सकता। न करके क्या नाराज करेगा? उसकी भाषा में न होता ही नहीं जब तक पद पर नहीं पहुंचा। और जब पद पर पहुंच जाता है तब उसकी मुसीबतें हैं--पद पर कैसे बना रहे? और फिर तुम उसे याद दिलाओ अपने आश्वासनों की, उसने न तो कभी सुने थे। उसने तो हां भर दी थी; तुमने क्या कहा था इसकी चिंता ही नहीं की थी।
A politician knows only one trick to stay on the chair: keep those who want to snatch it from him fighting among themselves. As long as they fight each other, he stays seated. If they stop fighting, he is in trouble. Before he’s in office, how to reach office? It’s no easy thing; it’s a tough struggle, fierce competition. And on the way up, whatever you say, he says yes; he can’t say no—why alienate you? In his language there is no “no” until he’s in power. And once in power, his troubles begin—how to remain there? Remind him of his promises and he’ll say he never even heard them. He only nodded yes; he never cared what you said.
अब तुम उसे याद दिलाओ अपने आश्वासनों की, उसे याद ही नहीं आएगा। उसे तुम्हारा चेहरा भी याद नहीं आएगा। तुमसे उसे लेना-देना क्या है? जो लेना था, तुम्हारा वोट, तुम्हारा मत, वह तो ले चुका, बात खत्म हो गई। तुमसे उतना नाता था। पांच साल के लिए अब वह सत्ता में है और तुम कुछ भी नहीं हो। पांच साल के बाद फिर तुम्हारे द्वार आएगा और वह जानता है कि तुम भोलेराम हो। पांच साल के बाद फिर तुम्हारे आश्वासनों को, नारों को फिर पुनरुज्जीवित करेगा। फिर ऊंची बातें करेगा। फिर भविष्य के सपने तुम्हें दिखाएगा। फिर रामराज्य लाने का आश्वासन देगा। और मजा तो ऐसा है कि फिर तुम धोखा खाओगे। सदियों-सदियों से आदमी ऐसा धोखा खा रहा है।
Remind him of the promises and he won’t remember a thing—not even your face. What does he have to do with you? What he needed—your vote—he has taken. The matter is finished. For five years he sits in power and you are nothing. Five years later he’ll come to your door again, and he knows you’re a Bholeram. He’ll revive the same assurances and slogans. He’ll make lofty speeches. He’ll show you dreams of the future. He’ll promise to bring Rama-rajya. And the fun is, you’ll be deceived again. For centuries people have been deceived like this.
मनोवैज्ञानिक कहते हैं: मनुष्य की स्मृति बहुत कमजोर है। पांच साल में भूल-भाल जाता है। और अगर बहुत याद भी रखा तो हर देश में दो पार्टियां हो जाती हैं। वे सब चचेरे-मौसरे भाई उनमें कुछ भेद नहीं। वे सब एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं। मगर दो पार्टियां हो जाती हैं। दो पार्टियां जनता पर राज करने की कला है, तरकीब है। पांच साल में एक पार्टी की प्रतिष्ठा गिर जाती है। जो भी सत्ता में होगा उसकी प्रतिष्ठा गिरेगी; क्योंकि वचन पूरे नहीं होंगे, लोगों की तकलीफ बढ़ती रहेगी, उसकी प्रतिष्ठा गिर जाएगी। लेकिन पांच साल में दूसरे जो सत्ता में नहीं हैं वे अपनी प्रतिष्ठा बढ़ा लेंगे; क्योंकि पांच साल पहले उन्होंने जो किया था वह तो जनता भूल-भाल चुकी। पांच साल बाद जनता बदल देगी, एक पार्टी को हटा कर दूसरे को बिठा देगी।
Psychologists say human memory is very weak. In five years people forget. And even if they remember a lot, in every country it settles into two parties. They are all cousins—no real difference among them. All chips off the same block. Yet two parties emerge. Two parties are a device, an art of ruling the public. In five years the reputation of whoever is in power declines; promises aren’t fulfilled, people’s troubles grow, and their prestige falls. But in those five years, the other party not in power increases its prestige; because what it did five years earlier the public has already forgotten. After five years the public replaces one with the other.
तुम सोचते हो ये पार्टियां दुश्मन हैं तो तुम गलती में हो। ये पार्टियां दोस्त हैं, ये दुश्मन नहीं हैं। ये एक-दूसरे के सहारे राज्य करते हैं। एक राज्य करता है, तब तक दूसरा जनता में प्रतिष्ठा कमाता है। फिर दूसरा राज्य करता है, फिर पहला जनता में प्रतिष्ठा कमाता है। इन दोनों में जरा भी भेद नहीं है। ये एक ही सौदे में, एक ही धंधे में साझीदार हैं।
If you think these parties are enemies, you are mistaken. They are friends, not foes. They rule by supporting each other. One rules while the other builds prestige with the people. Then the other rules, while the first builds prestige. There is not the slightest real difference. They are partners in the same deal, the same trade.
मैंने सुना है, एक गांव में एक आदमी आया और रात जब गांव के लोग सोए थे तो उनकी खिड़कियों पर, दरवाजों पर कोलतार पोत गया। सुबह लोग बड़े हैरान हुए कि यह किस मूढ़ ने मजाक किया! यह कोई मजाक का वक्त है! अभी तो कोई होली भी नहीं, हुड़दंग भी नहीं। यह कौन हरकत कर गया? लेकिन कोई कर गया। बड़ा मुश्किल कोलतार को साफ करना। लेकिन दूसरे दिन ही सुबह एक आदमी झोला लटकाए आवाज लगाता हुआ गांव में आया--कोलतार साफ करवाना हो तो मैं कोलतार साफ करता हूं। अरे, लोगों ने कहा: बड़े मौके पर आए! पहले तुम्हारे कभी दर्शन भी नहीं हुए। अच्छे मौके पर आए। संयोग की बात, सौभाग्य की बात। हम परेशान ही थे, कि कोई दुष्ट हमारी खिड़कियों पर कोलतार पोत गया है।
उसने कोलतार सफा किया। महीना-पंद्रह दिन काफी कमाई की। तब तक उसका साथी दूसरे गांवों में जाकर कोलतार पोतता रहा। वे दोनों एक ही धंधे में साझीदार थे। एक का काम था कोलतार पोतना, दूसरे का काम था कोलतार साफ करना। हालत वही की वही रही। कुछ फर्क होता नहीं।
I’ve heard: In a village, a man came at night and smeared coal tar on windows and doors while people slept. In the morning everyone was shocked: What fool played this prank? This isn’t even the time for Holi or revelry. Who did this? But someone had done it. Coal tar is hard to clean. The very next morning a man arrived with a bag over his shoulder, calling out, “Anyone need coal tar cleaned? I remove coal tar!” People said, “You’ve arrived at just the right moment! We’ve never seen you before. What a fortunate coincidence. We were worried—some scoundrel smeared tar on our windows.” He cleaned tar for a month or two and made good money. Meanwhile his partner went to other villages smearing tar. They were in the same business together: one smeared, the other cleaned. The situation remained the same; nothing really changed.
भोलेराम, तुम भी क्या पूछते हो: ‘इस देश के राजनेता देश को कहां लिए जा रहे हैं?’
कहीं नहीं लिए जा रहे हैं, यहीं-यहीं घुमा रहे हैं। उनको फुर्सत भी कहां इस इस देश को कहीं ले जाने की!
उत्तर दो आखिर कब तक तुम
अपने ही वचनों से फिर कर
लोकतंत्र की पुनः प्रतिष्ठा का
यों जय-जयकार करोगे।
Bholeram, and you ask: “Where are this country’s politicians taking the nation?” Nowhere. They’re just circling you around here. And where do they have the leisure to take the country anywhere!
कौन उलट चश्मा पहने जो
दिखती नहीं तुम्हें बदहाली
नव-निर्माण नजर आती है
चौतरफा फैली पामाली।
खुले मंच से केवल भाषण
नारों का व्यापार करोगे।
कानों की लौ तक को क्यों छू
पाती नहीं करुण चीत्कारें
प्रतिध्वनियां बन लौट-लौट
आती हैं सब की सब मनुहारें।
जनजीवन का बस आकर्षण
वादों से सत्कार करोगे।
क्या होगी खामोश न कुर्सी
पद, सत्ता की घृणित लड़ाई
मानव को बौना कर बढ़ती
जाएगी यों ही परछाईं।
देश व्यथा पर अखबारों में
Answer at last—how long will you renege on your own words while once again shouting hosannas to the restoration of democracy? Who is it wearing inverted glasses that cannot see your ruin, yet sees “reconstruction” amidst the blight spread on all four sides? From open platforms, only speeches, and a commerce in slogans! Why is it that even the lobes of the ears are not touched by the cries of the afflicted? As echoes, over and over, only petitions return. All you offer public life is attraction, and a reception with promises. Will the chair never fall silent— this vile struggle for post and power? Will a shadow keep growing, dwarfing human beings? Over the country’s pain will you keep raising false alarms in the newspapers?
झूठा हाहाकार करोगे!
भोलेराम, अब अपने नेताओं से कहो: कब तक यह बकवास? अब जब तुम्हारे द्वार पर कोई ‘मत’ मांगने आए तो आसानी से हां मत भर देना। बहुत हो चुका। अब पूछना उससे कि यह कब तक चलेगा?
Bholeram, now tell your leaders: how long this drivel? When someone comes to your door for your vote, don’t say yes so easily. Enough is enough. Ask: how long will this go on?
लोक-मानस थोड़ा सजग होना चाहिए। लोक-मानस थोड़ा जागरूक होना चाहिए। और यह मत सोचना कि एक से तुम थक गए तो दूसरे को पकड़ लोगे तो हल हो जाएगा। कुछ हल होने वाला नहीं।
The public mind needs a little alertness, a little awareness. And don’t imagine that if you’re tired of one, you’ll switch to the other and things will be solved. Nothing will be solved.
राम कसम
सरकार दुहाई
पांव बड़े हैं जूते छोटे।
सोना स्थिर, गल्ला मंदा
और उछाला तिलहन में
सिर जुलूस में फूटा था
आंखें फूंटीं गरहन में
By Rama’s oath, by the government’s name, the feet are big, the shoes are small. Gold is steady, grain is down, and oilseeds are running wild. The head burst in a procession, the eyes burst under an eclipse. We too— what an inauspicious hour we were born in, all the planets ill-starred. From the griddle into the hearth— if this is “good fortune,” whom shall we call the grit in the eye, whom shall we call a well-wisher? Thirty-six sixty-three, sixty-three thirty-six— all are bottomless pots, rolling whichever way.
हम भी
किस मुहूर्त में जन्मे
सारे के सारे ग्रह खोटे।
चूल्हे में
आ गए तवे से
किस्मत हो तो ऐसी
किसे कहें
किरकिरी आंख की
किसको कहें हितैषी
छत्तीस तिरसठ, तिरसठ छत्तीस
सब हैं बेपेंदी के लोटे
तुम चाहे छत्तीस तिरसठ, चाहे तिरसठ छत्तीस...कोई फर्क नहीं पड़ता। सब हैं बेपेंदी के लोटे...और तकलीफ यह है: पांव बड़े हैं जूते छोटे...देश की समस्याएं बड़ी हैं। बड़ी समस्याएं हैं! और जिनको तुम नेता चुनते हो उनकी बुद्धि बड़ी छोटी है। पांव बड़े हैं जूते छोटे...।
Whether thirty-six sixty-three or sixty-three thirty-six—it makes no difference. All are bottomless pots. And the trouble is: the feet are big, the shoes small. The country’s problems are large—very large! But those you make leaders have very small intellects. Big feet, small shoes.
अब दुनिया राजनीतिज्ञों के हाथ के बाहर होने के करीब है। अब दुनिया को विशेषज्ञ चाहिए, राजनीतिज्ञ नहीं; क्योंकि समस्याएं इतनी बड़ी हैं कि केवल विशेषज्ञ ही हल कर सकते हैं, राजनीतिज्ञ नहीं। राजनीतिज्ञ की समझ के बाहर है, राजनीतिज्ञ की कोई योग्यता ही नहीं है। योग्यताएं भी अगर कुछ हैं तो जिनका कोई मूल्य नहीं है। किसी की योग्यता है कि वह छह दफा जेल गया। छह दफा नहीं, तुम छह हजार दफे जेल गए, इससे देश की समस्याएं हल करने की योग्यता थोड़े ही आ जाती है। इससे तुम शिक्षाशास्त्री हो जाओगे, कि अर्थशास्त्री हो जाओगे? तुम छह दफा जेल गए तो तुमको जेल जाने की कला आ गई, यह समझ में आया। तो तुम फिर से जेल चले जाओ, तुम वहीं रहने लगो। तुम उसे ही अपना घर बना लो। तुम निकल क्यों आए? तुम्हें कहना चाहिए: मैं छह दफा हो आया हूं, मुझे बाहर क्यों करते हो? तुम अपना अधिकार जमाओ, तुम जेल में ही रहे।
The world is now nearly beyond the hands of politicians. The world needs specialists, not politicians; the problems are so large that only specialists can solve them—not politicians. It’s beyond a politician’s understanding; he has no relevant competence. And if he has any “qualifications,” they are of no value. Someone’s qualification is that he went to jail six times. Six times? Even if you went six thousand times, would that give you the ability to solve the nation’s problems? Would that make you an educationist or an economist? If you’ve gone to jail six times, you’ve mastered the art of going to jail—fine. Then go live there; make it your home. Why did you come out? You should insist, “I’ve been here six times; why do you send me out?” Assert your right and stay in jail.
मगर नहीं, जो छह दफे जेल हो आया है वह कहता है कि उसको हक है प्रधानमंत्री होने का। मगर जेल जाने से और प्रधानमंत्री होने का क्या नाता-रिश्ता है? कोई कहता है कि वह चरखा कातता है रोज तीन घंटे। तीन घंटे नहीं, तीस घंटे कातो! मगर चरखा कातने से तुम देश के शिक्षामंत्री होने के योग्य नहीं हो जाओगे। और न चरखा कातने से तुम देश के स्वास्थ्यमंत्री हो सकते हो। चरखा कातने से तुम चरखा कातने में कुशल होओगे, यह बिलकुल समझ में आई बात। तो तुम तीन ही घंटे क्यों कातते हो? तुम कतिया हो जाओ, तुम चौबीस घंटे कातो। चलो कुछ कपड़े बनेंगे, कुछ बुनाई होगी, कुछ लाभ होगा।
But no—one who’s been to jail six times claims the right to be prime minister. And what has jail to do with being prime minister? Someone says he spins the charkha three hours a day. Not three, spin thirty! But spinning does not qualify you to be the education minister. Nor does it qualify you to be the health minister. Spinning will only make you skilled at spinning—plain and simple. Then why only three hours? Become a spinner by profession; spin twenty-four hours a day. At least some cloth will be made, some weaving done, some benefit gained.
मगर अजीब-अजीब लोग हैं! उनकी अजीब-अजीब योग्यताएं हैं। और हम उन योग्यताओं को स्वीकार करते हैं। हम कहते हैं देखो, फलां आदमी सादगी से रहता है। तो रहता होगा सादगी से, तो रहे मजे से सादगी से। मगर सादगी से रहने से देश की समस्याएं कहां हल होती हैं? अगर सादगी से रहने से देश की समस्याएं हल होती होतीं तो बड़ा आसान मामला था। सादगी से रहने से कुछ देश की समस्याएं हल नहीं होंगी। तुम चाहे थर्ड क्लास डिब्बे में चलते रहो, तुम चाहे पैदल यात्रा करते रहो, तुम चाहे दो ही कपड़े रखो अपने पास--इससे कुछ फर्क नहीं पड़ने वाला है। इससे तुम्हारी बुद्धिमत्ता नहीं बढ़ती। इससे तुम्हारी तेजस्विता नहीं बढ़ती। इससे तुम्हारी प्रतिभा का निखार नहीं होता। इससे तुम्हारे जीवन में धार नहीं आ जाती।
But these are strange people with strange “qualifications.” And we accept these as credentials. We say, “Look, he lives simply.” Let him live simply, by all means—but how does that solve the country’s problems? If simplicity solved problems, matters would be easy. Simplicity will solve nothing. Whether he travels third class, walks on foot, owns only two sets of clothes—it will change nothing. It won’t increase his intelligence, his brilliance, his talent, or his sharpness.
और इस जिंदगी की समस्याएं हल करने के लिए प्रतिभा चाहिए, बड़ी प्रतिभा चाहिए! हल हो सकती हैं सारी समस्याएं, ऐसी कोई भी समस्या नहीं है आज जो हल न हो सके। अगर जमीन छोटी पड़ रही है तो आदमी जमीन के नीचे घर बना सकता है। अब जमीन पर ही रहना जरूरी नहीं है। पुरानी आदत को ही जिद क्यों किए जाना? अब वैज्ञानिक कहते हैं कि जमीन के नीचे रहा जा सकता है। क्योंकि वातानुकूलित किया जा सकता है, पूरे-पूरे नगरों को। जमीन के नीचे पूरे नगर बसाए जा सकते हैं। और पूरी जमीन पर खेती-बाड़ी हो सकती है। इतनी खेती-बाड़ी हो सकती है जितनी कभी नहीं हुई।
And to solve today’s problems, talent is needed—and great talent. All problems can be solved; there is none today that cannot be. If land is scarce, we can build homes underground; it isn’t necessary to live only on the surface. Why cling to old habits? Scientists say entire cities can be built underground, fully air-conditioned; agriculture can cover the entire surface. We can grow more than ever before.
लेकिन कोई सज्जन सादगी से रहते हैं, कोई जेल हो आए, कोई योगासन करते हैं, कोई जीवन-जल पीते हैं! ये योग्यताएं हैं!
But one gentleman lives simply, another has been to jail, a third practices yoga postures, a fourth drinks “life-water.” These are the “qualifications.”
तुम्हारी कार बिगड़ जाए तो तुम उस आदमी के पास थोड़े ही ले जाओगे जो सादगी से रहता है। तुम गैरिज जाओगे। तुम कहोगे कोई टेक्नीशियन खोजना पड़ेगा। एक आदमी रास्ते में मिल जाए, कहे कि रुको, कहां जा रहे हो? मैं खादी भी पहनता हूं, चरखा भी कातता, हूं जेल भी हो आया हूं--मैं सुधारूंगा तुम्हारी कार! और मैं सादगी से भी रहता हूं। कार में तो कभी बैठा ही नहीं, कार तो कभी छुई ही नहीं, बैलगाड़ी से ही काम चलाया है। मैं तुम्हारी कार ठीक कर दूंगा। कहां जा रहे हो, मुझ जैसे सीधे-सादे महात्मा को छोड़ कर?
तो तुम सुनोगे उसकी? तुम कहोगे: भैया, और न बिगाड़ देना। तुम बैलगाड़ी ही सुधारो, तुम कारों के चक्कर में न पड़ो।
If your car breaks down, you won’t take it to a man who lives simply; you’ll go to a garage. You’ll look for a technician. Suppose someone stops you on the road: “Wait! Where are you going? I wear khadi, I spin the charkha, I’ve been to jail—I’ll fix your car! And I live simply, too. I’ve never sat in a car, never touched one; I’ve managed with bullock carts. I’ll fix it. Why go past a straightforward, saintly man like me?” Will you listen? You’ll say, “Brother, don’t make it worse. Repair bullock carts; stay away from cars.”
लेकिन नहीं, राजनीति में तुम इस तरह के लोगों को प्रतिष्ठा देते हो। इनको सिर पर बिठाते हो। देश समझदार हो थोड़ा तो विशेषज्ञ को चुनेगा। तो उसको चुनेगा जो देश की समस्याएं हल करने की क्षमता रखता हो। इस तरह की क्षुद्र बातें नहीं पूछोगे तुम कि आप धूम्रपान करते हैं कि नहीं? करो या न करो। कि आप शराब पीते हैं कि नहीं? पीओ या न पीओ। ये क्षुद्र बातें, व्यर्थ की बातें, इनकी पूछताछ करके हम लोगों को वोट दे रहे हैं।
But in politics, you give such people status. You seat them on your head. If the country gets a little intelligent, it will elect specialists—those who actually have the capacity to solve the nation’s problems. You won’t ask petty questions like: “Do you smoke? Do you drink?” Do or don’t—what does it matter? These trivialities—on the basis of such nonsense, we hand out votes.
इस देश की अजीब हालत है, एक आदमी शराब पीता है, उसको वोट नहीं मिलेगी। या उसको छिप कर शराब पीना पड़ेगी। और जो आदमी शराब नहीं पीता वह चाहे महाबुद्धू हो, उसको वोट मिलेगी!
This country is in a strange condition: a man who drinks won’t get votes, or he must drink in secret. And a man who doesn’t drink—even if he’s a complete fool—gets votes!
सारे पश्चिम के प्रतिभाशाली व्यक्ति, सारे शराब पीते हैं। और उन्होंने जिंदगी की बहुत समस्याएं हल कर ली हैं। शराब पीने से कुछ समस्याओं को हल करने में बाधा नहीं आती, शायद सहयोग भला मिलता हो। क्योंकि दिन भर जो चिंता में और दिन भर जो बेचैनी में, और दिन भर जो विचार में पड़ा रहा है, रात शराब पी लेता होगा तो सुबह फिर ताजा होकर लौट आता है। मगर तुम्हारे भगतजी शराब तो नहीं पीते। मगर इससे क्या होगा?
All the great talents in the West—almost all drink. And they’ve solved many problems of life. Drinking doesn’t prevent solving problems; it may even help a bit—after a day of worry, restlessness and thought, a drink at night and he returns fresh in the morning. But your saintly voter doesn’t drink. So what?
हमारी धारणाएं हमें बदलनी होंगी। हमें विशेषज्ञ पर ध्यान देना होगा। हमें फिकर करनी होगी उनके हाथ में सत्ता जानी चाहिए जो जीवन की समस्याओं के संबंध में कुछ जानते हैं, हल कर सकते हैं।
Our assumptions must change. We must pay attention to specialists. Power should go to those who know something of life’s problems and can actually solve them.
अब कैसा मजा चल रहा है। चौधरी चरण सिंह जैसे व्यक्ति जिनको अर्थशास्त्र का अ ब स भी नहीं आता, वे तुम्हारे देश के अर्थशास्त्री हैं! वे बर्बाद कर देंगे। उन्होंने सारे देश की अर्थशास्त्र की व्यवस्था को गांव की तरफ मोड़ दिया। सारी दुनिया गांव से शहर की तरफ जा रही है और जाना ही पड़ेगा; शहर का भविष्य है, गांव का कोई भविष्य नहीं है।
Look at the fun: a man like Chaudhary Charan Singh, who doesn’t know the ABC of economics, becomes the country’s economist. He’ll ruin things. He turned the whole economy toward the village, while the world is moving from village to city—and must; the future belongs to cities, not villages.
लेकिन तुम राजनारायण जैसे व्यक्ति को स्वास्थ्यमंत्री बना देते हो। पता नहीं कौन से हिसाब से? ये डंड-बैठक लगाते हैं इसलिए कि ये मालिश करना जानते हैं, इसलिए? राजनारायण कहते हैं कि वे मालिश करना जानते हैं। तो मालिश करो। तो चौपाटी पर बहुत मालिश करने वालों की जरूरत है। लेकिन स्वास्थ्य मंत्री! किसी बड़े चिकित्सक को खोजो जो इस देश की परेशानियां समझे, इस देश के स्वास्थ्य के नियम समझे।
But you make someone like Raj Narain the health minister. By what reckoning? Because he does push-ups and sit-ups? Because he knows massage? Raj Narain says he knows massage—then do massage. There’s a need for many masseurs at Chowpatty. But a health minister? Find a great physician who understands this country’s difficulties and the principles of health.
यह देश स्वस्थ भी हो सकता है, समृद्ध भी हो सकता है, संपन्न भी हो सकता है। इसके पास सब है। और मनुष्यों की इतनी संपदा है, इतनी प्रतिभा है। मगर हमारी धारणाएं गलत हैं। और फिर तुम रोते हो, और फिर तुम परेशान होते हो। फिर तुम पूछते हो: इस देश के राजनेता देश को कहां लिए जा रहे हैं? तुमने राजनेता किसको चुना है? तुमने जिसको चुना है, समझ लो उससे कि वह तुम्हें कहां ले जाएगा।
This country can be healthy, prosperous, abundant. It has everything, and its people have great talent. But our assumptions are wrong. Then you weep and worry and ask: where are politicians taking the country? Ask yourself: whom did you choose? From that, you’ll know where they’ll take you.
राजनीति युवकों के हाथ में होनी चाहिए, ताजे मस्तिष्कों के हाथ में होनी चाहिए--जिनके पास अभी प्रयोग करने का साहस है, क्षमता है, जो अभी भूल-चूक करने की भी हिम्मत कर सकते हैं। लेकिन तुम राजनीति में लोगों को ले जाते हो--पचहत्तर साल हैं कोई, कोई अस्सी साल, कोई चौरासी साल।
Politics should be in the hands of the young—fresh minds who still have the courage to experiment, the capacity to try, even the guts to make mistakes. But whom do you send into politics? Seventy-five-year-olds, eighty-year-olds, eighty-four-year-olds.
और सब जगह रिटायरमेंट के नियम लागू होते हैं--कहीं पचपन साल में, कहीं अट्ठावन साल में, कहीं साठ साल में आदमी को हम रिटायर कर देते हैं। क्यों? क्योंकि साठ साल के बाद और सब जगह आदमी सठिया जाते हैं। और राजनीति में? साठ साल के बाद ही समझदार होते हैं। बड़ा मजा है। जब तक सठियाओ नहीं, तब तक तो कोई तुम्हारी प्रतिष्ठा ही नहीं है। तब तक कौन तुम्हें पूछता है! पहली बात तो लोग यह पूछते हैं कि सठियाए कि नहीं? सठिया गए तो नेता होने के योग्य हो।
Everywhere else retirement rules apply—at fifty-five, fifty-eight, or sixty. Why? Because after sixty, people generally go senile—everywhere else. But in politics? After sixty, suddenly they’re deemed wise. What a joke. Until you’re senile, you’re nobody; who will even recognize you? First question: have you gone senile? If yes, you’re fit to be a leader.
मोरार जी देसाई ने साठ साल पहले विश्वविद्यालय छोड़ा होगा। साठ साल पहले उनकी जो जानकारी थी विश्वविद्यालय में, सब बदल गई। दुनिया और से और हो गई। इन साठ सालों में जो-जो गति हुई है विज्ञान की, ज्ञान की, उससे मोरार जी का कोई संबंध नहीं, कोई पहचान नहीं। जरूरत भी नहीं है, क्योंकि लोगों को भी इससे प्रयोजन नहीं है। चरखा कातने से प्रयोजन है, तो वे चरखा कातते रहे, अपनी खादी बुनते रहे, उपवास करते रहे और गोटियां बिठाते रहे।
Morarji Desai left the university sixty years ago. Whatever he learned then has all changed; the world is entirely different. In these sixty years, science and knowledge have advanced in ways he has no connection with, no acquaintance, nor is there any demand that he know—because people don’t care. They care about spinning, so they keep spinning, wearing khadi, fasting, fixing marbles on the board.
इस साठ साल में दुनिया को स्वर्ग बनाने योग्य विज्ञान का जन्म हो चुका है। मगर मोरार जी की उससे क्या पहचान है, क्या संबंध है? होश भी नहीं है उन्हें कि दुनिया कहां से कहां आ गई है। वे अगर इस देश को चलाने की भी कोशिश करेंगे तो उनका पुराना ज्ञान, साठ साल पुराना है जिसका अब कोई अस्तित्व नहीं है कहीं भी। ज्ञान रोज नया हो रहा है और नया ज्ञान द्वार खोल रहा है।
In these sixty years, science capable of making heaven on earth has been born. What acquaintance does Morarji have with it? What relationship? He has no idea where the world has reached. Even if he tries to run this country, his knowledge is sixty years old—obsolete. Knowledge is made new every day; new knowledge opens new doors.
तुम राजनीति को धीरे-धीरे विदा करो। विशेषज्ञ को लाना होगा। राजनीति के दिन लद गए। राजनीति अब मुर्दा है। लाश है; तुम ढो रहे हो, जब तक ढोना है ढोते रहो। लेकिन जल्दी ही सारी दुनिया को यह तय करना पड़ेगा कि हमें विशेषज्ञ की जरूरत है। विशेषज्ञ हल कर सकता है। और इस देश में विशेषज्ञ को कोई सुनने को राजी नहीं है। इस देश के विशेषज्ञ को देश छोड़ देना पड़ता है। इस देश के विशेषज्ञ की प्रतिष्ठा दूसरी जगह होती है, दूसरे मुल्कों में होती है। इस देश में तो विशेषज्ञ को कोई पूछता ही नहीं; यहां तो पूछ राजनीतिज्ञ की है। यहां विशेषज्ञ का कोई सम्मान नहीं, कोई समादर नहीं है।
Gradually bid farewell to politics. Bring in the expert. Politics’ day is done. Politics is now a corpse; you’re carrying it. Carry it as long as you like, but soon the whole world will have to decide: we need specialists. Specialists can solve problems. In this country, no one is willing to listen to the specialist. The specialist is forced to leave; he gets respect in other lands. Here, no one asks the specialist; here, only politicians are asked. Here the specialist has no honor.
एक तरफ राजनीति है जो जान देश की लिए ले रही है और दूसरी तरफ राजनीतिज्ञों के पलड़े में बैठी हुई ब्यूरोक्रेसी है, नौकरशाही है। बची-खुची जान वह लिए ले रही है। इन दोनों के बीच, इन दो पाटों के बीच भारत मर रहा है। इन दोनों से छुटकारा होना चाहिए। ब्यूरोक्रेसी इतनी फैल गई है कि छोटा-मोटा काम होने में वर्षों लग जाते हैं। बस फाइलें सरकती रहती हैं, कोई काम कभी होता नहीं। सबसे ज्यादा होशियार अधिकारी वह है जो कुछ काम नहीं करता और फाइलें सरकाता है।
On one side is politics, sucking the life out of the country; on the other is the bureaucracy, sitting on the politicians’ scale—taking the rest of the life that remains. Between these two millstones, India is dying. We need to be free of both. Bureaucracy has spread so wide that small tasks take years. Files keep sliding; no work ever gets done. The smartest officer is the one who does nothing and just moves files.
मैंने सुना है, एक दफ्तर में, एक आदमी की टेबल पर फाइलों की कभी भीड़ नहीं होती थी। रोज सांझ को टेबल खाली। सारे दफ्तर के लोग चकित थे। सबकी टेबलों पर ढेर लगे हैं, फाइलों पर फाइलें, सबकी टेबलों पर फाइलें लदी हैं; हल नहीं होती हैं इतनी उलझनें हैं। और इस आदमी की टेबल पर फाइल आती ही नहीं!
घटना होगी महाराष्ट्र की, महाराष्ट्र के सचिवालय की। फिर किसी ने पूछा कि भाई, एक राज तो बताओ, तुम किस भांति हल कर लेते हो सब मामले, तुम्हारी टेबल पर कभी फाइलें इकट्ठी नहीं होतीं?
उसने कहा: मेरी भी एक तरकीब है। जो भी फाइल मेरे पास आई, मैं उस पर लिख देता हूं ऊपर: सेंड इट टु मिस्टर पाटिल। क्यों? क्योंकि कोई न कोई पाटिल तो होगा ही। एक नहीं कई पाटिल हैं। पाटिलों से भरा है पूरा का पूरा सचिवालय। तो किसी न किसी पाटिल के पास जाएगी, अपने को मतलब क्या कहीं भी जाए--सेंड इट टु मिस्टर पाटिल!
जो आदमी पूछ रहा था उसने कहा: हद हो गई, मैं ही मिस्टर पाटिल हूं! तभी तो मैं कहूं कि मेरी टेबल पर तो फाइलें बढ़ती ही जाती हैं। और जो देखो वही फाइल चली आ रही है--सेंड इट टु मिस्टर पाटिल!
I’ve heard: in an office, one man’s desk never had a pile of files. Every evening it was empty. The whole office was amazed. Everyone else had heaps—files upon files—no resolution, such tangles; and this man never had files on his desk. It may have happened in Maharashtra, in the secretariat. Someone asked, “What’s your secret? How do you dispose of everything? Files never pile up for you.” He said, “I have a trick. Whatever file comes to me, I write on top: Send it to Mr. Patil. Why? Because there’s bound to be a Patil—there are many Patils. The secretariat is full of them. The file will go to some Patil; what do I care where—send it to Mr. Patil!” The questioner said, “This is the limit—I am Mr. Patil! No wonder they keep piling on my table. Every file says, ‘Send it to Mr. Patil!’”
यहां होशियार आदमी वह है जो टाले। वह भेजता रहता है एक से दूसरे...फिर लौटती है, फिर जाती है, फिर आती है, बस फाइलें चलती रहती हैं।
Here, the “smart” man defers and deflects. He sends it from one to another…then it returns, then it goes, then it comes—files keep moving.
राजनीतिज्ञ लगे रहते हैं झगड़ों में और नौकरशाही लालफीते में उलझी रहती है और देश मरता जा रहा है। देश में एक त्वरित गति चाहिए काम की। जो काम क्षणों में हो सकते हैं वे सालों में नहीं होते। ऐसा लगता है कोई करना ही नहीं चाहता काम। दफ्तरों में लोग मक्खियां उड़ा रहे हैं। देश मरता जाता है। क्योंकि भारत सदियों से जिम्मेवारी लेने की आदत छोड़ चुका है--टालो, स्थगित करो, कल पर छोड़ दो, किसी और के कंधे पर सवार कर दो।
Politicians keep quarreling, bureaucrats are wrapped in red tape, and the country is dying. We need swift action. What could be done in moments takes years. It’s as if no one wants to do anything. In the offices, people swat flies while the country dies. For centuries India has dropped the habit of taking responsibility—postpone, defer, leave it for tomorrow, load it onto someone else’s shoulders.
There’s no sense of responsibility. No one feels, “I have a responsibility too; I must do something.” Meanwhile politicians never have time to stop fighting; they’re always plotting their maneuvers.
एक उत्तरदायित्व का बोध नहीं है देश में। किसी भी व्यक्ति को ऐसा नहीं है कि मेरा भी कोई उत्तरदायित्व है, कुछ मैं करूं। और दूसरी तरफ राजनेताओं को लड़ने से फुर्सत नहीं है। वे अपने-अपने दांव-पेंच बिठाने में लगे रहते हैं।
पार्टी मीटिंग में
अपने साथियों से
खूब लड़-झगड़ कर
वे अंतर्राष्ट्रीय बाल वर्ष के
भव्य समारोह में आए
जबरन मुस्कराए
In the party meeting, after brawling thoroughly with their own colleagues, they came to the grand ceremony of International Children’s Year, forced a smile, showered children with love, and gave this message: “Always live and die for unity. Even by mistake, never fight among yourselves!”
बच्चों से
उन्होंने खूब प्यार किया
और संदेश दिया,
‘हमेशा एकता के लिए
जीएं और मरें
भूल कर भी आपस में
लड़ाई-झगड़ा न करें!’
बस एक उपदेश है--पर उपदेश कुल बहुतेरे--और एक उनकी जिंदगी है जहां सिवाय लड़ाई-झगड़ा के, गाली-गलौज के...! शायद ही दुनिया में ऐसी कहीं पार्लियामेंट हों जहां जूते चलते हैं, कुर्सियां चलती हैं, चप्पलें चलती हैं, लोग बाहें चढ़ा लेते हैं, कुश्तम-कुश्ती हो जाती है। ऐसे पहलवान तो भारत में ही हैं। मल्लयुद्ध है यहां तो!
Only one sermon—preaching to others is plentiful—and then their lives are nothing but fighting, abuse, and brawling. Perhaps nowhere else do parliaments exist where shoes fly, chairs fly, slippers fly; sleeves are rolled up and wrestling erupts. Such wrestlers—India has them! A real mallayuddha here.
अभी गोवा की पार्लियामेंट में जो हुआ वह देखा! उसमें और तो लोग पिटे-कुटे सो ठीक ही, महात्मा गांधी तक पिट गए! उनकी मूर्ति बीच में थी, किसी ने उसको ही धक्का मार दिया। वे भी चारों खाने चित जमीन पर पड़े। और जूते इत्यादि फेंकना तो बिलकुल सहज बात है।
Did you see what happened in Goa’s assembly? Not only were people beaten—fine, that happens—even Mahatma Gandhi was beaten! His statue stood in the middle; someone knocked it down, and there he lay flat on the ground. And throwing shoes and the like—that’s normal.
एक राजनेता से उसका बेटा पूछ रहा था, कि पिता जी, अस्त्र और शस्त्र में क्या भेद होता है?
तो उस राजनेता ने कहा: बेटा, शस्त्र वह जो फेंक कर मारा जाए, अस्त्र वह जो पकड़ कर मारा जाए।
तो उसके बेटे ने कहा: अब एक सवाल और। चप्पल क्या है? अस्त्र कि शस्त्र? क्योंकि कुछ लोग पकड़ कर भी मारते हैं और कुछ लोग फेंक कर भी मारते हैं।
A politician’s son asked him: “Father, what’s the difference between shastra and astra?” The politician said, “Son, a shastra is what you throw to hit; an astra is what you hold to hit.” The son asked, “One more question. What is a slipper—astra or shastra? Because some hit while holding it, and some by throwing it.”
भोलेराम, ये अस्त्र-शस्त्र वाले राजनीतिज्ञों से सावधान रहो। चित्त को थोड़ा राजनीति से मुक्त करो। और राजनीतिज्ञों का सम्मान समाप्त करो। राजनीतिज्ञों की उपेक्षा करो। न जाओ, न भीड़-भाड़ करो, न स्वागत-समारोह करो, बंद करो यह सब। जरा राजनीतिज्ञों को उपेक्षा झेलने दो। मैं तुमसे कहता हूं: काले झंडे दिखाने भी मत जाओ, क्योंकि उसको देख कर भी वे प्रसन्न होते हैं कि चलो आए तो! काले झंडे दिखाने भी मत जाओ, दूसरे झंडों की तो बात छोड़ दो। जाओ ही मत। राजनीतिज्ञों की उपेक्षा करो। दो कौड़ी का मूल्य है उनका। और उनकी तुम जितनी उपेक्षा करोगे उतना उनको बोध आएगा और उतनी ही राजनीति की दौड़ कम होगी, आपा-धापी कम होगी, कम लोग उत्सुक रह जाएंगे। और धीरे-धीरे विशेषज्ञ पर ध्यान दो। राजनीतिज्ञ को तुम्हारी पड़ी क्या है, देश की पड़ी क्या है? उसे अपनी फिकर है, अपने बाल-बच्चों की फिकर है, अपने भाई-भतीजों की फिकर है।
Bholeram, beware of these weapon-wielding politicians. Free your mind a little from politics. Withdraw your respect from politicians. Ignore them. Don’t go, don’t crowd around, don’t hold welcome ceremonies. Stop all this. Let politicians taste neglect. I tell you: don’t even go to wave black flags—seeing those, too, they feel pleased: “At least they came!” Don’t go even to wave black flags; leave aside other flags. Just don’t go. Ignore the politicians. They’re worth two pennies. The more you ignore them, the more they’ll get the message; the frantic political race will slow; fewer people will remain eager. And gradually turn your attention to specialists. A politician doesn’t care about you or the country; he cares about himself—his children, his kith and kin.
एक राजनीतिज्ञ दवाई की दुकान पर दवा लेने के लिए जल्दी मचा रहा था। राजनीतिज्ञ था, हर जगह सबसे पहले उसके ऊपर ध्यान दिया जाना चाहिए। केमिस्ट ने खीझ कर कहा: धीरज रखिए नेताजी! कहीं मैं जल्दी में आपको जहर की गोलियां दे डालूं तो?
कोई बात नहीं--राजनीतिज्ञ ने कहा--दवा मुझे अपने लिए नहीं, पड़ोसी के लिए चाहिए।
A politician was pestering a chemist to hurry up with medicine. Being a politician, he expected first service. The chemist snapped, “Have patience, Netaji! What if in haste I hand you poison tablets?” “No problem,” said Netaji, “the medicine isn’t for me—it’s for my neighbor.”
किसको पड़ी है पड़ोसी की! जल्दी करो। जहर हो तो भी चलेगा।
Who cares about the neighbor! Hurry up—even if it’s poison.
और राजनीतिज्ञों से जरा सावधान रहना, क्योंकि राजनीति की सारी कला यह है।...
And be a little careful around politicians; the whole art of politics is this…
किसी ने पूछा था विंस्टीन चर्चिल से एक बार। बड़ा राजनीतिज्ञ, विंस्टीन चर्चिल--राजनेताओं का राजनेता। किसी ने पूछा था कि क्या यह भी संभव है कि कोई आदमी जिंदगी भर अपने पैंटों में हाथ डाले, गाना गुनगुनाता, मौज से जिंदगी गुजार दे!
चर्चिल ने कहा: हां, यह संभव है; सिर्फ एक बात का खयाल रहे, हाथ अपने हों और जेब दूसरे की। फिर क्या दिक्कत है? गाओ गीत, गुनगुनाओ गीत! अपनी जेब में हाथ डाल कर काम न चलेगा।
Someone once asked Winston Churchill—a great politician’s politician: “Is it possible for a man to spend his whole life with his hands in his pockets, humming songs, living at ease?” Churchill said, “Yes, it’s possible—just mind one thing: let the hands be your own and the pockets someone else’s. Then what’s the problem? Sing away!” Putting your hands in your own pockets won’t do.
दुकानदार को कोई वस्तु लेने के लिए भीतर भेज कर नेताजी ने सामने रखी नारियल की बोरी में से एक नारियल उठा कर चुपके से अपने थैले में रख लिया और बाहर से ही पूछा: क्यों सेठ, आजकल मिर्च का क्या भाव है?
दुकानदार ने भीतर से ही जवाब दिया: नारियल आजकल एक रुपये का है, मिर्च का भाव बाहर आकर बताता हूं।
A shopkeeper went inside to fetch something. Netaji, seeing a sack of coconuts by the door, quietly slipped one into his bag and called out from outside, “Hey, Sethji, what’s the price of chilies these days?” From inside the shopkeeper replied, “Coconuts are one rupee each; I’ll tell you the price of chilies when I come out.”
जरा तुम्हें सावधान होना पड़ेगा। जरा ध्यान रखाना, नेताजी आस-पास हों, अपनी जेब पकड़ लेना। नेताजी आस-पास दिखाई पड़ जाएं, सावधान! ऐसे अवसर पर सम्यक स्मृति साधना। क्योंकि नेताजी यानी सूक्ष्म जेबकट--जो जेब काटें इस तरकीब से कि तुम्हें पता न चले।
Be a bit cautious. Be mindful—if a politician is nearby, hold your pocket. If you see Netaji around—beware! At such times, practice right remembrance. Netaji means a subtle pickpocket—one who lifts your wallet so deftly you don’t notice.
और तुम पूछते हो समाजवाद का क्या हुआ?
And you ask, what happened to socialism?
नेताजी
ये टूटते हुए शिलान्यास के पत्थर
यह सूखी नदी
अधबना पुल,
यह बस के लाल डिब्बों की तरह
उड़ती हुई समृद्धि की धूल,
यह बाढ़
यह अकाल
यह महामारी
क्षमा करें,
क्या आप बता सकते हैं,
इस देश में समाजवाद कब तक आएगा?
वह बोले यह तो आपको
यह टूटा हुआ शिलान्यास का पत्थर बताएगा,
जिसके भवन की ईंटें
सहकारी संस्था वाले खा गए हैं
आप नदी और पुल पर आ गए हैं
समस्या भारी है
नदी जनता की है और पुल सरकारी है,
फिर भी सूचना विभाग कह चुका है--
Netaji, these crumbling foundation stones, this dry river, this half-built bridge, this wealth flying like the red buses— only dust, this flood, this famine, this plague— forgive me, can you tell me when socialism will arrive in this country? He said, “That, this broken foundation stone will tell you— the bricks of whose building the cooperative people have eaten. You’ve come to the river and the bridge— the problem is big: the river belongs to the people, the bridge to the government. Still, the Information Department has announced— on government files, twelve bridges are fully built; work on eight is ongoing. Those too will be completed in a year or two. Netaji says there’s no need to worry: now that the bridge is built, we’ll bring the river as well. You object that people are sick to death of famine, flood, plague— man, you go too far. How can we make you understand? They may be someone’s brothers and nephews, but our voters are the ones who have died.”
बारह पुल सरकारी फाइलों पर
पूरी तरह बन चुके हैं, आठ का काम जारी है।
वह भी एक या दो वर्ष में पूरी तरह बन जाएंगे।
नेताजी का कहना है घबड़ाने की बात नहीं
जब पुल बन गया है
तो नदी भी लाएंगे।
आपको ऑब्जेक्शन है
लोग अकाल बाढ़, महामारी से
जिंदा जी तर गए हैं।
यार, आप भी हद कर गए हैं
हम आपको कैसे समझाएं
उनके तो भाई-भतीजे थे,
पर हमारे तो वोटर मर गए हैं।
नेता का दुख अलग है। महामारी होती है तो उसको यह फिकर नहीं होती कि लोग मर रहे हैं, उसे फिकर होती है अपने वोटर कितने मर गए! अगर दूसरे के वोटर मर गए हैं तो चित्त प्रसन्न होता है; भगवान को वह धन्यवाद देता है कि खूब किया, ठीक किया, जो करना था वही किया।
A leader’s sorrow is different. If there’s a plague, he doesn’t fret that people are dying; he frets about how many of his voters have died. If the other party’s voters die, his heart is glad. He thanks God—well done, exactly as needed.
समाजवाद की चिंता किसे है? समाजवाद तो एक नारा है, एक थोथा नारा, जिसकी छाया में, थोथे नारे की छाया में तुम सपने देखते रहो, सोए रहो।
Who cares about socialism? Socialism is a slogan, a hollow one—under whose shade you keep dreaming, sleeping.
देश को थोड़ा सजग होना पड़ेगा, इतना सजग होना पड़ेगा कि राजनीतिज्ञ देश को और धोखा न दे सकें। मेरा राजनीति से कुछ लेना-देना नहीं है, लेकिन इतना तो मैं कहना चाहूंगा देश के प्रत्येक व्यक्ति को कि सजग रहो, थोड़े जागो, नहीं तो यह शोषण जारी रहेगा; इस शोषण का फिर कोई अंत नहीं हो सकता।
The country must become alert—so alert that politicians can no longer deceive it. I have nothing to do with politics, but I would say this much to every person in this land: be alert, wake up a little—otherwise this exploitation will continue without end.
यह जो क्रांतियां राजनेता करते हैं इन क्रांतियों से कुछ होने वाला नहीं है। ये दो कौड़ी की क्रांतियां हैं। यह जो अभी-अभी जयप्रकाश नारायण ने समग्र क्रांति कर डाली--इसमें न तो कुछ क्रांति है, न कुछ समग्र है। मुर्दों को सत्ता में बिठा दिया, समग्र क्रांति हो गई। सब वही का वही है, वही के वही लोग, इस पार्टी में थे, वही मोरार जी देसाई, वही दूसरी पार्टी में हो गए। वही जगजीवन राम उस पार्टी में थे, वही जगजीवन राम दूसरी पार्टी में हो गए--और समग्र क्रांति हो गई! आदमी वही के वही हैं, धंधा वही का वही जारी है, काम वही का वही जारी है--और समग्र क्रांति हो गई।
These revolutions politicians stage—nothing will come of them. Two-penny revolutions. This “total revolution” Jayaprakash Narayan just accomplished—there’s neither anything “total” nor anything “revolution” in it. Seating corpses in power—and behold, total revolution! The same people—the same Morarji Desai who was in one party is now in another; the same Jagjivan Ram moved from that party to this—and total revolution! Same people, same business, same routine—and total revolution.
इन क्रांतियों से कुछ भी न होगा। ये क्रांतियां सिर्फ लोगों के लिए अफीम हैं और ये समाजवाद की बड़ी-बड़ी बातें सिर्फ लोगों को सुलाए रखने के उपाय हैं। ये ऐसे ही है जैसे छोटा बच्चा शोरगुल मचाता है, रोता है, तो उसके मुंह में हम चुसनी दे देते हैं। रबर को चूसता रहता है गरीब बच्चा, उसको समझ में ही नहीं आता कि यह स्तन नहीं है मां का। यह तो जरा बड़ा होगा तब समझ में आएगा, तब वह फेंक देगा चूसनी, वह कहेगा, किसको धोखा दे रहे हो? ये समाजवाद वगैरह चुसनियां हैं। इनसे जरा सावधान! जरा गौर से तो देखो, इनमें से कुछ निकल नहीं रहा है, रबर को चूस रहे हो।
Nothing will come of such revolutions. They are opium for the masses, and these big words about socialism are only devices to keep people asleep. Like when a small child cries, we put a pacifier in his mouth. The poor child sucks rubber, not understanding that it isn’t his mother’s breast. Only when he grows a little will he throw it away and say, “Whom are you fooling?” Socialism and such are pacifiers. Beware. Look closely—nothing comes out of them; you’re sucking rubber.
समाजवाद इस तरह आने वाला नहीं, न इस देश का सूर्योदय इस तरह होने वाला है। इस देश का सूर्योदय हो सकता है--लोग थोड़े जागरूक हों, लोग चैतन्य हों, लोग थोड़ा सोचें-विचारें, और लोग राजनीति को गौण करें। प्रतिष्ठा ज्ञान की हो, राजनीति की नहीं। प्रतिष्ठा विज्ञान की हो, राजनीति की नहीं। प्रतिष्ठा धर्म की हो, राजनीति की नहीं। राजनीति सबसे गई-बीती चीज है; उसके ऊपर बहुत चीजें हैं--ज्ञान है, विज्ञान है, दर्शन है, धर्म है। राजनीति सबसे नीचे का सोपान है इस सीढ़ी का, लेकिन वह सिरताज होकर बैठ गई है। वह मुकुट बन कर बैठ गई है। उसे उसकी जगह पर वापस लाओ। उससे ज्यादा मूल्य ज्ञान का है, उससे ज्यादा मूल्य अध्यात्म का है।
Socialism won’t come like this, nor will this country’s dawn come this way. It can come—if people are a little more aware, a little more conscious, if people think and reflect—and if they relegate politics to the background. Give prestige to knowledge, not politics. To science, not politics. To religion, not politics. Politics is the lowest rung of the ladder; above it are knowledge, science, philosophy, religion. But politics has crowned itself king. Put it back in its place. Knowledge is more valuable, spirituality more valuable.
तुम्हारे मूल्य रूपांतरित होने चाहिए। मूल्यों का एक रूपांतरण जरूरी है। भोलेराम, और भोले रहने से नहीं चलेगा। भोलापन छोड़ो। और भोलापन छोड़ो तो मैं यह नहीं कहता कि चालबाज हो जाओ, चालाक हो जाओ, नहीं तो तुम्हीं राजनीतिज्ञ हो जाओगे। भोलापन छोड़ो, तो मेरा अर्थ है: होश सम्हालो; थोड़ा विचारवान हो जाओ; थोड़ा देख कर चलो; थोड़ी आंख खोलो और धोखे में न पड़ो। इतना आसान न रह जाए लोगों का धोखा देना कि हर कोई आए और तुम्हें धोखा दे।
Your values must be transformed. A transformation of values is necessary. Bholeram, mere naiveté won’t do. Drop the naiveté. By that I don’t mean become sly or cunning—else you’ll be a politician yourself. Drop the naiveté—meaning, gather awareness; think a little; look where you’re going; open your eyes and don’t be deceived. Don’t make it so easy to be fooled that anyone can come and cheat you.
सदियों इस देश ने धोखा खाया है। अब तो समय है कि हम जागें, यह नींद टूटे, यह सपना टूटे। यह देश अपनी गरिमा को वापस पाए, अपने गौरव को पुनः उपलब्ध हो!
For centuries this country has been deceived. Now is the time to wake up, to break this sleep, to end this dream. Let this country regain its dignity, reclaim its glory.
आज इतना ही।
Enough for today.
