Skip to content
Osho

Ek Omkar Satnam #8

28 November 1974 Pune Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)

साधक के समक्ष असंख्य मार्ग हैं। किसको चुने! कैसे चुने! किस आधार से चुने! क्या हो कसौटी चुनाव की? और असंख्य मार्ग ही होते तब भी ठीक था, असंख्य कुमार्ग भी हैं। कैसे बचें कुमार्ग से? कैसे बचाएं भटकन से? साधक के जीवन की सबसे बड़ी समस्या है, ठीक को कैसे चुने! गलत को कैसे पहचाने! और गलत पहचान में आ जाए, तो छोड़ना कठिन नहीं है। गलत पहचान में आते ही छूटना शुरू हो जाता है। गलत को गलत मान कर कोई चल ही कैसे सकता है? गलत को गलत जान कर कोई कैसे अनुगमन कर सकता है? असत्य दिख गया कि असत्य है, फिर तुम उसे सम्हालोगे कैसे? छूट ही जाएगा। असत्य की पहचान ही असत्य से मुक्ति है। लेकिन कैसे पहचाने? असंख्य असत्य हैं।

Countless paths open before the seeker. Which to choose? How to choose? On what grounds to choose? What touchstone is there for choice? And if there were only countless paths, it might still be manageable—but there are countless false paths as well. How to avoid the false? How to save oneself from wandering astray? The greatest problem in the seeker’s life is: how to pick the right, how to recognize the wrong. And once the wrong is recognized, leaving it is not difficult. The moment the wrong is seen as wrong, it starts dropping away by itself. How can one continue to walk knowingly on a false route? If you know something is untrue, how can you follow it? Once untruth is seen as untruth, how will you hold onto it? It slips away. The recognition of untruth is liberation from untruth. But how to recognize it, when there are innumerable untruths?

सत्य की पहचान भी सत्य के अनुभव में उतरने की पहली छलांग है। जैसे ही पहचाना कि सत्य है, लग गया रंग, लग गए पंख, उड़ान शुरू हो गयी। लेकिन असंख्य सत्य हैं। सदियों-सदियों में अनंत मार्ग खोजे गए हैं। और अब तो जाल बहुत जटिल हो गया है। एक पहेली है, जो उलझती मालूम पड़ती है, सुलझती मालूम नहीं पड़ती। तो नानक कहते हैं, क्या करे साधक? ये सूत्र उसी संबंध में हैं।

Recognizing truth is also the first leap into the experience of truth. The instant you know, “This is true,” its color takes hold of you; wings sprout; the flight begins. Yet there are countless truths. Down the centuries, infinite paths have been discovered. And now the web has grown very complex. It feels like a riddle that only tangles further, never loosens. So Nanak asks, what should the seeker do? These sutras are precisely about that.

‘असंख्य जप हैं। असंख्य भाव-भक्ति। असंख्य पूजाएं हैं। असंख्य तपश्चर्याएं हैं। असंख्य ग्रंथ हैं। और असंख्य मुख जो वेद पाठ करते हैं। असंख्य योग हैं, जिनके द्वारा मन विरक्त रहता है। असंख्य भक्त हैं, जो उसके गुण और ज्ञान का विचार करते हैं। असंख्य सात्विक हैं, असंख्य दाता हैं। असंख्य शूरवीर हैं, जो परमात्मा की प्राप्ति के लिए लोहा लेते हैं। असंख्य मौनी हैं, जो एकनिष्ठ हो कर ध्यान लगाते हैं।’

“Countless are the chants. Countless devotions of heart and feeling. Countless are the worships. Countless austerities. Countless scriptures. And countless mouths that recite the Vedas. Countless are the yogas by which the mind becomes dispassionate. Countless are the devotees who contemplate His virtues and wisdom. Countless are the sattvic ones, countless the givers. Countless are the brave who wrestle for the attainment of the Divine. Countless are the silent ones, who, single-pointed, sink into meditation.”

क्या करे साधक? कैसे चुने? क्या है उचित मेरे लिए? निश्चित ही मैं अज्ञानी हूं, इसीलिए तो खोज है। इस अज्ञान में मेरे पास कोई भी तो कसौटी नहीं, जिससे परख लूं कि सोना क्या है, मिट्टी क्या है! मेरी कसौटी का मूल्य भी क्या होगा? अज्ञानी के पास कसौटी भी हो तो भी वह कैसे कसेगा? जिसने कभी सोना न देखा हो, उसके हाथ में सोने को कसने की कसौटी भी हो, तो भी वह कैसे पहचानेगा? जिसने जीवन भर मिट्टी ही जानी हो, वह सोने को भी एक ढंग की मिट्टी ही समझेगा। हम वही पहचान सकते हैं जो हमारा अनुभव है। परमात्मा हमने जाना नहीं। उस मंजिल तक हम पहुंचे नहीं। कौन सा मार्ग वहां तक ले जाता होगा?

What is the seeker to do? How to choose? What is right for me? Surely I am ignorant; hence the search. In this ignorance I have no touchstone by which I can test: what is gold, what is clay? And even if I had a touchstone, what would be its worth in my hands? How will the ignorant assay anything, even if handed the stone? One who has never seen gold—if you give him the touchstone that tests gold, how will he recognize it? One who has known only earth all his life will take gold to be just another kind of earth. We can recognize only what we have experienced. We have not known the Divine. We have not reached that destination. Which path leads there?

एक ही उपाय दिखायी पड़ता है सीधा-सादा; जिसको कि मनोवैज्ञानिक कहते हैं, ट्रायल एंड एरर। कि खोजो, भटको, अनुभव करो; ऐसे भटकते, खोजते, भूल-चूक से ठीक मिलेगा।

Only one simple, straightforward method seems visible—what psychologists call trial and error: seek, wander, experiment; in such wandering, seeking, and mistake-and-correction, the right may be found.

लेकिन असंख्य हैं भूल-चूकें। अगर ट्रायल एंड एरर, अगर हम इस मार्ग का अनुसरण करें तो शायद हम कभी भी न पहुंच पाएंगे। हमारा जीवन कितना छोटा! मार्ग असंख्य। एक मार्ग को भी तो पूरे जीवन चल कर पूरा नहीं किया जा सकता है। कैसे अनुभव संगृहीत होगा? कौन है गुरु? कैसे हम समझें कि जिसके पीछे हम चल पड़े हैं, उसके पीछे चलने से उपलब्धि होने वाली है?

But errors are countless. If we follow the way of trial and error, perhaps we may never arrive. Our life is so short; the paths are innumerable. Even one path cannot be fully walked in a lifetime. How will experience be gathered? Who is the master? How shall we discern that the one we have begun to follow will lead to attainment?

फिर उलझन और बढ़ जाती है। क्योंकि अगर इतना ही सवाल होता कि सत्य के अनेक मार्ग हैं किसको चुनें, तो कोई अड़चन न थी। कोई भी चुन लो, अगर सभी मार्ग सत्य के हैं तो पहुंच जाओगे।

The tangle only thickens. If the question were only this—many paths lead to truth, which to pick?—then there would be no great obstacle. Choose any; if all paths lead to truth, you will arrive.

असत्य मार्ग भी हैं। उतने ही जितने सत्य मार्ग हैं, शायद ज्यादा। एक मार्ग सत्य का है तो दस असत्य के हैं। क्योंकि एक आदमी सत्य को उपलब्ध होता है, दस करोड़ तो अंधों की तरह भटकते रहते हैं। उन अंधों ने भी मार्ग निर्मित किए हैं। उन अंधों ने भी शास्त्र लिखे हैं।

But there are false paths too, just as many as the true—perhaps more. For one person attains truth; millions upon millions wander like the blind. The blind too have built roads. The blind too have written scriptures.

सुविधा थी पुराने दिनों में। अगर वेद अकेला शास्त्र था हिंदुओं के पास और तब न मुसलमान थे और न तब ईसाई थे और न बौद्ध थे, तो कुछ भी खोजना होता तो वेद में खोज लेते थे। एक शास्त्र था, वेद वचन सत्य था, सुविधा थी।

In olden days there was a convenience: if the Veda was the one scripture the Hindus had, and there were as yet no Muslims, no Christians, no Buddhists, then whatever you wished to seek, you sought in the Veda. There was one scripture; the word of the Veda was truth. It was simpler.

अब तो अनंत वेद हैं, अब तो अनंत शास्त्र हैं। अब तो शास्त्र से भी कोई मार्ग मिलेगा नहीं। अभी यह आसान नहीं कि तुम शास्त्र में खोज लो। किस शास्त्र में खोजोगे? जैनों के अपने हैं, हिंदुओं के अपने हैं, मुसलमानों के अपने हैं। हिंदुओं का भी एक नहीं है, उनके पास अनेक हैं। जैनों के पास अनेक हैं, ईसाइयों के पास अनेक हैं। और गुरुग्रंथ साहब है अब, जो कि नानक के वक्त में नहीं था। एक वेद और संयुक्त हो गया। संख्या कम नहीं होती, बढ़ती है। संख्या बढ़ने के साथ उलझन बढ़ती है। निर्णय करना असंभव होता जाता है।

Now there are endless “Vedas,” endless scriptures. Now even scripture will not easily yield a way. Which scripture will you search? The Jains have their own, the Hindus theirs, the Muslims theirs. The Hindus do not have just one; they have many. The Jains have many, the Christians too. And now there is the Guru Granth Sahib, which did not exist in Nanak’s time—one more “Veda” added. The number does not decrease; it grows. As numbers grow, the confusion grows. Decision becomes impossible.

शायद मनुष्यता इसीलिए इतनी नास्तिकता में गिर गयी है। क्योंकि निर्णय असंभव हो गया है। आस्तिक होना करीब-करीब असंभव हो गया है। क्योंकि कैसे कोई आस्तिक हो?

Perhaps this is why humanity has slipped into such disbelief. Decision has become impossible. To be a theist has become nearly impossible. How is anyone to be a believer?

फिर इन सबमें विवाद है। फिर ये एक-दूसरे का खंडन करते हैं। अगर जैनों से पूछो तो वे कहते हैं, वेदों में कुछ भी नहीं। बुद्ध से पूछो, वे कहते हैं, वेद असार है। वेद से पूछो, वेद कहता है, मेरे अतिरिक्त और कहीं कोई सार नहीं है। और सब भटकाव हैं। हिंदुओं से पूछो तो जैन और बौद्ध नास्तिक हैं, इनकी तो बात सुनना ही मत। कान बंद कर लेना। इनकी बात भी कान में पड़ गयी तो भटकाव हो जाएगा। हिंदुओं से पूछो तो वे कहते हैं, वेद सब से पुराना शास्त्र है, इसलिए मानने योग्य है। मुसलमानों से पूछो तो वे कहते हैं, कुरान सबसे नया शास्त्र है, इसलिए मानने योग्य है। क्योंकि परमात्मा जब नया शास्त्र भेजता है, तो उस नए शास्त्र के साथ ही पुराने शास्त्र रद्द हो गए। नयी आज्ञा के साथ पुरानी आज्ञाएं रद्द हो जाती हैं।

And then there are disputes among them all. They refute one another. Ask the Jains and they say the Vedas contain nothing. Ask the Buddha and he says the Vedas are without substance. Ask the Veda and it declares: apart from me there is no essence anywhere; all else is delusion. Ask the Hindus and they say the Jains and Buddhists are atheists—do not even listen to them; shut your ears. If their words reach your ears, you will be led astray. Ask the Hindus and they say: the Veda is the oldest scripture, hence worthy of acceptance. Ask the Muslims and they say: the Quran is the newest scripture, hence to be followed—for when God sends a new scripture, the old ones are cancelled. With the new command, old commands are annulled.

हिंदू कहते हैं कि वेद एक दफा परमात्मा ने भेज दिया, अब दुबारा और शास्त्र भेजने की जरूरत नहीं। परमात्मा कोई साधारण मनुष्य तो नहीं है कि भूलें करेगा, फिर सुधार करेगा। परमात्मा तो परम ज्ञान है। तो वेद एक दफा हो गए, अब तो कोई जरूरत नहीं है। इसके बाद जितने शास्त्र हुए, वे सब झूठ हैं। परमात्मा ने तो एक आज्ञा भेज दी, इसके बाद सब आज्ञाएं आदमी की तरकीबें हैं।

The Hindu says God sent the Veda once for all; there is no need to send more. God is not some ordinary human who makes mistakes and then fixes them. God is supreme knowledge. The Vedas were given once; now there is no need. All scriptures that came after are false. God sent one command; after that all commands are but human contrivances.

लेकिन ईसाई और मुसलमान कहते हैं कि जगत में विकास है। परमात्मा बदलता है, क्योंकि आदमी बदल रहा है। आज्ञाएं बदलती हैं, क्योंकि परिस्थिति बदल रही है। इसलिए नवीनतम का भरोसा करना। पुराना तो जराजीर्ण हो गया।

But the Christians and Muslims say: the world evolves. God “changes” as man changes. Commands change as circumstances change. Therefore trust the most recent. The old has become worn and obsolete.

किसकी सुनोगे? किसकी मानोगे? तब आखिर में तुम्हारी अपनी बुद्धि ही रह जाती है। इस विराट उलझाव के जाल में तुम अपने पर ही खड़े रह जाते हो। डगमगाने लगते हो।

Whom will you listen to? Whom will you believe? In the end, only your own intelligence remains. In this vast snarl of confusion, you are left to stand on yourself—and you begin to wobble.

आदमी नास्तिक है, क्योंकि आस्तिक होना मुश्किल होता गया है। तो कोई न कोई विधि खोजनी जरूरी है जिससे सीधा-सादा आदमी आस्तिक हो सके। यह तो बड़े से बड़े दार्शनिक भी निर्णय नहीं कर सकते कि क्या ठीक है? किस मार्ग पर चलें? कौन सी विधि पहुंचाएगी? फिर सीधा-सादा मनुष्य क्या करे, जिसके पास न सुविधा है, न समय है, न तर्क का जाल है। वह कैसे चुने? किस मार्ग को पकड़े?

People are atheists because being a theist has become so hard. Some method must be found by which a simple person can be a believer. If even the greatest philosophers cannot decide what is right—on which path to walk—what is the simple person to do, who has neither the means, nor the time, nor the net of argument? How should he choose? Which path should he take up?

तो नानक का सुझाव बड़ा कीमती है। नानक कहते हैं कि इस असंख्य में भटकने से तो कुछ सार न मिलेगा। मैं तो एक ही सूत्र जानता हूं।

Nanak’s suggestion is precious. Nanak says: in this countlessness, wandering will yield no essence. I know only one sutra.

कुदरति कवण कहा वीचारु। वारिआ न जावा एक बार।।

जो तुधु भावै साई भलीकार। तू सदा सलामति निरंकार।।

Kudrati kavan kaha vichar. Variya na java ek bar. Jo tudh bhavai sai bhali kar. Tu sada salamat nirankar.

जो तुझे भाए वही सही है। इसलिए मैं अपने को तेरी मर्जी पर छोड़ देता हूं। मैं खुद तो चुनाव कर नहीं सकता। मैं अज्ञानी, अंधकार में खड़ा, अंधा! मेरे पास कोई सूत्र नहीं हैं जिसके आधार पर मैं खोज कर लूं। कोई कसौटी नहीं जिस पर जांच कर लूं। तब मैं क्या करूं? मैं समर्पण कर देता हूं--अब तेरी मर्जी।

Whatever pleases You—that alone is good. Therefore I place myself in Your will. I cannot choose on my own. I am ignorant, standing in darkness, blind. I have no formula on whose basis to search; no touchstone on which to test. So what do I do? I surrender—now it is Your will.

इसका क्या अर्थ होता है--तेरी मर्जी का? इसका अर्थ होता है, जैसा तू बिठाए बैठूं; जैसा तू उठाए उठूं; जो तू करवाए करूं। अपने को बीच में न लाऊं। अगर तू भटकाए तो भटकूं, अगर तू पहुंचाए तो पहुंचूं। मैं यह भी अड़चन बीच में खड़ी न करूं कि इससे तो मैं भटक जाऊंगा। मैं अपने निर्णय को हटा दूं। कृष्ण यही अर्जुन को गीता में कहे हैं, सर्व धर्मान्‌ परित्यज्य, मामेकं शरणं व्रज। तू सब धर्मों को छोड़ कर मेरी शरण आ जा।

What does it mean—Your will? It means: as You seat me, I sit; as You raise me, I rise; whatever You make me do, I do. I do not bring myself in between. If You make me wander, I wander; if You make me arrive, I arrive. I will not insert even this obstruction: “But this will make me stray.” I remove my own decision. This is what Krishna says to Arjuna in the Gita: sarva-dharmān parityajya, mām ekaṁ śaraṇaṁ vraja. Abandon all dharmas and come to my shelter alone.

वह परमात्मा की तरफ से कहा गया वचन है। यह भक्त की तरफ से कहा गया वचन है, जो नानक कह रहे हैं। जो तुझे भाए वही भला, जो तुझे भाए वही मार्ग, जो तेरी चाह है वही सच। और अब मैं कोई कसौटी न लाऊंगा। तू भटकाए तो मैं समझूंगा यही मार्ग है। तू अंधेरे में ले जाए तो समझूंगा यही रोशनी है। तू दिन को रात कहे तो रात कहूंगा।

That is the word spoken from the side of the Divine. What Nanak is saying is the word spoken from the side of the devotee. Whatever pleases You is the good; whatever pleases You is the path; what You desire is the truth. I will bring no touchstone now. If You lead me astray, I will understand: this too is the way. If You lead me into darkness, I will understand: this is light. If You call day night, I will call it night.

यह कठिनतम है। क्योंकि तुम बीच-बीच में आते ही रहोगे। तुम्हारा मन बीच-बीच में कहेगा ही कि यह क्या हो रहा है? कहीं परमात्मा से कोई भूल तो नहीं हो रही है। कहीं उस पर छोड़ कर मैं भूल तो नहीं कर रहा हूं? तो जब तुम्हारे मन को भाएगा, तब तो तुम परमात्मा के साथ रहोगे। लेकिन जब तुम्हारे मन को न भाएगा तभी अड़चन आएगी। और तभी कसौटी है, तभी साधना है।

This is most difficult. Because you will keep coming in between. Your mind will whisper: What is happening? Is God perhaps making a mistake? By leaving it to Him, am I not making a mistake? When your mind approves, you will stay with God; when it does not, the obstruction arises—and that is precisely the test, that is the sadhana.

जैसे, तुम पर फूलों की वर्षा हो, तो तुम भी कह सकोगे नानक के साथ, जो तुधु भावै साई भलीकार। जो तेरी मर्जी वही मेरी मर्जी, जो तुझे भाए वही भला। फूलों की वर्षा हो तब तो तुम भी कह सकोगे। तुम्हारे घर सुख दस्तक दे, स्वर्ग उतर आए तुम्हारे आंगन में, तब तो तुम भी नानक से राजी हो जाओगे। लेकिन जब नर्क तुम्हारे द्वार पर दस्तक दे, और कांटे तुम पर गिरें, और निंदा तुम्हारे चारों तरफ हो, और अपमान और असफलता के सिवा तुम्हें कुछ भी न दिखायी पड़ता हो तब--तभी साधना है। दुख में, पीड़ा में भी तुम्हारे हृदय में यदि यह भाव बना रहे कि जो तुझे भाए मैं उसके लिए राजी हूं। और यह भाव जबर्दस्ती थोपा गया संतोष न हो।

If flowers rain upon you, you too can say with Nanak, Jo tudh bhavai, sai bhali kar. Your will is my will; whatever pleases You is good. When happiness knocks on your door, when heaven descends into your courtyard, you too will be content with Nanak. But when hell knocks, and thorns rain down, and slander surrounds you, and all you see is insult and failure—then, and only then, is there sadhana. If even in pain and sorrow this feeling abides in your heart—that whatever pleases You, I consent to it—and this feeling is not a forced contentment …

इस फर्क को खयाल ले लें। क्योंकि हम असहाय अवस्था में भी जबर्दस्ती का संतोष थोप ले सकते हैं। दुख है, कुछ करने का उपाय भी नहीं है, हम कहते हैं, जो तेरी मर्जी। लेकिन, जो तेरी मर्जी के पीछे शिकायत है। हम कहते हैं कि ठीक है। चलो यही ठीक है। लेकिन भीतर हम जानते हैं, होना कुछ और था। जो होना था वह नहीं हुआ। हम कुछ कर भी नहीं सकते, असहाय हैं, नपुंसक हैं, शक्तिहीन हैं। तो ठीक है, कहते हैं कि ठीक, तेरी जो मर्जी।

Note this difference. In helplessness we can impose a forced consolation. There is suffering, and there is nothing one can do, so we mutter, “As You will.” But behind that “As You will” is a complaint. We say, “All right. So be it.” But inside we know something else should have happened. What should have happened did not. We can do nothing; we are helpless, powerless. So—fine—we say, “As You will.”

अगर तुमने नानक का यह वचन असहाय अवस्था में कहा, तो तुम अर्थ नहीं समझे।

If you have said Nanak’s words in helplessness, you have not understood their meaning.

संतोष दयनीयता नहीं है। वह तो परमधन्यता है। वह किसी असहाय अवस्था में कहे गए वचन नहीं हैं, कंसोलेशन नहीं है, सांत्वना नहीं है। वह तो सत्य की अभिव्यक्ति है। यह तुम्हारी समझ से आना चाहिए। यह तुम्हारी अपने आपको समझा लेने की, अपने आप पर दया कर लेने की वृत्ति से नहीं, कि अब क्या करें?

Contentment is not a pitiable thing; it is supreme blessedness. It is not a consolation spoken in helplessness. It is an expression of truth. This must arise from your understanding, not from the habit of self-persuasion or self-pity: “What else can we do?”

जब आदमी कुछ भी नहीं कर सकता तब सोचता है जो उसकी मर्जी। लेकिन तभी, जब कुछ भी नहीं कर सकता। पहले तो अपने कर्ता के पूरे भाव को उपयोग कर लेता है। जब सब तरफ से हार जाता है तब उस पर छोड़ता है। यह छोड़ना, छोड़ना न हुआ। तुम अपनी तरफ से कोशिश ही मत करना। तुम पहले चरण में ही उस पर छोड़ देना।

When man can do nothing, then he thinks, “As He wills.” But only then—when he can do nothing. First he exhausts all his doer-ship; after failing on every side, he leaves it to Him. That leaving is no leaving. Do not try from your side at all. In the very first step, leave it to Him.

नानक की धारणा परम समर्पण की है। वही भक्त की परम साधना है। तब तुम्हें न मार्ग चुनना है, न विधि खोजनी है, न तुम्हें शास्त्र की चिंता करनी है, न तर्क, न प्रमाण, न दर्शन; इन सबका तुम्हें कोई उपयोग न रहा। भक्त इनसे एक ही झटके में छूट जाता है। और वह झटका है समर्पण का। वह एक ही साथ सब छोड़ देता है। वह कहता है, जो तेरी मर्जी।

Nanak’s vision is one of total surrender. That is the devotee’s supreme sadhana. Then you need neither choose a path nor seek a method; no anxiety about scripture, proof, reasoning, philosophy—none of it remains useful to you. The devotee drops them all in a single stroke. That stroke is surrender. He leaves everything at once. He says, “As You will.”

अगर तुम इसे थोड़ा सा प्रयोग करोगे तो ही खयाल में आ सकेगा। क्योंकि नानक कोई दार्शनिक नहीं हैं। वे कोई शास्त्र नहीं रच रहे हैं। वह तो अपना अंतर्भाव कह रहे हैं। जैसे उन्होंने अनुभव किया है वही कह रहे हैं। अड़चन तुम्हें प्रतिपल मालूम पड़ेगी। क्योंकि अड़चन तुम्हारे अहंकार से आएगी। अहंकार का सार-सूत्र है कि मैं समझता हूं कि क्या ठीक है और वही होना चाहिए।

Only if you experiment with this a little will you get the taste. Nanak is no philosopher; he is not composing a scripture. He is voicing his heart. He speaks as he has experienced. The obstruction will be felt at every step—because it will come from your ego. The essence of ego is: “I know what is right, and that is what must happen.”

टालस्टाय ने एक छोटी सी कहानी लिखी है। मृत्यु के देवता ने अपने एक दूत को भेजा पृथ्वी पर। एक स्त्री मर गयी थी, उसकी आत्मा को लाना था। देवदूत आया, लेकिन चिंता में पड़ गया। क्योंकि तीन छोटी-छोटी लड़कियां जुड़वां--एक अभी भी उस मृत स्त्री के स्तन से लगी है। एक चीख रही है, पुकार रही है। एक रोते-रोते सो गयी है, उसके आंसू उसकी आंखों के पास सूख गए हैं--तीन छोटी जुड़वां बच्चियां और स्त्री मर गयी है, और कोई देखने वाला नहीं है। पति पहले मर चुका है। परिवार में और कोई भी नहीं है। इन तीन छोटी बच्चियों का क्या होगा?

Tolstoy wrote a little story. The lord of death sent one of his messengers to earth. A woman had died; her soul had to be brought. The messenger came, but he was troubled. Three infant girls—triplets—were there: one still at her dead mother’s breast; one crying and calling out; one fallen asleep with dried tears on her cheeks. The woman was dead. There was no one to care for them. The husband had died earlier. No one else in the family. What would become of these three little girls?

उस देवदूत को यह खयाल आ गया, तो वह खाली हाथ वापस लौट गया। उसने जा कर अपने प्रधान को कहा कि मैं न ला सका, मुझे क्षमा करें, लेकिन आपको स्थिति का पता ही नहीं है। तीन जुड़वां बच्चियां हैं--छोटी-छोटी, दूध पीती। एक अभी भी मृत स्तन से लगी है, एक रोते-रोते सो गयी है, दूसरी अभी चीख-पुकार रही है। हृदय मेरा ला न सका। क्या यह नहीं हो सकता कि इस स्त्री को कुछ दिन और जीवन के दे दिए जाएं? कम से कम लड़कियां थोड़ी बड़ी हो जाएं। और कोई देखने वाला नहीं है।

This thought arose, and the messenger returned empty-handed. He said to his master, “I could not bring her. Forgive me, but you do not know the situation. Three tiny, milk-drinking infants—one still at the dead breast, one crying, one asleep from weeping. My heart would not let me. Can the woman not be given a few more days of life—at least until the girls are a bit grown? There is no one to look after them.”

मृत्यु के देवता ने कहा, तो तू फिर समझदार हो गया; उससे ज्यादा, जिसकी मर्जी से मौत होती है, जिसकी मर्जी से जीवन होता है! तो तूने पहला पाप कर दिया, और इसकी तुझे सजा मिलेगी। और सजा यह है कि तुझे पृथ्वी पर चले जाना पड़ेगा। और जब तक तू तीन बार न हंस लेगा अपनी मूर्खता पर, तब तक वापस न आ सकेगा।

The lord of death said, “So you have become wiser than the One whose will ordains both life and death! You have committed your first sin—and you will be punished. Your punishment is to go to earth. You may not return until you have laughed three times at your own foolishness.”

इसे थोड़ा समझना। तीन बार न हंस लेगा अपनी मूर्खता पर--क्योंकि दूसरे की मूर्खता पर तो अहंकार हंसता है। जब तुम अपनी मूर्खता पर हंसते हो तब अहंकार टूटता है।

Understand this well: until you have laughed three times at your own foolishness—because ego laughs at others’ foolishness; when you laugh at your own, ego cracks.

देवदूत को लगा नहीं। वह राजी हो गया दंड भोगने को, लेकिन फिर भी उसे लगा कि सही तो मैं ही हूं। और हंसने का मौका कैसे आएगा?

The messenger did not grasp it. He agreed to suffer the punishment, yet still felt he was right. And where would occasions for laughter come?

उसे जमीन पर फेंक दिया गया। एक चमार, सर्दियों के दिन करीब आ रहे थे और बच्चों के लिए कोट और कंबल खरीदने शहर गया था, कुछ रुपए इकट्ठे कर के। जब वह शहर जा रहा था तो उसने राह के किनारे एक नंगे आदमी को पड़े हुए, ठिठुरते हुए देखा। यह नंगा आदमी वही देवदूत है जो पृथ्वी पर फेंक दिया गया था। उस चमार को दया आ गयी। और बजाय अपने बच्चों के लिए कपड़े खरीदने के, उसने इस आदमी के लिए कंबल और कपड़े खरीद लिए। इस आदमी को कुछ खाने-पीने को भी न था, घर भी न था, छप्पर भी न था जहां रुक सके। तो चमार ने कहा कि अब तुम मेरे साथ ही आ जाओ। लेकिन अगर मेरी पत्नी नाराज हो--जो कि वह निश्चित होगी, क्योंकि बच्चों के लिए कपड़े खरीदने लाया था, वह पैसे तो खर्च हो गए--वह अगर नाराज हो, चिल्लाए, तो तुम परेशान मत होना। थोड़े दिन में सब ठीक हो जाएगा।

He was thrown to earth. A cobbler—winter approaching—was going to town to buy coats and blankets for his children with money he had saved. By the roadside he saw a naked man, shivering. That naked man was the messenger cast down to earth. The cobbler felt compassion. Instead of buying clothes for his children, he bought a blanket and clothes for this man. He had no food, no shelter. The cobbler said, “Then come home with me. If my wife gets angry—as she surely will, for the money was meant for the children—don’t be upset. In a few days all will be well.”

उस देवदूत को ले कर चमार घर लौटा। न तो चमार को पता है कि देवदूत घर में आ रहा है, न पत्नी को पता है। जैसे ही देवदूत को ले कर चमार घर में पहुंचा, पत्नी एकदम पागल हो गयी। बहुत नाराज हुई, बहुत चीखी-चिल्लायी।

He brought the messenger home. Neither the cobbler nor his wife knew a celestial messenger was entering their house. As soon as they arrived, the wife went wild—furious, screaming.

और देवदूत पहली दफा हंसा। चमार ने उससे कहा, हंसते हो, बात क्या है? उसने कहा, मैं जब तीन बार हंस लूंगा तब बता दूंगा।

And the messenger laughed for the first time. The cobbler asked, “You laugh? What’s the matter?” He replied, “When I have laughed three times, I’ll tell you.”

देवदूत हंसा पहली बार, क्योंकि उसने देखा कि इस पत्नी को पता ही नहीं है कि चमार देवदूत को घर में ले आया है, जिसके आते ही घर में हजारों खुशियां आ जाएंगी। लेकिन आदमी देख ही कितनी दूर तक सकता है! पत्नी तो इतना ही देख पा रही है कि एक कंबल और बच्चों के कपड़े नहीं बचे। जो खो गया है वह देख पा रही है, जो मिला है उसका उसे अंदाज ही नहीं है--मुफ्त! घर में देवदूत आ गया है। जिसके आते ही हजारों खुशियों के द्वार खुल जाएंगे। तो देवदूत हंसा। उसे लगा, अपनी मूर्खता--क्योंकि यह पत्नी भी नहीं देख पा रही है कि क्या घट रहा है!

He laughed because he saw the wife had no idea that the cobbler had brought a messenger of heaven into the house—whose arrival would open the doors to thousandfold blessings. How far can people see? She could only see what was lost: one blanket and the children’s clothes. She could not imagine what had been gained—free of cost! The messenger had entered the house; with him, countless joys would come. So he laughed. He saw his own foolishness mirrored: we too do not see what is truly happening.

जल्दी ही, क्योंकि वह देवदूत था, सात दिन में ही उसने चमार का सब काम सीख लिया। और उसके जूते इतने प्रसिद्ध हो गए कि चमार महीनों के भीतर धनी होने लगा। आधा साल होते-होते तो उसकी ख्याति सारे लोक में पहुंच गयी कि उस जैसा जूते बनाने वाला कोई भी नहीं, क्योंकि वह जूते देवदूत बनाता था। सम्राटों के जूते वहां बनने लगे। धन अपरंपार बरसने लगा।

Soon, being a messenger, in seven days he learned all the cobbler’s work. His shoes became so renowned that within months the cobbler grew wealthy. In half a year his fame spread far and wide—no one made shoes like his, for an angel made them. Emperors ordered their footwear there. Wealth poured in.

एक दिन सम्राट का आदमी आया। और उसने कहा कि यह चमड़ा बहुत कीमती है, आसानी से मिलता नहीं, कोई भूल-चूक नहीं करना। जूते ठीक इस तरह के बनने हैं। और ध्यान रखना जूते बनाने हैं, स्लीपर नहीं। क्योंकि रूस में जब कोई आदमी मर जाता है तब उसको स्लीपर पहना कर मरघट तक ले जाते हैं। चमार ने भी देवदूत को कहा कि स्लीपर मत बना देना। जूते बनाने हैं, स्पष्ट आज्ञा है, और चमड़ा इतना ही है। अगर गड़बड़ हो गयी तो हम मुसीबत में फंसेंगे।

One day a royal envoy came with a piece of rare leather, hard to obtain. “No mistakes,” he warned. “Make shoes exactly like this—mind you, shoes, not slippers.” In Russia, when a person dies, they put slippers on him to carry him to the cremation ground. The cobbler also told the messenger, “Do not make slippers. Shoes are ordered, the leather is only enough for one pair. If anything goes wrong, we’re finished.”

लेकिन फिर भी देवदूत ने स्लीपर ही बनाए। जब चमार ने देखे कि स्लीपर बने हैं तो वह क्रोध से आगबबूला हो गया। वह लकड़ी उठा कर उसको मारने को तैयार हो गया कि तू हमारी फांसी लगवा देगा! और तुझे बार-बार कहा था कि स्लीपर बनाने ही नहीं हैं, फिर स्लीपर किसलिए?

Even so, the messenger made slippers. Seeing them, the cobbler flew into a rage, ready to beat him with a stick. “You will have us hanged! I told you again and again: not slippers!”

देवदूत फिर खिलखिला कर हंसा। तभी आदमी सम्राट के घर से भागा हुआ आया। उसने कहा, जूते मत बनाना, स्लीपर बनाना। क्योंकि सम्राट की मृत्यु हो गयी है।

The messenger burst out laughing again. Just then a man came running from the palace: “Don’t make shoes—make slippers. The emperor has died.”

भविष्य अज्ञात है। सिवाय उसके और किसी को ज्ञात नहीं। और आदमी तो अतीत के आधार पर निर्णय लेता है। सम्राट जिंदा था तो जूते चाहिए थे, मर गया तो स्लीपर चाहिए। तब वह चमार उसके पैर पकड़ कर माफी मांगने लगा कि मुझे माफ कर दे, मैंने तुझे मारा। पर उसने कहा, कोई हर्ज नहीं। मैं अपना दंड भोग रहा हूं।

The future is unknown—known only to Him. Man decides on the basis of the past. When the emperor lived, shoes were needed; once he died, slippers were needed. The cobbler fell at the messenger’s feet, begging forgiveness. “Forgive me, I struck you.” The messenger said, “No harm. I am suffering my punishment.”

लेकिन वह हंसा आज दुबारा। चमार ने फिर पूछा कि हंसी का कारण? उसने कहा कि जब मैं तीन बार हंस लूं...।

He had laughed a second time. The cobbler asked again, “Why?” He said, “When I have laughed three times…”

दुबारा हंसा इसलिए कि भविष्य हमें ज्ञात नहीं है। इसलिए हम आकांक्षाएं करते हैं जो कि व्यर्थ हैं। हम अभीप्साएं करते हैं जो कि कभी पूरी न होंगी। हम मांगते हैं जो कभी नहीं घटेगा। क्योंकि कुछ और ही घटना तय है। हमसे बिना पूछे हमारी नियति घूम रही है। और हम व्यर्थ ही बीच में शोरगुल मचाते हैं। चाहिए स्लीपर और हम जूते बनवाते हैं। मरने का वक्त करीब आ रहा है और जिंदगी का हम आयोजन करते हैं।

He laughed because the future is unknown to us; hence our desires are futile. We demand what will never happen, for something else is ordained. Without asking us, destiny turns—and we create noise in the middle. Slippers are needed, and we order shoes. Death approaches—and we plan for life.

तो देवदूत को लगा कि वे बच्चियां! मुझे क्या पता, भविष्य उनका क्या होने वाला है? मैं नाहक बीच में आया।

The messenger thought of the little girls. How did I know what their future held? I interfered needlessly.

और तीसरी घटना घटी कि एक दिन तीन लड़कियां आयीं जवान। उन तीनों की शादी हो रही थी। और उन तीनों ने जूतों के आर्डर दिए कि उनके लिए जूते बनाए जाएं। एक ब़ूढी महिला उनके साथ आयी थी जो बड़ी धनी थी। देवदूत पहचान गया, ये वे ही तीन लड़कियां हैं, जिनको वह मृत मां के पास छोड़ गया था और जिनकी वजह से वह दंड भोग रहा है। वे सब स्वस्थ हैं, सुंदर हैं। उसने पूछा कि क्या हुआ? यह बूढ़ी औरत कौन है? उस बूढ़ी औरत ने कहा कि ये मेरी पड़ोसिन की लड़कियां हैं। गरीब औरत थी, उसके शरीर में दूध भी न था। उसके पास पैसे-लत्ते भी नहीं थे। और तीन बच्चे जुड़वां। वह इन्हीं को दूध पिलाते-पिलाते मर गयी। लेकिन मुझे दया आ गयी, मेरे कोई बच्चे नहीं हैं, और मैंने इन तीनों बच्चियों को पाल लिया।

Then a third incident occurred. Three young women came—brides-to-be—ordering shoes. An old, wealthy lady accompanied them. The messenger recognized them as the very three girls he had left at their dead mother’s side, for whose sake he suffered. They were healthy and beautiful. He asked, “What happened? Who is this old lady?” She said, “These are my neighbor’s children. She was poor. She had no milk in her breasts, no money for clothes. Three infants—she died nursing them. I had pity. I had no children, so I raised these three.”

अगर मां जिंदा रहती तो ये तीनों बच्चियां गरीबी, भूख और दीनता और दरिद्रता में बड़ी होतीं। मां मर गयी, इसलिए ये बच्चियां तीनों बहुत बड़े धन-वैभव में, संपदा में पलीं। और अब उस बूढ़ी की सारी संपदा की ये ही तीन मालिक हैं। और इनका सम्राट के परिवार में विवाह हो रहा है।

Had their mother lived, the girls would have grown in poverty and want. Because the mother died, they were raised in wealth and splendor. Now they were the heirs to the old woman’s entire estate—and were marrying into the emperor’s family.

देवदूत तीसरी बार हंसा। और चमार को उसने कहा कि ये तीन कारण हैं। भूल मेरी थी। नियति बड़ी है। और हम उतना ही देख पाते हैं, जितना देख पाते हैं। जो नहीं देख पाते, बहुत विस्तार है उसका। और हम जो देख पाते हैं उससे हम कोई अंदाज नहीं लगा सकते, जो होने वाला है, जो होगा। मैं अपनी मूर्खता पर तीन बार हंस लिया हूं। अब मेरा दंड पूरा हो गया और अब मैं जाता हूं।

The messenger laughed the third time. He told the cobbler, “These are the three reasons. The mistake was mine. Destiny is vast. We see only as far as we can see; beyond that is an immense expanse. From what we see, we cannot infer what will be. I have laughed at my own foolishness thrice. My punishment is complete. Now I will go.”

नानक जो कह रहे हैं, वह यह कह रहे हैं कि तुम अगर अपने को बीच में लाना बंद कर दो, तो तुम्हें मार्गों का मार्ग मिल गया। फिर असंख्य मार्गों की चिंता न करनी पड़ेगी। छोड़ दो उस पर। वह जो करवा रहा है, जो उसने अब तक करवाया है, उसके लिए धन्यवाद। जो अभी करवा रहा है, उसके लिए धन्यवाद। जो वह कल करवाएगा, उसके लिए धन्यवाद। तुम बिना लिखा चेक धन्यवाद का उसे दे दो। वह जो भी हो, तुम्हारे धन्यवाद में कोई फर्क न पड़ेगा। अच्छा लगे, बुरा लगे, लोग भला कहें, बुरा कहें, लोगों को दिखायी पड़े दुर्भाग्य या सौभाग्य, यह सब चिंता तुम मत करना।

What Nanak is saying is: if you stop inserting yourself in between, you have found the path of paths. Then you need not worry about innumerable paths. Leave it to Him. Whatever He has made happen so far—thank You. Whatever He is making happen now—thank You. Whatever He will make happen tomorrow—thank You. Give Him a blank check of gratitude. Whatever it may be, let there be no change in your thankfulness. Pleasant or unpleasant, praised or blamed, whether people see good fortune or misfortune—leave all that concern.

इसलिए नानक कहते हैं कि मुझे तो एक ही मार्ग दिखायी पड़ता है, और वह है--

Therefore Nanak says, only one path I see—and it is this:

वारिआ न जावा एक बार।

जो तुधु भावै साई भलीकार। तू सदा सलामति निरंकार।।

Variya na java ek bar. Jo tudh bhavai sai bhali kar. Tu sada salamat nirankar.

तू सदा है। तू निरंकार है। तू शाश्वत है। मैं छोटा हूं, लहर की तरह हूं, मैं सब तुझ पर छोड़ देता हूं। और तूने इतना दिया है और तेरा इतना दान चल रहा है कि मैं हजार बार भी तुझ पर निछावर हो जाऊं, तो भी थोड़ा है। बस, एक ही मेरा सूत्र है, जो तुझे भाए वही भला है।

You are ever. You are formless. You are eternal. I am small, a mere wave. I leave everything to You. You have given so much, and Your giving goes on—were I to offer myself to You a thousand times, it would still be too little. My only sutra is: whatever pleases You is good.

‘असंख्य घोर मूर्ख हैं, और असंख्य अंधे हैं। असंख्य चोर हैं, हरामखोर हैं। असंख्य ऐसे हैं जो जबर्दस्ती अपना हुक्म चला कर विदा होते हैं। असंख्य गला काटने वाले हैं, और हत्या के अतिरिक्त कुछ भी नहीं कमाते। असंख्य पापी पाप ही करके जीते हैं। असंख्य झूठे अपने झूठ में ही डोलते रहते हैं। असंख्य म्लेच्छ मल ही को भोजन बना लिए हैं। असंख्य निंदक सिर को भारी किए चलते हैं। इस प्रकार नानक नीच का विचार करते हैं। और कहते हैं कि तुझ पर एक बार नहीं बार-बार निछावर हुआ जाए ऐसा तू है। जो तुझे भाए वही भला कर्म है, तू सदा सलामत और निरंकार है।’

“Countless are stubborn fools, and countless are blind. Countless are thieves and swindlers. Countless impose their will by force and depart. Countless cut throats and earn nothing but murder. Countless sinners live by sin alone. Countless liars sway in their lies. Countless unclean ones feed on filth. Countless slanderers carry a heavy load on their heads. Thus Nanak contemplates the lowly. And he says: to be offered to You not once but again and again—that is what You deserve. Whatever pleases You is good action; You are ever safe, the formless One.”

एक तरफ भले लोगों की, साधुओं की, संतों की, विचारकों की जमात है, जिन्होंने विचार कर-कर के सत्य के असंख्य मार्ग खोज निकाले हैं। असंख्य मार्गों के कारण सत्य खो गया है।

On one side stands the host of the virtuous—the seekers, saints, thinkers—who, by thinking and thinking, have found countless paths to truth. Because of countless paths, truth has been lost.

दूसरी तरफ उनके विरोध में खड़े बेईमान, चोर, हत्यारे, पापी हैं। उन्होंने भी अपने अहंकार की चेष्टा कर-कर के, सत्य से बचने के असंख्य मार्ग खोज निकाले हैं। उन्होंने झूठ की नयी-नयी ईजादें कर ली हैं। वे बड़े आविष्कारक हैं। उन्होंने बड़े मनमोहक झूठ खोज लिए हैं। उन्होंने बड़े प्यारे सपने बना लिए हैं। उनके सम्मोहन में कोई भी फंस जा सकता है। और तब भटक जाता है।

On the other side stand, in opposition, the dishonest, the thieves, the murderers, the sinners. Through the exertions of their ego they too have discovered countless ways to avoid the truth. They have invented fresh lies—charming lies, alluring dreams—whose hypnosis can captivate anyone and then lead them astray.

दो हैं भटकने के मार्ग। एक तो तुम असत्य की तरफ चले जाओ तो भटक जाओ। और या तुम सत्य के विचार में पड़ जाओ कि कौन सा मार्ग है; तो तुम भटक जाओ। नानक कहते हैं, मैं दोनों की चिंता नहीं करता।

There are two ways to go astray. If you walk toward untruth—you go astray. Or if you become entangled in “Which path leads to truth?”—you go astray. Nanak says, I worry about neither.

‘जो तुझे भाए वही भला कर्म है।’

“Whatever pleases You is good action.”

न मैं इसकी फिक्र करता कि पुण्यात्मा क्या कहते हैं, न मैं इसकी फिक्र करता कि पापी क्या कहते हैं। न तो पुण्य और न पाप; न तो साधु और न असाधु। न, मैं उन दोनों में से नहीं चुनता। न तो मार्ग, न कुमार्ग, मैं चुनता ही नहीं। मैं सब तुझ ही पर छोड़ देता हूं। जो तू करवाए वही शुभ है। जहां तू ले जाए वही शुभ है। जो मार्ग तू बता दे वही मेरा मार्ग है। मंजिल मिले या न मिले।

I do not fret over what the virtuous say, nor over what the wicked say. Neither virtue nor sin; neither saint nor non-saint. I choose neither. Neither path nor false path. I do not choose at all. I leave it all to You. Whatever You make me do is auspicious. Wherever You take me is auspicious. The path You show is my path—whether or not any “destination” is reached.

इसे थोड़ा समझ लें। क्योंकि अगर मंजिल मिलने की भावना बनी रही तो तुम सब उस पर न छोड़ पाओगे। तब तुम यह तो ध्यान रखोगे ही कि मंजिल मिल रही या नहीं मिल रही है। मंजिल की अगर तुम्हारे मन में धारणा बनी रही तो सब न छोड़ पाओगे। आधा-आधा छोड़ोगे। और आधा-आधा छोड़ना न छोड़ने से बदतर है। वह छोड़ना है ही नहीं।

Understand this. If the desire for a destination remains, you will not be able to leave all to Him. You will keep checking whether you are arriving or not. If the idea of destination lingers in your mind, you cannot surrender completely. You will surrender half-and-half—and half-surrender is worse than not surrendering at all. It is not surrender.

नहीं, मंजिल मिले या न मिले, अब मंजिल ही न रही। छोड़ना ही मंजिल है। भक्त के लिए समर्पण अंत है। उसके पार फिर कुछ भी नहीं बचता। फिर वह डुबा दे तो भी भक्त को लगेगा, वह उबार रहा है। वह मिटा दे तो भक्त को लगेगा वह बना रहा है। वह अंधेरे में पटक दे तो भी भक्त को लगेगा कि महासूर्यों का उदय हुआ है। सवाल यह नहीं है कि हम कहां जाते हैं। सवाल यह भी नहीं है कि हम क्या पाते हैं। सवाल यह है कि हमारी भावदशा क्या है!

No—whether any destination is reached or not, now there is no destination. Surrender itself is the destination. For the devotee, surrender is the end; beyond it, nothing remains. Then if He drowns you, the devotee feels, He is saving me. If He erases you, the devotee feels, He is creating me. If He casts you into darkness, the devotee feels, suns have arisen. The question is not where we go, nor what we obtain; the question is: what is the state of our heart?

तो नानक की संपूर्ण प्रक्रिया समर्पण की प्रक्रिया है।

Nanak’s entire process is the process of surrender.

जो तुधु भावै साई भलीकार। तू सदा सलामति निरंकार।।

Jo tudh bhavai, sai bhali kar. Tu sada salamat nirankar.

‘तेरे असंख्य नाम हैं, तेरे असंख्य स्थान हैं। असंख्य लोक हैं जो अगम्य हैं। असंख्य कहना भी सिर का भार ही बढ़ाना है।

“Your names are countless, Your abodes are countless. Countless are the realms beyond approach. Even to say ‘countless’ is only to add a burden to the head.

अक्षर से ही नाम है, अक्षर से ही स्तुति है। अक्षर से ही ज्ञान और उसकी गुणगाथा के गीत हैं। अक्षर से ही लिखना और वाणी का बोलना है। अक्षर द्वारा ही भाग्य का संयोग है। लेकिन जो लिखता है वह भाग्य के परे है। वह जैसा फर्माता है वैसा हम पाते हैं। जो कुछ भी उसकी रचना है, सब उसका नाम है। नाम बिना कोई स्थान नहीं। कुदरत का किस प्रकार बखान करें? तुझ पर एक बार नहीं, बार-बार निछावर हुआ जाए। जो तुझे भावे वही भला है, तू सदा सलामत और निरंकार है।’

“From akshar arises the Name; from akshar arises praise. From akshar arises knowledge and the songs of His virtues. From akshar arise writing and speech. Through akshar the bond of destiny is woven. But the One who writes stands beyond destiny. As He ordains, so we receive. Whatever is His creation is all His Name. Without the Name, no place exists. How shall I speak of Your nature? To be offered to You once is not enough, again and again I am ready to be sacrificed. Whatever pleases You is good; You are ever safe, the formless One.”

उसके नाम, जितने लोग हैं उतने ही खोज लिए गए हैं। हिंदुओं के पास एक शास्त्र है, विष्णु सहस्रनाम। उस शास्त्र में सिर्फ उसके नाम ही नाम हैं, सहस्र नाम। उसमें कुछ और नहीं लिखा है। सिर्फ नाम ही नाम का शास्त्र है। मुसलमानों के अपने नाम हैं। असल में मुसलमानों की परंपरा यही है कि जो भी नाम मुसलमान किसी का रखते हैं, वे सभी नाम परमात्मा के नाम हैं। रहमान हो, रहीम हो, अब्दुल्लाह हो, कुछ भी हो, सभी नाम परमात्मा के हैं। हिंदुओं की भी परंपरा यह थी कि सभी नाम परमात्मा के ही रखे जाएं। तो राम, कृष्ण, हरि...।

His names—there are as many as there are people. The Hindus have a scripture, Vishnu Sahasranama—a thousand names; nothing else in it but names. The Muslims have their names. In fact their custom is to give children names that are all names of God: Rahman, Rahim, Abdullah… The Hindus too had the custom of giving only God’s names—Ram, Krishna, Hari…

अगर हम नामों का हिसाब लगाएं तो जितने लोग हैं उतने ही उसके नाम हैं। और फिर भी उपाय कायम है। हम चाहे जितने और नाम खोज लें। क्योंकि नाम हम देते हैं। उसका कोई नाम नहीं है। नाम हम देते हैं। नाम हमारे द्वारा दिया जाता है। तो हम कोई भी नाम गढ़ लें, वही नाम काम करेगा।

If we count, there are as many names as there are people. And still the endeavor goes on—we can coin more, because names are given by us. He has no name. We invent names; whatever we invent works.

तो नानक कहते हैं, किस नाम को जपूं? किससे तुझे पुकारूं? किस नाम को तू पहचानेगा कि तेरा है? किस नाम से पुकारूं कि मेरी पुकार तुझ तक पहुंच जाएगी? साधक को बड़ी चिंता होती है कि कौन सा नाम ठीक पड़ेगा? क्योंकि यह तो स्वाभाविक है, तुम पत्र लिखते हो तो पता तो लिखना ही पड़ेगा। और पता ध्यान से लिखते हो सब से ज्यादा।

So Nanak says: by what name shall I chant You? By which shall I call You? Which name will You recognize as Yours? By which name will my call reach You? The seeker worries greatly: which name will fit? Naturally, when you write a letter, you must put the address—and you write it most carefully.

मैंने सुना है, एक आदमी के घर मुल्ला नसरुद्दीन नौकरी करता था। और उस आदमी को गोपनीय पत्र लिखने की झक थी। बिना दस्तखत किए किसी को भी पत्र लिखा करता था। अखबारों के संपादकों को, नेताओं को, ज्ञानियों को। गोपनीय पत्र लिखने का उसको नशा था--रोज!

एक दिन ऐसा हुआ कि एक पत्र उसने लिखा, नसरुद्दीन को दिया। नसरुद्दीन पत्र डाल कर लौटा तो उसने पूछा कि क्या मुल्ला पत्र डाल दिया? नसरुद्दीन ने कहा कि डाल आया। तो उसने कहा कि तुमने बताया क्यों नहीं? क्योंकि मैं पता लिखना भूल गया। तो नसरुद्दीन ने कहा कि मैंने समझा कि शायद इस बार आप पता भी गोपनीय रखना चाहते हैं।

I’ve heard: Mulla Nasruddin worked for a man who was addicted to writing anonymous letters. He wrote to newspaper editors, leaders, scholars—without signature. One day he wrote a letter, gave it to Nasruddin to post. When Nasruddin returned, he asked, “Mulla, did you mail it?” “Yes,” said Nasruddin. “Why didn’t you tell me? I forgot to write the address.” Nasruddin said, “I thought perhaps this time you wished to keep even the address confidential.”

लेकिन अगर पता भी गोपनीय रखोगे तो पत्र पहुंचेगा कैसे? किस पते से भेजें परमात्मा को लिखी पाती कि वह पहुंच जाए? इसलिए नाम की बड़ी तलाश चलती है। कौन सा नाम पुकारें? किस नाम से वह सुनेगा? नानक कहते हैं कि या तो सभी नाम उसी के हैं या कोई भी नाम उसका नहीं है। और अक्षर उसका नाम है।

But if the address is secret too, how will the letter arrive? To what address shall we send the letter written to God so that it reaches Him? Hence the search for the Name—by which name to call? Nanak says: either all names are His, or none are. And akshar is His Name.

अक्षर शब्द को समझना बड़ा कीमती है। संस्कृत और भारतीय भाषाओं में हम क ख ग को, वर्णमाला को अक्षर कहते हैं। अल्फाबेट को हम अक्षर कहते हैं। लेकिन अक्षर शब्द का तो अर्थ होता है, जो मिटाया न जा सके। तुम्हारा क ख ग तुम लिखो, वह तो मिटाया जा सकता है। तो वह तो अक्षर नहीं है, क्षर है। तख्ते पर तुमने लिखा क ख ग, पोंछ दो, मिट गया। लिखा था, उसके पहले नहीं था, पोंछ दिया, फिर नहीं हो गया। वह तो क्षर है, अक्षर नहीं है। और हम अल्फाबेट को अक्षर कहते हैं। उसके पीछे कारण है। क्योंकि हम कहते हैं, असली जो है, न तो वह लिखा जा सकता है और न पोंछा जा सकता है। तुम जो लिखते हो वह तो सिर्फ प्रतिध्वनि है।

Akshar is a precious word. In Sanskrit and the Indian languages we call the alphabet akshar. But akshar literally means “that which cannot be erased.” Your written A-B-C can be erased—so they are kshar, perishable. You write on a slate—wipe, and it is gone. It was not before; you wrote; you wiped; it is no more. That is kshar, not akshar. And yet we call the alphabet akshar. The reason is: the real cannot be written or erased; what you write is only a reflection.

ऐसा समझो कि आकाश में चांद है और झील में उसका प्रतिबिंब बन रहा है। तुम झील को हिला दो तो झील का चांद फौरन टुकड़े-टुकड़े हो जाता है। वह तो क्षर है। लेकिन तुम ऐसा आकाश में हाथ हिलाओ, उससे कोई आकाश का चांद टुकड़े-टुकड़े नहीं हो जाएगा। वह अक्षर है।

Imagine the moon in the sky and its reflection in a lake. Disturb the lake and the reflected moon shatters; that is kshar. Wave your hand in the sky—nothing happens to the real moon; that is akshar.

हमारी जो भाषा है वह तो परमात्मा की भाषा का केवल प्रतिफलन है। जो हम बोर्ड पर लिखते हैं, किताब में लिखते हैं, वह तो प्रतिफलन है, रिफ्लेक्शन है। वह तो मिट जाएगा। लेकिन जिससे वह आ रहा है, वह अक्षर है। तुम जो बोल रहे हो, वह तो क्षर है, लेकिन तुम्हारे भीतर जो बोल रहा है, वह अक्षर है।

Our language is only a reflection of the Divine language. What we write on boards and in books is reflection, and will pass away. But that from which it emanates is akshar. What you speak is perishable; but the one within who speaks is imperishable.

तो नानक कहते हैं, अक्षर ही उसका नाम है। तो उसको न तो लिखा जा सकता है और न मिटाया जा सकता है। उस अक्षर के अतिरिक्त सब आदमी की ईजादें हैं। वह अक्षर क्या है?

So Nanak says: akshar is His Name. It can neither be written nor erased. Apart from that akshar, all else is man’s invention. What is that akshar?

उस अक्षर की जो हमारे पास निकटतम प्रतिध्वनि है, वही ओंकार है। इसलिए नानक का यह पूरा का पूरा दर्शन एक भित्ति पर टिका है, एक ओंकार सतनाम। बस! इन तीन शब्दों को तुम समझ लो, तो जपुजी पूरा समझ में आ गया। पूरे नानक ही समझ में आ गए। वह सारसूत्र है। अक्षर यानी ओंकार। क्योंकि वही एक ध्वनि है जो बिना लिखे गूंज रही है। जो कभी नहीं मिटेगी। वह अस्तित्व का ही संगीत है। उसके मिटने का कोई उपाय नहीं। जब सब खो जाएगा, तब भी वह गूंजता रहता है।

The nearest resonance we have of that akshar is Omkar. That is why Nanak’s entire vision rests on a single wall: Ek Onkar Satnam. That’s all. Understand these three words and Japji is understood—Nanak is understood. That is the thread. Akshar means Omkar—the one sound that resounds without being written, the music of existence itself, which never ceases. When all else is lost, it still resounds.

बाइबिल में कहा है--और सभी शास्त्रों में उसकी झलक आने ही वाली है--कि सबसे पहले शब्द था, लोगोस। जिसको पश्चिम ने लोगोस कहा है, शब्द कहा है, वही ओंकार है। सबसे पहले शब्द था, फिर सब उससे हुआ। और जब सब खो जाएगा तब भी शब्द होगा। सब उसी में लीन हो जाएगा।

The Bible says—indeed all scriptures hint at it—that in the beginning was the Word, Logos. What the West calls Logos, the Word, is Omkar. In the beginning was the Word; from it all else arose. When all returns to dust, the Word will remain; all dissolves into it.

भारत में शब्दयोग की प्रक्रियाएं हैं, जिनमें सिर्फ शब्द को ही साधना होता है। और शब्द का अर्थ है, अपने को तो निःशब्द करना होता है। ताकि जो मैं बोल रहा हूं वह तो चुप हो जाए, और जब मेरा बोलना चुप हो जाता है तब जो सुनायी पड़ता है, वह परमात्मा की वाणी है। वह उसका उदघोष है। वह उसका उच्चार है।

India has the discipline of shabda-yoga—where only the Word is the sadhana. Which means: to make oneself wordless—so that what “I” speak falls silent. When my speaking falls silent, what is heard then is the voice of the Divine—His proclamation, His utterance.

नानक कहते हैं, असंख्य तेरे नाम हैं, असंख्य तेरे स्थान, अगम्य तेरे लोक। और फिर असंख्य कहना भी सिर का भार बढ़ाना है। नानक कहते हैं, असंख्य कहने से भी क्या सार है?

Nanak says: countless Your names, countless Your abodes, countless Your unreachable realms. And even to say “countless” is to burden the head. What gain is there in saying “countless”?

क्यों असंख्य कहना भी सिर का भार बढ़ाना है? इसे थोड़ा समझें। असल में हम परमात्मा के संबंध में कुछ भी कहें, उससे सिर का भार बढ़ेगा, घटेगा नहीं। परमात्मा के संबंध में कुछ करें, तो सिर का भार घटेगा। कहें, तो बढ़ेगा। क्योंकि जो भी हम कहेंगे वह मौलिक रूप से गलत होगा।

Why does saying “countless” add a burden? Because whatever we say about the Divine increases the load, not lessens it. With the Divine, doing lessens; saying increases. Whatever we say will be fundamentally off.

समझो; एक आदमी कहता है समुद्र के किनारे खड़े हो कर कि यह सागर अथाह है। अब इसके दो ही अर्थ हो सकते हैं। एक, या तो इस आदमी ने थाह लेने की कोशिश ही नहीं की, यह किनारे पर ही खड़ा है और कह रहा है कि अथाह है। अगर यह किनारे पर ही खड़ा है और इसने थाह लेने की कोशिश नहीं की, तो इसके वचन का क्या अर्थ है? गहरा होगा, बहुत गहरा हो सकता है, पैसिफिक महासागर पांच मील गहरा है, पर अथाह तो नहीं।

Imagine a man standing on the shore saying, “The ocean is bottomless.” There are only two possibilities. Either he has not tried to fathom it—he stands on the shore and declares it “bottomless.” In that case, what is the worth of his words? Deep—very deep perhaps—the Pacific is five miles deep—but not bottomless.

तो हम इस आदमी से पूछ सकते हैं कि क्या तुमने थाह लेने की कोशिश की और नहीं पायी? या तुम किनारे पर ही खड़े बातें कर रहे हो? अथाह से तुम्हारा क्या मतलब, बहुत गहरा? बहुत गहरे को भी अथाह नहीं कहा जा सकता। अथाह का तो मतलब है कि जिसकी गहराई का कोई अंत नहीं।

We can ask him: did you try to sound the depths and fail? Or are you chattering on the shore? What do you mean by bottomless—merely very deep? Even the very deep cannot be called bottomless. Bottomless means: no end to its depth.

तो दो ही उपाय हैं। या तो यह आदमी कहे कि मैं तो किनारे पर ही खड़ा हूं, लेकिन बहुत गहरा है। तो हम कहेंगे, तुम गलत शब्द का उपयोग करते हो। या यह भी हो सकता है, यह आदमी कहे कि मैं भीतर गया और थाह न पा सका। तब भी यह सही नहीं है। क्योंकि जहां तक वह गया वहां तक थाह न मिली, एक हाथ और जाता तो थाह मिल जाती। यह इतना ही कह सकता है कि मैं पांच मील तक गया और थाह न मिली, अथाह नहीं कह सकता। और अगर यह कहता है कि मैं पूरा ही गया और थाह न मिली, तब तो बिलकुल ही गलत है। क्योंकि अगर तुम पूरे चले गए तो थाह मिल ही गयी। कुछ बचा नहीं; तो थाह आ गयी।

Two options. If he says, “I am only on the shore, but it is very deep,” we say, “You use the wrong word.” Or he might say, “I went in and could not find the bottom.” That too is not right. Up to where you went, you did not find it; one fathom more and perhaps you would. You can only say, “I went five miles and did not find the bottom”—not “bottomless.” And if he says, “I went all the way and found no bottom,” then he is utterly wrong—because if you went all the way, you did find the bottom; nothing remained.

तो परमात्मा के संबंध में हम क्या कहें--अथाह? तो अगर तुम पूरे परमात्मा को जान लिए हो तभी कह सकते हो। लेकिन तब तो कहना व्यर्थ हो जाएगा। क्योंकि थाह मिल गयी। तुम आखिरी किनारे तक पहुंच गए। या तुम कहते हो कि हम बहुत दूर तक गए, दूर तक गए, लेकिन थाह न मिली। तब भी तुम्हें अथाह नहीं कहना चाहिए। क्योंकि कौन जाने? थोड़ी दूर और जाओ और थाह मिल जाए!

What shall we say about the Divine—bottomless? You can only say it if you have known the whole—but then saying is pointless, because the bottom is found: you have reached the farthest shore. Or you say, “I went very far, but no bottom yet.” Then too you should not say “bottomless,” for who knows—go a little further and you may find it.

असंख्य कैसे कहोगे? क्या गिनती पूरी कर ली? अगर गिनती पूरी हो गयी तो कितनी ही बड़ी संख्या हो, असंख्य नहीं है। और अगर तुम कहते हो, गिनती अभी पूरी नहीं हुई, करते ही जाते हैं और गिनती पूरी नहीं हुई, तो अभी रुको, वक्तव्य मत दो। क्योंकि कौन जाने, गिनती पूरी हो जाए!

How will you say “countless”? Have you completed the counting? If counting is complete, however large the number, it is not “countless.” If you say, “The counting is not yet complete—we keep counting and it does not end,” then wait—do not declare—who knows, the count may end.

तो परमात्मा को असंख्य कहने से सिर का भार ही बढ़ता है। कुछ हल नहीं होता। अथाह कहो, अनंत कहो, असीम कहो, कुछ फर्क नहीं पड़ता। तुम्हारे सब शब्द व्यर्थ हैं। परमात्मा के संबंध में कुछ भी कहना व्यर्थ है। तुम जो भी कह रहे हो, वह अपने संबंध में कह रहे हो। जो आदमी कहता है, परमात्मा अथाह है, वह यह कह रहा है कि मेरी थाह लेने की सीमा के आगे है। जो आदमी कह रहा है, असंख्य...।

So saying “countless” about the Divine only burdens the head. Nothing is resolved. Say “bottomless,” “infinite,” “boundless”—it makes no difference. Your words are empty. Concerning the Divine, anything said is vanity. Whatever you say is actually about yourself. The one who says, “God is bottomless,” is saying, “The limit of my sounding lies beyond Him.” The one who says, “countless”… “Countless” is your limit.

अब असंख्य भी तुम्हारी सीमा पर है। अब तो अलग-अलग जातियों में असंख्य की अलग-अलग धारणाएं हैं। अफ्रीका में कुछ जातियां हैं, जिनके पास बस तीन की गिनती है। एक, दो, बहुत। बस इतनी ही गिनती है। और तीन से ज्यादा असंख्य हो जाता है। क्योंकि अब गिनती हो ही नहीं सकती तो संख्या के बाहर हो गया। अगर तीन से ज्यादा चीजें रखी हैं तो अफ्रीका का वह कबीला कहेगा, असंख्य। क्योंकि उसकी संख्या ही तीन की है। एक, दो तक ही संख्या है असल में। तीन यानी बहुत। और तीन के पार, जो बहुत से भी ज्यादा है, वह असंख्य।

क्या निश्चित ही परमात्मा असंख्य है? या हमारी गिनती की सीमा आ जाती है? क्या वह अमाप है? या हमारे माप के मापदंड चुक जाते हैं? वह असीम है? या हमारे पैर थक जाते हैं? हम जो भी कहते हैं, अपने बाबत कहते हैं। उसके बाबत में हम कुछ भी नहीं कहते। और अच्छा हो कि अपने ही संबंध में कहें। क्योंकि वह सचाई होगी।

Among different tribes the very idea of “countless” varies. Some African tribes count only to three: one, two, many. Anything beyond three is countless—because they cannot count, so it goes beyond number. Put more than three items before them and they say “countless.” Is the Divine truly countless—or do our counting-measures fail? Is He immeasurable—or do our measures run out? Is He limitless—or are our legs tired? Whatever we say, we say about ourselves. Better to speak only about ourselves—that would be truthful.

परमात्मा के सामने हम सब तरह से असमर्थ हो जाते हैं। असहाय हो जाते हैं। इस दुनिया में जो भी हमारे ढंग काम करते थे, वहां कोई भी काम नहीं करते। हम एकदम हार जाते हैं, पराजित हो जाते हैं। उस पराजय में हम कहते हैं, असंख्य, असीम, अथाह। लेकिन उससे हम अपने ही संबंध में कह रहे हैं। और उससे हमारा सिर का बोझ ही बढ़ता है। क्योंकि हमें लगता है कि हमने कुछ परमात्मा के संबंध में कहा। परमात्मा के संबंध में कुछ भी नहीं कहा जा सकता। जो भी कहा जा सकता है वह परमात्मा के संबंध में नहीं होगा। उसके संबंध में तो केवल चुप रहा जा सकता है। परम मौन ही उसका संकेत है।

Before the Divine, we are powerless. All our methods that worked in this world fail there. We are defeated. In that defeat we say, “countless, boundless, bottomless.” But we are speaking of ourselves—and only increasing the burden on the head, because we feel we have said something about God. Nothing can be said about Him. Whatever can be said will not be about Him. About Him there can only be silence. Supreme silence is His pointer.

इसलिए नानक कहते हैं, ‘असंख्य कहना भी सिर का भार बढ़ाना है।’

Therefore Nanak says, “Even saying countless adds a burden to the head.”

असंख नाव असंख थाव। अगंम अगंम असंख लोअ।।

असंख कहहि सिरि भारु होई।

Asankh nav, asankh thav. Agam agam asankh lo-a. Asankh kaheh sir bhar hoi.

‘और असंख्य कहने से भी सिर पर भार पड़ता है।’

“And even saying countless lays a load upon the head.”

तुम कुछ भी मत कहो। कुछ करो; कुछ कहो मत। कुछ हो जाओ, कुछ बोलो मत। तुम्हारे व्यक्तित्व में रूपांतरण हो, तो तुम परमात्मा के निकट आते हो। तुम्हारे पास शब्दों का जाल बढ़ता जाए, उससे तुम परमात्मा के निकट नहीं आते।

Say nothing. Do something; say nothing. Become something; speak not. Let there be transformation in your being—then you draw near to the Divine. Gather words and you do not.

नानक को स्कूल में भरती किया गया। तो उन्होंने पहला सवाल यह पूछा कि क्या तुम जो पढ़ा रहे हो--पंडित को, शिक्षक को--उसे पढ़ने से मैं परमात्मा को जान लूंगा? पंडित थोड़ा चौंका। क्योंकि छोटे बच्चे से हम ऐसी अपेक्षा नहीं करते। उसने कहा, परमात्मा को? बहुत कुछ जान लोगे, लेकिन परमात्मा को नहीं जान लोगे। तो नानक ने कहा, फिर मुझे वही तरकीब बताएं जिससे परमात्मा को जान लें। बहुत कुछ जान कर क्या करेंगे? उस एक को जानने से सब जान लिया जाता है। नानक ने पूछा कि क्या तुमने जान लिया है उस एक को?

When Nanak was enrolled in school, he asked his teacher, “By learning what you teach—will I come to know God?” The teacher was startled; we don’t expect such questions from a child. He said, “God? You will know many things—but not God.” Nanak said, “Then teach me the method by which one knows God. What will I do with ‘many things’? By knowing the One, all is known. Have you known that One?”

पंडित भी ईमानदार आदमी रहा होगा। वह नानक को घर वापस लौटा गया। उसने नानक के पिता को कहा, क्षमा करें। इस बच्चे को हम कुछ सिखा न सकेंगे। यह पहले से ही सीखा हुआ है। और यह कुछ ऐसे प्रश्न उठा रहा है, जिनके उत्तर मेरे पास नहीं हैं। और यह अवतारी है। यह होनहार है। इसे हम कुछ सिखा नहीं सकते। इससे हम कुछ सीख लें वही बेहतर है।

The teacher must have been honest. He took Nanak back home and said to his father, “Forgive me. We cannot teach this child. He is already taught. He raises questions for which I have no answers. He is an incarnation; he is destined. We cannot teach him. It would be better for us to learn from him.”

यह कैसे घटा? इस देश में इसके लिए हमने पुनर्जन्म की एक स्पष्ट रूपरेखा निर्मित की है। यह नानक का शरीर बच्चे का शरीर है, लेकिन यह चेतना बड़ी प्राचीन है। जन्मों-जन्मों में नानक की इस चेतना ने खोज-खोज कर पाया है कि जानने से वह नहीं जाना जाता। शब्दों से उससे कोई संबंध नहीं बनता। मौन हो कर ही तुम उसे पाते हो। यह छोटा बच्चा, उसी सनातन खोज को, जो नानक अनेक-अनेक जन्मों में करते रहे हैं, बोल रहा है।

How did this happen? In this land we have drawn the clear outline of rebirth for such things. Nanak’s body may be the body of a child, but the consciousness is ancient. Through many births Nanak’s consciousness discovered that by knowing you do not know Him; by words no bridge is built; only in silence do you find Him. The child is voicing that timeless quest which Nanak has pursued over many lives.

कोई भी बच्चा बिलकुल बच्चा नहीं है। क्योंकि बच्चे की स्लेट भी बिलकुल कोरी नहीं है। अतीत जन्मों में बहुत कुछ लिख कर लाया है। इसलिए बच्चे को भी बहुत सम्मान से देखना। कौन जाने, वह तुमसे ज्यादा जानता हो! क्योंकि तुम्हारी उम्र इस शरीर की भला ज्यादा हो, लेकिन उसके अनुभव की उम्र तुमसे गहरी हो सकती है। इसलिए बच्चे के प्रति भी एक सम्मान रखना। क्योंकि जरूरी नहीं है कि तुम उससे ज्यादा जानते हो। और अनेक बार छोटे-छोटे बच्चे तुम्हें झंझट में डाल देते हैं। क्योंकि ऐसे प्रश्न खड़े कर देते हैं जिनके तुम्हारे पास उत्तर नहीं हैं। लेकिन तुम उन्हें दबा देते हो, क्योंकि तुम ज्यादा शक्तिशाली हो।

No child is merely a child; the slate is not blank. He brings much writing from past lives. Therefore look upon children with deep respect. Who knows—they may know more than you. Your body’s age may be greater, but his experience may be older. Often small children entangle you with questions for which you have no answers. You silence them because you have the power.

नानक को ठीक शिक्षक मिला, जो वापस लौटा गया। क्योंकि उस शिक्षक को एक बात तो साफ हो गयी कि यह जो बच्चा कह रहा है, एकदम ठीक कह रहा है। मैं भी अज्ञानी हूं। और जब मैं सब शास्त्र पढ़ कर ज्ञानी नहीं हो सका तो इस बच्चे को भी उन्हीं शास्त्रों को पढ़ाने से क्या होगा? सिर का बोझ बढ़ता है।

Nanak found the right teacher—who turned back. The teacher clearly saw that what the child was saying is true: “I too am ignorant. When, after studying all scriptures, I did not become wise—what will teaching the same to this child do? It only adds weight to the head.”

एक है, जिसे जानने से सिर का बोझ मिट जाता है। और सब जानने से सिर का बोझ बढ़ता है।

There is One whose knowing removes the weight. All other knowing adds to it.

‘असंख्य कहना भी सिर का भार बढ़ाना है। अक्षर से ही नाम है।’

अखरी नामु अखरी सालाह।

“Even saying countless adds a burden to the head. From akshar arises the Name.”

अक्षर उसका नाम है। ओंकार उसका नाम है। और वही उसकी स्तुति है। तुम कुछ और मत कहो। तुम सिर्फ ओंकार की ध्वनि से भर जाओ, स्तुति शुरू हो गयी। कुछ कहने में अर्थ नहीं है कि मैं पापी हूं, कि मैं पतित हूं, कि तुम पतितपावन हो। घुटने टेकने में, रोने-गिड़गिड़ाने में कुछ भी सार नहीं। इससे कुछ स्तुति नहीं होती।

Akhri nam, akhri salah.

Akshar is His Name. Omkar is His Name. And that is His praise. Say nothing else. Be filled with the resonance of Omkar—and praise has begun. There is no point in saying, “I am a sinner, fallen; You are the purifier of the fallen.” Kneeling, pleading—there is no essence in it. It is not praise.

मनुष्यों ने परमात्मा के संबंध में वैसी ही स्तुतियां बना ली हैं, जैसी हमारे बीच अहंकारी मनुष्य पसंद करते हैं। तुम किसी सम्राट के पास जाओ, घुटने टेक कर गिर जाओ, हाथ जोड़ कर खड़े हो जाओ, और कहो कि आप पतितपावन हैं। वह बड़ा प्रसन्न होता है। तुमने उसी तरह की स्तुतियां परमात्मा के संबंध में बना ली हैं।

Humans have composed praises for God as they compose for proud kings. Go to a monarch—fall at his feet, palms joined, “You are the savior of the fallen”—and he is pleased. We have made the same flatteries for God.

नानक कहते हैं, वे स्तुतियां नहीं हैं। क्योंकि परमात्मा कोई अहंकारी तो नहीं है। तुम किसे धोखा दे रहे हो? तुम किसकी खुशामद कर रहे हो? यह मक्खन तुम किसे लगा रहे हो? यह तुम जो परमात्मा का गुणगान कर रहे हो, क्या तुम उसे फुसला कर कुछ काम करवा लेना चाहते हो? यह तुम क्यों कह रहे हो? इसे कहने का क्या प्रयोजन?

Nanak says: these are not praises. God is not an egotist. Whom are you deceiving? Whom are you buttering up? If you “praise” Him to coax a favor—why are you saying it? What is your purpose?

नहीं, स्तुति का अर्थ उसकी प्रशंसा नहीं हो सकती। हम क्या उसकी प्रशंसा करेंगे?

No—the meaning of praise cannot be admiration. How are we to “admire” Him?

इसलिए नानक बार-बार कहते हैं, क्या कुदरत की बात कहें! क्या प्रकृति की बात कहें! क्या उसके विस्मय को शब्द दें! कुछ कहने को नहीं है।

Hence Nanak repeats: how shall I speak of His nature? How to clothe this wonder in words? There is nothing to say.

फिर स्तुति का क्या अर्थ होगा? स्तुति का एक ही अर्थ होगा कि तुम अक्षर, ओंकार से भर जाओ। इसलिए ओंकार की ध्वनि के अतिरिक्त न कोई पूजा है, न कोई पाठ है।

Then what is praise? Only this: be filled with akshar—with Omkar. Beyond the resonance of Om, there is no worship, no recitation.

हमने मंदिर इस ढंग से बनाए थे कि उनके भीतर अगर तुम ओंकार की ध्वनि करो, तो उनके गोल गुंबज से ध्वनि बरसे वापस तुम पर। इसलिए हम गुंबज गोल बनाते हैं पत्थर का, संगमरमर का मंदिर बनाते हैं, और गूंजने की प्रक्रिया को ध्यान रखते हैं। अगर तुम ठीक से ओंकार का गुंजन करो मंदिर में, तो तुम पाओगे कि ओंकार का गुंजन अनेक गुना हो कर तुम्हारे ऊपर बरसता है।

We built temples in such a way that if you intone Om inside, the dome will shower the sound back upon you. We make domes round, in stone or marble, maintaining the acoustics. If you chant Om properly in a temple, you will find the resonance multiplied, raining upon you.

अभी पश्चिम में एक नयी वैज्ञानिक प्रक्रिया है--बायो-फीडबैक। बड़ी महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। और संभव है कि भविष्य में बहुत काम की सिद्ध होगी। तो उन्होंने छोटे-छोटे यंत्र बनाए हैं, जिन यंत्रों के द्वारा, तुम्हारे मन को शांत करने की व्यवस्था की जाती है। समझने की कोशिश करें।

एक छोटा सा पर्दा सामने होता है। उस पर्दे और तुम्हारे मस्तिष्क को तार से जोड़ दिया जाता है। जब तुम्हारे मस्तिष्क में विचार तेजी से चलते हैं, तो पर्दे पर खास तरह के रंग प्रकट होते हैं। समझो कि लाल धब्बे प्रकट होते हैं। जब मन शांत होता है, तो नीले धब्बे प्रकट होते हैं। जब मन बिलकुल शांत हो जाता है, तो पर्दा खाली हो जाता है।

तो तुम बैठे हो और पर्दे पर देख रहे हो। अभी लाल धब्बे हैं, मन क्रोध से भरा है, बहुत विचारों से भरा है। फिर तुम थोड़े शिथिल हुए, तुमने मन के तनाव को थोड़ा कम किया, नीले धब्बे प्रकट हो गए। तुम प्रफुल्लित हुए--यह बायो-फीडबैक है। क्योंकि अब पर्दे ने तुमको साथ देना शुरू कर दिया। और पर्दे और तुम्हारे बीच अब लेन-देन शुरू हो गया। तुम प्रफुल्लित हुए। और तुम्हें लगा कि किस ढंग से भीतर तुम्हारे घटना घट रही है, जिससे पर्दे पर नीले धब्बे प्रकट हुए हैं। तुम अनुभव कर सकते हो कि सामने पर्दे पर नीले धब्बे हैं और तुम्हारे भीतर मन शांत है। अब तुम और शांत हो सकते हो। धब्बे खो गए। फिर विचार आए, फिर धब्बे प्रगट हुए।

धीरे-धीरे इन दोनों को गौर से अध्ययन कर के, तुम अपने भीतर की कला को पकड़ लोगे कि किस भांति धब्बे खो जाते हैं। क्या तुम्हारे भीतर होता है! कैसे तुम्हारा मन शिथिल होता है कि धब्बे खो जाते हैं! तब तुम चेष्टापूर्वक धब्बे खोने में समर्थ हो जाओगे। तुम बैठ जाओगे आंख बंद कर के। उसी स्थिति को वापस लाने की कोशिश करोगे, जिसमें धब्बे खो गए थे, पर्दे पर धब्बे खो जाएंगे। तो पर्दे और तुम्हारे बीच एक लेन-देन शुरू हुआ। यह जो बायो-फीडबैक है, इसके छोटे-छोटे यंत्र तैयार हो गए हैं। अनेक तरह के यंत्र हैं। ध्यान के लिए उपयोग में लाए जा रहे हैं पश्चिम में। और कीमती हैं।

In the West there is a new scientific method—biofeedback—of great value, likely to be widely useful in the future. Little devices link your brain to a screen. When thoughts race, certain colors appear—say, red blotches. When the mind calms, blue appears. When it becomes utterly still, the screen empties. You sit and watch: red—mind tense; you relax a little—blue appears; you are delighted. That delight is feedback—the screen is now participating with you. Seeing what brings blue, you learn the inner art by which blotches vanish. Then you can intentionally bring the mind to that stillness. This is biofeedback—many such devices are being used in the West for meditation; they have value.

लेकिन पूरब ने इसी तरह के बड़े यंत्र विकसित किए थे। तुम ओंकार की ध्वनि करो मंदिर में, वह बायो-फीडबैक है। वह जो गुंबज है, उससे ओंकार की ध्वनि तुम्हारे ऊपर गिरेगी, बरसेगी। तुमने ही पैदा की है, उससे बरसेगी। और जैसे-जैसे तुम्हारी ध्वनि असली ओंकार के करीब पहुंचने लगेगी, वैसे-वैसे मंदिर से बरसने वाली ध्वनि की तीव्रता बढ़ती जाएगी। उसकी सघनता बढ़ती जाएगी। जैसे-जैसे तुम भीतर साज-संगीत में भरने लगोगे, तुम्हारा सुर भीतर सधने लगेगा, जैसे-जैसे तुम्हारा ओंकार वाणी से कम, हृदय से आने लगेगा, वैसे-वैसे तुम पाओगे कि मंदिर से लौट कर आने वाली प्रतिध्वनि की गुणवत्ता बदल गयी। उसकी क्वालिटी बदल गयी। वह अब ज्यादा शांतिदायी है।

जितना हृदय गहरे में उतरेगा तुम्हारा ओंकार, उतनी ही मंदिर की ध्वनि आनंददायी होने लगेगी। पहले तो वह शोरगुल मालूम पड़ेगी, जब तुम उच्चार सिर्फ ओंठ से करोगे। जब तुम्हारा उच्चार हार्दिक होगा तब उसमें एक संगीत प्रकट हो जाएगा, जिसका तुम अनुभव करोगे। और जब तुम्हारा उच्चार परिपूर्ण हो जाएगा--तुम कर ही नहीं रहे हो, अब तुमसे उच्चार हो रहा है--तब तुम पाओगे कि मंदिर के कण-कण से आनंद की वर्षा हो रही है।

The East developed grander instruments. Chant Om in a temple—that is biofeedback. The dome rains your Om back upon you. As your sound draws nearer to the true Om, the returning resonance intensifies, grows dense. As inner tuning ripens—your pitch falls into harmony—as Om issues less from lips and more from heart, you will feel the quality of the returning resonance change—more peace-giving. The deeper your heart descends into Om, the more blissful the temple’s music becomes. First it feels like noise when Om is only a lip-sound. When your utterance is heartfelt, a music appears that you can taste. And when your utterance becomes perfect—not that you chant, but chanting happens through you—you will feel bliss showering from every particle of the temple.

और मंदिर तो छोटा प्रतीक है, वहां तो अभ्यास करना है। वह तो तैरना सीखने के लिए नदी के किनारे उथले में इंतजाम किया है। फिर जब तुम सीख गए ओंकार को, तो विराट सागर में निकल जाना है। फिर यह सारा जगत मंदिर है। फिर तुम जहां भी ओंकार की ध्वनि करोगे, वहीं तुम पाओगे कि चारों तरफ से उसकी वर्षा हो रही है। यह गगन का जो विराट मंडप है, यह इस मंदिर का गुंबज है।

And the temple is only a small symbol—a practice ground—the shallow bank where you learn to swim. Once you learn Om, venture into the vast ocean. Then the whole cosmos is a temple. Wherever you chant Om, you will feel it raining from all sides. This sky, this immense canopy, is the dome of that temple.

नानक कहते हैं, ‘अक्षर से ही स्तुति है। अक्षर से ही ज्ञान और उसकी गुणगाथा के गीत हैं। अक्षर से लिखना, अक्षर से वाणी है। अक्षर द्वारा ही भाग्य का संयोग है।’

Nanak says, “From akshar arises praise. From akshar arise knowledge and the songs of His virtues. From akshar arise writing and speech. Through akshar the bond of destiny is woven.”

यह जरा सूक्ष्म है: ‘अक्षर द्वारा ही भाग्य का संयोग है।’

This is subtle: “Through akshar the conjunction of destiny is spoken.”

अखरा सिरि संजोगु बखाणि।

Akhra sir sanjog bakhan.

और जैसे-जैसे तुम्हारे भीतर का अक्षर खुलता है, वैसे-वैसे तुम्हारा भाग्य बदलता है। तुम्हारे भीतर जो कुंजी है जीवन की विधि को बदलने की, वह ओंकार है। जितना तुम ओंकार से दूर निकल जाते हो उतना तुम अपने ही हाथों अपने भाग्य को दुर्गति में डालते हो। जैसे-जैसे तुम्हारा संयोग जुड़ता है भीतर की ध्वनि से, शब्दयोग से, अक्षर से, वैसे-वैसे सुगति शुरू हो जाती है।

As the akshar within opens, your destiny changes. The key to altering the pattern of your life is Omkar. The farther you drift from Om, the more you cast your own fate into misery. As your bond reconnects with the inner resonance, with shabda-yoga, with akshar, well-being begins.

ओंकार से दूर निकल जाना नर्क है। ओंकार के करीब आ जाना स्वर्ग है। ओंकार के साथ एक हो जाना मोक्ष है। तो तुम्हारे भाग्य की ये तीन दिशाएं हैं। और कोई उपाय भाग्य को बदलने का नहीं है। तुम कितना ही धन कमाओ! तुम नर्क में हो तो तुम नर्क में ही रहोगे। तुम्हारा नर्क धनी का नर्क होगा। तुम कितना ही बड़ा महल बनाओ! अगर तुम दुखी हो तो तुम महल में दुखी रहोगे। जैसे तुम झोपड़े में दुखी थे, वैसे तुम महल में दुखी रहोगे। झोपड़ा महल बन गया, तुम्हारा दुख न बदलेगा। तुम्हारा भाग्य वही रहेगा। क्योंकि तुम्हारे जीवन की तरंग नहीं बदली। तुम्हारे जीवन की जो ध्वनि-तरंग है, जो भाग्य को लिखती है, वह नहीं बदली।

To be far from Omkar is hell. To come close is heaven. To be one with it is liberation. These are the three directions of your fate. There is no other way to change destiny. Earn as much wealth as you like—if you are in hell, you remain in hell; it will be a rich man’s hell. Build a great palace—if you are miserable, you will be miserable in the palace as in the hut. The hut becomes a palace, but your sorrow does not change. Your fate remains the same—because the wavelength of your life has not changed. The wave that writes destiny has not changed.

और दो ही तरह के लोग हैं संसार में। एक, जो स्थितियों को बदलते रहते हैं। कम धन से ज्यादा धन, छोटे पद से बड़ा पद, छोटे मकान से बड़ा मकान, कम सुंदर स्त्री से ज्यादा सुंदर स्त्री; परिस्थिति को बदलते रहते हैं, लेकिन भाग्य की तरंग उनकी वही रहती है। वेव लेंथ वही रहती है उनके भाग्य की। उसमें कोई फर्क नहीं होता।

There are only two types of people. One keeps changing circumstances—more money, higher position, bigger house, more attractive partner—but the wavelength of destiny remains the same. Nothing changes.

दूसरा वर्ग है, जिसको हम साधक कहते हैं। वह जीवन की परिस्थिति की चिंता नहीं करता। वह जीवन का जिसे अनुभव हो रहा है, उसकी तरंग को बदलने की कोशिश करता है। जैसे ही वह तरंग बदल जाती है, तो चाहे झोपड़ा हो या महल, तुम महल में होते हो। उस तरंग के बदले हुए मनुष्य को अगर नर्क में भी डाल दो तो भी वह स्वर्ग में होगा। उसको नर्क में डालने का कोई उपाय नहीं है। क्योंकि उसके भीतर जो नाद बज रहा है, वह जिस अहोभाव और आनंद को उपलब्ध हुआ है, तुम उसे छीन नहीं सकते। तुम उसे आग में डाल दो...।

The other we call a seeker. He does not worry about circumstances; he tries to alter the wave of his lived experience. The moment that wave changes, whether in hut or palace—you are in a palace. Put one whose wave has changed in hell—he is in heaven. You cannot put him in hell. The inner sound he hears, the gratitude and bliss he has come upon, you cannot steal. Throw him in fire…

एक झेन फकीर औरत हुई। मरने के पहले उसने अपने शिष्यों को कहा कि मैं जीते जी चिता पर चढ़ना चाहती हूं। यह भी कोई ढंग? कि दूसरे के कंधों पर कोई चढ़ कर और चिता पर जाए! और फिर मैं कभी किसी के कंधे पर नहीं चढ़ी। और मैं नहीं चाहती कि मेरे संबंध में यह कहा जाए बाद में कि मैंने किसी का सहारा लिया। उस एक का सहारा काफी है! अब और किसका सहारा लेना? वह न मानी, तो चिता सजायी गयी। उस चिता पर वह बैठ गयी। चिता में आग लगा दी गयी। लोग दूर भागे, क्योंकि आग तेज थी। पास खड़ा होना मुश्किल था। और एक आदमी ने भीड़ में से पूछा कि वहां कैसा लग रहा है? क्योंकि लपटें भयंकर थीं, वह स्त्री जल रही थी। उस स्त्री ने आंखें खोलीं और कहा, इस तरह का मूर्खतापूर्ण सवाल तुम ही कर सकते थे।

There was a Zen nun. Before dying she told her disciples, “While alive, I wish to mount the pyre myself. Why should I be carried on others’ shoulders? I have never mounted anyone’s shoulders; let it not be said I took support. His support is enough! What need of any other?” She would not be dissuaded. The pyre was prepared; she sat upon it; it was lit. The flames were fierce. People stepped back. Someone in the crowd shouted, “How does it feel there?” The nun opened her eyes and said, “Only a fool like you could ask such a question.”

उस स्त्री के चेहरे पर वही भाव था जो सदा था। तुम उसे फूलों पर बैठाते तो फर्क न पड़ता। और तुमने उसे आग की चिता पर बिठा दिया तो फर्क नहीं पड़ेगा।

The expression on her face was the same as always. Seat her upon flowers—no difference. Seat her upon fire—no difference.

भीतर की तरंग सध गयी तो आग उस तरंग को जला नहीं सकती और फूल उस तरंग को बढ़ा नहीं सकते। इस भीतर की तरंग को ही नानक कहते हैं, नियति है, भाग्य है। भाग्य तुम्हारे सिर में नहीं लिखा हुआ है। भाग्य तुम्हारे जीवन की तरंग में लिखा हुआ है। और उस तरंग की खोज ओंकार से सधती है।

When the inner wave is steady, fire cannot burn it nor flowers augment it. This inner wave is what Nanak calls destiny. Destiny is not written on your forehead; it is written in the vibration of your life. And the search for that vibration is honed through Omkar.

‘अक्षर से लिखना, अक्षर से वाणी बोलना है। अक्षर द्वारा ही भाग्य का संयोग लिखा जाता है। लेकिन जो लिखता है, वह भाग्य के परे है।’

“From akshar arise writing and speech. Through akshar the bond of destiny is woven. But the One who writes stands beyond destiny.”

परमात्मा का कोई भाग्य नहीं, कोई नियति नहीं। परमात्मा का कोई प्रयोजन नहीं। परमात्मा का कोई उद्देश्य नहीं। वह भाग्य के परे है। वह कहीं जा नहीं रहा है। वह किसी यात्रा पर नहीं है। वह किसी मंजिल की तलाश में नहीं है।

God has no fate, no destiny, no purpose, no goal. He is not going anywhere, on no journey, seeking no destination.

इसलिए तो हिंदू इसे लीला कहते हैं। लीला का अर्थ है, परमात्मा का कोई प्रयोजन नहीं है। लीला का अर्थ है, परमात्मा खेल रहा है। जैसे छोटे बच्चे खेलते हैं, कोई प्रयोजन नहीं। बस, खेलना ही प्रयोजन है। आनंदित हैं, प्रफुल्लित हैं। जैसे फूल खिलते हैं, किस कारण? जैसे चांद-तारे चलते हैं, किस कारण? जैसे प्रेम होता है, किस कारण? नदी-झरने बहते हैं, किस कारण?

Hence the Hindus call it Leela—play. Leela means the Divine has no purpose. He plays as children play—no purpose, play is the purpose: joy, celebration. As flowers bloom—for what reason? As stars move—for what reason? As love happens—for what reason? As rivers flow—for what reason?

परमात्मा है, कहीं जा नहीं रहा है। और जिस दिन तुम्हारी तरंग सध जाएगी पूरी, तुम भी पाओगे, तुम्हारे जीवन से भी प्रयोजन चला गया। इसलिए तो हम राम और कृष्ण के जीवन को चरित्र नहीं कहते, लीला कहते हैं। वह चरित्र नहीं है, लीला है, खेल है, एक क्रीड़ा है, एक उत्सव है।

God is—He is not going anywhere. And the day your wave is perfectly tuned, your life too will be without purpose. That is why we do not call Rama or Krishna’s lives “character”; we call them leela—play, sport, festival.

‘जो लिखता है, वह भाग्य के परे है। वह जैसा फरमाता है तैसा हम पाते हैं। जो कुछ भी उसकी रचना है, सब उसका नाम है।’

“The One who writes stands beyond destiny. As He ordains, so we receive. Whatever is His creation is all His Name.”

इसलिए उसके नाम को क्या खोजना? जो कुछ भी उसकी रचना है, सब उसी का नाम है। वृक्ष में, पौधे में, पत्थर में उसी के हस्ताक्षर हैं।

So why search for a name? Whatever is His creation bears His signature. In trees, in plants, in stone—His autograph.

जीसस ने कहा है, उठाओ पत्थर और तुम मुझे दबा हुआ पाओगे। तोड़ो वृक्ष की शाखा, तुम मुझे छिपा हुआ पाओगे।

Jesus said, “Lift a stone—you will find me there. Split wood—and I am hidden within.”

सब जगह उसका नाम है। हर ध्वनि में वही गूंज रहा है। सब ध्वनियां ओंकार के ही रूप हैं। उसकी ही सघनता, विरलता के कारण सारी ध्वनियां पैदा होती हैं।

Everywhere His Name. Every sound is His resonance. All sounds are forms of Omkar; through its density and rarity, all sounds arise.

‘एक ही छिपा है अनेक में। सब उसका नाम है। नाम बिना कोई स्थान नहीं। कुदरत का किस प्रकार बखान करूं?’

“The One is hidden in the many. All is His Name. Without the Name, no place exists. How shall I describe nature?”

नानक विस्मय से भर-भर जाते हैं। बार-बार अहोभाव और आश्चर्य से भर जाते हैं। कि कैसे कुदरत का बखान करूं? इस स्वभाव का कैसे वर्णन करूं?

Nanak is filled again and again with wonder, with ah!—How to speak of nature? How to describe this mystery?

 

“To be offered to You once is not enough, again and again I am ready. Whatever pleases You is good; You are ever safe, the formless One.”

‘तुम पर एक बार नहीं बार-बार निछावर हुआ जाए तो भी कम है। जो तुझे भावे वही भला, तू सदा सलामत और निरंकार है।’

असंख नाव असंख थाव। अगंम अगंम असंख लोअ।।

असंख कहहि सिरि भारु होई।

अखरी नामु अखरी सालाह। अखरी गिआनु गीत गुण गाह।।

अखरी लिखणु बोलणु वाणि। अखरा सिरि संजोगु बखाणि।

जिनि एहि लिखे तिसु सिर नाहि। जिव फुरमाए तिव तिव पाहि।।

Asankh nav asankh thav. Agam agam asankh lo-a. Asankh kaheh sir bhar hoi. Akhri nam akhri salah. Akhri gyan geet gun gah. Akhri likhan bolan vani. Akhra sir sanjog bakhani. Jin eh likhe tis sir nahin. Jiv furmae tiv tiv pahi. Jeta kita teta nao. Vin nave nahi ko thao. Kudrat kavan kaha vichar. Variya na java ek bar. Jo tudh bhavai sai bhali kar. Tu sada salamat nirankar.

जेता कीता तेता नाउ। विणु नावै नाही को थाउ।।

 

कुदरति कवण कहा वीचारु। वारिआ न जावा एक बार।।

 

जो तुधु भावै साई भलीकार। तू सदा सलामति निरंकार।।

 

छोड़ दो उस पर। एक ही पकड़ छोड़ दो--अपने को पकड़ना। और सब हल हो जाता है। उलझन एक है कि तुम अपनी मान कर चल रहे हो। उलझन एक है कि तुमने खुद को ही अपना गुरु बना लिया है। और सुलझाव भी एक है कि तुम उसे गुरु बना दो और तुम बीच से हट जाओ। और जो हो, तुम निर्णय मत लो कि भला या बुरा। उसकी मर्जी के बिना तो कुछ होगा नहीं। इसलिए जो भी होगा, ठीक होगा। जो उसे भाए वही शुभ है।

Leave it to Him. Drop only one hold—the hold on yourself—and everything is resolved. There is only one tangle: you are insisting on your own way. There is only one knot: you have made yourself your own master. The sole untangling is this: make Him the Master and step aside. Whatever happens, do not judge it good or bad. Nothing happens without His will; therefore, whatever happens is right. Whatever pleases Him is auspicious.

आज इतना ही।

That’s all for today.