Skip to content
Osho

Ek Omkar Satnam #5

25 November 1974 Pune Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)

महावीर ने चार घाट कहे हैं, जिनसे उस पार जाया जा सकता है। दो घाट तो समझ में आते हैं--साधु का, साध्वी का; शेष दो घाट थोड़े कठिन मालूम होते हैं--श्रावक का और श्राविका का। श्रावक का अर्थ है, जो श्रवण में समर्थ है; जो सुनने की कला सीख गया; जिसने जान लिया कि सुनना कैसे; जिसने पहचान लिया कि सुनना क्या है।

Mahavira spoke of four ferries by which one can cross to the other shore. Two are easy to understand—the monk’s and the nun’s. The remaining two seem a bit more difficult—the layman’s and the laywoman’s. Shravaka means one who is capable of hearing; who has learned the art of listening; who has discovered how to listen; who has recognized what listening is.

महावीर ने कहा है कि कुछ तो साधना कर-करके उस पार पहुंचते हैं, कुछ केवल सुन कर उस पार पहुंच जाते हैं। जो सुनने में समर्थ नहीं है, उसे ही साधना की जरूरत पड़ती है। अगर तुम सुन ही लो पूरी तरह तो कुछ करने को बाकी नहीं रह जाता; सुनने से ही पार हो जाओगे।

Mahavira said: some reach the beyond through practice, and some reach simply by listening. The one who cannot listen is the one who needs practice. If you truly, totally listen, nothing remains to be done; by listening alone you cross over.

इसी श्रवण की महिमा को बताने वाले नानक के ये सूत्र हैं। ऊपर से देखने पर अतिशयोक्तिपूर्ण मालूम पड़ेंगे कि क्या सुनने से सब कुछ हो जाएगा? और हम तो सुनते रहे हैं--जन्मों-जन्मों से और कुछ भी नहीं हुआ! हमारा अनुभव तो यही कहता है कि सुन लो--कितना ही सुन लो--कुछ भी नहीं होता; हम वैसे ही बने रहते हैं। हमारे चिकने घड़े पर शब्द का कोई असर ही नहीं पड़ता; गिरता है, ढलक जाता है; हम अछूते जैसे थे, वैसे ही रह जाते हैं। अगर हमारा अनुभव सही है तो नानक सरासर अतिशय करते हुए मालूम पड़ेंगे। लेकिन हमारा अनुभव सही नहीं है; क्योंकि हमने कभी सुना ही नहीं है। न सुनने की हमारी तरकीबें हैं, पहले उन्हें समझ लें।

These aphorisms of Nanak proclaim the glory of listening. At first glance they seem exaggerated: will everything really happen just by listening? And we’ve been listening for lifetimes—yet nothing has happened! Our experience says, listen—listen as much as you like—nothing changes; we remain the same. Words fall on the slick surface of our clay pot and slide off; we remain as untouched as ever. If our experience is right, Nanak sounds like he’s indulging in hyperbole. But our experience is not right; because we have never truly listened. We have strategies for not-listening; first, understand those.

पहली तरकीब तो यह है कि जो हम सुनना चाहते हैं, वही हम सुनते हैं; जो कहा जाता है, वह नहीं। हम बड़े होशियार हैं। हम वही सुनते हैं जो हमें बदले न। जो हमें बदलता है, उसे हम सुनते ही नहीं; हम उसके प्रति बहरे होते हैं। और यह कोई संतों का ही कथन हो, ऐसा नहीं है; जिन लोगों ने वैज्ञानिक ढंग से मनुष्य की इंद्रियों पर शोध की है, वे भी कहते हैं कि हम अट्ठान्नबे प्रतिशत सूचनाओं को भीतर लेते ही नहीं; सिर्फ दो प्रतिशत को लेते हैं। हम वही देखते हैं, वही सुनते हैं, वही समझते हैं, जो हमसे तालमेल खाता है; जो हमसे तालमेल नहीं खाता वह हम तक पहुंचता ही नहीं। बीच में बहुत सी हमने रुकावटें खड़ी कर रखी हैं।

The first trick is: we hear only what we want to hear, not what is said. We are very clever. We hear only that which does not change us. What would change us—we do not hear; we are deaf to it. And this is not only the mystics’ claim; those who have scientifically studied the senses say we do not admit ninety-eight percent of incoming information; we take in only about two percent. We see only what we want to see, hear only what we want to hear, understand only what fits us. Whatever does not harmonize with us never reaches us; we have erected many barriers in between.

और जो तुमसे तालमेल खाता है, वह तुम्हें कैसे बदलेगा? वह तो तुम जैसे हो, उसे और मजबूत करेगा। जिससे तुम्हारी बुद्धि राजी होती है, कनविन्स होती है, वह तुम्हें कैसे रूपांतरित करेगा? वह तो तुम्हें और आधार दे देगा जमीन में, और मजबूत पत्थर दे देगा, जिन पर तुम बुनियाद उठा कर खड़े हो जाओगे।

And what harmonizes with you—how will it transform you? It will only reinforce what you are. What convinces your mind—how can it metamorphose you? It will only give you more ground under your feet, stronger stones on which to raise your old foundation.

हिंदू वही सुनता है जिससे हिंदू-मन मजबूत हो। मुसलमान वही सुनता है जिससे मुसलमान-मन मजबूत हो। सिक्ख वही सुनता है जिससे सिक्ख की धारणा मजबूत हो। तुम अपने को मजबूत करने के लिए सुन रहे हो? तुम अपनी धारणाओं में और भी गहरे उतर जाने के लिए सुन रहे हो? तुम अपने मकान को और मजबूत कर लेने के लिए सुन रहे हो? तब तुम सुनने से वंचित रह जाओगे। क्योंकि सत्य का न तो सिक्ख से कोई संबंध है, न हिंदू से, न मुसलमान से। तुम्हारी कंडीशनिंग, तुम्हारे चित्त का जो संस्कार है, उससे सत्य का कोई भी संबंध नहीं है।

A Hindu hears only what strengthens the Hindu-mind. A Muslim hears only what strengthens the Muslim-mind. A Sikh hears only what fortifies his Sikh notions. Are you listening to make yourself stronger? Listening to sink deeper into your beliefs? Listening to fortify your house? Then you will miss listening. Because truth has no relation with Sikh or Hindu or Muslim. Truth has nothing to do with your conditioning, with the imprints on your mind.

जब तुम अपनी सब धारणाओं को हटा कर सुनोगे, तभी तुम समझ पाओगे कि नानक का अर्थ क्या है! और अपनी धारणाओं को हटाने से कठिन काम जगत में दूसरा नहीं है; क्योंकि वे बहुत बारीक हैं, महीन हैं, पारदर्शी हैं। वे दिखाई भी नहीं पड़तीं; कांच की दीवाल है। जब तक तुम टकरा ही न जाओ, तब तक पता ही नहीं चलता कि दीवाल है; तब तक लगता है कि खुला आकाश तो दिखाई पड़ रहा है, चांद-तारे दिखाई पड़ रहे हैं; लेकिन बीच में एक कांच की दीवाल है।

Only when you set aside all your beliefs and listen will you understand what Nanak means! And there is no task harder than dropping one’s beliefs; they are very subtle, fine, transparent. They are not visible; a glass wall. Until you collide with it you don’t know it is there. You feel the sky is open, the moon and stars are visible; but in between, a glass wall.

जब मैं बोल रहा हूं, तो कभी तुम भीतर कहते हो, हां ठीक--जब तुमसे मेल खाता है; कभी तुम भीतर कहते हो, यह बात जंचती नहीं--जब तुमसे मेल नहीं खाता। तो तुम, मैं जो कह रहा हूं, उसे नहीं सुन रहे हो; जो तुमसे मेल खाता है, जो तुम्हें और सजाता-संवारता है, शक्तिशाली करता है, वही तुम सुन रहे हो। शेष को तुम छोड़ ही दोगे। शेष को तुम भूल ही जाओगे। अगर कोई बात तुमने सुन भी ली, जो तुम्हारे विपरीत पड़ती है, तो तुम उसे भीतर खंडित करोगे; तर्क जुटाओगे; हजार उपाय करोगे कि यह ठीक नहीं हो सकता। क्योंकि एक बात तो तुम मान कर बैठे हो कि तुम ठीक हो। तो जो तुमसे मेल खाए, वही सच; जो तुमसे मेल न खाए, वह झूठ।

As I speak, inside you sometimes say, “Yes, right”—when it fits you; sometimes, “This doesn’t sit well”—when it doesn’t. Then you are not hearing what I say; you are hearing what suits you, what polishes you, decorates you, empowers you. You will drop the rest. You will forget the rest. And if some statement contrary to you does enter, you will refute it inside; you will gather arguments; you will do a thousand things to prove, “This cannot be right.” Because one thing you assume is that you are right. So whatever agrees with you is true; what doesn’t is false.

अगर तुम सत्य को ही पा गए हो, तो फिर सुनने की कोई जरूरत ही नहीं है। वह भी तुमने पाया नहीं है; सुनने की जरूरत भी कायम है; सत्य को खोजना भी है; और इस धारणा से खोजना है कि सत्य मुझे मिला ही हुआ है! तुम कैसे खोज सकोगे?

If you have already attained truth, there is no need to listen. But you haven’t; and still you seek truth with the notion that it is already with you! How will you seek?

सत्य के पास तो नग्न, शून्य, खाली हो कर जाना पड़ेगा। सत्य के पास तो तुम्हें अपनी सारी धारणाओं को छोड़ देना पड़ेगा। तुम्हारे सारे विश्वास, तुम्हारे सिद्धांत, तुम्हारे शास्त्र अगर बीच में रहे तो तुम कभी भी न सुन पाओगे। और जो तुम सुनोगे और समझोगे कि मैंने सुना है, वह तुम्हारी अपनी ही प्रतिध्वनि होगी। वह नहीं जो कहा गया था, वह जो तुम्हारे भीतर प्रतिध्वनित हुआ। तुम अपने ही मन की कोठरी को प्रतिध्वनित होते हुए सुनते रहोगे। तब तुम्हें नानक के वचन बड़े अतिशयोक्तिपूर्ण मालूम पड़ेंगे।

You will have to go to truth naked, void, empty. You will have to drop all your beliefs before truth. If your beliefs, your principles, your scriptures stand in the way, you will never be able to hear. And what you think you heard will be only your own echo—not what was said, but what resounded inside you. You will go on hearing the echo in your mind’s chamber. Then Nanak’s words will certainly sound like exaggeration.

दूसरा ढंग बचने का है कि लोग अक्सर, जब भी कोई महत्वपूर्ण बात कही जाए, तंद्रा में हो जाते हैं। वह भी मन का बचाव है। वह भी बड़ी गहरी प्रक्रिया है। जब भी कोई चीज तुम्हें छूने के करीब हो, तब तुम सो जाओगे।

The second way of avoiding is this: whenever something significant is said, people often drift into a trance. That too is the mind’s protection. A very deep mechanism. Whenever something is about to touch you, you fall asleep.

मैं एक बड़े पंडित के घर मेहमान था। वे बड़े विद्वान हैं, शास्त्रों के ज्ञाता हैं और रामायणी तो उन जैसा दूसरा नहीं। लाखों लोग उन्हें सुनते हैं। रात जब हम दोनों सोने गए तो एक ही कमरे में बिस्तर थे; प्रकाश बुझा कर हम अपने बिस्तरों पर लेट गए। तभी मैंने सुना कि उनकी पत्नी अंदर आयी और उनके कान में कुछ फुसफुसा कर बोली। वह मुझे सुनाई पड़ गया। पत्नी ने कहा, ऐ जी, सुनो! मुन्ना सो नहीं रहा है, चल कर उसे कुछ कह दो। तो पंडित जी ने कहा कि मेरे चल कर कहने से क्या होगा! पत्नी ने कहा कि मैंने लाखों लोगों को तुम जब बोलते हो--तुमने बोलना शुरू किया नहीं कि उन्होंने सोना शुरू किया नहीं--लाखों लोगों को तुम्हारी सभा में सोते देखा है, तो यह एक अकेले मुन्ने का क्या बस है! चल कर दो शब्द इससे कह दो, तो सो जाए।

I was a guest at a great pundit’s house. He is immensely learned, master of the scriptures, and as a Ramayani, there is no one like him. Hundreds of thousands come to hear him. At night we went to sleep in the same room; the lights were switched off and we lay on our beds. I heard his wife come in and whisper in his ear. I could hear it. She said, “Listen! Munna is not sleeping—go say something to him.” The pundit replied, “What will happen if I go?” She said, “I have seen hundreds of thousands—no sooner you begin to speak than they begin to sleep. I’ve seen masses sleeping in your assemblies—so what power does this lone Munna have! Go utter a few words to him—he’ll doze off.”

धर्म सभा में लोग नींद पूरी करने के लिए ही जाते हैं। जिनको रात में नींद नहीं आती, उनको भी धर्म सभा में नींद आ जाती है। क्या होता है? तुम्हारे मन का कोई खेल है, तरकीब है। तुम जो नहीं सुनना चाहते, उसके प्रति तुम नींद में अपने को ढांक लेते हो; अपने को बचा लेते हो। नींद तुम्हारा रक्षा-कवच है। तो तुम ऐसे लगते हो कि सुन रहे हो, लेकिन तुम सजग नहीं होते। और बिना सजगता के कैसे सुना जा सकेगा।

People go to religious gatherings to catch up on sleep. Those who cannot sleep at night, fall asleep in a religious meeting. What happens? It’s one of your mind’s tricks. What you don’t want to hear, you cover yourself against with sleep; you protect yourself. Sleep is your shield. So you appear to be listening, but you are not alert. And without alertness, how will you hear?

तुम बोलते वक्त सजग होते हो, सुनते वक्त सजग नहीं होते। और ऐसा कोई धर्म सभा में ही होता हो, ऐसा नहीं है; जब भी कोई दूसरा तुमसे बोलता है, तभी तुम सजग नहीं होते; क्योंकि एक इंटरनल डायलाग है, एक भीतर चलने वाला वार्तालाप है, जिसमें तुम दबे हो। दूसरा बोले जाता है। तुम ऐसा भाव भी प्रकट करते हो कि मैं सुन रहा हूं; लेकिन वह भाव-भंगिमा है, भीतर तुम बोले जा रहे हो। और जब तुम भीतर बोल रहे हो तो तुम किसको सुनोगे? तुम, भीतर जो बोल रहा है, उसको ही सुनोगे। क्योंकि बाहर के बोलने वाले की आवाज तो तुम्हारे तक पहुंच ही न पाएगी। तुम्हारी अपनी आवाज की गूंज काफी है। और इसलिए तो तुम्हें नींद मालूम होने लगती है। क्योंकि तुम अपने से ऊबे हुए हो।

You are alert when you speak, not when you listen. And not only in a religious assembly—whenever anyone else speaks, you are not alert; because there is an internal dialogue running in which you are entangled. The other speaks on. You maintain the posture: “I am listening.” But it’s just posture; inside, you are speaking. And when you are speaking inside, whom will you hear? You will hear only the one speaking within. The voice from outside cannot reach you. The echo of your own voice is enough. That is why drowsiness comes over you: you are bored with yourself.

जब तुम बोलते हो, तब तुम थोड़े सजग होते हो। लेकिन जब तुम सुनते हो, तब तुम मूर्च्छित होने लगते हो; क्योंकि तुम अपने से ऊबे हुए हो। यह बात तो तुम कई दफे भीतर कर चुके हो जो आज फिर कर रहे हो। यह तो पुनरुक्ति है। उससे ऊब पैदा होती है। उससे नींद मालूम होने लगती है। वह भी बचाव है। और वह इस बात की खबर है कि भीतर एक वार्तालाप चल रहा है।

When you speak, you are somewhat alert. When you listen, you begin to swoon; because you are bored with yourself. You have run that inner talk so many times—why again today? It is mere repetition. Repetition brings weariness. It brings sleep. That too is a defense. And it is a sign that an inner dialogue is going on.

भीतर का वार्तालाप जो तोड़ देगा, वही सुनने में समर्थ होता है। श्रवण की कला तब उपलब्ध होती है, जब भीतर का वार्तालाप बंद हो जाता है। और एक क्षण को भी भीतर का वार्तालाप बंद हो जाए तो तुम पाओगे आकाश खुल गया, अनंत आकाश खुल गया। और सब जो अनजाना था, जाना हो गया। जिसकी थाह न थी, उसकी थाह मिल गयी। जो अपरिचित था, उससे परिचय बना। जिससे कोई पहचान न थी--जो अजनबी था--वह अपना हुआ। अचानक!

The one who breaks the inner dialogue becomes capable of listening. The art of listening is available when the inner dialogue stops. And if, even for a single moment, the inner dialogue ceases, you will find the sky opens—an infinite sky. The unknown is known. The bottomless is sounded. The unfamiliar turns familiar. The stranger becomes your own. Suddenly!

यह जगत तुम्हारा घर है। अगर एक क्षण को भी तुम्हारा भीतर का वार्तालाप टूट जाए...सारे सत्संगों का, सारे गुरुओं का एक ही लक्ष्य है कि किस भांति तुम्हारे भीतर का वार्तालाप तोड़ा जाए। वे उसे ध्यान कहें, मौन कहें, योग कहें, नाम स्मरण कहें, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। सारी चेष्टा यह है कि भीतर तुम्हारी जो एक सतत धारा चल रही है शब्दों की, उसको छिन्न-भिन्न कैसे करना! उसमें बीच में खुली जगह कैसे आ जाए! थोड़ी भी देर को खुली जगह आ जाए तो तुम समझ पाओगे कि नानक क्या कह रहे हैं।

This existence is your home. If even for a moment your inner dialogue breaks… the single aim of all satsangs and all masters is to find a way to break your inner dialogue. Whether they call it meditation, silence, yoga, or name-remembrance, it makes no difference. The whole effort is to shatter the ceaseless inner current of words; to create a gap in it. Let there be an opening even for a brief while and you will understand what Nanak is saying.

नानक कहते हैं, ‘श्रवण से ही सिद्ध, पीर, देवता और इंद्र होते हैं। श्रवण से ही धरती और आकाश स्थित है। श्रवण से ही द्वीप, लोक, पाताल चल रहे हैं। श्रवण से ही मृत्यु स्पर्श नहीं करती। नानक कहते हैं, श्रवण से ही भक्त सदा आनंदित होते हैं और श्रवण से ही दुख तथा पाप का नाश होता है।’

Nanak says, “By listening, one becomes siddha, pir, deva, and Indra. By listening, the earth and sky endure. By listening, islands, realms, and netherworlds move. By listening, death cannot touch. Nanak says, by listening the devotee is ever in blossoming joy, and by listening sorrow and sin are destroyed.”

सुणिऐ सिध पीर सुरि नाथ। सुणिऐ धरति धवल आकास।।

सुणिऐ दीप लोअ पाताल। सुणिऐ पोहि न सकै कालु।।

नानक भगता सदा विगासु। सुणिऐ दुख पाप का नासु।।

Suniai sidh peer sur nath. Suniai dharti dhaval aakaas. Suniai deep loa pataal. Suniai pohi na sakai kaal. Nanak bhagta sada vigaas. Suniai dukh paap ka naas.

भरोसा नहीं आता कि सुनने से ही कोई सिद्ध, पीर, देवता और इंद्र हो जाता है! और सुनने से ही धरती और आकाश चल रहे हैं! और सुनने से ही द्वीप, लोक, पाताल खड़े हैं! सुनने से ही मृत्यु स्पर्श नहीं करती! अतिशयोक्ति मालूम पड़ती है।

It sounds unbelievable—that by listening alone one becomes a siddha, a pir, a deva, even Indra! That by listening earth and sky abide! That by listening islands, worlds, and netherworlds stand! That by listening, death cannot touch! It sounds like exaggeration.

जरा भी अतिशयोक्ति नहीं है। क्योंकि जैसे ही तुम्हें सुनने की कला आयी, तुम्हें जीवन से परिचित होने की कला आ गयी। और जैसे ही तुम्हें अस्तित्व का बोध होना शुरू हुआ, तुम पाओगे कि जैसा सन्नाटा तुम्हारे भीतर है सुनने के क्षण में, श्रवण के क्षण में जैसी शून्यता तुम्हारे भीतर है, वही शून्यता तो सारे अस्तित्व का आधार है। उससे ही आकाश टिका है, उससे ही पाताल टिका है। उसी शून्य पर, उसी मौन में तो सारा जगत परिभ्रमण कर रहा है। उसी मौन में बीज टूटता है और वृक्ष बनता है। उसी मौन में सूरज उगता है। उसी मौन में चांद-तारे बनते हैं और बिखरते हैं। जब तुम अपने भीतर शब्दों को शून्य कर देते हो, तब तुम उस जगह पहुंच गए जहां से सृष्टि पैदा होती है और जहां सृष्टि लीन होती है।

Not a trace of exaggeration. Because the moment you learn the art of listening, you learn the art of being intimate with life. And as soon as awareness of existence begins, you will discover that the silence you touch within in the moment of listening, the emptiness you taste then, is the very ground of existence. On that silence the sky is poised, on that silence the abyss is poised. In that very emptiness, in that very hush, the whole universe is revolving. In that silence a seed cracks and becomes a tree. In that silence the sun rises. In that silence the moon and stars are born and dissolve. When you nullify words within, you reach the place from which creation arises and into which it subsides.

ऐसा हुआ कि एक मुसलमान फकीर नानक के पास आया और उसने कहा कि मैंने सुना है कि तुम चाहो तो क्षण में मुझे राख कर दो और तुम चाहो तो क्षण में मुझे बना दो। यह चमत्कार है; मुझे भरोसा नहीं आता। पर आदमी ईमानदार था, मुमुक्षु था; ऐसे ही कुतूहल से नहीं आ गया था। साधक था, जो पूछा था, बड़ी अभीप्सा से पूछा था।

It happened that a Muslim fakir came to Nanak and said, “I have heard that if you wish, you can reduce me to ashes in a moment, and if you wish, recreate me in a moment. This sounds like a miracle; I cannot believe it.” But the man was sincere, a true seeker; he hadn’t come out of mere curiosity. He asked with deep longing.

नानक ने कहा तो फिर आंख बंद कर लो और शांत हो कर बैठ जाओ, तो जो तुम चाहते हो, वह मैं करके ही दिखा दूं। वह फकीर आंख बंद करके शांत हो कर बैठ गया।

Nanak said, “Then close your eyes and sit silently, and I will do what you ask.” The fakir closed his eyes and sat quietly.

अगर मुमुक्षु न होता तो भयभीत हो जाता। क्योंकि जो पूछा था, खतरनाक पूछा था कि राख कर दो, मिटा दो, फिर बना दो। प्रलय और सृष्टि तुम्हारे हाथ में है, ऐसा मैंने सुना है।

If he hadn’t been a true seeker, he would have been frightened. For his request was dangerous: “Reduce me to ashes, destroy me, and then recreate me. Pralaya and srishti are in your hands, so I’ve heard.”

सुबह का वक्त--ऐसी ही सुबह रही होगी। एक गांव के बाहर एक वृक्ष के नीचे, एक कुएं के पास नानक बैठे थे। उनके भक्त मरदाना और बाला मौजूद थे। वे भी थोड़े हैरान हुए कि ऐसा तो नानक ने कभी किसी से कहा नहीं! और अब क्या होगा! वे भी सजग हो गए। उस क्षण जैसे आस-पास वृक्ष भी सजग हो गए होंगे। पत्थर भी सजग हो गए होंगे। क्योंकि नानक ने कहा, बैठ जाओ, आंख बंद करो, शांत हो जाओ। जैसे ही तुम शांत हो जाओगे, मैं चमत्कार दिखा दूंगा।

It was morning—just such a morning. Outside a village, beneath a tree, by a well, Nanak was sitting. His disciples Mardana and Bala were present. They too were surprised: Nanak had never said such a thing to anyone! What now? They became alert. In that moment, as if the tree around them also became alert; the stones too. Because Nanak had said, “Sit, close your eyes, be still. As soon as you become still, I will show you the miracle.”

वह फकीर शांत हो कर बैठ गया। बड़ी आस्था का आदमी रहा होगा। वह भीतर बिलकुल शून्य हो गया। नानक ने उसके सिर पर हाथ रखा और ओंकार की ध्वनि की। और कहानी कहती है कि वह आदमी राख हो गया। फिर नानक ने ओंकार की ध्वनि की। और कहानी कहती है, वह आदमी फिर निर्मित हो गया।

The fakir sat still. He must have been a man of great trust. He became utterly empty within. Nanak placed his hand on his head and intoned Omkar. And the story says the man turned to ashes. Then Nanak intoned Omkar again. And the story says the man was re-created.

अगर कहानी को ऊपर से पकड़ोगे तो चूक जाओगे। लेकिन भीतर यह घटना घटी। जब वह सब भांति शांत हो गया और नानक ने ओंकार की ध्वनि की, श्रवण को उपलब्ध हुआ, भीतर का वार्तालाप टूट गया। सिर्फ ओंकार की ध्वनि गूंजी। उस ध्वनि के गूंजने के बाद प्रलय की स्थिति भीतर अपने आप हो जाती है। सब खो गया--सब संसार, सब सीमाएं--राख हो गया, ना-कुछ हो गया। भीतर कोई भी न बचा, खोजे से भी कोई न मिला। कोई था ही नहीं, घर सूना था। फिर नानक ने ओंकार की ध्वनि की। वह आदमी वापस लौटा। उसने आंखें खोलीं। उसने चरणों में, पैरों में सिर रखा और कहा कि मैं तो सोचता था, यह असंभव है। लेकिन यह करके दिखा दिया!

If you grasp the story on the surface, you will miss. But within, this event happened. When, in every way, he became still and Nanak sounded Om, listening happened; the inner dialogue broke. Only the resonance of Om remained. After that resonance, the state of dissolution arises spontaneously within. Everything is gone—the world, all boundaries—ashes, a no-thing. No one remains within; search as you may, no one is found. No one at home; the house empty. Then Nanak intoned Om again. The man returned. He opened his eyes, bowed at Nanak’s feet and said, “I thought this was impossible. But you did it!”

कहानी को मानने वाले इसे न समझ पाएंगे। वे तो समझते हैं कि वह आदमी राख हो गया, फिर राख से नानक ने उसको बना दिया। ये सब नासमझी की बातें हैं। तब तुम समझे नहीं, चूक गए। पर भीतर प्रलय और सृष्टि की घटना घटती है।

Believe the story literally and you won’t understand. You’ll think the man became a heap of ashes and Nanak built him back from the ashes. Such notions are childish. Then you have missed. Within, dissolution and creation happen.

लेकिन वह फकीर सुनने में समर्थ था। जब कोई सुनने में समर्थ होता है तो तुम मुझे ही थोड़े सुनोगे! सुनने की कला आ गयी। मैं तो बहाना हूं, गुरु तो बहाना है। सुनने की कला आ गयी तो जब वृक्षों में हवाएं बहेंगी, तब भी तुम सुनोगे। और उस सन्नाटे में तुम्हें ओंकार का नाद सुनाई पड़ेगा; जीवन का जो मूल स्वर है, वह सुनाई पड़ेगा। पर्वत से पानी का झरना गिरेगा, उसके नाद को तुम सुनोगे। उस नाद में तुम पाओगे कि सभी शून्य में टिका है। नदियां उसी में बहती हैं, सागर उसी में लीन होते। तुम आंख बंद कर दोगे तो तुम अपनी ही हृदय की धड़कन सुनोगे; खून की गति की धीमी-धीमी आवाज सुनोगे। और तुम पाओगे, यह मैं नहीं हूं; मैं तो सुनने वाला हूं; मैं तो साक्षी हूं। फिर तुम्हें मृत्यु स्पर्श न कर पाएगी। जिसे सुनने की कला आ गयी, उसे कुछ भी जानने को बाकी न रहा।

But that fakir was capable of listening. And when someone becomes capable of listening, you won’t be hearing me alone! The art of listening has arrived. I am only an excuse; the guru is an excuse. When the art of listening has arrived, when the wind passes through the trees you will hear; in that hush you will hear the tone of Om, the fundamental note of life. When water falls from a mountain, you will hear. In that sound you will discover that everything is poised in the void. Rivers flow into it, oceans merge into it. Close your eyes and you will hear your own heartbeat; you will hear the faint sound of blood flowing. And you will know: this is not me; I am the listener; I am the witness. Then death cannot touch you. For the one who has learned listening, nothing remains unknown.

इसलिए नानक कहते हैं, ‘श्रवण से ही सिद्ध, पीर, देवता और इंद्र होते हैं। श्रवण से धरती और आकाश स्थित हैं। श्रवण से ही द्वीप, लोक, पाताल चल रहे हैं।’

Therefore Nanak says, “By listening one becomes siddha, pir, deva, even Indra. By listening, the earth and sky stand. By listening, islands, realms, and netherworlds move.”

सारा अस्तित्व श्रवण से हो रहा है। श्रवण का अर्थ हुआ, सारा अस्तित्व शून्य से हो रहा है। और जब तुम श्रवण में होते हो, तब शून्य की छाप तुम पर आती है, तब शून्य तुम में गूंजता है। वही गूंज अस्तित्व की मौलिक गूंज है। वही ध्वनि अस्तित्व की मूल इकाई है।

All existence is happening through listening. Listening means: all existence is happening through emptiness. And when you are in listening, the imprint of the void falls upon you; the void resounds in you. That resonance is existence’s primal resonance. That sound is the basic unit of existence.

‘श्रवण से ही मृत्यु स्पर्श नहीं करती।’

“By listening, death cannot touch.”

और एक बार तुमने सुनना जान लिया, फिर कैसी मृत्यु! क्योंकि सुनने वाले को साक्षी का बोध हो जाता है। अभी तुम सोच-सोच कर सुनते हो। सोचने वाला तो मरेगा। सोचने वाला तो मरणधर्मा है। जिस दिन तुम बिना सोचे सुनोगे, सिर्फ सुनोगे, उस दिन तो विटनेस, साक्षी हो जाओगे। इधर मैं बोलूंगा, उधर तुम्हारा मस्तिष्क सुनेगा, और एक तीसरा भी तुम्हारे भीतर होगा, जो देखेगा कि सुना जा रहा है। उस दिन एक नए तत्व का तुम्हारे भीतर आविर्भाव होगा। एक नई प्रक्रिया संगठित होगी। एक नया क्रिस्टलाइजेशन होगा। वह है साक्षी का। साक्षी की कोई मृत्यु नहीं है।

Once you have learned to listen—what death? For the listener comes to know the witness. Right now you “listen” by thinking about what you hear. The thinker will die. The thinker is mortal. The day you listen without thinking—only listen—that day you will become a witness. Here I will speak, there your brain will register it, and a third presence will arise within you that sees listening happen. That day a new element is born within you. A new process organizes itself. A new crystallization happens: witnessing. The witness has no death.

इसलिए नानक कहते हैं, ‘श्रवण से ही मृत्यु स्पर्श नहीं करती। नानक कहते हैं, श्रवण से ही भक्त सदा आनंदित होते हैं और श्रवण से ही दुख तथा पाप का नाश होता है।’

Hence Nanak says: “By listening death does not touch. By listening the devotees are ever in blossoming joy; by listening sorrow and sin are destroyed.”

कैसे चुप हो जाओ और कैसे तुम्हारे भीतर का चलने वाला सतत वार्तालाप टूटे; कैसे क्षण भर को बादल छटें और खुला आकाश दिखायी पड़े; कैसे सिलसिला भीतर मिटे--यही सारी प्रक्रिया है।

How to fall silent, how to break the ceaseless inner talk; how for a moment the clouds part and open sky appears; how the inner chain dissolves—this is the whole process.

यहां तुम बैठे हो। मैं बोल रहा हूं। साथ ही साथ तुम्हें बोलने की कोई भी तो जरूरत नहीं है। तुम चुप हो सकते हो। बस पुरानी आदत है, वह भीतर बोले चली जा रही है। आदत की वजह से!

You sit here. I speak. Alongside, you have no need at all to speak. You can be utterly quiet. But the old habit goes on chattering within. Just habit!

एक छोटे से बच्चे से मैं पूछ रहा था कि तेरी छोटी बहन बोलने लगी या नहीं! उसने कहा, बोलने तो लगी, कब का सीख गई बोलना! अब सब उसको मौन होना सिखा रहे हैं। अब वह चुप ही नहीं होती, बोलती ही रहती है। पहले बिलकुल चुप थी तो हम सबने मिल कर बोलना सिखाया और अब सब मिल कर चुप होना सिखा रहे हैं, जो कि ज्यादा कठिन काम मालूम होता है।

I asked a little boy, “Has your baby sister begun to talk?” He said, “She has. Long ago she learned to talk. Now everyone is teaching her to be silent. Now she never keeps quiet; she talks all the time. At first she was completely silent—so we all taught her to speak; now we are all teaching her to be quiet, which seems much more difficult!”

तुम बिन बोले आए, क्या तुम्हारा दिल बोलते-बोलते जाने का है? तब तुम जीवन से भी वंचित हो जाओगे और मृत्यु का भी परम स्पर्श, परम आनंद तुम्हें न हो सकेगा। तुम चुप आए, चुप ही जाने की तैयारी करो। बोलना बीच में है, संसार के लिए है, उपयोगी है। जब तुम दूसरे से बात कर रहे हो, तब बोलने का उपयोग है। जब तुम चुप बैठे हो, तब बोलना पागलपन है। बोलना एक प्रक्रिया है, जिससे हम दूसरे से संबंधित होते हैं। चुप होना दूसरी प्रक्रिया है, जिससे हम अपने से ही संबंधित होते हैं। चुप रहोगे तो दूसरे से संबंधित होना मुश्किल है, बोलोगे तो अपने से संबंधित होना मुश्किल है। बोलना तो एक सेतु है, जिसके माध्यम से हम दूसरे तक पहुंचते हैं। चुप होना एक सेतु है, जिससे हम अपने तक पहुंचते हैं। कहीं तुम साधन की भूल कर रहे हो।

You came without words—do you intend to go babbling? Then you will be deprived both of life and of the supreme touch, the supreme bliss of death. You came silent; prepare to go silent. Speaking is in-between, for the world, useful. When you are with another, speech is useful. When you are sitting alone, speaking is madness. Speaking is a process by which we relate to the other. Silence is the process by which we relate to ourselves. If you remain silent, it is hard to relate to others; if you keep talking, it is hard to relate to yourself. Speaking is a bridge by which we reach others. Silence is a bridge by which we reach ourselves. Perhaps you are making a mistake of means.

अगर कोई आदमी चुपचाप बैठा रहे, किसी से बोले ही न, तो उसका कोई संबंध निर्मित न होगा। धीरे-धीरे लोग उसे भूल जाएंगे। इसलिए गूंगे से दीन आदमी दूसरा नहीं दिखाई पड़ता; अंधा भी उतना दीन नहीं मालूम पड़ता जितना गूंगा दीन मालूम पड़ता है। तुम कभी गौर करो। गूंगे पर सबसे ज्यादा दया आएगी। क्योंकि अंधा देख नहीं पाता, यह सच है, लेकिन फिर भी संबंध तो बना लेता है। पति हो सकता है, पत्नी बन सकता है, बेटे से बोल सकता है, मित्र बना सकता है, समाज का हिस्सा हो सकता है। गूंगा अपने में बंद! कहीं जाने का कोई उपाय नहीं, किसी से संबंध होने के लिए कोई रास्ता नहीं खुलता। गूंगा जैसे किसी से संबंधित न हो पाएगा। और उसकी तुम अड़चन समझो। बाहर जाना चाहता है, नहीं जा सकता। उसके इशारे गौर से देखो। कितनी तड़प से इशारे करता है और जब तुम नहीं समझते हो तो कैसा बेहाल हो जाता है! कैसा हेल्पलेस, कैसा असहाय अपने को पाता है! गूंगे से ज्यादा दयनीय कोई भी नहीं, क्योंकि गूंगा समाज का हिस्सा नहीं हो पाता। मित्र नहीं बना सकता। किसी से बोल नहीं सकता। किसी से अपने प्रेम की चर्चा नहीं कर सकता। किसी से अपने हृदय की बात नहीं कह सकता। किसी से अपना दुख नहीं कह सकता कि थोड़ा हल्का हो जाए।

If a person keeps utterly quiet and never talks to anyone, he will form no relationships. Slowly people will forget him. That is why the mute appears the most pitiable; the blind is not as pitiable as the mute. Watch: you feel the greatest compassion for the mute. The blind cannot see, true; yet he can still relate. He can be a husband, a wife, a friend, a member of society. The mute is shut in upon himself. No way to go out, no avenue opens to relate. The mute seems unable to connect with anyone. Imagine his difficulty. He wants to reach out but cannot. Watch his gestures—what longing they carry; and how helpless he becomes when you don’t understand! How helpless, how forlorn he feels! No one more pitiable than the mute, because he cannot be part of society; cannot make friends; cannot speak of his love; cannot share his heart; cannot confess his grief and be soothed.

जैसे गूंगा असमर्थ हो जाता है दूसरे से संबंध बनाने में, वैसे ही तुम असमर्थ हो गए हो अपने से संबंध बनाने में। क्योंकि वहां तुम बोले जा रहे हो। वहां गूंगे होने की जरूरत है। वहां बिलकुल चुप हो जाने की जरूरत है; क्योंकि दूसरा वहां है ही नहीं। वार्तालाप किससे कर रहे हो? किससे बोल रहे हो भीतर? खुद ही जवाब दे रहे हो, खुद ही प्रश्न उठा रहे हो--यही तो विक्षिप्तता का लक्षण है। पागल में और तुममें फर्क क्या है? पागल जोर-जोर से खुद से बात करता है, तुम धीरे-धीरे करते हो, बस इतना ही फर्क है। किसी दिन तुम भी जोर-जोर से करने लगोगे। तब तुम भी पागल हो जाओगे। अभी तुम पागलपन को जैसे दबा-दबा कर बैठे हो, वह कभी भी फूट सकता है। वह नासूर है; उससे मवाद कभी भी बह सकती है।

Just as the mute is incapable of relating outwardly, you have become incapable of relating inwardly—because there you keep talking. There you need to be mute. There, be totally quiet; because there is no “other” there. With whom are you conversing? To whom are you talking inside? You raise questions and answer them yourself—this is a symptom of insanity. What is the difference between a madman and you? The madman talks loudly to himself; you do it softly—that’s all. Some day you too may begin to do it loudly; then you will be called mad. Right now you are sitting on your madness as if suppressing it; it can erupt any moment. It is an abscess; the pus can burst any time.

भीतर की वार्ता क्यों चल रही है? क्या कारण है? आदत! पूरे जीवन तुम्हें सिर्फ बोलना सिखाया गया है। बच्चा घर में पैदा होता है तो जो पहली बात हम सिखाने की कोशिश करते हैं, वह यह कि किसी तरह बोले। और जो बच्चा जितनी जल्दी बोलता है, वह उतना उपयोगी सिद्ध होता है समाज में। उसको लोग प्रतिभाशाली कहते हैं, वह जितनी जल्दी बोलता है। जितनी देर से बोलता है, उतना प्रतिभाहीन कहते हैं। बोलने की कला सामाजिक कला है। मनुष्य समाज का हिस्सा है। इसलिए हम पहली चिंता यह करते हैं कि बच्चा बोले। और जब बच्चा बोलता है तो मां-बाप कितने प्रसन्न होते हैं!

Why does inner talk go on? What is the reason? Habit. Your whole life you have only been taught to speak. A child is born and the very first thing we try to teach is to speak somehow. And the child who speaks early proves more useful to society. We call him gifted—the earlier he speaks. The later he speaks, the more we call him dull. Speech is a social art. Man belongs to society. So our first concern is that the child speak. And when he does, the parents are delighted!

फिर जीवन की जितनी भी जरूरतें हैं, सब बोलने से पूरी होती हैं। भूख लगी तो बोलो, प्यास लगी तो बोलो, कहो। जीवन की रक्षा है बोलने में। मौन का फायदा ही क्या है! इस जिंदगी में कोई फायदा नहीं दिखाई पड़ता। मौन इस संसार में कोई भी तो अर्थ नहीं रखता। मौन से तुम क्या खरीदोगे? मौन से क्या बाजार से लाओगे? मौन से कौन सी जरूरत पूरी होगी? बोलने से शरीर की सब जरूरतें पूरी होती हैं। और इसलिए बोलने के हम अभ्यस्त होते जाते हैं। फिर तो हम रात भी बोलते हैं, नींद में भी बोलते हैं। फिर हम चौबीस घंटे बोलते ही रहते हैं। फिर बोलना हमारे भीतर आटोनामस, यंत्रवत हो जाता है।

Then every need of life is met through speech. Hungry? Say so. Thirsty? Say so. Speech preserves life. What use is silence? In this world, silence seems to have no utility. What will you buy with silence? What can you bring from the market with silence? What need will be met by silence? Speech fulfills all the body’s needs. And so we become habituated to talking. Then we talk at night, too; we talk in sleep. We talk twenty-four hours a day. Speech becomes autonomous, mechanical.

हम बोलते ही रहते हैं। रिहर्सल करते हैं। किसी से बोलने के पहले भीतर बोलते हैं कि क्या कहेंगे। बोलने के बाद फिर दुहराते हैं कि क्या कहा। फिर धीरे-धीरे हम यह भूल ही जाते हैं कि इस बोलने के द्वारा हम कुछ खो रहे हैं। बाहर तो लाभ हो रहा है, भीतर विनाश हो रहा है। संसार में तो गति हो रही है, अपने से संबंध टूट रहे हैं। दूसरों से तो जुड़ रहे हैं, अपने से दूर जा रहे हैं। दूसरों के तो पास आ रहे हैं, खुद की निकटता खोती जा रही है। फिर जितने तुम कुशल हो जाओगे इसमें, उतना ही मौन कठिन हो जाएगा। आदत! और आदत को कोई एक क्षण में नहीं तोड़ सकता।

We go on talking. We rehearse. Before speaking to someone we talk inside about what we will say. After speaking we repeat inside what we said. Slowly we forget that with this speaking we are losing something. Outwardly there is gain; inwardly destruction. In the world there is movement; the bond with ourselves breaks. We connect with others; we go far from ourselves. The closer we come to others, the farther we move from our own center. And the more skillful you become at it, the harder silence becomes. Habit! And habits cannot be broken in a moment.

तुम समझ भी लो, तुम्हें बिलकुल समझ में भी आ जाए कि बात सही है, खुद से बोलने की क्या जरूरत है? जब कोई चलता है तो पैर चलाता है, बैठे-बैठे तो पैर चलाने की कोई जरूरत नहीं। क्योंकि कहीं और जाना हो तो पैर चलाने पड़ते हैं, जब कहीं जाना ही नहीं हो, बैठे हो, तब पैर क्यों चलाना! जब भूख लगती है तब कोई खाना खाता है, जब भूख न लगी हो तब कोई खाना खाता रहे तो विक्षिप्त हो जाएगा। जब नींद आती हो तब सो जाना पड़ता है। जब नींद न आती हो तब सोने की चेष्टा करनी व्यर्थ परेशान होना है। लेकिन यह तुम बोलने के संबंध में कभी नहीं सोचते कि जब जरूरत हो तब हम इसका उपयोग करेंगे; जब जरूरत न होगी तब बंद कर देंगे।

Even if you understand completely and see clearly: What is the need to talk to oneself? When someone walks he uses his legs; but while sitting there is no need to keep moving the legs. Because when you need to go somewhere you must move your legs; but when you are seated, why keep moving them? When hungry one eats; when not hungry, if one keeps eating he will go mad. When sleepy, one sleeps; when not sleepy, making efforts to sleep is needless torment. Yet you never think this way about talking: when needed we will use it; when not needed we will stop it.

ऐसा लगता है कि तुम भूल ही गए हो कि बोलने की प्रक्रिया रोकी और जारी की जा सकती है। बिलकुल की जा सकती है। अन्यथा सारे धर्म असंभव हैं। धर्म संभव होते हैं मौन से। इसीलिए श्रवण की इतनी तारीफ कर रहे हैं नानक। इधर श्रवण की तारीफ गौर से समझो तो मौन की तारीफ है। वह महिमा मौन की है कि तुम चुप हो जाओ, ताकि तुम सुन सको कि क्या कहा जा रहा है। तुम अपने में ही डूबे बैठे हो; तुम अपनी ही चलाए जा रहे हो; तुम अपनी ही बोले जा रहे हो--यह समझ में आ जाए तो भी तुम इसी क्षण रोक नहीं सकते। क्योंकि आदतें समय लेती हैं जाने में। और आदतों को तोड़ना हो तो विपरीत आदत बनाने के सिवाय और कोई उपाय नहीं है।

It seems you have forgotten that speaking can be switched off and on. It can. Otherwise all religion would be impossible. Religion is made possible by silence. That is why Nanak extols listening so much. If you understand his praise of listening, it is praise of silence. It is the glory of silence: that you become quiet so that you can hear what is being said. You are sunk in yourself; you are running your own program; you are talking to yourself—even if you grasp this much, you still cannot stop it at once. Habits take time to go. And to break a habit, there is no way except to create the opposite habit.

तो मौन का अभ्यास करना पड़ेगा। साधुओं के सत्संग में रहने का एक ही तो अर्थ है कि तुम मौन का अभ्यास करो। गुरु के पास जाने का एक ही तो प्रयोजन है कि वहां तुम्हें बोलने को क्या है, सिर्फ सुनने को है; तुम सुनोगे, चुप बैठोगे। गुरु के पास तुम वार्तालाप करने थोड़े ही जाते हो।

So you will have to practice silence. The only meaning of being in the company of sadhus is that you practice silence. The only purpose of going to a guru is that there you have nothing to say, only to listen; you will listen, you will sit quietly. You do not go to the guru for a conversation.

एक मित्र कुछ दिन पहले आए। उन्होंने कहा, आपसे कुछ चर्चा करनी है। मैंने कहा, चर्चा करनी है तो आप करें, मैं सुनूंगा; लेकिन फिर मैं नहीं बोलूंगा। उन्होंने कहा कि नहीं, विचार का लेन-देन। मैंने कहा, आपके पास विचार हों तो मुझे कुछ लेना नहीं, कुछ देना नहीं। निर्विचार हों तो मैं कुछ दे सकता हूं। और आपके पास कुछ देने को हो तो मैं लेने को राजी हूं।

A friend came some days ago. He said, “I want to have a discussion with you.” I said, “Then you speak; I will listen. But I won’t speak.” He said, “No, I mean exchange of ideas.” I said, “If you have ideas, I have nothing to take and nothing to give. If you are without ideas, I can give you something. And if you have something to give, I am ready to receive.”

कुछ भी देने को नहीं है, लेकिन विचार का लेन-देन करना है! लोग कहते हैं, ऐक्सचेंज ऑफ थाट्‌स--तुम्हारा पागलपन तुम मुझे दो, मेरा पागलपन मैं तुम्हें दूं। वैसे ही दोनों काफी पागल थे और लेन-देन की कोई जरूरत न थी।

Nothing to give—yet he wanted an exchange of thoughts! People say “exchange of thoughts”—you give me your madness, I’ll give you mine. Both were mad enough already; no exchange was needed.

गुरु के पास हम वार्तालाप के लिए नहीं आते, चुप होने आते हैं। और जब हम चुप हो जाते हैं, तभी वह बोल सकता है; जब हम चुप हो जाते हैं, तभी हम सुन सकते हैं। श्रवण की महिमा को तुम मौन की महिमा समझना, क्योंकि श्रवण संभव ही तभी होगा जब तुम चुप हो। और तुम्हारे चुप होने के लिए तुम्हें थोड़े अभ्यास करने पड़ेंगे।

We do not go to the guru for a dialogue; we go to become silent. And when we become silent, only then can he speak; when we become silent, only then can we listen. Understand the glory of listening as the glory of silence, because listening will be possible only when you are quiet. And to be quiet you will have to do a little practice.

क्या करोगे चुप होने के लिए? कुछ और ज्यादा करना नहीं। कभी दिन में चौबीस घंटे में जब सुविधा हो, घड़ी भर के लिए शांत हो कर बैठ जाओ। भीतर का वार्तालाप चलेगा। तुम उसमें सहयोगी मत बनो। यह सूत्र है। चल रही है चर्चा भीतर, तुम सुनो; जैसे कोई दो आदमी बात कर रहे हैं; लेकिन तुम दूर रहो। तुम उसमें बीच में मत पड़ जाओ। तुम उलझो मत! तुम सुनते रहो कि मन का यह कोना मन के दूसरे कोने से बोल रहा है, मैं सुन रहा हूं। जो आए आने दो। न तुम दबाओ, न तुम हटाओ, न तुम रोकने की कोशिश करो; तुम सिर्फ साक्षी रहो।

What will you do to be quiet? Not much. Once a day, when it is convenient, sit silently for an hour. The inner dialogue will run. Do not become its ally. This is the key. The discussion is going on inside—just listen, as if two people are talking; but remain at a distance. Don’t get in the middle! Don’t get entangled! Keep listening: this corner of the mind is talking to the other corner; I am listening. Whatever comes, let it come. Do not suppress, do not push away, do not try to stop; remain only a witness.

बहुत कुछ कचरा निकलेगा, क्योंकि बहुत कुछ तुम दबाए बैठे हो। और मन को कभी खुली छूट नहीं मिली है, फुर्सत नहीं मिली है। जब फुर्सत दोगे तो मन घोड़े की जैसे लगाम टूट गई हो, ऐसा भागेगा। भागने दो। तुम बैठे देखते रहो। बस उस देखने में ही धीरज है। क्योंकि तुम्हारी तबीयत होगी, घोड़े पर सवार हो जाओ; तुम्हारी तबीयत होगी, लगाम पकड़ लो; तुम्हारी तबीयत होगी, घोड़े को बाएं चलाओ कि दाएं चलाओ! पुरानी आदत! उसे तोड़ने के लिए तुम्हें थोड़ा सा धैर्य रखना पड़ेगा--कि घोड़े को जाने दो; मन जहां जाए जाने दो; मैं सिर्फ देखूंगा। मैं कोई नियंत्रण न करूंगा। एक शब्द दूसरे शब्द को लाएगा; क्योंकि सब चीजें जुड़ी हैं। एक शब्द उठेगा; हजार शब्द उठेंगे; क्योंकि कोई भी चीजें असंबंधित नहीं हैं।

A lot of rubbish will pour out, because you are suppressing much. The mind has never been given free space, leisure. Give it leisure and it will run like a horse whose reins have snapped. Let it run. Just sit and watch. In that watching is your patience. For your old habit will be to mount the horse; to catch the reins; to steer left or right. To break that habit, keep a little patience—let the horse go where it will; let the mind go where it goes; I will only watch. I will not control. One word will bring another; everything is interconnected. One word will rise; a thousand will rise; nothing is unconnected.

फ्रायड ने इस प्रक्रिया का बड़ा उपयोग किया। यह योग की बड़ी पुरानी प्रक्रिया है। फ्रायड को तो शायद पता भी नहीं था, लेकिन उसने पूरे मनोविश्लेषण को इसी के ऊपर आधारित किया। फ्री एसोसिएशन आफ थाट--सब चीजें जुड़ी हैं। एक विचार आता है, उसके कुंदे में फंसा हुआ दूसरा आता है, उसके कुंदे में फंसा तीसरा आता है--एक श्रृंखला बन जाती है।

Freud made great use of this process. It is an ancient yogic method. Perhaps Freud did not even know, but he based psychoanalysis on it: free association of thought—everything is linked. One thought comes; snagged in it comes a second; snagged in that a third—forming a chain.

एक ट्रेन में मैं सफर कर रहा था। बड़ी भीड़ थी। और टिकिट चेकर आया और एक बूढ़ा आदमी ठीक मेरी सीट के नीचे छिपा हुआ था। उसने उससे पूछा, ऐ बूढ़े, टिकिट दिखा! वह बूढ़ा वहीं गिड़गिड़ाने लगा, हाथ जोड़ने लगा, और कहा, क्षमा कर दें, इस बार बस माफ कर दें। न तो टिकिट है पास और न एक पाई है जेब में। लड़की की शादी करनी है, उसी सिलसिले में गांव जा रहा हूं। बड़ी कृपा होगी! दया आ गई उस टिकिट चेकर को, वह आगे बढ़ गया। लेकिन दूसरी सीट के नीचे एक जवान आदमी भी छिपा हुआ था। उसने सिर्फ मजाक में उससे कहा, क्यों भाई, तुमको भी अपनी बेटी की शादी करनी है क्या? टिकिट कहां है? उस आदमी ने कहा, हजूर, टिकिट तो नहीं है। और बेटी की शादी नहीं करने जा रहा हूं। मैं उस बूढ़े का होने वाला जंवाई हूं।

I was traveling by train. It was very crowded. The ticket-checker came; an old man was hiding under my seat. “Old man, show your ticket!” He began pleading, folding his hands, “Forgive me this once. I have neither a ticket nor a penny. I am going to my village to arrange my daughter’s wedding. Great kindness if you let me be.” The checker relented and moved on. Under another seat a young man was also hiding. The checker, in fun, said, “So brother, you too going to get your daughter married? Where is your ticket?” The young man replied, “Sir, I have no ticket. And I am not going to marry my daughter. I am that old man’s future son-in-law.”

ऐसे ही चीजें जुड़ी हैं--कोई जंवाई है, कोई ससुर है; दोनों छिपे हैं। उनको थोड़ा बाहर लाने की जरूरत है। तुम्हारे भीतर सारी श्रृंखला बंधी है। तुम खुद ही हैरान होओगे, चकित होओगे कि कैसे-कैसे विचार से कैसे-कैसे विचारों का संबंध जुड़ा है; वे कहां से चले आते हैं! तुम भयभीत भी होओगे; क्योंकि लगेगा कहीं मैं पागल तो नहीं हो रहा हूं!

So it is within—everything linked. A son-in-law and a father-in-law—both hiding. They need to be brought out. Inside you, the whole chain is tied together. You yourself will be surprised, amazed, at how one thought leads to another; where they come from! You may feel afraid; “Am I going mad?”

मगर यह बड़ा अदभुत प्रयोग है। तुम जो भी हो रहा है होने दो। अगर सुविधा हो तो और भी अच्छा होगा कि तुम जोर से बोलो, ताकि तुम सुन भी सको। क्योंकि मन में तो महीन होती हैं बातें, हो सकता है, तुम सचेतन न रह सको। तुम्हारे भीतर जो चल रहा है, उसे तुम जोर से बोलो! सुनो भी और भीतर सजगता भी रखो कि मैं दूर रहूंगा; जो भी हो रहा है, उसे बोल दूंगा निष्पक्ष, तटस्थ भाव से। गाली आएगी तो गाली, अपशब्द आएगा तो अपशब्द, राम का नाम आएगा तो राम का नाम, ओंकार आएगा तो ओंकार--जो भी आएगा, मैं बोल दूंगा और सुनता रहूंगा।

But it is a wonderful experiment. Let whatever happens, happen. If possible, it is even better to speak aloud what is going on, so you can also hear it. Because within, things are subtle; you may not remain conscious of them. Speak aloud whatever is running inside you! But keep awareness that you remain distant; whatever happens, I will speak it out impartially, detachedly. If an abuse comes, an abuse; if a foul word, a foul word; if the name of Ram, the name of Ram; if Om, Om—whatever comes, I will utter it and keep listening.

अगर तुम तीन महीने सतत एक घंटा रोज इस साहचर्य से गुजर जाओ, तो तुम धीरे-धीरे तीन महीने के बाद अनुभव करना शुरू करोगे कि अब विचार कम आ रहे हैं। क्योंकि तुम्हारा पुराना जो संरक्षित कोष था, वह कम होता जा रहा है। अब चीजें कम रह गई हैं। कभी-कभी एक शब्द आता है, फिर उसकी हुक में बंधा हुआ कोई शब्द नहीं आता, वह अकेले ही आ कर रह जाता है। थोड़ी देर टिकता है, खो जाता है। छह महीने के बाद तुम पाओगे कि कभी-कभी बीच में अंतराल आने लगा; एक पल को कुछ भी नहीं होता, तुम अकेले रह जाते हो। उसी पल में श्रवण की क्षमता शुरू होगी।

If you pass through this companionship for one continuous hour daily for three months, then slowly you will begin to experience that thoughts are now fewer. Your old stored stock is dwindling. Now fewer things remain. Sometimes a word comes and no word linked to its hook follows; it just hangs alone for a while and disappears. After six months you will find that sometimes an interval arises: for a moment nothing happens; you remain alone. In that very moment the capacity for listening begins.

लेकिन छह महीने बड़े धैर्यपूर्वक मन को उलीचना जरूरी है, क्योंकि जिंदगी भर उसे भरा है। छह महीने भी अगर तुम बड़े धैर्यपूर्वक करो तो ही यह हो पाएगा, नहीं तो छह साल भी लग सकते हैं, छह जन्म भी लग सकते हैं। तुम्हारे ऊपर निर्भर है कि तुम कितनी त्वरा से, कितनी समग्रता से इस प्रयोग को करते हो।

But for six months you must patiently churn the mind, because you have been filling it all your life. If you do it very patiently even for six months, it will happen; otherwise it may take six years—or six lifetimes. It depends on how swiftly and wholly you do the experiment.

और कई बार ऐसा मौका आएगा कि तुम भूल ही जाओगे कि हमें सिर्फ देखना है। तुम सवार हो जाओगे घोड़े पर, यात्रा पर निकल जाओगे। तुम संबंधित हो जाओगे, तुम लीन हो जाओगे; तादात्म्य हो जाएगा। किसी विचार के साथ आइडेंटिटी हो जाएगी। और तब तुम चूक गए, तब प्रयोग असफल हो गया। जैसे ही खयाल आए, फिर घोड़े से नीचे उतर जाओ। शब्दों को चलने दो, तुम उन पर मत चढ़ो। शब्दों को जहां जाना हो, जाने दो; तुम उनके पीछे अनुसरण भर करो। तुम सिर्फ देखते रहो पीछे-पीछे, क्या हो रहा है।

Many times you will forget and get lost in it. You will mount the horse and set off. You will be involved; you will fuse into it; you will become identified. Then you have missed; the experiment has failed. As soon as you notice, dismount. Let the words move; don’t climb onto them. Let them go wherever they go; you just follow behind as a witness, watching what is happening.

तो धीरे-धीरे मौन, बहुत धीरे-धीरे मौन की पदचाप सुनाई पड़ेगी। और जिस दिन तुम्हें मौन की पदचाप सुनाई पड़ेगी, उसी दिन तुम्हें श्रवण की कला का भी अनुभव होगा। उस दिन तुम सुन सकोगे। उस दिन तुम्हें गुरु को खोजने न जाना पड़ेगा। उस दिन तुम जहां रहोगे, वहीं गुरु है। वहां वृक्ष में हवा चलेगी, फूल झरेगा, सूखा पत्ता गिरेगा, तुम उसे भी सुन सकोगे। आकाश में बादल गरजेंगे, बिजली चमकेगी, नदी में बाढ़ आएगी, तुम उसे भी सुन सकोगे। समुद्र के किनारे तुमुल नाद होगा, तुम उसे भी सुन सकोगे। एक पक्षी गुनगुनाएगा गीत, एक बच्चा रोएगा, रास्ते पर कुत्ता भौंकेगा, तुम वहां भी सुन सकोगे।

Slowly, slowly, you will begin to hear the footfalls of silence. And the day you hear the footfalls of silence, that very day you will also experience the art of listening. That day you will be able to listen. That day you will not need to search for a guru. Wherever you are, there is the guru. The wind will stir in a tree, a flower will fall, a dry leaf will drop—you will hear. Clouds will thunder, lightning will flash, the river will flood—you will hear. On the seashore the tumultuous roar—you will hear. A bird will hum its song, a child will cry, a dog will bark in the street—you will hear.

सुनने की कला आ जाए तो गुरु चारों तरफ है। और सुनने की कला न आए तो सभी सिद्ध-पुरुष तुम्हारे सामने बैठे हों, तो भी गुरु नहीं हैं। गुरु होता है उसी क्षण जब तुम सुनने में समर्थ हो गए।

When the art of listening arrives, the guru is all around. Without the art of listening, even if all the perfected ones sit before you, there is no guru. The guru is born the moment you become capable of listening.

इसलिए नानक कहते हैं, ‘श्रवण से ही भक्त आनंदित होते हैं। श्रवण से ही दुख तथा पाप का नाश होता है।’

Hence Nanak says: “By listening the devotees rejoice. By listening sorrow and sin are destroyed.”

अगर तुम्हें सुनने की कला आ गई तो तुम परम आनंदित हो जाओगे, क्योंकि तुम साक्षी हो गए। साक्षी ही तो आनंद है। श्रवण घटा, मन खो गया; मन का खो जाना ही तो आनंद है। मन के पार चले जाना ही तो आनंद है। श्रवण हुआ, शब्द की श्रृंखला टूट गई; शब्द की श्रृंखला के अतीत हो जाना ही तो आनंद है। वही अतिक्रमण, ट्रांसेंडेंस है। अब तुम शब्दों की घाटी में न रहे। अब तुम उत्तुंग शिखर हो गए, जहां शब्द पहुंचते नहीं; शब्दों की धूल नहीं पहुंचती। जहां परम मौन है; जहां मौन कभी टूटा ही नहीं; अब तुम उस शिखर पर खड़े हो। उस शांति के शिखर से आनंद के सिवाय और कोई गूंज पैदा नहीं होती। उस शांति के शिखर पर तुम परम-धन्यता को उपलब्ध होते हो।

If you learn the art of listening you will be supremely joyous, because you will have become a witness. Witnessing is bliss. When listening happens, the mind is lost; the vanishing of mind is bliss. To go beyond mind is bliss. When listening happens, the chain of words breaks; to go beyond the chain of words is bliss. That is transcendence. You are no longer in the valley of words. You become a peak where words cannot reach; where even the dust of words cannot arrive. Where there is utter silence; where silence has never been broken. Now you stand on that summit. From that summit of peace, only bliss resounds. On that summit you attain supreme blessedness.

‘श्रवण से ही दुख तथा पाप का नाश हो जाता है।’

“By listening sorrow and sin are destroyed.”

जिसने सुन लिया, जिसने सुनना जान लिया, फिर कैसा पाप! क्योंकि पाप होता है विचार के साथ संबंधित होने से। इसे थोड़ा समझो।

One who has listened, who has learned to listen—what sin? For sin happens by becoming involved with thought. Understand this a little.

मन में एक विचार उठा। रास्ते से एक कार गुजरी। एक झलक, मन में एक विचार आ गया कि यह कार मेरे पास हो। अब तुम इसमें संयुक्त हो गए। अब यह कार कैसे तुम्हारे पास हो, तुम इस धुन में लग गए। ईमानदारी से मिले तो ईमानदारी से, बेईमानी से मिले तो बेईमानी से--कार होनी चाहिए। अगर कार नहीं है तो अब तुम सो न सकोगे। अब तुम्हारी जिंदगी में एक कठिनाई आ गई; जब तक हल न हो जाए तब तक तुम चैन न पा सकोगे। रात सपने में कार, दिन सोचने में कार; अब कार तुम्हें घेरे हुए है!

A thought arises in the mind. A car passes on the road. A flash, and a thought arises: “If only that car were mine.” Now you are entangled. How to get this car—you are possessed by it. Honestly if you can, honestly; dishonestly if need be—there must be a car. If there is no car you cannot sleep. A difficulty has entered your life; until it is resolved you will know no peace. The car in your dreams at night; the car in your thinking by day. The car surrounds you.

हुआ क्या? कार निकली थी, एक विचार उठा। क्योंकि मन में तो जो भी चीज निकलेगी, उसके साथ तत्क्षण प्रतिबिंब बनेंगे। उस विचार के साथ तुम संयुक्त हो गए; तुम दूर न रह सके।

एक सुंदर स्त्री निकली, तुम्हारे मन में एक विचार उठा। मन में विचार उठे, यह बिलकुल ठीक है; क्योंकि मन तो दर्पण है। वह तो है ही इसलिए कि जो भी आसपास घटे, उसमें प्रतिबिंबित हो। लेकिन तुम तत्क्षण जुड़ गए। सुंदर स्त्री का प्रतिबिंब बनता और सुंदर स्त्री चली जाती, प्रतिबिंब भी चला जाता; तुम साक्षी रहते, तो पाप का कोई उपाय न होता। लेकिन अब किसी भी तरह यह स्त्री चाहिए। राह से मिले, राह से; बेराह मिले, बेराह; प्रेम से मिले, प्रेम से; हिंसा से मिले, हिंसा से; अगर न हो सके प्रेम तो बलात्कार, लेकिन अब यह स्त्री चाहिए।

What happened? A car went by; a thought arose. This is natural—mind is a mirror. It reflects whatever passes. But you got entangled. The reflection would form and vanish as the beautiful woman passed by; if you remained a witness, there would be no possibility of sin. But now: by any means, this woman must be yours. By the straight path if possible, by the crooked if not; by love if possible, by violence if not; if love is not possible, then rape—but the woman must be had.

अब एक विचार ने तुम्हें ग्रसित कर लिया। एक छाया तुम्हारे मन से गुजरी थी, तुम उसे गुजरते देख लेते और तुम अपने को दूर खड़ा रखते और देखते रहते कि छाया बनी और गयी, तो कोई पाप न उठता। सब पाप उठते हैं, क्योंकि तुम विचार के साथ एक हो जाते हो। फिर विचार तुम्हें इस बुरी तरह पकड़ लेता है--एक झंझावात की तरह, एक आंधी की तरह--कि तुम्हें झकझोर देता है। और विचार के साथ जा कर भी कुछ मिलता नहीं। दुख मिलता है। तुमने इतना दुख पाया है, वह विचार के साथ जा कर पाया है। पर इतना भी तुम्हें होश नहीं है कि तुम देख सको कि सब दुख विचार के साथ जा कर पाया है। और सब आनंद निर्विचार में घटित होता है।

Now a thought has possessed you. A shadow crossed your mind; had you just watched it pass and kept your distance—“a shadow appeared and went away”—no sin would arise. All sins arise because you become one with thought. Then the thought seizes you like a storm, like a whirlwind—it shakes you. And even in following thought you never find what you seek. You find suffering. All the suffering you have known came from going with thought. Yet you do not have the awareness to see that all suffering has come from following thought, and all joy happens in thoughtlessness.

नानक कहते हैं, श्रवण से दुख तथा पाप का नाश होता है। क्योंकि पाप का फल है दुख। पाप है बीज, फल है दुख। इधर पाप गया, उधर दुख गया। और जब न पाप है और न दुख है, तब तुम जिस अवस्था में हो, वही समाधि है, वही आनंद है!

नानक भगता सदा विगासु। सुणिऐ दुख पाप का नासु।।

‘सुनने में जो समर्थ हो गया, उसके दुख और पाप नष्ट हो गए। और नानक कहते हैं, वैसा भक्त आनंद को उपलब्ध हो जाता है। और उसका आनंद विकसित ही होता चला जाता है।’

Nanak says: listening destroys sorrow and sin. For sorrow is the fruit of sin. Sin is the seed; sorrow the fruit. When sin goes, sorrow goes. When neither sin nor sorrow remains, the state you are in is samadhi, is bliss.

यह ‘विगासु’ शब्द बड़ा महत्वपूर्ण है। इसमें दोनों बातें छिपी हैं--आनंद और निरंतर विकासमान। तो आनंद तो एक फूल है जो खिलता ही चला जाता है। ऐसी कोई घड़ी नहीं आती जब पूरा फूल खिल जाए; खिलता ही चला जाता है। पूरे से भी ज्यादा; और पूरा, और पूरा, और परिपूर्ण खिलता चला जाता है। जैसे सुबह का सूरज उगता है और उगता ही चला जाता है और कोई अस्त न हो, ऐसा वह आनंद है। फूल खिलता है और मुरझाए न, कोई अस्त न हो, ऐसा वह आनंद है।

“Nanak bhagta sada vigaas”—the word “vigaas” is very significant. It holds both meanings—joy and ever-unfolding. Bliss is a flower that goes on blooming. There is no hour when the flower is “fully” open; it keeps opening—fuller and fuller and more complete. Like the morning sun that rises and rises—and never sets—that is bliss. A flower that blossoms and never withers; a sun that never sets—that is bliss.

हृदय में जब शून्यता घनी होती है, मौन का जन्म होता है, तो फिर आनंद की लहरें उठती ही चली जाती हैं। ध्यान रखना, आनंद कोई ऐसी घटना नहीं है कि जो वस्तुओं की तरह है, तुमने एक दफे पा लिया और खतम हो गई। वह बढ़ती ही चली जाती है। एक दफा जिसने पा ली, वह बढ़ती ही चली जाती है। उसकी बढ़ती की कोई सीमा नहीं है।

When emptiness grows dense in the heart, when silence is born, waves of bliss begin rising unceasingly. Remember, bliss is not a thing like objects are; you get it once and it’s over. It keeps increasing. Once you have found it, it goes on growing. Its growth has no limit.

इसलिए तो हम कहते हैं, परमात्मा अनंत है। और इसलिए हम कहते हैं, परमात्मा आनंद है। क्योंकि आनंद अनंत है। तुम कभी उसे पूरा पा न पाओगे। और हर बार तुम पाओगे कि और बढ़ता जा रहा है। और हर जगह तुम पाओगे कि तुम पूरे तृप्त हो। यह पहेली है और बुद्धि से सोचने पर हल नहीं होती। क्योंकि बुद्धि कहती है, अगर मिल गया और तृप्ति हो गई तो अब और बढ़ने को क्या बचा! तृप्ति भी बढ़ती है; क्योंकि तृप्ति जीवंत है, वस्तु नहीं है। तृप्ति एक जीवंत घटना है।

That is why we say the divine is infinite. And that is why we say the divine is bliss. Because bliss is infinite. You can never have it “completely.” Each time you will find it growing. And at every point you will feel utterly content. This is a paradox and cannot be solved by logic. Logic says: if it is attained and contentment has come, what more is there to grow? But contentment, too, grows—because contentment is alive; it is not a thing. Contentment is a living phenomenon.

आनंद कोई ऐसी वस्तु नहीं है कि ले आए खरीद कर एक सेर, दो सेर, बात खतम हो गई; अनंत है। एक बार तुम उतर गए तो तुम डूबते ही चले जाते हो। और मजे की बात यह है कि हर घड़ी लगता है कि पूरा मिला, और फिर भी बढ़ता है।

Bliss is not something you can buy—one pound, two pounds—and be done. It is endless. Once you enter, you keep sinking. And the amazing thing is that each instant it feels “complete”—and yet it continues to grow.

पूर्ण भी विकासमान है। पूर्ण भी मृत नहीं है; रुक नहीं गया है; फैलता चला जा रहा है। इसलिए तो हमने इस अस्तित्व को ब्रह्म कहा है। ब्रह्म का अर्थ होता है, जो विस्तृत होता ही चला जाता है। ब्रह्म का अर्थ है, जिसके विस्तार की सीमा कभी नहीं आती; जो उतना ही नहीं है, जितना कल था; जो उतना ही नहीं है, जितना आज है; जो रोज फैलता चला जाता है। जिसका फैलाव अंतहीन है। ब्रह्म शब्द का अर्थ होता है, अंतहीन फैलाव।

The complete, too, is ever-unfolding. The complete is not dead; it has not stopped; it keeps expanding. Hence we have called existence Brahman. Brahman means that which is ever-expanding. It is that whose expansion never reaches a limit; which is not just what it was yesterday; not just what it is today; which keeps expanding day by day. Brahman means infinite expanse.

‘श्रवण से ही विष्णु, ब्रह्मा और इंद्र होते हैं। श्रवण से ही बुरे मुख से भी उसकी प्रशंसा के गीत निकलने लगते हैं। श्रवण से ही योग की युक्ति और शरीर के भेद ज्ञात होते हैं। श्रवण से ही शास्त्र, स्मृति और वेद का अनुभव होता है। नानक कहते हैं कि श्रवण से ही भक्तगण सदा आनंदित होते हैं तथा दुख और पाप का नाश होता है।’

“By listening, Vishnu, Brahma, and Indra arise. By listening, even from impure mouths hymns of praise begin to flow. By listening, the devices of yoga and the secrets of the body are known. By listening, the scriptures, the smritis, and the Vedas are realized. Nanak says: by listening the devotees are ever in blossoming joy; by listening, sorrow and sin are destroyed.”

सुन लिया जिसने सत्य को, गुरुवाणी को; जिसने जाना है उसकी सुगंध को; जिसने जाना है उसके पास बैठना जो सीख गया है; जिसे इतनी कला आ गई कि वह चुप हो कर किसी के पास बैठ जाए जिसे घटना घटी है; तो जिसके भीतर घटी है, उससे बह कर तुम्हारे भीतर प्रविष्ट होने लगती है।

One who has heard the truth, the Guru’s word; who has felt its fragrance; who has learned to sit near one in whom it has happened—such that what overflows from him begins to enter you.

ज्ञान संक्रामक है। आनंद संक्रामक है। तुम्हारे द्वार खुले हों तो बस हवा के झोंके की तरह आनंद तुममें आ जाता है, उस आदमी के पास से, जिसके पास था। उसका कुछ कम नहीं होता, तुम्हारा बढ़ जाता है। बंटने से उसका भी बढ़ता है, क्योंकि उतना ही विस्तीर्ण हो जाता है। चुप अगर तुम हो तो तुम्हारे भीतर जगह है। और ध्यान रखना, अस्तित्व शून्यता को पसंद नहीं करता। तुम इधर शून्य हुए और उधर अस्तित्व ने तुम्हें भरा।

Knowledge is contagious. Bliss is contagious. If your doors are open, bliss enters you like a gust of wind from one who has it. Nothing of his is lost; yours increases. In the sharing, his too expands, for it becomes more widely diffused. If you are silent, there is room within you. And remember, existence does not like emptiness. Become empty here—and existence rushes to fill you.

जैसे नदी में तुम पानी भर लो एक घड़े में, तुम भर भी नहीं पाए कि चारों तरफ से पानी दौड़ कर खाली जगह को भर देता है। तुम हवा में से हवा को निकाल लो, चारों तरफ से हवाएं दौड़ कर उसे भर देती हैं। अस्तित्व खाली जगह को पसंद नहीं करता। तुम एक बार खाली होने को राजी भर हो जाओ कि हमेशा ताजी हवाओं से भर दिए जाते हो। तुम इधर खाली हुए, उधर भरे। इस कोने से तुम बाहर निकले, उधर से परमात्मा भीतर आया। तुम जब तक अपने से ही भरे हो, तब तक खाली रहोगे। जिस दिन खाली हो जाओगे, उस दिन उस परम ऊर्जा से भर जाओगे।

Fill a pot with water from the river; you haven’t even finished and water from all around has filled the empty space. Remove air from a vessel and air rushes in from all around. Existence doesn’t like a vacuum. Be willing to be empty for once, and you will be filled with fresh breezes again and again. Empty here, filled there. Step out from this corner and from the other the divine steps in. As long as you are full of yourself, you remain empty. The day you are empty of yourself, that day you are filled with the supreme energy.

नानक कहते हैं, जिनके जीवन में पाप है और जिनके मुख से कभी सुंदर शब्द नहीं निकले, शुभ-वाणी जिनसे कभी प्रकट नहीं हुई, जिनके ओठों से सदा अपशब्द निकले, जिनके मस्तिष्क में सदा अभिशाप रहा, ऐसे बुरे लोग भी अगर एक बार सुन लें, तो महिमा से भर जाते हैं। श्रवण की छोटी सी झलक भी तुम्हें ताजा कर देती है, नहला देती है।

Nanak says: those whose lives were sinful, from whose mouths no beautiful word ever came, from whom auspicious speech never arose, from whose lips only abuse came, whose minds carried only curses—such evil people, if they once truly listen, become filled with glory. Even a small glimpse of listening refreshes you, bathes you.

नानक पापियों से पाप छोड़ने को नहीं कह रहे हैं। वे कह रहे हैं, तुम सिर्फ सुन लो। पाप छूट जाएगा सुनने से। नानक पापियों को सुधरने को नहीं कह रहे हैं कि तुम पहले सुधर जाओ तब तुम सुन पाओगे। तब तो असंभव हो जाएगा, तब तो तुम कभी भी न पहुंच पाओगे। अगर यह शर्त हो कि पहले जब तक तुम शुद्ध न हो जाओगे तब तक सुन न सकोगे, तो तुम कभी सुन ही न सकोगे। तब तो तुम्हारे जीवन में कोई आशा नहीं।

Nanak does not tell sinners to drop sin first. He says: just listen. Sin will drop by itself through listening. He does not tell sinners: reform first, then you will be able to listen. That would make it impossible; you would never reach. If the condition is: until you are pure you cannot listen—you will never listen. Then there is no hope.

नानक कह रहे हैं, तुम सुन लो, पाप की चिंता छोड़ो, बुराई की चिंता छोड़ो। सुनते ही तुम्हारे जीवन में एक नए सूत्र का आविर्भाव होगा, एक नई चिनगारी पड़ेगी, जो तुम्हारे सारे पाप को जला देगी। तुम्हारा सारा अतीत राख हो सकता है, अगर तुम मौन हो जाओ।

Nanak says: just listen—forget about sin and evil. In the very act of listening a new principle will enter your life, a new spark will fall that will burn up all your sin. Your entire past can turn to ashes—if you become silent.

क्योंकि है ही क्या पाप? अतीत में भी तुमने किया क्या है? विचार के साथ संयुक्त हो गए थे और फिर विचार को कृत्य बनाने में लग गए थे--यही तो सारा पाप है। आज तुम विचार से अलग हो जाओ, कृत्य टूट जाए, कर्ता खो जाए--अतीत से भी संबंध टूट गया। तब तुम ऐसा पाओगे कि अतीत भी एक स्वप्न था, इससे ज्यादा नहीं। तुमने जन्मों-जन्मों में जो किया, वह भी कर्ता होने की भ्रांति के कारण हुआ था। आज भ्रांति टूट गई, वे सब कृत्य समाप्त हो गए।

For what is sin? What did you do in the past? You became identified with thought and set about turning thought into action—that is all sin is. Today, separate from thought; action breaks; the doer dissolves—the tie with the past is cut. You will then discover that the past too was only a dream. Whatever you did through lifetimes happened through the delusion of being a doer. Today the delusion breaks; those deeds are finished.

नानक की बात बहुत लोगों को समझ में नहीं पड़ेगी। क्योंकि लोग सोचते हैं कि जो-जो पाप किए हैं, उन पापों के प्रायश्चित में पुण्य करने पड़ेंगे। और जब तक हम पुण्य न करेंगे तब तक पाप कैसे कटेंगे? जो बुरा किया है, उसके ठीक समतौल में तराजू पर भला करना पड़ेगा। हिसाबी-किताबी दिमाग के लोग ठीक ही कहते हैं कि अगर एक बुरा कृत्य किया तो एक भला कृत्य करो, तब तो समतौल होगा। अगर ऐसा होना है तो तुम कभी मुक्त न हो सकोगे। क्योंकि अनंत जन्मों से तुम पाप कर रहे हो, अनंत जन्म तुम्हें लगेंगे पुण्य करने में। और इस बीच भी तुम पाप करने से बचोगे, इसका कोई भरोसा है! तब तो यह श्रृंखला टूट ही नहीं सकती। तब तो मोक्ष असंभव है।

अनंत जन्मों से किए हुए पाप हैं। इनके अगर एक-एक पाप का चुकतारा करना हो, अगर परमात्मा कोई दुकानदार हो या अदालत का कोई मजिस्ट्रेट हो और अगर इनका एक-एक पाप का चुकतारा करना हो, तो यह चुकतारा कब पूरा होगा? और इस बीच--तुम अगर पुण्य ही पुण्य करते रहो तो चुकतारा अनंत काल में हो पाएगा--लेकिन इस बीच तुमसे आशा है कि तुम पुण्य ही पुण्य करते रहोगे?

Nanak’s point is not understood by many. People think: the sins we have committed must be counterbalanced by good deeds. Until we do merit, how will the sins be erased? What was done wrong must be weighed with an equal right in the scales. The calculating mind says rightly that if you have done one bad act, do one good act to compensate. If this is how it must be, you can never be free. Because you have sinned across countless lives; it will take countless lives to balance them. And in the meantime, is there any guarantee you won’t go on sinning? Then the chain will never break. Liberation would be impossible.

नहीं, ज्ञानियों ने कुछ और ही बात कही है। ज्ञानी किसी दूसरे ही गणित से चलते हैं। वे कहते हैं, पाप का सवाल नहीं है, पाप के मूल का सवाल है।

The wise say something else. They use a different arithmetic. They say: the issue is not sin; the issue is the root of sin.

यह वृक्ष खड़ा है सामने, तुम पचास साल से पानी दिए हो इस वृक्ष को; क्या तुम सोचते हो पचास साल लगेंगे पानी वापस निकालने में, तब यह वृक्ष मरेगा? जड़ को आज काट दो, यह आज मरना शुरू हो जाएगा। पत्ते एक-एक तोड़ने में शायद पचास साल लगें, फिर भी वृक्ष न टूटे! क्योंकि पुराने पत्ते टूटेंगे, नए आ जाएंगे। और अब तो वृक्ष इतना बड़ा हो गया है कि तुम्हें पानी देने की जरूरत भी नहीं। अब तो वह जमीन से अपना पानी ले लेता है।

A tree stands before you; you have been watering it for fifty years. Do you think it will take fifty years to remove the water and only then will the tree die? Cut the root today; it starts dying today. Pluck the leaves, and you may spend fifty years and still the tree won’t die! Old leaves will fall; new will come. And now the tree is so big it doesn’t even need your water; it will draw from the earth itself.

नहीं, पत्ते अगर काटे तो यह वृक्ष कभी टूटने वाला नहीं। सच तो यह है कि पत्ते तुम एक काटोगे, दो आ जाएंगे। वही तो कलम की सारी कला है। इधर काटो उधर नए आए। अगर तुम पाप काटोगे, नए पाप आ जाएंगे। जड़ पकड़ो! जड़ क्या है? कर्म पत्ते हैं; कर्ता का भाव जड़ है। अगर तुम कर्ता-भाव को काट दो, इसी वक्त वृक्ष सूख गया। सारा स्रोत तुम्हारे कर्ता-भाव से आ रहा था कि मैं कर रहा हूं। कर्ता-भाव को तोड़ने की कला साक्षी है। साक्षी यानी श्रवण।

No—if you cut leaves, the tree will never be finished. In fact, the more you prune the more leaves appear. That is the gardener’s art. You prune here, and richer shoots appear there. If you cut sins, new sins will sprout. Catch the root! What is the root? Deeds are leaves; the sense of “doer” is the root. If you cut the doer-sense, the tree begins to wither immediately. The source of nourishment was your sense: “I am doing.” The art of breaking the doer-sense is witnessing. Witnessing means listening.

इसलिए नानक ऐसी अनूठी महिमा गा रहे हैं। वे कह रहे हैं कि तुम चुप हो कर सुन लो। क्योंकि सुनने के क्षण में तुम कर्ता नहीं रहोगे। सुनना पैसिव, अकर्ता का भाव है। सुनने में तुम्हें कुछ भी तो नहीं करना पड़ता, तुम सिर्फ बैठे हो। सुनना कोई क्रिया थोड़े ही है! तुम्हें कुछ करना थोड़े ही पड़ता है!

That is why Nanak sings such an unparalleled glory. He says: sit quietly and listen. Because in listening you do not remain a doer. Listening is passive, non-doing. Listening demands nothing from you; you simply sit. Listening is not an action. You don’t have to do anything.

बड़े मजे की बात है--देखना हो तो कम से कम आंख खोलनी पड़ती है, कान खुले ही हुए हैं। देखना हो तो कम से कम आंख खोलने की क्रिया करनी पड़ती है, सुनना हो तो कान खोलने की क्रिया भी नहीं करनी पड़ती। वे खुले ही हुए हैं। इसलिए देखने में तो थोड़ा सा कर्ता का भाव आ भी जाए, सुनने में कर्ता के भाव का कोई उपाय ही नहीं है। कोई दूसरा बोल रहा है, तुम खाली बैठे हो। तुम बिलकुल निष्क्रिय हो। तुम पैसिव हो। तुम अक्रिया में हो। इसलिए देखने से भी वह महिमा उपलब्ध नहीं होती जो सुनने से उपलब्ध होती है।

It’s a delightful fact—if you want to see, at least you must open your eyes; but the ears are already open. For seeing, some act is needed—opening the eyes. For listening, not even that—the ears are open. In seeing, a bit of the doer creeps in; in listening there is no possibility for the doer. Another speaks; you sit empty. Absolutely inactive. Passive. In non-action. Therefore, even the glory that seeing gives is not what listening gives.

इसलिए श्रवण पर इतना जोर दिया है। महावीर कहते हैं, सम्यक श्रवण। बुद्ध कहते हैं, सम्यक श्रवण। नानक अदभुत महिमा का वर्णन कर रहे हैं। सुन लो; वहां कोई कर्ता नहीं है। वहां कोई है नहीं सुनने के क्षण में। अगर तुम चुप हो तो कौन है भीतर? सुनने के क्षण में सन्नाटा है। एक आवाज गूंजती है, गुजर जाती है। कोई भी नहीं है भीतर। विचार आया कि तुम आए। जब विचार नहीं होता, तुम भी नहीं होते। अहंकार विचारों के जोड़ का नाम है। श्रवण अर्थात निरअहंकार दशा।

Hence the emphasis on listening. Mahavira says: right listening. Buddha says: right listening. Nanak describes its wondrous glory. Listen; there the doer is not. In the moment of listening, who is within? Silence. A sound arises and passes. No one is inside. When thought comes, you come. When there is no thought, you are not. Ego is the sum of thoughts. Listening is the egoless state.

कहते हैं नानक, ‘श्रवण से ही योग की युक्ति और शरीर के भेद ज्ञात होते हैं।’

Nanak says, “By listening, the device of yoga and the secrets of the body are known.”

यह बड़ा महत्वपूर्ण सूत्र है।

This is a very significant aphorism.

सुणिऐ जोग जुगति तनि भेद। सुणिऐ सासत सिमृति वेद।।

नानक भगता सदा विगासु। सुणिऐ दुख पाप का नासु।।

Suniai jog jugat tan bhed. Suniai shasat simriti ved. Nanak bhagta sada vigaas. Suniai dukh paap ka naas.

पश्चिम में शरीर-शास्त्रियों को बड़ी पहेली रही है कि पूर्वीय मनीषियों ने शरीर के रहस्य-भेद कैसे जाने! क्योंकि न तो पूरब में लाश बचायी जाती है। पश्चिम में सर्जरी विकसित हो सकी और शरीर का ज्ञान हो सका, क्योंकि ईसाइयत मुर्दे को बचाती है। हिंदू तो जलाते रहे। तो यहां तो मरा हुआ आदमी पाना डिसेक्शन के लिए असंभव था। राख बचती है; उसमें क्या खोजिएगा? इधर आदमी मरा कि हमने जलाया। तो हिंदू तो मरे हुए आदमी को जलाते रहे, बचाया नहीं। पश्चिम में संभव हो सका कि कब्रों से लाशें खोद ली गईं और उनकी जांच-पड़ताल कर ली गई। उससे आदमी के शरीर का ज्ञान हुआ।

In the West, anatomists have been puzzled: how did the seers of the East know the body’s secrets? For in the East, the dead were not preserved. In the West, surgery developed and knowledge of the body became possible because Christianity preserves the corpse. Hindus burn. Here it is impossible to get a dead body for dissection. Ashes remain—what will you study there? As soon as a person dies, we cremate him. So Hindus kept burning the dead, never preserving. In the West, it became possible to dig up bodies from graves and examine them; through that, the body was known.

पूरब में कैसे ज्ञान हुआ? फिर पश्चिम में भी ज्ञान अभी हो पाया, वह भी अभी पूरा नहीं हुआ; जब कि इतने वैज्ञानिक साधन उपलब्ध हैं, जिनसे शरीर की रत्ती-रत्ती जांच हो सकती है। लेकिन पूरब में कैसे ज्ञान हुआ? और ज्ञान करीब-करीब ठीक-ठीक हुआ, गणित की तरह ठीक हुआ। न साधन थे, न लाशें उपलब्ध थीं, न वैज्ञानिक विकास था, तकनीक नहीं थी, टेक्नालॉजी नहीं थी, कैसे यह हुआ? बहुत विचार इस पर चलता है। नानक के इस सूत्र में उस विचार का उत्तर है।

How was it known in the East? And even now in the West, with so many scientific tools still the knowledge is incomplete; whereas here the knowledge was almost exact—like mathematics. There were no instruments, no bodies available, no scientific development, no technology—how did this happen? Much debate has gone on about it. The answer is in Nanak’s aphorism.

‘श्रवण से ही योग की युक्ति और शरीर के भेद ज्ञात होते हैं।’

“By listening, the device of yoga and the secrets of the body are known.”

जब तुम शून्य हो कर भीतर विराज जाते हो, तब तुम्हें अपना ही शरीर भीतर से दिखाई पड़ने लगता है। अभी तुमने अपने शरीर को भी बाहर से देखा है, तो चमड़ी दिखाई पड़ती है। जब तुम अपने शरीर को भीतर से देखोगे तो नाड़ियों का विराट जाल दिखाई पड़ेगा। एक अनूठा अनुभव होता है, जब पहली दफा शरीर भीतर से दिखाई पड़ता है। तुम तो अभी ऐसे हो जैसे अपने ही मकान को चारों तरफ से देखा है, भीतर गए नहीं। बाहर-बाहर घूम रहे हो। तो मकान के बाहर का पलस्तर दिखाई पड़ता है। बस वही तुम्हारा अनुभव है।

When you sit empty and settle within, your own body begins to be seen from the inside. Until now you have seen your body only from the outside; so you see only the skin. When you see from within you see the vast network of subtle channels. A unique experience happens when, for the first time, the body is seen from within. Until now you have been like someone who has only circled his house and never gone inside; he sees the outer plaster—and that is his whole experience.

जब तुम भीतर जाओगे, जैसे राजमहल में बैठे हुए आदमी को महल भीतर से दिखाई पड़ता है--भीतर का साज-श्रृंगार, भीतर की सजावट--वैसे ही तुम जब शांत हो कर अपने भीतर बैठ जाते हो, जब मन उलझन खड़ी नहीं करता...। क्योंकि मन सदा बाहर ले जाता है। जैसे ही तुम मन के साथ बंधे कि तुम बाहर गए। मन बाहर जाने का द्वार है। सोचोगे क्या? जो भी सोचोगे, बाहर होगा--धन होगा, स्त्री होगी, मकान होगा, कार होगी, इज्जत होगी, पद-प्रतिष्ठा--जो भी सोचोगे, बाहर होगा। विचार के सभी आब्जेक्ट, विषय-वस्तुएं बाहर हैं। तुम सोचोगे क्या? बाहर का ही कुछ सोचोगे। जैसे ही तुम निर्विचार हुए, बाहर जाना बंद हुआ। ऊर्जा भीतर ठहर गई। तुम अपने सिंहासन पर बैठे और पहली दफे तुम्हें शरीर भीतर से दिखाई पड़ना शुरू हुआ! तब तुम पाओगे, यह शरीर छोटा नहीं है, छोटा दिखाई पड़ता है।

When you go in, like a man seated inside a royal palace sees its inner adornment, its inner decoration—so too when you sit quietly within yourself, when the mind does not create entanglement… For mind always takes you out. Start moving with mind—you go outward. What will you think? Whatever you think will be outside—wealth, woman, house, car, reputation, position—whatever you think will be outside. All objects of thought are external. What will you think of? Only that. The moment you become thoughtless, going outward stops. Energy turns within. You sit upon your throne, and for the first time your body begins to be seen from within. Then you will find this body is not small, though it appears small.

इसलिए तो हिंदू कहते हैं, अंड में ब्रह्मांड समाया। इस छोटे से शरीर में--मिनिएचर--समस्त ब्रह्मांड छिपा हुआ है। यह छोटा सा शरीर जैसे सारे ब्रह्मांड की छोटी सी अनुकृति है। जो कुछ सारे जगत में है, वह सब इस छोटे से शरीर में छोटे परिमाण में--एक मॉडल। जैसे कोई ताजमहल का मॉडल बनाता है, सब बिलकुल ताजमहल जैसा, पर छोटी आकृति। ऐसा ही प्रत्येक जीवन समस्त अस्तित्व की छोटी आकृति है।

Hence the Hindu saying: within this egg is the whole cosmos. In this little body—in miniature—the entire universe is hidden. This small body is like a tiny model of the whole cosmos. Whatever exists in existence exists in this body—on a small scale, a model. Like a model of the Taj Mahal—everything like the Taj, but in small form. So is each living being a small form of the whole existence.

नानक कहते हैं, जो चुप हो गया, मौन हो गया, जिसने श्रवण की कला सीख ली और जो अपने ही भीतर अपने शरीर को भी सुनने लगा, उसे शरीर के भेद, योग की युक्ति, सब ज्ञात हो जाती है।

Nanak says: one who becomes quiet, who becomes silent, who has learned the art of listening, and who begins to listen to his own body from within—he comes to know the body’s secrets, the device of yoga, everything.

पतंजलि ने जो भी योग-शास्त्र में लिखा है, वह किसी दूसरों के शरीर की जांच से नहीं, अपने ही शरीर के भीतर के अनुभव से लिखा है। और वे वचन अभी भी शत-प्रतिशत सही हैं, कोई अंतर नहीं पड़ा। योग ने जितनी विधियां खोजी हैं, वे अपने ही शरीर के अनुभव से खोजी हैं।

Whatever Patanjali wrote in the Yoga Sutras was not the result of examining others’ bodies; it came from experience within his own body. And to this day those words are a hundred percent accurate—no difference at all. Whatever methods yoga discovered were discovered by experiencing one’s own body.

अगर तुम शांत हो कर बैठोगे--कुछ उदाहरण के लिए मैं तुम्हें कहूं--जैसे ही तुम शांत हो कर बैठोगे, तुम पाओगे, तुम्हारे श्वास की गति बदल गई तत्क्षण। विचार बंद हुए, श्वास की गति बदल जाती है। विचार चले, श्वास की गति बदल जाती है। जब तुम शांत हो कर बैठोगे, अगर तुमने पहचान लिया कि श्वास की गति बदली, अब कैसी गति है श्वास की! जब भी तुम शांत होना चाहो श्वास की वही गति कर लो, तुम तत्क्षण शांत हो जाओगे। तुम्हें एक रहस्य पता चल गया, तुम्हें एक कुंजी हाथ में आ गई।

If you sit silently—let me give you a few examples— as soon as you sit quietly you will find that your breathing rhythm changes instantly. When thoughts stop, breath changes. When thoughts run, breath changes. When you sit quietly and recognize the change—what kind of rhythm breath has now—then whenever you wish to be quiet, assume that same rhythm of breath and you will instantly become quiet. You have discovered a secret; a key is in your hand.

जब तुम बिलकुल शांत हो कर बैठे, तब तुम देखो कि तुम्हारी रीढ़ की क्या स्थिति है। जब तुम शांत हो कर बैठोगे, तुम पाओगे, रीढ़ अपने-आप नब्बे का कोण बना लेती है जमीन से। स्वस्थ आदमी हो, बूढ़ा न हो, बीमार न हो, तो जैसे ही शांत होगा, रीढ़ नब्बे का कोण बना लेगी। तुम्हें एक कुंजी हाथ आ गई। जब भी तुम शांत होना चाहो, रीढ़ को नब्बे का कोण बना दो जमीन से। ऐसे धीरे-धीरे योगी अनुभव करता है कि क्या उसके भीतर हो रहा है।

When you are utterly quiet, observe the state of your spine. You will find that if you are healthy—not old, not ill—as soon as you become quiet the spine naturally makes a ninety-degree angle with the ground. A key is in your hand. Whenever you wish to become quiet, make your spine vertical. In this way a yogi slowly experiences what is happening within.

जैसे ही तुम शांत हो कर बैठोगे, तुम पाओगे कि जितने तुम शांत होते हो, तुम्हारी रीढ़ से कोई ऊर्जा ऊपर की तरफ उठनी शुरू हो जाती है। तुम उसे प्रत्यक्ष देखोगे, अनुभव करोगे। एक उष्ण ताप तुम्हारी रीढ़ में दौड़ने लगेगा। तरंगें विद्युत की तुम्हारी रीढ़ में उठने लगेंगी, जिनका तुमने कभी अनुभव नहीं किया था। और जैसे-जैसे वे तरंगें ऊपर जाएंगी, वैसे-वैसे तुम आह्लादित पाओगे। जैसे-जैसे वे तरंगें ऊपर उठेंगी, वैसे-वैसे तुम्हारा दुख, उदासी कम और आनंद का भाव बढ़ने लगेगा। जैसे-जैसे ऊंचाई बढ़ेगी तरंगों की, वैसे-वैसे तुम पाओगे कि जीवन की क्षुद्रता छूट गई, दूर घाटी में पड़ी रह गई, तुम जैसे किसी पर्वत पर चले आए हो। वह धुआं गांव-बस्ती का, लोगों की चर्चा का, बातचीत का, उपद्रव का, सब पीछे छूट गया। तुम बड़े दूर निकल आए हो।

As you sit quietly, you will notice: the more silent you become, the more a certain energy begins to rise up your spine. You will see it directly, experience it. A warm current runs through your spine. Waves like electricity begin to arise in your spine, which you had never known. And as those waves rise, you will feel more and more elated. As they climb higher, your sadness, your melancholy lessen and the sense of bliss increases. As the height of their ascent grows, you will feel the pettiness of life is left far behind in the valley; you have climbed a mountain. The smoke of the village, the buzz of people’s chatter, the turmoil—all left behind. You have gone far away.

इसलिए तो हमने रीढ़ को मेरुदंड कहा है। मेरु पर्वत का नाम है, जो स्वर्ग में है। और जब कोई व्यक्ति इस छोटे से मेरुदंड की आखिरी ऊंचाई पर पहुंच जाता है, तो वह वही ऊंचाई है जो मेरु पर्वत की है स्वर्ग में। उस ऊंचाई और इस ऊंचाई में कोई फर्क नहीं है। और जो आखिरी शिखर है--जहां हिंदू शिखा रखते हैं, जो सातवां द्वार है, जहां से ऊर्जा अनंत में मिलती है--जब तुम्हारी तरंगें वहां से विकीर्ण होने लगेंगी, ब्रह्मचर्य उपलब्ध हो जाएगा। तब तुम्हें ब्रह्मचर्य के लिए कुछ भी करना नहीं पड़ेगा। और जब भी तुम्हें वासना पकड़े तो वासना को दबाने की कोई जरूरत न रह जाएगी, तुम बस रीढ़ को सीधा करके उन तरंगों को ऊपर जाने दो, तो जो ऊर्जा वासना से बहती थी, वही ऊर्जा ब्रह्मचर्य बन जाएगी। ऊर्जा तो वही है, एनर्जी वही है; पहले द्वार से निकलती है तो प्रकृति में चली जाती है, सातवें द्वार से निकलती है तो परमात्मा में चली जाती है।

That is why we call the backbone meru-danda—the pillar of Meru. Meru is the mythic mountain in heaven. When a person reaches the very peak of this little meru-danda, it is the same height as Meru in heaven. There is no difference. And that last summit—where Hindus keep a shikha, the seventh gate, the place where energy meets the infinite—when waves of energy begin to radiate from there, brahmacharya arises. Then you will not have to do anything for celibacy. And whenever lust seizes you, there will be no need to suppress it; just straighten your spine and let the energies rise upward; the very energy that flowed as lust becomes brahmacharya. It is the same energy. If it flows out the first gate, it goes into nature; if it flows out the seventh, it goes into the divine.

ऐसे जो व्यक्ति चुप हो कर बैठने की कला सीख लेगा, उसे उसका ही शरीर हजार-हजार अनुभव दे देगा। अपने ही शरीर से तुम सारे योग शास्त्र को जान सकते हो। पतंजलि को पढ़ने की जरूरत नहीं। सच में तो पतंजलि के शास्त्र बाद में ही पढ़ने की जरूरत है। क्योंकि वे तुम्हें आश्वस्त कर देते हैं कि सब ठीक हो रहा है। तुम जब भीतर प्रयोग करना शुरू करते हो, तब शास्त्र का उपयोग इतना ही है कि तुम कई बार डरोगे कि पता नहीं क्या हो रहा है। अनजान में जा रहे हो; क्या होगा, क्या नहीं होगा--भय पकड़ेगा। शास्त्र तुम्हें आश्वस्त कर देगा कि तुम अनजान में नहीं जा रहे हो, जो भी गए हैं, इसी रास्ते से गए हैं। जिन्होंने भी पाया, ऐसे ही पाया है। ये-ये घटनाएं उन्हें भी घटी हैं; और आगे ये-ये घटनाएं घटने की संभावना है; तुम भयभीत न होओ, आश्वस्त रहो। शास्त्र गवाहियां हैं ज्ञानियों की। लेकिन असली ज्ञान शास्त्र से नहीं होता, असली ज्ञान तो खुद के भीतर शांत होने से होता है।

The one who learns the art of sitting silently will receive a thousand experiences from his own body. From your own body you can know the whole science of yoga. There is no need to read Patanjali. In truth, only later is there any need to read Patanjali’s scriptures. They will reassure you that all is going well. When you begin the inner experiment, the only use of scripture is that many times you will be afraid: “I don’t know what is happening. I am going into the unknown—what will be, what won’t be?” Fear will seize you. Scripture reassures you that you are not going into the unknown; whoever has gone, has gone by this very path. Whoever attained did so thus. These events occurred to them; further these events are possible; do not be afraid, be assured. Scripture is the testimony of the wise. But real knowing does not come from scripture; real knowing comes by becoming quiet within.

इसलिए कहते हैं नानक, शास्त्र, स्मृति और वेद श्रवण से ज्ञात होते हैं।

Therefore Nanak says: the shastras, the smritis, and the Vedas are known by listening.

नानक कहते हैं, ‘श्रवण से भक्तगण सदा आनंदित होते हैं। और दुख और पाप का नाश होता है। श्रवण से ही सत्य, संतोष और ज्ञान उपलब्ध होता है। श्रवण से ही अड़सठ तीर्थों का स्नान प्राप्त होता है। श्रवण से ही पढ़-पढ़ कर मान मिलता है। श्रवण से ही सहज ध्यान लगता है। नानक कहते हैं, श्रवण से भक्तगण आनंदित होते हैं और दुख तथा पाप का नाश होता है।’

Nanak says, “By listening the devotees are ever in blossoming joy; sorrow and sin are destroyed. By listening, truth, contentment, and wisdom are attained. By listening, one gains the bath of the sixty-eight sacred places. By listening, honor accrues from study. By listening, effortless meditation happens. Nanak says: by listening the devotees are joyous, and sorrow and sin are destroyed.”

सुणिऐ सतु संतोखु गिआनु। सुणिऐ अठसठि का इस्नानु।।

सुणिऐ पढ़ि पढ़ि पावहि मानु। सुणिऐ लागै सहज धिआनु।।

नानक भगता सदा विगासु। सुणिऐ दुख पाप का नासु।।

Suniai sat santokh giyaan. Suniai athsath ka isnaan. Suniai padh padh paaveh maan. Suniai laagai sahaj dhyaan. Nanak bhagta sada vigaas. Suniai dukh paap ka naas.

अड़सठ तीर्थ हिंदुओं ने माने हैं, जिनमें स्नान करने से परम मुक्ति मिलती है। लेकिन वे अड़सठ तीर्थ तो नक्शे पर बताए गए तीर्थों की भांति हैं। शरीर के भीतर अड़सठ बिंदु हैं, जिनसे गुजर कर पुण्य की उपलब्धि होती है।

Hindus have counted sixty-eight tirthas where bathing grants liberation. But those sixty-eight tirthas are like the sacred sites on a map. Within the body are sixty-eight points; passing through them, one attains merit.

हिंदुओं ने बड़ा अदभुत काम किया है। पृथ्वी पर किसी जाति ने ऐसा अदभुत काम नहीं किया। बाहर तो प्रतीक हैं और उन प्रतीकों में जब हम भटक गए तो हिंदुओं की सारी जीवन-चेतना खो गई। हम कहते हैं कि गंगा जल रामेश्वरम में ले जा कर चढ़ा रहे हैं। भीतर शरीर के बिंदु हैं। एक बिंदु से ऊर्जा को लेना है और दूसरे बिंदु पर चढ़ाना है। एक बिंदु से ऊर्जा को खींचना है और दूसरे बिंदु तक पहुंचाना है। तब तीर्थ यात्रा हुई। पर हम अब पानी ढो रहे हैं, गंगा से और रामेश्वरम तक। हमने पूरी पृथ्वी को नक्शे की तरह बना लिया था, आदमी का फैलाव। आदमी के भीतर बड़ा सूक्ष्म है सब कुछ। उसको समझाने के लिए ये प्रतीक थे। और इन प्रतीकों को हमने सत्य मान लिया तो हम भटक गए। प्रतीक कभी सत्य नहीं होते, सत्य की तरफ इशारे होते हैं।

Hindus did something wondrous—no other people did such a thing. Outwardly they created symbols; and when we got lost in symbols, the Hindu’s whole life-consciousness was lost. We say we are carrying Ganga water to offer at Rameshwaram. Within the body are points: from one point energy is to be drawn, and to another point it is to be offered. Draw from here and pour there—that is pilgrimage. But now we haul water from the Ganges to Rameshwaram. We made the whole earth into a map—man’s spread-out form. Inside man everything is very subtle. To explain that, these symbols were devised. When we took the symbols to be truth itself, we missed. A symbol is never truth; it is only a pointer.

नानक कहते हैं, ‘श्रवण से सत्य मिलता, संतोष मिलता, ज्ञान उपलब्ध होता। श्रवण से अड़सठ तीर्थों का स्नान प्राप्त होता है।’

Nanak says: “By listening, truth dawns, contentment dawns, wisdom is attained. By listening, you bathe in the sixty-eight sacred places.”

तुम अगर चुप हो गए तो तुम्हें भीतर के तीर्थ दिखाई पड़ने शुरू हो जाते हैं। तुम अगर चुप हो गए तो तुम्हें सोचना नहीं पड़ता कि सत्य क्या है, तुम्हें दिखाई पड़ता है कि सत्य क्या है। जब तक सोचना है, तब तक सत्य होगा ही नहीं; मत होगा, धारणा होगी, कंसेप्ट होगा, ओपीनियन होगा, सत्य नहीं होगा। सत्य तो अनुभव है। और जब तुम्हें दिखाई पड़ता है, तुम सोचोगे क्यों!

If you become silent, the inner tirthas begin to appear. If you become silent, you don’t have to “think” what truth is—you see what truth is. As long as you are thinking, there is no truth; there are only views, concepts, opinions—not truth. Truth is experience. When you see, why think?

‘संतोष उपलब्ध होता।’

“Contentment is attained.”

क्योंकि जब तक तुम विचार के साथ चलोगे, असंतुष्ट रहोगे। क्योंकि विचार हजार चीजें सुझाता है--यह करो, यह करो, यह करो। कर-कर के तुम असंतुष्ट हो। विचार कहे ही चला जाता है। नयी वासनाएं जन्माता है। संतोष तो तभी होगा जब तुम विचार का साथ छोड़ दोगे। विचार की दोस्ती बड़ी बुरी है। उसी दोस्ती ने भटकाया। अगर कोई कुसंग है जगत में, तो विचार का। अगर किसी का संग-साथ छोड़ देना है, तो विचार का। उपयोग करो उसका, संग-साथ की कोई जरूरत नहीं। उपयोग करो तो बहुत शुभ है। उसकी मान कर चलने लगे तो सब उपद्रव है। विचार शराब की तरह है, उसकी मान कर चले कि भटकाएगा। और तब तुम्हें जीवन में कुछ भी सूझे न सूझेगा कि अब क्या करें और क्या न करें।

As long as you travel with thought, you will be discontent. Thought suggests a thousand things: do this, do that, do that. Doing and doing, you are discontent. Thought goes on prompting. It breeds new desires. Contentment happens only when you drop the company of thought. The friendship of thinking is dangerous. That friendship led you astray. If there is any “bad company” in the world, it is thought. If you are to leave anyone’s company, leave thought’s. Use it—but don’t keep its company. Used, it is very auspicious. If you follow it, all is chaos. Thought is like alcohol—follow it and it will lead you astray. Then you will be left with no answer to what to do or not do.

मुल्ला नसरुद्दीन एक रात ज्यादा पी गया। घर आने की हिम्मत न रही। जो भी ज्यादा पी जाए, उसकी घर आने की हिम्मत कम हो जाती है। जवाब देना पड़ेगा और जवाब कुछ सूझता नहीं। पैर लड़खड़ाते हैं। वह यहां-वहां भटकता रहा। आधी रात एक कांस्टेबल ने उसे पकड़ लिया और कहा कि क्या कर रहे हो? जवाब दो! वह बिलकुल चुप खड़ा रहा। उस कांस्टेबल ने कहा कि जल्दी जवाब देते हो कि कोतवाली ले चलूं! मुल्ला नसरुद्दीन ने कहा, अगर जवाब ही दे सकते तो शाम को अपने घर ही न चले गए होते! जवाब ही तो नहीं है।

Mulla Nasruddin drank too much one night. He lost the courage to go home. Whoever drinks too much loses the courage to face home; there will be questions and he can think of no answers. His legs totter. He wandered here and there. At midnight a constable caught him: “What are you doing? Answer!” He stood completely silent. “Answer quickly or I’ll take you to the station!” Mulla said, “If I could answer, I would have gone home in the evening! It’s answers I lack.”

विचार एक नशा है, विचार के पास कोई जवाब नहीं है। जवाब ही होता तो कभी के तुम अपने घर चले गए होते। किसलिए भटक रहे हो आधी रात में रास्तों पर? कोई उत्तर नहीं है अपने जीवन को समझाने का। विचार के पास उत्तर है ही नहीं। निर्विचार में उत्तर है।

Thought is an intoxication; it has no answer. If it had an answer you would have reached home long ago. Why are you wandering the roads at midnight? There is no answer to explain your life. Thought has none. The answer lies in thoughtlessness.

इसलिए नानक कहते हैं, संतोष, सत्य--श्रवण से, अड़सठ तीर्थों का स्नान--श्रवण से, श्रवण से ही सहज ध्यान लगता है।

Hence Nanak says: truth and contentment—by listening. The sixty-eight sacred baths—by listening. And by listening, meditation happens effortlessly.

 

If you truly listen, meditation has happened. Without meditation, you cannot truly listen. What is meditation? The state where there is no mind. Where there is no inner dialogue—that state is meditation.

अगर तुम सुन ही लो, ध्यान हो गया। ध्यान के बिना तुम सुन ही न पाओगे। ध्यान का मतलब क्या है? जहां मन नहीं, वह अवस्था ध्यान। जहां अंतरंग वार्तालाप नहीं, वह अवस्था ध्यान है।

‘श्रवण से श्रेष्ठ गुणों की थाह मिलती है। श्रवण से ही शेख, पीर, बादशाह होते। श्रवण से ही अंधे राह पाते। श्रवण से ही अथाह हाथ आ जाता। नानक कहते हैं, श्रवण से ही भक्तगण सदा आनंदित होते हैं, दुख और पाप का नाश होता है।’

“By listening, you reach the depths of noble qualities. By listening, one becomes sheikh, pir, and king. By listening, the blind find the way. By listening, the unfathomable comes into your hands. Nanak says: by listening the devotees are ever in blossoming joy; sorrow and sin are destroyed.”

सुणिऐ सरा गुणा के गाह। सुणिऐ सेख पीर पातिसाह।।

सुणिऐ अंधे पावहि राहु। सुणिऐ हाथ होवै असगाहु।।

नानक भगता सदा विगासु। सुणिऐ दुख पाप का नासु।।

श्रवण से अंधे को राह मिल जाती है। श्रवण से भिखारी बादशाह हो जाता है। श्रवण से जिसकी थाह नहीं मिलती थी, जो अथाह लगता था, उसकी थाह मिल जाती है।

Suniai sara guna ke gaah. Suniai shekh peer pātishāh. Suniai andhe pāveh rāh. Suniai haath hovai asgaah. Nanak bhagta sada vigaas. Suniai dukh paap ka naas.

 

By listening, the blind find the way. By listening, a beggar becomes a king. By listening, that which had no fathom, whose depth could not be found, is fathomed.

विचार छोटी चम्मच की तरह है, जिससे तुम सागर को नाप रहे हो। श्रवण, सागर में उतर जाना है। थाह तभी मिलती है जब तुम डूबोगे। चम्मचों से तौलने से थाह नहीं मिलती।

Thought is a tiny spoon with which you are trying to measure the ocean. Listening is to enter the ocean. Depth is found only when you dive. You don’t find it by dipping spoons.

अरिस्टोटल बहुत बड़ा विचारक हुआ यूनान का। गुजर रहा था एक समुद्र के तट से, सोच रहा था, अपने सोच में खोया था। एक आदमी को उसने देखा कि जो छोटा-सा गड्ढा खोद कर चम्मच से सागर का पानी गड्ढे में डाल रहा था। जिज्ञासा जगी; पूछा कि भाई क्या करते हो! उस आदमी ने कहा, साफ है, पूछना क्या? आंख हो तो दिखाई पड़ना चाहिए! सागर को खाली करने का इरादा है। इस गड्ढे में भर कर रहूंगा।

Aristotle, a great thinker, was walking along the seashore, lost in thought. He saw a man who had dug a small pit and was transferring seawater into it with a spoon. Curiosity arose: “What are you doing?” The man said, “Isn’t it obvious? If you have eyes, you should see! I intend to empty the sea—by filling it into this pit.”

अरिस्टोटल हंसा और कहा, पागल हो गए हो? होश में हो? कहीं सागरों को चम्मचों से तौला गया? चम्मचों से गड्ढों में भरा गया? क्यों अपना जीवन नष्ट कर रहे हो? वह आदमी खिलखिला कर हंसने लगा और उसने कहा कि मैं तो सोचता था, पागल तुम हो! क्योंकि तुम और भी बड़े सागर को विचार की चम्मच में भरने की कोशिश में लगे हो। कहते हैं, अरिस्टोटल ने उस आदमी को खोजने की बहुत कोशिश की, लेकिन पता न चल पाया कि वह कहां चला गया।

Aristotle laughed: “Are you mad? Are you in your senses? Where has a sea ever been measured with spoons? Where has a sea ever been filled into a pit? Why are you wasting your life?” The man burst into laughter and said, “I thought you were the madman! You are trying to fill an even greater sea into the spoon of thought.” They say Aristotle tried to find that man again—but he vanished.

बात उसने ठीक ही कही थी। विचार कितना छोटा है! अस्तित्व कितना बड़ा है! इस विराट अस्तित्व को तुम विचार से तौल-तौल कर कहां ले जाओगे? क्या करोगे? सिर तुम्हारा कितना छोटा है! यह ब्रह्मांड कितना बड़ा है। तुम्हारे हाथ कितने छोटे हैं! तुम्हारी पहुंच कितनी छोटी है। यह विराट कितना विराट है। तुम व्यर्थ की चेष्टा में लगे हो! शायद वह आदमी कभी सागर को गड्ढे में उतार भी ले; क्योंकि एक चम्मच भी कम होता है तो सागर कम होता है, क्योंकि सागर की भी सीमा है। लेकिन तुम कभी भी उसे न पा सकोगे विचार से।

He had spoken the truth. How small is thought! How vast existence! How will you haul this immensity with thought? What will you do? Your head is so small; the universe so vast. Your hands are so small; your reach so short. The vast is vast. You are engaged in a futile effort. Perhaps that man might empty the sea into his pit—because if a spoon can remove even a spoonful, the sea is diminished; it has a limit. But you will never grasp the infinite with thought.

इसलिए नानक कहते हैं, भिखारी बादशाह हो जाता है, जैसे ही मौन होता है। अथाह की थाह मिल जाती है। अज्ञात से परिचय बन जाता है। अनजान प्रियतम हो जाता है। श्रवण से अंधे राह पाते। श्रवण से अथाह हाथ आ जाता। नानक कहते, श्रवण से भक्तगण सदा आनंदित होते हैं और दुख और पाप का नाश होता है।

So Nanak says: as soon as you become silent, the beggar becomes a king. The unfathomable is fathomed. The unknown becomes a friend. By listening, the blind find the path. By listening, the unfathomable comes into your hand. Nanak says: by listening the devotees are ever in blossoming joy; sorrow and sin are destroyed.

आज इतना ही।

Enough for today.