Skip to content
Osho

Ek Ek Kadam #6

Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)

मेरे प्रिय आत्मन्‌!

My beloved ones!

संतति-निग्रह या परिवार-नियोजन पर मैं कुछ कहूं, उसके पहले दो-तीन बातें आपसे कहना चाहूंगा।

Before I say anything about birth control or family planning, I want to share two or three things with you.

पहली बात तो यह कहना चाहूंगा कि आदमी एक ऐसा जानवर है जो इतिहास से कुछ भी सीखता नहीं। इतिहास लिखता है, इतिहास बनाता है, लेकिन इतिहास से कुछ सीखता नहीं। और यह इसलिए सबसे पहले कहना चाहता हूं कि इतिहास की सारी खोजों ने जो सबसे बड़ी बात प्रमाणित की है, वह यह कि इस पृथ्वी पर बहुत से प्राणियों की जातियां अपने को बढ़ा कर पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। इस जमीन पर बहुत शक्तिशाली पशुओं का निवास था, लेकिन वे अपने को बढ़ा कर नष्ट हो गए।

First: man is an animal who learns nothing from history. He writes history, he makes history, but he learns nothing from it. I say this first because the greatest fact established by all historical inquiry is that many species on this earth destroyed themselves by multiplying beyond the earth’s capacity to hold them. This planet once housed very powerful animals, but they destroyed themselves by overbreeding.

आज से पांच लाख वर्ष पहले--और जो मैं कह रहा हूं वह वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर कहता हूं--जमीन पर हाथी से भी बड़ी छिपकलियां थीं। अब तो आपके घर में जो छिपकली बची है वही उसका एकमात्र वंशज है। वह इतना शक्तिशाली जानवर था। उसकी अस्थियां तो उपलब्ध हो गई हैं, वह सारी पृथ्वी पर फैल गया था। अचानक विदा कैसे हो गया? उसने इतने बच्चे पैदा कर लिए, इतनी संख्या बढ़ा ली कि जमीन उसके रहने को, उसको बसाने को असमर्थ हो गई। किसी युद्ध में वह प्राणी नहीं मरा, कोई एटम बम उस पर नहीं गिरा, भीतर से ही उसकी संख्या का एक्सप्लोजन उसकी मृत्यु बन गई। ऐसे और सैकड़ों प्राणी इस पृथ्वी पर रहे हैं और अपने को बढ़ा कर ही समाप्त हो गए।

Five hundred thousand years ago—and I say this on the basis of scientific research—there were lizards on earth larger than elephants. Today, the house lizard in your home is their only remaining descendant. Those were mighty creatures. We have their bones; they had spread across the entire earth. How did they disappear so suddenly? They reproduced so much, multiplied to such numbers, that the earth could no longer house or sustain them. No war killed them, no atom bomb fell on them. Their inner explosion of numbers became their death. Hundreds of such species have lived on this earth and perished by their own overgrowth.

मनुष्य-जाति फिर उस बिंदु के करीब आ रही है जहां वह अपने को बढ़ा कर समाप्त हो सकती है।

Humanity is drawing close to that same point where it could destroy itself by sheer numbers.

बुद्ध के जमाने में इस देश की आबादी दो करोड़ थी। लोग अगर थोड़े खुशहाल थे तो कोई सतयुग के कारण नहीं। जमीन थी ज्यादा, लोग थे कम। अतीत की जो हम स्मृतियां लाए हैं खुशहाली की, वे खुशहाली की स्मृतियां नहीं हैं। वे स्मृतियां हैं जमीन के ज्यादा होने की, लोगों के कम होने की। भोजन ज्यादा था, लोग कम थे, एक खुशहाली थी।

In Buddha’s time, the population of this country was 20 million. If people were a little prosperous, it was not because of the mythical golden age; there was simply more land and fewer people. The happy memories we carry from the past are not memories of some great prosperity; they are memories of abundant land and fewer people. Food was plentiful, people were few—so there was a kind of prosperity.

सारी मनुष्य-जाति की संख्या--और अगर हम दो हजार साल पीछे चले जाएं बुद्ध से--तो आज से पांच हजार साल पहले सारी पृथ्वी की संख्या ही दो करोड़ थी। आज पृथ्वी की संख्या साढ़े तीन अरब से ऊपर है, साढ़े तीन सौ करोड़ से ऊपर है। पृथ्वी उतनी ही है, संख्या साढ़े तीन सौ करोड़ से ऊपर है। और हम प्रतिदिन उस संख्या को बढ़ा रहे हैं। वह संख्या हम इतनी तेजी से बढ़ा रहे हैं कि अंदाजन डेढ़ लाख लोग रोज बढ़ जाते हैं। जितनी देर मैं यहां घंटे भर बात करूंगा उतनी देर मनुष्यता शांत नहीं बैठी रहेगी। उस घंटे भर में हजारों लोग बढ़ चुके होंगे। यह सदी पूरी होते-होते, अगर दुर्भाग्य से आदमी को समझ न आई तो इस सदी के पूरे होते-होते यानी आज से तीस वर्ष बाद, जमीन पर कोहनी हिलाने की जगह न रह जाएगी। तब सभाएं करने की बिलकुल जरूरत नहीं पड़ेगी। हम चौबीस घंटे सभाओं में होंगे।

If we go back two thousand years before Buddha—five thousand years from today—the entire population of the earth was about 20 million. Today it is over 3.5 billion. The earth is the same size; the number has crossed 3.5 billion. And every day we keep increasing it. We are growing so fast that roughly 150,000 people are added daily. Even during the one hour I speak here, humanity will not sit quietly; in that hour thousands more will be added. By the end of this century—if, unfortunately, man does not come to his senses—thirty years from now there will be no room left to move an elbow. There will be no need to call meetings; we will be in meetings twenty-four hours a day.

यह हो नहीं पाएगा। यह हो नहीं पाएगा, कोई न कोई सौभाग्य, युद्ध, महामारी--कोई न कोई सौभाग्य मैं कह रहा हूं--इसे होने नहीं देगा। लेकिन अगर यह महामारी और युद्ध से हुआ तो मनुष्य की बुद्धि पर बड़ा कलंक लग जाएगा। जिन डायनासोर की मैंने बात की, जिन छिपकलियों की बात की, जो हाथियों से बड़ी थीं, और अब नहीं हैं, उनके पास कोई बुद्धि न थी, शरीर बहुत बड़ा था। वे कोई उपाय न कर सके, वे कुछ सोच न सके, वे मर गए।

This cannot actually happen. Something—some “good fortune,” war, epidemic—some “good fortune,” I say—will not let it happen. But if the balance is restored through epidemics and wars, it will be a great blot on human intelligence. Those dinosaurs, those giant lizards bigger than elephants—now gone—had no intelligence, only huge bodies. They could do nothing, they could not think; they died.

हम सदा से ऐसा सोचते रहे हैं कि आदमी सोचने वाला प्राणी है, हालांकि आदमी सबूत नहीं देता है इस बात के। और अगर पचास सालों से आदमी को जितनी समझने की कोशिश की गई है, उतना ही पुराना विश्र्वास कमजोर हुआ है। वह जो रेशनल बीइंग का खयाल था, वह कमजोर हुआ है। आदमी भी विचारवान प्राणी नहीं मालूम पड़ता है, क्योंकि वह भी जो कर रहा है अत्यंत विचारहीन है। और सबसे बड़ी विचारहीनता जो हम कर सकते हैं आज, वह संख्या को बढ़ाए जाने की है। इस समय वह आदमी उतना बुरा नहीं है जो किसी की हत्या कर देता है; उतना बड़ा क्रिमिनल नहीं है। बल्कि कौन जाने वह आदमी कुछ अच्छा ही काम कर रहा है मनुष्य के भविष्य को निर्मित करने के लिए! मैं नहीं कहता कि कोई हत्या करे। कोई हत्यारे को हत्या करने के लिए नहीं कह रहा हूं। लेकिन हत्या अब उतना बड़ा अपराध नहीं है जितना एक नये बच्चे को जन्म देना बड़ा अपराध है, क्योंकि हत्या से एक आदमी मरेगा और एक बच्चे को जन्म देने की प्रक्रिया अगर जारी रहती है तो पूरी मनुष्यता भी मर सकती है।

We have always thought that man is a thinking being—although man gives little evidence of it. In fact, the more we have tried to understand man in the last fifty years, the weaker that old belief has become. The notion of man as a rational being has grown feeble. Man does not appear to be a truly thoughtful creature, because what he is doing is profoundly thoughtless. And the greatest thoughtlessness we can commit today is to increase our numbers. At this moment, a person who murders is not as bad—not as big a criminal. Who knows—he might even be doing something “good” for humanity’s future! I am not saying kill anyone. I am not asking any murderer to murder. But murder today is not as great a crime as bringing a new child into the world; because with murder one person dies, and if the process of adding new births goes on unchecked, the whole of humanity can die.

यह जो संभावना बनी कि इतनी संख्या हो जाए, यह संभावना मनुष्य की अपनी खोजों का परिणाम है।

This possibility has arisen because of man’s own discoveries.

इथोपिया में लोग बहुत सी बीमारियों से मरते हैं जो बीमारियां दूसरे मुल्कों में समाप्त हो गई हैं। इथोपिया का सम्राट हेल सिलासी अमरीका से एक छोटा सा आयोग बुलाया डॉक्टरों का जांच-पड़ताल के लिए इथोपिया में कि वहां की बीमारियों को कैसे रोका जा सके। उन्होंने जांच-पड़ताल की और रिपोर्ट दी। और रिपोर्ट में लिखा कि इथोपिया के लोग जो पानी पीते हैं वह बहुत ही संक्रामक कीटाणुओं से भरा हुआ है। और इथोपिया में लोग सड़क के किनारे जो गड्ढों में पानी भर जाता है वर्षा का, उसको भी पीने के काम में ले आते हैं। उसमें जानवर स्नान भी करते रहते हैं, पीते भी रहते हैं, और लोग भी उसको पी लेते हैं। उस कमीशन ने कहा कि अगर शुद्ध पानी पिलाने की चिंता की जाए तो इथोपिया की बहुत सी बीमारियां विदा हो सकती हैं।

In Ethiopia people still die of diseases that have vanished elsewhere. The emperor, Haile Selassie, invited a small medical commission from America to investigate how to control disease there. They examined and reported that the water Ethiopians drink is full of infectious germs. Rainwater collects in roadside pits; animals bathe and drink there, and people drink it too. The commission said that if clean water were provided, many Ethiopian diseases would disappear.

सम्राट ने वह कमीशन के आयोग की जो रिपोर्ट थी उसे रख कर कहा कि आपकी खोज के लिए धन्यवाद! लेकिन यह काम मैं कभी करूंगा नहीं। आयोग ने कहा: आप क्या कह रहे हैं? लोग मर रहे हैं! उस सम्राट ने कहा कि पहले मैं उन्हें बचाने का इंतजाम करूं और कल फिर उन्हें समझाने जाऊं कि बच्चे पैदा मत करो! यह झंझट दोहरी हो जाएगी। इधर मैं बचाऊं उनको बीमारी से और उधर बच्चे बढ़ेंगे, और कल फिर जगह-जगह लिखना पड़ेगा: कम बच्चे होते हैं अच्छे। उस सबकी पंचायत में मैं नहीं पडूंगा। वे अपने आप ही कम हो जाते हैं।

The emperor thanked them for their findings and said, “But I will never implement this.” The commission protested, “What are you saying? People are dying!” The emperor replied, “First I save them, and tomorrow I must go about explaining to them not to have children? The trouble will double. On one side I save them from disease; on the other, births increase—and then I will have to write everywhere: ‘Fewer children are better.’ I won’t get into that panchayat. Let the numbers lessen by themselves.”

कठोर लगती है इथोपिया के सम्राट की बात, लेकिन हम सबको देख कर ऐसा लगता है कि शायद वह आदमी ठीक ही कहता है। आदमी ने मृत्यु-दर कम कर दी और अनुपात बिगाड़ दिया। आज से डेढ़ सौ साल पहले, दो सौ साल पहले दस बच्चे पैदा होते तो नौ बच्चों के मरने की संभावना थी। आज दस बच्चे पैदा होते हैं तो नौ के बचने की संभावना हो गई है। और वह जो एक मर रहा है वह भी हमारी कुछ नासमझी से मर रहा है, नहीं तो उसको भी मरने की जरूरत नहीं है। और आज से दो सौ साल पहले दस बच्चों में वह जो एक बच जाता था, वह परमात्मा की कृपा से बचता था, हमारी समझदारी से नहीं। हमारी समझदारी से तो नौ मरते थे।

The emperor’s words sound harsh, but looking at us all, one feels perhaps he was right. We reduced mortality and upset the proportion. A hundred and fifty or two hundred years ago, if ten children were born, the likelihood was that nine would die. Today, if ten are born, nine are likely to survive. And the one who still dies does so partly due to our own foolishness; even he need not die. Two hundred years ago, the one who survived among ten did so by God’s grace, not by our wisdom. By our wisdom nine died.

तो एक-एक आदमी बीस-पच्चीस बच्चे भी पैदा करता था, क्योंकि बीस-पच्चीस बच्चे पैदा करके भी दो बच्चे बच जाएं तो बहुत था। आदत पुरानी है। बीस-पच्चीस बच्चे पैदा हम अभी भी करना चाहेंगे, लेकिन अब बीस-पच्चीस बच्चे ही बच जाते हैं।

So each person would have twenty or twenty-five children, because out of that number, if two survived, that was enough. The habit is old. We would still like to have twenty or twenty-five children, but now all twenty or twenty-five survive.

मनुष्य ने मृत्यु-दर पर रोक लगा दी है, बीमारी पर रोक लगा दी है। आज से पांच हजार वर्ष पुरानी जितनी कब्रें मिली हैं, उनमें जो हड्डियां मिली हैं, उनके निरीक्षण की खबर बड़ी अदभुत है। वह खबर यह है कि आज से पांच हजार साल पहले पच्चीस वर्ष सबसे बड़ी उम्र थी। पच्चीस वर्ष से पुरानी हड्डी कोई भी नहीं मिल सकी। पच्चीस साल की उम्र! पच्चीस साल की उम्र आखिरी उम्र रही हो...।

Man has checked mortality, checked disease. The findings from bones in graves five thousand years old are astonishing: at that time twenty-five years was a typical maximum age. No bones older than that could be found. Twenty-five years!

आज उम्र कई मुल्कों में सत्तर, अस्सी, पच्चासी के बिंदु को छू गई है। रूस में आज हजारों ऐसे लोग हैं, जो डेढ़ सौ वर्ष के करीब हैं या पार कर गए हैं। और जितनी हमारी वैज्ञानिक समझ बढ़ी है उसकी संभावना बढ़ती जाती है कि हम चाहें तो आदमी की उम्र को अंतहीन लंबा कर सकते हैं।

Today, in many countries, life expectancy touches seventy, eighty, even eighty-five. In Russia there are thousands who are around one hundred and fifty or beyond. And as our scientific understanding increases, the possibility grows that, if we wish, we can make human life endlessly long.

यह हमारी संभावना बढ़ गई है। विज्ञान ने मौत को पीछे हटा दिया। लेकिन जन्म की, जो पैदा करने की हमारी आदत है, वह अवैज्ञानिक है। वह उन दिनों की है जब विज्ञान नहीं था। प्रकृति जो है, भूल-चूक न हो जाए, इसलिए बहुत अबन्डेंस में प्रयोग करती है, बहुत अति में प्रयोग करती है। जहां एक गोली मारने से काम चल जाए वहां प्रकृति हजार गोली मारती है। क्योंकि अंधा खेल है, हजार में एक लग जाए तो बहुत। आदमी निशानेबाज हो गया। अब वह एक ही गोली में मार सकता है, लेकिन आदत उसकी पुरानी है।

These possibilities have increased. Science has pushed death back. But our habit of procreation is unscientific; it belongs to days when there was no science. Nature, to avoid missing the mark, experiments in great abundance, in excess. Where one bullet would suffice, nature fires a thousand—because it’s a blind game; if one in a thousand hits, good enough. Man has become a marksman; he can hit with a single shot. But his habit remains old.

प्रकृति के अबन्डेंस को समझना बहुत जरूरी है। एक बीज आप लगाते हैं, हजार-लाख बीज हो जाते हैं। यह इस बात की कोशिश है कि लाख बीज में कम से कम एक तो फिर पौधा बन सकेगा। एक पुरुष अपनी साधारण स्वास्थ्य की जिंदगी में चार हजार संभोग कर सकता है, सहज। चार हजार। और अगर प्रत्येक संभोग बच्चा बन सके तो एक-एक आदमी चार-चार हजार बच्चों का बाप हो सकता है। लेकिन ये चार हजार, नहीं हो पाता, क्योंकि स्त्री की क्षमता बहुत कम है। वह वर्ष में एक ही बच्चे को जन्म दे सकती है।

It is essential to understand nature’s abundance. One seed you plant becomes thousands, hundreds of thousands. This ensures that at least one among them will become a plant. A healthy male, in an ordinary life, can have about four thousand acts of intercourse—easily. Four thousand. If each act resulted in a child, one man could father four thousand children. But that does not happen because the woman’s capacity is limited; she can bear only one child a year.

इसलिए जिन मुल्कों में बच्चों की ज्यादा जरूरत थी--जैसे मुसलमानी मुल्कों में--क्योंकि युद्ध उन्हें करना था और लड़के मर जाते। इसलिए मोहम्मद ने चार-चार शादियों की छूट दी। पुरुष कम हों, औरतें ज्यादा हों, तो संख्या को कोई खतरा नहीं है, क्योंकि एक पुरुष पचास स्त्रियों से बच्चे पैदा कर सकता है। लेकिन अगर स्त्रियां कम हो जाएं और पुरुष कितने ही हों तो कुछ फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि स्त्री की क्षमता बहुत सीमित है। वह एक ही बच्चे को वर्ष में जन्म दे दे तो बहुत है।

Hence, where more children were needed—as in Muslim lands whose men died in wars—Muhammad allowed four marriages. If men are fewer and women more, there is no danger to numbers, because one man can father children with fifty women. But if women are fewer and men many, it makes no difference; a woman’s capacity is limited—one child a year at most.

चार हजार मैं कह रहा हूं, अगर एक-एक संभोग बच्चा बन जाए तो चार हजार बच्चे एक पुरुष पैदा कर सकता है। लेकिन एक संभोग में जितने वीर्याणु जाते हैं उसमें एक करोड़ बच्चे पैदा हो सकते हैं। एक संभोग में एक करोड़ वीर्याणु जाते हैं। अगर इसको भी हम हिसाब में लें तो एक करोड़ गुणित चार हजार, चार हजार करोड़ बच्चे एक पुरुष के व्यक्तित्व से पैदा हो सकते हैं। एक पुरुष इतने वीर्याणु पैदा करता है अपनी सामान्य उम्र में कि इस पृथ्वी पर जितने लोग हैं उससे कई सौ गुना ज्यादा। अभी साढ़े तीन अरब लोग हैं, साढ़े तीन सौ करोड़। चार हजार करोड़ बच्चों का बाप एक आदमी बन सकता है--बनता तो है तीन-चार का, छह-सात का, आठ का, लेकिन प्रकृति भूल-चूक न हो जाए इसलिए इंतजाम बहुत अतिरेक करती है।

I said four thousand; if each act made a child, one man could sire four thousand. But in a single act, the semen carries enough sperm to create ten million children. If we take that into account, ten million times four thousand—forty billion—children could be fathered from one man’s life-force. In his normal life he produces so many sperm that the number is many hundreds of times greater than the number of people on earth. There are 3.5 billion people now—350 crores. One man could theoretically be father to 4,000 crores—forty billion—children. In practice he fathers three or four, six or seven, eight. Nature, so as not to miss, makes extreme arrangements.

तो हमने मृत्यु-दर तो रोक ली और प्रकृति का जो अतिरेक का इंतजाम है उस अतिरेक को हम जारी रखें तो मनुष्य अपनी ही संख्या के दबाव से मर सकता है। और अब तो और नई संभावनाएं खुल गई हैं। वे संभावनाएं हमारी जो सामान्य सीमाएं थीं उनके भी पार ले जाती हैं। जैसे, आज वीर्याणु को सुरक्षित रखा जा सकता है। पुराने जमाने में यह संभावना न थी। आप रहते दुनिया में तो ही बाप बन सकते थे। अब आपका रहना आवश्यक नहीं है। आप हजार साल बाद भी किसी बेटे के बाप बन सकते हैं। आपके वीर्याणु को सुरक्षित रखा जा सकता है।

We have checked mortality; if we maintain nature’s excess meanwhile, man can die under the pressure of his own numbers. And now new possibilities have opened that take us beyond our former limits. Today sperm can be preserved. In the old days a man had to be alive to become a father. Now his presence is unnecessary. You can become a father a thousand years later. Your sperm can be stored.

अब जरूरी नहीं है कि बाप मौजूद ही हो तभी बाप बने। अब पोस्ट-फादरहुड भी संभव है। बाप मर चुका हजार साल पहले, लेकिन उसका वीर्याणु सुरक्षित रह सकता है। एक विशेष तापमान पर उसका वीर्याणु जिंदा रह सकता है और वह वीर्याणु कभी भी उपयोग किया जा सकता है। स्त्री के भी अंडे को बचाया जा सकता है और कभी भी कोई मां बन सकती है। अब मां बनने के लिए बेटे को पेट में ढोना ही अनिवार्य शर्त नहीं है।

It is no longer necessary for the father to be present to father. Post-fatherhood is possible. The father may have died a thousand years ago, yet his sperm can be preserved at a certain temperature and used at any time. A woman’s ova can also be preserved; she can become a mother later. Even carrying the child in the womb is no longer an absolute condition for becoming a mother.

ये सारी संभावनाएं जीवन को बचाने की बढ़ गईं, मौत को दूर हटाने की संभावना बढ़ गई, लेकिन हमारी जो आदतें हैं, हमारे जीवन के प्रति जो ढंग हैं, वे पूर्व-वैज्ञानिक स्थिति के हैं। इसलिए हम बच्चे पैदा किए चले जाते हैं। और अब हमें कुछ खयाल भी नहीं है कि जब बच्चा पैदा होता है तो अब भी हम बैंड-बाजा बजाते हैं। यह बैंड-बाजा उस दिन का है जब दस बच्चे पैदा होते और नौ मरते। स्वाभाविक, उस दिन बैंड-बाजा बजाने की बात थी। दस बच्चे पैदा होते और एक बचता, नौ मरते, तो जो बच्चा बच जाता उसके लिए बैंड-बाजा बजता, गांव में मिठाई बंटती, फूल बंटते, झंडियां लगतीं, स्वागत होता, यह बिलकुल स्वाभाविक था।

All these possibilities have increased our capacity to save life and push death away, but our habits and our ways toward life are pre-scientific. So we keep producing children. And we have no sense of the changed context. We still beat drums and bring out the band when a child is born. That band was for the days when ten children were born and nine died. Naturally, in those days there was reason to celebrate. Ten were born and one survived—so there were sweets, flowers, flags, a warm welcome.

आदत हमारी वही है। अब एक-एक बच्चा बहुत खतरनाक है, लेकिन बैंड-बाजा अब भी हम बजा रहे हैं, झंडियां लगा रहे हैं। एक-एक आदमी को खयाल नहीं है कि स्थिति पूरी बदल गई है। पूरी स्थिति बदल गई है। अब एक-एक बच्चा जो जमीन पर कदम रख रहा है वह एक्सेलेरेट कर रहा है पूरी मनुष्य-जाति की मौत को, तीव्रता से करीब ला रहा है। यह मौत की जो बहुत अनजान, अचेतन हमारे मन में तीव्र छाया पड़ रही है, इस छाया के बहुत परिणाम होने शुरू हुए हैं। जैसे कि बड़े नगरों में, कलकत्ता है, लोग सोचते हैं कि नक्सलवाद कोई कम्युनिज्म की बात है। ऊपरी अर्थों में ऐसा ही दिखाई पड़ता है। लेकिन जो बहुत गहरे खोजते हैं उनकी खोज यह है कि आदमी शांति में अगर रहें तो उनके बीच एक डेफिनिट स्पेस चाहिए, नहीं तो शांति में नहीं रह सकते। एक सुनिश्चित अवकाश चाहिए।

Our habits remain the same. Now each additional child is dangerous, yet we still play the band and hoist flags. We have no idea the whole situation has changed. Each newborn stepping on earth accelerates the death of the whole of humanity, draws it closer at great speed. This unknown, unconscious shadow of death deepening in our minds has already begun to show results. In great cities, in Calcutta, for example, people think Naxalism is a matter of communism. On the surface it looks so. But those who probe deeply discover that to live in peace human beings need a definite space between them; otherwise they cannot remain peaceful. A certain assured spaciousness is needed.

चूहों पर बहुत प्रयोग हुए हैं, शेरों पर बहुत प्रयोग हुए हैं, और उन्होंने बड़े अदभुत परिणाम दिए हैं। आदमी पर प्रयोग करने की हिम्मत तो अब भी आदमी नहीं जुटा पाया है, नहीं तो बहुत साफ परिणाम हो जाएं। एक शेर को जिंदा रहने के लिए दस वर्ग मील की जगह चाहिए। अगर दस वर्ग मील की जगह में दस-पांच शेरों को रख दिया जाए तो उनके पागल होने की संभावना बढ़ जाती है।

Many experiments have been done on rats, on lions, and the results are astonishing. We have not yet had the courage to experiment on man—otherwise the results would be stark. A lion needs ten square miles to live. If five or ten lions are kept within those ten square miles, the likelihood of their going mad increases.

यह जान कर आप हैरान होंगे कि जंगल में कोई जानवर आमतौर से पागल नहीं होता और अजायबघर में आमतौर से जानवर पागल हो जाता है। और अजायबघर में और जंगल में सिर्फ एक फर्क है, लिविंग स्पेस कम हो जाती है। बल्कि अजायबघर में जंगल की बजाय ज्यादा सुविधाएं हैं, ज्यादा वैज्ञानिक भोजन है, ज्यादा पीछे डॉक्टर लगा है; सारा इंतजाम है जो जंगल में नहीं है--न कोई डॉक्टर है, न भोजन की उचित सुविधा है, जानवर को भूखा भी रहना पड़ता है। लेकिन जंगल का जानवर पागल नहीं होता और अजायबघर के जानवर पागल हो जाते हैं।

You will be surprised to know that animals in the wild rarely go mad, and in zoos they commonly do. The only difference between zoo and jungle is that living space is reduced in the zoo. In fact, zoos offer more conveniences than the wild: better scientific diet, constant veterinary care—arrangements the jungle does not have—no doctor, no reliable food, sometimes hunger. But the wild animal does not go mad; the zoo animal does.

जब मैंने पहली दफा अजायबघरों का अध्ययन किया और मुझे पता चला कि अजायबघर में जंगल के जानवर पागल हो जाते हैं, तो मुझे खयाल हुआ कि हमने आदमी के समाज को कहीं अजायबघर तो नहीं बना लिया है? क्योंकि आदमी जितना पागल हो रहा है उतना कोई जानवर पागल नहीं हो रहा है। और यह पागल होने का अनुपात भी, जितनी सघन होती जाती है संख्या, वहां बढ़ता चला जा रहा है--उसी अनुपात में बढ़ता चला जाता है।

When I first studied zoos and learned that wild animals go mad in them, I wondered: have we turned human society into a zoo? For man is going mad at a rate no animal is. And this ratio rises in direct proportion to density of population.

आज भी आदिवासी हमारी बजाय कम पागल होता है। और हम भी आज बंबई की बजाय कम पागल होते हैं। और बंबई भी अभी न्यूयार्क की बजाय कम पागल होता है। तो आज अमरीका में मरीजों के लिए जितने बेड हैं, जितने बिस्तर हैं, उसमें आधे बिस्तर मानसिक मरीजों के लिए हैं। यह अनुपात बहुत अदभुत है। पचास प्रतिशत बेड अमरीका के मानसिक मरीजों के लिए हैं और प्रतिदिन पंद्रह लाख आदमी मानसिक इलाज के लिए पूछताछ कर रहे हैं। असल में शरीर का डॉक्टर अमरीका में आउट ऑफ डेट हो गया है। मन का डॉक्टर आधुनिक, अत्याधुनिक चिकित्सक है।

Even today, the tribal person is less mad than we are. And we, even today, are less mad than Bombay. And Bombay is still less mad than New York. In America, half the hospital beds are for psychiatric patients. This proportion is astonishing. Fifty percent of beds for the mentally ill, and every day fifteen lakh—1.5 million—people are inquiring about mental treatment. In fact, the doctor of the body has become outdated there; the doctor of the mind is the cutting-edge physician.

यह पागलपन तीव्रता से बढ़ता चला जाएगा। यह कई रूपों में प्रकट होगा। अब कलकत्ता में या बंबई में अगर पागलपन फूटता है और लोग बस जलाते हैं और ट्राम जलाते हैं, तो राजनैतिक नेता जो बातें हमें बताता है कि यह कम्युनिज्म का प्रभाव है, यह फलां वाद का प्रभाव है, यह ढिकां वाद का प्रभाव है, ये अखबार के तल की बुद्धि से खोजी गई बातें हैं। जिन्होंने अखबार से ज्यादा जिंदगी में और कुछ भी नहीं सोचा और खोजा है।

This madness will go on increasing. It will manifest in many forms. In Calcutta or Bombay, when madness erupts and people burn buses and trams, the political leader tells you it is the influence of communism, or this -ism, that -ism—these are newspaper-level analyses, the conclusions of those who have never thought or searched beyond the daily news.

वैसे भी राजनैतिक नेता होने के लिए बुद्धि की कोई जरूरत नहीं होती; बल्कि बुद्धि हो तो राजनैतिक नेता होना जरा मुश्किल हो जाता है; क्योंकि नेता होने के लिए अनुयायियों के पीछे चलना पड़ता है। और जहां बुद्धू अनुयायी हों वहां नेता बुद्धिमान होना बहुत मुश्किल है। उसे बुद्धू होना ही चाहिए, निष्णात बुद्धू होना चाहिए। राजनैतिक नेता कहता है कि कम्युनिज्म है, फलां है, ढिकां है, यह सब ऊपरी बकवास है; असली सवाल भीतर लिविंग स्पेस कम होती जा रही है।

To be a political leader one needs no intelligence; in fact, if you have intelligence, becoming a leader becomes difficult—because to lead you must follow the followers. And where the followers are foolish, it is hard for the leader to be intelligent. He must be a consummate fool. The politician says it is communism, or this or that; this is babble on the surface. The real question is that living space is shrinking.

सात्र ने एक छोटी सी कहानी लिखी है। कहानी लिखी है कि सुना था मैंने नरक के संबंध में कि वहां भट्टियां जलती हैं और पापी उन भट्टियों में जलाए जाते हैं। लेकिन मुझे कभी बहुत डर नहीं लगा। बल्कि कई दफे ऐसा भी लगा कि स्वर्ग जाना कुछ ठीक नहीं, मोनोटोनस होगा। ऐसे भी साधु-संत मोनोटोनस होते हैं, उनके साथ रहो तो बहुत जल्दी ऊब जाते हैं। इसलिए लोग जल्दी दर्शन करके चले जाते हैं। दर्शन शायद इसीलिए खोजना पड़ा ताकि ज्यादा देर साथ न रहना पड़े। नमस्कार और विदा।

Sartre wrote a short story. He wrote: I had heard that in hell furnaces burn and sinners are roasted in them. That never frightened me much. In fact, it occurred to me that going to heaven might be rather dull—monotonous. Even our saints are monotonous; if you live with them, you soon get bored. That’s why people hurry through darshan. Perhaps darshan was invented so people wouldn’t have to stay long: salute and goodbye.

साधु-संत जो हैं उबाने वाले हो जाते हैं। असल में एक सा ही स्वर बजता रहे तो उबाने वाला हो ही जाता है। पापी आदमी थोड़ा रुचिपूर्ण होता है, इंट्रेस्ंिटग होता है। सच तो यह है कि अच्छे आदमी के ऊपर कोई कहानी ही नहीं लिखी जा सकती। अच्छे आदमी की कोई कहानी ही नहीं होती। कहानी सिर्फ बुरे आदमी की होती है। अच्छे आदमी की असल में कोई बायोग्राफी नहीं होती, बुरे आदमी की होती है।

Saints become boring; the same note keeps sounding. The sinner is somewhat interesting. The truth is, you cannot write a story about a good man; the good man has no story. Only the bad man’s story can be told. The good man has no real biography; the bad man does.

तो सात्र को खयाल है मन में कि स्वर्ग में तो कुछ रस न होगा। वहां तो दुनिया भर के सब उबाने वाले लोग इकट्ठे होंगे। और बैठे होंगे अपनी-अपनी सिद्ध-शिलाओं पर। वहां कुछ करने को ही नहीं बचा होगा। नरक देखने लायक होगा। दुनिया भर के पापी जहां इकट्ठे हों वहां जिंदगी बड़ी रसपूर्ण होगी और वहां घटनाएं घटती होंगी फिनॉमिनल, ऐसी घटनाएं घटती होंगी जो कि सदियों तक लोग चर्चा करें। जहां सारे पापी इकट्ठे हो गए हैं!

So Sartre thought: heaven will have no juice; all the bores of the world gathered, sitting on their perfected seats—what will there be to do? Hell will be worth seeing—where all the sinners gather, life will be full of flavor, phenomenal events will happen there that people will discuss for centuries.

लेकिन एक रात सपना उसने देखा कि वह नरक में चला गया है। लेकिन वहां न भट्टियां हैं, न आग जल रही है, न कोई सड़ाया जा रहा है, न कोई गलाया जा रहा है, बल्कि एक और दूसरी मुसीबत है जो खयाल में ही नहीं है। वह यह है कि एक छोटा सा कमरा है जिसमें कोई एक्जिट नहीं है, जिसमें बाहर जाने का उपाय नहीं है, द्वार नहीं है। एक छोटा कमरा है और बाहर जाने का द्वार नहीं है। और तीन आदमी हैं। और तीन आदमियों के बस खड़े रहने के लायक जगह है। जरा हिलो-डुलो कि दूसरे से छू जाते हैं। और तीनों में से कोई किसी की भाषा नहीं समझता। और तीनों को साथ रहना पड़ता है, प्राइवेसी बिलकुल नहीं है। बस वह इतना कमरा है, बस वे तीन आदमी हैं, कोई किसी की भाषा नहीं समझता है। जागो तो उन तीन को देखते रहो, सोओ तो वे तुमको देखते रहें। कुछ भी करो, वे तीन वहां हैं। पंद्रह मिनट बाद ही बस तीनों पागल होने लगते हैं। किसी ने किसी को कुछ किया नहीं, लेकिन लिविंग स्पेस नहीं है, बीच में जगह नहीं है। और जब जगह नहीं होती तो प्राइवेसी खत्म हो जाती है। प्राइवेसी के लिए जगह चाहिए।

But one night he dreamt he went to hell. There were no furnaces, no fires, no melting or burning—only another kind of trouble one had never imagined: a small room with no exit, no door; and three people. There was space only enough for the three to stand. Move a little and you bump into the other. None understood the others’ language. The three had to live together; there was no privacy. Just that little room, those three people, none understanding the others. If you wake, you see those two; if you sleep, they watch you. Whatever you do, those three are there. Within fifteen minutes all three begin to go mad. No one does anything to anyone—but there is no living space. When space is missing, privacy disappears. Privacy needs space.

गरीब की सबसे बड़ी जो दुविधा है, वह है प्राइवेसी का अभाव--भोजन नहीं, कप़ड़ा नहीं। गरीब का सबसे बड़ा दुख है कि उसकी प्राइवेट जिंदगी नहीं हो सकती। वह अगर अपनी पत्नी से भी बात कर रहा हो तो भी पड़ोसी सुनता है। वह अपनी पत्नी से भी प्रेम नहीं कर सकता बिना इसके कि उसके बेटे-बेटी जान लें। गरीब की सबसे बड़ी तकलीफ है कि वह अकेले में नहीं हो सकता। उसकी प्राइवेसी जैसी कोई चीज नहीं है।

The greatest suffering of the poor is the absence of privacy—not lack of food or clothing. The poor man’s deepest misery is that he can have no private life. Even when he speaks to his wife, the neighbor hears. He cannot make love to his wife without his sons and daughters knowing. The poor man’s deepest pain is that he cannot be alone. He has nothing like privacy.

समृद्धि का एकमात्र सुख है कि आप अकेले में हो सकते हैं और दुनिया और अपने बीच स्पेस पैदा कर सकते हैं, जगह पैदा कर सकते हैं, बड़ी जगह पैदा कर सकते हैं। और जितनी आपके और दूसरों के बीच जगह बढ़ जाती है, उतना ही चित्त शांत होता है। दूसरे की मौजूदगी तनाव लाती है। यह आपने कभी खयाल न किया होगा कि दूसरा कुछ भी न करे, सिर्फ मौजूद हो जाए, तो तनाव शुरू हो जाता है।

The sole luxury of affluence is that you can be alone and create space between yourself and the world, a large space. The more space there is between you and others, the more the mind becomes quiet. The mere presence of another brings tension. You may never have noticed: even if the other does nothing, merely appears, tension begins.

आप रास्ते पर चले जा रहे हैं अकेले, आप दूसरे आदमी होते हैं। रास्ता सन्नाटा है, कोई भी नहीं है, आप बिलकुल दूसरे आदमी होते हैं। हो सकता है, अपने से बात कर रहे हों। मौज में आ गए हों, गीत गुनगुना रहे हों। वह गीत जो अपने बेटे को आपने कभी नहीं गुनगुनाने दिया। लेकिन दो आदमी निकल आए सड़क पर, बस आप बदल गए। सिर्फ दो आदमियों की मौजूदगी आपको तत्काल टेंस कर देती है।

You are walking alone down a road; you are a different person. The road is silent, no one is there; you are a different person. You may be talking to yourself, humming a song, in a playful mood. A song you never dared hum in front of your son. But let two people appear on the road and you change immediately. The mere presence of two others makes you tense at once.

अगर बहुत ठीक से समझें तो दि अदर इ़ज दि टेंशन--वह जो दूसरा है, वही तनाव है। वह जो दूसरा है। और वह दूसरे की मौजूदगी बढ़ती जा रही है। चारों तरफ कोई न कोई मौजूद है। सब तरफ कोई न कोई मौजूद है। कहीं भी चले जाएं, कोई न कोई मौजूद है। अकेले होने का कोई उपाय नहीं। इससे एक गहरा तनाव आदमी के मन पर बैठ रहा है। वह तनाव बढ़ती हुई संख्या का सबसे खतरनाक परिणाम है।

Rightly understood, “the other is the tension.” The other is the tension. And the presence of the other is increasing. On all sides someone is there. Everywhere, someone. Wherever you go, someone. There is no way to be alone. From this a deep tension is settling on the mind. This tension is the most dangerous outcome of rising numbers.

राजनीतिज्ञों को उसका पता नहीं है, क्योंकि वह उनके लिए सवाल नहीं है। उनके लिए सवाल यह है कि भोजन पूरा हो जाए, कपड़ा पूरा हो जाए। न हो पाए तो क्या होगा, उनके लिए सवाल यह है। मेरे लिए सवाल यह है कि अगर संख्या बढ़ती चली गई तो आदमी आत्मा खो देगा; क्योंकि आत्मा अकेलेपन में फ्लावर होती है। वह अकेलेपन में खिलती है, लोनलीनेस में।

Politicians don’t see it, because it is not their question. Their question is whether there is enough food, enough clothing. If not, what then? My question is: if numbers keep growing, man will lose his soul—because the soul flowers in aloneness. It blooms in solitude.

लेकिन लोनलीनेस नहीं है। पहाड़ पर जाओ तो पीछे और आगे कारें लगी हुई वहां भी पहुंच जाती हैं। बीच पर जाओ तो आपके पहले भी कारें हैं, पीछे भी कारें हैं। अमरीका का बीच देखने लायक हो गया है। लोग तीस-तीस, चालीस-चालीस, पचास-पचास, सौ-सौ मील छुट्टी के दिन भागे हुए चले जा रहे हैं। लेकिन गाड़ियां नेक टु नेक फंसी हैं। भाग रहे हैं कि एकांत में जा रहे हैं। लेकिन बहुत लोग जा रहे हैं वहां एकांत में। और बीच पर पहुंचे तो लाख आदमी वहां खड़े हैं!

But solitude is missing. Go to the mountains—there are cars before you and behind you. Go to the beach—cars ahead of you, cars behind. America’s beaches have become spectacles. People race thirty, forty, fifty, a hundred miles on holidays—to find solitude. But the cars are bumper to bumper. They run to be alone, but many are running to that same solitude. When you reach the beach there are hundreds of thousands standing there.

भीड़ के बाहर होना मुश्किल हुआ जा रहा है। महावीर और बुद्ध बड़े ठीक मौके पर हो गए; अब होते तो पता चलता! अब जिसको होना है उसको पता चल रहा है कि क्या कठिनाई है। लिविंग स्पेस नहीं बची है, अकेले खड़े नहीं हो सकते। अकेला होना असंभव है। और जो आदमी अकेला न हो पाए, वह आदमी ठीक अर्थों में जी ही नहीं पाता। वह बाहर ही बाहर घूमता रहता है! कोई न कोई मौजूद है, कोई न कोई मौजूद है, सब तरफ कोई न कोई मौजूद है। कहीं न कहीं से कोई न कोई देख रहा है।

It is becoming difficult to be outside the crowd. Mahavira and Buddha came at the right time; if they came now, they would know! Those who must awaken now know what difficulty it is. There is no living space; you cannot stand alone. To be alone has become almost impossible. And one who cannot be alone cannot truly live. He keeps moving on the surface. Someone is always there, someone watching from somewhere.

यह जो तनाव, यह जो इनर टेंशन है, इसका विस्फोट होगा। नई-नई शक्लों में यह डिस्ट्रक्शन बन जाएगा। तो दूसरे को मिटाने की इच्छा पैदा होती है। अब वह इच्छा बहुत रूप लेगी। पहली बात तो वह रेशनल बनेगी, बुद्धि खोजेगी। गरीब कहेगा, अमीर को मिटाना है; क्योंकि इस अमीर की वजह से हम शांत नहीं हो पा रहे हैं। कम्युनिस्ट कहेगा कि कम्युनिस्ट विरोधी को मिटाना है; इसके बिना हम जी नहीं सकते। हिंदू कहेगा, मुसलमान को मिटाना है। मुसलमान कहेगा, हिंदू को मिटाना है।

This tension, this inner pressure, will explode. It will take new forms of destruction. The desire arises to eliminate the other. That desire will assume many forms—and it will seek rationalizations. The poor will say: eliminate the rich; because of the rich we cannot be at peace. The communist will say: eliminate the anti-communist; without removing him we cannot live. The Hindu will say: eliminate the Muslim. The Muslim will say: eliminate the Hindu.

बहुत गहरे में हम दूसरे को मिटाना चाहते हैं, जगह बनाना चाहते हैं। तो गुजराती कह रहा है, महाराष्ट्रियन को मिटाना है। महाराष्ट्रियन कह रहा है, गुजराती को मिटाना है। बंगाली कह रहा है, मारवाड़ी को न टिकने देंगे कलकत्ते में। यह झगड़ा मारवाड़ी, गुजराती, महाराष्ट्रियन, हिंदू और मुसलमान का नहीं है, यह तो ऊपर से हमने शक्लें ली हैं, झगड़े को शेप दिए हैं। झगड़ा गहरे में यह है कि जगह बनानी है, दूसरे को हटाना है। अफ्रीकन कह रहा है, गैर-अफ्रीकन हटो। अमरीकी कह रहा है, गैर-अमरीकी को न घुसने देंगे। आस्ट्रेलियन कह रहा है, बस बंद दरवाजा, अब कोई भीतर न आ सकेगा। चीनी कह रहा है, बंद कैसे करोगे दरवाजा! हम इतने ज्यादा हो रहे हैं कि हम सब दरवाजे तोड़ कर घुस जाएंगे।

Deep down we want to eliminate the other, to make room. The Gujarati says: remove the Maharashtrian. The Maharashtrian: remove the Gujarati. The Bengali: the Marwari must not be allowed in Calcutta. These are not quarrels of Marwari and Bengali, of Gujarati and Maharashtrian, of Hindu and Muslim—these are shapes we give to the quarrel. Deep down the quarrel is: we need space, we must push the other out. The African says: non-Africans out. The American: no more non-Americans in. The Australian: close the door—no one in. The Chinese: how will you close the door? We are so many we will break all doors and enter.

कोई चीन का कसूर नहीं है हिंदुस्तान पर हमला, संख्या का भारी दबाव है। जैसे किसी थैले में जरूरत से ज्यादा चीजें भर दी हैं, और वह थैला फटने लगा है, और चारों तरफ चीजें गिरने लगी हैं--ऐसी चीन की हालत

है। सत्तर, पचहत्तर, अस्सी करोड़--चीन की सामर्थ्य के बाहर हो गई--थैला छोटा पड़ गया, आदमी ज्यादा हैं। वे चारों तरफ गिर रहे हैं और उनका कोई उपाय नहीं है।

It is not China’s “fault” that it presses on India; it is the sheer pressure of numbers. Like a bag overstuffed until it bursts and things spill out on all sides—that is China’s condition. Seventy, seventy-five, eighty crores—beyond its capacity. The bag has become small, the people too many; they spill over, helplessly.

सारी दुनिया जिस तकलीफ में खड़ी है आज, वह है कि आदमी और आदमी के बीच जगह चाहिए। अगर जगह खत्म हो जाएगी तो बड़ा मुश्किल हो जाएगा। चूहों पर बहुत प्रयोग हुए हैं। बड़े अदभुत अनुभव हुए हैं। अनुभव ये हैं कि एक चूहे को भी रहने के लिए जगह चाहिए। रहने के लिए ही नहीं सिर्फ, दूसरे चूहे और उसके बीच में एक खास फासला चाहिए। कभी-कभी मिलें, मुलाकात हो, फिर अलग हो जाएं, और नहीं तो कठिनाई हो जाती है। तो चूहों की लिविंग स्पेस को कम करके बहुत प्रयोग किए गए हैं। और पाया गया कि कितने चूहे इकट्ठे रख दिए जाएं एक कमरे में तो चूहे पागल होने शुरू हो जाते हैं; और कितने चूहे कम किए जाएं तो वे स्वस्थ होने शुरू हो जाते हैं।

The whole world’s present suffering is this: man needs space between man and man. If space ends, it will be terrible. Rats have been studied extensively; the findings are astonishing. A rat needs space to live—not only to reside, but a specific distance between itself and other rats. Meet sometimes, separate, or it becomes difficult. By reducing the living space of rats, many experiments have been done. They found how many rats in a room make them go mad, and how many fewer make them healthy again.

जंगल में जाकर आपको जो अच्छा लगता है उसका कारण जंगल कम, दूसरे लोगों का न होना ज्यादा है। पहाड़ पर जाकर आपको अच्छा लगता है उसका कारण पहाड़ कम, वह दि अदर, वह दूसरा नहीं है आंख गड़ाए हुए कि आपके कपड़ों के भीतर देख रहा है चारों तरफ से; चारों तरफ आंखें ही आंखें घेरे हुए हैं; वे नहीं हैं वहां, आप हलके हो पाते हैं, आप लेट पाते हैं, जो आपको करना होता है कर पाते हैं। वह असंभव हुआ जा रहा है।

What you like in the jungle is less the jungle itself and more the absence of people. On the mountain, what you like is less the mountain and more that the other is not there with eyes fixed on you, seeing through your clothes, eyes upon you from all sides. There you feel light; you can lie down; you can do what you want. That is becoming impossible.

मनुष्य का मन मरने के पहले बिलकुल पागल हो जाएगा। अगर इस पृथ्वी पर संख्या बढ़ती चली गई, कोई उपाय काम न आया...। और अभी जो हम उपाय कर रहे हैं वह उनसे कोई आशा नहीं बंधती। वे बहुत ही कमजोर उपाय हैं। वे ऐसे हैं जैसे कोई समुद्र को खाली कर रहा हो छोटे से बर्तन में भर-भर कर; गिलास में भर-भर कर खाली कर रहा हो। मामला बहुत बड़ा है और सरकारें जो भी कर रही हैं वह बहुत छोटा है। उससे कुछ हल होने वाला नहीं है; बहुत कठिनाई है, उससे कुछ हल होने वाला नहीं है। क्योंकि वह जो हम हल करते हैं वह इतना छोटा है! और जब तक हम हल कर पाते हैं, दस-पांच लाख लोगों को पैदा होने से रोकते हैं, तब तक करोड़ लोग पैदा हो चुके होते हैं। वह इतने विस्तार पर प्रश्र्न है।

Before mankind dies, its mind will go completely mad—if numbers keep rising and no remedy works. And the remedies we are attempting give little hope. They are very weak—like trying to empty the ocean with a glass. The problem is vast, and whatever governments are doing is very small. Nothing will be solved that way; it is too difficult. Before we can prevent five or ten lakh births, a crore have already been born. The question is of such magnitude.

इसके पहले कि दुनिया समाप्त हो भीड़ से, भीड़ पागल होगी। पागल होना शुरू हो गई है। आज ठीक-ठीक मानसिक रूप से स्वस्थ आदमी का सर्टिफिकेट किसी को भी देना मुश्किल है। ज्यादा से ज्यादा इतना ही कह सकते हैं कि यह आदमी अभी पागल नहीं हुआ है, यह नहीं कह सकते कि यह आदमी ठीक है। डिग्री का फर्क रह गया है पागल में और सब में। क्वांटिटी का फर्क है, क्वालिटी का नहीं है। ऐसा ही है कि कोई निन्यानबे डिग्री पर उबल रहा है, कोई अट्ठानबे डिग्री पर उबल रहा है, कोई पच्चानबे डिग्री पर उबल रहा है, कोई सौ डिग्री पर जाकर छलांग लगा गया है और पागलखाने के भीतर है! आप निन्यानबे डिग्री पर हैं तो आप कह रहे हैं, बेचारा! और आपको पता नहीं कि निन्यानबे डिग्री किसी भी समय सौ डिग्री हो सकती है।

Before the world ends from crowding, the crowd will go mad. It has begun. Today it is hard to certify anyone as truly mentally healthy. At most we can say: this person has not yet gone mad—we cannot say he is fine. The difference between the mad and the rest is of degree, not of kind. One is boiling at ninety-nine degrees, another at ninety-eight, another at ninety-five; one reaches a hundred and spills over into the asylum. You, at ninety-nine, say, “Poor fellow!”—not knowing that ninety-nine can become a hundred any moment.

विलियम जेम्स अपनी जिंदगी में एक दफा पागलखाना देखने गया, फिर दुबारा गया नहीं। क्योंकि पागलखाने में देख कर उस बुद्धिमान आदमी को जो खयाल आया, वह यह था कि ये सारे लोग पागल हो गए हैं। उसमें उसका कोई परिचित मित्र भी था, जो कल तक बिलकुल ठीक था। लौट कर घर वह बिस्तर पर लग गया और उसने अपनी पत्नी से कहा कि अब मैं बहुत डर गया हूं। उसकी पत्नी ने कहा: क्या हो गया है तुम्हें?

William James visited a madhouse once and never went again. What occurred to that intelligent man was: all these people have gone mad. One of them was his acquaintance, perfectly fine the day before. He went home, took to bed, and told his wife he was very frightened. She asked, “What happened to you?”

उसने कहा कि कल तक जो ठीक था, वह आज पागल हो गया है; मैं आज तक ठीक हूं, कल का क्या भरोसा है! और अपने को मैं यह नहीं समझा सकता कि वह बेचारा पागल हो गया है; क्योंकि कल तक वह भी अपने को समझाता रहा था कि कोई दूसरा बेचारा पागल हो गया है। नहीं, मैं डर गया हूं, क्योंकि मेरे भीतर वह सब मौजूद मुझे मालूम पड़ता है जिसका विस्फोट हो जाए तो मैं पागल हो जाऊंगा।

He said, “The man who was fine yesterday is insane today; I am fine today—who knows about tomorrow? I cannot persuade myself that he, the poor fellow, is mad—yesterday he too persuaded himself some other poor fellow was mad. No, I am frightened, for I see in myself all that which, if it explodes, will make me mad.”

हम सबके भीतर वह मौजूद है। कभी एकांत कोने में चले जाएं कमरे के, घर के द्वार बंद कर लें। कागज पर जो भी मन में चलता हो लिख डालें दस मिनट ईमानदारी से। किसी को बताना नहीं है, नहीं तो ईमानदारी न बरत पाएंगे। वह दूसरा आया कि आप बेईमान हुए। वह चाहे दूसरा आपकी पत्नी ही क्यों न हो, आपका बेटा ही क्यों न हो। दूसरे के सामने ईमानदार होना बहुत कठिन परीक्षा है। अपने ही सामने ईमानदार होना बहुत कठिन मामला है। दस मिनट दरवाजे पर ताला लगा लेना और लिखना जो भी मन में चल रहा हो दस मिनट; जो भी, उसमें कुछ हेर-फेर मत करना। तो दस मिनट के बाद उस कागज को आप किसी को दिखा न सकेंगे। और अगर दिखाएंगे तो कोई भी कहेगा, किस पागल ने लिखी हैं ये बातें? ये किसके दिमाग से निकली हैं? और आप खुद ही हैरान होंगे कि यह सब मेरे भीतर चल रहा है!

It is in all of us. Go into a room, lock the door, sit alone, and write for ten minutes—honestly—whatever runs in your mind. Tell no one; otherwise you will not dare to be honest. The moment the other appears, you become dishonest. Even if that other is your wife or your son. To be honest in front of another is a fierce test. It is very hard to be honest even with oneself. Lock the door and write for ten minutes without editing. After ten minutes you will be unable to show that paper to anyone. If you do, anyone will ask, “Which lunatic wrote this? From whose mind did this spill?” You yourself will be amazed: “All this is moving inside me!”

चारों तरफ तनाव घिर गया है। इस तनाव के बहुत परिणाम हैं। पहला परिणाम तो यह हुआ है कि सब तरफ कलह है, विग्रह है, कांफ्लिक्ट है। वर्ग के नाम से, धर्म के नाम से, संप्रदाय के, जाति के, भाषा के--इस सबके बहुत गहरे में मानसिक कलह हमारे भीतर है। वह फैल रही है, और वह बढ़ती जाएगी। संख्या बढ़ेगी, और वह बढ़ेगी, क्योंकि आदमी को भी जीने के लिए जगह चाहिए। वह जीने की जगह उसकी छिन गई है। हमने मौत रोक दी और जन्म को रोकने को हम तैयार नहीं हैं।

Tension surrounds us. It has many consequences. First, there is conflict everywhere—strife, clash. In the name of class, religion, sect, caste, language. Deep down, there is mental conflict in us. It spreads and will grow. Numbers will grow and with them this conflict. Man needs space to live, and his space has been snatched. We have blocked death and are unwilling to block birth.

यह जो, यह जो कलह है, यह रोज युद्धों की शक्ल में भभकेगी, फूटेगी। हमने अगर हाइड्रोजन और एटम बना लिया है तो आकस्मिक नहीं है यह। असल में इस जगत में कुछ भी आकस्मिक नहीं होता। और इस जगत में जो होता है उसके भीतर बहुत गहरे नियम काम करते हैं।

This strife will flare daily into wars. It is no accident that we made hydrogen and atom bombs. In this world, nothing is accidental; deep laws operate in what happens.

अब जैसे, उदाहरण के लिए...। अब यह बड़े मजे की बात है न कि दुनिया में स्त्री-पुरुषों की संख्या करीब-करीब बराबर रहती है। यह बड़े मजे की बात है! इसमें कौन इंतजाम कर रहा है! इतनी बड़ी दुनिया है, इसमें कभी ऐसा नहीं हो जाता कि एकदम पुरुष ही पुरुष बहुत हो जाएं या स्त्रियां ही स्त्रियां बहुत हो जाएं। एक सौ सोलह लड़के पैदा होते हैं और सौ लड़कियां पैदा होती हैं। और एक सौ सोलह लड़के भी बड़ी व्यवस्था से पैदा होते हैं, क्योंकि सेक्सुअली मैच्योर होने के पहले तक सोलह लड़के मर जाते हैं और संख्या बराबर हो जाती है।

For example: it is a marvelous fact that the number of men and women in the world remains nearly equal. Who arranges this? The world is vast—why doesn’t it happen that one day men are far more, or women far more? One hundred and sixteen boys are born for every hundred girls. Those 116 boys are born as a careful adjustment because, before sexual maturity, sixteen boys will die and the numbers will balance.

असल में लड़का कमजोर है लड़की से। लड़की का रेसिस्टेंस ज्यादा है। औरतों की प्रतिरोधक शक्ति ज्यादा है। वे बीमारी को ज्यादा झेल सकती हैं, कष्ट को ज्यादा झेल सकती हैं, परेशानी को ज्यादा झेल सकती हैं और टूटने से बच सकती हैं। पुरुष की क्षमता रेसिस्टेंस की कम है। इसलिए प्रकृति एक सौ सोलह लड़के पैदा करती है और सौ लड़कियां पैदा करती है। लड़कियां बच जाती हैं, सोलह लड़के इस बीच डूब जाते हैं, संख्या चौदह-पंद्रह वर्ष की उम्र होते-होते तक बराबर हो जाती है।

In fact the boy is weaker than the girl. A woman’s resistance is greater. Women can endure more illness, more hardship, more trouble without breaking. Men have less capacity to resist. So nature produces 116 boys to 100 girls; girls survive, sixteen boys are lost before fourteen or fifteen, and numbers equalize.

यह बड़ी हैरानी की बात है कि कोई इनर सूत्र काम करते हैं जिंदगी में। आदमी ने उन भीतरी सूत्रों पर कई तरफ से हमला कर दिया है और इसलिए बहुत इनर बैलेंस को बिगाड़ दिया है। तो हमने मृत्यु पर तो हमला बोल दिया--बीमारी नहीं होने देंगे, प्लेग नहीं होने देंगे, महामारी नहीं आने देंगे, मलेरिया नहीं होने देंगे, मच्छर को नहीं बचने देंगे--हमने सब इंतजाम कर दिया है उधर से; मरने की तरफ हमला बोल दिया है। इधर जन्म की तरफ से जो धारा चल रही है वह धारा उसी हिसाब से चल रही है जिस हिसाब से मलेरिया का मच्छर होता तब चलनी चाहिए थी; प्लेग होती, महामारी होती, तब चलनी चाहिए थी; काला ज्वर होता, तब चलनी चाहिए थी।

वह प्रकृति अपने ही अनुशासन से काम करती है। वह अनुशासन उसका चल रहा है भीतर। वह अनुशासन भीतर चल रहा है और हमने अनुशासन का एक छोर बदल दिया है। इसलिए मैं संतति-नियमन के अत्यंत पक्ष में हूं। दूसरा छोर हमें बदलना पड़ेगा। मौत को अगर हमने छुआ है तो जन्म को छूना पड़ेगा। अब जन्म को प्रकृति के अंधे हाथों में नहीं छोड़ा जा सकता। लेकिन इस संबंध में भी कुछ बातें मैं कहना चाहूंगा।

It is astonishing: inner laws operate in life. Man has attacked those inner laws from many directions and upset the inner balance. We have attacked death—no plague, no epidemic, no malaria, no mosquitoes; we have arranged everything there. We have attacked the side of dying. But the flow on the side of birth continues as if malaria, plague, black fever still existed. Nature works by its own discipline. That discipline is functioning within. We changed one end of the balance. Therefore I am strongly in favor of birth regulation. We must alter the other end too. If we have touched death, we must touch birth. Birth can no longer be left in nature’s blind hands. But even here I want to say a few things.

मेरे लिए यह सवाल भोजन, कपड़े-लत्ते का कम, मेरे लिए यह सवाल मनुष्य के आत्मिक विकास का ज्यादा है। मेरे लिए सवाल यह है कि अगर पूरी मनुष्यता को पागल होने से बचाना है तो संतति पर नियमन करना पड़ेगा, परिवार-नियोजन को गति देनी पड़ेगी। और गति जैसी हम दे रहे हैं वैसा नहीं चलेगा, क्योंकि उसके भी खतरनाक परिणाम हो सकते हैं जो हम कर रहे हैं अभी।

For me this is less a question of food and clothing, and more a question of man’s inner growth. For me the question is: if we are to save humanity from madness, we must regulate birth; family planning must be accelerated. And not as we are doing it now, because that too can have dangerous consequences.

इसके पहले कि मैं उस संबंध में कुछ कहूं, मैं आपसे यह भी कह दूं कि जैसे मैंने कहा कि प्रकृति का एक भीतरी इंतजाम चलता है, वह अंधा है। तो जब भी हम इस तरह की स्थिति पैदा कर लेते हैं तब फिर उस स्थिति को मिटाने के लिए भीतरी बैलेंस की शक्तियों को काम में लग जाना पड़ता है। इसलिए एक तरफ हम मौत को धक्का देकर हटा दिए और दूसरी तरफ सामूहिक मौत को निमंत्रण देकर बुला रहे हैं। वह तीसरा महायुद्ध सामने खड़ा है। मुझे लगता है कि अगर संख्या बढ़ती गई तो तीसरे महायुद्ध को रोका नहीं जा सकता। अगर तीसरा महायुद्ध रोकना हो तो संख्या दुनिया की एकदम नीचे गिरानी जरूरी है। नहीं तो तीसरा महायुद्ध होगा। और तीसरा महायुद्ध साधारण युद्ध नहीं, जैसे पहले हुए। तीसरा महायुद्ध अंतिम युद्ध है।

Before I speak to that, let me also say: as I said, nature has an inner arrangement, though blind. When we create such a situation, forces of inner balance begin to operate to erase it. We pushed death away on one side and, on the other, we are inviting mass death. The third world war stands before us. If numbers keep rising, it cannot be prevented. If the third world war is to be averted, the world’s population must be brought sharply down. Otherwise there will be a third war—and not like the earlier ones. The third world war will be the last.

आइंस्टीन से मरने के पहले किसी ने पूछा था कि तीसरे महायुद्ध के संबंध में कुछ बताएं। आइंस्टीन ने कहा कि तीसरे के बाबत कुछ नहीं बताया जा सकता, लेकिन चौथे के संबंध में कुछ पूछते हो तो मैं बता सकता हूं।

Before he died, someone asked Einstein about the third world war. Einstein said, “Nothing can be said about the third. But if you ask about the fourth, I can tell you.”

उस आदमी ने कहा: तीसरे के बाबत नहीं बता सकते, तो चौथे के बाबत?

The man asked, “You can’t say about the third, but about the fourth?”

आइंस्टीन ने कहा: चौथे के बाबत एक बात निश्चित है कि चौथा कभी नहीं होगा! क्योंकि तीसरे के बाद आदमी के बचने की उम्मीद ही नहीं तो चौथा युद्ध करेगा कौन? इसलिए चौथे के बाबत निश्चित वक्तव्य उसने दिया है कि चौथे के बाबत एक बात निश्चित है।

Einstein replied, “One thing is certain about the fourth—it will never happen. Because after the third, there will be no one left to fight it.”

लेकिन तीसरे में सबके विनाश की संभावना बढ़ती चली जाती है। इधर आदमी पागल हो रहा है, इधर उसके तनाव बढ़ रहे हैं, इधर वह मरने-मारने को, दूसरे को मिटाने को नये-नये सिद्धांत खोज रहा है। कभी फासिज्म, कभी कम्युनिज्म, कभी कुछ, कभी कुछ--दूसरे को कैसे मारो-काटो? और अच्छे सिद्धांतों की आड़ में काटना आसान हो जाता है। इसलिए दुनिया में जो बहुत अदभुत किस्म के पागल हैं वे हमेशा आइडियालॉजिस्ट पागल होते हैं। साधारण पागल तो पागलखानों में बंद है। असाधारण पागल कभी स्टैलिन हो जाता है, कभी हिटलर हो जाता है, कभी माओ हो जाता है--वह ऊपर छाती पर बैठ जाता है, सिद्धांत पकड़ लेता है। और सिद्धांत की आड़ में जब वह पागलपन का खेल करता है तो हिसाब लगाना मुश्किल हो जाता है कि वह क्या कर रहा है।

With the third, the possibility of total annihilation increases every day. Meanwhile man is going mad, tension is rising; he is searching for new theories to kill and be killed—sometimes fascism, sometimes communism, some -ism or other—how to hack the other to pieces. Under the cover of good theories, killing becomes easier. That is why the most extraordinary lunatics in the world have always been ideologists. Ordinary lunatics are locked in asylums. Extraordinary lunatics become Stalins, Hitlers, Maos—they sit on your chest from above, seize a doctrine; from behind the screen of doctrine they play the game of madness and it becomes hard to tally what they are doing.

हिटलर ने, अकेले हिटलर ने कोई साठ लाख लोगों की हत्या की जर्मनी में। अकेले स्टैलिन ने कोई अंदाजन करोड़ लोगों की हत्या की रूस में। लेकिन कोई हत्यारा न कहेगा स्टैलिन को। यह मजा है सिद्धांत के साथ। यह मजा है सिद्धांत के साथ! करोड़ आदमियों को मारने वाला हत्यारा नहीं है, और आप एक आदमी को मार दें तो आप हत्यारे हैं! लेकिन वह करोड़ आदमियों को सिद्धांत से मारता है। उनके ही हित में उनको ही मारता है। वह कहता है, हम तुम्हारी ही सेवा कर रहे हैं। सिद्धांत का बड़ा पक्का, फिर सब ठीक हो जाता है। फिर मारा जा सकता है।

Hitler alone murdered some sixty lakh Jews. Stalin alone murdered an estimated crore in Russia. Yet no one calls Stalin a murderer. Such is the charm of theory—such is its magic! Kill a crore under the banner of a theory and you are not a murderer; kill one man and you are. He kills “for their own good,” he says. With a solid theory, everything is justified.

तीसरा महायुद्ध अनिवार्य हो जाएगा अगर संख्या नहीं रुकती है दस सालों में। तो उन्नीस सौ अस्सी के बाद पार होना बहुत मुश्किल है। तीसरा महायुद्ध अनिवार्य हो जाएगा, वही उपाय रहेगा इनर बैलेंस का। लेकिन वह बैलेंस बड़ा महंगा पड़ने वाला है। उसमें सब मिट जाने की संभावना है। और इसीलिए मैं एक और आपको सूचना दूं

कि मेरी नजर में चांद पर जाने की जो इतनी तीव्र आकांक्षा मनुष्य को पैदा हुई है उसका आज कोई कारण नहीं है--आज। लेकिन उसके कारण को अगर हम गहरे मनुष्य की चेतना में खोजने जाएं तो मुझे वह इनर बैलेंस फिर वापस खयाल में आता है। अब पृथ्वी शायद आने वाले पचास वर्षों में रहने योग्य जगह न रह जाएगी। आदमी को हमें किसी दूसरे ग्रह पर बचाने का उपाय करना पड़ेगा।

The third world war will become inevitable if population does not stop within ten years. To cross beyond 1980 will be very difficult. The third war will become unavoidable; it will be the only remaining mechanism of inner balance. But that balance will be terribly costly. It may erase everything. And let me give you another indication: in my view, the feverish urge to go to the moon has no real reason—today. But if we look deep into man’s unconscious, inner balance comes to mind again. Within fifty years the earth may become uninhabitable. We will have to arrange for man to survive on another planet.

पुरानी कहानी आपने सुनी होगी ईसाइयों की, नोह की। महाप्रलय हुई और सारे लोग मर गए। और परमात्मा ने नोह से कहा कि यह नाव तू सम्हाल और एक-एक प्राणी-जाति के एक-एक जोड़े को इसमें बचा ले। और यह नाव को ले जा उस जगह जहां कि प्रलय नहीं है; वहां इतने लोगों को बचा ले ताकि फिर से सृष्टि हो सके।

You have heard the old Christian story of Noah. A great deluge came and all died. God told Noah: preserve this ark and save a pair of every species—take them to where the flood is not, so that creation can begin again.

नोह की कहानी सच है या झूठ, कहना मुश्किल है। वैसे झूठ कहना बहुत मुश्किल है, क्योंकि नोह की कहानी दुनिया की समस्त जातियों में अलग-अलग रूपों में प्रचलित है। जब दुनिया इकट्ठी नहीं थी और कोई एक-दूसरे को नहीं जानता था तब भी वह कहानी प्रचलित है, महाप्रलय की, कि कभी महाप्रलय हुई, जब सब डूब गया और सिर्फ स्पेसिमेन बचाए जा सके। एक आदमी, एक औरत; एक गधा, एक गधी; एक बंदर, एक बंदरिया; इस तरह स्पेसिमेन बचा कर और फिर सब कार्य शुरू करना पड़ा।

Whether Noah’s story is true or not is hard to say. It is hard to call it false, because versions of the flood are found in cultures across the world—when the world was not connected and people did not know one another. There are stories of a great flood in which all drowned and only specimens were saved: one man, one woman; a donkey and a she-donkey; a monkey and a she-monkey—specimens preserved to start again.

इसकी संभावना बढ़ती जाती है कि अगर तीसरा महायुद्ध पृथ्वी पर होता है तो पृथ्वी पर बचने का तो कोई उपाय नहीं होगा; कुछ लोगों को पृथ्वी के बाहर ले जाना पड़ेगा। मगर यह सब जरूरी नहीं है, यह सब रोका जा सकता है। रोकने का क्रम वहां है जहां संतति हम पैदा कर रहे हैं।

The possibility grows that if a third world war occurs, there will be no way to survive on earth; some people will have to be taken off the earth. But none of this is necessary; it can be prevented. The place to prevent it is where we produce children.

लेकिन हम वैकल्पिक रूप से रोक रहे हैं। हम वॉलंटरिली रोकने के लिए लोगों से कह रहे हैं--समझा रहे हैं, स्वेच्छा से समझ जाओ।

We are trying to stop it voluntarily. We are asking people to agree—to accept by their own will.

नहीं, स्वेच्छा से समझने का मामला नहीं है यह; यह कम्पलसरी हो तो ही संभव हो सकता है। अनिवार्य हो! वैकल्पिक नहीं, ऐच्छिक नहीं, ऐसा नहीं कि हम आपको समझा रहे हैं कि आप दो या तीन बच्चे...या भी लगाने से खतरा है। या बिलकुल नहीं चाहिए बीच में; क्योंकि या का कोई अंत नहीं है। दो बच्चे यानी दो बच्चे। तीसरा बच्चा यानी नहीं। और यह ‘नहीं’ आपकी इच्छा पर छोड़ी गई तो हल होने वाला नहीं है; क्योंकि आदमी की चेतना इतनी कम है कि उसे पता ही नहीं है कि कितनी बड़ी समस्या है। यह उस पर नहीं छोड़ा जा सकता। यह अनिवार्य करना होगा। इसे इतनी बड़ी अनिवार्यता देनी होगी जैसे इमरजेंसी की अनिवार्यता होती है। इससे बड़ी कोई इमरजेंसी नहीं है। और वैकल्पिक, स्वेच्छा से, वॉलंटरिली जो हम करवा रहे हैं उसका नुकसान भी बहुत है, उसका नुकसान बहुत गहरा है।

No. This is not a matter for voluntary choice; only if it is compulsory can it work. Mandatory. Not optional. Not “We request you to limit yourselves to two or three children…” Even that “or” is dangerous. No “or” at all. Two children means two children. The third means no. And if this “no” is left to your choice, nothing will be solved; man’s awareness is too low to grasp how great the danger is. It cannot be left to him. It must be made compulsory—given the urgency of a national emergency. There is no greater emergency. And this voluntary approach we have taken has deep harms.

बड़ा मजा यह है कि जब हम स्वेच्छा से लोगों को समझाते हैं तो जो समझदार वर्ग है वह समझ जाता है और जो नासमझ वर्ग है वह नहीं समझता। तो समझदार वर्ग अपने बच्चे कम कर लेगा और नासमझदार वर्ग अपने बच्चे बढ़ा लेगा। तो उसका बैलेंस मेरिट का और बुद्धि का...भयंकर नुकसान होगा।

The strange irony is: when we appeal to people, the intelligent class listens and the unintelligent does not. So the intelligent reduce their births and the unintelligent multiply. The balance of merit and intelligence will suffer horribly.

आमतौर से वैसे भी समझदार आदमी जिम्मेवार नहीं है बच्चे बढ़ाने में। आमतौर से जो सुशिक्षित है, सोच-विचार वाला है, और जिसको थोड़ी भी बुद्धि है, वह दुनिया की फिकर भले न करता हो, लेकिन उसे घर में एक रेडियो चाहिए, रेडियोग्राम चाहिए, या टी.वी. चाहिए या एक कार चाहिए, तो उसे बच्चे रोकने पड़ते हैं। तो जो थोड़ा सा भी सोच-विचार करता है अपना ही सिर्फ, वह बच्चे नहीं बढ़ाता।

Generally the intelligent are not the ones responsible for increasing numbers. Those who are educated, thoughtful, with some intelligence—even if they do not care about the world—still want a radio at home, a radiogram, a TV, or a car; for these they must limit children. So even self-concerned thinking people do not increase births.

इसलिए फ्रांस अकेला मुल्क है जहां जनसंख्या गिर रही है। मैं मानता हूं कि वह सबसे बड़ी बुद्धिमत्ता का सबूत दिया है। अकेला मुल्क है जहां जनसंख्या गिर रही है, जहां की सरकार पोस्टर लगाती है कि भई जनसंख्या थोड़ी बढ़ाओ। क्योंकि डर यह है कि दूसरों की संख्या बहुत हो जाए और फ्रांस की संख्या कम हो जाए, तो फ्रांस में स्पेस बन जाए तो चारों तरफ से लोग भीतर प्रवेश कर जाएंगे, फ्रांस रोक नहीं सकेगा।

France is the one country where population is falling. I consider it a sign of great intelligence. It is the only country where the population is declining; the government posts placards: “Please increase the population a little,” fearing that if others grow while France shrinks, space will open and people will flood in from all sides, and France will be unable to stop them.

बुद्धिमान मुल्कों की संख्या ठहर गई है। स्वीडन हो या स्विट्‌जरलैंड हो, नार्वे हो या बेल्जियम हो, ठहर गई है। यूरोप की संख्या ठहरने के करीब पहुंच गई है। एशिया विक्षिप्त हुआ जा रहा है। इसलिए पश्चिम को सबसे बड़ा खतरा है। आपके लिए वे अगर बर्थ-कंट्रोल के साधन मुफ्त भेज रहे हैं तो ऐसा मत सोचना कि सिर्फ परोपकार है।

In intelligent countries population has stabilized—Sweden, Switzerland, Norway, Belgium. Europe is near stabilization. Asia is going mad. Therefore the West faces the greatest danger. If they send you birth-control devices free, do not think it is pure philanthropy.

पश्चिम के लिए सबसे बड़ा खतरा है कि एशिया उसको डुबा देगा कीड़े-मकोड़ों की तरह। सबसे बड़ा खतरा है इस वक्त पश्चिम को। एक तो उसने संपन्नता पा ली है, समृद्धि पा ली है, सभ्यता पा ली है। हजारों-हजारों साल के मनुष्य के सपने आज जब करीब होने आए हैं पूरे, तब एशिया इतने बच्चे पैदा कर रहा है कि वे सारी दुनिया को दबा डालेंगे।

For the West, the greatest danger is that Asia will drown it like insects. The West has achieved prosperity, affluence, civilization. When mankind’s ancient dreams are close to fulfillment, Asia is producing so many children that they will press the whole world down.

ये बैरियर ज्यादा दिन तक काम नहीं करेंगे राष्ट्रों की सीमाओं के। और न वी़जा और पासपोर्ट ज्यादा दिन रोकेंगे। संख्या जैसे ही सीमा के बाहर होगी, कोई नियम काम नहीं करेगा। लोग एक-दूसरे मुल्कों में प्रवेश कर जाएंगे और जहां जगह होगी वहां हावी हो जाएंगे। क्योंकि मरता क्या न करता! अगर मरने के लिए, अगर मरना ही है तो फिर कोई पुलिस नहीं रोक सकती; कोई बैरियर नहीं रोक सकता।

These national barriers will not hold long, nor visas and passports. Once numbers spill beyond borders, no rules will work. People will enter other nations and wherever there is space they will dominate—because a dying man does what he must. If death is certain, no police or barrier can stop him.

एशिया सबसे बड़ा खतरा हो गया है सारे जगत के लिए। इसलिए सारा जगत चिंतित है, सहायता पहुंचाता है। कि बर्थ-कंट्रोल की एड्‌स लो, पिल्स लो, सारा इंतजाम करो, हम तैयार हैं आपकी सेवा में, लेकिन कृपा करके आप बच्चे पैदा मत करो। आप अपने लिए तो खतरा हो ही, आप सारी दुनिया की सुविधा के लिए भी खतरा हो।

Asia has become the greatest danger for the whole world. Hence the whole world is concerned and sends aid: “Take birth-control aids, take pills, we are ready to serve you—but please do not have children. You are a danger for yourselves and for the convenience of the whole world.”

लेकिन अगर इसे हमने स्वेच्छा पर छोड़ा तो हम नुकसान में पड़ेंगे। समझदार आदमी बच्चे पैदा करता ही नहीं, कम करता है। आमतौर से समझदार आदमी बच्चे कम पैदा करता है। अगर समझदार ही लोग हों तो संख्या थोड़ी कम होगी हर पीढ़ी के बाद। लेकिन गैर-समझदार बच्चे बहुत जोर से पैदा करता है। वह समझ लेना जरूरी है कि वह क्यों करता है। गैर-समझदार बच्चे इतने ज्यादा क्यों पैदा कर रहा है? एक मजदूर या एक किसान इतने बच्चे क्यों पैदा करता है?

But if we leave it to will, we will suffer. The intelligent generally have fewer children; if only the intelligent were reproducing, each generation would be smaller. The non-intelligent reproduce strongly. We must understand why. Why do the non-intelligent have so many children? Why does a laborer or a peasant produce so many?

इसके दो कारण हैं। एक तो समझदार आदमी सेक्स के अतिरिक्त कुछ और सुख भी खोज लेता है जो गैर-समझदार नहीं खोज पाता। संगीत है, साहित्य है, धर्म है, ध्यान है--वह कुछ और रास्ते भी खोज लेता है जहां से उसे आनंद मिल सकता है। वह जो गैर-समझदार है उसके लिए आनंद सिर्फ एक है, वह सेक्स से संबंधित है। वह आनंद और कहीं भी नहीं है। न वह एक रात उपन्यास पढ़ कर बिता सकता है कि इतना डूब जाए कि पत्नी को भूल सके, न वह एक दिन ध्यान में प्रवेश कर पाता है, न वह बांसुरी में उसे कोई रस है। नहीं, उसका, उसका चित्त उस जगह नहीं आया जहां कि आदमी यौन के ऊपर सुख खोज लेता है।

Two reasons. First, the intelligent discovers pleasures other than sex that the non-intelligent does not find. Music, literature, religion, meditation—other doors of joy open. The non-intelligent has only one pleasure: sex. He has no other. He cannot spend a night lost in a novel, forgetting his wife; he cannot enter meditation for a day; the flute has no taste for him. His mind has not moved where man finds joys above sex.

जितने आदमी यौन के ऊपर सुख खोज लेते हैं उनकी यौन की भूख निरंतर कम होती चली जाती है। अगर वैज्ञानिक अविवाहित रह जाते हैं तो कोई ब्रह्मचर्य साधने के कारण नहीं। या संत अविवाहित रह जाते हैं तो कोई ब्रह्मचर्य साधने की वजह से नहीं। कुल कारण इतना है कि उनके जीवन में आनंद के नये द्वार खुल जाते हैं। वे इतने बड़े आनंद में उड़ने लगते हैं कि यौन का आनंद अर्थहीन हो जाता है।

As men discover joys above sex, their sexual hunger steadily decreases. If scientists remain unmarried, it is not because they practice celibacy; if saints remain unmarried, not because of celibacy—rather because new doors of joy have opened. They fly so high in greater joys that the sexual joy becomes meaningless.

गरीब के पास, अशिक्षित के पास, ग्रामीण के पास, श्रमिक के पास और कोई मनोरंजन नहीं है। इसलिए जिन मुल्कों में मनोरंजन की जितनी कमी है उन मुल्कों में संख्या उतनी तेजी से बढ़ेगी। उसके पास एक ही मनोरंजन है; वह जो प्रकृति ने उसे दिया है। मनुष्य-निर्मित कोई मनोरंजन उसके पास नहीं है। लेकिन यह सुनेगा नहीं, क्योंकि यह सुनने की स्थिति में भी नहीं है। यह बच्चे पैदा करता चला जाएगा। और समझदार वर्ग सुन लेगा और चुप हो जाएगा, बच्चे पैदा नहीं करेगा। तो वैसे ही जिन मुल्कों की प्रतिभा कम है वह और कम हो जाएगी। सौंदर्य कम हो जाएगा, स्वास्थ्य कम हो जाएगा, प्रतिभा कम हो जाएगी।

The poor, the illiterate, the rural, the laborer—have no other entertainment. Hence, the fewer the entertainments in a country, the faster the population will grow. They have only one entertainment—the one nature gave. Man-made entertainments are absent. But he will not listen; he is not in a condition to listen. He will keep producing children. The intelligent will listen and fall quiet—stop producing. Thus the countries with less talent will have even less; beauty will diminish, health will diminish, talent will diminish.

इसलिए मैं वॉलंटरिली बर्थ-कंट्रोल के सख्त खिलाफ हूं। बर्थ-कंट्रोल के पक्ष में हूं, संतति-नियमन के सख्त पक्ष में हूं, लेकिन स्वेच्छा से संतति-नियमन के सख्त खिलाफ हूं। संतति-नियमन चाहिए अनिवार्य, कम्पलसरी, तो ही अर्थपूर्ण हो सकता है। और तब मुल्क की प्रतिभा को गति दी जा सकती है। और इसके लिए कितने और पैमाने उपयोग करने चाहिए वह मैं दो-चार बातें करूं।

Therefore I am strongly against voluntary birth control. I am strongly for birth control—strongly for population regulation—but strongly against making it voluntary. Regulation must be mandatory; only then is it meaningful. Then the country’s talent can be fostered. And for that, we must use certain measures—I will suggest two or three.

एक तो मेरी दृष्टि में संतति-नियमन और बहुत से इंप्लीकेशंस लिए हुए हैं, और बहुत अंतर्गर्भित संबंध हैं उसके। असल में गरीब आदमी ज्यादा बच्चे पैदा करने में उत्सुक होता है, क्योंकि गरीब आदमी के लिए ज्यादा बच्चे मुसीबत नहीं लाते, सुविधा लाते हैं। अमीर आदमी ज्यादा बच्चे पैदा करने में उत्सुक नहीं रहता, क्योंकि ज्यादा बच्चे उसे सुविधा नहीं लाते, असुविधा लाते हैं। अगर मेरे पास लाख रुपये हैं और मैं दस बच्चों को पैदा करूं तो दस-दस हजार बंट जाएंगे, मैं लखपति न रह जाऊंगा। लेकिन अगर मेरे पास कुछ भी नहीं है और मैं दस बच्चे पैदा करूं, तो दस बच्चे आठ-आठ आने लाकर कम से कम सांझ मुझे दे देंगे।

First, in my view, population control has many implications, many interconnections. The poor are eager to produce more because more children do not bring him trouble—they bring him convenience. The rich are not eager because more children bring inconvenience. If I have a lakh of rupees and I produce ten children, each will have ten thousand; I will no longer be a lakhpati. But if I have nothing and produce ten children, each will at least bring eight annas in the evening.

तो जब तक हम गरीब को, वह जो नीचे बड़ा वृहत्‌ जनसमूह है, उसको भी ऐसी व्यवस्था न दे सकें कि बच्चे बढ़ना उसके लिए असुविधा का कारण हो जाए, तब तक वह सुनने वाला नहीं है। लेकिन अभी हमारी बड़ी अजीब स्थिति है। यह हमारा मुल्क तो कंट्राडिक्शंस का है--कोई हिसाब ही नहीं है हमारे मुल्क के विरोधाभासों का। इधर हम सारे मुल्क को समझाते हैं कि बच्चे कम पैदा करो, उधर जिसके बच्चे ज्यादा हैं उस पर टैक्स कम लगाते हैं, जिसके बच्चे कम हैं उस पर टैक्स ज्यादा लगाते हैं। इधर समझाते हैं बच्चे नहीं, उधर अविवाहित पर ज्यादा टैक्स लगाते हैं, विवाहित पर कम टैक्स लगाते हैं।

Until we create such an arrangement for the vast lower classes that having more children becomes inconvenient for them, they will not listen. But our situation is strange. Our country is full of contradictions. On one side we explain to everyone: produce fewer children. On the other side we levy less tax on those with more children, and more tax on those with fewer. We say, “Have fewer children,” and we tax the unmarried more and the married less.

पागलपन की दुनिया हो सकती है कोई तो इस मुल्क में है। अगर बच्चे पैदा करने कम करने हैं तो विवाहित पर ज्यादा टैक्स लगाना पड़ेगा और अविवाहित को सुविधाएं देनी पड़ेंगी कि वह ज्यादा देर तक अविवाहित रह जाए। ज्यादा बच्चों पर ज्यादा टैक्स लगाना पड़ेगा। बहुत उलटा मालूम पड़ेगा, क्योंकि हम सोचते हैं कि ज्यादा बच्चे हैं बेचारे को सहायता पहुंचाओ। ज्यादा बच्चों पर टैक्स ज्यादा लगाना पड़ेगा। हर नया बच्चा ज्यादा टैक्स घर में लाए तो बच्चे को लाने में डर शुरू होगा। लेकिन हर बच्चा घर में टैक्स कम करे तो लाना अच्छा ही है।

If a mad world exists anywhere, it is here. If we want fewer children, we must tax the married more and give facilities to the unmarried so they remain unmarried longer. More children must mean more tax. It sounds upside down because we think: poor fellow has more children, let us help. No. More children must mean more tax. If every new child brings more tax into a home, fear of having children will begin. But if every child reduces tax, then bringing children is good.

इस वक्त जिनके घर में ज्यादा बच्चे हैं वे बड़े फायदे में हैं, वे पार्टनरशिप बना लेते हैं सबकी। टैक्स कम कर लेते हैं। एक ओर हम चाहते हैं बच्चे कम हो जाएं और दूसरी ओर जो भी हम कर रहे हैं वे पचास साल पुराने नियम हैं जब कि ज्यादा होने में कोई खतरा न था।

At present those with more children enjoy advantages; they form partnerships and reduce tax. On one hand we want fewer children; on the other, we act by rules fifty years old—when more was no danger.

तो संतति-नियमन अनिवार्य चाहिए। और जीवन के सब पहलुओं पर ध्यान देना चाहिए कि कहां-कहां बच्चों को रोकने में क्या-क्या करना पड़ेगा। वहां सारी फिकर कर लेनी चाहिए।

So regulation must be compulsory. And we must consider every aspect of life: where and how to act to reduce births.

दूसरी बात: यह हमारा अब तक का जो जगत था, और अब जो नहीं हो सकेगा, उस जगत से बहुत सी नैतिकताएं और बहुत से सिद्धांत हम लेकर आए हैं, जो कि होने वाले जगत में बाधा बनेंगे, उन्हें हमें तोड़ना पड़ेगा। उनके साथ तालमेल नहीं हो सकता।

Second: from that old world which is now impossible, we carry many moralities and doctrines that will hinder the world to come; we must break them. They cannot be harmonized with the future.

अब जैसे गांधी जी खिलाफ थे संतति-नियमन के और उन्होंने जिंदगी में जितनी गलत बातें कही हैं उसमें यह सबसे ज्यादा गलत बात है। वे संतति-नियमन के खिलाफ थे। वे कहते थे, बर्थ-कंट्रोल से अनीति बढ़ जाएगी। उनको इसकी फिकर नहीं है कि बर्थ-कंट्रोल नहीं हुआ तो मनुष्यता मर जाएगी, उनको फिकर इसकी है कि बर्थ-कंट्रोल से कहीं अनीति न बढ़ जाए। कहीं ऐसा न हो कि कोई कुंआरी लड़की किसी लड़के से संबंध रखे और पता न चल पाए।

For example, Gandhi was against birth control, and of all the mistakes he made, this was the greatest. He opposed it, saying birth control would increase immorality. He was not concerned that without birth control humanity would die; he was concerned that with birth control immorality might increase—some unmarried girl might relate with a boy and it would not be noticed.

पता चलाने की किसी को जरूरत क्या है? यह पीपिंग टॉम की प्रवृत्ति बड़ी खतरनाक है। पता चलाने की जरूरत क्या है? यह अनैतिक है यह पता चलाने की इच्छा ही। पड़ोस की लड़की का किस से क्या संबंध है, अगर कोई आदमी उसमें उत्सुक होकर पता लगाता फिर रह

ा है तो यह आदमी अनैतिक है। यह अनैतिक इसलिए है कि यह दूसरे आदमी की जिंदगी में तनाव पैदा करने की कोशिश में लगा है। इसे प्रयोजन क्या है?

Why does anyone need to notice? This peeping Tom tendency is dangerous. Why this need to know? The very desire to know is immoral. If a man snoops to find what relationship the neighbor’s daughter has with whom, that man is immoral—because he is trying to create tension in another’s life. What purpose does it serve?

लेकिन पुराना सब नीतिवादी इसमें उत्सुक था कि कौन क्या कर रहा है। वह सबके आस-पास घरों के घूमता रहता है। पुराना महात्मा जो है वह हर आदमी का पता लगाता फिरता है कि कौन क्या कर रहा है। मनुष्यता मर जाए, इसकी फिकर नहीं, महात्मा को इस बात की फिकर है कि कहीं कोई अनीति न हो जाए। हालांकि महात्मा की फिकर से अनीति रुकी नहीं है। गांधी जी के आश्रम में भी वही होता जो कहीं भी हो रहा है, होता था; होगा ही। ठीक गांधी जी की आंख के नीचे वही होगा; उसमें कुछ फर्क पड़ने वाला नहीं है। क्योंकि जिसे हम अनीति कह रहे हैं अगर वह स्वभाव के विपरीत है तो स्वभाव बचेगा और अनीति नहीं बचेगी।

But the old moralist was always curious about what others were doing, prowling around every house. The old mahatma tries to find out everything about everyone. Let humanity die—he does not care. His concern is that no immorality occur. Yet immorality did not stop because of mahatmas’ concern. In Gandhi’s ashram what happens elsewhere happened there and will happen—right under Gandhi’s eyes; nothing will change. Because what we call immorality, if it is against nature, then nature will survive and “immorality” will not.

और अनीति क्या है? कभी हमने नहीं सोचा कि एक स्त्री को दस बच्चे पैदा होते हैं तो उसकी पूरी जिंदगी बर्बाद हो जाती है। इसको हमने अनीति नहीं माना। हमने तो कहा कि स्त्री का तो काम ही मां होना है। मां होने का मतलब हमने समझा है कि मां होने की फैक्ट्री होना है। तो एक फैक्ट्री का काम हमने लिया है। अगर हम पुरानी स्त्री की आज से चालीस साल पहले की--और आज भी गांवों में--स्त्री की जिंदगी एक फैक्ट्री की जिंदगी है, जो हर साल एक बच्चा दे जाती है और फिर दूसरे बच्चे की तैयारी में लग जाती है।

जो हम मुर्गी के साथ कर रहे हैं वह हम स्त्री के साथ भी किए हैं। लेकिन यह अनीति नहीं थी। एक आदमी अगर बीस बच्चे अपनी पत्नी से पैदा करे तो दुनिया का कोई भी ग्रंथ और कोई भी महात्मा नहीं कहता कि यह आदमी अनैतिक है।

And what is immorality? Have we ever thought that when a woman bears ten children, her whole life is destroyed? We did not call that immoral. We said a woman’s job is to be a mother. By “mother” we meant a factory of motherhood. A factory life: every year a product, then preparations for the next. What we do with hens we have done with women. But that we did not call immoral. If a man fathers twenty children through his wife, no scripture or saint calls him immoral.

यह आदमी अनैतिक है। इसने एक स्त्री की हत्या कर दी। उसके व्यक्तित्व में कुछ न बचा, वह सिर्फ एक फैक्ट्री रह गई। लेकिन यह अनैतिक नहीं है। यह अनैतिक नहीं है! अनैतिक हम न मालूम क्या, किस चीज को बनाए हुए हैं। और वे समझाएंगे--गांधी जी, विनोबा जी--वे कहेंगे कि नहीं, ब्रह्मचर्य साधो!

Such a man is immoral. He has murdered a woman; nothing remains of her personality—only a factory. Yet this is not immoral! We have made “immorality” out of God knows what—and Gandhi and Vinoba say: practice celibacy!

अब ये पांच हजार साल से ब्रह्मचर्य की शिक्षा दे रहे हैं और इनके ब्रह्मचर्य की शिक्षा वे अभी भी दिए जाते हैं। वे कहते हैं: संतति-नियमन नहीं; हां, ब्रह्मचर्य साधो। और वह ब्रह्मचर्य कोई एकाध साधता हो, साध लेता हो, तो भी वह कोई मेजर नहीं है, उससे कुछ होने वाला नहीं है। यह प्रश्र्न इतना बड़ा है! यह प्रश्र्न इतना बड़ा है कि इस प्रश्र्न को ब्रह्मचर्य से हल नहीं किया जा सकता। पांच हजार साल सबूत हैं, गवाह हैं, कि पांच हजार साल से शिक्षक समझा-समझा कर मर गए, कितने ब्रह्मचारी तुम पैदा कर पाए? गांधी जी भी चालीस-पचास साल मेहनत किए, कितने ब्रह्मचारी पैदा कर गए? सच तो यह है कि खुद के ब्रह्मचर्य पर भी उन्हें कभी भरोसा नहीं था, आखिरी वक्त तक भरोसा नहीं था। कहते थे, जागते में तो मेरा काबू हो गया है, लेकिन नींद में लौट आता है।

For five thousand years this lesson has been given. They still go on. They say: no birth control; practice brahmacharya. Even if a few practice, it will make no difference. The question is too big to be solved by celibacy. Five thousand years of teaching—how many celibates have you produced? Gandhi labored forty or fifty years—how many celibates did he produce? The truth is, he never fully trusted his own celibacy—not until the end. He said: “While awake I am in control; but in sleep it returns.”

लौट ही आएगा। जागने में जो काबू करेगा उसका लौटेगा ही। उसमें और कोई कसूर नहीं है। कसूर खुद का है। दिन भर सम्हाले हैं तो नींद में सम्हालना शिथिल हो जाता है। तो नींद में, जो दिन भर नहीं किया है, वह नींद में करना पड़ता है। और नींद में करने से दिन में करना बेहतर है, कम से कम नींद तो खराब नहीं होती।

It will return. The one who controls in waking will be haunted in sleep. No fault there—except the fault of repression. Hold it all day and at night the grip loosens; what was not allowed by day will seek expression in sleep. Better to allow it by day than ruin sleep.

ब्रह्मचर्य से चाहते हैं कि संख्या का अवरोध हो जाएगा--नहीं होगा। साधु-संत यह भी समझा रहे हैं कि तुम हकदार नहीं हो, परमात्मा बच्चे भेजता है, तुम रोकने के हकदार नहीं हो। और यही साधु-संत अस्पताल चलाते हैं! परमात्मा बीमारी भेजता है, उसको क्यों रोकते हैं? और परमात्मा मौत भेजता है तो अस्पताल क्यों भागते हैं?

They hope celibacy will stop numbers. It will not. Saints also teach: you are not entitled; God sends children; you have no right to stop them. The same saints run hospitals! If God sends disease, why stop it? If God sends death, why run to the hospital?

अभी मैं आज रास्ते से निकल रहा था तो एक अस्पताल देखा, आयुर्वेदिक, कोई स्वामी का नाम लिखा है, फलां-फलां स्वामी आयुर्वेदिक हॉस्पिटल। तो स्वामी अस्पताल किसलिए खोल रहा है--आयुर्वेदिक ढंग से मरने के लिए लोगों को?

Today I passed an Ayurvedic hospital—some swami’s name was on it: “So-and-so Swami Ayurvedic Hospital.” Why does a swami open a hospital? To teach people to die in Ayurvedic fashion?

मरने के ढंग भी होते हैं। कोई एलोपैथिक ढंग से मरता है, कोई आयुर्वेदिक ढंग से, कोई होमियोपैथिक ढंग से ही मरने के शौकीन होते हैं! इसलिए खोला है यह अस्पताल?

There are styles of dying too. Some fancy allopathy, some Ayurveda, some homeopathy! Is that why the hospital was opened?

निश्चित ही, बचाने के लिए खोला होगा लोगों को। तो अगर बच्चे परमात्मा भेज रहा है तो मौत कौन भेज रहा है? तो मौत से लड़ने को वैज्ञानिक हैं और बच्चे पैदा करवाने को महात्मा आशीर्वाद देते रहेंगे।

Surely it was opened to save. If God sends children, who sends death? Why fight death scientifically while blessing births religiously?

ये सब क्रिमिनल्स हैं जो इस तरह की बातें कर रहे हैं। अगर जन्म पर रोक लगाने में परमात्मा का विरोध है तो फिर सब अस्पताल बंद, फिर मौत पर भी रोक नहीं लगानी चाहिए। तो फिर बैलेंस अपने आप हो जाएगा। फिर कोई तकलीफ न होगी।

Those who talk this way are criminals. If restraining birth is an offense against God, then close all hospitals; do not restrain death. Then balance will restore itself. Then there will be no trouble.

लेकिन बड़ा आश्र्चर्य है। इसलिए मैं कह रहा हूं, हमारा मुल्क बड़े कंट्राडिक्शंस में जीता है।

But it is astonishing—our country lives in contradictions.

नहीं, जो मौत के साथ किया है वह जन्म के साथ करना पड़ेगा; और नहीं करना है तो दोनों के साथ मत करो। फिर मच्छर पलने दो, मलेरिया फैलने दो, प्लेग...फिर सब ठीक हो जाएगा। फिर कोई बर्थ-कंट्रोल की जरूरत नहीं पड़ेगी। लेकिन उसकी जरूरत इसलिए पड़ी कि प्रकृति तो अपना इंतजाम कर लेती थी, आदमी ने एक कोने से रुकावट डाल दी। अब दूसरे कोने पर रुकावट डालते हैं तो वे कहते हैं परमात्मा आड़े आता है।

No. What we have done with death we must do with birth; and if we won’t do it with birth, then do it with neither. Let mosquitoes breed, let malaria spread, let plague return... then everything will balance and no birth control will be needed. It is needed because nature had its own arrangements; man blocked one corner. Now when we try to block the other corner, saints say God obstructs us.

परमात्मा बिलकुल आड़े नहीं आता, लेकिन महात्मा सदा परमात्मा के नाम से बहुत जिंदगी की जरूरी चीजों में आड़े आते रहे हैं। उनका बल जरूर है। उनका बल है, अंधे आदमी को उनका बल स्वाभाविक है। और जब वह अंधा बल अंधे आदमी की, उसकी ही मनोवृत्ति को सहयोग देता है तब तो बहुत सहारा मिल जाता है। तब वह कहता है, बिलकुल ठीक है, हम बच्चे रोकने वाले कौन हैं!

God does not obstruct at all—but in God’s name mahatmas have always obstructed life’s necessities. Their force is strong—naturally so among the blind; and when that blind force supports the blind man’s own tendencies, he feels gratified: “Exactly right—who are we to stop children?”

मुझे एक छोटी सी कहानी याद आती है वह मैं कहूं और बात पूरी करूं।

A small story comes to mind; let me share it and finish.

बंगाली में एक उपन्यास है। उस उपन्यास में एक परिवार बद्री-केदार की यात्रा को गया है। बंगाली गृहिणी, उसका परिवार है। बंगाली गृहिणी भक्त है, एक संन्यासी भी रास्ते में साथ हो लिया है। बंगाली गृहिणी खाना बनाती है तो पहले संन्यासी को खिलाती है फिर पति को। स्वभावतः, मेहमान भी है संन्यासी भी है। और जो-जो अच्छा है पहले संन्यासी को, रास्ते का मामला है। संन्यासी इतना खा जाता है कि बाकी के लिए फिर समझो बचा-खुचा ही रह जाता है। पति बहुत परेशान है।

There is a Bengali novel. A family sets out for Badrinath-Kedarnath. A Bengali housewife, her family; a sannyasin joins them on the way. The Bengali housewife is devout; when she cooks, she serves the sannyasin first, then the husband. Naturally—he is a guest, and a holy man. Whatever is good she first gives to the sannyasin. The sannyasin eats so much that little remains for the rest. The husband is very upset.

असल में पति और पत्नी के बीच अगर संन्यासी खड़ा हो जाए तो पति सदा ही परेशान हो जाता है। उसकी समझ में भी नहीं पड़ता कि क्या हो रहा है और पत्नी की दहशत की वजह से कह भी नहीं सकता कि क्या हो रहा है। सब मंदिर पति चला रहे हैं, वाया पत्नी। सब साधु-संत पति पाल रहे हैं, वाया पत्नी। पत्नी वहां जा रही है तो वह सब पल रहा है।

In truth, if a sannyasin stands between husband and wife, the husband is always troubled. He cannot even comprehend what is happening, and out of fear of his wife he cannot speak. All temples are run via wives; all sadhus are fed via wives. If the wife goes, everything thrives.

तो वह संन्यासी सब खा जाता है। फिर पीछे से कोई यात्री आया है और ‘संदेश’ लाया है, बंगाली मिठाई लाया है। पति बहुत डरा हुआ है, वह बड़ा शौकीन है संदेश का। वह कहता है कि बचेगी थोड़े ही, वह तो संन्यासी सब पहले ही साफ कर जाएगा। दूसरे दिन वह बड़ा भयभीत है। संदेश रखे गए, संन्यासी सब साफ कर गया। उसने कहा: रोटी आज रहने दो। वह सब संदेश खा गया। अब पति को इतनी मुश्किल हुई कि एक संदेश भी नहीं बचा। तो उसने संन्यासी से कहा: आप हम पर खयाल न करें तो कम से कम अपने पर तो खयाल करें। उस संन्यासी ने कहा कि तू नास्तिक है। अरे जिसने पेट दिया वही खयाल करेगा, हम परमात्मा के बीच में बाधा नहीं आते। संन्यासी ने कहा: जिसने पेट दिया है वही खयाल भी करेगा, हम बीच में बाधा डालने वाले कौन?

The sannyasin devours everything. A traveler arrives from behind with sweets—Bengali sandesh. The husband is frightened—he loves sandesh. “Nothing will be left; the sannyasin will polish it off,” he thinks. Next day, trembling, he sees it happen: the sandesh are set out; the sannyasin cleans the plate. He says, “Leave the chapatis today.” He eats all the sweets. The husband is so troubled that not a single sandesh remains. He says to the sannyasin, “If you won’t consider us, at least consider yourself.” The sannyasin replies, “You are a nonbeliever. He who gave the belly will provide for it; we do not come between God and his duty.”

संदेश संन्यासी डालेगा, बाधा नहीं डालेगा, वह परमात्मा पर छोड़ देगा। आदमी की बेईमानी बहुत पुरानी है। इस मामले में बहुत महंगी पड़ेगी, जनसंख्या के मामले में बहुत महंगी पड़ेगी। साफ समझ लेना जरूरी है कि बच्चे रोकने ही पड़ेंगे अगर पूरी मनुष्यता को बचाना है। अन्यथा आपके बढ़ते बच्चों के साथ पूरी मनुष्यता का अंत हो सकता है।

The sandesh the sannyasin will provide; he will not come between God and the belly—he will leave it all to God. Man’s dishonesty is ancient. In the matter of population it will be very costly. Understand clearly: we will have to stop births if we want to save humanity. Otherwise, with your multiplying children, the end of humanity may come.

ये मैंने थोड़ी सी बातें कहीं। यह सवाल तो बहुत बड़ा है और इसके बहुत पहलू हैं। इस पर सोचना। मेरी बात को मान लेने की कोई जरूरत नहीं है। न तो मैं कोई गुरु हूं, न कोई महात्मा हूं और न परमात्मा की तरफ से कोई सर्टिफिकेट लेकर आया हूं कि जो कहता हूं वह सही है। जैसे एक सामान्य आदमी अपनी बात कहता है वैसा आदमी हूं। एक लेमैन, जो निवेदन भर कर सकता है, आग्रह नहीं कर सकता। जो यह नहीं कह सकता कि यही सत्य है, जो इतना ही कह सकता है कि ऐसा मुझे दिखाई पड़ता है।

I have said only a little. The question is vast, with many facets. Think on it. There is no need to accept my words. I am neither a guru nor a mahatma, nor have I brought any certificate from God that what I say is true. I speak as an ordinary man speaks. A layman who can only place a request, not an insistence. I cannot say, “This is the truth.” I can only say, “This is how it appears to me.”

ये बातें मैंने आपसे कहीं, आप सोचना। शायद कोई बात आपके विचार से ठीक मालूम पड़े तो वह आपकी हो जाएगी। फिर वह मेरी नहीं है, फिर उसमें मेरा कोई जिम्मा नहीं है। वह आपकी और आप जिम्मेवार हैं। और अगर कोई बात ठीक न दिखाई पड़े तो क्षण भर भी मोह मत करना, उसे बिलकुल फेंक देना। बहुत मोह हो चुका, तो गलत बातों की भीड़ इकट्ठी हो गई है सिर पर, उस कचरे को एकदम फेंक देना है। जो मेरी बात गलत दिखाई पड़े उसे एक मिनट भीतर मत रखना। लेकिन सोच लेना फेंकने के पहले। और अगर सोचने से कुछ ठीक दिखाई पड़ जाए तो वह आपका हो जाएगा।

Consider these things. If some point seems right to you, it becomes yours. Then it is no longer mine; I am not responsible for it. It is yours, and you are responsible. If something seems wrong, do not keep it even for a moment—throw it away. We have been too attached; wrong ideas have piled up on our heads—throw that junk away at once. If what I say seems wrong, do not keep it inside for even a minute. But think before you throw. If, by thinking, something appears right, it becomes yours.

मेरी बातों को इतनी शांति और प्रेम से सुना, उससे अनुगृहीत हूं। और अंत में सबके भीतर बैठे प्रभु को प्रणाम करता हूं। मेरे प्रणाम स्वीकार करें।

I am grateful for the peace and love with which you have listened. In the end, I bow to the God seated within each of you. Please accept my pranam.