Skip to content
Osho

Dhyan Sutra #9

15 February 1965 Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)

मेरे प्रिय आत्मन्!

My beloved!

इन तीन दिवसों में बहुत प्रेम की, और बहुत शांति की, आनंद की वर्षा हमारे हृदयों में रही। और मैं तो उन पक्षियों में से हूं, जिनका कोई नीड़ नहीं होता। और मुझे आपने अपने हृदयों में जगह दी, मेरे विचारों को और मेरे हृदय से निकले हुए उदगारों को आपने चाहा, उन्हें मौन से सुना, उनको समझने की कोशिश की और उनके प्रति बहुत प्रेम प्रकट किया, उस सबके लिए मैं अनुगृहीत हूं। आपकी आंखों में, आपकी खुशी में, और आपकी खुशी में आ गए आंसुओं में मुझे जो दिखायी पड़ा, उसके लिए भी अनुगृहीत हूं।

In these three days there has been a rain of much love, much peace, much joy upon our hearts. And I am one of those birds who have no nest. You gave me space in your hearts; you welcomed my thoughts and the utterances that rose from my heart; you listened in silence, tried to understand, and expressed much love toward them. For all of that I am grateful. I am grateful, too, for what I saw in your eyes, in your happiness, and in the tears that came with your happiness.

मैं बहुत आनंदित हुआ, इस बात से आनंदित हुआ कि आपके भीतर आनंद के लिए एक प्यास जगाने में सफल हो जाऊं। इससे आनंदित हुआ कि आपको असंतुष्ट करने में सफल हो जाऊं। यही जीवन में दिखायी पड़ता है कि यही काम होगा कि जो चुपचाप हैं और संतुष्ट हैं, उन्हें मैं असंतुष्ट कर दूं। और जो चुपचाप चल रहे हैं, उन्हें जगा दूं और उनसे कहूं कि जो जीवन है, वह जीवन नहीं है। और जिसे वे जीवन समझे हुए हैं, वह धोखा है और मृत्यु है। जिस जीवन की परिसमाप्ति मृत्यु पर हो जाए, उसे जीवन नहीं मानना है। जो जीवन और विराट जीवन में ले जाए, वही सच्चा होता है।

I have been deeply delighted—delighted that I might succeed in kindling in you a thirst for bliss. Delighted that I might succeed in making you discontent. This seems to be the very work in life: to make those who are quietly content become discontent. And to awaken those who are walking on in silence, and to tell them that what they call life is not life—that what they take for life is a deception, a form of death. Whatever ends in death is not to be called life. Only that which leads into Life Vast is true.

तो इन तीन दिनों में हमने सच्चे जीवन को जीने की, उस तरफ आंखें उठाने की कोशिश की है। अगर संकल्प हमारा प्रगाढ़ होगा और हमारी आकांक्षा गहरी होगी, तो यह असंभव नहीं है कि जिस प्यास से हम संतृप्त हुए हैं, उसकी परितृप्ति तक हम न पहुंच जाएं।

So in these three days we have tried to live the true life, to lift our eyes in that direction. If our resolve becomes intense and our longing deep, it is not impossible that we reach the fulfillment of the thirst that has been awakened in us.

आज के दिन इस आखिरी रात में, विदा की रात में कुछ थोड़ी सी बातें और आपको कहूं। पहली बात तो यह कि यदि परमात्मा को पाने का खयाल आपके भीतर एक लपट बन गया हो, तो उस खयाल को जल्दी कार्य में लगा देना। जो शुभ को करने में देर करता है, वह चूक जाता है। और जो अशुभ को करने में जल्दी करता है, वह भी चूक जाता है। शुभ को करने में जो देर करता है, वह चूक जाता है। और अशुभ को करने में जो जल्दी करता है, वह चूक जाता है।

On this last night, the night of farewell, let me say a few small things more. First, if the thought of attaining the divine has become a flame within you, bring that thought into action quickly. He who delays in doing the auspicious misses. And he who rushes to do the inauspicious also misses. He who delays in the auspicious misses; he who hastens in the inauspicious misses.

जीवन का सूत्र यही है कि अशुभ को करते समय रुक जाओ और देर करो, और शुभ को करते समय देर मत करना और रुक मत जाना।

This is the formula of life: when it comes to the inauspicious, stop and delay; when it comes to the auspicious, do not delay—do not stop.

अगर कोई शुभ विचार खयाल में आ जाए, तो उसे तत्क्षण शुरू कर देना उपयोगी है। क्योंकि कल का कोई भरोसा नहीं है। आने वाले क्षण का कोई भरोसा नहीं है। हम होंगे या नहीं होंगे, नहीं कहा जा सकता। इसके पहले कि मृत्यु हमें पकड़ ले, हमें निर्णायक रूप से यह सिद्ध कर देना है कि हम इस योग्य नहीं थे कि मृत्यु ही हमारा भाग्य हो। इसके पूर्व कि मृत्यु हमें पकड़ ले, हमें यह सिद्ध कर देना है कि हम इस योग्य नहीं थे कि मृत्यु ही हमारा भाग्य हो। मृत्यु से ऊपर का कुछ पाने की क्षमता हमने विकसित की थी, यह मृत्यु के आने तक तय कर लेना है। और वह मृत्यु कभी भी आ सकती है, वह किसी भी क्षण आ सकती है। अभी बोल रहा हूं और इसी क्षण आ सकती है। तो मुझे उसके लिए सदा तैयार होने की जरूरत है। प्रतिक्षण मुझे तैयार होने की जरूरत है।

If any wholesome thought arises, begin at once. Tomorrow is not to be relied upon. The coming moment is not to be relied upon. Whether we will be or not be cannot be said. Before death catches us, we must decisively prove that we were not fit for death to be our destiny. Before death takes hold, we must prove that we were not fit for death to be our destiny. We must have developed the capacity to attain that which is beyond death—before death arrives. And death can come at any moment; it can come this very instant. Even as I am speaking, it could come this instant. So I need to be always ready for it—ready each moment.

तो कल पर न टालना। अगर कोई बात ठीक प्रतीत हुई हो, तो उसे आज से शुरू कर देना जरूरी है। कल रात मैं वहां कहता था, झील पर हम बैठे थे और कल रात मैंने वहां कहा कि तिब्बत में एक साधु हुआ। उससे कोई व्यक्ति मिलने गया था, और सत्य के संबंध में पूछने गया था। वहां तिब्बत में रिवाज था कि साधु की तीन परिक्रमाएं करो और फिर उसके पैर छुओ और फिर जिज्ञासा करो। वह युवक गया, उसने न तो परिक्रमा की और न पैर छुए। उसने जाते से ही पूछा कि ‘मेरी कोई जिज्ञासा है, उत्तर दें।’ उस साधु ने कहा, ‘पहले जो औपचारिक नियम है, उसे तो पूरा करो!’ वह युवक बोला कि ‘तीन तो क्या, मैं तीन हजार चक्कर लगाऊं। लेकिन अगर तीन ही चक्करों में मेरे प्राण निकल गए और सत्य को मैं न जान पाया, तो जिम्मा किसका होगा? मेरा या आपका? इसलिए पहले मेरी जिज्ञासा पूरी कर दें, फिर मैं चक्कर पूरे कर दूंगा।’ उसने कहा कि ‘क्या पता कि मैं तीन चक्कर लगाऊं और समाप्त हो जाऊं!’

Do not put it off till tomorrow. If anything has seemed right, begin it today. Last night by the lake I told a story of a Tibetan monk. A man went to meet him and inquire about truth. There, the custom was to circumambulate the monk three times, touch his feet, and then ask your question. The young man neither circumambulated nor touched the feet. He walked in and said, “I have a question—please answer it.” The monk said, “First, observe the formal rule.” The young man replied, “Three rounds? I can make three thousand. But if, in just those three rounds, my life were to end and I have not known truth, who would be responsible—you or I? So answer my question first, then I will complete as many rounds as you like.” He said, “How do I know that I will not die in those three rounds?”

तो सबसे बड़ा महत्वपूर्ण बोध मृत्यु का बोध है साधक को। उसे प्रतिक्षण ज्ञात होना चाहिए कि कोई भी क्षण मौत हो सकती है। आज सांझ मैं सोऊंगा, हो सकता है, यह आखिरी सांझ हो और सुबह हम न उठें। तो मुझे आज रात सोते समय इस भांति सोना चाहिए कि मैंने अपने जीवन का सारा हिसाब निपटा लिया है और अब मैं निश्चिंत सो रहा हूं। अगर मौत आएगी, तो उसका स्वागत है।

The greatest awareness for a seeker is the awareness of death. He should know at every instant that any moment may be the last. This evening I will sleep—perhaps this is the last evening, and I will not rise in the morning. Then tonight, when I lie down, I should sleep in such a way that I have settled all my accounts and now I rest at ease. If death comes, she is welcome.

तो कल पर किसी श्रेष्ठ बात को मत टाल देना। और अश्रेष्ठ बात को जितना बन सके, उतना टालना। हो सकता है, मौत बीच में आ जाए, और उस अश्रेष्ठ को करने से हम बच जाएं। अगर कोई बुराई करने का मन हो, उसे जितना बने उतना टाल देना। मौत को बहुत फासला नहीं है। अगर कोई आदमी कुछ बुराइयों को दस-बीस साल टालने भर में सफल हो जाए, तो जीवन परमात्मा हो सकता है। मौत का बहुत लंबा फासला नहीं है। थोड़े से वर्ष अगर बुराइयां टालने में कोई सफल हो जाए, तो जीवन शुद्ध हो सकता है। और मौत का कोई फासला नहीं है, जो शुभ को ठहराए रखेगा देर तक, उसके जीवन में कुछ उपलब्ध न होगा।

So do not postpone anything noble till tomorrow. And the ignoble—postpone it as much as you can. Death may come in between and save you from doing the ignoble. If a person succeeds in putting off a few vices for ten or twenty years, life can become divine. Death is not far away. If for a few years one succeeds in postponing one’s evils, life can become pure. And death will not wait to hold back the auspicious; if you delay what is good, nothing will be attained.

इसलिए शुभ को करने में जितनी शीघ्रता हो, उसका स्मरण दिलाना चाहता हूं। और अगर कोई बात शुभ मालूम हुई हो, तो उसे शुरू ही कर देना। यह मत सोचना कि कल करेंगे। जो आदमी सोचता है, कल करेंगे, वह करना नहीं चाहता है। जो आदमी सोचता है, कल करेंगे, वह करना नहीं चाहता है। ‘कल करना’ टालने का एक उपाय है। अगर न करना हो, तो उसका भी स्पष्ट बोध होना चाहिए कि मुझे नहीं करना है। वह अलग बात है। लेकिन कल पर टालना खतरनाक है। जो कल पर टालता है, वह अक्सर हमेशा के लिए टाल देता है। जो कल पर छोड़ता है, वह अक्सर हमेशा के लिए छोड़ देता है।

Therefore I want to remind you of all possible urgency in doing the good. If something appears auspicious, begin it. Do not think, “I’ll do it tomorrow.” The person who thinks, “I’ll do it tomorrow,” does not want to do it. The one who says, “Tomorrow,” does not want to do it. “Tomorrow” is a device for postponing. If you do not want to do it, then be clear and say, “I do not want to do it”—that is another matter. But postponing to tomorrow is dangerous. Those who put it off till tomorrow often put it off forever. Those who leave it for tomorrow often leave it for always.

यदि कोई बात जीवन में ठीक लगती हो, तो जिस क्षण ठीक लगे, वही क्षण उसे करने का क्षण भी है। उसे उसी क्षण प्रारंभ कर देना है।

If something seems right in life, then the very moment it seems right is the moment to do it. Begin in that very moment.

तो इस बात को स्मरण रखेंगे कि शुभ को करने में शीघ्रता और अशुभ को करने में रुक जाना। और यह भी स्मरण रखेंगे कि शुभ को साधने के, सत्य को साधने के जो सूत्र मैंने कहे हैं, वे सूत्र कोई बौद्धिक सिद्धांत की बातें नहीं थे। यानी मुझे कोई रस नहीं है कि मैं कोई सिद्धांत आपको समझाऊं। कोई एकेडेमिक रस मेरे मन में नहीं है। वे मैंने इसलिए कहे हैं कि अगर आप करने को राजी हो जाएं, अगर आप उन सूत्रों को करने को राजी हो जाएं, तो वे सूत्र आपके लिए कुछ करेंगे।

So keep this in mind: swiftness in doing the auspicious, and stopping when it comes to the inauspicious. And also remember: the formulas I have given for practicing the good and for realizing truth are not intellectual theories. I have no interest in filling you with theories. I have no academic appetite. I gave them so that if you consent to do them—if you consent to practice them—those formulas will do something for you.

अगर आप उनको करने को राजी हुए, तो वे सूत्र आपके लिए कुछ करेंगे। और अगर आपने उनका उपयोग किया, तो वे सूत्र आपको परिवर्तित कर देंगे। वे सूत्र बहुत जीवित हैं। वे जीवित अग्नि की तरह हैं। अगर थोड़ा ही उसे जगाया, तो आप नये व्यक्ति का अपने भीतर जन्म अनुभव कर सकते हैं।

If you agree to practice them, those formulas will do something for you. If you use them, they will transform you. They are very alive. They are like living fire. If you rouse it even a little, you may experience the birth of a new person within.

एक जन्म हमें मां-बाप से मिलता है। वह कोई जन्म नहीं है। वह एक और नयी मृत्यु का आगमन है। वह एक और चक्कर है, जिसमें अंत में मृत्यु आएगी। वह कोई जन्म नहीं है, वह केवल एक और नये शरीर का धारण है। एक और भी जन्म है, जो मां-बाप से नहीं मिलता, जो साधना से मिलता है, वही वास्तविक जन्म है। उसी को पाकर व्यक्ति द्विज होता है, दुबारा जन्म पाता है। वह जन्म प्रत्येक को स्वयं देना होता है, अपने को देना होता है।

One birth we receive from our parents. That is hardly a birth; it is the arrival of another death. It is just another turn of the wheel at whose end death awaits. It is not a birth; it is only the acquiring of another body. There is another birth which does not come from parents but from practice—that is the real birth. Through it a person becomes a dvija, twice-born. That birth each must give to himself.

तो तब तक शांति और चैन अनुभव न करें, जब तक कि आप अपने भीतर दूसरे जन्म को उपलब्ध न हो जाएं। तब तक आपके भीतर कोई भी शक्ति व्यर्थ न पड़ी रहे। सारी शक्तियों को इकट्ठा कर लें और संलग्न हो जाएं।

Do not rest in peace until you have attained that second birth within. Let not a single power in you lie idle. Gather all your energies and commit them.

तो जो थोड़े से सूत्र मैंने कहे हैं, अगर श्रमपूर्वक और संकल्पपूर्वक उन पर काम किया, तो आप बहुत जल्दी पाएंगे कि आपके भीतर एक नये व्यक्ति का जन्म हो रहा है, एक बिलकुल अभिनव व्यक्ति का जन्म। और जिस मात्रा में आपके भीतर नये व्यक्ति का जन्म होगा, उसी मात्रा में यह दुनिया नयी हो जाती है, दूसरी हो जाती है।

If you work with effort and resolve on these few formulas, very soon you will find a new person is being born within you, a wholly fresh person. And to the extent that the new is born within you, to that extent this world becomes new, becomes other.

बहुत आनंद है इस जगत में, और बहुत आलोक है, और बहुत सौंदर्य है। काश, हमारे पास देखने की आंखें हों और ग्रहण करने वाला हृदय हो। तो वह ग्रहण करने वाला हृदय और देखने वाली आंख पैदा हो सकती है। उसके लिए ही तीन दिन बहुत सी बातें आपसे कहा हूं।

There is much joy in this world, much light, much beauty. If only we had eyes to see and a heart to receive. That receiving heart and seeing eye can be created. For that I have spoken these three days.

एक अर्थ में वे बातें, बहुत सी नहीं भी हैं; थोड़ी ही हैं। दो ही बातें कहा हूं, जीवन शुद्ध हो और चित्त शून्य हो। दो ही बातें कहा हूं, जीवन शुद्ध हो और चित्त शून्य हो। एक ही बात कहा हूं यूं तो, चित्त शून्य हो। जीवन की शुद्धि उसकी भूमिका मात्र है।

In one sense, they are not many things; they are few. I have said only two things: let life be pure and the mind be empty. Only two things: let life be pure and the mind be empty. In truth, only one thing: let the mind be empty. The purification of life is merely its preparation.

चित्त शून्य हो, तो उस शून्य से वह आंख मिलती है, जो जगत में छिपे रहस्य को खोल देती है। और तब पत्तों में पत्ते नहीं दिखते, बल्कि पत्तों का जो प्राण है, उसका दर्शन होने लगता है। और सागर की लहरों में लहरें नहीं दिखतीं, बल्कि लहरों को जो कंपाता है, उसके दर्शन होने लगते हैं। और मनुष्यों में तब देहें नहीं दिखतीं, बल्कि देहों के भीतर जो प्राण स्पंदित है, उसका अनुभव होने लगता है। और तब कैसे आश्चर्य का और कैसे चमत्कार का अनुभव होता है, उसे कहने का कोई उपाय नहीं है।

When the mind is empty, from that emptiness arises the eye that opens the hidden mystery of existence. Then you do not see leaves as leaves, but you behold the life within the leaves. And on the ocean you no longer see waves as waves, but you behold that which makes the waves quiver. And in human beings you do not see bodies, but you experience the life throbbing within those bodies. The wonder and the miracle of it cannot be said.

उस रहस्य के लिए आमंत्रित किया है और आह्वान किया है। और उस रहस्य तक पहुंचने के छोटे से सूत्र आपको कहे हैं। वे सूत्र सनातन हैं। वे सूत्र मेरे या किसी और के नहीं हैं। वे सूत्र सनातन हैं। और जब से मनुष्य है और जब से मनुष्य में दिव्य की जिज्ञासा है, तब से सक्रिय हैं। उन सूत्रों का किसी धर्म से कोई वास्ता नहीं है, किसी ग्रंथ से कोई वास्ता नहीं है, वे शाश्वत हैं। और जब कोई ग्रंथ न थे और कोई धर्म न थे, तब भी वे थे। और अगर कल सारे धर्मग्रंथ नष्ट हो जाएं और सारे मंदिर-मस्जिद गिर जाएं, तब भी वे होंगे।

I have invited you to that mystery and called you toward it. And I have given you small formulas to reach it. They are eternal. They are not mine, nor anyone else’s. They belong to no religion, to no scripture; they are timeless. When there were no scriptures and no religions, they were. If tomorrow all scriptures are destroyed and every temple and mosque falls, they will still be.

धर्म शाश्वत है; संप्रदाय बनते हैं और मिट जाते हैं। धर्म शाश्वत है; शास्त्र बनते हैं और मिट जाते हैं। धर्म शाश्वत है; तीर्थंकर और पैगंबर पैदा होते हैं और विलीन हो जाते हैं।

Dharma is eternal; sects arise and pass away. Dharma is eternal; scriptures arise and pass away. Dharma is eternal; tirthankaras and prophets are born and dissolve.

यह हो सकता है, एक वक्त आए कि हम भूल जाएं कि कभी कृष्ण हुए, महावीर हुए, क्राइस्ट हुए, बुद्ध हुए। लेकिन धर्म नष्ट नहीं होगा। धर्म तब तक नष्ट नहीं होगा, जब तक मनुष्य के भीतर आनंद की प्यास और जिज्ञासा है, जब तक मनुष्य दुख से ऊपर उठना चाहता है।

A time may come when we forget that there ever were a Krishna, a Mahavira, a Christ, a Buddha. But dharma will not be destroyed. Dharma will not be destroyed so long as, within man, there is a thirst for joy and a longing to rise beyond suffering.

यदि आप दुखी हैं, यदि आपको बोध होता है कि दुख है, तो उस दुख को झेलते मत चले जाइए, उस दुख को सहते मत चले जाइए। उस दुख के विरोध में खड़े होइए और उस दुख को विसर्जित करने का उपाय करिए।

If you are unhappy—if you are aware that there is sorrow—do not go on bearing it. Do not go on enduring it. Stand in opposition to it and find the way to dissolve it.

साधारण मनुष्य दुख को पाकर जो काम करता है वह, और साधक जो काम करता है वह, दोनों में बहुत थोड़ा सा भेद है। जब साधारण व्यक्ति के सामने दुख खड़ा होता है, तो वह दुख को भुलाने का उपाय करता है। और जब साधक के सामने दुख खड़ा होता है, तो वह दुख को मिटाने का उपाय करता है।

The difference between what an ordinary person does with sorrow and what a seeker does is small but crucial. When sorrow stands before an ordinary person, he seeks ways to forget it. When sorrow stands before a seeker, he seeks ways to end it.

दुनिया में दो ही तरह के लोग हैं। एक वे लोग, जो दुख को भुलाने का उपाय कर रहे हैं। और एक वे लोग, जो दुख को मिटाने का उपाय कर रहे हैं। परमात्मा करे, आप पहली पंक्ति में न रहें और दूसरी पंक्ति में आ जाएं।

There are only two kinds of people in the world: those who are trying to forget their sorrow, and those who are trying to dissolve it. May the divine bring you out of the first line and into the second.

दुख को भुलाने का उपाय एक तरह की मूर्च्छा है। आप चौबीस घंटे दुख को भुलाने का उपाय कर रहे हैं। आप लोगों से बातें कर रहे हैं, या संगीत सुन रहे हैं, या शराब पी रहे हैं, या ताश खेल रहे हैं, या जुए में लगे हुए हैं, या किसी और उपद्रव में लगे हुए हैं, जहां कि अपने को भूल जाएं, ताकि आपको स्मरण न आए कि भीतर बहुत दुख है।

Forgetting sorrow is a kind of stupor. You spend your twenty-four hours trying to forget: talking to people, listening to music, drinking, playing cards, gambling, or getting involved in some other disturbance where you can forget yourself so that you don’t remember the pain within.

हम चौबीस घंटे अपने को भुलाने के उपाय में लगे हुए हैं। हम नहीं चाहते कि दुख दिखाई पड़े। अगर हमें दुख दिखाई पड़ेगा, तो हम घबरा जाएंगे। तो हम दुख को भुलाने के और विलीन करने के उपाय में लगे हुए हैं। दुख भुलाने से मिटता नहीं है। दुख भुलाने से मिटता नहीं है, कोई घाव छिपा लेने से मिटता नहींहै। और अच्छे कपड़ों से ढांक लेने से कोई अंतर नहीं पड़ता है, वरन अच्छे कपड़ों से ढांक लेने से और घातक और विषाक्त हो जाता है।

We are busy day and night with ways to forget ourselves. We do not want our sorrow to show; if it does, we panic. So we are engaged in forgetting and dissolving into distractions. But sorrow is not erased by forgetting. A wound does not heal by hiding it. Covering it with fine clothes makes it more toxic and dangerous.

तो घावों को छिपाएं न। उन्हें उघाड़ लें और अपने दुख का साक्षात करें। और उसे भुलाएं मत, उसे उघाड़ें और जानें और उसे मिटाने के उपाय में संलग्न हों। वे ही लोग जीवन के रहस्य को जान पाएंगे, जो दुख को मिटाने में लगते हैं, दुख को भुलाने में नहीं।

So do not hide your wounds. Expose them and face your sorrow. Do not forget it; uncover it, know it, and commit yourself to the work of dissolving it. Only those who set about ending sorrow will know the secret of life—never those who set about forgetting it.

और मैंने कहा, दो ही तरह के लोग हैं। उन लोगों को मैं धार्मिक कहता हूं, जो दुख को मिटाने का उपाय खोज रहे हैं। और उन लोगों को अधार्मिक कहता हूं, जो दुख को भुलाने का उपाय खोज रहे हैं। आप स्मरण करें कि आप क्या कर रहे हैं? दुख को भुलाने का उपाय खोज रहे हैं? क्या आप सोचते हैं, अगर आपके सारे उपाय छीन लिए जाएं, तो आप बहुत दुखी नहीं हो जाएंगे?

And as I said, there are only two types of people. I call religious those who are searching for ways to end sorrow, and irreligious those who are searching for ways to forget it. Remember—what are you doing? Are you seeking ways to forget sorrow? Do you think that if all your devices were taken away you would not be deeply miserable?

एक राजा को ऐसा एक बार हुआ। उसके एक वजीर ने, उसके एक मंत्री ने उसको कहा कि ‘अगर किसी आदमी को हम बिलकुल अकेला बंद कर दें, तो वह तीन महीने में पागल हो जाएगा।’ राजा ने कहा, ‘कैसे हो जाएगा? हम उसे अच्छे खाने की व्यवस्था देंगे, अच्छे वस्त्र देंगे, फिर भी?’ उस वजीर ने कहा, ‘वह हो जाएगा। क्यों? क्योंकि उस अकेलेपन में अपने दुख को न भुला सकेगा।’ राजा ने कहा, ‘हम देखेंगे। और गांव में जो सबसे स्वस्थ आदमी हो और सबसे युवा और सबसे प्रसन्न, उसको पकड़ लिया जाए।’

Once, a king’s vizier said to him, “If we lock a man completely alone, he will go mad in three months.” The king asked, “How will that be? We will provide good food and fine clothes—still?” The vizier said, “He will. Why? Because in that aloneness he will be unable to forget his sorrow.” The king said, “We shall see. Bring the healthiest, youngest, happiest man in the village.”

गांव में एक युवक था, जिसके सौंदर्य की, जिसके स्वास्थ्य की चर्चा थी। उस युवक को पकड़ लिया गया और उसे एक कोठरी में बंद कर दिया गया। उसे सारी सुख-सुविधा दी गई, अच्छा भोजन, अच्छे वस्त्र, लेकिन उसे समय को भुलाने का कोई उपाय नहीं दिया गया। वह खाली दीवारें और कमरा! और पहरे पर जो आदमी था, वह भी ऐसा रखा कि उसकी भाषा न समझे। उसे रोटी पहुंचा दी जाती। भोजन पहुंचा दिया जाता। पानी पहुंचा दिया जाता। और वह बंद था।

They found a young man renowned for beauty and health. He was locked in a room. He was given every comfort—good food and fine clothes—but nothing to help him forget time. Only blank walls and a room. The guard posted there did not speak a language he understood. Bread would be passed in, water brought—and that was all.

एक-दो दिन वह बहुत चिल्लाया कि मुझे क्यों बंद किया गया है? उसने बहुत हाथ-पैर फटकारे। एक-दो दिन उसने खाना भी नहीं खाया। लेकिन धीरे-धीरे खाना भी खाने लगा और उसने चिल्लाना भी बंद कर दिया। पांच-सात दिन के बाद देखा गया कि वह आदमी बैठा हुआ अकेले अपने से ही बातें कर रहा है।

For a day or two he shouted, “Why have you locked me up?” He flailed and beat the door. For a day or two he didn’t eat. Slowly he began to eat, and he stopped shouting. After five or seven days, they saw him sitting and talking to himself.

वजीर ने उस बादशाह को खिड़की से दिखलाया, ‘देखते हैं, अब वह भुलाने का अंतिम उपाय कर रहा है, अपने से ही बातें कर रहा है!’

The vizier showed the king through a window: “See, now he is attempting the final device—talking to himself.”

जब कोई नहीं होता आपके पास, तो आप अपने से ही बातें करने लगते हैं। और जैसे-जैसे लोग वृद्ध होने लगते हैं, वे बहुत अपने से बातें करने लगते हैं। युवा होते हैं, तब तक तो उनके ओंठ भी बंद होते हैं। जब वे वृद्ध होने लगते हैं, तो उनके ओंठ भी फड़कने लगते हैं। वे अपने से बातें करते हैं। रास्ते पर चलते हुए लोग आपने देखे होंगे। वे क्या कर रहे हैं? वे अपने को भुलाने का उपाय कर रहे हैं।

When no one is with you, you begin to talk to yourself. As people grow old, they do this more and more. In youth the lips remain closed; with age, the lips tremble—they talk to themselves. You’ve seen people talking along the road—what are they doing? They are trying to forget themselves.

तीन माह तक वह युवक बंद था। तीन महीने के बाद जब उसे निकाला गया; वह पागल हो चुका था। पागल का मतलब क्या है? पागल का मतलब है, उसने अपने को भुलाने के लिए एक बिलकुल काल्पनिक दुनिया खड़ी कर ली थी। मित्र थे, दुश्मन थे, उनसे लड़ता था, बातें करता था। पागल का मतलब क्या है? असली दुनिया उपलब्ध न थी वहां, किससे लड़े, किससे बोले, किसके साथ बातें करे, तो उसने एक काल्पनिक दुनिया खड़ी कर ली थी। अब उसे इस दुनिया से कोई मतलब न था। अब उसकी अपनी एक दुनिया थी, उसमें वह अपने को भूल गया।

He was kept three months. When they brought him out, he had gone mad. What does madness mean? It means he built a completely imaginary world in order to forget himself: friends and enemies with whom to fight and converse. The real world was unavailable—who to fight, who to talk to? So he built an imaginary world and lost himself in it.

वह युवक पागल हो गया। आपमें से कोई भी पागल हो जाएगा। अगर आपको सुबह से दुकान पर और काम पर न जाना पड़े; और सुबह से उठ कर लोगों से लड़ना-झगड़ना न पड़े; और सुबह से उठ कर आपको व्यर्थ की बकवास में पलायन न मिले और व्यर्थ के कामों में आप अपने को न उलझा पाएं; अगर चौबीस घंटे आपको उलझाव न हो और आप खाली छोड़ दिए जाएं, आप पागल हो जाएंगे। क्योंकि उलझाव की वजह से, जो दुख आपके भीतर है, वह आपको दिखाई नहीं पड़ता। अगर वह पूरा दुख दिखाई पड़ेगा, तो आप आत्मघात कर लेंगे और या फिर आप उपाय खोज लेंगे काल्पनिक पागल हो जाने के, जिसमें अपने दुख को भूल जाएं।

He went mad. Any of you would go mad. If you did not have to go to the shop or to work in the morning; if you did not have to quarrel and argue; if you were not allowed your escape into senseless chatter and pointless business—if there was no daily entanglement and you were left empty—you would go mad. Because through entanglement, the sorrow within remains unseen. If it becomes fully visible, you will either commit suicide or find ways to become imaginatively insane, so that you can forget.

धार्मिक व्यक्ति वह है, जिसे अगर बिलकुल अकेला छोड़ दिया जाए, बिलकुल अकेला, तो भी उसे कोई दुख नहीं होगा; वह कोई उपाय नहीं खोजेगा।

A religious person is one who, if left utterly alone—utterly alone—will still have no sorrow and will invent no device.

जर्मनी में एक साधु था, इकहार्ट। वह एक दिन वन में गया हुआ था और एक दरख्त के नीचे अकेले में बैठा हुआ था। उसके कुछ मित्र भी वन-विहार को गए थे। उन्होंने देखा, इकहार्ट अकेला है। वे उसके पास गए और उन्होंने उससे कहा कि ‘मित्र! हमने देखा तुम अकेले बैठे हो, सोचा चलो तुम्हें कंपनी दें, तुम्हें साथ दें।’

In Germany there was a mystic, Eckhart. One day he went to the forest and sat alone beneath a tree. Some friends who were also out walking saw him there, went up to him and said, “Friend, we saw you sitting alone and thought we would give you company.”

इकहार्ट ने उनकी तरफ देखा और कहा कि ‘मित्रो! इतनी देर तक मैं परमात्मा के साथ था। तुमने आकर मुझे अकेला कर दिया।’ इकहार्ट ने कहा, ‘इतनी देर मैं परमात्मा के साथ था, क्योंकि अपने साथ था। तुमने आकर मुझे अकेला कर दिया।’ अदभुत उसने बात कही।

Eckhart looked at them and said, “Friends, until now I was with God. You have come and made me alone.” He said, “I was with God, because I was with myself. You have come and made me alone.” Astonishing words.

हम उसके विपरीत हैं। हम चौबीस घंटे किसी के साथ हैं कि कहीं अपना साथ न हो जाए। हम चौबीस घंटे किसी न किसी के साथ हैं कि कहीं अपना साथ न हो जाए। अपने से हम डरे हुए हैं। इस जगत में सब लोग अपने से डरे हुए हैं। यह अपने से डरा हुआ होना खतरनाक है।

We are the opposite. We are with someone or other twenty-four hours a day lest we be with ourselves. We are afraid of ourselves. In this world everyone is afraid of himself. This fear of oneself is dangerous.

मैंने जो सूत्र कहे, वे आपको अपने से परिचित कराएंगे और अपने भय को मिटाएंगे। और आप उस स्थिति में खड़े होंगे कि अगर आप इस जमीन पर बिलकुल अकेले हों, बिलकुल अकेले कि इस जमीन पर कोई भी न हो, तो भी आप उतने ही आनंद में होंगे, जितने कि तब, जब कि यह जमीन भरी हुई है। आप अकेले में उतने ही आनंद में होंगे, जितने कि तब, जब कि आप भीड़ में हैं। वही आदमी केवल मृत्यु से नहीं डरेगा, जिसने अकेले होने का आनंद लिया है। क्योंकि मृत्यु अकेला कर देती है; और क्या करती है! आप मृत्यु से इतने डरते हैं, उसका कुल कारण इतना है कि आप तो थे ही नहीं, भीड़ थी। और मौत भीड़ छीन लेगी, सारे संबंध छीन लेगी और आप अकेले हो जाएंगे। अकेलापन भय देता है।

The formulas I have given will acquaint you with yourself and dissolve that fear. You will stand in a state where, if you were utterly alone on this earth—with no one at all—you would be just as blissful as when the earth is crowded. You will be as blissful in aloneness as in the crowd. Only one who has delighted in being alone does not fear death. For what does death do but make you alone? You fear death because you yourself were not there—there was only the crowd. Death will take the crowd, snatch away every relationship, and you will be left alone. Loneliness frightens.

इन तीन दिनों में हमने जो ध्यान की बात की है, वह मूलतः बिलकुल अकेले में, टोटल लोनलीनेस में जाने के प्रयोग हैं, एकदम अकेले में अपने भीतर जाने के प्रयोग हैं। उस केंद्र पर जाना है, जहां आप ही हो और कोई भी नहीं है।

What we have discussed in these three days about meditation are, at root, experiments in total aloneness—going utterly alone within. To go to that center where only you are and no one else is.

और वह केंद्र अदभुत है। उस केंद्र को जो अनुभव कर लेता है, वह अनुभव करता है उन गहराइयों को जो समुद्र के नीचे होती हैं। हम केवल समुद्र की लहरों पर तैर रहे हैं। और हमें पता नहीं कि इन लहरों के नीचे अनंत गहराइयां छिपी हुई हैं, जहां कभी कोई लहर नहीं गई, जहां कभी किसी लहर ने कोई प्रवेश नहीं किया है।

And that center is wondrous. To experience it is to experience the depths beneath the sea. We are only floating on the waves. We do not know the infinite depths below, where no wave has ever gone, where no wave has ever entered.

अपने ही भीतर बहुत गहराइयां हैं। अकेलेपन में, जितने आप दूसरे लोगों से दूर होकर अकेले में चलेंगे, अपने में चलेंगे, दूसरों को छोड़ेंगे और स्वयं में चलेंगे, उतनी ही ज्यादा गहराई में, उतनी ही ज्यादा गहराई में आप पहुंचेंगे। और यह बड़ा रहस्य है कि आपके भीतर आप जितनी गहराई में पहुंचेंगे, आपका बाहर जीवन उतनी ही ऊंचाई को उपलब्ध हो जाएगा।

Within you are great depths. The more you walk away from others into aloneness, into yourself—leaving others and entering yourself—the deeper you will go, and deeper still. And here is the great secret: the deeper you go within, the higher your life attains without.

यह गणित का नियम है। यह जीवन के गणित का नियम है, आप अपने भीतर जितनी गहराई पा लेंगे, उतने ही आपके जीवन में बाहर ऊंचाई उपलब्ध हो जाएगी। जो अपने भीतर जितना कम गहरा होगा, वह बाहर उतना ही नीचा होगा। जो अपने भीतर बिलकुल गहरा नहीं होगा, बाहर उसकी कोई ऊंचाई नहीं होगी। हम उनको महापुरुष कहते हैं, हम उनको महापुरुष कहते हैं, जिनके भीतर गहराई होती है और उस गहराई के परिमाण में उनके बाहर ऊंचाई हो जाती है।

This is the rule of life’s mathematics: as much depth as you find within, just so much height will appear without. The less deep within, the lower without. Where there is no inner depth, there can be no outer height. Those we call great are those who have depth within; in that measure, height appears without.

तो अगर जीवन में ऊंचाई चाहिए, तो स्वयं में गहराई चाहनी होगी। स्वयं में गहराई का उपाय समाधि है। समाधि अंतिम गहराई है। उस समाधि के लिए कैसे हम चरण रखें और कैसे अपने को साधें और सम्हालें और कैसे वे बीज बोएं, जो कि परमात्मा के फूलों में परिणत हो सकते हैं, उनकी बहुत थोड़ी सी बातें आपसे कही हैं। पर यदि उन थोड़ी सी बातों में से भी कुछ आपकी स्मृति को पकड़ लें और कोई बीज आपके हृदय की भूमि में पड़ जाए, तो कोई कारण नहीं है कि उसमें अंकुर न आ जाएं और आप एक नये जीवन को अनुभव न कर सकें।

So if you want height in life, you must want depth in yourself. The way to depth is samadhi. Samadhi is the final depth. I have told you a few small things about how to set your steps for that samadhi, how to train and tend yourself, how to sow the seeds that can blossom into the divine. If even a few of those things take hold of your memory, if any seed falls into the soil of your heart, there is no reason that sprouts should not appear and you should not experience a new life.

जिस जीवन को आप जीते रहे हैं, उसे वैसा ही जीए जाने की आकांक्षा को छोड़ दें। उसमें कोई अर्थ नहीं है। उसमें कुछ नये को जगह दें, कुछ नवीन को जगह दें। जैसे आप जीते रहे हैं, अगर वैसे ही जीते जाएंगे, तो सिवाय मृत्यु के और कोई परिणाम नहीं होगा।

Abandon the desire to go on living as you have been living. There is no meaning in it. Make room for something new, for the novel. If you continue living as you have lived, the only result will be death.

यह आकांक्षा और यह अतृप्ति पैदा हो सके, उसके सिवाय और मेरा कोई मन नहीं है। साधारणतः लोग कहते हैं, धर्म संतोष है। और मैं कहता हूं, धार्मिक लोग बड़े असंतुष्ट लोग होते हैं। समस्त जीवन से उनके मन में असंतोष होता है और तभी वे धर्म की तरफ उत्सुक होते हैं।

Let this longing and dissatisfaction arise—that is all I wish. Usually people say, “Religion is contentment.” I say the religious are deeply discontented. Only when a person is discontented with the whole pattern of life does he become eager for religion.

तो मैं आपको संतोष करने को नहीं कहता हूं। नहीं कहता हूं कि आप संतोष करें। मैं आपसे कहूंगा कि असंतुष्ट हो जाएं, परिपूर्ण आत्मा से असंतुष्ट हो जाएं, आपके प्राण और मन का कण-कण असंतुष्ट हो जाए। असंतुष्ट हो जाए दिव्य के लिए, असंतुष्ट हो जाए सत्य के लिए। उस असंतोष की अग्नि में आपका नया जन्म होगा।

So I do not ask you to be content. I ask you to be discontent—totally discontent in your very soul. Let every atom of your being be discontent. Discontent for the divine, discontent for truth. In the fire of that discontent, your new birth will take place.

इस नये जन्म के लिए एक क्षण भी न खोएं। और इस नये जन्म के लिए समय का कोई व्यवधान न डालें। और इस नये जन्म के लिए यह भी स्मरण रखें...।

Do not lose even a moment for this new birth. Let no interruption of time be placed in its way. And remember, too...

कल कोई मुझसे पूछता था कि क्या इस तरह की साधना करके हमें संसार से दूर चला जाना होगा? क्या हमें संन्यासी हो जाना होगा? क्या हम यह शून्य साधेंगे, तो हमारे संसार का क्या होगा? हमारे परिवार का क्या होगा?

Yesterday someone asked me, “If we practice in this way, will we have to leave the world? Will we have to become renunciates? If we cultivate this emptiness, what will become of our worldly life, of our family?”

इस संबंध में भी जरूरी है कि इस अंतिम दिन मैं आपसे कुछ कहूं। मैं आपको यह कहूं कि धर्म परिवार का और संसार का विरोधी नहीं है। धर्म परिवार और संसार का विरोधी नहीं है। और यह जो बात हमारे दिमाग में पैदा हो गई है पिछले वर्षों में, पिछली सदियों में, उसने हमें और हमारे धर्म को बहुत नुकसान पहुंचाया है।

On this final day it is necessary to say something about this as well. Religion is not opposed to family or to the world. This notion that has formed in our minds over recent centuries has harmed us and our religion greatly.

धर्म संसार का विरोधी नहीं है। धर्म परिवार का विरोधी नहीं है। धर्म का संबंध सब छोड़ कर भाग जाने से नहीं है। धर्म तो आत्मिक परिवर्तन है। परिस्थिति से उसका कोई वास्ता नहीं है; मनःस्थिति से उसका वास्ता है। वह मन को बदलने की बात है, परिस्थिति को बदलने की बात नहीं है। आप अपने को बदलें।

Religion is not the enemy of the world or the family. Religion is not about leaving everything and running away. Religion is an inner transformation. It has nothing to do with circumstances; it has to do with the state of mind. It speaks of changing the mind, not the situation. Change yourself.

बाहर जो दुनिया है, उसे छोड़ कर भागने से थोड़े ही कोई बदलता है। अगर मैं घृणा से भरा हुआ हूं, तो मैं जंगल में जाकर क्या करूंगा? मैं वहां भी घृणा से भरा रहूंगा। अगर मैं अहंकार से भरा हुआ हूं, तो मैं पर्वतों पर जाकर क्या करूंगा? मैं वहां भी अहंकार से भरा रहूंगा। एक खतरा हो सकता है। समाज में था, भीड़ में था, तो अहंकार का रोज-रोज पता चल जाता था। हिमालय की ठंडक में, पहाड़ पर बैठ कर, वहां लोग मौजूद न होंगे, अहंकार का पता न चलेगा। अहंकार का पता न चलना एक बात है और अहंकार का मिट जाना बिलकुल दूसरी बात है।

Leaving the outer world does not change anything. If I am filled with hatred, what will I do in the forest? I will still be filled with hatred. If I am filled with ego, what will I do in the mountains? I will still be filled with ego. There is one danger: in society, in the crowd, the ego reveals itself every day; in the cool solitude of the Himalayas, with no one present, the ego may not be detected. Not detecting the ego is one thing; its dissolution is entirely another.

एक साधु के संबंध में मैंने सुना है, वे तीस वर्ष तक हिमालय पर थे। और उन्हें ऐसा प्रतीत हुआ उन तीस वर्षों में कि वे परिपूर्ण शांत हो गए हैं; अहंकार विलीन हो गया है। फिर उनके कुछ शिष्यों ने एक बार उनसे कहा कि ‘नीचे मेला है और आप मेले में चलें।’

वे नीचे मेले में आए। और जब वे भीड़ में मेले की प्रविष्ट हुए और किसी अनजान आदमी का पैर उनके पैर पर पड़ गया, तो उन्हें तत्क्षण पता चला कि उनका अहंकार और क्रोध वापस जाग गया है। वे तो हैरान हुए। तीस साल हिमालय जिसे न दिखा सका, एक आदमी के पैर पर पैर रखने से उसके दर्शन हो गए!

I heard of a monk who lived thirty years in the Himalayas. He felt that in those thirty years he had become perfectly peaceful; his ego had disappeared. Once his disciples said to him, “There is a fair in the plains—come.” He came down. As he entered the crowd, an unknown man stepped on his foot, and at once his ego and anger arose. He was astonished: what thirty years in the Himalayas could not show him, one foot upon his foot revealed!

तो भागने से कोई भेद नहीं पड़ता है। भागना नहीं है, बदलना है। तो भागने को सूत्र न समझें जीवन का, बदलने को सूत्र समझें। धर्म जब से भागने पर निर्भर हो गया है, तभी से धर्म निष्प्राण हो गया है। जब धर्म वापस बदलने पर निर्भर होगा, तब उसमें फिर पुनः प्राण आएंगे।

So running away makes no difference. Do not flee; transform. Do not take escape to be the key to life; take transformation to be the key. Since religion came to depend on flight, it has become lifeless. When religion again depends on transformation, life will return to it.

इसको स्मरण रखें, आपको अपने को बदलना है, अपनी जगह को नहीं बदलना है। जगह को बदलने का कोई मतलब नहीं है। जगह को बदलने में धोखा है, क्योंकि जगह को बदलने से यह हो सकता है कि आपको कुछ बातें पता न चलें। नये वातावरण में, शांत वातावरण में आपको धोखा हो कि आप शांत हो गए हैं।

Remember this: change yourself, not your place. Changing places means nothing. In changing places there is a deception, because in a new, quiet environment you may be fooled into thinking you have become peaceful.

जो शांति प्रतिकूल परिस्थितियों में न टिके, वह कोई शांति नहीं है। इसलिए जो समझदार हैं, वे प्रतिकूल परिस्थितियों में ही शांति को साधते हैं। क्योंकि जो प्रतिकूल में साध लेते हैं, अनुकूल में तो उसे हमेशा उपलब्ध कर ही लेते हैं।

Peace that cannot abide in adverse conditions is no peace. Therefore the wise cultivate peace in adversity; having mastered it in the adverse, they keep it forever in the favorable.

इसलिए जीवन से भागने की बात नहीं है। जीवन को परीक्षा समझें। और इसे स्मरण रखें कि आपके आस-पास जो लोग हैं, वे सब सहयोगी हैं। वह आदमी भी आपका सहयोगी है, जो सुबह आपको गाली दे जाए। उसने एक मौका दिया है आपको। चाहें तो अपने भीतर प्रेम को साध सकते हैं। वह आदमी आपका सहयोगी है, जो आप पर क्रोध को प्रकट करे। वह आदमी आपका सहयोगी है, जो आपकी निंदा कर जाए। वह आदमी आपका सहयोगी है, जो आप पर कीचड़ उछालता हो। वह आदमी भी आपका सहयोगी है, जो आपके रास्ते पर कांटे बिछा दे। क्योंकि वह भी एक मौका है और परीक्षा है। और चाहें और उसे पार हो जाएं, तो आपके मन में उसके प्रति इतना ऋण होगा, जिसका हिसाब नहीं है। साधु जो नहीं सिखा सकते हैं इस जगत में, शत्रु सिखा सकते हैं।

So the point is not to run from life. Consider life an examination. Remember that all those around you are collaborators. The man who abuses you in the morning is your collaborator—he has given you an opportunity; if you wish, you can cultivate love within. The man who vents anger upon you collaborates. The one who slanders you collaborates. The one who throws mud at you collaborates. Even the one who strews thorns on your path collaborates—for he too gives you an opportunity and a test. If you wish and pass beyond it, your debt to him is beyond accounting. What saints cannot teach in this world, enemies can.

मैं पुनः कहूं, साधु जो नहीं सिखा सकते हैं इस जगत में, शत्रु सिखा सकते हैं। अगर आप सजग हैं और सीखने की समझ है, तो आप जिंदगी के हर पत्थर को सीढ़ी बना सकते हैं। और नहीं तो नासमझ, सीढ़ियों को भी पत्थर समझ लेते हैं और उनसे ही रुक जाते हैं। अन्यथा हर पत्थर सीढ़ी हो सकता है, अगर समझ हो। अगर समझ हो, तो हर पत्थर सीढ़ी हो सकता है।

I say it again: what saints cannot teach, enemies can. If you are alert and have the understanding to learn, you can make every stone into a step. Otherwise, the unwise take even steps to be stones and stop because of them. With understanding, every stone can become a step.

इसे थोड़ा विचार करें। आपको अपने घर में, परिवार में जो-जो बातें पत्थर मालूम होती हों कि इनकी वजह से मैं शांत नहीं हो पाता, उन्हीं को साधना का केंद्र बनाएं और देखें कि वे ही आपको शांत होने में सहयोगी हो जाएंगी। कौन सी बात आपको नहीं बनाती? परिवार में क्या अड़चन है? कौन सी बात आपको रोकती है? जो बात आपको रोकती हो, जरा विचार करें, क्या कोई रास्ता उसे सीढ़ी बनाने का हो सकता है? बराबर रास्ते हो सकते हैं। और अगर विचार करेंगे और विवेक करेंगे, तो रास्ता दिखाई पड़ेगा।

Consider this a little. Take those things in your home and family that feel like stones—because of which you cannot be peaceful—and make them the very center of your practice. You will see that they themselves become your allies in attaining peace. What is it that does not allow you to be? In the family, what is the obstacle? What is it that stops you? Whatever stops you—reflect whether there is a way to turn it into a step. There are certainly ways. With reflection and discernment, the path will appear.

कौन सा कारण है, जो आपको कहता है कि परिवार छोड़ें, तब आप शांत होंगे और सत्य को उपलब्ध होंगे? कोई भी वास्तविक कारण नहीं है। अपने जीवन को, अपने चित्त को ठीक से समझें और अपने आस-पास की पूरी परिस्थितियों का उपयोग करें।

What is the reason that tells you, “Leave the family; then you will be peaceful and attain truth”? There is no real reason. Understand your life and your mind rightly, and use the whole of your circumstances.

हम क्या करते हैं! परिस्थितियों का उपयोग नहीं करते, बल्कि परिस्थितियां ही हमारा उपयोग कर लेती हैं। हम पूरे जीवन इसलिए घाटे में रह जाते हैं कि हम परिस्थितियों का उपयोग नहीं करते, परिस्थितियां हमारा उपयोग कर लेती हैं। और हम घाटे में इसलिए रह जाते हैं कि हम केवल प्रतिकर्म करते रहते हैं, रिएक्शंस करते रहते हैं, हम कोई कर्म कभी नहीं करते।

What do we do? We do not use circumstances; circumstances use us. We remain in loss because we only react; we never act.

आपने मुझे गाली दी, तो मैं तत्क्षण उससे वजनी गाली आपको देकर रहूंगा। आपने मुझे एक गाली दी, मैं उससे वजनी गाली या दो गालियां आपको दूंगा। और मैं यह न सोचूंगा कि यह मैंने केवल एक प्रतिकर्म किया, एक रिएक्शन किया। एक गाली दी गई थी, मैंने दो लौटा दी हैं। यह कोई कर्म नहीं है।

You abuse me; at once I return a heavier abuse—one for one, or two for one. I do not consider that I have merely reacted. This is no action.

आप अगर अपने चौबीस घंटे के जीवन को देखें, तो आप पाएंगे, उसमें सब प्रतिकर्म हो रहे हैं। कोई कुछ कर रहा है, आप उसके उत्तर में कुछ कर रहे हैं। मैं आपसे पूछूं, आप ऐसा भी कुछ कर रहे हैं क्या जो किसी का उत्तर नहीं है? कोई काम आप ऐसा भी कर रहे हैं क्या जो किसी का उत्तर नहीं है? जो किसी का उत्तर न हो, जो किसी के कारण रिएक्शन में पैदा न हुआ हो, जो प्रतिक्रिया न हो, वह कर्म है। और वह कर्म ही साधना है।

Look at the twenty-four hours of your day—you will find that all is reaction. Others do something; in response, you do something. Are you doing anything that is not a response to someone else? Anything that is not born of someone’s act, not a reaction? That which is not a reaction—that is action. And action alone is sadhana.

इसको जरा विचार करेंगे, तो आप देखेंगे कि आप चौबीस घंटे प्रतिकर्म कर रहे हैं। दूसरे कुछ कर रहे हैं, उनके उत्तर में आप कुछ कर रहे हैं। आपने कुछ किया है अभी तक, जो सिर्फ आपने किया हो? जो आपसे पैदा हुआ और आपसे आया हो? उसे थोड़ा देखें। और उसे साधें, तो ठीक परिवार में और घर में और संसार के बीच संन्यास फलित हो जाए।

Think about this and you will see that you are reacting all day. Others act; you answer. Have you done anything yet that arose purely from you? See this, and cultivate it. Then, right within the family and the world, renunciation will bear fruit.

संसार का विरोध संन्यास नहीं है, संसार की शुद्धि संन्यास है। अगर संसार में आप शुद्ध होते चले जाएं, एक दिन आप पाएंगे कि आप संन्यासी हो गए हैं। संन्यासी होना कोई वेश-परिवर्तन नहीं है कि हमने कपड़े बदल लिए और हम संन्यासी हो गए। संन्यास तो पूरे अंतस का परिवर्तन है, एक विकास है। संन्यास एक ग्रोथ है। बड़े आहिस्ता, बहुत आहिस्ता एक विकास है।

Renunciation is not opposition to the world; renunciation is the purification of the world. If you go on becoming pure in the world, one day you will find you have become a renunciate. Renunciation is not a change of costume—that we changed our clothes and became sannyasins. Renunciation is the transformation of the entire interior, a growth. Renunciation is a growth—slowly, very slowly, a growth.

अगर कोई व्यक्ति ठीक से अपने जीवन का उपयोग करे, जैसी भी परिस्थितियां हों, उनका उपयोग करे, तो क्रमिक रूप से धीरे-धीरे पाएगा, उसके भीतर संन्यासी का जन्म हो रहा है। वृत्तियों पर विचार करने की और वृत्तियों को शुद्ध और शून्य करने की बात है।

If a person rightly uses his life—whatever the circumstances—he will gradually discover that the renunciate is being born within. It is a matter of examining your tendencies and purifying them into emptiness.

देखें अपने भीतर, आपकी कौन सी वृत्तियां हैं, जो आपको संसारी बनाए हुए हैं? स्मरण रखें, कोई दूसरे लोग आपको संसारी नहीं बनाए हुए हैं। मैं जिस घर में हूं, उस घर में मेरे पिता मुझे संसारी नहीं बनाए हुए हैं। मेरे पिता मुझे कैसे बनाएंगे? मेरा पिता के प्रति जो मोह होगा, वह बना सकता है। आप जिस घर में हैं, आपकी पत्नी आपको संसारी कैसे बनाएगी? पत्नी के प्रति आपके जो भाव होंगे, वे आपको संसारी बनाए हुए हैं।

Look within: which tendencies make you worldly? Remember, no one else makes you worldly. In the house where I live, it is not my father who makes me worldly—how could he? It is the attachment I have toward my father. In your house, how will your wife make you worldly? It is your feelings toward your wife that make you worldly.

पत्नी को छोड़ कर भागने से क्या होगा? वे भाव तो आपके साथ चले जाएंगे। कोई भावों को छोड़ कर नहीं भाग सकता कहीं। अगर भावों को छोड़ कर हम भाग सकते, दुनिया बड़ी आसान हो जाती। आप भागते हैं; जैसे छाया आपके पीछे जाती है, वैसे आपके सारे भाव आपके साथ चले जाते हैं। वे दूसरी जगह नया आरोपण कर लेंगे और आप दूसरी जगह नयी गृहस्थी बना लेंगे।

What will be achieved by running away from your wife? Those feelings will go with you. No one can run away from his feelings. If we could run away from feelings, life would be easy. You run—and like a shadow, all your feelings run with you. They will plant themselves in the new place, and you will build a new household there.

बड़े से बड़े संन्यासी बड़ी-बड़ी गृहस्थियां बना लेते हैं। उनकी गृहस्थियां बन जाती हैं, और उनके मोह पैदा हो जाते हैं, और उनकी आसक्तियां बन जाती हैं, और उनके सुख-दुख हो जाते हैं। क्योंकि वे उन भावों को साथ ले आए थे, वे नयी जगह खड़े हो जाएंगे। इससे कोई भेद नहीं पड़ता! आदमी बदल जाएंगे, चीजें वही रहेंगी।

Even great renunciates build great households. Their households take shape, their attachments arise, their dependencies form, their joys and sorrows return—because they carried their feelings along, and in the new place those feelings stand up again. It makes no difference; the people will change, the inner patterns will remain.

तो मैं आपको यह नहीं कहता कि आप चीजों को छोड़ कर भाग जाएं। मैं आपको कहता हूं, आप भावों को छोड़ दें। चीजें जहां हैं, वे वहीं होंगी; भाव बीच से गिर जाएंगे और आप मुक्त हो जाएंगे।

So I do not ask you to leave things; I ask you to leave feelings. Let things remain where they are; let the feelings fall away and you will be free.

जापान में एक राजा हुआ। उस राजा के गांव के बाहर ही एक संन्यासी बहुत दिन तक रहता था। वह एक झाड़ के नीचे पड़ा रहता। अदभुत संन्यासी था। बड़ी उसकी गौरव-गरिमा थी। बड़ी उसकी ज्योति थी। बड़ा उसका प्रकाश था। बड़ी उसके जीवन में सुगंध थी। वह राजा भी उस आकर्षण से खिंचा हुआ धीरे-धीरे उसके पास पहुंचा। उसने उसे अनेक दिन वहां पड़े देखा। अनेक बार उसके चरणों में जाकर बैठा। उसका प्रभाव उस पर घना होता गया। और एक दिन उसने उससे कहा, ‘क्या अच्छा न हो कि इस झाड़ को छोड़ दें और मेरे साथ महल में चलें!’ उस संन्यासी ने कहा, ‘जैसा मन, चाहें वहीं चल सकते हैं।’

In Japan there was a king. Just outside his town there lived a renunciate for many years beneath a tree—wondrous in dignity, radiant with light, fragrant in life. Drawn by that fragrance, the king was slowly pulled to him. He saw him lying under that tree many times, sat at his feet many times, and the influence deepened. One day he said, “Would it not be good to leave this tree and come to my palace?” The renunciate said, “As you wish—we can go wherever you like.”

राजा थोड़ा हैरान हुआ। इतने दिन के आदर को थोड़ा धक्का लगा। उसने सोचा था, संन्यासी कहेगा, ‘महल! हम संन्यासी, हम महल में क्या करेंगे!’ संन्यासी की बंधी भाषा यही है। अगर संन्यास सीखा हुआ हो, तो यही उत्तर आएगा कि हम संन्यासी, हमको महल से क्या मतलब! हम लात मार चुके। लेकिन उस संन्यासी ने कहा, ‘जैसा मन, वहीं चल सकते हैं।’

The king was taken aback. His long-held reverence was jolted. He had thought the renunciate would say, “A palace! What would I, a renunciate, do there?” That is the set phrase of the learned renunciate. But this renunciate said, “As you wish—we can go wherever you like.”

राजा को धक्का लगा। सोचा, संन्यासी कैसे हैं! लेकिन खुद आमंत्रण दिया था, इसलिए वापस भी न ले सके। संन्यासी को ले जाना पड़ा। संन्यासी गया। राजा ने उसके लिए सारी व्यवस्था की, अपने ही जैसी। संन्यासी मौज से उसमें रहने भी लगा। उसके लिए बड़े तख्त बिछाए गए, उन पर वह सोया। बड़े कालीन बिछाए गए, उन पर वह चला। बड़े सुस्वादु भोजन दिए गए, उनको उसने किया। राजा का तो संदेह संदेह न रहा, निश्चित हो गया। राजा को लगा, यह कैसा संन्यासी है! एक बार भी इसने न कहा कि इन गद्दों पर हम न सो सकेंगे; हम तो फट्टों पर ही सोते हैं। एक बार भी इसने न कहा कि इतनी ऊंची चीजें हम न खा सकेंगे; हम तो रूखा-सूखा खाते हैं। राजा को बड़ा मुश्किल पड़ने लगा उसका रहना।

The king felt a shock—what kind of renunciate is this! But having invited him, he could not withdraw the invitation. He had to bring him along. The renunciate went. The king arranged everything for him as for himself. The renunciate lived at ease with it all. Great couches were spread—he slept on them. Fine carpets were laid—he walked on them. Delicious foods were served—he ate them. The king’s suspicion was no longer suspicion; it became certainty. He thought: What kind of renunciate is this! Not once did he say, “I cannot sleep on these cushions, I sleep on boards.” Not once did he say, “I cannot eat such delicacies; I eat coarse fare.” The king found his presence very troubling.

दो-चार-दस दिन ही बीते कि उसने उससे कहा कि ‘क्षमा करें, मन में मेरे एक संदेह होता है।’ उस संन्यासी ने कहा, ‘अब क्या होता है, वह उसी दिन हो गया था।’ उस संन्यासी ने कहा, ‘अब क्या होता है, वह उसी दिन हो गया था। फिर भी कहें, क्या संदेह है?’ राजा ने कहा, ‘संदेह यह होता है कि आप कैसे संन्यासी हैं? और मुझ संसारी में और आप संन्यासी में फर्क क्या है?’

After a few days he said, “Forgive me—I have a doubt.” The renunciate said, “What is happening now happened that very day. Still, say it—what is your doubt?” The king said, “My doubt is: What kind of renunciate are you? What is the difference between me, a worldly man, and you, a renunciate?”

उस संन्यासी ने कहा, ‘अगर फर्क देखना है, तो मेरे साथ गांव के बाहर चलें।’

The renunciate said, “If you want to see the difference, come with me outside the village.”

राजा ने कहा, ‘मैं तो जानना ही चाहता हूं। संदेह से मन बड़ा व्यथित है, मेरी नींद तक खराब हो गई है। आप झाड़ के नीचे थे, तो अच्छा था, मेरे मन में आदर था। और आप यहां महल में हैं, तो मेरा तो आदर चला गया।’

“I want to know,” said the king. “My mind is distressed; I have lost sleep. When you were under the tree, I had reverence. Now, with you in the palace, my reverence has gone.”

वह संन्यासी राजा को लेकर गांव के बाहर गया। जब नदी पार हुई, जो कि सीमा थी गांव की, वे उस तरफ हुए, तो उस राजा ने कहा, ‘अब बोलें।’ उस संन्यासी ने कहा, ‘और थोड़ा आगे चलें।’ धूप बढ़ने लगी। दोपहर हो गई। सूरज ऊपर आ गया। उस राजा ने कहा, ‘अब तो बता दें! अब तो बहुत आगे निकल आए।’ संन्यासी ने कहा, ‘यही बताना है कि अब हम पीछे लौटने को नहीं, आगे ही जाते हैं। तुम साथ चलते हो?’ उस राजा ने कहा, ‘मैं कैसे जा सकता हूं! पीछे मेरा परिवार है, मेरी पत्नी है, मेरा राज्य है!’ संन्यासी ने कहा, ‘अगर फर्क दिखे, तो देख लेना। हम आगे जाते हैं और पीछे हमारा कुछ भी नहीं है। और जब हम उस तुम्हारे महल में थे, तब भी हम तुम्हारे महल में थे, लेकिन तुम्हारा महल हमारे भीतर नहीं था। हम तुम्हारे महल के भीतर थे, लेकिन तुम्हारा महल हमारे भीतर नहीं था। इसलिए हम अब जाते हैं।’

The renunciate took the king outside the village. They crossed the river that marked the boundary. “Now tell me,” said the king. The renunciate said, “Let us go a little further.” The sun rose; noon came. “Now at least tell me,” said the king. The renunciate said, “This is what I want to show: now I go forward; I do not return. Do you come with me?” The king said, “How can I go? Behind me are my family, my wife, my kingdom!” The renunciate said, “If you can see the difference, see it now. I go on, and behind me there is nothing. And when I was in your palace, I was in your palace—but your palace was not within me. I was inside your palace, but your palace was not inside me. Therefore, now I go.”

उस राजा ने पैर पकड़ लिए। उसका भ्रम टूटा। उसका संदेह मिटा। उसने कहा, ‘क्षमा करें, मुझे बहुत पश्चात्ताप होगा जीवनभर, लौट चलें।’ संन्यासी ने कहा, ‘अब भी लौट चलूं, लेकिन संदेह फिर आ जाएगा।’ उस संन्यासी ने कहा, ‘हमको क्या है, इधर न गए, इधर लौट चले। फिर लौट चलूं, लेकिन तुम्हारा संदेह फिर लौट आएगा। तुम पर कृपा करके अब मैं सीधा ही जाता हूं।’ उसने जो वचन कहा, स्मरणीय है। उसने कहा, ‘तुम पर कृपा करके अब मैं सीधा ही जाता हूं। मेरी करुणा कहती है कि अब मुझे सीधा जाने दें।’

The king fell at his feet. His illusion broke. “Forgive me,” he said, “I will repent all my life. Come back.” The renunciate said, “I can turn back even now—but your doubt will return. As compassion to you, let me go straight on.” Remember the words he spoke: “As compassion to you, let me go straight on. My compassion says: let me go straight.”

और मैं आपको स्मरण दिलाता हूं कि महावीर के नग्न होने में उनके नग्न होने का आग्रह कम है, आप पर करुणा ज्यादा है। और संन्यासी का जंगल में पड़े रहने में, जो सच में संन्यासी है, उसका जंगल से मोह कम है, आप पर करुणा ज्यादा है। और नग्न द्वार-द्वार भिक्षा मांगने में भिक्षा मांगने का आग्रह कम है, आप पर करुणा ज्यादा है। अन्यथा वह बिना भिक्षा मांगे आपके घर भी ले सकता है। और बाहर सड़क पर पड़े रहने की बजाय महल में भी सो सकता है। संन्यासी को कोई भेद नहीं पड़ता है। हां, झूठे संन्यासी को पड़ता होगा।

And I remind you: in Mahavira’s nakedness there was less insistence on nakedness and more compassion for you. When a true renunciate lives in the forest, it is less attachment to the forest and more compassion for you. When he wanders naked begging from door to door, there is less insistence on begging and more compassion for you. Otherwise he could eat in your house without begging, and sleep in a palace rather than on the road. It makes no difference to a true renunciate—though it will to a false one.

संन्यासी को कोई भेद नहीं पड़ता है। भेद इसलिए नहीं पड़ता है कि उसके चित्त में कुछ प्रविष्ट नहीं होता है। चीजें अपनी जगह हैं, महल की दीवारें अपनी जगह हैं, गद्दियां जिन पर हम बैठे हैं, वे अपनी जगह हैं। वे अगर मेरे चित्त में प्रवेश न करें, तो मैं उनसे अछूता हूं और दूर हूं।

It makes no difference because nothing enters his mind. Things are in their place: the palace walls in their place, the cushions on which we sit in their place. If they do not enter my mind, I remain untouched and far.

तो आप जहां हैं, उसे छोड़ने को मैं नहीं कहता हूं। आप जो हैं, उसको बदलने को कहता हूं। आप जहां हैं, वहां से भागने को नहीं कहता हूं। कमजोर भागते होंगे, आपको तो मैं बदलने को कहता हूं। और बदलना असली बात है।

So I do not tell you to leave where you are; I tell you to change who you are. I do not tell you to run from your place; the weak may run. I ask you to transform yourself—and transformation is the essential thing.

सजग हों अपनी चित्त-स्थिति के प्रति और उसे बदलने में लग जाएं। कोई एक बिंदु पकड़ लें और उसे बदलने में लग जाएं। बूंद-बूंद करके, बूंद-बूंद करके सागर भर सकता है। बूंद-बूंद चल कर परमात्मा उपलब्ध हो सकता है। एक-एक बूंद चलें, ज्यादा चलने को नहीं कहता। एक-एक बूंद चलें। और बूंद-बूंद चल कर परमात्मा उपलब्ध हो सकता है। बहुत मत सोचें कि मेरी सामर्थ्य ज्यादा नहीं है, मैं कैसे पहुंचूंगा!

Be alert to your state of mind, and set about changing it. Take one point and work on it. Drop by drop, the ocean can be filled. Drop by drop, the divine can be attained. Go drop by drop; I do not ask you to go farther. One drop at a time, and the divine can be reached. Do not overthink that your capacity is small—“How will I reach?”

कोई मुझसे कहता था, कमजोर हैं हम, सामर्थ्य हमारी कम है, हम कैसे पहुंचेंगे?

Someone said to me, “We are weak; our capacity is small. How will we reach?”

कितने ही कमजोर हों, एक कदम चलने योग्य सबकी सामर्थ्य है। और क्या मैं आपको पूछूं कि बड़े से बड़े समर्थ भी एक कदम से ज्यादा कभी एक बार में चले हैं? बड़े से बड़े समर्थ भी एक कदम से ज्यादा एक बार में कभी नहीं चले हैं। और एक कदम चलने योग्य सामर्थ्य सबकी है और सदा है।

However weak, everyone has the capacity to take one step. And tell me, has even the mightiest ever taken more than one step at a time? The greatest have never taken more than one step at once. The capacity to take one step is everyone’s—always.

तो एक कदम चलें। और फिर एक कदम चलें। और फिर एक कदम चलें। एक ही कदम चलना है सदा। पर एक ही कदम जो चलता चला जाता है, वह अनंत फासले पूरे कर लेता है। और जो यह सोच कर कि ‘एक कदम चलने वाले हम कहां पहुंचेंगे’ रुक जाता है, वह कहीं भी नहीं पहुंच पाता है।

So take one step. And then one more. And then one more. It is always only one step. But the one step taken again and again covers infinite distances. The one who stops, thinking, “Where will one step get me?” reaches nowhere.

तो उस एक कदम चलने के लिए मैं आमंत्रण देता हूं। और इन दिनों इतने प्रेम से मेरी बातों को सुना है, इतनी शांति से उनको सुना है, उससे कितने आनंद को, कितने अनुग्रह को मैंने अनुभव किया है। बहुत अनुगृहीत हुआ हूं। हृदय में जो जगह दी है, उससे बहुत अनुगृहीत हुआ हूं। उसके लिए बहुत-बहुत, उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद और मेरे प्रेम को स्वीकार करें।

I invite you to take that one step. In these days you have listened to my words with such love, such silence—how much joy, how much grace I have felt! I am deeply obliged. For the space you have given me in your hearts, I am deeply grateful. For that, many, many thanks—and accept my love.

अब हम आज के अंतिम ध्यान के प्रयोग के लिए बैठेंगे। और उसके बाद विदा होंगे। इस आशा से विदा करता हूं कि जब हम दुबारा मिलेंगे, तो मैं पाऊंगा, आपकी शांति बढ़ी है और आपका आनंद बढ़ा है। और मैं पाऊंगा कि जिस कदम को उठाने के लिए मैंने कहा था, वह आपने उठाया है। और मैं पाऊंगा कि कुछ अमृत की बूंदें आपके करीब आयी हैं और आप कुछ अमृत के करीब पहुंचे हैं।

Now we will sit for today’s final meditation experiment. And then we will part. I take leave with the hope that when we meet again I will find your peace has grown and your joy has grown; that you have taken the step I asked you to take; that a few drops of nectar have come close to you and you have come close to nectar.

परमात्मा करे, एक कदम, कम से कम एक कदम उठाने की सामर्थ्य आपको दे। शेष कदम उसके बाद अपने आप उठ जाते हैं।

May the divine grant you the capacity to take one step—at least one step. The remaining steps then take themselves.

रात्रि के ध्यान के बाद हम चुपचाप चलेंगे, सुबह शायद मैं आपको नहीं मिल सकूंगा, पांच बजे चला जाऊंगा। इसलिए मेरी अंतिम विदा इसे मान लें। और हर एक व्यक्ति अपने भीतर बैठे हुए परमात्मा के लिए मेरे प्रणाम स्वीकार कर ले। मेरे प्रणाम स्वीकार करें!

After tonight’s meditation we will walk in silence. In the morning I may not meet you; I leave at five. So take this as my final farewell. And let each person accept my salutations offered to the divine seated within. Accept my pranam.