Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
मेरे प्रिय आत्मन्!
My beloved!
साधना की भूमिका के परिधि बिंदुओं पर हमने बात की है। अब हम उसके केंद्रीय स्वरूप पर भी विचार करें।
We have spoken of the outer circumference of sadhana. Now let us consider its very center.
शरीर, विचार और भाव, इनकी शुद्धि और इनका शुद्ध स्वरूप उपलब्ध करना प्राथमिक भूमिका है। उतना भी हो, तो जीवन में बहुत आनंद फलित होता है। उतना भी हो, तो जीवन में बहुत दिव्यता आती है। उतना भी हो, तो हम अलौकिक से संबंधित हो जाते हैं। लेकिन वह अलौकिक से संबंध है, अलौकिक में मिलन नहीं। वह अलौकिक से संबंधित होना है, लेकिन अलौकिक से एक हो जाना नहीं। वह परमात्मा को जानना है, लेकिन परमात्मा से सम्मिलित हो जाना नहीं। शुद्धि की भूमिका परमात्मा की तरफ उन्मुख करती है और परमात्मा पर दृष्टि को ले जाती है। उसके बाद शून्य की दृष्टि परमात्मा से मिलन कराती है और परमात्मा से एक कर देती है।
Purifying body, thought, and feeling—making their pure form available—is the primary groundwork. Even that much brings great joy into life. Even that much invokes a certain divinity. Even that much connects us with the supernatural. But that is a relationship with the beyond, not union in it. It relates us to the divine, but does not make us one with it. It is to know the divine, but not yet to be merged with it. Purification turns us toward the divine and carries our gaze to it. After that, the vision of emptiness brings union with the divine, makes us one with it.
पहली परिधि पर हम सत्य को जानते हैं, दूसरे केंद्र पर हम सत्य हो जाते हैं। अब हम उस दूसरी बात का विचार करें। पहले तत्व को मैंने शुद्धि कहा, दूसरे तत्व को शून्य कह रहा हूं। शून्य के भी तीन चरण होंगे--शरीर पर, विचार पर और भाव पर।
On the first circle we come to know truth; at the second center we become truth. Let us inquire into this second point. I called the first element purification; I am calling the second element emptiness. Emptiness too will have three stages—upon the body, upon thought, and upon feeling.
शरीर की शून्यता शरीर-तादात्म्य का विरोध है। शरीर के साथ हमारा तादात्म्य है, एक आइडेंटिटी है। हमें ऐसा प्रतीत नहीं होता कि हमारा शरीर है। किसी तल पर हमें प्रतीत होता रहता है, मैं शरीर हूं। मैं शरीर हूं, यह भाव विलीन हो जाए, तो शरीर-शून्यता घटित होगी। शरीर के साथ मेरा तादात्म्य टूट जाए, तो शरीर-शून्यता घटित होगी।
Emptiness of the body is the ending of body-identification. We have identification with the body, an identity. It doesn’t appear to us that we have a body; on some level it keeps appearing: I am the body. When the feeling “I am the body” dissolves, bodily-emptiness occurs. When identity with the body breaks, bodily-emptiness happens.
सिकंदर जब भारत से वापस लौटता था, तो उसने चाहा कि वह एक फकीर को भारत से ले जाए, ताकि वह यूनान में दिखा सके कि फकीर, भारतीय फकीर कैसा होता है। यूं तो बहुत फकीर जाने को राजी थे, उत्सुक थे। सिकंदर आमंत्रित करे, शाही सम्मान से ले जाए, तो कौन जाना पसंद न करेगा! लेकिन जो-जो उत्सुक थे, सिकंदर ने उन्हें ले जाना ठीक न समझा। क्योंकि जो उत्सुक थे, इससे ही जाहिर था कि वे फकीर नहीं थे। सिकंदर उस फकीर की कोशिश में रहा, जिसे ले जाना अर्थ का हो।
When Alexander was returning from India he wished to take a fakir back with him, so he could show Greece what an Indian fakir is like. Many fakirs were ready and eager to go. If Alexander invites and escorts you with royal honor, who would refuse? But those who were eager, Alexander did not deem fit to take—because their very eagerness revealed they were not fakirs. Alexander sought a fakir whom it would actually mean something to take.
जब वह सीमांत प्रदेशों से वापस लौटता था, तो एक फकीर का पता चला। लोगों ने कहा, ‘एक साधु है नदी के तट पर, अरण्य में, उसे ले जाएं।’ वह गया। उसने पहले अपने सैनिक भेजे और उस फकीर को कहलवाया। सैनिकों ने जाकर कहा कि ‘तुम्हारा धन्यभाग है। सैकड़ों ने निवेदन किया सिकंदर से कि हमें ले चलो, उसने अभी किसी को चुना नहीं है। और महान सिकंदर की कृपा तुम्हारे ऊपर हुई है और उसने चाहा है कि तुम चलो। शाही सम्मान से तुम्हें यूनान ले जाएं।’ उस फकीर ने कहा, ‘फकीर को ले जाने की ताकत किसी में भी नहीं है।’
As he was returning through the borderlands, he heard of such a fakir. People said, “There is a sage on the riverbank, in the forest—take him.” He went. He first sent his soldiers to summon the fakir. The soldiers said, “It is your great good fortune! Hundreds have begged Alexander to take them; he has chosen no one yet. Now the great Alexander has graced you, and wishes you to come. You shall be taken to Greece with royal honor.” The fakir said, “No one has the power to take a fakir anywhere.”
सैनिक हैरान हुए। विजेता सिकंदर के सैनिक थे, और एक नंगा फकीर ऐसा कहे! उन्होंने कहा, ‘भूल कर ऐसे शब्द दुबारा मत निकालना, अन्यथा जीवन से हाथ धो बैठोगे।’ उस फकीर ने कहा, ‘जिस जीवन को हम छोड़ चुके, उससे अब छुड़ाने वाला कोई भी नहीं है। और जाकर अपने सिकंदर को कहो, उसको जाकर कहो कि तुम्हारी ताकतें सब जीत लें, उसे नहीं जीत सकती हैं, जिसने अपने को जीत लिया हो।’ उसने कहा, ‘जाकर कहो कि तुम्हारी ताकतें सब जीत लें, लेकिन उसे नहीं जीत सकती हैं, जिसने अपने को जीत लिया हो।’
The soldiers were stunned. They were the troops of the world-conqueror, and a naked fakir says such a thing! They threatened, “Do not utter such words again, or you will lose your life.” The fakir said, “This life we have already left—no one can now relieve us of it. Go tell your Alexander this: your powers may conquer all, but they cannot conquer the one who has conquered himself.” He repeated, “Go tell him: your powers may conquer all, but not the one who has conquered himself.”
सिकंदर हैरान हुआ। ये बातें अजीब थीं, लेकिन एक अर्थ में अर्थपूर्ण भी थीं, क्योंकि फकीर से मिलना हो गया था। ऐसे आदमी की तलाश भी थी। सिकंदर खुद गया। उसके हाथ में नंगी तलवार थी। और उसने जाकर उस फकीर को कहा कि ‘अगर नहीं गए, तो शरीर से हम सिर को अलग कर देंगे।’ उसने कहा, ‘कर दो। जिस भांति तुम देखोगे कि तुमने शरीर से सिर अलग कर दिया, उसी भांति हम भी देखेंगे कि शरीर से सिर अलग कर दिया गया है।’ उसने कहा, ‘हम भी देखेंगे और हम भी दर्शक होंगे उस घटना के। लेकिन तुम हमें नहीं मार सकोगे, क्योंकि हम तो केवल दर्शक हैं।’ उसने कहा, ‘हम भी देखेंगे कि शरीर से सिर अलग कर दिया गया है। लेकिन इस भूल में मत रहना कि तुमने हमारा कुछ बिगाड़ा। जहां तक कोई कुछ बिगाड़ सकता है, वहां तक हमारा होना नहीं है।’
Alexander was amazed. Strange words—yet meaningful too, because they came from a fakir. This was the kind of man he’d been seeking. Alexander himself went, sword drawn. He said to the fakir, “If you do not come, we will separate your head from your body.” The fakir said, “Do it. Just as you will see the head cut from the body, so I too will see the head cut from the body. I too will see, and I too will be the witness of the event. But you cannot kill me, because I am only the witness.” He added, “We too will see that the head was severed from the body. But do not remain in the illusion that you have harmed me. As far as anything can be harmed, my being does not extend that far.”
इसलिए कृष्ण ने कहा कि जिसे अग्नि न जला सके और जिसे बाण छेद न सकें और जिसे तलवार तोड़ न सके, वैसी कोई सत्ता, वैसी कोई अंतरात्मा हमारे भीतर है। जिसे अग्नि न जला सके और जिसे बाण न बेध सकें, वैसी कोई अविच्छेद सत्ता हमारे भीतर है।
This is why Krishna said: there is a reality within us which fire cannot burn, arrows cannot pierce, and sword cannot cut. There is an indivisible reality within, which no fire can burn and no arrows can wound.
उस सत्ता का बोध और शरीर से तादात्म्य का टूट जाना; यह भाव टूट जाना कि मैं देह हूं, शरीर की शून्यता है। इसे तोड़ने के लिए कुछ करना होगा। इसे तोड़ने के लिए कुछ साधना होगा। और शरीर जितना शुद्ध होगा, उतनी आसानी से शरीर से संबंध विच्छिन्न हो सकता है। शरीर जितनी शुद्ध स्थिति में होगा, उतनी शीघ्रता से यह जाना जा सकता है कि मैं शरीर नहीं हूं। इसलिए वह शरीर-शुद्धि भूमिका थी, शरीर-शून्यता उसका चरम फल है।
Awareness of that reality, and the breaking of identification with the body—the dissolution of the feeling “I am the body”—this is bodily-emptiness. To break it, something must be done. Some sadhana is needed. And the purer the body becomes, the more easily this separation from the body can happen. The more pure the body’s state, the sooner it can be known: I am not the body. Hence bodily purification was the groundwork; bodily-emptiness is its consummate fruit.
कैसे हम साधेंगे कि मैं शरीर नहीं हूं? यह अनुभव हो जाए। एक बात, उठते-बैठते, सोते-जागते अगर हम थोड़ा स्मरणपूर्वक देखें, अगर थोड़ी राइट माइंडफुलनेस हो, अगर थोड़ी स्मृति हो शरीर की क्रियाओं के प्रति, तो पहला चरण शून्यता लाने का क्रमशः विकसित होता है।
How shall we cultivate the experience “I am not the body”? One thing: in sitting and standing, waking and sleeping, if we look with a little remembrance, a little right mindfulness—if there is some awareness of the body’s actions—then the first stage of emptiness begins to unfold gradually.
जब आप रास्ते पर चलते हैं, तो जरा अपने भीतर गौर से देखें, वहां कोई ऐसा भी है, जो नहीं चल रहा है! आप चल रहे हैं, आपके हाथ-पैर चल रहे हैं। आपके भीतर कोई ऐसा तत्व भी है, जो बिलकुल नहीं चल रहा है! जो मात्र आपके चलने को देख रहा है। जब हाथ-पैर में दर्द हो, पैर पर चोट लग गयी हो, तो जरा भीतर सजग होकर देखें, चोट आपको लग गयी है या चोट देह को लगी है और आप चोट को जान रहे हैं! जब कोई पीड़ा हो शरीर पर, तो जरा सजग होकर देखें कि पीड़ा आपको हो रही है या आप केवल पीड़ा के साक्षी हैं, पीड़ा के दर्शक हैं! जब भूख लगे, तो स्मरणपूर्वक देखें, भूख आपको लगी है या देह को लगी है और आप केवल दर्शक हैं! और जब कोई खुशी आए, तो उसको भी देखें और अनुभव करें कि वह खुशी कहां घटित हुई है!
When you walk along the road, look carefully within: is there someone there who is not walking? You are walking; arms and legs are moving. Is there also an element within you that is not moving at all, that merely witnesses your walking? When hands or feet ache, when the foot is injured, look inward with alertness: has the hurt come to you—or to the body—and you are knowing the hurt? When there is pain in the body, look: is the pain happening to you—or are you only the witness of pain, the spectator of it? When hunger comes, watch with remembrance: has hunger come to you—or to the body—and are you only the observer? And when a pleasure arrives, see that too—and feel where exactly it is happening.
जीवन के उठते-बैठते, चलते-सोते-जागते जो भी घटनाएं हैं, उन सबमें एक स्मृतिपूर्वक इस बात का विवेक और इस बात की निरंतर चेष्टा देखने की कि घटनाएं कहां घट रही हैं? वे मुझ पर घट रही हैं या मैं केवल देखने वाला हूं?
In every incident of life—sitting, rising, walking, sleeping, waking—maintain a mindful discrimination and a continuous effort to see: where are events happening? Are they happening to me—or am I only the one who sees?
हमारी आदतें तादात्म्य की घनी हैं। अगर आप एक फिल्म भी देखते हों, एक नाटक देखते हों, तो यह हो सकता है कि आप फिल्म या नाटक देखते हुए रोने लगें। यह हो सकता है कि आप हंसने लगें। यह हो सकता है कि जब प्रकाश जले भवन में, तो आप चोरी से अपने आंसू पोंछ लें कि कोई देख न ले। आप रोए, एक चित्र को देख कर आपने तादात्म्य किया। चित्र के किसी नायक से, किसी पात्र से आपने तादात्म्य कर लिया। उस पर पीड़ा घटी होगी, वह पीड़ा आप तक संक्रमित हो गयी और आप रोने लगे।
Our habits of identification are dense. Even if you watch a film or a play, you may start to cry. You may begin to laugh. When the lights come on, you may stealthily wipe your tears so no one sees. You identified with the image, with some hero or character, and the pain that befell them infected you and you began to weep.
मनुष्य के अंतस जीवन में भी शरीर पर जो घटित हो रहा है, चेतना उसे ‘मुझ पर हो रहा है’, ऐसा मान कर दुखी और पीड़ित है। सारे दुख का एक ही कारण है कि हमारा शरीर से तादात्म्य है। और सारे आनंद का भी एक ही कारण है कि शरीर से तादात्म्य विच्छिन्न हो जाए, हमें यह स्मरण आ जाए कि हम देह नहीं हैं।
So too in our inner life: what happens to the body, consciousness assumes is happening to “me,” and is miserable and afflicted. The one cause of all suffering is our identification with the body. And the one cause of all bliss is the breaking of that identification, the remembrance that we are not the body.
तो उसके लिए सम्यक स्मृति, देह की क्रियाओं के प्रति सम्यक स्मृति, राइट अवेयरनेस, देह की क्रियाओं का सम्यक दर्शन, सम्यक निरीक्षण प्रक्रिया है। देह-शून्यता आएगी देह के प्रति सम्यक निरीक्षण से।
For this, right mindfulness—toward the body’s actions—right awareness, right seeing, right observation is the process. Bodily-emptiness comes through right observation of the body.
यह निरीक्षण करना जरूरी है। जब रात्रि बिस्तर पर सोने लगें, तो यह स्मरणपूर्वक देखना जरूरी है कि मैं नहीं, मेरी देह बिस्तर पर जा रही है। और जब सुबह बिस्तर से उठने लगें, तो स्मृतिपूर्वक यह स्मरण रखना जरूरी है कि मैं नहीं, मेरी देह बिस्तर से उठ रही है। नींद मैंने नहीं ली है, नींद केवल देह ने ली है। और जब भोजन करें, तो जानें कि भोजन केवल देह ने किया है। और जब वस्त्र पहनें, तो जानें कि वस्त्र केवल देह को ढंकते हैं, मुझे नहीं। और जब कोई चोट करे, तो स्मरणपूर्वक आप जान सकेंगे कि चोट देह पर की गयी है, मुझे नहीं। इस भांति सतत बोध को जगाते-जगाते किसी क्षण विस्फोट होता है और तादात्म्य टूट जाता है।
This observation is essential. At night, when you go to bed, mindfully see: it is not “I,” it is my body going to the bed. In the morning when you rise, keep the remembrance: it is not “I,” it is my body getting up. I did not sleep; only the body slept. And when you eat, know: only the body has eaten. When you put on clothes, know: clothes cover only the body, not me. And when someone strikes, in remembrance you will know: the blow was given to the body, not to me. Awakening this awareness continuously, there comes a moment of explosion and identification breaks.
आप जानते हैं, जब आप स्वप्न में होते हैं, तो आपको अपनी देह की स्मृति नहीं रह जाती है। और आप जानते हैं, जब आप गहरी निद्रा में जाते हैं, तो आपको अपनी देह का पता रह जाता है? क्या आपको अपना चेहरा याद रह जाता है?
You know that in a dream you lose all memory of the body. And when you sink into deep sleep, do you know your body at all? Do you recall your face?
आप अपने भीतर जितने गहरे जाते हैं, उतने ही अनुपात में देह भूलती चली जाती है। स्वप्न में देह का पता नहीं होता। और प्रगाढ़ निद्रा में, सुषुप्ति में देह का बिलकुल ही पता नहीं होता है। जब वापस होश आना शुरू होता है, क्रमशः देह का तादात्म्य जागता है। किसी दिन सुबह जब नींद खुल जाए, तो एक क्षण अंदर देखना, आप देह हैं? तो आपको धीरे-धीरे दिखायी पड़ेगा स्पष्ट, देह का तादात्म्य जग रहा है, पैदा हो रहा है।
The deeper you go within, the more the body is forgotten in proportion. In dreams the body is not known; in deep, dreamless sleep the body is utterly unknown. As awareness returns, identification with the body slowly reappears. One morning when sleep breaks, look inside for a moment: are you the body? You will see, slowly and clearly, that body-identification is waking up, being born again.
इस देह के तादात्म्य को तोड़ने के लिए एक प्रयोग है, जो अगर महीने में एक-दो बार आप करते रहें, तो देह के तादात्म्य के तोड़ने में सहयोगी होगा। उस प्रयोग को थोड़ा सा समझ लें।
To break this identification there is an experiment. If you do it once or twice a month, it will help break body-identification. Understand it a little.
जिस भांति हम रात्रि का ध्यान कर रहे हैं, उसी भांति सारे शरीर को शिथिल छोड़ कर, प्रत्येक चक्र पर सुझाव देकर शरीर को शिथिल छोड़ कर, अंधकार करके कमरे में, ध्यान में प्रवेश करें। जब शरीर शिथिल हो जाए, जब श्वास शिथिल हो जाए और जब चित्त शांत हो जाए, तो एक भावना करें कि आप मर गए हैं, आपकी मृत्यु हो गयी है। और स्मरण करें अपने भीतर कि अगर मैं मर गया हूं, तो मेरे कौन से प्रियजन मेरे आस-पास इकट्ठे हो जाएंगे! उनके चित्रों को अपने आस-पास उठते हुए देखें। वे क्या करेंगे, उनमें कौन रोएगा, कौन चिल्लाएगा, कौन दुखी होगा, उन सबको बहुत स्पष्टता से देखें। वे सब आपको दिखायी पड़ने लगेंगे।
As in our nightly meditation, relax the entire body—leaving it loose, giving suggestions at each chakra, relaxing—sit in a darkened room and enter meditation. When the body is relaxed, the breath easy, and the mind quiet, then feel: you have died—your death has happened. And remember within: If I am dead, which of my loved ones will gather around me? See their images rising around you. What will they do? Who will weep, who will cry out, who will grieve? See all of this very clearly. They will begin to appear.
फिर देखें कि मोहल्ले-पड़ोस के और सारे प्रियजन इकट्ठे हो गए और उन्होंने लाश को आपकी उठा कर अब अरथी पर बांध दिया है। उसे भी देखें। और देखें कि अरथी भी चली और लोग उसे लेकर चले। और उसे मरघट तक पहुंच जाने दें। और उन्हें उसे चिता पर भी रखने दें।
Then see: neighbors and all dear ones have gathered; they have lifted your corpse, placed it on the bier. See that too. See the bier proceed, people carrying it. Let it reach the cremation ground. Let them place it on the pyre.
यह सब देखें। यह पूरा इमेजिनेशन है, यह पूरी कल्पना है। इस पूरी कल्पना को अगर थोड़े दिन प्रयोग करें, तो बहुत स्पष्ट देखेंगे। और फिर देखें, उन्होंने चिता पर आपकी लाश को भी रख दिया। और लपटें उठी हैं और आपकी लाश विलीन हो गयी।
See it all. This is all imagination, creative visualization. Practice it for a few days and you will see it vividly. Then see: they place your body on the pyre; flames arise and your body is consumed.
जब यह कल्पना इस जगह पहुंचे कि लाश विलीन हो गयी और धुआं उड़ गया आकाश में और लपटें हवाएं हो गयी हैं और राख पड़ी है, तब एकदम से सजग होकर अपने भीतर देखें कि क्या हो रहा है! उस वक्त आप अचानक पाएंगे, आप देह नहीं हैं। उस वक्त तादात्म्य एकदम टूटा हुआ हो जाएगा।
When the imagination reaches the point that the body is gone, smoke has risen into the sky, flames have become wind, and ash remains, then suddenly become alert within and see what is happening! In that moment you will find: you are not the body. Identification will have broken at once.
इस प्रयोग को अनेक बार करने पर जब आप उठ आएंगे प्रयोग करने के बाद भी, चलेंगे, बात करेंगे, और आपको पता लगेगा, आप देह नहीं हैं। इस अवस्था को हमने विदेह कहा है--इस अवस्था को। इस प्रक्रिया के माध्यम से जो जानता है अपने को, वह विदेह हो जाता है।
Doing this experiment many times, even afterward as you get up, walk, and speak, you will find: you are not the body. This state we call videh—bodiless. Through this process, one who knows the Self becomes bodiless.
अगर यह चौबीस घंटे सध जाए और आप चलें, उठें-बैठें, बात करें और आपको स्मरण हो कि आप देह नहीं हैं, तो देह शून्य हो गयी। तो यह देह शून्य हो जाना अदभुत है। यह अदभुत है, इससे अदभुत कोई घटना नहीं है। देह का तादात्म्य टूट जाना सबसे अदभुत है।
If this settles in for twenty-four hours—while walking, sitting, speaking—and the remembrance stays that you are not the body, the body has become empty. This emptiness of the body is wondrous. There is no event more wondrous than the breaking of body-identification.
देह-शुद्धि, विचार-शुद्धि और भाव-शुद्धि के बाद जब देह की शून्यता का यह प्रयोग करेंगे, तो यह निश्चित सफल हो जाता है। और तब जीवन में बड़े अदभुत परिवर्तन होने शुरू हो जाते हैं। आपकी सारी भूलें और सारे पाप देह से बंधे हुए हैं। आपने जीवन में एक भी भूल और एक भी पाप नहीं किया होगा, जो देह से बंधा हुआ न हो। और अगर आपको स्मरण हो जाए कि आप देह नहीं हैं, तो जीवन से कोई भी विकृति के उठने की संभावना शून्य हो जाएगी।
After bodily, mental, and emotional purification, when you do this practice of bodily-emptiness, it succeeds for sure. And then marvelous transformations begin in life. All your mistakes and sins are tied to the body. You have not committed a single error or sin that is not bound to the body. If you remember you are not the body, the possibility of any distortion arising in life becomes zero.
तब अगर कोई आपको तलवार भोंक दे, तो आप देखेंगे, उसने देह में तलवार भोंक दी और आपको कुछ भी पता नहीं चलेगा कि आपको कुछ हुआ। आप अस्पर्शित रह जाएंगे। उस वक्त आप कमल के पत्ते की तरह पानी में होंगे। उस वक्त, जब देह-शून्यता का बोध होगा, तब आप स्थितप्रज्ञ की भांति जीवन में जीएंगे। तब बाहर के कोई आवर्त और बाहर के कोई तूफान और आंधियां आपको नहीं छू सकेंगी, क्योंकि वे केवल देह को छूती हैं। उनके संघात केवल देह तक होते हैं, उनकी चोटें केवल देह तक पड़ती हैं। लेकिन भूल से हम समझ लेते हैं कि वे हम पर पड़ीं, इसलिए हम दुखी और पीड़ित और सुखी और सब होते हैं।
Then, even if someone thrusts a sword into you, you will see: he has thrust it into the body, and you will not feel anything has happened to you. You will remain untouched—like a lotus leaf in water. When bodily-emptiness is known, you will live like one established in wisdom, a sthitaprajna. Then no outer whirl, no storm or gale can touch you, because they only touch the body. Their impact reaches only the body; their blows land only there. But by mistake we assume they’ve struck us—and thus we become happy, unhappy, afflicted.
यह आंतरिक साधना का, केंद्रीय साधना का पहला चरण है। हम देह-शून्यता को साधें। यह सध जाना कठिन नहीं है। जो प्रयास करते हैं, वे निश्चित सफल हो जाते हैं।
This is the first step of inner, central sadhana: let us cultivate bodily-emptiness. It is not difficult. Those who make the effort succeed.
दूसरा तत्व आंतरिक साधना का विचार-शून्यता है। जिस भांति मैंने कहा कि सम्यक निरीक्षण से देह के देह-शून्यता घटित होती है, उसी तरह विचार के सम्यक निरीक्षण से विचार-शून्यता घटित होती है। इस आंतरिक साधना का मूल तत्व सम्यक निरीक्षण है, राइट ऑब्जर्वेशन है। इन तीनों चरणों में--शरीर पर, विचार पर और भाव पर--सम्यक स्मरण और सम्यक निरीक्षण, देखना।
The second element of inner sadhana is emptiness of thought. Just as right observation of the body brings bodily-emptiness, right observation of thought brings thought-emptiness. The essential element of inner sadhana is right observation. In all three stages—upon body, upon thought, upon feeling—right mindfulness and right observation: seeing.
विचार की जो धाराएं हमारे चित्त पर दौड़ती हैं, कभी उनके मात्र निरीक्षक हो जाएं। जैसे कोई नदी के किनारे बैठा हो और नदी की भागती हुई धार को देखे; सिर्फ किनारे बैठा हो और देखे। या जैसे कोई जंगल में बैठा हो, पक्षियों की उड़ती हुई कतार को देखे; सिर्फ बैठा हो और देखे। या कोई वर्षा के आकाश को देखे और बादलों की दौड़ती हुई, भागती पंक्तियों को देखे। वैसे ही अपने मन के आकाश में विचार के दौड़ते हुए मेघों को, विचार के उड़ते हुए पक्षियों को, विचार की बहती हुई नदी को चुपचाप तट पर खड़े होकर देखना है। जैसे हम किनारे पर बैठे हैं और विचार को देख रहे हैं। विचार को उन्मुक्त छोड़ दें, विचार को बहने दें और भागने दें और दौड़ने दें और आप चुप बैठ कर देखें। आप कुछ भी न करें। कोई छेड़छाड़ न करें। कोई रुकाव न डालें। कोई दमन न करें। कोई विचार आता हो, तो रोकें न; न आता हो, तो लाने की चेष्टा न करें। आप मात्र निरीक्षक हों।
The streams of thought that run across our mind—become their mere observer sometimes. As one might sit by a riverbank and watch the flowing current—just sit and watch. Or as one sits in a forest and watches birds winging across the sky—just sit and watch. Or watch the rainy sky and the racing rows of clouds. In the same way, in the sky of your mind, stand quietly on the shore and watch the racing clouds of thought, the flying birds of thought, the flowing river of thought. Let thoughts be unbound: let them flow, run, race—while you sit silently and watch. Do nothing. Do not interfere. Do not obstruct. Do not repress. If a thought comes, do not stop it; if none comes, do not try to bring any. Be only the observer.
उस मात्र निरीक्षण में दिखायी पड़ता है, अनुभव होता है, विचार अलग हैं और मैं अलग हूं। क्योंकि बोध होता है कि जो विचारों को देख रहा है, वह विचारों से पृथक होगा, अलग होगा, भिन्न होगा। और जब यह बोध होता है, तो अदभुत शांति घनी होने लगती है। क्योंकि तब कोई चिंता आपकी नहीं है। आप चिंताओं के बीच में हो सकते हैं, चिंता आपकी नहीं है। आप समस्याओं के बीच में हो सकते हैं, समस्या आपकी नहीं है। आप विचारों से घिरे हो सकते हैं, विचार आप नहीं हैं।
In that mere observation it becomes visible, experiential: thoughts are separate, and I am separate. Because it is evident that the one who sees thoughts must be distinct from thoughts. When this is known, an extraordinary peace begins to deepen. Then no worry is yours. You can be amidst worries—yet worry is not yours. You can be amidst problems—yet the problem is not yours. You can be surrounded by thoughts—yet you are not your thoughts.
और अगर यह खयाल आ जाए कि मैं विचार नहीं हूं, तो विचारों के प्राण टूटने शुरू हो जाते हैं, विचार निर्जीव होने लगते हैं। विचारों की शक्ति इसमें है कि हम यह समझें कि वे हमारे हैं। जब आप किसी से विवाद करने पर उतर जाते हैं, तो आप कहते हैं, ‘मेरा विचार!’ कोई विचार आपका नहीं है। सब विचार अन्य हैं और भिन्न हैं, आपसे अलग हैं। उनका निरीक्षण।
And once it occurs to you “I am not thought,” the life-force of thoughts begins to break; thoughts grow lifeless. Thoughts derive power from our believing they are ours. When you argue, you say “My view!” No thought is yours. All thoughts are other, alien, separate from you. Observe them.
एक कहानी कहूं, समझ में आए। बुद्ध के पास ऐसा हुआ था। एक राजकुमार दीक्षित हुआ था। पहले दिन ही वह भिक्षा मांगने गया था। उसने, जिस द्वार पर बुद्ध ने भेजा था, भिक्षा मांगी। उसे भिक्षा मिली। उसने भोजन किया, वह भोजन करके वापस लौटा। लेकिन उसने बुद्ध को जाकर कहा, क्षमा करें, वहां मैं दुबारा नहीं जा सकूंगा। बुद्ध ने कहा, ‘क्या हुआ?’
Let me tell a story to make it clear. This happened with Buddha. A prince had just become a monk. On the very first day he went for alms, to the door Buddha had sent him to. He received alms, ate, and returned. But he told Buddha, Forgive me, I cannot go there again. Buddha asked, “What happened?”
उसने कहा कि ‘यह हुआ कि जब मैं गया, दो मील का फासला था, रास्ते में मुझे वे भोजन स्मरण आए, जो मुझे प्रीतिकर हैं। और जब मैं उस द्वार पर गया, तो उस श्राविका ने वे ही भोजन बनाए थे। मैं हैरान हुआ। मैंने सोचा, संयोग है। लेकिन फिर यह हुआ कि जब मैं भोजन करने बैठा, तो मेरे मन में यह खयाल आया कि रोज अपने घर था, भोजन के बाद दो क्षण विश्राम करता था। आज कौन विश्राम करने को कहेगा! और जब मैं यह सोचता था, तभी उस श्राविका ने कहा, भंते, अगर भोजन के बाद दो क्षण रुकेंगे और विश्राम करेंगे, तो अनुग्रह होगा, तो कृपा होगी, तो मेरा घर पवित्र होगा। तो मैं हैरान हुआ था। फिर भी मैंने सोचा कि संयोग होगा कि मेरे मन में खयाल आया और उसने भी कह दिया। फिर मैं लेटा और विश्राम करने को था कि मेरे मन में यह खयाल उठा कि आज न अपनी कोई शय्या है, न कोई साया है। आज दूसरे का छप्पर और दूसरे की दरी पर, दूसरे की चटाई पर लेटा हूं। और तभी उस श्राविका ने पीछे से कहा, भिक्षु, न शय्या आपकी है, न मेरी है। और न साया आपका है, न मेरा है। और तब मैं घबरा गया। अब संयोग बार-बार होने मुश्किल थे। मैंने उस श्राविका को कहा, क्या मेरे विचार तुम तक पहुंच जाते हैं? क्या मेरे भीतर चलने वाली विचारधाराएं तुम्हें परिचित हो जाती हैं? उस श्राविका ने कहा, ध्यान को निरंतर करते-करते अपने विचार शून्य हो गए हैं और अब दूसरों के विचार भी दिखायी पड़ते हैं। तब मैं घबरा गया और मैं भागा हुआ आया हूं। और मैं क्षमा चाहता हूं, कल मैं वहां नहीं जा सकूंगा।’
He said, “There was a two-mile walk. On the way I remembered the foods I like. When I reached the door, the laywoman had prepared those very dishes. I was surprised—thought it a coincidence. Then as I sat to eat, it occurred to me that at home I would rest a while after lunch—today who will ask me to rest? Just then the laywoman said, ‘Bhante, if you would rest here a few moments after your meal, it would be a blessing. It would sanctify my home.’ I was amazed. Still I thought: another coincidence. Then I lay down to rest and thought: today I have neither my bed nor my shade; today I lie under another’s roof, on another’s mat. Right then she said from behind, ‘Monk, neither the bed is yours nor mine; neither the shade is yours nor mine.’ Then I panicked—coincidence cannot happen again and again like this. I asked her, Do my thoughts reach you? Do the thought-streams within me become known to you? She said, ‘Through continuous meditation my own thoughts have become empty; now the thoughts of others are also seen.’ I was frightened and ran back. Forgive me—tomorrow I cannot go there.”
बुद्ध ने कहा, ‘क्यों?’ उसने कहा कि ‘इसलिए कि...कैसे कहूं, क्षमा कर दें और न कहें वहां जाने को।’ लेकिन बुद्ध ने आग्रह किया और उस भिक्षु को बताना पड़ा। उस भिक्षु ने कहा, ‘उस सुंदर युवती को देख कर मेरे मन में विकार भी उठे थे, वे भी पढ़ लिए गए होंगे। मैं किस मुंह से वहां जाऊं? कैसे मैं उस द्वार पर खड़ा होऊंगा? अब दुबारा मैं नहीं जा सकता हूं।’ बुद्ध ने कहा, ‘वहीं जाना होगा। यह तुम्हारी साधना का हिस्सा है। इस भांति तुम्हें विचारों के प्रति जागरण पैदा होगा और विचारों के तुम निरीक्षक बन सकोगे।’
Buddha asked, “Why?” He said, “Because… how can I say—please don’t send me there.” But Buddha insisted and the monk had to tell. He said, “Seeing that beautiful young woman, defilements arose in my mind; those too would have been read. With what face can I go? How can I stand at that door again? I cannot go.”
Buddha said, “You must go there. This is part of your sadhana. In this way wakefulness toward thoughts will arise in you, and you will become an observer of thoughts.”
मजबूरी थी, उसे दूसरे दिन फिर जाना पड़ा। लेकिन दूसरे दिन वही आदमी नहीं जा रहा था। पहले दिन वह सोया हुआ गया था रास्ते पर। पता भी न था कि मन में कौन से विचार चल रहे थे। दूसरे दिन वह सजग गया, क्योंकि अब डर था। वह होशपूर्वक गया। और जब उसके द्वार पर गया, तो क्षणभर ठहर गया सीढ़ियां चढ़ने के पहले। अपने को उसने सचेत कर लिया। उसने भीतर आंख गड़ा ली। बुद्ध ने कहा था, भीतर देखना और कुछ मत करना। इतना ही स्मरण रहे कि अनदेखा कोई विचार न हो, अनदेखा कोई विचार न हो। बिना देखे हुए कोई विचार निकल न जाए, इतना ही स्मरण रखना बस।
He had to go again the next day. But the one who went was no longer the same. The first day he had gone asleep, unaware of what thoughts were moving. The second day he went alert, for there was fear. He went mindful. As he reached the door, he paused a moment before climbing the steps. He made himself conscious. He turned his gaze within. Buddha had said: look within, do nothing else. Only keep this remembrance: let no thought pass unseen; let no thought pass unseen.
वह सीढ़ियां चढ़ा, अपने भीतर देखता हुआ। उसे अपनी सांस भी दिखायी पड़ने लगी। उसे अपने हाथ-पैर का हलन-चलन भी दिखायी पड़ने लगा। उसने भोजन किया, एक कौर भी उठाया, तो उसे दिखायी पड़ा। जैसे कोई और भोजन कर रहा था और वह देखता था।
He climbed the steps, watching within. He began to see his breath. He saw the movements of his hands and feet. When he ate, each morsel he lifted he saw—as if someone else was eating, and he was watching.
जब आप दर्शक बनेंगे अपने ही, तो आपके भीतर दो तत्व हो जाएंगे, एक जो क्रियमाण है और एक जो केवल साक्षी है। आपके भीतर दो हिस्से हो जाएंगे, एक जो कर्ता है और एक जो केवल द्रष्टा है।
When you become a witness to yourself, two elements appear within you: one that acts, and one that only witnesses. Two parts emerge within: a doer, and a seer.
उस घड़ी उसने भोजन किया। लेकिन भोजन कोई और कर रहा था और देख कोई और रहा था। और हमारा मुल्क कहता है--और सारी दुनिया के जिन लोगों ने जाना है, वे कहते हैं--कि जो देख रहा है, वह आप हैं; और जो कर रहा है, वह आप नहीं हैं।
He ate in that hour. But someone else was eating, and someone else was seeing. Our tradition says—and those who have known, everywhere, say—what sees is you; what acts is not you.
उसने देखा, वह हैरान हुआ। वह नाचता हुआ वापस लौटा। और उसने बुद्ध को जाकर कहा, ‘धन्य है, मुझे कुछ मिल गया। दो अनुभव हुए हैं; एक तो यह अनुभव हुआ कि जब मैं बिलकुल सजग हो जाता था, तो विचार बंद हो जाते थे।’ उसने कहा, ‘एक अनुभव तो यह हुआ कि जब मैं बिलकुल सजग होकर देखता था भीतर, तो विचार बंद हो जाते थे। दूसरा अनुभव यह हुआ कि जब विचार बंद हो जाते थे, तब मैंने देखा, कर्ता अलग है और द्रष्टा अलग है।’ बुद्ध ने कहा, ‘इतना ही सूत्र है। जो इसे साध लेता है, वह सब साध लेता है।’
He saw and was amazed. He danced back to Buddha. He said, “Blessed am I, I have found something. Two realizations: first, whenever I became completely alert, thought stopped. Second, when thoughts stopped I saw the doer is separate and the seer is separate.” Buddha said, “This is the whole key. One who masters it, masters all.”
विचार के द्रष्टा बनना है, विचारक नहीं। स्मरण रहे, विचारक नहीं, विचार के द्रष्टा।
Become the seer of thought, not a thinker. Remember: not a thinker—a seer of thought.
इसलिए हम अपने ऋषियों को द्रष्टा कहते हैं, विचारक नहीं। महावीर विचारक नहीं हैं, बुद्ध विचारक नहीं हैं। ये द्रष्टा हैं। विचारक तो बीमार आदमी है। विचार वे करते हैं, जो जानते नहीं हैं। जो जानते हैं, वे विचार नहीं करते, वे देखते हैं। उन्हें दिखायी पड़ता है, उन्हें दर्शन होता है। और दर्शन की पद्धति अपने भीतर विचार का निरीक्षण है। उठते-बैठते, सोते-जागते, अपने भीतर जो भी विचार की धारा चलती हो, उसे देखें। और किसी भी विचार के साथ तादात्म्य न करें कि इस विचार के साथ मैं एक हो गया। विचार को अलग चलने दें, आप अलग चलें। आपके भीतर दो धाराएं होनी चाहिए।
This is why we call our rishis seers, not thinkers. Mahavira is not a thinker, Buddha is not a thinker. They are seers. Thinking is the disease of those who do not know. Those who know do not think—they see. Things become visible to them; there is direct seeing. And the method of this seeing is the observation of thought within. In sitting and rising, waking and sleeping, watch the stream of thought that flows within. Do not identify with any thought—do not become one with it. Let thought move on its own; you move separately. Two streams must be present within you.
साधारण आदमी के भीतर एक धारा होती है, मात्र विचार की। साधक के भीतर दो धाराएं होती हैं, विचार की और दर्शन की। साधक के भीतर दो पैरेलल, दो समानांतर धाराएं होती हैं, विचार की और दर्शन की। सामान्य आदमी के भीतर एक धारा होती है, मात्र विचार की। और सिद्ध के भीतर भी एक ही धारा होती है, मात्र दर्शन की। इसे समझ लें।
In the ordinary person there is only one stream: thought. In the seeker there are two parallel streams: thought and seeing. In the accomplished one, again there is only one stream: seeing; thought has died. Understand this.
साधारण आदमी के भीतर एक धारा होती है, विचार की। दर्शन सोया हुआ होता है। साधक के भीतर दो धाराएं होती हैं समानांतर, विचार की और दर्शन की। सिद्ध के भीतर भी एक ही धारा रह जाती है, दर्शन की; विचार मृत हो जाता है।
In the ordinary person, one stream—thought—while seeing sleeps. In the seeker, two parallel streams—thought and seeing. In the realized, again a single stream remains—pure seeing; thought is dead.
तो हमें विचार से दर्शन तक पहुंचना है, तो हमें विचार और दर्शन की समानांतर साधना करनी होगी। अगर विचार से दर्शन तक पहुंचना है, तो हमें विचार की और दर्शन की समानांतर साधना करनी होगी। उसको मैं सम्यक निरीक्षण कह रहा हूं, उसको सम्यक स्मृति कह रहा हूं। उसको महावीर ने विवेक कहा है। विचार और विवेक। जो विचार को भी देखता है, वह विवेक है। विचारक मिल जाने तो बहुत आसान हैं। जिनका विवेक जाग्रत हो, वैसे लोग बहुत कठिन हैं।
If we are to move from thought to seeing, we must practice the two together, in parallel—thought and seeing. I call this right observation, right mindfulness. Mahavira called it vivek—discernment. He who also sees thought is discernment. Thinkers are easy to find; those whose discernment is awake are rare.
विवेक को जगाएं। कैसे जगाएंगे, वह मैंने कहा, स्मरणपूर्वक विचार को देखने से। शरीर की क्रियाओं को देखेंगे, शरीर शून्य हो जाएगा। और विचार की दौड़ को देखेंगे, विचार की प्रक्रिया को, थाट प्रोसेस को देखेंगे, तो विचार शून्य हो जाएगा। और अगर भाव का अंतर्निरीक्षण करेंगे, तो भाव शून्य हो जाएगा।
Awaken discernment. How? As I said—by mindfully watching thought. If you observe the actions of the body, the body becomes empty. If you observe the process of thought—the thought-process—thought becomes empty. And if you perform inner observation of feeling, feeling becomes empty.
अभी मैंने कहा कि घृणा की जगह प्रेम को आने दें और द्वेष की जगह मैत्री को आने दें भाव-शुद्धि में। अब मैं कहूंगा, इस सत्य को भी जानें कि जो प्रेम कर रहा है, जो घृणा कर रहा है, उसके भी पीछे एक तत्व है, जो केवल जान रहा है; जो न घृणा करता है और न प्रेम करता है। वह केवल साक्षी है। उसने देखा था कि कभी घृणा की गयी, अब वह देख रहा है कि प्रेम किया जा रहा है। लेकिन वह केवल साक्षी है, वह केवल देख रहा है।
A moment ago I said: in purification of feeling, let love come where hatred was, friendliness where enmity was. Now I say: also know this truth—that behind the one who loves or hates, there is an element that only knows; it neither hates nor loves. It is only the witness. It saw that there was hatred; now it sees that there is love. But it only witnesses—it only sees.
जब मैं किसी को घृणा करता हूं, तो क्या मेरे भीतर किसी बिंदु को यह पता नहीं चलता कि मैं घृणा कर रहा हूं? और जब मैं किसी को प्रेम करता हूं, तो क्या मेरे भीतर किसी को यह पता नहीं चलता कि मैं प्रेम कर रहा हूं? जिसको पता चलता है, वह प्रेम से पीछे है, घृणा से पीछे है। वही हमारी आत्मा है, जो शरीर के और विचार के और भाव के, सबके पीछे है।
When I hate someone, is there not a point within me that knows “I am hating”? When I love someone, is there not within someone who knows “I am loving”? That which knows is behind love and hatred. That is our soul, which stands behind body, thought, and feeling.
इसलिए पुराने ग्रंथ उसे कहते हैं, नेति-नेति। न वह देह है, न वह विचार है, न वह भाव है। वह कुछ भी नहीं है। जहां कुछ भी नहीं शेष रह जाता, वहीं केवल वह दर्शक, वह द्रष्टा, वह साक्षी चैतन्य हमारी आत्मा है।
The old scriptures call it neti-neti: it is not body, not thought, not feeling—none of these. Where nothing remains, only that witness-consciousness remains—our soul.
तो भाव की धारा के प्रति भी द्रष्टा बोध रखना है। आखिर में उसको बचा लेना है, जो केवल दर्शन है। जो शुद्ध दर्शन मात्र है, उसे बचा लेना है। वही शुद्ध दर्शन प्रज्ञा है। उसी शुद्ध दर्शन को हमने ज्ञान कहा है। उसी शुद्ध दर्शन को हम आत्मा कहते हैं। योग का और धर्मों का चरम लक्ष्य वही है।
So toward the stream of feeling too, maintain the seer-sense. In the end, preserve only that which is sheer seeing—pure witnessing. That pure seeing is wisdom. That pure seeing is what we call knowledge. That pure seeing is what we call the soul. The supreme aim of yoga and of all religions is that.
अंतरंग साधना में मूल तत्व है, सम्यक निरीक्षण--देह की क्रियाओं का, विचार की प्रक्रियाओं का, भाव की अंतरंग धाराओं का। इन तीनों पर्तों को जो पार करके साक्षी को पकड़ लेता है, उसे किनारा मिल गया। उसे किनारा क्या, उसे लक्ष्य मिल गया। और जो इन तीन में से किसी से बंधा रहता है, वह किनारे से बंधा हुआ है। उसे अभी लक्ष्य नहीं मिला।
In inner sadhana the root element is right observation—of the body’s actions, the processes of thought, the inner streams of feeling. Whoever passes through these three layers and catches hold of the witness has reached the shore. Not only the shore—he has reached the goal. Whoever remains bound to any of these three remains tied to the bank; the goal is not yet attained.
एक कहानी मैंने पढ़ी थी, सुनी थी। एक रात, पूर्णिमा की रात थी--जैसे आज है--और चांद पूरा था और बहुत सुंदर रात थी। और कुछ मित्रों को हुआ कि वे नौका-विहार को निकलें। वे आधी रात गए नौका-विहार को गए। और आनंद मनाने गए थे, तो उन्होंने नाव में प्रवेश के पहले खूब शराब पी। फिर वे नाव में बैठे। फिर उन्होंने पतवारें उठायीं और नाव को उन्होंने चलाना शुरू किया। फिर उन्होंने बहुत नाव को चलाया।
I read a story. One night, a full-moon night—like tonight—the moon was full and the night very beautiful. Some friends thought to go boating. At midnight they set out. Wishing to make merry, they drank well before boarding. Then they sat in the boat, seized the oars, and began to row. They rowed hard.
फिर सुबह का वक्त आने लगा और ठंडी हवाएं आ गयीं और उनका नशा उखड़ा और उन्होंने सोचा, ‘हम कितने चले आए होंगे! रात भर नाव चलायी है!’ और उन्होंने गौर से देखा, वे उसी तट के किनारे खड़े थे, जहां वे रात आए थे। और तब उन्होंने जाना कि वे भूल गए थे। पतवार तो उन्होंने बहुत चलायी थी, लेकिन नाव को नदी के किनारे से छोड़ना भूल गए थे। और जिसने अपनी नाव नदी के किनारे से नहीं छोड़ ली है, वह अनंत परमात्मा के सागर में कितना ही तड़फे, कितना ही चिल्लाए, उसकी कोई गति नहीं होगी।
Toward dawn, cool breezes arose and their intoxication wore off. They thought, “How far we must have come! We’ve rowed all night!” They looked carefully—and were moored at the very same bank from which they had set out. Then they realized: they had forgotten. They had rowed a lot—but had forgotten to untie the boat from the shore. And the one who has not untied his boat—no matter how much he thrashes or cries—will have no progress in the infinite ocean of the divine.
आपकी चेतना की नाव कहां बंधी है? देह से बंधी है, विचार से बंधी है, भाव से बंधी है। आपकी चेतना की नाव देह से बंधी है, विचार से बंधी है, भाव से बंधी है, यह आपका किनारा है। और नशे में आप कितनी ही पतवार चलाते रहें, एक जन्म, अनंत जन्म। और अनंत जन्मों के बाद भी जब ठंडी हवाएं लगेंगी किसी सत विचार की, किसी सत दर्शन की, किसी प्रकाश किरण का जब धक्का लगेगा और आप जाग कर देखेंगे, तो पाएंगे, अनंत जन्मों की पतवार चलाना व्यर्थ चला गया। हम उसी किनारे खड़े हैं, हम वहीं बंधे हैं, जहां हमने शुरू किया था। और तब एक बात दिखायी पड़ेगी, नाव को खोलना भूल गए थे।
Where is your boat of consciousness tied? To body, to thought, to feeling. Your boat is tied to these; that is your shore. And drunk, you may row for one life—or endless lives. After endless births, when the cool breeze of some true thought, some true seeing, some ray of light strikes you and you awaken—you will find: the rowing of countless lives has gone in vain. You stand at the same bank, tied where you began. Then it becomes clear: you forgot to untie the boat.
नाव को खोलना सीखना जरूरी है। पतवार चलाना बहुत आसान, नाव को खोल लेना बहुत कठिन है। साधारणतया नाव को खोल लेना बहुत आसान होता है और पतवार चलाना थोड़ा कठिन होता है। बाकी जीवन की धारा में नाव को खोल लेना नदी से बहुत कठिन है, पतवार चलाना बहुत सरल है। बल्कि अगर हम यूं कहें--रामकृष्ण ने एक दफा कहा था, ‘तुम अपनी नाव तो खोलो, अपने पाल तो खोल दो। और परमात्मा की हवाएं तुम्हें ले जाएंगी, तुम्हें पतवार भी नहीं चलानी होगी।’
Learn to untie the boat. Rowing is easy—untying is difficult. Ordinarily, untying a boat is easy and rowing is hard; but in the flow of life, untying from the shore is very difficult, rowing very simple. In fact—as Ramakrishna once said—“Open your boat, unfurl your sails; the winds of the divine will carry you. You won’t even need to row.”
यह ठीक ही कहा था। अगर हम नाव ही खोल लें, तो हवाएं बह रही हैं परमात्मा की, और वे हमें ले जाएंगी, और उन दूर-दिगंत के गंतव्यों तक पहुंचा देंगी, जहां पहुंचे बिना कोई आदमी आनंद को उपलब्ध नहीं होता। लेकिन नाव को खोल लेना।
He spoke true. If we only untie the boat—the divine winds are already blowing; they will carry us to those far horizons where, without arriving, no one can know bliss. But first, untie the boat.
अंतरंग साधना में हम नाव खोलते हैं। उस रात वे मित्र नाव खोल क्यों नहीं सके? उस रात वे नशे में थे, मूर्च्छा में थे। सुबह जब ठंडी हवाएं लगीं और मूर्च्छा गयी, तो उन्होंने पाया कि नाव बंधी है। मैंने कहा, सम्यक निरीक्षण। सम्यक निरीक्षण मूर्च्छा का विरोध है। हम मूर्च्छा में हैं, इसलिए नाव को बांधे हुए हैं शरीर से, विचार से और भाव से। अगर सम्यक निरीक्षण की ठंडी हवाएं लगें और हम सजग हो जाएं, तो नाव को खोल लेना कठिन नहीं है। मूर्च्छा नाव को बांधे हुए है। अमूर्च्छा नाव को छोड़ देगी। अमूर्च्छा का उपाय है सम्यक निरीक्षण, राइट अवेयरनेस, समस्त क्रियाओं की।
In inner sadhana, we untie the boat. Why could those friends not untie it that night? They were drunk, unconscious. When the cool breezes of morning came and stupor left, they found the boat tied. I said: right observation. Right observation is the antidote to stupor. Because we are in stupor, we keep the boat tied to body, thought, and feeling. If the cool breeze of right observation touches us and we become alert, untying the boat is not hard. Stupor binds the boat; non-stupor releases it. The means to non-stupor is right observation—right awareness of all actions.
अंतरंग साधना एक ही है, सम्यक स्मरण, सम्यक स्मृति, सम्यक विवेक, सम्यक होश, अमूर्च्छा। इसे स्मरण रखें। यह सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। और इसका सतत प्रयोग करें। और इसका निरंतर प्रयोग करें।
Inner sadhana is just this: right remembrance, right mindfulness, right discernment, right alertness—non-stupor. Remember this. It is supremely important. Practice it continually. Practice it without interruption.
तीन शुद्धियां, तीन शून्यताएं यदि घटित हो जाएं...। तीन शुद्धियां तीन शून्यता को लाने में सहयोगी हैं। तीन शून्यताएं आ जाएं, तो परिणाम में समाधि उत्पन्न होती है। समाधि द्वार है सत्य का, स्वयं का, परमात्मा का। जो समाधि में जागता है, उसे संसार मिट जाता है।
If the three purifications and the three emptinesses come to pass—the three purifications support the arising of the three emptinesses. When the three emptinesses arise, the result is samadhi. Samadhi is the doorway to truth, to the Self, to the divine. In samadhi, the world vanishes.
मिट जाने का अर्थ यह नहीं है कि ये दीवारें मिट जाएंगी और आप मिट जाएंगे। मिट जाने का यह अर्थ, ये दीवारें दीवारें न रह जाएंगी और आप आप न रह जाएंगे। मिट जाने का यह अर्थ, जब पत्ता हिलेगा, तो पत्ता ही नहीं, वह प्राण भी दिखेगा, जो पत्ते को हिलाता है। और जब हवाएं बहेंगी, तो हवाएं ही नहीं दिखेंगी, वे सत्ताएं भी दिखेंगी, जो हवाओं को बहाती हैं। और तब मिट्टी में, कण-कण में भी केवल मृण्मय ही नहीं दिखेगा, चिन्मय के भी दर्शन होंगे। संसार मिट जाएगा इस अर्थों में कि परमात्मा प्रकट हो जाएगा।
Vanishing does not mean these walls will disappear and you will vanish. It means: these walls will no longer be mere walls, and you will no longer be the you you take yourself to be. It means: when a leaf trembles, not only the leaf is seen, but the life that makes it tremble. When winds blow, not only the winds are seen, but the forces that move them. In earth, in every particle, not only the earthen is seen, but the conscious as well. The world “vanishes” in the sense that the divine becomes evident.
परमात्मा संसार को बनाने वाला नहीं है। आज कोई मुझसे पूछता था, किसने बनाया? हम पहाड़ के पास थे वहां घाटियों के और कोई पूछता था, ये घाटियां और ये दरख्त, ये किसने बनाए? यह हम तब तक पूछेंगे कि किसने बनाए, जब तक हम जानते नहीं। और जब हम जानेंगे, तब हम यह न पूछेंगे कि किसने बनाए; हम जानेंगे, यह स्वयं बनाने वाला है। क्रिएटर कोई भी नहीं है, स्रष्टा कोई भी नहीं है। सृष्टि ही स्रष्टा है। जब दर्शन होता है, जब दिखायी पड़ता है, तो यह क्रिएशन ही क्रिएटर हो जाता है। यह जो चारों तरफ विराट जगत है, यही परमात्मा हो जाता है। संसार के विरोध में परमात्मा नहीं मिलता, संसार का बोध विसर्जित होता है और परमात्मा उपलब्ध होता है।
The divine is not a maker of the world. Today someone asked me, “Who made all this?” We were by the hills and valleys; someone asked, Who made these valleys and these trees? We ask “who made it” so long as we do not know. When we know, we do not ask who made it—we know it is self-originating. There is no creator apart; creation itself is the creator. When there is seeing, when it is seen, creation itself becomes the creator. This vast world all around becomes the divine. The divine is not found in opposition to the world; rather, as the spell of “world” dissolves, the divine is realized.
उस समाधि की अवस्था में सत्य का बोध होगा, आवृत सत्य का, जो ढंका है।
In that state of samadhi there is the knowing of truth—the veiled truth that is covered over.
और ढंका किससे है?
And what is it covered by?
किसी और से नहीं, हमारी ही मूर्च्छा से ढंका है। सत्य पर पर्दे नहीं हैं, हमारी आंख पर पर्दे हैं। इसलिए जो अपनी आंख के पर्दों को गिरा देगा, वह सत्य को जान लेता है। और आंख के पर्दे कैसे गिराए जाएं, उसकी मैंने चर्चा की है। तीन शुद्धियां और तीन शून्यताएं आंख के पर्दों को गिरा देंगी। जब आंख बिना पर्दे की होती है, उसको हम समाधि कहते हैं। वह शुद्ध दृष्टि जो बिना पर्दे की होती है, उसको हम समाधि कहते हैं।
By nothing else than our own stupor. There are no veils upon truth; the veils are upon our eyes. One who lets the veils of his eyes fall knows truth. How to let those veils fall—I have spoken of that. The three purifications and the three emptinesses will drop the veils from the eyes. Eyes without veils—this is samadhi. That pure vision without veils is what we call samadhi.
समाधि चरम लक्ष्य है धर्मों का--समस्त धर्मों का, समस्त योगों का। यह हमने विचार किया। इस पर चिंतन करेंगे, इस पर मनन करेंगे, इस पर निदिध्यासन करेंगे। इसे सोचेंगे, इसे विचारेंगे, इसे प्राणों में उतारेंगे। जो माली की तरह बीज को बोएगा, वह फिर एक दिन खुश होकर देखेगा कि उसमें फूल खिल गए हैं। और जो श्रम करेगा और खदानों को तोड़ेगा, वह एक दिन पाएगा, हीरे-जवाहरात उपलब्ध हो गए हैं। और जो पानी में डूबेगा और गहराइयों तक जाएगा, वह एक दिन पाएगा कि वह मोतियों को ले आया है।
Samadhi is the supreme goal of all religions, of all yogas. We have reflected on this. We will contemplate it, reflect on it, meditate on it. We will think it through and absorb it into our very breath. Whoever, like a gardener, sows the seed will, one day in joy, see flowers bloom. Whoever labors and breaks the mines will one day find gems and diamonds. Whoever dives into the water and reaches the depths will one day discover he has brought up pearls.
जिनकी भी आकांक्षा हो और जिनके भी पुरुषार्थ को लगता हो कि कोई चुनौती है, उनके प्राण कंपित होंगे, आंदोलित होंगे और वे अग्रसर होंगे। किसी पहाड़ पर चढ़ना उतनी बड़ी चुनौती नहीं है, स्वयं को जान लेना सबसे बड़ी चुनौती है। और जो ठीक अर्थों में पुरुष हैं, जो ठीक अर्थों में जिनके भीतर कोई भी शक्ति और ऊर्जा है, उनका यह अपमान है कि बिना स्वयं को जाने वे समाप्त हो जाएं।
Those who have the longing—and whose manhood, whose inner energy feels a challenge—will tremble, be stirred, and they will move forward. To climb a mountain is no great challenge; to know oneself is the greatest. For those who are truly courageous, with energy within, it is an insult to end without knowing oneself.
प्रत्येक के भीतर यह संकल्प भर जाना चाहिए कि मैं सत्य को जान कर रहूंगा, स्वयं को जान कर रहूंगा, समाधि को जान कर रहूंगा। इस संकल्प को साध कर और इन भूमिकाओं को प्रयोग करके आप भी सफल हो सकते हैं, कोई भी सफल हो सकता है। यह बात आप विचार करेंगे।
Let this resolve fill everyone: I will know truth, I will know myself, I will know samadhi. Holding this resolve, practicing these preparations, you too can succeed—anyone can. Consider this.
अब हम रात्रि के ध्यान के लिए बैठेंगे। रात्रि के ध्यान के संबंध में फिर थोड़ा सा आपको कह दूं। कल मैंने आपको बताया, शरीर में पांच चक्रों की बात कही। उन पांच चक्रों से बंधे हुए अंग हैं। उन चक्रों को यदि हम शिथिल करें और शिथिल होने का भाव करें, तो वे-वे अंग उनके साथ-साथ शिथिल हो जाते हैं।
Now we will sit for the night meditation. Let me say a little more about it. Yesterday I told you of the body’s five chakras. Limbs and organs are tethered to those five. If we relax those chakras—give them suggestions of relaxation—those corresponding organs and systems relax along with them.
पहला चक्र है मूलाधार। जननेंद्रिय के निकट मूलाधार की धारणा करेंगे कि मूलाधार चक्र है और उस चक्र को हम शिथिल होने का आदेश देंगे कि मूलाधार, शिथिल हो जाओ। पूरे मन से और पूरी आज्ञा देनी चाहिए कि मूलाधार, शिथिल हो जाओ।
The first chakra is Muladhar. Near the sex center, hold the idea of the Muladhar chakra and give it the command to relax: “Muladhar, relax.” Give the command with your whole mind, a full, clear order: “Muladhar, relax.”
आप सोचेंगे, हमारे कहने से क्या होगा? आप सोचते होंगे, हम कहेंगे, पैर शिथिल हो जाओ, पैर शिथिल कैसे हो जाएंगे! हम कहेंगे कि शरीर जड़ हो जाओ, शरीर जड़ कैसे हो जाएगा!
You may wonder, What will happen just because we say it? You might think, We’ll say, “Legs, relax,” how will the legs relax? We’ll say, “Body, become inert,” how will the body become inert?
आप थोड़े सोच-समझ के अगर हों, तो इतना आपको खयाल नहीं आता! जब आप कहते हैं, हाथ रूमाल उठाओ, तो हाथ रूमाल कैसे उठाता है? और जब आप कहते हैं, पैर चलो, तो पैर चलते कैसे हैं? और जब आप कहते हैं कि पैर मत चलो, तो पैर रुक कैसे जाते हैं? यह शरीर का अणु-अणु आपकी आज्ञा मानता है। अगर यह आज्ञा न माने, तो शरीर चल ही नहीं सकता। आप आंखों से कहते हैं, बंद हो जाओ, तो आंखें बंद हो जाती हैं। भीतर विचार होता है कि आंख बंद हो जाए और आंख बंद हो जाती है। क्यों? विचार में और आंख में कोई संबंध नहीं होगा? नहीं तो आप भीतर बैठे सोच ही रहे हैं कि आंख बंद हो जाओ और आंख बंद नहीं हो रही है! और आप सोच रहे हैं कि पैर चलो, और पैर बैठे हुए हैं!
If you are a little attentive, does it not occur to you? When you say, “Hand, pick up the kerchief,” how does the hand pick it up? When you say, “Feet, walk,” how do the feet walk? When you say, “Feet, stop,” how do they stop? Every atom of this body obeys your command. If it did not, the body could not function. You say to the eyes, “Close,” and they close. The thought arises within, “Let the eyes close,” and they close. Why? Is there no connection between thought and the eyes? Otherwise you would be sitting inside thinking “Eyes, close,” and they would not close! Or you think “Feet, walk,” and your feet just sit there!
मन जो कहता है, वह तत्क्षण शरीर तक पहुंच जाता है। अगर हमको थोड़ी समझ हो, तो हम शरीर से कुछ भी करवा सकते हैं। यह जो हम करवा रहे हैं, केवल प्राकृतिक है। लेकिन क्या आपको पता है कि यह भी एकदम प्राकृतिक नहीं है, इसमें भी सुझाव काम कर रहे हैं। क्या आपको पता है, अगर एक आदमी के बच्चे को जानवरों के बीच पाला जाए, तो वह सीधा खड़ा होगा? वैसी घटनाएं घटी हैं।
What the mind says reaches the body instantly. If we understand just a little, we can have the body do anything. What we already do is “natural”—but do you know even this is not purely natural? Suggestion is already at work. Do you know that if a human child is raised among animals, will he stand upright? Such events have occurred.
वहां पीछे लखनऊ के पास जंगलों में एक घटना घटी। एक लड़का पाया गया, जिसे भेड़ियों ने पाला। भेड़ियों का शौक है कि बच्चों को गांव से उठा ले जाना और कभी-कभी भेड़िए उनको पाल भी लेते हैं। ऐसी जमीन पर कई घटनाएं घटी हैं। अभी पीछे चार वर्ष पहले जंगल से एक चौदह-पंद्रह वर्ष का लड़का लाया गया, जो भेड़ियों ने पाला है। छोटे बच्चे को गांव से उठा ले गए और फिर उन्होंने उसको दूध पिलाया और पाल लिया।
Near Lucknow, in the forests, such a case occurred. A boy was found who had been raised by wolves. Wolves often steal children from villages; sometimes they even raise them. This has happened in various places. Four years ago a fourteen- or fifteen-year-old boy was brought from the jungle who had been raised by wolves. They took him as a small child from a village, fed him milk, and reared him.
वह चौदह वर्ष का लड़का बिलकुल भेड़िया था। वह चार हाथ-पैर से चलता था, सीधा खड़ा नहीं होता था। और वह भेड़ियों की तरह आवाज निकालता था और खूंखार था और खतरनाक था। और आदमी को पा जाए, तो कच्चा खा सकता था। लेकिन वह कोई भाषा नहीं बोलता था।
That fourteen-year-old boy was entirely wolf-like. He moved on all fours, would not stand upright. He made sounds like wolves, was fierce and dangerous. If he caught a human, he could eat him raw. But he spoke no language.
पंद्रह वर्ष का बच्चा भाषा क्यों नहीं बोलता? और अगर आप उससे कहें कि बोलो, बोलने की कोशिश करो, तो भी क्या करेगा! और पंद्रह वर्ष का बच्चा सीधा खड़ा क्यों नहीं होता? उसे सुझाव नहीं मिले सीधे खड़े होने के, उसे खयाल नहीं मिला सीधा खड़े होने का।
Why does a fifteen-year-old not speak? And even if you tell him, “Speak, try to speak,” what can he do? Why does a fifteen-year-old not stand upright? He never received the suggestion to stand upright; the idea never occurred to him.
जब आपके घर में एक छोटा बच्चा पैदा होता है, आपको सबको चलते देख कर उसे यह सुझाव मिलता है कि चला जा सकता है। उसे यह खयाल मिलता है कि दो पैर पर सीधा खड़ा हुआ जा सकता है। यह विचार उसको मिल जाता है, यह उसके अंतस-चेतन में प्रविष्ट हो जाता है। और तब वह चलने की हिम्मत करता है और कोशिश करता है। और सब तरफ लोगों को चलते देखता है, तो हिम्मत बढ़ती है और वह धीरे-धीरे चलना शुरू कर देता है। दूसरों को बोलते देखता है, तो उसे खयाल होता है कि बोला जा सकता है। और फिर वह चेष्टा करता है। और उसकी वे ग्रंथियां, जो बोल सकती हैं, सक्रिय हो जाती हैं।
When a small child is born in your home, by seeing you all walk, he receives the suggestion that walking is possible. He gets the idea that one can stand on two legs. That thought enters him, into his subconscious. Then he attempts to walk, he tries. Seeing everyone walk around him, his courage grows, and slowly he begins to walk. Seeing others speak, he gets the idea that speaking is possible. Then he tries, and the glands that enable speech become active.
हमारे भीतर बहुत सी ग्रंथियां हैं, जो सक्रिय नहीं हैं। अभी मनुष्य का पूरा विकास नहीं हुआ है, स्मरण रखें। जो शरीर के विज्ञान को जानते हैं, वे यह कहते हैं कि मनुष्य के मस्तिष्क का बहुत छोटा सा हिस्सा सक्रिय है। शेष हिस्सा बिलकुल इनएक्टिव पड़ा हुआ है। उसकी कोई क्रिया नहीं है। और वैज्ञानिक असमर्थ हैं यह जानने में कि वह शेष हिस्सा किस काम के लिए है। उसका कोई काम ही नहीं है अभी। आपकी खोपड़ी का बहुत सा हिस्सा बिलकुल बंद पड़ा हुआ है। योग का कहना है कि वह सारा हिस्सा सक्रिय हो सकता है।
Within us are many centers that are not active. Remember: human development is not complete yet. Those who know the physiology of the body say that only a small portion of the human brain is active. The rest lies inactive. They cannot discover what purpose that remaining portion serves. It seems to have no function yet. A large part of your brain is shut; yoga says that whole portion can be activated.
और नीचे उतरें आदमी से, तो जानवर का और भी थोड़ा हिस्सा सक्रिय है, उसका और ज्यादा हिस्सा निष्क्रिय है। और नीचे उतरें, तो जितने नीचे उतरते हैं, उतने ही जानवर जितने नीचे तबके के हैं, उनके मस्तिष्क का उतना ही हिस्सा निष्क्रिय पड़ा हुआ है।
Lower down from man, the animal has an even smaller active portion; more is inactive. The further down the ladder of life, the greater the inactive proportion of the brain.
काश, हम महावीर और बुद्ध का दिमाग खोल पाते, तो हम पाते कि उनका सारा हिस्सा सक्रिय है, उसमें निष्क्रिय कुछ भी नहीं है। उनका पूरा मस्तिष्क काम कर रहा है, पूरा। और हमारा छोटा-छोटा टुकड़ा काम कर रहा है।
Could we open the brains of Mahavira and Buddha, we would find the whole is active—nothing dormant. Their entire brain works; ours work in tiny fragments.
अब जो शेष काम नहीं कर रहा है, उसके लिए उसे सजग करना होगा, सुझाव देने होंगे, चेष्टा करनी होगी। योग ने चक्रों के माध्यम से मस्तिष्क के उसी हिस्से को सक्रिय करने के उपाय किए हैं। योग विज्ञान है और एक वक्त आएगा कि दुनिया का सबसे बड़ा विज्ञान योग ही होगा।
What does not yet work must be awakened—through awareness, suggestion, endeavor. Through the chakras, yoga has found methods to activate those brain areas. Yoga is a science—and a day will come when the greatest science in the world will be yoga.
यह जो पांच चक्रों की मैंने बात कही, इन पांच चक्रों पर ध्यान को केंद्रित करके सुझाव देने से वे-वे अंग तत्क्षण शिथिल हो जाएंगे। मूलाधार को हम सुझाव देंगे और साथ में भाव करेंगे कि पैर शिथिल हो रहे हैं। पैर शिथिल हो जाएंगे। फिर ऊपर बढ़ेंगे। नाभि के पास स्वाधिष्ठान चक्र को सुझाव देंगे और नाभि के आस-पास का सारा यंत्र-जाल शिथिल हो जाएगा। फिर और ऊपर बढ़ेंगे और हृदय के पास अनाहत को, अनाहत चक्र को सुझाव देंगे, हृदय का सारा संस्थान शिथिल हो जाएगा। फिर और ऊपर बढ़ेंगे और आंखों के बीच आज्ञा चक्र को सुझाव देंगे, तो चेहरे के सारे स्नायु शिथिल हो जाएंगे। और ऊपर बढ़ेंगे और चोटी के पास सहस्रार चक्र को सुझाव देंगे, तो मस्तिष्क की सारी अंतस की, अंदरूनी सारा का सारा यंत्र शिथिल होकर शांत हो जाएगा।
These five chakras I spoke of: by focusing attention upon them and giving suggestion, the corresponding parts relax instantly. We will suggest to Muladhar and, along with that, feel the legs relaxing. They will relax. Then move upward. At the navel, suggest to Swadhisthan; the whole mechanism around the navel will relax. Move higher and suggest to Anahat at the heart; the entire cardiac system will relax. Higher still, suggest to Ajna between the eyebrows; all the facial nerves will relax. Then higher, at the crown, suggest to Sahasrar; the whole subtle inner mechanism of the brain will relax and grow still.
इसको जितनी परिपूर्णता से भाव करेंगे, उतनी परिपूर्णता से यह बात घटित होगी और कुछ दिन निरंतर अभ्यास करने से परिणाम आने शुरू होंगे।
To the extent you feel this completely, to that extent it will occur completely. With a few days of steady practice, results begin to come.
अगर जल्दी परिणाम न आएं, तो घबराना नहीं। अगर बहुत जल्दी कुछ घटित न हो, तो कोई बेचैन होने की बात नहीं है। साधारण सी चीजें हम सीखते हैं, वर्षों लग जाते हैं; जो आत्मा को सीखने को उत्सुक हो, उसे जन्म भी लग जाएं, तो थोड़ा समय है। तो बहुत संकल्प से, बहुत प्रतीक्षा से और बहुत शांति से प्रयोग करने से परिणाम अवश्यंभावी है।
If results don’t come quickly, do not be disturbed. If nothing happens very soon, do not be restless. Ordinary skills take years to learn; for one who longs to learn the soul—even if it takes a lifetime—that is but a little time. With strong resolve, patience, and great calm, results are inevitable.
इन पांच चक्रों को सुझाव देकर शरीर को शिथिल करेंगे। फिर श्वास को शिथिल करने के लिए मैं कहूंगा, तो उसे ढीला छोड़ देंगे। और मैं कहूंगा, श्वास शांत हो रही है, तो भाव करेंगे। फिर अंत में मैं कहूंगा, विचार शून्य हो रहे हैं, मन शून्य हो रहा है।
We will relax the body through suggesting these five chakras. Then, when I say to relax the breath, let it loose. When I say the breath is becoming quiet, feel it. Finally, when I say thoughts are becoming empty, the mind is becoming empty, allow that too.
यह तो प्रयोग होगा ध्यान का। इस ध्यान के पहले दो मिनट भाव करेंगे और दो मिनट भाव करने के पहले संकल्प करेंगे पांच बार।
That will be the meditation practice. Before the meditation we will cultivate a feeling-tone for two minutes; before that, we will make a resolve five times.
अब हम रात्रि के ध्यान के लिए बैठेंगे। इस ध्यान में सबको सो जाना है, लेट जाना है, लेट कर ही उसे करना है। इसलिए अपना स्थान बना लें। बैठ कर संकल्प करेंगे, भाव करेंगे और फिर लेटेंगे।
Now we will sit for the night meditation. In this meditation everyone is to go to sleep—lie down and do it lying down. So prepare your place. Sit to make your resolve, cultivate the feeling—then lie down.
