Skip to content
Osho

Chit Chakmak Lage Nahin #4

21 November 1967 Bombay Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)

मेरे प्रिय आत्मन्‌!

My beloved!

बीते दिवस अविचार की स्थिति पर थोड़ा सा विचार किया। सामान्यतः मनुष्य अविचार में ही जीता है। एक तो वासनाओं की परतंत्रता है और दूसरी श्रद्धा और विश्वास की। शरीर के तल पर भी मनुष्य परतंत्र है और मन के तल पर भी। शरीर के तल पर स्वतंत्र होना संभव नहीं है, लेकिन मन के तल पर स्वतंत्र होना संभव है। इस संबंध में थोड़ी सी बातें कल मैंने आपसे कहीं। मन के तल पर मनुष्य कैसे स्वतंत्र हो सकता है? कैसे उसके भीतर विचार का जन्म हो सकता है? उस संबंध में आज मैं आपसे बात करूंगा।

Yesterday we spoke a little about the state of unthinking. Ordinarily, man lives in unthinking. There is slavery to passions on the one hand, and to faith and belief on the other. On the plane of the body man is dependent, and on the plane of the mind as well. Freedom on the bodily plane is not possible, but freedom on the mental plane is. I hinted at this yesterday. How can a person be free on the level of mind? How can thought be born within him? Today I will speak to you of that.

विचार का जन्म न हो तो मनुष्य के जीवन में वस्तुतः न तो कुछ अनुभूति हो सकती है, न कुछ सृजन हो सकता है। तब हम व्यर्थ ही जीएंगे और मरेंगे। जीवन एक निष्फल श्रम होगा। क्योंकि जहां विचार नहीं, वहां आंख नहीं; जहां विचार नहीं, वहां स्वयं के देखने और चलने की कोई शक्ति ही नहीं है। और जो व्यक्ति स्वयं नहीं देखता, स्वयं नहीं चलता, स्वयं नहीं जीता, उसे कोई अनुभूति जो उसे मुक्त कर सके, कोई अनुभूति जो उसके हृदय को प्रेम से भर सके, कोई अनुभूति जो उसके प्राणों को आलोकित कर सके, असंभव है। जीवन में कुछ भी हो उस होने के पहले आंखों का होना जरूरी है।

If thought is not born, then in truth there can be neither real experience nor creation in a human life. Then we will live and die in vain. Life will be a fruitless labor. For where there is no thought, there are no eyes; where there is no thought, there is no capacity to see and to move by oneself. And the one who does not see for himself, walk for himself, live for himself—no experience can arise in him that can set him free, no experience that can fill his heart with love, no experience that can illumine his very life-breath. Whatever happens in life, before that happening there must be eyes.

विचार से मेरा अर्थ है: दृष्टि। विचार से मेरा अर्थ है: स्वयं की सोचने की क्षमता। विचार से मेरा अर्थ विचारों की भीड़ नहीं है। विचारों की जो भीड़ है वह हम सबके भीतर है, लेकिन विचार हमारे भीतर नहीं है। विचार तो बहुत हमारे भीतर घूमते हैं, लेकिन विचार की शक्ति हमारे भीतर जाग्रत नहीं है।

By thought I mean: vision. By thought I mean: the capacity to think for oneself. By thought I do not mean a crowd of thoughts. The crowd of thoughts is in all of us, but thought itself is not in us. Many thoughts wander within us, but the power of thought is not awake within us.

और यह बहुत आश्चर्य की बात है कि जिसके भीतर जितने ज्यादा विचार घूमते हैं उसके भीतर विचार की क्षमता उतनी ही कम होती है। जिसके भीतर विचारों का बहुत ऊहापोह, विचारों का बहुत आंदोलन, बहुत भीड़ है, उसके भीतर विचार की शक्ति सोई रहती है। केवल वही व्यक्ति विचार की शक्ति को उपलब्ध होता है जो विचारों की भीड़ को विदा देने में समर्थ हो जाता है। इसलिए बहुत विचार आपके मन में चलते हों, तो यह मत समझ लेना कि आप विचार करने में समर्थ हो गए हैं।

And it is very surprising: the more thoughts whirl in someone, the less capacity for thought he has. Where there is much turmoil, much movement, a great crowd of thoughts, the power of thought lies asleep. Only the person who can bid farewell to the crowd of thoughts comes to the power of thought. So if many thoughts run in your mind, do not imagine that you have become capable of thinking.

बहुत विचार चलते भी इसीलिए हैं कि आप विचार करने में समर्थ नहीं हैं। एक अंधा आदमी किसी भवन के बाहर जाना चाहे, तो उसके भीतर पच्चीस विचार चलते हैं—कैसे जाऊं, किस द्वार से जाऊं, कैसे उठूं, किससे पूछूं? लेकिन जिसके पास आंख है, उसे बाहर जाना है, वह उठता है और बाहर हो जाता है। और उसके भीतर विचार नहीं चलते हैं। वह उठता है और बाहर हो जाता है। उसे दिखाई पड़ रहा है।

In fact, so many thoughts run because you are not capable of thinking. If a blind man wants to go out of a building, twenty-five thoughts will run within him—how shall I go, which door, how do I rise, whom do I ask? But one who has eyes, if he wishes to go out, he simply rises and goes out. No thoughts run within him. He rises and goes out. He can see.

विचार की शक्ति दर्शन की क्षमता है। जीवन में दिखाई पड़ना शुरू होता है। लेकिन विचारों की भीड़ से कोई दर्शन की क्षमता नहीं होती, बल्कि विचारों की भीड़ में दर्शन की, देखने की क्षमता छिप जाती है, ढंक जाती है।

The power of thought is the capacity to see. Seeing begins in life. But a crowd of thoughts gives no capacity to see; rather, in the crowd of thoughts the capacity to see, to witness, gets hidden, gets covered.

और यह भी प्रथम निवेदन कर दूं, फिर हम विचार की शक्ति कैसे जगे उस पर विचार करेंगे। यह भी उसके पहले कह देना जरूरी है कि विचारों की भीड़ में जो विचार होते हैं वे पराए होते हैं, अपने नहीं होते। और इसलिए जब मैं कह रहा हूं कि विचार का जन्म हो, तो मैं यह नहीं कह रहा हूं कि आप शास्त्रों को पढ़ें, ग्रंथों को पढ़ें और बहुत से विचार इकट्ठे कर लें। उससे आपके भीतर विचार का जन्म नहीं होगा। पंडित हो जाना विचार को पा लेना नहीं है। बहुत सी बातें संगृहीत कर लेना, बहुत से सिद्धांत, बहुत से उत्तर, बहुत से दर्शन, बहुत सी फिलॉसफी जान लेना विचार करना नहीं है।

Let me say this first, and then we will consider how to awaken the power of thought. It is necessary to say beforehand that the thoughts in the crowd are alien; they are not one’s own. So when I say, “Let thought be born,” I do not mean: read the scriptures, read the books, collect many thoughts. That will not give birth to thought within you. To become a scholar is not to find thought. To gather many notions, many creeds, many answers, many philosophies is not to think.

विचार करना क्या है? विचार करने का अर्थ है: जीवन की समस्या के प्रति स्वयं की चेतना का जागना। जीवन की समस्या का समाधान स्वयं की चेतना से उठना। जीवन जब प्रश्न खड़े करे, तो उधार उत्तर न हो, उत्तर अपना जागे। अभी भी जीवन तो रोज समस्याएं खड़ी करता है, लेकिन उत्तर हमारे उधार होते हैं। इसलिए जीवन की कोई समस्या कभी हल नहीं होती।

What is thinking? Thinking means: the awakening of your own consciousness in response to life’s problem. It means: the solution to a life-problem arising out of your own consciousness. When life raises a question, the answer should not be borrowed; your own answer should awaken. Even now life raises problems every day, but our answers are borrowed. Therefore no problem of life ever really gets solved.

समस्या हमारी, समाधान दूसरों के। उनका कहीं कोई मेल नहीं होता है। जीवन रोज प्रश्न खड़े करता है, जीवन रोज समस्याएं खड़ी करता है, लेकिन हमारे पास रेडीमेड तैयार उत्तर हैं जो दूसरों ने दिए हैं। उन उत्तरों को लेकर हम जीवन के सामने खड़े होते हैं। समस्याएं जीत जाती हैं, समाधान गिर जाते हैं।

The problems are ours; the solutions are others’. There is no harmony between the two. Life raises questions every day, but we stand before life armed with readymade answers given by others. The problems triumph; our solutions collapse.

एक छोटी सी कहानी कहूं, उससे शायद यह समझ में आ सके कि हमारे समाधान कैसे बासे और पुराने हैं और क्यों हार जाते हैं?

Let me tell a little story—it may help you understand how stale and outdated our solutions are, and why they lose.

एक गांव में दो मंदिर थे। दोनों मंदिरों में बहुत विरोध था। सभी मंदिरों में विरोध है। गांव में जुआघर होते हैं, शराबघर होते हैं, उनमें कोई विरोध नहीं है। लेकिन मंदिर होते हैं, उनमें विरोध है। होना नहीं चाहिए, लेकिन मंदिरों में सदा से विरोध है। जिस दिन मंदिरों में विरोध नहीं होगा, उस दिन परमात्मा का मंदिर बन सकेगा। जब तक विरोध है, तब तक नहीं बन सकता है। तब तक नाम परमात्मा का होगा, अंदर मूर्तियां परमात्मा की होंगी, लेकिन उनमें छिपा हुआ शैतान होगा। क्योंकि विरोध शैतान का अस्त्र है।

In a village there were two temples. They were bitterly opposed to each other. Temples are always opposed. Villages have gambling dens and liquor shops, and there is no quarrel there. But where there are temples, there is antagonism. There should not be, but there always has been. The day there is no opposition between temples, that day a true temple of the Divine can be raised. As long as opposition remains, it cannot. The name will be “God,” the idols inside will be of God, but hidden within will be the devil—because opposition is the devil’s weapon.

उस गांव में भी मंदिरों में विरोध था। विरोध इतना था कि उनके पुजारी एक-दूसरे को देखते भी नहीं थे। विरोध इतना था कि उन दोनों के मंदिरों के भक्त एक-दूसरों के मंदिरों में जाते भी नहीं थे। उनके शास्त्रों में लिखा था कि चाहे पागल हाथी के पैर के नीचे दब कर मर जाना, लेकिन दूसरे के मंदिर में शरण मत लेना। वह मंदिर पागल हाथी के पैर के नीचे दब जाने से भी बदतर था जो विरोधी का था।

In that village the opposition was so intense that the two priests would not even look at each other. Their devotees would not step into the other temple. Their scriptures had decreed: even if you have to be crushed under the feet of a mad elephant, do not take refuge in the other temple; that temple is worse than being crushed by a mad elephant.

उन दोनों मंदिरों के बड़े पुजारियों के पास दो छोटे-छोटे लड़के थे, जो उनकी सेवा-टहल करते रहते थे। सामान ले आना, कुछ और काम कर देना। दोनों बच्चे थे, इसलिए बूढ़ों का रोग उन्हें अभी नहीं पकड़ा था। इसलिए दोनों कभी रास्तों पर आते-जाते मिल भी लेते थे, बात भी कर लेते थे।

Each head priest had a young boy serving him—fetching things, doing small chores. Because they were children, the disease of the old had not yet caught them. So sometimes they would meet on the road and talk.

बूढ़ों की बीमारियां, बूढ़े बहुत उत्सुक होते हैं कि बच्चों को जल्दी पकड़ जाएं। न पकड़े तो उन्हें डर लगता है कि बच्चे भटक जाएंगे। इसलिए दोनों मंदिरों के पुजारी उन दोनों बच्चों को निरंतर सचेत करते थे कि सावधान! कभी दूसरे के मंदिर की तरफ मत जाना। कभी दूसरे के मंदिर के किसी आदमी से बात मत करना। लेकिन बच्चे तो बच्चे थे, अभी बूढ़े नहीं हुए थे और उनमें अभी समझ नहीं आई थी। वे कभी-कभी मिल-जुल लेते थे।

Old people are very eager that their illnesses catch hold of children quickly. If they don’t, they fear the children will go astray. So the priests constantly warned the boys: Beware! Never go toward the other temple. Never speak to anyone from the other temple. But children are children; they were not yet old, not yet “wise.” Sometimes they would meet and chat.

एक दिन दोनों बच्चे बाजार की तरफ गए थे। रास्ते पर मिले। दोनों मंदिरों का नाम था—एक उत्तर का मंदिर था, एक दक्षिण का। उत्तर के मंदिर के लड़के ने दक्षिण के मंदिर के लड़के से पूछा: कहां जा रहे हो? उस दक्षिण के लड़के ने कहा: जहां पैर ले जाएं।

One day the two boys were going toward the market and met on the road. The two temples were called the Northern Temple and the Southern Temple. The boy from the North asked the boy from the South: Where are you going? The Southern boy said: Wherever my feet take me.

वह उत्तर का मंदिर वाला लड़का थोड़ा मुश्किल में पड़ गया। अब और क्या बात आगे चले? उसने जो कहा था कि जहां पैर ले जाएं, बात वहीं अटक गई। वह लौट कर आया और उसने अपने मंदिर के पुरोहित को कहा कि आज मैं थोड़ा पराजित हो गया, दूसरे के मंदिर के लड़के से। मैंने पूछा था: कहां जा रहे हो? उसने कहा: जहां पैर ले जाएं। फिर मुझे कुछ न सूझा।

The Northern boy was stumped. How to proceed from there? He came back and told his priest: Today I was a little defeated by the other temple’s boy. I asked, Where are you going? He said, Wherever my feet take me. I could think of nothing to say.

मंदिर के पुजारी ने कहा: यह तो बहुत बुरा हुआ। उस मंदिर के नौकर से भी हार जाना बड़ी बुरी बात है। कल तुम तैयार जाना। फिर तुम यही पूछना, कहां जा रहे हो? वह कहेगा, जहां पैर ले जाएं, तो तुम कहना, और अगर तुम्हारे पैर न होते तो फिर जीवन में कहीं जाते कि न जाते? तब वह रह जाएगा। फिर उसे कुछ समझ नहीं पड़ेगा।

The priest said: That is very bad. To be defeated even by the other temple’s servant is a shame. Tomorrow go prepared. Ask the same question. If he says, Wherever my feet take me, then you say: And if you had no feet, would you go anywhere?

कल वही हुआ। उस लड़के ने जाकर पूछा: कहां जा रहे हो? लेकिन आज उत्तर बदल गया था। दूसरे लड़के ने कहा: जहां हवाएं ले जाएं। अब वह मुश्किल में पड़ गया। बंधा हुआ उत्तर तो तैयार था, लेकिन अब वह कैसे कहे कि अगर तुम्हारे पास पैर न होते तो कहां जाते? वह फिर वापस लौट आया। उसने पुजारी को कहा: मैं तो बहुत मुश्किल में पड़ा। वह लड़का तो बहुत बेईमान है, उसने तो उत्तर बदल लिया।

And so it happened. The boy went and asked: Where are you going? But this time the answer had changed. The other boy said: Wherever the winds take me. Now he was in trouble. He had a fixed answer ready, but how could he say: If you had no feet? He returned again. He complained: That boy is dishonest; he keeps changing his answer.

पुजारी ने कहा: यह तो बहुत बुरा है। कल तुम फिर पूछना, वह कहेगा कि जहां हवाएं ले जाएं, तो तुम कहना, अगर हवाएं न होतीं तो तुम जीवन में कहां जाते?

The priest said: That is very bad indeed. Tomorrow ask again. If he says, Wherever the winds take me, you say: If there were no winds, where would you go?

वह फिर वहां गया। फिर मिले दोनों। उसने पूछा: कहां जा रहे हो? लेकिन उस लड़के ने तो उत्तर बदल लिया। उसने कहा: मैं बाजार सब्जी लेने जा रहा हूं। वह लड़का फिर वापस लौट कर उसने अपने गुरु को कहा: यह तो बहुत मुश्किल है, वह लड़का तो बदल जाता है। आज वह बोला: मैं सब्जी लेने जा रहा हूं। और तब मैं फिर हार के लौट आया।

He went again. They met. He asked: Where are you going? But the other boy had already changed his answer: I’m going to the market to buy vegetables. Back he came. Master, it’s very difficult; he keeps changing. Today he said: I’m going to buy vegetables. And I returned defeated.

जीवन भी रोज बदल जाता है। कल के उत्तर आज काम नहीं पड़ते हैं। और हम सबके पास कल के उत्तर होते हैं। सीखे हुए उत्तर, सिखाए हुए उत्तर, शास्त्रों के उत्तर, सिद्धांतों के, परंपराओं के, हजारों वर्षों की जड़ता के उत्तर। वे हमारे पास होते हैं। उनको ही लेकर हम रोज-रोज जीवन के सामने खड़े हो जाते हैं। जीवन रोज बदल जाता है। तब हम जीवन को दोष देंगे कि यह तो बहुत बेईमान है, बहुत चंचल है। और दोष न देंगे अपनी जड़ता को कि हम जड़ हैं।

Life too changes every day. Yesterday’s answers don’t work today. And what we all carry are yesterday’s answers—learned answers, taught answers, scriptural answers, doctrinal answers, answers from the inertia of a thousand years. We stand before life with these. Life keeps changing. Then we blame life: it is dishonest, fickle. We do not blame our own rigidity.

जीवन की चंचलता दुख नहीं है। हमारी जड़ता दुख है, इसलिए जीवन से मेल नहीं हो पाता। जहां जीवन है, वहां चांचल्य है। जहां जीवन है, वहां गति है। जहां जीवन है, वहां बदलाहट है, परिवर्तन है—वहां प्रतिक्षण क्रांति है, वहां प्रतिक्षण सब नया होता चला जाता है।

Life’s changefulness is not the sorrow. Our rigidity is the sorrow; hence we cannot be in rhythm with life. Where there is life, there is playfulness. Where there is life, there is movement. Where there is life, there is change, transformation—there is a moment-to-moment revolution; moment-to-moment everything becomes new.

जहां मृत्यु है, वहां जड़ता है। जहां मृत्यु है, वहां परिवर्तन नहीं है। जहां मृत्यु है, वहां कोई प्रतिक्षण क्रांति नहीं है—वहां सब ठहराव, रुकाव और बंद। जीवन है खुला, जीवन है मुक्त। उसकी चंचलता के प्रति क्रोध न करें, अपनी जड़ता को देखें। उसके बदलते हुए रूपों के प्रति चिंता न करें, अपने न बदलते हुए मन को विचार करें।

Where there is death, there is rigidity. Where there is death, there is no change. Where there is death, there is no moment-to-moment revolution—there it is all stagnation and blockage. Life is open; life is free. Do not be angry with its playfulness; see your own rigidity. Do not worry about its changing forms; examine your mind that refuses to change.

यह जो हमारा मन है, जो ठहर जाता है, समाधानों को पकड़ लेता है, शास्त्रों को पकड़ लेता है, वह जीवन को जीतने में और जानने में असमर्थ हो जाए तो कोई आश्चर्य नहीं। वह जीवन के साथ नहीं खड़ा हो पाता है। जीवन बहा जाता है, हम हमेशा पिछड़ जाते हैं। एक कदम पीछे पड़ जाते हैं और यह फिर जीवन दुख और बोझ बनने लगता है, फिर यह असफलता बनने लगती है।

This mind of ours that stops, that clutches at solutions, clutches at scriptures—if it proves unable to triumph over life or to know it, there is no surprise. It cannot keep pace with life. Life flows on; we lag behind. A step behind—and then life becomes a burden, a failure.

विचार का अर्थ है: जीवन जितना गतिवान है, चित्त भी उतना ही गतिवान हो।

Thought means: let the psyche be as dynamic as life is dynamic.

लेकिन आपने सुना होगा कि चित्त की गति बहुत बुरी चीज है। आपने सुना होगा कि चित्त की चंचलता बहुत बुरी चीज है। आपने तो पढ़ा होगा और सुना होगा कि चित्त चंचल है, यही तो उपद्रव है। आपने सुना होगा कि चित्त की चंचलता रोको, चित्त को ठहराओ, चित्त की गति को मारो, चित्त जितना रुक जाए उतना ही अच्छा।

But you have heard that the restlessness of mind is a bad thing. You have read and heard that mind’s playfulness is the trouble. You have heard: stop the mind’s restlessness, arrest its motion, kill its speed; the more it is stilled, the better.

मैं आपसे निवेदन करता हूं, चित्त की चंचलता शुभ है। लेकिन चंचलता इतनी तीव्र हो, गति इतनी तीव्र हो कि जीवन की गति से उसका मेल हो जाए, वह जीवन से पिछड़ा न हो। जितना मूवमेंट होगा, जितनी गति होगी चित्त के पास, चित्त उतना शक्तिशाली होगा।

I tell you: the mind’s playfulness is auspicious. But let this playfulness be so intense, this motion so swift, that it comes into rhythm with life’s motion and does not lag behind it. The more movement the mind has, the more power it has.

तो चित्त को जड़ नहीं करना है। माला फेर कर और राम-राम जप कर उसे जड़ नहीं कर लेना है। उसे ठहरा नहीं देना है। क्योंकि ठहरे हुए चित्त से तो कुछ भी पैदा नहीं होता।

So do not petrify the mind. Do not freeze it by turning a rosary and muttering “Ram, Ram.” A frozen mind gives birth to nothing.

जिन कौमों के ऊपर भी यह दुर्भाग्य पड़ा कि उन्होंने चित्त को जड़ता की तरफ ले जाने की आकांक्षा और कोशिश की, उन कौमों से न तो विज्ञान का जन्म हुआ, न आविष्कार पैदा हुए, न कोई सृजन हुआ। वे कौमें हजारों वर्ष तक बांझ की तरह जीयी हैं। उनसे फिर कुछ पैदा नहीं हुआ। कुछ नई खोज नहीं हुई। नहीं हो सकती है। कैसे होगी? चित्त की गति को हम मार देंगे तो हम एक जड़ता को पा लेंगे। और जीवन जड़ के लिए नहीं, बल्कि अत्यधिक चैतन्य के लिए है। चित्त में गति हो, चित्त रुक न जाए जड़ समाधानों पर, बल्कि समस्याओं के साथ गति करने में समर्थ हो।

Peoples upon whom the misfortune has fallen of striving toward mental inertia—no science was born there, no inventions, no creativity. They lived for thousands of years like the barren. Nothing was born of them, no new discovery. And it cannot be—how could it? If we kill the movement of mind, we will gain a stupor. But life is not for the inert; it is for heightened consciousness. Let mind have movement; let it not stop on dead solutions, but move with the problems.

विचार का अर्थ है: गतिवान चित्त। विचार का अर्थ है: समस्या खड़ी हो तो मैं स्मृति में उत्तर न खोजूं। क्योंकि जो स्मृति में उत्तर खोजेगा, उसके उत्तर पुराने और बासे होंगे। अगर मैं आपसे पूछूं: क्या ईश्वर है? और आप अपनी स्मृति में खोजें कि हां, मैंने पढ़ा था गीता में कि ईश्वर है, या मैंने पढ़ा था कुरान में, या मैंने सुना था ईश्वर है, या मेरे पिता कहते थे, और पिता के पिता भी कहते थे कि ईश्वर है। यह उत्तर मेमोरी से आएगा, स्मृति से आएगा, इसलिए जड़ होगा, बासा होगा, उधार होगा, दूसरों का।

Thought means: a dynamic mind. Thought means: when a problem arises, I do not search my memory for an answer. Whoever searches memory will bring up stale and musty answers. If I ask you: Is there God? and you rummage in memory—yes, I read in the Gita that God is; or I read in the Quran; or I heard that God is; or my father said so, and his father too—this answer comes from memory; therefore it is dead, stale, borrowed, someone else’s.

स्मृति को हटा दें, जब जीवन प्रश्न खड़ा करे। स्मृति को न बोलने दें। स्मृति को कहें, क्षमा करो। जब स्मृति बिलकुल चुप होगी, तो आपकी चेतना को अपना ही उत्तर खोजना पड़ेगा। हो सकता है कोई उत्तर न मिले। हो सकता है कोई उत्तर न आए। वह भी बहुत शुभ होगा।

When life raises a question, put memory aside. Do not let memory speak. Tell memory: forgive me. When memory is utterly silent, your own consciousness will be compelled to find its answer. Perhaps no answer will come. That too is very auspicious.

प्रश्न खड़ा रहे और चेतना से कोई उत्तर न उठे, तो ही चेतना जगेगी। उस उत्तर की खोज में जगेगी, उस उत्तर के अनुसंधान में चेतना की पर्तें खुलेंगी और चेतना जाग्रत होगी। कोई फिकर नहीं, कोई उत्तर न आए, लेकिन जल्दी से स्मृति के उत्तर को स्वीकार कर लेने से फिर चेतना के जगने का कोई कारण नहीं रह जाता, कोई उपाय नहीं रह जाता। जो काम चेतना को करना चाहिए वह स्मृति कर देती है और तब फिर चेतना को उठने की कोई जरूरत नहीं रह जाती।

If the question stands and no answer rises from consciousness, consciousness will awaken—awaken in the search for that answer. Its layers will open in the inquiry. No matter; let no answer come. But if you quickly accept a memory-answer, then there remains no reason, no means for consciousness to awaken. What consciousness should have done, memory does; then consciousness has no need to rise.

चेतना का काम चेतना पर छोड़ दें, स्मृति से न लें, तो विचार का जन्म होता है। लेकिन हम सब तो स्मृति से काम लेते हैं। हम तो हर बार स्मृति से पूछते हैं कि उत्तर आ जाए। हमारे विद्यापीठ भी यही सिखाते हैं, स्मृति सिखाते हैं। हमारे धर्मशास्त्र, हमारे धर्म-पुरोहित भी स्मृति सिखाते हैं। वे सब सिखाते हैं कि बंधे हुए उत्तर सीख लो और जब प्रश्न खड़े हों, तो तुम उत्तर दे देना। लेकिन इसमें तुम्हारी, इसमें व्यक्ति की आत्महत्या हो जाती है।

Leave the work of consciousness to consciousness; do not hand it over to memory—and thought is born. But we all live by memory. We consult memory every time. Our universities teach memory. Our priests and scriptures teach memory. They all teach: learn the fixed answers, and when questions arise, reply. In this the person commits spiritual suicide.

स्मृति के उत्तर यांत्रिक हैं, मैकेनिकल हैं। वे चेतना से आए हुए न होने से चेतना को न तो विकसित करते हैं, न बढ़ाते हैं, बल्कि मारते हैं, कुंठित करते हैं।

Memory’s answers are mechanical. They neither develop nor expand consciousness; they deaden it, cripple it.

यह तो आपने सुना होगा, अब तो मशीनें हैं, जिनमें हर तरह के उत्तर भरे जा सकते हैं और वे हर तरह के उत्तर देने में समर्थ हैं। बहुत जल्द मनुष्य को बहुत ज्यादा बातें याद करने की जरूरत नहीं रह जाएगी। सारी बातें मशीनों को फीड की जा सकती हैं और फिर उनसे उत्तर लिए जा सकते हैं। तो आपकी स्मृति भी एक यंत्र है।

You have heard—now there are machines into which every kind of answer can be fed, and they can give every kind of answer. Very soon man will not need to remember much. Everything can be fed into machines, and answers taken from them. Your memory too is a device.

और शायद आपको यह भी जान कर आश्चर्य होगा कि बहुत जल्द एक आदमी की स्मृति दूसरे आदमी को भी दी जा सकेगी। उस संबंध में भी सफल प्रयोग हुए हैं। मनुष्य की पूरी स्मृति एक दूसरे आदमी को भी दी जा सकती है। क्योंकि यह स्मृति तो एक यंत्र है। और स्मृति तो भीतर एक रासायनिक परिवर्तन है। अगर वह मस्तिष्क के सारे तत्वों को जिनमें जाकरस्मृति संगृहीत होती है, निकाल कर दूसरे के मस्तिष्क में डाला जा सके, तो बिना किसी कारण के, बिना किसी खुद अध्ययन के वह सारी की सारी स्मृति उससे बोलना शुरू हो जाएगी। अभी इस संबंध में उनके प्राथमिक वैज्ञानिकों के प्रयोग सफल हुए हैं। एक व्यक्ति का अनुभव दूसरे व्यक्ति को ट्रांसफर किया जा सकता है बिना उस व्यक्ति को कोई अनुभव दिए। एक व्यक्ति की स्मृति उसके सारे रासायनिक द्रव्यों को लेकर दूसरे मस्तिष्क में पहुंचाई जा सकती है।

And perhaps it will surprise you to know that very soon one person’s memory can be given to another. Experiments have already succeeded. A person’s entire memory can be transferred to someone else. Memory is a mechanism; it is a chemical change within. If the neurochemical traces in which memory is stored can be extracted from one brain and introduced into another, then without any study that entire memory will begin to speak in the other. Primary scientific experiments have succeeded: one person’s experience can be transferred to another without that person having the experience. A person’s memory can be conveyed by carrying its chemical substrates into another brain.

स्मृति तो बिलकुल यांत्रिक है। वह ज्ञान नहीं है। वह अनुभव नहीं है आपका वस्तुतः, वह तो संगृहीत कोष है। जैसे धन तिजोरी में इकट्ठा होता रहता है और तिजोरी उठा कर किसी दरिद्र को दे दी जाए तो वह धनी हो जाएगा, वैसे ही स्मृति में विचार इकट्ठे होते रहते हैं। आज तक यह संभव नहीं था कि हम दे सकें, लेकिन अब यह संभव है। और बहुत जल्दी बहुत सरल रूप से संभव हो जाएगा कि पूरी स्मृति उठा कर दूसरे व्यक्ति को दी जा सके। पंडितों के मरने पर तब कोई कठिनाई न होगी, उनके मरते ही उनकी सारी स्मृति हम बच्चों को दे देंगे। और तब पांडित्य जैसी थोथी कोई चीज न रह जाएगी, वह बाजार में बिक सकेगी। अभी भी बाजार में बिकती है। अभी भी कोई बहुत मूल्य की बात नहीं है। अभी आप दोहराते हैं किन्हीं चीजों को और स्मरण कर लेते हैं, यह दोहराने का काम भी मशीनें करती हैं, कर सकती हैं।

Memory is purely mechanical. It is not knowledge. It is not truly your experience; it is an accumulated storehouse. As wealth collects in a safe and, if the safe is given to a pauper, he becomes rich—so thoughts collect in memory. Until now it was not possible to transfer it; now it is. Very soon it will be easy to hand over memory wholesale. When scholars die there will be no difficulty—we will simply give their entire memory to children. Then scholarship, already hollow, will become a market commodity. It is already in the market. Even now it is of little worth. You repeat things and memorize; machines can repeat as well.

मस्तिष्क में स्मृति यांत्रिक क्रिया है, उससे कोई ज्ञान का जन्म नहीं होता है, उससे कोई विचार का जन्म नहीं होता। बल्कि स्मृति निरंतर विचार को पैदा न होने देने में कारणभूत होती है। जब भी विचार का मौका आता है स्मृति उत्तर दे देती है और विचार का जन्म नहीं हो पाता। जीवन पूछता है प्रश्न, स्मृति दे देती है उत्तर, चेतना चुप रह जाती है। होना चाहिए उलटा। जीवन पूछे प्रश्न, स्मृति चुप हो, चेतना को उत्तर खोजने पड़ें।

Memory is a mechanical function of the brain; it gives birth to no knowledge, no thought. Rather, memory constantly prevents thought from being born. Whenever there is a chance for thought, memory supplies an answer—and thought cannot be born. Life asks a question, memory answers, consciousness remains silent. It should be the reverse: life asks a question, memory is silent, and consciousness must seek the answer.

इसलिए विचार की शुरुआत में, विचार की दिशा में समृद्ध होने के पहले इस पहले सूत्र को समझ लेना उपयोगी है। अपनी स्मृति को चुप होना सिखाएं। अपनी स्मृति को मौन होना सिखाएं। अपनी स्मृति को हर बार हर समस्या के लिए उत्तर देने के लिए मत कहें। यह मैं नहीं कह रहा हूं कि छोटी-मोटी बातों में कि आपका घर कहां है और आपका नाम क्या है, यह भी आप चेतना पर छोड़ दें। यह मैं नहीं कह रहा हूं कि यहां से लौटते वक्त आप खड़े हो जाएं और सोचने लगें कि मेरा घर कहां है और स्मृति को मौन कर दें। नहीं, यह नहीं कह रहा हूं। एक तल पर स्मृति उपयोगी है। पदार्थ के तल पर, संसार के तल पर, इंजीनियरिंग या डाक्टरी पढ़नी हो, तो उस तल पर स्मृति उपयोगी है। आत्म-ज्ञान के तल पर स्मृति घातक है।

Therefore, for the beginning of thought, before you grow rich in the direction of thought, understand this first principle: teach your memory to be silent. Teach your memory to be still. Do not ask it to answer every problem.

I am not saying that for little matters—where your house is, what your name is—you should leave even these to consciousness. I am not saying that on your way home you should stand and wonder where your house is and hush your memory. No. On one plane memory is useful: on the plane of things, the worldly plane. If you study engineering or medicine, memory is useful there. On the plane of self-knowledge, memory is fatal.

स्मृति की उपयोगिता है। सभी यंत्रों की उपयोगिता होती है। स्मृति की भी उपयोगिता है। जो जीवन का सामान्य तल है उस पर स्मृति उपयोगी है। वह न हो तो जीना असंभव होगा। लेकिन जो जीवन का बहुत गहरा तल है, वह जो सरफेस है उसको छोड़ दें, तो जो गहराइयां हैं जीवन की वहां स्मृति का कोई भी उपयोग नहीं है। वहां स्मृति के दिए हुए उत्तर एकदम झूठे हो जाते हैं। वहां तो स्मृति को मौन हो जाना चाहिए। जो हमने सीखा है, उसे चुप हो जाना चाहिए। जो हमने सुना है, उसे मौन बैठे रहना चाहिए, ताकि हम स्वयं खोज सकें कि क्या है, ताकि हम खुद जान सकें कि क्या है, ताकि अनुसंधान हो सके, ताकि खोज हो सके, ताकि हम स्वयं प्रविष्ट हो सकें और उस अज्ञात से परिचित हो सकें। वह जो अज्ञात सत्य है, अज्ञात जीवन है, अज्ञात आत्मा या परमात्मा है, उसे जानने के लिए स्मृति को चुप हो जाना आवश्यक है।

All devices have their utility; so does memory. On life’s ordinary surface, memory is useful. Without it, living would be impossible. But on the deeper levels of life, past the surface, memory has no use. The answers it gives there are utterly false. There memory must become silent. What we have learned must sit quietly. What we have heard must be still—so that we can search for ourselves, so that we can know for ourselves, so that inquiry can happen, so that discovery can happen, so that we can enter and become acquainted with the Unknown. That unknown truth, that unknown life, the unknown self or the Divine—to know it, memory must fall silent.

विचार के जन्म के लिए स्मृति को मौन होना चाहिए। जहां भी जीवन की गहरी समस्याएं सामने खड़ी हों, वहां अपनी स्मृति को कहें, चुप हो जाओ। वहां स्मृति बीच न आए, उसे विदा कर दें। वहां स्मृति बोलने लगे, उसे कहें, मौन। ताकि मेरी स्वयं की चेतना खोज कर सके।

For the birth of thought, memory must be silent. Wherever life’s deep problems arise, say to memory: be quiet. Do not let memory intrude. If it starts to speak, tell it: hush—so that my own consciousness can search.

विचार के जन्म के लिए पहला सूत्र: स्मृति को मौन सिखाना आवश्यक है।

The first principle for the birth of thought: it is necessary to teach memory silence.

स्मृति निरंतर बोलती रहती है और जीवन के सामान्य कामों में चूंकि वह काम पड़ जाती है इसलिए यह भ्रम पैदा होता है कि जीवन की गहरी खोज में भी वह काम पड़ जाएगी। वहां वह काम नहीं पड़ सकती है, पहली बात। और जैसे ही स्मृति को मौन करने की बात स्पष्ट हो जाए, वैसे ही सारे शास्त्र और सारे सिद्धांत मौन हो जाएंगे, क्योंकि वे स्मृति में ही हैं। वैसे ही सब तीर्थंकर और सब अवतार मौन हो जाएंगे, क्योंकि वे स्मृति में ही हैं। वैसे ही दुनिया की सारी ज्ञान-संपदा मौन हो जाएगी, क्योंकि वह स्मृति में ही है। तब छूट जाएंगे आप अकेले खोजने को। तब रह जाएगी अकेली आपकी चेतना ही खोज करने को। और जब उस पर खोज का प्रश्न खड़ा हो जाए, और जब अनुसंधान की तीव्र प्रेरणा खड़ी हो जाए, और जब कोई विकल्प न हो दूसरा और खोज करनी ही पड़े, उसी स्थिति में खोज शुरू होती है। उसी दबाव में, उसी प्रेशर में खोज शुरू होती है और प्राण तत्पर होते हैं।

Memory keeps talking endlessly, and because it works for ordinary life, the illusion arises that it will also work for deep exploration. There it cannot work—first thing. And the moment this becomes clear—that memory must be hushed—then all scriptures and all doctrines fall silent, for they live in memory. All Tirthankaras and all avatars fall silent, for they are in memory. The whole wealth of the world’s knowledge becomes silent, for it is in memory. Then you are left alone to search. Then only your consciousness remains for the quest. When the question of inquiry stands upon it, when an intense urge to research arises, when there is no other option and you must search—only then does the search begin. Under that pressure, that demand, inquiry begins and the life-breath becomes alert.

जो काम भी हम दूसरों से ले लेते हैं, उस काम के लिए हमारे प्राण धीरे-धीरे सुप्त और सो जाते हैं। यदि हम सारे काम दूसरों से ले सकें, तो हमारे प्राण बिलकुल सो जाएंगे। धीरे-धीरे हम सारे काम दूसरों से ले रहे हैं। ठीक भी है शरीर के तल पर दूसरों से काम ले लिया जाए, लेकिन आत्मा के तल पर दूसरों से काम लेना तो बहुत घातक है।

Any work we get others to do for us makes our own life-energy gradually dormant. If we could get everything done by others, our life-energy would fall asleep. Little by little we are indeed getting many things done by others. On the bodily plane, it is fine to take help. But on the plane of the soul, to take help is disastrous.

कनफ्यूशियस ने लिखा है कि मैं एक गांव में गया। ढाई हजार साल पहले की बात है। एक बगीचे में एक बूढ़ा आदमी एक कुएं से पानी खींचता था। बूढ़ा आदमी और उसका लड़का दोनों ही बैल जहां आज लगे होते हैं पानी खींचने को उस डंडे में जुते हुए थे और दोनों उस कुएं से पानी खींच रहे थे। कनफ्यूशियस ने देखा कि शायद इन लोगों को अभी यह पता नहीं है कि यह काम तो बैलों से या घोड़ों से लिया जा सकता है, जो ये खुद कर रहे हैं। उसने जाकर उस बूढ़े आदमी से कहा कि मित्र, क्या तुम्हें पता नहीं है कि बड़े-बड़े नगरों में तो लोग अब घोड़ों और बैलों से यह काम लेने लगे हैं और तुम खुद इसमें जुते हुए हो? उस बूढ़े आदमी ने कहा: जरा धीरे बोलो, कहीं मेरा लड़का न सुन ले। और तुम थोड़ी देर से आना। कनफ्यूशियस बहुत हैरान हुआ कि उसने ऐसा क्यों कहा!

Confucius has written: I went to a village—two and a half thousand years ago. In a garden an old man and his son were drawing water from a well. Where today oxen are yoked to the lever, they themselves were yoked, and were drawing water. Confucius thought: Perhaps they do not know that this work can be done by oxen or horses. He said to the old man: Friend, do you not know, in the big towns people now use horses and oxen for this—and here you yourself are yoked? The old man said: Speak softly, lest my boy hear. And come back in a little while. Confucius was puzzled.

थोड़ी देर बाद वह उस बूढ़े आदमी के पास गया। बूढ़े आदमी ने कहा: अब बोलो। मैंने भी सुना है कि यह काम बैलों और घोड़ों से लिया जाने लगा, लेकिन मैं डरता हूं, कहीं मेरे लड़के को यह पता न चल जाए। वह भी यह काम बैलों और घोड़ों से ले लेगा। बात यहीं लेकिन समाप्त नहीं होती है। अगर हम काम दूसरों से लेना शुरू कर देते हैं तो काम के लिए हमारी खुद की शक्ति मरनी शुरू हो जाती है। आज मेरे लड़के में वही ताकत है जो घोड़ों में होनी चाहिए। लेकिन कल जब वह घोड़ों से काम लेना शुरू करेगा, उसकी यह ताकत, उसकी यह शक्ति विलीन हो जाएगी। और फिर बात यहीं थोड़े ही रुकेगी, आज नहीं कल हम दूसरे काम भी दूसरों से लेना शुरू कर देंगे। एक वक्त ऐसा आएगा कि मनुष्य सब काम दूसरों से ले लेगा—मशीनों से ले लेगा और दूसरों से लेगा। लेकिन फिर मनुष्य क्या करेगा? तो उसने कनफ्यूशियस से कहा: इसलिए तुम विदा हो जाओ और तुम्हारा यह आविष्कार अपने मन में ही रखो। गांव में इसे मत लाना।

Later he returned. The old man said: Now speak. I too have heard this work is done by oxen and horses, but I am afraid my son will learn it. He too will have the work done by oxen and horses. But the matter does not end there. When we begin taking work from others, our own strength for that work begins to die. Today my boy has the strength that belongs to horses. If tomorrow he has horses do the work, his strength will dissolve. And it won’t stop there; soon we will let others do other works too. A time will come when man will get everything done by others—by machines and by men. Then what will man do? So please go, and keep your invention to yourself. Do not bring it to the village.

कनफ्यूशियस ने बाद में अपने शिष्यों से कहा: उस बूढ़े आदमी ने मुझे एक अदभुत बात समझाई है। और हो न हो किसी न किसी दिन मनुष्य इस दुर्भाग्य में पड़ेगा कि वह सब काम दूसरों से लेने लगेगा। और तब बहुत मुश्किल हो जाएगी।

Confucius later told his disciples: That old man taught me something astonishing. And who knows—one day humanity will fall into the misfortune of letting others do everything. Then great difficulty will arise.

कामू ने अपने एक उपन्यास में लिखा है, उस वक्त की कल्पना की है, जब लोग प्रेम भी नौकरों से करवा लिया करेंगे। घबड़ाने वाली बात मालूम पड़ती है। लेकिन कामू ने कहा: किसी न किसी दिन आदमी यह सोचेगा कि यह प्रेम करने की झंझट भी मैं क्यों लूं, नौकरों से क्यों न करवा लूं? या अगर मशीनें ईजाद हो सकें तो मशीनों से भी ले लेगा। हमको यह आश्चर्यजनक मालूम पड़ता है। हम कल्पना नहीं कर पाते कि प्रेम का काम कभी हम मशीनों पर छोड़ देंगे। लेकिन ज्ञान का काम हमने मशीन पर छोड़ा हुआ है।

Camus, in a novel, imagined a time when people would even have servants make love for them. It seems shocking. But he said: One day man will think, why take the trouble of love? Let servants do it. Or, if machines can be invented, let machines do it. That seems unbelievable. We cannot imagine leaving love to machines. But we have already left knowledge to machines.

स्मृति तो मशीन है और चूंकि हमने उस पर छोड़ दिया है इसलिए खुद की चेतना जाग नहीं पाती है। खुद की चेतना के जागरण के लिए जरूरी है कि चेतना पर ही समस्याओं का बोझ और पीड़ा और दंश पड़े, समस्याएं चेतना को ही भेदें, ताकि चेतना तिलमिलाए और उठे, जाग्रत हो। जब जीवन चोट करता है तभी कोई चीज जगती है। और जब जीवन चुनौती खड़ा करता है और चैलेंज खड़ा करता है, तभी ऊर्जा खड़ी होती है और उत्तर देती है।

Memory is a machine. Because we leave it to memory, our own consciousness cannot awaken. For consciousness to awaken, the burden, the pain, the sting of problems must fall on consciousness itself. Let problems pierce consciousness, so that it flares up, rises, awakens. Only when life strikes does something awaken. Only when life throws a challenge does energy gather and respond.

स्मृति से काम न लें। जीवन की गहरी समस्याओं के लिए—सत्य के लिए, परमात्मा के लिए, आत्मा के लिए स्मृति को मौन होने के लिए कहें, तो विचार का जन्म होगा।

Do not take help from memory. For life’s deep problems—for truth, for God, for the self—bid memory be silent; then thought is born.

जरूरी नहीं है कि विचार आपको उत्तर दे। हो सकता है कि बहुत ऐसे उत्तर हों जो मौन में ही मिलते हैं, जिनके लिए कोई शब्द नहीं होता। जरूरी नहीं है कि विचार उत्तर दे। बहुत से उत्तर हैं जो मौन में ही मिलते हैं, जिनके लिए कोई शब्द नहीं होता। आप पूछें, हो सकता है चेतना चुप ही रह जाए। लेकिन उस चुप रहने में, उस साइलेंस में भी एक समाधान आना शुरू होगा, जो प्राणों को रूपांतरित कर देगा। और यह नहीं है कि उसके बाद आप दूसरों को उत्तर देने में समर्थ हो जाएंगे, लेकिन यह होगा कि आपका जीवन उसके बाद दूसरा जीवन होगा।

It is not necessary that thought give you an answer. Many “answers” come only in silence, for which there are no words. You may ask, and consciousness may remain silent. Even in that silence a resolution begins to descend—one that transforms the very breath of your being. It is not that afterward you will be able to give answers to others; but your life will be another life.

उत्तर का सवाल कोई प्रश्न और शब्द में बांधने की बात नहीं है। उत्तर या समाधान का अर्थ है आपके प्राण परिवर्तित हो जाएं। आप पूछें, चेतना मौन रह जाए। कोई उत्तर न मिलता हो भीतर, आप चुपचाप खड़े रह जाएं। पूछते हो, ईश्वर है? और कोई उत्तर न आता हो, हां में और न में। आएगा भी नहीं। हां में जो उत्तर आएगा वह उसी स्मृति से आएगा जो आस्तिकों के आधार पर बनी है। न में जो उत्तर आएगा वह उस स्मृति से आएगा जो नास्तिकों के आधार पर बनी है। लेकिन अगर स्मृति का कोई उपयोग ही न किया जाए और सिर्फ चेतना ही खोज करे, तो हो सकता है कोई भी उत्तर न आए। मैं तो समझता हूं कि कोई भी उत्तर नहीं आता है।

An answer does not mean a phrase to bind a question in words. Answer or resolution means: your life-breath is transformed. You ask: Is there God? No yes or no comes. The yes would come from the memory built upon the theist; the no from the memory built upon the atheist. If you do not use memory at all and let consciousness seek, perhaps no answer will come. I myself feel that no answer comes.

लेकिन उस साइलेंस में, उस मौन में, उस अनुत्तर स्थिति में भी प्राणों को एक समाधान मिलना शुरू हो जाता है। वह समाधान शब्द तो नहीं बनता, लेकिन कल से दूसरे दिन से आपका जीवन दूसरा होना शुरू हो जाता है। तब अगर कोई आपसे पूछे कि ईश्वर है? तो शायद आप न कह सकें हां या न, लेकिन आप अपने जीवन को बता सकें कि मेरे जीवन को देखें, शायद उससे पता चल जाए। उस जीवन में ईश्वर होगा। शायद आप कहें, मेरी आंखों में झांकें, और उन आंखों में झांकने से उत्तर मिल जाए। शायद आप कहें कि मेरे हृदय की धड़कन को सुनें, और शायद उस धड़कन में उत्तर मिल जाए। वह आपके जीवन में, वह मौन में उपलब्ध हुआ समाधान आपके पूरे जीवन को घेर लेगा।

But in that silence, in that wordless stillness, a resolution begins. It does not become words, but from the next day your life is different. Then if someone asks you, Is there God? you might not say yes or no, but you could say: Look at my life; perhaps you will know from that. God will be in that life. Perhaps you will say: Look into my eyes—and by looking the answer will come. Perhaps you will say: Listen to the beating of my heart—and in that throb the answer may be heard. What arrived in that silence will saturate your entire life.

ईश्वर का होना या न होना शाब्दिक, बौद्धिक उत्तर की बात नहीं; आपके पूरे टोटल, आपके समग्र जीवन से उठती हुई प्रार्थना है। वह आपके शब्दों की बात नहीं, वह आपके समग्र जीवन से उठती हुई प्रार्थना है। समग्र जीवन से उठती हुई सुगंध है। समग्र जीवन से उठता हुआ संगीत है।

Whether God is or is not is not a matter of verbal, intellectual answer; it is a prayer rising from your totality, your whole life. It is not of words; it is a fragrance rising from your whole life, a music arising from your whole life.

बुद्ध के पास एक युवक एक बार आया। उसने कुछ प्रश्न पूछे। बुद्ध ने कहा कि अगर तुझे प्रश्नों के उत्तर ही पाने हैं, तो तू कहीं और जा, हम उत्तर नहीं देते हैं, हम तो समाधान देते हैं।

A young man once came to Buddha. He asked some questions. Buddha said: If you want answers, go elsewhere. We do not give answers; we give resolution.

वह युवक हैरान हुआ। उसने पूछा कि समाधान और उत्तर में क्या कोई भेद होता है?

The youth was astonished. Is there a difference between resolution and answer?

बुद्ध ने कहा: बहुत भेद होता है। उत्तर होते हैं बौद्धिक, शब्दों में। समाधान बौद्धिक नहीं होता; आत्मिक होता है, समग्र होता है, टोटल। उत्तर होते हैं शब्दों में, समाधान होता है साधना में। उत्तर मैं दे सकता हूं, समाधान तुम्हारे भीतर से आता है। तो उत्तर तो देने में मैं असमर्थ हूं, लेकिन अगर समाधान पाना हो तो रुको। उत्तर जल्दी दिए जा सकते हैं, समाधान के लिए तो वर्षों लग जाएंगे। जीवन भी लग सकता है, बहुत जीवन भी लग सकते हैं। इतना धीरज हो तो रुको।

Buddha said: There is a great difference. Answers are intellectual, in words. Resolution is not intellectual; it is spiritual, total. Answers are in words; resolution is in practice. Answers I could give; resolution comes from within you. So I am unable to give you answers. But if you want resolution, stay. Answers can be given quickly; resolution may take years—perhaps a lifetime, perhaps many lifetimes. If you have that much patience, stay.

उस युवक ने कहा: उत्तर पाते-पाते मैं भी परेशान हो गया हूं। इधर तीस वर्षों से खोजता हूं, जिसके पास भी जाता हूं वह उत्तर देता है। लेकिन उत्तर तो मिल जाते हैं, प्रश्न वहीं के वहीं खड़ा रह जाता है। प्रश्न तो कहीं हटता नहीं। तो मैं रुकने को राजी हूं, धीरज से प्रतीक्षा करूंगा।

The youth said: I am weary of answers. For thirty years I have sought. Everyone gives answers. The answers come, the question remains exactly where it was. The question does not move. I am ready to wait.

बुद्ध ने कहा: तुम रुक जाओ। वर्ष भर बाद इसी दिन फिर तुम पूछना।

Buddha said: Stay. A year from today, ask again.

वह रुक गया। वह वर्ष उसे मौन होने की साधना कराई गई, उसे चुप होना सिखाया गया।

He stayed. For a year he was taught the practice of silence, taught to be quiet.

बाहर से तो हम चुप होना जानते हैं, भीतर से चुप होना बहुत कठिन है। भीतर चुप हो जाना बहुत कठिन है। जो भीतर चुप हो जाता है, वह सब जान लेता है। भीतर चुप हो जाने से बड़ा कोई सूत्र नहीं है सत्य को या परमात्मा को जानने का। लेकिन हम तो देखते हैं, जो परमात्मा को जानने जाते हैं वे भीतर गीता भरते हैं, कुरान भरते हैं, बाइबिल भरते हैं। वे चुप कैसे होंगे? वे तो रोज सुबह उठ कर पाठ करते हैं। वे तो रोज सुबह शब्द याद करते हैं। और जिस दिन गीता उन्हें कंठस्थ हो जाती है, उस दिन ज्ञानी होने का मजा भी आ जाता है। वे तो भीतर भरते हैं। लेकिन वस्तुतः जो भीतर खाली करता है, वही जान पाता है। जो भीतर भरता है वह नहीं।

Outwardly we know how to be quiet; inwardly to be quiet is very difficult. But one who becomes quiet within knows all. There is no greater key to truth or to the Divine than inner silence. But what do we see? Those who go to know God fill themselves within with Gita, Quran, Bible. How will they be silent? They recite every morning, memorize words. And the day the Gita is committed to memory, the joy of being “knowing” arises. They fill within. In truth, only the one who empties within comes to know; not the one who fills.

बुद्ध ने उसे वर्ष भर खाली करने का विज्ञान सिखाया कि भीतर तुम निपट खाली हो जाओ। भीतर जो-जो है सबको विदा दे दो। भीतर का भवन जिस दिन खाली हो जाएगा उस दिन, उस दिन समाधान आएगा।

Buddha taught him the science of emptying: become utterly empty within. Bid farewell to everything within. The day the inner house is empty, that day resolution will come.

वर्ष बीता। एक वर्ष बीत जाने के बाद बुद्ध ने उस व्यक्ति को कहा कि अब तुम पूछो?

A year passed. Buddha said: Now ask.

लेकिन वह हंसने लगा। उसने कहा कि जैसे-जैसे मैं भीतर खाली होता गया, मेरे प्रश्न भी विलीन हो गए। क्योंकि प्रश्न भी भरे हुए थे, वे भी विदा हो गए। अब मेरे पास कोई भी प्रश्न नहीं है।

But he began to laugh. As I emptied within, my questions dissolved. The questions were also part of what was filled; they too left. Now I have no question.

बुद्ध ने कहा: कोई उत्तर आया?

Buddha asked: Did any answer come?

उसने कहा: कोई उत्तर नहीं आया। लेकिन अब मुझे उत्तर चाहिए भी नहीं। जिस समाधान की तलाश थी वह उपलब्ध हुआ है। मेरा पूरा जीवन परिवर्तित हुआ है।

He said: No answer came. But now I do not need an answer. The resolution I sought has appeared. My whole life has changed.

जीवन के परिवर्तन में उपलब्धि है, उत्तर के पाने में नहीं। विचार उत्तर नहीं लाएगा, लेकिन सारे जीवन का परिवर्तन ले आएगा।

Fulfillment lies in the transformation of life, not in obtaining answers. Thought will not bring answers, but it will bring the transformation of the whole life.

पहला सूत्र तो है: स्मृति को विदा करने का, स्मृति को मौन करने का, स्मृति को कहने का कि तुम ठहरो। और दूसरा सूत्र, दूसरा सूत्र है: धैर्य से प्रश्न के साथ जीने का।

The first principle is: bid memory farewell, silence it, tell it to wait. And the second principle is: live with the question in patience.

जो जल्दी करेगा, वह स्मृति पर निर्भर हो जाएगा। जल्दी उत्तर चाहिए, स्मृति बहुत जल्दी उत्तर दे देती है। लेकिन धैर्य से प्रतीक्षा करने की बात है। उत्तर नहीं आए, तो प्रतीक्षा करें। प्रश्न पूछें और चुप हो जाएं। और किसी दूसरे के उत्तर को स्वीकार न करें। प्रश्न पूछें और चुप हो जाएं। देखें, इस प्रयोग को करके देखें। इस प्रयोग को करके देखें—पूछें कि प्रेम क्या है? और चुप हो जाएं। और कोई भी उत्तर जो किताबों से और शास्त्रों से आता हो, उसको विदा कर दें। उसे मत बीच में आने दें। पूछें कि प्रेम क्या है? और चुप हो जाएं। और प्रतीक्षा करें।

Whoever hurries will fall back on memory. If you want speed, memory quickly supplies. But the invitation is to wait in patience. If no answer comes, wait. Ask—and be silent. Do not accept someone else’s answer. Ask—and be silent. Try this experiment. Ask: What is love? Then be quiet. Whatever answer comes from books and scriptures, bid it goodbye. Do not let it intrude. Ask: What is love? Then be quiet. Wait.

उत्तर नहीं आएगा शब्दों में कि प्रेम क्या है, लेकिन धीरे-धीरे आप पाएंगे कि वह प्रश्न कि ‘प्रेम क्या है?’ आपके प्राणों में भिदता चला गया। और धीरे-धीरे आप पाएंगे कि जीवन में आपके प्रेम का आगमन शुरू हुआ है। मत उत्तर दें। जीवन प्रेम से भरना शुरू हो जाएगा। एक दिन पाएंगे कि प्रश्न विलीन हो गया है, जीवन प्रेम से भर गया है।

No verbal answer will come about what love is. But slowly you will find that the question “What is love?” has pierced your life-breath. Slowly you will find love beginning to arrive in your life. Do not answer. Life will begin to fill with love. One day you will discover the question has vanished—and life is full of love.

पूछें कि मैं कौन हूं? और उत्तर न दें कि मैं आत्मा हूं, कि मैं फलां हूं, कि मैं ढिकां हूं। सब तरफ उत्तर सिखाए जा रहे हैं कि मैं शुद्ध-बुद्ध आत्मा हूं, मैं यह हूं, मैं वह हूं, मैं अनंत ज्ञान हूं। ये सब मत उत्तर दें। पूछें कि मैं कौन हूं? और चुप हो जाएं। सोते समय पूछें कि मैं कौन हूं? जागते समय पूछें कि मैं कौन हूं? और सारे उत्तर जो आपने सुन रखे हैं, कोई भी उनका उपयोग न करें। मौन में—‘मैं कौन हूं?’ इस प्रश्न को जीवन में उतरते जाने दें। सोते, जागते, काम करते, जब भी स्मरण आ जाए—पूछें कि मैं कौन हूं? और पीछे चुप हो जाएं, कोई उत्तर न दें। अपनी तरफ से कोई उत्तर न दें। धीरे-धीरे एक दिन यह प्रश्न गिरेगा और भीतर एक समाधान उपलब्ध होगा। नहीं कोई शब्द बनेंगे लेकिन आप जानेंगे कि कौन है भीतर।

Ask: Who am I? And do not answer: I am soul, I am this, I am that. Everywhere people teach answers: I am the pure, awakened self; I am infinite knowledge. Do not answer. Ask: Who am I? Then be silent. Ask at bedtime, on waking—Who am I?—and use none of the answers you have heard. In silence let the question “Who am I?” sink into life. Sleeping, waking, working—whenever you remember, ask: Who am I? Then fall quiet; do not answer from yourself. Gradually, one day the question will drop, and an inner resolution will be available. No words will be formed, but you will know who is within.

उत्तर देने वाला भूल में पड़ जाता है। प्रश्न पूछने वाला और उत्तर को शांत रहने देने वाला, प्रश्न पूछने वाला और बिना उत्तर के धैर्य से प्रतीक्षा करने वाला एक दिन समाधान को उपलब्ध होता है। विचार से मेरा यह अर्थ है। विचार से मेरा यह अर्थ है कि इतने गहरे में पूछ कर और धैर्य से प्रतीक्षा करें।

The answerer falls into delusion. The one who questions and lets the answer be still—the one who questions and waits patiently without an answer—one day receives resolution. This is what I mean by thought. By thought I mean: to inquire deeply and wait in patience.

धैर्य अदभुत बात है।

Patience is a wondrous thing.

एक आदमी बीज को बो देता है, फिर धैर्य से प्रतीक्षा करता है अंकुर के निकलने की। फिर अंकुर निकलेगा, फिर पत्ते होंगे, फिर फूल आएंगे, फिर फल लगेंगे। बहुत प्रतीक्षा करनी पड़ती है। लेकिन अगर प्रतीक्षा न करनी हो फूलों के लिए, तो फिर बाजार में कागज के फूल मिलते हैं, उनको खरीद कर लाया जा सकता है। वे जल्दी ही मिल जाते हैं। उन फूलों के मिलने में देर नहीं होती। ऐसे ही जिसे सच में जीवन की खोज करनी हो, उसे प्रश्न का बीज डाल कर चुप रह जाना चाहिए। उसे जल्दी से उत्तर लाने की फिकर नहीं करनी चाहिए। उत्तर लाएगा तो उधार, बासा और किसी का होगा, बाजार का होगा, कागज का होगा। उस उत्तर में कोई प्राण नहीं होंगे, वह जीवंत नहीं होगा।

A man plants a seed, then waits patiently for the sprout. Then leaves will come, then flowers, then fruit. Long waiting is needed. But if you will not wait for living flowers, there are paper flowers in the market—you can buy them quickly. They are easily had. So too, the one who truly seeks life must plant the seed of the question and be quiet. Do not rush to bring an answer. If you do, it will be borrowed, stale, someone else’s, from the market—made of paper. There will be no life in it; it will not be alive.

प्रश्न का बीज डाल दें और फिर उत्तर की फिकर न करें। फिर शांति से प्रतीक्षा करें। प्रश्न के बीज को बोएं और उत्तर के लिए, समाधान के लिए प्रतीक्षा करें। उसी प्रश्न के बीज में से अंकुर निकलेगा। उसी बीज में से, जिसमें कोई जीवन नहीं मालूम होता, जो बिलकुल जड़ मालूम होता है, उसी में से अंकुर निकलता है जीवंत। उसी की खोल टूटती है, सड़ती है और अंकुर बन जाता है। और फिर उसी अंकुर में से प्राण विकसित होता है और फूलों तक पहुंचता है।

Sow the seed of the question and then do not worry about the answer. Wait peacefully. Plant the seed and wait for the sprout of resolution. From that very seed the sprout will come. From that seed in which no life seems apparent—inert as it seems—the living sprout emerges. Its shell breaks and decays and becomes a sprout. And then life grows and comes to flowers.

जिस प्रश्न में आपको कुछ नहीं दिखाई पड़ रहा, उसी प्रश्न में उत्तर छिपा हुआ है। लेकिन उस प्रश्न को भीतर हृदय की भूमि में गहरा पड़े रहने दें, जल्दी न करें, वह प्रश्न भीतर पड़ा रहे, हृदय में गले, गल जाए, टूट जाए; फिर उसमें से अंकुर आएगा और उसी प्रश्न में से उत्तर उपलब्ध होगा। लेकिन धैर्य से प्रतीक्षा करनी होगी। और जो जितने धैर्य से प्रतीक्षा करेगा, उतने शीघ्रता से उस बीज से अंकुर आ सकता है। और उसमें से समाधान के फल लगेंगे, फूल लगेंगे और जीवन एक सुगंध से भर जाएगा।

In the very question where you see nothing, the answer lies hidden. But let the question fall deep into the soil of the heart; do not hurry. Let it lie there, soak there, break there; then the sprout will come and the answer will emerge out of that very question. But you must wait in patience. The more patiently you wait, the sooner the sprout appears. Then fruits of resolution will ripen, flowers will bloom, and life will fill with fragrance.

जीवन के संबंध में जो भी गहरे प्रश्न हैं, उन्हें अपने भीतर बोना जरूरी है। लेकिन हम, प्रश्न को नहीं बोते, हम तो प्रश्न से छुटकारा पाना चाहते हैं। और छुटकारा पाने का एक ही उपाय है कि किसी से भी उत्तर पूछ लेते हैं और तृप्त होने लगते हैं।

Whatever deep questions there are about life, they must be sown within. But we do not sow questions; we want to get rid of them. And there is only one way to get rid of them: ask someone for an answer and feel satisfied.

प्रश्न सार्थक है, उत्तर नहीं। जिसे विचार करना है, उसे प्रश्न सार्थक है, उत्तर नहीं। जिसे विश्वास करना है, उसे प्रश्न सार्थक नहीं, उत्तर सार्थक है। विश्वास करना हो, उत्तर इकट्ठे कर लें। विचार करना हो, उत्तर को अलग कर दें। प्रश्न, जिज्ञासा, समस्या इकट्ठी कर लें। ये दोनों भेद प़ड़ेंगे।

The question is meaningful; the answer is not. For one who would think, the question is meaningful, not the answer. For one who would believe, the question is not meaningful; the answer is. If you want belief, collect answers. If you want thought, put answers aside. Collect questions, inquiry, problems. The difference is great.

विश्वास करने वाला उत्तर इकट्ठे करता है। विचार करने वाला प्रश्न को गहरा करता है, अपने प्राणों को सारा प्रश्न पर जोड़ता है। विचार करने वाला प्रश्न की खेती करता है। विश्वास करने वाला प्रश्नों की नहीं, उत्तरों की तिजोरी भरता है। उत्तर इकट्ठे करने वाला पंडित हो जाता है। प्रश्न को बोने वाला प्रज्ञा को उपलब्ध होता है। जो प्रश्न को बोता है, श्रम करता है, प्रतीक्षा करता है, एक दिन ज्ञान के फूल उसे उपलब्ध होते हैं।

The believer collects answers. The thinker deepens the question, puts his very life into it. The thinker cultivates the field of the question. The believer fills his safe with answers, not questions. The collector of answers becomes a pundit. The one who sows questions attains to wisdom. The one who labors, who waits, one day receives the flowers of knowing.

जो इकट्ठा करता है विश्वासों को, उत्तरों को, समाधानों को, सिद्धांतों को, उसे जल्दी फल मिल जाता है, वह पंडित हो जाता है। कोई भी प्रश्न पूछिए, वह उत्तर देने लगता है। लेकिन उसके जीवन में, उसके जीवन में कोई ज्ञान की किरण नहीं फूटती और न उसके जीवन में कोई बुनियादी अंतर आते हैं। सत्य के संबंध में उससे पूछिए, तो वह उत्तर दे सकता है। उसके जीवन में कोई सत्य नहीं होता। प्रेम के संबंध में पूछिए, तो वह शास्त्र लिख सकता है, लेकिन उसके जीवन में प्रेम नाममात्र को नहीं होता।

The one who gathers beliefs, answers, solutions, doctrines—he gets fruit quickly and becomes a pundit. Ask him anything; he will answer. But in his life there is no ray of knowing, no fundamental transformation. Ask him about truth—he will answer; but there is no truth in his life. Ask him about love—he can write a scripture; but in his life there is not even a trace of love.

और हो सकता है कि जो इन प्रश्नों को अपने भीतर बोए, उसे मुश्किल हो जाए प्रेम के संबंध में कुछ कहना या कुछ लिखना, उसे मुश्किल हो जाए सत्य के संबंध में कुछ कहना या बोलना, लेकिन उसके जीवन में सत्य की और प्रेम की सुगंध व्याप्त होनी शुरू हो जाती है।

And it may be that the one who sows these questions within will find it hard to say or write much about love or truth—but the fragrance of truth and love will begin to pervade his life.

एक बाउल फकीर था बंगाल में। एक वैष्णव पंडित उससे एक बार मिलने गया। तो बाउल फकीर तो निरंतर प्रेम की बातें करते हैं। गाते हैं गीत तो प्रेम के, प्रार्थना करते हैं तो प्रेम की, जीते हैं तो प्रेम में, चलते हैं तो प्रेम में। वह वैष्णव पंडित मिलने गया। उस बाउल फक

ीर से उसने पूछा: परमात्मा है? उसने कहा: मुझे पता नहीं, लेकिन प्रेम है। और जो प्रेम को जान लेता है, वह एक दिन परमात्मा को भी जान लेता है।

There was a Baul fakir in Bengal. A Vaishnava scholar went to meet him. Bauls are forever speaking of love—singing songs of love, praying in love, living and walking in love. The scholar asked the fakir: Is there God? He said: I don’t know—but there is love. And whoever knows love, one day knows God as well.

उस वैष्णव पंडित ने पूछा: कैसा प्रेम? कौन सा प्रेम? तुम्हें पता है प्रेम के कितने प्रकार होते हैं?

The scholar asked: What kind of love? Which love? Do you know how many kinds of love there are?

वह बाउल फकीर हैरान हुआ। उसने कहा: प्रेम को तो मैंने जाना, लेकिन प्रकार को मैंने नहीं जाना। प्रेम में भी कहीं प्रकार होते हैं?

The Baul was astonished. I have known love, but I have not known its kinds. Are there kinds in love?

वह वैष्णव पंडित हंसने लगा। और पंडित हमेशा ही उन पर हंसा है जो जानते हैं। वह हंसने लगा। उसने कहा: तुम्हें यह भी पता नहीं कि प्रेम के प्रकार होते हैं? प्रेम होता है पांच प्रकार का। तो कौन से प्रकार के प्रेम से परमात्मा मिलता है?

The scholar laughed. Scholars have always laughed at those who know. He said: You don’t even know that there are kinds of love? There are five kinds. By which kind can God be attained?

वह फकीर तो चुप रह गया। उस पंडित ने अपनी किताब अपने झोले से निकाली और खोली और कहा: मेरे शास्त्र में यह वर्णन है पांच प्रकार के प्रेमों का। वह पढ़ कर उसने सुनाया। एक-एक प्रेम की बारीक-बारीक व्याख्या थी। सुनाने के बाद उसने उस फकीर से पूछा: कैसा लगा? कैसा प्रतीत हुआ? यह विश्लेषण कैसा है प्रेम का? ये प्रेम के प्रकार ठीक हैं या गलत? तुम्हें कैसा लगा इनको सुन कर?

The fakir fell silent. The scholar pulled a book from his bag and opened it: In my scripture there is a description of the five kinds of love. He read out the fine distinctions. Then he asked: How does that sound? Is this analysis right or wrong? How does it strike you?

उस फकीर ने, आप हैरान होंगे, क्या कहा? वह नाचने लगा और उसने एक गीत गाया। उस गीत का अर्थ बहुत अदभुत था। उसने अपने गीत में गाया कि तुम जब प्रेम के प्रकारों का वर्णन करने लगे, तो मुझे कैसा लगा? पूछते हो, मुझे कैसा लगा? मुझे ऐसा लगा जैसे कोई सुनार सोने पर सोने को कसने का जो पत्थर होता है उसको लेकर फूलों की बगिया में आ गया हो। मुझे ऐसा लगा कि वह उस पत्थर पर फूलों को कस-कस कर देखने लगा कि कौन फूल सच्चा, कौन फूल झूठा। वह नाचा और उसने गीत गाया कि मुझे ऐसा लगा कि सुनार सोने के कसने के पत्थर को लेकर फूलों को कसता है और देख रहा है कौन फूल सच्चा, कौन फूल झूठा।

You will be surprised at what the fakir did. He began to dance and sing a song. Its meaning was wondrous. He sang: You ask how it felt when you began to describe kinds of love? It felt as if a goldsmith had brought his testing stone—on which gold is rubbed to check its quality—into a garden of flowers. It felt as if he were rubbing flowers on the stone to see which flower is true and which false. He danced and sang: The goldsmith brought his stone and tested the flowers.

उसने कहा है कि जब मैंने प्रेम को जाना, तो सब प्रकार मिट गए। जब मैंने प्रेम को जाना, तो सब भेद गिर गए। जब मैंने प्रेम को जाना, तो न तो मैं रहा और न वह रहा जिसे मैंने प्रेम किया। जब मैंने प्रेम को जाना तो सिर्फ प्रेम ही रह गया। न वहां कोई प्रकार थे, न वहां कोई भेद था, न वहां कोई द्वैत था, न वहां प्रेमी था और न वह था जिससे प्रेम किया गया। फिर तो बस प्रेम ही रह गया। जब मैंने प्रेम को जाना तो सिर्फ प्रेम रह गया। लेकिन जिन्होंने प्रेम को नहीं जाना और शास्त्र पढ़े हैं, उन्हें प्रेम के प्रकारों का पता है कि वह कितने प्रकार का प्रेम होता है।

He said: When I knew love, all kinds disappeared. When I knew love, all distinctions fell. When I knew love, neither I remained nor the one I loved. When I knew love, only love remained—no kinds, no differences, no duality; no lover and no beloved—only love. But those who have not known love and have read scriptures, they know the kinds of love.

दो तरह के जगत हैं। जीवन की खोज में दो तरह की दिशाएं हैं: एक पांडित्य की दिशा है, एक ज्ञान की।

There are two worlds, two directions in the search for life: the way of scholarship, and the way of wisdom.

जो पांडित्य की दिशा में जाता है, वह सदा के लिए खो जाता है। उसके पास शब्दों के सिवाय और कुछ भी नहीं होता। और जो ज्ञान की दिशा में जाता है, धीरे-धीरे उसके शब्द खोते चले जाते हैं। उसके पास निःशब्द अनुभूति के सिवाय कुछ भी नहीं होता।

Whoever goes the way of scholarship is lost for good. He has nothing but words. Whoever goes the way of wisdom loses words, little by little. He is left with wordless experience.

तो जो विचारों को इकट्ठा करेगा, वह पंडित हो जाएगा। और जो विचार को जन्माएगा, वह विचार की दृष्टि को पैदा करेगा, सोचने की सामर्थ्य पैदा करेगा, प्रश्न पूछेगा और फिर चेतना को चैलेंज देगा और चेतना से उत्तर आने की प्रतीक्षा करेगा, उसके जीवन में ज्ञान का जन्म होता है। विचारों से नहीं, लेकिन विचार से पहुंचा जा सकता है। विचारों के संग्रह से नहीं, लेकिन विचार के जन्म से। और हम सब इस भूल में पड़ जाते हैं कि हम विचारों को इकट्ठा करते हैं और सोचते हैं कि विचार हमें मिल गया। विचार ऐसे नहीं मिलेगा, विवेक ऐसे नहीं मिलेगा, प्रज्ञा ऐसे नहीं मिलेगी।

The one who collects thoughts becomes a pundit. The one who gives birth to thought gives birth to vision—the capacity to think. He asks the question, then challenges his consciousness and waits for the answer to arise from it. In his life, knowing is born. Not by thoughts collected, but by thought born.

We all fall into the error of collecting thoughts and think we have found thought. Thought will not be found that way; nor discrimination, nor wisdom.

प्रज्ञा की खोज के लिए, विचार की खोज के लिए दो सूत्र मैंने आपसे कहे।

For the search of wisdom, for the search of thought, I have given you two principles.

पहला, स्मृति को मौन हो जाने दें। स्मृति से बचें। स्मृति खतरनाक है। स्मृति बहुत बड़ी प्रवंचक है। जो स्मृति की भूल में पड़ता है, वह भटकता है।

First: let memory fall silent. Avoid memory. Memory is dangerous, a great deceiver. Whoever falls into memory’s snare goes astray.

दूसरी बात, प्रश्न पूछें, उत्तर की जल्दी न करें। प्रश्न को बोएं, प्रश्न के बीज को प्राणों में डालें। प्रश्न को वहां घूमने दें, गूंजने दें। प्रश्न को वहां तीव्र से तीव्र होने दें। प्रश्न को वहां मन में आंदोलित होने दें, गतिमान होने दें। और उत्तर की जल्दी न करें। कोई उधार उत्तर स्वीकार न करें। कोई भी उत्तर आए, अस्वीकार करते जाएं। एक क्षण रहे कि प्रश्न ही रह जाए, कोई उत्तर न हो। प्राणों में तीर की भांति प्रश्न प्रविष्ट होता चला जाए। और प्रतीक्षा, और धैर्य, और धीरज से देखें, एक दिन उसी प्रश्न से उत्तर आएगा।

जिस आत्मा ने प्रश्न पूछा है, वह आत्मा उत्तर देने में समर्थ है। लेकिन हम दूसरों के उत्तर स्वीकार कर लेंगे तो फिर उस आत्मा को उत्तर देने का कोई कारण नहीं रह जाता है। जिस आत्मा ने जिज्ञासा दी है, जिस आत्मा ने समस्या खड़ी की है, वह समाधान देने में भी समर्थ है।

स्मरण रखें, समस्या है तो समाधान भी है। प्रश्न है तो उत्तर भी है। जिज्ञासा है तो हल भी है। जिस प्राण के केंद्र से जिज्ञासा उठ रही है, उसी प्राण के केंद्र को समाधान भी देने दें। आप जल्दी न करें। कहीं से उधार समाधान न ले आएं। वह उधार समाधान असली समाधान के आने में बाधा बन जाता है।

Second: ask the question; do not hurry to the answer. Sow the question; plant the seed of the question in your life-breath. Let the question revolve there, resound there. Let it grow ever more intense, let it move and stir the mind. Do not hurry to an answer. Accept no borrowed answer. Whatever answer comes, keep refusing. Let a moment arrive when only the question remains and no answer. Let the question enter your life-breath like an arrow. Then wait—with patience, with endurance. One day, from that very question, the answer will arise. The very soul that has asked the question is capable of giving the answer. But if we accept others’ answers, then that soul has no reason left to respond. The soul that has given rise to the inquiry, that has created the problem, is also capable of providing the solution. Remember: if there is a problem, there is also a solution. If there is a question, there is also an answer. If there is inquiry, there is also a resolution. From the very center of your being from which the inquiry is arising, allow that very center to give the solution. Do not hurry. Do not bring in borrowed, second-hand solutions. Those borrowed solutions become obstacles to the coming of the real solution.

ये दो बातें मैंने विचार के जन्म के लिए आपसे कहीं। अविचार से बचें, विश्वास से बचें, स्मृति से बचें और विचार को जगाने की सतत चेष्टा करें, तो एक दिन सुनिश्चित रूप से विचार का जन्म होता है। सारा जीवन परिवर्तित हो जाता है। उस अनुभूति के क्षण में आप पाएंगे कि वे सारी बातें जो विश्वास के नाम से प्रचलित हैं—सिद्धांत के, सत्य के, शास्त्रों के नाम से, वे सब बहुत गहरे अर्थों में आपके सामने स्पष्ट हो गई हैं, प्रत्यक्ष हो गई हैं।

These two points I have offered for the birth of thought. Avoid unthinking, avoid belief, avoid mere memory, and make a constant effort to awaken thought—then one day, surely, thought is born. Your whole life is transformed. In that moment of realization you will find that all the things current under the name of belief—under the banners of doctrine, of truth, of the scriptures—become clear to you in a very deep sense, become directly evident.

विचार से जो चलता है, वह एक दिन पाता है वास्तविक श्रद्धा को, वास्तविक विश्वास को, उस अनुभूति को फिर जिस पर कोई संदेह का कारण नहीं रह जाता। क्योंकि वह स्वयं पाई गई है, वह स्वयं जानी गई है।

One who moves by way of inquiry one day attains real reverence, real trust—an experience about which no doubt remains, because it has been found by oneself, known by oneself.

हम केवल उसी सत्य के प्रति असंदिग्ध हो सकते हैं, जो स्वयं पाया गया हो। जो सत्य दूसरे ने पाया हो, वह दूसरा चाहे कोई भी हो, कितना ही बड़ा व्यक्ति—भगवान स्वयं, लेकिन दूसरे के द्वारा पाया गया सत्य आपके लिए, मेरे लिए असंदिग्ध नहीं हो सकता है। इसलिए ये सारे तथाकथित विश्वास के पीछे अविश्वास छिपा रहता है। ये सब बिलीफ्स के पीछे अविश्वास छिपा रहता है। ये सब मान्यताओं के पीछे शक और संदेह मौजूद होता है। उसे हम छिपाए रखते हैं बात दूसरी है, वह मौजूद है।

We can be beyond doubt only about the truth we ourselves have discovered. A truth found by someone else—whoever that other may be, however great a person, even God himself—cannot be beyond doubt for you or for me. Therefore behind all these so-called beliefs, unbelief is hiding. Behind these beliefs, unbelief remains concealed. Behind these accepted notions, suspicion and doubt are present. That we keep them hidden is another matter; they are there.

आप मानते हैं ईश्वर है, लेकिन थोड़ा खोजना, आपके भीतर ही वह आपको खयाल भी मिल जाएगा जो शक कर रहा होगा कि पता नहीं है या नहीं। आप मानते हैं आत्मा है, लेकिन भीतर आपके वह बीज छिपा होगा जो कहेगा कि पता नहीं है या नहीं। आप कितनी ही दृढ़ता से मानते हों आत्मा, ईश्वर को; जितनी ज्यादा दृढ़ता होगी भीतर उतना ही शक होगा। नहीं तो दृढ़ता किसके विरोध में खड़ी कर रहे हैं आप? उसी शक के विरोध में। वह भीतर जो संदेह है उसी के विरोध में दृढ़ता खड़ी कर रहे हैं। बहुत तीव्रता से विश्वास कर रहे हैं ताकि वह भीतर जो संदेह है उसका स्मरण न रह जाए। लेकिन वह मौजूद है, वह जा नहीं सकता। वह छिपा रहेगा। वह असली है। यह दृढ़ता और यह सब श्रद्धा झूठी है। यह सब विश्वास थोपा हुआ है। वह संदेह ही सत्य है।

You believe God exists, but search a little and within you you will find the thought that is doubting—who knows whether he is or not? You believe there is a soul, but within you the seed will be hiding that says, who knows whether it is or not? However strongly you believe in the soul or in God, the stronger the insistence, the stronger the inner doubt. Otherwise, against what are you mustering such firmness? Against that very doubt. You erect your firmness against the doubt that is within. You believe with great intensity so that the inner doubt does not come to mind. But it is there; it cannot go. It will remain hidden. That is the real thing. This firmness and all this so-called reverence are false. This belief is imposed. The doubt is the truth.

इसलिए मैंने कल आपसे कहा, उस संदेह को ही सामने आने दें। झूठा विश्वास मत थोंपे। अगर वस्तुतः किसी दिन विश्वास की और श्रद्धा की स्थिति को उपलब्ध होना है, तो उस वास्तविक संदेह को प्रकट होने दें, पूछने दें, प्रश्न को उठने दें, समस्या को आने दें। और जब समस्या खड़ी हो, उत्तर न दें। एक दिन उत्तर आएगा। प्रतीक्षा से एक दिन समाधान आएगा। और वह आपके सारे प्राणों को, सारे जीवन को परिवर्तित कर देगा।

Therefore, as I said yesterday, let that doubt itself come to the surface. Do not impose a false belief. If someday you are truly to attain a state of trust and reverence, then let that real doubt be expressed; let it ask, let the question arise, let the problem come. And when the problem stands before you, do not supply an answer. One day the answer will come. From waiting, one day the solution will arrive. And it will transform your whole life-energy, your whole life.

जो समाधान पूरे जीवन को बदल दे, वही सत्य है। और ऐसा समाधान विचार के अतिरिक्त न कभी आया है और न आ सकता है।

The solution that changes your whole life—that alone is truth. And such a solution has never come, and can never come, except through inquiry.

ये मैंने थोड़ी सी बातें विचार के लिए कहीं। कल निर्विचार के लिए आपसे बात करूंगा। इन तीन सीढ़ियों में—अविचार, विचार और निर्विचार; इन तीन सीढ़ियों में जीवन-सत्य को कैसे पाया जा सकता है, इसकी मैं आपसे चर्चा कर रहा हूं।

These are a few things I have said about thought. Tomorrow I will speak about no-thought. In these three steps—unthinking, thinking, and no-thought—I am discussing with you how the truth of life can be found.

मेरी इन बातों को इतने प्रेम और शांति से सुना है, उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

Thank you very much for listening to these words with such love and peace.