Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
एक छोटी कहानी से शुरू करें। हसीद कथा है।
Let’s begin with a little story—a Hasidic tale.
एक सम्राट का इकलौता बेटा था--शराबी, जुआरी, वेश्यागामी। सम्राट परेशान था। सब तरह समझाया, कोई राह न बनी। मजबूरी में, आखिरी उपाय की तरह, शायद इस तरह चेत जाए, सम्राट ने उसे राज्य से बाहर निकाल दिया।
An emperor had an only son—addicted to drink, gambling, and prostitutes. The emperor was distraught. He tried everything to set the boy straight; nothing worked. In desperation, as a last resort—maybe shock would awaken him—he banished the prince from the kingdom.
सोचा था, क्षमा मांगेगा, पछतावा करेगा, वापस लौट आएगा। समझ आ जाएगी। ऐसा कुछ भी न हुआ। बेटा गया तो वापस न लौटा। भटकता रहा राज्य की सीमाओं के आस-पास। और अंततः उसने एक शराबियों के अड्डे में प्रवेश पा लिया।
He thought: he will ask forgiveness, repent, and return; he will come to his senses. Nothing of the sort happened. The boy left and did not come back. He loitered around the borders of the realm and eventually found his way into a den of drunkards.
सम्राट का बेटा था, नेतृत्व की क्षमता थी, जल्दी ही अड्डे का साधारण सदस्य न रहा--अगुआ हो गया। जुआ, वेश्या, शराब, अब चौबीस घंटे उसी में पड़ा रहने लगा।
He was the emperor’s son; leadership came naturally. Soon he was no longer just another member of the den—he became its leader. Gambling, prostitutes, liquor—he lived in them twenty-four hours a day.
वर्षों तक बूढ़े बाप ने प्रतीक्षा की। बेटा न लौटा सो न लौटा। बाप मरने के करीब आने लगा तब उसे चिंता पकड़ी, तब वह बहुत संतापग्रस्त हुआ। उसने अपने एक वजीर को भेजा कि तू बेटे को समझा कर ले आ। जैसा भी है, न होने से बेहतर है। मेरे मरने के बाद वही मालिक है। शराबी तो शराबी सही। शायद मेरी मौत से समझ आ जाए। शायद साम्राज्य का मालिक बने तो कुछ होश आ जाए।
The old father waited for years. The son never returned. As death drew near, the emperor was seized with anxiety and deep anguish. He sent one of his ministers: Go persuade my son and bring him back. Whatever he is, better that than nothing. After I die he is the heir. A drunk is a drunk, granted. Perhaps the shock of my death will sober him. Maybe possession of the empire will bring him to his senses.
वजीर गया, अपने शाही-लिबास में, स्वर्ण-रथ पर बैठ कर--सम्राट का राजदूत था। लेकिन बेटे ने उसकी तरफ कोई ध्यान ही न दिया। उसने बड़े उपाय किए, लेकिन बेटे की नजर भी अपनी तरफ मोड़ने में सफल न हो सका।
The minister went in full courtly regalia, riding a golden chariot—as befit the emperor’s envoy. But the son paid him no attention. The minister tried all sorts of strategies, yet could not even draw the boy’s eyes to him.
वापस लौट आया--पराजित।
He returned—defeated.
सम्राट ने अपने दूसरे वजीर को कहा कि तू जा।
The emperor sent a second minister.
दूसरे वजीर ने सोचा, पहले वजीर के जाने के ढंग में भूल थी। बड़ा फासला लेकर गया था। स्वर्ण-रथ पर बैठ कर गया, एक भिखारी को समझाने। अंतर बहुत ज्यादा था, संवाद न हो सका।
This one thought: The first went wrong in his approach. He went keeping a great distance—on a golden chariot—to persuade a beggar. The gap was too wide; no dialogue could form.
तो वह खुद भिखारी बन कर अड्डे पर सम्मिलित हो गया--उसी जैसा हो गया। शराब भी पीता, जुआ भी खेलता। दोस्ती तो बन गई, लेकिन बात उलटी हो गई। इतना ज्यादा डूब गया नशे में, शराब में, वेश्याओं में कि भूल ही गया कि लेने आया था। सम्मिलित ही हो गया।
So he himself disguised as a beggar and joined the den—became like the prince. He drank, he gambled. He made friends—but things turned upside down. He sank so deeply into intoxication, liquor, and prostitutes that he forgot why he had come. He became one of them.
राजकुमार तो लौटा नहीं, वजीर भी राजकुमार ने डुबा लिया।
The prince didn’t return; instead, he pulled the minister down with him.
महीने बीतने लगे। सम्राट ने कहा: यह तो और भी बुरा हुआ। कम से कम पहला वजीर वापस तो आ गया, बेटा न आया न आया। यह दूसरा वजीर तो गया।
Months passed. The emperor said: This is worse. At least the first minister came back, even if the son did not. But the second minister has simply vanished.
खबरें आनी शुरू हुईं कि वह तो सम्मिलित ही हो गया है। अब तो उसे याद भी नहीं है कि वह वजीर है, चौबीस घंटे पीए पड़ा रहता है।
News arrived that he had blended in completely, no longer remembering he was a minister, drunk around the clock.
बहुत बार ऐसा हो जाता है। किनारे पर खड़े होकर डुबने वाले को बचाने का कोई उपाय नहीं है। अगर किनारे पर ही खड़े रहना है, अपने वस्त्र भी बचाने हैं, पानी में भीगना भी नहीं है, जोखिम भी नहीं लेनी है, तो डूबने वाले को बचाने का कोई उपाय नहीं है। तुम कितने ही बुद्धिमान हो, किनारे पर खड़े होकर थोड़े ही बचा सकोगे। साहस चाहिए नदी में उतरने का। लेकिन तब खतरा है, क्योंकि जो डूब रहा है वह तुम्हें भी डूबा ले सकता है।
This happens often. Standing on the bank, there is no way to save a drowning person. If you mean to stay on the shore, to keep your clothes clean, not to get wet, not to risk anything—then there is no way to save the one who’s drowning. You may be very clever, but you cannot rescue from the bank. Courage is needed to enter the river. But that brings danger, because the one who is drowning can pull you under too.
पहला वजीर किनारे खड़ा रहा, दूसरा वजीर नदी में उतरा। पहला तो वापस लौट आया अपने को बचा कर, लेकिन दूसरा डूब गया।
The first minister stayed on the bank; the second stepped into the river. The first returned safely—having saved himself. The second drowned.
सम्राट ने अपने बड़े वजीर को कहा कि अब तुम्हारे सिवाय कोई सहारा नहीं है। वह बूढ़ा था, इसलिए अब तक उसे भेजा भी न था। अब तुम जाओ, तुम आखिरी हो। इसके बाद फिर कोई उपाय न कर सकूंगा।
The emperor said to his chief minister: Now only you remain. He was old; that’s why the emperor had not sent him before. Now you go—you are my last hope. After this, I can think of no other way.
वजीर गया। वह गया जैसे दूसरा वजीर गया था वैसा ही--भिखमंगे के वेश में। शराब पीने का बहाना तो उसने किया, लेकिन शराब पी नहीं। वेश्याओं के नाच में उसने रस तो दिखलाया, लेकिन रस लिया नहीं। जुआ खेला, पासे फेंके, लेकिन भीतर होश जारी रखा। अछूता रहा, जल में जैसे कमल। रहा भी, नहीं भी रहा। उतरा भी और किनारे पर भी खड़ा रहा। डूबने वाले को बचाने भी गया, और अपना किनारा न छोड़ा।
The minister went. He went as the second had gone—as a beggar. He feigned drinking, but did not drink. He showed interest in the prostitutes’ dances, but did not taste them. He gambled, threw the dice—but kept awareness alive within. Untouched—like a lotus in water. In it, yet not of it. He entered midstream and remained on the shore as well. He went to save the drowning one, yet never let go of the bank.
एक दिन राजकुमार को लेकर महल आ गया।
One day he brought the prince back to the palace.
हसीद फकीर कहते हैं, यही सदगुरु का लक्षण है।
Hasidic mystics say: this is the mark of the true Master.
सदगुरु अगर तुमसे बहुत दूर खड़ा रहे तो तुम्हें बचा न सकेगा, चाहे अपने को बचा ले। सदगुरु अगर तुम्हारे पास आ जाए जहां तुम डूबते हो, तुम्हें बचाने आ जाए, तो जोखिम है; हो सकता है तुम उसे भी डूबा लो।
If the true Master stands too far from you, he cannot save you—even if he saves himself. If he comes close to where you drown, there is risk; you might pull him under.
तो वही सदगुरु तुम्हें बचा सकता है जो तुम्हारे पास भी हो और दूर भी। जो तुम्हारे निकट से निकट भी आ जाए और तुम्हारे निकट कभी आए नहीं। जो किनारे पर भी खड़ा रहे, साथ ही साथ नदी की मध्य-धार में भी उतर जाए। जिसका एक हाथ तुम्हें बचाए, और जिसका एक हाथ किनारा कभी छोड़े नहीं। जो एक अर्थों में ठीक तुम जैसा हो, और एक अर्थों में तुम जैसा बिलकुल न हो। जो मनुष्य हो, और परमात्मा हो। जो बाहर से ठीक तुम्हारा पड़ोसी हो, और भीतर से तुम जहां कभी होओगे वहां बना रहे। भीतर से कभी केंद्र न छूटे, और बाहर परिधि पर दिखलावा कर सके कि परिधि पर हूं।
Only that Master can save you who is both near and far—who draws as close as close can be, and yet, inwardly, never comes near. Who stands on the shore and also steps into the swift current. One hand saves you, the other never lets go of the bank. In one sense he is exactly like you; in another, not like you at all. He is human—and divine. Outwardly your neighbor; inwardly established where you will one day be. Within, he never leaves the center; outwardly, he can appear to be on the circumference.
इसलिए सदगुरु को पहचानना बहुत कठिन है।
Therefore, recognizing a true Master is very difficult.
जो किनारे पर खड़े हैं उन्हें तुम पहचान लोगे, लेकिन वे तुम्हें बचा न पाएंगे। उन्हें तुम पहचान लोगे कि वे सदगुरु हैं, लेकिन उनकी और तुम्हारी दूरी इतनी होगी कि सेतु कैसे बनेगा? संबंध कैसे जुड़ेगा? वे होंगे पावन, वे होंगे स्वर्ण-सिंहासनों पर, उन्होंने स्वर्ग की हवा में श्वास ली होगी, उन्होंने अलौकिक फूलों की गंध पी होगी, लेकिन वे तुमसे बड़े दूर हैं। ज्यादा से ज्यादा उन्होंने अपने को बचा लिया होगा।
Those who remain on the shore you will recognize—but they will not be able to save you. You will recognize them as Masters; but the distance between you and them is too great—how will a bridge be built? How will relationship form? They may be holy, enthroned on golden seats, breathing the air of heaven, drinking the fragrance of unearthly flowers—but they are far away. At most, they have saved themselves.
लेकिन मैं तुमसे कहता हूं, जिसने अपने को बचा लिया है वह तुम्हें न बचा सके, तो उसने अपने को बचा लिया है यह भी संदिग्ध है। जिसे किनारा छोड़ने में डर लगे, वह किनारे पर है यह भी संदिग्ध है। जो किनारे पर पहुंच ही गया है, उसे छोड़ने का किनारा भय नहीं पैदा होगा। फिर पा लेंगे। जो पा ही लिया है उसे छोड़ने में डर नहीं होता, जो नहीं पाया है उसे ही छोड़ने में डर होता है कि कहीं छूटा फिर न पा सके, हाथ से गया फिर न आया!
But I tell you: if one has truly saved himself and yet cannot save you, even that self-salvation is questionable. One who is afraid to leave the shore—is he truly on the shore? One who has reached the bank will not fear leaving it—he can find it again. One who has attained does not fear losing; only the one who has not attained is afraid—what if I lose it and never find it again?
जिसने अपने को बचा लिया है, वह तो खोने की जोखिम उठा सकता है। लेकिन जोखिम उठाने से ही कोई तुम्हें बचा लेगा ऐसा मत सोचना। क्योंकि जोखिम तो मूढ़ भी उठा लेते हैं। कई बार ऐसा हो जाता है।
He who has saved himself can take the risk of loss. But don’t assume that taking risks alone will save you—fools also take risks; often they are the first to jump.
ऐसा मेरी आंख के सामने एक बार घटा--
Once I saw it with my own eyes—
मैं नदी के किनारे बैठा था। और एक सज्जन और मेरे पास ही बैठे थे, मेरा कोई परिचय नहीं। एक आदमी डूबने लगा। मैं भी भागा, वे सज्जन भी भागे। वे मुझसे पहले कूद गए। उन्हें कूदा देख कर मैं रुक गया। देखा कि वे तो खुद ही डूबने लगे। वे भूल ही गए कि तैरना नहीं जानते।
I was sitting by a river. A gentleman sat nearby; we were strangers. Someone began to drown. I ran; he ran. He jumped in before me. Seeing him jump, I stopped. I watched—he himself began to drown. He’d forgotten that he didn’t know how to swim.
कभी कोई डूबता हो तो इतनी तीव्रता से घटना घटती है और बचाने की आकांक्षा इतने जोर से पैदा होती है कि तुम शायद भूल ही जाओ कि तुम तैरना जानते हो?
When someone is drowning it all happens so fast—and the urge to save flares so strongly—you might forget you even know how to swim!
तब मुझे उन्होंने दोहरी मुसीबत कर दी। मुझे दो आदमियों को नदी से बाहर लाना पड़ा। मैंने उनसे कहा कि महाराज, आप न कूदते तो अच्छा था! वे बोले कि मैं भूल ही गया। भले आदमी, सज्जनचित्त, बचाने की आकांक्षा प्रगाढ़। लेकिन बचाने की आकांक्षा से ही तो कोई नहीं बचा सकता, बचाने की कला भी तो चाहिए।
He left me with a double trouble; I had to bring both out of the river. I told him, Sir, better you hadn’t jumped! He said, I simply forgot. A good man, noble-hearted, a deep urge to save—but the urge alone doesn’t save; the art of saving is needed.
आकांक्षा इतने जोर से पकड़ ले कि कला खयाल ही न रहे कि हम कभी तैरना सीखे ही नहीं, तो तुम बचाने की जगह डूबाने वाले हो जाओगे। और जिसे तुम बचाने गए हो वही तुम्हें डुबा लेगा।
If the urge grips you so hard that you forget the art—that you never learned to swim—then instead of saving, you’ll become the cause of drowning. And the one you went to save will drown you.
जोखिम तो मूढ़ भी उठा लेते हैं, अक्सर मूढ़ जल्दी उठा लेते हैं। समझदार तो सोच कर जोखिम उठाता है, मूढ़ तो कूद जाता है। जहां बुद्धिमान झिझकते हैं, वहां मूढ़ दौड़ते हुए प्रवेश कर जाते हैं। लेकिन जोखिम से क्या होगा? जोखिम थोड़े ही बचाती है। जोखिम जरूरी है बचाने के लिए, लेकिन जोखिम थोड़े ही बचाती है।
Fools also take risks—often quicker than the wise. The intelligent take risks after reflection; the fool just leaps. Where the wise hesitate, fools rush in. But risk itself doesn’t save. Risk is necessary for saving, but risk does not save.
और जो जानता है बचाना, उसके लिए जोखिम है ही नहीं, तुम्हें मालूम पड़ती है कि जोखिम है। जो बचाना जानता है, उसे तो खयाल भी नहीं है कि जोखिम है। अगर उसने होश का किनारा पा लिया है, तो वह मझधार में भी अपने होश के किनारे को थोड़े ही छोड़ देता है।
And for the one who knows how to save, there is no risk—only you think there is. The one who knows doesn’t even feel it’s risky. If he has found the bank of awareness, even midstream he never leaves that inner bank.
तीसरा वजीर बचा लाया। जुआ खेला, बाहर-बाहर। जुआड़ी बन गया, पर अभिनय था। नाटक ही रहा; भीतर जागा रहा। शराब दिखलाता था कि पी रहा हूं, पी नहीं। और शराबियों के अड्डे में किसको इतना होश है कि वह गौर से देखे कि तुमने पी कि नहीं पी। तो बोतल सामने रख कर अगर पानी भी पीता रहेगा, तो शराबियों को थोड़े ही पता चलेगा। जिनको पता चल जाए वह भी कोई शराबी हैं। वेश्याएं नाचीं, आंखें वेश्याओं को देखती रहीं, मन कहीं और था।
The third minister brought the prince back. He gambled—outwardly. He became a gambler—but it was acting, a play; within he stayed awake. He showed that he was drinking, but he did not drink. And who in a den of drunkards has the clarity to check whether you drank or not? Keep the bottle before you and sip water—no drunkard will notice. If someone does, he’s no drunkard! The prostitutes danced; his eyes looked at them—his mind was elsewhere.
ऐसे अस्पर्शित, असंग जीवन के तट पर जो खड़ा है, वही डूबतों को बचा लेता है।
One who stands on the shore of an untouched, unentangled life—that one rescues the drowning.
सहजो को ऐसे ही एक गुरु मिल गए, चरणदास। वे बड़े सीधे-साधे आदमी थे। इतने सीधे-साधे कि साधारण आदमी पहचान भी न सके कि मुझमें और इनमें भेद क्या है। बिलकुल सामान्य थे। और ध्यान रखना, सामान्य में ही जब तुम असामान्य की झलक पा लो तभी तुम बचाए जा सकोगे; तभी तुम जानना कि कोई है जो करीब भी और दूर भी है। जो कभी-कभी इतने करीब होता है कि तुम्हें संदेह होने लगता है कि इसमें और हममें भेद क्या है? शायद यह भी तो नहीं डूब रहा है हमारे साथ ही।
Sahajo met such a Master: Charandas. He was a very simple man—so utterly simple that ordinary people could not even tell what the difference was between him and themselves. Completely ordinary. And remember: only when the extraordinary glimmers within the ordinary can you be saved—only then you know there is one who is at once near and far. Sometimes so close that you start doubting: What is the difference between him and me? Maybe he too is drowning along with us!
जो तुम्हें बचाने आएगा उसे करीब तो आना ही पड़ेगा, वहीं जहां तुम मझधार में डूब रहे हो। डूबते को तो ऐसा ही लगेगा कि यह भी डूबने आ रहा है। लेकिन डूबने वाला भी हाथ-पैर तड़फड़ाता है, तैरने वाला भी हाथ-पैर तड़फड़ाता है। हाथ-पैर तड़फड़ाने में कोई फर्क नहीं होता। तैरना है क्या? सिर्फ हाथ-पैर को ढंग से तड़फड़ाना है। डूबने वाला भी तड़फड़ाता है, तैरने वाला भी तड़फड़ाता है। डूबने वाले को लगे कि यह तो खुद ही तड़फड़ा रहा है।
One who comes to save must come close—right where you are drowning midstream. To a drowning person, it may look as if he too is drowning. A drowning man thrashes arms and legs; a swimmer also moves arms and legs. There’s no visible difference in the flailing. What is swimming, after all? Just moving the limbs in the right way. The drowning thrashes; the swimmer also thrashes. The drowning one feels: he’s flailing too.
लेकिन भेद है बड़ा!
But the difference is vast!
डूबने वाला भय से तड़फड़ा रहा है, बचाने वाला प्रेम से। हाथ तो दोनों ही फेंक रहे हैं--एक मूर्च्छा में, एक होश में। होश बचाता है।
The drowning thrashes from fear; the savior moves from love. Both throw their arms—one in panic, one in awareness. Awareness saves.
तो चरणदास बड़े सीधे-साधे आदमी थे। उन्होंने सहजो को बचाया। इसलिए सहजो उनके गीत गाए चली जाती है। वह कहती है हरि को भी त्यागना हो तो त्याग दूंगी, पर गुरु को न त्यागूंगी। क्योंकि हरि ने तो मझधार में फेंका और डुबाया, गुरु ने मझधार से बचाया और उबारा। तो, हरि को तज डारूं पै गुरु को न बिसारूं!
Charandas was a simple man. He saved Sahajo. That is why she sings his songs. She says: If I must renounce Hari, I will renounce even Hari—but I will not renounce the Guru. For Hari threw me into midstream and let me sink; the Guru saved me from midstream and brought me ashore. So, even if I abandon Hari, I will not forget the Guru!
चरणदास का तो किसी को पता भी न चलता, सहजो के गीतों से उनकी खबर लोगों तक पहुंची। उनकी दो शिष्याएं थीं--सहजो और दया। जैसे दो आंखें हों किसी की। जैसे दो पंख हों किसी पक्षी के। इन दोनों ने चरणदास के गीत गाए, तो लोगों को कुछ खबर मिली।
No one would have known of Charandas; news of him reached people through Sahajo’s songs. He had two disciples—Sahajo and Daya: like two eyes, like two wings on a bird. These two sang Charandas’s songs, and people came to hear of him.
जल्दी ही हम ‘दया’ की भी बात करेंगे। और दोनों के स्वर इतने एक से हैं, होंगे ही, क्योंकि एक ही गुरु ने दोनों को बचाया है, एक ही गुरु की छाया दोनों पर पड़ी है, और एक ही गुरु का हृदय दोनों में धड़का है। दोनों के गीत एक ही स्रोत से आते हैं। इसलिए मैंने सहजो के पदों के ऊपर जो चर्चा की श्रृंखला रखी है, उसका नाम रखा है: बिन घन परत फुहार! ये शब्द दयाबाई के हैं। जब दयाबाई पर बोलूंगा, तो जो श्रृंखला का नाम रखा है उसमें शब्द सहजो के हैं: जगत तरैया भोर की! जैसे सुबह का डूबता हुआ तारा--अब गया, अब गया--ऐसा जगत है: जगत तरैया भोर की!
Soon we will speak of Daya as well. And the two voices sound so alike—of course they do; the same Guru saved both, the same shadow fell on both, the same heart beat within both. The songs of both flow from the same source. That is why I have titled this series of talks on Sahajo’s verses “Showers Without Clouds.” These words are Daya’s. And when I speak on Daya, the series title I’ve chosen uses Sahajo’s words: “The world, the boat of dawn!” Like the morning star sinking—now gone, now gone—such is the world: the world, the boat of dawn!
दोनों जैसे एक ही प्राण के दो स्पंदन हैं। इसलिए दोनों के शब्द मैंने--सहजोबाई के लिए दया का शब्द उपयोग किया है, दया के लिए सहजोबाई का करूंगा।
The two are like two pulses of the same life-breath. So I have used Daya’s phrase for Sahajo, and will use Sahajo’s for Daya.
यह जो बचने की घटना घटी--सहजोबाई जो उबरी--मध्य से, डूबती नदी से, तो उसने डूबना भी जाना है, बचना भी जाना है; नदी का मध्य भी जाना है और किनारा भी जाना है; डूबने की घबड़ाहट भी जानी है और बचने का आनंद भी जाना है। इसलिए तुम्हारे हृदय के भी बहुत करीब है; आधी बात तो तुम्हें समझ में आ ही जाएगी, क्योंकि डूबते तुम हो, डूबने की घबड़ाहट तुम्हारे पास है। और आधी अगर समझ में आ जाए तो आधी की तरफ भी आंखें खुलेंगी। वह आधी भी समझ में आ जाएगी कि बचने का आनंद क्या है?
This event of being saved—Sahajo, who was rescued—from the middle, from the drowning river—means she knows drowning and saving; she knows midstream and the bank; she knows the panic of drowning and the bliss of rescue. That is why she is very close to your heart; half of what she says you can understand—because you are the ones drowning, the panic of drowning is yours. And if half is understood, your eyes will open to the other half as well—then you too will come to taste the joy of being saved.
इन पदों को समझने की कोशिश करो--
Try to understand these verses—
निर्दुन्दी निर्वैरता, सहजो अरु निर्वास।
संतोषी निर्मल दसा, तकै न पर की आस।।
Beyond duality, without enmity, says Sahajo—desireless. Content, a pure state—no expectation of the “other.”
तीन शब्द: निर्द्वंद्व, निर्वैर, निर्वासना। दो हैं जगत में, तब तक तुम डूबोगे। दूसरे का बोध कि दूसरा है, डुबाने का कारण है। जिस दिन तुम जानोगे दो नहीं हैं, एक ही है, उसी दिन उबर जाओगे। बड़ी से बड़ी भ्रांति दूसरे में दूसरा देखना है; और बड़ी से बड़ी क्रांति दूसरे में अपने को पहचान लेना है।
Three words: beyond dualities, without enmity, without desire. As long as there are two in the world, you will drown. The awareness of “the other” is the cause of drowning. The day you realize there are not two, only one, that very day you will be saved. The greatest delusion is seeing the other as other; the greatest revolution is recognizing yourself in the other.
तुम्हारे पास जो बैठा है वह पड़ोसी नहीं है, वह तुम ही हो। रूप होगा अलग, ढंग होगा अलग, लेकिन गहरे में एक ही हृदय की धड़कन है। और गहरे में, एक ही बोध की दशा है। क्या फर्क है तुममें और किसी दूसरे मनुष्य में? फर्क तो हजार हैं। अगर फर्क का हिसाब ही रखोगे तो वह जो समान है, वह चूक जाएगा। बड़े भेद हैं, और भेद में अभेद छिपा है। अगर भेद ही भेद देखे, तो तुम संसार को देख पाओगे परमात्मा को नहीं। अगर अभेद को देखा, संसार खो जाएगा और परमात्मा प्रकट हो जाएगा।
The one sitting beside you is not your neighbor—he is you. The form will differ, the manner will differ, but deep down there is the one heartbeat. And deep down, the same state of awareness. What is the real difference between you and another human being? There are a thousand differences. If you keep accounts of differences, you will miss that which is the same. The differences are many, and within the differences the non-difference is hidden. If you see only difference, you see the world, not the Divine. If you see the non-difference, the world fades and the Divine appears.
भेद में अभेद को देख लेना परमात्मा के मंदिर पर पहुंच जाना है।
To see the One within the many is to arrive at the temple of God.
वृक्ष खड़े हैं, चट्टानें हैं, पहाड़ हैं--और भी ज्यादा भेद मालूम होते हैं। लेकिन फिर भी एक बात समान है: चट्टान है और तुम हो--होना समान है। फूल खिलते हैं, तुम भी कभी खिलते हो; फूल मुर्झाते हैं, तुम भी कभी मुर्झाते हो; जलधारा नाचती-गाती सागर की तरफ जाती है, तुम भी कभी नाचते-गाते हो; कभी जलधारा बड़ी उदास होती, कहीं जाती मालूम नहीं पड़ती, ठिठकी-ठिठकी होती है, ऐसे तुम भी कभी उदास होते हो, कहीं जाते नहीं मालूम पड़ते, जैसे जीवन मरुस्थल में खो गया है।
Trees stand, rocks and mountains lie there—the differences seem even greater. Yet one thing is the same: the rock is, and you are—being is the same. Flowers bloom; sometimes you too bloom. Flowers wither; sometimes you too wither. A stream dances and sings its way to the ocean; sometimes you too dance and sing. Sometimes the stream grows desolate, seems to go nowhere, falters and stalls; so too sometimes you are desolate, going nowhere, as if life is lost in a desert.
जीवन के भीतर जहां भी तुम्हें कुछ दिखाई पड़े, वहां अभेद को खोजने की चेष्टा करना। तब तुम धीरे-धीरे पाओगे कि भेद बहुत हैं, लेकिन भेद ऊपर-ऊपर हैं, भीतर अभेद है। भेद में आदमी डूब जाता है, अभेद में बच जाता है। अभेद किनारा है, भेद मझधार है। तुम अपने शत्रु में भी देखोगे तो एक बात तो तुम निश्चित ही पा लोगे कि तुम दोनों कहीं तो एक हो: शत्रुता में ही सही, विरोध में ही सही, एक संबंध में तो तुम दोनों एक जैसे हो। और उस एक-जैसेपन का जैसे ही बोध होगा, शत्रु ऊपर-ऊपर शत्रु रह जाएगा भीतर-भीतर एक मैत्री बन जाएगी। तुम अपने शत्रु के बिना भी तो नहीं रह सकते। वह भी तो तुम्हारे जीवन में कुछ जोड़ता है। उसके बिना तुम अधूरे हो जाओगे। जब शत्रु मरेगा तो तुम्हारे भीतर भी कुछ मर जाएगा। तुम उतने ही न रहोगे जैसे थे। हालांकि तुमने हजार बार सोचा होगा कि शत्रु को मार डालें, लेकिन जब शत्रु मरेगा तब तुम पाओगे, अरे! हृदय का कोई कोना खाली हो गया! उसने घेर रखी थी कोई जगह, उसका भी कोई स्थान था तुम्हारे जीवन में।
Wherever you see life, try to look for the non-difference. Then slowly you will find: differences are many, but they are on the surface; within, the non-difference is. In difference, man drowns; in non-difference, he is saved. The non-difference is the shore; difference is midstream. Even in your enemy, you will find at least one certainty: that in some way you are one; if only in enmity, if only in opposition, at least in one relationship you are alike. And as this kinship dawns, the enemy will remain an enemy on the surface—but inwardly a friendship will be born. You cannot do without your enemy either; he too adds something to your life. Without him you would be incomplete. When the enemy dies, something in you dies too. You will not remain who you were. Though you may have thought a thousand times: I’ll kill him—when he dies you will find: a corner of my heart has become empty! He occupied a place; he had a place in your life.
जहां विरोध है, वहां भी सेतु को खोजना। जहां दो हैं, वहां एक को खोजना। जहां अनेक हैं, वहां भी धारा को खोजना भीतर। नदियां बहुत हैं, सागर एक है। रूप बहुत हैं, रूपों के भीतर छिपा हुआ अरूप एक है। जब तक तुम्हें बहुत दिखाई पड़ते रहें, समझना कि संसार में हो। जिस दिन तुम्हें अचानक बहुत गिर जाएं और एक दिखाई पड़े, उसी क्षण तुम पाओगे कि परमात्मा में आ गए।
Seek the bridge even where there is opposition. Seek the one where there are two. Seek the current within even when there are many. Rivers are many; the ocean is one. Forms are many; within forms, the formless one hides. As long as you keep seeing the many, know that you are in the world. The day the many suddenly fall away and the One appears, in that instant you will find you have come into God.
कभी-कभी ऐसी घटना अनायास भी घट जाती है। उसे थोड़ा समझना चाहिए।
Sometimes such a happening comes uninvited. Understand it a little.
कभी शायद तुम्हें अचानक ऐसा लगा हो, राह पर चलते-चलते, कहीं एकांत मौन में शांत बैठे-बैठे, अचानक ऐसा लगा हो कि जगत एकदम स्वप्नवत मालूम हुआ है, जैसे सब असार है; जैसे क्षण भर को कोई पर्दा खिंच गया, या आकाश से बादल हट गए और सूरज दिखाई पड़ा है। कभी कोई मर गया हो, मरघट पर बैठे-बैठे अचानक जैसे आंखों से एक धुंध हट गई, और अचानक ऐसा एक अहसास हुआ है कि सब असार है, सब व्यर्थ है, यह सब माया है, सब स्वप्नवत है। जल्दी ही तुम वापस अपनी दुनिया में लौट आते हो, क्योंकि बड़ी घबड़ाने वाली बात है ऐसी स्थिति। जल्दी ही तुम बात करने लगते हो, चीत करने लगते हो--इसी के संबंध में बात करने लगते हो कि ऐसा मुझे हुआ। और उसी बातचीत में भाव-दशा खो जाती है।
Perhaps sometime, suddenly, while walking on a path, or sitting alone in a quiet place, you felt the world become dreamlike, insubstantial; as if for a moment a curtain drew back, or clouds parted and the sun appeared. Perhaps someone died, and sitting at the cremation ground, suddenly a haze cleared from your eyes and you felt: all is without substance, all is vain—maya, a dream. Quickly you return to your world, because such a state is frightening. Quickly you start talking, chatting—ironically, talking about this very state; and with that very talk, the state is lost.
मनोवैज्ञानिक कहते हैं कि ऐसा तभी होता है जब कभी-कभी तुम्हारे भीतर से भाषा का जो सतत क्रम है वह टूट जाता है। जब बच्चा पैदा होता है उसके पास कोई भाषा नहीं होती। भाषा तो आदमी धीरे-धीरे सीखता है। बच्चे तो मौन में पैदा होते हैं। उनके पास कोई भाषा नहीं होती। मौन में भेद करना असंभव है।
Psychologists say it happens when the constant stream of language within you suddenly breaks. When the child is born, he has no language. Language is learned slowly. Children are born in silence. In silence, distinctions cannot be made.
जब बच्चा पहली दफे आंख खोलता है, तो उसे ऐसा थोड़े ही दिखाई पड़ता है जैसा तुम्हें दिखाई पड़ता है कि ये झाड़, ये पत्थर, ये मकान, ये स्त्री, ये पुरुष, ऐसा थोड़े ही दिखाई पड़ता है। दिखाई ही नहीं पड़ सकता ऐसा तो, क्योंकि उसे पता ही नहीं मकान क्या है, झाड़ क्या है? उसे ऐसा थोड़े दिखाई पड़ता है--यह हरा वृक्ष, लाल फूल। न उसे लाल का पता है, न हरे का पता है। थोड़ी देर कल्पना करो कि बच्चा अभी जब आंख खोलता होगा, उसे कैसा दिखाई पड़ता है! तुम उसकी कल्पना भी नहीं कर सकते।
When a child opens his eyes for the first time, he can’t see as you do: tree, stone, house, woman, man. How could he? He doesn’t know what a house is, what a tree is. He cannot see “green tree,” “red flower.” He knows neither “red” nor “green.” Imagine for a moment: how does the newborn see when he first opens his eyes? You cannot even imagine it.
बच्चे को सभी चीजें इकट्ठी मालूम पड़ती हैं। इकट्ठी मालूम पड़ती हैं ऐसा भी हम कह रहे हैं। उसे तो अनेकता का कोई पता ही नहीं है। एकता का भी कोई पता नहीं। बस दिखाई पड़ता है। सब चीजें जुड़ी हैं। न तो लाल लाल है, न हरा हरा है अभी। कोई सीमा नहीं है। सब चीजें एक-दूसरे से जुड़ी हैं, मिली हैं।
To the child, everything appears together. Even to say “together” is our imposition. He has no notion of multiplicity. No notion of unity. He simply sees. Everything is joined. Neither is red “red,” nor green “green.” No boundaries. Everything is fused, interwoven.
फिर भाषा पैदा होती है। फिर भाषा भेद बनाती है। फिर कुत्ता अलग, बिल्ली अलग, मकान अलग, झाड़ अलग--भेद होने शुरू होते हैं। जितना बच्चा सीखना-समझने लगता है, विचार करने लगता है, भाषा का उपयोग करने लगता है, उतने भेद निर्मित होते चले जाते हैं।
Then language arises. Language makes distinctions. Dog apart, cat apart, house apart, tree apart—differences begin. The more the child learns, understands, thinks, uses language, the more distinctions are created.
तुम उस व्यक्ति को बड़ा विचारक कहते हो जो बड़े बारीक बाल के खाल के भेद करने लगता है। लेकिन अस्तित्व तो अभेद है। भाषा ने भेद खड़े कर दिए हैं। इसलिए सभी धर्मों ने मौन का महत्व माना है। मौन का और क्या महत्व है? मौन का यही महत्व है कि तुम जरा भाषा को हटा कर देखो। तुम जरा भाषा की पर्तों को अलग करके झांको। मौन का इतना ही अर्थ है कि भाषा के बिना अस्तित्व को देखो। तत्क्षण भेद गिर जाएंगे, अभेद प्रकट हो जाएगा।
You call a man a great thinker who can slice distinctions into the fineness of split hairs. But existence is undivided. Language erects divisions. Therefore all religions honor silence. Why? Because silence allows you to see without language—pull aside the layers of words and glance within. Instantly the divisions fall; the One reveals itself.
इसलिए मौन बड़ी गहरी कीमिया है। और जिसने मौन नहीं जाना, उसने कुछ भी नहीं जाना। मौन कहो, ध्यान कहो, प्रेम कहो, बात एक ही है। प्रेम में भी मौन हो जाता है, शब्द खो जाते हैं। शब्द खो जाते हैं, तो ध्यान हो जाता है। ध्यान से भर जाओ, तो प्रेम बहने लगता है। ध्यान और प्रेम एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। ध्यान का अर्थ है: चुप हो गए। चुप हुए तो पाया कि एक ही है, दूसरा तो है ही नहीं। और जब पाया कि एक ही है, दूसरा नहीं है, तो प्रेम प्रवाहित होने लगा। दूसरा है, इसलिए प्रेम को रोके थे। जब तुमने पाया कि मैं ही हूं, सभी के हृदय में मैं ही धड़कता हूं, वृक्षों में मैं ही खिला हूं, चांद-तारों में मैं ही चमका हूं, फिर कैसा अप्रेम? फिर कैसी घृणा? फिर कैसा वैर-वैमनस्य?
Silence is a deep alchemy. One who has not known silence has known nothing. Call it silence, call it meditation, call it love—it is the same. In love, silence descends; words vanish. When words vanish, meditation happens. Fill with meditation, and love begins to flow. Meditation and love are two faces of one coin. Meditation means: you fell silent. In silence you found the One; the other disappeared. Having found that there is only One, love begins to flow. You were withholding love because there was “another.” When you discover: I alone am, I beat in every heart, I bloom as the trees, I shine in moon and stars—then what non-love? What hatred? What enmity?
तो सहजो कहती है: निर्दुन्दी, निर्वैरता! तो पहली तो बात है, तुम निर्द्वंद्व हो जाओ, दो न रहे। दो नहीं रहे तो निर्वैरता अपने आप पैदा हो जाएगी, प्रेम जग जाएगा--फिर कोई शत्रु न रहा। कोई बचा ही नहीं शत्रु रहने को। शत्रु के लिए कम से कम कोई और तो चाहिए, कोई दूसरा चाहिए।
So Sahajo says: Beyond duality, without enmity! The first thing: become beyond dualities—let two be no more. When two are no more, freedom from enmity arises on its own; love flowers—no enemy remains. None is left to be an enemy; an enemy needs at least an “other.”
निर्दुन्दी, निर्वैरता! इसलिए निर्वैरता का जैसा बारीक सूत्र सहजो ने दिया है, वैसा शायद ही किसी ने दिया हो। वह कहती है, पहले निर्द्वंद्व हो जाओ, दो न रहे, द्वंद्व न रहे, दुई न रहे; फिर निर्वैरता तो अपने से बह जाती है। निर्दुन्दी, निर्वैरता! निर्द्वंद्व से निकलती है निर्वैरता।
Beyond duality, without enmity! In this way, the subtle thread Sahajo offers is rare: First go beyond duality—no twoness, no conflict, no dualism—then freedom from enmity flows of itself. Beyond duality gives birth to non-enmity.
सहजो अरु निर्वास! और निर्वैर से निकलती है निर्वासना। यह बड़ा कीमती सूत्र है। जब दो न रहे, तो अपने आप संघर्ष, शत्रुता गिर गई: तुम निर्वैर हो गए। और जब दो ही न रहे तो पाने को क्या बचा? तो वासना कैसे टिकेगी? पाना तो दूसरे की प्रतिस्पर्धा में है--कहीं दूसरा ज्यादा न पा ले, कहीं मैं दूसरे से पीछे न रह जाऊं--इसलिए तो महत्वाकांक्षा पैदा होती है। इसलिए दूसरे के गले भी काटने पड़ें तो हर्ज नहीं, मुझे मेरे पदों पर पहुंचना है। ऐसे दूसरों पर दया करूंगा। तो कैसे पहुंच पाऊंगा? दूसरों के सिरों की सीढ़ियां बनानी हैं, उनका उपयोग करना है; और पागल की तरह, उन्मत्त की तरह दौड़ना है।
And from non-enmity arises desirelessness. This is a precious thread. When two are no more, conflict and hostility fall away—you become free of enmity. And when two are no more, what remains to be gained? Where can desire stick? Acquisition is in competition with the other—what if the other gains more, what if I lag behind—hence ambition arises. Hence even if I must cut other people’s throats—so be it; I must reach my positions. Later I will be compassionate to others. But how will I reach if I am compassionate now? I must build steps out of others’ heads, use them, and run like a madman, intoxicated.
हिटलर की सफलता का सारा राज यही था। उससे ज्यादा बुद्धिमान लोग थे संघर्ष में, पर हार गए। किसी को कल्पना भी न थी कि हिटलर जर्मनी की छाती पर इस तरह प्रभावी हो जाएगा। बहुत बुद्धिमान लोग राजनीति में थे उसके साथ, उन सबको उसने पछाड़ दिया। और उसका कुल कारण इतना था कि उनमें से कोई भी इतना पागल न था, वे थोड़े बुद्धिमान थे। वही उनके हार का कारण बन गया।
Hitler’s success lay here. There were more intelligent people in the struggle—yet they lost. No one imagined Hitler would dominate Germany’s chest like this. Many brilliant politicians opposed him; he bested them all. The reason? None of them was as mad as he was; they were somewhat intelligent. That became their failure.
हिटलर बिलकुल पागल था। तुम अगर पागल आदमी के साथ दौड़ोगे, समझ लेना जीत न सकोगे। पागल दौड़े ही न, बात और है। अगर दौड़ा तो तुम्हारी हार निश्चित है। तुम कितनी ही ताकत लगाओगे, पागल जैसी ताकत थोड़े ही लगा पाओगे।
Hitler was utterly mad. If you race with a madman, remember—you will not win. If the madman doesn’t run, that’s different. If he runs, your defeat is certain. However much strength you employ, you cannot muster a madman’s strength.
तुमने भी कभी खयाल किया हो, अगर तुम क्रोध में हो तो तुम एक बड़ी चट्टान को भी धका कर गिरा देते हो। बिना क्रोध में वह चट्टान हिलती भी नहीं। क्रोध में तुम विक्षिप्त हो, पागल हो। पागलों ने जंजीरें तोड़ दी हैं, जो कि बड़े शक्तिशाली पहलवान अपने होश में नहीं तोड़ पाए--और पागलों ने तोड़ दी हैं। क्योंकि पागल के लिए कोई सीमा ही नहीं है। पागल को कोई होश ही नहीं है।
You may have noticed: in rage you can shove even a great rock; without rage, it won’t budge. In anger you are deranged, insane. Madmen have snapped chains that powerful wrestlers in their senses could not break—madmen broke them because for the mad there are no limits, no sense.
हिटलर दूसरे महायुद्ध में करीब-करीब सफल हो गया था सारी दुनिया पर मालकियत करने में। और कारण? कारण एक बहुत अनूठा था। सैन्य-शास्त्री कहते हैं कि हिटलर जैसी घटना मनुष्य-जाति के इतिहास में कभी घटी नहीं। इंग्लैंड, अमरीका, रूस, फ्रांस, सभी के सेनापति परेशान थे। क्यों? क्योंकि पागल आदमी से लड़ाई चल रही थी। अगर दूसरी तरफ भी कोई सैन्य-शास्त्र को समझने वाला सेनापति हो, तो गणित साफ होता है।
In the Second World War, Hitler almost succeeded in ruling the whole world. Why? A strange reason. Military historians say never before had humanity seen such a phenomenon. Generals of England, America, Russia, France were baffled. Why? It was a war against a madman. If the other side also has a general who understands military science, the arithmetic is clear.
जैसे, सारी दुनिया के विरोधी हिटलर के सेनापति कहेंगे कि इस जगह हमला होगा। क्योंकि यह हमारी सबसे कमजोर कड़ी है। वहां हिटलर हमला ही न करेगा। वे वहां तैयारी करेंगे, क्योंकि कमजोर कड़ी पर हमला होता है सदा। हिटलर वहां हमला करेगा जहां वे सोचते थे हम सबसे ज्यादा ताकतवर हैं, इसलिए वहां रक्षा की कोई जरूरत नहीं है। हिटलर के सेनापति कहते थे कि आप यह क्या कर रहे हैं? यह तो हार का कारण हो जाएगा। हिटलर कहता, तुम चुप। मुझे परमात्मा से आदेश मिलता है। उसके परमात्मा के आदेशों ने ही उसे पांच साल तक जिताया।
For example, all of Hitler’s opponents would say: the attack will come here—our weakest link. Hitler would not attack there. They prepared there, because attacks usually come at the weakest link. Hitler attacked where they thought they were strongest, hence neglected defense. His generals would say: What are you doing? This will bring defeat. Hitler said: Quiet. I receive orders from God. Those “divine orders” won him five years.
फिर तो धीरे-धीरे बड़ी झंझट हो गई। उसके दांव-पेंच समझने ही असंभव हो गए। जैसे कोई शतरंज खेलता हो पागल आदमी के साथ, जो कोई गणित ही नहीं मानता, जो उलटी-सीधी चालें चलता है। वह बुद्धिमान से बुद्धिमान खिलाड़ी को अड़चन में डाल देगा!
Gradually, a great mess arose for the Allies. His moves became impossible to anticipate—like playing chess with a madman who follows no mathematics and makes bizarre moves. He will confound the cleverest player!
पांच साल तक हिटलर उलझाए रहा। पांच साल लगे विरोधी सेनापतियों को उसकी बुद्धि का ढंग समझने में कि वह किस तरह से चलता है; तब कहीं उनकी जीत शुरू हुए। पांच साल उनको अध्ययन करना पड़ा। सारा मनुष्य-जाति का सैन्य-शास्त्र उसने व्यर्थ कर दिया। वह बिलकुल पागल था। जो कोई सोच ही नहीं सकता, वह काम करेगा। जो कोई कभी विचार भी नहीं कर सकता कि इससे कभी सफलता मिल सकती है, वह वही काम करेगा।
For five years Hitler kept them entangled. It took five years for the opposing generals to grasp the pattern of his mind; only then did their victories begin. Five years of study. He rendered humanity’s military science useless. He was indeed mad. He would do what no one could even think, what no one could ever imagine would bring success.
उसने ज्योतिषी रख छोड़े थे। ज्योतिषियों से वह युद्ध का हिसाब लगवाता था कि पूरब जाएं कि पश्चिम जाएं। उसके सेनापति कहते भी कि ज्योतिष से कहीं कोई युद्ध लड़े गए हैं! हमसे पूछिए! पर उसने ज्योतिषी रख छोड़े थे।
He kept astrologers. He had them chart the course of war—east or west? His generals said: Has any war ever been fought by astrology? Ask us! But he kept astrologers.
जब इंग्लैंड को पता चला कि वह ज्योतिषियों के हिसाब से चल रहा है, तो चर्चिल जैसे आदमी को, जिसको ज्योतिष में बिलकुल विश्वास नहीं था, उसको भी एक ज्योतिषी रखना पड़ा। लेकिन करोगे क्या? क्योंकि जब इससे लड़ना है तो हमको भी एक ज्योतिषी रखना पड़ेगा! ज्योतिषी यह बताए कि उसका ज्योतिषी क्या बता रहा है। सेनापति से तो यह युद्ध हो नहीं सकता।
When England learned he was following astrology, Churchill—who had no belief in astrology—had to hire an astrologer too. What else could he do? To fight this enemy, we must keep an astrologer—so he can tell us what Hitler’s astrologer is telling him. A general cannot fight this war.
निर्दुन्दी निर्वैरता, सहजो अरु निर्वास।
Beyond duality, without enmity—says Sahajo—and desireless.
पागल दूसरों से आगे निकल जाते हैं। मगर दूसरा चाहिए आगे होने को। अगर दूसरा न हो, फिर किससे आगे निकलना? फिर कैसी वासना, कैसी महत्वाकांक्षा?
Madmen get ahead of others. But to be ahead, you need an “other.” If there is no other, ahead of whom? What desire then? What ambition?
तो मूल बात है निर्द्वंद्व। फिर उससे निर्वैर निकल आता है। फिर निर्वैर से निर्वासना निकल आती है--कोई है ही नहीं जिससे संघर्ष करना है।
So the root is beyond duality. From that comes non-enmity. From non-enmity comes desirelessness—there is no one to struggle against.
और, जैसे ही तुम्हें पता चलता है कि दो नहीं है, संघर्ष की भाषा ही व्यर्थ हो जाती है। एक ही है; तभी समर्पण की भाषा सार्थक होती है--तब लड़ना किससे है, झुकना है; तब जूझना किससे है, मिटना है, तब जीतना किससे है; तब हार ही जीत है। तब इस विराट, जो मेरा ही रूप है, उसके साथ लड़ने का कोई कारण नहीं है, उसके साथ बहना है--समर्पण।
And as soon as you realize there are not two, the very language of struggle becomes meaningless. There is only One; then the language of surrender makes sense—who to fight, but to bow; who to wrestle, but to dissolve; whom to defeat? Then defeat is victory. Then with the Vast—which is my own form—there is no reason to fight, but to flow—with surrender.
फिर नदी के साथ तुम लड़ कर तैरते नहीं, तुम नदी के साथ बहते हो। फिर नदी तुम्हें ले चलती है। रामकृष्ण कहते थे, दो ढंग हैं नदी पार करने के। एक तो नाव-पतवार लेकर तुम चलो; तब नदी से लड़ना पड़ता है, हवाओं से लड़ना पड़ता है। और एक ढंग है, प्रतीक्षा करो ठीक क्षण की, जब हवा ठीक दिशा में बहती हो, नदी मौज में हो, तब तुम पाल तान दो; फिर हवाएं और नदी खुद ही तुम्हें ले जाते हैं, वे खुद ही तुम्हारी पतवार बन जाते हैं।
Then you do not swim fighting the river; you drift with the river. Then the river carries you. Ramakrishna used to say: there are two ways to cross a river. One, take boat and oar; then you must fight the current, struggle with the winds. The other: wait for the right moment, when the wind blows the right way and the river is in a playful mood; then unfurl your sail—the winds and the river themselves become your oar.
वासना से भरा हुआ व्यक्ति पतवार लेकर लड़ता है। निर्वासना से भरा व्यक्ति परमात्मा की मर्जी पर छोड़ देता है। उसी की हवाएं ले जाएं अब; वह अपने पाल तान देता है कि तेरी जहां मर्जी; तू जहां लगाएगा, वही हमारी मंजिल।
The man full of desire rows and fights. The desireless one leaves it to God’s will. He hoists his sail: Wherever You wish. Wherever You set me—that is my destination.
Beyond duality, without enmity, says Sahajo—and desireless.
निर्दुन्दी, निर्वैरता, सहजो अरु निर्वास।
तो ये तीन चीजें हैं: कि तुम निर्द्वंद्व हो जाओ, निर्वैर हो जाओ, निर्वासना से भर जाओ।
These three: be beyond dualities, be without enmity, be filled with desirelessness.
संतोषी निर्मल दसा,...
इन तीन से जो फलित होती है वह संतोष की निर्मल दशा है।
Content, a pure state… What flowers from these three is a pure state of contentment.
संतोषी निर्मल दसा, तकै न पर की आस।
पर तो बचा ही नहीं, तो पर की आस क्या? संतोषी निर्मल दसा! संतोष भी दो तरह के हैं, इसलिए सहजो ने ‘निर्मल’ भी जोड़ा है। संतों को एक-एक शब्द सोच कर बोलना पड़ता है, क्योंकि तुमसे बोले जा रहे हैं शब्द। अनिर्मल संतोष भी होता है। तुम कहोगे अनिर्मल संतोष कैसा होता है? जब तुम जबर्दस्ती संतोष कर लेते हो, तब वह पवित्र संतोष नहीं है। जैसे तुम हार गए। मन को समझाने के लिए कहते हो कि चलो, सब ठीक है। जो भाग्य में लिखा था, हुआ। शायद परमात्मा की इसमें भी कोई अच्छी ही आकांक्षा होगी। शायद अभिशाप में वरदान छिपा हो।
Content, a pure state—no expectation of the “other.” No “other” remains—so how expectations? Content, a pure state! There are two kinds of contentment; therefore Sahajo adds “pure.” Saints have to weigh every word—they’re speaking to you. There is also impure contentment. You’ll ask: what is impure contentment? When you force yourself into contentment. Like when you are defeated. To console yourself you say: All right, everything is fine. What was written in fate, happened. Perhaps God’s intention in this is good. Perhaps a blessing hides in the curse.
यह संतोष नहीं है, सांत्वना है, कंसोलेशन है। ऐसा तुम अपने को समझा लेते हो, क्योंकि जीवन वैसे ही तो कठिन है; अगर निरंतर असंतोष में रहो तो जलोगे, तो रोएं-रोएं में जहर हो जाएगा, पीड़ा के घाव हो जाएंगे। तो समझा लेना पड़ता है कि शायद इसमें भी कुछ भला ही होगा। जो हुआ ठीक है, परमात्मा जो करता है ठीक है। लेकिन तुम जानते हो ठीक नहीं हुआ! अन्यथा तुम यह भी क्यों कहते कि परमात्मा जो करता है ठीक है। गैर-ठीक का कांटा तो लग गया; ठीक से तुम मलहम-पट्टी कर रहे हो। तुम जो कहते हो अभिशाप में भी वरदान छिपा होगा, अभिशाप तो तुम्हें दिखाई पड़ गया। अब तुम चेष्टा कर रहे हो वरदान को भी आरोपित करने की।
This is not contentment; it’s consolation. You trick yourself, because life is hard enough—if you remain in constant discontent, you will burn; poison will seep into every cell; wounds of pain will fester. So you persuade yourself: perhaps some good is hidden here; whatever happened is right; whatever God does is right. But you know it was not right—otherwise why say “whatever God does is right”? The thorn of “wrong” has pricked you; you’re applying a salve called “right.” You say there must be a blessing hidden in the curse—because you see the curse. Now you are trying to impose a blessing on it.
ध्यान रखो, अगर संतोष निर्मल है तो अभिशाप दिखाई ही नहीं पड़ता। वरदान ही वरदान है। अगर संतोष अनिर्मल है तो पहले अभिशाप दिखाई पड़ता है, और अभिशाप को झेलने के लिए तुम वरदान की आशा बांधते हो; क्योंकि अभिशाप इतना बड़ा है, कैसे झेल पाओगे? तो कुछ सहारा चाहिए।
Note: if contentment is pure, the curse is never seen—only blessing is. If contentment is impure, first you see the curse, and to endure it you tie the hope of blessing to it; because the curse is so big, how will you bear it? You need a support.
पुराने कर्मों का जाल है। शायद पुराने कर्मों के कारण भोगना पड़ रहा है। लेकिन भोगना पड़ रहा है। तुम जानते हो कि भोग रहे हो, अब तुम कुछ उपाय करते हो जिससे सहारे मिल जाएं। चारों तरफ मकान गिर रहा है, तुम सहारे के लिए लकड़ियां लगा देते हो। मगर यह कोई स्वस्थ मकान की दशा नहीं है। यह तो अंगूर खट्टे हैं, वही बात है। तुम पहुंच नहीं पाते अंगूरों तक, तो तुम कहते हो अंगूर खट्टे हैं, अभी पके ही नहीं। यह तुम किसे धोखा दे रहे हो?
The old web of past karma—it must be suffered; but you know you are suffering, so you devise supports. The house is collapsing; you prop it with sticks. But this is no healthy house. It’s the same with “the grapes are sour.” You can’t reach the grapes; you declare them sour—not ripe yet. Whom are you deceiving?
तुम्हें इस तरह के संतोषी इस देश में बहुत मिलेंगे। जो सारी दुनिया की निंदा करते हैं। वे कहते हैं, सारी दुनिया अधार्मिक है। संतोष सीखो तो हमसे सीखो। भारत बड़ा संतोषी है।
You’ll find many such “contented” people in this country—condemning the whole world. They say: the whole world is irreligious. Learn contentment from us; India is very contented.
मैंने तो संतोषी आदमी मुश्किल से देखे हैं। तुम्हारा संतोष झूठा संतोष है। तुम्हारा संतोष नपुंसक-संतोष है। जब मैं कहता हूं नपुंसक-संतोष, उसका मतलब यह है कि तुम दौड़ने में असमर्थ हो, तुम्हारी हिम्मत संघर्ष की नहीं है, इसलिए तुमने संतोष का बाना ओढ़ रखा है। दौड़ना तुम भी चाहते हो, तुम्हारी इच्छा है कोई और तुम्हारे लिए दौड़ जाए। पहुंचना तो तुम भी चाहते हो सिंहासनों पर, लेकिन तुम चाहते हो परमात्मा तुम्हें उठा कर सिंहासनों पर रख दे, तुम्हें कुछ करना भी न पड़े। क्योंकि करने में हारने का डर है। दौड़े तो डर है। कहीं पीछे रह गए तो अहंकार को चोट लगेगी।
I have hardly seen truly contented people. Yours is false contentment. It is a eunuch’s contentment. By that I mean: you are incapable of running, you lack the courage to struggle, so you drape yourself in the robe of contentment. You want to run; you wish someone else would run for you. You too want the thrones; but you want God to lift you onto them so you don’t have to do anything—because in doing there is the fear of losing. If you run, there is fear—you might fall behind; your ego might be hurt.
तो दो तरह के अहंकारी हैं दुनिया में। एक, जो पागल की तरह दौड़ते हैं। दूसरे, जो संतोषी की तरह खड़े रहते हैं। पागल की तरह दौड़ने वाला अहंकारी धक्का-मुक्की करता है। संतोषी की तरह खड़ा रहने वाला शायद तुम्हें धोखा दे दे, लगे कि आदमी कितना संतोषी है, किनारे खड़ा है! लेकिन अगर तुम उसके गहन में झांकोगे तो पाओगे, वह इसलिए खड़ा है कि कहीं दौड़ने में हार न जाए। शायद यह उस पागल आदमी से भी ज्यादा अहंकारी है। यह प्रतियोगिता में सम्मिलित ही नहीं हो रहा है, क्योंकि प्रतियोगिता में सम्मिलित होने का मतलब साफ है: जीत सुनिश्चित नहीं है, हार भी हो सकती है।
There are two kinds of egoists in the world. One runs like a madman. The other stands like a “contented” man. The runner shoves and pushes. The still one may deceive you—he looks so content, standing on the shore! But look into his depths and you will find: he stands still so that he won’t lose if he runs. He may be more egoistic than the mad runner. He refuses to enter the competition—because entering means one thing is clear: victory is not guaranteed; there could be defeat.
मेरे पास लोग आते हैं, वे कहते हैं कि हम प्रेम करना चाहते हैं, लेकिन किसी की तरफ बढ़ नहीं पाते, क्योंकि डर लगता है--रिजेक्शन; कहीं दूसरा इनकार न कर दे। हम अपने प्रेम को निवेदन नहीं कर पाते। यह अहंकार है। निश्चित ही जब तुम किसी के प्रति प्रेम निवेदन करोगे, खतरा है इनकारी का भी। दूसरा स्वतंत्र है। तुम प्रेम करना चाहते हो, इससे जरूरी नहीं कि वह भी तुम्हारे प्रेम में पड़ने को राजी हो। तुमने मित्रता का हाथ बढ़ाया है, इससे वह भी हाथ बढ़ाए मित्रता का यह अनिवार्य नहीं है। उसे तुम जंचो ही न! और अक्सर ऐसा होता है। जिसे तुम प्रेम करोगे, उसे तुम न जंचोगे। इसके पीछे भी बड़ी अहंकार की बात है। क्योंकि कोई आदमी ऐसा तो मानता ही नहीं कि मैं प्रेम के योग्य हूं, जब भी उसे कोई प्रेम करता है तो वह कहता है, जो मुझे भी प्रेम करने को राजी है वह दो कौड़ी का है। किसी को अपनी आत्म-गरिमा का तो बोध नहीं है। निंदा ही सिखाई गई है सदियों से। तो तुम इतने निंदित हो अपने भीतर, तुम जानते हो कि मैं भी कोई ऐसा हूं कि मुझे कोई प्रेम करे; जो मुझे प्रेम करता है वह दो कौड़ी का है।
People come to me and say: We want to love, but we can’t step toward anyone—for fear of rejection. We cannot declare our love. That is ego. Certainly, if you confess love there is the risk of refusal. The other is free. Your desire to love does not oblige them to reciprocate. You extend a hand in friendship—that does not compel the other to take it. You may not appeal to them! Often it happens: the one you love, you do not appeal to. Behind this too is a deep ego: no one believes himself worthy of love; when someone loves us we think: Anyone willing to love me must be worthless. We have been taught self-denigration for centuries. You despise yourself within. You think: Am I someone to be loved? Anyone who loves me must be cheap.
अमरीका का एक हंसोड़ अभिनेता है, ग्रैको मार्क्स। हॉलिवुड के एक प्रसिद्ध क्लब ने--जिसमें कि श्रेष्ठतम हॉलिवुड के अभिनेताओं, दिग्दर्शकों और बड़ी चोटी के लोगों को ही सदस्यता मिलती है, जिसकी सदस्यता पाने के लिए लोग पागल होते हैं, राष्ट्रपति और गवर्नर और इस तरह के लोग ही जिसकी सदस्यता पा सकते हैं--ग्रैको मार्क्स को निमंत्रण दिया कि आप हमें खुशी होगी, हमारे क्लब के सदस्य हो जाएं। ग्रैको मार्क्स ने उत्तर में लिखा कि जो क्लब मुझे सदस्य की तरह स्वीकार करने को राजी है, उस क्लब को मैं क्लब की तरह स्वीकार करने को राजी नहीं हो सकता। वह मुझसे नीचा है, नहीं तो वह मुझे स्वीकार करने को राजी क्यों हो? मैं तो उस क्लब का सदस्य होना चाहता हूं, जो मुझे स्वीकार करने को राजी न हो। अहंकार!
There is a comic actor in America, Groucho Marx. A prestigious Hollywood club—membership reserved for the elite actors, directors, the top echelon of society—invited Groucho: We’d be delighted to have you as a member. Groucho replied: Any club willing to accept me as a member, I cannot accept as a club. It’s beneath me; otherwise why would it accept me? I want to belong to a club that is not willing to accept me. Ego!
बर्नार्ड शॉ को नोबल-प्राइज मिली, उसने इनकार कर दिया। उसने कहा कि यह मुझसे अब छोटी पड़ती है। यह मेरे योग्य नहीं है। यह तो अब नये, जवान सिक्खड़ हैं, उनको दो। मैं तो बूढ़ा आदमी हुआ, वह वक्त गुजर गया, बीस साल पहले तुमने दी होती तो शायद मैं स्वीकार कर लेता।
Bernard Shaw was awarded the Nobel Prize; he refused. He said: It’s beneath me now. It’s not worthy of me. Give it to the new, young apprentices. I’m an old man; that time is past—had you given it twenty years ago, perhaps I would have accepted.
जयप्रकाश से बहुत बार कहा गया कि आप राष्ट्रपति हो जाएं। वे कहते हैं मुझसे जरा छोटा पड़ता है पद।
Jayaprakash was urged many times to become President. He said: The office is a bit small for me.
अहंकार की बड़ी अदभुत खूबियां हैं। लोग सोचते हैं त्यागी है यह आदमी, क्योंकि राष्ट्रपति का पद छोड़ रहा है। उस आदमी के भीतर का भाव समझो, वह कह रहा है कि मेरे योग्य नहीं। त्याग का सवाल नहीं है, मेरे योग्य ही नहीं है।
The ego has strange refinements. People think: What a renunciate—he rejected the presidency! But feel the inner tone: he says it is not worthy of me. It’s not a question of renunciation—it’s not up to my mark.
तो कई बार जिनको तुम त्यागी कहते हो, वे तुमसे बड़े अहंकारी होते हैं। और कई बार जो रास्ते के किनारे खड़े हो जाते हैं और संतोष की हवा फैलाते हैं, वे तुमसे ज्यादा असंतुष्ट होते हैं।
Often those you call renunciates are greater egoists than you. And often those who stand by the roadside spreading the fragrance of contentment are more discontent than you.
तो बाहर की रूप-रेखा से कुछ भी नहीं होता। अंतस रूपांतरित होना चाहिए।
So external appearances mean nothing. The inner must be transformed.
सहजो कहती है: संतोषी निर्मल दसा! संतोष की तो बड़ी निर्मल दशा है। अगर तुम मुझे आज्ञा दो तो मैं कहना चाहूंगा, जब तुम्हें संतोष का भी पता नहीं चलता तभी संतोष की निर्मल दशा है। जब तक पता चलता है, असंतोष है। जब तक तुम्हें ऐसा लगता है कि मैं तो संतोषी, तब तक तुम जानना कि असंतुष्ट तुम हो। जब तुम्हें पता ही न चले कि तुम संतोषी हो--संतोष का भी बोध न रह जाए--तभी जानना: संतोषी निर्मल दसा, तकै न पर की आस!
Sahajo says: Content, a pure state! The purest contentment is when even you do not know you are content. As long as you know, discontent remains. If you feel “I am content,” know that you are discontent. When even the knowing disappears—when there is no sense of being content—then know: Content, a pure state—no expectation of the other!
अब यहीं बड़ी बारीक गुत्थियां हैं। अहंकारी भी हो सकता है पर की आस न करे, मगर वह इसलिए पर की आस नहीं करता कि वह पर की आस कर कैसे सकता है? उसका अहंकार किसी के सामने हाथ फैलाने को राजी नहीं होता। और संतोषी भी पर की आस नहीं करता। दोनों की बातें एक सी दिखाई पड़ती हैं, लेकिन बड़े भेद हैं--स्वर्ग और नरक के। संतोषी इसलिए पर की आस नहीं करता कि पर बचा नहीं। तकै न पर की आस! क्योंकि पर न बचा।
Here the knots are subtle. An egoist too may not expect from others—but that is because his ego won’t let him stretch his hand to anyone. The contented one also does not expect. Outwardly they look alike, but the difference is vast—as between heaven and hell. The contented one does not expect because the “other” is not. No expectation of the “other”—for there is no other.
निर्दुन्दी, निर्वैरता, सहजो अरु निर्वास।
संतोषी निर्मल दसा, तकै न पर की आस।।
Beyond duality, without enmity—says Sahajo—and desireless. Content, a pure state—no expectation of the other.
कोई पर बचा नहीं, इसलिए पर से कोई आशा का सवाल ही न रहा। अहंकारी भी पर की आशा नहीं करता, क्योंकि वह कहता है कि मैं और कैसे पर की आशा करूं? वह मैं नहीं कर सकता। झुकना मुझे नहीं आता। संतोषी भी नहीं झुकता, क्योंकि वह कहता है झुकूं कहां? कोई और तो है ही नहीं, अपने ही पैर झुक कर छू लेने में क्या मजा है, क्या अर्थ है? अहंकारी भी नहीं झुकता, क्योंकि वह कहता है झुकूं कैसे, मैं और झुक सकता हूं? और निर-अहंकारी भी नहीं झुकता, क्योंकि वह कहता है कोई है नहीं जिसके पास झुकूं, अपनी ही प्रतिमा के सामने पूजन करने से तो पागलपन सिद्ध होगा। अपने ही चेहरे को दर्पण में देख कर नमस्कार करने से क्या सार है?
No “other” remains; therefore no question of hoping from another. The egoist also doesn’t hope from others, because he says: How could I? How can I bend? I do not know how to bow. The contented one also does not bend—he says: Where should I bow? There is no other. What’s the point of touching my own feet? The egoist does not bow because he says: How can I bow? And the egoless does not bow because he says: There is no one to bow to. To worship my own reflection would prove madness. What sense in greeting my own face in the mirror?
अहंकारी नहीं झुकता, निर-अहंकारी भी नहीं झुकता। पर कारण उनके बड़े अलग-अलग हैं। अहंकारी गलत कारणों के कारण नहीं झुकता, निर-अहंकारी के लिए कारण ही न बचा झुकने का--कोई कारण नहीं है।
The egoist does not bow; the egoless does not bow. But their reasons differ utterly. The egoist refuses for the wrong reasons; the egoless has no reason left—there is simply no cause to bow.
संतोषी निर्मल दसा, तकै न पर की आस।
Content, a pure state—no expectation of the other.
और इस सूत्र को तुम जीवन के सभी पहलुओं पर उपयोगी पाओगे। धार्मिक व्यक्ति को पता नहीं रह जाता कि मैं धार्मिक हूं, अधार्मिक को पता रहता है। स्वस्थ आदमी को पता नहीं रह जाता कि मैं स्वस्थ हूं, सिर्फ बीमार को पता रहता है। बुद्धिमान को पता नहीं रह जाता कि मैं बुद्धिमान हूं, सिर्फ अज्ञानी को पता रहता है।
You will find this thread useful in all aspects of life. The religious man no longer knows he is religious; the irreligious man knows. The healthy person does not know he’s healthy; only the sick do. The wise do not know they are wise; only the ignorant do.
जब तक तुम्हें पता रहे, तब तक तुम जानना कि दूसरा तत्व कहीं छिपा है, मौजूद है, कहीं भीतर कांटे की तरह गड़ रहा है; तुमने ऊपर से फूल छा लिए होंगे, बात और! घाव है। मलहम-पट्टी की गई है। भीतर मवाद है। जब घाव बिलकुल मिट जाता है तो पता ही नहीं चलता, न घाव के होने का पता चलता है, न घाव के मिटने का पता चलता है। मिट ही गया। बात ही समाप्त हो गई।
As long as you “know,” know that the opposite is lurking within—like a thorn embedded inside. You may have covered it with flowers—still, there is a wound. You have bandaged it; pus is inside. When the wound has completely healed, you don’t even know there was a wound—or that it healed. It is gone. The story has ended.
और इसके बाद सहजो का जो सूत्र है, उपनिषद छान डालो न पा सकोगे; वेद तलाश डालो न पा सकोगे।
जो सोवै तो सुन्न में, जो जागै हरिनाम।
जो बोलै तो हरिकथा, भक्ति करै निहकाम।।
And next comes a sutra of Sahajo—search the Upanishads and you won’t find it; comb the Vedas and you won’t find it—
When I sleep, it is into the Void; when I wake, it is with the Name of Hari. When I speak, it is God’s story; I worship without desire.
यह बड़ा ही अनूठा सूत्र है, महामंत्र है।
This is a rare thread, a great mantra.
जो सोवै तो सुन्न में,...
सहजो कहती है: अब मेरी नींद है शून्य की, कोई स्वप्न नहीं। अब मैं सोती हूं तो शून्य में सो जाती हूं।
When I sleep, it is into the Void…
Sahajo says: Now my sleep is of emptiness—no dreams. When I sleep, I dissolve into shunya.
...जो जागै हरिनाम।
और जब जागती हूं तो हरि-स्मरण में जागती हूं। सोती हूं शून्य में, जागती हूं पूर्ण में। बस ये दो अंग हैं--शून्य और पूर्ण।
…when I wake, it is with the Name of Hari. And when I awaken, I awaken in remembrance of God. I sleep in the Void; I wake in the Full. Two poles—shunya and purna.
बुद्ध ने निर्वाण को शून्य कहा है। शंकर ने निर्वाण को पूर्ण कहा है। सहजो ने दोनों को जोड़ दिया। सहजो सेतु बन गई। बुद्ध की जिद है कि परम अस्तित्व का स्वभाव शून्य है। सहजो कहेगी, बुद्ध ने विश्राम से परमात्मा को देखा। विश्राम की आंख से देखा, तो निराकार, शून्य अनुभव हुआ। शंकर ने परमात्मा को विश्राम की आंख से नहीं, निद्रा की आंख से नहीं, गहरी सो गई स्थिति से नहीं, सुषुप्ति से नहीं, आंख खोल कर, जाग्रत, श्रम की आंख से देखा, तो पाया कि पूर्ण है।
Buddha called nirvana shunya—emptiness. Shankara called nirvana purna—fullness. Sahajo joins the two; she becomes a bridge. Buddha’s insistence is that the nature of the ultimate is emptiness. Sahajo would say: Buddha saw the Divine with the eye of rest—with the eye of deep repose—hence the formless, the void was experienced. Shankara did not see with the eye of rest, not from sleep, not from deep dreamless slumber; he saw with eyes open, awake, in full vigor—and found fullness.
जो जागै हरिनाम! सोकर जो शून्य हो जाता है, जाग कर वही पूर्ण है। वह तो वही है। हमारी दो दशाएं हैं--सोना और जागना। जो नींद से देखेगा वह उसे परम शांति की तरह पाएगा; जो जाग कर देखेगा वह उसे परम आनंद की तरह पाएगा। नींद में आनंद शांति बन जाता है; जागने में शांति आनंद बन जाती है।
When I wake, it is with the Name of Hari. The one who in sleep becomes empty—on waking, that very one is fullness. The same One. Our two states are sleep and wakefulness. One who sees from sleep finds the ultimate as supreme peace; one who sees from wakefulness finds it as supreme bliss. In sleep, bliss becomes peace; in waking, peace becomes bliss.
तो बुद्ध चुप बैठे हैं वृक्ष के नीचे--बोधिवृक्ष के नीचे। उन्होंने परमात्मा को शून्य की तरह पाया। चैतन्य नाच रहे हैं हरिनाम में--हरि बोल, हरि बोल...चैतन्य नाच रहे हैं; उन्होंने परमात्मा को जागने से देखा।
So Buddha sits silently beneath the Bodhi tree—he found the ultimate as emptiness. Chaitanya dances in the Name—Hari bol, Hari bol… Chaitanya dances; he saw the ultimate waking.
दोनों एक को ही देख रहे हैं, पर दो पहलू हैं देखने के। तुम आंख बंद करके देखोगे, परमात्मा को शून्य की तरह पाओगे; आंख खोल कर देखोगे यह विराट लीला उसकी, तुम उसे पूर्ण की तरह पाओगे।
Both behold the same, but through two windows. Close your eyes, and you will find the Divine as emptiness. Open your eyes and see this vast play of His; you will find Him as fullness.
शंकर बुद्ध के खंडन में लगे हैं। शंकर के भीतर दार्शनिक मौजूद है, मिट नहीं गया है। मिटते-मिटते भी उसकी रेखा रह गई है। रस्सी जल जाती है तो भी गांठ रह जाती है। शंकर का मौलिक स्वभाव दार्शनिक का है, चिंतक का है। वे परम ज्ञान को उपलब्ध हुए, तब भी उनकी जो चिंतन की धारा है वह रह गई है।
बुद्ध का स्वभाव भी दार्शनिक का है। वे ज्ञान को उपलब्ध हुए। लेकिन चिंतक सदा ही विचार के किसी पहलू को पकड़ता है, क्योंकि बिना विचार के तो चिंतन का कोई उपाय नहीं है। तो बुद्ध ने पाया कि परमात्मा शून्य है। शंकर ने पाया कि पूर्ण है। सहजो दोनों को जोड़ देती है। और अच्छा ही है कि दो लड़ते पुरुषों को एक स्त्री जोड़ देती है।
Shankara argues against Buddha. In Shankara a philosopher survives—though knowledge has dawned, the line of philosophizing remains; the rope burns, yet the knot remains. His essential nature was a thinker. Buddha’s nature too had a philosopher’s cast. Attainment came—but thought can grasp only an aspect, because without taking an aspect there can be no thought. So Buddha found the ultimate to be emptiness; Shankara found it fullness. Sahajo unites them. Fittingly, a woman reconciles two quarrelling men.
सहजो का वचन बहुत अदभुत है।
Sahajo’s word is wondrous.
जो सोवै तो सुन्न में, जो जागै हरिनाम।
इसलिए वह कहती है, बुद्ध भी ठीक, शंकर भी ठीक। हमने दोनों तरह परमात्मा को देखा है। और हमने पाया कि वह दो नहीं है, वह एक ही है। हमारी दो दशाएं हैं। आंख बंद करते हैं तो भीतर शून्य है, बाहर आंख खोलते हैं तो पूर्ण विराजमान है। सब जगह वही बरस रहा है।
When I sleep, it is into the Void; when I wake, it is with the Name of Hari. So she says: Buddha is right, Shankara is right. We have seen God both ways—and found He is not two; He is one. Our states are two. With eyes closed, within is shunya; with eyes open, without is purna—everywhere He is pouring.
When I sleep, it is into the Void; when I wake, it is with the Name of Hari.
जो सोवै तो सुन्न में, जो जागै हरिनाम।
इसे तुम साधना भी समझ सकते हो। जागते परमात्मा का स्मरण रखो, और सोते शून्य में खो जाओ। अगर रात सोते में भी तुम परमात्मा की गुनगुनाहट लगाए रखे, तो विश्राम न मिलेगा। परमात्मा को भी विश्राम दो, तुम भी विश्राम करो।
You can understand this as practice too. In waking, keep remembrance of the Divine; in sleep, dissolve into emptiness. If you keep humming God’s Name even in sleep, you won’t get rest. Let God rest too; you rest as well.
मैंने सुना है, एक आदमी मरा। वह पुजारी था बड़ा, और बड़ा पंडित था। सामने ही घर के द्वार पर एक वेश्या थी, वह भी मरी। जब मृत्यु के देवता ले जाने लगे, तो उस आदमी ने कहा पंडित ने, कि यह क्या गड़बड़ हो रही है, मुझे नरक की तरफ ले जा रहे हो और यह वेश्या स्वर्ग की तरफ जा रही है? कुछ भूल-चूक हो गई है। तुम फिर पता-ठिकाना करके लाओ। पंडित था, अड़ियल था। वह अड़ गया। उसने कहा कि ऐसे नहीं, पहले तुम जाओ, पता करके आओ। यमदूतों ने कहा: कभी भूल हुई ही नहीं। उस पंडित ने कहा कि मुझे तुम नरक ले जाते हो, जो दिन-रात, अहर्निश राम-राम जपता रहा। और यह वेश्या जिसने कभी राम का नाम भी नहीं लिया...।
I’ve heard: A priest died—erudite pundit. At his very door lived a prostitute—she died as well. When the messengers of Death came, the pundit protested: What is this mess? You’re taking me to hell and that prostitute to heaven? A mistake! Go back and check the records. He was obstinate—he insisted: First verify. The messengers said: There is no mistake. The pundit said: You take me to hell—me, who chanted God’s Name day and night! And that prostitute who never uttered His Name…
यमदूतों ने कहा: आपको हम परमात्मा के पास ही ले चलते हैं, आप ही विवाद कर लो।
The messengers said: We’ll take you to God—argue with Him.
उस आदमी ने जाकर परमात्मा से कहा कि यह क्या अंधेर है? वेश्या स्वर्ग लाई जा रही है! तो स्वर्ग में भी संसार ही चलने लगा! संसार में इसी की प्रतिष्ठा थी और यहां भी इसी की प्रतिष्ठा है। तो हम तो न घर के रहे, न घाट के। वहां भी हम तुम्हारा नाम जपते मरे, अब नरक में जाएं। और जिंदगी भर तुम्हारा नाम जपा; याद है, एक क्षण को तुम्हें भूले नहीं।
He went and said: What injustice! The prostitute to heaven—so heaven has become like the world: who is honored there is honored here. We are left with nothing. All my life I chanted Your Name; not for a moment did I forget.
परमात्मा ने कहा: उसी की वजह से भेजे जा रहे हो। न तुम सोए, न मुझे सोने दिया। इस वेश्या ने मेरा नाम न लिया हो, यह ठीक है, लेकिन मुझे कोई उपद्रव भी इसने नहीं दिया। तुमने मुझे उबा डाला है! तुम मेरी खोपड़ी खाते रहे!
God said: That’s exactly why you’re sent to hell. Neither you slept, nor did you let Me sleep! The prostitute may not have taken My Name, but she gave Me no trouble. You bored Me to death—chattering in My head!
चौबीस घंटे किसी भी एक चीज को मत पकड़ लेना।
Don’t cling to any one thing twenty-four hours a day.
जीवन में दो घाट हैं, दो किनारे हैं जीवन की सरिता के। श्रम है, विश्राम है; जागना है, सोना है। इसीलिए तो पलक झपती है, बंद होती है। इसीलिए तो श्वास भीतर आती है, बाहर जाती है। इसीलिए तो जन्म होता है, मौत होती है। इसलिए तो स्त्रियां हैं, पुरुष हैं। जीवन पर दो घाट हैं। और दोनों को जो संतुलन में सम्हाल लेता है वही परमात्मा को उपलब्ध होता है।
Life’s river has two banks: effort and rest; waking and sleep. That is why the eyelids blink and close. That is why breath goes in and out. That is why birth comes—and death. That is why there are women and men. Life has two shores. Only he attains the Divine who keeps both in balance.
एक को मत पकड़ लेना। एक को तुमने पकड़ा तो तुमने चुनाव कर लिया, आधे को पकड़ा आधे को तुमने छोड़ दिया। वह आधा भी परमात्मा है।
Do not clutch one side. If you cling to one, you have chosen—held half, dropped half; but that half is God too.
मेरे पास लोग आते हैं। एक सज्जन को मेरे पास कई वर्ष पहले लाया गया। भले आदमी हैं। बुरे आदमी बुरी झंझटों में पड़ते हैं, भले आदमी भली झंझटों में पड़ जाते हैं। मगर झंझट से नहीं बचते। और कई दफे भले आदमी और भी ज्यादा झंझटों में पड़ जाते हैं। उनका भलापन भी उनके अहंकार की बड़ी गांठ बन जाती है। वे सज्जन लाए गए। मैंने पूछा: क्या हुआ है? उनकी हालत बिलकुल खराब थी। पत्नी भी साथ आई थी, पिता भी साथ आए थे। पूछा: हुआ क्या? क्योंकि वे तो कुछ बोलने-चालने की स्थिति में नहीं थे।
उन्होंने कहा: ये शिवानंद जी की किताबें पढ़-पढ़ कर--पहले आठ घंटे सोते थे, फिर पांच घंटे सोने लगे, फिर तीन घंटे सोने लगे। इनका चित्त अब कुछ विक्षिप्त हो गया है। और हम कितना ही समझाएं, वे कहते हैं कि यह तो--निद्रा का तो त्याग करना है, और ब्रह्मज्ञानी तो सोता ही नहीं। और किताबें रखे रहते हैं, और बस--पहले नींद छोड़ी, फिर दिन भर नींद आने लगी, तो किसी गुरु को पूछा। गुरु ने कहा: अगर नींद कम करनी है तो भोजन कम करो। भोजन अगर लोगे तो नींद दिन भर आएगी--तामसी हो। तो इन्होंने भोजन कम कर दिया, अब सिर्फ दूध पर रहने लगे हैं। शरीर भी सूख गया है, कमजोर भी हो गए हैं। रात भर सोते नहीं हैं। नींद से भयभीत हो गए हैं, क्योंकि जब सोते हैं तो सपने आ जाते हैं। और सपना तो पाप है। सपने का तो त्याग करना है। तो अब यह विक्षिप्त उनकी हालत हुई जा रही है। सुनते किसी की हैं नहीं, क्योंकि ज्ञानी हैं, समझाने को तो उलटा हमीं को समझा देते हैं, तर्क में जीत जाते हैं। पत्नी रोने लगी, उसने कहा कि यह तो सब घर-गृहस्थी बर्बाद हो गई। किसी तरह इनको शिवानंद से छुड़ाओ!
People come to me. A gentleman was brought some years ago. A good man. Bad men get into bad troubles; good men into good troubles—but they do not escape trouble. Often the good get into deeper ones; their goodness becomes a knot of ego. His wife and father brought him. I asked: What happened? He was in bad shape. They said: Reading Swami Sivananda’s books—first he slept eight hours, then five, then three. His mind has become deranged. We explain, he says: One must renounce sleep; the knower does not sleep. He keeps books by his side. He first left sleep; then, sleepy all day, he asked a guru. The guru said: If you want to reduce sleep, reduce food. If you eat, sleep comes—tamasic. So he reduced food; now he lives on milk. His body has shrunk, he’s weak. He doesn’t sleep at night. He’s terrified of sleep because dreams come—and dreams are sin—one must renounce them. He is becoming psychologically unhinged. He listens to no one—because he’s “knowing”; he can out-argue us all. His wife wept: Our home is ruined. Somehow free him from Sivananda!
मैंने उनसे कहा: महाराज, किताब कहां है तुम्हारी? वे अपनी झोली में किताब रखे थे। मैंने कहा: जरा शिवानंद का चित्र तो देखो! शिवानंद से मोटा आदमी तुम हिंदुस्तान में भी न पाओगे--चार तरुलताएं इकट्ठीं, तब भी शिवानंद वजनी पड़ेंगे। तुम तामसी हो? सूख के हड्डी हो रहे हो, चलते तुमसे बनता नहीं! शिवानंद चलते तो दो आदमियों के कंधे पर हाथ रखते थे, क्योंकि हाथ वे अपने खुद तो चला नहीं सकते थे। दो आदमियों के कंधे पर हाथ रखें तबवे चलें। उनकी किताब पढ़ कर कम से कम उनका फोटो तो देख लेते! सब किताब में फोटो छपा है।
I said: Sir, where is your book? He had it in his bag. I said: Look at Sivananda’s picture! You won’t find a fatter man in India—four vine-tendrils together would still be lighter than him. And you call yourself “tamasic”? You are skin and bones, you can hardly walk! Sivananda walked placing his hands on two men’s shoulders—he could not move by himself. Look at his photo printed in the book you read!
पर भले आदमी को भली बीमारियां पकड़ लेती हैं, जो कभी-कभी बुरी बीमारियों से भी खतरनाक सिद्ध होती हैं।
Good men catch good diseases—sometimes more dangerous than bad ones.
जीवन को बड़ा संतुलन चाहिए। संतुलन को मैं संयम कहता हूं। संयम का मेरा अर्थ त्याग नहीं है। संयम का मेरा अर्थ है: भोग और त्याग के बीच संतुलन। संयम का मेरा अर्थ है: जीवन को एक निसर्ग, सहज रूप देना। शरीर को विश्राम चाहिए, भोजन भी चाहिए, श्रम भी चाहिए। रात सोओ भी, दिन जागो भी।
Life needs balance. By “discipline” I mean balance. Not renunciation—balance between indulgence and renunciation. To give life a natural, easy form. The body needs rest, and food, and work. Sleep at night; be awake by day.
तो फिर धार्मिक आदमी क्या करे?
Then what should a religious person do?
जो सोवै तो सुन्न में, जो जागै हरिनाम।
जाग कर जब देखे तो हरि को देखे, सोए तो शून्य में गिर जाए। बस इतनी साधना हो--जागते में हरि न भूले, सोने में किसी की याद न रह जाए--हरि की भी न रह जाए, क्योंकि हरि की भी याद रह जाए तो शून्य पूरा न हो पाएगा।
When I sleep, it is into the Void; when I wake, it is with the Name of Hari. In waking, see only God; in sleep, fall into emptiness. Let this be your practice: In waking, do not forget God; in sleep, let no memory remain—not even of God—because if God’s remembrance remains, emptiness will not become total.
और जब तुम शून्य और पूर्ण के बीच डोलने लगते हो, तब तुम्हें एक नशा पकड़ लेता है, जो नशा होश का है, बेहोशी का नहीं। तो सहजो कहती है: पांव पड़ै कित कै किती! तो पैर कहीं के कहीं पड़ते हैं। लेकिन हरि सम्हाल लेता है। अब खुद सम्हालने की जरूरत न रही, जिसके जीवन में संतुलन आ गया उसे हरि सम्हाल लेता है। जो सोवै तो सुन्न में, जो जागै हरिनाम!
And when you begin to move between emptiness and fullness, a certain intoxication seizes you—not the stupor of unawareness, but the drunkenness of awareness. Sahajo says: “My feet fall who knows where!” The feet step here and there—but Hari takes care. No need to manage anymore; when balance has come, God manages. When I sleep, it is into the Void; when I wake, it is with the Name of Hari!
जो बोलै तो हरिकथा,...
जो बोलो, इसी तरह बोलना जैसे हरिकथा बोलते हो। बोलना ही इसीलिए। अगर वह हरिकथा हो तो ही बोलना, नहीं तो बोलना ही मत। बिना बोले चल जाएगा, लेकिन बोलो तो हरिकथा बोलना।
When I speak, let it be God’s story… Let whatever you say be as if you are telling God’s tale. Speak only for that. If it is God’s tale, speak; otherwise, do not. You can do without speaking—but if you speak, let it be of God.
भारत में पुराना रिवाज है, हम तो अर्थ भूल गए, राह पर अजनबी भी मिल जाता है तो ‘राम-राम’ करनी। वह नमस्कार के माध्यम से परमात्मा को स्मरण करना है। तुम तो मतलब से राम-राम भी करने लगे हो। गांव में से गुजरोगे तो जिसको कोई मतलब नहीं है तुमसे, तुम्हें पहचानता भी नहीं है, वह भी कहेगा--जयराम जी। तुम्हें लगेगा कि क्या फिजूल की बात है? न कोई लेना, न देना, नाहक जयराम जी!
In India there was an old custom—its meaning is forgotten now—meeting even a stranger on the road with “Ram-Ram.” Through greeting, remembering the Divine. You say “Ram-Ram” even out of habit now. In a village, someone who neither knows you nor has any business with you will still say, “Jai Ram Ji.” You feel: What nonsense! No connection, and pointless “Jai Ram Ji”!
लेकिन गांव का आदमी पुराने हिसाब से चल रहा है। वह तुमसे नमस्कार कर रहा है ऐसा नहीं, तुम्हारे बहाने परमात्मा को याद कर रहा है।
But the villager follows the old way. He is not exactly greeting you; he is using you as a pretext to remember God.
जो बोलै तो हरिकथा! तुम दिख गए, एक बहाना मिला। बहाने का उपयोग कर लिया, भगवान का स्मरण कर लिया। इसलिए हिंदुओं ने जैसा नमस्कार खोजा है, दुनिया में कोई नहीं खोज पाया। ‘गुड मॉर्निंग’--ठीक है; कुछ बहुत ज्यादा नहीं है। कुछ ज्यादा नहीं है; ठीक है, काम चल जाता है। लेकिन ‘जयराम जी’ अनूठी है। सुबह की क्या बात करनी जब परमात्मा की ही बात हो सकती है, तो सुबह तो उसमें आ ही जाती है! सुबह में परमात्मा न आता हो, लेकिन परमात्मा में सुबह तो आ ही जाती है। और सुबह सदा ही अच्छी होती है, ऐसा भी नहीं है। सांझ सदा अच्छी होती है, ऐसा भी नहीं है। परमात्मा सदा अच्छा है। सांझ-सुबह में तो फर्क पड़ते रहते हैं। आज मौसम ठीक है, कल मौसम ठीक नहीं है। परमात्मा सदा ठीक है। याद ही करना हो, तो उसकी ही याद करनी चाहिए।
When I speak, let it be God’s story! You appeared—a pretext presented itself. He used the opportunity to remember God. That’s why Hindus devised a greeting no one else has: “Jai Ram Ji.” “Good morning” is fine—serviceable—but it is not much. Why talk about morning if we can speak of God? Morning is included in God, but God is not necessarily included in morning. Morning is not always good; evening is not always good. God is always good. If you must remember, remember Him.
जो बोलै तो हरिकथा, भक्ति करै निहकाम।
और, अगर भक्ति करनी हो, तो निष्काम। उसमें कोई मांग न हो। प्रेम की वही कसौटी है। जहां मांगा, प्रेम वासना हो जाता है--नीचे गिर जाता है। जहां न मांगा, प्रेम वहीं भक्ति हो जाता है--ऊपर उठ जाता है। मांगा कि प्रेम के गले में पत्थर लटक जाते हैं। न मांगा कि प्रेम के पंख लग जाते हैं, आकाश में उड़ना शुरू हो जाता है। भक्ति करै निहकाम!
When I speak, let it be God’s story; let my devotion be without desire. And if you worship, let it be desireless. That is the test of love. Where you ask, love becomes lust—it falls downward. Where you don’t ask, love becomes devotion—it rises upward. Ask, and stones hang around love’s neck. Don’t ask, and love grows wings and begins to fly. Let devotion be without desire.
नित ही प्रेम पगै रहैं, छकै रहैं निज रूप।
समदृष्टि सहजो कहै, समझैं रंक न भूप।।
Always steeped in love, brimming with my own Self. Seeing with even vision, says Sahajo—we know neither beggar nor king.
ऐसी हमारी दशा हो गई है। एक निर्मल संतोष ने घेर लिया है--बाहर-भीतर। संतोष का भी कोई पता नहीं चलता। किसी की आस नहीं रही। कोई पराया नहीं, आस किसकी? कुछ पाने को न रहा, क्योंकि हम ही सब हैं, सब ही हम हैं। कहीं जाने को न रहा, कोई भविष्य न रहा, वर्तमान का क्षण परिपूर्ण है। सोते हैं शून्य में, जागते हैं हरि-स्मरण में, बोलते हैं तो उसकी कथा। नहीं बोलते, तो उसकी भक्ति--बिना किसी मांग के चुपचाप। जब मांगना ही नहीं है तब बोलना क्या है?
This is our state. A pure contentment surrounds—outer and inner. Even contentment is not felt. No expectation remains. No other—so expectation of whom? Nothing remains to gain—we are all, all are we. No journey to make—no future; the present moment is complete. We sleep in emptiness; we wake in remembrance; if we speak, it is His tale. If we do not speak, it is His worship—wordless, without demand. If there is nothing to ask, what is there to say?
तो बोलते हैं तो उसका नाम, बोलते हैं तो उसका स्मरण, बोलते हैं तो उसकी स्तुति। नहीं बोलते हैं तो उसकी भक्ति, तो उसके प्रेम में डूबे रहते हैं। नित ही प्रेम पगै रहैं! अब तो चौबीस घंटे उसके प्रेम में ही पगे हैं। छकै रहैं निज रूप! हृदय भर गया है, कोई कमी न रही--अपने ही से भरे हैं, क्योंकि वह अब दूसरा नहीं है। वह मेरा ही निज-रूप है। छकै रहैं निज रूप!
So when we speak it is His Name, His remembrance, His praise. When we do not speak, it is devotion; we remain soaked in His love. Always steeped in love! Now twenty-four hours dyed in love. Brimming with my own Self! The heart is full, no lack remains—full of my very own, for He is no other now. He is my own true form. Brimming with my own Self!
समदृष्टि सहजो कहै! और दृष्टि अब सम हो गई है। जहां संतोष--वहां दृष्टि सम। जहां शून्य और पूर्ण के बीच संतुलन--वहां दृष्टि सम।
समदृष्टि सहजो कहै, समझैं रंक न भूप।
Seeing with even vision, says Sahajo. Where there is contentment—there vision is even. Where there is balance between emptiness and fullness—there vision is even.
अब न कोई गरीब दिखता है, न कोई अमीर; न कोई सुंदर, न कोई कुरूप; न कोई स्त्री, न कोई पुरुष; न कोई संसार, न कोई मोक्ष। समदृष्टि सहजो कहै, समझैं रंक न भूप!
साध असंगी संग तजै, आतम ही को संग।
बोधरूप आनंद में, पियैं सहज को रंग।।
Seeing with even vision, says Sahajo—we know neither beggar nor king. No poor, no rich; no beautiful, no ugly; no woman, no man; no world, no liberation. Seeing with even vision—we see neither beggar nor king.
The seeker forsakes the company of entanglement and keeps the company of the Self. In the bliss of awakened awareness, he drinks the wine of the natural.
साध असंगी संग तजै! साधना हो तो असंग साधो, अकेला होना साधो, क्योंकि तुम्हारे अकेलेपन में ही तुम उसे पाओगे। जब तक तुम दूसरे को खोज रहे हो तब तक तुम्हें कितने ही मिलेंगे, वह नहीं मिलेगा। जब तक तुम दूसरे को खोजते हो, तब तक तुम अपने से बच रहे हो।
The seeker forsakes entangling company! Seek aloneness; learn to be alone—only in your aloneness will you find Him. As long as you seek another, you will find many—but not Him. To seek the other is to flee from yourself.
सब दूसरे की खोज अपने से पलायन है।
All seeking of the other is an escape from oneself.
तुम अकेले में बेचैन होते हो। कहते हो क्या करें, कहां जाए, किसको मिले? मित्र खोजते हो, क्लब जाते हो, होटल में बैठते हो, सिनेमा देख आते हो, मंदिर पहुंच जाते हो, लेकिन तुम्हारी खोज दूसरे की खोज है। कोई दूसरा मिल जाए तो थोड़ा अपने से छुटकारा हो, नहीं तो अपने से घबड़ाहट होने लगती है। अपने ही अपने से ऊब पैदा हो जाती है। तुम अपने को झेल नहीं पाते। तुम अपने से परेशान हो जाते हो। तो पत्नी को खोजते हो, पति को खोजते हो, बच्चे पैदा करते हो--भीड़ बढ़ाते जाते हो, इसमें उलझे रहते हो।
You grow restless in solitude. You say: What to do, where to go, whom to meet? You hunt friends, visit clubs, sit in hotels, watch cinema, go to temples—but your search is for another. Let someone appear and give you relief from yourself. Otherwise, you grow anxious with yourself; you can’t bear yourself. You become a nuisance to yourself. You seek a wife, a husband, beget children—add a crowd and get entangled in it.
अब मेरे पास लोग आते हैं। अगर वे अकेले हैं, तो दुखी। वे कहते हैं, हम अकेले हैं। अगर वे परिवार में हैं, तो दुखी। वे कहते हैं, परिवार है। अकेले हैं तो अकेलापन काटता है। अकेलेपन से बचने के लिए भीड़ इकट्ठी कर लेते हैं, तो भीड़ सताती है। फिर वे कहते हैं, दबे जा रहे हैं, व्यर्थ मरे जा रहे हैं, बोझ ढो रहे हैं, कोल्हू के बैल बन गए हैं। पत्नी है, बच्चे हैं, अब इनको पालना है, शिक्षा दिलानी है, शादी करनी है, अब तो फंस गए! जब तक फंसे नहीं थे तब तक लगता था, क्या करें अपने आप? अपने साथ क्या करें? कुछ सूझता न था। अकेले-अकेले ऊब मालूम पड़ती थी, कुछ चाहिए करने को।
People come to me. Alone—they are miserable: We are alone. With family—they are miserable: We have family. Alone—the aloneness bites. To escape it, they gather a crowd; the crowd torments them. Then they say: We are smothered, dying for nothing, beasts of burden, oxen at the oil-press. There is wife, children—now must feed them, educate them, marry them—we are trapped! When they were not trapped, they wondered: What to do with myself? A restlessness of being alone. Something to do was needed.
साध असंगी संग तजै! साधु तो वही है जो असंग को साधता है, अकेलेपन को साधता है। जो कहता है मैं अपने अकेले मैं आनंदित रहूंगा। जो धीरे-धीरे अपने निज-रूप में उतरता है। जो अपने ही भीतर गहरा कुआं खोदता है, और उसमें डूबता है। एक ऐसी घड़ी आती है जब अपने ही केंद्र पर कोई पहुंच जाता है, तो फिर किसी के साथ की कोई जरूरत नहीं रह जाती।
The seeker forsakes entangling company! A seeker is one who cultivates aloneness, who says: I will be joyous in my own solitude. He goes deeper into his own nature—digs a well within and dives into it. A moment comes when someone reaches his own center; then he needs no companion.
इसका यह मतलब नहीं कि तुम जंगल भाग जाओ। जंगल भी वही भागता है जो पहले अपने से भागने के लिए भीड़ में फंसा। अब भीड़ से बचने के लिए जंगल भागता है। जंगल में फिर अकेला हो जाएगा, फिर भागेगा।
This does not mean you run off to the forest. The one who first fled into crowd to escape himself, that very one runs into forest to escape the crowd. In the jungle, he is alone again—and will flee again.
कुछ दिन पहले की बात है। पश्चिम से एक युवक और युवती मेरे पास आए। शादीशुदा हैं। दो वर्ष पहले आए थे तब शादीशुदा न थे। तब मुझसे आशीर्वाद मांगने आए थे कि शादी करनी है। मैंने उनको समझाया भी था कि जल्दी न करो, थोड़े दिन साथ रह लो, एक-दूसरे से परिचित हो जाओ, फिर कर लेना। पर बड़ी जल्दी में थे। प्रेम साधारणतः पागलपन जैसा होता है। नहीं, हम तो सदा एक साथ रहेंगे। देरी क्या करनी है! कल के लिए क्या छोड़ना! शादी कर ली, अब दो साल में एक-दूसरे से ऊब गए, फिर आए। अब वे कहते हैं किसी तरह हमारा छुटकारा करवा दें।
Not long ago, a young man and woman came from the West. Married. Two years earlier they came unmarried; they sought my blessing to wed. I advised: Don’t hurry. Live together a bit, get to know each other; then marry. But they were in haste. Love is usually a kind of madness. “We will always be together. Why delay? Tomorrow is too late!” They married. Two years later they returned—now they wanted to be rid of each other.
तो मैंने कहा कि पहले भी तुमने न मानी। तब भी जल्दी की, अब भी जल्दी मत करो। छुटकारे की इतनी जल्दी क्या है? तुम ऐसा करो कि दोनों अलग-अलग दो-चार महीने के लिए हो जाओ। पति को गोआ भेज दिया। दूसरे सप्ताह वापस हाजिर कि अकेले में मन नहीं लगता। पत्नी के बिना नहीं रह सकते।
मैंने कहा: पहले भी तुमने भूल की थी, अब अगर तुम्हारा तलाक करवा दिया होता! तीन दिन साथ रहे, फिर हाजिर कि साथ नहीं बनता।
I said: You didn’t listen then; don’t hurry now either. What’s the rush to split? Live apart for a few months. I sent the husband to Goa. In two weeks he was back: I can’t live alone without my wife. A few days together again—and they reported: We can’t live together either!
अपने साथ नहीं रह सकते, दूसरे के साथ नहीं रह सकते! अपने से ऊबते हो, दूसरे को पकड़ते हो। दूसरे को पकड़ते हो, दूसरे से ऊब जाते हो। जब अपने से ही ऊब जाते हो तो दूसरे से कैसे न ऊबोगे। थोड़ा सोचो, जब अपने से ही मन नहीं भरता, तो दूसरे से क्या खाक भरेगा! जब तुम अपने को ही इतना प्रेम नहीं कर पाते कि अपने संग रह सको, तो तुम किसको इतना प्रेम कर पाओगे कि उसके संग रह सको?
You can’t be with yourself, and you can’t be with another! You tire of yourself and grasp another; you grasp another, and tire of them. If you are bored with yourself, how will you not be bored with another? Think a little: when your own company doesn’t please you, how will someone else’s ever satisfy you? If you cannot love yourself enough to be with yourself, whom will you love enough to be with?
The seeker forsakes entangling company! The true seeker is one who so deeply delights in his own being, naturally, that he needs no company.
साध असंगी संग तजै! तो साधु वही है जो इतना अपने प्रेम में डूब जाता है, सहज के कि अपने ही साथ होता है; फिर उसे कोई संग की जरूरत नहीं रह जाती।
आतम ही को संग! फिर वह अपना ही संगी-साथी है। और मजा यह है, पहेली यह है कि जो अपना संगी हो जाता है उसका साथ अगर तुम्हें मिल जाए, तो तुम्हारे आनंद का हिसाब न रहेगा। जो अपने साथ है वह तुम्हारा संग खोजता नहीं, लेकिन अगर तुम मिल जाओ तो तुम्हें छोड़ कर भागता भी नहीं। तुमसे कोई प्रयोजन ही न रहा, न छोड़ने का, न पकड़ने का। वह तो अपनी मस्ती में रहता है। अगर तुम्हें भी मौज है तो उसकी मस्ती थोड़ी तुम ले सकते हो, वह बांटेगा। जैसे दीया जलता हो और बुझी ज्योति का दीया पास आ जाए, तो जलती ज्योति डरती थोड़े ही है कि बांटूगी तो कम हो जाऊंगी! हजार दीये जला लो तुम एक दीये से। दीये की ज्योति वैसी ही रहती है, कुछ कम नहीं होता--और हजार दीयों में ज्योति आ जाती है।
He keeps the company of the Self! He becomes his own companion. And the wonder, the riddle is: one who is companion to himself—if his company comes to you, your joy will be immeasurable. One who is with himself does not seek your company; if you come, he does not run away either. He has no use for you—not to hold, not to leave. He lives in his own ecstasy. If you are receptive, you can partake in his intoxication—he will share. Like a lit lamp—bring a quenched lamp near, and the flaming lamp does not fear: If I share, I will diminish! Light a thousand wicks from one, the flame remains as it is—nothing is lost, and a thousand flames blaze.
जो व्यक्ति अपने साथ रहना सीख गया, उसकी ज्योति जग गई। अब वह किसी की तलाश में नहीं है। कोई न आए तो मजे में है, कोई आए तो मजे में है। अकेला हो तो उतने ही मजे में है, जितना पूरे संसार में हो तो मजे में है। हिमालय भी उतना ही सुंदर है, बाजार भी उतना ही सुंदर है। लेकिन अब अगर किसी को उसके पास आना हो, तो वह उससे ज्योति का दान ले सकता है। ज्योति से ज्योति जले! और उसकी ज्योति में कोई कमी नहीं आती। वह आनंदित ही होता है, क्योंकि दूसरा जल जाता है और मैं तो बुझता नहीं--प्रकाश बढ़ता है संसार में। और प्रकाश तो एक ही है, ज्योतियां चाहे अलग-अलग हों।
One who has learned to be with himself—his light is kindled. He is not looking for anyone. Alone—he is in delight. In the marketplace—he is in delight. The Himalayas are as beautiful as the bazaar. But if you come near him, you may receive a gift of flame. From flame to flame! His light is undiminished. He rejoices, for another is lit—and he does not go out. Light increases in the world. And light is one—though lamps be many.
The seeker forsakes entangling company, keeps the company of the Self. In the bliss of awakened awareness, he drinks the wine of the natural.
साध असंगी संग तजै, आतम ही को संग।
बोधरूप आनंद में, पियैं सहज को रंग।।
और एक ही आनंद है जगत में, वह है--बोधरूप। वह है चैतन्य का आनंद। अमूर्च्छा का, जागरण का। वह अपने साथ होता है और जागता है भीतर। अपने को जगाता है, निद्रा के बाहर खींचता है। ज्योति को ऊपर उठाता है जो तेल में छिपी थी, बत्ती में दबी थी--उसे प्रकट करता है। अंगार से राख झाड़ता है।
There is only one bliss in this world—the bliss of awareness. The bliss of consciousness, of untrance, of awakening. He is with himself and remains awake within. He arouses himself—pulls himself out of sleep, lifts the hidden flame out of oil and wick—brings it forth, shakes the ash off the ember.
बोधरूप आनंद में! फिर बोध उसका जगता है। आंख खुलती है। वह परम आनंद में जीने लगता है। बोधरूप आनंद में, पियैं सहज को रंग! फिर वह अपने को ही पीता है। और जब तक तुमने अपने को ही न पीया, तुम्हारी प्यास न बुझेगी।
In the bliss of awakened awareness! Then his awareness awakens. The eye opens. He lives in supreme bliss. In the bliss of awakened awareness, he drinks the wine of the natural! He drinks of himself. Until you drink of yourself, your thirst will not end.
इस संसार का कोई कुआं तुम्हारी प्यास न बुझा सकेगा। इस संसार की कोई प्याली तुम्हारे ओंठों को तृप्त न कर सकेगी, जब तक तुम अपने को ही न पी लोगे। उस एक शराब को ही पीने वाला मुक्त हो जाता है, प्यास से, दौड़ से।
No well in this world can quench your thirst. No cup of this world can satisfy your lips—until you drink yourself. Whoever drinks that one wine is freed from thirst, from the race.
जीसस एक कुएं पर रुके। उन्होंने पानी मांगा, एक स्त्री पानी भर्ती थी। उसने कहा: लेकिन मैं शूद्र हूं। मेरे हाथ का पानी ऊंचे कुल के लोग नहीं पीएंगे। तुम्हारे वस्त्रों से लगता है तुम अच्छे कुल के हो। जीसस ने कहा: पागल! अगर तू अपने कुएं का पानी मुझे पिला देगी, तो मैं भी तुझे वचन देता हूं कि अपने कुएं का पानी तुझे पिलाऊंगा। और मैं तुझसे कहता हूं, तेरे पानी को तो पीकर फिर प्यास लगेगी, मेरे पानी को पीकर फिर कभी प्यास नहीं लगती।
Jesus stopped at a well. He asked for water. A woman was drawing it. She said: I am of low caste. The high-born do not drink water touched by us. Your robe says you are high-born. Jesus said: Foolish woman! If you let me drink from your well, I give you my word I will give you water from mine. And I tell you: after drinking yours, you will be thirsty again; after drinking mine, you will never thirst again.
जिसने अपने भीतर का पानी पी लिया, उसकी खुद की प्यास तो मिट ही जाती है वह दूसरे की प्यास को मिटाने में भी समर्थ हो जाता है। क्योंकि वह तुम्हें भी वही दीवानगी लगा दे सकता है--अपने को पीने की।
One who drinks the water within—their own thirst is quenched; and they become capable of quenching the thirst of others too. They infect you with the same madness—to drink of yourself.
धर्म संक्रामक है। एक के भीतर पैदा हो जाता है, तुम उसके पास आ जाओ, उसकी हवा में आ जाओ, जरा उसके मौसम में प्रविष्ट कर जाओ, तो तुम भी पकड़ में आ जाते हो। तुम्हारे भीतर भी कोई जगने लगता है।
Religion is contagious. It arises in one; come near him, enter his atmosphere, and you are caught—someone begins to awaken within you too.
बोधरूप आनंद में, पियैं सहज को रंग।
और वह जो पीना है, वह जो उस रंग में डूबना है, वह जो उस जल में उतर जाना है, वह बड़ा सहज है। सहजस्फूर्त है। कुछ करना नहीं पड़ता। बिना किए बरसता है। बिन घन परत फुहार! बादल भी दिखाई नहीं पड़ते, कहां से फुहारे आ रहे हैं? आकाश खुला है, बादल घिरे नहीं हैं और वर्षा हो रही है--बिन घन परत फुहार! भीतर कुछ भी करना नहीं पड़ता, कोई कारण नहीं खोजना पड़ता। सहज का अर्थ है: अकारण। ‘सहज’ शब्द बड़ा कीमती है। उसका अर्थ है: जो बिना किए हो जाए। बस तुम भीतर पहुंच जाओ--बिन घन परत फुहार! कोई कारण नहीं है, तुम भीतर पहुंचे और प्यास तृप्त होने लगती है। कंठ पर कोई अमृत की वर्षा शुरू हो जाती है--पियैं सहज को रंग!
In the bliss of awakened awareness, he drinks the wine of the natural. And that drinking, that coloring, that immersion—it is utterly natural, effortless. Nothing needs to be done. It showers without doing. Showers without clouds! No cloud in sight—whence do these sprays come? The sky is clear, yet rain falls—showers without clouds! Within, nothing needs to be done, no cause to be found. Sahaj means: causeless. The word “sahaj” is precious—it means: that which happens without doing. Just arrive within—and the showers begin: without clouds, the sprinkle comes! No cause—reach inside and the thirst begins to be quenched. At your throat, nectar begins to rain—drink the natural wine!
The dead are unhappy, the living are unhappy—hunger makes the hungry unhappy, food the sated unhappy. Only the seeker is happy, says Sahajo—for he’s found the perpetual repose.
मुए दुखी जीवत दुखी, दुखिया भूख अहार।
साध सुखी सहजो कहै, पायो नित्त विहार।।
सहजो कहती है: मुए दुखी! जो मर गए, वे दुखी हैं। जीवत दुखी! जो जी रहे हैं, वे दुखी हैं। दुखिया भूख अहार! भूखे दुखी हैं, जिनके पेट भरे हैं वे दुखी हैं। गरीब दुखी हैं, अमीर दुखी हैं। सफल दुखी हैं, असफल दुखी हैं। जो हार गए वे दुखी हैं, जो जीत गए वे दुखी हैं। दुख तो लगता है संसार का ढंग है। चाहे जीतो, चाहे हारो; चाहे जीओ, चाहे मरो, दुख तो मिलेगा ही--दुख से बचने का कोई उपाय यहां दिखाई नहीं पड़ता। मुए दुखी जीवत दुखी, दुखिया भूख अहार!
Sahajo says: The dead are unhappy! The living are unhappy! The hungry are unhappy; those with full bellies are unhappy. The poor are unhappy; the rich are unhappy. The successful are unhappy; the failures are unhappy. Whether you win or lose, live or die—unhappiness seems to be the way of the world. The dead are unhappy, the living are unhappy—hunger makes the hungry unhappy, food the sated unhappy!
साध सुखी सहजो कहै! बस एक साधु सुखी है। क्यों? पायो नित्त विहार! क्योंकि अपने भीतर की परम समाधि को, जो कभी नहीं टूटती, उसे पा लिया।
Only the seeker is happy, says Sahajo—because he has found the inner samadhi that never breaks.
वही सिर्फ सुखी है, जिसने कुछ ऐसा पा लिया जो अकारण है। इसे थोड़ा समझो।
Only he is happy who has found something causeless. Understand this.
तुम्हारे सुख का कारण है तो तुम जल्दी ही दुखी हो जाओगे, क्योंकि निर्भर है सुख किसी बात पर। मित्र घर आया, वर्षों से न आया था, तुम बड़े खुश हुए, सुखी हुए। सुखी होने का कारण क्या है? अगर यह मित्र तुम्हें कल भी मिला होता, तो तुम सुखी होते? नहीं, क्योंकि वर्षों बाद आया है। कारण यह है कि वर्षों तक एक खाली जगह छूट गई थी। आज इसने आकर भर दी, इसलिए तुम खुश हो। लेकिन तीन-चार दिन बाद, फिर तुम सुखी रहोगे? क्योंकि फिर तो खाली जगह न रही। खुश थे तुम--यह पांच साल तक न आया था मिलने, एक खाली जगह छूट गई थी--अचानक आया, एक भराव मालूम हुआ। लेकिन पांच दिन बाद, अब तो तुम खाली नहीं हो। अब तुम सोचोगे कब ये सज्जन विदा हों।
If your happiness has a cause, you will soon be unhappy—because it depends on something. A friend came after years—you were very happy. Why? Because had he come yesterday, you wouldn’t be so happy. The cause is: a vacancy had been there for years; today it was filled—hence delight. But after three or four days—will you still be happy? The vacancy is gone now. You were happy because after five years he came; after five days you’ll be asking when he will leave.
मेहमान का लोग स्वागत भी करते हैं, और उससे भी ज्यादा स्वागत तब करते हैं जब वह जाता है। कैसे इससे छुटकारा हो अब? कारण था, कारण मिट गया। तुम्हें भूख लगी तो भोजन में रस आया। लेकिन जब तुम्हारा पेट भर जाएगा तब तो भोजन में रस नहीं रह जाएगा। भूख के कारण रस था। भूख मिट गई, रस खो गया। कामवासना उठी, एक स्त्री या पुरुष में रस आया। लेकिन कामवासना तृप्त हो गई, फिर? फिर तो रस नहीं रह जाएगा। इसलिए तो लोग पत्नियों से ऊबे हैं, पतियों से ऊबे हैं। और जब पहली दफा मिले थे, तो कहा था कि तुम्हारे बिना सब व्यर्थ है। तुम्हीं स्वर्ग हो, तुम्हीं स्वप्न हो, तुम्हीं सब-कुछ हो। और अब पत्नी से भागे फिर रहे हैं, अब पति से भागे फिर रहे हैं। जहां पास आते हैं, तो सिवाय बेचैनी और कलह के कुछ भी होता नहीं दिखाई पड़ता। क्या कारण होगा? सीधी सी बात है। जीवन को समझा नहीं। भूख थी वासना की, वह तृप्त हो गई। जैसे भरा पेट आदमी भोजन की तरफ नहीं देखता। भरी वासना, फिर पत्नी और पति में कोई रस न रहा। फिर जब खाली होओगे, तब फिर रस पैदा होना शुरू हो जाएगा।
People welcome guests—and even more they welcome their departure. How to be rid of them now? There was a cause; when it ended, so did the joy. Hungry—you relish food. When you are full, the relish is gone. Relish was caused by hunger. With hunger gone, relish disappears. Lust arose—you were drawn to a woman or man. Lust is satisfied—then? Then there is no relish. That is why husbands and wives are bored with each other. When they first met they said: Without you, all is vain. You are heaven, you are dream, you are everything. Now they flee each other; together there is nothing but anxiety and quarrel. Why? Simple: there was hunger—satisfied. Just as a full stomach doesn’t look at food, a satiated lust finds no charm in spouse. When you are empty again, charm returns.
जहां-जहां कारण हैं वहां-वहां सुख होगा--क्षणभंगुर होगा। और जल्दी ही दुख आ जाएगा। और जहां-जहां कारण हैं, वहां सुख के तुम मालिक न हो सकोगे। मालिक तो वही रहेगा जिसके हाथ में कारण हैं।
Where there is a cause, there will be happiness—but momentary. Soon sorrow comes. And wherever there is a cause, you do not own your happiness. The owner is the holder of the cause.
अगर पति इसलिए सुखी है कि पत्नी उसकी वासना को तृप्त कर देती है, तो भीतर एक दुख भी रहेगा कि पत्नी मालिक हो गई है। जब वह दुखी करना चाहेगी वासना तृप्त न करेगी। तब दुख पैदा हो जाएगा। तो जिससे सुख होता है उसी से दुख पैदा हो जाएगा। जो आज फूलमाला डालता है तुम्हारे गले में और तुम प्रसन्न हो जाते हो, कल जब जूता फेंकेगा तब तुम्हें अप्रसन्न भी कर देगा। फूलमाला जब कोई डाले तब जरा सावधानी रखना, क्योंकि तुम एक तरकीब उसके हाथ में दे रहे हो। अगर तुम प्रसन्न हुए तो तुमने एक कुंजी हाथ में दे दी, वह तुम्हें दुखी कर सकता है किसी भी दिन। फूलमाला न डालेगा तो दुखी हो जाओगे; और अगर ज्यादा ही दुखी करना हुआ तो जूतों की माला बना कर ले आएगा।
If a husband is happy because his wife satisfies his lust, then a sorrow also lurks: the wife is the owner. When she wants to make him unhappy, she will withhold. The same one who gives flowers today can throw shoes tomorrow. When someone garlands you, be careful—you are giving them a key. If you glow when garlanded, they hold a key to make you miserable any day. If they don’t garland, you’ll be sad; if they want to make you really sad, they’ll bring a garland of shoes.
जहां कारण है, वहां निर्भरता है। जहां निर्भरता है वहां स्वतंत्रता खो जाती, तुम्हारा मोक्ष खो जाता है।
Where there is cause, there is dependence. Where dependence is, freedom is lost; your liberation is lost.
साध सुखी सहजो कहै! सिर्फ वही सुखी है जिसका कारण अपने ही भीतर है, जो अपने से बाहर पर निर्भर नहीं है, जो सुख के लिए किसी के द्वार पर हाथ नहीं फैला रहा है, जिसने अपने भीतर ही उस कुएं को खोज लिया जहां सहज झरना बह रहा है। तुम्हारे भीतर ही छिपा है तुम्हारा आनंद। जब तक तुम बाहर मांगोगे, तब तक तुम सुख भी पाओगे, दुख भी पाओगे। और अंततः जब तुम हिसाब लगाओगे तो तुम पाओगे, सुख तो ना-कुछ पाया, दुख बहुत पाया। दुख के कांटे बहुत मिले, सुख के फूल कभी-कभी। और जब तुम पीछे लौट कर देखोगे तो तुम पाओगे इतने से फूलों के लिए इतने कांटे झेलने में कुछ सार्थकता नहीं मालूम होती। यह तो यात्रा व्यर्थ ही गई। कांटे ही छिदे, फूल तो सिर्फ आशा बंधाते रहे। एक सांत्वना रही कि मिलेंगे फूल, मिलेंगे फूल, मिले कांटे। जब पाया तब कांटा पाया! जब सोचा तब सुख की आस रही!
Only the seeker is happy, says Sahajo. Only one is happy whose cause is within—who does not depend on anything outside himself, who does not go begging happiness at another’s door—one who has found within the well where the spring flows naturally. Your bliss is hidden within you. So long as you seek outside, you will taste both joy and sorrow; and when you total it up, you’ll find: joy—little; sorrow—much. Many thorns, few flowers. Looking back, you’ll feel: Not worth it—so many thorns for so few flowers. The journey was wasted. The hopes of flowers—only hopes; when you touched, you touched thorns. When you thought, there was hope; when you reached, there was pain.
मुए दुखी जीवत दुखी! तुम जीते-जी दुखी हो। बहुत दुखी हैं लोग। अनेक बार लोग कहते पाए जाते हैं कि मर ही जाते तो अच्छा था।
The dead are unhappy; the living are unhappy. Many say: Better to die.
बड़ी पुरानी कहानी है।
An old story:
एक लकड़हारा लौट रहा है जंगल से। थक गया है। बूढ़ा हो गया है--जीवन से थक गया है। यही लकड़ी ढोना, ढोना। कई बार मन में होता है, मर ही जाएं। उस दिन तो बड़े जोर से इच्छा उठी कि अब क्या रखा है, कुछ मिलता नहीं, रोज यही लकड़ी ढोओ, सांझ घर पहुंचो, खाना खाओ, सो जाओ, सुबह फिर...हाथ-पैर बूढ़े हो गए हैं, कंपते हैं, चलते भी नहीं बनता, आंखें ठीक से देख भी नहीं सकतीं, कान सुन भी नहीं सकते, अब क्या प्रयोजन है? कुछ भी तो पाया नहीं। जब जवान थे तब न कुछ मिला, तो अब क्या मिलेगा? एक आह उठी और उसने कहा: हे मौत! तू सबको आती है, न मालूम मेरे पीछे पैदा हुओं को आ गई, जवान उठा लिए, मुझे क्यों छोड़ रही है, मुझे क्यों सता रही है? मुझे ले चल। अब तू आ जा!
A woodcutter returns from the forest. He is tired. He is old—tired of life. Always hauling wood. He often wishes: I should die. That day, the desire was intense: What remains? Nothing is gained; haul wood every day, reach home at dusk, eat, sleep, morning again… My limbs are old, trembling; walking is hard; eyes dim; ears dull. What is the point? I never gained anything when young; what now? A sigh rose: O Death! You come to everyone—perhaps you’ve come to those born after me; you’ve taken away the young. Why do you spare me? Take me now. Come!
ऐसा मौत किसी को सुन कर आती नहीं, लेकिन उस दिन कुछ हुआ--आस ही पास होगी--आ गई। वह उतना दुखी हो गया था कि उसने गुस्से में और दुख में अपनी लकड़ियों का गट्ठर नीचे पटक दिया, और बैठ गया था--कि अब तू आ जा। मौत आ गई! मौत सामने आई तो उसकी करीब-करीब अंधी आंखें भी सतेज हो गईं। उसने कहा: तू कौन है? मौत ने कहा: आपने बुलाया। मैं मौत हूं, मैं आ गई। घबड़ाया। प्राण कंप गए। यह कोई...कही थी बात इसका मतलब यह थोड़े ही कि आ ही गए...ऐसा तो आदमी कह ही देता है दुख-सुख में।
उठ कर खड़ा हो गया और कहा: हां, बुलाया जरूर, बूढ़ा हो गया हूं, गठरी उठाने को कोई दिखाई नहीं पड़ता था। गठरी उठवा दो, धन्यवाद!
Death doesn’t come when called—but that day something happened—she was near perhaps—she came. He had flung down his bundle in anger and pain, sat down: Come now! Death appeared. Even his near-blind eyes grew bright. Who are you? Death said: You called. I am Death, I have come. He trembled. I didn’t really mean it… He stood up: Yes, I called you—because I am old and no one to lift my bundle. Kindly put it on my head—thanks!
जिस गठरी को पटका था, मौत को देख कर उसी को उठवा कर सिर पर रख लिया। जीते-जी तुम दुखी हो, कई बार सोचते हो मर जाएं। मौत आ जाए तो तड़फड़ाते हो, कि कहीं मर न जाएं।
The bundle he had thrown, seeing Death, he had her hoist it back on his head. Living, you are unhappy; sometimes you wish to die. When Death comes, you flail: Don’t let me die!
मुए दुखी जीवत दुखी, दुखिया भूख अहार।
गरीब दुखी है समझ में आता है। अमीर भी दुखी है। भूखा दुखी है, जिनके पेट ज्यादा भर गए हैं वे दुखी हैं। गरीब का दुख तो हमें समझ में भी आ जाता है कि ठीक है। अमीर का दुख बड़ा बेबूझ मालूम पड़ता है कि यह क्यों दुखी है? सब तुम्हारे पास है फिर तुम क्यों दुखी हो?
The dead are unhappy; the living are unhappy—hunger makes the hungry unhappy, food the sated unhappy. The poor are unhappy—that we can understand. The rich are unhappy too. The hungry are unhappy; those whose bellies are too full are unhappy. The poor man’s sorrow we can understand. The rich man’s sorrow seems absurd: Why is he unhappy? He has everything.
हम दुख का स्वभाव ही नहीं समझे हैं। गरीब दुखी होता है, क्योंकि उसकी आशाएं पूरी नहीं होतीं। अमीर इसलिए दुखी होता है कि आशाएं तो पूरी हो जाती हैं, और कुछ भी पूरा नहीं होता। अमीर का दुख गरीब से ज्यादा गहरा है। अमीर गरीब से भी ज्यादा दया का पात्र है। गरीब को तो कम से कम आशा रहती है, अमीर की आशा भी मर जाती है। गरीब तो सोचता है, आज नहीं कल एक छोटा मकान बना लेंगे, सब सुख हो जाएगा। इस आशा में पैर चलते चले जाते हैं। आशा खींचती है। आशा पर संसार टंगा है। अमीर महल बना लेता है, अचानक पाता है महल तो बन गया, अब? और महल बनने से जो-जो आशाएं सोची थीं, वे तो कोई पूरी होती दिखाई नहीं पड़तीं! महल के बनाने में जीवन का बड़ा हिस्सा खो गया, महल के बनाने में न रात देखी, न दिन; न चैन किया, न विश्राम। वे दिन गए, वे लौटाए नहीं जा सकते, और आशा एक भी पूरी नहीं हुई!
We have not understood the nature of sorrow. The poor are unhappy because their hopes remain unfulfilled. The rich are unhappy because their hopes are fulfilled—and nothing is fulfilled. The rich man’s sorrow is deeper than the poor man’s. He deserves more compassion. The poor at least have hope; the rich man’s hope dies. The poor think: If not today, tomorrow—we’ll build a little house; then all will be well. That hope pulls their feet along. The world hangs on hope. The rich builds a palace and discovers: The palace stands—now what? None of the hopes he had tied to it are fulfilled. To build it he expended his life—no day, no night, no rest. Those days are gone—irretrievable—and no hope has materialized.
अमीर बहुत दया का पात्र है। इसलिए तुम आश्चर्यचकित मत होना, अगर बुद्ध और महावीर जैसे सम्राट-पुत्र सब छोड़ कर भाग गए। गरीब त्याग करे कैसे, अभी उसे आशा है। अमीर त्याग कर सकता है, आशा भी टूट गई। कुछ भी दिखाई नहीं पड़ता, यह सब व्यर्थ साबित हो गया। और ध्यान रखना, तब तक मैं तुम्हें अमीर न कहूंगा जब तक तुम्हारी आशा न टूट जाए; तब तक तुम गरीब ही हो। अगर तुम्हारी आशा अभी भी है, तो उसका मतलब तुम अभी भी गरीब हो। गरीब मेरी परिभाषा में वही है, जिसकी आशा अभी शेष है। जो कहता है, अभी कुछ मिलेगा, तो उससे सब ठीक हो जाएगा। अमीर वही है जो कहता है सब मिल गया, कुछ भी ठीक नहीं हुआ। अब बेचैनी भारी है। अब एक संताप ने पकड़ा है कि अब क्या करना, जीवन हाथ से जा रहा है? और जो कल तक सार्थक मालूम होता था वह सब व्यर्थ हो गया है। अचानक एक ऐसी जगह आ गए जहां रास्ता समाप्त है। आगे भयंकर खड्ड है। आगे कोई मार्ग नहीं है। गरीब वह है जिसे अभी आगे रास्ता शेष है। खड्डा उसका भी आएगा, लेकिन अभी बहुत दूर है--खड्ड दिखाई नहीं पड़ता, लगता है कि मंजिल की तरफ जा रहे हैं।
The rich deserve great compassion. Do not be surprised that princes like Buddha and Mahavira renounced everything. How can the poor renounce? He still hopes. The rich can—his hope is shattered. He sees nothing; all proves vain. And note: I do not call you rich until your hope is shattered; till then you are poor. If hope still lingers, you are poor. My definition: the poor is one whose hope remains—who says: If I get that, all will be well. The rich is one who says: I got everything—nothing is well. A heavy anguish seizes him: What now, as life slips away? What once seemed meaningful, now turns out vain. Suddenly he stands where the road ends—before a dreadful chasm. No path ahead. The poor still has road left—his chasm is far—he feels he is headed to the goal.
मेरी दृष्टि में जब भी कोई समाज धनी हो जाता है तो धार्मिक होता है। गरीब समाज धार्मिक नहीं हो सकता। क्योंकि धर्म तो पैदा ही तब होता है जब जीवन की सब आशा टूट जाती है; जब जीवन बिलकुल ही राख मालूम होता है; तभी आंख उठती है आकाश की तरफ और परमात्मा की खोज शुरू होती है।
In my view whenever a society becomes wealthy, it becomes religious. A poor society cannot be religious—because religion is born when life’s hopes collapse—when life looks like ash. Then the eyes lift to the sky—and the search for God begins.
भारत कभी धार्मिक था, लेकिन वे भारत के स्वर्ण-दिन थे। बुद्ध-महावीर के दिन, तब भारत के सम्राट भी भिखारी बन कर घूमे। अभी तो भारत के भिखारी सभी सम्राट होने का सपना देख रहे हैं। इसलिए भारत अब धार्मिक नहीं है। अब धर्म अगर संभव है, तो सिर्फ अमरीका जैसे मुल्क में संभव है। भारतीय मन को पीड़ा होती है इससे कि हम और धार्मिक नहीं! मगर तुम्हारी पीड़ा का क्या करें?
India was once religious—in her golden days. In the time of Buddha and Mahavira—even princes wandered as mendicants. Today India’s beggars dream of becoming princes. Therefore India is no longer religious. If religion is possible now, it is in countries like America. The Indian mind is pained to hear this: We are no longer religious. But what to do with your pain?
सत्य यही है कि पूरब से धर्म विदा हो गया। वह पूरब की संपदा सुख-समृद्धि के साथ ही विदा हो गया। अमरीका में आज एक बेचैनी है। क्योंकि सब मिल गया है, अब? अब क्या करना? अब कहां जाएं?
The truth is: the East bid farewell to religion—with prosperity it left. In America there is a restlessness—everything is attained—now what? Where to go?
ध्यान रखना, गरीब आदमी भी धार्मिक हो सकता है, लेकिन उसके लिए फिर बहुत बुद्धिमानी चाहिए। अमीर बुद्धू भी हो तो धार्मिक हो सकता है, क्योंकि अमीर बुद्धू भी हो तो भी इतना तो दिखाई ही पड़ सकता है कि सब इकट्ठा कर लिया और कोई सार इकट्ठा न हुआ। गरीब को अगर धार्मिक होना हो तो इतनी प्रतिभा चाहिए कि जो नहीं मिला है वह अगर मिल जाएगा तो कुछ न मिलेगा, यह देख पाए। यह दृष्टि उसमें हो। मैं यह नहीं कहता कि गरीब धार्मिक नहीं हो सकता, लेकिन उसके लिए बड़ी दृष्टि चाहिए, बड़ी प्रांजल प्रतिभा चाहिए। अमीर तो बुद्धू भी हो तो धार्मिक हो जाना चाहिए। गरीब को बहुत प्रांजल प्रतिभा चाहिए, दूर-दृष्टि चाहिए; जहां रास्ता समाप्त होता है और खड्ड आ जाता है, वह अभी दिखना चाहिए। कठिन हो जाता है।
Note: A poor man can be religious—but he will need great intelligence. A rich man, even if foolish, can be religious—for he at least sees: I gathered it all—and gathered no essence. The poor man, to be religious, must have such insight that he sees ahead: even if I gain what I lack, nothing will come of it. He needs this vision. I do not say the poor cannot be religious; only that he needs a great, sharp talent. The rich, even if stupid, should become religious. The poor needs a luminous faculty, far-sightedness—to see the end where the road ends and the chasm begins—even from afar. It is hard.
मुए दुखी जीवत दुखी, दुखिया भूख अहार।
फिर सुखी कौन है? संसार में कोई भी सुखी नहीं है। साध सुखी सहजो कहै! साध का अर्थ है: जो संसार में है और संसार में नहीं है। वह जो किनारे पर भी खड़ा है और मझधार में भी खड़ा है--एक साथ। जिसका एक पैर संसार में और एक पैर परमात्मा में।
The dead are unhappy; the living are unhappy—hunger makes the hungry unhappy, food the sated unhappy. Then who is happy? No one in the world. Only the seeker is happy, says Sahajo. “Seeker” means: one who is in the world, yet not of it. One who stands on the shore and in the current—at once. One foot in the world, one foot in God.
साध सुखी सहजो कहै! साधु एक बड़ी अनहोनी घटना है। तुम्हारे मंदिर-मस्जिदों में बैठे हुओं को तुम साधु मत समझ लेना। साधु तो एक महान क्रांति है। वह तो इस जगत का सबसे रहस्यपूर्ण तत्व है। साधु वह है, जिसने संसार को व्यर्थ जान लिया। त्याग कर भागेगा, तो उसका अर्थ हुआ कि संसार में अभी भी कुछ...कम से कम इतना तो था ही कि त्यागा जा सके। साधु भाग कर कहां जाए? भागने को कहीं भी नहीं है, सारा संसार ही व्यर्थ हो गया, यहां भी और वहां भी। तो साध अपने भीतर चला जाता है। बाहर जाने की कोई जगह न रही, बाजार से मंदिर जाने की जगह न रही। क्योंकि मंदिर भी बाजार का हिस्सा है, और बाजार भी मंदिर का हिस्सा है, वह सब साथ-साथ है, वह एक ही तराजू के दो पलड़े हैं, वह अलग-अलग नहीं है। असाधु दुकान से मंदिर भागता है, मंदिर से दुकान भागता है ऐसे ही जिंदगी बिताता है। साध वह है जिसे दिखाई पड़ गया कि बाहर जाने में कुछ भी सार नहीं है। साध सुखी सहजो कहै! वह अपने भीतर चला गया। उसने एक नई यात्रा शुरू की। अब वह दुकान से मंदिर नहीं जाता, मंदिर से दुकान नहीं जाता। मंदिर में हो तो भी भीतर जाता है, दुकान पर हो तो भी भीतर जाता है। भीतर जाता है--उसकी यात्रा अंतर्मुखी हो गई।
Only the seeker is happy, says Sahajo! A seeker is an astonishing event. Do not mistake those sitting in temples and mosques for seekers. A seeker is a vast revolution—the most mysterious element in this world. He has known the world to be vain. If he runs away, it means the world still held something—at least enough to “renounce.” Where will a seeker run? There is nowhere to run—if the whole world is vain—here and there alike. So the seeker goes within. There is nowhere to go outside—no “market to temple” shift—because the temple too is part of the market. The unseeking run from shop to temple and back. The seeker sees that going out is pointless—he turns inward. Whether in the temple or the shop—he goes within. His journey becomes inward.
साधु सुखी सहजो कहै, पायो नित्त विहार।
और उसने अब भीतर की परम मुक्ति को, समाधि को, विहार को पा लिया। उस कुएं को, जिसको पीकर फिर सब प्यास मिट जाती है, बुझ जाती है। उस आत्म-आनंद को चख लिया जिसे चखते ही सब क्षुधा शांत हो जाती है।
Only the seeker is happy, says Sahajo—he has found the inner liberation, the repose, the samadhi. He has found that well which, once drunk, quenches all thirst. He has tasted the self-bliss that quiets all hunger.
इस पद को पूरा दोहरा दूं:
Let me recite the whole passage:
निर्दुन्दी निर्वैरता, सहजो अरु निर्वास।
संतोषी निर्मल दसा, तकै न पर की आस।।
जो सोवै तो सुन्न में, जो जागै हरिनाम।
Beyond duality, without enmity, says Sahajo—desireless. Content, a pure state—no expectation of the other.
When I sleep, it is into the Void; when I wake, it is with the Name of Hari. When I speak, it is God’s story; I worship without desire.
जो बोलै तो हरिकथा, भक्ति करै निहकाम।।
नित ही प्रेम पगै रहैं, छकै रहैं निज रूप।
समदृष्टि सहजो कहै, समझैं रंक न भूप।।
साध असंगी संग तजै, आतम ही को संग।
Always steeped in love, brimming with my own Self. Seeing with even vision, says Sahajo—we know neither beggar nor king.
The seeker forsakes entangling company; he keeps the company of the Self. In the bliss of awakened awareness, he drinks the wine of the natural.
बोधरूप आनंद में, पियैं सहज को रंग।।
मुए दुखी जीवत दुखी, दुखिया भूख अहार।
साध सुखी सहजो कहै, पायो नित्त विहार।।
The dead are unhappy, the living are unhappy—hunger makes the hungry unhappy, food the sated unhappy. Only the seeker is happy, says Sahajo—for he’s found the perpetual repose.
आज इतना ही।
That is all for today.
