Skip to content
Osho

श्री कृष्ण की वंशी

Shree Krishna Ki Vanshi

Sung by Ma Amrit Priya · words by Sw Omanand Saraswati (Osho Neelanchal) · full lyrics

Sung by
Ma Amrit Priya
Written by
Sw Omanand Saraswati (Osho Neelanchal)
Album
Jabse Dekha TuNe Osho (2018)
Length
5:42
Lyrics

श्री कृष्ण की वंशी को हर युग में बजना है

यह मीठी स्वर लहरी अपने भीतर सुनना है

श्री कृष्णा कृष्णा जय ओशो कृष्णा

श्री राधे कृष्णा जय ओशो कृष्णा

भगवान बने घनश्याम हैं देखो ध्यान लगाकर तो

नूरानी दर्शन मिल जाते हैं भीतर आओ तो

जीवन-ऊर्जा धारा को बस राधा बनना है

करो पराजित शत्रु भावना मैत्री भाव को जीत मिले

शोर खत्म आतंक युद्ध का जीवन का संगीत सजे

हर मनुष्य को आत्म विजय के रथ पर चढ़ना है

भाव विचार सभी बाहर हैं असली घर सबसे अंदर

अपनी मंजिल पाने का यह जीवन है इक अवसर

तीर्थ यात्रा आत्म-केन्द्र के पथ पर बढ़ना है

इस विराट लीला में सबको रोल तो अपना करना है

काम मिला है जो भी वह आनन्द से पूरा करना है

लेकिन खेल में साक्षी को भी ध्यान में रखना है

More bhajans