- Sung by
- Ma Amrit Priya
- Written by
- Sw Anand Siddharth
- Album
- Jabse Dekha TuNe Osho (2018)
Lyrics
ख़ुद के खिलने का आ गया मौसम
ख़ुदा होने का आ गया मौसम
ऐसा सूरज उगा है पूरब में
जाग जाने का आ गया मौसम
आई ऐसी बहार रूहानी
चहचहाने का आ गया मौसम
भीड़ है सब जगह दुकानों में
घर जाने का आ गया मौसम
कान बहरे हुए पटाखों से
नाद सुनने का आ गया मौसम
यारी कर लो कामिल मुर्शिद से
गीत गाने का आ गया मौसम
