Skip to content
Osho

Bahuri Na Aiso Daon #2

2 August 1980 Pune Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)
पहला प्रश्न: ओशो, आप गांधीवादी विचारधारा के विरोधी और आधुनिक प्रविधि और यंत्र के समर्थक मालूम पड़ते हैं। लेकिन आपको मालूम है कि प्रविधि और यंत्र के कारण पश्र्चिम का जीवन कितना अशांत और तनावग्रस्त एवं क्षुब्ध हो चला है। वह सामूहिक विक्षिप्तता के कगार पर खड़ा है। तब क्यों आप उसका अंध-समर्थन करते हैं?
First question: Osho, you seem opposed to Gandhian ideology and supportive of modern technology and machines. But you know that because of technology and machines the life of the West has become disturbed, tense, and agitated. It stands on the brink of collective madness. Then why do you blindly support it?

चिमनभाई देसाई! मैं विचारधाराओं मात्र का विरोधी हूं, गांधीवादी विचारधारा का ही नहीं। विचार के पार जाना है, तो किस वाद को मान कर तुम उलझे हो, इससे भेद नहीं पड़ता। किस झाड़ी के कांटों में उलझे हो, इससे मुझे बहुत प्रयोजन नहीं है। कांटों से मुक्त होना है। और समस्त विचार कांटों से ज्यादा नहीं हैं; उलझा सकते हैं, सुलझा नहीं सकते।

Chimanbhai Desai! I am opposed to ideologies as such—not only to Gandhian ideology. If one has to go beyond thought, it makes little difference by which “ism” you get entangled. Which thicket of thorns you are caught in is of no use to me; what matters is being free of thorns. All thoughts are no more than thorns: they can entangle, they cannot untangle.

चूंकि मैं विचारधाराओं मात्र का विरोधी हूं, इसलिए स्वभावतः गांधीवादी विचार की झाड़ी भी उसमें एक झाड़ी है। और चूंकि नई है, इसलिए बहुत लोगों को उलझा लेती है। विशेषकर भारतीय मन के लिए उसमें बड़ा आकर्षण है। वह आकर्षण रुग्ण है। उस आकर्षण के आंतरिक और अचेतन कारण बहुत हैरान करने वाले हैं। पहला तो कारण यह है कि गांधीवादी विचारधारा दरिद्र को गौरीशंकर पर बिठा देती है। उससे हमारी आत्महीनता की भावना को बड़ा सहारा मिलता है। हमारे घाव फूलों से ढंक जाते हैं। हम दरिद्र हैं और यह बात कचोटती है। और गांधीवादी विचारधारा हमें दरिद्रनारायण बना देती है--शब्दों में ही! सब जाल शब्दों का है। दरिद्र को दरिद्रनारायण कह देने से कुछ भेद नहीं पड़ता। कैंसर को कैंसरनारायण कह देने से क्या भेद पड़ेगा?

Because I am opposed to ideologies as such, naturally the Gandhian bush is also one such bush. And because it is relatively recent, it traps many—especially the Indian mind, for which it has a special, though pathological, charm. The unconscious reasons behind that charm are startling. First: Gandhian ideology seats the poor man on Mount Kailash. It props up our inferiority complex. Our wounds get covered with flowers. We are poor, and it hurts. Gandhian ideology turns us into “Daridra-Narayan”—God in the poor—but only in words. It’s all a web of words. Calling poverty “holy poverty” changes nothing. If you call cancer “holy cancer,” what changes?

पुराने आयुर्वेदिक शास्त्रों में ट्यूबरक्यूलोसिस को राजरोग कहा है। इससे क्या कुछ मजा आ जाएगा कि टी.बी. हो गई--राजरोग हो गया! चलो इस बहाने सही, राजा हो गए! टी.बी. तो फिर भी मारेगी। राजरोग कह देने से कुछ बचाव नहीं है। लेकिन फिर भी मन सांत्वनाएं खोजता है। और ये सांत्वनाएं सदियों तक भटकाए रख सकती हैं, भरमाए रख सकती हैं।

Old Ayurvedic texts call tuberculosis the “royal disease.” What fun is that—TB has come, I’ve got a royal disease; at least in that I’ve become a king! TB will still kill you. Naming it royal is no protection. Yet the mind seeks consolations, and consolations can mislead and delude for centuries.

दरिद्रता महारोग है। और दरिद्र को नारायण कहना उसके महारोग को ओट देना है। दरिद्रता मिटनी चाहिए, दरिद्र मिटने चाहिए। और दरिद्रता के मिटाने के लिए अब एक ही उपाय है--वह वैज्ञानिक तकनीकों का अधिकतम उपयोग है।

Poverty is a great malady. Calling the poor “Narayan” hides the malady. Poverty must end, and the poor as poor must disappear. And now there is only one way to end poverty—maximum use of scientific techniques.

मैं वैज्ञानिक तकनीकों का समर्थन जो कर रहा हूं, वह इसीलिए कि तुम्हारे घाव सिवाय उसके और किसी तरह भरेंगे नहीं। छिप सकते हैं। छिपे हुए घाव उघड़े घावों से ज्यादा खतरनाक हो जाते हैं, क्योंकि तुम उन्हें भूलने लगते हो और भीतर ही भीतर उनकी मवाद फैलने लगती है। जो छोटी सी फुंसी थी, वह भी अगर छिपा ली जाए तो नासूर हो सकती है। और अगर उसकी चिकित्सा की ही न जाए, तो कैंसर भी बन सकती है।

I support scientific techniques for the simple reason that your wounds will not heal by any other means. They can be hidden, but hidden wounds are more dangerous than open ones; you forget them, while pus spreads within. A small boil, if concealed and untreated, can turn into a fistula, even cancer.

भारत का रोग बहुत पुराना हो गया है। भारत सदियों से दरिद्र है। उन दिनों भी भारत दरिद्र था, जब सारी दुनिया उसे सोने की चिड़िया कहती थी। था सोने की चिड़िया कुछ थोड़े से लोगों के लिए, सो उन कुछ थोड़े से लोगों के लिए अब भी सोने की चिड़िया है। दरिद्रता की एक अनिवार्य प्रक्रिया है। सौ लोगों में से निन्यानबे लोग जब दरिद्र होते हैं तो एक व्यक्ति के हाथ में सोने की चिड़िया लग जाती है। स्वभावतः निन्यानबे व्यक्तियों की दरिद्रता, उनके गड्ढे, एक व्यक्ति के जीवन को धन के शिखर पर बिठा देते हैं। तो जरूर राजा थे, महाराजा थे, नगरसेठ थे, और उनके लिए जीवन सोने की चिड़िया था। इतिहास और पुराण उनकी ही स्तुति गाते हैं। और इससे एक भ्रांति पैदा होती है जैसे कि सारा देश अमीर था। यह बात बिलकुल ही झूठ है। यह देश कभी भी देश की तरह अमीर नहीं रहा। एक छोटा सा वर्ग इस सारे देश का शोषण करके छाती पर बैठा रहा है।

India’s illness is ancient. For centuries India has been poor. Even in those days when the world called India the golden bird, India was poor. Golden, yes—but for a few. And even today, for a few, it is still golden. Poverty has a built-in mechanism: when ninety-nine out of a hundred are poor, the one remaining gets the golden bird. The pits of the ninety-nine hoist one man to the peak of wealth. Kings existed, maharajas existed, merchant-princes existed; for them life was golden. History and mythology sing their praises, creating the illusion that the whole land was wealthy. It is sheer untruth. This country has never been wealthy as a country. A small class sat on the chest of the whole land and exploited it.

राम-राज्य लाना चाहते थे महात्मा गांधी। लेकिन राम-राज्य की अगर पूरी अंतर-व्यवस्था हम समझें तो बिलकुल सड़ी-गली थी, रुग्ण थी। राम-राज्य में आदमी बाजारों में बिकते थे--गुलामों की तरह। और क्या होगी दरिद्रता, जहां आदमी बिकने को मजबूर होते हों? ऐसी दरिद्रता तो आज भी नहीं है। कौन बिकने को राजी है? बाजार में जैसे ढोरों के बाजार भरते हैं, मवेशियों के बाजार भरते हैं, और बोली लगती है--ऐसे आदमियों के बाजार भरते थे, जहां आदमी बिकते थे। आदमी तो कम, औरतें ज्यादा बिकती थीं। साधु-संतों का देश है! सती-साध्वियों का देश है! सीता, पार्वती, द्रौपदी का देश है! स्त्रियां बाजारों में यूं बिकती थीं जैसे सामान बिकता है। बोली लगती थी। इस राम-राज्य को भारत में गांधी फिर लाना चाहते थे! निश्र्चित, मैं विरोध में हूं।

Mahatma Gandhi wanted to bring Ram-rajya back. But if you understand the inner arrangements of that Ram-rajya, they were rotten, diseased. In Ram-rajya humans were sold in markets as slaves. What greater poverty is there than where people are forced to sell themselves? Even today it isn’t so. Who is willing to be sold? Markets for humans were like markets for cattle, with bidding and all. Men were fewer; more often women were sold. A land of sages and saints! A land of chaste Sitas, Parvatis, Draupadis! Women were sold in the bazaar like goods. Bids were called. This Ram-rajya Gandhi wanted to revive! Naturally, I oppose it.

अतीत में लौटने की कोई भी आवश्यकता नहीं। और कोई लौटना भी चाहे तो नहीं लौट सकता है। समय में पीछे जाया ही नहीं जा सकता। समय की घड़ी को पीछे की तरफ घुमाया ही नहीं जा सकता! लेकिन पीछे की सुंदर-सुंदर कहानियां गढ़ी जा सकती हैं, सपने संजोए जा सकते हैं, लोगों को भरमाया जा सकता है।

There is no need to go back to the past. Nor can you—time’s clock does not turn backward. But one can concoct pretty tales of the past, weave dreams, and mislead people.

कार्ल मार्क्स ने कहा है: धर्म अफीम का नशा है। वह तो महात्मा गांधी के पहले उसने कहा था। अगर वह महात्मा गांधी के बाद पैदा होता तो महात्मा गांधी को एक प्रमाण की तरह उपस्थित करता कि यह देखो धर्म अफीम का नशा है! पूरा देश गरीब है, और अफीम पिलाई जा रही है--दरिद्रनारायण की! पूरा देश सदियों से गरीब है और राम-राज्य की झूठी, काल्पनिक कहानियां गढ़ी जा रही हैं। और यह हवा फैलाई जा रही है कि राम-राज्य फिर आना चाहिए।

Karl Marx said religion is the opiate. He said it before Gandhi. Had he come after Gandhi, he could have presented Gandhi as proof: look—religion is opium! The whole country is poor, and opium is being fed—“Daridra-Narayan.” For centuries poor, and we fabricate false stories of Ram-rajya and spread the wind that Ram-rajya must return.

बुद्ध के समय में भारत की कुल आबादी दो करोड़ थी। आज भारत की आबादी सत्तर करोड़ के करीब पहुंच रही है। इस भारत में से बंगलादेश अलग हो गया, पाकिस्तान अलग हो गया, ब्रह्मदेश अलग हो गया। अगर उन तीनों को भी जोड़ लें तो इस देश की आबादी अब एक अरब के ऊपर जा चुकी है। कहां दो करोड़ और कहां एक अरब! पचास गुनी आबादी हो गई। और तुम चरखों की बातें करते हो? होश की कुछ बात करो! चरखे चला कर तुम एक अरब लोगों के तन ढंक सकोगे? तो तन ढंक लेना, पेट खाली रह जाएगा। पेट भरोगे, तो तन नंगा रह जाएगा। और तुम इन एक अरब लोगों के लिए हल-बक्खर से खेती करोगे? जमीन कहां है इतनी? और हल-बक्खर से खेती कितनी हो सकती है? और क्या पैदा हो सकता है?

In Buddha’s time the population of India was two crores. Today India’s population is approaching seven hundred million. Bangladesh, Pakistan, Burma (Myanmar) have separated; if you include those, we have crossed one billion. From two crores to a billion—fifty times over! And you talk of spinning wheels? Get some sense. Will you clothe a billion bodies with charkhas? If you clothe them, bellies will be empty. Fill the bellies, and bodies will be naked. Will you farm for a billion with plow and bullock? Where is the land? How much can be produced that way, and what?

नई प्रविधियों का उपयोग करना होगा, और ऐसी क्या घबड़ाहट है नई प्रविधि से? रूस में ऐसे मौके आए हैं पिछले वर्षों में जब इतना गेहूं पैदा हो गया कि उन्हें गेहूं को रेल के इंजनों में कोयले की तरह जलाना पड़ा, क्योंकि कोयला महंगा और गेहूं सस्ता। अमरीका और कनाडा इतना उत्पादन कर लेते हैं कि सारी दुनिया को सहायता देने को तत्पर होते हैं। इतना दूध इकट्ठा कर लेते हैं कि सारी दुनिया को दूध का पाउडर बांटते रहते हैं। और तुम्हारी गऊ-माताओं की हालत देखो! उनसे दूध निचोड़ना भी पाप मालूम पड़ता है। हड्डी-हड्डी हो रही हैं। तुम खून निचोड़ रहे हो। उनके प्राण सूखे जा रहे हैं--अस्थि-पंजर! और कितनी गऊ-माताएं हैं! जितनी भारत में हैं, उतनी कहीं भी नहीं--अठारह करोड़! और दूध के नाम पर पानी पी रहे हो। और फिर भी वही मूर्खतापूर्ण बातों को दोहराए चले जाते हो।

We will have to use new technologies. And why such fear of technology? In recent years Russia produced so much wheat that they burned wheat in locomotive furnaces because coal was expensive and wheat cheaper. America and Canada produce enough to feed the world. They collect such seas of milk that they keep distributing milk powder to the world. And look at the condition of your cow-mothers! Even milking them feels like a sin. They’re skin and bone—you’re sucking blood. Their life is drying away—skeletons! Eighteen crore cows—and you drink water in the name of milk. Yet you go on repeating the same foolishness.

महात्मा गांधी न तो कोई बड़े विचारक थे और न ही कोई बड़ी विचारधारा छोड़ गए हैं। बहुत साधारण सी बातें हैं जिसको गांधीवादी विचारधारा के नाम से तुम शोरगुल मचाते हो। मगर अंधे के हाथ में तो कुछ भी लग जाए तो लगता है बहुत बड़ी चीज लग गई। सोच-विचार की क्षमता भी तुमने खो दी है। मैं तो तुम्हें सोच-विचार के पार ले जाना चाहता हूं, तुम सोच-विचार से भी नीचे गिरे जा रहे हो।

Mahatma Gandhi was neither a great thinker nor did he leave a great ideology. Very ordinary things are trumpeted as “Gandhian thought.” In the hands of the blind, anything feels like a great treasure. You have lost the capacity to think. I want to take you beyond thought; you are falling below thought.

थोड़ा सोचो तो सही, महात्मा गांधी रेलगाड़ी के विरोध में थे और जिंदगी भर रेलगाड़ी में चले! तार, टेलीफोन के खिलाफ थे, पोस्ट-आफिस के खिलाफ थे। और जिंदगी भर जितने तार, टेलीग्राम और चिट्ठी-पत्री उन्होंने लिखी, शायद ही किसी ने लिखी हो। पाखाने में बैठे-बैठे भी चिट्ठी लिखवाते थे। संडास पर बैठे हैं और सेक्रेटरी पाखाने के बाहर बैठा है। वे बोलते जा रहे हैं और सेक्रेटरी चिट्ठी लिख रहा है।

Think a little: Gandhi was against the railways and traveled by train all his life! He was against telegraph, telephone, the post office; yet no one sent as many telegrams and letters as he did. He would dictate letters even while sitting on the toilet. He’s on the commode, the secretary outside; he speaks, the secretary writes.

तुम किस दुनिया की बातें कर रहे हो? बिजली न हो आज, रेलगाड़ी न हो आज, हवाई जहाज न हो, कार न हो, टेलीग्राफ न हो, टेलीफोन न हो, रेडियो न हो--तो तुम एक आदिम अंधकार में गिर जाओगे। चलाते रहना अपनी तकली और चरखा। और चरखा चलाने वालों की हालत तो देखो; चक्रम हो जाते हैं! और जो बहुत ज्यादा चलाते हैं, वे तो घनचक्कर हो जाते हैं। अब जैसे मोरारजी देसाई को देखो! चरखा चलाते-चलाते ऐसे घनचक्कर हो गए कि स्वमूत्र पीने लगे। ये महागांधीवादी विचारक हैं।

What world are you talking about? Suppose today there were no electricity, no trains, no airplanes, no cars, no telegraph, no telephone, no radio—you would fall into a primitive darkness. Keep spinning your wheel. And look at habitual spinners—they get “chakkar” (dizzy); those who spin too much become “ghanchakkar” (crackpots). Look at Morarji Desai! Spinning made him such a ghanchakkar that he began drinking his own urine. These are your grand Gandhian thinkers.

तुम पूछते हो: ‘आप गांधीवादी विचारधारा के विरोधी और आधुनिक प्रविधि और यंत्र के समर्थक मालूम पड़ते हैं।’

You ask: “You seem opposed to Gandhian ideology and supportive of modern technique and machinery.”

निश्र्चित ही मैं विज्ञान का समर्थक हूं। समग्ररूपेण मेरा विज्ञान को समर्थन है, बेशर्त समर्पण है और समर्थन है। क्योंकि मुझे सिर्फ एक ही आशा दिखाई पड़ती है अब मनुष्य को बचने की--और वह विज्ञान है।

Certainly I support science. Totally, unreservedly I support science. Because I see only one hope for humankind’s survival now—and that is science.

लेकिन इस देश के मूढ़ एक से एक बातें खोज लेते हैं। और वे यह भी नहीं देखते कि उनके तर्क कितने भ्रांत हैं!

But the fools in this land invent every kind of argument, never examining how false their logic is.

तुम कहते हो कि ‘लेकिन आपको मालूम है कि प्रविधि और यंत्र के कारण पश्र्चिम का जीवन कितना अशांत, तनावग्रस्त और क्षुब्ध हो चला है।’

You say: “But you know that because of technique and machines Western life has become disturbed, tense, and agitated.”

वह प्रविधि और यंत्र के कारण नहीं है। उसका कारण है: धर्म का अभाव, ध्यान का अभाव।

That is not because of technique and machines. The cause is the absence of religion, the absence of meditation.

ये गांधीवादी, ये मूर्खता फैला रहे हैं इस देश में। और गांधीवादी ही नहीं, इस देश में और भी विज्ञान-विरोधी लोग हैं। और उनके वैज्ञानिक विरोध का एकमात्र कारण है कि अगर विज्ञान सही है, तो हमारे पांच हजार वर्षों के सारे ऋषि-मुनि थोथे सिद्ध होते हैं। उन्होंने हमें विज्ञान से वंचित रखा। उन्होंने संसार को माया कह कर हमें संसार को समझने का मौका नहीं दिया। उसमें तुम्हारे अवतार, तीर्थंकर और तुम्हारे शंकराचार्य सब फसेंगे उस जाल में। क्योंकि उन सबका ही जिम्मा है, जिन्होंने भी कहा यह संसार माया है। कहते ही रहे माया, फिर चाहे वे महावीर हों, और चाहे बुद्ध हों, और चाहे शंकराचार्य हों। माया कहते ही रहे, लेकिन भोजन तो मांगने जाना ही पड़ता था। अब संसार ही माया है तो क्या भिक्षा मांगते हो? बुद्ध ने सब तो छोड़ दिया था, लेकिन भिक्षापात्र तो रखते थे। अब क्या भिक्षापात्र रखते हो जब संसार माया ही है, तो किससे मांगना, क्या मांगना, क्या जरूरत?

These Gandhian people are spreading stupidity in this land. Not only they—others are also anti-science. Their single motive for opposing science is that if science is right, then our five thousand years of rishis and sages are exposed as hollow. They deprived us of science. By calling the world “maya,” illusion, they prevented us from understanding it. Your avatars, tirthankaras, your Shankaracharyas—all get caught in this net, because all who said “the world is illusion”—whether Mahavira, Buddha, or Shankaracharya—kept saying “maya,” yet still had to beg for food. If the world is illusion, why beg? Buddha renounced everything but kept a begging bowl. If the world is illusion, whom do you beg from, what for?

बुद्ध के साथ निरंतर ‘जीवक’ नाम का उस समय का सर्वाधिक प्रसिद्ध चिकित्सक चलता था। वह एक सम्राट ने--बिंबिसार ने--बुद्ध को भेंट किया था। वह सम्राट का निजी चिकित्सक था। जब संसार माया है--तो क्या दवा, क्या औषधि? और जब संसार माया ही है, तो किसको समझा रहे हो? यह भी बड़े मजे की बात है! शंकराचार्य से अगर मेरा कहीं मिलना हो जाए, तो पहली बात तो मैं उनसे यह पूछूं कि जब सब झूठ ही है, तो तुम क्यों सिर पचा रहे हो झूठ के साथ!

A famed physician, Jivaka, constantly accompanied Buddha, a gift from King Bimbisara. If the world is illusion, what medicine? And if the world is illusion, whom are you teaching? This is delicious! If I were to meet Shankaracharya, my first question would be: If all is false, why are you pestering the false?

अगर तुम यहां हो ही नहीं, तो मेरा बोलना पागलपन होगा। तुम हो तो मेरे बोलने में कोई सार्थकता है। तुम नहीं हो, तो मैं विक्षिप्त हूं; कोई नहीं है और बोल रहा हूं! संसार है ही नहीं, तो संसार में लोग कहां? सब माया है, तो तुम किसको समझा रहे हो? रस्सी ही है, सांप दिखाई पड़ रहा है। मगर शंकराचार्य पीट रहे हैं रस्सी को डंडों से, और फिर भी कहते हैं: अरे रस्सी है, सांप थोड़े ही! फिर डंडे से पीट किसलिए रहे हो? जिंदगी भर माया के खंडन में लगे हैं! जो है ही नहीं, उसका खंडन करना पड़ता है? कोई गधे के सींग नहीं हैं, यह सिद्ध करने के लिए शास्त्र लिखता है? गधे भी नहीं लिखते कि गधे के सींग सब माया है। आकाशकुसुम नहीं है, इसको सिद्ध करने के लिए कोई तर्क, विवाद खड़ा करना पड़ता है?

If you weren’t here at all, my speaking would be insanity. If you are, then speaking has meaning. If you aren’t, I am deranged—no one is here and I’m talking! If the world isn’t, where are people? If all is illusion, whom do you address? It’s rope, but you see a snake. Shankaracharya is beating the rope with a stick while saying, “It’s a rope, not a snake!” Then why beat it? He spent his life refuting maya. Do you need to refute what doesn’t exist? Does anyone write a scripture to prove that donkeys have no horns? Not even donkeys declare, “A donkey’s horns are illusion.” Do we need arguments to prove that sky-flowers don’t exist?

लेकिन शंकराचार्य पूरे जीवन एक ही बात सिद्ध करने में लगे रहे कि जगत माया है। और उनके बाद इन हजार सालों में तथाकथित शंकर के अद्वैत को मानने वाले, दंडीधारी, साधु-महात्मा बस एक ही काम कर रहे हैं कि संसार माया है। इसका परिणाम यह हुआ कि हम संसार को समझने से वंचित रह गए। जो है ही नहीं, उसको समझना क्या? उसके रहस्यों को क्या समझना? इसलिए विज्ञान से वंचित हुए। अब विज्ञान से वंचित हो गए हैं तोअब एक ही सहारा खोजा है कि अरे विज्ञान में कोई सार नहीं! अंगूर खट्टे हैं!

Yet Shankaracharya spent a lifetime proving the world is illusion, and for a thousand years his followers—dandi sadhus and mahatmas—have done a single thing: “The world is illusion.” The result: we were deprived of understanding the world. What is not, why understand it? Why inquire into its secrets? Thus we were deprived of science. Now, being deprived, we seek solace in the claim that science has no substance—the grapes are sour!

‘और देखते नहीं पश्र्चिम में क्या हालत हो रही है कि विज्ञान के कारण ही जीवन अशांत और तनावग्रस्त व क्षुब्ध हो चला है।’

“And don’t you see what’s happening in the West? Because of science, life has become disturbed, tense, agitated.”

यह सरासर झूठी बात है।

This is plainly false.

मैं तो वैज्ञानिक ढंग से ही रहता हूं। मैं तो विज्ञान की सारी प्रविधि का उपयोग करता हूं। न तो विक्षिप्त हूं, न तनावग्रस्त हूं। विज्ञान ने जो भी खोजा है, उसका मैं उपयोग करता हूं। मैं तो परम रूप से विज्ञान का उपभोक्ता हूं। मेरी दरिद्रता में कोई आस्था नहीं है और संसार को मैं माया नहीं कहता। संसार उतना ही सत्य है जितना ब्रह्म; थोड़ा ज्यादा ही भला, कम नहीं। क्योंकि ब्रह्म को भी जानना हो तो संसार के ही मार्ग से जाना होगा। ब्रह्म भी जाना जाता है तो संसार से ही। संसार में ही छिपा है ब्रह्म। संसार प्रकट है, ब्रह्म छिपा हुआ है, गुप्त है। संसार ठोस है, ब्रह्म वायवीय है। संसार पत्थर जैसा है, ब्रह्म हवा जैसा है; दिखता नहीं, अनुभव होता है।

I myself live scientifically. I use the entire apparatus of science. I am neither deranged nor tense. I use whatever science has discovered. I am an ultimate consumer of science. I have no faith in poverty, and I do not call the world illusion. The world is as true as Brahman—perhaps a bit more so, not less. For to know Brahman you must go via the world. Brahman is known through the world. Brahman is hidden in the world. The world is manifest; Brahman is hidden. The world is solid; Brahman is airy, intangible—unseen, but experienced.

मैं तो विक्षिप्त नहीं हूं। मैं तो पागल नहीं हूं। तुम मेरी जीवन-प्रक्रिया देखो, बिलकुल वैज्ञानिक है। जो भी विज्ञान ने खोजा है, जो भी श्रेष्ठतम विज्ञान ने खोजा है, उसका मैं उपयोग करता हूं--उसका ही उपयोग करता हूं!

I am not deranged. Look at my way of living—utterly scientific. Whatever the best of science has discovered, that I use—only that I use.

पश्र्चिम की तकलीफ यह नहीं है कि उन्होंने विज्ञान के कारण अपनी विक्षिप्तता पैदा कर ली; उनकी तकलीफ अतिवाद है, जैसी तुम्हारी तकलीफ अतिवाद है। तुम ब्रह्मवादी होकर मरे, वे संसारवादी होकर मर रहे हैं। लेकिन अति न तुम देखोगे, न वे देखेंगे। तुम इसलिए सड़ रहे हो, गल रहे हो, भूखे हो, दरिद्र हो, दीन हो, रुग्ण हो क्योंकि तुमने विज्ञान का उपयोग करके संपदा पैदा न की। और तुम्हारे थोथे साधु-संन्यासी तुम्हें समझाते रहे, संसार-त्याग। अब जब संसार का त्याग ही करना है, तो क्या संपदा पैदा करनी? अरे संपदा तो हाथ का मैल है, मिट्टी है! छोड़ो, भागो! जितनी जल्दी भाग जाओ उतने होशियार और कुशल हो!

The West’s problem is not that science made them mad; their trouble is extremism—just as yours is. You died being Brahman-obsessed; they are dying being world-obsessed. But neither side sees its excess. You rot, starve, are wretched, sick, because you did not use science to create wealth. Your hollow sadhus kept preaching renunciation. If the world is to be renounced, why create wealth? Wealth is dirt, filth of the hand. Drop it, run away—the sooner the wiser!

लेकिन बड़े आश्र्चर्य हमें ये दिखाई पड़ते हैं कि आंखें रहते भी हम देखते नहीं गौर से। जैनों ने, उनके मुनियों ने संसार छोड़ा, लेकिन जैनों के मंदिर जितने समृद्ध हैं उतने किसी के नहीं। तुम्हें विरोधाभास नहीं दिखाई पड़ता? संसार तो माया है। सोना तो मिट्टी है, मगर महावीर की प्रतिमाएं बनाई हैं स्वर्ण की--शुद्ध सोने की! मिट्टी की नहीं बनाईं? मंदिर पर कलश चढ़ाते हैं, स्वर्ण का चढ़ाते हैं। मिट्टी का नहीं चढ़ा देते! और दौड़ लगी रहती है, होड़ लगी रहती है हर धर्म में कि किसका मंदिर कितना समृद्ध, कितनी चढ़ोतरी होती है, कितनी हुंडियां आती हैं, मंदिर की कितनी जायदाद है, कितना धन है मंदिर के पास? यह मंदिर की प्रतिष्ठा होती है। और ये वे ही लोग हैं जो कहते हैं कि संपदा तो कुछ है ही नहीं, अरे सपना है! कहां उलझे हो?

Curious contradictions abound, yet with eyes open we don’t look keenly. Jain monks renounced the world, yet Jain temples are the richest. Does the contradiction not strike you? The world is maya; gold is dirt—yet Mahavira’s idols are cast in pure gold, not clay. Temple finials are gold, not clay. And the competition between religions—whose temple is richer, whose donation boxes fill more, how much property, how much cash? That becomes the prestige. And these are the people who preach wealth is nothing, only a dream. What are you entangled in?

यह बड़े मजे की बात है। ये सारे शास्त्र जैनों के, बौद्धों के, हिंदुओं के संपदा को गाली देते हैं और दान की महिमा गाते हैं। मैं कभी-कभी चौंकता हूं कि हम कब सोचेंगे, हमारे भीतर बुद्धि कब पैदा होगी? अगर धन मिथ्या है तो दान में क्या रहा फिर? यूं समझाते हैं कि धन में कुछ सार नहीं, मगर दान में बड़ा पुण्य है! असार का पुण्य करोगे, असार का दान करोगे? असार से पुण्य अर्जित करोगे? किसको धोखा दे रहे हो? मगर ऐसा जहर पिलाया है, ऐसी अफीम पिलाई है सदियों से कि लोगों को विरोधाभास दिखाई नहीं पड़ता।

These scriptures—Jain, Buddhist, Hindu—abuse wealth and praise charity. Sometimes I’m startled: when will intelligence arise in us? If wealth is false, what remains in gift? They preach, “Wealth has no substance,” yet say, “Charity brings great merit!” You will earn merit from gifting the insubstantial? Whom are you fooling? But such poison, such opium has been fed for centuries that people don’t see the contradiction.

एक स्त्री अपनी पड़ोसन से कह रही थी कि तुमने मेरे बेटे को क्यों मारा?

उस स्त्री ने कहा: उसने मुझे मोटी भैंस कहा।

तो पहली स्त्री ने कहा: बहन, तुम्हें मेरे बेटे को मारने के बजाय अपनी खुराक में कमी करनी चाहिए। बेटे ने कुछ गलत तो नहीं कहा।

A woman said to her neighbor, “Why did you hit my son?” The neighbor said, “He called me a fat buffalo.” The first woman said, “Sister, instead of hitting my son, you should reduce your intake. The boy wasn’t wrong.”

बच्चों को तो सीधा दिखाई पड़ता है। रही होगी कोई टुनटुन।

Children see straight. Perhaps she was a Tun Tun!

मैंने सुना है कि टुनटुन एक बस में सफर कर रही थी। एक तरफ अमिताभ बच्चन और दूसरी तरफ विनोद खन्ना बैठे थे। आखिर विनोद तो मेरे संन्यासी हैं, थोड़ी देर तो उन्होंने बरदाश्त किया। लेकिन बरदाश्त करना मेरे संन्यासियों की कोई साधना नहीं है। आखिर उन्होंने कहा: बहन जी, आप क्यों मुझे हुद्दे मार रही हैं?

टुनटुन ने कहा: हद हो गई, मैं हुद्दे मार रही हूं? अरे! क्या श्वास लेना जुर्म है?

I’ve heard: Tun Tun was traveling in a bus. On one side sat Amitabh Bachchan, on the other Vinod Khanna. Vinod, being my sannyasin, tolerated for a while. But tolerance is not a sadhana of my sannyasins. Finally he said, “Sister, why are you elbowing me?” Tun Tun said, “Limit it is! I’m elbowing you? Is breathing a crime?”

अब टुनटुन के पास बैठोगे, तो वह श्वास लेगी तो हुद्दे तो लगेंगे ही! ज्वार-भाटा आ रहा है, उसमें हुद्दे तो लगने ही वाले हैं! वह बेचारी श्र्वास ही ले रही है।

Sit next to Tun Tun—when she breathes, elbows will hit. The tide is coming; waves will hit!

बजाय इसके कि तुम अपनी मूर्खताएं देखो...चिमनभाई देसाई पोरबंदर निवासी हैं। सो उन्हें बहुत दुख हो गया मालूम होता है। पोरबंदर निवासी हैं। गांधी जी की जन्मभूमि! और मैं गांधीवादी विचारधारा का विरोधी। सो उनको बेचैनी हो गई होगी।...तुम जरा आंखें तो खोलो।

Instead of seeing your own foolishness… Chimanbhai Desai is from Porbandar. So, it seems, he is hurt. Porbandar—the birthplace of Gandhi! And I oppose Gandhian ideology—he must be restless. Open your eyes a little.

तुम एक काम करो। पोरबंदर रहते हो, बंदर-छाप काला दंतमंजन आंखों में सुरमे की तरह लगाओ। और बुढ़िया का काजल दांतों में घिसो, क्योंकि दांत जितने मजबूत होते हैं, आंख उतनी मजबूत होती है। सो बुढ़िया का काजल दांतों में घिसना और बंदर-छाप काला दंतमंजन! यह बंदर-छाप काला दंतमंजन सबसे पहले बजरंगबली ने खोजा होगा। उन्होंने सबसे पहले आंखों में आंजा था। यह बड़ी गजब की चीज है। यह राज तुम्हें बताता हूं, दांतों पर मत घिसते रहना, आंखों में आंजना। तभी तो संजीवनी बूटी लेने गए थे, तो सारे पहाड़ पर संजीवनी बूटी दिखाई पड़ने लगी, सो पहाड़ ही ले आए। ऐसी आंखें देखने लगीं कि सारी बूटियां संजीवनी बूटियां दिखाई पड़ें।

Do one thing. Since you are in Porbandar, apply Monkey-Brand black tooth powder as kohl in your eyes. And rub the old woman’s kohl on your teeth, because the stronger the teeth, the stronger the eyes! So rub the old woman’s kohl on the teeth, and Monkey-Brand black tooth powder into the eyes! This Monkey-Brand powder must have been first invented by Lord Hanuman—he anointed his eyes with it. Let me give you this secret: don’t keep rubbing on the teeth; apply it in the eyes! Only then could he, when sent for the sanjeevani herb, see the entire mountain covered with sanjeevani, and so he brought the mountain itself. Eyes become so keen they see every herb as sanjeevani.

थोड़ी आंख खोलो। थोड़ी होशियारी की बात करो। थोड़ी समझ का उपयोग करो।

Open your eyes a little. Use a little intelligence.

पश्र्चिम इसलिए पागल नहीं हो रहा है कि विज्ञान ने उसे नई आधुनिक संपदा दे दी है। वैभव दे दिया है। पश्र्चिम इसलिए विक्षिप्त हो रहा है कि विज्ञान ने तो अभूतपूर्व साधन जुटा दिए, लेकिन ध्यान की क्षमता नहीं पैदा हुई। जैसे बच्चे के हाथ में तलवार लग जाए, तो तलवार का कोई कसूर है? तलवार तो मार भी सकती है, बचा भी सकती है। लेकिन बच्चे के हाथ में लग जाए तो खतरा ही है। या तो किसी को मारेगा या खुद को मार लेगा। लहू बहेगा--या तो किसी और का या खुद का। तलवार जैसी चीज बच्चे के हाथ में पड़ जाए तो खतरा है। मगर इससे तलवार को गाली मत देना। तलवार का क्या कसूर है? बच्चे को प्रौढ़ करो!

The West is not going mad because science gave it unprecedented affluence. It is going mad because science amassed means while meditation did not arise. When a sword falls into a child’s hand, is it the sword’s fault? A sword can kill and can save. In a child’s hand it is danger—he will either hurt someone or himself—blood will flow. Don’t abuse the sword; make the child mature.

तो पश्र्चिम उस कोशिश में लगा हुआ है। मुझसे लोग पूछते हैं कि आपके पास पश्र्चिम से इतने लोग आ रहे हैं, भारतीय क्यों नहीं आते?

The West is engaged in that attempt. People ask me, “Why do so many come to you from the West, and why so few Indians?”

भारतीय क्या करें! वे तो बंदर-छाप काला दंतमंजन आंखों में लगा रहे हैं। बुढ़िया का काजल दांतों में घिस रहे हैं। और चरखा चला रहे हैं। उनको फुरसत कहां है ध्यान वगैरह की? लेकिन पश्र्चिम में एक तीव्र क्रांति उठी है, एक तूफान उठा है, ध्यान के प्रति आकर्षण उठा है। एक प्रबल अभीप्सा जगी है। साफ हो गई है पश्र्चिम के विचारशील व्यक्ति को यह बात कि विज्ञान अकेला हमें साधन तो दे देगा, लेकिन साधन का उपयोग करने वाला कहां है? और जितने सूक्ष्म साधन होंगे, उतनी ही सूक्ष्म चेतना चाहिए। जितने जटिल साधन होंगे, उतनी ही शांत चेतना चाहिए। नहीं तो साधनों की जटिलता की छाप चेतना की जटिलता बन जाएगी। इतने धन का अंबार लगेगा और तुम्हारे भीतर वही पुरानी बचकानी वृत्तियां रहीं, तो इस धन का तुम करोगे क्या? इससे कुछ न कुछ खतरा होने वाला है। वेश्यागमन करोगे, शराब पीओगे, जुआ खेलोगे, कुछ उलटा-सीधा करोगे। लेकिन अगर भीतर ध्यान भी हो, तो धन का अदभुत उपयोग हो सकता है।

What will Indians do? They are busy putting monkey-brand tooth powder in the eyes and the old woman’s kohl on their teeth—and spinning the wheel. Where’s the leisure for meditation? In the West a fierce revolution has arisen—a storm of attraction to meditation, a powerful longing. Thoughtful Westerners see clearly that science alone gives us means, but who will use the means? The subtler the means, the subtler the consciousness required. The more complex the means, the calmer the consciousness needed. Otherwise, the complexity of means imprints complexity on consciousness. If a mountain of wealth piles up while within you remain childish impulses, what will you do? There will be danger: whoring, drinking, gambling—something perverse. But if there is meditation within, wealth can be put to wondrous use.

मैं धन-विरोधी नहीं हूं। न धन-विरोधी हूं, न ध्यान-विरोधी हूं। मैं मानता हूं कि ध्यानी के हाथ में धन हो तो धन भी अभूतपूर्व रूप से उपयोगी हो जाता है। और धनी के हाथ में ध्यान लगे, तो ध्यान भी सुगमता से सधता है।

I am not anti-wealth, nor anti-meditation. In a meditator’s hands, wealth becomes uniquely useful; and when the wealthy receive meditation, meditation ripens with ease.

दरिद्र ध्यान नहीं साध सकता; अभी धन ही नहीं साध सका, अभी बाहर का ही नहीं सधा, भीतर का क्या खाक सधेगा! और अगर किसी तरह खींचतान करके भीतर का साध ले, तो बाहर से हमेशा व्याघात खड़े होते रहते हैं। कभी भूख सताती, कभी रोग सताता। छप्पर नहीं है, वर्षा हो रही है। कपड़े नहीं हैं, सर्दी पड़ रही है। तो हम एक से एक मूर्खता की बातें खोजते हैं। हम कहते हैं कि कपड़े उतार दो, नग्न रहो, तपश्र्चर्या करो। अगर कपड़े नहीं हैं, तो भभूत रमा लो। बजाय इसके कि कपड़े खोजो, भभूत रमाना हम सिखाते हैं।

The poor cannot meditate; what has not been mastered outside—wealth—how will the inner be mastered? And if somehow the inner is forced, outer obstructions keep intruding—hunger, disease, lack of shelter, rain, cold. Then we invent insanities: “Discard clothes, be naked, practice austerity. If there are no clothes, smear ash.” Instead of finding clothes, we teach ash-smearing.

अब भभूत रमाना--तुम शायद चकित होओगे जान कर--है तो कपड़े का ही परिपूरक, मगर अवैज्ञानिक। जब कोई व्यक्ति शरीर पर राख मल लेता है तो तुम जानते हो उसका वैज्ञानिक अर्थ क्या होता है? उसका अर्थ होता है उसने अपने सारे रोओं के जो छिद्र हैं, वे राख से भर लिए। वहां से हवा शरीर में भीतर जाती है। हर रोआं श्र्वास लेता है। तुम सिर्फ नाक से ही श्र्वास नहीं लेते। तुम सिर्फ नाक के ही श्र्वास के बल पर ठीक से जीवित भी नहीं रह सकते।

Ash-smearing is only a substitute for clothing, but unscientific. When someone rubs ash on the body, do you know the scientific meaning? The pores of all the hairs are clogged with ash. Air enters the body through every hair. You do not breathe only through the nose. You cannot live well on nose-breathing alone.

वैज्ञानिक कहते हैं कि अगर तुम्हारे पूरे शरीर के सारे रंध्र वैज्ञानिक विधि से बंद कर दिए जाएं, जैसे कोलतार पोत दिया जाए पूरे शरीर पर, मोटी पर्त कोलतार की तुम्हारे पूरे शरीर पर चढ़ा दी जाए, नाक खुली छोड़ दी जाए, मुंह खुला छोड़ दिया जाए--तो तुम तीन घंटे के भीतर मर जाओगे। सिर्फ तीन घंटे जी सकते हो। तुम्हारी नाक श्र्वास लेती है, वह तो ठीक; लेकिन तुम्हारे प्रत्येक जीवकोष्ठ को श्र्वास की जरूरत है। और तुम्हारे शरीर में सात करोड़ जीवकोष्ठ हैं। सात करोड़ जीवित अणु हैं। उनको श्र्वास चाहिए।

Scientists say if all your skin pores were sealed by a coat of tar—leaving nose and mouth open—you would die within three hours. Your nose breathes, yes; but every cell needs breath. You have about seven hundred million living cells; they need respiration.

भभूत रमा कर बैठ गए, तो तुम सोचते हो त्याग-तपश्र्चर्या कर ली तुमने? भभूत रमाए हुए कोई ठंड में बैठा है, तो तुम सोचते हो: अहा, क्या तपस्वी है! हम गरम ऊन का कोट पहने बैठे हैं, अंदर स्वेटर भी डाटे हुए हैं, कपड़ों पर कपड़े पहने हुए हैं, रजाई ओढ़े हुए हैं और फिर भी कंप रहे हैं। और एक यह आदमी है, क्या तपश्र्चर्या है! तपश्र्चर्या वगैरह कुछ भी नहीं, इसने सिर्फ शरीर के रंध्र बंद कर लिए हैं, तो श्र्वास बंद हो गई, हवा भीतर नहीं जाती, तो उसे ठंड नहीं लग रही है।

Smear ash and sit in the cold—you think it is tapasya? We sit clothed and under quilts, still shiver; and that man sits in the cold—you think, “Ah, what an ascetic!” It’s no tapasya; he has blocked the pores, air doesn’t enter, so he doesn’t feel cold.

गर्मी में लोग अपने चारों तरफ अंगीठी जला लेते हैं। उसको हम तपश्र्चर्या कहते हैं। वह भी तपश्र्चर्या नहीं है। तुम्हारा प्रत्येक जीवकोष्ठ जब तुम गर्म होने लगते हो तो पसीना छोड़ता है। पसीना छोड़ना गर्मी से बचने की एक प्राकृतिक व्यवस्था है। वह तुम्हें वातानुकूलित रखने का एक आयोजन है। जब तुम्हारे शरीर से, रोएं-रोएं से पसीने की बूंदें झलकने लगती हैं, तो उसका अर्थ तुम समझे? ये पसीने की बूंदें तुम्हारे शरीर की गर्मी से उत्तप्त होकर वाष्पीभूत हो जाएंगी। शरीर की गर्मी, जो तुम्हें परेशान कर रही थी, इस पानी को, जो पसीने की तरह आया है, भाप की तरह बनाने के काम आ जाएगी। गर्मी पसीने को भाप बनाने में लग जाएगी, तुम्हारा शरीर शीतल हो जाएगा।

लेकिन जो व्यक्ति अंगीठी जला कर गर्मी के दिनों में बैठ जाता है, उसका परिणाम यह होता है कि उसके जीवकोष्ठों में जितना पानी होता है, सब बह जाता है। जब सब पानी बह जाता है तो जीवकोष्ठ सूख जाते हैं, करीब-करीब मुर्दा हो जाते हैं। उस मुर्दगी से भरी हुई पर्तों के भीतर गर्मी नहीं पहुंचती फिर, न शीत पहुंचती, न गर्मी पहुंचती। उस आदमी ने अपनी चमड़ी को संवेदनशून्य कर लिया। उस आदमी ने अपनी चमड़ी को मार डाला। उस आदमी की चमड़ी में अब जीवन नहीं है। और उतना ही जीवन उसका कम हो गया। चमड़ी तुम्हारी पांचवीं इंद्रिय है, वह आदमी एक बटा पांच मर गया।

In the heat, people light braziers around themselves; we call it tapasya. Not so. Each cell secretes sweat to save you from heat. It’s your natural air-conditioning. When sweat beads appear, they evaporate using your body’s heat—cooling you. But when someone sits with braziers, the moisture in the cells dries; they become almost dead. Within those deadened layers, heat or cold hardly penetrates. He has numbed his skin, killed it—lost one-fifth of life, for the skin is your fifth sense.

तुम्हारे रोएं-रोएं को जीवित होना चाहिए। विज्ञान ने सारी सुविधाएं जुटा दी हैं। तुम्हें यह पता है भलीभांति कि सदियों से तुम्हारे साधु-संन्यासी हिमालय जाते रहे। किसलिए? हिमालय पर शांति है, सन्नाटा है, शीतलता है। उस शीतलता और सन्नाटे की तलाश में हिमालय जाते रहे। मगर आज विज्ञान ने यह उपाय कर दिया है कि तुम्हारे घर में ही साउंडप्रूफ वातानुकूलित कक्ष हो सकता है। हर घर में होना चाहिए। उसको ही मंदिर बनाना चाहिए। हिमालय, इतनी दूर जाने की क्य

ा जरूरत, जब हिमालय घर में लाया जा सकता है। और कितने लोग हिमालय जाएंगे? समझो कि सभी लोग चल पड़ें...।

Every pore should be alive. Science has created all facilities. For centuries your sadhus went to the Himalayas for peace, silence, coolness. For that coolness and silence they went there. Today science can provide a sound-proof, air-conditioned chamber in your home. Every home should have one—a temple. Why go so far, when the Himalaya can be brought home? And how many can go to the Himalayas anyway? Suppose all set out…!

पश्र्चिम के बहुत बड़े विचारक इमैनुअल कांट ने कहा है: उस नियम को ही नीति मानो, जिसको सब लोग पूरा करें तो पूरी हो सके। उस नीति को नियम मत मान लेना, जिसको कुछ लोग पूरा करते हों और काम चल जाता हो। जब तक सब लोग उसे पूरा न कर सकें, तब तक वह नीति नहीं है, नियम नहीं है, अपवाद है। यह उसकी कसौटी थी नीति को कसने की। और मैं मानता हूं कि उसकी कसौटी उपयोगी है। जैसे उसने ब्रह्मचर्य को नैतिक नहीं माना, मैं भी नहीं मानता। कारण? क्योंकि इमैनुअल कांट कहता है: अगर सारे लोग ब्रह्मचर्य धारण कर लें, तो उसका परिणाम पृथ्वी पर आत्मघात होगा। आत्मघात, पूरी मनुष्य-जाति का, नैतिक नहीं हो सकता।

The great Western thinker Immanuel Kant said: Count only that rule as ethical which, if everyone adopted it, could still be fulfilled. Do not call that ethical which only a few can do while the rest carry on as before. Until everyone could follow it without harm, it is not ethics but an exception. This was his test of morality. He did not count celibacy as moral; nor do I. Because if everyone became celibate, the result would be collective suicide of the human race. Suicide of mankind cannot be moral.

तो ब्रह्मचर्य में कहीं अनीति है। हां, कुछ लोग करते हों तो पता नहीं चलता; क्योंकि कुछ लोगों से कुछ फर्क नहीं पड़ता। खुद इमैनुअल कांट ने विवाह नहीं किया। मैंने नहीं किया। लेकिन इसको मैं नैतिक नियम नहीं बना सकता। यह मेरी मौज, यह मेरी मर्जी। मैं अपवाद होकर जीना चाहता हूं। यह मेरी शैली। मगर मैं यह नहीं कह सकता कि इसको मैं सबके ऊपर थोप दूं और प्रत्येक व्यक्ति से कहूं कि ब्रह्मचारी हो जाओ। हालांकि मनुष्य का अहंकार ऐसा है कि जो वह करता है, वह चाहता है सब पर थोप दे। और इन्हीं अहंकारियों की वजह से बहुत सी मूर्खतापूर्ण बातें तुम्हारे ऊपर थोप दी गई हैं। जो वे करते हैं वही तुमसे करवाएंगे।

So there is some immorality in celibacy. If a few practice it, it isn’t obvious; a few change little. Kant himself never married; I have not married. But I cannot make it a moral rule. It is my whim, my way. I choose to live as an exception. But I cannot impose it on all: “Be celibate!” Man’s ego, however, loves to impose what it does on everyone else. And because of such egotists many foolish demands have been thrust upon you.

इमैनुअल कांट से मैं राजी हूं। इसका अर्थ यह हुआ कि संन्यास की जो पुरानी धारणा है, वह नैतिक नहीं है। क्योंकि अगर सारे लोग संन्यासी हो जाएं, तो क्या परिणाम होगा? भीख कौन देगा इन्हें, भोजन कौन देगा, कपड़े कौन देगा? ये जीएंगे कैसे? कुछ लोग संन्यासी हो जाते हैं, तो करोड़ों लोगों के बीच कुछ पता नहीं चलता। ठीक है, चल जाता है।

I agree with Kant. This means the old idea of sannyas is not moral. If all became sannyasins, what would happen? Who would give them alms, food, clothes? How would they live? If a few become sannyasins among millions, it goes unnoticed—fine, life goes on.

उसी बात को नैतिक कहा जा सकता है जिसको सब लोग मानें और तो भी जीवन को हानि न हो।

Only that is moral which all can adopt without life being harmed.

महात्मा गांधी की विचारधारा बिलकुल अनैतिक है, क्योंकि अगर सारे लोग उनकी बात को मान कर जीएं तो हिंदुस्तान की आबादी पुनः दो करोड़ रह जाएगी; अस्सी करोड़ आदमियों को मरना पड़ेगा। हालांकि वे कहते हैं कि अहिंसक हैं, लेकिन अस्सी करोड़ लोगों की हिंसा का जिम्मा उनको उठाना पड़ेगा। और इतनी बड़ी हिंसा दुनिया में किसी ने भी नहीं की--न एडोल्फ हिटलर ने, न जोसेफ स्टैलिन ने, न माओत्से तुंग ने, न चंगीज खान ने, न तैमूरलंग ने, न नादिरशाह ने। सच तो यह है कि जितने दुनिया में हिंसक हुए हैं आज तक--तैमूर से लेकर माओत्से तुंग तक--सबने भी मिल कर जितनी हत्या की है, वह भी इतनी बड़ी हत्या नहीं है जितनी बड़ी हत्या महात्मा गांधी के सिर पर लगेगी। अगर महात्मा गांधी की बात मान कर तुम चलते हो समग्ररूपेण, तो दो करोड़ आदमी भारत में जिंदा रहते हैं, वे भी न्यूनतम ढंग से जिंदा रहेंगे। बस किसी तरह जिंदा रहेंगे। अस्सी करोड़ आदमियों को मरना होगा। मर ही रहे हैं, ऐसे ही मर रहे हैं। क्या खाक जी रहे हैं? सड़ रहे हैं, सरक रहे हैं, घिसट रहे हैं। मगर फिर भी हमारी मूढ़ता है कि हम अपनी दलीलों को दोहराए चले जाते हैं। और हम ऐसे-ऐसे उपाय खोजते हैं, जिनकी मूढ़ता बिलकुल स्पष्ट होती है, मगर फिर भी अंधी आंखें देख नहीं पातीं।

Gandhi’s ideology is wholly immoral: if all lived by it, India’s population would fall back to two crores; eight hundred million would have to die. Though he called himself nonviolent, he would carry the responsibility for the greatest violence in history—far beyond Hitler, Stalin, Mao, Genghis Khan, Tamerlane, Nadir Shah—beyond all of them combined. If you followed Gandhi comprehensively, at most two crores would survive—in the barest manner of living. Eight hundred million would die. They are dying even now—rotting, crawling, dragging. Yet our stupidity repeats its arguments and seeks “solutions” whose foolishness is obvious, but blind eyes cannot see.

एक मरीज डाक्टर के पास गया। डाक्टर ने पूछा: आपको रोग क्या है?

मरीज ने कहा: सबेरे उठने के बाद एक घंटे तक सिर चकराता रहता है।

डाक्टर ने कहा: उसमें क्या है! अरे एक घंटे बाद उठा करो।

A patient went to a doctor. Doctor: What’s your problem? Patient: For an hour after getting up in the morning my head spins. Doctor: Simple! Get up an hour later.

क्या सरल तरकीब बताई! क्या सीधा नुस्खा बता दिया! मगर मूर्खता देखते हो? वह एक घंटे बाद उठेगा तो फिर चकराएगा। उसका उठने के बाद चकराता है, इससे एक घंटे बाद उठे कि दो घंटे बाद, क्या फर्क पड़ता है?

What a neat trick! But the stupidity—he will still get dizzy after getting up, whether after one hour or two.

पश्र्चिम क्षुब्ध है निश्र्चित, लेकिन क्षुब्ध होने का कारण विज्ञान नहीं है; क्षुब्ध होने का कारण धर्म का अभाव है। तुम भी क्षुब्ध हो और तुम्हारे क्षुब्ध होने का कारण विज्ञान का अभाव है।

The West is agitated, certainly—but not because of science; because of lack of religion. You, too, are agitated—but because of lack of science.

मैं एक ऐसी मनुष्यता चाहता हूं जहां धर्म और विज्ञान संयुक्त हो जाएं। विज्ञान बाहर का धर्म है; धर्म भीतर का विज्ञान है। इन दोनों में कोई विरोध बनाए रखने की जरूरत नहीं है। और महात्मा गांधी की विचारधारा इनमें विरोध खड़ा करती है। महात्मा गांधी बातें तो समन्वय की करते हैं, लेकिन समन्वय को समझते भी हैं या नहीं, यह भी संदिग्ध है। समन्वय का एक ही अर्थ हो सकता है कि जो-जो हमें बातें विरोधी दिखाई पड़ती हैं उनके भीतर हम कोई सेतु खोजें। मनुष्य के शरीर और आत्मा के बीच सेतु, पृथ्वी और आकाश के बीच सेतु, पश्र्चिम और पूरब के बीच सेतु। अल्लाह-ईश्र्वर तेरे नाम, इसमें कुछ सेतु नहीं है। क्योंकि ये अल्लाह को मानने वाले वैसे ही मूढ़ हैं जैसे ये ईश्र्वर को मानने वाले मूढ़ हैं। इन दोनों मूढ़ताओं में कोई सेतु मिलाने की जरूरत नहीं है। ये तो मिले ही हुए हैं। इसमें कुछ खास मामला नहीं है। ये एक तरह के मूढ़ हैं, वे एक तरह के मूढ़ हैं। एक-दूसरे की तरफ पीठ किए खड़े हैं माना, मगर हैं दोनों परम बुद्धू।

I want a humanity in which religion and science are united. Science is religion on the outside; religion is science on the inside. There is no need to maintain conflict between them. Gandhian ideology fosters a conflict. Gandhi speaks of “synthesis,” but whether he understood synthesis is doubtful. Synthesis can mean only this: wherever things appear opposed, we find a bridge—the bridge between body and soul, earth and sky, West and East. “Allah-Ishwar tere naam” is not synthesis; the Allah-believer is as stupid as the Ishwar-believer—no bridge is needed between two stupidities. They are already alike—backs to each other, but both utterly foolish.

विज्ञान और धर्म के बीच असली समन्वय सिद्ध होना है। और उसी दिन पृथ्वी पर मनुष्य अपनी समग्र गरिमा में, गौरव में, महिमा में, सौंदर्य में प्रकट होगा।

Real synthesis must be between science and religion. The day that happens, man will appear on earth in his full dignity, glory, majesty, and beauty.

लेकिन चिमनभाई देसाई कहते हैं कि ‘पश्र्चिम सामूहिक विक्षिप्तता के कगार पर खड़ा है।’

But Chimanbhai Desai says, “The West stands on the brink of collective madness.”

निश्र्चित खड़ा है। और तुम कहां खड़े हो? तुम...सामूहिक आत्महत्या के कगार पर तुम भी खड़े हो। और अगर इन दोनों में से ही चुनना हो, तो भी मैं कहूंगा पश्र्चिम को चुनो। अगर इन दो ही में से चुनना हो, अगर यही विकल्प हो, तो मैं कहूंगा कि सारी समृद्धि का उपभोग करते हुए पागल होना बेहतर है--बजाय भूखे मर कर, सड़ते हुए, भीख मांगते हुए, रोते गिड़गिड़ाते हुए जीने के। यह कोई जीना है?

Certainly. And where do you stand? On the brink of collective suicide. If forced to choose between the two, I would still say: choose the West. If those are the only options, better to go mad while enjoying every comfort than to die hungry, rotting, begging—calling that “life.”

मुल्ला नसरुद्दीन का बाप जब मर रहा था तो उसने अपने बेटे को पास बुलाया और कहा कि नसरुद्दीन, तुझे मुझे एक सीख देनी है। आखिरी सीख है, बेटा भूलना मत। जीवन भर के अनुभव का मेरा निचोड़ है, तुझे कहे जाता हूं, कि धन से सुख नहीं खरीदा जा सकता।

मुल्ला नसरुद्दीन ने कहा कि पिताजी, आप कहते हैं तो मानता हूं आपकी बात कि धन से सुख नहीं खरीदा जा सकता। लेकिन एक बात मैं भी निवेदन कर देना चाहता हूं--क्योंकि फिर मिलना हो कि न हो--कि धन से कम से कम अपना मनपसंद दुख तो खरीदा जा सकता है!

When Mulla Nasruddin’s father was dying, he called his son: “Son, one last lesson. The distilled essence of my life: money cannot buy happiness.” Mulla said, “Father, I take your word that money can’t buy happiness. But permit me one submission—since we may never meet again: at least money can buy the misery of your choice!”

जरा सोचो गौर से। मुल्ला ने बात पते की कही। मनपसंद दुख! माना कि धन से सुख नहीं खरीदा जा सकता, सो कोई निर्धन होने से भी नहीं खरीदा जा सकता। इसलिए वह बात तो छोड़ो; उसका कोई मतलब न रहा। मगर धन से मनपसंद दुख खरीदा जा सकता है। यह भी क्या कम है? झोपड़े में भी दुखी रहोगे, महल में भी दुखी रहोगे--तो फिर महल में ही दुखी क्यों न रहो? कम से कम महल में रहने का तो मजा ले ही लो; दुख तो भोगना ही है, झोपड़े में भोगा कि महल में भोगा। रेगिस्तान में भी दुखी रहोगे और बगीचे में भी, तो बगीचे में ही दुखी रहना बेहतर है, कम से कम कोयल तो पुकारेगी कभी, पपीहा तो पी-पी करेगा, फूल तो खिलेंगे! भूले-चूके कभी कोई गंध भी उड़ती आ जाएगी! कभी मोर तो नाचेगा! माना कि दुखी रहोगे, मगर रेगिस्तान में दुखी रहने की बजाय बगीचे में दुखी रहना बेहतर है।

Think carefully. Mulla spoke to the point—your choice of misery. If money can’t buy happiness, neither can poverty. So drop that point. But money can at least buy the sorrow you like. Isn’t that something? You’ll be unhappy in a hut or in a palace—then why not be unhappy in a palace? At least enjoy the palace; suffering will be there anyway. If you will be unhappy in a desert or in a garden, better be unhappy in the garden—at least the cuckoo will call, the papihas will sing, flowers will bloom, some fragrance may drift by, a peacock may dance!

मैं तुमसे कहता हूं कि अगर पूरब और पश्र्चिम ही विकल्प हों, अगर इनके बीच कोई समन्वय बन ही न सकता है, तो पश्र्चिम को चुनना, पूरब को नहीं। लेकिन समन्वय बन सकता है, इसलिए चुनाव का कोई सवाल नहीं है। वही मैं कोशिश कर रहा हूं। इसलिए मुझसे पूरब भी नाराज होगा और पश्र्चिम भी नाराज होगा। मैं जिस काम में लगा हूं उसमें लाखों-करोड़ों लोग मुझसे नाराज होने वाले हैं। और मजा यह कि उनके लिए ही मैं काम में लगा हूं। मगर यही इस काम का मजा है। मजा ही कहना चाहिए। यही इस काम की रौनक है। यही इस काम का चमत्कार है कि तुम जिनके लिए करोगे वही तुम्हें गालियां देंगे। पूरब गाली देगा कि मैं पूरब को बरबाद कर रहा हूं, क्योंकि मैं पूरब की संस्कृति को डुबाए दे रहा हूं, धर्म को डुबाए दे रहा हूं; क्योंकि पूरब का धर्म और संस्कृति तो गरीबी में ही रह सकती है। गरीबी गई कि सब गड़बड़ हुआ। यह तो जबरदस्ती गरीबी में थोपी गई संस्कृति है। इसलिए तुम देखते हो, जो अमीर होता है वह तुम्हारी संस्कृति को औपचारिक रूप से ही मानता है सिर्फ, नहीं तो पेरिस में जाकर मजे करता है।

I tell you: if only East and West were the options, choose the West, not the East. But synthesis is possible—so the question of choosing doesn’t arise. That is what I am attempting. Hence both East and West will be angry with me. Many millions will be upset—ironically, I work for their sake. But that is the charm of this work: those for whom you labor will abuse you. The East will abuse me for destroying the East, drowning its culture and religion—because the East’s religion and culture can survive only in poverty; once poverty goes, the structure collapses. That’s why you see: when a man gets rich, he honors your culture only formally; otherwise he goes to Paris to have fun.

मैंने सुना, स्वर्ग में एक दिन जीसस के पिता जोसेफ और उनकी मां मेरी, दोनों बैठे गपशप कर रहे थे। काम भी स्वर्ग में क्या है--गपशप करो, और क्या करोगे! मेरी ने कहा: जोसेफ, कभी-कभी मेरा मन होता है कि अब दो हजार साल हो गए, एक दफा देख तो आऊं अपने बेटे के मानने वाले लोगों की सुनते हैं करोड़ों संख्या हो गई। तब तो उन दुष्टों ने सूली दे दी थी, अब बड़ी पूजा करते हैं--चर्च-मंदिर बनाए हैं, करोड़ों पादरी-पुरोहित हैं। बड़ा मन में खयाल आता है एक दफा जाकर देख तो आऊं।

जोसेफ ने कहा: जरूर चली जाओ, मुझे भी खबर मिल जाएगी। जाओ जरूर जाओ, मगर रोज शाम को मुझे फोन से खबर कर देना कि क्या हालत है, कैसा चल रहा है।

तो मेरी पृथ्वी पर आई। रोज शाम को खबर करती थी। जेरुसलम गई पहले तो--पुरानी परिचित जगह। शाम को खबर की कि सब ठीक चल रहा है; चर्चों में प्रार्थनाएं हो रही हैं; साधु हैं, साध्वियां हैं, आश्रम हैं। एक मोनेस्ट्री भी जाकर आई हूं। जीसस के विचार खूब फैले हैं। फिर रोम गई, वेटिकन गई। जगह-जगह से फोन करती रही। मगर फोन का लहजा रोज-रोज बदलता गया। जोसेफ रोज पूछे कि अब तू आती कब है? तो कहती कि आऊंगी, जल्दी क्या है? आखिर वहां काम भी क्या है? फिर पांच-सात दिन तक फोन आया ही नहीं। जोसेफ हैरान, परेशान। सेंट पीटर को कहा कि भई पता लगाओ, खोज-बीन करो कि हुआ क्या, गई कहां? सातवें दिन फोन आया, तो हमेशा कहती थी: हे परम पूज्य पतिदेव, हे मेरे परमात्मा, हे प्यारे! आज फोन आया तो, हालांकि फोन बड़ी दूर से आ रहा है, मगर शराब की गंध साफ मालूम हो रही है, डट कर पी गई है। और बोली: प्यारे जो-जो!

जोसेफ तो बहुत हैरान हुए कि जो-जो! इसने तो कभी इस तरह शब्द उपयोग किए नहीं। हमेशा कहती थी--परम पूज्य पतिदेव; आज कह रही है--जो-जो! कहा कि सात दिन से खबर नहीं की?

मेरी बोली: जो-जो खबर करने की फुरसत ही नहीं मिली। पेरिस में हूं। क्या मजा आ रहा है, क्या गुलछर्रे हैं! मैं तो कहती हूं, तुम भी आ जाओ। अब कब तक वहां बैठे-बैठे बूढ़े होते रहोगे? मेरी मानो, तुम भी आ जाओ। कुछ दिन मजा कर लो।

जोसेफ को शराब की गंध भी आ रही है, बातचीत के ढंग में भी शराब का नशा मालूम हो रहा है। पूछा कि मेरी, तुझे हो क्या गया? मेरी ने कहा: मेरा नाम यहां मेरी नहीं है, मिम्मी। यह पेरिस है। और मैं तुमसे कहे देती हूं कि मेरा आने का अब कोई इरादा नहीं है। देख लिया तुम्हारा स्वर्ग।

I’ve heard: in heaven one day Jesus’ father Joseph and his mother Mary were chatting. What is there to do in heaven—gossip! Mary said, “Joseph, sometimes I feel like going down—it’s been two thousand years—to see how our son’s followers are. They say there are millions now. Those rascals crucified him then; now they worship—churches are built, priests and monks by the millions. I’d like to go once and see.” Joseph said, “Go by all means. Call me every evening on the phone with updates.” So Mary came to Earth. Each evening she’d call—Jerusalem first, then Rome, the Vatican—reports came: prayers in churches, monks and nuns, monasteries—Jesus’ ideas have spread. But every day the tone of her voice changed. Joseph would ask, “When are you returning?” “I’ll come, what’s the hurry? What is there to do in heaven?” Then five or seven days passed with no calls. Joseph grew anxious. He told Saint Peter, “Find out what’s happened.” On the seventh day the phone rang. She used to say, “O most revered husband, my Lord, my beloved.” Now—even over the long-distance line—you could smell wine. She’d had a solid drink. And she said, “Dear Jo-Jo!” Joseph was shocked—“Jo-Jo!” She’d never used such words. “For seven days you gave no news?” Mary said, “Jo-Jo, there was no time to call. I’m in Paris. What fun! What revelry! I say, you should come too. How long will you sit there aging? Listen to me—come! Enjoy a bit.” Joseph could smell the wine, hear the intoxication. He asked, “Mary, what’s happened to you?” She said, “My name here isn’t Mary, it’s Mimi. This is Paris. And I tell you I’ve no intention of returning. I’ve seen your heaven.”

आदमी ने स्वर्ग को बनाने का करीब-करीब पूरा इंतजाम कर लिया है। बस कमी रह गई है तो एक, कि बाहर तो स्वर्ग बनाने का पूरा इंतजाम हो गया है पश्र्चिम में, लेकिन भीतर एक अर्थहीनता का बोध है, एक रिक्तता है। वह रिक्तता ध्यान से भर जाएगी। बस ध्यान की जरूरत है विज्ञान के साथ जोड़ देने की। और जो कभी नहीं घटा पृथ्वी पर, वह घट जाएगा। फिर स्वर्ग को आकाश में रखने की जरूरत नहीं, फिर पृथ्वी पर हम स्वर्ग बसा सकते हैं। असल में आकाश पर रखते ही उसको इसलिए थे कि पृथ्वी पर बसाने में असमर्थ थे।

Man has almost arranged heaven on earth. Only one lack remains: within there is a sense of meaninglessness, a hollowness. Meditation will fill it. Add meditation to science, and what has never happened on earth will happen. Then heaven needn’t be kept in the sky; we can build it here. We put it in the sky only because we failed to create it here.

पश्र्चिम समर्थ है स्वर्ग को बसाने में। और पूरब के पास ध्यान का विज्ञान है। दोनों का लेन-देन हो सकता है। इस सौदे में किसी का नुकसान नहीं होगा, दोनों लाभ ही लाभ में रहेंगे।

The West is capable of building heaven; the East has the science of meditation. A trade is possible; neither will lose—both will gain.

तुम कहते हो कि ‘तब क्यों आप उसका अंध-समर्थन करते हैं?’

You ask, “Then why do you blindly support it?”

यह अंध-समर्थन है या तुम्हारा अंध-विरोध है? मैं तो जो देख रहा हूं, जैसा देख रहा हूं, उसका समर्थन कर रहा हूं। लेकिन तुम नहीं देख रहे हो। तुम तो अपनी धारणाओं को सिद्ध करने में लगे हुए हो। तुम्हारी कितनी समझ है पश्र्चिम के संबंध में? मेरे पास पश्र्चिम के इतने लोग हैं और उनमें मैं जो खूबी देखता हूं वह पूरब के आदमी में नहीं है। उनमें एक खूबी है कि वे जिस काम में लगते हैं उसे परिपूर्ण निष्ठा से करते हैं। और परिपूर्ण शिल्प, कुशलता, विज्ञान, बुद्धि का पूरा उपयोग करते हैं। पूरब का आदमी उनके सामने बिलकुल आलसी और काहिल और सुस्त मालूम होता है। बिलकुल निकम्मा!

Is it my blind support—or your blind opposition? I support what I see. But you do not see. How much do you know of the West? I have so many Western people around me, and I see in them a quality the Eastern man lacks: whatever they do, they do with total dedication—complete craftsmanship, skill, scientific precision, intelligence. The Eastern man in front of them appears lazy, slack, slothful—good-for-nothing.

मुझसे लोग यहां आकर पूछते हैं कि ‘आपने सारे कामों में पश्र्चिम के लोगों को क्यों आगे रखा है?’

करो क्या? तुम जान कर हैरान होओगे कि ऐसे काम भी, जो कि पश्र्चिम का आदमी कर ही नहीं सकता, वह भी वही कर रहा है। जैसे हिंदी पुस्तकों के लिए कवर डिजाइन बनाने का काम। अंग्रेजी की पुस्तकों का कवर डिजाइन तो ठीक है। अंग्रेज कर लेते हैं, पश्र्चिम से आए हुए लोग कर लेते हैं। लेकिन हिंदी पुस्तकों का कवर तो हिंदी में बनाना है; वह भी जितनी सुंदरता से पश्र्चिम का आदमी करता है, पूरब का नहीं कर पाता। पूरब के लोगों को उसमें से भी हटा देना पड़ा। हिंदी में लिख रहा है अब वह। लेकिन अभी तुम जो नई किताबें देखे, वे सब पाश्र्चात्य लोगों की हिंदी है। वह सब लिपि उनकी है। मगर उनकी एक पकड़ है, एक वैज्ञानिक सूझ-बूझ है।

People ask me here, “Why have you put Westerners in charge of so many tasks?” What to do? You’ll be surprised: even work you’d think only an Indian could do—like designing covers for Hindi books—is being done better by Westerners. English covers, fine; but Hindi? Yet the beauty with which Westerners do it, Easterners don’t. We had to remove Easterners even from that. They write Hindi now; the new covers you see—the script is by Westerners. They have a certain grasp—a scientific sensibility.

और मेरे देखने में दूसरी बात समझ में आ रही है; इसी सूझ-बूझ को जरा भीतर की तरफ मोड़ देना है, कि यही सूझ-बूझ उसके लिए ध्यान बन जाती है। और पूरब का आदमी इतना टूट गया है, और हर चीज को माया कह-कह कर, त्याग कर-कर के उसने अपने हाथ-पैर तोड़ लिए हैं। कुछ करते नहीं बनता अब। और कुछ करते नहीं बनता, उसको वह कहता है भाव-भजन। न भाव-भजन करते बनता है अब। कुछ भी करते नहीं बनता। एकदम काहिल और सुस्त। हां, उसको चरखा पकड़ा दो तो चलाता रहेगा। अब चरखा चलाने में भी कोई खूबी की बात है? जमानों से बुढ़िया यही काम करती रही हैं। जब उनसे कोई काम नहीं होता, तो गांव में लोग बुढ़ियों को चरखा पकड़ा देते हैं। वही हालत भारत की है। कुछ इनसे बनता नहीं, तो अब इनको चरखा पकड़ा दो।

कोई चरखा गांधी जी की ईजाद है, तुम समझते हो? यह तो सदा की ईजाद है। बुढ़िया करती ही रही हैं यह। सदियों से बच्चों को चांद पर हम बताते रहे हैं कि बुढ़िया चरखा कात रही है। मगर क्यों बुढ़िया? बुढ़िया ही चरखा कातती रही। अब जिससे कुछ नहीं बनता था, वह चरखा कातती थी। जिनसे अभी कुछ बन सकता है, इनसे भी चरखा कतवाओगे? और चरखा कात कर क्या मिल जाने वाला है इनको?

I see something else: turn this sensibility inward and it becomes meditation. The Eastern man is so broken—after calling everything “maya,” after renouncing again and again—his limbs are broken. He can’t do anything. And what he can’t do he calls bhav-bhajan. He cannot even do that! Absolutely slothful. Yes, give him a spinning wheel—he’ll spin. Is there any skill in spinning? Old grannies have done it forever. When they can no longer do anything else, villagers give grannies a spinning wheel. That’s India’s condition. Nothing else can be done—so give them a charkha. Do you think the charkha is Gandhi’s invention? It’s ancient—grannies have always spun it. For centuries we’ve told children the granny on the moon spins a wheel. Why a granny? Because only she spins. Now you would have even the capable ones spin—and to what end?

और गांधी के ढंग एकदम बेहूदे हैं। जो काम सरलता से हो सके, उसको बेहूदे ढंग से करने में इस देश में प्रशंसा मिलती है। अब जैसे मच्छरदानी कोई बहुत बड़ी वैज्ञानिक चीज नहीं है। मगर गांधी मच्छरदानी न बांधेंगे। क्या करेंगे, मच्छरदानी की जगह घासलेट का तेल मुंह पर लगा कर सोएंगे! बुद्धि भी गंवाते हैं, तो भी आदमी थोड़ा हिसाब रखता है। मगर इसकी प्रशंसा होती है! गांधी के ऊपर किताबें लिखी गई हैं, जिनमें इस बात की प्रशंसा है कि देखो त्याग, मच्छरदानी नहीं बांधते, मुंह पर घासलेट का तेल लगाते हैं! अब घासलेट का तेल बहुत मुश्किल से मिलता है। और मच्छरदानी में क्या अड़चन है? मच्छरदानी कोई ऐसी बड़ी भारी वैभव की चीज भी नहीं है। मगर मुंह पर मिट्टी का तेल लगाओगे, मुंह खराब करोगे। चमड़ी खराब करोगे। और मिट्टी के तेल को लगा कर स्वभावतः मच्छर पास नहीं आएंगे। अरे मच्छर तक पास नहीं आते! और महात्मागण मिट्टी का तेल लगा कर बैठे हुए हैं।

Gandhi’s ways are absurd. In this country, the more absurd the method, the more applause. A mosquito net isn’t some great scientific device, yet Gandhi wouldn’t use one; instead he’d smear kerosene on his face and sleep. A person may abandon intelligence, but still keeps some accounts. Yet this gets applause! Books praise his “renunciation”—no mosquito net, kerosene on the face! Kerosene is harder to get than a net. A net is no luxury. But smear kerosene and spoil your skin; mosquitoes won’t come near—well, even mosquitoes won’t approach! And the mahatma sits daubed in kerosene.

जरा इन बेहूदगियों को तो देखो। मगर तुम एक आदत पकड़ कर बैठे हो कि जिसको महात्मा कह दिया, वह बेहूदगी कैसे कर सकता है! इसलिए अगर मैं तुम्हारे महात्मा को बेहूदा कह दूं, तो बस मैं तुम्हारा दुश्मन, कि हमारे महात्मा को बेहूदा कह दिया! अब मैं क्या करूं? बेहूदगी तुम्हारे महात्मा करें, इसमें मैं क्या करूं?

Just look at these absurdities. But once you label someone “mahatma,” how can he be absurd! If I call your mahatma absurd, I become your enemy—what can I do if your mahatma behaves absurdly?

एक बेटा मां से बोला: मां, एक चवन्नी दे दो।

मां ने कहा: क्यों?

बेटे ने कहा: स्कूल मैं लेट गया था, इसलिए अध्यापक ने चवन्नी दंड लगाया है।

मां ने कहा कि सुन, तू भी अपने बाप की तर्ज पर जा रहा है। जहां गए वहीं लेट गए। तो लेटने की जरूरत क्या थी?

दिमाग में एक कचरा भरा हुआ है, उसके बिना सुन ही नहीं सकते। उसी धारणा से सुनते हैं। वह कह रहा है कि मैं स्कूल लेट गया था, इसलिए अध्यापक ने चवन्नी दंड लगाया है। मां ने फौरन समझ लिया कि अच्छा तो तुम भी लेटने लगे इधर-उधर! तेरा बाप भी यही कर रहा है।

A son said, “Mom, give me a quarter.” “Why?” “The teacher fined me a quarter for being late to school.” Mother: “You’re following your father’s path—wherever he goes, he gets ‘late.’ Why did you need to lie down?” She heard “late” and assumed “to lay down.” The boy said he was late to school, so the teacher fined him—she took it otherwise.

स्कूल से प्रोग्रेस रिपोर्ट आई फजलू की, नसरुद्दीन के बेटे की। लिखा था अध्यापिका ने: वैसे तो आपका बेटा फजलू काफी मेधावी है, बस एक ही दोष है उसमें--वह यह कि वह अपना ज्यादातर समय स्कूल की लड़कियों का पीछा करने तथा उनसे छेड़-छाड़ करने में बिताता है। मैं उसकी यह आदत छुड़ाने की कोई तरकीब सोच रही हूं। स्कूल की अध्यापिका ने स्कूल की प्रोग्रेस की रिपोर्ट में लिखा था। यह रिपोर्ट जब गुलजान को मिली तो उसने उसे पढ़ कर लिखा कि आपकी भेजी गई प्रोग्रेस रिपोर्ट मिली। आशा है कि निकट भविष्य में आप मेरे बच्चे की आदत छुड़ाने में अवश्य सफल हो जाएंगी। और फिर नीचे पुनश्र्च करके लिखा: यदि आप वह तरकीब खोजने में सफल हो जाएं, तो कृपया मुझे भी बताने की कृपा करें ताकि मैं उसे फजलू के पिता मुल्ला नसरुद्दीन पर आजमा सकूं।

Mulla Nasruddin’s son Fazlu’s progress report came: “Your son is quite bright, but he spends most of his time chasing and teasing the girls. I’m trying to find a way to break this habit.” Fazlu’s mother wrote back: “We received the report. I hope in the near future you will succeed in breaking my son’s habit. P.S. If you do find a method, please let me know so I can try it on Fazlu’s father, Mulla Nasruddin.”

अपनी-अपनी धारणाएं। उन्हीं धारणाओं से हम चीजों को देखते हैं, सोचते हैं। और उन्हीं धारणाओं के चक्कर में हम घूमते रहते हैं। गरीब हो, बजाय गरीबी मिटाने के तुम इस कोशिश में लगे रहते हो कि गरीबी के लिए किसी तरह समर्थन मिल जाए। अब पश्र्चिम में अगर लोग पागल हो जाते हैं या आत्महत्या कर लें, तुम्हारा दिल प्रसन्न हो जाता है कि अहा, धन्यभागी हैं हम! क्या हमारी गरीबी! न आत्महत्या की जरूरत, न पागल होने की जरूरत।

Our own preconceptions—through them we see, think, and spin in circles. You are poor; instead of ending poverty, you seek some justification for it. If in the West some people go mad or commit suicide, your heart is secretly pleased—“Ah, how blessed we are! In our poverty there’s no need to go mad or commit suicide.”

लेकिन खयाल रखना, पागल होने के लिए भी थोड़ी प्रतिभा चाहिए। तुमने कभी किसी बुद्धू को पागल होते देखा? किसी जड़बुद्धि को तुमने पागल होते देखा? तो किसी को पागल होते देख कर जड़बुद्धि भी प्रसन्न होता होगा कि अहा, हम ही धन्यभागी हैं! जरूर पिछले जन्म में कुछ पुण्य कर्म किए होंगे, तभी तो परमात्मा ने जड़बुद्धि बनाया है! नहीं तो देखो क्या हालत हो रही है!

But remember—even to go mad requires a bit of talent. Have you ever seen a dunce go mad? Madness needs a sharpness. So, seeing someone go mad, the dullard must be happy: “We are blessed indeed! Surely in past lives we did great merit; that’s why God made us dull. Otherwise look what happens to the talented!”

तुम यह जानते हो कि दुनिया में जो भी श्रेष्ठतम प्रतिभा के लोग हुए हैं, उनमें से बहुतों को पागल होना पड़ा है? क्यों? प्रतिभा में खतरा है, क्योंकि जब तुम प्रतिभा के शिखर छूते हो, तो गिरने का डर है। फ्रेड्रिक नीत्शे पागल होकर मरा। लेकिन चिमनभाई देसाई पोरबंदर वाले, अगर मुझे चुनाव करना हो कि चिमनभाई देसाई होना कि फ्रेड्रिक नीत्शे, मैं फ्रेड्रिक नीत्शे होना पसंद करूंगा। मुझे अगर चुनाव करना हो कि महात्मा गांधी होना कि फ्रेड्रिक नीत्शे, मैं फ्रेड्रिक नीत्शे होना पसंद करूंगा। पागल होकर मर जाना बेहतर, मगर मुंह पर मिट्टी का तेल थोपने को मैं राजी नहीं। यह पागल होने से भी बदतर बात हो गई। आखिर फ्रेड्रिक नीत्शे अपनी प्रतिभा की ऊंचाइयों के कारण पागल हुआ। बच सकता था पागल होने से। काश उसको ध्यान की कला मिल जाती, तो वह बुद्धत्व को उपलब्ध होता!

Among the world’s greatest talents, many went mad. Why? There is risk at the heights—when you touch peaks, there’s fear of falling. Friedrich Nietzsche died insane. But if I had to choose between being Chimanbhai Desai of Porbandar and being Nietzsche, I’d choose Nietzsche. Between Gandhi and Nietzsche, I’d choose Nietzsche. Better to die mad than to smear kerosene on my face. Nietzsche went mad from the heights of genius. He could have been saved—had he found the art of meditation, he would have become a Buddha.

फ्रेड्रिक नीत्शे में वही क्षमता थी जो बुद्ध में थी। मैंने दोनों को बहुत बारीकी से छाना-बीना है। उसमें वही सूझ-बूझ है। उसमें वही अंतर्दृष्टि है, वही पैनापन, वही निखार, वही तेज है जो बुद्ध में है। थोड़ा ज्यादा ही, कम नहीं। बस चूक हो गई तो एक कि उसे भीतर जाने का कोई उपाय न मिला। और प्रतिभा इतनी थी कि बाहर से राजी न हुई। जल्दी ही उसे बाहर जो था वह सब व्यर्थ दिखाई पड़ने लगा और भीतर जाने का मार्ग मालूम नहीं। इस दुविधा में पागल हुआ। मगर यह पागल होना सौभाग्यपूर्ण है। फ्रेड्रिक नीत्शे दूसरे जन्म में बुद्ध होगा ही। मगर महात्मा गांधी को बहुत जन्म लग जाएंगे। शायद चौरासी कोटि योनियों में भटके तो भी अगर बुद्ध हो जाएं तो चमत्कार! क्योंकि वे चरखा अगर कातते ही रहे, कातते ही रहे, कातते ही रहे, तो क्या करोगे? चरखा ही कातते रहे, तो बस चरखा ही हो जाएंगे।

Nietzsche had the same potential as Buddha. I have examined both with care. The same insight, the same edge, brilliance, fire—perhaps a bit more. He lacked only a way within. His talent could not be satisfied by the outer; the outer soon seemed futile, and he knew no inner path. In that dilemma he went mad. But that madness is fortunate; in his next life Nietzsche will become a Buddha. Gandhi may take many births—perhaps even after eighty-four lakh wombs, if he becomes a Buddha, it would be a miracle. If you keep spinning and spinning, what will you become but a spinning wheel?

विनसेंट वानगॉग ने आत्महत्या की--पश्र्चिम के बहुत बड़े चित्रकार ने। इन दो सौ वर्षों में पश्र्चिम में उसके मुकाबले कोई चित्रकार नहीं हुआ। और आत्महत्या क्यों की? क्योंकि बाहर का जो भी चित्रण करना था, चित्रण हो चुका। एक चित्र को बनाने में, अंतिम चित्र को बनाने में एक वर्ष लगाया--सूर्योदय के चित्र को बनाने में। वह उसकी जीवन भर की आकांक्षा थी कि एक ऐसा सूर्योदय बना जाऊं जैसा कभी किसी ने न बनाया हो। और जब वह पूरा हो गया तो उसने गोली मार ली। सूर्योदय बनाने में पागल भी हुआ, एक साल पागल रहा, क्योंकि चौबीस घंटे सूर्य की सारी कलाओं का अध्ययन करता रहा। अब सूर्य को खुली आंख से देखोगे, और आरलीज में जहां वह सूर्य का अध्ययन कर रहा था फ्रांस में, जहां सूरज सबसे ज्यादा तेजी से चमकता है, चौबीस घंटे सूरज को देखते-देखते उसका सिर भन्नाने लगा। मगर चित्र बना गया। जिस दिन चित्र बन गया, उस दिन उसने गोली मार ली। पत्र लिखा अपने भाई को कि मेरा काम पूरा हो गया, अब तो कुछ और चित्र बनाने को बचा नहीं। काश, इस आदमी को ध्यान का पता होता, तो एक नई दुनिया मिल जाती चित्र बनाने की, जिसका कभी अंत नहीं होता है!

Vincent van Gogh committed suicide—the greatest painter of the West in two centuries. Why? Because what he wished to paint of the outer, he finished. He spent a year on a single painting—the sunrise—his lifelong longing: to paint a sunrise like none before. When it was done, he shot himself. A year he was mad with sun—studying all its phases, twenty-four hours. Watch the sun with open eyes in Arles, where it blazes strongest—your head will start to ring. But he made the painting. The day it was complete, he wrote to his brother: “My work is done; there is nothing more to paint,” and shot himself. Had he known meditation, a new world of painting would have opened with no end.

बाहर की दुनिया की सीमा है, भीतर की दुनिया की कोई सीमा नहीं है। लेकिन अगर मुझे चुनाव करना हो, चरखा कातने में और विनसेंट वानगॉग के चित्र बनाने में, तो मैं विनसेंट वानगॉग होना पसंद करूंगा; फिर चाहे एक साल पागल हो जाऊं और फिर चाहे आत्महत्या क्यों न करनी पड़े। इस आत्महत्या में भी गौरव है। इस पागलपन में भी प्रतिभा की घोषणा है।

The outer has limits; the inner has none. If I must choose between spinning the wheel and painting like Van Gogh, I will choose Van Gogh—even if I go mad for a year, even if in the end I have to take my life. There is dignity even in such a suicide, a declaration of genius even in such madness.

पश्र्चिम को एकदम से कुछ कहने की कोशिश न करो। समझने की कोशिश करो। अपनी दीनता को छिपाने की कोशिश न करो। उसमें बड़ी गहरी चालबाजी है।

Do not be hasty to pass judgment on the West; try to understand. Do not hide your wretchedness; there is cunning in that.

मुल्ला नसरुद्दीन चंदूलाल से पूछ रहा था कि भैया चंदूलाल, तुम्हारी साइकिल की दुकान तो खूब चल गई यार! पंक्चर सुधारने से दम मारने की फुरसत ही नहीं रहती तुम्हें! जब देखो तब लगे काम में! जब देखो तब लगे काम! आधी-आधी रात तक पंक्चर सुधारते रहते हो!

चंदूलाल बोला: हां भाईजान, इसका भी एक राज है। मेरा लड़का घूम-घूम कर साइकिलें पंक्चर करता रहता है। मैं उसे प्रति पंक्चर दस पैसे देता हूं और प्रति पंक्चर ठीक करने के पच्चीस पैसे लेता हूं। नगद सौदा है। वह भी कमा रहा है दिन भर घूम-घूम कर। स्कूल वगैरह अब नहीं जाता। अब तो साइकिलें पंक्चर करना उसका काम है। वह साइकिलें पंक्चर करता है, मैं साइकिलें जोड़ता हूं। जितनी साइकिलें पंक्चर करके भेज देता है, दस पैसे के हिसाब से ले लेता है और मैं पच्चीस पैसे के हिसाब से जोड़ ले लेता हूं। दोनों मजे में हैं। बेटा भी कमा रहा है, मैं भी कमा रहा हूं। यह बाप-बेटे की साझेदारी चल रही है।

Mulla Nasruddin asked Chandulal, “Brother, your bicycle shop is booming! You never get a breath from fixing punctures—till midnight!” Chandulal said, “There’s a secret. My boy roams around pricking tires. I pay him ten paise per puncture; I charge twenty-five to fix each. Cash business. He earns roaming all day—no more school. He punctures, I repair. He collects his ten, I collect my twenty-five. Both of us are happy—father and son in partnership.”

तुम्हारे पंडित-पुरोहित नहीं चाहते कि तुम समृद्ध हो जाओ। तुम्हारे धर्मगुरु नहीं चाहते कि तुम समृद्ध हो जाओ। तुम्हारे जितने न्यस्त स्वार्थ तुम्हारे ऊपर हावी हैं, कोई भी नहीं चाहता कि तुम समृद्ध हो जाओ। तुम्हारे राजनैतिक नेता नहीं चाहते कि तुममें किसी तरह की बुद्धि, प्रतिभा, क्षमता, गरिमा, व्यक्तित्व का बोध पैदा हो जाए। क्योंकि तुम्हारे भीतर अगर व्यक्तित्व का बोध पैदा हो जाए, तुममें अगर थोड़ी प्रतिभा में निखार आ जाए, तुम अगर चक्रम ह

ोने से बच जाओ, अगर चरखा वगैरह कातना छोड़ कर तुम थोड़ा बुद्धि को निखार लो या तुम थोड़ी ध्यान पर धार धर लो, तो तुम इन बुद्धुओं को नेता मानोगे? मोरार जी देसाई को एक मत भी इस देश में मिल सकता है, अगर लोगों में थोड़ी भी प्रतिभा हो? लेकिन लोगों में प्रतिभा नहीं है, तो फिर तुम चाहो...गांव में खेत में जो धोखे का आदमी खड़ा कर देते हैं--डंडा लगा कर, हंडी लटका कर सिर पर, और कुर्ता पहना दिया पुराना एक, खादी का हो तो फिर कहना ही क्या, और गांधी टोपी भी लगा दो हंडी के ऊपर, और चूड़ीदार पाजामा भी पहना दो--उसको भी वोट मिल जाएंगे, वह भी चुनाव जीत जाएगा कि क्या शुद्ध खादीधारी है! बगल में एक चरखा रख दो, हाथ में झंडा पकड़ा दो। क्या कमी रह गई? और चाहिए क्या? और है ही क्या मोरारजी देसाई में सिवाय इसके? किसी खेत में खड़े करने लायक हैं कि पशु-पक्षियों को भगाते रहें। मैं समझता हूं, पशु-पक्षी भी शायद ही भागेंगे--अरे ये मोरार जी, खड़ा रहने दो! यह क्या पशु-पक्षी भगाएगा! मुंह पर मक्खियां बैठी हैं, उनको तो भगा लो! पशु-पक्षी भगाओगे?

Your priests and pundits don’t want you prosperous. Your gurus don’t want you prosperous. Your vested interests don’t want you to have intelligence, talent, dignity, individuality. If that arises, will you accept such fools as leaders? Could Morarji Desai get a single vote if people had a little talent? But people don’t—so in villages they prop up a scarecrow: a stick with a pot for a head, an old khadi kurta, a Gandhi cap, churidar pajama…even that would win elections: “pure khadi-clad!” Put a charkha by his side, a flag in his hand—what more is needed? What else is there in Morarji? Good to stand in a field to scare birds. I suspect even birds wouldn’t be scared—“Oh, it’s Morarji—let him stand!” Flies sit on his face; first shoo them, then speak of scaring birds!

तुम्हारे राजनेता इससे प्रसन्न हैं कि तुम जैसे हो ऐसे ही रहो। और जहां-जहां भी तुम्हारे राजनेताओं ने भूल कर ली है तुम्हें बदलने की, वहीं उनको बड़ी तकलीफ झेलनी पड़ी है।

Your politicians are happy that you remain as you are. Wherever they have made the mistake of changing you, they have suffered.

अभी ईरान के शहंशाह की मृत्यु हुई। उस आदमी का एक ही कसूर था कि उसने ईरान को सुशिक्षित करने की, समृद्ध करने की, एक विश्र्व-शक्ति बनाने की चेष्टा की। उसने अपने इस दुष्कर्म का फल पाया।

Recently Iran’s Shah died. His only “crime” was to educate and enrich Iran, to make it a world power. He paid for this sin.

इथोपिया के सम्राट हेलसियासी को उन्नीस सौ तीस में वैज्ञानिकों के एक दल ने कहा कि अगर इथोपिया के लोगों को शुद्ध जल पीने मिलने लगे, तो इनकी बीमारियां कम हो जाएंगी, इनकी उम्र बढ़ जाएगी। इथोपिया में लोग बहुत ही गंदा जल पीते हैं। सड़क के किनारे जो गड्ढों में जल भर जाता है वर्षा का, वह भी पीते हैं। हेलसियासी हंसा और उसने कहा कि ये समझदारी की बातें तुम अपने पास रखो। मैं नहीं चाहता कि इथोपिया के लोग जैसे हैं इससे जरा भी बदलें, क्योंकि उनकी जरा सी भी बदलाहट अंततः मुझ पर परिणाम लाएगी।

Haile Selassie of Ethiopia was told in 1930 by a team of scientists: if Ethiopians could get clean drinking water, diseases would fall and life span increase. They drink filthy puddle water. Selassie laughed: “Keep your knowledge. I don’t want the people to change even a bit, because any change will ultimately affect me.”

सियासी बड़ी गजब की बात कह रहा था। था बुड्ढा बहुत होशियार! उसने कहा: मरने दो उनको मरना है तो। जल्दी मरते हैं, तो कोई हर्जा नहीं। बीमार रहते हैं, कोई हर्जा नहीं। मगर मैं किसी तरह की सामाजिक क्रांति अपने देश में नहीं चाहता हूं और न किसी तरह की वैज्ञानिक प्रविधि का उपयोग करना चाहता हूं।

He spoke a profound truth—old but shrewd. “Let them die if they must. If they die early, no harm. If they are sick, no harm. But I want no social revolution or scientific method here.”

ईरान के शाह ने वही भूल की। सियासी के चरणों में बैठ कर उसको कुछ पाठ लेने थे। जिन लोगों को इसने शिक्षित किया, वे ही लोग इसकी जान के हत्यारे हो गए। आखिर ईरान में जो बगावत हुई है, वह विद्यार्थियों के द्वारा हुई है। और यह जान कर तुम हैरान होओगे कि ईरान के शाह ने सारी दुनिया में ईरान से विद्यार्थी भेजे। अरबों रुपये इन पर खर्च किए शिक्षा के लिए कि ये सुशिक्षित हो जाएं। मगर जैसे ही ये सुशिक्षित होते हैं, इनमें सींग निकलने शुरू हो जाते हैं। क्योंकि सोच-विचार शुरू हो जाता है। सोच-विचार शुरू होता है, तो सवाल उठता है कि लोकतंत्र चाहिए, यह तानाशाही नहीं चलेगी!

The Shah made that mistake. He should have sat at Selassie’s feet. The very students he educated became his assassins. The revolution in Iran began with students. He sent students all over the world, spent billions on education so they would be educated. With education, horns sprout—thinking begins. Then they ask for democracy; “this dictatorship won’t do!”

यह बड़ी अजीब दुनिया है। इस दुनिया में राजनेता का हित यही है कि तुम गरीब रहो, अशिक्षित रहो, मूढ़ रहो। तुम जितने मूढ़ हो, उतना ही उसका बल है। जरा तुम अपने राजनेताओं की शक्लें तो देखो। एक से एक पहुंचे हुए पुरुष तुम्हारे राजनेता हैं, जिनको दो कौड़ी की समझ और प्रतिभा नहीं है। कोई मोरारजी देसाई अकेले ही नहीं; चरण सिंह, कोई किसी से पीछे हैं, कि जगजीवन रामबाबू, किसी से पीछे हैं! इन सबका आधार तुम्हारी मूढ़ता पर है। ये नहीं चाहते कि तुम समृद्ध होओ, विचारशील होओ। खतरा है। और तुम्हारे पंडित-पुरोहित, तुम्हारे महंत, तुम्हारे संत, तुम्हारे महात्मा, इन सबका तो एक ही आधार है कि संसार दुख है। ये कैसे संसार को सुख बनने दें? इनकी तो जमीन खिसक जाएगी। फिर ये कैसे लोगों को समझाएंगे कि आवागमन से छूटो? लोग कहेंगे कि महाराज, आप ही छूटो, हम तो बहुत मजे में हैं! हमें आवागमन से छूटना ही क्यों? हम तो पुनः-पुनः आना चाहते हैं।

This is a strange world. Politicians’ interest is that you remain poor, uneducated, dull. The duller you are, the stronger they are. Look at their faces—one worse than another. Not two pennies’ worth of intelligence among them. Not just Morarji Desai—Charan Singh, Jagjivan Ram—none behind the other! Their foundation is your stupidity. They don’t want you prosperous or thoughtful. There’s danger in that. And your pundits, mahants, saints, mahatmas—all depend on the dogma that “the world is suffering.” How can they allow the world to become blissful? Their ground would vanish. How will they preach liberation from birth and death? People would say, “Maharaj, you get liberated—we are fine. Why should we get out of the cycle? We want to return again and again.”

रवींद्रनाथ ने यही की प्रार्थना कि हे मेरे प्रभु, तेरी दुनिया इतनी प्यारी है, तेरे फूल इतने सुंदर, तेरी तितलियों के रंग ऐसे, तेरे इंद्रधनुष, तेरा सूरज, तेरा चांद, तेरे तारे! मैं कैसे कहूं कि आवागमन से छुटकारा चाहता हूं? मेरी तो तेरे से एक ही प्रार्थना है कि मुझे बार-बार इस दुनिया में भेजते रहना। अनंत बार मुझे इस दुनिया में भेजते रहना।

Rabindranath prayed: “O Lord, your world is so lovely—your flowers, butterflies, rainbows, sun, moon, stars—how can I ask for liberation from the wheel? I pray only this: send me again and again into this world—endlessly.”

अब तुम्हारे साधु-महात्माओं का रवींद्रनाथ से कहां मेल होगा? कैसे मेल होगा? और मैं कहता हूं: रवींद्रनाथ महर्षि हैं, और तुम्हारे साधु-संत गधे हैं। रवींद्रनाथ पते की बात कह रहे हैं, और यह दुनिया...अभी चांद-तारे जरूर सुंदर हैं, क्योंकि तुम उनको बिगाड़ नहीं पाए। और इंद्रधनुष भी अभी सुंदर हैं, क्योंकि तुम क्या करोगे इंद्रधनुषों पर? अभी इंद्रधनुष हिंदू नहीं, मुसलमान नहीं, ईसाई नहीं। अभी चांद-तारे चांद-तारे हैं; कोई जैन नहीं, कोई दिगंबर नहीं, कोई श्र्वेतांबर नहीं। लेकिन जमीन को तुमने बरबाद कर दिया। अगर यह जमीन फिर प्राकृतिक हो जाए, अगर यह जमीन फिर स्वाभाविक हो जाए, अगर तुम्हारे महंतों के बाड़े तोड़ दिए जाएं, अगर ये कारागृह मिटा दिए जाएं, अगर आदमी को विज्ञान के द्वारा बाहर की समृद्धि मिल जाए, और--धर्म के द्वारा--धर्म! हिंदू नहीं, मुसलमान नहीं, ईसाई नहीं, जैन नहीं, बौद्ध नहीं--सिर्फ धर्म! एस धम्मो सनंतनो! धर्म का वह जो शाश्र्वत नैसर्गिक नियम है, जिससे व्यक्ति अपनी आत्मा में प्रवेश कर जाता है और स्वयं के केंद्र पर थिर हो जाता है। काश, उसका तुम्हें अनुभव हो जाए, तो क्या आवागमन से मुक्त होना है? क्यों होना है? किसलिए होना है?

Your sadhus can’t agree with Rabindranath. I say: Rabindranath is a seer; your saints are donkeys. He speaks to the point. The world…today the moon and stars are beautiful because you couldn’t spoil them; rainbows too—you can’t sectarianize them. The earth you have ruined. If the earth becomes natural again, if the mahants’ enclosures are broken, prisons dissolved, science brings outer prosperity and religion—no Hindu, Muslim, Christian, Jain, Buddhist—just religion: esa dhammo sanantano—the eternal law by which one enters one’s own soul and becomes centered. If you taste that, why seek liberation from the cycle? Why?

मगर तब तुम्हारे पंडित-पुजारियों का क्या होगा? ये तो तुम्हारे दुख पर जी रहे हैं। इनका धंधा ही गलत है। इनके धंधे में ही खतरा है। इनके धंधे में षड्यंत्र है।

But what of your priests then? They live off your misery. Their very trade is wrong; in their trade is conspiracy.

एक रात एक शराबखाने में बहुत देर तक कुछ लोग डट कर शराब पीए, पीते ही गए, पीते ही गए, बहुत गुलछर्रे किए, नाचे-कूदे, धुआंधार शराब पी। जब आधी रात विदा होने लगे, तो शराबघर के मालिक ने अपनी पत्नी से कहा कि अगर ऐसे ग्राहक रोज-रोज आएं तो कुछ ही दिनों में अपनी अटारी खड़ी हो जाए। जो आदमी पैसे चुका रहा था, हंसने लगा। और उसने कहा कि रोज-रोज, अरे हम तो सुबह भी आएं, दोपहर भी आएं, शाम भी आएं। बस परमात्मा से यही प्रार्थना करो कि हमारा धंधा ठीक से चलता रहे।

तो दुकानदार ने कहा: जरूर प्रार्थना करेंगे कि परमात्मा तुम्हारा धंधा ठीक से चलाता रहे। लेकिन जब वह आदमी दरवाजे के बाहर निकल रहा था, तब दुकानदार ने कहा: लेकिन यह तो बता जाओ कि तुम्हारा धंधा क्या है?

उस आदमी ने कहा: यह तुम न पूछो तो अच्छा है। तुम तो प्रार्थना करना कि धंधा ठीक चलता रहे।

तब उसे और संदेह हुआ। उसने कहा: फिर भी, धंधा कम से कम मुझे बता दो ताकि मैं प्रार्थना करूं तो मुझे भरोसा तो रहे कि मैं किस चीज के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।

तो उसने कहा: अब धंधा तो मेरा ऐसा है कि क्या कहूं! मरघट पर लकड़ी बेचने का धंधा है। लोग रोज-रोज मरें तो मेरा धंधा चलता है। जितने ज्यादा मरें, उतना मेरा धंधा चलता है। इसलिए तुमसे कहता हूं, धंधा न पूछो। मेरा धंधा चलता रहे, लोग रोज-रोज मरते रहें। जितने ज्यादा लोग मरें, उतनी लकड़ी बिकती है। उतनी लकड़ी बिकती है, उतनी ही बचत होती है। उसी बचत की मजे-मौज हम कर लेते हैं। अभी यह जो गांव में हैजा फैला है, उसके कारण ही तो आज यह मजा-मौज चला। अब यह हैजा चलता रहे, चलता ही रहे, तो क्या कहने, रोज गुलछर्रे उड़ेंगे!

One night a group drank heavily in a bar—danced, drank, revelled. When they left at midnight, the owner said to his wife, “If such customers came every day, our attic would be built in no time.” The man paying laughed: “We’ll come morning, noon, and night. Just pray that our business runs well.” The owner said, “We’ll certainly pray that God prospers your business. But tell me—what is your business?” The man said, “Better not ask. Just pray it goes well.” The owner grew suspicious. “Still—tell me so I can pray meaningfully.” “My business…what to say! I sell firewood at the cremation ground. The more people die, the better my business. So pray my business runs—people should die daily. The cholera in the village is why today we had such fun. If cholera continues, we’ll revel every day!”

दुनिया में ऐसे धंधे हैं जो तुम्हारे हैजे से चलते हैं, तुम्हारे मलेरिया से चलते हैं, तुम्हारे रोगों से चलते हैं। और इसी तरह के धंधे पंडित-पुरोहित चला रहे हैं।

There are trades that depend on your cholera, your malaria, your sickness. Your priests have similar trades.

मेरा जो विरोध होता है, उसका कुल कारण इतना है कि अगर मैं सच हूं, तो तुम्हारे सब पंडित-पुरोहित गलत हैं। यह संघर्ष बड़ा है। यह संघर्ष ऐसा कुछ नहीं है जैसा कि पुराने दिनों में था कि हिंदू मुसलमानों के विरोध में हैं, ईसाई हिंदुओं के विरोध में हैं, जैन बौद्धों के विरोध में हैं, बौद्ध सिक्खों के विरोध में हैं। यह कोई टुटपुंजिया संघर्ष नहीं है। मेरा संघर्ष ऐसा है कि अगर मैं सही हूं तो हिंदू, मुसलमान, ईसाई, जैन, बौद्ध, सिक्ख, उन सबके धर्मगुरु और उन सबका धर्म का जो फैलाव है, वह सब गलत है। अगर मैं सही हूं तो तुम्हारे सब संत-महंतों का जीवन-आधार खतरे में है। इसलिए मुझे वे जिंदा रहने दें, यह आसान नहीं।

The cause of the opposition I face is simply this: If I am true, then your priests are false. The conflict is big—not the old petty Hindu vs Muslim, Christian vs Hindu, Jain vs Buddhist, Sikh vs Buddhist. My conflict is such that if I am right, then the whole apparatus of Hindu, Muslim, Christian, Jain, Buddhist, Sikh gurus is wrong. If I am right, the life-basis of all your saints and mahants is threatened. So it is not easy for them to let me live.

तुम जल्दी करो। अगर मुझे समझना हो, तो जल्दी समझ लो। अगर मेरी बात पहचाननी हो, तो देर-अबेर न करो, कल पर मत टालो, क्योंकि कल का कोई भरोसा नहीं है। ये सारे संत-महंत और राजनीतिज्ञ मिल कर मुझे मिटाना ही चाहेंगे। यह बिलकुल स्वाभाविक है। मैं समझ पाता हूं कि इसमें कुछ अस्वाभाविक नहीं है। और उसका सीधा तो कारण है कि मैं जो कह रहा हूं--वह है इस पृथ्वी को स्वर्ग बनाने की कला। इसमें महात्मा गांधी राजी नहीं हो सकते। वे भी ऊपर के स्वर्ग की आशा लगाए बैठे हैं। उनको भी बैकुंठ जाना है।

Hurry. If you would understand me, understand quickly. Do not postpone to tomorrow; tomorrow is uncertain. All these saints and politicians will want to finish me. It is natural. I see nothing unnatural in it. The straightforward reason is: I speak the art of creating heaven on earth. Gandhi cannot agree; he too hopes for heaven above—Vaikuntha after death.

मुझे बैकुंठ यहां लाना है! हो चुकी यह बकवास बहुत बैकुंठ जाने की। मरने के बाद की बातचीत सब धोखेधड़ी की बातचीत है। अभी हम जिंदा हैं। अगर हम जिंदा होने में स्वर्ग में नहीं हो सकते, तो मर कर क्या खाक हम स्वर्ग में होंगे?

I want to bring Vaikuntha here. Enough of this nonsense about after death. We are alive now. If we cannot be in heaven while alive, how will we be in heaven after death?

मैं तुमसे कहता हूं: अभी तुम स्वर्ग में होना सीख लो। अगर मरने के बाद कोई स्वर्ग होगा, तो तुम्हें कम से कम स्वर्ग में होने की थोड़ी शैली तो आ जाएगी।

I tell you: learn to be in heaven now. If there is a heaven afterward, at least you’ll have some knack for it.

खलील जिब्रान ने ठीक कहा है। राजी हूं मैं उससे। खलील जिब्रान ने कहा कि मत रोक ऐ धर्मगुरु, मुझे शराब पीने से, क्योंकि तूने ही लिखा है, तूने ही कहा है कि स्वर्ग में शराब के चश्मे बहते हैं, झरने बहते हैं। थोड़ी मुझे पी लेने दे, ताकि पीने की आदत बनी रहे। नहीं तो वहां कैसे एकदम पीऊंगा? थोड़ी-थोड़ी मुझे पीने दे, अभ्यास करने दे। मत रोक मुझे। थोड़ा डोलने दे, ताकि जब मैं वहां जाऊं तो जी भर कर पीऊं। और यहां तो कुल्हड़ों में पी रहा हूं, यहां तो जामों में पी रहा हूं; वहां तो फिर नदियां बह रही हैं। तो थोड़ा अभ्यास तो कर लेने दे। यह क्या तेरा फलसफा है कि यहां पीओ तो हराम है और वहां पीओ तो हलाल है! पीना वही है, पीने वाले वही हैं, पिलाने वाला वही है। यहां पीओ तो हराम है, वहां पीओ तो हलाल है! यह कैसा बेबूझ फलसफा है? यह कैसा जीवन-दर्शन है?

Kahlil Gibran said well—I agree with him. “O priest, do not stop me from drinking wine, for you yourself have written that in heaven streams of wine flow. Let me drink a little, so I develop a habit. Otherwise, how will I drink there all at once? Let me practice a bit here. What logic is this—that here it is haram, there halal! The drinking is the same, the drinkers the same, the giver the same. Here haram, there halal—what philosophy is this?”

मैं अपने संन्यासियों को कहता हूं: यहां पीओ, यहां जीओ! जी भर कर जीओ, जी भर कर पीओ। एक क्षण भी खाली न जाए, क्षण-क्षण के रस को आत्मसात कर लो, क्योंकि परमात्मा है--रसो वै सः! वह रस-रूप है। फिर उसे पीएंगे, अगर यहां पीने का अभ्यास रहा। तुम्हारे साधु-संत तो वहां भी नहीं पी सकेंगे। वे वहां भी अकड़े खड़े रहेंगे। वे कैसे पी सकते हैं? जिन्होंने कुल्हड़ों से न पी, वे झरनों से पीएंगे? जो कभी रिंद न बने, वे क्या खाक पीएंगे! और जब मैं शराब की बात करता हूं, तो मैं परमात्मा की ही बात कर रहा हूं। जीवन का आनंद बाहर भी है, भीतर भी है। दोनों तरफ पीओ, क्योंकि परमात्मा ही बाहर फैला है, परमात्मा ही भीतर है। ताकि तुम, आने वाला अगर कोई जीवन हो...मैं नहीं कहता कि विश्र्वास करो; होगा तो देखेंगे, नहीं होगा, तो हम यहां भी चूके नहीं, हम कुछ उसके सहारे बैठे नहीं हैं। मैं यहां आनंद में हूं। कल अगर मर कर कुछ भी न हो, कोई स्वर्ग न हो, कोई परमात्मा न हो, तो भी मैंने कुछ गंवाया नहीं। मगर जो उस आशा मैं बैठे हैं, उनकी हालत बड़ी बुरी हो जाएगी, बड़ी खस्ता हो जाएगी।

I tell my sannyasins: drink here, live here! Live to the full; drink to the full—savor every moment, for God is rasa—pure essence of joy. Then, if there is something beyond, you will be ahead in the line—because you’ll know how to drink, how to live. Your saints will not be able to drink there either—they will stand stiff, swatting flies—no courage to live.

और

अगर कोई परमात्मा हो, कोई स्वर्ग हो, कोई बहिश्त हो, कोई जन्नत हो, कोई बैकुंठ हो, तो भी तुम खयाल रखना कि मेरे संन्यासी कतार में आगे रहेंगे, क्योंकि उनको पीना आएगा, जीना आएगा। वे वहां भी नाचेंगे, वे वहां भी गुनगुनाएंगे। और तुम्हारे साधु-संत-महंत, वहां भी पीछे खड़े रहेंगे--उदास, मक्खियां उड़ाते हुए! क्योंकि उनकी हिम्मत भी नहीं पड़ेगी कि अब किस मुंह से पीएं, अब किस ढंग से जीएं, अब क्या करें, क्या न करें!

अब तुम सोचो, स्वामी नारायण संप्रदाय के ये प्रमुख स्वामी--प्रमुख महाराज--अगर ये स्वर्ग चले जाएं और उर्वशी सामने आ जाए, तो क्या करेंगे? एकदम घूंघट डालना पड़ेगा, इन्हीं को डालना पड़ेगा। उर्वशी तो घूंघट डालती नहीं, सुना नहीं, शास्त्रों में कहीं लिखा नहीं। ये प्रमुख महाराज को घूंघट डाल कर चलना पड़ेगा स्वर्ग में। जैसे मारवाड़ी औरतें दो अंगुलियों में से देखते रहती हैं घूंघट से, ऐसे प्रमुख महाराज देखते रहेंगे कि आदमी है कि औरत।

Now think: if the chief of the Swaminarayan sect—the Pramukh Maharaj—goes to heaven, and Urvashi appears, what will he do? He will have to veil himself; Urvashi doesn’t veil—scriptures say nowhere that apsaras veil. He will have to walk veiled like Marwari women peeping through two fingers—“Is that a man or a woman?”

अभी उनका लंदन में हाथी पर जुलूस निकला है। और मैंने जब महंतों को गधा कहा, तो आज किसी ने प्रश्न पूछा कि श्री प्रमुख स्वामी जी का जुलूस लंदन में हाथी पर निकला, गधे पर क्यों नहीं? गधे पर इसलिए नहीं भैया, कि फिर लोग पहचानते कैसे कि कौन कौन है? हाथी पर गधे को बिठाल दो, अलग दिखाई पड़ेगा। अब गधे पर गधे को चढ़ा दो तो लोग पूछेंगे, इसमें स्वामी जी कौन हैं? मतलब, नमस्कार किसको करें? उसमें अड़चन होगी, और कोई बात नहीं। इसलिए हाथी पर बिठालना पड़ता है।

Recently his parade in London was on an elephant. Someone asked me, “You called mahants donkeys; why was his parade on an elephant, not on a donkey?” Because if you seat a donkey on a donkey, how will people know who is who? Seat a donkey on an elephant and he stands out. Put a donkey on a donkey, and people will ask, “Which one is the Swami? Whom shall we bow to?” Hence the elephant.

मगर ये स्त्रियों को न देखने वाले लोग अप्सराओं के साथ बड़ी मुश्किल में पड़ जाएंगे। मेनका आ जाएगी और इनके प्राण निकले! उर्वशी गुजरी और इनके प्राण निकले! इनके कितने बार प्राण निकलेंगे, बड़ा मुश्किल है कहना। इन पर तो हार्ट अटैक पर हार्ट अटैक होते रहेंगे। इनको तो अगर स्वर्ग में कोई अस्पताल वगैरह हो, पुराणों में कोई चर्चा नहीं है, तो अस्पताल में ही रखना पड़ेगा, इमरजेंसी वार्ड में हमेशा। और वहां भी नर्सें होंगी। और बड़ी अड़चनें आने वाली हैं, बड़ी कठिनाइयां इनको पड़ने वाली हैं।

But these men who do not look at women will be in deep trouble with apsaras. Menaka will pass—and their soul will depart; Urvashi passes—another heart attack. They’ll have to be kept in heaven’s emergency ward—if there is one—with nurses—and that will create fresh complications.

मैं तुम्हें जीवन की कला सिखा रहा हूं। महात्मा गांधी की जीवन-दृष्टि कोई जीवन-दृष्टि कहने योग्य नहीं है, न उनकी विचारधारा कुछ विचारधारा कहने योग्य है। एक राजनैतिक व्यक्ति हैं, इससे ज्यादा कुछ भी नहीं। न कभी ध्यान जाना, न कभी समाधि का अनुभव हुआ। जिंदगी भर व्यर्थ के कामों में अपने को संलग्न रखा। मगर जो भी किया, उसको जिद्द से किया। और इस देश में जिद्द का बड़ा सम्मान है। जिद्दी को हठयोगी कहते हैं। और यहां तुम जिद्द से कोई भी काम करो, तुम्हें दस-पचास शिष्य और अनुयायी मिल जाएंगे। और महात्मा गांधी तो इस परंपरा के परिपोषक थे, इसलिए खूब शिष्य और अनुयायी मिल गए। और इस देश के लोगों को बात बिलकुल जंची। जंचने का कारण था, क्योंकि वही भाषा बोल रहे थे जो तुम बोल रहे हो।

I am teaching you the art of living. Gandhi’s vision is not worthy of being called a vision, nor his ideology an ideology. He was a political figure—nothing more. He never knew meditation or samadhi. He spent his life on futile occupations—but with stubbornness. Stubbornness is highly honored here; we call the stubborn “hatha-yogis.” Do any stubborn thing and you’ll get disciples. Gandhi nourished that tradition, so he found many. His language resonated because it was yours.

एक बेटी अपने पिता से कह रही थी: पापा, मेरा प्रेम हो गया है। अब मेरा विवाह करवा दो इसी लड़के से। करूंगी तो इसी लड़के से। जीऊंगी तो इसी लड़के के लिए, नहीं तो मर जाऊंगी।

पापा ने कहा: बेटी, धीरज रख। शादी के पहले, यह तो पता कर ले कि लड़का क्या काम करता है, उसकी कितनी जायदाद है?

बेटी ने कहा: ओह पापा, आप उससे मिल कर जरूर खुश होंगे, क्योंकि वह भी बिलकुल यही बातें आपके बारे में पूछ रहा था।

A daughter told her father, “Papa, I am in love. Marry me to this boy. I will marry only him; I will live only for him, or I’ll die.” Father: “Child, be patient. Before marriage, find out what work the boy does, how much property he has.” Daughter: “Oh Papa, you’ll like him. He is asking exactly the same questions about you.”

भाषा वही है। लड़का भी यही पता लगा रहा है कि बाप की क्या हालत है, जायदाद कितनी है? बाप भी यही पता लगा रहा है, लड़के की क्या हालत है, जायदाद कितनी है? भाषा ठहर गई है।

इस देश की भाषा को ठहरे पांच हजार साल हो गए; डबरा हो गई है इस देश की भाषा। नदी तो कब की खो गई, डबरों में हम सड़ रहे हैं! और मैं तुम्हें पुनः सरिताएं बनाना चाहता हूं, तो तुम्हें अड़चन आनी स्वाभाविक है। मेरी बात तुम्हें चोट करती है, तुम्हें तिलमिलाती है, तुम्हें बेचैन करती है, तुम क्रुद्ध हो जाते, तुम क्रोध में इस तरह की बातें कहने लगते हो जो कि तुमने सोची नहीं है।

The same language. The boy asks, “What’s the father’s status, the property?” The father asks the same of the boy. The language here has stood still for five thousand years—stagnant pools where we rot; the river has long gone. I want to make rivers flow again; naturally you resist. My words sting, disturb, anger—then, in rage, you say things you haven’t thought.

अब तुम कह रहे हो: ‘तब क्यों आप उसका अंध-समर्थन करते हैं?’

You say: “Then why do you blindly support it?”

मैंने अपने जीवन में किसी चीज का अंध-समर्थन नहीं किया, न अंध-विरोध किया। करना भी चाहूं तो नहीं कर सकता, क्योंकि ध्यान आंख है और ध्यान के अतिरिक्त और कोई आंख नहीं है। और समाधि तो परम दृष्टि है। समाधि का एक बार अनुभव हो जाए, तो तुम्हारे जीवन में कुछ भी अंधापन रह नहीं जाता--रह नहीं सकता है!

In my life I have never blindly supported or blindly opposed anything. Even if I wanted to, I could not—because meditation is the eye, and beyond meditation there is no other eye. Samadhi is the ultimate vision. Once samadhi happens, no blindness remains in your life—none can remain.

आखिरी प्रश्न: ओशो, नहा-धो कर आ गई हूं। आपका दुलार तो बहुत ही मिला, अब थोड़ी सी पी-गई भी कर दो।
The last question: Osho, I have bathed and washed and come. I have received so much of your loving; now please let me have a little to drink as well.

कृष्ण शोभना! यह अच्छा किया कि नहा-धो कर आ गई। नहाने-धोने का अर्थ तुम समझ लो, क्योंकि तुम समझ न पाओगे। कृष्ण शोभना जरा सधुक्कड़ी भाषा बोल रही है; जरा बारीक और महीन बात कह रही है।

Krishna Shobhana! It’s good you have come bathed and washed. But understand what bathing and washing mean—because you might not. Krishna Shobhana is speaking a bit in the sadhukkadi idiom; she’s saying something fine and subtle.

कृष्ण शोभना को मैंने निश्र्चित इतना प्रेम दिया, जितना बहुत कम लोगों को दिया। मगर अक्सर यह हो जाता है कि जब प्रेम मुफ्त मिल जाए तो हम उसका अर्थ नहीं समझ पाते, उसका मूल्य नहीं समझ पाते। वही कृष्ण शोभना के जीवन में हुआ। मैंने इस देश में न मालूम कितने लोगों को प्रेम दिया, बेशर्त प्रेम दिया! और दे-दे कर बार-बार यह अनुभव किया कि जितना प्रेम लोगों को दो, उतना ही लोग समझने में असमर्थ हो जाते हैं। क्योंकि मेरे प्रेम में कोई शर्त नहीं है, कोई मांग नहीं है, उन्हें कोई मूल्य नहीं चुकाना पड़ता, उन्हें कोई पात्रता भी सिद्ध नहीं करनी पड़ती। मैं देता हूं, क्योंकि मैं प्रेम से भरा हूं। उनकी पात्रता-अपात्रता का कोई प्रश्न ही नहीं है। मैं देता हूं, क्योंकि मेरे पास है। मैं देता हूं, क्योंकि देने से बढ़ता है। मगर तब मुझे यह दिखाई पड़ना शुरू हुआ कि उनको मिल नहीं पाता। वे ले नहीं पाते। या वे धीरे-धीरे आदी हो जाते हैं--ऐसा कि यह तो मेरा स्वभाव है। वे मूल्य से वंचित हो जाते हैं। वे कीमत नहीं आंक पाते। वे उस प्रेम को अपने हृदय में विराजमान नहीं कर पाते। फिर मुझे मजबूरी में अपने हाथ हटा लेने पड़े। फिर मुझे मजबूरी में लोगों से अपने को तोड़ना शुरू करना पड़ा। तब लोगों को सूझ-बूझ आनी शुरू हुई।

I certainly gave Krishna Shobhana as much love as I have given very few. But it often happens that when love is had for free, we fail to understand its meaning, we fail to feel its value. That is what happened in Krishna Shobhana’s life. In this country I don’t know how many people I have loved—loved unconditionally! And over and over I experienced that the more love you give people, the more unable they become to understand it. Because in my love there is no condition, no demand; they don’t have to pay a price, they don’t even have to prove any worthiness. I give because I am full of love. The question of their worthiness or unworthiness simply doesn’t arise. I give because I have; I give because by giving it grows. But then I began to see that they were not able to receive it. They could not take it in. Or slowly, slowly they became accustomed—as if this is just my nature. They became deprived of the sense of value. They could not gauge the worth. They could not enthrone that love in their hearts. Then I was compelled to withdraw my hands. I had to start breaking away from people. Only then did understanding begin to dawn.

लोग अजीब हैं। जब चीजें खो जाएं, तब उन्हें पता चलता है। जो मिलता रहे, उसको तो वे अंगीकार ही कर लेते हैं कि जैसे यह हमारा अधिकार है। जब खो जाता है तब रोते हैं, तब पछताते हैं। वैसे ही कृष्ण शोभना पछताई और रोई। जब प्रेम मिल रहा था तो यह भी हालत आ गई कि उसने संन्यास भी छोड़ दिया। क्योंकि प्रेम मिल ही रहा था तो संन्यास का मूल्य भी उसको समझ में न आया। लेकिन अब मैंने अपने हाथ खींच लिए हैं। अब मैं बहुत सोच-समझ कर एक-एक कदम उठा रहा हूं। इसलिए नहीं कि कंजूस हो गया हूं; इसलिए कि यही एक उपाय है कि मैं तुम्हारा हृदय आनंद से भर सकूं, और कोई उपाय नहीं है। नहीं तो तुम चूक ही जाओगे--मैं बरसता रहूंगा, तुम्हारे घड़े उलटे रखे रहेंगे। अब मुझसे मिलना भी मुश्किल हो गया। अब मैं किसी को मिलता भी नहीं। अब बात भी करनी बंद कर दी। यूं धीरे-धीरे अपने को हटाए चला जा रहा हूं। जल्दी ही बोलना भी बंद कर दूंगा। तभी तुम समझ पाओगे। जैसे-जैसे दूर हटूंगा, तभी तुम्हारी समझ में आएगा कि अरे कितना मिल रहा था, हम लिए नहीं!

People are strange. Only when things are lost do they understand. What keeps coming, they simply accept as a right. When it is gone, then they weep, then they repent. So it happened with Krishna Shobhana—she repented and cried. While love was being showered, she even reached the point of dropping sannyas. Because love was coming anyway, even sannyas had no value for her. But now I have pulled back my hands. Now I am taking each step very thoughtfully—not because I have become miserly, but because this is the only way I can fill your heart with bliss; there is no other way. Otherwise you will miss—I will keep raining, and your pots will remain turned upside down. Now it has become difficult to meet me. Now I hardly meet anyone. I have stopped talking too. Thus, slowly, I am withdrawing myself. Soon I will stop speaking as well. Only then will you understand. The more I move away, only then will it dawn on you: Oh, how much was being given, and we did not receive!

और यह कोई कृष्ण शोभना के अकेले के साथ ही नहीं हुआ, बहुतों के साथ हुआ है। अभी स्वामी आनंद वापस आ गए हैं। अभी कुछ दिन पहले संन्यास छोड़ कर चले गए थे। छोड़ कर तो यूं अकड़ में गए थे कि जैसे कुछ पा लिया। अब लौट आए हैं। अब शर्म से आंखें झुकी जा रही हैं। लेकिन अब पुनः प्रवेश इतना आसान नहीं। अब तो कीमत चुकानी पड़ेगी। जब गए थे तब तो यूं गए थे कि क्या बात है, फिर आ जाएंगे, फिर संन्यास ले लेंगे, संन्यास में कोई कठिनाई है?

And this has not happened only with Krishna Shobhana; it has happened with many. Just now Swami Anand has come back. A few days ago he had left sannyas. He left with such stiff pride, as if he had gained something. Now he has returned, and shame is lowering his eyes. But re-entry is not that easy now. Now a price will have to be paid. When he went, he thought, What’s the big deal? I’ll come back again; I’ll take sannyas again. Is there any difficulty in sannyas?

मगर पहली दफा तो संन्यास मैं बड़ी सरलता से दे देता हूं, दूसरी बार मुश्किल हो जाती है। दूसरी बार मैं कठोर हो जाता हूं। कठोर मैं हूं नहीं, इसलिए होना पड़ता है, चेष्टा करनी पड़ती है। चले तो गए थे यू.जी. कृष्णमूर्ति के साथ; न खुद चले गए थे, बल्कि औरों को भी समझाते थे। यहां भी कुछ और दूसरे भी बुद्धू थे, जो आनंद के साथ उत्सुक हो गए थे। किरण को भी भरमाया था, चैतन्य भारती को भी भरमाया था, हिम्मत भाई को भी भरमाने और उलझाने वाले आनंद ही थे। लेकिन अब अकल आ गई। अब बात समझ में आ गई कि आनंद, तुम आनंद ही हो, परवीन बॉबी नहीं! यू.जी. कृष्णमूर्ति परवीन बॉबी को लेकर नदारद हो गए। अब आनंद बैठे हैं, सोच रहे हैं कि परवीन बॉबी को जैसे लेकर नदारद हुए, ऐसे ही इनको भी लेकर नदारद हो जाएंगे। अब अकल आई थोड़ी।

The first time, I give sannyas very simply. The second time, it becomes difficult. The second time, I become hard. I am not hard by nature, so I have to make an effort to be so. He went off with U.G. Krishnamurti; not only did he go, he was persuading others too. There were a few other fools here who got excited along with Anand. He misled Kiran, he misled Chaitanya Bharati, and it was Anand who was busy misleading and entangling Himmatbhai too. But now some sense has come. Now the point is understood: Anand, you are Anand—not Parveen Babi! U.G. Krishnamurti took Parveen Babi and vanished. Now Anand sits thinking that just as he disappeared with Parveen Babi, he will disappear taking him along too. Now a little wisdom has dawned.

हिम्मत भाई तो पहले ही भाग आए। हिम्मत भाई की गिनती मैं हमेशा ‘दूध की दुहनियां’ में करता हूं। मेरे गांव का यह शब्द है। तुम्हें इसका शायद अर्थ पता न हो। मेरे गांव में यूं है कि जब बच्चे खेल खेलते हैं तो छोटे-छोटे बच्चे भी आते हैं, वे कहते हैं, हम भी खेलेंगे। और वे बीच-बीच में ऊधम मचाते हैं, उछल-कूद करते हैं, इधर-उधर घुस आते हैं। खेल को खराब करते हैं। तो मेरे गांव में यह रिवाज है कि बड़े बच्चे कहते हैं, अच्छा खेलो। लेकिन सबको कह देते हैं: यह दूध की दुहनियां है। दूध की दुहनियां का मतलब यह कि मतलब इसकी कोई कीमत नहीं करना, इसको उछलने दो, कूदने दो, मतलब इसको गंभीरता से मत लेना; यह कोई खेल का हिस्सा नहीं है। मगर यह मानेगा नहीं, जाएगा नहीं, रोएगा-चिल्लाएगा। मां-बाप को लिवा लाएगा और झंझट खड़ी करेगा, तो इसको यह भ्रम रहने दो कि खेल, तू भी खेल का हिस्सा है, मगर इसको कोई गंभीरता से लेना मत, इस पर खेल निर्भर नहीं है। उसको दूध की दुहनियां कहते हैं। जैसे दूध के दांत होते हैं न कच्चे, जिनका कोई मूल्य नहीं, जो टूट ही जाने वाले हैं, ये कोई असली दांत नहीं हैं--नकली खिलाड़ी, बचकाने खिलाड़ी।

Himmatbhai ran back earlier. I always count Himmatbhai among the “doodh ki duhaniya.” This is a word from my village; you may not know its meaning. In my village, when children play games, very small kids also come saying, “We’ll play too.” And in between they create a fuss, jump about, push in here and there, and spoil the game. So there is a custom in my village: the older kids say, “All right, play.” But they announce to everyone: “This one is a doodh ki duhaniya.” Doodh ki duhaniya means: don’t assign any value to him; let him jump and prance, but don’t take him seriously—he is not really part of the game. He won’t listen, won’t go away; he’ll cry and shout, bring his parents and create a scene. So let him live under the illusion that he too is part of the game—but don’t take him seriously; the game does not depend on him. They call such a one doodh ki duhaniya. Like milk teeth—soft, of no real value, bound to fall out—these are not real teeth: a fake player, a childish player.

हिम्मतभाई की कीमत तो बस दूध की दुहनियां की है। वे तो कई बार आए-गए, सो उनको मैं कोई गिनती में लेता नहीं। जब उनको आना हो आ जाते हैं, जब जाना हो चले जाते हैं। आते रहेंगे, जाते रहेंगे, वे तो यूं ही समय गंवाते रहेंगे। मगर वे जल्दी लौट आए। हैरानी मुझे हुई कि वे दूध की दुहनियां हैं, मगर फिर भी जल्दी लौट आए। मगर आनंद अपने अहंकार में अकड़े बैठे रहे। अब आए हैं। अब उनको साफ हो गया कि परवीन बॉबी नहीं हैं। मगर अब आसान नहीं है, आनंद। ऐसे नहीं लूंगा। जो हरकतें करके गए हो, उनको खयाल करो। और जिन और दूसरे नासमझों को तुम भड़का रहे थे, उनका खयाल करो। उन सबसे क्षमा मांगो। और जिन-जिन को तुमने जाकर उलटी-सीधी बातें कही थीं, उनसे माफी मांगो कि तुमने गलती की थी और तुम मूर्खतापूर्ण बातें कर रहे थे। तो वापस प्रवेश मिलेगा।

Himmatbhai’s worth is only that of a doodh ki duhaniya. He has come and gone many times; I don’t even count him. When he wants to come, he comes; when he wants to go, he goes. He will keep coming and going, he will keep wasting time. Still, I was surprised—he may be a doodh ki duhaniya, but he returned quickly. But Anand sat stiff in his ego. Now he has come. Now it is clear to him that he is not Parveen Babi. But it won’t be easy now, Anand. I won’t take you back just like that. Think of the antics you pulled when you left. And think of the other innocents you were inciting. Ask forgiveness from them. And whomever you went and told upside-down things, ask pardon from them—that you were wrong and speaking foolishly. Then you will get readmission.

ऐसे ही शोभना भी चली गई थी। जो वह कह रही है कि ‘भगवान, नहा-धो कर आ गई हूं।’ अब वह यह कह रही है कि उस सब कचरे को मैं बहा कर आ गई हूं। ‘आपका दुलार तो बहुत ही मिला...।’ लेकिन यह पहचान शोभना, तुझे अब आई, तब नहीं! तब आती तो आज न मालूम कहां होती। मगर चलो, देर-अबेर आई, सुबह का भूला सांझ भी घर आ जाए तो कुछ बुरा नहीं।

Likewise, Shobhana too had left. Now she says, “Bhagwan, I have bathed and washed and come.” She’s saying she has washed away all that rubbish. “I received so much of your loving...” But this recognition, Shobhana, has come to you now, not then! Had it come then, who knows where you would be today. Still, better late than never—the one who loses his way in the morning and returns home by evening is not truly lost.

अब तू कहती है: ‘अब थोड़ी सी पी-गई भी कर दो।’

Now you say: “Now let me have a little to drink as well.”

मैंने तो बहुत पिलाया था, तब तो तूने ओंठ भी न खोले। पिलाने को अब भी राजी हूं, मगर अब पीने के लिए पात्रता जुटानी पड़ेगी। तब तो तू पात्र थी या अपात्र, मैंने पूछा भी नहीं था। अब सिर्फ तेरी प्रार्थना से पी-गई नहीं कर सकता हूं। अब तो पात्रता के साथ प्रार्थना होगी तो ही पी-गई हो सकती है। अब ऐसे मैं कठोर होता जा रहा हूं और कठोर मुझे होना ही पड़ेगा। पर तू नहा-धो कर आई, यह अच्छा है। यह सिर्फ कहना ही न हो, खयाल रखना, सच में ही नहा-धो कर आ गई हो।

I poured so much then, but you didn’t even part your lips. I am still willing to pour, but now you will have to gather the receptivity to drink. Then I did not even ask whether you were worthy or unworthy. Now, by your prayer alone I cannot make you “drunk.” Now only when prayer is joined with worthiness can the intoxication happen. I am becoming strict now, and I must become strict. But it is good you have bathed and washed. Make sure it is not only a saying—see that you have truly bathed and washed.

एक बच्चे ने अपने पिताजी से पूछा: पिताजी, हम लोग जासूस-चोर का खेल खेल रहे हैं और मैं जासूस हूं। कुछ तरकीब बताएं मैं किसी को पहचान में न आ सकूं। बेटे, बाप ने कहा: साबुन से मुंह धो लो, फिर कोई तुम्हें नहीं पहचान पाएगा।

A child asked his father, “Father, we are playing cops-and-robbers and I am the detective. Tell me some trick so no one can recognize me.” “Son,” the father said, “wash your face with soap; then no one will recognize you.”

तो मैं सोचता हूं कि तू बिलकुल साबुन से मुंह धोकर आ गई होगी। पुरानी पहचान छोड़। पुराना तादात्म्य छोड़। पीना भी हो जाएगा।

So I think you must have washed your face thoroughly with soap. Drop the old identity. Drop the old identifications. Then the drinking will happen too.

एक शराबी अपने मित्रों से कह रहा था। आजकल शक्ल बहुत धोखा देती है। एक बार एक साहब मुझे विनोद खन्ना ही समझ बैठे।

दूसरा बोला: यह तो क्या, कुछ भी नहीं। एक सज्जन मुझे मोरारजी देसाई समझ बैठे। मैं शराब पी रहा था, वे समझे कि स्वमूत्र पी रहा हूं।

तीसरा बोला: अरे छोड़ो, यह कुछ भी नहीं। जब मैं पांचवीं बार जेल गया, तो जेलर बोला: हे भगवान, तो तू फिर आ गया!

A drunk was telling his friends, “These days faces really deceive. Once a gentleman actually took me to be Vinod Khanna.” Another said, “That’s nothing. A gentleman mistook me for Morarji Desai. I was drinking liquor; he thought I was drinking urine.” The third said, “Oh, leave it—that’s nothing. When I went to jail the fifth time, the jailer said, ‘Good Lord, so you’re back again!’”

पीना भी हो जाएगा, बिलकुल घबड़ा मत। लेकिन अब पात्रता जुटा। अब मुफ्त में नहीं हो सकता है।

The drinking will happen too—don’t be nervous at all. But now gather worthiness. Now it cannot happen for free.

आज इतना ही।

That’s all for today.