Skip to content
Osho

Ari Main To Naam Ke Rang Chhaki #8

18 September 1978 Pune Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)
पहला प्रश्न: ओशो, गुरु तो सदैव मुमुक्षु की आध्यात्मिक स्थिति जान सकते हैं, परंतु मुमुक्षु कैसे जाने कि गुरु सत्य को उपलब्ध है, अथवा नहीं? और यदि शिष्य को कभी ऐसा महसूस होने लगे कि चुनाव में बाजी हार गया है, तो क्या वह दूसरे गुरु के पास जा सकता है? कृपया अपनी मान्यता स्पष्ट करें।
First question: Osho, a master can always know the spiritual state of a seeker longing for liberation, but how can the seeker know whether the master has attained truth or not? And if the disciple ever feels he has lost the gamble in his choice, can he go to another master? Please clarify your view.

श्रीराम शर्मा! गुरु चुना नहीं जाता। और जो चुनेगा, वह चुनने में ही चूक गया। तुम गुरु चुनोगे, तुम चुनोगे न! तुम गलत हो, तुम्हारा चुनाव भी गलत होगा। तुम कहां से आंखें लाओगे देखने वाली? तुम्हारे पास कसौटी क्या है? तुम्हारी बुद्धि जो भी सोच सकती है, विचार सकती है, वह तुमसे पार का नहीं होगा। तुमसे ऊंचा नहीं होगा। तुम्हारे हाथ तुम्हारे ही हाथ हैं। इसलिए तुम जो भी पकड़ोगे, जो भी चुनोगे, वह तुम्हारी बुद्धि की सीमा के भीतर होगा। और जो तुम्हारी बुद्धि की सीमा के भीतर है, उससे तुम बुद्धि के पार न जा सकोगे। तुम्हारे चुनाव में तुमने स्वयं को ही फिर चुन लिया। तुमने चुना, वहीं भूल हो गई। तुम सोचते हो कि भूल बाद में पता चलेगी, भूल प्रथम ही हो जाती है। पहले कदम पर ही असली सवाल है। गुरु चुना नहीं जाता।

Shri Ram Sharma! A master is not chosen. And the one who chooses has already erred in the very act of choosing. You will choose the master—won’t you? You are wrong; your very choice will be wrong. From where will you bring eyes to truly see? What touchstone do you have? Whatever your mind can think or conceive will not be beyond you. It cannot be higher than you. Your hands are your own hands; whatever you grasp or choose will lie within the limits of your mind. And what remains within the limits of your mind can never take you beyond mind. In your choosing you have chosen only yourself again. The mistake doesn’t get discovered later—the mistake happens in the first step itself. A master is not chosen.

गुरु का चुनाव चुनाव नहीं है, प्रेम जैसी घटना है--हो जाता है। और अक्सर तो तुम्हारी बुद्धि के बावजूद होता है। तुम्हारी बुद्धि कहती रहती है: नहीं, नहीं; इनकार करती रहती है और तुम्हारा हृदय कदम बढ़ा लेता है और छलांग लगा लेता है। गुरु का संबंध हृदय का संबंध है, बुद्धि और विचार का नहीं। तर्क का नहीं, भाव का। तुम्हारा प्रश्न तो विचार का है।

The “choice” of a master is not a choice at all; it is like love—it happens. And often it happens despite your mind. Your mind keeps saying, “No, no,” keeps denying, and your heart steps forward, takes a leap. The relationship to the master is of the heart, not of the head and thought. Not of logic, but of feeling. Your question is of thought.

तुम पूछते हो: ‘गुरु तो सदैव मुमुक्षु की आध्यात्मिक स्थिति जान सकते हैं, परंतु मुमुक्षु कैसे जाने कि गुरु सत्य को उपलब्ध हुआ है या नहीं?’

You ask: “A master can always know the spiritual state of a seeker for liberation, but how can the seeker know whether the master has attained truth or not?”

कोई उपाय ही नहीं है जानने का। न कभी था, न कभी होगा। अंधा कैसे जानेगा कि दूसरा आदमी जो सामने खड़ा है, उसके पास आंख है या नहीं? सोया आदमी कैसे जानेगा कि जो पास बैठा है, वह जागा है या नहीं? कोई उपाय नहीं है! लेकिन, बुद्धि के बावजूद कभी-कभी भाव की तरंग पकड़ लेती है और तुम्हें बहा ले जाती है। गुरु से संबंध एक तरह का पागल संबंध है। विचार का नहीं, हिसाब का नहीं, गणित का नहीं।

There is no way to know—never was, never will be. How will the blind know whether the man standing before him has eyes or not? How will the sleeping know whether the one sitting beside him is awake or not? There is no way! And yet, sometimes, despite the mind, a wave of feeling is caught and it carries you away. The bond with a master is a kind of divine madness. Not of thought, not of accounting, not of arithmetic.

इसलिए जो गुरु को पकड़ लेते हैं, लोग उन्हें दीवाना ही समझते हैं, सदा से दीवाना समझते हैं। वे दीवाने हैं। यह वैसा ही संबंध है जैसा प्रेम का। एक स्त्री को तुमने देखा, या एक पुरुष को देखा और तुम्हें प्रेम हो गया। तुम कैसे जानोगे, क्या उपाय है बुद्धि के पास कि जिससे तुम्हारा प्रेम हुआ है, यही वास्तविक प्रेम का पात्र है? जिस स्त्री के तुम प्रेम में पड़ गए हो, यह तुम्हारी ठीक-ठीक पत्नी सिद्ध हो सकेगी? तुम्हारे बच्चों की ठीक-ठीक मां बन सकेगी? सम्यक गृहिणी हो सकेगी, तुम्हारा घर सम्हाल सकेगी? तुम्हें सुख-दुख में साथ दे सकेगी? क्या उपाय है जानने का? लेकिन प्रेम जानना ही नहीं चाहता। प्रेम कहता है: न हो सकेगी ठीक पत्नी तो भी ठीक, न हो सकेगी बच्चों की मां ठीक तो भी ठीक, न सम्हाल सकेगी घर-गृहस्थी तो भी ठीक। प्रेम अंधा है--बुद्धि के हिसाब से। क्योंकि जो आंखें बुद्धि की हैं, वे आंखें हृदय की नहीं; हृदय के पास और ही आंखें हैं। हृदय के पास अपने ढंग हैं। तर्कसरणी से हृदय नहीं चलता है। हृदय छलांग भरता है, गणित नहीं बिठाता है। एक अनुभूति होती है, एक स्फुरणा होती है।

That is why those who cling to a master are always taken to be mad—indeed they are! It is just like love. You see a woman, or a man, and love happens. How would you know—what means does the intellect have—to decide that the one you have fallen in love with is the true vessel for your love? Will this woman you fell for prove the right wife? Will she be the right mother for your children? Will she be a proper homemaker, will she hold the home together? Will she stand by you in joy and sorrow? What way is there to know? But love refuses to know. Love says: Even if she doesn’t prove the perfect wife, fine; even if she isn’t the perfect mother, fine; even if she can’t manage the household, fine. Love is blind—from reason’s point of view. For the eyes of reason are not the eyes of the heart; the heart has its own eyes, its own ways. The heart does not proceed by syllogism—it leaps; it does not calculate. There is a felt sense, a sudden shimmering.

ऐसा ही गुरु का संबंध है।

So it is with the master.

मुमुक्षु को स्फुरणा होती है। अचानक हृदय को कोई मथ जाता है। अचानक बुद्धि से गहराई में कहीं कोई किरण प्रविष्ट हो जाती है, रोमांच हो जाता है! तुम चौंकते हो, तुम चुनते नहीं। जब गुरु चुना जाता है, तुम चुनते नहीं, चौंकते हो, यह क्या हो रहा है? तुम विवश हो जाते हो, अवश हो जाते हो। खिंचे चले जाते हो। रोकना चाहो तो रोक नहीं सकते। जाना चाहो तो जाना झूठ होगा। कोई अज्ञात शक्ति तुम्हें चारों तरफ से घेर लेती है।

A seeker of liberation has a sudden shimmer, a heart is churned. A ray pierces somewhere deeper than the mind, a thrill of gooseflesh! You start, you don’t choose. When the master “is chosen,” you do not choose—you are startled: What is this happening? You find yourself helpless, powerless. You are drawn. Try to stop and you can’t. Try to go away and going away feels false. Some unknown force surrounds you from all sides.

अगर तुम ठीक से समझना चाहो, तो शिष्य गुरु को नहीं चुनता, गुरु शिष्य को चुनता है। गुरु पहले चुन लेता है, तभी तुम्हारे हृदय में तरंग उठती है, स्फुरणा होती है। गुरु तुम्हें घेर लेता है। तुम्हारे भागने के सब उपाय बंद कर देता है। तुम्हारे सारे सेतु जिनसे तुम होकर आए हो, तोड़ देता है। तुम्हारी सारी सीढ़ियां जिनसे तुम चढ़ कर आए हो, गिरा देता है। तुम्हारे सारे तर्कजाल छिन्न-भिन्न कर देता है। गुरु तुम्हारे भीतर एक शराब उंड़ेल देता है। उस शराब के नशे में तुम डूब जाते हो।

If you would understand rightly: the disciple does not choose the master; the master chooses the disciple. The master chooses first; only then does the wave arise in your heart, the first glimmer happens. The master encircles you. He closes every door of escape. He breaks the bridges you crossed to get here. He kicks away the ladders by which you climbed. He shreds your net of arguments. He pours a wine into you; in the intoxication of that wine you drown.

गुरु को कोई कभी चुनता नहीं। कभी किसी ने चुना नहीं। और जिन्होंने चुना है, उनसे पहले ही चूक हो गई। चुनने में तो सदा ही संदेह रहेगा। चुनाव कभी समग्र नहीं हो सकता। सोचोगे तुम, इसको चुनें, उसको चुनें? तुलना करोगे, यह ठीक कि वह ठीक? हिसाब लगाओगे, किसके पास ज्यादा लाभ? किसके पास कितनी हानि? किसके पास कितना दांव पर लगाना पड़ेगा? और किसके पास सस्ते में काम निपट जाएगा?

No one ever chooses a master. No one ever has. Those who tried to choose missed from the outset. Choice is always laced with doubt. Choice is never total. You will think: this one or that one? You will compare: this seems right, or that? You will calculate: where is the greater profit, what the loss? How much will I have to stake here? Where can the job be done cheaper?

तुमने अध्यात्म को बाजार समझा है! जैसे कोई सामान खरीदता है कि क्या खरीदें, क्या छोड़ दें? तुलना करता है, विचार करता है, दाम के हिसाब लगाता है, मजबूती देखता है। आदमी तो दो पैसे का घड़ा भी खरीदता है तो ठोक-पीट कर खरीदता है; बजा लेता है कि फूटा तो नहीं है, छिद्र तो नहीं है? और यहां जिंदगी दांव पर लगाने चले हो। तो गणित तो कहेगा, मन तो कहेगा कि ठोक-पीट लो, ठीक से जांच-परख कर लो। मगर तुम्हारी जांच-परख तुम्हारी ही जांच-परख होगी न! यह तुमसे पार कैसे ले जाएगी? तुम्हें तुमसे ऊपर कैसे उठाएगी? तुम्हें तुमसे मुक्ति कैसे दिलाएगी? मुक्ति और क्या है? मुमुक्षु का अर्थ जानते हो? जो मुक्ति के लिए आकांक्षी है--मुमुक्षु--जो मोक्ष का आकांक्षी है, जो परम स्वतंत्रता चाहता है। लेकिन तुम्हारा चित्त ही तो तुम्हारा कारागृह है। तुम इसी चित्त से चुनने चले हो? इसी चित्त ने कारागृह बनाया है, इसी से तुम मुक्ति का आकाश खोलने चले हो--इन्हीं सींकचों से, इन्हीं दीवालों से? इन्हीं दीवालों ने तुम्हें घेरा है, बंधन में डाला है।

You have taken spirituality to be a marketplace! As one buys a commodity—what to buy, what to leave? He compares, considers, prices, tests sturdiness. Even for a two-rupee pot a man taps and tests—is it cracked? Is there a hole? And here you are to stake your life. So the mind will say: test and try thoroughly. But your tests will be your tests! How will they take you beyond you? How will they raise you above yourself? How will they free you from yourself? What is liberation after all? Do you know what “mumukshu” means? One who longs for liberation—for moksha—one who yearns for absolute freedom. But your mind itself is your prison. And you go to choose with this very mind? This very mind forged your prison, and with it you set out to open the vast sky of freedom—by means of these very bars, these very walls? These very walls have enclosed and bound you.

नहीं, तुम्हारे भीतर से कोई मार्ग नहीं है। मार्ग तुम्हें पकड़ ले तो कोई उपाय है। इसलिए मुमुक्षु इतना ही कर सकता है--खुला हो, ग्राहक हो, ग्रहणशील हो। अगर कोई पकड़े, कोई ऊर्जा आए, तो द्वार-दरवाजे बंद न कर ले, बस इतना ही। इससे ज्यादा कुछ तुम्हारे हाथ में नहीं है। जैसे तुम यहां मेरे पास बैठे हो, चुनूंगा तो मैं, तुम मुझे नहीं चुन सकते। श्रीराम सोचते हों कि वे मुझे चुनें, तो गलती में हैं। और तुमने चुना तो चूक वहीं हो गई। पहले ही चूक हो गई। अब आगे चूक का विचार मत करो। भूल तो हो ही गई। और मैं यह कह रहा हूं कि तुमने अगर ठीक गुरु को भी चुना तो भी गलती हो गई।

No—no way opens from within you. If the Way seizes you, then something can happen. Therefore the one longing for liberation can do only this much—be open, available, receptive. If something grabs you, some energy arrives, don’t slam your doors; that’s all. Nothing more lies in your hands. As you sit here near me—if there is “choosing,” I will choose; you cannot choose me. Shri Ram may think he will choose me—he is mistaken. If you choose, the error has already happened. Don’t think of later errors. The first mistake is already made. And I am saying, even if you choose the right master, still you are wrong to have chosen.

मेरी बात को खूब खयाल में ले लेना, मैं यह कह ही नहीं रहा हूं कि तुमने चुना तो गलत गुरु को चुन लिया, तुमने हो सकता है भूल-चूक से ठीक ही गुरु चुन लिया हो; तुम संयोगवशात कबीर, नानक, या बुद्ध, या महावीर के पास पहुंच गए होओ और तुमने ठीक गुरु चुन लिया हो; लेकिन गुरु के ठीक होने से कुछ भी नहीं होता, तुम ही गलत हो, तुम्हारे चुनाव में गलती हो रही है। तुमने अगर बुद्ध के भी चरण पकड़े, तो तुम्हारे ही द्वारा पकड़े गए चरण बुद्ध के नहीं रह जाएंगे, तुम्हारी बुद्धि के ही रह जाएंगे। तुमने अपनी धारणा ही देख ली होगी बुद्ध में। तुम्हारी किसी धारणा को तृप्ति मिल गई होगी। तुम्हारे किसी पक्षपात को सहारा मिल गया होगा। तुम सोच कर आए थे कि बुद्धपुरुष ऐसा होना चाहिए, और बुद्धपुरुष संयोगवशात वैसे थे तो तुमने चुन लिया। तुमने चुना कुछ भी नहीं है, तुमने अपने को ही चुना है। तुमने अपनी ही छाया देखी है, उसको चुना है। क्योंकि तुम्हारी अपनी ही अपेक्षा की पूर्ति हुई। अगर बुद्धपुरुष जरा भी भिन्न होते तुम्हारी अपेक्षा और धारणा से तो तुम नहीं चुन सकते थे--जरा भी भिन्न होते! छुद्र सी भिन्नता और तुम्हारा चुनाव असंभव हो जाता है।

Take this well to heart: I am not saying that if you choose, you will choose a false master; by some fluke you might come to Kabir, Nanak, Buddha, or Mahavira, and you might “choose” the right master—but the rightness of the master still won’t help, because you are wrong. In choosing, the error is yours. Even if you take hold of Buddha’s feet, the feet you hold will not be Buddha’s—they will be only your mental image. You will have seen your own notion in Buddha. Some idea of yours will have been gratified. Some prejudice of yours will have found support. You had come thinking a Buddha should be like this—and Buddha, by coincidence, matched your notion, so you chose. In truth you did not choose him; you chose yourself. You picked your own shadow, because your expectation was fulfilled. Had the enlightened one differed even a little from your expectation and conception, you could not have chosen—not even a little difference! A slight deviation and your choosing would become impossible.

अगर तुमने मान रखा है कि परम प्रज्ञा की स्थिति में व्यक्ति नग्न होगा, और बुद्ध नग्न नहीं हैं, तो तुम नहीं चुन पाओगे। तुम चले जाओगे। तुम कहोगे: अभी थोड़ी देर है। अभी उपलब्धि पूरी नहीं हुई, वीतरागता पूरी नहीं हुई। अभी राग कुछ बाकी होगा। अभी वस्त्र अटके रह गए हैं। अभी महावीर जैसे नहीं हैं। तुम अगर जैन-धारणा के अनुसार बुद्ध के पास गए तो कठिनाई हो जाएगी।

If you hold as a mark that a supremely wise one must be naked, and Buddha is not naked, you won’t be able to choose him. You will go away, saying, “He’s not yet complete, dispassion not yet perfect—cloth still clings; he is not like Mahavira.” If you go to Buddha with a Jain conception, there will be trouble.

अगर तुम बौद्ध-धारणा के अनुसार कृष्ण के पास गए, तो कठिनाई हो जाएगी। क्योंकि तुम देखोगे कृष्ण को तो लगेगा यह तो सब राग ही राग है, वीतरागता कहां? बुद्ध ने तो कहा है: भिक्षु स्त्री को देखे न! अगर देखना पड़ ही जाए तो छुए न। अगर छूना पड़ ही जाए तो होश को सम्हाल कर रखे, होश न चूक जाए। तो जिसने यह वचन सुना है, वह अगर कृष्ण को देखेगा, रास करते, गोपियों के साथ नाचते, राधा के हाथ में हाथ डाले, दया-भाव से भर जाएगा कृष्ण के प्रति कि बेचारा, यह तो खुद ही भटका है! यह क्या मुक्त करेगा? यह कैसे मुक्त करेगा? यह किसको मुक्त करेगा? यह तो खुद ही भटका है। तुम्हें बड़ा दया-भाव पैदा होगा, तुम्हारे मन में बड़ी करुणा आएगी कि कोई रास्ता मिले तो मैं इसको समझाऊं कि भइया, जाग! होश सम्हाल! यह क्या कर रहा है?

If you go to Krishna with a Buddhist conception, there will be trouble. For seeing Krishna you will feel: it’s all passion upon passion—where is dispassion? Buddha said: “A monk should not even look at a woman; if forced to, he must not touch her; if forced to touch, he must remain fully alert, without slip.” One who holds that maxim—if he sees Krishna dancing the rasa with the gopis, hand in hand with Radha, he will feel pity for poor Krishna: “He himself is lost! How will he liberate anyone?” Compassion will well up: “If only I could advise him—Brother, wake up! Keep alert! What are you doing?”

जैन-शास्त्रों में कृष्ण को नरक में डाल दिया है, सातवें नरक में डाल दिया है और अनंतकाल के लिए डाल दिया है; जब यह सृष्टि समाप्त होगी और दूसरी सृष्टि का प्रारंभ होगा, तब वे छूटेंगे वहां से! ठीक ही है, अगर एक पत्नी नरक ले जाती है, तो सोलह हजार पत्नियां कहां ले जाएंगी, थोड़ा सोचो तो! अगर एक पत्नी नरक का द्वार है, तो सोलह हजार! और उनमें सब कृष्ण की पत्नी थीं भी नहीं--कोई किसी और की पत्नी, कोई किसी और की पत्नी। बिलकुल गैर-कानूनी! नाजायज! और एक संख्या होती है। सोलह हजार! ़

In Jain scriptures Krishna is consigned to the seventh hell—for an eternity; only when this creation ends and the next begins will he be released! Understandable: if one wife leads to hell, where will sixteen thousand wives take you! And many of those weren’t even his wives—wives of others! Absolutely illegal! Illegitimate! And the number—sixteen thousand!

तुमने अगर एक धारणा बना ली है--और तुम्हारी सबकी धारणाएं हैं। उन धारणाओं को लेकर ही तुम जाते हो। धारणा लेकर गए तो तुम जो चुनोगे, तुमने चुना है यह भ्रांति है तुम्हारी; तुम्हारी धारणा तृप्त हो गई है किसी कारण से। और अगर कल तुम्हारी धारणा टूट गई, तो तुम चौंकोगे, पछताओगे, दुखी होओगे कि यह मैंने समय गंवाया व्यर्थ, इस आदमी के पीछे चला, इतने दिन अकारण खोए, गंवाए।

If you have formed a conception—and you all have conceptions—you go with your conception. Then when your idea finds a match, you think you have chosen. That is your delusion; your idea has been gratified. And if tomorrow your idea breaks, you will be shocked, you will repent, you will be sad: “I wasted my time—followed this man, lost so many days for nothing.”

और फिर छोड़ने में भी अड़चन होगी। क्योंकि इतने दिन का लगाव बन गया। इतने आश्वासन दिए, श्रद्धा का इतना जोर मारा, और अब छोड़ना पड़े, तो पछतावा भी होगा कि कहीं छोड़ने में कोई भूल तो नहीं हो रही है? इसलिए तुम यह प्रश्न भी पूछ रहे हो कि ‘और यदि शिष्य को कभी ऐसा महसूस होने लगे कि चुनाव में बाजी हार गया है, तो क्या वह दूसरे गुरु के पास जा सकता है?’ तो फिर यह डर लगेगा कि यह कहीं विश्वासघात तो नहीं है? यह गद्दारी तो नहीं है?

Then even leaving will be difficult. So many days of attachment have formed. So many assurances given, so much force of “faith” invested; and now to leave—there will be regret: “What if leaving is the mistake?” Hence you ask: “And if a disciple ever feels he has lost the gamble in his choice, can he go to another master?” Then the fear arises: “Would that be treachery? Betrayal?”

कल मुझे एक पत्र देखने को मिला।

Yesterday I saw a letter.

मेरे एक संन्यासी हैं, जर्मन संन्यासी, विमलकीर्ति। वे जर्मनी के सम्राट के नाती हैं। तुम तो उन्हें मिलोगे तो पहचान भी न सकोगे कि सम्राट का नाती, जर्मन सम्राट का नाती! क्योंकि वे ‘वृंदावन’ में बर्तन मलते हैं। अत्यंत सरल चित्त व्यक्ति हैं। उनके काका ने पत्र लिखा है उन्हें। जर्मन सम्राट का चित्र भेजा है। चित्र के पीछे लिखा है: अरे गद्दार! शाही घर का होकर और भिखारियों की तरह जी रहा है! उन्हें गद्दारी दिखाई पड़ रही है कि शाही परिवार का व्यक्ति, जर्मन सम्राट का नाती, और संन्यासी! धारणाएं हैं।

One of my sannyasins, a German, Vimalakirti, grandson of the German emperor—you would not recognize him as an emperor’s grandson; he scrubs pots in Vrindavan. A very simple-hearted man. His uncle wrote, sending a photograph of the German emperor. On the back: “Traitor! Born to a royal house and living like a beggar!” He sees treachery: a prince turned monk! Conceptions.

तुमने एक गुरु से संबंध बना लिया, तो अब एक चित्त में बड़ी ग्लानि पैदा होगी कि छोड़ें कैसे? गलती भी दिखाई पड़ गई एक दिन। जरूरी नहीं है कि जिस दिन तुम्हें गलती दिखाई पड़े, उस दिन तुम्हें फिर ठीक-ठीक अनुभव हुआ है कि गुरु गलत है। जिस दिन तुमने ठीक समझा था, उस दिन तुम्हारी धारणा से मेल खा रहा था, जिस दिन तुमने गलत समझा, उस दिन तुम्हारी धारणा से मेल नहीं खा रहा है, बस, इतना ही जानना! गुरु के ठीक और गलत होने का तुम्हें कैसे पता चलेगा? कभी पता नहीं चलेगा।

If you have tied yourself to one master, then when a mistake becomes visible, it doesn’t mean that now you have rightly seen the master is wrong. The day you thought he was right, he matched your idea; the day you judge him wrong, he no longer matches your idea. That’s all. How will you ever know right or wrong in a master? You won’t.

इसलिए मैं कहता हूं कि दूसरी बात में भूल समझने की बजाय पहली बात में ही भूल पकड़ लोगे तो ठीक है। चुनना मत। हां, कोई गुरु चुन ले तो चुने जाना। अगर कोई गुरु की ऊर्जा तुम्हें पक़ड ले और तुम्हारे चारों तरफ नाचने लगे और तुम्हारे हृदय में समा जाए और तुम आनंदमग्न हो उठो--किसी धारणा की सिद्धि के कारण नहीं और किसी अपेक्षा की पूर्ति के कारण नहीं--तुम्हारा हृदय गवाही दे दे, सारी धारणाओं के विपरीत गवाही दे दे कि अब बस चलो, सब धारणाएं छोड़नी पड़ें, सारा चित्त का जाल छोड़ना पड़े, तो भी यह दांव लगाना है, तब समझना कि तुम्हारे जीवन में गुरु का पदार्पण हुआ। और उस पदार्पण के बाद कभी लौटना नहीं होता। असंभव है लौटना! हृदय से जो संबंध बनता है, वही पार ले जाने वाला है, वही मुक्तिदायी है।

So I say: rather than discovering the second mistake, catch the first. Don’t choose. Yes—if a master chooses you, let yourself be chosen. If the master’s energy seizes you, begins to dance around you, enters your heart, and you are flooded with bliss—not because some notion is vindicated or some expectation fulfilled—your heart itself, against all your conceptions, bears witness: “Now, enough—let everything be dropped, let the entire net of mind go; this is worth the stake!”—then understand, the master has entered your life. After such an advent there is no going back. It is impossible. A bond of the heart alone ferries you across.

लेकिन श्रीराम, तुम सोच-समझ कर--ब्राह्मण आदमी हो, श्रीराम शर्मा!--गणित बिठा रहे हो, विचार कर रहे हो। शास्त्र तुम्हारे चित्त में बैठे होंगे। गुरु ऐसा होना चाहिए, गुरु वैसा होना चाहिए। ये-ये लक्षण होने चाहिए। इतने लक्षण हों तो चुनना चाहिए।

But Shri Ram, you want to think it through—you are a Brahmin man—doing arithmetic, weighing, consulting scriptures in your mind: the master should be like this, like that; such and such marks must be there, then choose.

जरा अहंकार की बात तो देखो! तुम चुनोगे? तुम हो कौन? अगर तुम्हें इतनी भी समझ आ गई है कि गुरु के लक्षण पहचान लो, तो तुम स्वयं ही गुरु हो जाओगे, अब और बचा क्या? अगर तुम्हें इतना होश आ गया है कि तुम होश वाले आदमी को पहचान लो, तो जाने की जरूरत ही क्या है, इसी होश को बढ़ाए चले जाओ। अगर तुम्हें इतना पता चल गया है कि कौन जागा हुआ है, तो तुम जाग ही गए! अब और जागना क्या है? अगर तुमने पहचान लिया कि हां, इस आदमी के पास आंखें हैं, यह अंधा नहीं है, तो तुम्हारे पास आंखों का सबूत मिल गया, अब और क्या चाहिए? अब किसी के पीछे क्या चलना, तुम्हारे पास खुद ही आंखें हैं। अब गुरु की कोई जरूरत नहीं।

Just see the ego in this! You will choose? Who are you? If you have enough understanding to recognize the marks of a master, you yourself are already a master—what remains? If you have such awareness that you can recognize one who is aware, why go anywhere? Just deepen that very awareness. If you know who is awakened, then you are awakened. If you can recognize someone has eyes, then you yourself have the evidence of eyesight—what more do you need? Why follow anyone? You yourself have eyes—no more master is needed.

मैं तुमसे यह कह रहा हूं कि अगर तुम्हारे पास इतनी समझ हो कि तुम निर्णय कर सको कि कौन सदगुरु है और कौन मिथ्या, तो तुम्हें गुरु की जरूरत ही नहीं है। अगर तुम्हें गुरु की जरूरत है, तो उसका अर्थ हुआ कि तुम्हारी बुद्धि से कोई उपाय नहीं है। तुम अपनी बुद्धि को सरका कर अलग कर दो। तुम तो गुरुओं के सत्संग में बैठो, मस्त होकर, खुल कर, सब द्वार-दरवाजे खुले छोड़ कर, ताकि सूरज आए तो आ सके भीतर, और सुबह का मलय पवन आए तो आ सके भीतर, और वर्षा की बूंदाबांदी हो तो थोड़ी बूंदें तुम तक भी पहुंच सकें, कि कोयल गाए तो गीत तुम्हारे भीतर प्रवेश कर सकें, बस खुले होकर बैठ जाओ। और जहां पकड़ लिए जाओ, जहां से छूटना मुश्किल हो जाए, जहां चुंबक की तरह खींच लिए जाओ--फिर क्या करोगे? चुनाव का सवाल ही नहीं है, फिर करोगे क्या? गुरु ने चुन लिया। और धन्यभागी हैं वे जो गुरु को चुनने देते हैं, खुद नहीं चुनते।

I am telling you: if you have so much discrimination that you can decide who is true and who is false, you need no master. If you need a master, it means there is no way through your intellect. Put your intellect aside. Sit in the company of masters—relaxed, open, with all doors and windows unlatched, so that if the sun wishes it may enter, the morning breeze may pass through, the rain’s fine drops may reach you, the koel’s song may enter you—just sit open. And wherever you are caught—where it becomes difficult to escape, where you are drawn like iron to a magnet—then what will you do? There is no question of choosing then. The master has chosen. Blessed are those who let themselves be chosen, and do not choose themselves.

इधर मेरे पास भी दो ही तरह के लोग आते हैं। एक, जो चुनते हैं। जो चुनते हैं, उनसे मेरा संबंध पहले से ही नहीं बन पाता। वे काफी होशियार हैं। उनकी होशियारी बाधा है। दूसरे वे हैं, जो मुझे चुनने देते हैं। उनसे मेरा संबंध ऐसा बनता है जो कभी टूट नहीं सकता। जिसके टूटने की कोई संभावना ही नहीं है।।

Two kinds of people come to me. One kind chooses. With them my relationship never quite forms. They are too clever; their cleverness is the barrier. The other kind lets me choose. With them a relationship forms that cannot break—there is no possibility of its breaking.

हृदय जुड़ता है तो टूटता नहीं। बुद्धि के जोड़ तो थोथे हैं। दिखाई पड़ते हैं, ऊपर-ऊपर हैं, कभी भी टूट सकते हैं। आज मैंने कुछ कहा, तुम्हारे शास्त्र से मेल खा गया, कल मैं कुछ कहूंगा और तुम्हारे शास्त्र से मेल नहीं खाएगा तो अड़चन हो जाएगी।

When hearts join, they do not break. The head’s bonds are hollow—outward, brittle; they can snap any time. Today I say something that matches your scripture; tomorrow I will say something that does not—I will be a problem then.

मैं सिक्खों के ‘जपुजी’ पर बोलता था, तो बहुत सिक्ख सुनने आने लगे। मगर वे मुझे सुनने नहीं आ रहे थे। मुझसे उनका क्या लेना-देना? वे तो ‘जपुजी’ पर बोल रहा हूं इसलिए आ रहे थे। जब तक ‘जपुजी’ पर बोला तब तक वे दिखाई पड़े। जब ‘जपुजी’ पर बोलना बंद हो गया, वे भी नदारद हो गए। इनसे मेरा क्या संबंध बनेगा, कैसे संबंध बनेगा?

When I used to speak on the Sikhs’ Japji, many Sikhs came to listen. But they were not coming to listen to me. What had they to do with me? They came because I spoke on Japji. When that series ended, they disappeared. What relationship could form with such people?

कबीर पर बोलता हूं, कबीरपंथी आ जाते हैं। अभी एक मित्र ने कहा है कि आपकी वाणी में मुझे संत तारण तरण की ध्वनि सुनाई पड़ती है, बड़ा आनंद आता है। वह तारण तरण के मानने वाले हैं, तो उन्हें तारण तरण की धुन सुनाई पड़ रही है। तुममें से तो बहुतों ने तारण तरण का नाम भी नहीं सुना होगा, तो धुन कहां से सुनाई पड़ेगी तारण तरण की? ईसाई को लगता है कि मैं जो बोल रहा हूं, वह बाइबिल है। और मुसलमान को लगता है कि मैं जो बोल रह हूं, वह कुरान है। और सिक्ख को लगता है कि जो मैं बोल रहा हूं, वह गुरुग्रंथ है।

When I speak on Kabir, Kabirpanthis turn up. Just now a friend said, “In your voice I hear the resonance of Saint Taran Taran; it delights me.” He is a follower of Taran Taran, so he hears Taran Taran. Many of you have never even heard that name—how will you hear his resonance? The Christian feels I’m speaking the Bible, the Muslim hears the Quran, the Sikh hears the Guru Granth.

मगर ध्यान रखना, अगर तुम्हें इसलिए मजा आ रहा है कि तुम्हें तारण तरण की धुन सुनाई पड़ रही है, तो तुमने मुझे तो सुना ही नहीं। तुम्हारा मजा तुम्हारे मन का ही मजा है, मुझसे कुछ लेना-देना नहीं। किसी दिन अगर ऐसा हो गया कि कोई बात मैंने ऐसी कही जो तुम्हारे तारण तरण से मेल न खाई, तो बस दोस्ती समाप्त! कट्टी हो गई! दोस्ती झूठी थी। दोस्ती नाममात्र को थी। मुझसे न थी, तारण तरण से थी। और चूंकि मेरी बात में तुम्हें तारण तरण की बात सुनाई पड़ी थी, तुम मेरे साथ हो लिए थे। मगर तुम मेरे साथ नहीं हुए थे, तुम थे तो तारण तरण के ही साथ। मुझसे तुम्हारा कभी नाता न बना था।

But notice: if you are delighted because you hear Taran Taran in me, then you have not heard me at all. Your delight is your mind’s delight; it has nothing to do with me. The day I say something that does not match your Taran Taran, friendship ends! Cut off! The friendship was false, in name only; not with me, but with Taran Taran. Because you heard your saint’s voice in my words, you walked along—but you never joined me.

मुझे कब सुनोगे? मुझे सीधा-सीधा कब सुनोगे? अपनी धारणाओं को हटा कर कब सुनोगे?

When will you hear me? When will you listen directly—setting aside your notions?

तारण तरण के मानने वाले मुझे पत्र लिखते रहते हैं कि आप संत तारण तरण पर कब बोलेंगे? जब आप बोलेंगे तब हम सुनने आना चाहते हैं। मुझसे कुछ लेना-देना नहीं, जब तारण तरण पर बोलूंगा तब वे सुनने आना चाहते हैं।

Followers of Taran Taran keep writing: “When will you speak on Saint Taran Taran? When you do, we want to come.” Nothing to do with me—when I speak on their saint, they will come.

मनुष्य का अहंकार ऐसा है कि वह अपने अहंकार की पुष्टि चाहता है। यह पुष्टि है सिर्फ और कुछ भी नहीं। तुम मानना चाहते हो मुझसे सुन कर कि तुम्हारी जो मान्यता थी, वह ठीक थी। तब तुम मुझसे बड़े प्रसन्न हो जाते हो, कि हां, यह आदमी ठीक है! क्योंकि तुम्हारे अहंकार को इसने थोड़ा भोजन दिया, तुम्हारी मान्यता को सही कहा। तुम्हारे शास्त्र को समर्थन दिया। और अगर मैं तुम्हारे शास्त्र के संबंध में एक शब्द भी कह दूंगा जो तुम्हारे मन को छिन्न-भिन्न करेगा, खिन्न करेगा, बस तुम दुश्मन हो गए। उसी क्षण दुश्मन हो गए।

The ego seeks validation—this is all it is. You want to hear from me that what you already believe is right. Then you are pleased with me: “Yes, this man is right!” because your ego has been fed, your creed affirmed, your scripture supported. If I utter even one word about your scripture that offends or shatters your mind, you become my enemy—instantly.

तुम्हारी धारणाओं से तुम संबंध न बना सकोगे किसी सदगुरु से। क्योंकि कोई सदगुरु किसी दूसरे सदगुरु की प्रतिलिपि नहीं है। इसे खूब समझ लो, कोई सदगुरु किसी दूसरे सदगुरु की प्रतिलिपि नहीं है। यद्यपि सत्य एक है, लेकिन उसके कहने के ढंग अनेक हैं। यद्यपि सत्य एक है, लेकिन जब सत्य अवतरित होता है तो उसकी अभिव्यक्ति भिन्न-भिन्न होती है।

With your notions you will never form a relationship with a true master. No true master is a copy of any other. Understand this well: though truth is one, its expressions are many. Though truth is one, when it descends it expresses uniquely each time.

जैसे किसी ने सुबह उगते हुए सूरज को देखा। सुंदर सूरज, लाली फैल गई पूरब पर, पक्षी गीत गाने लगे, वृक्ष जाग गए, सारा जगत आरती में तत्पर हो गया। किसी ने गीत लिखा सुबह के इस उगते सूरज पर और किसी ने चित्र बनाया और किसी ने अपनी वीणा छेड़ दी इस मस्ती में, इस मस्ती के स्वागत में। इन तीनों की अभिव्यक्ति भिन्न-भिन्न होगी। वीणा का छिड़ना भी सुबह के सूरज के स्वागत में हो रहा है। इसमें भी सुबह के सूरज की थोड़ी लाली है। इसमें भी उगते सूरज की थोड़ी छाया है। मगर वीणा वीणा है, इसमें कोई रंग तो नहीं होंगे! इसमें राग होगा, रंग नहीं होंगे। राग का अपना रंग है। ‘राग’ शब्द का अर्थ भी रंग होता है, खयाल रखना। इसका भी अपना रंग है, लेकिन वह रंग ध्वनि का है। वह कानों से पकड़ा जाएगा, आंखों से नहीं। वह बड़ा दूसरा रंग है। और जिसने चित्र बनाया तूलिका उठा कर सुबह का, सूरज का उगता हुआ, इसकी तूलिका में और वीणा में कोई संबंध जुड़ेगा? इसके चित्र में और संगीत में कोई संबंध जुड़ेगा! ऊपर-ऊपर कोई संबंध नहीं है। और किसी ने गीत लिखा। और यह भी हो सकता है, किसी ने पैरों में घूंघर बांधे और नाचा। इनकी अभिव्यक्ति अलग-अलग है। सूरज एक ही ऊगा था और सबके हृदय में सूरज के उगने की एक ही अर्चना जगी थी, एक ही प्रार्थना जगी थी, एक ही पूजा का भाव उठा था, लेकिन फिर भी पूजा का भाव व्यक्ति-व्यक्ति में भिन्न हो गया।

One person saw the morning sun—beauty spreading in the east, birds singing, trees awakening, the world ready for worship. One wrote a song, one painted a picture, one plucked a vina. All three express the same dawn, but their expressions differ. The vina’s strain also welcomes the sun; it carries a little of dawn’s redness—but sound has color of its own, caught by the ear, not the eye. The painter’s brush and the musician’s notes—what outer connection have they? Another wrote a poem, another tied bells to his ankles and danced. The sun was one; the inner adoration one; the prayer one; the feeling of worship one—but the expressions became different.

ऐसा ही फर्क कबीर में है, नानक में है, जगजीवन में है; बुद्ध में है, महावीर में है, कृष्ण में है; मोहम्मद में है, लाओत्सु में है, जरथुस्त्र में है--ऐसा ही फर्क। लेकिन तुम जब किसी एक धारणा को पकड़ कर बैठ जाते हो और उसी धारणा को लेकर खोजने निकलते हो, तो तुम मुश्किल में पड़ोगे। अगर तुमने कबीर की धारणा पकड़ ली कि गुरु हो तो कबीर जैसा, तो तुमको फिर कभी गुरु नहीं मिल पाएगा। क्योंकि कबीर दुबारा नहीं होते। और अगर तुम्हें कबीर जैसा कभी कोई गुरु मिल जाए, तो समझ लेना नकलची है। क्योंकि दुबारा असली तो होता ही नहीं; सिर्फ नकली हो सकते हैं, पाखंडी हो सकते हैं।

So is the difference between Kabir and Nanak and Jagjivan; between Buddha, Mahavira, and Krishna; between Mohammed, Lao Tzu, and Zarathustra. But when you cling to one conception and go searching with it, you get into trouble. If you hold the notion “The master must be like Kabir,” you will never find a master—Kabir does not come twice. And if you do find someone exactly like Kabir, know he is an imitator. The original never repeats; only counterfeits can.

अगर तुम्हारी धारणाओं से मेल खा रहा हो किसी गुरु से, पूरा-पूरा मेल खा रहा हो, तो एक बात पक्की है कि गुरु पाखंडी है। यह तुम बहुत चौंकोगे मेरी बात सुनकर। तुम्हारी धारणाओं से मेल खाता हो अगर पूरा-पूरा, तो समझ लेना कि गुरु पाखंडी है। वह तुम्हारी धारणाओं से मेल बिठालने का ही आयोजन किए बैठा है। इसलिए जैन मुनि जैन की धारणा से मेल खा जाएगा। और बौद्ध भिक्षु बौद्ध की धारणा से मेल खा जाएगा। हिंदू संन्यासी हिंदू की धारणा से मेल खा जाएगा। धारणा से ही मेल खाने का पूरा आयोजन है। सत्य से कोई संबंध नहीं है। सूरज उगा है, इसका इन्हें पता नहीं है। न इन्होंने अपनी वीणा उठाई है, न इन्होंने अपनी तूलिका उठाई है, न पैरों में घूंघर बांधे हैं, न इनके कंठ में कोई गीत है। मगर ये जानते हैं कि शास्त्र में गुरु की परिभाषा क्या है। उसी परिभाषा के अनुसार ये अपने आचरण को नियमित कर रहे हैं, व्यवस्थित कर रहे हैं।

If a master perfectly matches your notions, be certain he is a pretender. You may be shocked—but if he fully fits your conceptions, he is accommodating your conceptions. Therefore the Jain monk will fit the Jain conception; the Buddhist monk will fit the Buddhist conception; the Hindu sannyasin will fit the Hindu conception. It’s all staging to match your beliefs—nothing to do with truth. The sun has risen; they don’t know. They have picked up neither the vina nor the brush nor the dancing bells, nor do they have a song in their throat; they only know the scripture’s definition of a guru and arrange their behavior accordingly.

शास्त्र कहता है: इतनी बार भोजन, एक बार भोजन, तो ये एक बार भोजन करते हैं। शास्त्र कहता है कि दो वस्त्र, तो ये दो वस्त्र रखते हैं। शास्त्र कहता है: सूरज ढले चलना नहीं, तो ये चलते नहीं। रात पानी मत पीना, तो पानी नहीं पीते। ब्रह्ममुहूर्त में उठ आना, तो ब्रह्ममुहूर्त में उठ आते हैं। शास्त्र ने जो कहा है, उसकी कवायद करते हैं, उसका रिहर्सल करते हैं, उसका अभ्यास करते हैं, उसके अभ्यास से तुम्हारी धारणा से मेल खा जाता है, अनुकूल पड़ जाते हैं। अगर तुम्हारी भी उसी शास्त्र की धारणा है तो बस एकदम मेल खा जाते हैं।

The scripture says: eat once a day—so they eat once. Two garments—so two garments. Don’t travel after sunset—so they don’t. Don’t drink water at night—so they refrain. Rise before dawn—so they rise. They rehearse what the scripture prescribes; through this, they match your idea and seem suitable. If your conception springs from the same scripture, the match is exact.

इसलिए तुम दुनिया में एक चमत्कार देखोगे कि एक संप्रदाय का गुरु दूसरे के संप्रदाय को बिलकुल गुरु जैसा नहीं मालूम होता। मगर उस संप्रदाय के लोगों को बिलकुल गुरु मालूम होता है, परम गुरु मालूम होता है। दोनों की धारणाएं एक जैसी हैं। दोनों की धारणाएं मेल खा रही हैं।

Hence the odd spectacle: the guru of one sect does not seem like a guru at all to another sect. But to his sect he appears the supreme guru. Their conceptions match.

अब यह जरा धोखा समझो।

Understand the trick.

तुमने भी वही शास्त्र पढ़ा...ऐसा समझो। एक अभिनेत्री मुझे मिलने आई। उसने कहा कि आपका क्या कहना है भृगु-संहिता के संबंध में? मैंने उससे पूछा कि तुझे प्रश्न क्यों उठ रहा है? तो उसने कहा कि मैं दिल्ली गई और भृगु-संहिता मेरे लिए पढ़ी गई। और जो-जो बातें मेरे संबंध में बताई गईं, वह मैंने सब नोट कर लीं। भरोसा तो मुझे नहीं आया...मेरे पिछले जन्मों की बातें, मेरे भविष्य के जन्म की भी बात। और इस जन्म के संबंध में भी कुछ बातें कहीं जो सच। और कुछ बातें जो अभी सच नहीं हैं, लेकिन पढ़ने वाले ने कहा कि आगे सच हो जाएंगी; अभी जन्म पूरा तो घट नहीं गया है। फिर मैंने मद्रास में भृगु-संहिता पढ़वाई। वहां भी ठीक यही का यही! फिर मैंने काशी में भृगु-संहिता पढ़वाई वहां भी ठीक यही का यही। अगर धोखा होता तो एक जगह होता। जब तीन जगह से बात मिल गई--और इन तीनों को एक-दूसरे का कोई पता भी नहीं है--तो इससे सिद्ध होता है कि कुछ सचाई होनी चाहिए।

You study the same shastra… Consider an actress who came to see me: “What do you say about the Bhrigu Samhita?” I asked why. She said, “In Delhi they read my Bhrigu. I noted what they said of my past lives, and future too. Some things about this life were true. Others aren’t yet, but the reader said they will be—this life isn’t over. Then I had it read in Madras—exactly the same! Then in Kashi—exactly the same! If it were a fraud, it would differ. When three places match—and none know each other—it must be true.”

अब इस महिला को जरा भी समझ नहीं है कि भृगु-संहिताएं एक-दूसरे की कापियां हैं; उनमें कोई भेद नहीं है। पढ़ने वाले से कोई संबंध ही नहीं है। जिस ढंग से पन्ना खोला जाता है वह ढंग भी वही का वही है। तुम्हारा नाम पूछा, तुम्हारा पता पूछा, तुम्हारी उम्र पूछी, गणित बिठाया--वह गणित भी वही का वही है--फिर पन्ना खोला कि इकतीसवां पन्ना निकलता है तुम्हारे हिसाब से। इकतीसवें पन्ने पर जो लिखा है, पढ़ कर सुना दिया। वो फिर दिल्ली में पढ़वाओ, कि मद्रास में, कि काशी में। लेकिन जब तीन दफा अलग-अलग लोगों ने भी वही लक्षणाएं बता दीं और वही जन्म कहे, तो भरोसा बढ़ा! भरोसा गहरा हुआ कि तीन तो गलत नहीं हो सकते!

She has no idea that these “Bhrigu Samhitas” are copies of each other—no real difference. The reader hardly matters. The method of opening the page is the same. Your name, address, age, calculation—same calculation—and then the thirty-first page is opened for your horoscope. Whatever is written there is read out. Whether in Delhi, Madras, or Kashi. When three readers repeat the same, your confidence grows: three can’t be wrong!

शास्त्र तुम पढ़ते हो, शास्त्र जो गुरु बनने को बैठा है वह भी पढ़ता है उसी शास्त्र को। दोनों एक ही शास्त्र से धारणा लेते हैं। तुम शिष्य बनना चाहते हो, इसलिए तुम इस ढंग से पढ़ते हो कि गुरु को कैसे पहचानेंगे। जो गुरु बनना चाहता है, वह इस ढंग से पढ़ता है कि जो शिष्य आएंगे, वे मुझे कैसे पहचानेंगे? फिर दोनों का तालमेल हो जाता है। और दोनों धोखे में पड़े हो।

You read the shastra, and the person aspiring to be a guru reads the same shastra. You, wanting to be a disciple, study “How to recognize a guru.” The one wanting to be a guru studies “How to be recognized by disciples.” Then both align—and both are deceived.

सदगुरु की कोई पहचान किसी शास्त्र में नहीं है। क्योंकि जिस सदगुरु की पहचान दी हुई है, वह सदगुरु एक बार हो चुका और दुबारा नहीं होता। प्रत्येक सदगुरु बेजोड़ है, अद्वितीय है। उस जैसा व्यक्ति फिर कभी नहीं होता। कहां कृष्ण दुबारा! कहां बुद्ध दुबारा! कैसे होंगे? कोई उपाय नहीं है दुबारा होने का। परमात्मा दोहराता नहीं। परमात्मा कोई टूटा-फूटा ग्रामोफोन रिकॉर्ड नहीं है कि बस दोहराए चले जा रहे हैं, वही दोहराए चले जा रहे हैं!

There is no shastric mark by which to recognize a true master. The one whose marks were written down—he has already happened and does not happen again. Every true master is peerless, unique. Krishna will not come again. Buddha will not come again. Existence does not repeat; it is not a broken gramophone record endlessly repeating.

परमात्मा नित-नूतन सर्जक है, स्रष्टा है। रोज नये गीत गाता है। रोज नई तान छेड़ता है। रोज नया छंद! जो एक बार हो गया, हो गया। उसकी पुनरुक्ति नहीं होती। परमात्मा फिर किसी नये रूप में उतरता है। और तब तुम मुश्किल में पड़ जाते हो। तब तुम बड़ी अड़चन में पड़ जाते हो। तुम्हारी धारणा होती है पुराने की, जो कभी हुआ था। और तुम नये सदगुरु से पुरानी धारणा का मेल बिठाना चाहते हो। वह मेल नहीं बैठता। और जिससे मेल बैठता है, वह पाखंडी है। और जो सच्चा है, उससे मेल नहीं बैठता। ये अड़चनें हैं, मुमुक्षु की, मैं तुम्हें साफ करना चाहता हूं।

God is ever-new creativity, the Creator—each day a new song, a new note, a new meter. What once happened, happened; it is not repeated. God descends in new forms. Then you are in difficulty. Your conception is of the old, and you try to match the new master to the old conception—it won’t match. The one who matches is a pretender. The true one won’t match. These are the seeker’s hurdles; I want to make them clear.

मेरी तरफ से एक बात समझ लो: तुम नहीं चुन सकते। तुम जो चुनोगे, पुरानी धारणा के आधार पर चुनोगे। अभी नये गुरु को पहचानने वाला शास्त्र तो लिखा नहीं--लिखा जाएगा, जब गुरु जा चुका होगा! तब लोग पहचानेंगे। लेकिन तब पहचानने का कोई अर्थ न रह जाएगा। जब महावीर जिंदा होते हैं, तब तुम पहचानते हो राम के हिसाब से। और गड़बड़ हो जाती है, क्योंकि महावीर राम नहीं हैं। तुम देखते हो, कहां धनुषबाण है? वहां कोई धनुषबाण नहीं है। धनुषबाण तो दूर, लंगोटी भी नहीं है। तुम पूछोगेः धनुषबाण कहां है, महाराज! सीताजी कहां हैं? वहां कोई नहीं है--न कोई सीता जी हैं, न कोई धनुषबाण है। तुम लिए बैठे हो पुरानी, कि मेरा माथा तो तभी झुकेगा जब धनुषबाण हाथ लोगे! तो तुम्हारा माथा झुकना नहीं है क्योंकि वह महावीर धनुषबाण हाथ लेंगे नहीं। जंचेगा भी नहीं, नंग-धड़ंग धनुषबाण लिए! बात कुछ बनेगी भी नहीं! शोभा भी नहीं आएगी!

Understand this from me: you cannot choose. You will choose on the basis of old conceptions. No scripture has yet been written to recognize the new master—it gets written after he is gone. People recognize later. But recognition then is meaningless. When Mahavira is alive, you judge by the standards of Rama—and it goes wrong, for Mahavira is not Rama. You look: where is the bow? There is no bow. Not even a loincloth sometimes. You ask, “Where is the bow, sir? Where is Sita?” There is neither Sita nor bow. You’re carrying the old: “I will bow only when you lift the bow!” Then you will never bow—Mahavira will not lift a bow. It wouldn’t suit him—naked, brandishing a bow? It wouldn’t do; it wouldn’t be beautiful!

महावीर जा चुकेंगे, तब शास्त्र निर्मित होगा। शास्त्र पीछे ही निर्मित हो सकता है, जब महावीर जी लिए। और अनेक लोगों के हृदयों को पकड़ा उन्होंने। उन्हीं के हृदय पकड़े जिनमें धारणाएं नहीं थीं, खयाल रखना। जो धारणा लेकर आए थे, उनको तो महावीर से कोई संबंध बनेगा नहीं। कुछ निश्छल हृदय, निर्दोष हृदय, कुछ कुंआरे हृदय पकड़े गए। कुछ हिम्मतवर लोग जो चित्त को एक तरफ सरका कर रख दिए, पकड़े गए। लेकिन कल यही सारे हिम्मतवर लोग महावीर के लक्षणों के आधार पर शास्त्र निर्मित करेंगे कि गुरु हो तो ऐसा हो। बस फिर अड़चन शुरू हो जाएगी।

When Mahavira is gone, then scripture is compiled. Scripture can only be compiled afterward, once Mahavira has gripped many hearts. And note, he grips only those free of conceptions. Those who came with fixed notions could not relate to him. A few guileless, virgin hearts were caught—those brave enough to set the mind aside. Tomorrow, these very brave ones will compose marks based on Mahavira: “A master should be like this.” And trouble begins again.

महावीर ने बारह वर्ष मौन रखा, तब उन्हें ज्ञान उत्पन्न हुआ। महामुनि थे! बुद्ध ने छह वर्ष ही जंगल में तपश्चर्या की और ज्ञान को उपलब्ध हुए। अब हिसाब-किताब लगाने वाला कहेगा कि अधूरे रहे। बारह वर्ष और छह वर्ष--कच्चे हैं अभी! एक प्रसिद्ध जैन विचारक ने किताब लिखी। लिखने के पहले मुझसे कहा कि मेरा तो समन्वयवाद है--गांधीवादी थे। गांधी के अनुयायी थे, गांधी के आश्रम में ही बड़े हुए थे--तो मेरा तो समन्वयवाद है। मैं महावीर और बुद्ध पर एक किताब लिख रहा हूं। किताब लिखी, मुझे भेजी, तो मैं देख कर चौंका, उसका शीर्षक ही देख कर चौंका! ‘भगवान महावीर और महात्मा बुद्ध।’ तो मैंने उन्हें पूछा कि या तो दोनों को भगवान लिख देते, या दोनों को महात्मा लिखते; इतना सा भेद क्यों किया? और इसमें भेद क्या है भगवान और महात्मा में? उन्होंने कहा: भेद है थोड़ा सा! महावीर परिपूर्ण पहुंच गए हैं, बुद्ध अभी थोड़े पीछे हैं! यह समन्वय हो रहा है। यह बनिया की बुद्धि, बारह साल, छह साल, हिसाब लगा रहा है। कि महात्मा ही हो पाए अभी! अभी भगवान नहीं हो पाए। अभी एक जन्म और होगा; रास्ते पर हैं, पहुंच रहे हैं।

Mahavira kept twelve years of silence before enlightenment; he was a great ascetic. Buddha practiced in the forest for six years and attained. Now the bookkeeper says Buddha is unfinished—twelve and six—still raw! A well-known Jain thinker wrote a book on Mahavira and Buddha. He told me beforehand: “I’m a harmonizer—Gandhian, raised in his ashram—so I’m writing a syncretic work.” I saw the title and was shocked: “Bhagavan Mahavira and Mahatma Buddha.” I asked: “Either call both Bhagavan or both Mahatma—why this slight difference? What is the difference?” He said, “A slight one! Mahavira is fully perfect; Buddha is a little behind.” This is “synthesis”! A shopkeeper’s arithmetic—twelve years versus six—Buddha is still Mahatma, not Bhagavan; perhaps one more life.

और ये सोचते हैं सज्जन कि समन्वयवादी हैं। और ये सोचते हैं कि दोनों का इन्होंने गुणगान किया है--कितनी उदारता है इनके हृदय में, ये सोचते हैं! खाक उदारता है! यह उदारता है? यह कृपणता की सीमा हो गई! यह बुद्ध को भगवान न कह सके। कैसे कहें बुद्ध को भगवान? लक्षण बना लिए हैं, उन लक्षणों से ही फिर हिसाब चलेगा। और वैसा आदमी दुबारा नहीं होगा। पच्चीस सौ साल हो गए महावीर को हुए, फिर कोई महावीर तो हुआ नहीं। यद्यपि बहुत लोगों ने नकल की है, बहुत लोग नंगे रहे हैं। और बहुत लोग महावीर जैसा ही भोजन किए हैं और महावीर जैसा ही उपवास किए हैं। मगर कोई महिमा वैसी तो प्रकट न हुई। वैसा सौरभ फिर तो न फूटा, वैसा कमल फिर तो न खिला। यह हो ही नहीं सकता। ये जितने महावीर के पीछे पच्चीस सौ साल में लोग नग्न हुए, यह सिर्फ आचरणगत थी इनकी नग्नता, आयोजित थी, अभ्यासजन्य थी। इसका आविर्भाव भीतर से नहीं हुआ था। और हो नहीं सकता था।

And he thinks himself generous and broad-minded! Not generosity—this is miserliness. He cannot call Buddha “Bhagavan.” How could he? He has made marks, and the accounting follows them. And such a man does not reappear. Two thousand five hundred years since Mahavira and no second Mahavira—though many have imitated: many went naked, many ate and fasted like Mahavira—but the same fragrance did not appear, the lotus did not bloom. How could it? Those twenty-five centuries of nakedness were mere practice and arrangement—not an inner flowering.

जब कोई सदगुरु पैदा होगा, तब तुम्हारी धारणाएं उससे मेल नहीं खाएंगी। इसलिए जो हिम्मतवर हैं और धारणाओं को सरका कर रख सकते हैं और सदगुरु जब जाल फेंके तो भाग न जाएं और उसके जाल में फंसने को राजी हों...तुम नहीं चुनते, सदगुरु जाल फेंकता है, जैसे मछलियों को पकड़ने को मछुआ जाल फेंकता है।

When a true master appears, your ideas won’t match him. Therefore only the brave—who can set aside their notions and, when the master casts his net, not run away, but consent to be caught—will be taken. You do not choose; the master casts a net like a fisherman.

जीसस ने अपने एक शिष्य को कहा है, वह मछलियां मार रहा था; जीसस आकर खड़े हो गए; सुबह-सुबह उसने जाल फेंका था, मछलियां फंस गई थीं और वह खींच रहा था, जीसस ने उसके कंधे पर हाथ रखा, उसने पीछे लौट कर देखा। सुबह की ताजी हवा और सुबह के ताजे सूरज में जीसस का आभामंडल, जीसस की वे झील से भी ज्यादा गहरी आंखें, वह एकदम मोहित को गया। उसने कहा: तुम कौन हो? कहां से हो? कैसे आकस्मिक तुम्हारा आगमन हो गया? जीसस ने कहा: ये सब बातें धीरे-धीरे तुझे समझ में आएंगी कि मैं कौन हूं, कहां से हूं! कैसे अचानक मेरा आगमन हो गया है। एक बात तुझसे कहने आया हूं कि कब तक मछलियां पकड़ता रहेगा, आ मैं तुझे आदमियों को पकड़ने का रास्ता सुझाऊं! कब तक मछलियां पकड़ता रहेगा? मैं तुझे ऐसा जाल फेंकना सिखाऊं जिसमें आदमी फंस जाते हैं।

झिझका नहीं वह मछुआ, उसने फेंक दिया जाल झील का झील में, चल पड़ा जीसस के पीछे। जीसस ने उससे पूछा: तुझे भरोसा आ गया मेरी कही बात पर? उसने कहा: आ ही गया, क्योंकि मैं खुद ही फंस गया! तो जरूर तुम, तुम सिखा सकोगे यह कला, इसमें कोई संदेह नहीं, मैं खुद ही फंस गया!

Jesus once approached a fisherman drawing up his morning catch. Jesus placed a hand on his shoulder; the man turned. In the fresh morning sun, Jesus’ aura, eyes deeper than the lake—he was entranced. “Who are you? From where? How did you arrive so suddenly?” Jesus said, “You will understand gradually who I am. I’ve come to say one thing: How long will you catch fish? Come, I will teach you to catch men.” The fisherman did not hesitate—he threw his net back into the lake and followed. Jesus asked, “You trust my word already?” He said, “I do—because I myself am caught! Surely you can teach this art: I’ve been caught.”

जब गुरु जाल फेंके, तब तुम भाग मत जाना; बस इतना ही अगर कर सको तो मुमुक्षु हो! तुम चुने जाओगे। तो धन्यभागी हो! और जब कोई गुरु चुने तो तुम झुक जाना, समर्पित हो जाना।

When the master casts his net, don’t run—if you can do just this much, you are a seeker. Let yourself be chosen; then bow down, surrender.

और तुमसे अंतिम बात कह दूं। इसकी तुम चिंता ही मत करो कि कौन गुरु ठीक, कौन गुरु गलत। जो तुम्हारे हृदय को आंदोलित कर दे, बस वही ठीक। एक गुरु किसी के लिए ठीक हो सकता है, किसी के लिए गलत हो सकता है, यह भी खयाल रखना। सभी औषधियां सभी के काम नहीं भी पड़ती हैं। जो औषधि है एक के लिए, किसी के लिए जहर हो सकती है। इसलिए जो तुम्हारे हृदय को मथ दे, जो तुम्हारे हृदय को जगा दे; तुम्हारा हृदय नाच उठे जिसके पास, जिसके सान्निध्य में, वही ठीक है। फिर दूसरे क्या कहते हैं, इसकी फिकर मत करना। फिर तो चल पड़ना।

And let me tell you the last thing. Don’t worry about who is the right master, who is false. Whoever stirs your heart is right for you. One master may be right for one, wrong for another—remember this. Not all medicines suit everyone; what cures one can poison another. So the one in whose presence your heart is churned awake, with whom your heart dances—that one is right for you. Then don’t bother what others say. Go.

और तुमसे एक बात कह दूं: यह भी हो सकता है, यह भी संभावना मान लो कि कभी तुम गलत से प्रभावित हो गए--समझो कि वह सदगुरु था ही नहीं। सत्य को पहुंचा ही नहीं था। यह भी एक संभावना मान लो। मोहक व्यक्तित्व भी हो सकता है किसी का, प्यारा व्यक्तित्व हो सकता है किसी का, चमत्कारिक व्यक्तित्व हो सकता है किसी का। उसका काव्य तुम्हें छू ले, उसकी वाणी तुम्हें छू ले, उसकी देह की तरंग तुम्हें छू ले, उसकी आंखों की ज्योति तुम्हें छू ले और हो सकता है अभी वह सभी सत्य को उपलब्ध न हुआ हो। क्योंकि एडोल्फ हिटलर जैसे आदमियों की आंखों में भी एक बल होता है। आखिर लाखों लोग ऐसे ही नहीं फंस जाते। और एडोल्फ हिटलर कोई सदगुरु तो नहीं है। लाखों लोग ऐसे ही मोहित नहीं हो जाते। लाखों लोग ऐसे ही मुंह बाकर बैठे नहीं रह जाते, अकारण, एडोल्फ हिटलर की आंखों में कुछ सम्मोहन तो है। हृदयों को पकड़ तो लेता है।

And one more thing: allow even this possibility—that sometimes you may be affected by someone who is not yet fully realized. Charisma can happen—an appealing personality, a poetic voice, a forceful presence, a glow in the eyes. Adolf Hitler’s eyes too had a certain power—millions don’t get bewitched for nothing. He wasn’t a true master. Yet hearts can be seized.

इसलिए यह भी हो सकता है कभी कि तुम किसी ऐसे आदमी के चक्कर में आ जाओ, जो अभी स्वयं भी उपलब्ध न था। तो मैं तुमसे एक बात कहना चाहता हूं कि अगर तुम्हारा समर्पण पूरा हो तो तुम ऐसे आदमी के पास भी मुक्ति को उपलब्ध हो जाओगे। क्योंकि मुक्ति मिलती है समर्पण की पूर्णता से। फिर दोहरा दूं, मुक्ति मिलती है समर्पण की पूर्णता से। मुक्ति किसके प्रति समर्पण हुआ, इससे नहीं मिलती। इसलिए कभी ऐसा हो जाता है कि पत्थर की मूर्ति के सामने अगर समर्पण पूरा हो तो भी मुक्ति मिल जाती है।

So it can happen that you fall in with someone not yet arrived. I want to tell you: if your surrender is total, you will still attain liberation even with such a one. Liberation comes through the totality of surrender—not through the object of surrender. I repeat: liberation comes through the totality of surrender. It does not depend on to whom you surrender. That is why, even before a stone idol, if surrender is absolute, liberation can happen.

तुमने एकलव्य की कथा तो पढ़ी है न! वह पत्थर की मूर्ति के सामने समर्पण पूरा था। न तो गुरु है, न कोई सदगुरु है, कुछ भी नहीं है, पत्थर की मूर्ति है। खुद ही गढ़ ली है, अपने ही हाथ से बना ली है, मगर समर्पण पूरा था! समर्पण ऐसा समग्र था, जितना कि अर्जुन का भी द्रोण के प्रति नहीं था। इसलिए अर्जुन पिछड़ गया एकलव्य से। द्रोण को भी चिंता हो गई। द्रोण को भी डर पैदा हो गया। द्रोण को भी जाना पड़ा एकलव्य के पास खिंचा हुआ। और जब द्रोण ने देखी उसकी कला, तो चौंक कर रह गए होंगे!

You know the story of Ekalavya. Before a stone idol his surrender was complete. No master there—no true master—only a statue he himself had fashioned; yet his surrender was so total, greater even than Arjuna’s toward Dronacharya. Therefore Arjuna fell behind Ekalavya. Drona became anxious, afraid; he too was drawn to Ekalavya. Seeing his art, he must have been stunned.

द्रोण खुद कोई सदगुरु नहीं हैं। द्रोण एक साधारण से राजसेवक हैं। अति साधारण कहना चाहिए। सदगुरु तो दूर, गुरु कहने की भी बात ठीक नहीं है। क्योंकि गुरु में भी कुछ होता है जो द्रोण में नहीं है। नहीं तो एकलव्य से अंगूठा न मांगते। एकलव्य से अंगूठा मांगा, इसलिए मांगा कि एकलव्य की कला देख कर एक बात तो समझ में आ गई कि उनके सारे शिष्य फीके पड़ गए। न तो अर्जुन, न कर्ण, न दुर्योधन, कोई इस ऊंचाई पर नहीं था। और उनको चिंता हुई कि मेरे राजपुत्र, मेरे शिष्य अगर पीछे पड़ जाएंगे--मोह जगा!--जिन पर मैंने इतनी मेहनत की है; जिनके साथ मेरा अहंकार जुड़ा है, मेरी महिमा जुड़ी है; अगर अर्जुन ऐसे पीछे पड़ जाएगा तो मेरी क्या दुर्दशा होगी? और यह व्यक्ति आगे निकल गया! और इसे मैंने इनकार कर दिया था कि शूद्र है तू, इसलिए तुझे शिष्य की तरह स्वीकार न करूंगा!...ये कोई गुरु होने के ढंग हैं कि शूद्र कह कर किसी को इनकार कर दिया! जिसने किसी को शूद्र कह कर इनकार किया, वह शूद्र ही होगा! ब्राह्मण कैसे होगा? ब्राह्मण तो वह है, जो सबमें ब्रह्म को देखे।

Drona is no true master—an ordinary royal servant, less than ordinary. Not even deserving the word “guru”—for a guru has something Drona lacked; otherwise he would not have demanded Ekalavya’s thumb. He asked for Ekalavya’s thumb because he saw his students eclipsed: neither Arjuna, nor Karna, nor Duryodhana matched this height. He feared for his princes, with whom his ego and prestige were tied: “If Arjuna falls behind, what of me?” He had rejected Ekalavya as a Shudra—are these the ways of a guru? One who rejects another as Shudra is Shudra himself, not Brahmin. A Brahmin is one who sees Brahman in all.

और मैं कहता हूं: एकलव्य ब्राह्मण है। द्रोण ने इनकार कर दिया, द्रोण ने झुझकार दिया, धुत्कार दिया, भगा दिया, हटा दिया, तो भी उसकी श्रद्धा ऐसी अपूर्व है कि फिर भी इन्हीं के प्रति झुका। ब्राह्मण है। और उसका समर्पण ऐसा पूरा है कि पत्थर की मूर्ति के सामने खड़े होकर, आंसू बहा कर, फूल चढ़ा कर, प्रार्थना कर के धनुर्विद्या सीख डाली! धनुर्विद्या का सबसे पारंगत व्यक्ति हो गया!

I say Ekalavya is the Brahmin. Drona denied, insulted, drove him away—yet Ekalavya’s devotion remained bowed at Drona’s feet. Brahmin indeed. And his surrender so total that, standing before a stone idol, with tears and flowers and prayer, he learned archery—became the most perfect archer.

द्रोण को कठिनाई हुई, यह तो हार हो जाएगी बहुत, दुनिया क्या कहेगी कि जिसको इनकार किया था शूद्र कह कर, तुम्हें इतनी भी समझ न थी कि इसकी संभावना क्या थी? तुम क्या ख़ाक पारखी हो! जिसको हटा दिया था, जिस पत्थर को व्यर्थ कह कर फेंक दिया था, वही मंदिर की मूर्ति बन गया है; तुम क्या खाक पारखी हो! और जिनके साथ तुमने जिंदगी भर मेहनत की, उनको पीछे छोड़ दिया है। तो कहा उससे कि मुझे दक्षिणा तो दे दो। देखते हो, यह कोई गुरु होने के लक्षण हैं? जिसको दीक्षा नहीं दी, उससे दक्षिणा मांग रहे हैं! बेईमानी की कोई सीमा भी होती है!

द्रोण बेईमान से बेईमान गुरु हैं।

Drona’s difficulty grew: the one I dismissed as Shudra has surpassed my students; what a judge am I! The stone I threw away has become a deity in the temple. So he said, “Give me my teacher’s fee.” See—are these the signs of a guru? He had given no initiation, yet he asked for a fee—dishonesty beyond limit.

और दक्षिणा भी क्या मांगी उस भोले निर्दोष आदमी से! उसने कहा: हां, मैं गरीब हूं, मेरे पास है क्या, जो आप मांगें, जो मेरे पास हो, मैं दे दूं। मैं अपने प्राण दे दूं। उससे उसके दाएं हाथ का अंगूठा मांग लिया। क्योंकि बिना अंगूठे के धनुर्विद्या उसकी व्यर्थ हो जाएगी। बिना अंगूठे के वह धनुर्विद न रह जाएगा। और उस अदभुत आदमी ने अंगूठा काट कर दे दिया--एक क्षण भी झिझक न की! ऐसे वह और ऊंचाइयों पर ऊंचाइयां पाता गया।

जिस क्षण उसने अंगूठा काट कर दिया है, समाधि फलित हो गई होगी! मुक्ति अपने आप उतर आई होगी! यह समर्पण! संदेह इस पर भी न उठाया, इस धोखेबाज आदमी पर भी न उठाया, जिसने धुत्कारा था, और जो आज दक्षिणा मांगने आ गया है उसी मुंह से, थूके को चाटने में जिसे जरा भी शर्म और लज्जा नहीं आई है, इस आदमी को भी अंगूठा काट कर दे दिया। जरा भी संदेह न किया! यह श्रद्धा है। यह समर्पण है। इस समर्पण में धनुर्विद्या गई हो तो गई हो, लेकिन आत्म-विद्या आ गई होगी!

And what fee did he ask of that innocent one? Ekalavya said, “I am poor; whatever I have I will give—even my life.” Drona demanded the thumb of his right hand—knowing without it his art is finished. And that unique man cut it off without a moment’s hesitation. Such surrender! In that very moment samadhi must have flowered. Liberation must have descended. Such trust! He did not doubt even this deceiver who had once rejected him and now shamelessly asks a fee; he cut off his thumb and offered it. Not a flicker of doubt. This is devotion. This is surrender. Archery may have gone, but self-knowledge would have arrived.

शास्त्र कुछ कहते नहीं, लेकिन मैं मानना चाहता हूं, जोड़ना चाहता हूं शास्त्र में इतना, कि धनुर्विद्या तो चली गई अंगूठे के कटने से, लेकिन आत्मविद्या आ गई होगी। एकलव्य निश्चित ब्राह्मण हो गया। एकलव्य महाज्ञान को उपलब्ध हो गया होगा। ऐसे समर्पण के द्वार से अगर महाज्ञान न आए तो फिर कैसे आएगा!

Scriptures don’t say so, but I would add it: archery ended with the thumb; self-knowledge dawned. Ekalavya became truly Brahmin, attained the great knowing. If such surrender does not bring enlightenment, what will?

तो मैं तुमसे यह अंतिम बात कहना चाहता हूं, श्रीराम शर्मा, कि अगर गलत के प्रति भी समर्पण पूरा हो गया, तो तुम चिंता न करना। समर्पण पूरा चाहिए। लेकिन अहंकार बहुत अदभुत है। अहंकार ऐसा पूछता है: ‘और यदि शिष्य को कभी ऐसा महसूस होने लगे कि चुनाव में बाजी हार गया है, तो क्या वह दूसरे गुरु के पास जा सकता है?’

So, finally, Shri Ram Sharma: even if surrender happens toward one who is not true, don’t worry—surrender must be total. But the ego is cunning; it asks: “If a disciple feels he has lost the gamble in his choice, can he go to another master?”

इसको थोड़ा सोचो।

Think a little.

जिस दिन तुम्हें लगे कि चुनाव में बाजी हार गए हो, उस दिन पहली बात तो यह लगनी चाहिए कि मैंने शिष्यत्व का पूरा गुणधर्म किया? नहीं, वह सवाल ही नहीं उठता। सवाल यह उठता है कि अगर नहीं उपलब्धि हुई तो गुरु गलत है। सवाल यह उठा ही नहीं तुम्हारे मन में कि अगर उपलब्धि नहीं हुई, तो मैंने वह सब पूरा किया है जो गुरु ने कहा है? क्या मैं यह कह सकता हूं कि मैंने समग्रभाव से समर्पण किया है, श्रद्धा की है? क्या मैं कह सकता हूं कि मैंने पूरा श्रम लगा कर साधना की है? जो गुरु ने कहा था, उस पर मैं पूरा-पूरा चला हूं, सौ प्रतिशत? अगर हां, तुम यह कह सको कि मैं सौ प्रतिशत चला हूं जो गुरु ने कहा था, और फिर भी बाजी हार गया हूं, तो निश्चित गुरु बदल लेना। लेकिन, जो सौ प्रतिशत चलता है, उसे बदलने की जरूरत नहीं पड़ती, क्योंकि सौ प्रतिशत चलने से मुक्ति है।

The day you feel the gamble is lost, the first question should be: Have I fulfilled the disciple’s essential quality? That never arises. Instead: if there is no attainment, the master must be wrong. It never occurs to you to ask: If there is no attainment, have I done wholeheartedly what the master said? Can I say I surrendered totally, trusted totally? Can I say I labored and practiced fully? Did I follow one hundred percent what was asked? If you can say, “Yes, I followed one hundred percent and yet I have lost,” then certainly change masters. But the one who follows one hundred percent never needs to change—because one hundred percent surrender is liberation.

तुम मेरी बात को ठीक से समझ लो।

Understand me well.

गुरु और न-गुरु का कोई बड़ा सवाल नहीं है। गुरु तो निमित्त मात्र है जिसके सहारे सौ प्रतिशत समर्पण हो जाता है। तुम निमित्त को ज्यादा मूल्य मत दो। गुरु तुम्हें सत्य नहीं दे सकता। नहीं तो एक गुरु ने सारे जगत को सत्य से भर दिया होता। गुरु तुम्हें कुछ भी नहीं दे सकता। सत्य दिया-लिया नहीं जाता। गुरु तो एक निमित्त है, एक प्रकाशवान निमित्त है, जिसके पास बैठ कर तुम्हें पूरे समर्पण की भाव-दशा बनाने में आसानी होती है, बस। बहाना है।

“Master” versus “not-master” is not the big issue. The master is only a device through which your surrender becomes total. Don’t give the device too much value. The master cannot give you truth; if he could, one master would have filled the world with truth by now. Truth cannot be given or taken. The master is a luminous device in whose presence it becomes easy for you to surrender—that’s all; a pretext.

तो पत्थर की मूर्ति से भी कभी हो सकता है। बुद्ध को गए तो पच्चीस सौ साल हो गए, लेकिन अगर तुम चाहो तो बुद्ध की मूर्ति पर पूरा समर्पण करो तो वही क्रांति घट जाएगी जो बुद्ध के सामने घटी थी। यह मत सोचना कि बुद्ध आएंगे और कुछ करेंगे। कोई गुरु कुछ भी नहीं करता है। गुरु की मौजूदगी में सिर्फ तुम्हें आसानी होती है समर्पण करने की, बस। उसके प्रेम में तुम डूब जाते और समर्पण कर पाते। समर्पण हो जाए, महाक्रांति हो गई।

So it can happen even before a stone statue. Buddha left twenty-five centuries ago, but if you wholly surrender before his image, the same revolution will happen as happened before the living Buddha. Don’t think Buddha will come and “do” something. No master does anything. In the master’s presence it becomes easy for you to drown in love and surrender. When surrender happens, the great revolution happens.

मगर तुम्हारा सवाल...आदमी हमेशा यही सोचता है कि भूल-चूक होगी तो दूसरे की होगी; यह अहंकार का गणित है। अगर मैं अब तक नहीं पहुंचा हूं तो गुरु गलत होना चाहिए। अगर अब तक नहीं पहुंचा हूं तो मैं गलत हूं, यह सवाल ही तुम्हारे सवाल में नहीं आता! और यह तुम्हारी ही भूल-चूक नहीं है, यह सभी की भूल-चूक है। आदमी उत्तरदायित्व दूसरे पर टालना चाहता है।

But your question… People always think the mistake, if any, will be the other’s; that is the ego’s arithmetic. “If I haven’t attained, the master must be false.” The reverse—that if I have not attained, I must be at fault—does not arise in your question. This is not just your slip; it is everyone’s. Man wants to shift responsibility.

और तुमने किया क्या! और अगर नहीं हुआ तो गुरु जिम्मेवार है, तो गुरु मिथ्या हो गया। और तुम अगर ऐसे ही दूसरे गुरु के पास जाओगे, तुम दूसरे गुरु को भी मिथ्या करोगे; तीसरे को भी मिथ्या करोगे। जन्म-जन्म से तुम ऐसे ही तो चल रहे हो। श्रीराम शर्मा, तुम सोचते हो तुमने अब तक गुरु नहीं चुना है! कितने जन्मों में, कितने गुरु चुने होंगे! और हर बार तो हार गए, तभी तो वापस आ गए हो। नहीं तो अभी तक मुक्त हो गए होते। जो एक बार जाग गया, जान गया, फिर दुबारा वापस नहीं आता है। और अनंत-अनंत जन्मों में अनंत-अनंत गुरु चुने होंगे, लेकिन हमेशा यही भूल की होगी जो तुम फिर पूछ रहे हो। यह तुम्हारी बुनियादी भूल होगी। जैसे सभी की यही बुनियादी भूल है।

What have you done? If nothing happens, the master is responsible—then he is false. If you go to another in this way, you will make him false too; and the third as well. Life after life you have been doing exactly this. You think you haven’t chosen a master yet? In countless births you have chosen countless masters; each time you failed, that’s why you’re back. Otherwise you would be free by now. One who has awakened does not return. Life after life you made the same basic mistake—like everyone.

कोई दोष अपने ऊपर नहीं देना चाहता। आदमी हमेशा दोष टालता है। और जो दोष टालता है वह दोष से कभी मुक्त नहीं होता। क्योंकि जो दोष स्वीकार ही नहीं करता है कि मेरा है, वह मुक्त कैसे होगा? कोई कहता है: भाग्य के कारण नहीं हो रहा है; कोई कहता है: कर्म के कारण नहीं हो रहा है; कोई कहता है: पिछले जन्मों के कारण नहीं हो रहा है; कोई कहता है: भगवान ने लिखा नहीं है तकदीर में, इसलिए नहीं हो रहा है।

No one wants to take blame. Those who shift blame are never free from it—because how can one be free of a fault one refuses to own? Some say it is fate; some say past karma; some say God did not write it in my destiny.

फिर लोग बिलकुल धार्मिक नहीं होते, वह भी इसी तरह की बातें करते हैं। कम्यूनिस्ट कहते हैं: आदमी सुखी नहीं है, क्योंकि समाज की व्यवस्था गलत है। आदमी गलत नहीं है, समाज की व्यवस्था गलत है! अर्थव्यवस्था गलत है! जैसे अर्थव्यवस्था आकाश से आती है! कौन लाता है अर्थव्यवस्था को? आदमी गलत नहीं है। और आदमी प्रसन्न होता है इस बात को मान कर कि मैं गलत नहीं हूं। तुम सदा इसी फिकर में रहते हो कि दोष किसी और पर पड़ जाए। यह दोष को बचा लेने का उपाय है।

Even the irreligious speak similarly. Communists say man is unhappy because society is wrong. Man is not wrong; the system is wrong! As if economics fell from the sky. Who makes it? But men are pleased to accept “I am not wrong.” You always try to lay the fault elsewhere—this is how the fault is protected.

जब किसी सदगुरु के पास बैठो तो एक बात स्मरण रखना सदा, अगर कुछ न हो रहा हो तो सोचना: ‘मैं कर रहा हूं?’ तीर अपनी तरफ लौटाना। विचार यह करना कि जो मुझे कहा गया है, वह मैं कर रहा हूं? जैसा कहा गया है वैसा कर रहा हूं? शर्ते पूरी की जा रही हैं? साधना कर रहे हो कि बस कुनकुनी-कुनकुनी बातें कर रहे हो?

When you sit with a true master, remember: if nothing is happening, shoot the arrow back toward yourself. Ask: Am I doing what I was told? As it was asked? Are the conditions being fulfilled? Am I practicing—or just playing at lukewarm efforts?

मेरे पास लोग आ जाते हैं, वे कहते हैं कि बस, समर्पण कर दिया, अब आप सम्हालो! समर्पण क्या कर दिया उन्होंने? अगर उनके समर्पण की परीक्षा लेनी हो तो पता चल जाए कि समर्पण कुछ नहीं किया, बात कर रहे हैं। समर्पण शब्द सीख लिया है। अगर उनसे में कहूं कि जाओ, कूद जाओ छत पर से, तो वे कूदेंगे नहीं। छत पर जाने के पहले ही वह सोचेंगे कि यह आदमी पागल है! यह कोई बात हुई! हम तो समर्पण कर रहे हैं और यह सज्जन कह रहे हैं छत से कूद जाओ! यहां कोई ज्ञान वगैरह होने वाला नहीं है। छत से कुदा कर और क्या जान लोगे? समर्पण कहते हैं लोग, कि समर्पण कर दिया, अब आप सम्हालो! वे यह कह रहे हैं कि अगर नहीं सम्हले, तो फिर खयाल रखना जिम्मा आपका है!

People come to me saying, “I have surrendered; now you take care.” What have they surrendered? If tested, it becomes clear—nothing. They have learned a word. If I were to say, “Go, jump from the roof,” they would not jump. Before reaching the roof they would think, “This man is crazy! What kind of talk is this? We are surrendering and he tells us to jump! There will be no knowledge here. What could we learn by jumping?” They say, “We have surrendered; now you take care”—meaning, “If nothing happens, it’s on you.”

आ जाते हैं दो-चार-छह महीने बाद कि छह महीना हो गया है संन्यास लिए हुए, समर्पण कर दिया...समर्पण क्या किया है? कुछ भी समर्पण नहीं किया है। आ जाते हैं चार-छह-महीने बाद कि समर्पण कर दिया है, अभी तक ज्ञान नहीं हुआ, ध्यान नहीं हुआ। अभी आत्म-ज्योति जग नहीं रही। जैसे जिम्मा मेरा है! अब उनको संदेह पैदा हो रहा होगा कि यह ठीक गुरु मिला कि गलत? कि किसके चक्कर में पड़ गए हैं! छह महीने हो गए और अभी तक ज्ञान नहीं हुआ! छह महीने तो मैं कह रहा हूं, लोग तो छह दिन का भी हिसाब रखते हैं। यहां आ जाते हैं, तीन दिन ध्यान कर लेते हैं कुछ--ऐसा थोड़ा उछल-कूद किया, जरा गहरी श्वास वगैरह ली, थोड़ा नाचे-गाए--तीन दिन बाद आ जाते हैं कि शिविर के तीन दिन तो समाप्त हो गए, सात ही दिन बचे हैं और अभी तक समाधि नहीं लगी! अभी तक विचार आए ही चले जाते हैं। तुम सोचते हो, तुम कैसी बचकानी बातें कर रहे हो? उम्र बढ़ जाती है, बचपना नहीं जाता।

तुम देखते हो, दिल्ली में बयासी साल की उम्र के बच्चे और पैंसठ साल की उम्र के बच्चे और पचहत्तर साल की उम्र के बच्चे, और लगे हैं एक-दूसरे को लंगड़ी मारने में। सब अपने-अपने लंगोट कसे कूदे हैं अखाड़े में। बयासी साल के बच्चे! दिल्ली में तुम जैसा बचकानापन देखोगे, कहीं और देखने को मिलेगा? मगर यही चित्त की दशा है लोगों की। उम्र तो बढ़ जाती है शरीर की, चित्त की उम्र नहीं बढ़ती। चित्त वही बचकाना बना रहता है।

They come after four or six months: “Six months since sannyas—surrendered—and yet no enlightenment, no meditation, no inner light.” As if it were my responsibility. Already doubt grows: “Right master or wrong? In whose trap have we fallen? Six months and no enlightenment!” Some keep accounts of six days. They attend a three-day camp—some breathing, a little dance, some catharsis—and on the third day: “Three days over, only seven left—and still no samadhi. Thoughts keep coming.” Childish! Age grows, childishness remains.

कुनकुने प्रयास करोगे तो कुछ भी नहीं होगा। बुद्धों के पास रह कर भी लोग ज्ञान को उपलब्ध नहीं हुए हैं। आनंद चालीस वर्षों तक बुद्ध के पास रहा--निकट, चौबीस घंटे। एक दिन साथ नहीं छोड़ा। उसी कमरे में सोया जिसमें बुद्ध सोते थे। उनकी सेवा में रत रहा। मगर भाव उसका यही था कि हो जाएगा उनकी कृपा से। और बुद्ध उससे बार-बार कहते कि सत्य किसी की कृपा से नहीं होता, तू कुछ कर, आनंद, अब कुछ होश सम्हाल! वह कहता: आप हैं, तो मुझे करना क्या? आप हैं तो सब है। यह भी अगर समग्र हो तो इससे भी घटना घट सकती है; मगर यह भी समग्र नहीं, यह भी केवल औपचारिक है। ऐसा कहते भर हैं कि आप हैं। यह शिष्टाचार है। यह पूर्ण नहीं है। यह बहाना है बचाने का अपने को कि आप तो हैं, आपके रहते सब हो जाएगा। यह कुछ करना नहीं है, करने से बचना है।

Lukewarm effort brings nothing. Even living with the Buddhas, people have missed. Ananda stayed with Buddha forty years—day and night, in the same room, in service. But his attitude was: “By his grace it will happen.” Buddha kept saying, “Truth does not happen by anyone’s grace. Do something, Ananda—become alert.” He said, “You are here, what need have I to do? If you are here, all is.” If that too were total, even that could work; but it was merely formal—a polite mask to avoid working: “You are here; in your presence it will happen.” Not doing, but avoiding.

बुद्ध की जिस दिन मृत्यु हुई, आनंद रोने लगा। रोना स्वाभाविक भी था, चालीस साल साथ रहा और अज्ञानी का अज्ञानी, अंधेरे का अंधेरा, अमावस की अमावस; पूर्णिमा हुई नहीं। तो बुद्ध ने कहा: तू रोता क्यों है, आनंद? उसने कहा: अब आप जाते हैं, अब क्या होगा? बुद्ध ने कहा: मेरे रहते चालीस साल कुछ नहीं हुआ, तो तेरा कुछ खो नहीं रहा है। एक बात तो पक्की ही है कि तेरा कुछ नहीं खो रहा है। तेरा कोई कुछ बिगाड़ ही नहीं सकता! चालीस साल मेरे साथ रह कर नहीं हुआ तो अब तेरा हर्जा क्या है, मैं रहूं कि न रहूं? तुझे तो अंधेरे में रहना है सो तू अंधेरे में रहेगा।

और, बुद्ध ने कहा: यह भी हो सकता है कि तू यह मुझ पर बहाना करके टाल रहा था, शायद मेरे न रहने से हो जाए। शायद जब मैं न रहूं तो दायित्व दूसरे को सौंपने की बात खत्म हो गई, फिर दायित्व खुद लेना पड़े। शायद, कौन जाने, जरूरी है कि मैं हट जाऊं तेरे लिए तो तुझे हो।

When Buddha was dying, Ananda wept. Natural—forty years together, and yet utterly ignorant, in night’s darkness, no full moon. Buddha said, “Why do you weep, Ananda?” “You are going—what will happen now?” Buddha said, “In forty years with me nothing happened—so you lose nothing. No one can harm you now. Perhaps it will help that I go. Perhaps you were using me as an excuse; when I am gone, responsibility cannot be shifted—you must take it. Perhaps, who knows, it is necessary that I leave for your sake.”

और ऐसा ही हुआ भी।

चौबीस घंटे के भीतर आनंद ज्ञान को उपलब्ध हुआ। बुद्ध की मृत्यु का धक्का भारी था! विश्लेषण किया होगा, चालीस साल...और मैंने यूं ही गंवाए! और बुद्ध पुकारते रहे और मैं टालता रहा और मैं कहता रहा: आप तो हैं, आपके रहते सब हो जाएगा। और मैंने कुछ किया नहीं। और आनंद के पीछे बहुत लोग आए और ज्ञान को उपलब्ध होते चले गए। आनंद सबसे बुजुर्ग शिष्यों में एक था। बुद्ध से उम्र में थोड़ा बड़ा भी था। बुद्ध का चचेरा भाई था। राजकुल से था, सुशिक्षित था, लेकिन चूकता गया। बुद्ध के मरते ही जो बैठ गया आंख बंद करके, उसने आंख नहीं खोली फिर। उसने कहा: अब आंख तो तभी खोलूंगा जब भीतर की आंख खुल जाए। चौबीस घंटे में घटना घट गई! जो चालीस साल में न घटी थी! चालीस साल कुनकुना-कुनकुना चलता रहा, भाप बने पानी तो कैसे बने? सौ डिग्री पर उबलता है।

And so it was. Within twenty-four hours Ananda awakened. The shock of Buddha’s death was great. He must have reflected: “Forty years wasted. He kept calling and I kept postponing—saying ‘You are here; all will happen,’ and I did nothing.” After Buddha, many younger disciples awakened; Ananda was among the eldest—older than Buddha, his cousin, well-educated—yet kept missing. After Buddha’s passing he sat down, closed his eyes, and did not open them: “I will not open my eyes until the inner eye opens.” In twenty-four hours it happened—what forty years had not. For forty years he had simmered lukewarm; water becomes steam only at one hundred degrees.

चौबीस घंटे न खाया, न पीया, न सोया। अब यह मौका गंवाने का भी नहीं था। बुद्ध छोड़

कर चले गए और बुद्ध के जीवन भर का उपदेश कभी सुना नहीं। और बुद्ध मरते वक्त भी कह गए कि ‘आनंद, अप्प दीपो भव।’ अपना दीया बन! अब तो अपना दीया बन, अब मैं जा रहा हूं, यह दीया बुझा, जिसके सहारे तू सोचता था कि रोशनी हो जाएगी, अब तुझे पता चलेगा कि दूसरों के दीयों से रोशनी नहीं होती। अब तुझे अंधेरे का पूरा पता चलेगा।

अक्सर ऐसा हो जाता है कि तुम गुरु के साथ चलते हो ऐसे जैसे कि अंधेरी रात में कोई लालटेन लिए हुए एक आदमी तुम्हारे साथ हो जाए, उसकी लालटेन की रोशनी तुम्हारे रास्ते पर भी पड़ने लगती है। तुम शायद भूल ही जाओ कि अपने पास लालटेन नहीं है। फिर एक जगह तो आएगी, एक मोड़ तो आएगा, एक चौराहा तो आएगा, जब रास्ते अलग-अलग हो जाएंगे, मौत अलग-अलग कर देगी। तो लालटेन वाला आदमी जब अपने रास्ते पर मुड़ने लगेगा, तब तुम्हें पहली दफा पता चलेगा कि भयंकर अंधकार है और मेरे हाथ में लालटेन नहीं है।

ऐसी दशा आनंद की हो गई। बुद्ध तो गए तो दीया बुझ गया। भयंकर अंधकार हो गया! बुद्ध की छाया में, बुद्ध की शांति में, बुद्ध की तरंग में जी रहा था, एक रस बह रहा था। मगर वह रस तो बुद्ध का था, स्वयं का न था। आज पहली दफा समझ में आया कि मैं तो बिलकुल रिक्त हूं, कोरा हूं, व्यर्थ हूं, खाली हूं, घास-फूस हूं; मेरी आत्मा का कोई जन्म नहीं हुआ। एक चोट पड़ी। क्षत्रिय था आनंद! एक चोट पड़ी। आंख बंद करके बैठा सो बैठा। उसने कहा: अब उठूंगा नहीं। या तो जागूंगा या मरूंगा, मगर उठूंगा नहीं। सब दांव पर लगा दिया। यह समर्पण है।

For twenty-four hours he neither ate, nor drank, nor slept. It was no time to waste. Buddha had gone, and he had never truly listened; even at death Buddha said, “Ananda, appa deepo bhava—be a light unto yourself. Now be your own lamp. I go. The lamp by which you hoped to see is extinguished. Know this: others’ lamps do not light your way.” The first time he saw the vast darkness of his own lamp-less state. In Buddha’s shadow, peace and a certain flow streaming—but it was Buddha’s, not his own. For the first time he understood: “I am empty, futile, just straw; the birth of my soul has not happened.” A shock struck the Kshatriya—he sat, saying, “I will not rise—either I awaken or I die.” He staked all—that is surrender.

फिर बिना गुरु के हो गया। बुद्ध तो जा चुके थे और हो गया। तो मैं तुमसे यह कह रहा हूं कि बुद्ध के साथ रहते न हुआ और बुद्ध के जाते ही हो गया। क्रांति तुम्हारे भीतर घटनी है। अगर किसी एक गुरु के पास रह कर तुम्हें न घटी हो, तो जल्दी से गुरु बदलने के बजाय इसकी फिकर करना कि मैंने किया है जो कहा गया है।

Then it happened without a master—Buddha had gone. I am telling you: it did not happen with Buddha alive; it happened when Buddha was gone. The revolution has to happen in you. If it has not happened in one master’s presence, do not rush to change masters; first ask whether you have done what was asked.

हां, अगर तुम्हें लगे कि तुमने सब कर लिया जो तुम कर सकते थे और अब कोई और करने को तुम्हारे पास बचा नहीं है, जरूर गुरु बदल लेना। क्योंकि गुरु थोड़े ही लक्ष्य है, लक्ष्य तो सत्य है। मगर जिस गुरु के पास भी हो, उसे पूरा मौका दे देना। यह कहने को न रह जाए कि तुमने नहीं किया।

Yes—if you truly feel you have done all you can, and nothing more remains that you can do, then change masters. The master is not the goal; truth is the goal. But whoever you are with, give him a full chance—so that it never remains that you did not do.

बुद्ध के साथ ऐसी घटनाएं घटीं।

बुद्ध जब सत्य की खोज करते थे, बहुत गुरुओं के पास गए। आलार कालाम नाम के गुरु के पास वर्षों रहे। जो उसने कहा, किया। उसने ऐसी बातें कहीं जो कोई करने को राजी न हो, लेकिन बुद्ध ने वे भी कीं। उसने कहा कि रोज भोजन कम करते जाओ, कम करते जाओ। जब एक चावल का दाना भोजन रह जाए, फिर दो दाना, फिर तीन दाना, एक-एक दाना फिर एक-एक दिन बढ़ाना। वह भी किया। वर्षों भूखों मरे। शरीर सूख कर हड्डी-हड्डी हो गया। इतने निर्बल हो गए कि नदी में स्नान करने उतरे थे--तो वह नदी कोई बहुत भारी नदी नहीं है। मैंने नदी जाकर देखी है। छिछली नदी है। ‘निरंजना’ कोई बहुत बड़ी नदी नहीं है; सूखी-साखी सी नदी है--उसमें उतरे थे स्नान करने को, लेकिन उस नदी की धार भी इतनी थी कमजोर इतने हो गए थे--कि बहने लगे। चढ़ न सके घाट पर, इतने कमजोर हो गए थे। एक झाड़ की जड़ पकड़ कर लटके रहे। हड्डी-हड्डी रह गए थे। सारा मांस विलीन हो गया था। जो भी जिसने कहा, पूरा किया।

Such things happened with Buddha. In his search, he went to many teachers. He stayed years with Alar Kalama. He did whatever was asked—things no one else would agree to. Alar said: “Reduce food daily; one grain a day; then two, then three—one grain more each day.” He did it. For years he starved. He grew so weak that in the shallow Niranjana river—no great river—he was swept by a small current; he had to clutch a root to keep from being carried away. Skin and bones. Whatever Alar said, he did.

एक दिन आलार कालाम ने देखा कि जो भी मैंने कहा, पूरा किया, आलार कालाम ने कहा: बस, तू कहीं और जा! तू मुझे छोड़! मैं जो दे सकता था, दे दिया, जो मेरे पास था, तुझे बता दिया। इससे ज्यादा मेरे पास नहीं है। इससे ज्यादा मेरे पास सीखने को अब कुछ और बचा नहीं। इतना मेरा बोध था, उतना मैंने तुझे दिया। अब तू जा!

तू कहीं और खोज, तू कोई और गुरु खोज! और अगर किसी दिन तुझे सत्य मिल जाए, तो मुझे याद रखना। मुझे आकर खबर देना। मुझे अभी मिला नहीं है। मैं खुद ही खोज रहा हूं।

One day Alar Kalama said, “Enough—you must go elsewhere. I have given you all I can. Beyond this I have nothing. My knowing ends here. Go, search further—find another teacher. And if someday you find truth, remember me—come and tell me. I do not yet know; I too am searching.”

जब शिष्य इतना समग्र होता है, तो मिथ्या गुरु को भी बोध होगा। शिष्य की समग्रता उसको तो जगाएगी ही, अगर मिथ्या गुरु के पास रहा तो मिथ्या गुरु को भी जगाएगी। समग्रता का ऐसा गुण है! समग्रता में ऐसी ज्योति है! बुद्ध ने उसे भी चौंका दिया। उसे भी तो पीड़ा होने लगी होगी कि यह बेचारा इतना कष्ट पा रहा है! जो मैं कहता हूं, करता है। और आए थे बहुत लोग, उनके साथ एक सुविधा थी, वे करते ही नहीं थे। इसलिए कभी यह सवाल उठता ही नहीं था। इसने तो सब किया। पीड़ा होने लगी होगी आलार कालाम को भी। कांटा चुभने लगा होगा कि यह मैं क्या कर रहा हूं? दया आने लगी होगी। इस व्यक्ति के निर्दोष समर्पण पर प्रीति उमंगने लगी होगी। खुद भी जागा होगा कि मैं यह क्या कर रहा हूं, क्या करवा रहा हूं, मुझे कुछ पता नहीं है। मैंने खुद शास्त्रों से पढ़ लिया है। और मैंने शास्त्रों से जो पढ़ लिया है, वही करवा रहा हूं। मेरा स्वयं का अनुभव नहीं है। तो क्षमा मांगी।

When the disciple is that total, even a false teacher will be shaken. His totality will awaken the teacher too. Totality has its own light. Buddha’s surrender shook Alar—compassion must have arisen for this innocent suffering man. With others there was always a convenience—they did not do, so the question never arose. But this one did. A thorn began pricking Alar: “What am I doing? I don’t know; I have learned from books and passed on from books.” He apologized.

अगर शिष्य संपूर्ण हो, तो शायद गुरु गलत हो तो क्षमा मांगे। शायद उसको बोध आए!

If the disciple is complete, even if the master is wrong, perhaps he will ask forgiveness; perhaps he will awaken.

तो तुम जागो। अपनी पूरी चेष्टा करो जागने की। हां, अगर तुम्हें लगे कि नहीं, मेरे सब करने से कुछ नहीं हुआ, तो जरूर गुरु को बदल लेना। क्योंकि गुरु को पकड़ कर रखना कोई जीवन का लक्ष्य नहीं है। जीवन का लक्ष्य तो परमात्मा को पाना है। गुरु द्वार बने तो ठीक, दीवाल बन जाए तो रुकने की कोई जरूरत नहीं है।

So awaken. Make your utmost effort to awaken. Yes—if you feel that with all you can do nothing has happened, then change the master. The master is not the aim. The aim is God. If the master is a doorway, good; if he becomes a wall, there is no need to stay.

और यह भी मत सोचना कि तुमने गद्दारी की। गद्दारी का भाव भी तभी उठता है, जब तुमने गुरु का कहा कुछ किया न हो और छोड़ कर जाओ। अगर उसका कहा सब किया तो गद्दारी का भाव उठेगा ही नहीं। क्या करोगे! शायद हमारा तालमेल नहीं बैठता। और तब भी मन में यह मत सोचना कि गुरु गलत है। इतना ही जानना कि हमारा तालमेल नहीं बैठा। उसकी विधि मेरे काम नहीं पड़ी। इससे ज्यादा सोचना मत। इससे ज्यादा सोचने की कोई जरूरत नहीं है। कौन जाने वह ठीक हो, कौन जाने वह गलत हो! यह वह जाने, तुम्हें क्या लेना-देना है? नहीं तो अहंकार इस तरह के निर्णय लेने लगता है। और अहंकार से मुक्त होना है। समर्पण का अर्थ है, अहंकार से मुक्ति।

And do not think you have betrayed. The feeling of betrayal arises only if you have not done what was asked and still you leave. If you have done it all and still depart, the feeling of betrayal does not arise. What to do? Perhaps our tuning didn’t fit. Do not think “the master is wrong.” Just know: our tuning did not match; his method did not work for me. Think no more than this. Who knows if he is right or wrong? Let him know; what have you to do? Otherwise the ego begins to judge—and you are to be free of ego. Surrender means freedom from ego.

हृदय कहीं डोलने लगे, कहीं हृदय बुद्धि के विपरीत जाने लगे, जाने देना।

Where the heart begins to sway against the mind, let it sway.

छेड़ा था जिसे पहले-पहल तेरी नजर ने

अब तक है वो इक नग्मा-ए-बेसाज-ओ-सदा-याद

That which your eyes first awakened in me even now remains—a song without instrument or sound—remembered.

और जो पहली दफा हृदय को छेड़ा जाता है, वह फिर कभी भूलता नहीं, अगर तुम हृदय को छेड़ने दो।

And what the heart is touched by once is never forgotten—if you allow the heart to be touched.

छेड़ा था जिसे पहले-पहल तेरी नजर ने

अब तक है वो इक नग्मा-ए-बेसाज-ओ-सदा याद

That which your first glance once awakened still remains—a wordless, instrumentless song—remembered.

बिना साज का, बिना वीणा के संगीत उठ जाता है। बिना वाणी के कोई स्वर भीतर पहुंच जाता है। वह फिर कभी भूलता नहीं। वह मील का पत्थर हो जाता है।

Without strings or voice, music arises within—a note reaches the heart without words. It is never forgotten; it becomes a milestone.

क्या जानिए क्या हो गया अरबाबे-जुनूं को

मरने की अदा याद, न जीने की अदा याद

Who can tell what has befallen the mad lovers? They remember the grace of dying, not the art of living.

किसी के पास बैठ कर ऐसा हो जाए कि न जीने की सुध रहे, न मरने की सुध रहे, तो फिर संकोच मत करना, फिर गणित मत बिठाना; फिर सरक जाना चुपचाप उस जाल में! क्योंकि वही जाल तुम्हें मुक्ति के मार्ग पर ले जाएगा।

If by sitting near someone it happens that neither living nor dying remains in your awareness, then hesitate no more; do no arithmetic. Slip silently into that net—for that very net will lead you to freedom.

वो कौन है कि जो सरे-मंजिल पहुंच सका

धुंदले से कुछ निशान नजर आके रह गए

Who is there that reached the journey’s very end? Only a few faint footprints appeared and faded.

मिटने की तैयारी चाहिए। पहुंचते-पहुंचते तुम मिट जाओगे।

Be ready to be erased. As you approach, you will disappear.

धुंदले से कुछ निशान नजर आके रह गए

बस कुछ धुंदले से निशान। जैसे-जैसे चलने लगोगे, वैसे-वैसे मिटने लगोगे। पहुंचने का मतलब ही है, वह घड़ी जब पूरे मिट गए। धुआं बिखर गया। बस अहंकार धुआं है और कुछ भी नहीं। और जहां धुआं बिखर गया, वहीं ज्योति जलती है निर्धूम!

Only a few dim traces are seen—and fade. As you walk you become less. Arrival means the moment you are utterly gone. The smoke of ego disperses—and there the flameless light burns.

कुछ दागे-दिल से थी मुझे उम्मीद इश्क में

सो रफ्ता-रफ्ता वो भी चिरागे-सहर हुआ

I had some hope from the scars of my heart in love, but slowly, slowly even they became a lamp of dawn—and went out.

धीरे-धीरे दिल भी, दिल के घाव भी, दिल की पीड़ा भी बुझ जाती है। जैसे सुबह का दीया सुबह होते-होते बुझ जाता है।

Slowly even the heart’s wounds, the heart’s pain, go out—like a lamp that fades as dawn arrives.

सो रफ्ता-रफ्ता वो भी चिरागे-सहर हुआ

एक दिन दिल भी बुझ जाता है, सब बुझ जाता है, और जब तुम्हारा सब बुझ जाता है, तब परमात्मा का अवतरण होता है। शुरुआत होती है बुद्धि के बुझने से और अंत होता है हृदय के बुझने पर। और इसलिए तो उसकी तस्वीर कोई नहीं खींच पाता। जो पहुंच गया वह भी उसकी तस्वीर नहीं खींच पाता।

Slowly, slowly even that became the lamp of dawn. One day even the heart goes out; all goes out. When all of “you” goes out, God descends. It begins with the extinguishing of the intellect and ends with the extinguishing of the heart. Therefore no one can take a picture of That. Even the one who arrives cannot capture it in a picture.

अर्सा-ए-हस्र कहां, ये दिले-बरबाद कहां

वो भी छोटा सा है टुकड़ा इसी वीराने का

Where is the vastness of the hereafter—and where this ruined heart? It too is but a small fragment of this desolation.

उसकी तस्वीर किसी तरह नहीं खिंच सकती

शम्अ के साथ तअल्लुक है जो परवाने का

No picture of That can be drawn. The relation a moth has to the flame is like this.

अब शमा अगर परवाने को पुकारे, शमा दिखाई पड़ जाए परवाने को, तो परवाना चला, उड़ा! ऐसा एक ताल्लुक है। ऐसी ही घटना घटती है गुरु और शिष्य के बीच। गुरु है शमा, शिष्य हो जाता है परवाना। खिंच चलता। मगर ध्यान रखना, परवाने का जाना शमा की तरफ अपनी मौत की तरफ जाना है। परवाना तो जलेगा शमा में, राख हो जाएगा। राख होकर ही शमा हो पाएगा। इसीलिए अगर कोई परवाने से कहे कि शमा की तस्वीर बना दो, तो न बना पाएगा। क्योंकि शमा को जान ही तब पाता है, जब मिट जाता है। जब स्वयं नहीं रहता तब शमा को जान पाता है। और जब तक स्वयं रहता है तब तक शमा को न देखा है, न जाना है। देखते ही तो दीवानगी आ जाती है।

If the flame calls the moth—if the flame becomes visible—the moth flies. Such is the happening between master and disciple. The master is the flame; the disciple becomes the moth—drawn. But remember: the moth’s approach to the flame is an approach to its own death. The moth will burn in the flame, become ash. Only as ash will it become flame. Therefore if someone asks the moth to paint the flame, he cannot—he knows the flame only when he is gone. While he remains, he has neither seen nor known the flame. Seeing it brings madness.

इसलिए सदगुरु की भी कोई तस्वीर नहीं खींच पाता है। ऊपर-ऊपर के लक्षण लिखे जाते हैं, भीतर की तस्वीर नहीं खिंचती। और न कोई परमात्मा की तस्वीर कभी खींच पाता है। बाहर-बाहर की बातें होती हैं। जानने वाले मुश्किल में पड़ जाते हैं: क्या कहें, कैसे कहें? जगजीवन कहते हैं न बार-बार कि कुछ कहते नहीं बनता, कुछ बताते नहीं बनता। जान तो लिया, जनाते नहीं बनता।

Thus no one can capture the inner portrait of a true master. Only outer marks get written; the inner cannot be sketched. Nor can anyone paint God. Those who know are at a loss: what to say, how to say? Jagjivan keeps saying: it cannot be said, it cannot be told. I have known, but I cannot make it known.

शास्त्रों में तो सब ऊपर के लक्षण दिए हैं। ऊपर के लक्षणों से मत चलना, नहीं तो तुम बुद्धि के घेरे में ही आबद्ध रहोगे। और बुद्धि बंधन है। बुद्धि जंजीर है। तोड़ो इस जंजीर को। नाचने दो हृदय को। गाने दो हृदय को--मुक्त भाव से। जरूर सदगुरु मिल जाएगा। सदगुरु सदा मौजूद हैं। प्यासा कोई हो, सरोवर सदा मौजूद हैं।

Scriptures offer outer marks. If you go by marks, you will remain bound within the intellect—and the intellect is bondage, a chain. Break this chain. Let the heart dance and sing—freely. Surely, the true master will be found. True masters are always present. If there is thirst, the lake is always there.

लेकिन सरोवर प्यासे के पास नहीं जाते। शमा परवाने के पास नहीं जाती, परवाने को शमा के पास आना पड़ता है। यद्यपि जब परवाना शमा की तरफ आता है तो शमा के खींचने के कारण ही आता है।

But the lake does not come to the thirsty. The flame does not go to the moth; the moth must come to the flame—though when it comes, it comes only because the flame has drawn it.

दूसरा प्रश्न: ओशो तेरे द्वार खड़ी भगवान, ओशो भर दे रे झोली
Osho, I stand at your door, Bhagwan; Osho, fill my begging bowl.

कुसुम! झोली भरी है; झोली खाली नहीं। आंख खोलो और देखो! झोली भरी नहीं जानी है, झोली तुम भरी ही लेकर आए हो। झोली सदा से भरी है। संपदाओं की संपदा तुम्हारे भीतर है। साम्राज्यों का साम्राज्य तुम्हारे हृदय में छिपा है। सब जो तुम्हें चाहिए, तुम्हें दिया ही हुआ है, तुम्हें मिला ही हुआ है। रत्ती भर भी जोड़ना नहीं है। न कुछ जोड़ना है, न कुछ घटाना है, सिर्फ जागना है। और जागते ही क्रांति घट जाती है।

Kusum! The bowl is full; it is not empty. Open your eyes and see! It is not to be filled—you have brought it already full. It has always been full. The treasure of all treasures is within you. The empire of empires is hidden in your heart. All that you need has already been given, already attained. Not even a speck needs to be added. Nothing to add, nothing to subtract—only to awaken. And the moment you awaken, revolution happens.

तो कुसुम यह तो मत पूछ कि झोली भरूं तेरी! अगर कोई झोली भर सकेगा तेरी तो कोई फिर खाली भी कर सकता है। फिर तो बड़ी मुश्किल हो जाएगी! मैं तो सिर्फ जगा सकता हूं। और जागते ही तुझे दिखाई पड़ेगा कि तेरी झोली सदा से भरी है, कभी खाली थी ही नहीं। क्योंकि परमात्मा से क्षण भर को हमारा संबंध नहीं टूटता है। हम भूल जाएं उसे, वह हमें नहीं भूला है। हम पीठ कर लें उसकी तरफ, लेकिन उसने हमारी तरफ मुंह रखा है। हम विमुख हो जाएं, वह हमारे सदा सन्मुख है। नहीं तो हम जीएंगे कैसे? वही तो डालता है श्वास। वही तो प्राण का तार खींचता है। वही तो धड़कता है हृदय में। वही तो हमारा जीवन है। परमात्मा हमारे जीवन से भिन्न तो कोई नहीं है, भिन्न तो कुछ नहीं।

So, Kusum, do not ask me to fill your bowl! If someone could fill your bowl, then someone could empty it too. That would be a great trouble! I can only awaken you. And once awake, you will see that your bowl has always been full, never empty. For our connection with the divine never breaks—not even for a moment. We may forget Him; He has not forgotten us. We may turn our backs; He keeps His face turned toward us. We may become averse; He forever stands before us. Otherwise, how would we live? It is He who breathes into us. He is the one who draws the thread of the life-breath. He is the heartbeat in the heart. He is our very life. The divine is not other than our life; there is no other.

लेकिन इसे जानने के लिए, जागने के लिए कुछ प्रक्रिया समझनी होगी।

संसार में जो भी पाना हो, दौड़ने से मिलता है। और अंतर्तम में जो भी पाना हो, वह रुकने से मिलता है। संसार में कुछ पाना हो, विचार करने से मिलता है; भीतर कुछ पाना हो, निर्विचार होने से मिलता है। क्योंकि भीतर पाना नहीं है, पाया ही हुआ है। विचारों के कारण पता नहीं चलता है--विचारों की भीड़ में शोरगुल में खो जाता है। निर्विचार होते ही तत्क्षण चकित होकर पाया जाता है कि हम किसको खोजते थे, क्यों खोजते थे? हम कहां-कहां भटके! और जिसे हम खोजते थे, वह खोजने वाले में छिपा बैठा है।

But to know this, to awaken to this, a certain process must be understood. In the world, whatever is to be gained is gained by running. In the innermost, whatever is to be realized is realized by stopping. In the world, you attain by thinking; within, you realize by no-thought. Because within there is nothing to gain—it is already gained. Thoughts prevent you from knowing—lost in the noise of the crowd of thoughts. The instant you are without thought, you are startled to find: whom were we seeking, and why were we seeking? How we wandered here and there! And the one we were seeking is hiding in the seeker.

राह यह पराई है!

This path is alien!

भटके इन कदमों के साथ-साथ मेरे

यह बावरी

अंधेरे में साथ चली आई है!

Along with my wandering steps, this crazy path has walked with me in the dark!

भूखे ये पांव रहे,

प्यासे ये पांव रहे,

जाने किस ओर तक

कहां से ये पांव रहे।

और रुके पांव नहीं

और मिला गांव नहीं।

Hungry were these feet, thirsty were these feet, who knows how far, from where these feet have come. And the feet did not stop, and no village was found.

पांवों के आंसू थे,

मिट्टी का आंचल था,

स्नेहभरी गोद राह की--

There were tears of the feet, the earth’s hem, the road’s affectionate lap— what support there was.

कितना संबल था।

सुबह मुंह-अंधेरे से

रात मुंह-अंधेरे तक,

रुके कहीं पांव नहीं

और मिला गांव नहीं।

From predawn darkness to night’s deep darkness, the feet stopped nowhere and no village was found.

पांवों के साथ सिर्फ राह भटक आई है!

दिन भर की भ्रांति और क्लांति की कमाई है!

राह यह पराई है!

Along with the feet, only the road went astray! The day’s earnings are delusion and fatigue! This path is alien!

जिन रास्तों पर भी तुम चल रहे हो, सब पराए हैं, सब दूर ले जाने वाले हैं। सब खोज तुम्हें अपने से दूर ले जा रही है।

On whatever roads you are walking, all are alien, all lead away. Every search is taking you farther from yourself.

रुके कहीं पांव नहीं,

और मिला गांव नहीं।

The feet stopped nowhere, and no village was found.

रुको, तो गांव अभी मिले, इसी क्षण मिले! गांव तुम्हारे भीतर बसा है। मालिक भीतर बैठा है।

Stop—and the village is found now, in this very moment! The village dwells within you. The Master sits within.

मत मुझसे मांगो। मांगने में ही भूल हो जाती है। मैं तुम्हें कुछ दे नहीं सकता। लेकिन जाग कर मैंने पाया है कि पाने को कुछ है ही नहीं। यही संकेत तुम्हें देता हूं। जागो, और पा लो।

Do not ask from me. In the very asking the mistake happens. I cannot give you anything. But on awakening I have found there is nothing to get. This is the hint I give you: wake up, and have it.

भूखे ये पांव रहे,

प्यासे ये पांव रहे,

जाने किस ओर तक

कहां से ये पांव रहे।

और रुके पांव नहीं,

और मिला गांव नहीं।

Hungry were these feet, thirsty were these feet, who knows how far, from where these feet have come. And the feet did not stop, and no village was found.

गांव मिल सकता है--अभी, इसी क्षण, कुसुम, पांव रुकने चाहिए। विचार के पांव, वासना के पांव--पांव रुकने चाहिए। सब तरह के पांव रुकने चाहिए। यही ध्यान है। बैठ जाना चुप, मौन; बैठ जाना शांत, निर्विचार; डूब जाना अंतर में, भूल जाना बाहर को। और किसी दिन, किसी शुभ घड़ी में खजाना खुल जाता है। किसी शुभ घड़ी में, किसी शुभ मुहूर्त में राजाओं का राजा भीतर ही उपलब्ध हो जाता है! और तब फूल ही फूल हैं। तब जीवन सुगंध ही सुगंध है।

The village can be found—now, this very moment, Kusum. The feet must stop. The feet of thought, the feet of desire—the feet must stop. All kinds of feet must stop. This is meditation: to sit quietly, in silence; to sit still, without thought; to sink within, to forget the outside. And some day, in some auspicious moment, the treasure opens. In some auspicious hour, the king of kings is found within! And then there are flowers upon flowers. Then life is fragrance upon fragrance.

फूले कदंब

टहनी-टहनी में कंदुक सम झूले कदंब

फूले कदंब

सावन बीता

The kadamba have bloomed; on every twig, ball-like clusters of kadamba swing. The kadamba have bloomed.

बादल का कोष नहीं रीता

जाने कबसे वो बरस रहा

ललचाई आंखों से नाहक

जाने कब से तू तरस रहा

मन कहता है, छू ले कदंब

फूले कदंब

झूले कदंब

The monsoon has passed, yet the treasury of clouds is not emptied. Who knows since when it has been raining— and you, with yearning eyes, in vain, who knows since when you have been craving. The heart says, touch the kadamba.

फिर फूल ही फूल हैं। फिर जीवन सुवास ही सुवास है। नहीं कहीं जाना है, नहीं कुछ पाना है। बस, अपने में आना है। यह सत्य आंख खोल कर नहीं देखा जाता, यह सत्य आंख बंद करके देखा जाता है। कछुए की तरह सिकुड़ रहो। सारी इंद्रियों को शिथिल छोड़ दो। द्वार-दरवाजे सब बंद कर दो, बाहर को भूलभाल जाओ। न अतीत रह जाए, न भविष्य--बस यही क्षण! और इस क्षण में डुबकी लगा लो। और अतल गहराई है!

The kadamba have bloomed, the kadamba swing.

Then there are only flowers. Then life is only perfume. Nowhere to go, nothing to attain. Just come to yourself. This truth is not seen with open eyes; it is seen with eyes closed. Withdraw like a turtle. Let all the senses loosen and fall inward. Close every door and window; forget the outside. Let neither past remain nor future—only this moment! And dive into this moment. And there is bottomless depth!

फूले कदंब

टहनी-टहनी में कंदुक सम झूले कदंब

फूले कदंब

खुल जाती है पंखुड़ी। भीतर जाते ही खुल जाती है!

वर्षा में अनावृत धुले पात

फीके थे कल, आज खुले पात

The kadamba have bloomed; on every twig, ball-like clusters of kadamba swing. The kadamba have bloomed.

 

The petals open. The moment you go within, they open!

धूप के जादू में खिले पात

मस्तानी हवा में हिले पात

जादुई सांचे में ढले पात

भूल गए दाह-दिन भले पात

वर्षा में अनावृत धुले पात

फीके थे कल, आज खुले पात

बस खुलने की बात है। रुको, तो खुलो। पंखुड़ी खुल जाएं। स्वर्ण-कमल तुम्हारे भीतर है। तुम हो स्वर्ण-कमल। मांगो मत, जागो!

In the rain, bare leaves are washed; pale they were yesterday, today the leaves unfold. In the magic of sunlight the leaves have bloomed; in the intoxicating breeze the leaves sway; cast in a magical mold the leaves, the tender leaves forgot the scorching days. In the rain, bare leaves are washed; pale they were yesterday, today the leaves unfold.

 

It is only a matter of opening. Stop, and you open. Let the petals unfold. The golden lotus is within you. You are the golden lotus. Do not beg—awake!

तीसरा प्रश्न: ओशो, कृष्ण का नाम ही सुना है। शिव को जाना भी नहीं। किंतु कुंडलिनी ध्यान में ऐसा क्यों लगा कि यहीं शिव का नृत्य हो रहा है और यहीं की मधुर आवाज कृष्ण की बांसुरी की आवाज है? बिना पहचान के ऐसा आभास क्यों हुआ?
Third question: Osho, I have only heard Krishna’s name. I don’t even know Shiva. Yet in Kundalini meditation why did it feel as if Shiva’s dance was happening right here, and the sweet sound here was Krishna’s flute? How did such a sense arise without any recognition?

पन्नालाल पांडेय! सभी नृत्य कृष्ण का नृत्य है। सभी धुन कृष्ण की धुन है। कृष्ण तो प्रतीक हैं, नृत्य असली बात है। नाच तुम्हारे भीतर खिलने लगेगा तो सुनी हुई बात कृष्ण के नृत्य की अचानक सार्थक हो जाएगी। अचानक उसका अर्थ तुम्हारे अनुभव में आ जाएगा। गीत तुम्हारे भीतर खुलने लगेगा तो अचानक, तुमने सुना है कृष्ण की बांसुरी की टेर--उसकी बात ही सुनी है--मगर जब तुम्हारे भीतर टेर खुलने लगेगी और तुम्हारे भीतर पुकार आने लगेगी तो तुम्हें वही प्रतीक याद आ जाएगा जो सुना है। स्वाभाविक।

Pannalal Pandey! Every dance is Krishna’s dance. Every melody is Krishna’s melody. Krishna is a symbol; dance is the real thing. When dance begins to blossom within you, what you had heard about Krishna’s dance will suddenly become meaningful. Its meaning will enter your experience. When song begins to open within you, then suddenly—you have only heard about the call of Krishna’s flute—but when the call begins to open within you and a summons arises inside, the symbol you have heard will come to mind. Natural.

ऐसा किसी ईसाई को नहीं होगा। ऐसा किसी जैन को भी नहीं होगा। जैन भी कुंडलिनी कर रहे हैं। उनको कृष्ण की टेर नहीं सुनाई पड़ेगी। उनको शिव का नृत्य नहीं दिखाई पड़ेगा। वह प्रतीक उनके भीतर नहीं है। नृत्य तो उनके भीतर भी होगा, स्वर उनके भीतर भी जागेगा, मगर उस स्वर को प्रकट करने वाला प्रतीक उनके पास नहीं है। तुमने सुना है, तुम्हारे पास प्रतीक है। इसलिए प्रतीक एकदम जीवंत हो उठा। इससे चौंको मत। इससे कृष्ण का कुछ लेना-देना नहीं है। तुम्हारे मन में, तुम्हारी स्मृति में एक संस्कार है। अनुभव हुआ, अनुभव ने संस्कार को सजग कर दिया।

This won’t happen to a Christian. It won’t happen to a Jain either. Jains also practice kundalini. They won’t hear Krishna’s flute-call. They won’t see Shiva’s dance. That symbol isn’t within them. The dance will happen within them too, the tone will awaken within them too, but they don’t have the symbol that expresses that tone. You have heard it; you carry the symbol. So the symbol suddenly came alive. Don’t be startled by this. It has nothing to do with Krishna as such. In your mind, in your memory, there is a samskara. The experience occurred; the experience awakened the samskara.

लेकिन शुभ हुआ। सब प्रतीक प्यारे हैं। मगर प्रतीक तभी प्यारे हैं जब उनका अर्थ तुम्हारे भीतर फले। घर में बैठे हो कृष्ण की मूर्ति लगाए, कि तस्वीर लटकाए, इससे कुछ भी न होगा। तुम्हारे भीतर नाच उठे, तो कुछ हुआ। घर में बैठे हो महावीर की प्रतिमा बिठाए, इससे कुछ भी न होगा। जब तुम्हारे भीतर सब थिर हो जाएगा महावीर जैसा, निस्तरंग, तब! अब जैसे तुम्हें यह हुआ, ऐसे ही विपस्सना ध्यान में किसी जैन को अचानक महावीर की याद आ जाएगी, उनकी प्रतिमा आ जाएगी। हिंदू के पास वैसा प्रतीक नहीं है।

But it is auspicious. All symbols are dear—yet only when their meaning bears fruit within you. Sit at home installing Krishna’s idol or hanging his picture—nothing will happen. When dance arises within you, then something has happened. Sit at home placing Mahavira’s image—nothing will happen. When everything within becomes still like Mahavira, without a ripple—then! Just as this happened to you, in Vipassana meditation a Jain might suddenly remember Mahavira; his image will arise. A Hindu does not have that symbol.

सब धर्मों ने प्रतीक चुन लिए हैं।

All religions have chosen their symbols.

और मैं तुम्हें यहां जिस वातावरण में प्रवेश दे रहा हूं, यह सारे धर्मों का वातावरण है। यह किसी एक संप्रदाय का मंदिर नहीं है। इस मंदिर के सब द्वार खुले हैं! एक तरफ से यह मस्जिद है, एक तरफ से यह मंदिर है, एक तरफ से गिरजा है, एक तरफ से गुरुद्वारा है, एक तरफ से चैत्यालय है। इन सब द्वारों से मंदिर में प्रवेश संभव है। यहां जब कोई मस्त हो जाएगा, अगर उसके पास कृष्ण का प्रतीक है, तो अचानक उसे समझ में आएगी पहली दफा बात कृष्ण के रास की और अगर किसी ने मीरा को प्रेम किया है तो नाचते में उसे मीरा की याद आ जाएगी, मीरा के भजन गूंज उठेंगे। किसी ने चैतन्य को प्रेम किया है, अचानक उसे लगेगा कि चैतन्यमय हो गया। किसी ने महावीर को चाहा है, महावीर की परंपरा में पैदा हुआ है, महावीर का प्यारा प्रतीक उसके मन में बैठा है, मौन जब सधेगा, सब थिर जब होगा, तब उसे लगेगा कि आज जाना। बहुत गया जैन मंदिरों में, बहुत की पूजा, बहुत चढ़ाए चावल, बहुत झुका, लेकिन आज दर्शन हुए। आज अपने भीतर दर्शन हुए!

And the atmosphere into which I am inviting you here is the atmosphere of all religions. This is not the temple of one sect. All the doors of this temple are open! From one side it is a mosque, from one side a temple, from one side a church, from one side a gurdwara, from one side a chaityalaya. Through all these doors, entry into the temple is possible. Here when someone becomes intoxicated in meditation, if he carries Krishna’s symbol, then for the first time the meaning of Krishna’s raas will dawn. If someone has loved Meera, then in dancing he will remember Meera; her bhajans will resound. If someone has loved Chaitanya, suddenly he will feel he has become chaitanya—conscious. If someone has loved Mahavira, is born in his tradition, and that beloved symbol is seated in his mind—when silence is steadied, when all becomes still—then he will feel, “Today I have known. I went so often to Jain temples, performed so many worships, offered so much rice, bowed so much—yet today darshan has happened. Today darshan has happened within!”

यहां तो अलग-अलग धर्मों के लोग हैं। शायद पृथ्वी पर ऐसी कोई और दूसरी जगह नहीं है जहां सारे धर्मों के लोग हों! यहां ईसाई हैं, पारसी हैं, यहूदी हैं, मुसलमान हैं--यहां सारी जातियों के लोग हैं, सारे देशों के लोग हैं। सारे प्रतीकों को ले आए हैं। यह बड़ी समृद्ध जगह है। सातों रंग यहां हैं, यह पूरा इंद्रधनुष है। और मैं चाहता यह हूं कि धीरे-धीरे तुम सभी प्रतीकों में लीन होने लगो। कृष्ण का ही प्रतीक क्यों रहे, महावीर का प्रतीक भी जुड़ जाए, बुद्ध का प्रतीक भी जुड़ जाए। क्योंकि ध्यान की अलग-अलग स्थितियों में सारे प्रतीकों के अर्थ हैं। ध्यान में मस्ती भी आती है, बांसुरी भी बजती है, मौन भी छा जाता है, शून्य भी प्रकट होता है। ध्यान के बड़े चढ़ाव हैं, बड़े पड़ाव हैं। अलग-अलग अर्थ अलग-अलग पड़ावों पर खुलते हैं। धर्मों ने एक-एक पड़ाव को पकड़ लिया है। मैं तुम्हें पूरी यात्रा देता हूं। इस यात्रा में सब पड़ाव आते हैं, सब तीर्थ आते हैं। इस यात्रा में काशी आती है और काबा आता है और कैलाश आता है और गिरनार भी, और जेरूसलम। हम एक विश्वयात्रा पर निकले हैं।

Here there are people of many religions. Perhaps nowhere else on the earth are people of all religions together! Here are Christians, Parsis, Jews, Muslims—people of all castes, people of all countries. They have brought all their symbols. This is a very rich place. All seven colors are here—this is the full rainbow. And I want you gradually to dissolve into all the symbols. Why remain only with Krishna’s symbol? Let Mahavira’s symbol be added, let Buddha’s symbol be added. Because in the different states of meditation all the symbols have their meanings. In meditation ecstasy arrives, the flute plays, silence descends, emptiness manifests. Meditation has great ascents and great stages. Different meanings open at different stages. Religions have each clutched one stage. I give you the whole journey. On this journey all stages come, all sacred fords appear. On this journey Kashi comes, and Kaba comes, and Kailash, and Girnar too, and Jerusalem. We have set out on a world-journey.

तो तुम अपने ही प्रतीकों में बंधे मत रह जाना। तुम धीरे-धीरे अपने मन को खोलो; और प्रतीकों को भी अपने निकट आने दो। तुम औरों के प्रतीक भी सीखो और समझो। क्योंकि जितने प्रतीक तुम जानोगे, उतनी ही तुम्हारी भाषा समृद्ध होगी। तुम्हारा भाव समझने में आसानी होगी।

So don’t remain bound to your own symbols. Gradually open your mind; allow other symbols to come near. Learn and understand others’ symbols as well. The more symbols you know, the richer your language will be. It will be easier to communicate your feeling.

अच्छा हुआ। पहली बार चोट पड़ी!

Good. For the first time the blow has landed!

अबके इस मौसम में

कोयल आज बोली है

पहली बार!

In this very season today the cuckoo has called for the first time!

टूसों को उमगे कई दिन हो गए

टेसू को सुलगे कई दिन हो गए

अलसी को फूले कई दिन हो गए

बौंरों को महके कई दिन हो गए

झपटी पछिया

दरक गए केलों के पात

It’s been many days since the cottony tufts swelled, many days since the palash flames burned, many days since the flax blossomed, many days since the bees grew drunk on fragrance;

लेते ही करवट

तेजाब की फुहारें

छिड़कने लगा सूरज

मुंह बा दिया कलियों ने

देखती रह गई निठुराई के खेल

चुपचाप कलमुंही

भर गया जी

a gust from the west split the banana leaves, and, merely turning once, the sun began to spray showers of acid; the buds opened their mouths, and watched the play of pitilessness; silent, the hapless one, the heart brimmed over— she burst into a full-throated call!

जोरों से कूक पड़ी

अब के इस मौसम में

कोयल आज कूकी है

पहली बार!

In this very season, today the cuckoo cooed for the first time!

अच्छा हुआ! तुम्हारे भीतर कोयल पहली दफा बोली है। तुम धन्यभागी हो! अब इसे सुने जाना। यह तो गीत की शुरुआत है, अंत नहीं। यह तो पहला कदम है। अभी बहुत होने को है। इस पर ही अटक मत जाना। जैसे कृष्ण आए और शिव आए, ऐसे ही आने दो बुद्धों को भी, महावीरों को भी; क्राइस्ट को, लाओत्सु को, जरथुस्त्र को भी, आने दो सबको। सबको भरने दो अपना-अपना रंग तुम्हारे प्राणों में। सबको अवसर दो। सब तुम्हारे हैं, तुम सबके हो। और जैसे-जैसे ये प्रतीक आत्मसात होते जाएंगे, वैसे-वैसे दृष्टि बदलेगी--और सृष्टि बदलेगी!

Good! Within you the cuckoo has spoken for the first time. You are blessed! Now keep listening. This is the beginning of the song, not the end. This is the first step; much is yet to happen. Don’t get stuck here. Just as Krishna came and Shiva came, let the Buddhas come too, and the Mahaviras; Christ, Lao Tzu, Zarathustra—let them all come. Let each fill your life-breath with his own color. Give everyone a chance. All are yours; you are everyone’s. And as these symbols are assimilated, your vision will change—and creation will change!

पीपल के पत्तों पर फिसल रही चांदनी

नालियों के भीगे हुए पेट पर, पास ही

जम रही, घुल रही, पिघल रही चांदनी

पिछवाड़े, बोतल के टुकड़ों पर--

चमक रही, दमक रही, मचल रही चांदनी

दूर उधर, बुर्जी, पर उछल रही चांदनी

आंगन में, दूबों पर गिर पड़ी--

Moonlight sliding upon the peepal leaves; on the wet bellies of the drains nearby it gathers, dissolves, melts—moonlight; in the backyard, on shards of bottle— gleaming, glittering, rippling—moonlight; far over there, on the turret, moonlight bouncing, in the courtyard, falling upon the grass— and now, how carefully, how gently, moonlight steadies itself— look there in front— moonlight sliding upon the peepal leaves.

अब मगर, किस कदर, संभल रही चांदनी

 

वो देखो सामने--

पीपल के पत्तों पर फिसल रही चांदनी

एक बार भीतर जगने लगे रोशनी, सब तरफ फिसलने लगेगी। पीपल के पत्तों पर, पत्तों-पत्तों पर। सारा जगत एक अपूर्व सौंदर्य से भर जाता है जब तुम्हारे हृदय में संगीत का जन्म होता है। सब तरफ प्रार्थना उठने लगती है, भजन पैदा होने लगता है। भजन वह नहीं है जो तुम आयोजन से करते हो; भजन वह है जो बिना किसी आयोजन के अचानक तुम्हें पकड़ लेता है, मथ जाता है जैसे झंझावात पकड़ ले। जैसे आए एक तूफान, आए एक आंधी और तुम्हें पकड़ ले और तुम उड़ चलो और तुम्हें पंख दे दे!

लोचन अंजन, मानस रंजन

पावस, तुम्हें प्रणाम

तापतप्त वसुधा दुख भंजन

Once the inner light begins to awaken, it will begin to slide everywhere—to the peepal leaves, to every leaf. The whole world fills with an incomparable beauty when music is born in your heart. Prayer begins to arise everywhere; a bhajan is born. Bhajan is not what you organize in a program; bhajan is that which, without any arrangement, suddenly seizes you, churns you like a tempest. As if a storm comes, a whirlwind comes and takes hold of you, and you fly—and it gives you wings!

पावस, तुम्हें प्रणाम

 

ऋतुओं के प्रतिपालक ऋतुवर

पावस, तुम्हें प्रणाम

अतुल अमित अंकुरित बीजधर

पावस, तुम्हें प्रणाम

नेह-छोह की गीली मूरत

पावस, तुम्हें प्रणाम

अग-जग फैली नीली सूरत

Kohl to the eyes, delight of the mind— O monsoon, salutations to you! Reliever of the scorched earth’s pain— O monsoon, salutations to you! Guardian of the seasons, best of seasons— O monsoon, salutations to you! Bearer of seeds sprouting beyond measure— O monsoon, salutations to you! Moist image of tenderness and affection— O monsoon, salutations to you! Your blue visage spread across the worlds— O monsoon, salutations to you!

पावस, तुम्हें प्रणाम

फिर वर्षा आए तो प्रणाम! सर्दी आए तो प्रणाम! धूप उगे तो प्रणाम! फिर नमन तुम्हारा स्वभाव हो जाता है, क्योंकि परमात्मा सब तरफ मौजूद है। इधर देखो, कृष्ण नाच रहे हैं। यह जो नाचने लगा मोर, और कौन है? याद करो वे मोरपंख जो कृष्ण के मुकुट पर बंधे हैं। इधर नाचा मोर, कृष्ण नाचे! इधर देखो यह पीपल का दरख्त चुपचाप खड़ा सन्नाटे में, पत्ता भी हिलता नहीं--बुद्ध खड़े हैं! तुम्हारी आंख जरा खुलने लगे तो यह सारी प्रकृति धीरे-धीरे परमात्मा में रूपांतरित होने लगती है। और जहां उठाओ कदम, वहीं पवित्र भूमि है। जिस तरफ रखो आंख, वहीं परमात्मा के दर्शन हैं। फिर झुकता मन! फिर प्रणाम! फिर अभिनंदन! पल-पल, श्वास-श्वास, हृदय की धड़कन-धड़कन में नमन! ऐसी भाव-दशा को ही मैं भक्ति कहता हूं। ऐसी भाव-दशा बढ़ते-बढ़ते एक दिन भगवत्ता बन जाती है।

When the rains come—salutations! When winter comes—salutations! When the sun rises—salutations! Then bowing becomes your very nature, because the Divine is present everywhere. Look here—Krishna is dancing. This peacock that has begun to dance—who else is it? Remember the peacock feathers tied to Krishna’s crown. The peacock danced here—Krishna danced! Look there—this peepal tree stands silently in stillness, not even a leaf moves—Buddha stands! As your eyes begin to open, this entire nature slowly begins to be transformed into the Divine. And wherever you place your foot, there is sacred ground. Wherever you set your gaze, there is the vision of God. Then the mind bows, then salutations, then greetings—moment to moment, breath to breath, heartbeat to heartbeat—reverence! This state of feeling is what I call bhakti—devotion. Growing and growing, such a state one day becomes godliness.

इससे कम पर राजी नहीं होना है। भक्ति को भगवत्ता तक ले चलना है। भक्ति के बीज को भगवत्ता का फूल बनाना है।

Settle for nothing less. Carry devotion to godliness. Let the seed of bhakti blossom into the flower of godliness.

और तुम समर्थ हो। प्रत्येक समर्थ है। और तुम्हारा यह स्वरूपसिद्ध अधिकार है। अगर तुम चूको, तो तुम्हारे सिवाय और कोई जिम्मेवार नहीं। चूको तो तुम्हारी ही भूल है। पा लो, तो कुछ विशेष तुमने पाया नहीं। जो सहज ही मिलना था वही मिल गया है।

And you are capable. Everyone is capable. It is your rightful inheritance. If you miss, none but you is responsible. If you miss, it is your own mistake. If you attain, you have not attained anything special; what was natural to receive has been received.

परमात्मा को चूकना बड़ी विशेष कला है, परमात्मा को पाना इतनी विशेष कला नहीं। परमात्मा को पाना सहज बात है, क्योंकि हमारा स्वभाव है। परमात्मा को तुम चूक रहे हो, यही चमत्कार है! यह बिलकुल अविश्वसनीय है कि कैसे तुम चूके चले जाते हो! सब तरफ जो भरा है, सब तरफ से जो आ रहा है, सब तरफ से तुम्हें घेरे है, बाहर और भीतर जो उमगा पड़ रहा है, उससे तुम कैसे चूके जा रहे हो? मगर हो जाता है ऐसा। सागर में मछली हो, तो पता नहीं चलता उसे सागर का। ऐसे ही हम परमात्मा में और हमें परमात्मा का पता नहीं चलता है।

To miss the Divine is a very special art; to attain the Divine is not such a special art. To attain the Divine is natural, because it is our nature. The miracle is that you keep missing the Divine! It is utterly unbelievable—how do you go on missing it? That which is filled everywhere, coming from all sides, surrounding you, surging outward and inward—how do you keep missing it? But it happens. A fish in the ocean does not know the ocean. So it is with us in God—and we do not know God.

सत्संग में पहली बार तुम्हें धीरे-धीरे रस की बूंद-बूंद पड़नी शुरू होगी, बूंदाबांदी होगी। फिर तो मूसलाधार होने लगती है वर्षा। तुम जैसे-जैसे तैयार होने लगते हो, जितने को लेने की तुम्हारी तैयारी होने लगती है, उतना ज्यादा-ज्यादा परमात्मा तुम में बहने लगता है। तुम्हारी पात्रता, तुम्हारे पात्र के अनुकूल सदा तुममें भरने को परमात्मा राजी है।

In satsang, for the first time, drop by drop the taste will begin to fall upon you—a drizzle begins. Then the rains become a downpour. As you become ready, as your capacity to receive grows, that much more the Divine begins to flow into you. In accord with your vessel, the Divine is always willing to fill you.

यह पहली कूक पड़ी, यह तुम्हें कृष्ण का थोड़ा सा आभास हुआ, शिव का थोड़ा सा आभास हुआ, यहीं रुक मत जाना। बढ़ने दो। फैलने दो। पूरे आकाश को घेर लेना है। सारे धर्म तुम्हारे हैं। सब कुरानें, सब बाइबिलें, सब वेद तुम्हारे हैं। और अगर तुम राजी हो, हिम्मतवर हो और छाती तुम्हारी बड़ी है, तो एक दिन तुम वेद को जगते देखोगे, एक दिन कुरान को उठते देखोगे। अगर वेद ही जागा तो आदमी गरीब रह गया। क्योंकि कुछ है जो वेद में है और कुछ है सौंदर्य जो कुरान में है। जिसके भीतर दोनों जगे, वह धन्यभागी। और जिसके भीतर धम्मपद भी उठा, और महावीर की वाणी भी गूंजी, उसका तो कहना क्या!

This first coo has sounded; you had a slight glimpse of Krishna, a slight glimpse of Shiva—don’t stop here. Let it grow. Let it spread. One has to encircle the whole sky. All religions are yours. All Qurans, all Bibles, all Vedas are yours. And if you are willing, courageous, and broad of heart, then one day you will see the Veda awaken; one day you will see the Quran arise. If only the Veda awakens, a man remains poor—because something is in the Veda and some beauty is in the Quran. Blessed is the one in whom both awaken. And in whom the Dhammapada also rises and Mahavira’s voice also resounds—what can be said of him!

मनुष्य को हमें घोषणा देनी है कि सारी मनुष्यता का पूरा अतीत, पूरा इतिहास हमारी वसीयत है। संकीर्ण न होना, कृष्ण को ही पकड़ कर मत रह जाना, अन्यथा नाच तो जान लोगे, लेकिन महावीर की शांति से वंचित हो जाओगे। महावीर को ही पकड़ कर मत रह जाना, अन्यथा शांति तो जान लोगे, लेकिन तुम्हारे पैर में घूंघर न बंधेंगे, बांसुरी न बजेगी। सब सुंदर है! किसी क्षण में मौन और किसी क्षण में मुखर गीत--सब सुंदर है। सर्वांगीण का स्वीकार, सर्व का स्वीकार धार्मिक व्यक्ति का लक्षण है। धार्मिक व्यक्ति सांप्रदायिक नहीं होता, नहीं हो सकता है।

We must proclaim for humankind that the whole past of humanity, the entire history, is our inheritance. Do not be narrow—do not cling only to Krishna; otherwise you will know dance but be deprived of Mahavira’s peace. Do not cling only to Mahavira; otherwise you will know peace, but there will be no ankle-bells on your feet, no flute will play. All is beautiful! In one moment silence, in another a voiced song—all is beautiful. The hallmark of a religious person is the acceptance of the whole, the acceptance of all. A religious person is not sectarian—cannot be.

आज इतना ही।

That is all for today.