Skip to content
Osho

Ami Jharat Bigsat Kanwal #5

15 March 1979 Pune Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)

फिर दर्द उठा है, आंख भरी

सीने में बाएं कोने से

फिर हूक उठी गहरी-गहरी

Again the ache rises, eyes brim, from the left corner of the chest; again a deep, deep pang.

दिन तो दुनिया की ले-दे में

कट गया चलो जैसे-तैसे

पल-पल पहाड़ जैसी भारी

The day somehow passed in the world’s give-and-take; but each moment is mountain-heavy— how will this night pass?

यह रात कटेगी पर कैसे

खाएगी मेरा हृदय नोंच

यह सांध्य-चील क्रूरता भरी

This evening kite, cruel to the core, will tear at and feed on my heart.

कांटे बबूल के पलकों में

अनजाने ही उग आएंगे

मैं तो जागूंगा सो कर भी

Thorns of babul will sprout, unbidden, in my eyelashes.

 

I will keep waking even as I sleep; and all will rouse only by sleeping.

सब सो-सो कर जग जाएंगे

टूटेगा तन का पोर-पोर

जैसे शराब उतरी-उतरी

Every joint will crack and ache as if the wine were wearing off.

 

Once more, sandalwood will smolder within, yet no smoke will show outside.

फिर सुलगेगा चंदन भीतर

पर बाहर धुआं न आएगा

आवाज नहीं होगी कोई

घुन भीतर-भीतर खाएगा

No sound will escape; a hidden worm will gnaw me from within.

फिर मुझको डस कर उलटेगी

वह स्मृतियों की सांपिन ठहरी

कब रेत बंधी है मुट्ठी में

That serpent of memories will bite me again and coil back.

कब अंजुरी में जल ठहरा है

 

कहती भी क्या गूंगी पीड़ा

 
 

When has sand ever stayed tight in a fist? When has water ever rested in cupped hands?

 

What can this mute pain even say? And who will hear in this deaf world?

सुनता भी क्या जग बहरा है

जिंदगी बूंद है पारे की

जो एक बार बिखरी, बिखरी

Life is a drop of quicksilver— once it scatters, it scatters.

फिर दर्द उठा है, आंख भरी

सीने में बाएं कोने से

फिर हूक उठी गहरी-गहरी

Again the ache rises, eyes brim, from the left corner of the chest; again a deep, deep pang.

इस जीवन को सस्ते में मत गंवा देना। चूंकि मिल गया है अनायास, निर्मूल्य मत समझ लेना। कीमत तो इसकी कोई भी नहीं, पर मूल्य इसका बहुत है। कीमत और मूल्य का भाषाकोश में तो एक ही अर्थ है, लेकिन जीवन के कोश में एक ही अर्थ नहीं। जिन चीजों की कीमत होती है उनका कोई मूल्य नहीं होता और जिन चीजों का मूल्य होता है उनकी कोई कीमत नहीं होती।

Do not squander this life for cheap. Because it came unasked, do not think it worthless. It has no price, yes—but its value is immense. In the dictionary, price and value may be synonyms; in the lexicon of life, they are not. Whatever has a price, has no real value; and whatever has value, has no price.

प्रेम का मूल्य है, कीमत क्या? ध्यान का मूल्य है, कीमत क्या? स्वतंत्रता का मूल्य है, कीमत क्या? और बाजार में बिकती हुई चीजें हैं, सब पर कीमत लगी है, पर उनका मूल्य क्या है?

Love has value—what price? Meditation has value—what price? Freedom has value—what price? The market sells what can be tagged; but what is their true value?

जो व्यक्ति कीमत के ही जगत में जीता है, वह संसारी है। जो मूल्य के जगत में प्रवेश करता है, वह संन्यासी है। मूल्य प्रसाद है परमात्मा का। लेकिन चूंकि प्रसाद है, इसलिए चूक जाने की संभावना है। कीमत देनी पड़ती तो शायद तुम जीवन का मूल्य भी करते। चूंकि मिल गया है; तुम्हारी झोली में कोई अनजान ऊर्जा उसे भर गई है; तुम्हें पता भी नहीं चला और कोई तुम्हारे प्राणों में श्वास फूंक गया है; तुम्हें खबर भी नहीं, कौन तुम्हारे हृदय में धड़क रहा है--इसलिए भूले-भूले कंकड़-पत्थर बीन-बीन कर ही जीवन को गंवा मत देना। जब तक परमात्मा की खोज शुरू न हो, तब तक जानना ही मत कि तुम जीए। जीवन की शुरुआत परमात्मा की खोज से ही होती है। जन्म काफी नहीं है जीवन के लिए। एक और जन्म चाहिए। और धन्यभागी हैं वे, जिनके जीवन में हूक उठती है, पुकार उठती है; पीड़ा का जिन्हें अनुभव होता है; जो परमात्मा की तलाश पर निकल पड़ते हैं; जो सब दांव पर लगाने को राजी हो जाते हैं।

Who lives only in the world of price is worldly. Who enters the world of value is a renunciate. Value is grace from the Divine. Yet since it is grace, it can be missed. If you had to pay a price, perhaps you would value life. But it was given—some unknown energy filled your begging bowl; you didn’t even notice when someone breathed life into you; you have no idea who beats within your heart—so don’t fritter life away picking up forgotten pebbles. Until the search for the Divine begins, do not imagine you have lived. Life starts only with the quest for the Divine. Birth alone is not enough for life. Another birth is needed. Blessed are those in whom a pang rises, a call is heard; who feel the ache; who set out in search of God; who are ready to stake everything.

फिर दर्द उठा है, आंख भरी

सीने में बाएं कोने से

फिर हूक उठी गहरी-गहरी

Again the ache rises, eyes brim, from the left corner of the chest; again a deep, deep pang.

कब रेत बंधी है मुट्ठी में

कब अंजुरी में जल ठहरा है

कहती भी क्या गूंगी पीड़ा

When has sand ever stayed tight in a fist? When has water ever rested in cupped hands?

 

What can this mute pain even say? And who will hear in this deaf world?

सुनता भी क्या जग बहरा है

जिंदगी बूंद है पारे की

जो एक बार बिखरी, बिखरी

Life is a drop of quicksilver— once it scatters, it scatters.

सावधान! जिंदगी गंवानी तो बहुत आसान है, कमानी बहुत कठिन है। पारे की बूंद है, बिखरी तो बिखरी, फिर सम्हाल न सकोगे। और क्षण-क्षण बूंद बिखरती जा रही है और तुम हो कि खोए हो न मालूम किस व्यर्थता के जाल में--कोई धन, कोई पद, कोई प्रतिष्ठा। दो कौड़ी उनका मूल्य है; शायद दो कौड़ी भी उनका मूल्य नहीं है। कंकड़-पत्थर बीन रहे हो, जब कि हीरे की खदान बहुत ही निकट है, बहुत ही करीब है--तुम्हारे भीतर है! उसी हीरे की खदान तक कैसे पहुंचा जाए, इस संबंध में आज के सूत्र हैं।

Beware! Losing life is easy; earning it is arduous. It is a drop of mercury: once scattered, it is scattered—you will not gather it again. Moment by moment the drop is spilling, and you are lost in some web of futility—money, position, prestige. Their value is hardly two pennies—perhaps not even that. You are picking pebbles when a diamond-mine lies very close—within you. How to reach that diamond-mine—today’s sutras are for this.

पीड़ा की गंध लिए,

विष का अनुबंध लिए,

चंदन की छांव तले, जीवन के गीत पले।

तिनकों का आलंबन आंधी की घातों पर,

कंपती सी आशाएं नश्वर संघातों पर।

Carrying the scent of pain, bound to a pact with poison, beneath sandal shade, life’s songs grew.

 

A support of straws against the ambush of storms, quivering hopes on perishable collisions.

मृत्यु की हथेली पर जीने की उत्कंठा,

धूप और छांहों की संघर्षी मातों पर।

अधरों से आग पिए,

अंतर में नेह लिए,

On Death’s open palm, the yearning to live; upon the tug-of-war of light and shade.

 

Sipping fire from the lips, tenderness held within, as a flame flickers in tempests.

जैसे तूफानों में बुझता सा दीप जले।

सतरंगे मौसम को बंद किए बांहों में,

उद्वेलित यौवन का ज्वार लिए चाहों में।

Clasping rainbow seasons within your arms, with youth’s surging tide in your desires.

पलकों की कोरों पर अंजवाए गहराई,

अविरल गति चलने को पथरीली राहों में।

अपना अधिकार लिए,

उर में नव-ज्वार लिए,

Gathering depth on the edges of your eyelids, to move unwearying along stony paths.

 

Claiming your own birthright, a fresh swell in your heart, like a wave that fades, drawing a line in sand.

सिकता पर रेखा बन ज्यों मिटती लहर ढले।

डसते विश्वासों पर आंसू से भरे भरे,

हारों की लड़ियों में कलियों से झरे झरे।

On biting betrayals, tears brim-brim; in garlands of defeats, buds fall-fall.

 

In fine veiling, a vermilion parting, regarding your reflected form in the mirror, glimmer-glimmer.

 

At the bend of youth, in a race to laugh, as if your own smile cheated the full moon.

झीने अवगुंठन में सिंदूरी मांग लिए,

प्रतिबिंबित रूप निरख दर्पण में तिरे तिरे।

यौवन का मोड़ लिए,

हंसने की होड़ लिए,

जैसे निज स्मित से पूनम का चांद छले।

जेठ की दोपहरी में शीतल जिज्ञासा बन,

In Jeth’s blazing noon become a cool curiosity, in the churning of dualities, become a longing for nectar.

 

Limit the ocean within each waterpot at the village well, for the thirst of the seer, become life’s definition.

द्वंद्वों के मंथन में अमृत अभिलाषा बन।

पनघट के घट-घट में सागर को सीमित कर,

दर्शन के प्यासे को जीवन की परिभाषा बन।

राग में विराग लिए,

तपने का त्याग लिए,

बनने को स्वर्णमुकुट ज्यों कंचन देह जले।

With detachment in the midst of passion, renouncing the heat of burning, that the golden body might burn to become a crown of gold.

जेठ की दोपहरी में शीतल जिज्ञासा बन!

Become a cool curiosity in Jeth’s blazing noon!

यह जीवन तो जलती हुई दोपहरी है। यहां सब जल रहा है, धू-धू कर जल रहा है। यह जीवन तो चिताओं के अतिरिक्त और कुछ भी नहीं है। और तुम भी जानते हो, और हरेक जानता है, क्योंकि सिवाय घावों के हाथ लगता क्या है?

This life is a burning summer noon. Everything is aflame, blazing. Life is nothing but pyres upon pyres. And you know it—everyone knows it—for what do you receive but wounds?

जेठ की दोपहरी में शीतल जिज्ञासा बन!

Become a cool curiosity in Jeth’s blazing noon!

उठाओ जिज्ञासा को। खोजें उसे जो कभी खोएगा नहीं। खोजें उसे जिसे पा लेने पर फिर सारी खोज समाप्त हो जाती है।

Raise up inquiry. Seek that which is never lost. Seek that, which once found, ends all seeking.

 

In the churning of dualities, become a longing for nectar.

द्वंद्वों के मंथन में अमृत अभिलाषा बन।

कब तक उलझे रहोगे दुई में, द्वैत में? कब तक बंटे रहोगे द्वंद्व में?

How long will you remain entangled in twoness, in duality? How long will you be split by conflict?

मध्य-युग में यूरोप में कैदियों को एक सजा दी जाती थी। सजा ऐसी थी कि कैदी को लिटा कर चार घोड़ों से उसके हाथ-पैर बांध दिए जाते थे। एक घोड़े से एक हाथ, दूसरे घोड़े से दूसरा हाथ। तीसरे घोड़े से पैर, चौथे घोड़े से दूसरा पैर। और चारों घोड़ों को चारों दिशाओं में दौड़ा दिया जाता था। टुकड़े-टुकड़े हो जाता था आदमी, खंड-खंड हो जाता था। सजा का नाम था क्वार्टरिंग। और ठीक ही था सजा का नाम, क्योंकि चार टुकड़े हो जाते थे, चौथाई हो जाता था आदमी। सजा का नाम था चौथाई।

In the Middle Ages, Europe had a punishment for prisoners. The convict would be laid down and his hands and feet tied to four horses—one horse for each limb—and the horses were whipped in four directions. The man was torn into quarters—hence “quartering.” A fitting name.

लेकिन जिंदगी को अगर गौर से देखो तो ऐसी सजा तुम खुद अपने को दे रहे हो। तुमने कितनी वासनाओं के साथ अपने को जोड़ लिया! अलग-अलग दिशाओं में जाती वासनाएं--कोई पूरब, कोई पश्चिम, कोई दक्षिण, कोई उत्तर। चार घोड़े नहीं, हजार घोड़ों से तुम बंधे हो। खंड-खंड हुए जा रहे हो, टूटे जा रहे हो, बिखरे जा रहे हो। इसी बिखराव को तनाव कहो, चिंता कहो, बेचैनी कहो, विक्षिप्तता कहो, जो भी तुम्हें कहना हो, मगर यह बिखराव है। और इस बिखराव में कभी तुम्हें विश्राम न मिलेगा। तुम तपोगे, कटोगे, सड़ोगे, मरोगे; जीओगे कभी भी नहीं।

Look closely at your life and see: you are doing the same to yourself. You have tied yourself to a thousand desires, each running in a different direction—east, west, south, north. Not four, a thousand horses. You are being torn apart, fragmented, scattered. Call this tension, anxiety, restlessness, madness—call it what you will: it is scattering. In this scattering, you will never find rest. You will burn, be cut, rot, die; you will never truly live.

जीवन का संबंध तो तब होता है, जब तुम्हारी सारी वासनाएं एक अभीप्सा में समाहित हो जाती हैं; जब तुम्हारी अलग-अलग दिशाओं में दौड़ती हुई कामनाएं एक जिज्ञासा में रूपांतरित हो जाती हैं; जब तुम और सब न मालूम क्या-क्या छोड़ कर, सिर्फ उस एक को खोजने के लिए आतुर, आबद्ध हो जाते हो, कटिबद्ध हो जाते हो, प्रतिबद्ध हो जाते हो। छोड़ो दो को, छोड़ो अनेक को--पकड़ो एक को, क्योंकि एक को पकड़ने में तुम भी एक हो जाओगे। अनेक को पकड़ोगे, तुम भी अनेक हो जाओगे। और एक होने का आनंद और एक होने की विश्रांति!

Life begins when all your desires are gathered into one longing; when your separate cravings racing in different directions are transformed into a single inquiry; when you drop this and that and become bound, dedicated, committed to seeking only the One. Drop the two, drop the many—hold the One. In holding the One, you become one. Grab at the many, and you become many. And the joy of being one, the rest of being one!

जेठ की दोपहरी में शीतल जिज्ञासा बन!

द्वंद्वों के मंथन में अमृत अभिलाषा बन।

Become a cool curiosity in Jeth’s blazing noon! In the churning of dualities, become a longing for nectar.

क्या मरणधर्मा तुम्हारी खोज है! क्या उसे खोज रहे हो जो मृत्यु तुमसे छीन लेगी! अमृत को कब खोजोगे?

Is your search for what perishes? Are you chasing what death will snatch? When will you seek the immortal?

द्वंद्वों के मंथन में अमृत अभिलाषा बन।

पनघट के घट-घट में सागर को सीमित कर!

In the churning of dualities, become a longing for nectar.

 

Limit the Ocean within each pitcher at the well!

एक-एक घट में, एक-एक हृदय में पूरा आकाश उतर सकता है, ऐसी तुम्हारी गरिमा है, ऐसा तुम्हारा गौरव है। एक-एक बूंद सागर को अपने में समा सकती है, ऐसी तुम्हारी क्षमता है, ऐसी तुम्हारी संभावना है। लेकिन तुम आकाश की तरफ आंख ही नहीं उठाते। तुम जमीन में आंखों को गड़ाए, कंकड़-पत्थरों में, कूड़े-कर्कट में ही अपने जीवन को बिता देते हो। और भरोसा भी किन चीजों का कर रहे हो! तूफान आ रहा है बड़ा और पक्षी ने तिनकों से घोंसला बना लिया है और इस भरोसे में बैठा है कि सुरक्षा है। तूफान आ रहा है भयंकर और रेत में तुमने ताश के पत्तों का घर बना लिया है। और इस भरोसे में बैठे हो कि क्या चिंता है! मौत आएगी, तुम्हारे सब ताश के घर गिरा जाएगी। इसके पहले कि मौत आए, अमृत का थोड़ा स्वाद ले लो।

In each little pot, in each heart, the whole sky can descend—such is your dignity, your glory. Each drop can contain the sea—such is your capacity, your possibility. But you never lift your eyes to the sky. Eyes fixed on the ground, you spend your life with pebbles, trash. And in what do you place your trust! A great storm comes, a bird has built a nest of straws and sits in it believing he is safe. A fierce tempest comes and you have made a house of playing cards in the sand, believing there is nothing to worry about. Death will come and bring down your card-houses. Before death arrives, taste a little of the nectar.

तिनकों का आलंबन आंधी की घातों पर,

कंपती सी आशाएं नश्वर संघातों पर।

मृत्यु की हथेली पर जीने की उत्कंठा,

धूप और छांहों की संघर्षी मातों पर।

मौत के हाथ में बैठे हो। कब मुट्ठी बंध जाएगी, कहा नहीं जा सकता। मौत के हाथों में बैठे हो, फिर भी व्यर्थ में चिंता लगी है।

A support of straws against the ambush of storms, quivering hopes on perishable collisions. On Death’s open palm, the yearning to live; upon the tug-of-war of light and shade.

 

You sit on Death’s palm. When that fist may close—no one knows. Still your worry runs to the trivial.

बौद्धों की एक प्रसिद्ध कथा है। एक राजकुमार युद्ध हार गया है और जंगल में शरण के लिए भाग गया है। दुश्मन पीछे लगे हैं। उनके घोड़ों की टाप का शोरगुल बढ़ता जाता है। और राजकुमार बड़ी मुश्किल में पड़ गया है। क्योंकि वह ऐसी जगह पहुंच गया है पहाड़ी की कगार पर, जहां रास्ता समाप्त हो जाता है। आगे भयंकर खड्ड है। पीछे दुश्मनों के आने की आवाज सघन होती जाती है। एक-एक घड़ी मौत करीब आ रही है। ऐसी ही दशा तुम्हारी है, जैसी उस राजकुमार की थी। फिर भी हिम्मत जुटाता है। आखिरी आशा बांधता है। सोचता है कि छलांग लगा दूं। क्योंकि दुश्मन के हाथ में पड़ा तो तत्क्षण गर्दन कट जाएगी। छलांग लगाना भी कम खतरनाक नहीं है, खड्ड भयंकर है, बचने की आशा नहीं है। लेकिन फिर भी दुश्मन के हाथ में पड़ने से तो ज्यादा आशा है; शायद हाथ-पैर टूट जाएंगे, लेकिन जीवन बचेगा। लंगड़ा हो जाऊंगा, लेकिन फिर भी जीवन बचेगा। और कौन जाने कभी-कभी चमत्कार भी हो जाता है कि गिरूं और बच जाऊं! न हाथ टूटें, न पैर टूटें।

There is a famous Buddhist tale. A young prince, defeated in battle, flees into the forest. Enemies pursue; the sound of hooves grows louder. The prince comes to the edge of a cliff, the path ends. In front, a terrifying gorge; behind, the riders are closing in. Death comes closer with each moment. Your situation is the same as his. He gathers courage, makes a last resolve: I’ll jump. If caught, my head is cut at once. A leap is also dangerous; the chasm is deadly; but compared to the enemy’s hand, there is at least some hope—perhaps I’ll break a limb, but live. Who knows—sometimes a miracle happens: you fall and survive, without breaking even a hand or foot.

तो नीचे झांक कर देखता है। और नीचे देखता है कि दो सिंह मुंह बाए ऊपर की तरफ देख रहे हैं। अब तो कोई भरोसा न रहा। घोड़ों के टाप की आवाज और जोर से बढ़ने लगी। और सिंह नीचे गर्जन कर रहे हैं। उन्होंने भी राजकुमार को देख लिया है कि वह खड़ा है ऊपर। अगर गिर जाए तो प्रतीक्षा में रत हैं कि तत्क्षण चीर-फाड़ करके खा जाएंगे। कोई और रास्ता न देख कर राजकुमार एक वृक्ष की जड़ों को पकड़ कर लटक रहता है कि शायद दुश्मनों को दिखाई न पडूं। सोच कर कि रास्ता समाप्त हो गया है, वे वापस लौट जाएं। और वृक्ष की जड़ों में लटका हुआ सिंहों से भी बच जाऊंगा। अगर दुश्मन लौट गए तो एक आशा है कि मैं वापस लौट कर बच सकता हूं।

He looks down. Two lions, mouths open, stare up. Now all hope is gone. The hooves grow louder; the lions roar below, having seen the prince above, waiting to tear and devour him if he falls. With no other option, the prince grabs a tree root and hangs there, hoping the pursuers might not see him, might assume the path ends and turn back; and thus he might escape both lions and enemies, if they retreat.

जब वह जड़ों को पकड़ कर लटक जाता है तब देखता है कि और भी मुसीबत है। एक सफेद और एक काला चूहा, जिस जड़ को वह पकड़ कर लटका है, उसे काट रहे हैं। दिन और रात के प्रतीक हैं सफेद और काला चूहा। अब तो बचने की कोई संभावना नहीं है। दुश्मनों की आवाज बढ़ती जाती है, सिंहों का गर्जन बढ़ता जाता है। और चूहे हैं कि जड़ काटे डाल रहे हैं, काटे डाल रहे हैं, अब कटी, तब कटी। ज्यादा देर नहीं है, जड़ कटती जा रही है। और तभी पास के एक मधुछत्ते से एक शहद की बूंद टपकती है। अपनी जीभ पर वह शहद की बूंद को ले लेता है। और उसका स्वाद बड़ा मधुर है। उस क्षण में भूल ही जाता है सब--दुश्मन के घोड़ों की टाप, सिंहों की गर्जना, वे सफेद और काले चूहे काटते हुए जड़--सब भूल जाता है। शहद बड़ा मीठा है।

As he clings to the roots, another trouble appears: a white mouse and a black mouse begin gnawing the very root he holds—symbols of day and night. Now there is no chance. The enemies approach; the lions roar; and the mice keep gnawing—now cut, any moment cut. Just then, a drop of honey drips from a nearby hive. He catches it on his tongue. The taste is sweet—so sweet that he forgets everything: the hooves, the roaring lions, the mice gnawing the root. Honey is very sweet.

बौद्ध कथा बड़ी प्यारी है। तुम्हारे संबंध में है। तुम्हीं हो वह राजकुमार। चारों तरफ से मौत घिरी है और शहद की एक बूंद का मजा ले रहे हो। और शहद की एक बूंद में सोचते हो कि सब मिल गया, अब तुम्हें मौत की चिंता नहीं है। जैसे अमृत मिल गया! तुम्हारे सुख क्या हैं? शहद की बूंदें हैं; जीभ पर थोड़ा सा स्वाद है। और मौत चारों तरफ से घिरी है।

A lovely Buddhist tale—about you. You are that prince. Death surrounds you from all sides, and you savor a single drop of honey. And you imagine in that drop you have found everything; now you need not worry about death—as if you had found immortality! What are your pleasures? Drops of honey; a little taste on the tongue—while death encircles you.

तिनकों का आलंबन आंधी की घातों पर,

कंपती सी आशाएं नश्वर संघातों पर।

मृत्यु की हथेली पर जीने की उत्कंठा,

धूप और छांहों की संघर्षी मातों पर।

अधरों से आग पिए,

अंतर में नेह लिए,

A support of straws against the ambush of storms, quivering hopes on perishable collisions. On Death’s open palm, the yearning to live; upon the tug-of-war of light and shade.

 

Sipping fire from the lips, tenderness held within, as a flame flickers in tempests.

जैसे तूफानों में बुझता सा दीप जले।

बड़े तूफान हैं और तुम एक छोटे दीये हो। तुम्हारा बुझना निश्चित है। बचने का कोई उपाय नहीं। न कभी कोई बचा है, न कभी कोई बच सकेगा।

The tempests are great, and you are a small lamp. Your extinguishing is certain. No one has ever been saved, nor will anyone ever be.

लेकिन यह जो छोटा सा क्षण तुम्हारे हाथ में है, इसका सदुपयोग हो सकता है। यह क्षण सत्संग बन सकता है। यह क्षण तुम्हारे भीतर ज्योति का विस्फोट बन सकता है। यह क्षण तुम्हारे भीतर ध्यान बन सकता है। यह क्षण तुम्हारे भीतर साक्षी का भाव बन सकता है।

Yet this small moment in your hand can be put to good use. This moment can become satsang. This moment can explode as light within you. This moment can become meditation within you. This moment can become the flavor of witnessing within you.

सोचो उस राजकुमार को फिर। काश मधु की बूंद में न उलझता! मौत को चारों तरफ घिरा देख कर शांत चित्त हो जाता। आखिरी इस क्षण में साक्षी हो जाता। आखिरी इस क्षण में जाग कर शुद्ध चैतन्य हो जाता। तो सारी मृत्यु व्यर्थ हो जाती, अमृत से नाता जुड़ जाता।

Think again of that prince. If only he had not been entangled by the drop! Seeing death all around, he could have become utterly still. In his last moment he could have become a witness. Awake and purely conscious in that final instant—then death would have been futile, and he would have been linked to the deathless.

In witnessing is the nectar. In awakening is the nectar. Nectar showers, the lotus opens! The moment you become a witness, the rain of immortality begins, and the secret lotus within you starts to bloom.

साक्षी में अमृत है। जागरण में अमृत है। अमी झरत, बिगसत कंवल! जैसे ही तुम साक्षी हो जाते हो, अमृत की वर्षा होने लगती है और तुम्हारे भीतर छिपा हुआ शाश्वत का कमल खिलने लगता है।

दरिया कहते हैं:

तज बिकार आकार तज, निराकार को ध्यान।

निराकार में पैठ कर, निराधार लौ लाए।।

Daria says: Abandon the impure and the formed; attend to the Formless. Penetrate the Formless, and bring back the supportless flame.

कहते हैं: एक ही काम तुम कर लो तो सब हो जाए। व्यर्थ के विकारों में मत उलझे रहो। शहद की बूंदों में मत उलझे रहो--धोखा है। व्यर्थ के आकारों, आकृतियों में मत उलझे रहो--भ्रांतियां हैं, मृग-मरीचिकाएं हैं। एक निराकार का ध्यान करो।

He says: Do one thing and all is done. Do not get caught in corruptions. Do not be entangled in honey-drops—deceptions. Do not be trapped by forms and figures—mirages, illusions. Attend to the Formless.

निराकार का ध्यान कैसे हो? मुझसे आकर लोग पूछते हैं: आकार का तो ध्यान हो सकता है, निराकार का ध्यान कैसे हो?

ठीक है उनका प्रश्न, सम्यक है। राम का ध्यान कर सकते हो--धनुर्धारी राम। कृष्ण का ध्यान कर सकते हो--बांसुरी वाले कृष्ण। कि क्राइस्ट का ध्यान कर सकते हो--सूली पर चढ़े। कि बुद्ध का, कि महावीर का। लेकिन निराकार का ध्यान?

How to meditate on the Formless? People come and ask: One can meditate on form—on Rama with his bow, Krishna with his flute, Christ on the cross, Buddha, Mahavira—but the Formless?

तुम्हें थोड़ी ध्यान की प्रक्रिया समझनी होगी। जिसको तुम ध्यान कहते हो, वह ध्यान नहीं है, एकाग्रता है। एकाग्रता के लिए आकार जरूरी होता है। क्योंकि किसी पर एकाग्र होना होगा। कोई एक बिंदु चाहिए--राम, कृष्ण, बुद्ध, महावीर...। कोई प्रतिमा, कोई रूप, कोई आकार, कोई मंत्र, कोई शब्द, कोई आधार, कोई आलंबन चाहिए--तो तुम एकाग्र हो सकते हो।

Understand a little of the process. What you call meditation is not meditation—it is concentration. Concentration requires a form, a point: Rama, Krishna, Buddha, Mahavira; an image, a mantra, a word, an object, a prop—then you can concentrate.

एकाग्रता ध्यान नहीं है। ध्यान तो एकाग्रता से बड़ी उलटी बात है। हालांकि तुम्हारे ध्यान के संबंध में जो किताबें प्रचलित हैं, उन सबमें यही कहा गया है कि ध्यान एकाग्रता का नाम है। गलत है वह बात। गैर-अनुभवियों ने लिखी होगी। एकाग्रता तो चित्त को संकीर्ण करती है। एकाग्रता तो एक बिंदु पर अपने को ठहराने का प्रयास है। एकाग्रता विज्ञान में उपयोगी है। ध्यान बड़ी और बात है। ध्यान का अर्थ होता है: शुद्ध जागरूकता। किसी चीज पर एकाग्र नहीं, सिर्फ जागे हुए--बस जागे हुए।

Concentration is not meditation. Meditation is almost the opposite. Though all the popular books equate meditation with concentration, they are wrong—written by the inexperienced. Concentration narrows the mind; it is the effort to fix yourself on one point. Useful in science. But meditation is much more. It means pure awareness. Not concentration on a thing—simply being awake.

ऐसा समझो कि टार्च होती है। टार्च तो ध्यान नहीं है, एकाग्रता है। जब तुम टार्च जलाते हो तो प्रकाश एक जगह जाकर केंद्रित हो जाता है। लेकिन जब तुम दीया जलाते हो तो दीया जलाना ध्यान है। वह एक चीज पर जाकर एकाग्र नहीं होता; जो भी आस-पास होता है, सभी को प्रकाशित कर देता है। एकाग्रता में, अगर तुम टार्च लेकर चल रहे हो तो एक चीज तो दिखाई पड़ती है, शेष सब अंधेरे में होता है। अगर दीया तुम्हारे हाथ में है तो सब प्रकाशित होता है। और ध्यान तो ऐसा दीया है कि उसमें कोई तलहटी भी नहीं है कि दीया तले अंधेरा हो सके। ध्यान तो सिर्फ ज्योति ही ज्योति है, जागरण ही जागरण है--और बिन बाती बिन तेल! इसलिए दीया तले अंधेरा होने की भी संभावना नहीं है।

Think of a torch. A torch is not meditation; it is concentration. You switch it on and the beam focuses on one spot. Light a lamp—that lamp is meditation. It does not concentrate on one thing; it illumines whatever is around. With a torch, one thing is seen and the rest remains in darkness. With a lamp, all is gently lit. And meditation is such a lamp that it has no base for darkness to gather beneath—no wick, no oil! Only pure flame, pure awakening—so there is no “dark under the lamp.”

ध्यान शब्द को तुम समझो साक्षी-भाव। जैसे मुझे तुम सुन रहे हो, दो ढंग से सुन सकते हो। जो नया-नया यहां आया है, वह एकाग्रता से सुनेगा। स्वभावतः, दूर से आया है, कष्ट उठा कर आया है, यात्रा की है। कोई शब्द चूक न जाए! तो सब तरफ से एकाग्र होकर सुनेगा। सब तरफ से चित्त को हटा लेगा। जो मैं कह रहा हूं, बस उसी पर टिक जाएगा। लेकिन जो यहां थोड़ी देर रुके हैं, जो थोड़ी देर यहां रंगे हैं, जो थोड़ी देर यहां की मस्ती में डूबे हैं, वे एकाग्रता से नहीं सुन रहे हैं, ध्यान से सुन रहे हैं।

भेद बड़ा है। एकाग्रता से सुनोगे, जल्दी थक जाओगे। तनाव होगा। एकाग्रता से सुनोगे तो यह पक्षियों का गीत सुनाई नहीं पड़ेगा। राह पर चलती हुई कारों की आवाज सुनाई नहीं पड़ेगी। एकाग्रता से सुनोगे तो और सब तरफ से चित्त बंद हो जाएगा, संकीर्ण हो जाएगा। ध्यान से सुनोगे तो मैं जो बोल रहा हूं वह भी सुनोगे; ये जो चिड़ियां टीवी-टुटटुट, टीवी-टुटटुट कर रही हैं, यह भी सुनोगे। राह से कार की आवाज आएगी, वह भी सुनोगे; ट्रेन गुजरेगी, वह भी सुनोगे; बस सिर्फ सुनोगे! जो भी है, उसके साक्षी रहोगे। और तब तनाव नहीं होगा, तब थकान भी नहीं होगी। तब ताजगी बढ़ेगी। तब चित्त निश्छल होगा, निर्दोष होगा, क्योंकि चित्त विराम में होगा।

Understand “meditation” as the flavor of witnessing. For example, you are listening to me. You can listen in two ways. Newcomers listen with concentration—eager not to miss a word, excluding everything else, tensing around my speech. Those who have been here awhile are listening in meditation. The difference is great. With concentration, you tire quickly; tension arises; the birds’ song won’t be heard, nor the sound of cars on the road. Everything else is shut down. With meditation, you hear what I am saying—and the birds’ tivit-tut-tut; the car on the road, the passing train—you simply listen. You remain a witness to whatever is. There is no strain, no fatigue. A freshness grows; the mind becomes innocent, at rest.

निराकार पर ध्यान नहीं करना होता है। जब तुम ध्यान में होते हो तो निराकार होता है। आकार पर ध्यान करना एकाग्रता; और ध्यान करना निराकार से जुड़ जाना है।

You don’t meditate on the Formless; when you are in meditation, the Formless is. Concentration focuses on form; meditation connects you with the Formless.

निराकार में पैठ कर, निराधार लौ लाए।

सब आधार छूट जाते हैं वहां। निराधार हो जाता है व्यक्ति, निरालंब हो जाता है। बस मात्र होता है। शुद्ध होने की वह घड़ी, बस होने की वह घड़ी--अपूर्व है। वहीं झरता है अमृत। अमी झरत, बिगसत कंवल!

Penetrate the Formless, and bring back the supportless flame. There, all supports fall away. One becomes supportless, without props—simply is. That pure hour of being, that sheer being—unprecedented. There showers the nectar. Nectar rains, the lotus opens!

प्रथम ध्यान अनुभौ करै, जासे उपजै ग्यान।

सूत्र बड़ा बहुमूल्य है। तुमने उलटी बातें सुनी हैं आज तक। तुमसे लोग कहते हैं कि पहले शास्त्र पढ़ो, ज्ञान इकट्ठा करो, फिर ध्यान हो पाएगा। पहले ध्यान के संबंध में जानो, फिर ध्यान को जान सकोगे। दरिया कुछ और कह रहे हैं। दरिया वही कह रहे हैं जो मैं तुमसे कहता हूं।

First taste meditation; from it knowledge is born. This sutra is precious. You have always heard the reverse: first read the scriptures, collect knowledge; then meditation will happen. First learn about meditation, then you can know meditation. Daria says otherwise—exactly what I say to you.

प्रथम ध्यान अनुभौ करै...

पहले ध्यान का अनुभव करना होगा।

...जासे उपजै ग्यान।

उससे ज्ञान का जन्म होगा।

First, the experience of meditation. From it, knowledge is born.

तुम उलटा ही काम कर रहे हो। तुमने बैलों को बैलगाड़ी के पीछे बांध रखा है। इसीलिए कहीं नहीं पहुंच रहे हो, न कहीं पहुंच सकते हो। ज्ञान पहले और फिर सोचते हो ध्यान? नहीं, ध्यान पहले, फिर ज्ञान। सच तो यह है कि ध्यान के पीछे ज्ञान ऐसे ही आ जाता है जैसे तुम्हारे पीछे तुम्हारी छाया चली आती है। अगर मुझे तुम्हारी छाया को निमंत्रण देना हो तो तुम्हें निमंत्रण देना होगा। मैं तुम्हारी छाया को सीधा निमंत्रण नहीं दे सकता। मैं तुम्हारी छाया को कितना ही कहूं कि आओ, स्वागत है, तो भी छाया के बस के बाहर है आना। हां, तुम आओगे तो छाया भी आ जाएगी।

ज्ञान ध्यान की छाया है। वेद से नहीं मिलता ध्यान, न मिलता ज्ञान। न कुरान से, न बाइबिल से। और जिसको तुम ज्ञान समझ कर इकट्ठा कर लेते हो--वेद, कुरान, बाइबिल, धम्मपद से--वह ज्ञान नहीं है, कोरा, थोथा पांडित्य है। तोतारटंत है। वह ज्ञान नहीं है, ज्ञान का धोखा है। असली फूल नहीं है, कागज का फूल है। असली ज्ञान तो ध्यान में से उमगता है। ध्यान ज्ञान का गर्भ है।

You are doing the opposite—you’ve yoked the oxen behind the cart. Hence you never arrive. Knowledge first, then meditation? No—meditation first, then knowledge. Truthfully, knowledge follows meditation the way your shadow follows you. If I wish to invite your shadow, I must invite you; the shadow cannot come on its own. Knowledge is the shadow of meditation. It does not come from the Vedas, the Koran, the Bible. What you gather from them is not knowledge, only hollow erudition, parrot-talk; paper flowers. Real knowledge sprouts from meditation. Meditation is the womb of wisdom.

वेद से तुमने जो सीख लिए वचन और कुरान की आयतें कंठस्थ कर लीं, वह तो ऐसे ही है जैसे किसी दूसरे के बच्चे को गोद ले लिया। तो गोदी तो भर गई, लेकिन झूठी ही भरी। बात कुछ और है, जब कोई मां नौ महीने बच्चे को गर्भ में ढोती है। नौ महीने की लंबी पीड़ा जरूरी भूमिका है, तो ही प्रेम उमगेगा। और जिसे नौ महीने पेट में ढोया है, उसके प्रति एक लगाव होगा, एक स्नेह होगा, एक अंतर्संबंध होगा।

और फिर यह भी खयाल रहे, जब एक बच्चे का जन्म होता है तो सिर्फ एक बच्चे का ही जन्म नहीं होता, दो चीजों का जन्म होता है। एक तरफ बच्चा पैदा होता है, एक तरफ मां पैदा होती है। उसके पहले मां नहीं थी, उसके पहले सिर्फ एक स्त्री थी। इधर बच्चा पैदा हुआ, उधर मां पैदा हुई। बिना बच्चे के पैदा हुए स्त्री स्त्री रहेगी, मां न बनेगी। हां, बच्चा गोद लिया जा सकता है। लेकिन गोद लेने से मां पैदा नहीं होगी, मां का धोखा भला हो जाए।

Learning verses from the Vedas, or memorizing Koranic ayat, is like adopting someone else’s child—your lap is filled, but falsely. It is another thing when a mother carries a child in her womb for nine months—the long pain ripens love. When the child is born, the mother is born too. Without the child, the woman remains just a woman, not a mother. Adoption may mimic it, but it is borrowed.

और यही हो रहा है। मां तो लोग बनते ही नहीं। ध्यान का गर्भ तो निर्मित ही नहीं करते और ज्ञान को गोद ले लेते हैं। और ज्ञान को गोद ले लेना सस्ता है। किताबें, शास्त्र आसान हैं पढ़ लेने। परमात्मा के संबंध में जान लेना बहुत आसान है; परमात्मा को जानने के लिए जीवन को दांव पर लगाना होता है।

So, too, people never become mothers of wisdom. They do not conceive meditation but adopt knowledge. Adoption is cheap. Scriptures are easy to read; to know God, life must be staked.

ठीक कहते हैं दरिया। मैं उनसे सौ प्रतिशत राजी हूं। यह अनुभवी का वचन है। अगर दरिया को अनुभव न होता, तो यह बात कह ही नहीं सकते थे वे। जब मैंने दरिया पर बोलना शुरू किया, सोचा कि दरिया पर बोलूं, तो ऐसे ही कुछ वचनों ने मुझे आकर्षित किया। क्योंकि ऐसे वचन केवल वे ही बोल सकते हैं जिन्होंने अनुभव किया हो!

Daria is right. I agree a hundred percent. Only one with experience could say this. Such lines drew me to speak on Daria: only the experienced can speak so!

प्रथम ध्यान अनुभौ करै...

पहले ध्यान।

...जासे उपजै ग्यान।

First taste meditation… …from it knowledge is born.

अगर उन्होंने कहा होता कि वेद से ज्ञान उपजता है, मैं कभी भूल कर उन पर न बोलता। अगर उन्होंने कहा होता कि बाइबिल में ज्ञान है, मुझसे नाता ही टूट जाता। इस एक वचन ने मुझे जोड़ दिया। यह आदमी असली पारखी है, जौहरी है। इसने गोद नहीं लिया है ज्ञान, इसने ज्ञान को जन्म दिया है ध्यान के गर्भ से। इसने पीड़ा सही है नौ महीने की। इसने बच्चे को बड़ा किया है। इसकी आत्मप्रतीति है।

Had he said knowledge comes from the Vedas, I would never have spoken on him. Had he said the Bible contains knowledge, I would have turned away. This one line bound me to him. He is a true connoisseur, a jeweler. He did not adopt knowledge; he gave birth to it from the womb of meditation. He bore the labor. He raised the child. He has self-realization.

और जीवन में भी तुम जानते हो, जो अनुभव से संभव होता है, वह उधार अनुभव से संभव नहीं होता। बच्चों को मां-बाप लाख समझाएं--ऐसा मत करो, वैसा मत करो--बच्चे मानते नहीं। और ठीक ही करते हैं बच्चे जो नहीं मानते हैं। क्योंकि मान लें तो नपुंसक रह जाएंगे सदा के लिए, थोथे रह जाएंगे। रीढ़ पैदा न होगी। अनुभव से ही मानते हैं। तुम कितना ही कहो बच्चे से कि मत जाओ दीये के पास, हाथ जल जाएगा; लेकिन जब तक एक बार उसका हाथ जले नहीं, जब तक उसे अनुभव न होगा। और तुम्हारी बात का कोई मूल्य नहीं है।

इसलिए हर बच्चा वही भूलें करता है जो सब बच्चों ने सदियों से की हैं। मां-बाप की सिखावन काम नहीं आती। और जिन बच्चों पर काम आ जाती है, वे बच्चे गोबरगणेश रह जाते हैं, खयाल रखना, उनमें आत्मा पैदा नहीं होती। आत्मा तो अनुभव से पैदा होती है। जब बच्चे का हाथ जलता है, तब वह जानता है कि आग जलाती है।

And you know: what is possible through experience cannot be reached by borrowed experience. Parents warn children endlessly—don’t do this, don’t do that—but children don’t listen. And rightly so. If they listened, they would remain impotent forever, hollow; no spine would grow. Only experience convinces. Tell the child a thousand times not to go near the lamp; until he burns his hand, your words have no value.

मुल्ला नसरुद्दीन का एक मित्र उससे कह रहा था कि मुल्ला, क्या तुम मेरी पत्नी को जानते हो?

मुल्ला ने कहा: नहीं भैया! मैं अपनी पत्नी को जानता हूं, यही बहुत है।

Mulla Nasruddin’s friend asked: Mulla, do you know my wife? Mulla said: No, brother! Knowing my own wife is already too much.

अनुभव अपना! बस अपना अनुभव ही जीवन को सम्यक आधार देता है; दूसरे का अनुभव आधार नहीं देता। दूसरे के अनुभव को तुम समझ ही नहीं सकते। दूसरे के अनुभव और तुम्हारे बीच संबंध ही नहीं जुड़ता, सेतु नहीं बनता। उधार उधार ही रह जाता है। सूचनाएं सूचनाएं ही रह जाती हैं, ज्ञान नहीं बनतीं।

Only your own experience gives life a sound foundation; another’s cannot. You cannot truly understand another’s experience; there is no bridge. Borrowed information remains information; it does not become knowing.

इस सूत्र को खूब हृदय में सम्हाल कर रखा लेना, क्योंकि जो इसके विपरीत गए हैं, भटक गए हैं। और जिन्होंने इस सूत्र का अनुसरण किया है, पहुंच गए हैं। उनका पहुंचना निश्चित है।

Keep this sutra in your heart, for those who go against it go astray; those who follow it arrive. Their arrival is certain.

प्रथम ध्यान अनुभौ करै, जासे उपजै ग्यान।

दरिया बहुतै करत हैं, कथनी में गुजरान।।

लेकिन बहुत से लोग हैं जो सुने-सुनाए में ही जी रहे हैं। कथनी में गुजरान कर रहे हैं! हो सकता है उन्होंने प्यारे वचन इकट्ठे किए हों, सुभाषित संगृहीत किए हों; वेद का शुद्ध-शुद्ध उन्हें ज्ञान हो; कुरान की आयत-आयत उन्हें कंठस्थ हो। मगर इससे भी कुछ न होगा।

Daria says: Many live by hearsay, subsisting on words! They gather beautiful sayings, collect subhashitas; they know the Vedas by heart; they have memorized the Koran—but even that will not do.

मोहम्मद के तो ध्यान में कुरान उतरी थी। कुरान उतरी थी, पढ़ी नहीं गई थी कुरान। मोहम्मद तो पढ़ना जानते भी नहीं थे। पहाड़ पर एकांत में ध्यान कर रहे थे। और तब अचानक जैसे कहीं अंतराकाश से कोई बोलने लगा। उदघोष हुआ। एक झरना फूटा और प्यारा झरना फूटा। कोई गुनगुनाने लगा प्राणों में। इसलिए कुरान में जैसा गीत है और कुरान में जैसा संगीत है, वैसा किसी दूसरे शास्त्र में नहीं है। कुरान की तरन्नुम किसको न नचा दे! किसके हृदय को न डांवाडोल कर दे! फिर कुरान के आधार पर जितनी भाषाएं दुनिया में पैदा हुईं, उनमें भी एक तरन्नुम है, एक लय है, कुरान की छाप है। लेकिन कुरान कोई पढ़ी नहीं थी मोहम्मद ने, उतरी थी। इलहाम हुआ था। जन्मी थी।

The Koran descended into Muhammad’s meditation. It was not read; it descended. He could not read. On a mountain, in solitude, he was meditating—silent, witnessing—when suddenly a voice from the inner sky proclaimed; a spring burst forth; a sweet murmur began within. Hence the Koran’s song and music unlike any other scripture—the tarannum that makes hearts sway. The very languages shaped under its influence carry that cadence. But Muhammad did not read the Koran—it descended. It was ilham—revelation—born.

मोहम्मद क्या कर रहे थे? मोहम्मद चुपचाप बैठे थे। शून्य में थे, साक्षीभाव में थे। और जब भी तुम साक्षी हो जाओगे, कुरान उतरेगी। वही कुरान नहीं जो मोहम्मद पर उतरी, क्योंकि परमात्मा अपने को दोहराता नहीं है। परमात्मा का कार्बनकापियों में भरोसा नहीं है, विश्वास नहीं है। परमात्मा हमेशा नया गीत गाता है। परमात्मा हर दिन नई सुबह लाता है। परमात्मा हर बार नये हस्ताक्षर करता है।

And whenever you become a witness, a scripture descends. Not the same Koran—for the Divine does not repeat itself. It does not believe in carbon copies. It sings a new song each time; brings a new dawn; signs freshly.

जैसे कि तुम्हारे अंगूठे का चिह्न तुम्हारा ही चिह्न है, दुनिया में किसी दूसरे आदमी के अंगूठे का चिह्न तुम्हारा चिह्न नहीं है। चकित करने वाली बात है। चार अरब आदमी हैं दुनिया में, लेकिन तुम्हारे अंगूठे की प्रतिलिपि किसी दूसरे आदमी के अंगूठे की नहीं है। और ऐसा ही नहीं है कि तुम्हारे अंगूठे की जो छाप है वह जिंदा आदमियों में किसी की नहीं है। वैज्ञानिक कहते हैं: जितने लोग इस जमीन पर अब तक हुए हैं, उनमें से भी किसी की छाप वैसी नहीं थी। और जितने लोग आगे भी कभी पैदा होंगे, उनमें से भी किसी की छाप वैसी नहीं होगी। हर अंगूठे की छाप अनूठी है।

जब अंगूठे तक की छाप अनूठी है तो आत्मा की छाप की तो बात ही न करो! जब तुम्हारे ध्यान में उतरेगा कोई गीत तो न तो वह वेद होगा, न गीता होगी, न कुरान होगा। यद्यपि उसमें वही होगा जो कुरान में है, जो वेद में है, जो गीता में है। मगर गीत तुम्हारा होगा। गुनगुनाहट तुम्हारी होगी। लय तुम्हारी होगी। नाचोगे तुम। उसमें अनूठापन होगा। उसमें मौलिकता होगी।

Just as your thumbprint is uniquely yours—among billions, no two alike—so the stamp of the soul is beyond compare. When a song descends in your meditation, it will be neither Veda nor Gita nor Koran—though it will contain what is in them. But the song will be yours; the hum yours; the rhythm yours. You will dance in it; it will be original.

और यह अच्छा है, शुभ है। काश, वही-वही गीत बार-बार उतरता तो बड़ी ऊब पैदा होती। परमात्मा नित-नूतन है।

And this is good. If the same song returned again and again, what boredom! The Divine is ever-new.

मुल्ला नसरुद्दीन एक ट्रेन में सफर कर रहा था। एक बड़े प्रसिद्ध कवि भी साथ में सफर कर रहे थे। कवि थे तो ट्रेन में बैठे-बैठे भी कविताएं लिख रहे थे। मुल्ला ने उनसे पूछा: कोई किताब-पत्रिका वगैरह है आपके पास? खाली बैठा हूं, कुछ पढूं।

कवि जी ने फौरन पास में रखी एक किताब देते हुए कहा: यह पढ़िए, मेरी कविताओं का संकलन है।

मुल्ला नसरुद्दीन बोला: धन्यवाद, उसे तो आप अपने पास रखिए। वैसे पढ़ने के लिए तो मेरे पास टाइम-टेबल भी है।

Mulla Nasruddin was riding a train with a famous poet. The poet was composing as the train ran. Mulla asked if he had a book or magazine to read. The poet promptly handed him a volume: my collected poems. Mulla said: Thanks, keep that with you; for reading I have a timetable.

एक तो आदमियों में हैं कवि, जो वही-वही दोहराए जाते हैं। इधर-उधर थोड़ा-बहुत भेद, फर्क, शब्दों का जमाव, तुकबंदी--बस तुकबंदी।

राजस्थान की पुरानी कहानी है। एक जाट सिर पर खाट लेकर जा रहा था। गांव का कवि मिल गया, उसने कहा: जाट रे जाट, सिर पर तेरे खाट!

जाट भी कोई ऐसा रह जाए पीछे! जाट और पीछे रह जाए! उसने कहा: कवि रे कवि, तेरी ऐसी की तैसी!

कवि ने कहा: तुकबंदी नहीं बैठती, काफिया नहीं बैठता।

जाट ने कहा: काफिया बैठे कि न बैठे, जो मुझे कहना था सो मैंने कह दिया। काफिया बिठा कौन रहा है? तू बिठाता रह काफिया!

There are poets who keep repeating with small changes—rhyme-mongering. An old Rajasthani tale: A Jat carrying a cot on his head meets a poet who quips, “Jat re Jat, sir par tere khat!” The Jat retorts, “Kavi re kavi, teri aisi ki taisi!” The poet says, The rhyme doesn’t fit. The Jat says, Rhyme or no rhyme, I’ve said what I had to say. You keep fitting your rhymes!

एक तो तुकबंद हैं, जो जाट के साथ खाट का काफिया बिठा रहे हैं। परमात्मा कोई तुकबंद नहीं है। अनंत है परमात्मा। अनंत हैं उसकी अभिव्यक्तियां--हर बार नई।

The Divine is not a rhymester. It is infinite; its expressions are infinite—ever fresh.

जब भी तुम उधार ज्ञान इकट्ठा कर लेते हो तब तुम बासा ज्ञान इकट्ठा कर लेते हो। तुम्हारा परमात्मा पर भरोसा नहीं है, इसलिए तुम वेद पर भरोसा करते हो। तुम्हारा परमात्मा पर भरोसा नहीं है, इसलिए तुम कुरान को छाती से लगाए बैठे हो। काश, तुम्हारा परमात्मा पर भरोसा हो तो तुम कुरान भी छोड़ो, वेद भी छोड़ो, बाइबिल भी छोड़ो; तुम कहो परमात्मा से कि मैं राजी हूं, मुझ पर भी उतर! मेरे द्वार खुले हैं। मेरे भीतर भी आ। मुझमें भी गुनगुना। मेरा कसूर क्या है? मुझे भी छू। मेरी मिट्टी को भी सोना बना। मुझे भी सुगंध दे। आखिर मुझसे नाराजी क्या है?

When you gather secondhand knowledge, it is stale. You don’t trust the Divine, so you cling to Veda, to Koran. If only you trusted the Divine, you would drop even Veda, Koran, Bible, and say to God: I consent—descend into me! My doors are open. Come within. Hum in me also. What is my fault? Touch me too. Turn my clay to gold. Give me fragrance. Why are you displeased with me?

जिसका परमात्मा पर भरोसा है, वही ध्यान कर सकता है। ध्यान का अर्थ भूल मत जाना--जागरूकता, साक्षीभाव। और तुम कितना ही शास्त्र पढ़ो, तुम समझोगे वही जो तुम समझ सकते हो। अन्यथा हो भी कैसे सकता है? तुम वेद भी पढ़ोगे तो तुम वही थोड़े ही पढ़ लोगे जो वेद के ऋषि ने लिखा था। वेद के ऋषि ने जो लिखा है उसे समझने को, उस ऋचा को समझने को, उस ऋषि की बोध-दशा चाहिए पड़ेगी। बिना उस ऋषि की बोध-दशा के तुम कैसे समझोगे अर्थ?

अर्थ शब्दों में नहीं होता, अर्थ देखने वाले की आंखों में होता है। अर्थ शब्द में छिपा नहीं है कि तुमने शब्द को समझ लिया तो अर्थ समझ में आ जाएगा। शब्द तो केवल निमित्त है, खूंटी है। टांगना तो तुम्हें अपना ही कोट पड़ेगा। तुम जो टांगोगे, वही खूंटी पर टंग जाएगा। वेद को जब बुद्धू पढ़ेगा तो वेद भी उसके साथ बुद्धू हो जाते हैं।

Only one who trusts the Divine can meditate. Do not forget: meditation means awareness, witnessing. Read all the scriptures you like—you will understand only what you are capable of understanding. How else could it be? To grasp a Vedic richa, you need the rishi’s state of consciousness. Meaning does not reside in words; it lies in the eyes that see. Words are only pegs; you must hang your own coat. When a fool reads the Vedas, they become foolish with him.

मुल्ला नसरुद्दीन एक दिन मुझसे कह रहा था: कल रात मेरा पड़ोसी आधी रात को मेरा दरवाजा पीटने लगा।

तो मैंने कहा कि मुल्ला, तब तो तुम बहुत परेशान हुए होओगे।

मुल्ला ने कहा: नहीं जी, मैं और परेशान होता! मैं तो अपना गाना पहले की तरह ही गाता रहा।

उसी गाने की वजह से वह पड़ोसी दरवाजा पीट रहा है कि भैया, बंद करो। मगर मुल्ला समझे तब! मुल्ला तो समझा कि है कैसा मूढ़, कि आधी रात और दरवाजा पीट रहा है! यह तो मुल्ला सोच भी नहीं सकता कि मेरे गाने की वजह से ही पीट रहा है।

Mulla Nasruddin said: Last night my neighbor pounded my door at midnight. You must have been very disturbed, I said. Not as much as he! Mulla replied. I kept singing as before—the very reason he was pounding.

मुल्ला ने सितार बजाना शुरू किया तो वह एक ही तार पर रें-रें, रें-रें, रें-रें करता रहता। पत्नी घबड़ा गई, पागल होने लगी। बच्चे घबड़ा गए, पड़ोसी घबड़ा गए। एक दिन सारे लोग इकट्ठे हो गए, हाथ जोड़ कर प्रार्थना की कि महाराज, बहुत संगीतज्ञ देखे! मगर रें-रें, रें-रें कितने दिन से तुम कर रहे हो, हम सब पगला रहे हैं! अब तो हमें दिन में भी, बाजार में, काम करते वक्त भी तुम्हारी रें-रें सुनाई पड़ने लगी है। जान बख्शो! अगर संगीत ही सीखना है तो कम से कम दूसरे तारों को भी तो छुओ।

मुल्ला ने कहा: तुम समझे नहीं। दूसरे संगीतज्ञ इसलिए दूसरे तारों को छूते हैं कि वे अपना स्थान खोज रहे हैं; मुझे मेरा स्थान मिल गया है। अब मुझे खोजने की जरूरत नहीं है। मैंने पा लिया, जो मुझे खोजना था वह मुझे मिल गया। मुझे मेरा स्वर मिल गया है।

He once began to learn sitar and kept sawing on one string: rehn—rehn—rehn. Family and neighbors begged: touch the other strings! Mulla said: Other musicians touch other strings because they’re searching for their note; I’ve found mine.

तुम पढ़ोगे भी शास्त्रों में तो क्या पढ़ोगे?

मैंने सुना है, कुरान में कहीं एक वचन आता है कि शराब पीओ, वेश्यागामी बनो--और नरक में सड़ोगे। मुल्ला नसरुद्दीन शराब भी पीता, वेश्यागामी भी...और कुरान भी पढ़ता है।

तो मैंने पूछा: नसरुद्दीन, इस वचन पर तुम्हारी नजर नहीं गई?

उसने कहा: गई क्यों नहीं, कई बार गई। लेकिन अभी जितना मुझसे बन सकता है उतना कर रहा हूं। अभी आधा ही वचन मुझसे पूरा होता है। सामर्थ्य! मुल्ला ने कहा: सामर्थ्य अपनी-अपनी। बड़े पुरुष बड़ी बातें कह गए हैं। मगर जितना अपने से बने, उतना करो। साफ आज्ञा है। शराब पीओ, वेश्यागमन करो--साफ आज्ञा है। नरक में सड़ोगे--वह बाद की बात है, वह देखेंगे।

You will read scriptures—and what will you read? I heard there’s a verse in the Koran: Drink wine, frequent prostitutes—and you will rot in hell. Mulla drinks, frequents, and reads the Koran. I asked: Didn’t you notice this verse? Many times, he said. But I do what I can. So far I fulfill half. Capacity differs! Great men say great things; do as much as you can. “Drink and fornicate”—clear command. “Rot in hell”—that’s later; we’ll see.

तुम समझोगे वही जो तुम समझ सकते हो। तुम अर्थ भी वे ही निकालोगे जो तुम्हीं को ही समर्थित कर जाएंगे।

You will extract only the meanings that support you.

नहीं; ध्यान के बिना ज्ञान नहीं हो सकता। ध्यान पहले तुम्हें ऋषि बनाएगा, तब ऋचाओं के अर्थ खुलेंगे। और मजा यह है कि जब तुम ऋषि हो जाओगे और वेदों की ऋचाओं के अर्थ तुम्हारे सामने खुलने लगेंगे--जैसे वसंत आ जाए और कलियां खिल जाएं--तब तुम्हें जरूरत ही न रहेगी वेदों में जाने की, क्योंकि तुम्हारा अपना वेद ही भीतर लहराने लगेगा। तब तुम स्वयं ही वेद हो जाओगे। तब तुम्हारा वचन-वचन वेद होगा। तब तुम्हारा शब्द-शब्द कुरान होगा। उसी की तलाश करो जिसे पा लेने से सारे शास्त्रों का सार मिल जाता है।

No—without meditation there is no knowledge. First meditation makes you a rishi; then the meanings of the richa open like buds in spring. And the delight is: once you become a rishi and the Vedas open before you, you no longer need the Vedas—your own Veda starts flowing within. You become the Veda; every word becomes scripture. Seek that which, when found, gives you the essence of all scriptures.

पंछी उड़ै गगन में, खोज मंडै नहिं माहिं।

दरिया जल में मीन गति, मारग दरसै नाहिं।।

A bird flies in the sky; no footprints mark the path. A fish moves in water; no wake shows the way.

अदभुत वचन दरिया दे रहे हैं। एक-एक सूत्र ऐसा है कि हीरे-जवाहरातों में भी तौलो तो भी तौले न जा सकें, अतुलनीय हैं।

Marvelous lines Daria gives—each a jewel beyond weighing.

पंछी उड़ै गगन में...

तुमने पक्षियों को आकाश में उड़ते देखा? उनके पैरों के चिह्न नहीं बनते हैं। ऐसे ही ऋषियों की गति है। उनके पैरों के चिह्न नहीं बनते। परमात्मा के आकाश में जो उड़ रहे हैं, उनके पैरों के चिह्न कहां बनेंगे? इसलिए तुम किसी के अनुगामी मत बनना। अनुगमन हो ही नहीं सकता। पद-चिह्न ही नहीं बनते।

A bird flies in the sky… Have you seen birds flying? They leave no footprints. So is the rishi’s gait. No prints are left in the sky of God. Therefore, do not become someone’s follower—it cannot be done, for there are no footprints to follow.

पंछी उड़ै गगन में, खोज मंडै नहिं माहिं।

लेकिन आकाश में उसके कोई चिह्न नहीं पाए जाते। पंछी उड़ जाता है, निशान नहीं बनते। इसलिए कोई दूसरा पंछी अगर उसका अनुगमन करना चाहे तो कैसे करे?

A bird flies in the sky; no trace is found. The bird is gone; no marks remain. So how can another bird follow?

दरिया जल में मीन गति...

जैसे नदी में कि सागर में मछली चलती है।

...मारग दरसै नाहिं।

कोई मार्ग नहीं बनता उसके चलने से। कोई दूसरा उसके मार्ग का अनुसरण करना चाहे तो कैसे करे? परमात्मा के उस परम आकाश में भी, ध्यान के उस शून्याकाश में भी न कोई चिह्न बनते हैं, न कोई मार्ग।

Daria: As the fish swims—no path appears. In the river or ocean, a fish moves and leaves no trail. In the vast inner sky of meditation, no marks, no path.

पंछी उड़ै गगन में...

दरिया जल में मीन गति...

A bird flies in the sky… A fish swims in water…

ऐसी ही गति है उस अंतराकाश की। वहां कोई चिह्न कभी नहीं बनते। इसलिए वहां अनुगमन नहीं हो सकता। तुम्हें अपना रास्ता स्वयं ही बनाना होगा। हिंदू होने से काम न चलेगा, मुसलमान होने से काम न चलेगा। ईसाई, जैन, बौद्ध होने से काम न चलेगा। क्योंकि इस बात का तो यह अर्थ हुआ कि मार्ग बना-बनाया है, सिर्फ तुम्हें चलना है। जैन होने का क्या अर्थ है? कि मार्ग तो बना गए तीर्थंकर, अब हमारा कुल काम इतना है कि चलना है। वे तो सुपर हाईवे तैयार कर गए। अब तुम्हें कुछ और करने को बचा नहीं है। नहीं; मार्ग बनता ही नहीं सत्य का। सत्य का कोई मार्ग नहीं बनता।

Such is the inner sky. No footprints, no paths. Therefore there can be no following there. You must make your own way. Being Hindu, Muslim, Christian, Jain, Buddhist will not do—those assume a ready-made road. “The Tirthankaras built the superhighway; we only need to walk.” But truth leaves no road.

पंछी उड़ै गगन में...

याद रखना, महावीर और बुद्ध और कृष्ण और क्राइस्ट, ये सब आकाश में उड़ते पंछी हैं। तुम इनका पीछा नहीं कर सकते। ये कोई चिह्न छोड़ नहीं गए हैं। चिह्न तो पंडितों ने बना लिए हैं।

Remember: Mahavira, Buddha, Krishna, Christ—birds flying in the sky. You cannot follow them. The footprints were fabricated by pundits.

बुद्ध ने कहा था--मेरी कोई मूर्ति मत बनाना। और आज दुनिया में जितनी बुद्ध की मूर्तियां हैं उतनी किसी की भी नहीं। थोड़ा सोचो। कैसे अदभुत लोग हैं! बुद्ध जिंदगी भर कहते रहे--मेरी मूर्ति मत बनाना। हजार बार समझाया--मेरी मूर्ति मत बनाना। क्योंकि मेरी पूजा से कुछ भी न होगा। जाओ भीतर, जाओ अपने भीतर। अप्प दीपो भव! अपने दीये खुद बनो!

लेकिन बुद्ध की इतनी मूर्तियां बनीं, इतनी मूर्तियां बनीं, जितनी किसी की भी कभी नहीं बनीं और शायद अब किसी की भी कभी नहीं बनेंगी! इतनी मूर्तियां बुद्ध की बनीं कि उर्दू में जो शब्द है बुत, वह बुद्ध का ही रूपांतर है। बुद्ध शब्द का अर्थ ही मूर्ति हो गया--बुत! इतनी मूर्तियां बनीं कि बुद्ध में और मूर्ति शब्द में पर्यायवाची संबंध हो गया, कुछ भेद ही न रहा। मूर्ति यानी बुद्ध की।

चीन में मंदिर है एक--दस हजार बुद्धों का मंदिर। एक मंदिर में दस हजार मूर्तियां हैं। हुआ क्या? बुद्ध कहते रहे--मेरी मूर्ति मत बनाना। फिर लोगों ने मूर्ति क्यों बना ली?

लोग, जो पीछे आते हैं, उन्हें चिह्न चाहिए, उन्हें पद-चिह्न चाहिए, उन्हें मील के पत्थर चाहिए, उन्हें साफ-सुथरा रास्ता चाहिए। कोई इतनी झंझट नहीं लेना चाहता कि जंगल में अपनी पगडंडी खुद बनाए--चले और बनाए, चले और बनाए; जितना चले उतनी बने।

Buddha said: Make no statue of me. Today there are more Buddhas in stone than of anyone. Think! All his life he said, Don’t make my image; my worship will do nothing. Go within. Be a lamp unto yourself. Yet so many images were made that in Urdu the word but—idol—is a transformation of “Buddha.” “Buddha” came to mean “idol.” There is a temple in China of Ten Thousand Buddhas—ten thousand statues in one hall. Why? Because latecomers need signs—milestones, clear paths. No one wishes to carve his own way through the jungle—walking and making the path, step by step.

याद रखना, यह बात अति मौलिक, अति आधारभूत है। सत्य का कोई भी अनुसरण नहीं हो सकता। सत्य का अनुसंधान होता है। अनुकरण नहीं--अनुसंधान। किसी के पीछे चल कर तुम सत्य तक कभी न पहुंचोगे। अपने भीतर जाओगे तो सत्य तक पहुंचोगे। किसी के पीछे गए तो बाहर का ही अनुगमन रहा। अपने भीतर जाओगे, तब! बीहड़ है वहां। अंधकार है वहां। जंगल है, रास्ता साफ नहीं है। जाना कठिन है। लेकिन वह कठिनाई ही तो मूल्य है जो चुकाना पड़ता है।

This point is fundamental: truth cannot be followed; it must be discovered. Not imitation—investigation. Follow someone, and you remain outside. Go within, then! It is trackless, dark, a forest; the way is not clear. It is hard. But that hardship is the price.

कंपित, वंजुल तन, मंजुल मन, यौवन चंचल,

नौ-बंधन-कील-रहित तरणी, भव-सिंधु विकल।

गहो मीत, बांह सदय!

भ्रम मय चिंतन शोचन, भ्रमित ज्ञान, अथिर चरण

दुर्दम तम-तोम-जाल, अगम दुसह काल-क्षण,

आगत अनजान, दुखद, सुखद गत-स्मरण मरण।

A trembling, tender body, a lovely mind, youth so restless, a boat without nine binding pegs, adrift on the ocean of becoming— friend, take me by the compassionate arm!

 

Thoughts woven of illusion, sorrow soaked in illusion, deluded knowing, unsteady feet, an indomitable tangle of darkness, the terrible instant of death, the unknown future, the bittersweet past, and dying— conquer the present!

वर्तमान करो विजय!

जागें नव-स्तव, अहरह, रत नित चरणारविंद,

मदमय संकेत-दान काटे दिक्‌-काल-बंध,

शरणागत आरत जन स्मितकांक्षा नित अमंद।

करो, बंधु, करो अभय!

प्लावित घन-धाराधर, उच्छल जीवन-सागर,

May new hymns awaken, day and night, immersed at those lotus feet; may the intoxicating gift of signs cut the bonds of time and space; for the weary who seek refuge, a smile that never fades— brother, grant fearlessness!

वात-वसन झीन अमित, क्षेपण-गति अति दुस्तर,

 
 

Cloud-bursts overflow, the ocean of life surges, the garment of wind is sheer, the fling of fate is so hard to cross, the two-footed creature writhes in doubt and fear, the boatman’s shore is blind and deep— let the drop dissolve into the sea!

संशय-भय-दीन-द्विपद, केवट तट अंध-गहर।

करो सिंधु बिंदु विलय!

इस विराट सिंधु में अपने बिंदु को विलय करो।

करो, बंधु, करो अभय!

In this vast ocean, dissolve your drop. Brother, grant fearlessness!

भय के कारण कुछ पकड़ो मत। भय छोड़ो।

Do not grasp out of fear. Drop fear.

मंदिर-मस्जिद को भय के कारण पकड़ा है तुमने। तुम्हारा भगवान तुम्हारे भय की ही प्रतिमा है। तुम्हें भगवान का कोई पता नहीं, क्योंकि तुम्हें ध्यान का ही कुछ पता नहीं। एक तो भगवान है जो ध्यान में अवतरित होता है और एक भगवान है जो तुम्हारे भय के कारण तुम निर्मित कर लेते हो। जो तुमने मूर्तियां बना रखी हैं मंदिरों में, तुम्हारे भय के भगवान की हैं। तुमने ही गढ़ा है उन्हें। वे असली भगवान की नहीं हैं। असली भगवान तो वह है जिसने तुम्हें गढ़ा है। तुम भी खूब उसे चुका रहे हो! उऋण हो रहे हो! कि तूने हमें गढ़ा, कोई फिकर नहीं, हम तुझे गढ़ते हैं! तुम्हीं बना लेते हो अपनी मूर्तियां। तुम्हीं सजा लेते हो अपने थाल। तुम्हीं गढ़ लेते हो अपनी प्रार्थनाएं। किसे धोखा दे रहे हो? आत्मवंचना है यह।

You have clutched temple and mosque out of fear. Your God is the icon of your fear. You know nothing of God, because you know nothing of meditation. There is a God who descends in meditation; and a god you manufacture out of fear. The idols in your temples belong to your fear-god—you crafted them. They are not the real God—the One who crafted you. You repay him thus? He fashioned you; you fashion him! You deck your trays, compose your prayers—whom are you deceiving? Self-deception.

करो, बंधु, करो अभय!

करो सिंधु बिंदु विलय!

Brother, grant fearlessness! Let the drop dissolve into the sea!

डरो मत। भयभीत न होओ। धर्म का और भय से कोई संबंध नहीं है। धर्म का और भीरु से कोई नाता नहीं है। तुमने शब्द तो सुना होगा, सारी भाषाओं में इस तरह के शब्द हैं। हिंदी में शब्द है--धर्म-भीरु। धार्मिक आदमी को कहते हैं--धर्म-भीरु। अंग्रेजी में भी ठीक वैसा शब्द है। धार्मिक आदमी को कहते हैं--गॉड-फियरिंग, ईश्वर से डरने वाला।

महात्मा गांधी ने लिखा है: और किसी से मत डरो, मगर ईश्वर से जरूर डरना। और मैं तुमसे कहता हूं: और किसी से डरो तो डरो, ईश्वर से कभी मत डरना। क्योंकि ईश्वर से अगर डरे तो संबंध ही न हो सकेगा। उससे तो प्रेम करना। और प्रेम में कोई डरता है? प्रेम कहीं डरता है? प्रेम अभय है।

Do not be afraid. Religion has nothing to do with fear, and the timid have nothing to do with religion. In every language there is this phrase: “god-fearing.” In Hindi, dharm-bhiru—afraid in religion. Gandhi wrote: fear none but fear God. I say: fear whomever you must, but never fear God. If you fear, there can be no relationship. Love him. Does love fear? Love is fearless.

प्रेम से जोड़ो नाता। भय से नाते जुड़ते नहीं। और जिससे तुम भयभीत होते हो, तुम्हारे मन में उसके प्रति विरोध होता है, प्रेम नहीं होता।

Link yourself through love. Fear never binds; it breeds resistance, not love.

तुलसीदास ने कहा है: भय बिनु होय न प्रीति। और मैं तुमसे कहता हूं ठीक इससे उलटी बात। तुलसीदास कहते हैं: बिना भय के प्रीति नहीं होती। ये पता नहीं किस प्रीति की बात कर रहे हैं! कि किसी के सिर पर लट्ठ लेकर खड़े हो गए और उसको भयभीत कर दिया और वह कहने लगा कि मुझे आपसे बड़ा प्रेम है! यह प्रीति हुई? वह प्रतीक्षा करेगा किसी क्षण में जब बदला ले सके। वह तुम्हें मजा चखाएगा। वह राह देखेगा। भय बिनु होए न प्रीति?

मगर तुलसीदास कोरे पंडित हैं; दरिया जैसे नहीं, बस कोरे पंडित! इसलिए मुझसे बहुत बार लोग पूछते हैं: आप कबीर पर बोले, नानक पर बोले, फरीद पर बोले, दरिया पर बोल रहे हैं, मीरा पर बोले, इतने संतों पर बोले; तुलसीदास पर क्यों नहीं बोलते हैं?

तुलसीदास पर मैं नहीं बोलूंगा। तुलसीदास की वाणी में मुझे ध्यान नहीं दिखाई पड़ता, अनुभव नहीं दिखाई पड़ता। पंडित हैं। बड़े कवि हैं। मगर कवियों से क्या लेना-देना? मैं कालिदास पर थोड़े ही बोलूंगा, भवभूति पर थोड़े ही बोलूंगा, शेक्सपियर पर थोड़े ही बोलूंगा। कवियों से क्या लेना-देना? महाकवि हैं, और बड़े पंडित हैं, और शास्त्रों के बड़े ज्ञाता हैं; मगर इन सब बातों का मेरी दृष्टि में कोई मूल्य नहीं है। अनुभव की चूक मालूम होती है कहीं, कहीं भूल मालूम होती है।

Tulsidas said: “Without fear, there is no love.” I say the exact opposite. With a club over your head, you frighten someone and he declares love—is that love? He will bide his time to take revenge. Tulsidas is a mere pundit—unlike Daria. Many ask me: you speak on Kabir, Nanak, Farid, Daria, Meera; why not Tulsidas? Because in Tulsidas I do not hear meditation, experience—he is a great poet, a great scholar; but that is not my concern.

कहते हैं कि जब तुलसीदास को कृष्ण के मंदिर में ले जाया गया--नाभादास ने अपने संस्मरणों में लिखा है--तो तुलसीदास कृष्ण की मूर्ति के सामने झुके नहीं। जो ले गया था, उसने कहा: नमस्कार नहीं करिएगा? उन्होंने कहा: मैं तो सिर्फ धनुर्धारी राम के सामने झुकता हूं।

जिसे ध्यान हो गया हो, उसे धनुर्धारी राम और बांसुरी रखे कृष्ण में भेद मालूम पड़ेगा? जिसे ध्यान हो गया हो, उसे तो मंदिर और मस्जिद में भी भेद नहीं रह जाएगा। उसे तो महावीर, बुद्ध और मोहम्मद में भी भेद नहीं रह जाएगा।

It is said when Tulsidas was taken to the Krishna temple—Nabhadas writes in his memoirs—he did not bow. When asked to salute, he said: I bow only to Rama the archer. One to whom meditation has happened—will he perceive a difference between Rama with a bow and Krishna with a flute? For the realized, even temple and mosque are one; Mahavira, Buddha, Muhammad—no difference.

मगर तुलसीदास को अभी कृष्ण और राम में भी भेद दिखाई पड़ रहा है--दोनों हिंदू हैं! लेकिन तुलसीदास ने कहा कि मेरा माथा तो तभी झुकेगा, जब धनुषबाण हाथ लोगे! मेरा माथा तो सिर्फ राम के सामने झुकता है!

परमात्मा पर भी शर्त लगाओगे? यह माथा झुकाना हुआ? यह तो परमात्मा को झुकवाना हुआ! यह तो साफ बात हो गई कि हों इरादे, अगर चाहते हो कि मैं झुकूं, तो पहले तुम झुको, लो धनुषबाण हाथ। यह तो बात साफ हो गई, यह तो सौदा हो गया। यह प्रार्थना न हुई। यह तो अपेक्षा हो गई कि मेरी अपेक्षा पहले पूरी करो तो फिर मैं झुकूंगा। पहले तुम मेरी अपेक्षा पूरी करो तो फिर मैं तुम्हारी अपेक्षा पूरी करूंगा।

Yet Tulsidas still saw a difference—both are Hindus! He said: My head bows only if you take bow and arrow. To put conditions before God? Is that bowing? It is making God bow! “If you want me to bow, first you take up the bow.” A bargain. This is not prayer; it is demand: fulfill my expectation, then I will fulfill yours.

नहीं; तुलसीदास दिखता है भय के कारण ही भक्त हैं। और भय से भक्ति पैदा नहीं होती। भक्ति तो प्रेम का परिष्कार है। भय के कारण ही तुम दूसरों के बनाए हुए रास्तों पर चलते हो। क्योंकि लगता है कि सुरक्षित हैं। बहुत लोग चल चुके हैं तो डर नहीं मालूम होता। अगर भीड़ गड्ढे में भी जा रही हो तो तुम आसानी से जा सकते हो। क्योंकि इतने लोग कुछ गलती थोड़े ही कर रहे होंगे।

Tulsidas appears a devotee out of fear. From fear does bhakti arise? Bhakti is love refined. Out of fear you walk others’ paths—seeming safe. If a crowd goes into a pit, you go comfortably, too—so many people cannot be wrong!

एक बार बर्नार्ड शॉ को किसी ईसाई पुरोहित ने कहा कि आप अपने को ईसाई नहीं मानते; करोड़ों लोग ईसाई हैं, क्या इतने लोग गलती कर सकते हैं? क्या इतने लोग गलत हो सकते हैं?

बर्नार्ड शॉ ने जो उत्तर दिया वह बहुत अदभुत है। खूब ध्यानपूर्वक सुनना। बर्नार्ड शॉ ने कहा: इतने लोग सही हो ही नहीं सकते। क्योंकि सत्य तो कभी किसी एकाध के जीवन में उतरता है। इतने लोग अगर सत्य हों तो सारी पृथ्वी सत्य से जगमग हो जाए। बर्नार्ड शॉ ने कहा: मैं तो इसीलिए ईसाई नहीं हूं कि इतने लोग ईसाई हैं तो सब गड़बड़ होगा। नहीं तो इतने लोग ईसाई हो सकते थे?

A Christian priest once told Bernard Shaw: You don’t consider yourself a Christian—yet millions are Christians; can so many be wrong? Shaw answered brilliantly: So many cannot be right. Truth descends into the life of the few. If so many were true, the earth would blaze with truth. I am not Christian precisely because so many are—something is wrong.

जहां भीड़ चले, वहां सावधान हो जाना। भीड़-चाल भेड़-चाल है। और परमात्मा की तलाश तो केवल वे ही कर पाते हैं जिनके पास सिंहों की आत्मा है--जो सिंहनाद कर सकते हैं।

Where the crowd goes—be alert. Crowd-following is sheep-following. Only those with a lion’s heart can seek the Divine—the roarers.

अकेले चलने में डर लगता है। मगर ध्यान में तो अकेले ही चलना पड़ेगा। वहां पत्नी भी साथ नहीं हो सकती, मित्र भी साथ नहीं हो सकते।

यहां हम इतने लोग हैं। हम सब आंख बंद करके ध्यान में हो जाएं--तो सब अकेले हो जाओगे। सब पड़ोसी मिट जाएंगे। फिर यहां कोई न रहेगा। तुम अकेले बचोगे। और सब रहेंगे, वे भी अकेले-अकेले बचेंगे। ध्यानी अकेला हो जाता है। इसलिए लोग ध्यान से डरते हैं। ध्यानी को तो जंगल में घुस पड़ना पड़ता है--बीहड़ जंगल में, जहां कोई पगडंडी भी नहीं! चलता है झाड़ियों में से, कांटों में से, उतना ही रास्ता बनता है।

It is frightening to walk alone. But in meditation you must. No wife accompanies you, no friend. Here we sit together; close your eyes and enter meditation—you become alone. All neighbors vanish. Each meditator is alone. People fear meditation for this. The meditator must enter the jungle trackless, pushing through thorns; the path is made only as he walks.

ठीक कहते हैं दरिया:

पंछी उड़ै गगन में, खोज मंडै नहिं माहिं।

दरिया जल में मीन गति, मारग दरसै नाहिं।।

Daria is right: A bird flies in the sky; no trace is found. A fish moves in water; no path appears.

 

Mind, intellect, and heart do not reach there; words cannot go. Blessed are those simple ones, says Daria, who live where the flame abides.

मन बुधि चित पहुंचै नहीं, सब्द सकै नहिं जाए।

दरिया धन वे साधवा, जहां रहे लौ लाए।।

वहां शब्द की तो कोई गति ही नहीं, तो शास्त्र कैसे तुम्हें समझाएंगे? वहां मन-बुद्धि-चित्त भी नहीं पहुंचते। तो सोचने-विचारने, अध्ययन करने, मनन करने से तुम वहां न पहुंचोगे।

Words have no reach—how will scriptures explain? Mind, intellect, heart cannot arrive—no amount of thinking, study, reflection can take you there.

दरिया धन वे साधवा...

 

दरिया कहते हैं: वे सरलचित्त लोग धन्य हैं, जो उस जगह पहुंच गए हैं--जहां शब्द नहीं पहुंचता, मन नहीं पहुंचता, चित्त नहीं पहुंचता, बुद्धि नहीं पहुंचती, जहां शास्त्रों की कोई गति नहीं है; जहां विचार बहुत पीछे छूट जाते हैं। जो उस भावलोक में उतर गए हैं, वे धन्यभागी हैं।

Blessed are the simple who arrive in that realm where words cannot go; where mind, intellect, heart fail; where scripture has no entry; where thought is left far behind.

किरकांटा किस काम का, पलट करे बहु रंग।

गिरगिट किसी काम का नहीं होता; बहुत रंग बदलता है। और यही हालत है दुनिया में। तुम एक रंग से थक जाते हो तो दूसरा रंग बदल लेते हो। संसारी संसार से थक जाता है, जंगल भाग जाता है। लेकिन वही का वही--चित्त वही, चिंतन वही, धारणाएं वही। जिस गीता को पकड़े बैठा संसार में था, उसी गीता को लेकर जंगल चला जाता है। समाज छोड़ देते हैं लोग...

एक मेरे मित्र जैन थे। समाज छोड़ दिया, घर छोड़ दिया, मुनि हो गए। मैंने उनसे पूछा कि अब तुम अपने को जैन मुनि क्यों कहते हो? जब जैनों का समाज ही छोड़ दिया, जब जैन घर छोड़ दिया, तो अब कैसे जैन?

लेकिन वह छोड़ना सब ऊपर-ऊपर है, भीतर सब वही का वही है--वही पकड़, वही धारणाएं, वही शास्त्र। असली बात ऐसे नहीं छूटती। यह तो गिरगिट का रंग बदलना है।

Of what use the chameleon that keeps changing colors? So in the world—tired of one color, you switch to another. The worldly tires of the world and runs to the jungle—same mind, same beliefs, same Gita now carried into the forest. A Jain friend left society, became a monk. I asked: Why call yourself a Jain monk? If you left the Jain community and home, how Jain? The dropping is only on the surface; within, the same clinging, the same scriptures. The real does not drop so easily—it is chameleon-coloring.

हिंदू ईसाई हो जाते हैं; थक गए हिंदू होने से। बहुत सिर मार लिया, चलो अब ईसाई हो जाएं। ईसाई हिंदू हो जाते हैं। थक गए ईसाई होने से, चलो हिंदू हो जाएं। ऐसे लोग अपने रंग बदल लेते हैं। मगर रंग बदलने से कुछ भी नहीं होता, जब तक कि तुम्हारी आत्मा न बदले।

Hindu turns Christian; tired of being Hindu. Christian turns Hindu; tired of Christianity. Changing colors does nothing until your soul transforms.

किरकांटा किस काम का, पलट करे बहु रंग।

जन दरिया हंसा भला, जद तद एकै रंग।।

हंस ही अच्छा है, दरिया कहते हैं, कि सदा एक रंग। एक शुभ्र सादगी, एक सरलता, एक निर्मलता।

Of what use the chameleon that keeps changing colors? The swan is good, says Daria, for it remains one color.

ध्यान का रंग है शुभ्र, सादगी, निर्मलता, निर्दोषता। एक छोटे बच्चे की तरह निर्दोष चित्त ध्यान का रंग है। और जो ध्यान को उपलब्ध होता है, वही समर्थ होता है एक रहने में। जो ध्यान को उपलब्ध नहीं होता, उसे तो गिरगिट की तरह रंग बदलने ही पड़ते हैं।

The color of meditation is white—simplicity, purity, innocence. A child’s innocence—that is the hue of meditation. Only one who attains meditation can remain one. Without it, you must change like a chameleon.

तुम खुद भी जानते हो। अपने अनुभव से जानते हो। जरा में सज्जन मालूम होते हो, जरा में दुर्जन हो जाते हो। अभी-अभी बिलकुल भले थे, अभी-अभी एकदम तलवार निकाल ली। अभी-अभी बिलकुल प्रेमपूर्ण मालूम होते थे, जरा सी कुछ बात हो गई, आगबबूला हो गए। सुबह मंदिर जा रहे थे, ऐसे भगत जी मालूम होते थे। और तुम्हें ही कोई दुकान पर बैठा देखे...तो लुटेरे हो जाते हो। तुम दिन में कितने रंग बदलते हो! यह गिरगिट होना छोड़ो। मगर यह तभी छूट सकता है जब तुम्हारे भीतर ध्यान का शुभ्र रंग फैल जाए।

You know from experience—you are a gentleman for a while, then a rogue; loving one moment, aflame the next; in the morning, heading to temple, you look devout; on your shopstool you become a bandit. How many colors in a day! Drop this chameleonhood; it drops only when meditation’s white spreads within.

दरिया बगला ऊजला, उज्जल ही होए हंस।

लेकिन खयाल रखना, दरिया कहते हैं कि मैं कह रहा हूं कि सफेद रंग, सफेद रंग बगुलों का भी होता है।

The heron is white; the swan is white. But mark the difference, says Daria.

बगुले बहुत प्राचीन समय से ही शुद्ध सफेद खादी पहनते हैं। गांधी बाबा ने तो बहुत बाद में यह राज खोला। बगुलों को पहले से ही पता है, वे पहले से ही खादी पहनते हैं। और बगुले बड़े योगी होते हैं! देखा तुमने, एक टांग पर खड़े रहते हैं--बगुलासन, आसन लगाए रहते हैं! नहीं तो मछलियां फंसें भी नहीं। एक टांग पर बगुला खड़ा रहता है--मछलियों को धोखा देने को। क्योंकि दो टांगें अगर मछलियों को दिखाई पड़ें तो उनको शक हो जाए कि यह बगुला है। एक टांग का कहीं कोई होता है? एक टांग का कहीं कोई हो सकता है? एक टांग का कोई होता ही नहीं। तो मछलियां निश्चिंत रहती हैं कि होगी, लकड़ी गड़ी होगी, कि कोई पौधा उगा होगा। मगर कोई बगुला, तो उसकी दो टांग होनी चाहिए। तो बेचारा बगुला सदियों से योग साध रहा है; एक टांग पर खड़ा रहता है। योगशास्त्र में बगुलासन भी एक आसन है, जिसमें एक टांग पर खड़े रहना पड़ता है। और बिलकुल हिलता-डुलता नहीं। क्योंकि जरा हिले-डुले तो पानी हिल-डुल जाए। पानी हिल-डुल जाए तो मछलियां शंकित हो जाएं। तो बगुला ऐसा खड़ा रहता है--बिलकुल थिर, चित्त एकाग्र!

Herons have long worn white homespun—Gandhi revealed this late; they knew it early. Great yogis! They stand on one leg—bagulasana—to fool the fish. Two legs would betray them, the water would ripple. The heron’s whiteness is deceptive.

दरिया कहते हैं कि मैं सफेद रंग की बात कर रहा हूं, तुम कहीं भूल मत कर बैठना। क्योंकि हंस भी सफेद होते हैं, बगुले भी सफेद होते हैं।

I speak of white—do not mistake me. Swans are white, herons are white.

The heron is white; the swan is white. One picks pearls from the lake; the other grasps at flesh.

दरिया बगला ऊजला, उज्जल ही होए हंस।

दोनों उजले हैं, मगर दोनों के उजलेपन में बड़ा फर्क है।

ये सरवर मोती चुगैं, वाके मुख में मंस।

एक तो मानसरोवर में मोती चुगता है और दूसरा केवल मछलियां पकड़ता है। दूसरा केवल मांस के चीथड़ों के लिए लालायित रहता है। एक के मुंह में मांस है और एक के मुंह में मोती है। मोतियों से पहचान होगी--कौन बगुला है, कौन हंस है! जिस वाणी से मोती झरते हों, जिसके पास मोतियों की वर्षा होती हो, जहां से तुम भी अपनी झोली मोतियों से भर कर लौट आओ--बैठना वहां। लगाना प्राणों को वहां। जोड़ना अपनी आत्मा को वहां।

दरिया बगला ऊजला, उज्जल ही होए हंस।

One, at Manasarovar, picks pearls; the other snatches at meat and scraps. One’s beak holds pearls; the other’s, flesh. Recognize by the pearls—who is heron, who swan. Where words drop pearls; where showers of pearls fall—sit there. Give your life there. Unite your soul there.

ये सरवर मोती चुगैं, वाके मुख में मंस।।

बस में सफर कर रही एक महिला ने अपने सहयात्री मुल्ला नसरुद्दीन को कहा कि आप शायद कुछ कहना चाह रहे हैं!

मुल्ला नसरुद्दीन ने कहा कि जी नहीं। मैं क्यों कुछ कहना चाहूंगा?

उस महिला ने कहा: तो फिर शायद आप जिसे अपना पैर समझ कर खुजला रहे हैं, वह मेरा पैर है, यह बता देना जरूरी है।

A lady on a bus said to her fellow passenger, Mulla Nasruddin: Perhaps you wish to say something? Not at all, said Mulla. Why would I? Then let me at least tell you, she said, that the leg you are scratching as if it were yours is mine.

मुल्ला गया था नुमाइश में। लखनऊ की नुमाइश। रंगीन लोग, रंगीन हवा। एक सुंदर सी महिला को मुल्ला धक्का-धुक्की करने लगा। मौका देख कर च्यूंटी इत्यादि भी ले ली। आखिर उस महिला से न रहा गया, उसने मुड़ कर मुल्ला की तरफ कहा कि शर्म नहीं आती! खादी के सफेद कपड़े पहने हो। गांधीवादी टोपी लगाए हो। शर्म नहीं आती!

मुल्ला ने कहा: जब दिल्ली में ही किसी को नहीं आती तो मुझे ही क्यों आए? कोई मैंने शर्म का ठेका लिया है?

महिला भी कुछ चुप रह जाने वाली नहीं थी। उसने कहा: छोड़ो खादी की बात। बाल भी सफेद हो गए। कुछ सफेद बालों की तो लाज रखो!

मुल्ला ने कहा: बाल कितने ही सफेद हो गए हों, दिल मेरा अब भी काला है। अब बालों की सुनूं कि दिल की सुनूं, तू ही बता।

बगुला ऊपर-ऊपर सफेद है, दिल तो बहुत काला है। रंग बस ऊपर-ऊपर है। भीतर तो बड़ा तमस है। और खयाल रखना, बगुला हो जाना बहुत आसान है। कहते हैं न बगुला भगत!

जन दरिया हंसा तना, देख बड़ा ब्यौहार।

Mulla went to the Lucknow fair—color everywhere. He jostled a pretty woman, even pinched her when he could. She turned and said: Aren’t you ashamed? In spotless khadi, Gandhi cap! Ashamed? Mulla said. When no one in Delhi is ashamed, why me? Have I taken a contract on shame? “Forget khadi,” she said. “Your hair is white—at least respect that whiteness!” Hair may be white, Mulla replied, but my heart is still black. Should I listen to my hair or my heart?

तन उज्जल मन ऊजला, उज्जल लेत अहार।।

 
 

The heron is white outside, black inside. The color is only skin-deep. Within—darkness. And remember, it is easy to become a “heron-devotee”—a hypocrite.

 

Says Daria: Consider the swan noble—its behavior large-hearted. Body white, mind white, and pure food it takes.

इसलिए तन को ही देख कर मत उलझ जाना। बाहर-बाहर के व्यवहार को देख कर मत उलझ जाना। अंतर्तम में झांकना।

तन उज्जल मन ऊजला, उज्जल लेत अहार।

देखना व्यवहार। देखना आहार। देखना बाहर, देखना भीतर।

Do not be deceived by outer behavior alone. Look within. Look at conduct; look at nourishment; look outside and inside.

सत्संग का यही अर्थ है कि गुरु के पास सब रंगों में बैठ कर देखना, सब ढंगों में बैठ कर देखना। सब दिशाओं से गुरु से संबंध जोड़ना, ताकि उसकी अंतरात्मा की झलक तुम पर पड़ने लगे।

बाहर से उज्जल दसा, भीतर मैला अंग।

That is satsang: to sit near the master and look from all sides, in all colors, so that the glimpse of his inner being falls upon you.

ता सेती कौवा भला, तन मन एकहि रंग।।

दरिया कहते हैं: बगुले से तो कौआ भला, कम से कम बाहर-भीतर एक ही रंग तो है। राजनेताओं से तो अपराधी भले, कम से कम बाहर-भीतर एक ही रंग तो है! तुम्हारे तथाकथित संतों से तो पापी भले, कम से कम बाहर-भीतर एक ही रंग तो है।

बाहर से उज्जल दसा, भीतर मैला अंग।

White outside, filthy within— then better a crow than a heron, says Daria, at least body and mind are one color.

लेकिन सदियों-सदियों से तुम्हें पाखंड सिखाया गया है। तुम्हें यही सिखाया गया है--बाहर कुछ, भीतर कुछ। तुम्हें यही सिखाया गया है--भीतर जो करना हो करो, मगर बाहर एक सुंदर रूप-रेखा बनाए रखो। लोग अपने घरों में बैठकखाना सजा कर रखते हैं, बाकी उनका घर गंदा पड़ा रहता है। बस बैठकखाना सजा रहता है। ऐसी ही लोगों की जिंदगी है; उनका बैठकखाना सजा रहता है। चेहरे पर उनके मुस्कान रहती है। मुंह में राम, बगल में छुरी।

Better an honest sinner than a saintly hypocrite. For centuries you have been taught hypocrisy: one face outside, another within. People keep their drawing room decorated while the rest of the house is dirty; their lives are like that—drawing room tidy, face smiling, “Ram” on the lips, knife under the arm.

मुल्ला नसरुद्दीन मुझसे कह रहा था कि मैं डर के कारण हंसता हूं।

मैंने पूछा: यह भी कोई बात हुई! लोग आनंद के कारण हंसते हैं, डर के कारण? तुम कुछ नई ही बात ले आए! तुम क्या तुलसीदास जी के अनुयायी हो या क्या बात है? भय बिनु होए न प्रीति! तुम्हें डर से हंसी आती है? डर से लोग कंपते हैं, हंसोगे क्यों?

उसने कहा कि नहीं, आप समझे नहीं। आपको क्या मालूम! मेरी पत्नी जब भी कभी चुटकुले सुनाने लगती है तो उसके डर से मुझे हंसना ही पड़ता है। और वही चुटकुले वह कई दफे सुना चुकी है, मगर फिर भी मुझे हंसना पड़ता है।

Mulla said to me: I laugh out of fear. People laugh from joy, I said—fear? You must be a follower of Tulsidas: “Without fear there is no love”! He said: You don’t understand. When my wife starts telling jokes, I have to laugh from fear. She’s told them many times—but I still laugh.

एक पाखंड है, जिसमें हम दीक्षित किए जाते हैं। रास्ते पर कोई मिल जाता है, तुम कहते हो: जयराम जी, सौभाग्य कि सुबह-सुबह आपके दर्शन हुए! शुभ घड़ी, शुभ मुहूर्त! और मन में कहते हो कि यह दुष्ट कहां से सुबह-सुबह दिखाई पड़ गया! अब पता नहीं दिन में क्या हालत होगी! कोई घर आता है तो कहते हो: आओ, विराजो! स्वागत! पलक-पांवड़े बिछाते हो। और भीतर-भीतर कहते हो: यह कमबख्त! इसको आज ही आने की सूझी!

Hypocrisy is a ritual. On the street: “Jai Ramji! Auspicious to see you in the morning!” Inside: What a wretch to meet at dawn—what will this day be! Someone comes home: “Come, sit, welcome!” Inside: This nuisance—why today!

मुल्ला नसरुद्दीन के घर एक दिन एक दंपति ने दस्तक दी। मुल्ला ने डरते-डरते आधा दरवाजा खोला। नंग-धड़ंग था। सिर्फ गांधी टोपी लगाए हुए था। स्त्री तो बहुत घबड़ा गई। लेकिन अब मेहमान आ ही गए हैं तो मुल्ला ने कहा: आइए-आइए, बड़ा स्वागत है! आइए!

डरते-डरते पति पहले घुसा, पीछे पत्नी भयभीत। पति ने पूछा: यह तुमने क्या ढंग बना रखा है? नंगे क्यों बैठे हो?

तो मुल्ला ने कहा कि इस समय मुझसे कोई मिलने आता ही नहीं। इसलिए मस्त, अपना घर अकेला, नंगा बैठा हुआ हूं।

तो पत्नी ने पूछा: फिर यह टोपी क्यों लगाई है?

तो मुल्ला ने कहा: कभी कोई भूल-चूक से शायद आ ही जाए।

A couple knocked at Mulla’s door. He half-opened it, naked but wearing the Gandhi cap. The wife was shocked. “No one visits me at this hour,” Mulla said. “So I sit naked at home.” Then why the cap? she asked. Just in case someone comes by mistake.

लोग दोहरे इंतजाम किए हुए हैं। एक उनकी जिंदगी है जिसे वे अंधेरे में जीते हैं और एक जिंदगी है जिसे वे उजाले में दिखाते हैं।

दरिया कहते हैं: इससे तो कौआ भला।

ता सेती कौवा भला, तन मन एकहि रंग।

काला ही सही, मगर कम से कम तन और मन तो एक है!

Two arrangements: a life lived in the dark; another displayed in the light. Daria says: better the crow—at least one color throughout. Black, yes, but one.

बुरे भी होओ तो इतना बुरा नहीं है, अगर तुम निष्कपट हो और जैसे हो वैसा ही अपने को प्रकट करते हो। पाखंडी पापी से भी बदतर है।

लेकिन पाखंडियों की पूजा होती है, पापियों को सजा मिलती है। पाखंडी सिर पर बैठे हैं। इसलिए जिनको भी सिर पर बैठना है, वे पाखंड को अंगीकार कर लेते हैं।

If you must be bad, it is not so bad—provided you are guileless and the same outside as inside. The hypocrite is worse than the sinner. Yet the hypocrites are worshiped, the sinners punished. To sit on heads, people put on hypocrisy.

मैं तुमसे कहना चाहता हूं, स्मरण रखना: पाखंड इस जगत में सबसे बड़ी दुर्गति है। उससे और ज्यादा नीचे गिरने का कोई उपाय नहीं है। अगर हंस हो सको तो अच्छा--बाहर-भीतर एक शुभ्र रंग। अगर हंस न हो सको तो कम से कम कौआ बेहतर--बाहर-भीतर एक रंग। कम से कम एक बात में तो हंस जैसा है; यद्यपि रंग काला है, मगर बाहर-भीतर की एकता तो है। मगर बगुला भगत मत होना। वह सबसे बदतर अवस्था है।

Remember: hypocrisy is the worst fall. Nothing lower. Be a swan if you can—white inside and out. If not, at least be a crow—one color within and without. But don’t be a heron-devotee—that is worst.

मानसरोवर बासिया, छीलर रहै उदास।

जन दरिया भज राम को, जब लग पिंजर सांस।।

वह जो मानसरोवर का अनुभव कर लिया है हंस, अब उसे छिछले, गंदे तालाब में अच्छा नहीं लगता। इस बात को खयाल में लो।

The swan who has lived at Manasarovar finds shallow ponds dreary. O Daria, chant the Name while breath remains in the cage.

मैं तुमसे कहता हूं: संसार मत छोड़ो, लेकिन ध्यान में डूबो। एक दफा ध्यान का स्वाद आएगा कि बस संसार गंदा तालाब हो जाएगा। हो ही जाएगा; छोड़ना न पड़ेगा, भागना न पड़ेगा। अपने को मनाना न पड़ेगा। त्यागना न पड़ेगा। अपने आप छिछला, गंदा तालाब हो जाएगा। मानसरोवर की जिसे झलक भी मिल गई; उस स्फटिक मणि जैसे स्वच्छ जल की जिसे झलक भी मिल गई; या एक घूंट जिसने पी ली--उसके लिए यह सारा संसार अपने आप व्यर्थ हो जाता है। इसलिए मैं छोड़ने को नहीं कहता; हां, छूट जाए तो बात और। छूट जाए तो गरिमा और, गौरव और। छोड़ना मत। छोड़ने से सिर्फ अहंकार बढ़ेगा और पाखंड बढ़ेगा।

संसार में रहते-रहते ही यह तुम्हें साफ होने लगे कि भीतर एक मानसरोवर है, तो तुम भीतर डुबकी मारोगे, भीतर पीओगे, भीतर नहाओगे। और बाहर ठीक है, कीचड़ है सो है। बाहर की कीचड़ तुम्हारा क्या बिगाड़ लेगी? बाहर की कीचड़ बहुत से बहुत तुम्हारी देह को ही छू सकती है। और तुम्हारी देह भी कीचड़ से बनी है। सो कीचड़ से कीचड़ का क्या बिगड़ेगा?

मानसरोवर बासिया...

जिसको ध्यान में बसना आ गया।

...छीलर रहै उदास।

The swan who has known Manasarovar no longer enjoys the shallow, dirty ponds. Hear this well. I say: Don’t renounce the world—dive into meditation. Once you taste meditation, the world becomes a shallow pond by itself. No need to force, to run, to renounce. A glimpse of that crystal lake within—a single sip—and this whole world becomes futile by itself. Hence I do not advocate leaving; if it falls away, that is grace. Live in the world, but it will seem a muddy pond. The mud can only touch your body; your body itself is made of clay—what harm can mud do mud?

वह अपने आप छिछले सागर, छिछले सरोवर, छिछले तालाबों के प्रति उदास हो जाता है। ध्यान रखना, उसके लिए हमारे गहरे से गहरे सागर भी छिछले हो जाते हैं, जिसने भीतर का सागर देख लिया।

The swan who has lived at Manasarovar finds shallow ponds dreary.

For him, even our deepest oceans are shallow, who has seen the inner sea.

जन दरिया भज राम को, जब लग पिंजर सांस।

फिर तो एक ही बात रह जाती है करने योग्य कि जब तक पिंजड़े में सांस चलती है, श्वास-श्वास में प्रभु का स्मरण चलता है। रहता है संसार में, रहता है बाजार में, मगर बसता है मानसरोवर में। बसता है परमात्मा में, राम में।

दरिया सोता सकल जग, जागत नाहिं कोए।

जागे में फिर जागना, जागा कहिए सोए।।

O Daria, chant the Name while breath remains in the cage. He lives in the world, in the market, but dwells in Manasarovar, in the Divine, in Ram.

 

The whole world sleeps, says Daria; none is awake. To awaken within waking—that awakening we call awake.

छोटे से सूत्र में साक्षी का पूरा शास्त्र कह दिया!

दरिया सोता सकल जग...

In a small sutra, the entire scripture of witnessing!

यहां तो सारा संसार सोया हुआ है। तुम जो भी कर रहे हो, नींद में कर रहे हो। यहां कोई जागा हुआ नहीं है।

The whole world sleeps. Whatever you do, you do in sleep. No one is awake here.

एक दाढ़ी वाले साहब बस में खड़े-खड़े सफर कर रहे थे। एक स्टॉप पर एक बहुत ही ठिगने कद का व्यक्ति उसमें सवार हुआ। उसका हाथ डंडे तक नहीं पहुंच रहा था। इसलिए वह उन दाढ़ी वाले साहब की दाढ़ी पकड़ कर खड़ा हो गया। कुछ देर तक तो दाढ़ी वाले साहब चुप रहे, लेकिन वे फिर उससे बोले: मेरी दाढ़ी छोड़!

उस ठिगने आदमी ने कहा: क्यों? क्या आप अगले स्टॉप पर उतरने वाले हैं?

A bearded man stood in a bus; a very short fellow boarded whose hand could not reach the rail, so he grabbed the bearded man’s beard. For a while the bearded man kept quiet, then said: Leave my beard! Why? asked the short man. Are you getting off at the next stop?

अपनी-अपनी सूझ। अपनी-अपनी ऊंचाई। अपनी-अपनी तंद्रा। अपनी-अपनी बुद्धिहीनता। और हम चले जा रहे हैं। और हम किए जा रहे हैं, जो भी हमसे बनता है।

Each with his own dimness. We go on, doing what we do, unseeing.

एक कवि महोदय माइक छोड़ने का नाम नहीं ले रहे थे। जब श्रोताओं ने बहुत चिल्ल-पों मचाई तो कवि महोदय बोले: ठीक है, अब आप थोड़ी देर और सब्र करके मेरी अंतिम पंद्रहवीं कविता सुन लें।

ऐसा बार-बार कह कर तो आप उन्नीस कविताएं पहले ही सुना चुके हैं--कई श्रोताओं ने चिल्ला कर टोका।

कवि महोदय ने शांत मुद्रा में श्रोताओं की ओर देखा और बोले: गिनती में भूल-सुधार के लिए धन्यवाद। और यह कह कर वे पुनः कविता-पाठ करने में तल्लीन हो गए।

A poet would not leave the mike. When the audience clamored, he said: All right, be patient a little longer and hear my final fifteenth poem. You have already said that nineteen times! someone shouted. Thank you for correcting my arithmetic, he said calmly, and resumed reading.

लोग बस चले जा रहे हैं। कहां जा रहे हैं, क्यों जा रहे हैं, क्या कर रहे हैं, जो कर रहे हैं उससे कुछ हो रहा है कि नहीं हो रहा है--किसी को चिंता नहीं है। होश ही नहीं है। जिंदगी ऐसे धक्कमधुक्की में बीती जाती है, आपाधापी में बीती जाती है।

People go on. Where, why, what are they doing, is anything happening—no concern. No awareness. Life runs in jostle and haste.

दरिया सोता सकल जग, जागत नाहिं कोए।

जागे में फिर जागना...

इसको जागना नहीं कहते, जिसको तुम जागना कहते हो। यह जो रात नींद टूट जाती है और सुबह उठ गए और कहा कि जाग गए, इसको जागना नहीं कहते। जागने वाले इसको जागना नहीं कहते। जागने वाले किसको जागना कहते हैं?

जागे में फिर जागना...

इस जागने में भी जो जाग जाए। नींद टूट गई, वह तो देह की थी। आत्मा की नींद जब टूट जाए। रात सपने देखते हो, दिन विचार करते हो। दोनों हालत में तंद्रा घिरी रहती है। अगर विचार छूट जाएं, अगर विचारों का सिलसिला बंद हो जाए--तो जागना, तो साक्षी, तो ध्यान। निर्विचार चित्त--जागने का अर्थ है।

The whole world sleeps; none is awake. To awaken within waking—that is called awake. What you call waking is not awakening. The body wakes in the morning; the soul’s sleep remains. At night you dream; by day you think. Both are forms of dozing. If thinking ceases, the stream of thoughts breaks—then awakening, witnessing, meditation. A thoughtless consciousness—that is awareness.

जागे में फिर जागना, जागा कहिए सोए।

जो समाधि को उपलब्ध है, वही जागा हुआ है। इसलिए हमने समाधिस्थ लोगों को बुद्ध कहा है। बुद्ध का अर्थ होता है: जागा हुआ।

The one in samadhi is awake. We called such a one Buddha—the Awakened.

बुद्ध से किसी ने पूछा: तुम कौन हो? क्योंकि बुद्ध इतने सुंदर थे! देह तो उनकी सुंदर थी ही, लेकिन ध्यान ने और अमृत की वर्षा कर दी थी--अमी झरत, बिगसत कंवल! ध्यान ने उन्हें और नई आभा दे दी थी। एक अपूर्व सौंदर्य उन्हें घेरे था। एक अपरिचित आदमी ने उन्हें देखा और पूछा: तुम कौन हो? क्या स्वर्ग से उतरे कोई देवता?

 

बुद्ध ने कहा: नहीं।

 

तो क्या इंद्र के दरबार से उतरे हुए गंधर्व?

 

बुद्ध ने कहा: नहीं।

 

तो क्या कोई यक्ष?

 

बुद्ध ने कहा: नहीं।

 

ऐसे वह आदमी पूछता गया, पूछता गया--क्या कोई चक्रवर्ती सम्राट?

 

बुद्ध ने कहा: नहीं।

 

तो उस आदमी ने पूछा: कम से कम आदमी तो हो!

बुद्ध ने कहा: नहीं।

तो क्या पशु-पक्षी हो?

बुद्ध ने कहा: नहीं।

तो उसने फिर पूछा थक कर कि फिर तुम हो कौन, तुम्हीं कहो!

तो बुद्ध ने कहा: मैं सिर्फ एक जागरण हूं। मैं बस जागा हुआ, एक साक्षीमात्र। वे तो सब नींद की दशाएं थीं। कोई पक्षी की तरह सोया है, कोई पशु की तरह सोया है। कोई मनुष्य की तरह सोया है, कोई देवता की तरह सोया है। वे तो सब सुषुप्ति की दशाएं थीं। कोई स्वप्न देख रहा है गंधर्व होने का, कोई यक्ष होने का, कोई चक्रवर्ती होने का। वे सब तो स्वप्न की दशाएं थीं। वे तो विचार के ही साथ तादात्म्य की दशाएं थीं। मैं सिर्फ जाग गया हूं। मैं इतना ही कह सकता हूं कि मैं जागा हुआ हूं। मैं सब जाग कर देख रहा हूं। मैं जागरण हूं--मात्र जागरण हूं!

Someone asked Buddha: Who are you? He was so beautiful—his body beautiful, and meditation had poured immortality upon him—nectar rains, the lotus blooms! A stranger asked: Are you a god descended from heaven? No, said Buddha. A gandharva of Indra’s court? No. A yaksha? No. A universal emperor? No. Then at least a man? No. An animal, a bird? No. Exhausted, he said: Then who are you? Buddha said: I am only awakening. I am awake—a witness. Those were all states of sleep—some sleep like animals, some like men, some like gods. One dreams of being a gandharva, one a yaksha, one a chakravartin. All are dream states—identifications with thought. I have simply awakened. I can only say this: I am awake. I see, awake. I am awakening—only awakening.

ऐसे को हम जागा हुआ कहते हैं।

Such a one we call awakened.

साध जगावै जीव को, मत कोई उट्‌ठे जाग।

सदगुरु जगाते हैं, लेकिन कुछ थोड़े से ही लोग जगते हैं। कौन लोग? जो मत्त हैं, अलमस्त हैं। कुछ थोड़े से मस्त। कल मैंने जो तुमसे कहा न--यहां बुद्धिमानों के लिए आमंत्रण नहीं है, यहां मस्तों के लिए आमंत्रण है! यहां दीवानों के लिए बुलावा है। बुद्धिमानी तो कचरा है। इसलिए इस आश्रम का नियम है कि जहां जूते उतारते हो, वहीं बुद्धिमानी भी उतार कर रख आया करो। यहां तो आओ पियक्कड़ की तरह।

The master wakes the soul; but only the intoxicated rise awake. The true master wakes—but only a few wake. Who? The intoxicated, the carefree. Here the invitation is not for clever ones, but for the madly in love; the drunkards. At the ashram, the rule is: leave your cleverness with your shoes. Enter like a drunk.

दरिया कहते हैं: साध जगावै जीव को, मत कोई उट्‌ठे जाग।

कोई मतवाला, कोई दीवाना जागता है। चतुर, होशियार चूक जाते हैं। अपनी चतुराई में चूक जाते हैं। सोच ही विचार में चूक जाते हैं--जागना कि नहीं जागना? जागने से फायदा क्या है? और फिर इतने-इतने मीठे स्वप्न चल रहे हैं, कहीं टूट गए जागने से! जो हाथ में है वह भी छोड़ देना, उसके लिए जो अभी हाथ में नहीं है। समझदार तो कहते हैं: हाथ की आधी रोटी भली, दूर की पूरी रोटी के बजाय। पता नहीं आधी भी छूट जाए और पूरी भी न मिले! यह तो कोई मस्त, यह तो कोई दीवाने, यह तो कोई जुआरी, यह तो कोई दुस्साहसियों का काम है।

Daria says: The master wakes the soul—but only some mad ones rise awake. The clever, the calculating, miss. They think: To wake or not? What is the profit? Sweet dreams are running—why break them? Better a half-loaf in hand than the whole at a distance. The half may be lost, the whole not gained. Waking is for gamblers, reckless ones.

साध जगावै जीव को, मत कोई उट्‌ठे जाग।

जागे फिर सोवै नहीं, जन दरिया बड़ भाग।।

और जो एक दफा जाग गया, फिर सोता नहीं--सो ही नहीं सकता। वह बड़भागी है!

The master wakes; the mad one wakes. And one who wakes once never sleeps again; he is most fortunate.

हीरा लेकर जौहरी, गया गंवारै देस।

 

लेकिन अधिकतर तो हालत ऐसी है कि सदगुरु आते हैं, बहुत कम लोग पहचान पाते हैं। उनकी हालत वैसी है जैसे--

हीरा लेकर जौहरी, गया गंवारै देस।

गंवारों के देश में कोई जौहरी हीरा लेकर गया।

देखा जिन कंकर कहा, भीतर परख न लेस।

A jeweler went with a diamond to a village of yokels. They saw it and said it’s a pebble; they had no inner assay.

परख ही न थी, तो जिन्होंने भी देखा, कंकड़ कहा। हंसे होंगे। जौहरी ने दाम मांगे होंगे, तो कहा होगा: पागल हो गए हो? हमें तुमने बुद्धू समझा है? इस कंकड़ को हम खरीदेंगे? ऐसे कंकड़ तो यहां गांव में जगह-जगह पड़े हैं। कहीं और जाओ। किन्हीं बुद्धुओं को फंसाओ। इतने हम पागल नहीं हैं!

The master brings a diamond. Few recognize it. To the untrained, it looks like a stone. They laugh at the price—“Are we fools? Stones like this lie everywhere!”

हीरा लेकर जौहरी, गया गंवारै देस।

देखा जिन कंकर कहा, भीतर परख न लेस।।

दरिया हीरा क्रोड़ का...

हीरा तो करोड़ का!

दरिया हीरा क्रोड़ का, कीमत लखै न कोए।

जबर मिलै कोई जौहरी, तब ही पारख होए।।

Daria’s diamond is worth crores; none can appraise it. Only if a jeweler meets him by grace, can it be recognized.

वे थोड़े से दीवाने, जिनकी आंखों में मस्ती का रंग छा गया है, वे ही पहचान पाएंगे, हीरे को परख पाएंगे।

जीसस को कितने थोड़े लोगों ने पहचाना! हीरा आया और गया! बुद्ध को कितने थोड़े लोगों ने संग-साथ दिया! हीरा आया और गया! हीरे आते रहे, जाते रहे; थोड़े से दीवाने पहचानते हैं। लेकिन जो पहचान लेते हैं, वे मुक्त हो जाते हैं। वे बड़भागी हैं।

So it has always been: only a few crazies recognized Jesus; only a few accompanied Buddha. The diamond comes and goes; some mad ones recognize and are freed. Blessed are they.

तुम भी बड़भागी बनो!

Become blessed.

आज इतना ही।

Enough for today.