Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
अमी झरत, बिगसत कंवल!
अमृत की वर्षा होती है और कमल खिल रहे हैं!
Nectar is showering down, lotuses are blossoming! The rain of ambrosia is falling and lotuses are in bloom!
दरिया किस लोक की बात कर रहे हैं? यहां न तो अमृत झरता है और न कमल खिलते हैं। यहां तो जीवन जहर ही जहर है। कमल तो दूर, कांटे भी नहीं खिलते--या कि कांटे ही खिलते हैं। क्या दरिया किसी और लोक की बात कर रहे हैं?
Which realm is Dariya speaking of? Here neither nectar falls nor do lotuses bloom. Here life is poison upon poison. Lotuses are far off—thorns don’t even bloom here—or perhaps only thorns bloom. Is Dariya speaking of some other world?
नहीं, किसी और लोक की नहीं। बात तो यहीं की है, लेकिन किसी और आयाम की है।
No, not of another world. It is about this very place, but of another dimension.
दस दिशाएं तो तुमने सुनी हैं; एक और भी दिशा है--ग्यारहवीं दिशा। दस दिशाएं बाहर हैं, ग्यारहवीं दिशा भीतर है। एक आकाश तो तुमने देखा है। एक और आकाश है--अनदेखा। जो देखा, वह बाहर है। जो अभी देखने को है, भीतर है। उस ग्यारहवीं दिशा में, उस अंतर-आकाश में अमृत झर रहा है, अभी झर रहा है; कमल खिल रहे हैं, अभी खिल रहे हैं! लेकिन तुम हो कि उस तरफ पीठ किए बैठे हो। तुम्हारी आंखें दूर अटकी हैं और तुम पास के प्रति अंधे हो गए हो। बाहर जो है, वह तो आकर्षित कर रहा है; और जिसके तुम मालिक हो, जो तुम हो, जो सदा से तुम्हारा है और सदा तुम्हारा रहेगा, उसके प्रति बिलकुल उपेक्षा कर ली है।
You have heard of the ten directions; there is one more—the eleventh direction. The ten directions are outer; the eleventh is within. You have seen one sky. There is another—unseen. What is seen is outside; what is yet to be seen is inside. In that eleventh direction, in that inner sky, nectar is raining—right now; lotuses are opening—right now! But you sit with your back turned that way. Your eyes are fixed far away and you have gone blind to what is near. The outer draws you, and what you truly own, what you are, what has always been yours and always will be, you have utterly neglected.
शायद इसीलिए कि जो मिला ही है, जो अपना ही है, उसे भूल जाने की वृत्ति होती है। जो हमारे पास नहीं है, जिसका अभाव है, उसे पाने की आकांक्षा जगती है। जो है, जिसका भाव है, उसे धीरे-धीरे हम विस्मृत कर देते हैं। उसकी याद ही नहीं आती। जैसे दांत टूट जाए न तुम्हारा कोई, तो जीभ वहीं-वहीं जाती है। कल तक दांत था और जीभ कभी वहां न गई थी। मन के भी रास्ते बड़े बेबूझ हैं। जो नहीं है, उसमें मन की बड़ी उत्सुकता है। अब दांत टूट गया, जीभ वहीं-वहीं जाती है। दांत था तो कभी न गई थी। जो है, मन की उसमें उत्सुकता ही नहीं। क्यों? क्योंकि मन जी ही सकता है, अगर उसमें उत्सुकता रहे जो नहीं है। तो दौड़ होगी, तो पाने की चेष्टा होगी, वासना होगी, इच्छा होगी, कामना होगी। जो नहीं है, उसके सहारे ही मन जीता है। जो है, उसको तो देखते ही मन की मृत्यु हो जाती है।
Perhaps precisely because what is already yours tends to be forgotten. What we don’t have, whose absence we feel, awakens the urge to attain. What is present, whose presence is, we slowly forget. It doesn’t even come to mind. If a tooth breaks, your tongue keeps going there. Till yesterday the tooth was there and the tongue never went. The pathways of the mind are so absurd. The mind’s curiosity is always about what is not. Now the tooth is gone, the tongue goes there again and again. When the tooth was there, it never went. For what is, the mind has no curiosity. Why? Because the mind can only live if it’s excited about what is not—then there will be running, striving, craving, desire. The mind lives by what is not. The moment it sees what is, the mind dies.
दरिया आकाश में बसे किसी दूर स्वर्ग की बात नहीं कर रहे हैं; तुम्हारे भीतर पास से भी जो पास है, जिसे पास कहना भी उचित नहीं...क्योंकि पास कहने में भी तो थोड़ी दूरी मालूम पड़ती है; जो तुम्हारी श्वासों की श्वास है; जो तुम्हारे हृदय की धड़कन है; जो तुम्हारा जीवन है; जो तुम्हारा केंद्र है--वहां अभी इसी क्षण अमृत बरस रहा है और कमल खिल रहे हैं! और कमल ऐसे कि जो कभी मुरझाते नहीं--चैतन्य के कमल! योगियों ने जिसे सहस्रार कहा है--हजार पंखुड़ियों वाले कमल! जिनकी सुगंध का नाम स्वर्ग है। जिन पर नजर पड़ गई तो मोक्ष मिल गया। आंखों में जिनका रूप समा गया तो निर्वाण हो गया।
Dariya is not speaking of some far-off heaven in the skies; he is speaking of what is nearer than near within you—so near it is improper even to call it ‘near,’ because even ‘near’ suggests a distance. It is the breath of your breath; the beat of your heart; your very life; your center—there, in this very instant, nectar is pouring and lotuses are blooming! And those lotuses never wither—the lotuses of consciousness! What yogis call the sahasrara—the thousand-petaled lotus! The fragrance of which is called heaven. One glance and liberation. Their form filling your eyes—and nirvana.
इस बात को सबसे पहले स्मरण रख लेना कि संत दूर की बात नहीं करते। संत तो जो निकट से भी निकट है, उसकी बात करते हैं। संत उसकी बात नहीं करते हैं जो पाना है; संत उसकी बात करते हैं जो पाया ही हुआ है। संत स्वभाव की बात करते हैं।
Keep this first in mind: the saints do not speak of the far. Saints speak of what is nearer than near. Saints do not speak of what has to be gained; they speak of what is already attained. Saints speak of your intrinsic nature.
उड़ चला इस सांध्य-नभ में,
मन-विहग तज निज बसेरा;
क्यों चला? किस दिशि चला?
किसने उसे यों आज टेरा?
Taking wing in this dusk-blue sky, the bird of my mind has left its nest— Why did it go? Which way did it fly? Who beckoned it so today?
क्यों हुए सहसा स्फुरित, अति
शिथिल, संश्लथ पंख उसके?
क्या हुए हैं उदित नभ में,
चंद्रमा अकलंक उसके?
विकल आतुर सा उड़ा है
How did its slack and languid wings suddenly quiver awake? Has some stainless moon arisen in its unclouded sky?
मन-विहंगम आज मेरा?
शून्य का आतुर निमंत्रण,
आज उसको मिल गया है;
क्षितिज की विस्तीर्णता का,
पवन-अंचल हिल गया है;
प्राण पंछी ने गगन में
Restless, fevered, my mind-bird has flown off today. The emptiness has sent its urgent call, the horizon’s vastness trembled its wind-scarf; the breath-bird in the sky has scattered longing and wonder.
ललक कौतूहल बिखेरा।
स्वनित उड्डीयन ध्वनित-गति--
जनित अनहद नाद से यह
दिग्दिगंताकाश वक्षस्थल,
रहा है गूंज अहरह;
ऊर्ध्व गति ने ध्यान-मग्ना--
गीत-यति को आन घेरा!
The whirr of flight, the sounding pace— this boundless sky’s wide breast is echoing day and night, born of the unstruck sound. Upward flight has, lost in meditation, encircled the cadence of song.
उड़ चला इस सांध्य-नभ में,
मन-विहग तज निज बसेरा।
Taking wing in this dusk-blue sky, the bird of my mind has left its nest.
पुकार सुनाई पड़ जाए एक बार तुम्हें उसकी जो तुम्हारे भीतर है, तो तुम उड़ चलो, तो तुम पंख फैला दो। तुम्हें एक बार कोई याद दिला दे उसकी जो तुम्हारी संपदा है, तुम्हारा साम्राज्य है, तुम्हें कोई एक झलक दिखा दे उसकी, जरा सा झरोखा खुल जाए और एक बार तुम देख लो अपने भीतर के सूरज को उगते हुए--फिर तुम्हारे जीवन में क्रांति घटित हो जाएगी। फिर तुम बाहर के कूड़ा-कर्कट के पीछे दौड़ोगे नहीं। और न ही इकट्ठे करते रहोगे ठीकरे। जिसे अमृत मिल जाए, मरणधर्मा में उसकी उत्सुकता अपने आप समाप्त हो जाती है। जिसे भीतर की मालकियत मिल जाए उसे सारी दुनिया का चक्रवर्ती सम्राट होना भी फीका हो जाता है। पर पुकार सुननी है। और पुकार भी आ रही है, मगर तुम हो कि वज्रबधिर बने बैठे हो।
If just once you hear the call of the One within, you will fly, you will spread your wings. If someone just once reminds you of your treasure, your kingdom, if someone gives you a glimpse, if a little window opens and you see the inner sun rising—then revolution will happen in your life. Then you will not run after the trash of the outside, nor go on collecting shards. Once one has found nectar, the curiosity about the mortal fades on its own. Once one has found the ownership within, even being a world-conquering emperor seems insipid. But the call must be heard. And the call is coming, yet you sit deaf as stone.
दरिया कहते हैं:
दरिया हरि किरपा करी, बिरहा दिया पठाए।
यह बिरहा मेरे साध को, सोता लिया जगाए।।
Dariya says: Hari’s grace was bestowed; he sent the pang of longing. This longing woke the monk within from sleep.
प्रभु ने कृपा की है, दरिया कहते हैं, कि मेरे भीतर बैठी हुई आग को उकसा दिया, कि मेरे अंगारे पर से राख झाड़ दी, कि मेरे भीतर विरह की अग्नि जगा दी, कि मेरे भीतर प्यास को उकसा दिया।
The Lord has been gracious, says Dariya: he stoked the fire seated within me, shook the ash off my live coal, ignited the fire of separation within, aroused my thirst.
क्या तुम सोचते हो कि हरि किसी पर कृपा करता है और किसी पर नहीं करता? क्या तुम सोचते हो कि भगवत्-कृपा किसी को मिलती है और किसी को नहीं मिलती?
Do you think that Hari graces some and not others? Do you think divine grace comes to some and not to others?
भगवत्-कृपा तो बेशर्त सब पर बरसती है। उस तरफ से तो कोई भेद-भाव नहीं है; लेकिन कोई उसे स्वीकार कर लेता है और कोई उसे इनकार कर देता है।
Divine grace rains down on all without condition. On that side there is no discrimination; but some accept it and others reject it.
वर्षा तो होती है पहाड़ों पर भी और झीलों में भी, लेकिन झीलें भर जाती हैं और पहाड़ खाली के खाली रह जाते हैं। वर्षा तो होती है पत्थरों पर भी और जमीन पर भी, लेकिन जमीन में बीज फूट जाते हैं, हरियाली आ जाती है; पत्थर वैसे के वैसे, रूखे के रूखे रह जाते हैं। पहाड़ पर वर्षा होती है, पहाड़ चूक जाते हैं, क्योंकि पहाड़ खुद अपने से भरे हैं; उनकी बड़ी अस्मिता है, बड़ा अहंकार है। झीलें भर जाती हैं, क्योंकि झीलें खाली हैं, शून्य हैं, उनके द्वार खुले हैं। झीलों ने स्वागत करने की कला सीखी, बंदनवार बांधे--आओ! बादल तो बरसते हैं बेशर्त, लेकिन कहीं फूल खिल जाते हैं, कहीं पत्थर ही पड़े रह जाते हैं।
Rain falls on mountains and on lakes; lakes fill up, mountains remain empty. Rain falls on stone as well as on soil; seeds sprout in the soil and greenness comes; the stones remain as they are, dry and barren. The mountain misses the rain, because the mountain is full of itself—great selfhood, great ego. Lakes fill because they are empty, void, with open doors. Lakes have learned the art of welcome, festooned the threshold—Come! The clouds pour without conditions, but somewhere flowers blossom; elsewhere stones just lie.
ऐसे ही परमात्मा की कृपा भी अलग-अलग नहीं है। मुझ पर भी उतनी ही बरसती है जितनी तुम पर। दरिया पर भी उतनी ही बरसी है जितनी किसी और पर। लेकिन दरिया ने द्वार खोले हृदय के, अंगीकार किया। दरिया ने इनकारा नहीं।
So too divine grace is not apportioned differently. As much rains upon me as upon you. As much on Dariya as on anyone else. But Dariya opened the doors of the heart, assented. Dariya did not refuse.
इस अंगीकार करने का नाम ही आस्था है। इस स्वागत का नाम ही श्रद्धा है। अपने भीतर द्वार पर दस्तक देते सूरज को बुला लेने का नाम ही भक्ति है। और भगवान प्रतिपल द्वार पर दस्तक दे रहा है।
This consenting is called faith. This welcoming is called reverence. Inviting into your inner doorway the sun that knocks—this is devotion. And God is knocking at the door every instant.
दरिया हरि किरपा करी, बिरहा दिया पठाए।
भेज दी विरह की खबर, पुकार दे दी। कहना चाहिए--पुकार सुन ली! लेकिन भक्त तो ऐसा ही कहेगा--उस कहने में भी राज है--कि परमात्मा ने कृपा की। क्योंकि भक्त की यह मान्यता है--और मान्यता ही नहीं, यह जीवन का परम सत्य भी है--कि हमारे किए कुछ भी नहीं होता; जो होता है, उसके किए होता है। हम तो अगर इतना ही करने में सफल हो जाएं कि बाधा न दें, तो बस बहुत। वर्षा तो उसकी तरफ से होती है; हम अपने पात्र को उलटा न रखें, इतना ही बहुत। हम अपने पात्र को सीधा रख लें, वर्षा तो उसकी ही तरफ से होती है। पात्र के सीधे होने से वर्षा नहीं होती; वर्षा तो हो ही रही थी, लेकिन पात्र सीधा हो तो भर जाता है, तो भरपूर हो जाता है।
Hari’s grace was bestowed; he sent the pang of longing. The message of separation was sent, the call was given. It should be said—the call was heard! But the devotee will speak like this—and there is a secret in it—that God was gracious. For the devotee’s conviction—and not only conviction, the supreme truth of life—is that nothing happens by our doing; whatever happens, happens by His doing. If we can only manage not to obstruct—that is enough. The rain is from his side; that we do not hold our vessel upside down—that is enough. Turn your vessel upright; the rain is from his side. The vessel’s straightness does not make rain fall; the rain was already falling. But an upright vessel fills—fills to the brim.
भक्त का अनुभव है कि मनुष्य के प्रयास से नहीं मिलता परमात्मा--प्रसाद से मिलता है; उसकी ही अनुकंपा से मिलता है। हमारे प्रयास भी तो छोटे-छोटे हैं--हमारे हाथ ही इतने छोटे हैं! हम चांद-तारों को नहीं छू पाएंगे, तो हम परमात्मा को कैसे छू पाएंगे? हमारी मुट्ठी में समाएगा क्या? विराट पर हम मुट्ठी कैसे बांधेंगे? और हमारे इस छोटे से हृदय में हम इस अनंत आकाश को कैसे आमंत्रित करेंगे? नहीं, उसकी कृपा होगी तो ही यह चमत्कार घटित होगा। उसकी कृपा होगी तो बूंद में सागर भी समा जाएगा।
The devotee’s experience is that God is not attained by human effort—but as prasad, as grace; only through his compassion. Our efforts are such little efforts—our hands so small! If we cannot touch moon and stars, how shall we touch God? Will the vast fit in our fist? How will we clench the Infinite in this tiny heart? No—only if his grace descends will this miracle happen. If his grace descends, even the ocean will fit into a single drop.
दरिया हरि किरपा करी, बिरहा दिया पठाए।
कहते हैं: तुमने ही पुकारा होगा, इसलिए मैं तुम्हें खोजने निकल पड़ा।
Hari’s grace was bestowed; he sent the pang of longing. He says: It must be you who called, therefore I set out in search of you.
यह भक्तों का सदियों-सदियों का अनुभव है। तुम थोड़े ही परमात्मा को खोजते हो; परमात्मा तुम्हें खोजता है। परमात्मा तुम्हें टटोल रहा है। परमात्मा अलग-अलग विधियों से तुम्हारी तरफ निमंत्रण भेज रहा है, प्रेम-पातियां लिख रहा है। लेकिन तुम न प्रेम-पातियां पढ़ते हो...तुम भाषा ही भूल गए जिससे उसकी प्रेम-पाती पढ़ी जा सके। उस प्रेम की पाती को पढ़ने की भाषा भी तो प्रेम है! तुम प्रेम ही भूल गए! वह द्वार पर दस्तक देता है, तुम्हें सुनाई नहीं पड़ता, क्योंकि उसकी दस्तक शोरगुल नहीं है, शून्य है। वह तुम्हारे हृदय को छूता है, लेकिन तुम्हारी समझ में नहीं आता, क्योंकि उसका छूना स्थूल नहीं है, सूक्ष्म है। वह बवंडर की तरह नहीं आता, शोरगुल मचाता नहीं आता--कानों में फुसफुसाता है, गुफ्तगू करता है। और तुम्हारे सिर में इतना शोरगुल है कि कैसे तुम्हें उसकी गुफ्तगू सुनाई पड़े? तुम्हारे भीतर बाजार भरा है, मेला लगा है। तुम्हारा मन क्या है--कुंभ का मेला है! शोरगुल और उपद्रव है। भीड़-भाड़ है। वहां उसकी धीमी सी आवाज कहां खो जाएगी, पता भी नहीं चलेगा।
This is the age-old experience of devotees. You do not search for God; God searches for you. God probes for you. By many devices he sends you invitations, writes love-letters to you. But you do not read the love-letters… you have forgotten the very language by which they can be read. The language to read the letter of love is also love! You have forgotten love! He knocks at the door, you do not hear—for his knock is not a racket, it is silence. He touches your heart, but you do not understand, for his touch is subtle, not gross. He does not come like a whirlwind, making a noise—he whispers in your ears, confides softly. And your head is so noisy—how will you hear his whisper? Inside you is a bazaar, a fair. Your mind—what is it? A Kumbh mela—uproar and disturbance, crowds upon crowds. There, where will his soft voice vanish? You won’t even notice.
लेकिन जिस दिन भी तुम्हें समझ में आएगी बात, उस दिन तुम्हें यह भी खयाल में आएगा: वह तो सदियों से खोज रहा था, हमने ही अनसुना किया। अभागे हम। दुर्भाग्य हमारा। वह तो कब से आने को आतुर था। हमने उसे बुलाया ही नहीं। वह तो कब से द्वार पर खड़ा था, हमने द्वार ही न खोले।
But the day you do understand, that day this too will occur to you: he had been seeking for ages, and we kept refusing to hear. Unfortunate us, our ill luck. He had long been eager to come. We never invited him. He stood at the door for so long, we did not open.
फिर खराद पर मुझे चढ़ा
कुशल समय के कारीगर
जुड़ा सका हूं दुर्गुण केवल
जो भी गुण हैं, गौण बहुत
मैं न सरल सीधी रेखा सा
बाकी मुझमें कोण बहुत
मैं त्रुटियों का त्रिभुज, मुझे
सीधा-सादा आयत कर
मैं विकृत बेडौल खुरदरा
निश्चित कुछ आकार नहीं
मैं वह धातु कि जिस पर
शिल्पी का रचना संस्कार नहीं
Then mount me on the lathe again, O skillful artisan Time; I have put together only vices, whatever virtues I have are meager. I am not a straight, simple line— in me too many angles. I am a triangle of faults; make me a plain and simple rectangle. I am deformed, misshapen, coarse, no definite form at all. I am that metal on which no sculptor’s discipline has worked— Give me shape, O shaper of forms! Let an unhewn stone become a statue.
आकृति दे अभिरूपकार
मूर्ति बने अनगढ़ पत्थर
बाहर उजले देवपीठ पर
भीतर-भीतर तहखाने
आदि पुरुष सोया है जिसमें
कुंठाएं रख सिरहाने
मन की गुह्य गुहाओं में
Outwardly the shrine is bright and white, but within, in the basement vaults, the primal man lies asleep, frustrations laid at his head like pillows— In the secret caverns of the mind place a tiny lamp there. You must say just this— In the secret caverns of the mind place a tiny lamp there. Then mount me on the lathe again, O skillful artisan Time; Give me shape, O shaper of forms— Let an unhewn stone become a statue.
कोई नन्हा दीपक धर
उससे ही कहना होगा--
मन की गुह्य गुहाओं में
कोई नन्हा दीपक धर
फिर खराद पर मुझे चढ़ा
कुशल समय के कारीगर
आकृति दे अभिरूपकार
मूर्ति बने अनगढ़ पत्थर
हम तो अनगढ़ पत्थर हैं। छैनी चाहिए, हथौड़ी चाहिए, कोई कुशल कारीगर चाहिए--कि गढ़े!
We are unhewn stone. We need the chisel, the hammer, a master craftsman—to carve us!
और कारीगर भी है। मगर हम टूटने को राजी नहीं हैं। जरा सा हमसे छीना जाए तो हम और जोर से पकड़ लेते हैं। छैनी देख कर तो हम भाग जाते हैं। हथौड़ी से तो हम बचते हैं। हम तो चाहते हैं सांत्वनाएं, सत्य नहीं।
And the craftsman is. But we refuse to be broken. If a little is snatched away, we clutch tighter. At sight of the chisel we run. We dodge the hammer. We want consolations, not truth.
दरिया कहते हैं: मीठे राचैं लोग सब!
Dariya says: People relish the sweet!
मीठा-मीठा तो सभी को रुचता है। मीठा यानी सांत्वना। अच्छी-अच्छी बातें तुम्हारे अहंकार को आभूषण दें, तुम्हें सुंदर परिधान दें, तुम्हारी कुरूपता को ढांकें, तुम्हारे घावों पर फूल रख दें।
Sweet—everyone likes. Sweet means consolation. Pretty words that adorn your ego, dress you in fine garments, cover your ugliness, lay flowers on your wounds.
मीठे राचैं लोग सब, मीठे उपजै रोग।
लेकिन इसी सांत्वना, इसी मिठास की खोज से तुम्हारे भीतर सारे रोग पैदा हो रहे हैं।
People relish the sweet; the sweet breeds disease. But this very search for consolations, this sweetness, breeds all your illnesses within.
निरगुन कडुवा नीम सा, दरिया दुर्लभ जोग।
और जो उस निर्गुण को पाना चाहते हैं, उन्हें तो नीम पीने की तैयारी करनी होगी।
The attributeless is bitter as neem; Dariya, this yoga is rare. Those who would attain the Nirgun—the attributeless—must be ready to drink neem.
निरगुन कडुवा नीम सा, दरिया दुर्लभ जोग।
और इसीलिए तो बहुत कठिन है योग, बहुत कठिन है संयोग, क्योंकि परमात्मा जब आएगा तो पहले तो कड़वा ही मालूम पड़ेगा। लेकिन वही नीम की कड़वाहट तुम्हारे भीतर की सारी अशुद्धियों को बहा ले जाएगी, तुम्हें निर्मल करेगी, निर्दोष करेगी। सदगुरु जब मिलेगा तो खड्ग की धार की तरह मालूम होगा। उसकी तलवार तुम्हारी गर्दन पर पड़ेगी। कबीर कहते हैं--
The attributeless is bitter as neem; Dariya, this yoga is rare. And therefore yoga is very difficult, union very difficult, because when God comes at first he tastes bitter. But that same bitterness of neem will wash away all your impurities, will make you pure, guiltless. When you meet a true master, he will feel like the edge of a sword. His blade will fall upon your neck. Kabir says—
कबीरा खड़ा बाजार में, लिए लुकाठी हाथ।
जो घर बारै आपना, चले हमारे साथ।।
Kabir stands in the marketplace, torch aflame in hand. Whoever burns down his home, come with me.
हिम्मत होनी चाहिए घर को जला देने की। कौन सा घर? वह जो तुमने मन का घर बना लिया है--वासनाओं का, आकांक्षाओं का, अभीप्साओं का। वह जो तुमने कामनाओं के बड़े गहरे सपने बना रखे हैं, सपनों के महल सजा रखे हैं। जो उन सबको जला देने को राजी हो, उसे आज और अभी और यहीं परमात्मा की आवाज सुनाई पड़ सकती है। उसके भीतर की राख झड़ सकती है और अंगारा निखर सकता है।
You need the courage to burn your house. Which house? The house you have made in the mind—of desires, of ambitions, of longings. The palaces of deep dreams you have built. Whoever is ready to set them afire—today, now, here—can hear God’s voice. The ash within can be shaken off and the live coal glow.
दरिया हरि किरपा करी, बिरहा दिया पठाए।
कि तुम्हारी बड़ी कृपा है प्रभु, कि मेरे भीतर विरह को जगा दिया। विरह के लिए बहुत कम लोग धन्यवाद देते हैं। मिलन के लिए तो कोई भी धन्यवाद दे देगा। मिलन तो मीठा-मीठा, विरह तो बहुत कड़वा। नीम सा कड़वा! नीम भी क्या होगी कड़वी इतनी। क्योंकि विरह तो आग है। वहां सांत्वना कहां! वहां तो जलन ही जलन है। लेकिन सोना आग से गुजर कर ही शुद्ध होता है। और विरह की यात्रा में निखर कर ही कोई मिलन के योग्य होता है, पात्र बनता है।
यह बिरहा मेरे साध को, सोता लिया जगाए।
Hari’s grace was bestowed; he sent the pang of longing. Great is your grace, Lord, that you awakened my longing. Very few thank separation. Anyone will thank union. Union is sweet; separation is very bitter. Bitter as neem! Neem would scarcely be so bitter. For separation is fire. Where are consolations then! There is only burning. But gold is purified only passing through fire. Only refined by the journey through longing does one become worthy of union, a fit vessel.
दरिया कहते हैं: मुझे पता ही न था कि मेरे भीतर ऐसा परम साधु सोया हुआ है, कि मेरे भीतर ऐसे परम सत्य का आवास है, कि मेरे भीतर ऐसा निर्दोष, ऐसा कुंवारा स्वभाव है--जिस पर कोई मलिनता कभी नहीं पड़ी; जिस पर कोई कालिख नहीं है; जिस पर कोई दाग नहीं है। न पुण्य का दाग, न पाप का दाग; न शुभ का, न अशुभ का। जो सब तरफ से अस्पर्शित है! मेरे उस साधु को तुमने जगा दिया! एक जरा सी पुकार देकर! विरह को उकसा कर मेरे भीतर के परम कुंवारेपन को मुझे फिर से भेंट दे दिया! दिया ही हुआ था, मगर मैं अंधा कि कभी लौट कर न देखा; मैं बहरा कि कभी सुना नहीं; मैं मूढ़ कि कभी अपने भीतर न टटोला। संसार में टटोलता फिरा, दूर-दूर चांद-तारों में, नक्षत्रों में टटोलता फिरा, जन्मों-जन्मों में, योनियों-योनियों में, न मालूम कितनी देहों में, न मालूम कितने रूपों में तलाशा--और एक जगह भर तुझे खोजा नहीं: अपने भीतर कभी आंख को न ले गया, कभी अंतर्दृष्टि न की।
This longing roused my monk within; it woke the sleeper. Dariya says: I didn’t even know that such a supreme ascetic slept within me, that such supreme truth resided within me, that such a stainless, virgin nature—that upon it no impurity has ever fallen; no soot; no stain. No stain of virtue, no stain of sin; neither auspicious nor inauspicious. Untouched from all sides! You awakened that saint within me! With just a little call! By stirring longing you gifted me again my inner virginity! It was already given, yet blind I never looked back; deaf I never heard; foolish I never probed within. I groped in the world—far, far, among moon and stars, constellations—over births and births, wombs and wombs, who knows how many bodies, how many forms I searched—and in only one place I didn’t search: I never turned the eye within, never awakened inner vision.
यह बिरहा मेरे साध को, सोता लिया जगाए।
तूने बड़ी कृपा की कि यह आग मुझ पर बरसा दी।
This longing roused my monk within; it woke the sleeper. You poured this fire upon me—great was your grace.
विरह आग है, ध्यान रखना। जिस पर बरसती है, उसका रोआं-रोआं रोता है। जिस पर बरसती है, उसके खून से आंसू बनने लगते हैं।
Longing is fire, keep in mind. Upon whom it pours, every hair weeps. Upon whom it pours, blood itself seems to become tears.
दरिया बिरही साध का, तन पीला मन सूख।
दरिया कहते हैं: तन सूख गया, मन सूख गया।
Says Dariya: the body has dried, the mind has parched.
रैन न आवै नींदड़ी, दिवस न लागै भूख।
अब रात नींद नहीं आती, दिन भूख नहीं लगती। बस एक तेरी याद है कि सताए जाती है। बस एक तेरी याद है कि तीर की तरह चुभी जाती है--और गहरे, और गहरे, और गहरे!
Sleep doesn’t come by night; hunger doesn’t bite by day. Now night brings no sleep; day brings no hunger. Only your remembrance torments me. Only your remembrance pricks like an arrow—deeper and deeper and deeper!
टूट मत मेरे हृदय
मुख न हो मेरे मलिन
और थोड़े दिन
Break not, my heart, let not my face grow sullen— just a few more days.
विरही को बड़ी धैर्य की कला सीखनी पड़ती है, क्योंकि आग ऐसा जलाती है कि भरोसा नहीं आता कि इस आग के पार कभी कमल भी खिलेंगे। कहीं आग में और कमल खिले हैं! तन सूखने लगता है, मन सूखने लगता है--कैसे भरोसा आए कि अमृत की वर्षा होगी! जो हाथ में है वह भी जाता मालूम होता है।
The lover must learn the great art of patience, for the fire burns so that one cannot trust that on the far side of this blaze lotuses will ever bloom. Where have lotuses bloomed in fire! The body dries, the mind dries—how to trust that nectar will rain!
टूट मत मेरे हृदय
मुख न हो मेरे मलिन
और थोड़े दिन
रात का है प्रात निश्चित
Break not, my heart, let not my face grow sullen— just a few more days.
अस्त का है उदय
एक जैसा ही किसी का
कब रहा है समय
रह न पाए दिन सरल
क्या रहेंगे ये कठिन
और थोड़े दिन
Night is destined for dawn, sunset for sunrise. Whose time ever stayed the same? If smooth days cannot remain, how will these hard ones? Just a few more days.
ढले कंधे, झुकी ग्रीवा
और खाली हाथ
किंतु चौखट पर दुखों की
टेकना मत माथ
आह अधरों पर न हो
मत पलक पर ला तुहिन
Drooping shoulders, bent neck, and empty hands— but do not rest your brow on sorrow’s threshold. Let no sigh be on your lips, bring no frost to your lashes— just a few more days.
और थोड़े दिन
प्रण न हो मेरे पराजित
हार मत विश्वास
कुछ दिनों का और संकट
कुछ दिनों संत्रास
किश्त अंतिम स्वेद की
Let not my vow surrender, do not lose faith. Some more days of crisis, some more days of anguish. Pay the last installment of sweat, and be debt-free— just a few more days.
तू चुका कर हो उऋण
और थोड़े दिन
सृजन से थक कर न रचना
तोड़ना संकल्प
शेष तेरे अभावों की
आयु है अब अल्प
चौकड़ी मत भूलना
Weary from creating, do not shatter your resolve. The life of your remaining lacks is now brief. Do not forget the gallop of your deer-like dreams— just a few more days.
कल्पनाओं के हरिण
और थोड़े दिन
आग भयंकर है विरह की। थोड़े से ही हिम्मतवर लोग गुजर पाते हैं, अन्यथा लौट जाते हैं। धैर्य चाहिए, प्रतीक्षा चाहिए। प्रतीक्षा ही प्रार्थना का मूल है, उदगम है। और जो प्रतीक्षा नहीं कर सकता, वह प्रार्थना भी नहीं कर सकता।
The fire of longing is terrible. Only a few courageous pass through it; otherwise most turn back. Patience is needed, waiting is needed. Waiting is the root and source of prayer. One who cannot wait cannot pray.
सम्हालना होगा अपने को। और थोड़े दिन बांधना होगा अपने को कि लौट न पड़े, कि भाग न जाए, कि पीठ न दिखा दे।
You will have to steady yourself. For a few more days you will have to bind yourself not to turn back, not to flee, not to show your back.
बिरहिन पिउ के कारने, ढूंढ़न बनखंड जाए।
For her beloved the forlorn one searches through forests and hills; the night passes—no beloved found, she clings to her pain and sleeps.
निस बीती, पिउ ना मिला, दरद रही लिपटाए।।
बड़ी बुरी दशा हो जाती है विरही की। खोजता फिरता है जंगल-जंगल।
Such a bad plight befalls the lover. He searches forest after forest.
निस बीती, पिउ ना मिला...
और रात बीत चली और प्यारा मिला नहीं। फिर कोई और उपाय न देख कर दर्द से ही लिपट कर सो जाती है।
The night passes—no beloved found… And the night passes and the dear one does not appear. Seeing no other recourse she falls asleep clasping her pain.
...दरद रही लिपटाए।
विरही के पास और है भी क्या? परमात्मा पता नहीं कब मिलेगा! जगा गया एक अभीप्सा को। अब अभीप्सा ही है जिसको छाती से लगा कर भक्त जीता है। यही उसकी परीक्षा है। इस परीक्षा से जो नहीं उतरता, वह कभी उस दूसरे किनारे तक न पहुंचा है, न पहुंच सकता है।
…she clings to her pain. What else does the lover have? Who knows when God will be found! He has awakened a longing. Now the longing is all the devotee has to clasp to his chest. This is the test. Whoever does not pass this test has never reached the other shore, nor can.
भक्त बहुत भावों से गुजरता है। स्वभावतः कई बार लगता है--यह कैसा दुर्दिन आ गया! यह मैं किस झंझट में पड़ गया! सब ठीक-ठाक चलता था, यह किन आंसुओं से जीवन घिर गया! सब भला-चंगा था, यह किस रुदन ने पकड़ लिया कि रुकता ही नहीं! हृदय है कि उंडला ही जाता है और रोआं-रोआं है कि कंप रहा है। और पता नहीं परमात्मा है भी या नहीं! पता नहीं मैं किसी कल्पना के जाल में तो नहीं उलझ गया हूं! सारी शंकाएं उठती हैं, कुशंकाएं उठती हैं। भक्त कभी नाराज भी हो जाता है परमात्मा पर--कि यह भी दिया तो क्या दिया! मांगे थे फूल, कांटे दिए! मांगी थी सुबह, सांझ दी! मांगा था अमृत, जहर दे दिया!
A devotee passes through many moods. Naturally, at times it feels—what a dark day has come! What trouble have I entered! All went well—what tears have seized my life that won’t stop! The heart keeps being wrung, every hair trembles. And who knows if God even is! Who knows if I’ve not entangled myself in the web of imagination! All doubts arise, ill-doubts arise. Sometimes the devotee also gets angry with God—What is this you have given! I asked for flowers, you gave thorns! I asked for morning, you gave dusk! I asked for nectar, you gave poison!
तुम चाहे दानी बन जाओ, मुझे अयाचक ही रहने दो
प्रिय है मेरा मान मुझे तो
प्यासा मरा, न मांगा पानी
तन से राजकुमारी होकर
संन्यासिन बन गई जवानी
स्वाति बनो तुम चाहे, मुझको प्यासा चातक ही रहने दो
Be generous if you like, but let me remain unbegging; my self-respect is dear to me. I would rather die of thirst than ask for water. A princess in body, but my youth became a renunciant. Become the Swati star if you wish, but let me remain a thirsty chatak bird.
जब भी करे निवेदन तृष्णा
अधरों पर रख दो अंगारा
कत्ल करा दो स्वप्न तृप्ति के
निर्वासित कर मन बनजारा
तुम हिम बन जाओ, मुझको धुंधवाती पावक ही रहने दो
Whenever thirst petitions you, place a coal upon my lips. Slay the dreams of satiation, banish the mind into exile. Become the Himalaya if you wish, but let me remain a mist-seeking flame.
रूप-कुबेर कमी क्या तुमको
जी भर छवि के कोष लुटाओ
मेरा अलगोजा गरीब है
वीणा से फेरे न फिराओ
स्वर साम्राज्य सम्हालो, मुझको विस्मृत गायक ही रहने दो
What want of beauty-wealth for you? Pour forth your treasury of charm; my poor reed-flute is mine, do not lure me with the veena. Keep your empire of notes; let me remain a forgotten singer.
बहुत बार मान उठ आता है, अभिमान उठ आता है। भक्त कहता है: छोड़ो भी मुझे! मुझे प्यासा ही रहने दो। नहीं चाहिए तुम्हारी स्वाति की बूंद।
Often self-regard wells up, pride arises. The devotee says: Leave me! Let me remain thirsty. I don’t want your Swati-drop.
तुम चाहे दानी बन जाओ, मुझे अयाचक ही रहने दो
मांगा कब था? मैंने तुम्हें पुकारा कब था? तुम्हीं ने पुकारा। तुम्हें दानी बनने का मजा है तो बन जाओ दानी, मगर मुझे तो भिखारी न बनाओ!
Be generous if you like, but let me remain unbegging… When did I ask? When did I call you? You called. If you enjoy being generous, be so—but don’t make me a beggar!
स्वाति बनो तुम चाहे, मुझको प्यासा चातक ही रहने दो
तुम्हें शौक चढ़ा है स्वाति बनने का, बनो! मगर मुझे क्यों सताते हो? मुझे प्यासा चातक ही रहने दो। मुझे तुम्हारी अभीप्सा नहीं है, मुझे तुम्हारी आकांक्षा नहीं है।
Become the Swati if you wish; let me remain a thirsty chatak… You are bent on being Swati, then be! But why torment me? Let me remain a thirsty chatak. I don’t want your longing, your ambition.
तुम हिम बन जाओ, मुझको धुंधवाती पावक ही रहने दो
मुझे छोड़ो भी! मेरा पीछा भी छोड़ो! मेरा आंचल पकड़े छाया की तरह दिन-रात मुझे सताओ मत!
Become ice if you wish, but let me remain a fire seeking mist… Leave me be! Let go of me! Do not haunt me like a shadow day and night!
स्वर साम्राज्य सम्हालो, मुझको विस्मृत गायक ही रहने दो
तुम स्वर सम्राट हो, भले! अपने घर तुम भले! मैं अपनी दीनता में भला।
मेरा अलगोजा गरीब है
वीणा से फेरे न फिराओ
Keep your empire of notes; let me remain a forgotten singer… You are emperor of melody—fine! Be in your house; I’m fine in my poverty.
मेरे अलगोजे को वीणा से फेरे फिराने के लिए मैंने प्रार्थना कब की थी? पुकारा तुम्हीं ने, अब जलाते क्यों हो? बहुत बार भक्त विरह की अग्नि में शंकाएं करता, कुशंकाएं करता, नाराज भी हो जाता, रूठ भी जाता, पीठ भी फेर लेता; मगर उपाय नहीं है। एक बार उसकी आवाज सुनाई पड़ी तो उससे बचने का कोई उपाय नहीं। जब तक नहीं सुनाई पड़ी है, नहीं सुनाई पड़ी है। एक बार सुनाई पड़ गई तो सारा जग फीका हो जाता है; फिर कुछ भी करो--शंका करो, मान करो, रूठो--सब व्यर्थ।
बिरहिन पिउ के कारने, ढूंढ़न बनखंड जाए।
निस बीती, पिउ ना मिला, दरद रही लिपटाए।।
My little reed-flute is poor, do not turn it with the veena… When did I pray that my reed be made to mimic the veena? You called; why now burn me? Many times the devotee, in the fire of separation, doubts, suspects, gets angry, sulks, turns his back; but there is no remedy. Once his voice has been heard, there is no escape. As long as it is not heard, it is not heard. Once it is heard, the whole world goes pale; then whatever you do—doubt, pride, sulking—everything is futile.
For her beloved the forlorn one searches through forests and hills; the night passes—no beloved found, she clings to her pain and sleeps.
और पीड़ा बड़ी सघन है भक्त की, विरही की। वृक्षों में फूल खिलते हैं--और भीतर फूलों का कोई पता नहीं, कांटे ही कांटे हैं! आकाश में बादल घिरते हैं, सावन आ जाता है--और भीतर मरुस्थल है, न वर्षा, न बादल, न सावन। बाहर सौंदर्य का इतना विस्तार--और भीतर सब रूखा-सूखा। तन भी सूख जाता, मन भी सूख जाता। भरोसा आए भी तो कैसे आए?
ये घटाएं जामुनी हैं, तुम नहीं हो
आह क्या कादंबिनी है, तुम नहीं हो
बूंद के घुंघरू बजा कर हंस रही है
ऋतु बड़ी अनुरागिनी है, तुम नहीं हो
बादलों की बाहुओं में श्लथ पड़ी है
And the devotee’s pain is dense. Flowers bloom on trees—within there is no sign of flowers, only thorns! Clouds gather in the sky, the monsoon arrives—and within, a desert: no rain, no cloud, no monsoon. Outside, beauty spreads; inside, all is dry. The body dries, the mind dries. Even if trust comes—how?
समर्पित सौदामिनी है, तुम नहीं हो
भीग कर भी मैं सुलगता जा रहा हूं
बूंद पावक में सनी है, तुम नहीं हो
बिन तुम्हारे साध मेरी साध्वी सी
सांस हर संन्यासिनी है, तुम नहीं हो
गुदगुदी से अश्रु तक लाई मुझे यह
वेदना सतरंगिनी है, तुम नहीं हो
प्यार ही अपराध मुझ पर आजकल तो
These clouds are amethyst, yet you are not here. Ah, what a monsoon sky—and you are not here. The anklets of drops laugh and dance, the season is so full of love—yet you are not here. Lightning lies slack in the arms of clouds, surrendered—still, you are not here. Soaked through I smolder on, each drop steeped in fire—and you are not here. Without you my vow, like a chaste one, each breath is a nun—yet you are not here. From tickle to tears it has carried me, this seven-colored pain—yet you are not here. Love itself is my crime these days; every finger points at me—yet you are not here. Soaked through I smolder on, each drop steeped in fire—and you are not here.
उठ रही हर तर्जनी है, तुम नहीं हो
भीग कर भी मैं सुलगता जा रहा हूं
बूंद पावक में सनी है, तुम नहीं हो
सब सौंदर्य सारे जगत का, सारा काव्य, सारा संगीत एकदम व्यर्थ हो जाता है--उसकी पुकार सुनते ही! जैसे हीरा देख लिया हो तो अब कंकड़-पत्थरों में मन रमे तो कैसे रमे? और तुम लाख भुलाना चाहो कि हीरे को नहीं देखा है, तो भी कैसे भुलाओगे?
All the world’s beauty, all poetry, all music becomes utterly futile—once his call is heard! When you have seen a diamond, how can your mind revel in pebbles? Try as you may to forget that you saw the diamond—how will you forget?
जीवन का एक शाश्वत नियम है: जो जान लिया, जान लिया; उसे अनजाना नहीं किया जा सकता। जो पहचान लिया, पहचान लिया; उससे फिर पहचान नहीं तोड़ी जा सकती। जिसका अनुभव हो गया, हो गया; अब तुम लाख उपाय करो तो उसे अनुभव के बाहर नहीं कर सकते।
It is an eternal law of life: what is known is known; it cannot be unknown. What is recognized is recognized; you cannot un-recognize it. What has been experienced has been experienced; you cannot put it outside experience, try as you will.
बिरहिन का घर बिरह में, ता घट लोहु न मांस।
अपने साहब कारने, सिसकै सांसों सांस।।
The lover’s home is in longing; then the body is not flesh and blood. For the sake of the Master, with every breath only a sob remains.
दरिया कहते हैं: विरह ही घर बन जाता है, वही मंदिर बन जाता है।
Dariya says: Longing itself becomes home, becomes temple.
बिरहिन का घर बिरह में...
उठो, बैठो, चलो, कहीं भी जाओ, विरह तुम्हें घेरे रहता है। एक अदृश्य वातावरण विरह का तुम्हें पकड़े रहता है। काम करो संसार के, मगर कहीं मन रमता नहीं। मिलो मित्रों से, प्रियजनों से, मगर उस परम प्यारे की याद पकड़े ही रहती है। कोई प्रियजन मन को अब उलझा नहीं पाता। कितना ही प्यारा संगीत सुनो, उसकी आवाज के सामने सब फीका हो गया है। और कितने ही सुंदर फूल देखो, अब तो जब तक उसका फूल न खिल जाए, तब तक कोई फूल फूल नहीं मालूम होगा।
The lover’s home is in longing… Get up, sit down, walk, go anywhere—longing surrounds you. An invisible atmosphere of longing holds you. You work in the world, but the mind finds no delight. You meet friends, loved ones, but the remembrance of the Beloved grips you. No loved one can entangle the mind anymore. However lovely the music you hear, before his voice everything is pale. However many beautiful flowers you see, until his flower blooms, no flower will seem a flower.
बिरहिन का घर बिरह में, ता घट लोहु न मांस।
और ऐसी गहराइयों में विरह ले जाने लगता है, जहां न शरीर है, न शरीर की छाया पड़ती है।
The lover’s home is in longing; then the body is not flesh and blood. And longing takes you into depths where there is no body, not even its shadow.
अपने साहब कारने, सिसकै सांसों सांस।
बस वहां तो सिर्फ उस साहब की याद है और एक सिसकी है, जो किसी और को सुनाई भी शायद न पड़े। श्वास-श्वास में सिसकी भरी है। भक्त कहना भी चाहे तो शब्द काम नहीं पड़ते। भक्त गूंगा हो जाता है। बोलना चाहता है और नहीं बोल पाता। श्वास-श्वास में सिसकी होती है। सिसकी ही उसकी प्रार्थना है। आंखों से झरते आंसू ही उसकी अर्चना है।
महक रहा ऋतु का श्रृंगार
जैसे पहला-पहला प्यार!
जाग रही है गंध अकेली
सारा मधुवन सोता है!
For the sake of the Master, with every breath there is a sob. There, only the remembrance of the Master remains and a sob that perhaps no one else hears. Every breath is filled with a sob. Even if the devotee wants to speak, words fail. He becomes dumb. He wants to speak and cannot. With every breath a sob. The sob itself is his prayer. The tears pouring from his eyes are his worship.
किया नहीं जिसने क्या जाने
प्यार में क्या-क्या होता है!
रातें घुल जातीं आंखों में
दिन उड़ जाते पंख पसार!
बार-बार कोई पुकारता
रह-रह कर अमराई से!
The season’s adornment is fragrant— as if it were the first love! A lone fragrance has awakened, the whole grove sleeps. One who has not done it, how can he know what happens in love! Nights dissolve into the eyes, days fly off on spread wings! Again and again someone calls, again and again from the mango orchard! I ask my own shadow for my own address! No one speaks a word, all the doors and houses stand in silence! In the colorful city of flowers the fragrance is still unwed. Some bud is in the arms of some thorn, unwanted. Compulsion has strung together countless festoons of desires. On every path fire is strewn, even the shadows are scorched! Every crossroads is smoky— how shall we get home? How long with empty pockets shall I watch a brimming market? Where shall I file my complaint of pain? Every court here is false. In this new age anything may be, but man is deeply broken. Smiles on the outside, inside a cry of woe!
अपना पता पूछता हूं मैं
अपनी ही परछाईं से!
कोई नहीं बोलता कुछ भी
मौन खड़े सारे घर-द्वार!
फूलों के रंगीन शहर में
खुशबू अब तक अनब्याही!
कोई कली किसी कांटे की
बांहों में है अनचाही!
मजबूरी ने जोड़े अनगिन
इच्छाओं के बंदनवार!
राहों-राहों आग बिछी है
झुलसी-झुलसी छायाएं!
हर चौराहा धुआं-धुआं है,
घर तक हम कैसे जाएं!
कब तक खाली जेब लिए मैं
देखूं भरा-भरा बाजार!
करूं शिकायत कहां दर्द की
हर दरबार यहां झूठा!
नये जमाने में कुछ भी हो
पर इन्सान बहुत टूटा!
बाहर-बाहर मुसकानें हैं
भीतर-भीतर हाहाकार!
मजबूरी ने जोड़े अनगिन
इच्छाओं के बंदनवार!
रातें घुल जातीं आंखों में
दिन उड़ जाते पंख पसार!
कोई नहीं बोलता कुछ भी
Compulsion has strung together countless festoons of desires. Nights dissolve into the eyes, days fly off on spread wings! No one speaks a word, all the doors and houses stand in silence! The season’s adornment is fragrant— as if it were the first love!
मौन खड़े सारे घर-द्वार!
महक रहा ऋतु का श्रृंगार
जैसे पहला-पहला प्यार!
चारों तरफ सब सुंदर है, सब प्रीतिकर है। और भीतर एक रिक्तता भर जाती है।
All around all is lovely, lovable. And within a vast emptiness fills.
विरह का अर्थ क्या है? विरह का अर्थ है: भीतर मैं शून्य हूं। जहां परमात्मा होना चाहिए था वहां कोई भी नहीं है, सिंहासन खाली पड़ा है। विरह का अर्थ है: बाहर सब, भीतर कुछ भी नहीं। विरह का अर्थ है: यह भीतर का सूनापन काटता है, यह भीतर का सन्नाटा काटता है।
What is the meaning of longing? Longing means: inside I am empty. Where God should have been there is no one; the throne is vacant. Longing means: outside everything, inside nothing. Longing means: this inner emptiness cuts, this inner silence cuts.
लेकिन इस विरह से गुजरना होता है। इस विरह से गुजरे बिना कोई भी सिंहासन के उस मालिक तक नहीं पहुंच पाता है। यह कीमत है जो चुकानी पड़ती है। शायद इसीलिए लोग, अधिक लोग ईश्वर में उत्सुक नहीं होते। इतनी कीमत कौन चुकाए? किस भरोसे चुकाए? शायद इसीलिए अधिक लोगों ने झूठे और औपचारिक धर्म खड़े कर लिए हैं। मंदिर गए, दो फूल चढ़ा आए, घंटा बजा दिया, दीया जला आए, निपट गए, बात खत्म हो गई। न भीतर का घंटा बजा, न भीतर का दीया जला, न भीतर की आरती सजी, बाहर का इंतजाम कर लिया है। तुम्हारी दुकान भी बाहर और तुम्हारा मंदिर भी बाहर। तो तुम्हारी दुकान और तुम्हारे मंदिर में बहुत फर्क नहीं हो सकता।
But one must pass through this longing. Without passing through it, no one reaches the owner of the throne. This is the price to be paid. Perhaps that is why most are not eager for God. Who will pay such a price? On what assurance? Perhaps that is why more people have raised false and formal religions. Go to the temple, offer two flowers, ring the bell, light a lamp—done, finished. The inner bell did not ring, the inner lamp was not lit, the inner arati was not sung; the outer arrangement was made. Your shop is outside and your temple too is outside. Then how can there be much difference between your shop and your temple?
दुकान बाहर, मंदिर तो भीतर होना चाहिए। मंदिर तो भीतर का ही हो सकता है। लेकिन भीतर के मंदिर को चुनने में, भीतर के मंदिर को निर्मित करने में तुम्हें बुनियाद बन जाना पड़ेगा। तुम्हीं दबोगे, बुनियाद के पत्थर बनोगे, तो भीतर का मंदिर उठेगा। तुम मिटोगे तो परमात्मा की उपलब्धि हो सकती है।
Let the shop be outside; the temple must be inside. The temple can only be inner. But to choose and build the inner temple, you will have to become its foundation. You must be the buried stone on which the temple rises. You must die for God to be attained.
विरह गलाता है, मिटाता है। विरह तुम्हें पोंछ जाता है। एक ऐसी घड़ी आती है जब तुम नहीं होते हो। और जिस घड़ी तुम नहीं हो, उसी घड़ी परमात्मा है।
मिलन घटित होता है कब? बड़ी बेबूझ शर्त है मिलन की। ऐसी बेबूझ शर्त है, ऐसी अतर्क्य शर्त है कि बहुत थोड़े से हिम्मतवर लोग पूरा कर पाते हैं। तुम भी परमात्मा से मिलना चाहोगे। लेकिन शर्त यह है कि जब तक तुम हो, तब तक मिलन न हो सकेगा। जब तक तुम हो, परमात्मा नहीं है, ऐसा गणित है। और जब तुम नहीं होओगे, तब परमात्मा है।
Longing melts and erases you. Longing wipes you clean. A moment comes when you are not. And the very moment you are not, God is.
When does union happen? A most absurd condition is laid upon it. Such an absurd, unreasoning condition that only a very few courageous ones fulfill it. You too would like to meet God. But the condition is: as long as you are, union cannot be. As long as you are, God is not—that is the arithmetic. And when you are not, then God is.
कौन इस शर्त को पूरा करे? कौन जुआरी इतना बड़ा दांव लगाए? किस गारंटी पर? क्या पक्का है कि मैं मिट जाऊंगा तो परमात्मा मिलेगा ही? सिवाय इसके कि दरिया जैसे मिटने वाले लोगों ने कहा है कि मिलता है। मगर कौन जाने दरिया सच कहते हों, सच न कहते हों! भ्रांति में पड़ गए हों! या कोई षड्यंत्र हो पीछे इन सारी बातों के, कोई बड़ा जाल हो लोगों को उलझाए रखने का! कैसे भरोसा आए?
Who will fulfill this condition? Who will gamble such a stake? On what guarantee? What is certain that if I vanish, God will be found? Except that people like Dariya, who vanished, have said he is found. But who knows if Dariya speaks true or not? Maybe he fell into delusion! Or there is some conspiracy behind these things, a great web to keep people entangled! How to trust?
एक ही उपाय है कि किसी ऐसे व्यक्ति से मिलना हो जाए जो मिट गया है--और मिट कर हो गया है, मिट कर पूर्ण हो गया है! जिसने शून्य को जाना है और शून्य में उतरते हुए पूर्ण को पहचाना है। जिसके भीतर मैं तो नहीं बचा और अब तू ही विराजमान हो गया है। जिसके भीतर भगवत्ता बोलती है, ऐसे किसी व्यक्ति से जीवंत मिलन हो जाए, उसके चरणों में बैठने का सौभाग्य मिल जाए, उसके सन्नाटे को समझने का अवसर मिल जाए, उसकी आंखों में आंखें डालने की शुभ घड़ी आ जाए, ऐसा कोई मुहूर्त बने--तो कुछ बात हो, तो भरोसा आए, तो श्रद्धा जगे।
There is only one way: to meet a living person who has vanished—and become, vanished and fulfilled! One who has known the void and, descending into the void, recognized the Full. In whom the ‘I’ has not remained and now only ‘You’ reigns. In whom godliness speaks—if a living meeting with such a person takes place, if you find the good fortune to sit at his feet, if you gain the chance to taste his silence, if the auspicious moment comes to look into his eyes—then something can happen, faith can arise, trust can be born.
सत्संग के बिना श्रद्धा नहीं जगती है। और सदगुरु के बिना यह भरोसा आ ही नहीं सकता कि तुम इतनी हिम्मत जुटा सको कि अपने को मिटाऊं और परमात्मा को पाऊं।
Without satsang, trust does not arise. And without a true master this assurance cannot come that you may gather the courage to erase yourself and gain God.
दरिया बान गुरुदेव का, कोई झेलै सूर सुधीर।
लागत ही ब्यापै सही, रोम-रोम में पीर।।
Dariya says: The Guru’s arrow—only a brave and wise one can bear it. Once it strikes, pain spreads, cell by cell, through the whole being.
इसलिए दरिया कहते हैं: यह बात समझ में न आएगी, यह विरह की हिम्मत तुम न जुटा पाओगे। यह तो तभी जुटा पाओगे जब--
So Dariya says: You won’t understand this by yourself; you won’t muster the courage for longing. You will only gather it when—
दरिया बान गुरुदेव का...
जब किसी सदगुरु का बाण तुम्हारे हृदय में लग जाएगा।
...कोई झेलै सूर सुधीर।
The Guru’s arrow… When the arrow of a true master pierces your heart.
दो शब्द प्रयोग किए हैं--सूर और सुधीर। सूर भी हैं लोग, हिम्मतवर भी लोग हैं, बहादुर भी लोग हैं; मगर उतने से काफी नहीं है। मरने-मारने को तैयार हैं, मगर सूझ-बूझ बिलकुल नहीं है। साहसी हैं, मगर समझ नहीं है। तो भी नहीं होगा। और ऐसा भी है कि बहुत लोग हैं जो बड़े समझदार हैं, मगर साहसी नहीं हैं। तो उनकी समझ के कारण वे और भी कायर हो जाते हैं। उनकी समझदारी के कारण वे एक कदम भी अज्ञात में नहीं उठा पाते। उनकी समझदारी उनको और जकड़ देती है किनारे से। नाव ही नहीं खोल पाते हैं सागर में। इतना विराट सागर! ऐसी उत्तंग लहरें! ऐसी छोटी सी नाव! कोई समझदार खोलेगा? न नक्शा है पास; न पक्का है कि उसका उस पार कोई किनारा होगा; कि नाव कभी पहुंचेगी, इसका कोई पक्का नहीं। उत्तंग लहरों को देख कर इतना ही पक्का है कि नाव डूबेगी, सदा को डूब जाएगी।
…only a brave and wise one can bear it. He uses two words—brave (sur) and wise (sudheer). There are brave people, courageous—ready to die and kill—but that’s not enough. They have courage but no insight. That won’t do. And many are very understanding but not courageous. Because of their understanding they become even more cowardly. Their cleverness prevents them from taking even a single step into the unknown. Their very intelligence binds them more tightly to the shore. They cannot untie the boat into the ocean. Such an immense ocean! Such towering waves! Such a tiny boat! Will any sensible man launch it? No map in hand; no certainty there is a far shore; no certainty the boat will ever arrive. Seeing the towering waves, one thing is certain—the boat will sink, sink forever.
समझदार साहसी नहीं होते। साहसी समझदार नहीं होते। अक्सर इसीलिए साहसी होते हैं कि समझदार नहीं हैं। समझदार नहीं हैं, इसलिए उतर जाते हैं कहीं भी, जूझ जाते हैं किसी भी चीज से। इसीलिए तो सैनिकों को शिक्षण देते समय उनकी समझ नष्ट करनी पड़ती है। नहीं तो वे जूझ नहीं पाएंगे युद्ध में। अगर समझदार होंगे तो जूझ नहीं पाएंगे। समझदारी हजार बाधाएं खड़ी करेगी। इसलिए सारे सैन्य-शिक्षण में एक ही खास मुद्दा ध्यान में रखा जाता है कि तुम्हारी समझ को खत्म किया जाए। बाएं घूम, दाएं घूम; बाएं घूम, दाएं घूम--सुबह से सांझ तक चलता रहता है। न बाएं घूमने में कोई मतलब है, न दाएं घूमने में कोई मतलब है। तुम यह नहीं पूछ सकते कि इसका मतलब क्या? बाएं घूमने से क्या होगा?
The clever are not courageous; the courageous are not clever. Often they are courageous precisely because they are not clever. Not clever, they plunge anywhere, wrestle with anything. That is why the intellect of soldiers must be destroyed during training. Otherwise they cannot fight. If they are intelligent, they will not be able to fight. Intelligence will raise a thousand objections. So the special point of all military training is to finish your thinking. Left turn, right turn; left turn, right turn—from morning till dusk. Neither does left have any meaning, nor right. You cannot ask, what is the point? What will come of turning left?
एक दार्शनिक भर्ती हुआ सेना में। महायुद्ध में सभी लोग भर्ती हो रहे थे, वह भी भर्ती हो गया। देश को जरूरत थी सैनिकों की। और जब उसके कप्तान ने कहा कि बाएं घूम! तो सारे लोग तो बाएं घूम गए, वह अपनी जगह खड़ा रहा। उसके कप्तान ने पूछा कि आप घूमते क्यों नहीं?
A philosopher was recruited into the army. In the great war everyone was being enlisted, he too was. The country needed soldiers. When his captain said, left turn!—all turned left, he stood still. The captain asked, why don’t you turn?
उसने कहा: पहले यह पक्का हो जाना चाहिए कि घूमना किसलिए? बाएं घूमने से क्या मिलेगा? इतने लोग बाएं घूम गए, इनको क्या मिला? और फिर ये आखिर दाएं घूमेंगे, बाएं घूमेंगे और यहीं आ जाएंगे इसी अवस्था में जिसमें मैं खड़ा ही हूं। घूम-घाम से मतलब क्या है? मैं बिना सोच-विचार के एक कदम नहीं उठा सकता।
He said: First it must be established why we are turning. What will turning left achieve? So many have turned left—what did they gain? Then they’ll turn right, left again, and end up exactly where I am—standing. What is the point of all this turning? I do not take a step without thinking.
दार्शनिक का शिक्षण यही है कि बिना सोच-विचार के कदम न उठाए। प्रसिद्ध दार्शनिक था। कोई और होता तो कप्तान ने दस-पांच गालियां सुनाई होतीं। क्योंकि भाषा ही...कप्तानों की और पुलिसवालों की भाषा में गालियां तो बिलकुल जरूरी होती हैं। दो-चार सजाएं दी होतीं। लेकिन दार्शनिक प्रसिद्ध था, सोचा कि इस...और बेचारा ऐसे तो ठीक ही कह रहा है। कप्तान को भी बात पहली दफे समझ में आई कि बाएं घूम, दाएं घूम, इसका मतलब क्या है? प्रयोजन क्या है?
That is a philosopher’s training—no step without thought. He was famous. Had it been another, the captain would have showered abuse—those are an essential part of a captain’s and a policeman’s language. Or given some punishment. But this philosopher was renowned; the captain thought, well, he is right in a way. He too, for the first time, understood—what is the purpose of left turn, right turn? What is the use?
इसका प्रयोजन है। अगर कोई आदमी तीन-चार घंटे रोज बाएं घूम, दाएं घूम, दौड़ो, रुको, भागो, जाओ, आओ--ऐसा करता रहे, हर आज्ञा का पालन, तो उसकी बुद्धि धीरे-धीरे क्षीण हो जाएगी। वह यंत्रवत हो जाएगा। फिर एक दिन उससे कहो कि मारो, तो वह मारेगा--उसी आसानी से जैसे दाएं घूमता था, बाएं घूमता था। फिर यह भी नहीं सोचेगा कि जिस आदमी की छाती में मैं गोली चला रहा हूं या छुरा भोंक रहा हूं, इसकी मां होगी बूढ़ी, घर राह देखती होगी; इसके बच्चे होंगे, इसकी पत्नी होगी। और इसने मेरा कुछ भी तो नहीं बिगाड़ा है। इससे मेरी कोई पहचान ही नहीं है, बिगाड़ने का सवाल ही नहीं है। इसे मैंने कभी जाना भी नहीं है--अपरिचित, अनजान। जैसे मैं युद्ध में भर्ती हो गया हूं चार रोटी के लिए, ऐसे ही यह भी युद्ध में भर्ती हो गया है। क्यों इसे मारूं?
There is a use. If a man, three or four hours a day, keeps doing left turn, right turn, run, halt, go, come—obeying every order—his intelligence will gradually wither. He will become mechanical. Then one day, when told to shoot, he will shoot—as easily as he turned left or right. He won’t even think that the man into whose chest he is firing has a mother at home, old, waiting; has children, has a wife. And this man has done nothing to harm me. I don’t even know him—unfamiliar, unknown. As I enlisted for four rotis, perhaps he too enlisted. Why should I kill him?
यह दार्शनिक जो बाएं नहीं घूम रहा है, यह गोली भी नहीं चलाएगा। जब आज्ञा होगी कि चलाओ गोली, तो यह पूछेगा: क्यों? गोली चलाने से क्या सार? और इस बेचारे ने बिगाड़ा क्या है? इससे मेरा कोई झगड़ा भी नहीं है। इससे मेरी पहचान ही नहीं है, झगड़े का सवाल ही नहीं उठता।
This philosopher who won’t turn left will not fire either. When ordered—fire!—he will ask, why? What is the sense? And what has this poor fellow done? I have no quarrel with him. I don’t even know him; where is the question of quarrel?
सोच कर कप्तान ने कि आदमी तो अच्छा है, भला है, अब भर्ती हो गया है, अब इसको निकालना भी ठीक नहीं है, कोई और काम दे देना चाहिए। तो चौके में काम दे दिया। छोटा काम, जो कर सके। मटर के दाने, बड़े एक तरफ कर, छोटे एक तरफ कर।
Thinking thus the captain felt—he is a good man, kind. He has enlisted now; it would be wrong to expel him. Give him some other work. So he was sent to the kitchen. A small task: separate the big peas from the small.
घंटे भर बाद जब कप्तान आया तो दार्शनिक वैसा ही बैठा हुआ था। तुमने अगर रोदिन का चित्र देखा हो, मूर्ति, रोदिन की प्रसिद्ध मूर्ति है--विचारक, ऐसा ठुड्डी से हाथ लगाए हुए एक विचारक बैठा हुआ है। उसी ठीक मुद्रा में दार्शनिक बैठा हुआ था। दाने जैसे थे मटर के, वैसे के वैसे रखे थे। एक दाना भी यहां से वहां नहीं हटाया गया था। कप्तान ने पूछा कि महाराज, इतना तो कम से कम करो!
An hour later, when the captain came, the philosopher sat as before. If you have seen Rodin’s statue—the Thinker—chin on hand, a thinker sits. In that precise posture the philosopher sat. The peas were as they were. Not a single pea had been moved. The captain asked, sir, at least do this much!
उसने कहा कि पहले सब बात साफ हो जानी चाहिए। तुमने कहा कि बड़े एक तरफ करो, छोटे एक तरफ करो। मझोल कहां जाएं? और मैं कदम नहीं उठाता जब तक कि सब साफ न हो, स्पष्ट न हो।
He said: First everything must be clarified. You said, big to one side, small to the other. Where shall the medium ones go? And I do not move a step until all is clear.
इतनी समझदारी होगी तो तुम अनंत सागर में अपनी नाव न छोड़ सकोगे। इसलिए सैनिकों की बुद्धि नष्ट कर देनी होती है। फिर वे यंत्रवत जूझ जाते हैं, कट जाते हैं, काट देते हैं। अब जिस आदमी ने हिरोशिमा पर एटम बम गिराया, एक लाख आदमी पांच मिनट में जल कर राख हो जाएंगे, अगर जरा भी सोचता तो क्या गिरा पाता? तो ज्यादा से ज्यादा यही हो सकता था कि जाकर कह देता कि मैं नहीं गिरा सकता हूं, चाहो तो मुझे गोली मार दो। यह ज्यादा उचित होता। कि एक आदमी, मर जाऊंगा, क्या हर्जा है! लेकिन एक लाख आदमियों को पांच मिनट में अकारण मार डालूं, जिनका कोई भी कसूर नहीं है! छोटे बच्चे हैं, स्कूल जाने की तैयारी कर रहे हैं, अपने बस्ते सजा रहे हैं। पत्नियां घर में भोजन बना रही हैं। लोग दफ्तर काम के लिए जा रहे हैं। इन निहत्थे लोगों पर, जो सैनिक भी नहीं हैं, नागरिक हैं, जिनका कोई हाथ युद्ध में नहीं है--इन पर एटम बम गिराऊं?
With such intelligence, you will not launch your boat into the infinite ocean. Therefore a soldier’s mind must be destroyed. Then they fight mechanically, get cut, cut others. Now the man who dropped the atom bomb on Hiroshima—one lakh people reduced to ash in five minutes—had he thought even a little, could he have dropped it? At most, he could have gone and said, I cannot; if you like, shoot me. That would have been more fitting. One man—let me die, what loss! But to kill a hundred thousand in five minutes for no reason! Little children, preparing for school, packing their satchels. Wives cooking at home. People going to their offices. Upon these unarmed people, who are not soldiers but civilians with no hand in the war—I should drop an atom bomb?
लेकिन नहीं, यह सवाल ही नहीं उठा। वह जो बाएं घूम, दाएं घूम का शिक्षण है, वह सवालों को नष्ट कर देता है। वह एक अंधापन पैदा कर देता है। उसने तो बम गिरा दिया। और जब दूसरे दिन सुबह पत्रकारों ने उससे पूछा कि तुम रात सो सके? तो उसने कहा: मैं बहुत अच्छी नींद सोया। क्योंकि जो काम मुझे दिया गया था, वह पूरा कर दिया। फिर अच्छी नींद के सिवाय और क्या था? जो मेरा कर्तव्य था, वह पूरा कर आया, बहुत गहरी नींद सोया।
No, the question did not arise. That left-right training destroys questions. It produces blindness. He dropped the bomb. Next morning, when reporters asked—did you sleep at night? He said, I slept very well. Because the task given to me, I completed it. What else is there but good sleep? I fulfilled my duty; I slept deeply.
एक लाख आदमी जल कर राख होते रहे और उनके ऊपर बम गिराने वाला आदमी रात गहरी नींद सो सका! जरूर बुद्धि बिलकुल पोंछ दी गई होगी। जरा भी बुद्धि का नाम-निशान न रहा होगा।
A hundred thousand burned to ash, and the one who dropped the bomb slept soundly! Surely intelligence has been wiped clean. Not a trace of thought remained.
तो एक तरफ बुद्धिमान लोग हैं, उनमें साहस नहीं है। और एक तरफ साहसी लोग हैं, उनमें बुद्धि नहीं है। इनमें से दोनों में से कोई भी परमात्मा तक नहीं पहुंच सकता। इसलिए दरिया ने बड़ी ठीक बात कही: कोई सूर सुधीर! साहसी और अति बुद्धिमान, सुधीर। सुधि जिसके भीतर हो, धी जिसके भीतर हो, प्रज्ञा जिसके भीतर हो, कोई प्रज्ञावान साहसी! ऐसा अमृत संयोग जब मिलता है, ऐसा जब सोने में सुगंध होती है, तब परमात्मा को पाया जाता है।
On one side are intelligent people with no courage. On the other, courageous with no intelligence. Neither reaches God. Hence Dariya is exact: someone brave and wise! When that nectarous conjunction occurs—when there is fragrance added to gold—then God is attained.
दरिया बान गुरुदेव का, कोई झेलै सूर सुधीर।
यहां मेरे पास दोनों तरह के लोग आ जाते हैं। कोई हैं जो बहुत पंडित हैं, बहुत सोच-विचार में हैं, वे भी बाण को नहीं झेल पाते। उनके बीच इतने शास्त्र हैं कि बाण शास्त्रों में ही छिद जाता है, उनके हृदय तक नहीं पहुंच पाता। उनकी समझदारी अतिशय है कि उनके भीतर साहस तो रह ही नहीं गया है। साहसी आ जाते हैं तो भी मेरी बात गलत समझते हैं, क्योंकि साहसी मेरी बात सुन कर ही--मैं स्वतंत्रता की बात करता हूं, वह स्वच्छंदता की बात समझ लेता है। उसके पास बुद्धि नहीं है। मैं प्रेम की बात करता हूं, वह काम की बात समझ लेता है। उसके पास बुद्धि नहीं है। मैं कुछ कहता हूं, वह कुछ का कुछ कर लेता है।
The Guru’s arrow—only a brave and wise one can bear it. Here, both kinds come to me. Some are learned pundits, much in thought, but they cannot bear the arrow. Between them and me stand so many scriptures that the arrow gets perforated in the texts and never reaches their heart. Their excessive cleverness has drained their courage. The courageous come too, but they misunderstand me. I speak of freedom; he hears licentiousness. He lacks intelligence. I speak of love; he hears sex. He lacks intelligence. I say one thing; he makes it something else.
सदगुरु का बाण तो केवल वे ही झेल सकते हैं जिनमें दोनों बातें हों--साहस हो, सुबुद्धि हो।
लागत ही ब्यापै सही...
Only those in whom both dwell—courage and good sense—can bear the Guru’s arrow.
फिर तो लग भर जाए, जरा सा भी लग जाए गुरु का बाण, फिर तो व्याप जाता है।
...रोम-रोम में पीर।
रोएं-रोएं में विरह की पीड़ा पैदा हो जाती है। परमात्मा की पुकार उठने लगती है। प्रार्थना जगने लगती है।
Once it even slightly strikes—then it spreads. …pain through every pore. In every hair arises the pain of longing. God’s call begins to rise. Prayer awakens.
साध सूर का एक अंग, मना न भावै झूठ।
साध न छांड़ै राम को, रन में फिरै न पूठ।।
कहते हैं कि साधु और सूर में एक बात की समानता है कि दोनों के मन को झूठ नहीं भाता।
The saint shares a trait with the warrior—neither can bear falsehood. A saint does not abandon Ram; nor does a warrior show his back in battle.
He says that the saint and the brave share one thing: both minds cannot stomach falsehood.
साध न छांड़ै राम को, रन में फिरै न पूठ।
जैसे शूरवीर युद्ध के मैदान से पीठ नहीं फेरता। चाहे कुछ भी हो जाए, बचे कि जाए जीवन, भागता नहीं, लौट नहीं पड़ता, पीठ नहीं दिखाता। वैसे ही राम की खोज में जो चला है, चाहे विरह कितना ही जलाए, अंगारों पर चलना पड़े, तो भी लौटता नहीं है। लौट ही नहीं सकता। लौटना असंभव है, क्योंकि वे अंगारे जलाते भी हैं और शीतल भी करते हैं। बड़े विरोधाभासी हैं। वे कांटे चुभते भी हैं और भीतर एक बड़ी मिठास भी भर जाते हैं। नीम कड़वी भी है और शुद्ध भी करती है।
A saint does not abandon Ram; nor does a warrior show his back in battle. As a warrior never turns his back in the field—come what may, whether life is saved or lost—he does not run, does not turn back, does not show his back. So the one who sets off in search of Ram—however searing the longing, even if he must walk on embers—does not turn back. He cannot. Turning back is impossible, for those embers both burn and cool. Contradictory! Those thorns prick and yet a great sweetness fills within. Neem is bitter and purifying.
दरिया सांचा सूरमा, अरिदल घालै चूर।
राज थापिया राम का, नगर बसा भरपूर।।
Dariya is the true warrior; he smashes the enemy horde. He establishes Ram’s reign; a teeming city is raised.
दरिया सांचा सूरमा...
वही है सच्चा योद्धा जो अपने भीतर के शत्रुओं को समाप्त कर दे।
Dariya is the true warrior… He alone is the true fighter who finishes the enemies within.
बाहर के शत्रुओं को तो कौन कब समाप्त कर पाया है! और बाहर के शत्रुओं को समाप्त करो तो नये शत्रु पैदा हो जाते हैं। और बाहर के शत्रुओं पर विजय भी पा लो तो भी विजय कोई ठहरने वाली नहीं है। जो आज जीता है, कल हार जाएगा। जो आज हारा है, कल जीत जाएगा। बाहर तो जिंदगी प्रतिपल बदलती रहती है। वहां तो कुछ भी शाश्वत नहीं है, ठहरा हुआ नहीं है--जलधार है।
Who ever finished enemies outside! Finish the outer enemies and new ones are born. Even if you triumph over external foes, the triumph does not last. He who wins today will lose tomorrow; who loses today will win tomorrow. Outside life changes every moment. Nothing is eternal there—just a flow.
लेकिन भीतर एक युद्ध है--और भीतर के योद्धा बनना है! वहां शत्रु हैं, असली शत्रु वहां हैं--क्रोध है, काम है, लोभ है, मोह है...हजार शत्रु हैं। इन सबको जो जीत लेता है, इन सबका जो मालिक हो जाता है, वही उस बड़े मालिक से मिलने का हकदार है।
But inside there is a war—and one must become the inner warrior! There are enemies, the real enemies—anger, lust, greed, delusion… a thousand enemies. He who conquers them becomes their master, and is entitled to meet the Great Master.
मालिक बनो छोटे, तो बड़े मालिक से मिल सकोगे। उतनी पात्रता अर्जित करनी चाहिए। मालिक से मिलने के लिए कुछ तो मालिक जैसे हो जाओ। साहब से मिलने के लिए कुछ तो साहब जैसे हो जाओ। कुछ तो प्रभुता तुम्हारे भीतर हो, तो प्रभु के द्वार पर तुम्हारा स्वागत हो सके।
Become a small master, and you can meet the great Master. Earn that much worthiness. To meet the Master, become a little like him. To meet the Lord, have a little lordliness within—then there will be welcome at his door.
राज थापिया राम का, नगर बसा भरपूर।
अपने भीतर तो राम का राज स्थापित करो। अभी तो काम का राज है तुम्हारे भीतर। राम का राज स्थापित करो। अभी तो तुम्हारे भीतर कामनाएं ही कामनाएं हैं, और खींचे लिए जाती हैं, और तुम बंधे कैदी की तरह घसिटते हो। काम से घिरा हुआ चित्त सारा गौरव खो देता है, सारी गरिमा खो देता है।
He establishes Ram’s reign; a teeming city is raised. Establish Ram’s reign within. Right now lust rules within you. Establish Ram’s reign. Right now there are only desires, and they drag you, and you are pulled like a bound prisoner. A mind besieged by lust loses all dignity and glory.
लेकिन ध्यान रहे कि काम हो कि क्रोध हो कि लोभ हो कि मोह हो, इन्हें मार नहीं डालना है, इन्हें रूपांतरित करना है। मार डालोगे तो तुमने अपनी ही ऊर्जा के स्रोतों को नष्ट कर दिया। क्योंकि क्रोध ही जब ध्यान से जुड़ जाता है तो करुणा बनता है। क्रोध को काट नहीं डालना है, ध्यान से जोड़ देना है। होशियार तो वही है जो जहर को भी औषधि बना ले। सच्चा सुधी तो वही है जो पत्थरों को भी सीढ़ियां बना ले, मार्ग की बाधाओं को भी जो उपयोग कर ले, उनका सहयोग ले ले।
But remember: whether lust, anger, greed, delusion—they are not to be killed but transformed. Kill them and you have destroyed your own sources of energy. For anger, when joined to awareness, becomes compassion. Do not cut anger off, connect it with awareness. The truly wise turns poison into medicine. The true intelligent turns stones into steps, uses obstacles on the path as supports.
जो बुद्धू हैं वे भीतर के शत्रुओं को मारने में लग जाते हैं। और सदियों से धर्म के नाम पर ऐसे ही बुद्धुओं का राज्य रहा है। भीतर के शत्रुओं को मार सकते हो, मगर मार कर तुम पाओगे कि तुमने अपने ही अंग काट दिए। बाइबिल कहती है कि जो हाथ तुम्हारा चोरी करे, उस हाथ को काट दो। यह तो ठीक। लेकिन यही हाथ दान दे सकता था; अब दान कैसे दोगे? और जो आंख बुरा देखे, वह आंख फोड़ दो। ठीक; लेकिन यही आंख तो इस जगत में परमात्मा को देखती है; अब परमात्मा को कैसे देखोगे? और आंख तो तटस्थ है। आंख न तो कहती है बुरा देखो, न कहती है भला देखो। आंख तो सिर्फ देखने की सुविधा है। तुम जो देखना चाहते हो वही देखो। अगर परमात्मा देखना चाहते हो तो आंख परमात्मा को देखने का साधन बन जाती है।
Fools set about killing inner enemies. For centuries religion has been ruled by such fools. You can kill inner enemies, but after killing you will find you have cut off your own limbs. The Bible says: if your hand steals, cut off the hand. Yes—but the same hand could give charity; how will you give now? And if your eye looks with lust, pluck it out. Yes—but the same eye sees God’s beauty in the world; how will you see God? The eye is neutral. It does not say see evil or see good. The eye is only an instrument of seeing. See what you will. If you want to see God, the eye becomes the means.
इसलिए मैं इस तरह की कहानियों को सहमति नहीं देता। कहानी है कि सूरदास ने अपनी आंखें फोड़ लीं। सूरदास के वचन मुझे काफी भरोसा दिलाते हैं कि इस तरह का काम सूरदास कर नहीं सकते। और किया हो तो उनका सारा जीवन व्यर्थ हो जाता है। सूरदास ने कृष्ण के सौंदर्य के ऐसे प्यारे गीत गाए हैं; यह असंभव है कि सूरदास ने अपनी आंखें फोड़ ली हों--इसलिए, क्योंकि आंखें वासना में ले जाती हैं। आंखें वासना में ले भी नहीं जातीं किसी को। सूरदास जैसे व्यक्ति को तो बात समझ में आ ही गई होगी। आंखें कहीं वासना में ले जाती हैं? वासना भीतर होती है तो आंखें वासना का साधन बन जाती हैं। और प्रार्थना भीतर हो तो आंखें प्रार्थना का साधन बन जाती हैं। तुम्हारे हाथ में तलवार है, इससे तुम चाहे किसी की जान ले लो और चाहे किसी की जान ली जा रही हो तो बचा लो। तलवार तटस्थ है।
So I do not agree with such stories. There is a tale that Surdas plucked out his eyes. His songs convince me he could not have done such a thing. And if he did, his life would be wasted. Surdas sang such lovely songs of Krishna’s beauty; it is impossible he blinded himself because eyes lead to lust. Eyes do not lead anyone into lust. Surdas must have understood this. Eyes do not lead to lust; lust within uses the eyes as means. And if prayer is within, the eyes become means for prayer. A sword in your hand—kill someone or save one being killed. The sword is neutral.
सारी इंद्रियां तटस्थ हैं। इन्हीं कानों से उपनिषद सुने जाते हैं, इन्हीं आंखों से सुबह उगता सूरज देखा जाता है। इन्हीं आंखों से चोर खजाने खोजता है दूसरों के। इन्हीं आंखों से लोगों ने अपने भीतर के खजाने खोज लिए हैं। सब तुम पर निर्भर है।
All the senses are neutral. Through these ears the Upanishads are heard; with these eyes the morning sun is seen. With these eyes a thief searches others’ treasure; with these eyes people have found their inner treasure. All depends on you.
तो भीतर के शत्रुओं को जीतना तो जरूर है, मारना नहीं है। मार ही दिया तो फिर जीत क्या? मारे हुए पर जीत का कोई अर्थ होता है?
So inner enemies must be won, not killed. If you kill them—what victory is that over the dead?
एक चाय-घर में लोग गपशप में लगे हैं। एक सैनिक युद्ध से लौटा है, वह बड़ी बहादुरी हांक रहा है। वह कह रहा है कि मैंने एक दिन में पचास सिर काटे, ढेर लगा दिया सिरों का।
In a teahouse people are gossiping. A soldier has returned from war, boasting of great bravery. He says, In one day I cut fifty heads, piled them high.
मुल्ला नसरुद्दीन बहुत देर से सुन रहा है। उसने कहा: यह कुछ भी नहीं। मैं भी युद्ध में गया था अपनी जवानी में। एक दिन में मैंने हजार आदमियों के पैर काट दिए थे।
Mulla Nasruddin has been listening. He says: That’s nothing. I too went to war in my youth. In one day I cut a thousand men’s legs.
सैनिक ने कहा: पैर? कभी सुना नहीं! यह भी कोई बात है? सिर काटे जाते हैं, पैर नहीं।
The soldier says: Legs? Never heard of such a thing! Heads are cut, not legs.
मुल्ला ने कहा: मैं क्या करता, सिर तो कोई पहले ही काट चुका था!
Mulla says: What could I do? Someone else had already cut off their heads!
मरों के अगर तुम पैर काट भी लाए तो कोई विजेता नहीं हो। अगर तुमने मार ही डाला अपने भीतर तो तुम कुछ बुद्धिमान नहीं हो। और तुम अपने भीतर जिनको शत्रु समझ कर मार डाले हो, उनको मारने के बाद पाओगे: तुम्हारे जीवन की सारी ऊर्जा के स्रोत सूख गए।
If you bring back the legs of the dead, you are no victor. If you kill your inner energies, you are not wise. And if you killed those you took as enemies within, you will find after killing that all the springs of your life’s energy have dried up.
इसलिए तुम्हारे संतों के जीवन में न उल्लास है, न उत्सव है, न आनंद है। एक गहन उदासी है। तुम्हारे संतों के जीवन में कोई सृजनात्मकता भी नहीं है। उनसे कोई गीत भी नहीं फूटते। उनसे कोई नृत्य भी नहीं जगता। क्योंकि जो ऊर्जा गीत बन सकती थी और नृत्य बन सकती थी, उस ऊर्जा को तो वे नष्ट करके बैठ गए। उनके जीवन में कोई करुणा भी नहीं दिखाई पड़ती। क्योंकि क्रोध को मार दिया, करुणा पैदा कहां से हो?
That is why there is no rejoicing in the lives of your saints, no festival, no bliss. A deep gloom hangs. No creativity in their lives. No songs bursting forth. No dance arising. For the energy that could have been song or dance, they destroyed. No compassion is seen either. Because having killed anger, from where will compassion arise?
और मैं तुमसे कहता हूं: जिसने कामवासना को जला डाला अपने भीतर, वह ब्रह्मचर्य को उपलब्ध नहीं होता; वह सिर्फ नपुंसक हो जाता है। और नपुंसक होने में और ब्रह्मचारी होने में बहुत फर्क है, जमीन-आसमान का फर्क है। उससे ज्यादा कोई फर्क और क्या होगा?
And I tell you: one who burns out lust within does not attain celibacy; he becomes impotent. And the difference between being impotent and being celibate is as great as earth and sky. What greater difference could there be?
रूस में ईसाइयों का एक संप्रदाय था जो अपनी जननेंद्रियां काट डालता था। क्या तुम उनको ब्रह्मचारी कहोगे? जननेंद्रियां काटने से क्या कामवासना चली जाएगी? आंखें फोड़ने से क्या तुम सोचते हो रूप की आकांक्षा चली जाएगी? कान फोड़ने से क्या तुम सोचते हो भीतर ध्वनि का आकर्षण समाप्त हो जाएगा? काश, इतना आसान होता, तब तो धार्मिक हो जाना बड़ी सरल बात होती। चले गए अस्पताल, करवा आए कुछ आपरेशन, हो गए धार्मिक। बस सर्जनों की जरूरत होती, सदगुरुओं की नहीं।
In Russia there was a Christian sect that cut off their genitals. Will you call them celibate? By cutting organs, will lust go? By blinding yourself, do you think the yearning for form will vanish? By deafening yourself, will the pull of sound end? If only it were so easy, religion would be simple. Go to the hospital, have a few operations, become religious. We’d need surgeons, not masters.
सदगुरु काटता नहीं, सदगुरु रूपांतरित करता है। अनगढ़ पत्थर को मिटा नहीं देना है; उसको गढ़ना है, उसमें से मूर्ति प्रकट करनी है। मूर्ति छिपी है उसमें। तुम्हारे क्रोध में करुणा की मूर्ति छिपी है; थोड़ी छानने की, छनावट की जरूरत है। और तुम्हारे काम की ऊर्जा ही तुम्हारी राम की ऊर्जा है। ये तुम्हारी संपदाएं हैं। ये शत्रु हैं अभी, क्योंकि तुम जानते नहीं कि कैसे इनका उपयोग करें। जिस दिन तुम जान लोगे कि कैसे इनका उपयोग करें, यही तुम्हारे सेवक हो जाएंगे।
A true master does not cut; he transforms. The unhewn stone is not to be thrown away; it is to be sculpted, the statue to be revealed. The statue is hidden within. In your anger, the statue of compassion is hidden; some refinement, some filtering is needed. And the energy of lust is your Ram-energy. These are your riches. They are enemies now because you don’t know how to use them. The day you learn, they become your servants.
आज से हजारों साल पहले, वेद के जमाने में, आकाश में बिजली ऐसी ही कौंधती थी--ऐसी ही जैसी अब कौंधती है। लेकिन तब आदमी कंपता था, थरथराता था, सोचता था कि इंद्र महाराज नाराज हो रहे हैं, कि इंद्र महाराज धमकी दे रहे हैं। स्वभावतः, समझ में आती है बात। पांच हजार साल पहले बिजली के संबंध में हमें कुछ पता नहीं था। और जब बिजली आकाश में कड़कती होगी तो जरूर छाती धड़कती होगी, घबड़ाहट होती होगी। कोई व्याख्या चाहिए। तो एक ही व्याख्या मालूम होती थी कि इंद्रधनुष...जैसे कि इंद्र ने अपने धनुष पर बाण चढ़ाया हो। नाराज है इंद्र। कुछ भूल हो गई हमसे। लोग घुटनों पर गिर पड़ते होंगे और प्रार्थना करते होंगे।
Thousands of years ago, in Vedic times, lightning flashed in the sky just as it does now. But then people trembled, shook, thought—Indra is angry, Indra is threatening. Understandably so. Five thousand years ago we knew nothing of electricity. When lightning cracked in the sky, chests would pound, fear arise. Some explanation is needed. Only one was at hand: the rainbow—like Indra with his bow drawn. Indra is angry; we have erred. People would fall on their knees and pray.
अब कोई बिजली की प्रार्थना नहीं करता। अब भी बिजली चमकती है, मगर तुम घुटनों पर गिर कर प्रार्थना नहीं करते। अब तुम भलीभांति जानते हो कि बिजली क्या है। अब तो बिजली तुम्हारे घर में सेवा कर रही है; बटन दबाओ और बिजली हाजिर और कहती है: जी हुजूर, आज्ञा! बटन दबाओ, और पंखा चले। बटन दबाओ, और बिजली जले। बटन दबाओ, रेडियो चले। बटन दबाओ, टेलीविजन शुरू हो जाए। अब तो बिजली तुम्हारे घर की दासी है। अब आकाश की बिजली को तुम इंद्रधनुष का या इंद्र का क्रोध और कोप नहीं मानते। अब तो बात खतम हो गई। अब तो ये कहानियां बच्चों को पढ़ाने योग्य हो गई हैं। अब तो बच्चे भी इन पर भरोसा न करेंगे।
Now no one prays to lightning. Lightning still flashes, but you don’t kneel and pray. Now you know what electricity is. Now electricity serves you at home. Press a button and electricity stands ready, saying, Yes, sir, your command! Press and the fan turns. Press and the light comes on. Press and the radio plays. Press and the television starts. Now electricity is a maid in your house. Now you don’t take sky-lightning as Indra’s wrath. Those stories are for children; even children won’t believe them.
जैसे ही हम किसी बात को पूरा-पूरा जान लेते हैं, हम उसके मालिक हो जाते हैं। बाहर की बिजली तो वश में आ गई है, भीतर की बिजली अभी वश में नहीं आई है। भीतर की बिजली का नाम कामवासना है। वह जीवंत विद्युत है। अब तक के धार्मिक लोग उससे डरे रहे, घबड़ाए रहे, कंपते रहे। उनके कंपन से कुछ फायदा नहीं हुआ है। और उनकी घबड़ाहट से बहुत नुकसान हुआ है। जो जानते हैं, वे तो कहेंगे: इस भीतर की विद्युत को भी बदला जा सकता है। यह भी तुम्हारी सेविका हो सकती है।
As soon as we know something fully, we become its master. Outer electricity has come under control; inner electricity has not. The name of inner electricity is lust. It is living voltage. So far religious people have feared and trembled before it. Their trembling has gained them nothing, and their fear much harm. Those who know will say: this inner electricity too can be changed. It too can be your maid.
जब कामवासना तुम्हारी सेवा में रत हो जाती है तो ब्रह्मचर्य। जब तक तुम कामवासना की सेवा करते हो तो अब्रह्मचर्य। भेद इतना ही है--कौन मालिक? इससे सब निर्भर होता है। कामवासना को काट डालो, काटना बहुत आसान है। बहुत आसान है! तुम अजित सरस्वती के पास जा सकते हो। बड़ा आसान है कामवासना को काट डालना। तुम्हारी जननेंद्रियां काटी जा सकती हैं, तुम्हारे शरीर के भीतर हारमोन, जिनसे कि कोई पुरुष होता है, कोई स्त्री होता है, वे हारमोन निकाले जा सकते हैं, नये हारमोन डाले जा सकते हैं। तुम्हें बिलकुल कामवासना से रिक्त किया जा सकता है।
When lust stands in your service—that is celibacy. As long as you serve lust—that is non-celibacy. The difference is only this—who is master? Everything depends on that. You can cut off lust; that is easy. Very easy! You can go to Ajit Saraswati. It is easy to cut lust. Your genitals can be removed, your body’s hormones—by which one is male or female—can be taken out; new hormones inserted. You can be emptied of lust.
मगर तुम यह मत सोचना कि इससे तुम महावीर हो जाओगे, कि इससे तुम बुद्ध हो जाओगे, कि इससे तुम्हारे भीतर दरिया की तरह आनंद की लहरें उठने लगेंगी, कि मीरा की तरह तुम नाच उठोगे। कुछ भी नहीं, इससे तुम एक कोने में बिलकुल सुस्त होकर बैठ जाओगे। तुम्हारा जीवन एक महा उदासी से घिर जाएगा। तुम्हारी जिंदगी अमावस की रात होगी, पूर्णिमा का चांद नहीं। तुम सिर्फ उदास और सुस्त हो जाओगे। तुम मुर्दा हो जाओगे।
But do not think you will become a Mahavira or a Buddha; that joys will surge within like Dariya’s, that you will dance like Meera. Nothing of the sort. You will sit sluggishly in a corner. A great melancholy will shroud your life. Your life will be an amavas night, not a full-moon. You will simply become dull and sad. You will be like a corpse.
और तुम इस बात को भलीभांति जानते हो। न जानते होओ तो गांव के किसान से पूछ लेना। आखिर सांड़ में और बैल में फर्क क्या है? क्या बैल को तुम ब्रह्मचारी समझते हो? सांड़ की रौनक! सांड़ का रंग! सांड़ की शान! और कहां दीन-दरिद्र बैल। मगर किसानों ने हजारों साल से यह तरकीब निकाल ली कि अगर सांड़ को बधिया कर दो तो ही बैलगाड़ी में जोत सकते हो, गुलाम बना सकते हो। कमजोर हो जाता है, दीन-हीन हो जाता है। सांड़ को जरा जोत कर देखो बैलगाड़ी में! न तुम बचोगे, न बैलगाड़ी बचेगी। किसी गड्ढे में पड़े, हड्डियां तुम्हारी टूट चुकी होंगी, बैलगाड़ी के अस्थिपंजर बिखर चुके होंगे--और सांड़ जाकर शंकर जी के किसी मंदिर में विश्राम कर रहा होगा! लेकिन सांड़ को बधिया कर दो, और दीन हो जाता है, दया-योग्य हो जाता है। अब बैलों की तरह उसे जोतो तुम बैलगाड़ी में, चाहे हल-बक्खर में, जो चाहो करो।
You know this well. If not, ask a farmer. What is the difference between a bull and an ox? Do you take an ox to be celibate? The bull’s splendor! His sheen! His pride! And where the poor ox? Farmers long ago found a trick—castrate the bull and you can yoke him to a cart, enslave him. He becomes weak, needy. Try yoking a bull to a cart! Neither you will survive nor the cart. You’ll be in a ditch with broken bones, the cart’s skeleton scattered—and the bull taking rest in some Shiva temple! But castrate the bull and he becomes pitiable. Now yoke him to a cart, a plough—do as you please.
मनुष्य दीन हो जाता है अगर कामवासना को काट दिया जाए, क्रोध को अगर काट दिया जाए, लोभ को अगर काट दिया जाए, तो बहुत दीन हो जाता है। उस दीनता की तुमने बहुत पूजा की है। मैं तुम्हें याद दिलाना चाहता हूं: बंद करो अब यह पूजा! दीन मनुष्य के दिन गए। अब महिमाशाली मनुष्य के दिन आने दो! अब उस मनुष्य के दिन आने दो जो ऊर्जाओं का रूपांतरण करेगा, दमन नहीं; जो हर ऊर्जा का उपयोग करेगा।
Man becomes pitiable if lust, anger, greed are cut away. You have long worshiped that pitiableness. I remind you: stop this worship! The days of the pitiable man are over. Let the days of the magnificent man come! Let the man arise who will transform energies, not repress; who will use every energy.
और मैं तुमसे कहता हूं: परमात्मा ने तुम्हें जो भी दिया है, निश्चित ही व्यर्थ नहीं दिया है। परमात्मा पागल नहीं है। अगर उसने कामवासना दी है तो जरूर उसमें छिपा कोई खजाना होगा। जरा खोदो, जरा खोजो। अगर क्रोध दिया है तो जरूर क्रोध में छिपी हुई कोई ऊर्जा होगी, उसे मुक्त करो। शत्रुता तभी तक मालूम होती है जब तक तुम गुलाम हो इनके। जिस दिन मालिक हो जाते हो, उसी दिन ये सब मित्र हो जाते हैं।
And I tell you: whatever God has given you he has not given in vain. God is not mad. If he has given lust, surely some treasure is hidden in it. Dig, search. If he has given anger, surely some energy is hidden—release it. They appear as enemies only as long as you are their slave. The day you are master, they all become friends.
दरिया सांचा सूरमा...
वही है सच्चा सूर।
...अरिदल घालै चूर।
Dariya is the true warrior… He alone is the true brave one—
…he smashes the enemy horde. He casts them to the ground.
राज थापिया राम का, नगर बसा भरपूर।।
शत्रुओं को पछाड़ देता है। उनकी छाती पर बैठ जाता है। उन्हें चारों खाने चित्त कर देता है। राम के राज्य को अपने भीतर स्थापित कर लेता है।
लेकिन ध्यान रखना--नगर बसा भरपूर!
यह कोई रिक्त जगह नहीं है राम का राज्य--नगर भरपूर बसा है! उत्सव पैदा होता है। दिवाली है, होली है, रंग का त्यौहार उठता है। दीये जलते हैं।
He establishes Ram’s reign; a teeming city is raised. But note—A city teeming! Ram’s reign is not an empty place—full of life, festivity is born. Diwali and Holi, the festival of colors rises. Lamps are lit.
राज थापिया राम का, नगर बसा भरपूर।
और जब तक तुम्हें किसी के भीतर राम का राज्य बसा हुआ दिखाई न पड़े, भरपूर, गुलाल न उड़ती हो, रंग न उड़ते हों, दीये न जलते हों, मृदंग पर थाप न पड़ती हो, बांसुरी न बजती हो--तब तक समझना कि साधु नहीं है; सिर्फ किसी तरह अपने को दबाए, किसी तरह अपने को सम्हाले बैठा हुआ मुर्दा है, जीवंत नहीं है।
He establishes Ram’s reign; a teeming city is raised. Until you see within someone a full Ram-rajya—color dust rising, lamps aflame, drums beating, the flute singing—know that he is no saint; just a corpse holding himself together somehow, not alive.
रसना सेती ऊतरा, हिरदे किया बास।
दरिया बरखा प्रेम की, षट ऋतु बारह मास।।
From the tongue it descended and made the heart its home. Dariya, the monsoon of love pours, six seasons, twelve months.
सुनते हो, प्यारा वचन: रसना सेती ऊतरा!
जब तक तुम्हारी जीभ पर ही राम का नाम रहेगा, तब तक कुछ न होगा। हृदय में उतर जाए।
Hear this beloved line: From the tongue it descended! As long as Ram’s name remains on your tongue alone, nothing will happen. It must descend into the heart.
रसना सेती ऊतरा, हिरदे किया बास।
जब तुम्हारे हृदय में उतर जाए राम। विरह की आग ऐसी जले, ऐसी जले कि जल जाए सब कुछ मन का--विचार, कल्पनाएं, स्मृतियां, शोरगुल, भीड़-भाड़--और तुम्हारे भीतर शांति हो जाए। और शब्द राम का सवाल नहीं है, भाव का सवाल है। राम शब्द तो जीभ पर ही रहेगा। राम शब्द को तुम हृदय में नहीं ले जा सकते; हृदय में शब्द जाने का कोई उपाय ही नहीं है। वहां तो केवल भाव होते हैं। लेकिन तुम समझते हो। भाव को तुम पहचानते हो। कोई भी शब्द शब्द बनने के पहले भाव होता है। भाव शब्द की आत्मा है; शब्द भाव का शरीर है। शब्द की खोल तो जाने दो, भाव में डोलो, भाव की मस्ती में उतरो।
From the tongue it descended and made the heart its home. When Ram descends into your heart. When the fire of longing burns so that all of mind burns—thoughts, imaginations, memories, noise, crowd—and peace remains within. And it is not the word Ram but the feeling that matters. The word Ram will remain on the tongue. You cannot take a word into the heart; no way for words to enter. Only feeling is there. But you understand. You recognize feeling. Before any word becomes a word it is feeling. Feeling is the soul of word; word is the body of feeling. Let the shell of word go, immerse in feeling, in the ecstasy of feeling.
रसना सेती ऊतरा, हिरदे किया बास।
और जब भी तुम्हारे हृदय में भाव की तरंग उठने लगेगी, वह चमत्कार घटेगा।
From the tongue it descended and made the heart its home. And when the wave of feeling rises in your heart, that miracle happens.
दरिया बरखा प्रेम की...
प्रेम की वर्षा हो जाएगी तुम्हारे ऊपर। होती ही रहेगी। फिर बंद नहीं होने वाली है।
Dariya, the monsoon of love pours… The rain of love pours upon you. It keeps pouring. Then it no longer stops.
...षट ऋतु बारह मास।
छहों ऋतुओं में, बारह महीने वर्षा होती ही रहेगी। फिर ऐसा नहीं कि वर्षाकाल आया और गया, कि आषाढ़ में बादल घिरे और फिर खो गए। फिर आषाढ़ ही आषाढ़ है। फिर यह प्रेम की वर्षा होती ही रहती है।
…six seasons, twelve months. In all six seasons, all twelve months it rains. It’s not that the rainy season comes and goes. Then only monsoon remains. Then there is unending rain of love.
लेकिन क्या तुम्हें तुम्हारे संतों में प्रेम की ऐसी वर्षा होती हुई मालूम पड़ती है? क्या तुम्हारे मंदिरों में तुम्हें प्रेम भरपूर बहता हुआ मालूम पड़ता है? प्रेम से रिक्त तुम्हारे मंदिर हैं। प्रेम से शून्य तुम्हारे चर्च, तुम्हारे गिरजे, तुम्हारी मस्जिदें, तुम्हारे गुरुद्वारे हैं। प्रेम से रिक्त तुम्हारे साधु-संत हैं। हां, उदासी जरूर है। एक हताशा है। एक अंधेरा जरूर उनकी आत्मा पर छाया है, मगर रोशनी नहीं मालूम होती। और यही धर्म का रूप समझा जाने लगा है। सदियों-सदियों से चूंकि यही चलता रहा है, अब धीरे-धीरे हम सोचने लगे कि यही धर्म है।
But do you feel such a rain of love around your saints? Do your temples seem to overflow with love? Your churches, cathedrals, mosques, gurudwaras are empty of love. Your sadhus—empty of love. Yes, gloom they have. A dejection. A darkness lies upon their souls, but no light is felt. This is what passes for religion. For centuries this has gone on; gradually we began to think this is religion.
यह धर्म नहीं है; यह अधर्म से भी बदतर है। यह आस्तिकता नहीं है; यह नास्तिकता से भी गिरी हुई अवस्था है। नास्तिक तो कभी आस्तिक हो भी जाए; ये तुम्हारे तथाकथित धार्मिक लोग कभी आस्तिक न हो पाएंगे। इन्होंने तो जीवन को बिलकुल गलत दृष्टि से ही पकड़ लिया है। इनका परमात्मा जीवन के विरोध में है। परमात्मा कहीं जीवन के विरोध में हो सकता है? परमात्मा तो जीवन का रचनाकार है। यह तो उसी का गीत है, उसी की कविता है। यह तो उसी ने रंगा है चित्र। चित्रकार कहीं अपने चित्र के विरोध में हो सकता है? मूर्तिकार कहीं अपनी मूर्ति के विरोध में हो सकता है? नर्तक अपने नृत्य के विरोध में, तो फिर नाचे ही क्यों?
It is not; it is worse than irreligion. It is not theism; it is lower than atheism. An atheist may become a theist; these so-called religious will never become theistic. They have taken life from the wrong end. Their God is against life. How can God be against life? He is the creator of life—this is his song, his poem. He painted this picture. Can the painter be against his painting? Can a sculptor be against his statue? If a dancer were against the dance, why dance at all?
दरिया बरखा प्रेम की, षट ऋतु बारह मास।
फिर तो प्रेम की वर्षा होगी, उत्सव होगा, सावन घिरेगा और जाएगा नहीं।
झर-झर-झर बरसे करुणा-घन;
सर-सर-सर सिहरे तृण-तरु-तन;
Dariya, the monsoon of love pours, six seasons, twelve months. Then the rain of love will be, the festival will be; the monsoon will gather and not pass.
Pour, pour, pour, O clouds of compassion! Shiver, shiver, shiver, O blades of grass and trunks of trees! Pour, pour, pour, O clouds of compassion!
झर-झर-झर बरसे करुणा-घन!
नाद-निरत, अति ध्वनित गगन मन;
अवनि मृदंग-घोर सुन उन्मन;
हरित भरित नित चिन्मय चेतन;
सिहर-सिहर हरषे मृण्मय कण;
झर-झर-झर बरसे करुणा-घन;
Sound-drunk, this echoing of sky and mind; the earth’s drum resounds, the mind is undone; forever green, filled with conscious life, quivering with delight the clay particles. Pour, pour, pour, O clouds of compassion! Shiver, shiver, shiver, O blades of grass and trunks of trees!
सर-सर-सर सिहरे तृण-तरु-तन।
सन-सन-सनन समीरण-रिंगण,
झींगुर-झंकृति किंकिणि-सिंजन,
करवन-उपवन-राजि प्रमंथन,
हहरा हर-हर-हहर-प्रभंजन
झर-झर-झर बरसे करुणा-घन;
सर-सर-सर सिहरे तृण-तरु-तन।
तरणि-ज्वालमय धरणि-काल-क्षण
Whistling, whirling, the wind rings; the cricket’s jingle, anklets’ chime; the arbors and groves churn, the storm roars—har-har—hahar! Pour, pour, pour, O clouds of compassion! Shiver, shiver, shiver, O blades of grass and trunks of trees!
शांत, तृप्त पाकर घन-तर्पण;
ले अंबर का अर्घ्य समर्पण--
थर-थर-थर वसुधा-हिल आंगण
कंपित भू-प्रांगण;
झर-झर-झर बरसे करुणा-घन;
सर-सर-सर सिहरे तृण-तरु-तन।
The sun’s fire and earth’s fatal moment calmed and sated by the cloud’s libation; offering the sky’s oblation— the courtyard of the earth trembles shaking—shaking—the ground quivers. Pour, pour, pour, O clouds of compassion! Shiver, shiver, shiver, O blades of grass and trunks of trees!
बरसने दो! खोलो हृदय को! प्रेम के मेघ को बरसने दो! तो ही तुम जानोगे कि परमात्मा है। नाचो, गाओ, गुनगुनाओ, डोलो! मस्ती के पाठ सीखो। मस्ताने ही, दीवाने ही केवल उसको जान पाते हैं। बाकी उसकी बातें करते रहें भला, लेकिन उनकी बातें तोतारटंत हैं। उनकी बातों का कोई भी मूल्य नहीं है। उनकी बातों में कोई अर्थ नहीं है।
Let it pour! Open your heart! Let love’s cloud pour! Only then will you know God is. Dance, sing, hum, sway! Learn the lessons of ecstasy. Only the intoxicated, the mad, know him. Others talk—parrot-talk. Their talk has no value. No meaning.
दरिया हिरदे राम से, जो कभु लागै मन।
लहरें उट्ठें प्रेम की, ज्यों सावन बरखा घन।।
When the heart is joined to Ram, O Dariya, even once, waves of love rise—like monsoon clouds pouring rain.
अगर एक बार मन जुड़ जाए, एक बार तुम्हारा हृदय और राम से जुड़ जाए।
If even once your mind is linked, your heart linked, with Ram—
लहरें उट्ठें प्रेम की...
तो तुमसे प्रेम बहेगा।
Waves of love rise… Love will flow from you—
...ज्यों सावन बरखा घन।
जैसे सावन में वर्षा होती है ऐसे।
…like monsoon clouds pouring rain. As it rains in the monsoon.
लेकिन धर्म के नाम पर एक से एक झूठ चल रहे हैं। धर्म के नाम पर प्रेम का विरोध चलता है। धर्म के नाम पर जीवन में कुछ भी हरा न रह जाए, इसकी चेष्टा चलती है, सब सूख-साख जाए! धर्म के नाम पर बगियों की प्रशंसा नहीं है, मरुस्थलों के गीत गाए जा रहे हैं।
But in the name of religion, one falsehood after another thrives. In religion’s name, love is denied. In religion’s name, every green thing in life must be dried up—so goes the effort—everything wither and fall away! In religion’s name it is not gardens that are praised but deserts that are sung.
जन दरिया हिरदा बिचे, हुआ ग्यान परगास।
When, O people, in the heart of Dariya there dawned the light of knowing, where the lake of love is brimful there the servant takes his plunge.
जैसे ही उसका तीर तुम्हारे हृदय के बीच पहुंच जाता है, उसका भाव तुम्हारे हृदय में आ जाता है।
As soon as his arrow reaches the center of your heart, his feeling comes into your heart—
...हुआ ग्यान परगास।
वैसे ही ज्ञान का प्रकाश हो उठता है।
…the light of knowing dawns. Just so the light of knowing blazes.
हौद भरा जहं प्रेम का...
और जहां प्रेम का सरोवर भरा है--
Where the lake of love is brimful… Where the lake of love is full—
...तहं लेत हिलोरा दास।
फिर तो हिलोर ही हिलोर है। फिर तो मस्ती ही मस्ती है।
…there the servant takes his plunge. Then it is all surging waves. Then only ecstasy.
परमात्मा जब आता है तो तुम्हें शराबी की तरह मदमस्त कर जाता है। अमी झरत, बिगसत कंवल! उस परम दशा में, उस अंतर्दशा में अमृत झरता है और कमल खिलते हैं।
When God comes, he makes you drunk like a wine-bibber. Nectar rains, lotuses bloom! In that supreme state, that inner condition, nectar pours and lotuses blossom.
अमी झरत, बिगसत कंवल, उपजत अनुभव ग्यान।
और तभी तुम जानना कि ज्ञान का जन्म हुआ, जब तुम्हारा कमल खिले और जब तुम्हारे भीतर अमृत की वर्षा का अनुभव हो। जब तक ऐसा न हो, तब तक शास्त्रीय शब्दों को अपना ज्ञान मत समझ लेना। पांडित्य को प्रज्ञा मत समझ लेना।
Nectar falls, lotuses bloom; experiential knowing is born. Only then know that knowledge has taken birth—when your lotus has opened and you have felt the rain of nectar within. Until then do not mistake words from scripture for your knowledge. Do not take erudition for wisdom.
जन दरिया उस देस का, भिन-भिन करत बखान।
यद्यपि उस परम देश की बात अलग-अलग लोगों ने अलग-अलग ढंग से कही है; मगर वह देश एक ही है। बुद्ध अपने ढंग से कहते हैं, और जरथुस्त्र अपने ढंग से कहते हैं, और चैतन्य अपने ढंग से कहते हैं। मैं उसे अपने ढंग से कह रहा हूं। और तुम्हें जिस दिन अनुभव होगा तुम उसे अपने ढंग से कहोगे। ये ढंगों के भेद हैं। मगर वह अनुभव एक है। अभिव्यक्तियां अनेक हैं।
Dariya, man of that land, speaks of it each in their own way. Though that supreme country has been spoken of by different people in different ways, the land is one. Buddha speaks in his way, Zoroaster in his, Chaitanya in his. I am speaking in mine. And the day you experience it you will speak in yours. The styles are different. The experience is one. Expressions are many.
तुम्हें निमंत्रण देता हूं--छोड़ो उदासी, छोड़ो दमन, छोड़ो जीवन-विरोध। आओ सावन को बुलाएं।
प्रथम आषाढ़ी झड़ी है, चलो भीगें
पालकी ऋतु की खड़ी है, चलो भीगें
ग्रह मुहूरत चौघड़ी देखे बिना ही
यह मिलन की शुभ घड़ी है, चलो भीगें
पी पुकारे प्राण-पपीहा और तुमको
I invite you—drop gloom, drop repression, drop life-negation. Come, let us call the monsoon.
घरू कामों की पड़ी है, चलो भीगें
प्यारवाले इन क्षणों की उम्र अपनी
कुल उमर से भी बड़ी है, चलो भीगें
लाज की चलती मगर संकोच की यह
तोड़ दो जो हथकड़ी है, चलो भीगें
यदि हमीं समझें न ये संकेत गीले
स्वयं से धोखाधड़ी है, चलो भीगें
युगल अधरों प्यार की गीली रुबाई
आज पावस ने पढ़ी है, चलो भीगें
यह तुम्हारा रूप पावस में नहाया
आग पर शबनम मढ़ी है, चलो भीगें
भीगने का निमंत्रण--यही संन्यास का निमंत्रण है। संन्यास का द्वार केवल उनके लिए खुला है जो भीगने को राजी हैं। लेकिन लोग छोटी-छोटी चीजों को बचा रहे हैं। लोग साधारण वर्षा में भी कभी भीगते नहीं--कहीं कपड़े गीले न हो जाएं! कभी साधारण वर्षा में भी भीग कर देखो, उसका आनंद बहुत है। कपड़े तो सूख जाएंगे। तुम कुछ ऐसी कच्ची मिट्टी के पुतले थोड़े ही हो कि बह जाओगे, कि गल जाओगे। लेकिन साधारण वर्षा में भी लोग छाता लेकर चलते हैं। कुछ लोग तो छाता सदा ही लिए रहते हैं--पता नहीं कब वर्षा हो जाए।
The first Ashadhi shower has begun—come, let’s get drenched. The palanquin of the season stands ready—come, let’s get drenched. Without checking planets, muhurta, or almanac— this is the auspicious hour of union—come, let’s get drenched. The beloved calls like a parched papiha, while you are busy with household chores—come, let’s get drenched. The age of these loving moments is longer than our total lifetime—come, let’s get drenched. Decency rules, but as for shyness break this handcuff—come, let’s get drenched. If we ourselves miss these wet omens, we deceive ourselves—come, let’s get drenched. On the paired lips love’s moist rubai the monsoon recited today—come, let’s get drenched. Your form bathed in the rains— dew encrusted upon fire—come, let’s get drenched.
The invitation to be drenched—this is the invitation to sannyas. The door of sannyas opens only to those ready to be drenched. But people keep saving little things. People don’t even get drenched in ordinary rain—what if the clothes get wet! Try getting drenched in the simple rain; there is great joy in it. Clothes will dry. You are not made of such raw clay that you’ll melt away. But even in ordinary showers people walk with umbrellas. Some carry them always—who knows when it might rain.
मुल्ला नसरुद्दीन छाता लेकर बाजार से गुजर रहा था। वर्षा होने लगी, मगर उसने छाता न खोला। दो-चार लोगों ने देखा, उन्होंने कहा कि नसरुद्दीन, छाता क्यों नहीं खोलते?
Mulla Nasruddin was walking through the bazaar with an umbrella. It began to rain, yet he didn’t open it. Two or three saw him and said, Nasruddin, why don’t you open it?
नसरुद्दीन ने कहा कि छाते में छेद ही छेद हैं।
He said: It is full of holes.
तो लोगों ने पूछा: फिर छाता लेकर चले ही क्यों?
So they asked: Then why carry it?
तो उसने कहा कि मैंने सोचा कि कौन जाने रास्ते में वर्षा हो जाए! कौन जाने कहीं वर्षा हो जाए!
He said: I thought—who knows, it might rain on the way!
जहां तक अंतर-आकाश का संबंध है, तुम सब छाते लेकर चल रहे हो, तुम सुरक्षा का इंतजाम कर के चल रहे हो। यहां मेरे पास भी लोग आ जाते हैं, तो मैं देखता हूं कि छाता लगाए बैठे हैं और सुन रहे हैं। हालांकि सौभाग्य से उनके छातों में कभी-कभी कुछ छेद होते हैं और थोड़ी बूंदाबांदी उन पर हो जाती है--उनके बावजूद हो जाती है! मगर छाता लगाए रहते हैं।
As far as the inner sky is concerned, you all walk with umbrellas—arrangements of safety. People come here too; I see them sitting with umbrellas, listening. Fortunately, sometimes their umbrellas have a few holes, and a little drizzle gets through—despite them! But they hold up the umbrella.
भीतर के छाते छोड़ने होंगे। हिंदू, मुसलमान, ईसाई, बौद्ध, जैन, ये सब छाते हैं। ये सब सुरक्षाएं हैं, शब्दों की आड़ में छिपाने के उपाय हैं। इन सबकी होली जला दो। ये सब छाते इकट्ठे करके होली जला दो। इस बार जब होली जले तो छाते जला आना। एकबारगी खाली आदमी हो जाओ, जैसा परमात्मा ने तुम्हें बनाया। परमात्मा ने तुम्हें जैन नहीं बनाया और न बौद्ध बनाया और न हिंदू और न मुसलमान। परमात्मा ने तो तुम्हें बस खालिस आदमी बनाया है। एक बार वैसे ही हो जाओ जैसा परमात्मा ने बनाया, तो उससे संबंध जुड़ना आसान हो जाए। और तभी तुम यह निमंत्रण स्वीकार कर सकोगे।
The inner umbrellas must be dropped. Hindu, Muslim, Christian, Buddhist, Jain—these are all umbrellas. These are defenses, ways to hide behind words. Make a Holi bonfire of them. Gather these umbrellas and burn them. When this Holi blazes, burn your umbrellas. Become empty for once, as God made you. God didn’t make you a Jain or Buddhist or Hindu or Muslim. He made you simply and purely human. If you become as he made you, connection with him becomes easy. Only then can you accept this invitation.
प्रथम आषाढ़ी झड़ी है, चलो भीगें
पालकी ऋतु की खड़ी है, चलो भीगें
और तुम मत पूछो कि मुहूर्त! कोई मुहूर्त की नहीं पड़ी है। सारी घड़ियां उसकी हैं। हर घड़ी मुहूर्त है।
The first Ashadhi shower has begun—come, let’s get drenched. The palanquin of the season stands ready—come, let’s get drenched. And do not ask for auspicious timing! There is no need. All hours are his. Every hour is auspicious.
ग्रह मुहूरत चौघड़ी देखे बिना ही
यह मिलन की शुभ घड़ी है, चलो भीगें
तुम जाकर ज्योतिषियों को अपनी जन्म-पत्री मत दिखलाओ।
Without checking planets, muhurta, or almanac— this is the auspicious hour of union—come, let’s get drenched. Don’t go showing your horoscope to astrologers.
मेरे पास लोग आ जाते हैं, वे कहते हैं कि ज्योतिषी महाराज को जन्म-पत्री दिखलाई थी, उन्होंने कहा कि इस जन्म में समाधि का मुहूर्त नहीं है। तो मैं संन्यास लूं कि नहीं?
People come to me and say, We showed our horoscope to the astrologer; he said in this life there is no muhurta for samadhi. Should I take sannyas or not?
ज्योतिषियों से पूछ रहे हैं समाधि का मुहूर्त! तुमने समाधि को कोई रेसकोर्स का घोड़ा समझा है! कि लाटरी की कोई टिकट समझी है!
Asking astrologers the muhurta for samadhi! You have taken samadhi for a racehorse, or a lottery ticket!
खूब होशियार हैं लोग! बचने के कैसे-कैसे उपयोग खोजते हैं! मेरे पास लोग आते हैं, वे कहते हैं: संन्यास तो लेना है, लेकिन शुभ घड़ी में लेंगे।
People are very clever at finding ways to avoid. People come and say: I will take sannyas, but in an auspicious hour.
कौन सी शुभ घड़ी? परमात्मा अभी है, तो यह घड़ी शुभ नहीं है? सारे दिन प्यारे हैं, सारे क्षण प्यारे हैं, क्योंकि सारे दिन उसमें पगे हैं, सारे दिन उसमें हैं। हर घड़ी वही तो है, और तो कोई भी नहीं है।
What auspicious hour? God is now—if he is now, is this not auspicious? All days are dear, all moments dear, because all are steeped in him, held in him. Every hour is he; there is no one else.
ग्रह मुहूरत चौघड़ी देखे बिना ही
यह मिलन की शुभ घड़ी है चलो भीगें
प्यारवाले इन क्षणों की उम्र अपनी
कुल उमर से भी बड़ी है चलो भीगें
एक क्षण भी उसके प्रेम में भीगने का तुम्हें अवसर आ जाए, तो तुम्हारी सारी हजारों-हजारों जिंदगियों की लंबाई व्यर्थ हो गई; उसके प्रेम का एक क्षण भी शाश्वत है। वर्षों जीने का कोई अर्थ नहीं है; एक क्षण उसके प्रेम में जी लेना पर्याप्त है। सारे जीवन-जीवन की, अनंत-अनंत जीवन की तृप्ति हो जाती है।
Without checking planets, muhurta, or almanac— this is the auspicious hour of union—come, let’s get drenched. The age of these loving moments is longer than our total lifetime—come, let’s get drenched. If you get even a single moment to be drenched in his love, then your thousands of lives become meaningless in comparison; a single moment of his love is eternal. Living for years has no meaning; a single moment lived in his love is enough. The satisfaction of countless lives is fulfilled.
लाज की चलती मगर संकोच की यह
तोड़ दो जो हथकड़ी है चलो भीगें
मगर बड़ा लाज, बड़ा संकोच--दुनिया क्या कहेगी!
Decency rules, but as for shyness break this handcuff—come, let’s get drenched. But great is shame, great is hesitation—what will people say!
मैं विश्वविद्यालय में विद्यार्थी था तो नियमित मेरा क्रम था कि जब भी वर्षा हो तो एक सुनसान रास्ते पर विश्वविद्यालय के, मैं वर्षा में भीगने के लिए जाता था। फिर धीरे-धीरे एक और पागल आदमी मेरे साथ राजी हो गया। उस रास्ते पर जो आखिरी बंगला था, वह विश्वविद्यालय के फिजिक्स के प्रोफेसर का बंगला था। वहीं जाकर रास्ता समाप्त हो जाता था। तो उसी रास्ते के समाप्ति पर बड़े वृक्ष के नीचे बैठ कर हम दोनों भीगते थे। प्रोफेसर की पत्नी और बच्चे बड़ी दया खाते होंगे और जब भी वर्षा होती थी तो वे जरूर रास्ता देखते होंगे, क्योंकि जब भी हम पहुंचते तो वे खिड़कियों पर, द्वार पर खड़े हुए दिखाई पड़ते।
When I was a university student it was my fixed habit that whenever it rained, I would go by a deserted road on campus to get drenched. Slowly, another madman agreed to join me. At the end of that road stood the last bungalow—the physics professor’s house. The road ended there. We sat under the big tree at the end and got drenched. The professor’s wife and children took great pity; whenever it rained, they would watch the road, for when we arrived they would be at the windows, at the door.
फिर संयोग की बात, फिजिक्स के प्रोफेसर से किसी ने मेरी मुलाकात करवा दी। और वे मेरी बातों में धीरे-धीरे इतने उत्सुक हो गए कि एक दिन मुझे घर भोजन पर निमंत्रण किया। तो मैंने उनसे कहा कि मेरे एक मित्र भी हैं, वे सदा आपके घर तक मेरे साथ घूमने आते हैं, उनको भी ले आऊं? तो उन्होंने कहा: उनको भी जरूर ले आएं। उन्होंने घर जाकर अपनी पत्नी को बहुत प्रशंसा की होगी कि दो बहुत अदभुत व्यक्तियों को लेकर आ रहा हूं। घर में लोग बड़े उत्सुक थे, बड़ी तैयारियां की गईं। और जब हम दोनों को देखा तो सारे बच्चे, पत्नी, बहू, सब वहां से भाग गए अंदर के कमरे में और इतने जोर से हंसने लगे अंदर के कमरे में जाकर कि प्रोफेसर को बड़ा सदमा पहुंचा, कि यह तो बड़ा...
As fate would have it, someone introduced me to the professor. He grew very interested in my talks and one day invited me to lunch. I said I have a friend who always comes with me to your house’s end—shall I bring him? He said, do bring him. He must have praised us much at home, saying he was bringing two extraordinary persons. They were very eager; great preparations made. When they saw us, all the children, his wife, the daughters-in-law, ran to the inner rooms and laughed so loudly the professor was shocked—
मैंने उनसे कहा: आप संकोच न करें। हमारा परिचय पुराना है। वे कोई हमारे अपमान में नहीं हंस रहे हैं; वे सिर्फ यह देख कर हंस रहे हैं कि आप बड़ी प्रशंसा करके लाए हैं और वे हमें जानते हैं कि ये दोनों पागल हैं।
I told him: Don’t feel embarrassed. We are already old acquaintances. They are not laughing to insult us; they are laughing because you praised us highly, and they know us—these two are mad.
बाहर ही भीगने से लोग डर गए हैं, तो भीतर तो भीगने की बात ही कहां उठती है! थोड़ा लाज-संकोच छोड़ो। मीरा ने कहा है: लोकलाज छोड़ी! पद घुंघरू बांध मीरा नाची रे! सब लोकलाज छोड़ कर नाची! ऐसे ही लोकलाज छोड़ोगे तो नाच पाओगे, तो भीग पाओगे।
People are afraid of being drenched outside—so how will they be drenched within! Drop some shame. Mira said: I dropped the world’s propriety! I tied my anklets and danced! Only by dropping propriety will you dance, will you be drenched.
यदि हमीं समझें न ये संकेत गीले
स्वयं से धोखाधड़ी है चलो भीगें
युगल अधरों प्यार की गीली रुबाई
आज पावस ने पढ़ी है चलो भीगें
और कभी तुम्हें ऐसा संयोग मिल जाए कि कोई भीगा हुआ आदमी मिल जाए और निमंत्रण दे तो लोकलाज छोड़ देना, और बुलाए अपने अंतरगृह में तो जरा झांक कर देख लेना।
If we ourselves miss these wet omens, we deceive ourselves—come, let’s get drenched. On the paired lips love’s moist rubai the monsoon recited today—come, let’s get drenched. If ever such a conjunction comes that you meet a drenched one who invites you, drop propriety, and if he calls you into the inner house, take a look within.
सदगुरु का इतना ही अर्थ है कि तुम्हें एक बार याद दिला दे--उस सबकी जो तुम्हारे भीतर भी पड़ा है, लेकिन अपरिचित, अनजाना।
A true master means nothing more than this: that he reminds you once—of all that is already within you, yet unfamiliar, unknown.
कंचन का गिर देख कर, लोभी भया उदास!
बड़ी अदभुत बात दरिया ने कही है। दरिया कहते हैं: तुम लोभ इत्यादि की फिकर मत करो। मैं तुम्हें भीतर उस जगह ले चलता हूं--कंचन का गिर देख कर--जहां तुम सोने के हिमालय देखोगे। वहां तुम्हारा लोभी उदास हो जाएगा अपने आप--यह देख कर कि जितना मैं मांगता था, उससे बहुत ज्यादा मुझे मिला ही हुआ है! सारी वासना गिर जाएगी।
Seeing the mountain of gold, the greedy grew sad! Dariya has said a most wondrous thing. He says: Do not bother with greed and company. I will take you within—to that place—seeing the Himalayas of gold your greed will grow sad on its own—seeing that you have already received far more than you ever asked! All craving will fall.
यह सूत्र बड़ा अर्थपूर्ण है। लोग तुमसे कहते हैं: लोभ छोड़ो, तब वहां पहुंच सकोगे। दरिया कहते हैं: वहां आ जाओ और लोभ इत्यादि सब छूट जाएगा। लोभ इसीलिए तो है, भिखमंगे तुम इसीलिए तो बने हो कि कुछ तुम्हारे पास नहीं है। एक बार दिखाई पड़ जाए कि भीतर अनंत संपदा मेरी है, फिर कैसा लोभ! लोभ खुद उदास होकर बैठ जाएगा।
This aphorism is meaningful. People tell you: first leave greed, then you can reach there. Dariya says: come there and greed will drop. Greed exists precisely because you have nothing. Once you see the infinite treasure within is yours—what greed! Greed itself sits down, dejected.
कंचन का गिर देख कर, लोभी भया उदास।
जन दरिया थाके बनिज, पूरी मन की आस।।
Seeing the mountain of gold, the greedy grew sad. Says Dariya: weary of trading, the heart’s desire fulfilled.
फिर वहां कहां का व्यापार! फिर वहां सारा लोभ, सारी आसक्ति, सारे चित्त के व्यापार अपने आप गिर जाते हैं।
There, what trade? There all greed, attachment, the mind’s commerce falls away on its own.
...पूरी मन की आस।
तुमने जो मांगा था, उससे हजार गुना मिल गया, करोड़ गुना मिल गया। तुमने जो सोचा भी नहीं था, वह भी मिला। तुम जिसकी कल्पना भी नहीं कर सकते थे, सपने भी नहीं देख सकते थे, वह भी मिला। तुम मालिक हो बड़े साम्राज्य के। तुम सम्राट हो। परमात्मा तुम्हारे भीतर विराजमान है।
…the heart’s desire fulfilled. What you asked for—you received a thousand times more, a million times more. What you never even imagined—you received. What you could not dream—you received. You are the owner of a great empire. You are a sovereign. God resides within you.
मीठे राचैं लोग सब, मीठे उपजै रोग।
दरिया कहते हैं: हो सकता है मेरी बातें तुम्हें कड़वी लगें, क्योंकि तुम्हें मीठी-मीठी बातें सुनने की आदत हो गई है। तुम सिर्फ सांत्वना सुनने के लिए उत्सुक हो गए हो। तुम साधुओं के पास जाते हो कि वे किसी तरह मलहम-पट्टी कर दें।
People relish the sweet; the sweet breeds disease. Dariya says: perhaps my words will taste bitter—because you are addicted to hearing sweet ones. You have become keen only to hear consolations. You go to sadhus that somehow they may apply salve and bandage.
मीठे राचैं लोग सब, मीठे उपजै रोग।
लेकिन ध्यान रखना, सांत्वना सबको अच्छी लगती है, मीठी लगती है; मगर सांत्वना के कारण ही तुम्हारे रोग बच रहे हैं, तुम्हारे रोग नहीं मिट पा रहे हैं।
People relish the sweet; the sweet breeds disease. But remember: consolation, though sweet, is why your diseases remain, why they don’t heal.
निरगुन कडुवा नीम सा, दरिया दुर्लभ जोग।
तैयारी करो--विरह की पीड़ा को झेलने की!
The attributeless is bitter as neem; Dariya, this yoga is rare. Prepare—to endure the pain of longing!
निरगुन कडुवा नीम सा...
बहुत कड़वी दवा है, मगर यही तुम्हें तुम्हारी बीमारियों से मुक्त करेगी। ध्यान से कड़वी दवा और कुछ भी नहीं है। विरह से ज्यादा बड़ी और कोई पीड़ा नहीं है। मगर ध्यान की कड़वी दवा ही तुम्हें अमृत के सरोवर तक पहुंचा देती है। और विरह की गहन पीड़ा और विरह की अग्नि ही तुम्हारे स्वर्ण को निखार देती है। तुम्हें पात्रता देती है। तुम्हें इस योग्य बनाती है कि परमात्मा तुम्हारा आलिंगन करे।
The attributeless is bitter as neem… A very bitter medicine—but it will free you from your illnesses. Meditation is nothing but this bitter dose. No pain is greater than longing. But the bitter medicine of meditation leads you to the pool of nectar. The deep pain and fire of longing refines your gold. Makes you worthy. Makes you fit to be embraced by God.
लेकिन यह दुर्लभ जोग है। अगर तुममें साहस हो और समझ हो तो ही यह क्रांतिकारी घटना घट सकती है। और ऐसा नहीं है कि तुममें साहस और समझ नहीं है--सिर्फ अवसर दो साहस और समझ को मिलने का। सम्हालो साहस और समझ को साथ-साथ। और तुम्हारे जीवन में भी वह परम सौभाग्य का क्षण आ सकता है जब तुम भी कह सको--
But this yoga is rare. Only if you have courage and understanding can this revolutionary event occur. And it is not that you don’t have both—only give them a chance to meet. Hold courage and understanding together. Then that supremely fortunate moment can come in your life too when you can say—
अमी झरत, बिगसत कंवल, उपजत अनुभव ग्यान।
जन दरिया उस देस का, भिन-भिन करत बखान।।
फिर सारे कुरान, सारी बाइबिलें, सारे वेद, सारी गीताएं तुम्हें ठीक मालूम पड़ेंगी, क्योंकि तुम जान लोगे अनुभव से कि अलग-अलग भाषाओं में एक ही बात कही गई है।
Nectar falls, lotuses bloom; experiential knowing is born. Dariya, man of that land, speaks of it each in their own way. —Then the Quran, the Bible, the Vedas, the Gita will all seem right—for by experience you will know that in different languages the same thing has been said.
अमी झरत, बिगसत कंवल!
खिल सकता है कमल। अमृत भी झर सकता है। सच तो यह है कि कमल खिला ही हुआ है, अमृत झर ही रहा है--अपनी तरफ लौटो। आंख भीतर की तरफ उलटाओ। भीतर सुनो, भीतर गुनो।
Nectar is showering, lotuses are blossoming! The lotus can bloom. Nectar can shower. The truth is—the lotus is already in bloom, nectar is already raining—turn back to yourself. Turn the eyes inward. Listen within, contemplate within.
आज इतना ही।
Enough for today.
