Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
मोहन भारती! चौंकना शुभ है, लेकिन चौंकना काफी नहीं है। चौंक कर फिर सो जा सकते हो। चौंक कर फिर करवट ले सकते हो! फिर गहरी नींद, फिर अंधेरे की लंबी स्वप्न-यात्रा शुरू हो सकती है।
Mohan Bharti! To be startled is auspicious, but being startled is not enough. You can be startled and then fall asleep again. You can be startled and merely turn over! Then once more deep sleep, once more the long dream-journey through darkness can begin.
चौंकना शुभ जरूर है, अगर चौंकने के पीछे जागरण आए। लेकिन सिर्फ चौंकने से राजी मत हो जाना; मत सोच लेना कि चौंक गए तो सब हो गया। ऐसा जिसने सोचा, फिर सो जाएगा। जिसने सोचा कि चौंक गया तो बस सब हो गया, अब करने को क्या बचा--उसकी नींद सुनिश्चित है।
Startlement is indeed auspicious—if awakening follows it. But don’t be satisfied with being startled; don’t imagine that being startled is everything. Whoever thinks, “I’ve been startled—now it’s done, what remains to do?”—his sleep is guaranteed.
और ध्यान रखना, जो बार-बार चौंक कर सो जाए, फिर धीरे-धीरे चौंकना भी उसके लिए व्यर्थ हो जाता है। यह उसकी आदत हो जाती है। चौंकता है, सो जाता है। चौंकता है, सो जाता है।
And remember, if you keep getting startled and then go back to sleep, little by little even startlement becomes useless. It turns into a habit. Startled—sleep. Startled—sleep.
तुम कुछ नये नहीं हो, कोई भी नया नहीं है। न मालूम कितने बुद्धों, न मालूम कितने जिनों के पास से तुम गुजरे होओगे। और न मालूम कितनी बार तुमने कहा होगा: ‘णमो णमो! फिर-फिर भूले को, चक्र में पड़े को चौंका दिया!’ और फिर तुम सो गए और चल पड़ा वही...फिर वही स्वप्न, फिर वही आपा-धापी, फिर वही मन का विक्षिप्त व्यापार।
You are not new; no one is. Who knows how many Buddhas, how many Jinas you have passed by! And who knows how many times you must have said: “Namo Namo! Again and again, to the forgetful, to the one caught in the cycle—you have startled me!” And then you fell asleep and the same thing began again… the same dream, the same bustle, the same deranged commerce of the mind.
चौंकने का उपयोग करो। चौंकना तो केवल शुरुआत है, अंत नहीं। हां, सौभाग्य है, क्योंकि बहुत हैं जो चौंकते भी नहीं। ऐसे जड़ हैं, ऐसे बधिर हैं, उनके कान तक आवाज भी नहीं पहुंचती। और अगर पहुंच भी जाए तो वे उसकी अपने मन के अनुसार व्याख्या कर लेने में बड़े कुशल हैं। अगर ईश्वर भी उनके द्वार पर दस्तक दे, तो वे अपने को समझा लेते हैं: हवा का झोंका होगा, कि कोई राहगीर भटक गया होगा, कि कोई अनजान-अपरिचित राह पूछने के लिए द्वार खटखटाता होगा। हजार मन की व्याख्याएं हैं अपने को समझा लेने की। और जिसने व्याख्या की, उसने सुना नहीं।
Use the startlement. Startlement is only the beginning, not the end. Yes, it is a blessing—because there are many who don’t even startle. They are so inert, so deaf, the sound does not reach their ears. And even if it does, they are very skilled at interpreting it according to their minds. Even if God knocks at their door, they convince themselves: it must have been a gust of wind; some wayfarer lost his way; some stranger knocking to ask the road. The mind has a thousand interpretations to lull itself. And whoever interprets, does not hear.
सुनो, व्याख्या न करना। सुनो और चोट को पचा मत जाना। चोट का उपयोग करो। चोट सृजनात्मक है। शुभ है कि ऐसी प्रतीति हुई। पर कितनी देर टिकेगी यह प्रतीति? हवा के झोंके की तरह आती हैं प्रतीतियां और चली जाती हैं, और तुम वैसे ही धूल-धूसरित, उन्हीं गड्ढों में, उन्हीं कीचड़ों में पड़े रह जाते हो। कमल कब बनोगे? कीचड़ के चौंकने मात्र से कमल नहीं बन जाएगा। कीचड़ को गुजरना पड़ेगा एक रूपांतरण से, तो कमल जन्मेगा। चौंकी कीचड़ चौंकी कीचड़ है, लेकिन कीचड़ ही है। बेहतर उनसे, जिनके कान पर जूं भी नहीं रेंगती; लेकिन बहुत भेद नहीं है।
Listen—and do not interpret. Listen—and do not digest the blow. Use the blow. The blow is creative. It is good that such a perception has occurred. But how long will it last? Perceptions come like gusts of wind and go, and you remain as before—dust-covered, lying in the same pits, in the same mire. When will you become a lotus? Mere startlement of the mud does not make a lotus. The mud must pass through a transformation; then the lotus is born. Startled mud is still mud. Better than those on whom not even an ant crawls across the ear, yes; but not much different.
ऐसा बहुत मित्रों को होता है। कोई बात सुन कर एक झंकार हो जाती है। कोई बात गुन कर मन की वीणा का कोई तार छिड़ जाता है। कोई गीत जग जाता है। आया झोंका, गया झोंका। उतरी एक किरण और फिर खो गई। मुट्ठी नहीं बंधती, हाथ कुछ नहीं लगता। और बार-बार ऐसा होता रहा तो फिर चौंकना भी व्यर्थ हो जाएगा; वह भी तुम्हारी आदत हो जाएगी।
This happens to many friends. Hearing some word, a resonance arises. Turning some saying over, a string on the veena of the mind is plucked. A song awakens. A breeze comes, a breeze goes. A ray descends and then is lost. The fist will not close; nothing is held in the hand. And if this keeps happening, then even startlement will be futile; it too will become your habit.
तो पहली बात तो यह, मोहन भारती, कि शुभ हुआ, स्वागत करो। स्वयं को धन्यवाद दो कि तुमने बाधा न डाली।
बरस भर पर फिर से सब ओर
So first, Mohan Bharti, be glad; welcome it. Thank yourself that you did not obstruct.
घटा सावन की घिर आई!
नाचता है मयूर वन में
मुग्ध हो सतरंगे पर खोल
कूक कोकिल ने की सब ओर
मृदुल स्वर में मधुमय रस घोल
सुभग जीवन का पा संदेश धरा सुकुमारी सकुचाई!
After a year, once again, everywhere the monsoon clouds have gathered! In the forest, the peacock dances, enrapt, unfurling his rainbow plumes. The cuckoo coos on every side, sweet notes stirring honeyed nectar. Receiving the message of life’s beauty, the shy young earth blushes. The monsoon clouds have gathered!
घटा सावन की घिर आई!
पल्लवों के घूंघट से झांक
पलक-दोलों में कलियां झूल
झकोरों से मीठा अनुराग
मांगतीं घन-अलकों में भूल
झरोखों से अंबर के मूक किसी की आंखें मुसकाईं!
Peeping from the veils of leaves, buds sway like eyelashes in their cradles. In the gusts a tender longing, seeking to lose itself in the dark tresses of cloud. From the sky’s lattice-windows, someone’s silent eyes have smiled! The monsoon clouds have gathered!
घटा सावन की घिर आई!
खुले कुंतल से काले नाग
बादलों के छितराए आज
तड़ित चपला की उज्ज्वल रेख
तिमिर-घन-मुख का हीरक ताज
उड़े भावों के मृदुल चकोर बरस भर पर बदली आई!
With loosened tresses like black serpents, the clouds today are scattered wide. The bright streaks of lightning, a diamond crown upon the dark-mass face. The soft chakor-birds of feeling take flight— after a year the clouds have come! The monsoon clouds have gathered!
घटा सावन की घिर आई!
लेकिन घटा बीत न जाए, हवा उसे उड़ा न ले जाए। बरसे! घटा के आ जाने भर से सावन नहीं आता। घटा के बिना आए भी सावन नहीं आता। लेकिन घटा के आ जाने भर से सावन नहीं आता। बरसे! जी भर कर बरसे! नहा जाओ तुम। सब धूल बह जाए तुम्हारे चित्त के दर्पण की।
But let the clouds not pass by; let the wind not carry them away. Let them pour! The coming of clouds alone does not make it the rains. Without clouds, too, there are no rains—but clouds alone are not enough. Let them pour! Let them pour to your heart’s content! Be bathed. Let all the dust of your mind’s mirror be washed away.
प्रीतिकर लगती हैं बातें विवेक की, स्मृति की, सुरति की, आत्म-स्मरण की, जागृति की। लेकिन बातों से क्या होगा? बातें तो फिर बातें ही हैं। कितनी ही प्रीतिकर हों। नहीं, उनसे पेट न भरेगा, मांस-मज्जा न बनेगी। सुंदर-सुंदर शब्द तुम्हें ज्ञानी बना देंगे, ध्यानी न बनाएंगे। और जो ध्यानी नहीं है, उसका ज्ञान दो कौड़ी का है। उसका ज्ञान बासा है, उधार है।
Words about vivek, about smriti, surati, atma-smaran, jagriti are pleasing. But what will words do? They remain words, however sweet. No, they will not fill your belly; they will not become flesh and marrow. Beautiful words will make you knowledgeable, not meditative. And whoever is not a meditator, his knowledge is worth two pennies. His knowledge is stale, borrowed.
ऐसे तो शास्त्रों में ज्ञान भरा पड़ा है, पढ़ लो, संगृहीत कर लो, जितना चाहो उतना कर लो। वेद कंठस्थ कर लो। तो भी तुम तुम ही रहोगे। वेद कंठ में ही अटका रह जाएगा, तुम्हारे हृदय तक उसकी जलधार न पहुंचेगी। सिर्फ ध्यान पहुंचता है हृदय तक, ज्ञान नहीं पहुंचता। ज्ञान तो मस्तिष्क में ही बोझ बन कर रह जाता है। ज्ञान पांडित्य को तो जन्म देता है, प्रज्ञा को नहीं। और प्रज्ञा है, जो मुक्ति लाती है।
The scriptures overflow with knowledge; read it, collect it, as much as you like. Commit the Vedas to memory. Still you will remain you. The Veda will remain stuck in your throat; its stream will not reach your heart. Only meditation reaches the heart; knowledge does not. Knowledge remains a burden in the head. Knowledge gives birth to erudition, not to wisdom. And wisdom is what brings liberation.
मुझे सुन कर भी ऐसी भूल मत कर लेना। मेरे शब्द तुम्हें प्यारे लगें तो तुम उन्हें संगृहीत करोगे; प्यारे लगें तो सम्हाल कर रखोगे, संजो कर रखोगे मस्तिष्क की मंजूषा में। बहुमूल्य हैं, ताले डाल कर रखोगे। इससे कुछ भी न होगा। एक नये तरह का पांडित्य पैदा हो जाएगा। तुम जैसे थे वैसे के वैसे रह जाओगे। घटा आई, सावन न आया। घटा आई और हवाएं उड़ा ले गईं बदली को; तुम रूखे थे, रूखे रह गए।
Do not make this mistake even listening to me. If my words delight you, you will hoard them; you will store them, preserve them in the treasure box of the mind. They are precious—you will lock them up. Nothing will happen from that. A new kind of pedantry will arise. You will remain as you were. The clouds came, but the rains did not. The clouds came and the winds blew them away; you were dry and remained dry.
अमृत बरसना चाहिए। और अमृत उन्हीं पर बरसता है जिनके हृदय ध्यान की पात्रता को पैदा कर लेते हैं।
Amrit must rain down. And amrit rains only upon those whose hearts have become vessels fit for meditation.
शब्दों से मत तृप्त होना। ‘ईश्वर’ शब्द ईश्वर नहीं है और न ‘ध्यान’ शब्द ध्यान है, न ‘प्रेम’ शब्द प्रेम है। मगर शब्द बड़ी भ्रांति पैदा करवा देते हैं। हम शब्दों में जीते हैं।
Do not be satisfied with words. The word “God” is not God, nor is the word “meditation” meditation, nor the word “love” love. But words create great delusion. We live in words.
मनुष्यता की सबसे बड़ी खोज शब्द है, भाषा है। और चूंकि मनुष्य की सबसे बड़ी खोज भाषा है, इसलिए मनुष्य भाषा में जीता है। प्रेम की बात करते-करते भूल ही जाती है यह बात कि प्रेम हुआ नहीं अभी। बात करते-करते भरोसा आने लगता है, बहुत बार दोहरा लेने से आत्म-सम्मोहन हो जाता है।
Humanity’s greatest discovery is the word, is language. And because humanity’s greatest discovery is language, human beings live in language. Talking of love and talking, we forget that love has not yet happened. Keep repeating it, and a self-hypnosis sets in.
लेकिन प्रेम कुछ बात और है। स्वाद उसका कुछ और है। पीयोगे तो जानोगे। प्रेम शराब है। मदमस्त होओगे तो जानोगे। और ध्यान दूसरा पहलू है प्रेम का। एक ही सिक्का है--एक तरफ ध्यान, एक तरफ प्रेम। और दो ही तरह के लोग हैं इस दुनिया में। या तो ध्यान से जाना जाएगा सत्य। तब जागो। तब ये शब्द जो तुमने सुने और तुम्हें प्रीतिकर लगे--विवेक, स्मृति, सुरति, आत्म-स्मरण, जागृति--इन सारे शब्दों में एक ही बात है: जागो! जो भी करो, जागरूकता से करो! उठो, बैठो, चलो--लेकिन स्मरण न खोए, बोध न खोए। यंत्रवत मत चलो, मत उठो, मत बैठो।
But love is something else. Its taste is other. You will know only when you drink. Love is wine. Only in that divine inebriation will you know. And meditation is the other face of love. It is the same coin—on one side meditation, on the other love. There are only two kinds of seekers in this world. Either truth is known through awareness—then awaken. Then these words you have heard and liked—vivek, smriti, surati, atma-smaran, jagriti—each says one thing: Wake up! Whatever you do, do it with awareness. Stand, sit, walk—but do not lose remembrance, do not lose consciousness. Do not walk, stand, sit mechanically.
महावीर ने कहा है: विवेक से चले, विवेक से उठे, विवेक से बैठे।
Mahavira has said: walk with discernment, rise with discernment, sit with discernment.
एक-एक कृत्य जागृति के रस से भर जाए। तो धीरे-धीरे शब्द तो खो जाएंगे, लेकिन शब्द के भीतर जो छिपा हुआ अनुभव है वह तुम्हारा हो जाएगा। एक तो रास्ता है ऐसा और एक रास्ता है कि डूबो प्रेम में, मस्ती में, प्रार्थना में, पूजा में, अर्चना में।
Let each act be filled with the juice of wakefulness. Then slowly the words will fall away, but the experience hidden within the words will become yours. That is one path. The other is: drown in love, in ecstasy, in prayer, in worship, in adoration.
उलटी दिखाई पड़ती हैं बातें। एक में जागना है, दूसरे में डूबना है। लेकिन दोनों एक ही जगह ले आती हैं, क्योंकि दोनों में एक ही घटना मूलतः घटती है।
They appear opposite. One insists on waking, the other on drowning. But both bring you to the same place, because the same fundamental event happens in both.
जैसे ही तुम पूरी तरह जागते हो, अहंकार नहीं पाया जाता। जाग्रत चैतन्य में अहंकार की कहीं छाया भी नहीं मिलती, कहीं पदचिह्न भी नहीं मिलते। अहंकार तो अंधेरे में जीता है, रोशनी होते ही खो जाता है। अहंकार अंधेरे का अंग है। अंधकार ही अहंकार है। जैसे ही तुमने जागरण का दीया जलाया, ज्योति उमगी--पाओगे कि भीतर कोई अहंकार नहीं है। तुम तो हो, लेकिन कोई मैं-भाव नहीं है। अस्तित्व है, लेकिन अस्मिता नहीं है।
As soon as you are fully awake, the ego is nowhere to be found. In awakened consciousness, you cannot find even the shadow of ego, not even a footprint. The ego lives in darkness; when there is light it disappears. Ego is an aspect of darkness; darkness is ego. The moment you light the lamp of awakening, the flame springs up—and you find within that there is no ego. You are, but there is no I-sense. There is being, but no selfhood.
और अगर प्रेम में डूबे, भक्ति में डूबे, भाव में डूबे, प्रार्थना में डूबे--तो भी अहंकार गया। डूबने से गया। जिसने जाकर चढ़ा दिया परमात्मा के चरणों में अपने को, चढ़ाते ही वह नहीं बचा।
And if you drown in love, drown in devotion, in feeling, in prayer—the ego is gone then too. It is gone by drowning. Whoever offers himself at the feet of the Divine—by offering, he is no more.
यद्यपि विपरीत दिखाई पड़ती हैं दोनों बातें--ध्यान और प्रेम। और आज तक मनुष्य-जाति के इतिहास में कोई चेष्टा नहीं हुई कि ध्यान और प्रेम को एक साथ जोड़ा जा सके। बुद्ध ध्यान की बात करते हैं, मीरा प्रेम की बात करती है। महावीर ध्यान की बात करते हैं, चैतन्य प्रेम की बात करते हैं। दोनों के बीच कोई तालमेल नहीं बैठ सका, कोई सेतु नहीं बन सका। बनना चाहिए सेतु, क्योंकि दोनों में कुछ विरोध नहीं है; दोनों का परिणाम एक है। यात्रा-पथ भिन्न हों भला, मंजिल एक है, गंतव्य एक है। कोई अपने को डुबा कर खो देता है, कोई अपने को जगा कर खो देता है। दोनों हालत में अहंकार खो जाता है। और अहंकार खो जाए तो परमात्मा ही शेष रह जाता है।
Though meditation and love seem opposed, in the history of humankind there has been no attempt to unite them. Buddha speaks of meditation; Meera speaks of love. Mahavira speaks of meditation; Chaitanya speaks of love. No harmony could be established, no bridge built between the two. A bridge should be built, for there is no contradiction; their result is one. The paths may be different, the destination is one. One loses himself by drowning, another loses himself by awakening. In both cases the ego is lost. And when the ego is lost, only God remains.
यद्यपि ध्यानियों और प्रेमियों की भाषा भी अलग-अलग होगी। स्वभावतः जिसने ध्यान से सत्य को पाया है, वह परमात्मा की बात ही नहीं करेगा। क्योंकि जिसने ध्यान से सत्य को पाया है, वह आत्मा की बात करेगा। वह कहेगा: अप्पा सो परमप्पा! वह कहेगा: आत्मा ही परमात्मा है। इसलिए महावीर और बुद्ध ईश्वर को स्वीकार नहीं करते। इसलिए नहीं कि नहीं जानते, मगर उनके लिए ईश्वर ध्यान के मार्ग से उपलब्ध हुआ है। ध्यान के मार्ग पर ईश्वर का नाम आत्मा है, स्वरूप है। और जिसने भक्ति से जाना है--मीरा ने या चैतन्य ने, जिन्होंने प्रेम के मार्ग से जाना है--उनके मार्ग पर अनुभूति तो वही है निर-अहंकारिता की, लेकिन अनुभूति को अभिव्यक्ति देने का शब्द अलग है। वे परमात्मा की बात करेंगे।
Though the language of meditators and lovers will differ. Naturally, one who has known truth through meditation will not speak of God; he will speak of the Self. He will say: appa so paramappa—the self is the Supreme Self. He will say: the soul itself is God. That is why Mahavira and Buddha do not accept “God.” Not because they do not know, but because for them what is found on the path of meditation is named “self,” “one’s own nature.” And those who have known through devotion—Meera or Chaitanya, who have known through love—the experience is the same egolessness, but the word that expresses it differs. They will speak of God.
इन शब्दों से बड़ा विवाद पैदा हुआ है। मैं अपने संन्यासियों को चाहता हूं कि इस विवाद में मत पड़ना। सब विवाद अधार्मिक हैं। विवाद में शक्ति मत गंवाना। तुम्हें जो रुचिकर लगे--अगर ध्यान रुचिकर लगे, ध्यान; अगर भक्ति रुचिकर लगे, भक्ति। मुझे दोनों अंगीकार हैं। और कुछ लोग ऐसे भी होंगे जिन्हें दोनों एक साथ रुचिकर लगेंगे; वे भी घबड़ाएं न। बहुत से प्रश्न मेरे पास आते हैं कि हमें प्रार्थना भी अच्छी लगती है, ध्यान भी अच्छा लगता है! क्या चुनें?
Great controversy has arisen from these words. I want my sannyasins not to enter such controversy. All controversy is irreligious. Do not waste your energy in disputes. Choose what resonates with you—if meditation, then meditation; if devotion, then devotion. I accept both. And some will find both at once appealing; let them not be troubled. Many questions come to me: we like prayer and we like meditation—what should we choose?
दोनों अच्छे लगते हों तो फिर तो कहना ही क्या! सोने में सुगंध! फिर तो तुम्हारे ऊपर ऐसा रस बरसेगा जैसा अकेले ध्यानी पर भी नहीं बरसता और अकेले भक्त पर भी नहीं बरसता। तुम्हारे भीतर तो दोनों फूल एक साथ खिलेंगे। तुम्हारे भीतर तो दोनों दीये एक साथ जलेंगे। तुम्हारी अनुभूति तो परम अनुभूति होगी। मेरी चेष्टा यही है कि प्रेम और ध्यान संयुक्त हो जाएं और धीरे-धीरे अधिकतम लोग दोनों पंखों को फैलाएं और आकाश में उड़ें। जब एक पंख को फैला कर लोग पहुंच गए सूरज तक, तो जिसके पास दोनों पंख होंगे उसका तो कहना ही क्या!
If both delight you, what more to say! Gold with fragrance! Then a nectar will pour upon you that does not pour upon the meditator alone nor upon the devotee alone. In you both flowers will bloom together. In you both lamps will be lit together. Your experience will be the supreme experience. My effort is that love and meditation be united, and gradually the maximum number of people spread both wings and fly in the sky. When people, with one wing, have reached the sun, then what to say of the one who has both!
मगर बात नहीं, मोहन भारती! अपनी पीठ थपथपा कर प्रसन्न मत हो लेना कि मेरी बातों से चोट पड़ी। चोट खो न जाए, चोट पड़ती ही रहे, और गहन होती जाए। चोट को झेलते ही जाना। लगते-लगते ही तीर लग पाएगा। होते-होते ही बात हो पाएगी। बहुत बार चूकोगे, स्वाभाविक है; उससे पश्चात्ताप भी मत करना। जन्मों-जन्मों से चूके हो, चूकना तुम्हारी आदत का हिस्सा हो गया है।
But not talk, Mohan Bharti! Do not pat yourself on the back that my words have struck you. Let the blow not be lost; let it keep striking, and go deeper. Keep bearing the wounds. Hit after hit, the arrow will one day strike home. Attempt after attempt, it will happen. You will miss many times—naturally; do not repent. For births upon births you have missed; missing has become part of your habit.
घबड़ाना भी मत; क्योंकि जो पहुंचे हैं, वे भी बहुत चूक-चूक कर पहुंचे हैं। कोई महावीर तुमसे कम नहीं चूके थे। कोई दरिया तुमसे कम नहीं चूके थे। अनंत-अनंत काल तक चूकते रहे। पर फिर एक दिन पहुंचना हुआ। तुम भी अनंतकाल से चूकते रहे हो, एक दिन पहुंचना हो सकता है। और चूकने वाले पहुंच गए, तुम भी पहुंच सकते हो। मगर जीवन बदलता है अनुभव से, अनुभूति से।
Do not be afraid; those who have arrived also missed and missed before arriving. No Mahavira missed less than you. No Dariya missed less than you. For infinite time they missed. And then one day, arrival happened. You too have been missing since beginningless time—one day arrival can happen. Those who missed and still arrived—so can you. But life changes through experience, through realization.
भाई मेरे, तुमने ध्यान किया? तुम कैसे देखोगे दूसरों को कि वे जड़वत ध्यान कर रहे हैं या आत्मवत? न तो तुमने गायत्री पढ़ी है, और पढ़ी होगी तो जड़वत ही पढ़ी होगी, अन्यथा यहां क्यों आते? अगर गायत्री का फूल तुम्हारे भीतर खिल गया होता तो यहां क्यों आते? बात खत्म हो गई! इलाज हो गया, फिर चिकित्सक की तलाश नहीं होती। यहां आए हो तो गायत्री अगर पढ़ी होगी तो जड़वत पढ़ी होगी। और यहां तुम दूसरों को देखते हो ध्यान करते!
My brother, have you meditated? How will you tell whether others are meditating mechanically or with awareness? You have not truly chanted the Gayatri—and if you have, you must have done it mechanically; otherwise why would you come here? If the flower of the Gayatri had blossomed within you, why would you come here? The matter would be finished! The cure would be done; then there is no search for a physician. Since you have come here, if you have chanted the Gayatri, you must have chanted it mechanically. And here you are, watching others meditate!
दूसरों को देखने से कुछ भी न होगा। कैसे तुम जानोगे? अगर दो प्रेमी एक-दूसरे को गले लगा रहे हों तो कैसे तुम जानोगे कि वस्तुतः गले लगाने का अभिनय कर रहे हैं या सच में ही हृदय में उमंग उठी है, प्रीति जगी है, गीत बहा है? कैसे जानोगे बाहर से? बाहर से जानने का कोई उपाय नहीं है। यह भी हो सकता है कि अभिनय ही कर रहे हों; औपचारिक हो, क्रियाकांड हो। यह भी हो सकता है कि वस्तुतः भीतर आनंद जगा हो। मगर बाहर से जानने का कोई उपाय नहीं है।
Watching others will do nothing. How will you know? If two lovers are embracing, how will you tell from outside whether they are acting or whether truly the heart has surged, love has awakened, a song has begun to flow? How will you know from the outside? It may be mere performance, a ritual; it may also be that true bliss has arisen within. But from the outside there is no way to know.
तुम भी थोड़ा नाचो, गाओ, गुनगुनाओ। इतने दूर आ ही गए हो तो ऐसे थोथे प्रश्न पूछ कर वापस मत लौट जाना। ये प्रश्न तो तुम वहीं पूछ सकते थे। यहां आ गए हो तो थोड़ी यहां की शराब पीओ, चखो। और फिर इससे क्या फर्क पड़ता है कि और दूसरे जड़वत कर रहे हैं? तुमने कोई ठेका नहीं लिया किसी के मोक्ष का। तुम अपना मोक्ष सम्हाल लो, इतना काफी है। अगर तुम्हारे भीतर ध्यान जग जाए तो सारी दुनिया जड़वत करती हो ध्यान तो करने दो, चिंता न लो। तुम्हारे भीतर जग जाए ध्यान, तुम पा लोगे। इतना ही तुम्हारा दायित्व है। इतनी ही परमात्मा की तुमसे अपेक्षा है कि तुम खिल जाओ, कि तुम्हारी सुगंध बिखर जाए हवाओं में, कि तुम ऐसे बीज की तरह बंद ही बंद न मर जाना।
You too dance a little, sing, hum. Having come so far, don’t turn back asking such hollow questions. You could have asked those back there. Now that you are here, drink a little of the wine here—taste it. And then, what difference does it make if others are doing it mechanically? You have not taken a contract for anyone’s liberation. Take care of your own liberation; that is enough. If meditation awakens within you, even if the whole world meditates mechanically, let them—don’t worry. If it awakens in you, you will attain. That alone is your responsibility. That much is what the Divine expects of you: that you blossom, that your fragrance scatter on the winds, that you do not die closed, like a seed that never opens.
देखा होगा लोगों को नाचते, ध्यान करते। सोचा होगा: यह भी सब जड़वत हो रहा है। कैसे पहचानोगे? बुद्ध भी ऐसे ही चलते हैं जैसे कोई और आदमी चलता है। ऐसे ही तो पैर उठाएंगे, ऐसे ही तो हाथ हिलाएंगे, ऐसे ही तो उठेंगे, ऐसे ही तो बैठेंगे। मगर भीतर एक भेद है। और भेद इतना बारीक, इतना नाजुक, कि जो भेद को अनुभव करेगा वही जानेगा। भेद बहुत नाजुक है, बहुत सूक्ष्म है। तुम भी उठते हो, बुद्ध भी उठते हैं; पर फर्क है। क्या फर्क है? बुद्ध होशपूर्वक उठते हैं; तुम उठ जाते हो मशीन की तरह। बुद्ध होशपूर्वक सोते हैं; नींद में भी होश की एक धारा बहती रहती है।
You must have seen people dancing, meditating, and thought: this too is all mechanical. How will you recognize? A Buddha walks just the way any other person walks. He lifts his feet the same way, moves his hands the same way, stands the same, sits the same. But within there is a difference. And the difference is so fine, so delicate, that only one who experiences it knows it. You rise, and a Buddha rises; yet there is a difference. What is it? The Buddha rises with awareness; you get up like a machine. The Buddha sleeps with awareness; even in sleep a current of consciousness keeps flowing.
कृष्ण ने कहा है: जो सबके लिए गहन रात्रि है, तब भी योगी जागा हुआ है। या निशा सर्वभूतानां तस्यां जागर्ति संयमी!
Krishna has said: what is deep night for all beings, in that the yogi is awake. Ya nisha sarvabhutanam tasyaṁ jagarti saṁyami!
लेकिन तुम योगी को सोया हुआ देखोगे तो भेद न कर पाओगे योगी में और भोगी में, कि कर पाओगे भेद? दोनों एक से मालूम पड़ेंगे, दोनों सोए हैं। भेद भीतर है, बहुत भीतर है। भेद इतना आंतरिक और निजी है कि कोई दूसरा वहां निमंत्रित नहीं किया जा सकता। उस अंतर्तम में तो तुम अपने ही भीतर डुबकी मारोगे तो उतर पाओगे।
आनंद ने बुद्ध से पूछा है कि मैं आपको सोते देखता हूं।...वर्षों आनंद बुद्ध के साथ रहा, तब उसे यह धीरे-धीरे अनुभव हुआ कि कुछ भेद है। चालीस साल बुद्ध के साथ रहा। चालीस साल बुद्ध की सेवा में रत रहा, सुबह से लेकर रात तक। जब तक बुद्ध सो न जाएं, तब तक बिस्तर पर न जाए। जिस कक्ष में बुद्ध सोएं वहीं सोता था--रात कब जरूरत पड़ जाए! कभी नींद न आती होगी। कभी नींद देर से आती होगी। तो बुद्ध को सोया हुआ देखता रहता था। वर्षों बाद यह खयाल आया कि थोड़ा सा कुछ भेद मालूम पड़ता है। मगर वह भी धुंधला-धुंधला। बुद्ध से पूछा उसने: मेरे सोने में और आपके सोने में भी क्या कुछ भेद है? खैर जागने में तो मेरे और आपके भेद है। मुझे कोई गाली दे तो दुख होता है, क्रोध होता है; आपको कोई गाली दे तो क्रोध नहीं होता, दुख नहीं होता।
But if you see a yogi asleep, you won’t be able to distinguish the yogi from the pleasure-seeker, will you? Both will appear the same: both are asleep. The difference is within, very deep within. It is so internal and private that no one else can be invited there. Into that innermost, only by diving within yourself will you be able to descend. Ananda asked Buddha: I watch you while you sleep... For years Ananda lived with the Buddha, and slowly he began to sense that there is a difference. He lived forty years with Buddha, serving him from morning till night. He would not go to bed until the Buddha had fallen asleep. He slept in the very room where Buddha slept—who knows, the need might arise in the night! Sometimes sleep wouldn’t come; sometimes it came late. So he kept watching the Buddha asleep. Years later the thought arose—hazy, indistinct—that there is some subtle difference. He asked the Buddha: Is there also some difference between my sleep and your sleep? Well, in waking there is a difference between us: if someone abuses me, I feel hurt and anger; if someone abuses you, there is no anger, no hurt. Once a man came and spat on you, and I flared up in rage. He spat on you, but I exploded. My old Kshatriya woke up. Had there been a sword in my hand, I would have cut off his head. The thought of beheading flashed through me like a sword. Somehow I looked toward you and kept quiet; how I managed to restrain myself, even today it’s hard to say. For a moment I too forgot myself; then it occurred to me—hesitantly—that I should first take your permission and then respond to him. But you simply wiped the spit with your shawl and said to the man, “Brother, is there anything more you want to say?”
एक बार एक आदमी ने आपके ऊपर आकर थूक दिया था तो मैं आगबबूला हो गया था। थूका आप पर था, लेकिन मैं भभक उठा था। मेरा पुराना क्षत्रिय जाग उठा था। अगर मेरे हाथ में तलवार होती तो मैंने उसकी गर्दन काट दी होती। लेकिन गर्दन काटने का विचार तो मेरे भीतर तलवार की तरह कौंध गया था। वह तो आपकी तरफ देख कर चुप रहा। किस तरह अपने को चुप रख सका, यह भी आज कहना कठिन है। एक क्षण को तो आप भी भूल गए थे। मगर फिर खयाल आया था, संकोच आया था कि आपसे आज्ञा ले लूं, फिर इसे जवाब दूं। लेकिन आपने सिर्फ चादर से थूक को पोंछ लिया था और उस आदमी से कहा था: भाई, कुछ और कहना है? तब तो मैं बहुत चौंका था। तब मुझे भेद दिखाई पड़ा था। मैं तो आग से जल उठा। मैं तो भूल ही गया संन्यास। मैं तो भूल ही गया ध्यान। मैं तो भूल ही गया सब ज्ञान। एक क्षण में वर्ष-वर्ष पुंछ गए। मैं वही का वही था। और आपसे पूछा था कि क्या इस आदमी को सजा दूं? यह आदमी सजा का हकदार है। इसको दंड मिलना ही चाहिए।
I was deeply startled. There I saw the difference. I was scorched by fire. I forgot sannyas. I forgot meditation. I forgot all knowledge. In one instant, years and years were wiped clean—I was the same as ever. And I asked you, “Shall I punish this man? He deserves it. He must be given a penalty.”
तो आप हंसे थे और आपने कहा था: उसके थूकने से मैं इतना परेशान नहीं, जितना तेरे दुखी और परेशान होने से परेशान हूं। यह तो अज्ञानी है, क्षम्य है; मगर तू तो कितने दिन से ध्यान की चेष्टा में लगा है! अभी तेरा ध्यान इतना भी नहीं पका? यह मनुष्य कुछ कहना चाहता है। तू थूकने को देख रहा है। यह कुछ ऐसी बात कहना चाहता है जो शब्दों से नहीं कही जा सकती।
You laughed and said, “I am not as disturbed by his spitting as I am by your being hurt and upset. He is ignorant; he is to be forgiven. But you—how many days you’ve been striving in meditation! Has your meditation not ripened even this much? This man wants to say something. You’re only seeing the spitting. He wants to say something that cannot be conveyed in words.”
ऐसा अक्सर प्रेम में और घृणा में हो जाता है--इतने गहरे भाव कि शब्द में नहीं आते। किसी से प्रेम होता है तो तुम गले लगा लेते हो। क्यों? क्योंकि भाषा में कहने से काम नहीं चलेगा। भाषा छोटी पड़ जाती है। गले लगा कर तुम यही तो कहते हो कि भाषा असमर्थ है। कुछ कृत्य करते हो। ऐसे ही यह आदमी क्रोध से जल रहा है। मेरी मौजूदगी से इसे पीड़ा है। मेरे शब्दों से इसे चोट लगी है। मेरे वक्तव्य ने इसकी धारणाओं को खंडित किया है। यह प्रज्वलित है। यह इतना प्रज्वलित है कि कोई गाली काम नहीं करेगी। इसलिए इस बेचारे को थूकना पड़ा है। इस पर दया करो। इसलिए मैं इससे पूछता हूं कि भाई, कुछ और कहना है? यह तो मैं समझ गया, अब और भी कुछ कहना है या बस इतना ही कहना है? यह वक्तव्य है इसका। थूकने को मत देखो।
Often in deep love or deep hate it happens—feelings so intense they cannot be carried by language. When you love someone, you embrace. Why? Because saying it in words won’t do; language is too small. By embracing you are declaring the impotence of language. In just this way, this man was burning with anger. My presence pained him. My words wounded him. My statement shattered his beliefs. He is inflamed—so inflamed that no abuse would suffice. So the poor fellow had to spit. Have compassion on him. That is why I asked him, “Brother, anything more to say?” This I have understood; now is there more you want to say, or is this all you have to say? This is his statement. Don’t look at the spit; look at the statement.
तो आनंद ने कहा: मैंने वह दिन तो देखा। ऐसे बहुत दिन देखे। जागने में तो भेद है, पर यह मैंने न सोचा था कि सोने में भी भेद होगा। लेकिन कल रात देर तक नींद न आई, बैठ कर मैं आपको देखता रहा। पूरा चांद आकाश में था, वृक्ष के नीचे आप सोए थे। उस चांद की रोशनी में आप अदभुत सुंदर मालूम होते थे। तब अचानक बिजली जैसे कौंध गई, ऐसा मुझे खयाल आया: कितने वर्ष हो गए आपको सोते देख कर, यह बात मुझे कभी पहले क्यों न याद आई कि आप जिस आसन में सोते हैं, रात भर उसी आसन में सोए रहते हैं, बदलते नहीं! जहां रखते हैं पैर सोते समय, वहीं रहता है रात भर पैर। जहां रखते हैं हाथ, वहीं रहता है रात भर हाथ। करवट भी नहीं बदलते। सुबह उसी आसन में उठते हैं। तो सोते हैं कि रात भर अपने को सम्हाले रखते हैं? क्योंकि जो आदमी सोएगा, करवट भी बदलेगा।
So Ananda said: I saw that day. I have seen many such days. In waking there is a difference, but I never thought there would be a difference in sleep too. Yet last night sleep did not come for a long time; sitting, I kept watching you. The full moon was in the sky, you lay sleeping under a tree. In that moonlight you looked wondrously beautiful. Suddenly, like a lightning flash, it struck me: after so many years of watching you sleep, how is it I never noticed this before—that the posture in which you lie down is the posture you remain in the whole night; you do not move! Where your feet are placed when you fall asleep, there they remain all night. Where your hands are placed, there they remain all night. You don’t even turn over. In the morning you rise in the same posture. So is it sleep, or are you holding yourself the whole night? Because if a man sleeps, he will turn.
बुद्ध ने कहा: शरीर सोता है, मैं तो जाग गया हूं। मैं जागा ही हुआ हूं।
Buddha said: The body sleeps; I am awake. I am already awake.
मगर इस जागने को तुम कैसे जानोगे? आनंद ने सुन लिया; श्रद्धा थी तो मान भी लिया। लेकिन जानोगे कैसे? पता नहीं बुद्ध झूठ कहते हों! पता नहीं सिर्फ अभ्यास कर लिया हो एक ही करवट सोने का! आखिर सर्कस में लोग क्या-क्या अभ्यास नहीं कर लेते! तुम भी कर सकते हो एक ही करवट सोने का अभ्यास। बड़ी आसानी से कर सकते हो।
But how will you know this awakening? Ananda heard it, and because there was reverence he accepted it—but how to know? Who knows, perhaps Buddha is lying! Perhaps he has merely trained himself to sleep in one posture! After all, what can’t be learned in a circus? You too could train yourself to sleep in one position. Quite easily.
मैं यही बात एक मित्र से कह रहा था। वे कहने लगे: कैसे अभ्यास हो जाएगा एक ही करवट सोने का?
मैंने उनसे कहा कि पीठ में एक पत्थर बांध कर सो जाओ। जब भी करवट बदलोगे तभी तकलीफ होगी। तकलीफ से बचने में अपने आप अभ्यास हो जाएगा।
जिद्दी थे, अभ्यास किया। कोई चालीस दिन बाद मुझे आकर कहा कि आप ठीक कहते हैं। अब एक ही करवट सोता हूं; क्योंकि वह पत्थर जो बंधा है पीठ से, जब भी करवट बदलो, तब तकलीफ होती है और नींद टूट जाती है। अब तो धीरे-धीरे नींद में भी उस पत्थर की मौजूदगी जरूर अचेतन में छाया डालने लगी होगी।
तो कौन जाने बुद्ध ने अभ्यास ही किया हो! बाहर से कैसे जानोगे?
I said the same to a friend. He asked, “How could one train oneself to sleep in a single posture?” I told him, “Tie a stone to your back and sleep. Whenever you turn, it will hurt. To avoid the pain, the training will happen by itself.” He was stubborn; he practiced. Some forty days later he came to me and said, “You were right. Now I sleep on one side only; the stone tied to my back hurts whenever I turn, and the pain breaks the sleep. Now, even in sleep, the presence of that stone must be casting a shadow into the unconscious.” So who knows—perhaps Buddha only practiced it! From the outside, how will you know?
उतरो, ध्यान का थोड़ा स्वाद लो।
Come down—taste a little meditation.
यहां जो भी हो रहा है, जड़वत नहीं हो रहा है। जड़वत ही करना हो तो दुनिया में बहुत स्थान हैं करने को; यहां आने की जरूरत नहीं है। जो जड़वत प्रक्रियाओं से ऊब गए हैं, परेशान हो गए हैं, कर-कर थक गए हैं और कुछ भी नहीं पाया है, सिर्फ विषाद हाथ लगा है--वे ही यहां आए हैं। नहीं तो मेरे साथ जुड़ने की बदनामी कौन ले! मेरे साथ जुड़ने का उपद्रव कौन सहे! उतनी कीमत वही चुकाता है जो बहुत-बहुत द्वार खटखटा चुका है और जिसे अपना मंदिर अभी नहीं मिला है। लेकिन खड़े होकर दूर से मत देखते रहना। नहीं तो तुम यही खयाल लेकर जाओगे: कहीं गायत्री हो रही है, यहां ध्यान हो रहा है; मगर सब जड़वत।
Whatever is happening here is not mechanical, not dead. If you want the mechanical, there are plenty of places in the world for that; you need not come here. Those who are bored with mechanical processes, who are troubled, who have done and done and done and gained nothing but desolation—only they have come here. Otherwise, who would take the bad name of being associated with me! Who would endure the nuisance of being with me! Only the one pays that price who has knocked on many doors and has still not found his own temple. But don’t stand at a distance, watching. Otherwise you will go away with the idea: “Somewhere the Gayatri is being chanted, here meditation is happening—but all of it is mechanical.”
कैसे तुमने यह निर्णय ले लिया कि यह जड़वत हो रहा है? जरा लोगों की आंखों में देखो। जरा लोगों के आनंद में झांको। उनकी मस्ती को थोड़ा पहचानो।
How did you decide it is mechanical? Look into people’s eyes. Glimpse their joy. Learn to recognize their ecstasy a little.
मगर वह पहचान भी तभी होगी जब भीतर तुम्हारे भी थोड़ी नई हवाएं बहें, सूरज की नई किरणें उतरें, तुम्हारा मन-मयूर नाचे--तब।
But even that recognition will come only when inside you, too, new breezes begin to blow, new rays of the sun descend, the peacock of your mind begins to dance—then.
मोहन भारती! चौंक गए, शुभ है। घटा घिर आई, शुभ है। मंगल-गान करो। पर घटा बरसे! बहुत हो चुकी देर ऐसे भी, अब घटा बिना बरसे न जाए। यह अमी-रस बरसे। तुम इसमें भीगो। और भीगने लगोगे तो पाओगे: अंत नहीं है। जितने भीगोगे उतने ही पाओगे: और भी भीगने को शेष है। जैसे-जैसे सावन आएगा, लगेगा: और भी सावन आने को शेष है।
Mohan Bharti! You are startled—good. The clouds have gathered—good. Sing songs of auspiciousness. But let the clouds rain! It’s grown late as it is; let them not depart without raining. Let this nectar descend. Soak in it. And as you begin to be soaked you will find: there is no end. The more drenched you become, the more you will see: even more remains to be drenched. As the monsoon comes, it will seem: still more monsoon is yet to come.
एक फूल क्या खिला तो वसंत थोड़े ही आ गया। वसंत एक फूल के खिलने से नहीं। एक फूल तो खबर देता है कि आ रहा वसंत, आ रहा वसंत। हजार-हजार फूल खिलेंगे, लाख-लाख फूल खिलेंगे। एक-एक व्यक्ति के भीतर इतनी क्षमता है कि सारे वेद, सारे कुरान, सारी गीताएं, सारे धम्मपद एक-एक व्यक्ति के भीतर खिल सकते हैं।
Does spring arrive because a single flower has bloomed? Not at all. One flower only carries the news: spring is coming, spring is coming. Thousands upon thousands will bloom, hundreds of thousands will bloom. Within each person there is such capacity that all the Vedas, the Qurans, the Gitas, the Dhammapada—each and all—can bloom inside a single human being.
चैतन्य प्रेम! पहली बात, जीवन ही महिमावान है। जीवन परमात्मा की अपूर्व भेंट है। जीवन प्रसाद है। तुमने कमाया नहीं। तुम गंवा भले रहे होओ, मगर कमाया तुमने नहीं। उतरा है, तुम पर किसी अज्ञात लोक से बरसा है। तुमसे किसी ने पूछा तो न था कि होना चाहते हो या नहीं? पूछता भी कैसे? जब तुम थे ही नहीं तो तुमसे पूछता कोई कैसे?
Chaitanya Prem! First thing: life itself is glorious. Life is the unique gift of the divine. Life is benediction. You did not earn it. You may be squandering it, but you did not earn it. It has descended; it has rained upon you from some unknown realm. No one asked you whether you wanted to be or not—how could anyone ask? When you were not, how could you be asked?
जीवन अपने आप में महिमावान है। जीवन से फिर सारे द्वार खुलते हैं--फिर ध्यान के और प्रेम के और मोक्ष के और निर्वाण के सारे द्वार जीवन से खुलते हैं। जीवन अवसर है, महत अवसर है! चाहे बना लो, चाहे तो मिटा दो। चाहे गा लो गीत, चाहे तोड़ दो बांसुरी। जीवन महान अवसर है।
Life in itself is glorious. From life, all doors open—the doors of meditation, of love, of liberation, of nirvana. Life is an opportunity, a great opportunity! You can make it, or you can destroy it. You can sing a song, or you can break the flute. Life is a vast opportunity.
तो पहली तो बात, जीवन ही अपने आप में अपूर्व है। फिर मनुष्य-जीवन तो और भी अपूर्व है। क्योंकि वृक्ष यद्यपि जीवित हैं, पर बड़े संकीर्ण अर्थों में। और पक्षी भी जीवित हैं, थोड़े वृक्ष से ज्यादा; लेकिन फिर भी बड़ी सीमा है। पशु भी जीवित हैं, पक्षियों से शायद थोड़े ज्यादा; लेकिन फिर भी बड़ी सीमा है। मनुष्य इस पृथ्वी पर सबसे ज्यादा संभावनाओं को लेकर पैदा होता है। मनुष्य इस जगत में सबसे बड़े फूलों के बीज लेकर पैदा होता है। इसलिए मनुष्य-जीवन की महिमा गाई है।
So first, life is in itself incomparable. And then human life is even more incomparable. Trees are alive, yes, but in a very narrow sense. Birds are alive—somewhat more than trees—but still, there are limits. Animals are alive—perhaps a little more than birds—but still, great limits. Man is born on this earth carrying the greatest possibilities. In this world man is born carrying the seeds of the greatest blossoms. That is why the glory of human life has been sung.
चौराहा है मनुष्य का जीवन। वहां से रास्ते चुने जा सकते हैं। वहां से नरक का रास्ता भी चुना जा सकता है और स्वर्ग का भी। और रास्ते पास-पास हैं।
Human life is a crossroads. From there the paths can be chosen: the path to hell, and the path to heaven. And the paths are very close to each other.
एक झेन फकीर के पास जापान का सम्राट मिलने गया था। सम्राट, सम्राट की अकड़! झुका भी तो भी झुका नहीं। औपचारिक था झुकना। फकीर से कहा: मिलने आया हूं, सिर्फ एक ही प्रश्न पूछना चाहता हूं। वही प्रश्न मुझे मथे डालता है। बहुतों से पूछा है; उत्तर संतुष्ट करे कोई, ऐसा मिला नहीं। आपकी बड़ी खबर सुनी है कि आपके भीतर का दीया जल गया है। आप, निश्चित ही, आशा लेकर आया हूं कि मुझे तृप्त कर देंगे।
The emperor of Japan once went to see a Zen monk. Emperor—imperial stiffness! Even when he bowed, he did not really bow; it was formal. He said to the monk: I have come to meet you. I want to ask only one question—that one question harasses me. I have asked many; I haven’t found an answer that satisfies. I have heard much about you—that the lamp within you is lit. I have come with hope, certain that you will fulfill me.
फकीर ने कहा: व्यर्थ की बातें छोड़ो, प्रश्न को सीधा रखो। दरबारी औपचारिकता छोड़ो, सीधी-सीधी बात करो, नगद!
The monk said: Drop idle talk. Put your question straight. Leave courtly formalities—speak plain, cash!
सम्राट थोड़ा चौंका। ऐसा तो कोई उससे कभी बोला नहीं था। थोड़ा अपमानित भी हुआ। लेकिन बात तो सच थी। फकीर ठीक ही कह रहा था कि व्यर्थ की लंबाई में क्यों जाते हो? कान को इतना उलटा क्यों पकड़ना? बात करो सीधी, क्या है प्रश्न तुम्हारा?
The emperor was taken aback. No one had ever spoken to him like that. He felt a little insulted too. But it was true. The monk was right—why wander in long windings? Why hold the ear by such a twist? Say it straight: what is your question?
सम्राट ने कहा: प्रश्न मेरा यह है कि स्वर्ग क्या है और नरक क्या है? मैं बूढ़ा हो रहा हूं और यह प्रश्न मेरे ऊपर छाया रहता है कि मृत्यु के बाद क्या होगा--स्वर्ग या नरक?
The emperor said: My question is—what is heaven and what is hell? I am growing old, and this question hovers over me: what will happen after death—heaven or hell?
फकीर के पास उसके शिष्य बैठे थे, उनसे उसने कहा: सुनो, इस बुद्धू की बातें सुनो!
The monk’s disciples were sitting there. The monk said to them: Listen to this fool’s words!
बुद्धू--सम्राट को!...और सम्राट से कहा कि कभी आईने में अपनी शक्ल देखी? यह शक्ल लेकर और ऐसे प्रश्न पूछे जाते हैं? और तुम अपने को सम्राट समझते हो? तुम्हारी हैसियत भिखमंगा होने की भी नहीं है!
Fool—to an emperor! And to the emperor he said: Have you ever seen your face in a mirror? With that face you ask such questions? And you think yourself an emperor? You are not even fit to be a beggar!
यह भी कोई उत्तर था! सम्राट तो एकदम आगबबूला हो गया। म्यान से उसने तलवार निकाल ली। नंगी तलवार, एक क्षण और कि फकीर की गर्दन धड़ से अलग हो जाएगी।
Was that any way to answer! The emperor flared up. He drew his sword from the scabbard. Naked sword—one moment more and the monk’s head would have been severed.
फकीर हंसने लगा और उसने कहा: यह खुला नरक का द्वार!
The monk began to laugh and said: This is the open gate of hell!
एक गहरी चोट, एक अस्तित्वगत उत्तर--यह खुला नरक का द्वार! समझा सम्राट। तत्क्षण तलवार म्यान में भीतर चली गई। फकीर के चरणों पर सिर रख दिया। उत्तर तो बहुतों ने दिए थे--शास्त्रीय उत्तर--मगर अस्तित्वगत उत्तर, ऐसा उत्तर कि प्राणों में चुभ जाए तीर की तरह, ऐसा स्पष्ट कर दे कोई कि कुछ और पूछने को शेष न रह जाए--यह खुला नरक का द्वार! झुक गया फकीर के चरणों में। अब इस झुकने में औपचारिकता न थी, दरबारीपन न था। अब यह झुकना हार्दिक था।
A deep stroke—an existential answer: This is the open gate of hell! The emperor understood. Instantly the sword went back into the scabbard. He placed his head at the monk’s feet. Many had given answers—scriptural answers—but an existential answer, an answer that pierces the very life like an arrow, that clarifies so completely that nothing remains to be asked—This is the open gate of hell! He bowed at the monk’s feet. Now there was no formality in the bowing, no courtliness. It was heartfelt.
फकीर ने कहा: और यह खुला स्वर्ग का द्वार! पूछना है कुछ और? और ध्यान रखो, स्वर्ग और नरक मरने के बाद नहीं हैं; स्वर्ग और नरक जीने के ढंग हैं, शैलियां हैं। कोई चाहे यहीं स्वर्ग में रहे, कोई चाहे यहीं नरक में रहे। कोई चाहे सुबह स्वर्ग में रहे, सांझ नरक में रहे; कोई चाहे क्षण भर पहले स्वर्ग और क्षण भर बाद नरक।
The monk said: And this is the open gate of heaven! Do you have anything more to ask? And remember: heaven and hell are not after death; heaven and hell are ways of living, styles. One may live in heaven here, one may live in hell here. One may be in heaven in the morning and in hell by evening; one may be in heaven one moment and in hell the next.
और ऐसा ही तुम्हारी जिंदगी में रोज घट रहा है।
And this is exactly what happens in your life every day.
मनुष्य-जीवन की महिमा है। इस सम्राट में क्या खूबी थी? बोध! यह बात किसी पशु और पक्षी को नहीं समझाई जा सकती थी। और जिन मनुष्यों को न समझाई जा सके, जानना कि वे केवल नाममात्र को मनुष्य हैं; होंगे पशु-पक्षी ही। यह सम्राट निश्चित मनुष्य रहा होगा।
This is the glory of human life. What was the beauty in this emperor? Understanding. This could not have been explained to an animal or a bird. And those among humans to whom it cannot be explained—know that they are human only in name; they will be animals or birds. This emperor was certainly a human being.
मनुष्य शब्द देखते हो! मनन से बना है। जिसमें मनन की क्षमता है। अंग्रेजी का शब्द मैन भी मनन से ही बना है। उर्दू का शब्द आदमी बहुत साधारण है; वह अदम से बना है। अदम का अर्थ होता है मिट्टी; मिट्टी का पुतला। वह आदमी की असलियत नहीं है। आदमी शब्द में आदमी की असलियत नहीं है; केवल खोल है। मिट्टी का पुतला है, यह तो सच है; लेकिन मिट्टी के पुतले के भीतर कौन छिपा है? मृण्मय में चिन्मय छिपा है! मिट्टी का दीया है, माना; लेकिन जो ज्योति जल रही है वह मिट्टी नहीं है। आदमी शब्द में खोल की चर्चा है; मनुष्य शब्द में उस खोल के भीतर छिपे हुए गूदे की चर्चा है, आत्मा की चर्चा है। मनुष्य वह है जो मनन कर सके; जिसके सामने विकल्प खड़े हों तो मननपूर्वक चुन सके! यंत्रवत नहीं--मननपूर्वक चुन सके! ध्यानपूर्वक चुन सके! जागरूकता से एक विकल्प को चुने। ऐसे जाग-जाग कर जो कदम रखता है वही मनुष्य है; शेष सबको तो हमें आदमी कहना चाहिए, मनुष्य नहीं। आदमी सभी हैं, मनुष्य बहुत कम हैं।
Look at the word “manushya” (human). It is born of “manan”—reflection. The one who has the capacity to reflect. The English word “man,” too, is born of manan. The Urdu word aadmi is very ordinary; it is derived from “Adam.” Adam means earth—clay, a figure of clay. That is not the essence of man. In the word aadmi, the essence of man is not there; only the shell is. A clay figurine—yes, that is true. But who is hidden within the clay figurine? In the earthen, the conscious is hidden! The lamp may be of clay; granted. But the flame that burns is not clay. The word aadmi speaks of the outer shell; the word manushya speaks of the pulp hidden within that shell, of the soul. Man is the one who can reflect, in whose presence choices stand, and who can choose reflectively—not mechanically, but reflectively—attentively, with awareness. The one who walks step by wakeful step is the human; for the rest we should say aadmi—“man” in the outer sense— but not manushya. All are aadmi; very few are manushya.
मनुष्य-जीवन की महिमा है, क्योंकि मनन की क्षमता है। दृष्टि है मनुष्य के पास एक--जो दृश्य को ही नहीं, अदृश्य को भी देखने में समर्थ है। यह उसकी महिमा है। पशु भी देखते हैं, मगर दृश्य ही देखते हैं; अदृश्य की उनके पास कोई प्रतीति नहीं होती। मनुष्य के कान ध्वनि को तो सुनते ही हैं, शून्य को भी सुन लेते हैं। और मनुष्य के हाथ पार्थिव को तो पकड़ ही लेते हैं, अपार्थिव को भी पकड़ लेते हैं।
The glory of human life is that there is the capacity for reflection. Man possesses a seeing—a vision that can see not only the seen but also the unseen. That is his glory. Animals see too, but only the seen; they have no sense of the unseen. Human ears hear sound, and they also hear the void. Human hands grasp the material, and they also hold the immaterial.
मनुष्य अपूर्व है, अद्वितीय है। इसे तुम अपने अहंकार की घोषणा मत बना लेना। यह तुम्हारे अहंकार की घोषणा नहीं है। सच पूछो तो यह जो मैं मनुष्य की परिभाषा कर रहा हूं, यह परिभाषा तभी तुम्हारे जीवन का अनुभव बनेगी जब अहंकार छूटेगा। ऐसा मत सोच लेना कि अहा, मैं मनुष्य हूं, तो मेरी बड़ी महिमा है! यह तुम्हारी महिमा नहीं कह रहा हूं मैं--यह मनुष्यत्व की महिमा कह रहा हूं। यह तुम्हारे भीतर जो संभावना छिपी है, उसकी महिमा का गीत गा रहा हूं--तुम जो हो सकते हो; जो तुम्हें होना ही चाहिए; जो तुममें जरा बोध हो तो तुम जरूर हो ही जाओगे; जो अपरिहार्य है, अगर तुममें जरा सोच हो, जरा समझ हो।
Man is extraordinary, unique. Do not turn this into a proclamation of your ego. This is not a declaration of your ego. To tell the truth, this definition of man that I am giving will become your lived experience only when the ego drops. Do not think, “Ah, I am a human, so how great I am!” I am not praising your personal greatness—I am singing the glory of humanness. I am singing the glory of the possibility hidden within you—what you can be, what you ought to be, what you will surely become if there is a little awareness in you, a little understanding; what is inevitable if you have even a little thoughtfulness.
पूछते हो तुम कि मानव-जीवन की संतों ने इतनी महिमा क्यों गाई है?
You ask: Why have the saints sung such glory of human life?
एक तो जीवन महिमावान, फिर वह भी मानव का जीवन। और संत ही गा सकते हैं महिमा, क्योंकि उन्होंने ही मनुष्य को उसकी परिपूर्णता में देखा है।
First, life is glorious; then, life as a human is more so. And only saints can sing this glory, because only they have seen man in his fulfillment.
वैज्ञानिक मनुष्य को उसकी परिपूर्णता में नहीं देखता; उसके लिए तो मांस-मज्जा-हड्डी, यहीं मनुष्य समाप्त हो जाता है। मनुष्य उसके लिए देह से ज्यादा नहीं है। उसे कोई आत्मा मनुष्य में नहीं मिलती। मनुष्य एक बहुत जटिल यंत्र है, बस इतना; इससे ज्यादा नहीं। क्योंकि चीर-फाड़ करके वैज्ञानिक देखता है, कहीं आत्मा पकड़ में आती नहीं। और जो पकड़ में न आए, विज्ञान उसे इनकार कर देता है। इसलिए विज्ञान मनुष्य की बहुत महिमा नहीं गा सकता। अगर विज्ञान का प्रभाव बढ़ता चला गया तो मनुष्य की महिमा कम होती जाएगी--कम होती गई है।
A scientist does not see man in his fulfillment; for him man ends at flesh, marrow, bone. For him man is no more than the body. He finds no soul in man. Man is a very complex machine—no more. Because the scientist observes by dissection, and nowhere does the soul fall into his hands. And what cannot be caught, science denies. Therefore science cannot sing much of man’s glory. If the influence of science goes on increasing, man’s glory will go on diminishing—it has diminished.
प्राचीन समय में जानने वाले कहते थे: मनुष्य देवताओं से जरा नीचे है। और वैज्ञानिक से पूछो तो वह कहता है: मनुष्य बंदर से जरा ऊपर। बहुत फर्क हो गया--देवताओं से जरा नीचे, और बंदर से जरा ऊपर! यह भी शायद वैज्ञानिक बिना बंदरों से पूछे कह रहा है। नहीं तो बंदर कहेंगे कि मनुष्य और हमसे जरा ऊपर? कहां हम वृक्षों पर और कहां तुम जमीन पर! हमसे भी नीचे।
In ancient times, the knowers said: man is just below the gods. Ask the scientist and he will say: man is just above the monkey. A great difference—once just below the gods, now just above the monkeys! Perhaps even this the scientist is saying without asking the monkeys. Otherwise the monkeys would say: Man, just above us? We dwell in trees—look at you, on the ground! Lower than us!
यह तो डार्विन का मनुष्य है, जो कह रहा है कि मनुष्य बंदरों से विकसित हुआ है। बंदर कुछ और कहते हैं। वे मानते हैं: मनुष्य बंदरों का पतन है। है भी पतन। जरा किसी बंदर से टक्कर लेकर देखो, तो पता चल जाएगा। न उतनी शक्ति है, न उस तरह की छलांग भर सकते हो, न एक वृक्ष से दूसरे वृक्षों पर कूद सकते हो, न वृक्षों पर रह सकते हो। क्या पा लिया है? बंदर से बहुत कमजोर हो गए हो। बंदरों से पूछा जाए तो वे कुछ और कहेंगे। वे हंसेंगे, खिलखिलाएंगे।
This is Darwin’s man—who says man has evolved from monkeys. The monkeys say something else. They believe: man is the fall of the monkey. It is a fall. Go contend with a monkey and you will know. You have neither that strength, nor can you leap like that, nor fly from one tree to another, nor dwell upon trees. What have you gained? You have become very weak compared to the monkeys. Ask the monkeys; they will say something else. They will laugh, they will titter.
मैंने एक कहानी सुनी है। एक टोपियों को बेचने वाला सौदागर लौट रहा था मेले से टोपियां बेच कर। चुनाव करीब आते थे और गांधी टोपियां खूब बिक रही थीं। सौदागर खूब कमाई कर रहा था। दिन भर गांधी टोपियां बिकी थीं। थका था, राह में एक वृक्ष के नीचे, बरगद के एक वृक्ष के नीचे थोड़ी देर विश्राम को रुका। थकान ऐसी थी, ठंडी हवा, वृक्ष की छाया, झपकी लग गई। जब आंख खुली तो जिस पिटारी में टोपियां कुछ और बच गई थीं, वह खुली पड़ी थी, टोपियां सब नदारद थीं। घबड़ाया, चारों तरफ देखा। ऊपर देखा तो वृक्ष पर बंदर बैठे हैं। होंगे कोई सौ-पचास बंदर। सब गांधीवादी टोपियां लगाए हैं! वे ले गए पिटारे से निकाल कर टोपियां। बड़े जंच रहे हैं। बिलकुल भारतीय संसद के सदस्य मालूम होते हैं। घबड़ाया सौदागर कि अब इनसे टोपियां कैसे वापस लेनी? तब उसे याद आई कभी सुनी बात कि बंदर नकलची होते हैं। तो उसके अपने सिर पर एक ही टोपी बची थी, वह उसने निकाल कर फेंक दी। उसका फेंकना टोपी का, कि सारे बंदरों ने टोपियां निकाल कर फेंक दीं। टोपियां बटोर कर बड़ा प्रसन्न सौदागर घर लौट आया। अपने बेटे से कहा कि देख, याद रखना, कभी ऐसी हालत आ जाए तो अपनी टोपी निकाल कर फेंक देना।
I have heard a story. A hat-seller was returning from the fair after selling hats. The election season was near and Gandhi caps were selling briskly. He had made a good profit. All day Gandhi caps had sold. He was tired. On the way he stopped under a banyan tree to rest a while. He was so tired; the cool breeze, the tree’s shade—he dozed off. When he woke, the basket in which a few caps were left lay open, and the caps were all gone. Alarmed, he looked around. He looked up—the monkeys were sitting in the tree. Some hundred, hundred and fifty monkeys. All wearing Gandhi caps! They had taken them from the basket. They looked splendid—like members of the Indian Parliament. The seller panicked: how to get the caps back from these fellows? Then he remembered a thing he had once heard—that monkeys are imitators. He had one cap left on his own head. He took it off and flung it down. As soon as he flung his cap, all the monkeys took off their caps and flung them down. Gathering his caps, very pleased, the seller went home. He told his son: Look, remember—if ever you face such a situation, take off your own cap and throw it.
फिर ऐसी हालत आई। समय बीता। सौदागर बहुत बूढ़ा हो गया, फिर बेटा उसकी जगह गांधी टोपी बेचने लगा। लौटता था एक दिन। वही वृक्ष, थका-मांदा, विश्राम को लेटा, झपकी खा गया। और वही हुआ जो होना था। आंख खुली, टोकरी खाली पड़ी थी। याद आया, ऊपर देखा। बंदर बड़े मस्ती से टोपी लगाए बैठे थे। याद आई बाप की सलाह, अपनी टोपी निकाल कर फेंक दी। लेकिन जो हुआ वह नहीं सोचा था। एक बंदर को टोपी नहीं मिली थी, वह नीचे उतरा और यह टोपी भी ले गया।
Time passed. The situation returned. The seller had grown very old; the son had taken his place selling Gandhi caps. One day he was returning. The same tree, tired, he lay down to rest and dozed off. And what had to happen happened. He woke; the basket lay empty. He remembered, looked up. The monkeys were sitting in great merriment wearing the caps. He remembered his father’s advice, took off his own cap, and threw it. But what happened he had not imagined. There was one monkey who hadn’t got a cap. He came down, took that cap too, and went back up.
आखिर बंदर भी अपने बेटों को समझा गए होंगे कि दुबारा धोखा न खाना। एक दफा हम खा गए हैं धोखा, अब तुम जरा सावधान रहना। यह सौदागर का बेटा कभी न कभी इस झाड़ के नीचे विश्राम करेगा और टोपी फेंकेगा, तब तुम जल्दी से उस टोपी को भी उठा लेना। जो गलती हमने की है, वह मत करना।
After all, the monkeys too must have instructed their sons—“Don’t be fooled again. Once we were tricked; now you be careful. The seller’s son will someday rest under this tree and throw his cap—then quickly grab that cap as well. Don’t repeat the mistake we made.”
वैज्ञानिक से पूछो तो ज्यादा से ज्यादा कहेगा कि बंदर से थोड़ा सा विकसित। जो देवताओं से थोड़ा नीचे हुआ करता था, वह बंदरों से थोड़ा ऊपर होकर रह गया है। मनुष्य की गरिमा, महिमा बुरी तरह खंडित हुई है। वैज्ञानिक करे भी तो क्या करे? उसकी जो विधि है, उस विधि के कारण ही आत्मा से उसका कोई संस्पर्श नहीं हो सकता; मनुष्य के भीतर छिपे हुए जीवन से उसका कोई नाता नहीं बन सकता। तो जीवन के बिना, आत्मा के बिना, आदमी सिर्फ एक मशीन रह जाता है। कुशल मशीन, पर मशीन! और इसीलिए फिर आदमियों को काटना हो तो कोई अड़चन नहीं होती।
Ask the scientist; at the most he will say: man has developed a little beyond the monkey. The one who used to be a little below the gods has ended up a little above the monkeys. Man’s dignity and glory have been badly fractured. What is the scientist to do? His very method prevents any contact with the soul; he can form no relationship with the life hidden within man. Without life, without soul, man remains only a machine—a skillful machine, but a machine. And then, cutting down men raises no inner qualm.
जोसेफ स्टैलिन ने रूस में लाखों लोग काट डाले, जरा भी अड़चन नहीं हुई। अड़चन का कोई कारण न रहा। क्योंकि कम्युनिज्म मानता है कि आदमी में कोई आत्मा है ही नहीं। अगर आत्मा नहीं है तो मारने में हर्ज क्या है? कोई अपनी कुर्सी तोड़ डाले तो इसमें कोई पाप थोड़े ही हो जाएगा। कोई अपना बिजली का पंखा तोड़ दे, इसमें कोई पाप थोड़े ही हो जाएगा। कोई कितनी ही बहुमूल्य मशीन को नष्ट-भ्रष्ट कर दे, कितनी ही बारीक और नाजुक घड़ी हो, कोई पत्थर पर पटक दे, तो भी तुम यह नहीं कह सकते कि तुमने पाप किया।
Joseph Stalin murdered millions in Russia, without the slightest inner hindrance. There was no reason for hesitation. Because communism holds that man has no soul. If there is no soul, what is the harm in killing? If someone smashes his chair, is that a sin? If someone breaks his electric fan, is that a sin? If someone destroys a most valuable machine, a delicate watch—throws it upon a rock—you cannot say he has sinned.
जोसेफ स्टैलिन बड़ी सरलता से लाखों लोगों को मार सका, काट सका। कारण? कारण था कम्युनिज्म का सिद्धांत, कि आदमी में कोई आत्मा नहीं है। जब आत्मा नहीं है तो बात खत्म हो गई। मिट्टी के पुतलों को गिराने में क्या अड़चन है? काटो! जो हमारे साथ राजी न हो उसे मिटाओ।
Stalin could very simply kill millions. Why? Because of the communist doctrine: man has no soul. If there is no soul, the matter is finished. What obstacle is there in toppling clay puppets? Cut them down. Whoever does not agree with us—eliminate him.
और अगर मनुष्य में आत्मा नहीं है तो स्वतंत्रता की क्या आवश्यकता है? स्वतंत्रता किसकी? स्व ही नहीं है तो स्वतंत्रता किसकी? अगर आदमी मशीनें हैं तो उनको भोजन दो, कपड़े दो, छप्पर दो और काम लो। इससे ज्यादा की न उन्हें जरूरत है, न इससे ज्यादा की चिंता करने का कोई कारण है।
And if there is no soul in man, what need is there of freedom? Freedom for whom? If there is no “self,” whose freedom is it? If men are machines, give them food, give them clothes, give them a roof, and take work from them. They need nothing more; there is no reason to care about anything more.
जीसस ने कहा है: मनुष्य केवल रोटी के सहारे नहीं जी सकता।
Jesus said: Man cannot live by bread alone.
लेकिन कम्युनिज्म यही कहता है कि रोटी के अतिरिक्त आदमी को और चाहिए भी क्या? और बाकी सब बुर्जुआ बकवास है। रोटी मिले, छप्पर मिले, कपड़ा मिले--बात खत्म हो गई। लोकतंत्र, स्वतंत्रता...यह सब बातचीत है, व्यर्थ की बातचीत है।
नहीं; संत ही मनुष्य की महिमा का गीत गा सकते हैं, वैज्ञानिक नहीं गा सकता। क्योंकि संत को ही अनुभव होता है अपने भीतर छिपे हुए परमात्मा का, अपने भीतर छिपे हुए खजानों का--प्रभु के राज्य का! और जिसने अपने भीतर उस परम ज्योति को जगमगाते देखा है, वह कैसे न गीत गाए मनुष्य की महिमा के? क्योंकि वह जानता है कि तुम्हारे भीतर भी वैसी ही ज्योति जगमगा रही है। चाहे तुम पीठ किए खड़े हो, नहीं देखते, कोई हर्जा नहीं; मगर ज्योति तो जगमगा रही है।
जिसने अपने भीतर का संगीत सुना है, अनाहत नाद सुना है, ओंकार सुना है, वह कैसे मनुष्य की महिमा के गीत न गाए? जिसने अपने भीतर मिट्टी ही नहीं, कमल पाया है, अपूर्व सुगंध उड़ती पाई है, वह कैसे मनुष्य की महिमा के गीत न गाए? जिसने अपने भीतर मृत्यु पाई ही नहीं, अमृत पाया है, वह कैसे मनुष्य की महिमा के गीत न गाए?
तुम पूछते हो चैतन्य प्रेम: ‘मानव-जीवन की संतों ने इतनी महिमा क्यों गाई है?’
But communism says: Besides bread, what else does man need? The rest is bourgeois nonsense. Give bread, shelter, clothing—case closed. Democracy, freedom…all chatter, empty talk.
No; only the saints can sing the glory of man—the scientist cannot. Because the saint alone experiences the divinity hidden within, the treasures hidden within—the kingdom of God! And one who has seen that supreme light shimmering within—how can he not sing the glory of man? Because he knows the same light is shimmering within you too. Even if your back is turned and you do not see—no matter; the light is shining.
तुम्हारे अहंकार को सजाने के लिए नहीं। तुम्हारे अहंकार को और बलिष्ठ, और पुष्ट करने के लिए नहीं। सत्य है यह कि मनुष्य के भीतर एक विराट आकाश छिपा है। जो अपने भीतर उतर जाए, वह जगत के रहस्यों के रहस्य के द्वार पर खड़ा हो जाता है। उसके लिए मंदिर के द्वार खुल जाते हैं। जो अपने भीतर की सीढ़ियां उतरने लगता है, वह जीवन के मंदिर की सीढ़ियां उतरने लगता है। जो अपने भीतर जितना गहरा जाता है, उतना ही परमात्मा का अपूर्व अद्वितीय रूप, सौंदर्य, सुगंध, संगीत, सब बरस उठता है।
कितना है जीवन अनमोल!
रजत रश्मियों सी मुस्कान,
सौरभमय कलियों सा गान,
मधु स्मृतियों की दीप-शिखा सा
One who has heard the inner music, the anahata nada—the unstruck sound—the Omkar—how can he not sing the glory of man? One who has found, within, not mud but a lotus; who has found a unique fragrance wafting—how can he not sing the glory of man? One who has found, within, not death but nectar—immortality—how can he not sing the glory of man?
घटता-बढ़ता प्रतिदिन डोल!
अकथित आहों का विश्वास,
अनुरंजित भावों का श्वास,
तुहिन-बिंदु सा निर्निमेष इस
ढलता दुख-सुख दृग में खोल!
शिथिल पवन का मर्मर गीत,
भ्रमर-कुसुम का मधुमय प्रीत,
मृदुस्मित बन बहलाती है
सुरभि मलय में प्रतिदिन घोल!
You ask, Chaitanya Prem: “Why have the saints sung such glory of human life?”
Not to decorate your ego. Not to make your ego stronger and more robust. The truth is: within man an immense sky is hidden. Whoever descends within stands at the threshold of the mystery of mysteries. For him the doors of the temple open. One who begins to descend the inner steps begins to descend the steps of life’s temple. The deeper one goes within, the more the incomparable, unique form of the divine—beauty, fragrance, music—pours down.
मृदु आकांक्षाओं का व्यापार,
इच्छाओं का पल-पल भार,
रोम-रोम कंपित कर जाता
स्वर संगम को भ्रम वश तोल!
कितना है जीवन अनमोल!
थोड़ा देखो अपने जीवन को। यह मुफ्त मिला है, इसलिए ऐसा मत समझ लेना कि मुफ्त है। इसकी कीमत तो कोई भी नहीं, इसलिए यह मत समझ लेना कि इसका मूल्य कुछ नहीं है। कीमत और मूल्य बड़े अलग-अलग शब्द हैं। भाषाकोश में तो उनका एक ही अर्थ होता है--कीमत और मूल्य। लेकिन जीवन के कोश में एक ही अर्थ नहीं होता। कीमत होती है चीजों की जो बाजार में बिकती हैं, बिक सकती हैं, खरीदी जा सकती हैं। लेकिन कुछ ऐसी चीजें हैं, जो बाजार में न बिकती हैं, न बेची जा सकती हैं; उनको मूल्यवान कहते हैं। मूल्यवान वे चीजें हैं जो कीमत से नहीं मिलतीं। तुम लाख कीमत चुकाओ तो भी नहीं मिलतीं।
How priceless life is! A smile like silver rays, a song like fragrance-laden buds, like the flame-tip of honeyed memories it sways each day, waxing and waning. Faith of unuttered sighs, breath of tinged feelings— like an unblinking dewdrop it opens in the eyes where grief and joy flow past. The slack wind’s murmurous song, the nectar-love of flower and bee, as a gentle smile it soothes, blending fragrance with the Malayan breeze each day. The commerce of tender longings, the moment-by-moment weight of wishes, making every pore tremble it measures, in delusion, the confluence of tones. How priceless life is!
Look a little into your life. It came free; therefore do not think it is trivial. It has no price; therefore do not think it has no value. Price and value are very different words. In a dictionary they may mean the same—price and value. But in the lexicon of life they do not. Price belongs to things sold in the marketplace, that can be bought and sold. But there are things that are not sold in the marketplace; they are called valuable. Valuable are those things that are not obtained by price. Even if you pay any price, you cannot obtain them.
एक सम्राट ने महावीर को जाकर कहा कि मैंने सब जीत लिया, बड़े से बड़े हीरे-जवाहरात मेरे खजाने में हैं। ऐसा कुछ इस संसार में नहीं है जो मैंने न पा लिया हो। इधर कुछ दिन से लोग आ-आ कर खबर देते हैं कि असली मूल्य की चीज तो ध्यान है।
An emperor went to Mahavira and said: I have conquered all. The greatest gems are in my treasury. There is nothing in this world I have not obtained. Lately people have been telling me that the true value is meditation.
जैनों का शब्द है ‘सामायिक’--ध्यान के लिए। ठीक शब्द है, प्यारा शब्द है। उसके अपने मूल्य हैं। सम हो जाना, समता को उपलब्ध हो जाना, समभाव को उपलब्ध हो जाना, सम्यकत्व को उपलब्ध हो जाना।
The Jains have a word—“samayik”—for meditation. It is the right word, a lovely word. It has its own strengths. To become “sam”—equal, even; to attain equanimity, evenness, rightness.
तो उस सम्राट ने कहा: यह सामायिक क्या बला है? अनेक लोग मुझसे आकर कहते हैं, मैं कुछ जवाब ही नहीं दे पाता। यह किस हीरे का नाम है? यह कहां खरीदूं? कहां मिलेगा?
The emperor said: What is this samayik? Many come and speak of it; I cannot answer them. What gem is this? Where shall I buy it? Where is it to be found?
महावीर हंसे होंगे। सामायिक कहीं खरीदी जा सकती है! ध्यान कहीं खरीदा जा सकता है! कि ध्यान कहीं बाजार में बिक सकता है! महावीर को हंसते देख कर उसने कहा: आप हंसें मत, मैं कोई भी कीमत चुकाने को राजी हूं। मैं जिद्दी आदमी हूं। मैं पूरा राज्य भी देने को राजी हूं। मगर यह मामला क्या है? यह है क्या चीज? इसे मैं खरीद कर रहूंगा। यह मुझे बड़ा कष्ट दे रही है बात कि मेरे पास एक चीज नहीं है--यह सामायिक।
Mahavira must have laughed. Can samayik be bought anywhere? Can meditation be purchased in a market? Seeing Mahavira laugh, the emperor said: Don’t laugh. I am ready to pay any price. I am a stubborn man. I am ready to give the whole kingdom. But what is the matter? What is this thing? I will buy it. It troubles me greatly that there is one thing I do not possess—this samayik.
महावीर ने कहा: ऐसा कर, मैं तो सब छोड़ चुका हूं, इसलिए तेरे राज्य में मेरी कोई उत्सुकता नहीं है। मेरा राज्य था, वह भी छोड़ चुका हूं। तेरे हीरे-जवाहरात भी मेरे लिए कंकड़-पत्थर हैं। मेरे अपने ही बहुत बोझिल हो गए थे, बांट आया हूं। तेरे गांव में एक गरीब आदमी रहता है, तेरी राजधानी में, मैं उसका नाम तुझे दे देता हूं, पता तुझे दे देता हूं। बहुत गरीब है। एक जून रोटी भी जुड़ नहीं पाती। उसको सामायिक उपलब्ध हो गई है। वह अगर बेचे तो शायद बेच दे।
Mahavira said: Do this—since I have renounced everything, I have no interest in your kingdom. I had a kingdom and I have left it. Your jewels are pebbles to me. My own burdens were too heavy; I have distributed them. In your capital there lives a poor man. I will give you his name and address. He is very poor—he can hardly get one meal a day. Samayik has come to him. If he will sell, perhaps he will sell.
यह मजाक ही थी। और जब महावीर जैसा व्यक्ति मजाक करता है तो उसके बड़े मूल्य होते हैं। सम्राट तत्क्षण रथ मुड़वा लिया। उस गरीब आदमी के घर के झोपड़े के सामने जाकर रथ रुका। आंखों पर भरोसा ही नहीं आया उस मोहल्ले के लोगों को। गरीबों का मोहल्ला। झोपड़े थे टूटे-फूटे। वह गरीब आदमी तो एकदम आकर सम्राट के चरणों में सिर झुकाया और उसने कहा कि आज्ञा हो महाराज! आपको यहां तक आने की क्या जरूरत थी? खबर भेज दी होती, मैं महल हाजिर हो जाता।
It was a jest. And when one like Mahavira jokes, it carries great significance. The emperor instantly turned his chariot. He stopped before the hut of that poor man. The people of that neighborhood could not believe their eyes. A slum, broken huts. The poor man at once came and bowed at the emperor’s feet: Command me, Majesty! What need was there for you to come here? You could have sent word; I would have come to the palace.
सम्राट ने कहा कि मैं आया हूं सामायिक खरीदने। महावीर ने कहा है कि तुझे सामायिक उपलब्ध हो गई है। बेच दे! और जो भी तू मूल्य मांगे, मुंह-मांगा मूल्य देने को राजी हूं।
The emperor said: I have come to buy samayik. Mahavira says samayik has come to you. Sell it! I am ready to pay whatever price you name.
जैसे महावीर हंसे थे, वैसे ही वह गरीब आदमी भी हंसा। उसने कहा: महावीर ने आपसे खूब मजाक किया। कुछ चीजें हैं जो कीमत से मिलती हैं; कुछ चीजें हैं जिनका कीमत से कोई संबंध नहीं। सामायिक कुछ वस्तु थोड़े ही है कि मैं तुम्हें दे दूं। अनुभव है। जैसे प्रेम अनुभव है, कैसे दे सकते हो? यह तो आंतरिकतम अनुभव है; इसे बाहर लाया ही नहीं जा सकता। मेरी गर्दन चाहिए तो ले लें। मुझे खरीदना हो तो खरीद लें। मैं चल पड़ता हूं, आपका सेवक, पैर दबाता रहूंगा। लेकिन ध्यान नहीं बेचा जा सकता। नहीं कि मैं बेचना नहीं चाहता हूं, बल्कि स्वभावतः ध्यान हस्तांतरित नहीं हो सकता।
Just as Mahavira had laughed, the poor man laughed. He said: Mahavira has played a fine jest with you. Some things are obtained by price; some have nothing to do with price. Samayik is not an object that I can give you. It is an experience. How can one give love? It is the innermost experience; it cannot be brought out. If you want my neck, take it. If you want to buy me, buy me—I will go with you, your servant; I will press your feet. But meditation cannot be sold. Not that I do not want to sell it—but by its very nature meditation cannot be transferred.
मूल्यवान वे चीजें हैं जो बेची नहीं जा सकतीं। प्रेम, ध्यान, प्रार्थना, भक्ति, श्रद्धा--ये बेचने वाली, बिकने वाली चीजें नहीं हैं। ये चीजें ही नहीं हैं। ये अनुभूतियां हैं। और केवल मनुष्य ही इन अमोलक अनुभूतियों को पाने में समर्थ है।
Valuable are those things that cannot be sold. Love, meditation, prayer, devotion, trust—these are not things to be sold or bought. They are not things at all. They are experiences. And only man is capable of attaining these priceless experiences.
संतों ने मनुष्य की महिमा गाई है ताकि तुम्हें याद दिलाया जा सके कि तुम कितनी बड़ी संपदा के मालिक हो सकते हो और हुए नहीं अब तक। अब और कितनी देर करनी है?
The saints have sung the glory of man to remind you how vast a treasure you can own—and have not yet owned. How much longer will you delay?
है किसका यह मौन निमंत्रण?
दीर्घ श्वास की पीड़ाओं का
है साम्राज्य छिपा अंतर में,
मूक मिलन की मूक पिपासा
का खग नित उड़ता अंबर में,
भरो व्यथा में आज प्रलोभन,
है किसका यह मौन निमंत्रण?
उस अतीत की कथा कहानी
ही सुधियों का नीड़ बन गई,
अर्थहीन शैशव की बातें
मेरे उर की पीर बन गईं,
सुधि-सपनों पर करो नियंत्रण,
है किसका यह मौन निमंत्रण?
टूट नयन का निर्मम दर्पण
चिर बिछोह की आघातों से,
पूछ रहा पथ प्रेम-गांव का
तारक-दल की हर पांतों से,
Whose is this silent invitation? Within the long-drawn pains of breath a kingdom lies hidden; the bird of mute yearning for mute union flies daily in the sky; pour temptation today into the ache— Whose is this silent invitation? The tale of that past has become the nest of memories; the meaningless chatter of childhood has become the ache of my heart; place reins upon memory and dream— Whose is this silent invitation? The ruthless mirror of the eyes, shattered by the blows of ancient separations, asks the road to the village of love of every row of stars; offer even your tender life— Whose is this silent invitation?
स्निग्ध-प्राण भी कर दो अर्पण,
है किसका यह मौन निमंत्रण?
तुम्हें निमंत्रण दिया है संतों ने मनुष्य की महिमा गाकर!
The saints have invited you by singing the glory of man!
टूट नयन का निर्मम दर्पण
चिर बिछोह की आघातों से,
पूछ रहा पथ प्रेम-गांव का
तारक-दल की हर पांतों से,
स्निग्ध-प्राण भी कर दो अर्पण,
है किसका यह मौन निमंत्रण?
The ruthless mirror of the eyes, shattered by the blows of ancient separations, asks the road to the village of love of every row of stars; offer even your tender life— Whose is this silent invitation?
सदियों-सदियों में संतों ने मनुष्य के गौरव और गरिमा के गीत गाए हैं--इसलिए कि तुम्हें चेताया जा सके कि तुम क्या हो सकते हो; तुम्हारे भीतर छिपी पड़ी संभावनाओं को पुकारा जा सके; तुम्हें झकझोर कर जगाया जा सके। जैसे बीज भूल गया हो कि उसे फूल होना है, ऐसी तुम्हारी दशा है; कि नदी भूल गई हो कि उसे सागर तक पहुंचना है, ऐसी तुम्हारी दशा है; कि नदी किसी घाट पर ही अटक गई हो और सागर तक जाने का स्मरण न रहा हो, ऐसी तुम्हारी दशा है। सागर होना है तुम्हें। सागर होना तुम्हारा स्वरूपसिद्ध अधिकार है। परमात्मा होना है तुम्हें। परमात्मा से कम हुए बिना राजी मत होना।
Across the centuries, the saints have sung songs of man’s dignity and grandeur—so that you may be warned of what you can be; so that the possibilities hidden within you may be called forth; so that you may be shaken awake. As if a seed had forgotten that it is to become a flower—that is your condition. As if a river had forgotten it must reach the ocean—that is your condition. As if a river were stuck at some ghat and no longer remembered to flow to the sea—that is your condition. You are to become the ocean. Becoming the ocean is your essential right. You are to become the divine. Do not be content with less than the divine.
इसलिए तुम्हारी महिमा के गीत संतों ने गाए हैं--तुम्हारे अहंकार को श्रृंगार करने के लिए नहीं।
Therefore the saints have sung your glory—not to adorn your ego.
जीवन तो एक कोरा कैनवास है; उस पर तुम कैसे रंग डालोगे, उस पर तुम अपनी तूलिका लेकर क्या उभारोगे, तुम पर निर्भर है। तुम मालिक हो। जीवन अपने आप में बनी-बनाई कोई चीज नहीं है, कोई रेडीमेड जन्म के साथ तुम्हारे हाथ में जीवन नहीं दे दिया गया है। जन्म जीवन नहीं है, जन्म तो केवल सिर्फ तुम्हें एक अवसर है। अब तुम जीवन को बनाओ।
Life is a blank canvas; how you lay your colors upon it, what you bring forth with your brush, depends on you. You are the master. Life is not some ready‑made thing handed to you at birth. Birth is not life; birth is merely an opportunity. Now you must make your life.
जीवन एक सृजन है। जीवन न तो सत्य है और न असत्य।
Life is a creation. Life is neither true nor false.
बुद्ध ने भी एक जीवन बनाया--कबीर ने, नानक ने, मोहम्मद ने, दरिया ने। एक जीवन तैमूरलंग ने भी बनाया--नादिरशाह ने, हिटलर ने। एक जीवन है जिसमें सिर्फ धूल ही धूल; और एक जीवन है जहां फूल ही फूल। एक जीवन है जहां गालियां ही गालियां; और एक जीवन है जहां गीत ही गीत। और यह एक ही जीवन है। यह सब तुम पर निर्भर है। उसी वर्णमाला से गालियां बनती हैं, उसी वर्णमाला से भगवद्गीता का जन्म हो जाता है; जरा शब्दों को जमाने की बात है। वे ही शब्द गंदे हो जाते हैं, वे ही शब्द पुण्य की गंध ले आते हैं। तुम पर निर्भर है।
Buddha created a life—Kabir did, Nanak did, Mohammed did, Dariya did. A life was created by Tamerlane too—by Nadir Shah, by Hitler. There is one kind of life where there is only dust and dust; and there is a life where there are only flowers. There is a life of nothing but abuses; and there is a life of nothing but songs. And it is the same life. It all depends on you. From the same alphabet you can compose abuse, and from the same alphabet the Bhagavad Gita can be born; it is a matter of how words are arranged. The very same words can turn filthy, the very same words can carry the fragrance of virtue. It depends on you.
अक्सर लोग ऐसे प्रश्न पूछते हैं, जैसे कि जीवन अपने आप में कोई सुनिश्चित चीज है!
पूछते तुम: ‘जीवन सत्य है या असत्य?’
अगर धन के पीछे ही दौड़ते रहे और पद के पीछे ही दौड़ते रहे, तो जीवन असत्य है, यह सिद्ध हो जाएगा। मौत जब आएगी तब सिद्ध हो जाएगा कि जीवन असत्य था, क्योंकि मौत सब छीन लेगी जो तुमने कमाया। और अगर जरा ध्यान में जगे, जरा भक्ति को उकसाया, तो मौत आएगी और आरती उतारेगी तुम्हारी, क्योंकि जीवन को तुमने सत्य कर लिया।
People often ask such questions as if life were a fixed thing in itself! You ask: “Is life true or false?” If you keep running after money and position, life will be proven false. When death arrives it will be proven false, because death will snatch away everything you accumulated. But if you awaken even a little to meditation, if you arouse a little devotion, then death will come and wave the arati before you, because you will have made life true.
तो मैं सीधा वक्तव्य नहीं दे सकता कि जीवन क्या है। इतना ही कह सकता हूं: जीवन वही हो जाएगा जैसा तुम करना चाहते हो। तुम स्रष्टा हो। यह महिमा है तुम्हारी। इतनी महिमा किसी पशु की नहीं है। एक कुत्ता कुत्ते की तरह पैदा होगा, कुत्ते की तरह मरेगा। लेकिन बहुत से मनुष्यों को भी हम कहते हैं कि कुत्ते की तरह मरते हैं। पैदा हुए थे मनुष्य की तरह, मरते कुत्ते की तरह हैं।
So I cannot give you a straight statement about what life is. I can only say this much: life becomes whatever you choose to make it. You are the creator. This is your glory. No animal has such glory. A dog is born a dog and will die a dog. Yet we say of many human beings that they die like dogs. They were born as human beings, but they die like dogs.
यह तो बड़ी अजीब बात हो गई! कुत्ता तो क्षम्य है; कुत्ते की तरह पैदा हुआ था, कुत्ते की तरह मरा। भाषा में कहावत है न--कुत्ते की मौत! वह कुत्ते के संबंध में नहीं है, क्योंकि कुत्ते का क्या कसूर? कुत्ता था और कुत्ते की तरह मरा! वह आदमी के संबंध में है कहावत--कुत्ते की मौत! कुत्ता पूरा का पूरा पैदा होता है। अवसर नहीं है कुत्ते के जीवन में--न तो बुद्ध हो सकता है, न चंगीजखान हो सकता है। न स्वर्ग, न नरक। कुत्ता पूरा का पूरा पैदा होता है। इसलिए तुम किसी कुत्ते से यह नहीं कह सकते कि तुम थोड़े कम कुत्ते हो, या कि कह सकते हो?
That is a strange thing indeed! The dog is forgivable; he was born a dog and died a dog. There is a saying—“a dog’s death.” It does not apply to the dog, because what is the dog’s fault? He was a dog and died a dog. The saying applies to man—a dog’s death! A dog is born complete. In a dog’s life there is no opportunity—he can be neither a Buddha nor a Genghis Khan; neither heaven nor hell. A dog is wholly born as a dog. So you cannot say to a dog, “You are a little less of a dog,” can you?
हां, आदमी से कह सकते हो कि तुम जरा थोड़े कम आदमी मालूम होते हो। किसी से कह सकते हो कि तुम आदमी कब होओगे? कि तुम्हें आदमी होना है या नहीं होना है? आदमी के संबंध में यह सार्थक वचन है कि तुम जरा कम आदमी हो, अपूर्ण आदमी हो, आदमी हो जाओ। मगर जानवरों के संबंध में ये शब्द सत्य नहीं हो सकते। सिंह सिंह है, कुत्ता कुत्ता है। पीपल पीपल है, बरगद बरगद है। जो जो है वैसा है। रूपांतरण का कोई उपाय नहीं है, क्रांति की कोई संभावना नहीं है।
Yes, you can say to a man, “You seem a little less than a man.” You can ask someone, “When will you become a man? Do you intend to become a man or not?” Of a human being this is a meaningful statement: you are a little less than human, incomplete—become a man. But in relation to animals these words cannot be true. A lion is a lion, a dog is a dog. A peepal is a peepal, a banyan is a banyan. Each is what it is. There is no way of transformation there, no possibility of revolution.
मनुष्य क्रांति की संभावना है। मनुष्य मनुष्य की तरह पैदा नहीं होता--सिर्फ एक कोरे कागज की भांति पैदा होता है; फिर तुम जो उस पर लिखोगे वही तुम्हारी दास्तान हो जाएगी। एक-एक कदम होश से चलो, तो जीवन सत्य हो जाएगा। और ऐसे ही धक्के खाते रहे बेहोशी के, ऐसे ही चलते रहे जैसे कोई शराबी रास्ते पर चलता रहता है, तो जीवन असत्य हो जाएगा।
Man is the possibility of revolution. Man is not born a full man—he is born like a blank sheet of paper; what you write upon it becomes your story. If you walk each step with awareness, life becomes true. If you continue to be jostled along in unconsciousness, if you walk as a drunk walks along the road, life becomes false.
एक शराबी रास्ते पर चल रहा है। एक पैर तो उसने सड़क पर रखा हुआ है और एक सड़क के किनारे की पटरी पर। अब बड़ी मुश्किल में है, चलना बड़ा मुश्किल है। एक तो शराब पीए है; एक पैर ऊपर, एक पैर नीचे, बड़ी अड़चन हो रही है, बड़ा कष्ट पा रहा है। एक आदमी ने पूछा कि भाई, तुम बड़े कष्ट में मालूम पड़ते हो।
उसने कहा: कष्ट में मालूम न पडूं तो क्या पडूं? कोई भूकंप हो गया या क्या हुआ? क्योंकि यह रास्ता आधा ऊंचा और आधा नीचा कैसे हो गया है?
रास्ता वही है, लेकिन अभी होश नहीं है।
A drunk is walking down the road. One foot he has on the roadway and one on the curb. He is in great difficulty; walking is very hard. He is drunk; one foot higher, one foot lower—great trouble. Someone asks, “Brother, you seem to be in distress.” He says, “How else should I seem? Has there been an earthquake or what? How has this road become half high and half low?” The road is the same, but awareness is absent.
एक और शराबी है, वह बाएं तरफ से दाएं तरफ जाता है, दाएं तरफ से बाएं तरफ आता है। घर पहुंचने का तो सवाल ही नहीं रहा अब। रास्ते के एक किनारे से दूसरे किनारे, इस किनारे से उस किनारे। फिर किसी ने पूछा कि तुम कर क्या रहे हो?
तो उसने कहा कि मुझे उस तरफ जाना है। उस तरफ जाता हूं और लोगों से पूछता हूं कि मुझे उस तरफ जाना है, तो वे इस तरफ भेज देते हैं। इस तरफ आता हूं और लोगों से पूछता हूं कि मुझे उस तरफ जाना है, वे दूसरी तरफ भेज देते हैं। मगर मैं उस तरफ पहुंच ही नहीं पाता। जहां पहुंचता हूं वह हमेशा इस तरफ। और मुझे जाना है उस तरफ।
Another drunk goes from the left side to the right, from the right back to the left. Reaching home is out of the question now. From one edge of the road to the other he goes. Someone asks, “What are you up to?” He says, “I have to go to that side. I go to that side and ask people, ‘I have to go to that side,’ and they send me to this side. I come to this side and ask, ‘I have to go to that side,’ and they send me to the other. But I never reach that side. Wherever I reach is always this side. And I have to go to that side.”
एक और शराबी है, सांझ घर पहुंचा है। चाबी ताले में डालने की कोशिश करता है, मगर हाथ कंप रहे हैं, चाबी है कि ताले में नहीं जाती। एक पुलिसवाला रास्ते पर खड़ा देख रहा है, दया खा गया। दया--और पुलिसवाले में! अक्सर होती नहीं। कुछ अपवाद रहा होगा। पास आया और कहा कि भाई, लाओ मैं तुम्हारा ताला खोल दूं, तुमसे न खुलेगा।
उसने कहा: नहीं, ताला तो मैं खोल लूंगा। तुम जरा मेरे मकान को पकड़ लो कि हिले न।
Another drunk reaches home at dusk. He tries to put the key into the lock, but his hands are trembling; the key just won’t go in. A policeman on the road is watching. He takes pity. Pity—in a policeman! It doesn’t usually happen. Perhaps an exception. He comes over and says, “Brother, let me open your lock for you; you won’t manage it.” The drunk says, “No, I’ll open the lock. You just hold my house steady so it doesn’t move.”
धन की और पद की दौड़ में अगर तुम मूर्च्छित रहे, अगर व्यर्थ को संगृहीत करने में ही सारा जीवन गंवाया, अगर अंधे की भांति जीए और अंधे की भांति मरे--और ध्यान नहीं है तो समझना कि अंधे हो, आंख रहते अंधे हो। अगर कूड़ा-कर्कट को ही बीनते रहे, बीनते रहे। मौत आएगी और तुम पाओगे कि जीवन असत्य था।
If in the race for wealth and position you remain in a stupor; if you waste your life amassing the useless; if you live like a blind man and die like a blind man—and without meditation, know that you are blind, blind though you have eyes—if you go on picking up rubbish and refuse, then when death comes you will find that life was false.
लेकिन यह अपरिहार्य नहीं था। यह तुमने चुना। इसकी जिम्मेवारी तुम्हारी है।
But this was not inevitable. You chose it. The responsibility is yours.
थोड़ा अंतर्मुखी होओ। घड़ी दो घड़ी अपने लिए निकाल लो। घड़ी दो घड़ी भूल जाओ संसार को। घड़ी दो घड़ी आंख बंद कर लो, अपने में डूब जाओ। तो यह घड़ी दो घड़ी में जो तुम्हें रस मिलेगा, जो स्वाद अनुभव होगा, वह तुम्हारे जीवन को सत्य कर जाएगा।
Turn a little inward. Take out an hour or two for yourself. For an hour or two, forget the world. For an hour or two, close your eyes; dive within. In those few moments the nectar you will taste, the flavor you will experience, will make your life true.
With meditation, life is true. Without meditation, life is false.
ध्यान है तो जीवन सत्य है। ध्यान नहीं है तो जीवन असत्य है।
यदि सत्य नहीं जीवन में कुछ,
तो सपना भी कैसे कह दूं!
पल में होती है जीत यहां,
पल में होती है हार यहां!
असफलता और सफलता का
मिलता रहता उपहार यहां!
If there is nothing of truth in life, how could I even call it a dream? In a moment there is victory here, in a moment there is defeat here! Gifts of failure and success keep arriving here! How could I call life’s pleadings the trickery of fate? If there is nothing of truth in life, how could I even call it a dream?
जीवन की मनुहारों को अब,
विधि की छलना कैसे कह दूं!
यदि सत्य नहीं जीवन में कुछ,
तो सपना भी कैसे कह दूं!
बंधन जीवन का भार कभी,
बंधन से होता प्यार कभी!
बनता भी और बिगड़ता भी
आशा का लघु संसार कभी!
अपनापन आज न अपना है,
At times life’s bondage is a weight, at times from bondage love is born! It forms and it also falls apart— that little world of hopes! What is “mine” today is not mine; whom, then, shall I call my own? If there is nothing of truth in life, how could I even call it a dream?
किसको कैसे अपना कह दूं!
यदि सत्य नहीं जीवन में कुछ,
तो सपना भी कैसे कह दूं!
न तो जीवन को सत्य कहा जा सकता है और न सपना कहा जा सकता है। सब तुम पर निर्भर है। ज्ञानियों ने कहा है: संसार असत्य है, जीवन असत्य है। वह तुम्हारी वजह से कहा है। तुम्हारी ही भीड़ है, निन्यानबे प्रतिशत तो तुम हो। भीड़ तो अंधों की है; आंख वाला कभी कोई एकाध होता है। आंख वाले की बात तो अपवाद है। और अपवाद से केवल नियम सिद्ध होता है।
Neither can life be called truth, nor can it be called a dream. It all depends on you. The wise have said: the world is false, life is false. They said it because of you. The crowd is you; ninety‑nine percent of it is you. The crowd is blind; one with eyes appears only once in a while. The statement of the one with eyes is an exception—and an exception only proves the rule.
बुद्धों ने अगर कहा है कि जीवन असत्य है, तो तुम्हें देख कर कहा है, खयाल रखना। यह तुम्हारे जीवन के संबंध में कहा है। बुद्ध का जीवन तो असत्य नहीं है। अगर बुद्ध का जीवन असत्य है तो फिर सत्य होगा ही क्या? बुद्ध का जीवन तो परम सत्य है। लेकिन बुद्ध ने जब कहा है, तो खयाल रखना, तुम्हारे जीवन के संबंध में यह वक्तव्य है। तुम्हारा जीवन असत्य है, क्योंकि तुम्हारा जीवन व्यर्थ की तलाश में लगा है। तुम मृग-मरीचिकाओं के पीछे भाग रहे हो। तुम इंद्रधनुषों को पकड़ने की कोशिश में लगे हो। दूर से बड़े सुंदर...दूर के ढोल सुहावने। जब इंद्रधनुषों पर हाथ बांध लोगे मुट्ठी, तो कुछ भी न मिलेगा, भाप भी न मिलेगी; शायद पानी की कुछ दो-चार बूंदें हाथ में छूट जाएं तो छूट जाएं। न कोई रंग होगा, न कोई सौंदर्य होगा। इंद्रधनुषों के पीछे दौड़ोगे तो एक दिन बुरी तरह गिरोगे। उस गिरते क्षण में तुम पाओगे कि ठीक ही कहते थे बुद्धपुरुष कि जीवन असत्य है।
If Buddhas have said that life is false, remember: they said it looking at you. It is a statement about your life. A Buddha’s life is not false. If a Buddha’s life is false, what then could be truth? A Buddha’s life is the supreme truth. But when a Buddha says it, remember: it is a statement about your life. Your life is false because it is spent in futile pursuit. You chase mirages. You try to grasp rainbows. From afar they seem so beautiful… drums sound sweet from a distance. When you clutch a rainbow in your fist, you get nothing—perhaps a few drops of water may remain in your hand. There will be no color, no beauty. If you run after rainbows, one day you will fall badly. In that falling you will discover that the awakened ones were right: life is false.
मगर मैं तुम्हें याद दिला दूं: यह तुम्हारे कारण ही जीवन असत्य हुआ है। बुद्धों का जीवन असत्य नहीं है। मगर बुद्ध अपने जीवन के संबंध में क्या कहें? कहें तो कौन समझेगा? कहें तो शायद कहीं भूल न हो जाए; कहीं दूसरे लोग गलत न समझ लें!
But let me remind you: it is only because of you that life has become false. The lives of the Buddhas are not false. Yet what should Buddhas say about their own lives? Even if they spoke, who would understand? If they spoke, it might create a mistake—others might misunderstand!
बुद्धों को सबसे बड़ी चिंता एक होती है कि वे जो भी कहते हैं वह गलत समझा जा सकता है, क्योंकि समझने वाला कहीं और है। बुद्ध जीते हैं शिखरों पर, गौरीशंकर पर--हिमाच्छादित, जहां सूर्य का सोना बरसता है, वहां! और तुम रहते हो अंधेरी घाटियों में, तलघरों में। वे अपने स्वर्ण-शिखरों से जो बोलते हैं, तुम्हारी अंधेरी गलियों तक आते-आते उसके अर्थ बदल जाते हैं। वे कुछ कहते हैं, तुम कुछ और सुनते हो। इसलिए बुद्धों को बहुत सावधानी से बोलना पड़ता है। एक-एक शब्द तौलना पड़ता है। वे जानते हैं भलीभांति कि जीवन सत्य है! लेकिन उनका जीवन सत्य है। उन जैसे लोग कितने हैं? और उन जैसे जो लोग हैं, उनसे कहने की कोई जरूरत नहीं है; उन्हें तो पता ही है।
The greatest concern of Buddhas is that whatever they say can be misunderstood, because the listener stands somewhere else. Buddhas live on peaks, on Gaurishankar—snow‑clad, where the sun rains gold! And you live in dark valleys, in cellars. From their golden summits whatever they speak, by the time it travels to your dark alleys its meaning has changed. They say one thing; you hear another. Therefore Buddhas must speak with great care. Each word must be weighed. They know well that life is true! But their life is true. How many are like them? And those who are like them have no need to be told; they already know.
बुद्ध महावीर से कहें कि जीवन सत्य है तो महावीर समझेंगे। लेकिन महावीर को तो खुद ही पता है, कहना क्या है? तुम्हें मालूम है, दोनों एक ही साथ एक ही समय में हुए। एक ही प्रदेश में--बिहार में--दोनों परिभ्रमण करते रहे। दोनों के परिभ्रमण के कारण ही तो उस प्रदेश का नाम बिहार पड़ा। बिहार का अर्थ है: परिभ्रमण, विचरण। चूंकि दो बुद्धपुरुष--महावीर और गौतम बुद्ध--सतत विचरण करते रहे; वह प्रदेश ही उनके विहार के कारण बिहार कहलाने लगा। कभी-कभी एक ही गांव में ठहरे, मगर मिलना नहीं हुआ। और एक बार तो ऐसा भी हुआ कि एक ही धर्मशाला में ठहरे, फिर भी वार्ता न हुई। क्यों? सदियों से यह प्रश्न पूछा जाता रहा है--क्यों?
If Buddha were to tell Mahavira that life is true, Mahavira would understand. But Mahavira already knows; what need is there to say anything? You know they both lived at the same time, wandering in the same region—Bihar. The very region is called Bihar because of their wanderings. Bihar means: roaming, sojourning. Since two awakened ones—Mahavira and Gautama the Buddha—wandered there continually, the land came to be called Bihar because of their vihara. At times they stayed in the same village, but they did not meet. Once they even stayed in the same dharmashala, and still there was no conversation. Why? For centuries people have asked: why?
जैनों से पूछोगे तो वे कहेंगे: अगर बुद्ध को मिलना था तो आना था महावीर के पास, क्योंकि महावीर तो भगवान हैं; बुद्ध केवल महात्मा, अभी पूरे-पूरे सिद्ध नहीं हैं। और अगर बौद्धों से पूछो तो वे कहेंगे: आना था महावीर को। बुद्ध तो भगवान हैं। महावीर संत पुरुष। अभी पूरे-पूरे नहीं; अभी बहुत कुछ अधूरा है।
Ask the Jains and they will say: if there was to be a meeting, Buddha should have come to Mahavira, because Mahavira is Bhagwan; Buddha is only a mahātma, not fully perfected yet. Ask the Buddhists and they will say: Mahavira should have come. Buddha is Bhagwan; Mahavira is a saintly man, but not yet complete.
मैं न तो बौद्ध हूं, न जैन, न हिंदू, न मुसलमान, न ईसाई। इसलिए मैं थोड़ी निष्पक्ष नजरों से देख सकता हूं। दोनों परिपूर्ण सिद्धपुरुष हैं। और न मिलने का कारण कोई अहंकार नहीं है। अहंकार वहां कहां? न मिलने का कारण सीधा-साफ है। मगर अंधों को नहीं दिखाई पड़ता, वे अंधे जैन हों कि बौद्ध। कारण सीधा-साफ है--मिल कर करेंगे क्या? कहेंगे क्या? दोनों की एक ही चित्तदशा है और दोनों का एक ही चैतन्य आकाश है। दोनों एक ही शिखर पर विराजमान हैं। हमें दो दिखाई पड़ते हैं, क्योंकि दो देहों में हैं। मगर उन दोनों की अनुभूति ऐसी है कि अब वे एक ही अवस्था में हैं। देह होंगी दो, लेकिन अब आत्मा दो नहीं हैं। मिलना किससे? मिलना क्यों?
I am neither Buddhist nor Jain, neither Hindu nor Muslim nor Christian. So I can look a little impartially. Both are fully perfected ones. The reason they did not meet is not ego. Where would ego be there? The reason is plain. But the blind do not see it, whether blind Jains or blind Buddhists. The reason is simple: what would they do on meeting? What would they say? Their state of consciousness is the same, their sky of awareness is the same. They sit on the same summit. We see two because there are two bodies. But in their experience they are in one state. Bodies may be two, but the soul is no longer two. Who should meet whom? Why meet?
दुनिया में तीन तरह की संभावनाएं हैं। दो अज्ञानियों के बीच चर्चा खूब होती है, डट कर होती है, चौबीस घंटे होती है। दो ज्ञानियों के बीच चर्चा कभी नहीं होती, कभी नहीं हुई, कभी नहीं होगी। कुछ कहने को ही नहीं बचता। यह बड़े मजे की बात है। ज्ञानियों के पास कुछ कहने को नहीं है। दो ज्ञानी मिलें तो चुप रह जाएंगे। एक तो मिलेंगे नहीं। और अगर कभी मिल भी गए--जैसे कबीर और फरीद मिले, तो दोनों चुप बैठे रहे। दो दिन साथ रहे और चुप बैठे रहे। सन्नाटा छाया रहा। कहना क्या! बोलना क्या! किससे बोलना! दो ज्ञानियों के बीच चर्चा हो नहीं सकती। दो शून्य कैसे संवाद करें? और दो अज्ञानियों के बीच खूब चर्चा होती है, क्योंकि दो विक्षिप्त, कोई किसी की सुनता नहीं, मगर चर्चा खूब होती है। अपनी-अपनी कहते हैं। और तीसरी संभावना है: एक ज्ञानी और अज्ञानी के बीच चर्चा। वही सत्संग है--जहां कोई जानने वाला, जागा हुआ, सोए हुए को, न जानने वाले को जगाता है।
There are three possibilities in the world. Between two ignorant people, discussion is abundant—solid, twenty‑four hours a day. Between two enlightened ones, there is never any discussion—never has been, never will be. There is nothing left to say. It is a delightful paradox: the enlightened have nothing to say to one another. Two awakened ones will not even meet. And if they ever do meet—as Kabir and Farid met—they sit in silence. They stayed together two days and sat silent. Silence reigned. What to say! To whom to speak! How can two zeros hold a dialogue? And between two ignorant ones there is much talk, because two distracted minds—no one listens to anyone, yet the talk goes on. Each says his own. The third possibility: between a knower and an unknower—satsang. There, one who knows, one who is awake, awakens the one who sleeps.
दो ज्ञानियों में चर्चा हो ही नहीं सकती। दो अज्ञानियों में खूब होती है, मगर किसी मतलब की नहीं। ज्ञानी और अज्ञानी के बीच जो चर्चा होती है, कठिन तो बहुत है, बहुत कठिन है; मगर उसमें ही से कुछ विकास, उसमें ही से कुछ जन्म होता है।
Between two enlightened ones, discussion cannot happen. Between two ignorant ones it happens aplenty, but it is of no use. Between the enlightened and the unenlightened it is very difficult—very—but only from that does any growth, any birth, occur.
Life is neither a dream nor the truth. It will remain a dream if you chase dreams; it will become truth if you seek the truth. And truth is within you; dreams are outside you.
जीवन न तो सपना है, न सत्य। सपना रह जाएगा, अगर सपनों के पीछे दौड़ते रहे; सत्य हो जाएगा, अगर सत्य को खोजा। और सत्य तुम्हारे भीतर है, सपने तुम्हारे बाहर हैं।
तुम उखड़ती
सांस की अनुगूंज,
जीवन का अडिग विश्वास वाला
गीत मैं हूं!
यह नहीं, संघर्ष में
झेली व्यथा तुमने,
You are the echo of a torn, gasping breath; I am the song of life’s unwavering trust! It is not that, in struggle, you alone suffered while I swung on colored swings! A share of pain we have all received! But as poison it has spread over your consciousness, whereas I, having borne it, found in my life‑breath a new surge, a radiance of life! Therefore, you are the echo of a torn breath; I am the song of life’s unwavering trust!
रहा मैं झूलता
रंगीन झूलों में!
व्यथा का भाग
पाया हम सभी ने!
किंतु विष बन
छा गया है
वह तुम्हारी चेतना पर,
जब कि मैंने झेल उसको
प्राण में पाया नया उन्मेष
जीवन की प्रभा का!
इसलिए ही
तुम उखड़ती
सांस की अनुगूंज
जीवन का अडिग विश्वास वाला
गीत मैं हूं!
जीवन में क्रोध है, घृणा है, वैमनस्य है, ईर्ष्या है; ये जहर हैं। अगर इन्हीं जहरों को पीते रहे तो तुम्हारा जीवन जहरीला हो जाएगा, विषाक्त हो जाएगा। लेकिन ये जहर रूपांतरित भी हो सकते हैं। ये जहर अमृत भी बन सकते हैं। उसी कला का नाम धर्म है जो तुम्हारे भीतर के जहर को अमृत बना दे। मिट्टी को छू दे और सोना हो जाए--उसी कला का नाम धर्म है। क्रोध को करुणा बनाया जा सकता है। काम को राम बनाया जा सकता है। संभोग को समाधि बनाया जा सकता है।
In life there is anger, hatred, hostility, jealousy; these are poisons. If you go on drinking these poisons, your life will become poisonous, toxic. But these poisons can also be transformed. Poisons can become nectar. The art that turns your inner poison into nectar is called religion. Touch earth and it becomes gold—that very alchemy is religion. Anger can be made into compassion. Kāma can be made into Rāma. Sex can be made into samadhi.
देखते नहीं, बाजार से खाद खरीद कर लाते हो, दुर्गंध ही दुर्गंध फैल जाती है घर में! अब इस खाद को अगर अपने बैठकखाने में ढेर लगा कर रख लो तो एक ही काम होगा कि कोई अतिथि नहीं आएगा तुम्हारे घर, इतना ही फायदा होगा। और पड़ोस में सन्नाटा हो जाएगा, धीरे-धीरे पड़ोसी भी छोड़ देंगे मोहल्ला, दूसरे मोहल्लों में चले जाएंगे। शायद पत्नी भी छोड़ कर अपने मायके की राह ले। और बच्चे भी कहें कि नमस्कार पिताजी! अब रहो आप और आपकी खाद! दुर्गंध ही दुर्गंध फैल जाएगी। लेकिन यही खाद किसी कुशल माली के हाथ में बड़ी सुगंध बन जाती है। वह इसे घर में नहीं रखता, इसे बगीचे में, जमीन पर छितराता है। यही गुलाब बन कर हंसती है, यही चमेली बन कर चमकती है। कितने रंग और कितनी गंधें इस दुर्गंध से निकल आती हैं!
Don’t you see? You bring fertilizer home from the market; the whole house fills with stench! If you heap that manure in your sitting room, only one thing will happen: no guest will come to your house—that is the only benefit. And the neighborhood will grow silent; gradually the neighbors will leave for other streets. Perhaps your wife will leave for her parents’ home. And the children will say, “Goodbye, Father! Now you and your manure live together!” There will be nothing but stench. But in the hands of a skillful gardener the same manure becomes great fragrance. He does not keep it in the house; he scatters it in the garden, upon the earth. That very stuff smiles as roses, shines as jasmine. How many colors, how many fragrances arise from that stench!
दुर्गंध सुगंध हो सकती है। इसी रसायन का नाम धर्म है।
Stench can become fragrance. This alchemy is religion.
तो मैं तुमसे कहूंगा: तुम्हारे हाथ में है सारी बात। सपना चाहो तो जीवन सपना है; सत्य चाहो तो इन्हीं सपनों को निचोड़ा जा सकता है। और इन्हीं सपनों को निचोड़ कर सत्य बनाया जा सकता है। लेकिन बस दिशा का खयाल रखना। सपने होते हैं बहिर्मुखी, सत्य होता है अंतर्मुखी। सपने होते हैं सदा वहां और सत्य होता है सदा यहां। सपने ले जाते हैं दूर-दूर की यात्रा पर और सत्य है तुम्हारे भीतर मौजूद। बैठो कि पा लो। दौड़े कि खोया; बैठे कि पाया।
So I say to you: the whole matter is in your hands. If you choose dreams, life is a dream; if you choose truth, these very dreams can be squeezed out—distilled—and truth can be made from them. Only, beware of direction. Dreams are always extraverted; truth is always introverted. Dreams are always there; truth is always here. Dreams take you on far journeys, and truth is present within you. Sit—and you will find. Run—and you will lose; be still—and you will gain.
मेरे जीवन की बगिया में
पतझड़ यह भेजा है तुमने ही
स्वागत है!
और क्या मांगूं तुमसे!
वृक्षों की डालों से
जीर्ण पीत पत्र जो
झर-झर-झर झर रहे
Into the garden of my life this autumn you yourself have sent— welcome! What more shall I ask of you! From the branches of the trees the worn, yellowed leaves that keep falling, falling— these scentless thorns entangled in the vines— I offer them to you; accept them. What more shall I ask of you!
गंधहीन कांटे ये
उलझे जो लताओं में
अर्पित हैं तुमको ही
इनको स्वीकार करो
और क्या मांगूं तुमसे!
भेजोगे जब वसंत
जीवन की बगिया में
वहन करेगी वायु
मादक नव गंध भार
When you will send spring into the garden of life, the wind will carry a heady weight of new fragrance; the tender, perfumed pollen; the soft humming of the bees; the sweet melody of birds’ song— all this too, O Lord, I will offer to you. What more shall I ask of you!
सुरभित कोमल पराग
गुन-गुन की मृदु गुंजार
कलरव का मधुर राग
अर्पित करूंगा देव
सब वह भी तुमको ही
और क्या मांगूं तुमसे!
अपने सारे जहरों को भी परमात्मा के चरणों में चढ़ा दो--और तुम चकित हो जाओगे कि वे जहर अमृत हो जाते हैं। सब चढ़ा दो बेशर्त, सब समर्पित कर दो। तुम शून्य हो जाओ। सब समर्पण करके शून्य हो ही जाओगे। उसी शून्य में उतरता है परमात्मा। उसी में बजती है उसकी बीन। उसी में मृदंग पर थाप पड़ती है। तुम पहली दफा अलौकिक का अनुभव करते हो। उस अलौकिक का अनुभव सत्य है। जीवन एक अवसर है; चाहो तो व्यर्थ सपने देखते रहो और चाहो तो सत्य को जगा लो और सत्य को जी लो। व्यर्थ की सूली पर चाहो तो टंग जाओ और चाहो तो सत्य का सिंहासन तुम्हारा है।
Offer all your poisons at the feet of the divine—and you will be astonished to see those poisons turn into nectar. Offer everything unconditionally, surrender it all. Become empty. In surrender you will become empty. Into that emptiness the divine descends. In that emptiness his flute begins to play. Upon the mridang the beat resounds. For the first time you experience the supernatural. That experience of the supernatural is truth. Life is an opportunity; you can go on idly dreaming, or you can awaken truth and live it. If you wish, you can hang upon the cross of futility; if you wish, the throne of truth is yours.
मंजू! आ जाए अंतर-ध्यान तो सब आ गया, तो सब पा लिया। और लगता है तेरी आंखों में देख कर कि सुबह ज्यादा दूर नहीं है, कि सुबह करीब है, कि प्राची लाल होने लगी, कि आकाश सूरज के निकलने की तैयारी करने लगा है, कि पक्षी अपने घोसलों में पर फड़फड़ाने लगे हैं, कि वृक्ष प्रतीक्षा कर रहे हैं, कि कलियां खुलने को आतुर हैं, कि बस सुबह अब हुई, अब हुई!
Manju! If inner meditation arrives, then everything arrives—everything is attained. And looking into your eyes it seems the morning is not far, the dawn is near, the East has begun to blush, the sky is preparing for the sun’s rising, birds in their nests flutter their wings, trees are waiting, buds are eager to open—now the morning, any moment, now!
आ रही है तुझे अंतर-ध्यान की स्मृति, शुभ है, सौभाग्य है! इस जगत में वे ही धन्यभागी हैं जिन्हें अंतर-ध्यान की याद आने लगे। जिन्हें एक बात बार-बार याद आने लगे, दिन के चौबीस घंटों में बार-बार याद आने लगे--भीतर जाना है। और जो, जब मौका मिल जाए, तब भीतर सरक जाएं।
The remembrance of inner meditation is coming to you—auspicious, a blessing! In this world only they are truly fortunate to whom the memory of inner-going begins to return, who, again and again through the twenty-four hours, remember one thing: go within. And who, whenever a moment comes, simply slip inside.
एक झेन फकीर को निमंत्रित किया था कुछ मित्रों ने भोजन के लिए। सात मंजिल मकान। जापान की कहानी है। अचानक भूकंप आ गया। जापान में भूकंप बहुत आते भी हैं। भागे लोग, गृहपति भी भागा। सातवीं मंजिल पर कौन रुकेगा जब भूकंप आया हो? सीढ़ियों पर भीड़ हो गई। बहुत मेहमान इकट्ठे थे, कोई पच्चीस मेहमान थे। गृहपति द्वार पर ही अटका है। तभी उसे खयाल आया कि प्रमुख मेहमान का क्या हुआ? उस झेन फकीर का क्या हुआ?
Some friends once invited a Zen monk to a meal. A seven-story house. This is a story from Japan. Suddenly an earthquake came—Japan has many earthquakes. People ran, the host ran. Who would remain on the seventh floor when an earthquake strikes? The stairway was jammed. Many guests had gathered, some twenty-five of them. The host was stuck at the door. Suddenly he remembered, “What about the chief guest? What happened to that Zen monk?”
लौट कर देखा, वह फकीर तो अपनी कुर्सी पर पालथी मार कर बैठ गया है! आंखें बंद। जैसे बुद्ध की प्रतिमा हो, संगमरमर की प्रतिमा हो--ऐसा शांत! ऐसा निश्चल! उसका रूप, उसकी शांति, उसका आनंद--सम्मोहित कर लिया गृहपति को! खिंचा चला आया, जैसे कोई चुंबक से खिंचा चला आता है। बैठ गया फकीर के पास।
He went back and saw: the monk had settled cross-legged in his chair! Eyes closed—like a statue of Buddha, a statue in marble—so calm, so unmoving! His form, his peace, his bliss—bewitched the host. He was drawn like iron to a magnet, came and sat near the monk.
भूकंप आया और गया। फकीर ने आंख खोली। जहां से बात टूट गई थी भूकंप के कारण, वहीं से उसने बात शुरू कर दी।
The earthquake came and went. The monk opened his eyes, and from the very point where the quake had interrupted the talk, he resumed.
गृहपति ने कहा: मुझे अब कुछ भी याद नहीं कि हम क्या बात कर रहे थे। यह बीच में इतना बड़ा भूकंप हो गया है। सारे नगर में हाहाकार है। इतना शोरगुल मचा है। इतना बड़ा धक्का लगा है। मुझे कुछ भी याद नहीं--हम कहां, क्या बात कर रहे थे। अब उस बात को आप शुरू न करें। अब तो मुझे कुछ और पूछना है। मुझे यह पूछना है कि हम सब भागे, आप क्यों नहीं भागे?
The host said, “I remember nothing now of what we were speaking. In between there has been such a great earthquake! The whole city is in an uproar, such tumult everywhere, such a jolt—we were saying what, where? Don’t begin that talk again. Now I want to ask something else: we all ran—why didn’t you run?”
फकीर ने कहा: भागा तो मैं भी। मैं भीतर की तरफ भागा, तुम बाहर की तरफ भागे। जहां जिसकी मंजिल है, जहां जो सोचता है कि सुरक्षा है, उस तरफ भागा। और मैं तुमसे कहता हूं कि तुम्हारा भागना व्यर्थ, क्योंकि भूकंप यहां भी है, भूकंप छठवीं मंजिल पर भी है, भूकंप पांचवीं मंजिल पर भी है, भूकंप चौथी मंजिल पर भी है। भूकंप सब मंजिलों पर है, भाग कहां रहे हो? जो पांचवीं मंजिल पर हैं, वे भी भाग रहे हैं। जो तीसरी मंजिल पर हैं, वे भी भाग रहे हैं। भूकंप सड़कों पर भी है। जो सड़कों पर हैं, वे भी घरों की तरफ भाग रहे हैं। हरेक भाग रहा है। लेकिन तुम भूकंप से भूकंप में ही भाग रहे हो। मैं भी भागा; मैं भीतर की तरफ भागा। और मैं एक ऐसी जगह जानता हूं अपने भीतर, एक ऐसा स्थान, जहां कोई भूकंप कभी नहीं पहुंच सकता! जहां कोई कंप ही नहीं पहुंचता, भूकंप की बात छोड़ दो। जहां बाहर का कोई प्रभाव कभी नहीं पहुंचता, मैं उस अछूते, कुंवारे लोक की तरफ भागा। मैं भी भागा। यह न कहूंगा कि नहीं भागा। तुम्हारी समझ में न आया हो, क्योंकि तुम एक ही तरह के भागने को पहचानते हो। मैं हाथ-पैर से नहीं भागा, मैंने शरीर का उपयोग नहीं किया, क्योंकि इसका उपयोग तो बाहर की तरफ भागना हो तब करना होता है। शरीर तो मैंने शिथिल छोड़ दिया, विश्राम में छोड़ दिया--और सरक गया अपने भीतर! वहां बड़ी सुरक्षा है, क्योंकि वहां अमृत है! वहां कोई मृत्यु नहीं है। चिंता थी मुझे तो सिर्फ एक कि कहीं ऐसा न हो कि भीतर पहुंचने के पहले मर जाऊं! बस जब भीतर पहुंच गया, फिर निश्चिंत हो गया। अब कैसी मौत? अब किसकी मौत? बस चिंता थी तो एक कि ध्यान में मरूं। भूकंप आ गया। मौत तो कभी न कभी आनी ही है, आती ही है। एक ही खयाल था कि ध्यान में मरूं।
The monk said, “I ran too. I ran inward; you ran outward. Each runs where he believes his destination is, where he thinks safety lies. And I tell you, your running is futile—because the earthquake is here, on the sixth floor too, on the fifth, on the fourth—on every floor. Where are you running? Those on the fifth floor are also running, those on the third are also running. The quake is in the streets as well; those on the streets are running toward the houses. Everyone is running. But you are running from earthquake to earthquake. I also ran; I ran inward. I know a place within myself, a space where no earthquake can ever reach—where no tremor at all can reach, let alone an earthquake. Where no outer impact ever enters. I ran toward that untouched, virgin realm. I also ran—I won’t say I didn’t. You didn’t recognize it, because you know only one kind of running. I did not run with hands and feet, I did not use the body—one uses the body when running outward. I left the body slack, at rest—and I slipped within. There is great safety there, because there is nectar—there is no death. I had only one concern: that I might die before reaching within! Once I arrived within, all worry ended. Now what death? Whose death? The only wish was this: that I might die in meditation. An earthquake had come. Death must come someday, it does come. The only thought was: let me die in meditation.”
ध्यान में जीओ! ध्यान में मरो!
Live in meditation! Die in meditation!
मंजू! याद आने लगी है; इस याद को गहराओ, सींचो, सम्हालो।
अनजाने चुपचाप अधखुले वातायन से
आती हुई जुन्हाई सा ही
तेरी छवि का सुधि-सम्मोहन
आज बिखर कर सिमिट चला है मेरे मन में।
छलक उठा है उर का सागर
Manju! The remembrance has begun—deepen it, water it, guard it.
किसी एक अज्ञात ज्वार से
किन सपनों के मदिर भार से
किन किरनों के परस-प्यार से
पल भर में यों आज अचानक।
यह किस रूप-परी विरहिन के उर की पीड़ा
मेरे जी में भी चुपके से तिर आई है
यों अनजाने?
गूंज उठा है अंतर-जीवन
किस फेनिल अरुणाभ राग से?
किन फूलों के मधु पराग से
Unknowingly, quietly, through a half-open window like a drift of moonlight, the memory-spell of your image has today scattered and then gathered within my mind. The ocean of the heart has brimmed over with some unknown tide— under what intoxicating weight of dreams, under what touch-kisses of rays, in a single instant, so suddenly. What pain from the heart of what beauty-queen, love-lorn, has silently glided into my being too, so unknowingly? The inner life has resounded with what foaming, rosy raga? By the honeyed pollen of which flowers has the restless sweet-breeze become thrilled? In this grove of the heart the mustard has bloomed too; every corner of this forest is filled to the brim with an ineffable overflow, with every particle of my life.
पुलकित हो आया है
आकुल मधु-समीर?
जी के इस कानन में भी फूली है सरसों,
इस वन का भी कोना-कोना
है भर उठा अकथ छलकन से,
प्राणों के कन-कन से।
एक वातायन खुल रहा है, एक पर्दा सरक रहा है। सहयोग करो! साथ दो! जल्दी ही बहुत कुछ होने को है।
A window is opening, a curtain is drawing aside. Cooperate! Be with it! Very soon much is about to happen.
किसने मेरे खयाल में दीपक जला दिया।
ठहरे हुए तालाब का पानी हिला दिया।
तनहाइयों के बजरे किनारे पे लग गए,
ऐसा यकीन हमको किसी ने दिला दिया।
यह क्या मजाक है कि बहारों के नाम से,
पूरा चमन मिटा के नया गुल खिला दिया।
Who has lit a lamp in the chambers of my thought? Who has stirred the water of a still pond? The barges of loneliness have come to the shore— someone has made us believe so. What jest is this—that in the name of spring, after erasing the whole garden, a new blossom was made to bloom? Ages had passed with us thus silently still; since yesterday we are all intoxicated—what has someone made us drink?
मुद्दत गुजर गई थी हमें यूं ही चुप हुए,
कल से बहक उठे हैं हमें क्या पिला दिया।
मंजू! पीओ! यह तो मधुशाला है। मैं तुम्हें कोई सिद्धांत नहीं सिखा रहा हूं--शुद्ध शराब पिला रहा हूं। अंगूरों से निचोड़ी हुई नहीं, आत्मा से निचोड़ी हुई। पीओ! जी भर के पीओ! नाचो! गाओ! गुनगुनाओ! और जितने क्षण मिल जाएं, जब मिल जाएं, तब चल पड़ो भीतर की तरफ।
Manju! Drink! This is the tavern. I am not teaching you any doctrine—I am pouring pure wine. Not squeezed from grapes, squeezed from the soul. Drink! Drink to your fill! Dance! Sing! Hum! And whenever any moments are available, whenever they come, set out toward the within.
भूकंपों की प्रतीक्षा मत करो, क्योंकि भूकंपों में भीतर वही पहुंच पाएगा, जो भीतर जाता ही रहा है, जाता ही रहा है; जो रोज आता-जाता रहा है। वह झेन फकीर अपने भीतर पहुंच सका, क्योंकि रास्ता परिचित था, बहुत बार आया-गया था। यह मत सोचना कि मौत जब आएगी तब अचानक ध्यान कर लेंगे। यह नहीं होगा। मौत अचानक आएगी, जीवन भर धन की चिंता की थी, मरते वक्त भी धन की ही चिंता तुम्हारे सिर पर सवार रहेगी। अगर पद की आकांक्षा की थी तो मरते वक्त भी पद की ही नसेनी चढ़ते रहोगे कल्पना में।
Do not wait for earthquakes—for in earthquakes only one will reach within who has been going within and within, who has been coming and going daily. That Zen monk could reach within because the path was familiar; he had traveled it many times. Do not think that when death comes you will suddenly meditate. It won’t happen. Death will come suddenly. If you worried about wealth all your life, in the moment of death the worry for wealth will ride you still. If you longed for status, at the time of death you will still be climbing the ladder in imagination.
मृत्यु के क्षण में तुम्हारा सारा जीवन संगृहीत होकर तुम्हारे सामने खड़ा हो जाता है। तुमने यह बात तो सुनी होगी न कि जब कोई आदमी नदी में डूब कर मरता है तो एक क्षण में सारा जीवन उसके सामने दोहर जाता है! यह बात सभी के संबंध में सच है, नदी में डूब कर मरने वालों के संबंध में ही नहीं। मरती घड़ी में तुम्हारा सारा जीवन सिकुड़ कर, जैसे हजारों-हजारों फूलों से एक बूंद इत्र निचोड़ते हैं, ऐसे तुम्हारे सारे जीवन के अनुभव से एक बूंद निचुड़ आती है। लेकिन अगर तुम्हारा सारा जीवन दुर्गंध का ही था तो बूंद दुर्गंध की होगी। अगर सारा जीवन सपना ही सपना था तो यह बूंद भी सपना होगी। और अगर जीवन में तुमने कुछ सत्य भी कमाया था, कुछ ध्यान भी कमाया था, कुछ प्रेम भी जगाया था, कुछ बांटा भी था, कुछ लुटाया भी था, छीना-झपटा ही न था, कुछ करुणा भी की थी--तो तुम्हारी अंतिम क्षण की जो प्रतीति होगी, सारा जीवन निचुड़ कर एक इत्र की बूंद बन जाएगा, उसी इत्र की बूंद पर सवार होकर तुम परमात्मा की यात्रा पर निकलोगे।
At the moment of death your entire life gathers and stands before you. You have heard that when a man drowns in a river, in a single instant his whole life flashes before him—this is true for everyone, not only for those who drown. In the dying hour your whole life contracts, and as from thousands of flowers one drop of perfume is distilled, so from all your life’s experiences a single drop is distilled. But if your whole life was stench, that drop will be stench. If your whole life was only dream, that drop too will be dream. And if in life you earned something of truth, gained some meditation, kindled some love, gave something, squandered something, and not only grabbed—if there was some compassion—then in your final moment the entire life will distill into a single drop of fragrance. Riding that very drop of fragrance, you will set out on the journey toward the Divine.
मंजू! शुभ हुआ है। अब इस घड़ी को, इस बलिहारी की घड़ी को छिटक मत जाने देना, जोर से पकड़ रखना। अब पकड़ने योग्य कुछ तुम्हारे पास है। और ध्यान रखना, जिनके पास कुछ नहीं है, उनके पास गंवाने को भी कुछ नहीं होता। और जिनके पास कुछ है, उनके पास गंवाने को भी कुछ होता है। नंगा नहाए तो निचोड़े क्या? जिनको हम साधारण जन कहते हैं, सांसारिक जन, उनको क्या फिकर, उनके पास गंवाने को कुछ है ही नहीं।
Manju! Something auspicious has happened. Now do not let this hour—this blessed hour—slip away. Hold it tight. Now you have something worth holding. And remember: those who have nothing have nothing to lose; those who have something also have something to lose. If a naked man bathes, what is there to wring out? Those we call ordinary, worldly people—what worry should they have? They have nothing to lose.
हमारे पास एक शब्द है--योग-भ्रष्ट। उसकी तौल का दूसरा शब्द नहीं है--भोग-भ्रष्ट। तुमने कभी ऐसा शब्द सुना--भोग-भ्रष्ट? भोग-भ्रष्ट होता ही नहीं। समतल जमीन पर चलोगे तो कहीं गिरोगे? लेकिन पहाड़ों की ऊंचाइयों पर चढ़ोगे तो गिर सकते हो। योग-भ्रष्ट होता है।
We have a word—yog-bhrashta. There is no word to balance it—bhog-bhrashta. Have you ever heard such a word—fallen-from-indulgence? One does not fall from indulgence. If you walk on level ground, where will you fall? But if you climb mountain heights, you can fall. From yoga one can fall.
मंजू! एक घड़ी करीब आ रही है सरकती हुई, जो बड़ी कीमत की होगी। अंतर-ध्यान की याद आनी शुरू हुई है, जल्दी ही अंतर-ध्यान लगेगा, तब चूक मत जाना। क्योंकि बाहर की जन्मों-जन्मों की वासनाएं खींचेंगी, बाहर की जन्मों-जन्मों की आदतें खींचेंगी। हजार बाधाएं खड़ी होंगी। मन अंतिम उपाय करेगा अपने को बचा लेने का, क्योंकि ध्यान मन की मृत्यु है। और कौन मरना चाहता है! मन भी मरना नहीं चाहता है।
Manju! An hour is approaching, sliding closer, that will be very precious. The remembrance of inner meditation has begun; soon meditation itself will happen—then do not miss. For the outer cravings of lifetimes will pull, the habits of lifetimes will pull. A thousand obstacles will arise. The mind will make a last effort to save itself, because meditation is the death of the mind. And who wants to die? The mind too does not want to die.
लेकिन सजग होकर, खूब सजग होकर, दो-चार कदम और--और फिर मैं तुमसे कहता हूं कि सुबह करीब है! आखिरी तारे ढलने लगे। सूरज उगा, अब उगा, तब उगा! जरा प्रतीक्षा, जरा धैर्य--और वह महत्वपूर्ण घटना घट सकती है जिसकी तलाश में सारे लोग जाने-अनजाने भटक रहे हैं। उसे कहो आनंद की खोज, सत्य की खोज, परमात्मा की खोज, मोक्ष की खोज--या जो भी नाम तुम्हें देना पसंद हो।
But, alert—very alert—just two or four steps more, and I tell you: the morning is near! The last stars are sinking. The sun has risen—now risen, about to rise! A little waiting, a little patience—and that momentous happening can occur for which all people, knowingly or unknowingly, wander in search. Call it the search for bliss, the search for truth, the search for God, the search for liberation—or whatever name you like.
आज इतना ही।
That is all for today.
