Ask Osho!
Osho on Disruption

Disruption

In the spirit of Osho’s teachings, occasional disruptions in discourse serve merely as fleeting expressions of humanity, inviting us to remain relaxed and focused, allowing the essential work of awareness to flow uninterrupted through the chaos of life.

Osho's perspective on Disruption

When Osho Spoke About Disruption

Passages from the discourses where this theme comes alive.

Utsav Amar Jati Anand Amar Gotar · Discourse 6Question 3 1979-06-06 Pune Translated from Hindi by Osho Live

Osho, the cuckoo’s cooing and your discourse go on together. Which should I attend to? Please tell me!

Shanti Swarup, why choose at all? Let both go together. The cuckoo’s cooing is not a disturbance to my discourse; it is the background. The cuckoo’s cooing supports exactly what I am saying; it is a base for the very ecstasy I am teaching. But ordinarily we have been taught one thing—concentration. And we fail to distinguish between concentration and meditation. The books say: meditation means concentration. Nothing could be more wrong. Meditation and concentration are entirely different. Concentration means: pull your attention back from everywhere and fix it in one place. It means: narrow the mind. Meditation means: make the mind vast. It means: open all the doors and windows. The cuckoo has sung—let that in; the sound of the train—include that too; and what I am saying—let that be there as well. There is no need to oppose any of it. Absorb everything together. And you will be…
ओशो के मूल हिंदी शब्द · Osho's original Hindi

तीसरा प्रश्न: ओशो, कोकिल की कुहू-कुहू और आपका प्रवचन, दोनों इकट्ठे चलते हैं। किस पर ध्यान करें? कृपया बताएं!

शांति स्वरूप, चुनो ही क्यों? दोनों को साथ-साथ चलने दो। कोयल की कुहू-कुहू मेरे प्रवचन में बाधा नहीं है, पृष्ठभूमि है। कोयल की कुहू-कुहू, मैं जो कह रहा हूं उसी को समर्थन है; मैं जिस मस्ती का पाठ पढ़ा रहा हूं उसी मस्ती के लिए आधार है। लेकिन हमें साधारणतः एक बात सिखाई गई है--एकाग्रता। और एकाग्रता और ध्यान में हम भेद नहीं कर पाते। किताबों में लिखा है: ध्यान यानी एकाग्रता। इससे गलत कोई और बात नहीं हो सकती। ध्यान और एकाग्रता बिलकुल भिन्न बातें हैं। एकाग्रता का अर्थ होता है: सब तरफ से ध्यान को खींच लो और एक जगह लगा दो। एकाग्रता का अर्थ होता है: चित्त को संकीर्ण कर लो। ध्यान का अर्थ होता है: चित्त को विस्तीर्ण करो! ध्यान का अर्थ होता है: सब द्वार-दरवाजे खोल दो। कोयल ने गीत गाया है, वह भी आए; और यह ट्रेन की आवाज, वह भी समाहित हो; और मैं जो बोल रहा हूं, वह भी। इन सब में विरोध करने की कोई जरूरत नहीं है। ये सब एक साथ आत्मसात कर लेने हैं।

Maha Geeta · Discourse 40Question 2 1976-11-20 Pune Translated from Hindi by Osho Live

Osho, to abide in oneself beyond the knower, knowledge, and the known—can one live in that state for an entire lifetime? Just as a lake is sometimes calm, sometimes playful, and sometimes stormy, does the self-realized one remain unaffected by worldly circumstances in the same way? Osho, dispel my ignorance!

Spring means harmony between season and mood. Meditation means harmony between you and the whole. You become harmonious. Whatever is, is perfectly okay—accepted. Nowhere any refusal, nowhere any opposition. Whatever is happening is auspicious. That is trust; that is meditation. Such meditation naturally takes you into an altogether new experience. Storms will rise; they will not stop because you meditate. Diseases will not stop coming to the body because you meditate. They will come. A thorn will sometimes pierce the foot. Raman had cancer; so did Ramakrishna—great storms came! Ramakrishna got cancer of the throat; he could neither eat nor drink. Vivekananda said to him, “What is not in your power! Why don’t you pray to the Lord at least to allow food and water to pass? We suffer watching you writhe.” Ramakrishna said, “Ah, it never even occurred to me to pray. How could it occur—to one whose prayer…
ओशो के मूल हिंदी शब्द · Osho's original Hindi

दूसरा प्रश्न: ओशो, ज्ञाता, ज्ञान और ज्ञेय से परे स्वयं में जो स्थित होना है, क्या उस अवस्था में आजीवन जीया जा सकता है? जिस तरह झील कभी शांत, कभी चंचल और कभी तूफानी अवस्था में होती है, क्या उसी तरह आत्मज्ञानी सांसारिक परिस्थितियों से प्रभावित नहीं होता है? ओशो अज्ञान हरें!

वसंत यानी मौसम और मिजाज के बीच समरसता। ध्यान यानी तुम्हारे और समस्त के बीच समरसता। समरस हो गए। ठीक है जो है, बिलकुल ठीक है, स्वीकार है। कहीं कोई अस्वीकार नहीं, कहीं कोई विरोध नहीं। जो रहा है, शुभ हो रहा है। यही आस्तिकता है, यही ध्यान है। ऐसा ध्यान स्वभावतः एक नई ही अनुभूति में तुम्हें ले जाएगा। तूफान उठेंगे, तूफान रुक नहीं जाएंगे तुम्हारे ध्यान करने से। ध्यान करने से शरीर में बीमारियां आनी बंद नहीं हो जाएंगी। बीमारियां आएंगी, शरीर में कभी कांटा भी चुभेगा। रमण को कैंसर हो गया, रामकृष्ण को भी...तो बड़े तूफान आए! रामकृष्ण को कैंसर हो गया गले का, तो भोजन न कर सकते थे, पानी न पी सकते थे। तो विवेकानंद ने उन्हें कहा कि आपके हाथ में क्या नहीं! आप क्यों नहीं प्रभु से प्रार्थना करते कि इतना तो कम से कम कर, कि कम से कम भोजन और पानी तो जाने दे! हम पीड़ित होते हैं आपको तड़पते देख कर।

Jin Sutra · Discourse 30Question 3 1976-06-09 Pune Translated from Hindi by Osho Live

Osho, even though there is so much love for you, why do restlessness and anger sometimes arise while listening to you?

I have heard: a politician died, and his ghost went along with his bier. Another ghost was there at the cremation ground—an old ex-politician. The new politician’s ghost said, “Had I known that in dying such a crowd would gather, I’d have died long ago! Never in my life did such a crowd assemble. If only I had known earlier, I’d have died long ago!” There is a great relish in gathering a crowd. Behind it is a psychological truth. If no other way is found, a person resorts to upside-down means. In the early part of this century, in America, a man wanting to become famous shaved off half his hair and half his beard and mustache. He wandered the streets of New York for three days. Wherever he went, people stared in shock: what happened! His name was in every newspaper. In three days he was on everyone’s…
ओशो के मूल हिंदी शब्द · Osho's original Hindi

तीसरा प्रश्न: ओशो, आपके प्रति इतना प्रेम रहते हुए भी आपको सुनते वक्त कभी-कभी अकुलाहट और क्रोध क्यों उठने लगता है?

मैंने सुना है, एक राजनेता मरा तो उसकी प्रेतात्मा अपनी अरथी के साथ गयी। एक दूसरी प्रेतात्मा, एक पुराने भूतपूर्व राजनेता, वे भी वहां मौजूद थे मरघट पर। तो उस नये राजनेता की प्रेतात्मा ने उनसे कहा कि अगर मुझे पता होता कि मरने पर इतनी भीड़ इकट्ठी होगी, मैं कभी का मर गया होता। इतनी भीड़ इकट्ठी हुई, जिंदगी में कभी नहीं हुई थी! अगर मुझे पहले पता होता तो मैं कभी का मर गया होता! भीड़ को इकट्ठा करने का बड़ा शौक है, बड़ा रस है। उसके पीछे मनोवैज्ञानिक सत्य है। अगर कोई भी उपाय न मिले तो आदमी उलटे-सीधे उपाय करता है। एक आदमी ने अमरीका में इस सदी के प्रारंभ में अपने को प्रसिद्ध करने के लिए आधे बाल काट लिए, आधी दाढ़ी-मूंछ काट ली। न्यूयार्क की सड़कों पर वह तीन दिन घूमता रहा। जहां गया वहीं लोगों ने चौंककर देखा कि क्या हुआ! सब अखबारों में उसका नाम छपा। तीन दिन में वह आदमी हर आदमी की जबान पर था। और जब उससे पूछा गया कि यह तुमने किसलिए किया है, तो उसने कहा कि इसमें क्या कुछ बताने की बात है! …

Vysat Jeevan Main Ishwar Ki Khoj · Discourse 2Question 19 1969-04-15 Delhi Translated from Hindi by Osho Live

I say, let’s not call it a hassle; it’s work—necessary work. But when we do this work, our mind gets disturbed by some small thing and keeps going up and down, in struggle...

Yes—let it happen. The unease we feel is not a real problem; it’s just disturbance. When we take that disturbance to be “I am,” then we get troubled. Disturbance will be there. And you think a sannyasin won’t have it? Run away wherever you like—it will be there everywhere. I was just telling you about Nirmalji! In Amritsar I heard that the ashram had deposited money with someone; he refused to return it—and there was a heart attack. Where will you go? The difficulty is: where will you go? Wherever you run, disturbances are like that—suppose you become a Jain monk. He sets out with the rule: only if such-and-such condition is met in such-and-such house will I eat. He comes to that house, the condition isn’t met—disturbance. Then he goes to another house; again it isn’t found—disturbance again. He sits to eat in your home, and some child pees,…
ओशो के मूल हिंदी शब्द · Osho's original Hindi

प्रश्न: मैं कहता हूं झंझट नहीं कहते, यह एक काम है, आवश्यक काम है। हम अगर यह काम करते हैं तो उसमें हमारा मन जो है, कोई ऐसी छोटी सी बात से डिस्टर्ब होता है और ऊपर और नीचे, स्ट्रगल में रहता है...

हां, होने दें। वह जो परेशानी हमारी है वह परेशानी डिस्टर्बेंस नहीं है। उस डिस्टर्बेंस को ही हम मैं हूं ऐसा मान लेते हैं तो हम परेशान होते हैं। डिस्टर्बेंस तो होगा। और आप सोचते हैं संन्यासी को नहीं होगा? भाग जाए कहीं भी, सब जगह होगा। अभी-अभी मैं बता रहा था न निर्मल जी का! मुझे अमृतसर में पता चला कि किसी के पास रुपये जमा किए होंगे आश्रम के, उसने इनकार कर दिया, हार्ट-अटैक हो गया। आप जाओगे कहां? मुश्किल यह है कि जाओगे कहां? भाग कर आप कहीं भी जाओगे, डिस्टर्बेंस तो ऐसी चीजें हैं--समझ लो कि जैन मुनि हो गए--अब वह नियम लेकर निकला है कि फलां घर में ऐसा होगा तो मैं भोजन करूंगा। अब वह उस घर के सामने आया, वैसा नहीं हुआ, डिस्टर्बेंस हो गई। फिर दूसरे घर के सामने गया, उधर भी नहीं मिला, फिर डिस्टर्बेंस हो गई। आपके घर खाना खाने बैठा है और किसी बच्चे ने पेशाब कर दिया, और वह खाना छोड़ देगा, क्योंकि डिस्टर्बेंस हो गई। डिस्टर्बेंस तो मेरा कहना यह है कि जिंदगी का लक्षण है, जिंदगी का लक्षण है।

When people make noise during a talk, they’re just blowing off steam—ignore it and stay calm.
AI Confidence Score: 95% Read Original Discourse →

Profound Quotes on Disruption

Explore our structured collection of meaning-mapped quotes regarding Disruption.