Skip to content
Osho

पंछी को अपने पंखों का

Panchhi Ko Apne Pankhon

Sung by Swami Shailendra Saraswati · words by Swami Shailendra Saraswati · full lyrics

Sung by
Swami Shailendra Saraswati
Written by
Swami Shailendra Saraswati
Album
Jabse Dekha TuNe Osho (2018)
Length
9:39
Lyrics

पंछी को अपने पंखों का अहसास कराया

ओशो ने हमको रूह का आकाश दिखाया

हिम्मत की कमी थी, और छोटे-छोटे पर

मोह था जंजीर से, अनजान का भी डर

तुम भी तो मेरे जैसे हो, ये राज बताया

ओशो ने हमको रूह का आकाश दिखाया

संकल्प सिखा के दिल में श्रद्धा जगा के

साक्षी को मन के पिंजड़े का द्वार बता के

हमको उड़ान भरने का विश्वास दिलाया

ओशो ने हमको रूह का आकाश दिखाया

तारों के नगर में ये चला पंछी अकेला

छूटा जमीं पे सारे विचारों का वो मेला

मुक्ति के आनन्द का आभास कराया

ओशो ने हमको रूह का आकाश दिखाया

ओशो की इक नज़र से मेरी बात बन गई

जिंदगी ये प्यारी-सी सौगात बन गई

दौर-ए-खिजां को भी मधुमास बनाया

ओशो ने हमको रूह का आकाश दिखाया