Osho's perspective on Bliss
When Osho Spoke About Bliss
Passages from the discourses where this theme comes alive.
Osho, in the bitter darkness of my past, tell me—what did you see? Was I entangled in the whirling of time, or did you see me coming out of entanglements? (What did you see in the deep darkness of my past? Was I caught in the wheel of fate or coming out of it?) Dinesh has asked:
Yes, you are still entangled. And a man remains entangled in the wheel of fate until he is fully awake. The very meaning of the wheel of fate is that we keep moving in unconsciousness. Fate belongs only to the unconscious person. One filled with awareness has no fate. About the unconscious person, astrologers can make predictions. About the one who is awake, no astrologer can predict anything. Because what an aware person will do is not decided by the past. What the unconscious will do depends entirely on the past. If your past is known and can be told, then your future can also be announced. You were angry yesterday, you were angry the day before yesterday, and further back you were angry—so you will be angry tomorrow too; there’s no obstacle in that. Because you will do what you have always done. You live by habit, mechanically. Fate…
आखिरी प्रश्न: ओशो, मेरे माजी के तल्ख अंधेरों में, बता ‘ओशो’ क्या देखा तूने? गर्दिश-ए-अय्याम में था उलझा, या बाहर उलझनों से आते देखा? (मेरे अतीत के गहरे अंधेरे में क्या देखा? क्या मैं भाग्य-चक्र में उलझा था या भाग्य-चक्र के बाहर आ रहा था।) दिनेश ने पूछा है।
उलझे तो अभी भी हो। और भाग्य- चक्र में आदमी उलझा ही रहता है जब तक पूरा न जाग जाए। भाग्य-चक्र का अर्थ ही इतना होता है कि हम बेहोशी से चले जा रहे हैं। भाग्य होता ही बेहोश आदमी का है। होश से भरे आदमी का कोई भाग्य नहीं होता। बेहोश आदमी के संबंध में ज्योतिषी भविष्यवाणी कर सकते हैं। होश वाले आदमी के संबंध में कोई ज्योतिषी कोई भविष्यवाणी नहीं कर सकता। क्योंकि होश से भरा हुआ आदमी क्या करेगा, इसका कोई निर्णय अतीत के हाथों में नहीं है। बेहोश आदमी क्या करेगा, यह सब अतीत पर निर्भर है। अगर तुम्हारा अतीत बता दिया जाए, पता हो, तो तुम्हारे भविष्य की भी घोषणा की जा सकती है। तुमने कल भी क्रोध किया था, परसों भी क्रोध किया था, और भी पीछे क्रोध किया था--तुम कल भी क्रोध करोगे, इसमें कुछ अड़चन नहीं है। क्योंकि तुम वही करोगे जो तुम करते रहे हो। तुम आदत से चलते हो, यंत्रवत हो। भाग्य यानी यंत्रवत जीवन।
Osho, what is the difference between surrender and blind imitation?
So be careful: the freedom you allow yourself, allow the other too. You have no right to judge another as blindly credulous or as a surrendered being. Drop that concern. You cannot judge anyway—how will you enter another’s heart? How will you know? Think only about yourself. See within whether, up to now, you have lived by blind belief or by surrender. Decide only there; leave worrying about others. Otherwise, all your judgments will be wrong. Jesus said: Judge not; do not set yourself up as a judge in relation to another. To the friend who has asked: if you are asking for yourself, good. Drop worrying about others. Look within and see: whatever I have been clinging to till now—have I ever staked my life to hold it? Have I meditated for it? Have I loved for it? Or am I just clutching what culture, society, civilization handed me?…
चौथा प्रश्न: ओशो, समर्पण और अंधानुकरण में क्या अंतर है?
इसलिए खयाल रखना, जो तुम अपने लिए मौका देते हो, वह दूसरे को भी देना। तुम्हें कोई हक नहीं है किसी दूसरे के बाबत निर्णय करने का कि वह अंधविश्वासी है, या समर्पित हुआ व्यक्तित्व है। तुम इसकी चिंता छोड़ो। तुम कर भी नहीं सकते निर्णय। तुम दूसरे के हृदय में उतरोगे कैसे? जानोगे कैसे? तुम तो अपनी ही सोच लो। इतना ही देखो अपने भीतर कि अब तक तुम अंधविश्वास से जी रहे हो, या समर्पण से जी रहे हो। बस, वहीं निर्णय कर लो, दूसरों की फिकिर छोड़ दो। अन्यथा तुम्हारे सभी निर्णय गलत होंगे। जीसस ने कहा है, निर्णय करो ही मत; दूसरे के संबंध में न्यायाधीश बनो ही मत। तो जिन मित्र ने पूछा है, अगर अपने लिए पूछते हों, तो ठीक। दूसरों की चिंता छोड़ दें। अपने भीतर ही देख लेना है कि अब तक जो मैं पकड़े हुए हूं, उसको पकड़ने के लिए मैंने कोई जीवन दांव पर लगाया है? कोई ध्यान किया है? कोई प्रेम किया है? या सिर्फ संस्कृति ने, समाज ने, सभ्यता ने जो दिया है, उसे पकड़े हुए हूं! दूसरों ने दिया है। …
Kindly explain: does bliss come from knowledge, or does knowledge come from bliss?
People often ask questions like, Which came first—the chicken or the egg? But even if you find out, what will you do with it? And what substance is there in such knowing? Suppose it becomes definitively clear that the chicken came first, or that the egg came first—then what will you do? What will it solve? What revolution will it bring to your life? The intellect is very skilled at raising such futile questions that have no essence. I was once a guest in a village. Two old neighbors came to see me at night. They said, We’ve waited a long time for you. Now that you’re here, please settle a question—we’ve been quarreling over it for thirty years. One was a Jain, the other a Hindu. We’ve been arguing whether God created the world or not. The Jain says no—there is no God, no creator; existence has been flowing…
पांचवां प्रश्न: कृपापूर्वक समझाएं कि ज्ञान मिलने पर आनंद मिलता है या आनंद मिलने से ज्ञान मिलता है?
ऐसे प्रश्न लोगों के मन में बहुत उठते हैं कि मुर्गी पहले कि अंडा पहले? मगर करोगे भी क्या जानकर? और सार भी क्या होगा जानकर? अगर पक्का पता भी चल जाए कि मुर्गी पहले, कि अंडा पहले, फिर क्या करोगे? इससे क्या हल होगा? इससे तुम्हारे जीवन में कौन सी क्रांति हो जाएगी? मगर बुद्धि इस तरह के फिजूल के प्रश्न उठाने में बड़ी कुशल है, जिनका कोई सार ही नहीं है। एक गांव में मैं मेहमान था। गांव के दो बूढ़े रात मुझे मिलने आए, दोनों पड़ोसी। और उन्होंने कहा, हम आपकी बड़ी प्रतीक्षा कर रहे थे। आप आ गए, सो अच्छा हुआ, एक प्रश्न का हल कर दें, तीस साल से हम झगड़ रहे हैं। उनमें एक जैन था और एक हिंदू। और हम झगड़ रहे हैं इस पर कि ईश्वर ने दुनिया बनायी या नहीं बनायी? अब जैन कहता है कि नहीं बनायी, ईश्वर है ही नहीं, बनाने वाला कोई है ही नहीं, सृष्टि सदा से चलती रही। और हिंदू कहता, ऐसा कैसे हो सकता है कि बिना बनाए कोई चीज हो जाए! ऐसा कहीं होता है! घड़ी है तो घड़ी बनाने वाला है। और घड़ा है तो घड़ा बनाने वाला है। …
Osho, living in the ashram I feel very blissful; but sometimes, suddenly, I become sad. What is this sadness that comes and goes? Please explain.
Even so, Ranjan will sometimes remember. The husband may not remember. In America, a husband whose wife has gone off to India—will he remember! For him it’s like the cat’s luck finding the cream pot open. He must be tasting freedom. But Ranjan—she has a woman’s heart—sometimes worry will come, and sadness will seize her. Watch that sadness with witnessing. Gradually it will disappear. And if ever you do go back home, go only as a witness. Do not go before that. So that there, too, you can see it all as a dream—whether sweet or bitter. Whatever happens outside in this world has no ultimate value. What happens within is the only value. Ranjan, look to the inner! Unfurl, O petals—open your fragrant doors. On the little couch of the far horizon dawn has awakened, the sky has smiled. The splendor of the rising sun is scattered on the…
दूसरा प्रश्न: ओशो, आश्रम में रह कर बहुत आनंदित हूं; पर कभी-कभी अचानक उदास हो जाती हूं। यह उदासी क्या है, जो आती है और चली जाती है? कृपया समझाएं।
लेकिन फिर भी रंजन को कभी-कभी याद आ जाती होगी। पति को शायद याद न भी आती हो। अमरीका में कोई पति हो और पत्नी हिंदुस्तान चली आए--उसको कहीं याद आने वाली पत्नी की! यह तो बिल्ली के भाग्य से छींका टूटा! स्वतंत्रता अनुभव कर रहे होंगे। लेकिन रंजन को, स्त्री का हृदय है, कभी-कभी चिंता आती होगी, उदासी पकड़ लेती होगी। उस उदासी को साक्षीभाव से देखना। धीरे-धीरे समाप्त हो जाएगी। और अगर कभी जाना भी हो तुझे वापस घर अपने, तो साक्षी होकर ही जाना। उसके पहले जाना नहीं। ताकि वहां भी देख सके कि सब सपना है--अच्छा हो तो, बुरा हो तो। इस जगत में जो भी बाहर हो रहा है, उसका कोई भी मूल्य नहीं है। जो भीतर हो रहा है, वही एकमात्र मूल्यवान है। रंजन, भीतर की सुध ले! मुकुल दल खोलो सुरभित द्वार। दूर क्षितिज की लघु शय्या पर, ऊषा जागी, विहंसा अंबर। बिखरा वैभव उदयाचल का, सरिता के ढुलमुल जल कन पर उज्ज्वल जग का कोना-कोना, ओ मेरे सुकुमार।
Do the songs of saints and the words of enlightened masters come from the experience of bliss?
definitionHow can bliss remain for longer?
outcomeHow can we attain bliss?
practiceIs bliss related to the body?
definitionIs it right for individuals to pursue their own bliss while leaving their parents in anguish?
outcomeIs the whole of tradition wrong in its outlook on sorrow compared to the attitude of bliss?
definitionProfound Quotes on Bliss
Explore our structured collection of meaning-mapped quotes regarding Bliss.